शुक्रवार, 18 अगस्त 2017

अनहद में बिसराम - प्रवचन-06

दिनांक 16नवम्बरसन् 1980

पहला प्रश्न: भगवान,
      लौकिकानां हि साधूनामर्थ वागनुवर्तते।
      ऋषीणां पुनराद्यानां वाचमर्थोऽनुधावति।।
लौकिक साधुओं की वाणी अर्थ का अनुसरण करती हैलेकिन जो आदि ऋषि थेउनकी वाणी का अनुसरण अर्थ करता था।
भगवानवसिष्ठ के इस सूत्र को समझाने की अनुकंपा करें। क्या आदि ऋषि वास्तव में इतने ही श्रेष्ठ थे?

 योग प्रतीक्षा!
साधुऔर लौकिक! वह बात ही विरोधाभासी है। फिर साधु और असाधु में भेद क्या रहाअसाधु वहजो लौकिकजिसकी दृष्टि पदार्थ के पार नहीं देख पातीपदार्थ में ही अटक जाती हैअंधा है जो। क्योंकि पदार्थ को ही देखने से बड़ा और क्या अंधापन होगा!
अस्तित्व परमात्मा से भरपूर है--सौंदर्य सेसत्य सेआनंद सेऔर तुम्हें केवल पदार्थ ही दिखाई पड़ता हो! एक बात जाहिर होती है उससे कि तुम्हारे पास सूक्ष्म को देखने की दृष्टि नहींसिर्फ स्थूल तुम्हारी पकड़ में आता है।



असाधु वहजो स्थूल को ही पहचानता है। इतना ही नहींजो अपने अहंकार की रक्षा के लिए सूक्ष्म को इनकार भी करता है। क्षमा किया जा सकता है वह व्यक्तिजो कहे कि मैं क्या करूंअभी तो मुझे स्थूल ही दिखाई पड़ता है! हो सकता हैसूक्ष्म भी हो। खोजूंगातलाशूंगाजिज्ञासा करूंगा। मैंने अपने चित्त के द्वार बंद नहीं कर लिए हैं। लेकिन वह व्यक्ति क्षमा नहीं किया जा सकताजो कहता होपदार्थ के अतिरिक्त और कुछ भी नहीं है। क्योंकि उसने सूक्ष्म के प्रवेश का मार्ग ही अवरुद्ध कर दिया। अब उसे व्यर्थ ही दिखाई पड़ेगासार्थक की कोई प्रतीति नहीं होगी।
इसलिए वसिष्ठ के इस सूत्र में पहला आक्षेप तो मुझे यह है कि वे कहते हैं: "लौकिकानां हि साधूनामर्थ वागनुवर्तते। वह जो लौकिक साधु हैउसकी वाणी अर्थ का अनुसरण करती है।'
लौकिक साधु जैसी कोई घटना ही नहीं होती। और अगर होती हैतो फिर उसे साधु न कहो। जिसको परमात्मा की जरा सी झलक भी न मिलती होउसे साधु कहोगेजिसे किरण भी दिखाई न पड़ती होउसे आंख वाला कहोगेजिसे सौंदर्य का बोध ही न होता होउसे कवि कहोगेसौंदर्य-मर्मज्ञ कहोगेजिसके जीवन में प्रेम की बूंदा-बांदी भी न हुई होउसे प्रेमी कहोगे?
लौकिक साधु तो सिर्फ पाखंडी है। यद्यपि यह सच है--और शायद इसीलिए वसिष्ठ ने यह सूत्र कहा--कि सौ साधुओं में से निन्यानबे लौकिक साधु हैं। ऐसा लगता हैवसिष्ठ कठोर नहीं होना चाहते होंगेइसलिए बात को मिठास से कह दिया। कबीर जैसे न रहे होंगे।
कबीर ने कहा है: कबिरा खड़ा बाजार मेंलिए लुकाठी हाथ।
कि कबीर बाजार में खड़ा हैलट्ठ हाथ में लिए हुए।
      कबिरा खड़ा बाजार मेंलिए लुकाठी हाथ।
      जो  घर  बारै  आपना,  चलै  हमारे  साथ।।
हो हिम्मत घर को जलाने कीतो आ जाओचलो हमारे साथ। लट्ठ लिएकबीर कहते हैंमैं खड़ा हूं बाजार में!
कबीर सीधी चोट करते हैं। उस चोट में कहीं कोई समझौता नहीं होता। वसिष्ठ सत्य को भी कहते हैंतो लीप-पोत देते हैं। उसको भी थोड़ी सी मिठासथोड़ी सी चासनी दे देते हैं!
लौकिक साधुऐसी कोई बात ही नहीं होती। लौकिक होगातो साधु नहीं। साधु होगातो लौकिक नहीं। यह तो विपरीत को एक साथ जोड़ देना हो गया। यह तो यूं हुआजैसे कोई कहेअंधेरा दिन! यह तो आधी रात ऊगा हुआ सूरज हो गया!
लेकिन एक अर्थ में वसिष्ठ ठीक कहते हैं कि निन्यानबे साधुसौ में सेऐसे ही हैं। नाम-मात्र के साधु! साधु का वेश हैसाधु की आत्मा नहीं। साधु का आवरण हैसाधु का अंतस नहीं। और आवरण बड़ी सस्ती बात है। आचरण भी बड़ी सस्ती बात है। कोई कठिनाई नहीं है साधु के आचरण में। थोड़े अभ्यास की बात है। दो बार भोजन न कियाएक बार भोजन किया। यह न खायावह न पीया। या जैसा कल डोंगरे महाराज ने बताया कि पानी पीओतो पहले प्रभु का स्मरण करो। पानी भी पीओतो प्रभु का स्मरण करो। भोजन करोतो प्रभु का स्मरण करो। अगर अन्न बिना प्रभु के स्मरण के खायातो पाप खाया! पानी बिना प्रभु के स्मरण के पीयातो पाप पीया!
ऐसे एक महापुरुष से मेरा मिलना हो गया था। मैं आगरा से गुजर रहा थाजयपुर से लौटता थाआगरा में कोई छह घंटे का समय था गाड़ी बदलने में। एक मित्र बहुत दिन से पत्र लिखते थे कि कभी आगरा से गुजरें--और आप जरूर गुजरते होंगेक्योंकि जयपुर की खबरें मिलती हैंऔर यहां छह घंटे स्टेशन पर रुकना ही होता होगातो मेरे घर को ही पवित्र करें।
तो मैंने कहाठीक। उन्हें खबर कर दी।
जानता तो नहीं थापहचानता तो नहीं थापत्र से ही मुलाकात थी। जो सज्जन लेने आए थेउन्होंने आते ही से कहा कि बस,जल्दी करिए! कहीं मेरे बड़े भाई न आ जाएं!
मैंने पूछा कि आप ही मुझे पत्र लिखते थे?
उन्होंने कहा कि नहींपत्र तो मेरे बड़े भाई लिखते हैं। मगर मेरी और उनकी जानी दुश्मनी है। यह मौका मैं नहीं दे सकता कि आपका स्वागत वे करें। सो मैं पहले से ही हाजिर हूं! बंटवारा हो गया है। आधे मकान में वे रहते हैंआधे में मैं रहता हूं। और आपको तो मेरा ही आतिथ्य-ग्रहण स्वीकार करना पड़ेगाक्योंकि मैं ही पहले आया हूं!
मैंने कहामुझे क्या फर्क पड़ता है! और आधा घर तुम्हाराआधा बड़े भाई का! चलोतुम्हारे साथ ही चल पड़ता हूंतुम आ गए।
उनको लेकर बीच रास्ते पर ही पहुंचा था कि बड़े भाई आ गए! एकदम भागे हुए चले आ रहे थे! आते ही से बोलओम! मैंने पत्र लिखा थाउन्होंने कहाऔर यह छोटा भाई आपको कहां ले जा रहा हैयह दुष्ट यहां भी आ गया! चलिएबैठिए मेरे तांगे में!
छोटे भाई ने कहा कि देखिएमैंने पहले ही कहा था कि जल्दी करिए। अगर बड़ा भाई आ गयातो बस मुश्किल हो जाएगी!
और बड़ा भाई था भी पहलवान-छाप! छोटे भाई थे भी दुबले-पतले। तो बड़े भाई ने आव देखा न तावउन्होंने तो सामान ही उतार कर मेरा भी हाथ पकड़ कर अपने तांगे में ही बिठा लिया! लेकिन एक उनकी खूबी थी कि कोई भी काम करते थेतो पहले ओम कहते थे! मेरा हाथ पकड़ कर उतारातो ओम! मेरा बिस्तर उतारातो ओम! हालांकि कर रहे थे बिलकुल गलत काम। क्योंकि वह छोटा भाई बेचारा चुपचाप खड़ा था। अब क्या कहे! और मैं देख रहा था कि अगर वे उसकी पिटाई भी करेंगे,तो पहलेओम! और वही हुआ।
उनके घर पहुंच गया। बंटवारा कर लिया था घर कालेकिन एक कक्ष बीच काबड़ा कमरा थावह खाली छोड़ रखा थावह बांटा नहीं था। उसमें दोनों आ-जा सकते थे। बाकी तो प्रवेश असंभव था एक-दूसरे के घर मेंमगर एक कमरा छोड़ रखा था। तो जैसे ही मैं बड़े भाई के घर में प्रविष्ट हुआदरवाजे पर ही उन्होंने कहाओम। आइए भीतर!
छोटे भाई ने अपने दरवाजे से कहा कि देखिएआप इतनी कृपा करिए कि कम से कम बीच के कमरे में रुकिएवहां मैं भी आ सकता हूंबड़े भाई भी आ सकते हैं। अगर आप उनके ही घर में रुकेतो मैं नहीं आ सकूंगा। मेरे घर में रुकेतो वे नहीं आ सकेंगे!
मैंने कहायह बात तो ठीक है।
लेकिन बड़े भाई ने कहाओम! और सामान उठा कर वे तो अपने घर में ही ले गए!
बड़े भाई फोटोग्राफर थे। सो उन्होंने कहाइसके पहले कि छोटा भाई उपद्रव करेऔर यह आएगा बार-बार दरवाजे पर और कहेगा कि मेरे घर आइएऔर भोजन करिएयह करिएवह करिएमैं आपकी तस्वीर उतार लूं। इसी के लिए असल में मैंने आपको पत्र लिखा था। यही एक आकांक्षा थी।
मैंने कहाजैसी मर्जी! अब आपके हाथ में हूंछह घंटे जो करना होकरिए!
तस्वीर भी क्या उतारी! हर चीज में ओम! बिलकुल डोंगरे महाराज के भक्त थे! प्लग भी लगाएंतो ओम! प्लग निकालेंतो ओम! मुझे कुर्सी पर बिठालेंतो ओम! कैमरा घुमाएंतो ओम! प्लेट लगाएंतो ओम! ओम से ही सब चीज शुरू हो!
एक कंघी ले आए और मेरे बाल बनाने लगेऔर बोलेओम!
मैंने कहादेखेंमैं जैसा हूंतुम मुझे वैसा ही छोड़ो!
एकदम नाराज हो गए। आदमी तो गुस्सेबाज थे ही। कहाजैसी मर्जी! ओम कह कर कंघी फेंक दी और मेरे बाल एकदम छितरा दिए!
जब यह सब चल रहा थातभी पड़ोस के एक सज्जन आ गए। उनको भी खबर मिल गई कि मैं आया हूंतो आकर बैठ गए। यह फोटो उतर जाएतो फिर वे मुझसे कुछ बात करना चाहते थे। तभी बड़े भाई की नौकरानी निकलीऔर उन सज्जन ने कहा कि बाईएक गिलास पानी! गरमी के दिन थे। बसएकदम बोलेओम! अरेमर्द बच्चा होकर शर्म नहीं आती स्त्री से पानी मांगते हो! नल सामने लगा हैभर लो और पी लो! मर्द होकर और स्त्री से पानी मांगना! फिर मेरी तरफ धीरे से बोलेओम! यह मेरे भाई का दोस्त है। साले को ठीक किया!
ओम भी कहते जाते हैं!
ये जो तुम्हारे तथाकथित साधु हैंये ओम का उच्चार भी करते रहेंगे और ओम के भीतर क्या-क्या नहीं भरा होगा! क्या-क्या नहीं उपद्रव होंगे! आचरण भी साध लेंगेमगर ठीक आचरण से विपरीत इनका भीतर का जीवन होगा--ठीक विपरीत।
दो दिगंबर जैन मुनियों में मार-पीट हो गई। होनी तो असंभव ही चाहिए यह बात। एक तो दिगंबर जैन मुनिजिसने सब छोड़ दियाकपड़े भी छोड़ दिएअब क्या मार-पीट को बचा! लोग कहते हैं: जरजोरूजमीनझगड़े की जड़ तीन! वे तो तीनों ही छूट गईं! मगर गजब के लोग हैंफिर भी झगड़ा निकाल लिया! न जर हैन जोरू हैन जमीन है। कुछ भी नहीं है। दिगंबर जैन मुनि--कपड़े भी नहीं हैंलंगोटी भी नहीं है--अब झगड़े का क्या उपाय है!
उसी दिन मुझे पता चला कि वह सूत्र पर्याप्त नहीं है। अरेझगड़ा ही करना हो तो आदमी कर लेगा। जरजोरूजमीन की कोई जरूरत नहीं। जरजोरूजमीन तो बहाने हैंखूंटियां हैं। झगड़ा टांगना हैकहीं भी टांग दो। खूंटी हुईखूंटी पर टांग दो। न हुई,तो खीली पर टांग दो। खीली न हुईतो खिड़की पर टांग दोकुर्सी पर टांग दो। नहीं तो अपने ही कंधे पर टांग लो। मगर टांग लोगे। कुछ न कुछ उपाय...!
झगड़ा कहां हुआदोनों गए थे सुबह मल-विसर्जन को। एकांत में झगड़ा हो गया। एक-दूसरे की पिटाई कर दी। पिटाई काहे से कीऔर तो कुछ था नहींपिच्छी रखते हैं जैन मुनि। पिच्छी रखी जाती है कि कोई चींटी भी न मर जाए। पिच्छी में ऊन का बना हुआ गुच्छा होता है। छोटी सी डंडी होती हैऊन का गुच्छा होता है। तो जैन मुनि कहीं बैठेतो पहले पिच्छी से वह जगह को साफ कर ले। ऊन का गुच्छा इसलिए ताकि पिच्छी की चोट भी न लगे। अगर चींटी भी होतो ऊन के धक्के से उसे कोई चोट न लगेहटा दी जाएफिर बैठे। स्थान को साफ करके बैठे।
वही पिच्छी थी उनके पास। उसमें डंडा भी होता है लेकिन पिच्छी में! यह महावीर ने सोचा ही न होगा कि पिच्छी तो ठीक है कि चींटी बच जाएंगीमगर डंडा! कभी मौका आ गयातो काम आ जाएगा। आ गया उस दिन काम। एक-दूसरे ने पिच्छी से पिटाई कर दी! वह डंडे का उपयोग हो गया!
कुछ गांव के ग्रामीण लोगों ने पकड़ लिया उनको एक-दूसरे को मारते हुए। वे पुलिस थाने ले गए। बामुश्किल उनको बचाया गया। जैनियों में बड़ी हड़कंप मचीक्योंकि उनके जैन मुनि इस तरह का व्यवहार करेंजो निरंतर आत्मज्ञान की बात करते हैं! जो जीवन को तपातेतपश्चर्या करतेसाधना करते!
और इनके झगड़े का कारण क्याजब पुलिस ने पूछताछ कीतो जो झगड़े का कारण था वह और भी बड़ा मजेदार था! वह जो पिच्छी का डंडा थाबांस का डंडाउसको भीतर से पोला करके उसमें सौ-सौ के नोट भरे हुए थे! वह उनका बटुआ थावह जो डंडा था!
अगर जैन मुनियों की पिच्छी देखोतो डंडा जरूर गौर से देख लेना! क्योंकि वही है उनके पास। और कोई उपाय नहीं है मगर। आदमी इतना होशियार है कि उसको डंडे को पोला करके अंदर उसमें गिड्डियों पर गिड्डियां उन्होंने भर रखी थीं! झगड़ा यह हो गया कि बंटवाराजो बड़े मुनि थे वे ज्यादा चाहते थे छोटे मुनि से। सीनियारिटी का सवाल था! और छोटे मुनि भी बराबर चाहते थेनहीं तोवे कहते थेहम पोल-पट्टी उखाड़ देंगे! षडयंत्र में कहीं कोई सीनियर-जूनियर होता है! यह कोई सरकारी दफ्तर थोड़े ही है!
इसी पर झगड़ा हुआ। इसी पर मार-पीट हो गई। रुपए भी पकड़े गए। और जैनियों ने किसी तरह रिश्वत खिला कर मामले को दबाया कि कहीं यह पता न चल जाए सबको! मेरे पास आए कि क्या करना चाहिए?
मैंने कहा कि अखबारों में खबर देनी चाहिए! फोटो छापने चाहिए!
उन्होंने कहाआप क्या कहते हो! अरेहम यह पूछने आए हैं कि इसको किस तरह रफा-दफा करना! क्योंकि मुनि की प्रतिष्ठा का सवाल है। उसमें हमारे धर्म की भी प्रतिष्ठा का सवाल है।
मैंने कहा कि मेरे लिए भी धर्म की प्रतिष्ठा का सवाल है और मुनि की प्रतिष्ठा का सवाल है। निन्यानबे इस तरह के मुनि उस एक मुनि को डुबाए दे रहे हैंजो सच्चा होगा। उसको बचाना है कि इन निन्यानबे को बचाना है!
लेकिन लोग निन्यानबे को बचाने में लगे हैंएक डूबे तो डूब जाए! संख्या का मूल्य है। हर जगह संख्या का मूल्य है।
तो वसिष्ठ इस अर्थों मेंप्रतीक्षाठीक कहते हैं कि लौकिकानां हि साधूनामर्थ वागनुवर्तते। वे जो लौकिक साधु हैं...!
लौकिक अर्थात जो साधु नहीं हैंबस दिखाई पड़ते हैंनाम-मात्र को हैं। लेबिल साधु का हैभीतर कुछ और है। भीतर तो लोक ही है। अभी अलोक से कोई संबंध नहीं हुआअलौकिक से कोई नाता नहीं हुआ।
मगर यही तो तुम्हें मिलेंगे। फिर चाहे मुक्तानंद होंचाहे अखंडानंद होंऔर चाहे स्वरूपानंद होंयही तुम्हें मिलेंगे। लौकिक साधु ही तुम्हें मिलेंगे। और तब यह सूत्र बड़ा सार्थक है। लौकिक साधु की बात को तुम ठीक से खयाल में ले लोतो सूत्र में बड़ी सार्थकता है।
सूत्र कहता हैऐसे साधुओं की वाणी अर्थ का अनुसरण करती है।
ऐसे साधुओं के पास अपनी कोई अंतरवाणी तो होती नहीं। अपना कोई अनुभव तो होता नहीं। ऐसी तो कोई प्रतीति होती नहीं कि जिस शब्द को छू देंवह जीवित हो जाए। ऐसा कोई जादू तो होता नहीं कि मिट्टी को छुएं और सोना हो जाए।
तो ऐसे व्यक्तियों की वाणी तो शास्त्रों का अनुसरण करेगी। शास्त्र में उनका अर्थ हैजीवन में उनके कोई अर्थ नहीं है। अर्थ गीता में हैवेद में हैकुरान में हैबाइबिल में हैधम्मपद में है। अर्थ स्वयं में नहीं है। और जो अर्थ स्वयं में नहीं हैवह अनर्थ है। उसे अर्थ कहो ही मत। क्योंकि गीता में जो अर्थ हैवह कृष्ण का अर्थ होगावह कृष्ण का अनुभव होगा। वह अर्जुन का भी नहीं बन सका! तो तुम्हारा क्या बनेगा?
कभी सोचो इस बात को। कितना सिर मारा कृष्ण नेतभी तो गीता बनी! काफी सिर मारा! मगर अर्जुन भी बचाव करता गया। वह भी दांव-पेंच लगाता रहा। बड़ी देर तक यह मल्लयुद्ध चला। और अर्जुन ने जब अंततः यह कहा कि मेरे सब संदेह गिर गए;निरसन हो गया मेरे संदेहों कातो भी मुझे भरोसा नहीं आता! मुझे तो यही लगता है कि वह घबड़ा गया कि बकवास कब तक करनी! मतलब यह आदमी मानेगा नहीं। यह खोपड़ी खाए चला जाएगा। यहां से बचाऊंगातो वहां से हमला करेगा।
तर्क उसका हार गयावह स्वयं नहीं हारा। क्योंकि महाभारत की कथा इस बात को प्रकट करती है कि जब पांडव मरे और उनका स्वर्गारोहण हुआतो सब गल गए रास्ते में हीअर्जुन भी गल गया उसमें! सिर्फ युधिष्ठिर और उनका कुत्तादो पहुंचे स्वर्ग के द्वार तक। अगर अर्जुन को कृष्ण की बात समझ में आ गई थी और जीवन रूपांतरित हो गया थातो गल नहीं जाना चाहिए था। महाभारत की कथा इस बात की सूचना दे रही है कि अर्जुन को भी अनुभव नहीं हुआ। मान लियाकि अब कब तक तर्क करो! कब तक प्रश्न करो! इससे बेहतर है निपट ही लो। उठाओ गांडीवजूझ जाओ युद्ध में। मरोमारोझंझट खत्म करो। इस आदमी से बचाव नहीं है! इस आदमी के पास प्रबल तर्क हैं।
मगर तर्क से कोई रूपांतरित नहीं होता। अर्जुन भी रूपांतरित नहीं हुआ। कृष्ण का अर्थ अर्जुन का भी अर्थ नहीं बन सकाजो कि आमने-सामने थेजिनमें मैत्री थीसंबंध थाएक-दूसरे के प्रति सदभाव था। तो तुम्हारे और कृष्ण के बीच तो पांच हजार साल का फासला हो गया। तुम क्या खाक कृष्ण के अर्थ को अपना अर्थ बना पाओगे! तुम्हें तो अपना अर्थ खुद खोजना होगा।
हांयह बात जरूर सच हैतुम अगर अपना अर्थ खोज लोतो तुम्हें कृष्ण का अर्थ भी अनायास मिल जाएगा। क्योंकि सत्य के अनुभव अलग-अलग नहीं होते। सत्य को मैं जानूंकि तुम जानोकि कोई और जानेअ जानेकि ब जानेकि स जानेसत्य का अनुभव तो एक होता है। सत्य का अनुभव हो जाएतो बाइबिल और वेद और जेन्दावेस्तासब के अर्थ एक साथ खुल जाएंगे।
लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या आपने ये सारे शास्त्र पढ़े हैं?
अब जैसे यह सूत्र मैंने इसके पहले कभी पढ़ा ही नहीं। यह वसिष्ठ का सूत्र भी हैयह भी मुझे पक्का नहीं। यह तो जो प्रश्न पूछा है प्रश्नकर्ता नेउसको मान कर मैं उत्तर दे रहा हूं। मैंने यह सूत्र कभी पढ़ा नहीं। पढ़ने की कोई जरूरत नहीं।
लोग मुझसे पूछते हैंक्या आपने ये सारे शास्त्र पढ़े हैं?
पढ़ने की कोई जरूरत नहीं है। एक शास्त्र मैंने पढ़ा--अपने भीतर। और उसको पढ़ लेने के साथ ही सारे शास्त्रों के अर्थ प्रकट हो गए। अब तुम कोई भी शास्त्र उठा लाओमेरे पास अपनी रोशनी है जिसमें मैं उसका अर्थ देख लूंगा। इससे क्या फर्क पड़ता है! मेरे पास दीया जला हुआ हैतुम वेद लाओगेतो वेद उस दीए की रोशनी में झलकेगा। और तुम कुरान लाओगेतो कुरान झलकेगी। और तुम धम्मपद लाओगेतो धम्मपद झलकेगा। तुम जो भी ले आओगेउस रोशनी में झलकेगा। दीए को क्या फर्क पड़ता है कि वेद सामने रखा हैकि कुरानकि बाइबिल! दीए की रोशनी तो पड़ेगी सब पर समानसम-भाव से।
तो मैं तो यह भी नहीं कह सकता कि यह वसिष्ठ का सूत्र ही है। हो या न होइतना साफ है कि वह जो लौकिक साधु है,जिसको वसिष्ठ ने लौकिक साधु कहा हैउसके पास कोई अपनी अनुभूति की संपदा नहीं होती। भीतर तो वह बिलकुल थोथा होता है। ईश्वर को मानता हैजानता नहीं। और जब तक जाना नहींतब तक मानने में कुछ मूल्य हैतब तक मानना असत्य हैबेईमानी हैपाखंड है। जो जाना हैबस उसको मानना। और जो न जाना होतब तक साफ रहे कि मैंने नहीं जाना हैतो कैसे मानूंकम से कम ईमानदारी तो मत गंवा देना। धार्मिक होने के लिए कम से कम ईमानदारी तो अनिवार्य है।
और तुम्हारे तथाकथित विश्वासियों ने उतनी निष्ठा भी नहीं बरती। कोई हिंदू बन गयाकोई मुसलमानकोई ईसाईकोई जैन। किसी ने जाना नहीं। यहां तक कि जो नास्तिक बना बैठा हैउसने भी कुछ जाना नहींउसने नास्तिकता उधार ले ली है। किसी ने आस्तिकता उधार ले ली है! तुम्हारा सारा जीवन उधार है!
स्वभावतःतुम्हारी वाणी किसी और के अर्थ का अनुसरण करेगी। तुम किसी और का गीत गाओगे। गीत तो गा लोगेमगर वह थोथा होगा। उसमें कोई गहराई न होगीऊपर-ऊपर होगा। शब्द ही शब्द होंगेशब्दों के भीतर कोई संपदा न होगी। बुझे हुए दीयों की कतार होगीमगर एक भी दीया जला हुआ नहीं होगा। क्योंकि अगर एक दीया भी जला होतो पूरी कतार ही जलाई जा सकती हैसारी दीपावली मनाई जा सकती है।
तो यूं सूत्र ठीक हैसिर्फ लौकिक साधु शब्द पर मेरा एतराज है। उसे साधु नहीं कहना चाहिए। समय आ गया कि हम उसे साधु न कहें। उसकी दृष्टि लौकिक हैतो क्यों साधु कहनाहांयह हो सकता हैघर छोड़ कर चला गया हो। लेकिन घर छोड़ कर गयावह भी लौकिकता है।
कैसा मजा है! एक तरफ तो ये तुम्हारे साधु कहते हैं: संसार माया। और दूसरी तरफ कहते हैं: संसार त्याग करो! माया का भी त्याग हो सकता हैजो है ही नहींउसका भी त्याग हो सकता हैयह क्या पागलपन की बात है!
रात तुमने सपना देखा कि तुम सम्राट थे। बड?ा तुम्हारा साम्राज्य था। स्वर्ण तुम्हारे महलों में ढेरों से भरा था। हीरे-जवाहरात के अंबार लगे थे। और सुबह तुम्हारी आंख खुलीतुम जाग गए। और तुमने पाया कि वह सपना था! फिर क्या तुमसे यह कहना होगा कि भैयासपने का अब त्याग करो! छोड़ो सपने कोवह सपना था! और क्या तुम यह कहोगेछोड़ेंगे भाई। धीरे-धीरे छोड़ेंगे। अभी कैसे छोड़ें! शास्त्र के अनुसार छोड़ेंगे। पचहत्तर वर्ष की उम्र में संन्यास लेंगेतब छोड़ेंगे! अभी कैसे छोड़ दें! अभी तो भोग लेने दो थोड़ा। अभी तो यह स्वर्ण-महलये हीरे-जवाहरातयह साम्राज्ययह मजा-मौजअभी तो भोग लेने दो! अभी तो मैं जवान हूं। अभी छोड़ने की बात न करो। माना कि तुम जो कहते होठीक ही कहते होठीक ही कहते होओगे। क्यों तुम गलत कहोगे! क्यों तुम मुझे भरमाओगे! तुम साधु पुरुष हो! नमन करता हूंचरण छूता हूं। तुम्हारी पूजा करूंगाऔर याद रखूंगा। मगर समय पकने दो। जब पचहत्तर साल का हो जाऊंगातब इस सपने का बिलकुल त्याग कर दूंगा। अरेछोड़ना तो है ही। संसार माया है। कौन नहीं जानता है! मगर अभी नहीं। अभी समय नहीं। अभी समय आया नहीं। क्या तुम ऐसा कहोगे?
सपने को सपने की तरह जानने में ही सपना छूट गया। इसलिए मैं अपने संन्यासी को संसार छोड़ने को नहीं कहता। मैं कहता हूंजब सपना ही हैतो छोड़ना क्या!
छोड़ना नहीं हैजागना है। भागना नहीं हैजागना है।
सदियों से तुम्हें भगोड़ापन सिखाया गया है। और भागने का अर्थ हैमूल्य बदलते नहींमूल्य वही के वही रहते हैं। कुछ लोग धन की तरफ दौड़े जा रहे हैं। उनका मूल्य भी धन है--कितना इकट्ठा कर लें! और फिर कुछ लोग हैं जो धन छोड़ कर भागे जा रहे हैं। उनका मूल्य भी धन हैउनकी कसौटी भी धन है--कितना छोड़ दें! तुम त्यागियों को भी नापते होतो तराजू वही। राकफेलर को और बिड़ला को और टाटा को भी नापते होतो तराजू वही। और महावीर को और बुद्ध को नापते होतो भी तराजू वही! असली सवाल तराजू का है।
जैन शास्त्र वर्णन करते हैंइतने हाथीइतने घोड़ेइतना धनइतना महलसब महावीर ने छोड़ दिया! यह हाथी-घोड़ों की गिनतीये धन के अंबारइनकी चर्चा शास्त्र इतने रस से करते हैं कि बात जाहिर हैवे यह सिद्ध करना चाहते हैं कि हमारे महावीर कोई छोटे-मोटे साधु नहीं थेबड़े साधु थे! महासाधु थे! देखोकितना छोड़ा!
मापदंड क्या हैइसीलिए तो कोई गरीब आज तकन तो हिंदुओं ने उसे अवतार मानान बौद्धों ने उसे बुद्ध मानान जैनों ने उसे तीर्थंकर माना! क्योंकि कसौटी ही पूरी नहीं होती। सवाल यह हैछोड़ा क्याकितना छोड़ाअब तुम कहोहमने एक लंगोटी छोड़ दी। तो वे कहेंगेभाग जाओ यहां से! लंगोटी छोड़ कर और तीर्थंकर होने के इरादे रख रहे हो! राजपाट कहां हैहाथी-घोड़े कितने हैं?
अब तो बड़ी मुश्किल हो जाएगी भविष्य में। तीर्थंकर होने ही मुश्किल हो जाएंगेक्योंकि राजपाट न रहे। अब तो सिर्फ इंग्लैंड में ही तीर्थंकर हो सकते हैं! या ताश के पत्तों में! कहते हैंबस पांच ही राजा बचेंगे दुनिया में: चार तो ताश के पत्तों के और एक इंग्लैंड का। और इंग्लैंड का राजा ताश के पत्तों से भी गया-बीता है। ताश के पत्तों में भी कुछ अकड़ होती हैइंग्लैंड के राजा में वह भी नहीं! वह सिर्फ नाम-मात्र का!
तो अब तो इंग्लैंड में ही आशा समझो कि बुद्ध पैदा होंतीर्थंकर पैदा होंअवतार पैदा हों। भारत में तो असंभव। अब तो राजपाट रहे नहीं। अब साम्राज्य नहींहाथी-घोड़े नहींछोड़ोगे क्याक्या कहोगे कि मैंने एक साइकिल छोड़ दी! कम से कम घोड़ा तो हो! क्या छोड़ोगेऔर साइकिल छोड़ कर दावा करोगे तीर्थंकर होने का! लोग कहेंगेलाज-संकोच न आई! अरेशरम खाओ! है क्या तुम्हारे पास?
इसीलिए तो कोई कबीर को तीर्थंकर नहीं कहता। हालांकि कबीर में क्या कमी है किसी तीर्थंकर से! मगर कैसे कबीर को तीर्थंकर कहोजुलाहे! छोड़ने वगैरह को कुछ है ही नहीं। पकड़ने को ही नहीं हैछोड़ने को कहां से लाओ! रोज बुन लेते हैं कपड़ारोज बेच लेते हैं। बसकिसी तरह खाना-पीना चल जाए। वह भी पूरा नहीं चल पाताउसमें भी बड़ी झंझटें आ जाती हैं। बड़ी अदभुत कहानी हैसत्य वेदांत ने लिख कर मुझे भेजी है। बहुत प्यारी है। खूब सोचने जैसी है। और सिर्फ कबीर जैसे आदमी की जिंदगी में हो सकती है। कबीर की कीमत आंकनी मुश्किल है।
कहानी यह है कि कबीर को तो जो भी घर में आ जाए--और सुबह से बहुत से लोग आ जाते! कबीर की मस्ती में कौन न डूबना चाहे! कबीर के आनंद में कौन भागीदार न होना चाहे! दूर-दूर से लोग आ जाते। सुबह से कीर्तन छिड़ जाता। नाच होतागीत होता। भीतर की शराब बहती। लोग मदमस्त होकर पीते। फिर भोजन का समय हो जातातो कबीर की आदत थीवे लोगों से कहते कि भैयायूं ही मत चले जाना। अरेभोजन तो कर जाओ। अब आ ही गएतो भोजन कर जाओ।
कभी दो सौ आदमीकभी तीन सौ आदमीकभी पांच सौ आदमी। गरीब कबीर की हैसियत क्या! बामुश्किल दिन भर कपड़ा बुन कर कितना बुनोगेउधारी चढ़ती जाती! पत्नी परेशानबेटा परेशान! एक दिन यह हालत हो गई कि जब पत्नी बाजार गई और दुकानदार से उसने भोजन के लिए प्रार्थना की कि घर में दो सौ आदमी बैठे हैं और मेरे पति ने निमंत्रण दे दिया है! मैं पीछे के दरवाजे से भाग कर आई हूं! जल्दी से कुछ चावल दोघी दोआटा दो।
उस दुकानदार ने कहाअब बहुत हो गया। पहले का कर्ज चुकाओ। यह कर्ज बढ़ता ही जा रहा है। यह चुकेगा कैसेमेरी दुकान तुम डुबा दोगे! यह कबीर का तो भजन चले और मेरा भंडा फूटा जा रहा है। कबीर तो हर किसी को निमंत्रण दे देते हैं! कबीर को पता है कि बर्बादी मेरी हो रही है! यह चुकेगा कैसेकर्ज इतना हो गया है कि अब मैं और नहीं दे सकता।
पत्नी ने कहाकुछ भी करोआज तो देना ही होगाइज्जत का सवाल है। मैं किस मुंह से जाकर कहूं! लोग बैठे हैं। भोजन तो कराना ही होगा।
उस दुकानदार की बहुत दिन से कबीर की पत्नी पर नजर थी। कबीर की पत्नी थीसुंदर रही होगी। कबीर जैसे व्यक्ति की पत्नी होअसुंदर भी रही होगी तो सुंदर हो गई होगी। कबीर का संग-साथ मिला होगारंग-रूप निखर आया होगाप्रसाद उतर आया होगा। जहां चौबीस घंटे कबीर के आनंद की वर्षा हो रही थीवहां कोई कुरूप कैसे रह जाएगा! सुंदर थीबहुत सुंदर थी। नजर तो दुकानदार की बहुत दिन से थीआज मौका देख लिया उसने कि आज यह फंस गई। उसने कहा कि अगर तेरी सच में ही ऐसी निष्ठा हैतो वायदा कर कि आज रात मेरे पास सोएगी। तो सारा कर्ज समाप्त कर दूंगा।
पत्नी ने कहाजैसी मर्जी। भोजन तो कराना ही होगा।
कबीर की ही पत्नी थी। कोई साधारण लौकिक साधु की पत्नी नहीं थी। कबीर की ही पत्नी थी। यह कबीर के ही योग्य थी बात। उसने कहाठीक है। अगर तुझे इससे ही हल हो जाता होतो ठीक है। यह निपटारा हुआ। और यह अच्छा रास्ता मिल गया। तूने पहले ही क्यों न कहा! यह रोज-रोज की परेशानी कभी की मिट गई होती। ठीक हैसांझ मैं आ जाऊंगी।
वह तो ले आई। उसने सब को भोजन करवाया। सांझ वर्षा होने लगी। बड़े जोर से वर्षा होने लगी। वह सजी-संवरी बैठी। कबीर ने पूछाकहीं जाना है या क्या बात हैतू सजी-संवरी बैठी है। बरसा जोर से हो रही है।
उसने कहाजाना हैऔर जरूर जाना है। तुमसे क्या छिपाना है!
इसको प्रेम कहते हैं। तुमसे क्या छिपाना है!
पूरी कहानी कह दी कि यूं-यूं मामला है। कर्ज बहुत बढ़ गया है। आज दुकानदार देने को राजी न था। उसने तो कहाआज रात अगर तू मेरे पास आकर रुक जाए पूरी राततो सारा कर्ज माफ कर दूंगा। तो कुंजी हाथ लग गई। अब कोई चिंता नहीं। अब तुम जितनों को निमंत्रण देना हो दो। यह मूरख इतने दिन तक बोला क्यों नहीं! यह बोल देतातो कभी की बात ही खतम हो जाती। यह रोज-रोज की अड़चन तो न होती। तो मुझे जाना है।
कबीर ने कहा कि बरसा बहुत जोर की हो रही है। मैं तुझे छोड़ आता हूं!
यह सिर्फ कबीर ही कह सकते हैं। कबीर ने छाता लियापत्नी को छाते में छिपायाउसे ले गए। और कहा कि तू भीतर जामैं बाहर बैठा हूंक्योंकि बरसा बंद हो नहीं रही। जब निपट चुकेतो मैं तुझे घर वापस ले चलूंगा। रात भी अंधेरी हैबरसा भी जोर की हैतो मैं यहां बाहर छप्पर में बैठा रहूंगा!
कबीर छप्पर में बैठ रहे। पत्नी ने दरवाजे पर दस्तक दी। दुकानदार वैसे तो बड़ी उत्सुकता से राह देख रहा थालेकिन डर भी रहा था। डर इसलिए रहा था कि पत्नी ने इतनी सहजता से हां भर दी थी कि उसे भरोसा ही न आ रहा था! कि एक दफे भी इनकार न किया! अरेकोई सती-सावित्री होतीतो फौरन चप्पल निकाल लेती! जो चप्पल निकालेसमझ लेना कि यह सती-सावित्री नहीं है! वह चप्पल निकालना ही जाहिर कर रहा है कि लंपट है।
एकदम हां भर दिया! भरोसा नहीं आ रहा था। और कबीर की पत्नी ऐसा हां भर दे! न लाजन संकोचन विरोध! एक चेहरे पर बदली भी न आई! जैसे कोई खास बात ही न हो। आएगी भी कि नहींयह भरोसा नहीं था। सोचता था कि धोखा दे गई। सोचता था कि ले गई सामानआने-वाने वाली नहीं है।
लेकिन जब द्वार पर उसने दस्तक दी और दरवाजा खोला और पत्नी सामने खड़ी थी! सज-बज कर आई थी। जो भी घर में सुंदर थापहन कर आई थी। घबड़ा गयादुकानदार घबड़ा गया! पसीना छूट गया! सोचा न था कि पत्नी आ जाएगी। एक दफा तो आंख पर भरोसा न आया। और दूसरी बात देख कर और हैरान हुआ कि इतनी धुआंधार बरसा हो रही हैमूसलाधारऔर पत्नी बिलकुल भीगी नहीं है!
उसने पूछा कि इतनी मूसलाधार बरसा में मुझे भरोसा न था कि तू आएगी। मगर आईयह ठीक। मगर यह चमत्कार क्या है कि तुझ पर तो बूंद भी नहीं पड़ी! तेरे कपड़े तो भीगे भी नहीं!
उसने कहाभीगते कैसे! अरेकबीर जो मुझे साथ लेकर आएखुद भीगते रहेछाते में मुझे छिपाए रहे। कहने लगेमैं भीग जाऊं तो कोई बात नहींलेकिन तुझे तो अब उस दुकानदार के पास जाना है। उस बेचारे का क्या कसूर कि आज बरसा हो रही है!
वह तो दुकानदार और भी लड़खड़ा गया। उसने कहाकबीर छोड़ गए! कबीर कहां हैंगए कि यहीं हैं?
उसने कहागए नहीं। छप्पर में बैठे हैं। क्योंकि वे कहते हैंतू निपट जाएपता नहीं बरसा रुके न रुकेरात अंधेरी हैतो ले जाने के लिए बैठे हैं! तो जल्दी निपट लोतुम्हें जो करना हो कर लोक्योंकि उनको ज्यादा देर बिठाए रखना भी ठीक नहीं। सुबह ब्रह्ममुहूर्त में फिर उठ आना होता हैऔर फिर भजन-कीर्तनऔर भक्त इकट्ठे होंगे!
पैरों पर गिर पड़ा वह दुकानदार। भागाकबीर के पैर छुए। कबीर ने कहा कि तू समय खराब न कर। तू अपना काम निपटाहमें अपना काम करने दे। तू इन बातों में मत उलझ। अरेयह पैर छूना वगैरह पीछे हो लेगा। सुबह आ जानाभजन-कीर्तन कर लेनावहीं पैर भी छू लेना। मगर अभी तू अपना काम निपटा।
उसने कहाआप कहते क्या हैं! और मुझे न मारो। और मुझे न दुत्कारो। और मुझे गर्हित न करो। और मुझे अपमानित न करो!
कबीर ने कहानहींतेरा हम कोई अपमान नहीं कर रहे हैं। इन बातों का मूल्य ही क्या है?
यह होगी ज्ञानी की दृष्टि। कबीर को मैं कहूंगा तीर्थंकर। मेरे लिए कबीर ने कितने घोड़े और कितने हाथी छोड़ेयह सवाल नहीं। एक बात देख ली कि यह संसार और इसके मूल्यों का कोई मूल्य नहीं। इसकी नीति कुछ नीति नहींइसकी अनीति कुछ अनीति नहीं। सब व्यावहारिक बातें हैं। और उस परम सत्य को कुछ भी नहीं छूता है। वह परम सत्य सदा कुंवारा हैअछूता है। वह जल में कमलवत है।
मगर कबीर को कौन तीर्थंकर मानेकौन अवतार मानेकौन कबीर को बुद्ध मानेवही मूल्य है। एक बंधा हुआ मूल्य हैधन का। तो जिनको तुम साधु भी कहते होउनको भी तुम साधु लौकिक कारणों से ही कहते हो। उन्होंने कुछ छोड़ दिया। जो तुम्हारे लिए बहुत मूल्यवान थाउन्होंने छोड़ दिया। बससाधु हो गए!
मगर वसिष्ठ के सूत्र में बात कीमत की है। बात यह है कि ऐसे साधु की वाणी थोथी होगी। वह किसी और के अर्थ का अनुसरण करेगी। उसके पास अपना तो कोई अर्थ नहीं हैअपना कोई साक्षात्कार नहीं है। कहेगा कि मधु मीठा होता हैमगर यह उसका अपना स्वाद नहीं है।
और वसिष्ठ ने कहा: "ऋषीणां पुनराद्यानां वाचमर्थोऽनुधावति। और आदि ऋषि थेउनकी वाणी का अनुसरण अर्थ करता था।'
प्रतीक्षाइसमें आदि तूने कहां से जोड़ दियासूत्र तो सिर्फ इतना हैऋषीणां! वे जो ऋषि हैंवे जो ऋषि की अनुदशा को उपलब्ध हुए हैं। इसमें आदि का कोई सवाल नहीं है। लेकिन हम अनुवाद भी जब करते हैंतो भी हमारी बुद्धि बीच-बीच में व्याघात उत्पन्न करती है। यह जिसने भी अनुवाद किया होउसने आदि ऋषि जोड़ दिया! क्योंकि हमारी धारणा यह है कि जो भी होना था श्रेष्ठपहले हो चुका। स्वर्णयुग तो बीत चुकाअब तो कलियुग चल रहा है। अब कहां ऋषि! इसलिए आदि ऋषि! हालांकि सूत्र में कुछ आदि का सवाल नहीं है।
सिर्फ सूत्र तो इतना कह रहा है: "ऋषीणां पुनराद्यानां वाचमर्थोऽनुधावति।'
वे जो ऋषि हैंउनकी वाणी का अनुसरण अर्थ करता है। वे जो भी बोल देते हैंवही सार्थक हो जाता है। वे जो भी बोल देते हैं...। वे बोलें तोन बोलें तोउनका मौन भी सार्थक होता हैउनकी वाणी भी सार्थक होती है। उनकी वाणी का अनुसरण अर्थ करता है। उन्हें अपनी वाणी को किसी अर्थ के पीछे नहीं चलाना होता। वे तो बहते हैंसरिता की भांति। अर्थ उनके साथ बहता है। इसलिए वे जो भी कहेंउसमें ही गरिमा होती हैगौरव होता है। वे जो भी कहेंउसमें ही सौंदर्य होता है।
ऋषि शब्द बड़ा प्यारा है। पहले उस शब्द को समझ लो। हमारे पास दो शब्द हैं--सिर्फ हमारे पास दो शब्द हैं सारी दुनिया में--कवि और ऋषि। दुनिया की सभी भाषाओं में कवि शब्द तो हैलेकिन ऋषि शब्द नहीं है। दोनों का अर्थ एक होता हैलेकिन थोड़े भेद सेजरा सा बारीक भेदयूं बाल बराबर भेदलेकिन जमीन और आसमान को अलग कर देता है।
कवि का अर्थ हैजिसे सत्य की कभी-कभी झलक मिलती है। और ऋषि का अर्थ हैजो सत्य में ही ठहर गया। कवि का अर्थ हैजो दूर सेबहुत दूर से हिमालय के हिमाच्छादित शिखरों को देखता है--मगर दूर से। और ऋषि का अर्थ हैजिसने वहीं निवास बना लियावह जो हिमाच्छादित शिखरों पर रहने लगा।
कवि के लिए सत्य एक किरण की तरह आता है और चला जाता हैएक झलक की तरहएक हवा का झोंकायह आयावह गया! मगर उस झोंके में भी कवि के भीतर फूल खिल जाते हैं। ऋषि स्वयं ही फूल हो गया। कवि का वसंत आता हैजाता है। ऋषि के लिए वसंत ही एकमात्र ऋतु हैचौबीस घंटे वसंत है। ऋषि का अर्थ हैजिसने ध्यान से सत्य को अनुभव किया;जिसकी आंखें खुल गईंअसली आंखें खुल गईंजिसने पदार्थ में परमात्मा को देख लियाजिसने संसार में मोक्ष को अनुभव कर लिया!
ऐसे ऋषि जो भी बोलेंसाधारण से साधारण शब्द भी उनके हाथों में असाधारण अर्थ ले लेते हैं। और जिनको तुम साधु कहते होइनके हाथों में सुंदर से सुंदर शब्द भी बड़े कुरूप हो जाते हैंअपंग हो जाते हैं।
सारी बात आदमी की है। शब्दों में कुछ नहीं होताव्यक्तियों में होता हैव्यक्तियों की अनुभूतियों में होता है। अगर व्यक्ति के भीतर आह्लाद हैईश्वर का उन्माद हैमोक्ष की मस्ती हैतो वह जो भी बोल देवही मंत्र हैवही श्लोक हैवही ऋचा है। और अगर व्यक्ति के भीतर वह परम उन्माद नहीं हैतो वह सुंदर-सुंदर शब्दों को बिठाता रहेजमाता रहे--शायद कविता रच लेगा,भाषा के हिसाब सेव्याकरण के हिसाब सेछंद के हिसाब सेमात्रा के हिसाब से--लेकिन उसमें आत्मा नहीं होगीवह लाश ही होगी।
लाश भी दिखाई पड़ सकती है बिलकुल आदमी जैसीलाश को भी तुम खूब सजा सकते हो। पश्चिम में तो लाश को सजाने का धंधा होता है। पश्चिम में तो बड़ा भय है मृत्यु का। होना स्वाभाविक भी हैक्योंकि ईसाइयतयहूदीमुसलमान--भारत के बाहर पैदा हुए तीनों धर्म--एक ही जीवन में भरोसा करते हैं। बसएक ही जीवनऔर कोई जीवन नहीं! तो घबड़ाहट स्वाभाविक है। यूं भी आदमी मौत से घबड़ाता है। यहां भी आदमी मौत से घबड़ाता हैजहां कि अनंत जीवनों का विश्वास है। पहले भी हम थे,आगे भी हम होंगे। मगर वह विश्वास ही है। घबड़ाहट तो भीतर होती है कि कौन जाने बचे न बचे! मगर पश्चिम में तो साफ ही है कि बचना नहीं हैएक ही जीवन है। बसफिर दुबारा लौटना नहीं है। फिर तो कयामत की रात तक पड़े रहना है कब्र में। तो घबड़ाहट स्वाभाविक है।
जरा सोचो तोकब आएगी कयामत! अनंत-अनंत काल तक कब्र में ही सड़ते रहोगेसड़ते रहोगेसड़ते रहोगे। गल जाओगे,हड्डी-हड्डी गल कर मिट्टी हो जाएगीतब आएगी कयामत! पता नहींआएगी भी कि नहीं आएगी। और इतने काल तक तुम्हें पड़े रहना पड़ेगा कब्र में ही। घबड़ाहट है।
तो मृत्यु को झुठलाने का पश्चिम में बहुत उपाय होता है। इसलिए पश्चिम में एक धंधा ही हो गया हैपूरब में वैसा कोई धंधा नहीं है अभी। पश्चिम में धंधा हैमौत को सजाने वालों का धंधा! काफी लाभ वाला धंधा है। जब कोई मर जाता हैतो उस पर हजारों रुपए खर्च होते हैं। उसको सजाया जाता है। जैसे कि कोई अभिनेताओं को सजाता है नाटक में। अब यह नाटक का अंत ही हो रहा हैआखिरी सजावट कर ही लेनी चाहिए। पटाक्षेप हो रहा है। पर्दा गिरने को है। गिर ही चुका है।
तो उसके चेहरे को सुंदर बनाते हैंरंगते हैंलाली देते हैं उसके गालों कोउसके ओंठों को। उसकी आंखों को काजल देते हैं। उसके बालों को रंग देते हैं। अगर बाल न होंतो झूठे बाल लगा देते हैं। अगर दांत गिर गए होंतो झूठे दांत लगा देते हैं। सुंदर कपड़े पहनाते हैं। इत्र छिड़कते हैं। फूलों से सजा देते हैं। आदमी यूं लगने लगता हैजैसे दूल्हा हो! दूल्हा भी फीका लगे। आदमी यूं लगने लगता हैजैसे यह कोई मरघट नहीं जा रहा हैयह कोई बारात निकल रही है! फिर खूबसूरत से खूबसूरत ताबूत,कीमती से कीमती ताबूतउनमें उसकी लाश को सजाया जाता है। धोखा! हर तरह का धोखा!
लेकिन लाख उपाय करोतो भी जिंदा आदमी जिंदा आदमी है और मरा हुआ आदमी मरा हुआ आदमी है। कितना ही सुंदर लगे!
उतना ही भेद कविता में और ऋचा में है। उतना ही भेद कवि में और ऋषि में है। ऋषि है जीवंत। मात्रा का उसे पता नहीं। अब कोई मीरा की कविताओं में मात्राएं हैंकि कोई छंद है! अगर भाषा और मात्रा और छंद के हिसाब से तौला जाएतो कबीर और मीरा की गिनती कहीं भी नहीं होगी। तब तो तुलसीदास बड़े कवि मालूम होंगे। कहते भी हैं कि तुलसीदास महाकवि। हैं भी वे महाकवि। बस लेकिन कवि ही हैंऋषि नहीं। कबीर कवि नहीं हैंऋषि हैं। शब्द अटपटे हैंलेकिन उन शब्दों के पीछे गहन अर्थ चला आ रहा है। शब्द जीवंत हैंपंख हैं उनमेंयूं कि अभी उड़ जाएं! किन्हीं पिंजड़ों में बंद नहीं।
तुलसीदास के शब्द कितने ही सुंदर होंपिंजड़ों में बंद हैं। लेकिन तुलसीदास की महिमा! क्योंकि लोग तो व्यर्थ से प्रभावित होते हैंसार्थक से तो घबड़ाते हैं। क्योंकि सार्थक तो झकझोर देता है। सार्थक तो आता है झंझावात की तरहधूल झाड़ देता है। और तुमने धूल को समझ रखा है बड़ी कीमती! सो जो तुम्हारी धूल को और जमा देवही प्यारा लगता है।
तुलसीदास महाकवि! कबीरदास तो अटपटे हैं। सधुक्कड़ी उनकी भाषा है। पंडित कहते हैंसधुक्कड़ी। उसके लिए भाषा ही अलग रख लिया है नामसधुक्कड़ी भाषा! संध्या भाषा! उलटबांसी! सीधी बात ही नहीं करतेउलटी बांसुरी बजाते हैं! कुछ का कुछ कहते हैं!
मगर कारणकारण यह है कि कबीर कोई पढ़े-लिखे व्यक्ति नहीं हैंकबीर कोई शास्त्रीय व्यक्ति नहीं हैंमगर सत्य को जाना है। इसलिए बोलचाल की भाषा ही बोलते हैंमगर उसमें ही वह सारा रस भर दिया है कि फूल फीके पड़ जाएंवह सारी रोशनी भर दी है कि चांदत्तारे फीके पड़ जाएं। छोटे-छोटे वचनमगर बड़े से बड़े शास्त्रों का निचोड़ आ गया है।
इसलिए प्रतीक्षाआदि ऋषि शब्द मत जोड़ो। आदि से क्या लेना-देना हैऋषि का आदि से क्या संबंधऋषि तो आज भी होते हैं। जब भी सत्य को जानातभी ऋषि का जन्म हुआ।
ऋषि का अर्थ तो हैजिसे भीतर की देखने की आंख मिल गई। और तब यह बात सच है कि ऋषि की वाणी का अनुसरण अर्थ करता है। वह अर्थ की चिंता नहीं करतान व्याकरण की चिंता करतान भाषा की चिंता करता। और इसलिए अनेक बार ऐसा हुआ है कि ऋषियों के बोलने के कारण नई भाषाएं पैदा हो गईं।
महावीर ने संस्कृत में नहीं बोलाप्राकृत में बोला। महावीर के बोलने के कारण प्राकृत बनी। संस्कृत में एक पांडित्य हैएक आभिजात्य है। महावीर ने संस्कृत का उपयोग नहीं कियाबोलचाल की भाषा में बोले। उसमें वह पांडित्य नहीं हैलेकिन जीवंतता है।
बुद्ध पाली में बोले। पाली बोलचाल की भाषा हैबेपढ़े-लिखे आदमी की भाषा है। मगर बड़ी प्यारी! जब लोग शब्दों का उपयोग करते हैंतो शब्दों के किनारे घिस जाते हैंशब्दों में गोलाई आ जाती हैसौंदर्य आ जाता है। लोगों के शब्द घिसते-घिसते बड़े प्यारे हो जाते हैं! और जब भी कभी लोगों पर ऊपर से भाषा थोपी जाती हैतो कभी उस भाषा में प्राण नहीं आते। जैसा इस देश में उपयोग किया गया।
स्वतंत्रता के बाद इस देश में जिन्होंने सबसे बड़ी हानि हिंदी को पहुंचाईवे थे डाक्टर रघुवीरसेठ गोविंददास। दोनों मेरे निकट से परिचित व्यक्ति थे। और दोनों को मैंने कहा था कि तुम दुश्मन हो हिंदी के! हालांकि दोनों समझे जाते थे कि हिंदी के सबसे बड़े समर्थक हैं। मगर उन्हीं ने नष्ट किया।
भाषाएं ऐसे ऊपर से नहीं थोपी जातीं। रघुवीर ने कैसी भाषा थोपने की कोशिश की! हालांकि गणित ठीक था उनकाव्याकरण ठीक थी उनकीसब बातें ठीक थीं। मगर भाषाएं जन्मती हैंऐसी थोपी नहीं जातीं। भाषाएं कृत्रिम नहीं होतीं। जनता जब सैकड़ों वर्ष तक उपयोग करती है शब्दों कातो उन शब्दों में एक रस आ जाता हैएक जीवंतता आ जाती है। निरंतर के चलन से उनमें गोलाई आ जाती है। जैसे नदी में बहते हुए पत्थर गोल हो जाते हैंशंकरजी की पिंडी बन जाते हैं। ऐसे प्रत्येक शब्द में...।
रघुवीर के शब्दों में गोलाई नहीं है और बेहूदापन है। हालांकि हिसाब की दृष्टि से बिलकुल ठीक हैं। अब जैसे रेलगाड़ी। तो रेलगाड़ी शब्द का ठीक-ठीक अनुवाद भाषा में करना होतो रघुवीर ने बिलकुल ठीक कियालोह-पथ-गामिनी!
मगर कौन इसका उपयोग करेगाजिससे कहोगेवही हंसेगा! किसी से कहोगे कि लोह-पथ-गामिनी से जा रहे हैंतो वह पहले चौंक कर देखेगातुम होश में हो कि ज्यादा पी गए! क्या हो गया तुम्हें! लोह-पथ-गामिनी से जा रहे होतुम्हें जाने के लिए कुछ और उपाय न बचाहालांकि लोह-पथ-गामिनी बिलकुल ठीक रेलगाड़ी का ही अनुवाद है। रेल का अर्थ होता हैलोह-पथ। और लोह-पथ पर जो दौड़ती हैवह गामिनीगमन करती है। बिलकुल ठीक हैलोह-पथ-गामिनी!
इससे तो डाक्टर राममनोहर लोहिया बेहतर आदमी थे। उन्होंने जनता के शब्द चुनने की फिक्र की है। जैसे रिपोर्ट की जगह वे रपट लिखते थे। क्योंकि गांव का किसान जब कहता हैतो वह कहता हैभइयारपट लिखवाई कि नहींरिपोर्ट घिस-घिस कर रपट हो गई! स्टेशन घिस-घिस कर टेशन हो गया! मगर जो टेशन में मजा है वह स्टेशन में नहीं। और जो रपट में बात है वह रिपोर्ट में नहीं। रपट में एक सचाई है। कबीर तो रपट लिखवाएंगेरिपोर्ट नहीं लिखवाएंगे! कबीर टेशन जाएंगेस्टेशन नहीं जा सकते!
अभी पांच सौ साल पहले ही नानक के कारण गुरमुखी भाषा पैदा हुई। सिर्फ नानक के कारण! क्योंकि नानक ने पंजाब की लोक-भाषा का उपयोग कियाऔर एक नई भाषा को जन्म दे दिया। मगर वह जन्म ऊपर से थोपा हुआ नहीं हैवह कोई कृत्रिम नहीं है। लोग जिस भाषा का उपयोग कर रहे थे सदियों सेउसी भाषा को छू दियाऔर जादू हो गया!
ऋषि की वाणी का अनुसरण अर्थ करता है। ऋषि फिक्र नहीं करता कि शब्द क्या हैंकिन्हीं भी शब्दों को चला देता हैचलते हुए शब्दों को उपयोग में ले आता हैऔर उनमें बड़े अर्थ के फूल खिल जाते हैं।
यह सूत्र उपयोगी है। लेकिन इसमें से दो बातें छोड़ देना। एक तो लौकिक साधु जैसा कोई व्यक्ति होता नहीं। या तो कोई साधु होता हैया लौकिक होता है।
और दूसरी बातआदि ऋषि गलत अनुवाद है। ऋषि सदा होते रहेआज भी हैंकल भी होंगे। यह दुनिया उस दिन स्वाद खो देगी जिस दिन ऋषि पैदा न होंगे। जब तक ऋषि हैंतब तक जमीन पर नमक हैतब तक जीवन में स्वाद है।
ऋषि का अर्थ केवल इतना ही हैजिसने देखाअनुभव कियाजीयाजो जीकर बोलाजिसके बोलने में हृदय की धड़कन है।


 दूसरा प्रश्न: भगवानमुंडकोपनिषद का लेखक कौन है?

 भोलेराम!

बाबाक्या मुंडकोपनिषद के लेखक से नाराज हो गएकि देखेंकौन है यह! कि इसको ठीक करें!
मैं डर रहा था कि कोई यह प्रश्न न पूछ ले! क्योंकि मुझे भी पता नहीं कि मुंडकोपनिषद के लेखक कौन हैं। असल में मैंने भी जब पहली दफा मुंडकोपनिषद पढ़ा थातो यह सवाल मुझे उठा था। उम्र तब मेरी छोटी थी जब मेरे हाथ में पहली दफा मुंडकोपनिषद पड़ गया। घर में उसकी कापी पुराने दिनों से पड़ी थी। उठा कर मैंने देखा। पहला ही सवाल यह उठा कि मुंडकोपनिषद! यह भी कोई नाम हुआ! किसने लिखाऔर क्या नाम दिया! अरेकम से कम नाम तो ठीक दे देते!
लोग सड़ी-गली चीजों को भी क्या-क्या नाम देते हैं! रसमलाई! चमचम! रसगुल्ला! क्या-क्या नाम देते हैं!
मुंडकोपनिषद! मुझे लगाहो न हो--मेरे मोहल्ले में एक पहलवान थेउनका नाम था मुंडे पहलवान। हो न हो इसी आदमी ने लिखा है! थे भी गड़बड़ ही वे। और सभी चीजों में गुणी थे। भांग वे पीएंगांजा वे पीएंअफीम का सेवन वे करेंशराब वे पीएं। और जब नशे में होते थेतो बड़ी ब्रह्मचर्चा करते थे! तो मैंने कहाजरूर इसी आदमी ने पीनक में आकर मुंडकोपनिषद लिख दिया है! और मुंडे पहलवानतो मुंडकोपनिषद नाम जंचता है! कि किसी मुंडे ने लिखा है!
मेरा उनसे दोस्ताना था। यूं तो उम्र में बहुत फासला था। दोस्ती हो जाने का कारण था कि मुझे भी एक शौक था और वही शौक उनको भी थापतंग लड़ाने का शौक। उनको कोई काम-धाम नहीं थादादागिरी उनका धंधा थी। कमाने वगैरह का कोई सवाल न था। सो वे पतंग लड़ाते थे। और मुझे भी पतंग लड़ाने का शौक था। और वे तो बड़े प्रसिद्ध लड़ाके थे पतंग के। लखनऊ तक पतंग लड़ाने जाते थे। गांव में तो कोई उनसे पतंग लड़ाने की हिम्मत ही नहीं कर सकता था। क्योंकि दिन भर मंजा लगाना! उनका काम ही यह था। सुबह से डंड-बैठकफिर डट कर दूध-जलेबीफिर मंजे पर उतर जाते वे। तो उनके शागिर्द घोंट रहे हैं कांच! फिर लुब्दी बनाई जा रही है! फिर मंजा चढ़ाया जा रहा है!
और मुझे भी पतंग लड़ाने का शौक उन्हीं को देख कर पैदा हो गया था। और मेरी उनसे दोस्ती इसलिए हो गई कि मैंने एक बार उनका पतंग काट दिया! उन्होंने मुझे बुलाया और कहाबेटाआज तक मेरा पतंग कोई नहीं काट सका! पहली तो बातकोई मुझसे पतंग लड़ाने की हिम्मत ही नहीं करताक्योंकि लोग डरते हैं कि कोई झगड़ा-झांसा खड़ा न हो जाए! एक तो तूने पतंग लड़ाने की हिम्मत की...।
मैंने कहामुझे मालूम नहीं था कि पतंग आपका है। नहीं तो मैं भी इस झंझट में नहीं पड़ता।
और गजब कि तूने मेरा पतंग काट दिया!
मस्ती में थे। आशीर्वाद दे गए कि तू बड़ों-बड़ों के पतंग काटेगा! मैंने कहायह तो...।
तब से मैं वही काम कर रहा हूं! अब तो छोटे-बड़े का फर्क ही नहीं करता! समदृष्टि से काटता हूं! पतंग होना चाहिए--छोटे का होबड़े का होशंभु महाराज का होकि मोरारजी देसाई का होकि मुक्तानंद का होकि डोंगरेजी महाराज का हो--पतंग होना चाहिए! छोटे-बड़े का क्या भेद करना! समदृष्टि रखनी चाहिए। मगर वे क्या आशीर्वाद दे गए मुंडे पहलवानवह काम अभी तक नहीं छूटा! और वह छूटने वाला भी नहीं है।
तो मैंने सोचा कि हो न होइन्होंने ही यह मुंडकोपनिषद लिखा है! और तो मैं कुछ समझा नहीं किताब में अंदरलेकिन बस वह शब्द मुझे मुंडकोपनिषद पकड़ गया। सो सांझ को मैं उनके दरबार में हाजिर हुआ। पास में ही उनका अखाड़ा था। वे भंग चढ़ा कर--एक शागिर्द उनका पैर दबा रहा थादूसरा शागिर्द उनकी चंपी कर रहा था--खाट पर लेटे हुए थे। मस्ती में कुछ गुनगुना रहे थे। मैं जाकर पास बैठ गया। मैं उनको काका कहता थाआदर के कारण।
मैंने कहाकाकाएक सवाल पूछूं?
उन्होंने कहापूछो बेटाजरूर पूछो। अरेपूछोगे नहींतो जानोगे कैसे!
जब वे पीनक में होतेतो बड़ी गजब की बातें कहते थे!
जरूर पूछोकहने लगेजिन खोजा तिन खोइयांगहरे पानी पैठ।
मैंने कहाआप कबीर को भी चारों खाने चित्त कर दिए!
जिन खोजा तिन खोइयांगहरे पानी पैठ! अरेपूछोगे नहींतो जानोगे कैसे! पूछो।
अंग्रेजी के वे दो शब्द बोलते थे। एकव्हाय नाट!
वे एकदम से मुझसे बोलेव्हाय नाट! पूछो!
व्हाय नाट उनका तकिया कलाम था। किसी भी चीज में व्हाय नाट कह देते थे। जैसे उनसे जय रामजी करो: काकाजय रामजी! वे कहतेव्हाय नाट! जिसमें कोई संबंध ही नहीं होता था!
कि काकाकहां जा रहे हो?
वे कहतेव्हाय नाट!
उन्हें अर्थ का संबंध नहीं था। इसको कहते हैं ऋषि! जो शब्द बोलेंअर्थ उसके पीछे आता है!
वे मुझसे बोलेव्हाय नाट! पूछोक्या पूछना है?
मैंने कहा कि एक किताब मेरे हाथ लग गईमुंडकोपनिषद! यह सवाल उठता है कि यह किसने लिखी और किसने यह नाम दिया?
वे कुछ सोच-विचार में पड़ गए! उपनिषद वगैरह से उनका क्या नाता रहा! फिर मैंने ही उनसे कहा कि मुझे यह शक हुआ कि हो न होआपने ही लिखी होगी! क्योंकि मुंडे पहलवानआप ही एक जाहिर आदमी हैं!
बड़े प्रेम से मुस्कुराए और बोलेबेटाजवानी में आदमी से कई तरह की भूलें हो जाती हैं! अरेलिख दी होगी! बीती ताहि बिसार दे! अब जो हुआसो हो गया। तू भी कहां की पुरानी बातें उखाड़ता है! अब जाने भी दे। जो हो गयाहो गया! तेरे हाथ में कहां से लग गईलिख दी होगी! कई काम जवानी में कर गयाजो नहीं करने थे। मगर जवानी में कौन भूल-चूक नहीं करता!
मैंने कहाव्हाय नाट!
मैं भी उनकी भाषा का धीरे-धीरे उपयोग करने लगा था। मुझे भी पता नहीं था कि व्हाय नाट का मतलब क्या होता है!
और दूसरा शब्द उनका अंग्रेजी का थाकि जैसे हम कहते हैं कि तबीयत बाग-बाग हो गई। वे कहतेतबीयत गार्डन-गार्डन हो गई!
जब उन्होंने मेरे मुंह से सुना व्हाय नाटबोलेतबीयत गार्डन-गार्डन हो गई! क्या बात तूने कही! होनहार बिरवान के होत चीकने पात। वे मुझसे बोले कि तू जरूर कुछ करके दिखाएगा!
मैंने कहा कि देखेंआपका आशीर्वाद रहातो लिखूंगा कोई मुंडकोपनिषद!
भोलेरामतुम पूछ रहे हो, "कौन लेखक था?'
मुझे पता नहीं! अब तो मुंडे पहलवान भी मर चुके!
उपनिषद किसी ने लिखे नहीं। उपनिषद कहे गए। सच में तो कोई ऋषि कभी कुछ नहीं लिखा। जिन्होंने जाना हैउन्होंने लिखा नहींऔर जिन्होंने लिखा हैउन्होंने जाना नहीं। जानने वाले बोलेलिखे नहीं। फिर शिष्यों ने लिख लिए। शिष्यों ने संक्षिप्त नोट्स लिख लिएताकि आने वाली सदियों के काम आ सकें।
ये उपनिषद लिखे गए शिष्यों के द्वाराकहे गए ऋषियों के द्वारा।
ऋषि बोलते हैंसिर्फ बोलते हैं। क्योंकि बोलने में शब्द जीवित होता है। और जीवित शब्द ही एक हृदय से दूसरे हृदय में प्रवेश कर सकता है। और जीवित शब्द ही मुक्तिदायी है।

आज इतना ही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें