शनिवार, 5 अगस्त 2017

अथातो भक्‍ति जिज्ञासा-भाग-2 - प्रवचन-04

14 मार्च 1978;
श्री रजनीश आश्रम, पूना।

1--मैं क्या करूंकैसे प्रार्थना करूंकैसे अर्चना करूं?

2--आपने कहा : 'न मैं पूर्ण हूं और न संत'। इससे मुझे बड़ा सदमा लगा। मैं रातभर सो भी न सका।

3--संन्यास लेने में अहंकार ही सबसे बड़ी बाधा हैतो इसको कैसे हटाया जा सकता है?

4--आप शास्त्र—शान का विरोध क्यों करते हैं?

5--गरीब जानके हमको न तुम भुला देना 
तुम्हीं ने दर्द दिया है तुम्हीं दवा देना

6--आप सहित सभी महापुरुष जो जिंदा हैंकभी इकट्ठे क्यों नहीं होतेप्रार्थना निरालंब दशा है







पहला प्रश्न : मैं क्या करूंकैसे प्रार्थना करूंकैसे अर्चना करूं?


प्रार्थना क्रिया नहीं हैकर्म नहीं है। कर्ता का भाव ही प्रार्थना में बाधा है। प्रार्थना अक्रिया है। की नहीं जातीसिर्फ होने दी जाती है। प्रार्थना ऐसे है जैसे नींद। लाने की कोशिश करोगेआना मुश्किल हो जाएगा। भूलों नींद की बातपड़े रहो बिस्तर पर,आएगी अपने से। प्रार्थना आती हैलायी नहीं जाती।    इस बुनियादी बात को खूब खयाल में रख लेना।
भक्त कुछ कर नहीं सकताकरना उसके बस में नहीं है। करना ही वश में हो तो भक्ति की कोई जरूरत नहीं है। भक्ति असहाय अवस्था है। बेसहारा! जब व्यक्ति अपने को पाता है अब मेरे किये कुछ भी न होगाकुछ भी न होगामेरा सारा करना गिर गयाहार गयामेरा कर्ता पुंछ गयामिट गयावैसी शून्य अवस्था मेंजब करने को कुछ भी नहीं सूझताआंखें अपने— आप आंसुओ से भर आती हैंवही प्रार्थना है। वे आंसू ही फूल हैंचढ़ाने योग्य। 
रुदन उठेगागान भी उठेगामगर तुम्हें खींच—खींच कर लाना नहीं हैउठने देना है। तुम्हारे भीतर से उमगेगी प्रार्थना,जैसे वृक्षों में पत्ते निकलते हैं और फूल खिलते हैं। ऐसे तुम्हारे प्राणों में पत्ते खिलेंगेफूल खिलेंगेतुम हरे हो उठोगेकोई गीत जन्मेगाकोई एक कड़ी गूंजेगी। वही मंत्र है। जो दूसरे ने दियावह मंत्र नहीं है। जो तुमने पायाजो तुम्हें मिलाजो परमात्मा से मिलावह मंत्र है।
तुम पूछते हो, 'मैं क्या करूंकरना छोड़ो। किये— किये खूब भरमेकर—कर के खूब भटकेकरने के कारण ही भटके,अब जागो। अब एक बात समझो कि तुम्हारे किये कुछ भी न होगा। जैसे सांस अपने से चलती है—तुम थोड़े ही चलाते हों—खून अपने से बहता है—तुम थोड़े ही बहाते हों—हृदय अपने से धड़कता है—तुम थोड़े ही धड़काते हो! सब अपने से हो रहा हैतुम अपने को बीच में मत लाओ। तुम हट जाओतुम रास्ता दे दो। तुम गिर पड़ो तुम मिट जाओ। तुम करने की बात ही विस्मरण कर दो। और तब तुम एक दिन अचानक पाओगेहोने का जन्म हुआ।
फिर प्रार्थना कैसी होगीकहना कठिन है। प्रत्येक की अलग— अलग होगी। किस ढंग की सुगंध तुम्हारे भीतर उठेगीकैसे पत्ते खिलेंगेकैसे फूल—सब पौधे अलग हैं! किसी पर गुलाब खिलेगाकिसी पर चंपाकिसी पर चमेलीमगर एक बात समान होगी—खिलावट होगी। उस खिलावट का नाम प्रार्थना है।
तुम पूछते हो—क्या करूंकैसे करूंप्रार्थना की कोई विधि नहीं है। प्रेम की कहीं विधि हुई है! जहा विधि आयीवहां कृत्रिमता आयी। तुम प्रेम करना सीखते थोड़े ही होअभ्यास थोड़े ही करते हो— और अभ्यास किया हुआ प्रेम अभिनय होगा,वास्तविक नहीं होगा। मगर प्रेम के अभ्यास की जरूरत नहींतुम जन्मे हो प्रेम की क्षमता के साथ। तुम लाए हो अपने प्राणों में वह स्वरवह पड़ा ही हैजरा अवसर चाहिए। और अवसर क्या हैइतना ही कि तुम्हारा बाहर का शोरगुल थोड़ा बंद हो।
तो करने के नाम पर नकारात्मक करना है।
जैसे एक आदमी कोमैं फिर याद दिलाऊंसोना है। वह क्या करेसोने के लिए कोई अभ्यास करेव्यायाम करेउछल—कूद करेआसन लगाएजो भी करेगाउसे नींद में बाधा पड़ जाएगी। लेकिन फिर भी कुछ किया जा सकता हैवह करना नहीं है। कमरे का प्रकाश बुझा सकता है। उससे सहारा मिलेगा दरवाजे—खिड़किया बंद कर सकता है। पर्दे गिरा दे सकता है। उससे सहारा मिलेगा। विश्राम की अवस्था के लिए अंधेरा उपयोगी है। द्वार—दरवाजे बंद होंअंधेरा होबाहर का शोरगुल न आता होयह सहयोगी हैमगर नींद तो अपने से घटेगी।
ऐसी ही प्रार्थना है।
तुम बाहर के शोरगुल से थोड़ा अपने को निश्चित कर लोचौबीस घंटे में एक घडी खोज लोद्वार—दरवाजे बंद कर दो,बैठ जाओभूलो जगत कोप्रतीक्षा करो अज्ञात कीधैर्य रखोआज नहीं होगाकोई चिंता नहींआज नहीं खोद पाए कुआथोड़ी ही दूर तक गयेथोड़ी मिट्टी—पत्थर निकालामगर फिर भी काम शुरू हो गयाकुआ खुदना शुरू हो गयाकल थोड़ा और खुदेगापरसों थोड़ा और खुदेगाएक दिन तुम पाओगे जलधार फूट गयी। जल्दबाजी न करो। मैं तुम्हारी व्यथा समझता हूं।
भावाकुल मन की कौन कहे मजबूरी। 
बोल उठी है मेरे स्वर में
तेरी कौन कहानी,
कौन जगी मेरी ध्वनियों में
तेरी पीर पुरानी,
अंगों में रोमाच हुआक्यों
कोर नयन के भीगे,
भावाकुल मन की कौन कहे मजबूरी।
किसी दिन आंखें भीग जाएंगी। 'कोर नयन के भींगे भाव की धारा बहेगी। यद्यपि उस धारा को तुम विधि मत कहना,क्योंकि वह प्रत्येक की भिन्न होगीअलग—अलग होगी। सबके आंसुओ का स्वाद अलग है। सब की मुस्कुराहट का ढंग अलग है। सबके प्रेम की शैली भिन्न है। यही तो व्यक्ति की गरिमा है। इसलिए सबको प्रार्थनाएं भी अलग होंगी।
दुनिया में प्रार्थना मर गयी हैक्योंकि प्रार्थना सिखायी गयी है। हिंदुओं ने एक तरह की प्रार्थना सीख ली हैबस वही दोहराए जा रहे हैं। मुसलमानों ने एक तरह की प्रार्थना सीख ली हैवही दोहराए जा रहे हैं। व्यक्तियों को पोंछ कर हटा दिया गया हैविधियां थमा दी गयी हैं। विधिया झूठी हो जाती हैं। और जब भी तुम बाहर से सीखी कोई प्रार्थना दोहराओगेतुम्हारे भीतर की प्रार्थना अजन्मी रह जाएगी।
भावाकुल मन की कौन कहे मजबूरी। 
बोल उठी है मेरे स्वर में
तेरी कौन कहानी,
कौन जगी मेरी ध्वनियों में
तेरी पीर पुरानी,
अंगों में रोमांच हुआ,
क्यों कोर नयन के भीगे,
भावाकुल मन की कौन कहे मजबूरी।
मैंने अपना आधा जीवन
गाकर गीत गंवाया
शब्दों का उत्साह पदों ने मेरे बहुत कमाया मोती की लड़ियां तो केवल तूने इन पर वारीनिर्धन की झोली आज गयी भर पूरी।
भावाकुल मन की कौन कहे मजबूरी।
फिर भी तुम कह न पाओगे जो हुआ है। तुम किसी दूसरे को बता न पाओगे जो हुआ है। तुम किसी को समझा न पाओगे जो हुआ है। समझाने जाओगे और उलझ जाओगे। भावाकुल मन की कौन कहे मजबूरी'। तुमने जो गीत गायेवे तो कचराजो गीत परमात्मा तुमसे गाता हैवहीवही सार्थक है। मैंने अपना आधा जीवन
गाकर गीत गंवायाशब्दों का उत्साह पदों ने मेरे बहुत कमायामोती की लडिया तो केवल तूने इन पर वारी,
जब उसका संस्पर्श मिलता हैतभी तुम्हारी मिट्टी सोना होती है। मोती की लडिया तो केवल तूने इन पर वारी निर्धन की झोली आज गयी भर पूरी।
भावाकुल मन की कौन कहे मजबूरी।
क्षणभंगुर होता है जग में यह रागों का नाता,
सुखी वही है जो बीती को चलता है बिसराता,
और दुखी है फुतइढूंढता जो अपनी साधों की,
रह जाती हैं जो उर के बीच अधूरी
भावाकुल मन की कौन कहे मजबूरी।
प्रार्थना के नाम पर तुम कुछ मांगना मत। तुम किसी अधूरी वासना को पूरा करने की आकांक्षा मत करना। वही  लोग करते हैं। प्रार्थना नहीं करते हैं। भिखमंगापन उनकी प्रार्थना में प्रकट होता है। यह मिल जाएवह मिल जाएऐसा हो जाएवैसा हो जाए। अगर तुमने कुछ भी मांगातो तुमने प्रार्थना गंदी कीअपवित्र की। तुमने अपनी प्रार्थना में वासना जोडी कि तुमने प्रार्थना के पंख काट दिये और प्रार्थना के गले में पत्थर बांध दिये। वह पक्षी फिर उडेगा नहींयहीं तडूफाएगायहीं गिरेगायहीं मरेगा।   इतना ही खयाल रखनाप्रार्थना में माग न हो। कुछ भी मत मांगनापरमात्मा को भी मत मांगना—क्योकि मांग तो बस मांग हैमांगा कि चूके।
अब बड़े दुख की बात है कि प्रार्थना शब्द का अर्थ ही मांगना है। मांगनेवाले को हम प्रार्थी कहते हैं। सदियों से प्रार्थना के नाम पर मांगा गया है। इसलिए प्रार्थना का शब्द ही गलत हो गयाशब्द ही विकृत हो गयाउसका अर्थ ही मांगना हो गया। और इसलिए प्रार्थना कभी खिल नहीं पाती। तुम सिर्फ किसी उन्मेष में आंदोलित होना, किसी उमंग में डोलनामांगना कुछ भी मत। बिना मतों मिलता हैमताने से चूक जाता है। तुम न मांगोगे तो सब मिलेगा। तुम मांगोगे तो कुछ भी न मिलेगा। और जब कुछ भी न मिलेगा तो विषाद घिरेगा। और जब बिन मतों मिलता हैप्रसाद बरसता हैतो आल्हाद का जन्म होता है।
मैं क्या करूंकैसे प्रार्थना करूंकैसे अर्चना करूं? 'कैसे शब्द को बिदा कर दो। तुम निष्किय में गति करे। बैठ रहो घड़ीभर न सोचो कि क्या करना हैबैठ रहो धड़ी भर। पक्षी गीत गाते होंसुनोसूरज की किरणें तुम्हारे ऊपर नाचती हों,अनुभव करोहवा का झोंका आता हो तुम्हारे वस्त्रों को कंपा जाता होनचा जाता होअनुभव करोबस बैठे रहो। तुम चकित होओगे यह जानकर कि अगर तुम बैठ सको घड़ीभरबिना किसी व्यस्तता केप्रार्थना एक दिन तुम्हारे भीतर ऐसे ही जन्म जाएगीकि चमत्कार!
लेकिन तुम जब पूछते हों—कैसेतो तुम्हें पता नहीं कि तुम क्या पूछ रहे हो। तो तुम पूछ रहे हो कि चलो ठीक है,प्रार्थना के लिए बैठेंगेलेकिन व्यस्तता के लिए कुछ तो दे दें। माला फेरेंमंत्र जपेंपूजा का थाल सजाएंआरती उतारेंतुम चाहते होकुछ व्यस्तता के लिए उपाय दे दो। तुम बिना किये नहीं रह सकते। करना तुम्हारी बीमारी हैतुम्हारा पागलपन है। दुकान करोगेअखबार पढ़ोगेकुछ उठा—धरी करते रहोगे। प्रार्थना में भी तुम  चाहते होकुछ करने को रहे।
मेरे पास लोग आते हैंवे कहते हैंकुछ आलंबन तो चाहिए। क्योंकि चाहिए आलंबनकिसलिए चाहिए आलंबन?आलंबन के सहारे मन जीता हैऔर सब आलंबन मन को बचा रखते हैंआलंबन हटाना हैदेना ही नहीं है। सब आलंबन छीन लो! हटा दो मालाएं! हटा दो पूजा के थाल! मूर्तियों को बिसरा दो! बैठ रहोकोई आलंबन मत दो। मन घूमेगाविक्षिप्त की तरह;पागल की तरह चीखेगापुकारेगा कि कुछ काम चाहिए। तुमने कहानी सुनी है न बच्चों की कि एक आदमी ने बड़ी मेहनत से,तंत्र—मंत्र—टोटके से एक प्रेत को जगा लिया। प्रेत तो जग गया और उसने कहाआपकी सेवा में सदा हाजिर रहूंगालेकिन एक बात खयाल रखना—मुझे काम चाहिए चौबीस घंटा काम चाहिएअगर जरा भी मुझे काम नहीं मिलामैं तुम्हारी गर्दन मरोड़ दूंगा। मैं बिना काम के नहीं रह सकता। बिना काम मुझे एक क्षण कठिन हो जाता है। फिर मैं कुछ का कुछ कर दूंगा। वह आदमी तो बड़ा खुश हुआउसने कहाइसीलिए तो तुझे जगाया है कि हजारों काम पड़े हैंमेरेजो हो नहीं पातेजो मैं नहीं कर पातावही तो तुझसे करवाने हैंतू फिक्र मत करयही तो मैं चाहता हूं ऐसा ही सेवक चाहिए था।
मगर जल्दी ही गड़बड़ हो गयी। क्योंकि वह काम दे और वह भूत उसे क्षण न लगे और पूरा कर दे। महल बनाओ। वह महल बना दे। वह खड़ा है क्षण भर बाद कि महल बन गया। जल्दी ही काम चुक गये—काम ही कितने हैं! महल भी बन गये,किले भी खड़े हो गयेस्वर्ण अशर्फियों के ढेर भी लग गयेसुंदर स्त्रिया भी आ गयींभोजन के थाल भी सज गयेअभी घड़ी भी नहीं बीतीउसने सब निपटारा कर दिया। वह आदमी बड़ा घबड़ाया। उसे एकदम सूझे ही न कि अब काम इसे क्या दूंअब यही मुश्किल हो गयी कि काम इसे क्या दूंक्योंकि काम न दूं तो यह गर्दन दबा दे। वह भूत आ— आकर खड़ा हो जाए। वह आदमी एक फकीर के पास गया। उसने कहाकुछ रास्ता बताओमैं बड़ी झंझट में पड़ गया हूं। उस फकीर ने पास में पड़ी एक नसैनी उसे दे दी और कहाइसे जमीन में गाड़ दे और उस भूत से कह—पहले ऊपर जाफिर नीचे आ। फिर ऊपर जाफिर नीचे आ। अब तेरे पास कोई खास काम हो करवाने का तो करवा लेनाअन्यथा नसेनी बता देना। वह नसेनी गड़ा दी गयी अमान में,भूत को काम मिल गया—वह बड़ा प्रसन्नऊपर जाएनीचे आएअब उसका कोई अंत नहीं हैचलता रहे। जब जरूरत हो उस आदमी को किसी काम की वह काम करवा लेअन्यथा वह नसेनी बता दे।
मन की ही कहानी है यह। मन को काम चाहिए। वह जो तुम माला फेरते होवह नसेनी है। फेरे जा रहे हैं गुरिये पर गुरियेइधर से उधर तकफिर वे एक सौ आठ हो गयेफिर फेरोफिर फेरो! कोई मंत्र का जाप कर रहा है, वह कहता हैएक करोड़ दफे जाप करना है। कोई बैठा राम—राम लिख रहा हैवह नसेनी है। चढ़ ते रहोउतरते रहो। काम मिल जाता हैमगर काम से कहीं राम मिला हैराम तो मिलता है निष्काम दशा में। जब चित्त में कोई व्यस्तता नहीं होती। प्रार्थना अव्यस्तता का नाम है। वही ध्यान का अर्थ हैवही प्रार्थना का अर्थ है। 
'कैसेको भूलो! तेईस घडी उलझे रहो—चढो नसेनीउतरो नसेनी—एक घडी भूल जाओ नसेनी कोबैठ जाओ खाली होकर,कुछ भी न करो।
नयन तुम्हारे चरण—कमल में अर्ध्य चढा फिर—फिर भर आते।
कब प्रसन्नअवसन्न हुए कब,
है कोई जिसने यह जाना?
नहीं तुम्हारी मुखमुद्रा ने 
सीखा इसका भेद बताना,
ज्ञात मुझेपरअब तक मेरी
पूर्ण नहीं पूजा हो पायी
नयन तुम्हारे चरण—कमल में
अर्ध्य चढा फिर—फिर भर आते।
यह मेरा दुर्भाग्य नहीं है
जो आंसू की धार बहाता,
कस उसको अपनी सांसों में
अब तो मैं संगीत बनाता,
और सुनाता उनको जिनको 
दुख—दर्दों ने अपनाया है,
मेरे ऐसे यत्न तुम्हारे
पास भला कैसे आ पाते।
नयन तुम्हारे चरण—कमल में
अर्ध्य चढा फिर—फिर भर आते।
इस जल—कण माला का मतलब
साफ यहीं तक हो पाया है,
ऐसा लगता दूर कहीं से
भार हृदय ढोकर आया है,
अनायासअनजानाप्रयोजन—
हीन समर्पण करके तुमको
अंतर का कुछ श्रम कम होता
औ कुछ—कुछ लोचन हलकाते। 
नयन तुम्हारे चरण—कमल में
अर्ध्य चढा फिर—फिर भर आते।
बैठो! और तुम पाओगे— आंसू भरेआंखें ड़बड़बायीहृदय नाचारोमांच हुआकोई दूर का संगीत सुनायी पडाकोई अज्ञात की गंध तुम्हारे नासापुटों में उतरी। यह होता है। यह यहां अनेक को हो रहा है। कोई कारण नहीं कि तुम्हें क्यों न हो?तुम कभी बैठे ही नहीं अव्यस्त होकरतुमने कभी खाली होने का अवसर नहीं दियातुम कभी रिक्त नहीं हुए इसीलिए रिक्त रह गये हो।
प्रार्थना यानी रिक्त हो जाओ। और तुम परमात्मा से भर उठोगे। परमात्मा प्रतिपल उत्सुक है कि तुम्हारे भीतर राह बनाए। तुम राह देते नहीं। तुम नसेनी चढ़ ते—उतरते। तुम कुछ न कुछ उपद्रव करते रहते। उस उपद्रव को तुम बड़े अच्छे—अच्छे नाम देते होकहते हो— आलंबन! प्रार्थना निरालंब दशा है। प्रार्थना निराधार अवस्था है। प्रार्थना निराकार अवस्था है। घटती है,घटायी नहीं जाती।



दूसरा प्रश्न :


मैं तो आपको पूर्ण मानता हूं और संत भी। लेकिन आपने कहा, 'न मैं पूर्ण हूं और न संत'। इससे मुझे बड़ा सदमा लगा। मैं रात भर सो भी न सका।


सदमा लगाना मेरा धंधा है।
नींद तुम्हारी रात में ही टूटेदिन में भी टूटेऐसी मेरी आकांक्षा है। नींद टूट ही जाए! सो लिये बहुतसदियों सो लिये,इसलिए जितने उपाय हो सकें उतने उपाय से तुम्हें सदमे पहुंचाता हूं। समझोगेतो उन्हीं सदमों के सहारे जागरण को साध लोगे। नहीं समझोगेतो व्यर्थ परेशानी में पड़ जाओगे। जो दे रहा हूं वह औषधि है—समझो तो औषधिनहीं समझे तो व्याधि बन जाएगी। मैंने कहा—न मैं पूर्ण हूं और न संत। वह इसलिए कहा कि जब तक पूर्ण का बोध हैतब तक अपूर्ण से छुटकारा नहीं। यह तो द्वंद्व का ही खेल है—पूर्ण— अपूर्णसंत— असंतसाधु— असाधुपाप—पुण्यभला—बुरायह सब द्वंद्व का ही खेल है। पहुंच गया जोवह न तो पूर्ण होता हैन अपूर्ण होता हैवह न तो संत होता है न असंत होता हैवह न तो शुभ होता है,न अशुभ होता है। पहुंच गया जोजाना जिसनेजागा जोवह अचानक पाता है कि सारे द्वंद्व विसर्जित हो गये। अब द्वंद्व कहांइस निद्व तु अवस्था को ही मैं भगवत्ता कहता हूं।
भगवत्ता उन थोड़े—से शब्दों में से एक हैजिसका विपरीत नहीं है। संत भी भगवत्ता में हैअसंत भी भगवत्ता में है। लेकिन असंत ने असंत से अपना तादात्म्य कर रखा है और संत ने संत से अपना तादात्म्य कर रखा है। दोनों ने अपनी भ्रांतिया बना लीं।
ऐसा समझो कि तुम हो तो नग्ननग्न तुम्हारा स्वभाव है। फिर किसी ने एक ढंग के वस्त्र पहन रखे हैं—सुंदरबहुमूल्य,हीरे— जवाहरात जड़े— और उसने इन्हीं वस्त्रों के साथ अपना तादात्म्य कर लिया और वह सोचता है मैं यही हूं—ये सुंदर वस्त्रये बहुमूल्य वस्त्र! और फिर किसी ने दीन—दरिद्र वस्त्र पहन रखे हैं—भिखमंगे के—उसने उनसे अपना तादात्म्य बना लिया है कि मैं यही वस्त्र हूं मैं यही दीनदुखदारिद्रध। दोनों अपनी परम पवित्रता कोअपनी परम नग्नता को भूल गये हैं। ऐसी ही दशा साधु— असाधु की है। साधु सोचता हैमैंने जो अच्छे कृत्य किये हैं—वह मैं हूं। असाधु सोचता हैमैंने जो बुरे कृत्य किये हैं वह मैं हूं। मगर दोनों कृत्यों से अपने को जोड़ रहे हैं। और तुम कृत्य नहीं होतुम कर्ता नहीं हो। तुम साक्षी मात्र हो। साक्षी के सामने अच्छा कृत्यबुरा कृत्यदोनों उसके सामने हैंवह उन दोनों के पार है। इसलिए साक्षी न तो पूर्ण होता हैन अपूर्ण होता हैन शुभ होता हैन अशुभ होता है। जब मैंने कहा कि मैं पूर्ण नहीं हूं र तो मैं इतना ही कह रहा हूं कि मैं सिर्फ साक्षी हूं। साक्षी किसी अनुभव के साथ अपने को जोड़ता नहीं। अगर जोड़ लेतो कर्ता हो जाता हैपतन  हो गया। न तो साक्षी कह सकता है मैं दुखी हूं र न कह सकता है मैं सुखी हूं। सुख—दुख दोनों अनुभव हैं। न तो साक्षी कह सकता है मैं अज्ञानी हूं न कह सकता है मैं ज्ञानी हूं। दोनों अनुभव हैं। साक्षी का अर्थ होता हैअब कोई अनुभव की जकड़ न रहीसब अनुभव दूर खड़े रह गयेसारे अनुभवों के बंधन टूट गये।
फिर साक्षी को क्या कहोगे?
पूर्ण कहोगेसंत कहोगेअसंत कहोगेतुम बेचैन हो गये होओगेक्योंकि तुम्हें साक्षी की कोई अनुभूति नहीं है। लोग अपने ही अनुभव से अर्थ करते हैं। स्वाभाविक है। मैंने सुनाएक स्त्री—बड़ी प्रसिद्ध गायिका थी वह— अपने जन्मदिन पर देर तक गीत गाती थी। एक बार वह रात को अपने जन्मदिन पर गाना गा रही थीतो उसका गाना बहुत लंबा हो गया। मस्ती में डूब गयी और गाती ही रहीगाती ही रही। आखिर जब वह गाना खत्म करने लगी तो उसके अंतिम बोल थे 'यह कौन आया', 'यह कौन आया'? उस समय प्रातःकाल के चार बज रहे थेबाहर से आवाज आयी—दूधवाला आया जी! दूधवाले ने समझा—यह कौन आयायह कौन आयाअपना अर्थ लिया।
मैं एक घर में मेहमान था। उस घर के एक छोटे—से बच्चे से मेरी दोस्ती हो गयी। उससे मैंने पूछा कि तुझे पता हैतेरी भाभी तुझे बार—बार कहती है—लालालालालाला क्यों कहती हैउसने कहाइसमें क्या कठिनाई हैबिलकुल सीधी बात हैमैं उसे चीजें ला—ला के देता हूं तो वह मुझे कहती—लाला!
उसका अपना अर्थ है।
प्रत्येक व्यक्ति का अपना तल है अर्थ करने का। मुझे सुनते वक्त तुम्हें बहुत सावधानी बरतनी पड़ेगी। मैं तुमसे वह कह रहा हूं जो तुम्हारे अनुभव में अभी नहीं है। इसलिए तुम्हें बड़ी अड़चनें भी हो सकती हैं।
एक दूसरे मित्र ने इसी तरह का प्रश्न पूछा हैवह भी इसी संदर्भ में समझ लेना उचित है।

आपने हिंदू— धर्म और अन्य धर्मों को बेकार और पागलपन कहा है। गुरु तेग बहादुरगुरु गोबिंदसिंह ने हिंदू— धर्म की रक्षा के लिए कुर्बानिया दी हैं। यहां तक कि अपने बच्चों तक को शहीद करवा दिया। क्या यह पग़ालपन थाइस तरह से आप हमारे गुरुओं की निंदा कर रहे हैं। पूछा है निहालसिंहपंजाब ने।


भाई मेरे! गलत जगह आ गये तुम। तुम नाहक पंजाबियों की बदनामी करवाओगे। ऐसे ही बदनामी बहुत है। तुम्हारी समझ का तल है! गुरु तेगबहादुर ने और गुरु गोबिंदसिंह ने हिंदू— धर्म की रक्षा के लिए कुछ भी नहीं कियाकभी नहीं किया। अगर कुछ किया तो धर्म के लिए कियाहिंदू— धर्म से कुछ लेना—देना नहीं है। जिन्होंने जाना हैउनके लिए हिंदू मुसलमान,ईसाईइनमें फर्क नहीं रह जाता। जिन्होंने जाना हैउनको भी अगर ये विशेषण मूल्यवान रह जाएंतो उन्होंने जाना ही नहीं। ये विशेषण तो ऊपर की खोलें हैंइनके भीतर का असली राज— धर्म—तों एक है। परमात्मा एक है। नानक ने कहा : इक ओंकार सतनाम।
लेकिन अनेक भाषायें हैंआदमियों के अनेक रास्ते हैं उस परमात्मा तक पहुंचने केअनेक विधि—विधान हैंअनेक लोगो की अनेक शैलिया हैंउसके कारण हजार विश्लेषण हो गये हैंहजार विशेषण हो गये हैं। लेकिन जो जानता हैवह धर्म के लिए अपने को समर्पित करता है। हिंदू के लिए नहीं। हिंदू तो राजनीति का नाम है। जैसे मुसलमान राजनीति का नाम हैजैसे सिक्ख राजनीति का नाम है। धर्म बड़ी अलग बात है। ये तो वस्त्र हैं धर्मों के। किसी ने गुरुद्वार बना लिया हैये एक ढंग हैकिसी ने मंदिर बना लिया हैकिसी ने मस्जिद बना ली है। लेकिन मंदिरमस्जिद और गुरुद्वारा के भीतर जिसकी पूजा की जा रही है वह एक है। गुरुग्रंथ में जो पढ़ा जा रहा है और वेद में जो पढ़ा जा रहा हैगीता और कुरान में जो पढ़ा जा रहा हैशब्द तो अलग— अलग हैंनिश्चित अलग— अलग हैंलेकिन जिस तरफ उन शब्दों के इशारे हैंवह एक है। जिसको वह एक दिखायी पड़ता हैउसे मैं कहता हूं—वह पागल नहीं। जिसे अनेक दिखायी पड़ता हैवह पागल है।
हिंदू— धर्म में दो शब्द हैं—हिंदू और धर्म। अगर हिंदू पर बहुत जोर हैतो तुम पागल हो। अगर धर्म पर बहुत जोर हैतो तुम बुद्धिमान हो। और जैसे— जैसे धर्म पर जोर बढ़ेगाहिंदू पर जोर कम होता जाएगा। एक दिन तुम पाओगेहिंदू तो बिदा हो गयाधर्म रह गया। अगर हिंदू पर बहुत जोर दियातो तुम पाओगेधर्म तो धीरे— धीरे बिदा होने लगाहिंदू रह गया। एक दिन तुम पाओगेधर्म समाप्त हो गयाहिंदू बचा।
हिंदू— धर्म दो दिशाएं खोल रहा है : एक धर्म की और एक हिंदू की। अगर हिंदू की राह पकड़ीतो राजनीति में पड़ जाओगे। कहीं जाकर समाप्त होओगेवह राजनीति होगी। अगर धर्म की राह पकड़ीतो अध्यात्म में उतर जाओगेकहीं पहुंच जाओगे एक दिनवहां हिंदू नहीं बचेगामुसलमान नहीं बचेगाईसाई नहीं बचेगा। तो तुम मेरी बात नहीं समझ पातेतुम कुछ का कुछ समझ लेते हो। जरूर तेग बहादुर और गोबिंद सिंह... कुर्बानियां दी हैं। लेकिन ये कुर्बानियां हिंदू की शरण में नहीं हैं। ये कुर्बानियां उस परमात्मा के लिए हैं।
जान पर खेलते हैं अहले—वफा
आशिकी दिल्लगी नहीं होती
हिंदू ईसाईमुसलमानसिक्खइन शब्दों में मत अटक जानना। अन्यथा तुम्हारी हालत ऐसी हो गयी कि दवा तो भूल गयेबोतल को पकड़ लिया। फिर बोतल को लगाये रखो छाती सेकुछ हल होनेवाला नहीं है। दवा बोतल से और है। दवा पीओ,बोतल फेंको। इसलिए कहता हूं कि हिंदू— धर्ममुसलमान— धर्म सब पागलपन है। बोतल को पकड़े हुए हैंइसलिए कहता हूं। इसका यह मतलब नहीं है कि बोतल के भीतर जो औषधि हैवह पग़ालपन है। बोतल से औषधि तुम्हें अलग दिखायी पड़ने लगे,इसकी मैं पूरी चेष्टा कर रहा हूं। तुम भूल ही गये औषधि कोतुम बोतल में भटक गये हो।
रोके जो रास्ते में सो रहजन से कम नहीं
जो फूल हो कि खारे बयाबां चले चलो
बोतलों ने तुम्हें रोक लिया हैविशेषणों ने तुम्हें रोक लिया हैशब्दों ने तुम्हें रोक लिया है।   
रोके जो रास्ते में सो रहजन से कम नहीं
और जो भी तुम्हें रोक ले चीज तुम्हारी बढ़ती सेतुम्हारे विकास सेसागर तक पहुंचने से जो भी अटका देउसे दुश्मन जानना। मंदिर रोक रहा हैमस्जिद रोक रही हैपंडित रोक रहा हैमौलवी रोक रहा है। जो भी रोकेउससे छूटना। तुम्हें सागर खोजना है।
देखते हो—तुम तो काशी जाते हो बहुत—गंगा काशी में रुकती हैतुम जिसके लिए काशी जाते होवह काशी में नहीं रुकती। वह भागी जा रही हैउसे सागर तक पहुंचना है। काशी से गुजर जाती हैकाशी में रुक नहीं जातीनहीं तो गंदा ड़बरा हो जाती। तुम्हें भी काशी से गुजर जाना है। और काबा से भीऔर कैलाश से भी। सतर तक पहुंचना है। परमात्मा को पाना है! हांकभी—कभी ऐसी मन की दशा होती है जब तुम अज्ञानी होते होतब ठीक हैमंदिर का भी उपयोग कर लेनामस्जिद का भी उपयोग कर लेनागुरुद्वारा का भी उपयोग कर लेना। मगर वहा अटक मत जाना। इतनी याद बनी ही रहे कि ये साधन हैं,साध्य नहीं। जिसने साधन को साध्य समझा उसे मैं पागल कहता हूं।
लेकिन मेरी भाषा और तुम्हारी भाषा में फर्क होना स्वाभाविक है। इसलिए तुम्हें अड़चन हो जाएगी। तुम्हें लग रहा है कि तुम्हारे गुरुओं की निंदा हो गयी। और मैं जो कह रहा हूं वह वही कह रहा हूं जो तुम्हारे गुरुओं ने कहा था। अगर वे गुरु थेमैं वही कह रहा हूं जो उन्होंने कहा था। अगर उन्होंने जाना थातो मैं जानकर कह रहा हूं। शब्द अलग होंगेढंग अलग होंगे।
और खयाल रखोयह पाठशाला नहीं हैयह विश्वविद्यालय है। यहां ककी बात मत करो। फिर तुम कहीं और खोजो। और छोटी—छोटी पाठशालाएं हैं जहा कसे शुरू होता हैजहां पढ़ाया जाता है— 'गधा का, 'गणेश जी का,वहा तुम जाओ। यहां हम सब गधे और सब गणेशजी को छोड्कर आगे बढ़ रहे हैं। यहां उनके लिए जगह है जो काशी छोड्कर सतर तक जाने की तैयारी रखते हैं। जो कहें—काशी कैसे छोड़ेकाशी तो पवित्र भूमि हैतो ड़बरे बन जाएंगे। तुम्हें बहुत बार अड़चन होती हैमैं जानता हूं। कुछ कहानियां तुमसे कहूं—क्योंकि निहालचंद पंजाब से हैंकहानियां शायद समझ लें।
एक आदमी ने बड़ी कोशिशों के बाद ब्लैक मार्केट से घी के दस कनस्तर खरीदे और अपने नौकर को अकेले में ले जाकर कहाकिसी को कानोंकान खबर न होबगीचे में एक गड्डा खोदकर उसमें यह घी छिपा दो। थोड़ी देर बाद नौकर वापस आया और बोला—साहबआपने कहा था सो गड्डा खोदकर घी तो छिपा दियाअब इन  खाली डिब्बों का क्या करूं?
दूसरी कहानी—
एक इंस्पेक्टर महोदय एक स्कूल में मुआइना करने गये। एक कक्षा में विद्यार्थी बहुत शोर मचा रहे थे। इंस्पेक्टर महोदय ने उस कक्षा के अध्यापक को पास बुलाया और कहा—क्या बात हैमास्टर जीलगता है ये बच्चे आप से ड़रते नहीं हैंतो मैं ही इनसे कौन—सा ड़रता हूं मास्टर जी ने तपाक से उत्तर दिया।
तीसरी कहानी—
एक उच्च जिलाधिकारी शाम को क्लब में आए। अन्य अधिकारी मित्रों के बीच बैठते हुए उन्होंने अपनी जेब से अपनी फोटो निकाली और पूछाजरा देखना यार! मेरी पत्नी कहती है कि फोटो में तुम बेवकूफ दिखायी देते हो। एक अधिकारी ने फोटो हाथ में लेकर गौर से देखा और बोला—नहीं साहबफोटो में तो आप बिलकुल बेवकूफ दिखायी नहीं देते।
हमारी समझ के तल होते हैं। यहां सदगुरुओं ने जो कहा है उसका गुणगान हो रहा है। और तुम सोच रहे हो कि निंदा हो रही है। तुम अपनी कृपाण इत्यादि लेकर मत आ जानाकि यहां सदगुरुओं की निंदा हो रही है! तुम जरा धीरज रखना! तुम कहीं चिल्ला मत देना— 'वाह गुरुजी का खालसा,' 'वाह गुरुजी की फतह'!
मुझे सुनते वक्त बहुत धीरज और सहानुभूति की जरूरत है। अन्यथा नासमझी होगी। लाभ नहीं होगाहानि हो जाएगी। तुम कुछ लेने आए होबिना लिये चले जाओगेखाली हाथ चले जाओगे। और तुम्हीं जिम्मेवार होओगे। मैं तुम्हारी झोली पूरी भर देने को तैयार हूं। लेकिन कम से कम तुम्हें मेरे साथ थोड़ा धैर्य रखना होगा। तुम्हें मेरे रंग—ढंग समझने होंगे। तुम्हें मेरी भाषा से थोड़ी पहचान बनानी होगी।
एक साहित्यिक डाँक्टर अपने रोगी से बोला—रात्रि को निद्रादेवी आयी थी क्याअपढ़ रोगी बोला— 'के मालूमसाहबमैं तो बीनै जानूं कोई नहीं। अर दूसरामैं तो सूत्यो था। क्या मालूमसाहब मैं तो जानता भी नहीं। और दूसरी बातमैं तो सो रहा था। तो निद्रादेवी आयीं कि नहींक्या पता!
सदमे खाओजागो! चोट तुम्हें पहुंचाता हूं। लेकिन तुम अपनी चोट को यह मत समझ लेना कि मैंने वह चोट अतीत में हुए सदगुरूओं को पहूंचायी। तुम्हें चोट पहुचा रहा हूं। क्योंकि तुम्हें जगाना है। तुम्हें चोट पहुंचाने के लिए कभी—कभी मुझे ऐसे सख्त शब्दों का भी उपयोग करना पड़ता है जो मैं स्वयं चाहूंगा कि न करता तो अच्छा था। लेकिन कोई और उपाय दिखायी नहीं पड़ता। जब तक मैं शास्त्रों के खिलाफ न बोलूंतब तक तुम जागते नहीं। मुझे पीड़ा भी होती है। क्योंकि मैं जो कह रहा हूं वह शास्त्र है। लेकिन जब तक मैं शास्त्र के खिलाफ न बोलूंतुम अपने शास्त्र को छाती से लगाए बैठे हो। मुझे शास्त्र के प्रति सम्मान हैइसलिए शास्त्र के खिलाफ भी बोलता हूं। शास्त्र तुमसे छूट जाए तो शास्त्र में जो छिपा हैवह प्रकट हो। कभी मंदिर— मस्जिद के खिलाफ बोलता हूं। चाहता हूं कि यह पृथ्वी मंदिर बन जाएइसलिएकि मस्जिद बन जाएइसलिए। कभी तुमसे कहता हूं कि छोड़ दो सब यह हिंदू, मुसलमानईसाईसिक्खजैनबौद्धों की बकवास! क्योंकि तुम व्यर्थ में उलझ गये हो,सार्थक भूल ही गया है। यह बकवास छूट जाए तो तुम्हें सार्थक दिखायी पड़ जाए।
वह सार्थक वही है जो नानक ने कहाकबीर ने कहाबुद्ध ने कहामहावीर ने कहा। वह दूसरा हो ही नहीं सकता। मैं लाख उपाय करूंतो भी तुमसे कुछ ऐसा नहीं कह सकता जो पहले जानने वालों ने नहीं कहा है। सब कहा जा चुका है। लेकिन अब तुम्हारे हाथ में अंगार नहीं हैराख है। और यह भी मैं जानता हूं कि राख अंगार से ही पैदा होती है। कभी अंगार रहा होगा। जब नानक ने अपनी बात वहीतो उसमें अंगार था। जिन्होंने झेली थीवे अदभुत लोग थे। तुम वे नहीं हो— आज जो अपने को सिक्ख कहते हैंतुम नहीं झेल पाते नानक को। जिन्होंने झेली थी वे अदभुत लोग थे। तुम जैसे लोग तो नानक के खिलाफ थे।
यह बड़े मजे की बात है।
जो आज अपने को सिक्ख कहते हैंइस तरह के लोग तो नानक के खिलाफ थे। क्योंकि इस तरह के लोग तब गीता से बंधे थेकुरान से बंधे थे। नानक ने जब पहली दफा अपनी बात कहीतब स्वभावत: तुम्हें गीता से भी छुड़ायाकुरान से भी छुड़ाया। गीता के भी और कुरान के भी जो मोही थेउनके मन को चोट पड़ी होगी। वैसी ही चोट जैसी तुम्हें यहां पड़ रही है। तिलमिला गये होंगे। नाराज हो गये होंगे। पूछा होगा तो क्या हमारे रामचंद्र जी गलत थेकृष्णचंद्रजी गलत थेतो कुरान गलतलेकिन नानक वही कह रहे हैं जो कुरान में कहा गया है और जो गीता में कहा गया है। लेकिन अब नयी भाषा दे रहे हैं। पुरानी भाषा विकृत हो गयी—तुम्हारे हाथ में बहुत दिन रह लीतुम्हें तो नहीं बदल पायीतुमने उसे बदल लिया। राख हो गयी। अब उस राख से छुटकारा चाहिए। फिर अंगारा!
अंगारा तो वही झेलता है जिसमें हिम्मत हो। जलने की हिम्मत हो। मिटने की हिम्मत हो। जिन्होंने झेलावे पहले सिक्ख थे। 'सिक्खशब्द जानते हो शिष्य से आया है! वे झुके। उन्होंने स्वीकार किया। फिर पीछे जो सिक्ख हुएवे तो सिर्फ पैदाइशी सिक्ख हैं। अब मजबूरी है। ऐसे अनेक सीक्खों को मैं जानता हूं छुटकारा चाहते हैं केश से भीदाढ़ी से भी! मगर अब क्या करें! सिक्ख घर में पैदा हुए हैं। तो खींचना पड़ता हैपरंपरा है। लेकिन शिष्यत्व कहीं भी नहीं है अबराख ही राख रह गयी है। अब अगर नानक फिर आएंतो तुम उनसे राजी न हो सकोगे। और मैं तुमसे जो कह रहा हूं वह वही कह रहा हूं जो नानक फिर आएं तो तुमसे कहेंगे। अब की बार नानक आएं तो गुरुग्रंथ साहब से तुम्हें छुड़ाना होगा। तुम्हें फिर अड़चन होगी। यह सदा होता रहा।
जीसस को यहूदियों ने मार डालाक्योंकि जीसस ने जो बात कही वह वही थी जो मूसा ने कही थी। जीसस का मूसा से अपूर्व प्रेम था। तुम जानकर यह हैरान होओगे कि जीसस सूली से बच गये थे। कैसे बच गये यह तो लंबी कथा हैलेकिन इतना तय है कि सूली से बच गये थे। सूली से बचकर जीसस कहां गयेसूली से बचकर जीसस भारत की तरफ आए—कश्मीर आए। क्यों आए कश्मीरसिर्फ इसलिए आए कि कश्मीर में मूसा की लाश गड़ी है। मूसा की देह कश्मीर में है। मूसा की तलाश में आए। उन्हीं की कब्र के पास कहीं सो जाने के मन से आए। मूसा के प्रति ऐसी चाहत थी। लेकिन जो जीवन भर कियावह ऐसा था कि मूसा को माननेवालों ने सूली लगा दी थी। सूली में कुछ व्यवस्था बन गयीजीसस बच सके। जिस आदमी ने सूली दी,जो गवर्नर जनरल थावह चाहता नहीं था कि सूली दे—पांटियस पायलट जीसस से प्रभावित हो गया था। वह रोमन थायहूदी नहीं थाउसे कोई विरोध भी नहीं था जीसस से। रोम का साम्राज्य था इजराइल परवह गवर्नर था रोम कावह चाहता था जीसस को बचा लेउसने बहुत कोशिश भी की। उसका पत्र पाया गया है जिसमें उसने जीसस की बड़ी प्रशंसा की है। लेकिन यहूदियों ने बड़ा जोर मारा। उन्होंने कहा कि अगर तुम नहीं जीसस को सूली दोगे तो हम सम्राट से प्रार्थना करेंगे कि गवर्नर को बदला जाए। इतनी झंझट में वह भी नहीं पड़ना चाहता थाअपना पद वह भी नहीं खोना चाहता था। और यहूदी एकमत से जीसस को सूली देना चाहते थे। इसलिए पाटियस पायलट ने इस ढंग से सूली दी कि जीसस बच जाएं।
उन दिनों जिस ढंग से सूली दी जाती थीउसमें आदमी को मरने में कम से कम तीन दिन से सात दिन लगते थे। बड़ी पीड़ादायी थी। हाथों में कीले ठोंक दिये जाते थेपैर में कीले ठोंक दिये जाते थे और लटका दिया एक तख्ते पर। आदमी एकदम नहीं मरता। इतनी जल्दी नहीं मर सकता। हाथ और पैर में कोई मरने की बात नहीं है। खून बहताखून सूख जाताबहना बंद हो जाताआदमी लटका है—तीन से लेकर सात दिन मरने में लगते थे। पाटियस पायलट ने एक तरकीब की। उसने शुक्रवार की शाम कोजब दोपहर ढलती थी तब जीसस को सूली दी। यक्षइदयों का नियम है कि कोई भी व्यक्ति शनिवार को सूली पर न लटका रहे—उनका पवित्र दिन है। यह होशियारी की पाटियस पायलट नेवह चाहता था जीसस को बचा लेना। उसने सूली ऐसे मौके पर दी कि सांझ के पहलेसूरज ढलने के पहले जीसस को सूली से उतार लेना पड़ा। बेहोश हालत में वे उतार लिये गये। वे मरे नहीं थे। फिर उन्हें एक गुफा में रख दिया गया और गुफा उनके एक बहुत महत्वपूर्ण शिष्य के जिम्मे सौंप दी गयी। मलहम—पट्टियां की गयींइलाज किया गया और जीसस सुबह होने के पहले वहा से भाग गये। लेकिन मन में उनके एक ही आशा थी—जाकर मूसा की कब्र के करीब विश्राम करना है!
इसके पहले मूसा भी कश्मीर आकर मरे। कश्मीर मरने लायक जगह है। पृथ्वी पर स्वर्ग है। जीसस उनकी तलाश में आए उसी रास्ते से। कश्मीरी मूलतः यहूदी हैं। कश्मीरियों का मूल उत्स यहूदी है। जीसस काफी वर्षों तक जिए कश्मीर में। उनकी कब्र भी कश्मीर में बनी।
जीसस ने वही कहा जो मूसा ने कहा थालेकिन यहूदियों ने सूली लगा दी। अगर जीसस फिर लौट कर आएंतो अब की बार ईसाई उन्हें सूली लगाएंगे।
सत्य सदा सूली पर। झूठ सदा सिंहासन पर। क्योंकि झूठ तुम्हारी फिकिर करता हैतुम्हें जो रुचेवही कहता हैतुम्हें जो भायेवही कहता है—तुम्हें चोट नहीं पहुंचाता। तुम्हें फुसलाता हैतुम्हें मलहम—पट्टी करता हैतुम्हें सांत्वना देता। झूठ तुम्हारी सेवा में रत होता है। चूंकि झूठ तुम्हारी सेवा में रत होता हैइसलिए तुम झूठ से बड़े राजी और प्रसन्न होते हो। सत्य तुम्हारी सेवा में रत नहीं है सत्य तो सत्य की सेवा में रत है। तुम्हें चोटें पहुंचती हैं।
आईना मुंह पे बुरा और भला कहता है
सच ये हैसाफ जो होता है साफ कहता है
फिर चाहे नानक होंचाहे कबीरआईने हैंदर्पण हैं। तुम अगर मेरे आईने में झांकोगे तो सोचकरसमझकर झांकना। आईने पर नाराज मत हो जानाक्योंकि आईना सिर्फ तुम्हारी शक्ल बताएगा। अब अगर आईने में बंदर झांकेगा तो बंदर ही दिखायी पड़ेगा—कोई देवता दिखायी नहीं पड़ सकतायह खयाल रखना। और बंदर को जब आईने में बंदर दिखायी पड़ेगा तो बंदर नाराज हो जाएयह भी स्वाभाविक है। आईने को तोड़ने—फोड़ने को तैयार हो जाएयह भी स्वाभाविक है। तुम्हें चोट लगती है मुझसेचोट तुम्हें लगनी ही चाहिए। मगर चोट इसलिए ही है कि तुम जागो। चोट तुम्हें किसी तरह से अपमान करने के लिए नहीं हैचोट तुम्हारा सम्मान है। इसलिए फिर कहूं—मेरी बात को बहुत धीरज सेबहुत शांति से समझने की कोशिश करना,जल्दी निष्कर्ष मत लेना। 
पहले मित्र ने कहामैं तो आपको पूर्ण मानता हूं और संत भी। लेकिन आपने कहा कि न मैं पूर्ण हूं और न संत। इससे मुझे बहुत सदमा लगामैं रात भर सो भी न सका। जब मैंने कहा कि न मैं पूर्ण हूं र न संततुम्हें सोचना थातुम्हें पुनर्विचार करना थातुम्हारी अपनी धारणाएं एक तरफ रख देनी थीं। लेकिन तुम्हारी धारणाओं को चोट लगी। तुम अगर मानते हो कि मैं संत हूं और मैंने कहा मैं संत नहीं हूं तो तुम्हारी धारणा को चोट लगीतुम्हारे अहंकार को चोट लगी। तुम मेरे शिष्य इसीलिए हो गये हो कि तुम मुझे संत मानते थे और अब मैं ही कह रहा हूं कि मैं संत नहीं हूं तो बड़ी मुश्किल की बात हो गयी। कहां झंझट में तुम पड़ गये! तुम्हारे अहंकार को बड़ी तृप्ति मिल रही थी कि तुम किसी संत के शिष्य हो गये हो और अब वह तृप्ति कैसे मिलेगी?
तुम थोड़ा समझना। जब मैंने कहा है कि मैं संत नहीं हूं तो जरूर कोई बात कही होगी जो संतत्व से भी ऊपर जाती है। कुछ बात कही होगी जो पूर्णत्व से भी ऊपर जाती है। मैं तुम्हें ऊपर की यात्रा पर ले चला हूं। तुम जितना समझने लगोगेउतने ऊपर की बात कहूंगा। इसलिए मेरी बातों में तुम्हें विरोधाभास मिलेगाक्योंकि मैं तुम्हारे साथ तुम्हें आगे बढ़ाने की कोशिश में लगा हूं। एक—एक सीढ़ी तुम चढ़ते होजो सीढ़ी तुम चढ़ जाते होवह मैं इनकार कर देता हूं ताकि आगे की सीढ़ी पर बढ़ो। हर सीढ़ी तुमसे छीन लेनी हैताकि तुम बढ़ते ही जाओ। और एक दिन उस अनंत में प्रवेश कर जाओ जहा कोई सीढ़िया नहीं जहां केवल छलांग होती है।


तीसरा प्रश्न :

संन्यास लेने में अहंकार ही सबसे बड़ी बाधा है। तो इसको कैसे हटाया जा सकता है?


अहंभाव जाता नहीं। हटाने से जाएगा भी नहीं। हटाएगा कौनजो हटाता है वही तो अहंकार है। अगर हटा दिया किसी तरहतो विनम्रता का अहंकार पैदा हो जाएगा और कुछ भी न होगा। एक अकड़ हो जाएगी कि मुझ—जैसा विनम्र कोई भी नहीं। देखो मैं कितना सीधा—सादाकितना झुका हुआसमर्पित! यह नया अहंकार होगा। तुम जो भी करोगेउससे अहंकार बढ़ेगा—तुम्हारे करने से अहंकार घट ही नहीं सकता। अहंकार नयी शक्लें ले सकता हैनये रूप ले सकता हैनये वेश—परिधान ले सकता हैलेकिन अहंकार मिटेगा नहीं।
फिर क्या करना हैअहंकार को समझोमिटाने की जल्दी करो ही मत। जल्दी क्या हैअहंकार को समझो कि क्या है। जो आदमी मिटाने की कोशिश करता हैवह समझने की कोशिश से बच रहा है। और बिना समझे अहंकार जाता नहीं।
अहंकार मिटाया नहीं जाताजब समझ का दीया जल जाता है तो अहंकार नहीं पाया जाता। जैसे दीया जला कि अंधेरा गया। अहंकार अंधेरा है।
तुम पूछते होसंन्यास लेने में अहंकार सबसे बडी बाधा है। तो इसको हटाया कैसे जा सकता है?' हटाने का तो मतलब यह हुआ कि तुम मानते हो कि अहंकार कुछ है। अहंकार कुछ भी नहीं हैभ्रांति है। इसको हटा नहीं सकते। भ्रांति को कोई कैसे हटायेगा! समझो राह पर तुमने एक रस्सी पड़ी देखी और तुम्हें अंधेरे में दिखायी पडा कि सांप हैऔर किसी ने तुमसे कहा कि व्यर्थ भागे जा रहे होकहा भागे जा रहे होवहा कोई सांप—वांप नहीं हैमुझे भलीभांति पता हैमैंने दिन के उजाले में देखा है,रस्सी पड़ी हैसच तो यह है कि मैंने ही फेंकी हैतुम मेरी बात का भरोसा करोवहा कोई सांप—वांप नहीं है। तुम कहते हो,अच्छा मान लिया कि सांप नहीं हैमगर अब सांप को हटाया कैसे जाएतो मैं बंदूक लेने जा रहा हूंकि तलवार उठाने जा रहा हूं। तो तुम समझे ही नहीं। अहंकार हटाया कैसे जाए इसका मतलब हुआ कि अहंकार हैकोई वास्तविक पदार्थ है अहंकार। अहंकार कोई वास्तविक पदार्थ नहीं हैभ्रांति है। तुमने अपने को ठीक से नहीं देखाइसलिए जैसा तुम अपने को समझ रहे हो,वह भ्रांति है। जब ठीक से देखोगेअचानक पाओगे—अहंकार नहीं हैआत्मा हैअहंकार नहीं हैपरमात्मा है। इस जिंदगी को गौर से समझने की कोशिश करो। अहंकार ने किन बातों का सहारा लिया हैउनकी जरा परख करो।
मैंने पूछा जो जिंदगी क्या है
हाथ से गिरके जाम टूट गया
तुमने जिंदगी का सहारा लिया अहंकार के लिएऔर जिंदगी क्या हैरेत पर खींची गयी लकीरें। या रेत पर बनाये गये महल। या कागज की नाव। इस जिंदगी पर इतने इतरा रहे हो! जो अभी है और अभी नहीं हो जाएगी। इस जिंदगी का सहारा लेकर अहंकार को खड़ा कर रहे हो।
मैंने पूछा जो जिंदगी क्या है
हाथ से गिरके जाम टूट गया
यह तो टूट जानेवाली बात है। जिंदगी को ठीक से पहचानोयह क्षणभंगुर हैपानी का बबूला है। फिर अकडू कहाअकडू तभी तक है जब तक तुम सोचते हो— जिंदगी कुछ टिकनेवाली चीज है।      वही चार तिनके पयामे—कफस थे
जिन्हें हम समझते रहे आशियाना
चार तिनके!
वही चार तिनके पयामे—कफस थे
जिन्हें हम समझते रहे आशियाना
जिनको तुम घर समझ रहे होवही कब्र बन जाएगी। वे ही चार तिनके तुम्हारा कफन बन जाएंगे जिनको तुमने आशियाना समझा है। जरा जिंदगी को गौर से देखो। यहां सब तो मर रहा है। यहां सब तो धू—धू कर जल रहा है। यहां हर चीज तो मृत्यु के मुंह में चली जा रही है। हम सब तो मृत्यु के मुंह में सरक रहे हैं। कतार लगी हैलोग मृत्यु में डूबते जा रहे हैं,बिदा होते जा रहे हैं। इस जिंदगी में है क्या जिसके सहारे तुम अस्मिता को संग्रहीत करते होकहते हो मैं हूं?
यूं तसल्ली दे रहे हैं हम दिले—बीमार को
जिस तरह थामें कोई गिरती हुई दीवार को
दीवार तो अपने से गिर रही हैतुम पूछते हो—इसको गिराए कैसेयह तो दीवार गिर ही रही हैतुम थामो भर मत,जरा दूर खड़े होकर देखो।
यूं तसल्ली दे रहे हैं हम दिले—बीमार को
जिस तरह थामें कोई गिरती हुई दीवार को
अहंकार की कोई वास्तविकता नहीं है। फिर अहंकार की क्या व्याख्या करेंअहंकार की व्याख्या इस भांति समझो। तुम बाहर देख रहे होतो अहंकार हैतुम भीतर देखोगेअहंकार विदा हो जाएगा। ध्यान में लगोअहंकार से लड़ने की फिकिर ही छोड़ो। अहंकार से लड़ना वैसे ही है जैसे कोई अंधेरे से लड़े और अंधेरे को धक्के दे और निकालना चाहे। नहींमैं कहता हूं—तुम दीया जलाओध्यान में लगोप्रार्थना में लगोदीया जलाओभीतर मुड़ोआंख बंद करो और भीतर देखना शुरू करो—क्या है?तुम एक बात पाओगेअहंकार कभी न पाओगे। और जहा अहंकार नहीं हैवहीं परमात्मा है। परमात्मा तुम्हारा वास्तविक स्वरूप हैअहंकार तुम्हारी भ्रांति है। जैसे सांप में रस्सी देख ली किसी नेया रस्सी में सांप देख लिया किसी नेऐसे अहंकार भ्रांति है। कुछ न कुछ देख लिया है। जो हैउसके वैसा ही देख लेनापरमात्म— अनुभव है।
और निश्चित ही संन्यास लेने में अहंकार सबसे बड़ी बाधा है। लेकिन संन्यास अहंकार से मुक्त होने में सबसे बड़ा साधक है। ये दोनों बातें खयाल में रखो। इन दोनों में से चुनो। ये दोनों संभावनाएं खुलती है। अगर तुम संन्यास की तरफ झुकने लगे तो अहंकार से मुक्त होने लगोगे। अगर तुम अहंकार की तरफ झुकने लगे तो संन्यास लेना कठिन होता जाएगा। इसलिए मैं कहता हूं— अहंकार बाधा है। इसका यह मतलब नहीं है कि जब अहंकार तुम्हारा मिटेगा तब तुम संन्यास ले सकोगे। यह चुनाव है। तुम एक दोराहे पर खड़े होजहां एक राह अहंकार की तरफ जाती हैएक संन्यास की तरफ जाती है। एक पर ही चला जा सकता है। इसलिए मैं कहता हूं अहंकार बाधा है। अगर अहंकार को चुना और अहंकार के रास्ते पर चलेतो संन्यासी न हो सकोगे। अगर संन्यास के रास्ते पर चलेतो अहंकारी न हो सकोगे।
लेकिन तुम्हारा मन बड़ा होशियार है। तुम संन्यास लेने से ड़रते भी होओगेसंन्यास लेने से बचना भी चाहते होओगे,तुम्हें मेरी बात में सहारा मिल गयातुमने सुना कि अरेअहंकार बाधा हैतब तो बात मिल गयी—कुंजी मिल गयी— अब संन्यास कैसे लेंजब तक अहंकार न मिटे तब तक संन्यास कैसे लेंगेऔर अहंकार पहले मिटना चाहिएफिर सोचेंगे संन्यास की बात। न मिटेगा अहंकारन लेंगे संन्यास। झंझट मिटी। न रहा बांस न बजेगी बांसुरी।
तुम मेरी बात से अपने मतलब मत निकालो। जब मैंने कहा है कि अहंकार बाधा हैतो मैंने सिर्फ इतना ही कहा कि अगर तुम अहंकार चुनते हो तो संन्यास न चुन सकोगे। अगर संन्यास चुनते होतो फिर अहंकार न चुन सकोगे। ये दोनों विपरीत हैं। इनमें से एक को ही सम्हाल सकते होदोनों को साथ नहीं सम्हाल सकते। अब तुम्हारे हाथ में हैक्या चुनते हो?दोनों रास्ते खुले हैं। अगर सच में ही अहंकार से मुक्त होना चाहते होसंन्यास चुनो। और अभी अहंकार हैयह भी सच है। लेकिन संन्यास को चुनते ही रूपांतरण की क्रिया शुरू हो जाएगी। बीमार होमाना लेकिन औषधि न लोगे तो बीमारी मिटेगी कैसे?
और यह भी ध्यान रखना कि बीमारी औषधि के काम करने में बाधा डालती है। इसीलिए तो समय लगता है। कोई एकाध घूंट औषधि पी लेने से तो बीमारी नहीं मिट जातीमहीनों दवा लेनी पड़ती है तब धीरे—धीरे बीमारी जाती है। दवा में और बीमारी में संघर्ष होगा। मगर तुम कहोगे कि जब तक मैं बीमार हूं दवा कैसे पीऊंक्योंकि बीमारी दवा के काम में बाधा डालती है। मैं तो दवा तब पीऊंगा जब बीमारी मिट जाएगी। लेकिन तब दवा किसलिए पियोगेफिर पागल हो गये हो! फिर और बीमार होना है! अहंकार मिट गयाफिर संन्यास का क्या करोगेसंन्यास औषधि हैअहंकार व्याधि है। और अहंकार अड़चनें डालेगा संन्यास की प्रक्रिया में। लेकिन औषधि को अगर लिया और लेते ही रहेतो आज नहीं कलकल नहीं परसोंरोग हारेगानिरोग तुम हो सकोगेहिम्मत करो! अहंकार बाधा इतनी नहीं डाल रहा है जितनी तुम सोच रहे हो। क्योंकि जिन्होंने संन्यास लिया है,उनके लिए भी यही सवाल था। तुम्हारे लिए भी वही सवाल है। अहंकार को किनारे हटाओ और छलांग लो।
अहंकार से भी ज्यादा बड़ी बाधा भय है। तुम ड़रते होओगे—लोग क्या कहेंगेलोग हंसेंगेकहेंगे—पागल हो गयेसम्मोहित हो गयेभले— चंगे गये थेयह क्या हो गयासत्संग करने गये थेयह क्या हो गयातुम लोगों से ड़रे हुए हो। तुम जरा शांत बैठकर सोचनाकल्पना करना कि तुमने संन्यास ले लिया। गैरिक वस्त्र पहन करमाला डालकरपागल बनकर अपने गांव पहुंचे—जरा कल्पना करना—स्टेशन पर उतरे होस्टेशन मास्टर पूछता है—अरेक्या हो गया! कुली हंसता हैकि भई ये कैसे कपड़े पहन लियेये तो कुलियों के कपड़े हैं! ये तो हम पहनते हैं। यह आपको क्या हो गयातांगावाला नीचे से ऊपर तक देखेगा। आप ही हैं क्या—पूछेगा! अच्छे— भले गये थे दस दिन पहलेअब क्या हुआऔर मन कहने लगेगा—क्या करेंस्टेशन जाकर कपड़े बदल लेंक्योंकि अभी तो बस्ती की शुरुआत भी नहीं हुई है! अभी तो सारा गांव चौंकेगा! अभी तो भीड़ इकट्ठी हो जाएगी बाजार पहुंचते ही! लोग हजार तरह की सलाह देंगे—लोग सलाह तो मुफ्त देते हैं। जिन्हें कुछ स्वाद नहीं है संन्यास जैसी किसी बात काकोई अनुभव नहीं हैवे भी कहेंगे कि यह क्या कियाजिनको तुम सलाह देते थेवे तुम्हें सलाह देने आएंगे।
जरा आज बैठकर दो घड़ी इसकी पूरी कल्पना करना।
फिर पत्नी मिलेगी घरवह एकदम छाती पीट कर रोने लगेगी। क्योंकि वह सोचेगी—हों गये संन्यासी! संन्यास की उसकी पुरानी धारणा है। संन्यासी हो गये मतलब स्त्री विधवा हो गयी। वह छाती पीटने लगेगीवह चूड़िया फोड़ने लगेगीवह कहेगी—मामला खत्म हो गया! तुम लाख समझाओ कि यह और तरह का संन्यास हैवह कहेगी कि संन्यास भी कहीं तरह— तरह के हुए हैं! अगर तुम अपनी पत्नी को समझाने के लिए उसका हाथ-हाथ में लोगे तो वह झिड़क देगीवह कहेगी—यह क्या करते हो,संन्यासी होकर और स्त्री को छूते हो! अब घर के बाहर ही रहो। अब जो हो गया हो गयाअब जाओ। अब तुम्हारा कोई घर—द्वार नहीं है।
इसकी सारी कल्पना करना बैठ कर आज। उससे तुम्हें पता चल जाएगा कि असली अड़चन क्या हो रही है। उस कल्पना से ही तुम्हें सूत्र मिल जाएगा। सिर्फ भय है! अहंकार इत्यादि की आडू में मत छिपोसिर्फ भय है। सिर्फ एक साहस चाहिए,पागल होने का साहसफिर तुम संन्यासी हो सकते हो। यह दीवानापन है। यह दीवानों का काम है। यह मस्तों का काम है। ये पियक्कड़ों का काम है। यह बुद्धिमानों का काम नहीं है। यह होशियारों का काम नहीं हैचालबाजों का काम नहीं है।
हालांकि ज्यादा देर नहीं चलेगा यह उपद्रव। दो—चार दिन रहेगीखबर रहेगीलते विचार करेंगेबात करेंगेपूछेंगेफिर सब रास्ते पर आ जाते हैं। फिर अपनी सब दुनिया चलने लगती है जैसे चलती थी। कोई जिंदगी भर यह सवाल नहीं रहनेवाला है। एक सप्ताह ज्यादा से ज्यादा! क्योंकि गांव में दूसरी घटनाएं भी तो घटती हैं। फिर और घटनाएं घटती हैंलोग उनमें उलझ जाते हैं। किसी की पत्नी भाग गयीकिसी के घर डाका पड़ गयाकोई चुनाव हार गयाफिर अब तुम्हारी ही बात लिए थोड़े बैठे रहेंगे! फिर दो—चार— आठ दिन बाद तुम्हें कोई फिक्र नहीं करेगाकि ठीक हैबात समाप्त हो गयी। स्वीकार कर लिये जाओगे।
तुम खयाल रखनातुम तो मर भी जाओगे तो भी लोग कितने दिन तुम्हारी बात करेंगे! तुम मर भी जाओगे तो  कौन—सा काम कितनी देर अटकेगारो— धो कर लोग निपट लेते हैंफिर सब शुरू हो जाता है। लोगों को जीना है आखिर। अब तुम मर गयेतुम्हारा तो छुटकारा हुआउनको तो जीना है आखिर। दुकान भी  खुलेगी—दों—चार दिन बंद रहेगीफिर खुलेगीकोई और चलाएगा। पत्नी भी मुस्कुराकी। कितने दिन रोएगीआखिर उसे जीना है। रो—रोकर कोई कितने दिन जी सकता हैबच्चे भी फिर नाचेंगेफिर खेलेंगेफिर कूदेंगे। दुनिया चलती रहती है। तुम मर भी जाओ तो भी चलती रहती है।
संन्यास से कुछ अटक जानेवाला नहीं है। अगरतुम्हारे जीवन में क्रांति आ जाएगी। संन्यास का अर्थ यही होता है : मरने के पहले मर जाना। और दुनिया में इस तरह जीने लगना जैसे तुम हो ही नहीं। अपूर्व आनंद है उस घड़ी का जब तुम दुनिया में ऐसे जीने लगते हो जैसे हो ही नहीं। दुनिया मैं होते हो और दुनिया तुम्हारे भीतर नहीं होती।


चौथा प्रश्न :


आप शास्त्र—ज्ञान का विरोध क्यों करते हैं?

क्योंकि शास्त्र—ज्ञान ज्ञान नहीं हैइसलिए। ज्ञान तो स्वयं पाना होता हैउधार नहीं होताइसलिए। तुम दूसरों के शब्दों में मत उलझे रह जाना इसलिए। समझोमेरे ही शब्द तुम्हारे लिए शास्त्र से ज्यादा नहीं। इनके भी मैं विरोध में हूं। ऐसा नहीं है कि मैं कृष्ण के शब्दों के विरोध में हूं, कि कबीर के शब्दों के विरोध में हूं मैं अपने शब्दों के भी विरोध में हूं। तुम मेरे शब्दों को ही पकड़ कर मत बैठ जाना। अगर शब्दों को पकड़ कर बैठ गयेतो तुम भटक गये। शब्द कहा ले जाएंगे!
शब्द भोजनसे पेट तो नहीं भरता और शब्द 'पानीसे प्यास भी नहीं बुझती। और शब्द आगसे तुम आंच न ले सकोगे। शब्द तो शब्द हैंसंकेत हैंप्रतीक हैं। यथार्थ उनमें नहीं है। उनसे इशारा लो और यथार्थ की खोज में लग जाओ। तो एक दिन जब तुम सत्य को जानोगेतो ज्ञान होगा। ज्ञान तुम्हारे और सत्य के बीच घटनेवाला हैतुम्हारे और शास्त्र के बीच नहीं। तुम्हारे और शास्त्र के बीच जो घटता है वह स्मृति हैज्ञान नहीं।
और वही भेद साफ समझ लेना। स्मृति ज्ञान नहीं है। शास्त्र कंठस्थ कर लिया तो तुम तोते हो गये। तुम ठीक—ठीक दोहराने लगे गीतातो भी तुम कृष्ण तो नहीं हो जाओगे गीता दोहराने से। तुम यह तो नहीं कहोगे कि अब मैं ठीक वही तो बोल रहा हूं जो कृष्ण ने बोला था। अब फर्क क्या रहामात्रा का भी भेद नहीं हैठीक—ठीक वही बोल रहा हूं जो कृष्ण ने बोला थाजैसा बोला था वैसा ही बोल रहा हूं। लेकिन क्या तुम इससे कृष्ण हो गये! ये शब्द स्मृति हैं। कृष्ण के भीतर से आ रहे थे,तुम्हारे भीतर से नहीं आ रहे हैं। तुम्हारे हृदय में इनकी कोई जडें नहीं है। कल मैं एक हास्य की कविता पढ रहा था—
बिना पंख मंड़राना
प्रभुजी अजब कबूतरखाना 
पढ़े सो पंडित लिखे सो खंडित
मंडित छापाखाना कोरा कागज
लिखि—लिखि बहि गये
गुनि—जन वेद पुराना 
सोधो भवसागर तरि जाना
पोथी ऊपर पोथी बैठी
पोथिन नहीं ठिकाना
बाचनवाले बाचि न पायें
भौचक जग बौराना
प्रभुजी मूरख मन पतियाना 
बिना सूंड़ के गणपति डोले,
डिम—डिम डिमिक सुजाना
गांठ—फांस बिन ज्ञान—गठरिया
अपनेहि हाथ बिकाना
साधो यह जग है बेगाना
आढ़त—बाढत देखि धुरंधर
फुदकि फुदकि इतराना 
जगमग चोला ड़गमग खोला
पारि उतर कहं जाना
यह जग सागर माहि बिलाना
बिना पंख मंड़राना
प्रभुजी अजब कबूतरखाना
बिना पंख मंड़राने की कोशिश चल रही है। अजब कबूतरखाना! पंख तुम्हारे भीतर ऊगने चाहिए। किसी और के पंखों से तुम कैसे उड़ोगेकिसी और की आंखों से तुम कैसे देखोगेमेरी आंख तुम्हें उपलब्ध हैलेकिन फिर भी तुम मेरी आंख से तो न देख सकोगे। देखोगे तो अपनी ही आंख से। ज्यादा से ज्यादा मेरी आंख पर भरोसा कर सकते होलेकिन भरोसा थोड़े ही ज्ञान है। विश्वास कर सकते होलेकिन विश्वास थोड़े ही अनुभव है। प्रत्यभिज्ञा कैसे होगीप्रतीति कैसे होगीस्वानुभव कैसे होगा?और स्वानुभव स्वतंत्रता है। इसीलिए शास्त्र— ज्ञान के विरोध में हूं।
लेकिन मैं जानता हूं कि दुनिया में बहुत हैं जो शास्त्र—ज्ञान के विरोध में नहीं हैं। पंडित हैंपुरोहित हैंवे कैसे शास्त्र— ज्ञान के विरोध में हो सकते हैं! वे खुद भी शास्त्र ही हैं। ज्ञान तो वहा भी नहीं है। उन्होंने भी पढ़ा हैवही तुम्हें समझा रहे हैं। उन्होंने भी जाना नहीं है। वे भी तुम्हारे जैसे अंधे हैं। अंधा अंधा ठेलिया दोनों कूप पड़त। संभल कर चलना जरा। उन अंधों को सिर्फ इसी बात की कोशिश है कि किस तरह अपनी किताब तुम्हें बेच दें। मैंने सुनादिल्ली में एक आदमी बस से टकराकर गिर पड़ा। लोग उसे चारों ओर से घेर कर खड़े थे। इतने में उसे होश आयाउसने पूछाभाई मैं कहा हूंभीड़ में से तुरंत एक आदमी ने एक किताब उसकी और बढ़ायी और कहा—यह लीजिए 'दिल्ली गाइड़', कीमत सिर्फ एक रुपया।
किताब बेचनेवाले लोग हैं। उनकी उत्सुकता इतनी ही है कि तुम उनकी किताब मान लोकि तुम उनकी किताब के पीछे खड़े हो जाओकि तुम भी उनके शब्दों में भरोसा कर लो।
शब्दों के व्यवसाय से सावधान होना। शब्द सत्य की खोज में बड़ी बाधा बन जाते हैं। बनने तो चाहिए साधकबन नहीं पाते साधक। तुम उन्हीं में बैठ जाते हो। तुम सोच लेते हो 'प्रेमशब्द सीख लिया तो प्रेम आ गया। और  'प्रार्थनाशब्द सीख लिया तो प्रार्थना आ गयी। 'परमात्माशब्द को दोहराने लगे तोते की तरह तो परमात्मा मिल गया। ये सस्ती बात हो गयीबड़ी सस्ती बात हो गयी। जीवन इतने सस्ते हाथ नहीं आता। जीवन के लिए कीमत चुकानी पड़ती है।


पांचवा प्रश्न :

गरीब जान के हमको न तुम भुला देना 
तुम्हें ने दर्द दिया है तुम्हीं दवा देना


दर्द में ही दवा है। दर्द के अतिरिक्त और कोई दवा नहीं है। इसीलिए तो मैंने तुमसे कहा कि विरह में मिलना छिपा है। आंसुओ में मुस्कुराहट छिपी है। अगर तुम हृदय पूर्वक रो सकोतो मिलन हो जाए। तुम दर्द ही नहीं उठने देतेवही तकलीफ है। वही अड़चन है। तुम दवा की तलाश में होऔर दवा दर्द की गहराई में है।
इसलिए तो तुमसे बार—बार कहता हूं—रोओपुकारोंचीखोतड़फो—मछली की तरह तड़फोजैसे मछली को किसी ने सागर से खींच कर किनारे पर पटक दिया हो। तुम ऐसी ही मछली हो जिसका सागर खो गया है और संसार की कड़ी धूप और गर्म रेत में तुम पड़े हो। तड़फोदवा की तलाश मत करो। पुकारोंउछलों—कूदो। उसी उछल—कूद से सागर में वापस लौट जाने की व्यवस्था है। जिस दिन दर्द इतना गहरा हो जाए कि दर्द ही बचे और दर्दी न बचेउसी दिन दवा हो जाती है। दर्द का हद से गुजर जाना है दवा हो जाना।
अंगूर में थी मय यह पानी की चंद बूंदें
जिस दिन से खिंच गयी है तलवार हो गयी।
आदमी और आदमी में इतना फर्क पड़ जाता है। एक साधारण संसारी है और एक भक्त। इतना फर्क पड़ जाता है जैसे, 'अंगूर में थी मय यह पानी की चंद बूंदेंजब तक अंगूर में रहती है शराब तो कुछ भी नहीं हैपानी की चंद बूंद; 'जिस दिन से खिंच गयी हैं तलवार हो गयींजब तक तुम छोटी—मोटी पीड़ाओं में पड़े होतुम पानी की चंद बूंद हो। धन के लिए रो रहेयह भी कोई रोना है! आंसू जैसी कीमती चीज धन जैसी बेकीमत चीज के लिए गंवा रहे हो! यह भी कोई रोना है। पत्नी मर गयी,पति मर गया और तुम रो रहे होयह भी कोई रोना है! क्योंकि जो मरना ही थावह मर गयावह मरने ही वाला था। यहां सब मरणधर्मा है। अमृत के लिए रोओ। मरणधर्मा के लिए रोकर तुम व्यर्थ ही अपना समय खराब कर रहे हो। अपनी आंखें गला रहे हो। मकान गिर गया और तुम रो रहे हो। यहां सब मकान गिर जाने हैं। यहां कोई मकान टिकनेवाला नहीं। यहां सब मकान खंड़हर हो जानेवाले हैं। तुम किन चीजों के लिए रो रहे हो! आंसू जैसी बहुमूल्य चीज कहा गंवा रहे हो! इनसे तो हीरे खरीदे जा सकते हैंतुम कंकड़—पत्थरों में गिरा रहे हो।
अंगूर में थी मय यह पानी की चंद बूंदें
जिस दिन से खिंच गयीं हैं तलवार हो गयीं।
जिस दिन से तुम्हारे आंसू परमात्मा की तलाश में निकल पडेंगेतुम्हारे भीतर तलवार पैदा हो जाएगी। तुम पर धार आएगी। तुम्हारे भीतर प्रतिभा का आविर्भाव होगा। दर्द को दबाओ मत। देखते होदवा शब्द बड़ा अच्छा हैउसका मतलब ही होता है—'दबानादर्द को दबाओ मतदवा की तलाश मत करो। दर्द को उभासे। दर्द को जगाओ। फिर इतनी जल्दी क्या हैजिस दिन पकेगा फल उसी दिन गिरेगा। इतना अधैर्य क्यों है?
तुझको पा लेने में यह बेताब कैफियत कहा,
जिंदगी वो हैजो तेरी जुस्तजू में कट जाए।
उसकी प्रार्थना मेंउसकी तलाश में उसकी इंतजारी में, 'जिंदगी वो है जो तेरी जुस्तजु में कट जाए'। पाने की इतनी जल्दी मत करो। पाना तो हो जाएगा। विरह का भी आनंद है। यह दर्द भी मीठा है। इस दर्द की मिठास अभी लो। एक दफा मिलन हो गयाफिर यह दर्द की मिठास दुबारा नहीं संभव होगी। इस दर्द की मिठास को भोग लो। यह दर्द तुम्हें मिटाएगा यह दर्द तुम्हें गलाएगा। यह दर्द तुम्हें समाप्त कर देगा। उसी समाप्ति में तो दवा हैउसी समाप्ति में तो मिलन है।
मगर एक ही बात खयाल रखो। मिटने में बुराई नहीं है। अगर विराट के लिए मिट रहे हो तो सौभाग्य है। क्षुद्र के लिए मत मिटना।
तुझको बर्बाद तो होना था ही बहरहाल 'खुमार'
नाजकर नाज कि उसने तुझे बर्बाद किया।
परमात्मा के लिए अगर बर्बाद हो जाओ तो और सौभाग्य क्या होगाइस दर्द को दबाओ मत। मेरा काम ही यही है कि तुम्हारा दर्द उकसाऊंजगाऊं। तुम्हारे हृदय को छेडूं। तुम्हारे आंसुओ को गतिमान करूं। तुम्हारी प्यास को उकसाऊंअग्नि बनाऊं। जिस दिन तुम्हारा दर्द परिपूर्णता पर पहुंचेगाउसी घडीठीक उसी घडीएक क्षण की भी फिर देर नहीं होती। विरह का पूर्ण हो जाना मिलन की शुरुआत है। इसलिए जल्दी नहीं। अभी तो परमात्मा से कहो—
सुर न मधुर हो पाये,
उर की वीणा को कुछ और कसो ना। 
मैंने तो हर तार तुम्हारे
हाथों मेंप्रियसौंप दिया है
काल बतायेगा यह मैंने
गलत किया या ठीक किया है
मेरा भाग समाप्त मगर
आरंभ तुम्हारा अब होता है,
सूर न मधुर हो पाये,
उर की वीणा को कुछ और कसो ना।
सुर अभी तो कहो—और दर्द चाहिए,
दवा नहींऔर तडूपाओ।
न मधुर हो पाये,
उर की वीणा को कुछ और कसो ना।
जगती के जय—जय कारो की
किस दिन मुझको चाह रही है,
दुनिया के हंसने की मुझको
कौड़ी भर परवाह नहीं है,
लेकिन हर संकेत तुम्हारा
मुझे मरण जीवनकुछ दोनों
से भी ऊपरतुम तो मेरी त्रुटियों पर इस भांति हंसो ना।
न मधुर हो पायेउर की वीणा को कुछ और कसो ना।
सुर तुम पर भी आरोप कि मेरी 
झकारो में आग नहीं है,
जिसका छू जग जाग न उठता
वह कुछ होअनुराग नहीं है,
तुमने मुझे छुआछेडा भी
और दूर के दूर रहे भी
उर के बीच बसे हो मेरेसुर के भी तो बीच बसो ना।
सुर न मधुर हो पायेउर की वीणा को कुछ और कसो ना। 
सुर न मधुर हो पायेउर की वीणा को कुछ और कसो ना।

जल्दी नहींअधैर्य नहींअभी तो दर्द को और मांगोअभी दवा नहीं। अभी तो दर्द के लिए झोली और फैलाओ।
अभी तो दर्द को गिरने दो,
अभी तो दर्द को बरसने दो
मेघ बनकर—ऐसा कि बाढ आ जाए दर्द की।
सुर न मधुर हो पायेउर की वीणा को कुछ और कसो ना। 
अभी तो पुकारो कि मेरी वीणा को और कसो।
अभी तो पुकारो—मुझे और जलाओदग्ध करो।
इसी दग्धता में दवा है। 


अंतिम प्रश्न :


क्षमा करेंएक बात पूछना चाहता हूं जो बहुत दिनों से मेरे मन में हैं। आप सहित सभी महापुरुष जो जिंदा हैंकभी इकट्ठे क्यों नहीं होते?


'जनता पार्टीबनानी है! इकट्ठा किसलिएसिंहों के नहिं लेहडेसंत चलैं न जमात। इकट्ठा होना भेडों की आदत है। और भेडें जरूर सोचती होंगी मन में कि मामला क्या हैहम तो कैसे घसर—पसर चलते हैंएक—दूसरे में मिले—जुले चलते हैं,सिंहों की इस तरह की एकताइस तरह का इकट्ठापन क्यों नहीं होताजरूरत नहीं है। आदमी इकट्ठा भय के कारण होता है।
समझना थोड़ा।
जितना भयभीत होगा आदमी उतना भीड़ का हिस्सा बनना चाहता है। भीड़ में सुरक्षा मालूम होती है। इसीलिए तो तुम हिंदू होमुसलमान होईसाई हो। तुम कोई धर्म के लिए थोडे ही हिंदू हो। हिंदू तुम सिर्फ इसलिए हो कि हिंदुओं की इतनी बडी भीड़इसके साथ तुम सुरक्षित हो। बीस करोड़चालीस करोड़साठ करोड़अस्सी करोड़—करोडों की भीड़ में तुम्हें बड़ा आश्वासन मिलता है। अब अस्सी करोड़ भेडें चल रही हैंउसमें तुम भी होतुम्हें खतरा नहीं मालूम होता है। खतरा कहाइतने संगी—साथी हैं। यही कमजोर दुनिया में राजनीति पैदा करवाते हैं। दुनिया ऐसी चाहिए जहा प्रत्येक व्यक्ति व्यक्ति हो। जहा न पार्टिया होंन धर्म होन संगठन हों। दुनिया का वही दिन सौभाग्य का दिन होगाजहा प्रत्येक व्यक्ति होगा। कोई हिंदू होक्यों मुसलमान होक्यों ईसाई होकोई क्यों किसी भीड़ का हिस्सा बनेस्वयं हो।
तुम पूछते हो— क्षमा करेंएक बात पूछता हूं जो बहुत दिनों से मेरे मन में है। आप सहित सभी महापुरुष जो जिंदा हैं,कभी इकट्ठे क्यों नहीं होते। पहली तो बातकोई प्रयोजन नहीं है। इकट्ठा होकर करेंगे क्या! किसी से लड़ना—झगड़ना है—कि संगठन में शक्ति है! सब इकट्ठे हो जाएं तो किसी से लड़ना है। फिर अगर दो संत मिलें भीतो क्या कहेंगे एक—दूसरे सेक्या बोलेंगेक्या बतिया केमौन बैठे रहेंगे।
ऐसा कभी—कभी हुआ है। फरीद और कबीर का मिलना हो गया था। हुआ तो नहीं होता अगर फरीद और कबीर पर छोड़ गया होता। शिष्यों की वजह से हो गया। फरीद यात्रा पर था और कबीर के आश्रम के पास से यात्रा गुजर रही थीफरीद के शिष्यों ने कहा कि बड़ा शुभ होगाविश्राम तो कहीं करना ही पड़ेगारात आगे के गांव में ठहरेंगेतो कबीर के आश्रम में ही क्यों न ठहर जाएंकबीर के शिष्यों को खबर मिलीवे भी बड़े उत्सुक हो गये। उन्होंने कबीर से कहा कि फरीद निकलते हैंहम निमंत्रण क्यों न करेंआप दोनों साथ बैठेंगेहमारा बड़ा सौभाग्य होगा! कुछ फूल झड़ेंगे दोनों के बीचहमें भी सुगंध मिलेगी। कबीर ने कहा—ठीक। और फरीद ने भी कहा—ठीक।
दो दिन साथ रहेएक शब्द नहीं बोले। न कबीर बोलेन फरीद बोले। एक—दूसरे को देखामस्ती में बैठे रहे। शिष्य तो बड़े ऊबे। क्योंकि उनकी उत्सुकता तो इसमें थी कि दोनों बोलें। कुछ खंड़न—मंड़न होकुछ चर्चा चलेतो कुछ मजा आए। कुछ बात में से बात निकलेकुछ विवाद हों—कौन बड़ा संतकौन छोटाकौन पहुंचाकौन नहीं पहुंचाआज पक्का ही हो जाए! बड़ी उत्सुकता से बैठे रहे। मगर कब तक बैठे रहें! घड़ीदो घड़ीचार घड़ीफिर ऊब होने लगी। फिर एक—दूसरे की तरफ देखने लगे कि यह क्या तमाशा हुआयह तो बड़ी बेचैनी की बात हो गयी। दो दिन के बाद बिदाई हो गयी। कबीर गाव बाहर आकर फरीद को छोड़ भी गयेगले भी मिलेबात न हुई सो न हुई। शब्द न बोला न बोला गया सो न बोला गया।
बिदा होते ही से दोनों के शिष्य अपने गुरुओं पर टूट पड़े। फरीद के शिष्यों ने पकड़ लिया कि हद हो गयी! हमें समझाते हैं आप रोजआपकी वाणी कहां खो गयीकबीर से कुछ तो कहना था! फरीद ने कहा—जों बोलतावह अज्ञानी। दो दर्पण सामने रखे होंतो क्या प्रतिबिंब बनेदो शून्य पास बैठे होंतो कैसे शब्द निर्मित होजो बोलता सो अज्ञानीफरीद ने कहा। तुम क्या चाहते हो मैं बोल कर अपनी फजीहत करवाता। कबीर के शिष्यों ने पूछा— आप चुप क्यों रहेआपकी वाणी में तो ऐसा ओजफरीद को भी तो थोड़ा रस देते! हम पर तो आप रोज लुटाते हैं। पर कबीर ने कहा कि फरीद को तो मिल ही गया है। जो मैं तुम पर लुटाता हूं र वह फरीद को मिल गया है। जहा मैं हूं वहा फरीद हैं। हम दोनों एक जगह खड़े हैं। देखकर हम भौंचक्के रह गये। हम दो ही नहीं हैंहम एक ही हैं। इसलिए क्या कहनाकिससे कहनाअब अकेला आदमी बैठ कर बात करेकबीर ने कहातो पागल नहीं कहोगे उसकोकोई अकेला बैठा अपने से ही बातें कर रहा है—जवाब भी खुद ही देप्रश्न भी खुद ही उठाये,उसी को तो पागल कहते हैं। तो कबीर ने कहा—क्या तुम मुझे पागल बनवाना चाहते थेहम दो थे नहीं।
इसलिए संतों को मिलने की कोई जरूरत नहीं उठती। संत अलग नहीं है कि मिलना पड़े। 'जनता पार्टीअसंतों से बनती हैसंतों से नहीं बनती। फिर प्रत्येक संत की अपनी अनूठी आभा हैअपना व्यक्तित्व हैअपनी भाषा हैअपना ढंग है। और यह वैविध्य सुंदर है। जरा सोचो कि दुनिया में सिर्फ कृष्ण ही हुए होतेबुद्ध न हुए होतेतो दुनिया बड़ी दरिद्र होती। या बुद्ध ही हुए होते और मुहम्मद न हुए होतेतो दुनिया बड़ी दरिद्र होती। यह दुनिया में इतनी जो संपदा है अध्यात्म की यह इसीलिए है कि इतने भिन्न—भिन्न लोग हुए। एक ही सत्य को जानकर उन्होंने इतने भिन्न—भिन्न नाच नाचेइतने भिन्न—भिन्न गीत गाए। उनमें अनूठापन है। इस अनूठेपन को मिलाया नहीं जा सकता। इसको मिलाने से दोनों का अनूठापन खराब हो जाएगा। इसलिए मिलन की कोई जरूरत नहीं है।
दुनिया में तीन तरह के मिलन संभव हैं। दो ज्ञानियों का मिलनजैसा कबीर और फरीद का हुआ। यह कभी—कभी हो पाता है। और इसका कोई मतलब नहीं है। बुद्ध और महावीर अनेक बार एक ही गांव में ठहरे और मिलन नहीं हुआ। एक बार तो एक ही धर्मशाला में ठहरे और मिलन नहीं हुआ। बौद्धों को भी थोड़ी बेचैनी होती है कि क्यों नहीं हुआजैनों को भी थोड़ी बेचैनी होती है—क्यों नहीं हुआजो अहंकारी जैन हैं वह सोचते हैं कि बुद्ध अज्ञानी थे इसलिए महावीर नहीं मिले। जो अहंकारी बौद्ध हैं वे सोचते हैं—क्या मिलना महावीर सेवह अज्ञानी थे। इसलिए बुद्ध उनसे नहीं मिले। लेकिन बुद्ध जिंदगी भर तो और तरह के हजारों अज्ञानियों से मिलते रहेमहावीर का अज्ञान ही ऐसा क्या विशिष्ट थाऔर महावीर भी अज्ञानियों से खूब मिलते रहेनहीं तो इन जैनियों को कहां से मिलतेबुद्ध को ही क्यों छोड़ दियायह अहंकार की बात है। या कुछ सोचते हैं कि दोनों में इतना विरोध थादुश्मनी थीइसलिए नहीं मिले। वह बात भी मूढ़ता की है। भेद तो हैविरोध नहीं।
इसको खयाल में रखानाभेद विरोध नहीं है। चंपा अपने ढंग से खिली है और चमेली अपने ढंग से— भेद तो हैविरोध नहीं है। भेद तो खूब है। अब कहां गुलाब का फूल और कहां गेंदे का फूलभेद तो बहुत है। मगर दोनों फूल हैं। फूल यानी फूलें हैंखिले हैं। दोनों नाच रहे हैं हवाओं में और दोनों ने सूरज से बातें की हैं और दोनों ने रंग बिखेरा है और दोनों ने अपनी गंध लुटा दी है। जो जिसके पास थालूटा दिया है। दोनों रिक्त हाथ हैं। सब लुटा कर खड़े हैं। मस्ती में खड़े हैं। अपना गीत गा लिया गया हैअब परमतृप्ति है।
फूल के पास तुमने देखी हैं एक परम तृप्ति! इसीलिए तो फूल इतना आकर्षक मालूम होता है। आकर्षण क्या हैरंग ही नहीं है आकर्षणक्योंकि रंग तो प्लास्टिक के फूल में भी होता हैकागज के फूल में भी होता है—शायद और भी अच्छा रंग हो सकता हैसुगंध ही नहीं हैक्योंकि कागज के फूल पर भी हम इत्र छिड़क दे सकते हैं। फिर क्या है फूल में जो आकर्षित करता हैफूल तृप्त है। अब की दफे जब फूल को देखोतो खयाल करना। वृक्ष आनंदित हैमंजिल आ गयीखिलाव हो गयाजो छिपा था प्रकट हो गयाअप्रकट प्रकट हो गयाअभिव्यंजना हो गयी आत्मा कीअपना गीत गा लियाअब तृप्ति हैअब कोई भागदौड़ नहींआपाधापी नहीं। फूल में यह है राज। फिर फूल चाहे गेंदे काचाहे गुलाब काचाहे चमेत्नी काचाहे चंपा काफिर चाहे फूल घास का और चाहे बड़ा कमल कोई भेद नहीं पड़ता। भेद बहुत हैविरोध जरा भी नहीं है।
तो जो सोचते हैं महावीर और बुद्ध में विरोध थाइसलिए नहीं मिलेवे गलत सोचते हैं। विरोध तो हो ही नहीं सकता। लेकिन भेद अज्ञानियों को बहुत बार विरोध जैसा मालूम पड़ता है। दोनों अपना— अपना गीत गा रहे हैं। दोनों के गीत की शैली इतनी भिन्न हैभाषा इतनी भिन्न हैढंग इतना भिन्न है कि स्वभावत: लगता है कि दोनों में कुछ विरोध है। इसलिए नहीं मिले कि विरोध थातो दोनों की निंदा हो जाएगी और दोनों अज्ञानी सिद्ध होंगे। 
लेकिन फिर क्यों नहीं मिले?
मुझसे जैनों ने भी पूछा हैबौद्धों ने भी पूछा है कि फिर क्यों नहीं मिलेमेरा उत्तर कुछ और है। मेरा उत्तर यही है कि मिलने को वहां दो व्यक्ति थे ही नहीं। किससे मिलतेकौन मिलताकिससे मिलतावहा एक ही था। मिलन के लिए दो चाहिए। उतनी दूरी भी नहीं थी। इसलिए नहीं मिले। नहीं मिलने का और कोई भी कारण नहीं। मिलने की कोई जरूरत भी नहीं थी। महावीर ने पा लिया था मिलना क्या थाबुद्ध ने पा लिया था मिलना क्या थालेकिन ऐसा पागलपन चलता है। मिलाने की कोशिश शिष्यों में रहती है। सिर्फ जिज्ञासाकुतूहल! पता नहीं क्या घटे! कुछ भी न घटेगा। दो शून्य पास आएंगे और एक शून्य हो जाएगा। जरा भी आवाज न होगीसरसराहट भी न होगीसन्नाटा हो जाएगा। दो समाधिस्थ पुरुष जब पास होंगेतो कुछ घटना घटेगी। दो अकर्ता जब एक—दूसरे के पास होंगे तो कोई कृत्य नहीं घटेगा।
तो एक मिलन हो सकता हैदो ज्ञानियों काजो की व्यर्थ है। दूसरा एक मिलन होता है दो अज्ञानियों कावह भी व्यर्थ है। क्योंकि उसमें मारा—मारी काफी होती हैलेकिन परिणाम कुछ नहीं होता। दो अज्ञानी बातचीत तो बहुत करते हैंमगर एक—दूसरे की सुनते ही नहीं। दो ज्ञानी बातचीत ही नहीं करतेपर एक—दूसरे की सुन लेते हैं। बिना बोले बात सुन ली जाती है। बिना बोले समझ ली जाती है। दो अज्ञानी बकवास तो बहुत करते हैं,

लेकिन कौन किसको सुन रहा हैअपनी— अपनी हाकते। यह दूसरा मिलन। ये दोनों मिलन बेकार हैं। दो अज्ञानियों का मिलन बेकार हैदो ज्ञानियों का मिलन बेकार है।
सार्थक तो मिलन है अज्ञानी और ज्ञानी का। क्योंकि वहा कुछ घट सकता है। वह तीसरा मिलन है। बस ये तीन ही तरह के मिलन हो सकते हैं। जब ज्ञानी और अज्ञानी का मिलन हाता हैं तो शिष्य और गुरु की घटना घटती है। तो कुछ घटता है। क्योंकि ज्ञानी की तरफ से धारा बहती है और अज्ञानी अगर लेने को तैयार हो उस धारा को आत्मसात करने कोतो रूपातरित हो जाता है।

आज इतना ही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें