शुक्रवार, 18 अगस्त 2017

अनहद में बिसराम - प्रवचन-03

दिनांक 13नवम्बरसन् 1980


पहला प्रश्न: भगवान,
      सत्येन लभ्यस्तपसा ह्येष आत्मा
           सम्यग्ज्ञानेन ब्रह्मचर्येण नित्यम्।
      अंतःशरीरे ज्योतिर्मयो हि शुभ्रो
             यं पश्यंति यतयः क्षीणदोषाः।।
यह आत्मा सत्यतपसम्यक ज्ञान और ब्रह्मचर्य से ही प्राप्त किया जा सकता है। जिसे दोषहीन यति देखते हैंवह शुभ्र आत्मा इसी शरीर के अंदर वर्तमान है।
भगवानमुंडकोपनिषद के इस सूत्र को हमारे लिए बोधगम्य बनाने की कृपा करें।

 शरणानंद!
यह सूत्र तो सरल हैपर हजारों वर्षों की व्याख्याओं ने इसे बहुत जटिल कर दिया है। नासमझ सुलझाने चलते हैं तो और उलझा देते हैं! नीम-हकीम से सावधान रहना जरूरी है। बीमारी इतनी खतरनाक नहींजितना नीम-हकीम खतरनाक सिद्ध हो सकता है।
बीमारी का तो इलाज है, लेकिन नीम-हकीम के चक्कर में पड़ जाओ, तो इलाज नहीं है। और नीम-हकीमों से दुनिया भरी हुई है।
एक आदमी को सर्दी-जुकाम था। बहुत दिनों से था।
और बार-बार लौट आता था। बड़े-बड़े चिकित्सकों के पास गयाकोई इलाज न कर पाया। फिर एक नीम-हकीम मिल गया। उसने कहा,यह भी कोई बड़ी बात है! यह तो बाएं हाथ का खेल है! चुटकी बजाते दूर कर दूंगा। इतना करोसर्दी की रातें हैंआधी रात में उठो। झील पर जाकर नग्न स्नान करो। झील के किनारे खड़े होकर ठंडी हवा का सेवन करो!
वह आदमी बोलाआप होश में हैं या पागल हैं! सर्द रातें हैंबर्फीली हवाएं हैं। आधी रात को नंग-धड़ंग झील में स्नान करके खड़ा होऊंगाहड्डी-हड्डी बज जाएगी! इससे मेरा सर्दी-जुकाम दूर होगानीम-हकीम ने कहायह मैंने कब कहा कि इससे सर्दी-जुकाम दूर होगा! इससे तुम्हें डबल निमोनिया हो जाएगा! और डबल निमोनिया का इलाज मुझे मालूम है! फिर मैं निपट लूंगा!
इस दुनिया में जीवन जटिल न होताअगर जीवन के व्याख्याकार तुम्हें न मिल गए होते। उन्होंने सर्दी-जुकाम को डबल निमोनिया में बदल दिया है!
यह सूत्र बिलकुल सीधा-साफ है। लेकिन जब तुम इस सूत्र को पढ़ोगेतो तुम सूत्र नहीं पढ़ रहे हो। सूत्रों के सुंदर शब्द आच्छादित हो गए हैं न मालूम कितनी व्याख्याओं से!
जैसे जब तुम पढ़ोगे सत्यक्या समझोगेपढ़ोगे तपक्या समझोगेपढ़ोगे सम्यक ज्ञानक्या समझोगेपढ़ोगे ब्रह्मचर्यक्या समझोगेशब्द तो बहुत दूर खो गए हैं जंगलों में व्याख्याओं के। तुम्हारे हाथ में व्याख्याएं रह गई हैं।
सत्य शब्द तुम्हें याद दिलाएगा शास्त्रों कीऔर शास्त्रों में सत्य नहीं है। क्योंकि शब्दों में ही सत्य नहीं है। सत्य है शून्य में। और तुमसे सदा कहा गया है कि सत्य बोलो। तुम्हारे भीतर सत्य में और बोलने में एक संयोग बन गया है। सत्य बोला नहीं जाताजीया जाता हैअनुभव किया जाता है। यद्यपि जिसने सत्य का अनुभव कियाउसके आचरण मेंउसके उठने-बैठने में,उसके हलन-चलन मेंउसकी हर गतिविधि में सत्य की आभा होती है। उसके शब्दों में भी सत्य की प्रतिध्वनि होती है--सत्य नहींप्रतिध्वनि। और उस प्रतिध्वनि को वही समझ पाएगाजिसने अपने भीतर का सत्य जाना हो।
गीता जिन्हें कंठस्थ हैकि रामायण की चौपाइयां याद किए बैठे हैंकि बाइबिल या कुरान या धम्मपद सिर पर ढो रहे हैं--इनसे तो सत्य बहुत दूर हो गया। सत्य तो तुम्हारे जीवन का सार है। सत्य बाहर नहीं हैभीतर है। वेदों में नहीं हैपुराणों में नहीं है;तुम्हारी चेतना की सुगंध है। सत्य ध्यान में है।
लेकिन जब भी तुम सत्य शब्द को सुनते होतो तुम्हें लगता हैशास्त्र। याद आते हैं वेदकुरानबाइबिल। याद आते हैं बुद्ध,महावीरकृष्णक्राइस्टमोहम्मद।
सत्य शब्द सुन कर कभी तुम्हें अपनी याद आती हैआनी वही चाहिए। न बुद्ध से सत्य मिलेगान कृष्ण से। सत्य मिलेगा तो अपने स्मरण से।
मगर व्याख्याओं का घनघोर जंगल है! इतनी सदियां बीत गई हैं तुम्हें संस्कारित होते-होते कि अब सीधी-सादी बात भी बोध में नहीं आतीविकृत हो जाती हैखंडित हो जाती हैटूट-फूट जाती हैकुछ की कुछ हो जाती है।
सत्य है ध्यान कीशून्य कीनिर्विचार की अनुभूति। उस अनुभूति में न विचार होतेन कल्पना होतीन तुम होते हो। क्योंकि तुम स्वयं भी एक कल्पना होएक विचार हो। अहंकार विचार की एक तरंग-मात्र हैएक लहर। जहां सारी लहरें खो गईंवहां अहंकार भी खो गया।
सत्य है निरअहंकारिता की प्रतीतिउसका साक्षात्कार। लेकिन क्या ऐसा स्मरण आता है सत्य शब्द को पढ़ करजब पढ़ोगे: सत्येन लभ्यस्तपसा ह्येष आत्मा--यह आत्मा सत्य हैतप हैसम्यक ज्ञान हैब्रह्मचर्य है। तो क्या तुम्हारे मन में विचार उठते हैं?
तप से विचार उठता हैसिर के बल खड़े हुए लोग! उपवास करते हुए लोग! सूरज से आग बरस रही है और वे अपने चारों तरफ धूनी रमाए बैठे हुए हैं! तप से तुम्हें क्या याद आता हैकांटों पर लेटे हुए लोग! सर्दियों में बर्फीली नदियों में नग्न खड़े लोग! कि गर्मियों में जलती हुई रेत पर पालथी मारे हुए बैठे हुए लोग! जटाजूटधारी! शरीर के दुश्मन! अपने को गलाने में लगेसड़ाने में लगे! इस तरह के आत्महंताओं की याद आती है। तप शब्द को सुन कर ही याद आती है उन लोगों की जो अपने को कष्ट देने में कुशल हैं।
दुनिया में दो तरह के हिंसक हैं। एक वेजो दूसरों को सताते हैं। ये छोटे हिंसक हैं। क्योंकि दूसरे को तुम सताओगेतो दूसरा कम से कम आत्मरक्षा तो कर सकता है। प्रति-उत्तर तो दे सकता है। भाग तो सकता है। पैरों पर गिर कर गिड़गिड़ा तो सकता है। कोई उपाय खोज सकता है। रिश्वत दे सकता है। चापलूसी कर सकता है। सेवा कर सकता है। गुलाम हो सकता है।
और दूसरे तरह के वे आत्म-हिंसक हैंजो खुद को सताते हैं। वहां कोई बचाव नहीं। वह हिंसा बड़ी है। अब तुम खुद ही अपने को सताओगेतो कौन तुम्हें बचाएगा! कौन प्रतिकार करे! अपना ही हाथ अगर आग में जलाना होतुमने ही अगर तय किया हो आग में जल जाने कातो फिर बचना मुश्किल है। आत्महत्या करने वाले व्यक्ति को कैसे बचाओगेकानून नियम बनाता है,मगर बचा पाता है क्याकानून बड़ा मूढ़तापूर्ण मालूम पड़ता है। कानून कहता हैजो आदमी आत्महत्या करेगाउसको सजा मिलेगी।
अब यह बड़े मजे की बात है! उसने तो आत्महत्या कर ही लीअब तुम क्या खाक सजा दोगे! सजा तुम उसको दे सकते होजो आत्महत्या कर रहा हो और कर न पाया हो। और जो आत्महत्या करना चाहता हैक्या इस दुनिया में उसे कुछ कमी है! इतने सरदार इतनी बसें चला रहे हैंट्रकें चला रहे हैं देशी ठर्रा पीए हुए! ट्रेनें चल रही हैं! मालगाड़ियां दौड़ रही हैं! झाड़ हैंपहाड़ हैं,नदी हैंसमुद्र हैं! जिसको आत्महत्या करनी हैइस बड़े जगत में कोई उसे बचा सकता है! कैसे बचाओगेकोई नहीं बचा सकता।
हांपकड़ा जाता है वह व्यक्ति जो करना नहीं चाहता थायूं ही करने का बहाना कर रहा था। करने की तरकीब कर रहा थाकि उसका कुछ प्रभाव पड़ जाए। धमका रहा था।
स्त्रियां आत्महत्या के बहुत उपाय करती हैं। दो-चार गोली खा लेंगी नींद की। मगर इतनी कभी नहीं खातीं कि मर जाएं! इतनी ही खाती हैं कि तुमको थोड़ी मुसीबत में डाल दें। कि अब डाक्टर को बुलाओ! कि अब पुलिस से छिपाओ! कि अब डरो उनसे! कि अब दुबारातुमने जो भूल की थीअब न करना! अब उनकी मान कर चलना! यह उनकी तरकीब है। यह गांधीवादी तरकीब है अपने को सता कर तुम पर कब्जा पाने की।
तप से तुम्हारे मन में क्या खयाल उठता हैतप शब्द तुम्हारे भीतर कौन सी आकृतियां उभारता हैआत्म-दमन! आत्म-पीड़न! लेकिन तप से इसका कोई संबंध नहीं है।
तप का ठीक-ठीक अर्थ इतना ही होता है कि जीवन में बहुत दुख हैंइन दुखों को सहजता सेधैर्य सेसंतोष सेअहोभाव से अंगीकार करना। और दुख पैदा करने की जरूरत नहीं है। दुख क्या कुछ कम हैं! पांव-पांव पर तो पटे पड़े हैं। दुख ही दुख तो हैं चारों तरफ। लेकिन इन दुखों को भी वरदान की तरह स्वीकार करने का नाम तप है।
सुख को तो कोई भी वरदान समझ लेता है। दुख को जो वरदान समझेवह तपस्वी है। जब बीमारी आएउसे भी प्रभु की अनुकंपा समझेउससे भी कुछ सीखे। जब दुर्दिन आएंतो उनमें भी सुदिन की संभावना पाए। जब अंधेरी रात होतब भी सुबह को न भूले। अंधेरी से अंधेरी बदली में भीवह जो शुभ्र बिजली कौंध जाती हैउसका विस्मरण न हो।
कुछ दुख आरोपित करने की जरूरत नहीं हैदुख क्या कम हैं! इसलिए मैं अपने संन्यासी को नहीं कहता कि संसार को छोड़ो;जंगल में जाओअपने को सताओ। संसार में कोई दुखों की कमी है कि तुम्हें जंगल जाना पड़े! यहां तरहत्तरह के दुख हैं। जीवन चारों तरफ संघर्षप्रतियोगितावैमनस्य,र् ईष्याजलनद्वेषइन सबसे भरा है। एक दुश्मन नहींहजार दुश्मन हैं। जिनको तुम दोस्त कहते होवे भी दुश्मन हैं। कब दुश्मन हो जाएंगेकहना मुश्किल है।
मैक्यावेली ने अपनी अदभुत किताब प्रिंस में लिखा है कि अपने दोस्तों से भी वह बात मत कहनाजो तुम अपने दुश्मनों से न कहना चाहो। क्योंक्योंकि तुम्हारा जो आज दोस्त हैवह कल दुश्मन हो सकता है। मैक्यावेली पश्चिम का चाणक्य है। दोस्त से भी मत उघाड़ना अपने हृदय कोक्योंकि वह भी नाजायज लाभ उठाएगा किसी दिन। फिर तुम पछताओगे।
यहां तो सब तरफ कांटे ही कांटे हैंअब और कांटों की शय्या बनाने की जरूरत क्या हैतुम जिस शय्या पर सोते हो रोजवह कांटों की नहींउतने से मन नहीं भरतापत्नी और पति तुम्हें कम दुख दे रहे हैं?
मैंने सुनापति-पत्नी में पति के देर से घर लौटने पर झगड़ा हो रहा था।
पत्नी बोलीअगर आप आइंदा रात नौ बजे के बाद आएंगेतो मैं आपको छोड़ कर किसी और से शादी कर लूंगी।
पति ने कहातब तो पड़ोस वाले गुप्ताजी से ही कर लेना!
पत्नी ने आश्चर्यचकित होते हुए पूछागुप्ताजी से ही क्यों?
पति ने शांति से उतर दियामैं उनसे बदला लेना चाहता हूं।
यहां कुछ कमी है!
एक दोस्त अपने संगी-साथी से कह रहा थाबारिश आने वाली हैमुझे बड़ा डर लग रहा हैमेरी पत्नी बाजार गई हुई है।
उसके मित्र ने कहाइसमें डरने की क्या बात है! अरेबारिश कुछ उसे गला तो न देगी। कोई मिट्टी की तो बनी नहीं। बहुत बारिश आ जाएगीतो किसी दुकान में घुस कर खड़ी हो जाएगी। मित्र ने कहाइसी का तो डर है। जिस दुकान में घुस जाती है,वहीं उधारी करके आ जाती है!
इस जिंदगी में तुम दुख तो देखोकुछ कमी है! तप करने कहां जा रहे हो!
डाक्टर चंदूलाल से कह रहे थेचंदूलालयह कोई पुरानी बीमारी है जो आपका सुख-चैन नष्ट कर रही है।
चंदूलाल मुंह पर हाथ रख कर अपनी पत्नी की तरफ इशारा करके डाक्टर से बोलेजरा धीरे डाक्टर साहब! वह इधर ही खड़ी हुई है।
एक पुरुष और एक स्त्री पार्क में बैठे बहुत जोर-जोर से बातें कर रहे थे। अचानक स्त्री उठी और पुरुष को एक चांटा मार कर गुस्से में वहां से चली गई। इतने में पास से गुजरने वाले व्यक्ति ने वहां बैठे पुरुष से पूछावह स्त्री क्या आपकी पत्नी थी?
इस पर पुरुष ने बड़े तैश में आकर जवाब देते हुए कहाऔर नहीं तो क्या! तुम मुझे इतना बे-गैरत इंसान समझते हो कि मैं किसी ऐरी-गैरी स्त्री से चांटा खा लूंगा?
कई वर्षों के बाद कालेज के दो साथियों की मुलाकात हो गई। और बातचीत का सिलसिला हुआ--
कैसे रहे इतने वर्षों तक?
कोई खास बात नहीं हुई। कालेज छोड़ने के फौरन बाद मैंने शादी कर ली थी।
यह तो बड़ा अच्छा किया।
नहीं। मेरी पत्नी बहुत लड़ाका थी।
ओह! इससे जीवन जहर हो गया होगा?
नहींइतना बुरा भी नहीं हुआ। दहेज में पांच हजार रुपए मिले थे!
उससे तो बड़ा फायदा हुआ होगा।
नहीं। उस रकम से मैंने दुकान कर लीलेकिन बिक्री ही नहीं होती थी।
तब तो बड़ी मुसीबत रही होगी?
नहींबुरा भी नहीं हुआ। युद्धकाल में दुकान बड़े भाव में बेच दी। दस हजार का नगद फायदा हो गया।
यह बहुत अच्छा किया तुमने!
नहींइतना अच्छा भी नहीं हुआ। उस रकम से मैंने एक मकान खरीद लिया और मकान में आग लग गई!
यह तो बड़ी बदकिस्मती रही!
नहींइतनी बदकिस्मती भी नहीं रही। मेरी पत्नी भी उसमें जल गई!
यहां जिंदगी में क्या कमी है!
तप का मेरी दृष्टि में एक ही अर्थ है। जीवन में कांटे भी हैंफूल भी हैंफूलों का स्वागत तो कोई भी कर लेता हैकांटों का भी जो स्वागत कर लेवह तपस्वी है। कुछ तुम्हें कांटे ईजाद करने की आवश्यकता नहीं है। यहां दिन भी हैं और रातें भी हैं। कुछ दीए बुझाने की तुम्हें जरूरत नहीं है। दिन को तो स्वभावतः तुम प्रसन्न होरात का अंधेरा भी अंगीकार कर लो।
परितोष का नाम तप है। संतोष का नाम तप है। तप आत्म-हिंसा नहीं हैअपने को सताना नहीं है। सताना तो हर हाल बुरा है,किसी को भी सताओतुम भी उसमें सम्मिलित हो। लेकिन जो भी जीवन में आ जाए--सुख हो कि दुखसफलता हो कि विफलताहार मिले कि जीत--तुम्हारे भीतर कोई अंतर ही न पड़ेतुम अडिग-अकंप बने रहोयह तपश्चर्या है।
इसलिए तप के लिए किसी हिमालय की गुफा में बैठने की जरूरत नहींवह तो तप से भागना है। हिमालय की गुफा में क्या खाक तप होगा! जीवन चुनौती हैप्रतिपल। और हर चुनौती छिद जाती है कटार की तरह। उसे फूल की तरह स्वीकार कर लेना तपश्चर्या है।
इसलिए न तो सिर के बल खड़े होओन धूनी रमाओन भभूत लगाओन जटाजूट बढ़ाओन उपवासे मरो। इस सब की कोई जरूरत नहीं है। परमात्मा ने जीवन में सुख और दुख को बिलकुल समतुल बनाया है। जीवन में हर चीज समतुल है। नहीं तो अस्तित्व बिखर जाए। इसमें समतुलता होनी ही चाहिए। जितना सुखउतना दुख। जितनी रातउतने दिन। जितनी सफलताएं,उतनी असफलताएं। तुम दोनों को सम-भाव से ले सकोतो तप।
लेकिन तुम्हारी व्याख्याओं ने बड़ी मुश्किल कर दी है! तुम्हारी व्याख्याओं ने तुम्हें न मालूम क्या-क्या सिखा रखा है।
मेरे हिसाब से तप तो जीवन की सहज साधना हैअसहज नहीं। प्रत्येक वस्तु को जिस दिन तुम आशीष की तरह स्वीकार करने को राजी हो जाओगेअहोभाव सेजीवन के लिए भी धन्यवाद दोगे परमात्मा कोमृत्यु के लिए भीबसउस दिन जानना कि तुम्हारे भीतर तप का आविर्भाव हुआ है। सत्य है अपने स्वयं की शून्यता कामौन कानिर्विचार कानिर्बीज अवस्था का अनुभव। और तप हैबाहर जो जीवन फैला हैउसे सम-भाव से देखने की दृष्टि।
फिर तीसरा शब्द हैसम्यक ज्ञान। यह शब्द यूं तो हिंदू शास्त्रों में पाया जाता हैमुंडकोपनिषद में हैबौद्ध शास्त्रों में पाया जाता हैजैन शास्त्रों में पाया जाता हैलेकिन जैनों ने इस शब्द पर अपनी आधारशिला रखी हैउन्होंने इसे बहुमूल्य माना है। लेकिन अगर जैन पंडित से पूछोगेतो सम्यक ज्ञान का अर्थ होता हैजो ज्ञान जैन शास्त्र में है वह सम्यक ज्ञान! जो ज्ञान जैन शास्त्र में नहींकिसी और शास्त्र में हैवह असम्यक ज्ञान! जैन शास्त्र--शास्त्रअजैन शास्त्र--कुशास्त्र! जैन गुरु--गुरुअजैन गुरु--कुगुरु! जैन मंदिर में बैठी प्रतिमा सुदेवकिसी और मंदिर में बैठी प्रतिमा कुदेव!
इतने अदभुत शब्द कोइतने प्यारे शब्द को ऐसा बिगाड़ाऐसा गंदा किया!
सम्यक ज्ञान का अर्थ होता हैठीक-ठीक जानना। सम्यक शब्द का अर्थ होता हैठीक। जैसा है वैसा जानना। एक ही शर्त पूरी करनी जरूरी है। जैन होना जरूरी नहीं है। हिंदू या मुसलमान होना जरूरी नहीं है। एक शर्त पूरी करनी जरूरी है। और उस शर्त में--तुम बड़े चकित होओगे--तुम्हें जैन होनाबौद्ध होनाहिंदू होनामुसलमान होना छोड़ना होगा। अगर सम्यक ज्ञान को पाना हैतो तुम्हें वे सारी धारणाएं छोड़ देनी होंगीजो तुम्हारे ज्ञान को सम्यक नहीं होने देतीं।
जब तुम पहले से ही कोई धारणा लेकर चलते होतो तुम उसे कैसे देखोगे जो है! तुम तो वही देखोगेजो तुम देखना चाहते हो। तुम्हारी आंखों पर तो एक पर्दा है। तुम्हारी आंखों में तो एक चित्र रमा हैएक चित्र बसा हैउसी चित्र के आधार से तुम यथार्थ को देखोगे। ऐसा देखनाअसम्यक ज्ञान। अगर कुरान बीच में आ जाएया गीतामहावीर या बुद्धतो तुम जो जानोगे वह असम्यक ज्ञान।
कोई बीच में न आएतुम सीधा-सीधा जानो। जानने की क्षमता तुम्हारी निर्मल होस्वच्छ हो--किसी पूर्वाग्रह से आच्छादित नहीं,किसी पूर्व-धारणा से भरी नहीं--दर्पण की तरह होजो सामने आएउसे झलका देजैसा हैवैसा झलका दे। यूं न कहे कि इस शक्ल को मैं न दिखाऊंगाक्योंकि यह शक्ल सुंदर नहीं!
कहते हैंबाबा तुलसीदास को कृष्ण के मंदिर में ले जाया गयातो उन्होंने झुकने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहामैं नहीं झुकूंगा। मैं तो धनुर्धारी राम के सामने ही झुकता हूं। कहा उन्होंने कृष्ण सेतुलसी माथ तब नवै--शर्त लगा दी कि यह तुलसीदास का जो माथा हैतब झुकेगा--धनुष-बाण लेउ हाथ। जब हाथ में धनुष-बाण लोगेतो यह माथा झुकेगा!
इसमें छिपे हुए अहंकार को देखते हैं! यह माथा भी सशर्त झुकेगा। पहले मेरी शर्त पूरी करो। तुम्हारे लिए नहीं झुकूंगामेरी शर्त पूरी होगी तो झुकूंगा। और मेरी शर्त है कि धनुष-बाण हाथ लो।
कृष्ण में क्या खराबी थीबांसुरी में क्या बुराई थीधनुष-बाण से तो बेहतर है। धनुष-बाण से तो ज्यादा विकसित है। धनुष-बाण से तो बहुत प्यारी है।
मगर नहींअपनी धारणा है। और यह कुछ तुलसीदास का ही रोग नहीं है। यह पीलिया सभी की आंखों पर छाया हुआ है।
मैं छोटा था। जैन घर में मैं पैदा हुआ। मेरे संगी-साथी तो हिंदू थे। उनके साथ मैं मंदिर जाता। तो मुझसे उम्र में बड़े जो जैन लड़के थेवे मुझसे कहतेमाथा मत झुकाना! ये अपने भगवान नहीं! यह हिंदू मंदिर है। यह कोई जैन मंदिर नहीं। और जब हिंदू बच्चों के साथ मैं कभी जैन मंदिर पहुंच जातातो वे कोई भी सिर न झुकाते! वे कहतेये नागा बाबा! नंग-धड़ंग बैठे हैं! इनके सामने क्या सिर झुकाना! वे हंसी-मजाक उड़ाते।
यह छोटे बच्चों की ही बात होतीतो क्षम्य थीबड़े बच्चों में भी कुछ फर्क नहीं है। उम्र ही ज्यादा हैबच्चे वही के वही!
तुम किसी जैन मुनि को ले जाओ कृष्ण के मंदिर मेंसिर नहीं झुकाएगा। कुदेव के सामने सिर झुके! तुम ले जाओ किसी हिंदू संन्यासी कोवह महावीर के सामने सिर नहीं झुकाएगा। क्योंकि महावीर तो नास्तिक! बुद्ध के सामने सिर नहीं झुकाएगा। बुद्ध तो भ्रष्ट करने वाले! इन्होंने ही तो देश को बर्बाद कर दिया! इन्होंने ही तो भ्रष्टाचार के बीज बोए!
तुम मस्जिद के सामने से गुजरते होतुम्हारे मन में कभी भाव उठता है कि झुक जाओकि जाकर दो क्षण भीतर आराधना कर लोप्रार्थना कर लो! सवाल ही नहीं उठता। और झाड़ के नीचे किसी ने पत्थर पर लाल रंग पोत दिया हैदो फूल रख दिए हैं,एकदम घुटने टेक कर हनुमानजी का चालीसा शुरू! मुसलमान को कुछ नहीं होता वहां।
तुम्हारी अपनी धारणाएं आंखों पर छाई रहती हैंउन्हीं से तुम देखते हो। इसलिए कुछ का कुछ देखते होजो है वैसा ही नहीं देखते। दर्पण की तरह जो हो जाएवह सम्यक ज्ञान को उपलब्ध होता है। दर्पण का कोई आग्रह नहीं होतानिराग्रही होता है। दर्पण के सामने सुंदर चेहरे वाला व्यक्ति खड़ा हो तोअसुंदर खड़ा हो तोधनुष-बाण लिए हुए राम खड़े हों तोऔर बांसुरी बजाते कृष्ण खड़े हों तोऔर नग्न महावीर खड़े हों तोकोई भेद न पड़ेगा। दर्पण तीनों को झलकाएगासम-भाव से झलकाएगा।
सम्यक ज्ञान का अर्थ होता हैठीक-ठीक जानना। और ठीक-ठीक जानने के लिए जरूरी है शास्त्रों से मुक्तिसिद्धांतों से मुक्ति,धारणाओं से मुक्तिपूर्वाग्रहों से मुक्ति। जब तुम यह सारा कचरा अलग कर दोगे--न हिंदून मुसलमानन ईसाईन जैन--तब तुम सम्यक ज्ञान को उपलब्ध हो सकोगे।
लेकिन सारी दुनिया अपने-अपने कचरे को पकड़े हुए हैजोर से पकड़े हुए है। मेरा कचरा सोनातुम्हारा सोना कचरा! मेरा है,इसलिए सोना होना ही चाहिए!
सम्यक ज्ञान जैसा प्यारा शब्द अपनी सारी गरिमा खो दिया।
और ब्रह्मचर्य से तुम क्या अर्थ लेते होजब यह शब्द तुम्हारे कान में पड़ता है तो तुम्हारे भीतर क्या अर्थ उमगते हैंतो ब्रह्मचर्य से तुम्हारी धारणाएं बड़ी अजीब हैं।
मेरे एक मित्र थेलाला सुंदरलाल। उनके लिए ब्रह्मचर्य का अर्थ थालंगोट के पक्के! वही अधिकतर लोगों का अर्थ हैलंगोट के पक्के! कस कर लंगोट बांधातो ब्रह्मचर्य!
तुम कितने ही कस कर लंगोट बांध लोइससे कुछ ब्रह्मचर्य नहीं हो जाएगा! ब्रह्मचर्य सिर्फ कामवासना का दमन नहीं है,कामवासना का रूपांतरण है। और दोनों में जमीन-आसमान का भेद है। जो कामवासना को दबाएगावह तो रुग्ण हो जाएगा। ब्रह्मचर्य को तो क्या उपलब्ध होगावह तो सामान्यनैसर्गिक वासना से भी नीचे गिर जाएगा। वह तो और भी विकृत हो जाएगा। उसके जीवन में तो हजार तरह की विकृतियां आ जाएंगी। हांयह भी हो सकता है कि तुम उन विकृतियों को भी पूजा देने लगो! विकृतियां भी पूजी जा रही हैं!
दबाया अगर तुमने अपनी कामवासना कोतो वह उभर कर निकलेगी। हांनए-नए ढंग से निकलेगी कि तुम पहचान न सको। नई शक्लें लेगीनए वस्त्र पहनेगी और निकलेगी।
अभी मोरारजी देसाई ने चार-छह दिन पहले ही एक वक्तव्य में कहा कि जब मैं प्रधान मंत्री था और कैनेडा गया...। तो उनकी उम्र करीब तेरासी वर्ष थी तब। तेरासी वर्ष की उम्र में भी उनको कैनेडा में देखने योग्य चीज क्या अनुभव में आईवह था नाइट क्लबजहां कैबरे नृत्य होता हैस्त्रियां अपने वस्त्र उघाड़-उघाड़ कर फेंक देती हैंधीरे-धीरे नग्न हो जाती हैं।
कारण क्या देते हैं वेकि मैं जानना चाहता था कि नाइट क्लब में होता क्या है!
मगर जान कर तुम्हें जरूरत क्यातेरासी वर्ष की उम्र में तुम्हें यह उत्सुकता क्याकि वहां क्या होता है! होने दो। इतनी बड़ी दुनिया हैइतनी चीजें हो रही हैं! कैनेडा में और कुछ नहीं हो रहा थासिर्फ नाइट क्लब ही हो रहे थेकैनेडा में कुछ और देखने योग्य न लगानाइट क्लब! और वह भी चोरी से गए! चोरी से भी जाने योग्य लगा! क्योंकि पता चल जाए कि नाइट क्लब में गए हैंकैबरे नृत्य देखने गए हैंतो बदनामी होगी। और मोरारजी देसाई तो महात्मा समझो! ऋषि-मुनि हैं!
मगर उन्होंने यह बात अब क्यों कहीअब कहीउसके पीछे और कारण है। गुजरात विद्यापीठ के विद्यार्थियों के सामने वे अपने ब्रह्मचर्य की घोषणा कर रहे थेउसमें यह बात भी कह गएकि मेरा ब्रह्मचर्य वहां भी डिगा-मिगा नहीं! तेरासी वर्ष की उम्र में कैबरे नृत्य देखने गएब्रह्मचर्य डिगा नहीं उनका! यह तो यूं हुआ कि कब्र में कोई पड़ा होऔर चारों तरफ कैबरे नृत्य होता रहेऔर कब्र में पड़ा हुआ महात्मा कहेअरे नाचते रहो! मैं अपने ब्रह्मचर्य में पक्कालंगोट का पक्का! ऐसा कस कर लंगोट बांधा है कि क्या तुम मुझे हिलाओगे!
तो उन्होंने बड़ा रस लेकर वर्णन किया है! कि जैसे ही मैं अंदर गयाचार सुंदर स्त्रियांजो मुझे पहचान गईंक्योंकि अखबारों में उन्होंने तस्वीर देखी होगीआकर एकदम मेरे पास नाचने लगींहाव-भाव प्रकट करने लगीं। मगर मैं भी बिलकुल संयम साधे,नियंत्रण किएअडिग खड़ा रहा!
अब यह संयम साधनाऔर यह अडिग खड़े होनाऔर यह नियंत्रण को बनाए रखना--यह सब किस बात का सबूत है?
अभी भी वही सब रोग भीतर छाए हुए हैं--अभी भी! कहीं कुछ भेद नहीं पड़ा! नहीं तो नियंत्रण की भी क्या जरूरत थीयह इतना संयम बांधने की भी क्या जरूरत थीअरेनाचती थींतो नाचने देना था! बैठते और प्रसन्न होते। अगर नाच अच्छा था,तो प्रशंसा करनी थी। या कम से कम कुछ न बनता तो थोड़ा नाचते! मगर बिलकुल खड़े रहे अपने को सम्हाले हुए! कि कहीं पैर फिसल न जाए!
पैर फिसलने का डरये विकृतियां हैं। फिर आदमी विकृतियों से निकलता है...।
मुल्ला नसरुद्दीन ने अपने बेटे फजलू से कहा कि देखगांव में एक गंदी फिल्म लगी हुई है। अश्लील है। कभी देखने मत जाना। ऐसे गंदे स्थान में कभी जाना ही मत। जाएगा तो बहुत पछताएगा!
फिर फजलू मुझसे कह रहा था कि मैं गया और बहुत पछताया। पिताजी ने ठीक कहा था कि बहुत पछताएगा।
मैंने कहाहुआ क्या?
उसने कहाहुआ यह कि पिताजी ने जो कहा थासब ठीक निकला। उन्होंने दो बातें कही थीं। एक तो ऐसी चीजें देखने मिलेंगी,जो नहीं देखनी चाहिए। और दूसरा कि बहुत पछताएगा। दोनों बातें हुईं।
मैंने कहाफिर भी मैं समझूं कि क्या-क्या हुआ!
उसने कहापहली बात तो यह हुई कि पिताजी वहां देखने को मिले! उन्होंने कहा था कि ऐसी चीजें देखने मिलेंगीजो नहीं देखनी चाहिए! और दूसरामुझे देखते ही से उन्होंने पिटाई की कि तू यहां क्यों आया! सो बहुत पछताया भी। हालांकि पिटते हुए मैंने इतना जरूर पिताजी से पूछा कि आप क्यों यहां आएतो उन्होंने कहामैं तुझे देखने आया! कि कहीं फजलू गया तो नहीं है!
क्या-क्या मजे दुनिया में चलते हैं! फजलू को देखने गए थेये फिल्म में बैठे हुए हैं! लोग फिर बहाने खोजेंगे। फिर क्या-क्या बहाने नहीं खोजते हैं!
जैसे ही व्यक्ति दमन करेगावैसे ही उसके भीतर जो दमित वेग हैंवे पीछे के दरवाजों से रास्ते बनाने लगेंगे। उस व्यक्ति के जीवन में दोहरापन पैदा हो जाएगाया अनेकता पैदा हो जाएगी। उसके बहुत चेहरे हो जाएंगे। वह खंड-खंड हो जाएगा। कहेगा कुछकरेगा कुछसोचेगा कुछसपने कुछ देखेगा। उसके जीवन में विकृति ही हो जाएगी। उसके जीवन की एकता खंडित हो जाएगी।
ब्रह्मचर्य का यह अर्थ नहीं है। ब्रह्मचर्य शब्द में ही अर्थ छिपा हुआ है: ब्रह्म जैसी चर्याईश्वरीय आचरणदिव्य आचरण। दमित व्यक्ति का आचरण दिव्य तो हो ही नहीं सकता। अदिव्य हो जाएगापाशविक हो जाएगा। पशु से भी नीचे गिर जाएगा।
दिव्य आचरण तो एक ही ढंग से हो सकता है कि तुम्हारे भीतर जो काम की ऊर्जा हैवह ध्यान से जुड़ जाए। ध्यान और काम तुम्हारे भीतर जब जुड़ते हैं तो ब्रह्मचर्य फलित होता है। ब्रह्मचर्य फूल है ध्यान और काम की ऊर्जा के जुड़ जाने का। ध्यान अगर अकेला हो और उसमें काम की ऊर्जा न होतो फूल कुम्हलाया हुआ होगाउसमें शक्ति न होगी। और अगर काम अकेला होउसमें ध्यान न होतो वह तुम्हें पतन के गर्त में ले जाएगा।
काश! ये दोनों जुड़ जाएंध्यान और काम। काम है शरीर की शक्ति और ध्यान है आत्मा की शक्ति। और जहां ध्यान और काम जुड़ेवहां आत्मा और शरीर की शक्ति जुड़ गई। फिर तुम इस महान ऊर्जा के आधार पर उस अंतिम यात्रा पर निकल सकते हो,जो ब्रह्म की यात्रा है। तब तुम्हारे जीवन में ब्रह्मचर्य होगा।
खंडित व्यक्ति की तो प्रतिभा भी नष्ट हो जाती है। इसलिए तो मोरारजी देसाई जैसे लोगों के पास प्रतिभा नाम-मात्र को नहीं है! हो ही नहीं सकती। बुद्धि से तो इनकी दुश्मनी हो जाती है। तुम्हारे तथाकथित महात्माओं को तुम देखोइनके भीतर तुम बुद्धि न पाओगे। इनको तुम बिलकुल बुद्धू पाओगे। मगर ये तुम्हें बुद्धू दिखाई नहीं पड़तेक्योंकि तुम्हारी धारणा यह है कि देखो,उपवास कर रहे हैं!
अब उपवास से बुद्धि का क्या संबंधबुद्धिमान आदमी उपवास करेगा ही क्योंजितनी जरूरत होगीउतना भोजन करेगा। न ज्यादा भोजन करेगान कम भोजन करेगा। बुद्धिमान आदमी तो हमेशा समता से जीएगा। शरीर की जरूरत हैउतना भोजन देगा। ज्यादा नहीं देगाक्योंकि ज्यादा शरीर पर बोझ होता है। कम भी नहीं देगाक्योंकि कम शरीर की हत्या करना है। बुद्धिमान व्यक्ति उतना देगाजितना आवश्यक है। उतना सोएगाजितना आवश्यक है। उतना श्रम करेगाजितना आवश्यक है। ये तो बुद्धुओं के लक्षण हैं। या तो कम खाएंगेया ज्यादा खाएंगे! या तो कम सोएंगेया ज्यादा सोएंगे! या तो कम श्रम करेंगे,या ज्यादा श्रम करेंगे! कभी मध्य में न हो पाएंगे।
गांव में एक प्रसिद्ध नेताजी का भाषण होने वाला था। वे सभा-स्थल पर पहुंचे तो देखावहां सिर्फ एक ही श्रोता बैठा था! नेताजी ने उससे पूछाअब क्या करना चाहिए?
जैसा आप ठीक समझेंउसने उत्तर दिया। मैं एक मामूली किसान हूं और यह जानता हूं कि जब मैं बीस गायों को चारा डालने जाता हूंऔर यदि वहां सिर्फ एक गाय भी होतो मैं उसे बिना चारा दिए लौट नहीं आता!
उसके उत्तर से प्रभावित हो नेताजी ने भाषण दिया। एक घंटे बाद जब उनका धुआंधार भाषण समाप्त हुआतो नेताजी ने ग्रामीण से पूछाकहो भाईकैसा रहा?
बहुत सुंदरकिसान बोलालेकिन मैं तो एक मामूली किसान हूंऔर सिर्फ यह जानता हूं कि बीस गायों की जगह मुझे यदि एक गाए मिलेतो मुझे उसको सब का चारा नहीं खिला देना चाहिए! और आपने यही किया कि गाय तो एकऔर बीस गायों का चारा मुझ गरीब को खिला दिया! बसभागी-भागी तबीयत रही कि कब भागूं! मगर अकेला हूंभाग भी नहीं सकता! अब आपकी आंखें भी मुझी पर गड़ी हुई हैं! कई बहाने खोजेमगर कोई बहाना हाथ न आए! अच्छा भी न लगे कि अब अकेला ही आदमी। मैं ही भाग जाऊंतो फिर भाषण कैसे चलेगा! और नेताजी क्या सोचेंगे! बुरा इनके मन को न लग जाए। मगर इतना कहता हूं कि आगे जरा खयाल रखें। जब गाय एक होतो बीस गाय का घास उसके सामने न डालें!
एक साधारण किसान में भी ज्यादा बुद्धि होती है तुम्हारे नेताओं से। फिर चाहे वे नेता धार्मिक हों और चाहे राजनैतिककुछ भेद नहीं है उनमें।
तुम उनको नेता ही किसलिए कहते होतुम्हारे नेता कहने के भी कारण बड़े अजीब होते हैं! कोई चरखा चलाता हैहाथ की बनाई हुई खादी पहनता हैनेता हो गया! कोई उपवास करता हैदोत्तीन घंटे शीर्षासन करता हैमहात्मा हो गया! इसमें बुद्धिमत्ता का कहीं भी कोई संबंध हैचरखा चलाने में कोई बहुत बुद्धिमत्ता की जरूरत हैथोड़ी-बहुत पहले रही भी होतो चरखा चलाते-चलाते नष्ट हो जाएगी। चरखा चलाओगेचरखा ही हो जाओगे! बसखोपड़ी में वही चरखा घूमता रहेगा! और कुछ तो और भी पहुंचे हुए हैंतकली चला रहे हैं! बैठे-बैठे तकली ही घुमाते रहते हैं!
तुम जिनको धार्मिक कहते होजिनको तुम महात्मा कहते होकभी सोचो भीइनके भीतर कहीं भी कोई प्रतिभा का लक्षण दिखाई पड़ता हैकोई मेधा दिखाई पड़ती हैऔर अगर मेधा ही न होतो ब्रह्मचर्य नहीं हैयह समझ लेना। क्योंकि ब्रह्मचर्य का और क्या सबूत हो सकता हैसबसे बड़ा सबूत होगा प्रतिभा की अभिव्यक्तिप्रतिभा के हजार-हजार फूल खिल जाना;प्रतिभा के कमल खुल जानाप्रतिभा की सुगंध उड़ जाना। उनके कृत्य में भी प्रतिभा होगीउनके उठने-बैठने मेंचलने-फिरने में भी। इसलिए चर्या! चलना-फिरनाउठना-बैठनाउनके जीवन के हर एक कृत्य में तुम एक धार पाओगेएक चमक पाओगेएक ओज पाओगे।
लेकिन तुम्हारे धार्मिक नेताओं की जिंदगी में तुम जंग लगी पाओगे। और जितनी ज्यादा जंग चढ़ी हो उन परउतने ही तुमको वे जंचेंगे! क्योंकि तुम्हारी धारणाएंतुम्हारी मान्यताएं...।
अब कोई आदमी खड़ा है दस साल से। खड़ेश्री बाबा हो गए वे!
अब दस साल से खड़े होइससे क्या प्रतिभा का लेना-देना हैदुनिया में कौन सा सौंदर्य बढ़ रहा है तुम्हारे खड़े होने सेकौन सी संपदा बढ़ रही हैकौन सा सुख बढ़ रहा हैकौन सी शांति बढ़ रही हैमगर भक्तगणों की भीड़ लगी हुई हैभजन-कीर्तन चल रहा हैक्योंकि खड़ेश्री बाबा दस साल से खड़े हैं! दस साल से नहींदस हजार साल से खड़े होंइनके खड़े होने से क्या होता है! ये खड़े-खड़े ठूंठ हो गए होंतो भी क्या होता है!
या कोई मौन हो गया!
मेरे एक मित्र हैंमेरे साथ एक बार कलकत्ता यात्रा पर गए। रास्ते में यूं बात कर रहे थे। एक मौनी बाबा थेउनके वे भक्त थे। मैंने उनसे पूछा कि मौनी बाबा में तुम्हें क्या खास बात दिखाई पड़ती है?
अरेउन्होंने कहाखास बात! आज बीस साल से मौन हैं!
मैंने कहाइसमें तो कुछ खास बात नहीं। मौन होने से क्या होना हैमौन होने से उनकी प्रतिभा में क्या निखार आ गया है?मौन होने से उनके जीवन में कौन से दीए जल गए हैंअगर वे बुद्धू थे बीस साल पहलेतो मौन होने से और बुद्धू हो गए होंगे!
उन्होंने कहाअरेआप भी कैसी बात करते हैं! अगर वे बुद्धू होतेतो इतने लोग उनको कैसे पूजतेकोई मैं अकेले ही पूजता हूं। कितने लोग पूजते हैं!
अबमैंने कहायह दूसरी बात तुम उठा रहे हो। उन दूसरों से मैं पूछूंगा तो वे कहेंगे कि कितने लोग पूजते हैं। उसमें तुम्हारी गिनती करेंगे। तो तुम दूसरों को देख कर पूज रहे हो!
मैंने कहातुम एक काम करो। मेरे साथ तुम कलकत्ता चल ही रहे होतुम तीन दिन मौन रह जाओ। और मैं देखो तुम्हारी पूजा करवा दूंगा।
उन्होंने कहाआप क्या कहते हैं! मेरी कौन पूजा करेगामुझमें कुछ है ही नहीं!
मैंने कहातुम चुप तो रहो। तीन दिन चुप रहना। और पूरा भी नहीं कहतारात जब सब चले जाएंदरवाजा बंद करकेतुम्हें जो भी मुझसे कहना होकह लेना। क्योंकि दिन भर रुके रहोगेघबड़ा जाओगे। दुकानदार आदमी होचौबीस घंटे बात करते हो। तो रात एकांत में तुम मुझसे बोलने की स्वतंत्रता रखना। मगर दिन मेंलाख कुछ हो जाएअपने को बिलकुल बांधे ही रखना। बोलना ही मत। कुछ अगर बोलना ही होगा तुम्हारे लिएतो मैं बोल दूंगा।
कहाजैसी आपकी मर्जी। उनको बात जंचीकि करके देख लेने जैसी है।
कलकत्ते में मैं ठहरता था सोहनलाल दूगड़ के घर पर। वे कलकत्ता के एक बड़े करोड़पति थे। जब मैं उनके घर पहुंचावे मुझे लेने आएतो उन्होंने पूछा कि आपके साथ कौन हैं?
मैंने कहाये मौनी बाबा हैं।
मौनी बाबा! इनकी क्या खूबी है?
मैंने कहाये तीस साल से मौन हैं!
वे एकदम उनके पैरों पर गिरे! वे बेचारे सज्जनजो दुकानदारी करते थेकपड़ा बेचते थेऔर कपड़ा भी कुछ खास नहींकटपीस की एक छोटी सी दुकान थी। सोहनलाल दूगड़ जैसा करोड़पति उनके पैरों पर गिरे! सकुचाए भी। मैंने उनको इशारा किया कि सकुचाना मत। अब जब मौनी बाबा बन गएतो अब डरना मत। अभी तो बहुत कुछ होगायह तो शुरुआत है। जब सोहनलाल दूगड़ तुम्हारे पैर में गिरेंगेतो अभी तुम कलकत्ते के सब मारवाड़ियों को गिरते देखोगे। तुम घबड़ाते क्या होतुम रुको जरा।
वे तो इतने घबड़ा गए कि वे मुझे हाथ से धक्का मारें कि भैयायह बात ठीक नहीं!
घर पहुंचे। सोहनलाल ने जल्दी से अपनी पत्नी को बुलाया कि मौनी बाबा! मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए कि मौनी बाबा आए हैं! तीस साल से मौन हैं! और मौनी बाबा पर जो गुजर रही हैवह मैं जानूं! कि वे रात का वक्त देख रहे हैं कि कब रात आए,कि अपने दिल की मुझसे कहें!
जैसे ही रात आईदरवाजा जल्दी से बंद करके मेरे पैरों पर गिर पड़े और कहा कि मुझे माफ करो। मुझे यह काम करना ही नहीं! मुझे जाने दो! मैं तो अभी भागे जाता हूंरात को ही चुपचाप निकल जाऊंगा। यह क्या झंझट मेरे पीछे लगा दी! इतने-इतने बड़े लोगजिनके घर मुझे अगर मिलने भी जाना होतातो कोई मिलने नहीं देता। चपरासी भीतर नहीं घुसने देता। और वे मेरे पैर पर गिरते हैं तो मुझको बड़ा संकोच लगता है! और स्त्रियां उनकीसुंदर से सुंदर स्त्रियां मेरे पैर छू रही हैं! यह क्या करवा रहे हो आप?
मैंने कहामैं कुछ नहीं करवा रहा हूं। यह मैं तुमको बता रहा हूं कि कैसी-कैसी बेवकूफियां इस देश में हैं। तुम भी उन्हीं बेवकूफों में हो! जिसकी तुम बीस साल से पूजा कर रहे हो...। और तुम तो अभी सिर्फ पांच-छह घंटे ही मौन रहे होतो यह चमत्कार! अभी तुम तीन दिन रुको तो! अभी तुम देखनाइलाज शुरू हो जाएंगेबीमारियां ठीक होने लगेंगी।
अरेउन्होंने कहाआप क्या कह रहे हैं! मुझमें कुछ चमत्कार नहींकोई शक्ति नहीं!
तुममैंने कहाफिक्र ही मत करो। सब आ जाएगा। मौन भर रहो। और दिन भर रहो मौन। मगर दिन में बोलना मत। और मुझको धक्के वगैरह भी मत मारना। क्योंकि लोगों को शक पैदा हो जाएगा कि बात क्या है! तुम तो अपना आंखें बंद कर लिए। अगर बिलकुल सहने के बाहर हो जाएआंख बंद कर लिए। अपने भीतर ही भीतर नमोकार मंत्र पढ़ने लगे कि होने दो जो हो रहा है।
तीन दिन में तो उनकी डुंडी पिट गई! अखबारों में फोटो आ गए! रात को वे मुझे फोटो दिखाएं कि यह क्या करवा रहे होअगर मेरे घर पता चल गयाअगर मेरे पत्नी-बच्चों को पता चल गयातुम तो मेरा घर लौटना तक बंद कर दोगे! ये अखबार अगर वहां पहुंच गएतो मेरी मुसीबत हो जाएगी। और फिर मेरी दुकान की भी तो सोचो! और इधर मैं कटपीस खरीदने आया हूंतुम नाहक रास्ते में मिल गए! अब मैं कटपीस कहां खरीदूंगायह कलकत्ते का बाजार तो खत्म! क्योंकि जिनके यहां से मैं कटपीस खरीदता थावे लोग भी मेरे पैर छू रहे हैं! और कई तो मुझे गौर से देखते भी हैं कि यह शक्ल कुछ पहचानी मालूम होती है!
एक-दो आदमियों ने प्रश्न भी किया कि ये तीस साल से मौन हैंयह शक्ल कुछ पहचानी मालूम होती है!
मैंने कहादेखा होगा किसी पिछले जनम में! अरेयह जनम-जनम का नाता है।
उन्होंने कहायह बात ठीक!
ये कोई साधारण साधक हैं! ये तो जन्मों से साधना कर रहे हैं। कई बार तुम मिले होओगे पिछले जन्मों मेंइसलिए शक्ल पहचानी लगती है।
उन्होंने कहाहांलगती तो पहचानी सी है शक्ल। मतलब कहीं देखा है। और ऐसा भी नहीं लगता कि पिछले जन्म में देखा है;इसी जनम में देखा है।
मैंने कहाये बड़े पहुंचे हुए पुरुष हैं। ये एक ही साथ कई नगरों में एक साथ प्रकट हो जाते हैं!
वे मुझे हुद्दे मारें कि मत ऐसी बातें कहो! मेरी कमीज खींचें कि मत कहो भैयाऐसी बातें मत कहो! ये बिलकुल झूठ बातें हैं।
मगर लोग मान रहे हैं! मिठाइयां आने लगींफल आने लगे। वे रात मुझको कहें कि क्या करवा रहे होइतनी मिठाइयां-फल मैं कहां ले जाऊंगा?
मैंने कहातुम ले जाना। घर बाल-बच्चों कोमोहल्ले में बंटवा देना।
स्टेशन पर जब उनको लोग छोड़ने आए...कटपीस तो वे खरीद ही नहीं पाए। क्योंकि अब कहां कटपीस खरीदें! और कोई देख ले कटपीस खरीदताकि मौनी बाबा कटपीस खरीद रहे हैं!
रास्ते भर मुझ पर नाराज रहे कि और सब तो ठीकमगर कलकत्ते का बाजार खराब करवा दिया! अब मैं कलकत्ता कभी न जा सकूंगा!
मैंने उनसे कहातुम घबड़ाओ मत। तुम एक काम करोदाढ़ी बढ़ा लो। अगली बार जब कलकत्ता जाओदाढ़ी-मूंछ बढ़ा कर चले जाना।
हांउन्होंने कहायह बात जंचती है।
मैंने कहाफिर वे लोग कहेंगे कि देखा है कहीं! तो कहनाअरे देखना वगैरह तो चलता रहता है। कई लोगों की शक्लें एक जैसी होती हैं। और न होतो मैं साथ आ जाऊं।
उन्होंने कहानहींआपके तो साथ आने की कोई जरूरत ही नहीं। आपके साथ तो मैं अब कभी कहीं जाऊंगा नहीं! अगर ट्रेन में मुझे पता भी चल गया कि आप सफर कर रहे होतो उस ट्रेन से उतर जाऊंगा।
और मेरे पैर पकड़ कर कहने लगेइतनी कृपा करो कि ट्रेन में किसी को खबर न हो! मतलब ये ट्रेन के लोग तो जबलपुर भी जाएंगे मेरे साथ ही। अगर वहां तक खबर पहुंच गईतो सब चौपट समझो! मेरी पत्नी मुझे मुश्किल में डाल देगी कि तुमसे किसने कहा था कि तुम मौनी बाबा बनोऔर तुम कहां से तीस साल मौनी बाबा रहेतीन दिन के लिए घर से गएऔर तीस साल मौनी बाबा हो गए!
फिर दुबारा जब मैं कलकत्ता जाता थातो लोग उनकी जरूर पूछते थे कि मौनी बाबा नहीं आएकब आएंगेमैंने कहाआएंगे! जरूर आएंगे! उनको स्वागत-सत्कार ज्यादा पसंद नहीं। वे बहुत नाराज हो गए हैं कलकत्ते से! इतना धूम-धड़ाका उनको बिलकुल पसंद नहीं। वे बहुत सीधे-सादे आदमी हैंमौनएकांतवास करते हैं।
तुम जिनकी पूजा करते होजिनको महात्मा कहते होउसमें तुम्हारी धारणाएं ही भर काम कर रही हैं। तुम आंख खोल कर देखते भी नहीं।
ब्रह्मचर्य घटित होगातो अपूर्व ज्योति प्रकट होगी। वही इस सूत्र का अर्थ है:
      "सत्येन लभ्यस्तपसा ह्येष आत्मा
           सम्यग्ज्ञानेन ब्रह्मचर्येण नित्यम्।'
यह आत्मा अभी मिल जाएमिली ही हुई है। बसइतना ही चाहिए कि तुम सत्य को जान लो शून्य में। जीवन के सुख-दुख में सम-भाव रखो। तप को पहचान लो। कूड़ा-करकटउधार ज्ञान हटा दोताकि जो जैसा हैउसे वैसा ही देख सको। सम्यक ज्ञान फलित हो। और तुम्हारे भीतर जो शरीर की ऊर्जा हैकाम-ऊर्जाऔर जो तुम्हारी आत्मा की ऊर्जा हैध्यान-ऊर्जा--काम और ध्यान का मिलन हो जाए। काम और राम का तुम्हारे भीतर मिलन हो जाएतो बसयह आत्मा अभी मिलीइस क्षण मिली।
"अंतःशरीरे ज्योतिर्मयो हि शुभ्रो।'
तत्क्षण तुम जान सकोगे कि इसी शरीर मेंइसी शरीर के भीतर वह ज्योति छिपी हैजो परम शुभ्र है।
"यं पश्यंति यतयः क्षीणदोषाः।'
ऐसा उन्होंने देखा हैजिन्होंने सारे दोषों से अपने को मुक्त कर लिया है।
और ये ही वे दोष हैं। विचार दोष हैइसके कारण तुम शून्य नहीं हो पाते। चुनाव दोष हैउसके कारण तुम सम नहीं हो पाते। उधार ज्ञान दोष हैउसके कारण तुम्हारी दृष्टि ठीक-ठीक निर्मल नहीं हो पाती। और दमन दोष हैउसके कारण तुम शरीर में छिपी हुई ऊर्जा को आत्मा का वाहन नहीं बना पाते।
नहीं तो शरीर की ऊर्जा अश्व की भांति है। तुम उस पर सवार हो जाओउसके मालिक हो जाओ। और तुम जान लोगे अपने भीतर छिपे हुए उस परम आलोक कोजिसका न कोई प्रारंभ है और न कोई अंतजो शाश्वत है। उसे जिसने जानासब जाना। उसे जिसने जीताउसने सब जीता।


 दूसरा प्रश्न: भगवानआपने तो कहा कि आचार्य तुलसी एंड कंपनी की चोरी-चपाटी को क्षमा कर दें। लेकिन चोरी क्षमा भी कर देंसीनाजोरी नहीं सही जाती। आपके ही विचार चुराते हैं और फिर आपका ही विरोध भी क्यों करते हैं?

 विनय तीर्थ!
मेरे विचार चुराएंगे तो मेरा विरोध करना ही होगा। इसमें विरोध नहीं है दोनों बातों में। ये दोनों बातें एक ही तर्क का अंग हैं। अगर मेरे विचार चुराते हैं तो उन्हें मेरा विरोध करना ही होगाताकि यह पता न चल सके कि मेरे विचार चुराते हैं। अगर मेरा विरोध न करेंतब तो तत्क्षण पता चल जाएगा कि मेरे विचार चुराए गए हैं। अगर मेरा समर्थन करेंतब तो तत्क्षण ही जाहिर हो जाएगी बात कि सब उधार पूंजी है।
मैं माना तुम्हारी तकलीफ कि कैसे क्षमा कर दें! लेकिन कोई और उपाय भी तो नहीं। विचार की चोरी को रोका नहीं जा सकता। और ये चोर नए नहीं हैंयह सदियों से चल रही चोरी है। जो वे सदा से करते रहे हैंवही वे मेरे साथ करेंगेवही वे सबके साथ कर रहे हैं।
और इस देश के तो तुम शास्त्रों को उठा कर देखोतुम बड़े चकित हो जाओगे। वे ही सूत्र एक शास्त्र में मिलेंगेवे ही सूत्र सैकड़ों शास्त्रों में मिल जाएंगे। तो जरूर चोरी चलती रही हैसदियों से चलती रही है। यह हमारे जीवन का अंग हो गई है।

बस में अपनी जेब कटती देख
यात्री ने शोर मचाया
जेबकतरा उसे पकड़ कर थाने लाया
और थानेदार से बोला--
हुजूर!
यह आदमी शहर में
अव्यवस्था फैलाता है
हमें शांतिपूर्वक जेब नहीं काटने देता
गंवारों की तरह चिल्लाता है!

थानेदार यात्री से बोला--
क्यों जी!
दिल्ली में नए आए हो क्या?
नए नहीं आए तो फिर
भांग खाए हो क्या?
इस शहर में कायदे-कानून नहीं जानते?
जेबकतरों से अकड़ते हो?
अपनी औकात नहीं पहचानते?
यह संभ्रांत जेबकतरा
बिना तुम्हारे शरीर को आघात पहुंचाए
अपना काम कर रहा था
इसे धन्यवाद देने की बजाय चिल्लाते हो?
गांधी के देश में
शांति और अहिंसा का मजाक उड़ाते हो?
अगर यह तुम्हें छुरा भोंक देता,
घोंट देता तुम्हारा गला,
कर लेता अपहरण,
तब क्या कर लेते तुम?
और क्या कर लेते हम?
खुद अपने ऊपर चाकू चलवाते
और दोष पुलिस को लगाते!
फिर ये पढ़े-लिखे जेबकतरे
जेब न काटें तो कहां जाएं?
क्या करेंभूखे मरें?
कुएं में पड़ेंइलेक्शन लड़ें?
डिग्रियों को चबाएं?
सब के सब तो नेता नहीं बन सकते।
भाईजान!
चिल्लाने से आपदाएं नहीं टलतीं
उन्हें आराम से सहना सीखो
शहर में आए हो तो
शहरियों की तरह रहना सीखो
मेरा मुंह क्या देख रहे हो
चलो बगल के कमरे में जाओ
और जेबकतरे जी से
चुपचाप अपनी जेब कटवाओ।

करो भी क्याविनय तीर्थ! चुपचाप जेब कटवाओ।
और ये उल्लू तो हर जगह मिलेंगे। हर शाख पे उल्लू बैठे हैं! इनसे बचा भी तो नहीं जा सकताकोई उपाय नहीं है। इनकी जय-जयकार करो!

तेरी जय हो उल्लू भैया! तेरी जय हो उल्लू भैया!
तुम्हीं हो अपने पूज्य पिताजीतुम्हीं हो मेरी मैया!
                          तेरी जय हो उल्लू भैया!

तुम निर्धन के हो दुश्मनपूंजीपतियों के चाचा,
जिसने भी आंख दिखाईझट उसको पड़ा तमाचा!
सब तेरे आगे-पीछे करते हैं तात्ता थैया!
जय हो उल्लू भैया! तेरी जय हो उल्लू भैया!

जितने भी चोर-जुआरीसब तुम पर हैं बलिहारी
कभी-कभी तो मुझको तुम लगते हो सरकारी,
हो जाए तुम जैसातर जाए उसकी नैया!
              तेरी जय हो उल्लू भैया!
हम कवियों से लक्ष्मी जी रहती हैं रूठी-रूठी,
जब से आए धरती पर तब से ही किस्मत फूटी!
भिजवा दो दीवाली पर केवल दो लाख रुपैया!
                 तेरी जय हो उल्लू भैया!

हे लक्ष्मी के वाहनतुम बहुत-बहुत गुणकारी
तेरे पट्ठों के दम से चलती है दुनिया सारी
हर शाख पे बैठे-बैठे तुम उड़ा रहे कनकैया!
               तेरी जय हो उल्लू भैया!

और करो भी क्याविनय तीर्थ! इसलिए मैंने कहाक्षमा करो।

आज इतना ही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें