सोमवार, 7 अगस्त 2017

अजहूं चेत गंवार - प्रवचन-05

दिनांक 25 जुलाई, 1977;
श्री रजनीश आश्रम पूना।

सूत्र:


क्या सोवै तू बावरीचाला जात बसंत।।

चाला जात बसंतकंत ना घर में आए।

धृग जीवन है तोरकंत बिन दिवस गंवाए।।

गर्व गुमानी नारि फिरै जोवन की माती

खसम रहा है रूठिनहीं तू पठवै पाती।।

लगै न तेरो चित्तकंत को नाहिं मनावै।।

कापर करै सिंगारफूल की सेज बिछावै।।

पलटू ऋतु भरि खेलि लेफिर पछतावै अंत।

क्या सोवै तू बावरीचाला जात बसंत।।7।।






ज्यौं-ज्यौं सूखै ताल हैत्यौं-त्यौं मीन मलीन।।

त्यौं-त्यौं मीन मलीनजेठ में सूख्यो पानी।

तीनों पन बन गए बीतिभजन का मरम न जानी।

कंवल गए कुम्हिलाएहंस ने किया पयाना

मीन लिया कोऊ मारिठांय ढेला चिहराना

ऐसी मानुष-देह वृथा में जात अनारी।

भूला कौल-करार आपसे काम बिगारी।।

पलटू बरस औ मास दिनपहर घड़ी पल छीन।

ज्यौं-ज्यौं सूखै ताल हैत्यौं-त्यौं मीन मलीन।।8।।



पिय को खोजन मैं चलीआपुइ गई हिराय।।

आपुइ गई हिरायकवन अब कहै संदेसा

जेकर पिय में ध्यानभई वह पिय के भेषा।।

आगि माहि जो परैसोउ अगनी हवै जावै

भृंगी कीट को भेंटआपु सम लैइ बनावै।।

सरिता बहिकै गईसिंध में रही समाई।

सिव सक्ती के मिलेनहीं फिर सक्ती आई।।

पलटू दिवाल कहकहामत कोउ झांकन जाय।

पिय को खोजन मैं चलीआपुइ गई हिराय ।।9।।



सायते फसल गुल है जवानी
क्यों न जिस्मे-मय होमयवशां हो
आकबत के अजाबों का रोना
इंबो मुबारक मनों में क्यों हो?
भक्ति प्रेम-विरोधी नहीं हैभक्ति है प्रेम का ऊर्ध्वगमन। भक्ति राग-विरोधी नहीं हैभक्ति है राग का रूपांतरण। भक्ति सौंदर्य-विरोधी नहीं हैभक्ति है परम सौंदर्य की खोज। भक्ति प्रिय से तुम्हें तोड़ती नहीं--परमप्रिय से जोड़ती है। इस बात को पहले ध्यान में ले लें। यह भक्ति की अपूर्व दशा है।
भक्ती कहती नहींछोड़ो प्रेम। भक्ति कहती हैप्रेम को बढ़ाओ। छोटे प्रेम को जाने दोबड़े प्रेम को बुलाओ
भक्ति वियोग नहीं सिखातीयोग नहीं सिखातीवैराग्य नहींतपश्चर्या नहीं। भक्ति सिखाती है : कैसे प्रिय के रंग में रंग जाओ।
संसार के विरोध का कारण प्रेम नहीं है। संसार के विरोध का कारण है कि संसार प्रेम के लिए उपयुक्त पात्र नहीं है। विरागी कहता है : छोड़ो राग कोक्योंकि राग बुरा है। भक्त कहता है : जहां तुमने राग लगाया हैवह विषय-वस्तु व्यर्थ है। राग को मत छोड़ोविषय-वस्तु को बदल लो। जहां तुमने क्षुद्र को विराजा हैबिठाया हैक्षुद्र को सिंहासन पर विराजमान किया हैवहां प्रभु को बिठाओ। जिस हृदय में तुमने धनमदपदइन सबको बिठा रखा हैवहां प्रभु का गुण गाओ। जितना तुम संसार के लिए श्रम कर रहे हो उतने ही श्रम से परमात्मा मिल सकता है।
कुछ नया नहीं करना है साधना मेंजो तुम जानते होउसकी ही दिशा बदलनी है। यही पैर पहुंचा देंगे। दिशा बदलनी है। यही आंखें दिखा देंगी। दिशा बदलनी है। यही तुम परमात्मा में प्रविष्ट हो जाओगेपरमात्मा के आलिंगन को उपलब्ध हो जाओगे। ज़रा भी तुम में कमी नहीं है। लेकिन तुम्हारी दिशा गलत है। तुम गलत नहीं होतुम्हारी दिशा गलत है।
यह भक्ति का आधारभूत सिद्धांत है : तुम गलत नहीं होतुम्हारी दिशा मात्र गलत है। तुम्हें नहीं बदलना हैसिर्फ दिशा को बदल लेना है। तुम चले हो जिस तरफजो तुम पाने चले होवह तो ठीक ही हैलेकिन जिस तरफ तुम चले हो वहां वह पाया न जा सकेगा।
जैसे कोई आदमी चलानदी जाना चाहता था और बाजार की तरफ चला। चल रहा हैयह भी ठीक हैनदी पहुंचना चाहता हैयह भी ठीक है। प्यासा है तो नदी पहुंचना चाहता है। लेकिन चल पड़ा है बाजार की तरफ। पैर भी ठीक हैचलना भी ठीक है। प्यास भी ठीक हैपानी की तलाश भी ठीक है। लेकिन ज़रा राह गलत चुन लीदिशा गलत चुन ली--नदी की तरफ चले।
तो भक्ति तुम्हारी सारी सांसारिकता को परमात्मा में नियोजित कर देती है। यह भक्ति की बड़ी अपूर्व कला है। ज्ञानीतोड़ता है। भक्त तोड़ता ही नहीं। ज्ञानी काटता है। भक्त काटता ही नहीं। ज्ञानी के लिए बड़ा संघर्ष है। भक्त के लिए सिर्फ समर्पण है। भक्त तो कहता हैयहां भी जो सौंदर्य तुम्हें दिखाई पड़ रहा हैसंसार में भीवह भी है परमात्मा का। तुम जिस दिन पहचानोगे उस दिन जानोगेः यहां भी जो वसंत आता है वह भी उसकी प्रार्थना का क्षण है। जब तुम्हारे भीतरतुम्हारे खून में जीवन-ऊर्जा तूफान उठाती हैयह भी उसी का तूफान है। सब उसका है। उसी की तरफ बहने लगेस्रोत की तरफ जाने लगे,तो ठीक हो जाएगा।
आज के पलटू के पद बहुत सोचने-समझने जैसे हैं। भक्ति की आधार-शिलाएं उनमें हैं।

क्या सोवै तू बावरीचाला जाता बसंत।
यह जीवन तो बसंत की बेला है। यह जीवन तो बसंत ऋतु है। देखते होजीवन की कोई निंदा नहीं है। यह जीवन तो बसंत है। यह तो अहोभाग्य है। और तुम सोए-सोए बिताए दे रहे हो! बसंत आ गयाफूल खिल गएपक्षी गीत गा रहे हैंमोर नाच रहे हैं। सारा जगत् उल्लास से भरा है। और तुम सोए-सोए बिता दोगेतुम मूर्च्छित ही बने रहोगे?
"क्या सोवै तू बावरी'. . . तुम कैसे पागल हो! जागने की घड़ी आ गई बसंत द्वार थपथपा रहा है। जागने का क्षण आ गयासब तरफ राग-रंग है। सब तरफ प्रभु की वर्षा है। सूरज निकल आयाकिरणों का जाल फैल गया। तुम कैसे पागल हो कि अभी भी सोए हो! फिर कब जागोगे?

"क्या सोवै तू बावरीचाला जात बसंत।।
चाला जात बसंतकंत ना घर में आए।'
प्यारे को तूने खोजा ही नहीं। प्यारे को घर भी न बुलाया! प्यारे को पाती भी न लिखीनिमंत्रण भी नहीं भेजा और ये बसंत के जाने के क्षण करीब आने लगे।
यह जीवन अभी हैअभी खो जाएगा! यह जीवन सदा तो नहीं रहेगा। आता हैचला जाता है--क्षणभंगुर है। यह तो क्षणभंगुर जीवन हैइसे प्रभु की पुकार बना लो। अगर यह प्रभु की पुकार बन जाए और प्रभु की तरफ यात्रा शुरू हो जाए तो तुम ऐसे वसंत में पहुंच जाओगे जो आता हैफिर जाता नहीं। यह बसंत तो आता है जाता है। इस जीवन का बसंत तो बनता है मिटता है। लेकिन एक और भी बसंत है--प्रभु में डूब जाने का। वहां फिर फूल सदा ही खिलते हैं। वहां सनातन के फूल खिलते हैं। एस धम्मो सनंतनो! जिसको बुद्ध कहते हैंशाश्वतसनातनजो कभी नहीं मुर्झाता--उसके फूल खिलते हैं--उस धर्म के फूल खिलते हैं।
यहां तो निश्चित ही समय के जगत्‌ मेंसमय की व्यवस्था मेंजो भी पैदा होता है मर जाता है। बसंत भी आया और गया। आया भी नहीं कि जाने की तैयारी शुरू हो जाती है। सुबह हुई और सांझ होने लगी। जन्म हुआ और मृत्यु होने लगी। मिले नहीं कि बिछुड़ने की घड़ी आने लगी। यह बसंत तो थोड़ी देर को है। यह द्वार ज़रा-सी देर को खुलता है। लेकिन इस द्वार का जो सदुपयोग कर ले तो वह परम बसंत को उपलब्ध हो जाए।

"क्या सोवै तू बावरीचाला जात बसंत ।।
चाला जात बसंतकंत ना घर में आए।'
अभी प्रेमी के बिना ही तुझे रहना पड़ रहा है। स्वामी से मिलन ही न हुआ। मालिक से कोई संबंध ही न जुड़ा। साहिब को कब पुकारोगेउसी परम प्यारे के मिल जाने पर तृप्ति है।
यहां भी तुम जो खोज रहे होखोज तो उसी को रहे हो। पत्नी में खोजते होपति में खोजते हो--कभी सोचा है किसे खोजते होयह किसकी खोज चल रही है--पति मेंपत्नी मेंबेटी मेंमित्रों मेंसंबंधों मेंपरिजनों मेंकिसकी खोज चल रही हैऔर तुमने यह भी नहीं सोचाकभी इसकी जांच-परख भी नहीं की कि हर बार खोज व्यर्थ हो जाती है। हर बार विषाद हाथ लगता हैविफलता लगती है। पत्नी में खोजोपति में खोजो--तुम जिसे खोज रहे हो वह इतना बड़ा है कि कोई उसे तुम्हें न दे पाएगी। और तब तुम अंततः नाराज होओगे गरीब पत्नी पर। उसका कोई कसूर भी न था। तुम्हारी मांग बड़ी थी। घड़े में सागर खोजने चले थे। घड़े का क्या कसूर पति में परमात्मा को खोजने चले थे । नहीं मिला पति में परमात्मातो क्या कसूर पति काफिर नाराजगी पति पर आती है।
तुमने देखापति-पत्नी एक-दूसरे पर बड़े क्रुद्ध हो जाते हैं। क्योंकि उनको लगता है धोखा दिया गया है। उनको लगता है : जो प्रलोभन हमें दिया गया थाजो देने का आश्वासन दिया गया थावह पूरा नहीं किया गया। उन्हें शिकायत होती है। चाहे शिकायत साफ-साफ न होलेकिन पति-पत्नी का मन एक-दूसरे के प्रति तिक्तता से भरता जाता हैकड़वाहट से भर जाता है। कारण कारण समझना। कारण बड़ा धार्मिक है। कारण यही है कि पत्नी ने जिसे प्रेम किया थासोचा था उसमें परमात्मा मिलेगा। मिला एक साधारण आदमी--क्षुद्र वासनाओं से भराक्षुद्र सीमाओं से घिरा। सोचा था असीम से दोस्ती होगी। सोचा था मंदिर मिल जाएगा। मिला घरमंदिर नहीं मिला। घरवाली बन गईघरवाले मिल गए--लेकिन मंदिर नहीं मिला। और आकांक्षा मन की थीप्यास तो मन की एक ही है--मंदिर के लिए । शाश्वत को चाहा थायह क्षणभंगुर मिला। यह अभी है अभी चला।
तुमने जिस पत्नी को प्रेम किया थाजिस प्रेयसी को प्रेम किया थासोचा था इसमें सौंदर्यपरम सौंदर्य मिल जाएगा,तुम तृप्त हो जाओगेतुम्हारा दिल भर जाएगा। लेकिन धीरे-धीरे यह सौंदर्य चला गया और दिल भरा नहीं। दिल भरने की तो बात दूर रहीधीरे-धीरे यह सौंदर्य अब सौंदर्य भी दिखाई नहीं पड़ता। जिसको फूल समझ कर करीब आएउसमें बहुत कांटे मिले--मन तिक्त होने लगामन कड़वाहट से भर गयामन विरोध से भर गया। तुम सोचते हो : पत्नी धोखा दे गयीयह सुंदर थी नहींइसने दिखावा किया। पत्नी सोचती है : तुम धोखा दे गएतुम ऐसे विराट थे नहीं जैसा तुमने दिखावा किया था।
किसी ने दिखावा नहीं किया था। तुम्हारी आकांक्षा परमात्मा को खोजने की है।
मैंने सुना हैएक मुसलमान सम्राट कभी-कभी एक सूफी फकीर को बुलाया करता था। महल में बुलाता था। उसका सत्संग करता था। एक दिन फकीर ने कहा कि यह नियम के प्रतिकूल है। मैं आ जाता हूं दया करके । लेकिन कुरान कहती है कि फकीर कभी सम्राट के घर न जाए। तुम बुलाते हो तो मैं इनकार नहीं कर पाता। लेकिन कुरान कहती है कि जब जाए तो सम्राट ही फकीर के घर जाए। तो यह आखिरी बार मेरा आना हुआ है। अब तुम इस योग्य भी हो गए हो कि मेरी बात समझ सकोगे। सत्संग ने तुम्हें इस योग्य बना दिया। पहले दिन ही मैं तुमसे मना करता तो शायद तुम्हारी अक्ल में भी न आतातुम समझते अपमान हो गया। लेकिन अब तुम समझ सकते हो। तुम्हें चाहिए तो तुम आओकुएं के पास आओ। तुम प्यासे हो। कुएं को बुलाते हो तो यह बात तो ज़रा ठीक नहीं। अब जब आना हो तो तुम आ जाना।
राग तो लग गया था सम्राट को इस फकीर का। इस के प्रेम की कुछ बूंदें उसे मिली थीं। इसके जीवन में कुछ उसनेझांका भी था। कुछ लगता था कि जो नहीं साधारणतः होतावह हुआ है। तो वह एक दिन पहुंचा फकीर के झोंपड़े पर। फकीर खेत में काम करने गया था। उसकी पत्नी ने कहाआप बैठ जाएं। वह खेत की मेंड़ पर पत्नी अपने पति की प्रतीक्षा कर रही है,भोजन लेकर आई है। वह कहती हैआप यहीं बैठ जाएं मेंड़ परमैं पति को बुला लाती हूंवे दूर काम कर रहे हैं।
सम्राट ने कहा कि मैं टहलूंगातू जाकर बुला ला। पत्नी को लगा कि शायद मेंड़ पर कुछ बिछा नहीं हैइसलिए सम्राट बैठता नहीं। तो वह भागी गईअपने झोंपड़े में से एक दरी उठा लाई। गरीब की दरी! थेबड़ों लगी। जगह-जगह फटीजरा-जीर्ण। मगर उसने बड़े प्रेम से बिछा दी मेंड़ पर और कहा कि आप बैठ जाएं। सम्राट ने दरी देखी और टहलता ही रहा। उसने कहामैंटहलूंगा हीतू पति को बुला ला। उसने सोचा कि शायद मेंड़ पर बैठना सम्राट के लिए योग्य नहींतो उसने कहाआप ऐसा करेंझोंपड़े में भीतर चलेंतो हमारी खाट पर बैठ जाएं। तो वह भीतर ले गईलेकिन खाट भी सम्राट को जंची नहीं। खाट ही थी गरीब की। और झोंपड़ा भी. . .।
 वह बाहर फिर आ गया। उसने कहामैं टहलूंगातू फिक्र मत कर। तू जा कर फकीर को बुला ला।
पत्नी गई। राह में उसने फकीर से--अपने पति से--कहा कि सम्राट कुछ अजीब-सा है! मैंने बहुत कहामेंड़ पर बैठ जाओ,नहीं बैठा। दरी बिछाई। नहीं बैठा। भीतर ले गईअपनी खाट पर बैठने को कहावहां नहीं बैठा। यह बात क्या हैयह बैठता क्यों नहीं?
फकीर हंसने लगा। उसने कहापागल! सम्राट बैठ कैसे सकता हैहमारी दरी भी उसके योग्य नहींखेत की मेंड़ भी उसके योग्य नहींहमारी खाट भी उसके योग्य नहीं।
और फिर फकीर हंसने लगा। उसकी पत्नी ने कहाआप हंसते क्यों हैंउसने कहायही तो मनुष्य के सारे जीवन की कथा है कि हमारा मन कहीं बैठता नहींक्योंकि मन है सम्राट। कभी तुम दुकान पर बिठालना चाहते होनहीं बैठता है। कभी तुम किसी की देह में बिठाना चाहते होनहीं बैठता है। यह तो बैठेगा ही नहीं जब तक परमात्मा न मिले। यह सम्राट है। यह परमात्मा मिले तो ही बैठेगा और परमात्मा मिल जाता है तो ऐसा बैठ जाता हैहिलता ही नहींडुलता ही नहीं। सब कंपन खो जाते हैं।
कह रहे हैं पलटू : "चाला जात बसंतकंत ना घर में आए।'
अभी वह मालिक न तो तुमने बुलायान घर में आयाऔर ये बसंत के जाने के दिन भी करीब आ गए। यह पागलपन है। यह पागलपन छोड़ो
"धृग जीवन है तोरकंत बिन दिवस गंवाए'
और जीवन में अगर कोई भी एक पाप हो सकता है तो वह यह है कि उस परम प्यारे के बिना कोई जीवन बिताए।
"धृग है जीवन तोर'. . .। तेरा जीवन व्यर्थ हैव्यथाकिसी मूल्य का नहींनिरर्थक। अभागा है तू। क्योंकि और कोई दुर्भाग्य ही नहीं जगत् में--बिना परमात्मा के जीवन बिताना। यह ऐसा ही है जैसे बिना रोशनी का दीयाऐसा ही। यह ऐसा ही है जैसे कि गरमी में सूख गई सरितारेत ही रेत का पाट हैजल की ज़रा भी धार नहीं है। यह ऐसा ही है जैसे एक मरुस्थल,जहां न कभी वृक्ष उगते न फूल लगतेन पक्षी गीत गातेजहां बसंत कभी आता ही नहीं।
परमात्मा के बिना जीवन रस-विहीन है। रसो वै सः! परमात्मा रस-रूप है। उसे बुलाओगे तो रस-लिप्त हो जाओगे। उसके बिना सूखे-सूखे ही रहोगे। उसके बिना आंखें गीली न होंगीन हृदय गीला होगा। उसके बिना गीत नहीं उठेगा। उसके बिनासमाधी नहीं उसके बिना समाधान नहीं है।
और खयाल रखनायह जो परमात्मा का प्रेम हैयह तुम्हारे सांसारिक प्रेम के विपरीत नहीं हैइसके ऊपर जरूर है,इसके विपरीत नहीं है। यह संसार के प्रेम में भी तुम इसलिए पड़ गए हो कि परमात्मा की तुम्हें तलाश है। टटोल रहे हो। जैसे एक अंधा आदमी अंधेरे कमरे से बाहर निकलना चाहता है तो टटोलता हैहाथ से टटोलता है या लकड़ी से टटोलता है। कभी दीवाल टटोलता हैकभी खिड़की टटोलता हैकभी कुरसी टटोलता है--रास्ता खोज रहा हैदरवाजा खोज रहा है। दरवाजा खोजना चाहता हैइसीलिए टटोलता है।
तुम्हारा जो सांसारिक प्रेम है वह परमात्मा के लिए ही तुम्हारा टटोलना है। कभी स्त्री को टटोलतेकभी पुरुष को टटोलते,कभी पति कोकभी पत्नी कोकभी बेटे कोकभी मित्र कोकभी यहां-वहां--लेकिन तुम टटोल परमात्मा के लिए रहे हो। कभी तुम्हारी टटोलती हुई लकड़ी दीवाल से लगती है तो तुम थोड़ी देर बाद हट जाते होक्योंकि यहां तो दीवाल है। कभी कुरसी से टकराती हैक्योंकि यहां तो कुरसी है। ऐसे ही धीरे-धीरे सारे संसार में टटोलने के बाद दरवाजा मिलता है।

यह संसार परमात्मा की खोज का ही अंग है।
जमजमा साज का पायल के छनाके की तरह
बेहतर अजसोरसे ताकूसो अजां है साकी।
भक्तों ने कहा है कि अजान की आवाज और शंख की आवाजइससे ज्यादा प्यारी आवाज है संगीत कीप्रेम कीरस की।
जमजमा साज का पायल के छनाके की तरह। वह जो पायल की झनकार हैउसमें जो संगीत हैवह कहीं ज्यादा मूल्यवान है अजानरूखी-सूखी अजान से। वह जो पायल की छन-छन हैवह कहीं ज्यादा रस-सिक्त हैज्यादा जीवंत है मंदिर के शंख की सूखी-साखी आवाज के मुकाबले। क्योंक्योंकि मंदिर के शंख की आवाज जीवन-रहित है। और अजान भी जीवन-रहित है।
तुम इस जीवन में जो खोज रहे होतुमने अपने बेटे को जिस नजर से देखा हैया अपनी बेटी कोया अपने भाई को,या अपनी प्रेयसी को--तुमने जिस प्रेम की नजर से अपनी प्रेयसी को देखा है वही नजर काम आएगी। उसमें ही असली  बात छिपी है।
ऐसा समझो कि एक मंदिर में तुम खड़े हो और आग लग जाए और तुम्हारा बेटा अभी मंदिर में है तो तुम मूर्तिबचाओगे कृष्ण की कि अपने बेटे को बचाओगेमूर्ति-वूर्ति को तुम छोड़ जाओगेभाग जाओगेबेटे को लेकर बाहर निकल जाओगे। पता चल जाएगा वहां कि असलियत कहां थी। मूर्ति में इतना कोई लगाव थोड़े ही था। मूर्ति तो मूर्ति थी। बेटा असली था। वहां प्रेम है। वहां असली संगीत है प्रेम का। भक्त कहते हैंइसी प्रेम के संगीत को ऊपर उठाना है। इसी को ऊर्ध्वगामी करना है। इसी को परमात्मा की तरफ लगाना है। शंखों की आवाज से काम नहीं होगा। हृदय की आवाज! अजान से काम नहीं होगा--यह जो प्रेम का तुम्हारे भीतर छोटा-सा झरना हैइसी को बहाना है। यही बह-बह कर किसी दिन सागर तक पहुंचेगा।

"धृग जीवन है तोरकंत बिन दिवस गंवाए
गर्व गुमानी नारि फिरैजोवन की माती'
और फिर भी तुम कैसे पागल होबड़े अहंकार में अकड़े फिर रहे हो!
"गर्व गुमानी नारि फिरैजोवन की मातीऔर अपने यौवन पर बड़े इतरा रहे हो! अपने बल परअपनी शक्ति पर,अपने सौंदर्य परअपने रूप परअपने रंग पर--बड़े अकड़ रहे हो! और तुम्हें यह पता नहीं हैः चाला जात बसंत! यह तो चला,यह तो जा ही रहा है। यह तो तुम्हें पता ही नहीं चलेगासोए-सोए निकल जाएगा। यह कब हाथ से निकल जाएगातुम्हें पता नहीं चलेगा। इस पर तुम इतने गर्वाओ मत। इस क्षणभंगुर पर इतने मत अकड़ो

"गर्व गुमानी नारि फिरैजोवन की माती'
भक्तों के लिए तो सभी स्त्रियां हैंपुरुष तो एक परमात्मा है। इसलिए "नारी'। गर्व गुमानी नारि फिरैजोवन की माती। तुम अपनी अकड़ में ही--यौवन कीसौंदर्य की अकड़रूप की अकड़--इसमें ही मदमाते फिर रहे हो। यही शराब पी हैयही नशा तुम पर चढ़ा है।

"खसम रहा है रूठिनहीं तू पठवै पाती।'
और इस अकड़ की वजह से तुम्हें एक बात दिखाई ही नहीं पड़ रही है कि तुम्हारा असली स्वामी रूठा बैठा है और उसे तुम अभी तक मना भी नहीं पाए। तुम्हारा यह गर्व बाधा बन रहा है। गर्व के कारण तुम परमात्मा को नहीं राजी कर पा रहे हो,मना पा रहे हो। गर्व के कारण तुम परमात्मा को नहीं बुला पा रहे हो। और बुलाओतो ही वह आए।

"खसम रहा है रूठिनहीं तू पठवै पाती।'
थोड़ा सोचो तोतुम परमात्मा को न लुभा पाए तो तुमने जो भी किया बेकार गया। उस प्यारे को लुभा लियाउसकी आंख तुम्हारी आंख में पड़ गईउसका हाथ तुम्हारे हाथ में आ गयातो तुम सफल हुए। एक ही सफलता हैबस एकमात्र सफलता है जीवन में और एक ही धन्यता है--जिस दिन तुम सफल हो जाते हो परमात्मा को अपने भीतर बुलाने में। उसके पहले सब असफलता ही असफलता है। तुम लाख अपने को समझा लो कि धन मेरे पास हैदेखो सफल हो गयाकि पद मेरे पास है,सफल हो गया ये धोखे हैं। ये सब धोखे मौत तोड़ देगी। जब बसंत जाएगा तब तुम अचानक पाओगेः सूख गई देहझर गए हरे पत्तेफूल अब नहीं खिलतेपक्षी अब डेरा भी नहीं डालतेअब न कोई गीत है न कोई गान है। सब गया। अब बस मौत से ही पहचान है। इसके पहले कि मौत तुममें घर बना लेतुम अमृत से संबंध जोड़ लो।

"गर्व गुमानी नारि फिरैजोवन की माती
खसम रहा है रूठिनहीं तू पठवै पाती।।
लगै न तेरो चित्तकंत को नाहिं मनावै'
और तेरा चित्त भी नहीं लग रहा हैयह भी सच है। चित्त लगे भी कैसेलगे भी तो कैसे लगेसम्राट बैठेगा तो उसके योग्य आसन चाहिए। और तुम्हारा चित्त भी परमात्मा के पहले कहीं लग नहीं सकता। वहीं बैठता है बस। यह चित्त का पंछी वहीं बैठता है। और कोई जगह नहीं बैठताइसे और कोई जगह सुहाती नहीं। कभी तुम कहते हो इस ढेर पर बैठ जा--धन का ढेर--मगर यह उसे कचरा है। कभी तुम कहते हो पद पर बैठ जायह भी उसके लिए कचरा है। तुम उसे लाख तरह के खिलौने देते होलेकिन वह हर खिलौने से ऊब जाता है और एक दिन हर खिलौने को छोड़ देता है। वह कहता हैअसली लाओ। और इसलिए चित्त बेचैन है।
तुम शायद सोचते हो कि चित्त की बेचैनी कोई बीमारी है तो तुम गलत खयाल में हो। मेरे पास लोग आते हैं। वे कहते हैं कि कुछ ऐसा करें कि हमारा चित्त शांत हो जाए। मैंने कहाइसी अशांत चित्त में तो थोड़ी आशा हैअगर शांत हो गया तो तुम गए। इसका अशांत होना सौभाग्य है। यह अशांत चित्त यही कह रहा है कि यहां तुमने जहां-जहां शांति खोजनी चाही वहां शांति नहीं मिलेगी। और तुम चाहते हो चित्त शांत हो जाए। अगर तुम्हारा चित्त शांत हो जाए तो तुम संसार में ही रह जाओगे। इसलिए चित्त तो शांत होगा ही नहीं--जब तक तुम परमात्मा में प्रवेश न करो। तुम लाख उपाय करोचित्त शांत नहीं होगा। कैसे होगा?जब तक परम धन न मिले तब तक तुम कैसे चित्त को समझाओगेचित्त को लगता ही रहता है : मैं भिखारीनिर्धनभूखा,क्षुधा-पीड़िततड़प रहा! और चित्त कंप रहा है। यह चित्त का कंपन तुम्हारा सौभाग्य हैइसे दुर्भाग्य मत समझो। यह कहीं नहीं लगता। क्योंकि यह कहता है : वहां ले चलो जहां मैं लग सकता हूं। और वहां तुम ले नहीं जाते। तुम अपने गर्व में अकड़े बैठे हो। तुम कहते होहम तुझे यहीं शांत कर लेंगेऔर थोड़ा धन ले ले।
तुमने चित्त को कोई छोटा बच्चा समझा हैजिसको तुम समझा रहे हो कि चल और आइसक्रीम ले-लेयह खिलौना ले-लेचल बाजार से कुछ मिठाई दिलवा दें! तुम यह सब देते रहोगे और चित्त की बेचैनी न मिटेगीबेचैनी बढ़ती जाएगी। क्योंकि जैसे-जैसे बसंत बीतने लगेगा वैसे-वैसे चित्त को लगेगा यह तो दिन भी गयायह अवसर भी खोया जा रहा है। और इन खिलौनों से मैं कब तक उलझा रहूं!
इसलिए जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे चित्त की अशांति बढ़ती है। बच्चे शांत मालूम होते हैंबूढ़े अशांत हो जाते हैं। बूढ़े का बसंत चला गयाअवसर चला गया और कंत से मिलना न हुआ।
"लगै न तेरो चित्त'. . .। लग सकता ही नहीं। लगाओलाख लगाओलग सकता ही नहीं। और यह सौभाग्य है कि चित्त तुम्हारा लगता नहींनहीं तो तुमने न मालूम किस कूड़े की ढेरी में इसको कभी का लगा दिया होता। यह तो चित्त की तुम पर कृपा है कि यह कहीं पर लगता नहीं। न मालूम तुमने कहां उलझा दिया होताकहां के नकली सिक्के पकड़ लिए होते और जिंदगी भर छाती से लगाए बैठे रहते। मगर चित्त तुम्हें हर जगह से हटा देता है। वह कहता है : अब चलो आगे बढ़ोयहां नहीं है कुछकहीं और खोजें।
चित्त की बेचैनी का अर्थ है कि खोजना कहीं और होगा। यह खोज ठीक जगह नहीं चल रही है। और जैसे ही तुम ठीक जगह खोजने लगोगेतुम अचानक पाओगे चित्त शांत होने लगा।
लोग कहते हैं कि चित्त शांत हो जाए तो तुम परमात्मा में पहुंच जाओगे। मैं तुमसे कहता हूं : तुम परमात्मा की तरफ पहुंचने लगो तो चित्त शांत हो जाए। लोगों ने तुमसे कहा है कि चित्त को शांत कर लो तो तुम परमात्मा में पहुंच जाओगे। मैं तुमसे यह कहना चाहता हूं कि तुम परमात्मा की तरफ चलने भर लगो और चित्त शांत होने लगेगा। चित्त शांत हो ही नहीं सकता परमात्मा की तरफ चले बिना। उसकी तरफ चलने से ही शीतलता बढ़ती है। उसकी तरफ चलने से ही बेचैनी अपने आप कम होने लगती है। उसकी तरफ चलने से ही भीतर भरोसा आने लगता है कि अब ठीक दिशा मिलीअब घर की तरफ चले।
"लगै न तेरो चित्तकंत को नाहिं मनावैइधर चित्त भी तेरा नहीं लग रहा है। किसका लग रहा है? तुमने किसी का संसार में चित्त को लगते देखाजिनके पास बहुत धन हैजिनके पास बहुत पद है--तुम सोचते हो उनका चित्त लग रहा हैवे इतने ही उखड़े हैं जितने तुम उखड़े होशायद तुमसे ज्यादा उखड़े हैं। क्योंकि उन्होंने अपना सारा बसंत तो धन को इकट्ठा करने में लगा दिया और चित्त शांत नहीं हुआ है। अब उनकी बेचैनी तुम समझ न सकोगे। वे विक्षिप्त हुए जा रहे हैं। उनको कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि अब क्या करें क्या न करें।
. . ."कंत को नाहिं मनावै'। लेकिन अकड़ के मारे तुम परमात्मा की तरफ भी नहीं जाते होचित्त भी बेचैन है। सब तरह की विक्षिप्तता इकट्ठी हो गई है। एक क्षण को रस नहीं है। एक क्षण को सुख की छाया नहीं मिलती। भागे जाते होधूप-ही-धूपआपाधापी! महत्त्वाकांक्षा! और इकट्ठाऔर इकट्ठा! इतना कर लियाउससे कुछ नहीं मिला।
एक मित्र मेरे पास आए। वे कहने लगे कि जब मैं युवा थातब मैंने तय किया था कि जिस दिन मेरे पास दस लाख रुपए हो जाएंगे उसी दिन सब आपाधापी छोड़-छाड़ कर शांति से बैठ रहूंगा। बस अब थोड़ी ही देर और है। पांच लाख मेरे पास हो गए हैं (गरीब आदमी के घर पैदा हुएपांच लाख बड़ी बात है उनको इकट्ठा कर लेनाबड़ी मुश्किल से इकट्ठे किए।)--थोड़ी देर और हैएक दो-चार-पांच साल की बात हैअब पैसा मेरे पास हैपांच को दस करने में कठिनाई न होगी। ये पांच असली कठिन बात थी। अब पांच को दुगना करना सरल पड़ेगा। बस फिर तो मैं भी संन्यस्त होकर बैठ जाऊंगा
मैंने उनसे पूछाएक बात तो मुझे कहो। पांच लाख मिलेआधी तो संपत्ति मिल गई जितने तुम चाहते थे। आधा चैन मिलाआधी शांति मिली?
वे कहने लगे : शांति! शांति मिलने की पूछते हैंजो थी थोड़ी-बहुत वह भी चली गई।
तो मैंने कहा कि यह भी तो सोचो कि दस के मिलते-मिलते यह जो थोड़ी बहुत समझ बची है मेरे पास आने की कि तुम यहां तक आ गएयह भी चली जाएगी। पांच लाख मिलने में जो थोड़ी-बहुत शांति थीवह चली गई। दस लाख मिलते-मिलते तक होश रहेगापगला तो न जाओगे?
वे कुछ सोचने लगे और कहा कि आपकी बात ठीक मालूम पड़ती हैसोचता हूं तो ठीक मालूम पड़ती है। इतना पागल मैं पहले नहीं था। जब से ये पांच हो गए हैं तब से सो भी नहीं सकता। दिन-रात गिनती चल रही है। और वह दस का नशा चढ़ा हुआ है।
इसलिए भारत में हम धन के नशे को "धन-मदकहते हैंपद के नशे को "पद-मदकहते हैं। मद यानी नशामदिरा। अंग्रेजी में जो शब्द है "मैडवह संस्कृत के "मदशब्द से बना है। मद एकमात्र पागलपन है।
तो मैंने उनसे कहाअभी तो तुम्हें थोड़ा होश हैचलो तुम यहां आ गए। पांच सालदस साल बाद जब तुम्हारे पास दस लाख हो जाएंगे--तुम्हें मेरी याद रहेगीतुम इस तरफ आओगे?
वे कहने लगेपक्का नहीं कह सकता। हालत मेरी खराब है। सच तो यह है कि दस लाख होने तक मैं बच भी सकूंगा,यह भी मुझे संदेह लगता है। क्योंकि मैं बहुत परेशान हुआ जा रहा हूं।
तो फिर मैंने कहाजब पांच से इतनी मुसीबत हो गईतो अब इसको दस किसलिए करना चाहते हो! मगर गर्ववे बोले कि नहींएक दफा तय कर लिया था कि दस तो करके रहूंगातो करके तो रहूंगा।
आदमी कभी-कभी ऐसी दिशाओं में भी चलता जाता है जिनमें कुछ भी नहीं पातालेकिन एक अहंकार. . .।
"लगै न तेरो चित्तकंत को नाहिं मनावैऔर फिर भी अकड़ कर बस. . . प्रभु को मनाने की तरफ कोई चेष्टा भी नहीं हो रही।
"कापर करै सिंगार'. . . सुनते होः "कापर करै सिंगारफूल की सेज बिछावै'। फिर किसके लिए श्रृंगार करती हैऔर फिर किसके लिए फूलों की सेज बिछाती हैजब परमात्मा को मनाने का ही मनाने के लायक भी विनम्रता नहीं हैतो किसके लिए श्रृंगार और किसके लिए फूलों की सेज सजाती हैयह किसके लिए मंदिर बनाती हैयह किसके लिए दीप जलाती है?
"कापर करै सिंगार'. . . . . तुम किसके लिए सज रहे होहांमंदिर जाने के लिए सज रहे हो तो ही तुम्हारे सजने का कोई मूल्य है। प्रभु को रिझाने को चले हो तो ही तुम्हारा कोई मूल्य है।
मैंने सुना हैअकबर ने तानसेन को एक बार कहा कि तुम्हारा संगीत अपूर्व है। मैं सोच भी नहीं सकता कि इससे श्रेष्ठ संगीत कहीं हो सकता है। या कोई इससे श्रेष्ठ संगीत पैदा कर सकेगा। लेकिन एक प्रश्न मेरे मन में बारबार उठ आता है कि तुमने किसी से सीखा होगातुम्हारा कोई गुरु होगा। अगर तुम्हारे गुरु जीवित हों तो एक बार उनका संगीत सुनना चाहता हूं,उन्हें दरबार में बुलाओ
तानसेन ने कहायह ज़रा कठिन बात है। गुरु मेरे जीवित हैंलेकिन उन्हें बुलाना मुश्किल है। वे फकीर आदमी हैं। (फकीर हरिदास उनके गुरु थे) वे गाते हैं अपनी मौज सेबजाते हैं अपनी मौज सेक्योंकि वे आदमियों के लिए नहीं गाते,आदमियों के लिए नहीं बजाते। वे परमात्मा के लिए गाते और परमात्मा के लिए बजाते हैं। तो जब उन की मौज होती है तब। और दरबार में तो उनको लाया न जा सकेगा। फरमाइश पर तो वे गाते ही नहींगा ही नहीं सकते। वे कहते हैंपरमात्मा करे फरमाइश तब मैं गाता हूं। इसलिए ज़रा मुश्किल है। आप चलने को राजी न होंगेउन्हें लाया नहीं जा सकता। और यह भी कुछ पक्का नहीं है कि वे कब गाएंरोज उनका कुछ बंधा हुआ नियम नहीं है। प्रार्थना के कहीं बंधे हुए नियम हो सकते हैं! प्रेम के कहीं बंधे हुए नियम हो सकते हैं! प्रेम तो सब नियम तोड़ कर बहता है। प्रेम तो बाढ़ की तरह है--कूल-किनारे सब तोड़ देता है। तो कभी वे दो बजे रात उठ आते हैं और गाते रहते हैंगाते रहते हैंघंटों बीत जाते हैंसूरज निकल आता हैदोपहर हो जाती है और मस्त नाचते रहते हैं। और कभी दो-चार दिन सन्नाटा ही रहता हैउनके झोंपड़े पर कोई स्वर नहीं उठता। कभी शून्य का नैवेद्य चढ़ाते परमात्मा कोकभी संगीत का चढ़ाते हैं। मगर यह सब अनिश्चित है। हरिदास स्वतंत्र वृत्ति के हैंस्वच्छंद हैं;संन्यासी हैं।
संन्यासी का अर्थ ही होता है स्वच्छंदजो अपने भीतर के छंद से जीता हो। अकबर ने कहा कि तुमने मुझे और लुभा दिया। सुनना तो होगा हीकुछ भी उपाय हो। तुम पता लगाओ। मैं आधी रात भी चलने को राजी हूं।
लेकिन तानसेन ने कहाएक और आखिरी बात झंझट की है कि अगर कोई पहुंच जाए तो वे तत्क्षण रुक जाते हैंवे चुप हो जाते हैं। तो चोरी से सुनना पड़ेगा। झोंपड़े के बाहर छिप कर सुनना पड़ेगा। हम जब उनके विद्यार्थी भी उनके पास थे तो छिप कर ही सुनते थे। हमें सिखाते थेवह तो ठीक था। लेकिन जब वे खुद अपनी मस्ती मेंअपनी रौ में गाते थे तो हमें छिप कर सुनना पड़ता था। सामने पहुंच जाओवे रुक जाते। बात ही गई।
तो रात अकबर और तानसेनदो बजे रातछिप गए हरिदास के झोंपड़े के पास। वे आगरा में यमुना के किनारे रहते थे। तीन बजे रात वह अपूर्व संगीत शुरू हुआ हरिदास का। अकबर डोलने लगा। उसकी आंख से आंसू ही बहे जाते हैं। पांच बजे बंद हुआ संगीत। जब वे लौटने लगे महल की तरफतो अकबर बिलकुल चुप रहाकुछ बोला ही नहीं। यह बात कुछ ऐसी थी कि इसके संबंध में कुछ भी कहना छोटा होगाओछा होगा। यह इस जगत् का संगीत न था। यह सेज परमात्मा के लिए बिछाई गई थी। यह श्रृंगार परमात्मा के लिए किया गया था। यह तो बात ही अलौकिक थी। यह अपार्थिव थी बात। यह स्वर्ग का संगीत था। इसके संबंध में क्या कहो! कुछ कहने को न था। एक सन्नाटा रहा।
जब महल आ गया और अकबर उतर कर महल की सीढ़ियां चढ़ने लगा और उसने तानसेन को विदा दीतब उसने इतना ही कहा : "तानसेनअब तक मैं सोचता था तुम्हारा कोई मुकाबला नहीं हैआज मैं सोचता हूं तुम्हारे गुरु के सामने तुम तो कुछ भी नहीं हो। आज मैं बड़ी बेचैनी में पड़ गया हूं। अब तक सोचता था तुम्हारे सामने कोई भी कुछ नहीं हैआज बड़ी मुश्किल हो गई है। आज तुम्हें देखता हूं तो तुम्हारा संगीत साधारण मालूम होता है। तुम्हारे गुरु के सामने तो तुम कोई भी नहीं होकुछ भी नहीं हो। तुम्हारा उनसे क्या मुकाबला! अब तक सोचता था तुम्हारा कोई मुकाबला नहींअब सोचता हूं तुम्हारा उनसे क्या मुकाबला! इतना फर्क क्यों हैऔर जो तुम्हारे गुरु के जीवन में हो सकातुम्हारे जीवन में क्यों नहीं हो पाया?
तानसेन ने कहा : कठिन नहीं है मामलासीधा-साफ है। मैं बजाता हूं आपके लिएमेरे गुरु बजाते हैं परमात्मा के लिए। मैं बजाता हूं कुछ पुरस्कार पाने के लिए। क्षुद्र पुरस्कार--धनपदप्रतिष्ठा। मेरे गुरु बजाते हैं अहोभाव सेकिसी पुरस्कार को पाने के लिए नहीं। मैं बजाता हूं कुछ पाने के लिएमेरे गुरु बजाते हैं क्योंकि उन्होंने कुछ पा लिया है। उस पाने बजना उठता है। मैं तो भिखारी हूंवे सम्राट हैं।
जिस दिन तुम परमात्मा के लिए श्रृंगार करोगेउसके लिए फूलों की सेज सजाओगेउसी दिन तुम्हारे जीवन में आनंद,उसी दिन तुम्हारे जीवन में संगीतउसी दिन तुम्हारे जीवन में अर्थ. . . उसके पहले तो सब व्यर्थता है।

"कापर करै सिंगारफूल की सेज बिछावै'
और कहते पलटूदास के लोगों को मैं देखता हूं--बड़ा श्रृंगार कर रहे हैंबड़ी फूलों की सेज सजा रहे हैंमकान बना रहे हैं,व्यवस्थाएं जुटा रहे हैं!. . . किसलिएकिसके लिए?

"कापर करै सिंगारफूल की सेज बिछावै'
किसको रिझाने के लिए यह आयोजन चल रहा हैऔर यहां हाथ से बसंत निकला जा रहा है।

"पलटू ऋतु भरि खेलि लेफिर पछतावै अंत।
क्या सोवै तू बावरीचाला जात बसंत।।'
"पलटू ऋतु भरि खेलि ले'. . . यह जो छोटा-सा क्षण मिला हैयह जो जीवन मिला हैइसको रस से मदमत्तप्रभु के प्रेम में मस्तखेलि लेनाच लेक्रीड़ा कर ले। यह जिसने दिया है उसी के चरणों में समर्पित कर दे।
"पलटू ऋतु भरि खेलि लेफिर पछतावै अंत।नहीं तो मृत्यु के समय पछतावा होगा कि प्रभु ने इतनी बड़ी भेंट दी ,हमने उसे कुछ भी न लौटायाहमने कोई उत्तर भी न दिया। और यह आ गई मौत और सब छीन कर ले चली। सूखने लगे फूल सेज केश्रृंगार कुम्हलाने लगा। यह आई मौत और सब छीन कर ले चली! और जब हम दे सकते थे तब हमने प्रभु को भी देने में आनाकानी की। जो छिन ही जाएगाजो छिन ही जाना हैउसे क्यों न तुम दान बना लो! और फिर अगर दान ही बनाना हो तो सबसे पहले तो उसी का ध्यान करना चाहिए जिसने दिया हैउसको हम लौटा दें!. . . तेरी वस्तु गोविंद तुझी को समर्पित।त्वदी यंवस्तु गोविंदतुभ्यमेव समर्पए। और तो किसी को देने का कारण भी नहीं है।

है नींद सुहागिन वंदिनी
परदेशी पी की बांहों में
ओ मेरे सपनों के स्रष्टा
ओ मेरी जागृति के द्रष्टा
क्या ज्ञात नहींमेरी सीमित
साधे हैं तेरी चाहों में?
ओ मेरे मोहन परदेशी,
तेरी राधा वल्कल-वेशी
आशा का दीप लिए बैठी है
पल-छिन तेरी राहों में
इन श्वासों का ताना-बाना
रुक जाए नहीं आना-जाना
युग से पल बीत रहे मेरे
मैं डूब रही हूं आहों में
तेरी पद-रज कुंकुम रौली
तू था तो प्रतिदिन होली
तू तो तरुमैं हूं लता
पुष्प पलती हूं तेरी छांओं में
ओ मेरे सपनों के स्रष्टा
ओ मेरी जागृति के द्रष्टा
क्या ज्ञात नहीं हैमेरी सीमित
साधे हैं तेरी चाहों में?
है नींद सुहागिन वंदिनी
परदेशी पी की बांहों में।
वह जो परदेसी पिया हैवह जो परमात्मा हैजो पता नहीं कहां छिपा हैहमारा सारे जीवन का आनंद उसकी बांहों में है। उसके आलिंगन में पड़ कर ही जीवन में संगतिसुरभिसंगीत का जन्म होता है।
संसार में सिर्फ दुःख हैदुःख यही है कि जो हम खोजते हैं वह वहां नहीं मिलता है। वह वहां नहीं मिलता हैक्योंकि वह वहां नहीं है। हमारी खोज ठीकहमारी आकांक्षा ठीकहमारी दिशा भ्रांत है।
लेकिन हम बड़े अकड़े हैं। हम बड़े गर्व से भरे हैं। हम कहते हैं : "मैंऔर मेरी दिशा कैसे गलत हो सकती हैसिद्ध करके रहूंगा! माना दूसरे हार गए होंगेऔर सिकंदर हार गए होंगेलेकिन मैं सिद्ध करके रहूंगा कि मिलता है।
सारी मनुष्य-जाति की कथा क्या हैजिन्होंने भी बाहर खोजाअब तक कुछ भी नहीं पाया। जिन्होंने बाहर खोजाखाली हाथ रहेखाली हाथ गए । निरपवाद रूप से बाहर खोजने वाले थकेहारेपराजित हुए। बाहर खोजने वालों में कोई कभी जिन और विजेता नहीं हुआ है। पराजय वहां भाग्य है। पराजय वहां नियति है। एक मनुष्य ने भी कभी बाहर खोजकर यह नहीं कहा कि मुझे मिला। इससे बड़ा और कोई वैज्ञानिक सत्य हो सकता हैनिरपवाद।
किस बात को वैज्ञानिक कहते होवैज्ञानिक उस बात को कहते हैं जिसमें कोई अपवाद न हो। जब भी पानी गरम करो,सौ डिग्री पर ही भाप बनेकभी निन्यानबे पर बन जाएकभी एक सौ एक डिग्री पर बने तो यह फिर विज्ञान का नियम न रहा। अपवाद आ जाए तो नियम टूट गया। सौ डिग्री पर ही बनेफिर चाहे तिब्बत में गरम करोचाहे चीन मेंचाहे मंगोलिया में,कहीं गरम करोसौ डिग्री पर ही भाप बने--जब ये हजारों प्रयोग करके देख लिए जाते हैं और पाया जाता है हर बार सौ डिग्री पर ही भाप बनता हैतो नियम निर्धारित हो जाता है। निरपवाद है तो नियम बन जाता है।
लेकिन इससे बड़ी निरपवाद कोई व्यवस्था नहीं है मनुष्य-जाति के इतिहास में। क्योंकि यह प्रयोग अरबों-खरबों लोगों ने किया है कि हम संसार में सुख पा लें-- और नहीं मिलता। लेकिन फिर भी हर आदमी इस अहंकार से भरा हुआ पैदा होता है कि औरों को न मिला होगामैं निरपवादनियम को तोड़ कर बताऊंगामैं अपवाद होकर रहूंगामैं दिखाऊंगा कि मुझे मिलता है।
यह एक पहलू है।
दूसरा पहलू यह है कि जिन्होंने भी भीतर खोजाउन सभी को मिला है। वह भी निरपवाद है। कोई महावीरकोई मुहम्मदकोई कृष्णकोई क्राइस्टकोई रैदासकोई पलटूकोई नानककोई कबीर--जो भी भीतर गया हैउसे मिला है। ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई भीतर गया हो और उसने कहा हो कि मुझे नहीं मिला। यह दूसरा पहलू है उसी नियम का। यह तो दोनों तरफ से कसौटी हो चुकी है इस नियम की। भीतर ही मिलता हैबाहर नहीं मिलता। लेकिन फिर भी आदमी का अहंकार अपूर्व रूप से अंधा है। वह कहता हैकिसी को अब तक न मिला होगामैं एक कोशिश करके और देख लूं।
असंभव कोशिश हार ही जाती है। फिर हमारे हाथ में केवल अभिनय रह जाता है। सत्य तो हाथ में नहीं आता। संसार अभिनय है। फिर हम दिखावा करने लगते हैं जब नहीं मिलता। हंसी तो आती नहीं असलीतो फिर हम झूठी मुस्कराहट अपने ओंठों पर चिपका लेते हैं। मन को समझाना तो होगा ही न ! तो हम झूठी खुशियांझूठे उत्सव मनाते रहते हैं। भीतर जलती रहती है आग और बाहर हम शीतलता दिखाते रहते हैं। भीतर आंसुओं के ढेर लगे रहते हैं और बाहर हम हंसते चले जाते हैं।
तुम ज़रा लोगों का हंसना देखो--कैसा खालीकैसा रिक्तकैसा निर्जीव! तुम ज़रा लोगों की आंखों में झांको। दिखलाने की कोशिश वे यही करते हैं कि सब ठीक है! कुछ भी ठीक नहीं है। भीतर सिर्फ मौत आ रही है और बसंत जा रहा है और उनके पैर डगमगा रहे हैंलेकिन किसी तरह अपने को संभाल कर खड़े हुए हैंकिसी को दिखने नहीं देते कि हमारे पैर डगमगा रहे हैं।
अभिनय करो
प्रणय का अभिनय करो
अभी नहीं बंद करो
एक बारदो बारतीन बारनहीं-नहीं
नित्य ही अभिनय करो
नित्य ही अभिनय करो
बहुत भला लगता है
सांसों पर सरगम-सा चलता है
क्या बुरा है यदि ऐसे ही
प्राणों को छला जाए,
यूं ही सहज सरल
जीवन-क्रम चलता जाए?
मगर क्या खाक सहज है यहांऔर क्या सरल हैफिर धीरे-धीरे अभिनय की कला ही रह जाती है--बताते रहो जो नहीं हैभीतर निर्धन रहोबाहर धन दिखलाते रहोभीतर अज्ञानी रहोबाहर ज्ञान दिखलाते रहो। भीतर संताप और बाहर दिखलाते रहो कि सब ठीक हैतुम बड़े प्रसन्न हो। ऐसा यह जगत् अभिनय से भरा है। और इससे बड़ा खतरा होता है। कम-से-कम छोटे बच्चों को तो बड़ा धोखा हो जाता है। बच्चों को ही धोखा होता है। फिर बच्चे बड़े उम्र के भी हुए तो भी कुछ फर्क नहीं पड़ता। बच्चों को ही धोखा होता है। धोखा ही बच्चों को हो सकता है। तुमको भी धोखा होता है कि सब लोग इतने प्रसन्न चले जा रहे हैंदेखो कितने लोग आनंदित हैंमैं ही एक दुःखी!
यह हरेक का अनुभव है। प्रत्येक ऐसा ही सोचता है कि मैं ही अकेला दुःखीहे प्रभुमुझे ही क्यों दुःखी बनाया हैसारी दुनिया इतनी खुश मालूम हो रही हैरंगरेलियां चल रही हैंलोग हाथों में हाथ डाले जा रहे हैंगीत गा रहे हैंनाच रहे। सारी दुनिया इतनी प्रसन्न हैमैं ही क्यों दुःखी हूं?
यह सभी का भीतरी अनुभव है कि मैं ही क्यों दुःखी हूं। लेकिन दूसरे तो प्रसन्न दिखाई पड़ते हैंतो ऐसा लगता है कोई अन्याय किया गया है तुम्हारे साथ। यहां कोई भी प्रसन्न नहीं है। यहां जितने तुम दुःखी हो उतने ही सभी दुःखी हैं। यहां ऊपर-ऊपर के भेद होंगेभीतर की दुःख की ढेरियां उतनी ही उतनी हैंकोई अंतर नहीं है।
मैंने एक कहानी सुनी है कि एक आदमी निरंतर रोता था जा कर मस्जिद में कि हे प्रभुमुझे इतना दुःखी क्यों बनाया?आखिर मैंने तेरा क्या बिगाड़ा हैयह अन्याय हो रहा है। और मैं तो सुनता थाः तू बड़ा न्यायी हैरहीम हैरहमान हैकृपालु हैमहाकरुणावान है! मगर सब धोखे की बातें हैं। मुझे इतना दुःख क्यों दियासब मजे में हैं। मगर सब धोखे की बातें हैं। मुझे इतना दुःख क्यों दियासब मजे में हैं। सब आनंद कर रहे हैं। मैं ही दुःख में पड़ा सड़ा जा रहा हूं। कुछ कृपा कर! अगर सुख न दे सके तो कम से कम इतना तो कर कि किसी और का दुःख मुझे दे देयह मेरा दुःख किसी और को दे दो। इतना तो कर!
उसने एक रात सपना देखा कि कोई आवाज आकाश से कह रही है कि सब लोग अपने-अपने दुःख लेकर मस्जिद पहुंच जाएं। वह तो बड़ी जल्दी तैयार हो गया। उसने जल्दी से अपना दुःख बांधापोटली उठाईभागा मस्जिद की तरफ। खुद भी भागाउसने देखाबड़ा हैरान हुआ कि पूरे गांव के लोग अपनी-अपनी पोटलियां लिए जा रहे हैं। वह तो सोचता था जिनके जीवन में कोई भी दुःख नहीं है...राजा भी भागा जा रहा है! वजीर भी भागे जा रहे हैं। नेता भी भागे जा रहे हैंपंडित-पुरोहित भी भागे जा रहे हैं! उसने मौलवी को भी देखावह भी अपना गट्ठर लिए चला जा रहा है। सबके गट्ठर हैं। और एक और बात हैरानी की मालूम हुईः किसी के पास छोटी-मोटी पोटली नहीं। क्योंकि वह सोचने लगा कि किससे बदलना जब बदलने का मौका आ जाए। मगर सब बड़ी-बड़ी पोटलियां लिए हुए हैं। ये तो पोटलियां कभी दिखाई भी नहीं पड़ी थीं उसको। अभिनय चलता है। मस्जिद में पहुंच गए। बड़ा उत्तेजित ! सारे लोग उत्तेजित हैंक्योंकि कुछ होने वाला है। और फिर एक आवाज हुई कि सब लोग मस्जिद की खूंटियों पर अपनी-अपनी पोटलियां टांग दें। सबने जल्दी से टांग दीं। सभी छुटकारा पाना चाहते हैं। और फिर एक आवाज हुई कि अब जिसको जिसकी पोटली चुननी हो चुन लेंबदल लें। और वह आदमी भागा और सारे लोग भागे। मगर चकित होने की बात तो यह थी कि उस आदमी ने भागकर अपनी पोटली फिर से उठा लीकि कोई दूसरा न उठा ले। और यही हालत सबकी थी--सबने अपनी-अपनी उठा ली।
वह बड़ा हैरान हुआलेकिन अब बात उसके खयाल में आ गई। उसने अपनी क्यों उठाईसोचा कि अपने दुःख कम से कम परिचित तो हैंदूसरे का बड़ा पोटला है और पता नहींइसके भीतर क्या हो! अपने दुःख कम से कम जाने-माने तो हैं,उनके साथ जीते तो रहे हैं जिंदगी भरधीरे-धीरे अभ्यस्त भी हो गए हैं। और अब धीरे-धीरे उतना उनसे दुःख भी नहीं होता।
कांटा गड़ता ही रहा होगड़ता ही रहा होगड़ता रहा हो तो धीरे-धीरे चमड़ी भी मजबूत हो जाती हैउस जगह कांटागड़ते-गड़तेफिर चमड़ी में उत्ता दर्द भी नहीं होता। सिरदर्द जिंदगीभर होता ही रहा तो धीरे-धीरे आदमी भूल ही जाता हैसिरदर्द और सिर में कोई फर्क ही नहीं रह जाता। एक अभ्यास हो जाता है।
और तब उसे समझ में आया कि सबने अपने-अपने उठा लिएसब डर गए हैं कि कहीं दूसरे का न उठाना पड़ेपता नहीं दूसरे की अपरिचित पोटलीभीतर कौन-से सांप-बिच्छू समाए हों! प्रत्येक ने अपनी-अपनी पोटलियां उठा लीं और सब बड़े खुश हैं कि अपनी पोटली वापिस मिल गई। और सब अपने घर की तरफ भागे जा रहे हैं। सुबह जब उसकी नींद खुलीतब उसे सच्चाई समझ में आई : ऐसा ही है। यहां सब दुःखी हैं। मगर एक अभिनय चल रहा है।
इस अभिनय से जो जाग गया उसके जीवन में ही संन्यास का जन्म होता है। अभिनय से जाग जाना संन्यास है।
मुझसे लोग पूछते हैं : आपके संन्यास की परिभाषा क्यामैं कहता हूं : अभिनय से जाग जाना संन्यास है। अब और अभिनय न करेंगे। अब और धोखा न देंगे। अब जीवन की सच्चाइयां परखेंगे। उन्हीं परखों से धीरे-धीरे तुम परम सत्य की तरफ संलग्न हो जाते हो।

"ज्यौं-ज्यौं सूखै ताल हैत्यौं-त्यौं मीन मलीन।'
बसंत बीतने लगा। अब तालाब सूखने लगा--जीवन का तालाब। समय की धारा धीरे-धीरे सूखने लगीआदमी बूढ़ा होने लगा।

"ज्यौं-ज्यौं सूखै ताल हैत्यौं-त्यौं मीन मलीन।'
स्वभावतः वह जो मछली उस सागर के पानी में रहती थीतालाब में रहती थीअब तालाब सूखने लगावह मछली बड़ी दुःखी होने लगी। इसलिए बूढ़ा आदमी दुःखी होने लगता है।
तुम किसी बच्चे को शायद ही दुःखी पाओतुम किसी बूढ़े को शायद ही सुखी पाओ। अगर बच्चा कोई दुःखी मिल जाए तो समझना कि पिछले जन्मों की कमाई है। और अगर बूढ़ा सुखी मिल जाए तो समझना इस जन्म की कमाई है। नहीं तो बच्चे सुखी होते हैंक्योंकि बेहोश हैंहोश नहीं अभी तो दुःख का पता क्या! अभी सीखा नहींअभी जीवन का कोई अनुभव नहीं। अभी जिंदगी के बाजार में गए नहींलुटे नहीं। अभी लुटेरे तैयारी कर रहे हैंवे भी तैयार हो रहे हैं कि लुटने की तैयारी हो जाए।
और बूढ़े को तुम दुःखी ही पाओगे क्योंकि लुट गया--बाजार में लूट लिया गयाकुछ नहीं बचा हाथ में। अगर बूढ़ा प्रसन्न मिल जाए तो आनंदित मिल जाए समझना संत है। और बच्चा अगर दुःखी मिल जाए तो समझना कि संत है। क्योंकि बच्चे के दुःख का एक ही मतलब हो सकता है कि पिछले जन्मों का अनुभव नहीं भूला। और बूढ़े के सुख का एक ही मतलब हो सकता है कि परमात्मा से संबंध जुड़ गया।

"ज्यौं-ज्यौं सूखै ताल हैत्यौं-त्यौं मीन मलीन।'
मछली बड़ी दुःखी हो रही हैतालाब सूखने लगा।
"त्यौं-त्यौं मीन मलीनजेठ में सूख्यो पानी।'
और वह मौत आने लगी ज्येठ जैसी। ज्येठ का महीना आने लगा। घबड़ाहट बढ़ने लगी। तालाब का जल उड़ने लगा,वाष्पीभूत होने लगा। अभी थारोज-रोज नहीं होने लगा। ऐसे ही तो उम्र एक दिन उड़ जाती हैपता भी नहीं चलता कब हाथ से निकल गई।

"त्यौं-त्यौं मीन मलीनजेठ में सूख्यो पानी।
तीनों पन गए बीतिभजन का मरम न जानी।।'
बचपन बीताजवानी बीतीअब यह बुढ़ापा भी बीतने लगाया आखिरी जल की धार भी उड़ने लगी। अब मीन के मरने का क्षण आने लगा।

"तीनों पन गए बीतिभजन का मरम न जानी।'
और जीवन में जानने योग्य बस एक ही बात थी--"भजन का मरम'; भक्ति का अर्थभक्ति का अनुभव। क्योंकि मर्म जानने का और कोई उपाए नहीं है--मर्म जानना हो तो अनुभव में उतरना पड़े,  भाव में उतरना पड़े। भक्ति तो शुद्ध अनुभव की बात है।. . . तो जीवन बीत गया और भजन आया नहीं। बसंत चला गया और तुम सोए रहे।

"क्या सोवै तू बावरीचाला जात बसंत।
चाला जात बसंतकंत ना घर में आए।।'
भजन का अर्थ है : कंत का आगमन शुरू हुआप्रार्थना उठने लगीअर्चना जगने लगी। उपासना होने लगी धीरे-धीरे। अब संसार का ही रटन नहीं होता मन मेंअब प्रभु की भी याद आने लगीजिक्र शुरू हुआयाद्दाश्त शुरू हुईसुरति उठी।

"तीनों पन गए बीतिभजन का मरम न जानी।
कंवल गए कुम्हिलाएहंस ने किया पयाना'
और इंद्रियों के कमल--आंखेंकान--सब कुम्हलाने लगे। वे इंद्रियांजिनको तुमने अब तक जीवन जाना थावे कुम्हलानेलगीं।

"कंवल गए कुम्हिलाएहंस ने किया पयाना'
और अब हंस के उड़ने का क्षण आने लगा। यह जीव अब जाएगा--पता नहीं कहांकिस अंधकार मेंकिस लोक में! इसके जाने के लिए कोई तैयारी न कीक्योंकि भजन का मरम ही न जाना। भजन को जान लेते तो आगे की तैयारी हो जाती। मृत्यु के बाद की तैयारी भजन से ही होती है। प्रभु को याद किया होताप्रभु से संबंध जुड़ जातातो मृत्यु में गुजरने की पीड़ा ही न झेलनी पड़ती। अमृत से जो जुड़ गयाफिर वह मरता नहीं। शरीर तो शांत हो जाता हैलेकिन अमृत से जुड़ गए व्यक्ति को मृत्यु की कोई पीड़ा नहीं होती।

"कंवल गए कुम्हिलाएहंस ने किया पयाना'
और हम क्या कर रहे हैंहमें हंस की तो बिल्कुल फिक्र नहीं है। जो आज खिले और कल कुम्हला जाएंगेइन कमलों की हम बड़ी फिक्र कर रहे हैं। तुम्हें अपनी तो फिक्र नहीं हैलेकिन देहरंग-रूपइसकी तुम बड़ी चिंता कर रहे हो। आंखों में काजल लगा रहे हो। ओंठों पर लिपिस्टिक लगा रहे होचेहरों पर रंग रोगन पोत रहे हो। शरीर को सुंदर बनाने की हर तरह की चेष्टा कर रहे हो। हर तरह की चेष्टा चल रही है। हंस की कोई चिंता नहीं है। वह जो भीतर छिपा हंस हैजो आज नहीं कल उड़ जाएगा उसकी कोई चिंता नहीं है और यह सब देहइसकी सब सजावटेंकाजल और लिपिस्टिक और पावडर और देह और वस्त्ररंग-रूपसब पड़ा रह जाएगा--इस पर तुम सारा जीवन लगा रहे हो। सार की चिंता नहींअसार के साथ जीवन व्यय कर रहे हो।

"कंवल गए कुम्हिलाएहंस ने किया पयाना
मीन लिया कोई मारि. . .।।'
और आज नहीं कलमौत का जाल आएगा--कोई भी तो नहीं पहचानता मौत कौन है। इसलिए कहते हैं पलटू : "मीन लिया कोऊ मारि' ...। कौन मार जाएगापता नहीं। कौन जाल फेंक देगाकौन फांस लेगायह मौत कौन हैकिसी को पता नहीं।
हम तो जीवन के रंग में ऐसे रंगे रहते हैं कि मौत का विचार ही कौन करता है!

"मीन लिया कोऊ मारिठांय ढेला चिहराना'
और जो कभी तालाब हुआ करता थाअब सिर्फ मिट्टी के ढेले पड़े रह गएसब सूख गया। फटी-पुरानी दरारें पड़ी मिट्टी रह गई। . . ."ठांय ढेला चिहराना'। जिसको तुमने घर समझा थाजिसको तुमने सब समझा थावह जल तो उड़ गया। मछलियों को कोई मार कर ले गया। हंस ने प्रयाण दिया। अब वहां जल के नाम पर एक सूखी तलैया रह गई हैजो कभी तलैया थी। और जमीन ढेले रह गए--वे भी तिरके हुएफटे हुएदरारें पड़ीं।
ऐसी ही तो एक दिन देह पड़ी रह जाती है--मिट्टी का ढेला! डस्ट अंटू डस्ट। मिट्टी में मिट्टी गिर जाती है।

"मीन लिया कोऊ मारिठांय ढेला चिहराना
ऐसी मानुष देहवृथा में जात अनारी।'
और यह जो मनुष्य की देह हैइसे तुम पागलों की तरहमूढ़ों की तरह व्यर्थ ही गंवाए दे रहे हो। इसके पहले कि देह चली जाए व्यर्थतुम देह का सेतु बना लोइस देह की सीढ़ी बना लो! इस देह की सीढ़ी पर चढ़ जाओ और परमात्मा से संबंध जोड़ लो।

"ऐसी मानुष-देहवृथा में जात अनारी।
भूला कौल-करारआपसे काम बिगारी।।'
यह बड़ा महत्त्वपूर्ण वचन है : भूला कौल-करार। पलटू यह कह रहे हैं कि परमात्मा से वचन देकर आया था कि याद रखूंगा तुम्हें और भूल ही गया सब आश्वासन। भूला कौल-करार! यहां आकर भूल ही गए। याद भी नहीं करते। जहां से आए हो वहां की याद भी नहीं करते। जो वचन दे आए हो उसकी याद भी नहीं करते। उस कौल कोउस करार को पूरा करने की कोई चेष्टा भी नहीं है।चेष्टा तो दूर याद ही नहीं रखी।
वचन दिया थाउसे भंग मत करो। यह बात बड़ी महत्त्वपूर्ण है। प्रत्येक व्यक्ति जब परमात्मा के मूलस्रोत से आता है तो इसी आश्वासन को देकरइसी आश्वासन से भरा आता है कि मैं भटकूंगा नहींमैं तो संसार से अछूता लौट आऊंगा। यही तो कबीर ने कहा : ज्यों की त्यों धरि दीन्हीं चदरियाखूब जतन से ओढ़ी रे कबीरा! कबीर ने कौल-करार याद रखाउलझे नहीं। गुजर गए संसार से। यह काजल की कोठरी है। मगर अछूते गुजर गए। अपनी आंतरिक शुभ्रता को कायम रखते हुए गुजर गए। ज्यों की त्यों धरि दीन्ही चदरिया!
करार याद भी नहीं है। हमें याद ही कुछ नहीं है। हम कहां से आएयह याद नहीं हैहम कहां जा रहे हैंयह याद नहीं है।
धर्म का इतना ही अर्थ होता है कि तुम्हें तुम्हारे जीवन के आश्वासनों कावचनों का स्मरण दिलाया जाए।

"भूला कौल-करारआपसे काम बिगारी
पलटू बरस औ मास दिनपहर घड़ी पल छीन।'
ज्यौं-ज्यौं सूखे ताल हैत्यौं-त्यौं मीन मलीन।।'
और देखरोज-रोज दिन बीतने लगे--बरस और मास दिनपहर घड़ी पल छीन --एक-एक क्षण बीता जातायह गागररीती जाती है। जल्दी ही खाली शून्य रह जाएगा। ज्यौं-ज्यौं सूखे ताल हैत्यौं-त्यौं मीन मलीन। अब कुछ करइसके पहले कि अवसर बिल्कुल ही चला जाए।

"पलटू ऋतु भरि खेलि लेफिर पछतावै अंत।
क्या सोवै तू बावरीचाला जात बसंत।।'
"पिय को खोजन मैं चलीआपुइ गई हिराय।
आपुइ गई हिरायकवन अब कहै संदेसा।।'
यह तो पलटू ने तुम्हारी दशा कही इन दो पदों में। एक में कि यह बसंत सदा न रुकेगाउपयोग करना हो तो कर लो;गीत बनाना हो तो बना लोनाचना हो तो नाच लो। और अगर नाचो तो और किसी के सामने मत नाचनाप्रभु के सामने नाच लेना। अगर कुछ घर बनाना हो तो प्रभु के हृदय में बना लो। ये दो पद तुमसे कहे। यह भी कहा कि कल पर मत टालते जाना क्योंकि ताल रोज सूखता जाता है। और कब मछुआ आएगा मौत का और मछली को मार लेगातुम्हें पता भी नहीं चलेगा। फंस गए जाल मेंफिर कुछ भी न होगा। फिर पछताए होत काजब चिड़िया चुग गई खेत।
यह तीसरा पद अपने संबंध में कहते हैं :

"प्रिय को खोजन मैं चलीआपुइ गई हिराय।'
और कहते हैं कि एक अनूठी बात भी तुम्हें कह दें : मैं खोजने चला लेकिन खोजते-खोजते मैं खो गया। यह प्रेम की आखिरी घड़ी है। क्योंकि परमात्मा और तुम एक साथ नहीं हो सकते। एक ही हो सकता हैदो नहीं हो सकते। तुम जब तक हो,परमात्मा नहीं। जिस दिन परमात्मा हैतुम नहीं। तो तुम नहीं हो जाओ तो परमात्मा के होने में सुगमता हो जाती है। इसी को कहते हैं निमंत्रणभजन का मर्म। क्या है भजन का मर्मकि तुम अपने को मिटा दोगला दो। तुम कह दो कि मैं नहीं हूंतू ही हैतू ही हैतू ही है! तुम धीरे-धीरे शून्य होते जाओ। इधर तुम मिटते हो उधर परमात्मा का अवतरण होने लगता है। इधर तुम बाहर गए उधर परमात्मा भीतर आया। जगह बहुत थोड़ी है भीतर। प्रेम गली अति सांकरीतामें दो न समाय। तुम हटो तो परमात्मा आ जाए।

"पिय को खोजन मैं चलीआपुइ गई हिराय।
आपुइ गई हिरायकवन अब कहै संदेशा।।'
पलटू कहते हैं : बड़ी मुश्किल हो गई हैबड़े संदेशे तय किए थेबड़ा सोच रखा थायह कहेंगेयह कहेंगेयह कहेंगे! अब कौन कहेसंदेशा कहनेवाला भी नहीं बचा। इसलिए प्रार्थना आखिरी घड़ी में मौन हो जाती हैकहने को कुछ भी नहीं बचता।

"आपुइ गई हिरायकवन अब कहै संदेशा।'
रोज ऐसा होता है। मेरे संन्यासी रोज आते सांझ मिलने। बड़ा तय करके आते हैं: यह कहेंगेयह कहेंगेयह कहेंगे  . . .! फिर सामने बैठते हैं और कहते हैं कि भूल गएकुछ कहने का याद नहीं आता। क्या हो जाता है उन्हें। जब तक दूरी हो तब तक कहने को कुछ होता है। जैसे ही निकटता बढ़ती है वैसे ही शब्द बीच में नहीं बचते। जैसे-जैसे निकटता बढ़ती हैशब्द हटते जाते हैं। आत्यंतिक निकटता में तो मौन ही बचता है।

रूदादे गमे उल्फत उनसे हम
क्या कहतेक्योंकर कहते
एक हर्फ न निकला ओंठों से
और आंख में आंसू आ भी गए।
प्रेम के दुःखों की कहानी भी कहने की सोचता है भक्त कि कितना संसार में तड़पाकिस-किस तरह की विरह की पीड़ा थीकिस-किस तरह तुम्हें याद किया .......!

रूदादे गमे उल्फत उनसे हम
क्या कहतेक्योंकर कहते
कहना तो चाहा थाबहुत तय करके भी आए थे कि सब शिकायतें करेंगे कि क्यों संसार में भेजाक्यों भटकायाक्यों इतना परेशान किया. . .।

रूदादे गमे उल्फत उनसे हम
क्या कहतेक्योंकर कहते
एक हर्फ न निकला ओंठों से
और आंख में आंसू आ भी गए।
आंसू ही बच रहते हैं--और आनंद के आंसू! भूल में मत पड़ना। प्रेम के जगत् में दुःख के आंसू घटते ही नहींआनंद के ही आंसू घटते हैं। प्रेम इतनी बड़ी कीमिया है कि दुःख के आंसुओं को आनंद के आंसुओं में रूपांतरित कर देती है।

"पिय को खोजन मैं चलीआपुइ गई हिराय।
आपुइ गई हिरायकवन अब कहै संदेशा।।
जेकर पिय में ध्यानभई वह पिय के भेषा'

प्यारा वचन है। हीरों से भी तौलो तो न तुलेऐसा वचन है।
"जेकर पिय में ध्यान'. . . जिसने उस प्यारे के ध्यान में अपने को डुबाया. . . "जेकर पिय के ध्यानभई वह पिय केभेषा'. . . वह प्यारा ही हो गया। वह प्यारे के साथ एक हो गया। जिसने उसका ध्यान कियावह वही हो गया। प्रभु को जानते ही प्रभुमय हो जाते हैं। प्रभु को जानते ही प्रभु हो जाते हैं।

"जेकर पिय में ध्यानभई वह पिय के भेषा
आगि माहि जो परैसोउ अगनी हवै जावै'
स्वभावतः अग्नि में जो गिरेगावह अग्निरूप हो जाएगा। उसमें से भी लपट उठेगीवह भी उसी रंग में रंग जाएगा।

"भृंगी कीट को भेंटआपु सम लैइ बनावै'
पतंगा आता हैगिर जाता है दीए की ज्योति परज्योतिर्मय हो जाता है।

"भृंगी कीट को भेंटआपु सम लैइ बनावै
आगि माहि जो परैसोउ अगनी हवै जावै।।
जेकर पिय में ध्यानभई वह पिय के भेषा
आपुइ गई हिरायकवन अब कहै संदेशा।।'
पतंगा कितनी यात्रा करके आया थाकितने दूर अंधेरे कोनों सेकितनी आकांक्षाओं-अभिलाषाओं-अभीप्साओं को लेकर,कितनी प्रार्थनाएं थीं हृदय मेंकितना क्या कुछ कहने को थादीए की तलाशत्तलाश चलती रही थीजन्मों-जन्मों की तलाश के बाद आज दीए की ज्योति मिली थी--और पतंगा आ कर उसमें गिर जाता है और ज्योतिरूप हो जाता है। संदेशा कहने को न समय मिलता न सुविधा मिलती। संदेशा कहनेवाला ही नहीं बचता।
यह क्रांति गुरु के पास भी घटती है। अगर शिष्य सच में ही समर्पित है तो गुरु के पास भी आकर कुछ कहने को नहीं बचता। एक सन्नाटा रह जाता है। एक अपूर्व सन्नाटा। जीवंत! ज्योतिर्मय ! चैतन्य-रूप! बड़ा चिन्मय! अहोभाव! आनंद-अश्रु! एक मग्नता! एक मस्ती! एक नाच। लेकिन कहने को कुछ भी नहीं बचता।

"सरिता बहिकै गईसिंध में रही समाई।
सिव सक्ति के मिलेनहीं फिर सक्ति आई।।'
और जब एक बार इस प्रेमी से मिलना हो जाता है तो लौटना नहीं होता। फिर लौटना नहीं है।

"सरिता बहिकै गईसिंध में रही समाई।'
खलील जिब्रान ने कहा है कि जब नदी भी गिरने लगती है सागर में तो ठिठकती हैएकक्षण को अपने को रोकती है;पीछे लौट कर देखती है। वे सब घाट जहां से गुजरीवे सब तीर्थवे सारे लोग जिनसे राह में मिलना हुआअच्छे-बुरेहजार-हजार स्मृतियांपहाड़ के उत्तुंग शिखरमैदानों की गंदगीवृक्षों की छायाएंपक्षियों के गीतआकाश में उड़ते बादलचांदत्तारे,उनकी झलकउनके प्रतिफलन--लंबी कथा है। अब गंगा चलती है हिमालय सेसागर तक जाते-जाते हजारों मील की यात्रा है। हजारों अनुभव होते हैं।
जिब्रान ठीक कहता है कि सरिता भी सागर में गिरने के पहले एक क्षण ठिठक जाती हैलौट कर पीछे देखती हैयाद करती है और डरती भी है। यह सागर सामने खड़ा है--विराटअसीमकूलहीनतटहीन--इसमें गए तो खो जाएंगे।
गुरु के पास पहुंच कर भी शिष्य घबड़ाता हैडरता हैकंपता हैबचना चाहता है। लेकिन गुरु में गिरना सीखना पड़े। गुरु में जो गिरना सीखे वही किसी दिन परमात्मा में गिर सकता है। गुरु में गिरना तो परमात्मा में गिरने का पूर्व अभ्यास है--क,पाठ का प्रारंभश्रीगणेशाय नमः।

"सरिता बहिकै गईसिंध में रही समाई।
सिव शक्ति के मिलेनहीं फिर सक्ति आई।।'
जैसे ही शिव और शक्ति का मिलन हो जाता हैफिर लौटना नहींफिर शक्ति वापिस नहीं लौटती। जैसे प्रिय और प्रेयसी का मिलना हो गयाप्रेयसी खो गई। प्रेयसी यानी हम। प्रिय यानी परमात्मा।

"पलटू दीवाल कहकहामत कोउ झांकन जाय।
पी को खोजन मैं चलीआपुइ गई हिराय।।'
"पलटू दीवाल कहकहा'. . .! चीन की दीवाल की तरफ इशारा है। चीन की दीवाल के संबंध में यह कथा है कि चीन की दीवालपहले तो दुनिया की सबसे बड़ी दीवाल हैहजारों मीलपहाड़ों को पार करतीनदियों को पार करतीमैदानों को पार करती। ऐसी कोई दीवाल दुनिया में नहीं। बड़ी चौड़ी दीवाल हैपहाड़ जैसी दीवाल है। एक बैलगाड़ी चल सके दीवाल के ऊपर। बड़ी ऊंची दीवाल हैउसको पार करना मुश्किल है।
चीन की दीवाल के संबंध में एक लोकोक्ति है कि चीन की दीवाल में एक खतरा है। वह इस तरकीब से बनाई गई है कि अगर कोई उस पर चढ़ कर दूसरी तरफ देखे तो उसे एकदम कहकहा छूटता हैएकदम हंसी छूटती है। वह इतना मस्त हो जाता हैऐसे नशे में डूब जाता है कि तत्क्षण छलांग लगा कर कूद जाता है उस तरफ और फिर खो जाता हैफिर कभी उसका पता नहीं चलता। यह जरूर चीन के बाहर से जो दुश्मन चीन पर हमला करने के लिए आते रहे होंगेउन्हीं से बचने के लिए दीवाल बनाई गई थी। उनमें यह कहानी चल पड़ी होगी कि चीन की दीवाल एक तो चढ़ना मुश्किल और अगर चढ़ जाओ और अगर उस तरफ उतर गए तो फिर लौटना मुश्किल। सावधानकोई चढ़ना मत और उस तरफ झांक कर देखना मत। उसमें बड़ा जादू है। जो झांक कर देखता हैउस तरफ कूदने का मन हो जाता है।
उसी की तरफ इशारा है पलटू का। बड़ा प्यारा उपयोग किया।

"पलटू दीवाल कहकहामत कोउ झांकन जाय।'
पलटू कहते हैं : तुम्हें मैं पहले ही सावधान कर देता हूंयह परमात्मा जो है--"दीवाल कहकहा'। फिर मुझसे मत कहना। मैं तुम्हें पहले ही बताए देता हूं। परमात्मा को खोजने चले होएक बात खयाल रखना : परमात्मा को इस तरह न खोज पाओगे कि परमात्मा तुम्हारी मुट्ठी में बंद हो जाएगा। परमात्मा को खोजने बहुत लोग चलते हैं। उनका ख्यालउनकी दृष्टि यही होती है जैसे धन को तिजोड़ी में बंद कर लिया हैएक  दिन परमात्मा को भी तिजोड़ी में बंद कर देंगे। वे यही सोचते हैं कि परमात्मा का भी परिग्रह कर लेंगे। वह उनकी अकड़ की खोज है। वह असली खोज नहीं है। वह अहंकार की ही यात्रा है। वे कहते हैं हमने धन पायापद पायासब पायाअब परमात्मा को पाकर रहेंगे।
मोरारजी देसाई जिस दिन प्रधानमंत्री बनेएक पत्रकार ने उनसे पूछा कि आपकी जीवनभर की जो खोज थी और आपके जीवनभर की जो आकांक्षा थीवह पूरी हो गईआप प्रसन्न होंगेउन्होंने कहा : यह कुछ भी नहींअभी तो मुझे परमात्मा को खोजना है। सुननेवाले को लगेगा कि बड़ी धार्मिक बात है। ज़रा भी धार्मिक नहीं है। परमात्मा को ही खोजना है तो दिल्ली से परमात्मा की तरफ जाने का कोई रास्ता अनिवार्य रूप से थोड़े ही गुजरता है! दिल्ली खोजने की क्या जरूरतपरमात्मा ही खोजना है अगरजितनी मेहनत और जितना श्रम दिल्ली पहुंचने में लगता हैइससे बहुत कम श्रम और कम मेहनत से आदमी परमात्मा तक पहुंच सकता है। और सच तो यह है कि दिल्ली परमात्मा से ठीक विपरीत दिशा में है। जितना दिल्ली में चले गए उतना परमात्मा से दूर चले गए। लेकिन मोरारजी देसाई को ऐसा लगता है कि पहले प्रधानमंत्री होनाफिर परमात्मा को खोजना; जैसे कि परमात्मा की सीढ़ी प्रधानमंत्री के आगे है! जब तक प्रधानमंत्री की सीढ़ी न चढ़ेंगेपरमात्मा की सीढ़ी कैसेचढ़ेंगे!
यह अहंकार की ही खोज है। यह परमात्मा की बात भी अहंकार की ही बात है। यह सिर्फ इस बात की घोषणा है कि इससे हम कहां तृप्त होनेवालेयह तो ठीक हैकरके दिखा दियाअब वह भी करके दिखाना है--परमात्मा को भी पाना है। मगर जो आदमी इस तरह परमात्मा को खोजने चलेगावह कभी न पा सकेगा। परमात्मा को कोई पदधन की तरह नहीं खोज सकता। परमात्मा को तो प्रेमी की तरह खोजना पड़ता है। प्रेमी का मतलब होता है जो खोने को तैयार हैमिटने को तैयार है। अपने को मिटाकर जो खोज सकता हैवही खोजता हैजैसे सरिता सागर में गिरती है।
इसलिए पलटू कहते हैं : सावधान कर देते हैंभाईहमारी बातों में मत आ जाना कि हमने कहा खाजो प्रेमी को और हमने कहा बसंत बीता जा रहा है और देखो यह तालाब सूखने लगा और मछली दुःखी होने लगीइसलिए खोजो परमात्मा को। हमारी बात में मत आ जाना। एक बात सावधानी से समझ लेनायह शर्त ध्यान में रहे--
"पलटू दीवाल कहकहा'...। एक बार अगर चढ़ गए ध्यान की दीवाल पर और उस तरफ झांक कर देखा तो फिर लौट न सकोगे। जाओ तो यह खयाल रख कर जानाफिर पीछे हमसे मत कहनाशिकायत मत करना कि यह भी खूब खोज पकड़ा दी जिसमें हम खुद ही खो गए! खोज तो ऐसी हो कि हम तो बचें और खोज हो जाए। यह परमात्मा की खोज ऐसी खोज नहीं है।

"पलटू दीवाल कहकहामत कोउ झांकन जाय।'
इसलिए सावधान किए देते हैं कि अगर अपने को बचा कर परमात्मा पाना होअगर अहंकार की ही यात्रा का एक हिस्सा हो परमात्मा का पानातो कृपा करके मत जाना। यह दीवाल कहकहा हैइसके उस तरफ झांका कि फिर कूदना ही पड़ता है। और जो कूद गया वह खो गया और फिर कभी लौट कर नहीं आ सकता।

"पिय को खोजन मैं चलीआपुइ गई हिराय।'
तो मैं प्रेमी को खोजने गया और खुद खो गया। लेकिन यह खो जाना धन्य भाग है।
तुम्हारा होना सिवाय पीड़ा और दुःख के और क्या हैतुम्हारा होना सिवाय एक घाव केऔर क्या हैतुम्हारे होने में है ही क्या इसे बचाने की कोशिश करोगे तो परमात्मा से वंचित रहोगे। इसे खोने की तैयारी चाहिए।
इसलिए जब तुम मंदिर में जाकर फूल चढ़ाते हो तो तुम धोखा देते हो। अपने को जिसने नहीं चढ़ायाउसके सब चढ़ाएफूल बेकार हैं। या तुम धन चढ़ाते होतो भी तुम धोखा देते हो। तुम सोचते हो तुम्हारे धन को परमात्मा भी धन समझता होगा। तुमने अपने ही जैसा मूढ़ उसे भी समझ रखा हैतुम्हारे सिक्कों के धोखे में वह भी आएगा!
अगर चढ़ाना हो तो अपने को चढ़ाना। उसके अतिरिक्त और कोई चीज नहीं चढ़ाई जा सकती। आदमी ने सब चीजें चढ़ाईहैं। यहां तक कि उसकी समझ में आ गया कि धन तो अपना बनाया हुआ हैइसको क्या चढ़ाना--तो उसने पशु भी चढ़ाएपशु-वध किए। यज्ञ किए--गाय चढ़ाओ घोड़ा चढ़ाओ। और यहां तक कि आदमी भी चढ़ाएनरमेध यज्ञ भी किए।
बुद्ध के जीवन में उल्लेख है : एक गांव में यज्ञ हो रहा है और गांव का राजा एक बकरे को चढ़ा रहा है। बुद्ध गांव से गुजरे हैंवे वहां पहुंच गए। और उन्होंने उस राजा से कहा कि यह क्या कर रहे हैंइस बकरे को चढ़ा रहे हैंकिसलिएतो उसने कहा कि इसके चढ़ाने से बड़ा पुण्य होता है। तो बुद्ध ने कहामुझे चढ़ा दो तो और भी ज्यादा पुण्य होगा। वह राजा थोड़ा डरा। बकरे को चढ़ाने में कोई हर्जा नहींलेकिन बुद्ध को चढ़ाना! उसके भी हाथ-पैर कंपे। और बुद्ध ने कहा कि अगर सच में ही कोई लाभ करना हो तो अपने को चढ़ा दो। बकरा चढ़ाने से क्या होगा?
उस राजा ने कहा : नाबकरे का कोई नुकसान नहीं हैयह स्वर्ग चला जाएगा। बुद्ध ने कहाः यह बहुत ही अच्छा हैमैं स्वर्ग की तलाश कर रहा हूंतुम मुझे चढ़ा दोतुम मुझे स्वर्ग भेज दो। और तुम अपने माता-पिता को क्यों नहीं भेजते स्वर्ग और खुद को क्यों रोके हुए होजब स्वर्ग जाने की ऐसी सरल और सुगम तुम्हें तरकीब मिल गई तो काट लो गर्दन। बकरे को बेचारे को क्यों भेज रहे हो जो शायद जाना भी न चाहता हो स्वर्गबकरे को खुद ही चुनने दो कहां उसे जाना है।
उस राजा को समझ आई। उसे बुद्ध की बात खयाल में पड़ी। यह बड़ी सचोट बात थी।
आदमी ने सब चढ़ाया है--धन चढ़ायाफूल चढ़ाए। फूल भी तुम्हारे नहीं--वे परमात्मा के हैं। वृक्षों पर चढ़े ही हुए थे। वृक्षों पर परमात्मा के चरणों पर ही चढ़े थे। वृक्षों के ऊपर से उनको परमात्मा की यात्रा हो ही रही थी। वहीं तो जा रही थी वह सुगंध,और कहां जातीतुमने उनको वृक्षों से तोड़ कर मुर्दा कर लिया। और फिर मुर्दा फूलों को जाकर मंदिर में चढ़ा आए। और समझे कि बड़ा काम कर आए। कभी धूप-दीप जलाएकि कभी जानवर चढ़ाएकि कभी आदमी भी चढ़ा दिए! अपने को कब चढ़ाओगे?और जो अपने को चढ़ाता हैवही उसे पाता है।
इसलिए पलटू ठीक कहते हैं--

"पलटू दीवाल कहकहामत कोउ झांकन जाय।'
पहले सावधान कर देते हैंअगर जाना हो तो यह बात समझ कर जाना कि यह "दीवाल कहकहाहै। जो गया वह लौटा नहीं। जो गया वह खोया।
 कबीर ने कहा है कि खोजने चला थाखुद खो गया। ऐसे खो गया जैसे बूंद सागर में खो जाती है। ऐसे खो गया जैसे कि सागर बूंद में खो जाता है। मगर यह खो जाना "खो जानानहीं है। तुम्हारा होना असली खो जाना है। और तुम्हारा खो जाना तुम्हारा असली होना है। क्योंकि जिस दिन सरिता सागर में उतर जाती हैएक तरफ से तो सच है बात कि सरिता खो गई;दूसरी तरफ देखोसरिता सागर हो गई! क्षुद्र से छूटीविराट से जुड़ी। ना कुछ से छूटीसब कुछ से जुड़ी। किनारे गए जरूर,लेकिन अनंत का किनारा मिला।
पलटू के इन वचनों को धीरे-धीरे पीना। ये शराब जैसे वचन हैं। इनको पीनारस ले-ले कर पीना। चुस्की ले-ले कर पीना। एक-एक वचन तुम्हें तरंगित करेगा। एक-एक वचन तुम्हें हिलाएगाडुलाएगा। तुम्हारे भीतर सोई हुई ऊर्जा धीरे-धीरे नृत्य-मग्न हो उठेगी। और तुम्हारे भीतर क्या-क्या नहीं छिपा है! लेकिन तुम तो बाहर खोजते होइसलिए भीतर का पता नहीं चलता है। और तुम्हारे भीतर क्या-क्या नहीं छिपा है! तुम्हारे भीतर पूरा परमात्मा बैठा हैलेकिन तुम उसे छोड़ कर और सब जगह भागे जाते हो। लौटो घर!


"क्या सोवै तू बावरीचाला जात बसंत।।   
चाला जात बसंतकंत ना घर में आए।
धृग जीवन है तोरकंत बिन दिवस गंवाए।।
गर्व गुमानी नारि फिरैजोवन की माती
खसम रहा है रूठिनाहीं तू पठवै पाती।।
लगै न तेरो चित्तकंत को नाहिं मनावै
कापर करै सिंगारफूल की सेज बिछावै।।
पलटू ऋतु भरि खेलि लेफिर पछतावै अंत।
क्या सोवै तू बावरीचाला जात बसंत।।'
जागते क्यों नहींसोने में ऐसा क्या मिल रहा हैसपने मिल रहे हैं। सुखद-दुखद सपनों का जाल चल रहा है। जागने से डरते क्यों होजागने से डर का कारण हैः जागे कि मिटे। पलटू दीवाल कहकहा! जागे कि मिटे। होश आया कि गए। जब तकबेहाशी है तब तक बने रहोतब तक अभिनय चलेगातब तक यह नाटक चलेगा। जैसे ही ज़रा होश की किरण आई कि नाटक बंद हुआ। उससे डरे हुए हो। मगर तुम कितने डरे रहोमौत आती है। मौत आ रही है।

"ज्यौं-ज्यौं सूखे ताल हैत्यौं-त्यौं मीन मलीन।।
त्यौं-त्यौं मीन मलीनजेठ में सूख्यो पानी।
तीनों पन गए बीतिभजन का मरम न जानी।।
कंवल गए कुम्हिलायहंस ने किया पयाना
मीन लिया कोऊ मारिठांय ढेला चिहराना।।
ऐसी मानुष-देह वृथा में जात अनारी।
भूला कौल करारआपसे काम बिगारी।।
पलटू बरस और मास दिनपहर घड़ी पल छीन।
ज्यौं-ज्यौं सूखे ताल हैत्यौं-त्यौं मीन मलीन।।'
रोज-रोज तुम्हारा तालाब सूखता जा रहा है। तुम्हारे प्राणों की मछली रोज-रोज उदास होती जा रही हैम्लान होती जा रहीपरेशान होती जा रही। मौत की छाया पड़ने लगी--पहले दिन से ही पड़ने लगती है। बच्चा पैदा हुआ कि मरने लगता है। एक दिन का बड़ा हुआ यानी एक दिन का मर गया। पहली सांस ली कि उसी के साथ अंतिम सांस प्रविष्ट हो गई। अब मामला चला-चली का है। अब गए कि तब गए। जाना ही पड़ेगा। जाना तो पड़ेगातो जाना है ही निश्चित--मौत में जाओया "दीवाल कहकहा'। दो उपाय हैं जाने के । या तो मौत के जाल में फंसोगेपरवश खींचे जाओगेफिर जीवन में फेंके जाओगे।
एक दूसरी राह भी है--समाधि कीसंन्यास की। एक दूसरा उपाय भी है--खुद ही कूद जाओ परमात्मा में। इसके पहले कि मौत मारेखुद मर जाओ। और जो खुद मर गयास्वांतः सुखाय मर गयाउसके जीवन में अमृत का वास हो जाता है।


"पिय को खोजन मैं चलीआपुइ गई हिराय।।
आपुइ गई हिरायकवन अब कहै संदेशा।
जेकर पिय में ध्यानभई वह पिय के भेषा।।
आगि माहि जो परैसोउ अगनी हवै जावै
भृंगी कीट को भेंट आपु सम लैइ बनावै।।
सरिता बहिकै गईसिंध में रही समाई।
सिव सक्ति के मिलेनहीं फिर शक्ति आई।।
पलटू दिवाल कहकहामत कोउ झांकन जाय।
पिय को खोजन मैं चलीआपुइ गई हिराय।।'
मैं भी तुमसे कहता हूं कि जाओगे तो लौट न सकोगे। मगर जाओ। वही पलटू भी कह रहे हैं। जाओ--जरूर जाओ!
मिटो! मिटने से बड़ा धन्यभाग नहीं है।
स्वेच्छा से मिटो तो समाधि फैल जाती हैस्वेच्छा से न मिटोगे तो मौत।
अपने हाथ से विसर्जन करोगे तो समाधि। कोई आकर मछली को पकड़कर ले जाएतो मृत्यु।
तुम्हारे हाथ में है मृत्यु को समाधि बना लेना या समाधि के अवसर को खो देना और फिर मृत्यु में मरना।

जो मृत्यु को समाधि बना लेता हैवही संन्यासी है।
जो मृत्यु को समाधि बना लेता हैवही समझदार है।
आज इतना ही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें