शुक्रवार, 18 अगस्त 2017

अनहद में बिसराम - प्रवचन-05

दिनांक 15नवम्बरसन् 1980


पहला प्रश्न: भगवान,
      यं यं लोकं मनसा संविभाति
           विशुद्धसत्वः कामयते यांश्च कामान्।
      तं तं लोकं जयते तांश्च कामां--
           स्तस्मादात्मज्ञं ह्यर्चवेद भूतिकामः।।
जिसका अंतःकरण शुद्ध हैऐसा आत्मवेत्तामन से जिस-जिस लोक की भावना करता है और जिन-जिन कामनाओं की कामना करता हैवह उस-उस लोक को और उन-उन कामनाओं को प्राप्त कर लेता है। इसलिए जो अपना कल्याण चाहता हैउसे आत्मवेत्ता की अर्चना करनी चाहिए।
भगवानमुंडकोपनिषद के इस सूत्र का अभिप्राय समझाने की अनुकंपा करें।

 सहजानंद!

इसके पहले कि हम सूत्र के विश्लेषण में उतरेंकुछ आधारभूत बातें समझ लेनी उपयोगी हैं।
पहली: जब तक कामना हैतब तक आत्मा शुद्ध नहीं। आत्मा की अशुद्धि का और अर्थ ही क्या होता हैकामना की कीचड़! फिर कामना धन की होपद की होप्रतिष्ठा की होमोक्ष की होनिर्वाण की होब्रह्मज्ञान की होइससे भेद नहीं पड़ता। कीचड़ कीचड़ है।
जब तक कामना है, तब तक कैसी शुद्धिजहां कामना हैवहीं संसार है। संसार कामना का विस्तार है। कामना शून्य हुईसंसार समाप्त हुआ। कामना संसार हैतो कामना का शून्य हो जाना संन्यास है। और जहां कामना के बीज तक दग्ध हो गए होंवहीं सत्वशुद्धि है। 
इसलिए यह सूत्र बुनियादी रूप से गलत है।

दूसरी बात: जब आत्मा शुद्ध हो गईतो फिर मन कहां! यह तो बात बड़ी विक्षिप्तता की हो गई। यह तो यूं हुआ कि एक तरफ तो कहा कि झील शांत है और दूसरी तरफ झील में उठते तूफानोंझंझावातों और लहरों की चर्चा छेड़ दी! झील शांत हैमौन है,दर्पण की तरह हैन कोई लहरें हैंन कोई तरंग। तो फिर कैसा तूफानकैसी आंधीकैसे झंझावात?
जहां आत्मा शुद्ध हैवहां मन असंभव है।
मन का अर्थ क्या होता हैआत्मा का अथिर होनाआत्मा का डांवाडोल होनाआत्मा का कंपित होनाआत्मा का लहरों से भरा होना। विचार की लहरेंस्मृतियों की लहरेंकल्पना की लहरें--जहां लहरों पर लहरें आ रही हैंउसका नाम मन है। आत्मा का नाम ही मन है। आत्मा जब रुग्ण हैतो उसका नाम मन है। और जहां रोग गयावहां मन गया। आत्मा जब स्वस्थ हैतब सत्वशुद्धि होती है।
इसलिए एक तरफ तो कहना कि जिसकी आत्मा परम शुद्धि को उपलब्ध हो गई हैवह मन से जो भी चाहेगा उसे पा लेगा,निपट मूढ़तापूर्ण है।
यह सूत्र किसी विक्षिप्त व्यक्ति ने लिखा होगा। उपनिषद में होइससे कुछ भेद नहीं पड़ता। मैं शास्त्रों को देख कर नहीं चलता हूं। मेरी कसौटी पर उतरनी चाहिए बात। मेरी कसौटी मेरे अनुभव पर निर्भर हैकिसी शास्त्र पर नहीं। तो मुंडकोपनिषद हो या कोई और उपनिषद होवेद होकि कुरान होकि बाइबिल होइन बड़े-बड़े नामों से मुझे रत्ती भर भी अंतर नहीं पड़ता। मैं वही कहूंगाजो मेरी अंतः-अनुभूति की कसौटी पर सही उतरता है।
लेकिन सदियों से हमारी आदत गलत हो गई है। मुंडकोपनिषद में हैइसलिए ठीक होना ही चाहिए! उपनिषद में कहीं गलत बात हो सकती है?
गलत बात कहीं भी हो सकती हैक्योंकि सब बातें आदमी लिखते हैं। और उपनिषद या वेद तो बहुत लोगों ने लिखे हैं। एक-एक उपनिषद में बहुत से व्यक्तियों के वक्तव्य हैं।
फिर अगर एक उपनिषद में एक ही व्यक्ति के वक्तव्य होंतो भी ध्यान रखनायह भी हो सकता हैउसके कुछ सूत्र उस समय के हों जब उसने जाना न था और कुछ सूत्र उस समय के हों जब उसने जाना। और स्वयं उसने लिखा न होकिसी शिष्य नेजो-जो सुना हैवह संगृहीत कर लिया हो।
लेकिन मुझे इससे अंतर नहीं पड़ता। लोगों को तकलीफ होती है! कल ही किसी व्यक्ति ने पूछा है कि कभी आप किसी शास्त्र के पक्ष में बोल देते हैं और कभी उसी शास्त्र के विपक्ष में बोल देते हैं!
मैं भी क्या करूंतुम्हारे शास्त्रों का कसूर है। तुम्हारे शास्त्र विरोधाभासों से भरे हैं। उनके विरोधाभासों पर लीपापोती करने के लिए मैंने कुछ ठेका नहीं लिया। मेरी कोई जिम्मेवारी नहीं है। मैं तो जैसा मुझे दिखाई पड़ता हैवही कहूंगा। तुम्हारे शास्त्र का मेल पड़ जाएयह तुम्हारे शास्त्र का सौभाग्य। मेल न पड़ेयह तुम्हारे शास्त्र का दुर्भाग्य। इसमें मेरा कुछ लेना-देना नहीं।
यह सूत्र तो बिलकुल ही विक्षिप्त है। गलत ही नहींगलत से भी गया-बीता है!
"यं यं लोकं मनसा संविभाति
      विशुद्धसत्वः कामयते यांश्च कामान्।'
"जिसका अंतःकरण शुद्ध हैऐसा आत्मवेत्ता मन से जिस-जिस लोक की कामना करता है और जिन-जिन कामनाओं की कामना करता हैवह उस-उस लोक को और उन-उन कामनाओं को प्राप्त कर लेता है।'
जिसने स्वयं को जानाउसे क्या कुछ पाने को शेष रह जाता हैजिसने स्वयं को पा लियाअब क्या इसके ऊपर भी कोई संपदा हैकोई साम्राज्य हैक्या इसके ऊपर भी कोई और गति हैअब क्या चाहेगा वहअब तो जो चाहेगावही पतन होगा। जैसे कोई गौरीशंकर पर विराजमान हो गयाअब और कहां जाएगाअब तो हर गति पतन होगीअब तो हर कदम नीचे की तरफ होगा। अब तो हर यात्रा ढलान की होगी।
आत्मवेत्ता तो वह हैजिसने चेतना के परम शिखर को उपलब्ध कर लिया है। और खयाल रखनाजो मूल शब्द है,विशुद्धसत्वःवह बड़ा बहुमूल्य है। उसका इतना ही अर्थ नहीं होता कि जिसका अंतःकरण शुद्ध है। अंतःकरण तो दो कौड़ी की चीज है। अंतःकरण को बहुत कीमत मत देना।
अंतःकरण आत्मा नहीं हैइस भेद को खूब खयाल रखना। हालांकि समाज की सारी शिक्षा इस भेद को मिटाने की चेष्टा करती है। अंतःकरण यानी आत्माऐसा शब्दकोश कहेंगेभाषाकार कहेंगेव्याख्याता कहेंगेपंडित-पुरोहित कहेंगे। लेकिन यह बात बुनियादी रूप से झूठ है। अंतःकरण सच पूछो तो अंतःकरण भी नहीं होताआत्मा होनी तो बहुत दूर। क्योंकि अंतःकरण बाहर से पैदा किया जाता हैभीतर तो होता ही नहीं। अंतःकरण तो समाज पैदा करता है। यह तो समाज की व्यवस्था हैव्यक्ति को गुलाम बनाए रखने के लिए।
जैसे समाज बाहर इंतजाम करता है पुलिस वाले काऔर मजिस्ट्रेट काअदालत काकानून काविधान काताकि तुम्हें बाहर से बांध लेतुम बाहर के डर से कुछ भूल-चूक न कर सको। लेकिन आदमी होशियार है। तुम लाख कानून बनाओतुम लाख व्यवस्था बनाओहर व्यवस्था में से छिद्र निकाल लेगा। आखिर आदमी ही तो बनाएगा न कानून! तो आदमी कानून से तरकीबें भी निकाल लेगा।
आखिर सारे वकील करते ही क्या हैं! उनका काम ही क्या है! उनका काम ही यही है कि कानून से कानून के विपरीत जाने की व्यवस्था खोजना। इसलिए तुम कोई भी मुकदमा लेकर वकील के पास जाओवह कहेगाबेफिक्र रहोजीत निश्चित है। खर्च तो बहुत होगामगर जीत निश्चित है।
मुल्ला नसरुद्दीन वकील के पास गया था। सारा मामला अपना सुनाया। वकील ने कहाबिलकुल मत घबड़ाओ। मामला तो कठिन हैपैसा तो खर्च होगामगर जीत निश्चित है।
मुल्ला नसरुद्दीन ने कहा कि आपको पक्का भरोसा है जीत निश्चित है?
उस वकील ने कहाछाती पर हाथ रख कर कहता हूंपरमात्मा को गवाह रख कर कहता हूं कि जीत निश्चित है। जीवन भर हो गया वकालत करतेइतना अनुभव नहीं मुझेऐसे कई मुकदमे जिता चुका हूं!
मुल्ला तो उठ खड़ा हुआचलने लगा। तो वकील ने कहाकहां जा रहे हो?
मुल्ला ने कहातो फिर बात खतम हो गई।
उसने कहातो मुकदमा नहीं लड़ना है?
मुल्ला ने कहामैंने तुम्हें अपने विरोधी के तरफ का मामला बताया था। तुम कह रहे हो कि जीत बिलकुल निश्चित हैतो अब मामला क्या करना हैफिर झगड़े में सार ही क्या हैतो हम आपस में ही समझौता किए लेते हैं। जब जीत निश्चित ही है उसकी...!
तब वकील को पता चला कि यह पहला मौका हैजिसमें वह धोखा खा गया। यह आदमी अपने विरोधी का मामला बता रहा था उसको!
वकील की सारी व्यवस्था यही है कि कानून से तरकीबें खोजे। जिन लोगों ने कानून बनाया हैवे वे ही लोग हैं जिनके हाथ में लाठी है। जिसके हाथ में लाठी उसकी भैंस! जिनके न्यस्त स्वार्थ हैंवे कानून बनाते हैं।
लेकिन उन्हें यह बात जाहिर है कि बाहर के कानून आदमी की पूरी आत्मा पर जंजीरें नहीं डाल सकते। हो सकता है उसके हाथों में जंजीरें पड़ जाएं और पैरों में बेड़ियां पड़ जाएंमगर आदमी भीतर तो स्वतंत्र रहेगा। भीतर भी जंजीरें पहनानी जरूरी हैंतभी आदमी पूरा गुलाम होगा। और समाज के न्यस्त स्वार्थ चाहते हैं कि आदमी पूरा गुलाम होशत प्रतिशत गुलाम होताकि बगावत की कोई संभावना ही न रह जाएताकि वह इनकार न करेताकि वह कभी आज्ञा का उल्लंघन न करे। इस व्यवस्था को जुटाने के लिए उन्होंने अंतःकरण पैदा किया है।
अंतःकरण सामाजिक आविष्कार है। बच्चे के पास कोई अंतःकरण नहीं होता। अंतःकरण हम धीरे-धीरे उसमें पैदा करते हैं। और हरेक धर्म काहरेक जाति काहरेक देश का अलग-अलग अंतःकरण होता है।
जैसे एक जैन को अगर तुम मांस परोस दोतो उसका अंतःकरण क्या कहेगा?
असंभव है कि वह मांस का आहार कर सकेक्योंकि बचपन से ही मांसाहार गलत हैमहापाप हैइस भांति की धारणा उसके भीतर डाली गई हैसंस्कारित की गई है। यह संस्कार है। यह गहरे पहुंचा दिया गया है। इसकी इतनी पुनरुक्ति की गई है! पुनरुक्ति ही व्यवस्था है अंतःकरण को पैदा करने की। बचपन से ही दोहराया गया हैहजार तरह से दोहराया गया हैऔर डर भी दिखाए गए हैं। अगर मांसाहार कियातो नर्क में सड़ोगे। अगर मांसाहार न कियातो स्वर्ग के आनंद भोगोगे। कैसे-कैसे भोग स्वर्ग के! कैसे-कैसे प्रलोभन! और कैसे-कैसे भय नर्क के! भय और लोभदोनों के बीच बच्चे को कसा गया है। और रोज दोहराया गया है। कहानियां दोहराई गई हैंपुराण दोहराए गए हैंमंदिरों में ले जाया गया है। पंडित-पुजारियोंसाधु-संतों के पास बिठाया गया है।
बहुत बार दोहराने से संस्कारित हो गया है। आज सामने उसके मांस रख दोबस मुश्किल में पड़ जाएगा। वमन हो जाएगा। मांसाहार करना तो असंभव है। उसका सारा अंतःकरण कहेगापाप है! महापाप है! वह देख भी न सकेगा। छू भी न सकेगा।
लेकिन सारी दुनिया तो मांसाहारी है। निन्यानबे प्रतिशत लोग तो दुनिया के मांसाहारी हैं। और ऐसा ही नहीं है कि भारत के बाहर ही मांसाहारी हैंभारत में भी अधिकतम लोग तो मांसाहारी हैं। थोड़े से जैनों को छोड़ दोथोड़े से ब्राह्मणों को छोड़ दो। सारे ब्राह्मणों को भी मत छोड़ देना। क्योंकि कश्मीरी ब्राह्मण तो मांसाहार करता है। इसलिए पंडित जवाहरलाल नेहरू को मांसाहार करने में कोई अंतःकरण की बाधा नहीं पड़ती थी। कश्मीरी ब्राह्मण! बंगाली ब्राह्मण तो मछली खाता है। तो रामकृष्ण को मछली खाने में कोई बाधा नहीं थीकोई अंतःकरण बाधा नहीं डालता था। तो सारे ब्राह्मण भी मत गिन लेना गैर-मांसाहारियों में। और जैनियों की संख्या कितनी हैयही कोई पैंतीस लाख। और थोड़े से ब्राह्मण उत्तर भारत के। इनको छोड़ कर सारी दुनिया मांसाहारी है। न तो किसी के अंतःकरण में कोई अड़चन आतीन किसी के भीतर कोई सवाल उठता।
अगर यह बात सच में ही अंतःकरण की होतीतो हरेक के भीतर आवाज आनी चाहिए थी! अगर यह परमात्मा की आवाज होती,आत्मा की वाणी होतीतो प्रत्येक के भीतर उठनी चाहिए थी! और मजा तो यूं है कि ऐसी-ऐसी बातों में भी अंतःकरण उठ आएगाजिनके संबंध में तुमने कभी कल्पना भी न की हो! सोचा भी न हो!
मेरे परिवार में एक बार एक क्वेकर ईसाई फकीर मेहमान हुआ। तो मैंने उससे पूछा सुबह कि चाय लोगेकाफी लोगेदूध लोगे,क्या लोगेउसने कहादूध! आप और दूध पीते हैं?
उसने मुझसे ऐसे पूछाजैसे कि कोई महापाप करने के लिए मैंने उसे निमंत्रण दिया है! तब तक मुझे पता ही न था कि क्वेकर दूध को पीना पाप समझते हैं। उनके अंतःकरण के खिलाफ है। यहां तो दूध सबसे सात्विक आहार है इस देश मेंऋषि-मुनियों का आहार! यहां तो जो आदमी दूध ही दूध पीता हैउसको तो लोग महात्मा कहते हैं। मैं रायपुर में कोई छह-आठ महीने रहा,तो वहां तो एक पूरा का पूरा आश्रमदूधाधारी आश्रम! वहां सिर्फ दूध ही पीने वाले साधु-संत हैं। और उनकी महत्ता यही है कि वे सिर्फ दूध पीते हैं!
तो मैंने कहा कि दूध पीने में कोई अड़चनआपको तकलीफ है?
उन्होंने कहातकलीफ की बात कर रहे हो! अरेदूध और खून में भेद ही क्याजैसे खून शरीर से आता हैवैसे ही दूध भी शरीर से ही आता है।
इसीलिए तो दूध पीने से खून बढ़ता हैचेहरे पर सुर्खी आ जाती है। दूध रक्त जैसा ही है। बात में तो बल है। शरीर से ही निकलता हैशरीर का ही अंग है। तो शरीर के अंग को--चाहे वह मांस होचाहे दूध होचाहे रक्त हो--एक ही कोटि में गिना जाएगा।
उन्होंने कहादूध तो बहुत असात्विक आहार है!
इस देश में लोग दूध को सात्विक आहार मानते रहे। उनका अंतःकरण कहता हैबिलकुल सात्विक आहार है। क्वेकर ईसाई मानते हैंबिलकुल असात्विक आहार है। उनका अंतःकरण उन्हें दूध नहीं पीने देता। दूध देख कर ही उनको बेचैनी हो जाएगी।
कौन सी चीज अंतःकरण हैअगर अंतःकरण जैसी कोई बात होतीतो सभी के भीतर समान होनी चाहिए थी। लेकिन सभी के भीतर समान नहीं है। औरों की तो बात छोड़ दोदिगंबर और श्वेतांबर जैनएक ही संप्रदायकोई खास भेद नहीं। एक ही मत,एक ही जीवन-दर्शन। कुछ छोटी सी टुच्ची बातों के फासले हैं। मगर उनमें भी फर्क है।
जब पर्युषण के दिन आते हैंजैनों के धार्मिक उत्सव के दिनतो दिगंबर जैन हरी सब्जियां नहीं खाते। मैं तो दिगंबर परिवार में पैदा हुआतो बचपन से मैंने यही जाना कि हरी सब्जी पर्युषण के समय में खाना पाप है। कोई बीस वर्ष की उम्र में पहली दफा एक श्वेतांबर जैन परिवार में मैं ठहरा। तो मैं चकित हुआ यह देख कर कि पर्युषण के दिन हैंलेकिन केले मजे से खाए जा रहे हैं! तो मैंने पूछायह मामला क्या हैहरी चीज खाने का तो विरोध है! उन्होंने कहायह हरा है ही कहांयह केला तो पीला होता है।
हरे का मतलब देखा! जैन शास्त्र कहते हैंहरी चीज। हरी चीज से उनका मतलब है ताजीअभी तोड़ी गई। मगर यहां हरे का मतलब ही और है। केला तो पीला! कच्चा केला मत खाओजो हरा दिखाई पड़ता है। पका हुआ केला खाने में तो कोई अड़चन नहीं है। वह तो पीला है। इससे कोई अड़चन नहीं पैदा हो रही है।
अंतःकरण बाहर से पैदा किया जाता है।
ईसाई शराब पीने में कोई अड़चन नहीं पाते। खुद जीसस शराब पीते थे। शराब पीने में कोई अड़चन न थीकोई बुराई न थी। किसी ईसाई को कोई बुराई नहीं है।
लेकिन भारतीय मानस को बड़ी पीड़ा होती है शराब की बात ही सुन कर। यहां मोरारजी देसाई स्वमूत्र पी लेंमगर शराब नहीं पी सकते! उनके अंतःकरण को कोई अड़चन नहीं आती स्वमूत्र पीने में। आनी भी नहीं चाहिए। क्योंकि भारतीय मानस गौ-मूत्र तो जमानों से पीता रहा है। अरेजब गौ-मूत्र पीते रहेतो यह तो स्वावलंबन है!
गौ-मूत्र ही नहीं पीते रहे भारतीयहिंदू तो पंचामृत का सेवन करते हैं। पंचामृत का अर्थ होता है गोबरगौ-मूत्रदूधदहीघीये पांचों चीजों को मिला करघोंट कर पी गएतो पंचामृत! पंचामृत पीने वाले देश मेंअभी मोरारजी देसाई ने तो एक ही अमृत खोजा है। अभी तुम देखनाकोई आएगा और बड़ा महात्माजो आदमी में से पंचामृत निकालेगा। और वह भी हमें स्वीकार हो जाएगा। उसमें भी हमें कोई अड़चन न होगी।
अंतःकरण तो आत्मा नहीं है। अंतःकरण तो बाहर का आरोपण है। जिसे आत्मा को पाना होउसे अंतःकरण से मुक्त होना पड़ता है। उसे न तो चाहिए ईसाई का अंतःकरणन हिंदू कान मुसलमान कान जैन कान बौद्ध का। उसे अंतःकरण चाहिए ही नहीं। बाहर से जो भी उसके ऊपर थोप दिया गया हैआच्छादित कर दिया गया हैउस सब को उसे त्याग देना होता है।
इसको ही मैं तपश्चर्या कहता हूंअंतःकरण के त्याग को। तब तुम्हारे भीतर तुम्हारे स्वभाव की जो वाणी हैस्वस्फूर्तकिसी की सिखाई हुई नहींतुम्हारे जीवन का ही जो स्वर हैजो संगीत हैवह सुनाई पड़ता है।
तो इस सूत्र का अनुवादसहजानंदऐसा न करो कि जिसका अंतःकरण शुद्ध है। क्योंकि तब तो बड़ी गड़बड़ होगी। एक हिसाब से किसी का अंतःकरण शुद्ध होगा और दूसरे हिसाब से उसी का अंतःकरण शुद्ध नहीं होगा। जीसस का अंतःकरण शुद्ध है या नहींहालांकि वे शराब भी पीते हैं और मांसाहार भी करते हैं! छोड़ो जीसस कोरामकृष्ण का अंतःकरण तो शुद्ध मानोगे कि नहींरामकृष्ण तो परमहंस हैं! मगर मछली तो खाते हैं।
अंतःकरण किसका शुद्ध हैअंतःकरण हैतब तक शुद्धि हो ही नहीं सकती। अंतःकरण अर्थात अशुद्धिविजातीयबाहर से कुछ डाल दिया गया। उसी से तो तुम्हारे भीतर कीचड़ मची है। जब तुम्हारे भीतर सिर्फ वही रह जाएजो भीतर का हैतो आत्मशुद्धि।
इसलिए जो सूत्र का शब्द है वह ज्यादा उचित हैविशुद्धसत्वः। जिसके भीतर सत्वशुद्धि हैजिसका स्वभावजिसका स्वरूप शुद्ध हो गया है। और उसका एक ही अर्थ होता हैजिसके भीतर सेजो भी विजातीय हैवह बाहर फेंक दिया गया।
जिसका विशुद्ध सत्व हुआ हैवह न तो हिंदू होगान मुसलमानन ईसाईन जैनन बौद्धन पारसीन सिक्ख। वह तो सिर्फ चैतन्य मात्र होगा। और ऐसी अवस्था में ही व्यक्ति स्वयं को जानता हैआत्मवेत्ता बनता है।
अभी तो तुम अगर किन्हीं धारणाओं को मान कर ध्यान भी करोगेतो वही जान लोगेजो तुम्हारी धारणा है। जैसे ईसाई ध्यान करने बैठेगातो उसको ईसा दिखाई पड़ने लगेंगे। और जैन बैठेगातो महावीर दिखाई पड़ने लगेंगे। और बौद्ध बैठेगातो बौद्ध की धारणाएं हैंतो उसे बुद्ध का दर्शन होगा। और कृष्ण का भक्त कृष्ण को देखेगा। और राम का भक्त राम को देखेगा। यह तो तुम्हारी धारणा का ही प्रक्षेपण है। यह कोई आत्मबोध नहीं है।
जहां सारी धारणाएं गिर जाती हैंजहां प्रक्षेपण करने को ही कुछ नहीं रह जाताजहां भीतर शून्य रह जाता है--निर्विकार,निर्विचारनिर्विकल्प--उस चैतन्य की अवस्था में स्वयं की जीत हैव्यक्ति जिन बनता हैबुद्ध बनता है। जीतता हैजागता है। पहली बार जीतता हैपहली बार जागता है।
"और ऐसे आत्मवेत्ता के मन से'--यह सूत्र कहता है--"जिस-जिस लोक की भावना हो...।'
अब किस लोक की भावना होगीक्या इसके ऊपर भी कोई लोक हैआत्मबोध के ऊपर भी कोई बोध हैबुद्धत्व के ऊपर भी कोई और संभावना हैकोई और शिखर हैइस परम समाधि के पार अब क्या बचाक्या ऐसा व्यक्ति स्वर्ग चाहेगास्वर्ग तो बहुत पीछे छूट गएवे तो सपने हो गए। क्या ऐसा व्यक्ति चाहेगा कि इंद्र का आसन मिल जाएआसन की बात ही अब मूर्खतापूर्ण हो गई। अब तो परम आसन मिल गयापद्मासन मिल गया। वह कमल मिल गयाजो शाश्वत हैजो कालातीत है। वह सुगंध मिल गईजो अब छूटेगी नहीं। अब तो जीवन उत्सव हुआ। अब तो रंगों की बहार आ गई। अब तो वसंत आया। अब तो फूल खिले। अब तो गीत हैसंगीत हैमहोत्सव हैअब तो दीए पर दीए जले।
कबीर ने कहा हैजैसे हजारों सूर्य एक साथ भीतर उग आए होंऐसा आत्मवेत्ता की स्थिति होती है।
अब क्या चाहेगाकिस लोक की कल्पना करेगाउर्वशी को चाहेगामेनका को चाहेगाइंद्रासन की फिक्र करेगादेवता बनना चाहेगाकल्पवृक्ष मांगेगायह बात ही मूढ़तापूर्ण हो जाएगी। फिर तो यूं हुआ कि आत्मज्ञान के पार भी कुछ बच रहा;आत्मज्ञान भी फिर अंत न हुआलक्ष्य न हुआसाधन ही रह गया। और आत्मज्ञान साध्य हैसाधन नहीं।
"तो आत्मवेत्ता के मन से जिस-जिस लोक की भावना होगी'--इस सूत्र का कहना है--"और जिन-जिन कामनाओं की कामना होगी,वह उन-उन कामनाओं कोउन-उन लोकों को प्राप्त कर लेता है।'
पहले तो कामना ही नहीं होगीकामना के बीज ही दग्ध हो गए। इसीलिए तो पतंजलि ने ऐसे व्यक्ति को दग्ध-बीज कहा है। निर्बीज समाधि कहा है ऐसी अवस्था को। यहां तो बीज ही न बचे कामना केअब अंकुरण क्या होंगेजल गए बीजराख हो गए।
और यह सूत्र कहता है: "इसलिए जो अपना कल्याण चाहता है उसे आत्मवेत्ता की अर्चना करनी चाहिए।'
पहली बात भी लोभ से भरी है और दूसरी बात भी लोभ से भरी है। आत्मवेत्ता की इतनी क्षमता बता दी कि वह जो चाहे हो जाएगाजो मांगेमिलेगातत्क्षण मिलेगादेर नहीं अबेर नहीं। कहावत तुमने सुनी है कि परमात्मा के घर देर होमगर अंधेर नहीं है। यह अज्ञानियों के लिए है। ज्ञानियों के लिए न तो देर हैन अंधेर है। उन्होंने तो इधर मांगाउधर मिला। मांग भी नहीं पाए कि मिला। वे तो कल्पवृक्ष के नीचे ही बैठे हुए हैं। यह भी लोभ की बात रहीलोभ का ही विस्तार रहा। और आगे भी लोभ की ही बात है:
"इसलिए जो अपना कल्याण चाहता है उसे आत्मवेत्ता की अर्चना करनी चाहिए।'
इसलिए जाओ आत्मवेत्ताओं के पासउनकी अर्चना करोपूजा करो। वह भी किसलिएअपना कल्याण चाहने के लिए। उसके पीछे भी चाह हैवहां भी वासना है।
यहां लोग मंदिरों में जा रहे हैंमस्जिदों में जा रहे हैंगुरुद्वारों-गिरजों में जा रहे हैं। पूछोकिसलिए जा रहे हैंवहां भी चाह है,वहां भी वासना है। और जहां वासना हैवहां प्रार्थना नहीं। और जहां वासना हैवहां अर्चना कैसी! वासना की दुर्गंध में अर्चना की सुगंध कैसे पैदा होगीलाख जलाओ धूप और लाख जलाओ दीएन होगी रोशनीन होगी सुगंध। दुर्गंध को बहुत से बहुत छिपा लोगेअंधेरे को बहुत से बहुत ढांक लोगे। मगर मिटेगा नहींफिर-फिर उभर आएगा। ये जलाए दीएदेर नहीं हैबुझ जाएंगे। और ये जलाई धूपजल्दी हवा उड़ा ले जाएगी। फिर दुर्गंध अपनी जगह होगी। यह धोखा हैयह प्रवंचना है।
आत्मवेत्ता व्यक्ति की भी अर्चना करना इस कामना से कि मेरा भी कल्याण हो जाए। और मेरा भी कल्याणइसका अर्थ क्या होगाइसका अर्थ यह होगा कि मैं भी उस जगह पहुंच जाऊं जहां हर चीज मांगने से मिल जाती है। जहां हर चीज चाहने से मिल जाती है। जहां कोई भी लोक चाहोदेर नहीं लगतीतत्क्षण वहां पहुंच जाते हैं। इसलिए आत्मवेत्ता व्यक्ति की भी अर्चना करनी चाहिए। यह भी लोभ का ही संबंध हुआ।
शिष्य और गुरु का संबंध लोभ का नहीं हो सकता। और अगर वह भी लोभ का संबंध हैतो फिर वह भी सांसारिक संबंध है। फिर पत्नी का और पति का संबंधबाप का और बेटे का संबंधभाई और बहन का संबंधइन सारे संबंधों में ही गुरु और शिष्य का संबंध भी एक संबंध हुआ। फिर उसमें कुछ गुणात्मक भेद न रहा।
गुणात्मक भेद तब होता हैजब बाकी सब संबंध तो लोभ के होते हैंलाभ के होते हैंलेकिन गुरु और शिष्य का संबंध सिर्फ प्रेम का होता है--न लोभ कान लाभ का। प्रेम के संबंध का अर्थ यह होता है कि संबंध ही अपने आप में इतना बहुमूल्य हैअब और क्या चाहना है! शिष्य की अंतरतम भावना यह होती है कि गुरु मिल गया तो सब मिल गयाअब कुछ पाने को नहींअब कहीं जाने को नहीं।
और मजा यह है कि जिसके भीतर ऐसा सदभाव पैदा होता हैउसके ऊपर वर्षा हो जाती है फूलों की। सारा आकाश फूलों की वर्षा करने लगता है। न तो उसने कुछ मांगान उसने कुछ चाहालेकिन सब बरस उठता है!
मंजुश्री की प्यारी कथा है। वह बुद्ध का पहला शिष्य है जो निर्वाण को उपलब्ध हुआ। जिस दिन उसको बुद्धत्व प्राप्त हुआ,जिस दिन उसने स्वयं को जानाबैठा था वृक्ष के नीचे शांतनिर्विचारजाग कर अपने को देखता था। देखते-देखते बात बन गई। बनते-बनते बन जाती है। सध गई। सब ठहर गया। मन ठहर गयासमय ठहर गयाविचार पता नहीं कहां विलुप्त हो गए! जैसे अचानक आकाश से बदलियां विदा हो गईं और सूरज निकल आया! गहन मौन! सन्नाटा! और तत्क्षण उसने देखाआकाश से फूलों की वर्षा होने लगी। ऐसे फूलजो उसने न कभी देखेन कभी सुने! ऐसी गंधजो उसने कभी जानी नहीं। चौंका! यह तो वसंत का मौसम भी नहीं! जिस वृक्ष के नीचे बैठा थाउसमें तो एक फूल भी न था। इतने फूल! इतने फूल कि जिनकी गणना असंभव! बरसे ही चले जाते हैंबरसे ही चले जाते हैं। उसने आंख उठा कर आकाश की तरफ देखा। तो देखा कि देवता फूल बरसा रहे हैं।
यह तो कथा हैप्रतीक-कथा है। इतिहास मत समझ लेना। इसके भीतर अर्थ तो गहरा हैलेकिन तथ्य मत मान लेना। सत्य तो बहुत हैमगर तथ्य जरा भी नहीं। सत्य को कहना हो तो यूं ही कहा जा सकता हैघूम-फिर कर ही कहना होता हैसीधा कहने का उपाय नहीं।
तो मंजुश्री ने पूछा उन देवताओं से जो फूल बरसा रहे थे कि तुम्हें क्या हो गया हैयह किसलिए फूल गिराए जाते होतुम शायद कुछ भूल-चूक में हो। बुद्ध तो वहां दूर दूसरे वृक्ष के नीचे बैठे हैंवहां गिराओ फूल! मैं तो मंजुश्री हूं। उनका एक छोटा सा शिष्य हूं। उनके प्रेम में लग गया हूं। मुझे कुछ चाहिए भी नहीं और। जो फूल चाहिए थेमुझे मिल चुके हैं। और तुम्हें अर्चना करनी हो तो उनकी करो। वे रहे मेरे गुरु! मुझ पर क्यों फूल गिराते होमैंने तो कुछ किया ही नहीं। मेरी तो कोई पात्रता भी नहींकोई योग्यता भी नहीं।
उन देवताओं ने कहामंजुश्री! हम फूल गिरा रहे हैं उस महत अवसर के स्वागत के समय मेंजब तुमने शून्य पर अदभुत प्रवचन दिया है!
मंजुश्री ने कहाशून्य पर प्रवचनमैं एक शब्द बोला नहीं!
देवता हंसे और उन्होंने कहान तुम एक शब्द बोले और न एक शब्द हमने सुना। न तुमने कुछ कहान हमने कुछ सुना। इसी को तो कहते हैं शून्य पर महा-प्रवचन! उसी खुशी में हम फूल गिरा रहे हैं। तुमने कहा नहींहमने सुना नहींऔर बात हो गई! बिन कहे बात हो गई! इसलिए फूल गिर रहे हैं। अब ये फूल तुम पर गिरते ही रहेंगे। ये फूल गिरना शुरू होते हैंफिर बंद नहीं होते।
समझना। यह तो बोध-कथा हैप्रतीक-कथा है। ऐसे झाड़ के नीचे बैठ कर और बार-बार आंखें उठा कर ऊपर मत देखनाकि देवता वगैरह आए कि नहीं पुष्पक विमान पर बैठे हुएफूल वगैरह लाए कि नहींनहीं तो उसी में सब गड़बड़ हो जाएगा!
तुम तो इतना ही जानना कि शून्य प्रवचन क्या है। वह हो जाएतो कुछ आकाश से फूल बरसाने की जरूरत नहीं होतीतुम्हारे भीतर ही फूल उमग आते हैंअंतस-लोक में ही वसंत आ जाता है। फिर कैसी कामनाएंफिर कैसी वासनाएं?
और शिष्य को तो सवाल ही नहीं उठता कि आत्मवेत्ता पुरुष की अर्चना इसलिए करेक्योंकि उसकी बड़ी शक्ति है आत्मवेत्ता पुरुष की! महान उपलब्धि है! नहींशिष्य तो अकारण प्रीति में पड़ता है। प्रीति तो सदा अकारण होती है। जहां कारण हैवहां व्यवसाय है। जहां कोई कारण नहीं...।
अब कोई मेरे संन्यासियों से पूछे कि मुझसे क्या उन्हें मिल रहा हैकुछ भी तो नहीं। कोई मेरे संन्यासियों से पूछे कि मुझसे क्यों बंधे होमेरे पास क्यों बैठे होवर्ष आते हैंवर्ष जाते हैं और तुम मेरे पास रुके होक्योंतो मेरे संन्यासी उत्तर न दे सकेंगे। जो उत्तर दे सकेंवे मेरे संन्यासी नहीं। कोई उत्तर न दे सकेंगे। उत्तर का कोई सवाल नहीं है। बेबूझ है बात।
सहजानंद! मुंडकोपनिषद के इस सूत्र का मैं तुम्हें क्या अभिप्राय कहूं! यह सूत्र एकदम गलत हैआधारभूत रूप से गलत है। सूत्र बिलकुल विक्षिप्ततापूर्ण है। किसी पागल ने कहा होगा। किस तरह मुंडकोपनिषद में प्रवेश कर गयापता नहीं!
लेकिन पंडित जो न कर जाएं थोड़ा है। पंडित तो एक उपद्रव हैं। न उन्हें पता है। लेकिन दुर्भाग्य तो यही है कि वे ही संकलन करते हैं।
महावीर बोलेलेकिन संकलन किया पंडितों ने। यह सांयोगिक बात नहीं है कि महावीर के ग्यारह गणधरउनके जो ग्यारह प्रमुख शिष्य थेग्यारह के ग्यारह ब्राह्मण थे। महावीर तो क्षत्रिय थे। जैनों के चौबीस तीर्थंकर ही क्षत्रिय हैं। असल में वह क्षत्रियों की बगावत थी ब्राह्मणवाद के खिलाफपांडित्यवाद के खिलाफ। लेकिन दुर्भाग्य तो यह है कि महावीर के वचन भी संकलन तो किए ब्राह्मणों ने ही। वे ग्यारह गणधर ही ब्राह्मण थे! और वहीं बात विकृत हो गईवहीं उन्होंने सब गड़बड़ कर दिया। वहीं स्रोत पर ही जहर मिल गया।
बुद्ध तो क्षत्रिय थे। सच तो यह हैजिन्हें स्वयं को जानना होउन्हें किसी अर्थ में क्षत्रिय ही होना पड़ता है। क्षत्रिय का अर्थ है,वह भी एक विजय-यात्रा हैएक घनघोर घमासान युद्ध है स्वयं के अंधकार से। उन्हें भी तलवार उठानी पड़ती है। किसी और के खिलाफ नहींअपने ही तमस के खिलाफअपनी ही तंद्रा के खिलाफअपनी ही निद्रा के खिलाफ। लेकिन बुद्ध को भी जो संकलन करने वाले लोग मिलेवे तो पंडित ही थेवे तो ब्राह्मण ही थे।
बसवहीं विकृति हो जाती है। पंडित भाषा का ज्ञाता होता हैव्याकरण का ज्ञाता होता हैशब्दों का धनी होता हैलेकिन अनुभव उसके पास कुछ भी नहीं होता। और यह सारा मामला अनुभव का है। पंडित तो तोते की भांति होता हैरट लेता है,दोहरा देता है। लिख देता हैयंत्रवत। उसकी अपनी अनुभूति तो नहीं होती।
मगर मैं मजबूरी भी समझता हूं। मुंडकोपनिषद जिसने कहा होगावह तो परम ज्ञानी रहा होगाक्योंकि इसमें ऐसे सूत्र हैंजो अपूर्व हैंजो कि बिना अनुभव के नहीं कहे जा सकते। लेकिन कठिनाई यह है कि जिसने कहे हैं वह तो बुद्ध रहा होगामगर दूसरे बुद्ध को तुम कहां से पाओगे जो तुम्हारे सूत्रों को लिखेकोई बुद्धू ही लिखेगा। कोई बुद्ध क्यों लिखेगाकिसलिए लिखेगा?
बुद्ध के जीवन में ऐसी कथा हैजो प्रीतिकर है। बुद्ध की मृत्यु हुई। जब तक जीवित थेकिसी ने फिक्र ही न की थी कि उन्होंने जो कहा हैवह संकलित कर लिया जाए। ऐसे आनंद में थेऐसे अहोभाव में थेकि किसको चिंता पड़ी थी! रोज दीए जल रहे थे। रोज दीवाली थी। रोज रंग बिखर रहे थे। रोज फाग थी। किसको फुर्सत थी कि अभी लिखे। लेकिन बुद्ध की मृत्यु के बाद जो पहला सवाल उठा शिष्यों के सामनेवह यही था कि अब उनके वचनों को संकलित कर लिया जाए।
और तुम चकित होओगे जान कर कि जो लोग संकलित कर सकते थेवे तो भूल ही भाल चुके थे। मंजुश्रीजो पहला बुद्ध था बुद्ध के शिष्यों मेंउससे कहा। उसने कहामुझे तो कुछ याद नहीं। मुझे तो अपनी याद नहीं! कैसे रस में भीगे वे दिन बीते! कौन शब्दों की फिक्र करता! मुझे पक्का-पक्का नहीं कि उन्होंने क्या कहा और मैंने क्या सुनाउन्होंने क्या कहा और मैंने क्या समझा। और जब से मैं जागातब से तो बात शब्दों की रही न थीएक मौन संवाद था। उस मौन संवाद को लिखूं भी तो कैसे लिखूं! उसके लिए तो कोरा कागज ही काफी है।
सारिपुत्र से पूछा। सारिपुत्र ने कहामुश्किल है बात। जब तक मैं जागा नहीं थातुमने अगर कहा होता तो लिख देताक्योंकि तब तक शब्दों पर ही पकड़ थी। जब मैं जागातो निःशब्द में उतर गया। अब तो पक्का नहीं हैमैं लिखूं भी तो यह तय करना मुश्किल होगा कि यह मेरी बात लिख रहा हूं कि बुद्ध की बात लिख रहा हूं। अब तो सब गोल-मोल हो गया। अब तो सब तालमेल टूट गयाभेद टूट गए। अब तो मेरी सरिता भी उनके सागर में मिल गई। तो मेरी बात का तुम भरोसा न करना। बात तो मेरी सच्ची होगीखरी होगी। मगर मेरी है कि उनकीयह तय करना नहीं हो सकता। अपनी बात लिख सकता हूंमगर यह दावा मैं नहीं कर सकता कि ऐसा उन्होंने कहा था। जरूर कहा होगामगर निश्चयात्मक रूप से मैं कोई दावा नहीं कर सकता।
मौग्गलान से पूछा। उसने कंधे बिचका दिए। उसने कहाकौन इस झंझट में पड़े!
जितने शिष्य बुद्धत्व को उपलब्ध हो गए थेवे कोई राजी न थे। सिर्फ आनंदजो बुद्धत्व को उपलब्ध नहीं हुआ थावह राजी था। उसे सब याद था। उस बेचारे के पास और तो कोई संपदा न थीशब्दों को ही संजोता रहा थाइकट्ठा करता रहा था। जो-जो बुद्ध बोलते थेउसको इकट्ठा करता रहता था। उसके पास कोई प्रज्ञा तो नहीं थीमगर स्मृति थी। प्रज्ञा होतो स्मृति की क्या चिंता! और प्रज्ञा न होतो स्मृति ही एकमात्र धन है।
बड़ी बिगूचनबड़ी विडंबना खड़ी हो गई। सारे शिष्य इकट्ठे हुए थेउन्होंने कहायह बड़ी मुश्किल की बात है। जिनकी बात का भरोसा हो सकता हैवे लिखने को राजी नहीं। और जिसकी बात का कुछ भरोसा नहींवह लिखने को राजी है! आनंद से लिखवाना है क्याहालांकि जो भी वह कहेगावही कहेगा जो बुद्ध ने कहा था। लेकिन अज्ञानी ने सुना हैजैसे किसी ने नींद में सुना हो।
मैं यहां बोल रहा हूं। तुम में से कई यहां सोए होंगे। वे भी सुन रहे होंगेमगर नींद में सुन रहे होंगे। कुछ सुना जाएगाकुछ नहीं सुना जाएगाकुछ का कुछ सुना जाएगास्वाभाविक है। और फिर अगर तुमसे कहा जाए लिखोतो तुम जो लिखोगे उसकी क्या प्रामाणिकता होगी?
आनंद ने कहामैं लिख तो सकता हूंलेकिन प्रामाणिकता का दावा मैं नहीं कर सकता।
अब तुम देखते हो विडंबना! जो प्रामाणिक हो सकते हैंवे लिखने को राजी नहीं थे। जो लिखने को राजी थाउसने कहामैं प्रामाणिक नहीं हो सकता!
तो फिर बुद्ध के शिष्यों ने एक उपाय ही खोजाउन्होंने आनंद से कहातू एक काम कर। तू किसी तरह सारा श्रम लगा कर बुद्धत्व को उपलब्ध हो जा। क्योंकि हम तेरी बातों का तब तक भरोसा न करेंगेजब तक तू बुद्धत्व को उपलब्ध न हो जाए। और तुझे सब बातें याद हैं। और तू सबसे ज्यादा बुद्ध के साथ रहा है। बयालीस साल सततएक क्षण को भी बुद्ध को तूने नहीं छोड़ा। इतना साथ कोई उनके रहा नहीं। दिन भी तू साथ रहारात भी तू साथ रहा। रात भी उसी कमरे में सोता था जिसमें बुद्ध सोते थे। उनकी सेवा में ही सब कुछ समर्पित कर दिया था उसने। तो हमें भरोसा है। मगर तेरे भीतर जागरण तो हो!
और जब आनंद जाग्रत हुआतब उन्होंने उसके वचनों को स्वीकार किया। लेकिन झगड़ा तत्क्षण शुरू हो गया। आनंद ने तो वचन लिख दिएलेकिन छत्तीस संप्रदाय पैदा हो गए। क्योंकि बौद्धों के अलग-अलग लोगों ने कहा कि ये आनंद के शब्द हम स्वीकार नहीं कर सकते। किसी ने कहाहम ये स्वीकार नहीं कर सकते। किसी ने कहा कि ये हमें स्वीकार हैंमगर और बातें स्वीकार नहीं।
अज्ञानियों के छत्तीस खंड हो गए! ज्ञानी तो चुप रहेअज्ञानियों ने संप्रदाय बना लिए। बुद्ध को मरे दिन भी न हुए थे कि वह महाज्योति टुकड़ों-टुकड़ों में टूट गई। और सत्य जब टुकड़ों में टूटता हैतो असत्य से भी बदतर हो जाता है।
सहजानंद! जिसने भी मुंडकोपनिषद के मूल सूत्र कहे होंगेवह जरूर बुद्धत्व को उपलब्ध रहा होगा। लेकिन जिन्होंने लिखे होंगे,उन्होंने बहुत कुछ अपनी तरफ से जोड़ दिया होगा।
और ऐसा भी नहीं कि जान कर लोग जोड़ते हैं। मैं उनकी सदभावना पर संदेह नहीं करता हूं। मैं यह नहीं कह रहा हूंउनकी भावना गलत रही होगी। मगर मजबूरी है बेहोश आदमी कीबेहोशी में वह जो भी करेगाकितनी ही सदभावना से करेसद-इच्छा से करेगलत तो हो ही जाएगा।
अब तुम देखते होयह सूत्र है--
"यं यं लोकं मनसा संविभाति
      विशुद्धसत्वः कामयते यांश्च कामान्।
तं तं लोकं जयते तांश्च कामां--
      स्तस्मादात्मज्ञं ह्यर्चवेद भूतिकामः।।'
लेकिन जिसने अनुवाद कियाउसने भी भूल-चूक कर दी: "जिसका अंतःकरण शुद्ध है।विशुद्धसत्वः! उसका अनुवाद हो गया,जिसका अंतःकरण शुद्ध है।
भारी चूक हो गई। अंतःकरण से मुक्त होता है कोईतभी विशुद्धसत्व होता है। और यहां तो बात ही उलटी हो गई।
"जिसका अंतःकरण शुद्ध हैऐसा आत्मवेत्ता मन से जिस-जिस लोक की भावना करता है...।'
आत्मवेत्ता का मन रह जाता हैमन की जरूरत क्या है?
यह तो यूं हुआकहानी है कि जीसस ने एक अंधे आदमी की आंखों को छुआआंखें ठीक हो गईं। स्वभावतःअंधा आदमी था,तो लकड़ी टेक-टेक कर चलता था। आंखें तो ठीक हो गईंजीसस को धन्यवाद देकर वह जाने लगामगर अपनी लकड़ी भी साथ ले चला! जीसस ने कहामेरे भाईकम से कम धन्यवाद में लकड़ी तो मुझे दे जा! लकड़ी तो छोड़ दे!
वह अंधा आदमी क्या बोला! उसने कहाबिना लकड़ी के मेरा कैसे चलेगा?
आंखें आ गईं! मगर पुरानी आदतजिंदगी भर की आदत! लकड़ी से टटोल-टटोल कर चलता था। लकड़ी ही उसकी अब तक की आंख थी। आज आंख भी आ गईतो वह घटना इतनी नई थी कि अभी तक उस घटना का संप्रेषण भीतर तक नहीं हुआ।
उसने कहालकड़ी मैं कैसे छोड़ सकता हूंबिना लकड़ी के मेरा कैसे चलेगा मालिकबिना लकड़ी के तो मैं एक कदम न चल सकूंगा। इसी से टटोल-टटोल करटेक-टेक कर तो चलता हूं।
जीसस ने कहापागल! अब तेरी आंखें ठीक हो गईंअब लकड़ी से क्यों टटोलेगा?
अंतःकरण तो अंधे आदमी की लकड़ी है। विशुद्धसत्वः! वह तो अंधे आदमी की आंख का ठीक हो जाना है। अब वहां अंतःकरण की क्या जरूरत है?
अंतःकरण तो समाज थोपता है इसलिए ताकि किसी तरह तुम आचरण की सीमा में चलते रहो। लेकिन जिसकी आत्मा जग गई,अब उसके ऊपर कोई आचरण की सीमा नहीं रह जाती। वह आचरण-मुक्त होता है। अब तो वह जो करेगावही ठीक है। अज्ञानी को बताना पड़ता है कि तुम ठीक करो और गैर-ठीक न करो। ज्ञानी जो करता है वही ठीक हैजो नहीं करता वही ठीक नहीं है।
क्रांतिकारी अंतर हो गया। लेकिन जरा से अनुवाद मेंएक शब्द के अनुवाद में सारा अर्थ बदल गया।
और आत्मवेत्ता अभी भी मन...! मन का अर्थ होता हैमनन करने की क्षमता। मनन से ही तो मन बना। मन से ही तो मनुष्य शब्द बना। वह जो मनन करता हैमनुष्य है। वह जो मनन की भीतर हमारे प्रक्रिया हैउसका नाम मन है। लेकिन जिसको आंख मिल गईवह मनन थोड़े ही करता है।
अंधा आदमी सोचता है कि दीवाल कहांदरवाजा कहांपूछता है कि बाएं जाऊं कि दाएं जाऊंआंख वाला आदमी तो उठता है और दरवाजे से निकल जाता है। उसे दिखाई पड़ता है। मनन करना ही नहीं पड़ता।
ठीक ऐसा हीजिसका विशुद्ध सत्व हुआजिसके भीतर समाधि का फूल खिलाजिसके भीतर समाधि की आंख खुलीअब मनन करेगाअब मनन किसलिए करेगा?
अंधा आदमी सोचता है कि प्रकाश कैसा होता हैआंख वाला आदमी तो कभी नहीं सोचता कि प्रकाश कैसा होता है। वह तो जानता ही है। बहरा आदमी शायद सोचता हो कि ध्वनि कैसी होती हैकान वाला आदमी तो जानता है कि ध्वनि कैसी होती है।
जिसकी आत्मा शुद्ध हो गईउसको मनन की जरूरत नहीं रह जाती। वह सोचता ही नहींवह देखता हैवह द्रष्टा है। वह मनुष्य के पार हो गया। उसने मनुष्य का अतिक्रमण कर लिया। मन का अतिक्रमण हुआ कि मनुष्य का भी अतिक्रमण हो जाता है। अब कहां मन! कहां के लोक! सब स्वप्न हैं तुम्हारे लोक। नर्क भी तुम्हारा स्वप्न हैस्वर्ग भी तुम्हारा स्वप्न है। ये कोई स्थान नहीं। ये कोई भौगोलिक जगह नहीं। नर्क भी तुमने निर्मित किया है अपने भय से और स्वर्ग भी तुमने निर्मित किया है अपने लोभ से।
इसलिए तुमने स्वर्ग में वह सब व्यवस्था कर लीजो तुम्हारा लोभ चाहता है। और नर्क में तुमने वह सब व्यवस्था कर दीजो तुम उनके लिए दंड देना चाहोगे जो तुम्हारे साथ चलने को राजी नहीं हैं। दुश्मनों के लिए नर्कदोस्तों के लिए स्वर्ग। अपने वालों के लिए स्वर्गपरायों के लिए नर्क। लेकिन नर्क कहीं है थोड़े हीन स्वर्ग कहीं है।
जिस दिन तुम भय और लोभ से मुक्त हो गएउसी दिन तुम देख लोगेन तो कोई स्वर्ग हैन कोई नर्क है। हांजब तक तुम भय से भरे कंप रहे होनर्क में ही हो। और जब तक तुम स्वर्ग से लालायितडांवाडोल हो रहे होतब तक दोनों चीजें सत्य मालूम पड़ती हैं। मगर वे प्रतीतियां हैंभ्रांतियां हैं। जहां मन थिर हुआशांत हुआमौन हुआदोनों ही खो जाते हैं। और उन दोनों के खो जाने पर क्या मांगोगे लोककौन सी कामनाएं करोगे?
सुना है मैंनेएक आदमी भूला-भटका स्वर्ग पहुंच गया। थका-मांदा थाएक वृक्ष के नीचे विश्राम करने को लेट गया। उसे पता न था कि यह कल्पवृक्ष हैइसके नीचे लेटो और बैठो और जो भी कामना करोपूरी हो जाती है! कहानी मधुर है। भूखा था। मन में खयाल उठा कि काशइस वक्त कहीं से भोजन मिल जाताबड़ी भूख लगी है!
ऐसा उठना था विचार का कि तत्क्षण सुस्वादु भोजनों से भरे हुए स्वर्ण-थाल प्रकट हो गए। वह इतना भूखा थाइतना थका था,कि उसने सोचा भी नहीं कि ये कहां से आए! कौन लाया! भूखा आदमी क्या सोचेये सब भरे पेट की बातें हैं। उसने तो जल्दी से भोजन किया।
पेट भर गयातो सोचा कि कहीं से कुछ पीने को मिल जाएकोकाकोला! फेंटा! नहीं तो लिमका ही सही! और देख कर हैरान हुआ कि कोकाकोलाफेंटालिमकासब चले आ रहे हैं! थोड़ा चौंका भी कि कोकाकोला तो बंद हो गया था! मगर तस्करों की कृपा से सभी कुछ उपलब्ध होता है। तस्करी जो न कर दे थोड़ा! असंभव को संभव बना देती है। फिर किसको फिक्र पड़ी थी! अभी तो बहुत थका थाकोकाकोला पीकर लेटने लगा। लेटने लगा तो सोचा कि पेट तो भर गयामगर कंकड़-पत्थर हैंजमीन साफ-सुथरी नहीं। ऐसे समय में तो कोई गद्दी होनी थी। सुंदर सेज होतीतो आज जैसी गहरी नींद आतीजैसा घोड़े बेच कर आज सोताऐसा कभी नहीं सोया था।
अचानक देख कर हैरान हुआ कि एक पलंग चला आ रहा है! थोड़ा सकुचाया भी कि क्या-क्या हो रहा है! मगर नींद इतनी गहरी आ रही थी कि उसने अभी कहा कि बाद में देखेंगे। यह विचार वगैरह सब बाद में कर लेंगे। सो गया पलंग पर। बड़ा चकित हुआ कि डनलप की गद्दियां! मगर उसने कहा कि पीछे जग कर देखेंगे।
जब जगातब थोड़ा सा चिंतित हुआकि इस निर्जन स्थान मेंइस वृक्ष के नीचेवृक्ष के आस-पास न तो कहीं कोई रेफ्रिजरेटर दिखाई पड़ता हैन कोई आदम जात दिखाई पड़ता है। कोकाकोला प्रकट हुए! भोजन आया! यही नहींबिस्तर भी प्रकट हुआ! टटोल कर बिस्तर ठीक से देखा कि है भी कि मैं कोई कल्पना कर रहा हूंलेकिन है। थोड़ा डरा कि कहीं कोई भूत-प्रेत तो नहीं हैं इस वृक्ष में!
बसजैसे ही उसने सोचा कि कहीं कोई भूत-प्रेत तो नहीं! कहीं कोई भूत-प्रेत तो नहीं छिपे हैं! मैं किन्हीं भूत-प्रेतों के चक्कर में तो नहीं पड़ गया हूं! कि तत्क्षण चारों तरफ भूत-प्रेत एकदमजैसे आनंदमार्गी तांडव नृत्य करते हैंऐसा आदमियों की खोपड़ियां लेकर एकदम नृत्य करने लगे। उसने कहामारे गए! और मारा गया।
क्योंकि कल्पवृक्ष के नीचे तो जो कहोगेवही हो जाएगा। वह कोकाकोला बहुत मंहगा पड़ा! मगर अब तो बहुत देर हो चुकी थी। जब कह ही चुका कि मारे गएतो वे सब आनंदमार्गी पटक कर खोपड़ियां वगैरहउसकी गर्दन तोड़ दी उन्होंने। इसी तरह तो खोपड़ियां इकट्ठी करते हैंनहीं तो फिर खोपड़ियां इकट्ठी कहां से करोयही जो कल्पवृक्षों के नीचे फंस जाते हैंइन्हीं की खोपड़ियां फिर तांडव नृत्य के काम में आती हैं!
न तो कहीं कोई स्वर्ग हैन कहीं कोई नर्क है। न तो डरो नर्क की अग्नि सेन कामना करो स्वर्ग के सुखों की। सब तुम्हारे मन के जाल हैं।
यहां चूंकि जीवन में दुख हैइसलिए तुम उसके विपरीत स्वर्ग की कल्पना कर रहे हो। और चूंकि दूसरे यहां मजा लूटते दिखाई पड़ रहे हैंउनके लिए तुम नर्क का इंतजाम कर रहे हो। तुम अपने को सांत्वना दे रहे हो कि कोई फिक्र नहींअरेचार दिन की जिंदगी है! और यूं ही कटी जा रही है। अभी झेल लो दुखकोई फिक्र नहीं। थोड़ा सा दुख हैफिर स्वर्ग के सुख ही सुख हैं। और ये जो दुष्ट मजा कर रहे हैंगुलछर्रे उड़ा रहे हैंउड़ा लो। अरेदो दिन की बात हैफिर सड़ोगेफिर नर्कों में पड़ोगेतब याद करोगे। तब चुल्लू-चुल्लू पानी को तरसोगे। ये सांत्वनाएं हैं। यह अपने को समझाना है।
कार्ल माक्र्स एकदम गलत नहीं हैजब वह कहता है कि धर्म अफीम का नशा है। इसमें थोड़ी दूर तक सचाई है। निन्यानबे प्रतिशत लोग जिसको धर्म समझते हैंवह निश्चित ही अफीम का नशा है।
हांबुद्ध काऔर कृष्ण काऔर महावीर काऔर जीसस का धर्म जरूर अफीम का नशा नहीं है। मगर उस धर्म से कितने लोगों का संबंध है?
पंडितों-पुरोहितों का यह जो विराट जाल फैला हुआ हैये तो सिर्फ अफीम ही बेच रहे हैं। ये तो तुम्हें सिर्फ किसी तरह बेहोश रखने की कोशिश कर रहे हैं। जिंदगी में दुख हैथोड़ी बेहोशी चाहिएताकि दुख झेल लो। और जिंदगी में दुख हैइसलिए थोड़ी कल्पना का जाल चाहिएताकि उसकी आशा में बंधे हुए कुछ तो सांत्वना रहे।
मगर ये सारी बातें अज्ञानी के लिए हैंआत्मवेत्ता के लिए नहीं। इसलिए सहजानंद! अगर मेरे हाथ में बात होतो इस तरह के सूत्रों को उपनिषदों से निकाल कर बाहर कर दूं। इस तरह के सूत्र ही उपनिषदों की महिमा को खंडित कर रहे हैंनष्ट कर रहे हैं।
मगर जो जाल खड़ा है उपनिषदों के पीछेगीता के पीछेधर्मशास्त्रों के पीछेजो न्यस्त स्वार्थ लाभ उठा रहे हैंवे तो इन्हीं सूत्रों पर जी रहे हैं। मैं जिन सूत्रों को अलग कर देना चाहूंगावही सूत्र उनके लिए प्राण हैं। और जिन सूत्रों को मैं बचा लेना चाहूंगा,वही उनके लिए जहर हो जाएंगे।


इस संबंध में यह दूसरा प्रश्न तुम सुनो। सत्य वेदांत ने पूछा है:
 भगवानहाल ही में अपने एक वक्तव्य में श्री डोंगरे महाराज ने कहा कि जो मनुष्य देवता की पूजा किए बिना अन्न खाता है,वह अन्न नहीं पाप खाता है। उन्होंने कहा कि ब्रह्म-दर्शन पहले मूर्ति में होता है। श्री डोंगरे महाराज ने बताया कि गणपति की पूजा करने के बाद ही पानी पीना चाहिए। और गणपति ही एक ऐसे देवता हैं जो हाथ में लड्डू लिए बैठे हैं! इस लड्डू में मीठापन हैक्योंकि ज्ञान ही लड्डू है। उन्होंने बताया कि माता जीशक्ति की पूजा भी आवश्यक है। बिना शक्ति के जीवन बेकार है। शक्ति से ही भक्ति होती हैऔर भक्ति से ध्यान में थिरता आती है! गणपति का ध्यान करने से विघ्न नहीं आता। और माता जी के ध्यान से शक्ति आती है। श्री डोंगरे महाराज ने शिव को संयम की मूर्ति बताया और कहा कि संयम से ही शक्ति बढ़ती हैइसलिए शिव की पूजा करनी चाहिए!
भगवानआप इन वक्तव्यों पर कुछ कहने की अनुकंपा करें।

 सत्य वेदांत!
डोंगरे का बालामृत पीओउससे सब समझ में आ जाएगा। बालकों के लिए डोंगरे का बालामृत! उससे शक्ति भी आएगीभक्ति भी आएगी। और गजब की चीजें होंगी! और डोंगरे का  बालामृत  मीठा  भी  होता  है।  क्या  लड्डू!
इस तरह के लोग हैं! क्या-क्या लोगों को समझा रहे हैं! सीधे-सीधे डोंगरे का बालामृत ही बेचेंतो ठीक। मगर क्या-क्या व्यर्थ की बकवास और कचरा! एक-एक बात को थोड़ा सोचो।
पहली बात: "कि जो मनुष्य देवता की पूजा किए बिना अन्न खाता हैवह अन्न नहीं पाप खाता है।'
तो बाकी कामों के संबंध में क्या कहोगेजो आदमी देवता की पूजा किए बिना सोता हैवह पाप सोता हैजो आदमी देवता की पूजा किए बिना चलता हैवह पाप चलता है?
तो चौबीस घंटे देवता की पूजा करो! और देवता भी कोई एक-दो हैं! हिंदुस्तान में तो तैंतीस करोड़ देवता हैं। यह साठ-सत्तर साल की जिंदगी तो यूं चली जाएगीपूरे तैंतीस करोड़ देवताओं की पूजा भी न हो पाएगी।
और उन्होंने भी कितनी पूजाएं बता दीं! इस छोटे से प्रश्न में ही कितनी ही पूजाएं आ गईं। शक्ति की पूजा करो! गणपति की पूजा करो! शिव की पूजा करो! और सबका सार बताते गए वे कि किस-किस से क्या-क्या मिलेगा।
देवता की पूजा किए बिना अन्न खाने से या सोने से या उठने से पाप का कोई संबंध नहीं। देवता किसे कहते होसूर्य भी देवता हैऔर चांद भी देवता हैऔर हनुमान जी भी देवता हैंऔर गणेश जी भी देवता हैं। और देवता ही देवता भरे हुए हैं!
हांपूजा का भाव जीवन में होना चाहिए। और पूजा के भाव का देवताओं से कोई संबंध नहींतुमसे संबंध है। नहीं तो कोई मुसलमान गणपति की तो पूजा करता नहींन कोई ईसाई करता हैन कोई पारसी करता है। तो ये बेचारे लड्डू से वंचित रह जाएंगे! इस लोक में भी लड्डू मिल नहीं रहेपरलोक में भी वंचित किए दे रहे हो!
और तुम्हें पक्का पता है--पूछना डोंगरे महाराज से--कि वह जो गणपति हाथ में लिए बैठे हैंवह लड्डू हैक्योंकि एक बहुत बड़े पंडितमहापंडित राहुल सांस्कृत्यायन जीवन भर यह सिद्ध करते रहे कि वह लड्डू नहीं हैअंडा है! वे भी महापंडित थे। उन्होंने बड़ा समय लगाया इसको सिद्ध करने में कि अंडा है। वे अंडे के भक्त थे। वे असल में खुद अंडा खाते थेतो अपने अंडे के लिए समर्थन तो खोजना पड़ेगा! और अब कैसे सिद्ध करोगे कि अंडा है कि लड्डू हैगणेश जी हैंइनका भरोसा भी क्या! इनकी शक्ल-सूरत तो देखो! ये अंडा भी खाते  रहे  हों  तो  कुछ  आश्चर्य  नहीं!
ये जो इस तरह की व्यर्थ की बातें हैंये लोगों को प्रीतिकर लग जाती हैंक्योंकि लोग टटोल रहे हैं कि कोई भी सहारा मिल जाएकोई भी बैसाखी मिल जाए।
मैं पूजा का तो पक्षपाती हूंलेकिन पूजा का कोई संबंध देवताओं से नहीं है। पूजा तो भीतर की भाव-दशा है। पूजा तो कृतज्ञता का बोध हैधन्यवाद है।
यह जो अस्तित्व हैइसने इतना दिया है! जीवन दिया है। आनंद की क्षमता दी है। ज्ञान की संभावना दी है। बुद्धत्व के बीज दिए हैं। क्या चाहिए और! इसने इतना दिया हैऔर तुम धन्यवाद भी न दोगे! और किन्हीं क्षणों में क्या तुम्हारा मन नहीं होता कि घुटने के बल टिक जाओ! झुक जाओ! किसके प्रतियह सवाल नहीं है। झुकना!
तुम मेरे भेद को समझ लेना। डोंगरे महाराज का जोर हैकिसके प्रति। मेरा जोर है तुम्हारे झुकने के ऊपरतुम्हारे समर्पण पर। जैसे ही हमने बाहर की चीज पर जोर दियाधर्म समाप्त हो जाता हैदुकानदारी शुरू हो जाती है। धर्म का संबंध है भीतर से। भीतर एक समर्पण का भाव होना चाहिए। भीतर एक गहन धन्यता प्रतीत होनी चाहिए। इतना दिया हैमुझ अपात्र को! कोई गणपति ने नहीं दिया हैऔर न कोई शिवजी ने दे दिया हैऔर न कोई शक्ति माता ने दे दिया है। यह जो पूरा विराट अस्तित्व हैयह जो समग्रीभूत अस्तित्व हैइसकी ही भेंट है।
इसको नाम मत दो। इसको अनाम ही छोड़ दो। यह अनाम ही है। इस अनाम के प्रति जीवन में सदा धन्यवाद का भाव होना चाहिए। फिर तुम भोजन करोऔर चाहे विश्राम करोचाहे चलोचाहे बैठोचाहे उठोतुम्हारे भीतर यह अनुगूंज बनी रहनी चाहिए। शब्द में भी बांधने की जरूरत नहीं है। ऐसा कुछ कहने की और चिल्लाने की जरूरत नहीं है कि तुम पतितपावन हो और मैं पापी हूं! और मुझे बचाओ! और तुम बचावनहार हो! और इस सब बकवास की कोई जरूरत नहीं है। सिर्फ एक मौन धन्यवाद तुम्हारे भीतर झरने की तरह कलकल नाद करता रहे। उसे मैं कहता हूं पूजा--पूजनअर्चनवंदन। फिर फिक्र नहीं करनी पड़ती;नहीं तो बड़ी झंझटें खड़ी हो जाती हैं।
मीरा ने कहा हैमुझे पूजा की विधि नहीं आतीअर्चन का ढंग नहीं आता। मुझे पता नहींक्या गाऊं क्या न गाऊं! मगर फिर भी मीरा ने जो पूजा कीवह बेचारे डोंगरे महाराज क्या करेंगे! न पूजा की विधि हैन अर्चन का ढंग है।
मूसा के जीवन में उल्लेख है। वे एक जंगल से गुजर रहे हैं और ठिठक कर खड़े हो गए। बात ही ऐसी थी कि ठिठक कर खड़े हो जाना पड़ा। एक चरवाहागड़रियासांझ की प्रार्थना कर रहा था। सूरज डूब रहा हैऔर वह सांझ की प्रार्थना कर रहा है। दोनों हाथ ऊपर उठाए आकाश की तरफ देख रहा है और कह रहा हैहे प्रभु! अरेतू मुझे अपने पास बुला ले। अकेले रहते-रहते थक गया होगापरेशान होता होगा। और मैं तेरे सब काम निपटा दूंगा! अरेमैं कई काम जानता हूं!
मूसा तो बड़े हैरान हुए। ऐसी प्रार्थना उन्होंने सुनी न थी कभीकि यह आदमी यह बता रहा है कि मैं कई काम जानता हूं। और तू थक गया होगा अकेले-अकेले! और मेरे बिना तेरा कैसे काम चलेगाकब तक चलेगातू मुझे बुला ही ले। और देखमैं मालिश भी कर देता हूं! चंपी भी कर देता हूं! तू थक जाएगातेरे पैर दबा दूंगा! पता नहीं कोई तुझे नहलाता-करता है या नहीं?मैं तुझे खूब घिस-घिस कर नहलाऊंगा! तुझे भरोसा न होतो मेरी भेड़ों को देख ले। अरेऐसी झकभक भेड़ें कहीं हैंकिसी और गड़रिए के पास हैं?
जरा बरदाश्त के बाहर होने लगा मूसा के कि यह क्या प्रार्थना हो रही है! और तब तो उसने हद्द कर दी। आखिर में बोलाऔर अगर तेरे जुएं वगैरह पड़ जाएंगेतो वह भी निकाल दूंगा। अरेभेड़ों तक के निकाल देता हूं।
मूसा ने कहाचुपनालायकबदतमीज! ईश्वर को जुएं पड़ जाएंगेऔर तू निकालेगाऔर तू समझ रहा हैतू प्रार्थना कर रहा है! अगर एक शब्द भी मुंह के बाहर निकालातो वह चांटा मारूंगा कि छठी का दूध याद आ जाएगा। बंद कर यह प्रार्थना! किसने तुझे यह प्रार्थना सिखाई?
वह गड़रिया तो बेचारा एकदम पैरों पर गिर पड़ा मूसा के। उसने कहा कि हजरतमुझे किसी ने सिखाई नहीं। मैं तो गरीब आदमीबेपढ़ा-लिखा। खुद ही बना लेता हूं। और जब जैसी बन जाती है। अब आज यही बन गई। अब यह कोई रोज की थोड़े ही है। आप नाराज न हों। यह तो रोज बदल जाती है। जब जैसा मौका आ जाता है। जैसे सर्दी बहुत हैतो मैं कहता हूं कि देख,अगर मैं होता तेरे पासकंबल ओढ़ा देता। या बहुत धूप पड़ रही होती हैतो मैं कहता हूंदेख छत्ता लगा देता। अब कोईपता नहींहै भी वहां या नहीं! तू अकेला किस-किस मुसीबत में नहीं पड़ा होगा! कोई तेरा देखने वालारखवाला भी है या नहीं है! और मैं हूं। तू बुला क्यों नहीं लेताअरेतेरी आज्ञा की जरूरत है। इशारा कर दे। तो यह तो बदल जाती है। आप इतने नाराज न हों। यह तो समय-समय पर बदल जाती है। जैसे बीमारी फैल जाती हैकोई को हैजा हो गयाकिसी को कुछ। तो मुझे डर लगता हैउसको हैजा न हो गया हो! तो मैं कहता हूंतू बिलकुल मत घबड़ा। अरेमुझे जड़ी-बूटी मालूम! घोंट कर पिला दूंगा। एक मात्रा में तो इलाज कर दूंगा तेरा!
मूसा ने कहातू तो हद्द कर रहा है! तू तो और आगे बढ़ा जा रहा है! जिंदगी हो गई मुझे प्रार्थना करतेजिंदगी हो गई प्रार्थना लोगों को समझातेमगर तू गजब का धार्मिक आदमी मिला! ये नालायकी की बातें हैंये बंद कर। मैं तुझे प्रार्थना बताता हूं। यह प्रार्थना तू कर।
तो उसने कहाजैसा आप कहें। आप प्रार्थना समझा दें।
प्रार्थना समझा दी। उसको समझा कर मूसा बड़ी प्रसन्नता से आगे बढ़े कि एक भ्रष्ट आदमी को रास्ते पर लगाया। थोड़ी ही दूर गए थे कि आकाश से आवाज आई कि मूसामैंने तुझे पृथ्वी पर भेजा है इसलिए कि जो भटक गए हों उन्हें रास्ते पर ला,इसलिए नहीं कि जो रास्ते पर हों उनको भटका!
मूसा ने कहाक्या कहते हैं! मैंने किसको भटकाया?
ईश्वर ने कहाअभी तू उस बेचारे गड़रिए को भटका कर आया। उसकी स्वस्फूर्त प्रार्थना का मजा ही और था। मैं प्रतीक्षा करता था कि कब उसकी प्रार्थना होक्योंकि उसकी प्रार्थना बड़ी आनंददायी होती है। बड़ी चीजें गजब की कहता है! अब आज ही क्या गजब की बातें कह रहा था! और कितने प्रेम से कह रहा था! उसका प्रेम तो देख! कि तेरे जुएं बीन दूंगा! एक-एक जुआं निकाल दूंगा! एक नहीं बचने दूंगा! तू एक मौका तो दे मुझे! अरेमेरी मान! तूने सब खराब कर दिया। अब वह एक झूठी प्रार्थनाथोथी प्रार्थनाजिसमें उसके प्राण नहीं होंगेभाव नहीं होगारोज-रोज दोहराता रहेगातोते की तरह रटता रहेगा। तू वापस जा और उससे क्षमा मांग।
मूसा वापस गए। उसके पैरों पर गिरे। उससे क्षमा मांगी और कहा कि भैयामैंने तुझे जो प्रार्थना बताई वह गलत थी। तेरी ही प्रार्थना ठीक है। तू अपनी प्रार्थना जारी रख। मेरी प्रार्थना कभी नहीं पहुंची परमात्मा तकतेरी पहुंचती है। और मैंने जितनों को सिखाईकिसी की नहीं पहुंचती है। और तेरी पहुंचती है।
स्वस्फूर्त होनी चाहिए। आत्म-विभोर हो जाना ही पूजा है। मस्ती में नाचोगाओगुनगुनाओ। यह क्या पागलपन की बातें हैं कि पूजा किए बिना अन्न खाता हैवह अन्न नहीं पाप खाता है! पूजा बिना जीओ मतयह कोई अन्न खाने की बात नहीं है। अन्न कितनी दफे खाओगे! दिन में दो दफे खाओगेदो दफे पूजा कर लेना। फिर बाकी समय क्या करोगेबाकी समय में बदला निकाल लेना! जो-जो पूजा की हैउसको ठिकाने लगा देना बाकी समय में!
पूजा चौबीस घंटे की भाव-दशा हैअन्न खानेन खाने का सवाल नहीं है। और किसी दिन अगर अन्न नहीं खाओगेसमझो उपवास कियाफिर पूजा करोगे कि नहींफिर जरूरत ही क्या पूजा की!
एक छोटे बच्चे से उसके स्कूल में पूछा--ईसाइयों का स्कूल--पादरी ने पूछा कि तेरे घर पर तू रात प्रार्थना करके सोता है न?
उसने कहाकभी-कभी।
पादरी ने पूछाकभी-कभी! और कभी-कभी क्यों नहीं करता?
उसने कहा कि जब मैं अकेला होता हूंजब मुझे डर लगता हैतब करता हूं। और जब कमरे में पिताजी सोए होते हैंमाताजी सोई होती हैंक्यों करूंजब डर ही नहीं लगतातो करना किसलिएप्रयोजन है।
तो पादरी बहुत हैरान हुआ। उसने कहाखाने के वक्त तू पूजा करता है कि नहीं?
उसने कहाकभी नहीं। क्योंकि मेरी मां खाना तो बहुत अच्छा बनाती है। पूजा वगैरह किसलिए करनी! वह तो पूजा वे लोग करते हैंजिनकी माताएं ऐसा खाना बनाती हैं कि भगवान का नाम याद आता है। एकदम मालूम होता हैराम नाम सत्य है!
उसने कहा कि मेरे पड़ोस में एक लड़का रहता हैवह रोज पूजा करता है। उसकी मां गजब का भोजन बनाती है! शुरू-शुरू में जब आई थीअभी-अभी उसकी शादी हुई थीपति घर लौटातो वह बड़ी उदास बैठी थी। तो पति ने पूछाक्या हुआतो उसने कहा कि वह जो मैंने पराठे बनाए थेवह बिल्ली खा गई।
तो पति ने कहामत घबड़ा। कल दूसरी बिल्ली खरीद लाएंगे। ऐसा क्या घबड़ाने की बात है! अरेबहुत से बहुत बिल्ली मरेगी,और क्या होगा! तेरे पराठे खाए कोईऔर इससे ज्यादा तो कुछ होने वाला नहीं। तो दूसरी बिल्ली ले आएंगे। इतनी क्यों चिंता कर रही है!
उस स्त्री का बेटा रोज प्रार्थना करता है। मगर मैं नहीं करताक्योंकि मेरी मां तो अच्छा भोजन बनाती है!
लोगों की प्रार्थना भी सहेतुक हैउसके भीतर हेतु है। तो प्रार्थना नहीं है। प्रार्थना तो अहेतुक होनी चाहिए। इसका भोजनन भोजन से क्या संबंध?
मगर इस देश में हजार तरह की गधा-पचीसी बातें चलती हैं। और इनका नाम धार्मिक बातें है! ये धार्मिक प्रवचन! और लोग बड़े भक्तिभाव से सुनते हैं! बुद्धि तो जैसे हम बेच ही चुके हैं। एक जमाना हो चुका जब बेच चुके। बुद्धि से हमने कोई नाता ही नहीं रखा है।
अब डोंगरे महाराज कहते हैं कि "ब्रह्म-दर्शन पहले मूर्ति में होता है।'
इन्हें ब्रह्म शब्द का भी अर्थ मालूम हैइन्हें ब्रह्म-दर्शन शब्द का भी अर्थ मालूम हैऔर ब्रह्म की कोई मूर्ति देखी तुमने?राम की देखी होगी। कृष्ण की देखी होगी। बुद्ध की देखी होगी। महावीर की देखी होगी। मगर ब्रह्म की तुमने कोई मूर्ति देखी अब तकमैंने तो नहीं देखी! सुनी भी नहीं कि ब्रह्म की कोई मूर्ति होती है!
इस देश में बहुत मूढ़ताएं हुईंमगर यह मूढ़ता किसी ने भी नहीं की कि ब्रह्म की मूर्ति बनाई होती। क्योंकि ब्रह्म की मूर्ति बन ही नहीं सकती। ब्रह्म का अर्थ ही है: अनिर्वचनीयअव्याख्यनिराकार। ब्रह्म शब्द का अर्थ होता है: वहजो विस्तीर्ण ही होता चला गया हैफैलता ही चला गया हैजिसके फैलाव का कोई अंत ही नहीं है। कैसे उसकी मूर्ति बनाओगे?
हांराम की मूर्ति होती हैकृष्ण की होती हैबुद्ध की होती है। ये व्यक्ति हैं। और इनकी मूर्ति हमने क्यों बनाईइनकी मूर्ति हमने इसलिए बनाईकि इन्होंने उस ब्रह्म को जानापहचाना। मगर यह ब्रह्म की मूर्ति नहीं है।
बुद्ध तो ऐसे ही हैंजैसे मील के पत्थर पर लगा हुआ तीर का निशान। इशारा कर रहा है कि और आगे। हांइशारा ठीक तरफ कर रहा है। यह बुद्ध की मूर्ति तो इशारा है ब्रह्म की तरफयह ब्रह्म की मूर्ति नहीं है।
और मूर्ति में पहले दर्शन नहीं होता। हांजिसको दर्शन हो जाता है ब्रह्म काउसे मूर्ति में भी वही दिखाई पड़ता है। मूर्ति में ही क्योंउसे तो पत्थर-पत्थर में वही दिखाई पड़ता है। उसे तो वही दिखाई पड़ता हैऔर कुछ दिखाई ही नहीं पड़ता।
ब्रह्म तो जीवन का नाम है। जिसे जीवन की पहली प्रतीति हो गई...। और यह प्रतीति अपने भीतर होती हैमूर्ति में नहीं होती। ब्रह्म का पहला अनुभव स्वयं के भीतर होता है। दर्शन नहीं होता ब्रह्म काद्रष्टा की प्रतीति का नाम ब्रह्म की अनुभूति है। उसका दर्शन नहीं होता। दर्शन का तो मतलब हैबाहर। दर्शन का तो मतलब हैऔर। दर्शन का तो मतलब हैतुम्हारी दृष्टि का विषय। ब्रह्म तो वह है जो तुम्हारी दृष्टि के भीतर बैठा हैजो तुम्हारी दृष्टि हैजो तुम्हारे दर्शन की क्षमता हैजो तुम्हारे ज्ञान की ही क्षमता है। ब्रह्म कभी ज्ञेय नहीं बनतावह तो सदा ज्ञाता है। दृश्य नहीं बनतासदा द्रष्टा है। इसलिए तो हमने ऋषियों को द्रष्टा कहा है।
उसका कोई दर्शन नहीं होता। हांजिस दिन तुम अपने द्रष्टा को पहचान लेते होउस दिन प्रतीकात्मक अर्थों में कह सकते हो,दर्शन हो गया। और जिसने अपने द्रष्टा को जान लियाजिसने अपने भीतर होती हुई जीवन की अनाहत ध्वनि सुन लीजिसने अपने भीतर नाद को पहचान लियाजिसने अपने भीतर बहती हुई जीवन की धारा से परिचय बना लियाउसे फिर सब के भीतर वही दिखाई पड़ने लगता है।
बुद्ध ने कहा हैजिस दिन मैं बुद्धत्व को उपलब्ध हुआमेरे लिए सारा जगत उसी दिन बुद्धत्व को उपलब्ध हो गया। क्योंकि जो मैंने अपने भीतर पायादेखा सब के भीतर मौजूद है।
इसलिए पहला ब्रह्म-दर्शन स्वयं के द्रष्टा-भाव में होता है। और फिर मूर्ति में ही नहींफिर तो प्रत्येक चीज उसी की मूर्ति है। फिर मस्जिद में भी वहीमंदिर में भी वहीगिरजे में भी वहीगुरुद्वारे में भी वही। राह के किनारे पड़े पत्थर में भी वही। पहाड़ में भी वही। नदीझरनों मेंपोखरों में भी वही। चांदत्तारों में भी वही। फिर तो ब्रह्म अर्थात अस्तित्व।
"श्री डोंगरे महाराज ने बताया कि गणपति की पूजा करने के बाद ही पानी पीना चाहिए।'
क्या-क्या गजब की बातें! क्योंगणपति को कोई एतराज है पानी पीने सेबाद में पीओतो समझ में भी आता हैक्योंकि गणपति ही एक ऐसे देवता हैंजिनके हाथ में लड्डू है। लड्डू खाने के पहले ही पानी पी लोगेअरेबाद में पीओतो समझ में भी आता है। कि लड्डू उतर जाएकहीं अटक न जाएगटकने में सहायता मिलेगी।
मगर गणपति की पूजा करने के बाद ही पानी पीना चाहिए!
गणपति का महाराष्ट्र में काफी पागलपन है। महाराष्ट्रियंस को बात पकड़ में आती होगी। मराठी मानस! एकदम बात जंचती होगीकि बिलकुल ठीक! गणपति को बिना याद किए कैसे पानी पीओगे!
क्या संबंध गणपति का और पानी पीने सेहांयह मेरी समझ में आता है कि पानी भी परमात्मा है। यह मेरी समझ में आता है कि भोजन भी परमात्मा है। यही उपनिषद कहते हैंअन्नं ब्रह्म! यह नहीं कहते कि अन्न खाने के पहले ईश्वर की पूजा करनी चाहिए। अन्न ही ब्रह्म है। तो जल भी ब्रह्म है। पूजा क्या करनी है!
"और गणपति ही एक ऐसे देवता हैंजिनके हाथ में लड्डू है।'
यह विशिष्टता की बात है। इसलिए गणपति की ही पूजा करनी चाहिएक्योंकि उनके हाथ में लड्डू है। जिसको लड्डू चाहिए हो,वह उनकी पूजा करे। अगर उनकी पूजा नहीं कीलड्डू से चूकोगे।
चंदूलाल के घर एक आदमी ने आकर कहा...। उतरा कार से और चंदूलाल से बोला कि आपकी पत्नी घर पर हैं या नहींक्योंकि सेठ बुलाकीराम के घर के यहां से लड्डू आए हैं।
पत्नी तो बाहर गई थींलेकिन चंदूलाल के मुंह में पानी आ अया। कलियुग में कहां लड्डू! तो उन्होंने कहापत्नी तो बाहर गई हैंमगर कोई फिक्र न करोसेठ बुलाकीराम को धन्यवाद देना और लड्डू तुम रख जाओ।
वह आदमी थोड़ा हिचकिचाया।
चंदूलाल ने कहानहींतुम चिंता मत करो। मैं चंदूलाल ही हूं। तुम्हारे लड्डू को कोई नुकसान नहीं होगा!
उसने कहानहींआप समझे नहीं। मेरा नाम लड्डू है! कोई लड्डू वगैरह नहीं लाया हूं। सिर्फ नाम मात्र लड्डू है!
वह जो गणेशजी के हाथ में रखा हुआ हैवह कोई लड्डू थोड़े ही है। नाम मात्र! उसमें कहां की मिठास?
वे बता रहे हैं, "उस लड्डू में मीठापन है!'
ये बड़ी ज्ञान की बातें बताई जा रही हैं! इस देश में तो ज्ञान के ऐसे झरने बह रहे हैं! क्या गजब की बात बताई कि लड्डू में मीठापन है! जैसे यह भी मूढ़ों को पता नहीं! माना कि शक्कर की कमी हैमगर लड्डू में मीठापन हैयह तो किसी को भी पता है।
और फिर उन्होंने और भी गजब का तात्विक ज्ञान निकाला कि "ज्ञान ही लड्डू है!'
छोटे-छोटे बच्चों को समझाओ ऐसी बातेंतो समझ में आता है। इसलिए तो मैंने कहाडोंगरे का बालामृत पीओ। सत्य वेदांत,तुम्हें भी बहुत जंचेगा। स्वादिष्ट है। और शक्ति भी बढ़ती हैभक्ति भी बढ़ती है!
"उन्होंने बताया कि माताजीशक्ति की पूजा भी आवश्यक है।'
कितनी पूजा करवाओगे भैया! पूजा ही करवाना हैकुछ और भी करवाना हैयह मूरखपन इस देश में इतना लंबा चला कि लोग पूजा ही करते रहेऔर सब भूल ही गए। पूजा ही कर रहे हैं। पूजा ही करने में सब गंवाया। न लड्डू बचेन मिठास बचीन ज्ञान बचाकुछ भी न बचा। बसपूजा ही करते रह गए।
"बिना शक्ति के जीवन बेकार है।'
इसको कहते हैं बात में से बात निकालना।
मैं एक विश्वविद्यालय में प्रोफेसर था। उसके जो कुलपति थेवे प्रदेश के विधानसभा के अध्यक्ष भी थे। नाम तो उनका कुंजीलाल थामगर लोग कहते उनको चाबीलाल कहते थे! पता नहीं...! अकल तो उनमें बिलकुल नहीं थीमगर चाबी जरूर उनके पास थीखोल लेते थे चीजें! जब वे कुलपति हुएतो उन्होंने जो पहला ही व्याख्यान दियावह था एक टूर्नामेंट का उदघाटन। सो उन्होंने कहाखेल तीन तरह के होते हैं। आप तो जानते ही होंगे कि खेल तीन तरह के होते हैं। हाकीफुटबाल और टूर्नामेंट! बात में से बात निकाल रहे हैं! क्या ज्ञान की बात कहीकि खेल तीन तरह के होते हैं!
अब यह देख रहे होडोंगरेजी महाराज क्या बातें निकाल रहे हैं!
"माताजीशक्ति की पूजा भी आवश्यक है। बिना शक्ति के जीवन बेकार है।'
अब हमारी संन्यासिनी है प्रेम शक्तिउसको समझ लेना चाहिए कि बिना शक्ति के जीवन बेकार है। और बिना प्रेम शक्ति के तो जीवन बिलकुल ही बेकार है!
"शक्ति से ही भक्ति होती है।'
इसको कहते हैं बात में से बात निकालना। बाल की खाल निकालना। कुछ भी बके जा रहे हो! शक्ति से ही भक्ति होती है! सो डंड-बैठक लगाओ भैया! शक्ति बढ़ाओ। जब पहले शक्ति होगीतब भक्ति होगी! डंड-बैठक लगाओमालिश करवाओलड्डू खाओ!
"और भक्ति से ध्यान में थिरता आती है।'
अब ध्यान में भी थिरता की जरूरत हैध्यान का अर्थ ही होता है थिरता। ध्यान का मतलब ही है कि सब थिर हो गया। इस तरह के लोगजैसे सन्निपात में कुछ बक रहे हों! डोंगरेजी महाराज हैं कि सन्निपात महाराज हैं?
"गणपति का ध्यान करने से विघ्न नहीं आता। और माताजी के ध्यान से शक्ति आती है।'
ठीक ही है। पिताजीमाताजी दोनों ही को सम्हाल लेना ठीक है! अरेकोई गड़बड़ न हो जाए।
मुल्ला नसरुद्दीन मर रहा था। तो उसने एकदम हाथ जोड़ा और कहा कि हे प्रभुकृपा करना। पाप मैंने बहुत किएक्षमा करना। और फिर बोला कि हे शैतानकृपा करना। पाप जितने करने चाहिए थेनहीं किए। मगर फिर भी दया करना।
पास ही धर्मगुरु खड़ा थाजो आखिरी प्रार्थना करवाने आया थाउसने यह प्रार्थना सुनी। उसके कहाचुप! यह क्या बात कर रहा है?
मुल्ला नसरुद्दीन ने कहातू चुप! क्योंकि यह आखिरी वक्त हैकौन जाने किसके हाथ में पड़ना पड़े! अपना क्या बिगड़ता है?अरेदोनों की प्रार्थना कर ली। जिसके हाथ में पड़ जाएंगेउससे ही माफी मांग लेंगेकि भईवह दूसरे की छोड़नाखयाल न करना। बीमारी मेंघबड़ाहट मेंमरते वक्त कह गए होंगे। मगर हम करें ईश्वर की प्रार्थना और पड़ जाएं शैतान के हाथ में,फिरफिर तू बचाएगाहम करें शैतान की प्रार्थनाऔर पड़ जाएं ईश्वर के हाथ मेंतो हम तो मारे गए! अभी यह कोई समय सोच-विचार का नहीं है। अभी तो दोनों की प्रार्थना कर लेना ठीक है। पता नहीं किसके हाथ में पड़ें! जिसके हाथ में पड़ेंगेवहीं निपट-सुलझ लेंगेकि दूसरे के बाबत माफी मांग लेंगे कि वह गलती थीअज्ञान था! पैर पकड़ लेंगेक्षमा मांग लेंगे!
ऐसे ही बताए जा रहे हैं वे। इधर गणपति को भी सम्हाल लोउधर माताजी को भी सम्हाल लोफिर पिताजी को भी सम्हाल लो। सम्हालते चलो! तुम्हारी जिंदगी सम्हालने में ही व्यतीत हो जाएगी। इस सब बकवास में पड़ने की कोई भी आवश्यकता नहीं है। शांत बनो। मौन बनो। आनंदित होओ। जीवन में धन्य-भाव हो। बसपर्याप्त है।
"श्री डोंगरे महाराज ने शिव को संयम की मूर्ति बताया।'
और यह तो गजब हो गया! यह तो आखिरी बात हो गई! शिव और संयम की मूर्ति?
"और कहा कि संयम से ही शक्ति बढ़ती है।'
देखते होबातों से वे बातें निकाले जा रहे हैं!
"इसलिए शिव की पूजा करनी चाहिए।'
शिव और संयम का क्या लेना-देनाऐसे कोई संयमी तो दिखाई नहीं पड़ते। नहीं तो पार्वती के प्रेम में ही क्यों पड़ेऔर फिर बारात लेकर चले। और बारात देखीउसमें डोंगरे महाराज जरूर रहे होंगे! वह बारात ही ऐसी थी! उसमें जितने इरछे-तिरछे आदमीसब थे! आड़े-टेढ़े! वैसी बारात तो कभी निकली ही नहीं। वह तो गजब की बारात थीअद्वितीय थी।
और फिर जब पार्वती की मृत्यु हो गईतो कथा यह है कि शिव पार्वती की लाश को लिए बारह साल तक भारत भर में घूमते रहे। यह संयमी का लक्षण! जरा अपने शास्त्रों को तो उठा कर देखो। इतनी मूढ़ता तो मूढ़ से मूढ़ आदमी भी नहीं करता! अरे,बारह साल की बात कर रहे होबारह मिनट नहीं रुकता। इधर पार्वतीजी गईं कि उसने जल्दी से अरथी बांधी। और मोहल्ले भर के लोग भी सहायता करते हैंकि चलोबेचारा बचा! देर नहींजरा देर नहीं करते। एकदम चलते हैं लेकर।
मुल्ला नसरुद्दीन की पत्नी मरी। उतार रहे थे ताबूत को। जीने पर जरा संकरी जगह थी। और उतारते वक्त जीने पर दीवाल से जरा धक्का लग गया। और ढक्कन एकदम खुल गया और पत्नी उठ कर बैठ गई! मरी नहीं थी। इतनी जल्दबाजी कर दी कि अभी बेहोश ही थी कि वे ले चले! इसको कहते हैं संयम! अरेक्या माया-मोह! और स्त्री है ही क्यानरक का द्वार!
फिर तीन साल स्त्री जिंदा रही। स्त्रियां भी गजब की हैं! मर-मर कर भी मरती नहीं! मार कर ही मरती हैं! वैज्ञानिक भी चकित हैं कि स्त्रियां पुरुषों से पांच साल ज्यादा क्यों जीती हैंअभी तक हिसाब नहीं लगा पाए वे। लेकिन पांच साल ज्यादा जीती हैं। अगर पुरुष सत्तर साल जीएगातो स्त्री पचहत्तर साल जीएगी। वह हमेशा पुरुष से आगे ही खड़ी रहती है!
वह तीन साल और जीयी। तीन साल बाद फिर मरी। फिर संयोग आया संयम का! जल्दी से ताबूत बांधा गया। और जब लोग ताबूत उतारने लगेजैसे ही मोड़ पर पहुंचे जीने केमुल्ला नसरुद्दीन चिल्लायाभाइयोजरा सम्हाल कर! क्योंकि तुम तो धक्का मार देते होमुसीबत में मैं पड़ता हूं! तुम्हारे बाप का क्या जाता है! पिछली बार तुम तो धक्का मारेतीन साल मुसीबत किसने भोगी?
और रोता भी जा रहा हैआंसू भी गिरा रहा हैकि अब मेरा क्या होगा! इसको कहते हैं संयम!
और ये शिवजी बारह साल तक पार्वती की लाश लिए घूमते रहेइस आशा में कि जी उठेगी! उसके अंग-अंग सड़ गए और गिरने लगे जगह-जगह। कथा यही है कि जहां-जहां उसके अंग गिरेवहां-वहां एक तीर्थ निर्मित हुआ। सो भारत भर में घूमते रहे! शायद चिकित्सक की तलाश में घूम रहे थेकि उरलीकांचन आ रहे थेया क्या कर रहे थे! कहां जा रहे थे! सारे भारत में घूमते फिरे। बारह साल! जब हाथ में कुछ भी न बचाजब आखिरी लाश का टुकड़ा भी गिर गयातब कहीं उनका छुटकारा हो पाया।
संयमीतो फिर उन्होंनेडोंगरे महाराज ने शिव के संबंध में कुछ पढ़ा नहीं। अगर शिव संयमी हैंतो ये शिवलिंग सारे देश में क्यों खड़े किए गए हैंयह संयम का प्रतीक हैअब मुझसे लोग कहते हैं कि मैं गड़बड़ बातें कहता हूं। अब मैं करूं भी तो क्या करूंआंखें रहते आंखें बंद भी कैसे करूंजहां देखो वहीं शिवजी विराजमान हैं! और तुम पुराणों में खोजोतो तुम्हें कहानी मिल जाएगी कि यह शिवलिंग क्यों बना। यह इसलिए बनासंयम के कारण!
ब्रह्मा और विष्णुदोनों में किसी बात पर विवाद हो गया। और कुछ तय नहीं हो रहा थातो उन्होंने सोचा कि शिवजी से चल कर निर्णय करवा लें। सो दोनों पहुंच गए। और जैसे द्वारपाल होते हैंजैसे हमारे संत महाराज! अक्सर सोए रहते हैं! मतलब द्वारपालों का काम ही यह है। वे अभी-अभी जागे होंगेसोच रहे होंगेमामला क्या है! क्या मेरी चर्चा हो रही है?
द्वारपाल सो रहा होगाऔर दोनों भीतर चले गए। और शिवजी प्रेम में संलग्न थे। संभोगातून समाधि कडे! वे संभोग से समाधि साध रहे थे! अब मैं भी क्या करूंसंयमी आदमीसमाधि न साधें तो करें क्या! और ये दोनों ब्रह्मा और विष्णु हद्द निर्लज्ज,कि वहां खड़े ही रहे! अरे सज्जन आदमी होतो कम से कम आंखें बंद कर लेरूमाल बांध ले। मगर वे यूं खड़े रहे टकटकी लगा कर! छह घंटे तक वे दर्शन करते रहे! और शिवजी तो शिवजी! भांग पीए होंगेउन्हें कहां पता! पार्वती बेचारी थोड़ी सकुचाती भी होगीमगर करे भी तो क्या करे! पति के खिलाफ तो जा भी नहीं सकती। पति यानी परमात्मा! और फिर ये शिवजी! और नाराज हो जाएंकुछ हो जाएं! सो उसने भी मद्देनजर किया। खड़े रहो दोनों!
ये दोनों खड़े रहेहटे नहीं। ये भी बड़े गजब के लोग! शिवजी भी संयमीये भी संयमी। मुफ्त में ही फिल्म देखने मिलेतो क्यों न देखें! जब छह घंटे हो गएद्वारपाल की नींद खुलीजूते उतरे देखे बाहरभीतर पहुंचाधक्के देकर इनको बाहर निकाला कि बाहर निकलो! कम से कम पूछ तो लेते!
वे दोनों गुस्से में आ गए बहुत। देवी-देवताओं का काम ही यहगुस्से में आ जाना। इसलिए तो उनकी पूजा करने को डोंगरे महाराज कहते हैं। भैयापानी भी पीओतो पूजा कर लेना पहले। क्योंकि गुस्से में आ जाएं! कि तुमने बिना पूछे पानी पीया?भोजन करोपहले पूजा कर लेना। कोई गड़बड़ कर दें खड़ी! खास कर गणपति!
क्योंकि गणपति का जो पुराना वैदिक रूप हैवे बड़े विघ्नकारी देवता का रूप हैउपद्रवी का! उनका काम यही था कि जहां कुछ भी हो रहा हो मंगलकार्यवहां जाकर उपद्रव खड़ा कर देना। घिराव कर देना। हड़ताल करवा देना। नारे लगवा देना। जिंदाबाद-मुर्दाबाद करवा देना। उनका जो वैदिक रूप हैवह विघ्नकारी का है। और इसीलिए चूंकि इतना विघ्नकारी कोई व्यक्ति होतो उसको पहले ही से सम्हाल लेना अच्छाउसकी पूजा पहले ही कर लेनी चाहिए। इसलिए धीरे-धीरे विघ्नकारी गणपति मंगल के देवता हो गए! उलटी बात हो गई! इसलिए हर काम के शुरुआत मेंॐ गणेशाय नमः। पहले! शास्त्र लिखोकि बही लिखोकि खाता लिखोकुछ भीलेकिन पहले उनको स्मरण कर लेनाताकि वे विघ्न-बाधा न डालें। इसलिए वे जो विघ्न करने वाले देवता थेविघ्न-नाशक हो गए!
और मैं समझता हूं उनका मतलब कि कारण क्या था। कारण साफ है।
मैं खुद विद्यार्थी था स्कूल मेंतो हमेशा हर क्लास में मुझे मानीटर बना देते थे! तभी मैं समझ गया कि यह गणेशजी का राज क्या है! मुझको उन्हें मानीटर बनाना ही पड़तानहीं तो इतनी विघ्न-बाधाएं खड़ी करता! उसका एक ही रास्ता था बचाव का कि मुझको ही मानीटर बना दिया। तो मैं तो कर ही नहीं सकता अब गड़बड़। और भी दूसरा कोई गड़बड़ नहीं कर सकताक्योंकि वह मेरा जिम्मा कि गड़बड़ रोकना।
सिर्फ एक बार एक शिक्षक ने मुझे मानीटर नहीं बनाया। आखिर उनको प्रिंसिपल ने बुलाया और कहा कि तुम गलती कर रहे हो। बसइसीलिए सब गड़बड़ हो रहा है।
उन्होंने कहाक्या गलती कर रहा हूं?
इस लड़के को मानीटर बनाओ। नहीं तो तुम्हारी क्लास में कभी पढ़ाई-लिखाई नहीं होगीउपद्रव ही होगा!
उन्होंने एक सीधे-सादे लड़के को मानीटर बना दिया। सीधा-सादा सोच कर बना दिया। यह भी कोई गणित है! उपद्रवी को बनाना पड़ता हैक्योंकि उपद्रव को रोकने की यह सुगमतम तरकीब है।
वही कथा है पूरी गणपति की। क्यों गणपति इतने आदृत हो गएउसका कारण यह है कि वे विघ्न उपस्थित न करें। उनसे यह कहना कि आप भर कृपा करनाऔर सब तो ठीक है। और सब को हम सम्हाल लेंगेआप भर अपने को सम्हालना!
तो देवी-देवता तो बहुत जल्दी से कुपित हो जाते हैंक्रुद्ध हो जाते हैं। विष्णु और ब्रह्मा दोनों एकदम नाराज हो गए। उनका अपमान हो गया। एक तो अपमान किया शिव ने कि वे छह घंटे तक खड़े रहे और उन्होंने देखा ही नहीं! और अपमान किया कि उनकी मौजूदगी में और ऐसा गर्हित कृत्य किया कि संभोग में लगे रहे। न लाजन संकोचन शिष्टाचार! यह कोई भारतीय संस्कृति है?
इसीलिए तो वे मुझे कच्छ में नहीं आने देते! क्योंकि भारतीय संस्कृति कहीं नष्ट न हो जाए! और मैं तुमसे कहे देता हूंकच्छ जाना ही पड़ेगा। धर्मक्षेत्रे कच्छक्षेत्रे! अब कुरुक्षेत्र में ही कब तक धर्मक्षेत्र रहेगाजगह बदलनी भी तो पड़ेगी!
नाराज हो गए बहुत कि यह तो बिलकुल भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। तो कुपित होकर अभिशाप दे दिया कि चूंकि तुमने ऐसा दर्ुव्यवहार किया हैकि हम छह घंटे खड़े रहे और तुमने हमारी तरफ देखा भी नहीं और हमारे सामने इस तरह का अश्लील व्यवहार जारी रखातो हम तुम्हें यह अभिशाप देते हैं कि तुम हमेशा-हमेशा तक जननेंद्रियों के प्रतीक से ही जाने जाओगे।
यह पुराण-कथा है। इसलिए शिवलिंग। जननेंद्रिय उनका प्रतीक हो गया। और तुम कह रहे हो कि शिवजी को संयम की मूर्ति बताया। और कहा कि संयम से ही शक्ति बढ़ती है।
तुम्हारे देवी-देवताअगर तुम उनकी कथाएं पढ़ोतो देवी-देवता कहने योग्य भी नहीं। मगर कौन पढ़ेकिसको चिंता पड़ी है?किसको फुर्सत हैकिसको प्रयोजन हैइसलिए पंडित-पुरोहित तुमसे जो कहते रहते हैंतुम सिर हिलाते रहते हो कि ठीक ही कहते होंगे। काशप्रत्येक हिंदू वेद को पढ़ लेतो वेद की प्रतिष्ठा समाप्त हो जाए। काशप्रत्येक हिंदू सारे पुराणों को पढ़ ले,तो निन्यानबे प्रतिशत पुराण जला देने योग्य मालूम होंक्योंकि उनमें जो हैसब गर्हित है।
लेकिन किसको पड़ी है! किसी को चिंता नहीं है। और ये जो धंधेबाज लोग हैंजो धर्म के नाम पर धंधा कर रहे हैंवे कुछ भी कहे चले जाते हैं और कुछ भी अर्थ लगाए चले जाते हैं। और चूंकि तुम्हें कुछ बोध नहीं हैइसलिए तुम्हें जो भी अर्थ बता दिया जाता हैवही ठीक लगता है। और तुम्हारी भी आकांक्षा सिर्फ इतनी है कि तुम्हारा लोभ सिद्ध होना चाहिए। तो तुम्हारा लोभ सिद्ध होने के लिए माताजी की पूजा करोशक्ति बढ़ेगी। शक्ति की पूजा करोतो ध्यान बढ़ेगा। गणपति का ध्यान करोतो वे विघ्न खड़ा नहीं होने देंगे। बसइस तरह की बातें तुमसे कही चली जाती हैं। और तुम इसी घनचक्कर में पड़े रहते हो।
भारत की प्रतिभा को नष्ट कर दिया इस तरह के लोगों ने। इस तरह के लोगों से इस देश की मुक्ति चाहिए। मगर ये हैं तुम्हारे ऋषि-मुनिये हैं तुम्हारे धर्मगुरुयही तुम्हें मार्ग दिखाते हैं। इसलिए मैं लगता हूं कि अधार्मिक हूं। लगता हूं कि मैं तुम्हें धर्म से च्युत कर रहा हूं।
मैं सिर्फ तुमसे स्पष्ट वही कह देना चाहता हूंजो हैजैसा है।
अगर चाहते हो कि इस देश में धर्म का पुनरोदय होतो तुम्हें धर्म के नाम से चलने वाला सारा कूड़ा-करकट होली की तरह जला देना होगा। रावण को बहुत जला चुके तुम। अब अपने धर्म के कूड़ा-करकट को जलाना शुरू करो। रावण तो जल चुका,खतम हुआ। अब रावण को क्या बार-बार जला रहे हो! अब तो छांटो अपने शास्त्रों में से उस सब कचरे को जिसकी वजह से इस देश का पतन हुआ हैऔर जिसके कारण तुम अंधों की तरह दीन-दरिद्रदुखी-भूखेगुलाममानसिक रूप से गुलाम,आध्यात्मिक रूप से गुलाम...! आज पृथ्वी पर तुमसे ज्यादा बुरी अवस्था किसी की भी नहीं है।
मगर तुम्हें अकड़ है। तुम सोचते हो कि तुम बड़े धार्मिकक्योंकि तुम गणेशोत्सव मनाते होकाली की पूजा करते होशंकरजी की पूजा करते होहनुमानजी की पूजा करते हो!
इन सब पूजाओं से धर्म का कोई भी संबंध नहीं है। धर्म का संबंध है शांत होने सेमौन होने सेशून्य होने से। तुम्हारे भीतर शून्य का आकाश पैदा होतो ब्रह्म का अनुभव होगा। और वह अनुभव सारे अस्तित्व को आह्लाद से भर देगा।
जीवन तुम्हारा रसमय हो जाएतो ही जानना कि तुम धार्मिक हो। बस परमात्मा की एक ही व्याख्या मुझे पसंद है: रसो वै सः! वह रसरूप है!

आज इतना ही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें