सोमवार, 7 अगस्त 2017

अजहूं चेत गंवार - प्रवचन-06

दिनांक 26 जुलाई, 1977;
श्री रजनीश आश्रम, पूना।

प्रश्‍न सार:


1—कहावत हैः"मानिए तो देवनहीं तो पत्थर'। क्या सब मानने की ही बात है?



2—आपके पास रहकर भी मुझे अपने को मिटाने में भय लगता है। मैं अपना यह भय कैसे दूर करूं?



3—मन से मुक्त होना असंभव-सा लगता है। हमें पता भी नहीं चलता कि मन कई तरह की वासनाओं में भटकने लगता है। और बहुत सावधानी रखकर थोड़ा-सा होश संभालता है कि फिर-फिर मन कल्पनाओं में बहने लगता है। कृपया इसे समझाएं।



4—जब आप अष्टावक्रबुद्ध या लाओत्से पर बोलते हैंतब आपकी वाणी में बुद्धि और तर्क का अपूर्व तेज प्रवाहित होता है। लेकिन जब वही आप भक्ति-मार्गी संतों पर बोलते हैंतब बातें अटपटी होने लगती हैं। ऐसा क्यों?





पहला प्रश्नः

कहावत हैमानिए तो देवनहीं तो पत्थर। क्या सब मानने की ही बात है?

मैं कहावत को थोड़ा-सा बदलना चाहूंगाः "जानिए तो देवनहीं तो पत्थर'। मानने से तो पत्थर पत्थर ही रहता हैसिर्फ तुम्हारी आंखें भ्रम से भर जाती हैंसिर्फ तुम पत्थर में देवता को देखने लगते होमानने से पत्थर में अंतर नहीं पड़ता मानने से तो सिर्फ तुम्हारी आंख का चश्मा बदल जाता है। तुमने रंगीन चश्मा आंख पर रख लिया तो सभी चीजें रंगीन दिखाई पड़ने लगती हैंलेकिन सभी चीजें रंगीन हो नहीं गईं। तुम चश्मा उतार कर रख दोगेचीजें फिर रंगहीन हो जाएंगी। चीजें तो जैसी हैं वैसी ही हैं। हिंदू-मंदिर में गएयदि तुम मुसलमान हो तो पत्थर पत्थर ही रहता हैक्योंकि तुम्हारी आंख पर हिंदू का चश्मा नहीं है। यदि तुम हिंदू हो तो पत्थर देवता मालुम होता है क्योंकि तुम्हारी आंख पर हिंदू का चश्मा है। अगर तुम जैन-मंदिर में गए तो महावीर की मूर्ति पत्थर ही बनी रहती हैदेवत्व उसमें प्रकट नहीं होतातुम्हारी आंख पर जैन का चश्मा नहीं है।
मानने से तो सिर्फ चश्मे बदलते  हैं। मानने के धोखे में मत पड़ना। जानने की यात्रा करो। जानो तो निश्चित देव ही है,पत्थर तो है ही नहीं। मूर्तियों में ही नहींपहाड़ों में भी जो पत्थर है वहां भी देवता ही छिपा है। जानने से तो परमात्मा के अतिरिक्त और कुछ बचता ही नहीं है। जाना कि परमात्मा के द्वार खुले--हर तरफ सेहर दिशा सेहर आयाम से। कंकड़-कंकड़में वही है। तृणत्तृण में वही है। पल-पल में वही है। लेकिन जानने से।
विश्वास से शुरू मत करनाबोध से शुरू करो। विश्वास तो आत्मघात है। अगर मान ही लिया तो खोजोगे कैसेऔर तुम्हारे मानने में सत्य कैसे हो सकता हैएक क्षण पहले तक तुम्हें पत्थर दिखाई पड़ता थाऔर अब तुमने मान लिया और देवता देखने लगे। यह देखने लगे चेष्ठा करकेलेकिन भीतर किसी गहराई में तो तुम अब भी जानोगे न कि पत्थर है! उस भीतर की गहराई को कैसे बदलोगेसंदेह तो कहीं न कहीं छिपा ही रहेगाबना ही रहेगा। इतना ही होगा कि ऊपर-ऊपर विश्वास हो जाएगासंदेह गहरे में सरक जाएगा। यह तो और खतरा हो गया। संदेह ऊपर-ऊपर रहताइतना हानिकर नहीं था। यह तो संदेह और भीतर चला गयाऔर प्राणों के रग-रेशे में समा गया। यह तो तुम्हारा अंतःकरण बन गया।
यही तो हुआ है। दुनिया में इतने लोग हैंकरोड़ों-करोड़ों लोग मंदिर जातेमस्जिद जाते गुरुद्वारा जाते,  चर्च जाते और इनके भीतर गहरा संदेह भरा है। ईसाई और हिंदू और मुसलमान सब ऊपर-ऊपर हैं और भीतर संदेह की आग जल रही है। और वह संदेह ज्यादा सच्चा हैक्योंकि संदेह तुमने थोपा नहीं है। ज्यादा स्वाभाविक है। और तुम्हारा विश्वास थोपा हुआ हैआरोपित है। आरोपित विश्वास स्वाभाविक संदेह को कैसे मिटा सकेगाआरोपित विश्वास तो नपुंसक है। स्वाभाविक संदेह अत्यंत ऊर्जावान है। फिर कौन मिटा सकता है स्वाभाविक संदेह कोस्वाभाविक श्रद्धा ही मिटा सकती है सत्य संदेह को। बलशाली संदेह को बलशाली श्रद्धा ही मिटा सकती है और श्रद्धा कब बलशाली होती हैतुम्हारे करने से नहीं होतीजानने से होती है,बोध से होती है। तुम देख लो कि परमात्मा हैतब श्रद्धा होती है। तुमने मान लियाये तो लचर बातें हैंये तो बैसाखियां हैं,जिनके सहारे तुम बहुत चल चुके।
तो जिन्होंने यह कहावत गढ़ी होगी, "मानिए तो देवनहीं तो पत्थर,' उन्होंने सार की बात कही है। यही स्थिति है अधिक मनुष्यता की। मान-मान कर सब चल रहे हैं। अंधे ने मान लिया है कि रोशनी है। बस माना हैआंख खुली नहीं हैखुली आंख ने देखा भी नहीं। यह भी हो सकता है कि अंधा आंख पर चश्मा लगा ले। लेकिन अंधे की आंख पर चश्में का क्या मूल्य है?आंख हो तो चश्मा देखने में सहायता भला कर देआंख न हो तो चश्मा क्या करेगातो बहुत-से अंधे चश्मे लगाए चल रहे है;फिर भी टकराते हैं। टकराएंगे ही। बहुत-से अंधों ने चश्मा भी लगा लिया हैहाथ में लालटेनें भी ले रखी हैं ताकि रोशनी साथ रहे। मगर फिर भी टकराएंगे
तुम्हारे शास्त्र तुम्हारे हाथ में लटकी हुई लालटेनों की तरह हैं। और तुम्हारे विश्वास तुम्हारी अंधी आंखों पर चढ़े हुए चश्मों की भांति हैं। इनका कोई मूल्य नहीं है दो कौड़ी मूल्य नहीं है। इनसे हानि हैलाभ तो ज़रा भी नहीं। इनके कारण आंख नहीं खुल पाती है। इनकी भ्रांति के कारण तुम कभी जानने की चेष्टा में संलग्न ही नहीं हो पाते।
मैं तुमसे कहता हूं: परमात्मा को मानना मत। मानने की जरूरत नहीं है। परमात्मा को मानोगे तो फिर जानोगे किसको?परमात्मा को मानने का मतलब तो यह हुआ कि तुमने जानने में हताशा प्रकट कर दीतुम हार गएतुमने अस्त्र-शस्त्र डाल दिए। तुमने कहाखोज समाप्त हो गईजानने को तो है नहींमाने लेते हैं। सूरज को तो नहीं मानते होचांद को नहीं मानते होजानते हो। इस संसार को मानते तो नहींजानते हो। और परमात्मा को मानते होयह माना हुआ परमात्मा अगर तुम्हारे जाने हुए संसार के सामने बार-बार हार जाता है तो कोई आश्चर्य तो नहीं है। परमात्मा भी जाना हुआ होना चाहिए। जिस दिन परमात्मा जाना हुआ होता है उस दिन यह संसार फीका पड़ जाता हैमाया हो जाता हैसपना हो जाता है।
अनुभव ही संपत्ति बनती हैथोथे विश्वास नहीं।
तो मैं इस कहावत में थोड़ा फर्क करता हूं। मैं कहता हूं: "जानिए तो देवनहीं तो पत्थर।'
लेकिन जानने के लिए बड़ी यात्रा करनी आवश्यक है। जानने के लिए अपने भीतर बड़ी साधनाओं से गुजरना होगा। जानने के लिए आंख पर चढ़े हुए जालों को काटना होगागलाना होगा। जानने के लिए सबसे पहली तो बात है कि मानी हुई बातें छोड़ देनी पड़ेंगी --जो कि बहुत कष्टपूर्ण है। क्योंकि वही तुम्हारी संपदा है। उसी मानने को तुम सोचते हो तुम्हारा ज्ञान है। उस सारे ज्ञान को छोड़ देना होगा। एक बार तो तुम्हें निपट रूप से अज्ञानी हो जाना पड़ेगा। इसके पहले कि तुम सच में ज्ञान की किरण को पाओतुम्हें अज्ञान की रात से गुजरना होगा। एक बार तो तुम्हें बिल्कुल निर्धन हो जाना पड़ेगाक्योंकि अभी जिसे तुम धन कहते होवह है नहींसिर्फ ख्याल में है। मन के लड्डु! इन्हें तो छोडदेना पड़ेगा। एक बार तो तुम्हें अपना भिखमंगापन देखना पड़ेगाअपना अज्ञानअपना अंधेराअपना अंधापनअपनी नकारात्मक स्थितिअपनी नास्तिकता को झेलना पड़ेगा। यह नास्तिकता का कांटा तुम्हारे प्राणों में चुभेइसकी पीड़ा अनुभव होयह जरूरी है।
तुमने उपाय कर लिए हैं और तुम झूठे आस्तिक बन गए होऔर भीतर छिपा नास्तिक बैठा है। इतने आस्तिक हैं दुनिया मेंजितने लोग सोचते हैं कि आस्तिक हैंतो फिर यह दुनिया धार्मिक होती। तो यहां जगह-जगह परमात्मा की ऊर्जा उठती हुई दिखाई पड़ती। यहां हर आंख में  परमात्मा की झलक होतीऔर हर पैर में परमात्मा का नाच होता और हर कंठ में परमात्मा के गीत होते। यहां प्रेम की बाढ़ आई होतीअगर इतने लोग आस्तिक होते। ये सौ आस्तिकों में कभी एकाध भी तो आस्तिक नहीं होता । फिर ये निन्यानबे कौन हैं?
ये नास्तिक हैं। और इन्होंने अपने को झूठा भुलावा दे लिया है कि हम आस्तिक हैं। ये नास्तिकों से बदतर हालत में हैं। नास्तिक कम से कम सच्चा तो है। इतना तो कहता है कि मुझे पता नहीं है और मैं नहीं मानता। जब तक पता नहीं तो कैसे मानूंनास्तिक कम-से-कम ईमानदार तो हैप्रामाणिक तो है। जो नहीं जाना हैकहता हैनहीं मानता हूं। आस्तिक तो बेईमान है। जो नहीं जाना है उसको मानता हैजो जानता है उसको झुठलाता हैऔर जो नहीं जानता है उसे मानता है। आस्तिक तो बड़ी ही कशमकश में हैबड़ी परेशानी में है।
और सारे धर्म तुम्हें सिखाते हैं सत्य की बातऔर सारे धर्मों को तुमने बुनियादी असत्यों में बदल लिया है। यह सबसे बड़ा असत्य है। जो नहीं जाना होउसे मान लेने से बड़ा असत्य और क्या हो सकता है?
तुम परमात्मा के साथ भी असत्य का संबंध जोड़े हुए हो। विश्वास का अर्थ होता हैपरमात्मा से झूठ का संबंध;परमात्मा के सामने भी तुम झूठे हो।
और सब तरफ झूठ चलाओऔर सब तरफ सारे संसार में तुम बेईमानियां करोकम-से-कम एक जगह तो छोड़ दो। कम-से-कम एक जगह तो अपनी प्रवंचना मत लाओ। एक जगह तो खड़े हो जाओ नग्नजैसे होनिर्वस्त्र। एक जगह तो कह दो कि जो है वही हैवैसा ही हैमैं इसको झुठलाऊंगा नकुछ का कुछ न कहूंगा। तब तुम अचानक पाओगे कि तुम्हारी आस्तिकता बहने लगी और तुम्हारा नास्तिक उभरने लगा। मगर मैं कहता हूंयह असली आस्तिकता के जन्म के पहले जरूरी है।
असली आस्तिकता के पहले झूठी आस्तिकता छोड़ देनी पड़ती है। असली आस्तिकता के पहले असली नास्तिकता का कदम अनिवार्य है। जिन्होंने भी परमात्मा के मंदिर की यात्रा की है वे नास्तिकता की सीढ़ियों से चढ़े हैंउन्होंने नकार दिया है झूठ को। फिर अगर उस झूठ में उनकी आस्थाएं भी थींभरोसे भी थेविश्वास भी थेधारणाएं भी थींतो उनकी भी उन्होंने फिक्र नहीं कीउनको भी नकार दिया है। अगर वेद बीच में आए और कुरान और गीता बीच में आई तो उन्होंने उन्हें भी हटा दिया है। उन्होंने सिर्फ एक बात पर नजर रखी कि जो हम जानेंगेजो हमारा अनुभव होगाबस वही। कानों सुनी सो झूठ सब,आंखों देखी सांच।
जो-जो कान से सुन लिया है वह विश्वासजो आंख से देखावह श्रद्धा।
तुम्हारा ईश्वर कानों से सुना हुआ है या आंखों से देखा हुआ हैतुम्हारी प्रार्थना कानों से सुनी हुई है या आंखों से देखी हुई हैतुम्हारे सत्यजिन पर तुमने अपने जीवन को दांव पर लगा रखा हैतुम्हारे अनुभव से निसृत हुए हैंया उधार हैंबासेहैंदूसरों से लिए हैंअगर दूसरों से लिए हैं तो जितनी जल्दी तुम उनसे छूट जाओउतना अच्छा है। क्योंकि उन्हीं के कारण तुम्हारे पैरों में जंजीरें पड़ी हैंऔर तुम सत्य तक न जा सकोगे।
यही फर्क है श्रद्धा और विश्वास में। विश्वास होता है उधारकानों सुनासत्य होता है अपनानिजी। मैं तुम्हें किसी पर विश्वास करने को नहीं कहता हूं। मैं तो इतना ही कहता हूं कि परमात्मा है तो घबराते क्यों होखोजोमिल जाएगा। इतने डरते क्यों हो आंख खोलने सेअगर है तो मिल ही जाएगा। और अगर नहीं है तो भी अच्छा होगा कि जाहिर तो हो जाए हमें कि नहीं हैतो हम इस झंझट से बचें।
सत्य हर हाल में कल्याणकारी है। इस तरफ हो या उस तरफलेकिन सत्य निर्णायक है।
तो मैं तुमसे कहूंगाजानने की यात्रा पर निकलो। माने तो बहुतकहां पहुंचेकहीं के न रहे मानकर। जानने की यात्रा पर निकलो। तो पहली बातः तो छोड़ने पड़ेंगे सारे विश्वास। यह बात तुम्हें उलटी लगती हैअटपटी लगती है कि श्रद्धा पाने के लिए विश्वास छोड़ने पड़ेंगे। लेकिन यह तर्क बिल्कुल साफ-सुथरा है। यह गणित**ऱ्**बिल्कुल सीधा है। इसे समझने के लिए कोई बहुत बुद्धिमता नहीं चाहिए।
अंधेरे में बैठे हो और सोचते हो रोशनी हैतो फिर दीया कैसे जलाओगेअंधेरे को अंधेरे की तरह स्वीकार करो तो अंधेरे की स्वीकृति ही तुम्हारे भीतर दीया जलने की तड़पन बन जाएगी।
बैठे हो वासना में और ब्रह्मचर्य पर भरोसा करते हो। छोड़ो यह बकवास। यह बकवास सिर्फ वासना को छिपा लेने का उपाय है। आज तो तुम भी जानते हो कि वासना में भरे होलेकिन सोचते हो ब्रह्मचर्य कल होगापरसों होगाजल्दी ही ब्रह्मचर्य को उपलब्ध हो जाएंगेइस सब वासना से छूट जाएंगे। भरोसा ब्रह्मचर्य में रखते होजीते वासना को हो। इससे तुम्हारे जीवन में द्वंद्व खड़ा होता है। इससे तुम दो टुकड़ो में टूट जाते होइससे तुम कभी अखंड नहीं हो पाते। और अखंड न हुए तो कैसी शांतितुम्हारे भीतर कलह जारी रहेगी। निर्द्वंद न हुए तो कैसा सुखतुम्हारे भीतर महाभारत छिड़ा रहेगा?
मानते ब्रह्मचर्य को होजानते वासना को हो--यह तुम्हारी अड़चन है। इसी ने तुम्हें विक्षिप्त किया है।
जानते धन को होमानते ध्यान को हो।
और स्वभावतः तुम्हारा जीवन तुम्हारे जानने से चलेगातुम्हारे मानने से नहीं चलेगा। इसलिए तुम अपनी मान्यताओं की लचर हालत देखते हो?.... काम नहीं आती हैं। बकवास करनी हो तो कर सकते होप्रवचन देना हो तो दे सकते होशास्त्र लिखना हो तो लिख सकते होकिसी दूसरे अंधे को रास्ता बताना हो तो बता सकते हो। मगर तुम्हारे काम नहीं आती तुम्हारीजानकारियां। तुम्हारी जिंदगी तो आंदोलित होती है तुम्हारे ही अनुभव से। वे जो दूसरों से उधार जानकारियां ले ली हैंविश्वास ले लिए हैंउनसे क्या हुआ हैइस सत्य को देखो। तुम जिस ढंग से जी रहे होवही गवाह है कि तुम्हारी असली श्रद्धा कहां है।
सोचोयहां धन की ढेरी लगी है और यहां ध्यान की ढेरी लगी हैऔर मैं तुमसे कहूं कि चुन लो। दोनों में से एक ही चुन सकते होऔर तुम कहते होमानता तो मैं ध्यान में हूंमगर चुनूंगा धन को। तो क्या अर्थ होगाअगर मानते ध्यान में हो तो फिर धन को क्यों चुन रहे होतुम कहते हो मानता तो मैं ध्यान में हूंलेकिन मैं कमजोर आदमी हूंअभी बाल-बच्चे हैं,परिवार हैऔर ध्यान की अभी जल्दी क्या हैकर लेंगेफिर कर लेंगेबाद में कर लेंगेधन तो अभी मिलता हैइसे उठा लें। फिर धन से मैं दान भी करूंगामंदिर भी बनवा दूंगापुरोहित रख दूंगा मंदिर मेंपूजा करेगाधार्मिक कृत्य करूंगा इस धन से,हालांकि मानता ध्यान में हूं।
तुम जो करते हो उससे ही पता चलता है कि तुम्हारी असली श्रद्धा कहां हैतुम जो कहते हो उससे कुछ पता नहीं चलता। तुम्हारा कृत्य ही तुम्हारी श्रद्धा का  सूचक हैगवाह है। तो अपने कृत्यों को जांचो। तुम्हारे कृत्य ही बता देंगे तुम्हारा असली धर्म क्या है। कोई कहता है मेरा धर्म हिंदू हैकोई कहता है मेरा धर्म मुसलमान हैकोई कहता है मेरा धर्म जैन है और कोई कहता है मेरा धर्म बौद्ध है। इन आदमियों के कृत्य तो देखो। इनके कृत्य सब समान हैं। हिंदू भी धन के पीछे दौड़ा जा रहा हैमुसलमान भी धन के पीछे दौड़ रहा है,  जैन भी दौड़ रहा हैबौद्ध भी दौड़ रहा है। और ये कहते हैंहम में बड़ा मतभेद हैहमारे विश्वास बड़े अलग-अलग हैं। और चारों बाजार में दौड़े जा रहे हैं। इनके कृत्य को देखो और तुम पाओगे इन सबका धन ही धर्म है। मंदिर-मस्जिद से क्या फर्क पड़ता हैकुरान-बाइबिल से क्या फर्क पड़ता है?
असलियत तो इनकी जिंदगी है। इनकी जिंदगी की कहानी को परखो। इन सबका एक ही धर्म हैधन इनका धर्म हैपद इनका धर्म है। और बाकी सब बकवास है। बाकी तो ऐसे ही है जैसे एक ने एक रंग के कपड़े पहन रखे हैंदूसरे ने दूसरे रंग के कपड़े पहन रखे हैं। यह तो कपड़ों का भेद हुआ। तुम्हारे भीतर तुम्हारी अंतरात्मा में कोई भेद है?
दुनिया में दो ही तरह के लोग होते हैं: आस्तिक और नास्तिक। मगर आस्तिक मैं उनको कहता हूं जिनकी जीवन-चर्या प्रमाण देती है कि वे आस्तिक हैंजिनकी जीवन-चर्या ही जिनकी श्रद्धा की सूचक है। इसलिए मेरा जोर जानने पर हैमानने पर नहीं। तुम भगवान पर इतना कम भरोसा करते होइसलिए मान लेते हो। क्योंकि तुम जानते होः अगर जानने गए तो शायद मिले न मिलेमान ही लोमान ही लेने में सार है। तुम्हें बहुत भरोसा भी नहीं है।
मैं तुमसे कहता हूं: जानोक्योंकि डर की कोई बात नहीं हैपरमात्मा है। तुम्हारे जानने से मिट नहीं जाएगा और तुम्हारे मानने से अगर न होगा तो हो नहीं जाएगा। जो नहीं है नहीं होगाकितना ही मानो। और जो हैरहेगान मानो तो भी रहेगा,मानो तो भी रहेगा। जानो तो भी रहेगान जानो तो भी रहेगा। तुम्हारे जानने माननेन मानने न जानने से कोई अंतर नहीं पड़ता है अस्तित्व में। परमात्मा है।
इसलिए मैं तुम्हें कमजोर नहीं बनाता और तुम्हें भयभीत नहीं करता। मैं तुमसे यह नहीं कहता कि अगर तुमने विश्वास खोया तो तुम भटक जाओगे। नहींमैं तुमसे कहता हूं: विश्वास के कारण तुम भटके हो।
ऐसा हुआयह घटना मैंने सुनी है। अमरीका में राष्ट्रपति कैनेडी के भाई की हत्या की गई--कैनेडी के बाद सिनेटर राबर्टकैनेडी की हत्या की गई। जिस आदमी ने हत्या की-- सिरहान ने--तो सारे अमरीका में क्यासारी दुनिया में एक ही बात पूछी जा रही थी कि क्योंक्यों हत्या की गईकोई कारण नहीं दिखाई पड़ता था। सिरहान पागल हैरुग्ण हैविक्षिप्त हैक्या मामला हैसिरहान का पिता तो दूर इज़रायल में रहता है। पत्रकार वहां भी पहुंच गए और उन्होंने सिरहान के पिता से पूछा कि तुम तो अपने बेटे को भलीभांति जानते होओगेतुमने इसे बचपन से बड़ा कियाक्योंयह हत्या किसलिए की गईक्या तुम्हें कुछ खयाल में आता है कि इस बेटे में कुछ ऐसी बातें थींजिनके कारण यह हत्या हो गई होतुम वक्तव्य दो।
सिरहान के पिता ने कहा : आइ जस्ट डोंट नो। आइ एम कंफ्यूज्ड एंड क्रश्ड आइ टॉट माइ चिल्ड्रन टू फीयर गॉड।. . . मुझे कुछ पता नही है। मैं तो खुद बड़े विभ्रम में पड़ गया हूं। मैं तो खुद बड़ा चिंतित हूं। मेरी तो समझ में नहीं आतामेरा तो हृदय टूट गया। मैंने तो अपने हर बच्चे को ईश्वर से डरना सिखाया था। और यह मेरा बेटा ऐसा कैसे कर सकामैं खुद ही यही पूछना चाहता हूं कि क्योंमैंने तो अपने बेटों कोअपने बच्चों को ईश्वर से डरना सिखाया था। आइ टॉट माइ चिल्ड्रन टू फीयरगॉड।
अब अगर तुम मुझसे पूछो तो वह जो ईश्वर का डर सिखायावही उपद्रव की जड़ हैवही रोग का घर हैवहीं से बीमारी उठी। वे दो शब्द "भय और ईश्वरउनमें सारी मनुष्य-जाति के पाप छिपे हैं। सिरहान का ही पाप नहीं हैसभी मनुष्यों के पाप उसीमें छिपे हैं वे दो शब्द बड़े खतरनाक हैंऔर बड़े महंगे हैं।
एक तो भयकिसी का भी होमनुष्य को विकृत करता है। भय किसी का भी होमनुष्य को विकसित नहीं होने देता है। भयआकाश में बैठे किसी परमात्मा कातुम्हें संकुचित करता हैतुम्हें गुलाम करता हैतुम्हें अपना मालिक नहीं होने देता। और जिससे तुम भय करते हो उसे कभी प्रेम तो कर न पाओगे। भय से तो कभी प्रेम होता ही नहीं। और तुलसीदास ठीक उल्टी बात कह गए हैं: भय बिनु होय न प्रीति। और मैं तुमसे कहना चाहता हूं कि भय के साथ तो प्रीति कभी होती ही नहीं है।तुलसीदास सौ प्रतिशत गलत हैं। भय--और प्रेम! जिससे तुम्हें प्रेम है उससे तुम्हें कोई भय नहीं होता है। और जिससे तुम्हें भय है उससे तुम्हें घृणा होती हैप्रेम नहीं होता।
ईश्वर का भय सिखाया है मैंने अपने बेटों कोसिरहान के पिता ने कहा।
जब तुम भय सिखाते हो तो तुमने अनजाने घृणा सिखा दी। जब तुमने भय सिखाया तब तुमने अनजाने हिंसा सिखा दी। प्रेम सिखाओभय मत सिखाओ। पहली बात।
और तुम सभी को भय सिखाया गया है। भय के कारण तुम हिंदू होभय के कारण मुसलमान हो। भय के कारण तुम्हारा भगवान् है। भय के कारण तुम कंप रहे हो । तुम्हारी प्रार्थनाओं में आनंद-उत्सव नहीं है सिर्फ भय का कंपन है। डरे होनरकों सेप्रलोभित हो स्वर्गों से। मगर कंप रहे हो! तुम्हारे भीतर महा कंपन चल रहा है। ये भयभीत घुटने जो नमाजों में झुके हैंये भयभीत सिरये गुलामों के सिर जो मंदिर की मूर्तियों के सामने रखे हैंयह मनुष्य-जाति का सबसे बड़ा अकल्याण है।
भय मनुष्य को आत्मवान नहीं होने देता है।
मैं तुमसे यह नहीं कह रहा हूं कि जिंदगी में भय की कोई उपादेयता नहीं है। मैं यह भी नहीं कह रहा हूं कि मूढ़ की भांति भय को छोड़ दो। मैं यह भी नहीं कह रहा हूं कि भय जीवन की सुरक्षा का उपाय नहीं है। पर मैं तुमसे यह कह रहा हूं: भय तथ्यों का हो। आग जलाती हैआग से भयीभत होना स्वाभाविक है। इसको सिखाना नहीं पड़ता है। तुम अपने बच्चे को यह थोड़ी  सिखाते हो कि आग से डरो। तुम बच्चे को इतना ही सिखाते हो कि आग जलाती हैअगर जलना हो तो आग के पास चले जाओन जलना हो तो पास मत जाओ। यह जीवन की सहज प्रक्रिया है।
अब एक सांड सींग लेकर तुम्हारी तरफ भागा चला आ रहा हैतो मैं यह नहीं कहता कि तुम निर्भय होकर वहां खड़े रहो। कि बस का ड्राइवर हार्न बजाए जा रहा हैमैं तुमसे यह नहीं कहता कि तुम बीच सड़क पर खड़े होकर ध्यान करोसुनो ही मतक्योंकि तुम भयभीत नहीं हो। यह मूढ़ता हो जाएगी। जहां जीवन के तथ्य घातक हैंजहां जीवन के तथ्य गङ्ढों में ले जाते हैंवहां से जागो। इसलिए मैंने तुमसे कहा कि चौरासी करोड़ योनियों के भय से मैं तुम्हें नहीं छुड़वा सकताक्योंकि वह तो आग जैसा भय है। तुम्हें जाना हो मजे से जाओन जाना हो तो समझो। लेकिन परमात्मा का भयपरमात्मा को तो तुम जानते ही नहीं हो। और परमात्मा आग थोड़े ही है। और परमात्मा कोई खाई-खड्ड थोड़े ही है। परमात्मा तो तुम्हारे जीवन की सर्वाधिक सुंदरसर्वाधिक शुभसर्वाधिक ऊंची अवस्था है। परमात्मा से भयपरमात्मा तो तुम्हारे होने का सर्वश्रेष्ठ ढंग है। परमात्मा तो तुम्हारी आत्यंतिक अभिव्यक्ति है। परमात्मा से भयऔर परमात्मा से भय बना दिया तो तुम कीड़े हो जाओगेतुम जमीन पर सरकने लगोगेफिर तुम उड़ न सकोगेतुम्हारे पंख काट दिए गए। सिरहान के बाप ने कहामैंने अपने बेटों को परमात्मा का भय सिखायाइसलिए मैं बड़ा हैरान हूं कि ऐसा कैसे हुआ! इसीलिए हुआमहाराज! काशतुमने भय न सिखाया होता तो ऐसा नहीं होता। भय से घृणा उपजती है। भय से क्रोध उपजता है। भय से हिंसा उपजती है। प्रेम से करुणा उपजती है।
लेकिन कठिनाई मैं समझता हूं। कठिनाई क्या हैधर्मगुरु भय सिखाते हैंक्योंकि भय सिखाना आसान है। भय तो मानने से ही पैदा हो जाता है। प्रेम सिर्फ मानने से पैदा नहीं होताप्रेम जानने से पैदा होता है। यह कठिनाई है। इसलिए सस्ती तरकीब धर्मगुरुओं ने पकड़ लीः आदमी को भयभीत कर दोवह ईश्वर को मान लेगाभय में मान लेगा। भीतर तो मानेगा भी नहींऊपर-ऊपर कम से कम मानने का दिखावा करेगा। राम-नाम भीतर तो नहीं जाएगाराम-राम की चदरिया ओढ़ लेगा। सच में तो सिर नहीं झुकेगा भगवान के सामनेक्योंकि जिसको देखा नहींजिसके सौंदर्य का अनुभव नहीं कियावहां सिर कैसेझुकेगाजिससे कभी जीवन में कोई संबंध ही नहीं हुआजिससे कभी आंखें चार नहीं हुईंवहां सिर कैसे झुकेगामगर भय के कारण घुटने कंप जाएंगे और आदमी गिर पड़ेगा।
भय-- सस्ती तरकीब मिल गई। और सस्ती तरकीब के कारण सारी मनुष्यता को भयभीत कर दिया गया।
तो पहली तो बातभय सिखाया सिरहान के बाप नेवह सभी बापों ने सिखाया। सारी मनुष्य-जाति भय से पीड़ित है। इसी भय से फिर हिटलर पैदा होते हैंचंगीज पैदा होते हैंतैमूर पैदा होते हैंसिकंदर पैदा होते हैं। इसी भय से छोटे हत्यारेबड़े हत्यारेचोरबेईमानराजनीतिज्ञसब इसी से पैदा होते हैं।
मनुष्य की छाती से भय का पत्थर हटना चाहिएप्रेम का फूल खिलना चाहिए। लेकिन प्रेम के साथ एक अड़चन है। प्रेम तो तभी होता है जब आंखें चार हों। प्रेम तो जाने से होता हैमाने से नहीं होता। प्रेम तो अनुभव से उपजता हैबिना अनुभव के नहीं उपजता।
और प्रेम का ही आत्यंतिक अनुभव परमात्मा है। इसलिए मैं तुमसे यह भी नहीं कहता कि परमात्मा को प्रेम करोमैं तो इतना ही कहता हूं कि तुम प्रेम करो और एक दिन तुम पाओगे कि प्रेम करते-करते-करते परमात्मा तुम्हारे द्वार पर आ गया। मैं तुमसे सिर्फ इतना ही कहता हूं: प्रेम करो! परमात्मा को प्रेम करोयह तो मैं तुमसे कैसे कहूंयह तो तुम्हारी कानों सुनी हो जाएगी। कानों सुनी सो झूठ सबआंखों देखी सांच।
मैं तुमसे इतना ही कहता हूं प्रेम करो-- अपने बच्चे कोअपनी पत्नी कोअपने पति कोअपने मित्र कोअपने परिवार कोप्रियजनों कोमनुष्य कोपशुओं कोपक्षियों कोपौधों कोपहाड़ों को। जहां तक तुमसे बन सकेप्रेम को फैलाए चले जाओफैलाए चले जाओ। जैसे-जैसे तुम्हारा प्रेम फैलने लगेगावैसे-वैसे तुम पाओगेपरमात्मा की झलक आनी शुरू हो गई। धीरे-धीरे धीरे-धीरे जिस दिन प्रेम तुम्हारा विराट हो जाता हैतुम प्रेममय हो जाते होउसी दिन तुम पाते हो परमात्मा उतर आया। इसलिए मैंने कहाभक्ति प्रेम की ही आत्यंतिक उत्कर्ष दशा है।
परमात्मा को भूलो। तुम्हारा परमात्मा दो कौड़ी का है। तुम्हारा परमात्मा भय-जन्य है। तुम प्रेम को जीवन में उमगाओ। प्रेम स्वाभाविक है। थोड़ी-सी किरण तो तुम्हारे पास है ही। इसी किरण का सहारा पकड़ कर बढ़ते चलोसूरज तक पहुंच जाओगे। किरण है तो सूरज से आती होगीसूरज भी कहीं होगा। आज न दिखेकोई हर्जा नहींहजार मील दूर होकोई हर्जा नहीं। एक-एक कदम चलकर आदमी हजार मील की यात्रा कर लेता है। लेकिन शुरुआत वास्तविक से करोयथार्थ से करो।
मेरे पास लोग आते हैं। वे कहते हैं कि हमें परिवार से बड़ा प्रेम हैइससे किसी तरह छुड़वाएं। मैं उनसे कहता हूंइसेछुड़वाना किसको है--बढ़ाना है। तुम भाषा ही गलत बोलते होः छुड़वाएं! यही तो कुल जमा आशा है। तुम्हारे हृदय में जलता हुआ यह छोटा-सा दीया है कि तुम्हें परिवार से प्रेम है। और तुम्हारे तथाकथित धर्मगुरु और महात्मा तुम्हें सिखा रहे हैं: इसको छोड़ो,तब परमात्मा मिलेगा। इससे ही तो कुल आशा हैथोड़ी-बहुत आशा इसी से है। अगर मिलेगा कभी परमात्मा तो इसी के सहारे बढ़ने से मिलेगा। यह बड़ी धीमी-सी रोशनी है अभीइसको बड़ा करो। तुम्हारा परिवार बड़ा होने दो।
इसलिए जीसस कहते हैं: अपने दुश्मन को भी प्रेम करो। क्योंकि जिस दिन तुमने दुश्मन को भी प्रेम कियातुम्हारा परिवार बहुत बड़ा हो गया। मित्र तो रहे हीदुश्मन भी सम्मिलित हो गए। पशुओं-पौधों को . . . .इसलिए महावीर कहते हैं,अहिंसा। पशु-पौधेवे भी जीवंत हैंउनको भी प्रेम करो। बुद्ध कहते हैं करुणा। ये सब प्रेम के ही नाम हैं। अलग-अलग ढंग के लोगों ने अलग-अलग नाम पसंद किए हैं। लेकिन  ये सब प्रेम की ही अलग-अलग भाव-भंगिमाएं हैं। ये प्रेम के ही अलग-अलग रंग हैं। ये प्रेम की ही अलग-अलग आभाएं हैं। ये प्रेम के ही प्रतिबिंब है। महावीर में बना प्रतिबिंबउन्होंने कहा अहिंसा। उन्होंने कहाकिसी को दुःख मत दो। मगर दुःख तुम तभी देने से रुकोगे जब प्रेम बढ़ेनहीं तो कैसे दुःख देने से रुकोगेबुद्ध ने कहा करुणाफैलाओ करुणा को। जीसस ने कहा प्रेम।
जैसे-जैसे तुम्हारा प्रेम बढ़ता जाए वैसे-वैसे तुम्हारा और परमात्मा के बीच का फासला कम होता चला जाता है। इसलिए यह तो पूछना ही मत भूल कर भी मुझसे कभी आकर कि हमारा छोटा-मोटा प्रेम हैउसको हम कैसे मिटा देंउसको मिटा दिया तो तुम्हारे जीवन की आशा का दीप ही बुझ गयाफिर तुम भटक गए रेगिस्तान में। वह जो छोटी-सी सरिता थी तुम्हारे जीवन में झरने की तरहवही भी सूख गईअब तो कोई आशा न रही। मैं कहता हूंइस सरिता को बड़ा करोइस सरिता कोबहाओ सागर की तरफ। और जितने झरने इससे आकर मिल जाते होंसबको मिल जाने दो--मित्रों को भीशत्रुओं को भी,मनुष्यों को भीपक्षियों को भीपौधों को भीपहाड़ों को भीसबको मिल जाने दोसबको सम्मिलित हो जाने दो। बनने दो इसकी बड़ी गंगा। फिर यह पहुंच जाएगी सागर तक।
तुम जहां होजैसे होउसी के यथार्थ को पकड़ लोऔर उसी यथार्थ के सहारे चल पड़ो यह छोटा-सा धागायह छोटा-सा सूत्र तुम्हें पहुंचा देगा। इसलिए तो संतों के इन वचनों को या उपनिषद की ऋचाओं को या कुरान की आयतों को सूत्र कहा जाता है। सूत्र का अर्थ होता है धागे की तरह हैं ये। बड़े महीन धागे हैंलेकिन अगर पकड़ लिया तो पहुंच जाओगे।
मैंने सुना हैएक सम्राट अपने वजीर पर नाराज हो गया और उसने वजीर को क्रोध में आकर नगर के बाहर एक बड़ी मीनार पर कैद कर दिया। वजीर के घर के लोग बड़े दुःखी थेरो रहे थे। वजीर ने अपनी पत्नी को कहाघबड़ा मतजब मैं चला जाऊं और बंद कर दिया जाऊंतो गांव में एक फकीर हैतू उसके पास जाना। जब भी कोई उलझन होती है मुझे--ऐसी जिसे मैं नहीं सुलझा पाताजिसको बुद्धि नहीं सुलझा पातीमैं उस फकीर के पास जाता हूं। वह बुद्धि के आगे गया है। वह जरूर कोई रास्ता निकाल लेता है। वह जरूर कोई सूत्र तुझे बता देगाकोई रास्ता बन जाएगा। तू घबड़ा मतरो मत।
वजीर तो बंद कर दिया गया ऊंची मीनार परताले जड़ दिए गए। भूखा मरेगातड़पेगा। कूदे तो जान निकल जाएगी। कोई पांच सौ फीट ऊंची मीनार हैकोई द्वार-दरवाजा नहीं है। सब दरवाजे बंद कर दिए गएनीचे पहरा लगा दिया गया। पत्नी फकीर के पास गई। उसे बहुत आशा तो नहीं थी कि अब कोई रास्ता बन सकता हैकैसे निकालेगी पति कोफकीर ने कहा,कोई हर्जा नहीं। तेरे पति ने कहा थामुझसे आकर सूत्र पूछ लेनावह खुद ही बता गया है रास्ता। सूत्र में तो सारा सार है।
पत्नी ने कहामेरी कुछ समझ में नहीं आतीपहेलियां मत बुझाइए। मैं यहां कोई धर्म-चर्चाअध्यात्म-चर्चा करने नहीं आई हूं। मेरा पति मरने के करीब हैभूखा वहां पड़ा है। आप कोई रास्ता बताइए।
उस फकीर ने कहातू ऐसा करभृंगी नाम का कीड़ा होता हैउसको पकड़ ले। उसकी मूंछों पर थोड़ी शहद लगा दे और उसकी पूंछ में एक पतला धागा बांध दे--रेशम का पतला धागा।
उस पत्नी ने कहाइससे क्या होगा?
उसने कहाइससे सब हो जाएगा। और जाकर मीनार पर उस भृंगी को छोड़ दे। शहद की गंध पा कर वह सरकना शुरू करेगाबढ़ेगा आगे। और मूंछों पर शहद लगी हैइसलिए मिलनेवाली तो है ही नहीं। ऐसी तो शहद लगी है मूंछों पर। संसार ऐसी ही शहद का नाम है जो तुम्हारी मूंछों पर लगी है। तुम भागते-फिरते होगंध आती चली जाती है। तुम भागते-फिरते हो। अब तुम्हारी मूंछें तुमसे आगे छलांग लगा जाती हैं। मिलना कभी नहीं होतागंध आती रहती है। गंध आती रहती हैमिलना कभी नहीं होता। इसलिए तो ज्ञानियों ने इसे माया कहा है। मिलती हैमिलती है;  अब मिलीअब मिली। मिलती कभी नहीं। पहुंचने के करीब सदा रहते हैंलेकिन पहुंचते कभी नहीं हैं। मंजिल आती-आती लगती हैआती नहीं है। और इतने करीब मालूम पड़ती है कि रुक भी नहीं सकते। मर जाते हैंथक जाते हैंमगर रुक नहीं सकते। क्योंकि लगता है अब मिलीयह बिल्कुल पास से आ रही है गंध।
उस भृंगी की दशा समझो। उसकी मूंछ पर बिठा दी है शहद। उसे गंध आई। दीवाना हो गया। शहद का रसशहद का प्रेम उसे खींचने लगावह भागने लगाः पास ही हैगंध इतने करीब से आ रही है। और मूंछें आगे सरकने लगीं। और उसकी पूंछ में बंधा हुआ रेशम का धागा मीनार पर चढ़ने लगा। थोड़ी ही देर में वह मीनार पर पहुंच गया। पति ने उसको आते देखा,फिर उसकी पूंछ में बंधे हुए पतले धागे को देखा समझ गयाफकीर ने सूत्र दे दिया। धागे को धीरे-धीरे खींचा। धागे में फिर एक दूसरा मोटा धागा बंधा आयाफिर मोटे धागे में एक सुतली बंधी आईः
फिर सुतली में एक मोटी रस्सी बंधी आई। और फिर उस रस्सी के सहारे वजीर मीनार से उतर कर भाग गयामुक्त हो गया।
ऐसा ही है। एक सूत्र पकड़ लो। यह जो तुम्हारे जीवन में थोड़ी-सी प्रेम की किरण हैइसे बुझा मत देना। इससे बड़ी आत्महत्या और कोई नहीं है। इसे बुझा मत देना। इसकी निंदा मत करना। यह मत कहना शारीरिक हैयह मत कहना कामुक हैयह मत कहना कि यह तो संसार की है। संसार में तुम हो तो कुछ संसार में होगा जो परमात्मा से जोड़ेनहीं तो फिर तो कोई उपाय ही नहीं है। कोई सूत्र होगा जो दोनों किनारों को जोड़ता होगा। कोई सेतु होगा। संसार में जरूर कोई एक बात होगी जो संसार की नहीं होगी।
इसे मैं दोहराऊं: परमात्मा को पाने की एक ही आशा है कि संसार में कुछ हो जो गैर-संसारी हो। नहीं तो फिर कैसे पाओगेकुछ हो जो यहां आता हो और यहां का न होयहां तक आता हो जरूर और वहां का होपार का हो। तुम्हारे जीवन में प्रेम के अतिरिक्त ऐसी कोई और चीज नहीं है। यही भक्तों का निवेदन है।
प्रेम ही एकमात्र सूत्र हैजिसके सहारे तुम धीरे-धीरे-धीरेकदम-कदमरत्ती-रत्तीबढ़ते-बढ़ते एक दिन परमात्मा में पहुंच जाओगे।
जानिएमानिए मत। और जानना हो तो प्रेम के इस छोटे-से धागे को पकड़िए
सिरहान के बाप ने कहा कि मैंने तो ईश्वर का भय सिखाया था। वहीं चूक हो गई। तुम्हें भी भय सिखाया गया है। और भय के आधार पर विश्वास सिखाया गया है। तुम्हें पहले भयभीत किया जाता हैफिर जब तुम भयभीत हो जाते होतुम पूछते हो कोई सहारा चाहिएतब तुम्हें ईश्वर की धारणा पकड़ा दी जाती है कि ये ईश्वर रहेइनको पकड़े रखो। जब डर लगे तो हनुमान-चालीसा पढ़ना। जब भय आए तो ईश्वर को याद करना। पहले भय पैदा करवा देते हैंफिर इलाज पकड़ा देते हैं। यह तो बड़ी जालसाजी हो गई। पंडित-पुरोहितधर्मगुरुराजनेता इस जालसाजी पर ही जीते रहे हैं।
तुम विश्वास से जागो। अगर कभी श्रद्धा के आकाश में उठना हो तो विश्वास को बिल्कुल भ्रष्ट कर दोनष्ट कर दो,जला डालोआग कर दोराख कर दो। पहले बहुत डर लगेगाक्योंकि डर तुम्हें सिखाया गया है। जैसे ही तुम विश्वास छोड़ोगे,तुम्हारा सारा प्राण कंपने लगेगा कि अब मैं कैसे जीऊंगा ईश्वर के बिना सहारे। लेकिन धीरे-धीरे तुम पाओगे कि वह झूठा सिखाया हुआ भय है। भय की भी कोई जरूरत नहीं है। यह संसार हमारा हैहम इसके हैं। यह अस्तित्व हमारा हैहम इसके हैं। इस अस्तित्व से हम आए हैंयह हमारा दुश्मन नहीं हो सकता। इसी अस्तित्व की हम उर्मियां हैंइसी अस्तित्व की हम तरंगें हैं। यह सागर है। और हम लहरें हैं। इससे हमारा विरोध क्या हो सकता हैयह हमें मिटाने को उत्सुक क्यों हो सकता हैयह तो हमारा जीवन है। जो इससे आता हैशुभ है।
ऐसे सद्भाव से खोज में लग जाओ। और एक धागे को पकड़ लो। भक्तों ने प्रेम का धागा पकड़ा हैज्ञानियों ने ध्यान का। मगर दोनों धागे एक ही धागे के दो नाम हैं। क्योंकि जब तुम प्रेमपूर्ण हो जाते हो तो तुम ध्यानपूर्ण हो जाते हो और जब तुम ध्यानपूर्ण हो जाते होतुम प्रेमपूर्ण हो जाते हो। एक को बुलाओदूसरा अपने-आप आ जाता हैउसके साथ ही आता है। जैसे एक गाड़ी के दो चाकऐसे प्रेम और ध्यान।
मगर जानोमानना छोड़ो

दूसरा प्रश्न:

पहले से संबंधित हैः कल आपने कहा, "मिटोस्वयं को मिटाओ और परमात्मा से मिलन हो जाएगा।लेकिन मुझे अपने को मिटाने में भय लगता है। आपके पास रहकर भी मुझे अपने को मिटाने में भय लगता है। कृपा करके समझाएं कि मैं अपना यह भय कैसे दूर करूं?

ब मैं कहता हूं अपने को मिटाओ तो तुम मुझे गलत मत समझ लेना। तुम यह मत समझ लेना कि तुम हो और तुम्हें अपने को मिटाना है। जब मैं कहता हूं अपने को मिटाओ तो मैं इतना कहता हूं: कृपा करके भर आंख अपने को देखोतुम पाओगे तुम नहीं हो। यह है मेरा मतलब अपने को मिटाने का। अगर तुम हो तो तब तो कैसे मिटाओगे?
जो है उसे तो मिटाया नहीं जा सकता। अगर अंधेरा होता तो दीए के जलाने से कैसे मिट जातातुम दीया जलाते हो,कमरे का फर्नीचर तो नहीं मिट जाताअंधेरा ही मिटता है सिर्फ। फर्नीचर तो अपनी जगह रहता है। सच तो यह हैअंधेरे में दिखाई नहीं पड़ता थारोशनी में दिखाई पड़ता हैऔर हो जाता हैऔर प्रकट हो जाता हैऔर स्पष्ट हो जाता है। अंधेरा मिट जाता हैफर्नीचर तो नहीं मिटतादीवाल-दरवाजे तो नहीं मिटते। अंधेरे में मिटे मालूम होते थेरोशनी में और प्रकट हो जाते हैं,और साफ हो जाते है कि हैंरोशनी में प्रामाणिक रूप से हो जाते हैं। तो दीएके जलने पर कौन मिटता है।
दीए के जलाने पर वही मिटता है जो था ही नहीं। अब . . . अंधेरा मिटाया थोड़े ही जाता हैअगर मिटाना पड़ता होता तो मिटाना मुश्किल हो जाता। फिर तो अंधेरा भी झंझट खड़ी करता। दीया जला लेते और अंधेरा कहता कि नहीं मिटतेसंघर्ष लेंगे--तो झगड़ा होतायुद्ध मचताकभी-कभी दीया भी बुझ जाता।  अंधेरा बुझा देता दीए कोकभी शायद अंधेरा हार जाता और दीया बुझा देता मगर इतनी आसानी से न मिट जाता जैसे मिटता है। तुमने जलाया नहीं दीया कि अंधेरा कहां गयापता नहीं। था ही नहीं।
तो जब मैं कहता हूं अपने को मिटाओ तो मैं तुमसे यह कह रहा हूं कि तुम हो नहींज़रा गौर से देखो। उस देखने में ही मिट जाओगे। और जैसे ही तुम्हें पता चला कि मैं नहीं हूंवैसे ही तुम्हें पता चलेगा कि परमात्मा है। कोई परमात्मा हत्यारा थोड़े ही है कि तुम मिटोगे तब तुम्हें मिलेगा। यह कोई उसने शर्त थोड़े ही लगा रखी है। कोई ऐसा सौदा थोड़े ही है कि जब तक तुम न मिटोगेजब तक तुम अपनी गर्दन न काटोगेतब तक मैं तुम्हें न मिलूंगा। परमात्मा कोई ऐसा दुष्टऐसा कोई हत्यारा तो नहीं है।
नहींअड़चन केवल इतनी ही है कि जब तक तुम सोचते हो मैं हूंतुम्हारा यह सोचना कि मैं हूं,  तुम्हारु यह मानना है कि मैं हूं तुम्हारी आंखों पर पर्दा बन जाता है। यह सिर्फ मान्यता हैहो तो तुम नहीं। यही तो होता है जब तुम ध्यान में शांत हो कर बैठते हो और भीतर झांकते होतो तुम पाते हो कि मैं हूं ही नहींकभी भी नहीं था। सिर्फ एक भ्रांति थीएक धारणा थीएक भाव मात्र था कि मैं हूं। जो नहीं है वही ध्यान में मिट जाता है। जो नहीं है--वही प्रेम में भी मिट जाता है। जो नहीं है--वही मिटता है।
यह प्रश्न पूछा है प्रज्ञा ने।
पूछा है : "कल आपने कहामिटोस्वयं को मिटाओ और परमात्मा से मिलन हो जाएगा।मेरी बात को ठीक से समझ लेना। मैं यही कह रहा हूं कि अपने को देखो ठीक से। कभी शांत बैठकर निरीक्षण करो : कौन हूं मैंकहां हूं मैंक्या हूं मैंऔर तुम कहीं भी न पाओगे। एकदम सन्नाटा छा जाएगा। "कौन हूं मैं', जैसे ही यह प्रश्न उठेगातुम पाओगे। एकदम सन्नाटा उठा। इसलिए रमण महर्षि अपने साधकों को कहते थेः एक ही प्रश्न पर्याप्त हैपूछो "मैं कौन हूं! मैं कौन हूं! पूछते रहो सतत। जब भी सुविधा मिलेबैठकर शांति से पूछ लेते रहो। मैं कौन हूं! मैं कौन हूं!
रमण को जो लोग पढ़ते हैंउनको भी बड़ी भ्रांति रहती है। वे सोचते हैंऐसा पूछने से पता चल जाएगा कि मैं कौन हूं। चूक गए तुमबात समझे ही नहीं। ऐसा पूछने से एक दिन पता चलेगामैं हूं ही नहीं। रमण के भक्त भी कभी-कभी मेरे पास आ जाते हैं। वे कहते हैं: बहुत दिन हो गए पूछते-पूछते कि मैं कौन हूंअभी तक पता नहीं चला है। मैंने कहातुम चूक ही गए;तुम बात का मतलब ही नहीं समझे। संतों की बात का मर्म समझ में सीधा-सीधा आता नहीं है। क्योंकि बात इतनी दूर की है;तुम्हारी भाषा में उसे कहा नहीं जा सकता। अब रमण ने यह नहीं कहा कि ऐसा पूछने से तुम्हें पता चल जाएगा कि तुम कौन हो। ऐसा पूछना तो सिर्फ तरकीब है तुम्हें जगाने के लिए। मैं कौन हूंमैं कौन हूंमैं कौन हूंऐसा पूछते होपूछते होखोजते होतलाशते हो कोना-कातरअपने भीतर की चेतन-अचेतन पर्तें उघाड़ते होएक-एक पर्त को तोड़ते जाते हो जैसे कोई प्याज को छीलता हो-- छीलते जाते हो : मैं कौन हूं! मैं कौन हूं! छीलते-छीलते सब पर्तें समाप्त हो जाती हैंशून्य हाथ में आता है। प्याज बची ही नहींशून्य मात्र रह गया। यही तुम हो और यही परमात्मा हैलेकिन तुम बचे नहीं। इस शून्य में तुम कहां होकहां रही प्रज्ञाअगर प्रज्ञा खोजने चले तो एक दिन पाएगी कि नहीं बची। और जहां प्रज्ञा नहीं बचीवहीं "प्रज्ञाका जन्म हैवहीं बोध का जन्म हैवहीं समाधि फलती है। वहीं परमात्मा उतरता है।
और यह स्वाभाविक है कि मिटने में डर लगे। मिटने की बात ही घबड़ाने वाली है। मिटने का शब्द ही भय पैदा करता है,कंपन पैदा कर देता है। लेकिन तुम हो ही नहीं। ऐसा सोचोमिटने की बात ही क्या सोचनीमिटोगे क्या खाक! होते तो मिट भी सकते थे। हो ही नहींफिर क्या भय है! हो ही नहीं। इस सत्य को खोजो।
मेरी बात मान मत लेना कि मान लिया कि चलोअब आप कहते हैं कि चलोनहीं है। पर इससे कुछ भी न होगा। तुम बने ही रहोगे। मेरी बात को तो सिर्फ एक प्रेरणा समझोएक चुनौती कि मैं ऐसा कह रहा हूं कि तुम नहीं हो तो "मैं देखूं तो'जांच-पड़ताल तो करूं: हूं या नहींयह बात सच है या झूठ?' मेरी बात पर भरोसा मत कर लेनान विश्वास कर लेना। इसको परीक्षण की कसौटी पर कसना।
बोधिधर्म के पास ऐसा हुआ था। सम्राट वू ने कहा था कि मैं बड़ा चिंतित रहता हूंबड़ा परेशान रहता हूंमेरा मन शांत होता ही नहीं है। मैं कैसे शांत हो जाऊंउसका कुछ उपाय बता दें।
बोधिधर्म ने कहाः तीन बजे रात आ जाओ। अकेले आना। दरबारियों इत्यादि को साथ मत ले आना। सिपाहीशरीर-रक्षक,कोई नहींअकेले आना बिल्कुल।
मैं तीन बजे प्रतीक्षा करूंगा। और जब आओ तो खयाल रखनाअपने इस "मैंको ले आनाक्योंकि मैं शांत ही कर दूंगा इसे।
वू घबड़ाया कि आदमी पागल है। जब मैं आऊंगा तो मैं तो आ ही जाऊंगायह कह रहा है मैं साथ ले आना। फिर बोधिधर्म की आंखें और बोधिधर्म का ढंग कहने काऔर अकेले में तीन बजे रात बुलाना! और इस आदमी के बारे में हजारों अफवाहें आ रही थीं और इस आदमी के संबंध में न मालूम कैसी-कैसी किंवदतिंयां प्रचलित हो रही थीं कि यह बड़ा खतरनाक है। एक शिष्य से इसनेजब तक उसने अपना हाथ काट कर इसको न दियातब तक उसका शिष्यत्व स्वीकार नहीं किया। यह आदमी कुछ अजीब है और खतरनाक है। और रात के अंधेरे में तीन बजे आना! और यह भी कहता है कि शांत कर ही दूंगा! उसने सोचा कि आना ठीक नहीं हैखतरे से खाली नहीं है। पर सो भी न सका।
अब तक उसने बहुत-से साधुओं सेबहुत-से महात्माओं से कहा था कि इस मेरे "मैंको किसी तरह शांत कर दें। इतना बड़ा साम्राज्य मिल गयाफिर भी शांत नहीं होताबेचैनी मिटती ही नहींबेचैनी बनी ही रहती हैचैन का कोई पता नहीं है। किसी तरह मुझे शांति दें! किसी ने कभी नहीं कहा था कि शांत कर देता हूंतू आ जा। उन्होंने बड़ी-बड़ी बातें कींलेकिन उन बातों से कुछ सार न हुआ। पहली दफा एक आदमी मिला है जिसने बात की ही नहीं हैजिसने कहा कि तू आ ही जा कल सुबह एकांत मेंनिपटारा कर ही देते हैंकब तक तू परेशान रहेगा। इसको शांत ही कर देंगे। कहीं ऐसा न हो कि यह आदमी शांत करने की कला जानता हो और मैं न जाऊं! जाने में भी डर लगे कि यह आदमी कहीं पगला न जाएलट्ठ न मार दे। लकड़ी रखे रहता थाबड़ा लट्ठ रखे रहता था बोधिधर्म अपने पास! और इसके बाबत कहानियां ऐसी हैं कि कौन जानेयह व्यवहार कैसा करे! और एकांत में जाना!
मगर फिर सो भी न सकारुक भी न सका। जाना कठिन थातो भी गया। ऐसी प्रबल आकांक्षा खींचे ले गई। पहुंच गया तीन बजे रात। बोधिधर्म बैठा था अपना डंडा लिएदीया जलाए। गांव के बाहर एक मंदिर में ठहरा था। उसने कहाः तो आ गए! "मैंको ले आए कि नहीं?
सम्राट ने कहा : आप भी क्या बातें करते हैं! जब मैं आ गया तो अब और "मैंको कहां छोड़तामैं "मैंको छोड़ कर भी कैसे आ सकता हूंयह बात आप दुबारा-दुबारा क्यों कहते हैं कि मैं को ले आए कि नहीं?
बोधिधर्म ने कहा कि मैं इसलिए कहता हूं कि मैं को लाओगे तो ही मैं शांत कर सकूंगानहींतुम घर रख आओ और तुम अकेले आ जाओ तो शांत किसको करूंगाअच्छा बैठ जाओआंख बंद कर लो और खोजो कि यह "मैंकहां है। और जैसे ही मिल जाएपकड़ लेनाझपट कर पकड़ लेनाऔर मुझे बता देना। तो मैं उसको उसी वक्त शांत कर दूंगा। क्योंकि पहले तोपकड़ना पड़ेगा न! और तुम्हारे भीतर है तो मैं तो कैसे पकड़ूंगातुम्हीं पकड़ो।
सम्राट ने सोचा कि बेकार आना हुआयह आदमी कहां की बातें कर रहा हैः झपट कर पकड़ लेना!
मगर अब आ ही गया था तो बैठा इसके सामनेआंख बंद कीखोज करना शुरू कीऔर सामने बैठा है बोधिधर्म लिए लट्ठकब सिर में मार दे और कहता जा रहा हैः खोजोसो मत जानाझपकी मत खानामैं डंडा लिए बैठा हूं। आज इसका निपटारा ही कर देना हैकब तक तू इससे परेशान रहेगा! इसको शांत ही करके भेजेंगे। सुबह होतब तक यह खत्म ही कर देना है।
तो जितना खोजा वू ने उसके सामनेबोधिधर्म के बैठेखोजा उसने। कभी भीतर देखा ही नहीं था। कौन देखता है! तुम बातें करते होः मैंअशांतिमनफलां-ढिकांबातचीत। तुम कभी खोजते थोड़े ही हो। खोजा तो बड़ा हैरान हुआ। पकड़ में ही नहीं आता। कौन मैंकैसा मैं! इधर गयाउधर गयाभीतर की पर्त-पर्त छानीकहीं किसी मैं को न पाया। धीरे-धीरे शांत होने लगा। इस खोज में ही शांत होने लगा। जब सुबह सूरज उग रहा था तो उसके चेहरे पर अपूर्व  थी।
बोधिधर्म ने कहाः अब बहुत हो गया। आंख खोलो और जवाब दो। पकड़ पाए या नहीं?
वू हंसने लगा। उसने कहाः नहीं पकड़ पायालेकिन आपकी महाकृपा कि आपने शांत कर दिया। मिलता ही नहीं है। है ही नहीं तो अशांति कैसी!
सारे ध्यान के प्रयोगसाक्षी के प्रयोगइसी दिशा में गतिमान होते हैं।
तो प्रज्ञा को मैं कहूंगाः भय लगता हैयह तो स्वाभाविक हैक्योंकि तूने मान रखा है कि तू है और मिटाना पड़ेगा। इधर हम कुछ बात ही और कह रहे हैं। इधर यह कहा जा रहा है कि तू है ही नहीं। इतना जानना है और मिटना हो गया। और जैसे ही मिटना हो जाता है वैसे ही परमात्मा प्रकट हो जाता है। इधर वू मिटाउधर परमात्मा प्रकट हुआ। पर्दा हटा तो जो छिपा है वह प्रकट हो गया।
यह भय इसलिए लगता है कि अभी मन ऊबा भी नहीं है इस अशांति सेइस अहंकार से। अभी मन भरा भी नहीं है।

खुद झिझकता हूं कि दावा-ए-जुनूं क्या कीजे
कुछ गवारा भी है ये कैदे-दरोबाम अभी।
मैं डरता हूंझिझकता हूं कि ईश्वर के उन्माद का दावा भी अभी कैसे करूंकि प्रभु को पाने के लिए पागल हूंयह भी अभी कैसे कहूं!

खुद झिझकता हूं कि दावा-ए-जुनूं क्या कीजे 
कुछ गवारा भी है ये कैदे-दरोबाम अभी।
अभी दरवाजों और छतों से घिरा हुआ यह जो कारागृह हैइससे मुझे लगाव भी है। अभी दावा भी क्या करूंस्वतंत्रता का दावा क्या करूंअभी इस कारागृह से मुझे मोह है।
हम कहते हैं कि डर लगता है मिटने मेंक्योंकि अभी अहंकार की यात्रा तृप्त नहीं हुई। अभीअहंकार कहीं पहुंचता नहीं,इस बात का अनुभव प्रगाढ़ नहीं हुआ। अभीमैं कुछ कर गुजरूंगाऐसी नासमझी बनी है। अभी दुनिया को कुछ करके दिखा देंगे। अभी थोड़ी और कोशिश कर लें। इतनी जल्दी मैं को न मिटाएं। शायद कुछ आता ही होकौन जाने! अब तक नहीं आया,यह सच हैलेकिन कल आ जाएकौन जाने! परसों आ जाए! तो थोड़ी और कोशिश कर लेंथोड़ी और कोशिश कर लें।
 अभी कारागृह से तुम्हें मोह है। जिस दिन दिख जाता है कि यह कारागृह हैकौन किसको रोक सकता हैतुम्हीं पकड़ेहो। अपने ही पिंजरे के सींखचों को पकड़े हो। तुम्हीं पकड़े हो। दरवाजा खुला हैजिस दिन तुम तय करोउस दिन बाहर निकल जाओ। तुम्हारे भीतर परमात्मा मौजूद हैजिस दिन तय करो उस दिन जान लो।
मगर अभी तुम्हें इस "मैंसे आशाएं हैं। उन्हीं आशाओं के कारण अड़चन होती है। भय भी लगता हैजब तुम सुनते हो कि मिटना पड़ेगा। जब तुम सुनते हो कि पलटू कह रहे हैं--"पी को खोजन मैं चलीमैं ही गई हिराय'-- तो घबराहट लगती है कि ऐसे प्रिय को खोजने क्या जाना?
अभी तुम्हारा अपने से प्रेम हैऔर कोई तुम्हारे जीवन में प्रेम नहीं है। अभी अगर तुम प्रेम इत्यादि की बातों में भी पड़ते हो तो वह अपने से ही प्रेम है। उपनिषद कहते हैं: कौन पति अपनी पत्नी को प्रेम करता है! पति अपने लिए ही पत्नी को प्रेम करता है। इस पत्नी से सुख मिलता हैमगर अपने लिए। कौन पत्नी पति को प्रेम करती है! इस पति से सुरक्षा मिलती है,प्रेम मिलता हैसुख मिलता है--मगर ध्यान तो अपने पर है। सब यहां अपने को प्रेम करते हैं। यहां सभी लोग अहंकार की पूजा में संलग्न हैं। यहां सभी मंदिरों में अहंकार की पूजा चल रही है। यहां तुमने अपनी ही मूर्ति बना ली हैउसी के सामने थाली सजाए हुए आरती उतार रहे हो। गौर से देखो। और इसलिए तो प्रेम नहीं घट पाता हैक्योंकि घटे कैसेइस अहंकार के कारण प्रेम कैसे घटे?
प्रेम का मतलब हैः अब मैं नहींतू है। छोटे-छोटे प्रेम में भी यही है। जिस दिन प्रेमी अपनी प्रेयसी से कह पाता है, "अब मैं नहींतू है,'  और जिस दिन प्रेयसी  अपने प्रेमी से कह पाती है। अब मैं नहींतू हैकह ही नहीं पाते बल्कि ऐसी भावदशाहो जाती है-- उस दिन प्रेम की किरण उतरती है। और उस दिन छोटे-से प्रेम में भी परमात्मा का बोध होना शुरू हो जाता है।

तीसरा प्रश्न :

आप और सभी संत यही कहते हैं कि मन से मुक्त हो जाने पर व्यक्ति को परमात्मा के नजदीक जाने में सरलता होती है। लेकिन मन से मुक्त होना असंभव-सा लगता है। हमें पता भी नहीं चलता और मन बार-बार कई तरह की वासनाओं में भटकने लगता है। और बहुत सावधानी रख कर थोड़ा होश आता है कि फिर-फिर मन कल्पनाओं में बहने लगता है। कृपा करके इसे समझाएं।

हली तो बातऐसा भूलकर भी मत कहना कि आप और सभी संत यही कहते हैं। मैं कुछ और बात कह रहा हूं। मैं तुमसे यह कह ही नहीं रहा हूं कि तुम वासनाओं को छोड़कर उनके ऊपर उठ जाओ। मैं तुमसे यह कह रहा हूंबिल्कुल ही उल्टी बात कह रहा हूं कि वासनाओं को भोग लोतो ही उनसे ऊपर उठ सकोगे। नहीं तो वासनाएं उठती ही रहेंगीआती ही रहेंगी।
मेरा जीवन पर परम भरोसा है। यह जीवन जैसा हैइसमें कुछ भी छोड़ने जैसा नहीं हैइसमें से सब अनुभव करने जैसा है। इसके अनुभव से ही गति होती है। अब अगर तुम बैठ गएध्यान की चेष्टा करने लगे और वासनाएं अतृप्त पड़ी हैं और मन हजार-हजार वासनाओं को भोगने के लिए आतुर है--तो जब तुम ध्यान करने बैठोगेमन वासनाएं उठाएगा। मन ऐसे ही थोड़े वासनाएं उठाता है। मन यह कह रहा हैः कहां समय खराब कर रहे होअभी तो ये दिन थोड़ा सुख देख लेने के हैं। अभी तो ये दिन थोड़ा शरीर का रस देख लेने के हैं। अभी तो ये दिन थोड़े सौंदर्य में रमने के हैं। अभी तो गीत और नाच हो। अभी यहां कहां ध्यान लगाए बैठे होमन यह कह रहा है कि पहले संसार से तो मुक्त हो लो।
बहुत लोग कच्चे ही पक जाना चाहते हैंयही अड़चन है। कच्चे ही पकने की कोशिश कीसड़ जाओगेपकोगे नहीं। पकने दो। इतनी घबड़ाहट क्या हैइतनी जल्दी भी क्या है। यह प्रश्न भी प्रज्ञा ने पूछा है। और यहां प्रज्ञा बहुत दिन से है। युवा है अभीलेकिन बड़ी दमित वासनाओं से भरी है। ठीक दूसरे किसी भी आश्रम में उसे धार्मिक समझा जातायहां सबसे ज्यादा अधार्मिक युवती वही है। दमित वासनाएं हैं। और वासनाओं के प्रति बड़ा विरोध हैदुश्मनी है। सभी चीज की निंदा है। वही अड़चन हो रही है।
अब यह प्रश्न उसी का है। वह पूछती है कि बार-बार कई तरह की वासनाओं में मन भटकने लगता है। भटकेगा नहीं तो क्या होगाउन वासनाओं के प्रति बड़ा विरोध है। उन वासनाओं का अंगीकार नहीं है। और बिना अंगीकार किएबिना स्वीकार किए--उनकी समझ भी पैदा न होगी। वासनाएं व्यर्थ हैंयह सच है। लेकिन व्यर्थता तुम्हें दिखाई पड़नी चाहिएमेरे कहने से व्यर्थ नहीं हो जाएंगी। संतों ने कहा होगा कुछ। उनके कहने से कुछ भी नहीं हो जाएगा। उन्होंने जानकर कहा है। पलटूदास पलटेजब उन्होंने जान लिया होगा। और प्रज्ञा पलटना चाहती है--बिना ही जाने! पलटूदास पलटे संसार के अनुभव सेदेख लिया असार है। कानों से नहीं सुनाआंखों से देख लिया असार है। अनुभव से देख लिया कुछ सार नहीं है। जिस दिन यह पकान आ गईयह परिपक्वता आ गईउस दिन लौट पड़े। फिर लौट कर नहीं देखा। फिर क्या लौट कर देखना थाः वहां कुछ था ही नहीं,लौट कर क्या देखना?
प्रज्ञा भी पलटू बनना चाहती है। मगर मन में अभी संसार में सार है। और जितना दबाओगे मन को उतना ही सार मालूम होगा। दमन से कोई कभी मुक्त नहीं होतासिर्फ अनुभव से लोग मुक्त हो जाते हैं।
तो यह दमित भाषा छोड़ो। यह धार्मिकपन छोड़ो। ये सुनी-सुनाई बातों और बकवास से मुक्त बनो। वह जो मन कह रहा हैउसकी भी सुनो। वह मन भी परमात्मा का है। वह मन यही कह रहा है कि अभी इन सीढ़ियों को पार करो। हांउन्हीं सीढ़ियों पर अटके मत रह जानायह सच है।
दुनिया में दो तरह के नासमझ हैं। एकसीढ़ियों पर डर के कारण चढ़ते ही नहींतो वे मंदिर तक नहीं पहुंच पाते हैं।सीढ़ियां ही नहीं चढ़ोगेमंदिर तक कैसे पहुंचोगेदूसरेसीा**ढ़यों पर चढ़ जाते हैं तो सीढ़ियां छोड़ते ही नहींउन्हीं पर बैठे रह जाते हैं। वे भी मंदिर तक नहीं पहुंच पाते हैं। सीढ़ियां ही पकड़ लोगे तो मंदिर तक कैसे पहुंचोगेसीढ़ियां चढ़ो भीसीढ़ियाछोड़ो भी। एक दिन पकड़ोएक दिन छोड़ो। यह जीवन का संतुलन है। जीवन में सब जानने जैसा है। जीवन में कुछ भी ऐसा नहीं है जो जानो मत। और जानने में मुक्ति छिपी है।
तो प्रज्ञा से मैं यह कहना चाहूंगा कि तेरी वृत्ति बड़ी दमित है। तू पूराने ढर्रे की धार्मिकरुग्ण ढर्रे की धार्मिक है। तू यहां आ गईमेरी बातें तुझे प्रीतिकर लगती हैंमगर तेरे मन का जो ढांचा हैवह बहुत ही जड़ सिद्धांतों से बना है। तू पूरे पक्षपात से भरी है। पहले से ही तेरे ख्याल में भरा हुआ हैहर चीज की निंदा है। हर चीज गलत है। संसार में पाप ही पाप है। तो संसार से बचकर निकल जाना है। और अभी उम्र तेरी कुछ भी नहीं है।
कम उम्र में भी लोग बचकर निकल जा सकते हैंलेकिन बचकर नहीं निकल सकते। अनुभव से करके निकल सकते हैं। कम उम्र में भी निकल सकते हैं। अगर अनुभव बहुत बोधपूर्वक हो तो एक अनुभव काफी होता है एक चीज से मुक्त हो जाने के लिए। एक बार क्रोध कर लिया और अगर व्यक्ति में समझ हो पूरीतो एक ही क्रोध पर्याप्त हैफिर दुबारा क्रोध न करेगा। फिर दुबारा क्या करना हैवही-वही क्या करना! देख लियाजान लियाकुछ पाया नहींबात खत्म हो गई।
मूढ़ आदमी पुनरुक्ति करता है। समझदार एक भी अनुभव से मुक्त हो जाता है। लेकिन इतना समझदार कोई भी कभी नहीं हुआ है कि बिना अनुभव के मुक्त हो जाए। इसे तू खयाल में रख लेना। एक अनुभव से मुक्त हो जाएऐसे समझदार लोग हुए हैं। बहुत अनुभव से भी मुक्त न हो पाएंऐसे मूढ़ बहुत हैं। उन्हीं को पलटू "गंवारकह रहे हैं--अजहूं चेत गंवार। पलटू यह नहीं कह रहे हैं कि पहले दिन ही चेत जाओ। पलटू कह रहे हैंअब तो चेतो! इतने अनुभव के बाद अब तो चेतो! मगर अगर अनुभव ही न हुआ हो तो इतना बुद्धिमान कोई भी नहीं है कि चेत जाए। कम से कम एक अनुभव तो अनिवार्य है। असार को जानने के लिए भी असार का अनुभव अनिवार्य है।
तो मन से दमन की धारणाएं छोड़ो। मन को सहज और सरल बनाओ। नहीं तो यह विरोधाभास घटता है।
यहां जो लोग मेरे पास हैंउनमें जो सर्वाधिक गतिमान हो रहे हैंवे ही लोग हैं जिनके मन में कोई दमित धारणाएं नहीं हैजिनके मन में पाप का कोई खयाल ही नहीं है कि यह पापयह पापयह पापऐसा किया तो पाप हो गया औरअपराधभावजिनके मन में कोई पाप की धारणा नहीं हैजो बड़ी सरल-चित्तता से जीवन के अनुभव में उतरने को राजी हैं--बिना किसी पूर्व धारणा केपूर्वाग्रह के। उनकी मुक्ति निकट है। वे बढ़ रहे हैं। और जो बहुत धारणाओं से भरे हुए हैं कि ऐसा किया तो गलतपहले से ही मानकर बैठे हैंजानते हैं नहीं कि क्या गलतक्या सहीमगर धारणाएं मजबूत पकड़े बैठे हैं-- ऐसे जिद्दी और हठी और दमित लोगों की मेरे पास कोई विकास की संभावना नहीं है।
तुम्हारे जीवन में यहां क्रांति घट सकती हैमगर एक शर्त तुम्हें पूरी करनी पड़ेगी। वह शर्त हैः अपने कचरा सिद्धांतों को एक तरफ रखो। नहीं तो वही कचरा सिद्धांत तुम्हारे सिर को खाते रहेंगे। ध्यान करोगे और वासनाएं उठेंगी। इतना ही वासनाएं कह रही हैं कि पहले हमें पूरा तो करो। वे अपनी मांग मांग रही हैं। वे कहती हैंपहले हमारा भी तो देना चुकाओहमारा ऋण तो पूरा करो। ऋण पूरा करके फिर चले जानाठीक। ऋण बिना ही चुकाए. . .।
और खयाल रखनाजो व्यक्ति वासनाओं से गुजर कर वासनाओं से मुक्त होता हैउसके जीवन में एक समृद्धि होती है,और जो व्यक्ति वासनाओं से किसी तरह से बचकर निकलना चाहता हैउसके जीवन में एक दीनता होती हैडर होता है। डर तो रहेगा ही फिरक्योंकि वह हमेशा भयभीत रहेगा कि फिर कोई वासना न पकड़ ले।
बुद्ध के पिता को ज्योतिषियों ने कहा था बुद्ध के जन्म पर कि यह व्यक्ति संन्यासी हो जाएगा या चक्रवर्ती सम्राट। बुद्ध के पिता डर गए। और उन्होंने कहा कि कुछ रास्ता बताओ कि यह संन्यासी न हो पाए। पंडित थेपुराने ढर्रे के पंडित रहे होंगेउन्होंने कहाः ऐसा करो कि इसको मृत्यु का कोई अनुभव न होऔर इसके लिए जितनी सुंदरतम स्त्रियां मिल सकेंइसके पास इकट्ठी कर दो। बचपन से ही इसको राग-रंग में पलने दो। इसको बिल्कुल सुख-वैभव में पलने दो। इसको दुःखहोने ही मत दो। इसको पता ही मत चलने दो कि जीवन में दुःख होता हैमौत होती हैकि कोई आदमी बूढ़ा होता है। यहां तक उन्होंने कहा कि इसके बगीचे में कोई फूल कुम्हलाए नहींनहीं तो यह सोचेगा कि यह फूल कुम्हला क्यों गयाऔर कहीं उसी से संन्यास का भाव पैदा हो जाए! कोई पत्ता सूखा हुआ इसके बगीचे में न बचे। इसको छिपा कर रखो। इसके लिए सुंदरतम महलबनवाओ
तो पिता ने वैसा ही किया। सुंदर महल बनवाएअलग-अलग ऋतुओं के लिए अलग-अलग महल बनवाए। सारे राज्य की सुंदर युवतियां इकट्ठी कर दीं। बुद्ध बचपन से ही बड़े सुख में पाले गए। और वही संन्यास का कारण हो गया। उसी कारण संन्यस्त हुएनहीं तो नहीं होते। अगर साधारण जीवन में गुजरे होते तो शायद न हो पातेशायद और दो-चार जन्म लगते। मगर इतना घना सुख मिला--और सुख न मिला। सुंदरतम स्त्रियां मिलीं--और कुछ सौंदर्य का अनुभव न हुआ। जल्दी ही ऊब गए। वासना से गुजर गएतेजी से गुजर गए। कुछ और रहा न वासना मेंसब देख लिया कुछ पाया नहीं। सब सुख-वैभव देख लिए। जल्दी हीजवान ही थेतभी वैराग्य का उदय हुआतभी घर छोड़ कर जंगल चले गए।
अगर बुद्ध के पिता ने उन पंडितों से फिर पूछा होगा कि कहां भूल-चूक हो गई तो उन्होंने बताया होगा कि आप पूरी व्यवस्था नहीं कर पाए। यह रास्ते पर निकलता थाइसने एक बीमार आदमी देख लिया। ऐसी कहानी है ही। रास्ते पर निकलता थाइसने एक मुर्दे की लाश देख ली। यह नहीं होना था। इससे मन में प्रश्न उठने लगे कि जीवन समाप्त हो जाएगा। इससे यह चला गया। आप पूरा इंतजाम नहीं कर पाएजैसा हमने कहा था।
और मेरा मानना है कि उनके इंतजाम के कारण ही बुद्ध गए।
इसीलिए जीवन के सारे अनुभव से गुजर जाना मुक्ति का उपाय है। बुद्ध के बुद्धत्व में उन पंडितों का बड़ा हाथ रहा--अनजाने। बुद्ध के पिता का बड़ा हाथ रहा--अनजाने। उन्होंने तो कुछ और चाहा थाकुछ हो गया। सब देख लिया बुद्ध नेजो संसार दे सकता था। जल्दी ही देख लिया। पच्चीस साल के हुए थे तभी सब सुख-भोग देख लिए। जो आदमी पचहत्तर तक भी सोचता ही रहता हैवे पच्चीस में देख ही लिएवे खत्म ही हो गए। अब कुछ बचा ही नहीं। पच्चीस में वृद्ध हो गए बुद्ध--उतने वृद्ध जितना आदमी पचहत्तर में होता है।
हिंदू कहते हैंपचहत्तर साल में आदमी को संन्यासी होना चाहिएबुद्ध पच्चीस साल में संन्यासी हो गए। क्योंकि साधारण जिंदगी में सुख इतने ज्यादा थोड़े ही मिलते हैंइतने इकट्ठे थोड़े ही मिलते हैंथोक थोड़े ही मिलते हैंफुटकर-फुटकर आते हैंपचहत्तर साल लग जाते हैं आते-आते। बुद्ध की जिंदगी में थोक में आएइकट्ठे गिर गए। पच्चीस साल में सब पूरा हो गया।
तुम मेरे आश्रम में हो तो खयाल रखोमैं दमन का पक्षपाती नहीं हूं। मैं अनुभव का पक्षपाती हूं। जो वासनाएं तुम्हारे मन में बार-बार उठ आती होंउन्हें पूरा ही कर लो। कुछ वासना से इतना घबड़ाना क्या हैसीढ़ियां हैंचढ़ जाओ। हांसीढ़ियों की पकड़ में मत आ जाना। सीढ़ियां किसको पकड़ती हैंतुम मत पकड़ना सीढ़ियों कोबस। सीढ़ियों ने किसी को कभी पकड़ा होऐसा मैंने सुना नहीं। तो सीढ़ियों से क्या घबरानारख लो पैरचढ़ जाओ। गुजर जाओ। मंदिर में पहुंच जाओगे।
वासना की सीढ़ियों से चढ़कर ही कोई प्रार्थना तक पहुंचता है। और विचार की सीढ़ियां चढ़कर ही कोई निर्विचार तक पहुंचता है। और संसार परमात्मा तक जाने का आयोजन हैचुनौती है।
छोड़ो विरोध। छोड़ो दमन। छोड़ो नकार।
पूछा है प्रज्ञा नेः "आप और सभी संत यही कहते हैं. . .।और सभी संतों का मुझे पता नहींक्योंकि तुम्हारे सभी संतों में बहुत तो संत हैं ही नहीं। तुम्हारे सौ संतों में एकाध संत होता हैनिन्यानबे तो तुम जैसे ही रुग्ण और तुमसे भी ज्यादामहारुग्ण होते हैं। मगर उन निन्यानबे की भाषा तुम्हें समझ आती हैक्योंकि वे तुम्हारी रोग की भाषा बोलते हैं। और वह जो एक हैउसकी भाषा तुम्हें समझ में नहीं आती। उन्हीं थोड़े से एक-एक संत को चुनकर मैं बोल रहा हूं उनके ऊपरताकि तुम्हें छांट कर बता दूं कि कितने संत हैं। असंत तो बहुत हैंइसलिए उनकी संख्या गिनना भी ठीक नहीं। संतों पर बोलता जा रहा हूं। संत बहुत ज्यादा नहीं। तुम्हारे सभी संत संत नहीं हैंऔर प्रज्ञा के सभी संत तो हो ही नहीं सकते। इसके तो सौ ही संत रुग्ण और विक्षिप्त होंगे। इसको तो वही लोग संत मालूम पड़ेंगे जो रुग्ण और विक्षिप्त होंगे। क्योंकि इसका चित्तइसके सोचने का ढंगइसकी विचार-पद्धतिइसके तर्क की श्रृंखला--दमन की हैशरीर-विरोधी हैसंसार-विरोधी है।
"आप और सभी संत यही कहते हैं कि मन से मुक्त हो जाने पर व्यक्ति को परमात्मा के नजदीक जाने में सरलता होती है।'
मन से मुक्त हो जाने पर सरलता नहीं होतीमन से मुक्त हुए कि पहुंच गए। अब और क्या सरलताअब क्या कठिनता बचीमन से मुक्त हुए कि जाना जाता है कि हम सदा से परमात्मा में ही थे। मन को पकड़ लिया थाइसलिए भूल-भटक हुई जा रही थी।
"लेकिन मन से मुक्त होना असंभव-सा लगता है।'
असंभव रहेगा हीप्रज्ञा। जिस ढंग से तू मुक्त होना चाहती हैहो नहीं पाएगी। जिस ढंग से तूने मुक्त होना चाहा है,कोई कभी नहीं मुक्त होता। जिस ढंग से तू मुक्त होना चाहती है उस तरह से लोग विक्षिप्त होते हैंमुक्त नहीं होते। विमुक्ति का यह मार्ग नहीं है--विक्षिप्तता का मार्ग है।
मन से मुक्त होना असंभव हैअगर अनुभव न हो। मन को अनुभव करना ही होगा। मन के दुःखों से गुजरना ही होगा। मन के सुखों को जांचना ही होगा। अंततः पाया जाता है कि मन में कोई सुख नहीं हैसब दुःख ही दुःख है। मगर यह तो अंततः पाया जाता है। यह पहली घड़ी नहीं है।
जिंदगी में खयाल रखोजिंदगी कुछ ऐसी नहीं हैकुंजी की किताब नहीं हैगणित की किताब नहीं हैजिसमें सामने प्रश्न लिखे होते हैं और उलटा कर देखो तो पीछे उत्तर लिखे होते हैं। छोटे-छोटे बच्चे ऐसा कर लेते हैं। जल्दी से देख लिया उत्तर;अब उत्तर भी मालूम हैप्रश्न भी मालूम हैमगर बीच की विधि मालूम नहीं है। अब बड़ी झंझट में पड़े। अब सब मालूम है उन्हेंजो भी जरूरी है। प्रश्न भी मालूम हैउत्तर भी मालूम है और बीच की विधि का कोई पता नहीं है। अब सीढ़ी लगाने की मुश्किल हो गई। ठीक उत्तर भी बेकार है। क्या करोगे इस उत्तर का?
यह उत्तर तुम्हारी ही विधि से आना चाहिएतो ही उत्तर है। उत्तर चुराए नहीं जा सकते हैं। जिंदगी की इस पाठशाला में नकल नहीं की जा सकती।
तुम्हारे सामने कोई सद्गुरु भी बैठा हो तो भी तुम उसके उत्तरों से काम नहीं चला सकते। तुम्हें अपने उत्तर खोजने ही पड़ेंगे। परमात्मा तुम्हारी निजता का समादर करता है। तुम जब तक न पाओगे तब तक पाए हुए न माने जाओगे।
तो ऐसे तो असंभव हैअगर डर-डर कर चलो और मन का जो कल्पना-जाल है उसका अनुभव न करो। अनुभव कर लो तो बिल्कुल सरल है। असंभव की बात ही छोड़ोबिल्कुल सरल है। इससे सरल और कोई चीज नहीं हैक्योंकि मन के अनुभव कभी भीकहीं भी सुख को तो लाते ही नहीं। इसलिए उलझ तो कोई सकता ही नहीं;  देर  अबेर बाहर निकल ही आता है आदमी। कितनी देर मृग-मरिचिका में उलझोगेअगर सपना ही है तो जागना ही पड़ेगा। कितनी ही देर सपने को देखोतृप्ति तो नहीं होगी।
ऐसा समझो कि एक आदमी रात सोया,  उसे भूख लगी  दिन में उपवास किया हैरात सोयाभूख लगी है और वह सपना देख रहा है कि राजमहल में निमंत्रण हुआ हैभोजन के लिए बैठा हैबड़े स्वादिष्ट भोजन बने हैंखूब भोजन कर रहा है,करता ही जा रहा है! लेकिन इससे भी तो कोई तृप्ति तो होनेवाली नहीं है। सुबह जब आंख खुलेगी तो पाएगा भूखा का भूखा है।
ऐसे मन के सुख हैं। जब आंख खुलती है तो पाया जाता हैबस खयाली-पुलाव थेकहीं कुछ सच्चाई न थी। उनसे न तृप्ति होती है न पोषण होता है। मगर उनसे गुजरना होता है। कुछ अनिवार्य प्रक्रिया है।
तीन सीढ़ियां हैं मनुष्य कीः शरीरमनआत्मा। और तब चौथी दशा हैः तुरीय। पलटू कहते हैं न कि तुरिया में चढ़करबैठ गया हूं और तुरिया को ही बेच रहा हूं! वह चौथी अवस्था हैः परमात्मा। शरीर से अगर बचकर निकलना चाहा तो मुश्किल हो जाएगीमन तक न पहुंच पाओगे। मन से अगर बचकर निकलना चाहा तो आत्मा तक न पहुंच पाओगे। और अगर आत्मा से बचकर निकलना चाहा तो परमात्मा तक न पहुंच पाओगे।
शरीर पर चढ़ो हिम्मत सेशरीर के मालिक बनो। शरीर से डरने की कोई जरूरत नहीं है। इस घोड़े पर लगाम लगाई जा सकती है। मगर डरकर बैठो ही मत घोड़े परतो तुम इसके कभी मालिक न बन सकोगे। शरीर पर चढ़ो। शरीर की सीढ़ी पर पैर रखोमन की भी सीढ़ी पर पैर रखो। मन बहुत-सी वासनाओं के जाल दिखाता है। उसमें चुन लोबहुत-सी वासनाएं नहीं हैं। अगर बहुत गौर से देखोगे तो उंगलियों पर गिनी जा सकेंऐसी वासनाएं हैं। कितनी बहुत-सी वासनाएं हैंचूंकि दमन करते हो,इसलिए एक ही वासना हजार-हजार रूपों में प्रकट होती हैअगर उसको भोग ही लोसमाप्त हो जाती है।
मन से चढ़ो तो आत्मा मिलती है।
कुछ लोग शरीर में अटक गए हैं। उनकी सारी जीवनचर्या बस शरीर में ही अटकी है। इनमें से कई लोग धार्मिक समझे जाते हैं। अटके हैं शरीर में--उपवास करनास्नान करनाजनेऊऔर यह और वह--और सब शरीर का ही गोरखधंधा है। गंगा जाएंगेतीर्थयात्रा करेंगेमगर शरीर से पार नहीं हैं। शूद्र छू देगा तो स्नान करना पड़ेगा। शरीर की ही बुद्धि हैजैसे शरीर ही सब कुछ है। खूब घिस-घिस कर शरीर धोते रहेंगे। मगर इससे कुछ भीतर की स्वच्छता नहीं आती। अपना भोजन खुद ही बनाकर करेंगेक्योंकि दूसरे के छुए भोजन में कहीं कुछ अशुद्धि हो जाए! मगर भोजन शरीर में जाता हैशरीर के पार नहीं जाता।
कुछ लोग हैं जो मन में उलझे हैं। उनकी झंझट यही है कि वासना से कैसे छूटेंविचार से कैसे छूटेंवृत्ति से कैसे छूटें। क्योंकि पतंजलि तो कह गएचित्तवृत्ति-निरोधतो ही योग होगा। तो यह चित्तवृत्ति का निरोध कैसे होवे वहीं उलझे हैं। वे रुग्ण होते जाते हैंविक्षिप्त होते जाते हैंपगलाते जाते हैं। किसी तरह बाहर तो संयम बांध-बांधकर खड़ा कर लेते हैंलेकिन भीतर आग जलती है असंयम की।
कुछ लोग वहां से भी पार हो जाते हैं तो आत्मा में अटक जाते हैं। तो मैं-भाव में अटक जाते हैंआत्मा में अटक जाते हैंतो अहंकार में अटक जाते हैं।
उससे भी जो पार होता है वह परमात्मा में पहुंचता है।
ये तीन सीढ़ियां हैं जीवन कीइनके पार होना है। इन तीनों सीढ़ियों के पार प्रभु का मंदिर है। मगर अनुभव से ही पार हो सकता है कोई। चढ़कर ही गुजर कर ही पार हो सकता है कोई।
भय मत करो--जीवन का भय मत करो। जीवन शुभ है। जीवन के सब रूप शुभ हैं। इन सभी रूपों में सजग भाव सेगुजरो
अब प्रज्ञा कहती है कि "बार-बार वासनाएं उठती हैं। और बहुत सावधानी रखकर थोड़ा होश आता है कि फिर-फिर मन कल्पनाओं में बहने लगता है।'
यह जो बहुत सावधानी रखकर थोड़ा होश आता हैयह जबरदस्ती लाया गया होश है। यह दो कौड़ी का हैइसका कोई मूल्य नहीं है। होश अनुभव से आना चाहिए। होश सहज होना चाहिए। कबीर कहते हैं: सहज समाधि भली। चेष्टा कर-करके किसी तरह लाए तो वह क्षणभर ही टिकेगा। वह ऐसा ही होगा जैसे कि मैं तुमसे कहूं कि फलां आदमी को प्रेम करो और तुम चेष्टा करके कर भी लो प्रेमतो कितनी देर टिकनेवाला हैज़रा भूले कि फिर. . .। प्रेम होगा तो टिकेगा। चेष्टा करने से कैसे आएगाऐसे ही प्रेम भी नहीं आता चेष्टा सेऐसे ही ध्यान भी नहीं आता चेष्टा से। और यह चेष्टा भी भय के कारण चल रही है  कि कहीं वासना न आ जाएतो चेष्ठा करके सावधानी रखो तो लड़ाई चल रही भीतर-भीतर। वासना और ध्यान में लड़ाई चल रही है। वासना और ध्यान में अगर लड़ाई करवाओगे तो वासना जीतेगीध्यान नहीं जीत पाएगा।
यह ऐसा ही है जैसे कि कोई फूल और पत्थर में लड़ाई करवाए तो पत्थर जीतेगाफूल नहीं जीत सकता। हालांकि फूल ऊंची अवस्था है और पत्थर नीची अवस्था हैलेकिन यह खयाल रखना कि जब भी तुम नीचाई-ऊंचाई में लड़ाई करवाओगे,नीचाई जीतेगीऊंचाई नहीं जीतेगी। क्योंकि ऊंचाई कोमल होती हैफूल जैसी होती है।
जीवन में क्षुद्रताओं से विराटताओं को मत लड़वाना। लट्ठ लेकर सितार से मत जूझ जानानहीं तो लट्ठ जीतेगासितार हार जाएगा। और इसका यह मतलब नहीं है कि सितार कमजोर है। इसका इतना ही मतलब है कि सितार श्रेष्ठ हैऊंचा है,सूक्ष्म है। सूक्ष्म के सामने स्थूल को मत लड़ाना। और यही लोग कर रहे हैंस्थूल को लड़ा रहे हैं सूक्ष्म से। ध्यान को लड़ा रहे हैं वासना से। वासना पत्थर जैसी हैध्यान फूल जैसा है। इसमें बार-बार ध्यान ही हारेगा। इसे खूब गांठ बांध कर रख लो।
कभी परमात्मा को संसार से मत लड़ानानहीं तो संसार जीतेगा और परमात्मा हारेगा। और इसमें परमात्मा का कोई कसूर नहीं हैतुमने परमात्मा को संसार से लड़ायायही भूल हो गई।
परमात्मा परम हैअति सूक्ष्म हैसुवास हैसंगीत सौंदर्य है। संसार की स्थूलता से लड़ाओगेखंड-खंड हो जाएगाटूट जाएगाबिखर जाएगा। परमात्मा को लड़कर पाया ही नहीं जाता है। ध्यान भी लड़कर पाया नहीं जाता। समझपूर्वक
तो मैं तुमसे यह कहूंगा कि जब वासना उठे तो चेष्टा करके ध्यान मत लगाओ। जब वासना उठे तो वासना को समझो,क्या वासना का संदेश हैक्या तुम्हारा मन तुमसे कहना चाहता हैक्या मन तुम्हें बताना चाहता हैकहां ले जाना चाहता है?सुनो इसकी! तुम्हारा मन हैतुम न सुनोगे तो कौन सुनेगायह फरियाद भी करे तो कहां करेआखिर इसकी भी इच्छाएं हैं। यह तुमसे न कहेगा तो किससे कहेगाइसे प्यास लगी है और तुम अपना ध्यान लगाने की कोशिश कर रहे हो! इसे भूख लगी है और तुम ध्यान लगाने की कोशिश कर रहे हो! इसकी भी सुनो! कुछ बड़ी कठिन बातें नहीं मांग रहा है--प्यास हैभूख है,काम हैप्रेम हैछोटी-छोटी बातें हैं। इसे दो! और जागरूक रहो और देखते रहो कि इसको इतना भोजन देते हैं फिर भी यह तृप्त होता है या नहींइसे इतना प्रेम का अवसर मिलता हैफिर भी इसको रस आता है या नहींजब धीरे-धीरे तुम्हें एक बात पक जाएगी कि कितना ही दोइसको रस नहीं आतातो देने से कुछ हल होनेवाला नहीं है।
मगर खयाल रखनाजल्दी मत करना। यह पकने देना तुम्हारे ही भीतर। मेरी कही बात नहीं. . . कानों सुनी सो झूठ सब। जिस दिन तुम्हारे भीतर ही यह अनुभव का स्वर बजेगा कि यह मन तो अतृप्त ही रहेगाअतृप्ति इसका स्वभाव हैदुष्पूरहै वासनायह पूरी नहीं होगीजिस दिन तुम्हें ऐसा समझ में आ जाएगा--खयाल रखना फिर दोहराता हूंतुम्हें समझ में आ जाएगा--उसी दिन तुम पाओगे मन गया। और तब एक अखंड चेतना जलने लगती है। एक दीया पैदा होता हैएक जागरूकता,जो लाई हुई नहीं हैजो सहज है। साधोसहज समाधि भली।

आखिरी प्रश्नः

जब आप अष्टावक्रबुद्ध या लाओत्से पर बोलते हैंतब आपकी वाणी में बुद्धि और तर्क का अपूर्व तेज प्रवाहित होता है। लेकिन जब वही आप भक्ति-मार्गी संतों पर बोलते हैंतब बातें अटपटी होने लगती हैं। ऐसा क्यों है?

सा इसलिए है कि मैं नहीं हूंक्योंकि मैं नहीं बोल रहा हूं।
जब अष्टावक्र बोलते हैं तो उनको ही बोलने देता हूं। जब बुद्ध बोलते हैं तो उनको ही बोलने देता हूंफिर मैं बीच में नहीं आता। और जब पलटूदास बोलते हैं तो पलटूदास को ही बोलने देता हूं। मैं क्यों बीच में आऊंजब दरिया को बोलने देता हूं तो दरिया को ही बोलने देता हूं। मैं केवल माध्यम हो जाता हूं।
मैं कोई व्याख्याकार नहीं हूं। ये कोई व्याख्याएं नहीं हैंये कोई भाष्य नहीं हो रहे हैं। मैं फिर एक मौका देता हूं कि पलटूदासफिर से गा लोफिर से कह लो। बहुत दिन हो गए,  लोगों ने तुम्हारी बबात नहीं सुनीबहुत दिन हो गए लोग तुम्हें भूल ही गए। फिर से जी लो मेरे बहाने। मेरे निमित्त फिर से लोगों से बात कर लो।
मैं सिर्फ निमित्त बन जाता हूं।
तो मेरी व्याख्या ऐसी नहीं है जैसी लोकमान्य तिलक की व्याख्या है गीता परकि महात्मा गांधी की व्याख्या है गीता पर। उनकी अपनी धारणाएं हैं। वे अपनी धारणाओं को गीता में खोजते हैं। मेरी कोई धारणा नहीं है। मैं धारणा-शून्य हूं। मैं रिक्तशून्य-भाव सेजिसकी कहता हूं उसको ही कहने देता हूं।
इसलिए जब बुद्ध पर बोलूंगा तो स्वभावतः बुद्ध की प्रखरताबुद्ध की स्पष्टताबुद्ध का तर्क झलकेगा। और जब दरिया पर बोलूंगा या पलटू पर या कबीर परतो उनकी अटपटी बातेंउनकी प्रेमपगी बातेंउनकी मस्ती झलकेगी। बुद्ध के साथ मैं बुद्ध हो जाता हूंपलटू के साथ पलटू हो जाता हूं। अपनी धारणा नहीं डालता हूं। मेरी कोई धारणा नहीं है। मैं कोई दार्शनिक नहीं हूं।
इसलिए स्वभावतः तुम्हें बेचैनी मालूम पड़ती होगी कभी-कभी। कभी-कभी तुम्हें विरोधाभास दिखाई पड़ते होंगेस्वाभाविक। क्योंकि बुद्ध एक ढंग से बोलते हैंदरिया दूसरे ढंग से बोलते हैंदादू तीसरे ढंग से बोलते हैं। ऐसा प्रयोग पहले कभी पृथ्वी पर किया नहीं गयाइसलिए तुम्हारी अड़चन को मैं समझता हूं। यह पहली दफा हो रहा है। जैनों ने गीता पर टीका नहीं लिखी। क्यों लिखेंहिंदुओं ने महावीर के वचनों पर भाष्य नहीं कियाउल्लेख ही नहीं किया महावीर कावचनों पर भाष्य तो अलग। हिंदुओं ने धम्मपद पर नजर नहीं डालीन ही मुसलमानों ने वेद की चिंता कीन ही ईसाई कुरान पर बोलते हैं। सबकी अपनी बंधी लकीरें हैं। सबकी अपनी धारणाएं हैं। वे अपनी धारणाओं की सीमा के बाहर नहीं जाते।
मेरी कोई धारणा नहीं हैन मैं हिंदू हूंन मुसलमान हूंन जैन हूंन ईसाई हूं। मेरा कोई छोटा-मोटा आंगन नहीं हैयह सारा आकाश मेरा है। इतने बड़े आकाश को जब तुम सुनोगे तो तुम घबड़ाओगे। छोटे-छोटे आंगन को समा लेने की तुम्हारी क्षमता है। इतना बड़ा आकाश तुम्हें मिटा ही जाएगातुम्हें पोंछ ही देगा। और वही चेष्टा चल रही है।
अगर मैं एक ही धारणा के सूत्रों पर बोलता रहूं. . . जैसे बुद्ध के ही वचनों पर बोलता रहूं या बुद्ध की परंपरा में आए हुए संतों पर बोलता रहूं--बुद्ध पर बोलूंबसुबंधु पर बोलूंनागार्जुन पर बोलूंबोधिधर्म पर बोलूंधर्मकीर्तिचंद्रकीर्तिबुद्ध की ही परंपरा में आए संतों पर बोलता रहूं--धीरे-धीरे मैं तुम्हारी बौद्धिक धारणा को निर्णीत कर दूंगाएक आंगन बना दूंगा। तब तुम भी अगर मुझे सुनते ही रहेसुनते ही रहेतो बौद्ध हो जाओगे। अगर मैं मुसलमान फकीरों पर ही बोलता रहूंतो सुनते-सुनतेसुनते-सुनते तुम अगर मेरे साथ बंध गए तो मुसलमान हो जाओगे।
आज मुसलमान पर बोलता हूंकल हिंदू पर बोलता हूंपरसों बौद्ध पर बोलता हूं। मैं तुम्हें भी टिकने नहीं देना चाहता,कहीं भी नहीं टिकने देना चाहता। इसके पहले कि तुम टिकने का इंतजाम करते होखूंटी इत्यादि गाड़ने लगते हो कि तंबू चढ़ा दें और अब सो जाएंमैं कहता हूं: बस उठोसुबह हो गईचलना है। तुम नाराज भी होते हो कई बार कि ज़रा आराम तो कर लेने दें। बात जंच रही थीआपने ही जंचा दी थी कि यह जगह बड़ी सुंदर हैयहां विश्राम करो। आपकी ही बात मान कर. . .। पहले तो आपकी बात मानने में झंझट थीकिसी तरह मान कर खूंटी इत्यादि गाड़ कर मैदान साफ करके बिस्तर इत्यादि लगा ही रहे थेचूल्हा इत्यादि जला ही रहे थे कि चलने का वक्त आ गया।
कारण हैं।

गिरह हमारा सुन्न मेंअनहद में विसराम!
कहीं टिकने न दूंगा। अनहद में विसराम। जहां तक हदें हैंवहां तक नहीं टिकने दूंगा। जिस दिन तुम कहोगे अब आकाश ही हमारा तंबूपृथ्वी ही हमारा बिछौनासब धर्म हमारे और हम सब धर्मों केजिस दिन तुम ऐसा कहोगे--उस दिन कहूंगाअब मजे से सो जाओअनहद में विसराम आ गया। जब तक तुम्हें देखूंगा कि तुम आंगन बनाते होतुम जल्दी में हो बहुत--तुम बड़ी जल्दी करते होतुम एक बात पकड़ते होकहते हो बस ठीक आ गया घर--जैसे ही मुझे लगा कि आ गया घरतुम्हें पकड़ में आ रहा है कि मैं तुम्हारे घर को तोड़ने में लग जाता हूं।
तो कभी बुद्धि की बात करता हूं और कभी बुद्धि-अतीतकभी अटपटी बातें। कभी तर्क की और कभी अतक्र्य की। तुम्हें कहीं रुकने नहीं देना है।
यह प्रयोग पृथ्वी पर पहली बार हो रहा है। इसलिए तुम इससे अपरिचित हो। तुम्हारे अपरिचय के कारण तुम्हारी अड़चन आती हैपरेशानी आती है। तुम किसी तरह जल्दी से कोई धारणा बना लेना चाहते हो। तुम कहते होकोई भी बात एक दफा ठीक से कह दें कि यह ठीक हैताकि हम निश्चित हो जाएं। तुम तलैया बनना चाहते होऔर मैं चाहता हूं कि तुम सरिता बनो। बस यही मेरे और तुम्हारे बीच संघर्ष है। तुम कहते होजल्दी से हमें बता दें कि यह जगह ठीकआ गया ठीक स्थान,हम एक तलैया बन जाएं और मजे से रहेंफिर हमें सताओ मतअब फिर यह कहो मत कि आगे बढ़ोचलते ही चलोचलते ही चलो।
मैं चाहता हूं: तुम सरिता बनो। क्योंकि सरिता तुम बनो--तो ही सागर मिले। तलैयों को कहीं सागर मिलता है! तलैयों में ही तो तुम पड़े हो और परेशान हो रहे हो। वही तो पलटू कहते हैं कि जैसे-जैसे पानी सूखता जाता हैमीन तड़पती है। तलैया सूखने लगती हैमछली को कोई मारनेवाला पकड़ ले जाता है और तलैया के स्थान पर जहां कभी जल हुआ करता थासिर्फ सूखी हुई मिट्टी पड़ी रह जाती हैमिट्टी के ढेले पड़े रह जाते हैंफटी हुई जमीन पड़ी रह जाती है।
सरिता बनो! बहाव बनो! कहीं रुको मत! कोई जगह नहीं है जहां रुकना है। रुकना ही छोड़ दो।  गति बनो गत्यात्मक बनो।
मेरा संन्यास गत्यात्मक है। मेरा शिष्य कहीं रुकेगा नहीं--अनहद के पहले नहीं रुकेगा। और अनहद में पहुंच गएफिर क्या चलना है! सागर में पहुंच गए। इसलिए इन सारे पड़ावों की बात कर रहा हूं। ये सब घाट हैं गंगा के। मैं तुम्हें ले चला हूं पूरी गंगा की यात्रा पर। एक घाट आता हैतुम कहते हो बड़ा प्यारा घाट आ गया। मैं उस घाट की खूब प्रशंसा भी करता हूं। तुम कहने लगते होतब फिर नाव बांध देंअब उतर जाएंअब आ गई काशीमैं कहता हूं अभी रुकोअभी कहांयह घाट प्यारा हैमगर रुकना नहीं है। इस घाट का आनंद ले लोजितनी देर गुजरते हो इस घाट पर सेअहोभाव से गुजरो। प्यारा घाट है। मगर पहुंचना है शून्य मेंपहुंचना है अनहद में।

गिरह हमारा सुन्न मेंअनहद में विसराम

आज इतना ही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें