शनिवार, 5 अगस्त 2017

अथातो भक्‍ति जिज्ञासा-भाग-2 - प्रवचन-20

30 मार्च1978;
श्री रजनीश आश्रम पूना।

1-प्रार्थना क्या हैऔर क्या प्रार्थना अपने ही लिए है?
2-अहंकार के पास भी कोई संजीवनी है क्याजाने कहां सेकैसे और क्यों जी—जी आता है!
3-टी. यू. अंग्रेजी—विभागाध्यक्ष तथा शिवपुरी बाबा के कुछ शिष्यों के संदर्भ सहित नेपाल के    एक मित्र का भगवान से प्रश्न—प्रेम के साथ इतना गहरा भय क्यों जुड़ा रहता है?
4-भगवान! अब तैयार हूं। तारीख तेरह अप्रैल को मेरा इकसठवां जन्मदिन है—आपके चरणों में     संन्यस्त होने के लिए आ गिरूंगा।... आप ही मेरे शेष जीवन के एक मात्र आधार सदगुरु और   इष्टदेव हो!
5-भगवान! क्या इस प्यास का कभी अंत होगा जिसने मुझे दीवाना बना दिया है?... आह! किसे मैं अपने हृदय की बात बताऊंमैं एकदम अजनबी और नितांत अकेला हूं!







पहला प्रश्न :

प्रार्थना क्या हैऔर क्या प्रार्थना केवल अपने ही लिए है?


प्रार्थना बेबूझ घटना है।
ध्यान समझा जा सकतासमझाया जा सकता। प्रार्थना न तो समझायी जा सकती हैन समझी जा सकती है। समझ के हाथ प्रार्थना तक नहीं पहुंचते। विचार के पंख प्रार्थना के आकाश तक उड़ान नहीं भरते। बोली जा सकेकही जा सकेऐसी प्रार्थना वस्तु नहीं है। प्रार्थना है प्रेम। और प्रेम सदा से बेबूझ रहा है। प्रार्थना है हृदय का उदगार। और हृदय के पास कोई तर्क नहीं। हृदय के पास वस्तुत: कोई भाषा भी नहीं। हृदय के पास मौन ही भाषा है। बोले कि प्रार्थना झूठ हुई। जिसे तुमने आज तक प्रार्थना समझा हैवह प्रार्थना नहीं हैवह तो वासना का ही रूप है। तुमने कुछ कहातुमने कुछ मांगा—वासना हुई। प्रार्थना चुप्पी के अतिरिक्त और कोई भाषा नहीं जानती। प्रार्थना है मौन में झुक जाना। प्रार्थना हैसमर्पण। प्रार्थना है इस बात की घोषणा कि मैं नहीं हूं तू है। मैं नहीं हूं परमात्मा है।
प्रार्थना परमात्मा से कुछ मांग नहीं है। क्योंकि मांग में 'मैं मौजूद ही होता है। 'मैंन हो तो मांग किसकीमांग कैसी? 'मैं ही मांगता है। 'मैंभिखारी हैभिखमंगा है। उसकी मार्गो का कोई अंत नहीं है। जितना मिले उतना ही ज्यादा मांगता है। मांगता ही जीता हैमांगता ही मरता है। जहा मैं नहींमैं की मांग नहींवहीं तुम सम्राट हो गये। प्रार्थना सम्राट के हृदय से उठा हुआ स्वर है—मौन का स्वरसंगीत का स्वर। प्रार्थना एक लयबद्धता हैजो तुम्हारे भीतर घटती है। उसी लयबद्धता में तुम झुक जाते हो और विराट की लयबद्धता के साथ एक हो जाते हो। तुम्हारी वीणा विराट की वीणा के संग साथ—संगत देने लगती है। जुगलबंदी हो जाती है। तुममें और विराट की वीणा में जरा भी फासला नहीं रह जाताभेद नहीं रह जाताअंतराल नहीं रह जाता। तुम्हारे पैर परमात्मा के साथ पड़ने लगते हैं। तुम उसके साथ नाचते होतुम उसके साथ मस्त होते होतुम उसके रस में डूबते हो।
इसलिए मंदिरों में जो प्रार्थनाएं की जा रही हैंऔर मस्जिदों में और गिरजाघरों मेंउन्हें मैं प्रार्थना नहीं कहता हूं। वे केवल प्रार्थना की प्रवचनाएं हैं। प्रार्थना के नाम पर धोखा हैं। प्रार्थना के झूठे सिक्के हैं वे। असली सिक्का चुप होता है। कभी ऐसे क्षण तुम्हें आ जाते हैंजब तुम अवाक होते हों—वें प्रार्थना के क्षण है। उन अवाक क्षणों में तुम हिंदू नहीं होते और मुसलमान नहीं होते और ईसाई नहीं होते—सिर्फ अवाक होते हो। अवाकता कहीं हिंदू होती हैमुसलमान होतीईसाई होती हैसुबह ऊगते हुए सूरज को देखकरया सफेद बगुलों की कतार को उड़ते देखकरया हवा में तैरती हुई फूलों की गंध को अनुभव करकेया रात आकाश को तारों से भरा देखकर अवाक नहीं हुए होवही प्रार्थना है। क्षण भर को निस्तब्ध नहीं हुए होवही प्रार्थना है। कोयल कुहू—कुहू करके गीत गाने लगी है भर दोपहरी मेंएक क्षण को तुम्हारे विचारों की शृंखला नहीं टूट गयी हैएक क्षण को तुम्हारी धड़कन नहीं रुक गयी हैउस कुहू—कुहू ने एक क्षण को तुम्हें भर नहीं दिया है—आपूर आकंठतुम्हें डुबा नहीं दिया है—जैसे बाढ़ आ गयी हो किसी अज्ञात लोक से! वही प्रार्थना है। या किसी मनुष्य की आंखों में झांककर और क्षणभर को देह भूल गयी हों—अपनी भी और उसकी भी। किसी मित्र का हाथ हाथ में लेकर बैठे हो और वाणी खो गयी होबोलने को शब्द न मिलते होंआंख से आंसू झरते हों—वहीं प्रार्थना है।
तुम शायद सोचते होओगे मैं तुम्हें कहूंगा कि 'रघुपति राघव राजारामयह प्रार्थना है। कि अल्लाह ईश्वर तेरे नाम', यह प्रार्थना है। यह सब राजनीतिया हैं। इन सबके पीछे खेल हैं। और गंदे खेल हैं। मस्जिद से उठती अजान और मंदिर से उठते घंटियों का स्वरये सब खेल हैंक्रियाकाड़ हैं। वह पुजारी जो मंदिर में घंटा बजा रहा हैउसके भीतर कुछ भी नहीं बज रहा है। और जिसने मस्जिद में जाकर अजान की हैउसके भीतर परमात्मा की कोई स्मृति नहींकोई स्मरण नहीं है। एक कृत्य दोहरा रहा है। सदियों से दोहराया गया है। संस्कार है उसे दोहराने कादोहरा लेता है। मूर्ति देखता हैझुक जाता हैक्योंकि बचपन से झुकता रहा है। एक तरह की संस्कारबद्ध गुलामी पैदा हो गयी। यह प्रार्थना नहीं। चुप्पी के क्षणमौन के क्षणसौंदर्य भाव—बोध के क्षणप्रीति की अनुभूतिमैत्री का भावतन्मयताविमुखता—इन शब्दों से मैं कहना चाहता हूं कि प्रार्थना क्या है। इन सारे शब्दों में भी पूरी नहीं हो जातीबस इन शब्दों में थोड़े—से इशारे मिलते हैं। तुम जानकर चकित होओगेहिब्रू भाषा में प्रार्थना के लिए कोई शब्द नहीं।
रोओहंसोंगाओनाचोपुकारोपर प्रार्थना के लिए कोई शब्द नहीं। क्योंकि प्रार्थना शब्दातीत है। हिब्रू भाषा ने सदव्यवहार कियाप्रार्थना को कोई शब्द नहीं दिया। प्रार्थना क्या—क्या हो सकती हैउसकी तरफ इशारे किये। रोओगाओ,नाचोहंसोंआनंदमग्न हो पुकारोझुकोंगिरोअसहाय हो जाओअवाक हो जाओविमुग्ध बनोतन्मय हो जाओपर प्रार्थना के लिए कोई शब्द नहीं। इन सब में प्रार्थना चुक नहीं जातीइन सबसे सिर्फ इशारे होते हैं। प्रार्थना इन सबसे बड़ी है। प्रार्थना इतनी विराट है जितना विराट आकाश है। प्रार्थना उतनी ही बड़ी है जितना बड़ा परमात्मा है। प्रार्थना परमात्मा से छोटी नहीं है,क्योंकि प्रार्थना के क्षण में तुम परमात्मा के साथ एक हो जाते हो। प्रार्थना का क्षण सेतु है। जोड़ता है। तुम खो गये। भक्त नहीं बचता। जब भक्ति परिपूर्ण होती हैभक्त नहीं बचता। और जब तक भक्त बचता है तब तक भक्ति परिपूर्ण नहीं है।
शांडिल्य ने इसी को भक्ति के दो रूप कहा। एक को गौणी— भक्ति कहा और एक को पराभक्ति कहा। जब तक भक्त बचता हैतब तक गौणी— भक्ति। नाममात्र को भक्ति। वस्तुत: नहींकहने मात्र को भक्ति। भक्ति जैसी लगती हैइसलिए भक्ति कहामगर भक्ति है नहीं। अभी भक्त मौजूद हैभक्ति कहांजब भक्त खो गयातब पराभक्ति। तब असली भक्ति,भगवान ही बचा! तो प्रार्थना उतनी ही बड़ी है जितना परमात्मा है।
और तुम अगर प्रार्थना को समझना ही चाहोतो प्रार्थना करनी पड़ेगीप्रार्थना होना पड़ेगा। मेरे समझाने से नहीं होगी बात। जब भी मन को तरंगित पाओ— और ऐसे क्षण सभी को आते हैंमगर हम चूक—चूक जाते हैं। अब प्रार्थना के लिए कोई समय तय मत कर लेना। ऐसा मत कर लेना कि रोज सुबह स्नान करके प्रार्थना करेंगे। जरूरी नहीं है कि स्नान के बाद तुम्हारे मन में प्रार्थना की तरंग हो ही। प्रार्थना को निर्धारित मत कर लेना। प्रार्थना कब आ जाएगीकब अचानक बादल फट जाएंगे और आकाश खुलेगाकोई नहीं जानता—सुबह कि सांझकि भर दुपहरकि आधी रात! जब भी ऐसा हो जाए कि मन तन्मय हो,जब भी ऐसा हो जाए कि मन में कोई विचार न होंजब भी ऐसा हो जाए कि मन में कोई ऊहापोह न चलता होबवंड़र न उठते होंआधिया न होंतरंगें न होंलहरें न आती हों— और ऐसे क्षण सब को आते हैंमैं फिर दोहरा दूं—जब ऐसे क्षण आएंतब झुक जाना। तब तुम क्या बोलोगेइसकी बताने की जरूरत नहीं। कुछ बोलने जैसा आ जाए तो बोल लेनाकुछ कहने का मन हो जाए तो कह देनाकोई शब्द भीतर दोहरने लगे तो दोहरा लेनाकोई गीत की कड़ी गूंजने लगे तो गूंज जाने देनामगर चेष्टा करके मत करना ऐसा। ऐसा मत करना कि अब राम—राम दोहराऊं। उसी दोहराने में मर जाएगी प्रार्थना।
प्रार्थना बड़ी कोमल हैतन्वंगी है। यह राम—राम का पत्थर तुमने पटका कि मर जाएगी। तुम कोशिश मत करना। ही,भीतर से उठने लगे राम— रामअनायास हो जाएतो हो जाने देना। फिर ठीक है। अपने से जो होठीक हैकिया जाएवही गलत है। प्रार्थना के जगत में यह नियम है—अपने से जो हो जाए।
कभी—कभी अनर्गल शब्द उठ सकते हैं। बच्चेजैसे छोटे—छोटे बच्चे कुछ भी शब्द पकड़ लेते हैंदोहराए चले जाते हैं—कभी वैसा हो सकता है। प्रार्थना में तो निर्दोष बच्चे जैसा हो जाना है। या जैसे कभी तुमने शास्त्रीय संगीतज्ञों को आलाप भरते देखा हैवैसा आलाप पैदा हो सकता है—जिसमें कोई शब्द भी नहीं हैसिर्फ स्वर है। या सब सन्नाटा हो सकता है। प्रार्थना बड़ी हैसबको समा लेती हैकिसी एक घटना में सीमित नहीं है। कभी सन्नाटा हो जाएगा इतना कि हाथ— पैर भी न हिलेगे। और कभी ऐसा हो जाएगा ऐसी ऊर्जा उतरेगी कि नाचे बिना नहीं चलेगा। फिर जैसा हो! कभी बुद्ध की तरह बैठना हो जाएतो बैठ जानाकभी मीरा की तरह नाचना हो जाएतो नाच लेना। चेष्टा करके नाचना भी मतचेष्टा करके बैठना भी मत। जब तक कृत्य है तब तक प्रार्थना नहींक्योंकि कृत्य में कर्ता है। और कर्ता में अहंकार है। तुम सिर्फ खुल जाना। जैसे सुबह की हवा आती है और फूल को नचा जाती है। और सुबह का सूरज उगता है और फूल की पंखुडिया खिल जाती हैं—बस ऐसे! तुम उपलब्ध रहना। तुम परमात्मा कुछ करना चाहे तो होने देनाकुछ न करना चाहे तो चुपचाप जैसे हो वैसे ही रह जाना। जल्दी ही तुम्हें प्रार्थना का स्वाद लगने लगेग।
प्रार्थना स्वाद है। शब्द नहींविचार नहींप्रत्यय नहींसिद्धांत  नहींप्रार्थना स्वाद है। तुम्हारे भीतर एक मिठास भर जाएगी। जैसे भीतर कोई मधुकलश फूट गयारोएं—रोएं में मस्ती आ गयी। आंखें गुलाबी हो जाएंगीजैसे नशे में हो जाती हैं। पैर कहीं के कहीं पड़ेंगेजैसे शराबी के पड़ते हैं। इन क्षणों की प्रतीक्षा करो। ये क्षण आते हैं। ये छोटे—छोटे क्षण हैं। और अगर तुम पकड़ लो क्षण कोतो क्षण बड़ा हो जाएगा।
जैसे बसंत में सारे वृक्ष खिल जाते हैंऐसे ही इन प्रार्थनाओं के क्षणों में हृदय के फूल खिलते हैं। कठिनाई क्या हो गयी,हमने नियम बना लिये हैं। रोज उठेंगेस्नान करके प्रार्थना कर लेंगे। जैसे और कृत्य हैं—स्नान हैभोजन हैनाश्ता हैऐसा प्रार्थना भी एक कृत्य है। प्रार्थना ऐसी छोटी बात नहीं। प्रार्थना को तुम मुट्ठी में बंद न कर सकोगे। आधी रात उठ सकती है। बिस्तर पर पड़े थे और उठ आयी। तो बैठ जाना! या पड़े रहना। सोचने—विचारने में भी पड़ने की जरूरत नहीं है कि अब मैं क्या करूंजो हो होने देना—सहजस्फूर्त। और तुम पराभक्ति को जल्दी ही जान लोगे।
ऐसा मत सोचो कि परमात्मा ने तुम्हें छोड़ दिया है। परमात्मा अभी भी तुम्हारे द्वार पर दस्तक देता है। परमात्मा निराश नहीं हुआ है। परमात्मा अब भी तुम्हें तलाशता आता हैटटोलता आता हैमगर तुम्हें कभी घर पाता ही नहीं। तुम सदा कहीं गये होते हो। तुम वहां होते ही नहीं। परमात्मा के आने के क्षण प्रार्थना के क्षण हैं। और परमात्मा सहज ही आता है। मगर वे क्षण बड़े छोटे—छोटे हैं—पकड़ लो उन्हें तो लंबे हो जाएंगेजिंदगी पर फैल जाएंगेधीरे— धीरे बड़े होने लगौ। और एक घड़ी ऐसी आती है कि चौबीस घंटे प्रार्थना में डूब जाते हैं। उसी क्षण भक्त भगवान हो जाता है। मगर सहज—स्फूर्तता पर स्पांटेनिटी'पर मेरा जोर है। किसी धर्म की बंधी—बधायी प्रार्थना मत करना।
जीसस से उनके शिष्यों ने एक दिन पूछा कि हमें समझाएं कि प्रार्थना क्या है—जैसा तुमने पूछा है। जीसस ने क्या किया पता हैजीसस वहीं घुटने टेककर जमीन पर झुक गये। शिष्य तो खड़े रहे गये कि यह क्या हो रहा हैऔर जीसस प्रार्थना करने लगे। वे भूल ही गये उन शिष्यों को और भूल गये उस नगर कोभूल गये सड़क पर लोगों की भीड़ कोभीड़ खड़ी हो गयी और जीसस भाव—मुग्धआकाश की तरफ देखकर न—मालूम किससे बातें करने लगे। प्रार्थना है उससे बातचीतजो दिखायी नहीं पड़ता।
प्रार्थना है उससे बातचीत जिससे उत्तर कभी आता मालूम नहीं पड़ता। प्रार्थना है उससे बातचीत जो पता नहीं है भी या नहीं है।
पागल मालूम पड़े होंगे जीसस। मगर उनकी आंख से आंसू बहे जा रहे हैं! उनकी मस्ती देखते बनती है! उनके आसपास खड़े हुए लोगों पर भी थोड़ा रस छलका है। उन्हें भी कुछ द्वार खुलता—सा दिखायी पड़ा है। एक सन्नाटा छा गया। बाजार में एक शून्य उतर आया। इसीलिए तो मैं कहता हूं बाजार को छोड्कर मत भागोबाजार में हिमालय को ले आना है। चुप्पी हो गयी। और जब जीसस उठे तो रूपांतरित थे। उनके चेहरे पर एक आभा थीजो इस पृथ्वी की नहीं है। और उन्होंने पूछा अपने शिष्यों से—समझेंशिष्यों ने कहा—क्या खाक समझे! हमने पूछा था प्रार्थना क्या हैआप तो प्रार्थना करने लगे! इससे हम क्या समझेंगेसमझाइये। जीसस ने कहाऔर कोई उपाय नहीं है। मैंने प्रार्थना में होकर बता दिया।
तुम भी ऐसे ही प्रार्थना में हो जाओ। जानोगे तो ही जानोगेकोई और न जना सकेगा।
इस परिवार मेंइस गैरिक परिवार में हम यही कोशिश कर रहे हैं। यहां प्रार्थना चल रही है। नाच— गान चल रहा है। इसमें सम्मिलित हो जाओ। पूछा—पाछी छोड़ोकि प्रार्थना क्या हैप्रार्थना चल रही हैउसी रौ में बहो। उस धार के साथ हो लो,जल्दी ही तुम डुबकी खाआगे। डुबकी खाओगे तो जानोगे। रस में भीगोगे तो जानोगे। 
और तुमने यह भी पूछा है कि क्या प्रार्थना केवल अपने लिए हैप्रार्थना होती ही तब है जब तुम नहीं होते होतो अपने लिए ही तो कैसे हो सकती हैबुद्ध ने कहा हैजो ध्यानजो प्रार्थना अपने लिए होवह झूठ हो गयी। गलत हो गयीविकृत हो गयीजहरीली हो गयी। प्रार्थना सदा समग्र के लिए है। वहीं तो भूल हो रही हैतुम जब जाते हो मंदिर मेंअपने लिए कुछ मांग लेते हो। वहीं चूक हो रही है।
एक प्रसिद्ध झेन फकीर हुआ है नान इन। उसके पास एक व्यक्ति आता थानान इन उसे प्रार्थना सिखाता था। प्रार्थना,बौद्धों की प्रार्थना में यह अनिवार्य हिस्सा है कि पहले प्रार्थनाभाव— गदगद हो जाओऔर फिर कहो कि जो भी इस प्रार्थना में मुझे आनंद मिला हैवह समस्त पृथ्वी पर फैल जाएसभी दुखीजनों को मिल जाए। मेरे पास रुके नहींसब पर फैल जाए। यह बौद्ध प्रार्थना का अनिवार्य हिस्सा है। क्योंकि बुद्ध ने कहा : ध्यान हो और करुणा में संपूर्ण न होकरुणा में पर्णू न होतो ध्यान हुआ ही नहीं। इस आदमी नेजो नान इन के पास आता थाइसने कहा और सब तो ठीक हैसारी पृथ्वी पर मैं अपने ध्यान की संपदा को बांट सकता हूं लेकिन एक थोड़ी आज्ञा चाहता हूं कि मेरे पड़ोसी! यह मैं प्रार्थना नहीं कर सकता कि उसको मेरा आनंद मिल जाए! यह पड़ोसी को मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं। और मैं प्रार्थना करूं और मेरा आनंद इसको मिले! इसको छोड्कर सारी पृथ्वी को मिल जाएयह मैं कह सकता हूं।
नान इन हंसने लगाउसने कहा : पागल! यह सवाल पृथ्वी का नहीं हैयह सवाल 'मैं'— 'तू को छोड़ने का है। तू प्रार्थना में भी ऐसी कंजूसी करेगाकि इस पड़ोसी को छोड्कर और सब को मिल जाए! तो तू समझा ही नहीं कि प्रार्थना क्या है। प्रार्थना में 'मैंही नहीं बचताइसलिए प्रार्थना केवल अपने लिए ही नहीं हो सकती।
सुनो इन शब्दों को—
कौन—सी रात थी जो अश्क बहाते न कटी
कौन—सा दिन गमे—फरदा में गुजारा न गया
कब तबस्सुम मेरा अश्कों से संवारा न गया
अग्र—रहमत से भी किस्मत की सियाही न छुटी
आसमां चांद—सितारों से संवरता ही रहा
धुल सका फिर भी न तारीक खलाओं का गुबार 
बन न पायी कोई तसवीर हसीन—ओ—जरकार
नूर हर जर्रए— अलम पै बिखरता ही रहा
छीन भी लेता है तू मुझसे अगर गम अपना
तेरे गम के सिवा गम हाय दिगर और भी हैं
मजरे—दर्द अभी मुहताजे—नजर और भी हैं
इतनी महदूद नहीं मेरे दुखों की दुनियां
अगर तुम्हारा दुख छिन भी जाए—निश्चित छिन जाएगा—प्रार्थना में कोई कभी दुखी हुआ नहीं। प्रार्थना में कहां दुखजैसे रोशनी में कहां अंधेराप्रार्थना में तुम्हारा दुख तो छिन ही जाएगा। उस घड़ी को चूकना मतउस घड़ी को बांटने की घड़ी समझना। अब एक छलांग और भरना और इस सारे आनंद को बिखेर देना। इस सारी सुवास को बिखेर देना। फूल जब खिलता हैतो गंध को बांधकर थोड़े ही रखता है। फिर गंध बंट जाती है। वही तो फूल का खिलना हैवही तो उसका सौभाग्य है। और जब आषाढ़ के बादल घिरते हैं तो बरसते हैं। वही उनका सौभाग्य है। खाली हो जाने में ही उनकी पर्णूता है। जब ज्ञान जन्मता है तो ज्ञान बंटता है। जब आनंद जन्मे तो आनंद बंटे। हम अलग— अलग नहीं हैंहम संयुक्त हैंहम सब जुड़े हैं। 'मैं '— 'तू 'के सारे भेद कल्पित हैंझूठे है।
मजरे—दर्द अभी मुहताजे—नजर और भी हैं।
अभी और भी दुखों के बहुत दृश्य हैं और अभी बहुत हैं जो तेरे दर्शन के लिए दुखी हैं—और प्यासे हैं और पीड़ित हैं।
मजरे—दर्द अभी मुहताजे—नजर और भी हैं
इतनी महदूद नहीं मेरे दुखों की दुनिया
मेरे दुखों की दुनिया मुझ तक ही सीमित नहीं हैइतनी छोटी नहीं हैइतनी कृपण नहीं है। सब के दुख मेरे दुख हैं। 
प्रार्थना के क्षण में यह भाव तो उठेगा ही। मेरा दुख मिटाक्योंकि मैं मिटाहे प्रभुसबके दुख मिटें! सब मिट जाएं। सबके अहंकार गले। सब पिघल जाएं। जब तुममें स्वर वह उतरने लगेतो तुम कंजूसी मत कर लेना। अगर कंजूसी कीस्वर्ग का गला घुट जाएगा। स्वर्ग बाटने से बढ़ता हैबचाने से घट जाता है। आनंद बाटने से बढ़ता हैरोक लेने से मर जाता है। आनंद को उड़ने देनाफैलने देनासुगंध की भांति। जाने देना दूर— दिगंत तक। और तुम्हारी प्रार्थना रोज—रोज घनी होगीरोज—रोज गहरी होगी। और जल्दी ही तुम पाओगेतुम्हारे बीच और परमात्मा के बीच जरा— भी अंतराल नहीं रहाजरा— भी दूरी नहीं रही। तुम उसके हृदय के अंग हो गयेवह तुम्हारे हृदय का अंग हो गया है।

दूसरा प्रश्न :


अहंकार के पास भी कोई संजीवनी है क्याजो कि मरते—मरते भी जी— जी जाता है—जाने कहां सेजाने कैसेजाने क्यों?



प्रताप!
अहंकार के पास कोई संजीवनी नहीं है।
न तो अहंकार जी सकता हैन मर सकता है। जीने—मरने की भाषा अहंकार पर लगाना ही मत। अंधेरा कहीं जीता है,अंधेरा कहीं मरता हैअंधेरा होता ही नहींतो जीएगा कैसेमरेगा कैसेअंधेरा अभाव है। ऐसे ही अहंकार अभाव है। तुमने परमात्मा को नहीं जानायही तुम्हें अहंकार को पैदा करने का कारण बन गया है।
अहंकार प्रतीति है परमात्मा के गैर—मौजूदगी की। परमात्मा नहीं हैइसलिए 'मैं हूं। यह 'मैंउठता रहेगाअगर तुम इसको गिराने की कोशिश करोगे—क्योंकि गिराने में भ्रांति बनी ही हुई है। तुमने यह बात नहीं देखी अभी तक कि अहंकार है ही नहीं। जब कोई पूछता हैंअहंकार को कैसे मिटाऊंतो गलत प्रश्न पूछता है। पूछना चाहिएअहंकार को कैसे जानूं कि यह क्या हैगिरानामिटानातो लड़ना शुरू हो गया। और जो नहीं हैउससे लड़ोगे तो हारोगे। अपनी छाया से कोई लड़ने लगेगा तो जीतेगा क्या कभी?
मैंने सुना हैएक आदमी अपनी छाया से बहुत ड़र गया था। रात अंधेरे में चलता होगारास्ते के किनारेलैंपपोस्ट के नीचे अपनी छाया देखीएकांत थाअंधेरा थाबहुत घबड़ा गयाकि कौन मेरा पीछा कर रहा हैभागने लगा। पागल ही रहा होगा—जैसे आदमी पागल होते हैं! भागने लगा तो अपने ही पैरों की आवाज पीछे से आती हुई मालूम होने लगी। कभी एकांत में मरघट पर भागे होतो अपने ही पैरों की आवाज ऐसी लगती है कि कोई पीछे आ रहा हैकिसी के पैरों की आवाज आ रही है। और जब पीछे कोई आ रहा है तो लौट कर देखना भी मुश्किल हो गया। कि पता नहीं कौन हैभूत हो कि प्रेत होकि चोर हो कि हत्यारा होवह और जोर से भागाप्राण छोड्कर भागा। जितना भागने लगाउतने ही जोर से भीतर पीछे की आवाज भी बढ़ने लगी—कोई पीछा भी करने लगा।
इस तरह तो तुम मुश्किल में पड़े हो। जरा लौटकर देखोपीछे कोई भी नहीं है। अपनी ही छाया से भयभीत हो गये हो। और जिसे तुम मिटाने चले होपहले यह तो जान लो वह है भी या नहींनहीं तो तलवारें उठाकर अगर छायाओं से लड़ने लगे,तो खतरा यही है कि आज नहीं कल तलवारों से अपने ही हाथ—पैर काट लोगे। छाया तो कटने से रही! और यह हो सकता है कि अपने हाथ—पैर काटकर तुम्हें यह भी आनंद आए कि देखोछाया का एक हाथ काट दियाकि देखो छाया का एक पैर काट दिया—लंगड़ी कर दी छाया! मगर छाया लंगड़ी नहीं हो रही है तुम लंगड़े हो गये हो। तुम्हारे त्यागीव्रती और मुनि इसी तरह लंगड़े हो कर बैठ गये हैं। अपने को ही काट लिया हैकाटने अहंकार को चले थेखुद को ही मुर्दा बना लिया है। जड़ हो गये हैं।
जीवन की तरंग दिखायी पड़ती है तुम्हें तुम्हारे मुनियों मेंतुम्हारे तपस्वियों मेंमौत छायी हुई मालूम होती है। क्या हो गया है इन्हेंमस्ती कहां हैऔर जो ज्ञान नाचता न होवह ज्ञान कैसाअज्ञानी दुखी हैसमझ में आता हैतानी क्यों दुखी हैअज्ञानी पीड़ित हैपरेशान हैनर्क में जी रहा हैसमझ में आता हैमगर ये तुम्हारी ज्ञानीये अज्ञानी से भी ज्यादा पीड़ित और दुखी मालूम पड़ते हैं। अज्ञानी कभी हंसता भी हैये तो हंसते भी नहीं। अज्ञानी कभी थोड़ी मस्त चाल भी चल लेता है,क्षणभंगुर ही सहीलेकिन ये तो क्षणभर के लिए भी मस्त चाल नहीं चलते। ये पहाड़ ढो रहे हैं। और ये लंगड़े हो गये हैं। पक्षाघात इन्हें लग गया है। उन्होंने अपने ही हाथ—पैर काट लिये हैं। मगर ये मजा ले रहे हैं कि हाथ—पैर काट कर इन्होंने अहंकार को काट दिया हैछाया को काट दिया है। भूलकर इस भ्रांति में मत पड़ना।
छाया को काटने की जरूरत ही नहींइतना समझ लेना पर्याप्त है कि छाया छाया है। बसइस समझ में ही छाया का अंत हो गया। इस समझ में ही छाया की तुम पर जकड़ खो गयी।
तुम पूछते हो—अहंकार के पास कोई संजीवनी है क्याअहंकार के पास कोई संजीवनी नहीं है। लेकिन तुमने अहंकार को कभी आमने— सामने करके देखा नहींबस यही उसका बल है। मूर्च्छातुम्हारी मूर्च्छा अहंकार का बल हैऔर तुम्हारी जागृति अहंकार की मृत्यु हो जाएगी। जागकर जरा देखो भी किसे तुम अहंकार कह रहे होकभी आंख खोलकर भीतर तलाशो कि अहंकार कहां हैऔर तुम नहीं पाओगे—कभी किसी ने नहीं पायामैंने खोजा और नहीं पायाऔर जिन्होंने भी खोजा उन्होंने नहीं पाया। भीतर जाओगेजरा तलाश करोगेतुम चकित हो जाओगे—किससे भयभीत थेकिससे लड़ते थेदुश्मन तो कहीं दिखायी नहीं पड़ता।
लेकिन तूमने अहंकार तो खोजा नहीं हैतुमने संतों की बातें सुन ली हैं। साधु—सत्संग तुमने कर लिया। तुम  वेद—उपनिषद—गीता— कुरान पढ़ लिये हैंऔर उन सब में कहा गया है : जब तक अहंकार समाप्त न होतब तक परमात्मा का अनुभव न होगा। इन बातों को सुनकर तुम्हें लोभ पकड़ा कि अहंकार को समाप्त करें। और ध्यान रखनाशास्त्रों में जो कहा है,गलत नहीं कहाबिलकुल ठीक कहा हैकि जब तक अहंकार समाप्त न होतब तक परमात्मा का अनुभव नहीं होगा। लेकिन तुम जो समझ रहे होवह नहीं कहा है। यह नहीं कहा है कि अहंकार को काटोमारोअहंकार को नष्ट करोतब परमात्मा मिलेगा। इतना ही कहा है कि जानो तो अहंकार समाप्त हो जाता है। जानने में समाप्ति है। दिया जला लो जरा ध्यान काया प्रार्थना काजरा नाच होने दोउसी रोशनी में अहंकार नहीं हो जाता हैसमाप्त हो जाता है। काटने से नहीं कटतादेखने से कट जाता है। और जहा अहंकार कट गयावहां परमात्मा विराज मान हो जाता है।
ठीक कहा है शास्त्रों नेलेकिन तुम शास्त्रों को समझते वक्त भी तो अपने ढंग से ही समझोगे न! तुम व्याख्या अपनी ही थोपोगे न! तुम्हारा शास्त्रतुम्हारे ही भीतर जो पड़ा हुआ है उसकी गूंज बन जाता है। तुम्हारा शास्त्र वह नहीं कह पाता जो कहना चाहता हैवही तुम समझ लेते हो तुम समझ सकते हो।
एक स्कूल में एक शिक्षिका ने एक बच्चे से पूछा... समझाया बहुत उसने हाथी के संबंध मेंकि हाथी सबसे विशालकाय जानकर है। हाथी की कई कहानिया बतायीं। पंचतंत्र की पुरानी कहानी बतायी कि एक बार सिंह को यह सनक सवार हुई कि जाकर लोगों से पूछ लूं कि जंगल का राजा कौन हैशायद चुनाव हो रहा होगा आदमियों में कहीं! गांव से खबरें आ गयी होंगी कि वहा चुनाव हो रहा है। उसको भी वहम पकड़ा होगा कि पता नहीं मुझे लोग राजा मानते हैं या नहीं मानते हैं?—जमाने बदल गयेअब राजा रहे नहीं। पूछूं एक बारमत ले लूं जंगल के जानवरों का। उसने लोमड़ी से पूछा कि मैं राजा हूं या नहींकौन है राजालोमड़ी ने कहाआप को भी शक होने की बात है क्याआप राजा हैंसदा से राजा हैंसदा राजा रहेंगे।
यह पागल आदमियों की फिक्र छोड़ोहम इस झंझट में नहीं पड़तेहम लोकतंत्र इत्यादि में नहीं मानते। तुम राजाधिराज,तुम महाराजा हो! और किसी से पूछाऔर किसी से पूछाऔर फिर हाथी से जाकर पूछाकि गजराजतुम्हारा क्या खयाल है?इस जंगल का सम्राट कौन हैहाथी ने सिंह को अपनी सूंड़ में फंसाया और कोई तीस फीट दूर उठाकर फेंक दिया। एक चट्टान से उसका सिर टकरायाजमीन से उठकर उसने धूल झाड़ी और हाथी से कहा कि यह भी खूब रहीअगर तुम्हें ठीक उत्तर मालूम नहींतो कह देते! इतना नाराज हो जाने की क्या जरूरत थी?
यह कहानी शिक्षिका ने बच्चों को सुनायी और फिर बच्चों से पूछा—और भी कहानिया सुनायीयह बात उनके मन में बिठाने को कि हाथी बड़ा शक्तिशाली हैं—फिर एक छोटे से बच्चे से पूछा कि तू बता लालूकि सिंह किससे ड़रता हैउस बच्चे ने खड़े होकर कहांसिहिनी से।
बच्चों की अपनी समझ है। वह देखता है कि हर आदमी स्त्री से ड़रता है। पिता मां से ड़रते हैंभाई भाभी से ड़रते हैंहर आदमी स्त्री से ड़रता है! उसने अपना एक निष्कर्ष लिया हुआ है कि सिंह और किससे ड़रेगावह सब कहानिया वगैरह जो सुनायी थीं हाथी कीव्यर्थ गयीं। उसकी अपनी समझ है। वह अपनी समझ से ड़गमग नहीं होता। उसने अपना एक निर्णय कर लिया है।
तुम जब शास्त्र पढ़ते होतुम अपनी समझ से ड़गमग नहीं होते। तुम शास्त्र में अपनी समझ थोप देते हो।
और शास्त्र को पढ़कर तुम्हें ज्ञान तो हो ही नहीं सकता। शास्त्र को पढ़कर कहीं किसी को शान हुआ है। लेकिन लोभ होता है। लोभ से झंझट खड़ी हो जाती है। शास्त्र में सुना—या सदगुरु से सुनाशास्ता से सुना कि अहंकार छूट जाए तो परमात्मा मिल जाएपरमात्मा मिलने का लोभ तुम्हारे भीतर पकड़ता हैकि किसी तरह परमात्मा पा लूं। परमात्मा पाने के लोभ में अब तुम इस कोशिश में लग जाते हो— अहंकार को छोड़ना पड़ेगाअहंकार कैसे छोडूंकैसे मिटाऊंकैसे लडूंकैसे झगडूउपवास करके मार डालूं अहंकार कोघर छोड़ दूंत्याग करके मार डालूं अहंकार कोक्या करूंबसउपद्रव शुरू हो गया। समझ तो पैदा नहीं हुईलोभ ने और नासमझी खड़ी कर दी।
अहंकार मिटता हैमिटाने से नहींदेखने से। साक्षात्कार सेबोध सेसमझ से। अहंकार को समझो। और समझने के लिए जरूरी है कि तुम अहंकार से भागो भी मत। क्योंकि भागने वाला समझ नहीं सकता। भयभीत आदमी कभी नहीं समझ सकता। जिससे तुम भयभीत हो गयेउसे तुम कभी आंख भरकर देख भी न पाओगे। जिससे तुम भयभीत होउससे तुम आंखें बचाने लगते हो। जिससे तुम ड़र गयेउससे तुम भागने लगते होछिपने लगते होबचने लगते हो।
तो मैं तुमसे यह कहना चाहता हूं कि अहंकार से भागो भी मतअहंकार को जीओ। है अभीतो जीओ! क्योंकि जीने से ही देखा जा सकेगा। छिपाओ मतअनुभव करो। जहां— जहा अहंकार सिर उठाता हैउस सिर उठाने को जीओ। झुठलाओ मत। ऊपर—ऊपर से झुकों मतयह मत कहो कि मैं तो विनम्र आदमी हूंभीतर अहंकार सिर उठा रहा हैउसकी तरफ पीठ किये खड़े होताकि दिखायी नहीं पड़ेगान दिखायी पड़ेगान पता चलेगाइस तरह भूल— भूलकर एक दिन समाप्त हो जाएगा। यह शुतुरमुर्गी—न्याय काम नहीं करेगा।
कहते हैंशुतुरमुर्ग का दुश्मन जब उस पर हमला करता है तो वह रेत में सिर गपा कर खडा हो जाता है। उस का तर्क यह है कि न दिखायी पडेगा दुश्मनन होगा। जो दिखायी पड़ता हैवही है। जो दिखायी नहीं पड़ता हैवह कैसे हो सकता है?यही तो नास्तिक कहते हैं। वे कहते हैंईश्वर दिखायी नहीं पड़तातो होगा कैसेदिखा दोतो मान लें। उनका तर्क भी शुतुरमुर्ग का तर्क है। शुतुरमुर्ग सिर को रेत में गडा लिया हैअब वह कहता है कि दिखायी ही नहीं पड़ता दुश्मनतो हो ही नहीं सकता।      लेकिन दिखायी पड़ने से होने की कोई अनिवार्यता नहीं है। तुमने आंख बंद कर ली हैइसलिए दिखायी नहीं पड़ता है। जिनको तुम विनम्र कहते होनिर—अहकारी कहते होसाधु कहते होअक्सर ऐसे ही लोग हैंजिन्होंने शुतुरमुर्ग की तरह रेत में सिर गडा लिया है। मैं तुमसे यह नहीं कहूंगा। शुतुरमुर्ग होने से बचना! शुतुरमुर्ग काफी हैं इस समाज में। इस देश में तो बहुत! इस देश में तो शुतुरमुर्ग इस तरह फैल गये हैं कि हर जगह उन्होंने अड्डा जमा लिया है। वे हमेशा हाथ जोड़े खड़े हैं,हमेशा झुके खड़े हैंऔर भीतर भयंकर अहंकार की ज्वाला जल रही है। इनसे बचना। और ऐसे बनने से बचना। मैं तुमसे कहता हूं, अहंकार को जीओ। अहंकार पीडा लाएगाशुभ हैक्योंकि पीडा से ही कोई जागता है। अहंकार तुम्हें जलाएगाशुभ हैदग्ध करेगाशुभ है। अहंकार तुम्हारे भीतर घाव बनाएगाशुभ है। क्योंकि यही सारे घावये सारी पीडाएंये सारे नर्क झेल—झेल कर ही एक दिन तुम्हें अहंकार की समझ आएगी कि अहंकार है क्याउस समझ में ही अहंकार तिरोहित हो जाता है।
व्योम पर छाया हुआ तम तोमहे हिम हंसतू जाता कहा है?
नील—नीलम नभ निमंत्रण दे किसी को
तो करे इनकार कैसे
आंख जिनकेहो न उनको चांद—सूरज
की किरण से प्यार कैसे
ठीक हैदिल पास रखता हूं समझता
हूं सभी कुछआज लेकिन,
व्योम पर छाया हुआ तम तोमहे हिम हंसतू जाता कहा है?
आसमानी स्वप्न ललचाते उसे हैं
भूमि जिसकी जन्म—गोदी,
आग से खिलवाड़ करने को तरसता
ही सदा है जल—विनोदी,
और फिर डैने मिले,
इनको थका आतोड़ आचाहे जला आ,
बेदिये कीमत यहां वरदान कोई मुफ्त में पाता कहा है?
व्योम पर छाया हुआ तम तोमहे हिम हंसतू जाता कहा है?
है ठहर तब तक फलक पर जब तलक है
जोर बाजू का सलामत,
बिजलियों की हर लहरजैसे जमीं की
और गिरने की अलामत,
दग्ध पर कीदग्ध स्वर की कद्र केवल
एक धरती जानती है
लाख आकर्षित किसी को भी करे आकाश अपनाता कहां है?
व्योम पर छाया हुआ तम तोमहे हिम हंसतू जाता कहां है?
अहंकार से मुक्त होने के लिए पहले अहंकार को जी लेना जरूरी है। अहंकार को फैलाने दो डैने खोलने दो पंखउड़ने दो आकाश में। अहंकार को अपनी यात्रा कर लेने दो। धन कीपद कीसब तरह की। जल्दी न करो। अहंकार जो करना चाहता है,उसे करने दो। उसी करने में ही तो तुम अहंकार को पहचानोगे। उसी करने में ही तो अहंकार से तुम्हारी समझ का नाता जुड़ेगा।
आसमानी स्वप्न ललचाते उसे हैं
भूमि जिसकी जन्म—गोदी
चुनौतिया हैं! हम जमीन पर जन्में हैंआकाश का निमंत्रण और चुनौती हमें मिलती है। हम वही तो पाना चाहते हैं जो हम नहीं हैं। यही तो सारा संसार है—हम वही पाना चाहते हैं जो हम नहीं हैं। और हम पा केवल वही सकते हैं जो हम हैं। यही तो उपद्रव है। यही तो सारा गणित है। जो हमारा नहीं हैउसे हम पाना चाहते हैं। और उसे हम कभी पा न सकेंगे। जो हमारा हैवह मिला ही हुआ है। उसे पाने की कोई जरूरत नहीं है। मगर जो हमारा नहीं है और उसे पाने की आकांक्षा  है अभीउसके पीछे दौड़ना होगादौड़ना होगा और गिरना होगाफिर उठना होगा और दौड़ना होगा। दौड़— दौड़ कर गिरना होगा। हर बार आशा करनी होगीहर बार विषाद से भरना होगा। बहुत बार चोट खा— खा कर एक दिन यह बोध जागेगा—चोट—पर—चोटचोट—पर—चोट—एक दिन यह बोध पैदा होगातुम्हारे भीतरकि जो मेरा नहीं हैवह मेरा कभी नहीं हो सकेगा। वह हो ही नहीं सकता। वह प्रकृति का नियम नहीं है। तो अब मैं उसकी तरफ मुडूं जो मेरा है। उसी दिन अंतर्यात्रा शुरू होती है। उसी दिन सन्यास।
व्योम पर छाया हुआ तम तोमहे हिम हंसतू जाता कहां है?
नील—नीलम नभ निमंत्रण दे किसी को
तो करे इनकार कैसे,
आंख जिनकेहो न उनको चांद—सूरज
की किरण से प्यार कैसे,
ठीक हैदिन पास रखता हूं समझता
हूं सभी कुछआज लेकिन,
व्योम पर छाया हुआ तम तोमहे हिम हंसतू जाता कहां है?
लेकिन जितना अंधेरा छाया होता है आकाशउतनी ही चुनौती! जितना शिखर ऊंचा होता हैउतनी चुनौती! जितना पाना मुश्किल होता हैउतनी चुनौती! समझ लेना इस तर्क को।
अहंकार असंभव में उत्सुक होता हैसंभव में नहीं। संभव में अहंकार को रस ही नहीं होता है। पूना की छोटी—सी पहाड़ी हैउस पर चढ़ जाओइसमें अहंकार को कोई रस नहीं। उस पर जाकर तिरंगा झंडा गड़ा दोकोई अखबार वगैरह में तुम्हारी खबर न छपेगी। यह भला हो सकता है कि कोई जो सुबह—सुबह घूमने चले आए हों पहाड़ी पर वे पुलिस में खबर करें कि इस आदमी का दिमाग खराब हो गया है। एवरेस्ट पर चढ़कर अगर झंडा गड़ाओतो तुम जगत—विख्यात हो जाते हो। और एवरेस्ट में और हिमालय के छोटे—से टीले में फर्क गुण का नहीं हैकेवल परिणाम का है। यह जरा छोटा हैवह जरा बड़ा है लेकिन हिमालय के एवरेस्ट शिखर पर झंडा गाड़ देता है जब कोई आदमी—हिलेरी या तेनसिंग सारे जगत में ख्याति हो जाती है। इतिहास में नाम ठहर जाता है। और मजा यह है कि वहां कुछ और पाने को नहीं है। बस झंडा ही गाड़ने की जगह हैवहा ज्यादा जगह भी नहीं है। वहा रुकने का भी कुछ नहीं हैपाने का भी कुछ नहीं है। लेकिन फिर मामला क्या हैहिलेरी से किसी ने पूछा—जब वह एवरेस्ट शिखर की विजय करके लौटा—कि वहा था क्या पाने काआप इतने परेशान क्यों हुएउसने कहा,परेशान! एवरेस्ट की मौजूदगी बेचैनी का कारण थी। मनुष्य ने उसको भी जीत लियाहमने एवरेस्ट को भी हरा दिया। पाया क्या! पाने का कोई सवाल ही नहीं है। इतना ही काफी था कि एवरेस्ट है और अनजीता पड़ा है। इसको जीतना ही होगा!
अहंकार असंभव में रस लेता है—जो नहीं हो सकता। और क्या नहीं हो सकताइस दुनिया में सब से असंभव बात एक हैवह है—पद से तृप्तिधन से तृप्तिन कभी हुई हैन कभी हो सकती है। सारे बुद्धों का जीवन कह रहा है—नहीं हुईऔर सारे सिकंदरों का जीवन भी कह रहा है कि नहीं हुई। साधु— असाधु सब एक बात मग सहमत हैं कि धन से और पद से किसी की तृप्ति नहीं हुई। बाहर की यात्रा से कभी कोई शात नहीं हुआआनंदित नहीं हुआ।
बाहर की यात्रा का कोई अंत ही नहीं है। चलो— और चलोऔर गिरो—और गिरो और मर जाओ। बाहर के सब रास्ते कब्र पर समाप्त होते हैंअमृत तक बाहर का कोई रास्ता नहीं जाता। अमृत तुम्हारे भीतर मौजूद हैलेकिन जो मौजूद है उसमें रस नहीं है। अहंकार का मजा ही यह है कि जो मेरे पास नहींवह पाकर रहूं।
तुमने देखा नहींतुम एक कार खरीद लेते हो। जब तक नहीं थीतब तक उसके सपने देखेविचार किया। जब रास्ते पर गुजरती दिख जाती थीएक बिजली कौंध जाती थीतड़प जाते थे। फिर तुम्हारे पोर्च में आकर खड़ी हो गयी। एकाध दिन झाड़ा—पोंछाएकाध दिन उसके आसपास बड़ी शान से घूमेबाजार गयेफिर दो—चार दिन में सब शात हो गयी बातखत्म हो गयी। रस ही असल में कार में नहीं थारस था—जो तुम्हारे पास नहीं है। अब तुम्हारे पास है तो रस कैसे हो सकता है?
तुमने देखा नहीं कि जिस स्त्री के प्रेम में तुम पड़ जाते होउसे पाने में जितनी कठिनाई लग जाएउतना ही प्रेम बढ़ता जाता है। मजनूं को अगर लैला मिल गयी होतीतो मजनूं का नाम भी तुमको पता नहीं होता। वह तो लैला नहीं मिली। यही मजनूं की कहानी का सारा सार है। और बहुत संभव है कि लैला मिल गयी होती तो तलाक भी हुआ होता। कहानिया बड़े अजीब ढंग से चलती हैं। असली कहानियां का ढंग और है। नहीं मिली तो मजनूं रोता ही रहातड़पता ही रहाजंगलों— जंगलोंपहाड़ों,लैला—लैला पुकारता रहा! तुमने किसी पति को ऐसा करते देखा हैअगर किसी पति से पूछो शायद उसने बीस साल से पत्नी का चेहरा ठीक से देखा भी नहीं है।
तुम भी पति होतुम भी पत्नी होकभी आंख बंद करके अपने पति का या पत्नी का चेहरा याद करने की कोशिश करना—तुम मुश्किल में पड़ जाओगे। फिल्म अभिनेत्रिया के चेहरे याद आएंगेमगर अपनी पत्नी का चेहरा याद नहीं आएगा कि कैसा है। अगर जरा ज्यादा गौर से देखा तो जो थोड़ी धुंधली— धुंधली सी याद आती थीवह भी खो जाएगी। जो मिल जाता हैउसमें रस खो जाता है। रस ही हमारा उसमें है जो हमारे पास नहीं है। इसका मतलब हुआ कि अहंकार तो कभी भी तुम्हेंकहीं भी आनंदित नहीं होने देगा। उसका रस ही उसमें है जो तुम्हारे पास नहीं— और वही दुख है। अहंकार का रस ही तुम्हारे जीवन का दुख है।
आसमानी स्वप्न ललचाते उसे हैं
भूमि जिसकी जन्म—गोदी
भूमि को कौन देखता हैउस पर तो हम पैदा हुएचलतेरहते— भूल ही जाते हैं। आकाश की तरफ हम देखते हैं! आकाश में हमारा दिल भरमाता है!
आग से खिलवाड़ करने को तरसता ही सदा है जल—विनोदी जो पानी में पैदा हुआ हैवह आग से खिलवाड़ करने का रस रखता है। यही अहंकार है। तुम जो नहीं होवह होने की आकांक्षा  अहंकार है। और यह हो नहीं सकताइसलिए अहंकार विषाद में ले जाता है। जिस दिन विषाद का अनुभव कर—कर के तुम सजग हो जाओगे और यह आकांक्षा  व्यर्थ हो जाएगीइसका तुम मूल सूत्र देख लोगेउस दिन कुछ करना नहीं पड़ेगा अहंकार मिटाने कोबात खत्म हो गयी। उस दृष्टि में ही रूपातरण है।
और फिर डैने मिलेइनको थका आ,
तोड़ आचाहे जला आ
बेदिये कीमत यहां वरदान कोई मुफ्त में पाता कहा है?
व्योम पर छाया हुआ तम तोमहे हिम हंसतू जाता कहा है?
स्मरण रखो— बेदिये कीमत यहां वरदान कोई मुफ्त में पाता कहा है?

 और यहीं अड़चन हो जाती है। उपनिषद पढ लेते हो : छोडो अहंकार! बाइबिल पढ लेते हो : छोडो अहंकार! मुझे सुन लेते हो : छोडो अहंकार! और तुम सोचते होतो छोड़ ही दें न! मगर वह छूटता नहीं। क्योंबेदिये कीमत यहां वरदान कोई मुफ्त में पाता कहा हैतुमने अभी कीमत नहीं चुकायी। अभी अहंकार की पीडा ही तुमने नहीं भोगी। अभी अहंकार का जहर तुमने नहीं पीआ। अभी अहंकार ने तुम्हें इतना नहीं सता दिया है कि तुम छोड़ सको। इसीलिए प्रतापतुम दबा—दबू कर बैठ जाते हो—सरका दिया जराकपडे में छिपा दिया जरा—फिर अहंकार निकल आता है। अहंकार के पास कोई संजीवनी नहीं हैसिर्फ तुम्हारा अनुभव अभी अहंकार का कच्चा हैअपरिपक्व है।
है ठहर तब तक फलक पर जब तलक है
जोर बाजू का सलामत
तुम देखते होकितने ही बड़े डैने हों और कितने ही बलशाली पंख होंआकाश पर कितनी देर रुक सकोगे?
है ठहर तब तक फलक पर जब तलक है जोर बाजू का सलामत
जल्दी ही थकोगे। थकोगे और गिरोगे। जोर बाजू का सीमित है। तुम देखते होपदों पर लोग रुक जाते हैं थोड़ी देर तक—जब तक जोर बाजू का सलामत—फिर जरा सुस्त हुएढीले हुए कि किसी ने टल खींची! क्योंकि दूसरे भी मौजूद हैं जो पूरे वक्त उत्सुक हैं कि वे सिंहासन पर बैठें। तुमने एक मजा देखाराजनीति में दुश्मन तो दुश्मन होता ही हैंमित्र भी दुश्मन होते हैं। धर्म में मित्र तो मित्र होते ही हैंदुश्मन भी मित्र होते हैं! और राजनीति में ठीक उल्टा है। जो राजनीतिक पद पर पहुंच जाता है,उसका कोई मित्र नहीं बचताउसके सब शत्रु होते हैं। क्योंकि अब उसकी ही वजह से मित्र आगे नहीं बढ पा रहे हैंअटक गये हैं। वह जब तक सिंहासन पर बैठा हैतब तक वे अटके हुए हैं। वे सब प्रार्थना कर रहे हैं कि प्रभुअब इनको उठाओ! कि अब बहुत देर हुई जा रही है! कि अब इनको राजघाट पहुंचाओ! कि हम शाही जलसा करेंगेसैन्य—विदाई देंगे—सब करेंगे—मगर जल्दी करोबहुत देर हुई जा रही है!
राजनीति में कोई मित्र हो नहीं सकता। वहा तो गलाघोंट प्रतियोगिता है। और यह सारा जगत राजनीति है। मेरे देखे अहंकार का फैलाव राजनीति है। और अहंकार की समझ से जो मुक्ति फलित होती हैवही धर्म है।
बसदुनिया में दो ही खेल हैं। एक अहंकार का खेल है और एक बोध का। अहंकार का खेल राजनीति हैबोध का खेल धर्म है। अहंकार का खेल सिर्फ दुख में ले जाता हैपीडा में—तुम्हें भी और दूसरों को भी—और धर्म का खेल तुम्हें आनंद में ले जाता है और दूसरों को भी।
है ठहर तब तक फलक पर जब तलक है
जोर बाजू का सलामत
बिजलियों की हर लहरतेरे जमीं की
ओर गिरने की अलामत
और जल्दी ही बिजली की हर लहर कहेगी कि—अब गिराअब गिरातब गिरा!
दग्ध पर कीदग्ध स्वर की कद्र केवल
एक धरती जानती है
अपनी भूमि में वापिस लौट आना होगा।
अपने में ही गिर जाना होगा।
लाख आकर्षित किसी को भी करे आकाश अपनाता कहा है?
व्योम पर छाया हुआ तम तोमहे हिम हंसतू जाता कहा है?
लेकिन जाना पडेगा! दूसरों से यह शान उधार नहीं लिया जा सकता है। कहते हैं नदूध का जला छाछ भी फूंक—फूंक कर पीता हैलेकिन दूध से जले तब न!
तुम दूध से अभी जले नहीं हो! यही तुम्हारी अड़चन है। तुम अपने अहंकार को छिपाओ मतदबाओ मत—जीओ! भयभीत मत होओ। इस जगत में कुछ भी मुफ्त नहीं मिलता है। इस जगत में हर चीज के लिए कीमत चुकानी ही पड़ती है। और अहंकार से मुक्त होने की एक ही कीमत है : अहंकार का नर्क जीना पडेगा।
और तब तुम अचानक पाओगे कि न कोई संजीवनी है अहंकार के पासन कोई जीवन—ऊर्जा है। अहंकार है ही नहीं। परिपक्व बोध मेंअनुभव मेंअहंकार अपने— आप गिर जाता है।
आके पत्थर तो मेरे सहन में दो चार गिरे
जितने उस पेडू के फल थे पसे दीवार गिरे
मुझे गिरना है तो मैं अपने ही कदमों में गिरूं
जिस तरह साया—ए—दीवार पे दीवार गिरे
तीरगी छोड़ गये दिल मेंउजाले के खतूत
ये सितारे मेरे घर टूट के बेकार गिरे
देखकर अपने दरोबाम लरज जाता हूं
मेरे हमसाये में जब भी कोई दीवार गिरे
वक्त की डोर खुदा जाने कहा से टूटे,
किस घडी सर पे ये लटकी हुई तलवार गिरे
क्या कहूं दीदा—ए—तरयह तो मेरा चेहरा है,
संग कट जाते हैं बारिश की जहा धार गिरे,  
हाथ आया नहीं कुछ रात की दलदल के सिवा,
हाय किस मोड़ पे ख्वाबों के परस्तार गिरे,
अहंकार में चलो। चलना पडेगा! यद्यपि हाथ कुछ नहीं आएगा। वही हाथ आना है। अहंकार में चलकर जब तुम पाते हो—हाथ कुछ नहीं आयातो एक बात कम से कम हाथ में आ गयीएक अनुभव हाथ आ गया कि अहंकार की यात्रा व्यर्थ है।
हाथ आया नहीं कुछ रात की दलदल के सिवा,
हाय किस मोड़ पे ख्याबों के परस्तार गिरे
अहंकार सिर्फ सपने देखना जानता है। और आज नहीं कल सब सपने गिर जाते हैं। जिस दिन तुम्हारे सपने सब गिर जाते हैं—मेरे कहने से नहींतुम्हारे जीवंत अनुभव से—उसी दिन अहंकार से मुक्ति है।

तीसरा प्रश्न :


भगवानविदा की इस पूर्व—संध्या में काठमाडू के एक मित्र डा. दुर्गा प्रसाद भंडारीअंग्रेजी विभाग अध्यक्षटी. यू. की बहुत याद आती है। पूना से किसी नये मित्र के संन्यास लेकर लौटने परवे आनंद से नाचते हैं। आपके विरोध में बोलनेवाले से हाथापाई पर उतर आते हैं। पर जब कभी आपके पास आने का अवसर आता हैतो उन्हें बडी घबड़ाहट होने लगती है। उसी प्रकार शिवपुरी बाबा के कुछ शिष्य भी आपके प्रेम—दीवाने हैं। पर उनकी ऐसी मान्यता है कि उनके आपके पास आकर संन्यास लेने से अपने पूर्व—गुरु के प्रति अवज्ञा होगी। ऐसे अनेक मित्र नेपाल में हैं जो आपके प्रति गहरे भाव से भरे हैंपर आपके पास आने से बचते रहते हैं। भगवानप्रेम के साथ इतना गहरा भय क्यों जुड़ा होता है?


प्रेम का अर्थ ही होता हैतुम्हें अपना अहंकार छोड़ना होगा। वही भय है। प्रेम का अर्थ होता है कि तुम्हें मरना होगा। वही भय है। प्रेम मृत्यु है और पुनर्जन्म भी। लेकिन मृत्यु पहले हैंपुनर्जन्म पीछे। सूली पहले हैसिंहासन पीछे है। सूली की आडू में सिंहासन छिपा है। तो जो भी मेरे प्रति प्रेम से भरेंगे वे भयभीत भी होंगेवे आने से ड़रेंगे भी। क्योंकि अगर आए तो फिर लौटना नहीं होगा। आए तो फिर लौटना नहीं हो सकता हैफिर मेरे साथ डुबकी लेनी ही पड़ेगी। फिर जिंदगी का क्या रंग होगा,क्या ढंग होगाकौन जाने?
सबने एक तरह की जिंदगी बना ली है। एक तरह की व्यवस्था खड़ी कर ली है। एक तरह की सुरक्षा! मुझसे संबंध जुड़ा तो सब अस्तव्यस्त होगाअराजकता हो जाएगी। इससे भय होता है। भय स्वाभाविक है। भय इसी बात का सबूत है कि सच में ही मेरे प्रति प्रेम जगा है। जो मेरे पास बिना भय के आ जाता हैवह इसीलिए आ पाता है कि या तो इतना साहसी है कि भय के बावजूद आ जाता हैयाप्रेम ही नहीं है। इसलिए भय का कोई कारण ही नहीं है। मजे से आ जाताजैसे और जगह जाता है। ऐसे यहां भी आ जाता है।
तुम पूछते होडा. दुर्गा प्रसाद भंडारी आने में ड़रते क्यों हैंऔर इतना प्रेम उन्हें है कि जब कोई संन्यास लेकर लौटता है काठमांडु तो वे नाचते हैं आनंद में। और मेरे खिलाफ कोई कुछ बोलता है तो हाथापाई पर उतर आते हैं। पर यहां आने का अवसर आता है तो घबड़ा जाते हैं और आने से बच जाते हैं।
उनसे जाकर कहना कि अब बचने का कोई उपाय नहीं है। वे यहां नहीं आएलेकिन मैं वहा पहुंच गया हूं। थोड़ी—देर— अबेर कर सकते हो। मुझे चुनने में वे देर लगा रहे हैं और मैंने उन्हें चुन लिया है। थोड़ी—बहुत देर से कुछ फर्क नहीं पड़ेगा। अच्छा यही होगाअब देर करना व्यर्थ है। यह संन्यास का पागलपन होकर ही रहेगा। उनसे कहनामन तो रंग ही गया हैअब तन भी रंग डालो।
और भय स्वाभाविक है। मगर एक बार आ जाएंगे तो भय चला जाएगा। सूली की आडू में सिंहासन हैउनको कह देना।
संन्यास में पहले तो मृत्यु घटती हैशिष्य अपने को मिटने की घोषणा करता है। संन्यास और क्या हैइस बात की घोषणा है शिष्य की तरफ से कि अब से मैं नहीं। अब से गुरु की आज्ञाआज्ञा होगी। अब से गुरु के चरणचिन्ह मार्ग के सूचक होंगे। अब अगर मेरा मन कुछ कहेगा तो मैं नहीं सुनूंगाअगर वह गुरु के विपरीत जाता होगा। अब एक ही सुनने का उपाय रह गयावह गुरु है। अपने से ज्यादा मूल्यवान किसी को बना लेने का अर्थ होता हैगुरु की तलाश। अपने को इनकार किया जा सकता हैलेकिन गुरु को इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए हिम्मतवरसाहसी और जुआरी ही शिष्य हो पाते हैं।
उनसे कहनाएक बार आ जाओ! मैं राह देखता हूं। आना तो पड़ेगा हीजितनी देर करोगे उतना समय व्यर्थ गया। उतना पीछे पछताओगे। क्योंकि जो यहां आकर डुबकी लगा लेते हैंवे फिर मुझसे कहते हैं कि अब हमें भरोसा नहीं आता कि हम इतनी देर तक आए क्यों नहींइतनी देर तक हम डूबे क्यों नहींइतनी देर तक हम अपने— आप को रोके कैसे रहेबस इतना उनसे कह देना।
और उनसे कहना कि तुम्हें सिंहासन भी पीछे छिपा दिखायी पड़ रहा हैथोड़ी हिम्मत जुटाओ। बस यहां आ जाओबाकी काम अपने से हो जाएगा।
और जो मित्र सोचते हैं कि शिवपुरी बाबा के शिष्य हैं और मेरे प्रेम में भी दीवाने हो रहे हैंअब उन्हें भय है कि संन्यास लेने से कहीं पूर्व—गुरु के प्रति अवज्ञा न हो जाए। मैं जो काम कर रहा हूं, वह वही है जो शिवपुरी बाबा का काम था। वह अगर मेरे प्रेम में दीवाने हो सके हैं तो सिर्फ इसीलिए कि जो उन्होंने शिवपुरी बाबा में पाया थावह फिर उन्हें मुझमें दिखायी पड़ा है। किसी भी सदगुरु का काम किसी अन्य सदगुरु के विपरीत नहीं है— असदगुरुओं के विपरीत हैसदगुरुओं के विपरीत नहीं है। शिवपुरी बाबा से मेरा लगाव है। इस सदी के वे उन थोडे—से लोगों में एक थेजिन्होंने पाया। तो उनको कहना कि वे मुझमें शिवपुरी बाबा को ही पाएंगे। जरा भी चिंता न करें। अवज्ञा नहीं होगी। अगर वे न आए तो अवज्ञा होगी। थोड़ा पहचानेंथोड़ा खोजें। उनके गुरु प्रसन्न होंगे जहा भी होंगे। संभावना तो यही है कि शिवपुरी बाबा ने ही उनके भीतर इशारा किया होगा।
यहां बहुत लोग हैंजो इस तरह के इशारे से आए हैं। गुर्जिएफ के बहुत—से शिष्य यहां आए हैं। वे गुर्जिएफ के इशारे से आ रहे हैं। झेन—परपरा को मानने वाले बहुत से लोग आ रहे हैंवे भी ऐसे ही इशारों से आ रहे हैं। जिनका इस जन्म में या किसी और जन्म में कभी किसी सदगुरु से साथ रहा हैवे आ ही जाएंगे।
उनका रुकना तर्कयुक्त मालूम होता हैलेकिन उसमें बहुत गहरी समझ नहीं है। वे शिवपुरी बाबा से ही पूछ लें अपनी प्रार्थना में और मैं उनसे कहता हूं कि शिवपुरी बाबा को स्वीकार होगा। न केवल स्वीकार होगाबल्कि शिवपुरी बाबा आनंदित होंगे। यहां जो मैं काम कर रहा हूं वही काम है—और बड़े विराट पैमाने पर—जो शिवपुरी बाबा करना चाहते थे और नहीं संभव हो सका। समय पका नहीं था। अब समय पक गया है।
कहना उनसे कि मुझसे जो प्रेम लग रहा हैवह सूचक है।
पड़ता है पांव ठीक जो तारीक राह में
ऐं चश्मरोशनी यह किसी नक्शे—पा की है
वह जो मेरी बात में पगे जा रहे हैंरसविमुग्ध हो रहे हैंवह सिर्फ इसीलिए है कि उन्होंने पहले किसी और रोशन व्यक्ति को जाना और देखा था। नेपाल का धन्यभाग था कि शिवपुरी बाबा वहा रहे। अभी लोग जिंदा हैं नेपाल में जो शिवपुरी बाबा के चरणों में बैठे हैं। अगर उन्हें मुझसे रस लगा जा रहा हैतो उसका और कोई कारण नहीं है। जो उन्होंने शिवपुरी बाबा में पाया थाउसकी भनक फिर उन्हें सुनायी पड़ी है। फिर वही वीणा छेडी गयी है।
उनसे कहनामैं प्रतीक्षा करता हूं। कहना उनसे—
अब हेमंत—अंत नियरायालौट न आ तू गगन—बिहारी।
खोल ऊषा का द्वार झांकती
बाहर फिर किरणों की जाली
अंबर की ड़चौढी पर अटकी
रहती फिर संध्या की लाली
राह तुझे देने को कटते,
छटतेहटते नभ के बादल,
अब हेमंत—अंत नियरायालौट न आ तू गगन—बिहारी।
जिन सूनीसूखी साखों में
होता तू दिन एक गया था,
मुझको था मालूम कि उनको
मिलने को पहराव नया था,
नयी—नयी कोमल कोंपल से
लदी खडी हैं तरु—मालाएं
फूट कहीं से पड़ने को है
सहसा कोयल की किलकारी।
अब हेमंत अंत नियरालालौट न आ तू गगन—बिहारी।
हिम की चांदर फाडू उभरती
धरती फिर से तिनकों वाली
करती है अभिसार कुसुम के
रंगों से मधुबन की डाली
जलज निकलकर जल के तल पर
जोह रहे हैं बाट किसी की
कानों में कुछ भेद भरी—सी कह जाती है वात बहारी।
अब हेमंत—अंत नियरायालौट न आ तू गगन—बिहारी। नीड़ तैयार हो गया है। और जिन्हें भी इस नीड़ में निवास करना होवे आ जाएंऔर देर न करें। जिन्हें भी खोज है वे आ जाएंऔर प्रतीक्षा न करें। प्रतीक्षा महंगी पड़ सकती है!

चौथा प्रश्न :


भगवानअब तैयार हूं। तारीख तेरह अप्रैल को मेरा इकसठवां जन्मदिन है। आपके चरणों में संन्यस्त होने के लिए आ गिरूंगा। एक साल से करीब दफ्तर भी नहीं जाताबच्चों को कारोबार सौंप दिया है। गत वर्ष में ही ले लेता था संन्यासलेकिन रुक गया इस भय से कि बच्चे ठीक से कारोबार चलाएंगे या नहींआप की कृपा से सब ठीक चल रहा है। अब आपके सान्निध्य में पूना में ही ठहरना चाहता हूं। आप ही मेरे शेष जीवन के एकमात्र आधारसदगुरु और इष्टदेव हो। मेरे ध्यान में कोई गति हो रही हैऐसा महसूस नहीं होता। लगता है कि चिदाकाश में कोई रंगों की मिलावट होती है और मिटती है। कुछ विचार के बादल आते हैं और जाते हैं। और कुछ भी नहीं होता। समर्पण तो आपको कर चुका हूं आप जो कहें वही मेरा कर्तव्य,वही मेरा काम। आज्ञा की प्रतीक्षा में!

पूछा है साधु आनंद चित्त ने।
मैं तो रोज ही प्रतीक्षा कर रहा था कि कब आओ! ध्यान की गति की चिंता न करोसंन्यास के होते ही अपूर्व गति होगी। संन्यास में जो बात बाधा थीवही बात ध्यान में भी बाधा थी। उसमें भेद नहीं है। वही चिंता कि बच्चे सम्हाल पाएंगे कारोबार या नहींबच्चे घर—द्वार सम्हाल पाएंगे या नहींवही चिंता संन्यास में बाधा थीवही चिंता ध्यान में भी बाधा थी। ध्यान और संन्यास भिन्न—भिन्न थोड़े ही हैं। संन्यास बाहर का ध्यान हैध्यान भीतर का संन्यास है। वे एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जिस दिन तुम संन्यास में डूबोगेउसी दिन ध्यान में गति शुरू हो जाएगी।
संन्यास की तैयारी इस बात की सूचना है कि अब इस जगत की चिंताओं में और पड़े रहने की आकांक्षा  नहीं रही। समय आ गया है—समय बहुत देर से आया हुआ है—तुम्हीं देर कर रहे थे। फिक्र न लो! और मन में यह जो रंगों कि मिलावट मालूम होती हैऔर मन में ये जो विचार के बादल आते—जाते हैंइनके केवल साक्षी बन जाना है। इन्हें सिर्फ देखना है और जानना है कि मैं इनसे पृथक हूं इनसे अन्य हूं। जो व्यक्ति विचारों से अपने को अन्य जान लेगावह एक दिन परमात्मा से अपने को अनन्य जान लेगा। विचार से अपने को अन्य जाननापरमात्मा से अनन्य जानने का उपाय है।     इन रंगों में खोना मतकभी—कभी रंग बड़े सुहावने भी हो सकते हैंकभी—कभी बड़े प्यारे भी हो सकते हैं। कभी बड़े मनमोहक। और ऐसी मूढ्ताएं प्रचलित हैं लोगों में कि शायद ये सब रंग और रोशनिया बड़े आध्यात्मिक अनुभव हैं! इनमें कुछ आध्यात्मिक नहीं है। ये सब मानसिक जगत के खेल हैं। ये सब सपने हैंजिनका कोई मूल्य नहीं है। इनमें उलझना मत। इनमें कोई उलझेतो इनके रंग निखरते जाते हैं। और— और मीठी—मीठी अनुभूतिया होने लगेंगी। और— और सुंदर दृश्य खुलने लगेंगे। उनमें खो मत जाना,द्रष्टा की याद  करो! कोई दृश्य काम का नहीं है। बाहर के दृश्य व्यर्थ हैंभीतर के दृश्य व्यर्थ हैं। बाहर के अनुभव व्यर्थ हैं,भीतर के अनुभव व्यर्थ हैं। मैं तुमसे कहना चाहता हूं— आध्यात्मिक अनुभव जैसी कोई चीज होती ही नहीं। सब अनुभव सासारिक हैं। अध्यात्म का अर्थ ही हैअनुभव के पार आ गये। अध्यात्म का अर्थ ही है कि अब अनुभव में रस नहीं रहा। अब तो जो अनुभव जिसको हो रहा हैउस द्रष्टा में ही रस है। जिस दिन सब दृश्य खो जाते हैंसब अनुभव खो जाते हैंऔर द्रष्टा अकेला रह जाता हैउस दशा को कैवल्य कहा है। वही दशा समाधि की है। यहां संन्यास के माध्यम से उसी दशा की यात्रा चल रही है।
बस ऐसा करो कि जल्दी तेरह अप्रैल आ जाए! ऐसे तेरह अप्रैल के लिए भी रुकने की कोई जरूरत नहीं है। हम कुछ न कुछ बहाने खोजकर टालते रहते हैं। आज का दिन उतना ही शुभ है जितना तेरह अप्रैल का होगा। अब और पंद्रह दिन क्यों सरकाते होऔर फिर किस को पता हैपंद्रह दिन में क्या हो जाए! जब शुभ करने की आकांक्षा हो तो क्षणभर मत टालना। और जब अशुभ करने की आकांक्षा  हो तो जितना टाल सकोटालना। लेकिन हम ऐसा करते नहींइससे उल्टा ही करते हैं। क्रोध होता है तो हम अभी करते हैंप्रेम होता है तो हम कहते हैं—कल। किसी को गाली देनी हो तो हम अभी दे देते हैं और किसी से क्षमा मतानी हो तो हम कहते हैं—विचार करेंगे।
बुरा करना हो तो रुकना। क्योंकि जिस चीज को भी करने के लिए तुम रुक जाओगेशायद होगी ही नहीं। जैसे—जैसे समय बीतेगावैसे— वैसे उसका प्रभाव कम होता जाएगा। शुभ को करना हो तो तत्क्षण कर लेना। क्योंकि कौन जाने रुकने से उसका प्रभाव कम हो जाए।
अभी आनंद चित्त यहां आए हुए हैएक भाव—रंग में डूब गये हैंअब घर लौटेंगे... अब वह कहते हैं कि आपकी सब कृपा से ठीक चल रहा है। मेरी कृपा का कोई हाथ नहीं हैक्योंकि मैं किसी का कारोबार नहीं चलाता हूं!... अब पंद्रह दिन में कारोबार ठीक न चलेकुछ अड़चन आ आएकोई बैंक का दीवाला निकल जाएकोई आदमी उधार ले जाए और लौटाए न—हजार झंझटें हो सकती हैं। अब तुम मुझ पर छोड़ रहे हो! इन झंझटों से मैं तुम्हें निकालना चाहता हूं तुम मुझे इन झंझटों में खींचना चाहते हो!
पंद्रह दिन में बहुत कुछ हो सकता है। सब कुछ हो सकता है। पंद्रह दिन में सारी दुनिया उलटी—सीधी हो सकती है। पंद्रह सेकेंड़ का भरोसा मत करो।
और अब पुराने जन्मदिन से क्या लेना—देनासंन्यास नया जन्मदिन होगा! असली जन्मदिन होगा। इकसठ साल पहले तुम्हारी देह जन्मी थीमैं तुम्हारी आत्मा को जन्म देने को तैयार हूं। तुम कहते होपंद्रह दिन रुको!
शुभ को जब भी करने का भाव आ जाएतत्क्षण कर लेना। आदमी का मन बड़ा कमजोर है।    मार्क ट्वेन ने अपने संस्मरणों में लिखा है कि मैं एक दिन चर्च में गया। और चर्च के पुरोहित ने जो प्रवचन दियाअदभुत था। दस मिनिट सुनने के बाद मुझे ऐसा लगाऐसा मैंने कभी सुना नहीं। जेब में मैंने टटोल कर देखा तो सौ डालर का नोट था। मन में भाव आया कि सौ ही डालर आज दान कर जाऊंगा। कभी चर्च को दान भी नहीं दिया थामगर उस दिन बड़ा भाव उठावह वाणी ऐसी थी!     फिर आधा घंटा सुनने के बाद उसे लगा कि इतनासौ डालर देने जैसा नहीं है। सौ डालर बहुत होते हैं। कोई मुफ्त नहीं आते! हजार तरह के विचार उठे। असल में सौ डालर देने के खयाल के कारण प्रवचन सुनना बंद ही हो गया। वह दूसरी बातों में लग गया कि यह सौ डालर! मजाक है! समझा क्या है! इसलिए वह प्रवचन से उसका तारतम्य भी टूट गया। आधे में उसने सोचा कि नहींसौ बहुत हैंदस डालर से काम चल जाएगा। थोड़ी निश्चितता आयीथोड़ी हलकी सांस ली।
मगर फिर और दस मिनट सुनाउसने सोचा कि दस डालर! सप्ताह भर मेहनत करो तब दस डालर मिलते हैं। और यह आदमी कर ही क्या रहा हैलक्काजी कर रहा है! शब्द—शब्द—शब्द—और है क्याजरा गौर से देखा कि आदमी है भी कुछ! कुछ दिखायी नहीं पड़ा। वह दस डालर के कारण दिखायी भी न पड़े। क्योंकि अगर दिखायी पड़े तो दस डालर देने पड़ेंगे। तो उसने सोचा कि एक डालर बहुत है दुनिया में कोई ऐसा देता है! यहां इतने लोग बैठे हैंएक डालर भी कोई पूरा नहीं देगा। कोई आठ आने देगाकोई चार आने देगाइस तरह लोग देंगे। चर्च की थाली जब फिरती है तो कौन पूरा सिक्का देता है! एक से काम चल जाएगा।
लेकिन जो चित्त सौ से दस पर लायादस से एक पर लायावह इतनी जल्दी राजी तो नहीं हो जाता! प्रवचन पूरा होते—होते उसने सोचा किमैंने किसी से कहा तो है नहीं कि एक दूंगा ही! यह तो मेरे भीतर की बात है। यह तो मेरी तरंग थी। कोई जबर्दस्ती हैकि देना ही पड़ेगाऔर तब उसने कहा कि नहीं देंगेकुछ देने की आवश्यकता नहीं है। ये मुफ्तखोर! ये चर्च और ये सब—यह सब शोषण है! बड़ी बातें आने लगीं खयाल में कि सब शोषण है। मार्क्स ने कहा है कि धर्म अफीम का नशा है। और जितने नास्तिकों के वचन मालूम थे सब उसने दोहरा लिये—वह एक डालर की वजह से दोहराने पड़े नहीं तो एक डालर हाथ से जाता है!
और तब उसने अपने संस्मरणों में लिखा है कि मैं प्रवचन पूरा होने के पहले ही उठ आयाक्योंकि मुझे यह ड़र लगा कि जब तक थाली मेरे सामने आएगीकहीं मैं उसमें से कुछ उठा न लूं। कि बहती गंगाहाथ धो लो!
ऐसा आदमी का मन है। ऐसा हम सब का मन है। मन का यह स्वभाव है। मन तुम्हें उन सब बातों की तरफ जाने से रोकता है जहा मन को खतरा है। संन्यास में खतरा हैध्यान में खतरा है। क्योंकि ये मन की आत्महत्याएं हैं। ये मन के पार जाने के उपाय हैं।
तो मैं तो कहूंगा आनंद चित्तरुको मत। कहां की तेरह अप्रैल! एक अप्रैल के बाद लोग बुद्ध होना शुरू हो जाते हैं। एक अप्रैल को हालत खराब हो जाती हैतेरह तक तो तेरह गुनी हो जाती है। तुम अप्रैल के पहले ही निपटा लो!


अंतिम प्रश्न :


भगवानक्या इस प्यास का कभी अंत होगाजिसने मुझे दीवाना बना दिया हैजिसने प्राणों को शूल की भांति छेद दिया है। प्रतिक्षण जो एक ज्वाला की भांति सीने में धधकती रहती है। आह! किसे मैं अपने हृदय की बात बताऊं! इस भीड़—भरी दुनिया में मैं एकदम अजनबी और नितांत अकेला हूं। कब उठेगा उस अज्ञात रहस्य के द्वार से वह पर्दा?


उस द्वार पर कोई पर्दा नहीं हैपर्दा तुम्हारी आंख पर है। उस द्वार पर पर्दा हैयह तुम्हारे मन की भ्रांति है और मन की तरकीब है। क्योंकि फिर तुम्हारे हाथ के बाहर बात हो गयी—उसके द्वार पर पर्दा है। अब जब वह उठाएगातब उठेगा। तुम्हारे किये तो कुछ हो नहीं सकता। इस भांति तुमने अपने को बचा लिया।
मैं तुमसे कहना चाहा हूं, मैं तुम्हें बचने की कोई जगह नहीं देना चाहतातुम्हें बचने का कोई उपाय नहीं बचने देना चाहता। मैं तुमसे कहता हूं तुम्हारी आंख पर पर्दा है। सूरज तो निकला हैतुम आंख बंद किये खड़े हो। अब तुम कहते हो कि हे प्रभुकब सूरज पर से पर्दा उठेगा! पर्दा ही नहीं है। तो उठेगा कैसेऔर चूंकि पर्दा है ही नहींउठेगा नहींतुम बैठे राह देखते रहोगे कि पर्दा उठे तो हम सूरज को देखें। और जरा— सी पलक उठाने की बात हैपर्दा—वर्दा कहीं भी नहीं है। पलक ही पर्दा है। यह तुम्हारी आंख पर जो पलक हैयही पर्दा है।
तो पहले तो यह स्मरण कर लो कि परमात्मा छिपा नहीं हैपरमात्मा प्रकट है। तुम छिपे हो! तुम घूंघट डाले बैठे हो! हटाओ घूंघट। घूंघट के पट खोल! कल मैं एक कवि की पंक्तिया पढ़ रहा था— वहां परदे को जुंबिश तक नहीं है
यहां पहलू में दिल बस थर्रा रहा है
थर्राते रहो! वहा कोई पर्दा ही नहीं है,
जुंबिश कहां से होगीपर्दा हमारी आंख पर है। परमात्मा मौजूद है। उसने तुम्हें घेरा है इस वक्त सब तरफ से। ये पक्षियों के गीत सुनते होइसमें उसीने पुकारा है। यह वृक्षों का सन्नाटा सुनते होइसमें वही चुप होकर खड़ा है। ये सूरज की किरणें देखते होयह तुम्हारे पास बैठे हुए इतने शांतआनंदमग्न लोग देखते होइनमें वही बैठा है। सब तरफ वही है। पर्दा आंख पर है। और पर्दा कुछ बड़ा नहींदो पलकों का है। जरा आंख खोलो।
तुम पूछते होक्या इस प्यास का कभी अंत होगाजब तक तुम न मिटोगे तब तक नहीं अंत होगा। भक्त न मिटेतब तक प्यास का अंत नहीं। भक्त मिटेकि बस प्यास का भी अंत हो गया। भक्त मिटा कि तृप्ति। भक्त मिटा कि भगवान—पराभक्ति। तुम अगर चाहो कि मैं बना रहूं और परमात्मा को जान लूंतो अंत कभी भी होनेवाला नहीं है। आज तक किसी मनुष्य ने अपने को बचाकर परमात्मा को नहीं जाना है। अपने को गंवा कर जानना होता है। यही कीमत है जो चुकानी पड़ती है।
हालांकि समझदारी हमारी कहती है कि अपने को बचाकर जानने की कोई तरकीब हो तो अच्छा रहे—खुद भी बच जाएं,उसे भी जान लें। हम दोनों हाथ लइ चाहते हैं। यह नहीं हो सकता। यह नियम के अनुकूल नहीं है। तुम मिटोतो परमात्मा होओ। प्यास तो तुम जरूर मिटाना चाहते होमगर प्यासे को नहीं मिटाना चाहते। तुम कहते होप्यासा ही मिट गया कि सार क्याफिर प्यास मिटी कि नहीं मिटीहमें पता कैसे चलेगाहम ही मिट गयेफिर परमात्मा मिला तो मिलने में मजा ही क्यातुम कहते होहम भी रहेंऔर तू भी रहे—कुछ ऐसा कर। फिर नहीं हो पाता। प्रेम गली अति सीकरी तामें दो न समाय।
क्या इस प्यास का कभी अंत होगातुम जिस दिन समाप्त होओगेउसी दिन इसका अंत हो जाएगा। जिसने मुझे दीवाना बना दिया है। जिसने प्राणों को शूल की भांति छेद दिया है। प्रतिक्षण जो एक ज्वाला की भांति सीने में धधकती रहती है। क्या इस प्यास का कभी अंत होगातुम्हारे अंत के साथ ही! यह बीमारी ऐसी है कि बीमार मरेगा तो मिटेगी।
इस संबंध में ठीक से समझ लेना।
आमतौर से जब हमारी बीमारी होती है तो हम बीमार को बचाते हैं और बीमारी को मिटाते हैं। यह बीमारी साधारण बीमारी नहीं है। यह तो बीमार ही मरेगातो ही जाएगी। यह तो ठीक से समझो तो बीमार का होना ही बीमारी है। यह बीमार से अलग बीमारी नहीं हैबीमार ही बीमारी है तुम जाओतुम विदा हो जाओ। तुम अस्त हो जाओ। तुम्हारे अस्त होते ही परमात्मा प्रकट हो जाएगा। सूर्योदय हो जाएगा। तुम जब तक रहतौ तब तक पीड़ा। तब तक यह काटा चुभेगाबुरी तरह चुभेगा। 
और इतना पक्का है कि तुम्हारे भीतर प्यास गहरी हो रही है। और अग्नि भभकेगी! और ज्वाला लपटेगी! और तुम जलोगे! और मेरा सारा उपाय यहां यही है कि तुम्हारी प्यास को भड्का दूं—इतना भड्का दूं,  कि प्यास में प्यासा डूब जाए और समाप्त हो जाए। तुम्हारी आग को इतना भड्का दूं तुम्हारी विरह की अग्नि को ऐसा जला दूं,  कि विरही उसी अग्नि में जल जाए और राख हो जाए। तुम्हारी राख पर ही परमात्मा का मंदिर उठता है।
यह प्यास बुझ सकती है। यह ज्वाला भी शात हो सकती। है। इस विरह का अंत है। मिलन होता है। और मिलन के लिए ही हम सब तलाश कर रहे हैं—कोई ठीक ढंग सेकोई गलत ढंग से।    और जो अंतिम भूल हैवह तुम्हें स्मरण दिला दूं। अंतिम भूल यही है कि खोजी अपने को बचाना चाहता है।
कबीर ने कहा है :
हेरत हेरत है सखीरहचा कबीर हिराइ।
जब कबीर खोजते—खोजते खो गया.....
 बूंद समानी समुद में सो कत हेरी जाइ।।
फिर बूंद सागर में गिर गयी।
अब उसे वापिस कहां पाया जा सकता है! जिस दिन तुम परमात्मा को पा लोगेफिर अपने को वापिस न पा सकोगे—बूंद समानी समुद में सो कत हेरी जाइ। इतना ही नहींकबीर ने बाद में इस वचन में थोड़ा सुधार भी कियाजो बहुत अपूर्व है। बाद में उन्होंने इसमें सुधार किया—
हेरत—हेरत है सखीरह्या कबीर हिराइ।
समुद समाना बूंद में सो कत हेरी जाइ।।
पहले तो ऐसा ही लगता है कि बूंद सागर में गिर गयीअब कैसे खोजा जाएमगर उससे भी बड़ी घटना बाद में पता चलती है कि सागर बूंद में गिर गया। अब तो और मुश्किल हो गयी। विराट क्षुद्र में समा गया। सागर बूंद में समा गया। अब तो खोजने की कोई जगह न रही।
सच तो यह है कि न तो बूंद सागर में गिरती है और न तो सागर बूंद में गिरता हैदोनों एक—दूसरे में गिर जाते है। न तो सागर बचता है फिरन बूंद बचती है। कुछ बचता है जो अगोचर हैअदृश्य हैअवक्तव्यअव्याख्य उसी अव्याख्य की जिज्ञासा में हम गये। उसी अगोचर कीउसी अदृश्य की हमने तलाश की। एक तलाश पूरी हुई—एक बौद्धिक तलाश। अब दूसरी तलाश तुम शुरू करो—अस्तित्वगत। वहा मिटना होगाचलना होगासमाप्त होना होगा। मरने को जो राजी हैंबस धर्म उन्हीं का है। मिटने को जो राजी हैंपरमात्मा उन्हीं को मिलता है। अथातो भक्तिजिज्ञासा!
आज इतना ही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें