शुक्रवार, 18 अगस्त 2017

अनहद में बिसराम - प्रवचन-07

दिनांक 17नवम्बरसन् 1980


पहला प्रश्न: भगवान,
      बलं वाव विज्ञानाद् भूयः;
      अपि ह शतं विज्ञानवतां
      एको बलवान आकंपयते।
      स यदा बली भवतिअथोत्थाता भवतिउत्तिष्ठन परिचारिता भवति,
      परिचरन उपसत्ता भवतिउपसीदन द्रष्टा भवति,
      श्रोता भवतिमन्ता भवति,
      बुद्धा भवति,र् कत्ता भवतिविज्ञाता भवति।।
विज्ञान से बल श्रेष्ठ हैक्योंकि एक बलवान मनुष्य सौ विद्वानों को डराता है। बलवान होने पर ही मनुष्य उठ कर खड़ा होता हैउठने पर वह गुरु की सेवा करता हैसेवा करने से वह गुरु के पास बैठने लायक बनता हैपास बैठने से द्रष्टा बनता है,श्रोता बनता हैमनन करने वाला बनता हैबुद्ध बनता हैकर्ता बनता हैविज्ञानी बनता है।
भगवानछांदोग्य उपनिषद के इस अजीब से सूत्र का आशय क्या हैयह हमें विशद रूप से समझाने की अनुकंपा करें।

 सहजानंद!

यह सूत्र निश्चय ही अजीब सा मालूम होता हैअजीब है नहीं। है तो बहुत प्याराहै तो बहुत अनूठाअद्वितीय। छांदोग्य उपनिषद का जैसे सारा छंद इसमें समा गया है। जैसे साराहजार-हजार फूलों से निचोड़ कर कोई इत्र इकट्ठा करेऐसा यह सूत्र है।
पर अजीब सा लगेगा, क्योंकि सत्य भाषा में आते-आते अजीब सा ही हो जाता है। और हमारे पास कोई सत्य का अनुभव नहीं होतो शब्द ही हमारे हाथ लगते हैं। और शब्दों में बड़ा खतरा है। शब्द से ज्यादा खतरनाक कोई और चीज नहीं। समझे तो पहुंचेचूके तो गिरे। खड्ग की धार पर चलने जैसा है।
तुम्हारी बात मैं समझा सहजानंद! क्योंकि सूत्र शुरू होता है: बलं वाव विज्ञानाद् भूयः--विज्ञान से बल श्रेष्ठ है। और सूत्र अंत होता है: विज्ञाता भवति--विज्ञानी बनता है। विज्ञान से बल श्रेष्ठ हैऐसा प्रारंभफिर बल की महिमा और चर्चा। और अंततः बल लाता कहां हैविज्ञाता बनाता है! सो तुम उलझे होओगे। सोचा होगायह कैसी बात!
फिर और भी बहुत बातें हैंजो चिंता पैदा करें।
"क्योंकि एक बलवान मनुष्य सौ विद्वानों को डराता है।'
विद्वान तो हम उसे कहते हैंजो जानता है। और बलवानवह तो कोई बड़ी महत्ता की बात नहीं। कोई गामा पहलवान को बुद्ध के साथ तुलना करने बैठ जाए! तो यूं तो ठीक है कि एक गामा पहलवान सौ बुद्धों को हरा दे। मगर वह हराना ऐसे ही होगा,जैसे एक चट्टान गुलाब के फूल को दबा दे। इससे चट्टान कुछ गुलाब का फूल नहीं हो जातीऔर न ही गुलाब के फूल पर जीत जाती है।
फिर बल की महिमा छांदोग्य उपनिषद गाता चलता है: "बलवान होने पर मनुष्य उठ कर खड़ा होता है। उठने पर गुरु की सेवा। सेवा से गुरु के पास बैठने की योग्यता। पास बैठने से द्रष्टा बनता है।तब एक मोड़ आया। चले थे विज्ञान के विपरीत बल की प्रशंसा मेंऔर बात कुछ और होने लगी! "द्रष्टा बनताश्रोता बनतामनन करने वाला बनताबुद्ध बनताकर्ता बनता'--और तब वर्तुल पूरा होता है कि--"बलवान विज्ञानी बनता है।'
तो स्वभावतः लगेगा कि बात बेबूझ है। तर्क से बेबूझ लगेगी। तर्क कुछ भी सुलझाता नहींउलझाता है। तर्क को थोड़ा हटा कर सहानुभूति से इस सूत्र को समझने की कोशिश करो। एक-एक शब्द को बहुत ध्यानपूर्वक लेनाक्योंकि बारीक भेद हैंजो ऊपर से दिखाई नहीं पड़ते। और इसलिए सदियों-सदियों तक भूलें चलती रहती हैं।
विज्ञान और विज्ञाता एक सा अर्थ देते मालूम होते हैंमगर उनमें एक सा अर्थ नहीं हैविपरीत अर्थ है। विज्ञान है बहिर्यात्रा,और विज्ञाता होना है अंतर्यात्रा। विज्ञान का अर्थ है वस्तु को जाननाऔर विज्ञाता का अर्थ है जानने वाले को जानना!
विज्ञान तो पदार्थ का होता हैऔर विज्ञाता होना आत्मबोध हैपरमात्म-अनुभव हैसत्य-साक्षात है। इसलिए विज्ञान और विज्ञाता शब्द को सबसे पहले स्पष्ट अलग-अलग कर लो। एक ही धातु से बनते हैं दोनों। भाषाकोश में एक ही अर्थ है दोनों का। इसलिए भूल हो सकती है। लेकिन यह सूत्र जिन्होंने कहा होगावे कुछ भाषा के जानकार ही नहींअनुभवरससिक्तउस परम विज्ञान कीविज्ञाता की अवस्था में रहे हुए व्यक्ति रहे होंगे।
तो पहला भेद: विज्ञान अर्थात साइंसऔर विज्ञाता अर्थात धर्म। विज्ञान विचार पर निर्भर होता हैऔर विज्ञाता निर्विचार पर। विज्ञान में सोचना होता हैविज्ञाता होने में सोचने का अतिक्रमण करना होता है।
जब तक सोच-विचार हैतब तक मन में उपद्रव हैतब तक झंझावातआंधियांतूफाननाव डांवाडोल! किनारा मिलेगा कि नहीं मिलेगा! कि मझधार में ही डूब जाना होगा! यूं ही चिंता में क्षण बीतते। ऐसे ही संताप में समय गुजरता। अब डूबेतब डूबे की हालत होती।
विज्ञाता का अर्थ हैकिनारा मिल गयाआंधियां समाप्त हुईं। आंधियां ही नहींअब तो झील पर लहरें भी नहीं उठतीं। अब तो झील दर्पण बनी। ऐसी शांतऐसी मौनकि सारा आकाश वैसा ही प्रतिफलित होता है जैसा है।
विज्ञाता पंडित नहीं हैप्रबुद्ध है। विज्ञानी पंडित हैप्रबुद्ध नहीं। अल्बर्ट आइंस्टीन और गौतम बुद्ध का जो भेद है...। यूं तो अल्बर्ट आइंस्टीन पदार्थ के संबंध में जितना जानता हैगौतम बुद्ध नहीं जानते। अगर पदार्थ के ज्ञान के संबंध में ही परीक्षण होना होतो आइंस्टीन ही जीतेगा। लेकिन अगर स्वयं के बोध के संबंध में कोई तुलना करनी होतो आइंस्टीन कहीं भी तराजू पर नहीं बैठेगा। और अंततः वही निर्णायक है।
मरते समयआइंस्टीन ने दो दिन पूर्व ही कहा कि मेरा जीवन अकारथ गया। मैं व्यर्थ में उलझा रहा। मैंने उसे नहीं जानाजिसे जानना था।
क्या जानना थाजानने वाले को पहले जानना था। अपने को ही न जानाऔर सब जानते रहे! घर में ही अंधेरा रहाऔर सारी दुनिया में दीवाली मनाते फिरे! घर में ही उत्सव न हुआऔर बाहर गुलाल उड़ाईरंग उड़ाए! सब थोथा हो गया।
जब तक भीतर उत्सव न होतब तक बाहर के वसंत का क्या मूल्य है! और जब तक भीतर के फूल न खिलेंतब तक आए मधुमास कि जाएसब बराबर है। फूल खिलें कि झरेंक्या करोगे! भीतर ही प्रकाश न होतो सूरज ऊगे कि डूबेतुम तो अंधेरे में ही हो। ऊगता है सूरज तब भीडूबता है तब भी! अंधेरी राततो भी अमावस। पूर्णिमा की राततो भी अमावस। तुम्हारे भीतर तो अमावस ही बनी रहती!
और मृत्यु के क्षण में अल्बर्ट आइंस्टीन को यह दिखाई पड़ना शुरू हुआ कि काशमैंने इतनी ही ऊर्जा अपने को जानने में लगाई होतीतो आज मृत्यु के पार भी मेरे भीतर कुछ हैशायद उसे पहचान लिया होता। आज मृत्यु का भय न पकड़ता। आज मृत्यु का अतिक्रमण करने की मेरी क्षमता होती!
मरते समय एक ही भाव अल्बर्ट आइंस्टीन को था कि अगर फिर कभी जीवन मिलेतो उस सारे जीवन को अब धर्म कीरहस्य की खोज में लगा दूंगा। और सबसे बड़ा रहस्यों का रहस्य स्वयं के भीतर है। होगा भी। होना भी चाहिए। जानने वाले को जानने में ही परम रहस्य है। इस भेद को तुम ठीक से समझ लोतो सूत्र साफ होना शुरू हो जाएगा।
"बलं वाव विज्ञानाद् भूयः।'
ठीक कहता है छांदोग्य उपनिषद का ऋषि, "विज्ञान से बल श्रेष्ठ है।'
विज्ञानपदार्थ की जानकारी। बल किसे कह रहा है वहबल से भी तुम किसी पहलवान के बल को मत समझ लेना। बल से भी उपनिषद के ऋषि का अर्थ होता है अंतर-ऊर्जा।
साधारण आदमी ऐसा हैजैसे छेद वाला घड़ा। कितना ही भरोभरता नहीं। भरोऔर खाली हो जाता है। कुछ रुकता नहींकुछ टिकता नहीं।
एक सूफी फकीर के पास एक युवक ने आकर कहा कि बहुत-बहुत संतों के पास गया हूंलेकिन जिसकी तलाश है वह नहीं मिलता। अब आखिरी आपके द्वार पर दस्तक दी है। बसहताश हो गया हूं! बहुत लोगों ने आपकी तरफ इशारा किया। बड़ी लंबी यात्रा करकेबड़े दूर देश से आता हूं। निराश न भेज देना। और यह मेरा अंतिम प्रयास है। कुछ होना हो तो हो जाएन होना हो तो न हो। बसमैं हार गया हूं।
उस फकीर ने कहाजरूर होगा। क्यों नहीं होगा! लेकिन एक छोटी सी शर्त पूरी करनी पड़ेगी। शर्त बहुत छोटी है।
उस युवक ने कहामैंने बड़ी-बड़ी शर्तें पूरी कीं। किसी ने योग सिखायासिर के बल खड़ा कियातो खड़ा रहा। किसी ने मंत्र पढ़वाएतो वर्षों मंत्र दोहराता रहा। किसी ने उपवास करवाएतो उपवास किएभूखा मरा। जिसने जो कहावही किया। ऐसी कौन सी शर्त होगी जो मैंने पूरी नहीं की! तुम भी अपनी छोटी शर्त कह दो। जरूर पूरी करूंगा।
उस फकीर ने कहाये सब बड़ी-बड़ी बातें हैं। ये मुझे नहीं करनी हैं। बहुत छोटी शर्त है। अभी मैं कुएं पर पानी भरने जा रहा हूं। बसतू इतना करना कि जब मैं पानी भरूंतो बीच में बोलना मतचुपचाप खड़े रहना। इतना अगर संयम तूने रख लियातो बस बहुत है। फिर आगे का काम मैं सम्हाल लूंगा। इतना तू कर ले।
उस युवक ने सोचा कि मैं भी किस आदमी के पास आ गया हूं! बड़े तंत्र साधेमंत्र साधेयंत्र साधे। और यह पागल मालूम होता है। यह कुएं पर पानी भरेगातो भर मजे से! मेरा क्या बनता-बिगड़ता है! मैं क्यों बोलूंगा?
लेकिन उसे पता न था। कुएं पर पानी भरना तो दूरजब फकीर ने अपनी बालटी उठाई और रस्सी उठाईतभी उसके भीतर बड़े झंझावात उठने लगे। लेकिन अपने को सम्हाला। याद रखा कि उसने कहा है कि बोलना ही मत। मगर न रहा जाए!
फिर भी अपने पर संयम रखा। पुराना संयमी था। लंबा अभ्यासी था। अपनी जबान को कस कर पकड़े रहा। ओंठों को बंद रखा। इधर-उधर देखाकि देखो ही मत। न देखोगेन प्रश्न उठेगा। और थोड़ी ही देर की बात है।
कुएं पर फकीर पहुंचा। उसने बालटी में रस्सी बांधी। युवक यहां-वहां देखे। फकीर ने कहायहां-वहां देखने की जरूरत नहीं। जो मैं कर रहा हूं उसको देख और चुपचाप खड़ा रह। बोलना मत। प्रश्न उठाना मत। इतनी शर्त तू पूरी कर देनाबाकी मैं सब कर लूंगा।
युवक को देखना पड़ा। मगर उसकी बेचैनी तुम नहीं समझ सकते। उसकी मुसीबत तुम नहीं समझ सकते। जो देख रहा थाउसे देख कर बिना बोले रहा न जाता था।
फकीर ने रस्सी बांधी। बालटी कुएं में डाली। बड़ा हिलाया-डुलाया बालटी को। बड़ा शोरगुल मचाया कुएं में। पानी में डूबी रही बालटी तो भरी हुई मालूम पड़ीफिर खींची तो खाली की खाली आई! फिर दुबारा डाली। संयम टूटने लगा युवक का। जब तीसरी बार बालटी डालीयुवक ने कहाठहरो! भाड़ में गया ब्रह्मज्ञान। इस बालटी में पेंदी ही नहीं हैऔर तुम पानी भरने चले हो! आखिर संयम की भी एक हद्द होती है! कब तक साधूंऔर यह संयम तो ऐसा है कि जन्म-जन्म बीत जाएंगेपानी भरने वाला नहीं। यह बालटी खाली रहने वाली है। और तुमने मुझसे वचन लिया है कि जब तक पानी न भर लूंबोलना मत। मैं तो बोलूंगा। और तुमसे कहे देता हूं कि तुमसे क्या खाक मुझे मिलेगा! अभी तुम्हें खुद ही यह पता नहीं है कि बिना पेंदी की बालटी में पानी भरने चले हो! तुम क्या मुझे ब्रह्मज्ञान दोगे!
फकीर ने कहाबात खतम हो गई। नाता-रिश्ता टूट गया। शर्त ही खतम हो गई। जब तू छोटा सा भी काम पूरा न कर सका...। अरे बसयह आखिरी बार था। तीन बार का मैंने तय किया था। मगर तू चूक गया। तीन ही बार पूरे न हो पाए और तूने संयम छोड़ दिया। रास्ते पर लग अपने! ऐसे आदमी से क्या होगा जिसमें इतना धीरज नहीं! भाग। यह तो मुझे भी पता है कि बालटी में पेंदी नहीं है। मैं कोई अंधा हूं! बालटी में पानी नहीं भरेगायह भी मुझे पता है। यह तो तेरे धीरज की परीक्षा थी। मगर तू असफल हो गया। अब मैं जानता हूं कि क्यों तू अब तक हताश है। तू सदा हताश रहेगा। एक छोटा सा काम न कर सका! भाग जा। अब यह शक्ल मुझे मत दिखा।
युवक चला तोलेकिन अब बड़ी बेचैनी में पड़ गया। बात तो ठीक थी। फकीर पागल नहीं था। कुछ बेबूझ था। सो फकीर सदा हुए हैं। फकीर और बेबूझ न होतो क्या खाक फकीर! फकीर और कुछ रहस्यपूर्ण न होतो क्या खाक फकीर! पंडित होते हैं तर्क-शुद्धफकीर तो तर्क-शुद्ध नहीं होतेरहस्यमय होते हैंपहेली की तरह होते हैं।
मैंने भी क्या चूक कर दी! जरा सी देर और रुक जाताजरा सी देर की बात थी! और पता नहीं यह आदमी क्या जानता हो! जानता जरूर होगा। क्योंकि ऐसी परीक्षा मेरी किसी ने कभी ली भी न थी। रात भर सो न सका। सुबह ही उठ कर पहुंच गया। अंधेरे-अंधेरे पहुंच गया। फकीर के द्वार पर सिर पटक कर पड़ रहा और कहा कि मैं हटूंगा नहीं यहां से। मुझसे भूल हो गई,मुझे क्षमा कर दो। एक अवसर और दो।
तो फकीर ने कहाक्या भूल हो गईउसने कहायही कि मुझे क्या लेना था! दिखता था मुझे कि बिना पेंदी की बालटी में पानी भरेगा नहीं। मुझे बोलना नहीं था। चुप खड़ा रहता। वायदा किया थापूरा करना था। मैं वायदे से च्युत हुआ।
फकीर ने कहाअगर इतना तुझे दिखाई पड़ गया कि बिना पेंदी की बालटी में पानी नहीं भरतातो मैं तुझसे यह कहना चाहता हूं कि तेरे भीतर भी पेंदी नहीं हैइसलिए ऊर्जा इकट्ठी नहीं होती। ऊर्जा इकट्ठी न होतो तू कैसे ब्रह्म को जानेगाब्रह्म को जानने के लिए ऊर्जा चाहिए! ऐसी ऊर्जा कि ऊपर से बह उठे! अतिरेक चाहिए।
ऊर्जा के अतिरेक को बल कहा है छांदोग्य उपनिषद ने। ऐसी ऊर्जा चाहिए कि तुम सम्हाल न सकोतुम्हारे ऊपर से बहने लगे। इतनी ही ऊर्जा होतो ही सत्य को जाना जा सकता है। निर्वीर्य सत्य को नहीं जान सकते। तुमने कभी सुना न होगा कि कोई नपुंसकऔर ब्रह्मज्ञान को उपलब्ध हुआ हो! वीर्यवानऊर्जा से भरे हुए लोग...।
वृक्ष पर फूल कब खिलते हैंजब वृक्ष के पास इतनी ऊर्जा होती है कि अब उमंग में लुटा सकता हैतब फूल खिलते हैं। अगर वृक्ष को ठीक खाद न मिलेठीक जल न मिलेरोशनी न मिलेफूल न आएंगे। फूल तो विलास हैवैभव हैऐश्वर्य है। और इसलिए मुझे ईश्वर शब्द प्यारा है। ईश्वर शब्द ऐश्वर्य से ही बना है। ईश्वर को वे ही लोग जान पाते हैंजिनके भीतर इतनी ऊर्जा होती है कि जैसे वृक्षों की ऊर्जा फूल बन जाती है। ऊर्जा जब न्यूनतम होगीतो फूल तो दूरपत्ते भी मुश्किल से पैदा होंगे। फूल तो बहुत दूरपत्ते भी कुम्हलाए-कुम्हलाए होंगे। ऊर्जा अतिरेक होनी चाहिए।
पश्चिम के बहुत बड़े रहस्यवादी कवि विलियम ब्लैक का वचन महत्वपूर्ण हैउपनिषद के सूत्रों जैसा है। विलियम ब्लैक आदमी था भी कि उसे कवि नहींऋषि ही कहना चाहिए। उसका सूत्र है: एनर्जी इज़ डिलाइट--ऊर्जा ही आनंद है।
पते की बात कही। ऊर्जा ही आनंद है। ऊर्जा की कमी ही दुख है। ऊर्जा की दीनता और क्षीणता ही पीड़ा हैनर्क है। क्योंकि फूल खिलते नहींसुगंध बिखरती नहीं। जैसे दीए में तेल चुक जाएतो बाती बुझ जाए। दीए में तेल चाहिएबाती चाहिएतो ज्योति जले। और जितना तेल होउतनी ही प्रगाढ़ता से ज्योति जले।
और तुमने एक खूबी की बात देखी: हवा आतीअंधड़ आताछोटे-मोटे दीए बुझ जाते हैंजंगल में लगी आग और भी धू-धू करके जल उठती है। छोटे दीए बुझ जाते हैंहवा का झोंका आयाकि गए! लेकिन बड़ी आग और बड़ी हो जाती है! तुम्हारे भीतर ऊर्जा होतो परमात्मा की ऊर्जा भी तुम्हारी ऊर्जा में संयुक्त हो जाती है। तुम्हारे जीवन में यूं आग लग जाती हैजैसे जंगल में आग लगी हो। छोटा-मोटा दीया होतो जरा सा हवा का झोंका और उसे बुझा जाता है। इसे स्मरण रखना। क्षुद्र ऊर्जा से नहीं चलेगाविराट ऊर्जा चाहिए। आकाश की यात्रा पर निकले होईंधन तो चाहिए ही चाहिए। पंखों में बल चाहिए।
इसलिए छांदोग्य ठीक कहता है: "बलं वाव विज्ञानाद् भूयः। विज्ञान से बल श्रेष्ठ है।'
क्या करोगे जान कर गणितभूगोलइतिहासक्या करोगे जान कर भौतिकीरसायनइससे ज्यादा श्रेष्ठ है अपनी जीवन-ऊर्जा को संगृहीत करनाजीवन-ऊर्जा को ऐसे संगृहीत करना कि तुम एक सरोवर हो जाओलबालब भरे हुए। तुममें कोई छिद्र न हो;जिससे ऊर्जा बहे न। तुम्हारा घड़ा जब पूरा भरा होऐश्वर्य से भरा होतो ईश्वर को जानने की क्षमता है।
मेरी बात लोगों को अखरती हैक्योंकि लोग समझते नहीं। लेकिन मैं तुमसे फिर दोहरा कर कहना चाहता हूं कि ईश्वर को जानना इस जगत में सबसे बड़ा विलास है। यह धन का विलास कुछ भी नहीं। यह पद का विलास कुछ भी नहीं। ईश्वर को जानना सबसे बड़ा विलास हैक्योंकि वह परम ऐश्वर्य की अनुभूति है। और उस परम ऐश्वर्य की अनुभूति के लिए पहले तुम्हें ऊर्जा को बचाना होगासंगृहीत करना होगा।
और तुम व्यर्थ गंवा रहे हो! तुम्हारी निन्यानबे प्रतिशत ऊर्जा कचरेघर में जा रही है। फूल उगें तो कैसे उगेंज्योति जगे तो कैसे जगेनृत्य हो तो कहां से होथके-मांदे तुम क्या नाचोगेटूटे-फूटे तुम क्या नाचोगेऔर जब नाच नहीं पातेतो बहाने खोजते हो। कहते होआंगन टेढ़ा! नाच न आवे आंगन टेढ़ा! अब आंगन के टेढ़े होने से कुछ नाचने में बाधा पड़ सकती हैअरे,जिसको नाचना हैआंगन टेढ़ा हो कि सीधा होनाचेगा। अगर नाच हैतो आंगन को ही सीधा होना पड़ेगा। नाचने वाले की ऊर्जा आंगन को सीधा कर देगी। आंगन का तिरछा होना कहीं नाचने वाले को रोक सकता हैलेकिन क्या-क्या बहाने हम खोजते हैं!
ऊर्जा की कमी हैपूछते फिरते हैं कि जीवन में दुख क्यों हैदुख का कारण सिर्फ इतना है कि सुख होता है ऊर्जा के अतिरेक सेमहाअतिरेक से आनंद होता है। और तुम्हारे जीवन में बूंद-बूंद कर सब चुका जा रहा है। और खयाल रखनाबूंद-बूंद गिरता हैलेकिन गागर ही नहींसागर भी खाली हो जाता है। बूंद-बूंद गिरता रहेतुमसे अलग होता रहेबूंद-बूंद टपकती रहेतो गागर तो खाली होगी हीसागर भी खाली हो जाता है।
और तुम किस-किस तरह से अपनी ऊर्जा को व्यर्थ कर रहे हो! तुम्हारे पास जितनी इंद्रियां हैंउन सबसे तुम दो तरह के काम ले सकते हो। एक तो ऊर्जा को भीतर ले जाने काऔर दूसरा ऊर्जा को बाहर फेंकने का। यही अंतर्मुखी और बहिर्मुखी का भेद है। बहिर्मुखी मूढ़ है।
दरवाजा तो एक ही होता है। उसी दरवाजे पर एक तरफ लिखा होता है: प्रवेशएन्टें्रसउसी दरवाजे पर दूसरी तरफ लिखा होता है: एक्झिट। उसी से तुम भीतर आतेउसी से बाहर जाते। कोई दो दरवाजों की जरूरत नहीं होती। एक ही दरवाजा काफी होता है। तुम्हारी आंख से तुम्हारे देखने की ऊर्जा बाहर भी जाती है और भीतर भी आती है। जो समझदार हैवह आंख से ऊर्जा को इकट्ठा करता है। और जो नासमझ हैवह गंवाता है। जो नासमझ हैआंख उसके लिए छेद हो जाती है। और जो समझदार है,आंख उसके लिए संग्राहक हो जाती है।
बुद्ध ने कहा हैराह पर चलो तो चार कदम से ज्यादा मत देखना।
क्योंक्योंकि ज्यादा की क्या जरूरत है! चलना हैतो चार कदम देखना पर्याप्त है। जब चार कदम चल लोगेतो चार कदम आगे दिखाई पड़ने लगेगा। चार कदम देखते-देखते तो हजारों मील की यात्रा पूरी हो जाएगी।
लेकिन तुमचार कदम छोड़ कर सब देखते हो! वे चार कदम भर नहीं दिखतेजो चलने हैं। दीवाल पर लिखा हैडोंगरे का बालामृतपढ़ो! इधर फिल्म का पोस्टर लगा हैपढ़ो! इधर कोई खोंमचे वाला खड़ा है। उधर कोई स्त्री गुजर गई। इधर किसी छैल-छबीले ने कोई फिल्मी धुन छेड़ दी। क्या-क्या हो रहा है चारों तरफ! तुम करो भी क्या! आंखें भागी फिर रही हैंसब तरफ भटक रही हैं। वैज्ञानिक कहते हैं कि आंख से मनुष्य की अस्सी प्रतिशत ऊर्जा बाहर जाती है।
फिर कान भी वही कर रहे हैं। तुम क्या सुनते होगलत हो तो जल्दी सुनते होठीक हो तो सुनते ही नहीं। अरेठीक में क्या रखा है! ठीक में कोई समाचार होता है! गलत में समाचार होता है। किसकी स्त्री किसके साथ भाग गईइसमें कुछ समाचार होता है। मजा आ जाता है! पास सरक आते हैं लोगजब ऐसी बातें होने लगती हैं। गुफ्तगू होने लगती है। फुसफुसा कर बातें करने लगते हैं। और जब दो आदमी फुसफुसा कर बातें करेंतो जितने आदमी हैंसब सुनने लगते हैं! क्योंकि जब बात फुसफुसा कर हो रही हैतो जरा गहरी हो रही है। कोई बात गहरी हो रही है!
जिस बात को सबको सुनाना होफुसफुसा कर कहनाकिसी के कान में कह देना। और उससे यह भी कह देना कि भैयाकिसी को बताना मतकि कसम है तुम्हें मेरीअगर किसी को बताओ। बस वह बात पूरे गांव में पहुंच जाएगी। वह हरेक के कान में पहुंच जाएगी!
कचरा सुन रहे हो। कचरा देख रहे हो। कचरा पढ़ रहे हो। और फिर कहते होदुख क्यों हैकचरा खा रहे हो। कचरा पी रहे हो। तुमसे शुद्ध जल न पीया जाएगाकोकाकोला चाहिए! अब यह कभी सोचोगे ही नहींयह कोकाकोला है क्याइसमें है क्या?मगर सारी दुनिया पी रही है। और अखबारों में बड़े-बड़े पोस्टर छपे हुए हैं। अखबार पढ़ रहे होलोग कोकाकोला पी रहे हैं। लोग अखबार पढ़ रहे हैंफिल्में देख रहे हैंरेडियो पर सुन रहे हैं। और सब जगह एक ही चर्चा है कि अगर जिंदगी का मजा लेना है,तो कोकाकोला के बिना नहीं! लिव्वा लिटिल हाटसिप्पा गोल्ड स्पाट! नहीं तो जिंदगी बेकार गई। किसी काम न आई।
लोग क्या खाते हैंक्या पीते हैंक्या सुनते हैंक्या देखते हैंअगर तुम जरा हिसाब रखोतो तुम्हें साफ दिखाई पड़ेगातुम क्यों दुखी हो।
जो सुनने योग्य हो अगर वही सुना जाएऔर जो देखने योग्य हो अगर वही देखा जाएतो तुम्हारे जीवन की नब्बे प्रतिशत ऊर्जा तो अपने आप सुरक्षित हो जाएगी--अपने आप! तुम्हारे घर में कोई कचरा डालेतो तुम इनकार करोगे। लेकिन तुम्हारी खोपड़ी में कोई कचरा डालेतुम कहते हो: आइएविराजिएपधारिए! बड़ी कृपा की। ऐसे ही आया करते रहिए। कैसी-कैसी प्यारी खबरें ले आए हैं! धन्यभाग कि आप पधारे। कृतकृत्य हो गएकृतार्थ हुए!
फिल्में देखने जा रहे होजिनमें सिवाय हंगामे के और कुछ भी नहीं! पैसे भी खर्च करोगेटिकट खरीदने में धक्के-मुक्के भी खाओगेपिटोगे-कुटोगे भी। मगर लोगों ने तय ही कर रखा हैसौ-सौ जूते खाएं तमाशा घुस कर देखें। और मजा यह है कि जब तुम सौ-सौ जूते खा रहे होतब तमाशा दूसरे देख रहे हैं! और तमाशा ही क्या हैजब तुम पर जूते पड़ रहे हैंवे तमाशा देख रहे हैंजब उन पर जूते पड़ रहे हैंतुम तमाशा देख रहे हो! और तमाशा ही क्या है?
छांदोग्य जिस बल की बात कर रहा हैवह वही ऊर्जा हैजिसको ब्लैक ने कहाअतिरेक ऊर्जा का आनंद है। जिसको बुद्ध ने कहाऊर्जावान बनो। शक्ति को भीतर सरोवर बनने दो। यह खाली घड़ा शोभा नहीं देता। इस खाली घड़े को लेकर तुम परमात्मा के द्वार पर भी जाओगेतो क्या मुंह दिखाओगे! कम से कम घड़ा तो भरा हो। इसलिए हमारे देश में पूर्ण-कलश स्वागत का प्रतीक बनाभरा हुआ कलश स्वागत का प्रतीक हो गया। लेकिन यह भीतर के भरे कलश की ही सूचना है।
"बलं वाव विज्ञानाद् भूयः। विज्ञान से बल श्रेष्ठ है। अपि ह शतं विज्ञानवतां एको बलवान आकंपयते। क्योंकि एक बलवान मनुष्य,एक ऊर्जावान व्यक्ति सौ विद्वानों को डराता है।'
यह कोई पहलवान के लिए नहीं कहा गया है। एक ऊर्जावान व्यक्ति सौ पंडितों को डराता है। विद्वान यानी पंडितजिन्होंने उधार ज्ञान इकट्ठा कर रखा है। इसलिए तो पंडित सदा ही ज्ञानी के दुश्मन होते हैं। होंगे ही। क्योंकि ज्ञानी उनके धंधे को जड़ से ही काटे डालता है।
पंडितों का धंधा क्या हैपंडितों का सिक्का चलता है अंधों में। और ज्ञानी लोगों को आंखें देने लगता है। अब जिनका धंधा ही अंधों में चलता होवे कैसे बरदाश्त करें कि कोई लोगों की आंखों की चिकित्सा करने लगे! आंखों की चिकित्सा हो गई तो उनका धंधा कैसे चलेगाये झूठे सिक्के कैसे चलेंगे?
इसलिए जीसस को पंडितों ने सूली लगाई। वे रबाई थेयहूदी पंडित थेजिन्होंने जीसस को सूली लगाई। लगानी पड़ीक्योंकि उस एक व्यक्ति ने सारे यहूदियों के पंडितों को कंपा दिया। सुकरात को एथेंस के पंडितों ने सूली लगाईक्योंकि उस एक व्यक्ति ने पूरे एथेंस के सारे तथाकथित थोथे ज्ञानियों के प्राण संकट में डाल दिए। बुद्ध को तुमने पत्थर मारे। महावीर के कानों में तुमने सींकचे ठोंके। तुम्हारा पंडित सदा से ही प्रबुद्धजनों का दुश्मन रहा है। रहेगा। सदा रहेगा। क्योंकि उन दोनों का धंधा साथ चल नहीं सकता।
सुकरात को अदालत ने कहा थाअगर तुम सत्य बोलना बंद कर दोतुम चुप हो जाओतो हमें कोई एतराज नहीं। तुम जीओ,मजे से जीओ। लेकिन सुकरात ने कहा कि अगर मैं चुप हो जाऊंतो फिर जीकर भी क्या करूंगा! सत्य बोलना ही तो मेरा धंधा है।
अब यह धंधा बड़ा खतरनाक है। ठीक धंधे शब्द का ही उपयोग किया है सुकरात ने। यह सत्य बोलना ही मेरा धंधा है। अगर सत्य बोलना ही सुकरात का धंधा हैतो जो असत्य पर जी रहे हैं--और असत्य पर बहुत जी रहे हैं--वे स्वभावतः सुकरात को जिंदा न रहने देंगे। जब उनके जीवन पर बन आएगीउनकी आजीविका पर बन आएगीतो इस आदमी को हटाना ही होगा। यह रास्ते का रोड़ा है। यह खतरनाक है। यह तो लोगों को बिगाड़ रहा है।
सुकरात पर जुर्म क्या थेवे ही जुर्मजो मुझ पर हैं! वही के वही जुर्म हैं सदा। क्योंकि बात वहीं की वहीं है। आदमी बदलता ही नहीं। आदमी सीखता ही नहीं। आदमी हर बार घूम कर वहीं आ जाता है। सुकरात पर जो जुर्म थे...पहला जुर्म यह था कि सुकरात ऐसे सत्य बोलता हैजो परंपरा के विपरीत हैं।
अब सत्य ने कोई कसम खाई है परंपरा के अनुकूल होने कीपरंपरा दो कौड़ी की चीज है। सत्य को क्या पड़ी है कि परंपरा के अनुकूल हो! अगर परंपरा को कुछ पड़ी हो तो सत्य के अनुकूल हो जाए। लेकिन सत्य किसी के अनुकूल नहीं हो सकता। सत्य तो सिर्फ अपने अनुकूल होता है। सत्य का तो अपना छंद होता है। सत्य स्वच्छंद होता है।
यह छांदोग्य उपनिषद शब्द बड़ा प्यारा है। जिन्होंने अपने छंद को पा लिया हैउनके वचन इसमें संगृहीत हैं। सत्य तो स्वतंत्र होता हैउसका अपना ही तंत्र होता है। उस पर किसी और का शासन नहीं। वह अनुशासित नहीं होता किसी सेआत्मानुशासित होता है।
तो पहला जुर्म था सुकरात पर कि तुम सत्य बोलते हो जो परंपरा के विपरीत है।
सुकरात ने कहालेकिन सत्य सदा परंपरा के विपरीत रहेगा। इसमें मेरा कसूर नहीं है। कसूर परंपरा का है।
परंपरा होती है सड़ी-गलीपरंपरा होती है अतीत कीमुर्दा। परंपरा होती है पंडितों के हाथ मेंपुरोहितों के हाथ में। और सत्य होता है प्रबुद्धजनों के हाथ में। प्रबुद्ध तो कभी कोई एकाध होता है। पंडितों का तो व्यवसाय है--परंपरागतवंशानुगत।
दूसरा जुर्म था सुकरात पर कि तुम युवकों को बिगाड़ते हो!
निश्चित हीसुकरात जैसे व्यक्तियों की बातें युवकों को ही जम सकती हैं। क्योंकि युवकों में ही थोड़ी अभी ऊर्जा होती हैथोड़ी शक्ति होती हैथोड़ी क्षमता होती हैथोड़ा कुछ कर गुजरने का अभी साहस होता है। थोड़ा अभियानथोड़े अज्ञात की यात्रा अभी उनके लिए पुकारती हैचुनौती देती है। जैसे-जैसे आदमी बूढ़ा होने लगता हैशक्ति क्षीण होने लगती हैदीन होने लगता है,मृत्यु करीब आने लगती हैतो परंपरा के अनुकूल होने लगता है।
अक्सर नास्तिक मरते-मरते आस्तिक हो जाते हैं। इससे तुम यह मत समझना कि जीवन के अनुभव ने उन्हें आस्तिक बना दिया। मरते-मरते आस्तिक होने लगते हैंक्योंकि मरते-मरते पैर डगमगाने लगते हैं। जवानी में नास्तिकता बड़ी सहज है,क्योंकि अभी पैरों में बल होता है। बुढ़ापे में मौत दरवाजे पर दस्तक देने लगती है। भय पकड़ने लगता है। लगता हैहो न हो परमात्मा हो! कौन जाने परमात्मा हो! मैं इनकार करता रहापीछे किसी मुसीबत में न पडूं। अभी भी कुछ देर नहीं हुई। सुबह का भूला सांझ भी घर आ जाएतो भूला नहीं। अभी भी याद कर लूं। माफी मांग लूं। क्षमा मांग लूं। मरते-मरते गंगास्नान कर आऊं! काशी हो आऊंकि काबा हो आऊंहाजी हो जाऊंमरते-मरते हाजी हो जाऊं! कुछ कर लूं। अगर परमात्मा होगा तो ठीक,न हुआ तो कोई हर्जा नहींक्या बिगड़ जाएगा। समझेंगे कि चलोएक यात्रा कर आए काशी कीकि कैलाश कीकि काबा की। क्या बुरा! क्या बिगड़ गया! थोड़ा भौगोलिक ज्ञान ही बढ़ जाएगा। नए-नए देश देखने को मिल जाएंगे। नए-नए लोगों से मिलने को हो जाएगा। कुछ हानि तो होने वाली नहीं है। और अगर परमात्मा हुआतो पास में अपने एक प्रमाणपत्र भी हो जाएगा।
मरते-मरते आदमी आस्तिक होने लगते हैं।
सुकरात जैसे व्यक्तियों से तो युवा व्यक्ति ही आकर्षित होते हैं। हांजरूर कुछ वृद्ध लोग भी आकर्षित होते हैं। लेकिन वे वृद्ध वे ही होते हैंजिनका शरीर बूढ़ा हो गया होगालेकिन जिनकी आत्मा में अभी भी युवक होने की क्षमता है। जिनमें अभी भी दुस्साहस है। जो अभी भी अज्ञात की यात्रा पर निकल सकते हैं। जो अपनी छोटी सी डोंगी को लेकर अभी भी उस सागर में उतर जा सकते हैं जिसका दूसरा किनारा दिखाई नहीं पड़ता।
सत्य तो थोड़े से दुस्साहसी लोगों की ही बात है। भीड़ तो असत्य में जीएगीक्योंकि भीड़ सांत्वना चाहती हैसत्य नहीं चाहती। इसलिए एक भी सत्य को जानने वाला व्यक्ति हजारों पंडितों के लिए संकट बन जाता है।
और कैसा मजा है! हिंदू पंडित मुसलमान पंडित के खिलाफ। मुसलमान पंडित ईसाई पंडित के खिलाफ। ईसाई पंडित यहूदी पंडित के खिलाफ। यहूदी पंडित पारसी पंडित के खिलाफ। लेकिन सुकरात जैसे व्यक्ति के संबंध में ये सारे पंडित एक साथ राजी हो जाते हैं! यह राज भरी बात है!
मेरा विरोध करने में हिंदू पंडितमुसलमान पंडितजैन पंडितबौद्ध पंडितसिक्ख पंडित--सब राजी। एक बात पर कम से कम राजी हैं। मैं इससे ही खुश होता हूं कि चलोमेरे द्वारा कम से कम इतना भाईचारा तो बढ़ रहा है! चलोमेरे एक मुद्दे पर इनकी दुश्मनी तो मिटी! चलोइतनी बात पर तो कम से कम इन्होंने हाथ बढ़ाए एक-दूसरे की तरफइकट्ठे हुए!
क्या राज हैइनकी एक-दूसरे से जो दुश्मनी हैवह केवल औपचारिक है। वह दो दुकानदारों की दुश्मनी है। वह प्रतिस्पर्धा है दुकानदारों की। लेकिन मेरे जैसा व्यक्ति तो उनकी दोनों की ही दुकान की जड़ों को काट रहा हैएक साथ काट रहा है। मेरे खिलाफ तो वे दोनों इकट्ठे हो जाएंगे।
यह छांदोग्य उपनिषद ठीक कहता है: "क्योंकि एक ऊर्जावान व्यक्ति सौ विद्वानों को डराता हैआकंपित कर देता है।'
आकंपित शब्द डराने से भी महत्वपूर्ण है। उनके प्राण थरथरा जाते हैं। भूकंप आ जाता है। उनका भवन गिरने लगता है। भवन ही उनका क्या हैताश के पत्तों का है! उनकी नाव डूबने लगती है। नाव ही कागज की है। खिलौनों से खेल रहे हैंऔर दूसरों को भी खिलौनों में भरमा रहे हैं। क्या-क्या मजा चल रहा है धर्म के नाम पर! कैसे-कैसे खेल चल रहे हैं! और कितनी गंभीरता से चल रहे हैं!
रामलीला होती हैहर साल होती रहती है! वही रामलीलावही देखने वाले लोग! हजारों बार देख चुके हैं! हजारों बार देख रहे हैं! एक-एक शब्द याद है। वे रामलीला में जो अभिनय कर रहे हैंउनको भी शायद भूल जाएमगर देखने वालों को एक-एक शब्द याद है। पक्का पता है कि अब दशरथ जी क्या कहेंगेकि अब राम जी क्या बोलेंगेकि अब सीता मैया पर क्या गुजरेगी! सब पता हैफिर भी देख रहे हैं।
और जानते हैं भलीभांति कि यह छोकरा जो राम बना हैकौन है। गांव का ही छोकरा है। मगर उसके पैर पड़ेंगेफूलमालाएं पहनाएंगेशोभायात्रा निकलेगी! रामचंद्र जी की बारात निकलेगीऔर फूलमालाएं चढ़ाई जाएंगीऔर पैर छुए जाएंगेऔर पैर धो-धो कर लोग पानी पीएंगे। और सबको मालूम है यह छोकरा कौन है! यही गांव का लफंगा है। यही इनकी छोकरियों को सताता है। मगर इस समय वे बातें छेड़ने की जरूरत नहीं। अभी मुकुट बांधे हुए राम बना बैठा है। अभी बात और है।
क्या अभिनय में पड़े होक्या खेल खेल रहे होबच्चों जैसे काम! जैसे बच्चे गुड्डा-गुड्डी का विवाह करते हैंऐसे तुम राम और सीता का विवाह करवा रहे हो।
मंदिरों में क्या हो रहा हैकृष्ण जी को झूला झुलाया जा रहा है! अब बेचारे कृष्ण जी कुछ कर भी नहीं सकते। अगर उनको न भी झूलना हो...। जैसे मुझे झूलना पसंद नहींबिलकुल पसंद नहीं! मुझे बचपन से ही झूले से नफरत है। अब पता नहीं कृष्ण जी को पसंद था कि नहीं। उनको चक्कर भी आ रहा होतो कोई बात नहीं! भक्त लोग झूला झुला रहे हैंतो झूलना पड़ रहा है। और भक्तों के हाथ में सब है। जब लिटा देंतो लेट जाओ। जब उठा देंतो उठ जाओ। जब पट खोलें मंदिर केतो खुल जाएंजब बंद कर देंतो बंद हो जाएं। क्या खेल कर रहे हो!
मूर्तियां बना ली हैं। अपनी ही कल्पना के जाल हैं सब। कोई राम को पूज रहा हैकोई कृष्ण को पूज रहा हैकोई बुद्ध को,कोई महावीर को! पत्थर की मूर्तियां यूं पूजी जा रही हैंजैसे इनकी पूजा से तुम्हें सत्य मिल जाएगा। यह कोई पूछता नहीं कि महावीर ने किसी की मूर्ति पूजी थीयह पूछना शायद शिष्टाचार नहीं।
जैनियों की एक सभा में मैंने एक बार पूछ लिया। वे बहुत नाराज हो गए। मैंने उनसे पूछा कि तुम महावीर की मूर्ति पूजते हो,तुम कम से कम यह तो पता लगाओ कि महावीर ने कभी किसी की मूर्ति पूजी थीऔर जब महावीर ने ही नहीं पूजीतो तुम महावीर की मूर्ति पूज कर महावीर के अनुयायी नहीं होदुश्मन हो। अगर महावीर के सच्चे अनुयायी होतो पूजो मत।
महावीर ने तो शिक्षा दी हैअशरण-भावना। बड़ी अदभुत शिक्षा! किसी की शरण ही न जाना। पूजने का तो सवाल ही नहीं उठता। क्योंकि तुम्हारे भीतर ही बैठा है परमात्मातुम किसको पूज रहे होखोजोपूजो मत। जागोपूजो मत। आविष्कार करो अपने भीतर। जिसे तुम बाहर पूज रहे होवह बाहर नहीं है। वह तुम्हारे भीतर है। वह पूजा करने वाले में छिपा है। खोजने वाले में ही खोज का गंतव्य है। तुम्हारे जानने वाले में ही वह छिपा हैजिसे जानना है।
तो महावीर ने कहाअशरण-भावना।
मगर बड़ा मजा है! महावीर की मूर्तियां ही मूर्तियां हैं सारे देश में!
बुद्ध ने कहा कि मुझ पर मत अटक जाना। मुझसे इशारे ले लोचलना तो तुम्हें होगा। बुद्ध तो केवल इशारे करते हैं।
लेकिन बसबुद्ध की जितनी मूर्तियां बनींकिसी की भी नहीं! इतनी मूर्तियां बनीं कि अरबी मेंउर्दू में मूर्ति शब्द के लिए जो पर्यायवाची शब्द हैवह है बुत। बुत बुद्ध का ही अपभ्रंश है। इतनी मूर्तियां बनीं कि बुद्ध शब्द ही बुत का पर्यायवाची हो गया,मूर्ति का पर्यायवाची हो गया। सबसे पहले बुद्ध की मूर्तियां बनीं।
और बुद्ध ने इनकार किया था कि मेरी बात को इसलिए मत मानना कि मैंने कहा है। मेरी बात को तब माननाजब तुम जान लो।
और बुद्ध ने किसकी मूर्ति पूजी थीकिसी की भी मूर्ति नहीं पूजी थी। बुद्ध का कसूर ही यही था। अगर वे किसी की मूर्ति पूजे होतेजो आज भारत में हिंदू उनको अपने सिर पर धारण करते। उनकी भी पालकी निकलती। लेकिन हिंदुस्तान से बुद्ध को हिंदुओं ने उखाड़ फेंका। कारण क्या थाक्योंकि बुद्ध ने न राम को पूजान कृष्ण को पूजा। बुद्ध ने किसी को पूजा ही नहीं। बुद्ध ने परंपरा को कोई सहारा न दिया। बुद्ध ने तो भीतर के सत्य कोनग्न सत्य को वैसा का वैसा रख दियाजैसा था। लगे किसी को चोटतो लगे। प्रीतिकर लगे तो ठीकअप्रीतिकर लगे तो ठीक। सत्य को तो कहना ही होगा।
स्वभावतःपंडित थरथराते हैं।
"बलवान होने पर ही मनुष्य उठ कर खड़ा होता है।'
बलवान शब्द की जगह हमेशा तुम पढ़ना ऊर्जावानतब तुम्हारे लिए इस सूत्र का अर्थ बिलकुल स्पष्ट हो जाएगा! ऊर्जावान होने पर ही मनुष्य उठ कर खड़ा होता है। तुम कहोगेयह भी क्या बात हुई! हम सब तो उठ कर खड़े होते हैं!
यह कोई उठ कर खड़ा होना नहीं। तुम्हारी चेतना तो सोई हुई हैतुम भला खड़े हो गए होमगर तुम्हारी चेतना तो बिलकुल सोई हुई है। जब ऋषि उठ कर खड़े होने की बात करते हैंतो तुम्हारी चेतना के खड़े होने की बात करते हैं।
वैज्ञानिक कहते हैं--चार्ल्स डार्विन और उनके अनुयायी--कि बंदर से आदमी बना। और बनने में सबसे बड़ा कारण क्या थासबसे बड़ा राज क्या थाक्योंकि बंदर तो चारों हाथ-पैर से चलता है। आदमी दो पैर पर खड़ा हो गया। आदमी का खड़ा हो जाना दो पैर परविकास में सबसे बड़ा चरण सिद्ध हुआ। दो पैर पर खड़े हो जाने के कारण ही आदमी और बंदर में जमीन-आसमान का अंतर हो गया। कहां बंदर और कहां आदमी!
आज तो कोई कहता भी है कि बंदर से आदमी पैदा हुआतो तुम्हें अपमानजनक मालूम होता है। लेकिन क्रांति घटी सिर्फ छोटी सी बात से कि आदमी का शरीर सीधा खड़ा हो गया। सीधा खड़े होने से बहुत से फर्क पड़ गए। सबसे बड़ा फर्क तो यह पड़ा कि जब जानवरकोई भी जानवरचारों हाथ-पैर से चलता हैतो उसके मस्तिष्क में खून की मात्रा ज्यादा पहुंचती है। इसलिए खून की अधिक मात्रा पहुंचने के कारण सूक्ष्म तंतु विकसित नहीं हो पाते। खून के बहाव के कारण टूट-टूट जाते हैं। बनते भी हैंतो टूट जाते हैं।
और तंतु बहुत सूक्ष्म हैं मस्तिष्क के। तुम्हारे इस छोटे से सिर में सात करोड़ तंतु हैं। बड़े बारीक हैंइतने बारीक हैं कि तुम्हारा बाल भी इतना बारीक नहीं है। वैज्ञानिक कहते हैं कि अगर मस्तिष्क के तंतुओं को एक के ऊपर एकएक के ऊपर एक रखा जाएतो एक हजार तंतुओं को रखने से तुम्हारे बाल की मोटाई के बराबर तंतु बनेगा। इतने सूक्ष्म तंतुओं को जरा ही खून की गति ज्यादा हुई कि वे टूट जाते हैं। उनके टूट जाने से मस्तिष्क विकसित नहीं हो पाया जानवरों का।
आदमी खड़ा हो गया दो पैर सेइसका परिणाम सबसे बड़ा तो यह हुआ कि गुरुत्वाकर्षण के विपरीत होने के कारण उसके सिर तक खून कम पहुंचने लगा। स्वभावतःक्योंकि गुरुत्वाकर्षण नीचे की तरफ खींचता है वस्तुओं कोखून को भी नीचे की तरफ खींचता है। मस्तिष्क की तरफ खून कम जाने लगा।
इसलिए तो तुम बिना तकिए के रात में सो नहीं सकते। अगर बिना तकिए के सोओगेतो जागे ही रहोगे। क्योंकि खून इतना पहुंचता रहेगा मस्तिष्क में कि वह तुम्हें सोने नहीं देगाजगाए रखेगातंतुओं में हड़बड़ी मचाए रखेगा। इसलिए तकिया चाहिए। तकिया तुम्हारे सिर को ऊंचा कर देता हैशरीर को सिर से नीचा कर देता है। खून कम पहुंचता है। खून कम पहुंचता हैतुम आराम से सो पाते हो।
इसलिए मैं शीर्षासन के पक्ष में नहीं हूं। क्योंकि शीर्षासन मस्तिष्क को निश्चित नुकसान पहुंचाता है। और मैंने अभी तक एक ऐसा शीर्षासन करने वाला व्यक्ति नहीं देखा जिसमें कोई प्रतिभा हो! बुद्धू बहुत तरह के देखे। खोपड़ी के बल खड़े हुए लोग बुद्धू ही हो सकते हैं। पहले तो बुद्धू होना ही चाहिएतब वे खोपड़ी के बल खड़े होंगे। दूसराफिर खोपड़ी के बल खड़े होने से और बुद्धूपन पैदा होगा। और जितनी ज्यादा देर खड़े होंगेउतने बुद्धू होंगे।
हांयह बात जरूर है कि उनमें पशुओं जैसा बल आ सकता है। क्योंकि मस्तिष्क के प्रतिभा के तंतु तो टूट जाएंगेतो लट्ठ ही लट्ठ बचेगा। बुद्धि तो गई। तो हो सकता है शरीर के लिए तो स्वास्थ्यप्रद होलेकिन मस्तिष्क के लिए तो हानिप्रद है।
और यह तो पक्की बात है। बंदर से जूझ कर देख लो तो पता चल जाएगा। एक बंदर पर्याप्त है तुम्हारे बड़े से बड़े पहलवान को भी ठंडा कर देने के लिए।
विवेकानंद के पीछे एक बंदर पड़ गया था। बंदर भी अजीब होते हैं। कुछ जानवरों में खूबी होती हैबंदर और कुत्तों में खासकर,कि वर्दीधारियों के खिलाफ होते हैं। पुलिस वाला होपोस्टमैन होसंन्यासी होवर्दी वाला दिखा कि कुत्ते भौंके! कि बंदर नाराज हुआ!
विवेकानंद चले जा रहे होंगे अपना लट्ठ लिए। वर्दीधारी! एक बंदर उनके पीछे हो लिया। उन्हें डरवाने लगा। विवेकानंद घबड़ाए। यूं तो बहादुर आदमी थे। पूरे-पूरे क्षत्रिय तो नहीं थेमगर खत्री तो थे ही!
अब तुम पूछोगेक्षत्रिय और खत्री में क्या भेद होता है?
भेद भारी है। सच तो यह है कि क्षत्रिय अब दुनिया में कोई नहींखत्री ही खत्री हैं। क्योंकि क्षत्रिय तो परशुराम ही खतम कर गए! तुमने कहानी तो पढ़ी है कि परशुराम ने अठारह बार पृथ्वी को क्षत्रियों से खाली कर दिया। सारे क्षत्रिय मार डालेअठारह बारएक बार भी नहीं। मगर फिर भी क्षत्रिय तो हैं। तो ये क्षत्रिय कहां से आएये खत्री हैं! खत्री का मतलब यह होता है कि ये पूरे-पूरे क्षत्रिय नहीं हैं।
उन पुराने दिनों में ऋषि-मुनियों से यह काम लिया जाता था। इसीलिए तो तुमको लोग कहते हैंऋषि-मुनियों की संतान! क्योंकि जब परशुराम ने सारे क्षत्रिय मार डालेतो अब क्या करनास्त्रियों को तो मार नहीं सकते थे परशुराम। वह जरा उनको हेटा काम मालूम पड़ा होगाकि क्या स्त्रियों को मारना! तो क्षत्राणियां तो बच गईं। विधवाएं बच गईं। और उस समय का यह नियम था कि अगर कोई विधवाया कोई भी स्त्री जिसको बच्चे पैदा न होते हों किसी कारण सेवह ऋषि-मुनियों से जाकर प्रार्थना करे तो वे दयावश बाल-बच्चे पैदा करवा देते थे। उनका काम वही था जो कि हम शिवजी के नंदी से लेते हैं! ऋषि-मुनि थे,समाज की सेवा ही उनका कार्य था। परोपकार के लिए ही जीते थे!
सो खत्री यानी ऋषि-मुनियों की संतान! विवेकानंद खत्री थेपक्के खत्री थे। डंडा लिए और अकड़ कर चले जा रहे! वह डंडा और अकड़ आदमियों को प्रभावित करे भलाबंदरों को नाराज कर देती है। एक बंदर पीछे हो लिया। वह डरवाने लगा। विवेकानंद को घबड़ाहट लगी! एकांत था। यूं तो ब्रह्मज्ञानी थे कि सब संसार माया है। मगर यह बंदर! बहुत मन में दोहराया: ब्रह्म सत्य जगत माया! मगर यह बंदरवह एकदम पीछे ही पड़ा हुआ था। वह करीब ही आता जा रहा था। सो वे भागने लगे। वहां कोई था भी नहीं देखने वाला।
भागेतो बंदर को और मजा आ गया! तो बंदर भी भागने लगा। दो-चार बंदर और झाड़ों से उतर आए। उन्होंने कहाअच्छा! अरेतमाशा जब हो रहा हो तो...। विवेकानंद के तो छक्के छूट गए। रास्ता लंबा। पहाड़ी का रास्ता। हिमालय की यात्रा पर गए थे। यह नहीं सोचा था कि यह झंझट होगी। गए थे ब्रह्म-दर्शन कोऔर यह मिल गया बंदर!
एकदम से खयाल आया कि ऐसे भागने में तो झंझट है। और बंदर उतरते आ रहे हैं झाड़ों से! ऐसे अगर भागते रहेतो थोड़ी देर में ये लोग मुसीबत कर देंगे। अब तो कुछ करना पड़ेगा। तो रुक कर खड़े हो गए। लौट कर खड़े हो गए डंडा टेक करकि अब जो कुछ होगा होगा। कड़ी कर ली हिम्मत। संयम साधा। मंतरत्तंतर पढ़ा होगा! स्मरण किया होगा कि हे परमहंस रामकृष्णदेव! अरेअब तो काम आओ! ये दुष्ट बंदरऔर अपने वालेलाल मुंह वाले! काले मुंह बंदर होते तो भी ठीक थाकि रावण के भक्त हैंचलो कोई बात नहीं। मगर अपने वाले। रामजी के सेवक। हनुमान जी के वंशज। ये इस तरह की हरकत कर रहे हैं! कलियुग बिलकुल निश्चित आ गया है!
मगर वे खड़े हुए डंडा टेक करतो बंदर भी रुक गए। बंदर होते हैं नकलची। उन्होंने देखायह आदमी रुक गयावे भी रुक गए। तब जरा विवेकानंद की हिम्मत बढ़ी। विवेकानंद जरा दो कदम उनकी तरफ बढ़ेतो बंदर जरा पीछे हटे! विवेकानंद जरा डंडा बजा कर उनके पीछे भागेतो बंदर भागे। तो विवेकानंद ने अपने संस्मरणों में लिखा है कि उस दिन मुझे समझ में आया कि भागने से कोई सार नहीं। मुसीबत आएतो टिक कर सामना ही कर लेना ठीक है। मुसीबत की चुनौती स्वीकार कर लेना ठीक है।
चार्ल्स डार्विन और उनके अनुयायी कहते हैं कि मनुष्य विकसित हुआक्योंकि खड़ा हुआ--शरीर की दृष्टि से। एक तो मस्तिष्क को खून कम मिलाउससे सूक्ष्म तंतु विकसित हुए। दूसराउसके दो हाथ मुक्त हो गए चलने के काम से। उन्हीं दो हाथों से सारी संस्कृति विकसित हुई है। फिर आदमी कोदो हाथ मुक्त हो गएतो कुछ भी करने की सुविधा हो गई। चित्र बनाए। मूर्ति बनाए। मकान बनाए। जयरामजी करे। हाथ मिलाए। गले मिले। सारी संस्कृतिसारी सभ्यता उन दो हाथों का खेल है। अब वे चलने में ही उलझे रहतेतो यह विकास नहीं हो सकता था। फिर विकास होते-होते बात बढ़ती चली गई। विज्ञान खोजा। यंत्र बने। आदमी के हाथ खाली थेउनके लिए काम चाहिए था।
तो मनुष्य का सारा विकास शरीर के सीधे खड़े होने से है। लेकिन उपनिषद के ऋषि कहते हैंअगर शरीर के सीधे खड़े होने से इतना विकास हुआतो जिस दिन तुम्हारी चेतना भी सीधी खड़ी हो जाएगीउस दिन कितना विकास न होगा!
यह सूत्र बड़ा प्यारा है: "स यदा बली भवति अथोत्थाता भवति--बलवान होने पर मनुष्य उठ कर खड़ा हो जाता है।'
चेतना उसकी खड़ी हो जाती हैजैसे ज्योति आकाश की तरफ उठने लगेऐसी उसकी चेतना ऊर्ध्वगामी हो जाती है।
और जिसकी चेतना ऊर्ध्वगामी है--"अथोत्थाता भवति'--जो ज्योति की तरह ऊपर की तरफ बढ़ा जा रहा हैउसी के जीवन में ये सारी अदभुत घटनाएं घटती हैं।
"उत्तिष्ठन परिचारिता भवति।'
ऐसी जिसकी चेतना ऊपर की तरफ उठने लगीवही गुरु के सान्निध्य को उपलब्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु वह हैजो ऊपर जा चुका। उससे संबंध उन्हीं का हो सकता हैजो स्वयं भी ऊपर की तरफ जाने लगे। कुछ तो समानता होनी चाहिए। कम से कम दिशा की समानता होनी चाहिए। तुम नीचे की तरफ जा रहे हो तो फिर कैसे गुरु से मिलन होगा!
"उठने पर वह गुरु की सेवा करता है।'
यह सेवा शब्द तुम्हें किसी भ्रांति में न डाल देयह जरा खयाल रखना।
"उत्तिष्ठन परिचारिता भवति।'
इस देश में हमने सेवा के बड़े और अर्थ लिए थे। जब से ईसाइयत देश में आईतब से सेवा का अर्थ बिलकुल विकृत हो गया। सेवा का जो सौंदर्य थावही नष्ट हो गया। सेवा बड़ी और ही चीज हो गई। इसलिए अच्छा हो कि दो शब्दों का प्रयोग अलग-अलग करोपरिचर्या और सेवा।
"परिचारिता भवति।'
वह गुरु की सेवा में संलग्न हो सकता हैजिसकी चेतना उठ कर खड़ी हो गई।
हम इस देश में सेवा उनकी करते थेजो हमसे ऊपर हैं। ईसाइयत ने सेवा का एक नया रूप इस देश में प्रवेश करवाया: सेवा उनकी करनीजो हमसे नीचे हैं। सेवा करनी है दरिद्र कीदीन कीबीमार कीदुखी की। सेवा करनी है कोढ़ी की। सेवा करनी है कैंसर के मरीज की। सेवा करनी है अनाथों कीविधवाओं कीवृद्धों की। कुछ बुराई नहीं इस सेवा में। लेकिन यह सेवा सामाजिक घटना हैयह सेवा धार्मिक घटना नहीं है।
इसलिए मैं कलकत्ता की मदर टेरेसा को कोई धार्मिक व्यक्ति नहीं मानता। धर्म से क्या लेना-देना है! सामाजिक सेवा हैअच्छा काम है। ठीक है किसी अनाथ बच्चे को पाल लेना। बुरा काम तो निश्चित ही नहीं हैअच्छा काम है। लेकिन इससे कुछ धर्म नहीं होने वाला है। धर्म तो तब घटता हैजब तुम उसके चरण पकड़ते होजो तुमसे ऊपर है। जो तुमसे नीचे हैउसके चरण पकड़ोगेइससे तो अहंकार ही बढ़ेगा। जब तुमसे जो ऊपर हैउसके चरण पकड़ोगेतो अहंकार गिरेगा। जो तुमसे ऊपर हैवही तुम्हें ऊपर की तरफ ले जा सकता है। इसको परिचर्या कहें हम।
छांदोग्य कहता है: "उत्तिष्ठन परिचारिता भवति। जिसकी चेतना उठ कर खड़ी हो गईवह गुरु की सेवा करता है--गुरु की।'
सेवा तो हम इस देश में सिर्फ गुरु की करते थेऔर किसी की नहीं। सेवा गुरु की ही हो सकती है। गुरु शब्द का अर्थ होता है,अंधकार को मिटाने वाला। सेवा उसकी ही करनी है जिसका अंधकार मिट गया होताकि हमारा अंधकार मिट सके। अरेउस दीए के करीब आओ जो जल चुका हैताकि तुम्हारी बुझी ज्योतितुम्हारा बुझा दीयातुम्हारी बुझी बाती भी सुलग उठे।
"सेवा करने से वह गुरु के पास बैठने योग्य बनता है।'
क्या लाभ होगा गुरु की सेवा काउसके पास बैठने की योग्यता आएगी। समर्पण से योग्यता आती है। गुरु के पास बैठना इस जगत का अभूततम अनुभव हैअपूर्व अनुभव है।
"परिचरन उपसत्ता भवति।'
उपसत्ता सिर्फ पास बैठना ही नहीं। जब तुम गुरु के पास बैठते होतो किसी अर्थों में गुरु की सत्ता से आच्छादित हो जाते हो,उसकी आभा से मंडित हो जाते होउसकी तरंगों में डूब जाते हो। जैसे कोई नदी में स्नान करता हैशीतल जल मेंतो शीतल हो जाता है। ऐसे ही गुरु के पास भी एक शीतल ऊर्जा है। वह स्वयं शीतल हुआ है। वह स्वयं शांत हुआ हैमौन हुआ है। तो उसके पास एक सरोवर है। तुम उसमें डुबकी लगाओ।
यही गंगास्नान है। यही वस्तुतः तीर्थ-स्नान है। गुरु के पास होना ही तीर्थ में होना है। और गुरु को जिसने पा लिया उसने तीर्थंकर को पा लिया।
उसकी सत्ता आच्छादित करने लगती है तुम्हें। जैसे कि तुम निकलोगेरातरानी के फूल खिले होंउनके पास से--सिर्फ पास से गुजर जाओगे या थोड़ी देर खड़े हो जाओगे--तो तुम चकित होओगे: दूर भी निकल आएफिर भी तुम्हारे वस्त्रों के साथ लिपटी हुई रातरानी की गंध चली आई है! घर भी पहुंच गएलेकिन गंध की कोई स्मृति तुमको अब भी आच्छादित किए हुए हैअब भी तुम्हारे नासापुटों को भरे हुए है! ऐसे गुरु के पास जो बैठेगावह गुरु की सत्ता से आच्छादित होता है।
"उपसीदन द्रष्टा भवति।'
और पास बैठने से द्रष्टा बनता है। उपसीदन शब्द से ही उपनिषद बना है। उपसीदन यानी पास बैठना।
यह जान कर तुम हैरान होओगे कि उपसीदन शब्द से उपनिषद निर्मित हुआ। उपनिषद का अर्थ हैगुरु के पास बैठ कर जो पायापास बैठ-बैठ कर जो मिला। कभी बोलने से मिला। कभी न बोलने से मिलाकभी गुरु को देखने से मिलाकभी गुरु के पास आंख बंद करने से मिला। कभी गुरु के उठने से मिलाचलने से मिला। कहना कठिन है। मगर गुरु के पास होने पर अनेक-अनेक रूपों में मिलता है। अनेक-अनेक तरह से संग बैठता हैसंगीत बैठता है। तार छिड़ने लगते हैं वीणा के।
कुछ शब्द इसी के जैसे हैं। जैसे उपासना। उपासना का भी वही अर्थ होता हैपास बैठनाउप-आसन। तुम अगर सोचते हो कि तुम जाकर मंदिर में और परमात्मा की उपासना कर रहे होतो तुम गलती में हो। जब तक तुम जीवित गुरु के पास न बैठोगे,उपासना का अर्थ ही न जानोगे। वहां तो पत्थर की मूर्ति है। उसके पास बैठ-बैठ कर तुम भी पत्थर हो जाओगे। पत्थर हो ही गए हो।
इस देश में जितने पाषाण हैंशायद कहीं और न होंगे। क्योंकि पत्थरों के पास बैठ कर और होगा क्या! तुम भी पत्थर जैसे ही कठोर हो जाओगे। तुम्हारे भीतर से भी करुणा खो जाएगीप्रेम खो जाएगारस सूख जाएगा।
जरा सोच-समझ कर बैठनाकिसके पास बैठते हो! क्योंकि जिसके पास बैठोगेवैसे ही हो जाओगे। सदा अपने से ऊपर को खोजना। और खयाल रहेमन चाहता है सदा अपने से नीचे को खोजना। क्योंकि जब तुम अपने से नीचे आदमी के पास बैठते होतो तुम्हारे अहंकार को तृप्ति मिलती है कि अहामैं कितना बड़ा! इसलिए राजनेता चमचों से घिरे रहते हैं। चमचों का अर्थ हैजिनके पास बैठ कर उनको लगता है कि मैं कितना महान! छोटे-छोटे आदमी कीड़े-मकोड़ों की तरह उनके आस-पास घूम रहे हैंखुशामद कर रहे हैं। तो उनको रस आता है।
अहंकार की इच्छा यही होती है कि सदा अपने से छोटे को खोजो। क्योंकि छोटे के सामने तुलना में तुम बड़े मालूम होते हो। और गुरु के पास बैठना यूं हैजैसे ऊंट पहली दफे हिमालय के पास आए! इसलिए अक्सर ऊंट पहाड़ों के पास नहीं पाए जाते,मरुस्थलों में पाए जाते हैं! उन्होंने भी खूब चुना है! मरुस्थलों में रहते हैंतो वहां पहाड़ मालूम होते हैं! स्वभावतःमरुस्थल में ऊंट ही सबसे ऊंची चीज है। उससे ऊंचा और क्या! जब ऊंट पहाड़ के पास आता हैतब उसको बेचैनी होती हैअड़चन होती है। पहले तो वह कहता हैपहाड़-पहाड़ कुछ नहींसब कल्पना है! सब झूठ है! पहले तो इनकार करता हैखंडन करता हैविरोध करता है। क्योंकि उसके अहंकार को चोट लग रही है।
गुरु के पास आकर भी अड़चन खड़ी होती है। आकर भी लोग चूक जाते हैं। एक सज्जन ने मुझे लिखा है कि मैं आपको अपने मित्र की तरह मानने को राजी हूं।
बड़ी कृपा! मुझे कोई अड़चन नहीं। यह भी मेरा सौभाग्य! मैं तो इसको भी सौभाग्य मानता हूं कि जब कोई मुझे अपना शत्रु भी मान लेता है। यह भी क्या कम! कुछ तो माना। उपेक्षा तो न की। चलोबड़ी कृपा कि मित्र की तरह मुझे मानने को तैयार हो। लेकिन चूक जाओगे। मुझे कुछ हर्ज न होगामगर तुम्हें हर्ज हो जाएगा। उपासना न हो पाएगी।
और मित्र ही मानना हैतो कहीं भी मिल जाएंगे मित्र। इतनी दूर आने की क्या जरूरतमित्रों की कोई कमी है! यार-दोस्तों की कोई कमी है! एक खोजो हजार मिलते हैं! मत खोजोतो तुम्हें खोजते हुए चले आते हैं!
इतने दूर! वे सज्जन कलकत्ता से यहां आए हैं! बड़ा कष्ट किया। कलकत्ते में कोई मित्रों की कमी हैलेकिन उन्होंने ऐसा लिखा हैजैसे मुझ पर बड़ी कृपा कर रहे हैंअनुकंपा कर रहे हैं! बड़ा दया-भाव प्रकट किया है कि आपको मित्र-भाव में स्वीकार कर सकता हूं। लेकिन उनको शायद खयाल भी न होशायद चेतना में उनके बात भी न हो कि यह उपासना को इनकार करना है।
मैं तो राजी हूंजिस भाव में स्वीकार करो। मेरा क्या बनता-बिगड़ता है! मित्र तो मित्रशत्रु तो शत्रुकुछ नहीं तो कुछ नहीं! न मेरा कुछ खोता हैन मुझे कुछ मिलता है। न मुझे कुछ लेनान मुझे कुछ देना। जो कुछ होना हैतुम्हारा है।
उपासना शब्द का अर्थ मंदिर की पूजा नहीं है। वह भी गुरु के पास बैठना है।
और वही उपवास शब्द का भी अर्थ है। उपवास का भी अर्थ होता हैपास निवास करनापास वास करना। वह भी गुरु के पास ही हो सकता है।
अनशन उपवास नहीं है। भूखे मरना उपवास नहीं है। हांगुरु के पास ऐसी तल्लीनता से बैठना कि न भूख याद रहेन प्यास याद रहे। भूख भूल जाएप्यास भूल जाएकुछ भी याद न रहे। शरीर भी भूल जाए। यूं बैठने का नाम उपवास है।
गुरु के पास यूं तल्लीन होकर बैठ जानाकि तुम मिट ही जाओउपासना है। और ऐसी उपासना मेंऐसे उपवास में जो सुन पड़ेगाजो समझ आ जाएगाजो किरण तुम्हारे प्राणों में उतर जाएगीवही उपनिषद बन जाती है। उपनिषद का अर्थ हैपास बैठ कर जो पाया।
"उत्तिष्ठन परिचारिता भवतिपरिचरन उपसत्ता भवतिउपसीदन द्रष्टा भवति।'
और जो पास बैठेगाउसे आंख मिलती हैवह द्रष्टा हो जाता है। उसे नजर मिलती है देखने कीअपने को देखने की। और सब देखने की नजर तो तुम्हारे पास है। बसअपने को देखने की नजर नहीं है। और सब तो तुम देख लेते होअपने से चूक जाते हो!
"गुरु के पास बैठने से द्रष्टा बनता हैश्रोता बनता है।'
ये बहुमूल्य शब्द हैं। श्रोता का अर्थ इतना ही नहीं होता कि तुमने सुन लिया। सुनते तो सभी हैंमगर सभी श्रोता नहीं होते। सुनते सभी हैंसभी श्रावक नहीं होते। सुन तो कोई भी लेता हैजिसके पास कान हैं। लेकिन एक कान से गई बातऔर दूसरे कान से निकल जाती है! अगर तुम पुरुष हो तो एक कान से जाती हैदूसरे कान से निकल जाती है। अगर स्त्री होतो दोनों कान से जाती है और मुंह से निकल जाती है! मगर निकल जाती है। रुकती नहींअटकती नहींठहरती नहीं।
ठहर जाएहृदय में उतर जाए। और हृदय में तभी उतर सकती हैजब तर्क से न सुनी जाएवितर्क से न सुनी जाएविवाद से न सुनी जाए। जब संवाद घटित होजब संगीत बजेजब शिष्य और गुरु के हृदय एक साथ धड़कते हैंजब उनके बीच कोई भेद नहीं रह जाताजब अभेद सधता है--तब व्यक्ति श्रोता बनता है। सुनता हैपहली बार सुनता है। देखता हैपहली बार देखता है। और हिंदी में अनुवाद ठीक नहीं किया तुमने। तुमने लिखा सहजानंद:
"मनन करने वाला बनता है।'
नहींमन्ता शब्द ठीक है। वह तुम देखोखयाल करो मूल में।
"उपसीदन द्रष्टा भवतिश्रोता भवतिमन्ता भवति।'
सुनने वाला नहीं बनताश्रोता बनता है। देखने वाला नहीं बनताद्रष्टा बनता है। मनन करने वाला नहीं बनतामन्ता बनता है। फर्क क्या है?
मनन तो सभी करते हैंलेकिन मनन हमेशा किसी और चीज का किया जाता हैकिसी विषय का किया जाता है। दर्शन तो सभी को होता हैलेकिन किसी और चीज का होता है। श्रवण तो सभी करते हैं। कान हैंतो सुन लेते हैंआंख हैंतो देख लेते हैं;मन हैतो मनन कर लेते हैं। लेकिन यह कुछ और बात है। द्रष्टाश्रोतामन्ताबाहर से इसका संबंध नहीं है। आंख भीतर मुड़ जाएतो द्रष्टा। श्रवण भीतर मुड़ जाएतो श्रोता। और मनन भीतर मुड़ जाएतो मन्ता। यह अंतर्यात्रा है।
और जब ये तीन घटनाएं घटती हैंतो इन तीनों घटनाओं का इकट्ठा जो अर्थ हैवह है बुद्ध। बुद्ध बनता है।
"बुद्धा भवति।'
और जो बुद्ध बन गयाउसके जीवन में पहली दफा कर्तृत्व पैदा होता है।
"कत्ता भवति।'
बड़ा अनूठा सूत्र है। पूरा विज्ञान आ गया जीवन-क्रांति का। जीवन-रूपांतरण की सारी सीढ़ियां आ गईं। और बड़े क्रम से आईंबड़ी व्यवस्था से आईं।
तुम भी कर्म करते होलेकिन तुम कर्ता नहीं हो। तुम्हारा कर्म असल में कर्म नहीं कहना चाहिएउपकर्म कहना चाहिएएक्शन नहींरिएक्शन।
किसी ने गाली दीतो तुमने गाली दी। इसको कर्म नहीं कहना चाहिएयह प्रतिकर्म है। न वह गाली देतान तुम गाली देते। उसने गाली दीतो उसकी प्रतिक्रिया हुई तुम्हारे भीतरतुमने भी गाली दी। और उसने प्रशंसा कीतुम्हारे भीतर प्रतिक्रिया हुई,तुमने भी प्रशंसा की। मालिक वह है। उसने चाबी चलाई। उसने बटन दबाईतुम्हारा पंखा चलने लगाउसने बटन दबाईतुम्हारा पंखा बंद हो गया। तुम मालिक नहीं हो। इसलिए तुम कर्ता नहीं हो।
हांक्रिया हो रही है। मगर क्रिया तो बिजली के पंखे से भी होती है। तुम बिजली के पंखे को कर्ता नहीं कह सकते। तुम बटन दबाओऔर बिजली का पंखा कहे कि आज नहीं! आज तो छुट्टी का दिन है। कि आज तो जवाहरलाल का जन्मदिन है। झूला झूलें जवाहरलाल! आज हम काम-धाम न करेंगे। नहींतुम बटन दबाते होपंखे को चलना ही पड़ता है।
कोई तुम्हें गाली दे और तुम कहो कि आज नहीं भाई! आज छुट्टी पर हैं। कल आना। तो कुछ मालकियत पता चलेगी। उसने गाली दीतुम भनभना गए। भूल ही गए छुट्टी-वुट्टी। उठा लिया डंडा। याद ही न रही कि आज छुट्टी का दिन हैकि आज विश्राम करने की तय की थीकि आज सोचा थाअनहद में विश्राम करेंगे! और यह उपद्रवी आ गया। तुम कर्ता नहीं हो,प्रतिकर्ता हो।
बुद्ध को किसी ने गाली दी। बुद्ध ने सुना और कहा कि अगर बात पूरी हो गई हो तो मैं जाऊं! क्योंकि मुझे दूसरे गांव पहुंचना हैलोग प्रतीक्षा करते होंगे।
गाली देने वालों ने कहा कि हमने गालियां दी हैंयह कोई बात नहीं!
बुद्ध ने कहातुम्हारी तरफ से गालियां होंगी। मेरी तरफ से तो बात ही है। तुमने कहीमैंने सुनी। लेकिन मुझे इसमें कुछ रस नहीं।
लोगों ने कहायह क्या बात कह रहे हैं आप! हमने ऐसी कठोर गालियां दींआपको कोई रस नहीं!
बुद्ध ने कहाअगर रस का मजा लेना थातो दस साल पहले आना था। तब मेरी तलवार खिंच जातीतब तुम्हारी गर्दन जमीन पर पड़ी होतीतब यहां लहू बह जाता। मगर बड़ी देर करके तुम आए। अब मैं अपना मालिक हूं। अब तुम्हारी गाली देने से मैं परिचालित नहीं होता। अभी पिछले ही गांव में कुछ लोग मिठाइयां लेकर आए थे। और मैंने उनसे कहामेरा पेट भरा है। मैं तुमसे पूछता हूंउन्होंने मिठाइयों का क्या किया होगा?
एक आदमी ने भीड़ में से कहाक्या किया होगा! घर ले गए होंगे। बच्चों को बांट दी होंगी। बुद्ध ने कहावही तो मुझे तकलीफ हो रही हैकि अब तुम क्या करोगेतुम गालियां लाएमैं कहता हूं मैं लेता नहीं। मेरा पेट भर चुका। अब तुम क्या करोगेले जाओ भाई! बच्चों को बांट देनापत्नी को दे देनाभाई-बंधुओं को बांट देना! मैं तो नहीं लेता। तुम देते होयह तुम्हारी मर्जी। धन्यवाद! मगर मैं लेता नहीं। और जब तक मैं न लूंतुम मुझे कैसे दे सकते हो! मालिक हूं मैं अपना।
यह सूत्र कहता है: पहले व्यक्ति द्रष्टा बनता गुरु के पास बैठ कर। श्रोता बनता। मन्ता बनता। फिर बुद्धत्व को उपलब्ध हो जाता। यह त्रिकोण पूरा हो गया कि बुद्धत्व घटित हो जाता है। और तब कर्ता बनता है। सिर्फ बुद्ध ही कर्ता होते हैं। और जो कर्ता बन गयावही विज्ञानी है। उसने हीजानने योग्य जो हैउसे जाना। उसने अपने को जाना। अपने को जानातो सब जाना।
सहजानंदमैं तुम्हारी तकलीफ समझता हूं। तुम्हें यह सूत्र अजीब लगाक्योंकि विज्ञान के विरोध से शुरू होता है और विज्ञानी की प्रशंसा पर पूर्ण होता है!
मगर विज्ञान है पर को जानना। और विज्ञाता होना है स्व को जानना। विज्ञान है साइंसविज्ञाता है धर्म। और ये बीच की सारी सीढ़ियां समझने योग्य हैंबहुमूल्य हैं।
मगर हम अपने ही ढंग से समझते हैंतो हमें कीमती से कीमती बातें भी अजीब सी लगने लगती हैं। हमारी भी मुसीबत है।
सेठ चंदूलाल ने अपने मित्र ढब्बूजी से कहामेरे दांत में बहुत दर्द है। ढब्बूजीक्या करूं?
ढब्बूजी ने कहाकुछ करने की जरूरत नहीं। मेरे भी दांत में एक बार ऐसा दर्द हुआ था। मैं अपने घर गया और मेरी पत्नी के एक चुंबन मात्र से ही सारा दर्द खतम हो गया। इसलिए मेरी मानो और जैसा मैंने किया वैसा करो!
सेठ चंदूलाल बोलेबात तो बिलकुल ठीक है। लेकिन क्या तुम्हारी पत्नी इस बात के लिए राजी हो जाएगी?
मुल्ला नसरुद्दीन का बेटा फजलू कह रहा थापापामैं पढ़ी-लिखीबुद्धिमानकुशलसुशील और सुंदर लड़की से शादी करूंगा।
नसरुद्दीन ने कहामतलब! फजलूपांच लड़कियों से एक साथ शादी करना चाहते हो?
एक स्त्री ने किसी फोटोग्राफर से मेले में पूछाबच्चों की फोटो किस रेट से उतारते हो?
फोटोग्राफर ने कहादस रुपए में बारह!
तब तो मैं बाद में आऊंगी।
फोटोग्राफर ने कहाक्यों?
उसने कहाअभी तो मेरे सिर्फ दो ही बच्चे हैं!
समझने के ढंग! अपनी-अपनी समझ!
एक युवती जैसे ही नदी में कूदने को थी कि चौकीदार ने उसे टोक दियारोक दिया। बोला कि नदी में नहाने की मनाही है!
युवती ने गुस्से में कहाजब मैं कपड़े उतार रही थीतभी तुमने यह बात क्यों न बताई?
चौकीदार बोलायहां सिर्फ नहाने की मनाही हैकपड़े उतारने की नहीं!
एक डाकखाने के पोस्ट मास्टर छुट्टी लेकर अपने घर आराम कर रहे थे। बाहर से पोस्टमैन ने आवाज दीबाबूजीरजिस्ट्री ले लो।
पोस्ट मास्टर साहब कमरे के अंदर से ही आंखें मूंदे चिल्ला कर बोलेअरे कमबख्त! आज तो मुझे चैन से रहने दे। मैं छुट्टी पर हूं!
वे बेचारे अपने दफ्तर में ही अपने को समझ रहे हैं! समझ तुम्हारा पीछा नहीं छोड़ती। वह हमेशा खड़ी है वहांऔर प्रत्येक चीज की व्याख्या करती रहती है।
एक अत्यंत सुंदर युवती ने एक नवजवान भिखारी को पेट भर खाना खिला कर कहाऔर कुछ?
भिखारी ने कहाजीसस का वचन याद करो: मनुष्य केवल रोटी के लिए ही नहीं जीना चाहता है!
किसी गुफा में तीन साधु ध्यानमग्न बैठे थे। एक दिन उधर से शेर गुजरा।
छह महीने बाद एक साधु बोलाकितना सुंदर शेर था!
एक साल बाद दूसरा साधु बोलायह शेर नहीं चीता था!
दो साल बाद तीसरा साधु बोलायदि तुम दोनों इसी प्रकार लड़ते-झगड़ते रहे तो मैं किसी दूसरे स्थान पर चला जाऊंगा!

आज इतना ही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें