गुरुवार, 3 अगस्त 2017

एक ओंकार सतनाम - प्रवचन-8

जो तुधु भावै साई भलीकार—(प्रवचन—आठवां)
पउड़ी: 17 

असंख जप असंख भाउ। असंख पूजा असंख तप ताउ।।
असंख गरंथ मुखि वेद पाठ। असंख जोग मनि रहहि उदास।।
असंख भगत गुण गिआन वीचार। असंख सती असंख दातार।।
असंख सूर मुह भख सार। असंख मोनि लिव लाइ तार।।
कुदरति कवण कहा वीचारु। वारिआ न जावा एक बार।।
जो तुधु भावै साई भलीकार। तू सदा सलामति निरंकार।।

पउड़ी: 18

असंख मूरख अंध घोर। असंख चोर हरामखोर।।
असंख अमर करि जाहि जोर। असंख गलबढ़ हतिआ कमाहि।।
असंख पापी पापु करि जाहि। असंख कुड़िआर कूड़े फिराहि।।
असंख मलेछ मलु भखि खाहि। असंख निंदक सिरि करहि भारू।।
'नानकनीचु कहै वीचारु। वारिआ न जावा एक बार।।
जो तुधु भावै साई भलीकार। तू सदा सलामति निरंकार।।

पउड़ी: 19

असंख नाव असंख थाव। अगंम अगंम असंख लोअ।।
असंख कहहि सिरि भारु होई।
अखरी नामु अखरी सालाह। अखरी गिआनु गीत गुण गाह।।
अखरी लिखणु बोलणु वाणि। अखरा सिरि संजोगु बखाणि।।
जिनि एहि लिखे तिसु सिर नाहि। जिव फुरमाए तिव तिव पाहि।।
जेता कीता तेता नाउ। विणु नावै नाही को थाउ।।
कुदरति कवण कहा वीचारु। वारिआ न जावा एक बार।।
जो तुधु भावै साई भलीकार। तू सदा सलामति निरंकार।।



साधक के समक्ष असंख्य मार्ग हैं। किसको चुने! कैसे चुने! किस आधार से चुने! क्या हो कसौटी चुनाव कीऔर असंख्य मार्ग ही होते तब भी ठीक थाअसंख्य कुमार्ग भी हैं। कैसे बचें कुमार्ग सेकैसे बचाएं भटकन सेसाधक के जीवन की सबसे बड़ी समस्या हैठीक को कैसे चुने! गलत को कैसे पहचाने! और गलत पहचान में आ जाएतो छोड़ना कठिन नहीं है। गलत पहचान में आते ही छूटना शुरू हो जाता है। गलत को गलत मान कर कोई चल ही कैसे सकता हैगलत को गलत जान कर कोई कैसे अनुगमन कर सकता हैअसत्य दिख गया कि असत्य हैफिर तुम उसे सम्हालोगे कैसेछूट ही जाएगा। असत्य की पहचान ही असत्य से मुक्ति है। लेकिन कैसे पहचानेअसंख्य असत्य हैं।
सत्य की पहचान भी सत्य के अनुभव में उतरने की पहली छलांग है। जैसे ही पहचाना कि सत्य हैलग गया रंगलग गए पंखउड़ान शुरू हो गयी। लेकिन असंख्य सत्य हैं। सदियों-सदियों में अनंत मार्ग खोजे गए हैं। और अब तो जाल बहुत जटिल हो गया है। एक पहेली हैजो उलझती मालूम पड़ती हैसुलझती मालूम नहीं पड़ती। तो नानक कहते हैंक्या करे साधकये सूत्र उसी संबंध में हैं।
'असंख्य जप हैं। असंख्य भाव-भक्ति। असंख्य पूजाएं हैं। असंख्य तपश्चर्याएं हैं। असंख्य ग्रंथ हैं। और असंख्य मुख जो वेद पाठ करते हैं। असंख्य योग हैं, जिनके द्वारा मन विरक्त रहता है। असंख्य भक्त हैं, जो उसके गुण और ज्ञान का विचार करते हैं। असंख्य सात्विक हैं, असंख्य दाता हैं। असंख्य शूरवीर हैं, जो परमात्मा की प्राप्ति के लिए लोहा लेते हैं। असंख्य मौनी हैं, जो एकनिष्ठ हो कर ध्यान लगाते हैं।'
क्या करे साधककैसे चुनेक्या है उचित मेरे लिएनिश्चित ही मैं अज्ञानी हूंइसीलिए तो खोज है। इस अज्ञान में मेरे पास कोई भी तो कसौटी नहींजिससे परख लूं कि सोना क्या हैमिट्टी क्या है! मेरी कसौटी का मूल्य भी क्या होगा?अज्ञानी के पास कसौटी भी हो तो भी वह कैसे कसेगाजिसने कभी सोना न देखा होउसके हाथ में सोने को कसने की कसौटी भी होतो भी वह कैसे पहचानेगाजिसने जीवन भर मिट्टी ही जानी होवह सोने को भी एक ढंग की मिट्टी ही समझेगा। हम वही पहचान सकते हैं जो हमारा अनुभव है। परमात्मा हमने जाना नहीं। उस मंजिल तक हम पहुंचे नहीं। कौन सा मार्ग वहां तक ले जाता होगा?
एक ही उपाय दिखायी पड़ता है सीधा-सादाजिसको कि मनोवैज्ञानिक कहते हैंट्रायल एंड एरर। कि खोजोभटको,अनुभव करोऐसे भटकतेखोजतेभूल-चूक से ठीक मिलेगा।
लेकिन असंख्य हैं भूल-चूकें। अगर ट्रायल एंड एररअगर हम इस मार्ग का अनुसरण करें तो शायद हम कभी भी न पहुंच पाएंगे। हमारा जीवन कितना छोटा! मार्ग असंख्य। एक मार्ग को भी तो पूरे जीवन चल कर पूरा नहीं किया जा सकता है। कैसे अनुभव संगृहीत होगाकौन है गुरुकैसे हम समझें कि जिसके पीछे हम चल पड़े हैंउसके पीछे चलने से उपलब्धि होने वाली है?
फिर उलझन और बढ़ जाती है। क्योंकि अगर इतना ही सवाल होता कि सत्य के अनेक मार्ग हैं किसको चुनेंतो कोई अड़चन न थी। कोई भी चुन लोअगर सभी मार्ग सत्य के हैं तो पहुंच जाओगे।
असत्य मार्ग भी हैं। उतने ही जितने सत्य मार्ग हैंशायद ज्यादा। एक मार्ग सत्य का है तो दस असत्य के हैं। क्योंकि एक आदमी सत्य को उपलब्ध होता हैदस करोड़ तो अंधों की तरह भटकते रहते हैं। उन अंधों ने भी मार्ग निर्मित किए हैं। उन अंधों ने भी शास्त्र लिखे हैं।
सुविधा थी पुराने दिनों में। अगर वेद अकेला शास्त्र था हिंदुओं के पास और तब न मुसलमान थे और न तब ईसाई थे और न बौद्ध थेतो कुछ भी खोजना होता तो वेद में खोज लेते थे। एक शास्त्र थावेद वचन सत्य थासुविधा थी।
अब तो अनंत वेद हैंअब तो अनंत शास्त्र हैं। अब तो शास्त्र से भी कोई मार्ग मिलेगा नहीं। अभी यह आसान नहीं कि तुम शास्त्र में खोज लो। किस शास्त्र में खोजोगेजैनों के अपने हैंहिंदुओं के अपने हैंमुसलमानों के अपने हैं। हिंदुओं का भी एक नहीं हैउनके पास अनेक हैं। जैनों के पास अनेक हैंईसाइयों के पास अनेक हैं। और गुरुग्रंथ साहब है अबजो कि नानक के वक्त में नहीं था। एक वेद और संयुक्त हो गया। संख्या कम नहीं होतीबढ़ती है। संख्या बढ़ने के साथ उलझन बढ़ती है। निर्णय करना असंभव होता जाता है।
शायद मनुष्यता इसीलिए इतनी नास्तिकता में गिर गयी है। क्योंकि निर्णय असंभव हो गया है। आस्तिक होना करीब-करीब असंभव हो गया है। क्योंकि कैसे कोई आस्तिक हो?
फिर इन सबमें विवाद है। फिर ये एक-दूसरे का खंडन करते हैं। अगर जैनों से पूछो तो वे कहते हैंवेदों में कुछ भी नहीं। बुद्ध से पूछोवे कहते हैंवेद असार है। वेद से पूछोवेद कहता हैमेरे अतिरिक्त और कहीं कोई सार नहीं है। और सब भटकाव हैं। हिंदुओं से पूछो तो जैन और बौद्ध नास्तिक हैंइनकी तो बात सुनना ही मत। कान बंद कर लेना। इनकी बात भी कान में पड़ गयी तो भटकाव हो जाएगा। हिंदुओं से पूछो तो वे कहते हैंवेद सब से पुराना शास्त्र हैइसलिए मानने योग्य है। मुसलमानों से पूछो तो वे कहते हैंकुरान सबसे नया शास्त्र हैइसलिए मानने योग्य है। क्योंकि परमात्मा जब नया शास्त्र भेजता हैतो उस नए शास्त्र के साथ ही पुराने शास्त्र रद्द हो गए। नयी आज्ञा के साथ पुरानी आज्ञाएं रद्द हो जाती हैं।
हिंदू कहते हैं कि वेद एक दफा परमात्मा ने भेज दियाअब दुबारा और शास्त्र भेजने की जरूरत नहीं। परमात्मा कोई साधारण मनुष्य तो नहीं है कि भूलें करेगाफिर सुधार करेगा। परमात्मा तो परम ज्ञान है। तो वेद एक दफा हो गएअब तो कोई जरूरत नहीं है। इसके बाद जितने शास्त्र हुएवे सब झूठ हैं। परमात्मा ने तो एक आज्ञा भेज दीइसके बाद सब आज्ञाएंआदमी की तरकीबें हैं।
लेकिन ईसाई और मुसलमान कहते हैं कि जगत में विकास है। परमात्मा बदलता हैक्योंकि आदमी बदल रहा है। आज्ञाएंबदलती हैंक्योंकि परिस्थिति बदल रही है। इसलिए नवीनतम का भरोसा करना। पुराना तो जराजीर्ण हो गया।
किसकी सुनोगेकिसकी मानोगेतब आखिर में तुम्हारी अपनी बुद्धि ही रह जाती है। इस विराट उलझाव के जाल में तुम अपने पर ही खड़े रह जाते हो। डगमगाने लगते हो।
आदमी नास्तिक हैक्योंकि आस्तिक होना मुश्किल होता गया है। तो कोई न कोई विधि खोजनी जरूरी है जिससे सीधा-सादा आदमी आस्तिक हो सके। यह तो बड़े से बड़े दार्शनिक भी निर्णय नहीं कर सकते कि क्या ठीक हैकिस मार्ग पर चलें?कौन सी विधि पहुंचाएगीफिर सीधा-सादा मनुष्य क्या करेजिसके पास न सुविधा हैन समय हैन तर्क का जाल है। वह कैसे चुनेकिस मार्ग को पकड़े?
तो नानक का सुझाव बड़ा कीमती है। नानक कहते हैं कि इस असंख्य में भटकने से तो कुछ सार न मिलेगा। मैं तो एक ही सूत्र जानता हूं।
कुदरति कवण कहा वीचारु। वारिआ न जावा एक बार।।
जो तुधु भावै साई भलीकार। तू सदा सलामति निरंकार।।
जो तुझे भाए वही सही है। इसलिए मैं अपने को तेरी मर्जी पर छोड़ देता हूं। मैं खुद तो चुनाव कर नहीं सकता। मैं अज्ञानीअंधकार में खड़ाअंधा! मेरे पास कोई सूत्र नहीं हैं जिसके आधार पर मैं खोज कर लूं। कोई कसौटी नहीं जिस पर जांच कर लूं। तब मैं क्या करूंमैं समर्पण कर देता हूं--अब तेरी मर्जी।
इसका क्या अर्थ होता है--तेरी मर्जी काइसका अर्थ होता हैजैसा तू बिठाए बैठूंजैसा तू उठाए उठूंजो तू करवाए करूं। अपने को बीच में न लाऊं। अगर तू भटकाए तो भटकूंअगर तू पहुंचाए तो पहुंचूं। मैं यह भी अड़चन बीच में खड़ी न करूं कि इससे तो मैं भटक जाऊंगा। मैं अपने निर्णय को हटा दूं। कृष्ण यही अर्जुन को गीता में कहे हैंसर्व धर्मान् परित्यज्य,मामेकं शरणं व्रज। तू सब धर्मों को छोड़ कर मेरी शरण आ जा।
वह परमात्मा की तरफ से कहा गया वचन है। यह भक्त की तरफ से कहा गया वचन हैजो नानक कह रहे हैं। जो तुझेभाए वही भलाजो तुझे भाए वही मार्गजो तेरी चाह है वही सच। और अब मैं कोई कसौटी न लाऊंगा। तू भटकाए तो मैं समझूंगा यही मार्ग है। तू अंधेरे में ले जाए तो समझूंगा यही रोशनी है। तू दिन को रात कहे तो रात कहूंगा।
यह कठिनतम है। क्योंकि तुम बीच-बीच में आते ही रहोगे। तुम्हारा मन बीच-बीच में कहेगा ही कि यह क्या हो रहा है?कहीं परमात्मा से कोई भूल तो नहीं हो रही है। कहीं उस पर छोड़ कर मैं भूल तो नहीं कर रहा हूंतो जब तुम्हारे मन कोभाएगातब तो तुम परमात्मा के साथ रहोगे। लेकिन जब तुम्हारे मन को न भाएगा तभी अड़चन आएगी। और तभी कसौटी है,तभी साधना है।
जैसेतुम पर फूलों की वर्षा होतो तुम भी कह सकोगे नानक के साथजो तुधु भावै साई भलीकार। जो तेरी मर्जी वही मेरी मर्जीजो तुझे भाए वही भला। फूलों की वर्षा हो तब तो तुम भी कह सकोगे। तुम्हारे घर सुख दस्तक देस्वर्ग उतर आए तुम्हारे आंगन मेंतब तो तुम भी नानक से राजी हो जाओगे। लेकिन जब नर्क तुम्हारे द्वार पर दस्तक देऔर कांटे तुम परगिरेंऔर निंदा तुम्हारे चारों तरफ होऔर अपमान और असफलता के सिवा तुम्हें कुछ भी न दिखायी पड़ता हो तब--तभी साधना है। दुख मेंपीड़ा में भी तुम्हारे हृदय में यदि यह भाव बना रहे कि जो तुझे भाए मैं उसके लिए राजी हूं। और यह भाव जबर्दस्ती थोपा गया संतोष न हो।
इस फर्क को खयाल ले लें। क्योंकि हम असहाय अवस्था में भी जबर्दस्ती का संतोष थोप ले सकते हैं। दुख हैकुछ करने का उपाय भी नहीं हैहम कहते हैंजो तेरी मर्जी। लेकिनजो तेरी मर्जी के पीछे शिकायत है। हम कहते हैं कि ठीक है। चलो यही ठीक है। लेकिन भीतर हम जानते हैंहोना कुछ और था। जो होना था वह नहीं हुआ। हम कुछ कर भी नहीं सकतेअसहाय हैंनपुंसक हैंशक्तिहीन हैं। तो ठीक हैकहते हैं कि ठीकतेरी जो मर्जी।
अगर तुमने नानक का यह वचन असहाय अवस्था में कहातो तुम अर्थ नहीं समझे।
संतोष दयनीयता नहीं है। वह तो परमधन्यता है। वह किसी असहाय अवस्था में कहे गए वचन नहीं हैंकंसोलेशन नहीं हैसांत्वना नहीं है। वह तो सत्य की अभिव्यक्ति है। यह तुम्हारी समझ से आना चाहिए। यह तुम्हारी अपने आपको समझा लेने कीअपने आप पर दया कर लेने की वृत्ति से नहींकि अब क्या करें?
जब आदमी कुछ भी नहीं कर सकता तब सोचता है जो उसकी मर्जी। लेकिन तभीजब कुछ भी नहीं कर सकता। पहले तो अपने कर्ता के पूरे भाव को उपयोग कर लेता है। जब सब तरफ से हार जाता है तब उस पर छोड़ता है। यह छोड़नाछोड़ना न हुआ। तुम अपनी तरफ से कोशिश ही मत करना। तुम पहले चरण में ही उस पर छोड़ देना।
नानक की धारणा परम समर्पण की है। वही भक्त की परम साधना है। तब तुम्हें न मार्ग चुनना हैन विधि खोजनी है,न तुम्हें शास्त्र की चिंता करनी हैन तर्कन प्रमाणन दर्शनइन सबका तुम्हें कोई उपयोग न रहा। भक्त इनसे एक ही झटके में छूट जाता है। और वह झटका है समर्पण का। वह एक ही साथ सब छोड़ देता है। वह कहता हैजो तेरी मर्जी।
अगर तुम इसे थोड़ा सा प्रयोग करोगे तो ही खयाल में आ सकेगा। क्योंकि नानक कोई दार्शनिक नहीं हैं। वे कोई शास्त्र नहीं रच रहे हैं। वह तो अपना अंतर्भाव कह रहे हैं। जैसे उन्होंने अनुभव किया है वही कह रहे हैं। अड़चन तुम्हें प्रतिपल मालूम पड़ेगी। क्योंकि अड़चन तुम्हारे अहंकार से आएगी। अहंकार का सार-सूत्र है कि मैं समझता हूं कि क्या ठीक है और वही होना चाहिए।
टालस्टाय ने एक छोटी सी कहानी लिखी है। मृत्यु के देवता ने अपने एक दूत को भेजा पृथ्वी पर। एक स्त्री मर गयी थी,उसकी आत्मा को लाना था। देवदूत आयालेकिन चिंता में पड़ गया। क्योंकि तीन छोटी-छोटी लड़कियां जुड़वां--एक अभी भी उस मृत स्त्री के स्तन से लगी है। एक चीख रही हैपुकार रही है। एक रोते-रोते सो गयी हैउसके आंसू उसकी आंखों के पास सूख गए हैं--तीन छोटी जुड़वां बच्चियां और स्त्री मर गयी हैऔर कोई देखने वाला नहीं है। पति पहले मर चुका है। परिवार में और कोई भी नहीं है। इन तीन छोटी बच्चियों का क्या होगा?
उस देवदूत को यह खयाल आ गयातो वह खाली हाथ वापस लौट गया। उसने जा कर अपने प्रधान को कहा कि मैं न ला सकामुझे क्षमा करेंलेकिन आपको स्थिति का पता ही नहीं है। तीन जुड़वां बच्चियां हैं--छोटी-छोटीदूध पीती। एक अभी भी मृत स्तन से लगी हैएक रोते-रोते सो गयी हैदूसरी अभी चीख-पुकार रही है। हृदय मेरा ला न सका। क्या यह नहीं हो सकता कि इस स्त्री को कुछ दिन और जीवन के दे दिए जाएंकम से कम लड़कियां थोड़ी बड़ी हो जाएं। और कोई देखने वाला नहीं है।
मृत्यु के देवता ने कहातो तू फिर समझदार हो गयाउससे ज्यादाजिसकी मर्जी से मौत होती हैजिसकी मर्जी से जीवन होता है! तो तूने पहला पाप कर दियाऔर इसकी तुझे सजा मिलेगी। और सजा यह है कि तुझे पृथ्वी पर चले जाना पड़ेगा। और जब तक तू तीन बार न हंस लेगा अपनी मूर्खता परतब तक वापस न आ सकेगा।
इसे थोड़ा समझना। तीन बार न हंस लेगा अपनी मूर्खता पर--क्योंकि दूसरे की मूर्खता पर तो अहंकार हंसता है। जब तुम अपनी मूर्खता पर हंसते हो तब अहंकार टूटता है।
देवदूत को लगा नहीं। वह राजी हो गया दंड भोगने कोलेकिन फिर भी उसे लगा कि सही तो मैं ही हूं। और हंसने का मौका कैसे आएगा?
उसे जमीन पर फेंक दिया गया। एक चमारसर्दियों के दिन करीब आ रहे थे और बच्चों के लिए कोट और कंबल खरीदने शहर गया थाकुछ रुपए इकट्ठे कर के। जब वह शहर जा रहा था तो उसने राह के किनारे एक नंगे आदमी को पड़े हुए,ठिठुरते हुए देखा। यह नंगा आदमी वही देवदूत है जो पृथ्वी पर फेंक दिया गया था। उस चमार को दया आ गयी। और बजाय अपने बच्चों के लिए कपड़े खरीदने केउसने इस आदमी के लिए कंबल और कपड़े खरीद लिए। इस आदमी को कुछ खाने-पीने को भी न थाघर भी न थाछप्पर भी न था जहां रुक सके। तो चमार ने कहा कि अब तुम मेरे साथ ही आ जाओ। लेकिन अगर मेरी पत्नी नाराज हो--जो कि वह निश्चित होगीक्योंकि बच्चों के लिए कपड़े खरीदने लाया थावह पैसे तो खर्च हो गए--वह अगर नाराज होचिल्लाएतो तुम परेशान मत होना। थोड़े दिन में सब ठीक हो जाएगा।
उस देवदूत को ले कर चमार घर लौटा। न तो चमार को पता है कि देवदूत घर में आ रहा हैन पत्नी को पता है। जैसे ही देवदूत को ले कर चमार घर में पहुंचापत्नी एकदम पागल हो गयी। बहुत नाराज हुईबहुत चीखी-चिल्लायी
और देवदूत पहली दफा हंसा। चमार ने उससे कहाहंसते होबात क्या हैउसने कहामैं जब तीन बार हंस लूंगा तब बता दूंगा।
देवदूत हंसा पहली बारक्योंकि उसने देखा कि इस पत्नी को पता ही नहीं है कि चमार देवदूत को घर में ले आया है,जिसके आते ही घर में हजारों खुशियां आ जाएंगी। लेकिन आदमी देख ही कितनी दूर तक सकता है! पत्नी तो इतना ही देख पा रही है कि एक कंबल और बच्चों के पकड़े नहीं बचे। जो खो गया है वह देख पा रही हैजो मिला है उसका उसे अंदाज ही नहीं है--मुफ्त! घर में देवदूत आ गया है। जिसके आते ही हजारों खुशियों के द्वार खुल जाएंगे। तो देवदूत हंसा। उसे लगाअपनी मूर्खता--क्योंकि यह पत्नी भी नहीं देख पा रही है कि क्या घट रहा है!
जल्दी हीक्योंकि वह देवदूत थासात दिन में ही उसने चमार का सब काम सीख लिया। और उसके जूते इतने प्रसिद्ध हो गए कि चमार महीनों के भीतर धनी होने लगा। आधा साल होते-होते तो उसकी ख्याति सारे लोक में पहुंच गयी कि उस जैसा जूते बनाने वाला कोई भी नहींक्योंकि वह जूते देवदूत बनाता था। सम्राटों के जूते वहां बनने लगे। धन अपरंपार बरसने लगा।
एक दिन सम्राट का आदमी आया। और उसने कहा कि यह चमड़ा बहुत कीमती हैआसानी से मिलता नहींकोई भूल-चूक नहीं करना। जूते ठीक इस तरह के बनने हैं। और ध्यान रखना जूते बनाने हैंस्लीपर नहीं। क्योंकि रूस में जब कोई आदमी मर जाता है तब उसको स्लीपर पहना कर मरघट तक ले जाते हैं। चमार ने भी देवदूत को कहा कि स्लीपर मत बना देना। जूते बनाने हैंस्पष्ट आज्ञा हैऔर चमड़ा इतना ही है। अगर गड़बड़ हो गयी तो हम मुसीबत में फंसेंगे।
लेकिन फिर भी देवदूत ने स्लीपर ही बनाए। जब चमार ने देखे कि स्लीपर बने हैं तो वह क्रोध से आगबबूला हो गया। वह लकड़ी उठा कर उसको मारने को तैयार हो गया कि तू हमारी फांसी लगवा देगा! और तुझे बार-बार कहा था कि स्लीपर बनाने ही नहीं हैंफिर स्लीपर किसलिए?
देवदूत फिर खिलखिला कर हंसा। तभी आदमी सम्राट के घर से भागा हुआ आया। उसने कहाजूते मत बनानास्लीपर बनाना। क्योंकि सम्राट की मृत्यु हो गयी है।
भविष्य अज्ञात है। सिवाय उसके और किसी को ज्ञात नहीं। और आदमी तो अतीत के आधार पर निर्णय लेता है। सम्राट जिंदा था तो जूते चाहिए थेमर गया तो स्लीपर चाहिए। तब वह चमार उसके पैर पकड़ कर माफी मांगने लगा कि मुझे माफ कर देमैंने तुझे मारा। पर उसने कहाकोई हर्ज नहीं। मैं अपना दंड भोग रहा हूं।
लेकिन वह हंसा आज दुबारा। चमार ने फिर पूछा कि हंसी का कारणउसने कहा कि जब मैं तीन बार हंस लूं...।
दुबारा हंसा इसलिए कि भविष्य हमें ज्ञात नहीं है। इसलिए हम आकांक्षाएं करते हैं जो कि व्यर्थ हैं। हम अभीप्साएं करते हैं जो कि कभी पूरी न होंगी। हम मांगते हैं जो कभी नहीं घटेगा। क्योंकि कुछ और ही घटना तय है। हमसे बिना पूछे हमारी नियति घूम रही है। और हम व्यर्थ ही बीच में शोरगुल मचाते हैं। चाहिए स्लीपर और हम जूते बनवाते हैं। मरने का वक्त करीब आ रहा है और जिंदगी का हम आयोजन करते हैं।
तो देवदूत को लगा कि वे बच्चियां! मुझे क्या पताभविष्य उनका क्या होने वाला हैमैं नाहक बीच में आया।
और तीसरी घटना घटी कि एक दिन तीन लड़कियां आयीं जवान। उन तीनों की शादी हो रही थी। और उन तीनों ने जूतों के आर्डर दिए कि उनके लिए जूते बनाए जाएं। एक बूढ़ी महिला उनके साथ आयी थी जो बड़ी धनी थी। देवदूत पहचान गयाये वे ही तीन लड़कियां हैंजिनको वह मृत मां के पास छोड़ गया था और जिनकी वजह से वह दंड भोग रहा है। वे सब स्वस्थ हैं,सुंदर हैं। उसने पूछा कि क्या हुआयह बूढ़ी औरत कौन हैउस बूढ़ी औरत ने कहा कि ये मेरी पड़ोसिन की लड़कियां हैं। गरीब औरत थीउसके शरीर में दूध भी न था। उसके पास पैसे-लत्ते भी नहीं थे। और तीन बच्चे जुड़वां। वह इन्हीं को दूध पिलाते-पिलाते मर गयी। लेकिन मुझे दया आ गयीमेरे कोई बच्चे नहीं हैंऔर मैंने इन तीनों बच्चियों को पाल लिया।
अगर मां जिंदा रहती तो ये तीनों बच्चियां गरीबीभूख और दीनता और दरिद्रता में बड़ी होतीं। मां मर गयीइसलिए ये बच्चियां तीनों बहुत बड़े धन-वैभव मेंसंपदा में पलीं। और अब उस बूढ़ी की सारी संपदा की ये ही तीन मालिक हैं। और इनका सम्राट के परिवार में विवाह हो रहा है।
देवदूत तीसरी बार हंसा। और चमार को उसने कहा कि ये तीन कारण हैं। भूल मेरी थी। नियति बड़ी है। और हम उतना ही देख पाते हैंजितना देख पाते हैं। जो नहीं देख पातेबहुत विस्तार है उसका। और हम जो देख पाते हैं उससे हम कोई अंदाज नहीं लगा सकतेजो होने वाला हैजो होगा। मैं अपनी मूर्खता पर तीन बार हंस लिया हूं। अब मेरा दंड पूरा हो गया और अब मैं जाता हूं।
नानक जो कह रहे हैंवह यह कह रहे हैं कि तुम अगर अपने को बीच में लाना बंद कर दोतो तुम्हें मार्गों का मार्ग मिल गया। फिर असंख्य मार्गों की चिंता न करनी पड़ेगी। छोड़ दो उस पर। वह जो करवा रहा हैजो उसने अब तक करवाया है,उसके लिए धन्यवाद। जो अभी करवा रहा हैउसके लिए धन्यवाद। जो वह कल करवाएगाउसके लिए धन्यवाद। तुम बिना लिखा चेक धन्यवाद का उसे दे दो। वह जो भी होतुम्हारे धन्यवाद में कोई फर्क न पड़ेगा। अच्छा लगेबुरा लगेलोग भला कहेंबुरा कहेंलोगों को दिखायी पड़े दुर्भाग्य या सौभाग्ययह सब चिंता तुम मत करना।
इसलिए नानक कहते हैं कि मुझे तो एक ही मार्ग दिखायी पड़ता हैऔर वह है--
वारिआ न जावा एक बार।
जो तुधु भावै साई भलीकार। तू सदा सलामति निरंकार।।
तू सदा है। तू निरंकार है। तू शाश्वत है। मैं छोटा हूंलहर की तरह हूंमैं सब तुझ पर छोड़ देता हूं। और तूने इतना दिया है और तेरा इतना दान चल रहा है कि मैं हजार बार भी तुझ पर निछावर हो जाऊंतो भी थोड़ा है। बसएक ही मेरा सूत्र हैजो तुझे भाए वही भला है।
'असंख्य घोर मूर्ख हैंऔर असंख्य अंधे हैं। असंख्य चोर हैंहरामखोर हैं। असंख्य ऐसे हैं जो जबर्दस्ती अपना हुक्म चला कर विदा होते हैं। असंख्य गला काटने वाले हैंऔर हत्या के अतिरिक्त कुछ भी नहीं कमाते। असंख्य पापी पाप ही करके जीते हैं। असंख्य झूठे अपने झूठ में ही डोलते रहते हैं। असंख्य म्लेच्छ मल ही को भोजन बना लिए हैं। असंख्य निंदक सिर को भारी किए चलते हैं। इस प्रकार नानक नीच का विचार करते हैं। और कहते हैं कि तुझ पर एक बार नहीं बार-बार निछावर हुआ जाए ऐसा तू है। जो तुझे भाए वही भला कर्म हैतू सदा सलामत और निरंकार है।'
एक तरफ भले लोगों कीसाधुओं कीसंतों कीविचारकों की जमात हैजिन्होंने विचार कर-कर के सत्य के असंख्य मार्ग खोज निकाले हैं। असंख्य मार्गों के कारण सत्य खो गया है।
दूसरी तरफ उनके विरोध में खड़े बेईमानचोरहत्यारेपापी हैं। उन्होंने भी अपने अहंकार की चेष्टा कर-कर केसत्य से बचने के असंख्य मार्ग खोज निकाले हैं। उन्होंने झूठ की नयी-नयी ईजादें कर ली हैं। वे बड़े आविष्कारक हैं। उन्होंने बड़े मनमोहक झूठ खोज लिए हैं। उन्होंने बड़े प्यारे सपने बना लिए हैं। उनके सम्मोहन में कोई भी फंस जा सकता है। और तब भटक जाता है।
दो हैं भटकने के मार्ग। एक तो तुम असत्य की तरफ चले जाओ तो भटक जाओ। और या तुम सत्य के विचार में पड़ जाओ कि कौन सा मार्ग हैतो तुम भटक जाओ। नानक कहते हैंमैं दोनों की चिंता नहीं करता।
'जो तुझे भाए वही भला कर्म है।'
न मैं इसकी फिक्र करता कि पुण्यात्मा क्या कहते हैंन मैं इसकी फिक्र करता कि पापी क्या कहते हैं। न तो पुण्य और न पापन तो साधु और न असाधु। नमैं उन दोनों में से नहीं चुनता। न तो मार्गन कुमार्गमैं चुनता ही नहीं। मैं सब तुझ ही पर छोड़ देता हूं। जो तू करवाए वही शुभ है। जहां तू ले जाए वही शुभ है। जो मार्ग तू बता दे वही मेरा मार्ग है। मंजिल मिले या न मिले।
इसे थोड़ा समझ लें। क्योंकि अगर मंजिल मिलने की भावना बनी रही तो तुम सब उस पर न छोड़ पाओगे। तब तुम यह तो ध्यान रखोगे ही कि मंजिल मिल रही या नहीं मिल रही है। मंजिल की अगर तुम्हारे मन में धारणा बनी रही तो सब न छोड़ पाओगे। आधा-आधा छोड़ोगे। और आधा-आधा छोड़ना न छोड़ने से बदतर है। वह छोड़ना है ही नहीं।
नहींमंजिल मिले या न मिलेअब मंजिल ही न रही। छोड़ना ही मंजिल है। भक्त के लिए समर्पण अंत है। उसके पार फिर कुछ भी नहीं बचता। फिर वह डुबा दे तो भी भक्त को लगेगावह उबार रहा है। वह मिटा दे तो भक्त को लगेगा वह बना रहा है। वह अंधेरे में पटक दे तो भी भक्त को लगेगा कि महासूर्यों का उदय हुआ है। सवाल यह नहीं है कि हम कहां जाते हैं। सवाल यह भी नहीं है कि हम क्या पाते हैं। सवाल यह है कि हमारी भावदशा क्या है!
तो नानक की संपूर्ण प्रक्रिया समर्पण की प्रक्रिया है।
जो तुधु भावै साई भलीकार। तू सदा सलामति निरंकार।।
'तेरे असंख्य नाम हैंतेरे असंख्य स्थान हैं। असंख्य लोक हैं जो अगम्य हैं। असंख्य कहना भी सिर का भार ही बढ़ाना है। अक्षर से ही नाम हैअक्षर से ही स्तुति है। अक्षर से ही ज्ञान और उसकी गुणगाथा के गीत हैं। अक्षर से ही लिखना और वाणी का बोलना है। अक्षर द्वारा ही भाग्य का संयोग है। लेकिन जो लिखता है वह भाग्य के परे है। वह जैसा फर्माता है वैसा हम पाते हैं। जो कुछ भी उसकी रचना हैसब उसका नाम है। नाम बिना कोई स्थान नहीं। कुदरत का किस प्रकार बखान करें?तुझ पर एक बार नहींबार-बार निछावर हुआ जाए। जो तुझे भावे वही भला हैतू सदा सलामत और निरंकार है।'
उसके नामजितने लोग हैं उतने ही खोज लिए गए हैं। हिंदुओं के पास एक शास्त्र हैविष्णु सहस्रनाम। उस शास्त्र में सिर्फ उसके नाम ही नाम हैंसहस्र नाम। उसमें कुछ और नहीं लिखा है। सिर्फ नाम ही नाम का शास्त्र है। मुसलमानों के अपने नाम हैं। असल में मुसलमानों की परंपरा यही है कि जो भी नाम मुसलमान किसी का रखते हैंवे सभी नाम परमात्मा के नाम हैं। रहमान होरहीम होअब्दुल्लाह होकुछ भी होसभी नाम परमात्मा के हैं। हिंदुओं की भी परंपरा यह थी कि सभी नाम परमात्मा के ही रखे जाएं। तो रामकृष्णहरि...।
अगर हम नामों का हिसाब लगाएं तो जितने लोग हैं उतने ही उसके नाम हैं। और फिर भी उपाय कायम है। हम चाहे जितने और नाम खोज लें। क्योंकि नाम हम देते हैं। उसका कोई नाम नहीं है। नाम हम देते हैं। नाम हमारे द्वारा दिया जाता है। तो हम कोई भी नाम गढ़ लेंवही नाम काम करेगा।
तो नानक कहते हैंकिस नाम को जपूंकिससे तुझे पुकारूंकिस नाम को तू पहचानेगा कि तेरा हैकिस नाम सेपुकारूं कि मेरी पुकार तुझ तक पहुंच जाएगीसाधक को बड़ी चिंता होती है कि कौन सा नाम ठीक पड़ेगाक्योंकि यह तो स्वाभाविक हैतुम पत्र लिखते हो तो पता तो लिखना ही पड़ेगा। और पता ध्यान से लिखते हो सब से ज्यादा।
मैंने सुना हैएक आदमी के घर मुल्ला नसरुद्दीन नौकरी करता था। और उस आदमी को गोपनीय पत्र लिखने की झक थी। बिना दस्तखत किए किसी को भी पत्र लिखा करता था। अखबारों के संपादकों कोनेताओं कोज्ञानियों को। गोपनीय पत्र लिखने का उसको नशा था--रोज!
एक दिन ऐसा हुआ कि एक पत्र उसने लिखानसरुद्दीन को दिया। नसरुद्दीन पत्र डाल कर लौटा तो उसने पूछा कि क्या मुल्ला पत्र डाल दियानसरुद्दीन ने कहा कि डाल आया। तो उसने कहा कि तुमने बताया क्यों नहींक्योंकि मैं पता लिखना भूल गया। तो नसरुद्दीन ने कहा कि मैंने समझा कि शायद इस बार आप पता भी गोपनीय रखना चाहते हैं।
लेकिन अगर पता भी गोपनीय रखोगे तो पत्र पहुंचेगा कैसेकिस पते से भेजें परमात्मा को लिखी पाती कि वह पहुंच जाएइसलिए नाम की बड़ी तलाश चलती है। कौन सा नाम पुकारेंकिस नाम से वह सुनेगानानक कहते हैं कि या तो सभी नाम उसी के हैं या कोई भी नाम उसका नहीं है। और अक्षर उसका नाम है।
अक्षर शब्द को समझना बड़ा कीमती है। संस्कृत और भारतीय भाषाओं में हम क ख ग कोवर्णमाला को अक्षर कहते हैं।अल्फाबेट को हम अक्षर कहते हैं। लेकिन अक्षर शब्द का तो अर्थ होता हैजो मिटाया न जा सके। तुम्हारा क ख ग तुम लिखो,वह तो मिटाया जा सकता है। तो वह तो अक्षर नहीं हैक्षर है। तख्ते पर तुमने लिखा क ख गपोंछ दोमिट गया। लिखा था,उसके पहले नहीं थापोंछ दियाफिर नहीं हो गया। वह तो क्षर हैअक्षर नहीं है। और हम अल्फाबेट को अक्षर कहते हैं। उसके पीछे कारण है। क्योंकि हम कहते हैंअसली जो हैन तो वह लिखा जा सकता है और न पोंछा जा सकता है। तुम जो लिखते हो वह तो सिर्फ प्रतिध्वनि है।
ऐसा समझो कि आकाश में चांद है और झील में उसका प्रतिबिंब बन रहा है। तुम झील को हिला दो तो झील का चांद फौरन टुकड़े-टुकड़े हो जाता है। वह तो क्षर है। लेकिन तुम ऐसा आकाश में हाथ हिलाओउससे कोई आकाश का चांद टुकड़े-टुकड़े नहीं हो जाएगा। वह अक्षर है।
हमारी जो भाषा है वह तो परमात्मा की भाषा का केवल प्रतिफलन है। जो हम बोर्ड पर लिखते हैंकिताब में लिखते हैं,वह तो प्रतिफलन हैरिफ्लेक्शन है। वह तो मिट जाएगा। लेकिन जिससे वह आ रहा हैवह अक्षर है। तुम जो बोल रहे होवह तो क्षर हैलेकिन तुम्हारे भीतर जो बोल रहा हैवह अक्षर है।
तो नानक कहते हैंअक्षर ही उसका नाम है। तो उसको न तो लिखा जा सकता है और न मिटाया जा सकता है। उस अक्षर के अतिरिक्त सब आदमी की ईजादें हैं। वह अक्षर क्या है?
उस अक्षर की जो हमारे पास निकटतम प्रतिध्वनि हैवही ओंकार है। इसलिए नानक का यह पूरा का पूरा दर्शन एक भित्ति पर टिका हैएक ओंकार सतनाम। बस! इन तीन शब्दों को तुम समझ लोतो जपुजी पूरा समझ में आ गया। पूरे नानक ही समझ में आ गए। वह सारसूत्र है। अक्षर यानी ओंकार। क्योंकि वही एक ध्वनि है जो बिना लिखे गूंज रही है। जो कभी नहीं मिटेगी। वह अस्तित्व का ही संगीत है। उसके मिटने का कोई उपाय नहीं। जब सब खो जाएगातब भी वह गूंजता रहता है।
बाइबिल में कहा है--और सभी शास्त्रों में उसकी झलक आने ही वाली है--कि सबसे पहले शब्द थालोगोस। जिसको पश्चिम ने लोगोस कहा हैशब्द कहा हैवही ओंकार है। सबसे पहले शब्द थाफिर सब उससे हुआ। और जब सब खो जाएगा तब भी शब्द होगा। सब उसी में लीन हो जाएगा।
भारत में शब्दयोग की प्रक्रियाएं हैंजिनमें सिर्फ शब्द को ही साधना होता है। और शब्द का अर्थ हैअपने को तो निःशब्द करना होता है। ताकि जो मैं बोल रहा हूं वह तो चुप हो जाएऔर जब मेरा बोलना चुप हो जाता है तब जो सुनायी पड़ता हैवह परमात्मा की वाणी है। वह उसका उदघोष है। वह उसका उच्चार है।
नानक कहते हैंअसंख्य तेरे नाम हैंअसंख्य तेरे स्थानअगम्य तेरे लोक। और फिर असंख्य कहना भी सिर का भार बढ़ाना है। नानक कहते हैंअसंख्य कहने से भी क्या सार है?
क्यों असंख्य कहना भी सिर का भार बढ़ाना हैइसे थोड़ा समझें। असल में हम परमात्मा के संबंध में कुछ भी कहें,उससे सिर का भार बढ़ेगाघटेगा नहीं। परमात्मा के संबंध में कुछ करेंतो सिर का भार घटेगा। कहेंतो बढ़ेगा। क्योंकि जो भी हम कहेंगे वह मौलिक रूप से गलत होगा।
समझोएक आदमी कहता है समुद्र के किनारे खड़े हो कर कि यह सागर अथाह है। अब इसके दो ही अर्थ हो सकते हैं। एकया तो इस आदमी ने थाह लेने की कोशिश ही नहीं कीयह किनारे पर ही खड़ा है और कह रहा है कि अथाह है। अगर यह किनारे पर ही खड़ा है और इसने थाह लेने की कोशिश नहीं कीतो इसके वचन का क्या अर्थ हैगहरा होगाबहुत गहरा हो सकता हैपैसिफिक महासागर पांच मील गहरा हैपर अथाह तो नहीं।
तो हम इस आदमी से पूछ सकते हैं कि क्या तुमने थाह लेने की कोशिश की और नहीं पायीया तुम किनारे पर ही खड़े बातें कर रहे होअथाह से तुम्हारा क्या मतलबबहुत गहराबहुत गहरे को भी अथाह नहीं कहा जा सकता। अथाह का तो मतलब है कि जिसकी गहराई का कोई अंत नहीं।
तो दो ही उपाय हैं। या तो यह आदमी कहे कि मैं तो किनारे पर ही खड़ा हूंलेकिन बहुत गहरा है। तो हम कहेंगेतुम गलत शब्द का उपयोग करते हो। या यह भी हो सकता हैयह आदमी कहे कि मैं भीतर गया और थाह न पा सका। तब भी यह सही नहीं है। क्योंकि जहां तक वह गया वहां तक थाह न मिलीएक हाथ और जाता तो थाह मिल जाती। यह इतना ही कह सकता है कि मैं पांच मील तक गया और थाह न मिलीअथाह नहीं कह सकता। और अगर यह कहता है कि मैं पूरा ही गया और थाह न मिलीतब तो बिलकुल ही गलत है। क्योंकि अगर तुम पूरे चले गए तो थाह मिल ही गयी। कुछ बचा नहीं;तो थाह आ गयी।
तो परमात्मा के संबंध में हम क्या कहें--अथाहतो अगर तुम पूरे परमात्मा को जान लिए हो तभी कह सकते हो। लेकिन तब तो कहना व्यर्थ हो जाएगा। क्योंकि थाह मिल गयी। तुम आखिरी किनारे तक पहुंच गए। या तुम कहते हो कि हम बहुत दूर तक गएदूर तक गएलेकिन थाह न मिली। तब भी तुम्हें अथाह नहीं कहना चाहिए। क्योंकि कौन जानेथोड़ी दूर और जाओ और थाह मिल जाए!
असंख्य कैसे कहोगेक्या गिनती पूरी कर लीअगर गिनती पूरी हो गयी तो कितनी ही बड़ी संख्या होअसंख्य नहीं है। और अगर तुम कहते होगिनती अभी पूरी नहीं हुईकरते ही जाते हैं और गिनती पूरी नहीं हुईतो अभी रुकोवक्तव्य मत दो। क्योंकि कौन जानेगिनती पूरी हो जाए!
तो परमात्मा को असंख्य कहने से सिर का भार ही बढ़ता है। कुछ हल नहीं होता। अथाह कहोअनंत कहोअसीम कहो,कुछ फर्क नहीं पड़ता। तुम्हारे सब शब्द व्यर्थ हैं। परमात्मा के संबंध में कुछ भी कहना व्यर्थ है। तुम जो भी कह रहे होवह अपने संबंध में कह रहे हो। जो आदमी कहता हैपरमात्मा अथाह हैवह यह कह रहा है कि मेरी थाह लेने की सीमा के आगे है। जो आदमी कह रहा हैअसंख्य...।
अब असंख्य भी तुम्हारी सीमा पर है। अब तो अलग-अलग जातियों में असंख्य की अलग-अलग धारणाएं हैं। अफ्रीका में कुछ जातियां हैंजिनके पास बस तीन की गिनती है। एकदोबहुत। बस इतनी ही गिनती है। और तीन से ज्यादा असंख्य हो जाता है। क्योंकि अब गिनती हो ही नहीं सकती तो संख्या के बाहर हो गया। अगर तीन से ज्यादा चीजें रखी हैं तो अफ्रीका का वह कबीला कहेगाअसंख्य। क्योंकि उसकी संख्या ही तीन की है। एकदो तक ही संख्या है असल में। तीन यानी बहुत। और तीन के पारजो बहुत से भी ज्यादा हैवह असंख्य।
क्या निश्चित ही परमात्मा असंख्य हैया हमारी गिनती की सीमा आ जाती हैक्या वह अमाप हैया हमारे माप के मापदंड चुक जाते हैंवह असीम हैया हमारे पैर थक जाते हैंहम जो भी कहते हैंअपने बाबत कहते हैं। उसके बाबत में हम कुछ भी नहीं कहते। और अच्छा हो कि अपने ही संबंध में कहें। क्योंकि वह सचाई होगी।
परमात्मा के सामने हम सब तरह से असमर्थ हो जाते हैं। असहाय हो जाते हैं। इस दुनिया में जो भी हमारे ढंग काम करते थेवहां कोई भी काम नहीं करते। हम एकदम हार जाते हैंपराजित हो जाते हैं। उस पराजय में हम कहते हैंअसंख्य,असीमअथाह। लेकिन उससे हम अपने ही संबंध में कह रहे हैं। और उससे हमारा सिर का बोझ ही बढ़ता है। क्योंकि हमें लगता है कि हमने कुछ परमात्मा के संबंध में कहा। परमात्मा के संबंध में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। जो भी कहा जा सकता है वह परमात्मा के संबंध में नहीं होगा। उसके संबंध में तो केवल चुप रहा जा सकता है। परम मौन ही उसका संकेत है।
इसलिए नानक कहते हैं, 'असंख्य कहना भी सिर का भार बढ़ाना है।'
असंख नाव असंख थाव। अगंम अगंम असंख लोअ।।
असंख कहहि सिरि भारु होई।
'और असंख्य कहने से भी सिर पर भार पड़ता है।'
तुम कुछ भी मत कहो। कुछ करोकुछ कहो मत। कुछ हो जाओकुछ बोलो मत। तुम्हारे व्यक्तित्व में रूपांतरण होतो तुम परमात्मा के निकट आते हो। तुम्हारे पास शब्दों का जाल बढ़ता जाएउससे तुम परमात्मा के निकट नहीं आते।
नानक को स्कूल में भरती किया गया। तो उन्होंने पहला सवाल यह पूछा कि क्या तुम जो पढ़ा रहे हो--पंडित कोशिक्षक को--उसे पढ़ने से मैं परमात्मा को जान लूंगापंडित थोड़ा चौंका। क्योंकि छोटे बच्चे से हम ऐसी अपेक्षा नहीं करते। उसने कहा,परमात्मा कोबहुत कुछ जान लोगेलेकिन परमात्मा को नहीं जान लोगे। तो नानक ने कहाफिर मुझे वही तरकीब बताएं जिससे परमात्मा को जान लें। बहुत कुछ जान कर क्या करेंगेउस एक को जानने से सब जान लिया जाता है। नानक ने पूछा कि क्या तुमने जान लिया है उस एक को?
पंडित भी ईमानदार आदमी रहा होगा। वह नानक को घर वापस लौटा गया। उसने नानक के पिता को कहाक्षमा करें। इस बच्चे को हम कुछ सिखा न सकेंगे। यह पहले से ही सीखा हुआ है। और यह कुछ ऐसे प्रश्न उठा रहा हैजिनके उत्तर मेरे पास नहीं हैं। और यह अवतारी है। यह होनहार है। इसे हम कुछ सिखा नहीं सकते। इससे हम कुछ सीख लें वही बेहतर है।
यह कैसे घटाइस देश में इसके लिए हमने पुनर्जन्म की एक स्पष्ट रूपरेखा निर्मित की है। यह नानक का शरीर बच्चे का शरीर हैलेकिन यह चेतना बड़ी प्राचीन है। जन्मों-जन्मों में नानक की इस चेतना ने खोज-खोज कर पाया है कि जानने से वह नहीं जाना जाता। शब्दों से उससे कोई संबंध नहीं बनता। मौन हो कर ही तुम उसे पाते हो। यह छोटा बच्चाउसी सनातन खोज कोजो नानक अनेक-अनेक जन्मों में करते रहे हैंबोल रहा है।
कोई भी बच्चा बिलकुल बच्चा नहीं है। क्योंकि बच्चे की स्लेट भी बिलकुल कोरी नहीं है। अतीत जन्मों में बहुत कुछ लिख कर लाया है। इसलिए बच्चे को भी बहुत सम्मान से देखना। कौन जानेवह तुमसे ज्यादा जानता हो! क्योंकि तुम्हारी उम्र इस शरीर की भला ज्यादा होलेकिन उसके अनुभव की उम्र तुमसे गहरी हो सकती है। इसलिए बच्चे के प्रति भी एक सम्मान रखना। क्योंकि जरूरी नहीं है कि तुम उससे ज्यादा जानते हो। और अनेक बार छोटे-छोटे बच्चे तुम्हें झंझट में डाल देते हैं। क्योंकि ऐसे प्रश्न खड़े कर देते हैं जिनके तुम्हारे पास उत्तर नहीं हैं। लेकिन तुम उन्हें दबा देते होक्योंकि तुम ज्यादा शक्तिशाली हो।
नानक को ठीक शिक्षक मिलाजो वापस लौटा गया। क्योंकि उस शिक्षक को एक बात तो साफ हो गयी कि यह जो बच्चा कह रहा हैएकदम ठीक कह रहा है। मैं भी अज्ञानी हूं। और जब मैं सब शास्त्र पढ़ कर ज्ञानी नहीं हो सका तो इस बच्चे को भी उन्हीं शास्त्रों को पढ़ाने से क्या होगासिर का बोझ बढ़ता है।
एक हैजिसे जानने से सिर का बोझ मिट जाता है। और सब जानने से सिर का बोझ बढ़ता है।
'असंख्य कहना भी सिर का भार बढ़ाना है। अक्षर से ही नाम है।'
अखरी नामु अखरी सालाह
अक्षर उसका नाम है। ओंकार उसका नाम है। और वही उसकी स्तुति है। तुम कुछ और मत कहो। तुम सिर्फ ओंकार की ध्वनि से भर जाओस्तुति शुरू हो गयी। कुछ कहने में अर्थ नहीं है कि मैं पापी हूंकि मैं पतित हूंकि तुम पतितपावन हो। घुटने टेकने मेंरोने-गिड़गिड़ाने में कुछ भी सार नहीं। इससे कुछ स्तुति नहीं होती।
मनुष्यों ने परमात्मा के संबंध में वैसी ही स्तुतियां बना ली हैंजैसी हमारे बीच अहंकारी मनुष्य पसंद करते हैं। तुम किसी सम्राट के पास जाओघुटने टेक कर गिर जाओहाथ जोड़ कर खड़े हो जाओऔर कहो कि आप पतितपावन हैं। वह बड़ा प्रसन्न होता है। तुमने उसी तरह की स्तुतियां परमात्मा के संबंध में बना ली हैं।
नानक कहते हैंवे स्तुतियां नहीं हैं। क्योंकि परमात्मा कोई अहंकारी तो नहीं है। तुम किसे धोखा दे रहे होतुम किसकी खुशामद कर रहे होयह मक्खन तुम किसे लगा रहे होयह तुम जो परमात्मा का गुणगान कर रहे होक्या तुम उसे फुसला कर कुछ काम करवा लेना चाहते होयह तुम क्यों कह रहे होइसे कहने का क्या प्रयोजन?
नहींस्तुति का अर्थ उसकी प्रशंसा नहीं हो सकती। हम क्या उसकी प्रशंसा करेंगे?
इसलिए नानक बार-बार कहते हैंक्या कुदरत की बात कहें! क्या प्रकृति की बात कहें! क्या उसके विस्मय को शब्द दें! कुछ कहने को नहीं है।
फिर स्तुति का क्या अर्थ होगास्तुति का एक ही अर्थ होगा कि तुम अक्षरओंकार से भर जाओ। इसलिए ओंकार की ध्वनि के अतिरिक्त न कोई पूजा हैन कोई पाठ है।
हमने मंदिर इस ढंग से बनाए थे कि उनके भीतर अगर तुम ओंकार की ध्वनि करोतो उनके गोल गुंबज से ध्वनि बरसे वापस तुम पर। इसलिए हम गुंबज गोल बनाते हैं पत्थर कासंगमरमर का मंदिर बनाते हैंऔर गूंजने की प्रक्रिया को ध्यान रखते हैं। अगर तुम ठीक से ओंकार का गुंजन करो मंदिर मेंतो तुम पाओगे कि ओंकार का गुंजन अनेक गुना हो कर तुम्हारे ऊपर बरसता है।
अभी पश्चिम में एक नयी वैज्ञानिक प्रक्रिया है--बायो-फीडबैक। बड़ी महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। और संभव है कि भविष्य में बहुत काम की सिद्ध होगी। तो उन्होंने छोटे-छोटे यंत्र बनाए हैंजिन यंत्रों के द्वारातुम्हारे मन को शांत करने की व्यवस्था की जाती है। समझने की कोशिश करें।
एक छोटा सा पर्दा सामने होता है। उस पर्दे और तुम्हारे मस्तिष्क को तार से जोड़ दिया जाता है। जब तुम्हारे मस्तिष्क में विचार तेजी से चलते हैंतो पर्दे पर खास तरह के रंग प्रकट होते हैं। समझो कि लाल धब्बे प्रकट होते हैं। जब मन शांत होता हैतो नीले धब्बे प्रकट होते हैं। जब मन बिलकुल शांत हो जाता हैतो पर्दा खाली हो जाता है।
तो तुम बैठे हो और पर्दे पर देख रहे हो। अभी लाल धब्बे हैंमन क्रोध से भरा हैबहुत विचारों से भरा है। फिर तुम थोड़े शिथिल हुएतुमने मन के तनाव को थोड़ा कम कियानीले धब्बे प्रकट हो गए। तुम प्रफुल्लित हुए--यह बायो-फीडबैक है। क्योंकि अब पर्दे ने तुमको साथ देना शुरू कर दिया। और पर्दे और तुम्हारे बीच अब लेन-देन शुरू हो गया। तुम प्रफुल्लित हुए। और तुम्हें लगा कि किस ढंग से भीतर तुम्हारे घटना घट रही हैजिससे पर्दे पर नीले धब्बे प्रकट हुए हैं। तुम अनुभव कर सकते हो कि सामने पर्दे पर नीले धब्बे हैं और तुम्हारे भीतर मन शांत है। अब तुम और शांत हो सकते हो। धब्बे खो गए। फिर विचार आएफिर धब्बे प्रगट हुए।
धीरे-धीरे इन दोनों को गौर से अध्ययन कर केतुम अपने भीतर की कला को पकड़ लोगे कि किस भांति धब्बे खो जाते हैं। क्या तुम्हारे भीतर होता है! कैसे तुम्हारा मन शिथिल होता है कि धब्बे खो जाते हैं! तब तुम चेष्टापूर्वक धब्बे खोने में समर्थ हो जाओगे। तुम बैठ जाओगे आंख बंद कर के। उसी स्थिति को वापस लाने की कोशिश करोगेजिसमें धब्बे खो गए थेपर्दे पर धब्बे खो जाएंगे। तो पर्दे और तुम्हारे बीच एक लेन-देन शुरू हुआ। यह जो बायो-फीडबैक हैइसके छोटे-छोटे यंत्र तैयार हो गए हैं। अनेक तरह के यंत्र हैं। ध्यान के लिए उपयोग में लाए जा रहे हैं पश्चिम में। और कीमती हैं।
लेकिन पूरब ने इसी तरह के बड़े यंत्र विकसित किए थे। तुम ओंकार की ध्वनि करो मंदिर मेंवह बायो-फीडबैक है। वह जो गुंबज हैउससे ओंकार की ध्वनि तुम्हारे ऊपर गिरेगीबरसेगी। तुमने ही पैदा की हैउससे बरसेगी। और जैसे-जैसे तुम्हारी ध्वनि असली ओंकार के करीब पहुंचने लगेगीवैसे-वैसे मंदिर से बरसने वाली ध्वनि की तीव्रता बढ़ती जाएगी। उसकी सघनता बढ़ती जाएगी। जैसे-जैसे तुम भीतर साज-संगीत में भरने लगोगेतुम्हारा सुर भीतर सधने लगेगाजैसे-जैसे तुम्हारा ओंकार वाणी से कमहृदय से आने लगेगावैसे-वैसे तुम पाओगे कि मंदिर से लौट कर आने वाली प्रतिध्वनि की गुणवत्ता बदल गयी। उसकी क्वालिटी बदल गयी। वह अब ज्यादा शांतिदायी है।
जितना हृदय गहरे में उतरेगा तुम्हारा ओंकारउतनी ही मंदिर की ध्वनि आनंददायी होने लगेगी। पहले तो वह शोरगुल मालूम पड़ेगीजब तुम उच्चार सिर्फ ओंठ से करोगे। जब तुम्हारा उच्चार हार्दिक होगा तब उसमें एक संगीत प्रकट हो जाएगा,जिसका तुम अनुभव करोगे। और जब तुम्हारा उच्चार परिपूर्ण हो जाएगा--तुम कर ही नहीं रहे होअब तुमसे उच्चार हो रहा है--तब तुम पाओगे कि मंदिर के कण-कण से आनंद की वर्षा हो रही है।
और मंदिर तो छोटा प्रतीक हैवहां तो अभ्यास करना है। वह तो तैरना सीखने के लिए नदी के किनारे उथले में इंतजाम किया है। फिर जब तुम सीख गए ओंकार कोतो विराट सागर में निकल जाना है। फिर यह सारा जगत मंदिर है। फिर तुम जहां भी ओंकार की ध्वनि करोगेवहीं तुम पाओगे कि चारों तरफ से उसकी वर्षा हो रही है। यह गगन का जो विराट मंडप है,यह इस मंदिर का गुंबज है।
नानक कहते हैं, 'अक्षर से ही स्तुति है। अक्षर से ही ज्ञान और उसकी गुणगाथा के गीत हैं। अक्षर से लिखनाअक्षर से वाणी है। अक्षर द्वारा ही भाग्य का संयोग है।'
यह जरा सूक्ष्म है: 'अक्षर द्वारा ही भाग्य का संयोग है।'
अखरा सिरि संजोगु बखाणि
और जैसे-जैसे तुम्हारे भीतर का अक्षर खुलता हैवैसे-वैसे तुम्हारा भाग्य बदलता है। तुम्हारे भीतर जो कुंजी है जीवन की विधि को बदलने कीवह ओंकार है। जितना तुम ओंकार से दूर निकल जाते हो उतना तुम अपने ही हाथों अपने भाग्य को दुर्गति में डालते हो। जैसे-जैसे तुम्हारा संयोग जुड़ता है भीतर की ध्वनि सेशब्दयोग सेअक्षर सेवैसे-वैसे सुगति शुरू हो जाती है।
ओंकार से दूर निकल जाना नर्क है। ओंकार के करीब आ जाना स्वर्ग है। ओंकार के साथ एक हो जाना मोक्ष है। तो तुम्हारे भाग्य की ये तीन दिशाएं हैं। और कोई उपाय भाग्य को बदलने का नहीं है। तुम कितना ही धन कमाओ! तुम नर्क में हो तो तुम नर्क में ही रहोगे। तुम्हारा नर्क धनी का नर्क होगा। तुम कितना ही बड़ा महल बनाओ! अगर तुम दुखी हो तो तुम महल में दुखी रहोगे। जैसे तुम झोपड़े में दुखी थेवैसे तुम महल में दुखी रहोगे। झोपड़ा महल बन गयातुम्हारा दुख न बदलेगा। तुम्हारा भाग्य वही रहेगा। क्योंकि तुम्हारे जीवन की तरंग नहीं बदली। तुम्हारे जीवन की जो ध्वनित्तरंग हैजो भाग्य को लिखती हैवह नहीं बदली।
और दो ही तरह के लोग हैं संसार में। एकजो स्थितियों को बदलते रहते हैं। कम धन से ज्यादा धनछोटे पद से बड़ा पदछोटे मकान से बड़ा मकानकम सुंदर स्त्री से ज्यादा सुंदर स्त्रीपरिस्थिति को बदलते रहते हैंलेकिन भाग्य की तरंग उनकी वही रहती है। वेव लेंथ वही रहती है उनके भाग्य की। उसमें कोई फर्क नहीं होता।
दूसरा वर्ग हैजिसको हम साधक कहते हैं। वह जीवन की परिस्थिति की चिंता नहीं करता। वह जीवन का जिसे अनुभव हो रहा हैउसकी तरंग को बदलने की कोशिश करता है। जैसे ही वह तरंग बदल जाती हैतो चाहे झोपड़ा हो या महलतुम महल में होते हो। उस तरंग के बदले हुए मनुष्य को अगर नर्क में भी डाल दो तो भी वह स्वर्ग में होगा। उसको नर्क में डालने का कोई उपाय नहीं है। क्योंकि उसके भीतर जो नाद बज रहा हैवह जिस अहोभाव और आनंद को उपलब्ध हुआ हैतुम उसे छीन नहीं सकते। तुम उसे आग में डाल दो...।
एक झेन फकीर औरत हुई। मरने के पहले उसने अपने शिष्यों को कहा कि मैं जीते जी चिता पर चढ़ना चाहती हूं। यह भी कोई ढंगकि दूसरे के कंधों पर कोई चढ़ कर और चिता पर जाए! और फिर मैं कभी किसी के कंधे पर नहीं चढ़ी। और मैं नहीं चाहती कि मेरे संबंध में यह कहा जाए बाद में कि मैंने किसी का सहारा लिया। उस एक का सहारा काफी है! अब और किसका सहारा लेनावह न मानीतो चिता सजायी गयी। उस चिता पर वह बैठ गयी। चिता में आग लगा दी गयी। लोग दूर भागेक्योंकि आग तेज थी। पास खड़ा होना मुश्किल था। और एक आदमी ने भीड़ में से पूछा कि वहां कैसा लग रहा है?क्योंकि लपटें भयंकर थींवह स्त्री जल रही थी। उस स्त्री ने आंखें खोलीं और कहाइस तरह का मूर्खतापूर्ण सवाल तुम ही कर सकते थे।
उस स्त्री के चेहरे पर वही भाव था जो सदा था। तुम उसे फूलों पर बैठाते तो फर्क न पड़ता। और तुमने उसे आग की चिता पर बिठा दिया तो फर्क नहीं पड़ेगा।
भीतर की तरंग सध गयी तो आग उस तरंग को जला नहीं सकती और फूल उस तरंग को बढ़ा नहीं सकते। इस भीतर की तरंग को ही नानक कहते हैंनियति हैभाग्य है। भाग्य तुम्हारे सिर में नहीं लिखा हुआ है। भाग्य तुम्हारे जीवन की तरंग में लिखा हुआ है। और उस तरंग की खोज ओंकार से सधती है।
'अक्षर से लिखनाअक्षर से वाणी बोलना है। अक्षर द्वारा ही भाग्य का संयोग लिखा जाता है। लेकिन जो लिखता हैवह भाग्य के परे है।'
परमात्मा का कोई भाग्य नहींकोई नियति नहीं। परमात्मा का कोई प्रयोजन नहीं। परमात्मा का कोई उद्देश्य नहीं। वह भाग्य के परे है। वह कहीं जा नहीं रहा है। वह किसी यात्रा पर नहीं है। वह किसी मंजिल की तलाश में नहीं है।
इसलिए तो हिंदू इसे लीला कहते हैं। लीला का अर्थ हैपरमात्मा का कोई प्रयोजन नहीं है। लीला का अर्थ हैपरमात्मा खेल रहा है। जैसे छोटे बच्चे खेलते हैंकोई प्रयोजन नहीं। बसखेलना ही प्रयोजन है। आनंदित हैंप्रफुल्लित हैं। जैसे फूल खिलते हैंकिस कारणजैसे चांदत्तारे चलते हैंकिस कारणजैसे प्रेम होता हैकिस कारणनदी-झरने बहते हैंकिस कारण?
परमात्मा हैकहीं जा नहीं रहा है। और जिस दिन तुम्हारी तरंग सध जाएगी पूरीतुम भी पाओगेतुम्हारे जीवन से भी प्रयोजन चला गया। इसलिए तो हम राम और कृष्ण के जीवन को चरित्र नहीं कहतेलीला कहते हैं। वह चरित्र नहीं हैलीला है,खेल हैएक क्रीड़ा हैएक उत्सव है।
'जो लिखता हैवह भाग्य के परे है। वह जैसा फरमाता है तैसा हम पाते हैं। जो कुछ भी उसकी रचना हैसब उसका नाम है।'
इसलिए उसके नाम को क्या खोजनाजो कुछ भी उसकी रचना हैसब उसी का नाम है। वृक्ष मेंपौधे मेंपत्थर में उसी के हस्ताक्षर हैं।
जीसस ने कहा हैउठाओ पत्थर और तुम मुझे दबा हुआ पाओगे। तोड़ो वृक्ष की शाखातुम मुझे छिपा हुआ पाओगे।
सब जगह उसका नाम है। हर ध्वनि में वही गूंज रहा है। सब ध्वनियां ओंकार के ही रूप हैं। उसकी ही सघनताविरलता के कारण सारी ध्वनियां पैदा होती हैं।
'एक ही छिपा है अनेक में। सब उसका नाम है। नाम बिना कोई स्थान नहीं। कुदरत का किस प्रकार बखान करूं?'
नानक विस्मय से भर-भर जाते हैं। बार-बार अहोभाव और आश्चर्य से भर जाते हैं। कि कैसे कुदरत का बखान करूंइस स्वभाव का कैसे वर्णन करूं?
'तुम पर एक बार नहीं बार-बार निछावर हुआ जाए तो भी कम है। जो तुझे भावे वही भलातू सदा सलामत और निरंकार है।'
असंख नाव असंख थाव। अगंम अगंम असंख लोअ।।
असंख कहहि सिरि भारु होई।
अखरी नामु अखरी सालाह। अखरी गिआनु गीत गुण गाह।।
अखरी लिखणु बोलणु वाणि। अखरा सिरि संजोगु बखाणि
जिनि एहि लिखे तिसु सिर नाहि। जिव फुरमाए तिव तिव पाहि।।
जेता कीता तेता नाउ। विणु नावै नाही को थाउ।।
कुदरति कवण कहा वीचारु। वारिआ न जावा एक बार।।
जो तुधु भावै साई भलीकार। तू सदा सलामति निरंकार।।
छोड़ दो उस पर। एक ही पकड़ छोड़ दो--अपने को पकड़ना। और सब हल हो जाता है। उलझन एक है कि तुम अपनी मान कर चल रहे हो। उलझन एक है कि तुमने खुद को ही अपना गुरु बना लिया है। और सुलझाव भी एक है कि तुम उसे गुरु बना दो और तुम बीच से हट जाओ। और जो होतुम निर्णय मत लो कि भला या बुरा। उसकी मर्जी के बिना तो कुछ होगा नहीं। इसलिए जो भी होगाठीक होगा। जो उसे भाए वही शुभ है।

आज इतना ही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें