शनिवार, 5 अगस्त 2017

अथातो भक्‍ति जिज्ञासा-भाग-2 - प्रवचन-12

दिनांक 22 मार्च 1978;
श्री रजनीश आश्रम, पूना।

 1--धर्म क्या हैऔर आप कैसा धर्म पृथ्वी पर लाना चाहते हैं?

 2--तेरे ही इशारे पर मैंने अपना पूरा प्यार उंडेल दिया। तुझमें उसीको और उसमें तेरे ही रूप को देखती हूं। क्या मेरी आंखें धोखा खा रही हैंप्रभु?


       3--आगरा से निकलनेवाले एक पत्र 'रजनीश—प्रेम के बाबत एक मित्र का अजीब—सा प्रश्न! 


 4--संन्यास लेने के संबंध में अनिर्णय में पडे एक मित्र की समस्या!




पहला प्रश्न :


धर्म क्या हैऔर आप कैसा धर्म पृथ्वी पर लाना चाहते हैं?


धर्म का अर्थ है : स्वभाव की स्फुरणा। जो छिपा हैउसका प्रकट हो जाना। जो गीत तुम्हारे हृदय में पड़ा हैवह गाया जा सके। जो तुम्हारी नियति हैवह पूरी हो सके।
और प्रत्येक की नियति थोड़ी— थोड़ी भिन्न है। इसलिए ऊपर से आरोपित कोई भी आचरण धर्म नहीं हो पाता। धर्म की आधारशिला यही है— अंतःस्फूर्त हो। और यही भूल हो गयी है। और इसी भूल को मैं सुधारना चाहता हूं। बहुत बार धार्मिक चेतना का जन्म हुआ हैलेकिन ज्योति खो—खो गयी। बुद्ध में जला दीया और बुझ गया। महावीर में जला और बुझ गया। कृष्य में और क्राइस्ट मेंजरथुस्त्र और मुहम्मद में जला और बुझ गया। दीया जलता रहा हैबार—बार जलता रहा है। परमात्मा मनुष्य से हारा नहीं। मनुष्य हारता गया और परमात्मा की आशा नहीं टूटी है। परमात्मा ने फिर—फिर कोशिश की है—मनुष्य तक पहुंचने कीमनुष्य को खोज लेने की। मनुष्य  कितने ही गहन अंधकार में होउसकी किरण आती रही हैउसका इशारा आता रहा हैउसके पैगंबर आते रहेउसका पैगाम आता रहा है। लेकिन कहीं कोई एक बुनियादी भूल होती रही। उस भूल को समझोगेतो मैं क्या करना चाहता हूं वह तुम्हें स्पष्ट हो जाएगा। उस भूल को सुधारने की ही तरफ सारा आयोजन है।
भूल ऐसी हुई—सहज हैहोनी ही चाहिए थीबचा नहीं जा सकता थाइसलिए जिनसे हुई उन्हें दोषी नहीं दे रहा हूं करार। होनी ही थीअपरिहार्य थी। महावीर को ध्यान उपलब्ध हुआ। स्वभावत: ध्यान व्यक्ति के आचरण को बदल देता है। बदलेगा ही। अगर ध्यान आचरण को न बदलेगा तो कौन बदलेगासब बदल जाता है। ध्यान के साथ ही उठना—बैठनासोना—जागना सब बदल जाता है। लेकिन हमें ध्यान दिखायी पड़ता नहीं—वह तो अंतर्तम में घटता हैवैसी तो आंख हमारे पास नहींवैसी गहरी तो परख हमारे पास नहीं—हमें दिखायी पड़ता है आचरण। आचरण बाहर है। आचरण ध्यान का बहिरंग है। ध्यान के साथ आचरण रूपातरित होता हैलेकिन हमें दिखायी पड़ा है आचरण रूपातरित होता हुआ। स्वाभाविकहमारे अहंकार की भाषा मेंजहां हम कर्ता बने बैठे हैंयह प्रतिध्वनि उठती है कि हम भी ऐसा ही आचरण बना लें। हम भी महावीर जैसे हो जाएं। बस वहीं भूल हो जाती है।
महावीर की अहिंसा स्वतःस्फूर्ततुम्हारी अहिंसा ऊपर से आरोपित। दोनों में जमीन— आसमान का भेद हो गया। महावीर की अहिंसा पैदा हो रही है भीतर जन्मे प्रेम के कारण। तुम्हारी अहिंसा पैदा हो रही है नरक के भय के कारणस्वर्ग के लोभ के कारण। महावीर में न तो नर्क का भय हैन स्वर्ग का लोभ है। महावीर में कैसा नर्क का भयकैसा स्वर्ग का लोभनर्क का भय और स्वर्ग का लोभ ही तो संसार की दशा है। सांसारिक चित्त की आकांक्षा  है—कष्ट न होसुख हो। यही तो नर्क और स्वर्ग। दुख से बचूं और सुख को पा लूंदुख कभी न आए और सुख ऐसा आए कि कभी न जाएयही तो सांसारिक मन की मनोकांक्षा हैयही तो महत्त्वाकांक्षा है। कहो इसे वासनातृष्णाया और कोई नाम दो।
महावीर में कोई न तो नर्क का भय हैन स्वर्ग की कोई आकांक्षा है। चित्त शांत हो गयाचित्त मौन हो गयातरंगें उठतीं नहीं अबसमाधि फलित हुई हैवहा केवल साक्षीभाव रह गया हैवहा केवल द्रष्टा विराजमान है। इस द्रष्टा में कोई तरंग नहीं है—कोई विचार नहींकोई भाव नहींकोई वासना नहींकोई तृष्णा नहीं। न कहीं जाना हैन कुछ होना है। कोई भविष्य नहीं,कोई अतीत नहीं। सब ठहर गया है। संसार ठहर गया है। इस ठहरेपन का नाम कृष्य ने कहा—स्थितप्रज्ञजिसकी प्रज्ञा थिर हो गयी है। 'स्थिर धी: ', जिसकी धी स्थिर हो गयी है। जैसे कोई दीया जलता होऐसे स्थान में जहा वायु का कोई झोंका न आए,निर्वात भवन में दीया जलता होकोई कैप न उठता होलहर न उठती होज्योति अकंप हो।
इस अकंप ज्योति का परिणाम यह है कि महावीर के जीवन में अहिंसा है। प्रेम का प्रतिफल है। यह भीतर जो बोध हुआ है यह जो अनुभव हुआ है जीवन काइस जीवन के अनुभव के साथ ही सारा जीवन सम्मानित हो गया है। यह मेरा ही जीवन है। इसमें कहीं भेद नहीं। जब भी तुम किसी को मारते होअपने को ही मारते हो। और जब भी किसी को दुख देते होअपने को ही दुख देते हो। ऐसा महावीर को दिखायी पड़ा है। क्योंकि मैं ही मैं हूं। पत्थर मेंपहाड़ मेंचांद— तारों में एक का ही विस्तार है। ऐसी प्रतीति का परिणाम हैअहिंसा।
लेकिन बाहर से जिन्होंने देखाउन्हें तो यह प्रतीति दिखायी नहीं पड़ी कि प्रेम का आविर्भाव हुआ हैकि एकात्म—बोध हुआ हैकि परमात्मा की अनुभूति हुई हैकि समाधि फली है—यह तो कुछ भी न दिखा—उन्हें दिखा कि महावीर पैर फूंक— फूंक कर रखते हैंचींटी भी न मर जाए। पानी छान कर पीते हैं। कच्चा फल नहीं खाते। पका फल जो वृक्ष से अपने से गिर जाए। कच्चे फल को तोड़ो तो पीड़ा तो होगी। कच्चा हैअभी जुड़ा हैअभी टूटने का क्षण नहीं पाया है। इसलिए महावीर पके फल का ही भोजन लेते हैं।
यह तो महावीर की अंतर्दशा का बहिर्प्रतिफलन है। हम जो बाहर से देखते हैंउनको लगता है कि यह आदमी पैर फूंक—फूंक कर रखता हैरात करवट भी नहीं लेता है कि कहीं कोई कीड़ा— मकोड़ा न दब जाएगीली भूमि में नहीं चलता—क्योंकि गीली भूमि में कीटाणु होते हैं—पानी छानकर पीता हैरात भोजन नहीं करताहमें ये बातें दिखायी पड़ी। हमने इस पर सारा धर्म खड़ा कर लिया। बस धर्म झूठा हो गया। महावीर का धर्म पैदा हुआ था समाधि सेध्यान से। हमारा धर्म पैदा हुआ है महावीर को बाहर से देखने से। हमने सोचाचींटी पर पैर न पड़ेपानी छान कर पीओरात भोजन न करोहिंसा न करोमांसाहार मत करो—बसहम भी उसी अवस्था को उपलब्ध हो जाएंगे जिसको महावीर हुए हैं। तुम इस तरह उपलब्ध न हो सकोगे।
ध्यान रहे यह सूत्र : भीतर के अनुसार बाहर को चलना पड़ता हैबाहर के अनुसार भीतर नहीं चलता है। भीतर मालिक बैठा हैबाहर तो सब छाया है।
ऐसा समझोमैं जहा जाता हूं, मेरी छाया भी मेरे पीछे आती है। लेकिन इससे उलटा नहीं हो सकता कि मेरी छाया जहा जाएंउसके पीछे मैं जाऊं। छाया तो जाएगी कहांछाया छाया है। तुम मेरी छाया को कहीं ले जाओगेउससे तुम मुझे न ले जा सकोगे। लेकिन अगर तुम मुझे ले जाओ तो छाया भी चली जाएगी। छाया को जाना ही होगा। महावीर के भीतर तो समाधि फलीआचरण में छाया झलकी। हमने छाया पकड़ी। वही धर्म झूठा हो गया। 
फिर तुम महावीर जैसे नहीं हो। कोई महावीर जैसा नहीं। इसलिए तुम्हारे ऊपर आचरण जबर्दस्ती हो गया। उससे तुम्हारे भीतर तालमेल भी नहीं बैठा। जबर्दस्ती होने के कारण तुम दुखी और उदास हो गये। दुखी—उदास होने के कारण धर्म का उत्सव समाप्त हो गया। धर्म रुग्णचित्त लोगों कि बात हो गयी। धर्म ऐसे लोगों की बात हो गयी जो अपने को सताने में रस लेते हैंया फिर ऐसे लोगों की बात हो गयी जो अपने को सता कर तुम्हारा सम्मान  लेते हैं।
तुम्हारे मंदिरगिरजों मेंमस्जिदों मेंगुरुद्वारों में बैठे हुए लोग—जों तुम्हारे सम्मान के पात्र हो गये हैं—तुम खयाल रखनावे सम्मान के पात्र होने के लिए ही सारा आयोजन किये हैं और कुछ भी नहीं हैं।
तुम चाहते होउपवास वाले को हम सम्मान देंगे—क्योंकि तुम्हारी धारणा हैजो उपवास करेगावह महावीर जैसा हो जाएगा। निश्चित महावीर ने उपवास किये थेलेकिन किये थेयह कहना महावीर के संदर्भ में ठीक नहींउपवास हुए थे। मुनि कर रहा है। बस वहीं फर्क हो गया। होने और करने में जमीन— आसमान का फर्क है। भीतर ऐसी तल्लीनता बंध गयी थी कि कभी—कभी उपवास हो गया था। याद ही न आयी थी। मुझसे भी हुए हैंइसलिए तुमसे कहता हूं। मैंने कभी उपवास नहीं किया,लेकिन हुए जरूर। कभी ऐसी बंध गयी लौ भीतर कि याद ही न आयी बाहर भोजन करने की। मन ऐसा मुग्ध हुआ भीतरकि बाहर के सारे द्वार—दरवाजे अपने से बंद हो गये! उपवास हुआ। पता भी नहीं चला कब हो गया। जब टूटा तभी पता चला। जब भीतर की चेतना फिर बाहर लौटीतब याद आया कि दो दिन निकल गये हैंभोजन नहीं हुआ।
फिर उपवास करनेवाले लोग हैं। वे थोप लेते उपवास को। वे जबर्दस्ती शरीर को सता लेते हैं। फिर उनके सताने में एक ही रस हो सकता— भीतर का तो कोई रस नहीं है— अब उनके सताने में एक ही रस हो सकता है : उनके अहंकार को बाहर से आदर मिलेसम्मान मिले। कोई कहे कि तपस्वी हैंकोई घोषणा करे कि महात्मा हैं।
तो धर्मजो स्वभाव हैवह धीरे—धीरे आचरण का रूप ले लेता है। वह नीति बन जाता है। धर्म नीति का पतनधर्म का पतन है—नीति। नीति धर्म नहीं है। और ध्यान रहेधार्मिक व्यक्ति नैतिक होता हैलेकिन नैतिक व्यक्ति धार्मिक नहीं होता। अंतस के पीछे आचरण चलता हैआचरण के पीछे अंतस नहीं चलता।
धर्म का अर्थ है : स्वभाव। और प्रत्येक में थोड़ा— थोड़ा भेद है। इसलिए प्रत्येक की धर्म की यात्रा थोड़ी— थोड़ी भिन्न होगी। व्यक्ति को ध्यान में रखना। लेकिन जब बाहर से आचरण के नियम बनाये जाते हैंतो फिर कोई ध्यान में नहीं रखा जाता। बाहर से जो नियम बनाये जाते हैंवे तो सभी के लिए एक— से होंगे। उनमें फिर किसी का ध्यान न रखा जाएगा। वे व्यक्ति के अनुकूल नहीं होतेव्यक्ति को ध्यान में रखकर नहीं होतेसार्वजनीन होते हैं। सभी सार्वजनीन नियम घातक होते हैं।      इसलिए मैं यहां किसी को कोई नियम नहीं दे रहा हूं सिर्फ बोध दे रहा हूं। आंख दे रहा हूं आचरण नहीं दे रहा हूं। इशारे दे रहा हूं जड़ मंतव्यवक्तव्य नहीं दे रहा हूं। उपदेश दे रहा हूं आदेश नहीं दे रहा हूं। समझने की क्षमता दे रहा हूं, फिर जीना तुम अपने ढंग से। चंपा चंपा के ढंग से खिलेगी और कमल कमल के ढंग से खिलेगा। कमल पानी में खिलेगा और चंपा को पानी में खिलाना चाहोगे—मार डालोगेसड़ा डालोगे। और कमल को चंपा की जगह खिलाना चाहोगे—कैसे खिलेगा?
इतने ही भेद हैं व्यक्तियों में। खिलना सब को है। खिलने का अर्थ एक ही है। परम अवस्था में जो खिलाव होता हैवह तो एक ही हैलेकिन उस तक पहुंचने की जो यात्राएं हैंवे बड़ी भिन्न हैं।    और फूलों के रंग अलग होंगेफूलों के ढंग अलग होंगेफूलों की गंध अलग होगी—खिलाव एक होगा। उस खिलाव का नाम परमात्मा है। लेकिन और सब अलग होगा।
जो लोग बाहर से नियम और आचरण बनाते हैंउन्हें यह बात याद ही नहीं रह जाती। फिर आचरण के नियम इतने महत्वपूर्ण हो जाते हैं कि हर एक को उन नियमों के अनुसार होना चाहिए।      ऐसा समझो कि दर्जी ने कपड़े पहले बना लिये। उसने एक हिसाब से कपड़े बना लिये। उसने पता लगा लिया कि पूना में औसत लंबाई कितनी है। सब आदमियों की लंबाई नाप ली गयीऔसत लंबाई पा ली उसनेऔसत मोटाई पा ली उसने। अब इस औसत में बड़ा धोखा है। इसमें छोटे बच्चे भी हैंइसमें बड़े बूढ़े भी हैंइसमें लंबे आदमी भी हैंइसमें ठिगने आदमी हैंइसमें मोटे आदमी हैंइसमें दुबले आदमी हैं—इसमें सब तरह के आदमी हैं। इन सबका हिसाब लगा लियासब का जोड़ लियासबकी लंबाई जोड़ लीफिर सब का भाग दे दिया;सब की मोटाई जोड़ ली और सब का भाग दे दियाफिर औसत आदमी के कपड़े बना लिये। अब औसत आदमी कहीं होता नहीं,खयाल रखना। औसत आदमी सिर्फ गणित में होता हैजीवन में नहीं होता। अब औसत आदमी आ गया। इस औसत आदमी की ऊंचाई चार फीट छह इंच। उसने कपड़े तैयार कर लिये। इस औसत आदमी की एक मोटाई हैउसने कपड़े तैयार कर लिये। अब तुम गयेतुम औसत आदमी नहीं हो। तुम छह फीट के लंबे आदमी हो। चार फीट छह इंच के कपड़े हैं। वह कहता है : तुम गलत हो। तुम औसत से भिन्न! तुम नियम के विपरीत! आओ तुम्हें मैं छांट दूं।
या हो सकता हैतुम चार ही फीट के होठिगने हो बहुततो वह कहता है : आओ तुम्हें जरा खींच—तान कर बड़ा कर दूं। कपड़े महत्वपूर्ण हो गयेआदमी का कोई ध्यान न रहा।
मेरे लिए व्यक्ति का मूल्य है। मेरा मन व्यक्ति के प्रति परम सम्मान से भरा है। मैं तुम्हारे लिए कोई कपड़े नहीं बनाता। तुम्हें बिना सिला कपड़ा दे रहा हूं। तुम अपने कपड़े बना लेना। वह बिना सिला कपड़ा समझ है। फिर समझ के अनुसार तुम अपने कपड़े बना लेना। कपड़े तुम्हीं बनाना! किसी और के आधार पर बनाये गये कपड़े कभी तुम्हें ठीक न आएगे—या तो ढीले होंगेया चुस्त होंगेया लंबे होंगेया छोटे होंगेकुछ न कुछ गड़बड़ रहेगीऔर तुम हमेशा बेचैनी अनुभव करोगे।
इसलिए तुम्हारे तथाकथित धार्मिक आदमी बेचैन मालूम होते हैं। महावीर का कपड़ा पहने हुए हैं। महावीर जैसा व्यक्तित्व नहीं है। बैठे हैं—आंख बंद कियेआंख बंद नहीं होती। खड़े हैं—नग्नऔर सकुचा रहे हैंऔर भीतर बड़ी ग्लानि हो रही हैऔर बड़ी घबड़ाहट भी हो रही है कि यह मैं क्या कर रहा हूं! कोई देख न ले! कोई क्या कहेगापागल न समझे! या तुम मंदिर में पूजा कर रहे होप्रार्थना कर रहे हो— और प्रार्थना में तुम्हारा हृदय नहीं है। लेकिन कर रहे होतुम्हारे परिवार में होती रही है। तुम सिर्फ औपचारिकता निभा रहे हो। धर्म झूठा हो जाता है औपचारिकता में।
धर्म होना चाहिए—तुम्हारे अंतःकरण से निष्पन्न। तुम अपना धर्म खोजो। न तो हिंदू धर्म तुम्हारा धर्म हैन ईसाई धर्म तुम्हारा धर्म है। ईसाई धर्म है जीसस के आधार से बनाये गये कपड़े। और हिंदू धर्म है कृष्ण के या राम के आधार से बनाये गये कपड़े। और जैन धर्म है महावीर के आधार से बनाये गये कपड़े। इसलिए तुम इतने बेहूदे और बेढंगे मालूम हो रहे हो। इसीलिए पृथ्वी धर्मशून्य हो गयी है। सब कपड़े पहने हैंलेकिन सब गलत कपड़े पहने हुए हैं। तुम अपने कपड़े बनाओ!
समझ तुम्हें देता हूं—दृष्टि तुम्हें देता हूं ध्यान तुम्हें देता हूं भक्तिप्रेम तुम्हें देता हूं—फिर तुम अपने जीवन का आचरण खुद ही निर्मित करो। और तब तुम्हारे भीतर एक उत्कुल्लता होगी। नहीं तो बड़ी छोटी—छोटी बातें बड़ा कष्ट देती हैं।
एक सज्जन मेरे पास आए। वह कहते हैं कि मुझसे क्या होगामैं बड़ा पापी हूं अपराधी हूं! मैंने कहा : तुम्हारा अपराध क्यापाप क्याआदमी भले मालूम पड़ते हो। तुम्हारी आंखें देखता हूं तो ऐसी कोई पापी की आंखें नहीं मालूम पड़ती। तुम्हारे चेहरे पर पाप का कोई निशान भी नहीं मालूम पड़ता। उन्होंने कहानहीं आपको साहब पता नहीं! आठ बजे सोकर उठता हूं।
अब इस व्यक्ति के किताबें पढ़ ली हैंजिनमें लिखा है कि ब्रह्ममुहूर्त में उठना चाहिएब्रह्ममुहूर्त में उठना पुण्य है। अब आठ बजे सो कर उठता हूं इसलिए ग्लानि से भरा है। पांच बजे सोकर उठने में कोई ऐसी धार्मिकता नहीं है। क्या धार्मिकता होगीसब समय समान है। अब इसकी अड़चन यह है कि इसको दो बजे रात तक तो नींद ही नहीं आती। अब जो आदमी दो बजे तक सो न सकेवह अगर आठ बजे तक सोएतो कुछ हैरानी तो नहीं है। जिन गुरुओं के पास जाता रहा होगावे कहते हैं कि नौ बजे सो जाओ। वह कहता है मैंने कोशिश भी कर लीमैं पड़ भी जाता हूं बिस्तर परमगर नींद जब आती है तब आती है। और वह दो बजे आती है नींदऔर वह नौ बजे से लेकर दो बजे तक पड़े रहना और भी कष्टपूर्ण हो जाता है। करवटें बदलता हूं, परेशान होता हूं— और ग्लानि भरती है कि मुझ जैसा पापी कौन! नींद भी नहीं आती समय पर! सुबह उठता हूं तो आठ बजेनौ बजे। तब चित्त प्रसन्न रहता है। अगर जल्दी उठ आता हूं तो दिन भर उदासी और तनाव और मस्तिष्क में बोझ बना रहता है।
अब इसको पापी करार दे दिया। वह शिवानंद का शिष्य था। शिवानंद के पास गयाउन्होंने कहायह नहीं चलेगा। ब्रह्ममुहूर्त में तो उठना ही चाहिए। अब कुछ लोग ऐसे हैं जिनको तीन बजे के बाद नींद नहीं आती। जिनको दो बजे के पहले नींद नहीं आतीउनको तुम पापी बना देते होऔर जिनको तीन बजे के बाद नींद नहीं आतीउनको तुम पुण्यात्मा बना देते हो! ऐसे लोग हैंजो तीन बजे के बाद तड़पते हैंउठने के लिए। उन्हीं कोई बहाना मिल जाए तो वे जल्दी से उठ आएं। उनकी नींद पूरी हो गयी है।
मेरे हिसाब में कोई पापी नहींकोई पुण्यात्मा नहीं। यह भी कोई बात है! आठ बजे उठे तो आठ बजे उठे। जो सुगम मालूम होता हैजो शरीर को स्वाभाविक मालूम होता हैजो तुम्हारी प्रकृति को अनुकूल आता हैवही धर्म है। और यही हर चीज के संबंध में मैं तुमसे कहना चाहता हूं। जीवन में किसी भी चीज से अकारण पाप इत्यादि की धारणाएं मत पकड़ लेना। क्षुद्र बातों में मत उलझ जाना। यहां बड़ा विराट कुछ करने को तुम्हारा होना हुआ है। तुम छोटी—छोटी बातों में मत उलझ जाना।
दुनिया के सारे धर्म छोटी—छोटी बातों के विस्तार में उलझ गये हैं। विस्तार इतना हो गया है कि मूल खो गया है। मुझे जैन मुनियों ने कहा कि हमें फुरसत ही नहीं ध्यान करने की। क्योंकि और सब नियम का पालन करते—करते समय कहां बचता हैयह तो हद हो गयी! ध्यान करने को आदमी मुनि होता है। मुनि का अर्थ होता हैजो मौन सीखने गयाजो मौन होने गया। वह ध्यानी का ही एक रूप है। लेकिन ध्यानी होने गये थेऔर दूसरी चीजों में उलझ गये। 'गये थे राम— भजन को,ओटन लगे कपासऔर वे कहते हैं : फुरसत नहीं मिलती! यही तो दुकानदार कहता है—फुरसत नहीं मिलती। और यही अगर मुनि कहे कि फुरसत नहीं मिलती ध्यान को...! क्योंकि और नियम ऐसे हैं। उन नियमों में ही झंझट खड़ी हो जाती है। उन नियमों में ही सारा समय चला जाता है। थोड़ा—बहुत समय बचता हैवह उपदेश में लगाना पड़ता है।
खुद पाया नहीं हैउपदेश क्या दे रहे होकिसको दे रहे होखुद भटके होऔरों को भटकाओगेयह तो सुनिश्चित पाप है। यह बड़े से बड़ा पाप है कि तुमने न जाना हो और किसी को तुम उपदेश दो। इससे बड़ा पाप और क्या होगाएकाध दिन अगर रात पानी पी लोतो मैं नहीं समझता इतना बड़ा पाप हैकि एकाध दिन भूख लग आए और रात एकाध फल खा लोतो कोई इतना बड़ा पाप है! मगर बिना जानेबिना अनुभव किये तुम सैकड़ों लोगों को समझा रहे होमार्ग दे रहे होचला रहे हो—जिन मार्गों पर तुम कभी चले नहीं—इससे बड़ा पाप क्या होगा?
तुम देखते होजिस आदमी के पास डाँक्टर का प्रमाणपत्र नहीं है और वह दवाइयां बांटता होतो खतरनाक है तुम। मगर उसकी दवाइयां तो ज्यादा से ज्यादा शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं। लेकिन जिन्होंने ध्यान नहीं जाना हैये मार्गदर्शन दे रहे हैं। इनकी औषधियां जन्मों—जन्मों तक तुम्हें भटका सकती हैं। भटका रही हैं। और इन्हें ग्लानि भी नहीं पकड़तीइन्हें अपराध का भाव भी नहीं पकड़ता—क्योंकि ये सिर्फ नियम का पालन कर रहे हैं। साधु को कहा गया है कि उसे इतना उपदेश देना चाहिए;उसे इतने नियम तो पालन करने ही चाहिएउसे इतने बजे उठ आना चाहिएउसे इतने बजे मलमूत्र विसर्जन को जाना चाहिए;उसे इतना अध्ययन करना चाहिएउसे इतना शास्त्र का पाठ करना चाहिए। इसी सबमें उलझा डाला है। मैं तुम्हें कोई आचरण नहीं देना चाहता।
मैं तुम्हें कोई अनुशासन नहीं देना चाहता। मैं तुम्हें स्वतंत्रता देना चाहता हूं। मैं तुम्हें समस्त सिद्धातों से स्वतंत्रता देना चाहता हूं। मैं तुम्हें उत्तरदायी बनाना चाहता हूं।
तुम मेरा बात समझना।
स्वतंत्रता का अर्थ यह नहीं होता कि मैं तुम्हें उच्छृंखल बनाना चाहता हूं। मैं तुम्हें उत्तरदायी बनाना चाहता हूं। मैं तुमसे कहना चाहता हूं कि तुम्हारा जीवन मूल्यवान है। इसको ऐसे मत गंवा देना। इसे हर किसी की बात मानकर मत गंवा देना। इसे हर किसी के कपड़े पहन कर मत गंवा देना। तुम्हारा जीवन कीमती है। परमात्मा तुमसे पूछेगा : क्या किया जीवन कातो तुम उत्तरदायी होओगेतुम्हारे मुनि महाराज नहींऔर न तुम्हारे साधुऔर न तुम्हारे महात्माकोई उत्तर नहीं देगातुम्हें उत्तर देना पड़ेगा। तुम्हारे लिए तुम्हीं जी रहे होतुम्हारे लिए तुम्हीं मरोगेऔर तुम्हारे लिए तुम्हीं उत्तरदायी हो। इसलिए अपने जीवन को इस ढंग से जीना कि तुम उत्तर दे सको।
और कौन निर्णय करेगा कि तुम कैसे जीओतुम कब उठोक्या खाओक्या पीओकौन निर्णय करेगाकिसी को हक भी नहीं है। यह गुलामी छूटनी चाहिए।
मेरे लिए धर्म है : स्वभाव और स्वभाव की परम स्वतंत्रता। तू अपना छंद स्वयं बनो। मुक्ति पहले कदम से शुरू हो जानी चाहिए। यह पहला कदम है। और यही मुक्ति बढ़ते—बढ़ते मोक्ष बन जाएगी।    फिरजो अब तक दुनिया में धर्म के नाम पर समझा गयापकडा गयावह अनिवार्य रूपेण जीवन—विरोधी था। हो ही गया जीवन—विरोधी। महावीर नहीं थे जीवन विरोधी,न बुद्ध थे जीवन—विरोधी। कोई तानी कभी जीवन—विरोधी नहीं हो सकता। क्योंकि इसी जीवन से तो परम जीवन पाया जाता है। यह जीवन तो परम जीवन का द्वार है। इस संसार से ही तो हम सत्य की तरफ जाते हैं। इस संसार में अगर काटे भी गड़ते हैं तो वे काटे भी तुम्हारे मित्र हैंअगर न गड़ते तो तुम कभी सत्य की तरफ न जाते। इस संसार के दुख भी ऐसे है कि तुम उनके प्रति जिस दिन जागोगेउस दिन आभार प्रकट करोगे। क्योंकि उन्हीं के द्वारा तो तुम परमात्मा तक पहुंचे। उन्हीं के द्वारा तो तुम समाधि तक पहुंचे।
जरा थोड़ा सोचो! इस जगत में कोई दुख न होकोई पीड़ा न होकोई परेशानी न हों—तुम सोचोगे समाधि की बात?समाधि की तुम्हें याद कौन दिलाएगाये काटे जो चारों तरफ से चुभते हैंतुम्हें सजग रखते हैं। ये तुम्हें समाधि की तरफ ले जाते हैं। इन कांटो का प्रयोजन है। इस जगत के दुख सिर्फ दुख नहीं हैंउन दुखों के भीतर बड़ा आयोजन हैउन दुखों में बड़े इशारे छिपे हैं। वे दुख तुम्हें याददाश्त दिलाने के लिए हैं। वे दुख अभिशाप नहींवरदान हैं।
इसलिए मैं एक ऐसा धर्म पृथ्वी पर देखना चाहता हूं जो जीवन—विरोधी न हो। क्योंकि इस लोक में ही परलोक छिपा है। इन्हीं वृक्षोंपौधोंपत्थरोंपहाड़ों में परमात्मा छिपा है। इन्हीं लोगों मेंजो तुम्हारे पास बैठे हैंपरमात्मा का आवास है। पड़ोसी में परमात्मा छिपा है। तुम्हारे भीतर परमात्मा छिपा है। तुम्हारी पत्नी मेंतुम्हारे पति मेंतुम्हारे बेटे मेंतुम्हारे पिता में परमात्मा छिपा है। तुम ऊपर—ऊपर से देखते होइसलिए चूक जाते हो। लेकिन ऊपर—ऊपर से देखने के कारण चूक जाओतो इस फल को फेंक मत देनाक्योंकि इस फल के भीतर रस छिपा हैजो तुम्हें तृप्त कर सकता था।
लेकिन अड़चन इसलिए आ गयीमहावीर समाधि को उपलब्ध हुएबुद्ध समाधि कों—लोगों ने आचरण पकड़ालोग आचरण के अनुसार चले। उन्हें भीतर का तो कुछ पता न चलाथोथे हो गये। बाह्य क्रियाकांड़ में उलझ गये। यत्न में उलझ गयेभजन का पता नहीं चला। उसी क्रियाकांड़ में डूब गये। उससे अहंकार और बढ़ा। उससे अहंकार और सूक्ष्म हुआ। और उस अहंकार के कारण उन्हें कुछ भी दिखायी न पड़ा सब अंधापन छा गयाऔर अंधेरा हो गया।
मेरे देखेसंसारी इतने अंधे नहीं हैं जितने तुम्हारे तथाकथित संन्यासी। और न संसारी इतने दंभी हैंजितने तुम्हारे महात्मा।
जीवन का एक अपूर्व अवसर है। इस अपूर्व अवसर का उपयोग करो—चुनौती की तरह। इससे भागना नहीं है। इस अग्नि में खड़े होना है। यही अग्नि तुम्हें निखारेगी। इसी अग्नि में निखरकर तुम कुंदन बनोगे। तुम्हारा कचरा भर जलेगाऔर कुछ जलनेवाला नहीं है। इसलिए भागो मतभागे तो कचरा बच जाएगा।
पूछा तुमनेकैसा धर्म इस पृथ्वी पर आप लाना चाहता हैंजीवन—स्वीकार का धर्म। परम स्वीकार का धर्म। चूंकि जीवन— अस्वीकार की बातें बहुत प्रचलित रही हैंइसलिए स्वभावत: लोग देह के विपरीत हो गये। अपने शरीर को ही सताने में संलग्न हो गये। और यह देह परमात्मा का मंदिर है। मैं इस देह की प्रतिष्ठा करना चाहता हूं। और चूंकि लोग संसार के विपरीत हो गयेदेह के विपरीत हो गयेइसलिए देह के सारे संबंधों के विपरीत हो गये। भूल हो गयी।
देह के ऐसे संबंध हैंजिनसे मुक्त होना है। और देह के ऐसे संबंध हैंजिनमें और गहरे जाना है। प्रेम ऐसा ही संबंध है। प्रेम में गहराई बढ़नी चाहिए। घृणा में गहराई घटनी चाहिए। घृणा से तुम मुक्त हो सकोतो सौभाग्य। लेकिन अगर प्रेम से मुक्त हो गये तो दुर्भाग्य।
और मजा यह है कि अगर तुम्हें घृणा से मुक्त होना हो तो सरल रास्ता यह है कि प्रेम से भी मुक्त हो जाओ। और तुम्हारे अब तक के साधु—संन्यासियों ने सरल रास्ता पकड़ लिया। न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी! लेकिन बांस और बांसुरी में बड़ा फर्क है। बांसुरी बजनी चाहिए। बांस से बांसुरी बनती हैलेकिन बांसुरी बड़ा रूपांतरण है। बांसुरी सिर्फ बौस नहीं है। बांसुरी में क्रांति घट गयी। तुम अभी बांस जैसे होबांसुरी बन सकते हो। 
घृणा से भयभीत हो गये लोग। क्रोध से भयभीत हो गये भाग गये जंगलों में। जब कोई रहेगा ही नहीं पासतो न घृणा होगीन क्रोध होगा। यह तो ठीकलेकिन प्रेम का क्या होगाप्रेम भी नहीं होगा। इसलिए तुम्हारे तथाकथित महात्मा प्रेमशून्य हो गयेप्रेमरिक्त हो गये। उनके प्रेम की रसधार सूख गयी। वे मरुस्थल की भांति हो गये। और वहीं चूक हो गयी। परमात्मा तो मिला नहींसंसार जरूर खो गया। सत्य तो मिला नहींइतना ही हुआ कि जहा सत्य मिल सकता थाजहा सत्य को खोजा जा सकता थाजहां चुनौती थी पाने कीउस चुनौती से बच गये। एक तरह की शांति मिली—लेकिन वह मुर्दामरघट की। एक और शांति है—उत्सव कीजीवंत उपवन की। मैं उसी शांति के धर्म को लाना चाहता हूं।
तुम जीवन को अंगीकार करोदेह को अंगीकार करो। परमात्मा ने जो दिया हैसब अंगीकार करो। उसने दिया है तो कुछ उसमें राज छिपा होगा ही! इस वीणा को फेंक मत देनाइसमें संगीत छिपा है। इसे बांस मत समझ लेनाइसमें बांसुरी बनने की क्षमता है। जल्दी छोड़—छाड़कर भाग मत जाना। तलाश करना। हालांकि तलाश कठिन है। होनी ही चाहिए। क्योंकि तलाश के लिए कीमत चुकानी पड़ती है। जो खोजेगावह पाएगा। इसी जीवन में खोजना है।
परमात्मा ने संसार बनाया कभीऐसा मत सोचो। परमात्मा संसार रोज बना रहा हैप्रतिपल बना रहा है। ऐसा कोई बना दिया एक दफा और खत्म हो गया काम! तो फिर नये पत्ते कैसे आ रहे हैंफिर नये फूल कैसे खिल रहे हैंफिर चांद—तारे कैसे चल रहे हैंफिर नये बच्चे कैसे पैदा हो रहे हैंरोज नये का जन्म हो रहा है।
तो यह धारणा तुम्हारी गलत है कि परमात्मा ने सृष्टि की। परमात्मा सृष्टि कर रहा है। और अगर तुम मेरी बात  और भी ठीक से पकड़ना चाहोतो मैं कहता हूं : परमात्मा सृष्टि की प्रक्रिया है। परमात्मा कोई अलग व्यक्ति नहीं है कि बैठा है और बना रहा है चीजों को। कुम्हार नहीं है कि घड़े बना रहा है। नर्तक है—नाच रहा है। उसका नाच उसका अंग है। इन सब फूलों में,पत्तों मेंसागरों मेंसरोवरों में—उसका नाच है। तुम मेंमुझ मेंबुद्ध—महावीर में—उसका नाच है। उसकी भावभगिमाए हैं। उसकी अलग— अलग मुद्राएं हैं। इनमें पहचानो!
तो मैं भगोड़े धर्म से छुटकारा दिलाना चाहता हूं। देह स्वीकृत हों—देह मंदिर बने। प्रेम स्वीकृत हो—प्रेम पूजा बने। संसार का सम्मान होक्योंकि उसमें स्रष्टा छिपा है। अभी भी उसके हाथ काम कर रहे हैं। अगर तुम जरा संसार में गहरा प्रवेश करोगे तो उसके हाथ का स्पर्श तुम्हें मिल जाएगाउसका हाथ तुम्हारे हाथ में आ जाएगा। किसी फूल में कभी उतरे हो गहरेतुम्हें उसका हाथ पकड़ में आ जाएगा। किसी आंख में उतरे हो गहरेतुम्हें उसकी झलक पकड़ में आ जाएगी। किसी हृदय में गये हो गहरेतुम्हें उसका घर मिल जाएगा वह कहां छिपा है।
तो मूल्यों का एक पुनर्मूल्याकन करना है। सारे मूल्यों का पुनर्मूल्यांकन करना है। और पृथ्वी आज तैयार हो गयी है इस घटना के लिए। क्योंकि पांच हजार साल के दमनकारी धर्मों नेपलायनवादी धर्मों ने मनुष्य को काफी सजग कर दिया है। मनुष्य तैयार है अब कि कुछ नया आविर्भाव होना चाहिए। लोग प्रतीक्षा कर रहे हैंलोग आतुरता से राह देख रहे हैंकि परमात्मा का कोई नया अवतरण होना चाहिए। कोई नयी भाषा मिलनी चाहिए धर्म को। और चूंकि ऐसी भाषा नहीं मिल पा रही हैऔर ऐसा नया अवतरण नहीं हो पा रहा हैऔर लोगों को ?? नहीं पड़ रहा है कि कैसे धार्मिक होंतो गलत धर्म पैदा हो रहे हैं। वे भी खोज की वजह से पैदा हो रहे है।
आदमी और धर्म के बीच कोई सांयोगिक संबंध नहीं हैजैसा कि मार्क्स और कम्यूनिस्ट सोचते हैं। अनिवार्य संबंध है। आदमी बिना धर्म के हो ही नहीं सकता। आदमी और धार्मिक न होयह असंभव है! फिर एक ही उपाय बचता है : ठीक ढंग से धार्मिक हो कि गलत ढंग से धार्मिक हो। तुम चकित होओगे जानकर कि रूस में जहा कि क्रांति कम्यूनिस्टों के हाथ से घटी और मंदिर—मस्जिद और गिरजे करीब—करीब समाप्त कर दिये गयेवहा भी लोग धर्म से मुक्त नहीं हो गये हैं। धर्म की आकांक्षा  इतनी प्रबल है कि अगर असली धर्म न मिलेगा तो लोग नकली से चलाएंगे। वे जाकर लेनिन की कब्र पर ही फूल चढ़ाने लगे। लेनिन ही अवतार मालूम होने लगे। क्रेमलिन मंदिर बन गया। मार्क्स की किताब 'दास कैपिटल उनकी कुरान,उनकी बाइबिल बन गयी। उनकी नयी त्रिमूर्ति पैदा हो गयी—मार्क्सएंजिल्सलेनिन। ब्रह्माविष्णुमहेश गयेमगर ये नये...! जर्मनी में हिटलर करीब—करीब लोगों के लिए ऐसा हो गया जैसे वही पूजनीय है।
लोग पूजा का कोई स्थल चाहते हैं। अगर तुम सब स्थल छीन लोगेतो वे अपने ही स्थल बना लेंगे—कुछ भी बना लेंगे,कुछ भी खड़ा कर लेंगेजो मिल जाएगा उसी की पूजा करेंगे। लेकिन पूजाप्रार्थनाप्रेम मनुष्य के भीतर छिपी हुई कोई अनिवार्य आवश्यकता है।
मेरे पास पत्र आते हैं। कल ही एक पत्र आया है रूस से एक महिला काकि वह आना चाहती हैलेकिन सरकार आज्ञा नहीं देती। तो उसने लिखा हैयहां से मैं निमंत्रण दिलवाऊं। कोई यहां से 'गारंटीलेने को हो तीन महीने के लिएतो शायद स्वीकृति मिल जाए। लेकिन उसका पत्र इतना प्यारा है कि 'लक्ष्मीडरी! किसी से स्वीकृति तो दिलवा देलेकिन वह फिर न जाए तो क्या करेंउसके पत्र से ऐसा लगता है कि फिर वह जानेवाली नहीं। तो जो स्वीकृति लेगावह झंझट में पड़ जाएगा;जो निमंत्रण देगावह झंझट में पड़ जाएगा। उसके पत्र से लगता नहीं कि एक दफा वह आ जाए रूस के बाहर सेतो फिर भीतर जाएगी।
आदमी के भीतर अनिवार्य तड़प है। और तड़प गहरी हो गयी है। क्योंकि सब पुराने धर्म फीके पड़ गये हैं। और सब नये तथाकथित कम्यूनिस्ट और फॉसिस्ट धर्म झूठे हैंथोथे हैंउनसे आत्मा तृप्त नहीं होती। तो मनुष्य बड़ी आतुरता से प्रतीक्षा कर रहा है : कोई नयी किरण उतरे।
इसलिए मैंने कहा कि यह गैरिक आग फैलती जाए सारी दुनिया में तो नयी किरण उतर सकती है। और इस तरह का संन्यास ही अब भविष्य का संन्यास हो सकता है। भगोड़ा संन्यास नहीं हो सकता। जीवन को अंगीकार करनेवाला संन्यास ही भविष्य में स्वीकृत हो सकता है।
और मैं कोई कारण नहीं देखता हूं कि कहीं भागकर जाने की जरूरत है। तुम जहा होवहीं अगर तुमने हृदयपूर्वक पुकारा तो परमात्मा आता है। असली बात हृदयपूर्वक पुकारने की है। असली बात न तो पवित्रता की हैन शुद्धता की हैन योग की हैन त्याग की हैअसली बात इतनी ही हैकि तुम परिपूर्ण असहाय होकरनिर— अहंकार होकरउसके चरणों में गिर जाओ। तुम थोड़े भी बचे तो रुकावट रहेगी। तुम बिलकुल चले गयेउसी क्षण रुकावट टूट जाती है।

दूसरा प्रश्न :


भगवानतेरे ही इशारे पर मैंने अपना पुरा प्यार उंडेल दिया और जब तेरी तस्वीर के सामने होती हूं तो तुझमें उसी को देखती हूं। और उसके पास होती हूं तो तेरा ही रूप उसमें झलकता है। तो क्या ये मेरी आंखें धोखा खा रही हैंप्रभु बताने की कृपा करें।


नहीं चेतनाआंखें खुल रही हैंधोखा नहीं खा रही हैं। आंखें पहली बार उपलब्ध हो रही हैं। धीरे— धीरे ये आंखें और गहराकीइनकी धुंध और कटेगी। तब चित्र की भी जरूरत न रह जाएगी। तब वृक्ष में भी और पत्थर में भीसब तरफ वही दिखायी पड़ने लगेगा। यह शुरुआत है।
जो गुरु में दिखायी पड़ता हैउसे एक दिन सारे संसार पर फैला देना है। गुरु तो सिर्फ द्वार है। इसलिए नानक ने बिलकुल ठीक मंदिर को नाम दिया—गुरुद्वारे। वह मुझे पसंद है। गुरु द्वार है। उससे तो सिर्फ विराट आकाश की तरफ यात्रा शुरू होती है।






 शुभ। हो रहा है। ऐसी ही आंखें चाहिए। ऐसी ही आंखों को दर्शन होता है। ऐसी ही आंखों को दृष्टि उपलब्ध होती मैंने सुना हैएक झेन कहानी—
ए मांक सेड़, ' आइ एम टोल्ड दैट आल बुद्धाज एंड़ आल द बुद्धा— धर्माज ईसू फ्रॉम वन सूत्रा। व्हाट कुड़ दिस सूत्रा बी?' दि मास्टर रिप्लाइड़, 'रिवाल्विंग ऑन फॉर एवरनो चेकिंग इटएंड़ नो आर्गूइ गनो टाकिंग कैन कैच इट। ' 'हाउ शेल देन आइ रिसीव एंड़ होल्ड इट?' दि मास्टर लापड़ एंड़ सेड़, 'इफ यू विश टु रिसीव एंड़ होल्ड इटयू शैल हियर इट विद योवर आईज।
 एक भिक्षु ने पूछा अपने गुरु को : 'मैंने सुना है कि समस्तबुद्ध और समस्त बुद्धों के धर्मएक ही संक्षिप्त सूत्र से पैदा हुए हैं। वह सूत्र क्या है?
सदगुरु ने कहा : सदा घूमता रहता वहसदा प्रवाहमान! उसे पकड़ा नहीं जा सकता। वह ठहरता नहीं। वह सदा गतिमान। उसे रोका नहीं जा सकता और कोई तर्कों के द्वारा भी उसे पकड़ा नहीं जा सकता। और कोई शब्द उसे प्रकट करने में समर्थ भी नहीं हैं।
स्वभावत: भिक्षु ने पूछा : 'तब मैं उसे किस तरह ग्रहण करूंऔर किस तरह आत्मसात करूंऔर किस तरह भीतर संभालूकैसे उसे अपनी आत्मा में वास करने को पुकारूं?
सदगुरु हंसा और उसने कहा, 'यदि तुम चाहते हो उसे स्वीकार करनाग्रहण करना और अपने भीतर बसा लेनातो तुम्हें एक कला सीखनी होगी। कानों से सुनना तुम जानते होअब तुम्हें आंखों से सुनना सीखना पड़ेगा। आंखों से सुनना! चेतनावही तुझे हो रहा है।
एक दृष्टिएक नयी दृष्टि का जब जन्म होता हैतो बेचैनी भी होती हैपरेशानी भी होती है। क्योंकि सब पुराना अस्तव्यस्त हो जाता है। फिर पुराने से कोई समायोजन नहीं रह जाता। नयी दृष्टि का आविर्भाव एक अराजकता पैदा करता है। नयी दृष्टि के साथ नये जीवन की शुरुआत है—नयी आत्मा की।
शुभ हो रहा है। भयभीत न होना। और सोचना भी मत कि क्या मैं धोखा खा रही हूं।
मेरा तुम्हारे पास होना और तुम्हारा मेरे पास होना इसीलिए है कि मैं तुम्हें धोखा न खाने दूं। और बहुत बार तुम्हें ऐसा लगेगा कि जब तुम धोखा खाओगे तब तो लगेगा कि सच हो रहा है—क्योंकि तुम्हारी आंखें धोखा खाने की जन्मों—जन्मों से आदी हैं। उन्होंने धोखा ही खाया है। इसलिए धोखा तो सच लगेगा। और बहुत बार इससे उल्टा भी होगाजब सच होने लगेगा तो तुम्हारा मन कहेगा—कहीं धोखा तो नहीं हो रहा हैइसलिए सदगुरु की जरूरत हैकि कोई तुम्हें कह सके कि यह धोखा है और यह धोखा नहीं है।
एक बात खयाल रखनाजो तुम्हारे पुराने अतीत से समायोजन पाता होउसमें धोखा हो सकता है। जिससे तुम्हारा मन राजी हो सकता हैउसमें धोखा है। जिससे तुम्हारा मन राजी न होबेचैनी होने लगेजिसे तुम्हारा मन आत्मसात न कर सके और जिसके साथ मन सोचने लगे—क्या हो रहा हैक्या नहीं हो रहा हैमैं पागल तो नहीं हो रहाकोई भ्रम तो नहीं खा रहा?तब तुम समझ लेनाबहुत संभावना इस बात की है कि सत्य करीब आता रहा है। मन असत्य से इतना रच—पच गया है कि जब सत्य करीब आता है तो उसे धोखे जैसा मालूम होता है।
पूछा तूमने, 'तेरे इशारे पर मैंने अपना पूरा प्यार उंडेल दिया। यह सच है। चेतना को मैं देख रहा हूं। थोड़े ही दिनों में उसका पौधा खूब हरा हुआ है। सब भांति उसने अपने को उडेलना शुरू किया है। कृपण नहीं है। अपने को रोकने की कोई आकांक्षा  भी नहीं है। यहां वैसे भी लोग हैंजो पाना सब चाहते हैंलेकिन खोना बिलकुल नहीं चाहते। ऐसे भी लोग हैंजो बड़ी छोटी—छोटी बातों में भी मुझसे धोखा कर जाते हैं। यहां आते हैं तो गैरिक वस्त्र पहन लेते हैंऔर यहां आते हैं तो बड़े रोते हैं और आंखों से आंसू गिराते हैं। और वे सब आंसू बेकार है, क्योंकि घर जाकर वे गैरिक वस्त्र भी छोड़ देते हैं। वे आंसू सब दिखावा हैं। वे सोचते हैं कि इन आंसुओ से मुझे धोखा हो जाएगा!
इस तरह नहीं चलेगा। तुम मुझे धोखा नहीं दे सकोगे—न तुम्हारे आंसुओ सेन तुम्हारे नाच—गान सेन तुम्हारे भजन—कीर्तन से। तुम अगर मेरे साथ होतो मेरे साथ होने से जो तकलीफ होती हैउसे भोगना होगा। मेरे साथ होने से जो अड़चन आती हैवह भी झेलनी होगी। तुम्हारे गांव में लोग हंसेंगेतो वह भी स्वीकार करना होगा। लोग पागल समझेंगेतो वह कीमत चुकानी है। मेरे साथ अगर पागल होने को राजी नहीं होतो यह दृष्टि तुम्हें कभी उपलब्ध न हो सकेगी। तुम अपनी होशियारी से मेरे पास अगर होतो खो दोगेचूकोगे अवसर।
अपनी होशियारी छोड़ ही दो। संन्यास का वही अर्थ हैतुम घोषणा करते हो कि अब मैंने अपनी होशियारी छोड़ी। लेकिन तुम बड़े चालबाज हो। तुम ऐसी—ऐसी तरकीबें निकाल लेते हो कि तुम्हें शायद खुद भी पता न चलता है। ऐसा नहीं कि तुम मुझे ही धोखा देते होतुम्हारी चालबाजियां ऐसी हैं कि तुम अपने को भी धोखा देते हो। 

एक मित्र ने पूछा है कि 'हम बड़े प्रेम में कभी—कभी आपको गालियां भी देते हैं। आपका इस संबंध में क्या कहना है?

इतना ही कहना है कि इतना प्रेम मैं नहीं सोचता कि अभी तुम्हारे पास होगा। गालियां जरूर देते होओगेलेकिन प्रेम का तुम धोखा खा रहे हो। प्रेम का तुम अपने को धोखा दे रहे हो। तुम अपने को समझा रहे हो कि प्रेम में दे रहे हैं। जरा गौर से देखनादेने के कारण दूसरे होंगे। देने का मौलिक कारण तो यही होगा कि तुम्हें मेरे साथ झुकना पड़ा है। उसका तुम बदला ले रहे होओगे। और बदला लेने का यही उपाय है।
प्रेम से दे रहे हो तो बड़ा अच्छा है। लेकिन प्रेम में देने को सिर्फ तुम्हारे पास गालिया हैंकि कुछ और हैफिर अगर प्रेम से दे रहो होऔर तुम्हारे पास सिर्फ गालिया हैतो मुझे स्वीकार हैं। लेकिन प्रेम में गाली बचती नहीं। गाली में कहीं न कहीं विरोध है। विरोध को तुम लीप—पोत लेना चाहते हो। मगर तुम्हारे भीतर गाली तो है ही कहींतो ही आ रही है।
एक फकीर एक गांव में गया। और उस गांव के लोगों को उससे बड़ा विरोध था। तो उन्होंने एक जूतों की माला बना कर उसको पहना दी। वह फकीर खूब हंसने लगा। गांव के लोग बड़े हतप्रभ हुए। उन्होंने पूछामामला क्या हैआप हंस क्यों रहे हैं?उसने कहा कि हंस इसलिए रहा हूं कि आज पता चला कि अभी तक मैं सिर्फ मालियों के गांव जाता रहाचमारों के गांव पहली दफे आया। यही तो मैं सोचता था कि बात क्या है! जिस गांव में जाता हूं र लोग फूल की माला चढ़ा देते हैं! क्या माली ही माली रहते हैंआज अच्छा हुआ आ गया। मेरे जूते भी फट गये हैं। तो तुम सब चमार हो?—उस फकीर ने कहा—नहीं तो जूते की माला बनाने की सोचते भी कैसेयह तुम्हें विचार कैसे आया?
अब तुम कहो कि हम जूते की माला बड़े प्रेम में चढ़ा रहे हैं। माला तो प्रेम में ही चढ़ायी जाती हैसो सच है। लेकिन जूते की माला! तो कहीं तुम्हारा चमारपन प्रकट हो रहा है। गाली मिली तुम्हें देने को प्रेम मेंलेकिन होगा कहीं विरोध! और विरोध भी स्वाभाविक है। जिसके सामने झुकना पड़ता हैउससे भीतर एक विरोध हो जाता हैबदला लेने की आकांक्षा  हो जाती है।
यह कुछ आकस्मिक थोड़े ही है कि यहूदा ने—उनके प्रमुख शिष्य नें—जीसस को धोखा दिया और सूली पर चढ्वाया। यह बदला था। झुकना पड़ा था इस आदमी के सामने। इस बात को वह कभी माफ नहीं कर सका। पढ़ा—लिखा आदमी था। जीसस के शिष्यों में सबसे ज्यादा पढ़ा—लिखा आदमी वही था। बर्दाश्त नहीं कर पाया। जीसस से ज्यादा पढ़ा—लिखा था और जीसस से ज्यादा संभ्रांत थाज्यादा सुसंस्कृत था। झुक तो गयाकिसी क्षण में झुक गया होगा—चुंबक के क्षण होते हैं। कभी किसी प्रभाव मेंजीसस की किसी आभा मेंकिसी मेंजीसस की आंख की किसी पुकार में झुक गया होगा। लेकिन पीछे पछताने लगा होगा,कि मैं मुख—मुद्रा और झुक गया एक आदमी के सामनेजो सिर्फ बढ़ई का बेटा है। कहीं भीतर बात सुलगती रही। वह जीसस की कई घटनाओं में भूलें निकालता रहा।
और तुम अगर उन भूलों को सोचोगेतो तुम भी यहूदा से राजी होओगे। जैसे एक स्त्री आयी और उसने बड़ा बहुमूल्य इत्र जीसस के पैरों पर डाला। वह इतना बहुमूल्य इत्र था कि हजारों रुपये उसकी कीमत थीउन दिनों भी! जीसस बैठे रहे। उस स्त्री ने अपने बालों से उनके पैर पोंछे। इत्र से पैर धोएबालों से पोंछे। और उसकी आंखों से आंसू गिर रहे हैं। और यहूदा ने कहा कि यह व्यर्थ की खर्चीली बात है। आपने रोका क्यों नहींइतने पैसे से तो न—मालूम कितने गरीबों के पेट भर जाते।    अब तुम किससे राजी होओगेजीसस से या यहूदा सेतुम्हारी बुद्धि भी कहेगी कि बात तो यहूदा ही ठीक कह रहा है। तर्कयुक्त है।
लेकिन जीसस ने क्या कहाजीसस ने कहा : मेरे जाने के बाद भी गरीब रहेंगेतुम उनकी सेवा पीछे कर लेना। अभी दूल्हा घर में हैउत्सव होने दो।
यह बात किसी और तल की है : अभी दूल्हा घर में हैउत्सव होने दो। गरीब तो सदा से हैं और सदा रहेंगेसेवा तुम पीछे कर लेनामेरे बाद कर लेना—मैं ज्यादा दिन यहां नहीं रहूंगा।
और जीसस ज्यादा दिन रहे भी नहीं। इस बात के कहने के तीन महीने बाद ही सूली लग गयी। जीसस ने कहा : ज्यादा दिन मैं यहां रहूंगा भी नहीं। जल्दी ही मेरे विदा का क्षण आ जाएगा। हो सकता है इस स्त्री को वह विदा का क्षण दिखायी पड़ रहा था। क्योंकि जीसस को जब सूली से उतारा गयातो यही स्त्री सूली से उतारते वक्त मौजूद थीबाकी सब शिष्य भाग गये थे। यहूदा ने तो जीसस को तीस चांदी के टुकड़ों में बेच दिया और बाकी शिष्य भाग गये ड़र सेकि कहीं अब हम को भी न पकड़ा जाए। जो स्त्री जीसस को सूली से उतारते वक्त मौजूद थीजो नहीं भागीवह वही स्त्री थी। वह एक वेश्या थी—मेरी मेग्दलीन—जिसने वह हजारों रुपये का कीमती इत्र जीसस के पैरों में डाला था।     फिर जीसस ने कहा : उसका प्रेम देखते हो,कि तुम सिर्फ इत्र ही देखते होऔर उसे रोकना उसके हृदय को तोड़ना हो जाएगा।
यहूदा भूलें निकालता रहा। आगे—पीछे जीसस के खिलाफ भी बोलता रहा होगा। क्योंकि कोई अचानक एक दिन जाकर और सूली पर नहीं लटका देता अपने गुरु को। अचानक! यह भीतर पकती रही होगी बात। भीतर इकट्ठा होता रहा होगा मसाला।
तुम्हारे भीतर भी गालिया हो सकती हैं और तुम अनेक तरकीबों से उन गालियों को निकालने का उपाय भी खोज लेते हो। फिर अपने को बचाने के लिए तुम सोचते होओगेकि यह तो मैं प्रेम में दे रहा हूं। काश तुम्हारे पास प्रेम होता! तो गालियां खो गयी होतीपिघल गयी होतीप्रेमपूर्ण हृदय को गालिया देने का उपाय कहा रहेगातुम मुझे भी धोखा देते होअपने को भी धोखा देते हो। तुम्हारा धोखा गहरा है। लेकिन 'चेतनाके संबंध में यह बात कही जा सकती हैन तो वह खुद को धोखा दे रही हैन मुझे धोखा दे रही है। उसने अपने को उंडेला है। पूछा है, ' जब तेरी तस्वीर के सामने होती हूं तो तुझमें उसी को देखती हूं उसी को देखना है। जब तक तुम्हें मुझमें मैं ही दिखायी पड़ता रहूं, तब तक तुमने मुझे नहीं देखा। जिस दिन तुम्हें मुझमें वह दिखायी पड़ने लगेउसी दिन तुमने मुझे देखा। 
इस विरोधाभास को खयाल में रखना।
जब तक मैं तुम्हें मैं ही दिखायी पडूंतब तक तुमने मुझे नहीं देखा। जब तक मैं में तुम्हें वह न दिखायी पड़ेतब तक तुमने मुझे नहीं देखा। मैं द्वार बन जाऊं और वह विराट आकाश तुम्हें मुझमें से दिखायी पड़े। और धीरे— धीरे मुझे भूल जाओ और उस विराट आकाश में लीन हो जाओ—तो ही तुम मेरे पास आए!
मेरे पास आने का मतलब हैमुझसे गुजर जाओ। मेरे पास आने का अर्थ हैमेरी सीढी का उपयोग कर लो। यह द्वार खुला है। इस द्वार से अगर तुम झांकेतो तुम परमात्मा को देख पाओगे।
ठीक हो रहा हैचेतना! यह धोखा नहीं है। लेकिन इतनी बडी बात घटनी जब शुरू होती है। शंकाएं शुरू होती हैं कि पता नहीं क्या हो रहा हैकोई कल्पना तो नहींकोई भ्रमजाल तो नहींकोई सपना तो नहीं?
नहींआंखें धोखा नहीं खा रहीआंखें पैदा हो रही हैंपहली बार आंखें पैदा हो रही हैं। दृष्टि का जन्म हो रहा है।
उनकी यादउनकी तमन्नाउनका गम
कट रही है जिंदगी आराम से
शिष्य जैसे—जैसे गुरु के निकट होता हैवैसे—वैसे पीडा भी होती है—विरह की—मिलन का सुख भी होता है। हंसी भी आती हैआंसू भी गिरते हैं। जिंदगी एक नया पर ले लेती हैनये पंख ले लेती है। अब उदासी में भी एक रौनक होती है। अब विरह में भी मिलन की आभा होती है।
सब्र पर दिल को आमादा किया है लेकिन
होश उड़ जाते हैं अब भी आवाज के साथ
आवाज सुनायी पड़नी शुरू होगी। आंख से सुनी जाती है वह आवाजखयाल रखना!
क्यों इस झेन फकीर ने कहा कि आंख से सुनोगे तब सुनायी पडेगा! बात बडी बेबूझ है। सुनता आदमी कान से हैआंख से तो नहीं।
एक और फकीर से किसी ने पूछा—बाबा फरीद से किसीने पूछा—कि सत्य और झूठ में कितना अंतर हैउसने कहा : चार इंच का। पूछनेवाले ने पूछा : सिर्फ चार इंच कातो फरीद ने कहा : कान और आंख में जितना अंतर हैबस उतना ही।
कान से सदा दूसरे की बात सुनायी पड़ती हैसदा उधार होती है। और कान से सुनी बात पर भरोसा मत कर लेना। उसी के कारण तो लोग शास्त्रों में उलझ गये हैंशब्दों में उलझ गये हैं। वह कान ने सुनी गयी बात है। आंख पर भरोसा करना। देखे पर भरोसा करना। सुने पर भरोसा मत करना। सुने का कोई प्रमाण नहीं है कि ठीक हो कि न ठीक हो। सुना सुना है।
इसलिए झेन फकीर ने ठीक कहा कि जब तू आंख से सुनने लगेगातब। तब देख पाएगा उस परमसूत्र कोजिससे सारे बुद्ध पैदा होते हैंसारे बुद्धों के धर्म पैदा होते हैं!
बस इतनी आरजू है वादे—फना जनाजा
निकले मेरे मका सेठहरे तेरी गली
तक बस भक्त की इतनी ही आरजू है—
बस इतनी आरजू है वादे—फना जनाजा
निकले मेरे मका सेठहरे तेरी गली तक
इस आरजू को चेतना की आंखों में मैंने देखा है। तुम सब की आंखों में देखना चाहता हूं।
उनकी तस्वीर जब आंखों में उतर आई है
मैंने तारीक फजाओं में जीया पाई है
बस एक तस्वीर उतर आए आंखों मेंफिर अंधेरी रातों में रोशनी हो जाती है।
उनकी तस्वीर जब आंखों में उतर आई है
मैंने तारीक फजाओं में जीया पाई है
हुस्न जब होने लगा माइले—इल्कातो—करम
इश्क की जान पै कुछ और भी बन आई है

आज तक मेरी निगाहों को मयस्सर न हुई
लोग कहते हैं कि गुलशन में बहार आई है
अब जमाने की खबर है न खुद अपना ही पता
मेरी वहशत मुझे क्या जाने कहां लाई है
ऐ निगाहे—गलत अंदाज तेरी उस दराज
जिंदगी अब गम— ओ— आलाम की शैदाई है
अब तो आ जाए गमे—हस्ती को मिटानेवाले
बस तेरी याद हैमैं हूं शबे—तन्हाई है
शिष्य की इतनी ही पुकार हैभक्त की इतनी ही पुकार है। भक्त और शिष्य में कुछ भेद नहीं है। जो शिष्य नहींवह भक्त नहीं। भक्ति के पाठ गुरु के पास ही सीखे जाते हैं। भक्ति का चरम फल परमात्मा हैलेकिन भक्ति के पाठ गुरु के पास सीखे जाते हैं। गुरु पाठशाला है। उस पाठशाला से उत्तीर्ण हुए बिना कोई परमात्मा को उपलब्ध नहीं होता।
क्या आकांक्षा  है शिष्य कीक्या आकांक्षा  है भक्त कीबस एक ही कि यह जो उदास रात हैअब टूटे। सुबह हो,किरण फूटे। यह आकांक्षा तो हैयह अभीप्सा तो हैलेकिन कोई अधीरता नहीं हैप्रतीक्षा है।
प्रार्थना उसी दिन पूरी होगीजिस दिन अभीप्सा भी पूर्ण हो और प्रतीक्षा भी पूर्ण हो। जिस दिन मत भी हो और मांग एक अर्थ में न भी हो। एक तरफ भक्त पुकारता है कि आओ अब और नहीं सहा जाता। और दूसरी तरफ भक्त कहता है जब भी आओगेतब तक प्रतीक्षा करने की मेरी तैयारी है। अनंतकाल में भी आओगेतो भी मैं प्रतीक्षा करता रहूंगा। तब उसी क्षण घटना घट जाती है।
शुभ हुआ है। पहली दफा आंख खुलनी शुरू हुई है। इस आंख पर भरोसा करो। इस आंख को पूरा बल दो। इस आंख में पूरी ऊर्जा डाल दो। यही आंख दर्शन है।


तीसरा प्रश्न :


मैं यह जानकर अत्यंत दुखित हूं कि मेरे एक मित्र जो आगरा से 'रजनीश— प्रेमनाम का अखबार निकालते हैंउन्हें आश्रम की ओर से अखबार बंद करने के लिए कहा जा रहा है। क्या आश्रम की आप पर मालकियत हैमेरे मित्र तो आपके प्रेम में ही अखबार निकालते हैं। उनकी इच्छा तो बस आपके विचार—प्रसार के अतिरिक्त और कुछ भी नहीं है। हमने तय किया है कि हम आश्रम के विरुद्ध संघर्ष करेंगे और अखबार निकालना जारी रखेंगे।

कुछ बातें समझ लेना उपयोगी होंगी। और— और संदर्भों में भी उनका काम आएगा।
पहली तो बात खयाल रखना कि मेरे अतिरिक्त यहां कोई आश्रम इत्यादि नहीं है। लड़ोगे तो मुझसे। यह आश्रम का बहाना भी सिर्फ तुम्हारी लड़ने की वृत्ति के कारण है। यहां मेरे अतिरिक्त कोई भी नहीं है। यह आश्रम मेरी देह है। यहां जो भी हो रहा हैवह मेरे इशारे से हो रहा है। अच्छा होबूरा हों—सबकी जिम्मेवारी मेरी है। सोए लोगों की जिम्मेवारी हो भी क्या सकती है!
जो काम में लगे हैं आश्रम मेंवे सोए हुए लोग हैं। वे केवल मेरे इशारे पर चल रहे हैं।
इसलिए खयाल रहे। लड़ना हो तो मजे से लड़ना लेकिन सब लड़ाई तुम मुझसे ही कर रहे होओगे। और अपने को यह धोखा मत देना कि तुम आश्रम से लड़ रहे हो। तुम मुझे आश्रम से अलग करना ही मत। और आश्रम अलग नहीं हैतो मुझ पर आश्रम का कब्जा क्या होगाआश्रम मेरा खेल है! रही बात अखबार निकालने कीतो तुम समझो ठीक सेक्यों रोका जा रहा हैमैं जो कहता हूं उसे ठीक प्रामाणिक रूप से लोगों तक पहुंचना चाहिए। संदर्भ के बाहर टुकड़े निकाल—निकाल कर तुम कुछ छाप देते होउनका अर्थ बदल जाता हैउनका प्रयोजन बदल जाता है। उनका प्रयोजन उन टुकड़ों को चुनने वाले का प्रयोजन होता हैमेरा प्रयोजन नहीं होता।
इसलिए मैं नहीं चाहता हूं कि कहीं भी देश में कोई प्रकाशन होजो मेरी देख—रेख में नहीं हुआअन्यथा वह गलत होगा। उससे नुकसान होगा। उसके परिणाम घातक पहले हुए हैंअब भी होंगे। पहले तो रोका नहीं जा सकता थाअब रोका जा सकता हैइसलिए रोका जाना चाहिए।
महावीर के पीछे इतना उपद्रव क्यों खड़ा हुआक्योंकि दो तरह के लोगों ने शास्त्र लिख लिये थे। बुद्ध के मरते ही छत्तीस संप्रदाय हो गये बुद्ध के। क्योंकि छत्तीस तरह के शास्त्र उपलब्ध थे। बुद्ध ने तो एक ही बात कही थीलेकिन लिखने वाले अपने— अपने मन से लिख लिये थे। किसी ने कुछ छोड़ दिया थाकिसी ने कुछ जोड़ दिया था। किसी को कोई बात महत्वपूर्ण पड़ी थी मालूमउसने लिख ली थी। किसी को वह बात महत्वपूर्ण नहीं मालूम पड़ीउसने नहीं लिखी थी। किसी ने कोई अंश लिख लिया था—जो महत्वपूर्ण उसे मालूम पड़ा था—शेष छोड़ दिया था।
बुद्ध के बाद छत्तीस संप्रदाय खड़े हुएजिनमें संघर्ष चलता रहाजिनके संघर्ष में बुद्ध— धर्म के प्राण निकल गये। बौद्धों को हिंदुस्तान से मर जाना और मिट जानाहिंदुओं के कारण नहीं हुआउनके ही आपसी छत्तीस उपद्रवों के कारण हो गया।
मैं नहीं चाहता कि इस आश्रम के अतिरिक्त कहीं भी कोई और प्रकाशन हो। पहले प्रकाशन यहां होना चाहिए। जो मैं कहता हूं वह ठीक वैसा ही जाना चाहिए जैसा मैंने कहा हैजितना मैंने कहा हैजिस संदर्भ में कहा है। इसलिए रोका जा रहा हैकोई और कारण नहीं है। और तुम कहते हो कि 'मेरे मित्र तो आपको प्रेम करते हैंइसलिए अखबार निकालते हैं। अगर मुझको प्रेम करते हैंतो मेरी सुनेंगे। 'रजनीश—प्रेमअखबार का नाम रख लेने से कोई रजनीश से प्रेम नहीं हो जाता। फिर अगर वे चाहते हैं कि मेरे विचार और प्रसार का काम करेंजरूर करें। इतना साहित्य आश्रम प्रकाशित कर रहा हैउसे लोगों तक पहुंचाएं। और अलग साहित्य की कोई जरूरत नहीं है। मैंने उनका अखबार भी देखा है। वह एकदम गलत—सलत है।
उसमें कुछ का कुछ लिखा जा रहा है। टुकड़े कहीं—कहीं से निकाल कर रख देते हैं।
स्मरण रहेमैं जो भी कह रहा हूं र उसका एक संदर्भ हैएक प्रसंग है। उस प्रसंग के बाहर उसका अर्थ कुछ और जो जाएगाअनर्थ हो जाएगा। इसलिए इस तरह की कोई प्रवृत्ति नहीं चलने दी जाएगी।
और यह सदा के लिए खयाल रख लो कि यहां जो भी हो रहा हैआगे जो भी होगाजब तक मैं हूं तब तक सब मेरे इशारे से हो रहा है। तुम्हें कई बार लगता है कि ऐसा क्यों होगातुम्हें कई बार लगता है कि भगवान ऐसा क्यों करेंगेतुम्हारा लगना और मेरी दृष्टि मेल न खाएतो तुम यह मत समझना कि कुछ गलत हो रहा है। उदाहरण के लिए : एक मित्र ने लिखा है पत्र कि मैं आया था—बड़ी आशाओं सेकि आपके चरणों में बैठूंगासेवा करूंगाऔर यहां आकर आप से मिलने भी नहीं दिया जाता है। आपको क्या बंदी बना लिया गया है?
ऐसा अनेक मित्रों को लगता है। मैं किसी का बंदी नहीं हूं। सिर्फ तुम मेरे चरण न दबा सको ज्यादा—तुमसे मुझे छुटकारा दिलवाया गया हैऔर कुछ भी नहीं है। सिर्फ तुमसे मुझे स्वतंत्र किया गया है। लेकिन तुम समझते होमैं बंदी बना लिया गया हूं। मैं काफी परेशान आ गया हूं पैर दबाने वालों से। क्योंकि वे न समय देखतेन सुविधा देखते। काफी अनुभव के बाद यह इंतजाम करना पड़ा। वे जो पहरेदार खड़े हैं द्वार परवे मुझे बंदी बनाने को नहीं खड़े हैं—मुझे तो जब बाहर जाना होता है तो कोई रोकने को नहीं है—वें सिर्फ तुम्हें नहीं भीतर घुसने देते। लेकिन तुम्हें घुसने दिया नहीं जाना चाहिए। जब जरूरत हो तब तुम्हें जरूर अवसर है। और अवसर की प्रतीक्षा करनी सीखनी चाहिए। नहीं तो मैं बहुत परेशान हो लिया हूं। मैं ज्यादा काम कर सकूंइसलिए यह व्यवस्था की गयी है।   मैं एक दफे ट्रेन में था। रात दो बजे एक आदमी भीतर आ गया। मैं तो सोया था। शिविर से लौटता था उदयपुर सेसोया था—कोई बारह बजे तो वहां से ट्रेन चलीतो बस सोया थाकोई दो ही घंटे सो पाया होऊंगा कि देखा कि कोई मेरे पैर दाब रहा हैतो नींद खुली। मैंने पूछा : भई क्या कर रहे होउन्होंने कहा कि चरण—सेवा कर रहा हूं।
मगर मेरे चरण हैंकम से कम मुझसे पूछ तो लेना चाहिए। मुझे इस समय चरण—सेवा करवानी या नहीं करवानीवह मुझसे बोले : आप सोइए! अब मुझे कोई नहीं रोक सकता। मैं वहा भी गया थाउदयपुर शिविर में भीमगर मुझे घुसने ही नहीं दिया। आज की रात हैमैं हूं र आप है! उस आदमी ने रात भर मुझे जगाए रखा। वह सुबह छह बजे तक मेरे पैर दबाता रहा। उसे कई बार समझाया कि भईतू थक गया होगा। कहा आप बिलकुल बेफिक्र रहिये। आज तो मन भर कर सेवा करूंगा।      अब तुम जानते हो मेरे पचास हजार संन्यासी हैंअगर ऐसे सब मेरी सेवा करने को उत्सुक हो जाएंतो बड़ी अड़चन हो आएगी। ऐसी अड़चन बहुत बार हो चुकी है।
एक नगर में शिविर ले रहा था। दोपहर को सोयादिन भर का थका— मादादोपहर को सोयादेखा कि कोई आदमी ऊपर से खप्पड़ उठा लिया हैवह वहा से झांक रहा है। पूछा : भईक्या कर रहे होकहा : दर्शन कर रहे हैं!... यह स्वतंत्रता थी मेरी! अब मैं कैदी हूं! अब वह सज्जन यहां भी आते हैंवह बड़ी तकलीफ पाते हैं! वह कहते हैं कि यह क्या हैऔर वह कोई गैर पढ़े—लिखे गंवार नहींवकील हैं।... कि नहींमैं तो दर्शन कर रहा हूं! मैंने कहा : दर्शन तुम कभी और कर लेते। उन्होंने कहा : मुझे जब आप सोते हैं तब दर्शन करने हैं। सोते में दर्शन करने हैं।
मैं कोई बंदी नहीं हूं। कौन मुझे बंदी बनाएगाकैसे मुझे बंदी बनाएगा! मुझे कोई कारागृह में भी डाल दे तो भी अब मैं बंदी नहीं हो सकता हूं। अब मैंने उसे जान लिया है जो बंदी होता ही नहीं है।
इसलिए तुम इस विचार में मत पड़ जाना कि कोई मुझे रोक रहा है। तुम्हें रोक रहा है—सच। तुम यह मत सोचना मुझे कोई रोक रहा है। और तुम्हें जो रोका जा रहा हैवह मेरे ही इशारे से रोका जा रहा है।
यहां इतने लोग हैंअगर तुम सब को पूरे समय सुविधा रहेजब तुम्हें आना हो आ जाओतो फिर किसी को भी आने का कोई अर्थ नहीं रह जाएगा। ऐसी ही हालत थी। सौ— पचास आदमी मुझे घेरे ही रहते थेकिसी को कुछ पूछना हैपूछ ही नहीं सकता था। एक बोलतादूसरा बोल देतातीसरा जवाब भी दे देता! कोई डांटने लगता कि तुम चुप रहो जीतुम्हें कुछ पता हीपहले कुछ सोचो—समझोक्या पूछ रहे होया कोई उत्तर देता है कि कृष्य ने गीता में ऐसा कहा है। मुझे अवसर ही नहीं था। यह सत्संग कहते थे लोग इसको।
उस सबको मुझे तोड़ना पड़ा है। उसकी वजह से मुझे यात्रा भी बंद करनी पड़ी। क्योंकि कोई उपाय न था। जिनके घर मैं ठहरतावे मुझे परेशान कर देते। दिन भर के बाद मैं घर आया हूं अब उनकी पत्नी को सत्संग करना हैकि उनकी मां को सत्संग करना हैकि उनके पिता को सत्संग करना है। अब उनका परिवार मेरे पास बैठा है। वे मुझे सोने नहीं देंगे। या उन्होंने पड़ोस के लोगों को इकट्ठा कर लिया है। उनके लिए विशेष आयोजन है। क्योंकि हमारे घर रुके हुए हैंये हमारे रिश्तेदार हैंइन सबको आपसे मिलना होगा। यह सब फिजूल समय खराब करना हैशक्ति व्यय करना है।
यहां सब मेरे इशारे से हो रहा है। अगर तुम्हें मुझसे मिलना होता हैऔर तीन दिन रोका जाता हैतो उसका भी प्रयोजन है। यह मेरे अनुभव में आयाकि तुम जब मिलना चाहोतभी तो तुम्हें मिलने ही नहीं देना। क्योंकि अक्सर तुम्हारे प्रश्न इतने फिजूल होते हैं कि दो—तीन दिन टिकते ही नहींअपने— आप चले जाते हैंउनके जवाब की कोई जरूरत ही नहीं थी। तीन दिन बाद जब तुम मुझसे मिलने आते होमैं पूछता हूं कि कहोक्या कहना हैतो तुम कहते होवह तो मामला खत्म ही हो गया। उसमें कुछ सार नहीं है। अब तो पूछना भी व्यर्थ मालूम होता है। तो जिसका पूछना तीन दिन में ही व्यर्थ हो गया,तीन दिन पहले तुम मेरा समय ही खराब करते। वह उस दिन भी व्यर्थ था। अगर तीन दिन पहले सार्थक थाऔर सच में सार्थक थातो तीन जन्मों तक भी सार्थक रहेगातीन दिन में व्यर्थ कैसे हो जाएगा?
लेकिन कुछ भी उल—जुलूल तुम्हारे दिमाग में उठापहुंच गये! तो तुम्हारे दिमाग की खुजलाहट मिटाने के लिए मैं यहां नहीं हूं। कि तुम्हें जरा—सी खुजलाहट उठी कि तुम गये सत्संग करने। थोड़ा धैर्यथोड़ी प्रतीक्षा!
स्मरण रहेयहां जो भी हो रहा हैमेरे इशारे से हो रहा है। और कभी भी अगर तुम्हें ऐसा लगे कि तुम्हारी मंशा के विपरीत हो रहा है तो तुम यही सोचना कि तुम्हारी मंशा ठीक नहीं होगी। और यहां तुम आए हो मेरी मंशा से राजी होनेन कि मुझे तुम्हारी मंशा से राजी करवाने। यहां तुम आए हो मेरे साथ चलने और मेरे साथ बहनेन कि मुझे अपने साथ चलाने। तुम्हारे साथ मैं चलूंगा तो तुम्हें रस बहुत आएगाआनंद बहुत आएगालेकिन मैं तुम्हारे किसी काम न आ सकंगूातुम्हारे जीवन में निर्वाण की कोई किरण न उतार सकूंगा। तुम अगर मेरे साथ चलोगे तो शायद उतना रस न भी आएशायद अड़चन भी मालूम पड़ेचढ़ाई का रास्ता होगालेकिन तुम कहीं पहुंचोगे।
मेरी नजर तुम्हारी क्षुद्र आकांक्षाएं पूरी करने की नहीं है।
मेरी नजर तुम्हारी विराट अभीप्सा को पूरा करने की है। इन दोनों में चुनना पड़ा है। तुम्हारी क्षुद्र आकांक्षाएं बड़ी फिजूल हैं—कि मेरे घर चलियेहमारे घर भोजन स्वीकार करिये। तुम्हारी ये फिजूल की आकांक्षाएं हैं। इससे सिर्फ तुम्हारे अहंकार को रस मिलता हैऔर कुछ भी नहींकि मेरे घर भोजन करने आए।
मैं तकलीफ में पड़ गया था। सुबह किसी के घर चाय पीनी पड़तीदोपहर किसी के घर भोजन करना पड़ताशाम को फिर किसी के घर चाय पीनी पड़तीरात फिर किसी के घर भोजन करने जाना पड़ता। और सब जगह भीड़— भाड़! भोजन से किसी का प्रयोजन नहीं। चाय पीना भी दुश्वार! मैं चाय पी रहा हूं तुम सत्संग कर रहे हो। भीड़ इकट्ठी है! मैंने देखा कि इसमें तुम्हें मजा तो खूब आ रहा हैलेकिन लाभ कुछ भी नहीं हो रहा है। मनोरंजन हो रहा हैमनोभंजन नहीं हो रहा है। मनोरंजन से मुझे क्या लेना—देना है! मनोरंजन के तो बहुत उपाय हैं तुम्हारे लिए। 
मैं तुम्हारा मनोभंजन करना चाहता हूं। तुम्हारा मन टूट जाएमिट जाए—ऐसी कीमिया तुम्हें देना चाहता हूं। उस कीमिया देने के लिए सारा विशेष आयोजन किया गया है।
तुमने बुद्ध और महावीर का पूरा उपयोग नहीं उठाया। तुम उठा नहीं सकते थेक्योंकि तुम इन्हीं फिजूल बातों में उनका समय भी खराब करते रहे। तुम चाहो तो मेरा पूरा उपयोग उठा सकते हो। एक ही आकांक्षा  मैं तुम्हारी पूरी करना चाहता हूं कि तुम परमात्मा को जान लोकि तुम समाधिस्थ हो जाओबाकी सब गौण हैबाकी सब फिजूल है। बाकी का कोई मूल्य नहीं है। बाकी तुम्हारे क्षुद्र प्रश्न इत्यादि किसी सार के नहीं हैउठते हैं चले जाते हैं। हवा के झोंके हैं— आएंगेचले आएंगे। उनमें इतने परेशान मत हो जाओन उनमें इतने चिंतित हो जाओ। यह आश्रम मेरी काया है। ये मेरे हाथ हैं। यहां जो लोग काम में लगे हैं,उनकी अपनी कोई मर्जी नहीं हैइसीलिए उन्हें काम के लिए चुना है। उनसे बेहतर लोग मौजूद हैंलेकिन उनकी अपनी मर्जी है,इसलिए उन्हें मैं नहीं चुन सकता।
यह भी तुम खयाल में रखना।
जिनको मैंने काम के लिए चुना हैजरूरी नहीं है कि उनसे बेहतर लोग मौजूद नहीं हैउनसे बेहतर लोग हैंलेकिन उनकी एक ही खराबी है कि उनकी अपनी मर्जी है। उनको चुनो तो वे मेरी मर्जी से कमअपनी मर्जी से ज्यादा चलेंगे। होशियार हैंकुशल हैंजानकार हैं।
अब तुम सोचते हो, 'लक्ष्मीको बिठाना काम के लिए—जहा धन—पैसे का उपद्रव हैजहा बाजारराज्य की हजार तरह की झंझटें हैं, 'लक्ष्मी को क्या पता है इन सब कामेरे पास बेहतर लोग हैंव्यवसाय में कुशल लोग हैलखपति लोग हैंजो सब कलाएं जानते हैंसब तरह से होशियार हैंकुशल हैं। जिंदगी भर का जिनके पास अनुभव है; 'लक्ष्मीबिलकुल गैर— अनुभवी,उसको बिठाया है। कुछ कारण होगा। अनुभवियो को नहीं  बिठाया है। अनुभवी को बिठाते ही से यह मुझे अनुभव हुआ हमेशा कि वह अपनी चलाता है। वह इतना अनुभवी है कि वह कहता है कि आप को कुछ पता नहीं। वह मुझसे ही आकर कहता है कि आप को कुछ पता नहीं! यह काम ऐसे ही होता है। इसमें रिश्वत देनी पड़ेगी। यह बिना रिश्वत के होगा नहीं। अगर रिश्वत न दी गयी तो यह चूक जाएगा। और मैं जानता हूं र वह ठीक कह रहा है। जहां तक संसार का अनुभव हैवह ठीक ही कह रहा है। लेकिन उसे मेरे साथ पूरा तादात्म्य नहीं है। वह इतना नहीं कर सकता कि वह मेरी सुन कर चले। मैं कहता हूं : ठीक हैडूबेगा तो डूबेगारिश्वत मत देना। तब वह ऐसी कोशिश करेगा कि मुझे पता ही न चले और रिश्वत दे दे। उसकी भली ही आकांक्षा है। वह कुछ मेरे खिलाफ नहीं हैमेरे पक्ष में ही करने की सोच रहा हैलेकिन फिर भी कहीं मुझसे उसका तालमेल नहीं बैठ रहा है। उसका समर्पण पूरा नहीं है उसकी समझदारी इतनी है कि समर्पण में बाधा बन रही है। उसे मैं जो भी कहूंगाउसमें वह अपनी समझ डाल ही लेगा।
इसलिए बहुत मेरे पास संन्यासी हैंजो ज्यादा काम के हैंलेकिन एक अड़चन उनके साथ है—उनका अनुभव ही बाधा बन जाता है। इसलिए मुझे ऐसे लोग चुनने पड़े हैं जिनका कोई अनुभव नहीं है। जिन्होंने कभी व्यवसाय किया हैन राजकीय काम— धंधा किया है। जिन्होंने कुछ किया ही नहीं है इस तरह का। उसको चुनने का कारण है। कारण यही है कि उनके लिए मेरे अतिरिक्त कोई और समझ नहीं है। मैं उनकी समझ हूं। मैं गलत करने को कहूंगा तो वे गलत करने को राजी हैंसही करने को कहूंगा तो सही करने को राजी हैं। मैं उनको कुएं में कूदने को कहूंगा तो कुएं में कूदने को राजी हैं। उनका राजीपन!
तुम्हें बहुत बार लगेगा कि वे तुम्हारे जीवन में बाधा डाल रहे हैं। और तुम्हें बहुत बार लगेगा कि तुम उनसे कोई  काम ज्यादा ठीक से कर सकते हो। मगर तुम एक बात खयाल रखना कि वे सब बांस की पोगरी की तरह हैंउन्होंने छोड़ दिया है। स्वर मेरे हैंबहते उनसे होंगे। इसलिए तुम उन पर नाराज भी मत होना। उनके साथ व्यर्थ के संघर्ष में भी मत पड़ जाना। क्योंउनके साथ संघर्ष करने में तुम मुझसे टूट जाओगेतुम मुझसे अलग हो जाओगे।
और यह काम अब बड़ा होने को है। अब यह काम विराट होने को है। अब यह काम छोटा नहीं है। अब जल्दी ही हजारों और लाखों लोग आनेवाले हैं। और मैं चाहता हूं कि यह सारी व्यवस्था ऐसी हो कि इसमें जो भी होवह मेरे इशारे से हो। नहीं तो जितनी यह बड़ी व्यवस्था हो जाएगी और इसमें अगर बहुत समझदार लोग जगहों पर बैठ गये और जिन्होंने कहा कि इस तरह होना चाहिएइस तरह होना चाहिए और मैं सिर्फ एक पूजा का पात्र हो गयातो नुकसान हो जाएगा। तो तुम्हारी सारी कुशलता इस सारे अवसर को नष्ट कर देगी।
इसलिए तुम अपनी कुशलताएं लेकर मत आओ। जिन्हें मेरे उपकरण बनना होवे अपना सारा अनुभवसारी कुशलता छोड़ दें। उन्हें बिलकुल दिखायी पड़ता हो कि यह ठीक हैयही किया जाना चाहिएतो भी अगर मैं कहूं तो न करें। क्योंकि मुझे कुछ और दिखायी पड़ता हैजो तुम्हें दिखायी नहीं पड़ता। तुम्हें संसार का अनुभव है। मुझे संसार से पार का अनुभव है। तुम्हें इस दुनिया का अनुभव हैमुझे उस दुनिया का अनुभव है। मुझे उस  दुनिया की तरफ तुम्हें ले चलना है। तुम्हारा अनुभव बाधा बन जाएगा। 
तो अगर तुम चाहते हो कि मेरे विचार—प्रसार में सहयोगी बनोतो मेरे अनुकूल बनना पड़ेगा। मेरे प्रतिकूल कोई उपाय नहीं है।


आखिरी प्रश्न :


सोचता हूं संन्यास लूंलेकिन निर्णय नहीं कर पाता हूं। आप ऐसा समझाएं कि इस बार बिना संन्यास लिये न जा सकूं। आपका आकर्षण प्रबल है और बार—बार यहां खिंचा चला आता हूं। पर फिर बुद्धि सक्रिय हो जाती है और वैसा का वैसा लौट जाता हूं।



सोचने से किसी ने कभी संन्यास लिया हैसोचनेवाले संन्यास कैसे ले सकते हैंसंन्यास और सोचने में विरोध है। संन्यास सोचने की निष्पत्ति नहीं है। संन्यास सोचने का त्याग है। वही अर्थ है संन्यास शब्द का : सम्यक न्यास।
पुराना संन्यास कहता था : संसार को छोड़ना संन्यास है। मैं तुमसे कहता हूं : विचार को छोड़ना संन्यास हैक्योंकि विचार ही संसार है। तुम सोच—सोच कर तो कभी न ले पाओगे। यह तो पागलों का काम है। इसमें सोचना इत्यादि कहासोच—सोच कर तो तुम बार—बार आओगे और लौट जाओगे।   राग उतर फिर—फिर जाता हैबीन चढी ही रह जाती है।
बीत गया युग एक तुम्हारे मंदिर की ड़चोढी पर गाते
पर अंतर के तार बहुत—से शब्द नहीं झंकृत कर पाते,

एक गीत का अंत
दूसरे का आरंभ हुआ करता हैराग उतर फिर—फिर जाता है,
बीन चढी ही रह जाती है।
भाषा के उपहार करेंगे
व्यक्त न मेरी आश—निराशा,
सोच बहुत दिन तक मैं बैठा 
मन को मारेमौन बना—सा,
लेकिन तब थी हालत मेरी
उस पगलाई—सी बदली की
बिन बरसे—बरसाए नभ में जो उमडी ही रह जाती है।
राग उतर फिर—फिर जाता हैबीन चढी ही रह जाती है।
चुप न हुआ जाता है मुझसे 
और न मुझसे गाया जाता,
धोखे में रखकर अपने को
और नहीं बहलाया जाता,
शूल निकलने—सा सुख होता
गान गुजाता जब अंबर में,
लेकिन दिल के अंदर कोई फास गडी ही रह जाती है।
राग उतर फिर—फिर जाता हैबीन चढी ही रह जाती है।
तुम्हारी बीन चढी रह जाएगीराग बार—बार उतर जाएगा। विचार से राग चढ़ ता ही नहीं। विचार से संगीत कहाविचार से सत्य का अनुभव कहा?
और तुम पूछते हो कि 'सोचता हूं संन्यास लूं!अब सोचना छोडो। संन्यास लो या न लोमगर सोचना छोडो। सोचना छूटते ही संन्यास घटित होगा। और तब संन्यास की महिमा अपार है। अगर तुमने सोच—सोच कर किसी दिन ले भी लिया तो वह दो कौडी का संन्यास होगा। सोच—सोच कर किसी दिन ले भी लिया तो वह दो कौडी का संन्यास होगा। सोच—सोच कर लिये गये संन्यास का कोई मूल्य हो सकता हैउससे क्रांति नहीं होगी। तुम वैसे के वैसे रह जाओगे। फिर तुम सोचने लगोगे : क्या फायदा हुआसंन्यास ले लियाकुछ तो नहीं हुआ। फिर तुम नाराज होओगे कि संन्यास से कुछ सार नहीं हैक्योंकि मैंने संन्यास ले लिया और कुछ नहीं हुआ।
संन्यास में सार नहीं है। संन्यास से गहरा सार विचार के त्याग में है। जो विचार छोड्कर संन्यास लेता हैजो प्रेम में पागल होकर संन्यास लेता है—तो सार है। 
'सोचता हूं संन्यास लूं।
सोचो मत। संन्यास मैं तुम्हें दूंगा। संन्यास होगा। मगर तुम सोचो मत। और रही बाततुम कहते हो : आप ऐसा समझाएं कि इस बार बिना संन्यास लिए न जा सकूं। मैं तुम्हें समझाऊंगा नहीं। संन्यास लेने के लिए मैं समझाता नहीं। और हजार बातें समझाता हूं संन्यास लेने के लिए नहीं समझाता। उन सारी बातों के सार—रूप में संन्यास की छलांग घटनी चाहिए। और सब समझाता हूं र सिर्फ संन्यास को छोड़ देता हूं। क्योंकि अगर संन्यास को मैंने समझायातो मैं वकालत कर सकता हूं संन्यास कीउसमें कुछ अड़चन नहीं है। वकालत करनी मुझे आती है। असल मेंमेरे परिवार के लोग बचपन से ही मुझे वकील बनाना चाहते थेक्योंकि मैं विवादी बचपन से ही था। सारा गाव मुझसे परेशान था— विवाद के कारण। गांव में कोई सभा नहीं हो पाती थी जहा मैं खड़ा न हो जाऊंऔर जहां विवाद खड़ा न कर दूं। गाव में कोई महात्मा आता थातो महात्मा को लानेवाले मेरे पिता को आकर समझा जाते थे—इसको मत छोड़ देना आज घर से! नहीं तो वहा उपद्रव हो जाता है! मुझे भी रिश्वत दे देते थेमिठाई दे देते थे;... आज महात्मा जी आए हैंतुम उस तरफ मत आना और किसी को लेकर मत आना। क्योंकि मैं अकेला नहीं जाता थादस—पांच को साथ ले जाता था। मैं उपद्रव करता अगरविवाद खड़ा करतातो दस—पांच ताली बजानेवाले भी चाहिए न! और फिर जब दस—पांच ताली बजाते होंतो वे जो और लोग बैठे हैंवे भी बजाने लगते कि भईकुछजब इतने लोग साथ है तो कुछ मामला होगा।
वकालत मुझे आती है। तर्क भी मुझे आता है। मैं तर्क का ही अध्यापक था। इसलिए उसमें कुछ बहुत अड़चन नहीं है। तुम्हें समझा दे सकता हूं। समझा—बुझाकर तुम्हें संन्यास पकड़ा भी दे सकता हूं। मगर वह दो कौड़ी का होगा। उसका कोई मूल्य नहीं है। यह तो प्रेम की छलांग है। यह तो पागलपन की अभिव्यक्ति है।
कहते हो : आपका आकर्षण प्रबल है और बार—बार यहां खिंचा चला आता हूं। तो उसी आकर्षण को और प्रबल होने दो। यहां खिंचे चले आते होधीरे— धीरे और पास आओगेऔर पास आओगे। बैठते—बैठते मेरे पासयह शराब रंग लाएगी। यह मधुशाला हैयहां इतने पियक्कड़ बैठे हैं। तुम कब तकतुम कब तक ऐसे बिना पीए चले जाओगेयहां इतनी ढल रही हैलुंढ़ रही है! इधर लोग मस्त हो रहे हैं! तुम कब तक ऐसे सिकुड़े—सिकुड़े बैठे रहोगेएक न एक दिन तुम प्याली हाथ में ले लप्तेगे। झिझकोगेसोचोगेविचारोगे—मगर पी जाओगे।
संन्यास शराब जैसा है। फिर लग गयी लत तो लग गयी। संक्रामक है। इन गैरिक व्यक्तियों के बीच बैठते रहोउठते रहोआते रहोजाते रहो। जल्दी कुछ भी नहीं है। पकने दो।
यह घटना ऐसी घटनी चाहिए जैसा प्रेम में घटती है। देखा एक स्त्री कों—पहली नजर का प्रेम कहते हैं! देखा कि बस हो गया! देखा एक पुरुष को कि हो गया! पूछा नहीं नामपूछा नहीं पतापूछा नहीं गांवपूछा नहीं ठाव—बस कुछ हो गया!
ऐसी ही कुछ बात मेरे—तुम्हारे बीच हो तो गयी है—नहीं तो खिंचे कैसे चले आतेमगर ज्यादा बुद्धिमान मालूम होते हो। आते होबुद्धि की आडू लेकर आते हो। बैठते भी होओगे—दूर—दूरवहां जहा मुझे दिखायी न पड़ो। अब मैं तुम को देख रहा हूं कहां बैठे होऐसे बच न सकोगे। अब नाम तुम्हारा नहीं लूंगानहीं तो ये लोग बहुत हंसेंगे और तुम्हें पकड़ेंगे। हालांकि मैं जहा देख रहा हूं वे लोग भी देख लेंगे कि कौन है।
धार थी तुम में कि उसको आंकते ही,
हो गया बलिहार था मैं
शौक खतरों—जोखिमों से खेल करने
का नहीं मेरा नया था,
किंतु चुंबक से खिंचा जैसा तुम्हारे
पास क्यों आ गया था,
कुछ समझनेखयाल करने का कहां था
तब समयअब सोचता हूं
धार थी तुममें कि उसको
आंकते ही हो गया बलिहार था
मैं आग उसकी है,
उसे जो बाह में ले दाह झेले,
गीत गाए धार उसकी,
जो बुझाए प्यास उसकी
रक्त से औमुस्कराए
वक्त बातों में नहीं आता,
परीक्षा सख्त लेता हर किसी की,
और उसके वास्ते तो जिंदगी में सर्वदा तैयार था मैं।
धार थी तुममें कि उसको
आंकते हीहो गया बलिहार था मैं।
धार तो है यहां। बिजली—सा यह जो मैं क्रौंध रहा हूं तुम्हारे सामनेतुम कब तक आंखें चुराओगेतुम कब तक भागे—भागे रहोगेकब तक आंख बंद रखोगे?
आते रहोजाते रहो! यह घटना घटनेवाली है। इसकी मैं भविष्यवाणी किये देता हूं। संन्यास मेरी तरफ से तो हो ही गया हैइसीलिए तो तुम आते हो। मैंने तुम्हें चुन ही लिया हैइसीलिए तो तुम आते हो। तुम्हारी तरफ से देर हो रही हैमेरी तरफ से देर नहीं है।

आज इतना ही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें