गुरुवार, 3 अगस्त 2017

एक ओंकार सतनाम - प्रवचन-18

नानक अंतु न अंतु—(प्रवचन—अट्ठाहरवां)
पउड़ी: 35
धरम खंड का एहो धरमु।
गिआन खंड का आखहु करमु।।
केते पवन पाणि वैसंतर केते कान महेस।
केते बरमे घाड़ति घड़िअहि रूप रंग के वेस।।
केतीआ करम भूमी मेर केते केते धू उपदेस।
केते इंद चंद सूर केते केते मंडल देस।।
केते सिध बुध नाथ केते केते देवी वेस।
केते देव दानव मुनि केते केते रतन समुंद।।
केतीआ खाणी केतीआ वाणी केते पात नरिंद।
केतीआ सुरती सेवक केते 'नानकअंतु न अंतु।।


पउड़ी: 36

गिआन खंड महि गिआनु परचंड।
तिथै नाद विनोद कोउ अनंदु।।
सरम खंड की वाणी रूपु।
तिथै घाड़ति घड़ीऐ बहुतु अनूपु।।
ताकीआ गला कथीआ ना जाहि।
जे को कहै पिछै पछुताइ।।
तिथै घड़ीऐ सुरति मति मनि बुधि।
तिथै घड़ीऐ सुरा सिधी की सुधि।।


नानक ने अस्तित्व और उसकी खोज को चार खंडों में बांटा है। उन चार खंडों को थोड़ा समझ लें। उनका विभाजन बहुत वैज्ञानिक है। पहले खंड को वे धर्म-खंड कहते हैंदूसरे को ज्ञानतीसरे को लज्जा और चौथे को कृपा।
धर्म से अर्थ हैदि लानियमजिससे अस्तित्व चलता है। जिसको वेद ने ऋत कहा है। ऋत के कारण ही तो हम बदलाहट को मौसम की ऋतु कहते हैं। उन दिनों जब वेद लिखे गए तो ऋतुएं बिलकुल निश्चित थीं। रत्ती-पल फर्क न पड़ता था। हर वर्ष वसंत उसी दिन आता था जिस दिन सदा आता रहा था। हर वर्ष वर्षा उसी दिन शुरू होती थी जिस दिन सदा होती रही थी। आदमी ने प्रकृति को अस्तव्यस्त कर दिया है। इसलिए ऋतुएं भी अब ऋतुएं नहीं हैं। क्योंकि ऋतु शब्द ही हमने इसलिए दिया था कि अपरिवर्तित नियम के अनुसार जो चलती थीं। एक अनुशासन था। आदमी की तथाकथित समझदारी के कारण सब अस्तव्यस्त हो गया है। ऋतुओं ने भी अपनी पटरी छोड़ दी।
अब पश्चिम में इस पर बहुत चिंता पैदा हुई है। एक नया आंदोलन चलता हैइकॉलाजी। वे कहते हैं कि प्रकृति को मत छुओ। हमने बहुत नुकसान कर दिया है। और प्रकृति को उस पर ही छोड़ दो। उसमें किसी तरह का मानवीय हस्तक्षेप खतरनाक है। उससे न केवल प्रकृतिबल्कि अब मनुष्य का भी अंत करीब है।
वेद ने जब मौसम के परिवर्तन को ऋतु कहातो ऋत शब्द के कारण कहा। ऋत का अर्थ होता हैअपरिवर्तित नियम,अनचेंजिंग लाजिसको लाओत्से ने ताओ कहा है।
उस नियम को जानने की जो विधि हैवह धर्म है। जीवन का जो परम नियम हैजो उसका गहनतम अनुशासन है,डिसिप्लिन हैउसे पहचान लेने की कला का नाम धर्म है। बुद्ध ने तो धम्म या धर्म शब्द का अर्थ नियम की ही तरह उपयोग किया है। तो जब बौद्ध-भिक्षु कहते हैंधम्मं शरणं गच्छामितब वे ये कह रहे हैं कि अब हम नियम की शरण जाते हैं। अब हम अपने को छोड़ते हैं। और हम उस परम नियम की शरण गहते हैंजिससे हम पैदा हुए और जिसमें हम लीन हो जाएंगे। अब हम उसी के सहारे चलेंगे। सत्य को जान लेनाउस नियम को जान लेना ही है।
जीवन का जो मूल आधार हैउसको पहचान लेने को नानक कहते हैंधर्म-खंड।
हम जीते हैंलेकिन हम विचार से जीते हैं। हम सोच-सोच कर कदम रखते हैं। और जितना सोच-सोच कर हम कदम रखते हैंउतने ही हमारे कदम गलत पड़ते हैं। जो-जो हम बिना सोचे करते हैंवही-वही ठीक कदम पर ले जाता है।
तुम खाना खाते हो। फिर उसे पचाने के लिए तो तुम नहीं सोचते। फिर तो नियम उसे पचाता है। किसी दिन कोशिश कर के देखो। भोजन कर लोफिर सोचो कि अब कैसे शरीर पचाएगाफिर चौबीस घंटे पेट का खयाल रखो कि पच रहा है कि नहीं पच रहा हैअपच हो जाएगी उसी दिन। क्योंकि जैसे ही विचार अचेतन नियम में बाधा डालता हैवैसे ही उपद्रव हो जाता है। तुम रोज सोते हो सांझएक दिन सोते वक्त सोच कर सोओ कि किस तरह सोता हूंकिस तरह नींद आती हैविचार करो। उस रात नींद खो जाएगी। इसलिए ज्यादा विचार करने वाले लोगों को अगर अनिद्रा का रोग हो जाता है तो कुछ आश्चर्य नहीं है।
जीवन तो चल रहा है। वृक्ष फूल को खिलाते वक्त सोचता थोड़े ही है कि कब खिलाऊंकि समय पक गया या नहीं?मौसम आ गया है या नहींवृक्ष जानता है अपनी जड़ों सेसोच कर नहीं। यह उसमें अंतर्भावित है। नदियां सागर की तरफ बहती हैं। उन्हें कुछ दिशा का बोध हैउनके पास कोई नक्शा है कि सागर कहां हैलेकिन एक अचेतन नियम उन्हें सागर की तरफ ले जाता है।
यह इतना विराट जगत चल रहा है बिना विचार के। और इस विराट जगत में कहीं भी कोई गलती नहीं हो रही है। कहीं कोई भूल-चूक नहीं हो रहीसब बिलकुल ठीक है। सिर्फ आदमी गलत हो गया है। क्योंकि आदमी नियम से नहीं चल रहा है,विचार से चल रहा है। आदमी सोचता हैकरूं या न करूंठीक है या गलतउचित होगा कि अनुचितपरिणाम क्या होंगे?फल मिलेगा या नहीं मिलेगालाभ होगा या हानिलोग क्या कहेंगेहजार विचार करता है। और इस हजार विचार के धुएं में ही जीवन के नियम की सीधी रेखा उलझ जाती है और खो जाती है। निर्विचार से जो चलने लगावही सिद्ध है। निर्विचार से जो जीने लगावही आ गया शरण धर्म की।
तो धर्म कोई बुद्धिमानी नहीं है और न तुम्हारी बुद्धि का कोई निर्णय है। धर्म तो बुद्धि से थक गए आदमी की--जो बुद्धि से परेशान हो गया हैजिसने अपनी तरफ से सभी हाथ-पैर मार लिए और कुछ परिणाम न हुआजो सब तरफ से थक गया और असहाय हो गया--उस आदमी की खोज है धर्म। वह छोड़ देता है बुद्धि को। वह कहता हैअब तू जैसा चलाए। उसको ही नानक हुक्म कहते हैं। वे कहते हैंअब उसके हुक्म से चलूंगा।
इससे तुम यह न समझना कि वहां बैठा हुआ कोई महापुरुषकोई परमपिताकोई परमात्मा हुक्म दे रहा है। वहां कोई बैठा हुआ नहीं है। हुक्म चल रहा है बिना हुक्मी के। नियम चल रहा है। नियम ही परमात्मा है। हमें भाषा ऐसी उपयोग करनी पड़ती है जिसे आदमी समझ ले। तो हमें प्रतीक बनाने पड़ते हैं। कई बार नासमझ आदमी प्रतीकों को जकड़ कर बैठ जाता है। वह सोचता है कि परमात्मा का कोई मुंह हैया हाथ-पैर हैं। वह किसी सिंहासन पर बैठ कर हुक्म चला रहा है। हम हुक्म को मानें या न मानें! न मानें तो अधार्मिकमान लें तो धार्मिक। नहीं मानेंगे तो परमात्मा नाराज होगाक्रुद्ध होगादंड देगा। मानेंगे तो पुरस्कृत करेगा।
ये सब व्यर्थ की बातें हैं। यह तुम प्रतीक को जरूरत से ज्यादा खींच लिए। नियम है। कोई व्यक्ति वहां बैठा हुआ नहीं है। उस नियम की शरण जब तुम चले जाते हो तो तुमसे गलत होना बंद हो जाता है। क्योंकि वह नियम गलत करना जानता ही नहीं। और जब तुमसे ठीक होने लगता है तो सुख का संगीत बजने लगता है। ठीक का अर्थ ही यही है कि जब सब ठीक होगा तो तुम्हारे चारों तरफ सुख की सुगंध होगी। वह ठीक होने की खबर है। जब कुछ गलत होगातब तुम्हारे पास दुख की छाया होगी। जितना गलत होता जाएगाउतनी चिंता गहन होगी। दुखपीड़ा होगी। तुम दुख को दंड मत समझना। कोई दंड नहीं दे रहा है। तुम दुख को तो सिर्फ गलत होने का सूचन समझना।
जैसे कोई आदमी सीधे-सादे रास्ते को छोड़ कर जंगल में भटक जाएकांटे चुभने लगेंतो समझ लेता है कि यह रास्ता रास्ता नहीं है। इस पर कभी कोई चला नहीं। कांटे कोई दंड नहीं हैं। जहां कभी कोई नहीं चला हैवहां चलने से कांटे स्वभावतः गड़ेंगे। वह आदमी रास्ता खोज कर ठीक जगह लौट आता है। जैसे ही ठीक जगह लौटता हैकांटे चुभने बंद हो जाते हैं। वहां कांटे नहीं हैं। तुम जब दीवाल से टकराते हो तो सिर में चोट लगती है। कोई दीवाल तुम्हें दंड नहीं दे रही है। दीवाल को तुम से प्रयोजन क्या हैजब तुम दरवाजा खोज लेते होचोट नहीं लगतीतुम बाहर निकल जाते हो।
बस ऐसा ही है। जिस दिन तुम नियम को पहचानने लगते होतुम्हें दरवाजा मिल गया। और जब तक तुम नियम को नहीं पहचानते तब तक तुम दीवाल से टकराते रहते हो। कितनी चोटें हैं तुम्हारे सिर पर! कितने घाव जन्मों-जन्मों में तुमने इकट्ठे कर लिए हैं! और सभी घाव रिसते हैं। सभी घाव पीड़ा देते हैं। और तुम सोचते होकोई तुम्हें दंड दे रहा है।
कोई तुम्हें दंड नहीं दे रहा है। तुम अपना किया हीतुम अपना बोया ही काटते हो। और अगर यह तुम्हें समझ में आ जाए कि जब भी दुख हो तो समझ लेना कि कहीं तुम प्रकृति से हटे। जब भी कोई बीमारी तुम्हें पकड़े तो उसका अर्थ यह है कि तुम प्रकृति से कुछ यहां-वहां गए। बीमारी केवल सूचक है। और सूचक होने के कारण हितकर हैकल्याणदायी है। क्योंकि अगर तुम्हें बीमारी ही न होतो तुम जान ही न पाओगे कि तुम नियम से हट गए हो। और अगर तुम्हें दुख न हो तो तुम जान ही न पाओगे कि तुम जीवन की शाश्वत-व्यवस्था से विपरीत जा रहे हो। तब तो तुम भटकते ही चले जाओगे। तुम्हारे लौटने का कोई उपाय नहीं होगा। दुख तुम्हें लौटाता है। इसलिए तो दुख में परमात्मा की याद आती है। सुख में तुम भूल जाते हो।
संत प्रार्थना करते रहे हैं कि हे परमात्माथोड़ा दुख तो हमेशा ही देते रहना। ताकि याद बनी रहे। और हम तुझे भूल न जाएं। और प्रार्थना जारी रहे। हम तुझे पुकारते रहें। अगर दुख न हुआतो हम तुझे पुकारेंगे कैसेसुख में हम भूल जाएंगे और खो जाएंगे।
दुख का एक ही अर्थ है कि तुम धर्म से कहीं डगमगा गए हो। न तो दूसरे पर दोष देनान भाग्य को दोष देनान परमात्मा पर नाराज होना। इसको तुम सूचक समझना और खोज करना कि तुम प्रकृति से कहां विपरीत चले गए होऔर अनुकूल आने की कोशिश करना। प्रकृति के अनुकूल आना धर्म है।
नानक पहले खंड को धर्म-खंड कहते हैं। दूसरे खंड को ज्ञान-खंड कहते हैं।
धर्म तो है। जिस दिन तुम उसे पहचान लेते होउस दिन ज्ञान। धर्म तो मौजूद हैलेकिन तुम आंख बंद किए हो। सूरज तो निकला हैलेकिन तुम द्वार बंद किए बैठे हो। दीया तो जल रहा हैलेकिन तुमने पीठ कर ली है दीए की तरफ। वर्षा तो हो रही हैलेकिन तुम भीगने से वंचित हो। तुम किसी अंधेरी गुहा में छिपे बैठे हो। धर्म तो चल रहा हैलेकिन तुम कहीं दूर हट गए हो।
वापस लौट आने का नाम ज्ञान है। और हर मनुष्य को वापस लौटना पड़ेगा। क्योंकि मनुष्य की यह क्षमता है कि वह दूर जा सकता है। पशुओं में कोई धर्म नहीं है। पौधों मेंपक्षियों में कोई धर्म नहीं है। क्योंकि वे दूर जा ही नहीं सकते। वे कुछ भी अप्राकृतिक करने में असमर्थ हैं। वे जो भी करते हैं वही प्राकृतिक है। उनमें इतना भी बोध नहीं है कि वे भटक सकें। भटकने के लिए भी थोड़ी समझ चाहिए। गलत जाने के लिए भी थोड़ी हिम्मत चाहिए। मार्ग से उतरने के लिए भी थोड़ा होश चाहिए। उतना होश तुम में है। पर मार्ग पर आने के लिए वापस फिरऔर भी ज्यादा होश चाहिए।
तो पशु हैंवे भटक नहीं सकतेइसलिए ठीक जगह हैं। वह कोई बहुत गौरव की स्थिति नहीं है। वह मजबूरी है। फिर सामान्य मनुष्य हैउसमें थोड़ा बोध हैवह भटक सकता हैइसलिए भटक गया है। फिर बुद्धपुरुष हैं। नानक और कबीर हैं। उनके पास परम होश है। वे वापस लौट आए हैं।
पशुओं को जो सहज उपलब्ध है वह तुम्हें साधना से उपलब्ध करना पड़ेगा। बुद्ध वहीं लौट आते हैं जहां पौधे सदा से हैं। वही परम आनंद जो साधारण पौधे को उपलब्ध हैबुद्ध को भी उपलब्ध होता है। लेकिन एक बुनियादी फर्क होता है। वह फर्क यह है कि बुद्ध को वह आनंद परम बोधपूर्वक होता है। वे होश से भरे हुए उस आनंद को भोगते हैं। पौधे पर वह आनंद बरस रहा है। वह भटक भी नहीं सकतालेकिन उसके पास बोध भी नहीं है।
तो प्रकृति अचेतन है। और बुद्धपुरुष सचेतन रूप से प्राकृतिक हैं। और दोनों के बीच में हम हैं। प्रकृति अचेतन है। वहां सुख सहज है। वहां सुख हो ही रहा है। लेकिन वहां कोई जानने वाला नहीं। उस सुख की प्रतीति और साक्षात करने वाला कोई भी नहीं है। जैसे तुम बेहोश पड़े हो और तुम्हारे चारों तरफ रत्नों की वर्षा हो रही है। पत्थर बरस रहे हैं या रत्नकोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि तुम बेहोश पड़े हो। फिर तुम आंख खोलते हो। फिर तुम होश से भरते हो। और तब तुम पहचान पाते हो कि कैसी अपरंपार वर्षा तुम्हारे चारों तरफ हो रही थी।
बुद्ध वही पाते हैं जो प्रकृति में सहज ही उपलब्ध हैपत्थरों को मिला हुआ है। वहीं लौट आते हैं। लेकिन लौट आना बड़ा नया है। जगह तो वही है जहां चट्टानें खड़ी हैं। जिस वृक्ष के नीचे बुद्ध को ज्ञान हुआवह वृक्ष भी वहीं है जहां बुद्ध हैं। होगा हीक्योंकि परमात्मा कण-कण में छिपा है। लेकिन उस बोधिवृक्ष में और बुद्ध में क्या फर्क हैफर्क महान है। जगह तो एक है और अंतर अनंत है। अंतर यह है कि बुद्ध सजग हो करहोशपूर्वक उस आनंद काउस अपरंपार महिमा का अनुभव कर रहे हैं। वह महिमा वृक्ष पर भी बरस रही हैलेकिन उसे कुछ पता नहीं। वह महिमा तुम पर भी बरस रही हैलेकिन तुम पीठ किए खड़े हो। वृक्ष का मुंह है उसकी तरफलेकिन वृक्ष उसे जान नहीं सकता। तुम जान सकते होलेकिन तुम पीठ किए खड़े हो। जिस दिन तुम सम्मुख हो जाओगेजिस दिन तुम्हारी आंखें उस महिमा की तरफ उठेंगी और तुम पहचानोगेउसे नानक ज्ञान कहते हैं।
ज्ञान-खंड मनुष्य की उपलब्धि है। अगर मनुष्य न हो तो धर्म तो होगाज्ञान नहीं होगा। जगत धर्म से चलता रहेगा। लेकिन ज्ञान नहीं होगा। इसका यह अर्थ हुआ कि अस्तित्व ने मनुष्य के भीतर से ज्ञान को खोजने की कोशिश की है। इसलिए मनुष्य बड़े शिखर पर है। तुम्हें पता ही नहीं कि तुम्हें कितनी महिमा सहज उपलब्ध होने की संभावना है। तुम्हारे द्वारा परमात्मा सजग होना चाहता है। तुम्हारे माध्यम से जागना चाहता है।
प्रकृति में परमात्मा सोया है। मनुष्य में उसने करवट बदली है। वह मनुष्य में होश में आना चाहता है। प्रकृति में आधी अंधेरी रात हैगहन नींद है। मनुष्य में सुबह होने के करीब का क्षण है। तुम अगर चूको तो तुम अंधेरी रात में रहे आओगे। तुम आंख खोल कर देख लो तो तुम भी बुद्धनानक और कबीर हो जाओगे। और जब तक तुम हो न जाओतब तक पीड़ा बनी रहेगी। इसको तुम शाश्वत नियम समझना कि जो तुम हो सकते हो अगर न हुएतो दुख में रहोगे। तुम जो हो सकते हो अगर हो गएतो तुम्हारे जीवन में आनंद हो जाएगा।
आनंद का अर्थ हैफुलफिलमेंट। वह उसे पा लेना हैजो पाने की तुम्हारी क्षमता थी। जो तुम्हारे बीज में छिपा थावह जब तक फूल तक न पहुंच जाएगातब तक भीतर एक तनाव बना रहेगा। जिस गीत को गाने के लिए तुम पैदा हुए होअगर बिना गाए मर गएतो तुम दुख में मरोगे। और उस गीत को गाने के लिए तुम्हें बार-बार जन्म लेना पड़ेगा। क्योंकि प्रकृति अधूरे को स्वीकार नहीं करती। जिस दिन तुम पूरे हो जाओगे उसी दिन स्वीकार हो जाओगे।
इसलिए हिंदू कहते हैं कि जो पूर्ण हो गयाउसका कोई आवागमन नहीं है। आवागमन इसलिए नहीं कि उसने वह गीत गा लिया जो गाना था। उसने वह आनंद पा लिया जो पाना था। उसकी सरिता सागर में पहुंच गयी। अब लौटने की कोई वजह न रही। तुम लौटते हो बार-बार क्योंकि तुम बार-बार असफल हो रहे हो। तुम्हारी असफलता के कारण तुम्हें वापस लौटना पड़ता है। और प्रकृति तुम्हें भेजती जाएगी। उसे कोई जल्दी नहीं है। प्रकृति को कोई भी जल्दी नहीं है। अनंत समय है उसके पास। तुम कितने ही टकराते रहोवह तुम्हें वापस भेजती रहेगी।
मैंने सुना हैएक ट्रेन में एक बंबई के सज्जन और एक बिहारी सज्जन की मुलाकात हुई। पूछा बिहारी नेआपका नाम?तो बंबई के सज्जन ने कहावीनू। पूछा बिहारी सेआपका नामउन्होंने कहाश्री श्री सत्यदेव नारायण प्रसाद सिन्हा। बंबईया की तो आंखें खुली रह गयीं। उसने कहाइतना बड़ा नाम! बिहारी ने कहाहम बंबई के रहने वाले नहीं हैं। हमारे पास एक-दूसरे का नाम बुलाने के लिए काफी समय है।
परमात्मा बंबई का निवासी नहीं है। वहां काफी समय है। प्रकृति को कोई जल्दी नहीं है। तुम हजार बार व्यर्थ हो जाओ,असफल हो जाओवापस भेज दिए जाओगे। लेकिन तुम अनंत दुख भोगोगेजितनी देर तुम असफल लौटोगे। जब तक तुम्हें जो गीत गाना है तुमने नहीं गा लियाजब तक तुमने अपनी नियति को पूरा नहीं कर लियातब तक तुम अंगीकार न होओगे। और एक ही तो दुख है। एक ही दुख हैएक पीड़ा है कि यह अस्तित्व तुम्हें अंगीकार नहीं करतावापस लौटा देता है। जब यह अंगीकार कर लेता हैतब उसमें लीन हो जाते हो। फिर कोई वापसी नहीं है।
नानक दूसरे खंड को ज्ञान-खंड कहते हैं। जाग कर जान लेनाजो है। दैट व्हिच इजजो है चारों तरफ मौजूदउसे होशपूर्वक जान लेने का नाम ज्ञान है।
तीसरे खंड को नानक लज्जा-खंड कहते हैं। क्योंकि जो जान लेता हैउसे ही पता चलता है कि कितना मैं अज्ञानी हूं! इसलिए लज्जा-खंड। अज्ञानी तो अकड़े फिरते हैं। उन्हें तो कोई लज्जा ही नहीं है। उन्हें तो पता ही नहीं है कि वे कैसे अज्ञान से भरे हैं। अज्ञानी तो अपने को ज्ञानी समझ कर जीता है। सिर्फ ज्ञानी ही जान पाता है कि कैसा महान अज्ञान है! क्या मैं जानता हूंकुछ भी तो नहीं।
सुकरात ने कहा है कि जब मैंने जाना तो एक ही बात जानी कि मैं कुछ भी नहीं जानता हूं। जब ज्ञान पूरा होता हैतब तुम यही जानते हो कि मैं कुछ भी नहीं जानता हूं। न केवल यहीबल्कि मैं कुछ भी नहीं हूं। मैं ना-कुछ हूं। तुम एक शून्य हो जाते हो। उस शून्य को नानक कहते हैंलज्जा-खंड। तब तुम बड़ी शर्म से भर जाते हो कि मैं कुछ भी तो नहीं हूं। कितना अकड़ा फिरता था! पानी का बबूला कितना फूला-फूला फिरता था! कितनी अतिशयोक्ति कर रखी थी तुमने अपने संबंध में! और अतिशयोक्ति करने के लिए हम हजार-हजार उपाय खोज लेते हैं।
मुल्ला नसरुद्दीन अपने बाप से कह रहा था। नदी से यात्रा कर के लौटा था। और कहने लगा कि सुनोऐसा तूफान आया कि नदी में पचास-पचास फीट लहरें उठने लगीं। नसरुद्दीन के बाप ने कहाथोड़ी अतिशयोक्ति इतनी ज्यादा मत कर! मैं भी उस नदी से परिचित हूं। पचास साल मैंने भी उस नदी में यात्रा की है। ऐसी लहरें उठती मैंने कभी नहीं देखीं। और पचास फीट लहरें नदी में उठती भी नहीं। नसरुद्दीन ने कहाअजीहोश की बात करो! हर चीज बढ़ती जा रही है। अनाज के ही दाम देखो कितने बढ़ गए हैं!
आदमी अपनी अतिशयोक्ति को सब तरह के सहारे खोजता रहता है। और इन सहारों के आधार पर सबसे बड़ी अतिशयोक्ति खड़ी होती है और वह है कि मैं हूं। मेरा होना इस जगत में सबसे बड़ा झूठ है। परमात्मा का होना अगर सबसे बड़ा सच हैतो मेरा होना सबसे बड़ा झूठ है। क्योंकि यहां दो मैं तो हो ही नहीं सकते। अस्तित्व तो एक है। एक ही मैं हो सकता है। पूरा अस्तित्व अगर एक है तो इसका एक ही केंद्र हो सकता है। लेकिन हर व्यक्तिहर बूंद घोषणा करती है अपने मैं की।
ज्ञानी को यही शर्म आती है। वह लज्जा से भर जाता है। कितनी अतिशयोक्ति की! कितनी अपनी घोषणा कीजहां कुछ भी न था। पानी का बबूला थाजरा सा छुआ कि टूट गया। कागज की नाव थीबही नहीं कि डूब गयी। ताश के पत्तों का घर थाहवा आयी नहीं कि गिर गया। पर कितने-कितने दावे किए! कितनी घोषणाएं कीं!
एक अदालत में मुल्ला नसरुद्दीन को पकड़ कर लाया गया। क्योंकि गांव के नेता को उसने अपशब्द बोल दिए थे। कह दिया था कि तुम महा गधे हो। मजिस्ट्रेट ने पूछा कि यह उचित नहीं है। गांव के सम्मानित आदमी कोजो नेता हैजिसको हजारों लोग वोट देते हैंउसको तुमने इस तरह के अपमानजनक शब्द बोलेनसरुद्दीन ने कहामैं क्या करूं! मेरा कोई कसूर नहीं। इसी आदमी ने मुझ से कहा था कि जानते हो मैं कौन हूंजब इसी ने पूछातो हमें कहना पड़ा।
तुम्हारी नजर पूछती है लोगों सेजानते हो मैं कौन हूंदेखाजरा किसी के पैर पर चोट पड़ जाएकिसी को जरा धक्का लग जाएवह लौट कर कहता है कि जानते हो मैं कौन हूंखुद भी नहीं जानता। कौन जानता है! जो जानते हैं उनका तो मैं मिट जाता है। जब तक नहीं जानते तभी तक तो मैं है। तुम उससे यह पूछना कि तुम जानते हो कि तुम कौन हो?
लेकिन वह अकड़ की बात कर रहा है। वह यह कह रहा है कि मेरा पद पता हैमेरा धन पता हैमेरी प्रतिष्ठा पता है?वह यह कह रहा है कि मैं तुम्हें नुकसान पहुंचा सकता हूं। वह यह कह रहा है कि मैं खतरनाक सिद्ध हो सकता हूं। पता है?तुम्हारा होना सिर्फ नुकसान पहुंचाने का दावा है। वह हिंसा की एक घोषणा है। तुम उसी वक्त कहते हो--कि मैं कौन हूं जानते हो--जब तुम दावा करना चाहते हो कि मैं चाहूं तो विध्वंस कर सकता हूं।
तुम्हारी सारी अकड़ हिंसा है। अहंकार हिंसा का सूत्र है। जानने वाला तो कहता हैमैं कहां हूं! पता ही नहीं चलता। मैं कौन हूं! कुछ पता नहीं चलता। जानने वाला तो खो जाता है। अज्ञानी अकड़ा रहता है। जो नहीं है वह तो कहता हैमैं हूं। और जो हो जाता हैवह यह भाषा बोलना बंद कर देता है।
तो नानक इस तीसरे खंड को लज्जा-खंड कहते हैं। वे कहते हैं कि ज्ञानी को लज्जा आती है बड़ी कि क्या कहूंकिससे कहूंकुछ कहने को नहींकोई दावा नहीं। वह परमात्मा के सामने भी लज्जा से भर जाता है कि कितने झूठे दावे किए मैंने जन्मों-जन्मों में। तेरे सामने भी अकड़ कर खड़ा रहा। तेरे सामने भी मेरी अकड़ यह थी कि तू भी मुझे स्वीकार कर। अगर मैंने तेरी प्रार्थना भी की तो इसीलिए कि तू भी मुझे स्वीकार कर। अगर मैंने पुण्य किया तो भी इसीलिएदान दिया तो भी इसीलिए,मंदिर बनाएमस्जिद खड़ी कीगुरुद्वारे बनाएतो भी इसीलिए कि तू भी जान ले कि मैं कौन हूं।
बड़ी लज्जा से ज्ञानी भर जाता है। बड़ी शर्म आती है। कैसे मुंह दिखाएं! परमात्मा जब सामने आता है तो कौन सा मुंह दिखाएंतुम्हारे सभी मुंह तो झूठे हैं। तुम्हारे सभी चेहरे झूठे हैं। दूसरों को दिखाने के लिए तुमने रंग-रोगन लगा कर खड़ा कर रखा था।
थोड़ा सोचो! अगर आज परमात्मा मिलता हो तो तुम कौन सा चेहरा उसके पास ले कर जाओगेवहजो तुम अपनी पत्नी को दिखाते होकि वहजो तुम अपने मालिक को दिखाते होया वहजो तुम अपने नौकर के सामने ओढ़ लेते होया वहजो तुम प्रेयसी को प्रकट करते होया वहजो तुम दीनदरिद्रगरीब के सामने दिखाते होया वहजो तुम शक्तिशाली के सामने दिखाते होकौन सा चेहरा तुम परमात्मा को दिखाओगे?
शक्तिशाली के सामने तुम्हारी पूंछ हिलती रहती है। तुम उसकी खुशामद करते रहते हो। तुम्हारे चेहरे पर बड़ी खुशामद का भाव होता है। गरीब के सामने तुम ऐसे अकड़ कर खड़े हो जाते हो। क्योंकि गरीब से तुम वही खुशामद की अपेक्षा करते हो जो तुम अमीर के सामने प्रकट करते हो। तुम चाहते हो वह पूंछ हिलाए। जो आदमी किसी की खुशामद चाहता हैवह आदमी खुशामदी होगा। जो किसी की स्तुति मांगता हैवह आदमी कहीं न कहीं स्तुति कर ही रहा होगा। वह असल में बदला चाहता है। लेकिन जिस आदमी ने ठीक से अपने को देखान वह स्तुति करता है किसी कीन स्तुति चाहता है। एक ही परमात्मा हैउसी की स्तुति हो जाए तो काफी है। वह किससे स्तुति मांगेक्योंकि वही चारों तरफ है।
नानक कहते हैंबड़ी लज्जा आती है। सत्य के सामने जब आदमी खड़ा होता हैतो पाता हैअपने कोई भी चेहरे तो काम के नहीं। सभी गंदे हैं और सभी झूठे हैं।
झेन फकीर कहते हैं अपने शिष्यों को कि अगर तुमने अपना ओरिजनल फेसमौलिक चेहरा खोज लियातो खोज पूरी हो गयी। वे कहते हैं कि खोजो उस चेहरे कोजो जन्म के पहले तुम्हारे पास था। खोजो उस चेहरे कोजो मरने के बाद तुम्हारे साथ होगा। बीच के सब चेहरे तो झूठे हैं।
छोटे-छोटे बच्चे तक झूठे चेहरे ओढ़ लेते हैंछोटे-छोटे बच्चे भी! मनस्विद कहते हैं कि आदमी अगर लौट कर याददाश्त को जगाए तो चार साल या तीन साल के करीब याददाश्त रुक जाती है। तुम भी याद करोगे तो बसपांच सालचार सालया तीन साल--वहां जा कर रुक जाओगे। तीन साल तक की कोई याददाश्त नहीं होतीजन्म से ले कर तीन साल तक की। क्यों?क्योंकि उस समय तुम इतने सरल होते हो कि तुम्हारे पास कोई चेहरा नहीं होता है। याददाश्त किसकी बनानी हैकोई दावा ही नहीं होता।
अहंकार याददाश्त बनाता है। सब याददाश्त अहंकार की है। वह स्मरण रखता हैवह हिसाब-किताब रखता है। तीन साल तक तुम भोले-भाले होते हो। तुम्हें पता ही नहीं होता है कि तुम कौन हो! दावा क्यातुम्हारा कोई दावा ही नहीं होता है। तीन साल का बच्चा स्कूल से प्रसन्न भी लौट आता हैकिंडर गार्डन स्कूल सेहंसता हुआचिल्लाता हुआ आता हैकि मैं क्लास में सबसे आखिरी आया। उसको कुछ पता ही नहीं है कि आखिरी का क्या मतलब हैअभी अहंकार निर्मित नहीं हुआ है। अभी जाति-पांति का पता नहीं हैघर-द्वार का पता नहीं हैकुलीनता-अकुलीनता का पता नहीं है। ब्राह्मण है कि शूद्रपता नहीं है। अभी कुछ भी पता नहीं है। अभी चेहरा साफ है। यही चेहरा तुम परमात्मा के सामने ले जा सकोगे।
लेकिन मां-बाप झूठ को ओढ़ाना शुरू कर देते हैं पहले ही दिन से। पहले ही दिन से मां चाहती है कि जब वह बच्चे की तरफ देखेतो वह मुस्कुराए। बच्चे को अगर मुस्कुराहट नहीं आ रही है तो भी मुस्कुराए। अगर बच्चा नहीं मुस्कुरा रहा है तो मां नाराज होती हैमुस्कुरा रहा हो तो प्रसन्न होती है। थोड़े ही दिनों में बच्चा समझने लगता है कि चाहे मुस्कुराहट भीतर हो या न होजब मां देखे तो मुस्कुराओ। झूठ शुरू हो गया। चेहरा ओढ़ना शुरू हो गया। फिर झूठ पर झूठ इकट्ठी होती जाती है।
इन झूठे चेहरों को ले कर तुम परमात्मा के सामने जाओगेनानक कहते हैंबड़ी शर्म आती है। जब कोई जानता है तब लज्जा से भर जाता है। तब वह खोजता हैखोजता है और पाता भी नहीं कि कौन सा चेहरा असली है। और जितना वह खोजता है उतना ही पाता हैजैसे कोई प्याज को छीलता जाएजैसे-जैसे पर्त उतरती हैनयी पर्त सामने आ जाती है। एक झूठ को निकालोदूसरा झूठक्योंकि पर्त दर पर्त झूठ जमा है। जन्मों-जन्मों का झूठ जमा है। तुमने इकट्ठा ही झूठ किया हैकुछ और तो इकट्ठा किया नहीं है। लेकिन जब तुम पर्त-पर्त निकालते जाते होतब आखिर में तुम पाते हो कि कुछ बचता ही नहीं,प्याज की सब पर्तें निकल जाती हैंशून्य हाथ आता है। नानक कहते हैंवह जो शून्य हाथ आता है तो बड़ी लज्जा आती है। कि ना-कुछ था और सब कुछ होने के दावे किए। इसे वे तीसरा खंड कहते हैं।
और चौथा खंड वे कहते हैंकृपा-खंड! वे कहते हैं कि जब तुम लज्जा से भर जाते हो तब उसकी कृपा बरसती है। जब तुम शून्य हो जाते हो तब पूर्ण उतरता हैउसके पहले नहीं। तुम्हारी अकड़ उसकी कृपा में बाधा है। तुम जब तक अकड़े होतब तक तुम उसकी कृपा न पा सकोगे। वह तुम्हें जरूरत ही नहीं है। तुम अपने ही पैरों पर खड़े हो। तुम्हें सहारे की जरूरत ही नहीं है। तुम प्रार्थना भी कर रहे हो और अपने पैरों पर खड़े हो। तुम मांग भी उससे रहे होलेकिन वह भी तुम्हारी और बहुत सी चेष्टाओं में एक चेष्टा हैकि शायद कौन जानेकुछ सहारा उधर से भी मिल जाए। और जब कुछ मिल जाएगातब तुम दावा यही करोगे कि मैंने पाया।
मुल्ला एक वृक्ष पर चढ़ रहा था। बेर पक गए थे। और जैसे-जैसे मुल्ला ऊपर चढ़ने लगा उसे डर लगने लगा। क्योंकि बेर बिलकुल ऊपर की शाखा पर थे। तो उसने परमात्मा से कहा कि देखअगर मैं बिना गिरे इन बेरों को तोड़ पायातो एक पैसा मस्जिद में चढ़ाऊंगा। तू बिलकुल पक्का भरोसा रख। जैसे-जैसे करीब पहुंचने लगा डाल केउसने सोचा कि इतने से बेरों के लिए एक पैसा जरा ज्यादा है। और मैं अपनी ही चेष्टा से पहुंचा जा रहा हूं। नाहक मैं परमात्मा को बीच में लाया। जब बेरों पर उसका हाथ ही पड़ गया तो उसने कहाएक पैसे में तो इससे ज्यादा बेर मैं बजार में खरीद लूंगा। और तूने तो कुछ किया ही नहीं है। कुछ बेर ही चढ़ा दूंगा। जब वह ऐसा सोच ही रहा था--सोचने में हाथ चूक गयापैर सरक गया और धड़ाम से नीचे गिर गया। वे बेर हाथ आए नहीं। नीचे गिर कर उसने ऊपर चिल्ला कर कहाक्या मामला हैक्या तू जरा सी मजाक भी नहीं समझ सकताजरा धैर्य रखता तो मैं एक पैसा चढ़ाता ही।
तुम प्रार्थना भी करोतुम पूजा भी करोतो भी तुम्हारी अकड़ का ही शृंगार है तुम्हारी पूजा। तुम्हारे अहंकार का ही आभूषण है। और पूजा तो तब ही होती हैजब तुम नहीं हो। जब पुजारी मिट जाता हैतभी पूजा शुरू होती है। नानक कहते हैं,लज्जा में तुम तो पिघल जाते होलज्जा में तुम तो मिट जाते होतुम तो बचते नहीं। और तब अचानकजैसे ही तुम यहां खोते होतुम पाते हो कि वहां से वर्षा हो रही है आनंद की। वह सदा ही हो रही थी। तुम अपनी अकड़ से इतने भरे थे कि तुम्हारे भीतर कोई जगह नहीं थी कि वह प्रवेश पा सके। कोई ऐसा नहीं है कि तुम जब लज्जा से भरते हो तब उसकी कृपा तुम पर बरसती है। कृपा तो बरस ही रही है। तुम जब लज्जा से भरते हो तब तुम खाली होते हो और तुम्हारे भीतर प्रवेश हो सकता है।
ये चार खंड हैं नानक के। और यह चारों का विभाजन बड़ा बहुमूल्य है। आज दूसरे खंड की बात है।
धरम खंड का एहो धरमु। गिआन खंड का आखहु करमु।।
केते पवन पाणि वैसंतर केते कान महेस। केते बरमे घाड़ित घड़िअहि रूप रंग के वेस।।
केतीआ करम भूमी मेर केते केते धू उपदेस। केते इंद चंद सूर केते केते मंडल देस।।
केते सिध बुध नाथ केते केते देवी वेस। केते देव दानव मुनि केते केते रतन समुंद।।
केतीआ खाणी केतीआ वाणी केते पात नरिंद। केतीआ सुरती सेवक केते नानक अंतु न अंतु।।
जैसे ही कोई व्यक्ति जागता है अस्तित्व के प्रतिपरम विस्मय से भर जाता है। महान आश्चर्य घेर लेता है। तुम्हें तो कोई विस्मय पकड़ता ही नहीं। तुम तो ऐसे चलते हो जैसे तुम जानते हो। पंडित को विस्मय होता ही नहीं। वह सभी चीजों के उत्तर जानता हैविस्मय कैसाविस्मय तो बालक को होता है। चलता है तो हर चीज के संबंध में सवाल पूछता है। तुम यह मत समझना कि वह जवाब पाने के लिए सवाल पूछता है। सवाल तो केवल उसके विस्मय को प्रगट करने का ढंग है। इसलिए तुम्हारे जवाब के लिए रुकता भी नहीं। दूसरा सवाल खड़ा कर देता है। तुम्हारे जवाब की फिक्र भी नहीं करता। क्योंकि जवाब की उत्सुकता ही नहीं है।
तितली निकल जाती है। और वह पूछता है कि तितली पर इतने रंग क्योंवह यह नहीं कह रहा कि तुम जवाब दो। तितली पर इतने रंग क्योंवह सिर्फ इतना कह रहा है कि मैं अवाक हूं। मैं विस्मय से भर गया हूं। ये वृक्ष हरे क्योंफूल रंगीन क्योंआकाश में बादल क्योंसूरज सुबह रोज क्यों निकल आता है समय परयह बच्चा पूछ रहा है। यह सिर्फ विस्मय खड़े कर रहा है। इसके प्रश्न उत्तर की मांग नहीं रखते। यह तो पूछ रहा है इसलिएक्योंकि हर चीज इसे आश्चर्य से भर देती है।
पंडित कोई नहीं पूछता प्रश्नक्योंकि उसके पास सभी चीज के उत्तर हैं। पंडित का अर्थ हैजिसके पास प्रश्न हैं ही नहीं,उत्तर हैं। और ज्ञानी का अर्थ हैजिसके पास प्रश्न हैं और उत्तर नहीं हैं।
इसे थोड़ा खयाल से समझ लेना। ज्ञानी बच्चों जैसा अवाक रह जाता है। और भी ज्यादा अवाक। क्योंकि बच्चे क्या! तितली देख सकते हैंफूल देख सकते हैं! ज्ञानी देखता है पूरे अस्तित्व को। बच्चों की नजर कितनी दूर जाती है! ज्ञानी की नजर जाती है आर-पार। और वह जो देखता हैवह उसे विस्मय-विमुग्ध कर देता है।
नानक के ये वचन उनके विस्मय के सूचक हैं। वे कहते हैं, 'कितने पवनकितने पानीकितने अग्नि के देवताकितने कृष्णकितने महेशकितने ब्रह्माकितनी उनकी रचनाएंकितने रंग-रूप-वेशकितनी कर्म-भूमियांकितने सुमेरु पर्वतकितने ध्रुवकितने उपदेशकितने इंद्रचंद्रसूर्यकितने मंडलकितने देशकितने ही सिद्धकितने ही बुद्धकितने ही नाथकितने ही देवियों के वेशकितने ही देवताकितने ही दानवकितने ही मुनिकितने ही रत्नकितने समुद्रकितनी योनियांकितनी वाणियांकितने बादशाहकितने बादशाहों के बादशाहशहंशाहकितनी ही सुरतियांकितने ही सेवकनानक कहते हैंइसका अंत नहीं हैइसका अंत नहीं है।'
यह विस्मय-बोध है। नानक कहते हैंइसका उत्तर मेरे पास नहीं है। यह ज्ञानी का लक्षण है। तुम तो ज्ञानी का लक्षण तब समझोगे जब तुम्हें नानक उत्तर दें। तुम तो लौट ही गए होते नानक के पास से कि इसको कुछ आता ही नहीं। कितने-कितने का क्या राग लगा रखा हैकुछ उत्तर दो! तुम पूछने आए होक्यों हैऔर वे गिना रहे हैंकितने हैं!
तुम उत्तर चाहते होतुम जानकारी चाहते होक्योंकि जानकारी के तुम मालिक हो सकते हो। विस्मय के तुम मालिक नहीं हो सकते हो। आश्चर्य से तो तुम भर जाओगे। आश्चर्य तो तुम्हारा मालिक हो जाएगा। आश्चर्य में तुम घिर जाओगे,आश्चर्य तुम्हें डुबो लेगा। आश्चर्य में तुम बचोगे नमिट जाओगे। उत्तर चाहते हो तुमक्योंकि उत्तर को तुम अपनी मुट्ठी में रख सकते हो। उत्तर का तुम उपयोग कर सकते हो। उत्तर से तुम दूसरों को हरा सकते होपराजित कर सकते हो। उत्तर से तुम दूसरों के प्रश्न चुप कर सकते हो। उत्तर से तुम्हारी अकड़ बढ़ेगी। लोग ज्ञान की खोज में नहीं हैंलोग उत्तरों की खोज में हैं। लोग चाहते हैं कि सब उत्तर हमें पता चल जाएंतो हम ज्ञानी हो जाएं।
और ध्यान रखनाज्ञानी उत्तरों की खोज से होता ही नहीं कोई कभी। ज्ञानी तो प्रश्न में गहरे उतरने से होता है। और जितना ही कोई प्रश्न में गहरा उतरता हैउतने ही विस्मय के द्वार खुलते जाते हैं। एक द्वार तुम प्रवेश करते हो और हजार द्वार खुल जाते हैं। नानक उसी विस्मय की बात कर रहे हैं।
नानक तो ग्रामीण हैं। वे तो गांव के अपढ़ आदमी हैं। इसलिए उनकी भाषा की चिंता मत करना। मगर ग्रामीण भी जब उस विस्मय के जगत में जाता हैतो मुखर हो जाता है। इतने विस्मय में वे यही कह रहे हैं--
केते पवन पाणि वैसंतर केते कान महेस।
कितने कृष्ण! जब तुम्हें दिखायी पड़ेगातब तुम पाओगे कितनी बांसुरियां बज रही हैं! कितनी गोपियों का रास चल रहा है। अनंत है यह अस्तित्व। तुम्हारी पृथ्वी पर यह सीमित नहीं है। और तुम तो इस अकड़ में भरे हो कि शायद यह तुम पर ही सीमित है। तुम तो सोचते होशायद सारा नाच तुम्हारे लिए चल रहा है।
ऐसा हुआ कि एक ट्रेन में एक देहाती पकड़ लिया गया बिना टिकट के। और वह जो टिकट-चैकर थाअड़ियल था। बहुत गिड़गिड़ाया ग्रामीणमुझ पर कुछ है नहींअपनी पोटली खोल कर बता दी। तब टिकट-चैकर ने वहीं चेन खींच दी बीच जंगल में और कहाफिर तुम यहीं उतर जाओ। उसने बहुत हाथ-पैर जोड़े कि मुझे स्टेशन पर उतार देना आगे। जो भी स्टेशन आएउतार देना। यहां बीच जंगल में तो मत उतारो। लेकिन वह अड़ियल था। उसने कहाउतरना ही पड़ेगा। अपनी पोटली संभाल करकंधे पर रख कर ग्रामीण उतर गया और जिस तरफ ट्रेन को जाना थाउसी पटरी पर चलने लगा। ड्राइवर ने देखा कि एक आदमी पोटली लिए और पटरी पर ही चला जा रहा हैतो वह सीटियां बजाने लगा। ग्रामीण ने पीछे लौट कर जोर से कहाअब कितनी ही सीटियां बजाओमैं चढूंगा नहीं। पहले ही क्यों उतारा था?
ग्रामीण सोच रहा है कि शायद सीटियां उसे चढ़ने के लिए बजायी जा रही हैं! सीटियां हटने के लिए बजायी जा रही हैं। ग्रामीण सोच रहा है कि चढ़ने के लिए बजायी जा रही हैं। तुम हटोलेकिन तुम सोच रहे हो कि जमे रहो और चढ़ जाओ। तुम मिटोइसलिए सीटियां बजायी जा रही हैं। तुम मार्ग में न आओइसलिए सीटियां बजायी जा रही हैं।
लेकिन हर आदमी यही सोचता है कि सभी गीत उसके लिए चल रहे हैं। हर आदमी सोचता हैमैं केंद्र हूं और पूरा अस्तित्व मेरे आसपास घूम रहा है। इसलिए तो पुराने दिनों में लोगों को पसंद था कि पृथ्वी केंद्र है और सूरज आस-पास घूम रहा है।
बर्नार्ड शा ने पीछे एक मजाक किया। और उसने कहा कि मैं यह सिद्धांत मान नहीं सकता कि पृथ्वी सूरज का चक्कर लगाती है। मान ही नहीं सकता! यह सिद्धांत गलत है। किसी ने सभा में खड़े हो कर पूछा कि बीसवीं सदी में छोटे-छोटे बच्चे भी जानते हैं कि पृथ्वी चक्कर लगा रही है। और आपके पास क्या प्रमाण हैविज्ञान ने यह सिद्ध कर दिया है। बर्नार्ड शा ने कहाप्रमाण की कौन फिक्र करता हैप्रमाण यह है कि बर्नार्ड शा जहां रहता हैवह पृथ्वी किसी चीज के चक्कर नहीं लगा सकती। सूरज ही चक्कर लगा रहा है।
वह मजाक हम सभी के अहंकार की तरफ कर रहा है। तुम भी मान नहीं पाते कि तुम्हारी पृथ्वी और चक्कर लगा सकती है! इसलिए आदमी ने बड़ा उपद्रव मचायाचर्चों ने बड़ा विरोध कियापादरी बड़े खिलाफ हुएपोपों ने बड़ा इनकार किया कि नहीं! यह सिद्धांत हम मान नहीं सकते। गैलेलियो से कहा कि क्षमा मांगो। गैलेलियो की क्षमा भी बड़ी अदभुत है। उसने क्षमा मांगी। वह बड़ा होशियार आदमी था। बड़ा सच्चा आदमी था। और शहीद होने की व्यर्थ उसे कोई चिंता नहीं थी। न शहीद होना चाहता था और न डरता था कि शहीद हो जाऊं तो कोई हर्जा है। उसने कहाअगर आप कहते हैंतो मैं कहे देता हूं कि पृथ्वी चक्कर नहीं लगातीसूरज ही पृथ्वी का चक्कर लगाता है। लेकिन मेरे कहने से कुछ भी न होगा। चक्कर तो पृथ्वी ही सूरज का लगाती है। मेरे कहने से क्या होने वाला हैइससे क्या! तुम कहो तो मैं कहे देता हूंलिख कर दस्तखत किए देता हूं। लेकिन मेरी कोई चलती हैऔर यह कोई सिद्धांत मैंने गढ़ा थोड़े ही है कि मैं इनकार कर दूं कि सिद्धांत टूट जाएगा। ऐसा हो रहा है। इसमें हजार गैलेलियो भी कह दें कि नहीं हो रहातो कोई फर्क न पड़ेगा।
कारण यही था कि आदमी ने सदा यही सोचा है। और क्रिश्चिएनिटी इस संबंध में हिंदू-विचार से बहुत दीन-दरिद्र है। हिंदुओं की बड़ी पुरानी धारणा यही है कि अनंत पृथ्वियां हैं। कोई हमारी पृथ्वी ने ठेका नहीं ले रखा है। अब तो विज्ञान भी कहता है कि कम से कम पचास हजार पृथ्वियां हैंजिन पर जीवन की संभावना है। पर हिंदू सदा से कहते रहे हैंअनंत पृथ्वियां हैंअनंत योनियां हैं। और यहीं सब कुछ समाप्त नहीं हो जाता है। यह पृथ्वी तो ना कुछ है। सूरज इससे साठ हजार गुना बड़ा है। और सूरज और दूसरे सूरजों के सामने न कुछ है। उससे करोड़ों-करोड़ों गुने बड़े सूरज हैं। अब तो विज्ञान भी स्वीकृति देता है कि हमारा सूरज बहुत मीडियाकर है। बहुत मध्यमवर्गीय है। कोई बहुत बड़ा सूरज नहीं है। तो हमारी पृथ्वी की क्या गणना!
रसेल ने एक छोटी सी कहानी लिखी है कि एक पादरी ने रात सपना देखा कि वह मर गया है। तो उसने जा कर स्वर्ग के द्वार पर दस्तक दी। लेकिन वह बड़ा चकित हुआ। उसने सोचा था कि वह इतना धर्मात्माइतनी सेवा की उसने अस्पतालों मेंस्कूलों मेंहजार तरह के मरीजों के पैर दबाएतो परमात्मा दरवाजे पर खड़ा होगा स्वागत के लिए। वहां कोई भी नहीं था। दरवाजा बंद था और दरवाजा इतना बड़ा था कि उसने बहुत देखने की कोशिश की तो उसका ओर-छोर न दिखायी पड़े। वह बहुत चिल्लाया। लेकिन दरवाजा इतना बड़ा था कि उसको साफ हो गया कि मेरी आवाज भीतर पहुंच नहीं सकतीइतना बड़ा दरवाजा है! खुद को ही उसकी आवाज लौटती हुई मालूम न पड़ेप्रतिध्वनि वापस ही न लौटे। सिर मार-मार कर थक गया। जैसे कोई चींटी तुम्हारे दरवाजे पर सिर मार कर थक जाएकहीं आवाज पहुंचती हैसब अहंकार धूल में मिल गया। सोचा थास्वर्ग के द्वार पर परमात्मा स्वागत के लिए मिलेगा। इतना मैंने दान कियापुण्य कियासेवा कीधर्म कियापूजा-प्रार्थना कीहजारों लोगों को ईसाई बनाया और इधर कोई पूछताछ ही नहीं है! यह क्या गजब हो रहा है!
बामुश्किलअनंत वर्ष बीत जाने के बाद--तब तक तो वह भूल ही चुका थासिकुड़ा-मुकड़ा वहीं बैठा रहा--दरवाजा खुला। और एक हजार आंख वाला आदमी बड़े गौर से उसे देखने लगाजैसे कोई दूरबीन से किसी कीड़े-मकोड़े को देखे। वह और भी सिकुड़ गया। उसने समझा कि यही परमात्मा है। और कहा कि हे परमात्माइतने जोर से मत देखो। और आंखें तुम्हारी मुझे डराती हैं। क्योंकि एक-एक आंख सूरज की भांति थी। देखना मुश्किल था। वह आदमी हंसा और उसने कहामैं परमात्मा नहीं,यहां का पहरेदार हूं। और तुम यहां क्या कर रहे हो?
उसकी तो हिम्मत ही टूट गयी। यह पहरेदार है! वह तो समझा कि परमात्मा है। अब परमात्मा का सामना करना तो मुश्किल ही मामला है। हजार सूरज आंखों वाला आदमीहजार आंखों वाला आदमी यह पहरेदार है! उसने कहा कि मैं पृथ्वी से आया हूं। और पृथ्वी पर मेरे चर्च की बड़ी महिमा है। मैं जीसस का मानने वाला हूंभक्त हूं। हिम्मत टूटी जा रही थी उसकी,क्योंकि उसके चेहरे पर कोई भाव ही नहीं आ रहा था। वह कह रहा थाजीससपृथ्वी...?
उसने कहातुम किस पृथ्वी की बात कर रहे होइंडेक्स नंबरपृथ्वियां अनंत हैं। किस पृथ्वी से आ रहे होऔर किस जीसस की बात कर रहे होहर पृथ्वियों के अपने-अपने जीसस हैं।
सोचो तुमउस पादरी की गति कैसी हो गयी होगी! उसने कहा कि मैं उसी जीसस की बात कर रहा हूं जो एकलौता बेटा है परमात्मा का। उसने कहा कि तुम पागल हुए होसभी पृथ्वियों पर ऐसे अनंत जीसस पैदा होते हैं। और उनके भक्त सभी जगह ऐसा दावा करते हैं। लेकिन हिसाब मिल जाएगातुम पहले नंबर बताओ। उसने कहाहम तो कभी सोचे ही नहीं नंबर। हम तो समझते रहे कि एक ही पृथ्वी है।
'तो तुम अपने सूरज का नंबर बताओ कि तुम किस सौरमंडल से आ रहे हो?'
उसने कहा कि हम तो एक ही सूरज को जानते रहे हैं।
उसने कहाबड़ी कठिनाई है। लेकिन फिर भी तुम रुको। खोज-बीन करने से पता चल सकेगा।
फिर कहते हैं अनंत काल बीत गयावह आदमी लौटा ही नहीं। क्योंकि खोज-बीन कोई छोटी है! वह पता लगाएगाजा कर लाइब्रेरियन को मिलेगाइंडेक्स नंबर खोजेगा। और इसको कुछ भी पता नहींयह आदमी आया है। पर इसकी आशा तो धूमिल हो गयी कि अब यहां कुछ प्रवेश वगैरहस्वागतबैंड-बाजा जो उसने सब सोच रखा थाऔर परमात्मा के बिलकुल बगल में बैठूंगासब जा चुका। इसी घबड़ाहट में और पसीने से बहता हुआउसकी नींद खुल गयी। सपना था यह तो। पर उस दिन के बाद उसकी हिम्मत टूट गयी।
और यह सपना सच है। इसी सपने की सचाई की बात नानक कर रहे हैं।
नानक कहते हैं, 'कितने पवनकितने पानीकितनी अग्नियांकितने उनके देवताकितने कृष्णकितने महेश।'
अगर नानक से पूछा होता उस पादरी नेतो वे कहतेकितने जीसस!
'कितने कृष्णकितने महेशकितने ब्रह्माकितनी रचनाएंकितने रंग-रूप-वेशकितनी कर्म-भूमियांकितने सुमेरु पर्वत,कितने ध्रुवकितने उपदेशकितने चंद्रकितने सूर्यकितने इंद्रकितने मंडलकितने देश! कितने सिद्ध-बुद्धकितने नाथ,कितनी देवियों के वेश! कितने देवता-दानवकितने मुनिकितने रत्नसमुद्र! कितनी ही योनियां। कितनी ही वाणियां। कितने बादशाहकितने सम्राटकितनी श्रुतियांकितने ही सेवक! नानक कहते हैंइसका अंत नहीं हैअंत नहीं है।'
केतीआ सुरती सेवक केते नानक अंतु न अंतु।।
नानक सिर्फ अपने विस्मय को प्रकट कर रहे हैं। इसी विस्मय में से लज्जा पैदा होगीदावे मिट जाएंगे। क्या दावा करो?
बड़ी प्रसिद्ध घटना है कि एक अमीर आदमीबहुत अमीर आदमीयूनान का सबसे बड़ा अमीर आदमीसुकरात से मिलने गया। तो वही अकड़! स्वाभाविक थी उसकी अकड़ तो। जिनके पास कुछ नहीं हैवे अकड़ते हैंउसके पास तो बहुत कुछ था। एथेन्स में वह सबसे बड़ा अमीर था। सुकरात ने जैसे कुछ ध्यान ही न दिया। तो उसने कहाजानते हो मैं कौन हूंसुकरात ने कहाबैठोसमझने की कोशिश करें। उसने सारी दुनिया का नक्शा सामने रखवा लिया।
और उस अमीर से कहाएथेन्स कहां हैतो एथेन्स तो एक बिंदु है दुनिया के नक्शे पर। अमीर ने खोज-बीन करके एथेन्स के बिंदु पर अंगुली रखी और कहायह रहा एथेन्स!
इस एथेन्स में तुम्हारा महल कहां है?
वह तो बिंदु ही थाउसमें महल कहां बताए! उसने कहाइसमें कहां महल बताऊंसुकरात ने कहाइस महल में तुम कहां होऔर यह नक्शा केवल पृथ्वी का है। अनंत पृथ्वियां हैंअनंत सूर्य हैंतुम हो कौनकहते हैं जब वह जाने लगातो सुकरात ने वह नक्शा उसे भेंट कर दिया कि इसे सदा अपने पास रखो। और जब भी अकड़ पकड़े कि मैं कौन हूंनक्शा खोल कर देख लेना--कहां एथेन्सकहां मेरा महलमैं कौन हूंअपने से पूछ लेना।
हम ना कुछ हैं। सब कुछ होने की अकड़ हमें पकड़े है। वही हमारा दुख हैवही हमारी नरक है। जिस दिन तुम जगोगे और देखोगे चारों तरफक्या कह सकोगे कौन हो तुमतुम खोते जाओगेखोते जाओगे। तुम इधर छोटे होओगेउधर परमात्मा की विराटता प्रकट होगी। उधर उसका विराट रूप प्रकट होगाइधर तुम शून्य होते जाओगे। वह तभी प्रगट होगाजब तुम बिलकुल शून्य हो जाओगे।
और विस्मय तुम्हें मिटाएगा। विस्मय आत्मघात है। शरीर का ही नहींपूरा ही आत्मघात है। पूरी अस्मिता की मृत्यु हो जाती है। इसलिए तुम उत्तर चाहते हो। और ज्ञानी तुम्हें प्रश्न देते हैं। और ज्ञानी तुम्हें ऐसे प्रश्न देते हैंजिनके उत्तर हो ही नहीं सकते। ताकि तुम कभी अकड़ न उठा सको।
थोड़ा जाग करआंखों की धूल झाड़ कर देखो चारों तरफक्या उत्तर आदमी के पास हैंविज्ञान ने इतने उत्तर खोजे हैं,लेकिन कौन सा उत्तर उत्तर हैकोई उत्तर उत्तर नहीं है। सब उत्तर प्रश्न को एक कदम और पीछे हटा देते हैं और कुछ भी नहीं होता।
एक बच्चे ने पूछा डी.एच.लारेन्स से बगीचे में घूमते वक्तव्हाय दीज ट्रीज आर ग्रीनये वृक्ष हरे क्यों हैंडी.एच.लारेन्स को उत्तर नहीं पता थाऐसा नहीं है। उत्तर साधारण है। विज्ञान से पूछो तो वह कहता हैक्लोरोफिल के कारण हरे हैं। लेकिन यह कोई उत्तर हैसवाल तो वहीं का वहीं खड़ा है। पूछा जा सकता है कि क्लोरोफिल क्यों है वृक्षों मेंक्या जरूरत है क्लोरोफिल को वहां होने कीतुम जो भी उत्तर दोगेप्रश्न उसके पीछे हट जाता है। कुछ फर्क नहीं पड़ता है। डी.एच.लारेन्स निश्चित ही बहुत बुद्धिमान आदमी था। नानक से उसकी बैठ जाती। उसने कहा कि अगर तुम सही उत्तर चाहते हो तो--ट्रीज आर ग्रीनबिकाज दे आर ग्रीन। वृक्ष हरे हैं क्योंकि हरे हैं। ज्यादा बकवास में मैं नहीं पड़ता।
यह एक कवि का उत्तर है। यह एक ऋषि का उत्तर है। जो तुम्हारे विस्मय को नष्ट नहीं करतासिर्फ विस्मय को बढ़ाता है। यह कोई उत्तर है! यह उत्तर है ही नहीं। लारेन्स यह कह रहा है कि मैं खुद ही विस्मय-विमुग्ध हूं कि ये हरे क्यों हैंइतना ही कह सकते हैं कि हरे हैं क्योंकि हरे हैं। और ज्यादा क्या कहेंऔर कोई उपाय भी तो नहीं है जानने का कि हरे क्यों हैं?
जिस दिन तुम उत्तर की खोज छोड़ दोगे...क्योंकि सभी उत्तर की खोज सिर्फ प्रश्न को पीछे हटाती है। इसीलिए तो दर्शनशास्त्र कहीं भी नहीं पहुंचता। पूछता जाता हैउत्तर खोजता जाता हैहर उत्तर नए प्रश्न खड़े कर देता है। बर्ट्रेंड रसेल ने लिखा है कि जब मैं बच्चा थातो मैं विश्वविद्यालय में पढ़ने गयातो मैंने दर्शनशास्त्रफिलासफी चुनी। सिर्फ इसलिएताकि मुझे जीवन के सभी प्रश्नों के उत्तर मिल जाएं। और अब मरते वक्त इतना ही कह सकता हूं कि उत्तर तो मुझे एक न मिला,प्रश्न मेरे हजार गुने हो गए।
तो एक तो दर्शनशास्त्री हैवह उत्तर की खोज में जाता है। हर उत्तर नए प्रश्न खड़े करता है। उनमें जो बहुत कमजोर होते हैंवे यात्रा रोक देते हैं। उत्तरों को पकड़ कर बैठ जाते हैं। जो सच में हिम्मतवर होते हैंवे आखिरी तक पीछे जाते हैं। और अगर कोई भी व्यक्ति दर्शनशास्त्र में अंत तक पीछे जाएतो एक न एक दिन उसे यह भूल दिखायी पड़ जाएगी कि यह यात्रा व्यर्थ है। और तभी धर्म का जन्म होता है। और तभी रहस्य पकड़ता है। यह नानक रहस्य-अभिभूत हो कर कह रहे हैं कि इसका कोई अंत नहीं है।
नानक कहते हैं, 'इसका अंत नहीं हैइसका अंत नहीं है।'
गिआन खंड महि गिआनु परचंड। तिथै नाद विनोद कोउ अनंदु।।
सरम खंड की वाणी रूपु। तिथै घाड़ति घड़ीऐ बहुतु अनूपु।।
ताकीआ गला कथीआ ना जाहि। जे को कहै पिछै पछुताइ।।
तिथै घड़ीऐ सुरति मति मनि बुधि। तिथै घड़ीऐ सुरा सिधी की सुधि।।
'ज्ञान के जगत में जागरण की प्रचंडता है।'
गिआन खंड महि गिआनु परचंड।
वह जो ज्ञान का आयाम हैवहां होशजागरण की प्रचंडता है। उसका बाहुल्य है। उत्तर का नहींशास्त्र का नहींसिद्धांत का नहींहोश का। ज्ञान का अर्थ ही होश है। ज्ञान का अर्थ शास्त्रीय ज्ञान नहींसूचनाएं नहींशब्द नहीं। ज्ञान का अर्थ हैहोश।
'ज्ञान के खंड में ज्ञान की प्रचंडता है। वहां नाद हैविनोद हैकौतुक हैआनंद है।'
शास्त्र की तो बात ही नहीं उठाते। सिद्धांत की तो बात ही नहीं है वहां। वहां उत्तर नहीं है। क्या है वहांनाद है। नाद एक अनुभव है। जैसे-जैसे तुम जागते होजैसे सुबह तुम सोए थे गहरे निद्रा मेंपक्षी गीत गाते रहेऔर तुम्हें सुनायी न पड़े। और फिर तुम जागने लगेनींद टूटने लगी और होश आने लगा और तुमने करवट बदली--आंखें अभी भी बंद हैं--लेकिन पक्षियों के गीत सुनायी पड़ने लगे। सुबह की ताजी हवाएं तुम्हें छूने लगीं। चारों तरफ जो नाद हैवह तुम्हें स्मरण आने लगा। जैसे-जैसे तुम जागोगेवैसे-वैसे ही अस्तित्व का एक नाद हैजो तुम्हें दिखायी पड़ेगा।
ठीक ऐसे ही एक और सुबह है। और एक और जागरण है। अभी तो तुम्हारा सारा जीवन सोया हुआ है। अभी तो तुम नींद में चल रहे हो। अभी तो तुम जो भी कर रहे हो वह बेहोशी में है। लड़ रहे हो बेहोशी मेंप्रेम कर रहे हो बेहोशी में। मिलन,जुदाई सब बेहोशी में हो रहा है।
ऐसा हुआएक गांव के अखबार के संपादक ने शराबियों के खिलाफ एक लेख लिख दिया। शराबी बहुत नाराज हो गए। एक लठैत शराबी लट्ठ ले कर चला संपादक की तलाश करने। वह जा कर अंदर संपादक के कमरे में घुस गया। दुबला-पतला संपादक और यह मुस्टंड लठैत शराबी! डोल रहा है। उसने कहाकहां है संपादक का बच्चाउस संपादक ने कहाआप बैठिए,अभी आते हैं। वह बाहर आयादेखा कि दूसरा लठैत चला आ रहा है। उसने पूछाकहां हैं वह संपादक जीउसने कहाअंदर बैठे हैंआप अंदर चले जाइए। फिर जो अंदर हुआआप जानते हैं।
वही हो रहा है। कोई होश में नहीं है। क्या तुम कर रहे होइसका तुम्हें ठीक-ठीक पता नहीं है। क्यों कर रहे होकरने वाले का ही तुम्हें कोई बोध नहीं है। पर तुम किए जा रहे हो। एक निद्रा में चलते हुए लोगों की भीड़ है। इस भीड़ में दुख न हो तो और क्या होगाइस भीड़ के अंतर-संबंधों में नरक न आ जाए तो और क्या होगा?
नानक कहते हैं, 'ज्ञान के खंड में होश की प्रचंडता है।'
तुम अभी अज्ञान के खंड में हो। वहां बेहोशी की प्रचंडता है। वहां नींद असली तत्व है।
वहां नाद है। जो पहली घटना घटती है ज्ञानी कोवह नाद है। जिसको ओंकार कहा उन्होंने। जिसको नानक कहते हैंएक ओंकार सतनाम। वह नाद का नाम है। यह ओंकार तो सिर्फ प्रतीक है उसको बताने के लिए। क्योंकि अस्तित्व एक गहन संगीत से निर्मित है। अस्तित्व संगीत है। और बड़ा गहन संगीत है। अनाहत संगीत है। कोई उसे पैदा नहीं कर रहा है। किसी चीज से पैदा नहीं हो रहा है। उसका कोई कारण नहीं है। अस्तित्व के होने का ढंग संगीत है। इसलिए तो संगीत में तुम लीन हो जाते हो। और अगर संगीत में तुम लीन होते होतो उसका केवल इतना ही अर्थ होता है कि उस संगीत में कहीं नाद की थोड़ी सी ध्वनिकहीं नाद की थोड़ी परछाईं है।
महान संगीतज्ञ का एक ही अर्थ है कि वह उस नाद को वाद्य में पकड़ ले। उस ओंकार को थोड़ा सा तुम्हारे लिए,तुम्हारी नींद की दुनिया में उतार लाए। संगीत का अर्थ तुम्हारी वासनाओं को उत्तेजित करना नहीं है।
दुनिया में दो तरह के संगीत हैं। एक पूर्वीय संगीत हैजिसकी गहरी से गहरी खोज हिंदुओं ने की है। उन्होंने नाद पर उसको आधारित किया। जब संगीत नाद की तरफ ले जाता हैतो संगीत को सुनते-सुनते ध्यान निर्मित होने लगता है।
और फर्क समझ लेना। ध्यान का अर्थ हैतुम ज्यादा जागने लगोगे। तुम परिपूर्ण होश से भर जाओगे। जैसे एक दीया अचानक भीतर जल जाए। तुमने सुना है कि संगीतज्ञ अपने संगीत से बुझे दीए जला सकता है। तुम बाहर के दीयों का खयाल मत करना। बाहर के दीयों से इसका कुछ लेना-देना नहीं है। तुम बुझे हुए दीए हो। और अगर संगीतज्ञ खुद भी समाधिस्थ है तो ही! क्योंकि वह समाधिस्थ होतो ही ओंकार की ध्वनि को संगीत में पिरो पाएगा और तुम्हारे जगत में ला पाएगा। थोड़ी सी भी झलक ले आएएक बूंद ले आए उस अमृत की तो तुम पाओगे कि तुम जाग गए होतुम होश से भरे होतुम्हारी नींद से किसी ने तुम्हें झकझोर दिया है। और यह संगीत ध्यान बन जाएगा।
फिर एक दूसरा संगीत है ठीक इसके विपरीतजो सुलाता है। जो तुम्हें और तंद्रा में ले जाता है। उस संगीत को सुन कर तुम्हारी वासना जगेगी। इस्लाम ने उसी संगीत के कारण संगीत को वर्जित कर दिया। क्योंकि इस्लाम को पता ही न था कि हिंदुओं ने एक और संगीत खोज लिया हैजो सहस्रार से संबंधित है।
दो संगीत हैं। एक तो कामवासना सेसेक्स सेंटर से संबंधित है। और एक संगीत हैजो सहस्रार से संबंधित है। सहस्रार से संबंधित संगीत तो नाद है। सेक्स सेंटर सेकामवासना से संबंधित संगीत तो केवल वासना को फुसलाना है। इस्लाम को वही पता था। जहां इस्लाम पैदा हुआवहां एक ही संगीत का बोध था कि संगीत लोगों को वासना में ले जाता हैकामवासना में ले जाता हैराग-रंग में ले जाता है। इसलिए इस्लाम ने तो बिलकुल इनकार ही कर दिया कि संगीत को जगह ही नहीं है। मस्जिद के सामने बैंड-बाजा तक मत बजाना।
और यह भी ठीक है। क्योंकि दुनिया में चल रहा निन्यानबे प्रतिशत संगीत तो ऐसा ही हैजो तुम्हें मंदिर में नहीं ले जा सकता। मंदिर से दूर ले जाएगा। पश्चिम में संगीत की हजारों नयी धाराएं हैं। वे सब की सब विकृत हैं। उस संगीत में तुम अपना होश खो दोगे। वह शराब जैसा है। उससे तुम जागोगे नहींतुम उससे और वासना में लीन हो जाओगे। वेश्या उस संगीत का उपयोग करती है। संतों ने भी उस संगीत का उपयोग किया है। संगीत वही है। लेकिन वही व्यक्ति उसको नाद बना सकता हैजिसको नाद का अनुभव हुआ हो।
नानक तो संगीतज्ञ हैं। वे तो बोलते नहींगाते हैं। वे तो उत्तर भी देते हैंतो गीत गा कर देते हैं। और ये गीत कोई बनाए हुए गीत नहीं हैं। ये सहज हैं। किसी ने कुछ पूछा और नानक मरदाना को इशारा करेंगेऔर वह बजाने लगता है। और नानक गीत गाने लगते हैं। गा कर ही उन्होंने कहा है। क्योंकि पूरा अस्तित्व गीत की भाषा को समझता है। और जब कोई व्यक्ति खुद समाधिस्थ होतो उसके संगीत में नाद उतर आता है।
नाद का अर्थ हैवह परम ध्वनिजो अस्तित्व में चुपचाप पैदा हो रही है। जैसे कभी रात के सन्नाटे में तुम्हें सुनायी पड़ती है सन्नाटे की आवाज। ठीक वैसा ही चौबीस घंटे एक नाद चल रहा है। एक रिदम अस्तित्व का है। जब कुछ भी नहीं हो रहा हैतब भी वह चल रहा है। पर उसके लिए तुम्हें बड़ा शांत हो जाना पड़ेतब तुम समझ पाओगे। तुम्हारी भीतर की सब आवाज बंद हो जाएतब तुम समझ पाओगे। अभी तो तुम हजार तरह के बाजार से भरे हो। अभी तुम्हारे भीतर बड़ा शोरगुल है। इसी शोरगुल में तुम्हें जो पसंद पड़ता है संगीतवह भी शोरगुल को बढ़ाने वाला ही होतो ही पसंद पड़ता है। वह भी अराजक होउपद्रव होतुम्हारी विक्षिप्तता को प्रकट करता होतो ही पता चलता है।
मुल्ला नसरुद्दीन के पड़ोस में एक आदमी आलाप भर रहा था। आधी रात को नसरुद्दीन उसके पास गया और उसने कहा कि आपको तो अपने संगीत का कार्यक्रम लंदनमास्कोपेकिंगवहां देना चाहिए। उस आदमी ने कहा कि नसरुद्दीनमैंने कभी सोचा भी नहीं कि तुम संगीत के इतने प्रेमी हो। क्या तुम्हें मेरा संगीत इतना पसंद आता हैउसने कहा कि नहींकम से कम वहां से तुम्हारी आवाज हमें सुनायी न पड़ेगी।
तुम्हारे चारों तरफ जो चल रहा है संगीत के नाम सेवह विसंगीत है। उसकी आवाज तुम्हें सुनायी ही न पड़े तो अच्छा है। तुम वैसे ही विसंगीत से भरे हो। काफी वैसे ही जहर तुममें भरा है। और उस जहर को उठाने की सब चेष्टाएं चल रही हैं। नाच रहे हैं लोगतो वासना को जगाने के लिए। गा रहे हैं लोगतो वासना को जगाने के लिए।
पर जिस चीज से भी वासना जग सकती हैउसी चीज से वासना सो भी सकती है। इसको याद रखना। जो चीज जहर हैवही अमृत हो सकती हैइसको याद रखना। उपयोग पर निर्भर है। उपयोग पर ही परिणाम निर्भर है। जहर औषधि बन जाती है। और जहर मृत्यु भी बन जाती है। जहर मौत से बचाता भी हैमौत में ले भी जा सकता है।
नानक कहते हैंजो पहला अनुभव होता है ज्ञान-खंड में वह नाद है। दूसरा अनुभव विनोद है। यह बड़ी समझ लेने की बात है। क्योंकि तुम सोच ही नहीं सकते कि संत और विनोद का क्या संबंधविनोद का मतलब है कि जिंदगी गंभीर नहीं रह जाती है। एक हंसी-खुशी हो जाती है। विनोद का अर्थ हैजिंदगी एक हल्का आनंद हो जाती है। निर्भारजिसमें कोई वजन नहीं। तुम साधु-संतों को देखते होजो गंभीर हैंबड़े चेहरे वाले हैं। जिनके चेहरे पर ऐसा लगता है कि जैसे दुनिया भर की मुसीबत इन्हीं के ऊपर आ पड़ी है।
नानक कहते हैंजिसने नाद सुन लियावह कैसे उदास होगाउसके जीवन में उदासी नहीं होगीविनोद होगा। वह हंसेगा। वह हंस सकेगा। वही हंस सकता है। तुम तो हंसोगे कैसेतुम्हारी तो हंसी भी झूठी है। तुम्हारे प्राणों में प्रफुल्लता नहीं है। तुम्हारे होठों पर हंसी कैसे होगीजिसने जानावह हंस सकता है। वह ही हंस सकता है।
और नानक कहते हैंजिसने नाद को पहचान लिया उसके जीवन का ढंग विनोद का होगा। उसके जीवन में तुम गंभीरता न पाओगे। प्रामाणिकता पाओगेगंभीरता न पाओगे। उसके जीवन में तुम हंसी-खुशी पाओगेउदासी न पाओगे। उसकी आंखों में कालिमा न होगी। उसकी आंखों में एक उत्सव होगा।
तीसरी चीज है कौतुक। उसके जीवन में विस्मय होगाउत्तर नहीं। उत्तर वह जानता नहीं। जो उत्तर दूसरे भी जानते हैंवह भी उसके लिए उत्तर न रहे। उसका कौतुक जग गया है। वह आश्चर्य से भरा है। वह छोटे बच्चे कि भांति पुलकता है। हर चीज रहस्य बताती है। वह जहां भी देखता हैपाता है अनंत रहस्य है। कहीं कोई उत्तर नहीं है। कहीं भी उत्तर मिल जाएअहंकार को पैर रखने की जगह मिल गयी। और जब कहीं भी कोई उत्तर नहीं मिलता तो अहंकार अपने आप विसर्जित हो जाता है। जगह न बची खड़े होने की।
रहस्य है! रहस्य का अर्थ हुआ कि तुम्हारे हाथ के भीतरतुम्हारी मुट्ठी के भीतर कुछ भी नहीं आ सकता है। हांतुम चाहो तो रहस्य के भीतर जा सकते हो। रहस्य को तुम मुट्ठी में कब्जा नहीं कर सकते। तिजोड़ी में बंद नहीं कर सकते। शास्त्र में कैद नहीं कर सकते। रहस्य मुट्ठी में नहीं आता। उस पर कोई नियंत्रण नहीं हो सकता। हांतुम चाहो तो उसमें जा सकते हो। जैसे कोई सागर में उतर जाएऐसा कोई रहस्य में उतर सकता है। लेकिन मुट्ठी में बंद नहीं होता रहस्य। रहस्य आकाश जैसा है।
तो नानक कहते हैंपहला तो नादविनोदकौतुक और आनंद।
विनोद आनंद की सतह है। और आनंद विनोद की गहराई है। विनोद सतह हैजैसे लहरें उठती हैं सागर में। और आनंद सागर की गहराई है। मुस्कुराहटप्रसन्नताउस आनंद की पुलकें हैं जो तुम्हारे ओंठों तक आ जाती हैं। तुम हंस सकते हो,क्योंकि तुम्हारे भीतर परम आनंद भरा है। विनोद सतह हैआनंद गहराई है। और जब आनंद विनोद से जुड़ता है तो जीवन में परम धन्यता आ जाती है।
तुम्हारा विनोद भी रुग्ण है। जब तक कोई गंदी मजाक न करेतुम हंस भी नहीं सकते। तुम्हें हंसने के लिए भी कोई गंदगी चाहिए। इसलिए तो दुनिया में नब्बेबल्कि निन्यानबे प्रतिशत मजाक सेक्स से संबंधित होती हैंगंदी होती हैंअश्लील होती हैं। जब तक कोई अश्लील बात न कहेतुम हंस भी नहीं सकते। तुम्हारी हंसी भी रुग्ण है। जब तक कोई आदमी रास्ते पर गिर ही नहीं पड़ेपैर न फिसल जाए केले के छिलके परतब तक तुम हंस ही नहीं सकते। जहां करुणा चाहिए थीवहां तुम्हें हंसी आती है। जहां उस आदमी को सहारा देना थावहां तुम व्यंग करते हो। तुम्हारा हंसना रुग्ण है। तुम्हारा हंसना स्वस्थ नहीं है।
एक आदमी अगर गिर पड़ा है तो हंसने जैसा क्या हैउसको सहारा चाहिएलेकिन तुम हंस रहे हो। क्योंक्योंकि तुम्हारे भीतर तुम दूसरों को गिराना चाहते हो हर हालत में। और जिनको तुम ज्यादा गिराना चाहते होअगर वे गिरेंगे तो तुम ज्यादा हंसोगे। समझो कि एक भिखारी गिर जाएतुम ज्यादा न हंसोगे। इंदिरा गांधी गिर जाए तो तुम बहुत खिलखिला कर हंसोगे। एक भिखारी गिराइसमें क्या हंसने की बात हैगिरा ही हुआ था। उसको तुमने गिराने का कभी सोचा ही न था। लेकिन एक अचेतन वासना है कि इंदिरा गिर जाएतो तुम्हें हंसी आएगी। नौकर गिरे तो ज्यादा न हंसोगेमालिक गिर जाए तो हंसोगे।
तुम्हारी अचेतन हिंसा ही तुम्हारी हंसी तक में भरी है। तुम्हारा हंसना तक जहर है। इसलिए तुम्हारा विनोद विनोद नहीं हैव्यंग है। और व्यंग और विनोद का वही फर्क है। कडुवा है तुम्हारा विनोद। उसमें दंश है। कांटे हैंफूल नहीं हैं।
एक संत भी हंसता है। उसकी हंसी में दंश नहीं हैकांटे नहीं हैं। और अक्सर तो वह अपने पर हंसता है। क्योंकि वह अपनी ही हालत को देखता है। जब वह तुम पर भी हंसता है तब भी वह अपने पर ही हंसता है। क्योंकि तुममें भी वह अपनी ही झलक देखता है। जब एक आदमी गिरता हैतब वह आदमियत को गिरते देखता हैआदमी को गिरते नहीं। तब वह जानता है कि आदमी असहाय हैहंसी योग्य हैरिडिक्युलस है। कितनी अकड़ कर चला जा रहा थाटाई-वाई लगायी हुई थी। सब तरह सजा-बजा था। और एक छिलके ने गिरा दिया! एक केले के छिलके ने मजाक कर दी!
अगर वह इस आदमी को देखता हैतो उसे दिखायी पड़ती है आदमी की असहायहेल्पलेसनेस की अवस्था। कि कितना कमजोर है आदमी और अकड़ कितनी! एक केले का छिलका गिरा देता हैऔर हिमालय पर चढ़ने की अकड़ ले कर चलता है आदमी। परमात्मा को पराजित करने का खयाल रखता हैकेले का छिलका गिरा देता है। वह अगर हंसता हैतो मनुष्यता की असहाय अवस्था पर हंसता है। अपनी असहाय अवस्था पर हंसता हैलज्जा से। लेकिन किसी की निंदा सेकिसी को गिराने के भाव से नहीं। उसका विनोद है। वह भीतर आनंदित है। और उसके आनंद की लहरेंउसके ओठों तक आ जाती हैं।
'लज्जा या शीलज्ञान-खंड की वाणी रूप है।'
जितना-जितना ज्ञान गहन होता हैजागरूकता बढ़ती हैउतनी-उतनी लज्जा।
नानक कहते हैंसरम खंड की वाणी रूपु। और वह जो लज्जा हैवही वाणी है।
बुद्धपुरुष झिझक कर बोलते हैं। बुद्धू टेबल ठोंक कर बोलते हैं। इसलिए बुद्धू बहुत से अनुयायी इकट्ठे कर लेते हैं। क्योंकि ये अनुयायी तो देखते हैं कि कौन कितने जोर से बोल रहा है। अगर कोई आदमी झिझक कर बोल रहा हैतो तुम उसके पीछे जाओगे ही नहीं। कि यह आदमी अभी खुद ही संदिग्ध हैतुम समझोगे। वह संदेह के कारण नहीं झिझक रहा हैवह लज्जा के कारण झिझक रहा है। वह इसलिए झिझक रहा है कि कहना कितना मुश्किल है!
बुद्ध के पास बहुत लोग आते थे नए-नए सवालअलग-अलग सवाल ले कर। बुद्ध जवाब तो कम देते थे। बहुत थोड़े सवालों के जवाब देते थे। खास सवालों के तो जवाब देते ही नहीं थे। क्योंकि खास सवालों का कोई जवाब ही नहीं। सिर्फ गैर-खास सवालों का जवाब हो सकता है। जो मुसीबत आदमी ने खुद पैदा की हैउसका जवाब हो सकता है। लेकिन जो रहस्य परमात्मा का हैउसका कोई जवाब नहीं।
तो बुद्ध चुप रह जाते। बहुत लोग यही सोच कर लौट जाते कि अभी इसे ही पता नहीं हैपता होता तो बोलता। तुम चुप्पी को समझ ही न पाओगे। वह लज्जा जो बुद्ध में हैबहुत कम लोगों में रही है। तो बुद्ध के समय भी बहुत से मतवादी थेजो अकड़ कर जवाब देते थे। लोग उनके पीछे इकट्ठे हो जाते। वे भी समझाते थे लोगों को कि पूछ लो यह सवाल जा कर। अगर ज्ञान हो गया है तो जवाब चाहिए। तुम भी सोचते हो यही कि जिसको ज्ञान हो गयाउसके पास सब जवाब होने चाहिए।
जिसको ज्ञान हो जाता हैउसके सब जवाब खो जाते हैं। उसके पास कोई जवाब नहीं बचता। उसे बड़ी लज्जा जाती है कि क्या तुमसे कहेउसे लज्जा आती है कि क्या तुम पूछ रहे होइसका भी तुम्हें पता नहीं।
रास्ते पर चलते आदमी ने मुझे पकड़ लिया है कई बारऔर कहा कि ईश्वर हैरास्ते पर मैं चला जा रहा हूं। ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफार्म पर हूं। कोई आदमी बीच में रोक लेता हैजरा एक मिनट। ध्यान क्या है?
इनको क्या कहा जाएये क्या पूछ रहे हैंइसका इन्हें पता नहीं है! ये उत्तर चाहते हैं। अगर इन्हें उत्तर दे दिया जाए तो उत्तर ये ऐसा चाहते हैंजैसे दो और दो चार।
काशजिंदगी गणित होती! बड़ा आसान हो जाता। जिंदगी गणित नहीं है। जिंदगी एक काव्य हैजिसको समझने की क्षमता चाहिए। जिसे मौन में सुनने की योग्यता चाहिए। और काव्य के उत्तर गणित जैसे दो और दो चार जैसे नहीं हैं। काव्य तो विस्मय जगाता है। वह तुम्हें उठाता है तुम जहां हो वहां से। वह तुम्हें उत्तर दे कर वहीं स्थापित नहीं करता। वह तुम्हारी जड़ों को उखाड़ता है और तुम्हें नयी यात्रा पर ले जाता है। विस्मय से और विस्मय की ओर।
नानक कहते हैं, 'इसका अंत ही नहींअंत ही नहीं है।'
'लज्जा या शील वाणी रूप हैं।'
बुद्ध चुप रह जाते हैं। जब कोई पूछता हैईश्वर हैतो बुद्ध चुप रह जाते हैं। इस कारण दो भ्रांतियां पैदा हुईं। हिंदुओं ने तो समझा कि इस आदमी को पता ही नहीं है। क्योंकि पता होता...गांव के साधारण पंडित से पूछोवह कहता है कि हां,ईश्वर है। और प्रमाण देता है। जब हमारा पंडित प्रमाण दे देता हैतो यह आदमीगांव का साधारण पंडित जानता है!
मैंने सुना कि ऐसा हुआ कि एक मूढ़ देश में एक महामूढ़ नेता हो गया। वह प्रधानमंत्री बन गया। वह बोल लेता था। भाषण करने में तेज था। नेता होने के लिए उतनी ही जरूरत है। और कोई योग्यता चाहिए भी नहीं। वह काफी चिल्ला-चिल्ला कर बोलता था और प्रभावित कर देता था आवाज से। और जब कोई इतना चिल्ला कर बोलता हैतो लोगों को भरोसा आ जाता है कि इतना चिल्ला कर बोल रहा हैतो कुछ पता ही होगा। पढ़ा-लिखा बिलकुल नहीं था।
मुसीबत तो तब आयी जब वह प्रधानमंत्री हो गया। क्योंकि नियम यह था कि प्रधानमंत्री भाषण न देपढ़ कर बोले। तो पढ़ तो सकता ही नहीं थाऔर आदमी होशियार थाऔर नेता होने के लिए चालाकी तो चाहिए ही। तो उसने सोचाकोई हर्जा नहीं! तो वह कोई भी कागज रख लेता था। अखबार की कटिंग काट लीरख ली। भाषण तो जो उसे देना था वही देता था,लेकिन वह उसमें से पढ़ कर देता था। पढ़ा-लिखा तो था नहींतो अक्सर कभी उलटा भी पकड़ लेता था।
ऐसा हुआ कि कोई परदेश से आदमी आया थाकिसी का मेहमानउसने इसका व्याख्यान सुना। वह हैरान हुआ। क्योंकि एक तो अखबार की कटिंग रखे हुए था पुरानी कोई। और वह भी उलटी पकड़े था। तो उसने खड़े हो कर कहा कि यह तो हद हो गयी! यह आदमीउसमें जो लिखा हैवह तो पढ़ ही नहीं रहा है। और पढ़ भी नहीं सकताक्योंकि उसको उलटी रखे हुए है।
पर नेताजैसे कि नेता चालाक होते हैं। गांव के लोगों को बात जंची। उन मूढ़ों को बात जंची कि अरे! यह बिलकुल बेपढ़ा-लिखा आदमी है। इसको यह भी पता नहीं कि सीधा...नेता ने कागज नीचे रख कर कहा कि सुनोजिसको पढ़ना आता है उसको क्या सीधा और क्या उलटायह गांव के लोगों को बिलकुल जंची कि बात बिलकुल ठीक हैजिसको पढ़ना ही आता है। उस नेता ने कहातुमने सुनी है कहावत--नाच न आवै आंगन टेढ़ा। अरे आंगन टेढ़ा होने से क्या होता हैनाच आना चाहिए। पढ़ना आना चाहिएकागज कैसा ही हो! मैं उसको किसी भी तरह रखूंहर हालत में पढ़ सकता हूं। यह आदमी गैर पढ़ा-लिखा है। और वह आदमी अब भी नेता है। गांव के लोगों को जंच गयी बात।
बुद्ध से लोग पूछतेईश्वर हैवह चुप रह जाते। तो एक तो यह भ्रांति पैदा हुई कि इन्हें पता नहीं है। और दूसरी यह भ्रांति पैदा हुई कि ईश्वर हैनहीं इसलिए बुद्ध चुप हैं। हिंदुओं ने समझाइस आदमी को पता नहीं है। और बौद्धों ने समझा,जो बुद्ध के अनुयायी थेकि ईश्वर है नहींइसलिए बुद्ध चुप हैं। नहीं तो क्यों चुप रहेंइसलिए बुद्ध को लोग नास्तिक समझते हैं। खुद उनके मानने वाले बुद्ध को नास्तिक समझते हैं। और इससे महान आस्तिक कभी जमीन पर हुआ नहीं।
नानक की बात से तुम्हें समझ में आ जाएगा: लज्जा वाणी है। जब तुम पूछते होईश्वर हैतो बुद्ध चुप रह जाते हैं। चुप रह जाते हैं कि कैसे कहेंकिस मुंह से कहेंकौन कहेरहस्य इतना बड़ा है कि कहा नहीं जा सकता है। बुद्ध चुप रह कर कुछ कह रहे हैं और तुम समझ ही नहीं पा रहे हो। या तुम जो भी समझ पा रहे होवह गलत है।
नानक कहते हैं, 'उसमें जो रचना होती हैवह अत्यंत अनूप और अनुपम है।'
उस लज्जा में जो बोध की नयी-नयी रचनाएं होती हैंनयी-नयी तरंगें आती हैंवे अनुपम हैं। अत्यंत अनूठी हैं। उनका कोई जोड़ नहींअद्वितीय हैं।
'उसकी चर्चा शब्दों में नहीं की जा सकती। और जो ऐसा करने का प्रयास करता हैवह पीछे पछताता है।'
क्यों पीछे पछताता हैजो प्रयास करता हैक्योंकि जैसे ही शब्द में कोई बात बोली जाती हैवैसे ही लगता है कि जो कहना था वह तो कहा नहीं गयायह तो कुछ और हो गया। जो कहना था वह तो पीछे छूट गया। और जब वह सुनने वाले की आंखों को देखता हैतब उसे लगता हैजो कहना था वह तो पहुंचा ही नहीं। नब्बे प्रतिशत तो पहले ही छूट गयाशब्द जब बनाया। और दस प्रतिशत जो थोड़ा बहुत शब्द में थावह भी सुनने वाले को नहीं पहुंचा। उसने कुछ और ही सुना है। तुमने कुछ और ही कहा था। बुद्ध कुछ और ही कहते हैंअज्ञानी कुछ और ही सुनते हैं। और जो अज्ञानी सुनते हैंउस पर संप्रदाय निर्मित होते हैं। इसलिए बुद्धों से उन संप्रदायों का बिलकुल संबंध टूट जाता है। कोई संबंध नहीं रह जाता।
इसलिए पीछे पछताता है। कि जो कहेगावह पछताएगा। इसलिए जिन्होंने कहने की भी कोशिश की हैउन्होंने भी निरंतर साथ में यह कहा है कि तुम शब्द को मत पकड़ लेना।
अब नानक ने ही यह कहाअब वे पछता रहे होंगे। सिक्खों को देखेंगेपछताएंगे। यह कभी सोचा भी न होगा कि यह जमात खड़ी होगी। बुद्ध पछता रहे हैं कि जो बौद्धों की जमात खड़ी हुई हैयह कभी सोचा ही न होगा। महावीर पछता रहे हैं। ये लोग सब मोक्ष में मिलते होंगे और अपना-अपना रोना रोते होंगे। रोएंगे ही।
क्योंकि सुन कर वह बात समझी नहीं जा सकती। सुनने वाला शब्द पकड़ लेता है। फिर शब्द को ढोता है। फिर शब्द के आसपास संप्रदाय खड़ा होता है। फिर वह संप्रदाय चलता है हजारों-हजारों साल तक। और हजारों तरह की भूलें उस संप्रदाय के कारण पैदा होती हैं और हजारों तरह की विकृतियां। वह जमीन पर एक घाव की तरह छूट जाता हैमनुष्य की चेतना पर एक बीमारी की तरह।
'जो ऐसा कहने का प्रयास करता हैवह पीछे पछताता है। वहीं स्मृतिमतिमन और बुद्धि की रचना होती है।'
उस ज्ञान-खंड मेंजहां होश जगता हैवहीं से स्मृति की धाराएंमतिमन और बुद्धि की रचना होती है। वहीं चेतना के सभी रूप ढलते हैं।
'वहीं देवता और सिद्ध की सुधि या मनीषा गढ़ी जाती है।'
उस होश में यह सब दिखायी पड़ता है। ये सारे रूप। जैसे मिट्टी से कोई हजारों चीजें बनाएमूर्तियां बनाएऐसे ही चेतना के सब रूप हैं। बुद्धिमनसुधिस्मृतिमनीषाप्रतिभा सब चेतना के रूप हैं।
लेकिन जब तुम जाग कर इनके ऊपर उठते होतब तुम्हें पता चलता है कि ये सब तो चेतना के ही रूप हैं। और इनसे जो भी जाना जाता हैवह सीमित होगा। क्योंकि रूप से तुम अरूप को नहीं जान सकते। मतिबुद्धिसुधिप्रतिभा इन सब के पीछे जो अरूप छिपा हैवह है जागरण। वह है बोध। वह है होश। वह है चेतना।
उस अरूप को तुम पकड़ो और इन रूपों को भीतर छोड़ दो। जैसे ही तुम उस अरूप का धागा भीतर पकड़ लेते होवैसे ही सारे जगत में निराकार की पहचान शुरू हो जाती है। बुद्धि से तुम जो भी जानोगेवह सीमित होगा। साकार होगा। बुद्धि तो ऐसे ही है जैसे कोई घर की खिड़की पर खड़ा हो कर आकाश को देखे। तो खिड़की का जो चौखटा हैआकाश उतना ही दिखायी पड़ेगाजितना चौखटा है।
चेतना बहुत रूप लेती है। जैसे पदार्थ ने बहुत रूप लिए हैंकहीं चट्टान हैकहीं बादल हैकहीं बर्फ हैकहीं आकाश है। जैसे पदार्थ ने अनंत रूप लिए हैंऐसे ही चेतना ने भी अनंत रूप लिए हैं। कहीं बुद्धि हैकहीं सुधि है। बुद्धिमान में बुद्धि है,पंडित में बुद्धि है। सुधिमान मेंसाधु में सुधि है। स्मरण हैसुरति है। जो लोग बड़ी याददाश्त रखते हैंचाहे उनमें बुद्धि न होस्मृति होती है।
अक्सर ऐसा होता है कि बहुत बुद्धिमान लोगों में स्मृति नहीं होती। और बहुत स्मृतिवान लोगों में बुद्धि नहीं होती। ऐसे बहुत से प्रमाण हैंजहां बड़ी स्मृति के लोग बड़े बुद्धू पाए गए। क्योंकि स्मृति का काम अलग है। जो है उसे जान लियाउसकी याददाश्त। बुद्धि का काम दूसरा है। जो नहीं जाना हैजिससे कोई पहचान नहींउसमें से रास्ता बनाना। दोनों अलग-अलग हैं। स्मृति अतीत हैऔर बुद्धि की खोज भविष्य में है।
और अब तो वैज्ञानिक कहते हैं कि बहुत स्मृति हो तो सारी चेतना उसी में जकड़ जाती है। तो बुद्धि ज्यादा नहीं हो पाती। और अभी सारी शिक्षण-संस्थाएं स्मृति पर ही बल देती हैं। इसलिए अगर दुनिया में बड़ा बुद्धूपन है तो कोई आश्चर्य नहीं। क्योंकि स्मृति का शिक्षण होता है। बुद्धिमत्ता का कोई शिक्षण नहीं होता। तो एक बच्चा पढ़-लिख कर लौट आता है,बिलकुल जड़ हो कर लौट आता है। सौभाग्यशाली हैं वे लोगजो विश्वविद्यालय से अपनी बुद्धि बचा कर लौट आते हैं। नहीं तो नष्ट हो ही जाती है। याद करते-करतेकरते-करते याद ही पकड़ जाती है।
स्मृति अलग हैबुद्धि अलग है। प्रतिभा और ही अलग बात है। प्रतिभा का अर्थ हैसहज जीवन को जानने और पहचानने की क्षमता। बिना किसी तर्क के जीवन के उत्तर की झलक पा लेने की क्षमता का नाम प्रतिभा है। अगर तुम बड़े से बड़े वैज्ञानिक आइंस्टीन से पूछो तो वह यही कहेगाजो भी मैंने जाना वह बुद्धि से नहीं जानाप्रतिभा से। उसके लिए कोई उत्तर नहीं है। अनेक-अनेक रूपों में वह प्रतिभा घटित होती है।
मैडम क्यूरी खोज कर रही थी--जिसके लिए उसको नोबेल प्राइज मिला--वह थक गयी वर्षों तक खोज करतेकुछ न हुआ। और एक रात नींद में उठ कर टेबल पर जा कर नींद में ही उसने उत्तर लिख दिया। फिर वापस सो गयी। सुबह तो वह हैरान ही हुई कि उत्तर आया कहां सेक्योंकि जब तक उसे याद हैशाम तक वह परेशान थीउत्तर नहीं था। तब उसे धीरे-धीरे याद आया कि जैसे उसने रात एक सपना देखा। वह उठी और सपने में उसने कुछ लिखा था। तब उसे अपने अक्षर भी पहचान आ गए। और रात में उसने उत्तर लिख दियाजो दिन में खोज-खोज कर थक गयी थी। यह प्रतिभा है। सभी कवियों का यह खयाल है कि जब तक तुम कोशिश करोकुछ नहीं होता। गीत उतरता है। वह प्रतिभा का हिस्सा है।
लेकिन नानक कहते हैंये सब--मतिस्मृतिमनबुद्धिप्रतिभासुधि--सब खेल हैं चेतना के। अलग-अलग ढांचे हैं। इन ढांचों से तुम जो भी जानोगेवह सीमित होगा। इन ढांचों के भी ऊपर जाना है। एक को ही जानना है बाहरएक को ही जानना है भीतर। और जब तुम एक को भीतर पहचानोगेतभी तुम एक को बाहर पहचानोगे। क्योंकि भीतर जब तुम एक होओगेतभी बाहर की एक की पहचान आ सकती है।
और जब तुम एक भीतरएक बाहर को पहचान लेते होतो दो नहीं बनते। अचानक तुम पाते हो कि जो भीतर हैवही बाहर है। तुम अचानक पाते हो कि बाहर भीतर भी फासला हमारा निर्मित किया हुआ है। जो आकाश बाहर है तुम्हारे घर के,वही भीतर है। दीवालें तुमने बना रखी हैं। द्वार-दरवाजे तुमने लगा रखे हैं। आकाश को तुम खंडित नहीं कर पाते। तुम सोचते हो कि आकाश खंडित हो गयाकि तुमने दीवाल खड़ी कर ली तो आकाश दो टुकड़ों में हो गयाआकाश अखंड है। तुम्हारी दीवाल बने न बनेआज हैकल गिर जाएगीआकाश जैसा है वैसा ही रहेगा।
जैसे ही तुम एक को भीतरएक को बाहर पहचानते होदोनों गिर जाते हैं। अद्वैत का जन्म होता है। ज्ञान-खंड की जो आखिरी ऊंचाई हैवह अद्वैत का अनुभव है। एक का अनुभव है।

आज इतना ही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें