मंगलवार, 15 अगस्त 2017

अष्‍टावक्र: महागीता-भाग-2 - प्रवचन--13

दिनांक: 8 अक्‍टूबर, 1976;
श्री रजनीश आश्रम, पूना।
पहला प्रश्न :

अष्टावक्र ने कहा कि महर्षियोंसाधुओं और योगियों के अनेक मत हैं—ऐसा देख कर निर्वेद को प्राप्त हुआ कौन मनुष्य शांति को नहीं प्राप्त होता हैकहीं इसलिए ही तो नहीं आप एक साथ सबके रोल— महर्षिसाधु और योगो केअष्टावक्रबुद्धपतंजलि और चैतन्य तक के रोल—पूरा कर रहे हैं,ताकि हम निवेंद को प्राप्त हों?

 निश्चय ही ऐसा ही है। जिससे मुक्त होना होउसे जानना जरूरी है। जाने बिना कोई मुक्त नहीं होता।

तर्क से मुक्त होना हो तो तर्क को जानना जरूरी है। तर्क में जिनकी गहराई हैवे ही तर्क के पार उठ पाते हैं। बुद्धि के पार जाना हो तो बुद्धि में निखार चाहिए। अति बुद्धिमान ही बुद्धि के पार जा पाते हैं। बुद्धि के पार जाने के लिए जितनी धार रखी जा सके बुद्धि परउतना ही सहयोगी है।
वैसे तो यह बात उल्टी दिखाई पड़ेगीक्योंकि जब बुद्धि सै मुक्त होना है तो धार क्यों रखनीमगर बुद्ध बुद्धि से मुक्त नहीं हो पाते। जिन्होंने बुद्धि का खेल जाना ही नहींवे तो सदा तत्पर होंगे उस जाल में उलझ जाने को।
विश्वास बुद्धि से नीचे हैआस्था बुद्धि के पार है। विश्वास कर लेने के लिए किसी बुद्धिमत्ता की जरूरत नहीं हैमूढ़ता पर्याप्त है। लेकिन आस्था को जगाने के लिए बड़ी बुद्धिमत्ता की जरूरत है। बुद्धि की सारी सीढ़ियों कोसरणियों को जो पार करता हैउसके ही जीवन में आस्था का प्रकाश होता है।
आस्तिक होना सत्य नहीं है। नास्तिक हुए बिना कोई कभी आस्तिक हुआ ही नहींजो हुआ हो तो उसकी आस्तिकता सदा कच्ची रहेगी। वह बिना पका घड़ा है। धोखे में मत आ जाना। उसमें पानी भर कर मत ले आना। नहीं तो घर आते—आते न तो घड़ा रहेगा न पानी रहेगा।
आग से गुजरना जरूरी है घड़े के पकने के लिए।
इस जगत में जो परम आस्तिक हुए हैंवे परम नास्तिकता की अग्नि से गुजरे हैं। और यह ठीक भी मालूम पड़ता है,क्योंकि जिसे 'नहींकहना ही न आयाउसकी 'हीमें कितना बल होगाउसकी 'हीतो नपुंसक की 'हीहोगी। उसकी नपुंसकता ही उसका विश्वास बनेगी। उसकी कमजोरीउसकी दीनता ही उसका विश्वास बनेगी।
और आस्था तो व्यक्ति को बना देती है सम्राट! आस्था तो व्यक्ति को बना देती है विराट! आस्था तो देती है विभुता,प्रभुता!
आस्था से तो साम्राज्य फैलता ही चला जाता है—ऐसा साम्राज्य जिसमें सूर्य का कभी कोई अस्त नहीं होताक्योंकि वहां अंधकार नहीं हैप्रकाश ही प्रकाश है।
नास्तिकता को मैं कहता हूं आस्तिकता की अनिवार्य सीडी। इंकार करना सीखना ही होता हैतभी हमारे 'हीकहने में कुछ सार्थकता होती है। जो आदमी हर बात में 'हीकह देता हो उसकी 'हाका कितना मूल्य है? जो आदमी कभी 'नहींभी कहता होउसी की 'हीमें मूल्य हो सकता है।
तो दुनिया में तुम्हें दो तरह के आस्तिक मिलेंगे—स्वजो भय के कारण आस्तिक हैं। उनका नास्तिक मौजूद ही रहेगा भीतर। गहरे में तो नास्तिकता रहेगीऊपर—ऊपर पतली—सी पर्त रहेगीझीनी—झीनी चांदर रहेगी आस्तिकता की—जरा खरोंच दो,फट जाएगी और नास्तिक बाहर आ जाएगा। सब ठीक चलता रहे तो आस्तिकता बनी रहेगीजरा अस्तव्यस्त हो जाए तो सब खो जाएगा। तुम्हारा लड़का जवान हो और मर जाए—और ईश्वर पर संदेह आ जाएगा। तुम्हारी दूकान ठीक चलती थी और दिवाला निकल जाए—और ईश्वर पर संदेह आ जाएगा। तुमने ईमानदारी से काम किया था और तुम्हें फल न मिले और कोई बेईमान ले जाए—बससंदेह आ जाएगा। संदेह जैसे तैयार ही बैठा है! जैसे संदेह बिलकुल हाथ के पास में बैठा हैमौका मिले कि आ जाए!
जिनको तुम आस्तिक कहते हो—मदिरों मेंमस्जिदों में झुके हुए लोगप्रार्थना—नमाज में— उनके भीतर भी गहरा संदेह है;शक उठता है बार—बार कि हम जो कर रहे हैंवह ठीक है? लेकिन किए जाते हैं भय के कारण—पता नहीं परमात्मा हो हीपता नहीं स्वर्ग और नर्क हों! इसलिए होशियार आदमी को दोनों का इंतजाम कर लेना चाहिए।
एक मुसलमान मौलवी मरने के करीब था। गांव में कोई और पढ़ा—लिखा आदमी नहीं थातो मुल्ला नसरुद्दीन को ही बुला लिया कि वह मरते वक्त मरते आदमी को कुरान पढ़ कर सुना दे। मुल्ला ने कहाकुरान इत्यादि छोड़ो। अब इस आखिरी घड़ी में मैं तो तुमसे सिर्फ एक बात कहता हूं इस प्रार्थना को मेरे साथ दोहराओ।
और मुल्ला ने कहा. कहो मेरे साथ कि हे प्रभु और हे शैतानतुम दोनों को धन्यवाद! मेरा खयाल रखना।
उस मौलवी ने आंखें खोलीं। मर तो रहा थालेकिन अभी एकदम होश नहीं खो गया था। उसने कहातुम होश में तो हो? तुम क्या कह रहे हो—हे प्रभुहे शैतान पू
मुल्ला ने कहाअब इस आखिरी वक्त में खतरा मोल लेना ठीक नहीं। पता नहीं कौन असली में मालिक हो! तुम दोनों को ही याद कर लो। और फिर पता नहीं तुम कहां जाओ —नर्क जाओ कि स्वर्ग जाओ! नर्क गए तो शैतान नाराज रहेगा कि तुमने ईश्वर को ही याद कियामुझे याद नहीं किया। स्वर्ग गए तब तो ठीक। लेकिन पक्का कहा है? और ऐसी घड़ी में कोई भी खतरा मोल लेना ठीक नहीं। जोखिम मोल लेना ठीक नहींतुम दोनों को ही खुश कर लो। राजनीति से काम लो थोड़ा। तो जिनको तुम मंदिरों में प्रार्थना करते देखते होवे राजनीति से काम ले रहे हैं थोड़ा। इस जगत को भी सम्हाल रहे हैंमौत के बाद कुछ होगा तो उसको भी सम्हाल रहे हैं। नहीं हुआ तो कुछ हर्ज नहींलेकिन अगर हुआ..।
फिर इस जगत में भी सहारा चाहिए अकेले बहुत कमजोर हैं। तो आदमी सहारे की आकांक्षा से ईश्वर को मान लेता है। लेकिन यह कोई आस्था नहीं है। यह कोई श्रद्धा नहीं है। जब तक ईश्वर की धारणा का तुम कोई उपयोग कर रहे हो तब तक आस्था नहीं है। जब ईश्वर की धारणा तुम्हारे आनंद का अहोभाव होजब तुम्हारा कोई भी संबंध ईश्वर से कुछ लेने—देने का न रह जाएकुछ मांगने का न रह जाए भिखमंगेपन का न रह जाएजब तुम्हारे और ईश्वर के बीच प्रेम की धार बहने लगेजो कुछ भी मांगती नहींजब तुम्हारे और ईश्वर के बीच एक संगीत का जन्म होतुम्हारी वीणा उसकी वीणा के साथ कैपने लगे,तुम्हारा कंठ उसके कंठ के साथ बंध जाएतुम्हारे प्राण उसके छंद में नाचने लगें और इसके पार कुछ न पाना है न खोना है—तब आस्था! लेकिन ऐसी आस्था तो उन्हीं को मिलती हैजो सब तरह की नास्तिकता को काट करसब तरह की नास्तिकता से गुजर कर निकले हैं।
'नहींकहना सीखना ही होता हैतो ही 'हीकहा जा सकता है। इसलिए मैं तुमसे सारी परंपराओं की बात करता हूं,क्योंकि मैं चाहता हूं कि तुम परंपराओं के पार हो जाओ। इससे मैं तुमसे सारे धर्मों की बात करताक्योंकि मैं तुम्हें उस परम धर्म की तरफ इशारा करता हूं जो सब धर्मों के पार है। इसलिए कभी मुहम्मद कीकभी महावीर कीकभी पतंजलि कीकभी मीरा की तुमसे बात करताकि तुम्हें यह स्मरण रहे कि सत्य तो एक हैमत बहुत हैंअनेक हैं। इसलिए मतों में सत्य नहीं हो सकता। तुम मत से मुक्त हो सको..।
पहले तो नास्तिकता को ठीक से जान लेना जरूरी है। नास्तिकता से मुक्त होने से फिर आस्तिकता के जो बहुत—से सिद्धांत हैं उनको जान लेना जरूरी हैताकि उनसे भी तुम मुक्त हो जाओ। तुम ही रह जाओ तुम्हारी परिशुद्धि मेंचैतन्यमात्र,चिन्मात्र! न कोई आस्थान कोई मतन कोई 'हीन कोई 'ना'। जहां कोई विकार न रह जाएदर्पण कोरा हो—बस वहीं तुम अपने घर आ गए। निर्वेद का वही अर्थ है।
'निर्वेदशब्द में बड़ी बातें छिपी हैं। इसका एक अर्थ होता है निर्भाव। इसका एक अर्थ होता है. निर्विचार। ज्ञान के मूल शास्त्र को हम वेद कहते हैं। निर्वेद का अर्थ है. समस्त वेदों से मुक्त हो जानासमस्त ज्ञान से मुक्त हो जानाज्ञान मात्र से मुक्त हो जानामतसिद्धांतधारणाएंविश्वास सबसे मुक्त हो जानावेद से मुक्त हो जाना। फिर वेद तुम्हारा हो सकता है कुरान हो। मुसलमान का वेद कुरान हैबौद्ध का— वेद धम्मपद हैईसाई का वेद बाइबिल है। इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता। जहां—जहां तुमने सोचा है ज्ञान हैजिन—जिन शब्दों मेंसिद्धातों में तुमने सोचा है ज्ञान हैउन सबसे मुक्त हो जाना।
निर्वेद की दशा का अर्थ होगा. निर्विचार की दशानिर्भाव की दशा। तुम्हारे भीतर कोई शास्त्र नहींकोई शब्द नहींकोई सिद्धांत नहीं—तुम शून्यवत। तुम फिर हिंदू नहींमुसलमान नहींईसाई नहींजैन नहींबौद्ध नहीं—क्योंकि वे सब नाम तो वेदों से मिलते हैं। किसी ने एक वेद को माना है तो वह हिंदू हैकिसी ने दूसरे वेद को माना है तो वह जैन है। किसी ने कहाहमें तो महावीर में ही वेद का अनुभव होता हैतो वह जैन है। और किसी ने कहाहमें बुद्ध में वेद का अनुभव होता हैतो वह बौद्ध है।
लेकिन अष्टावक्र कह रहे हैंपरमज्ञान की अवस्था हैजब तुम्हें सिर्फ अपने में ही वेद का अनुभव हो। बाहर के सब वेदों से मुक्ति—निर्वेद।
निर्वेद का अर्थ होगा. बड़ा कुआरापनजैसे ज्ञान है ही नहीं! इसको अज्ञान भी नहीं कह सकते। क्योंकि बोध परिपूर्ण है। होश पूरा है। इसको अज्ञान नहीं कह सकते। यह बड़ा ज्ञानपूर्ण अज्ञान है। ईसाई फकीरों नेविशेषकर तरतूलियन ने दो विभाजन किए हैं। उसने दो विभाजन किए हैं मनुष्य के जानने के। एक को वह कहता है इग्नोरेंट नॉलेजअज्ञानी ज्ञान। और एक को वह कहता है : नोइंग इग्नोरेंसजानता हुआ अज्ञान। बड़ा अदभुत विभाजन किया है तरतूलियन ने!
एक तो ऐसा ज्ञान है कि तुम जानते कुछ भी नहीं—खाक भी नही—और फिर भी लगता है खूब जानते हो! शास्त्र कंठस्थ हैंतोते बन गए हो। मस्तिष्क में सब भरा हैदोहरा सकते हो—ठीक से दोहरा सकते हो। स्मृति तुम्हारी प्रखर हैयाददाश्त सुंदर है—तुम दोहरा सकते हो। भाषा का तुम्हें पता हैव्याकरण का तुम्हें पता है—तुम शब्दों का ठीक—ठीक अर्थ जुटा सकते हो। और फिर भी तुम कुछ नहीं जानते। क्योंकि जो भी तुमने जाना है उसमें तुम्हारा जानना कुछ भी नहीं हैसब उधार हैसब बासा है,मांगा—क्ष हैअपना नहीं हैनिज का नहीं है। और जो निज का नहीं है वह कैसा ज्ञानतो एक तो ज्ञान हैजिसके पीछे अज्ञान छिपा रहता है। जिसको हम पंडित कहते हैंवह ऐसा ही ज्ञानी है। पंडित यानी पोपट। पंडित यानी तोता। पंडित यानी दोहराता हैजानता नहींकह देता है लेकिन क्या कह रहा हैउसे कुछ भी पता नहीं। यंत्र जैसा हैयांत्रिक है—इग्नोरेंट नालेज!
और फिर तरतूलियन कहता हैएक दूसरा आयाम है. नोइंग इग्नोरेंसजानता हुआ अज्ञान। निर्वेद का वही अर्थ है। निर्वेद का अर्थ है. कुछ भी नहीं जानते—बस इतना ही जानते हैं। और जानना पूरा जागा हुआ हैभीतर दीया जल रहा है अपनी प्रखरता में। उस दीये के आसपास वेदों का कोई भी धुआ नहीं है। उस दीये के आसपास कोई छाया भी नहीं है किसी सिद्धांत की। बस,शुद्ध अंतरतम का दीया जल रहा है। उस अंतरतम के दीये के प्रकाश में सब कुछ जाना जाता हैफिर भी जानने का कोई दावा नहीं उठता।
उपनिषद कहते हैं. जो कहे मैं जानता हूं जान लेना कि नहीं जानता।
सुकरात ने कहा है. जब मैं कुछ—कुछ जानने लगातब मुझे पता चला कि मैं कुछ भी नहीं जानता हूं। जब कुछ—कुछ जानने लगातब पता चला कि मैं कुछ भी नहीं जानता हूं।
लाओत्सु ने कहा है. ज्ञानी अज्ञानी जैसा होता है।
जीसस ने कहा है. जो बच्चों की भांति भोले हैंवे मेरे प्रभु के राज्य में प्रवेश करेंगे।
बच्चों की भांति भोले हैं! बात साफ है। बच्चे में पांडित्य नहीं होता। बच्चे का अभी कोई अनुभव ही नहीं है कि पांडित्य हो सके। अभी कहीं पढ़ा—लिखा नहींसोचा—सुना नहीं—अभी तो भोला— भाला है। ऐसा भोला— भाला अज्ञानजानता हुआ अज्ञान! तुम कुछ जानते नहींलेकिन तुम प्रज्वलित अग्नि होतुम्हारा प्रकाश सब तरफ फैलता है।
निर्वेद की दशा बड़ी अनूठी दशा है। इसलिए परम ज्ञानियों ने वेदों को तो अज्ञानियों के लिए माना है। अष्टावक्र भी वही मानते हैंबुद्ध भी वही मानते हैंमहावीर भी वही मानते हैं। वेदों को तो माना है उनके लिए जिन्हें अभी कुछ भी समझ नहीं है। उनके लिए वेद हैं। जिनको कुछ भी समझ हैवे तो निर्वेद में अपना बोध खोजते हैंवेद में नहीं। उनकी आंखें तो शब्दातीत शून्य की तरफ उठने लगती हैंद्वंद्वातीत सत्य की तरफ उनकी उड़ान शुरू हो जाती है।
तुमसे मैं इन सारे सिद्धातों की इसीलिए बात कर रहा हूं ताकि तुम जान कर मुक्त हो सकोतुम परिचित हो लोतो मुक्त हो जाओ। परिचित नहीं हुए तो मुक्त न हो सकोगे।
अगर तुम मुझे सुनते ही रहे शांत भाव सेतो तुम धीरे— धीरे पाओगे सब आया और सब गया! खतरा तो तब है कि जब तुम सुनते—सुनते मुझेज्ञान को पकड़ने लगोतब खतरा है। वेद बनने लगातुम निर्वेद से चूके। मगर मैं तुम्हें टिकने न दूंगा। इसलिए रोज बदल लेता हूं। एक दिन बोलता हूं बुद्ध परतो तुम धीरे — धीरे राजी होने लगते हो। जैसे ही मुझे लगा कि अब राजी हो रहेतुम ज्ञानी बन रहेजैसे ही मुझे लगा कि अब बुद्ध तुम्हारा वेद बने जा रहे हैं...।
आदमी इतनी जल्दी सुरक्षा पकड़ता हैइतनी जल्दी मान लेना चाहता है कि जान लिया—बिना श्रम केबिना चेष्टा के! मुफ्त कुछ मिल जाए तो ज्ञानी बन जाने का मजा कौन नहीं लेना चाहता है! सुन ली बुद्ध की बातबड़े प्रसन्न हो गएगदगद हो गएथोड़ी जानकारी बढ़ गई—अब उस जानकारी को तुम फेंकते हुए रास्ते पर चलोगेकोई भी मिल जाएगाफंस जाएगा जाल मेंतो तुम उसकी खोपड़ी में वह जानकारी भरोगेतुम मौका न चूकोगे। तुम्हें कोई भी मौका मिल जाएगा तो किसी भी बहाने तुम अपनी जानकारी को जल्दी से किसी भी आदमी की खूंटी पर टल दोगे। तुम निमित्त तलाशोगे कि जहां निमित्त मिल जाएकोई कुछ पूछ लेकोई कुछ बात उठा देतो तुम अपनी बात ले आओगे।
यह जानकारी तुम्हें मुक्त नहीं करवा देगी। यह जानकारी तुम्हारे अहंकार का आभूषण भला हो जाएयह अहंकार से मुक्ति नहीं होने वाली है।
तो जैसे ही मैं देखता हूं कि तुम बुद्ध को वेद मानने लगेतो मुझे तत्‍क्षण महावीर की बात करनी पड़ती हैताकि तुम्हारे पैर के नीचे से जमीन फिर खींच ली जाए। ऐसा मैं बहुत बार करूंगा। ऐसा बार—बार होगा तो तुम्हें एक बोध आएगा कि यह जमीन तो बार—बार पैर के नीचे से खींच ली जाती है। किसी दिन तो तुम्हें यह समझ में आएगा कि अब जमीन न बनाएं;अब सुन लें और सिद्धांत को न पकड़ेसुन लेंगुन लेंलेकिन अब किसी मत को ओढ़े न। जिस दिन तुम्हें यह समझ में आ गईउसी दिन निर्वेद उपलब्ध हुआ।
इन सारी कक्षाओं से गुजर जाना जरूरी है। क्योंकि जिससे तुम नहीं गुजरोगेउसका खतरा शेष रहेगाकभी अगर मौका आया तो शायद फंस जाओ।
इसलिए मैं निरंतर कहता हूं : जिससे भी मुक्त होना होउसे ठीक से जान लो। जानने के अतिरिक्त न कोई मुक्ति है न कोई क्रांति है।

 दूसरा प्रश्न :

शिष्य के अंदर अपने सदगुरु के प्रति उसका प्रेम और शिष्य का अहंकार क्या दोनों एक साथ टिक सकते हैं?

थोड़े दिन टिकते हैंज्यादा दिन टिक नहीं सकते। लेकिन प्रथमत: तो टिकेंगे। प्रथमत: तो जब शिष्य गुरु के पास आता हैतो एकदम से थोड़े ही अहंकार गिरा देगाएकदम से थोड़े ही अहंकार छोड़ देगा। शुरू में तो शायद अहंकार के कारण ही गुरु के पास आता है। धन खोजाकुछ नहीं पायाअहंकार को वहां तृप्ति न मिलीपद खोजावहां कुछ न पायाअहंकार को वहां भी तृप्ति न मिली—अब अहंकार कहता हैज्ञान खोजो।
देखा तुमनेअष्टावक्र ने तीन वासनाएं गिनाईं—उनमें एक और आखिरी वासना ज्ञान की! अहंकार ही तुम्हें गुरु के पास ले आया है। इसलिए जो गुरु के पास ले आया हैवह एकदम साथ न छोड़ेगावह कहेगा कि प्रथमत: तो हम ही तुम्हारे गुरु हैं,हम ही तुम्हें यहां लाए। पहले तुम हमें नमस्कार करो! ऐसे कहां हमें छोड़ कर चलेइतने जल्दी न जाने देंगे।
तो अहंकार रहेगालेकिन अगर गुरु का प्रेम.. गुरु के प्रति प्रेम उठने लगातो ज्यादा दिनर रह सकेगा। क्योंकि ये विपरीत घटनाएं हैंये दोनों साथ—साथ नहीं हो सकतीं। दीया जलने लगाज्योति बढ़ने लगीप्रगाढ़ होने लगी—पहले टिमटिमाती—टिमटिमाती होगी तो थोड़ा—बहुत अंधेरा बना रहेगाफिर ज्योति जैसे—जैसे प्रगाढ़ होगीवैसे—वैसे अंधेरा कटेगा। फिर एक घड़ी आएगी ज्योति के थिर हो जाने कीऔर अंधकार नहीं रह जाएगा।
गुरु के पास लाता तो अहंकार ही हैइसलिए एकदम से छोड़ा नहीं जा सकता। इस तरह के अहंकार को ही तो लोग सात्विक अहंकार कहते हैंधार्मिक अहंकार कहते हैंपवित्र अहंकार! तो अहंकार भी।
जैसे तुमने कहावत सुनी होगी कि कोई बिल्ली हज को जाती थीतो उसने सब को निमंत्रण दिया—चूहे इत्यादि को—कि अब तो तुम मुझसे आ कर मिल लो। अब मैं हज को जा रही हूं, पता नहीं लौटूं न लौटूं! पुराने जमाने की बात होगी। अब तो लोग लौट आते हैं। पहले तो कोई तीर्थयात्रा को जाता था तो आखिरी नमस्कार करके जाता था—लौटना हो या न हो! होना भी नहीं चाहिए तीर्थ से लौटना। क्योंकि जब तीर्थ चले ही गए तो फिर क्या लौटनाफिर लौटना कैसा?
तो बिल्ली ने खबर भेज दी। चूहे बड़े चिंतित हुए। चूहों में बड़ी अफवाहसरगर्मी हो गई। उन्होंने कहा कि जा तो रही हज कोलेकिन इसका भरोसा क्यासौ—सौ चूहे खाएहज को चलीपता नहीं.! इतने चूहे खा गई हैआज अचानक धर्म— भाव पैदा हुआ है!
अहंकार ने बहुत चूहे खाए हैंइसलिए एकदम भरोसा तो तुम्हें भी नहीं आएगा। कि अहंकारऔर सदगुरु के पास ला सकता है! लेकिन बिल्लियां भी हज की यात्रा को जाती हैं। आखिर आदमी थक जाता हैहर चीज से थक जाता है। और अहंकार की खूबी एक है कि वह किसी चीज से भरता नहींइसलिए थकोगे नहीं तो करोगे क्याकितना ही धन इकट्ठा करो जन्मों—जन्मों तकअहंकार
भरता ही नहीं। अहंकार तो ऐसी बाल्टी हैजिसमें पेंदी है ही नहीं। तुम उसमें डालते जाओडालते जाओसब खोता चला जाता है।
मुल्ला नसरुद्दीन के पास एक युवक आया और उसने कहा कि किसी ने मुझसे कहा है कि तुम्हें ज्ञान की कुंजी मिल गई है। तो मुझे स्वीकार करो गुरुदेवमैं आपके चरणों में रहूंगा!
मुल्ला ने कहाकुंजी तो मिल गई हैलेकिन सीखने के लिए बड़ा धैर्य चाहिए। तो मेरी एक ही शर्त है कि धैर्य रखना पड़ेगा। और धैर्य की अगर परीक्षा में तुम खरे उतरेतो ही मैं तुम्हें स्वीकार करूंगा। उसने कहामैं तैयार हूं, परीक्षा मेरी ले लें।
मुल्ला ने कहाअभी तो मैं कुएं पर जा रहा हूं पानी भरनेतुम मेरे साथ आ जाओवहीं परीक्षा भी हो जाएगी।
जब मुल्ला ने उठाई बाल्टीतो उस युवक ने देखा उसमें पेंदी नहीं है। वह थोड़ा हैरान हुआमगर उसने सोचा : अपना बोलना ठीक नहींअभी परीक्षा का वक्त है। अब यह जो कर रहा है करने दो मगर यह आदमी पागल मालूम होता है। रस्सी इत्यादि ले कर और बिना पेंदी की बाल्टी ले कर यह जा कहां रहा है! शिष्य बड़ा बेचैन तो हुआलेकिन उसने अपने को संभाले रखा। उसने कहा कि धैर्य की परीक्षा हैपता नहीं यही परीक्षा हो।
मुल्ला ने कुएं में बाल्टी फेंकीहिला कर उसमें पानी भर लिया। तो नीचे जब पानी में डूब गई तो भरी मालूम पड़ने लगी। वह युवक खड़ा देख रहा है। उसने कहाहद हो रही है! यह अज्ञानी हमको ज्ञान देगा! इस मूढ़ को इतना भी पता नहीं है कि यह क्या कर रहा है! इसको ज्ञान की कुंजी मिल गई हैहम भी कहा चक्कर में पड़े जाते थे!
उसने बाल्टी खींचीबाल्टी खाली आई। मुल्ला ने कहामामला क्या है त्रफिर से पानी में डाली। अब उसका बर्दाशत करना..। वह भूल ही गया। उसने कहा कि ठहरो जीतुम मुझे जब सिखाओगे तब सिखाओगेकुछ मैं तुम्हें सिखा दूं मुफ्त! यह बाल्टी कभी न भरेगी।
मुल्ला ने कहातुम बीच में बोलेतुमने धैर्य तोड़ दिया। तुमसे मैं इतना ही कहना चाहता हूं कि तुम्हारे अहंकार की बाल्टी की कुछ जांच—परख करोगेकभी भरीअब तुम भाग जाओ यहां से। मैं तुम्हें शिष्य की तरह स्वीकार नहीं करूंगा,क्योंकि तुमने नियम भंग कर दिया। तुम धैर्य तो रखते। मैं तुम्हें कुछ दिखा रहा था।
भगा दिया तो शिष्य चला गयालेकिन रात भर सो न सका। बात तो उसे भी जंची कि बात तो यही है. कितने जन्मों से भर रहे हैं अहंकार कोभरता नहीं हैतो शायद पेंदी न होगी। यही कारण हो सकता है।
अहंकार में पेंदी है भी नहीं। तो तुम ज्ञान से भरोधन से भरोपद सेत्याग सेप्रेम से—किसी से भी भरोभरेगा नहीं। अंततः अहंकार का यह न भरना हीअहंकार की यह विफलता ही तो परमात्मा के द्वार पर लाती है। सौ—सौ चूहे खा कर बिल्ली हज को जाती है। और हज की तरफ जाने का उपाय ही नहीं है।
तो जो तुम्हें गुरु के पास ले आता हैवह भी अहंकार की विफलता ही है। लेकिन अहंकार कितना ही विफल हो जाए,आशा नहीं छोड़ता। आशा अहंकार का प्राण है। वह गुरु के पास आता हैअब वह सोचता है धर्म से भर लेंगेज्ञान से भर लेंगे,ध्यान से भर लेंगे। तो थोड़े दिन सरकता है। भरने की चेष्टा यहां भी करता है।
लेकिन अगर गुरु के प्रति समर्पण का सूत्र पैदा हो गयातो अहंकार ज्यादा दिन टिकेगा नहीं। दोनों थोड़े दिन साथ रह सकते हैंज्यादा दिन साथ नहीं रह सकते।
रहीम का एक वचन है
कहु रहीम कैसे निभै बेर केर को संग
वह डोलत रस आपने उनके फाटत अंग।
केले का वृक्ष और बेर का वृक्षदोनों का साथ—साथ होना ज्यादा दिन चल नहीं सकता।
कहु रहीम कैसे निभै बेर केर को संग
वह डोलत रस आपने.......
बेर तो अपने आनंद में मग्न हो कर डोलता है।
उनके फाटत अंग।
लेकिन उसकी शाखाओं के छूनेकीटों के छूने से केले के तो पत्ते फट जाते हैं। कोई केले के पत्ते फाड़ने के लिए बेर कोई चेष्टा करता नहींवह तो अपने रस में डोलता हैहवाएं आ गईं सुबह कीमग्न हो कर नाचने लगता है। लेकिन उसका नाचना ही केले की मौत होने लगती है।
अगर तुम्हारे भीतर अहंकार भी है—जो कि स्वाभाविक हैऔर तुम्हारा सदगुरु के प्रति प्रेम भी है—जो कि बड़ा अस्वाभाविकजो कि बड़ी महत्वपूर्ण घटना हैबड़ी अद्वितीय घटना हैअपूर्व घटना हैक्योंकि अपने प्रति प्रेम का नाम तो अहंकार हैकिसी और के प्रति प्रेम का नाम निरहंकार है। और सदगुरु के प्रति प्रेम का तो अर्थ है कि जहां से तुम्हारे अहंकार को तृप्त करने का कोई भी मौका न मिलेगा। अगर तुम सदगुरु के समर्पण मेंसदगुरु के सत्संग में नाचने लगेमदमस्त होने लगेतो ज्यादा दिन यह अहंकार टिकेगा नहींयह तो केर—बेर का संग हो जाएगा। इसके तो पत्ते अपने से फट जाएंगे। यह तो अपने से नष्ट हो जाएगा।
तुम इस पर विचार भी मत दोइसका ध्यान भी मत करोइसकी चिंता भी न लो। तुम तो डूबो सत्संग मेंसमर्पण में। यह धीरे धीरे अपने से विदा हो जाएगा। इसे विदा करने की चेष्टा भी मत करना। क्योंकि इस पर ध्यान देना ही खतरनाक है। इसकी उपेक्षा ही इससे मुक्ति का उपाय है। रहने दोजब तक है ठीक है। तुम इसकी फिक्र मत करो। तुम तो अपनी सारी ऊर्जा समर्पण में डालो। जैसे कोई आदमी सीढ़ी चढ़ता हैतो तुमने देखाएक पैर पुरानी सीढ़ी पर होता हैएक पैर नई सीढ़ी पर रखता है! फिर जब नई सीढ़ी पर पैर जम जाता हैतो पिछले पैर को उठा लेता हैफिर नए पैर को आगे की सीढ़ी पर रखता है। लेकिन ऐसी बहुत घड़ियां होती हैंजब एक पैर पुरानी सीढ़ी पर होता है और एक नई सीढ़ी पर होता है—तभी तो गति होती है।
अहंकार तुम्हारी अब तक की सीढ़ी हैसमर्पण तुम्हारा पैर है—नए की तलाश में। जब तक नए पर पैर न पड़ जाएतब तक पुराने से पैर हटाया भी नहीं जा सकता—हटाना भी मतनहीं तो मुंह के बल गिरोगे। जब पैर जम जाए नई सोढी परतो फिर उठा लेनाफिर कोई डर नहीं है। एक बार पैर को समर्पण में जम जाने दोअहंकार से उठ जाने में ज्यादा अडूचन न आएगी।
लेकिन जल्दी की भी कोई जरूरत नहीं है। चीजों को उनके स्वाभाविक ढंग से धैर्यपूर्वक होने दो। इससे चिंता मत लेना कि मुझमें अहंकार है तो कैसे समर्पण होगा?
कमरे में अंधेरा होता है तो तुम यह पूछते हो कि कमरे में इतना अंधेरा हैऔर दिन दो दिन का नहींजन्मों—जन्मों का हैन मालूम कब से हैयहां दीया जलाएंगे छोटा—सा—जलेगाइतने अंधकार में दीया जलेगाऐसा तुम पूछते नहींक्योंकि तुम जानते हो अहंकार या अंधकार कितना ही सदियों पुराना होउसका कोई अस्तित्व नहीं है। दीया जले—बोध कासमर्पण काप्रेम का तो जैसे अंधकार दीये के जलने पर विसर्जित हो जाता हैना—नुच भी नहीं करतायह भी नहीं कहता खड़े हो कर कि यह क्या अन्याय हो रहा हैमैं इस कमरे में हजारों साल से था और आज तुम अचानक आ गए मेहमान की तरह और मुझे निकलना पड़ रहा हैमैं मेजबान हूं तुम मेहमान होदीया अभी जला हैमैं कब. से यहां मौजूद हूं! नहींअंधकार शिकायत भी नहीं करताकर ही नहीं सकता। अंधकार का कोई बल थोड़े ही है! वह तो था ही इसलिए कि दीया नहीं था। अब दीया आ गया,अंधकार गया।
तो अगर तुम्हारे भीतर समर्पण का भाव पैदा हो गया है तो घबड़ाओ मत। अहंकार कितना ही प्राचीन होइस समर्पण की नई—सी फूटती कोंपल के सामने भी टिक न सकेगा। यह छोटी—सी जो ज्योति तुम्हारे भीतर समर्पण की पैदा हुई हैयह पर्याप्त है। यह सदियों पुरानेजन्मों पुराने अहंकार को जला कर राख कर देगी। इसका बल बड़ा है। इसका बल तुम्हें पता नहीं है,इसलिए चिंता उठती है। और इस चिंता में तुम कहीं भूल मत कर बैठनातुम इस चिंता में कहीं अहंकार के संबंध में बहुत विचार मत करने लगना कि कैसे इसे छोड़ेकैसे इसे हटाए! इस चिंता में वह जो ऊर्जा दीये को जलाने में लगनी चाहिए थीवह खंडित हो जाएगी।
तुम तो समग्र भाव सेसब चिंताएं छोड़कर समर्पण में अपनी ऊर्जा को उंडेले चले जाओ। वही तो ऊर्जा हैजब सारी की सारी समर्पण में समाविष्ट हो जाएगी तो अहंकार के लिए कुछ भी न बचेगा। अहंकार अपने से चला जाता है।


तीसरा प्रश्न :

मेरे जीवन के कोरे कागज पर आपने क्या लिख दिया कि मेरा जीवन ही बदल गयाजिस प्रेम और आनंद की तलाश मुझे जन्मों से थीवह प्रेम और आनंद मुझे अयाचित गुरु—प्रसाद के रूप में मिल गया। मैं तो इसका पात्र भी नहीं था। प्रभुजो संपदा आपने मुझे दी हैउसको मैं बांटना चाहता हूं। कृपा कर निर्देश और आशीष दें।

 हली तो बाततुम्हारे जीवन के कोरे कागज पर मैंने कुछ लिखा नहीं। तुम्हारे जीवन का कागज कोरा नहीं थाउसे कोरा किया। इस भ्रांति को पालना मतअन्यथा ज्ञान की जगह जानकारी में जकड़ जाओगे।

 मैंने तुम्हारे जीवन के कागज पर कुछ लिखा नहींतुमने लिख लिया होतो मेरी कोई जिम्मेवारी नहीं। मेरी तो सारी चेष्टा तुम्हारे जीवन के कागज पर जो—जो तुमने लिख रखा हैउसको पोंछ डालने की है। मैं तुम्हारी सारी जानकारी छीन लेना चाहता हूं। मैं तुम्हें निपट निर्वेद की दशा में छोड़ देना चाहता हूं। निर्वेद ही निर्वाण है। और वही हुआ भी है। लेकिन तुम्हारी पुरानी आदत देखने और सोचने की गलत व्याख्या किए चली जाती है। वही हुआ भी है।
तुम कहते हो : 'मेरे जीवन के कोरे कागज पर आपने क्या लिख दिया कि मेरा जीवन ही बदल
गया?
मैंने कुछ भी नहीं लिखा है क्योंकि लिखने से कभी किसी का जीवन बदला नहीं। लिखने से तो जो लिखा थाउसमें ही और थोड़ा जुड़ जाता है। सब लिखा हुआ फुटनोट सिद्ध होता है। तुम्हारी किताब बहुत पुरानी है। तुम बड़ा शास्त्र लिए बैठे हो,बड़ी बही—खाता! इसमें मैं कुछ लिखूंगा तो वह भी एक फुटनोट बनेगाइससे ज्यादा कुछ होने वाला नहीं है। तुम्हारा लिखा हुआ तो तुम्हारा पूरा अतीत है। इसमें मैं लिखूंगा भी तो वह खो जाएगा। नहींलिखने का मैं प्रयास भी नहीं कर रहा हूं। शिक्षक और गुरु में यही फर्क है। शिक्षक लिखता हैगुरु मिटाता है। शिक्षक सिखाता हैगुरुजो तुम सीख चुके होउससे तुम्हें मुक्त करता है। शिक्षक ज्ञान देता हैगुरु ज्ञान के ऊपर उठने की कला देता है। शिक्षक गुरु नहीं हैगुरु शिक्षक नहीं है। इन शब्दों का बड़ा भिन्न आयाम है।
शिक्षक वहजो तुम्हें शिक्षा देसंस्कार देअनुशासन देजीवन—व्यवस्थाशैली दे! शिक्षक वहजो तुम्हें कुछ देतुम्हें भरे! शिक्षक वहजो तुम्हारे भीतर उडेलता जाए और तुम्हें भर देऔर तुम्हें यह भ्रांति देने लगे कि तुम भी जानते होप्रमाण—पत्र दे देडिग्रियां दे दे। गुरु वहीजो तुम्हें कोरा करेजो तुमने सीखा हैउसे कैसे अनसीखा करोयही सिखाए।
एक जर्मन विचारक रमण महर्षि के पास आया। और उसने कहा कि मैं बड़ी दूर से आया हूं और आपसे कुछ सीखने की आशा है। रमण ने कहाफिर तुम गलत जगह आ गए। हम तो यहां सीखे को भुलाते हैं। अगर सीखना है तो कहीं और जाओ। यहां तो जब मूलने की तैयारी होतब आना।
लेकिन वही हुआ हैजो मैं कह रहा हूं। क्योंकि अगर वह नहीं हुआ होतातो वह जो तुम्हें जीवन की बदलाहट मालूम हो रही हैवह बदलाहट नहीं हो सकती थी। तुम्हारे पुराने जाल में कुछ भी जोड़ दोतुम्हारे पुराने खंडहर में कुछ भी जोड़ दो—कुछ फर्क होने वाला नहींतुम्हारा खंडहरखंडहर रहेगा। तुम्हारी प्राचीनता बड़ी हैउसमें कुछ भी नया जोड़ा जाएवह खो जाएगा। वह तो ऐसा है कि जैसे सागर में कोई एक चम्मच शक्कर डाल दे और आशा करे कि सागर मीठा हो जाएगा। तुम्हारे भीतर शक्कर डालने का सवाल नहीं है—तुम्हारे भीतर से तो कैसे तुम्हारे विष को बाहर किया जाए..। और तुम अब तक जो भी रहे हो,गलत रहे हो। जो भी तुमने किया है और सोचा है वह सब गलत हुआ है तुम्हारा जीवन सिर्फ एक समस्या है। तुमने जीवन के रहस्य को जाना नहीं और न जीवन के उत्सव में तुम प्रविष्ट हुए हो। तुम तो समस्याओं के जंगल में खो गए हो।
मैं तुम्हें सिद्धांत नहीं दे रहा हूं। मैं तुम्हारी समस्याएं छीन रहा हूं। पर तुम्हारी व्याख्या स्वाभाविक है। जो घटेगा नया,उसको भी तो तुम पुरानी ही आंखों से देखोगे।
तो तुम कहते हो. 'मेरे जीवन के कोरे कागज पर आपने क्या लिख दिया कि मेरा जीवन ही बदल गया?
जीवन बदला हैक्योंकि तुम्हारे जीवन के कागज से मैंने कुछ लिखावटें छीन ली हैंतुम्हें थोड़ी जगह दीतुम्हें थोड़ा रिक्त स्थान दियातुम्हारे भीतर के कूडे—कबाड़ को थोड़ा कम कियातुम्हें थोड़ा अवकाश दिया है। उसी अवकाश में उतरता है परमात्मा। जब तुम बिलकुल खाली होते होतो परमात्मा उतरता है। जब तक तुम भरे होते होतब तक उसको जगह ही नहीं कि उतर आए।
वर्षा होती हैदेखापहाड़ों पर भी होती हैलेकिन पहाड़ खाली रह जाते हैंक्योंकि पहले से ही भरे हैं। फिर खाई—खड्डों में होती है तो झीलें बन जाती हैंक्योंकि खाई—खड्डे खाली थेजगह थीतो पानी भर जाता है। परमात्मा तो बरस ही रहा है,सब पर बरस रहा हैजितना मुझ पर उतना तुम परलेकिन अगर तुम भरे हो तो तुम खाली रह जाओगेअगर तुम खाली हो तो भर दिए जाओगे। इस जीवन के रहस्यपूर्ण नियम को ठीक से खयाल में ले लेना। अगर तुम भरे हो पहाड़ की तरह और तुम्हारा अहंकार पहाड़ के शिखर की तरह अकड़ा खड़ा हैतो परमात्मा बरसता रहेगा और तुम वंचित रह जाओगे। तुम बन जाओ झील की तरहखाई—खड्डों की तरहनिरहंकारविनम्रना—कुछदावेदार नहींसिर्फ शून्य के उदघोषक—और परमात्मा तुम्हें भर देगा। तुम मिटो!
यही तो अष्टावक्र ने कहा कि जब तक 'मैं हूं', तब तक सत्य नहीं। जहां 'मैंन रहावहीं सत्य उतर आता है।
मेरी पूरी चेष्टा तुम्हें यह अदभुत कला सिखाने की है कि तुम कैसे मिटोकि तुम कैसे मरो। इसलिए तो मैं कहता हूं. मैं मृत्यु सिखाता हूं। क्योंकि वही द्वार है परम जीवन को पाने का। इससे ही बदलाहट की किरण तुम्हारे भीतर आई है।
'जिस प्रेम और आनंद की तलाश मुझे जन्मों से थीवह प्रेम और आनंद मुझे अयाचित गुरु—प्रसाद के रूप में मिल गया।'
अयाचित ही मिलता है। याचना से कुछ मिलेदो कौड़ी का है। मांग कर कुछ मिलेमूल्य न रहा। बिन मांगे मिलेतो ही मूल्यवान है।
ध्यान रखनाइस जगत में भिखारी की तरह तुम अगर मांगते रहेमांगते रहे,.. वही तो वासना है। वासना का अर्थ क्या हैमांग। तुम कहते हो : यह मिलेयह मिलेयह मिले! तुम जितना मांगते होउतना ही बड़ा भिखमंगापन होता जाता हैऔर उतना ही जीवन तुम्हें लगता है विषाद से भरा हुआ। तुम जो मांगते होमिलता नहीं मालूम होता।
स्वामी राम ने कहा है कि एक रास्ते से मैं गुजरता था। एक बच्चा बहुत परेशान था। सुबह थीधूप निकली थीसर्दी के दिन थे और बच्चा अपान में खेल रहा था। वह अपनी छाया को पकड़ना चाहता था। तो उचक—उचक कर छाया को पकड़ रहा था। बार—बार थक जाता थादुखी हो जाता थाउसकी आंख में आंसू आ गएफिर छलांग लगाता। लेकिन जब तुम छलांग लगाओगेतुम्हारी छाया भी छलांग लगा जाती है। वह छाया को पकड़ने की कोशिश करता हैछाया नहीं पकड़ पाता है। राम खड़े देख रहे हैंखिलखिला कर हंसने लगे। उस बच्चे ने राम की तरफ देखा। वे बड़े प्यारे संन्यासी थेअदभुत संन्यासी थे! वे उस बच्चे के पास गए। उन्होंने कहाजो मैं करता रहा जन्म—जन्मवही तू कर रहा है। फिर मैंने तो तरकीब पा लीमैं तुझे तरकीब बता दूं?
वह छोटा—सा बच्चा रोता हुआ बोला : बताएंकैसे पकडूं?
राम ने उसका हाथ उठा कर उसके माथे पर रख दिया। देखा उधर छाया पर भी उसका हाथ माथे पर पड़ गया। वह बच्चा हंसने लगा। वह प्रसन्न हो गया।
उस बच्चे की मां ने राम से कहाआपने हद कर दी! आपके बच्चे हैं?
राम ने कहामेरे बच्चे तो नहीं। लेकिन जन्मों—जन्मों का यही अनुभव मेरा भी है। जब तक दौड़ोपकड़ो—हाथ कुछ नहीं आता। जब अपने पर हाथ रख कर बैठ जाओहाथ फैलाओ ही मतमांगो ही मतदौड़ो ही मतछीना—झपटी छोड़ो—सब मिल जाता है।
राम ने कहामैंने एक घर क्या छोड़ासारा विश्व मेरा हो गया। एक कुटियाएक आंगन क्या छोड़ासारा आकाश मेरा आंगन हो गया। अब चांद—तारे मेरे आयन में चलते हैंकुज मेरे आयन में निकलता है।
तुम्हारे जीवन में जो भी महत्वपूर्ण घटेगाअयाचित घटेगा। और नहीं घट रहा हैक्योंकि तुम याचना से भरे होतुम्हारी याचना ही अवरोध बन रही है। मांगो मत। अगर चाहते हो तो मांगो मत। अगर चाहते हो तो चाहो मत। होगाअपने से हो जाता है। यह तुम्हीं थोड़े ही परमात्मा को तलाश रहे होपरमात्मा भी तुम्हें तलाश रहा है। अगर तुम्हीं तलाश रहे होते तो खोजना मुश्किल था। अगर वह छिप रहा होता तो खोजना मुश्किल था। कैसे तुम तलाशतेकुछ पता—ठिकाना भी तो नहीं उसका। वह भी तुम्हें तलाश रहा है। उसके भी अदृश्य हाथ तुम्हारे आसपास आते हैंमगर तुम्हें मौजूद ही नहीं पाते। तुम कुछ और ही खोज में निकल गए हो।
दो मित्र एक सुबह मिले। एक ने कहारात मैंने सपना देखा कि गांव में जो प्रदर्शनीनुमाइश लगी हैमैं उसे देखने गया हूं। बड़ा मजा आया सपने मेंनुमाइश गया हूं देखनेबड़ा मजा आया। दूसरे ने कहा. अरे इसमें क्या रखा हैरात मैंने सपना देखा कि हेमामालिनी और मैं दोनों एक नाव पर सवारपूर्णिमा की रात—शरदपूर्णिमा!
मित्र जरा उदास हो गया। उसने कहा कि अरेतो तुमने मुझे क्यों नहीं बुलाया?
तो उसने कहामैं गया थातुम्हारी मां ने कहा कि वह तो नुमाइश में गया है।
परमात्मा तुम्हारे पास आता हैलेकिन तुम कहीं और होतुम कभी घर मिलते नहींतुम कोई और सपना देख रहे हो,तुम किसी नुमाइश में गए होतुम किसी मेले में भटक रहे हो। तुम वहां तो होते ही नहीं जहां तुम दिखाई पड़ते हो। और परमात्मा अभी तक नहीं समझ पाया और कभी नहीं समझ पाएगाक्योंकि परमात्मा तो वहीं होता है जहां दिखाई पड़ता है। वह अभी भी नहीं समझ पाया कि यह असंभव कैसे घट रहा हैकि आदमी जहां दिखाई पड़ता है वहां होता नहीं! वह तुम्हें वहीं खोजता है—अपने सीधे सरलपन मेंजहां तुम दिखाई पड़ते होलेकिन वहां तुम होते नहीं। बैठे पूना में हो सकते होऔर होओ दिल्ली में। हो सकते हो कि बैठे दफ्तर के बाहर एक छोटे से प्ले पर— चपरासी—और सोच रहे हो कि राष्ट्रपति हो गए हो।
तो जो तुम सोच रहे होवहीं तुम्हारा होना है। यहां तो देह बैठी है मुर्दे की भांतिलेकिन परमात्मा यहीं खोजेगा। और तुम्हारा मन याचनाओं के जाल में भागा हुआ है— भविष्य में। न मालूम कहां—कहां पर मारते हो तुम! जिस दिन तुम कुछ न मांगोगेउस दिन एक क्रांति घटती हैउस दिन तुम अपने घर होते हो। जब मांग ही नहीं रही तो कहीं जाना न रहा। मांग ले जाती हैदूर—दूर भटकाती है—चांद—तारो मेंभविष्य मेंस्वर्ग —नरकों में।
मांग केयाचना के कारण ही समय पैदा होता है। मैं जब कहता हूं मांग के कारण समय पैदा होता हैतो तुम घड़ी के समय की मत सोचना। घड़ी का समय तो अलग बात हैलेकिन तुम्हारे अंतस—जगत में जो समय हैजो काल की घटना घटती हैवह याचना के कारण घटती है। तुम मांगते होइसलिए भविष्य पैदा होता है। अगर तुम मांगो न तो कैसा भविष्यअगर तुम कल के संबंध में न सोचो तो कैसा कलतो फिर सिर्फ आज हैआज भी कहना ठीक नहीं—अभीहै—यही क्षण! बस एक क्षण ही सदा है—यही क्षण! यही शाश्वत है।
अयाचित मिलता है परमात्मा। क्योंकि जब तुम याचना नहीं करतेसमय मिट जाता हैसमय में भटकने के सपने मिट जाते हैं। जब तुम याचना नहीं करतेतब तुम ठीक वहां होते हो जहां तुम होतुम अपने केंद्र पर होते हो। वहीं परमात्मा का हाथ तुम्हें खोज सकता है और कहीं नहीं खोज सकता। इसलिए अष्टावक्र ने कहा जो जैसा हैउसे वैसा ही जान लेना। जो प्राप्त हैउस प्राप्त में संतुष्ट हो जाना। तो फिर तुम वहीं रहोगेजहां तुम हो। जो प्राप्त हैउसमें संतुष्टऔर जो जैसा है उसका वैसा ही स्वीकारन सुख की आकांक्षान दुख से बचने का उपायसुख है तो सुख हैदुख है तो दुख है—तुम साक्षी—मात्र! इस घड़ी में अयाचित स्वर्ग का राज्य तुम पर बरस उठता है। तुम थोड़े ही स्वर्ग के राज्य में जाते होस्वर्ग का राज्य तुम पर बरस जाता है।
'अयाचित गुरु—प्रसाद के रूप में मिल गया। '
और गुरु तो केवल द्वार है अगर तुम गुरु के पास झुके तो तुम द्वार के पास झुके। गुरु कोई व्यक्ति नहीं है और गुरु को भूल कर भी व्यक्ति की तरह सोचना मतअन्यथागुरु को तुमने व्यक्ति सोचा कि दीवाल बना लिया।
गुरु व्यक्ति नहीं है। गुरु तो एक घटना हैएक अपूर्व घटना है! उसके पास झुक कर अगर तुमने देखा तो तुम गुरु के आर—पार देख पाओगे। गुरु है ही नहीं—नहीं हैइसीलिए गुरु है। उसके न होने में ही उसका सारा राज है। तुम अगर गुरु में गौर से देखोगे तो तुम पाओगे पारदर्शी है। जैसे काच के आरपार दिखाई पड़ता है। शुद्ध काच! पता भी नहीं चलता कि बीच में कुछ है—ऐसा गुरु है पारदर्शी व्यक्तित्व। ठोस नहीं है उसके भीतर कुछ भी।
अगर तुमने गुरु में गौर से देखा... और गौर से तो तुम तभी देखोगे जब तुम्हारे भीतर प्रेम और समर्पण होगाश्रद्धा होगीभरोसा होगा—तो तुम आंखें गड़ा कर गौर से देखोगेतुम गुरु पर ध्यान करोगे।
तुमने सुनी है गुरु पर ध्यान करने की बातलेकिन अर्थ शायद तुमने कभी न समझा हो। गुरु पर ध्यान करने का मतलब होता है कि अपने गुरु का नाम जपो? —नहीं। गुरु पर ध्यान करने का मतलब यह नहीं होता कि गुरु का फोटो रख लो और उसको देखो। नहींगुरु पर ध्यान करने का अर्थ होता है. गुरु को देखो—और देखो उसके न होने को कि वह है नहीं। देखो उसके भीतर जो शून्य घना हो कर उपस्थित हुआ हैजो अनुपस्थिति उपस्थित हुई हैउसे देखो! और उस देखने मेंदेखने में सेअचानक तुम्हें परमात्मा की झलक मिलनी शुरू हो जाएगी। गुरु द्वार है।
जीसस ने कहा है 'मैं हूं द्वार! मैं हूं मार्ग!ठीक कहा है। जिनसे कहा थावे शिष्य थेउनके लिए ही कहा था।
जो भी तुम्हें गुरु जैसा लगेजो तुम्हारे मन को भा जाएफिर उस पर ध्यान करने लगना। इस ध्यान की प्रक्रिया को हम सत्संग कहते रहे हैं। सत्संग का अर्थ होता है गुरु के पास बैठ जाना और चुपचाप बैठे रहनादेखनाझांकनाअपने को शांत करकेविचार—शून्य करकेखाली करके गुरु की मौजूदगी का आनंद लेनास्वाद लेना! गुरु का स्वाद—सत्संग—धीरे— धीरे चखना! धीरे— धीरे गुरु की मधुरिमा तुममें व्याप्त होती जाए! धीरे — धीरे गुरु तुम्हारे भीतर उठने लगेतुम्हारे कंठ से तुम्हारे हृदय में जाने लगे!
एक मुसलमान फकीर बायजीद एक मरघट से निकलता था। अचानक उसे ऐसा भास हुआ कि कोई उससे कहता है हृदय के अंतरतम से कि रुक जा! इस मरघट में कुछ होने को है। तो उसने और मित्रों को विदा कर दिया। मित्रों ने कहा भी कि यह मरघट हैयह कोई रुकने की जगह नहींरात तकलीफ में पड़ जाओगेभूत—प्रेत होते हैं। उसने कहा कि भीतर मुझे कुछ कहता हैरुक जा! आप लोग जाएं।
वे तो वैसे भी नहीं रुकना चाहते थेमरघट में कौन रुकना चाहता था! लेकिन अकेला बायजीद रुक गया। फिर भीतर से उसको आवाज हुई कि इसके पहले कि सूरज ढल जाएतू बहुत सी खोपडियां इकट्ठी कर ले। थोड़ा भयभीत भी हुआ कि यह मामला क्या है! यह कोई भूत—प्रेत तो नहींजो मुझे इस तरह के सुझाव दे रहा है! लेकिन उसने कहामेरा अगर परमात्मा पर भरोसा है तो वह जाने। उसने कुछ खोपडियां इकट्ठी कर लीं। जब वह खोपडियां इकट्ठी कर रहा था तो भीतर से आवाज हुई एक—एक खोपड़ी को गौर से देख। तो उसने कहाखोपड़ी में गौर से देखने को क्या हैसभी खोपडियां एक जैसी होती हैं। फिर भी आवाज हुई कि कोई खोपड़ी एक जैसी नहीं होती। दो आदमी एक जैसे नहीं होते तो दो खोपडियां कैसे एक जैसी हो सकती हैंदेखगौर से देख!
उसने एक—एक खोपड़ी को गौर से देखावह बड़ा चकित हुआ। कुछ खोपड़ियाँ थींजिनके दोनों कान के बीच में दीवाल थी—तो एक कान में कुछ पड़े तो दूसरे कान तक नहीं पहुंचे। कुछ खोपडियां थींजिनके दोनों कान के बीच में सुरंग थी—एक कान में पहुंचे तो दूसरे कान तक पहुंच जाए। और कुछ खोपडियां थींजिनमें न केवल दोनों कानों के बीच में सुरंग थीबल्कि उस सुरंग के मध्य से एक और सुरंग आती थी जो हृदय तक चली गई थीजो नीचे कंठ में उतर गई थी। वह बड़ा हैरान हुआ। उसने कहाहम तो सोचते थे सभी खोपडियां एक जैसी होती हैं। हे प्रभु! अब इसका अर्थ और बता दो!
तो उसने कहापहली खोपडियां उन लोगों की हैंजो सुनते मालूम पड़ते थेलेकिन जिन्होंने कभी सुना नहीं। दूसरी खोपडियां उन लोगों की हैंजो सुनते थेलेकिन दूसरे कान से निकाल देते थे—जिन्होंने कभी गुना नहीं। और तीसरी खोपड़ियाँ उन लोगों की हैंजिन्होंने सुना और जो हृदय में पी गए। ये तीसरी खोपडियां सत्सगियों की हैं।
जब मैंने बायजीद के जीवन में यह उल्लेख पढ़ा तो बड़ा प्यारा लगा. तीसरी खोपडियां सत्सगियों की हैं! ये समादर योग्य हैं!
सत्संग का अर्थ होता है गुरु के पास। अगर बोले गुरु तो उसके शब्द सुननाअगर न बोले तो उसका मौन सुनना। कुछ करने को कहे तो कर देनाकुछ न करने को कहे तो न करना। गुरु के पास होना। इस पास होने को अपने भीतर उतरने देना। वह जो गुरु की तरंग हैउस तरंग के साथ तरंगित होना। वह जो गुरु की भाव—दशा हैथोड़े— थोड़े उसके साथ उड़ना।
तुमने देखाछोटे—छोटे पक्षियों को उनके मां—बाप अपने साथ उड़ाते हैं! उनके पंख अभी कमजोर हैंलेकिन मां—बाप साथ जा रहे हैं तो वे भी हिम्मत करते हैं। थोड़ी दूर जाते हैंफिर थक कर लौट आते। फिर दूसरे दिन और थोड़ी दूर जातेफिर थक कर लौट आते। फिर तीसरे दिन और थोड़ी दूर जाते। एक दिनदूर सारा आकाश उनका अपना हो जाता है। फिर मां —बाप के साथ जाने की जरूरत भी नहीं होतीफिर वे अकेले जाने लगते हैं।
ऐसा ही है परमात्मा का अनुभव। गुरु के साथ थोड़ा— थोड़ा उड़ कर तुम्हारे पंख मजबूत हो जाएं। थोड़ा— थोड़ा जाते—जातेतुम्हारी हिम्मत बढ़ती जाएगी। श्रद्धास्वयं पर भरोसा पैदा होगा। एक दिन गुरु की कोई जरूरत न रह जाएगी—तुम्हारे भीतर का गुरु जग गया! बाहर का गुरु तो भीतर के गुरु को जगाने का एक उपाय मात्र है।
'जन्मों—जन्मों से जिसकी मुझे खोज थीवह प्रेम और आनंद मुझे अयाचित गुरु—प्रसाद के रूप में मिल गया। '
अगर तुम याचना—शून्य हो तो मिलेगा। अगर तुम गुरु के पास हो तो प्रसाद बरसेगा। पास होने से ही बरसता हैकुछ करने की बहुत बात नहीं है। कोई पहुंच गयाउसकी मौजूदगी में तुम्हारा जीवन भी उस धारा में बहने लगता है। कोई पहुंच गया हैउसके साथ—साथ तुम भी उठने लगते हो आकाश की तरफगुरुत्वाकर्षण का वजन तुम पर कम होने लगता है। कोई उड़ चुका! किसी ने जान लिया कि उड़ने की घटना होती हैघटती है! किसी का सारा आकाश अपना हो गया! उसकी मौजूदगी में तुम भी अपने पंख धीरे — धीरे फड़फड़ाने लगते हो। बस इतना ही।
'मैं तो इसका पात्र भी नहीं था।'
जब भी यह घटना घटेगीतो निश्चित यह भी अनुभव में आएगा कि मैं इसका पात्र नहीं था। क्योंकि परमात्मा इतनी बड़ी घटना है कि कोई भी उसका पात्र नहीं हो सकता। जो कहे कि मैं पात्र थाउसे तो परमात्मा घटता ही नहीं। अपात्र को घटता नहींक्योंकि अपात्र तैयार नहीं। सुपात्र को घटता हैलेकिन तभीजब सुपात्र कहता है. मैं बिलकुल अपात्र हूं। यह विरोधाभास देखते हो! अपात्र को घटता नहींक्योंकि उसका पात्र तैयार नहींफूटा हैजगह—जगह से टूटा हैअगर ठीक भी है,तो उल्टा रखा है। बरसते रहो लाख उस परसब बह जाएगाउसमें न भरेगा। यासीधा भी रखा है तो ढक्कन बंद है। उसका ढक्कन भीतर न जाने देगाखुला नहीं हैकुछ भीतर लेने को राजी नहीं है। अपात्र को तो कभी परमात्मा नहीं घटतासुपात्र को घटता है। सुपात्र का अर्थ हैजिसमें छिद्र नहीं! सुपात्र का अर्थ हैजो उल्टा नहीं रखा। सुपात्र का अर्थ हैजो सीधा रखा है। सुपात्र का अर्थ हैजिसका ढक्कन खुला हैढक्कन बंद नहीं। बसयही तो शिष्यत्व है। लेकिनसुपात्र का एक अनिवार्य अंग है. यह भाव कि मैं बिलकुल अपात्र हूं। मैं इतना छोटा—सा पात्रइतनी बड़ी घटना मुझमें घटेगी कैसे! तुम सीधे भला रखे रहो,ढक्कन खोल कर रखे रहोछिद्र भी नहीं हैतो भी इतनी बड़ी घटना मुझमें घट सकती है—यह कभी भरोसा नहीं आता। जब घट जाता हैतब भी भरोसा नहीं आता।
सूफी फकीर कहते हैं कि संसार से परमात्मा को जोड्ने वाला जो सेतु हैउसके इस पार खड़े हो कर भरोसा नहीं आता कि यह सेतु दूसरी पार जाता होगाक्योंकि दूसरा पार दिखाई ही नहीं पड़ता। यह सेतु कहीं रास्ते में ही त्रिशंकु की तरह अटका तो नहीं देगाक्योंकि दूसरा किनारा तो दिखाई ही नहीं पड़ता है।
और जब कोई उस सेतु पर चढ़ कर दूसरे किनारे पर पहुंच जाता हैतब भी यह भरोसा नहीं आता। क्योंकि अब पहला किनारा दिखाई नहीं पड़ता। अब शक—सुबहा होने लगता है कि पहला किनारा था भी! घटना इतनी बड़ी है—इस तरफ से भी समझ में नहीं आतीउस तरफ से भी समझ में नहीं आती। घटना इतनी बड़ी है! समझ से बड़ी हैइसलिए समझ में नहीं आती। पात्र छोटा हैजो प्रसाद बरसता हैवह बहुत बड़ा है। पात्र की सीमा हैप्रसाद है असीमअनिर्वचनीयअव्याख्य।
इसलिए सुपात्र की अनिवार्य शर्त है इस बात का बोध कि मैं तो अपात्र हूं। जो दावेदार बनावह परमात्मा से चूका। जिसने कहा मुझे मिलना चाहिए—क्योंकि देखो कितनी मैंने की तपश्चर्याकितने उपवासकितने व्रतकितने नियमकितने अनुशासनकितना ध्यानकितनी नमाजकितनी प्रार्थनामुझे मिलना चाहिएयह मेरा हिसाब हैमेरे साथ अन्याय हो रहा है;यह देखो तो मैंने क्या—क्या किया—वह चूक जाएगा। उसके इस दावे में ही चूक जाएगाक्योंकि दावा क्षुद्र का है।
तुमने कितने बार सिर झुकायाइससे क्या लेना—देनापरमात्मा के मिलने से क्या संगति है कि तुमने नमाज में बहुत सिर झुकायाकवायद हो गई होगी तो उसका तुम्हें लाभ भी मिल गया होगा! कि तुमने योगासन किएतो ठीकतुम थोड़े ज्यादा दिन जिंदा रह लिए होओगे! कि तुमने प्रार्थना की तो प्रार्थना का मजा ले लिया होगा। प्रार्थना का संगीत हैउसमें थोड़ी देर तुम प्रफुल्लित हो लिए होओगे। और क्या चाहिए 1: तुमने जो कियाउससे कुछ दावा नहीं बनता। इसलिए जो दावेदार हैंवे चूक जाते हैं। यहां तो गैर—दावेदार पाते हैं।
तो तुम पथ के दावेदार मत बनना। तुम यह तो कहना ही मत कभी भूल कर कि अब मुझे मिलना चाहिएजो मैं कर सकता थाकर चुका। वही बाधा हो जाएगी—वह भाव! तुम तो यही जानना कि मेरे किए क्या होगा! करता हूं क्योंकि बिना किए नहीं रहा जाता। कुछ करता हूं, लेकिन मेरे किए
होना क्या है! मेरे हाथ छोटे हैंजो पाना हैबहुत विराट है! मेरी मुट्ठी में कैसे समाएगा?
मैंने सुना हैएक कवि हिमालय की यात्रा को गया। उसने पहाड़ों से उतरते ग्लेशियरउनकी सरकती हुई मरमर ध्वनि सुनी। वह अपनी प्रेयसी के लिए एक बोतल में ग्लेशियर का जल भर लाया। घर आ कर जब बोतल से जल उंडेला तो घुप्प—घुप्पइसके सिवा कुछ आवाज न हुई। उसने कहायह मामला क्या हैक्योंकि जब मैंने ग्लेशियर में देखा था उतरती पहाड़ से जलधारबहती जलधार में बर्फ की चट्टानेंतो ऐसा मधुर रव था—वह कहां गया?
तुम कोशिश करके देख सकते हो। गए समुद्र के तट परदेखीं समुद्र की उड़ा लहरेंटकराती चट्टानों सेकरतीं शोरगुल,देखा उनका नृत्यआह्लादित हुए— भर लाए एक बोतल में थोड़ा—सा सागर। घर आ कर उंडेला—घुप्प—घुप्प! वे सारी तूफानी आवाजेंसागर का वह विराट रूपवह तांडव—नृत्य—कुछ भी नहींघुप्प—घुप्प—सब खो जाता है।
हमारी बोतलें बड़ी छोटी हैं! परमात्मा का सागर सभी सागरों से बड़ा है। हमारी समझ बड़ी छोटी है। हम इस समझ में न तो अनंत सौंदर्य भर पातेन अनंत सत्य भर पातेन अनंत जीवन भर पाते। इसलिए दावेदार मत बनना।
यह लक्षण है शिष्य का कि वह जानता रहे कि मैं तो इसका पात्र ही नही—और तुम पात्र हो जाओगे। जानते—जानते कि मैं पात्र नहीं—पात्रता बड़ी होगी। तुम जिस दिन कहोगेमैं बिलकुल अपात्र हूं—उसी क्षण घटना घट जाएगीउसी क्षण सब तुम्हारे भीतर उतर आएगा। तुम्हारे 'न होनेमें सब है! तुम्हारे 'होनेमें सब अटका है।
'जो संपदा आपने मुझे दीउसको मैं बांटना चाहता हूं। कृपापूर्वक निर्देश और आशीष दें!'
चाह मत लाओ बीच में। बांटना चाहते हो तो गड़बड़ हो जाएगी। बटेगी। तुम प्रतीक्षा करो। जब तुम खूब भर जाओगे तो ऊपर से बहेगी। जल्दी मत करनाक्योंकि बांटने की अगर चेष्टा की तो उसी चेष्टा में तुम्हारा अहंकार फिर से खड़ा हो सकता है। और उसी चेष्टा मेंजो ज्ञान की तरह बन रहा थावह जानकारी की तरह मर जा सकता है। तुम चेष्टा मत करनातुम प्रतीक्षा करो। जैसे अयाचित घटना घटी हैऐसे ही अयाचित तुमसे बंटनी भी S)रू हो जाएगी। क्या होगाएक पात्र रखा हैवर्षा का जल गिर रहा हैभर गयाभर गयाभर गया—क्या होगा फिरफिर पात्र के ऊपर से जलधार बहेगी। बड़ी से बड़ी झीलें भर जाती हैं तो उनके ऊपर से जलधार बहने लगती है। नदियां भर जाती हैं तो बाढ़ आ जाती है।
जब तुम्हारे भीतर इतना भर जाएगा कि तुम न संभाल सकोगेतब अपने से बहेगा। बसउसकी प्रतीक्षा करो। और कोई निर्देश मैं न दूंगाक्योंकि तुमने कोई भी चेष्टा की तो खराब कर लोगे। तुम्हारी चेष्टा विकृति लाएगी। तुम तो कहो. जब तुझे बंटना होबंट जाना! फिर जब बंटने लगे तो तुम रोकना मत। तुम अपने को बीच से हटा लो—न तुम बांटनान तुम रोकना।
दो तरह के लोग हैं। कुछ हैंजब जिनके जीवन में थोड़ी—सी किरण आती हैतो वे तत्‍क्षण उत्सुक होते हैं कि बांट दें। स्वाभाविक है। क्योंकि जो इतना प्रीतिपूर्ण हमें घटता हैहम चाहते हैं हमारे प्रियजनों को भी मिल जाए। यह बिलकुल मानवीय है। पति को मिला तो सोचता है पत्नी को कह दे। पत्नी को मिला तो सोचती है पति को कह दे। किसी को मिला तो सोचता है जाऊंअपने मित्रों को खबर दे दूं कि तुम कहां भटक रहे होमिल सकता हैमिला है! मैं स्वाद ले कर आ रहा हूं। अब यह मैं कोई धारणा की बात नहीं कर रहा हूं, अनुभव की कह रहा हूं!
तो तुम्हारा मन होता है कि तुम कह दो जा कर। मगर गलती में पड़ जाओगे। तुमने अगर चेष्टा करके कहातो तुम अभी पूरे न भरे थे। और घड़ा जब तक पूरा नहीं भरतातब तक शोरगुल करता है। जब भर जाता हैतब मौन से बहता है। मौन से ही जाने देना इस बात को। और ध्यान रखनातुमने अगर शोरगुल किया तो अड़चन होगी।
एक बात खयाल में लोअगर पति को मिल गई कोई बातध्यान की थोड़ी—सी संपदा मिलीस्वाभाविक है कि चाहे कि अपनी पत्नी को दे दे। और क्षुद्र संपदाएं भी पत्नी को दी थींइसके मुकाबले तो क्या भेंट होगी! सोचता है अपनी पत्नी को दे दे। लेकिन अगर चेष्टा कीकि अड़चन हो जाएगी। तुम्हारी चेष्टा के कारण ही पत्नी सुरक्षा करने लगेगीतुम पर भरोसा न करेगी। हीरे—जवाहरात तुम ले आते होतो वे मान लेती हैंक्योंकि वे प्रत्यक्ष दिखाई पड़ते हैंयह ध्यान तो तुम्हीं को अनुभव होता हैउसे तो दिखाई नहीं पड़ता। वह कहेगी. 'दिमाग खराब हो गयाहोश में तो हैं त्रकिस जाल में पड़ गए हैं?'
और पत्नियां बड़ी व्यावहांरिक हैंबड़ी पार्थिव हैंभूमि में उनकी जड़ें हैं। आदमी तो थोड़ा आकाश में भी उड़ेउनकी भूमि में जड़ें हैंबिलकुल व्यावहांरिक हैं। वे कहेंगी : 'किस नासमझी में पड़े होअरेबाल—बच्चों की फिक्र करो। कहां का ध्यान?अभी धन पास नहीं हैतुम ध्यान में लग गएऔर अभी तो तुम जवान हो। यह क्या झंझट कर रहे हो रूम पत्नी और उपद्रव खड़े कर देगी अगर तुमने कहा। क्योंकि पत्नी को लगेगातुम तो उसके हाथ के बाहर होने लगे।
पत्नी ऐसी कोई भी चीज बर्दाश्त नहीं कर सकतीजो तुम्हें मिल गई है और जिसमें वह भागीदार नहीं हो सकती। कोई चीज प्राइवेटनिजी तुम्हें मिल गई हैजिसको तुम भागीदार नहीं बना सकते पत्नी को—पत्नी बर्दाश्त नहीं करेगी। पहले तो वह यही सिद्ध करेगी कि तुम्हें मिली नहींतुम भ्रम में पड़ गए हो। कहां मिलताकिसको मिलताकिस नासमझी में पड़े हो,किसी के सम्मोहन में आ गएछोड़ो ये बातेंदिमाग खराब हो जाएगा।
वह तुम्हें खींचने की कोशिश करने लगेगी। जब तक तुम आते थे ध्यान करनेशांति की तलाश मेंवह शायद राजी भी थी। अगर तुम मस्त होने लगे.. मस्ती उसने मांगी भी न थी। पत्नी चाहती थीपति थोड़ा शांत हो जाएछोटी—छोटी बातों में झल्लाए ननाराज न होपत्नी की आकांक्षा यह नहीं थी कि तुम आत्मा—परमात्मा को जान लो। वह इतना ही जानती थी कि एक सज्जन पति हो जाओ—बसपर्याप्त है! अब तुम कहने लगेतुम्हें ध्यान घटा! अब तुम गुनगुनाने लगेतुम डोलने लगे! अब पत्नी घबडाई कि यह जरा ज्यादा हो गया।
मैंने सुना है कि एक युवती किसी व्यक्ति के प्रेम में थी। युवती थी कैथोलिक ईसाई और जिसके वह प्रेम में पड़ी 'थी,वह था प्रोटेस्टेंट ईसाई। तो युवती की मां ने कहायह विवाह हो नहीं सकताहमारे धर्म भिन्न—भिन्नहमारा संप्रदाय भिन्न—भिन्न। लेकिन लड़की बहुत दीवानी थी तो मां ने कहा : एक ही रास्ता है यह विवाह करने का कि वह लड़का कैथोलिक होने को राजी हो जाए। पहले तू यह कोशिश कर।
तो लड़की कोशिश करने लगी। लड़का भी प्रेम में था। और रोज—रोज आ कर मां को खबर देने लगी कि सब ठीक चल रहा हैधीरे — धीरे वह झुक रहा है।
एक दिन आ कर खबर दी कि आज तो चर्च भी गया था। एक दिन आ कर खबर दी कि अब तो वह कैथोलिक धर्म में विश्वास भी करने लगा है। ऐसे महीने बीते। एक दिन रोती हुई घर आई। मां ने पूछाक्या हुआसब तो ठीक चल रहा था!
उसने कहाजरूरत से ज्यादा हो गया। वह अब कैथोलिक पादरी होना चाहता है। अब वह विवाह करना ही नहीं चाहता,वह ब्रह्मचर्य..! तो कैथोलिक पादरी तो ब्रह्मचारी होते हैं। मैंने जरा जरूरत से ज्यादा कर दिया।
पत्नी ने हीहो सकता हैतुम्हें ध्यान करने भेजा होलेकिन संन्यास लेने नहीं भेजा था। यह जरा ज्यादा हो गया। तुम तो कैथोलिक पादरी होने की तैयारी करने लगे। हो सकता है पति ने ही पत्नी को भेजा होक्योंकि कौन पति अपनी पत्नी से परेशान नहीं है! वह कहता है कि जाचल चल अब ध्यान ही सीख ले—कुछ तो कलह बंद होकुछ तो घर में शांति रहे। मगर पति ने यह नहीं चाहा था कि तुम संन्यासी हो जाओकि पत्नी ध्यान में मस्त होने लगेकि लोक—लाज खो कर मीरा की तरह नाचने लगे—यह नहीं चाहा था। यह तो मीरा के घर वालों को भी पसंद नहीं पड़ा थाइसलिए तो जहर का प्याला भेज दिया था।
जल्दी मत करनानहीं तो दूसरा बाधा डालने लगेगा। जब तुम्हारे भीतर कुछ पैदा होने लगे तो संभालनाछिपाना। कबीर ने कहा है. 'हीरा पायो गांठ गठियायो!जल्दी से गांठ लगा लेनाकिसी को पता भी न चले! नहीं तो चोर बहुत हैंबेईमान. बहुत हैंबाधा डालने वाले बहुत हैं और ईर्ष्यालु बहुत हैं! और ऐसा तो कोई भी मानने को राजी नहीं होगा कि तुमको ध्यान हो गया। क्योंकि इससे तो लोगों के अहंकार को चोट लगती है।
जब भी तुम कहोगे मुझे ध्यान हो गयाकोई नहीं मानने वाला है। क्योंकि उनको नहीं हुआतुम्हें कैसे हो सकता है! उनसे पहलेतुम्हें हो सकता हैकोई यह बात मानने को राजी नहीं। इसलिए जब भी तुम भीतर की संपदा की घोषणा करोगे,सब इंकार करेंगे।
वहां 'चमनलालबैठे हुए हैं। वे कल ही मुझसे कह रहे थे कि बड़ी मुश्किल हो गई हैबड़ी घबड़ाहट होती है। दो—तीन महीने में आपके पास आने का मन होने लगता हैलेकिन सारा परिवार बाधा डालता है। पत्नी बाधा डालतीबेटे बाधा डालते,बेटिया बाधा डालतींपड़ोसी तक समझाते कि मत जाओकहां जा रहे होकहते थे कि अभी भी आया हूं बामुश्किलतो भी बेटा साथ आया है कि देखें कि मामला क्या है त्र: कहां जाते हो बार—बारहुलिया खराब कर लियागेरुए वस्त्र पहन लिए—अब बहुत हो गयाअब घर में बैठोअब कहीं और आगे न बढ़ जाना!
अब उनका रस लग रहा हैअब उनका ध्यान जग रहा हैकुछ घट रहा है! निश्चित घट रहा है! उनके भीतर जो घट रहा हैउसे मैं देख पाता हूं। जन्म हो रहा है किसी अनुभव का। लेकिन अब सब बाधा डालने को उत्सुक हैंक्योंकि इतनी सीमा के बाहर कोई भी जाने नहीं देना चाहता।
पत्नी समझाती है कि घर में ही रहोयहीं ध्यान इत्यादि कर लोवहां जाने की जरूरत क्या हैलेकिन जहां से मिलता हो.वहां आने की बार—बार आकांक्षा पैदा होती है—स्वाभाविक है। दो—चार महीने में लगने लगता है कि फिर उस रंग में थोड़ा डूब लेंफिर थोड़े उस संगीत में नहा लेंफिर थोड़ा वहां हो आएं तो फिर ताजगी हो जाए फिर ऊर्जा आ जाएफिर जीवन गतिमान होने लगे! नहीं तो जीवन में पठार आ जाते हैं।
तुम कहना ही मतमिल जाए तो चुपचाप रख लो संभाल कर। जब बहने की घड़ी आएगीतब अपने से बहेगा। और तब कोई भी बाधा न डाल सकेगा। लेकिन उसके पहले तो बाधा डल सकती हैउसके पहले तो अड़चन आ सकती है।
तो अभी जो हो रहा है उसे सम्हालो। तुम प्रतीक्षा करो। जब परमात्मा पाएगा कि अब घड़ी आ गई कि तुमसे दूसरों में भी बहा जा सकता हैतब अपने—आप मार्ग खोज लेगा। न तो तुम्हें मेरे निर्देश की जरूरत हैन मार्ग—दर्शन की। परमात्मा तुमसे मार्ग खोज लेगाजब पाएगा कि तुम तैयार हो गए। जब फल पक जाते हैं तो गिर जाते हैं। जब बादल जल से भर जाते हैं तो बरस जाते हैं। उसके पहले मार्ग—दर्शन की जरूरत है।
इसलिए मैं मार्ग—दर्शन देता भी नहीं। मैं कहता हूं कि उसी के हाथ में छोड़ो। तुम भरते जाओ अपने अंतस्तल को भरते जाओभरते जाओ—और छिपाए रखो! अपनी तरफ से चेष्टा मत करना बांटने की। आकांक्षा पैदा होगीमगर उस आकांक्षा में पड़ना मत। और जिस दिन बंटने लगेउस दिन दूसरा खतरा पैदा होता है। फिर रोकने की चेष्टा मत करना। जब अपने से बंटने लगेतो बंटने देना। नहीं तो धीरे— धीरेसम्हाले—सम्हालेरत्न को गांठ में गठियाये—गठियाये गांठ पड़ने की आदत मत बांध लेना कि अब कैसे खोलें! नहींजब बटन। चाहे तो बंटने देना।
तुम प्रभु की मर्जी से जीयो! उससे कहो. जो तेरी मर्जी। तेरी मर्जी पूरी हो! तू चाहता हो हम छुपे रहें तो हम छुपे रहेंगे! तू चाहता हो हमारी किसी को खबर न हो तो हम किसी को खबर न होने देंगे! तू चाहता हो हम ऐसे ही तेरे को भीतर सम्हाले—सम्हाले जीएं और विदा हो जाएंतो हम ऐसे ही विदा हो जाएंगे! तू चाहता हो कि गाएंतू चाहता हो कि घरों के छप्पर पर चढ़े और चिल्लाएं और सोयों को जगाएतो हम राजी हैं।
मगर अपनी तरफ से तुम कुछ करना ही मत। तुम्हारी तरफ से जो होता हैसब गलत ही होता है। तुम बीच से हट जाओ—तुम उसे मार्ग दो!

 चौथा प्रश्न :

आप कभी कहते हैं कि व्यक्ति नहींसमष्टि ही हैएक पत्ता भी उसकी मर्जी के बिना नहीं डोलता। और कभी कहते हैं कि व्यक्ति की स्वतंत्रता इतनी पूरी है कि परमात्मा के लिए वहां जगह कहांऐसी ध्रुवीय विपरीतताओं के बीच हम बड़ी उलझन में पड़ जाते हैं। सत्य तो एक ही होना चाहिए। कृपापूर्वक हमें समझाएं।

 त्य तो एक ही है। लेकिन सत्य के दो पहलू हैं—एक इस किनारे से देखा गया और एक उस किनारे से देखा गया। सत्य के दो पहलू हैं—एक मूर्च्छा में मिली हुई झलक और एक परम जागृति में हुआ अनुभव।

 इसलिए सत्य की दो व्याख्याएं हैंसत्य तो एक ही। एक उस समय की व्याख्या हैजैसे मैं तुमसे कह रहा हूं। जो मैं तुमसे कह रहा हूं वह तुम्हारे लिए अभी सत्य नहीं है। और जो मेरा सत्य हैअगर तुम अपना सत्य मान लोतो तुम भ्रांति में पड़ जाओगे। मेरा सत्य तुम्हारा सत्य नहीं है। तो मैं तुमसे दोनों बातें कहता हूं। मैं तुमसे पहले तुम्हारा सत्य कहता हूं, क्योंकि वहीं से तुम्हें यात्रा करनी है। और फिर मैं तुमसे अपना सत्य कहता हूं कि वहां तुम्हें पहुंचना है।
अब समझो।
'आप कभी कहते हैं व्यक्ति नहींसमष्टि ही हैएक पत्ता भी उसकी मर्जी के बिना नहीं डोलता। यह मैं कहता हूं—तुम्हारे कारणतुम्हारी जगह से खड़े हो करतुम्हारे जूतों में खड़े हो कर कहता हूं कि उसकी बिना मर्जी के एक पत्ता भी नहीं हिलता। मैं चाहता हूं ताकि तुम अपने अहंकार को हटा दोउसकी मर्जी से हिलने लगो—उसके पत्ते हो जाओ! उसकी हवाएं हिलाएं तो हिलोउसकी हवाएं न हिलाएं तो न हिलो।
अभी देखते हैंहवा नहीं है तो वृक्ष खड़े हैं! पता भी नहीं हिलता। कोई परेशान नहीं हैं। कोई शिकायत नहीं कर रहे हैं कि हम हिल क्यों नहीं रहे हैंहवा आएगी तो हिलेगेहवा नहीं आती तो मौन खड़े हैंसन्नाटे में खड़े हैं—ध्यानस्थयोगियों की भांति। अभी हवा आएगी तो नाचेंगे भक्तों की भांति। यह मैं तुम्हारी तरफ से कहता हूं कि उसकी मर्जी के बिना पत्ता नहीं हिलता। क्योंकि सच तो यह है कि हर पत्ते में वही हैइसलिए उसकी बिना मर्जी के हिल भी कैसे सकता हैयह मैं तुम्हारे लिए कह रहा हूं ताकि तुम अपनी मर्जी छोड़ो और उसकी मर्जी की तरफ झुको। यह मैं तुमसे कह रहा हूं ताकि तुम व्यक्ति को विसर्जित करो और समष्टि में जगोतुम क्षुद्र को छोड़ो और विराट की तरफ चलोतुम लड़ों मतसमर्पण करो—इसलिए।
अगर तुमने मेरी बात समझ ली और तुम चल पड़ेतो दूसरी बात सच हो जाएगी।
'और कभी आप कहते हैं कि व्यक्ति की स्वतंत्रता इतनी पूरी है कि परमात्मा के लिए वहां जगह नहीं।'
अगर तुमने मेरी बात मान ली और अहंकार का विसर्जन कर दियातो तुम स्वयं परमात्मा हो गएअब परमात्मा के लिए भी जगह नहीं है। अगर तुमने अपने अहंकार को छोड़ दिया तो अब तुम्हारी स्वतंत्रता परम हैक्योंकि तुम स्वयं परमात्मा हो। अब तुम्हारी मर्जी से सारा जगत चलेगा और हिलेगा। इसलिए तुम्हें विरोधाभास मालूम पड़ता है।
एक दफे मैं कहता हूं तुम्हारी मर्जी से कुछ नहीं होताउसकी मर्जी के बिना पत्ता नहीं हिलताऔर दूसरी दफे मैं तुमसे कहता हूं तुम मालिक होतुम सब कुछ हो! तुम्हीं हो चांद—तारों को चलाने वाले! स्वामी राम से किसी ने अमरीका में पूछा कि दुनिया को किसने बनायास्वामी राम ने कहामैंने। 'चांद—तारे कौन चलाता है?'
उन्होंने कहामैं चलाता हूं।
जो पूछा रहा थाउसने कहा कि क्षमा करेंआप जरा बड़ी विक्षिप्त—सी बात कह रहे हैं! आप नहीं थेतब कौन चलाता था?
राम ने कहाऐसा कभी हुआ ही नहीं कि मैं न रहा होऊं।
'आप मरेंगे कि नहीं?' उस आदमी ने पूछा।
राम ने कहाऐसा कभी हुआ ही नहीं कि मैं मरा होऊं या मर सकूं।
कठिनाई क्या हो रही हैदोनों के बीच दो अलग भाषाओं में बात हो रही है। वह आदमी देख रहा है राम का रूप,आकारयह देहयह व्यक्ति। और राम बात कर रहे हैं उसकी—जहां न कोई व्यक्ति हैन रूपन कोई देह।
आखिर राम ने कहा कि सुनो जीतुम समझ नहीं पा रहे। मैं राम के संबंध में नहीं कह रहा हूं। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि राम के चलाए चांद—तारे चलते हैंकि राम ने बनाई दुनिया। मैंने बनाई! मैं राम के पार हूं!
जब मैसूर को सूली लगी और उसने घोषणा कर दी अनलहक की—कि मैं ही सत्य हूं —तो मुसलमान न समझ पाए। क्योंकि उन्होंने समझायह आदमी खुदा होने का दावा कर रहा है। मुसलमानों ने तो पहली ही बात पकड़ रखी है कि उसकी मर्जी के बिना पत्ता नहीं हिलता। वह दूसरा वक्तव्य खयाल में नहीं है।
जब पहली बात पूरी हो जाती है तो दूसरी भी घटती है। जब तुम अपने को बिलकुल खो देते होतो वही बचता है। तो जब मंसूर ने कहा अनलहक—मैं सत्य हूं मैं ब्रह्म हूं—तो वे क्या कह रहे हैंवे यह कह रहे हैं कि मैसूर तो अब बचा नहींअब ब्रह्म ही बचा है। अगर मैसूर ने यह बात भारत में कही होती तो कोई सूली न चढ़ाता। हमने पूजा की होती सदियों तकउनके पैरों पर फूल चढ़ाए होते। हम कहतेयह तो उपनिषद का सार है. अहं ब्रह्मास्मिमैं ब्रह्म हूं!
ये दो वक्तव्य विपरीत नहीं हैंविपरीत दिखाई पड़ते हैं। एक वक्तव्य है तुम्हारी जगह सेक्योंकि अहंकार छोड़ना है,और एक वक्तव्य है उस जगह सेजहां अहंकार बचा नहीं। जहां अहंकार नहीं बचा वहां तो सिर्फ परमात्मा ही बचा—इतना अकेला परमात्मा बचा कि अब परमात्मा यह भी क्या कहे कि परमात्मा है। किससे कहनाकिसको कहनाकिसके बाबत कहना?
इसलिए तो महावीर ने कहा. अप्पा सो परमप्पा! आत्मा ही परमात्मा हो जाती है कोई और परमात्मा नहीं है। इसमें कुछ ईश्वर का विरोध नहीं है। हिंदू गलत समझे। यह तो उपनिषद का सार है।
इसलिए तो बुद्ध ने यह भी कह दिया कि न परमात्मा हैन आत्माक्योंकि इन दोनों में तो द्वंद्व मालूम होता है कि दो हैं। इसलिए बुद्ध ने कहा. जो हैउस संबंध में मैं कुछ कहूंगा ही नहीं। जो नहीं हैबस उसी तक अपने वक्तव्य को रखूंगा—न आत्मा हैन परमात्मा है। फिर जो हैउस संबंध में कुछ भी न कहूंगा। वह तुम इन दोनों को छोड़ दो और जान लो।
बुद्ध को हिंदुओं ने समझा कि नास्तिक है। नहींयह आस्तिकता की आखिरी घोषणा है। इससे ऊपर कोई घोषणा हो नहीं सकती।
कठिनाई इसलिए खड़ी होती है कि बुद्धपुरुषों को दोनों ही वक्तव्य देने पड़ते हैं। एक तो वक्तव्य तुम्हारी तरफ से,क्योंकि वहां से यात्रा शुरू होनी है। तुम वहीं से तो चलोगे न जहां तुम खड़े होलेकिनअगर वक्तव्य यहीं समाप्त हो जाए तो फिर तुम पहुंचोगे कहांचलते ही थोड़ी रहोगे। कहीं पहुंचना है। तो दूसरा वक्तव्य है। एक साधक के लिए हैएक सिद्ध के लिए।
यह जो अष्टावक्र की गीता हैयह सिद्धावस्था का अंतिम वक्तव्य है। इसमें साधना की जगह ही नहीं है। इसमें साधक के लिए कोई बात ही नहीं कही गई है। यह सिद्ध की घोषणा है। यह सिद्ध का गीत है। इसलिए मैंने इसको महागीता कहा है।
कृष्ण की गीता में अर्जुन का ध्यान है। अर्जुन की तरफ से बहुत बातें कही गई हैं। धीरे— धीरेधीरे — धीरे अर्जुन को समझा—समझा कर यात्रा पर निकाला गया है। कृष्ण की गीता अर्जुन को समझाने—बुझाने में लगी है कि अर्जुन किसी तरह नाव पर सवार हो जाएदूसरे तट की तरफ चले। कहीं—कहीं बीच में थोड़े—बहुत दूसरे तट के इशारे हैंजहां कृष्ण कहते हैं. 'सर्वधर्मान परित्यज्यमामेकं शरणं ब्रज!सब छोड़मेरी शरण आ! वहां वे दूसरे तट की घोषणा कर रहे हैं। वहां वे यह नहीं कह रहे हैं कि तू कृष्ण की शरण आ। वहां वे कह रहे हैंवह जो आत्यंतिक रूप है मैं कामामेकंवह जो 'मैं एक!उस 'मैं एकमें 'तूभी सम्मिलित है। उसके 'तू बाहर नहीं है। माम एकम्! उस 'मैंमें सभी सम्मिलित हैंक्योंकि वह एक ही 'मैंहै।
यह बहुत मजे की बात है। तुम्हारा नाम रामकिसी का नाम विष्णुकिसी का नाम रहीमकिसी का नाम रहमान। लेकिन तुमने देखासब आदमी भीतर अपने को सिर्फ 'मैंकहते हैं! सब! रहीम भी कहता है 'मैं', राम भी कहता है 'मैं', विष्णु भी कहता है 'मैं', रहमान भी कहता है 'मैं'। 'मैंमालूम होता है सबके भीतर का सार्वभौम सत्य है।
जब कृष्ण कहतेमामेकं शरणं ब्रजतो वे यह कहते हैं कि इस 'मैं', इस एक 'मैं'—यही तो ब्रह्म हैयही तो परम सत्य है—इस एक की शरण आ जाऔर सब छोड़! यह दूसरे तट की घोषणा है। लेकिन कहीं—कहीं घोषणाएं हैं।
जनक और अष्टावक्र के बीच जो महागीता घटी हैउसमें साधक की बात ही नहीं हैउसमें सिद्ध की ही घोषणा है,उसमें दूसरे तट की ही घोषणा है। वह आत्यंतिक महागीत है। वह उस सिद्धपुरुष का गीत हैजो पहुंच गयाजो अपनी मस्ती में उस जगत का गान गा रहा हैस्तुति कर रहा है। इसीलिए तो जनक कह सके अहो अहं नमो मह्यम्! अरेआश्चर्य! मेरा मन होता हैमुझको ही नमस्कार कर लूं!'
अब इससे ज्यादा उपद्रव की बात सुनी कभी? 'मुझको ही नमस्कार कर लूं अपनी ही पूजा कर लूंअपनी ही अर्चना कर लूं नैवेद्य चढ़ा दूं! '—यह दूसरे तट की घोषणा है।
जब भी मैं तुमसे कुछ कह रहा हूं, तो दोनों बातें ध्यान में हैं। तुम्हारा अर्जुन होना मैं भूलता नहीं।
क्योंकि वह भूल जाऊंतो तुम्हें कोई लाभ न होगा। इसलिए अष्टावक्र की महागीता से कोई बहुत लाभ नहीं हुआक्योंकि यह सिद्धपुरुष की वाणी है। यह तो जब सिद्ध कोई होगा तो समझेगालेकिन सिद्ध होगा कोईतब समझेगा नइसमें साधक की यात्रा नहीं है। यह तो मंजिल की बात है। इसमें साधन की कोई बात ही नहीं है।
कृष्ण की गीता से ज्यादा लाभ हुआक्योंकि उसमें साधक की बात है। कृष्ण की गीता पर अगर तुम चलोगेतो किसी दिन अष्टावक्र की महागीता पर पहुंचोगे।
मैं तुम्हारा ध्यान रखता हूं कि तुम कहां खड़े हो। तो कभी तुम्हारी तरफ से बोलता हूं। लेकिन सदा तुम्हारी तरफ से नहीं बोलता। मुझे अपने साथ भी तो न्याय करना चाहिए। कभी—कभी अपनी तरफ से भी बोलता हूं। मुझ पर भी तो दया करो!
इन दोनों के बीच तुम्हें कभी—कभी विरोध मालूम पड़ेगालेकिन वह आभास है।

 आखिरी प्रश्न :

शरीर पर गेरूआ और गले में माला देख कर लोग प्रश्न ही प्रश्न पूछते रहते हैं। वे मुझसे मेरे गुरु का प्रमाण भी मांगते हैं। ऐसे प्रश्नों के सामने क्या करना चाहिए मुझे—चुप रह जाना चाहिए या कुछ कहना चाहिए?

कोई नियम बनाने की जरूरत नहीं। परिस्थिति पर निर्भर करेगा। अगर पूछने वाला कुतूहलवश पूछ रहा हो तो चुप रह जाना चाहिएअगर जिज्ञासावश पूछ रहा हो तो कुछ कहना चाहिए। अगर मुमुक्षावश पूछ रहा हो तो सब जो जानते होउंडेल देना चाहिए। परिस्थिति पर निर्भर करेगा।
इसलिए मैं तुम्हें कोई ऐसा सीधा आदेश नहीं दे सकता कि बोलो या चुप रहो। मैं तो तुम्हें सिर्फ निर्देश इतना दे सकता हूं कि पूछने वाले की आंख में जरा देखना। अगर तुम्हें लगे मात्र कुतूहल हैबचकाना कुतूहल हैतो चुप रह जाना। तुम्हारे चुप रहने से लाभ होगा। क्योंकि कुतूहल तो खाज जैसा हैखुजलाने से समाप्त थोड़े ही होताचमड़ी छिल जाती और घाव हो जाता है। तुम चुप ही रह जाना।
लेकिन कोई अगर जिज्ञासा से पूछेऐसा लगे कि निष्ठावान हैसाधक हैपूछता है इसलिए कि शायद मार्ग की तलाश कर रहा हैतो जरूर कहना। और अगर लगे मुमुक्षु हैऐसे ही जिज्ञासा बौद्धिक नहीं हैप्राणपण से खोजने में लगा हैजीवन को दाव पर लगा देने की तैयारी है—तो अपने हृदय को पूरा खोल कर रख देना।
मैं तुमसे इतना ही कह सकता हूं कि कोई सूत्र पकड़ कर चलने की जीवन में जरूरत नहीं हैक्योंकि परिस्थिति रोज बदल जाती है। अगर जड़ सूत्र को पकड़ लिया तो बहुत अड़चनें खड़ी होती हैंकुछ का कुछ होता रहता है।
झेन फकीरों की पुरानी कहानी है। दो मंदिर थे एक गांव के। दोनों मंदिरों में पुराना झगड़ा था। झगड़ा इतना था कि मंदिर के पुजारी एक—दूसरे से बोलते भी नहीं थे। दोनों पुजारियों के पास दो छोटे बच्चे थे जो उनके लिए सब्जी खरीद लाते और कुछ सेवा—टहल कर देते। उन पुजारियों ने कहा उन बच्चों से कि तुम भी आपस में बोलना मतरास्ते में कहीं मिल जाओ तो। बच्चे बच्चे हैं! उनको बता दिया कि हमारा झगड़ा बहुत पुराना हैहजारों साल से चल रहा है। उस मंदिर को हम नर्क मानते हैं। उस मंदिर के बच्चे से बोलना मतबातचीत मत करना।
लेकिन बच्चे तो आखिर बच्चे हैंरोकने से और उनकी जिज्ञासा बढ़ी। पहले मंदिर का बच्चा एक दिन खड़ा हो गया बाजार में। जब दूसरे मंदिर का बच्चा आता था तो उसने दूसरे मंदिर के बच्चे से पूछाकहां जा रहेतो उस बच्चे ने कहा—सुनते—सुनते वह भी ज्ञानियों की बातेंज्ञानी हो गया था—उसने कहाजहां हवा ले जाए! पहला बच्चा बड़ा हैरान हुआ कि अब बात कैसे आगे चलेहवा ले जाएअब तो सब बात ही खत्म हो गई! वह बड़ा उदास आया। उसने अपने गुरु को कहा कि भूल से मैंने उससे बात कर ली। उससे मैंने पूछ लियाकहां जा रहेआपने तो मना किया थामुझे क्षमा करें! लेकिन मैं बच्चा ही हूं। मगर सच में आदमी उस मंदिर के बड़े गड़बड़ हैं। मैंने तो सीधा—सादा सवाल पूछावह बड़ा अध्यात्म झाड़ने लगा। वह बोला,जहां हवा ले जाए! और चला भी गया हवा की तरह!
गुरु ने कहामैंने पहले ही कहा था कि वे लोग गलत हैं। अब तू ऐसा करकल उससे फिर पूछना। और जब वह कहे,जहां हवा ले जाएतो तू कहनाअगर हवा न चल रही हो तो फिर क्या करोगे?
वह बच्चा गया दूसरे दिन। उसने पूछाकहां जा रहे होउस बच्चे ने कहाजहां पैर ले जाएं। अब बड़ी मुश्किल हो गई। अब जहां पैर ले जाएं! वह तो बंधा हुआ उत्तर ले कर आया था। वह फिर लौट कर आयाउसने कहा कि वे तो बड़े बेईमान हैं। आप ठीक कहते हैंवे आदमी तो बड़े बेईमान हैं! उस मंदिर के लोग तो बदल जाते हैं। कल बोलाजहां हवा ले जाएआज बोलाजहां पैर ले जाएंB!
गुरु ने कहामैंने पहले ही कहा थाउनकी बातों का कोई भरोसा ही नहीं। उनसे शास्त्रार्थ हो ही नहीं सकता। कभी कुछ कहतेकभी कुछ कहते। जैसा मौका देखते हैंअवसरवादी हैं। तो तू ऐसा करकल तैयार रह। अगर वह कहे जहां हवा ले जाए,तो पूछनाहवा न चले तोअगर कहेजहां पैर ले जाएंतो कहना भगवान न करे कहीं अगर लूले—लंगड़े हो गएफिर?
वह गया। अब दो उत्तर उसके पास थे। उसने फिर पूछाकहां जा रहे होउस लड़के ने कहासब्जी खरीदने।
मैं तुम्हें उत्तर नहीं देता। मैं तुम्हें सिर्फ इतना इशारा देता हूं कि जो पूछेउसकी तरफ गौर से देखनाउसकी स्थिति को समझना और जैसा उचित हो वैसा करना।
जीवन को कभी भी बंधे हुए नियमों में चलाने की जरूरत नहीं है। उसी से तो आदमी धीरे — धीरे मुर्दा हो जाता है। जीवन को जगाया हुआ रखो। बोध से जीयोसिद्धांत से नहीं। जागरूकता से जीयोबंधी हुई धारणाओं से नहीं। मर्यादा बस एक ही रहे कि बिना होश के कुछ मत करो।

और सब मर्यादाएं व्यर्थ हैं।



 हरि ओंम तत्सत्!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें