मंगलवार, 15 अगस्त 2017

अष्‍टावक्र: महागीता-भाग-2 - प्रवचन--09

दिनांक: 4 अक्‍टूबर, 1976;
श्री रजनीश आश्रम, पूना।

पहला प्रश्न :

आपने कहा कि सब आदर्श गलत हैं। लेकिन क्या अपने गंतव्य कोअपनी नियति को पाने का आदर्श भी उतना ही गलत है?

 दर्श गलत हैकिस बात को पाने का आदर्श हैइससे कोई भेद नहीं पड़ता। आदर्श का अर्थ है : भविष्य में होगा। आदर्श का अर्थ है : कल होगा। आदर्श का अर्थ है. आज उपलब्ध नहीं है। आदर्श स्थगन है—भविष्य के लिए।
जो तुम्हारी नियति है उसे तो आदर्श बनाने की कोई भी जरूरत नहींवह तो होकर ही रहेगावह तो हुआ ही हुआ है।

नियति का अर्थ हैजो तुम्हारा स्वभाव है। इस क्षण जो पूरा का पूरा तुम्हें उपलब्ध हैवही तुम्हारी नियति है। सब आदर्श नियति—विरोधी हैं।
आदर्श का अर्थ ही यह होता है कि तुम वह होना चाहते हो जो तुम पाते हो कि हो न सकोगे। गुलाब तो गुलाब हो जाता हैकमल कमल हो जाता है। कमल के हृदय में कहीं कोई आदर्श नहीं है कि मैं कमल बनूं। अगर कमल कमल बनना चाहे तो पागल होगाकमल नहीं हो पाएगा।
जो तुम हो वह तो तुम हो ही—बीज से ही हो। उससे तो अन्यथा होने का उपाय नहीं है।
इसलिए नियति के साथस्वभाव के साथ आदर्श को जोड़ना तो विरोधाभास है। पर हमारे मन पर आदर्श की बड़ी पकड़ है। सदियों से हमें यही सिखाया गया है कि कुछ होना हैकुछ बनना हैकुछ पाना है। दौड़ सिखाई गईस्पर्धा सिखाई गई,वासना सिखाई गई—अनत— अनंत रूपों में।
अष्टावक्र का उदघोष यही है कि जो तुम्हें होना है वह तुम हो ही। कुछ होना नहीं हैजीना है। इस क्षण तुम्हें सब उपलब्ध है। एक क्षण भी टालने की कोई जरूरत नहीं है। एक क्षण भी टाला तो भ्रांति में पड़े। तुम जीना शुरू करो—तुम परिपूर्ण हो।
समस्त अध्यात्म की मौलिक उदघोषणा यही है कि तुम परिपूर्ण होजैसे तुम हो। होने को कुछ परमात्मा ने बाकी नहीं छोड़ा है। और जो परमात्मा ने बाकी छोड़ा हैउसे तुम पूरा न कर पाओगे। जो परमात्मा नहीं कर सकाउसे तुम कर सकोगे—यह अहंकार छोड़ो। जो हो सकता थाहो गया है। जो परमात्मा के लिए संभव थावह घट गया है। तुम जीना शुरू करोटालो मत।
परम अध्यात्म की घोषणा यही है कि उत्सव की घड़ी मौजूद हैतुम तैयारी मत करो। एक तैयारी करने वाला चित्त है जो उत्सव में कभी सम्मिलित नहीं होतासदा तैयारी करता है. यह तैयार कर लूं वह तैयार कर लूं वह हमेशा टाइम—टेबल देखता रहता हैकभी ट्रेन पर सवार नहीं होता। ट्रेन सामने भी खड़ी हो तो वह टाइम—टेबल में उलझा होता है। वह सदा बिस्तर बांधता हैलेकिन कभी यात्रा पर जाता नहीं। वह सदा मकान बनाता हैलेकिन कभी उसमें रहता नहीं। वह धन कमाता हैलेकिन धन को कभी भोगता नहीं। बस वह तैयारी करता है।
तुम ऐसे तैयारी करने वाले करोड़ों लोगों को चारों तरफ देखोगे—वही हैंउन्हीं की भीड़ है। वे सब तैयारी कर रहे हैं। वे कह रहे हैंकल भोगेंगेपरसों भोगेंगे। इनमें सांसारिक भी हैंइनमें आध्यात्मिक जिनको तुम कहते हो वे भी सम्मिलित हैं—तुम्हारे तथाकथित साधु—संत और महात्मा। वे कहते हैं यहां क्या रखा हैस्वर्ग में भोगेंगे! उनका कल और भी आगे है : मरने के बाद भोगेंगे यहां क्या रखा है! यहां तो सब क्षणभंगुर! यहां तो सिर्फ पीड़ित होना हैपरेशान होना है और कल की तैयारी करनी है।
लेकिन तुमने देखाकल कभी आता नहीं! कल कभी आया ही नहीं। इसलिए मैं तुमसे कहता हूं : स्वर्ग कभी आता नहीं,कभी आया ही नहीं। स्वर्ग तो कल का विस्तार है। कल ही नहीं आतास्वर्ग कैसे आएगा?
जिस आदमी ने कल में अपने स्वर्ग को देखा हैउसका आज नर्क होगा—बस इतना पक्का है। कल तो आएगा नहीं। और जब भी कल आएगा आज होकर आएगा। और अगर तुमने यह गलत आदत सीख ली कि तुम कल में ही नजर लगाए रहे तो तुम आज को सदा चूकते जाओगे। और जब भी आएगा आज आएगाजो भी आएगा आज की तरह आएगा। और तुम्हारी आंखें कल पर लगी रहेंगी। कल कभी आता नहीं। ऐसे तुम वंचित हो जाओगे। ऐसे तुमजो मिला था उसे न भोग पाओगे। जो हाथ में रखा था उसे न देख पाओगे। जो मौजूद थाजो नृत्य—गीत चल ही रहा थाउसमें तुम सम्मिलित न हो पाओगे।
अध्यात्म की आत्यंतिक घोषणा यही है कि समय के जाल में मत पड़ो। समय है मन का जाल। अस्तित्व मौजूद है—उतरोछलांग लो! तैयारी सदा से पूरी हैसिर्फ तुम्हारी प्रतीक्षा है। तुम नाचो! तुम यह मत कहो कि कल नाचेंगेऔर तुम यह मत कहो कि आयन टेढ़ा हैनाचे कैसेजिसे नाचना आता हैवह टेढ़े आंगन में भी नाच लेता है। और जिसे नाचना नहीं आताअपान कितना ही सीधाचौकोर हो जाए तो भी नाच न पाएगा।
मुल्ला नसरुद्दीन की आंखें खराब हो गई थींतो वह इलाज कराने गया। डॉक्टर से पूछने लगा कि क्या मेरी आंखों के आपरेशन के बाद मैं पढ़ने में समर्थ हो जाऊंगाडॉक्टर ने कहानिश्चित। यह जाली हैइसे हम काट देंगे आंख सेतुम पढ़ने में समर्थ हो जाओगे।
मुल्ला ने कहाधन्यवाद भगवान काक्योंकि मैं कभी पढ़ना—लिखना सीखा नहीं।
अगर पढ़ना—लिखना आता ही नहीं तो आंख की जाली कटने से पढ़ना नहीं आ जाएगा। अगर नाचना आता ही नहीं तो तुम स्वर्ग में भी रोओगे। तुम्हें रोना ही आता है। तुम स्वर्ग में भी बैठ कर पोथा—पुराण खोल कर सोचोगे कि अब आगे क्या है?तुम स्वर्ग में भी कहोगेक्या रखा है यहांक्योंकि तुमने एक ही गणित और एक ही तर्क सीखा है कि यहां तो कुछ भी नहीं रखा हैसदा वहां,
कहीं औरकहीं और है जीवन बरस रहायहां तो बस मौत है!
तुम जैसा तर्क पकड़े होअगर किसी भूल—चूक से तुम स्वर्ग पहुंच जाओ तो तुम उसे नर्क में रूपांतरित कर लोगे। तुम्हें हर चीज को नर्क बनाने की कला आती है। और उस कला का सबसे महत्वपूर्ण सूत्र यही है कि आज को मत देखनाकल की आशा रखनाकल होगा सब! आज तो सह लोआज तो रो लोकल हंसेंगे! आज तो रुदन हैआंसू हैंकल होंगी मुस्कुराहटें।
लेकिन कल जब तक आएगा तब तक रोने का अभ्यास भी सघन हो रहा हैइसे याद रखना। प्रतिपल तुम रो रहे हो,आज तुम रो रहे हो। रोज रोते —रोते रोने की कला आती जा रही हैआंखें सूजती जा रही हैंआंसूओ के सिवाए तुम्हारी और कोई कुशलता नहीं है। कल आएगा तुम्हारे द्वार परलेकिन इस अभ्यास को तुम अचानक छोड़ थोड़े ही पाओगे! कल फिर आज की तरह आएगा। फिर तुम्हारा पुरातन तर्क काम करेगा. कलऔर रो लो! ऐसे ही तुम रोते रहे हो जन्मों —जन्मोंऐसे ही तुम रो रहे हो। अगर ऐसे ही तुम्हें रोना हैरोते रहना हैतो बनाओ आदर्श!
मैं तुमसे कहता हूं : आदर्श—मुक्त हो जाओ। तुम्हें घबड़ाहट होती हैक्योंकि तुम्हारा चित्त कहता हैआदर्श—मुक्त?तुम्हारा अहंकार कहता हैआदर्श—मुक्त पड तो उसका तो मतलब हुआ कि फिर तुम कभी परिपूर्ण न हो पाओगे। मैं तुमसे कहता हूं. तुम परिपूर्ण हो। पूर्णता तुम्हें मिली है—वरदान हैभेंट है परमात्मा की! अगर परमात्मा पूर्ण है तो उससे अपूर्ण पैदा हो ही नहीं सकता। और अगर परमात्मा से अपूर्ण पैदा हो रहा है तो तुम एक बात पक्की मानो कि तुम अपूर्ण से पूर्ण की कोई संभावना नहीं। थोड़ा सोचो तो हिसाब क्या हुआपूर्ण से अपूर्ण पैदा हो रहा हैपहले तो यह बात गलत। पूर्ण से पूर्ण ही पैदा होता है। उपनिषद कहते हैं : पूर्ण से पूर्ण निकाल लोतो भी पीछे पूर्ण शेष रह जाता है। पूर्ण से तुम अपूर्ण तो निकाल ही न सकोगेपाओगे कहां अपूर्णऔर फिर अब एक तो तुमने यह भ्रांति पाल रखी है कि पूर्ण से अपूर्ण हो सकता है। अब दूसरी भ्रांति इस भ्रांति से पैदा हो रही है कि अब इस अपूर्ण को पूर्ण होना है। अब अएर्ण चेष्टा करेगा पूर्ण होने की।
थोड़ा सोचोअपूर्ण की सब चेष्टाएं अपूर्ण रहेंगी! और अपूर्ण से पूर्ण को निकालने का कोई उपाय नहीं है।
अगर तुम सही हो तो नर्क ही एकमात्र सत्य है। अगर मैं सही हूं तो स्वर्ग हो सकता है। चुनाव तुम्हारा है। और तुम्हारी जिंदगी है और तुम्हें चुनना है। मैं तुमसे कहता हूं. भोगो जीवन को इस क्षण! नाचोगुनगुनाओ! आनंदित होओ! यह आनंद का अभ्यास सघन होगा तो इसी आनंद के अभ्यास की सघनता में कल भी आएगा। और तुम आज में ही रस लेना सीख लोगेतो कल भी तुम रस लोगेऔर रसधार बहेगी। परसों भी आएगातब तक तुम्हारा रस का अभ्यास और गहन हो जाएगा। तुम और रस से भर जाओगे। तुम और मुग्ध मतवालेतुम्हारे रोएं—रोएं में मदिरा फैल गई होगी। परसों भी आएगातुम और नाचोगेऔर गुनगुनाओगे। धीरे— धीरे तुम पाओगेतुम्हें नाचना आ गया। अब आंगन टेढ़ा हो कि चौकोरआंगन हो कि न होअब तुम नाच सकते हो। अब तो तुम बैठे भी रहो शांत तो भी भीतर नृत्य चलता है। अब तो तुम न भी बोलो तो भी गीत उठते हैं। अब तो तुम कुछ भी न करो तो भी कमल खिलते चले जाते हैं।
नियतिस्वभाव का इतना ही अर्थ है जो अपने से हो रहा हैऔर जो अपने से होगा।
जिसे करने के लिए चेष्टा की जरूरत हैवह तुम्हारी नियति नहीं। चेष्टा का अर्थ ही यह होता है कि कुछ नियति के विपरीत करने चले होतुमने कुछ अपनी योजना बनाई। जो परमात्मा ने तुम्हें ब्लूप्रिंट दियाजो परमात्मा ने तुम्हें जीवन की दिशा दी,गंतव्य दियाउससे अन्यथा तुमने कोई योजना बनाई। और इसलिए तो तुम्हारी योजना कभी पूरी नहीं होती। सदा तुम्हारी योजना टूटती हैपराजित होती है।
तुम परमात्मा से लड़ कर जीत न सकोगे। उससे जीतने का एक ही रास्ता हैउससे हार जाना। प्रेम में हार ही विजय है। प्रार्थना में भी वही बात है। प्रार्थना में भी हार विजय है। तुम हारो!
तुमने कब से बांध रखे आदर्शक्या करोगेऔर इतना भी तुम नहीं देखते कि जीवन भर आदर्श की चेष्टा करके तुम उपलब्ध क्या कर पाते हो?
मैं देखता हूं कोई ब्रह्मचर्य का आदर्श बनाए बैठा है। सब तरह से अपने को कसता है। दीवालें बनाता हैबाधाएं खड़ी करता हैछाती पर पत्थर अटकाता हैताकि किसी तरह वासना न उठे। लेकिन जितनी चेष्टा करता है उतना ही वासना से भरता चला जाता है। वासना मालूम होती है परमात्मा की हैऔर ब्रह्मचर्य तुम्हारा है। वासना तो तुम्हें मिली हैब्रह्मचर्य तुम ला रहे हो। वासना तो स्वाभाविकप्राकृतिक हैब्रह्मचर्य आदर्श है।
मैं यह नहीं कह रहा हूं कि ब्रह्मचर्य फलित नहीं होताफलित होता हैलेकिन ऐसे ही फलित होता है जैसे वासना फलित हुई है। तुम छोड़ो परमात्मा परतुम सहज भाव से बहे चले जाओ। वह जहां ले चले—कभी अंधेरेकभी उजालेकभी आंसूओ में,कभी मुस्कुराहटों में—तुम चले चलो। तुम निष्ठा रखो। तुम वासना में भी यही खयाल रखो. प्रभु की मर्जी! उसने जो चाहा हैहो रहा है। तुमने तो वासना पैदा नहीं की।
एक महात्मा मेरे पास आए और कहने लगे : बसवासना से छुटकारा करवा दें। मैंने कहातुमने पैदा की हैउन्होंने कहा कि नहींमैंने तो पैदा नहीं की है। मैंने कहाजो तुमने पैदा नहीं की उसे तुम मिटा न सकोगे। जो तुमने पैदा की है उसे तुम मिटा सकते हो। तुम पत्नी को छोड़ कर भाग सकते होक्योंकि पत्नी तुमने चुनी हैबनाई है। लेकिन वासना छोड़ कर कहां भागोगेजहां जाओगे वासना रहेगी। तुम स्त्रियों से आंख बंद कर ले सकते होतुम आंख फोड़ ले सकते हो। स्त्रियों को देखो न देखोइससे कुछ फर्क न पड़ेगा। वासना को कैसे मिटाओगेअंधा भी वासना को देखता रहता है। तुमने सुनी है सूरदास की कथामुझे ठीक नहीं मालूम पड़तीसच नहीं मालूम पड़ती। क्योंकि कथा ऐसी बेहूदी है कि सूरदास का सारा मूल्य खराब हो जाता है। सूरदास जैसे कीमती मनुष्य के जीवन में ऐसी घटना घट सकती हैयह मैं मानने को राजी नहीं। घटी हो तो सूरदास दो कौड़ी के। न घटी होतो ही सूरदास में कुछ मूल्य है।
कथा कहती है कि सूरदास ने एक सुंदर युवती को देखा और वे चल पड़े उसके पीछे। उसके द्वार पर भिक्षा मांगीफिर रोज—रोज भिक्षा मांगने जाने लगे। फकीर हैं। अपना लिए इकतारागीत ग्गुनगुनाते रहते हैंलेकिन सब गीत अब उस स्त्री की तरफ समर्पित होने लगे। घबड़ाहट पैदा हुई। तो कहते हैंअपनी आंखें फोड़ डालीं। सूरदास उस दिन हुए। आंखें फोड़ लींअंधे हो गए। क्योंकि सोचा कि जो आंखें भटका रही हैंइन आंखों से क्या संग—साथ!
यह कहानी जरूर नासमझों ने गढ़ी होगी। क्योंकि आंखें फोड़ लेने से वासना से कहीं मुक्ति होती हैआंखें फोड़ लेने से तो वासना बाहर दिखाई पड़ती थीअब भीतर दिखाई पड़ने लगेगी।
तुम कभी सोचोएक सुंदरी जाती हो रास्ते सेघबड़ाहट में आंखें बंद कर लोसाधु—महात्मा हो जाओ—तो आंखें बंद करके क्या स्त्री का रूप खो जाता हैऔर सुंदर हो कर प्रगट होता है। और सुगंधित हो कर प्रगट होता है। वह साधारण—सी स्त्रीजो खुली आंख से देखते तो शायद उससे छुटकारा भी हो जाता। कौन स्त्रीकौन पुरुष इतना सुंदर है कि अगर ठीक से देखो तो छुटकारा न हो जाए! अगर गौर से देखते तो मुक्त भी हो जाते। अब आंख बंद करके तो बड़ी मुश्किल हो गई। अब तो स्त्री अप्सरा हो गईसपना बन गई।
तुमने खयाल कियातुम्हारे सपनों में जैसी सुंदर स्त्रियां होती हैंऐसी सुंदर स्त्रियां जगत में नहीं हैं! इसलिए तो कवि बड़े अतृप्त रहते हैंक्योंकि वे जैसी कल्पना कर लेते हैं स्त्रियों कीवैसी स्त्रियां कहीं मिलती नहीं। चित्रकार बड़े अतृप्त रहते हैं,मूर्तिकार बड़े अतृप्त रहते हैं। किसी से मन नहीं भरता। अब जो मूर्ति गढ़ता हैउसकी रूप की कल्पना बड़ी प्रगाढ़ है। नाक—नक्या का उसका अनुपात बड़ा गहरा है। वह तो अति सुंदर हो तो ही सुंदर हो सकता हैवैसा तो कोई चेहरा कहीं मिलता नहीं। सपने इतने सुंदर हैं कि यथार्थ उनसे फीका पड़ता है।
तो जिसकी भी कल्पना प्रगाढ़ हैवह कभी जीवन में तृप्त नहीं होता। उसकी कल्पना ही कहे चली जाती है. इसमें क्या रखा हैइसमें क्या रखा हैउसकी कल्पना तुलना का आधार रहती है। आंख बंद करने से कल्पना तो न मिटेगीसपने तो न मिटेंगे। आंख बंद करने से तो जो ऊर्जा थोड़ी—बहुत बाहर चली जाती थीसपने नहीं बनती थीवह भी सपने बनने लगेगी। सारी ऊर्जा सपना बनने लगेगी।
तो जिस व्यक्ति ने वासना के खिलाफ ब्रह्मचर्य का आदर्श बनायावह ब्रह्मचर्य को तो उपलब्ध नहीं होताएक मानसिक व्यभिचार को उपलब्ध होता है। उसके भीतर— भीतर वासना दौड़ने लगती है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि ब्रह्मचर्य घटित नहीं होतालेकिन आदर्श की तरह कभी घटित नहीं होता। वासना को समझ कर वासना को जी करवासना के अनुभव सेवासना के रस में डूब करप्रतीति सेसाक्षात सेधीरे — धीरे तुम्हें दिखाई पड़ता है कि वासना से कुछ भी मिलने को नहीं है। और धीरे — धीरे वासना में ही तुम्हें दिखाई पड़ना शुरू होता है—निर्वासना की पहली—पहली झलकें।
ब्रह्मचर्य की पहली झलकें वासना की गहराई में ही मिलती हैं। संभोग की आत्यंतिक गहराई में ही पहली दफे समाधि की किरण उतरती है। वैसी किरण जब उतर आती हैबस फिर घटना घट गई। फिर तुम उस किरण के सहारे चल पड़ोसूरज तक पहुंच जाओगे। फिर तुम्हें कोई रोक सकता नहीं। लेकिन वह घटना उतनी ही स्वाभाविक हैजैसे वासना स्वाभाविक हैकामना स्वाभाविक हैब्रह्मचर्य भी स्वाभाविक है। थोपाआरोपितआयोजित ब्रह्मचर्य दो कौड़ी का है।
तुम हिंसक होअहिंसा का आदर्श बना लेते हो। सच तो यह है कि तुम आदमी का आदर्श देख कर बता सकते हो कि आदमी कैसा होगाउल्टा कर लेना। अगर आदमी का आदर्श ब्रह्मचर्य हो तो समझ लेना कामी आदमी है। कामी के अतिरिक्त कौन ब्रह्मचर्य का आदर्श बनाएगा! अगर आदमी दान को आदर्श मानता होतो समझना लोभी है। अगर आदमी करुणा को आदर्श मानता होसमझना क्रोधी है। अगर आदमी कहता होजीवन में शांति आदर्श है तो समझ लेनाअशांत आदमी है,विक्षिप्त आदमी है।
तुम मुझे बता दो किसी आदमी का आदर्श और मैं बता दूंगा उसका यथार्थ क्या है। यथार्थ बिलकुल विपरीत होगा। इस गणित में तुम्हें कभी चूक न होगी। तुम पूछ लो आदमी सेआपका आदर्श क्या है महानुभावऔर आप उनके यथार्थ से परिचित हो जाओगे। अगर आदमी कहे कि अचौर्य मेरा आदर्श हैतो अपनी जेब संभाल लेनायह आदमी चोर है। क्योंकि चोर के लिए ही केवल अचौर्य का आदर्श हो सकता है। जो आदमी चोर नहीं है उसे तो खयाल भी नहीं आएगा कि अचौर्य भी आदर्श है। अगर वह कहे कि ईमानदारी मेरा आदर्श हैतो वह बेईमान है।
तुम आदर्शों को मत देखना। तुम तत्‍क्षण विपरीत खोजना—और तुम्हें अचानक उस आदमी के जीवन की कुंजी मिल जाएगी।
जिस आदमी के जीवन में ईमानदारी है उसे ईमानदारी का खयाल ही नहीं रह जाताजो हैउसका खयाल ही भूल जाता है। स्वस्थ आदमी के जीवन में कभी भी स्वास्थ्य का आदर्श नहीं होताबीमार आदमी के जीवन में होता है। तुम बीमारों को देखोगे प्राकृतिक चिकित्सा की किताबें पढ़ रहे हैंऐलोपैथीहोम्योपैथीबायोकेमिस्ट्री और न मालूम कहां—कहां से खोज कर ले आते हैं। बीमार आदमी को तुम हमेशा स्वास्थ्य के शास्त्र पढ़ते देखोगे। स्वस्थ आदमी को हैरानी होती है कि कुछ और पढ़ने को नहीं हैयह क्या पढ़ रहे हो तुमप्राकृतिक चिकित्साकि पेट पर मिट्टी बांधोकि सिर पर गीला कपडा रखोकि टब में लेटे रहोकि उपवास कर लोकि ऐसा करोकि एनीमा ले लोयह तुम कर क्या रहे होयह कोई...?
वह आदमी कहेगास्वास्थ्य मेरा आदर्श है। लेकिन यह आदमी बीमार है। यह बुरी तरह से बीमार है। इसका रोग भयानक है। यह रोग से ग्रस्त है।
और आदर्श बनाना कहीं और से नहीं आता—तुम्हारे रोग से आता है। स्वस्थ आदमी को स्वास्थ्य का पता नहीं चलता। वस्तुत: स्वास्थ्य की परिभाषा यही है कि जब तुम्हें शरीर का बिलकुल पता न चले तो तुम स्वस्थ। अगर शरीर का कहीं भी पता चले तो बीमार। बीमारी का मतलब क्या होता है ग्र सिर में जब दर्द होता है तो सिर का पता चलता है। सिर में दर्द न हो तो सिर का पता चलता ही नहीं। तुम सोचोदेखो। सिर की तुम्हें याद कब आती है गुम जब सिर में दर्द होता है। अगर कोई आदमी चौबीस घंटे सिर के संबंध में सोचने लगे तो समझना कि सिर उसका रुग्ण है। पैर में कांटा गड़ता है तो पैर का पता चलता है। जूता काटता है तो जूते का पता चलता है। अगर जूता काटता न हो तो जूते का पता चलता है?
जिस चीज से पीड़ा होती है उसका हमें पता चलता है। जब पता चलता है तो उससे विपरीत को हम आदर्श बनाते हैं।
आदर्श रुग्ण चित्त के लक्षण हैं। स्वस्थ व्यक्ति आदर्श नहीं बनाताजो स्थिति हैउसको समझने की कोशिश करता है,उसको जीने की कोशिश करता है—ध्यान—पूर्वकहोशपूर्वक। और उसी होश से स्वास्थ्य फलित होता है। उसी होश से ब्रह्मचर्य फलित होता हैकरुणा फलित होती है।
तुम अपने क्रोध को समझोक्रोध को जीयो—करुणा अपने आप आ जाएगी। आदर्श मत
बनाओ। तुम अपनी कामवासना को पहचानोदीया जलाओ होश का। तुम कामवासना में होशपूर्वक जाओ। ऐसे डरे—डरेसकुचाते,परेशानघबडाए हुएतने हुएनहीं जाना और जाना पड़ रहा है—ऐसे अपराध में डूबे हुए मत जाओ। इसमें कुछ सार न होगा। सहज भाव से जाओ। प्रभु ने जो दिया हैअर्थ होगा। जो समग्र में उठ रहा हैउसमें अर्थ होगा।
तुम यहां होते नहीं अगर वासना न होतीन तुम्हारे महात्मा होतेन ब्रह्मचर्य का उपदेश देने वाले होते। वे सब वासना के ही फल हैं।
तो जिस वासना से बुद्ध जैसे लोग पैदा होतेउस वासना को गाली दोगेजिस वासना से महावीर जैसे फल लगते,उसको गाली दोगेजिस वासना से अष्टावक्र जन्मतेतुम उसे गाली देते थोड़ा संकोच नहीं करते?
अगर ब्रह्मचर्य इस जगत में फला है तो वासना से ही फला है। फल को तो तुम आदर देते होवृक्ष को इंकार करते हो?तो तुम भूल कर रहे हो। तो तुम्हारे जीवन के गणित में साफ—सुथरापन नहींबड़ी उलझन हैबड़ा विभ्रम है।
बुद्ध हों कि महावीरकृष्ण हों कि मुहम्मद कि क्राइस्ट—सब आते हैं। वासना के सागर में ही ये लहरें उठती हैं और ब्रह्मचर्य की ऊंचाई पर पहुंच जाती हैं। सागर को धन्यवाद दोविरोध मत करो। जब मैं कहता हूं, सभी आदर्श खतरनाक हैंतो मेरा मतलब इतना ही है कि जीवन पर्याप्त हैइसके ऊपर तुम और आदर्श मत थोपीजीवन में गहरे उतरो। जीवन की गहराई में ही तुम उन मणियों को पाओगेजिनको तुम चाहते हो।
वासना में उतर कर मिलता है ब्रह्मचर्य। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि सभी वासना से भरे लोगों को ब्रह्मचर्य मिल जाएगा या मिल गया है। मेरी शर्त खयाल में रखना। वासना में उतर कर मिलता हैलेकिन जो जागरूकता से उतरता हैबस उसी को मिलता हैजो साक्षी— भाव से उतरता हैउसी को मिलता है।
तो दुनिया में दो तरह के लोग हैं साधारणत: —वासना में उतरते मूर्च्छा सेउनको कुछ नहीं मिलताफिर वासना से भयभीत हो कर भागते ब्रह्मचर्य की तरफ मूर्च्छा मेंउनको भी कुछ नहीं मिलता। मिलता उसे है जो सजग हो करजाग कर,जीवन जो दिखाए उसे देखने को राजी होता हैजो कहता हैमेरी निजी कोई मर्जी नहींप्रभु जो दिखाएगा उसे देखेंगेलेकिन साक्षी को जगा कर देखेंगेपूरा—पूरा देखेंगेरत्ती—रत्ती देखेंगेकुछ छोड़ न देंगेछोड़ने की जल्दी न करेंगे।
ऐसे सजग जागरण में सभी आदर्श अपने — आप फलने लगते हैं।
जब मैं तुमसे कहता हूं आदर्श छोड़ो तो मैं आदर्शों के विरोध में नहीं हूं। अगर तुम मेरी बात समझो तो मैं ही आदर्शों के पक्ष में हूं। क्योंकि जो मैं कह रहा हूं उसी से आदर्श फलेंगे। और जो तुम सुनते रहे होउससे आदर्श कभी नहीं फलते।
आदर्श के पीछे दौड़ो और आदर्श कभी न मिलेगा। और मैं तुमसे कहता हूं. रुकोजो है उसमें उतरो। आदर्श अपने—आप फल जाएंगे।
स्वभाव का अर्थ ही यही हैनियति का अर्थ ही यही है. कुछ करने को नहीं है। जाग कर जीना है। और जागना कोई करना थोड़े ही है! वह तो तुम्हारी क्षमता ही है। उसमें कुछ कृत्य जैसा नहीं है।
लेकिन अहंकार आदर्शों से पलता है। तुम चकित होओगे। अहंकार बहुत घबड़ाता है इस बात से जो मैं कह रहा हूं। क्योंकि अगर मेरी बात तुमने मानी तो अहंकार इसी क्षण मर जाएगा। फिर अहंकार को सजाने के लिए कोई उपाय न रहेगा। अहंकार सजता है आदर्शों से। न तो कभी आदर्श मिलतेलेकिन अहंकार की दौड़ हो जाती। दौड़ में अहंकार है। और आदर्श दौड़ की सुविधा देते हैं। किसी को धन कमाना हैतो अहंकार को सुविधा है। किसी को पद पर पहुंचना हैतो अहंकार को सुविधा है। किसी को मोक्ष पाना हैतो अहंकार को सुविधा है। किसी को त्यागी बनना हैतो अहंकार को सुविधा है। मैं कहता हूं. कुछ बनना नहींतुम हो! तो दौड़ खत्म। दौड़ गिरीअहंकार गिरा।
अहंकार बड़ी सूक्ष्म प्रक्रिया है। अगर तुमने निरहकारिता का आदर्श बना लिया तो भी अहंकार बना रहेगा। अहंकार कहता हैनिरहंकार होना है। फिर चली यात्राफिर चल पड़े तुम। फिर मन का व्यापार शुरू हो गया।
तुम कोई आदर्श मत बनाओ। फिर देखो क्या घटता है! तुम इतना ही कह दो कि जो हूं हूं ऐसा हूं! खोल कर रख दो अपनी किताबढांको मत। उदघोषणा कर दो कि बुरा हूं पापी हूं क्रोधी हूं कामी हूं —ऐसा हूं। और अपने बनाए हूं ऐसा नहीं,क्योंकि मैंने कभी ऐसा बनना नहीं चाहा। ऐसा मैंने अपने को पाया है तो मैं कर क्या सकता हूंदेखूंगा जो है। बैठ कर देखेंगे इस खेल कोजो प्रभु ने दिखाना चाहाजरूर कोई राज होगा।
और राज है। राज यही है कि इस लीला को तुम देखने वाले बन जाओतुम द्रष्टा बन जाओ। आदर्श तुम्हें कर्ता बना देते हैंकुछ करने का मौका हो जाता है।
मैं तुमसे आदर्श छीन रहा हूं। अष्टावक्र तुमसे आदर्श छीन रहे हैंसिर्फ इसलिए ताकि कर्ता को कोई जगह न बचे। आदर्श गए तो करने के सब उपाय गए। फिर करोगे क्याफिर तो होना ही बचा। शुद्ध होना!
आदर्श से सावधान रहना! आदर्श के कारण ही तुम्हारा जीवन रिक्त रह गया है। आदर्श के कारण ही आदर्श नहीं फल पाएनहीं फूल पाए। अगर सच में ही तुम चाहते हो कि आदर्श तुम्हारे जीवन को भर दें तो आदर्शों को बिलकुल भूल जाओ और जीवन के साक्षी हो जाओ। जैसा हैहै। जो हैहै। इस तथाता में ठहरो। इसमें रत्ती भर हेर—फेर करने की आकांक्षा मत करो। तुम हो कौनतुम हेर—फेर कर कैसे सकोगे?
जरा धार्मिक लोगों की विडंबना तो देखो! एक तरफ कहते हैंउसके बिना हिलाए पत्ता नहीं हिलताऔर ये महात्मा बन रहे हैं—उसके बिना हिलाए! इनसे थोड़ा पूछो कि जब उसके बिना हिलाए पत्ता नहीं हिलता तो यह पापी कैसे हिलेगाजब वह हिलाकाहिलेगे। जब तक नहीं हिलाता तो जरूर कोई राज होगास्वीकार करेंगे। अगर दुख दे रहा है तो जरूर मांजने के लिए दे रहा होगा। अगर कामना दी है तो जरूर जलने के लिए दी होगी। इसी आग से गुजर कर निखरेगा रूप। तो स्वीकार करेंगे। पत्ता नहीं हिलता उसकी बिना आज्ञा केऔर तुम सारे जीवन को बदल देने की चेष्टा कर रहे होतुम हो कौनऔर तुम्हारे किए कब क्या हुआ है?
और फिर इस जाल को और भी थोड़ा गौर से देखो। तुम जो भी करोगेतुम्हीं करोगे न? कामी कोशिश करेगा ब्रह्मचर्य लाने कीलेकिन कामी कोशिश करेगा नकामी की कोशिश कामना की ही
होगी। क्रोधी कोशिश करेगा करुणा कीक्रोधी करेगा नतो क्रोधी की सारी चेष्टा में क्रोध होगा। करुणा भी क्रोध से विषाक्त हो जाएगी।
अहंकारी विनम्र बनने की चेष्टा करता हैपर अहंकारी करता है। तो तुम विनम्र आदमियों को देखो! उन जैसे सजे—सजाए अहंकारी तुम्हें कहीं भी न मिलेंगे। कोई आदमी आता हैतुमसे कहता है : आपके पैरों की धूल हूं मैं! वह यह नहीं कह रहा है कि मैं पैरों की धूल हूं। वह यह कह रहा हैमैं बड़ा विनम्र आदमी हूं। वह यह कह रहा है कि अब तुम मुझसे कहो कि नहीं—नहींआप और पैरों की धूलआप तो सरताज हैं! वह यह सुनने को खड़ा है कि बोलो अब! वह यह कह रहा है कि छुओ मेरे चरण! देखो मैंने इतनी विनम्रता दिखाई कि कहा कि मैं तुम्हारे पैरों की धूल हूं!
और अगर तुमने मान लिया कि नहींआप बिलकुल ठीक कहते हैंपहले तो मैं तो ऐसा मानता ही हूं सदा से कि आप बिलकुल पैरों की धूल हैं। तो वह आदमी तुम्हें जिंदगी भर माफ न कर सकेगा। हालांकि कहा उसी ने था। तुमने कुछ और कुछ जोड़ा न था। तुमने इतना ही कहा कि आप बिलकुल ठीक कह रहे हैं। सभी को पता है। एक—एक आदमी जानता है इस गांव में कि आप बिलकुल पैरों की धूलपैरों की धूल से भी गए—बीते हैं।
फिर देखना उस आदमी की आंख में कैसी आग जलती है! तब तुम्हें पक्का पता चलेगा कि विनम्रता की ओट में भी अहंकार पलता है। लेकिन स्वाभाविक है। अहंकार ही विनम्र होने की कोशिश कर रहा हैअन्यथा होगा भी कैसे?
तो मैं तुम्हारे विपरीत किन्हीं आदर्शों को तुम्हारे ऊपर नहीं थोपना चाहता। क्योंकि तुम्हीं थोपोगे उन्हेंअड़चन खड़ी होगी। मैं तो चाहता हूं कि तुम जीवनजैसा तुम्हारा हैजो तुम्हारे जीवन का यथार्थ हैउस यथार्थ को समझो। उसी यथार्थ की समझ में से खिलेंगे फूलउठेंगे गीत। उसी यथार्थ के बोध में से तुम्हारे जीवन में क्रांति घटेगी। क्रांति घटती है—तुम्हारे घटाए नहीं घटती। तुम जाग कर देखने लगो जो है—और घटती है!
क्रांति प्रभु—प्रसाद है।

 दूसरा प्रश्न :

एक ही सपना बार—बार पुनस्थ्य होता हैइसलिए पूछता हूं। सपना ऐसा है : मैं कार चला रहा हूं, पहाड़ी रास्ता है और यात्रा ऊपर की ओर है। अचानक कार पीछे की तरफ जाने लगती है—रिवर्स। और मैं रोकने की कोशिश करता हूं, लेकिन न मैं गियर संभाल पाता हूं और न ब्रेक और न स्टीयरिंग। असहाय होकर दुर्घटना के किनारे पहुंच जाता हूं और तभी चौंक कर जाग जाता हूं। कभी—कभी कार जब उतार पर होती हैतब भी मेरा सब नियंत्रण जाता रहता है। लेकिन एक बात सदा महसूस होती है कि यद्यपि मैं ड्राइवर हूं तो भी मेरा पैर एक्सीलरेटर पर नहीं है। गाड़ी अपने— आप चलती है। मैं रोकने की कोशिश करता हूं और नियंत्रण नहीं रख पाता हूं।

 पूछा है 'अजित सरस्वतीने।
सपना महत्वपूर्ण है और सभी के काम का है। और अभी— अभी जो मैं पहले प्रश्न के उत्तर में कह रहा थाउससे जुड़ा हुआ है। उसी संदर्भ में समझने की कोशिश करना।
'मैं कार चला रहा हूं, पहाड़ी रास्ता हैयात्रा ऊपर की ओर है। '
सभी लोग जीवन को ऊपर की ओर खींच रहे हैं—पहाड़ी पर! आदर्श यानी पहाड़ऊपर! सभी कोशिश कर रहे हैं. गंगोत्री में पहुंच जाएं गंगा में तैर कर। गंगा के साथ जाने को कोई तैयार नहींविपरीत जा रहे हैं। धार के विपरीत बह रहे हैं।
अहंकर को मजा ही धार के विपरीत बहने में है। धार के साथ बहने में क्या मजा! धार के साथ बहने में तो तुम बचते ही नहींधार ही बचती है। तुम्हारा क्या हैछोड़ दिए हाथ—पैरचल पड़ेतो गंगा तुम्हें ले जाएगी सागर तकगिरा देगी वहां बंगाल की खाड़ी में। लेकिन तुम्हारा क्यातुम इतना भी तो न कह पाओगे कि मैंने इतनी यात्रा की। लोग हंसेंगे। वे कहेंगे, 'तुमने यात्रा कीयह तो गंगा की यात्रा है। तुम तो बचे कहांतुम तो उसी दिन मिट गए जिस दिन तुमने धार में अपने को छोड़ा। तुम तो बच सकते थे एक ही तरकीब से कि लड़ते धार सेजाते ऊपर की तरफ। उलटे बहते। विपरीत करते कुछ।
तो देखना तुमतुम्हारा त्यागीतुम्हारा महात्मा महत रूप से अहंकारी हो जाता है। वह धारे के विपरीत बह रहा है। वह तुमसे कहता है. 'तुम क्या होक्षुद्र मनुष्य! पापी! कामवासना में पड़े हो। देखो मुझेब्रह्मचर्य साध रहा हूं! तुम हो क्याजमीन के कीड़ेलोभ में पड़े होक्रोध में पडे हो! क्षुद्र क्षणभंगुर में पडे हो! मुझे देखोविराट की तलाश कर रहा हूं!'
तुम जरा अपने महात्माओं को जा कर गौर से तो देखना। उनकी आंख में ही तुम्हारी निंदा है। उनके व्यवहार में तुम्हारी निंदा है। उनके उठने—बैठने में तुम्हारी निंदा है। वे धारे के विपरीत जा रहे हैं। उन्होंने अहंकार छोड़ने की कोशिश की हैवासना छोड़ीक्रोध छोड़ाधन छोड़ापरिवार छोड़ासब छोड़ा। तुम क्या कर रहे होतुम साधारण भोगी! तुम गंगा में बह रहे हो। तुम्हें भी लगता है कि बात तो ठीक हैहम कर क्या रहे हैंइसलिए तुम भी महात्माओं के चरण छूते हो। महात्माओं के चरण छूने में तुम इतना ही कहते हो कि करना तो हमको भी यही हैकर नहीं पा रहेमजबूइरयां हैंहजार झंझटें हैंघर—द्वारबाल—बच्चेपाल ली उलझन! कर नहीं पा रहेलेकिन आपको देख कर प्रसन्नता होती है कि चलो कोई तो कर रहा है।
तुम कोई आदमी शीर्षासन लगाए खड़ा हो तो रुक कर देखने लगते हो। पैर के बल खड़े आदमी को कौन देखता है! वह कुछ उलटा कर रहा है। काटो पर कोई आदमी सोया हो तो लोग फूल चढ़ाने लगते हैं। लेकिन तुम अच्छी शैया लगा कर और लेट जाओकोई फूल न चढ़ाका। उलटे लोग पत्थर मारने लगेंगे कि 'यह क्या लगा हैबीच मेंबाजार में उपद्रव किया हुआ है! बिस्तर अपने घर में लगाओ!लेकिन काटो की शैया पर कोई सो जाए तो लोग फूल चढ़ाते हैं। अच्छे बिस्तर परज्ञानदार बिस्तर को लगा कर कोई लेट जाए तो लोग पत्थर मारते हैं।
क्यामामला क्या हैआदमी उलटे में रस लेता मालूम होता हैक्योंकि उलटे में पता चलता है कि कोई कुछ कर रहा है।
'मैं कार चला रहा हूं पहाड़ी रास्ता है और यात्रा ऊपर की ओर है।'
सभी यही कर रहे हैंयही सबका सपना हैऔर यही सबकी जिंदगी है। और तुम्हारी जिंदगी इस सपने से भिन्न नहीं है।
'अचानक कार पीछे की तरफ जाने लगती है—रिवर्स। और मैं रोकने की कोशिश करता हूं। '
ऐसे मौके जीवन में बहुत बार आएंगे कि तुम तो ले जाना चाहते हो पहाड़ की चोटी परलेकिन जीवन की घटनाएं तुम्हें पीछे की तरफ ले जाने लगती हैं। तब घबड़ाहट पैदा होती है। तुम तो जाना चाहते हो गंगोत्री की तरफ और गंगा जा रही है सागर की तरफवह तुम्हें सागर की तरफ ले जाने लगती है। कई दफा तुम थक जाते। कई दफा तुम हार जाते। स्वाभाविक के विपरीत कब तक लड़ोगेअगर कार को ऊपर ले जाना हो तो पेट्रोल चाहिए। नीचे लाना हो तो पेट्रोल की कोई जरूरत नहीं है,तो पेट्रोल बंद कर दोकार अपने से चली आएगीक्योंकि नीचे आना स्वाभाविक हैग्रेवीटेशनजमीन की कशिश खींच लेती है। ऊपर जाना अस्वाभाविक हैइसलिए बड़ी शक्ति की जरूरत पड़ती है।
तो हजार मौके आएंगे जीवन मेंजब तुम अचानक पाओगे कार पीछे की तरफ सरकने लगी।
और जब भी ऐसे मौके आएंगेतुम रोकने की कोशिश करोगेक्योंकि यह तो तुम्हारे अहंकार के बिलकुल विपरीत हो रहा है। यह तो तुम्हारे संकल्प के विपरीत हो रहा है। यह तो तुम्हारी हार हुई जातीयह तो तुम पराजित होने लगेयह तो विफलता आ गई।
'और मैं रोकने की कोशिश करता हूं लेकिन न मैं गियर सम्हाल पाता हूं न ब्रेक और न स्टीयरिंग।
'यह मेरे पास रहने का परिणाम है अजित सरस्वती! अब यह संभलेगा नहीं। अब न तो तुम गियर सम्हाल पाओगेन ब्रेक सम्हाल पाओगेन स्टीयरिंग। क्योंकि मेरा सारा प्रयोजन तुम्हें समझाने का इतना ही है कि जीवन के साथ एकरस हो जाओ। जहां जीवन ले जाए वहीं चलोवहीं मंजिल है।
तो अब तुम सपने में भी न रोक पाओगेयह शुभ है। रोक लेते तो दुर्घटना थी। यह शुभ है कि अब सपने में भी तुम रोक नहीं पाते। तुम्हारा नियंत्रण खो रहा है। तुम्हारा नियंत्रण खो रहा हैअर्थात तुम्हारा अहंकार खो रहा हैक्योंकि अहंकार नियंता है। जैसे ही तुमने अहंकार छोड़ापरमात्मा नियंता हैफिर तुम नियंता नहीं हो। जब तक तुम्हारा अहंकार हैतुम नियंता होतब तक परमात्मा इत्यादि की तुम कितनी ही बातें करोलेकिन परमात्मा से तुम्हारा कोई संबंध नहीं बन सकता। तुम हो,तो परमात्मा नहीं है।
अच्छा हो रहा है कि अब न गियर सम्हलतान ब्रेक लगतान स्टीयरिंग पर पकड़ रह गई है। असहाय हो कर दुर्घटना के किनारे पहुंच जाता हूं। '
वह दुर्घटना जैसी लगती हैक्योंकि तुम ऊपर जाना चाहते थे। खयाल रखनाकौन—सी बात दुर्घटना हैघटना पर निर्भर नहीं होतातुम्हारी व्याख्या पर निर्भर होता है। तुम जो करना चाहते थे उसके विपरीत हो जाए तो दुर्घटना है। तुम जो करना चाहते थे उसके अनुकूल हो जाए तो सौभाग्यफिर दुर्घटना नहीं है। तुम्हारे ऊपर निर्भर है। तो वह जो अहंकार की छोटी—सी बची हुई कहीं छिपी कोने में पड़ी हुई आशा हैवह तत्‍क्षण कहती हैयह तो दुर्घटना हुई जा रही है! नियंत्रण खोए दे रहे हो! यह तो कार तुम्हारी तुम्हारे हाथ के बाहर हुई जा रही है।
'असहाय हो कर दुर्घटना के किनारे पहुंच जाता हूं।'
तुम नहीं चाहते और पहुंच जाते होइसलिए असहाय अवस्था मालूम होती है। अगर तुम चाहने लगो तो जिसे तुम असहाय कह रहे होवह असहाय न रह जाएगी। उसी अवस्था में तुम पाओगेजहां तुमने अपना सब आधार छोड़ावहींजहां तुम निराधार हुएवहीं परमात्मा का आधार मिला। तब तुम अचानक पाओगेपहली दफा आसरा मिला। अब तक असहाय थे,क्योंकि अपने सिवाय अपना कोई सहारा नहीं था। वह भी कोई सहारा थातिनकों को पकड़े थे और सागर में तैरने की सोचते थे। कागज की नाव में बैठे थे। अब पहली दफा तुम पाओगे कि बेसहारा हो कर सहारा मिला। हारे को हरिनाम!
जैसे ही आदमी पूर्ण रूप से हार जाता हैहरिनाम का उदघोष होता है। निर्बल के बल राम! जब तुम बिलकुल निर्बल सिद्ध हो जाते होसब तरह से असहायउसी क्षण तुम्हें प्रभु का सहारा मिलना शुरू हो जाता है। तुम्हारे कारण ही बाधा पड़ रही थीअब कोई बाधा न रही।
'असहाय हो कर दुर्घटना के किनारे पहुंच जाता हूं और तभी चौंक कर जाग जाता हूं। '
वहीं जागने की घटना घटेगी जहां अहंकार बिलकुल असहाय हो कर गिर जाता है। यह सपना सुंदर है। यह सपना बड़ा सार्थक है। इसका एक—एक प्रतीक मूल्यवान है। इसलिए यह बार—बार दोहर रहा होगा। क्योंकि यह सपना ही नहीं हैयह अजित की जिंदगी में भी घट रही बात है। सपना तो उसका प्रतिफलन है। सपना तो केवल छाया है अचेतन में—उस घटना की जो उनके जीवन में चारों तरफ घट रही है।
'और तभी चौंक कर जाग जाता हूं। '
अगर जागना हो तो बेसहारा हो जाओअसहाय हो जाओ। जब तक तुम्हें अकड़ रहेगी कि मैं कुछ कर लूंगातब तक तुम सोए रहोगे। जब तक तुम्हें अकड़ रहेगी कि मैं कर्ता हूं तब तक तुम सोए रहोगे। जैसे ही तुम्हारी अकड़ टूटने लगेगीन गियर सम्हलेगान ब्रेकन स्टीयरिंगअचानक गाड़ी चलने लगेगी तुम्हारे नियंत्रण के बाहरउसी क्षण तुम जाग जाओगे।
अहंकार मूर्च्छा हैनिद्रा है। निरहंकार होना जाग जाना हैअमूर्च्छा है।
'कभी—कभी कार जब उतार पर होती हैतब भी मेरा सब नियंत्रण जाता रहता है। '
उतार से ही हम डरते हैं। उतार शब्द से ही घबड़ाहट है। चढ़ाव तो अहंकार को रस देता हैउतार, तो बेचैनी शुरू हो जाती है।
इसलिए तो जवानी में रस होता हैबुढापे में बेचैनी शुरू हो जाती है। कोई का नहीं होना चाहता। होना पड़ता हैयह दूसरी बात है। कोई होना नहीं चाहता। और लोग के भी हो जाते हैंतब तक दावा भी करते रहते हैं कि वे जवान हैं। और लोग बड़े प्रसन्न होते हैं उनकी बात को सुन कर।
पंडित जवाहरलाल नेहरू बुढ़ापे तक कहते रहे हैं कि मैं जवान हूं! और सारा मुल्क प्रसन्न होता था कि बिलकुल ठीक बात है।
यह क्या बात हुईचढ़ाव पर ही रहने में रस हैउतार को स्वीकार करने की भी हिम्मत नहींलेकिन मुल्क को बड़ा अच्छा लगता था कि मुल्क का प्रधानमंत्री कहता है कि मैं जवान हूं बुढ़ापे मेंकि मैं साठ साल का जवान हूं, कि मैं पैंसठ साल का जवान हूं! हम बड़े प्रसन्न होते थे। वह प्रसन्नता हमारे भीतर की आकांक्षा को बताती है। हममें से भी कोई बूढ़ा नहीं होना चाहता है। हम सब जवान रहना चाहते हैं। हम सब चढ़ाव पर रहना चाहते हैंसदा चढ़ाव पर रहना चाहते हैं।
मगर सोचो भी तोचढ़ाव बिना उतार के हो कैसे सकते हैंचढ़ते ही रहोगे और उतार न होगा तो पागल हो जाओगे। हर पहाड़ के पास खाई होगीखड्ड होगा। हर बड़ी लहर के पीछे गड्डा होगा। जवानी के साथ बुढ़ापा जुड़ा है। और अगर जवान ही कोई रह जाएअटक जाए तो सड़ाध पैदा होगीबहाव मिट जाएगा। का होना बिलकुल स्वाभाविक है। जैसे जवानी को स्वीकार कियावैसे बुढ़ापे को स्वीकार करना। जो अटक गया जवानी मेंउसका प्रवाह रुक गया।
बुढ़ापे से हम सभी घबड़ाते हैं। जब आदमी देखता है पहले बाल सफेद होने लगेतो बड़ा घबड़ा जाता है। जब पहली दफा देखता है पैर कंपता है चलने मेंहाथ थर्राता है—बडा घबड़ा जाता है। उतार आ गया! और हम तो सोचते थेसदा जवान रहेंगे। और हम तो सोचते थेसदा जीएंगे। यह तो उतार आ गया! अब मौत भी ज्यादा दूर न होगी। यह तो मौत का संदेशवाहक आ गया।
बुढ़ापे को —हम इंकार करते हैंक्योंकि हम मौत को इंकार करना चाहते हैं। बुढ़ापा तो सीडी है मौत की तरफ। लेकिन ध्यान रखनाजो बुढ़ापे को इंकार करता हैमृत्यु को इंकार करता हैवह जीवन को भी स्वीकार नहीं कर पाता। क्योंकि जीवन में ही तो ये घटनाएं घटती हैं—बुढ़ापा और मृत्यु। ये जीवन के ही तो अंतिम चरण हैं। यह जीवन का ही तो आखिरी चरण,आखिरी अभिव्यक्ति है। यह आखिरी स्थिति है। यह जीवन का ही तो अंतिम उदघोष है—मृत्यु। यह जीवन का तार जो अंतिम स्वर बजाता हैवह मृत्यु का है। तो फिर जीवन को भी तुम प्रेम नहीं कर पाते।
'नीचे आते कार को देखता हूं तब भी नियंत्रण जाता रहता है। '
असल में जब भी कोई चीज नीचे आती हैतभी तुम्हें पता चलता है कि अपने नियंत्रण में सब कुछ नहीं है। जब तक चीजें ठीक चलती हैंपत्नी झगड़ती नहींबच्चे ठीक से स्कूल में पढ़ते हैंधंधादुकान कमाई में चलती है—तब तक सब ठीक है। तब तक तुम्हें पता नहीं चलता कि तुम असहाय हो। फिर अचानक देखा कि दुकान टूटीदिवाला निकल गया। जब तक दीवालीतब तक ठीकजब दिवालातब घबडाए कि यह अपने बस के बाहर हुई जा रही है बात। मैं तो सोचता थासब अपने बस में हैऔर दीवाली ही दीवाली रहेगी।
यह 'दिवालाशब्द बड़ा बढ़िया है। अब दीवाली बिना दिवाले के हो कैसे सकती हैदीवाली
तो स्त्री हैदिवाला तो पति है। यह तो पूरा जोड़ा ही है। तुम सोचते थेसिर्फ दीवाली से गुजार लेंमगर जब पत्नी आ गई तो पति भी आ रहा है पीछे से। देर—अबेर आ ही जाएगा।
पत्नी ठीक हैकोई झगड़ा—झांसा नहींसब ठीक चल रहा है—तो तुम सोचते हो बिलकुल तरंग उठ रही हैजीवन बड़ी प्रसन्नता से भरा हैअहंकार मजबूत है। जरा—सा पत्नी कलह कर देती हैजरा—सा उपद्रव खड़ाहो जाता है कि बस क्षण भर में तुम्हारा सब संगीत खो जाता हैसब लय विच्छिन्न हो जाती है। तत्‍क्षण तुम्हें पता चलता है. अरेयह नाव डूबने वाली है!
तुमने कभी खयाल कियाजरा—सा झगड़ा हो जाए पत्नी सेतुम सोच लेते हो. कहां पड़ गए इसकी झंझट मेंक्यों विवाह कियायह मर ही जाए तो बेहतरया कहीं छूट निकलें तो अच्छा! अभी क्षण भर पहले सब ठीक चल रहा थातब अहंकार तरंगें ले रहा था।
अहंकार बड़ा घबड़ाता है पराजय सेउतार से। लेकिन उतार ही मनुष्य को परमात्मा की तरफ लाती है। दीवाला ही परमात्मा की तरफ लाता है। अगर तुम जीतते ही चले जाओ तो तुम कभी धार्मिक बनोगे ही नहीं। तुम्हारी जीत में वस्तुत: तुम्हारी नियति की हार है। और जब तुम हारते हो तब पहली दफे तुम्हें अपनी असली स्थिति का पता चलता है : हम इस विराट में एक छोटी—सी तरंग हैंएक बूंद हैं सागर में। हमारी जीत क्याहमारी हार क्या! जीत है तो उसकीहार है तो उसकी।
'लेकिन एक बात सदा महसूस होती है कि यद्यपि मैं ड्राइवर होता हूं तो भी मेरा पैर ऐक्सीलरेटर पर कभी नहीं होता। '
यह बात ठीक है। है भी नहीं किसी का पैर ऐक्सीलरेटर पर। ऐक्सीलरेटर पर पैर तो परमात्मा का है।
तुम्हारी हालत तो वैसी है जैसे कोई छोटा बच्चा बाप से कहता हैकार में बैठा कर मुझे चलाने दो। और बाप ऐक्सीलरेटर पर पैर रखता हैब्रेक पर पैर रखता हैस्टीयरिंग भी पकड़े रहता है और लड़के को संभलवा देता है स्टीयरिंग और लड़का बड़ा अकड़ सेबड़ा मजे से.. हालांकि वह जो घुमा रहा है वह भी बाप ही घुमा रहा है.. और बड़ा प्रसन्न होता है कि गाड़ी चला रहा है! उस वक्त उसका चेहरा देखोउसकी प्रफुल्लता देखो! वह चारों तरफ देखता है कि लोग देख लें कि गाड़ी कौन चला रहा है।
यह जीवन की जो गाड़ी हैइस पर ऐक्सीलरेटर पर पैर तुम्हारा नहीं हैकभी नहीं हैन स्टीयरिंग तुम्हारे हाथ में है। तुम छोटे बच्चे की भांति होजो भांति में पड़ गया है। गाड़ी अपने आप चलती हैगाड़ी अपने आप ही चल रही है। तुम्हारे चलाने की जरा भी जरूरत नहीं। तुम नाहक परेशान हो रहे होपसीने—पसीने हुए जा रहे हो। यह बच्चा नाहक परेशान हो रहा है। यह सोच रहा हैगाड़ी यह चला रहा हैअगर न चलाए तो मुश्किल हो जाएगी। बड़ा हॉर्न बजा रहा है। यह सोच रहा है इसके बिना तो सब अस्तव्यस्त हो जाएगा यह साराअभी दुर्घटना हो जाएगीकहीं कोई टक्कर हो जाएगी। यह पसीने—पसीने हुए जा रहा है। इसे पता नहीं कि तेरे न हॉर्न बजाने से कुछ होना हैन तू गाड़ी को संभाल रहा है। गाड़ी कोई और संभाले हुए है। किन्हीं विराट हाथों में सब है। हम सिर्फ साक्षी हो जाएं। कर्ता हम नहीं हैं। हम सिर्फ साक्षी हो जाएंतो बड़ी हंसी आएगी। जीवन की इस विडंबना पर बड़ी हंसी आएगी कि खूब मजाक रही।
'गाड़ी अपने— आप चलती है। मैं रोकने की कोशिश करता हूं और नियंत्रण नहीं रख पाता हूं।
'नियंत्रण छोड़ देना ही मेरी देशना है। मैं तुमसे कहता हूं. छोडो सब नियंत्रण! तुम्हारे हाथ बड़े छोटे हैंइनसे नियंत्रण हो भी न सकेगा। तुम छोड़ो प्रभु पर। करने दो उसे नियंत्रण। तुम नहीं थेतब भी यह जगत चल रहा था। फूल खिलते थेचांद निकलते थेवर्षा आतीधूप आती! तुम नहीं थेतब भी सब चल रहा था। चांद—तारे घूमतेसूरज निकलता! तुम नहीं रहोगे,तब भी सब चलता रहेगा। इतना विराट चल रहा है। तुम नाहक इसमें परेशान हो रहे हो।
मैंने सुना हैएक छिपकली राजा के महल में रहती थी। स्वभावत: राजा के महल में रहती थी तो वह अपने को सम्राट से कम नहीं मानती थी। कोई साधारण छिपकली न थी। गांव की और छिपकलियों में उसका बड़ा समादर था। उसको बड़े निमंत्रण भी मिलते थे कि आज इस जगह उदघाटन कर दोकि नई छिपकली ने घर बसायाकि किसी छिपकली का विवाह हो रहा है,कि किसी छिपकली को बच्चा पैदा हुआलेकिन वह कभी जाती नहींवह मुस्कुरा कर टाल देती। वह कहतीकिसी और को ले जाओक्योंकि मैं अगर चली गई तो इस महल के छप्पर को कौन सम्हालेगायह महल गिर जाएगा। छिपकली सोचती है सम्हाले है छप्पर को! कोई सम्हाले नहीं। हमारे सम्हाले कुछ सम्हला नहीं। लेकिन हमारे अहंकार के कारण हम यह बात मानने को राजी नहीं हो पाते कि हमारे बिना भी महल रह जाएगा। असंभव!
वर्नर इरहार्ड एक छोटी—सी कहानी कहते हैंकि अमरीका के पहाड़ों में बसे एक कबीले में एक गुरु था। वह रोज सांझ कों—उसके पास एक जादुई कंबल था—वह जोर से कंबल को उठा कर घुमाता और तत्‍क्षण आकाश में तारे निकलने शुरू हो जाते। ऐसा सदियों से होता रहा था। और वह कबीला मानता था कि गुरु के कंबल में कुछ जादू है। क्योंकि जब भी गुरु घुमाता है कंबल कोफिर तुम जाओ बाहर और देखना शुरू करोशीघ्र ही आकाश में तारे दिखाई पड़ने लगते हैं। उस गुरु से लोग बहुत डरते थेक्योंकि खतरनाक मामला हैकिसी दिन कंबल न घुमाएफेंक दे कंबलकह दे कि नहीं निकालते तारे—तो क्या होगा?
फिर ऐसा हुआ कि कोई दूसरे कबीले का चोरगुरु का कंबल एक दफे चुरा कर ले गया। अब गुरु बड़ी मुश्किल में पड़े। सबसे बड़ी मुश्किल यह थी .ऐसे तो गुरु को भी यही भरोसा थाउनके कंबल घुमाने से तारे निकलते हैं. सारा कबीला उदास है कि अब क्या करेंआज क्या होगासब अस्तव्यस्त हो गया। लेकिन कुछ अस्तव्यस्त न हुआ। तारे निकल आए ठीक समय पर। कहते हैं गुरु ने आत्महत्या कर ली। फिर कोई रहने का कोई उपाय नहीं रहा। लोग हंसने लगे। उन्होंने कहाहम भी बड़ी नासमझी में पड़े थे। तारे निकलते ही थे। कंबल से तारों के निकलने का कोई संबंध न था। यह तो कंबल ठीक वक्त पर घुमाते थे। सूरज ढल गयाठीक समय तय थातब यह कंबल घुमा देते थे। कंबल के घुमाने और तारों के निकलने में कोई कार्य —कारण का संबंध न था।। कंबल घुमाओ न घुमाओतारे निकलते ही हैं।
तुम करो न करोजो होता है होता है। तुम्हारे किए कुछ भी नहीं है। जिस दिन यह बात तुम्हें समझ में आ जाएगी,जिस दिन तुम्हारा कंबल चोरी चला जाएगा.. और वही हुआअजित सरस्वती का कंबल चोरी जा रहा हैखींच रहा हूं धीरे— धीरे,काफी तो निकल गया हैथोड़ा—सा पकड़े रह गए
हैं वे हाथ मेंवह भी जिस दिन छूट जाएगाउसी दिन यह सपना बंद हो जाएगा। उस दिन तुम अचानक पाओगे : हम व्यर्थ ही परेशान हो रहे थेजीवन चल ही रहा हैसुंदरतम ढंग से चल रहा है। इससे और ज्यादा गौरवशाली ढंग हो नहीं सकता। बड़ी गरिमा और प्रसाद से चल रहा है। हम व्यर्थ ही इसमें शोरगुल मचा रहे थे। हम व्यर्थ ही चिल्ला रहे थेचीख रहे थे।
हम चीखते—चिल्लाते हैंक्योंकि हमारा अहंकार यह मानने को राजी नहीं हो पाता कि हमारे बिना भी दुनिया चलती रहेगी। हमारे बिनाऔर दुनिया चलती रहेगी त्र: असंभव! हम गए कि महल का छप्पर गिरा।
नहींमहल का छप्पर तुमसे सम्हला नहीं है। न तुम्हारे कंबल के घुमाने से जीवन चल रहा है। इस भ्रांति को छोड़ देने का नाम ही धर्म है। तुम ईश्वर को मानो या न मानोधार्मिक होने से ईश्वर को मानने न मानने का कुछ प्रयोजन नहीं। तुम इसकी भ्रांति छोड़ दो कि मेरे चलाए सब चल रहा है—तुम धार्मिक हो गएतुमने जान ही लिया प्रभु कोपरमात्मा अवतरित हो ही गयातुम उसके आमने — सामने खड़े हो गए। फिर साक्षात में क्षण भर देर नहीं होती।

 तीसरा प्रश्न :

मैंने देश के अनेक आश्रमों में देखा है कि वहां के अंतेवासियो के लिए कुछ न कुछ अनिवार्य साधना निश्चित हैजिसका अभ्यास उन्हें नियमित करना पड़ता है। परंतु आश्चर्य है कि यहां ऐसा कोई साधनअनुशासन नहीं दिखता। कृपया इस विशिष्टता पर कछ प्रकाश डालने की अनकंपा करें!


मैं यहां मौजूद हूं मैं तुम्हारा अनुशासन हूं। जब मैं न रहूं तब तुम्हें नियमव्यवस्थाअनुशासन की जरूरत पड़ेगी। शास्ता होतो शासन की कोई जरूरत नहीं। जब शास्ता

 न हो तो शासन परिपूरक है। मुर्दा आश्रमों में तुमने जरूर यह देखा होगा।
यह एक जिंदा आश्रम है। अभी यह जिंदा है। मरेगा कभी—और तब तुम निश्चित मानो. नियम भी होंगेअनुशासन भी होगा। मेरे जाते ही नियम होंगेअनुशासन होंगेक्योंकि तुम बिना नियम— अनुशासन के रह नहीं सकते—तुम ऐसे गुलाम हो! मैं भी लाख उपाय करता हूं तब भी तुम बार—बार पूछने लगते हो : कुछ नियमकुछ अनुशासन! मेरी सारी चेष्टा तुम्हें समझाने की यह है कि तुम्हारे हाथ में कुछ भी नहीं है। क्या अनुशासनक्या नियम?
तुम पांच बजे सुबह उठ आओगे तो ज्ञान को उपलब्ध हो जाओगेकिस मूढ़ता में पड़े होपांच बजे उठो कि चार बजे उठो कि तीन बजे उठोतुम मूढ़ के मूढ़ ही रहोगे। मूढ़ पांच बजे उठे कि तीन बजेकोई फर्क नहीं पड़ता। घड़ी से तुम्हारे आत्मज्ञान का कोई संबंध नहीं है। मगर मूढ़ों को रस मिलता है। उनको कम से कम कुछ सहारा मिल जाता है। मैं उनको कोई सहारा नहीं देता। उनको अगर मैं कह दूं ब्रह्ममुहूर्त में उठो तो ब्रह्मज्ञान होगा...। हालांकि उन्हें तकलीफ होगी उठने में पांच बजेअड़चन पाएंगेलेकिन अड़चन में मजा आएगाक्योंकि अड़चन में लगेगा कार ऊपर की तरफ चढ़ रही है। उनको मैं कह दूं रोज सुबह शीर्षासन लगा कर खड़े हो जाओ.। बुद्ध मालूम पड़ेंगे शीर्षासन करते हुए। कौन आदमी सुंदर मालूम पड़ता है सिर के बल खड़ा! लेकिन तकलीफ भी होगीगर्दन भी दुखेगीलेकिन फिर भी उनको रस आएगा। वे कहेंगेचलो कुछ कर तो रहेमोक्ष की तरफ बढ़ तो रहे!
मैं तुमसे कह रहा हूं तुम मुक्त हो। हीतुम्हें अगर आनंद आता हो पांच बजे उठने मेंबराबर उठोलेकिन पाच बजे उठने से मोक्ष मिलेगाइस भ्रांति में मत पड़ना। तुम्हें अगर सिर के बल खड़े होने से रस मिलता होबराबर खड़े हो जाओमैं तुम्हें रोकता नहीं। लेकिन मैं तुमसे यह नहीं कह सकता हूं कि सिर के बल तुम खड़े हो गए तो संबोधि की घटना घट जाएगी। तुम सस्ती तरकीबें चाहते होमैं तुम्हें कोई तरकीब नहीं देता।
मेरे रहते इस आश्रम में कोई नियमअनुशासन होने वाला नहीं है। मेरे रहते यह आश्रम अराजक रहेगाक्योंकि अराजकता जीवन का लक्षण है। मैं तुम्हें परिपूर्ण स्वतंत्रता देता हूं कि तुम जो भी होना चाहो और जैसे भी होना चाहो,जागरूकता—पूर्वक वही होने में रस लो।
पूछा है 'स्वामी योग चिन्मयने। बार—बारचिन्मय घूम—फिर कर यही पूछते हैं। जिन मुर्दा आश्रमों में उनको जाने का दुर्भाग्य से अवसर मिलाउनसे पीछा नहीं छूटता। क्योंकि कहीं कोई एक दफे भोजन करते हैंकहीं कोई तीन बजे रात उठते हैं,कहीं कोई सिर के बल खड़े होते हैंनौली— धोती करते हैंकहीं कोई योगासन साधते हैंकहीं क्रियायोगकहीं कुछकहीं कुछ। और सब एक जबर्दस्त अनुशासन की तरहकि न किया तो पापअपराधकिया तो पुण्य! ये मूढ़ता के लक्षण हैं।
मैं तुम्हें स्वतंत्रता देता हूं। मैं तुम्हें अपराधी नहीं सिद्ध करना चाहता किसी भी कारण से। क्योंकि नियम दूंगा तो उसके पीछे अपराध का भाव आता है। किसी दिन पांच बजे सुबह तुम न उठ पाए तो पीछे से अपराध का भाव आता है कि आज आज्ञा का उल्लंघन हो गयातुम्हें मैंने अपराधी कर दिया। पांच बजे उठने से तो कुछ मिलने वाला था नहीं। इतनी सस्ती बात नहीं है। स्वास्थ्यपूर्ण है पांच बजे उठोलेकिन मोक्ष से कुछ लेना—देना नहीं है। ताजी हवा होती हैसुंदर सुबह होती हैएस्थेटिक है। सौंदर्य का जिन्हें बोध हैवे सुबह पांच बजे उठेंगेलेकिन धर्म से इसका कुछ लेना—देना नहीं। जिन्हें थोड़ा काव्य का रस है वे चूकेंगे नहींक्योंकि सुबह पांच बजे जैसी दुनिया होती हैजैसी सुंदरआदमी से अछूती! अभी सब बुद्ध और बुद्धिमानसब सो रहे हैंअभी दुनिया अछूती हैजैसी भगवान ने बनाई होगीकुछ—कुछ वैसी है! तो पांच बजे जिनको थोड़ा भी जीवन में रस हैवे जरूर उठेंगे।
मेरी बात को तुम समझ लेना। मैं यह नहीं कह रहा हूं तुम पांच बजे मत उठो। मैं तो कह रहा हूं. जिनमें थोड़ी भी समझ है वे जरूर उठेंगे। लेकिन यह अनुशासन नहीं है। उठेतो तुम्हारी मौज।
उठेतो तुमने लाभ लियाफल मिल गया। तुम्हें मैं कोई प्रमाण—पत्र न दूंगा कि तुम महाज्ञानी होक्योंकि पांच बजे उठते होक्योंकि तुम उठे तो तुमने लाभ ले लियाअब और कुछ प्रशंसा की जरूरत नहीं है। अगर न उठे तो तुम चूक गए। एक सुंदर सुबह थी मौजूदतुम्हारे द्वार खटखटाई थीतुम पड़े सोए रहेघुर्राते रहे। बाहर संगीत फैल रहा थासुबह का सूरज ऊगा थातुम आंखें बंद किए अपनी तंद्रा में पड़े रहेतुम चूक गए! दंड तुम्हें काफी मिल गया। अब और मैं तुम्हें इसके ऊपर से अपराधी सिद्ध करूं कि तुमने आज्ञा का उल्लंघन किया—यह तो गलत हो जाएगा।
मुल्ला नसरुद्दीन एक दिन जा रहा था अपनी कार से। तेज चला रहा था। पुलिस वाले ने रोका। पुलिस वाले के रोकते ही.. पीछे पत्नी बैठी थी मुल्ला की गाड़ी में। वह एकदम मुल्ला पर नाराज होने लगी कि हजार दफे कहा कि तुम आंख के अंधे होतुम्हें दिखाई नहीं पड़ताकि इतनी तेजी से कार मत चलाओ पू तुम्हें मीटर नहीं दिखाई पड़ताऔर तुम्हें मैं पूरे वक्त चिल्लाती रहती हूं कि बाएं घूमोदाएं घूमोफिर भी तुम चले जा रहे हो। न तुम्हें लाइट दिखाई पड़ती है कि अब यह गाड़ी जाने की है कि नहीं है। तुम होश में हो?
वह पुलिस वाला यह सब सुनता रहा। आखिर उसने मुल्ला से कहा कि अब आप जाइएआपको सजा पहले ही काफी मिल चुकीअब और क्या सजायह पत्नी काफी है।
जो आदमी सुबह नहीं उठाउसे सजा काफी मिल चुकी। अब और क्या उस बेचारे कोगरीब को और दंड दे रहे हैं कि पापी हैकि अपराधी हैकि आज्ञा का उल्लंघन हो गया!
नहींमैं तुम्हें कोई अनुशासन नहीं देता। मैं तो तुम्हें सिर्फ केवल एक बोध —मात्र देता हूं कि तुम जो भी करो जाग कर करो।
अब रह गई बात.. पूछा हैअनिवार्य साधनाकुछ अनिवार्य नहीं है यहां। क्योंकि जो भी अनिवार्य होवह बंधन बन जाता है। जो करना ही पड़ेवह बंधन बन जाता है। इसी तरह तो हमने बहुत सुंदर चीजें खराब कर दीं। जो करना ही पड़े,उसका रस ही खो जाता है। तुम गएऔर मां हैतो उसके पैर छूना ही चाहिएवह अनिवार्य हैतो मां के पैर छूते हो—मजा खो गयाअनिवार्य हो गया! उससे मौज चली गईउसमें से मुक्ति चली गई। अब तुम छूते होक्योंकि मां है और सदा छूना चाहिए,इसलिए छूते हों—स्व नियमऔपचारिकता।
मुल्ला एक दिन अपने घर आया। और उसने देखा उसका मित्र उसकी पत्नी को चूम रहा है ?इा तो वह बड़ा हैरान हो गयासकते में खड़ा हो गया। मित्र भी घबड़ा गयापत्नी भी घबड़ा गई और वह कुछ बोले ही नहीं। मित्र ने पूछाकुछ बोलो तो! उसने कहाबोलें क्या! मुझे तो करना पड़ता है यहलेकिन तुम क्यों कर रहे होमुझे तुम्हारी बुद्धि पर तरस आता है। खैरमेरी वह पत्नी है तो मुझे वह करना पड़ता है। इसमें कोई... मगर तुम्हें क्या हुआ?
जो करना पड़ता हैउसमें से सब रस चला जाता है—वह चाहे पत्नी का चुंबन ही क्यों न हो। दुलार और प्रेम और आलिंगन भी कष्टपूर्ण मालूम होने लगते हैंअगर करने पड़े। अनिवार्य...! मैं एक संस्कृत विद्यालय में शिक्षक था। जब मैं पहले —पहले वहां गया तो संस्कृत महाविद्यालय थातो पंडितों का राज्य था वहां तो। मैं तो बिलकुल एक उपद्रव की तरह वहां पहुंच गया। कुछ भूल—चूक हो गई सरकार कीवह मुझे वहां ट्रांसफर कर दिया। जल्दी उन्होंने फिर सुधार लीछ: महीनों में मुझे वहां से हटायाक्योंकि वहां बड़ा उपद्रव शुरू हो गया। वे तो सब पंडित थे और वहां तो उन्होंने बड़ी अजीब हालत कर रखी थी।
तो मैंकोई मेरे पास रहने की जगह न थी तो छात्रावास में मैं रुका। कोई सत्तर अस्सी विद्यार्थी छात्रावास में थे। उनको तीन बजे रात उठना पड़ता थाअनिवार्य। संस्कृत महाविद्यालय! कोई इस आधुनिक सदी का तो नहींगुरुकुल पुराना! तीन बजे रात उठना! सर्दी हो कि गर्मीवर्षा हो कि कुछतीन बजे तो उठना ही पड़ता। और फिर सबको कुएं पर जा कर स्नान करना है। मैं भी —गया। जब तीन बजे पूरा होस्टल उठ आया तो मैं भी उठामैं भी गया कुएं पर। मुझे लोग तब जानते भी नहीं थे। पहले ही दिन आया थातो किसी ने मेरी फिक्र भी नहीं की। वे अपने नहा रहे थे और वे गाली दे रहे थे प्रिंसिपल से ले कर परमात्मा तक को—मां —बहन की गाली! मैंने सुनायह भी खूब हो रहा है! इस गाली—गलौज के बाद फिर उनको प्रार्थना करने खड़ा होना पड़ता थातो वे किसी तरह प्रार्थना करते। मैंने प्रिंसिपल को कहा कि देखोतुम नर्क में सडोगे। उसने कहाक्या मतलब?
मैंने कहा कि ये लड़केसत्तर लड़केरोज सुबह अनिवार्य रूप से प्रिंसिपल से ले कर परमात्मा तक को गाली देते हैं। तुम्हें गाली ठीकमगर परमात्मा को गाली पड़ रही हैंतुम इसके कारण हो।
यह अनिवार्यता खतरनाक हैमैंने कहा।
उसने कहानहींयह अनिवार्य नहीं हैजैसा कि लोग हमेशा कहते हैं। यह तो लोग अपनी स्वेच्छा सेअपने मजे से करते हैं। तो मैंने कहाफिर मेरे हाथ में आप दे दो। मैं नोटिस लगा देता हूं और कल तीन बजे सुबह आप भी कुएं पर मौजूद हो जाना और मैं भी हो जाऊंगा।
नोटिस मैंने लगा दिया कि 'जिनको करना हो स्नान तीन बजे केवल वे ही उठेंजिनको प्रार्थना में सम्मिलित होना हो केवल वे ही उठें। कोई अनिवार्यता आज से नहीं है। '
मेरे और प्रिंसिपल के सिवाय कुएं पर कोई नहीं था। मैंने पूछाकहो जनाब! अब अगर हिम्मत हो तो डूब जाओ कुएं में!
उन्होंने मुझे छह महीने के भीतर वहां से कहा कि नहींआप यहां से जाओयह सब गड़बड़ कर दिया! सब ठीक चल रहा था।
इसको ठीक चलना कहते होअनिवार्यता त्र: प्रार्थना और अनिवार्य हो सकती हैप्रेम और अनिवार्य हो सकता हैपूजा और अनिवार्य हो सकती हैअनिवार्य तो केवल चीजें कारागृह में होती हैं। जीवन में कुछ भी अनिवार्य नहीं। भूल कर भी किसी चीज को अनिवार्य मत करनाअन्यथा उसी क्षण उस चीज का मूल्य नष्ट हो जाएगा।
'जीवन बड़ा नाजुक हैफूल जैसा नाजुक है! इस पर अनिवार्यता के पत्थर मत रख देनानहीं तो फूल मर जाएगा। मुझसे कोई आ कर भी पूछता हैआश्रमवासी हैंमुझसे पूछते हैं आ कर कि हम अनिवार्य —रूप से आपको सुबह सुनने आएंमैं कहता हूं, भूल कर मत आना। अनिवार्यऔर मुझे सुननेतुम मुझे गालियां देने लगोगे। तुम्हें आना हो तो आनातुम्हें न आना हो तो न आना। और भूल कर भी अपराध अनुभव मत करना कि हम आश्रम में रहते हैं और हम सुनने न गए और लोग इतने दूर से आते हैं! इसकी फिक्र छोड़ो। तुम्हारी जब मौज होतब तुम आ जाना। तो अगर महीने में तुम एक बार भी आए तो इतना पा लोगे जितना कि अनिवार्य आ कर महीने भर में भी नहीं पा सकते थेक्योंकि पाने की घटना तो प्रेम से घटती है।
तो यहां अनिवार्य कुछ भी नहीं है। और अनुशासन जो बाहर से थोपा जाए वे तो बेड़ियां हैं। मैं तुमसे कहूं कि ध्यान करो,यह भी कोई बात हुईमैं रोज सुबह समझा रहा हूं ध्यान का रसबहाता रसधार सुबह रोज ध्यान कीगंगा तुम्हारे सामने कर देता हूं—अब यह भी तुमसे कहूं कि रोज गंगा में स्नान करोकि रोज पीयो जलधारअब यह तुम्हारी मर्जी है। इतना क्या कम है कि मैंने गंगा तुम्हारे सामने ला दी। अब यह भी मुझे करना पड़ेगागंगा का इतना गुणगान कर दियाअब ठीक हैअब तुम्हारी मौज। तुम्हें ध्यान करना हो करोन करना हो न करो। लेकिन मैं तुमसे यह नहीं कहूंगा कि अनिवार्य रूप से तुम्हें ध्यान करना है। क्योंकि जैसे ही अनिवार्य हुई कोई बात वैसे ही गड़ने लगती हैकांटे की तरह गड़ने लगती है। ध्यान जैसी महिमापूर्ण चीज को खराब तो मत करो।
तो तुम पूछे हो कि अनिवार्य साधना निश्चित होती आश्रमों मेंजिसका अभ्यास उन्हें नियमित करना होता है।
नहींयहां मेरे पास कुछ भी नियम नहीं है और न कोई अभ्यास है तुम्हें देने को। सब अभ्यास अहंकार के हैं। अध्यात्म का कोई अभ्यास नहीं। मैं तो कहता हूं. जागो! इति ज्ञानं! यही ज्ञान है! इति ध्यान! यही ध्यान है! इति मोक्ष:! यही मोक्ष है!
तुम जाग कर जीने लगोध्यान तुम्हारे चौबीस घंटे पर फैल जाएगा। ध्यान कोई ऐसी चीज थोड़े ही है कि कर लिया सुबह उठ कर और भूल गए फिर। ध्यान तो ऐसी धारा है जो तुम्हारे भीतर बहनी चाहिए। ध्यान तो ऐसा सूत्र है जो तुम्हारे भीतर बना रहना चाहिएजो तुम्हारे सारे कृत्यों को पिरो दे एक माला में। जैसे हम माला बनाते हैं तो फूलों को धागे में पिरो देते हैंफूल दिखाई पड़तेधागा तो दिखाई भी नहीं पड़ता—ऐसा ही ध्यान होना चाहिएदिखाई ही न पड़े। जीवन के सब काम— उठना—बैठनाखाना—पीनाचलनाबोलनासुननासब—फूल की तरह ध्यान में अनस्थूत हो जाएंध्यान का धागा सब में फैल जाए।
तो ध्यान तो मेरे लिए जागरण और साक्षी— भाव का नाम है।
और जब मैं न रहूंगातब निश्चित यह उपद्रव होने वाला है। क्योंकि कोई न कोई 'योग चिन्मयइस कुर्सी पर बैठ जायेंगे। ऐसी मुश्किल है यह कुर्सी खाली थोड़े ही रहेगी। कोई न कोई चलाने लगेगा अनुशासन। जिस दिन अनुशासन चलने लगे,उस दिन समझना मेरा संबंध टूट गया इस जगह से। जिस दिन यहां नियम हो जाएअनिवार्यता हो जाएअभ्यास हो जाएउस दिन जानना यह मेरा आश्रम न रहायह एक मुर्दा आश्रम हो गयाजो जुड़ गया दूसरे मुर्दा आश्रमों से।
मेरे जीते—जी ऐसा न हो सकेगा। मैं स्वयं जी रहा हूं और तुम्हें भी जिंदा देखना चाहता हूं मुर्दा नहीं। मैं तुम्हें साधक नहीं मानता। मैं तुम्हें सिद्ध मानता हूं। और मैं चाहता हूं कि तुम भी अपनी सिद्धावस्था को स्वीकार कर लो। मैं चाहता हूं कि तुम भी कह सको : अहोमेरा मुझको नमन!
चौथा प्रश्न :

आबू में जो अनुभव हुआ थावह अब प्रगाढ़ हो गया है। सतत आनंद का भाव बना रहता है। जीवन धन्य हो गया प्रभु! जो अनुभव में आया हैउसे कह नहीं पाती। अहोभाव के सागर में तैर रही हूं। मेरे अनंत प्रणाम स्वीकार करें।

पूछा है 'हेमाने।
हेमा को जो आबू में हुआ थावह निश्चित अनूठा था। जिसको झेन फकीर सतोरी कहते हैंसमाधि की पहली झलक,हेमा को आबू में घटी। इतनी आकस्मिक थी कि वह खुद भी भरोसा न कर पाई। तीन दिन तक वह हंसती ही रहीउसकी हंसी देखने—योग्य थी। वैसी हंसी तुम्हें फिर कहीं और सुनाई नहीं पड़ सकती। वैसी हंसी केवल सतोरी के बाद ही आती है।
यह मैंने उससे तब कहा भी नहीं था कि यह सतोरी हैआज कहता हूं। क्योंकि उस वक्त कहने से उसका अहंकार मजबूत हो सकता था। अब डर नहीं है।
वह तीन दिन तक हंसती ही रही। उसकी हंसी बड़ी अलौकिक थी। वह रुक ही न पाती थीअकारणसतत हंसी जारी रही।
ऐसा बोधिधर्म के जीवन में उल्लेख हैजब उसे पहली दफे समाधि उपलब्ध हुई तो वह हंसता ही रहा तीन दिन तक। हंसता रहा इस बात परकि भरोसा ही न आए कि क्या हो गया—और ऐसा रसऔर ऐसी गुदगुदी कि भीतर से कोई गुदगुदाए जा रहा है। अपनी सीमा में न रहा।
उसके परिवार के लोग चिंतित भी हुए कि यह पागल हो गई। स्वभावत:मिनट दो मिनट की हंसी भी कठिन मालूम होने लगती है। हम रोने के ऐसे आदी हैं कि अगर आदमी तीन दिन रोता रहे तो कोई पागल न कहेगा। देखो मजाउसको हम स्वीकार करते हैं। लेकिन अगर कोई आदमी तीन दिन तक सतत हंसता रहे तो पागल निश्चित हो गया। यहां आनंदित होने में बड़ा खतरा है। यहां लोग ऐसे दुख में रहे हैं कि दुख को तो स्वीकार करते हैंआनंद तो संभव ही नहीं हैऐसा मान लिया है;सिर्फ पागलों को हो सकता है।
सिगमंड फ्रॉयड ने अपने जीवन भर के अनुभवों के बाद लिखा है कि आदमी सुखी हो ही नहीं सकता। चालीस साल का सतत मनोविश्लेषणहजारों—हजारों रोगियों का इलाज और उसके बाद उसका यह अनुभव है कि आदमी सुखी हो ही नहीं सकता। यह असंभव है। दुख आदमी की नियति है। तो जब सिगमंड फ्रॉयड जैसा विचारशील व्यक्ति यह कहे तो सोचना पड़ता है कि जरूर दुख आदमी की नियति बन गया है। कृष्ण अपवाद मालूम होते हैंनियम नहीं। बांसुरी लगता नहीं कि बज सकती है जीवन में। और कभी—कभी जब हम बांसुरी में डूबते भी हैं तो सिर्फ इसीलिए कि जीवन का दुख भूल जाएऔर कुछ नहीं। बांसुरी में हमें रस नहीं हैजीवन का दुख भुलाने का एक उपाय हैविस्मरण की एक व्यवस्था है।
हेमा जब हंसी थी तो वह हंसी वही थी जो बोधिधर्म की हंसी थी। वह तीन दिन तक हंसती रही। उसके परिवारप्रियजनों में तो बड़ी घबड़ाहट फैल गई। उसके परिवार और प्रियजनों में से जो मुझे सुनने आते थेउन सबने आना बंद कर दिया. हेमा तो पागल हो गई! लेकिन बड़ी अनूठी घटना घटी थी।
पूछा है उसने. 'आबू में जो अनुभव हुआ था वह अब प्रगाढ़ हो गया है। सतत आनंद का भाव बना रहता हैजीवन धन्य हो गया है प्रभु। जो अनुभव में आया उसे कह नहीं पाती। अहोभाव के सागर में तैर रही हूं। '
अब हंसी खो गई है। वह उद्वेग चला गया। क्योंकि वह उद्वेग तो प्राथमिक क्षण में ही होता है। फिर तो हंसी धीरे— धीरे रोएं—रोएं में समा गई है। अब वह प्रफुल्लित हैआनंदित है। एक स्मित है व्यक्तित्व में। अब रस सिर्फ ओंठों में नहीं है।
जब पहली दफे घटता है तो हंसी बड़ी प्रगाढ़ होती हैफिर धीरे— धीरे हंसी संतुलित हो जाती हैधीरे— धीरे व्यक्तित्व में समा जाती है। एक सहज अहोभाव और एक आनंद का भाव निर्मित हो जाता हे
निश्चित ही जो अनुभव में आया हैवह कहती हैउसे कहा नहीं जा सकता। कोई उसे कभी नहीं कह पाया है। जितना ज्यादा अनुभव में आता है उतना ही कहना मुश्किल हो जाता है।
बाहर वह खोया पाया मैला उजला
दिन—दिन होता जाता वयस्क
दिन—दिन धुंधलाती आंखों से
सुस्पष्ट देखता जाता था
पहचान रहा था रूप
पा रहा वाणी और बूझता शब्द
पर दिन—दिन अधिकाधिक हकलाता था
दिन—पर—दिन उसकी घिग्घी बंधती जाती थी
धुंध से ढंकी हुईकितनी गहरी वापिका तुम्हारी
कितनी लघु अंजुलि हमारी!
हाथ हमारे छोटे हैं। प्रभु का आनंद—लोक बहुत बड़ा है।
धुंध से ढंकी हुईकितनी गहरी वापिका तुम्हारी
कितनी लघु अंजुलि हमारी!
जितना ही कोई जानता हैउतना ही हकलाता है। जितना ही कोई जानता हैउतनी ही घिग्घी बंधती जाती है। कहने को मुश्किल होने लगता है।
जो कहना है वह तो कहा नहीं जा सकता। उसके आसपास ही प्रयास चलता है।
तो ठीक, 'जो अनुभव में आया उसे कह नहीं पाती। अहोभाव के सागर में तैर रही हूं। '
उसे कहने की फिक्र भी मत करना। अन्यथा उस चेष्टा से भी तनाव पैदा होगा।
समाधि बहुत लोगों को घटती हैबहुत थोड़े—से लोग उसे कहने में थोड़े —बहुत समर्थ हो पाते हैं। हेमा से वह नहीं होगा। उस चेष्टा में पड़ेगी तो उसके भीतर जो घट रहा है उसमें अवरोध आ जाएगाबाधा आ जाएगी। कहने की फिक्र ही मत करो। अगर बहुत कहने का मन होने लगे—और होगा मन—क्योंकि जब भीतर कुछ घटता है तो हम बांटना चाहतेसाझीदार बनाना चाहते औरों को।
जब रस भीतर बहता है तो हम चाहते हैं किसी और को भी मिल जाए। लोग इतने प्यासे हैंलोग इतने भूखे हैंलोग इतने जल रहे हैंतो बांटने की इच्छा पैदा होती है। लेकिन जब भी कहने का सवाल उठे तो कहने की जगह हंसनाहेमा! नाचना,गुनगुनाना! उससे आसान होगा। शब्द तुम न बना सकोगी। शब्द तुम्हारा संभव नहीं होगा। कुछ और ढंग से तुम्हें कहना होगा—जैसे मीरा ने कहागुनगुना कर कहाबुद्ध ने कह कर कहाजैसे चैतन्य ने कहाले गएले कर मंजीरा और मृदंगनाचते हुए कहने लगे।
अपना ढंग खोजना होगा। शब्द निश्चित तुम्हारा ढंग नहीं है। हंसोनाचोगुनगुनाओ—हजार ढंग हो सकते हैं।
लेकिन अपना ढंग खोजना ही पड़ता हैजब घटना घट जाती है। नहीं तो भीतर कुछ उबलने लगता है। और भीतर कुछ तैयार होता हैपकता है —और हम उसे बांट न पाएं तो बोझिल होने लगते हैंजैसे वर्षा के मेघ जब भर जाते जल से तो वर्षा होती है। वर्षा स्वाभाविक है।

(इतने में किसी को जोर से रुलाई आई और लोग उसे रोकने को दौड़े। भगवान श्री ने एक संन्यासी को संबोधित करते हुए कहा : 'संतछोड़ दो। छोड़ दो उन्हें। छोड़ दो। छोड़ दो उन्हें। वह शांत हो जाएंगेछोड़ दो। बिलकुल छोड़ दोअलग हट जाओ। दूर हट जाओ उनसे।')

प्रत्येक को अपनी विधिअपनी व्यवस्था खोजना पड़ती है। अभिव्यक्ति सभी के लिए एक जैसी नहीं हो सकती। फिर स्त्री—पुरुषों में भी बड़ा फर्क है। इसलिए तो तुम्हें स्त्री सदगुरु बहुत कम दिखाई पड़ते हैँ—उसका कारण यह नहीं है कि स्त्रियां मोक्ष को उपलब्ध नहीं हुईं। मेरे देखे तो स्त्रियां मोक्ष को ज्यादा आसानी से उपलब्ध हो सकती हैंबजाय पुरुषों के। क्योंकि पुरुषों के अहंकार को गिरने में बड़ी देर लगती है। स्त्रियों का अहंकार बड़ी सरलता से गिर जाता है। लेकिन फिर भी तुम्हें बुद्धमहावीर,पार्श्वकृष्णक्राइस्टशंकरनागार्जुन ऐसे पुरुषों की श्रृंखलाबद्ध कतार दिखाई पड़ती है— ऐसे स्त्रियों के नाम लेने जाओ तो उंगलियों पर भी नहीं गिने जा सकते। कभी कोई सहजोकोई मीराराबियाथैरेसा—बस ऐसे तीन चार नाम हैं। इसका यह अर्थ नहीं हैइस गलत तर्क में मत पड़ जाना कि इसलिए स्त्रियां मोक्ष को उपलब्ध नहीं हुईंया स्त्रियों ने पाया नहींया स्त्रियां पा नहीं सकतीं।
स्त्रियों ने पाया—उतना ही जितना पुरुषों नेशायद थोड़ा ज्यादा। लेकिन स्त्रियां शब्द में नहीं कह पातीं। यह अड़चन है। और बिना शब्द में कहेतुम्हें बुद्ध का पता न चलता अगर बुद्ध ने शब्द में न कहा होता। अगर बुद्ध चुप बैठे रहते बोधि—वृक्ष के नीचेकिसी को कानों—कान खबर न होती। अगर मैं न बोलूं तो तुम यहां न आ सकोगे। मैं तो न बोल कर भी मैं ही रहूंगा। क्या फर्क पड़ेगा मेरे न बोलने सेमेरे लिए कोई फर्क न पड़ेगालेकिन तुम न आ सकोगे।
तुम मुझे सुनने आए हों—सुनते —सुनते शायद तुम फंस भी जाओसुनते—सुनते शायद तुम मेरे साथ उलझ भी जाओ,सुनते —सुनते शायद तुम मुझमें धीरे — धीरे पग जाओ। लेकिन आए थे तुम सुनने। सुनते—सुनते शायद तुम गुनने भी लगो। गुनते —गुनते शायद तुम गुनगुनाने भी लगो। मेरे पास बैठते—बैठते हो सकता है यह पागलपन तुम्हें भी छू जाए। तुम मदमस्त हो जाओ। लेकिन तुम आए थे मुझे सुनने।
शब्द की गति है जगत में। शब्द के अतिरिक्त और कोई संवाद का उपाय नहीं दिखाई पड़ता।
इसलिए स्त्रियां सदगुरु तो हुईंलेकिन उनका पता भी नहीं चल सका। ज्ञान को तो उपलब्ध हुईंलेकिन वे गुरु न बन पाईं। शिष्य तो शब्द सुनने आते हैं। मीरा ने ऐसे अदभुत भजन गाएफिर भी कोई शिष्य थोड़े ही पैदा कर पाई मीरा। कोई मीरा की स्थिति सदगुरु की तरह थोड़े ही है। अदभुत गायाजिन्होंने सुना उन्होंने भी रस पायालेकिन गुरु की स्थिति तो नहीं बन पाई। क्योंकि गुरु का तो अर्थ ही यह है : जो मीरा को मिला था वही वह दूसरों को भी मिलाने में सहयोगी हो जाती। वह नहीं हो पाया। स्त्री के चित्त की अपनी व्यवस्था है।
तो मैं हेमा से यही कहूंगा : अगर तुझे भर जाए भावबांटने का मन होने लगे और शब्द कहने को न मिलेंकिसी के पैर दबाने लगनावह तेरा रास्ता होगा। किसी का सिर दबाने लगनाकिसी को प्रेम देनानाचनागानागुनगुनाना! खोजना कोई उपाय। शब्द तो तेरा उपाय नहीं हो सकता। लेकिन बांटना तो पड़ता हैबिना बांटे रहा नहीं जा सकता। जब सुगंध आ गई फूल में तो पंखुरी को खिलना ही होगासुगंध को विसर्जित होना ही होगागंध चढेगी पंखों पर हवा केजाएगी दूर—दूर लोकों तकतो नियति पूरी होती है।
ऐ कल्पना के दर्पण!
तन—मन तुझ पर अर्पण
जब होंगे तेरे दर्शन
धड़कन हरसूं होगी।
कोयल की तरह मेरा
चंचल मन मचलेगा
जब आम के पेड़ों पर
हरसूं कू—कू होगी।
जब समाधि की पहली झलक आती है तो ऐसा ही होता है।
ऐ कल्पना के दर्पण!
तन—मन तुझ पर अर्पण
जब होंगे तेरे दर्शन
धड़कन हरसूं होगी।
तब तुम्हारा हृदय ही नहीं धड़कता है जब समाधि फलित होती है —तब तुम पहली दफे पाते हो तुम्हारे हृदय के साथ सारा जगत धड़क रहा है। पत्थर भी धड़क रहे हैंवहां भी हृदय है। वृक्ष भी धड़क रहे हैंचांद—तारे भी धड़क रहे हैं। तब तुम्हारी धड़कन के साथ सारा जगत एक लयबद्धएक छंदोबद्ध गति में आ जाता है—एक गीतएक संगीत—जिसमें तुम अलग नहीं हो;एक विराट आर्केस्ट्रा के हिस्से हो गए हो!
कोयल की तरह मेरा
चंचल मन मचलेगा
जब आम के पेड़ों पर
हरसूं कू—कू होगी।

यह किसी बाहर की कोयल की बात नहीं है और यह किसी बाहर के आमों की बात नहीं है। भीतर भी वसंत आता है। भीतर की कोयल भी कू—कू करती है।
उस घटना के करीब है हेमा। अगर चलती रही और इस बात को सुन कर कि मुझे समाधि की पहली प्रतीति हुई है,अकड़ न गई..। क्योंकि उस अकड़ में ही मर जाता सब। इसलिए पहली दफा वर्षों पहले जब उसे आबू में हुआ थामैंने कुछ कहा नहींमैं चुप ही रहा। अब कहता हूं लेकिन फिर भी खतरा तो सदा है। अब इस बात को बहुत अहंकार का हिस्सा मत बना लेना। नहीं तो जो हुआ है वह वहीं अटक जाएगा। जहां अहंकार आया वहीं गति अवरुद्ध हो जाती है।
ऐसा हुआ है तो यह मत सोचना कि मेरे किए हुआ है। ऐसा सोचनाप्रभु का प्रसाद है! ऐसा सोचना कि कृतज्ञ उसकी,उसका आशीष है! ऐसा सोचना कि मैं अपात्रकैसे यह हो पाया! आश्चर्य! अहो! अहोभाव का इतना ही अर्थ है कि भीतर अहो का भाव उठता रहेकि अहोमुझे होना नहीं था और हुआ! मैं पात्र नहीं थीऔर हुआ! अपात्र थीऔर हुआ!

 उसकी 'अनुकंपा अपार है!


आखिरी प्रश्न :


गर जाम नहीं है हाथों मेंआंखों से पिला देकाफी है। अब जीने की है फिक्र किसेतू मुझे मिटा देकाफी है। अब डोर तेरे ही हाथों मेंजी भर के नचा देकाफी है। ना होश रहे बाकीऐसा— पागल ही बना देकाफी है। अब अमृत की है चाह किसेतू जहर पिला देकाफी है।

 पूछा है 'हंसने।

हंस के पास कवि का हृदय है : और ठीक जो उसके हृदय में हो रहा हैवही इन शब्दों में बांध दिया है।
जो अभी हृदय में हो रहा हैजिसकी अभी थोड़ी— थोड़ी झलक हैवह कभी समय पा करठीक अवसर परठीक मौसम में पका हुआ फल

 भी बनेगा। तुम नाचोगे! तुम मस्त हो कर नाचोगे!
और जो व्यक्ति जहर पीने को राजी हो गया है मस्ती मेंउसके लिए जहर भी अमृत हो जाता है। जो प्रभु के साथ चलने को राजी हो गया है—सब स्थितियों मेंचाहे जहर पिलाए तो भीचाहे नर्क
में फेंक दे तो भी—उसका नर्क समाप्त हुआअब उसके लिए स्वर्ग ही स्वर्ग है।

'गर जाम नहीं है हाथों में
आंखों से पिला देकाफी है।
अब जीने की है फिक्र किसे
तू मुझे मिटा देकाफी है।
अब डोर तेरे ही हाथों में
जी भर के नचा देकाफी है।
ना होश रहे बाकीऐसा
पागल ही बना देकाफी है।
अब अमृत की है चाह किसे
तू जहर पिला देकाफी है। '

यह होगा। पिलाऊंगा। यह घटना घटेगी। भरे आशा सेप्रतीक्षा सेस्वीकार से तुम तैयार रहो—यह घटना घटेगी। यह घटना घटनी शुरू ही हो गई है। यह तुम्हारे गीत में तुमने जो भाव बाधा हैउसी सुबह की पहली किरण है। प्राची लाल होने लगीप्राची पर लाली होने लगी—सूरज ऊगेगा! सूरज ऊगता ही हैहम जरा राजी भर हो जाएं। हमारे न राजी होने पर भी सूरज तो ऊगता ही हैलेकिन हम आंख खोल कर नहीं देखते। तो हम अंधेरे में ही रहे आते हैं। आंख बंदतो हमारी रात जारी रहती है। जब हम राजी हो जाते हैं तो हम आंख खोल कर देखने की तत्परता दिखाते हैं! सूरज तो ऊगता ही रहा है। हर रात के बाद सुबह है। हर भटकन के बाद पड़ाव है। हर संसार के बाद मोक्ष है। बस हम आंख खोल कर देखने को तैयार हों!

 हरि ओंम तत्सत्!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें