गुरुवार, 3 अगस्त 2017

एक ओंकार सतनाम - भूमिका

नानक ने परमात्मा को गा-गा कर पाया। गीतों से पटा है मार्ग नानक का। इसलिए नानक की खोज बड़ी भिन्न है। पहली बात समझ लेनी जरूरी है कि नानक ने योग नहीं कियातप नहीं कियाध्यान नहीं किया। नानक ने सिर्फ गाया। और गा कर ही पा लिया। लेकिन गाया उन्होंने इतने पूरे प्राण से कि गीत ही ध्यान हो गयागीत ही योग बन गयागीत ही तप हो गया।
अहंकार तुम्हारी आंख में पड़ी हुई कंकड़ी है। उसके हटते ही परमात्मा प्रकट हो जाता है। परमात्मा प्रकट ही थातुम मौजूद न थे। नानक मिटेपरमात्मा प्रकट हो गया। जैसे ही परमात्मा प्रकट हो जाता हैतुम भी परमात्मा हो गए। क्योंकि उसके अतिरिक्त और कुछ भी नहीं है।
नानक लौटेपरमात्मा हो कर लौटे। फिर उन्होंने जो भी कहा हैएक-एक शब्द बहुमूल्य है। फिर उस एक-एक शब्द को हम कोई भी कीमत दें तो भी कीमत छोटी पड़ेगी। फिर एक-एक शब्द वेद-वचन हैं।
अब हम जपुजी को समझने की कोशिश करें।
इक ओंकार सतिनाम
करता पुरखु निरभउ निरवैर
अकाल मूरति अजूनी सैभं गुरु प्रसादि।।
ओशो

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें