सोमवार, 7 अगस्त 2017

अजहूं चेत गंवार - प्रवचन-04

दिनांक 24 जूलाई, 1977;
श्री रजनीश आश्रम, पूना।

प्रश्‍नसार:

।--आप कहते हैं कि शिष्य गुरु को नहीं खोज सकतागुरु ही शिष्य को खोजता है। लेकिन कोई शिष्य यह कैसे समझे कि उसे सद्गुरु ने खोजा है?



2—हेतु के साथ प्रधानमंत्री के चरण छूने में और हेतु के साथ संत के चरण छूने में क्या कुछ भी फर्क नहीं है?



3—सुबह और शामरात और दिन आपका ही खयाल उठता है। घरवाले पागल कहते हैं। प्रभुएक धक्का और दें कि गहरे ध्यान में डूबूं और आपसे छुटकारा हो।



4—आप तो बड़ी सरलता और सहजता से कह देते हैं कि दुःखी तुम अपने कारण होचाहो तो दुःख से मुक्त हो जाओ। आपके लिए तो बात छोटी-सी हैपर इस छोटी-सी बात को आप से सुन-सुन कर भी हम क्यों नहीं समझ पाते हैं?



5—चौरासी कोटि योनियों का अभिप्राय कृपा करके समझाइए और हमें भय से मुक्त करिए।





पहला प्रश्न :

आप कहते हैं कि शिष्य गुरु को नहीं खोज सकतागुरु ही शिष्य को खोजता है। लेकिन कोई शिष्य यह कैसे समझे कि उसे सद्गुरु ने खोजा है?

हली बातयह थोड़ी अटपटी मालूम होती है कि शिष्य गुरु को नहीं खोज सकता। साधारणतः हम यही सोचते हैं कि शिष्य गुरु को खोजता है। लेकिन यह संभव नहीं है। शिष्य को तो कुछ भी पता नहीं हैखोजेगा कैसेशिष्य को तो यह भी पता नहीं है कि सत्य क्या हैअसत्य क्या हैशिष्य को यह भी पता नहीं है कि कौन सद्गुरु कौन असद्गुरुशिष्य को अपना ही पता-ठिकाना नहीं है। और शिष्य अगर अपने हिसाब से खोजेगा-- और अपने ही हिसाब से खोज सकता हैऔर तो कोई हिसाब नहीं है--तो गलत को ही खोजेगा।
शिष्य ने जब गुरु खोजा तो गलत गुरु खोजा। शिष्य ठीक खोज ही नहीं सकता। ठीक दृष्टि चाहिए न! आंखें कहां हैं अभी जो ठीक को देख लेंतो शिष्य खोजेगा परंपरागत ढंग से। अगर जैन घर में पैदा हुआ हैजैन मुनि को खोजेगा। फिर चाहे उसके द्वार के सामने ही एक मुसलमान फकीरपहुंचा हुआ फकीर खड़ा रहेतो भी उसे नहीं खोज सकेगा। क्योंकि उसके पास बंधी लकीरें हैं। अगर दिगंबर हैं . . . तो ज्ञानी को नग्न होना चाहिए--और यह फकीर कपड़े पहने खड़ा है। बात अटक गई। अगर हिंदू है तो हिंदू को खोजेगा। अगर मुसलमान है तो मुसलमान को खोजेगा। बंधे हुए लक्षण उसके हाथ में हैं। आंख तो नहीं हैदेखने की क्षमता तो नहीं है कि आर-पार हृदय में देख लेकि झांक ले कहां घटना घटी हैकहां कौन जागा है।
जागने की पहचान तो तभी आएगी जब थोड़ी-सी जागरण की किरण तुम्हारे भीतर भी आए। रोशनी का थोड़ा स्वाद मिले तो वे जो परम रोशनी से मंडित हो गए हैंपहचान में आ जाएंगे। जल थोड़ा एक घूंट ही क्यों न पीया होफिर सारे जल की पहचान आ गईफिर सागरों की भी पहचान आ गई। क्योंकि एक घूंट जल में भी जल के पूरे लक्षण आ जाते हैं।
लेकिन साधारणतः अज्ञान की दशा मेंतो हम शास्त्र से खोजेंगेपरंपरा से खोजेंगेसुनी बातों से खोजेंगेजिस घर में पैदा हुए हैंजैसे संस्कार मिले हैंउससे खोजेंगे। इसीलिए तो महावीर को हिंदू न खोज पाए। महावीर मौजूद रहेहिंदुओं से कोई संबंध न बन सका। बुद्ध को जैन न खोज पाएबुद्ध मौजूद रहेजैनों से कोई संबंध न बन सका। रामकृष्ण जिंदा थेकोई दूसरा नहीं पहुंचाजो काली के भक्त थे वही पहुंच पाए। रमण जीवित थेकौन गयावे ही गए जो परंपरागत रूप से पहुंच सकते थे।
खयाल करनापहले तो तुम परंपरागत रूप से खोजोगेतो सत्य को खोज न पाओगे। और अगर कभी भूल-चूक से परंपरा में भी कोई सत्य को उपलब्ध व्यक्ति पैदा हुआतो भी तुम उसे थोड़े ही देख पाओगेसिर्फ लक्षणों का हिसाब रखोगेःकब उठता कब बैठताक्या खाता क्या पीता--यही तुम्हारा गणित होगा। अगर तुम हिंदू होने के कारण रमण के पास भी पहुंच गएतो भी रमण को न देख पाओगेतुम हिंदू को देखोगे
ऐसा समझो कि तुम अपने अतिरिक्त और कुछ भी नहीं देख सकते। तुम जहां जाओगेअपनी ही शक्ल देखोगे। तो गुरु कैसे खोजोगे?
इसलिए इस बात को समझ लेना कि गुरु ही खोजता है। मगर खोज का मतलब यह नहीं है कि गुरु खोजता हुआ तुम्हारे पास आएगा। खोजने तो तुम्हें ही निकलना पड़ता है। एक घाट से दूसरे घाटएक गुरु से दूसरे गुरुएक द्वार से दूसरे द्वार--खोजने तो तुम्हें ही निकलना पड़ता है। कुआं तुम्हारे पास नहीं आता हैप्यासे को ही जाना पड़ता है। लेकिन जब तुम किसी गुरु की नजर में आ जाओगे . . . इतना तुम्हें करना ही पड़ेगा कि गुरु की नजर में पड़ जाओ। और उसे अगर लगा कि पात्र होतो उंडेल देगा। वही खोजने का मतलब है। उसे अगर लगा कि तैयार हो तो दे देगा धक्का। उसे अगर लगा अभी तैयार नहीं होतो चुप रह जाएगातुम्हें गुजर जाने देगातुम्हें कहीं और चले जाने देगाप्रतीक्षा करेगा कि जब तैयार हो जाओ तब आ जाना।
पूछते हो : "शिष्य कोई कैसे समझे कि सद्गुरु ने खोजा है?' समझने की बात ही नहीं है यह। जब सद्गुरु की आंख तुम्हारी आंख में पड़ जाती है तो बात हो जाती है। यह प्रेम जैसी बात हैसमझ जैसी बात नहीं है।
तुम कैसे समझते हो कि कोई स्त्री तुम्हारे प्रेम में पड़ गयीतुम कैसे समझते हो कोई पुरुष तुम्हारे प्रेम में पड़ गया?कैसे समझते होसमझने का वहां कुछ भी नहीं है। जब गुरु प्रेम से तुम्हारी आंख में झांकता है तो तुम्हारे हृदय में सुगबुगाहट पैदा हो जाती है। वह समझ की बात ही नहीं है। मस्तिष्क में नहीं घटती घटनाघटना हृदय में घटती है। जहां समझ इत्यादि की बातें चल रही हैंवहां नहीं घटतीतर्क के तल पर नहीं घटतीप्रेम के तल पर घटती है।
शिष्य और गुरु के बीच जो नाता है वह हृदय और हृदय का है--दो आत्माओं का है। यह बात जब घटती है तो पहचान में आ ही जाती हैइससे बचने का कोई उपाय नहीं है।
अगर तुम मेरी बात समझो तो मैं ऐसा कहूंगाः जब गुरु तुम्हें चुनेगा तो तुम कैसे बचोगे समझने सेअसंभव है बचना !वे आंखें तुमसे कह जाएंगी। वह भाव तुमसे कह जाएगा। गुरु की उपस्थिति तुमसे कह जाएगी कि तुम अंगीकार हो गए हो;किसी ने तुम्हें चाहा है और किसी ने बड़ी विराट ऊंचाई से चाहा है। उसकी चाहत में ही तुम्हारी आंखें शिखरों की तरफ उठने लगेंगी। किसी ने तुम्हें पुकारा है और अनंत की दूरी से पुकारा है और उसकी पुकार में ही तुम्हारे भीतर हजार फूल खिलनेलगेंगे।
मगर यह बात समझ की नहीं हैफिर भी दोहरा दूं। यह घटना घटेगी भाव के तल परसमझ के तल पर नहीं। मस्तिष्क का इसमें कुछ लेना-देना नहीं है। और अगर तुमने बहुत जिद की मस्तिष्क से समझने कीतो शायद तुम चूक ही जाओ। गुरु चुन भी लेता है बहुत बार और फिर भी शिष्य चूक सकता हैअगर वह अपनी खोपड़ी ही लड़ाता रहाअगर उसने अपने हृदय की न सुनीतो चूक भी हो जाती है। ऐसा जरूरी नहीं है कि गुरु चुने और तुम चुन ही लिए जाओ। दुर्भाग्य के बहुत द्वार हैंसौभाग्य का एक द्वार है। पहुंचने के बहुत द्वार नहीं हैंभटक जाने के बहुत द्वार हैं। पहुंचने का एक मार्ग हैभटक जाने के हजार मार्ग हैं। भूल-चूक होना बहुत संभव है। एक तो गुरु के पास पहुंचना करीब-करीब असंभव-सा मालूम होता है। पहुंच भी जाओ तो उन आंखों की भाषा को समझ पाओगेसमझने से मेरा मतलब :  हृदय  को आंदोलित होने दोगे। कहीं ऐसा तो नहीं है कि हृदय को बंद रखो,  हृदय को दूर रखो और बुद्धि को बीच में ले जाओ। और बुद्धि से सोचो तो चूक जाओगे। समझने की कोशिश की तो बिना समझे लौट जाओगे। अगर समझने की फिक्र नहीं कीयही श्रद्धा का अर्थ है।
श्रद्धा का अर्थ है : समझने की चिंता अब नहीं हैअब होने का भाव उठा है। समझ-समझ कर तो देख लियाक्या समझ पाएकितना तो रगड़ा सिर को पत्थरों सेकोई चमक पैदा नहीं हुई।
यह लेकिनस्थिति वैसी ही है जैसी प्रेम की। जब तुम किसी के प्रेम में पड़ जाते हो तो तुम क्या उत्तर दे पाते हो?निरुत्तर खड़े रह जाते हो। कोई तुमसे पूछेः "क्योंकैसेक्या कारण है प्रेम कातुम कहोगेअकारण है। हो गया। बस पाया कि हो गया। कोई चीज गूंज गई हृदय में! कोई अंकुरण हो गया! कुछ पुलक समा गई!
जैसे प्रेम पहचाना जाता है वैसे ही गुरु की आंख पहचानी जाती है।
जीवन एक श्लोक है जिसका सबसे सीधा भाष्य प्यार है
प्राण-प्राण जिसकी धड़कन हैकंठ-कंठ जिसकी पुकार है
जीवन एक श्लोक है जिसका सबसे सीधा भाष्य प्यार है।
प्रथम शब्द पर्याय जन्म का और अंतिम संदर्भ मरण का
एक यही है मंत्र कि जिसको दोहराता जग बार-बार है।
बहुत तलों पर एक ही मंत्र दोहराया जाता है। शरीर के तल पर भी यही मंत्र दोहराया जाता है--प्रेम का। मन के तल पर भी यही मंत्र दोहराया जाता है-- प्रेम का। आत्मा के तल पर भी यही मंत्र दोहराया जाता प्रेम का जब तुम किसी से कामाविष्ठहो जाते होतो शरीर के तल पर से प्रेम घटता हैऔर जब तुम किसी के प्रेम में आंदोलित हो जाते होतो मन के तल पर;और जब तुम किसी की भक्ति में आंदोलित हो जाते होतो आत्मा के तल पर। मगर मंत्र एक ही हैतल अलग-अलग हैं। घाटियों में गीत गाया था तो कामवासना थी। घाटियों से उठेशिखर तक नहीं पहुंचे अभीलेकिन मध्य में आ गएः घाटी से दूर भी हो गएशिखर के पास भी हो गएलेकिन अभी शिखर पर पहुंचे नहीं। फिर वही मंत्र दोहराया। यह जो मध्य की यात्रा से दोहराया गया मंत्र हैयही प्रेम है। फिर शिखर पर पहुंच गएमंत्र वही है--और अब शिखर की उत्तुंग ऊंचाई पर जहां बादलों से शिखर मुलाकात करता है और जहां चांदत्तारों से गुफ्तगू होती है। वहां फिर यही मंत्र दोहराया। मंत्र तो वही है। तो अब श्रद्धा,प्रार्थनाभक्ति. ..

जीवन एक श्लोक है जिसका सबसे सीधा भाष्य प्यार है
प्राण-प्राण जिसकी धड़कन है कंठ-कंठ जिसकी पुकार है
प्रथम शब्द पर्याय है जन्म का और अंतिम संदर्भ मरण का
एक यही है मंत्र कि जिसको दोहराता जग बार-बार है।
संसार में भी तुम आए हो तो प्रेम के कारण और संसार से बाहर भी तुम जाओगे तो प्रेम के कारण। संसार में आए हो--घाटीवाला प्रेम ले आया हैअंधेरे में उतार लाया है। संसार के बाहर जाओगे निर्वाण मेंमोक्ष मेंतो शिखरों का प्रेम बाहर ले जाएगा। लेकिन प्रेम ही लाता है। और प्रेम ही ले जाता है। यह तो सीधी-सीबहुत सीधी-सी बात है। जिस द्वार से तुम इस जगह आ गए होउसी द्वार से वापिस भी आ जाओगे। आने और जाने के द्वार अलग नहीं होते। जिस रास्ते में तुम यहां तक आए हो अपने घर सेउसी रास्ते पर वापिस अपने घर जाओगे। रास्ता वही होगा। फर्क सिर्फ एक होगाऔर कुछ ज्यादा फर्क न होगा--तुम्हारी दिशा विपरीत होगी। यहां आते समय मुंह मेरी तरफ थाजाते समय पीठ मेरी तरफ होगी। बस इतना ही फर्क होगा। रास्ता वहीपैर वहीतुम वहीसब कुछ वही--सिर्फ इतना-सा फर्क होगा।
पलटू के गुरु ने "पलटूनाम दिया है शिष्य को--पलट गया। जिस रास्ते से संसार में आया थाउससे उलटा चल पड़ा। घूम गया। ठीक विपरीत दिशा में चल पड़ा।
प्रेम ही लाया हैप्रेम ही ले जाएगा। प्रेम ने ही बांधा हैप्रेम ही मुक्त भी करेगा। बहुत बार तर्क यह कहता है कि जिसने बांधा हैवह कैसे मुक्त करेगाबस वही तुम्हारी भूल हो जाएगी। जिसने बांधा है वही करेगा मुक्त--वही मुक्त कर सकता है,और तो कोई कैसे मुक्त करेगाजहर ने मारा हैजहर ही जिलाएगा। इसलिए जहर ही मौत भी बनती हैबीमारी भीऔर जहर ही औषधि भी।
छोटा प्रेम ले आया हैबड़ा प्रेम बाहर ले जाएगा। संकुचित प्रेम ने कारागृह बना दिया हैविराट का प्रेम मुक्त आकाश दे देगा।
 कैसे पहचानोगे कि गुरु के पास बात घटी। सिर खाली हो जाए और हृदय भर जाए तो पहचान जाओगे। अजीब-से लक्षण तुम्हें दे रहा हूंक्योंकि तुमने लक्षण कुछ और सुने हैं। तुमने लक्षण इस बात के सुने हैं कि गुरु कैसा हो। एक बार भोजन करे,ब्रह्ममुहूर्त में उठेपूजा-पाठ करे कि ध्यान करेकि ऐसे कपड़े पहनेकि ऐसा बोलेऐसा न बोले। तुमने लक्षण गुरु के सुने हैं। मैं तुम्हें जो लक्षण दे रहा हूं वे तुम्हारे हृदय के भीतर घटेंगे। सिर हलका होने लगेगा।
गुरु वही जिसके पास ज्ञान मिट जाएजो तुम्हें ज्ञान से मुक्त कर दे और प्रेम से भर दे। और जब प्रेम से भरते हो तो असली ज्ञान आता है। प्रेम बिना तो ज्ञान हैकचरा हैधूल-धवांस हैदो कौड़ी का है।

किताबें पढ़ींमन का मंथन किया
खूब सोचा-समझा और जांचा
लेकिन ज्ञान का रास्ता मुझे रास नहीं आता है।
बिल्कुल शुद्ध हिंदी में पुकारता हूं
तब भी आराध्य पास नहीं आता है
चारों ओर से हारा हुआ
मैं पराजय का गीत गाता हूं
अपना टूटा हुआ अहंकार
तुम्हारे चरणों पर चढ़ाता हूं
अपना यह ज्ञान वापिस लो
और देवतामुझे मुक्ति दो!

अपना यह ज्ञान वापिस लोऔर देवतामुझे मुक्ति दो!
प्रेम से तुम आए होप्रेम से तुम जाओगे। ज्ञान ने तुम्हें अटकाया है। न तो ज्ञान के कारण तुम संसार में आए हो और न ज्ञान के कारण तुम संसार से जा सकोगे। जिस कारण आए ही नहीं उस कारण जाओगे कैसे?

प्रेम लाता।
प्रेम ले जाता।
ज्ञान अटकाता।
अब यह बहुत मजे की बात हैथोड़ा समझना। ज्ञान न तो ठीक से संसार में उतरने देता और न परमात्मा में उतरने देता। ज्ञान सिर्फ अटकाता है। ज्ञान का काम अटकाव है। इसलिए जिनके सिर में बहुत ज्ञान का कचरा भर जाता हैवे संसार में भी कहां जी पाते हैंन पत्नी को प्रेम कर पातेन बच्चों को प्रेम कर पाते। वह ज्ञान का कचरा प्रेम नहीं करने देता। न जिंदगी के राग-रंग में सम्मिलित हो जाते हैंरुखे-सूखे रह जाते हैं। ज्ञान वहां भी अटका लेता है। फिर यही व्यक्ति कभी मंदिर भी जाते हैं तो वहां प्रार्थना का रस नहीं उतर पाता। वही ज्ञान वहां भी अटका लेता है। कभी इनको संयोग से गुरु भी मिल जाए तो वहां भी वही ज्ञान अटका लेता है।

जहां तुम जाओगेज्ञान दीवाल है।
प्रेम ने जरूर उतारा है संसार मेंप्रेम ही ले जाएगा। ज्ञान ने न उतारा हैन ज्ञान ले जा सकता है। ज्ञान से ज्यादा व्यर्थ और कुछ भी नहीं है। ज्ञान से ज्यादा और अज्ञान की कोई भी दशा नहीं है।
तो गुरु वह है जिसके पास जाकर ज्ञान का बोझ कम होने लगे। "रंजी सास्तर ग्यान की' . . .वह जो कचरा-कूड़ा है शास्त्र-ज्ञान कादरिया कहते हैंउसे झाड़ देअलग कर देनहला दे तुम्हेंजिसके प्रेम में नहाकर तुम जानकारी की धूल से मुक्त हो जाओ। और विरोधाभास यही है कि जिस दिन जानकारी झड़ जाती हैउस दिन जानना घटता है। शास्त्र तो खो जाते हैंशब्द तो खो जाते हैंशून्य विराजमान हो जाता है। लेकिन वही शून्य तुम्हारा पहली दफा दर्शन का द्वार बनता है। उसी शून्य से तुम पहली दफे देखते हो। "गिरह हमारा सुन्न मेंअनहद में विसराम'। वहीं पहली दफा घर बसता है--शून्य में। और उस अनहद में विश्राम मिलता है।
तो गुरु को कैसे पहचानोगे कि उसने चुन लियासिर खाली होने लगे। गुरु ज्ञान नहीं देता। जो ज्ञान देता हैवह शिक्षक। जो ज्ञान ले लेता हैवह गुरु। जो तुम्हारी खोपड़ी को थोड़ी और जानकारी से भर देता हैवह शिक्षकवह विद्यालय। और जहां तुम्हारी खोपड़ी से सारा ज्ञान हटा दिया जाता है और तुम्हारे चित्त की सलेट खाली की जाती हैपोंछी जाती हैजो सारी स्मृतियां छीन लेता है--वही गुरु। क्योंकि जब सारी स्मृति हट जाती है तो सुमिरण का जन्म होता है।
अभी कितनी स्मृतियां हैं! तुम्हारी इतनी स्मृतियों के कारण उस एक की स्मृति नहीं आ रहीवह एक भीड़ में खो गया है। बाजार हैदुकान हैबच्चे हैंपत्नी हैशास्त्र हैंहिंदू हैंमुसलमान हैंईसाई हैं--और ज्ञान बढ़ता गया है। स्वभावतः जैसे-जैसे यात्री यात्रा करता हैउतनी धूल वस्त्रों पर जमती जाती है। पांच हजार साल पहले आदमी के सिर पर इतना बोझ नहीं था जितना आज है। पांच हजार साल बाद और भी करोड़ गुना हो जाएगा। ज्ञान बढ़ता जाता है। और जैसे-जैसे ज्ञान बढ़ता हैप्रेम कम होता जाता है। जैसे-जैसे ज्ञान का बोझ बढ़ता है वैसे-वैसे हृदय मरता जाता है। कुछ ऐसा लगता है कि मस्तिष्क शोषण कर लेता है हृदय की सारी ऊर्जा का। मस्तिष्क जैसे एक कैंसर की गांठ हो जाता हैसारी जीवन-- ऊर्जा को पीने लगता है। मस्तिष्क एक तानाशाह हैवह सबका अपशोषण कर लेता है।
गुरु के पास आओगे तो गुरु सर्जरी है। तुम्हें उसने चुन लियाइसका मतलब होगा कि उसने कटाई शुरू कर दी। गुरु के पास आओगे तो वह तुम्हारे मस्तिष्क को तोड़ेगाखंड-खंड करेगाबिखरा देगा। जहां तुम्हारा सिर खंड-खंड होकर गिरा दिया जाएवहां जानना कि चुन लिए गए। और उस सिर के टूट जाने में ही तुम्हारे भीतर हृदय में पल्लव आएंगेफूल खिलेंगे।
समझने की बात नहीं है। भाव की बात है। भाव-दशा है। और कभी भूल नहीं होती। पंडित चूक जाते होंअन्यथा भूल नहीं होती। इसलिए अकसर ऐसा होता है कि जब सद्गुरु पृथ्वी पर होते हैं तो पंडित चूक जाते हैं। सहजनिष्कपट मन के लोग,सरलचित्त लोगभोले-भाले लोग लाभ ले लेते हैं।
अब तुम सोचते हो कि पलटूदास से काशी के पंडित जाकर और चरणों में सिर झुकाएंगेकठिन है । . . . कि मुसलमान दरिया के चरणों में सिर झुकाएंगेकठिन है। . . . कि जुलाहा कबीर के चरणों में सिर झुकाएंगेकठिन है। काशी के सारे पंडित कबीर से नाराज थे। नाराज होने का कारण था। यह आदमी जुलाहा और हजारों लोगसीधे-साधेभोले-भाले लोग इसके चरणों में सिर रखते हैंइसे परमात्मा मानते हैं। पंडितों को यह बात अखर जानेवाली बात थी : परमात्मा और जुलाहे में उतरेगा?परमात्मा तो किसी शुद्ध ब्राह्मण में उतरता है। चारों वेद का पाठ करनेवाले ब्राह्मण में उतरता तो समझ में आनेवाली बात थी।
लेकिन परमात्मा के अनूठे ढंग हैं। वह वेद-भेद की फिक्र नहीं करता। तुम कितना वेद जानते होइसकी चिंता नहीं करता। तुम्हारे भीतर कितना अपूर्व प्रेम हैवहां उतर आता है। परमात्मा प्रेम का भूखा हैज्ञान का नहीं। . . .तो कबीर के हृदय में उतर आया है। पंडित परेशान हैंकष्टपूर्ण है उनकी स्थिति। जुलाहे के जीवन में ऐसी ज्योति जलीवे देखना भी नहीं चाहते,मानना भी नहीं चाहतेदेख भी लें तो आंख बचाना चाहते हैं।
काशी के पंडित भर वंचित रह गएकबीर का यह अपूर्व जो लाभ थासिर्फ पंडित चूके। सीधे-साधे भोले-भाले लोग,जिनके पास यह हिसाब-किताब नहीं था कि वेद जाने कि न जानेकि हिंदू हो कि मुसलमान होवे सीधे-साधे लोग खिंचे चले आएजैसे चुंबक के पास लोहे के कण खिंचे चले आते हैं। उन्होंने लाभ ले लिया। वे इस अमृत को पी गए।
यह सदा से हुआ है। और ऐसा लगता है कि दुर्भाग्य . . . यह सदा ऐसा ही होगा दुर्भाग्य से। जानकार अपनी जानकारी के कारण इंच भर सरक नहीं पाता। उसका न्यस्त स्वार्थ है। उसकी जानकारी बाधा डालती है। अज्ञानी उतर जाता है अज्ञात में;कोई जानकारी तो है नहींकुछ भय भी नहींकुछ खोता भी नहीं।
जिनके मन में बड़ी धारणाएं हैंपूर्व-धारणाएं हैंवे कहीं भी नहीं जा पातेक्योंकि पूर्व-धारणाएं सभी जगह अवरुद्ध कर देती हैं। तुमने अगर पहले से ही कुछ तय कर रखा है कि सद्गुरु ऐसा होना चाहिएतो तुम चूकोगे सद्गुरु से। अभी तुम्हें सद्गुरु मिला नहींतुम्हें पता कैसे कि कैसा होना चाहिएतुम अभी खुली आंख रखोअभी पक्षपात-मुक्त रहोअभी तो कहा कि देखेंगेहोगा तो जोड़ लेंगे संबंधबनेगा संबंध तो उतर जाएंगे। खोने को है भी क्याघबड़ाहट क्या हैज्यादा से ज्यादा इतना ही हो सकता है न कि कोई आदमी के तुम प्रेम में पड़ जाओगे और वह सद्गुरु न होगा। इतनी ही ज्यादा से ज्यादा भूल हो सकती है। पर मैं तुमसे कहता हूं कि अगर तुम असद्गुरु के भी परिपूर्ण प्रेम में पड़ जाओ तो तुम्हें सद्गुरु मिल गया। क्योंकि प्रेम सद्गुरु है। तुम वहां से भी पहुंच जाओगे। और तुम सद्गुरु के पास भी बैठे रहो और प्रेम में न पड़ोतो कहीं न पहुंचोगे क्योंकि असली बात ही चूकी जा रही है।
प्रेम मिट्टी को भी सोना बना लेता है और प्रेम के अभाव में सोना भी मिट्टी की तरह रह जाता है।

दूसरा प्रश्न :

हेतु के साथ प्रधानमंत्री के चरण छूने में और हेतु के साथ संत के चरण छूने में क्या कुछ भी फर्क नहीं है?

त्यंतिक अर्थों में तो कुछ भी फर्क नहीं है।
जहां हेतु है वहां वासना है। जहां वासना है वहां झुकना कैसावहां झुकना धोखा है। फिर तुम किसके सामने झुकते हो,इससे कुछ भेद नहीं पड़ता। तुम प्रधानमंत्री के सामने झुकोगेक्योंकि उससे कुछ मिलने की आशा है। तुम किसी संत के सामनेझुकोगेक्योंकि उससे भी कुछ मिलने की आशा है। मगर मिलने की आशा से झुक रहे हो। तुम अपने लोभ के ही सामने झुक रहे हो।
शक्तिशाली के सामने झुक जाते होक्योंकि उसके पास जगत् की सत्ता है। और संत के सामने झुक जाते होक्योंकि लगता है इसके पास परमात्मा की सत्ता हैपरमात्मा की शक्ति है। लेकिन तुम झुक किसलिए रहे होतुम्हारा कोई हेतु हैतुम कुछ मांगने के लिए झुक रहे होअगर तुम कुछ मांगने के लिए झुक रहे हो तो तुम्हारे झुकाव में लोभ है। फिर तुम कहां झुकते हो . . . परमात्मा के सामने भी झुको तो कोई फर्क नहीं पड़ता।
इसलिए मैं निरंतर कहता हूं कि जिनकी प्रार्थना में मांग हैउनकी प्रार्थना जन्म के पहले ही मर गई। परमात्मा से मांगना ही मत। वह परमात्मा का अपमान है। तुम्हारी प्रार्थना भी खराब हो गई और तुमने परमात्मा का भी अपमान किया। और उलटा पाप लगा। इससे तो न प्रार्थना करते तो बेहतर था।
परमात्मा की प्रार्थना का तो अर्थ यही होता है कि अकारण झुके। अहैतुकी! अब तुम्हारा कोई हेतु नहीं है। झुकने में मजा आयाइसलिए झुके। स्वान्तः सुखाय तुलसी रघुनाथगाथा। मजा आया। स्वान्तः सुखाय। कुछ और नहीं मांगना है। यह झुकने में ही आनंद आया। अकारण। कोई लक्ष्य नहीं। कोई उद्देश्य नहीं। उद्देश्य आया कि गंदगी आई। उद्देश्य आया कि संसार आया। हेतु अर्थात् संसार।
मैंने सुना है कि मुल्ला नसरुद्दीन कविता-पाठ कर रहे थे। धीरे-धीरे श्रोता खिसक गए एक-एक करके। मगर मुल्ला अपनी कविता सुनाने में इतने मस्त थे कि उन्हें इस बात का अहसास ही न हुआ। कविता समाप्त कर चुके तो उन्हें होश आया। श्रोता के नाम पर एक ही व्यक्ति मौजूद था। मुल्ला गद्गद् हो गए और उसकी लगे प्रशंसा करने। वह व्यक्ति अनायास अपनी प्रशंसा सुनकर खीझ उठा और बोला : अजीबस करिएजनाबमैं आपकी कविता सुनने नहीं रुका रहाआप बस में से मेरा सूटकेस उतार लाए थे और मैं आपका। आप मेरा वापिस कर दीजिए और यह रहा आपका। मैं यही राह देख रहा हूं कि कब आप कविता खत्म करो। और भी मुझे काम हैं।
अब यह जो आदमी सूटकेस बदलने के कारण बैठ कर कविता सुन रहा हैयह कविता सुन रहा होगायह गालियां दे रहा होगा कि बंद करोकहां की बकवास लगा रखी है! और भी काम हैं। हेतु है इसकातो काव्य से चूकेगा
तुमने अगर हेतु से गुलाब के फूल की तरफ देखा तो तुम गुलाब के फूल से चूक गए।तुम अगर माली हो और बाजार में फूल बेचने का काम करते हो और तुमने फूल गुलाब का देखा और तुमने देखा ठीक है चार आने मिल जाएंगे कि आठ आने मिल जाएंगे--तुम चूक गए गुलाब के फूल से। आठ आने बीच में आ गए। वे आठ आने से ज्याद मूल्यवान हैंगुलाब का फूल पीछे पड़ गया। इस गुलाब के फूल में जो अपूर्व घटा थाजो परमात्मा उतरा थाजो परमात्मा ने क्षणभर को झलक मारी थी,वह तुम चूक गए--आठ आने में चूक गए।
गुलाब का फूल देखना हो तो बिना किसी हेतु के देखनान बेचना है न तोड़ना है। इतना भी नहीं की परमात्मा के चरणों में चढ़ाना हैतब भी चूक जाओगे। तब भी तुम इस गुलाब के फूल को देखने से चूके। तब भी तुम इस परमात्मा को देखने से चूके।
जहां हेतु आया वहां भूल हुई। जीवन में कुछ हिस्से रखो जो हेतु से मुक्त हों। वे ही क्षण प्रार्थना केवे ही क्षण ध्यान केवे ही क्षण परमात्मा केसुमिरण केसूरति के। घड़ी आधा घड़ी के तो हेतु छोड़ो! बाजारबाजारबाजारपानापानापाना--और हर चीज के पीछे हिसाब! नमस्कार भी लोग करते हैं तो हिसाब से करते हैं! सिर भी उतना ही झुकाते हैं जितना मतलब होता है। उस आदमी के सामने झुकाते हैं जिससे मतलब होता है। जब मतलब निकल गयाफिर कोई सिर नहीं झुकाताफिर आदमी से कन्नी काट जाते हैंफिर आंख बचाकर निकल जाते हैं कि अब कोई नमस्कार न करना पड़े फिर इन सज्जन से। बात ही खत्म हो गई।
तुमने भी देखा होगाअपने ही भीतर देखा होगा--नमस्कार भी मतलब से! तुमने देखाछोटे-मोटे गांव में अगर जाओ तो अभी भीदेहात मेंलोग "जयराम जीकर लेते हैं--बिना कारण! तुम्हें जानते भी नहींतुमसे कोई पहचान भी नहीं। तुमसे कुछ लेना-देना भी नहीं। एक अजनबी आदमी गांव से निकल रहा है और देखोगे कई लोग उससे जयराम जी कर लेते हैं। शहर में यह नहीं होता। शहर में लोग ज्यादा समझदार हो गए हैं कि जिससे मतलब नहीं उससे जयराम जी क्या करना! अपना कुछ लेना-देना नहीं है। यह आदमी अपने रास्ते जा रहा हैहम अपने रास्ते जा रहे हैंजयराम जी क्यों करनासिर भी क्यों हिलाना?हाथ भी क्यों उठानाशहर में लोग ज्यादा समझदार हो गए हैं। गांव में लोग अभी भी नासमझ हैं। नासमझ यानी अभी भी भोले-भाले।
मगर गांव की बात में कुछ खूबी है। जब गांव में लोग बिना कारण जयराम जी कर लेते हैं तो वे यह कह रहे हैं कि कम से कम जयराम जी तो बिना कारण करो! और सब कर लेना कारण से . . . कि जिसकी जेब गरम हो उसको नमस्कार करेंगे,तो फिर तुमने जयराम जी नहीं की।
"जयराम जीशब्द को सुनते हो! दुनिया में बहुत तरह के नमस्कार के ढंग हैंलेकिन जैसा ढंग भारत के पास है वैसा किसी के पास नहीं। कोई कहता है "गुड र्मानिग' (सुबह अच्छी है) मगर यह भी कोई बहुत बड़ी बात नहीं हुई। यह कोई बहुत बड़ी बात नहीं हुई। लेकिन यह अनूठा है भारत का हिसाब : राम की जय! यह राम को याद करने का एक उपाय हो गया। एक अजनबी आदमी गुजरता हैतुम उससे कहते हो "जयराम जी'; तुम उससे कहते हो, "भाईराम की जय! तुम्हारे कारण मुझे राम की याद आ गईतुम्हारा भी धन्यवाद। तुम क्या निकल आएराम की याद का एक मौका मिल गया!एक अकारण बात को राम की स्मृति का आधार बना लिया।
जब तुम "जयराम जीकहते हो किसी को तुम यह कहते हो कि तुम्हारे भीतर बैठे हुए राम को नमस्कार करता हूं। तुम अजनबी होलेकिन तुम्हारा "रामथोड़े ही अजनबी हैउससे तो मैं उतना ही जुड़ा हूं जितने तुम जुड़े। यह तुम्हारा चेहरा-मोहरा न पहचाना हुआ होतुम्हारा नाम-पता-ठिकाना मुझे मालूम नहीं हैतुम कौन होक्या नहीं होकुछ लेना-देना भी नहीं है--लेकिन एक बात पक्की है कि तुम कोई भी होराम तो हो ही। स्त्री हो कि पुरुष होकि हिंदू हो कि मुसलमान होकि काले हो कि गोरे होकि अच्छे हो कि बुरेचोर हो सज्जन होसाधु हो--कौन होइससे कुछ मतलब नहीं है। ये सब गौण बातें हैं। ये सब तो नाटक के हिस्से हैं। मगर एक बात पक्की है कि तुम राम हो। अभी चाहे तुम चोर बन गए हो चाहे साधु बन गए हो और चाहे तुमने बड़ा दान किया हो और चाहे बड़े नुकसान किए हों लोगों केअभी तुमने कोई भी पार्ट अदा किया होहमें तुम्हारे पार्ट से कुछ लेना-देना नहीं है। परदे के पीछे तुम राम हो। हम उसकी याद करते हैं और तुम्हें भी उसकी याद दिलाते हैं।
और यह याद काफी है। स्वान्तः सुखाय
शहर का आदमी गांव जाता है तो थोड़ी-सी परेशानी अनुभव करता है कि ऐरे-गैरे-नत्थुखैरों को जयराम जी करनी पड़ती है! क्या मतलबकिसलिएउसका सब काम हिसाब का हो गया है।
पूछा है तुमने कि "हेतु के साथ प्रधानमंत्री के चरण छूने में और हेतु के साथ संत के चरण छूने में क्या कुछ भी फर्क नहीं है?' ज़रा भी फर्क नहीं है। साधारणतः तुम्हें फर्क दिखाई पड़ता है। तुम कहते होसंत के चरण तो हम पारलौकिक संपदा के लिए छूते हैं! प्रधानमंत्री के चरण तो छूते हैं कि चलो लड़के की नौकरी लगा देनाकि ज़रा बढ़ौतरी करवा देनाकि अबरिटायरमेंट की उम्र आ रही हैपांच एक साल और सरका देना आगे। कुछ मतलब है। इस संसार की कोई संपदा। लेकिन संत के चरण तो हम परलोक की संपदा के लिए छूते हैंतो फर्क होना चाहिए--ऐसा तुम्हारा तर्क कहता है। लेकिन ज़रा भी फर्क नहीं है। संपदा तो संपदा--इस संसार की कि उस संसार की। संपदा से लगावतो लगाव। चाह यहां की या वहां कीकोई फर्क नहीं पड़ता। चाह तो चाहचाह तो फांसी का फंदा।
संत के चरण अहोभाव से छूनाहेतु से नहीं। संत के चरण उसी भाव से छूना कि धन्यभाग मेरेकि किसी ऐसे व्यक्ति को देखना-मिलना हो गया--किसी ऐसे व्यक्ति से दो क्षण को आंखें चार हो गईं जिसके भीतर परमात्मा परिपूर्ण से प्रकट हुआ है,कम से कम मुझसे ज्यादा प्रकट हुआ है! मेरा ही भविष्यमैं जो कल हो सकता हूंमुझे आज इस संत में दिखाई पड़ गया!
बस इतना काफी है। धन्यवाद के लिए चरण छूनाकृतज्ञता के भाव से चरण छूना। भविष्य की कोई आकांक्षा न होयह वर्तमान का क्षण ही परम सुंदर है। आशीर्वाद भी मत मांगना। मांगा कि चूके। अगर नहीं मांगा तो आशीर्वाद मिलता है।
तुम थोड़े हैरान होओगे। तुमने अगर आशीर्वाद मांगा और कहा संत से कि मेरे सिर पर हाथ रखकरआशीर्वाद दे देंतो किस बात के लिए आशीर्वाद मांगते होसंत की मौजूदगी काफी आशीर्वाद नहीं हैऔर क्या आशीर्वाद मांगते होफिर आशीर्वाद में वासना आ गई पीछे से सरक करकि उम्र लंबी हो जाए कि बीमारी छूट जाएकि लड़की की शादी हो जाएकि मकान बन जाएकि स्वर्ग में जगह मिल जाएकि नरक न जाना पड़े--आशीर्वाद दे दो। आगे का हिसाब करने लगे। यह वर्तमान के क्षण से चूक गए। यह जो परम क्षण थाइस क्षण में जो डुबकी लग सकती थीइस शांत मनुष्य के साथ थोड़ी देर एक होने का जो मौका मिला था--वंचित हो गए। तुम आगे भाग निकले। तुमने कहाआशीर्वाद दो। तुम भविष्य को ले आए। भविष्य को लाए कि वर्तमान से चूके।
संत की मौजूदगी आशीर्वाद है। मांगना नहीं पड़ता। जो मांगता है वह चूक जाता है। जो नहीं मांगता उसे मिलता है। मिलता ही है। संत के पास बैठे कि मिल ही गया। फूल के पास से गुजरोगे तो नासापुटों में गंध भर ही जाएगी। और रोशनी के पास से गुजरोगे तो आंखों में किरणें चमकेंगी। यह संत का तूरा बज रहा है। अठपहरा बाजे। इसके भीतर संगीत गूंज रहा है। तुम किस आशीर्वाद को मांग रहे होदो क्षण बैठ जाओ। सत्संग करो। दो क्षण इस आदमी के साथ हो लोइसकी रौ में बह लोइसकी लहर के साथ लहर बन जाओ। दो क्षण को जाने दो तुम्हारा संसार हेतुओं से भरा हुआ और व्यवसाय से भरा हुआ,और यह चाहूं और वह चाहूंऔर यह हो और वह न हो। छोड़ो वे सब चिंताएंजंजाल! दो क्षण को इस आदमी के साथ हो लो। यह आदमी सब चिंताएं और जंजाल छोड़कर किस परम आनंद के भाव में विराजमान है! अनहद में विसराम! इस आदमी का अनहद में विश्राम हो रहा हैथोड़ी देर तुम भी तो अनहद में उतरो। वही आशीर्वाद है।

मौन प्रार्थनाएं जल्दी पहुंचती हैं ईश्वर तक
क्योंकि मुक्त होती हैं वे शब्दों के बोझ से।
हेतु की तो बात ही छोड़ दो। हेतु तो बड़ा भारी पत्थर बांध दिया तुमने छाती पर। अब यह पक्षी उड़ न पाएगा प्रार्थना का। शब्द तक भारी हो जाते हैं। असली प्रार्थनाएं तो हेतु से ही मुक्त नहीं होतींशब्दों से भी मुक्त होती हैंवासना से तो मुक्त होती ही हैंवचन से भी मुक्त होती हैंवाणी से भी मुक्त होती हैं।
संत के पास बैठोआंसू आ जाएं तुम्हारी आंख में--समझ में आता है। . . .कि गद्गद् होकर डोलने लगो--समझ में आता है। नाचने लगो--समझ में आता है। मगर क्या बोलने को हैक्या कहने को हैसुनने को भला होकहने को तो कुछ भी नहीं है।
इसलिए जो वास्तविक प्रार्थनाएं हैं वे परमात्मा को सुनती हैंपरमात्मा से बोलती नहीं। मंदिर में कभी गएमस्जिद में कभी गएबैठ गए! परमात्मा को मौका दो बोलने का। वहां भी तुम अपनी बकवास लगाए हुए हो! वहां भी तुमने खोल लिए अपने खाते-बही! वहां भी तुम अपने हेतु और संसार को ले आए! वहां तो कम से कम चुप हो जाओ! गहन निस्तब्ध! सुनो! परमात्मा अगर बोले तो सुनोअगर परमात्मा चुप रहे तो उसकी चुप्पी को सुनो। और जो परमात्मा के साथ करते हो वही संत के साथ करो।
क्योंकि संत और क्या हैसंत तो मिट गयाअपनी तरफ से तो समाप्त हो गया हैअपनी तरफ से तो नहीं बचा है। यही तो संत का अर्थ है। संत का अर्थ होता है : जो स्वयं तो मिट गया और अब सत्य ही बचा। सत् ही बचा--वही संत।
यह "संतशब्द बड़ा प्यारा हैसत् से निर्मित हुआ है। जो अपने तो अंत पर आ गयाजिसने अपने को तो समाप्त कर डालाजिसका मैं-भाव तो गया और अब केवल सत्-भावसत्ता मात्र बची।
संत तो जीता-जागता मंदिर हैचलता-फिरता परमात्मा है। शायद तुम वृक्षों में न देख पाओअभी तुम्हारी आंखें इतनी योग्य नहीं हैंफूलों में न देख पाओक्योंकि तुम्हारी आंखें इतनी अभी योग्य नहीं हैंचांदत्तारों में न देख पाओनदी पहाड़ों में न देख पाओक्योंकि वह भाषा तुमने सीखी नहीं। इसे भी अभी पहले तुम एक आदमी में देखोक्योंकि आदमी की भाषा तुम्हारे करीब है। किसी आदमी में पहले संतत्व को देखो। वहां से सीखोधीरे-धीरे भाषा आ जाएगीतो फिर तो तुम्हें सब तरफ दिखाई पड़ने लगेगा। जिस दिन तुम्हें ठीक से दिखाई पड़ेगाउस दिन असंतत्व तो मिट ही जाता है जगत्‌ सेफिर तो जो भी है,परमात्मा हैजो भी हैंसभी संतत्व में विराजमान हैं। उन्हें भी पता न होतो भी कुछ फर्क नहीं पड़ता। तभी तो कोई कह पाता है हर किसी से "जयराम जी', राम की जय हो!

तीसरा प्रश्न :

सुबह और शामरात और दिन आपका ही खयाल उठता है। घरवाले पागल कहते हैं। प्रभुएक धक्का और दें कि गहरे ध्यान में डूबूं और आपसे छुटकारा हो।

पूछा है मनोहरलाल ने।
पहली तो बातमनोहरलालअभी पूरे पागल नहीं। अभी बड़ी होशियारी से चल रहे हो। घरवाले पागल कहते होंगेमैं तुम्हें अभी पागल नहीं कहता। अभी तो मेरे रंग में नहीं रंगेअभी संन्यासी तक नहीं हुए। बड़े होशियार होसमझदार हो। घरवालों ने ज़रा जल्दी पागल कहना शुरू कर दिया है। घरवालों की समझ भी कितनी है! अभी तुम कुनकुने हो और घरवाले कह रहे हैंउबलने लगे! तुम्हारे घरवाले बिल्कुल ठंडे होंगे बरफ की तरहइसलिए तुम्हारी कुनकुनाहट उनको उबलती हुई मालूम होती है। तुलना से ही तो मालूम होता है न!
मेरे देखे तो अभी तुम बिल्कुल कुनकुने हो। अभी उबले ही नहीं और तुम भाप बनने की योजना कर रहे हो! धक्का दूंगा जरूरलेकिन थोड़ा और पागलपन बढ़ने दो। क्योंकि मैं धक्का मारूं और तुम अगर पूरे पागल न होओ तो तुम भाग ही जाओगे। फिर तुम मेरे पास भी न आओगे। तो मुझे भी सोच-समझ कर धक्का मारना पड़ता है कि यह आदमी भाग ही तो नहीं जाएगा।
अभी मनोहरलालतुम्हारे भागने की संभावना है।
तुम कहते हो : "सुबह और शामरात और दिन आपका ही खयाल उठता है।उठता है जरूरमगर बहुत मंदा-मंदा। उससे कुछ फर्क नहीं हो रहा है। वह भी एक तरह का विलास है। मेरा खयाल कर लेने में क्या अड़चन है! दांव पर कुछ भी नहीं लगाते हो! कभी-कभी मेरा नाम याद कर लेते होओगेठीक है। मेरी बातें अच्छी लगती हैंवह भी ठीक है। लेकिन मेरी बातें करोगे कबअगर अच्छी लगती हैं तो करो। क्योंकि करने से ही प्रमाण मिलेगा कि अच्छी लगीं। नहीं तो एक तरह का मनोरंजन है। सुन लियापढ़ लियाएक बौद्धिक विलास हुआ। इससे कुछ सार नहीं होने का है।
और घरवाले पागल इसलिए कहते हैं कि तुम मेरी बातें करते होओगेविवाद करते होओगेमेरी बातें समझाने की कोशिश करते होओगे। मैं तुमको तब पागल कहूंगा जब तुम मेरी बातों-जैसे हो जाओ।
समझने-समझाने की बात है। किसको कौन समझा पाया है! अब तुम ही देखो नमनोहरलालमैं तुमको अभी नहीं समझा पायातुम किसको समझाओगेतुममुझे सुनते-सुनते इतने वर्ष हो गए और अभी मनोहरलाल के मनोहरलाल बने हो! मुझे नाम तो बदलने दो। पागल ही होना है तो कम-से-कम गैरिक वस्त्रों में शुरुआत करो। इससे थोड़ा प्रमाण मिलेगा कि हुए पागल। इससे शुरुआत होगी।
पूछते हो : "सुबह-शामरात-दिन आपका खयाल उठता है। घर वाले पागल कहते हैं।'
घरवाले तो जब भी तुम ज़रा अन्यथा होने लगोगेपागल कहना शुरू कर देते हैं। वह उनकी तरकीब है तुम्हें और आगे न जाने देने की। वह तुम्हारे रास्ते में पत्थर लगाने की तरकीब है। क्योंकि आदमी दुनिया में अगर किसी चीज से बहुत डरता है तो वह पागल होने से डरता है : "और सब ठीक हैमगर कम-से-कम पागल तो न हो जाऊं!वे तुम्हें डरा रहे हैं।
घरवाले यानी कौन?--जहां तक घरवाली। और मनोहरलाल की घर वाली भी यहां मौजूद हैइसलिए . . .। तुम "घरवाले'कह रहे होलेकिन जहां तक मेरी समझ है--"घरवाली'। पत्नियां बहुत डरी रहती हैं कि पति कहीं ज़रा सीमा के बाहर न चले जाएं। उनको बड़ा भय बना रहता है। क्योंकि पत्नियों को सारी चिंता सुरक्षा की रहती है कि कहीं और ज़रा आगे गएपता नहीं और क्या कर गुजरें! भाग ही जाएंछोड़ दें। बच्चे का क्या होमेरा क्या होघर-द्वार का क्या हो!
और ऐसा नहीं है कि पत्नियां ही डरती हैंअगर पत्नियां बहुत ज्यादा रस लेने लगती हैं परमात्मा में तो पति डरने लगते हैं। तो पति बाधा डालने लगते हैं। पति तो बाधा डालते हैंवह बहुत स्थूल प्रकार की होती है--कि सिर तोड़ दूंगाटांग तोड़ दूंगा अगर यहां से गई। वह स्थूल प्रकार की होती हैस्थूल बुद्धि होती है पतियों की। मेरे पास स्त्रियां आती हैंवे कहती हैं कि पति ने कह दिया है कि अब अगर गई तो टांग तोड़ देंगे। पत्नियां तुम्हारी टांग तो नहीं तोड़ सकतींवे तरकीब सूक्ष्म उपयोग करती हैं। वे कहती हैं : "पागल हो रहे हो! पागल हो जाओगे!वे तुमको घबड़ाती हैं। वे मनोवैज्ञानिक भय पैदा करती हैं। टांग नहींतोड़तींवे तुम्हारी आत्मा ही तोड़ देती हैं। पत्नियां ज्यादा सूक्ष्म हैंज्यादा होशियार हैं। वे तुम्हें भयभीत किए रखती हैं। फिर,यह एक भय स्वाभाविक है। पति-पत्नी के बीच एक लगाव हैएक गहरा संबंध है। जैसे ही उन दो में सेजोड़े में से कोई एक किसी गुरु में उत्सुक हो जाएतो एक नया लगाव पैदा होता है जो पुराने लगाव से भी ज्यादा मजबूत हैवह बड़ी घबड़ाने की बात है। तुम्हारी पत्नीतुम किसी दूसरी स्त्री से भी थोड़े संबंधित हो जाओ तो भी इतनी न घबड़ाएगीक्योंकि आखिर स्त्री स्त्री हैनिपट लेंगेलेकिन तुम किसी गुरु से संबंधित होने लगो तो बहुत घबड़ाहट पैदा होती है कि यह मामला हाथ के बाहर जा रहा हैयह निपटने के बाहर जा रहा है। और जब तुम किसी गुरु में उत्सुक होने शुरू हो जाते हो तो तुम्हारे सारे प्राण खिंचते हैं जैसे चुंबक खींच रहा हो। तो पत्नी बेचैन हो जाएस्वाभाविक हैक्योंकि कल तक तुमने उसी को चुंबक जाना थाआज तुमने एक नया चुंबक खोज लिया और बड़ा शक्तिशाली चुंबक खोज लिया! अब पत्नी गौण मालूम होती हैपत्नी को छोड़कर भी जा सकते होऐसी हालत आ गई। या पति को छोड़कर पत्नी जा सकती हैऐसी हालत आ गई। तो सारा भयाक्रांत हो जाता है मन। उस भयाक्रांत मन के द्वारा ये सब आयोजन किए जाते हैं। वह समझाएगी कि तुम पागल हो गए। पति समझाएगा कि तेरा दिमाग खराब हो गया हैतुझे समझ नहीं है कुछ। स्त्रियां भोली-भाली होती हैं। तू किसके सम्मोहन में पड़ गई है?
इसलिए घरवालों ने कहना शुरू कर दिया होगा कि तुम पागल हो गए। मगर अगर तुम सच में ही पागल होना चाहते हो तो उनसे कह देना कि सौभाग्य मेरातो उनसे कह देना कि अब तुम भी हो जाओ।
और कुछ प्रमाण दो। आखिर बेचारे इतना कहते हैं कि तुम पागल हो गए होतुम प्रमाण ही नहीं देते! आखिर उनका मन भी तो दुःखता होगा कि हम कहे ही चले जाते हैं और ये कोई प्रमाण ही नहीं देतेमनोहरलाल मनोहरलाल ही बने हुए हैं। तुम कुछ प्रमाण दो। इस बार लौट कर जब जाओ जालंधर तो गैरिक वस्त्रों में पहुंच जाओ। कहनाभई आप सब कहते थे कि पागल हो गए तो मैंने सोचा अब कब तक आपकी बात झुठलानी। अब हो गया।
और धीरे-धीरे इसमें आगे बढ़ोधक्का भी लगेगा। मगर तुम इतना तो दिखाओ कि तुम धक्का सह सकोगेकपड़ों से शुरू करोतब आत्मा में धक्का लगे। अ ब स से शुरू करो। एकदम गहरे सागर में उतर जाने की मत सोचो। पहले किनारे पर थोड़े उथले में तैरना सीख लो।
"प्रभुएक धक्का और दें कि गहरे ध्यान में डूबूं और आपसे छुटकारा हो।
अगर मुझसे छुटकारा चाहिए तो मुझमें डूबना पड़ेगा। और कोई छुटकारे का उपाय नहीं है। अब यह तुमने जो बात पूछी हैयह बड़ी अड़चन की है। अगर मुझसे छुटकारा चाहिए तो मुझमें डूबना होगा। पूरा डूबना होगा। मुझमें पूरे डूब कर ही तुम मुझसे मुक्त हो जाओगे। और अगर तुम मुझसे छुटकारा पाने के लिए ध्यान इत्यादि करते हो . . . क्योंकि तुम पूछ रहे हो कि "गहरे ध्यान में डूबूंताकि आपसे छुटकारा हो' . . . तो ध्यान में भी न डूब पाओगे। यह कोई ध्यान होगाजिसमें मुझसे छूटने के लिए ध्यान में जाओगे यह ध्यान नहीं लगेगा। मेरी याद वहां भी आती रहेगी। कैसे छुटकारा होगायह तो एक तरह का दमन होगा।
तुम मुझसे छूटना चाहते होक्योंकि घरवाले पागल न कहें। तुम मुझसे छूटना चाहते हो कि दुनिया तुम्हें बुद्धिमान समझे। तुम मुझसे छूटना चाहते होताकि यह जो दिन-रात तुम्हें याद आती है न आए। तुम मुझसे डरे हुए हो। तुम मुझसेघबड़ाए हुए हो। तुम्हें लगता है कि आज नहीं कल जो लोग कह रहे हैंयह हो ही जाएगामैं पागल हो ही जाऊंगा। इससे तुम मुझसे छूटना चाहते हो। इसके लिए तुम ध्यान तक करने को तैयार हो। मगर यह ध्यान करने का ठीक कारण न हुआ। सम्यक् हेतु न हुआ।
कैसे तुम ध्यान करोगेऐसे तो बहुत लोग कर रहे हैं। कोई धन से छूटना चाहता हैवह जाकर मंदिर में बैठकर ध्यान करता है। धन ही धन याद आता हैरुपयों की कतार निकलती हैआंखों के चारों तरफ धन के ढेर लग जाते हैं। कोई स्त्री से छूटना चाहता हैअब वह जाकर बैठा है मस्जिद में और सिर मार रहा हैनमाज पढ़ रहा है। मगर जैसे ही नमाज पढ़ता है,स्त्री और सुंदरऔर सुंदर होकर खड़ी हो जाती है। अप्सराएं प्रकट होने लगती हैं। हूरें उतरने लगती हैं बहिश्त से।
तुम्हारे ऋषि-मुनियों की सारी कथाएं इसी से भरी हैं--अप्सराएं चली आ रही हैंआकाश से उतरतीघूंघर बजाती। क्या मामला हैस्त्रियों से छूटने गए थे****)१०श्**ष्ठ**इ२५५)२५५****।
अगर तुम मुझसे छूटने के लिए ध्यान में गए तो मैं तुम्हें घेर लूंगा बुरी तरह सेसब तरफ से। फिर मैं ही मैं यादआऊंगा। फिर ध्यान में तुम बिल्कुल पगलाने लगोगे। अगर मुझसे सच में मुक्त होना हो तो एक ही उपाय है : मुझमें डूब जाओ। डूबते ही मुक्ति है। क्योंकि फिर क्या मुक्त होना है! यह भागने की चेष्टा क्याभाग कर जाओगे कहांअब जाना हो भी नहीं सकता। उस जगह के तो पार गए हो मनोहरलालजहां से भाग सकते थे। आगे न जाओ तो अटके रह जाओगे।
नीम पागल की हालत बड़ी खराब हालत है। या तो पूरे पागल हो जाओ या पूरे गैर-पागल हो जाओ। मगर नीम पागल की हालत बड़ी खराब हालत है।
अब तुम्हारी हालत नीम पागल की है। कुछ तो पूर्णता करो--या इस तरफ या उस तरफ। बीच में मत अटको। या इस किनारे या उस किनारे। यह मझधार में मत खड़े रहो।
फिर इतनी घबड़ाहट क्या हैमैं तुमसे क्या छीन लूंगातुम्हारे पास है क्या जिसको बचाने के लिए तुम मुझसे छूटना चाहते हो। यह कौन है जो बचना चाहता हैयह तुम्हारा अहंकार ही होगा जो बचना चाहता है। इसको बचाकर क्या करोगेइसी के साथ तो जन्मों-जन्मों से चल रहे होबचा-बचा कर भी मिला क्या है?
एक मौका मिला है तुम्हें कि अपने अहंकार को कहीं जाकर डुबा सकते हो। यह गहराई तुम्हारे सामने खड़ी है। एक डुबकी लगा कर देखो। तुम तो बचोगेअहंकार चला जाएगा। तुम जैसे नहीं बचोगेतुम परमात्मा जैसे बचोगे। बाहर आओगेतुम पाओगे निकल गया सब रंग-रोगनजो ऊपर से चिपकाया हुआ थाबह गए वे रंगबचा असली रूप--स्वरूप!

चौथा प्रश्न :

आप तो बड़ी सरलता और सहजता से कह देते हैं कि दुःखी तुम अपने कारण होचाहो तो दुःख से मुक्त हो जाओकि अपने ही बनाए जालों में फंसे होचाहो तो निकल आओ। आपके लिए तो बात बड़ी छोटी-सी हैपर इस छोटी-सी बात को आप से सुन-सुन कर भी हम क्यों नहीं समझ पाते हैंकृपा करके कहिए।

दुःख दुःख हैऐसा तुमने अभी जाना नहीं। अभी तुम्हें दुःख में सुख का भ्रम बना हुआ हैइसलिए तुम सुन-सुन कर भी नहीं समझ पाते।
मैं तुमसे कहता हूं कि वह जो दूर दिखाई पड़ रही हैमृग-मरीचिका हैवह जो मरूद्यान दिखाई पड़ रहा है मरुस्थल में,है नहींसिर्फ भ्रांति है। मेरी बात तुम सुन लेते होलेकिन तुम्हारी आंखें तो कहती हैं हमें दिखाई पड़ रहा है। और दिखाई तो पड़ ही रहा है। मैं तुम्हें याद दिलाता हूं कि इस तरह तो तुम्हारी आंखों ने तुम्हें पहले भी धोखा दिया था। और बहुत पड?ावोंपर भी तुमको दिखाई पड़ा था मरूद्यान और तब भी तुमसे किसी ने कहा था कि मरूद्यान है नहींसिर्फ आंख का धोखा है;सिर्फ मृग-मरीचिका हैदिखाई पड़ता हैहै नहीं। तब भी तुमने यह कहा थालेकिन हमें तो दिखाई पड़ता है। इतने बार के अनुभव के बाद तुम सीखे नहीं। तुम्हारा मन कहता है कि हो सकता है : इतने सब अनुभवों में हम गलत थेकौन जाने इस बार सही हों! ऐसी दुविधा है। तुम्हें लगता हैइस बार शायद हो जाए! इस स्त्री से सुख नहीं मिलाउस स्त्री से सुख नहीं मिला;लेकिन यह जो तीसरी स्त्री हैशायद इससे मिल जाएकौन जाने! इससे तो अभी तक हमने जाना नहीं। एक स्त्री से थक गए,दो स्त्रियों से थक गएहजार स्त्रियों से थक गएलेकिन पृथ्वी तो और अनंत स्त्रियों से भरी हैशायद कोई स्त्री हो जिससे मिल जाए! शायद कोई जिसके लिए तुम बनाए गए हो!
हर आदमी को यह भ्रांति है कि कोई एक स्त्री है कहीं जिसके लिए वह बनाया गया है और जो उसके लिए बनाई गई है;जब मिलन हो जाएगा तब रसधार बहेगी। वह मिलन कभी होता नहीं--वह कभी हुआ ही नहीं। मगर भ्रांति तो बनी रहती है। स्त्री से मुक्त नहीं हो पाते तुम। एक से मुक्त हो जाते होदूसरी से मुक्त हो जाते होतीसरी से मुक्त हो जाते हो--लेकिन स्त्री से मुक्त नहीं हो पाते। अभी तुम्हें यह तो दिखाई पड़ा कि यह अ नाम की स्त्री ने दुःख दियायह ब नाम की स्त्री ने दुःख दिया,यह स नाम की स्त्री ने दुःख दिया--लेकिन स्त्री मात्र दुःख देती है या पुरुष मात्र दुःख देता है या संबंध मात्र दुःख देता हैइस बात का तुम्हें बोध नहीं हुआ।
इसलिए मैं कहता हूंतुम सुन भी लेते हो। किसी-किसी उड़ान के क्षण में जब तुम मेरे साथ उड़ने लगते हो आकाश में,तो झलक भी मारता है सत्य कि शायद ठीक ही होगा। मगर "शायदबना ही रहता है। होगा हीऐसा ही है--ऐसा सुनिश्चय नहीं बन पाता।
मैंने सुनामुल्ला नसरुद्दीन से उसकी प्रेमिका कह रही थी : विवाह के बाद मैं तुम्हारे सभी दुःख बांट लूंगी। मुल्ला ने कहा : परंतु मैं दुःखी कहां हूं?उस प्रेमिका ने कहा : मैं विवाह के बाद की बात कर रही हूं।
जीवन में जो सबसे बड़ी कठिनाई है समझने कीवह--आशा भ्रामक है--यह समझने की है। आशा नए-नए स्वप्न सजाए जाती है।
तो एक तो यहकि तुम सुनते हो मेरी बात। तुम्हें मुझसे लगाव हैतो तुम्हें मेरी बात में सत्य की भी झलक मालूम होती है। लेकिन तुम्हें अपने से लगाव हैवह ज्यादा है। मुझसे तुम्हें लगाव हैवह अभी इतना ज्यादा नहीं है कि जितना लगाव तुम्हें अपने से है। तुम ऐसा मत समझना कि मनोहरलाल को ही ऐसा है। सभी को ऐसा है--सभी "लालोंको ऐसा है। तुम्हें अपने से लगाव ज्यादा है। मुझसे लगाव हैसचमगर वह इतना नहीं है कि तुम्हें जितना अपने से है। इसलिए जब भी निर्णय होगा जिंदगी मेंतुम सदा अपने तईं निर्णय करोगेतुम मेरा निर्णय न मान सकोगे। कठिनाई वहां है। और वहीं संघर्ष होना है। गुरु और शिष्य के बीच वहीं युद्ध है।
तुमने देखा नमहाभारत का युद्ध हुआवह नकली युद्ध हैउसमें कुछ खास नहीं हैअसली युद्ध तो कृष्ण और अर्जुन के बीच हुआवह रथ परजिससे गीता पैदा हुईमंथन निकला। असली युद्ध तो उनके बीच हुआ। बाकी तो ठीक था,लोग मारे गए--वैसे ही मर जाते। कोई न भी मारता तो भी मर जाते। वे मरने ही थेकोई अभी तक जिंदा नहीं रहते। तो वह तो कोई खास बात न थीहोनी ही थीहो गई। इस तरह मरे कि उस तरह मरेखाट पर मरे कि युद्ध के मैदान में मरे-- इससे क्या बहुत भेद पड़ता है! असली युद्ध दूसरा ही हुआ। असली महाभारत मेरे देखे रथ के ऊपर हुआ--कृष्ण और अर्जुन के बीच हुआ। वह बड़ी महत्त्वपूर्ण घटना घटी। उस युद्ध में अर्जुन हार गयावह उसका सौभाग्य थाअगर जीत जाता तो दुर्भाग्य ही होता। जीत भी सकता था।
 बहुत बार दुर्भाग्य से शिष्य जीत जाता हैतो भटक जाता है। गुरु की जीत में ही तुम्हारी जीत है। संघर्ष यही है कि गुरु को चुनें कि अपने को चुनेंअपने को बचाएं कि गुरु को बचाएं। जैसे ही तुम गुरु के पास आएयह उपद्रव शुरू होता है कि किसको बचानाकिसकी सुननाकिसकी मानना?
मैं तुमसे इतना ही कहता हूं कि अपनी मानकर तो तुम इतने दिन चले होअब कब तक और अपनी ही मान कर चलोगेअजहूं चेत गंवार! इतने दिन मानने के बाद मिला क्या हैहाथलाई क्या हैहाथ में क्या हैरिक्तघड़ा खाली है। भर-भर कर थक गए हो कुछ भरा नहीं है--ज़रा भी नहीं भरा है। दौड़-दौड़ कर थक गए होबूंद भी नहीं मिली है। तृप्ति तो दूर,तृप्ति की बूंद भी नहीं मिली। तृप्ति के सरोवर तो बहुत दूर। सपनों ही सपनों में चलते रहे हो।
बुद्धिमान वही है जो यह सत्य देख ले कि अब तक मैं भटका और भटकने का कारण यह है कि मैंने अपनी मानी। अब मैं किसी की मानूंजो मुझसे बिल्कुल अन्य होजो मुझसे बिल्कुल भिन्न हो। जहां मुझे मरूद्यान दिखता है वहां उसे कुछ भी न दिखाई पड़ता होउसकी मानूं। जहां मुझे माया के हजार प्रलोभन मालूम पड़ते हैंउसे कोई प्रलोभन न मालूम पड़ता हो,उसकी मानूं। अपने तईं तो खूब चल लियाथोड़े दिन किसी और की मान कर चल लूं।
अर्जुन को हारने दोकृष्ण को जीतने दो। तो बात बड़ी सरल हैअभी हो जाए। लेकिन तुम सोचते हो कि तुम जीत जाओतो बात सरल कभी भी न हो पाएगी।
फिर तीसरा भी कारण है। तुम अभी तक खाली हाथ नहीं बैठे रहे होकुछ न कुछ करते रहे हो। तो बहुत-सी चीजें अधूरी पड़ी हैंसच तो यह है सभी अधूरा पड़ा है। क्या पूरा होता है! संसार में कभी कुछ पूरा नहीं होता। परमात्मा में कभी कुछ अधूरा नहीं और संसार में कभी कुछ पूरा नहीं। यहां कोई कहानी कभी इति पर कहां आती है! फिल्में खत्म हो जाती हैं : दि एंड। मगर जिंदगी में कौन कहानी कभी इति पर आती है! कोई कहानी इति पर नहीं आती। मध्य में शुरू होती हैमध्य में ही अंत हो जाती है। अचानक शुरू हो जाती है।
एक बच्चा पैदा हुआअचानक कहानी शुरू हो गई--अधूरे में शुरू हो गई। जिंदगी चल रही थी। हजारों लोग जिंदा थे,लाखों लोग जिंदा थे। जाल फैला हुआ थावह बच्चा उस जाल में आ गया। इन हजारों कहानियों में एक कहानी और जुड़ गई। मगर ये कहानियां तो चल ही रही थींयह बच्चा इन्हीं कहानियों का हिस्सा बनेगा। इसकी मां की एक कहानी थीइसके बाप की एक कहानी थीउनकी कहानियों में यह हिस्सा बन गया। यह अचानक उनकी कहानी में प्रविष्ट हो गया।
ऐसा ही समझो कि एक नाटक चल रहा होतुम दर्शक की जगह बैठे थेफिर अचानक बीच में उठे और चले गए मंच पर। वहां राम और सीता बात कर रहे हैंरामलीला चल रही हैतुम बीच-बीच में बोलने लगे। तुम्हें भगाया जाएगाक्योंकि कोई मंच यह बर्दाश्त नहीं करेगा कि यह क्या मामला है! आप कैसे आ गए! वह मैनेजर दौड़ेगापर्दा गिराएगातुम्हें निकाल बाहर करेगा।
लेकिन जिंदगी में ऐसा ही चल रहा है। पति-पत्नी की बात चल रही थीआप अचानक आ गए। यह बेटा पैदा हो गया। अब इनको न किसी ने पार्ट दिया हैन किसी ने बुलाया है। कोई इनकी प्रतीक्षा भी नहीं कर रहा था। बर्थ कंट्रोल के भी उपाय किए जा रहे थे और ये आ गए। नसबंदी भी काम नहीं आई और ये आ गए। अब इन्होंने सब हिस्सा बदल दिया। एक छोटा-सा बच्चा सारी कहानी को बदल देता है। क्योंकि छोटा बच्चा कुछ छोटी-मोटी घटना नहीं है। वह सारी कहानी बदल देगा। अब रात बाप को सोने नहीं देगा।
मुल्ला नसरुद्दीन एक दिन कह रहा था अपनी पत्नी से कि मालूम होता है कि सुबह हो गई हैअब उठूं। पत्नी ने कहा :"कैसे पता चलाअभी तो अंधेरा है!उसने कहा कि बेटा सो गयासुबह हो गई। रातभर तो इसके मारे मैं नहीं सो पाता।
सुबह होते-होते सोते हैं बेटे भी खूब तरकीब सेरात तो उपद्रव मचाते हैं। अब यह रातभर का थका-मांदा दफ्तर जाएगा,कभी मालिक से झंझट हो जाएगीझगड़ा हो जाएगा। किसी को पता भी नहीं चलेगा कि बेटे ने रातभर नहीं सोने दियाउसने इसके दफ्तर को भी बदल दिया। मालिक से झगड़ा हो गयानौकरी खत्म हो गईगांव बदलना पड़ा। यह सब चलेगा। पत्नी धीरे-धीरे पति की फिक्र छोड़ कर बेटे की फिक्र करेगी। स्वभावतः बेटे को ज्यादा फिक्र की जरूरत हैपति धीरे-धीरे धीरे-धीरे धीरे-धीरे हाशिए में पड़ जाएगा। कभी वक्त बचेगा तो उसकी फिक्र कर लेगी।
इसलिए कोई पति बेटों को पसंद नहीं करताक्योंकि उनके आते ही पत्नी पति की रह ही नहीं जाती। जैसे ही मां बनी स्त्रीवह बेटे की हुई। अब पति . . . ठीक हैंवे रह गएउनकी हैसियत एक नौकर-चाकर की रह गई। और यह बेटा सब तरह से तानाशाह होता है। छोटे बच्चे बड़े तानाशाह होते हैंहर मांग पूरी होनी चाहिए--इसी वक्त पूरी होनी चाहिए! . . .यह सारी जिंदगी की कहानी को बदल देगा।
ऐसे बीच में अचानक कहानी आ जाती है और फिर एक दिन अचानक खत्म हो जाती है। मगर हमेशा बीच में। कोई चीज कभी पूरी नहीं होती।
तो तुम जब मेरी बात सुनते हो तो तुम्हारी कहानी तो चल रही है। तुमने बहुत-से जाल बो रखे हैंबहुत-सी दुकानें चला रखी हैंबहुत-से व्यवसाय कर रखे हैं। उन सबमें तुमने खूब अपनी जीवन-ऊर्जा न्यस्त की हैइंवैस्ट की है। अचानक मेरी बात सुनकर अगर तुम्हें ठीक लग जाए तो उसका मतलब हुआ कि अब तक तुमने जो किया सब व्यर्थ गया। अगर मेरी बात ठीक लग जाएतो तुम्हारा व्यवसाय जो तुमने अब तक किया थाकिसी भी ढंग कातुमने अब तक जीवन के नाम पर जो-जो व्यापार किए थेजो-जो संबंध बनाए थेजो-जो आशाएं योजनाएं बनाई थींवे सब व्यर्थ हो गईं। इतनी हिम्मत बहुत कम लोगों में होती है। वे कहते हैंकुछ तो बचा लोइतनी जिंदगी लगाई हैतीस साल हो गए कि चालीस साल कि पचास साल से इस धुन में लगा हुआ था ...।
एक मित्र मेरे पास आते हैं। वे कोई पंद्रह-बीस साल से चीफ मिनिस्टर होने की कोशिश कर रहे हैं। मिनिस्टर तक पहुंच गए हैं। वे कहते हैं कि आपकी बात भी मुझे बिल्कुल ठीक लगती हैऔर मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि एक दफे चीफ मिनिस्टर भर हो जाऊंफिर मैं संन्यास ले लूंगा। मगर एक दफे चीफ मिनिस्टर . . . आखिर तीस साल से मेहनत कर रहा हूं।
1947 से ले करजब से देश आजाद हुआवे मेहनत कर रहे हैं। और कहते हैं कि अब बिल्कुल पहुंच गया हूंकरीब ही है मामलाकभी भी घट जाए। अब ये तीस साल जो उन्होंने न्यस्त कर दिए हैंइनसे मोह हो गया है। वे कहते हैं कि छोड़ना तो यह तो मुझे समझ में आता है। और यह समझ में आता है कि कुछ सार नहीं है। मिनिस्टर होकर देख लियाकुछ सार नहीं है। मगर तीस साल से मेहनत कर रहा हूंअब इसको पूरा कर लेने देंचीफ मिनिस्टर हो कर देख लेने दें।
कहते हैंमालूम भी है मुझे कि उसमें भी कुछ सार नहीं हैक्योंकि जब मिनिस्ट्री में कुछ नहीं मिला . . . । पहले वे डिप्टी मिनिस्टर थेतब वे मिनिस्टर होने के पीछे पड़े थे। डिप्टी मिनिस्टर थेतब कहते थेडिप्टी मिनिस्ट्री में कुछ सार नहीं। फिर मिनिस्टर हो गएअब कहते हैं इसमें कुछ सार नहीं।
मैंने उनसे कहातुम चीफ मिनिस्टर होकर भी यही कहोगे। और फिर तुमको भी नशा चढ़ेगा कि अब प्राइम मिनिस्टर ही क्यों न हो जाएं। और तुम्हारी तो अभी कुछ उम्र भी नहीं हैअब देखो मोरारजी तो बयासी के हुए और पहुंच गए। अगर किसी मुर्दे को भी कब्र में खबर मिल जाए कि इलेक्शन हो रहा है तो वह उठ कर खड़े हो जाएंचुनाव लड़ने लगें कि चलो एक दफे तो कोशिश कर लें और . . . ।
मरते दम तक महत्त्वाकांक्षा नहीं जाती।
तो उनको मैंने कहा कि तुम्हारी तो अभी ज्यादा उम्र भी नहीं है। पचास ही साल की उम्र हैअगर कोशिश करते रहो तो बयासी तक तुम भी पहुंच ही जाओगेक्योंकि धक्के खाते-खाते . . . । कहावत है न : सौ-सौ जूता खाएंतमाशा घुस कर देखें। पड़ने दो जूतेकोई फिक्र नहीं। लेकिन एक दफा घुस कर तमाशा देख लें। तो तुम भी देख लोगे घुस कर तमाशालेकिन छोड़ोगेकब?
वे कहते हैंआपकी बात भी मुझे जंचती है और जूते भी मैं काफी खा रहा हूं और काफी खा लिए हैं। मगर . . . पर वह "मगरबड़ा अटका देता है। वे कहते हैंतीस साल खराब किएआप यह भी तो सोचोअब साल छः महीने की बात और है।
तो तुमने जो न्यस्त किया है वह तुम्हें अटकाता है। तुम कहते हो : इतना जीवन दांव पर लगायाअब करीब आने को हूं। और हमेशा ही सब करीब आने को हैंखयाल रखना। यही तो मजा है जिंदगी कायही तो प्रलोभन है कि सदा लगता है : अब आएअब आएआता ही हैहोता ही है! आज नहीं हुआ तो कल हो जाने ही वाला है! कल सुबह और देख लें! ऐसे आशा सरकती जाती है। और पीछे जो उपद्रव खड़े कर रखे हैंउनको पूरा करने का मन बना रहता है।
मैंने सुना हैमुल्ला नसरुद्दीन का नौकर उससे कह रहा था : बड़े मियांमोची कह रहा है कि जूते की मरम्मत के पैसे उसे अभी तक नहीं मिले। मुल्ला नसरुद्दीन ने कहाः ठीक हैउससे कह देना कि उसकी बारी आने पर मिल जाएंगेअभी तो मुझे जूते के दाम ही चुकाने हैं।
 ऐसी उलझनें हैं। अभी जूते ही के दाम नहीं चुकेअब मोची ने सुधारा है जूताउसका तो अभी सवाल ही कहां उठता है! अभी तो पंक्तिबद्ध जब आएगा नंबरदेख लेंगे।
तो तुम्हारे पीछे एक क्यू लगा है हजारों उलझनों का। तुम्हें मेरी बात सुनाई भी पड़ती हैसमझ भी पड़ती हैफिर भी समझ नहीं पड़ पाती। साहस नहीं है तुममें इतना कि तुम एकबारगी पर्दा गिरा दो और कहो कि ठीक है यह नाटकहो चुका। और जब तक तुम अधूरे में रोकने को राजी नहीं होकभी नहीं रोक पाओगेतुम मर जाओगेयह नाटक जारी रहेगामरते दम तक भी यह बना रहेगा।
तुम क्या सोचते हो मरते दम तक ऐसी कोई घड़ी आ जाएगी जब तक तुम पाओगे सब काम सुलझ गयायह कभी नहीं होनेवाला। अपनी उलझन से किसी तरह बचे तो बेटे-बेटियां पैदा हो जाएंगेउनकी उलझनेंउनसे बचे तो पोते पैदा हो जाएंगे,उनकी उलझन। उलझन तो जारी रहती है। एक दिन मौत आ जाती है।
इसके पहले कि मौत आएसंन्यास को आने दो। इसके पहले कि मौत आएसमाधि को आने दो। और ध्यान रखना,मौत पूछकर नहीं आती। यही अड़चन है। मौत तुमसे पूछती ही नहींइसलिए आती है। अगर मौत भी पूछकर आती होती तो कोई मरता ही नहीं।
तुम ज़रा सोचो मेरी बात पर। अगर मौत भी पूछकर आती होतीएक चिट्ठी लिख देती आने के पहले कि अब मेरा आने का खयाल हैआपका क्या विचार हैतुम कहतेज़रा ठहर माई! अभी तो सब उलझन पड़ी हैसुलझा लेने दे। एक साल दो साल की बात हैचीफ मिनिस्टर तो हो जाने दे। फिर आ जाना। ऐसी क्या जल्दी पड़ी हैअभी और इत्ते लोग हैंउनको उठाकर ले जा। जो चीफ मिनिस्टर हैउसको उठाकर ले जातो फिर मेरा भी नंबर आ जाए।
लेकिन मौत पूछकर नहीं आती। इसलिए आती हैनहीं तो आ ही नहीं सकती थी।
समाधि के साथ झंझट हैतुम बुलाओगे तो आएगी। मौत बिना बुलाए आती है। समाधि बुलाए-बुलाए भी मुश्किल से आती है। तुम पुकारोगे तो आएगी। बिना बुलाए मेहमान दो कौड़ी के होते हैं। असली मेहमानों को बुलाना हो तो बड़ा आयोजन करना होता हैनिमंत्रण भेजने पड़ते हैंसमझाना-बुझाना होता हैआने के लिए राजी करना होता है। जितना बड़ा मेहमानबुलाओगे उतनी ही प्रतीक्षा और प्रार्थना। समाधि को बुलाते होयह मैं जो तुमसे कह रहा हूं सब समाधि को बुलाने का आयोजन है। यह सब तुम्हें मैं सिखा रहा हूं कि कैसे पाती लिखो समाधि कोकैसे पत्र लिखोकैसे प्रेम-पत्र लिखो परमात्मा को कि वह आ जाए। तुम कहते हो : जरूर लिखेंगेमगर आज नहींकल लिखेंगेअभी थोड़े दिन संसार को और . . .।
और मेरी बात तुम गलत भी नहीं कह सकतेक्योंकि तुम्हारा अनुभव भी कहता है कि मेरी बात सही है। तुम्हारी अड़चन यह है : तुम्हारा अनुभव भी कहता है कि यह बात तो मेरी सही हैजो मैं कह रहा हूं ठीक ही कह रहा हूं कि यहां कुछ है नहीं। तुम्हारा अनुभव भी कहता है। लेकिन तुम्हारी आशा और तुम्हारे अनुभव में मेल नहीं हैकभी नहीं होता। आशा हमेशा अनुभव के विपरीत जाती है। अनुभव कुछ कहता हैआशा कुछ कहती है। आशा अनुभव से उलटी बातें बोलती है। वह कहती है कल तक दुःख मिला यह सच हैलेकिन कल भी मिलेगा इसका क्या पक्का हैकल सुख मिल सकता हैथोड़ी तो और कोशिश कर लो। जिस दिन तुम्हें मेरी बात ठीक-ठीक समझ में आ जाए--ठीक-ठीक समझने से मेरा मतलब है जिस दिन दांव लगाने को राजी हो जाओ--उस दिन तुम समझ पाओगेः

फुगां को वस्ल में आराम क्या हो
जुदाई का तसव्वर बंध रहा है
तब तो तुम सुख में भी आराम न पाओगे। आनेवाले सुख की तो बात छोड़ोआ गए सुख में भी तुम आराम न पाओगे।

फुगां को वस्ल में आराम क्या हो
जुदाई का तसव्वर बंध रहा है।
तब तुम जानोगे : यह जो मिलन हुआ हैइसमें भी क्या खाक आरामक्योंकि विदाई का क्षण करीब आ रहा है। अभी तो जो मिला नहीं है उसकी आशा में जी रहे हो। और समझ जब आती है तो जो मिल भी जाता हैउसमें भी आशा नहीं रहती;उसकी भी विदाई का क्षण करीब आए जा रहा हैजल्दी विदा होना पड़ेगा। रात आ गईसुबह होगी। सुबह हो गईसांझ होगी। जिंदगी बदलती चली जाती है। यहां कोई चीज थिर नहीं है। सब बदल रहा है। इस सारे बदलते हुए वर्तुल के बीच में सिर्फ एक चीज थिर है--समाधिचैतन्यसाक्षी। उस एक को पा लोतो तुमने सब पा लिया। उस एक को गंवाया तो सब गंवाया।

पांचवां प्रश्न :

आपने हमें बहुत डरा दिया है। चौरासी कोटि योनियों में भटकने के बाद जीवन-चक्र का आरा केवल एक बार ही मनुष्य-रूप में आता है और इस बार में मूर्च्छा एवं अज्ञानवश भगवद्स्वरूप होने की संभावना खो जाए और खो जाने की पूरी व्यवस्था हैतो क्या पुनः चौरासी कोटि योनियों में भटकना पड़ेगाचौरासी कोटि योनियों का अभिप्राय कृपा करके समझाइए और हमें भय से मुक्त करिए।
य से मुक्त मैं तुम्हें नहीं कर सकतातुम ही कर सकते हो। भय वास्तविक है। तुम चाहोगे कि मैं तुमसे कह दूं कि नहीं जीकोई चिंता की बात नहीं हैचौरासी कोटि योनियां वगैरह नहीं होतीं--ताकि तुम निर्भार हो जाओ और लग जाओ अपनी वासनाओं की दौड़ में फिर।
नहींयह मैं तुमसे नहीं कह सकता। ऐसा ही है। सत्य यही है कि यह जो वर्तुल हैयह घूम रहा है। तुमने अगर मनुष्य होने का लाभ न उठाया तो तुम मनुष्य होने का हक खो देते हो। यह सीधा-सा गणित है। आखिर मनुष्य होने का हक तुम्हें मिला है--किसी कारण से।
बुद्ध से किसी ने पूछा--एक युवक आयासंन्यस्त होना चाहता था--उसने पूछा कि आपको देखकरराह पर आपको चलते देखकरआपकी यह प्रसादपूर्ण कांतिआपका यह अपूर्व अपार्थिव सौंदर्य--मेरे मन में भी बड़ी गहन आकांक्षा उठी है। मगर मैंने कभी इसके पहले संन्यास का सोचा भी नहीं था। और मैं कभी धर्म इत्यादि में उत्सुक भी नहीं रहा। पंडित-पुरोहितों से मैं ज़रादूर ही दूर रहा। मेरे पिता और मेरी भी मुझे अगर कभी ले जाना चाहते हैं तो मैं बच जाता हूं हजार बहाने करके। पंडितों की बातें सुन कर मुझे सिर्फ सिरदर्द हो जाता है और ऊब आती है। मगर आपको देखकर मैं बड़ा आंदोलित हो गया हूं और एक भाव उठता है भीतर कि मैं दीक्षित हो जाऊं। मगर यह मेरी समझ में नहीं आता कि अनायास! पीछे कोई सिलसिला नहीं हैकोई श्रृंखला नहीं है। अनायास! इतनी बड़ी बात होने की मेरे मन में कैसे कामना आ गई!
बुद्ध ने आंख बंद की और उसे कहा : "युवकतुझे पता नहींतू पिछले जन्म में हाथी था। जंगल में आग लग गई थी और तू भागा जा रहा था। सारे पशु-पक्षी भागे जा रहे थे। थका-मांदा तू एक वृक्ष के नीचे थोड़ी देर विश्राम करने को खड़ा हो गया। तेरे पैर थक गए थे और एक पैर के नीचे कांटा चुभ रहा थातो तूने वह पैर ऊपर उठाया। जिस बीच तूने पैर ऊपर उठाया उसी बीच एक खरगोश तेरे उस पैर के नीचे आकर बैठ गया। तूने नीचे नहीं देखा। वह घड़ी ऐसी थी कि सारा जंगल आग से लगा था। वह मौका ऐसा था कि तुझे एक बात दिखाई पड़ी : हम सभी जीवन के लिए भागे जा रहे हैं: यह खरगोश भी बेचारा भागा जा रहा है। मैं थक गयामैं बड़ा हाथी हूंतो यह भी थक गया है। और यह किस निश्चिंतता से मेरे पैर के नीचे बैठा है जो मैंने उठाया हुआ हैअब मैं रखूंगा पैर नीचे तो यह मर जाएगा।
"वह घड़ी ऐसी थी कि तू अपने जीवन के लिए इतना उत्सुक थातेरी जीवेष्णा इतनी प्रबल थी कि बच जाऊंकि तुझे यह लगा कि जैसे मैं बचना चाहता हूं वैसे सभी बचना चाहते हैं। तुझे बड़ा बोध हुआ। और तू पैर वैसा ही उठाए खड़ा रहा और वह खरगोश नीचे निश्चिंत बैठा रहा। जब खरगोश हट गया तब तूने पैर नीचे रखा। लेकिन पैर अकड़ गया था। तू नीचे न रख पायागिर पड़ा। खरगोश तो बच कर निकल गया लेकिन तू उस जंगल में लगी आग में जल कर मर गया। लेकिन मरते वक्त तेरे मन में बड़ी तृप्ति थीएक बड़ी शांति थीएक अपूर्व उल्लास थाएक आनंद का भाव था कि मैंने खरगोश को नहीं मारा;चलो मैं मर गयाठीक। उसका फल है कि तू मनुष्य हुआ।'
बुद्ध ने कहा : तूने वह जो करुणा दिखाईउस करुणा के कारण तू मनुष्य हुआ। उसी करुणा के कारण तेरे भीतर यह बीज पड़ गया।
बुद्ध कहते थे : जिसके जीवन में करुणा हो उसके जीवन में प्रज्ञा आती हैबोध आता है। और जिसके जीवन में प्रज्ञा हो उसके जीवन में करुणा आती है। ये एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। तो जो व्यक्ति ध्यान को उपलब्ध होकर प्रज्ञा को उपलब्ध होता है उसके जीवन में महाकरुणा आ जाती है। और जिसके जीवन में महाकरुणा आ जाती है। और जिसके जीवन में करुणा की थोड़ी-सी भी गंध होवह आज नहीं कल समाधि में उत्सुक हो ही जाएगा। उस करुणा के कारण आज राह पर चलते मुझे देखकर तेरे मन में यह भाव उठा। यह अकारण नहीं हैइसके पीछे श्रृंखला है।
मैं तुमसे कहता हूं कि तुम मनुष्य होयह अकारण नहीं है। कुछ किया होगा। कुछ हुआ होगा। अनंत अनंतयात्रा-पथ पर तुमने अर्जन किया है मनुष्यत्व। यह अर्जित है। लेकिन यह अवसर अवसर ही है। यह तुम्हारी कोई शाश्वत संपदा नहीं है। तुम इसके मालिक नहीं हो गए हो। यह क्षणभंगुर है। यह आज है और कल चला जाएगा। जैसे अर्जित किया है वैसे ही गंवा भी सकते हो।
अगर एक हाथी करुणा के कारण मनुष्य हो सकता हैतो एक मनुष्य कठोरता के कारण हाथी हो सकता है। यह तो सीधा गणित है। अगर एक हाथी करुणा के कारण मनुष्य होने की क्षमतापात्रता पैदा कर लेता हैतो तुम कठोरता के कारण,हिंसा के कारणक्रूरता के कारण पशु होने की क्षमता में उतर ही जाओगे। जाओगे कहां औरवर्तुल घूम जाएगा। चाक घूम गया। आरा नीचे जाने लगा। फिर लंबी यात्रा हैक्योंकि आरा तभी वापिस लौटेगा जब पूरा चाक घूम जाएगा।
यह जो चौरासी कोटियों की बात हैयह एकदम अवैज्ञानिक नहीं है। और यह चौरासी करोड़ योनियों की जो बात हैयह केवल कोई पौराणिक आंकड़ा भी नहीं है। ऐसा ही है। अब तो वैज्ञानिक धीरे-धीरे धीरे-धीरे खोज करते-करते इस नतीजे पर पहुंच रहे हैं कि हिंदुओं का आंकड़ा शायद सही सिद्ध होगा। इतनी ही कोटियां हैं। अभी तक इतनी पूरी नहीं हो पाई हैंलेकिन रोज खोज हो रही है। पहले तो ईसाई हंसते थे कि चौरासी करोड़! चौरासी करोड़ योनियां दिखाई कहां पड़ती हैंचलो होंगी लाखदो लाखपचास लाखकरोड़ मान लोमगर चौरासी करोड़ योनियां दिखाई कहां पड़ती हैंलेकिन अब संख्या करोड़ों में हो गई है। क्योंकि बहुत योनियां हैं जो अदृश्य हैं। बहुत-से छोटे कीटाणु हैंसूक्ष्म कीटाणु हैं जो अदृश्य हैं। अब उनकी भी गणना हो रही है। धीरे-धीरे करोड़ों पर संख्या पहुंच गई है। और तब तो वैज्ञानिकों को लगता है कि शायद हिंदुओं का आंकड़ा चौरासी करोड़ सही सिद्ध हो जाए। कम तो नहीं होंगीज्यादा भला हों। इतनी बात अब साफ हो गई है। जितनी नवीनतम शोधें हुई हैंउनसे बात साफ हो गई है कि प्राणियों के होने के ढंग ज्यादा तो हो सकते हैंकम नहीं हो सकते। अभी आंकड़ा पूरा नहीं हुआ हैलेकिन हो जाएगा आंकड़ा पूरा।
यह पूरा वर्तुल है। ये चौरासी करोड़ आरे हैं और इनका पूरा चाक है। यह चाक पूरा घूमता है। एक बार तुम मनुष्य होने के आरे पर ऊपर आएशिखर बने . . . मनुष्य शिखर है। अगर वहां से छलांग लगा ली तो लगा ली। क्योंकि वहां थोड़ा बोध है--बहुत थोड़ा! मनुष्य होने में ही इतना थोड़ा बोध है कि यहां से भी चूक जाते हो। तो फिर और हाथीघोड़ेकुत्ते होने में तो बोध और खो जाएगा। फिर वहां से तो चूकना निश्चित ही है।
तो मैं तुम्हें भय से मुक्त नहीं कर सकता--तुम्हीं भय से मुक्त कर सकते हो। मत चूकोभय खत्म हुआ। भय का उपयोग कर लो। इसको भय क्यों समझे होइसको सत्य समझो।
ऐसा ही समझो कि तुम जा रहे हो एक रास्ते परमैं तुमसे कहता हूं बाएं तरफ एक गङ्ढा है। तुम कहते होमार डाला। अब हम क्या करेंहमें भय से मुक्त करिएकहिए कि गङ्ढा नहीं है।
मैं तो कह दूं कि गङ्ढा नहीं हैलेकिन इससे गङ्ढा सुनेगा नहीं और गङ्ढा मिटेगा नहीं। मेरे कहने से खतरा बढ़ जाएगा। मैं कह दूं कि गङ्ढा नहीं हैजाओ बेटामजे से जाओगीत गाते हुए जाओफिल्मी धुन गानाकोई गङ्ढा वगैरह नहीं हैयह तो तुम्हें डराने के लिए कहा था--अब तुम जरूर गिरोगे।
गङ्ढा है। दोनों तरफ है। रास्ता संकरा है। रस्सी की तरह पतला है। जैसे रस्सी पर चलते नट को देखा है न--अब गिरा तब गिरा--ऐसा ही जीवन है। खतरा यहां है ही। इसको भय मत समझो। यह सच्चाई है। इस सच्चाई का उपयोग कर लो। इस सच्चाई के ऊपर उठ जाओ।
 इस मनुष्य-जीवन के अवसर को खोओ मत। अजहूं चेत गंवार! अब भी जागो! यह अवसर बड़ा बहुमूल्य है। तुम जैसे गंवा रहे होइसलिए बेचारे पलटूदास को कहना पड़ता है "गंवार'--जैसे तुम गंवा रहे हो। जो गंवाए सो गंवार। तुम किस चीज में लगा रहे हो यह अवसर कोकोई स्त्री के पीछे दौड़ रहा हैकोई पुरुष के पीछे दौड़ रहा हैकोई धन के पीछेकोई पद के पीछे। लेकिन यही तो तुम जन्मों-जन्मों मेंकोटियों-कोटियों मेंअलग-अलग योनियों में करते रहे हो। वहां भी यही सब चलता है।
तुमने देखी बंदरों की एक जमात! उनमें एक राष्ट्रपति होता है--सबसे ज्यादा उपद्रवीझंझटीझगड़ैलमारने-पीटने को तैयारडरवाने में कुशल। वह अगुआ होता है। बाकी सब उससे डरते हैं। फिर अगर तुम बंदरों को गौर से देखोजिन्होंने अध्ययन किया है बंदरों कोतो वे कहते हैं बंदरों में पूरी की पूरी राजनीति होती हैपूरा कैबिनेट पाओगेपूरा मंत्रिमंडल। वह जो एक सबसे ज्यादा दुष्टउसके आसपास दस-पांच का एक गिरोहजो उसके सलाहकारऔर फिर उसके बाद औरऔर फिर उसके बाद और। और तुम उनमें बराबर वर्ण भी पाओगे। कुछ हैं जो काम शूद्र के ही करते हैं। कुछ हैं जो काम सिर्फ ब्राह्मण का ही करते हैंवे सिर्फ सलाह-मश्वरा देते हैंकोई झगड़ा-झांसा आ जाएतो मार्ग सुझाते हैं। कुछ हैं जो क्षत्रिय का काम करते हैंझगड़ा-झांसा हो तो लड़ने को तैयार हैं--जवानमजबूत। और स्त्री-बच्चे हैंउनकी सब सुरक्षा करते हैं। जब बंदरों का गिरोह चलता है तो स्त्री-बच्चे बीच में चलते हैंअगुआ आगे चलता है। स्त्री-बच्चों को घेर कर क्षत्रिय चलते हैं।
ठीक बंदरों में तुम पूरे मनुष्य की राजनीति पाओगे। तुम नई दिल्ली के सब रंग-ढंग बंदरों में पा सकते हो। तो पार्लियामेंट में अगर थोड़ा बंदरपन हो जाता हैतो बहुत चिंता मत किया करेंवह होने ही वाला है। अगर माराधापी हो जाती है,खींचतान हो जाती हैएक-दूसरे को धक्कम-धुक्की हो जाती हैतो वह होने ही वाली है। राजनीतिक से इससे ज्यादा की आशा की भी नहीं जा सकती। राजनीति है ही वही जंगलीपनवही जानवर की वृत्ति--कैसे दूसरे का मालिक हो जाऊं!
जब तक तुम दूसरे के मालिक होना चाहते हो तब तक तुम पशु-वृत्ति से जी रहे हो। जिस दिन तुम अपने मालिक होना चाहते होउस दिन तुम सच में मनुष्य हुए। स्वयं की मालकियत की खोज धर्मदूसरे की मालकियत की खोज राजनीति है।
फिर धन इकट्ठा कर रहे होतो धन भी इकट्ठा करके क्या होगासब पड़ा रह जाएगा। सब ठाठ पड़ा रह जाएगा जब बांध चलेगा बनजारा। तो तुम अवसर खो रहे हो। परमात्मा की संपत्ति सामने पड़ी हैउसकी गांठ नहीं बांधतेउसकी गठरी नहींबांधतेऔर कूड़ा-कर्कट बांध रहे हो! . . .तो अगर पलटू गंवार कहते हैं तो नाराज मत होनासच्चाई ही कहते हैं। और तुम खड़े-खड़े ही देख रहे हो। असली चीज के संबंध में तो दूर-दूर खड़े देखते होनकली चीज में एकदम दौड़ पड़ते हो। व्यर्थ को तो इकट्ठा करते होसार्थक की चिंता ही नहीं है। और जिंदगी बीती जाती है। और हाथ से समय खोया जाता हैएक-एक पल बहा जाता है। जल्दी ही मौत द्वार पर खड़ी हो जाएगी।
इसके पहले कि मौत द्वार पर खड़ी हो जाएजो समझदार है वह समाधि को द्वार पर खड़ा कर लेगा। मौत के पहले समाधियह लक्ष्य होगा समझदार का। और जिसको समाधि पहले मिल गई मौत के उसकी मौत होती ही नहींवह अमृत को उपलब्ध हो जाता है। अमृतस्य पुत्रः--वेद कहते हैं--वह अमृत का पुत्र हो जाता है।
तो मैं तुम्हें भय से मुक्त कैसे करूंभय से मुक्त होने का एक ही उपाय है कि समाधि को उपलब्ध हो जाओ। बस ध्यान में ही भय मरेगा। क्योंकि समाधि में ही मृत्यु मरेगी। जब तक मृत्यु है तब तक भय रहेगा। तो मृत्यु के पार जाओ,अमृत का रस ले लो। अमृत बनो।
अमृत बन सकते हो। वह तुम्हारी संभावना है। उसे पुकारो! उसे आह्वान करो! उसे जगाओ! चेतो!
तुम मनुष्य होपरमात्मा हो सकते हो। और अगर परमात्मा नहीं हुए तो पशु होने के सिवाय कोई उपाय नहीं है। मनुष्य संक्रमण है। मनुष्य पुल है। या तो इस पार जाओया उस पार जाओ मनुष्य होने में टिक नहीं सकते।
अकबर ने एक नगर बसाया था : फतेहपुर सीकरी। उस नगर को जोड़ने वाला जो पुल हैउस पुल पर वह एक वचन लिखना चाहता था। बड़ी खोजबीन की उसके पंडितों ने कि कोई ऐसा वचन मिल जाए। बहुत वचन खोजे गएफिर जीसस का एक वचन उसे पसंद आया। मुसलमान बहुत प्रसन्न तो नहीं थेक्योंकि वे चाहते थेमुहम्मद का वचन हो। हिंदू पंडित भी उसके दरबार में थेवे भी बहुत प्रसन्न नहीं थेक्योंकि वे चाहते थे कि कोई उपनिषद और वेद से मिले। मगर वह वचन सच में बहुमूल्य था। वह वचन है कि "यह जीवन एक पुल की भांति हैइससे गुजर जानाइस पर घर मत बनाना'
पुल पर कोई घर थोड़े ही बनाता है! मनुष्य तो केवल संक्रमण हैसेतु हैएक तरफ पशु हैदूसरी तरफ परमात्मा है। मनुष्य तो बीच की सीढ़ी है। इससे गुजर जानाइस पर घर मत बनाना। क्योंकि इस पर अगर रुके तो नीचे गिरोगे। या तो नीचे गिरो या ऊपर जाओ। यहां रुकना हो नहीं सकता।
इतना ही मतलब है इस बात का कि चौरासी कोटि योनियों में भटकना पड़ेगा। ठीक ही किया है संतों ने कि तुम्हें साफ-साफ कह दिया है। गङ्ढे हैं और गिर कर लौटना आसान नहीं हुआबोध थातब आसान नहीं हुआ--गङ्ढे में गिर गएफिर तो अबोध हो जाओगे। फिर तो बहुत मुश्किल हो जाएगा। फिर तो प्रकृति की प्रक्रिया से ही घूमते-घूमते लंबी यात्रा के बाद शायद दुबारा आओ अनंत काल में। अभी बागडोर हाथ में ली जा सकती है। अभी न ली . . .।
पशुओं के हाथ में अपनी बागडोर नहीं है। मनुष्य के हाथ में अपनी बागडोर है।
भय से मुक्त होने का एक ही उपाय है कि तुम इस भय का उपयोग कर लोइसका सृजनात्मक उपयोग कर लो। समाधि को बुला लो--समाधान हो जाएगा। सब समस्याएं मिट जाएंगी। भक्ति होप्रार्थना हो कि ध्यान होकिसी भी मार्ग से उस चित्त-दशा को खोज लो : गिरह हमारा सुन्न मेंअनहद में विसराम!
आज इतना ही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें