शनिवार, 5 अगस्त 2017

अथातो भक्‍ति जिज्ञासा-भाग-2 - प्रवचन-14

चौदहवां प्रवचन
24 मार्च 1978;
श्री रजनीश आश्रम, पूना।

1--क्या धरती पर स्वर्ग उतारा जा सकता हैक्या इस बार हम कुछ नये की आशा संजो सकते हैं?

2--कान्हा! क्या होली नहीं खेलोगे?


3--कुंड़लिनी या सक्रिय ध्यान में ऊर्जा जाग्रत होने पर उसे नाचकर क्यों खत्म कर दिया जाता है?

4--क्या राजनीति अध्यात्म के विपरीत है?

5--एक ध्यान— अनुभव पर प्रकाश डालने हेतु भगवान से निवेदन। आपसे और आश्रम से मेरे    दूर रखे जाने में राज क्या है?


6--आपको सुन—सुनकर भक्ति का रोग लग गया है। अब धैर्य नहीं रखा जाता है। आकांक्षा  होती   है सब अभी हो जाए।







पहला प्रश्न :


क्या धरती पर स्वर्ग उतारा जा सकता हैक्या भविष्य में कभी एक स्वस्थमहत्वाकाक्षाओं और उत्तेजनाओं से मुक्त और प्रेमपूर्ण समाज का निर्माण हो सकता हैअतीत का अनुभव तो यही कहता है कि मुक्त पुरुषों के पास कुछ मुट्ठी भर लोग मुक्ति को प्राप्त हुए और शेष समाज वैसा का वैसा ही बना रहा। आप कुछ अनूठे अवश्य हैंआपका प्रयोग भी बहुत मौलिक और क्रांतिकारी है। आप कहते हैं मनुष्यता भी प्रौढ़ हुई है। क्या इस बार हम कुछ नये की आशा संजो सकते हैं?


अरुण,
पृथ्वी पर स्वर्ग उतारने की कोई जरूरत नहीं हैपृथ्वी स्वर्ग है। बस जागने की जरूरत है। स्वर्ग कहीं से लाना नहीं हैन ही स्वर्ग निर्मित करना हैस्वर्ग में हम जी रहे हैंलेकिन सोए हुए हैं। हमारे चारों तरफ स्वर्ग का उल्लास प्रवाहित है। स्वर्ग की रंगरलियां चल रही है। लेकिन आदमी मूर्छित है। वह अपने मन में खोया है।
मन यानी नींद। मन यानी मूर्च्छा। चूंकि हम मन में खोए हैंइसलिए उसे नहीं देख पाते हैं जो मौजूद है। जो सामने खड़ा हैउससे वंचित रह जाते हैं। नहीं तो ऐसे कैसे हो सकता था कि कुछ लोग—कोई बुद्धकोई महावीरकोई कृष्णकोई कबीरकोई शांडिल्यकोई नारदयहीं रहते हुए स्वर्ग को उपलब्ध हो गए! ऐसा तो नहीं हो सकता कि एक टुकड़ा स्वर्ग का बुद्ध के लिए उतरा होगा पृथ्वी पर। बुद्ध के लिए उतरता तो कम से कम जो बुद्ध के पास थे उनको भी दिखायी पड़ता। नहीं,ऐसा हुआ कि और सब सोए रहेकोई एक व्यक्ति जाग गया। जो जाग गयावह स्वर्ग में प्रविष्ट हो गया।
जग़ारण स्वर्ग का द्वार है।
जागो तो तुम पाओगे कि स्वर्ग में ही थे। सदा से स्वर्ग में थे। और यह अनुभव तुम्हें रोज भी होता है। रात सो जाते हो,याद भी नहीं रह जाती कि कहां सोए होकिस घर में सोए होकौन पत्नी हैकौन पिता हैकौन मां हैकौन भाईकौन बहन;क्या धंधाक्या व्यवसायशिक्षितअशिक्षितअमीरगरीबसब खो जाता है। सो गये तो बिलकुल भूल गये। सुबह जाग कर फिर सब याद आ जाता है।     स्वर्ग पुनर्स्मरण है।
हर बच्चा स्वर्ग में पैदा होता है। फिर हम उसे भुलाने की कोशिश करते हैं। फिर हम उसे अपने नर्क की दीक्षा देते हैं। उस दीक्षा को हम संस्कार कहतेसंस्कृति कहतेसमाज कहतेधर्म कहते। हमने बड़े प्यारे नाम रखे हैं उस दीक्षा के। दीक्षा का मूल सार इतना है कि बच्चे से उसका स्वर्ग छीन लो। उसकी सरलता छीन लो। उसका निर्दोष— भाव छीन लो। उसकी आंखों की ताजगी छीन लो। उसके चित्त का जो दर्पण जैसा निश्छल रूप हैउसे नष्ट कर दोभर दो कूड़े—करकट से।
बच्चा पैदा होता है तो न हिंदू होता हैन मुसलमानन ईसाईन जैन। बनाओ उसे जल्दी हिंदू, मुसलमानजैनईसाई,बौद्ध। कहीं देर न हो जाए! उसे कुछ पता नहीं होता क्या बुराक्या भला। जल्दी उसे सिखाओ कि उसे बुरे— भले का पता हो जाए! उसे कुछ पता नहीं है— भविष्य काअतीत का। उसे समय की भाषा सिखाओ! उसे अतीत की याददाश्तें सिखाओउसे भविष्य की आकांक्षा एं दो। उसे कुछ पता नहीं है कि महत्वाकाक्षी होना चाहिए। उसे दौड़ में लगाओ। उससे कहो—तुझे प्रथम आना है। उसे सिखाओ कि दूसरों की गर्दन काटनी है। उसे सिखाओ कि अपने जीने के लिए यह बिलकुल जरूरी है कि दूसरों की गर्दन काटी जाएं। उसे सिखाओ कि दूसरों के सिरों की सीढ़िया बनाओ और चढ़ते जाओ। उसी सीढ़ी चढ़ना सिखाओ। कहां पहुंचेगायह कुछ पता नहीं है—कोई कभी उस सीढ़ी से कहीं पहुंचा हैइसका भी पता नहीं है—मगर चढ़ते जाओ और चढ़ते जाओ। धन तो और धनपद तो और पद। और की दीक्षा हम देते हैं।
और की दीक्षा नर्क की दीक्षा है।
जितना हैउससे तृप्त मत होना। जो पास होउसकी फिक्र मत करनाजो दूर हैउसकी फिक्र करना। जो मिलेउसको भूल जानाजो न मिलेउसके सपने देखना। और क्या नर्क है! असंतोष नर्क है। संतोष स्वर्ग है। जो हैबहुत हैजो हैबहुत खूब हैजो हैबहुत से ज्यादा हैजरूरत से ज्यादा है। और की जहा आकांक्षा नहीं हैजो मिला है उससे जो अनुगृहीत हैवह स्वर्ग में है। हर बच्चा स्वर्ग में है। इसलिए तुम देखते होकोई बच्चा कुरूप नहीं होता।
सब बच्चे सुंदर होते हैं। स्वर्ग में कोई कुरूप कैसे हो सकता हैसब बच्चे सुंदर पैदा हो जाते हैं। सुंदर ही पैदा होते हैं। फिर धीरे— धीरे कुरूप होने लगते हैं। फिर हिंदू , फिर मुसलमानफिर ईसाईफिर हजार तरह के अहंकार और हजार तरह की सीमाएं और हजार तरह के बंधन और उनका चित्त संकीर्ण होता हैसंकीर्ण होता जाता है। फिर एक कारागृह रह जाता है। फिर सभी लोग कुरूप हो जाते हैं। उस कुरूपता का नाम नर्क है।
तो पहली बात तो तुम्हें याद दिला दूं कि स्वर्ग कहीं से लाना नहीं हैस्वर्ग आया हुआ है। हम स्वर्ग में पैदा हुए हैं। यह सारा अस्तित्व स्वर्ग है। नर्क कहीं है ही नहीं। सिवाय आदमी की भ्रांति के नर्क कहीं भी नहीं है। दुख आदमी का सृजन है। परमात्मा से केवल सुख की धारा ही बह रही है। हम बड़े कुशल हैंहम सुख को दुख बना लेने में कुशल हैं। हम फूलों से काटे ढाल लेते हैं। जहां अहोभाव होना चाहिएवहा हम शिकायतें खड़ी कर लेते हैं। जहा झुकने की धारा बहनी चाहिए वहा हम अकड़ कर खड़े हो जाते हैं और सूख जाते हैं। गलती हमारी हैपृथ्वी की कोई गलती नहीं है। पृथ्वी सवा ग सुंदर है।
इसीलिए यह हो सका कि जो जाग गयावह स्वर्ग में प्रविष्ट हो गया। बुद्ध यहीं स्वर्ग में रहे। मैं यहीं स्वर्ग में हूं। तुम भी उसी दुनिया में होमैं भी उसी दुनिया में हूं हम कहीं अलग— अलग दुनियाओं में नहीं हैंपर मेरे देखने का ढंग औरतुम्हारे देखने का ढंग और। तो स्वर्ग देखने के ढंग की बात है। नर्क भी देखने के ढंग की बात है। हमारी दृष्टि बदलनी चाहिए। दृष्टि ही सृष्टि है। उससे ही हम सृजन करते हैं।
जाओ और तुम स्वर्ग में प्रविष्ट हो जाओगे। और स्वर्ग तुममें प्रविष्ट हो जाएगा।
दूसरी बातसमाज कभी स्वर्ग में हो पाएगा या नहींकहना मुश्किल है। होना चाहिएमगर हो पाएगा या नहींकहना मुश्किल है।
क्यों
क्योंकि मनुष्य स्वतंत्र है। स्वर्ग जबरदस्ती थोपा नहीं जा सकता। यह ऐसी कोई बात नहीं है कि आशा दे दी कि बस अब स्वर्ग हो जाए! यह प्रत्येक व्यक्ति को निर्णय लेना पड़ता है कि मैं दुखी जीना चाहता हूं या सुखी जीना चाहता हूं। यह आत्म—निर्णय है। यह कोई सरकारी आज्ञा नहीं हो सकती कि एक दिन तय कर लिया—जैसे कि हमने तय कर लिया कि इस दिन स्वतंत्रता हो गयीदेश स्वतंत्र हो गयाइस दिन देश लोकतंत्र बन गया और देश लोकतंत्र बन गयाऐसी कोई बचकानी बात नहीं है कि एक दिन हमने तय कर लिया कि फलां तारीख को फलां सन एक जनवरी को घोषणा हो जाएगी कि अब हम स्वर्ग में प्रवेश कर गये। इस तरह घोषणाओं से नहीं होनेवाला है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने निजी अस्तित्व में निर्णय लेना पड़ता है कि मैं क्या स्वर्ग या नर्कयह प्रत्येक व्यक्ति की आंतरिक स्वतंत्रता है। इस स्वतंत्रता में गरिमा है। और खतरा भी है।
थोड़ा समझो—
अगर स्वर्ग अनिवार्य होतो स्वतंत्रता नष्ट हो जाएगी। अगर स्वर्ग ऐसा हो कि उससे अलग होने का उपाय ही न होकि तुम्हें स्वर्ग में होना ही पड़ेतुम लाख उपाय करो तुम दुखी न हो सकोतो वह सुख भी सुख नहीं रह जाएगा। उसमें स्वतंत्रता खो गयी। और स्वतंत्रता सुख की एक अनिवार्य आधारशिला है।
जो स्वर्ग जबर्दस्ती मिल जाएगावह कैसा स्वर्ग होगाइसलिए स्वर्ग की संभावना में ही नर्क भी छिपा है। समझ लेना बात को। स्वतंत्रता का अर्थ ही यह होता है। अगर तुमसे कोई कहे कि तुम्हें अच्छे काम करने की स्वतंत्रता हैतो इसका क्या मतलब होगाइसका कोई मतलब नहीं होगा। अच्छे काम की स्वतंत्रता में बुरे काम की स्वतंत्रता सम्मिलित है। कोई कहे कि तुम्हें राम होने की स्वतंत्रता है। लेकिन राम होने की स्वतंत्रता में रावण होने की स्वतंत्रता सम्मिलित है। अगर तुम रावण हो ही न सकोतो फिर राम होने की स्वतंत्रता का अर्थ क्या हैंरावण भी हो सकते होइसलिए राम होने का मजा है। नर्क में हो सकते होइसलिए स्वर्ग में होने का मजा है। बीमार हो सकते होइसलिए स्वास्थ्य में रस है। मर सकते होइसलिए जीवन प्यारा है। घृणा घेर सकती हैइसलिए प्रेम में आनंद है। स्वतंत्रता विपरीत की स्वतंत्रता है। प्रत्येक व्यक्ति को हर बार—बार—बार निर्णय लेना पड़ता है। यह व्यक्ति की निर्णायकता पर निर्भर है।
इसलिए समाज की भाषा में पूछो ही मत कि समाज कभी स्वर्ग में होगा या नहीं होगाहीइतना मैं जरूर कह सकता हूं कि लोग अब ज्यादा से ज्यादा स्वर्ग में होंगे। संख्या बढ़ती जाएगी।
क्यों
उसके कुछ कारण हैं। पहले क्यों नहीं हो सकाउसके भी कारण हैं। बुद्ध जैसा व्यक्ति स्वर्ग में प्रवेश कर सका। बड़ी प्रतिभा की जरूरत थी। क्योंकि पूरा समाज बड़ा संकीर्ण थाबड़ा छुद्र था। उस क्षुद्रता और संकीर्णता से मुक्त होना करीब—करीब असंभव कृत्य था। चमत्कार था! सब समाज उतना संकीर्ण नहीं है। तुम देखते होमैं अभी भी जिंदा हूं मुझे सूली नहीं लगा दी गयी है। और जो मैं कह रहा हूं उसके मुकाबले जीसस ने जो कहा था वह कुछ भी नहीं है। लेकिन जीसस को सूली लग गयी। समाज बड़ा संकीर्ण था। बड़ा छुद्र था। मैं जो कह रहा हूं वह बुद्ध भी तुमसे कहना चाहते थे लेकिन कहा नहीं। तो तुम मत सोचना कि जो मैं तुमसे कह रहा हूं वह बुद्ध नहीं कहना चाहते थे। बुद्ध भी कहना चाहते थे। बुद्धत्व का स्वाद लेकर तुमसे कह रहा हूं कि कहना ही चाहा होगा उन्होंने भी। क्योंकि उस घड़ी में जो मुझे दिखायी पड़ रहा हैउन्हें भी दिखायी पड़ा होगा। लेकिन नहीं कहा। तुम्हारे कान उसे झेल न पाते। तुम्हारी आत्माएं उसे अंगीकार न कर पाती। मनुष्य का हृदय थोड़ा विस्तीर्ण हुआ है।
तुम देखते होयहां हिंदू बैठे हैंमुसलमान बैठे हैंजैन बैठे हैंबौद्ध बैठे हैंईसाई हैंसिक्ख हैंपारसी हैंयहां शायद ही कोई दुनिया में ऐसा धर्म हो जिसका प्रतिनिधि मौजूद नहीं है। ऐसा कभी हुआ थाऐसा कभी नहीं हुआ था। जीसस को सुननेवाले यहूदी थे। बुद्ध को सुनने वाले हिंदू थे। मुहम्मद को सुननेवालेएक दायरा थाएक सीमा थी। ऐसा संगम कभी घटा हैघट ही नहीं सकता था। असंभव था। मनुष्य इतना प्रौढ़ नहीं था। आज घट सकता है। आज घट सकता है तो संभावनाएं बड़ी हो गयी। मैं यह नहीं कहता कि सारा समाज स्वर्ग में प्रवेश कर जाएगापर इतना जरूर कहता हूं कि अधिक से अधिक लोग प्रवेश कर सकेंगे। रोज द्वार बड़ा होता जाएगा।
ऐसा समझो कि हर चीज के पीछे एक क्रमबद्ध श्रृंखला होती है। जैसे समझोहम चांद पर पहुंच गये। चांद पर पहुंचने की आकांक्षा  सदियों पुरानी है। जितना मनुष्य पुराना हैउतनी आकांक्षा  पुरानी है। हर बच्चा पैदा हो कर चांद की तरह हाथ बढ़ाता है। चंदामामा को पकड़ लाना चाहता है। रोता है कि चंदा को पकडूगा।
पुरानी कथा है कि कृष्ण रो रहे हैं चांद को पकड़ने के लिए। और यशोदा ने एक थाली में पानी भर कर रख दिया। और चांद का प्रतिबिंब थाली में पड़ने लगा और कृष्ण ने थाली में बने चांद के प्रतिबिंब को हाथ डालकर पकड़ने की कोशिश की है।
चांद को पकड़ने की कोशिश बड़ी पुरानी है। लेकिन पहुंच हम पाए। अब तक नहीं हो सका था यहअब हो सका। इसके पीछे एक क्रमबद्ध श्रृंखला है। जिनके पास बैलगाड़ी नहीं थीउनके पास हवाई जहाज तो नहीं हो सकताइस बात को समझ लेना। बैलगाड़ी होफिर कार बनेफिर ट्रेन बनेफिर हवाई जहाज बनेफिर कहीं अंतरिक्षयान बन सकता है। कोई आदिम समाज अंतरिक्षयान नहीं बना सकता। इसलिए मैं कहता हूं कि तुम्हारी जो कहानियां हैं कि रामचंद्र जी पुष्पक विमान में बैठकर अयोध्या आएसब कहानियां हैं। क्योंकि साइकिल का भी उल्लेख नहीं है। मोटर का भी उल्लेख नहीं है। बिना कार के हवाई जहाज नहीं बन सकता। और जो हवाई जहाज बना लेंगेउन्होंने उसके पहले कार बना ही ली होगी—तो ही हवाई जहाज बन सकता है। एक क्रमबद्ध श्रृंखला है। एक सीढ़ी है। कोई भी घटना आकस्मिक नहीं घट जाती है। अंतरिक्षयान बन सकता है तभी,जब हवाई जहाज अपनी पराकाष्ठा पर पहुंच जाए।
ठीक ऐसा ही जीवन के और तलों पर भी सच है। महावीर ने जो कहावह अकेला काफी नहीं हैं बहुत बड़ी संख्या को स्वर्ग में ले जाने के लिए। उसमें फ्राँयड़ का जुड़ जाना जरूरी है। कृष्य ने जो कहावह अकेला काफी नहीं बहुत बड़ी संख्या को स्वर्ग में ले जाने के लिए। उसमें मॉर्क्स का जुड़ जाना जरूरी है। और बुद्ध ने जो कहावह काफी नहीं है बहुत बड़ी संख्या को स्वर्ग में ले जाने के लिए। उसमें आइंस्टीन का हाथ अनिवार्य है।
आज हम एक अनूठी घड़ी में हैं। सारे उपकरण मौजूद हैं। पृथ्वी चाहे तो अब स्वर्ग की घोषणा कर सकती है। बहुत बड़ी संख्या में लोग आंखें खोल सकते हैंध्यान में उतर सकते हैंप्रार्थनापूर्ण हो सकते हैं। अब बाधा उपकरण की दृष्टि से नहीं है,सब तो बाधा सिर्फ पुरानी आदतें तोड़ने की है।
फर्क समझ लेना!
तुम्हारे लिए कार भी दे दी जाएतो जरूरी नहीं है कि तुम उसमें बैठोगे। तुम कहोगे—बैल कहांबिना बैल के यह चलेगी कैसे?
जब पहली दफा रेलगाड़ी बनी तो तुम जानकर हैरान होओगेलंदन में उसमें कोई बैठने को राजी नहीं था। मुफ्त बिठाया जा रहा था। एक तीस मील की यात्रा करवायी जा रही थीकोई रेलगाड़ी में बैठने को राजी नहीं था। लोग चारों तरफ देखकर जातेवे पूछते—घोड़े कहां हैबिना घोड़े के यह चलेगी कैसेबड़ी मुश्किल से समझाया जाता उन्हें कि यह भाप से चलेगी। वे कहते—ठीकचलो चल भी गयीफिर रुकेगी कैसेऔर नहीं रुकी तो फिरहम तो बैठ जाए इसमेंफिर यह न रुके! कभी रोक कर देखीउसके पहले गाड़ी चली ही नहीं थीइसलिए किसीने रोक कर देखी भी नहीं थी। और बड़ी अफवाहें उड़ गयी।
और छोटे—मोटे लोगों ने नहीं उड़ायीचर्च के बड़े पुरोहित ने भी घोषणा कर दी चर्च में रविवार को कि जो बैठेगा इस रेलगाड़ी मेंवह ध्यान रखे कि वह ईसाई नहीं रहा। क्योंकि कोई ईसाई कभी रेलगाड़ी में नहीं बैठा। और फिर परमात्मा ने रेलगाड़ी क्यों नहीं बनायीअगर रेलगाड़ी बनानी ही थी तो परमात्मा बनाता। उसने तो प्रकृति पूरी बना दीछ : दिन मेंफिर सातवें दिन आराम कियाछ : दिन में सब बना दियाउसने हर चीज बना दीरेलगाड़ी क्यों नहीं बनायीयह रेलगाड़ी जरूर शैतान की ईजाद है। यह तर्क जंचा लोगों को। फतवा मिल गया ऊपर से कि कोई रेलगाड़ी में न बैठे। कोई बैठने को राजी नहीं था।
तुम हैरान होओगे कि लोगों को पैसे देने पड़े! और जो बैठने को राजी हुए वे इस तरह के लोग थे... अपराधीजुआरी,शराबी! जिन्होंने कहा कि चलो ठीक हैरहे तो रहेन रहे तो भी क्याईसाई न रहे तो भी क्याऔर शैतान की गाड़ी चलो ठीक है! हम तो पुराने ही शैतान के शिष्य हैं। वे बैठ गये। सिर्फ आठ आदमी। जिस गाड़ी में तीन सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था थीसिर्फ आठ आदमी बैठे। पूरे लंदन में आठ हिम्मतवर आदमी मिले। वे भी छाती कड़ी करके बैठे थे कि पता नहीं क्या होनेवाला हैरेलगाड़ी मौजूद हैलेकिन बैठने को कोई राजी नहीं।
आज ऐसी ही घड़ी है।
मैं तुमसे जो कह रहा हूं,  लेकिन उसको तुम सुनने को राजी नहीं। सुन भी लो तो करने को राजी नहीं। तुम्हारी पुरानी आदतेंतुम्हारे पुराने विश्वासतुम्हारी पुरानी श्रद्धाएं बाधा बन रही हैं। उपकरण तो मौजूद है। लेकिन कितनी देर तक ये बाधा बनेगीआठ आदमी भी बैठ गये अगर... वही आठ आदमी मेरे संन्यासी हो गये हैं... आठ आदमी भी अगर बैठ गये तो यह रेलगाड़ी चल पड़ेगी। और एक बार चल पड़ी तो संख्या बैठनेवालों की बढ़ती जाएगी। सब सारी दुनिया बैठ रही हैअब किसी को चिंता नहीं है। अब कोई पूछता ही नहीं कि रेलगाड़ी रुकेगी कि नहीं रुकेगीइसको रोकोगे कैसेइसमें घोड़े कहांबैल कहांकौन चला रहा हैइसके भीतर कोई भूत— प्रेत तो नहीं हैशैतान का हाथ तो नहीं है?... और शकल भी रेलगाड़ी की और इंजिन की कुछ शैतान जैसी लगती है! यमदूत जैसा मालूम होता है इंजिन। और इतनी ताकत से चलता हैधड्धड़ा के चलता हैपता नहीं क्या होगा परिणाम इसका?
मनुष्यजाति ने पिछले पांच हजार सालों में वह सब खोज लिया है— धीरे— धीरे करके। कुछ बुद्ध ने खोजाकुछ पतंजलि ने खोजाकुछ मुहम्मद ने खोजाकुछ क्राइस्ट नेकुछ मूसा नेकुछ लाओत्सू नेकुछ जरथुस्त्र  नेअनेक— अनेकअन्वेषियों नेअनेक— अनेक जाननेवालों ने सारे खंड़ खोज लिये हैं। उन खंडों को बिठा देने की बात है। उनको मैं बिठाने की कोशिश कर रहा हूं। इसलिए मुझसे लोग पूछते हैं कि आप एक ही धारा पर क्या नहीं बोलतेजैन मेरे पास आते हैंवे कहते हैंअगर आप सिर्फ महावीर पर बोलें तो हम आपके साथ हैं। लेकिन आप कृष्ण पर भी बोल देते हैं। तब हमें बड़ी चोट लग जाती है। कृष्ण को मानने वाला कहता हैअगर आप कृष्ण पर ही बोलते रहेंतो सारे हिंदू आपके साथ खड़े हो जाएंगे। लेकिन आप मुहम्मद को बीच में ले आते हैंकि ईसा को बीच में ले आते हैं। कि अगर आप योग पर ही बोलें तो ठीकमगर आप तंत्र पर भी बोल देते हैं।  
मेरी कोशिश और तरह की है। वैसी कोशिश की नहीं गयी है। मैं सारी दुनिया में सत्य के जितने दर्शन हुए हैंजिन—जिन झरोखों से सत्य की झलक देखी गयी हैउन सारी झलकों को तुम्हारे सामने इकट्ठा कर देना चाहता हूं। क्योंकि उनके इकट्ठे हो जाने पर ही भविष्य निर्भर है। उनके इकट्ठे होते ही मनुष्यता के इकट्ठे होने का आधार बन जाएगा। जब तक तुम्हें मुहम्मद और महावीर में भेद दिखायी पड़ता रहेगातब तक आदमी इकट्ठा नहीं हो सकता। जब तक तुम्हें कृष्ण और क्राइस्ट में शत्रुता मालूम पड़ेगीतब तक तुम कैसे ईसाई के साथ हाथ मिला सकते होऔर ईसाई तुमसे हाथ मिला सकता है?मिलाओगे भी तो धोखाघडी होगीचालबाजी होगीपीछे इरादे कुछ और होंगेमुख में राम बगल में छुरी होगी। लेकिन जिस दिन यह बिलकुल साफ हो जाएगा कि इन सारे लोगों ने सत्‍य के ही अलग— अलग पहलुओं की चर्चा की हैऔर सारे पहलू मिलकर पूरा सत्य प्रकट हो जाता हैजैसे सारे पहलू मिलकर एक हीरा चमक उठता है। एक—एक पहलू से तो हीरा कमजोर होता हैसारे पहलूअनंत पहलुओं से जब चमक आती हैअनंत पहलुओं से जब सूरज की किरणें लौटती हैंप्रतिफलित होती हैंरंग—बिरंगे इंद्रधनुष बन जाते हैं। वही प्रयास कर रहा हूं।
मनुष्यजाति अब ज्यादा सुगमता से इस पृथ्वी पर स्वर्ग बसा सकती है। स्वर्ग बसाने का मतलब—स्वर्ग हैउसका आविष्कार कर लेना। उसको देख लेना। यह अब तक नहीं हो सकता थाक्योंकि बिना मार्क्स के महावीर अधूरे हैं। आदमी देह भी उतना ही हैजितनी आत्मा। सिर्फ आत्मा आत्मा की बात करो और देह को विस्मरण कर दोतो ज्यादा देर आत्मा की बात करनेवाले लोग जिंदा नहीं रहेंगे।
वही भारत में हुआ। हमने जरूरत से ज्यादा आत्मा की बात कर दी— और करने का कारण था। क्योंकि हमने देखे महावीरहमने देखे कृष्णहमने देखे बुद्धहमने वह अपूर्व ज्योति देखी आत्मा की कि हम एकदम विमोहित हो गयेसम्मोहित हो गये और हमने कहा कि छोड़ो फिक्र पदार्थ कीबस आत्मा ही सब कुछ है—जगत मिथ्याब्रह्म सत्य—बस हमने कहा कि अब सब छोड़ोअब तो बस आत्मा की ही खोज कर लेनी है। लेकिन महावीर को भी भोजन की जरूरत पड़ती हैबुद्ध को भी भिक्षा मांगने जाना पड़ता हैयह हम भूल ही गये। यह हम भूल ही गये कि बुद्ध को भी रोटी की उतनी ही जरूरत है जितनी तुम्हें है। उन्हें भी वस्त्र की जरूरत पड़ती हैजितनी तुम्हें है। उन्हें भी रात छप्पर की जरूरत पड़ती है। जितनी तुम्हें है। आत्मा से हम ऐसे ज्यादा प्रलोभित हो गये— और जो जाने का स्वाभाविक कारण थाहमने इतनी जगमगाती आत्माएं देखींऐसे रौशन लोग देखेऐसे चमकते दीये देखेकि ज्योति से हमारी आंखें बंध गयींहम भूल ही गये कि ज्योति दीये में है। मिट्टी का दीया,उसमें भरा हुआ तेल और फिर ज्योति है।
हम ज्योति से ऐसे सम्मोहित हुए कि हम दीये की बात भी भूल गयेतेल की बात भी भूल गये और बिना दीये और बिना तेल के ज्योति बुझ जाएगीयह हमें स्मरण न रहा— और ज्योति बुझ गयी। यह देश गरीब से गरीब होता चला गया है,दीन से दीन होता चला गया हैरुग्ण से रुग्ण होता चला गया है। इसमें वही ज्योति के साथ जो अति आग्रह पैदा हो गया है,कारण है। हमने इंकार ही कर दिया देह का। और देह के बिना आदमी कहांभूमि के बिना वृक्ष कहांदेह के बिना आदमी कहांइस संसार के बिना परमात्मा कहांयह संसार उसकी देह हैउसकी काया है—यह दिव्य काया है। यह तुम्हारी देहतुम्हारी कायातुम्हारे भीतर छिपे हुए परमात्मा का मंदिर है।
इसका स्वाभाविक परिणाम हुआदूसरी अति पैदा हुईमार्क्स ने कह दिया—न कोई आत्मा हैन कोई परमात्मा हैसब बकवास है। उसके भी पीछे कारण है। जब देखा कि इसी बकवास के कारण लोग दीन और दरिद्र हो गये हैं और सड़े जा रहे हैं,तो स्वाभाविक यह प्रतिक्रिया पैदा हुई कि न कोई ईश्वरन कोई आत्माबस आदमी सिर्फ देह है। और चेतना पदार्थ का ही एक आविर्भाव है। जैसे पान चबाते हो न—चार्वाकों ने कहा—चार—पांच चीजों से मिलकर पान बन जाता हैफिर ओंठ लाल हो जाते हैं। उन चार—पांच चीजों को अलग— अलग चबा लोओंठ लाल नहीं होते। चार्वाकों ने कहा कि यह जो लाली हैकोई अलग चीज नहीं हैउन पाचों के मिलने से पैदा हो जाती है। ऐसे ही पांच तत्वों के मिलने से जो लाली दिखायी पड़ती है— आत्मा—वह कोई अलग चीज नहीं है। बस वह पान की लाली है।
शराब जिन चीजों से मिल कर बनती हैउनको अलग— अलग खा लोतुम्हें नशा नहीं चढ़ेगा। उनको मिला कर लोगे,तब नशा चढेगा। तो नशा उन चीजों के मिलन से पैदा हो रहा है—अलग नहीं है। उन चीजों से अलावा नशा जैसी कोई चीज नहीं हैऐसा नहीं है कि तुम शराब से उसके बनानेवाले तत्वों को अलग कर लोपीछे नशा बचा रह जाएगा। शुद्ध नशा नहीं बचेगा। ऐसे ही कोई शुद्ध आत्मा नहीं है।
तो चार्वाक से लेकर मार्क्स तक बगावत हुई। नास्तिक ने इंकार कर दियाभौतिकवादी ने इंकार कर दिया। उसने भी एक तरह की दुनिया बनाने की कोशिश की रूस मेंचीन में—जहा आदमी सिर्फ देह है। वहां दीया तो बड़ा सुंदर बन गया हैलेकिन उसमें ज्योति नहीं है। तेल भी खूब भरा हैमगर बाती नहीं है—और बाती को जलाने का सवाल नहीं हैऐसी कोई चीज होती ही नहीं।
तो एक तरफ देह मर गयीआत्मा बची। और जब देह मर जाए तो बहुत दिन आत्मा नहीं बच सकती। दूसरी तरफ आत्मा मर गयीदेह बची और जब आत्मा मर जाए तो देह कितने दिन बच सकती हैदेह सड़ जाएगी लाश हो जाएगी। तुमने देखा नहींजब तक आत्मा है देह में तब तक सब सुंदर हैसब सुवासित है। इधर आत्मा उड़ीइधर पक्षी उड़ाकि देह सड़ी। फिर घर में घर के ही लोग जो तुम्हें जरा—सा कांटा गड़ जाता था तो रोते थेतड़पते थेवे ही तुम्हें ले चले मरघट जलाने! कितनी जल्दी पड़ती हैतुमने देखाकोई मर जाता है तो कितनी जल्दी होती है! रोकना ही नहीं चाहते लोग एक घड़ी में मुर्दे को। अब सिवाय हा ध के और कुछ नहीं है। अगर घर के लोग रोने— धोने में लगे होते हैं। तो पास—पड़ोस के लोग सहायता करते हैंवे जल्दी से अर्थी बनाने लगते हैं। मगर चलोले चलोअब जल्दी करो! सारा गांव बस एक ही बात में उत्सुक होता है—जल्दी जलाओनिपटाओखतम करो मामला! अब इसको घर में नहीं रखना है। यह तुम्हारी प्यारी मां थीतुम्हारी प्यारी पत्नी थीतुम्हारे प्यारे पिता थेतुम्हारा बेटा थाएक क्षण रोकने को राजी नहीं हो तुम। क्या हो गयादीया बचाज्योति नहीं है अब। दीये का क्या मूल्य है?
ये दो भ्रांतिया हो चुकी हैंइसलिए पृथ्वी पर स्वर्ग नहीं बन पाया।
इसलिए मैं तुमसे कहता हूं अब संभव है। और मैं तुम्हें जो जीवनदृष्टि दे रहा हूं वह न तो आध्यात्मिक है और न भौतिक है। मैं तुम्हें एक ऐसी जीवनदृष्टि दे रहा हूं जिसमें भौतिकता और अध्यात्मदोनों का समन्वय है। जिसमें दीया भी है और ज्योति भी हैं। इसलिए मुझसे सभी नाराज हैं। मुझसे—कम्यूनिस्ट आता हैवह नाराज है। उसकी नाराजगी यह है कि आप कुछ बातें तो ठीक कहते हैंजहा तक दीये की बात करता हूं वह कहता है— आप बिलकुल ठीक कह रहे हैंमगर यह ज्योति की बात क्यों छेड़ देते हैंयह नहीं जंचती। इससे हम आपसे नाराज हैं। और मेरे पास आध्यात्मिक व्यक्ति आते हैंवे कहते हैं— और सब तो ठीक हैआप जब ज्योति की बात करते हैं तो हम भी तल्लीन हो जाते हैंमगर आप देह की बात क्यों छेड़ देते हैंउससे सब खराब हो जाता है! सिर्फ समाधि की बात करें संभोग की बात क्यों उठा देते हैंअगर आप समाधि की ही बात करेंतो सब सुंदर है। मेरे पास फ्राँयड़ को माननेवाले लोग आते हैंवे कहते हैं—संभोग की बात करते हैं वह तो बिलकुल ठीक है,यह समाधि को कहां से लाते हैंयह समाधि बिलकुल झूठी बात है।
तो मेरी अड़चन तुम समझना। मुझसे सब नाराज हैं। भौतिकवादी नाराज हैक्योंकि मैं अध्यात्म की बात करता हूं। अध्यात्मवादी नाराज हैं क्योंकि मैं भौतिकवाद की बात करता हूं। लेकिन मैं दोनों की बात कर रहा हूं। और मैं चाहता हूं कि तुम दोनों की बात समझ लोक्योंकि तुम दोनों के जोड़ हो। और यह पृथ्वी आकाश और पृथ्वी का जोड़ है। और पृथ्वी पर स्वर्ग का आविर्भाव हो सकता है तभीजब हम दोनों को सम्हाल पाएं। इसकी सम्हालने की संभावनाएं बड़ी हो गयी हैं अब। इतनी बड़ी कभी भी नहीं थी। इसलिए बहुत लोग प्रवेश पा सकते हैं। मगर फिर भी मैं यह नहीं कह सकता कि समाज सामूहिक रूप से प्रवेश पा जाएगा। समाज के पास कोई आत्मा नहीं होती। प्रवेश तो व्यक्ति पाता है।
सुख और दुख व्यक्ति में घटते हैंसमाज में नहीं घटते। समाज के पास संवेदना का कोई आधार ही नहीं है। समाज तो केवल संज्ञा मात्र हैनाम मात्र है। जैसे तुम यहां बैठे होपांच सौ लोग मेरे सामने बैठे हैंयह पांच सौ लोगों का समाज है इसमें से एक—एक आदमी उठकर चला जाएगाजब सब चले जाओगे तो यहां पीछे कुछ भी नहीं बचेगाकोई समाज नहीं बचेगा। तो समाज तो केवल एक नाम मात्र थापांच सौ लोगों के इकट्ठे मौजूद होने का नाम था। असलियत तो व्यक्ति थे। वे पांच सौ व्यक्ति थेपांच सौ आत्माएं थीं। अब तुम मुझे सुन रहे होयहां कोई समाज ही सुन रहा है मुझेपांच सौ व्यक्ति सुन रहे हैं,प्रत्येक व्यक्ति सीधा मुझे सुन रहा हैमेरे और व्यक्ति के बीच में कोई समाज नहीं है। समाज कामचलाऊ शब्द है। उसका उपयोग करोमगर ध्यान रखना—समाज की कोई सत्ता नहीं है। समाज का कोई अस्तित्व नहीं है। संज्ञामात्र है।
ऐसी ही जैसे हम कहते हैं—जंगल। जंगल का कोई अस्तित्व थोड़े ही होता हैंअस्तित्व तो वृक्षों का होता है। जंगल का तो इतना ही मतलब है—बहुत वृक्ष खड़े हैं। जंगल का और कोई अर्थ नहीं होता। एक—एक वृक्ष को अलग कर लोजंगल सफाचट हो जाएगा। कहीं खोजे से न मिलेगा।
तो मैं यह नहीं कह सकता कि समाज की तरह जीवन में क्रांति आ जाएगी। मगर अधिक से अधिक लोग बड़ी से बड़ी संख्याओं में स्वर्ग में प्रवेश कर सकते हैं। ऐसा इसके पहले कभी भी समायोजन न थाजैसा आज है।


दूसरा प्रश्न :


कान्हा! आज अंतिम होली हैक्या होली नहीं खेलोगे?
राधा! होली ही खेल रहा हूं। कभी होलीकभी होला। चौबीस घंटे वही चल रहा हैतुम्हें रंगने के ही धंधे में लगा हूं। रंगरेज ही हो गया हूं। काम ही कुछ और नहीं कर रहा। जो आदमी मुझे दिखता हैबस मैं उसे रंगने में लग जाता हूं। इसलिए जो रंगे जाने से डरते हैंवे मेरे पास ही नहीं आते। वे दूर—दूर रहते हैं। कहीं रंग की कोई बूंद उन पर न पड़ जाए!
मैं अपने रंग में ही तुम्हें रंग रहा हूं। यहां होली वर्ष में एकाध दिन नहीं आतीहोली ही चलती है। सब दिन एक से हैं। और सब दिन रंगने का काम ऐसे ही चलता रहता है।
एकाध दिन होली क्या खेलनी!
एकाध दिन होली खेलने के पीछे भी मनोविज्ञान है। यह जो दिन की होली हैइस तरह के उत्सव सारी दुनिया में हैं— अलग— अलग ढंग सेमगर इस तरह के उत्सव हैं। यह सिर्फ इतना बताता है कि मनुष्यता कितनी दुखी न होगी। एक दिन उत्सव मनाती हैऔर तीन सौ पैंसठ दिन शेष—दुखी और उदास। यह एक दिन थोड़े मुक्त भाव से नाच—कूद लेती है। गीत गा लेती है। मगर यह एक दिन सच्चा नहीं हो सकता। क्योंकि बाकी पूरा वर्ष तो तुम्हारा और ही ढंग का होता है। न उसमें रंग होता हैन गुलाल होती है। तुम पूरे वर्ष तो मुर्दे की तरह जीते हो और एक दिन अचानक नाचने को खड़े हो जाते हो! तुम्हारे नाच में बेतुकापन होता है। तुम्हारे नाच में जीवंतता नहीं होती। जैसे लंगड़े—लूले नाच रहे हों। बस वैसा तुम्हारा नाच होता है। या जिनको पक्षाघात लग गया हैवे अपनी— अपनी बैसाखी लेकर नाच रहे हैंऐसा तुम्हारा नाच होता है। तुम्हारा नाच जब मैं देखता हूं होली इत्यादि के दिनतो मुझे शंकर जी की बरात याद आती है। तुम्हें नाच भूल ही गया है। तुम्हें उत्सव का अर्थ ही नहीं मालूम है। इसलिए तुम्हारा उत्सव का दिन गाली—गलौज का हो जाता है।
जरा देखोतुम्हारे गैर—उत्सव के दिन औपचारिकता के दिन होते हैंशिष्टाचार—सभ्यता के दिन होते हैं। और तुम्हारे उत्सव का दिन गाली—गलौज का दिन हो जाता है! यह गाली—गलौज तुम भीतर लिए रहते होओगेनहीं तो यह निकल कैसे पड़ती हैयह होली के दिन अचानक तुम गाली—गलौज क्यों बकने लगते होऔर रंग फेंकना तो ठीक हैलेकिन तुम नालियों की कीचड़ भी फेंकने लगते हो। तुम कोलतार से भी लोगों के चेहरे पोतने लगते हो। तुम्हारे भीतर बड़ा नर्क है। तुम उत्सव में भी नर्क को ले आते हो। और तुम्हारा उत्सव जल्दी ही गाली—गलौज में बदल जाता है। देर नहीं लगती! तुम्हारी असलियत प्रकट हो जाती है। तुम्हारा शिष्टाचारतुम्हारी औपचारिकताएं सब थोथी हैं। ऊपर—ऊपर हैं। गाली ज्यादा असली मालूम होती है। क्योंकि जैसे ही तुम्हें मौका मिलता हैजैसे ही तुम्हें सुविधा मिलती हैतुम्हारे भीतर से गाली निकल आती है। काटे निकलते हैं जब तुम्हें सुविधा मिलती है। वैसे तुम बड़े भले मालूम पड़ते हो। वह भलापन तुम्हारा पुलिस के डर से है। वह भलापन तुम्हारा स्वर्ग—मोक्ष—नर्क इत्यादि के भय और लोभ से है। तुम्हारा परमात्मा भी एक बड़े पुलिसवाले से ज्यादा और कुछ भी नहीं है तुम्हारी आंखों में। वह तुम्हें डरा रहा हैडंडा लिए खड़ा हैकि सताऊंगा।     लेकिन फिर भी इन सभी रुग्ण समाजों ने एकाध दिन छोड़ रखा हैक्योंकि नहीं तो आदमी पागल हो जाएगा। निकास के लिए ये दिन छोड़े गये हैं। नहीं तो गंदगी इतनी इकट्ठी हो जाएगी कि आदमी बर्दाश्त न कर सकेगा। और एक सीमा आ जाएगी जहां गंदगी अपने ही से बहने लगेगी। एक सीमा है,उसके बाद मैं ऊपर से बहने लगेगी। ये निकास के दिन हैं। ये असली उत्सव नहीं है। रंग वगैरह फेंकना ऊपर हैभीतर हिंसा है। तुमने देखा जब रंग एक—दूसरे पर लोग चुपड़ते हैंतो उसमें कोमलता नहीं होतीन हार्दिकता होतीन प्रेम होता। एक तरह की दुष्टता होती है। तुम जाकर देख सकते हो! जैसे दूसरे को सताने की इच्छा हैरंग तो बहाना है। और रंग ऐसा पोत देना है कि बच्चू को याद रहे! दो—चार दिन छुड़ा—छुड़ा कर मर जाएं तो न छुटे! तुम्हारे भीतर कुछ गंदाकुत्सित भरा हुआ है। 
मेरी दृष्टि में जीवन पूरा उत्सव होना चाहिए। तो फिर होली इत्यादि की जरूरत न रहेगी। दीवाली एक दिन क्यासाल भर दिवालाएक दिन दिवालीयह कोई ढंग है जीने कासाल भर अंधेराएकाध दिन जला लिए दिये! साल भर मुहर्रमएकाध दिन मना लिया जश्नपहन लिये नये कपड़े चले मस्जिद की तरफ! मगर तुम्हारी शकल मुहर्रम हो गयी है। तुम लाख उपाय करोतुम्हारी शकल पर मुहर्रम छा गया है। तुम्हारे सब उत्सव इत्यादि थोथे मालूम पड़ते हैंउपर से मालूम पड़ते हैं। उत्सव का आधार नहीं हैबुनियाद नहीं है। उत्सवपूर्ण जीवन होना चाहिए। इसलिए मेरे इस आश्रम में न तो कभी दिवाली हैन कभी होली है। यहां सदा होली हैसदा दीवाली है। यहां चल ही रहा हैयहां नृत्य शाश्वत है। यहां जो भी नाचना चाहे उसे निमंत्रण है। और ख्याल रखनाएकाध दिन कोई नाच ही नहीं सकता। नाचता ही रहेनाचता ही रहेतो उसे नाचने का प्रसाद होता हैउसके नाचने में गुणवत्ता होती हैउसके नाचने में अपूर्व भाव होता है। और उसके नाचने में कोमलतासरलता। उसके नाच में हिंसा नहीं होती। नहीं तो तांड़व नृत्य बन जाता है जल्दी ही नाच। तुम्हारे सब उत्सव तांड़व नृत्य हो जाते हैं। जल्दी ही गाली—गलौज पर नौबत उतर आती है। तुम्हारे सब उत्सवों में हिंदू—मुस्लिम दंगे हो जाते हैं।
यह बड़ा आश्चर्य की बात है!
उत्सव के दिन दंगा क्योंमारपीट क्योंएक—दूसरे को सताने की इच्छा क्योंगाली— गलौज क्योंगंदे— अश्लील नाच क्यों? 'कबीरके नाम से गालिया दी जा रही हैं—हद्द हो गयी! गालिया बकते होउसको कहते हो— 'कबीर'! कबीर को तो बख्‍शो !
पीछे कारण है।
तुम्हारा जीवन दमित जीवन है। एकाध दिन के लिए तुम्हें छुट्टी मिलती हैजैसे साल भर को कारागृह में बंद रहते हो,एकाध दिन के लिए छुट्टी मिलती हैसड्कों पर आकर शोरगुल मचा कर फिर अपने कारागृहों में वापिस लौट जाते हो। अब जो आदमी कभी—कभी सड़क पर आता है साल में एकाध बारअपने काल—कोठरी से छुटता हैवह उपद्रव तो करेगा ही! उसके लिए स्वतंत्रता उच्छृंखलता बन जाएगी। लेकिन जो आदमी सदा ही रास्तों पर हैखुले आकाश के नीचे वह उपद्रव नहीं करेगा।
मैं चाहता हूं, तुम्हारा पूरा जीवन उत्सव की गंध से भरेतुम्हारे पूरे जीवन पर उत्सव का रंग होइसलिए तुम्हें रंग रहा हूं। यह मेरा गैरिक रंग तुम्हारे जीवन को उत्सव में रंगने के लिए प्रयास है। यह गैरिक रंग सुबह ऊगते सूरज का रंग है। यह गैरिक रंग खिले हुए फूलों का रंग है। यह गैरिक रंग अग्नि का रंग है। जिससे गुजर कर कचरा जल जाता है और सोना कुंदन बनता है। यह गैरिक रंग रक्त का रंग है—जीवन काउल्लास कानृत्य कानाच का। इस रंग में बड़ी कहानी है। इस रंग के बड़े अर्थ है। तो राधा! जिस रंग में मैं तुम्हें रंग रहा हूं उसमें पूरी तरह रंग जाओ। तो होली भी हो गयीदीवाली भी हो गयी। और यही पृथ्वी तुम्हारे लिए स्वर्ग बन जाएगी।


तीसरा प्रश्न :

जब कुंड़लिनी या सक्रिय ध्यान में ऊर्जा जाग्रत होती हैतो उसे नाचकर क्यों खत्म कर दिया जाता है


अरे कंजूस! तुम भारत के सच्चे प्रतिनिधि मालूम होते हो! यह भारतीय बुद्धि का इतिहास है। कुछ खर्च न हो जाए! बस खर्च न होबचा—बचाकर मर जाओ!
हर चीज में यह दृष्टि हैतुम इसे थोड़ा समझने की कोशिश करना।
यह भारत के बुनियादी रोगों में से एक है—कंजूसीकृपणता। कहीं खर्च न हो जाए। और मर जाओगे! तब यह कुंड़लिनी और यह ऊर्जा और यह सब पड़ा रह जाएगा। इस देश में अधिक लोग कब्जियत से परेशान हैं। डाक्टरों से पूछोवे भी यही कहते हैं। भारत जितना कब्जियत से परेशान हैदुनिया का कोई देश इतना कब्जियत से परेशान नहीं है। यह कब्जियत आध्यात्मिक है। इसमें मनोविज्ञान है। हर चीज को पकड़ लो! मल—मूत्र को भी पकड़ लो! और अगर ज्यादा आगे बढ़ जाओतो मोरारजी जैसा पी जाओ उसे वापिस। वह भी कंजूसी का हिस्सा है। कहीं निकल न जाए! कोई सारतत्व खो न जाए! 'रि—साइक्लिंग'। फिर डाल दो भीतर फिर—फिर डालते रहो। उसको बिलकुल चूस लो। कुछ निकल न जाए! इसलिए तुम मल तक को पकड़ लेते हो भीतर उसको छोड़ते ही नहीं कुछ खर्चा हुआ जा रहा है। सड़ गये हो इसी में। इसलिए जीवन यहां फैल नहीं सका,सिकुड़ गया। हर बात में एक कृपणता छा गयी।
तुम जिसको ब्रह्मचर्य कहते होमेरे देखेतुम्हारे सौ ब्रह्मचारियों में निन्यानबे सिर्फ कृपणता की वजह से ब्रह्मचर्य को स्वीकार कर लिये। कहीं वीर्य ऊर्जा खर्च न हो जाए! कंजूस हैं। एक ब्रह्मचर्य है जो आनंद से फलित होता हैब्रह्म के शान से फलित होता हैवह तो बात अलग। मगर जिनको तुम आमतौर से ब्रह्मचारी कहते होये ब्रह्मचारी सिर्फ कृपण हैंकंजूस हैं। इनका सिर्फ भाव इतना ही है कि कहीं कुछ खर्च न हो जाए। ये मरे जा रहे हैंहर चीज को रोक लो—और सब पड़ा रह जाएगा! तुम्हारा वीर्यतुम्हारी ऊर्जातुम्हारी कुंड़लिनी सब पड़ी रह जाएगी! सब मरघट पर जलेगी। और मजा यह है कि जो जितना रोकेगा उतना ही कम उसके पास ऊर्जा होगीइस विज्ञान को ठीक से खयाल में ले लेनाक्योंकि कुछ चीजें हैं जो बांटने से बढ़ती हैं और रोकने से घटती हैं।
परमात्मा तुम्हारे साधारण अर्थशास्त्र को नहीं मानता। ऐसा समझो कि एक कुआ हैउसमें तुम रोज पानी भर लेते हो ताजा—ताजातो नया ताजा पानी आ जाता हैझरनों से नया पानी आ रहा है। तुम अगर कुएं से पानी न भरोगेतो तुम यह मत समझना कि कुएं में पानी के झरने बहते रहेंगे और कुआ भरता जाएगा भरता जाएगा और एक दिन पूरा भर जाएगा। कुएं में उतना ही पानी रहेगा। फर्क इतना ही रहेगा अगर तुम भरते रहे तो ताजा पानी आता रहेगाकुएं का पानी जीवंत रहेगा। और अगर तुमने न भरातो कुएं का पानी सड़ जाएगामर जाएगाजहरीला हो जाएगा। और जो झरने कुएं को पानी दे सकते थे,तुमने भरा ही नहींउन झरनों की कोई जरूरत नहीं रहीवे झरने भी धीरे— धीरे अवरुद्ध हो जाएंगे। उन पर पत्थर जम जाएंगे,कीच जम जाएगीमिट्ठी जम जाएगीउनका बहाव बंद हो जाएगा। तुमने हत्या कर दी कुएं की।
मनुष्य एक कुआ है। जैसे हर कुआ सागर से जुड़ा हैनीचे झरनों सेदूर विराट सागर से जुड़ा हैजहां से सब झर—झर कर आ रहा हैऐसे ही मनुष्य भी कुआ है और परमात्मा के सागर से जुड़ा है। कंजूसी की यहां जरूरत ही नहीं है। लेकिन प्रेम में आदमी ड़रता है कि कहीं खर्चा न हो जाए। छोटे—मोटे आदमियों की तो बात छोड़ दोसिग्मंड़ फ्राँयड़ जैसा आदमी भी यह लिखता है कि बहुत लप्तेगें को प्रेम मत करना नहीं तो प्रेम की गहराई कम हो जाएगी। जैसे एक को प्रेम किया तो ठीकफिर दो को किया तो आधा— आधा बंट गयाफिर तीन को किया तो एक बटा तीन मिला एक—एक को। ऐसे पचास— सौ आदमियों के प्रेम में पड़ गये कि बस फैल गया सब। बहुत पतला हो जाएगागहराई न रह जाएगी।
फ्राँयड़ बिलकुल नासमझी की बात कह रहा है।
फ्राँयड़ यहूदी था। वह यहूदी कंजूसी उसके दिमाग में सवार है! तुम जितना प्रेम करोगेउतना ज्यादा तुम प्रेम पाओगे। उतना प्रेम करने की क्षमता बढेगी। उतनी प्रेम की कुशलता बढ़ेगी। और जितना तुम प्रेम लुटाते रहोगेउतना तुम पाओगे परमात्मा से नये— नये झरने फूट रहे हैं और प्रेम आता जाता है। दो और तुम्हारे पास ज्यादा होगा। रोको और तुम कृपण हो जाओगे और कंजूस हो जाओगे और सब मर जाएगासब सड़ जाएगा। और ध्यान रखनाजो चीज बड़ी आनंदपर्णू है बांटने में,अगर रुक जाएसड़ जाएतो वही तुम्हारे लिए रोग का कारण बन जाती है। जिन लोगों ने प्रेम को रोक लिया हैउनका प्रेम ही रोग बन जाता हैकैंसर बन जाता है।
अब तुम आ गये हो यहां— भूल से आ गये। तुम गलत जगह आ गये। यहां मैं उलीचना सिखाता हूं। यहां मैं बांटना सिखाता हूं। यहां मैं खर्च करने का आनंद तुम्हें सिखाना चाहता हूं। और तुम पूछते होजब कुंड़लिनी या सक्रिय ध्यान में ऊर्जा जाग्रत होती है तो उसे नाचकर क्यों खत्म कर दिया जाता हैनाचने से ऊर्जा खत्म नहीं होती है। नाचने से ऊर्जा निखरती है। नाचने से ऊर्जा बंटती है। और जितनी बंटती हैउतनी तुम्हारे भीतर पैदा होती है। जितना सृजनात्मक व्यक्ति होता है उतना शक्तिशाली व्यक्ति होता है। तुमने अगर एक गीत गाया तो तुम दूसरा गीत गाने में समर्थ हो जाओगे। और दूसरा गीत पहले से ज्यादा गहरा होगा। फिर तुम तीसरा गीत गाने में समर्थ हो जाओगेवह उससे भी ज्यादा गहरा होगा। जैसे— जैसे गीत गाते जाओगे वैसे तुम पाओगे—नयी तले उघड़ने लगीनयी गहराइयां प्रकट होने लगींतुम्हारे भीतर नये आयाम छूने लगे।
लेकिन तुम डर से पहला ही गीत रोके बैठे हो कि कहीं गाया और कहीं गान की ऊर्जा खत्म हो गयीऔर कुंड़लिनी फिर सो गयीतो मारे गये। तो तुमको सिखाया गया है कि शक्ति जगाकर और बस पकड़े रहना भीतर उसको! पकड़े रख सकते हो,मगर वहीं अटके रह जाओगे। ये पकड़ने का भाव भी तो यही कह रहा है कि मैं संसार से अलगमैं अस्तित्व से अलगमुझे अपनी फिक्र करनी है। अलग हम हैं नहीं। 'त्वदीयं वस्तु गोविंद तुभ्‍यमेव समर्पये। उसीसे मिलता हैउसी को लौटा देते हैं। अब तुम ऐसा समझो कि गंगा अपने पानी को रोक लेकि ऐसे सागर में गिर जाऊंगी तो मारी गयी! सब पानी खत्म हो जाएगाऐसे रोज—रोज गिरती रही सतर में। ये जो करोड़ों—करोड़ों गैलन पानी रोज सतर में डाल रही हूं, खत्म हो जाएगा तो बस सूख जाऊंगी। बिलकुल रोक ले अपने पानी को। तो क्या परिणाम होगासड़ जाएगी।
सागर में देने से सड़ती नहीं। सागर में पानी उतर जाता हैफिर मेघ बन जाते हैं। फिर हिमालय पर बरस जाते हैंफिर गंगोत्री में बह आते हैंएक वर्तुल है। गंगा सागर को देती हैसागर गंगा को दे देता है। यहां तुम जितना दोगे उतना पाओगे। यहां देना पाने की कला है। नाचोगाओसृजनात्मक होओ।
इस पीड़ा से भारत बहुत ज्यादा परेशान रहा है। यहां के तथाकथित योगी भी दुकानदार की भाषा बोलते हैं। खर्चा न हो जाए! अपनी ऊर्जासम्हाल कर रखो। नाचना तो दूरतुम्हें सिखाया जाता है कि जब ध्यान करने बैठो तो शरीर हिले भी नहीं। क्योंकि जरा ही हिले और छलक गयी ऊर्जाफिर! हिलना ही मतपत्थर की तरह बैठ जाना। मैं तुमसे कहता हूं—नाचो। मैं कहता हूं—तुम बांटो। उंडेला दो सागर में ऊर्जा को। जिसने दी हैवह और देगा। इतनी घबड़ाहट क्याइतना भी भरोसा नहीं है परमात्मा पर कि जिसने अब तक दिया है वह आगे भी देगा! तुम इतने डरे हुए आदमी मालूम होते हो कि तुम अगर सांस भीतर ले लोगे तो बाहर न निकालोगे। क्योंकि अगर बाहर निकाल दीफिर न आयी तो! फिर न लौटीफिर क्या करेंगेशक्ति खत्म हो गयी। अपने हाथ से चली गयी। ले लो सांस और सम्हाल कर बैठ जाओ भीतरबस मर जाओगे उसी सांस के साथ!
तुम देते रहोजिसने दी हैवह देगा। इतने दिन तक दियाअब तक दियासब रूप में दियाइतने तुम घबड़ाते क्यों होयह आस्था की कमी है। यह श्रद्धा की कमी है। श्रद्धालु तो कहेगा कि ले लो मेरा जो काम लेना हो। जितना लेना हो!
और तुमने एक मजे की बात देखीजितना सक्रिय आदमी होता हैउसके पास उतना ही समय होता है। और जितने काहिल और सुस्त होते हैंउनके पास बिलकुल समय नहीं होता है। सुस्त और आलसी से पूछोवह कहता हैभईसमय नहीं है। और सक्रिय आदमी को पूछोजो बहुत कामों में लगा हैवह हमेशा समय निकाल लेता है।
पश्चिम के एक बड़े विचारक श्वीत्जर ने लिखा है कि मेरे जीवन का अनुभव यह है कि जितने रचनात्मकसृजनात्मक,सक्रिय लोग होते हैंजितना ज्यादा करने वाले लोग होते हैंउनके पास उतना ही ज्यादा समय होता है। और अगर कोई काम करवाना हो तो ऐसे आदमी से कहना जो बहुत काम कर रहा हो। वह समय निकाल लेगा। सुस्त और काहिलजो बिस्तरों में पड़े रहते हैउनसे अगर तुम कहो कि भईजरा कर देना यह कामवे कहेंगे भाईसमय कहां हैवह अपनी शक्ति बचाए पड़े हैं बिस्तर में। अपनी रजाई ओढ़े। कि कहीं शक्ति खर्च न हो जाए! वहीं रजाई में मर जाओगे।
यह कंजूसी छोड़ो। इस कंजूसी से मेरी जरा भी सहमति नहीं है। मैं तुमसे कहता हूं—जीवन की उत्कुल्लता से जीओ। और यह अनेक अर्थों में समझ लेने की बात है। ब्रह्मचर्य आना चाहिएथोपा नहीं जाना चाहिए। कंजूसी के कारण नहीं थोपा जाना चाहिए। ब्रह्मचर्य आना चाहिए प्रेम की विराटता से। तुम्हारा प्रेम इतना फैलेइतना फैलेइतना गहरा हो जाए कि उसमें से कामवासना समाप्त हो जाए—गहराई के कारण। तुम इतना प्रेम दो कि उसमें कामवासना शून्य हो जाए। इतने शुद्ध प्रेम की धाराएं बहने लगें कि उसमें कामवासना न रह जाए। तब एक ब्रह्मचर्य आता है। वही ब्रह्मचर्य है। वही ब्रह्मचर्य शब्द का ठीक—ठीक द्योतक है।
ब्रह्मचर्य का अर्थ होता है। ईश्वर जैसी चर्या। ईश्वर कंजूस हैतुम देखते ईश्वर की कंजूसी कहीं भी इस प्रकृति मेंएक बीज से करोड़ों बीज पैदा होते हैं। एक—एक वृक्ष में करोड़ों बीज पैदा होते हैं। उन करोड़ों बीज में से दस— पांच बीज शायद वृक्ष बन पाएंगे। जब जरा सोचो तुमपरमात्मा कितना फिजूलखर्च है! दस—पांच वृक्ष बन पाएंगे और करोड़ों बीज पैदा कर रहे हो?वैज्ञानिक कहते हैंएक आदमी—सिर्फ एक आदमीएक पुरुष—के वीर्य में इतने जीवाणु होते हैं कि वह सारे पृथ्वी को भर सकता है आबादी से। एक पुरुष में। एक संभोग में कम से कम एक करोड़ जीवाणु तुम्हारे भीतर से विदा हो जाते हैं। बच्चे तो तुम्हारे कितने होंगेइंदिरा का वक्त होता तो थोड़े कमअभी मोरारजी का हैथोड़े ज्यादा हो सकते हैंबाकी कितने दर्जनदो दर्जन,कितनेइस समय पृथ्वी की जितनी आबादी हैउतने जीवाणु एक पुरुष में होते हैं। उतने बच्चे पैदा हो सकते हैं। और फिजूलखर्ची देखोगे भगवान कीदस—पांच बच्चों के लिए इतनाइतने जीवाणु पैदा करना!
यह मामला क्या है?
भगवान कंजूस नहीं है। फिजूलखर्च है। आनंद है उसकाउल्लास है उसका। हिसाब—किताब से नहीं चलतामस्ती से चलता है। अब ये सज्जन अगर कुंड़लिनी जग रही होगी तो यह बड़े घबड़ाते होंगे कि अब थोड़ी—सी ऊर्जा आ रही हैअब जल्दी से मार कर कब्जा इस पर बैठ जाओकहीं खर्चा न हो जाए। बस तुम्हारे कब्जा मार कर बैठने में ही मर जाएगी। होने दो प्रकट। यह जो उठ रहा है फन तुम्हारी कुंड़लिनी काइसे फैलने दो। इसे बंटने दो। ये जाएगी कहांकहीं कुछ जाता नहीं हैसब यहीं हैक्योंकि हम सब एक हैं। हम सब संयुक्त हैं। कुछ खोता नहीं है। कुछ मरता नहीं है। सब शाश्वत रूप से यहीं है। लेकिन जब तुम देने में कुशल  होते होजब तुम्हारे भीतर बहाव होता हैतब तुम्हारे भीतर जीवन अपने परम रूप में प्रकट होता है। तुम्हारे भीतर ब्रह्मचर्य फलेगा। लेकिन ब्रह्मचर्य कंजूसी से नहीं फलेगा। ब्रह्मचर्य दान से फलेगा। प्रेम से फलेगा। और तुम्हारे भीतर विराट ऊर्जा आएगी। लेकिन वह तभी आएगी जब तुम उलीचते रहोगेउलीचते रहोगेउलीचते रहोगे। कबीर ने कहा है—'दोनों हाथ उलीचिए यही सज्जन को काम'। उलीचते रहो। रुकना ही मत उलीचने से।
तुम मेरा प्रयोग करके देख लो! कंजूस की तरह तुमने रहकर जी लिया हैअब तुम उलीचकर भी देख लो तुम। और तुम चकित हो जाओगेइतना आता है! मगर देनेवाले के पास ही आता है। धन्य हैं वेजो बांटने में शर्तें नहीं लगाते। जो दिये चले जाते हैं।


चौथा प्रश्न :


आप मोरारजी देसाई की आलोचना क्यों करतेक्या राजनीति अध्यात्म के विपरीत है?


कौन मोरारजी देसाईकभी नाम सुना नहीं! आपका मतलब मगरूरजी भाई देसाई से तो नहीं हैया एक नाम और मैं सुना है—मॉरल जी भाई देसाई। 'एम ओ आर ए एलमॉरल—
आलोचना मैंने उनकी कभी की नहींआलोचना करने योग्य उनमें कुछ है नहीं। आलोचना करने योग्य कुछ होना तो चाहिए। राजनीतिज्ञों में क्या हो सकता है आलोचना करने योग्यउनके वक्तव्यों का मूल्य क्या हैदो कौड़ी मूल्य नहीं है। आलोचना मैंने उनकी कभी नहीं की। हांकभी—कभी मजाक करता हूं। उससे ज्यादा मूल्य नहीं मानता। कभी—कभी तुम्हें हंसाने को! तो जब भी मैं उनकी मजाक करूंभूल कर भी आलोचना मत समझना। और जब भी उनकी मजाक तुम सुनोया पढ़ो,कोष्ठक में जोड़ लेनाअपनी तरफ से— 'होली हैबुरा न मानो!'
लेकिन तुम्हें आलोचना लगती होगी। क्योंकि तुम आदमी नहीं हो। तुम तो जिनके पास राजसत्ता हैउनकी प्रशंसा सुनने के ही आदी हो। प्रशंसा करके के आदी हो और प्रशंसा सुनने के आदी हो। तुम राजसत्ता से ऐसे मोहित हो गये हो कि जिन व्यक्तियों का कोई भी मूल्य नहीं हैवह पद पर बैठने से ही एकदम महामूल्य के हो जाते हैं। और मजा यह है कि पद से उतरते ही फिर निमूल्य हो जाते हैं। फिर कोई नहीं पूछता उन्हें। पद पर होते हैं तो एकदम आकाश में उठ जाते हैं। और पद गया कि फिर कोई नहीं पूछता उन्हें। फूलमालाएं तो दूर लोग जूते इत्यादि भी नहीं फेंकते। बिलकुल ही भूला देते हैं।
तुम्हें आदत नहीं है। शायद इसीलिए मैं बार—बार मजाक में उनके नाम ले लेता हूं जो सत्ता में हैं। मैं तुम्हें याद दिलाना चाहता हूं कि सत्ता एक मखौल है। एक झूठ है। जिससे आदमियत मुक्त हो जाए तो अच्छा। राजनेताओं से आदमी मुक्त हो जाए तो अच्छा। राजनीति का इतना प्रभाव नहीं होना चाहिए। ठीक हैउसकी उपयोगिता है। मगर उसकी उपयोगिता इतनी नहीं है कि सारे अखबार उसी से भरे रहें। और सारे देश में उसीकी चर्चा चलती रहे। जिंदगी में और भी काम की बातें हैं। जिंदगी में और भी बहुमूल्य कुछ है। राजनीति यानी महत्वाकांक्षा। पदलोलुपता। लेकिन तुम्हारे मन पदलोलुप हैं। इसलिए जो पद पर पहुंच जाते हैंउनके प्रति तुम्हारे मन में बड़ी प्रशंसा होती है। ध्यान रखनाक्यों होती हैतुम भी पदलोलुप हो। तुम भी चाहते थे। कि पहुंच जातेलेकिन नहीं पहुंच पाएदूसरा पहुंच गयातुम सम्मान में सिर झुकाते हो। तुम कहते होहम तो हार गये,लेकिन आप पहुंच गये। कोशिश हम अभी जारी रखेंगेकि किसी दिन हम भी पहुंच जाएं।
तुम खयाल रखनातुम उसीका सम्मान करते हो जो तुम होना चाहते हो। तुम्हारे सम्मान में कसौटी है। वे दिन अदभुत दिन रहे होंगेजब लोगों ने बुद्ध का सम्मान कियाऔर राजाओं की फिकिर न की।
बुद्ध एक गांव में आए। उस गांव के वजीर ने अपने राजा से कहा कि बुद्ध का आगमन हो रहा है—वजीर बूढ़ा थासत्तर साल की उस का थाराजा अभी जवान थाअपनी अकड़ में थाअभी— अभी उसने कुछ जीत भी की थी और राज्य को बढ़ा लिया था—वजीर ने कहा कि बुद्ध आ रहे हैंआप स्वागत को चलें। उस राजा ने कहा—मैं क्यों जाऊं स्वागत कोआखिर बुद्ध एक भिखारी ही हैं न! एक संन्यासी ही हैं न! आना होगा मिलने तो मुझसे मिलने आ जाएंगेमैं क्यों जाऊं मिलने कोउस वजीर ने यह सुनाइस्तीफा लिखने लगा। राजा ने पूछाक्या लिख रहे होउसने कहा—यह मेरा इस्तीफा है। अब तुम्हारे पास बैठना उचित नहीं। अब मैं इस महल में नहीं रुक सकता। क्योंराजा ने पूछा। उस वजीर ने कहा—जिस राजा को यह खयाल आ जाए कि वह बुद्धों को भिखारी कह सकेउसकी छाया में भी बैठना पाप हैगुनाह है। क्षमा करें मुझे। मुझे मुक्ति चाहिए।
राजा को बोध आयाबात तो ठीक थी। उसने पूछा—लेकिन तुम मुझे समझाओ तो। उस वजीर ने कहा—समझाना क्या है?बुद्ध भी राजा थेतुमसे बड़ी उनकी हैसियत थीतुमसे बड़ा उनका राज्य थाऔर चाहते बढ़ाना तो बहुत बढ़ा सकते थे। उस सबको छोड़ दियालात मार दी। तुम अभी पदलोलुप होतुम अभी धन के पीछे पागल होयह आदमी उस पागलपन के बाहर हो गयायह तुमसे बहुत आगे है। इसका सम्मान तुम्हें करना ही चाहिए।
ऐसे दिन थे! राजा फकीरों का सम्मान करते थे।
मुहम्मद ने तो कुरान में कहा हैकोई फकीर कभी किसी राजा के घर न जाए। जब भी आना होराजा फकीर के घर आए।
तब ऋषियों का एक सम्मान था। क्योंकि लोग ऋषि ही होना चाहते थे। ध्यान रखनातुम जो होना चाहते होउसी का सम्मान तुम्हारे मनन में होता है। तब संन्यासियों का सम्मान था। अब नेताओं का और अभिनेताओं का सम्मान है। या तो नेता आए तो भीड़ इकट्ठी होती हैया अभिनेता आए तो भीड़ इकट्ठी होती है। बुद्ध आए तो और अगर तुम उस रास्ते जाते होते हो तो दूसरे रास्ते निकल जाते हो। कौन झंझट में पड़ेवहां क्या जानाअभी तो जिंदगी बहुत पड़ी है। अभी प्रार्थना नहीं करनी हैअभी ध्यान नहीं करना है। अभी ये और ऊंची बातें हमें सुननी नहीं हैं। अभी तो नीची बातों का पूरा भोग कर लेना है। अभी तुम बुद्ध के पास नहीं जाते। अभी तुम नेताराजनेता के पास जाते हो।
यह मनुष्य की बड़ी विकृत स्थिति हुई।
क्यों जाते हो तुम अभिनेता के पासतुम फर्क देख लेना। अभिनेता के पास तुम्हें युवक और युवतियों की भीड़ मिलेगी। क्योंक्योंकि वे सब अभिनेता होना चाहते हैं। और राजनेताओं के पास तुम्हें उन लप्तेगें की भीड़ मिलेगी जो राजनेता होना चाहते हैं। छोटे—मोटे सही! सरपंच हो जाएं! कि मेयर बन जाएं। कि मिनिस्टर हो जाएं। कि कुछ भी हो जाएं। चार आदमियों की गर्दन पर हाथ आ जाए अपना। कब्जे में आ जाएं।
किसी ने आज मुझे अखबार की एक 'कटिंगभेज दी हैकि गणेशपूरी के मुक्तानंद मोरारजी देसाई का दर्शन करने पहुंचे हैं। अब मुक्तानंद को मोरारजी देसाई के दर्शन करने जाने की क्या जरूरत हैऔर फिर जो बातचीत हुई हैवह और भी बड़ी महत्वपूर्ण है। मुक्तानंद ने कहा कि यह देश साधुओं का देश। साधुओं के कारण ही यहां की सब उन्नति होती रही है। और हम बड़े सौभाग्यशाली हैं कि एक साधु ही आपके रूप में हमारा प्रधानमंत्री है। इस तरह के 'खुशामदानदइस देश को विकृत करते रहे हैं।
लेकिन तुम भी इस तरह कि बातें सुनने के आदी हो गये होइसलिए जब मैं कभी किसी राजनेता की मजाक में कुछ कह देता हूं तुम्हें भी बड़ी हैरानी होती है! तुम सोचते हो आलोचना कर रहा हूं। आलोचना नहीं कर रहा हूं सिर्फ इतना ही कह रहा हूं कि ये बातें मजाक से ज्यादा मूल्य नहीं रखतीं। उपेक्षा चाहिए। जीवन किसी और बड़े सत्य की खोज के लिए हैं।
मगर यह चलता है। तुम्हारे साधु— संन्यासी सब दिल्ली की तरफ जाते हैं। राजनेताओं से मिलने पहुंचते हैं। राजनेता उनसे मिलने नहीं आते। राजनेताओं का दर्शन करने जाते हैं। किस तरह के साधु—संन्यासी हैक्या प्रयोजन तुम्हेंलेकिन साधु—संन्यासी नहीं हैंसाधु—संन्यासी के रूप में छिपे हुए राजनीतिज्ञ हैं। इसलिए तो राजनीतिज्ञ को भी साधु कह पाते हैं। बात बिलकुल ठीक कही मुक्तानंद ने। मुक्तानंद में कहीं राजनीति होगी। उसी राजनीति के कारण गये होंगे। नहीं तो जाने की कोई जरूरत न थी। मुक्तानंद ऊपर से साधु हैंभीतर कहीं राजनीति पड़ी है। कहीं कुछ लाभ की दृष्टि होगीखुशामद से कुछ पा लेने का इरादा होगा। और राजनेता को साधु कहना! तो फिर असाधु कौन होगाफिर तो बड़ी मुश्किल हो जाएगी। फिर असाधु कोई हो ही नहीं सकता। राजनेता तो आखिरी दर्जे का असाधु है।
एक सज्जन मेरे पास आए। उन्होंने कहा कि मैं शराब पीता हूं, मांसाहार भी करता हूं कभी दीवाली इत्यादि को जुआ भी खेल लेता हूं। और आप कहते हैं आप सबमें परमात्मा देखते हैंक्या आप मुझमें भी परमात्मा देखते हैंमैंने कहा—मैं मोरारजी देसाई तक में परमात्मा देखता हूं! तुम्हारी तो हैसियत ही क्या हैतुम तो हो किस गिनती में! राजनेता तो आखिरी है। उसके कारण तो मनुष्यजाति बड़े कष्टों में पड़ी है। सारे युद्धसारी हिसाएंसारी जालसाजियांसारी चालबाजियां। पद का आंकाक्षी और साधुलेकिन खुशामद करनी है।
मैं किसी की स्तुति नहीं कर रहा हूं। आलोचना भी नहीं कर रहा हूं। मैं तो जैसा है वैसा कह रहा हूं। मैं सिर्फ इसलिए यह कभी—कभी मजाक कर देता हूं ताकि तुम्हें खयाल रहे कि राजनीति का मूल्य इससे ज्यादा नहीं है। लेकिन आलोचना करने योग्य मैं कुछ नहीं पाता हूं उनमें। साधारण मनोदशा है। वक्तव्य साधारण है। होंगे ही साधारण। पदलोलुप असाधारण कभी होता ही नहीं। पदलोलुपता साधारण रोग है। इस दुनिया में हर आदमी पद पर होना चाहता है। यह बड़ा साधारण रोग है। इसमें कुछ विशेषता नहीं है। विशेषता तो तब है जब कोई आदमी पद पर नहीं होना चाहता। तब कुछ असाधारणता घटती है।
और राजनीतिअध्यात्म बिलकुल विपरीत हैं। राजनीति का अर्थ हैदूसरों पर कैसे मेरा कब्जा हो जाएमैं दूसरों का मालिक कैसे हो जाऊंअध्यात्म का अर्थ हैअपना मालिक कैसे हो जाऊंये बड़ी विपरीत बातें हैं। इसलिए तो हम संन्यासी को स्वामी कहते हैं। स्वामी का मतलबअपना मालिक। स्वयं का मालिक। ये दो अलग यात्राएं हैं। राजनीति बहिर्यात्रा है। दूसरों का मालिक कैसे हो जाऊंकितने बड़े समूह का मालिक हो जाऊंअध्यात्म का अर्थ होता हैअपने जीवन में मेरी मालकियत कैसे हो जाएमैं मन का गुलाम न रह जाऊं। मैं मन का मालिक हो जाऊं। मेरे भीतर अंतर्साम्राज्य पैदा हो।
ये बड़ी भिन्न बातें हो गयी।
राजनीति ले जाएगी भीड़ में अध्यात्म ले जाएगा एकांत में। राजनीति उलझाएगी दूसरों सेअध्यात्म सुलझाएगा दूसरों से। अध्यात्म है— आत्मसाक्षात्कार। राजनीति में तो सब उपद्रव करने ही पड़ेंगे। राजनीतिज्ञ तभी तक साधु मालूम पड़ते हैं जब तक सत्ता में होते हैं। सत्ता गयी कि उनकी सब साधुता खुल जाती है। सत्ता चाहिए तो साधुता बनी रहती है क्योंकि सब अखबार उनके हाथ मेंताकत उनके हाथ मेंपुलिस उनके हाथ मेंव्यवस्था उनके हाथ मेंकौन पता लगाए कि वे क्या कर रहे हैं?
अब जुल्फिकार भुट्टो जब तक सत्ता मेंतब तक साधु। अब पाया गया है कि वे हत्यारे हैं। मगर मजा बड़ा जटिल है। अब कोई नहीं कह सकता कि वे सच में हत्यारे हैं या नहींक्योंकि अब जो सत्ता में हैं वे चाहते हैं कि उनको हत्यारा सिद्ध करें। आज जो सत्ता में हैं। पाकिस्तानकल अगर वे सत्ता से नीचे उतर गयेतो हो सकता है कोई अदालत फैसला दे कि उन्होंने भुट्टो की हत्या करवा दी।
अभी इंदिरा मुजरिम मालूम पड़ती हैक्योंकि सत्ता नहीं है। सत्ता में थी तो मुजरिम मालूम नहीं पड़ती थी। लेकिन कोई नहीं कह सकता कि जो उसे मुजरिम सिद्ध करने की कोशिश कर रहें हैंवे सत्ता में से उतर जाने के बाद सही साबित होंगे। वे खुद भी मुजरिम पाए जा सकते हैं। यहां सब चचेरे भाई—बहन हैं। मोरारजी भाईकि इंदिरा बहन! सब चचेरे भाई—बहन हैं। कुछ भेद नहीं है। राजनीतिज्ञ भिन्न हो ही नहीं सकते।
इसलिए तो तुम देखते होइतनी पार्टी अदल—बदल होती रहती है। क्योंकि राजनीतिज्ञ भिन्न होते ही नहीं। इस पार्टी या उस पार्टी में फर्क कुछ नहीं पड़ताराजनीतिज्ञ को एक ही आकांक्षा  है—पद पर कैसे होपार्टी कौन होइससे क्या लेनाझंडा कौन होइससे क्या लेनाडंडा अपना होना चाहिए। झंडा कोई भी लगा लेंगे। बस डंडा अपने हाथ में होना चाहिए।
तो राजनीतिज्ञ तो अवसरवादी होगा ही। उसको तो एक ही जोड़—तोड़ बिठानी है। और जोड़—तोड़ में वह अकेला नहीं है,बड़ी प्रतिस्पर्धा है। इसलिए बेईमानी भी होगीधोखाधड़ी भी होगीलप्तेगें के पैर भी काटे जाएंगेलोगों को गिराया भी जाएगा,लोगों को हटाया भी जाएगायह सब होगा।
और इस सबके लिए तुम जिम्मेवार होध्यान रखना! क्योंकि तुम इस तरह के लोगों को मूल्य देते हो। इस मूल्य के कारण ये लोग पागल की तरह उस तरफ दौड़ते हैं। अब तुम यह मत सोचना कि अगर कोई आदमी प्रधानमंत्री होकर दूसरों को परेशान कर डालता हैरिश्वत ले लेता हैलोगों की टांगे तोड़ देता हैलोगों की गर्दनें गिरवा देता हैंलोगों को जेलों में डाल देता हैवह जिम्मेवार है। तुम भी जिम्मेवार हो। तुम्हीं असली जिम्मेवार होतुम इतना मूल्य देते हो पद को कि एक आदमी को लगता है कि इस पद को पाने के लिए कुछ भी करना योग्य है।
पद को मूल्य देना कम करो! ताकि लोगों को ऐसा साफ होने लगे कि इस सड़े पद के लिए जिस पर लते सिर्फ हंसते हैं,मजाक करते हैंइसके लिए इतना पाप करना उचित भी है?
मेरी बात समझ में आ रही है तुम्हें?
राजनीति से मूल्य को खींच लो। राजनीति को मूल्यहीन कर दो। मूल्यहीन हो जाए राजनीतितो इतना उपद्रव नहीं होगा। कौन फिक्र करेगा फिरअगर रोज अखबार में प्रधानमंत्री की तस्वीर न छपती हो और रोज व्याख्यान न छपता होसारा अखबार उन्हीं से न भरा रहता होतो आदमी सोचेगा की सार क्या हैइतने से पद के लिए इतनी मेहनतइतनी परेशानीऔर लोग कोई मूल्य नहीं देते! रास्ते से निकल जाते हैं और लोग नमस्कार भी नहीं करते। सार क्या हैराजनीति को अतिमूल्य दोगे तो फिर सभी चीज सार्थक हो जाती है—एकाध की हत्या भी करनी पड़े तो चलता है। करने योग्य मालूम होता है और फिर पद पर पहुंच गये तो सब छिप जाएगा।
इसलिए जो पद पर पहुंच जाता हैफिर पद नहीं छोड़ना चाहता। क्योंकि छोड़ते से ही फिर सारा पाखंड़ खुलेगासारी धोखाधड़ी खुलेगी। पद जब तक है तब तक सुरक्षा है। एक दफा जो पद पर पहुंच गया वह फिर ऐसा जोर से पकड़ता है कि वह चाहता है पद पर रहते हुए ही मर जाऊंतो ही बचाव है। नहीं तो पद पर सब उपद्रव वही के वही होते हैं। वही का वही खेल,जरा भी फर्क नहीं पड़ता। इंदिरा चली जाती हैउनके साथ ही संजय गांधी चले जाते हैं। मोरारजी आ गयेउनके पीछे ही काति देसाई आ गये। कुछ फर्क नहीं पड़ता। सब वही खेल हैं। सिक्के बदल जाते हैंरंग बदल जाता हैमगर भीतर की असलियत वही की वही। वही जाल चलता रहता है।
मैं आलोचना करने योग्य नहीं मानता राजनीतिज्ञों कोसिर्फ मजाक करने योग्य मानता हूं। जब कभी मुझे तुम्हें हंसाना होता हैतो मैं उनका नाम ले लेता हूं। जब मैं देखता हूं तुम सोने गलेया नींद आने लगीया देखता हूं कोई जम्हाई ले रहा है,तब मैं सोचता हूं कि अब सिवाय मोरारजी देसाई के इन सज्जन की जम्हाई नहीं रुकनेवाली! तो उनके खुले मुंह में मोरारजी देसाई को डाल देता हूं। उससे वह चौंक कर बैठ जाते हैं। सोचने लगते हैं—मोरारजी देसाई की बात आयीकुछ मतलब की बात आयी होगी। जैसे ही वे जाग जाते हैं।मैं मोरारजी को भूल जाता हूं फिर अपनी बात पर आ जाता हूं।
इससे ज्यादा मूल्य नहीं है।


पांचवां प्रश्न :


भगवानपहली ही बार आपके सान्निध्य में आजोल शिविरमें ध्यान करते ही चेतना में ऐसी चिनगारी प्रकट हुई कि मेरे पूर्व व्यक्तित्व का विस्फोट हो गया। मेरी चेतना में कई महीनों तक भूकंप आते रहे और पागल—सी स्थिति में मैं कापता रहा। उन दिनों मैं रोज—दों रोज तक अपनी मातृभाषा गुजराती भी न बोल सकाऔर बोलने में हिंदी या अंग्रेजी आती रही। पेड़ को स्पर्श करते ही विद्युत का झटका लगता। आंख बंद होने पर भी परवश होकर शरीर आपके चरणों में आ गिरता। सूरज से भी शक्ति—संचार का अनुभव होता। बिना सोचे हाथ भारी हो जाते और प्रभु—चिकित्सा अपने—आप होने लगती। भगवानबताने की कृपा करें कि यह सब क्या हो रहा थाअब मैं ज्यादा शांत और आनंदित हूं। और आपके साथ होने पर अपने को कृतकृत्य अनुभव करता हूं।


पूछा है स्वामी कृष्य सरस्वती ने।
मुझे भलीभांति याद है आजोल में उन्हें जो हुआ था कोई महत्वपूर्ण घटना घटी थी। उनका अहंकार विदा हो गया था कुछ दिनों के लिए। विराट ने उन्हें पूरी तरह आपूरित कर लिया था। समझ के बाहर स्वभावत: ऐसी घटना होती है। पूछना उचित है कि क्या हुआ था?
झरोखा खुला थाएक द्वार खुला था। और उस द्वार के खुलने के बाद फिर कृष्ण सरस्वती दुबारा वही व्यक्ति नहीं हो सके जो पहले थे। वह व्यक्ति तो गया। एक नये व्यक्ति का आविर्भाव हुआ। मगर अभी यात्रा पूरी नहीं हो गयी हैऐसा और बहुत बार होगा। कम से कम ऐसा सात बार होगा।
मनुष्य के भीतर सात केंद्र हैं। और जब भी एक केंद्र से ऊर्जा दूसरे केंद्र पर जाती है तो ऐसा होता है। फिर दूसरे से तीसरे पर जाती है तो फिर ऐसा होता है। हर केंद्र पर यह विस्फोट घटित होगा। घबड़ाना मत। और हर विस्फोट के बाद शांति बहुत गहरी हो जाएगी। फिर और विस्फोट होगा और भी शांति गहरी हो जाएगी। और अंतिम विस्फोट के बाद शांति ही रह जाती हैकोई व्यक्ति भीतर शात है ऐसा नहीं बचतासिर्फ शांति बचती है। मुक्त कोई नहीं बचतामुक्ति बचती है। कोई व्यक्ति ज्ञान को उपलब्ध हो गया है ऐसा नहींबस शान ही शेष रह जाता है। रोशनी रह जाती है। शुद्ध प्रकाश रह जाता है।
शुभ घटना घटी थी। और— और घटेगी। लेकिन घटाने की अपनी तरफ से चेष्टा मत करनाअन्यथा नकली होगी। प्रतीक्षा करना धैर्यपूर्वक। ध्यान जारी रखो और धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा करो। और जब भी ऐसा घटे तो रुकावट मत डालना। उसे घट जाने देना। दो—चार दिन में फिर सब शांत हो जाएगा। और हर घटना तुम्हारे जीवन को नयी रोशनीनया अर्थनयी संजीवनी दे जाएगी।

और दूसरा प्रश्न भी कृष्य सरस्वती का है—

बंबई में आपके साथ रहने पर आपसे इतना लगाव हो गया था कि आप कहीं भी दूर भेजते थे तो बस इतना दुख होता था बहाना बना कर आपके सान्निध्य में आ जाने की इच्छा होती थी। जब नैरोबी (अफ्रीका ) भेजा तो निरुपाय होकर चेतना ने आपसे दूर रहना स्वीकार कर लिया। फिर जब अमरीका भेज दियातब वहां रहने पर आपसे लगाव कम हो गया ऐसा अनुभव हुआ और मैं इतने दिनों तक आपसे दूर रह सका। मुझे भय लग रहा है कि आपके प्रति मेरा प्रेम भी साथ में कम नहीं होता जा रहा हैप्रभुकृपया बताइये क्या मैं सही दिशा में जा रहा हूंमेरा आपसे और आश्रम से दूर रहने में राज क्या हैक्योंकि मैं ध्यान तो कर लेता हूं, किंतु आपसे दूर रहने से ऐसा भय है कि मैं सत्संग से वंचित हो जाता हूं।

मैं कृष्ण सरस्वती को दूर—दूर भेजता रहा हूं और यह भाग— भाग कर वापिस भी आते रहे हैं नैरोबी भेजा था कुछ ज्यादा देर रुके। फिर अमरीका भेजा तो कोई दो साल रुके।
जानकर ही ऐसा कर रहा हूं। यह तुम्हारे हित में हैइसलिए ऐसा कर रहा हूं। मेरे पास रहोगे तो वह जो विस्फोट घटा हैवह इतनी शीघ्रता से घटेगाइतनी बार—बार घटेगा कि विक्षिप्त हो जाने का डर है। उसके लिए समय चाहिए। अंतराल से घटना चाहिए।
भटक नहीं रहे होकिसी गलत दिशा में नहीं जा रहे हो। मैं भेज रहा हूं, इसलिए जा रहे हो। और जब मैं पाऊंगा कि अब आवश्यकता नहीं है भेजने कीतब यहां रोक लूंगा। अभी वैसी घड़ी नहीं आयी है। और तुम सौभग़यशाली होक्योंकि ऐसे बहुत कम लोग हैं जिनको इतनी तीव्रता से घटना घट सकती है कि मुझे खयाल रहे कि कहीं वे पागल न हो जाएं! तुम जितना समा सकतेजितना पचा सकते होउतना ही घटना उचित है। तुम अगर जरूरत से ज्यादा खुल जाओतो टूट जाओगेबिखर जाओगे। पागलपन भी हो सकता हैमृत्यु भी हो सकती है।
इसलिए जानकर तुम्हें थोड़े दिन यहां रहने देता हूंफिर वापिस भेज देता हूं। अब फिर तुम्हें अमरीका वापिस भेजता हूं। फिर अमरीका चले जाओ। मेरे काम में लगे रहो। मुझे खयाल है। ध्यान भर न छूटेसत्संग की जब जरूरत होगीतुम बुला लिए जाओगे। जितनी जरूरत होगीउतना तुम्हें मिल जाएगा। जिसकी जितनी जरूरत हैउतना मैं दूंगा ही। जरूरत से ज्यादा कभी कोई ले ले तो नुकसान हो सकता है।
और कभी—कभी आध्यात्मिक अनुभव का लोभ ऐसा पकड़ता है कि जरूरत से ज्यादा ले लेने का मन हो जाता है। मुझे खयाल रखना पड़ेगा कि तुम्हें जरूरत से ज्यादा न मिल जाए। नहीं तो अपच होगा।
और इसका भय मत करोलगाव कम हो रहा हैयह अच्छा है। लगाव कम होआसक्ति कम होतो ही प्रेम शुद्ध होता है। प्रेम के मार्ग में लगाव ही बाधा है। आसक्ति ही बाधा है। आसक्ति और प्रेम विपरीत हैं। इसलिए आसक्ति के कम होने को तुम प्रेम का कम होना मत समझना।
आमतौर से ऐसा ही हम समझाते हैं कि आसक्ति प्रेम है। तो आसक्ति कम हो रही है तो कहीं प्रेम तो कम नहीं हो रहा है। चिंता समझ में आने जैसी है। पर भय मत करना। प्रेम बात ही और है। आसक्ति के परिपूर्ण चले जाने पर उदय होता है प्रेम का। आसक्ति अशुद्धि है प्रेम में। सब आसक्ति बिलकुल नहीं रह जातीतब प्रेम परिपूर्ण शुद्ध होता हैतब प्रेम प्रार्थना हो जाता है।
अच्छा हैआसक्ति कम होती चली जाए। आसक्ति कम होनी ही चाहिए।

आखिरी प्रश्न :


आपको सुन—सुन कर भक्ति का यह रोग लगता है मुझे भी लग गया है। अब धैर्य नहीं रखा जाता है। आकांक्षा होती है बस सब अभी हो जाए।


रोग तो अच्छा हुआ लग गया। लगने दो। सौभाग्य है यह। इस रोग को महारोग बनने दो। यह रोग इतना बड़ा हो कि इसमें ही तुम लीन हो जाओ। इस रोग के ही द्वार से परमात्मा तुममें प्रवेश करेगा।
तुम्हारा मन परमात्मा में अटक रहा हैउलझ रहा हैयह अच्छी बात है। पीड़ा भी बहुत होगी। संताप भी बहुत होगा। क्योंकि जिनको परमात्मा का कुछ पता नहीं हैंउन्हें गहरी पीड़ा का भी पता नहीं है। उनके सुख भी उथले हैंउनके दुख भी उथले हैं। अब जिसको धन मिलने से सुख मिलता होउसका सुख भी उथला हैउसको धन न मिलने से दुख मिलेगाउसका दुख भी उथला है। इस संसार के सुख—दुखदोनों ही उथले हैं। परमात्मा के साथ सुख भी गहरा होता हैदुख भी गहरा होता है। विरह भी गहरा होता है। तभी तो मिलन गहरा हो पाता है। अच्छा हुआ। तुम अब अटके होइससे पीडा होगी।      झुरमुठ में अटका चांद,
कहीं अटका मन मेरा भी।
दिन डूबादिन के साथ जगत
का कोलाहल डूबा,
कुछ मतलब रखता है
अब तो मेरा भी मंसूबा
तारे मेरे मन की गलियों
में दीप जलाते हैं।
मेरे भावों में रंग भरता
गोधूलि अंधेरा भी।
झुरमुठ में अटका चांद,
कहीं अटका मन मेरा भी।
जैसे झुरमुठ में चांद अटक जाता हैऐसे ही मन आकाश में अटकने लगता है। तब अड़चन होती है। तब बेचैनी होती है। क्योंकि कैसे पहुंचे उस दूर परमात्मा तक जिसमें मन उलझ गया हैकैसे पहुंचें उस चांद तक जो झुरमुठ में अटका मालूम होता हैमालूम तो होता है पास हैपर बहुत दूर है। और दूरी खलती है। तब स्वाभाविक आकांक्षा  उठनी शुरू होती है—जल्दी हो जाए। अभी हो जाए। अब देर न करो। अब देर न लगाओ।
मगर जब जो होना है तभी होता है। और जब जो होना चाहिए तभी होना चाहिए। कच्चा फल गिर जाए तो सड़ जाएगा। पकना चाहिए। कच्ची कली तोड़ लोफूल न बन पाएगी। फूल बनना चाहिए। हर चीज की प्रौढता है। हर चीज के पकने का एक क्षण है। और हर चीज का एक मौसम है। इस प्रतीक्षा को आंनदपूर्ण बनाओ। आकांक्षा  छोडोप्रतीक्षा करो।
प्रार्थना का रोग लग गयाअच्छा हुआ। अब एक रोग और लगाओप्रतीक्षा का। क्योंकि प्रार्थना अगर अकेली हो और प्रतीक्षा न होधैर्य होतो फिर बडी बेचैनी हो जाती है। उस बेचैनी को सम्हालना असंभव हो जाता है। प्रार्थना के साथ—साथ प्रतीक्षा की कला भी सीखो। वह रोग भी लग जाएगायहां आते रहो।
मधुर प्रतीक्षा ही जब इतनी,
प्रियतुम आते तब क्या होता
मौन रात इस भांति कि जैसे
कोई गत वीणा पर बजकर
अभी— अभी सोई—खोई सी
सपनों में तारों सिर घर
और दिशाओं से प्रतिध्वनियां
जाग्रत सुधियों—सी आती हैं,
कान तुम्हारे तान कहीं से
यदि सुन पातेतब क्या होता
मधुर प्रतीक्षा ही जब इतनी,
प्रियतुम आते तब क्या होता।
बैठ कल्पना करता हूं
पग चाप तुम्हारी
मग से आती,
रग—रग से चेतनता खुलकर 
आंसू के कण—सी झर जाती
नमक डली— सा गल अपनापन
सागर में धूल— मिल— सा जाता
अपनी बाहों में भरकरप्रिय,
कंठ लगाते तब क्या होता।
मधुर प्रतीक्षा ही जब इतनी,
प्रियतुम आते तब क्या होता।
प्रतीक्षा को मधुर बनाओ। प्रतीक्षा का माधुर्य समझो। इंतजार का मजा है। परमात्मा की याद है। परमात्मा की प्रतीक्षा है। पुकारोंरोओराह देखो। राह भी मधुर है। विरह भी प्यारा है। इस भाव को संजोओ। इस भाव को जगाओ। इस भाव में रचो—पचो। और जितनी गहरी प्रतीक्षा होगी उतनी जल्दी घटना घट जाती है। और जीतना अधैर्य होगाइतनी देर लग जाती है।
इस सूत्र को स्मरण रखना।
जितना अधैर्यउतनी देर। जितना धैर्यउतनी जल्दी।
अगर अनंत प्रतीक्षा हो कि अनंत काल में भी आओगे तो मैं राह देखूंगातो इसी क्षण भी आना हो सकता है। मगर अनंत धैर्य हृदय में जब खिलता है तो फिर परमात्मा को और देर करने का कोई कारण नहीं रह जाता। अनंत धैर्य खबर है कि पक गये तुम।
कहते हो— आपको सुन—सुनकर भक्ति का यह रोग लग गयाअब धैर्य नहीं रखा जाता। आकांक्षा  होती हैबस सब अभी हो जाए। 'मैं समझता हूं। ऐसा ही होता है। लेकिन समझ को और निखारो ऐसा होना स्वाभाविक तो हैलेकिन यही स्वाभाविक बाधा बन जाएगा।
फिर क्या होता है आदमी जब बहुत अधीर हो जाता है?
तो दो ही बातें हैं। या तो एक सीमा आ जाती हैअधैर्य को सहना मुश्किल हो जाता हैवह सोचता है—छोड़ोयह सब होता—जाता नहींन कोई परमात्मा हैन कोई प्रार्थना हैमैं भी कहां झंझट में पड़ गयाया तो यह होता है। और या फिर अधैर्य इतना हो जाता है कि आदमी टूट जाता हैबिखर जाता हैविक्षिप्त हो जाता है। दोनों हालत में बात चूक जाती है। शक्ति को प्रार्थना में लगाओऔर कब आनायह उस पर छोड़ दो। इसको ही मैंने कल उत्क्रांति कहा। तुम प्रार्थना करो—उतना प्रयत्न— और फिर परमात्मा पर छोड़ दों—जब जो होना हो! फलाकांक्षा न करो। उतना प्रसाद। प्रार्थनाप्रयासऔर फिर प्रतीक्षा,फिर उसका प्रसाद। जब देगा। जब योग्य समझेगा तब देगा। शिकायत मत करो।      ऐसा कभी नहीं हुआ है कि जब भी कोई व्यक्ति योग्य हुआ हो और क्षण भर की भी देरी हुई हो। तुमने कहावत सुनी हैउसके घर देर है अंधेर नहींमैं तुमसे कहता हूं— न अंधेर हैन देर है। जिसने यह कहावत रची होगीवह अधैर्य में पड़ गया होगा। तो उसने कहा होगा—बड़ी देर हो रही है। अभी आस्था नहीं खोयी हैतो कहता है—अंधेर नहीं हैअभी आशा हैकहता है—कभी न कभी मिलेगालेकिन बड़ी देर हो रही है! मगर 'देरमें सिर्फ तुम्हारा अधैर्य प्रकट हो रहा है। कभी देर नहीं होती। सब समय पर घट जाता है इस भाव को गहरा होने दो।
एक रोग लग गयाअब दूसरा और लगा लो। वे दोनों रोग एक—दूसरे को संतुलित कर देंगे। और तुम्हारी शांति खंडित न होगी। और तुम्हारी प्रार्थना निरंतर बढ़ती रहेगी। और तुम्हारी प्रार्थना विक्षिप्त न होगी। तुम्हारी प्रार्थना एक दिन विमुक्ति बन जाएउसके लिए यह जरूरी है कि तुम धैर्य का पाठ भी सीखो।

आज इतना ही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें