गुरुवार, 3 अगस्त 2017

एक ओंकार सतनाम - प्रवचन-9

आपे बीजि आपे ही खाहु—(प्रवचन—नौवां)
पउड़ी: 20

भरीए हथु पैरु तनु देह। पाणी धोतै उतरसु खेह।।
मूत पलोती कपड़ होइ। दे साबूणु लईऐ ओहु धोइ।।
भरीऐ मति पापा के संगि। ओहु धोपै नावै कै रंगि।।
पुंनी पापी आखणु नाहि। करि करि करणा लिखि लै जाहु।।
आपे बीजि आपे ही खाहु। 'नानकहुकमी आवहु जाहु।।

पउड़ी: 21

तीरथ तपु दइआ दतु दानु। जे को पावै तिलका मानु।।
सुणिआ मंनिया मनि कीता भाउ। अंतरगति तीरथि मलि नाउ।।
सभि गुणु तेरे मैं नाही कोई। विणु गुण कीते भगति न होइ।।
सुअसति आथि बाणी बरमाउ। सति सुहाणु सदा मनि चाउ।।
कवणु सुवेला वखतु कवणु। कवणु थिति कवणु वारु।।
कवणि सि रुती माहु। कवणु जितु होआ आकारु।।
वेल न पाईआ पंडती। जि होवै लेखु पुराणु।।
वखतु न पाइओ कादीआ। जि लिखनि लेखु कुराणु।।
थिति वारू ना जोगी जाणै। रुति माहु न कोई।।
जा करता सिरठी कउ साजै। आपे जाणै सोई।।
किव करि आखा किव सालाही। किउ वरनी किव जाणा।।
'नानकआखणि सभु को आखै। इकदू इकु सिआणा।।
बडा साहिबु बडी नाई। कीता जा का होवै।।
'नानकजे को आपौ जाणै। अगै गइया न सोहै।।



र्म आंतरिक स्नान है। यात्रा करते हैंमार्ग से गुजरते हैंतन परकपड़ों पर धूल जम जाती हैआसान है धो लेना। लेकिन समय में यात्रा करते हैंतब मन पर धूल जमती है। उतना आसान नहीं हैजितना शरीर को स्वच्छ कर लेना। क्योंकि शरीर बाहर हैधूल भी बाहर हैपानी भी बाहर उपलब्ध है। मन भीतर हैधूल भी भीतर है। भीतर का कोई पानी उपलब्ध करना पड़े।
एक क्षण भी गुजरता है तो भीतर धूल इकट्ठी हो रही है। कुछ न भी करोखाली भी बैठे रहोतो भी धूल इकट्ठी हो रही है। अगर एक आदमी चुपचाप बैठा रहेकुछ काम भी न करेतो भी चौबीस घंटे के बाद स्नान की जरूरत पैदा हो जाएगी। मन तो चौबीस घंटे कुछ न कुछ कर ही रहा है। मन के न करने की अवस्था तो बड़ी दुर्लभ है। तो मन के हर कृत्य से धूल इकट्ठी हो रही है। और धूल भीतर इकट्ठी हो रही है। फिर तुम कितना ही स्नान बाहर करो। बाहर का जल भीतर की धूल को न धो सकेगा। भीतर का जल खोजना पड़े।
उस जल के संबंध में ही ये सूत्र हैं। और ये सूत्र बड़े कीमती हैं। ठीक से समझा और भीतर का सरोवर पहचान में आ गयातो जीवन के रूपांतरण की कुंजी हाथ लग जाती है। और अब तक जितनी कुंजियां तुम्हारे पास हैंकोई भी लगती नहीं। लग ही जाती तो तुम खुद ही नानक हो जाते। फिर नानक को समझने को कुछ नहीं बचता। कुंजियां तो तुम बहुत रखे हुए हो,उनमें से कोई लगती नहीं। लेकिन अहंकार के कारण तुम यह भी स्वीकार नहीं कर पाते कि मेरी कुंजियां काम नहीं करतीं।
मुल्ला नसरुद्दीन एक घर में नौकर था। एक दिन उसने अपने मालिक से कहाअब बहुत हो गयाआज मुझे आप छुट्टी दे दें। सीमा होती है हर चीज की! और आपको मुझ पर रत्तीभर भरोसा नहीं। अब और नहीं सह सकता इस संदेह की स्थिति को। मालिक ने कहाक्या कहते हो नसरुद्दीन! भरोसा और तुम पर नहींतिजोड़ी की चाबियां तक यहां टेबल पर पड़ी रहती हैं। नसरुद्दीन ने कहाचाबियां जरूर पड़ी रहती हैंलगती उनमें से एक भी नहीं।
तुम्हारे पास भी चाबियां कम नहीं हैंजानकारी बहुत है। और जब जानकारी लग जाती हैतब ज्ञान हो जाती है। और जब तक लगती नहींतब तक बोझ हैचाबियां तुम ढोते रहो। पूछना जरूरी है कि उनमें से कोई लगती हैजिंदगी का द्वार खुलता हैप्रकाश आता हैआनंद जन्मता हैकिसी अलौकिक के स्वर की ध्वनि सुनायी पड़ती हैकोई मग्नताकोई धन्यताकोई ऐसा एक क्षण भी आता है जब तुम धन्यवाद दे सको परमात्मा को कि तूने मुझे पैदा कियातेरी बड़ी कृपा है,अनुकंपा है?
शिकायत तो अनंत हैं। धन्यवाद एक बार नहीं उठता। उठे भी कैसेकोई चाबी लगती ही नहीं। इन चाबियों को हटा दो। नानक उस चाबी की बात करते हैं जो लगती है। फिर नानक ही कहते हों ऐसा नहींबुद्ध ने भी वही कहा हैमहावीर ने भी वही कहा हैजीसस ने भी वही कहा है। बड़े आश्चर्य की बात है कि जो चाबियां लगती नहींवे तो तुम ढोते होऔर जो लगती हैं--और लगती हैं कहना भी ठीक नहींक्योंकि एक ही चाबी है, 'मास्टर की!हर ताले को खोल देती है जीवन के। उस 'मास्टर कीकी चर्चा सनातन से चल रही है। बसउसको तुम छोड़ कर बाकी चाबियां सब ढोते हो।
क्या कारण होगाजिन चाबियों को तुम ढोते होउनसे तुम्हें अपने को रूपांतरित करने की कोई झंझट नहीं होती। वे लगती ही नहीं हैं। तुम जैसे हो वैसे ही बने रहते हो। खतरा नहीं है। न कुछ खोना हैन कुछ बदलना है। और चाबियां हिलाने का और चाबियों की ध्वनि करने का मजा अलग चलता रहता है। चाबियां भी हैंयह भी मजा तुम लेते रहते होऔर जीवन को रूपांतरित करने की जो कठिन प्रक्रिया हैउससे भी बच जाते हो।
नानकबुद्धमहावीर को तुम सुनते नहीं। क्योंकि उनकी चाबी में खतरा है। वह लगती है। और लगी कि तुम वही न रह सकोगे जैसे तुम हो। और तुमने बहुत कुछ इनवेस्ट कर रखा है। जैसे तुम होउसमें तुमने बहुत कुछ दांव पर लगा रखा है। अगर तुम बदले तो तुम्हारा अब तक का सब श्रम व्यर्थ हुआ। अब तक तुमने जो भवन बनाएवे सब कागज के पत्तों की तरह गिर जाएंगे। अब तक तुमने जो नावें चलायींवे सब डूब जाएंगी। और अब तक तुमने जो-जो संजोया मन मेंजो-जो सपने देखे,वे सब झूठे सिद्ध होंगे। चाबी के लगते ही तुम्हारा सारा अतीत झूठा सिद्ध होगा।
तुम्हारा अहंकार यह मानने को राजी नहीं होता। तुम्हारा अहंकार यह कहता हैहो सकता है मैं परम ज्ञानी न होऊं,लेकिन ज्ञानी तो हूं ही। हो सकता हैमैंने थोड़ी-बहुत भूलें की होंलेकिन सभी कुछ गलत किया हैयह तो नहीं हो सकता। थोड़ी-बहुत भूलें मुझ से हुई होंगीभूलें किससे नहीं होतींतुम हजार ढंग से अपने को समझाते हो। टु इर इज ह्यूमन--भूल करना तो मनुष्य का स्वभाव हैभूल तो होती ही है।
लेकिन एक बात तुम कभी नहीं मानते हो कि तुम अज्ञानी हो। भूल होती हैंवह कृत्य है। लेकिन तुम अज्ञानी नहीं हो,तुम तो ज्ञानी हो। ज्ञानी से भी भूलें हो जाती हैं। जानकार भी भटक जाता है। होशियार भी कभी गङ्ढे में गिर जाता है। आंख वाला भी कभी दीवाल से टकरा जाता हैलेकिन तुम अंधे नहीं हो।
इसे थोड़ा ठीक से समझो। तुम जब भी कुछ भूल करते होतुम यह कहते होयह बुरा काम हो गया। कर्ता को तुम बचा लेते होकर्म को तुम दोषी ठहरा देते हो। तुम्हें क्रोध आ गयातुम कहते होबड़ी बुरी बात हुई कि क्रोध आ गया। तुम यह नहीं कहते कि मैं क्रोधी हूं। तुम कहते हो कि क्रोध एक कृत्य हैजो हो गया संयोगवशात। परिस्थिति ऐसी थीजरूरी था। न करते तो नुकसान होता। दूसरे के हित के लिए करना जरूरी था। तुम यह कभी नहीं कहते कि मैं क्रोधी हूं। तुम कहते होकभी-कभी क्रोध हो जाता हैभूल होती है। लेकिन कर्ता को तुम बचाए जाते हो। कर्मों में कहीं-कहीं गलतियां होती हैंलेकिन कर्ता तो बिलकुल ठीक है।
वही तुम्हारा अहंकार है। और इसलिए तुम असली चाबी से बचते हो। क्योंकि असली चाबी लगते हीताला खुलते हीजो पहली चीज गिर पड़ती है जीवन सेवह अहंकार है। तुम तत्क्षण ना कुछ हो जाते हो। क्योंकि तुमने अब तक जो कमायावह कचरा सिद्ध होता है। और अब तक तुमने जो इकट्ठा कियावह असार सिद्ध होता है। उसके साथ ही तुम गिर जाते हो। चाबी के लगने का अर्थ हैतुम मिटे। और इसलिए तुम असली चाबी से बचते हो।
रवींद्रनाथ ने एक बहुत मधुर कविता लिखी है और बड़ी अर्थपूर्ण है। लिखा है कि बहुत-बहुत जन्मों से परमात्मा को खोजता था। न मालूम कितने पंथों और मार्गों परन मालूम कितने द्वारों पर दस्तक दीन मालूम कितने गुरुओं की सेवा की,न मालूम कितने योगत्तप किए। और फिर एक दिन अंततः परमात्मा के द्वार पर पहुंच गयासफल हुआ। कभी-कभी परमात्मा की झलक मिली थी पहले भीपर झलक मिलती थी किसी दूर तारे के पास। और जब तक मैं वहां पहुंचतावह जा चुका होता। लेकिन आज तो ठीक उसके घर तक पहुंच गया। तख्ती भी ठीक से पढ़ ली कि उसी का घर है। सीढ़ियां चढ़ गयाबड़ा आनंदित था कि मंजिल पूरी हो गयी। सांकल हाथ में ले लीखटखटाने को ही था...।
तभी एक भय मन में समा गया कि अगर द्वार खुल गया तो फिरफिर क्या करूंगाऔर अगर परमात्मा मिल गया तो फिरफिर क्या करूंगाअब तक जीवन का एक ही तो लक्ष्य था परमात्मा को पाना। फिर सब लक्ष्य खो जाएगा। और अब तक एक ही तो धुन थीव्यस्तता थीवह सब नष्ट हो जाएगी। और अगर परमात्मा मिल गया तो फिरफिर न कुछ करने को बचान कोई भविष्य बचान कोई यात्रा बचीन अहंकार के लिए कोई सुविधा बची कि कुछ पाऊं।
भय ने कंपा दिया। चुपचाप सांकल हाथ से छोड़ दी। इतनी धीमे छोड़ी कि कहीं आकस्मिक रूप से बज न जाए। कहीं वह द्वार खोल ही न दे। और फिर जूते उतार लिए पैर सेक्योंकि अब सीढ़ियां उतरना जूते पहने खतरनाक था। जरा सी आवाज,कौन जाने द्वार खुल जाए! तो जूते हाथ में ले कर जो भागा हूंतो फिर लौट कर नहीं देखा।
और कविता का आखिरी हिस्सा हैकि अब भी उसका घर खोजता हूं। तुम मुझे अलग-अलग रास्तों पर उसे खोजता हुआ पाओगे! और मुझे उसका घर पता है। अब भी पूछता हूं लोगों से कि उसका पता क्या हैऔर मुझे उसका पता मालूम है। और अब भी खोजता हूं। दूर कहीं चांदत्तारों के पास उसकी झलक अब भी मिलती है। लेकिन अब मैं आश्वस्त हूं। मैं जब तक वहां पहुंचता हूं वह कहीं और जा चुका होता है। अब मैं सब जगह खोजता हूंसिर्फ एक जगह छोड़ कर--जहां उसका घर है। उस जगह भर मैं भूल कर नहीं जाता। उससे भर बचता हूं।
यह बड़ी महत्वपूर्ण बात है। और अगर तुम ठीक से समझोगे तो यही तुम्हारी दशा है। तुम यह भूल कर मत कहना कि परमात्मा का तुम्हें पता नहीं है। क्योंकि यह हो नहीं सकता। वह सब जगह मौजूद है। यह कैसे हो सकता है कि तुम्हें उसका पता न होयह भूल कर मत कहना कि चाबी का तुम्हें पता नहीं हैइसलिए ताला बंद है। चाबी तुम्हें हजारों बार दी गयी है। तुम उसे हमेशा भूल जाते हो। तुम उसे कहीं रखा छोड़ आते हो। तुम अचेतन रूप से बचने की कोशिश कर रहे हो। और अगर यह दुविधा साफ न हो जाएतो तुम एक हाथ से उसे खोजते होदूसरे हाथ से खोते हो। एक पैर उसकी तरफ उठाते होदूसरा उसके विपरीत उठाते हो।
तुम खोजने का बहाना भी जारी रखना चाहते हो। क्योंकि उससे भी बड़ी तृप्ति मिलती है कि मैं परमात्मा को खोज रहा हूं। मैं कोई साधारण मनुष्य नहीं हूं। मैं सत्य को खोज रहा हूंमैं क्षुद्र नहीं हूं। बाजारों में जो धन खोज रहे हैंउन जैसा नहीं हूं। राजनीति में जो पद खोज रहे हैंउन जैसा नहीं हूं। मैं सत्य खोज रहा हूं। धर्म खोज रहा हूं। परमात्मा खोज रहा हूं।
ये शब्द भी तुम्हारे अहंकार की सजावट हो गए हैं। इनसे भी तुम अपने को सजाते होमिटाते नहीं। इनसे भी तुम्हें और रंग आता है। तुम्हारी अस्मिता को और जोड़ मिलता है। तुम छोटे-मोटे आदमी नहीं रह जातेतुम साधक हो। तुम यात्री हो उस परमात्मा के मार्ग के। जब कि दूसरे लोग क्षुद्रताओं में उलझे हैं। छोटे-मोटे घरों मेंछोटे-मोटे धंधों मेंछोटे-मोटे ठीकरों में लगे हैं। जब दूसरे लोग क्षुद्र के साथ जुड़े हैंतुमने विराट से अपना नाता जोड़ने की कोशिश की है।
इसलिए तुम यह भी कहे जाते हो कि मैं उसे खोजता हूं। और भीतर से तुम बचते भी हो। इस द्वंद्व को अगर न समझोगे तो तुम उसे कभी न खोज पाओगे।
यह तो ऐसा है जैसे कोई आदमी मकान बनाएदिन में बनाए और रात मिटा दे। फिर दूसरे दिन सुबह शुरू कर दे। या एक हाथ से तो ईंट रखे और दूसरे से खींचता जाए। या दो मजदूर लगा ले कि एक तो ईंट जमाए और दूसरा उखाड़े। ऐसे आदमी का भवन कब बन पाएगाऔर अनंत जन्मों से तुम बना रहे हो। तुम्हारा भवन भी बन नहीं पाया है। जरूर कहीं न कहीं कोई बुनियादी ऐसी बात हो रही हैजिसके कारण तुम दो विपरीत काम एक साथ कर रहे हो।
तो तुम झूठी चाबियां लटकाए फिरते हो। उससे ताले खुलते भी नहीं। तुम तीर्थों में स्नान करते होउससे मन धुलता भी नहीं। तुम मंदिर में पूजा करते होउससे पूजा होती ही नहीं। तुम फूल चढ़ाते होअपने को नहीं। तुम दान-दक्षिणा दे देते हो। तुम छोटा-मोटा धार्मिक कृत्य कर लेते होऔर उसकी ओट में तुम अपने को बचा लेते हो।
ध्यान रहेतुम मिटोगे तो ही शुद्ध हो सकोगे। इसलिए ऐसा जल चाहिए जो तुम्हें मिटा दे। जो तुम्हें बचाए न। उसी जल की चर्चा है। समझने की कोशिश करें।
'यदि हाथ-पैर और शरीर के दूसरे अंगों में धूल भर जाएतो पानी से धोने से मैल साफ हो जाता है। यदि मूत्र से कपड़े अशुद्ध हो जाएंतो साबुन से धो कर उन्हें साफ कर लिया जाता है। वैसे ही यदि बुद्धि पापों से भरी होतो वह नाम के प्रेम सेप्रेम के रंग से शुद्ध की जा सकती है।'
भरीए हथु पैरु तनु देह। पाणी धोतै उतरसु खेह।।
मूत पलोती कपड़ होइ। दे साबूणु लईऐ ओहु धोइ।।
भरीऐ मति पापा के संगि। ओहु धोपै नावै कै रंगि।।
'प्रेम के रंग से...।'
यह प्रेम शब्द अत्यधिक महत्वपूर्ण है। परमात्मा के बाद प्रेम से ज्यादा महत्वपूर्ण और कोई शब्द नहीं है। इस प्रेम शब्द को थोड़ा समझें।
नानक कहते हैं कि प्रेम के रंग में जो रंग जाता हैउसके भीतर के पाप धुल जाते हैं।
प्रेम शब्द तो हम जानते ही हैं। हम कहेंगेयह भी कोई कुंजी हुई! यह शब्द तो परिचित है। शब्द के परिचय से कुछ भी न होगा। तुमने भाषाकोश से शब्द सीखा है। तुमने जीवन के कोश से नहीं सीखा। और भाषाकोश में प्रेम के अर्थ लिखे हैं। उन अर्थों से प्रेम का कोई संबंध नहीं। जीवन के कोश में जहां तुम्हारे अनुभव से प्रेम उपजता हैतब उसकी जीवंतता और हैउसकी अग्नि और है। जैसे भाषाकोश में लिखा है शब्दअग्निउससे तुम जल न सकोगे। और लिखा हैजलउससे तुम्हारी प्यास तृप्त न होगी। वैसे ही भाषाकोश में लिखे प्रेम को अगर तुमने समझातो तुम्हारे आंतरिक पाप न धुल सकेंगे।
प्रेम तो एक अग्नि है। और जैसे सोना निखर जाता है अग्नि से गुजर करवही बचता है जो बचने योग्य हैजो बचाने योग्य हैवह जल जाता है जो कचरा थाऐसे ही प्रेम की अग्नि से गुजर कर तुम में जो व्यर्थ है वह जल जाता है। जो सार्थक है वह बच जाता है। तुम्हारे भीतर जो-जो पाप है वह खो जाता हैजो-जो पुण्य है वह बच जाता है। शुद्ध निखरा हुआ पुण्य तुम हो जाते हो।
तो प्रेम को ठीक से समझ लें। पहली तो बात कि प्रेम और पाप विपरीत होने चाहिए। तभी प्रेम से पाप मिट सकेगा। तुमने कभी इस तरह शायद सोचा न हो कि प्रेम और पाप दुनिया में गहरी से गहरी विरोधी स्थितियां हैं। क्योंकि जब भी तुम पाप करते होतभी प्रेम नहीं होता है इसीलिए कर पाते हो। सभी पाप प्रेम के अभाव से पैदा होते हैं। अगर प्रेम हो तो पाप असंभव है।
इसलिए तो महावीर कहते हैंअहिंसा! अहिंसा का अर्थ हैप्रेम। बुद्ध कहते हैंकरुणा! करुणा का अर्थ हैप्रेम। और जीसस का तो वचन साफ हैलव इज गाड। वह तो कहते हैंतुम ईश्वर की बात ही छोड़ दोप्रेम ही परमात्मा है।
और संत अगस्तीन से किसी ने पूछा कि मुझे संक्षिप्त में बता देंसार क्या है धर्म कापापों से कैसे बचूंऔर पाप तो अनेक हैं और जीवन छोटा है! उस आदमी ने बड़ी ठीक बात पूछी। उसने कहा कि जीवन बहुत छोटा हैपाप अनेक हैं। और एक-एक को छोड़ते बैठा रहा तो मुझे भरोसा नहीं कि छूट पाएगा। जीवन चुक जाएगा। तो मुझे कुछ कुंजी ऐसी दे दें कि एक से सब खुल जाए।
तो संत अगस्तीन ने कहा कि फिर अगर एक ही कुंजी चाहिए तो प्रेम। तुम प्रेम करो और शेष की चिंता छोड़ दो। क्योंकि जिसने प्रेम किया उससे पाप न होगा। इसलिए 'मास्टर कीहै। सभी ताले खुल जाते हैं।
तुम चोरी कर सकते होक्योंकि तुम जिसकी चोरी कर रहे हो उसके प्रति तुम्हारे मन में कोई प्रेम नहीं है। तुम किसी की हत्या कर सकते होक्योंकि जिसकी तुम हत्या कर रहे हो उसके प्रति तुम्हारे मन में कोई प्रेम नहीं। तुम धोखा दे सकते हो,बेईमानी कर सकते होसिर्फ इसलिए कि प्रेम का अभाव है। समस्त पाप प्रेम की गैर-मौजूदगी में पैदा होते हैं। जैसे प्रकाश न हो तो अंधेरे घर में सांपबिच्छूचोरबेईमानलुटेरे सभी का आगमन हो जाता है। मकड़ियां जाले बुन लेती हैं। सांप अपने घर बना लेते हैं। चमगादड़ निवास कर लेते हैं। रोशनी आ जाएसब धीरे-धीरे विदा होने लगते हैं।
प्रेम रोशनी है। और तुम्हारे जीवन में प्रेम का कोई भी दीया नहीं जलताइसलिए पाप है। पाप के पास कोई विधायक ऊर्जा नहीं है। कोई पाजिटिव एनर्जी नहीं है। पाप सिर्फ नकारात्मक है। वह सिर्फ अभाव है। तुम कर पाते होक्योंकि जो तुम्हारे भीतर होना था वह नहीं हो पाया।
थोड़ा समझें। तुम क्रोध करते होऔर सारे धर्म-शास्त्र कहते हैं क्रोध मत करो। लेकिन अगर तुम्हारी जीवन-ऊर्जा का बहाव प्रेम की तरफ न हो तो तुम करोगे भी क्याक्रोध करना ही पड़ेगा। क्योंकि क्रोधठीक से समझो तो वही प्रेम हैजो मार्ग नहीं खोज पाया। वही ऊर्जा जो फूल नहीं बन पायीकांटा बन गयी है। प्रेम है सृजन। और अगर तुम्हारे जीवन में सृजनात्मकताक्रिएटीविटी न हो पाएतो तुम पाओगे कि तुम्हारी जीवन-ऊर्जा विध्वंसात्मक हो गयीडिस्ट्रक्टिव हो गयी।
तुम्हारे संतों में और तुम्हारे शैतानों में जो फर्क हैवह इतना ही है कि एक की जीवन-ऊर्जा विध्वंस बन गयी है और एक की जीवन-ऊर्जा सृजन बन गयी है। तो जो आदमी भी सृजन कर सकता हैवह शैतान नहीं हो सकता। और जो आदमी भी सृजन नहीं करतावह लाख अपने को समझाए कि संत हैवह संत नहीं हो सकता। क्योंकि ऊर्जा का क्या होगाजीवन-शक्ति हैउस शक्ति का तुम क्या करोगेकुछ होना चाहिए। अगर तुम प्रेम करने लगो तो तुमने उसी शक्ति के लिए नयी नहरें खोद दीं। अगर तुम्हारे जीवन में कहीं प्रेम न हो तो तुम्हारी सारी जीवन-शक्ति क्या करेगीतोड़ेगीफोड़ेगीमिटाएगी। अगर तुम बनाने में न लगा सके तो मिटाने में लगोगे। पुण्य जीवन-ऊर्जा की विधायक स्थिति हैपाप नकारात्मक। पाप से सीधा संघर्ष करने की कोई भी जरूरत नहीं है।
मेरे पास लोग आते हैं। वे कहते हैंक्रोध बहुत हैक्या करेंमैं उनसे कहता हूंक्रोध का तो तुम विचार ही मत करो। क्योंकि तुम जितना विचार करोगे क्रोध काक्रोध को उतनी ही ऊर्जा मिलेगी। जिस चीज का हम विचार करते हैंउसी तरफ शक्ति बहने लगती है। शक्ति के बहने का ढंग विचार है। विचार नहर की तरह है। तुम जिस तरफ ध्यान देते होउसी तरफ तुम्हारा जीवन बहने लगता है। जैसे हमने एक तालाब के पास एक नहर खोद दीउस नहर से तालाब का पानी हम खेत में ले जाने लगे। जीवन की जो ऊर्जा हैध्यान उसके लिए नहर है। तुम जिस तरफ ध्यान देते होउसी तरफ जीवन की धारा बहने लगती है। गलत ध्यान हुआगलत तरफ बहने लगेगी। ठीक ध्यान हुआठीक तरफ बहने लगेगी। प्रेमठीक ध्यान का नाम है।
और नानक कहते हैंजिस दिन तुम्हारा प्रेम परमात्मा के नाम की तरफ बहेगारंग गए तुम! फिर धुल जाओगे। और फिर अतीत के पाप से ही नहीं धुल जाओगेभविष्य की संभावना से भी धुल जाओगे। इसके पहले कि गंदे होओधुले रहोगे। तुम सद्यस्नात हो जाओगे। तुम प्रतिपल नहाए हुए होओगे।
इसलिए जब तुम कभी किसी ज्ञानी के पास जाओगे तो एक सद्यस्नात प्रतीति तुम्हें होगी। जैसे वह प्रतिपल नहाया हुआ है। जैसे अभी-अभी नहा कर निकला हुआ है। एक वैसी ताजगीजो सुबह की ओस के पास प्रतीत होती हैतुम्हें संत के पास होगी। और उसका कारण सिर्फ इतना है कि धूल इकट्ठी ही नहीं होती। प्रेम के अभाव में धूल इकट्ठी होती है। और प्रेम से उसे धोया जा सकता है।
तो प्रेम के संबंध में पहली बात कि तुम्हारी जीवन-ऊर्जा विध्वंस न बने। क्योंकि विध्वंस ही पाप है। क्या है पापजब तुम कुछ तोड़ते होभविष्य में कुछ बनाने के खयाल से नहींसिर्फ तोड़ने में ही रस लेने के लिए। क्योंकि तोड़ना दो तरह का हो सकता है। एक आदमी मकान गिराता हैताकि नया बनाया जा सके। वह तोड़ना नहीं है। वह तो बनाने की प्रक्रिया का अंग है। जब तुम कुछ तोड़ते होसिर्फ तोड़ने के लिएतब पाप हो जाता है।
समझोतुम्हारा छोटा लड़का है। तुम उसे कभी चांटा भी मारते होलेकिन वह चांटा पाप नहीं है। अगर वह प्रेम से मारा गया हैतो सृजनात्मक है। वह उस बच्चे को मिटाने के लिए नहीं हैवह उस बच्चे को बनाने के लिए है। तुमने भरपूर प्रेम से मारा है। तुमने मारा ही इसलिए है कि तुम प्रेम करते हो। और अगर प्रेम न होता तो तुम फिक्र ही नहीं करते। भाड़ में जाओ! जो करना होकरो। एक उपेक्षा होती है कि ठीक है! जहां जाना होजाओ। जो करना होकरो। एक उदासी होती है। लेकिन तुम प्रेमपूर्ण होइसलिए तुम बच्चे को हर कहीं नहीं जाने दे सकते। वह आग में गिरना चाहे तो आग में नहीं गिरने दोगे। तुम उसे रोकोगे। तुम उसे मार भी सकते हो। लेकिन उस मारने में पाप नहीं हैउस मारने में पुण्य है। क्योंकि सृजन हो रहा है। तुम कुछ बनाना चाहते हो।
लेकिन तुम एक दुश्मन को मारते हो। चांटा वही हैहाथ वही हैऊर्जा वही है। लेकिन जब तुम दुश्मन के भाव से मारते होतो तुम कुछ बनाने को नहीं मारतेतुम कुछ मिटाने को मारते हो। पाप हो गया! कृत्य पाप नहीं होते। तुम्हारे भीतर की दृष्टि अगर विधायक हैतो कोई कृत्य पाप नहीं है। अगर तुम्हारी दृष्टि विध्वंसात्मक हैतो सभी कृत्य पाप हैं।
सूफी कहानी है। एक गांव में एक सूफी आया। उसे किसी यात्रा पर जाना था। पहाड़ों में छिपा हुआ एक छोटा सा मंदिर थाजिसकी वह तलाश कर रहा था। तो उस सूफी फकीर ने गांव के लोगों से पूछा एक चाय घर के सामने जा कर कि इस गांव में सबसे सच्चा आदमी कौन हैऔर सबसे झूठा आदमी कौन हैगांव के लोगों ने बता दिया। छोटे गांव में सभी को सभी का पता होता है कि सबसे झूठा आदमी कौन हैसबसे सच्चा आदमी कौन है।
वह सूफी सबसे सच्चे आदमी के पास गया पहले। और उसने पूछा कि मैं उस छिपे हुए मंदिर की तरफ जाना चाहता हूं,जिसकी चर्चा शास्त्रों में सुनी है। अगर तुम्हें मार्ग पता हो तो सबसे सुगम मार्ग क्या हैवह मुझे बता दो। तो उसने कहासबसे सुगम मार्ग पहाड़ों से ही हो कर जाता है। और इस-इस विधि से तुम चलोलेकिन पहाड़ों से गुजरना होगा।
वह आदमी फिर सब से झूठे आदमी के पास गया। और बड़ा हैरान हुआ। क्योंकि उस झूठे आदमी से भी उसने पूछातो उसने कहा कि सबसे सुगम मार्ग पहाड़ों से गुजरता है। और यह-यह मार्ग है और तुम्हें इस-इस भांति जाना होगा। दोनों के उत्तर समान थे। तब वह बड़ा हैरान हुआ। तब उसने गांव में जा कर तलाश की कि यहां कोई सूफी तो नहीं है! कोई फकीर तो नहीं है!
ध्यान रखनासच्चा आदमीझूठा आदमी दो छोर हैं। और जब कोई आदमी संतत्व को उपलब्ध होता है तो दोनों के पार होता है। अब यह बड़ी मुश्किल में पड़ गया कि किसकी मानूंऔर उसने सोचा था कि झूठा आदमी विपरीत बात कहेगा। लेकिन पापीपुण्यात्मा दोनों ने एक ही उत्तर दियाअब कौन सही है?
तो वह एक सूफी फकीर का पता लगा कर उसके पास गया। उस फकीर ने कहादोनों ने एक सा उत्तर दिया हैलेकिन दोनों की नजर अलग-अलग है। सच्चे आदमी ने इसलिए तुम्हें कहा कि तुम पहाड़ से हो कर जाओ...। एक मार्ग नदी से हो कर भी जाता हैवह उसे पता है। लेकिन न तो तुम्हारे पास नाव है जिससे तुम यात्रा कर सकोऔर न नाव से यात्रा करने के अन्य साधन और सामग्री तुम्हारे पास है। फिर तुम्हारे पास यह गधा भी है जिस पर तुम सवार हो। यह पहाड़ पर तो सहयोगी होगानाव में उपद्रव होगा। इसलिए तुम्हारी पूरी स्थिति को सोच कर उसने कहा कि तुम पहाड़ से जाओ। सुगम मार्ग तो नाव से है। लेकिन तुम्हारी स्थिति देख कर सुगम मार्ग पहाड़ से बताया गया।
और झूठे आदमी ने इसलिए पहाड़ से कहाताकि तुम मुसीबत में पड़ो। सुगम मार्ग तो नाव से हैनदी से हैऔर झूठे आदमी ने इसलिए कहा है कि पहाड़ से जाओताकि तुम मुसीबत में पड़ो। वह तुम्हें सताना चाहता है। उत्तर एक से हैंदृष्टि भिन्न है।
कृत्य भी एक से हो सकते हैं। इसलिए कृत्यों से कुछ तय नहीं होता। अंतर्भाव से तय होता है। इसलिए तो बेटे को बाप मार देता हैइसका कोई हिसाब नहीं रखा जाता। मां बेटे को मार देती हैइसका कोई हिसाब नहीं रखा जाता। सच तो यह है कि मनस्विद कहते हैंजिस मां ने अपने बेटे को कभी नहीं माराउस मां और बेटे के बीच कभी कोई गहरा संबंध न बन सकेगा। क्योंकि आत्मीयता ही नहीं बन सकी। अगर तुम बेटे को मारने से डरते होतो तुम उसे अपना ही नहीं मानते। फासला है। जो बाप बेटे की हर इच्छा पर झुक जाएगाबेटा उसे कभी माफ नहीं कर सकेगा। क्योंकि जिंदगी में वह पाएगा कि बाप ने उसे बरबाद कर दिया। क्योंकि बेटा तो अनुभवी नहीं है। इसलिए उसकी मांगों का कोई बहुत अर्थ नहीं है। बाप को सोचना ही पड़ेगा कि कौन सी मांग ठीक है और कौन सी गलत। वह ज्यादा अनुभवी है और अगर प्रेम करता है बेटे को तो वह अपने अनुभव से तय करेगाबेटे की मांग से नहीं। और अगर किसी बाप ने बेटे को पूरी स्वतंत्रता दे दीतो बेटा कभी क्षमा नहीं कर पाएगा।
इसलिए तो पश्चिम में बेटे बाप को क्षमा नहीं कर पा रहे हैं। और पश्चिम में बाप ने जितनी स्वतंत्रता बेटे को दी है,दुनिया में कभी नहीं दी गयी थी। पिछले सौ वर्षों के विचारकों ने यही समझाया कि बेटों को पूरी स्वतंत्रता दो। और उसका परिणाम यह हुआ कि बेटे और बाप के बीच इतनी बड़ी खाई पैदा हो गयी है कि उसे पाटना मुश्किल है। पुराने जमाने में बेटे बाप से डरते थेपश्चिम में बाप बेटों से डर रहे हैं। और पुराने जमाने में बेटे बाप को अंत तक श्रद्धा देते थे। और नए पश्चिम में रत्तीभर श्रद्धा का भाव नहीं हैप्रेम का भाव नहीं है। और कारण क्या हैकारण यह है कि बेटा एक न एक दिन पाएगा कि बाप ने मुझे बरबाद किया। उसे रोकना था। अगर मैं गलत कर रहा था तो उसे रोकना था। अगर मैं भटक रहा था तो उसे रोकना था। क्योंकि वह अनुभवी थामैं गैर-अनुभवी था। मेरी बात क्यों सुनीउसे झुकना ही नहीं था। यह बेटा अनुभव करेगा।
इसे ध्यान रखना। क्योंकि प्रेम चिंता करेगा। दूसरे का जीवन शुभ होसुंदर होसत्य होमहिमा को उपलब्ध हो। उपेक्षा का अर्थ ही है कि कोई आत्मीयता नहीं। जो भी होना होहो। हमारा कोई प्रयोजन नहीं है। संयोग की बात है कि तुम बेटे हो। संयोग की बात है कि मैं पिता हूं। अन्यथा कुछ लेना-देना नहीं है। तो पश्चिम में अंतःसंबंध गिर गए हैं।
प्रेम भी मार सकता हैक्योंकि प्रेम इतना सबल है। और प्रेम इतना आस्थावान है कि विध्वंस से भी सृजन को ला सकता है। लेकिन एक बात ध्यान रखनी जरूरी है। सृजन हमेशा लक्ष्य होगा। विध्वंस अगर जरूरी हैतो हमेशा विधि होगी।
गुरु तो शिष्य को बिलकुल ही मारता है। मार ही डालता है। कोई बाप इतना नहीं मार सकता। क्योंकि बाप की चोटें तो ऊपर-ऊपर होंगीशरीर पर होंगी। जैसे पानी शरीर का मैल धोता हैवैसे बाप शरीर कोजीवन को ठीक करेगा। उसकी चोट ऊपर-ऊपर होगी। गुरु तो भीतर मारेगा। गहरी चोट करेगा। जहां तक तुम्हें पाएगावहां तक छेदेगा। वह तुम्हारे अहंकार को गला कर ही रहेगा। और जब तक तुम ऐसा गुरु न पा लोतब तक समझना कि जिसे तुमने पा लिया हैउसे तुम माफ न कर सकोगे। आज नहीं कल तुम पाओगेउसने तुम्हारा जीवनतुम्हारा समय नष्ट किया है।
प्रेम का लक्ष्य है सृजन--एक बात। और जब तुम सृजनात्मक होते हो जीवन-संबंधों मेंतुम पाप नहीं कर सकते। और जब मैं प्रेम करता हूं तो पाप कैसे संभव हैप्रेम धीरे-धीरे फैलता जाएगा तो तुम पाओगेमैं ही हूं सभी के भीतर छिपा हुआ। किसकी चोरी करूंकिसको धोखा दूंकिसकी जेब काटूं! क्योंकि जितना तुम्हारा प्रेम बढ़ेगा उतना ही तुम पाओगे कि ये सारी जेबें अपनी ही हैं। और इधर मैं किसी को नुकसान पहुंचाता हूंवह नुकसान अंततः मुझे ही पहुंच जाता है।
जीवन एक प्रतिध्वनि है। प्रेम करने वाले को पता चलता है कि जीवन एक प्रतिध्वनि है। तुम जो करते हो वह तुम पर ही बरस जाता है। जितना तुम्हारा प्रेम बढ़ता हैउतना तुम्हें यह साफ होने लगता है कि यहां पराया कोई भी नहीं है। जिस व्यक्ति से तुम्हारा प्रेम हो जाता हैउससे परायापन मिट जाता है।
तुम अपनी पत्नी को दुख न पहुंचाना चाहोगे। क्योंकि उसे पहुंचाया गया दुख अंततः तुम्हें ही पहुंचाया गया दुख सिद्ध होता है। वह दुखी होती है तो तुम दुखी होते हो। तुम चाहोगेवह सुखी रहे। क्योंकि वह जितनी सुखी होती है उतनी तुम्हारे सुख की संभावना बढ़ जाती है। तब तुम पाओगे कि दूसरे को दिया गया दुख तुम्हें भी दुखी करता है। दूसरे को दिया गया सुख तुम्हें भी सुखी करता है।
हालांकि हम बिलकुल उलटी भाषा में सोचते हैं। हम सोचते हैंअपने को सुख दो और दूसरे को दुख दो। शायद इससे हमारा सुख बढ़ेगा। तुम आखिर में पाओगे कि तुम दुख ही दुख से भर गए। क्योंकि जो तुम दूसरे को देते हो वही लौटता है। तुमने अगर सबके लिए कांटे बोए हैंतो तुम आखिर में पाओगे कि तुम्हारा पूरा जीवन कांटों से भर गया है। और तुमने अगर फिक्र ही नहीं की कि दूसरे क्या कर रहे हैंतुम फूल बोते गएतो आखिर में तुम पाओगे कि जो तुमने बोया है वही तुम काटोगे। जो दूसरों ने बोया हैउनकी फसलें उनके लिए। लेकिन हम उलटा चलते हैं।
एक महिला मुझसे पूछने आयी थी। वह पति को तलाक देना चाहती है। उसने जो बात पूछी वह मुझे भूलती नहीं। उसने मुझसे पूछा कि क्या तलाक देने की ऐसी भी कोई तरकीब है कि मेरे पति को इससे खुशी न मिलेवह जानती है भलीभांति कि तलाक देने से खुशी मिलेगी। क्योंकि उसने काफी सताया है पति को। अब वह यह भी इंतजाम करना चाहती है कि तलाक भी होतो भी इंतजाम ऐसा हो कि पति को खुशी न मिल पाए।
हम साथ हो कर भी दुख देना चाहते हैंदूर हो कर भी दुख देना चाहते हैं। जुड़े हों तो भी दुख देना चाहते हैंअलग हो जाएं तो भी दुख देना चाहते हैं। लेकिन ध्यान रखेंजब तुम इतना दुख देना चाहोगे तो तुम्हारी दुख के प्रति जो इतनी आतुरता हैतुम्हारा दुख पर जो इतना ध्यान हैवह धीरे-धीरे तुम पाओगे कि तुम्हारे भीतर दुख का घाव इसी ध्यान से निर्मित होता जाएगा।
इसको ही तो हमने कर्म की जीवन-पद्धति कहा हैजीवन का नियम कहा है। कर्म का कुल इतना ही अर्थ है कि तुम जो करते होअंततः तुम्हीं को मिल जाता है। देर-अबेर हो सकती है। इसलिए तुम वही करनाजो तुम चाहते हो कि तुम्हें मिले। तुम अगर इतने नर्क में खड़े हो तो किसी और के कारण नहीं। जन्मों-जन्मों में जो तुमने किया हैउसका फल है।
लोग मेरे पास आते हैंवे कहते हैंआशीर्वाद दे दें कि जीवन में सुख हो जाए।
अगर आशीर्वादों से सुख होता होतातो एक आदमी सभी को सुखी कर देता। क्योंकि आशीर्वाद देने में क्या कंजूसी?इतना आसान नहीं है। तुमने दुख बोया हैमेरे आशीर्वाद से कैसे कटेगातुम मुझसे समझ लो। आशीर्वाद मत मांगो। क्योंकि आशीर्वाद तो बेईमानी का ढंग है। दुख तुमने दिया है न मालूम कितने लोगों को। तुमने दुख बोया है सब तरफ। अब तुम उसकी फसल काटने के वक्त आशीर्वाद मांगने आ गए! और तुम्हारे ढंग से ऐसा लगता है कि जैसे अगर तुम्हें दुख मिल रहा हैतो मैं आशीर्वाद नहीं दे रहा हूं इसलिए दुख मिल रहा है। किसी के आशीर्वाद से तुम्हारा दुख न कटेगा। किसी के आशीर्वाद से तुम्हारी समझ बढ़ जाए तो काफी। किसी के आशीर्वाद से तुम में प्रेम का बीज आ जाए तो काफी। पाप तो प्रेम से कटेगा। और दुख तो तुम जब दूसरों के लिए सुख बोने लगोगे तब कटेगा।
नानक कहते हैंबुद्धि पापों से भरी हो तो वह नाम के प्रेम से ही शुद्ध की जा सकती है।
और जब एक व्यक्ति से तुम प्रेम करते होतो उसे दुख देना मुश्किल हो जाता है। क्योंकि उसका सुख तुम्हारा सुख,उसका दुख तुम्हारा दुख। उसके जीवन और तुम्हारे बीच की सीमा टूट गयी। तुम एक-दूसरे में बहते हो। जब ऐसी ही घटना किसी व्यक्ति के और परमात्मा के बीच घटती हैतो उसका नाम प्रार्थनाआराधनापूजाभक्ति। वह प्रेम का अंतिम स्वरूप है।
और जब तुम एक व्यक्ति को सुख दे कर इतने सुखी हो जाते होऔर जब तुम एक व्यक्ति को दुख दे कर इतने दुखी हो जाते होतो परमात्मा से भी तुम्हारे दो संबंध हो सकते हैं। एक तो प्रेम कातब तुम स्वर्ग में हो जाओगे। और एक अप्रेम कातब तुम नर्क में गिर जाओगे।
परमात्मा का अर्थ हैसमस्तदि टोटैलिटी। यह जो सारा विस्तार हैइस सारे विस्तार के साथ इस भांति प्रेमजैसे यह एक व्यक्ति हो। और इस प्रेम में तो तुम्हारे सारे पाप बह जाएंगे। क्योंकि यह प्रेम तो तुम्हें सबके ही प्रेम में गिरा देगा। तुम किसे धोखा दोगेतुम जहां भी धोखा देने जाओगेउसी को पाओगे झांकता हुआ। तुम जिस आंख में भी झांकोगेवहीं परमात्मा को बैठा हुआ पाओगे।
भक्ति बड़ी क्रांतिकारी प्रक्रिया है। भक्ति का अर्थ हैअब उसके सिवाय कोई भी नहीं। और तब तुम्हारा जीवन अनायास सरल हो जाएगा। क्योंकि अब पाप करने को न बचा। मिटाना किसको हैधोखा किसे देना हैछीनना किससे है?
तो भक्ति से तुम यह अर्थ मत समझना कि मंदिर में तुम पूजा कर आते होकि गुरुद्वारे में जा कर तुम जपुजी का पाठ कर लेते होकि तुम यह मत समझना कि रोज उठ कर तुम जोर से जपुजी यांत्रिक रूप से दोहरा लेते होकि नमाज पढ़ लेते हो। इन सबसे कुछ भी न होगा। क्योंकि फिर तुमने झूठी चाबी बना ली। असली चाबी का तो अर्थ ही यह है कि अब मैं अनंत के प्रेम में गिर गया। अब इस जगत की रत्ती-रत्ती मेरा प्रेम-पात्र है। इंच-इंच मेरी प्रेयसी है या मेरा प्रेमी है। पत्ते-पत्ते पर उसी का नाम है और आंख-आंख में उसी की झलक है। सभी कुछ उसका है। सभी तरफ उसे मैं पाता हूं।
अब तुम जिस ढंग से जीओगे--अगर परमात्मा सब तरफ तुम पाते हो--उस ढंग का नाम भक्ति है। वह तुम्हारे जीवन की पूरी शैली बदल देगी। तुम उठोगे और ढंग से। तुम बैठोगे और ढंग से। क्योंकि वह सब जगह मौजूद है। तुम बोलोगे और ढंग सेक्योंकि तुम जिससे भी बोलोगे वही वह है। तुम कैसे गाली दे सकोगेतुम कैसे निंदा कर सकोगेतुम कैसे किसी का अपमान कर सकोगेतुम कैसे अपने को दूसरे की सेवा से बचा सकोगेक्योंकि सभी चरणों में वही छिपा है।
और अगर यह बोध तुम में गहरा हो जाएइसको नानक कहते हैंनाम का रंग चढ़ जाना। तुम पर एक मस्ती छा जाएगी। तुम्हारे पास कुछ भी न होगा और सब कुछ मालूम पड़ेगा। तुम बिलकुल अकेले होओगे और सारा जगत तुम्हारे साथ होगा। अस्तित्व और तुम्हारे बीच तालमेल आ गया। अस्तित्व और तुम्हारे बीच तारी लग गयी। अस्तित्व और तुम्हारे बीच संबंध जुड़ गया।
नानक कहते हैंऐसा प्रेम ही पापों को काट सकता है।
अन्यथा तुम कुछ भी करो--पूजा करोपाठ करोयज्ञ करोमंदिर बनाओमस्जिद बनाओ-- तुम कुछ भी करोतुम्हारे भीतर मूल-सूत्र नहीं है।
एक ट्रेन में मैं सफर कर रहा था। और एक औरत कोई नौ-दस बच्चों को लिए हुए सफर कर रही थी। वे बच्चे बड़ा उपद्रव मचा रहे थे। इधर से उधर दौड़ रहे थेलोगों का सामान गिरा रहे थे। पूरे कमरे को उन्होंने अराजकता बना रखा था। आखिर एक आदमी से नहीं रहा गया। क्योंकि पहले उन बच्चों ने उसकी पेटी गिरा दीफिर उसका अखबार फाड़ डाला। तो उसने उससे कहा कि बहन जीइतने बच्चों को साथ ले कर सफर न किया करें तो अच्छा। आधों को घर छोड़ आया करें। उस स्त्री ने बड़े क्रोध से उस आदमी की तरफ देखा और कहाक्या समझा हैक्या तुम मुझे बेवकूफ समझते होआधों को घर ही छोड़ आयी हूं।
समझ का सूत्र न होतो तुम कितने ही घर छोड़ आओक्या फर्क पड़ने का हैऔर जब बीस बच्चों को पैदा करते वक्त समझ काम नहीं आयीतब छोड़ते वक्त कहां से आ जाएगी?
हजार पाप हैं। पुण्य तो एक ही है। हजार पुण्य नहीं हैंपुण्य तो एक ही है। हजार तरह की बीमारियां हैंस्वास्थ्य तो एक ही है। स्वास्थ्य थोड़े ही हजार तरह का होता है। कि तुम अपने ढंग से स्वस्थमैं अपने ढंग से स्वस्थ। बीमार हम अलग-अलग हो सकते हैंकि तुम टी.बी. के बीमारकि कोई कैंसर का बीमारकि कोई कुछ और का बीमार। बीमारियों में भेद हो सकता हैबीमारियों में मौलिकता हो सकती हैनिजीपन हो सकता है। बीमारियों पर तुम्हारे हस्ताक्षर हो सकते हैं। क्योंकि बीमारियां अहंकारों का हिस्सा हैं। अहंकार अलग-अलगउनकी बीमारियां अलग-अलग। लेकिन पुण्य तो एक है। स्वास्थ्य तो एक है। क्योंकि परमात्मा एक है। उस संबंध में तुम अलग-अलग नहीं हो सकते।
वह क्या है स्वास्थ्यजो एक हैवह है प्रेम का भाव। और धीरे-धीरे उसमें रमते जाना है। उठो ऐसे जैसे प्रेमी मौजूद है। अकेले कमरे में भी तुम ऐसे ही प्रवेश करो जैसे परमात्मा मौजूद है।
एक सूफी फकीर हुआ जुन्नैद। वह अपने शिष्यों को कहता थाभीड़ में जाओ तो ऐसे जाना जैसे तुम अकेले हो। और जब अकेले में जाओ तो ऐसे जाना जैसे कि परमात्मा चारों तरफ मौजूद है।
ठीक कहता है। क्योंकि भीड़ में अगर तुम अपना अकेलापन याद रख सको तो परमात्मा की याद रहेगीनहीं तो भीड़ छा जाएगी। तुम भीड़ में भटक जाओगे। और एकांत में अगर तुम परमात्मा की याद न रख सकोतो अपने में भटक जाओगे। दो खतरे हैं। या तो दूसरे में भटक जाओ या अपने में भटक जाओ। या तो भीड़ मेंया खुद में। और परमात्मा दोनों के पार है। और अगर तुम यह याद रख सको कि भीड़ में मैं अकेला हूं और अकेले में वह मौजूद हैतो तुम कभी भी न खोओगे।
नानक कहते हैं कि नाम के प्रेम में जो रंग गयावह भीतर से शुद्ध हो गया। उसने अंतरंग स्नान कर लिया।
'कहने से न तो कोई पुण्यात्मा होता है न पापी।'
तुम कितना ही सोचते रहो और तुम कितना ही विचार करते रहो और तुम कितना ही कहते रहो कि मैं कोशिश कर रहा हूं पुण्यात्मा होने की। कहने से कुछ भी नहीं होता।
'जो-जो कर्म हम करते हैं वे लिख लिए जाते हैं। मनुष्य स्वयं ही बोता है और स्वयं ही खाता है।'
सिर्फ कहने से कुछ न होगासोचने से कुछ न होगा। क्योंकि बड़े मजे की बात है कि पुण्य के संबंध में तुम सदा सोचते हो और पाप के संबंध में तुम क्षणभर नहीं सोचतेकरते हो। अगर कोई तुमसे कहे कि जब क्रोध आएतो आधा घड़ी रुक जाना,फिर करना। तो तुम कहोगेयह कैसे हो सकता हैजब क्रोध आता है तो रुकने का सवाल ही नहीं रह जाता। रुकने वाले का पता ही नहीं रह जातारोकने की बुद्धि खो जाती है। जब क्रोध होता है तब हम होते ही कहांक्रोध तो उसी वक्त करते हैं हमकभी पोस्टपोन नहीं करते।
लेकिन अगर कोई कहे कि ध्यान। तो तुम कहते होआज समय नहींकल। फिर अभी जल्दी भी क्या हैजीवन इतना पड़ा है। और ध्यान इत्यादि तो जीवन के अंत में करने की बातें हैंजब मौत करीब आने लगती है। और मौत तुम्हें कभी भी नहीं लगती कि करीब आएगीमरते हुए आदमी को भी नहीं लगती।
एक नेता मर गए। तो मुल्ला नसरुद्दीन व्याख्यान करने गयाउनकी मृत्यु परशोक-समारंभ में। उसने बड़ी काम की बात कही। उसने कहा कि देखोभगवान की कैसी कृपा है! कि हम जब भी मरते हैंजीवन के अंत में मरते हैं। सोचोअगर मौत कहीं जीवन के प्रारंभ में या मध्य में आ जातीतो कैसी मुसीबत होती! सोचो कि मौत अगर जीवन के प्रारंभ में या मध्य में आ जातीतो कैसा दुख आता! अंत में आती है। बड़ी उसकी कृपा है।
और अंत को हम दूर टालते रहते हैं। अंत कभी आता हुआ मालूम नहीं पड़ता--जब तक आ ही न जाए। और जब आ जाता है तब दूसरों को पता चलता हैतुम्हें तो पता ही नहीं चलता। तुम तो गए!
तो अगर ठीक से समझो तो तुम कभी मरते ही नहीं। तुम अपनी धारणा में तो जिंदा ही रहते हो। मरने की घटना भी दूसरों को पता चलती है। तुम तो मरते क्षण में भी योजना बनाते रहते हो जीवन की। और कल पर टालते रहते हो। शुभ को हम टालते हैं। अशुभ को हम तत्क्षण करते हैं।
जिस दिन इससे विपरीत हो जाओगे तुमउसी दिन नाम का रंग लग जाएगा। जिस दिन तुम अशुभ को टालोगे और शुभ को प्रतिक्षण कर लोगे...। जब देने का भाव उठे तो देर मत करनाउसी वक्त दे डालना। क्योंकि तुम अपने पर ज्यादा भरोसा मत करना। क्षण भर बाद तुम्हारा मन हजार तरकीबें खड़ी कर देगा।
मार्क ट्वेन ने लिखा है कि एक सभा में मैं गया। और जो पुरोहित बोल रहा थाबड़ा अदभुत बोल रहा था। पांच मिनिट सुन कर मुझे हुआ कि मेरे पास जो सौ डालर हैंआज दान कर जाऊंगा। दस मिनट के बाद--मार्क ट्वेन लिखता है कि--मुझे भीतर विचार उठने लगा कि सौ डालर जरा ज्यादा हैंपचास से भी काम चल सकता है।
अब सौ के खयाल करने से सारा संबंध ही टूट गया। क्योंकि अब भीतर एक अंतरंग वार्तालाप चलने लगाउसके भीतर। आधा घंटा बीतते-बीतते वह पांच डालर पर आ चुका था। और जब करीब-करीब व्याख्यान तीन चौथाई पूरा हो गया थातब उसने सोचा कि किसी से कहा थोड़े ही हैकिसी को पता थोड़े ही है कि मैं सौ देने की सोचा था! और कौन देता है सौएक डालर भी लोग नहीं देते हैंलोग पैसे देते हैं। एक डालर से काम चल जाएगा। और जब थाली उसके पास आयी भेंट मांगने के लिएतो उसने लिखा है कि वह एक डालर तो मेरे खीसे से न निकलामैंने एक डालर उठा कर अपने खीसे में डाल लिया...कि कौन देखता हैकिसको पता चलेगा?
तुम अपने पर ज्यादा भरोसा मत करना! क्योंकि शुभ कठिन है। कभी-कभी किन्हीं क्षणों में तुम उन चोटियों पर होते हो जब शुभ करने की भावना जगती है। तुमने अगर वह मौका खो दिया तो शायद दुबारा न जगे। शुभ के लिए सोचना ही मत। क्योंकि शुभ का अर्थ ही यह है कि जिसमें सोचने जैसा कुछ भी नहीं हैकरने जैसा है। जब तुम देना चाहोदे देना। जब बांटना चाहोतब बांट देना। जब त्यागना चाहोत्याग देना। जब संन्यस्त होना चाहोहो जाना। क्षणभर मत खोना। क्योंकि कोई भी नहीं जानता वह क्षण दुबारा तुम्हारे जीवन में कब आएगा। आएगान आएगा।
और जब बुरा तुम्हारे मन में उठेतो स्थगित करना। चौबीस घंटे का नियम बना लेना कि किसी को नुकसान पहुंचाना होचौबीस घंटे बाद पहुंचाएंगे। जल्दी क्या हैअभी कोई मौत नहीं आयी जा रही है। और आ भी गयी तो कुछ हर्जा नहीं होगा। नुकसान नहीं पहुंचेगाऔर क्या होगा?
अगर तुम चौबीस घंटे भी रुक जाओ बुरा करने सेतो तुम बुरा न कर पाओगे। क्योंकि बुरा करने की मूर्च्छा भी क्षण में ही आती है। जिस तरह शुभ करने की जागृति क्षण में आती हैवैसे ही बुरा करने की मूर्च्छा भी क्षण में आती है। अगर तुम थोड़ी देर रुक गएतो तुम खुद ही पाओगे कि क्या हत्या करनीहत्यारे को अगर दो क्षण रोक लिया जाएतो हत्या नहीं होगी। नदी में कोई डूब कर मरने जा रहा हैआत्महत्या करने जा रहा हैतुम जरा हाथ पकड़ कर उसको एक मिनिट रोक लो,बात गयी! क्योंकि कृत्य किन्हीं क्षणों में संभव होता है। और तुम्हारे भीतर मूर्च्छा के क्षण होते हैंसघन मूर्च्छा केऔर सघन जागृति के क्षण भी होते हैं।
जब सघन जागृति का क्षण होता हैतब तुम प्रेम से भरे होते होसृजन से। और जब मूर्च्छा का क्षण होता हैतब तुम बेहोशी से भरे होते होविध्वंस से। तब तुम तोड़ डालना चाहोगेफिर पीछे पछताओगे। पछताने से कोई सार नहीं। अगर पछताना ही हो तो पुण्य करके पछताना। पाप कर के क्या पछतानालेकिन तुम हमेशा पाप करके पछताते हो। और पुण्य तो तुम करते ही नहींइसलिए पछताने का सवाल ही नहीं उठता।
नानक कहते हैं कि सोचने से कुछ भी न होगा। कहने से कुछ भी न होगा।
शब्दों से पाप और पुण्य का कोई लेना-देना नहीं है। पाप और पुण्य का लेना-देना कृत्यों से है। और परमात्मा के समक्ष तुम्हारा जो हिसाब हैवह तुम्हारे शब्दों का नहींतुम्हारे कृत्यों का है। उसके सामने तुम्हारा जो निर्णय हैवह तुमने क्या किया हैतुम क्या होउस पर आधारित होगा। तुमने क्या कहा थाक्या पढ़ा थाक्या सोचा थाउससे कोई संबंध नहीं है। तुम्हारे विचार मूल्यवान नहीं हैं। अंतिम निर्णायक बात तुम्हारे कृत्य हैं।
तो नानक कहते हैं, 'मनुष्य स्वयं ही बोता है और स्वयं ही खाता है।'
आपे बीजि आपे ही खाहु।
साधारणतः हमारा मन कहता है कि दुख हमें दूसरे दे रहे हैं। साधारणतः हमारा मन कहता हैसफलता तो मैं पाता हूं,असफलता दूसरों की अड़चन की वजह से आती है। शुभ तो मेरे जीवन में मेरी उपलब्धि है और अशुभ दूसरों के द्वारा मेरे जीवन पर आरोपण है। यह बात बिलकुल ही गलत है। तुम्हारे जीवन में जो भी हैवह तुम्हारे ही कृत्यों की शृंखला है। शुभ-अशुभअच्छा-बुराफूल लगेंकांटे लगेंसभी का संपूर्ण दायित्व तुम्हारे ऊपर है।
जिस दिन कोई व्यक्ति इसका अनुभव करता हैटोटल रिस्पांसिबिलिटीसमग्र दायित्व मेरा हैउसी दिन से जीवन में क्रांति शुरू हो जाती है। जब तक तुम दूसरों पर टालते होतब तक क्रांति न होगी। क्योंकि अगर दूसरे दुख दे रहे हैं तो तुम क्या करोगेजब तक सभी दूसरे न बदले जाएं तब तक दुख जारी रहेगा। और सभी दूसरे कब बदले जाएंगेतो फिर दुख को झेलने के सिवा कोई उपाय नहीं है।
इसलिए धर्म के अतिरिक्त दुख के रूपांतरण की कोई कीमिया नहीं है। जिस दिन तुम जानोगेमैं अपने ही बोए हुए बीजों की फसल काटता हूं। और जो दुख मैं पा रहा हूंवह मैंने ही दिया हैफैलाया हैवही अब लौट रहा है...।
निश्चित हीबीज बोने में और फल आने में वक्त लगता है। वक्त लगने के कारण तुम भूल ही जाते हो कि तुमने ये बीज बोए थेऔर अब ये फल आने शुरू हो गए। जब फल आते हैं तब तुम बीज बोए थेयह खयाल विस्मरण हो गया है। उस विस्मरण के कारण तुम सदा सोचते होदूसरे कुछ कर रहे हैं। ध्यान रखनायहां कोई दूसरा तुममें चिंतित नहीं है। दूसरे अपने लिए चिंतित हैं। दूसरे अपने कारण परेशान हैं। तुम अपने कारण परेशान हो। और हर आदमी अपने ही कृत्यों की खोल में रहता है। इस बात को जितना तुम ठीक से पहचान लोउतनी ही गहरी क्रांति संभव हो जाएगी। क्योंकि जैसे ही यह समझ में आता है कि मैं ही जिम्मेवार हूंकुछ किया जा सकता है।
दो काम: एक कि जो मैंने किया है पीछेउसे मैं शांति से भोग लूंउसके भोगने में और नयी अशांति खड़ी न करूंतो अतीत की निर्जरा हो जाएगी। लेन-देन साफ हो जाएगा।
बुद्ध के ऊपर एक आदमी थूक गयातो बुद्ध ने थूक पोंछ लिया अपनी चादर से। वह आदमी बहुत नाराज था। बुद्ध के ऊपर थूका तो बुद्ध के शिष्य भी बहुत नाराज हो गए। लेकिन जब वह आदमी चला गयातो आनंद ने पूछा कि यह बहुत सीमा के बाहर हो गयी बात। और सहिष्णुता का यह अर्थ नहीं है। और इस तरह तो लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा। और हमारे हृदय में आग जल रही है। आपका अपमान हम बर्दाश्त नहीं कर सकते।
बुद्ध ने कहातुम व्यर्थ ही उत्तेजित मत होओ। यह तुम्हारा उत्तेजित होनातुम्हारे कर्म की शृंखला बन जाएगी। मैंने इसे कभी दुख दिया थावह निपटारा हो गया। मैंने कभी इसका अपमान किया थावह लेना-देना चुक गया। इस आदमी के लिए ही मैं इस गांव में आया था। यह न थूकता तो मेरी मुसीबत थी। अब सुलझाव हो गया। इससे मेरा खाता बंद हो गया। अब मैं मुक्त हो गया। यह आदमी मुझे मुक्त कर गया हैमेरे ही किसी कृत्य से। इसलिए मैं धन्यवाद करता हूं उसका। और तुम नाहक उत्तेजित मत हो। क्योंकि तुम्हारा तो कुछ लेना-देना नहीं है इसमें। लेकिन अगर तुम उत्तेजित होते हो और तुम उस आदमी के खिलाफ कुछ करते होतो तुम एक नयी शृंखला बना रहे हो। मेरी शृंखला तो टूटी और तुम्हारी व्यर्थ बन गयी। तुम बीच में क्यों आते होजिन्हें मैंने दुख दिया हैउनसे मुझे उत्तर लेना ही पड़ेगा। और मेरी परिपूर्ण समाप्ति के पूर्व--जिसको वे महापरिनिर्वाण कहते हैं--इसके पहले कि मैं अनंत में पूरी तरह लीन हो जाऊंव्यक्तियों सेवस्तुओं सेसंबंधों मेंक्रोध में,अपमान मेंघृणा मेंमोह मेंलोभ मेंजो भी नाते-रिश्ते बने हैंउन सबकी निर्जरा हो जानी जरूरी है। उसको ही हम परममुक्त पुरुष कहते हैंजिसके सारे कर्मों की निर्जरा हो गयी।
तो एक तो ध्यान रखना कि अतीत में जो किया हैउसे शांत भाव सेसंतोष सेपरम तृप्ति सेनिपटारा समझ कर,प्रसन्नता से पूरा हो जाने देना। नयी शृंखला खड़ी मत करना। तो अतीत से संबंध धीरे-धीरे शांत हो जाता है।
और दूसरी बात है कि नया कुछ मत करना दूसरे को दुख देने के लिए। अन्यथा फिर तुम बंधे हुए चले आओगे। हम अपने ही भीतर अपनी जंजीरों को ढालते हैं। तो पुरानी जंजीरों को तोड़ना है और नयी बनानी नहीं। ये दो बातें खयाल रखना।
महावीर के दो शब्द बड़े प्रिय हैं। एक शब्द है आस्रवऔर एक है निर्जरा। आस्रव का अर्थ हैनए को आने मत देना। और निर्जरा का अर्थ हैपुराने को गिर जाने देना। धीरे-धीरे एक ऐसी घड़ी आएगी कि पुराना कुछ बचेगा नहींनया कुछ होगा नहींतुम मुक्त हो गए। और जब वैसी दशा आती है तब परम आनंद फलित होता है।
नानक कहते हैं, 'मनुष्य स्वयं ही बोता हैऔर स्वयं ही खाता है। उसके हुक्म से ही आवागमन होता है। तीर्थयात्रातप,दयापुण्य और दान से तिल भर मान मिलता है। लेकिन जो कोई परमात्मा का श्रवण और मनन करता हैउसका मन प्रेमपूर्ण हो जाता है। और आंतरिक तीर्थ में मल-मल कर उसका स्नान हो जाता है।'
तीरथ तपु दइआ दतु दानु। जे को पावै तिलका मानु।।
सुणिआ मंनिया मनि कीता भाउ। अंतरगति तीरथि मलि नाउ।।
'तीर्थयात्रा सेतप सेजप सेपुण्य सेदया सेसेवा सेतिल भर मान मिलता है।'
कोई बड़ी क्रांति घटित नहीं होतीसम्मान मिलता है। और वह सम्मान भी खतरनाक हो सकता है। क्योंकि तुम उस तिल का अपने अहंकार के कारण पहाड़ बना सकते हो। तुम कह सकते होमैंने इतनी तीर्थयात्राएं कीं। मैं हाजी हूंमैंने हज किया। कि मैंने इतने मंदिर बनाए।
भारत से एक संन्यासी बोधिधर्म चीन गया। चीन का सम्राट उसके पास आया। चीन का सम्राट बौद्ध हो गया था। और उसने सैकड़ों विहारमठआश्रम बनवाए थे। हजारों शास्त्र छाप कर मुफ्त बांटे थे। लाखों भिक्षुओं को भोजन करवाता था। पहली ही बात उसने बोधिधर्म से पूछीउसने पूछा कि मैंने इतना पुण्य किया हैइतने मंदिरइतने तीर्थ निर्मित किए हैं। इतनी बुद्ध की प्रतिमाएं बनायी हैं...।
उसका बनाया हुआ एक मंदिर अभी है। उसमें दस हजार बुद्ध की प्रतिमाएं हैं। विराट मंदिर बनाएपहाड़ के पहाड़ खोद डाले। और बड़ा पुण्य कियालाखों रुपए लुटाएगरीबों को दान दिया। तो उसने सारी फेहरिस्त बोधिधर्म के सामने कही कि मैंने यह कियायह कियायह किया। और उसने तो तिल भी नहीं किया थापहाड़ ही किया था। और हम तो तिल को पहाड़ बना लेते हैं। तो उसने अगर पहाड़ को पहाड़ की तरह कहा तो कुछ आश्चर्य की बात न थी।
बोधिधर्म चुपचाप खड़ा रहा। अंत में उसने पूछा कि मेरे ये सब पुण्य का क्या फल होगाबोधिधर्म ने कहाकुछ भी नहीं। तू महानर्क में पड़ेगा। वह सम्राट तो हैरान हुआ। यह तो भरोसे की ही बात नहीं थी कि पुण्य के कारण और महानर्क में पडूंगाउसने कहाक्या कहते हैं आप! होश में हैंबोधिधर्म ने कहापुण्य से तो कोई अड़चन नहीं। लेकिन पुण्य कियाइस भाव से बड़ी अड़चन है। पुण्य हुआतू उसे अपने ऊपर मत ले। और अगर तूने यह खयाल बना लिया कि मैंने कियातो पुण्य भी व्यर्थ गया। तब औषधि भी जहर हो गयी। औषधि को भी ढंग से पीना पड़ता हैनहीं तो जहर हो जाए। क्योंकि अक्सर औषधियां जहर से तो बनी ही होती हैं।
मुल्ला नसरुद्दीन को एक डाक्टर ने कहा--पुराने दिनों की बात है--पत्नी को नींद नहीं आती हैरात बड़बड़ करती है,झगड़ा-झांसा मचाती हैतो उसने कहायह ले जाओ दवाएक चौअन्नी के ऊपर रख कर--तब चौअन्नी चलती थी--जितनी चौअन्नी पर बनेउतनी दवा दे देना।
कोई सात दिन बाद नसरुद्दीन चला जा रहा थातो डाक्टर ने पूछा कि कहोपत्नी कैसी हैउसने कहाबड़ा गजब का काम हुआ। सो ही रही है तब सेउठी ही नहीं। डाक्टर ने कहा कि अभी तक सो रही है सात दिन सेउसने कहाबड़ी परम शांति है घर में। दवा गजब की थी। उस डाक्टर ने पूछा कि तुमने दवा कितनी दीतो उसने कहाघर में चौअन्नी न थीतो चार अन्नियों पर रख कर--जितनी आपने कही थीचौअन्नी के बराबर दी--अन्नी थी घर मेंचौअन्नी थी नहींचार अन्नियों पर रख कर दे दी। परम परम शांति है। गजब की दवा है।
औषधि जहर हो सकती हैउसकी मात्रा है। पुण्य भी जहर हो सकता हैउसकी मात्रा है। ध्यान रखनाअगर पुण्य कृत्य रहे तो ठीक। अगर कृत्य से हटा और कर्ता बन गयातो खतरनाक मात्रा शुरू हो गयी। और पुण्य कोई इस भाव से करे कि मेरे पापों की निर्जरा होगी तो ठीकऔर कोई इस भाव से करे कि पुण्य का अर्जन होगातो खतरा है। तिल भर का मान मिल सकता है पुण्य सेलेकिन उसको धर्म मत समझ लेना।
एक बस में मैं मुल्ला नसरुद्दीन के साथ सफर कर रहा था। अचानक चलती बस में वह खड़ा हो गया और उसने जोर से चिल्ला कर कहाभाइयो! किसी के सुतली में बंधे नोट तो नहीं गिरेअनेक आवाजें आयीं कि हमारे गिरेहमारे गिरेकई लोग खड़े हो गए। उसने कहाशांति रखो। अभी मुझे केवल सुतली मिली है।
धर्म तो नोट हैपुण्य सुतली है। सुतली पर बहुत मत अकड़ जाना। क्योंकि सुतली से कुछ होता जाता नहीं। नोटों पर बंध जाए तो कीमती हो जाती है। पत्थरों पर बंधी रहे तो क्या मूल्य है उसकातो पुण्य जब निरअहंकार भाव के साथ बंधता है,तब तो नाव बन जाता है। और जब अहंकार के साथ बंध जाता है तो छाती में पत्थर की तरह लटक जाता है। कई पुण्य में डूब जाते हैं। कुछ पाप में डूबते हैंकुछ पुण्य में डूब जाते हैं। क्योंकि नाव तो निरअहंकार की उस तरफ ले जाती है।
इसलिए ऐसा भी हुआ है कि कई बार पापी तर गए हैं और पुण्यात्मा डूब गए। क्योंकि पापी कम से कम निरअहंकारी तो हो ही सकता है आसानी से। वह सोचता हैमैं पापी हूं। वह सोचता हैमैं क्या पहुंच सकूंगा उस तक! वह सोचता हैमेरी आवाज कहां सुनी जा सकेगी! मुझ में कोई तो गुण नहीं। दुर्गुण ही दुर्गुण हैं। अहंकार न हो तो पापी भी तिर जाता है। और अहंकार हो तो पुण्यात्मा भी डूब जाता है।
नानक कहते हैंतिल भर मान मिल सकता हैलेकिन उसको धर्म मत समझ लेना। धर्म तो तभी शुरू होता है जब कोई परमात्मा का श्रवण और मनन करता है। और जब किसी का मन प्रेमपूर्ण हो जाता है। आंतरिक तीर्थ में तब मल-मल कर स्नान होता है।
'हे परमात्मासभी गुण तुझ में हैंमुझ में कुछ भी नहीं।'
ऐसी भावदशा निरंतर बनी रहनी चाहिए। कहीं अकड़ न आ जाए कि गुण मुझ में हैं। कि मैं त्यागीकि मैं दानीकि देखो मैंने यह कियायह कियायह किया। वह चीन के सम्राट की अकड़ न आ जाए। नहीं तो बोधिधर्म ठीक कहता है कि महानर्क में पड़ोगे।
'हे परमात्मासभी गुण तुझ में हैंमुझ में कुछ भी नहीं। बिना गुण कर्म के भक्ति नहीं होती।'
तो मैं तो इस योग्य भी नहीं हूं कि तेरी भक्ति कर सकूं। मेरी कोई योग्यता ही नहीं है। इसलिए तो नानक कहते हैं कि उसके प्रसाद से सब मिलता हैहमारी योग्यता क्या हैसभी भक्तों ने वही कहा है। उसकी कृपा से मिलता हैहमारी योग्यता से नहीं।
इस फर्क को ठीक से समझ लें। क्योंकि योग्यता का तो मतलब हैसौदा है। और योग्यता का तो मतलब हैउसे देना ही पड़ेगा। हम योग्य हैं। न देगा तो हम शिकायत करेंगे। और देगा तो धन्यवाद का कोई कारण नहींक्योंकि हम योग्य हैं।
तुम्हारे मन में शिकायत है। वह शिकायत इस बात की खबर है कि तुम समझते हो तुम योग्य हो और तुम्हें नहीं मिला। भक्त के मन में अहोभाव होता है। क्योंकि वह कहता हैयोग्य तो मैं बिलकुल नहीं हूं और इतना मिला। उसकी सारी दृष्टि दूसरी है। तो कीर्तन-भजन करने से कोई भक्त नहीं होता। जीवन की पूरी दृष्टि दूसरी है। दृष्टि यह है कि मैं योग्य नहीं और फिर भी इतना मिल रहा है। तो भक्त की प्रार्थना धन्यवाद है। तुम्हारी प्रार्थना शिकायत है।
नानक कहते हैंमुझ में तो कोई गुण नहींऔर बिना गुणकर्म के तो भक्ति भी नहीं होती। तो मैं भक्ति भी क्या कर सकता हूंसिर्फ तेरे गुणगान कर सकता हूं।
'हे प्रभु! आप धन्य हैं।'
बसऐसा कह सकता हूं। आपकी धन्यता के गीत गा सकता हूं। मुझ में तो कोई और गुण नहीं है। मैं सिर्फ स्तुति कर सकता हूं। तुम्हारी प्रशंसा का गुणगान कर सकता हूं। योग्यता मेरी कुछ भी नहीं कि मुझे कुछ मिले।
'आप वाणी हैंआप ब्रह्मा हैं। आपकी सत्ता सदा शोभायुक्त है और सदा मनभावन हैऐसे मैं तेरे गीत गा सकता हूं। वह कौन सी वेला थीकौन सा समय थाकौन सी तिथि थीकौन वार थाकौन सी ऋतु थीकौन महीना थाजब तुमने आकार लियापंडितों को उसका पता नहीं था। यदि होता तो वे पुराणों में जरूर लिख देते। और काजियों को भी उसका पता नहीं था। होता तो वे कुरान में जरूर लिख देते। तिथि और वार योगी भी नहीं जानते कि कब तू निराकार आकार बना। कब तू निर्गुण सगुण बनाकब तू घना हुआकब तू संसार बनाकिसी को कुछ पता नहीं। तेरे सिवाय किसी को पता हो भी नहीं सकता। जो कर्ता सृष्टि को साजता हैवही सब जानता है।'
और मैं तो बिलकुल गुणहीन हूं। पंडित नहीं जानतेकाजी नहीं जानतेशास्त्रों में तेरी कोई खोज-खबर नहीं मिलती। कौन है तूकहां है तूकैसे तूने रूप रखाकैसे तू आकारित हुआकैसे यह सृष्टि निर्मित हुई--ज्ञानियों को पता नहीं हैमैं तो अज्ञानी हूंमैं क्या कर सकता हूं?
भक्तक्या हैइसकी चिंता नहीं करता। ज्ञानी इसकी फिक्र करता है कि क्या हैइसका पता लगाना चाहिए। ज्ञानी परमात्मा को उघाड़-उघाड़ कर खोजने की कोशिश करता है। भक्त सिर्फ अहोभाव में आनंदित है। वह कहता हैकैसे पता चलेगातेरे अतिरिक्त किसको पता हो सकता है कि यह सब कैसे हुआ! तू ही जानता है। बाकी सब जानने वाले नासमझी में हैं। इसलिए भक्त जानने का कोई दावा नहीं करता। भक्त का दावा तो सिर्फ प्रेम का है। और ध्यान रखनाज्ञान का दावा अहंकार का दावा है। प्रेम का दावा निरअहंकार का दावा है।
नानक कहते हैं, 'तू ही जानता है। पर मैं तुझे किस प्रकार संबोधित करूंमुझे तो ठीक संबोधन भी नहीं आता है। किन शब्दों का उपयोग करूं कि भूल न हो जाएकौन से संबंध उचित होंगेकौन से संबोधन उचित होंगेकौन से शब्द तेरे योग्य हैंमुझे कुछ भी पता नहीं है। किस प्रकार तेरा बखान करूंकैसे तुझे जानूंनानक कहते हैंवर्णन करने के लिए सभी कोई एक से एक बढ़ कर सयाने लोग उसका वर्णन करते हैं। ऐसे तो वर्णन मैंने सुने हैंबड़े सयाने लोग उसका वर्णन करते हैं।'
लेकिन सभी वर्णन अधूरे हैं। और असली सयाना वही हैजिसने जान लिया कि उसका वर्णन नहीं हो सकता। उसको हम क्या कह कर कह सकते हैंहम जो भी कहेंगेछोटा पड़ जाएगा। हम जो भी कहेंगेवह ओछा हो जाएगा।
नानक कहते हैं, 'वह साहब महान है। उसका नाम महान है। उसी का किया सब होता है। जो कोई अपने आप को कुछ समझता हैवह उसके आगे जा कर शोभा नहीं पाता।'
नानक जे को आपौ जाणै। अगै गइया न सोहै।।
और जिसने भी सोचा कि मैं कुछ हूंवह उससे चूक जाता है। क्योंकि एक ही हो सकता है। या तो वह या तुम। या तो मैंया वह। उस जगत मेंउस म्यान में दो तलवारें नहीं समा सकतीं।
रूमी की बड़ी प्रसिद्ध कविता है। प्रेमी ने द्वार पर दस्तक दी। भीतर से प्रेयसी ने पूछाकौनतो उसने कहामैं हूं,द्वार खोलो! लेकिन भीतर सन्नाटा हो गया। उसने बार-बार दस्तक दी और कहा कि मैं हूं तेरा प्रेमी! द्वार खोलो। भीतर से अंततः आवाज आयी कि इस घर में दो न समा सकेंगे। यह घर प्रेम का दो को न सम्हाल सकेगा। और फिर सन्नाटा हो गया।
प्रेमी गया वापिस। भटकता रहा वर्षों तक वनों मेंतपश्चर्या कीसाधना कीप्रार्थना कीपूजा-अर्चना की। उपवास किए। शुद्ध किया स्वयं को। निखारा चित्त को। ज्यादा जागरूक हुआ। समझा स्थिति को। फिर अनेक-अनेक वर्षों के बाद वापस लौटा। उसी द्वार पर फिर दस्तक दी। भीतर से वही सवालकौन हैलेकिन इस बार उत्तर बदल गया। इस बार बाहर से आवाज आयीतू ही है।
और रूमी कहते हैं कि द्वार खुल गए।
परमात्मा के द्वार पर अगर तुम कुछ भी हो कर गए--कुछ भी! पुण्यात्मात्यागीसंन्यासीज्ञानीपंडित--कुछ भी हो कर तुम गए कि तुम चूक जाओगे। वह द्वार उन्हीं के लिए खुलता है जो ना-कुछ हो कर वहां जाते हैं। प्रेम का द्वार उन्हीं के लिए खुलता है जो अपने को मिटा कर जाते हैं।
साधारण जीवन में भी प्रेम तभी खुलता है जब तुम खो जाते हो। जब तुम डूब जाते हो। जब मैं की आवाज बंद हो जाती है। और जब मैं से भी महत्वपूर्ण तू हो जाता है। और तू ही जब तुम्हारा जीवन हो जाता है। तुम अपने को मिटा सकते हो प्रेमी के लिएप्रेयसी के लिएआनंदभाव से तुम मृत्यु में उतर सकते होतभी प्रेम फलित होता है। जब साधारण जीवन में प्रेम फलित होता हैतब भी वही झलक आती है कि एक ही रह जाता हैदो मिट जाते हैं।
लेकिन जब उस परम प्रेम का उदय होता हैतब तो निश्चित ही तुम्हारी रूप-रेखा भी नहीं बचनी चाहिए। तुम्हारा नाम-ठिकाना भी नहीं बचना चाहिए। तुम तो बिलकुल ही मिटोगे तभी वह हो सकेगा। जीसस का वचन हैजो अपने को बचाएंगे वे खो जाएंगेजो अपने को खो देंगे वे बच जाएंगे। वहां तो मिटने वाला सब कुछ पा लेता है और बचाने वाला सब कुछ खो देता है।
कहते हैं नानक, 'जो कोई अपने आप को कुछ समझता हैवह उसके आगे जा कर शोभा नहीं पाता।'   
सच तो यह हैवह उसके आगे पहुंच ही नहीं पाता। क्योंकि जिसकी आंखों में अकड़ हैउसकी आंखें अंधी हैं। और जिसके हृदय में यह खयाल हैमैं कुछ हूंउसका व्यक्तित्व बहरा हैजड़ है। वह मरा ही हुआ है। वह परमात्मा के सामने आ ही नहीं सकता। परमात्मा तो सदा तुम्हारे सामने है। लेकिन जब तक तुम होतुम उसे न देख पाओगे। क्योंकि तुम ही बाधा हो। जैसे ही बाधा गिर जाती हैतुम्हारी आंखें निर्मल हो कर खुलती हैं बिना किसी भाव के कि मैं हूं। तुम बिलकुल ना-कुछ की तरह होते हो। एक शून्य! उस शून्य में तत्क्षण वह प्रवेश कर जाता है।
कबीर ने कहा हैसूने घर का पाहुना।
जैसे ही तुम शून्य हुएवह अतिथि आ जाता है। जब तक तुम अपने से भरे होतुम उसे चूकते रहोगे। जिस दिन तुम खाली होओगेवह तुम्हें भर देता है।

आज इतना ही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें