शुक्रवार, 18 अगस्त 2017

अनहद में बिसराम - प्रवचन-08

दिनांक 18नवम्बरसन् 1980


पहला प्रश्न: भगवान,
      उत्तमा तत्त्वचिंतैव मध्यम शास्त्रचिंतनम्।
           अधमा तंत्रचिंता च तीर्थ भ्रांत्यधमाधमा।।
      अनुभूतिं विना मूढ़ो वृथा ब्रह्मणि मोदते।
             प्रतिबिंबितशाखाग्रफलास्वादनमोदवत।।
तत्व का चिंतन उत्तम हैशास्त्र का चिंतन मध्यम हैतंत्र की चिंता अधम है और तीर्थों में भटकना अधम से भी अधम है। जैसे कोई पेड़ की छाया में प्रतिबिंबित फल को खाकर प्रसन्न होवैसे ही वास्तविक अनुभव के बिना मूढ़ मनुष्य ब्रह्म का आनंद पाने की व्यर्थ कल्पना करता है।
भगवानहमें मैत्रेयी उपनिषद के इन दो सूत्रों का अभिप्राय समझाने की अनुकंपा करें।

 पूर्णानंद!
तत्व का चिंतन उत्तम हैक्योंकि तत्व का चिंतन हो ही नहीं सकता। तत्व का चिंतन असंभव है। तत्व वस्तु नहीं हैविषय नहीं है। तत्व तो तुम्हारी जीवन-ऊर्जा हैतुम्हारा स्वरूप हैतुम्हारी चेतना है। तत्व का चिंतन नहीं होतातत्व की चेतना होती है।
तत्व का अनुभव ही तब होता है, जब सब चिंतन छूट जातासब चिंता छूट जातीसब विचार शून्य हो जाते। जहां कोई तरंग नहीं होती चित्त परजहां चित्त निस्तरंग होता हैवहीं अनुभूति है तत्व की। 
इसलिए मैत्रेयी उपनिषद का यह सूत्र महत्वपूर्ण हैइशारा कर रहा है। लेकिन शब्दों में इशारा करना असंभव नहीं तो कठिन तो है ही। उन्हीं शब्दों का उपयोग करना होता है जो उपलब्ध हैं। और सभी शब्द आदमी के गढ़े हुए हैंऔर तत्व तो आदमी का गढ़ा हुआ नहीं है। इसलिए किसी शब्द में तत्व समाता नहीं।
एक होटल में मुल्ला नसरुद्दीन ने प्रवेश किया। गर्मी के दिन हैंसूरज से आग बरसती है। थका-मांदापसीना-पसीना आकर होटल में बैठा।
मैनेजर ने आकर कहा कि क्या आपकी सेवा करें?
मैनेजर था कुछ दार्शनिक वृत्ति का व्यक्ति। फुरसत के समय में दर्शन पढ़ा करता था।
मुल्ला नसरुद्दीन ने कहाकुछ और नहीं। सबसे पहले तो पानी का एक गिलास!
मैनेजर ने कहाक्षमा करें। कांच का गिलास तो दे सकता हूंपानी का गिलास कहां से लाऊं?
पानी का गिलास होता ही नहीं। कहते हम सब हैंपानी का गिलास। काम चल जाता हैसमझने वाला समझ लेता है। ऐसे ही समझना इस सूत्र के प्रारंभ कोपानी के गिलास की भांति। इस पर अटक मत जाना। 
"उत्तमा तत्त्वचिंतैव--उत्तम है तत्व का चिंतन।'
ऐसा मत सोच लेना कि तत्व का कोई चिंतन होता है। तत्व का कोई चिंतन होता ही नहींतत्व का तो अनुभव होता है। और अनुभव भी तब होता हैजब चिंतन शून्य हो जाता है।
लेकिन किसी भी शब्द का उपयोग करोकठिनाई खड़ी हो जाती है। अगर कहोतत्व का ध्यान। उपद्रव शुरू हुआक्योंकि ध्यान भी तो तुम किसी विषय का करते हो। धन का लोभी धन का ध्यान करता है। काम से पीड़ित काम का ध्यान करता है। तत्व का कैसे ध्यान होगाध्यान भी तो विषय का होता है।
मेरे पास लोग आकर पूछते हैंकिसका ध्यान करेंराम काकृष्ण काबुद्ध कामहावीर का--किसका ध्यान करेंकौन सा ध्यान सार्थक होगा?
शब्द ने भरमाया। शब्द ने खूब भरमाया हैसदियों से उलझाया है। जंगलों में भटके लोग तो कभी न कभी घर लौट आते हैं,शब्दों में भटके लोग जन्मों-जन्मों तक भटकते रहते हैं। फिर शब्दों में और-और शब्द लगते चले जाते हैं। शब्दों में और नई-नई शाखाएं निकल आती हैंनए-नए पत्तेनए-नए फूल। शब्दों की शृंखला का कोई अंत ही नहीं है।
यह पूछना कि किसका ध्यान करेंबुनियादी रूप से गलत सवाल है। मगर मैं उनकी मजबूरी समझता हूं। वे हमेशा बाहर की भाषा में ही सोच सकते हैंक्योंकि सारी भाषा ही बाहर के लिए है। भीतर तो मौन है। भीतर की तो कोई भाषा होती नहीं। भीतर तो भाषा की कोई जरूरत भी नहीं। भाषा का उपयोग ही तब हैजब हम किसी और से बोल रहे हों। भाषा संवाद है। जहां मैं और तू हैंवहां भाषा की उपादेयता है। जहां दो हैंवहां भाषा है। और जहां एक ही बचावहां कैसी भाषा! वहां तो मौन रह जाता है। इसलिए मैं कहता हूंपरमात्मा की तो एक ही भाषा हैमौन। वहां बोल कर चूक जाओगे। न बोलेपा जाओगे। वहां एक शब्द भी उठ गयातो जमीन और आसमान का फासला हो जाएगा। वहां बोलना ही मत।
पश्चिम के बहुत बड़े विचारकयहूदी दार्शनिक मार्टिन बूबर ने अपनी प्रसिद्धतम पुस्तक में लिखा है...। पुस्तक का नाम है: मैं और तू--आई एंड दाऊ। इस सदी में लिखी गई महत्वपूर्ण से महत्वपूर्ण किताबों में एक है। लेकिन बूबर एक दार्शनिक हैंऋषि नहीं। विचारक हैंमनीषी नहीं। सोचा हैसमझा हैजाना नहींपहचाना नहींअनुभव नहींस्वाद नहींपीया नहीं। प्यास वैसी की वैसी है।
शब्दों से प्यास बुझ भी नहीं सकती है। किसी को प्यास लगी हो और तुम सिर्फ पानी की बातें करोसुंदर-सुंदर बातें करोवर्षा के गीत गाओमेघ मल्हार छेड़ोतो भी प्यास न बुझेगी। भूख लगी होतो पाक-शास्त्र किसी काम के नहीं हैं। रूखी-सूखी रोटी भी ज्यादा उपयोगी है। लेकिन परमात्मा के संबंध में हम पाक-शास्त्रों में उलझे हैं।
और क्या हैं वेदऔर क्या हैं कुरानऔर क्या हैं पुराणऔर क्या हैं बाइबिलेंब्रह्म की भूख हैसत्य की भूख हैऔर शब्दों के थाल सजे रखे हैं! सुंदर-सुंदर थाल! तुम भूखे बैठे होऔर रंगीन से रंगीन छपा हुआ मेनू भी तुम्हारे हाथ में पकड़ा दिया जाएतो क्या करोगेउलटोगे-पलटोगेपेट तो न भरेगा! मेनू से तो कभी किसी का पेट भरा नहीं।
वैसी ही स्थिति दार्शनिक कीचिंतक की होती है। बूबर ने किताब तो बड़ी महत्वपूर्ण लिखी। लिखा है कि परमात्मा और व्यक्ति के बीच जो प्रार्थना का संबंध हैवह मैं और तू का संवाद है। लेकिन जहां मैं हो और तू होवहां संवाद होता हैवहां तूत्तू मैं-मैं होती हैवहां विवाद होता है। संवाद तो वहां हैजहां मैं और तू मिल कर एक हो जाते हैं। जहां मैं मैं नहींतू तू नहींजहां दोनों गएजहां अद्वय बचा।
लेकिन फिर वहांजब विवाद नहीं हैतो संवाद भी कहां! संवाद की भी क्या जरूरत! मौन में ही बात कह दी गईमौन में ही बात समझ ली गई। परमात्मा की भाषा मौन है।
बूबर जिस प्रार्थना की बात कर रहे हैंवह प्रार्थना सच्ची नहीं। मैं और तू का संवादवह कहते हैंप्रार्थना है। मैं तुमसे कहता हूं,मैं और तू जब तक है तब तक कहां प्रार्थना?
जहां मैं नहीं तू नहींजहां दोनों गएजहां कोई नहींजहां घर में सन्नाटा हो गयाजहां विवाद क्षीणजहां संवाद क्षीणजहां शून्य का साम्राज्य स्थापित हो गयाउस शून्य में जो संगीत बज उठता हैजो हृदयतंत्री कंपित हो उठती हैजो शब्द-शून्यजो मौन गदगद अवस्था होती है--आंखें आनंद से गीली हो आती हैंप्राण आनंद से पुलक उठते हैंएक नृत्य घेर लेता है--उस घड़ी का नाम प्रार्थना है। उसी घड़ी का नाम ध्यान है। ये शब्द ही अलग-अलग हैं। प्रार्थना प्रेमी का शब्द है। ध्यान ज्ञानी का शब्द है। प्रार्थना--मीरा काचैतन्य काराबिया काजीसस काजरथुस्त्र का। ध्यान--पतंजलि कालाओत्सु कामहावीर काबुद्ध का। शब्द का ही भेद हैलेकिन अर्थअर्थ तो एक ही है। अर्थ में जरा भी अंतर नहीं है।
एक जर्मन सेनापति दूसरे महायुद्ध के बाद अपने मित्र अंग्रेज सेनापति से बातें कर रहा था। और उसने कहा कि पता नहीं हम क्यों हारेयह बात राज ही बनी रहेगी। यह रहस्य कभी खुलेगा या नहीं! क्योंकि शक्ति हमारे पास ज्यादा थी। वैज्ञानिक,तकनीकी दृष्टि से हम तुमसे ज्यादा संपन्न थे। फिर भी हम हारे और तुम जीत गए! यह बात गणित में बैठती नहीं!
अंग्रेज सेनापति मुस्कुराया और उसने कहाउसका राज मैं तुम्हें बताए देता हूं। राज छोटा है। बात छोटी हैमगर गहरी है। हम इसलिए जीते कि हर युद्ध के दिन की शुरुआत में हम प्रार्थना करते थे। हम परमात्मा की प्रार्थना करके ही युद्ध में उतरते थे। माना कि तकनीकी दृष्टि सेवैज्ञानिक दृष्टि से हम तुमसे पीछे थेमगर परमात्मा जब साथ होतो फिर किसी और चीज की जरूरत नहीं है। इसलिए हम जीते और तुम हारे।
जर्मन सेनापति ने कहायह बात तो और भी उलझा देती है मामले कोसुलझाती नहीं। क्योंकि प्रार्थना तो हम भी करते थे,रोज करते थेनियम से करते थे। प्रार्थना के बाद ही युद्ध पर जाते थे। अगर प्रार्थना से ही निर्णय होना थातो हमारी प्रार्थना तुमसे कुछ कमजोर न थी!
अंग्रेज सेनापति तो खिलखिला कर हंस पड़ा। उसने कहातुम समझते नहीं बात। तुम प्रार्थना किस भाषा में करते थे?
स्वभावतःजर्मन ने कहा कि हम जर्मन भाषा में करते थे!
अंग्रेज ने कहाबस बात साफ हो गई। अरेभगवान जर्मन भाषा समझता हैहम अंग्रेजी में करते थे! इसलिए हमारी बात पहुंच गई और तुम्हारी बात नहीं पहुंची।
हंसो मत इस पर। सेनापति तो बुद्धू होते हैं। बुद्धू न हों तो सेनापति न हों! सेनापतियों को माफ किया जा सकता हैलेकिन तुम्हारे पंडित-पुरोहित भी तो यही कहते रहे। वे कहते हैंसंस्कृत देव-भाषा है! वह ईश्वर की अपनी भाषा है। संस्कृत में बोलोगे तो समझेगा। और जैन कहते हैंप्राकृत में बोलोगे तो समझेगा। और बौद्ध कहते हैंपाली में बोलोगे तो समझेगा। और यहूदी कहते हैंहिब्रू के सिवाय उसे कोई भाषा आती नहीं। और मुसलमान कहते हैंअरबी ही बस उसकी भाषा है। और सब तो आदमियों की ईजादें हैं! अगर अरबी उसकी भाषा न होतीतो कुरान अरबी में क्यों उतरता?
सारी भाषाएं आदमी की हैं। उसकी कोई भाषा नहीं। मौन ही उसकी भाषा है। और चिंतन मौन का अभाव है। तत्व को जानना हो तो शून्य होना होता है।
इसलिए इस पहली बात को ठीक से समझ लो: "उत्तमा तत्त्वचिंतैव।'
तत्व के चिंतन को उत्तम कहता है ऋषिक्योंकि तत्व का चिंतन चिंतन ही नहीं होता। तत्व का चिंतन अर्थात चिंतन से रिक्त हो जानाअचिंत्य हो जाना। तत्व का चिंतन अर्थात निर्विचारनिर्विकल्पनिर्बीज। इसलिए उत्तम। उत्तम होने का कारणक्योंकि जहां शून्य हैवहां पूर्ण है। तुम शून्य हुएऔर पूर्ण उतरा। पूर्ण उतरता ही शून्य में है। घड़े को भरना होतो पहले उसे कूड़े-करकट से तो खाली कर लेना होगा न! घड़ा खाली होतो ही भर सकता है।
इस प्रकृति का एक नियम है कि यह खालीपन को पसंद नहीं करती। यह खालीपन को तत्क्षण भर देती है। तुमने कभी देखा,नदी की जलधार में अंजुलि बना कर पानी को भरा है! और जैसे ही अंजुलि को ऊपर उठाया हैवैसे ही चारों तरफ से जल दौड़ा है और अंजुलि में भरे जल के कारण जो थोड़ा सा गङ्ढा पैदा हो गया थावह फिर भर गया है। तत्क्षण भर जाता है। देर ही नहीं लगती। ऐसे ही तुम जरा शून्य तो होओ! और तुम पाओगेतुम्हारे शून्य होने से चारों तरफ से परमात्मा की ऊर्जा दौड़ पड़ती हैतुम्हारी तरफ प्रवाहित होने लगती है। तुम्हें भर देती है। तुम्हें ऐसा भर देती है कि तुम कभी भी न भरे थे।
लेकिन यह भराव तुम्हारे मैं का भराव नहीं है। इस भराव में तुम तो गएतुम तो मिटेपरमात्मा बचा। यह भराव यूं है जैसे कोई बांसुरी में गीत को बजाएजैसे कोई बांसुरी में सुर छेड़ दे। बांसुरी तो खाली हैऔर इसीलिए तो स्वर उससे प्रवाहित हो पाते हैं।
तत्व के चिंतन को उत्तम कहाक्योंकि तत्व का चिंतन चिंतन ही नहीं है।
मैं आप अपनी तलाश में हूंमेरा कोई रहनुमा नहीं है।
वो क्या दिखाएंगे राह मुझकोजिन्हें कुछ अपना पता नहीं है।

मसर्रतों की तलाश में हैमगर यह दिल जानता नहीं है,
अगर गमे-जिंदगी न होतो जिंदगी में मजा नहीं है।

शऊर-ए-सज्दा नहीं है मुझकोतू मेरे सज्दों की लाज रखना,
यह सर तेरे आस्तां से पहलेकिसी के आगे झुका नहीं है।

ये इनके मंदिरये इनकी मस्जिदये जरपरस्तों की सज्दागाहें,
अगर ये इनके खुदा का घर हैतो इनमें मेरा खुदा नहीं है।

बहुत दिनों से मैं सुन रहा थासजा वो देते हैं हर खता पर,
मुझे तो इसकी सजा मिली हैकि मेरी कोई खता नहीं है।

ये इनके मंदिरये इनकी मस्जिदये जरपरस्तों की सज्दागाहें,
अगर ये इनके खुदा का घर हैतो इनमें मेरा खुदा नहीं है।

यह सूत्र बड़ा क्रांतिकारी है। इस सूत्र में बड़ी आग है। जल सकोतो नए हो जाओ। जल सको इसमेंतो नया जीवन मिल जाए।
"उत्तमा तत्त्वचिंतैव।'
उत्तम है तत्व का चिंतन।
"मध्यम शास्त्रचिंतनम्।'
और शास्त्र का चिंतन मध्यमनंबर दो का।
क्योंक्योंकि शास्त्र के चिंतन का अर्थ होता है: उधारबासाकिसी और ने जानाकिसी और ने जीयातुमने तो सिर्फ सुना। किसी ने स्वाद लियातुम्हारे हाथ तो सिर्फ शब्द पड़े। किसी ने अमृत पीया और अमृत हुआऔर तुम्हारे हाथ में तो बस यह कोरी बात रह गई। जैसे कोई नदी के तट पर चलता हैतो रेत पर पदचिह्न बन जाते हैं। आदमी तो गुजर जाता हैपदचिह्न पड़े रह जाते हैं। शास्त्र पदचिह्न हैं--समय की रेत पर बुद्धों के पैरों के चिह्न।
मगर समय की इस रेत पर बुद्धू भी चलते हैं! और बुद्धों के और बुद्धुओं के पैरों के चिह्नों में कुछ बहुत भेद नहीं होता। एक तो बुद्धों के भी पैरों के चिह्न ही हैं वेउन पर अगर चले भी तो भी तुम न पहुंच पाओगे। क्योंकि दो व्यक्ति एक जैसे नहीं होते। इसलिए जिसने भी किसी दूसरे व्यक्ति का अनुसरण करने की चेष्टा कीउसने अपने भाग्य में हार लिख लीउसने अपने को बर्बाद करने का इंतजाम कर लिया।
सुनना सबकीगुनना अपनी। समझोबुद्धों ने जो कहा होमगर लकीर के फकीर न हो जाना। और शास्त्रों का अध्येता लकीर का फकीर हो जाता है। उसकी आंखों पर शास्त्रों के चश्मे चढ़ जाते हैं। और इतने शास्त्रों के शब्द उसकी आंखों पर इकट्ठे हो जाते हैं कि उसे दिखाई ही पड़ना बंद हो जाता है। शास्त्रों ने जितने लोगों को अंधा किया हैउतना किसी और चीज ने नहीं। इस दुनिया में शास्त्रीय अंधों की भीड़ हैजमघट है! अलग-अलग शास्त्रों के कारण अंधे हैं! मगर किताबों को आंखों पर रख लोगेतो देखोगे कैसे?
और फिर किताबें एकाध-दो होंतो भी ठीक। बहुत किताबें हैं! और किताबों पर किताबें हैं! पहाड़ खड़े हो जाते हैं तुम्हारी आंखों पर सिद्धांतों केशब्दों के जालों के। और फिर तुम उन्हीं शब्दों के जालों को गुनते-बुनते रहते हो। फिर तुम्हें वह नहीं दिखाई पड़ता जो हैजो सामने खड़ा हैजो चारों तरफ से तुम्हें घेरे हुए हैजो तुम्हारे भीतर भी है और जो तुम्हारे बाहर भी हैजिसके अतिरिक्त कुछ भी नहीं हैवह तत्व फिर तुम्हें दिखाई नहीं पड़ता।
शास्त्र का चिंतन मध्यम हैनंबर दो का। जिसकी हिम्मत न हो तत्व में उतरने के लिएउस कायर के लिए शास्त्र हैं। चलो,कुछ न बनेतो बुद्धों के वचन ही दोहराते रहो। हालांकि कितना ही दोहराओतुम तोते ही रहोगे। तोते कितना ही राम-नाम जपेंतो भी परमात्मा की अनुभूति को उपलब्ध न हो जाएंगे। और तुमने सुना ही है कि वाल्मीकि तो राम का उलटा नाम जप कर भी परमात्म-अनुभव को पा लिए! मरा-मरा जपाऔर पहुंच गए। और तोते तो शुद्ध राम-राम जपते हैंफिर भी नहीं पहुंचते! क्या है बात?
सवालतुम क्या जपते होइसका नहीं है। भाव का हैप्रगाढ़ता का हैतन्मयता का हैतल्लीनता का हैओत-प्रोत होने का है,डूबने का हैरंग जाने का है। तोता कहता तो राम-राम हैमगर बस कह ही रहा है।
मैंने सुनाआधी रात एक व्यक्ति थका-मंदा एक होटल के द्वार को खटखटाया। मैनेजर ने कहाआधी रात हैतुम्हें लौटाऊं,यह भी अच्छा नहीं लगता। थके-मांदेदूर से आए होभूखे-प्यासे होयह मैं देख सकता हूं चेहरे से। लेकिन सब कक्ष तो भरे हुए हैं। इतना ही कर सकता हूंअगर तुम राजी होओएक कक्ष में दो बिस्तर हैंलेकिन एक यहूदी धर्मगुरुएक रबाई उसमें ठहरा हुआ है। आदमी भला हैइसलिए इनकार न करेगातुम भी सो सकते हो।
वह युवक इतना थका-मांदा था कि उसने कहा कि मुझे सिर्फ सोना ही है। कुछ थोड़ा खाने-पीने को दे दोऔर फिर मैं जाकर सो जाऊं।
वह ऊपर कमरे में पहुंचाया गया। देख कर हैरान हुआथोड़ा चिंतित भी हुआथोड़ा किंकर्तव्यविमूढ़ भी मालूम पड़ा। क्योंकि रबाईयहूदी धर्मगुरु अपने पलंग के बगल में घुटने टेके परमात्मा की प्रार्थना में लीन था। दो पलंग थे कमरे में। कौन सा पलंग मैं चुनूंउस युवक के मन में सवाल उठा। धर्मगुरु से पूछ लेना जरूरी हैक्योंकि वह पहले से यहां रुका हुआ है। और पता नहीं उसने कोई बिस्तर चुन ही रखा हो! मगर वह कर रहा है प्रार्थनाटोकूं भी तो कैसे टोकूं! और पता नहीं यह प्रार्थना कितनी देर चलेगीक्योंकि वह ऐसा लीन मालूम हो रहा है कि जल्दी तो टूटने वाली नहीं मालूम होती।
सो उसने सोचाहिम्मत कीऔर उसने कहा कि परम पूज्यबाधा तो नहीं देनी चाहिए आपकी प्रार्थना मेंलेकिन मजबूरी है। सिर्फ इतना इशारा कर दें कि कौन सा बिस्तर मैं चुनूं!
डरते-डरते ही पूछा था। लेकिन धर्मगुरु ने प्रार्थना भी जारी रखी और हाथ से इशारा भी कर दिया कि वह दूसरा बिस्तर तुम चुन लो।
युवक निश्चिंत हुआ। बिस्तर ठीक-ठाक करके लेटने जा रहा थाफिर उसके मन में थोड़ी परेशानी हुई। प्यास लगी थी। क्या उठ कर खटर-पटर करेपानी पी लेप्रार्थना में बाधा पड?गी। पूछ लेना उचित है।
उसने कहापरम पूज्यप्यास लगी है जोर से। क्या पानी पी सकता हूं?
धर्मगुरु ने प्रार्थना जारी रखी और हाथ से इशारा किया कि हां-हांपीओ!
तब जरा युवक की हिम्मत भी बढ़ी और उसने कहा कि महामहिमइतनी और बता दें कि क्या मैं अपनी लड़की को भीप्रेयसी को भी ला सकता हूं?
धर्मगुरु ने प्रार्थना जारी रखी और हाथ से इशारा किया कि दो ले आना!
प्रार्थना चल रही है और यह सब कारबार भी चल रहा है! अब कितनी ही शुद्ध प्रार्थना पढ़ी जाएबिलकुल हिब्रू में पढ़ी जाएतो भी क्या होगा! यह प्रार्थना कंठ तक भी नहीं जा रही हैहृदय तो बहुत दूर। इस प्रार्थना में कुछ भीग ही नहीं रहा है। यह तो व्यर्थ की बकवास है।
शास्त्रों को तुम दोहरा सकते होकंठस्थ कर सकते होलेकिन काश इतना आसान होता कि हम औरों के शब्दों को सीख कर सत्य को जान लेतेतो दुनिया ने कभी का सत्य जान लिया होता! सारे लोगों ने जान लिया होता। एक भी अज्ञानी न बचता। इस पृथ्वी पर सब चलते हुए दीए होते। दीवाली मनाई जा रही होती। हर फूल खिला होता। सुगंध ही सुगंध होती। हर वीणा बजती होती। संगीत ही संगीत होता। अनाहत नाद होता। अनहद में विश्राम होता।
शास्त्र तो सभी जानते हैं। हिंदू गीता पढ़ रहा हैमुसलमान कुरान पढ़ रहा हैईसाई बाइबिल पढ़ रहे हैं। लेकिन कहीं कुछ भीगता नहीं। हृदय कहीं डुबकी नहीं मारता। शब्दों में डुबकी लगाओगे भी कैसेअंधेरे कमरे में दीए की तस्वीर टांग भी लोतो रोशनी तो नहीं हो जाएगी! लाख सुंदर तस्वीर होतो भी तस्वीर तस्वीर है।
और शास्त्रों के साथ बहुत खतरा है। खतरा यह कि जब कोई व्यक्ति प्रबुद्धता को उपलब्ध होता हैतो अनुभूति होती है मौन में। और जब वह उस अनुभूति को शब्दों में उतारता हैतभी विकृत हो जाती हैतभी बहुत कुछ खो जाता है। बूंदाबांदी रह जाती है। कहां सागर और कहां बूंद! और फिर जब वह बोलता हैतो और भी कुछ बचा होता हैवह भी खो जाता है। बूंद का भी हजारवां हिस्सा नहीं रह जाता। फिर जब दूसरा सुनता हैतब कुछ अगर बचा भी हो थोड़ा-बहुतवह भी खो जाता है। क्योंकि दूसरा अपने हिसाब से सुनता है। उसकी अपनी धारणाएं हैंअपने पूर्व से ही लिए गए निष्कर्ष हैं। वह उनके आधार से सुनता है।
और अक्सर दूसरों ने शास्त्र लिखे हैं। कृष्ण ने गीता बोलीलिखी नहीं। जीसस ने पर्वत का प्रवचन दियालिखा नहीं। बुद्ध बोलेलिखा नहीं। आज तक समस्त सदगुरुओं की यह प्रक्रिया रही कि उन्होंने बोलालिखा नहीं।
क्योंक्योंकि बोलने में थोड़ी सी संभावना है कि अगर सुनने वाला प्रीतिपगा होअगर सुनने वाला भावाविष्ट होअगर सुनने वाले ने अपने हृदय के द्वार खोल रखे होंअगर सुनने वाला गुरु के पास बैठने की कला जानता हो--उपसीदन की कला,उपनिषद की कलाउपासना की कलाअगर गुरु के पास बैठना उसे आता हो--मौन मेंचुप्पी मेंअहोभाव मेंआनंद मेंमस्ती मेंअगर वह किसी बुद्ध-ऊर्जा-क्षेत्र का हिस्सा होकिन्हीं रिंदों की जमात में सम्मिलित हो गया होकिन्हीं दीवानों से उसका संग-साथ हो गया होकिन्हीं परवानों के साथ परवाना हो गया हो और चल पड़ा हो किसी ज्योति में मर मिटने को--तो शायद गुरु जो कह रहा हैवह तो शब्द ही होगालेकिन गुरु की भाव-भंगिमाउसकी मुद्राउसकी आंखेंउसका उठनाउसका बैठना,उसकी सांसों की धड़कन उसके शब्दों के साथ-साथ लिपटी श्रोता केद्रष्टा केमन्ता के भीतर पहुंच जाएगी।
लेकिन लिखा हुआ शब्द तो मुरदा होता हैबिलकुल मुरदा होता है। उसमें न तो गुरु की उपस्थिति होती हैन गुरु की भाव-भंगिमा होती हैन गुरु का उठना-बैठना होता है। उसमें तो गुरु की दूर की भी कोई छाप नहीं होती। छापेखाने की छाप होती है,स्याही होती है कागज पर फैली। लाश होती है। जीवंत कुछ भी नहीं होता।
इसलिए सारे गुरुओं ने सदा से बोलने के माध्यम को चुना हैक्योंकि बोलने में थोड़ी सी संभावना है कि शायद शब्दों के आस-पास लिपटी कोई किरण पहुंच जाए। कोई लेने वाला ले ले।
कबीर कहते हैंहै कोई लेवनहारा! है कोई लेवनहारा!
अगर है कोई लेने वाला तो शायद उसकी आंखों में झांक कर ही बात हो जाए। शायद उसका हाथ हाथ में लेकर ही बात हो जाए। शायद वह गुरु के चरणों पर सिर रख दे और बात हो जाए। जो नहीं कही जा सकतीवह कह दी जाए।
शास्त्र तो सदगुरुओं ने लिखे नहींजिन्होंने सुने हैंउन्होंने लिखे हैं। इसलिए बौद्धों के सारे शास्त्र बड़े ठीक ढंग से शुरू होते हैं। बौद्धों के सारे शास्त्रों का जो प्रथम वचन होता हैवह यह: ऐसा मैंने सुना है। यह किसी शिष्य की टिप्पणी है। ऐसा मैंने सुना है कि भगवान आम्रकुंज में विचरते थेकि निरंजना के तट पर रुके थेकि फलां-फलां नगर में ठहरे थेकि श्रावस्ती में उनका वर्षाकाल व्यतीत होता था। ऐसा मैंने सुना है। फिर वे जो बोलेवह मैं लिखता हूं। वह मैं अपनी सामर्थ्य से लिखता हूं। वे बोले थे अपनी सामर्थ्य सेमैं लिखता हूं अपनी सामर्थ्य से। फर्क तो बहुत हो जाने वाला हैबहुत हो जाने वाला है!
तुमने कभी देखाएक सीधी लकड़ी के डंडे को पानी में डालाऔर तुम तब चकित होकर देखोगेपानी में पहुंचते ही डंडा तिरछा दिखाई पड़ने लगता है! तिरछा हो नहीं जाता। खींच कर देखोसीधा का सीधा है! फिर पानी में डालोफिर तिरछा दिखाई पड़ने लगता है। पानी उतनी विकृति तो ले आता हैसीधा डंडा तिरछा हो जाता है।
बुद्धों के सीधे-सीधे वचन भी तुम्हारे भीतर जाकर बहुत तिरछे हो जाते हैंआड़े हो जाते हैंकुछ के कुछ हो जाते हैं!
तो शास्त्रों की बात तो दोयम हैनंबर दो।
"मध्यम शास्त्रचिंतनम्अधमा तंत्रचिंता।'
और उससे भी अधम है तंत्रमंत्रयंत्र की चिंता। विधि-विधानयज्ञ-हवन-कुंडपूजा-पत्रीये धर्म के नाम पर जो क्रियाकांड चलते हैंउन सबका नाम तंत्र। यह तो बिलकुल ही गई-बीती बात हो गई। यह तो बिलकुल तृतीय कोटि की बात हो गई।
लेकिन दुनिया इस तीसरी कोटि में उलझी है। कोई सत्यनारायण की कथा करवा रहा है। कोई विश्व-शांति के लिए यज्ञ करवा रहा है।
अभी किसी तांत्रिक ने चंडीगढ़ में विश्व-शांति के लिए यज्ञ करवाया। और यज्ञ हो जाने के बाद घोषणा कर दी कि यज्ञ सफल हुआविश्व में शांति हो गई! और पंद्रह दिन बाद फिर दूसरा यज्ञ दिल्ली में करवाने लगे वे। जब खबर मुझे मिलीतो मैंने कहाअब किसलिए करवा रहे होदुनिया में तो शांति हो चुकी! वह तो चंडीगढ़ में यज्ञ जब हुआ तभी हो गई। अब यह कौन सी दूसरी दुनिया है जिसमें शांति करवानी हैमगर फिर शांति करवा रहे हैं वे।
और यहीं खतम नहीं हो जाएगा। उन्होंने कसम खाई है कि वे एक सौ बीस यज्ञ करवा कर रहेंगे। मतलब एक सौ बीस बार दुनिया में शांति करवा कर रहोगे! बहुत ज्यादा शांति हो जाएगी। आदमी को जिंदा रहने दोगे कि मार ही डालोगेमरघट हो जाएगा! एक सौ बीस बार शांति होती ही चली गईहोती ही चली गईतो लोगों की सांसें निकल जाएंगी! शोरगुल ही बंद हो जाएगा! बोलचाल ही खो जाएगा!
मगर यह क्रियाकांड है। मैत्रेयी उपनिषद का यह वचन कहता है: "अधमा तंत्रचिंता।'
अधम है तंत्र की चिंता। अब तो चिंतन भी न रहाचिंता हो गई! पहला तो था अचिंत्यतत्व का अनुभव। शास्त्र का चिंतन होता हैवह नीचे गिरना हुआ। और अब तो बात और बिगड़ गई। अब तो चिंतन से भी गिरे। अब तो चिंतन भी न बचा। अब तो चिंता हो गई। अब तो परेशानी और बेचैनी आ गई। अब तो लोभ-मोह का व्यापार शुरू हुआ। यह पा लूंवह पा लूं! गंडेत्ताबीज की दुनिया आ गई।
और तीर्थों में भटकना अधम से भी अधम!
"च तीर्थ भ्रांत्यधमाधमा।'
और तीर्थों में भटकने को तो मैत्रेयी उपनिषद कहता हैयह तो अधम से भी अधम! इसके पार तो गिरना ही नहीं हो सकता।
कोई काशी जा रहा है। कोई काबा जा रहा है। कोई कैलाशकोई गिरनार। क्या पागलपन है! परमात्मा भीतर बैठा हैऔर तुम कहां जा रहेजिसे तुम खोजने निकले होवह खोजने वाले के भीतर छिपा है। और जब तक तुम उसे कहीं और खोजते रहोगे,खोते रहोगे। जिस दिन सब खोज छोड़ दोगे और अपने भीतर ठहरोगेअनहद में विश्राम करोगेउस क्षण पा लोगे।
खोया तो उसे है ही नहीं। वह तो तुम्हारे भीतर मौजूद ही है। एक क्षण को नहीं खोया है। सिर्फ भूल गए होविस्मरण किया है। स्मरण भर की कोई आवश्यकता है। और यह स्मरण शायद किसी सदगुरु के सत्संग में तो मिल जाएलेकिन तीर्थों में क्या है!
तीर्थ बने कैसेकभी कोई सदगुरु वहां थातो तीर्थ बन गए। लेकिन सदगुरु तो जा चुका कभी का!
बुद्ध कभी बोधगया में थेतो तीर्थ बन गया। अब सारी दुनिया से बौद्ध आते हैं बोधगया की यात्रा करने। क्या पागलपन है!

कोई समझाए यह क्या रंग है मैखाने का,
आंख  साकी  की  उठे  नाम  हो  पैमाने  का।
वह तो किसी साकी की आंख थीजिससे नशा छा गया थाखुमारी आ गई थी।
कोई समझाए यह क्या रंग है मैखाने का,
आंख साकी की उठे नाम हो पैमाने का।

गर्मिए-शम्मा का अफसाना सुनाने वालो,
रक्स देखा ही नहीं तुमने अभी परवाने का।

किसको मालूम थी पहले से खिरद की कीमत,
आलमे-होश पर एहसान है दीवाने का।

चश्मे-साकी मुझे हर गाम पे याद आती है,
रास्ता भूल न जाऊं कहीं मैखाने का।

अब तो हर शाम गुजरती है उसी कूचे में,
यह नतीजा हुआ नासेह तेरे समझाने का।

मंजिले-गम से गुजरना तो है आसां "इकबाल'
इश्क है नाम खुद अपने से गुजर जाने का।

बात तो अपने से गुजर जाने की है। हांकिसी बुद्धपुरुष की आंख में शायद झलक मिल जाए। मगर तीर्थों में क्या रखा है?तीर्थ तो मजार हैं।
कोई समझाए यह क्या रंग है मैखाने का,
आंख साकी की उठे नाम हो पैमाने का।
गर्मिए-शम्मा का अफसाना सुनाने वालो,
रक्स  देखा  ही  नहीं  तुमने  अभी  परवाने  का।
तुम्हें तो मस्तों की कोई महफिल खोजनी चाहिए। अगर रक्स ही देखना होअगर नाच ही देखना होतो परवाने का देखना चाहिए।
हांजब कोई बुद्ध मौजूद होता हैतो मधुशाला जीवित होती है। तो वहां झरने फूटते हैं शराब के। वहां पियक्कड़ इकट्ठे होते हैं। कभी काबा में इकट्ठे हुए थे। वह काबा के पत्थर की बात न थीवह मोहम्मद की मौजूदगी थी। मोहम्मद की मौजूदगी में काबा का पत्थर भी लोगों को नशा देने लगा था। आंख साकी की थी और नाम पैमाने का हो गया! तीर्थ यूं बन जाते हैंऔर फिर सदियों तक लोग तीर्थों में भटकते रहते हैं!
सूत्र ठीक कहता है:
           अधमा तंत्रचिंता च तीर्थ भ्रांत्यधमाधमा।।
      अनुभूतिं विना मूढ़ो वृथा ब्रह्मणि मोदते।
           प्रतिबिंबितशाखाग्रफलास्वादनमोदवत।।
प्यारी बात है: "जैसे कोई पेड़ की छाया में प्रतिबिंबित फल को खाकर प्रसन्न हो...।'
पेड़ के नीचे बैठो। छाया में फल दिखाई पड़ता हो--छाया में! आम लगे हों वृक्ष परऔर छाया में भी आम दिखाई पड़ेंगे। और उन्हीं कोछाया के आमों को खा-खा कर कोई जैसे प्रफुल्लित होता रहेऐसे तुम पागल हो--अगर शास्त्रों में उलझे होअगर तीर्थों में उलझे होअगर तंत्रों और मंत्रों में उलझे हो।
"वास्तविक अनुभव के बिना सिर्फ मूढ़ मनुष्य ही कल्पना करता रहता है ब्रह्म को पा लेने की।'
अनुभव हो सकता है अभी और यहीं। अनुभव के लिए एक क्षण भी ठहरने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन अनुभव होगा--उत्तमा तत्त्वचिंतैव--अनुभव तो उत्तम बात हैश्रेष्ठतम शिखर है। वह तो ध्यान में होगाशून्य में होगामौन में होगा।
आंख से सारे पर्दे हटाओ। बाहर से आंख बंद करोभीतर आंख खोलो। ठहरो चुप्पी मेंमौन मेंशून्य में। भीतर जब सारा जल ठहर जाएतरंग भी न उठेतो प्रतिफलित होगा परमात्मा। सारा अस्तित्व अपने सारे सौंदर्य के साथ तुम्हारे भीतर झलक उठेगा। वह झलकबस एक झलक! और काफी है। जन्मों-जन्मों की भूली-बिसरी याद फिर आ जाती है। जिसे कभी खोया नहीं थावह फिर मिल जाता है।


 दूसरा प्रश्न: भगवानडोंगरे महाराज अपने प्रवचन के बाद श्रोताओं को लस्सी-बूंदी इत्यादि प्रसाद वितरित करवाते हैं। कृपया समझाएं कि ब्रह्मचर्चा और लस्सी-बूंदी में क्या संबंध है।

 सुभाष सरस्वती!
संबंध जरूर है। मैं रोज जब वापस लौटता हूं प्रवचन-स्थल सेतो सुभाष रास्ते में खड़े दिखाई पड़ते हैं। बिलकुल उदास! तभी मैं सोचता हूं कि लस्सी-बूंदी की जरूरत है। सुभाष ऐसे खड़े रहते हैंजैसे प्राण-पखेरू कभी के उड़ चुके हों! सारे संसार का भार लिए हुए! बोझ इतना कि उनकी गर्दन तक आड़ी रहती है।
तब मैं भी सोचने लगता हूं कि प्रवचन के बाद लस्सी और बूंदी बंटनी चाहिए। ये बेचारे सुभाष को देखो!
प्रसाद का तो बड़ा मूल्य है।
मेरे गांव में एक कबीरपंथी महंत थेसाहबदास जी! महामूढ़ थे। मतलब यह कि डोंगरे महाराज वगैरह कुछ भी नहीं उनके सामने! मगर थे वे महंतऔर बड़ा उनका अखाड़ा थाबड़ी जमीन-जायदाद थी। सो लोग मानते थे उन्हें। और मैं इसका लाभ उठाता था। लाभ यह था कि गांव में कोई भी सभा होमैं उनको निमंत्रित कर आता। मुझे उनके व्याख्यान में बहुत आनंद आता था। वे ऐसी-ऐसी गजब की बातें कहते थे कि न कभी आंखों देखीन कभी कानों सुनी! वे क्या चले गए संसार सेसंसार में वह बात ही न रही! मैं आमतौर से किसी के मरने पर दुखी नहीं होतामगर साहबदास जब मरे तो मैं दुखी हुआ।
उनको मैं निमंत्रण कर आता था। कोई भी सभा होकिसी तरह की सभा हो--राजनीति की सभा होसाहित्य की सभा होधर्म की सभा हो--मैं चला जाताउनको निमंत्रित कर आता कि आपको आना ही हैबोलना ही है! वे बोलने को बड़े उत्सुक भी रहते थे। कभी-कभी मुझसे पूछते थे कि तू सभी सभाओं का इंतजाम करता हैकोई भी सभा होसंयोजक तू ही?
मैंने कहाक्या करूं! गांव के लोग मानते नहीं। वे कहते हैं कि सम्हालोतो सम्हालना पड़ता है। और आपके बिना तो सभा यूं जैसे दूल्हे के बिना बारात! आपको तो आना ही होगा।
और पक्का कर लेने के लिए कि वे आ ही जाएंगे...। वे तो आ ही जातेवे तो हमेशा ही आ जाते थेफिर भी मैं किसी व्यक्ति को भेज देता कि तुम मौजूद ही रहनादेर-अबेर न हो। क्योंकि उनके बिना सभा बेकार है।
और जो भी सभा करतेवे मुझसे डरते। वे मेरे पास हाथ-पैर जोड़ कर खबर पहुंचाते कि आप साहबदास जी को मत बुला लाना। कि हम आपके हाथ जोड़ते हैंआपके पैर पड़ते हैंसाहबदास जी को भर मत बुला लाना! नहीं तो वे सब खराब कर देंगे। क्योंकि वे कुछ-कुछ बोलते हैंजिसका कोई मतलब ही नहीं है। और उनसे कोई कुछ कह भी नहीं सकता।
मगर मैं उनको निमंत्रण दे ही आता। और वे जैसे ही आतेमैं मंच के पास ही खड़ा रहता और कहतासाहबदास जी आइए! विराजिए-विराजिए! सो उनको भी भरोसा रहता कि मैं संयोजक हूं। और उनके डर के मारेक्योंकि थे तो वे महंत बड़ेकोई यह भी नहीं कह सकता था कि भई तुम कौन होतुम क्यों उनको बिठाते हो मंच पर जब हमने इनको बुलाया ही नहीं?
सो ऐसे दोनों के बीच में बात चल जाती थी। उनसे कोई कह नहीं सकता था कि आप क्यों मंच पर चढ़ रहे होमुझसे कोई कह नहीं सकता था उनके सामने कि तुम क्यों उन्हें मंच पर बिठाल रहे होसो उनको भी भ्रांति रहती कि मैं संयोजक हूं और लोगों को भी पक्का था कि मैं बुला कर लाऊंगामैं बिना उनके सभा होने नहीं दूंगा।
और फिर मैं अपने पांच-सात विद्यार्थियों को रखता। उनसे चिटें लिखवा कर पहुंचाने लगता कि साहबदास जी का भाषण होना चाहिए! बीच-बीच में मैं खड़ा हो जाता कि अब बहुत हो गई बकवाससाहबदास जी का भाषण होना चाहिए! यह जनता की मांग है! और जनता दुखी होतीमगर करो क्या! साहबदास जी का व्याख्यान होना चाहिए!
जयशंकर प्रसाद की जन्म-जयंती मनाई जा रही थी। मैं उनको बुला लाया। जब मैंने उनको निमंत्रण दियाउन्होंने कहायह प्रसाद है कौनअरेमैंने कहाप्रसाद यानी प्रसाद! अब आप नहीं जानते प्रसादमतलब हर सभा के बाद जो बंटता है वही!
उन्होंने कहाफिर ठीक। फिर मैं बोलूंगा।
फिर आकर उन्होंने जो प्रसाद की महिमा गाईजनता सिर ठोंके! कि जयशंकर प्रसाद की तो यह जयंती हो रही है और उसमें बूंदी और लस्सी की चर्चा चल रही है! और वे समझा रहे कि बिना प्रसाद के कोई सभा पूरी होती ही नहीं।
वही तो डोंगरे महाराज कहते हैं। और लाभ तो है ही।
तुमने डोंगरे महाराज का अभी कुछ ही दिन पहले तो वक्तव्य देखा कि पहले शक्ति चाहिए। लस्सी और बूंदी के बिना कहीं शक्ति होती हैअरे पंजाबी में जो शक्ति होती हैवह लस्सी के ही कारण तो होती है! जब पूरा पंजाबी गिलास भर कर लस्सी पीओगेतब शक्ति उतरती है। और फिर उसके ऊपर से बूंदी भी होनी चाहिए। क्योंकि लस्सी में थोड़ी सी खटास होती है। कहीं बुद्धि बिलकुल खट्टी न हो जाए। तो थोड़ी मिठास भी चाहिए।
वही तो उन्होंने समझाया कि शक्ति के बिना कुछ भी नहीं हो सकता। शक्ति से होती भक्ति! भक्ति से होता ध्यान! डोंगरे महाराज समझाते हैं।
इसलिए तो मैंने तुमसे कहा कि--जैसे मेरी संन्यासिनी हैमां प्रेम शक्ति। अब उसकी शिष्याएं भी हो गईं। राज भारती की पत्नी नीलम उसकी शिष्या हो गई! और नीलम ने मुझे पत्र लिखा है कि भगवानमुझे ऐसा लगता है कि शक्ति से मेरे जन्मों-जन्मों के संबंध हैं!
अरेहोने ही चाहिए। शक्ति के बिना कहीं भक्तिभक्ति के बिना ज्ञानकुछ भी नहीं। और जब नीलम शक्ति की भक्ति हो गईतो राज भारती भी चले आए दो दिन बाद। वे भी दिखाई पड़ रहे हैं! अरेजब पत्नी ही भक्ति हो गईतो अब राज भारती भी क्या करें! पति को तो हमेशा पत्नी का अनुसरण करना पड़ता है। अब शक्ति का प्रचार हो रहा है!
तो उस शक्ति को बढ़वाने के लिए बेचारे मेहनत करते हैं। लस्सी बंटवाते हैं। बूंदी खिलवाते हैं। और प्रसाद की तो महिमा है। प्रसाद के बिना कहीं कोई प्रवचन पूरा होता है!
इसीलिए तो मेरे प्रवचन धार्मिक नहीं हैंक्योंकि इनमें प्रसाद होता ही नहीं। और लोग जाते ही क्यों हैं धार्मिक प्रवचन मेंप्रसाद के लिए! असली चीज तो प्रसाद है। धार्मिक प्रवचन तो मजबूरी हैसुनना पड़ता हैक्योंकि नहीं तो प्रसाद कहां से मिलेगा!
सरदार बिचित्तर सिंह ट्रेन में सफर कर रहे थे। पोपटलाल गुजराती और उसकी पत्नी भी उसी डिब्बे में थे। पोपटलाल की पत्नी ने पोपटलाल से कहापप्पू के पितागर्मी लग रही हैखिड़की खोल दें!
अब पोपटलाल बेचारे गुजराती! न पी कभी लस्सीन खाई कभी बूंदी। पोपटलाल ने बड़ी कोशिश कीपर खिड़की सख्त थीसो न खुली। न खुली सो न खुली।
सरदार बिचित्तर सिंह यह देख रहे थे और मुस्कुरा रहे थे। फौरन उठे और एक क्षण में खिड़की खोल दी। और पोपटलाल से बोले कि लालालस्सी पीओ!
पोपटलाल को दुख तो बहुत हुआ कि कमबख्त सरदार! मगर करें भी क्या! और जब उसने खिड़की खोल दीतो यह भी समझ में आ गया कि इससे झंझट लेना खतरे से खाली भी नहीं। खुद तो खिड़की नहीं खोल पाए थेयह और भीतर तक की खिड़कियां खोल देगा। सो चुप ही रहे।
थोड़ी देर बाद पोपटलाल की पत्नी को ठंड लगने लगी। सो उसने पति से कहा कि पप्पू के पिताअब खिड़की बंद कर दो!
सख्त होने के कारण खिड़की पोपटलाल से बंद नहीं हुई। फिर बिचित्तर सिंह उठे और उठ कर खिड़की बंद कर दी। और बोले,लालालस्सी पीओ!
पोपटलाल को बहुत बुरा लगा। गुजराती थेसहनशील थेशांति रखी। गांधीवादी थेअहिंसा में भरोसा करते थे। भीतर ही भीतर अहिंसा परमो धर्मः का विचार भी किया। मगर चोट तो बहुत लगीकि लस्सी पीओ! यह कमबख्त सरदार बार-बार लस्सी पीओ! लस्सी पीओ! इसने समझ क्या रखा हैऔर फिर पत्नी के सामने ही बेइज्जती हो रही है! एकांत भी होतापत्नी न होतीतो भी ठीक था। पत्नी पर भी बिचित्तर सिंह का असर पड़ रहा है। वह भी बिचित्तर सिंह की तरफ आंखें फाड़-फाड़ कर देख रही है। अरेमर्द बच्चा मालूम होता है! पोपटलाल वैसे ही छोटेऔर छोटे हुए जा रहे हैं!
पोपटलाल को बहुत बुरा लगा। बदला लेने का इरादा किया। रास्ता ढूंढ़ने लगे। अहिंसावादी कोई रास्ता होना चाहिएजिसमें झगड़ा-झांसा भी न होक्योंकि यह आदमी खतरनाक है। और वहां कोई और है भी नहीं। पत्नी हैपोपटलाल हैंऔर बिचित्तर सिंह है। पिटेंगे भी और पत्नी भी हाथ से जाएगी। क्योंकि पत्नी इतने गौर से देख रही है बिचित्तर सिंह को! वह जंजीर खींचने का झूठ-मूठ बहाना करने लगा। पोपटलाल ने तरकीब निकालीगांधीवादी तरकीब! झूठ-मूठ जंजीर खींचने का बहाना करने लगा।
पोपटलाल से जंजीर न खिंचते देख कर बिचित्तर सिंह ने आव देखा न तावथे तो सरदार हीआ गए चक्कर मेंसटाक से जंजीर खींच दी! और पोपटलाल से बोलेलालामैंने कहा न कि लस्सी पीओ!
झटके के साथ ट्रेन रुक गई। गार्ड आया। बिना किसी कारण जंजीर खींचने के कारण बिचित्तर सिंह को पांच सौ रुपए का जुर्माना भरना पड़ा।
पोपटलाल प्रसन्न हैं कि क्या मारा! चारों खाने चित्त कर दिया। इशारे से चित्त कर दिया। न हल्दी लगी न फिटकरीरंग चोखा हो गया। सीना फुला कर गौर से पत्नी की तरफ देख कर मुस्कुरा रहे हैंकि देखा पप्पू की मां! क्या लस्सी पिलाई सरदार को! अब बोलने की बारी स्वभावतः पोपटलाल की थी। बोलेसरदार जीलस्सी के साथ थोड़ी-थोड़ी बूंदी भी खाया करो! क्योंकि बूंदी में मिठास होती है। और ज्ञान मीठा होता है। सो थोड़ा ज्ञान भी चाहिए। शक्ति तो चाहिएमगर ज्ञान भी चाहिए।
इसलिए सुभाष! बेचारे डोंगरे महाराज लस्सी भी बंटवाते हैंबूंदी भी खिलवाते हैंजिससे कि शक्ति भी रहे और भक्ति भी रहे। लस्सी से शक्ति! बूंदी से भक्ति!
अरेकबीरदास जी कह ही गए हैं: समुंद में बुंद समानासो कत हेरी जाई! और बुंद में समुंद समानासो कत हेरी जाई! अरे,बूंदी में तो समुंद समाया हुआ हैजरा खोजो।
और सुभाषतुम्हें दोनों चीजों की जरूरत है। तुम लस्सी भी पीओ और बूंदी भी खाओ। लस्सी से थोड़ा सरदारीपन तुममें आएगा। वह जो तुम गर्दन तिरछी करके खड़े रहते होवह सीधी हो जाएगी। और बूंदी से तुम्हारा ज्ञान भी थोड़ा बढ़ेगा। नहीं तो अज्ञानी के अज्ञानी रह जाओगे! और तुम्हारी अवस्था पोपटलाल की हैक्योंकि पत्नी सुभाष की गुजराती है! सो तुम पत्नी का भी खयाल रखो। अगर लस्सी न पी लालातो हमारे कोई संत महाराज तुम्हारी पत्नी को ले भागेंगे! पहले से ही सावधान कर देना उचित है।


 आखिरी सवाल: भगवानमेरे पिताजी आप पर बहुत नाराज हैं। आपके विचारों से तो सहमत हैं। यहां तक कि संन्यास भी लेना चाहते हैं। नाराजगी का कारण हैआपके चंदूलाल मारवाड़ी के लतीफे। मेरे पिताजी मारवाड़ी हैं और उनका नाम चंदूलाल है!

 विजय!
यह तो बड़ा तुमने अच्छा कियायाद दिला दी। यह आठ-दस दिन से मैं चंदूलाल को बिलकुल भूला ही हुआ था। और तुम्हारे पिताजी हैंसो तो स्वभावतः अब कभी नहीं भूलूंगा। तुम्हारे पिताजी के लिए कुछ लतीफे।
न्यायाधीश ने अदालत के कठघरे में खड़े सेठ चंदूलाल से कहाइतनी छोटी सी बात के आधार परसेठतलाक नहीं दिया जा सकता। क्या तुम्हारे पास कोई ठोस प्रमाण भी हैं जिनसे पता चले कि तुम्हारी पत्नी तुम्हारे प्रति वफादार नहीं?
चंदूलाल ने कहाएक नहीं हजारों प्रमाण हैंमाई लार्ड! कल की ही रात की बात है। यह रात को तीन घंटे गायब रही। और पूछने पर सफाई पेश करने लगी कि मैं अपनी सहेली गुलजान के साथ सिनेमा देखने गई थी।
जज ने पूछामगर तुम्हें यह कैसे पता चला कि तुम्हारी पत्नी झूठ बोल रही थी?
चंदूलाल ने कहाक्योंकि कल रात को मैं तो खुद ही गुलजान के साथ सिनेमा देखने गया था! अब आप स्वयं सोचिए कि यह औरत मेरे साथ सरासर धोखा कर रही है या नहीं!
तुम्हारे पिताजी हैं तो मैं क्या करूं विजयआदमी वे गजब के हैं!
फजलू अपने साथ पढ़ने वाली रीता नामक एक लड़की पर फिदा हो गया। एक दिन यह पता लगा कर कि वह किस मोहल्ले में रहती हैफजलू वहां जा पहुंचा। अब मुश्किल यह थी कि उसका घर कैसे ढूंढा जाए! फजलू ने सामने से चले आ रहे एक वृद्ध सज्जन से पूछादादा जीक्या आपको पता है कि रीता कहां रहती हैमैं उसका भाई हूं। लेकिन पांच-छह सालों के बाद इस शहर में आया हूं। अतः पहचान नहीं पा रहा हूं कि उसका मकान कौन सा है। सब बदला-बदला नजर आ रहा है!
उस बूढ़े आदमी ने फजलू के कंधे पर हाथ रख कर कहातुमसे मिल कर बड़ी प्रसन्नता हुई बेटे। मैं रीता का बाप सेठ चंदूलाल मारवाड़ी हूं!
एक मोटा व्यक्ति समुद्रतट पर बैठा सामने की ओर देख रहा थाजहां जवान लड़कियां अल्प वस्त्रों में व्यायाम कर रही थीं। पास से गुजरते हुए दूसरे मोटे व्यक्ति ने कहाआपका क्या खयाल है सेठ चंदूलाल! क्या इससे वजन घटता है?
चंदूलाल ने जवाब दियाक्यों नहीं! इसी दृश्य को देखने के लिए तो मैं रोज सुबह तीन मील चल कर आता हूं! अरेवजन क्यों नहीं घटेगाघटता है।
सेठ चंदूलाल मारवाड़ी ने अपने दोस्त ढब्बूजी को बताया कि मेरी पत्नी कपड़ों के पीछे दीवानी है। जब देखो तब कपड़ों की मांग करती रहती है। सुबह से शाम तक एक ही रट लगाए रखती है कि नए कपड़े चाहिए। मैं तो यह सुन-सुन कर घनचक्कर हुआ जा रहा हूं। शादी को बीस साल हो गएएक दिन ऐसा नहीं होताजब वह कपड़ों की रट न लगाती हो। बस कपड़े! कपड़े! कपड़े!
ढब्बूजी बोलेआश्चर्य की बात है! आखिर वह इतने कपड़ों का करती क्या है?
चंदूलाल ने कहामुझे क्या पता! मैंने तो आज तक एक भी कपड़ा खरीद कर दिया नहीं। अरेजब दहेज में मिले वस्त्रों में सब आराम से चल रहा हैतो नए कपड़ों में भला क्यों पैसा व्यर्थ किया जाए! कल फिर मुझसे कहने लगी कि अब तो कपड़े नाम-मात्र को ही बचे हैं। पड़ोस के छोकरे खिड़की में से झांक-झांक कर तमाशा देखते हैं! अब तो कुछ करोमोहल्ले भर में हंसी होती है!
ढब्बूजी ने पूछातो फिर तुमने कुछ किया?
सेठ चंदूलाल बोलेऔर भला क्या करता! यही किया कि एक पुरानी साड़ी का पर्दा बना कर खिड़की पर लटका दिया।
पहुंचे हुए व्यक्ति हैं तुम्हारे पिताजीविजय!
नसरुद्दीन आफिस गया था और फजलू स्कूल। गुलजान घर में अकेली थी। दोपहर को नसरुद्दीन के दोस्त सेठ चंदूलाल आए और धीरे-धीरे बातों ही बातों में एक हजार रुपए के बदले में गुलजान को अपना स्त्रीत्व बेचने के लिए फुसलाने लगे। कुछ समय तक आनाकानी करने के बाद गुलजान तैयार हो गई। चंदूलाल ने उसे नगद एक हजार रुपयों का बंडल थमा दिया।
शाम को नसरुद्दीन ने आफिस से आते ही पूछाअरेआज क्या मेरा दोस्त चंदूलाल आया थाउसकी छड़ी वहां कोने में टिकी है। लगता है छड़ी भूल गया!
गुलजान को तो पसीना छूट गया। मगर अब क्या कर सकती थीकोने में छड़ी टिकी तो थी। बोलीहांआज दोपहर को आया था।
मुल्ला ने कहागजब हो गया। मारवाड़ी से ऐसी आशा न थी। क्या वह पूरे एक हजार रुपए दे गया?
यह सुन कर तो गुलजान पर जैसे बिजली गिर पड़ी हो। घबड़ाहट में उसके मुंह से निकल गयाहांपूरे एक हजार।
नसरुद्दीन ने खुशी से उछलते हुए कहामान गया मैं भी कि मारवाड़ी भी वायदे के पक्के होते हैं। पिछले महीने उसने एक हजार रुपए उधार लिए थे और वचन दिया था कि ठीक एक माह में आज की ही तारीख को लौटा दूंगा!
तुम घबड़ाओ मत विजयअपने पिताजी को घर लौट कर कहना कि मैं तो चंदूलाल के लतीफे कहना बंद नहीं कर सकताएक तरकीब है आसान। वे आ जाएं और संन्यासी हो जाएं। उनका नाम बदल दूंगा।

आज इतना ही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें