गुरुवार, 3 अगस्त 2017

एक ओंकार सतनाम - प्रवचन-10

आपे जाणै आपु—(प्रवचन—दसवां)
पउड़ी: 22

पाताला पाताल लख आगासा आगास
ओड़क ओड़क भालि थके वेद कहनि इक बात।।
सहस अठारह कहनि कतेबा असुलू इकु धातु।
लेखा होइ त लिखीऐ लेखै होइ विणासु।।
नानक बडा आखीए आपे जाणै आपु।।

 पउड़ी: 23

सालाही सालाहि एती सुरति न पाइया
नदिआ अतै वाह पवहि समुंदि न जाणी अहि।।
समुंद साह सुलतान गिरहा सेती मालुधनु
कीड़ी तुलि न होवनी जे तिसु मनहु न वीसरहि।।



क वैज्ञानिक प्रयोगशाला में एक बड़ी अनूठी घटना घटी। उस प्रयोगशाला में सभी तरह के जहरपायजन मौजूद थे। उन्हीं का अध्ययन उस प्रयोगशाला का लक्ष्य था। फिर उस प्रयोगशाला में बहुत से चूहे बढ़ गए। उन चूहों को मारने के लिए बहुत उपाय किए। लेकिन मारना आसान न हुआ। क्योंकि जो भी जहर डाला जाताचूहे उसे खाने के पहले से ही आदी थे। चूहेइम्यून हो गए थे। जहर ही जहर थे प्रयोगशाला में। जहर डाला जाताचूहे मरते तो नजहर खा जाते। उसे भोजन बना लेते।
तब किसी ने सुझाव दिया कि पुराना ही रास्ता अख्तियार करना ठीक है। चूहे पकड़ने की जो पुरानी व्यवस्था हैचूहे की जालीउसी में उनको फांसना उचित होगा। चूहे की जालियां लायी गयींउनमें चीज के टुकड़े डाले गएरोटी के टुकड़े डाले गए। लेकिन चूहों ने कोई ध्यान न दिया। वे जहर खाने के इतने आदी हो गए थे कि रोटी और चीज उन्हें जंची ही नहीं। एक भी चूहा न फंसा।
तब किसी ने सुझाव दिया कि अब एक ही उपाय है कि चीज और रोटी के ऊपर जहर की पर्त लगा दोतभी ये चूहे जाल में फंसेंगे। यही किया गया। और रास्ता कामयाब सिद्ध हुआ। चीज पर और रोटी के टुकड़ों पर जहर लगा दिया गया। जहर के कारण चूहे जाल के भीतर गए और फंसे।
कहानी बड़ी अजीब लगती हैलेकिन सच है। ऐसा एक प्रयोगशाला में हुआ। आदमी की हालत भी करीब-करीब ऐसी ही है। मनुष्य शब्द का इतना आदी हो गया है कि अगर मौन भी उसे समझाना होतो शब्द में ही समझाना पड़े। भोजन देना हो,तो भी जहर में लपेटना पड़े। और मौन समझाना हो तो शब्द में लपेटना पड़े।
अनंत की तरफ इशारा करना होतो भी क्षुद्र शब्दों का उपयोग करना पड़ता है। शून्य में ले जाना होतो भी शब्द का उपयोग करना पड़ता है। सागर की बात कहनी होतो भी बूंद का उपयोग करना पड़ता है। अब बूंद की चर्चा से सागर की तरफ कोई इशारा नहीं जाता। जा भी नहीं सकता। कहां बूंदकहां सागर! कहां शब्दकहां शून्य! कहां क्षुद्र मनुष्य की बुद्धि और कहां अमाप विस्तार! आकाश ही आकाशपाताल ही पाताल--जो कहीं समाप्त नहीं होते।
लेकिन उनका लेखा-जोखा भी बड़ी छोटी सी बुद्धि में बांधना पड़ता है। क्योंकि आदमी बुद्धि का आदी हो गया है। हम जिस बात के आदी हो जाते हैंउसके बाहर जाना सबसे कठिन बात है। सत्य दूर नहीं हैहमारी आदतों की बाधा है। सत्य बिलकुल पास है। हृदय की धड़कन से भी ज्यादा पासश्वासों से भी ज्यादा पासतुमसे भी तुम्हारे ज्यादा पास परमात्मा है।
लेकिन आदतों का एक जाल है। और आदतें बीच में खड़ी हैं। और उन आदतों के कारण देखना मुश्किल हो जाता है। आदत ही तो तुम्हारा मन है। इसलिए सारे संतों की एक ही चेष्टा हैकैसे मन छूट जाए! कैसे तुम उन्मन हो जाओ! कैसे नो-माइंड की अवस्था आ जाए!
जैसे ही मन छूटावैसे ही किनारा छूट गया। तुम सागर में उतर गए। और दूसरा कोई उपाय नहीं है सागर को जानने का। सागर ही होना पड़ेगा। उससे कम में काम न चलेगा। किनारे पर खड़े रह-रह कर तुम कितनी ही सागर की चर्चा करोतुम कितने ही सागर के बखान करोसब व्यर्थ है। तुम किनारे पर खड़े होयही बता रहा है कि तुम्हारी पहचान सागर से नहीं हुई। क्योंकि जो सागर को पहचान गया वह क्यों किनारे खड़ा रहेगाजिसे उस अनंत की पहचान आ गयीवह क्यों रुकेगा किनारे परफिर उसे कौन सी शक्ति किनारे पर रोक सकेगीअनंत का आकर्षण उसे खींच लेगा। उससे बड़ी कोई चुंबक तो नहीं है। फिर सभी आकर्षण टूट जाएंगे। अनंत उसे खींच लेगा।
लेकिन हम चर्चा कर रहे हैं। घरों के भीतर बंदखुले आकाश की बात कर रहे हैं। अपने-अपने पिंजड़ों में बंदस्वतंत्रता की चर्चा कर रहे हैं। अपने-अपने शब्दों में बंदनिराकार का बखान कर रहे हैं।
नानक के ये सूत्र बड़े कीमती हैं। इन्हें समझने की कोशिश करें। कहते हैं नानक--
पाताला पाताल लख आगासा आगास
आकाश ही आकाश हैं। एक ही आकाश अनंत हो जाता है। क्योंकि आकाश की कोई सीमा तो नहीं है। एक ही आकाश असीम है। और नानक कहते हैंआकाश ही आकाश हैं। अनंतानंतइनफिनिट इनफिनिटीज। एक ही इनिफिनिट नहीं हैएक ही अनंत नहीं हैअनंत अनंत हैं। आकाश ही आकाश हैं। जहां भी तुम जाओवहीं तुम असीम को पाओगे। जिस दिशा में बढ़ोवहीं असीम को पाओगे। जो भी तुम छुओगेवही असीम है। सब तरफ असीम है।
इस असीम के बीच तुम शब्दों के छोटे-छोटे पिंजड़े ले कर परमात्मा को पकड़ने की कोशिश कर रहे हो। तुम उसे किताबों में बंद कर रहे हो। तुम उसे वेद और कुरान में लिखने की कोशिश कर रहे हो। यह ऐसे ही है जैसे कोई मुट्ठी में आकाश को बंद कर लेना चाहे। और बड़े मजे की बात तो यह है कि जब मुट्ठी खुली होती है तो आकाश होता है। जब मुट्ठी बंद होती है तो जो होता है वह भी निकल जाता है। खुली मुट्ठी में तो आकाश होता है। क्योंकि खुली मुट्ठी आकाश में होती है। लेकिन जितना जोर से तुम मुट्ठी बांधते हो उतना ही आकाश बाहर हो जाता है। बिलकुल बंद मुट्ठी में कोई आकाश नहीं होतामुट्ठी ही रह जाती है।
शब्दों का भी ऐसा प्रयोग करना जो खुली मुट्ठियों जैसे हों। बंद मुट्ठियों जैसे शब्दों का उपयोग मत करना। लेकिन खुली मुट्ठी जैसे जो शब्द हैंवे तर्कयुक्त नहीं रह जाते। जितना तर्कयुक्त बनाना हो शब्द कोउतना उसे बंद करना पड़ता है। परिभाषितसीमित! उसकी डेफिनीशन बनानी पड़ती है। और जब भी किसी चीज की परिभाषा बनती हैवह सीमित हो जाता है। उसके चारों तरफ एक दीवाल खड़ी हो जाती है। जितना तर्कयुक्त शब्द होगा उतना ही परमात्मा को सूचन करने में असमर्थ हो जाएगा। मुट्ठी बंध गयी। जितना तर्कयुक्त शब्द होगा उतना कहता तो मालूम पड़ेगालेकिन कहेगा कुछ भी नहीं। कंठ दब गया। और जितना तर्कमुक्त शब्द होगा उतना कहता कम मालूम पड़ेगालेकिन कहेगा।
इस फर्क को खयाल में ले लें। नानक के शब्द किसी तर्कशास्त्री के शब्द नहीं हैं। वे तो एक कवि के शब्द हैंएक गीतकार के शब्द हैं। एक सौंदर्य-प्रेमी के शब्द हैं। इन शब्दों से नानक कोई परिभाषा नहीं दे रहे हैं परमात्मा की। ये खुली मुट्ठी की तरह हैं। इन शब्दों से इशारा कर रहे हैं। ये शब्द कुछ कह नहीं रहे हैंबल्कि जो नहीं कहा जा सकता उसकी तरफ सिर्फ इंगित कर रहे हैं। तुम शब्दों को मत पकड़ लेनाअन्यथा चूक जाओगे।
जैसे मैं चांद को दिखाऊं अंगुली से और तुम मेरी अंगुली पकड़ लोतो तुम चांद को कैसे देख पाओगेअंगुली का तो कोई अर्थ ही न था। वह तो सिर्फ चांद की तरफ इशारा करती थी। अंगुली को तो छोड़ देना हैचांद को देखना है। लेकिन लोग अंगुलियों को पकड़ लेते हैं।
इसीलिए तो किताबों की पूजा शुरू हो जाती है। कोई वेद को पूजता हैकोई कुरान कोकोई गुरुग्रंथ को पूजता है। पूजा किताब की शुरू हो जाती है। अंगुली को लोग पकड़ लेते हैं। और जिस तरफ इशारा थाउस तरफ आंख उठती ही नहीं। और जितने जोर से तुम किताब को पकड़ लोगेउतने ही दूर तुम सत्य से हो जाओगे। मुट्ठी बंध गयी। शब्द बहुत महत्वपूर्ण हो गया।
शब्द की कोई महत्ता नहीं है। महत्ता तो निःशब्द की है। क्योंकि निःशब्द से ही पता चल सकता है।
पाताला पाताल लख आगासा आगास
ओड़क ओड़क भालि थके वेद कहनि इक बात।।
'और सारे वेद सिर्फ एक ही बात कहते हैं कि लाखों खोज-खोज कर थक गएलेकिन खोज नहीं पाए।'
सारे वेद एक ही बात कहते हैं। और वह बात है कि मनुष्य असमर्थ है। सारे वेद एक ही बात कहते हैं कि बुद्धि से खोजा तो कभी वह खोजा नहीं गया। खोजने वाले ही खो गए और वह नहीं मिला। उसकी कोई थाह न मिली। जो थाह लेने गए,वे पिघल गएविलीन हो गए। खोजी तो मिट गएलेकिन जिसे खोजने निकले थे उसकी कोई थाह न मिली।
सारे वेद मनुष्य की बुद्धि की असमर्थता की कहानी हैं। सब धर्मशास्त्र एक संबंध में राजी हैं कि आदमी कुछ भी करे,उसके किए का जाल इतना छोटा है कि उस किए के जाल में परमात्मा नहीं पकड़ा जा सकता। और जितना ही तुम पकड़ने की कोशिश करते होउतना ही तुम पाते होमुट्ठी खाली रह गयी।
परमात्मा को पाने के ढंग अलग हैं। वहां तुम्हारी पकड़ से काम न चलेगावहां सब पकड़ छोड़ देनी पड़ेगी। वहां तुम्हारे सोच-विचार से रास्ता न मिलेगा। वहां तो सब सोच-विचार छोड़ देना पड़ेगा। वहां तुम्हारे तर्क मार्ग पर काम न आएंगेवही तो बाधाएं हैं। वहां बुद्धि सीढ़ी न बनेगीवही दीवाल है। जितना तुम अपनी बुद्धि पर भरोसा रखोगेउतना ही तुम पाओगे कि तुम भटकते हो। वहां तो सारा भरोसा उसी पर छोड़ देना है।
बुद्धि पर भरोसा भी अहंकार है। बुद्धि के भरोसे का अर्थ है कि मैं खोज लूंगा। लेकिन क्या तुमने कभी सोचा कि जिसे तुम खोज लोगे वह तुमसे छोटा हो जाएगा या नहींजिसे मैं खोज लूंगा वह मुझसे छोटा हो जाएगा। जिसे मैं पा लूंगा वह मुझसे छोटा हो जाएगा। जो मेरी मुट्ठी में आ जाएगा वह मुझ से छोटा हो जाएगा। परमात्मा को तुम कैसे पा सकोगेअगर तुमने पा लिया तो वह परमात्मा ही न रहेगा।
तो फिर परमात्मा को कैसे पाएंउसे पाने का ढंग बड़ा उलटा होगा। जो आदमी अपने को खोने को राजी हैवह उसे पाता है। क्योंकि उसके पाने का एक ही रास्ता होता हैऔर वह यह है कि तुम उसकी मुट्ठी में हो जाओ। हमारी चेष्टा है कि वह हमारी मुट्ठी में हो जाए। हम उसे भी घर बांध कर ले आएं। और हम लोगों को दिखा सकें कि देखोपरमात्मा को भी हमने पा लिया है।
यह कोशिश असफल होने ही वाली है। क्योंकि विराट को घर बांध कर नहीं लाया जा सकता। आकाश को पोटलियों में बांध कर नहीं लाया जा सकता। पोटलियां घर आ जाएंगीआकाश नहीं आएगा। उसे पाने का रास्ता तो यह है कि तुम अपने को उसकी मुट्ठी में छोड़ दो।
इसलिए तो नानक बार-बार कहते हैं कि हजार बार निछावर होऊं तुझ परतो भी कम है। और जो तेरी मर्जीवही शुभ है। जो तू कराएवही मार्ग है। जो तू बता देवही सत्य है।
इस सारे कथन का एक ही अर्थ है कि मैं अपने को हटाता हूं। मैं अपने को तुझ पर नहीं थोपूंगा। मेरी कोई मर्जी नहीं है,न मेरा कोई लक्ष्य हैऔर न मेरा कोई प्रयोजन है। मैं तुझ में बहूंगा
इसीलिए श्रद्धा मूल्यवान है और तर्क घातक है। तर्क का अर्थ है कि निर्णायक मैं हूं। तर्क का अर्थ हैन्यायाधीश मैं हूं। श्रद्धा का अर्थ हैन्यायाधीश तू है।
'लाखों पाताल हैंलाखों आकाश हैं। उसके अंत की खोज करते-करते अनेकों थक गए। वेद यही एक बात कहते हैं।'
वेद शब्द बड़ा कीमती है। वेद से कुछ हिंदुओं की चार किताबों का ही संबंध नहीं है। वेद शब्द से अर्थ हैजिन्होंने भी जानाउनके शब्द। वेद शब्द का अर्थ हैज्ञानियों के शब्द। वेद बनता है विद से। विद का अर्थ होता हैजानना। और वेद का अर्थ होता हैउसके वचनजिसने जान लिया। बुद्धों के वचनजिनों के वचनऋषियों के वचन। वेद से कुछ ऋग्वेदअथर्ववेद,इनका कोई संबंध नहीं है। वे भी ज्ञानियों के वचन हैं। लेकिन जहां भी किसी ने जाना है। वहीं वेद निर्मित हो जाता है। तुम जान लोगे तो तुम्हारा वचन वेद हो जाएगा। वेद की कोई सीमा नहीं है। जितने जानने वाले हैंउतना वेद बढ़ता जाता है। जितने जानने वाले अतीत में हुए हैंआज हैं और भविष्य में होंगेउन सब के वचन वेद हैं। वेद का अर्थ हैसारभूत ज्ञान।
नानक कहते हैं, 'सारे वेद एक ही बात कहते हैं कि उसके अंत की खोज करते-करते अनेकों थक गए...।'
इसे थोड़ा खयाल में ले लें। क्योंकि साधक के जीवन में इस थकने का बड़ा मूल्य है। जब तक तुम थक न जाओगेतब तक तुम मिटने को राजी न होओगे। जब तक तुम बिलकुल ही न थक जाओगेतब तक तुम खुद को पकड़े ही रहोगे। एक ऐसी घड़ी आ जाएगी जब तुम्हारा कोई प्रयास सार्थक न मालूम पड़ेगा। जब तुम कुछ भी करोगेतो भी तुम जानोगेइससे कुछ होने वाला नहीं। जहां तुम्हारे कर्ता का भाव आखिरी पड़ाव पर आ जाएगा। कि जो भी मैं करता हूंव्यर्थ! जो भी मैं खोज लेता हूं,व्यर्थ! जो भी मैंने पा लिया हैवह व्यर्थ! जो मेरी वासनाएं कह रही हैंवह व्यर्थ! पा भी लूंगा तो क्या होगाजिस दिन तुम इतने गहन विषाद में भर जाओगे कि मेरा किया कुछ भी नहीं होता। उसी दिन तुम अहंकार को छोड़ोगेउसके पहले नहीं।
उसके पहले छोड़ोगे भी कैसेउसके पहले आशा बनी रहती है कि कुछ न कुछ पा लूंगा। और थोड़े प्रयास की जरूरत है। अगर नहीं मिला अब तकतो गलत खोज रहा हूं। विधि बदलूंगुरु बदलूंशास्त्र बदलूंमिल जाएगा। मंदिर से मस्जिद चला जाऊंमस्जिद से चर्च चला जाऊंचर्च से गुरुद्वारा चला जाऊंबदलाहट कर लूं। जब तक तुम बिलकुल नहीं थक गए होपूर्ण नहीं थक गए होविषाद समग्र नहीं हो गयातब तक तुम अहंकार को पकड़े ही रहोगे।
बुद्ध के जीवन में घटना है कि बुद्ध ने छह वर्ष तक बड़ी खोज की। शायद ही किसी मनुष्य ने इतनी त्वरा से खोज की हो। सब कुछ दांव पर लगा दिया। जो भी जिसने बताया उसे पूरा-पूरा किया। तो कोई भी गुरु बुद्ध को यह न कह सका कि तू पहुंच नहीं रहा हैक्योंकि तेरी चेष्टा कम है। यह तो असंभव था। यह तो कहना ही संभव न था। क्योंकि चेष्टा तो उनकी इतनी समग्र थी कि उस संबंध में कोई भी शिकायत न की जा सकती थी। जो जिसने कहावह उन्होंने पूरी तरह किया।
किसी गुरु ने कहा कि सिर्फ एक चावल के दाने पर--रोज एक चावल का दाना ही भोजन में ले कर--तीन महीने तक रहो,तो वे वैसे ही रहे। सूख कर हड्डी-हड्डी हो गए। पीठ पेट एक हो गए। श्वास लेना तक मुश्किल हो गया। क्योंकि इतनी कमजोरी आ गयी।
जो जिसने बतायावह उन्होंने पूरा किया। सब कर डालाज्ञान नहीं हुआ। क्योंकि किए से कभी ज्ञान नहीं होता। सब कर डालालेकिन उसमें भी कर्ता का भाव तो बना ही रहा। उपवास कियाजप कियातप कियायोग साधालेकिन भीतर एक सूक्ष्म अहंकार तो बना ही रहा कि मैं कर रहा हूं। मुट्ठी बंधी रही। मैं मौजूद रहा।
और उसे पाने की तो शर्त एक ही है कि मैं खो जाए। इससे क्या फर्क पड़ता है कि तुम दूकान चला रहे हो कि पूजा कर रहे होदोनों हालत में मैं तो बना रहता है। दूकान भी तुम चलाते होपूजा भी तुम ही करते हो। दोनों दूकानें हैं। जहां तक अहंकार हैवहां तक दूकान है। जहां तक अहंकार हैवहां तक व्यवसाय हैवहां तक संसार है। जिस क्षण अहंकार गिरता है,उसी क्षण परमात्मा शुरू होता है। इधर तुम गिरेउधर वह हुआ। तुम गए बाहरवह आया भीतर। और दोनों एक साथ न रह सकोगे। वहां दुई नहीं चल सकती। वहां एक ही रह सकता है--या तो तुम या वह!
अंततः बुद्ध थक गए। सब कर लियाकुछ भी न पाया। हाथ खाली के खाली रहे। निरंजना नदी में स्नान कर के निकलते थेवे इतने कमजोर थे कि निकल न सके। नदी बहाने लगी। तैरने की भी क्षमता नहीं। सिर्फ किनारे से लटकी एक वृक्ष की शाखा को पकड़ कर लटके रहे। उस क्षण उन्हें विचार आया कि मैंने सब कर लिया और कुछ न पाया। सच तो यह है कि यह सब करने में मैंने अपनी सारी शक्ति भी गंवा दी। और जब मैं इतना कमजोर हो गया कि इस छोटी सी नदी को पार नहीं कर पातातो भवसागर को कैसे पार कर पाऊंगा?
यह कर-कर के इतना ही हाथ लगा। संसार तो पहले ही व्यर्थ हो गया था। वह तो दौड़ बेकार हो गयी थी। राजमहल पहले ही व्यर्थ हो गया था। धन मिट्टी हो चुका था। उस क्षण थकान इतनी गहरी हो गयी भीतर कि अध्यात्म भी व्यर्थ हो गया। मोक्ष भी व्यर्थ हो गया। बुद्ध के मन में उस क्षण उठा कि न तो संसार में कुछ पाने योग्य हैन मोक्ष में कुछ पाने योग्य हैऔर न कोई और कुछ पा सकता है। यह सारी कथा ही व्यर्थ है। यह सारी दौड़-धूप व्यर्थ है।
किसी तरह बाहर निकले। वृक्ष के नीचे बैठ गए। और उस क्षण उन्होंने सारी चेष्टा छोड़ दीक्योंकि अब कुछ पाने को ही न रहा। और पा-पा करसब प्रयास कर के देख लियाकुछ मिलता भी नहीं। विषाद परिपूर्ण हो गया--फ्रस्ट्रेशन टोटलअब रत्तीभर आशा न रही। जब तक आशा है तब तक अहंकार बना रहेगा। उस रात उस वृक्ष के नीचे वे सो गए। यह पहली रात थी जन्मों-जन्मों के बादजब पाने को कुछ भी नहीं थाजाने को कहीं नहीं था। कुछ बचा नहीं था। अगर मृत्यु उसी वक्त आ जातीतो बुद्ध यह न कहते मृत्यु से कि एक क्षण रुक जा। क्योंकि रुकने की कोई जरूरत न थी। सब आशाएं टूट गयीं।
थकान का अर्थ हैजहां सब आशा के इंद्रधनुष गिर गए। सब सपने बिखर गए। उस रात बुद्ध सो गए। उस रात कोई सपना भी न उठा। जब पाने को ही कुछ न रहा तो सपने उठने बंद हो जाते हैं। उस रात कोई विचार भी मन में न आया। क्योंकि सब विचार वासनाओं के अनुचर हैं। वे वासनाओं के पीछे चलते हैं। वासना आगे चलती हैविचार पीछे छाया की तरह चलते हैं। वे वासना के चाकर हैं। जब कोई वासना नहींतो विचार भी कोई नहीं।
सुबह नींद खुली। रात का आखिरी तारा डूबने के करीब था। बुद्ध की आंखें खुलीं। उठ कर भी करने को कुछ नहीं था। आज सब व्यर्थ हो गया था। कल तक तो दौड़ थीधर्म पाना थाआत्मा पानी थीपरमात्मा पाना था। आज कुछ भी पाना नहीं था। अब अपने किए कुछ होता ही नहींतो पड़े रहे। आखिरी तारा डूबता गया और वह चुपचाप देखते रहे। और कथा है कि उसी क्षण में ज्ञान उपलब्ध हुआ।
क्या हुआ उस क्षण मेंजो इतना पा कर न मिलाजो इतनी कोशिश से न मिलाजो इतने दौड़ने से न मिलाउस रात क्या घटाउस सुबह कौन सी अनूठी बात हुई कि उस वृक्ष के नीचे लेटे-लेटे बुद्ध परम ज्ञान को उपलब्ध हो गए?
घटना यह घटीजिसकी नानक बात कर रहे हैंथकान आ गयीअहंकार बिलकुल ही बिखर गया। मेरे किए कुछ भी न होगासब प्रयास छूट गए। और जैसे ही प्रयास छूटता हैप्रसाद उपलब्ध होता है। जैसे ही तुम्हारी आशा खतम हो जाती हैजैसे ही तुम्हारी दौड़-धूप रुक जाती हैआपाधापी बंद होती हैजैसे ही तुम्हारा अहंकार गिर जाता हैमुट्ठी खुल जाती है।
खयाल तुमने किया कि मुट्ठी को खोलना नहीं पड़ताबांधना पड़ता है। बंधी मुट्ठी में श्रम होता है। जब तुम मुट्ठी बांधे होतो मेहनत करनी पड़ती है। अगर तुम कुछ न करोगे तो मुट्ठी अपने आप खुल जाएगी। क्योंकि खुला होना स्वभाव है। बंद मुट्ठी चेष्टा से होती हैप्रयास करना पड़ता है। खुलती अपने आप है। खोलने के लिए थोड़े ही कुछ करना पड़ता है। बसबांधोमतखुल जाती है। बांधने के लिए कुछ करना पड़ता हैखोलने के लिए कुछ भी करना नहीं पड़ता। उस सुबह बिना कुछ किए मुट्ठी खुल गयी।
कबीर ने कहा हैअनकीए सब होय। उस क्षण कुछ भी नहीं किया था और सब हो गया। थक गए! थक गएअहंकार गिर गया। इधर गया अहंकार बाहर घर केउधर परमात्मा का प्रवेश है!
नानक कहते हैं, 'वेद एक ही बात कहते हैं कि उसके अंत की खोज करते-करते अनेकों थक गए।'
और जब थकेबसतभी ज्ञान उपलब्ध हो गया। तुम अगर थक जाओतो ही उसे पा सकोगे। तुम्हारी थकान से ही उसका आगमन होगा। जब तक तुम थके नहीं होतब तक तुम उसे न पा सकोगे।
इसलिए सारे योग--एक ही लक्ष्य है उनकाकैसे तुम्हें थका दें। योग से परमात्मा नहीं मिलतायोग से सिर्फ अहंकार थकता है। विधियों से परमात्मा नहीं मिलताविधियों से केवल तुम थकते हो। और एक ऐसी थकान कीपरिपूर्ण विश्रांति की अवस्था आ जाती हैजब मुट्ठी खुल जाती है। तुम इतने थक होते हो कि मुट्ठी बांध भी नहीं सकते।
खोजते-खोजते अनेकों थक गए। और वेद एक ही बात कहते हैंजब कोई थक जाता हैतभी उपलब्धि हो जाती है। इसीलिए तो सदगुरुओं ने कहा है कि परमात्मा प्रसाद से मिलता हैप्रयास से नहीं। कृपा से मिलता हैउसकी अनुकंपा से मिलता हैतुम्हारी चेष्टा से नहीं। अगर तुम्हारी चेष्टा से मिलेगा तो तुमसे छोटा हो जाएगा। अनुकंपा से मिलता है। तुमसे छोटा नहीं हैतुमसे बड़ा है। और जैसे ही तुम खाली होते होतुम भर दिए जाते हो।
वर्षा होती हैपहाड़ पर भी होती हैझील में भी होती है। झील में तो भर जाता है पानीपहाड़ खाली का खाली रह जाता है। पहाड़ पहले से ही भरा हुआ हैजगह ही नहीं कि वर्षा भर सके। झील खाली है। तो गङ्ढों में तो जल भर जाता है और झील बन जाती है। पहाड़ जो भरे ही हुए हैंखाली के खाली रह जाते हैं।
परमात्मा तो सब पर एक सा बरसता है। उसके लिए कोई भेदभाव नहीं। अस्तित्व सब के लिए एक सा है। वहां रत्ती भर का अंतर नहीं है। वहां योग्य-अयोग्य का भी हिसाब नहीं है। पापी और पुण्यात्मा का भी कोई हिसाब नहीं है। परमात्मा सभी पर बरसता हैजैसे सभी के ऊपर आकाश का साया है। लेकिन जो खुद से भरे हैंवे वंचित रह जाते हैं। क्योंकि उनके भीतर जगह नहीं है। और जो खुद से खाली हैंवे भर जाते हैं। क्योंकि उनके भीतर जगह है। खुदी मिटते ही खुदा हो जाता है। और खुदी तब तक नहीं मिटतीजब तक आशा है कि पा लूंगा।
'कतेबों--इंजीलकुरानतुरेत--का कहना है कि अठारह हजार आलम हैं। लेकिन तत्वतः एक ही सत्ता है।'
सहस अठारह कहनि कतेबा असुलू इकु धातु।
लेकिन इस सारे अनंत विस्तार में छिपा है एक। विस्तार अनंत हैंअनंत रूप हैंलेकिन जो छिपा हैवह एक है। और अगर तुमने विस्तार पर ध्यान दियातो तुम संसार में भटक जाओगे। और अगर तुमने एक पर नजर रखीतो तुम परमात्मा को पहुंच जाओगे।
इसे ऐसा समझोएक माला हैउसमें मनके हैं। मनके अनेक हैंहर मनके के भीतर लेकिन एक ही धागा पिरोया हुआ हैअनुस्यूत एक ही धागा है। अगर तुमने मनके पकड़ेतो तुम संसार में भटक जाओगे। अगर तुमने धागा पकड़ लियातो तुम परमात्मा को उपलब्ध हो जाओगे।
सतह पर सागर के अनेक लहरें हैंअनंत लहरें हैं। अगर तुमने सागर पर ध्यान न दिया और लहरों का खयाल कियातो तुम भटकते ही चले जाओगे। क्योंकि लहरें बनती ही रहेंगीमिटती ही रहेंगी। उनका कोई पारावार नहीं है। एक लहर दूसरे में ले जाएगीदूसरी तीसरे में ले जाएगी। तुम लहरों पर भटकती हुई एक क्षुद्र कागज की नाव के जैसे हो जाओगे। जो इस लहर से उस लहर में जाएगी। इस लहर में डूबेगीउस लहर में डूबेगी। इधर दुख पाएगीउधर दुख पाएगी। तुम मंजिल पर न पहुंच पाओगे। क्योंकि लहरों में मंजिल नहीं हो सकती। लहरों में तो परिवर्तन है। और मंजिल तो शाश्वत होगी। लहरों में विश्राम नहीं हो सकता। विश्राम तो वहां होगाजहां सब लहरें शांत हो जाती हैं। जहां तुम उसे पा लेते होजो बदलता ही नहीं।
तुमने खयाल कियाजितनी तुम्हारे जीवन में बदलाहट होती हैउतनी ही अशांति होती है। इसलिए तो आज की दुनिया में बहुत अशांति बढ़ गयी है। क्योंकि बदलाहट बहुत बढ़ गयी है। बदलाहट प्रतिपल हो रही है। वैज्ञानिक हिसाब लगाते हैं कि ईसा के पहले पांच हजार साल में जितनी बदलाहट होती थीईसा के बाद हजार साल में उतनी बदलाहट होने लगी। फिर ईसा के हजार साल बाद दो सौ वर्षों में उतनी बदलाहट होने लगी। इस सदी में पहुंचते-पहुंचतेईसा के पहले पांच हजार साल में जितनी बदलाहट होती थीउतनी अब पांच साल में होती है। इस सदी के पूरे होते-होते उतनी बदलाहट पांच महीनों में होने लगेगी। बदलाहट इतनी तीव्रता से हो रही है कि तुम ठहर ही नहीं पाते एक लहर पर कि दूसरी लहर आ जाती है।
अगर तुम बूढ़े आदमियों से गांव में जा कर पूछोतो वे कहेंगेउनका गांव करीब-करीब वैसा ही रहा हैजैसा था। जब वे जन्मे थे तब भी ऐसा थाअब भी वैसा है। लेकिन तुम्हारे शहरजो कि भविष्य के नक्शे हैंवहां कुछ भी दूसरे दिन वैसा नहीं है। सब बदल रहा है। और पश्चिम में तो बदलाहट बड़ी भयंकर हो गयी है।
अमरीका में कोई भी आदमी तीन साल से ज्यादा एक गांव में नहीं रहता। औसत आदमी के रहने की व्यवस्था तीन साल हो गयी है। हर तीन साल में दूसरे गांव में पहुंच जाता है। और यह तो औसत आदमी की बात है। इसमें पचास प्रतिशत तो ऐसे लोग हैंजो काफी देर तक रुकते हैंउनका भी हिसाब जोड़ा हुआ है। कुछ लोग तो हर दो-चार महीने में बदल रहे हैं। गांव बदलता हैहवा बदलती हैमौसम बदलता हैकपड़े बदलते हैंकार बदलती हैखाना बदलता हैलहरें बढ़ती जाती हैं। और तुम्हारे मन को ऐसा लगता हैजितनी बदलाहट होती हैउतना तुम सुख पा रहे हो।
जितनी बदलाहट होती हैउतना तुम दुख पा रहे हो। क्योंकि हर बार जैसे पौधे को उखाड़ना पड़े उसकी जड़ों सेफिर नयी जगह लगाना पड़ेफिर उखाड़ना पड़ेफिर नयी जगह लगाना पड़े--तुम लग भी नहीं पातेतुम्हारी जड़ें बैठ भी नहीं पातीं एक लहर में कि दूसरी लहर आ जाती है।
जितना परिवर्तन होगाउतना जीवन नारकीय हो जाएगा। इसलिए पश्चिम में नर्क बहुत सघन हो गया है। प्राचीन दिनों में पूरब बड़ा शांत थाक्योंकि परिवर्तन न के बराबर था। चीजें ठहरी हुई थीं। और उस ठहराव से सागर में उतरना आसान था। क्योंकि जड़ें जमी हुई थीं। और गहरे उतरने की हिम्मत होती थी।
ध्यान रखना एक बातलहर के साथ अगर बहते रहे तो तुम सांसारिक हो। और अगर लहर में तुमने धीरे-धीरे सागर को खोजना शुरू कर दियातुम संन्यासी हो गए। परिवर्तन में शाश्वत की खोज संन्यास है। बदलते हुए में न बदलते हुए को पकड़ लेने की कला संन्यास है। वही धर्म है। वही सार है सब वेदोंसब कुरानोंसब इंजीलों का।
नानक कहते हैं, 'कतेबों का कहना है कि अठारह हजार आलम हैं। अठारह हजार अस्तित्व हैं। लेकिन तत्वतः एक ही सत्ता है।'
तुम किसको पकड़ोगेइस पर निर्भर करेगा। दोनों खुले हैं। चाहो तो परिवर्तनशील को पकड़ लोजो आता हैजाता है। और चाहो तो उसे पकड़ लोजो न कभी आता है और न कभी जाता हैसदा है। और जिसकी छाती पर सब परिवर्तन होते हैं और घटते हैं। और जो अपरिवर्तित बना रहता है।
जिसने उस एक को पकड़ लियाउसके जीवन में आनंद की वर्षा हो जाती है। और जिसने अनेक को पकड़ावह एक दुख से दूसरे दुख में जाता है। उसे सुख कभी मिलता नहीं। बससुख का उसे आभास मालूम होता है। जब एक दुख से दूसरे दुख में जाता हैतो बीच में जो थोड़ा सा अंतराल होता है बदलाहट काउसमें उसे सुख की आशा होती है।
तुमने कितनी बार मकान बदले! कितनी बार कार बदली! जब तुम पुरानी कार को बदलते हो नयी कार सेतो बदलाहट के बीच में थोड़ा सा अंतराल होता हैजिसमें तुम्हें लगता हैबड़ा सुख मिलने वाला है। लेकिन ऐसा ही तुम्हें पहले भी लगा था,जब तुमने पहले कार बदली थी। और ऐसा ही तुम्हें फिर लगेगाजब तुम फिर कार बदलोगे। एक पत्नी से दूसरी पत्नी को बदल लोएक पति को दूसरे पति से बदल लोबसबीच में एक आशा की किरण मालूम होती है। ऐसे हीजैसे तुमने देखा हो,लोग मरघट ले जाते हैं किसी की लाश को कंधों परतो रास्ते में कंधा बदलते हैं। एक कंधे पर वजन बढ़ जाता हैउठा कर दूसरे पर रख लेते हैं। बस थोड़ी देर को लगता है कि राहत मिली। क्योंकि वजन तो वही का वही है। राहत तो मिलेगी कैसे?बसकंधा थोड़ी देर में फिर थक जाता हैफिर कंधा बदल लेते हैं।
तुम कंधे बदल रहे हो। बस बीच में थोड़ा सा आसार लगता है कि सुख मिला। सुख तुम्हें कभी मिला नहीं। लौट कर तुम देखोतुम्हें एक क्षण भी ऐसा नहीं मालूम पड़ेगा जब तुमने सुख को जाना होजिसके लिए तुम परमात्मा को धन्यवाद दे सको। दुख ही दुख है। और लोग एक दुख से दूसरे दुख में बदलते रहते हैं। पुराना दुख छोड़ते हैंनया पकड़ते हैं। थोड़े दिन में यह भी पुराना हो जाता है। फिर इसे छोड़ते हैंफिर नया पकड़ते हैं। आशा बनी रहती है कि शायद कभी सुख मिलेगा।
यह रास्ता सुख को पाने का नहीं। क्योंकि तुम लहरों से लहरों को बदल रहे हो। सुख को पाने का रास्ता हैलहर से सागर में उतरना। लहरें अनेकसागर एक। अठारह हजार होंगे अस्तित्वलेकिन सत्ता एक है। सब के भीतर एक ही छिपा है। सारे जीवन की कला इस एक छोटे सूत्र में पूरी हो जाती है कि तुम एक को खोज लो। तुम धागे को पा लो।
'यदि उसका लेखा हो तो लिखेंलेकिन सब लेखा-जोखा मिट जाने वाला है। नानक कहते हैंवह सबसे महान है और वह अपने को आप ही जानता है।'
लेखा होइ त लिखीऐ लेखै होइ विणासु।।
नानक बडा आखीए आपे जाणै आपु।।
उसके संबंध में कुछ लिखा नहीं जा सकताक्योंकि लिखा हुआ तो मिट जाता है। और वह कभी मिटता नहीं। तो जो कभी मिटता नहीं उसके संबंध में मिटने वाली चीज कैसे खबर देगीसब लेखे खो जाते हैं। कितने शास्त्र खो चुके हैं। जितने शास्त्र आज हैंवे भी कभी खो जाएंगे। कितने शब्द पैदा हुए जगत में और लीन हो गएलेकिन सत्य तो बना हुआ है।
तो दोनों का गुणधर्म अलग हैक्वालिटी अलग है। जो लिखा जाता हैवह तो मिट जाएगा। जो बिना लिखा है...। अगर तुम कोरे कागज को पढ़ना सीख लो तो तुम परमात्मा को समझ पाओगे।
ऐसा हुआमहाराष्ट्र में ही हुआ। तीन संत हुए। एकनाथ हुएनिवृत्तिनाथ हुए और एक फकीर औरत हुईमुक्ताबाईएकनाथ ने पत्र लिखा निवृत्तिनाथ को। लेकिन पत्र कोरा कागज था। उसमें कुछ लिखा नहीं था। बसखाली कागज संदेशवाहक के हाथ भेजा था। निवृत्तिनाथ के हाथ में कागज गयाउन्होंने बड़े रस से पढ़ा। लिखा उसमें कुछ भी नहीं था। पर बड़े गौर से पढ़ा। और पढ़ कर फिर मुक्ताबाई को दिया कि तुम भी पढ़ो। फिर मुक्ताबाई ने भी उसे बड़े गौर से पढ़ा। और फिर दोनों आनंदभावसे प्रसन्न हुए। और संदेशवाहक को कहा कि हमारा पत्र ले जाओ उत्तर में। और वही कोरा कागज वापस दे दिया।
संदेशवाहक बड़ी मुश्किल में पड़ा। पहले जब लाया थातब तो उसे पता नहीं था कि कागज कोरा है। लिफाफे में बंद था। अब तो उसने देख लिया था कि उसमें कुछ लिखा नहीं। उसने कहामहाराजइसके पहले कि मैं जाऊंएक छोटी सी जिज्ञासा मेरी भी पूरी कर दें। लिखा कुछ भी नहीं हैतो पढ़ा कैसेऔर न केवल आपने पढ़ामुक्ताबाई ने भी पढ़ा। और आप दोनों प्रसन्न भी हुए। और इतने गौर से पढ़ा कि जरूर कुछ पढ़ा! मुझे भी लगा। क्या पढ़ाऔर फिर यही कागज आप वापस भेज रहे हैं बिना कुछ लिखे!
निवृत्तिनाथ ने कहा कि एकनाथ ने खबर भेजी है कि अगर 'उसेपढ़ना हैतो खाली कागज पर पढ़ना पड़ेगा। और भरे कागज पर तुम जो भी पढ़ोगे वह 'वहनहीं है। हम राजी हैं। हम समझ गए बात। यही उत्तर है हमारा कि हम समझ गए। हम राजी हैं। बात बिलकुल ठीक है।
किताबें तो लिखी हुई हैंपरमात्मा अनलिखा है। किताबें कैसे उसे कहेंगीअनलिखे को पढ़ना सीखना हो तो वेद पढ़ो,गुरुग्रंथ पढ़ोकुरान पढ़ोलिखे हिस्से को छोड़ देना। गैर-लिखे हिस्से को पढ़ लेना। लिखे हिस्से को छोड़ देनागैर-लिखे को सम्हाल लेना। पंक्तियों के बीच मेंशब्दों के बीच में जहां-जहां खाली जगह होउसको पढ़ लेना। उसको गुन लेना।
अगर तुमने लिखे को पढ़ा तो तुम पंडित हो जाओगेअगर तुमने अनलिखे को पढ़ा तो ज्ञानी हो जाओगे। अगर लिखे को याद कर लिया तो तुम्हारे पास बड़ी सूचनाएं इकट्ठी हो जाएंगीऔर अगर अनलिखे को याद कर लिया तो तुम छोटे बच्चे की तरह सरल हो जाओगे। और अनलिखे से द्वार है।
इसलिए नानक कहते हैंउसका कोई लेखा है जो लिखा जा सकेकिसी ने कभी उसके संबंध में कुछ जाना हैजिसको जानकारी बनाया जा सके?
कोई सूचना उसकी सूचना नहीं बन सकती। जिन्होंने जाना है वे तो चुप हैं। अगर वे कुछ कहते भी हैंतो केवल चुप्पी की तरफ इशारा करने को कहते हैं। अगर उन्होंने कुछ लिखा भी हैतो इसलिए लिखा है ताकि तुम अनलिखे को पढ़ना शुरू करो।
न उसका कोई लेखा है जो लिखा जा सके। और जो लिखा गया है वह सब तो मिट जाने वाला है। कितना ही सम्हालो किताबों कोवे खो ही जाएंगी। कागज की किताबें हैं। स्याही से लिखे अक्षर हैं। इससे ज्यादा परिवर्तनशील कुछ और तुम पाओगेकागज की नाव है समझो!
जो लोग शास्त्रों पर सवार हो कर परमात्मा तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैंवे कागज की नाव पर सवार हैं। नावें तोडूबेंगी हीउनके साथ यात्री भी डूबेंगे। तुम कागज की नाव पर मत जाना। बच्चों के खेलने के लिए ठीक हैं कागज की नावें,यात्रा करने के लिए उचित नहीं हैं। और यह यात्रा महान है। इससे बड?ी कोई यात्रा नहीं है। क्योंकि इससे महा कोई सागर नहीं है।
नहींशास्त्र से काम न चलेगा। शास्त्र का इंगित समझ लेना। और इशारा एक ही है कि तुम खाली हो जाओ। लेकिन आदमी की मूढ़ता का कोई अंत नहीं। जो हमसे कहते हैंखाली हो जाओहम उन्हीं को पकड़ कर अपने को भर लेते हैं। हम उन्हीं को अपनी खोपड़ी में सम्हाल कर रख लेते हैं। फिर हम परिवर्तनशील के चक्कर में पड़ जाते हैं। और हमारी आकांक्षाएंऔर हमारी बुद्धि--जिसको हम बुद्धि कहते हैं--जरा भी बुद्धिमानी की खबर नहीं देती।
मैंने सुना है कि सिकंदर उस जल की तलाश में थाजिसे पीने से लोग अमर हो जाते हैं। बड़ी प्रसिद्ध कहानी है उसके संबंध में। अमृत की तलाश में था। कहते हैं कि दुनिया भर को जीतने के उसने जो आयोजन किएवह भी अमृत की तलाश के लिए। और कहानी है कि आखिर उसने वह जगह पा ली। वह उस गुफा में प्रवेश कर गयाजहां अमृत का झरना है। आनंदित हो गया। जन्मों-जन्मों कीजीवन-जीवन की आकांक्षा की तृप्ति का क्षण आ गया। सामने कल-कल नाद करता हुआ झरना है। इसी गुफा की तलाश थी।
झुका ही था कि अंजलि में भर ले अमृत को और पी जाएअमर हो जाएकि एक कौवा बैठा हुआ था गुफा के भीतर। वह जोर से बोलाठहररुक! यह भूल मत करना। सिकंदर ने कौवे की तरफ देखा। बड़ी दुर्गति की अवस्था में था कौवा। पहचानना मुश्किल था कि कौवा है--पंख झड़ गए थेपंजे गिर गए थेआंखें अंधी हो गयी थीं--ऐसा जीर्ण-शीर्ण उसने कौवा ही नहीं देखा था। बसकंकाल था। सिकंदर ने पूछारोकने का कारणऔर रोकने वाला तू कौन?
कौवे ने कहामेरी कहानी सुन लो। मैं भी अमृत की तलाश में था। और यह गुफा मुझे भी मिल गयी थी। और मैंने यह अमृत पी लिया। और अब मैं मर नहीं सकता। और अब मैं मरना चाहता हूं। देखो मेरी हालत! आंखें अंधी हो गयी हैंदेह जराजीर्ण हो गयी हैपंख झड़ गए हैंउड़ नहीं सकतापैर गिर गए हैंगल गए हैंलेकिन मर नहीं सकता। एक दफा मेरी तरफ देख लो। फिर तुम्हारी मर्जी हो तो अमृत पी लो। लेकिन अब मैं चिल्ला रहा हूंचीख रहा हूं कि मुझे कोई मार डाले। लेकिन मैं मारा नहीं जा सकता। जी भी नहीं सकताक्योंकि जीने के सब उपकरण क्षीण हुए जा रहे हैं। और मर भी नहीं सकताक्योंकि यह अमृत दिक्कत हो गया है। और अब प्रार्थना एक ही कर रहा हूं परमात्मा से कि मुझे मार डालोमुझे मारडालो। बसएक ही आकांक्षा है कि किसी तरह मर जाऊं। अब मर नहीं सकता। रुक जाओसोच लो एक दफाफिर तुम्हारी मर्जी!
और कहते हैंसिकंदर सोचता रहा। और चुपचाप गुफा से बाहर वापस लौट आया। उसने अमृत पिया नहीं।
तुम जो भी चाहते होअगर वह पूरा हो जाए तो भी तुम मुश्किल में पड़ोगे। अगर वह पूरा न होतो तुम मुश्किल में पड़ते हो। तुम मरना नहीं चाहते। अगर यह हो जाएगुफा तुम्हें मिल जाए और तुम अमृत पी लोतो तुम मुश्किल में पड़ोगे। क्योंकि तब--तब तुम पाओगे अब जी कर क्या करेंऔर जब जीवन तुम्हारे हाथ में थाजब तुम जी सकते थेतब तुम आकांक्षा करते थे कि अमृत मिल जाए। क्योंकि जब मृत्यु हैतो जीएं कैसेन मृत्यु के साथ जी सकते होन अमृत के साथ जी सकते हो। न गरीबी में जी सकते होन अमीरी में जी सकते हो। न नर्क मेंन स्वर्ग में। और फिर भी तुम अपने को बुद्धिमान समझते हो!
सूफी फकीर हुआबायजीद। वह अपनी प्रार्थना में परमात्मा से कहता थामेरी प्रार्थनाओं का खयाल मत करना। तू उन्हें पूरी मत करना। क्योंकि मेरे पास इतनी बुद्धिमत्ता कहां है कि मैं वही मांग लूं जो शुभ है!
आदमी बिलकुल बुद्धिहीन है। वह जो भी मांगता हैउसी के जाल में भटकता है। अगर पूरा हो जाता हैतो मुश्किल खड़ी हो जाती है। पूरा नहीं होतातो मुश्किल खड़ी होती है। तुम सोच कर देखोअतीत में लौटो। अपनी जिंदगी का एक दफा लेखा-जोखा करो। तुमने जो मांगाउसमें से कुछ पूरा हुआ हैउससे तुम्हें सुख मिलातुमने जो मांगाउसमें से कुछ पूरा नहीं हुआ हैउससे तुम्हें सुख मिलातुम दोनों हालत में दुख पा रहे हो। जो मांगा हैउससे उलझ गए। जो मिला हैउससे उलझ गए। जो नहीं मिला हैउससे उलझे हुए हो।
बुद्धिमानी क्या हैबुद्धिमत्ता का लक्षण क्या हैबुद्धिमत्ता का लक्षण हैउस सूत्र को मांग लेना जिसे मांग लेने से फिर दुख नहीं होता। इसलिए धार्मिक व्यक्ति के अतिरिक्त कोई बुद्धिमान नहीं है। क्योंकि सिर्फ परमात्मा को मांगने वाला ही पछताता नहीं। बाकी तुम जो भी मांगोगेपछताओगे। इसे तुम गांठ बांध कर रख लो। तुम जो भी मांगोगेपछताओगे। सिर्फ परमात्मा को मांगने वाला कभी नहीं पछताता। उससे कम में काम भी नहीं चलेगा। वही जीवन का गंतव्य है।
लेकिन क्या तुम उस परमात्मा को शास्त्रों में पा सकोगे?
नानक कहते हैंवहां तुम उसे न पा सकोगे। वहां तुम्हें शब्द मिल जाएंगेसिद्धांत मिल जाएंगेसत्य नहीं मिलेगा। सत्य कहां मिलेगासत्यनानक कहते हैं--
'वह सबसे महान है। और वह अपने को आप ही जानता है।'
तुम उसे दूर-दूर रह कर न जान सकोगे। तुम जब उसमें डूब जाओगेतभी उसे जान सकोगे। सत्य का वही एक मार्ग है। परमात्मा के साथ एक हुए बिना कोई सत्य को नहीं जान सकता।
हम पदार्थ के संबंध में जानकारी ले सकते हैं। विज्ञान इसी तरह की जानकारी है। दूर खड़े हो करबाहर खड़े हो कर वैज्ञानिक परीक्षण करते हैंपदार्थ के संबंध में ज्ञान हो जाता है। लेकिन परमात्मा के संबंध में कोई ज्ञान बाहर से नहीं हो सकता। वहां तो भीतर ही जाना होगा। वहां तो इतने भीतर जाना होगा जहां कि तुम्हारी और उसकी सीमा खो जाती है। तुम उसके हृदय की धड़कन बन जाते होवह तुम्हारे हृदय की धड़कन बन जाता है। जहां इतनी एकता सध जाती हैवहीं ज्ञान है।
शास्त्रों से यह कैसे होगाशब्दों से यह कैसे होगायह तो प्रेम से ही हो सकता है।
इसलिए नानक कहते हैंबसप्रेम कुंजी है। और अगर उसके नाम का प्रेम जग जाएअगर उसकी धुन तुम्हारे भीतर बजने लगेऔर तुम उसके प्रेम में पागल हो जाओतो तुम जान सकोगे।
शास्त्रों से तुम बुद्धिमानी मत समझनाकि तुम बुद्धिमानी कर रहे हो। वह नासमझी है। वहां तुम्हें बहुत से तर्क और सिद्धांत मिल जाएंगे। लेकिन असली चीज चूक जाएगी। तुम न तो अपने को जान सकोगे और न परमात्मा को। क्योंकि दोनों को जानने का एक ही मार्ग है। अगर तुम स्वयं को जानना चाहते हो तो परमात्मा के साथ एक हो जाओ। क्योंकि उसके साथ एक होने पर ही वह प्रज्ञा उपलब्ध होती है जिसको जानकारी हो सकेजानना हो सके। अगर तुम परमात्मा को जानना चाहते हो तो भी उसके साथ एक हो जाओ। क्योंकि जब तुम उसके साथ एक हो जाओगे तभी उसे पहचान सकोगे। स्वाद लिए बिना कोई रास्ता नहीं है। अन्यथा तुम्हारे सब तर्क बचकाने रहेंगे और मूढ़तापूर्ण रहेंगे।
ऐसा हुआ कि मुल्ला नसरुद्दीन अस्सी साल का हो गया। और तब अचानक एक दिन उसने अपने बेटे को बुला कर कहा--बड़े बेटे कोजिसकी उम्र कोई साठ साल होगी--कि मैंने फिर से विवाह का तय कर लिया है। तेरी मां को मरे काफी महीने हो गए और अब मैं बिना स्त्री के नहीं रह सकता हूं।
बेटा थोड़ा चिंतित हुआक्योंकि अस्सी साल में अब शादीउसने कहालेकिन किससे शादी का इरादा हैकौन लड़की है?
नसरुद्दीन ने कहा कि सामने पड़ोसी की लड़की है।
लड़का हंसने लगा। उसने कहाआप भी मजाक करते हैं! या सिर फिर गयाउसकी उम्र अठारह साल से ज्यादा नहीं है।
नसरुद्दीन ने कहासिर फिर गयाजब मैंने तेरी मां से शादी की थीतब उसकी उम्र भी अठारह साल ही थी। तो फर्क क्या हैअठारह साल से क्या फर्क पड़ता है?
मनुष्य जितने तर्क खोजता है परमात्मा के संबंध मेंवे ऐसे ही हैंबाहर-बाहर हैं। बाहर से तो कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन यह तो याद ही नहीं आती कि मैं अस्सी साल का हो गया हूं। परमात्मा के संबंध में तर्क और सिद्धांत तुम बाहर सेपकड़ने की कोशिश करते हो। तुम अपना स्मरण ही नहीं करते कि तुम्हें भीतर प्रवेश होना है। और तुम्हें सिद्धांत का हिस्सा बनना है।
पंडित बाहर रहता है। ज्ञान उसके लिए सामग्री है जिसको वह जमाता है। लेकिन खुद बाहर रहता है। ज्ञानी भीतर चला जाता है। पंडित ज्यादा चालाक हैज्यादा होशियार है। भीतर में नहीं पड़ता। बाहर-बाहर से हिसाब रखता है। लेकिन यह होशियारी मूढ़ता सिद्ध होती है। क्योंकि भीतर गए बिना कोई रास्ता नहीं।
यह ऐसे ही हैजैसे कोई प्रेम के संबंध में किताबें पढ़ ले और सोचे कि मैंने प्रेम को जान लिया। कोई सुबह के संबंध में किताबों में पढ़ लेऔर सोच ले कि मैंने सुबह को जान लिया। कोई फूलों के संबंध में चित्र देख लेऔर समझे कि मैंने फूलों को जान लिया।
जानकारी हो जाएगी। लेकिन फूलों का साक्षातसुबह उगते सूरज का साक्षात--वह साक्षातजिसमें तुम भी एक हो जाते हो! सूरज बाहर नहीं रहताअलग नहीं रहता। तुम और सूरज दोनों का मिलन हो जाता है। जहां तुम दोनों थोड़ी देर के लिए साथ-साथ धड़कते हो। फूल का साक्षातजहां उसकी सुगंध और तुम्हारा जीवन-अस्तित्व ओतप्रोत हो जाता है। एक-दूसरे में लीन हो जाता हैएक-दूसरे को छूता हैआनंदित होता है। एक-दूसरे के साथ हवा में थिरकता है और नृत्य करता है। वह क्षण तो किताब से नहीं मिल सकता।
और जब साधारण फूलों के साथ एक होने का क्षण किताब से नहीं मिल सकतातो परम फूल जीवन काजो परमात्मा हैउसके साथ तो कैसे शब्द और सिद्धांत का नाता जोड़ा जा सकता हैउससे तो नाता जोड़ना हो तो तुम्हें भीतर प्रवेश करना पड़े।
इसलिए पागल ही प्रवेश करते हैंबुद्धिमान वंचित रह जाते हैं। क्योंकि बुद्धिमानी तुम्हारीचालाकी तुम्हारीवस्तुतः बुद्धिमानी नहीं है। इसलिए बहुत बार ऐसा हुआ है--बहुत बार कहना ठीक नहींसदा ही ऐसा हुआ है--कि पागलों ने उसे पा लियासमझदार पीछे रह गए।
नानक कहते हैंबस एक ही उपाय हैऔर वह है यह जानना--
नानक बडा आखीए आपे जाणै आपु।।
'वह महान है। और वह स्वयं ही अपने को जान सकता है।'
तुम उसे बाहर से न जान सकोगेजब तक कि तुम उसकी स्वयं-सत्ता में लीन न हो जाओ। तुम भी उसके साथ एक हो जाओ। परमात्मा को जानना हो तो परमात्मा हुए बिना और कोई उपाय नहीं। उसी ऊंचाई परउसी गहराई मेंतुम भी पहुंच जाओतो ही उसे जान सकोगे। उसके साथ एक हो जाना पड़ेगा।
'स्तुति करने वाले उसकी स्तुति करते हैंलेकिन उन्हें उसकी स्मृति नहीं मिली।'
सालाही सालाहि एती सुरति न पाइया
कितनी ही स्तुति करते रहोऔर कहो कि तू महान हैलेकिन तुम स्तुति करके भी दूर ही बने रहोगे। फासला कायम रहेगा। वह भगवान होगातुम भक्त होओगे। तुम बोलते रहोगे शब्दऔर शब्दों से बीच की दूरी घटेगी नहींबढ़ेगी
तुम्हारी प्रार्थनाएं वक्तव्य नहींश्रवण बनाना चाहिए। तुम सुनोतुम बोलो मत। तुम चुप होओताकि वह बोल सके। तुम चुप होओताकि तुम उसे सुन सको।
लेकिन तुम बोलते हो। इतने जोर-जोर से बोलते हो कि कबीर को कहना पड़ा कि क्या तुम्हारा खुदा बहरा हो गया है कि तुम इतने जोर-जोर से चिल्लाते होक्या उसके कान नहीं हैंतुम किसके लिए चिल्ला रहे होऔर जोर-जोर से चिल्लाने से क्या तुम्हारी आवाज जल्दी पहुंच जाएगी?
'स्तुति करने वाले उसकी स्तुति करते हैंलेकिन उन्हें उसकी सुरति नहीं मिली।'
सुरति शब्द बड़ा कीमती है। यह नानक के जीवन-साधना का सार शब्द है। और सभी संत सुरति में लीन हो जाते हैं। सुरति शब्द आता है बुद्ध से। बुद्ध स्मृति शब्द का उपयोग करते हैं--उसका स्मरण। जिसको गुरजिएफ ने सेल्फ रिमेंबरिंग कहा है--आत्मस्मरण। जिसको कृष्णमूर्ति अवेयरनेस कहते हैं--एक जागरूक भाव। उसको नानक सुरति कहते हैं।
सुरति बहुत बारीक शब्द है। और समझने के लिए थोड़े से परोक्ष में से उतरना जरूरी है। एक मां खाना बना रही है। वह खाना बनाती रहती हैउसका छोटा सा बच्चा खेल रहा है आस-पास। वह खाना बना रही है। जहां तक ऊपर से देखोउसका सारा ध्यान खाना बनाने में लगा है। लेकिन उसकी सुरति बच्चे में लगी है। वह बच्चा कहीं गिर न जाए! वह कहीं सीढ़ी के करीब तो नहीं पहुंच गयावह कहीं झूले से नीचे तो नहीं उतर गयाउसने कोई चीज हाथ में तो नहीं ले लीजो नहीं खानी हैकाम में लगी है। लेकिन सारे काम में ओतप्रोत एक स्मरण हैवह बच्चे का है।
मां रात सोती है। आकाश में बादल गरजेंबिजली कड़केतो भी नींद नहीं टूटती उसकी। और बच्चा थोड़ा सा कुनमुनाए,और उसकी नींद टूट जाती है। तूफान गुजरता रहे घर के ऊपर सेमां गहरी नींद में पड़ी रहती है। लेकिन बच्चा थोड़ी सी करवट लेतो जल्दी उसका हाथ उठ जाता है। नींद में भी सुरति है। स्मरण बच्चे का बना है।
सुरति का अर्थ हैएक सातत्य स्मरण का--मनकों में धागे की तरह। सब तुम करते रहो संसार मेंसुरति उसकी बनी रहे। उठोबैठोजो करने योग्य है करो। भागने से तो कुछ होगा नहीं। दूकान पर जाओगेदफ्तर में जाओगेफैक्टरी में काम करोगेगङ्ढा खोदोगेधन भी कमाना होगाबच्चों की चिंता भी लेनी होगीसारा जाल है। इस सारे जाल के बीचलेकिन स्मरण उसका बना रहे। यह सब ऊपर-ऊपर होभीतर-भीतर वह हो। यह सब तुम्हारे बाहर-बाहर रहेवह तुम्हारे भीतर रहे। नाता उससे जुड़ा रहे।
इसलिए नानक कहते हैंसंसार छोड़ कर जाने की कोई भी जरूरत नहीं। सुरति को पा लो कि तुम संन्यासी हो गए। सुरति सम्हल गयी कि सब सम्हल गया। और तुम जंगल भी भाग जाओगे तो क्या फायदा हैअगर सुरति संसार की बनी रही!
और अक्सर ऐसा होता है। लोग जंगल में बैठ जाते हैं जा करफिर यहां की याद करते हैं। और मन का तो यह ढंग ही है कि तुम जहां होते होवहां की फिक्र ही नहीं करता। जहां नहीं होतेवहां की फिक्र करता है। जब तुम यहां हो तब तुम्हें लगता हैहिमालय में बड़ा आनंद होगा। फिर तुम हिमालय पहुंच गएतब तुम सोचते होपता नहीं उधर बहुत आनंद आ रहा होपूना में। और पता नहीं हम भटक गएसारी दुनिया तो वहीं है। सभी तो गलत नहीं हो सकते। अब हम यहां बैठे-बैठे क्या कर रहे हैं झाड़ के नीचेवहां भी तुम रुपए गिनोगे। वहां भी तुम हिसाब लगाओगे। वहां भी पत्नी और बच्चों के चेहरे तुम्हारे आसपास घूमेंगे। तुम रहोगे हिमालय मेंलेकिन सुरति तो तुम्हारी यहां लगी रहेगी।
नानक कहते हैंरहो तुम कहीं भीसुरति परमात्मा में हो।
स्तुति से कुछ न होगासुरति से होगा। क्योंकि स्तुति तो ऊपर-ऊपर होती है। सुरति भीतर-भीतर होती है। यह चिल्ला कर कहने की जरूरत नहीं कि तुम महान होकि मैं पापी हूं कि तुम पतितपावन होकि मैं भिखारी हूं और तुम दाता होयह कहने की क्या जरूरतइसको चिल्लाने से क्या होगाइसको तुम किसको बता रहे होकिसको तुम यह समझा रहे हो?
नहीं! सुरति की जरूरत हैस्तुति की नहीं। याद रखो उसकी। वह भूले न! उसे तुम सम्हाले रहो भीतर। जैसे कि तुम्हें कोहिनूर हीरा मिल जाएतुम उसे जल्दी से अपने खीसे में रख लोगांठ में बांध लो। फिर तुम बाजार जाओगेसब्जी खरीदोगे,घर लौटोगेपत्नी से बात करोगेलेकिन सुरति हीरे की बनी रहेगी। वह तुम्हारी गांठ में बंधा हुआ है। याददाश्त वहां लगी रहेगी। याददाश्त की चोट वहां पड़ती रहेगी। एक धीमी-धीमी भनक भीतर आती रहेगी कि हीरा खीसे में है। तुम बीच-बीच में उसे टटोल कर भी देख लोगे--है या नहीं! खो तो नहीं गया!
ऐसे ही तुम परमात्मा को सम्हालते रहो। और बीच-बीच में टटोल कर देखते रहो। रास्ते पर चलते एक क्षण को चौंक कर खड़े हो कर देख लो कि भीतर सुरति का धागा चल रहा है कि नहींखाना खाते वक्त एक क्षण रुक जाओआंख बंद करके देख लो कि भीतर उसकी याद चल रही है या नहीं?
धीरे-धीरेधीरे-धीरेअभ्यास गहन होता जाता है। फिर तुम सोए भी रहोतो भी उसकी याद चलती रहती है। और जब उसकी याद चौबीस घंटे चलने लगती हैतब तुमने अपने और उसके बीच रास्ता बना लिया। तब तुम्हारे और उसके बीच सेतु बन गया। अब तुम जब चाहो आंख बंद करो और उसमें लीन हो जाओ। एक क्षण में रास्ता तैयार है। इधर तुमने आंख बंद की कि तुम उसमें लीन हुए। और जब तुम उससे लौटोगे वापस संसार मेंतो ताजेपरिपूर्ण शक्ति से भरेनए स्नान किए हुए,सद्यस्नात! इसलिए नानक कहते हैंहजारों तीर्थों का स्नान सुरति में हो जाता है।
'स्तुति करने वाले उसकी स्तुति करते हैंलेकिन उन्हें उसकी सुरति नहीं है। नदी और नाले समुद्र में गिरते हैंलेकिन वे उसको जान नहीं सकते।'
नदी-नाले समुद्र में गिर जाते हैं। लेकिन इतना थोड़े काफी है कि समुद्र में गिरने से कोई जान लेगानदी-नाले को कोई होश नहीं। गिरते समुद्र में हैंलेकिन होश न होने से कुछ भी पता नहीं। हम भी चौबीस घंटे परमात्मा में ही गिर रहे हैं। लेकिन हमें कोई होश नहीं है। चौबीस घंटे हम उसी के आसपास घूम रहे हैं। बार-बार उसमें गिरते हैं। हर मृत्यु में हम उसी में गिरते हैं और हर जन्म में हम उसी से पैदा होते हैंलेकिन सुरति नहीं है।
तो हम भी नदी-नालों की भांति हैं। सागर में भी गिर जाते हैं तो पता नहीं चलता कि क्या हो रहा है! होश नहीं हैबेहोश हैंमूर्च्छित हैं। एक नशे में चल रहे हैं। जागे नहीं हैंसोए हुए हैं। एक तंद्रा पकड़े हुए है। नदी और नाले विराट सागर में गिर कर भी वैसे ही दीन बने रहते हैं। उन्हें पता ही नहीं चलता कि क्या हो गया!
हम भी प्रतिक्षण उसी में जाते हैं और आते हैं। अगर गौर करोगे और धीरे-धीरे सुरति जगेगीतुम पाओगे हर श्वास उसी में जाती है और उसी से वापस लौटती है। श्वास बाहर जाती हैतब तुम परमात्मा में गए। श्वास भीतर लौटती हैतब परमात्मा तुम में आया। प्रतिपल श्वास-प्रश्वास में वही छा जाता है। और तब आनंद का कोई पारावार नहीं है। तब तुम्हारे जीवन में पहली बार धन्यता की प्रतीति होगी। और तब तुम कह पाओगे परिपूर्ण भाव सेतेरी अनुकंपा है। तब तुम कह पाओगे कि धन्यभागी हूं मैं। और तब तुम्हारे जीवन में आस्तिकता की पहली आभा उतरेगी।
स्तुति करने से कोई आस्तिक नहीं होता हैसुरति से कोई आस्तिक होता है।
'समुद्र के जैसे बादशाह और सुलतानजिनके पास पहाड़ जितने माल-धन होंउस कीड़ी की बराबरी नहीं कर सकते जो तुझे मन से नहीं बिसुरती है।'
समुंद साह सुलतान गिरहा सेती मालुधनु
कीड़ी तुलि न होवनी जे तिसु मनहु न वीसरहि।।
एक छोटी सी कीड़ी भीएक चींटी भीजो तुझे याद रखती हैबड़े से बड़े सम्राटजिनके पास समुद्र जैसा विशाल धन होपर्वतों के अंबार हों वैभव केवे भी एक छोटी सी कीड़ी का मुकाबला नहीं कर सकते। क्योंकि उसने परम धन पा लिया। उसने सुरति पा ली। दरिद्र से दरिद्रसुरति के मिलते ही महान से महान सम्राट हो जाता है। और महान से महान सम्राट भी सुरति के बिना दीन और दरिद्र बना रहता है।
एक ही दरिद्रता हैपरमात्मा को भूल जाना। और एक ही समृद्धि हैउसकी याद को उपलब्ध हो जाना। जिसको उसकी सुरति जग गयीउसने सब पा लियाजो पाने जैसा है। चाहे उसके पास कुछ भी न होएक लंगोटी न होसिर पर छाया न हो,लेकिन जिसने उसकी याद को पा लियाउसने सब पा लिया। उसके लिए पाने को कुछ भी न बचा। और चाहे तुम्हारे पास कितने ही महल होंधन का अंबार होपद होप्रतिष्ठा होभीतर तुम दरिद्र और भिखारी ही रहोगे। भीतर तुम जानते ही रहोगे उस पीड़ा कोजो दरिद्रता की है।
नानक कहते हैंएक ही धन है। और वह हैउसकी याद। और एक ही निर्धनता है। और वह हैउसका विस्मरण।
तुम सोच लेना ठीक से। तुम धनी हो या गरीबऔर जब तुम सोचो धनी या गरीबतो अपने बैंक के खाते के हिसाब से मत सोचना। वह धोखा है। तब तुम भीतर के खाते को खोलनाऔर वहां देखना कि कितनी सुरति लिखी हैबसउसी मात्रा में तुम अमीर हो। और अगर जरा भी सुरति न होतो समझना कि अभी तो धन की खोज भी शुरू नहीं हुई। और तुम बाहर कितना ही इकट्ठा कर लोउससे अंततः कोई फर्क न पड़ेगा।
सिकंदर मरा तो उसने कहामेरी अरथी को जब ले जाओतो मेरे दोनों हाथ अरथी के बाहर लटके रहने देना। उसकेवजीरों ने पूछाहम समझे नहीं कारण। और ऐसा रिवाज नहीं है। हाथ तो अरथी के भीतर ही छिपाए जाते हैं। सिकंदर ने कहा,लेकिन रिवाज हो या न होतुम मेरे हाथ बाहर लटके रहने देना। उन्होंने पूछाकारणतो उसने कहामैं चाहता हूं कि लोग देख लें कि मैं भी खाली हाथ मर रहा हूं। मेरे हाथों में कोई संपदा नहीं है।
सिकंदर भी दीन-हीन मर जाते हैं। बड़े शक्तिशाली अंततः नपुंसक सिद्ध होते हैं। लेकिन एक कीड़ी भी उसकी याद से भर जाए तो सिकंदरों को फीका कर देती है।
नानक कौन हैंन धन हैन पद हैन कोई साम्राज्य हैलेकिन कितने सम्राट फीके पड़ गए! और नानक उसकी सुरति के कारण बहुमूल्य हो गए। सम्राट आते-जाते रहेंगेनानक टिकेंगे। पद-प्रतिष्ठाएं बनेंगी और मिटेंगीनानक का मिटना मुश्किल है। क्योंकि जिसने उसका सहारा ले लिया जो कभी नहीं मिटताउसका मिटना असंभव हो जाता है।
तुम एक छोटी कीड़ी भी बने रहो तो कोई हर्जा नहींबसउसकी याद न भूले। तुम बड़े सम्राट होने के पागलपन में मतपड़ना। क्योंकि अक्सर ऐसा होता है कि जितना तुम बाहर का धन इकट्ठा करते होउतनी ही उसकी याद भूलती है। क्योंकि बाहर का धन इकट्ठा करने में भी उसको भूलना जरूरी है। तुम उसे याद रखोगे तो बाहर का धन तुम इकट्ठा कैसे करोगे?बाहर का धन मिट्टी मालूम पड़ेगा। मिट्टी को कोई इकट्ठा करता हैजिसके पास उसकी याद हैवह बाहर की प्रतिष्ठा की चिंता ही न करेगा। क्योंकि उसमें कुछ सार ही नहीं है।
जैसे छोटे बच्चे कंकड़-पत्थर इकट्ठा करते हैं। तुम उनसे कहते होक्या पागलपन कर रहे होफेंको! ये सब कंकड़-पत्थर हैं। लेकिन उनको वे बड़े बहुमूल्य मालूम पड़ते हैं। वे चोरी-छिपे फिर उनको घर के भीतर ले आते हैं। रात मां को फिर उनके खीसे में से वे ही पत्थर निकालने पड़ते हैं। लेकिन यही बच्चा कल बड़ा हो जाएगाइसकी समझ जगेगीप्रौढ़ता आएगीफिर यह पत्थरों को इकट्ठा नहीं करेगा। यही बात वह अपने बच्चों को कहेगाफेंको ये पत्थर!
संसार में तुम जो इकट्ठा कर रहे होवह तभी तक बहुमूल्य हैजब तक सुरति की समझ नहीं जगी। जैसे ही सुरति जगीतुम प्रौढ़ हो गए। तब एक समझ का दीया जला। उस दीए में तुम पाओगेयह सब तो कूड़ा-करकट हैकचरा है। यह मैं क्यों इकट्ठा कर रहा थातुम हैरान होओगे कि मैं क्यों पागल था इन सबके पीछेयह सब पा कर मैंने क्या पाया?
यह सब अचानक ही व्यर्थ और असार हो जाएगा। सुरति के जगते ही जीवन रूपांतरित हो जाता है। एक क्रांति घटित होती है। पुराना तुम्हारा जो व्यक्तित्व था वह मर जाता है। नए का जन्म होता है। इस नए के जन्म की तलाश ही धर्म है।
इसको तुम सोचना। इसको तुम मनन करना। इसको तुम विचारना कि तुम्हारे भीतर कहीं भी सुरति के लिए थोड़ी सी कोई जगह हैकोई कोनातुम्हारे भीतर कोई मंदिर है जहां सुरति गूंजती हैतुम्हारे भीतर सुरति का सुर चलता हैतुम्हें उसकी याद बनी रहती हैया तुम भूल-भूल जाते होया तुम उसे याद ही नहीं करते?
इसका अगर तुम विचार भी करने लगेइस पर अगर तुम सोचने भी लगेतो यह सोचना और विचारना भी उसकी सुरति बनने में कारण हो जाएगा। क्योंकि जैसे-जैसे तुम विचारोगेआखिर तुम उसी को विचारोगे! जैसे-जैसे तुम याद करोगे,उसी की याद करोगे। तुम यह भी अगर सोचोगे कि मुझ में उसकी याद नहीं हैतो भी उसकी याद आएगी।
और यह याद आती रहेधीरे-धीरे तुम्हारे भीतर यह चोट पड़ती रहेतो निशान गहरा बन जाता है। और पत्थर पर भी निशान बन जाते हैंतो यह तो हृदय हैइस पर तो निशान बन ही जाएगा।
कबीर ने कहा हैरसरी आवत जात हैसिल पर पड़त निशान।
रस्सी भी आती-जाती है कुएं की सिल पर तो निशान बन जाता है। तो सुरति की रस्सी अगर तुम्हारे हृदय पर आती-जाती रहेगीतो पत्थर पर निशान बन जाते हैंहृदय पर क्यों न बनेगाहृदय पर भी निशान बन जाएंगे। और हृदय से कोमल तो इस जगत में कुछ भी नहीं है। बस! चाहिए इतना कि सुरति की रस्सी आती-जाती रहे।

आज इतना ही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें