शनिवार, 5 अगस्त 2017

अथातो भक्‍ति जिज्ञासा-भाग-2 - प्रवचन-06

16 मार्च 1978;
श्री रजनीश आश्रम पूना।

1--उस फूल का रंग उड़ के सिर्फ बू रह जाए
सर जाए तो जाए आबरू रह जाए
साबित हो मेरी नफी से तेरा इकबाल
मैं इतना मिटू कि सिर्फ तू रह जाए 


2--आवन कहि गये अजहूं न आए लीन्हीं न मोरी खबरिया',
इतना कहने की इजाजत मांगता हूं।


3--रुदन और ध्यान का क्या संबंध है?


4--भक्ति को आप प्रेम की उपमा क्यों देते हैं?










पहला प्रश्न :

उस फूल का रंग उड़ के सिर्फ बू रह जाए
सर जाए तो जाए आबरू रह जाए
साबित हो मेरी नफी से तेरा इकबाल
मैं इतना मिटू कि सिर्फ तू रह जाए


बू भी बची तो तुम बच जाओगे। उतना भी बचाया कि सब बच जाएगा। 'मैं मिटना ही नहीं चाहता। वह नये—नये रास्ते खोजता है बचने के।
उस फूल का रंग उड़ के सिर्फ बू रह जाए
लेकिन बू क्योंबू भी तुम्हारी होगीबदबू होगी। मिटने ही चले हो तो पूरे से कम में काम नहीं चलेगा।
सर जाए तो जाए आबरू रह जाए
आबरू! सर और किसको कहते हैंसर जाने का मतलब यह थोडे ही होता है कि यह तुम्हारा शरीर पर जो सिर लगा है यह कट जाए। आबरू ही सिर है। वह जो इज्जतअभिमानवह जो मैं का भाव है—मेरी प्रतिष्ठामेरा सम्मान! असली तो बचा लियानकली छोड़ रहे हो। बू तो बचा लीफूल छोड़ रहे हो। फूल का मूल्य ही बू की वजह से था। और आबरू ही तो तुम्हारा सिर है। सिर बचे तो बचने दोआबरू जानी चाहिए। फूल पडा भी रहे तो पडा रहेबू जानी चाहिए। तुम अहंकार का सार तो बचाने के लिए उत्सुकता रखते हो—
उस फूल का रंग उड़ के सिर्फ बू रह जाए
—क्योंतुम जब तक पूरे ही शून्य न हो जाओगेतब तक परमात्मा का आगमन नहीं है।
सर जाए तो जाए आबरू रह जाए
साबित हो मेरी नफी से तेरा इकबाल
तुम कुछ भी साबित करोगे तो तुम ही साबित होओगेऔर कुछ साबित न होगा। तुम्हारे सब दावेतुम्हारे सब  प्रमाण तुम्हारे अहंकार को ही प्रामाणित करेंगे। तुम्हारे द्वारा परमात्मा सिद्ध होनेवाला नहीं है। तुम मिटोगे तो परमात्मा सिद्ध है ही। तुम हटोराह दो। परमात्मा को न लाना हैन प्रमाणित करना हैन सिद्ध करना हैन खोजना हैपरमात्मा है ही। सिर्फ तुम्हारा अहंकार पर्दा बना है। परमात्मा पर पर्दा नहीं बना हैतुम्हारी आंख पर ही अहंकार का पर्दा पड़ा है। बस वह पर्दा हट जाए!
लेकिन तुम पर्दे को बचा रहे हो। तुम कहते हो, 'साबित हो मेरी नफी से तेरा इकबाल'! परमात्मा की महिमा भी तुम्हारे द्वारा सिद्ध होनी चाहिए! परमात्मा की घोषणा तुम्हारे माध्यम से होनी चाहिए! तुम सिद्ध करोगे परमात्मा को। लेकिन निश्चित ही जो सिद्ध करेगावह सिद्ध जिसे किया उससे बड़ा हो जाता है—स्वभावतः तुम्हारे बिना परमात्मा सिद्ध नहीं हो सकतातुम पर निर्भर हो गया। तुम उसके तर्क होतुम उसके गवाह होतुम्हारे बिना दो कौड़ी का है परमात्मा। तुम उसे मूल्य दे रहे हो। स्वभावत: तुमने बड़े पीछे के दरवाजे से अपने को मूल्य दे लिया। अहंकार की आदतें ऐसी सूक्ष्म हैं कि जाता ही नहीं। नये—नये उपाय खोज लेता है। एक दरवाजा बंद करोदूसरा खोल लेता है। स्थूल से हटाओसूक्ष्म में प्रवेश कर जाता है। चेतन से हटाओअचेतन को पकड़ लेता है। दिन में विदा करोरात लौट आता है। जागने में दूर रखोनींद सपने में उतर आता है। अहंकार के रास्ते बड़े सूक्ष्म हैं। तुम्हें उसे पूरा—पूरा समझना होगा। नहीं तो तुम्हारी लड़ाई व्यर्थ होगी।
अहंकार एक ही भाषा जानता है— अपने को बचाने की। तुम्हें उसे उड्मूल से उखाड़ना होगा।       मैंने सुना हैएक भिखारी को लाटरी का टिकट खरीदते देखकर एक पत्रकार ने उत्सुकतावश पूछा—बाबाअगर तुम्हारा पहला इनाम निकल आया तो उस पैसे का क्या करोगेउस भिखारी ने कहा—बेटाकार खरीदूंगा। पैदल भीख मांगते—मांगते मेरी टांगे टूट जाती हैं।
मगर भीख तो वह मांगेगा ही। भीख तो उसकी आदत है। भीख तो उसका स्वभाव हो गया। कार में बैठकर भीख मांगेगा,लेकिन भीख मांगेगा।
अहंकार की भाषा को ठीक से पहचानोजल्दी नहीं करो मिटाने की। इतना आसान काम नहीं है जितना तुमने समझा है। दुरूह हैबड़ा बारीक है और नाजुक है। और अति जागरूकता से कोई अपने भीतर जाएगा तो ही किसी दिन अहंकार से छुटकारा पा सकेगा। खूब रोशनी चाहिए भीतर—ध्यान की— और खूब विनम्रता चाहिए भीतर प्रार्थना की। असहाय अवस्था का भाव चाहिए। और जल्दी किसी चीज को पकड़ मत लेना। अन्यथा एक रोग छूटता हैदूसरा रोग पकड़ जाता है। मगर पकड़ जारी रहती है।
मैंने सुनामुल्ला नसरुद्दीन केमिस्ट की दुकान पर गयाऔर दुकानदार से मुल्ला ने कहा—याद हैकल मैं आप के पास सेयहां से स्याही के दाग दूर करनेवाली एक दवा ले गया था। दुकानदार ने कहाहां मुल्लाभलीभांति याद हैक्या दूसरी शीशी चाहिए—मुल्ला ने कहा—नहींउस दवा का दाग मिटानेवाली दवा हो तो दे दीजिए।
स्याही का दाग तो मिट गयाअब दवा का दाग रह गया! इसका अंत कहां होगाइसका अंत कैसे होगाजल्दबाजी की कोई जरूरत नहीं है। मैंको मिटाने की भी चेष्टा में मत लगो। क्योंकि 'मैंइतना कुशल कारीगर है कि तुम 'मैंको मिटाने में लगोगेमैं मिटनेवाले के पीछे छिप जाएगा। और एक दिन अहंकार उठेगा कि देखो मैंने अपना मैं मिटा दियाअब मैं निरहकारी हो गयामुझसा विनम्र कौन हैयह घोषणा अहंकार की ही है।
भीतर जागोअहंकार के रास्तों को देखोपहचानो लड़ने की कोई जरूरत नहीं है। लड़े कि हारे! अगर हारना हो तो लड़ना। फिर अहंकार कैसे जाएगा?

अहंकार जाता है मात्र जागरण से। जैसे अंधेरा जाता है रोशनी के जला लेने से। कोई अंधेरे को धक्का थोड़े ही देना पड़ता हैकोई तलवार उठाकर अंधेरे को काटना थोड़े ही पड़ता हैकोई अंधेरे से मल्लयुद्ध थोड़े ही करना होता है! अगर कोई आदमी अंधेरे से मल्लयुद्ध करने लगेताल ठोंककर और लग जाए लड़नेतो तुम सोचते हो जीतेगा कभीमर जाएगालड़—लड़कर मर जाएगा और अंधेरे का बाल बाका न होगा। और स्वभावत: जब आदमी लड़—लड़कर बार—बार हारेगा तो सोचेगा कि मैं कमजोर हूं अंधेरा महाशक्तिशाली है। मगर सच्ची बात कुछ और है। अंधेरा है ही नहीं इसलिए आदमी नहीं जीत पा रहा है। अंधेरा होता तो तलवार से काट देते। अंधेरा होता तो धक्के मारकर निकाल देते अंधेरा है नहीं। अनुपस्थिति का नाम है। प्रकाश का अभाव है। तुम एक छोटा—सा दिया जलाओया कि एक मोमबत्ती और अंधेरा गया। तुम्हारी चेष्टा मोमबत्ती जलाने में लगनी चाहिएअंधेरे से लड़ने में नहीं।
और यही बुनियादी भेद है नास्तिक और आस्तिक का।
नास्तिक लड़ने में लग जाता हैनकार में लग जाता है। इसको मिटाओ उसको मिटाओइसको त्यागोइसको छोड़ो,उसको छोड़ो। यह मेरी नास्तिक की परिभाषा है। मेरी नास्तिक की परिभाषा तुम्हारी नास्तिक की परिभाषा जैसी नहीं है। तुम कहते हो जो ईश्वर को नहीं मानता हैवह नास्तिक है। यह बात सच नहीं है। क्योंकि महावीर ने ईश्वर को नहीं माना और वे परम आस्तिक थे। बुद्ध ने ईश्वर को नहीं मानालेकिन बुद्ध से बड़ा आस्तिक तुम कहीं पा सकोगेऔर करोड़ों लोग ईश्वर को मानते हैं और जरा इनकी जिंदगी में झांकोंकहां आस्तिकता हैइसलिए तुम्हारी यह धारणा और तुम्हारी यह परिभाषा कि जो ईश्वर को नहीं मानता वह नास्तिक हैगलत हो चुकी है। या जो ईश्वर को मानता है वह आस्तिक हैवह भी गलत हो चुकी है। अब नयी परिभाषा चाहिए।
मैं तुम्हें नयी परिभाषा देता हूं। जो नकार पर जीता हैजो नहीं करके जीता है वह नास्तिक है। जो हां— भाव से जीता है,आस्था सेश्रद्धा सेस्वीकार सेवही आस्तिक है। फिर ईश्वर को मानो या न मानोगौण बात है। जिसने अस्तित्व को ही कहना सीख लिया वह ईश्वर को जान ही लेगा कहे या न कहे। और जिसने ना कहने की भाषा सीखीवह मरेगावह तड़पेगा,परेशान होगाकभी अनुभव न कर पाएगा।
नकार में अहंकार बचता है।
मनोवैज्ञानिक कहते हैंजिस दिन बच्चा अपने मां—बाप को इनकार करना शुरू करेसमझना उसी दिन से अहंकार की शुरुआत है। एक घड़ी आती है ऐसी—कोई तीन—चार साल की उस में—जब बच्चा पहली दफा अपने मां—बाप को इनकार करना शुरू करता है। वही घड़ी अहंकार के जन्म की घड़ी है। अब तक जो मां कहती थीमानता थाजो कहा जाता थाचुपचाप स्वीकारता था। अब तक एक श्रद्धा थीअब श्रद्धा गयी। अब लड़ाई शुरू हुई। मां कहती यहां बैठोवह कहता है यहां नहीं बैठूंगा। यह करोवह कहता है यह नहीं करूंगा। सच तो यह है कि बच्चे से तुम जो कहोगे करोउसको छोड्कर सब करेगा। अब अहंकार उद्दाम वेग ले रहा है। अब अहंकार की तरंग उठनी शुरू हो गयी है। अब बच्चा यह कह रहा है कि मैं भी कुछ हूं। मैं हूं और ऐसी आसानी से अपनी जमीन नहीं दे दूंगाऐसी आसानी से झुक नहीं जाऊंगा। तुम जब भी नहीं कहते हों—किसी भी चीज से—तो अहंकार मजबूत होता है।   इसलिए मैं तुम्हें यह चौंकानेवाली बात कहूं कि तुम्हारे जो लोग संन्यास के नाम पर भाग गये हैं,परिवार कोपत्नी कोबच्चों कोमां—बाप को छोड्करवे सब नास्तिक हैं। उन्होंने इनकार किया है। उन्होंने परमात्मा ने जो दिया था उसे स्वीकार नहीं किया है। परम आस्तिक वही है जो सब स्वीकार करता है। सुख भीदुख भीसफलता भी,असफलता भी। काटे भी यहां बहुत हैंफूल भी यहां हैं। जो दोनों स्वीकार करता है। रात और दिनजीवन और मरण सबको अंगीकार करता हैऔर कहता है जो परमात्मा ने दिया है उसमें कुछ राज होगा। मैं इनकार करनेवाला कौनजिसकी हां समग्र है। इसी ही में दिया जलना शुरू होता है। इसी हां में भीतर रोशनी पैदा होती है। इसी आस्तिकता में भीतर मंदिर बनता है,प्रतिमा प्रकट होती है। और तब तुम पाओगे उस रोशनी में अहंकार कहीं खोजे भी नहीं मिलता। जैसे दिया जलाकर कोई अपने कमरे में जाएऔर अंधेरे को खोजे कि कहां अंधेरा हैऔर न पाएऔर लौटकर कहे कि अंधेरा नहीं है। वैसी ही बात होगी है जिस दिन तुम जप्ताकर ध्यानपूर्वक भीतर जाओगेअहंकार पाओगे नहीं। अन्यथा इसी तरह की झंझट होगी।
उस फूल का रंग उड़के सिर्फ बू रह जाए
सर जाए तो जाए आबरू रह जाए
साबित हो मेरी नफी से तेरा इकबाल
मैं इतना मिटू कि सिर्फ तू रह जाए
यह मिटने की बात सिर्फ बात है। क्योंकि जहा मैं मिट गयावहा तू भी न रह जाएगा। मैं के बिना तू का क्या अर्थ होगातू का सारा अर्थ 'मैंमें छिपा है। मैं और तू दो अलग— अलग शब्द नहीं हैंएक ही शब्द के दो पहलू हैं। जहा मैं हैवहां तू है। जहां तू हैवहां मैं है। अगर मैं सचमुच चला जाए तो तू भी चला गया। तू कैसे कहोगे फिरकौन कहेगाकिसको कहेगाकैसे कहेगामैं के गिरते ही तू भी गिर जाता है। भक्त के मिटते ही भगवान भी विदा हो जाता है। फिर जो शेष रह जाता हैवही असली भगवत्ता है।
जब तक भक्त है और भगवान हैतब तक जानना असली भगवत्ता घटित नहीं हुई। जब तक तुम्हें लगता है मैं हूं और तू है—या तुम्हें ऐसा भी लगने लगा कि मैं नहीं हूं तू हैलेकिन मैं नहीं हूं यह कौन कह रहा हैयह तो वैसी ही मूढ़ता की बात हुई जैसा हुआ—
मुल्ला नसरुद्दीन होटल में बैठा गपशप था। बातचीत में अपनी प्रशंसा करने लगा और कहने लगा कि मुझसे ज्यादा उदार इस नगर में कोई भी नहीं है। मित्रों ने कहा यह भी तुमने खूब कहीं! हमने तो उदारता के कभी कोई लक्षण नहीं देखे। कभी ऐसा भी नहीं हुआ कि तुमने हमें घर भोजन के लिए निमंत्रण किया हो। मुल्ला ने कहाअभी चलोइसी वक्त चलो। तीस—पैंतीस आदमीपूरी होटल साथ हो ली। जैसे—जैसे घर के पास पहुंचा वैसे— वैसे घबड़ाया—जैसा कि हर पति घबड़ाता है। दरवाजे पर रोककर कहा कि तुम जरा ठहरो भाईतुम तो जानते ही हो घर— गृहस्थी वाला आदमी हूं पत्नी है घर मेंपहले जरा उसको राजी कर लूं। तीस— पैंतीस लोगों को आधी रात लेकर घर आ गया हूं भोजन करवाने। तुम समझ सकते हो मेरी मुसीबत। वह एकदम टूट पड़ेगी। जरा उसे राजी कर लूंतुम जरा रुको।
मुल्ला नसरुद्दीन भीतर गया और फिर आधी घड़ी बीत गयीनिकले ही न। घंटा बीतने लगारात बहुत लंबी होने लगी,मित्रों ने कहा यह तो हद हो गयीयह आदमी भीतर गया तो बाहर नहीं आता। उन्होंने दरवाजा खटखटाया। मुल्ला ने अपनी पत्नी को इतना समझाया कि गलती हो गयी मुझसेइनको लिवा लाया हूं अब तू जाकर इनसे कह दे मुल्ला घर पर ही नहीं हैं। पत्नी बाहर आयीउसने कहा—किसलिए खड़े हैं यहां आप लोगनसरुद्दीन घर पर नहीं हैं। उन्होंने कहाअरे यह हद हो गयी,हमारे साथ ही आए थेहमने उन्हें भीतर जाते देखा है। पत्नी थोड़ी झिझकी कि अब कहे तो क्या कहेमुल्ला घर के भीतर है। मुल्ला खिड़की के पास खड़ा हुआ सुन रहा है कान—लगाकर कि मित्र क्या विवाद कर रहे हैंमित्र ज्यादा विवाद करने लगे तो उसने खिड़की खोलकर कहा कि सुनो जीआधी रात किसी स्त्री से विवाद करते शर्म नहीं आती। यह हो सकता है कि नसरुद्दीन तुम्हारे साथ आया होलेकिन पीछे के दरवाजे से भी कहीं जा सकता है।
अब यह खुद नसरुद्दीन कह रहा है!
तुम अपने घर में बैठकर यह नहीं कह सकते कि मैं घर में नहीं हूं। अगर कहोगे तो उसका मतलब सिर्फ होगा कि तुम घर में हो।
मैं इतना मिटू कि सिर्फ तू रह जाए
तुम यह नहीं कह सकतेकि मैं मिट गया हूं। क्योंकि कौन कहेगा कि मैं मिट गया हूं। कि मैं इतना मिट गया हूं! इसका तो मतलब हुआ कि अभी थोड़ा—बहुत शेष रह गया है। इतना तो मात्रा है। समग्ररूपेण जब कोई मिट जाता है तो वहां कहने को कोई भी नहीं बचता। और जहां मैं नहीं बचतावहा तू कैसे बचेगावे एक ही सिक्के के दो पहलू हैं—मैं और तू। दोनों गिर जाते हैंतब जो बचता है उसे समाधि कहोनिर्वाण कहोमोक्ष कहो। वहा न भक्त हैन भगवान है। उसको शांडिल्य ने पराभक्ति कहा है।


दूसरा प्रश्न :

मैं यह तो नहीं कह सकता कि आप मुझे भूल गयेलेकिन
आवन कहि गये अजहूं न आए,
लीनी न मोरी खबरिया',
यह कहने की इजाजत मांगता हूं। 
'मोरी खबरिया'! वह 'मैंही पीछा करता है। तुम कब जागोगे!! तुम कब देखोगे कि 'मैंके कारण ही परमात्मा भीतर नहीं आ पा रहा है! तुम चाहते हो कि परमात्मा भी तुम्हारी खबर ले। तू उसे भी अपनी सेवा में नियुक्त कर देना चाहते हो। तुम बातें करते हो कि मैं तुम्हारा चरण सेवकइत्यादि—इत्यादिलेकिन भीतर आकांक्षा यही रखते हो कि राह देख रहे हैं कि कब आओ और चरण की सेवा करो। कब मेरी खबर लो।
तब तक तुम्हारी खबर नहीं ली जा सकतीजब तक तुम हो। तुम्हारी खबर उसी दिन से ली जाएगी जिस दिन से मिटोगे। जब तक तुम हो तब तक तुम्हारी खबर लेने की आवश्यकता भी नहीं है तुम खुद ही खबर ले रहे तुम— हो। तुम परमात्मा को मौका ही नहीं दे रहे हो।
मैंने सुना हैकृष्ण वैकुंठ में भोजन करने बैठे हैं। और बीच में उठ गये हाथ का कौर छोड्कर उठ गयेभागे द्वार की तरफ। रुक्मिणी ने कहा—कहां जाते हैं आपउत्तर भी नहीं दियाइतनी जल्दबाजी दिखायी जैसे घर में आग लग गयी हो। और दरवाजे पर ठिठक गयेएक क्षण रुकेवापिस लौटकर थाली पर बैठकर भोजन करने लगे। रुक्मिणी ने कहातुमने मुझे और उलझा दिया। ऐसे भागे जैसे घर में आग लग गयी हो। मैं पूछी थी कि कहां जाते हो तो जवाब न दिया। फिर गये भी कहीं नहींद्वार से ही ठिठके लौट आए। कृष्ण ने कहा—ऐसा हुआमेरा एक भक्त जमीन पर एक गाव में से गुजर रहा है। लोग उसे पत्थर मार रहे हैंउसके सिर से खून बह रहा है। लेकिन वह मस्त अपना एकतारा बजा रहा है और मेरी धुन गा रहा है। उसे पता नहीं है कि क्या हो रहा हैलोग पत्थर मार रहे हैंलोग गालिया दे रहे हैंलोग उसे अपमानित कर रहे हैंऔर उसे कुछ पता नहीं हैवह अपनी मस्ती में हैउसका एकतारा बज ही रहा है। उसका गीत टूटा ही नहीं। उसकी कड़ी खंडित नहीं हुई। उसका भाव अहर्निश मेरी तरफ बह रहा है। इसलिए भागा थामेरी जरूरत थी। इतना जो असहाय होतो मुझे भागना ही पड़े! इसलिए तेरे प्रश्न का उत्तर न दे सकाक्षमा करना। रुक्मिणी ने कहाफिर लौट कैसे आएकृष्ण ने कहालौटना इसलिए पड़ा कि जब तक मैं दरवाजे तक पहुंचा तब तक उसने वीणा तो एक तरफ पटक दीउसने खुद ही पत्थर उठा लिये हैं। अब यह खुद जवाब दे रहा है। अब मेरी कोई जरूरत न रही! तुम जब तक अपनी खबर खुद ले रहे होतब तक परमात्मा तुम्हारी खबर ले इसकी कोई जरूरत भी नहीं है। तुम जब परिपूर्ण असहाय अवस्था में पहुंच जाओगेजब तुम कहोगे कि अब असमर्थ हूं जब तुम्हारा अपने ऊपर जरा भी निर्भर रहने का भाव न रह जाएगाजब तुम एक छोटे बच्चे की भांति रोओगेजिसकी मां खो गयी है और तुम्हें कुछ भी न सूझेगा सिवाय रुदन केकुछ भी न सूझेगा सिवाय पुकारने केउसी क्षण खबर ली जाती है।
परमात्मा तुम्हारे साथ—साथ है लेकिन तुम्हारे रास्ते पर अंधेरा है। अंधेरे का कारण तुम हो। सूरज निकला है और तुम आंख बंद किये खड़े हो। फिर भी तुम कहते हो कि मेरे लिए सूरज क्यों नहीं निकलासूरज सबके लिए निकला है। लेकिन कोई आंख बंद किये खड़ा हैसूरज करे भी तो क्या करेतुम्हारी शिकायत सार्थक मालूम होती है। 
जबकि तुम खुद हो हमसफर मेरे 
क्यों अंधेरा है राहगुजारों पर
जबकि तुम मेरे साथ चल रहे होजबकि तुम मेरे संगी—साथी होजबकि तुम मेरे हृदय में धड़क रहे होतो फिर रास्ते पर अंधेरी क्यों हैपरमात्मा सब तरफ व्यापक है। फिर तुम्हारी जिंदगी अंधेरा क्यों हैतुमने आंखें बंद कर रखी हैं। सूरज के निकलने से ही क्या होगाआंख भी तो खुली चाहिए। तुम्हारा हृदय भी खुला चाहिए! यह 'मैंतुम्हारे हृदय पर चट्टान की तरह पडा है और तुम्हारे भावों के झरने को बहने नहीं देता। रोओ थोड़ा। शिकायत न करोऔर असहाय हो जाओ। टूटो थोडे और,गिरो थोडे औरहारो थोडे और। जिस घडी तुम सर्वहारा हो जाओगे उसी घडी क्रांति घटती है।
 दर्दे—फूरकत की हद नहीं अब तो
चैन दिल को नहीं किसी करवट।
जब ऐसा होगातड़पोगे मछली की भांति। तट पर फेंकी गयी मछली की भांतिजब प्यास परिपूर्ण होगी और लपटें ही लपटें रह जाएंगी जीवन मैंकोई सहारा न दिखेगाकोई सुरक्षा न दिखेगीजब यह अपनी परिपूर्णता पर पहुंच जाता हैदुख तभी टूटता है। और फिर एक क्षण को भी जुदाई नहीं होती। आंख खोलो तो भी परमात्मा दिखायी पड़ता हैआंख बंद करो तो भी परमात्मा दिखायी पड़ता है। एक दफे दिखायी पड़ जाएफिर आंख बंद किये भी दिखायी पड़ता है।   
हमें क्यों जुदाई का गम हो तुझे हम
तसव्‍वुर में शामो—सहर देखते हैं
फिर तुम चाहे आंख बंद करोचाहे खोलो। उसकी मौजूदगी बनी ही रहती है। वह तुम्हारे तसब्यूर में छा जाता है। वह तुम्हारे तन—प्राण में समाता है। मगर एक बार उसके दर्शन होना चाहिए। तो अभी तो शिकायत छोडोप्रार्थना करो।
एक यही अरमान गीत बन प्रिय तुमको अर्पित हो जाऊं।
जड़ जग के उपहार सभी हैं धार आंसुओ की बिन बानी,
शब्द नहीं कह पाते तुमसे मेरे मन की मर्म कहानी,
उर की आग राग ही केवल कंठस्थल में लेकर चलता,
 एक यही अरमान गीत बन प्रिय तुमको अर्पित हो जाऊं।
जान—समझ मैं तुमको लूंगा यह मेरा अभिमान कभी था,
अब अनुभव यह बतलाता है मैं कितना नादान कभी था,
योग कभी स्वर मेरा होगा विवश उसे तुम दोहराओगे,
 बहुत यही है अगर तुम्हारे अंधसे से परिचित हो जाऊं।
एक यही अरमान गीत बन प्रिय तुमको अर्पित हो जाऊं।
कितने सपने कितनी आशा कितने आयोजनआकर्षण,
बिखर गया है सबके ऊपर टुकडे—टुकडे होकर जीवन,
सिर पर सफर खडा है लंबा फैला सब सामान पडा है,
अंतर्ध्वनि का तार मिले तो एक जगह संचित हो जाऊं।
एक यही अरमान गीत बन प्रिय तुमको अर्पित हो जाऊं।

 प्रार्थना करोपुकारो। जानने कीपाने की भाषा छोडो। जानने में भी अस्मिता है। पाने में भी अहंकार है। तुम तो कहो—मैं कैसे पा सकूंगा तुझे! मैं कैसे जान सकूंगा तुझे! तू ही जनाए तो जानूं। तू ही आ जाए तो पा लूं। मेरे किये कुछ भी न होगा। तेरे किये ही कुछ हो सकता है। ऐसा समग्रता सेएक ध्वनि से तुम्हारे भीतर से प्रार्थना उठेनिश्चित पूरी हो जाती है।
अंतर्ध्वनि का तार मिले तो एक जगह संचित हो जाऊं।
अगर तुम्हारे सारे प्राण इस एक ही प्रार्थना में आकर संयुक्त हो जाएंएक स्वर बन जाएंफिर शिकायत की जरूरत न होगी। परमात्मा बरस रहा हैअहर्निश। जब आता है तो बूंद की तरह नहीं आताबाढ की तरह आता है। तुम समा न पाओगे। तुम सम्हाल न पाओगे। लेकिन हमें तो बूंद भी नहीं मिली हैबाढ़ का हम क्या भरोसा करें! शिकायत में कहीं यह स्वर होता है कि तेरी तरफ से कुछ अन्याय हो रहा है। यही मैं जोर देकर तुमने कहना चाहता हूं र उसकी तरफ से कोई अन्याय नहीं हो रहा है। इसलिए शिकायत गलत हो जाती है। भूल अगर कहीं हो रही हैहमारी तरफ से हो रही है। हमने अभी पुकारा ही नहीं।
तुम जरा फिर से आंख बंद करके बैठकर सोचनातुमने सच परमात्मा को पुकारा हैजब कभी तुम पुकारे भी होतब भी तुम्हारी अंतर्ध्वनि के सारे तार पुकारे हैंतुमने एकजुट होकर पुकारा हैजब तुमने कभी प्रार्थना भी की है तो प्रार्थना तुम्हारे पूरे तन—प्राण पर छा गयी थी या और हजार काम भीतर चलते थेतुम्हारा गोरखधंधातुम्हारा मनतुम्हारे विचारसब चलते थेउसीमें एक प्रार्थना भी थीजब तुम मंदिर गये होसंसार भूल गया हैयह कि तुम संसार को सब भांति अपन भीतर लिये मंदिर पहुंच गये होजब तुम मस्जिद में झुके होतो तुम सच में झुके थेया केवल शरीर की कवायत कर ली थी
गौर से देखोगे तो तुम अपनी प्रार्थना का थोथापन पाओगेउसका अन्याय नहीं। तुम अपनी पूजा की व्यर्थता पाओगे,उसका अन्याय नहीं। या कि तुमने तोतों की तरह प्रार्थनाएं रट ली है और तुम उन्हीं को दोहराए जा रहे हो। तुमने अपनी प्रार्थना तक नहीं खोजी है। तुम प्रार्थना तक उधार दोहरा रहे हो। जिस दिन यह उधारी बंद होगी—और इसकी कोई फिकिर न करो कि तुम्हारी प्रार्थना अगर तुम्हीं बनाओगेअगर तुम्हारी प्रार्थना तुम्हीं से जन्मेगी तो शायद इतनी सुंदर न होफिकिर न करो। परमात्मा प्रार्थना के सौंदर्य और शब्दों का हिसाब नहीं रखता है। प्रार्थना के भाव भर गिने जाते हैं। न शब्द गिने जानेन व्याकरण की फिकर की जातीन भाषा की। परमात्मा तो सिर्फ भाव सुनता है। मौन भाव भी उस तक पहुंच जाते हैं। और तुम कितना ही चिल्लाओलाख शोरगुल मचाओअगर तुम्हारा हृदय भीतर नहीं है तो परमात्मा बहरे की तरह रहेगा। तुम्हारे स्वर उस तक नहीं पहुंचे हैंनहीं पहुंचेंगे।
शिकायत का भाव छोड़ो! शिकायत बाधा है। अगर परमात्मा न आता हो तो इतना ही जानना कि अभी मुझमें कहीं भूल—चूकअभी मैं तैयार नहीं। अपने पर ही काम करो। अपने को और निखारो। अपने को और स्वच्छ करो। इतना सुनिश्चित है—यही तो सारे भक्ति—शास्त्र का आधार है—कि जिस दिन तुम्हारी प्रार्थना ३सम्य।करूपेण पूर्ण हो जाएगीउसी क्षण परमात्मा उतर आता है। पर्दा हटे तुम्हारी आंख सेरोशनी सदा से मौजूद है।


तीसरा प्रश्न :


भक्त रोते क्यों हैंरुदन और ध्यान का क्या संबंध है?


रोएं न तो भक्त और करें क्याछोटे बच्चे क्यों रोते हैं जब उन्हें भूख लगती हैजब प्यास लगती है तब झूले में पड़ा बच्चा क्यों रोता हैइसीलिए भक्त रोते हैं। भक्त इस अस्तित्व को पुकार रहे हैंऔर इस अस्तित्व के सामने भक्त वैसे ही असहाय हैं जैसे छोटा बच्चा असहाय है। शायद उससे भी ज्यादा असहाय हैं इस विराट को देखते होइस विराट के सामने हमारी सामर्थ्य क्या हैइस अनंत को देखते होइस अनंत के सामने हम कहां हैंकौन हैंक्या हैंहम कण भी तो नहीं हैं। इस कण की बिसात क्या हैयह कण रोए न तो और क्या करेअसहाय अवस्था मेंअंधेरे मेंजन्मों—जन्मों से भटका हुआ भक्त और क्या करें?
न पिरोते जो रिश्त—ए—गम में
दिल के टुकड़े बिखर गये होते
यही पुकारयही आंसू तो बाधे हुए हैं। न पिरोते जो रिश्त—ए—गम में। एक विराग जगत से उठना शुरू होता हैऔर साथ ही एक राग परमात्मा की तरफ उठना शुरू होता है। एक ही साथ दोनों बातें घटती हैं। जगत व्यर्थ दिखायी पड़ने लगता है और जो सार्थक है उसकी तलाश शुरू होती है। जो व्यर्थ है वह तो दिखायी पड़ता है और जो सार्थक है उसका कुछ पता नहीं चलता;व्यर्थ हाथ से छूटने लगता है और सार्थक की कोई खबर नहींएक अंतराल खड़ा हो जाता हैउसी अंतराल में भक्त रोता है।
जिसको कल तक जीवन समझा था वह तो जीवन नहीं हैयह सिद्ध हो गया। धन के पीछे दौड़े और ठीकरे पाए। पद के पीछे दौड़ेसिवाय परेशानियों के और कुछ भी न मिला। जिसको संपदा समझावह विपदा थी। जिस दिन यह दिखायी पड़ जाता है उस दिन जगत तो व्यर्थ हो गयाजो दिखायी पड़ रहा है वह व्यर्थ हो गया और जो सार्थक होगावह दिखायी नहीं पड़ रहा है— भक्त रोए न तो और क्या करेइस अंतराल में आंसू के सिवा और क्या उपाय हैइस अंतराल को आंसू ही जोड़ सकते हैं और सेतु बन सकते हैं।
जो तेरी बज्म से उठा वे इस तरह उठा
किसी की आंख में आंसु किसीके दामन में
आंसू ही आंसू हो जाएंगे— आंख में और दामन में। इस जगत की सच्चाई को देखोगे तो और क्या करोगेबड़ी हैरानी मालूम होगी। बड़ी बिबूचन होगी। जो मिल सकता है वह बेकार है और जो बेकार नहीं हैउसका पता नहीं हैठिकाना नहीं है,कहां हैहै भी या नहीं! एक रिक्तता पैदा हो जाती है। उस रिक्तता में आंसुओ का जन्म है।
मुझे जब होश आता है तो यह महसूस करता हूं
अभी उठ कर गये हो तुम मेरी आगोशे—वीरा से
फिर भक्त दो कारणों से रोता है। एक तो कारणजब संसार व्यर्थ हो जाता है और परमात्मा दिखायी नहीं पड़ता है। अब तक जिन वासनाओं के सहारे जी लिये थेवे उखड़ गयीं। अब तक जिन आशाओं के सहारे जी लिये थेअब उनमें कुछ सार न रहा। हाथ एकदम राख से भर गये। इसलिए रोता है। फिर एक और दशा भी है। जब भक्त को परमात्मा की झलकें मिलने लगती हैंलेकिन झलकें मिलती हैं और खो जाती हैंमिलती हैं और खो जाती हैयह दिखी झलक और गयीबिजली की कौंध की तरह। फिर और भी रोता है। और जार—जार रोता है। अब सत्य का स्वाद भी लग गयालेकिन पेट नहीं भरा।
तो पहले चरण पर भक्त रोता है—संसार व्यर्थ हो गयासार्थक की कोई खबर नहीं। दूसरे चरण पर भक्त रोता है—सार्थक की खबर मिलने लगीमगर मिलन कब होगाजब तक खबर न मिली थी तब तक तो रोने में इतना बल नहीं थाक्योंकि भीतर एक संदेह तो रहेगा ही कि पता नहीं मैं जिसके लिए रो रहा हूं वह है भी या नहींअब तो दिखायी भी पड़ने लगा कि जिसके लिए मैं रो रहा हूं वह है और फिर भी हाथ चूक—चूक जाते हैंफिर भी मैं बढ़ता हूं बढ़ता हूं और नहीं पहुंच पाताएक बूंद कंठ में भी उतर गयीअब भक्त और रोता है।
अब रोने में बड़ी गहराई आ जाती है।
मुझे जब होश आता है तो यह महसूस करता हूं
अभी उठकर गये हो तुम मेरे आगोशे—वीरा से
अभी— अभी उठ गये तुम मेरी गोद से। अभी— अभी मेरे हृदय में थेअभी— अभी तुम चले गये। अभी— अभी पास थे,अब फिर दूर हो गये—फिर अनंत दूरीफिर तुम लापताफिर पता नहीं तुम्हारा मकान कहां हैकहां तुम्हें खोजूंयह भी पता नहीं है कैसे यह क्षणभर को तुम्हारा मिलना हुआ थातुम बिना कुछ सूत्र बताए आए और बिना कुछ सूत्र बताए चले गये। यह दूसरी गहराई है।
फिर एक तीसरीअंतिम भक्त के रोने की गहराई है। जब भगवान मिल ही जाता हैपूरा—पूरा मिल जाता हैछूटता नहीं,तब अनुग्रह में रोता है भक्ततब आह्लाद में रोता है भक्त। फिर आह्लाद इतना होता है कि शब्द ओछे मालूम पड़ते हैंसिर्फ आंसू ही कह सकते हैं। मगर इन सब आंसुओ के गुणधर्म अलग हैं। पहले रोता है— असहाय अवस्था में। फिर रोता है—स्वाद लग गयाअनुभूति की थोड़ी— थोड़ी किरण उतरने लगी। फिर रोता है— अनुभव हो गया। अब अनुग्रह में और क्या करे?
तो तुम भक्त को पहले भी रोते पाओगेबाद में भी रोते पाओगे। और इसलिए प्रश्न सार्थक है कि भक्त रोते क्यों हैं?और रुदन और ध्यान का क्या संबंध है?
रुदन और ध्यान का तो कोई संबंध नहीं हैलेकिन रुदन और प्रार्थना का संबंध जरूर है। ये दो अलग मार्ग हैं। ध्यानी नहीं रोता। महावीर कभी रोएऐसी किसी घटना का उल्लेख नहीं है। या बुद्ध कभी रोएऐसी घटना का कोई उल्लेख नहीं है। इतनी नहीं रोताध्यानी नहीं रोता। क्योंकि ध्यानी की सारी प्रक्रिया बुद्धि को निखारने की है। इसीलिए तो गौतम सिद्धार्थ को हमने बुद्ध कहा। उन्होंने बुद्धि को पूरा—पूरा निखार लिया। यह प्रक्रिया अलग है। ध्यान की प्रक्रिया विचार—मुक्ति की प्रक्रिया है और भक्ति की प्रक्रिया भाव को जगाने की प्रक्रिया है। आंसू मस्तिष्क से नहीं आतेआंसू हृदय से आते हैंउनका स्रोत हृदय में है। इसलिए ध्यान नहीं रोता। उसका सारा काम मस्तिष्क में हैं। वहा से आंसू आने का कोई कारण नहीं है। ध्यानी की आंखें तो आंसुओ से बिलकुल रिक्त हो जाती हैं। लेकिन भक्त रोता है। मीरा रोती हैचैतन्य रोते हैंसहजो रोती है। और रोने के ये तीन तल हैं। प्रार्थना से संबंध है आंसुओ का।
और ध्यान रखनादुनिया में बहुत थोडे लोगों ने ध्यान के द्वारा परमात्मा को पायाअधिक लोगों ने भाव के द्वारा परमात्मा को पाया है। ध्यान के द्वारा परमात्मा को पाना ऐसा ही है जैसे कोई सिर के पीछे से हाथ घुमा कर और कान को पकडेया नाक को पकडे। लंबी यात्रा है। भक्ति सुगम हैसीधी यात्रा है। नाक पकड़नी है तो सीधी नाक पकड़ लो। पूरे सिर के पीछे से हाथ को घुमाकर लाओगे फिर नाक पकडोगेध्यानी बड़े उपक्रम में लग जाता है। भक्त सिर्फ रोता है और पा लेता है। भक्त सिर्फ पुकारता है और पा लेता है। अगर भक्ति की संभावना हो तो ध्यानी बनने की व्यर्थ झंझट में पड़ना ही मत। अगर ऐसा लगे कि मेरे भीतर भाव उठते ही नहींसंवेदना उठती ही नहींछूता ही नहीं मेरे हृदय को कुछतो ही ध्यान की तरफ जाना। जिनका हृदय बिलकुल रेगिस्तान हो गया होउनके लिए ध्यान का मार्ग है। जिनके हृदय में अभी थोड़ी संभावना हो,जलस्रोत बहते होंहरियाली होफूल खिल सकते होउन्हें ध्यान तक जाने की कोई भी जरूरत नहीं है। वे भक्ति में डूब जाएं।
आज मल्हार कहीं तुम छेड़े
मेरे नयन भरे आते हैं।
तुमने आहें भरी कि मुझे था 
झंझा के झोंकों ने घेरा,
तुम मुस्काये थे कि जुन्हाई में था
डूब गया मन मेरा,
तुम जब मौन हुए थे मैंने 
सूनेपन का दिल देखा था
आज मल्हार कहीं तुम छेड़े
मेरे नयन भरे आते हैं।
हंसता हूं तो उनकी अंजलि
रिक्त नहीं होती कलियों से
मुखरित हो पथ उनका 
सुरभित होगा पंखुडियों से,
पलकों! सूख न जाना देखो
राग न उनका रुकने पाए,
किस मरु को मधुबन करने को
आज न जाने वे गाते हैं
आज मल्हार कहीं तुम छेड़े
मेरे नयन भरे आते हैं।
सुनो गौर सेसुनो शांत होकरमल्हार छिड़ी ही हुई है।
आज मल्हार कहीं तुम छेड़े
मेरे नयन भरे आते हैं।
भक्त ऐसा कोमल हो जाता हैऐसा नाजुक हो जाता हैऐसा स्त्रैण हो जाता है कि पक्षी गीत गाता है और भक्त की आंख भर आती हैंगुलाब की झाड़ी पर फूल खिलता है और भक्त की आंखें भर आती हैंकोयल कुहू—कुहू करती है और भक्त रोने लगता हैपपीहा पुकारता है पी को और भक्त डोलने लगता हैहवाएं वृक्षों से सरसराती निकलती हैं और भक्त रोने लगता हैचांद को देखे कि सूरज कोजहा आंख उठाता है वहीं उसकी मल्हार सुनायी पड़ती है। 
आज मल्हार कहीं तुम छेड़े
मेरे नयन भरे आते हैं। 
पलकों! सूख न जाना देखो
राग न उनका रूकने पाए,
भक्त और भगवान के बीच यही संबंध है। भगवान की तरप से राग छिड़ा हैभक्त की तरफ से आंखें आंसुओ से भरी हैं। यही सेतु है। उस तरफ से रागइस तरह से आंसुओ से भरी आंखें। पलकों! सूख न जाना देखो।
राग न उनका रुकने पाए
किस मरु को मधुबन करने को
आज न जाने वे गाते हैं। 
आज मल्हार कहीं तुम छेड़े मेरे
नयन भरे आते हैं। रोओ।
रोने में कंजूसी मत करना।
रोने में क्या लगता है तुम्हारालेकिन लोगों की आंखें सूख गयी हैं। लोग तर्क के मरुस्थल हो गये हैं। रोनेवाला व्यक्ति तो उन्हें लगता है कि कुछ गलत हैकुछ पागल हैकुछ बुद्धिहीन है। इस धारणा ने ही लोगों को इस जगत में परमात्मा से वंचित करा दिया है। क्योंकि निन्यानबे प्रतिशत लते हृदय से ही परमात्मा की तरफ जा सकते हैं। और हृदय स्वीकार नहीं है। हृदय अंगीकार नहीं है। हृदय की भाषा को कोई मानने को तैयार नहीं है। तुम भी जब रोने लगते हो तो तुम भी सोचते हो कोई देख न ले। अपनी आंख जल्दी से पोंछ लेते होरोक लेते हो आंसुओ कोपी जाते होकोई देख न लेलोग क्या कहेंगेपहले तो तुम्हें यह सिखाया गया कि अगर तुम पुरुष हो तो रोना ही मत क्योंकि यह स्त्रैण कृत्य है। छोटे—छोटे बच्चों को हम कहते हैं कि क्या रो रहा हैक्या तू लड़की हैतुम जानकर चकित होओगेमनोवैज्ञानिक क्या कहते हैं इस संबंध मेंउनकी खोजें क्या हैंउनके खोजें ये हैं कि आदमीपुरुष भी रोना सीख ले फिर से—सीखना पड़ेगा उसे—तो दुनिया में बहुत—सा पग़ालपन कम हो जाए।
पुरुष दो गुना ज्यादा पागल होते हैं स्त्रियों की बजाययह तुम्हें पता हैऔर पुरुष दो गुना आत्महत्या करते हैं स्त्रियों की बजाययह तुम्हें पता हैऔर मनोवैज्ञानिक कहते हैं कारण क्या होगा इतने बड़े भेद काकारण सिर्फ यही हैस्त्री अभी भी रोना भूल नहीं गयी है। थोड़ा—सा रो लेती है। रो लेती हैहल्की हो जाती है। उसके रोने में कोई बड़ा अध्यात्म नहीं हैक्षुद्र बातों में रोती रहती हैमगर फिर भी हल्की तो हो ही जाती है। काश! उसके आंसुओ को ठीक दिशा मिल जाएतो वह हल्की ही न हो उसे पंख लग जाएं।
पुरुष को रोना सीखना ही पड़ेगा। और गलत तुम्हें समझाया गया है कि रोना मततुम पुरुष हो। क्योंकि प्रकृति ने भेद नहीं किया है। जितने आंसुओ की ग्रंथि स्त्री की आंखों में हैंउतने ही आंसुओ की ग्रंथि पुरुष की आंखों में हैं। इसलिए प्रकृति ने तो भेद बिलकुल नहीं किया है। तुम्हारी आंखें उतनी ही रोने को बनी हैं जितनी स्त्री की।
इस संबंध में कोई भेद नहीं है। स्त्री रो लेती है तो भार उतर जाता है। मगर भार ही उतारने का काम लिया इतनी महिमापूर्ण घटना सेआंसुओ सेतो कुछ ज्यादा काम नहीं लिया। आंसू तो परमात्मा की तरफ इशारा बन सकते हैं। क्षुद्र के लिए मत रोओविराट के लिए रोओ। और कंजूसी मत करो। और छिपाओ मत आंसुओ को। तुम्हारे पास हृदय हैइसमें कुछ अपमान नहीं हैसम्मान है।
एक बात खयाल रखनामस्तिष्क तो आज नहीं कल मशीन के पास भी होगा—हो ही गया हैकम्प्यूटर बन ही गये हैं,जो आदमी की बुद्धि से ज्यादा ठीक काम कर रहे हैं—एक बात सुनिश्चित है कि मशीन के पास हृदय कभी नहीं होगा। हम ऐसी मशीन कभी भी न बना पाएंगे जो भाव अनुभव कर सके। विचार का गणित बिठानेवाली मशीनें तो बन गयी हैंतुमसे ज्यादा ठीक से जोड़—घटाना करती हैंतुमसे ज्यादा अच्छी उनकी स्मृति हैबड़े से बड़े गणितज्ञ जो सवाल घंटों में पूरा करे वह मशीन क्षण मैं पूरा कर देती है। इसलिए विचार तो मशीन भी कर सकेगीलेकिन भाव मशीन न कर सकेगी।
मनुष्य की महिमा उसके भाव में है। उसके भाव के कारण ही वह मनुष्य है। इसलिए जितनी भावुकता होउतने तुम ज्यादा मनुष्य हो। और भाव ही भाव बह जाए तुम्हारे जीवन में तो प्रार्थना का जन्म हो गया। और फिर परमात्मा के सामने न रोओगे तो कहा रोओगेअगर उस द्वार पर भी न रो सके तो फिर कहा रोओगेन रोने का मतलब होता हैअकडू। मैं और रोऊं! परमात्मा के सामने भी अकडू लेकर जाओगेवहा तो छोटे बच्चे हो जाओ।
मेरे उर की पीर पुरातन
तुम न हरोगे कौन हलो?
किसका भार लिए मन भारी
जगती में यह बात अजानी
कौन अभाव कि ये मन सुनना
दुनिया की यह मौन कहानी
किंतु मुखर हैं जिससे मेरे
गायन—गायनअक्षर—अक्षर
मेरे उर की पीर पुरातन
तुम न हरोगे कौन हलो?
सर—सरितानिर्झर धरती के
मेरी प्यास परखने आए,
देख मुझे प्यासा का प्यासा
वे भरमाएवे शरमाए,
और छोर नभमंड़ल घेरे
हे पावस के पागल जलधर
मेरे अंतर के सतर को
तुम न भरोगे कौन भरेगा?
मेरे उर की पीर पुरातन
तुम न हरोगे कौन हरेगा?
वहां तो रोओवहा तो पुकारो। और ध्यान रखनाआज शायद तुम पीडा में पुकारोगेकल तुम्हारी पीड़ा रूपातरित हो जाएगी और आनंद के अश्रु तुम्हारे भीतर जन्मने लगेंगे। पीडा में पुकार हैउपलब्धि में अंत है।
आंसू दोनों ही तरफ से होंगे। पहले इसलिए कि तुम रिक्त होइसलिए कि तुम भर गये हो। बहो आंसुओ में। तुम्हारा कल्मष ले जाएंगे आंसू। तुम्हारी धूल झाडू देंगे।
वैज्ञानिक से पूछो कि आंसू का उपयोग क्या हैतो वैज्ञानिक कहता हैआंख पर धूल न जमने पाएयह आंसू का उपयोग है। इसलिए जरा—सी कंकरी चली जाती है आंखों मेंतत्क्षण आंसू आ जाते हैं। आंसू का मतलब यह होता हैकि आंख पानी बहा रही है ताकि कंकर बह जाए। प्रतिपल तुम्हारी पलक झपकी है। तुम्हें पता है पलक झपक कर क्या करती हैपल आर्द्र हैउसकी आर्द्रता के कारण वह तुम्हारी आंख को पोंछ जाती है। जैसे गीले कपड़े से कोई चीज पोंछ दी गयी हो। तो आंख जाती रहती हैस्वच्छ रहती हैधूल नहीं जमने पाती है। यह तो वैज्ञानिक कहता है बाहर की बात। भक्त से भीतर की बात पूछो। वह कहता हैभीतर की आंख भी धुल जाती है आंसुओ से। बाहर की आंखें तो धुलती ही हैभीतर की आंख जिसको तीसरा नेत्र होशिवनेत्र कहो—वह धुलता है। और सुनते भी कई बार अनुभव किया होगाअगर हृदयपूर्वक तुम रो लिये तो पत्थर उतर जाते हैं सिर से। कुछ हलका हो जाता है। तुम भार रहित हो जाते हो।
इस कला को फिर जगाओ। तुम्हें भुला दी गयी है कला—संस्कृति के नाम परसभ्यता के नाम पर। अकड़ तुम्हें सिखा दी गयी है! काश! तुम रो सको तो तुम पिघलना शुरू हो जाओ। और पिघलने में ही प्रार्थना है।


चौथा प्रश्न :     


भक्ति को आप प्रेम की उपमा क्यों देते हैंक्या कोई और सम्यक उपमा नहीं है?


प्रेम भक्ति के लिए उपमा ही नहीं हैप्रेम भक्ति के लिए ऊर्जा है। उपमा ही नहीं है। तुम्हें समझाने के लिए ही नहीं कह रहा हूं कि प्रेम भक्ति है। प्रेम भक्ति है! यह प्रेम की ही ऊर्जा है तुम्हारे भीतर जो आज नहीं कल भक्ति में रूपांतरित होगी। प्रेम बीज हैभक्ति अंकुरण हो गयाबीज टूट गया। जब भी तुमने किसी को प्रेम किया है तो तुम्हें थोड़ी—सी प्रार्थना की झलक मिली ही है। इसीलिए तो प्रेम करनेवालों को लोग पागल समझ लेते हैं। क्योंकि जब तुम्हारा किसी से प्रेम हो जाता है तो तुम्हें दूसरे में ऐसा कुछ दिखायी पड़ने लगता है जो किसी को दिखायी नहीं पड़ता। एक स्त्री के प्रेम में तुम पड़ेकि एक पुरुष के प्रेम में तुम पड़ेऔर तुम्हें स्त्री में एकदम देवी दिखायी पड़ने लगती है—जो किसी को दिखायी नहीं पड़ती। स्त्री को एकदम तुममें देवता दिखायी पड़ने लगता है जो तुमको भी दिखायी नहीं पड़ता।
तुम्हें चौंक नहीं हुई कभी—कभीजब किसी स्त्री ने कहा कि आप तो मेरे देवता हैं और तुम्हारे चरणों में गिर गयी हूं। तुम्हें विचार नहीं उठा कि मैं और देवता! मुझे भी पता नहीं है। तुम जब किसी स्त्री के आगे झुके हो अपने प्रेम की प्रार्थना लेकरजब तुमने किसी स्त्री को प्रेम से भरकर देखा हैतो तुम्हें उसमें कुछ अलौकिक दिखायी पड़ा हैतभी। तुम्हें कुछ झलक मिली है परमात्मा की। यह झलक जल्दी ही खो जाती हैज्यादा देर टिकती नहींक्योंकि झलक ही हैइसको तुमने कमाया नहीं हैऔर प्राकृतिक हैआध्यात्मिक नहीं हैइसलिए ज्यादा देर टिकेगी नहीं।
इसलिए सभी प्रेमी अंत में जीवन ने अनुभव करते हैं कि उन्हें धोखा दिया गया। थोड़े दिन तक जिससे तुमने प्रेम किया उसमें परमात्मा दिखायी पड़ता हैफिर जल्दी ही आदमी दिखायी पड़ेगा—कितनी देर तक परमात्मा दिखायी पड़ेगाकभी— कभी एक स्त्री से मिल लिएकभी—कभारतो ठीकलेकिन जब चौबीस घंटे उसके साथ रहोगे तो असलियत तो जमीन की है। वह कभी नाराज भी होगीकभी चीखेगी—चिल्लाएगी भीकभी सामान भी तुम पर फेंकेगीकभी तुम भी उसे मारने पर उतारू हो जाओगेक्रोध भी करोगेझगड़ा—झंझट भी होगा। तब तुम्हें शक होने लगता है कि मामला क्या हैमुझे देवी दिखायी पड़ी थी,यह महादेवी सिद्ध हो रही है। स्त्री को भी शक होने लगता है कि मैंने देवता देखा था और यह तो साधारण आदमी सिद्ध हो रहा है। धोखा दिया गया।
नहींकिसी ने किसी को धोखा नहीं दियाकिसी ने किसी को बेईमानी नहीं की है। लेकिन प्रेम में एक झलक मिल जाती है भक्ति की और तुम दूसरे को दिव्य मान बैठते हो। प्रेम में एक झरोखा खुलता है—प्राकृतिक झरोखा—लेकिन वह ज्यादा देर स्थायी नहीं हो सकता। ऐसा ही समझो कि बिजली कौंधी आकाश मेंअब इसमें तुम कोई किताब थोड़े ही पढ़ सकोगेवही बिजली तुम्हारे घर में भी हैरोशनी कर रही हैफिर तुम किताब पढ़ोया जो तुम्हें करना हो करो। दोनों बिजलियां हैंलेकिन आकाश की बिजली प्राकृतिक घटना हैतुम्हारे घर में जो बिजली पंखा चलाती हैदिये जलाती हैउसे तुमने बांध लियाउसे तुमने अपने बस में कर लिया। उसे बस में करने के लिए तुम्हें बड़ी साधना करनी पड़ी।
प्रेम प्राकृतिक कौंध है। उसी कौंध को जब कोई धीरे—धीरे निरंतर अभ्यास से अपने बस में कर लेता हैतो भक्ति का जन्म होता है। फिर दिया भीतर जलता हैफिर रोशनी उसकी सदा रहती है। फिर ऐसा नहीं होता कि तुम्हें किसी एक स्त्री में भगवान दिखायी पड़ेकिसी एक पुरुष में भगवान दिखायी पड़ेफिर तो तुम्हें ऐसा होने लगेगा कि तुम्हें भीतर रोशनी जलती है तो तुम जहां भी देखते हो वही भगवान दिखायी पड़ता है। प्रेम है किसी एक में कभी—कभार भगवान का दिखायी पड़ जाना,भक्ति है सब में सर्वत्र सदा भगवान का दिखायी पड़ना। लेकिन उपमा ही नहीं है।
और अगर तुम यह सोचो कि सिर्फ उपमा भी है तो भी इससे बेहतर कोई उपमा नहीं हो सकती। क्योंकि प्रेम से ज्यादा और इस जगत में ऐसा कोई तत्व नहीं है जिसके द्वारा हम भक्ति को समझा सकें। तुम्हारे अनुभव में और कोई ऐसी घटना नहीं है जिसके द्वारा हम भक्ति की तरफ इशारा कर सकें। ऐसा ही समझो कि तुम एक देश में रहते हो जहा कमल का फूल नहीं खिलताकमल का फूल नहीं होता। वहां समझो गेंदे के ही फूल होते हैं। और कोई आया है परदेश से कमल के फूलों की खबर लेकरवह तुम से पूछता है कि कमल का फूल कैसा होता हैवह क्या कहे तुमसेगेंदे के फूल और कमल के फूल में बड़ा फर्क है।
लेकिन उसके पास एक ही उपाय है कि वह तुमसे कहे कि थोड़ा—सा गेंदे के फूल से तुम्हें अनुभव हो सकता है। ऐसा ही फूल होता हैबहुत बड़ा होता हैबहुत सुगंधित होता है। बहुत कोमल होता हैजल पर तैरता हैऔर ऐसा तैरता है कि जल पर होता है और जल उसे छू भी नहीं पाता। लेकिन क्या यह उपमा जिसने दोनों जाने हैं—प्रेम और भक्तिगेंदे का फूल और कमल का फूल—उसे ठीक मालूम पड़ेगीउसे ठीक मालूम ही पड़ेगी। लेकिन फिर भी जिन्होंने गेंदे के फूल ही जाने हैं उनको समझाने का और क्या उपाय है। तुमने प्रेम जाना है थोड़ा सा मां सेपिता सेबेटे सेपत्नी सेभाई सेमित्रों से—तुमने प्रेम की थोड़ी— थोड़ी झलकें पायी हैंतुम्हारे जीवन में जो सबसे ऊंची घटना है वह प्रेम है— भक्ति के लिहाज से प्रेम सबसे नीची घटना है,मगर तुम्हारे जीवन में जो सबसे ऊंची घटना है वह प्रेम है—तो तुम्हारी सबसे ऊंची घटना से ही भक्ति को समझाया जा सकता है। और किसी तरह समझाने से भ्रांति हो जाएगी। अगर तुम प्रेमियों के वचन सुनो तो तुम्हें समझ में आएगा।
यह दूर की वादी से किसने मुझे सदा दी
एक आग मेरे दिल में मुहब्बत की लगा दी
फूलों की बहार और सितारों की जवानी
हर चीज तेरे मस्त तबस्सुम पै लुटा दी 
यह कौन मेरे रूह की गहराइयों में झूमा
उजड़ी हुई बस्ती यह मेरी किसने बसा दी
यह बात जिसे दिल ने छिपाया था बामुश्किल
दुनिया को मेरी मस्त निगाहों ने बता दी
फिर उठने लगे रूह से रंगीन शरारे
फिर हिज़ की रूदाद पपीहे ने सुना दी
फिर कर दिया मदहोश मुझे होश में लाकर
फिर मस्त निगाहों ने निगाहों को पिला दी
यह गाया तो प्रेम में हैप्रेम का गीत है। पर क्या इससे तुम्हें भक्ति की थोड़ी झलक नहीं मिलती?
फिर कर दिया मदहोश मुझे होश में लाकर
फिर मस्त निगाहों ने निगाहों को पिला दी
माना अभी और बहुत ऊंचे जाना होगायह ऊंची से ऊंची पहाडी है जिस पर तुम खड़े हो सकते होमगर इस पर अगर तुम खड़े हो जाओ तो तुम्हें दूर का आकाश दिखायी पडेगा।
उस निगाहे—मस्त से जब बज्म में आती हूं मैं
कैफोरंगो नूर को दुनिया पे छा जाती हूं मैं
चाहती तो हूं कि मौजों से रहूं दामनकशा
किश्ती—ए—गम हूं भंवर में फिर भी आ जाती हूं मैं
सुबह तक ठहरा नजर आता है दौरे आस्मां
जब तसब्यूर में तेरे रातों को खो जाती हूं मैं 
जाम गिर पड़ता है साकी थरथरा जाता हैं हाथ
तेरी आंखें देखकर नशे में आ जाती हूं मैं 
यह गीत तो प्रेम का हैलेकिन क्या इससे तुम्हें कुछ खबर नहीं मिलती?
जाम गिर पड़ता है साकी थरथरा जाते हैं हाथ
तेरी आंखें देखकर नशे में आ जाती हूं मैं 
यही तो शिष्य और गुरु के बीच घटता हैतब उसे हम श्रद्धा कहते हैं।
जाम गिर पड़ता है साकी थरथरा जाते हैं हाथ
तेरी आंखें देखकर नशे में आ जाती हूं मैं 
और यही फिर एक दिन भक्त और भगवान के बीच घटता हैउसे हम भक्ति कहते हैं। रोज—रोज आकाश बड़ा होता जाता है। प्रेम ऐसा है जैसे तुम्हारा छोटा—सा घर का आंगन। अब घर के आंगन से आकाश की क्या उपमाक्या तुलना मगर फिर भी एक बात तो मानोगे न कि तुम्हारे छोटे—से आंगन में भी जो उतरा हैवह भी आकाश ही है। तुम्हारा छोटा—सा आंगन आकाश नहीं हैआकाश बहुत बड़ा हैऔर भेद तुम्हारे आंगन और आकाश में परिणाम का ही नहींगुण का भी है। लेकिन फिर भी जो उतरा है तुम्हारे छोटे—से आंगन मेंवह भी तो आकाश ही है। एक छोटे—से सागर की बूंदजरा—सी बूंदमाना कि सागर नहीं है और इसमें तुम चाहोगे बड़े जहाज चलाने तो न चला पाओगेइसमें तुम डुबकी भी लगाना चाहोगे तो न लगा पाओगे,लेकिन फिर भी इसे इनकार नहीं किया जा सकता कि यह छोटी—सी बूंद भी सागर की ही बूंद है और इस छोटी—सी बूंद में सागर का सारा राज छिपा है।
वैज्ञानिक कहते हैं अगर हम सागर की एक बूंद को पूरा—पूरा समझ लें तो हमने पूरे सागर को समझ लिया। एक बूंद को समझ लेने से पूरा सागर समझ में आ जाएगा। निश्चित आ जाएगा। सूत्र तो वहा हैसंक्षिप्त है। प्रेम में सारा राज छिपा है। इसलिए मैं जब प्रेम से तुलना देता हूं भक्ति कीतो तुलना तो है हीउपमा तो है हीलेकिन एकमात्र उपमा ही नहीं हैप्रेम में कुछ—कुछ भक्ति का अंश उतरा है। और कुछ—कुछ प्रेम का अंश भक्ति में सदा शेष रहता है। दोनों जैसे जुडे हैं। प्रेम ऐसा है जैसे जमीन में गड़ा है और भक्ति ऐसी है जैसे आकाश में उड़ती है। प्रेम ऐसा है जैसे तुमने पिंजड़े में पक्षी को बंद कर रखा है,और भक्ति ऐसी है जैसे पिंजड़े से पक्षी उड़ गया। खुले आकाश को फिर उसने पा लिया है।
मगर मैं जानता हूं कि प्रश्न तुम्हारे मन में क्यों उठा हैप्रश्न इसलिए उठा है कि सदियों—सदियों से तुम्हारे तथाकथित धार्मिक लोगों ने प्रेम की निंदा की हैप्रेम को गर्हित बताया हैप्रेम को कुत्सित कहा है। प्रेम पाप है ऐसी घोषणा की है। इसलिए तुम्हारे मन में यह सवाल उठा है कि मैं कोई और उपमा चुन लूं तो अच्छा। तुम्हारे मन में प्रेम की कहीं निंदा होगी। तुम्हारे मन में प्रेम का कहीं अस्वीकार होगा। तुम्हारे मन में प्रेम से कहीं भय है। और तुम्हारी बात भी मैं समझता हूं तुम्हारे तथाकथित महात्माओं की बात भी मैं समझता हूं। लेकिनजिसको प्रेम में भय है उसने प्रेम को समझा नहीं हैप्रेम की नासमझी के कारण भय पैदा हुआ है। जो आंगन से भयभीत हैवह आंगन को समझा नहीं है। आंगन में दीवालें भी थीं और आंगन में आकाश भी थाउसने दीवालों पर ज्यादा ध्यान दे दिया और आकाश को भूल गया। मैं चाहता हूं तुम आकाश पर ज्यादा ध्यान दोदीवालों को भूलो। दीवालें तो हैं और रहेंगी। आदमी शरीर की दीवाल में है तब तक दीवालें रहती हैंतब तक दिवाले नहीं मिटती हैं। कैसे मिटेगीतुम्हारी ही दीवाल नहीं मिट रही है तो और कैसे तुम दीवालें मिटा पाओगेतुम भाग जाओगे हिमालय में लेकिन शरीर से कहां भाग कर जाओगे?
अच्छा यही हो कि तुम दीवालों को ज्यादा महत्व न दोउपेक्षा करो। रहने दो दीवालें आंगन के चारों तरफकोई चिंता की बात नहीं हैलेकिन आंगन आकाश की तरफ खुला हैआकाश आंगन की तरफ खुला हैउसे स्मरण करो—उसी द्वार से मुक्त हो सकोगे।
मेरे मन में प्रेम का बड़ा सम्मान है। और मैं उस आदमी को अभागा मानता हूं जिसको जीवन में प्रेम का अनुभव नहीं है। जिसने प्रेम ही न जाना वह परमात्मा को नहीं जान पाएगा। लाख करे उपाय। फिर उसके उपाय बुनियादी रूप से गलत होंगे। क्यों गलत होंगेवह उपाय ही क्यों करेगाउसके उपाय भय पर आधारित होंगे या लोभ पर।
दुनिया में दो ही चीजें कारगर हैं—या तो प्रेमया भय। लोभ भय का ही अंग हैदान प्रेम का अंग है। या तो लोग भयभीत होकर परमात्मा की तरफ जाते हैं—महात्माओं को यही सस्ता मालूम पड़ा कि लोगों को भयभीत कर दोड़रा दो। नर्क। कहीं भी नहीं है नर्क। और अगर कहीं हैतो तुम्हारे भीतर है। बाहर तो नहीं है। उसकी कोई भूगोल नहीं है। लेकिन ड़रा दो कि नर्क में सडोगे अगर भगवान की प्रार्थना न की। अगर मंदिर न गयेतो नर्क की आग में डाले जाओगेनर्क के कीड़े बनोगे। और नर्क के खूब बीभत्स चित्र खींचे। उनसे लोग घबड़ा गये। और जब यह चित्र खींचे गये— आज से पांच हजार साल पहले—जब लोग बड़े भोले— भाले थेबहुत घबड़ा गये होंगे। आज का आदमी तो इतना भोला— भाला नहींवह तो कहेगा—होगा जब देखेंगे। और अभी कौन मरे जा रहे हैं। और मर भी गये तो फिर वहां देख लेंगे। आखिर हम तो वहां रहेंगेसब नर्क के लोगों को इकट्ठा कर लेंगेऐसा कोई आसान थोड़े ही है! कुछ ना कुछ उपद्रव खड़ा करेंगे—हड़तालघेरावउलट देंगे सत्ता को वहां। आज का आदमी तो चालाक है।
लेकिन जब नर्क की कहानियां गढ़ी गयीं तब आदमी बड़ा सरल था। आदमी प्रभावित हो जाता था। निर्दोष था आदमी। सीधा—सादा थाभोला— भाला था। जैसे छोटे बच्चे होते हैं। छोटे बच्चे को भूत की कहानी सुना दोवह कहता है अब मैं सो नहीं सकतावह अपनी मां के पास ही बैठावह कहता अब मैं जा नहीं सकता अंधेरे में मुझे ड़र लगता है। अब मां लाख उसे समझाए कि सिर्फ कहानी थीमगर अब उसकी समझ में नहीं आता कि यह कहानी थी। अब वह कहता है—मैं तेरे ही पास सोऊंगा। अब उसे छोटी—छोटी चीज ड़राती है। पांच हजार साल पहले लोग भोले— भाले थेप्राकृतिक थे। तब उन्हें खूब ड़रवा दियाचालबाज लोगों नेबेईमान लोगों ने। इसको मैं बेईमानी कहता हूं। इस भय के कारण वे जाकर थरथर कांपने लगेमंदिरों की प्रार्थनाएं करने लगेपूजा करने लगेअर्चना करने लगेघुटनों पर खड़े हो गये। लेकिन इसके पीछे भय था। और ध्यान रखनाजहा भय है वहा प्रेम पैदा नहीं होता।
भय और प्रेम विपरीत हैं। तुमने भगवान की प्रार्थना तो की लेकिन यह प्रार्थना के पीछे भय था सिर्फ। तुम जो भगवान को मानते हो वह तुम्हारे भय का ही विस्तार है। और अगर भय का विस्तार है तो परमात्मा से तुम्हारा कभी संबंध न हो सकेगा। उससे संबंध तो प्रेम के कारण हो सकता है। तुम जीवन के दुखों से घबड़ा गयेजीवन की परेशानियों से घबड़ा गये,चिंताओं से घबड़ा गयेमौत से घबड़ा गयेमौत आती हैइसलिए तुम जाकर हाथ जोड़कर खड़े हो गये। तुम्हारी प्रार्थना झूठी है। यह प्रार्थना है ही नहीं।
एक और प्रार्थना है जो जीवन के आनंद से पैदा होती है। जो जीवन में सुखजीवन की शांतिजीवन में खिलते अनेक फूलों के प्रति कृतज्ञता से पैदा होती है। तुम्हें परमात्मा ने जीवन दिया हैइसलिए तुम धन्यवाद देने गये। यह और तरह की प्रार्थना है। और परमात्मा तुम्हें कल मार डालेगामौत आ रही हैइसलिए तुम प्रार्थना करने गयेयह और ही तरह की प्रार्थना है। यह बिलकुल अलग— अलग प्रार्थनाएं हैं। पहली प्रार्थना जो तुमने परमात्मा के जाकर की कि तूने मुझे जीवन दियामैं धन्यभागी हूं तूने मुझ पर इतनी कृपा कीइतना प्रसाद बरसायातूने चांद—तारे बनाएतूने इतने फूल खिलाएतूने जगत को इतनी हरियाली से भरातूने इतने प्यारे लोग बनाएतूने मुस्कुराहट की सुविधा दीतूने अदभुत आंसू बनाएइस सब के लिए तुम धन्यवाद देने गये होशिकायत करने नहीं गये होयह प्रार्थना अलग ही बात है—यही प्रार्थना है! तुम कहने गये हो कि मैं अनुगृहीत हूंमेरे धन्यवादमेरे हजारों धन्यवाद स्वीकार करमैं कैसे उऋण हो सकूंगा तुझसेमेरी कोई पात्रता नहीं थीतूने इतना अपूर्व जीवन दियाइतना अमूल्य जीव दियामुझे अपात्र पर इतनी अनुकंपा! इस भेद को फर्क करना। मैं ऐसा ही धर्म सिखाता हूं जो तुम्हारे अहोभाव से उठे।
फिर एक धर्म है जो भय भर खड़ा है। वह कहता है—ड़रोसब गलत हैयह भी पाप वह भी पापयह भी मत करोवह भी मत करोवह तुम्हें इतना संकीर्ण कर देता है और इतना घबड़ा देता है कि तुम जाकर कंपने लगते हो मंदिर में। तुम्हारे कंपन में आनंद नहीं है। कैसे होगातुम्हारे कंपन में अहोभाव कैसे होगागहरे में तुम ऐसे परमात्मा को प्रेम कैसे कर सकोगे जो मृत्यु दे रहा हैबीमारी दे रहा हैगरीबी दे रहा हैजो नर्क बना रहा हैऐसे परमात्मा को तुम कैसे प्रेम कर सकोगेगहरे में तुम घृणा करोगे। कहो कुछ भी लेकिन गहरे में तुम अगर मौका मिल जाए तो ऐसे परमात्मा की गर्दन दबा दोगे। क्यों उसने नर्क बनायाक्यों इतना दुखक्यों इतनी कामवासना का जाल फैलायाक्यों इतने बंधननहींऐसे परमात्मा को तुम आनंद से स्वीकार नहीं कर रहे हो। तुम्हारे तथाकथित धर्मगुरुओं ने शोषण किया है। तुम्हारे भय का शोषण किया है। भय के नाम पर नर्क। और फिर तुम्हें लोभ भी दिया है कि अगर हम जो कहते हैं वैसा करोगेतो स्वर्ग का पुरस्कार। यह सामान्य प्रक्रिया है लोगों को जबरदस्ती किसी दिशा में लगाने की—विपरीत जाओगे तो दंड़ पाओगेअनुकूल रहो तो पुरस्कार पाओगे। यह लोभ और भय के बीच आदमी को फंसाना है।
मैं तुमसे कहना चाहता हूं—न तो कोई नर्क हैं न कोई स्वर्ग है। नर्क और स्वर्ग चित्त की अवस्थाएं हैं। अगर तुमने प्रेम किया तो तुम स्वर्ग में होअगर तुमने घृणा की तो तुम नर्क में हो। अगर तुमने करुणा की तो तुम स्वर्ग  में होअगर तुमने क्रोध किया तो तुम नर्क में हो। तुम किस नर्क की कल्पना कर रहे हो जहा आग जलेगी! क्रोध में रोज जलती है। यह तो प्रतीक है। और जब तुम किसी को प्रेम से कुछ देते होभेंट करते होतब तुम स्वर्ग में हो जाते हो। तब स्वर्ग की शीतल हवा बहती है। तब स्वर्ग की पावन सुगंध तुम्हारे पास होती है। दो और देखो। किसी को सताओ और नर्क! किसी को बचाओ और स्वर्ग।
तुमने बचाने का सुख नहीं जानाकोई नदी में डूब रहा हो और तुम जाकर बचा लेते हो। एक आह्लाद भर जाता है। तुम्हारे जीवन में कृतार्थता होता है या तुम एक गीत रचो जो भी है। तुमसे भी कुछ ऐसा हुआ। एक कृता का भाव। इस गीत को गुनगुनाएगाखुशी से भरेगाइस कल्पना से ही तुम्हारे भीतर बड़ा आनंद होता है—इसलिए स्रष्टा आनंदित रहते हैं। कोई चित्र बनाता हैकोई मूर्ति बनाता है कोई गीत रचता हैकोई संगीत छेड़ता है।
क्या आनंद है। क्या आनंद होगा संगीत छेड़ने काकोई आनंदित हो जाएगाकोई डोलेगा मस्ती में। तुम बांट रहे हो कुछ। प्रेम बांटना हैप्रेम दान है। प्रेम देना है। और जब तुम बिना मतों देते होबिना कुछ मगांने की शर्त लगाकर देते होतो प्रेम धीरे— धीरे प्रार्थना बनने लगा। जब तुम सिर्फ देते होबेशर्तउस दिन तुम्हारा प्रेम बड़ी ऊंचाइयां लेने लगता है। और इसी प्रेम से एक दिन परमात्मा का अनुभव शुरू होता है।
तुम्हारे प्रश्न का कारण मैं जानता हूं। तुम ड़र रहे हो। तुम्हारे महात्माओंने सिखाया है—प्रेम से बचनाप्रेम बंधन है। प्रेम में फंसे कि गये। प्रेम में उलझे कि संसार में पड़े। मैं तुमसे कहना चाहता हूं—प्रेम बंधन है या मुक्तितुम पर निर्भर है। प्रेम अपने में न बंधन हैन मुक्ति है। प्रेम तो ऐसा समझो कि राह के बीच में पड़ा हुआ एक पत्थर है। चाहो तो इसकी वजह से रुक जाओऔर चाहो तो इस पर चढ़ जाओ और इसकी सीढ़ी बना लो। प्रेम को सीढ़ी बनाओगे तो परमात्मा में पहुंच जाओगे। और पत्थर देखकर वहीं बैठ गये रोकर कि अब क्या करनाअब तो अटक गयेतो नर्क में पड़ जाओगे।     प्रेम चुनौती है। बड़ा पत्थर हैसमझ चाहिए तो चढ़ पाओगे। लेकिन समझ पैदा की जा सकती है। समझ पैदा करने का ही उपाय धर्म है।
लेकिन गलत धारणाओं को सदियों—सदियों तक दोहराया गया है। तो तुम्हारे मन में ऐसा भाव पैदा हो गया है कि प्रेम तो सांसारिक बात है। और भक्ति असांसारिक बात हैआध्यात्मिक बात है। इसलिए मेरी बातें तुम्हें कभी—कभी अड़चन मालूम पड़ती है।
मैं संसार में और अध्यात्म में कोई विरोध नहीं देखता। एक तारतम्य है। अध्यात्म इसी संसार का आगे फैलाव है। सीढ़ी दर सीढ़ी अध्यात्म इसी संसार का अंतिम शिखर है। जड़ में और फूल में तुम कोई भेद देखते होहालांकि भेद तो साफ है। अगर किसी वृक्ष की जड़ें तुम्हारे सामने रख दी जाएं और उसका फूल सामने रख दिया जाएतो तुम भरोसा न कर पाओगे कि ये फूल इन जड़ों से पैदा हो सकते हैं। जड़ें तो कुरूप होती हैगंदी मिट्टी में दबी होती हैं—कहां फूलकहां जड़फूल कैसा सुंदर हैअलौकिकजैसे उतरा हो परियों के लोक सेइस जगत का नहीं मालूम होताऔर जड़ें कुरूप और भद्दीइरछी—तिरछीगंदी! जड़ें तो अंधेरे में रहने की आदी हैं और फूल सूरज के साथ गुफ्तगू करता हैजड़ें तो नीचे—नीचे सरकती जाती हैं पाताल की तरफ फूल आकाश की तरफ उठता हैबड़ा भेद है दोनों में—मगर फिर भी क्या तुम्हें यह बात दिखायी नहीं पड़ती कि फूल जड़ों के बिना नहीं हो सकेगाऔर अगर फूल न हो तो जड़ों के होने की कोई सार्थकता नहीं है। फूल जड़ों की ही तृप्ति है। जड़ें इसी फूल को लाने के लिए जमीन में सरक रही हैं। इसी फूल को लाने की आकांक्षा  में जड़ें कुरूप हो गयी हैं। अंधेरे में रह रही हैं—जमीन से रस पाना है तो जमीन के भीतर जाना पड़ेगा मगर रस पाने की आकांक्षा  इसीलिए है कि फूल पैदा हो जाए एक दिन। जड़ों का सौभाग्य जिस दिन फूल खिलता हैजड़ें सार्थक हो गयींकृतकृत्य हो गयीं। और यह फूल भी जड़ों के विपरीत नहीं हो सकता क्योंकि जड़ों के बिना इसका क्या अस्तित्व हैजड़ों से ही रसधार पाता हैजीवन पाता है। उन्हीं जड़ों पर निर्भर है।
मैं अध्यात्म को और संसार को ऐसा ही मानता हूं जड़ और फूल की तरह। संसार जड़ हैअध्यात्म फूल है। ये भिन्न तो बहुत मालूम होते हैं लेकिन भीतर जुड़े हैं। प्रेम को मैं जड़ कहता हूं और प्रार्थना को फूल कहता हूं। काम को मैं जड़ कहता हूं र राम को मैं फूल कहता हूं। और दोनों के भीतर एक ही रसधार बह रही है। एक ही तारतम्य है। एक ही सिलसिला है। वह सिलसिला दिख जाए जिसको उसको मैं समझदार कहता हूं। जिसको वह सिलसिला न दिखायी पड़ेवह जड़ों से लड़ने लगेगा फूलों को पाने की आकांक्षा  में। जड़ें काटने लगेग। इधर जड़ें कटेगीइधर फूल कुम्हला जाएंगे। इसलिए तुम्हारे तथाकथित भगोड़े संन्यासी परमात्मा को नहीं पा पाते हैं। जड़ें ही काट दीं तो फूल कहां?
मेरी बात तुम्हें अड़चन की मालूम पड़ती हैतुम्हें समझ में भी नहीं आती हैक्योंकि इतनी बार तुम्हें पुरानी बात कही गयी हैंइतनी बार कही गयी हैं कि तुम भूल ही गये कि उसमें सचाई है या नहींअडोल्फ हिटलर ने अपनी आत्मकथा में लिखा हैकिसी भी झूठ को दोहराते रहोदोहराते रहोदोहराते रहोवह सच हो जाता है। बस दोहराते रहोफिकिर ही मत करो कि कोई मानता है कि नहीं मानतादोहराते रहोऔर एक न एक दिन वह सच हो जाएगा। क्योंकि लोग जो बात बहुत दिन दोहरायी गयी है उसीको सच मानते तुम हिंदू होकैसे तुमने जानाजन्म के साथ तुम लेकर कोई सर्टिफिकेट न आये थे। मगर किसी ने तुम्हारे कानों  में दुहराना शुरू कर दियापैदा होते ही से कि तुम हिंदू हो। तुम जा भी नहीं सकते थे अपने बलतुम्हें मंदिर ले जाया गया। तुम हिंदू होतुम मुसलमान होतुम सिख होतुम ईसाई होयह बात दोहरायी गयी दोहरायी गयी,दोहरायी गयीयह प्राणों में उतर गयी। इसके पहले कि बुद्धि पैदा होती उसके पहले ही इस बात ने तुम्हारे भीतर जड़ें जमा लीं। अब तुम सोचते हों—मैं हिंदू हूं। अब तुम सोचते हो—मैं मुसलमान हूं। अब तुम सोचते हो—मैं हिंदुस्तानी हूं, चीनी हूं जापानी हूं।

एक मित्र ने प्रश्न पूछा है। पंजाब से ही हैं वह भी। मैं थोड़ा हैरान हूं। उन्होंने पूछा है कि अगर कोई देश हमला कर दे तो आप क्या करेंगेगुरु गोविंद सिंह ने तो तलवार उठायी थी। आप तलवार उठाएंगेदेश की रक्षा कैसे होगी

देश होने ही नहीं चाहिए। जब तक देश है तब तक उपद्रव है। तब तक रक्षा करो या न करोउपद्रव जारी रहते हैं। मेरी दृष्टि तुम्हारी समझ में नहीं आती। मैं यह कह रहा हूं—देश होने ही नहीं चाहिए! देश का होना गलत है! अब तक यह तो चलता रहा है कि रक्षा करोलड़ोतलवार उठाओ इसके पक्ष मेंउसके पक्ष में। हल क्या हैतीन हजार साल में आदमी ने पांच हजार लड़ाइयां लड़ी हैं। फल क्या हैलड़कर भी क्या मिल गया हैतलवार उठाओ तो क्या मिलता हैतलवार न उठाओ तो क्या मिलता हैन तलवार उठाने से कुछ मिला हैन तलवार न उठाने से कुछ मिला है। आदमी वैसा का वैसा तकलीफ में है। एक सीधी बात तुम्हें दिखायी नहीं पड़ती कि ये सीमाएं समाप्त करो! ये सीमाएं उपद्रव हैदेश होने नहीं चाहिए। सारी पृथ्वी एक है। तुम देखते नहींरोज—रोज यह होता है।
अभी १९४७ के पहले लाहौर पर मुसीबत आती तो हम सब उत्सुक होतेरक्षा के लिए जाते—लाहौर हमारा देश था। अब अगर लाहौर पर बम गिरे तो हम बड़े खुश होंगे कि अच्छा हो रहा है! अच्छा फल मिल रहा है! अब लाहौर हमारा देश नहीं है। लाहौर वहीं के वहीं है। सिर्फ बीच में एक रेखा खिंच गयी। वह रेखा भी जमीन पर नहीं खिंची हैवह रेखा भी नक्शे पर खिंचती है। आदमी नक्शा बनाता हैंरेखाएं खींच लेता हैउन रेखाओं पर लड़ता हैमरता है।
नहींमैं तलवार नहीं उठाऊंगा। तलवार बहुत उठायी जा चुकी। मेरी तलवार किसी और बात के लिए उठी हैकिसी बड़ी सूक्ष्म बात के लिए उठी हैइसलिए तलवार भी सूक्ष्म है। स्थूल तलवार मेरे हाथ में नहीं है। लेकिन बड़ी सूक्ष्म तलवार मेरे हाथ में निश्चित है। अब मैं किसी देश के पक्ष और विपक्ष में तलवार नहीं उठाए खड़ा हूं। मैं तो लकीरों के खिलाफ तलवार उठाए खड़ा हूं। लकीरें मिटनी चाहिए। जमीन पर कोई लकीर नहीं होनी चाहिए। न कोई देश अलग होना चाहिएन कोई जाति अलग होनी चाहिए। यह सारी पृथ्वी हमारी हैहम इसके हैं। जिस दिन दुनिया में यह संभव होगाउसी दिन युद्ध बंद होंगे। नहीं तो लाख तुम चिल्लाओ कि युद्ध नहीं होने चाहिए युद्ध होते ही रहेंगे। लाख तुम कहो कि हम शांति चाहते हैं। कहोगे शांति चाहते हैं मगर तैयारी युद्ध की करोगे।      अब यह देश तो अहिंसावादी है। लेकिन तैयारी क्या चलती हैकहीं अहिंसक तैयार किये जा रहे हैंवही फौजें कवायत कर रही हैंवही 'लेफ्ट—राइटचल रहा है। अणुबम बनाने की कोशिश चल रही है। गांधीजी का जयजयकार भी चल रहा है। महात्मा गांधी की पूजा चल रही हैअणुबम बनाने का उपाय भी चल रहा है। जहां अणुबम बन रहा है वहा भी महात्मा गांधी की तस्वीर टंगी होगी। उनकी सेवा में ही बन रहा है। जब तक लकीरें हैं तब तक कठिनाई रहेगी।
मैंने सुना हैजब हिंदुस्तान और पाकिस्तान बंटे तो सारा देश तो बंट गयाएक पगलखाना दोनों देशों की ठीक सीमा पर पड़ता था। और पगलखाने को लेने को कोई भी खास उत्सुक भी नहीं था न इधर के नेता उत्सुक थेन उधर के नेता उत्सुक थे। कहीं जाएपागलखाने से किसको लेना—देना था। लेकिन फिर भी कुछ निर्णय तो होना चाहिएरेखा कहां से जाएंरेखा बिलकुल पागलखाने के बीच में जाती थी। अधिकारियों ने कहा—यह पागलखाना कहां जाएगाफिर यही निर्णय हुआ कि पागलों से ही पूछ लिया जो कि तुम कहां जाना चाहते हो। पागल इकट्ठे किये गये। पागलों को बहुत समझाया गया कि तुम कहां जाना चाहते होतुम साफ—साफ कह दो। वो पागल कहें कि हम तो यहीं रहना चाहते हैं। अधिकारियों ने सिर पीट—पीट लिया कि तुम समझो जी। मगर होंगे पंजाबी! उन्होंने कहातुम हम तो यहीं रहेंगे। सत श्री अकालहम तो यहीं रहेंगे। हमें जाना ही नहीं कहीं। और वे भी ठीक कह रहे थे। क्योंकि वे कहते थे—जाएं क्योंहम पाकिस्तान क्यों जाएंहिंदुस्तान क्यों जाएंहम तो यहां मजे में हैं। फिर उनको समझाया अधिकारियों ने कि कोई कहीं जाएगा नहीं भाईयह तो सिर्फ लकीर खींचने की बात है। तुम यहीं रहोगे। मगर तुम्हें पाकिस्तान में रहना है कि हिंदुस्तान में। उन्होंने कहा—यह और हद हो गयी! हम तो समझते थे हम पागल हैं,अब तुम पागल मालूम पड़ते हो। अगर रहेंगे यहींतो फिर पाकिस्तान क्याहिंदुस्तान क्याअब जाना ही कहीं नहीं है तो जाने की बकवास क्योंन समझा सके पागलखाने के लोगों को।
फिर यही रास्ता था कि बीच से पागलखाना दो हिस्सों में बांट दिया जाए। तो एक दीवाल उठा दी गयी बीच में। तब से आधा पाकिस्तान में चला गया पागलखानाआधा पागलखाना हिंदुस्तान में आ गया। मगर पागल अभी भी बीच की दीवाल पर कभी—कभी चढ़ जाते हैं और एक—दूसरे से बात करते हैंऔर कहते हैं— भाईबड़ी अजीब बात हैतुम भी वहींहम भी वहीं,मगर तुम पाकिस्तानी हो गयेहम हिंदुस्तानी हो गये! यह बड़ायह समस्या हल नहीं होती। जहा तुम होतुम वहीं होजहां हम हैंहम वहीं हैंसब वहीं के वहीं हैंसब वैसा का वैसा हैलेकिन तुम अब हमारे न रहेहम तुम्हारे न रहे। सिर्फ एक बीच में दीवाल खिंच गयी। जमीन से देशों की सीमाएं जानी चाहिए। धर्मों की सीमाएं जानी चाहिए। जातियों की सीमाएं जानी चाहिए। सीमाएं जानी चाहिए। मेरी तलवार भी उठी है। मगर वह सूक्ष्म तलवार है। वह तलवार सीमाओं के खिलाफ उठी है। न मैं हिंदुस्तानी हूं न मैं पाकिस्तानी हूंन मैं हिंदू हूं, न मुसलमान हूंन मैं जैनन मैं बौद्ध। और मैं चाहता हूं इस दुनिया में इस तरह के लोग बढ़ते जाएंबढ़ते जाएंजो किसी सीमा में अपने को आबद्ध न मानते हो।
इसी तरह के लोगों को मैं संन्यासी कह रहा हूं।
उन मित्रों ने यह भी पूछा है कि आपके ये संन्यासी क्या करेंगे अगर देश पर हमला हो जाए?
तुम्हें पता है ये संन्यासी एक देश के नहीं हैं। यहां करीब—करीब सारी दुनिया से संन्यासी हैं। इनका कौन— सा देश है?इनका कोई देश नहीं है। ये पहली दफा विश्व के नागरिक पैदा हो रहे हैं। ये किसी देश के पक्ष और विपक्ष में नहीं है। लेकिन तुम समझ नहीं पातेतुम्हारी जड़ता पुराने दिनों से चली आ रही हैं। पहले कभी किसीने तलवार उठायी थीतो तुम सोचते हो अभी भी तलवार से काम चलेगा। न तब काम चलान अब काम चलनेवाला है। और अब दुनिया बहुत छोटी हो गयी हैअब दुनिया बहुत करीब आ गयी है अब भाईचारा फैलना चाहिए। और मैं यह नहीं कहता कि 'हिंदू—मुस्लिम भाई— भाई', क्योंकि वह बकवास भी कुछ काम नहीं आती। मैं कहता हूं—हिंदू भी हिंदू नहींमुसलमान—मुसलमान नहींतो भाई— भाई हो सकेंगे। 'हिंदू—मुस्लिम भाई— भाई,' 'हिंदू—हिंदू रहेमुसलमान— मुसलमान रहे और दोनों भाई— भाईयह भी काम नहीं चलता। वह तो वही हुआ कि कहीं के वहीं रहेफिर जाना कहां है!
अभी तुम देखते थे नपहले चीनी—हिंदी भाई— भाई हुआ करते थेफिर बीच में आठ—दस साल बंद हो गया भाई— भाई,अब फिर होने लगे। अभी कल अखबार मैंने देखा कि 'चीनी—हिंदी भाई— भाई'_अब फिरअब झंझट खड़ी करनी है। भाईचारा तभी संभव है जब तुम अपना हिंदूपन छोड़ोमैं अपना मुसलमानपन छोडूं तो भाई— भाई पैदा होते हैं। मैं मुसलमान रहूं र तुम हिंदू रहोकैसे भाई— भाईतुम्हारे हिंदू होने की घोषणा मेंमेरे मुसलमान होने की घोषणा में भाईपन समाप्त हो गया।
यहां हम एक नयी दुनिया का सपना देख रहे हैं। यह बिलकुल बीज है। यह कब वृक्ष बनेगाकहना कठिन है। लेकिन तुम पुरानी बातों को यहां बीच में मत लाओ। मैं यहां किसी पुरानी बात को सिद्ध करने के लिए नहीं बैठा हूं। मेरी उत्सुकता भविष्य में हैअतीत में नहीं है। और तुम मुझे न समझ पाते होओतो थोड़ा और समझने की कोशिश करोऔर ध्यान करो,और प्रार्थना करो। मगर अपनी नासमझी के प्रश्न मेरे पास मत लाओ। उनमें समय खराब मत करो।
अब उन्हीं सज्जन ने पूछा है कि आपने यह कह दिया कि जनता पार्टी में सब असंत हैं। मैंने तो कहा नहीं। उन्होंने सुन लिया होगा। मैं तो कुछ और ही कह रहा था। मैं तो यह कह रहा था कि संतों को इकट्ठा करके क्या कोई जनता पार्टी बनानी हैउन्होंने सुन लिया कुछ और। उन्होंने सुन लिया कि मैं यह कह रहा हूं कि जनता पार्टी में सब असंत हैं। तुम क्या सुन लेते हो!! मैं कैसे कह सकता हूं जनता पार्टी में सब असंत हैं। महात्मा मोरारजी देसाईअसंत हो सकते हैंऔर बाबा चरणसिंह असंत हो सकते हैंबात बिलकुल गलत हैसब महात्मा वहा हैंअब महात्मा मोरारजी देसाई में कोई भी कमी है महात्मा होने कीपरमहंस अवस्था में हैंस्वमूत्र—पान करते हैं। स्वमूत्र—पान तो सिर्फ परमहंस ही करते हैं। यह तो आखिरी ऊंचाई है शान की। मैंने कभी कहा नहीं कि असंत हैं कोई। लेकिन तुमने सुन लिया होगा। अब तुम पंजाबी ही नहीं होजनता पार्टी में भी हो और झंझट है! दुबले और दो असाढ़! करेला और नीम चढ़ा!
थोड़ी बुद्धि को निखारो। मुझे सुनते समय जल्दी—जल्दी निष्कर्ष मत लो और जल्दी—जल्दी सवाल भी मत खड़े करो। सोचोविचारो। यहां कोशिश यह है कि तुम्हारे भीतर सोच—विचार का जन्म हो। तुम सोचना—विचारना ही नहीं चाहते। तुम मान लेने को आतुर हो। तुम बुद्धि को जरा— सा भी श्रम नहीं देना चाहते। तुमने अपनी धारणाएं पकड़ रखी हैंतुम उन्हीं को पकड़े रखना चाहते हो। और मैं यह भी नहीं कह रहाअगर तुम्हें इन धारणाओं से आनंद मिल रहा हो तो मेरे भाईयहां आए किसलिएतुम अपनी धारणाओं में आनंद लो! तुम मस्त हो अपनी धारणा में तो मैं कहता हूं— भगवान तुम्हें सुखी रखे। 
तुम यहां आए होउसका अर्थ ही यही है कि तुम अपनी धारणाओं में आनंदित नहीं हो। तुम तलाश कर रहे हो। नहीं तो यहां आने की क्या जरूरत थीतुम यहां आए होउसका मतलब ही यह है कि तुम जो अब तक मानते रहे हो उससे तृप्ति नहीं हो रही है। उससे तृप्ति भी नहीं हो रही है लेकिन उसको छोड़ने की भी हिम्मत नहीं कर पाते हो। सोचने का भी साहस नहीं कर पाते हो। तो फिर क्या होगा?
अगर तुम ठीक ही हो तो मैं नहीं कहता कि तुम बदलों। मैं कौन हूं जो तुम्हें बदलूंतुम्हीं निर्णायक हो। अगर तुम्हें लगता है कि मैं बिलकुल ठीक हूं तो बात खतम हो गयीतुम मेरे जैसे आदमियों के पास आओ ही मत। क्योंकि यहां उनको आना चाहिए जो बदलना चाहते हैं। तुम प्रसन्न होहम प्रसन्न तुम्हारी प्रसन्नता में। तुम अपने मस्त रहो अपनी मस्ती में। तुम उठाओ अपनी तलवार और अभ्यास करो। तुम्हें जो करना हो करो। यहां क्यों आए होइतना कष्ट क्यों किया; इतनी कृपा नहीं करनी चाहिए।! अगर यहां आए हो तो उसका अर्थ ही यह है कि तुम्हारी धारणाएं कहीं तुम्हारे जीवन को रूपातरित नहीं कर रही हैं। तुम जीवन को जैसा चाहो वैसा नहीं बना पा रही हैं। तुम्हारे जीवन में कहीं कोई कमी रह गयी है। अगर कमी रह गयी है तो फिर मेरी सहायता ले सकते हो। फिर भी मैं यह नहीं कहता हूं कि जो मैं कहूं उसे मान ही लो। इतना ही कहता हूं—उस पर सोचोविचारोध्यान करो। अगर तुम उस पर सोचोगेविचारोगेध्यान करोगे और तुमने यह भी पाया कि जो मैंने कहा था वह गलत थातो भी काम हो गया। इतना सोचाविचाराध्यान कियावही असली काम है। असली सवाल यह नहीं है कि तुम मेरी बातें मान लोअसली सवाल यह है कि तुम्हारी बुद्धि धारा प्रवाहित हो जाए।
इस भेद को खयाल में लेना।
जो मैं तुमसे कह रहा हूं वह तो केवल एक उपाय है ताकि तुम्हारे भीतर अवरुद्ध चिंतन मुक्त हो जाए। इसलिए बहुत बार तुम पर चोट भी करता हूं। उस चोट का केवल इतना ही कारण है कि उसी चोट में शायद तुम आँख खोलो। उसी चोट में शायद तुम थोड़े जागो। वह चोट तुम मेरे दुश्मन हो इसलिए नहीं कर रहा हूं। मेरा कोई दुश्मन नहीं है। वह चोट इसलिए भी नहीं कर रहा हूं कि मैं कोई किसी धारणा के विपरीत लड़ रहा हूं। उस चोट का मौलिक आधार सिर्फ इतना ही है कि तुम्हारी अवरुद्ध हो गयी है चिंतन की धारातुमने सोच—विचार बंद कर दिया है। तुम उधार स्वीकार में पड़ गये हो। अगर तुमने मेरी भी बातें बिना सोचे—विचारे मान लीं तो कोई फायदा न हुआ मेरे पास आने का। क्योंकि उसका मतलब हुआ तुम फिर उधार के उधार रहे। 
यहां तीन तरह के लोग मेरे पास आते हैं। एकजो अपनी धारणाएं छोड़ते ही नहीं। वे खाली के खाली जाते हैं। दूसरेजो अपनी धारणा बिलकुल एक क्षण में छोड़ देते हैं और जल्दी से मेरी बात पकड़ लेते हैं। वे भी खाली के खाली जाते हैं। जो मुझसे राजी हो जाते हैं बिना झंझट कियेवे भी खाली जाते हैं। और जो मुझसे नाराज ही रहते हैंबिना सोच समझेवे भी खाली जाते हैं। तीसरे तरह का व्यक्ति मेरे पास आकर भरता है। वह सोच—विचार करता है कि जो मैंने कहा उसकी कितनी दूर तक महत्ता हो सकती है। वह अपनी धारणाओं को फिर पुनर्परीक्षण करता हैफिर उघाड़ता है अपने हृदय कोफिर खोजता है और ईमानदारी से खोजता है। कोई पक्षपात नहीं करता कि मेरी पुरानी धारणा है इसलिए मैं कैसे छोडूं। न तो पुराने के कारण पक्षपात करता हैन नये को जल्दी मान लेने की अधीरता दिखाता है। शांति से सोचता—विचारता है। बस मेरा काम पूरा हो गया। तुमने मेरी बात मानी कि नहीं मानीयह सवाल ही नहीं है। तुमने सोचाविचारातुमने ध्यान कियातुम्हारे भीतर अवरुद्ध चिंतन मुक्त हो गयातुम्हारी गंगा फिर सागर की तरफ बहने लगी। तुम मेरी मानो न मानो इसमें कुछ रखा नहीं है। मुझे तुम्हें मनाने से कोई रस ही नहीं है। लेकिन तुम जाग जाओइसमें जरूर रस है। फिर जलकर तुम्हें जो ठीक लगेकरना।
सोए—सोए जी लिये होअब जागकर जीओ। जागकर चलो। और मैं जानता हूं कि जागा हुआ आदमी हिंदू नहीं हो सकता,मुसलमान नहीं हो सकताभारतीय नहीं हो सकताअमरीकी नहीं हो सकता। जागा हुआ आदमी सिर्फ आदमी होता हैचैतन्य होता है। और जागा हुआ आदमी सब तरफ एक ही परमात्मा का आवास देखता हैब्राह्मण नहीं हो सकताशूद्र नहीं हो सकता। जागा हुआ आदमी धीरे— धीरे अनुभव करता है एक का ही खेल हो रहा हैएक का ही विस्तार हैउस एक के विस्तार में लीन हो जाता है। उसे परम आनंदपरम अमृत का अनुभव होता है। मैं तुम्हें द्वार खोल रहा हूं। तुम उस द्वार में झांकों। लेकिन तुम्हारी धारणाएं तुम्हें झांकने नहीं देती। तुम कहते हों—मैं कैसे झांक सकता हूंमैं तो यह माने पहले से बैठा हूं। अगर तुम्हारे मानने से तुम्हारे जीवन में रस बह रहा हैतो बिलकुल ठीक है। फिर मेरी बातें सुनना ही मतक्योंकि इनसे और व्याघात हो जाएगा। फिर ऐसे लोगों के पास मत जाना।
लेकिन तुम आए होयह इस बात का सबूत है कि तुम जो मानते रहे हो उससे तुम्हारी क्षुधा नहीं मिट रही है। तुमने जो पकड़ रखा हैउससे तुम्हारे जीवन की संपदा नहीं बढ़ी है। इसलिए तुम टटोल रहे हो कि कहीं असली धन मिल जाए। और मैं तुमसे कहता हूं— असली धन मिल सकता है। लेकिन हाथ खाली तो करो। असली धन झेलने के लिए हाथ के कंकड़—पत्थर तो छोड़ो। अगर तुम कहते हो ये कंकड़ पत्थर नहीं हीरे हैंतो मैं कहता भी नहीं कि छोड़ो। क्योंकि मैं कौन हूंतुम्हारा नियंत्रण मैं अपने हाथ में नहीं लेना चाहता। जो मेरे संन्यासी हैंउनका भी नियंत्रण मेरे हाथ में नहीं है। मेरे संन्यासी होने का इतना ही अर्थ है कि उन्होंने अब अपने जीवन को स्वयं जीना शुरू कर दिया है। मैंने उन्हें कुछ आज्ञा नहीं दी है कि तुम यह करोयह मत करोऐसे उठोवैसे बैठोयह खाओवह पीओयहां जाओवहां मत जाओमैंने कुछ नहीं उनसे कहा है। मैंने उन्हीं कोई अनुशासन दिया ही नहीं है। मैंने उन्हें सिर्फ चिंतन की एक दिशा दी हैध्यान का एक भाव दिया है। फिर अपना जीवन तुम निर्णय करो।
और सभी बातें सभी के लिए योग्य होती भी नहीं। किसी आदमी को तीन बजे रात जग जाना ठीक पड़ता हैवह दिनभर ज्यादा ताजा रहता हैतो उसके लिए बिलकुल ठीक है। एक दूसरा आदमी तीन बजे रात जग जाता है वह दिन भर उदास रहता है और दिनभर जंभाई लेता हैउसके लिए बिलकुल गलत है। इसलिए मैं कोई नियम देता भी नहीं। किसी आदमी को एक भोजन स्वास्थ्यकर होता हैकिसी को दूसरा भोजन स्वास्थ्यकर होता है। इसलिए मैं कैसे निर्णय करूं कि तुम क्या भोजन करो?इतना ही मैं कह सकता हूं, अपने सुख की परीक्षा करते रहो कि यह भोजन करने से मेरी शांतिमेरा सुखमेरा स्वास्थ्य बढ़ता है तो यह ठीक है। कितने बजे उठ आने से सुबह मेरा दिन ताजगी में और आनंद में बीतता हैप्रभु का स्मरण सरल होता है?तो ठीक है। नहीं तो अड़चन खडी हो जाती है। अगर मैंने बता दिया कि तीन बजे रात सभी को उठना है ब्रह्ममुहूर्त मेंतो बहुत लोग दिक्कत में पड़ जाएंगे। कुछ लोग जिनको तीन बजे नींद खुल जाती हैबड़े आनंदित होंगे। वे कहेंगे कि देखोहम हैं असली संन्यासी! तुम अभी सात बजे तक सो रहे होऔर गुरु ने क्या कहातो वे सात बजे सोनेवाले को पापी करार दे देंगे। वह सात बजे सोनेवाला अपराधी समझने लगेगावह सोचेगामुझे नर्क जाना पडेगा। हद हो गयी! कहीं कोई सात बजे तक सोने से नर्क जाता है?
मेरे संन्यासी मुझसे पूछते हैं—हम कब उठेंमैं कहता हूं जब तुम उठो तब ब्रह्ममुहूर्त। सात बजे उठो तो वह तुम्हारा ब्रह्ममुहूर्त है। तीन बजे उठो तो वह तुम्हारा ब्रह्ममुहूर्त है। ब्रह्ममुहूर्तजब तम जगो तब। जब तुम्हारे भीतर ब्रह्म जगने को कहेजग जाना। जब तक तुम्हारा ब्रह्म कहे कि अभी और थोडे पडे रहोएक करवट और सहीतो तुम ब्रह्म की सुननामेरी मत सुनना। मैं बीच में बाधा नहीं डालना चाहता हूं। मैं तुम्हें अनुशासन नहीं देता हूं स्वतंत्रता देता हूं।
इसलिए मेरी बातों को सुनोसमझोमानने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसलिए न मानने की कोई जल्दी भी न करो। साक्षीभाव सेकुछ काम का मिल जाएले लेनाकुछ काम का न मिलेमत लेना। लेकिन इस तरह के व्यर्थ प्रश्न मत उठाओ। इसमें समय मत गवांओ। क्योंकि समयतुम चाहो सार्थक प्रश्न पूछ लो और तुम चाहो व्यर्थ प्रश्न पूछ लो। फिर एक आदमी व्यर्थ सवाल पूछ लेता हैइतने सारे लोगों का सब समय खराब होता है। इसलिए इन सबके प्रति भी थोड़ी करुणा रखोध्यान रखो।

आज इतना ही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें