सोमवार, 7 अगस्त 2017

अजहूं चेत गंवार - प्रवचन-02

दिनांक 22 जूलाई 1977;
श्री रजनीश आश्रम, पूना।

प्रश्‍नसार:

1—अजहूं चेत गंवार--पलटूदास जी का यह संबोधन तो सभी के लिए हैपर हम सबका एक मात्र गंवारपन क्या हैआप कृपा करके हमें कहें।

2—संत पलटूदास कहते हैं कि भागवत-धन की लूट हो रही है और जो चाहे सो लेय। यदि ऐसी बात है तो क्यों इस बात का धनी करोड़ों में एकाध हो पाता है?

3—संन्यास का फल मधुर हैफिर भी सभी उसे क्यों नहीं चखतेकृपा करके कहिए।


पहला प्रश्नः

"अजहूं चेत गंवार'--पलटूदास जी का यह संबोधन तो सभी के लिए हैपर हम सबका एकमात्र गंवारपन क्या हैआप कृपा करके हमें कहें।

क ही अज्ञान है कि हमें पता नहीं कि हम कौन हैं। फिर सारे अज्ञान उसी एक अज्ञान से पैदा होते हैं। एक ही बीज हैफिर तो वृक्ष बड़ा हो जाता हैफिर तो बहुत शाखाएं-प्रशाखाएं होती हैंबहुत फूल-पत्ते लगतेफल लगते। और फिर एक बीज में बहुत बीज भी लगते हैं। वनस्पतिशास्त्री कहते हैं: एक छोटा-सा बीज सारी पृथ्वी को हरियाली से भर देने में समर्थ है। और एक छोटे-से अज्ञान के बीज ने मनुष्य को परिपूर्ण अंधकार से भर दिया है।
बीज है छोटाः यह बोध नहीं है कि मैं कौन हूं। और जिसे यही बोध नहीं है कि मैं कौन हूंफिर वह जो भी करेगा गलत ही करेगा। जहां भीतर का दीया ही न जला होफिर तुम्हारे कृत्य के ठीक होने की कोई संभावना नहीं। और हम सब चेष्टा करते हैं कि कृत्य ठीक हो जाए। यह ऐसे ही है जैसे कोई अंधेरे में दीया तो न जलाए और ठीक-ठीक चलने का अभ्यास करे,ताकि अंधेरे में मैं बिना गिरे चल सकूंबिना टकराए चल सकूंदीवालों से सिर न फूटेजब चाहिए तब दरवाजा मिल जाए।
काशजिंदगी थिर होती तो यह संभव हो जाता! काशऐसा होता कि तुम एक ही मकान में सदा रहतेएक ही कक्ष में सदा रहतेतो धीरे-धीरे अभ्यास हो जाता। धीरे-धीरे तुम जानने लगते बिना दीए के जलाएद्वार कहां हैदीवाल कहां है। जानने लगते टेबिल कहां रखी हैकुर्सी कहां रखी है। जानने लगते किस दिशा में जाएंकिस दिशा में न जाएं। तो दीए की भी जरूरत न थी। लेकिन जिंदगी रोज बदल जाती हैयह अड़चन है। यह जिंदगी का मकान परिवर्तनशील है। यहां एक क्षण को भी कुछ थिर नहीं है। यहां सब धारा है। यहां सब बह रहा है। यहां सब बदल रहा है। इसलिए कल तुमने जो तय किया था वह आज काम नहीं आता। आज जो तुम अनुभव करोगेवह कल काम में नहीं आएगा। दीया तो जलाना ही होगा।
यह जिंदगी से सरित-प्रवाह मेंकेवल अभ्यास कर लेने से कृत्यों काकोई परिणाम होनेवाला नहीं हैबल्कि खतरा होता है। ऐसा सोचो कि कमरा रोज बदल जाता होरात तुम सोए और कमरा घूम जाता होजहां दरवाजा थादीवाल आ जाती हो और जहां दीवाल होदरवाजा आ जाता हो। कल तुमने अभ्यास कर लिया थानिश्चिंत हो कर सोए थे कि अब तो सब पता हो गयाअब दूसरा सिर न टकराएगाअब चोट न खाऊंगाअब तो जब निकलना होगा बाहर तो निकल जाऊंगाअब तो मैं जानता हूं। कल तुम निश्चिंत हो कर सो गए थेलेकिन रात सारा मकान बदल गया। तुम्हारा ज्ञान सहयोगी न होगाऔर बाधा बनेगा। क्योंकि तुम निश्चिंत हो कि अब मैं जानता हूं। अब तुम एकदम दीवाल से टकरा जाओगे। वहां कल दरवाजा था। आज वहां दरवाजा नहीं है।
इसलिए जिसको हम तथाकथित अनुभवी आदमी कहते हैंवह और भी गङ्ढों में गिरता है। बच्चे तो थोड़ा संभल कर भी चलेंअनुभवी संभल कर नहीं चलता। क्योंकि अनुभवी को खयाल है कि मैं जानता ही हूं।
जानना तो सिर्फ एक है जगत् में कि मैं कौन हूं। उससे ही भीतर का दीया जलता है और तुम्हारा सारा जीवनतुम्हारे सारे कृत्य रोशन हो जाते हैं। और दीया फिर ऐसा है कि मकान बदलता रहेबदलता रहेजब दीया जल रहा है तो द्वार जहां होगा दिखाई पड़ जाएगा। यही नीति और धर्म का भेद है।
नीति सिखाती है क्या करो। नीति अभ्यास करवाती है--शुभ काशिव काबुरा छोड़ोबुरे की आदत न डालोभले की आदत डालो। नीति आचरण को बदलवाती है और अंतस अंधेरे से ही भरा रहता है। तो आचरण तो अच्छा भी हो जाता हैतो भी क्या परिणाम होता है! बुरे आदमी उन्हीं गङ्ढों में तड़प रहे हैं जिनमें भले आदमी तड़प रहे हैं। कोई फर्क नहीं है।
जब मैं यह कहता हूंतुम थोड़े चौंकोगे। तुम कहोगे बुरे आदमी कारागृह में बंद हैं और भले आदमी अपने महलों में बैठे हैं--फर्क क्यों नहीं हैऊपर से जरूर फर्क है। उनके गङ्ढे ऊपर से अलग दिखाई पड़ते हैं। लेकिन अगर गहरे में देखोगे तो अहंकार का एक ही गङ्ढा है। उसमें कारागृह में बंद आदमी भी तड़प रहा हैउसमें मंदिर में बैठा हुआ पूजा करनेवाला आदमी भी तड़प रहा है। गङ्ढा एक है। अहंकार का गङ्ढा है। गङ्ढा एक हैक्योंकि अंधेरा एक है। न तो बुरा आदमी जागा है--जाग जाता तो बुरा क्यों होता! और यह वचन भी मुझे तुमसे कहने दो कि न भला आदमी जागा है--अगर जाग जाता तो भला क्यों होता! तुम थोड़े चौंकोगे। क्योंकि जागा हुआ आदमी न बुरा होता न भला होता। जागा हुआ आदमी तो बस जागा होता है। जागरण भलाई के उतने ही ऊपर है जितने बुराई के। जागा हुआ आदमी न तो दुर्जन होता न सज्जन होता। जागा हुआ आदमी बुद्ध होताप्रबुद्ध होता।
बुद्ध से किसी ने पूछा हैः आप कौन हैंदेखकर उनके अप्रतिम सौंदर्य कोलगता है जैसे कोई देवपुरुष उतर आया है इंद्रासन से पृथ्वी पर--तो पूछा है पूछने वाले नेः आप कौन हैंक्या आप देवता हैंइस वनस्थली मेंइस एकांत निर्जन मेंइस वट वृक्ष के नीचे बैठेक्या आप स्वर्ग से उतरे कोई देवता हैंआपके सौंदर्य को देखकर ऐसा लगता है इस पृथ्वी के नहीं हैं?पार्थिव नहीं है यह सौंदर्य। आप देवता हैं।
बुद्ध ने आंख खोली और कहाः नहींमैं देवता नहीं हूं।
उस आदमी ने पूछाः तो फिर आप किन्नर हैंदेवताओं से थोड़ी नीची कोटि--जो दरबार में देवताओं के संगीतज्ञ हैंआप वे हैं?
बुद्ध ने कहाः नहींवह भी नहीं।
तो पूछा उस आदमी नेः आप चक्रवर्ती  सम्राट हैंइस पृथ्वी के सबसे बड़े राजा हैं?
बुद्ध ने कहाः नहींवह भी नहीं।
तो आप कौन हैंमनुष्य तो होंगे कम-से-कम--उस आदमी ने पूछा। और बुद्ध ने कहा कि नहींमनुष्य भी नहीं हूं। तब तो वह आदमी जरूर अवाक् रह गया होगा कि यह आदमी होश में है या बेहोशपागल है! देवता नहींचलो न सहीचक्रवर्ती सम्राट न सहीन सहीमगर कम-से-कम मनुष्य! इसको भी इनकार भी करते हो!
तो उस आदमी ने पूछाः फिर आप कौन हैं?
बुद्ध ने कहा : मैं बुद्ध हूं। मैं जागा हुआ हूं। और जागा हुआ सिर्फ जागा हुआ होता हैउसकी और कोई सीमा नहीं होतीउसकी और कोई परिभाषा नहीं होती।
भीतर का दीया जल जाता है तो तुम रोशन हो जाते हो। तुम जागे हुए हो जाते हो। जागे हुए से बुराई तो होती नहीं--हो ही नहीं सकती। और जागे हुए को ऐसा बोध कैसे हो कि मुझसे भलाई होती हैजिससे बुराई होनी बंद हो गईउसे यह बोध भी मिट जाता है कि मुझसे भलाई होती है।
जब तक तुम्हारे भीतर चोर है तब तक तुम्हारे भीतर दानी भी हो सकता है। जिस दिन चोर गया उस दिन दानी भी चला गया। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि दान नहीं होगा। उसी दिन दान होगा--लेकिन दानी नहीं होगा। तुमसे दिया तो जाएगा,लेकिन अब देनेवाले का अहंकार निर्मित नहीं होगा। तुम यह दावा न करोगे कि मैं दानी हूं। तुमसे हिंसा तो नहीं होगी--अहिंसा भी नहीं रह जाएगी। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि तुम्हारे जीवन में अहिंसा नहीं होगी--अहिंसा ही होगी। मगर मैं अहिंसक हूंऐसी थोथी धारणा नहीं बनेगी। जिस दिन बीमारी चली जाती है उसी दिन स्वास्थ्य का भी विस्मरण हो जाता है।
तुमने देखा या नहींसोचा या नहीं?--सिर में दर्द होता है तो सिर की याद आती है। जब सिर में दर्द नहीं रह जाता तो सिर की कौन याद करता हैतुम जगत् में ऐसा शोरगुल थोड़े ही मचाते फिरते हो कि आज मेरे सिर में दर्द नहीं हैकि आज मेरा सिर बिना दर्द के है। तो लोग हंसेंगे। लोग कहेंगेः तो जरूर दर्द हैअन्यथा कौन बात करता है सिर की! जब दर्द चला गया तो सिर भी चला गया। दर्द में ही बोध होता है। दर्द में ही चोट लगती हैदर्द में ही कांटा गड़ता है। जब बीमारी नहीं रह जाती तो स्वास्थ्य भी नहीं रह जाता।
तुम देखोस्वास्थ्य की चर्चा बीमार लोग ही करते हैं! जो आदमी जितने स्वास्थ्य की चर्चा करेसमझना उतना ही बीमार है। बीमार आदमी प्राकृतिक चिकित्सा की किताब पढ़ते हैं। और स्वास्थ्य के संबंध में बड़े जानकार हो जाते हैं। बीमार आदमी स्वास्थ्य की खोज में ही लगे रहते हैं कि स्वास्थ्य क्या हैकैसे बनाना कैसे नहीं बनानास्वास्थ्य का अर्थ क्या हैस्वास्थ्य नहीं हैइसलिए स्वास्थ्य क्या हैइसकी खोज है। बीमारी न हो तो बीमारी की छायावह जो स्वास्थ्य का विचार थावह भी खो जाएगा।
परम स्वस्थ आदमी का लक्षण होता है कि उसे अपने शरीर का पता ही नहीं होता। विदेह अवस्था है परम स्वास्थ्य। उसे पता ही नहीं होता कि शरीर है। तुम्हें पता है पैर काजब तक पैर सो नहीं गया तब तक पता ही नहीं होता। जब पैर सो जाएगा और झुनझुनी चढ़ेगीतब पता चलेगा। पैर में कांटा लगेगा तो पैर का पता चलेगा। सिर में दर्द होगा तो सिर का पता चलेगा।
संस्कृत में दुःख और ज्ञान के लिए एक ही शब्द है--"वेदना'। वेद का अर्थ ज्ञान होता है। विद का अर्थ जाननेवाला होता है। बड़ा अनूठा शब्द है वेदना। दुनिया की किसी भाषा में ऐसा शब्द नहीं है। संस्कृत के पास कुछ शब्द हैं जो दुनिया की किसी भाषा में नहीं हैं--हो ही नहीं सकते। क्योंकि जिन्होंने वे शब्द निर्मित किएउन्होंने बड़ी अनुभूति से उन्हें रचा है। वेदना का अर्थ होता है जानना और वेदना का अर्थ होता है दुःख। जब दुःख होतातभी ज्ञान बनता है। दुःख का ही ज्ञान होता है। इसलिए वेदना के दो अर्थ हैंबड़े भिन्न अर्थ हैं। दोनों में कोई संबंध नहीं दिखाई पड़ता । कहां ज्ञान और कहां दुःख! लेकिन दुःख के अतिरिक्त कोई ज्ञान ही नहीं है। जब दुःख चला गया तो ज्ञान भी चला गया। तब एक परम शांतिएक निर्मल शांति--जहां न दुर्जन है न सज्जनन पापी है न पुण्यात्मान नास्तिक है न आस्तिक। हिंसा गईअहिंसा गई। नीति गईअनीति गई। झूठ गयासच गया। वे द्वंद्व गएनिर्द्वंद्व हुए। इस निर्द्वंद्व दशा का नाम है धर्म।
नीति द्वंद्व में चुनाव करवाती है। कहती हैः हिंसा छोड़ोअहिंसा करो। झूठ छोड़ोसच करोचोरी न करोदान करो;घृणा न करोप्रेम करो। नीति कृत्य सिखाती है--ठीक कृत्य सिखाती है। धर्मधर्म कृत्य की बात ही नहीं है। धर्म को आचरण से कुछ लेना-देना नहीं है। धर्म अपूर्व क्रांति है। धर्म कहता हैसिर्फ भीतर का दीया जलेफिर सब हो जाएगाअपने से हो जाएगा। अपने से ही हो जाता है। फिर तुम्हें कुछ करना ही नहीं पड़ता।
इसलिए परम ज्ञानियों ने तुम्हें जीवन और आचरण के नियम नहीं दिए। उन्होंने तो सिर्फकैसे भीतर का दीया जल जाएइसकी प्रक्रिया दी। प्रक्रिया का नाम ही ध्यान है।
तुम पूछते हो कि क्या है हमारा मौलिक गंवारपनक्यों कहते हैं पलटू "अजहूं चेत गंवार'?--अब जाग!
"चेतशब्द को समझो। चेत का अर्थ जागना भी होता हैचेत का अर्थ चेतना भी होता है। चेत का अर्थ होता है सावधान। खूब सो लिएआंख खोलोजागो! काफी सो लिएअब तक सोए ही रहे। कभी बुराई में सोएकभी भलाई में सोए।
ऐसा समझो कि रात तुम सपने देखते हो। कभी सपना देखते हो कि साधु हो गए। हाथ में कमंडलु लिए भिक्षा मांगने निकले हो। और कभी सपना देखते हो कि हत्यारे हो गएचोर हो गए और डाका डालने निकले। नैतिक व्यक्ति कहेगाः अच्छा सपना देखोसाधु बनोअसाधु न बनो। धार्मिक आदमी कहेगाः सपने सब सपने हैं। चाहे तुम चोर बनो सपने में और चाहे साधु बनोक्या फर्क हैसुबह जाग कर पता चलेगा दोनों झूठे थे। इसलिए धार्मिक व्यक्ति कहता हैः अब जागो! सपने कब तक बदलते रहोगेऐसे ही हम सपने बदलते रहे हैं। एक सपने से थक जाते हैं तो विपरीत सपना देखने लगते हैं। रोज हो रहा है ऐसा। जब तक मन की इस अवस्था को ठीक तुम खयाल में न लोगेजागोगे नहीं. . .।
एक आदमी बहुत भोजन करता है तो ऊब जाता हैफिर भोजन से कष्ट होने लगता हैसुख तो मिलता नहीं। बहुत करने से कष्ट होने लगता है। जब कष्ट होने लगता है तो उपवास की सोचने लगता है। एक अति से दूसरी अति पर चला। जब कष्ट बहुत होने लगा तो आदमी सोचता है उपवास कर लूं। और मेरे अनुभव में ऐसा आया कि भोजन कम करना ज्यादा कठिन हैभोजन न करना ज्यादा आसान है। मैंने अनेक लोगों को देखा। उनसे अगर कहो कि थोड़ा सम्यक् भोजन करोइतना मत करोआधा कर दो--वे कहते हैंयह कठिन है। आप कहो तो बिल्कुल बंद कर दें।
अति पर जाना मन को आसान हैमध्य में आना मन को कठिन है। निश्चिंत ही जब खूब दुःख भोग लिया ज्यादा भोजन करकेपेट में दर्द है और सिर भारी है और दिन में आलस्य छाया रहता है और प्रतिभा में निखार नहीं रह गयासब धुंधला-धुंधला हो गयाअंधेरा-अंधेरा और शरीर बेढब हुआ जाता हैशरीर सौंदर्य खोए देता है और जिंदगी एक बोझरूप मालूम होने लगी--तो तुम जल्दी से उपवास का सोचने लगते हो। चले उरली कांचन--उपवास कर लें। और तुम्हें उपवास करवानेवालेमिल जाते हैं। मगर तुम्हारे जीवन की दिशा को कोई नहीं समझता कि अड़चन कहां है।
तुम उपवास कर लोगे--कितने दिनकोई जीवनभर उपवास कर सकता हैदस-पांच दिन उपवास करके घर आओगेफिर अति पर पहुंच जाओगे। क्योंकि दस-पांच दिन जब उपवास किया तो भोजन ही भोजन का सोचोगे। और करोगे क्याउपवासी आदमी भोजन ही भोजन की सोचता हैऔर कुछ सोचता ही नहीं। उसके चित्त में एक ही धारा बहती है--भोजनभोजन। वह बड़ी योजनाएं बनाता है।
देखते हैं न जैनों के पर्यूषण के बाद। "सोहनइधर बैठी हैउससे पूछना। वह अठई करती रही है। आठ दिन क्या सोचती रहीवह नौवें दिन की बात सोचेगी कि नौवां दिन आता हैअभी आया ही जाता है। पर्यूषण जैनों के खत्म होतेदेखते हैं एकदम सब्जी-बाजार में दाम बढ़ जाते हैं सब्जियों के। आठ-दस दिन किसी तरह रोक लिया है--बलपूर्वक हिंसात्मक ढंग से। क्योंकि हिंसा है उपवास। ज्यादा खाना तो हिंसा है हीउपवास  भी हिंसा  है। ज्यादा खाने में  भी तुम शरीर को सताते हो इसलिए हिंसा है और कम खाकर भी शरीर को सताते होइसलिए हिंसा है। सताते तुम दोनों हालत में हो। तुम्हारी दुष्टता जाती नहीं। कभी धर्म के नाम पर सताते होकभी अधर्म के नाम पर सताते होमगर सताते तुम निश्चित हो। आठ-दस दिन सता लिया--आशा में कि स्वर्ग मिलेगा। लोभ में किसी तरह बांध कर आठ-दस दिन गुजार लिए।
इसलिए जब जैन उपवास करते हैं तो मंदिर में रहते हैं ज्यादा समयक्योंकि वहां आसानी पड़ती हैवहां और भी उन्हीं जैसे दुष्ट अपने को सताए हुए बैठे हैं। उनको देखकर राहत मिलती है कि हम कोई अकेले नहीं हैं। नाव में और बुद्धू भी सवार हैं। अकेले होने में आदमी को शंका होने लगती हैसंदेह होने लगता है कि पता नहीं मैं यह क्या कर रहा हूं। उपवासी आदमी को रैस्तरां में जाकर बिठा दोतो उसे बड़ी अड़चन होती हैः सब लोग भोजन कर रहे हैंगुलछर्रे उड़ा रहे हैंचर्चा कर रहे हैं;भोजन की सुगंधियां उठ रही हैंनासापुटों को उतेजित कर रही हैंभूख को जगा रही हैं। उपवासी आदमी रैस्तरां में जा कर नहीं बैठतामंदिर जाता है। वहां भोजन से दुनिया बिल्कुल दूर है। वहां न भोजन की कोई गंध उठती हैन कोई भोजन करता हैन कोई भोजन लाता है। और जितने बैठे हैं वे भी ऐसे उदासमुर्दावे भी ऐसे ही अपने को सताए हुए। वहां आसानी है। फिरवहां धर्म-चर्चा चल रही है।
धर्म-चर्चा का कुल अर्थ इतना होता है कि यहांतुम जो कर रहे होइसका बड़ा फल तुम्हें स्वर्ग में मिलेगा। मोक्ष मिलेगा। परम धाम मिलेगा। वहां परम ऐश्वर्य सुख ही सुखकल्पवृक्ष! तो बैठा उपवासी आदमी सोचता है कि थोड़े दिन की बात और हैफिर तो कल्पवृक्ष के नीचे बैठेंगे और जो भी चाहिए वह प्राप्त कर लेंगेजैसा चाहिएजब चाहिए उसी क्षण मिलेगा। ऐसे किसी दिन दस-पांच दिन धर्म-चर्चा सुनकर लोभ का विस्तार करके गुजार दिएफिर इसके बाद तुम एकदम भोजन पर टूटते हो। वह जो दस दिन का उपवास हैउसका बदला लोगे न। उसका बदला कहां जाएगा! वह तो लेना ही पड़ेगा। अब मन दस दिन भूखा रह-रह कर ऊब गयाअब मन कहता हैठीक से खा लोअब तो ठीक से खा लोअब दो-चार दिन तो बिल्कुल स्वतंत्रता दे दो!
तो जितना उपवास में वजन गिरता हैउसके पांच-सात दिन के भीतर उतना वजन वापिस बढ़ जाता हैथोड़ा ज्यादा ही बढ़ जाएगाक्योंकि उपवास भूख को भी जगा देता है और शरीर को राजी कर देता है ज्यादा पचाने के लिए। तो शरीर झपट्टा मार देता हैजल्दी पचाने लगता हैजल्दी खाने लगता है। पाचक-रस जल्दी छूटते हैंज्यादा छूटते हैं।
तो तुम देखोगेउपवास में वजन गिर जाएगादो-चार दिन में वजन फिर उतना ही हो जाएगाथोड़ा ज्यादा भले हो जाए,कम तो नहीं होने वाला। फिर तुम सोचने लगोगे कुछ महीनों के बाद उपवास कर लें। ऐसा मनुष्य का द्वंद्व है।
स्त्रियों के पीछे भागते-भागते परेशान हो गएएक दिन तय करते हो कि अब स्त्रियों को छोड़ कर जंगल में भाग जाएं--"यह स्त्री नरक का द्वार है!या पुरुषों के पीछे ज्यादा सिर फोड़ा-फाड़ी हो गई हैसब देख लिया संसारकुछ रस नहीं पाया--अब सोचते हैं कि अबछोड़-छाड़ देंइस सबसे हट जाएं। मगर एक अति से दूसरी अति. . .।
तो नीति तुम्हें एक अति से दूसरी अति पर ले जाती है। क्रांति नहीं हो पाती। अति से मुक्ति में क्रांति है। मध्य में खड़े हो जाने में क्रांति है। संतुलन में क्रांति है। सम्यकत्व क्रांति है।
"सम्यकत्वशब्द को समझो। उसका मतलब है समतुलठीक बीच में आ गएजैसे तराजू के दोनों पलड़े बराबर हो जाते हैं और कांटा बीच में आ जाता है। न इधर झुके न उधर झुके। न संसार में झुके और न मोक्ष में झुकेमध्य में खड़े हो गए।
वही तो पलटू ने कल कहा कि इड़ा-पिंगला मेरे दो पलड़े हो गएदोनों को सतनाम की डांडी से संभाल लिया है।
जैसे-जैसे तुम्हारे भीतर बोध बढ़ेवैसे-वैसे तुम्हारे भीतर संतुलन आता है। तुम्हारे भीतर द्वंद्व कम हो जाता है। यह निर्द्वंद्व दशा का नाम ही अद्वैत है।
एक ही भूल है कि तुम्हारा दीया जला हुआ नहीं है।
आचरण को सुधारने में बहुत चिंता मत लगाओ। और ध्यान रखनामैं यह नहीं कह रहा हूं कि आचरण को बिगाड़ने में चिंता लगाओ। जब मैं सुधारने तक को दो कौड़ी का मानता हूं तो बिगाड़ने को कैसे मूल्य दे सकूंगा! मैं कहता हूं आचरण से दृष्टि को बदलोगेयर बदलोअंतर्मुखी बनो।
भीतर अंधेरा है। इसको कैसे रोशन करेंयहां कैसे प्रकाश प्रकटेकैसे उजाला हो?
ध्यान से उजाला होता है। ध्यान है ज्योति जलाने की प्रक्रिया। और मजा ऐसा है कि सब साधन मौजूद हैं। तुम्हारे घर में दीया है तेल-भराबाती-लगामाचिस भी रखी है। ज़रा माचिस को रगड़ना है। ज़रा माचिस को रगड़ना है कि ज्योति पैदा हो जाएगी। फिर माचिस से ज्योति को बाती से छुआ देना हैछुआ देना है कि दीया जल उठेगा।
तुम सब लेकर आए हो। तुम्हारे अंतरतम में सब मौजूद है। जो होना चाहिएवह सब मौजूद है। जो-जो जरूरी हैसब मौजूद है। थोड़ा संयोजन करना है। थोड़ा-सा संयोजन। तुम्हारे भीतर साक्षी-भाव की संभावना छिपी पड़ी है। ज़रा चेष्टाज़राअपने को झकझोरना। उसी झकझोरने को पलटू कहते हैं: अजहूं चेत गंवार! अब तो जाग! अब तो जाग खूब सो लियाकितना सो लिया! सोते-सोते जन्म-जन्म बीतेसदियां बीतींअनंत काल बीत गया। अब आंख खोल। बहुत सपने देखेअब सत्य को देख। स्वयं को देख।

दूसरा प्रश्नः

संत पलटूदास कहते हैं कि भावगत-धन की लूट हो रही है और "जो चाहे सो लेय'। यदि ऐसी बात है तो क्यों इस बात का धनी करोड़ों में एकाध हो पाता है?

न की लूट तो हो रही हैलेकिन तुम्हें धन दिखेतब न! नदी बही जा रही हैलेकिन तुम्हें प्यास लगेतब नतो तुम पीयो! प्यासे को नदी दिखाई पड़ती है। और प्यासे कोनदी हजारों मील दूर भी बह रही होतो भी वह यात्रा करके नदी तक पहुंच जाता है। और गैर-प्यासे के सामनेघर के सामने से बहती हो गंगा तो भी दिखाई नहीं पड़ती।
खयाल रखनातुम्हें वही दिखाई पड़ता है जिसकी तुम खोज कर रहे हो। जिसे तुम देखने निकले हो वही दिखाई पड़ता है।
कहते हैंचमार जब रास्ते पर चलते लोगों को देखता है तो उसको सिर्फ लोगों के जूते दिखाई पड़ते हैं। सिर्फ जूते दिखाई पड़ते हैं। वह जूते ही खोजने चला है। जूतों से हिसाब लगाता रहता है। जूता देख कर पहचान लेता है चमारकरीब-करीब तुम्हारे जूते से तुम्हारी पूरी आत्मकथा पहचान लेता है। जूते की खस्ता हालत बता देती है कि शायद हार गए चुनाव में इस बार। जूते पर चमकदर्पण जैसी चमक दिखा देती है कि मालूम होता है जीत गए। जूते की चमक बता देती है कि जेब गर्म है कि ठंडी। जूते की हालत बता देती है कि बुलाएतुम्हारे साथ मेहनत करें कि गुजर जाने दे। जूते की हालत बता देती है कि भैयागुजर ही जाओ तो अच्छा हैकहीं और ही चले जाओ तो अच्छा हैयहां न लौट आनानहीं तो उधारी करोगे।
चमार जूते को देखता है। चमार जूता देखने को ही बैठा है। उसकी नजर वहां लगी है। दर्जी तुम्हारे कपड़े देखता है। दर्जी तुम्हें नहीं देखता। उसे तुम्हारे कपड़े ही दिखाई पड़ते हैं।
तुम जो खोजने निकले होवही तुम्हें दिखाई पड़ता है। इस सत्य को खूब गहराई में पकड़ो। वही रास्तावही सड़कवही बाजारतुम अलग-अलग बार निकले हो और तुम्हें अलग-अलग दुकानें वहां दिखाई पड़ी हैं। तुमने कभी सोचाजीवन के छोटे-छोटे तथ्यों पर विचार करोऔर वहां से बड़े तथ्यों की पकड़ आएगी। जब तुम भूखे होते हो तो भोजनालय और रैस्तरां और होटलयही दिखाई पड़ते हैं। उपवास करके एक दिन जाओ बाजार में और तुम पाओगे अरेइतने रैस्तरां हैं यहां! इतनी होटलें! इतनी दुकानों पर भोजन बिक रहा है! यह तुम्हें कभी खयाल में न आया था। तुम भरे पेट निकले थे। खयाल में आने का कोई कारण न था। फिर एक दिन भरे पेट जाओफिर दिखाई न पड़ेंगे।
जिसकी कामवासना पीड़ित हैउसे रास्ते पर पुरुष नहीं दिखाई पड़ेंगेस्त्रियां दिखाई पड़ेंगी। उसे पुरुष छूट ही जाएंगे। पुरुषों को वह मद्देनजर कर जाएगा। वे गुजरेंगे जरूरलेकिन उनकी कोई छाप न बनेगी। लेकिन जिसकी कामवासना तृप्त है,उसे स्त्री-पुरुषों से कोई भेद नहीं पड़ेगा। और जो कामवासना के पार जा चुका हैउसे तो यह भी भेद करना मुश्किल हो जाएगा कि कौन स्त्री हैकौन पुरुष है। स्त्री-पुरुष का भेद तुम तभी तक करते हो जब तक तुम्हारे भीतर तलाश हैतुम्हारे भीतर वासना प्रदीप्त है। नहीं तो कौन चिंता करता है!
तुमने खयाल कियातुम वही देखते हो जो तुम खोज रहे हो। तो पलटू तो कहते हैं कि भागवत-धन की लूट हो रही है,यह सामने ढेरी लगी हैलूट सको तो लूट लो। खड़े-खड़े क्या देख रहे होपलटू कहते हैं। लेकिन जो खड़े-खड़े देख रहा है उसको वहां धन दिखाई नहीं पड़ रहा। उसे वहां कुछ भी दिखाई नहीं पड़ रहा है। या यह भी हो सकता है कि जो लूट रहे हैं वे उसे पागल मालूम होते हों। क्योंकि जब उसे धन नहीं दिखाई पड़ता और ये टूटे पड़ रहे हैं तो पागल ही तो मालूम होंगे। ये किस चीज पर टूटे पड़ रहे हैंयहां कुछ भी तो नहीं। उसे लगेगा ये सब मन की कल्पना के जाल में पड़ गए हैं।
ऐसा ही तो होता है। तुम यहां बैठे होजो लोग यहां नहीं हैंवे तुम्हें पागल समझते हैं। वे पागल समझेंगे ही। वे कहेंगेःकिन कल्पनाओं में पड़े हो! अरे यथार्थ जगत् को देखो। किस सम्मोहन में उलझ गए होकिसकी बातों में उलझ गए होये सब बातें हैं। इनमें मत उलझ जानानहीं तो घर-गृहस्थी खराब हो जाएगी। बाल-बच्चों को देखो। पत्नी को देखोपरिवार को देखो। अपने कर्तव्य का ध्यान रखो। यथार्थ को देखो। ये किन बातों में पड़े होइतना समय दुकान पर लगाओबाजार में लगाओ। कुछ कमाओ। कमाई हाथ में आएगी तो कुछ काम आएगी। यह धर्म-चर्चायह तत्त्व-चर्चायह किस काम में आएगी?इसकी रोटी बनाओगे कि कपड़े बनाओगे कि इससे छप्पर बनाओगेइससे बच्चों का पेट नहीं भरेगा और न पत्नी के लिए साड़ीखरीद सकोगे। किस झंझट में पड़ गए हो?
लोग तुम्हें समझाते हैं। लोग तुम्हें कहते होंगेः अभी भी लौट आओअभी ज्यादा नहीं गए होनहीं तो फिर पीछे लौटना मुश्किल हो जाएगा। कहीं ज्यादा मत उतर जाना इसमेंहोश-हवास न खो देना। औरों ने खो दिया है।
उनकी बात ठीक तो है--उनकी तरफ से ठीक ही है।
अब यहां लोग मेरे पास आए हैंदूर-दूर से आए हैं। कोई जापान से हैकोई जर्मनी से हैकोई ईरान से हैकोईइथिओपिया से हैकोई अमरीका से हैकोई स्वीडन से आए हैंकोई इंग्लैंड से हैकोई इटली से है। दूर-दूर से लोग आए हैं। करीब-करीब जमीन के हर तरफ से लोग यहां मौजूद हैंसिर्फ चीन और रूस को छोड़ करक्योंकि वहां से आ नहीं सकते। लेकिन मेरे पड़ोसी भी हैं यहां पूना मेंवे नहीं आए हैं। वे समझते हैं ये सब पागल हो गए हैंइनका दिमाग खराब हो गया है। और उनकी बात में भी सच्चाई हैउनकी तरफ से सच्चाई है। उनको यहां कुछ दिखाई नहीं पड़तायहां धन लुट ही नहीं रहा है। धन तो वे कमा रहे हैं। तुम तो यहां बैठे-बैठे धीरे-धीरे निर्धन हो जाओगे। तुम्हें लग रहा है कि तुम धन लूट रहे हो।
तो एक बात समझोधन और "धनभी तो देखना पड़ता है! जिन्हें बाहर की वस्तुओं में धन दिखाई पड़ता हैउन्हें भीतर की वस्तुओं में धन नहीं दिखाई पड़ता। जिन्हें भीतर की वस्तुओं में धन दिखाई पड़ जाता है उन्हें बाहर की वस्तुओं में धन नहीं दिखाई पड़ता।
बुद्ध ने अपना राजमहल छोड़ा तो उनके सारथी नेजब उन्हें छोड़ने गया जंगल मेंउसने उनके पैर पकड़ लिए। बूढ़ा सारथीबचपन से बुद्ध को रथ पर घुमाया किया है। बचपन से बुद्ध को बढ़ते हुए देखा है। उसका भी बेटे जैसा लगाव है बुद्ध से। उसने बुद्ध के पैर पकड़ लिए और कहा कि यह क्या कर रहे होयह जंगल में कहां जा रहे होइस महल को छोड़ कर--इस संगमरमरी महल को छोड़ कर! उस सुंदर यशोधरा कोतुम्हारी पत्नी को छोड़ कर! उस नए-नए पैदा हुए बेटे राहुल को छोड़ कर! अपने बूढ़े बाप को छोड़ कर! तुम जा कहां रहे होतुम बूढ़े बाप के हाथ की लकड़ी हो। और यह सुंदर महल और यह सारा वैभव! जंगल में मिलेगा क्यातुम मुझसे पूछो--मुझ बूढ़े से पूछो! मैं जंगलों में खूब भटका हूंवहां कुछ भी नहीं है। और दुनिया तो महलों की तरफ जाना चाहती है। तुम्हारा दिमाग ठीक हैतुम महल छोड़ कर जा रहे हो! कौन नहीं जो राजा न होना चाहे! और राजा होना तुम्हारे हाथ में है और छोड़ कर जा रहे हो!
वह बूढ़ा रोने लगा। उसकी बात भी तो ठीक है। उस बूढ़े को जंगलों में कुछ भी नहीं दिखाई पड़ता। उसे सब महल में दिखाई पड़ता है।
गरीब आदमी का धन महल में मालूम होता है। यह तो कभी किसी अमीर को समझ में आता है कि महल में कुछ भी नहीं है। यह तो किसी अमीर के अनुभव में बात उतरती है कि यहां कुछ भी नहींक्योंकि देख लियापाया नहीं। शोरगुल तो बहुत हैसार बिल्कुल नहीं है।
बुद्ध हंसने लगे। उन्होंने कहातू तेरी तरफ से ठीक कहता हैलेकिन मेरी तरफ से वहां कुछ भी नहीं है। वहां से मैं देख कर आ रहा हूं। तू तो बाहर-बाहर था बूढ़े। तू तो सारथी ही था। मैं भीतर रह कर आ रहा हूंवहां कुछ भी नहीं है। और जिन्हें तू महल कहता है--सुंदरआलीशानवैभव से भरेसंगमरमर के--उन्हें मैं केवल लपटों से जलता हुआ देख रहा हूं। मुझे जल्दी दूर निकल जाने दे। इसके पहले कि वे मुझे भी खाक कर देंक्योंकि वे बहुतों को खाक कर चुके हैं--मेरे पिता के पिता और उनके पिता और उनके पितावे सब वहीं खाक हो गए हैं--मुझे भाग जाने दे। वहां लपटें उठ रही हैं।
वह बूढ़ा देखता है महल की तरफवहां कोई लपट नहीं है। यह बड़ा दृष्टियों का भेद है। और बुद्ध ने जो कहा था ठीक ही कहा था। क्योंकि जंगल में ही मिला। जो धन थापरमधन थावह एक दिन बैठकर जंगल में ही मिला। वह छः साल की अथक खोज के बाद एक दिन निरंजना नदी के तट बटवृक्ष की छाया में बैठे हुए वह धन बरसा।
तो एक अदृश्य धन है। तभी तक अदृश्य है जब तक तुम्हारी आंखें बाहर से उलझी हैं। उसी दिन दृश्य हो जाएगा जिस दिन तुम्हारी आंख बाहर से मुक्त हो गई। दृष्टि की क्रांति चाहिए।
तुम पूछते हो : पलटू कहते हैं भागवत-धन की लूट हो रही है और "जो चाहे सो लेय'
ठीक कहते हैं--शत-प्रतिशत ठीक कहते हैं। बस चाहना ही पर्याप्त है लेने के लिए। जो चाहै सो लेय। कोई रोक नहीं रहा है।
समाधि का धन ऐसा है कि उसे कोई भी रोक नहीं रहा है। तुम्हें कोई बाधा नहीं डाल रहा है। मगर बड़ा मजा है। जिस धन पर बड़ी बाधाएं हैंजो तुम्हें मिलना एकदम आसान नहीं हैउस पर तुम टूटे पड़ रहे हो और जो मिल भी गया अगरतो भी कुछ मिलेगा नहींउस पर तुम टूटे पड़ रहे होउस पर लूट मची है। और जो धन कोई भी छीनने को मालूम नहीं हो रहा और जो धन इतना है कि सभी को मिल जाएतो भी न्यून नहीं होता--उस धन की तरफ तुम जा भी नहीं रहे हो।
तुम सब भागे जा रहे हो बाहर की तरफ। और तुम्हारा धन तुम्हारे भीतर है। तुम्हारा धन तुम हो। तुम्हारे होने में,तुम्हारी सत्ता में तुम्हारा धन है। तुम्हारे शून्य मेंतुम्हारे मौन मेंतुम्हारा धन है। तुम्हारे अस्तित्व में समाया है धन।
खजाना ले कर तुम आए हो। चाबी भी तुम्हारे पास है। लेकिन इस चाबी को तुम कभी भीतर की तरफ लगाते नहींबाहर की तरफ लगाते हो। यही आंखें जो बाहर की तरफ भाग रही हैंदूर दिशाओं में दौड़ी चली जा रही हैंयही आंखें लौट कर अपने धन को खोज लेती हैं। यही हाथ जो और सारे संसार को पकड़ते फिर रहे हैंइन्हीं हाथों में छिपी ऊर्जा भीतर की तरफ लौट कर परम धन को संभाल लेती है। लेकिन कोई रोकता नहीं। फिर भी तुम उसके प्यासे नहीं।
तुम अभी संसार से थके नहीं हो। तुम्हें लगता है यहां शायद हो। आज नहीं मिलाकल मिले। जितना मिला है शायद इतने से तृप्ति नहीं हो रहीथोड़ा और ज्यादा मिलेतो तृप्ति हो जाए।
दस हजार तुम्हारे पास हैंतो शायद दस लाख होंगे तो तृप्ति हो जाएगी। दस लाख होंगे तो मन कहेगाः दस करोड़ हो जाएं तो तृप्ति हो जाएगी। और मन के फैलाव का कोई अंत नहीं है। मन आंकड़े बड़े करता चला जाता है। तुम जहां रहोगे वहीं से मन के आंकड़े बाहर और भविष्य की तरफ विस्तीर्ण हो जाएंगे। मन क्षितिज की तरह फैलता चला जाता है। मन कभी भी तुम्हें ऐसा मौका न देगा कि अब आगे नहीं है।
मर गया होता कभी का आपदाओं की कठिन मार से।
यदि नहीं आशा श्रवण में नित्य यही संदेश देती प्यार से--
घूंट यह पी लो कि संकट जा रहा है
आज से अच्छा दिवस कल आ रहा है।
मर गया होता कभी का आपदाओं की कठिनतम मार से! कभी का यह मन मर गया होतालेकिन यह मन आशा की दीया जलाए रखता है। यह मन कहता चला जाता हैः यदि नहीं आशा श्रवण में नित्य यह संदेह देती प्यार से! बड़ी मीठी बातें कहता है मन। मन कहता है फिक्र न करो। दुर्दिन गएभले दिन आने को ही हैं। अब मत लौट। करीब आ कर मत लौट जाओ। अब तो हाथ में ही है मंजिलअब मत लौट जाओ। पागल हुए होइतनी दूर चल आएअब कहां लौट कर जाते हो?

घूंट यह पी लो कि संकट जा रहा है
आज से अच्छा दिवस कल आ रहा है।
कल कभी आता नहीं। और मन कहे चले जाता हैः "आ रहा हैआ रहा है! बस ज़रा ही दूर हैआया ही जाता है। कल कभी आता नहीं। कल सदा दूर ही बना रहता है। तुम्हारे बीच और कल के बीच दूरी शाश्वत हैसदा उतनी ही होगी जितनी सदा से है। उसमें कभी कोई कमी नहीं पड़ेगी। और मन सदा कल की बातें करता रहेगा।
यह जो मन का धन हैकल में है। और कल आता नहीं। और यह असली धन वह अभी हैयहीं है और तुम्हारे भीतर और तुम्हारे साथ ही आया है। असली धन खोता ही नहींसिर्फ विस्मरण होता है । और नकली धन कभी मिलता ही नहींसिर्फ आशा बंधती है।
तो पलटू कहते तो ठीक ही हैं कि जो चाहे सो लेय। जिस दिन चाहोगेजिस दिन भी तय कर लोगे कि बस ऊब आया,थक गयाअब और कल की दौड़ नहींअब और आपाधापी नहींसमझ लिया मन कोमन का गणित समझ में आ गया कि यह तो रोज ही यही कहे चला जाएगा कि कलकलकलइस जन्म में नहींअगले जन्म मेंयहां नहींस्वर्ग मेंयहां नहीं,कहीं और! मन सदा कहता हैः कहीं और है सुख!
देखोभिखमंगा सड़क पर सोचता है चलते समय किसी महल में जो विराजमान है वहां है सुख। और महल में जो बैठा है परेशान-पीड़ितरात भर सो भी नहीं सका... महल में नींद कहां! जिसकी भूख भी मर गई. . . महल में भूख कहां! जो किसी तरह दवाइयों के सहारे जीए जा रहा हैवह सोचता है रास्ते पर चलते भिखारी को देख कर कि शायद इस भिखमंगे की मस्ती में सुख हो--देखो किस मजे से चला जा रहा है एकतारा बजाता! देखता है इस भिखमंगे को रास्ते पर सोया हुआ धूप मेंघनी धूप मेंऔर गुर्राटे ले रहा है! और वह अपने महलों में सुंदरतम बिस्तर बनाए हुए हैतो भी नहीं सो पाता। नींद असंभव हो गई हैचैन हराम हो गया है। भिखमंगे को देखकर,  उसकी चाल को देख करउसकी मस्ती को देखकरउसके निर्द्वंद्व भाव को देखकरअमीर को लगता है शायद सब छोड़ देने में सुख है।
तुम भी ऐसा सोचते होइसलिए तुमसे कह रहा हूं। सोचना। तुम सदा ऐसा सोचते हो कोई और सुख पा रहा है। शहर में रहनेवाला सोचता है गांव में रहने वाले लोग बड़े सुखी हैं। गांववाले से तो पूछो कभी। गांववाला लाख कोशिश कर रहा है कि कैसे बाहर पहुंच जाए। बंबइया सोचता है कि कैसे गांव पहुंच जाए और गांववाला सोचता है कि कैसे बंबइया हो जाए। गांववाले की एक ही आशा लगी है कभी बंबई पहुंच जाए। और बंबईवाला सोचता रहता हैकविताएं भी पढ़ता है। वे बंबइए ही लिखते हैं। वे कविताएं भी बंबई में रहनेवाले लोग लिखते हैं--गांव के सौंदर्य कीगांव की प्रकृति कीगांव के निसर्ग की। गांव-वांव जाते नहीं वे। कौन रोक रहा है तुम्हें गांव जाने से?
मैं दिल्ली में था और एक हिंदी के बड़े कवि मुझे मिलने आए। उन्होंने एक कविता सुनाई। गांव की बड़ी प्रशंसा! मैंने उनसे पूछाकविता तो ठीक है मगर एक सवाल पूछूंनाराज तो न होओगेउन्होंने कहा कि नहीं। वे सोचे कि शायद मैं कविता के संबंध में कुछ पूछ रहा हूं। मैंने कहातुम्हें रोकता कौन हैदिल्ली में तुमसे कह कौन रहा है कि तुम रहोकोई दिल्ली तुम्हारे पीछे पड़ी हैतुम गांव जाते क्यों नहीं?
वे तो ज़रा चौंके। दस-पांच और लोग बैठे थेवे ज़रा बेचैन हो गए। इसका उत्तर क्या दें!
. . .ोकता कौन है तुम्हेंअभी निकल जाओ। टिकिट की दिक्कत हैतो मैं जिनके घर में ठहरा थामैंने उनको कहा कि टिकिट का इंतजाम कर दें। इनको अब जाने दें। न पत्नी है न बच्चे हैं। दिल्ली में भी घर-द्वार नहीं हैहोटल में रहते हैं। काहे परेशान होकौन-से गांव जाना है? --मैंने उनसे पूछा।
उन्होंने कहाः आप भी खूब हैं! क्या मुझे भेज ही देंगे?
"किस गांव की यह तस्वीर तुमने उतारी है?'
कहने लगे : किसी गांव की नहींयह तो गांव मात्र की है।
मैंने कहा : फिर भी तो कोई गांव. . .यह कहीं है जमीन परवहां तुम्हें भेज देंऔर तुम दुबारा लौट कर दिल्ली मत आना ।
 उन्होंने कहाः यह तो कविता है। आप भी इसको बड़ी गंभीरता से ले रहे हैं। "मैं तो समझा कि इतनी तुमने मेहनत की हैरात देर तक जगे होओगेकविता लिखी हैजोड़त्तोड़ कियाशब्द बनाएतो कुछ मतलब की होगी। कौन रोकता है?'
लेकिन ये गांव जाते नहीं। ये गांव से ही आए हैं और इनको भलीभांति पता है कि गांव का सौंदर्य कैसा है। अभी बरसा के दिन हैं तो कीचड़ ही कबाड़ है वहां। और मच्छर हैं। और खटमल हैं और हजार तरह की बीमारियां हैं। और भुखमरी है। और यह सब प्रकृति और सौंदर्ययह सब बकवास शहर में बैठे आदमी को सूझ रही है।
लेकिन तुम जहां नहीं हो वहां सौंदर्य दिखाई पड़ता हैवहां घट रही है असली बात। तुम जहां होकुछ परमात्मा ऐसा नाराज है कि वहीं भर नहीं घटतीऔर सब जगह घटती है।
हर दूसरे की शक्ल तुम्हें हंसती हुई मालूम पड़ती है। और तुम भी भली भांति जानते हो कि तुम जब घर से निकलते हो तो आईना में देख-दाख करचेहरा बनाबूना कर तुम भी मुस्कराते निकलते हो। फिर भी तुम्हारी अक्ल में नहीं आता कि ऐसे ही सभी मुस्कराते निकलते हैं घर से। यह धोखा है। कोई मुस्करा नहीं रहा है। ये सब रो रहे हैं। यह भीतर के आंसुओं को छिपा लेने की तरकीब है। यह आवरण है यह मुस्कराहट। क्योंकि रोना ज़रा अभद्र होगा। और कौन अपनी बेइज्जती करता है! रास्ते पर खड़े होकर रोना--कौन अपनी दीनता दिखाए! शरमा रहे हैं अपने रोने सेतो मुस्कराहट पोतकर निकले हैं। छिपा ली हैं झुरियां जीवन की पावडर मेंलाली में लगा कर। किसी तरह छुपा लिए हैं अपनी आंखों के अंधेरे सुरमा-काजल में। किसी तरह बन-ठन कर बाहर आ गए हैं। इनको देख कर दूसरे मोहेंगे और सोचेंगेः गजबतो यह आदमी ने पा लिया मालूम होता हैयह आदमी ऐसी मस्ती से चला जा रहा है! इससे तो पूछो! इसके भीतर तो झांको। और इसके भीतर झांकने की कोई जरूरत नहीं,तुम अपने भीतर झांकोतुम भी तो यही कर रहे हो!
हम दूसरे को धोखे देते हैं और इस कारण सारी दुनिया हमें धोखा दे रही है। तुम जो कर रहे हो वही दूसरे लोग भी कर रहे हैं। कोई यहां सुखी नहीं है। क्योंकि सुख तो भीतर जाने से मिलता है। यहां कोई भीतर जाता नहीं मालूम पड़ता हैसब की ऊर्जा बाहर बही जा रही है--धन-पद मेंप्रतिष्ठा में। दिल्ली चलो! सभी जा दिल्ली रहे हैं। किसी तरह चलो दिल्ली के करीब ही पहुंच जाओन पहुंचे दिल्ली भी तो कहीं तो रास्ते में करीब पहुंच गएजितने करीब पहुंच गए उतना ही सुख मिल जाएगा।
अपने भीतर आने से कोई सुख को उपलब्ध होता है। तब चेहरों पर मुस्कराहट पोतनी नहीं पड़ती। तब एक दीप्ति होती है--सहजभीतर से उठती। तब एक शांति होती हैजिसके लिए कोई आयोजन नहीं करना होता। जागोतो रहती हैसो जाओ,तो रहती है। उठो तो रहती हैबैठो तो रहती है। बोलो तोचुप रहो तो। तब एक आनंद की लहर चौबीस घंटे बनी रहती है--जिसको पलटू ने कहा कि आठों पहर तूरा बजता है। वह बजता ही रहता है भीतर का संगीत। उसे बजाना थोड़े ही पड़ता है। वह बज ही रहा है। वह तुम्हारे भीतर इस क्षण भी बज रहा है । लूट सके तो लूट।
मगर लूटने में बाधा क्या हैकोई बाधा नहीं--सिवाय इसके कि तुम भीतर जाते नहींतुम बाहर भागे जा रहे हो। तुम अपने से कोसों दूर खड़े हो। तुम अपने से ऐसे भागे हो जैसे कोई अपने दुश्मन से भाग गया हो। तुम अपने से ऐसे भागे हो जैसे कोई मौत से भाग गया हो। तुम अपने पास ही नहीं आते। तुम दूर-दूर चक्कर मार रहे हो। तुम चांदत्तारों पर घूम रहे होलेकिन कभी घर नहीं लौटते। तुम्हारा घरतुम्हारे घर का मार्ग जन्मों-जन्मों से न चलने के कारण तुम्हें बिल्कुल अपरिचित हो गया है। इसलिए कोई गुरु चाहिए कि जो तुम्हें घर के मार्ग को फिर से याद दिला दे।
सारा धर्म घर वापस लौट आने की यात्रा है। यह पुनः वापसी है। महावीर ने इसको प्रतिक्रमण कहा है। आक्रमण तुम कर रहे हो अभी। आक्रमण का अर्थ हैः वहां है सुखजाऊंगाकब्जा कर लूंगा। प्रतिक्रमण का अर्थ है लौट आना--वापस लौट आना। वहां नहीं है सुखयहां है सुख। मैं हूं सुखअपने में लौट आऊंगा
पलटू कहते हैंइतनी ही भर जरूरत है कि तुम चाहो। और चाह कैसे पैदा होचाह तभी पैदा होगी जब तुम अपनी बाहर चाह की घनीभूत पीड़ा को देखा। तुम क्या कर रहे हो?
जैसे ही बाहर की असलियत तुम्हें दिखाई पड़ने लगेगी... और कोई कारण नहीं है कि क्यों दिखाई न पड़े। तुम देखना नहीं चाहतेदेखते नहींदेखने से बचते हो।

प्रत्येक अनिश्चय से कुछ नष्ट होता हूं
प्रत्येक निषेध से कुछ खाली
प्रत्येक नए परिचय के बाद दूना अपरिचित
प्रत्येक इच्छा के बाद नयी तरह से पीड़ित
हर अनिर्दिष्ट चरण निर्दिष्ट के समीपतर पड़ता है
हर आसक्ति के बाद मन उदासियों से घिरता है।
जागो और ज़रा देखो।
हर अनुरक्ति मुझे कुछ इस तरह बिता जाती है।
मानो फिर जीने के लिए कोई भविष्य नहीं बचता है।
कितनी बार तुमने वे ही सुख जानेजिनको तुम अभी भी चाहने की आकांक्षा से भरे हो! फिर मिला क्याथोड़ा परखो! थोड़ा कसो!
एक स्त्री केसुंदर स्त्री के प्रेम में पड़ गए थे कि सुंदर पुरुष के प्रेम में पड़ गए। फिर मिल गई सुंदर स्त्रीफिर क्या हुआएक बार लौट कर देखोविश्लेषण करो। फिर हुआ क्याकहां खो गया सौंदर्यकहां खो गई सुंदर स्त्रीकहां खो गया प्रेमहाथ में राख रह गईअंगार भी तो नहीं। और अब फिर तुम योजना बना रहे हो।
मुल्ला नसरुद्दीन की पत्नी मर गईतो उसके एक मित्र ने तीन-चार दिन बाद पूछा कि मुल्ला बहुत दुःखी मालूम पड़ते हो। तुम्हारे दुःख को देखकर तो ऐसा लगता है कि अब तुम दुबारा विवाह नहीं करोगे।
मुल्ला ने कहाः क्षमा करें। मेरे जीवनभर का अनुभव यह है कि अनुभव पर सदा आशा की विजय हो जाती है।
अनुभव पर आशा की विजय! मित्र ठीक ही कर रहा थालेकिन मुल्ला जीवन का एक गहरा अनुभव बता रहा है। वह कह रहा है कि अनुभव पर आशा की विजय हो जाती है। इस पत्नी के साथ सिवाय दुःख के और कुछ भी नहीं जाना--तुम जानतेमैं भी जानता। लेकिन पता नहीं किसी दूसरी स्त्री के साथ सुख मिलना बदा हो!
अनुभव पर आशा की विजय है। और ऐसा भी नहीं है कि एकाध बार ऐसा हुआ हो। हर बार ऐसा हुआ तुम अनुरक्त थे एक भवन मेंएक मकान के खरीद लेने मेंफिर तुमने बड़ी मेहनत कीवर्षों श्रम उठायाधन कमायाचोरी-चपाटी बेईमानी की,धोखाधड़ी कीसब जाल-साजियां कींकिसी तरह उस मकान को पाने में समर्थ हो गए--फिर क्या हुआमिला सुखपहुंचे किसी आनंद मेंकोई मग्नता बरसीकोई फूल खिलेफिर खाली के खालीफिर राख के राख। फिर सोचने लगे कि कोई दूसरा मकान। ऐसे तुम जीवन के हर अनुभव से गुजरे होबहुत बार गुजरे होलेकिन तुम अनुभव से सीखते ही नहीं। अनुभव पर आशा की विजय हो जाती है।
अगर अनुभव से सीखो तो यह तुम्हें दिखाई पड़ेगाः
प्रत्येक अनिश्चय से कुछ नष्ट होता हूं।
प्रत्येक निषेध से कुछ खाली
प्रत्येक नए परिचय के बाद दूना अपरिचित।
तुम अपनी पत्नी से अपरिचित हो गए हो या नहींयह मुझे सोच कर कहो। सोचना अपने भीतर। परिचय बनाने चले थ,सोचा था कि विवाह करके इससे परिचित हो जाएंगे। मगर परिचय हुआतीसत्तीस साल तक लोग पति-पत्नी की तरह रहे हैं और अपरिचित और ज़रा भी एक-दूसरे को पहचानते नहीं और ज़रा भी दोनों के बीच सामंजस्य नहीं उठ सका हैसंगीत नहीं उठ सका है। दोनों के सुरताल मिले नहीं--परिचय कहांजितने दिन साथ रहोगे उतने अपरिचित हो जाते हो।

प्रत्येक निषेध से कुछ खाली
प्रत्येक नए परिचय के बाद दूना अपरिचित
प्रत्येक इच्छा के बाद नई तरह से पीड़ित।
देखा नहींकितनी इच्छाएं तुम भर लेते हो! भरते ही नहींपीड़ा शुरू हो जाती है। इधर पुरानी इच्छा पूरी नहीं हुई कि नई इच्छाओं के अंकुर निकल आते हैं। यह होता ही रहेगा। और यह होता ही रहा है। इसी को हम आवागमन का चक्र कहते हैं। इसी को हम कहते हैं चौरासी करोड़ योनियों में भटकना।

हर अनिर्दिष्ट चरण निर्दिष्ट के समीपतर पड़ता है।
हर आसक्ति के बाद मन उदासियों से घिरता है।
कितनी बार प्रेम में पड़ेकितनी बार हाथ खाली के खाली रहे! कितनी बार समझा कि हीरा है और जब उठाया तो पत्थर पाया। मगर अब भी जब चमकदार पत्थर दिखाई पड़ेगाफिर तुम हीरे का भ्रम खा लोगे। तुमने भ्रम खाने की जिद्द ही कर रखी है। तो फिर तुम्हें पलटू का धन दिखाई न पड़ेगा।
तुम्हें जो धन मालूम होता हैजब तक वह तुम्हें कूड़ा-कर्कट न दिखाई पड़ेतब तक पलटू का धन न दिखाई पड़ेगा। ये दोनों धन एक साथ दिखाई नहीं पड़ सकते। अगर तुम्हें दुनिया में धन दिखाई पड़ रहा है तो आत्मा में धन नहीं दिखाई पड़ेगा। दुनिया की भाषा का धन आत्मा के धन से बिल्कुल विपरीत है। और जिस दिन तुम्हें दुनिया में कोई धन न दिखाई पड़ेगाउस दिन देर नहीं है फिर। फिर एक क्षण में लौटना हो जाता है। तुम्हें भीतर का धन दिखाई पड़ने लगेगा।

हर अनुरक्ति मुझे कुछ इस तरह बिता जाती है
मानो फिर जीने के लिए कोई भविष्य नहीं बचता है।
लेकिन फिर उमग आता है। फिर निर्मित हो जाता है। ज़रा देर के लिए तुम उदास हो जाते होज़रा देर के लिए थक जाते हो। रात सो लेते होसुबह फिर उमंग से भर जाते हो। फिर दौड़-धूपफिर संसार। फिर फैलावफिर कल्पना के जाल। अगर तुमने जीवन के सारे दुःखों को ठीक-ठीक देखा तो उनका इकट्ठा परिणाम यह होता है कि संसार दुःख है। यह बात जितनी सघन हो कर तुम्हारे प्राण पर खुद जाती हैअंकित हो जाती हैउतनी ही जल्दी पलटू की बात तुम्हें समझ में आ जाएगी।

कुछ इस कदर है गमे-जिंदगी से दिल मानूस
खिजां गई तो बहारों में भी नहीं लगता।
अगर सच में तुम जिंदगी के दुःखों को समझ लो
अगर तुम्हारा दिल जीवन के सारे दुःखों से इस भांति जागरूक हो जाएदेख लेठीक-ठीक देख लेपहचान लेसब पर्दे उघाड़ कर पहचान ले कि कहीं कोई सुख नहीं है. . .

कुछ इस कदर है गमे-जिंदगी से दिल मानूस
खिजां गई तो बहारों में भी जी नहीं लगता।
--फिर तो पतझड़ चले जाने की तो बात ही छोड़ोजब बहार भी आ जाएगी तो भी जी नहीं लगेगा। अभी तो तुम्हें जहां कोई सुख नहीं है वहां भी सुख मालूम होता है। अभी तो दुःख में भी सुख का भ्रम होता है। फिर असली सुख भी सामने खड़ा हो जाए संसार कातो भी तुम्हें दुःख दिखाई देगा। क्योंकि अब तुम जानते होये सब धोखे हैं। संसार ने बहुत बार धोखा दिया है। यह भ्रामक जाल है। यह मृग-मरीचिका है।
ऐसा तुम्हें दिखाई पड़े और कोई कारण नहीं कि क्यों न दिखाई पड़े। अगर तुम देखना चाहो तो अभी दिखाई पड़ेयहीं दिखाई पड़े। मैं कुछ ऐसी बात नहीं कह रहा हूं कि तुम सोचना कलविचारनादेखना। तुम जीए होकाफी जी लिए हो। सब अनुभव दोहर चुके हैं। अनुभव कितने थोड़े हैं। ज़रा सोचो तो! दो-चार बातेंआदमी दोहराता रहता है। वही क्रोधकितनी बार कर चुके हजार बार कर चुके लाख बार कर चुके--अब कब तुम्हें अनुभव होगावही रागकितनी बार कर चुकेवही मोहवहीर्ईष्यावही मत्सरवही अहंकार। मामला तो कुछ इनागिनाउंगलियों पर गिना जा सकेइतना हैकुछ बड़े गणित की जरूरत नहीं है। उसी-उसी को हम दोहराते रहते हैं।
एक महीने की डायरी तो रखोतीस दिन की डायरी रखो--और तुम पाओगे तुमने करीब-करीब सब दोहरा लिया जो जिंदगी में दोहरता है। दुःखी हुएनाराज हुएपरेशान हुएपीड़ित हुएअपमानित हुएदंभ घिरामोह पकड़ाराग में पड़ेसब हो गया। एक महीने में सब दोहर जाएगा। फिर तो नया करने को और क्या बचाफिर इसी को तुम कितनी ही बार दोहराते रहो,फिर तुम ग्रामोफोन के एक टूटे हुए रिकार्ड हो जाओगे। फिर वही-वही लकीर दोहरती रहेगीदोहरती रहेगी।
 पुनरुक्ति है जीवन। इसलिए तो हमने चाक से उसकी उपमा दी है। इस देश ने जीवन को अगर चका कहा हैचक्र कहा हैतो इसीलिए कि चाक घूमता रहता है। पुनरुक्ति है। वहीफिर वहीफिर वही। नया क्या हैनया कहां हैकुछ भी नया नहीं है। फिर तुम कैसे इसे पकड़े होतुम देखते ही नहीं। तुम अनुभव से कुछ निचोड़ते नहीं। अनुभव के निचोड़ का नाम बोध है।
तुमने महाभारत की प्रसिद्ध कथा सुनी है। पांडव जंगल में भटक गए हैं। पानी नहीं मिला है। एक झील पर खोजने गए हैं। पहला भाई गया। लेकिन झील पर झुकता ही था पानी भरने को कि यक्ष ने वृक्ष से आवाज दी कि रुकपहले मेरे प्रश्न का उत्तर दे। अगर मेरे प्रश्न का उत्तर बिना दिए तूने पानी भरने की कोशिश की तो यहीं गिर पड़ेगा और मर जाएगा।
"क्या प्रश्न है?'
और उस यक्ष ने कहा कि अगर मेरे प्रश्न का गलत उत्तर दिया तो भी पानी न भर सकेगानहीं तो मर जाएगा। ठीक उत्तर देगातो ही पानी भर सकेगा। यह मेरे जीवन-मरण का प्रश्न हैउस यक्ष ने कहा। मैं तब तक इसी वृक्ष पर कैद रहूंगा,जब तक मुझे ठीक उत्तर नहीं मिल जाता। इसलिए मैं किसी को पानी भी नहीं पीने दूंगाजब तक मुझे ठीक उत्तर कोई दे न दे। नहीं तो मेरी जिंदगी यही बंधी है। जन्मों से मैं यहीं अटका हूं।
"क्या प्रश्न है?'-- पूछो।
फिर उसने कई प्रश्न पूछे। उनमें पहला प्रश्न बड़ा अद्भुत है--बड़ा सीधा-सरल और बड़ा कठिन भी। पहला प्रश्न यही कि आदमी के संबंध में सबसे ज्यादा आश्चर्य की बात क्या हैकुछ उत्तर दिया होगावह सही उत्तर नहीं था। फिर भी पानी भरने की कोशिश की तो पहला भाई मुर्दा हो कर गिर पड़ा। ऐसे चार भाई आए और मुर्दा हो कर गिर पड़े। एक के बाद एक। फिर युधिष्ठिर अंत में आए। चारों भाई गए और लौटे नहीं और सांझ हुई जाती हैक्या हुआ! पहुंचे तो उस यक्ष ने फिर कहा कि चारों की लाशें पड़ी हैं। उस यक्ष ने कहामेरे प्रश्नों का उत्तर चाहिए।
युधिष्ठिर ने जो उत्तर दिया हैवह सीधा-सरल उत्तर है। यही तो सारे संत सदा कहते रहे हैंफिर भी तुमने सुना नहीं है। युधिष्ठिर ने कहाआदमी के संबंध में सबसे आश्चर्य की यही बात है कि वह अनुभव से सीखता नहीं है। उत्तर सही था। यक्ष मुक्त हो गया। युधिष्ठिर ने पानी भर लिया। युधिष्ठिर ने प्रार्थना कीमेरे भाइयों को भी जिला दे। वे भाई भी जिला दिए गए। यक्ष प्रसन्न थाक्योंकि वह वृक्ष में बंधा थाआबद्धकीला गया थाठोका गया था। वह मुक्त हो गया।
यह छोटा-सा पाठ! तुम सोचते हो अगर तुम पानी भरने गए होते उस झील परतो जिंदा लौट सकते थेतुम यह उत्तर देतेयह उत्तर तुम्हारे जीवन से उठतानहीं उठता। तो तुम भी उसी मूढ़ता में पड़े हो जिसमें सारे लोग पड़े हैं। अनुभव सभी को होते हैं। जो अनुभवों को निचोड़-निचोड़ कर इत्र बना लेता हैहर अनुभव से इत्र निचोड़ लेता है. . .।
खयाल करनाफूल हैं। तुम फूलों को इकट्ठा न कर सकोगे। फूल तो आए और गए। सुबह थेसांझ न रहे। अभी हैं,अभी कुम्हला जाएंगे। फूलों को कोई संभाल कर नहीं रख सकता। तिजोरी में बंद भी कर लोगेतो सड़ जाएंगे। राख रह जाएगी कुछ दिन बाद। सुगंध तो नहीं बचेगीदुर्गंध हो सकती है। लेकिन फूलों को बचाने का एक उपाय हैः इत्र निचोड़ लो। उनका सारनिचोड़ लो। उनकी गंध निचोड़ लो। फूल तो मर जाएंगेलेकिन इत्र सदियों तक रह सकता है। इत्र शाश्वत हो सकता है।
ऐसे ही अनुभव के फूल हैं। आज क्रोध कियायह एक फूल है। इसमें से निचोड़ लो--कुछ बोधकुछ काम की बात है,कुछ सार की बात। इसको ऐसे ही मत जाने दो। आज प्रेम कियाइसमें से निचोड़ लो कुछ काम की बात--एक फूल खिला। आज अपमानित हुएनाराज हो गएमूर्छित हो गएअनाप-शनाप बकने लगेअनर्गल व्यवहार कियाविक्षिप्तता प्रकट की। ये फूल हैंनिचोड़ लो कुछ। ऐसे रोज-रोज हर अनुभव के फूल से अगर निचोड़ते गए तो बोध का इत्र इकट्ठा होता है--तो बुद्धिमान होता है आदमी।
बुद्धिमान आदमी शास्त्रों से नहीं होता। बुद्धिमानी जीवन के शास्त्र को अनुभव करने से आती है। और सबको यह शास्त्र मिला है। यह जीवन सबके पास एक जैसा है--
गरीब के पासअमीर के पासग्रामीण के पासशहरी के पासपढ़े-लिखे के पासगैर-पढ़े लिखे के पास। सबके पास एक-सा जीवन हैक्योंकि जीवन के अनुभव एक-से हैं। पर बहुत थोड़े-से-लोग इसमें से इत्र निचोड़ते हैं। जो इत्र निचोड़ते हैं उनको पलटू की बात जंच जाएगीसमझ में आ जाएगी। इत्र निचोड़-निचोड़ कर तुम पाओगे कि बाहर के जीवन के किसी अनुभव में कोई सुख नहीं है। दुःख ही दुःख है। खालिस दुःख है।
इसलिए बुद्ध ने कहा हैः जन्म दुःख हैजरा दुःख हैमृत्यु दुःख हैजीवन की पूरी कथा दुःख है। जीवन में दुःख छिपा है। ऊपर-ऊपर सुख के आभूषण हैंभीतर-भीतर दुःख के घाव हैं। ऊपर-ऊपर सुख के अंदर वस्त्र हैंभीतर-भीतर बड़ी अंधेरी रात है। जिस दिन ऐसा दिखाई पड़ जाता है कि बाहर दुःख मात्र हैजिस दिन ऐसी प्रतीति होती है कि बाहर दुःख मात्र है--फिर कहां जाओगेफिर तो बाहर जाने को कोई जगह न रही। फिर तो एक ही जगह बची--भीतर ही जा सकते हो।
पलटू ने कल कहा न कि दसवें द्वार पर बैठा हूं। नौ द्वार--आंखकाननाकमुंहजननेंद्रियांये सब नौ छेद हैं आदमी के शरीर में। तुम्हारे सारे तथाकथित सुख इन्हीं नौ छेदों से भीतर आते हैं। सुगंध आती है नाक से। संगीत आता है कान से। सौंदर्य आता आंख से। ऐसा. . .। और इन्हीं नौ छिद्रों से तुम जग में जाते होबाहर जाते हो। एक सुंदर स्त्री को देखाचले बाहर। आंख से ही देखा। दूर जाते देखा। लेकिन तुम चल पड़े उसके पीछे। फिर तुम अपनी पत्नी के साथ चल रहे होलेकिन हो नहीं वहां। पत्नी तत्क्षण पहचान लेती है कि आप चल पड़ेआप कहीं निकल गए दूर। पत्नियों को धोखा देना भी मुश्किल है। पत्नी जानती हैवह पूछने लगती है कि कहां चले गएक्या मामला हैतुम यहां नहीं मालूम होते। और ऐसा भी नहीं है कि तुम आंख बचाओ तो बच सकते हो। तुम आंख बचाओ तो भी चले गए। आंख बचाने का मतलब ही यह हैः एक स्त्री सुंदर जाती थीतुमने नहीं देखने की कोशिश कीमगर अब इससे क्या होता हैनहीं देखने की कोशिश में ही चले गए। भीतर तो रूप उठ आया। आंख से तुम बाहर बह गए।
ये नौ छेद हैं। और एक दसवां छेद है। "दशम द्वारउसको ज्ञानियों ने कहा है। वह दसवां छेद भीतर की तरफ जाता है;नौ छेद बाहर की तरफ। संसार के पक्ष में तो नौ मार्ग हैं। इसलिए लोग संसार में सुगमता से चलते हैं। रास्तों पर रास्ते हैंयह चूके तो दूसरा हैदूसरा चूके तो तीसरा। यहां कई पटरियां इकट्ठी दौड़ती हैं। यहां नौ पटरियां इकट्ठी दौड़ रही हैं। इस ट्रेन में न मिले जगह तो दूसरी में मिल जाती है। कहीं न कहीं मिल जाती है। लोग दौड़ते रहते हैं। कोई संगीत का दीवाना हैकोई रूप का दीवाना हैकोई काम का दीवाना हैकोई धन का दीवाना--दीवाने ही दीवाने हैं। और हरेक ने अपनी-अपनी पटरी पकड़ ली है।
भीतर जाने का मार्ग सिर्फ एक है--एक मात्र है। उसे ध्यान कहोभक्ति कहो या जो भी नाम दे लो। होश भीतर जाने का मार्ग है। सुरति। वह एक ही है। नौ मार्गों से जाओगे तो तीनत्तेरह हो जाओगे। हो ही जाओगेक्योंकि नौ मार्गों पर भागना पड़ेगा। बिखर जाओगेखंड-खंड में टूट जाओगे। एक हिस्सा इस पटरी पर दौड़ेगादूसरा हिस्सा दूसरी पटरी पर दौड़ेगा। एक हाथ एक ट्रेन में चढ़ गयाएक पैर दूसरी ट्रेन में चढ़ गया। ऐसी हालत है आदमी की--खंड-खंडटुकड़े-टुकड़ेअंग-अंग! तुम पूरे-पूरे एक ट्रेन में भी कहां बैठे हो! क्योंकि जो धन की ट्रेन में बैठा हैवह पद की ट्रेन में भी बैठा है। वह सोचता हैः  धन कमाकरचुनाव में लड़ लेंगे। जो पद की ट्रेन में बैठा हैवह सोचता हैः एक दफा दिल्ली पहुंच जाएं तो सारी सुंदर स्त्रियों को इकट्ठा कर लेंगे। फिर क्या अड़चन है?फिर कौन रोकने वाला है?
तुम एक ही ट्रेन में भी नहीं होक्योंकि बाहर जानेवाली यात्रा एक ही ट्रेन में हो भी नहीं सकती है। यहां इतनी ट्रेनें जा रही हैंतुम कैसे चूको! सभी को भोग लेना चाहते हो। तो आंख कहीं चढ़ गईकान कहीं चढ़ गएहृदय कहीं बैठासिर कहीं बैठाएक पैर कहींएक अंग कहीं--ऐसे तुम खंड-खंड हो गए। ऐसे आदमी बिखर जाता हैछितर जाता है टुकड़ों-टुकड़ों में। यही तो संताप है। यही तो चिंता है। इनमें द्वंद्व हो जाता है। एक पूर्व जा रहा हैएक दक्षिण जा रहा है। अनेक घोड़ों पर सवार हो गएअब फांसी लगी। अब बड़ी अड़चन होती है। क्योंकि तुम एक हो और तुम अनेक घोड़ों पर कैसे सवार हो सकोगेक्योंकि होओगे तो झंझट में पड़ोगे। टूटोगे। विक्षिप्तता आएगी।
जितनी मनुष्य की वासनाएं बढ़ती जाती हैं उतनी ही विक्षिप्तता आती जाती हैउतना जीवन का संगीत शून्य हो जाता हैबेसुरापन हो जाता हैभीतर की तालबद्धता टूट जाती है। वह एकतारा फिर नहीं बजता। वह एकतारा है। फकीर के हाथ में तुमने एकतारा देखा नवह बहुत तारोंवाली वीणा नहीं बजाता। बहुत तारोंवाली वीणा तो संसार में ले जाती है। फकीर तो एकतारा बजाता है। उसमें एक तार है। वह दशम द्वार की खबर देता है। वह तो एक को ही याद करता है। वह बहुत से प्रेम नहीं करतावह एक को प्रेम करता है।
इसलिए पलटू ने कहा : पतिव्रता! भक्त तो पतिव्रता होता है। उसने तो एक को पकड़ लिया। उसने सबको छोड़ दिया। और एक साधेसब साधेसब साधेसब जाए।
संसार में जानेवाला आदमी धीरे-धीरे सब खो देता है। स्वयं में जानेवाला सब पा लेता है। तुम अपनी हालत देखो। मैं जो कह रहा हूंकेवल तथ्य की बात कह रहा हूं। न तो यह कोई काव्य हैन यह कोई दर्शनशास्त्र है। यहां सिद्धांतों में कोई रस ही नहीं है। मैं तुम्हें कोई शास्त्र नहीं समझा रहा हूं। मैं तुम्हें सिर्फ इतना कह रहा हूं: ज़रा अपने जीवन के पन्नों को गौर से पलट कर देखो। मैं तुम्हें गीता पढ़ने की सलाह नहीं देतान वेद पढ़ने कीन कुरान पढ़ने की। वह तुम समझोगे नहीं। जिसने जीवन के जीवंत शास्त्र को न समझा वह कैसे वेद पढ़ेकैसे कुरान पढ़ेजो जीवन की अपनी कहानी को भी नहीं निचोडरहा हैवह मुहम्मद के वचनों से क्या पाएगावह कृष्ण के वचनों से क्या पाएगाजीवंत परमात्मा तुम्हें चारों तरफ से घेरे खड़ा है और उसकी तुम्हें याद नहीं आ रहीतुम मुर्दा किताबों में उसे कैसे खोज पाओगेहांयहां खोज लो तो वहां भी मिल जाएगा।
इसलिए मैं कहता हूं: जीवन में पहले पढ़ लो तो फिर वेद पढ़ लेना। फिर बुद्ध की वाणी पढ़ लेना। फिर जिन-वाणी पढ़ लेना। वहां भी पा लोगे। यहां जो मिल गया तो वहां तो मिल ही जाएगा। यहां न मिला तो कहीं भी नहीं मिल सकता है। मैं तुम्हें केवल इस तथ्य के प्रति जागने को कहता हूं। और तुम्हारे पास तथ्य है। और तुम्हारे पास जागने की क्षमता भी है। होश भी है तुम्हारे पास और तथ्यों का जमाव भी है। अब क्यों बैठे होनिचोड़ क्यों नहीं लेतेथोड़ा इत्र निचोड़ो
इसलिए कोई रुकावट नहीं हैफिर भी करोड़ों में कोई एकाध इस ढंग का धनी हो पाता है। होना चाहिए सभी को। होने के हकदार हैं सभी। सभी की मालकियत है यह। यह जन्मसिद्ध अधिकार है। नहीं-नहींठीक होगा कहनाः स्वरूप-सिद्ध अधिकार है। सबका अधिकार है। यह सबकी मालकियत है। फिर भी तुम्हारी मर्जी। तुम इतने मालिक हो कि गुलाम बने रहना चाहो तो बने रह सकते हो। तुम इतने स्वतंत्र हो कि तुम गुलाम रहने को भी स्वतंत्र हो तुम्हारी स्वतंत्रता असीम है। तुम्हारी स्वतंत्रता पूर्ण है। तुम चाहो तो भटकने   के लिए भी    स्वतंत्र हो। यह तुम्हारे हाथ में है। जब तक तुम भटकना चाहो भटकते रहोगे। जिस दिन तुम तय करोगे लौट चलना हैलौट आओगे।
बुद्ध एक नदी के किनारे से गुजरते हैं। कुछ बच्चे खेल रहे हैं। उन्होंने रेत के घर बनाए हैं। और वे लड़ रहे हैं आपस में। कोई कहता हैमेरा है। वह कहता हैयह तेरा हैदूर रखअपने मकान को मेरे मकान के करीब मत ला। उन्होंने अपने-अपने रेत के मकान के चारों तरफ रेखाएं खींच रखी हैं कि यह मेरा आंगनयह मेरा बगीचायह मेरी सीमा हैइस सीमा के भीतर कोई न आए। उन्होंने अपने-अपने नाम लिख रखे हैं अपनी-अपनी सीमा के सामनेअपनी-अपनी तख्तियां लगा रखी हैं। और फिर भी बच्चे तो हैं हीकभी भूल से किसी का पैर किसी के मकान में लग गया। और रेत के मकान हैंवे गिर जाते हैं। वे गिर गए तो मारपीट हो जाती है। एक बच्चे का पैर किसी के मकान पर पड़ गया तो वह बच्चा उसकी छाती पर चढ़ बैठा और उसने बाकी को भी कहा कि भाइयो तुम भी आओइसको दुरुस्त करोइसको राह पर लगाओ। बाकी भी आ गए। न्याय का सवाल है। दूसरे के मकान पर कब्जा कर लिया है। दूसरे का मकान गिरा दिया है! और उनको भी तो अपने मकान बचाने हैं,ऐसे आदमी के खिलाफ भी तो लड़ना ही पड़ेगा। उन सबने मिल कर उसकी खूब मरम्मत की।
यही तो हम करते हैं। कोई चोर तुम्हारे घर में घुस गया तो तुम थोड़े ही अकेले लड़ोगेपड़ोसी भी आ जाते हैं। क्योंकि उनको भी अपनी तिजोड़ियां बचानी हैं। कोई तुम्हारी ही तिजोड़ी का थोड़े ही सवाल है। कोई ऐसे चोर अगर चोरी करने लगे तो कल उनकी भी तिजोड़ियों को खतरा है। कल के खतरे को देखकर वे आज इसकी अच्छी मरम्मत कर देते हैं। किसी का जेब कट जाए तो जिन-जिन के पास जेब हैवे सब जेबकतरे को पकड़ने में संलग्न हो जाते हैंक्योंकि यह संभावित खतरा उनके लिए भी है।
उन सब बच्चों ने मिलकर उसकी खूब कुटाई की। दंड दिया।. . . यही तो तुम्हारी अपराध और तुम्हारी दंड की व्यवस्था है। तुम्हारे कानूनतुम्हारी अदालतें क्या हैंतुम्हारे नियमतुम्हारे मजिस्ट्रेटतुम्हारी पुलिस क्या हैजिन-जिन को खतरा है, .  . .
ऐसे दिनभर खेल चलता रहा। फिर सांझ हो गई। किसी ने आकरनौकर ने आकरनदी के किनारे जोर से आवाज दी कि बच्चोघर चलोतुम्हारी माताएं तुम्हारी राह देख रही हैं। अब सूरज भी ढल गया है। बच्चों ने देखा कि हां सूरज ढल गया है। वे तो खेल में तल्लीन हो गए थे और भूल ही गए थे कि दिन अब जा चुकाअब घर लौटने का वक्त आ गया।
और तब क्या हुआपता हैबुद्ध खड़े देख रहे थेवे देखते रहे। ऐसे जीवन को देखना चाहिए सब अंगों मेंसब दृष्टियों से। हर अनुभव से कुछ मिलता है। बुद्ध खड़े देखते रहे। वे चुपचाप सुनते रहे क्या हो रहा है। वे बच्चे जो लड़ते थेएक-दूसरे से कहते थे मेरात्तेराअपने-अपने मकान की रक्षा करते थेकि जिन्होंने एक बच्चे की कुटाई कर दी थी--वे खुद ही अपने मकानों पर कूदने लगे। उन्होंने अपने मकान खुद ही गिरा दिए और खूब हुल्लड़ मचा। और सब रेत उन्होंने साफ कर दी। सब मकान पुंछ गएसब दीवालें गिर गईंसब सीमाएं असीम में खोकर एक हो गईं और वे सब बच्चे घर की तरफ भागे। मां की याद आ गई। अब घर जाना हैसांझ हो गई।
ठीक बुद्ध ने दूसरे दिन अपने भिक्षुओं से कहा--ऐसा ही संसार है। रेत के घर! मेरात्तेरा! बड़ी लड़ाईबड़ी कलह! बड़ा द्वेषबड़ीर् ईष्या! बड़े संघर्ष! युद्ध! अदालतें! हत्याएं! और फिर एक दिन सांझ हो जाती है। सूरज ढल जाता हैमौत आ जाती है। और घर से खबर आती है। फिर जाना पड़ता है। सब यहीं पड़ा रह जाता है। रेत के घर रेत में ही पड़े रह जाते हैं। रेत के घर रेत के हैंतुम्हारे कैसे! रेत में खींची गई रेखाएं कहीं खिंचती हैं! हवाओं के झोंके आएंगे और रेखाएं पुंछ जाएंगी।
कितने लोग यहां जमीन पर रहे हैं और कितने लोगों ने यही खेल खेला जो तुम खेल रहे हो! इन्हीं मकानों में खेला,इन्हीं दुकानों में खेलाइन्हीं बाजारों मेंइन्हीं पद-प्रतिष्ठानों में! कितने लोगकभी सोचोगे! करोड़ों-करोड़ोंअरबों-अरबों लोग! सब जा चुके। उनकी सांझ आ गईचले गए। तुम्हारी सांझ भी जल्दी ही आती होगी। अजहूं चेत गंवार। अब भी चेतो! जो सांझ आने के पहले चेत जाएवह समझदार। जो मौत के आने पर चेतेवह तो बहुत देर हो गईउसको फिर जन्म लेना पड़ेगा। जन्म में ही चेते तो फिर जन्म नहीं लेना पड़ता। मरते वक्त अगर चेते भी और एक खयाल भी आए कि अरे मैं बेकार मेहनत करता रहाअदालत-मुकदमायहवहझगड़ा-झांझा। कुछ सार नहींसब पड़ा रह जाएगा। यह सब पड़ा रहा जा रहा है और मैं चला। अगर मरते वक्त चेते तो बहुत देर हो गई। बहुत देर हो गईअब कुछ करने को न बचा। अब कब ध्यान करोगेकब करोगे पूजा-अर्चनकब करोगे प्रार्थनाअब तो जबान लड़खड़ा गईआंखें भी मंदिम हो गईं। भीतर की थोड़ी-बहुत जो बुद्धि थी ज्यादा तो थी ही नहींज्यादा होती तो कभी के जाग गए होते। थोड़ी बहुत थीऐसी धुंधियाती-धुंधियातीधुआं-भरीवह भी और धुंधलीहो गईमौत की घबड़ाहट देख कर प्राणों में समा गईरोआं-रोआं कांप गयाबेहोश होने लगे। नए जन्म की तैयारी हो गई।
जो बेहोश मरता है वह नया जन्म ले लेता है। जो होश से मर जाता हैफिर उसका कोई जन्म नहीं। लेकिन होश से मरोगे कैसे?--जब जागते-जागते मृत्यु के बहुत दिन आने के पहले भी तुम यह पहचान लोगे कि मौत आ रही है और जीवन दुःख है। इस अनुभव की परिणति ही संन्यास है।
इस अनुभव की परिणति कि संसार में सुख नहींसब रेत के घर-घूले हैंयहां बनाया बनता नहींमिट जाता हैजो मिट ही जाता है उसके लिए क्या झगड़ा-फसादक्यों इतनी चिंताक्यों इतनी व्यथा! और फिर मौत तो आ ही रही है। जो छीन ही लेगीउसको हम भी क्यों पकड़ेंजो मौत छीन लेगीउसे हम ही क्यों न छोड़ देंपकड़ क्यों न छोड़ दें?
और ध्यान रखनाजब मैं कहता हूं हम ही क्यों न छोड़ देंतो मैं यह नहीं कह रहा हूं कि तुम दुकान छोड़ कर भाग जाओ। भागोगे कहांमैं यह नहीं कह रहा हूं पत्नी-बच्चे छोड़कर भाग जाओ। भागने से सार क्या हैपकड़ छोड़ दो। पकड़नाछोड़ दो। और यहां भूल हो जाती है। लोग पकड़ तो नहीं छोड़तेजो पकड़ा थाउसे छोड़ देते हैंमगर पकड़ जारी रहती है। तो घर छोड़ दियाआश्रम पकड़ लोगे। जाओगे कहांपकड़ तो कायम रहेगी। पत्नी-बच्चे छोड़ दिए तो शिष्य-शिष्याओं को पकड़ लोगे। जाओगे कहांउनसे मोह लग जाएगा। उनसे प्रेम लग जाएगा। वे मरेंगे तो रोओगे। वे छोड़कर चले जाएंगे तो लगेगा कि धोखा दे गएमेरा शिष्य धोखा दे गया--जैसे मेरा बेटा धोखा दे गया! यही तो वही का वही खेल हैनाम बदल गया। लेबिलबदल लिएजाल तो वही का वही है।
इसलिए मैं नहीं कहता कि तुम जो पकड़े हो उसको छोड़ दो। मैं कहता हूंसिर्फ मुट्ठी खोल लो। जो भी पकड़े हो उसको अब पकड़ो मत। पत्नी अपनी जगह हैतुम मत पकड़ो। बेटा अपनी जगह हैतुम मत पकड़ो। बेटा अपनी जगह भला हैयह मत कहो कि मेरा है। मेरा कहा कि पकड़ शुरू हुई। और छोड़ कर भागने की भी कोई जरूरत नहींअपना था ही नहीं तो भागोगे क्या छोड़करछोड़कर भागने में तो वह भ्रम अभी भी कायम है कि मेरा थाछोड़ दिया। मेरा था  ही नहीं कभीएक क्षण को कभी मेरा नहीं था--छोड़ोगे कैसेत्याग क्या करोगे?
जिस व्यक्ति ने भोग की व्यर्थता देख लीउसके जीवन में त्याग का उपाय नहीं रहा। अगर त्याग करते हो तो उसका मतलब है कि अभी भी बातों में मूल्य था। तुम कहते हो मैंने लाखों रुपए छोड़ दिए। इसका क्या मतलब हुआअभी लाखों रुपयों में तुम्हें लाखों दिखाई पड़ते हैंअभी भी दिखाई पड़ते हैंतब भी दिखाई पड़ते थे। कुछ फर्क न हुआ। तब तुमने इस संसार की बैंकों में जमाकर रखे थेअब तुमने परमात्मा की बैंक मेंपरलोक में जमाकर रखे हैं। अब तुम हिसाब लगा रहे हो कि "जब पहुंचूंगा परमात्मा के सामने तो बता दूंगा पूरा खाता-बही खोलकर कि लाखों छोड़े थेक्या मिलता है इसके उत्तर में?सुना तो था तेरे पंडितों से कि यहां एक दोवहां करोड़ गुना मिलता हैअब कहां है?' तुम हिसाब लगा रहे होतुम सौदा कर रहे हो। तुमने कुछ छोड़ा नहीं।
छोड़ना होता ही नहीं--जागना होता है। तो फिर तुम भी करोड़ों में वह एक हो सकते हो। और सबके होने की क्षमता है। जो होना चाहे सो हो जाए। और देर क्यों करोऔर खड़े-खड़े क्यों देखते रहो?
पलटू कहते हैं: क्या खड़े-खड़े देख रहे होतमाशबीन कब तक बने रहोगेअनुभव लो। जागो! और क्या सारी बस्ती लूट लेगीतब तुम लूटोगेक्या तुमने तय कर रखा है कि सबसे आखीर में अपना नंबर लगाएंगेकिस कारणजो अभी मिल सकता है उसे कल क्यों पानाजो अभी मिल सकता है उसे कल के लिए क्यों छोड़नाजो मिला ही हुआ हैउस रस में क्यों न डूब जाओउस उत्सव में क्यों न तल्लीन हो जाओक्यों न उठने दो महोत्सव तुम्हारे जीवन मेंक्यों न बहे रसधार?
रसो वै सः! वह परमात्मा रस-रूप है!
तीसरा प्रश्न भी दूसरे से संबंधित हैउसके साथ ही ले लें।

तीसरा प्रश्न :

संन्यास का फल मधुर हैफिर भी सभी उसे क्यों नहीं चखतेकृपा करके कहिए।

धुर हैयह तो चखोगे तब पता चलेगा न! मेरे कहने से मधुर हैतो थोड़े ही चख लोगे। अब यह ज़रा अड़चन की बात है। चखोगे तो पता चलेगा मधुर है। और तुम चाहते हो कि पहले मधुर होने का पता चल जाएफिर चखें। यह तो फिर हो नहीं सकती बात। यह तो बात बनेगी नहीं। यह तो बात बनती थीउसके पहले बिगड़ गई।
मैंने सुना हैमुल्ला नसरुद्दीन तैरना सीखना चाहता था। वह नदी पर गया--अपने एक मित्र को लेकरजो तैरना सिखा सकता था। संयोग की बात--संयोग की भी नहीं कहनी चाहिएभीतर तो कारण रहे होंगेडरा-डरा गया होगाभयभीत गया होगा--नदी का किनारासीढ़ियों पर काई जमी थीउसका पैर फिसल गया। चारों खाने चित्त पड़ा है। सिर में चोट भी लग गई। वह उठा और एकदम घर की तरफ भागा। उसके मित्र ने कहाः भाईबड़े मियांकहां चलेउसने कहाः अब जब तैरना सीख लूंगा,तभी नदी के पास आऊंगा। यह तो खतरनाक मामला है। अगर पानी में गिर गया होता तो जान गंवा दी होती। नमस्कार!
उसने कहा : अब तो जब तैरना सीख लूंगातभी नदी के पास आऊंगा
लेकिन तैरना कहां सीखोगेगद्देत्तकिए लगाकर घर मेंतैरना हो तो नदी के पास आना होगा । और तुम कसम ले लिए कि कसमअब नहीं आनेवाला। और मुल्ला की बात वैसे समझदारी की लगती हैअनुभवी की लगती है। व्यवहारिक बात है। यह तो खतरनाक मामला हैज़रा और चूके होते और पानी में पड़ गए होते तो आज मौत हो जाती। अब नदी से दूर ही रहूंगा। अब तो तैरना सीख लूंगाफिर आऊंगा
गणित की बात हैतर्क की है बात। शुद्ध तर्क है। लेकिन यह तो बात बनते-बनते बिगड़ गईयह तो शुरू से बिगड़ गई। यह तो कभी तैरना सीखेगा नहीं और कभी नदी के पास आएगा नहीं।
तुम कहते हो : संन्यास का फल मधुर हैफिर भी सभी उसे क्यों नहीं चखतेचखें तो पता चले। और तो कोई उपाय नहीं है। न चखोगे तो पता नहीं चलेगा। चखकर ही तो पता चलता है। तो फिर क्या करेंलोगों की बुद्धियां बड़े तर्क से भरी हैं;वे कहते हैं कि पहले प्रमाण चाहिए कि ईश्वर हैतो फिर हम ईश्वर की तरफ चलेंगे। और ईश्वर की तरफ चलने से प्रमाण मिलता है कि है। अब यह बड़ी मुश्किल बात है। यही अबूझ पहेली है धर्म की। अनुभव करने से प्रमाण मिलता हैऔर कोई प्रमाण नहीं है। और चखने से स्वाद आता हैऔर कोई उपाय नहीं है। इसलिए जो हिम्मतवर हैजो कहते हैं कि ठीक हैबहुत से बहुत यही होगा न कि कड़वा होगा-- तो थूक देंगे। ज्यादा से ज्यादा इतना ही होगा न कि फल मीठा नहीं होगाकड़वा होगा--तो जिंदगी में इतने कड़वे फल चखे हैंएक और सही।
कितने तो तुमने कड़वे फल चखे हैं। अभी तक तुमने मीठा फल चखा कहां है! कड़वे के तो तुम अभ्यासी हो। तो क्याघबड़ाहट हैएक फल और सही। कड़वा ही निकल सकता हैचख तो लो! हालांकि जिन्होंने चखा उन्होंने पाया कि मीठा है। मगर चख कर पाया।
डूबोगे तो अनुभव होगा। नदी में उतरोगे तो तैरना सीखोगे। तैरना सीखोगे तो उस पार जा सकोगे। तैरना सीखोगे तो गहराइयों में उतरने की क्षमता आ जाएगी। और गहराइयों में मोती पड़े हैं। नदी की सतह पर तो सूखे पत्ते इत्यादि बहते हैं,मोती नहीं। सागरों की गहराई में डुबकी मारनी पड़ती हैगोताखोर होना पड़ता है। बिना तैरे तो कैसे गोता मारोगे?
इसलिए बहुत लोग वंचित रह जाते हैं क्योंकि बहुत लोग तर्कनिष्ठ हैं। तर्कनिष्ठा धर्मनिष्ठा में बाधा है। धर्म की तरफ तो वही जाता है जिसको पलटू ने कहा--"जिसे विश्वास हो जाए।विश्वास कैसे होविश्वास होने का क्या रिश्ता अब में तुमसे यह भी नहीं कह रहा हूंपलटू भी नहीं कहते कि तुम जा कर ऐसे ही नदी में कूद पड़ो। पलटू भी कहते हैं कि किसी को खोज लो जो तैरना जानता हो। उसका संग-साथ बना लो। यारी बना लो। किसी यार को खोज लो। कोई तो तैरना जानता होगा। कोई तो तुमने तैरता हुआ देखा होगा। किसी को तो पानी पर उमंग से तिरता हुआ देखा होगा। जिसको तुमने तैरता देखा होजिसको तुमने देखा हो पानी में खेलता है और ज़रा भी डूबता नहींउससे दोस्ती कर लोउसके साथ संग-साथ बना लो। इसको ही सद्गुरु की खोज कहते हैं।
इसलिए पलटू कहते हैं : नाव भी मिल जाए तो क्या करोगेकेवट तो होना चाहिए। माझी कहां हैशास्त्र मिल जाए,क्या करोगेशास्ता होना चाहिए। हाथ पकड़नेवाला कहां हैशास्त्र को तुम पकड़ सकते  हो। तुम तो खुद ही डूबने वाले हो,तुम्हारे साथ शास्त्र भी डूब जाएगा। कोई चाहिए जो तुम्हें पकड़ ले। तो शायद बच सको। कोई जो स्वयं तैर सकता हो,  तो तुम्हें बचा ले। और एक दफा थोड़े दिन साथ हो जाएतैरने का अनुभव आ जाए।
तैरना कुछ बड़ी कठिन बात नहीं है।
सच तो यह हैतैरने में हम कुछ सीखते थोड़े ही हैं। तैरने में तो केवल सिर्फ आत्मविश्वास बढ़ता है। और कुछ भी नहीं होतासीखते हम कुछ भी नहीं। तैरना कोई सीखन-सीखावन थोड़े ही है। इसलिए तो एक मजे की बात है कि तैरना अगर तुम एक दफा सीख गए तो फिर पचास साल न तैरो तो भूल थोड़े ही जाओगे। पचास साल अगर तुम भाषा सीख गए होन बोलो तो भूल जाओगे। पचास साल तक कैसे याद रखोगेसीखा हुआ भूल जाएगा। लेकिन तैरना नहीं भूलता। तैरना सीखने जैसा नहीं है;कुछ बात भिन्न है। अगर पचास साल तक तुमने मान लो जर्मन भाषा सीख ली और पचास साल तक बोले नहींउपयोग नहीं कियापढ़ी नहींसुनी नहींतो पचास साल बाद साफ हो जाएगीपता भी नहीं चलेगा कि कभी तुमने सीखी थी।
लेकिन तैरनापचास साल तक तुम तैरो ही मतएक दफा तैरना सीख लियाफिर नदी जाओ ही मतसरोवर के पास जाओ ही मतपचास साल के बाद भी पानी में उतरोगेतैरोगे। फर्क है कुछ। यह बात स्मृति से संबंधित होती तो भूल गई होती। यह बात स्मृति से संबंधित नहीं है। फर्क यह है कि तैरना तो हमें आता ही हैवह हमारा स्वभाव है। फिर हम नदी में डरते क्यों हैंडरने का कारण है : आत्मविश्वास की कमी। तैरना नहीं आताऐसा नहीं।
तैरने वाला क्या करता हैतुमने देखानए सिक्खड़ को नदी में ले जाओवह क्या करता हैदोनों एक ही काम करते है दोनों हाथ-पैर फड़फड़ाते हैं। सिक्खड़ बेतरतीब से फड़फड़ाता है और घबड़ाता है और डरता है। सीखा हुआ भी हाथ-पैर फड़फड़ाताहै--व्यवस्था से फड़फड़ाता हैसंगति से--और डरता नहीं और निर्भय फड़फड़ाता हैक्योंकि उसे भरोसा आ गया है। वह जानता है। फिर जब तैरने में कोई बिल्कुल कुशल हो जाता है तो हाथ-पैर भी फड़फड़ातानदी पर ऐसे ही तैर जाता है।
तुमने एक चमत्कार देखा या नहीं कि मुर्दा आदमी नदी पर तैर जाता है और जिंदा डूब जाता है। जरूर कुछ मामला है। मुर्दा डूबा हुआऊपर आ जाता हैतैरने लगता है। मुर्दों को तरकीब मालूम हो और जिंदों को तरकीब नहीं मालूम ! मुर्दा न तो हाथ-पैर फड़फड़ाता न कुछसिर्फ तैर जाता है। क्या बात होगीमुर्दे को भय नहीं है। अब मर ही गएअब भय क्या अब मर ही गए तो भय किसको! मुर्दा निर्भय है। जिंदा आदमी भयभीत है। भय डुबाता हैनदी नहीं डुबाती। इस बात को तुम खयाल में रख लेना। गांठ बांध लेना हीरे की तरह। भय डुबाता हैनदी नहीं डुबाती। इसलिए तैरने में तुम कुशल हो जाते हो तो भय मिट जाता हैतो तुम मुर्दे की तरह पानी पर तैर सकते होजिंदा रहते हुए भी। असली तैराक हाथ-पैर थोड़े ही हिलाता हैअसली तैराक तो ऐसे ही तिर जाता है। तिरने में और तैरने में यही फर्क है। तिरने का मतलब हैः वह ऐसे ही पड़ जाता है नदी पर,मजा लेने लगता हैधूप आ रहीधूप-स्नान ले लेता है नदी में पड़ा-पड़ाहाथ-पैर भी नहीं हिलाताडूबता भी नहीं। फर्क क्या हो गयाअब भरोसा आ गया।
 सारी बात श्रद्धा की है--अपने पर श्रद्धा आ जाए। अभी तुम्हें अपने पर श्रद्धा नहीं इसलिए किसी ऐसे आदमी का हाथ पकड़ लो जिसे अपने पर श्रद्धा होजिसके पास तुम्हें एक बात समझ में आती हो कि इस आदमी को अपने पर भरोसा है;जिस आदमी को अपने पर भरोसा होजिस आदमी को ज़रा भी संदेह की रूपरेखा न होजिस आदमी को अब ज़रा भीडिगमिगी न होपलटू कहते हैंडिगमिगी मिट गई होजो अब थिर होकर बैठ गया हो--उसका हाथ पकड़ लो।
संन्यास का और क्या अर्थ हैसंन्यास का इतना ही अर्थ है : किसी का हाथ पकड़ लोदीक्षा ले लो। शिष्यत्व स्वीकार करो--किसी काजो तैरना जानता है। जो तिरता हो पानी में बिना हाथ-पैर तड़फाए। जल्दी ही तुम भी योग्य हो जाओगे। और योग्यता कुछ खास नहीं है। योग्यता इतनी ही है कि तुमको भी पानी में उतर-उतर कर भरोसा आ जाएगा कि अपने हाथ-पैर चलाने से डूबने से बचा जा सकता है। एक बात। फिर धीरे-धीरे दूसरी बात पता चलेगी कि "हाथ-पैर भी तड़फड़ाने की जरूरत नहीं हैबचना स्वाभाविक है। पानी तो मुर्दे को तैरा देता हैतो मैं तो जिंदा हूंमुझे क्यों न तैराएगा!तुम रुककर पड़ जाते हो। जब एक दफा रुककर पड़ जाते हो और नहीं डूबते--बस एक दफा अनुभव की किरण उतर गई कि नहीं डूबताडूबना होता ही नहीं--भय गया--भय सदा को गया।
सद्गुरु के संग-साथ में भय मिट जाता है। सद्गुरु भगवान थोड़े ही दे सकता है तुम्हेंसिर्फ भय मिटा सकता है। और भय मिट गया तो भगवान मिल गया। और अभी तो तुम्हारा जो भगवान हैकेवल तुम्हारा भय है। बड़ी उलटी बातें हैं। अभी तुम मंदिर-मस्जिद जाते होवह भय के कारण जाते हो। अभी तो तुम्हारा भगवान जो है वह भय के भूत से ज्यादा नहीं है। और भय से कैसे भगवान मिलेंनिर्भय को भगवान मिलता है।
तो सारी बात भगवान पाने की नहीं है--सारी बात : कैसे निर्भय हो जाएंकिसी निर्भय के पास बैठोसत्संग करो। उसकी निर्भय की किरणें तुम्हें भी आंदोलित करेंउसकी तरंगें तुम्हें भी छुएं--और धीरे-धीरे तुम भी निर्भय हो जाओ।
संगति के परिणाम होते हैं। कायरों के साथ रहोगेकायर हो जाओगे। वीरों के साथ रहोगेवीर हो जाओगे। जैसों के साथ रहोगे धीरे-धीरे वैसे हो जाओगे। संग-साथ परिणाम लाता है।
अगर परमात्मा की तलाश हैअगर आत्मधन की तलाश है तो उसका साथ करो जिनको मिल गया हो। पंडितों के पास बैठकर समय मत गंवानाउनको भी नहीं मिला हैतुम्हें कैसे दे सकेंगेउस आदमी से सावधान रहना जिससे तुम कहो कि मुझे तैरना सीखना है और वह पोथी खोलकर बैठ जाए और कहे कि देखमुझे सब पता है कि तैरने में क्या-क्या होता हैयह लिखा हैमेरी किताब में सब लिखा हैयह रही संहिताइसमें सब लिखा हुआ हैऔर मैं तुझे सब समझाए देता हूं कि तैरना कैसा होता है।
नहींजो आदमी तुम्हें नदी के तट पर ले जाने को तैयार हो--तुम उससे पूछो कि तैरना कैसावह कहे आओतुम पूछो ध्यान कैसावह कहे आओतुम पूछो भक्ति कैसीवह कहे आओ और डुबकी लोबताए देता हूं--जिसका इंगित यथार्थ की तरफ हो।
संन्यास का फल निश्चित मधुर है। सिर्फ संन्यास का फल ही मधुर हैसंसार के तो सभी फल कडुवे हैं। और अगर तुम्हेंकडुवे लगते भी न हों तो सिर्फ उसका कारण इतना है कि तुम्हारी जिह्वा अभ्यस्त हो गई हैजड़ हो गई है।
ऐसा हो जाता है नपहली-पहली दफे कॉफी पीयो तो तिक्त लगती है। फिर कुछ दिन अभ्यास करते रहो। इस आशा में कि यह तो सीखनी पड़ेगीसुसंस्कृत आदमी हैं और कॉफी न पीयोतो गंवारपन का लक्षण हैकॉफी तो सीखनी ही पड़ेगी--थोड़े दिन अभ्यास करते रहोफिर कॉफी तिक्त नहीं लगती। पहली दफा सिगरेट पीयो तो खांसी आती हैआंख में आंसू आ जाते हैं,गले में अड़चन मालूम होती है। बिल्कुल स्वाभाविक हो रहा है। लेकिन फिर यह देखकर कि यह तो बड़ी कमजोरी की बात हो गई और सिगरेट तो सभी बलशाली आदमी पीते हैं--तो किए जाओ अभ्यासथोड़े दिन में शरीर स्वीकार कर लेता है इस अत्याचार को। धुएं को बाहर-भीतर ले जानागंदे धुएं कोतंबाकू के ज्वरग्रस्त धुएं को बाहर-भीतर ले जाना--और धीरे-धीरे तुम्हें रस आने लगता है। रस होता तो पहले दिन आ जाता । रस था नहीं। रस अभ्यास से बनाया जा रहा है।
इसलिए मैं तुमसे कहता हूं कि परमात्मा का रस तो पहले ही अनुभव में आ जाता है। उसका अभ्यास नहीं करना होता;एक बार मुड़ो भरबस एक दफा चखो भर--पहला कौर परमात्मा का और रस मिल जाता है। और अभ्यास नहीं करना होता। पहली ही कौर में प्राण मुक्त हो जाते हैं। एक ही कौर--और रोआं-रोआं अमृत से भर जाता है। मगर एक कौर लेने की हिम्मत तो करनी ही पड़े।

आज इतना ही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें