मंगलवार, 15 अगस्त 2017

अष्‍टावक्र: महागीता-भाग-2 - प्रवचन--10

दिनांक: 5 अक्‍टूबर, 1976;
श्री रजनीश आश्रम, पूना।
तदा अधो यदा चित्तं किंचिद्वाच्छति शोचति।
किंचिन्मुज्‍चति गृहणाति किंचिड़ष्यति कुप्‍यति।। 71।।
तदा मक्तिर्यदा चित्तं न वांछति न शोचति।
मज्‍चति न गृहणाति न हष्यति न कथ्यति।। 72।।
तदा अधो यदा चित्तं सक्तं कास्वपि दृष्टिषु।
तदा मोक्षो यदा चितंसक्तं सर्व द्वष्टिषु।। 73।।
यदा नाहं तदर मोक्षो यदाहं बंधन तदा।
मत्वेति हेलंयर किंचित् मा गृहाण विमुज्‍च मा।। 74।।


जा का हाल सुनाएंजजा की बात करें,
खुदा मिला हो जिन्हेंवो खुदा की बात करें।

आदमी अपने दुख की बात करताअपनी चिंताओं कीबेचैनियों कीअपने संताप की। आदमी वही बात करता हैजो उसे मिला है। जब आनंद की किरण फूटती हैतो एक नई ही बात शुरू होती है। जब प्रभु से मिलन होतातो सब भूल जाते जन्मों—जन्मों के जालजैसे कभी हुए ही न होंजैसे रात में जो देखा था वह सच ही न रहा हो। सुबह का सूरज सारी रातों को झूठ कर जाता। और सूरज के ऊगने पर फिर कौन अंधेरे की बात करे!
जनक के जीवन में ऐसा ही सूरज ऊगा है। और जनक के जीवन में जो घटा हैवह इतना आकस्मिक है कि जनक भी सम्हाल नहीं पा रहे हैंवह बहा जा रहा हैजैसे कोई झरना अचानक फूट पड़ा होजिसके लिए अभी मार्ग भी नहीं हैमार्ग बन रहा है। उसी मार्ग बनाने में सहारा दे रहे हैं अष्टावक्र। पहले परीक्षा कीफिर प्रलोभन दिया। आज के सूत्रों में प्रोत्साहन है। परीक्षा ठीक उतरीजनक उत्तीर्ण हुए। प्रलोभन भी व्यर्थ गयाजनक उसमें भी न उलझे। जो हुआ हैसच में ही हुआ हैकसौटी पर खरा आया। अब प्रोत्साहन देते हैं। अब पीठ थपथपाते हैं। अब वे उसे कहते हैं कि ठीक हुआ। अब जो जनक ने कहा है,उसको अष्टावक्र दोहरा कर साक्षी बनते हैं।
ये सूत्र बड़े अनूठे हैं।
सजा का हाल सुनाएंजजा की बात करें,
खुदा मिला हो जिन्हेंवो खुदा की बात करें।
यहां खुदा के मिलने की घटना घटी है। अष्टावक्र और जनक के बीच खुदा घटा है। इसलिए कोई और बात नहीं चल सकती अब। तुम्हें तो कभी—कभी ऐसा भी लगने लगेगा : 'अब यह इतनी पुनरुक्ति हुई जा रही है! अब यह बार—बार वही बात क्यों कही जा रही है?' लेकिन जिन्हें खुदा मिला होवे कुछ और कर ही नहीं सकतेवे बार—बार वही कहेंगे।
तुमने कभी देखाजब छोटा बच्चा पहली दफे बोलना शुरू करता हैटूटे —फूटे शब्द होते हैंबड़े सार्थक भी नहीं होते;पापामामाऐसे कुछ शब्द बोलना शुरू करता है—लेकिन जब बच्चा बोलना शुरू करता है तो फिर दिन भर दोहराता है। प्रयोजन हो न प्रयोजन होसंगति हो न संगति हो,
उसे इतना रस आता हैएक बड़ी अदभुत क्षमता हाथ में आ गई है! वह पापा या मामा कहना सीख गया है। उसका जगत में एक नया अनुभव घटित हुआ है। वह समाज का हिस्सा बन गया है। अब तक समाज के बाहर थाअब तक जंगल में थापापा कह कर प्रवेश—द्वार से भीतर आ गया है। अब वह भाषासमाजसमूह का अंग है। अब बोल सकता है।
तो जब पहली दफे बच्चा बोलता हैतो वह दिन भर गुनगुनाता है. पापापापामामा.?,। कुछ प्रयोजन न हो तो भी कहता है। कहने में ही रस लेता है। बार—बार दोहराता हैदोहराने में ही मजा पाता है।
ठीक वैसी ही घटना घटी है। एक नया जन्म हुआ है जनक का। प्रभु की पहली झलक मिली है। झलक प्राणों तक कौंध गई हैरोएं—रोएं को कंपा गई है। अब तो वे जो भी बोलेंगेजो भी देखेंगेजो भी सुनेंगे—उस सबमें ही परमात्मा ही परमात्मा की बात होगी। यद्यपि यह बात ऐसी है कि कही नहीं जा सकतीफिर भी जब घटती है तो हजार—हजार उपाय इसे कहने के किए जाते हैं।
आज के सूत्रों में अष्टावक्र जनक की पीठ पर हाथ रख कर थपथपाते हैं। वे कहते हैंतू जीता। वे कहते हैंतू घर लौट आया। तू जो कह रहा है ठीक कह रहा है। तेरी परीक्षा पूरी हुई है। तू उत्तीर्ण हुआ है।
पहला सूत्र,
'जब मन कुछ चाहता है'—अष्टावक्र ने कहा—'कुछ सोचता हैकुछ त्यागता हैकुछ ग्रहण करता हैजब वह दुखी और सुखी होता है—तब बंध है।'
बंध की ठीक—ठीक परिभाषा हो जाए तो मोक्ष की भी परिभाषा हो जाती है। क्योंकि जो बंध नहीं हैवही मोक्ष है। और आसान है पहले बंधन की परिभाषा कर लेनाक्योंकि बंधन से हम परिचित हैं। आनंद की परिभाषा करनी हो तो बुद्ध कहते हैं : दुख का निरोध। दुख से हम परिचित हैं। जहां दुख न रह जाएगावहां आनंद। अंधेरी रात से हम परिचित हैं। सुबह की परिभाषा करनी हो तो कहना होगा : जहां अंधेरा न रह जाए।
लेकिन इस परिभाषा से बड़ी भूलें भी हो गई हैं। कुछ लोग सोचने लगते हैं कि शायद अंधेरे को मिटाना पड़ेगातब सुबह होगी। परिभाषा तो बिलकुल ठीक है कि जहां अंधेरा न रह जाएवहां सुबह। लेकिन इस परिभाषा को तुम अनुष्ठान मत बना लेना। तुम यह मत सोचना कि हम अंधेरे को मिटाएंगे तो सुबह हो जाएगी। तब सब उल्टा हो जाएगा। सुबह आती हैतब अंधेरा मिटता है। अंधेरे को मिटाने की कोई संभावना नहीं है। तुम तो सुबह को पुकारना। तुम तो सुबह को खोजना। तुम तो दीये को जलाना। यद्यपि यह परिभाषा बिलकुल ठीक है कि जब अंधेरा नहीं रह जातातब सुबह। परिभाषा की तरह ठीक हैसाधन की तरह खतरनाक है।
जहां कोई दुख नहीं रह जातावहां आनंद है। तो तुम दुख को मिटाने में मत लग जानानहीं तो तुम आनंद तक कभी न पहुंचोगे। परिभाषा की तरह बिलकुल सुंदर है। तुम तो आनंद को पुकारना। तुम तो आनंद को जगाना।
मेरे पास लोग आते हैं। वे कहते हैं कि हम कैसे दुख से छूटेंमैं कहता हूं तुम दुख से ध्यान हटाओ। तुम जब तक दुख से छूटना चाहोगेतब तक न छूट सकोगे। क्योंकि दुख से छूटने में तुम
दुख ही पर तो नजर रखे हो। दुख से छूटने के लिए तुमने अपनी आंखें दुख में ही गड़ा दी हैं। दुख से छूटने के लिए तुम दुख का ही चिंतन करते हो। जिसका तुम चिंतन करते होवह बढ़ता है। दुख से छूटने के लिए तुम क्षण भर को दुख को भूलते नहीं हो। जिसको तुम भूलते नहीं वह गहरा उतरता जाता है। जिसका स्मरण करोगेवही हो जाओगे। जिससे छूटना चाहोगेउसकी याद बार—बार करनी पड़ेगी।
देखा तुमनेकभी किसी को विस्मरण करना हो तो विस्मरण करना मुश्किल हो जाता है! ऐसे हजारों लोग आते हैं जीवन में और भूल जाते हैं। लेकिन किसी को विस्मरण करना होफिर कठिनाई हो जाती है। क्योंकि विस्मरण करने में तो स्मरण करना पड़ता है। स्मरण से तो उल्टी प्रक्रिया शुरू हो जाती है।
जिसे भूलना होउसे मूलने की कभी कोशिश मत करना। अगर कोशिश की तो कभी भूल न पाओगे। क्योंकि कोशिश का तो मतलब होगा फिर—फिर याद जगा लोगे। फिर—फिर कोशिश करोगेफिर—फिर याद आ जाएगी। भूलना हो तो उपेक्षा.। भूलना हो तो ध्यान को कहीं और ले जाना। भुलाने के लिए अगर चेष्टा की तो ध्यान वहीं अटका रहेगा।
यह तो ऐसा होगा जैसे कोई अपने घाव में अंगुली डाल कर खेले और सोचे कि इससे घाव भर जाएगा। इससे तो घाव कभी भी न भरेगाघाव तो हरा रहेगा। तुम तो रोज घाव को बनाते चले जाओगे। तुम तो जितनी अंगुली से खेलोगेघाव के भरने की कोई संभावना न छूटेगी। तुम भूलो।
तुमने देखाअगर कोई आदमी बहुत बीमार हो तो चिकित्सक कहते हैंपहली जरूरत है नींद! अगर नींद आ जाए तो आधी बीमारी ठीक हो जाए। क्योंनींद का इतना मूल्य क्या हैक्योंकि नींद न आए तो बीमार बीमारी को भूल नहीं पाता। वह घाव में अंगुली डाल कर खेलता है। वह बार—बार वही सोचता है कि सिर में दर्द हैसिर में दर्द हैसिर में दर्द है! वह जितनी बार सोचता हैदर्द को उतना बल देता है।
कामी व्यक्ति काम से छूटना चाहता हैतो काम ही काम की चिंता करता है कि 'कैसे छूटूंयह पाप हैयह बुरा हैयह अपराध है। क्रोधी क्रोध से छूटना चाहता हैतो क्रोध के साथ ही उलझा रह जाता है।
तुम जिससे छूटना चाहोगेउसी में अटक जाओगे।
ध्यान को बदलना। ध्यान रात से हटेसुबह पर लगे। ध्यान अंधेरे से हटेदीये पर लगे। दुख की बात ही मत उठाओ। दुख हैउसकी उपेक्षा करो। सुख को जगाओ। इधर सुख जगने लगेगाउधर दुख तिरोधान होने लगेगा।
तो परिभाषाओं को तुम साधना मत समझना। अनेक लोग परिभाषाओं को साधना मान लेते हैं। परिभाषाएं तो केवल इंगित हैं,इशारे हैंकिसी बात को कहने के ढंग हैं। और कहना पड़ता है उल्टी तरफ सेक्योंकि उल्टे से तुम परिचित हो। आनंद को हम बुद्धों की तरफ से तो कह नहीं सकतेक्योंकि उसके लिए फिर कोई भाषा नहीं है। बुद्धों की कोई भाषा नहीं हैवहां तो मौन भाषा है। आनंद को कहना हो तो अबुद्धों की तरफ से कहना पड़ेगा। अबुद्धों को आनंद का कोई पता नहीं है। अड़चन समझो। बुद्धों के पास कोई भाषा नहीं हैआनंद का अनुभव है। अबुद्धों के पास भाषा हैआनंद का कोई अनुभव नहीं है। अब इन दोनों के बीच कैसे संवाद होतो हम बुद्धों के अनुभव को अबुद्धों की भाषा में अनुवादित करते हैं। जब हम कहते हैंआनंद दुख का निरोध हैतो अनुवाद है यह। जब हम कहते हैंसूरज का ऊगना रात का मिट जाना हैतो अनुवाद है यह। तुम्हारी भाषा में अनुवाद हैतुम्हें अनुभव नहीं है। और उनका अनुवाद है जिन्हें अनुभव हैलेकिन जिनके पास भाषा नहीं है।

'जब मन कुछ चाहता है...।'
तदा बंधो यदा चित्तं किंचिद्वाच्छति शोचति
किंचिन्दुज्चति गृहणाति किंचिद्धष्यति कुप्यति।
'जब मन कुछ सोचता हैकुछ चाहता हैकुछ त्यागता हैकुछ ग्रहण करता हैजब वह सुखी और दुखी होता है—तब बंध है।'
जब मन सक्रिय होता है तब बंध है। मन की क्रिया बंधन है। तुमसे लोगों ने कहाक्रोध बंध है। तुमसे लोगों ने कहा,काम बंध हैलोभ बंध है—वह बात पूरी नहीं है. क्योंकि अगर दान तुम करोगे सोच करतो वह भी बंध है। अगर तुम करुणा करोगे सोच करतो वह भी बध है। अष्टावक्र बड़ी मौलिक परिभाषा दे रहे हैं। वे कह रहे हैंमन की क्रिया—मात्र बंध है। जहां मन सक्रिय हुआतरंगें उठींवहां तुम बंध गए। जहां मन पूरा निक्तिय हुआवहीं तुम मुक्त हो गए। उन क्षणों को खोजो जहां मन की कोई क्रिया न हो।
तदा बंध:!
यहां है बंध।
यदा चित्तं वांछति!
जब तुमने कुछ चाहा। चाहा कि निकले यात्रा पर। जरा सोचा तुमने कि बने शेखचिल्ली। सुनी तुमने शेखचिल्ली की कहानीजाता था दूध बेचनेसिर पर रखा था घड़ा दूध का। सोचने लगा राह मेंकि आज बेच लूंगा तो चार आने मिलेंगे। बचाता रहूंगा चार आनेचार आनेचार आनेतो जल्दी ही एक और भैंस खरीद लूंगा! फिर तो बड़ा प्रफुल्लित हो गयाजब भैंस सामने आईआंख में उतरीमन में गंजी। भैंस देखी तो सोचा : 'अरेइतना—इतना दूध होगाइतना—इतना घी निकलेगाइस—इस तरह बेचूंगाजल्दी ही भैंसें ही भैंसें हो जाएंगी! खरीदता जाऊंगाबेचता जाऊंगाखरीदता जाऊंगा! जल्दी ऐसी घड़ी आ जाएगी कि इतना धन मेरे पास होगा कि गांव की जो सुंदरतम लड़की हैवह निश्चित विवाह का निवेदन करेगी!'
तब तो वह हवाओं में उड़ने लगा। जा तो रहा था उसी सड़क परदूध बेचने जा रहा था—अभी बिका भी नहीं थाअभी चार आने हाथ में आए भी नहीं थे—शादी भी कर लीबहू को घर भी ले आया। इतना ही नहींजल्दी ही बेटा भी हो गया। अभी बाजार पहुंचा नहीं थाअभी जा ही रहा था। बेटा भी हो गया। बेटे को बिठाएसर्दी के दिन हैंगोदी में खिला रहा है। बेटे ने उसकी दाढ़ी खींचनी शुरू कर दी। तो उसने कहा, ' अरे नासमझ!यह बात जरा जोर से निकल गई। पहले धीरे— धीरे मन में चल रहा था सब खेल। अब तो खेल इतना पक्का हो गया था कि यह बात जरा जोर से निकल गई। और दोनों हाथ से उसने बेटे को दाढ़ी से अगल करने की कोशिश की—घडा छूट गया। घड़ा जमीन पर गिरा।
तुम्हें दिखा कि घड़ा गिराउसका तो सारा संसार गिर गया। तुम्हें उसके संसार का पता नहीं!
बेटा मरापत्नी मरीहजारों भैंसें खरीदनी थींसब खो गईं। संपत्ति खड़ी हो गई थीसब मिट गई। कोई भी न था। वे चार आने भी जो संभव थेवे भी गए। खड़ा है अकेला। तुम समझ भी नहीं सकते कि राह पर टूट गई उस मटकी में कितना क्या टूट गया!
इसको अष्टावक्र तुम्हारे मन का संसार कहते हैं।. .नाम कल्पना! कुछ है नहीं—खेल है। लेकिन मन उस खेल में रसलीन हो जाताडूब जाता।
जहां मन की किया हैवहीं बंधन है।
यदा चित्तं वांछति!
जहां मन ने चाहाकुछ भी चाहा।
यहां विषय का कोई भेद नहीं है। ऐसा नहीं कहा जा रहा कि जो लोग धन चाहते हैं वे संसारी हैं और बंधन में हैं। तुमने अगर परमात्मा चाहा तो भी तुम बंधन में हो। तुमने अगर सत्य चाहा तो भी तुम बंधन में हो। देखना सूत्र को.
यदा चित्तं वांछति।
जिसके चित्त में वांछा उठी।
वांछा किसकीइसकी कोई जरूरत कहने की नहीं। क्योंकि किसी की भी वांछा उठेवांछा के पीछे लहरें उठती हैंझील डांवांडोल हो जाती है। जैसे शांत झील हैतुम बैठे किनारेउठा कर एक पत्थर फेंक दियाछपाक अवाज हुई और झील लहरों से भर गई—ऐसे ही वांछा का पत्थरचाह का पत्थरजैसे ही मन में पड़ता है कि सारा डावांडोल हो जाता है।
तुम करके देखो। करके देखने की बात नहीं हैरोज तुम कर ही रहे हो। तुम इस शेखचिल्ली को कहीं किसी दूसरे में मत देखना। कई बार तुम अगर जरा पकड़ने की कोशिश करोगे तो अपने में ही पकड़ लोगे। कितनी बार नहीं यह शेखचिल्ली तुम्हारे भीतर तुम्हारे कितने रूप लेता! मन शेखचिल्ली है। और जब तुम शेखचिल्ली को पकड़ लोतो जरा हंसना अपने पर और अपनी मूढ़ता पर। क्योंकि जो व्यक्ति अपनी मूढ़ता पर हंसने लगे वह बुद्धिमान होना शुरू हो गया। क्योंकि जो मूढ़ता पर हंसता है वह साक्षी हो गया।
यदा चित्तं वांछति किंचित शोचति......।
सोचा कि उलझे। सोच—विचार में जाल है। जब भी तुमने कोई विचार उठाया कि तुम उसमें डूबे। जैसे ही विचार उठता है,तुम गौण हो जाते होविचार प्रमुख हो जाता है। भीतर सब मूल्य परिवर्तन हो जाते हैं। तुम विचार में इतने संलग्न हो जाते हो कि तुम्हें स्मरण भूल जाता है कि तुम द्रष्टा होतुम विचारक हो जाते हो।
तीन स्थितियां हैं तुम्हारी। एक तो साक्षी की—तब मन बिलकुल नहीं हैक्योंकि कोई तरंग ही नहीं है। मन तो तरंगों का जोड़ हैविचार के प्रवाह का नाम है। साक्षी की दशा—तब झील बिलकुल मौन हैकोई हवा कंपाती नहीं।
फिर दूसरी अवस्था है—विचारक की। झील कैप गई। विचार के बीज पड़ गए हैं। विचार का पत्थर गिरावांछा उठीसब कंपित हो गयादर्पण खो गया—वह दर्पण जैसी शांत झील जो अभी तक चांद को झलकाती थीअब नहीं झलकाती। अब चांद भी टुकड़े—टुकड़े हो गया। चांदी फैल गई पूरी झील परलेकिन चांद का प्रतिबिंब अब कहीं भी ठीक से नहीं बनतासब विकृत हो गया। यह दूसरी अवस्था।
फिर तीसरी अवस्था—कर्ता की। वह जो विचार में तुमने पकड़ लियाजल्दी ही कर्म बनेगा। साक्षीविचार और कर्म। कर्म में आ गए तो घने जंगल में आ गए संसार के। विचार में थेतो आ रहे थे संसार की तरफ। साक्षी से चूक गए .थेकर्म में आए न थेमध्य में अटके थे—त्रिशकु थे। साक्षी को जो उपलब्ध हो ले वह व्यक्ति है धार्मिक। जो विचार में उलझा रहेवह व्यक्ति है दार्शनिक। और जो कर्म में उतर आएवही है राजनीतिज्ञ।
धर्मदर्शनशास्त्र और राजनीति—ये तुम्हारे चित्त की तीन अवस्थाएं हैं। धर्म का कोई संबंध न तो कृत्य से है और न विचार से है। धर्म का संबंध तो शुद्ध साक्षीभाव से है। फिर दर्शनशास्त्र हैउसका संबंध सिर्फ विचार से है। वह तरंगों का हिसाब लगातातरंगों के हिसाब में झील को भूल जातातरंगों की गिनती में भूल ही जाता किसकी तरंगें हैं। और फिर सबसे ज्यादा भटकी हुई अवस्था राजनीतिक चित्त ही हैवह तरंगों तक से चूक जाता है। वह तो तरंगों के जो परिणाम होते हैं—अगर झील में तरंगें हैं तो तरंगों से जो आवाज उठतीवह पास की वादियों में गंजने लगती है—उसका हिसाब रखता है। जब तक कर्म न बन जाए कोई चीजतब तक राजनीति नहीं बनती।
जिन लोगों ने कृष्ण की गीता पर टीका लिखी हैउनमें तीन तरह के लोग हैं। एक तो राजनीतिज्ञ हैंजैसे तिलक,अरविंदगांधी—इन्होंने कृष्ण की गीता पर टीकाएँ लिखीं। इन सबकी कोशिश यह है कि गीता में कर्मयोग सिद्ध करें कि कर्म ही सब कुछ है। फिर दूसरे विचारकों ने टीकाएं लिखी हैं। उनका आग्रह है कि वे विचार की किसी परंपरा को सिद्ध करें—अगर विचार की कोई परंपरा भक्ति को मानती है तो भक्ति को सिद्ध करेंअगर विचार की कोई परंपरा ज्ञान को मानती है तो ज्ञान को सिद्ध करेंविचार की कोई परंपरा अद्वैत को मानती है तो अद्वैत सिद्ध करेंद्वैत को मानती है तो द्वैत सिद्ध करेंया द्वैताद्वैत सिद्ध करें। हजारों विचार की परंपराएं हैं। वे विचारकों की व्याख्याएं हैं।
तीसरी व्याख्या कभी की नहीं गई। क्योंकि तीसरी व्याख्या तो की नहीं जा सकती। तीसरी व्याख्या है साक्षी— भाव की। वह तो अनुभव की बात है। उस व्याख्या में तो कोई उतरता है—कर नहीं सकाकरने का कोई उपाय नहीं है। क्योंकि अगर वह तीसरी भी व्याख्या की जाए तो वह दूसरी व्याख्या बन जाएगी। अगर कोई यह भी सिद्ध करने की चेष्टा करे कि साक्षी— भाव है गीता का मूल उद्देश्यध्यान हैसमाधि है—तो भी वह विचार का हिस्सा हो जाएगा।
तीसरी व्याख्या की नहीं जा सकती। लेकिन जिन्होंने तीसरी व्याख्या समझी अनुभव सेवे ही समझ पाएबाकी सबने अपनी समझ के कारण कृष्ण की समझ को अस्तव्यस्त कर दिया।
'जब मन कुछ चाहताकुछ सोचताकुछ त्यागताकुछ ग्रहण करताजब सुखी—दुखी होता— तब बंध है।'
तदा बंध:!
फिर मजा है कि कुछ लोग पकड़तेकुछ लोग छोड़ते। कुछ लोग संसार को पकड़े हुए हैं। इन पकड़े हुए लोगों को कुछ समझाते हैं कि छोड़ोसंसार में दुख हैछोड़ोभागों! लेकिन जो भाग रहे हैं वे सुखी नहीं दिखाई पड़ते। उनके जीवन में कोई प्रसाद नहीं मालूम होता। जो भाग कर बैठ गए हैं जंगलों—पहाड़ों मेंमठों मेंउनके जीवन में कोई किरण नहीं दिखाई पड़ती,कोई विभा नहीं दिखाई पड़ती।.. बात क्या हो गईन पकड़ने से कुछ मिलता न छोड़ने से कुछ मिलता। क्योंकि पकड़ते भी तुम वही होछोड़ते भी तुम वही हो। कभी—कभी तो ऐसा होता है कि पकड़ने वाले शायद तुम्हें थोड़े —बहुत सुखी भी दिखाई पड़े,भगोड़े बिलकुल सुखी नहीं दिखाई पड़ते। क्योंकि पकड़ने वाले को कम से कम जीवन के साधारण क्षणभंगुर सुख तो मिलते हैं। क्षणभंगुर सही! कभी किसी स्त्री के प्रेम में कोई पड़ जाता हैतो क्षणभंगुर ही सहीएक सपना तो देखता है सुखी होने का। टूट जाएगा यह सपनायह भी सच है। लेकिन था—यह भी सच है। लेकिन जो भाग गया हैउसको तो क्षणभंगुर भी खो जाता है;शाश्वत तो मिलता नहींक्षणभंगुर भी खो जाता है।
मैं एक कहानी पढ़ता था। एक कथा—गुरु ने अपने शिष्यों को कहा कि एक कहानी सुनो और इस पर ध्यान करना और इसका अर्थ कल सुबह ला कर मुझे दे देना—इसकी निष्पत्ति। कहानी सीधी—सादी थी। कहानी थी कि एक सम्राट था और उसके हरम मेंउसके रनिवास में पांच सौ सुंदर स्त्रियां थीं। लेकिन रनिवास उसने अपने महल से पांच मील दूर जंगल में बना रखा था। उसका जो विश्वस्तसबसे ज्यादा विश्वस्त दास थासेवक थाउसे सांझ जाना पड़ता थाएक रानी को ले आता था—राजा के रात के भोग के लिए। कहते हैंराजा तो नब्बे साल तक जीयालेकिन जो आदमी उसकी स्त्रियों को लाताले जाता थावह चालीस साल में मर गया। फिर उसने दूसरा आदमी रखावह भी राजा के मरने के पहले मर गया।
तो कथा—गुरु ने अपने शिष्यों को कहा कि कल तुम सुबह इस पर ध्यान करके इसकी निष्पत्ति मेरे पास ले आनाइसका अर्थ क्या है?
शिष्यों ने बहुत सोचाकुछ अर्थ समझ में न आया कि इसमें अर्थ क्या हैवे वापिस आए। कथा—गुरु हंसा और उसने कहाअर्थ सीधा—साफ है। आदमी स्त्रियों के भोग से इतनी जल्दी नहीं मरताजितना स्त्रियों के पीछे भागने से मरता है। वह जो भागता थारोज जातारोज आता—वह चालीस साल में खत्म हो गया। जो भोगता थावह नब्बे साल तक जीया।
आदमी धन के पीछे भागने से उतना नहीं टूटताधन को भोगने से उतना नहीं टूटताजितना धन से भागने से टूटता है। आदमी संसार से उतना नहीं टूटताजितना संसार से भागने लगे तो टूट जाता है। सांसारिक व्यक्तियों के चेहरे पर तो तुम्हें कभी—कभी रौनक भी दिखाई पड़ जाएलेकिन जिनको तुम तपस्वी कहते होउनके चेहरे पर तुम्हें कोई रौनक नहीं दिखाई पड़ेगी। वे मुर्दा हैं। हायह हो सकता है तुम उनके मरेपन को ही तपश्चर्या समझते हो तो तुम्हें दिखाई पड़े कुछ। पीला पड़ जाए आदमी उपवास से तो भक्त कहते हैं; 'कैसा कुंदन जैसा रूप निखर आया! देखोकैसा स्वर्ण जैसा!जो उनके भक्त नहींउनसे पूछो तो वे कहेंगे : इनको हम पीतल भी नहीं कह सकतेसोना तो दूसरी बात है। यह सोना तुमकी दिखाई पड़ता हैदिखाई भी पड़ता हैयह भी पक्का नहीं—तुम देखना चाहते होइसलिए दिखाई पड़ता है।
तुमने कभी तुम्हारे त्यागियों को आनंदित देखाकभी किसी जैन मुनि को तुमने आनंदित देखाऔर तुमने कभी यह भी सोचा कि इतने जैन मुनि हैंइनमें कोई आनंदित नहीं दिखाई पड़ताकोई नाचतागीत गुनगुनाता नहीं दिखाई पड़ताइनमें तो आनंद होना चाहिए। ये तो सब संसार छोड़ कर चले गए हैं। इन्होंने तो दुख के सब रास्ते तोड़ दिए। इन्होंने तो सब सेतु गिरा दिए। इनके हाथ में तो इकतारा होना चाहिए। इनके हृदय में तो वीणा बजनी चाहिए। इनके पैरों में तो अर होना चाहिए। ये तो गाएँ... पद घुंघरू बांध मीरा नाची रे! मगर नहींन कोई नाच हैन पद में घुंघरू हैंन प्राणों में घुंघरू हैं। सब उदाससब खालीसब रिक्तसब मुर्दामरघट की तरह हैं ये लोग।
तुम्हारे महात्मा यानी जीते — जी मरघट। फिर भी तुम सोचते नहीं कि हुआ क्या हैकहीं ऐसा तो नहीं कि भोग तो गलत है हीत्याग और भी गलत हैभोगी तो नासमझ है हीत्यागी भी नासमझ है— भोगी से भी ज्यादा नासमझ है।
अष्टावक्र का यह सूत्र सुनो 'जो कुछ त्यागता हैकुछ ग्रहण करता है.....। '
किंचित् मुडचति किंचित् गृहणाति.......।
कुछ पकड़ाकुछ छोड़ा—दोनों बंधन है।
यदा बंध:।
जो सुखी होतादुखी होता। सुख और दुख दोनों में कोई भी आनंद नहीं है। आनंद बड़ी ही पारलौकिक बात है। सुखी आदमी आनंदित आदमी नहीं हैसुखी आदमी दुख को दबाए बैठा है। सुखी आदमी क्षण भर को दुख को भुला बैठा है।
तुम कब अपने को सुखी कहते होतुमने खयाल किया पू फिल्म देखने चले गएदो घंटे फिल्म में डूब गए—तुम कहते होबड़ा सुख मिला! बाहर निकलेफिर तुम्हारा दुख मौजूद है। कभी शराब पी ली—तुम कहते होबड़ा सुख मिला! सुबह उठे,फिर तुम्हारा दुख मौजूद हैवहीं का वहीं खड़ा हैशायद बढ़ भी गया हो रात में। तुम जब बेहोश पड़े थेतब दुख बढ़ रहा था। क्योंकि इस जगत में कोई भी चीज ठहरी हुई नहीं हैसब चीजें बढ़ रही हैं। तुम रात सोए थेवृक्ष बढ़ रहे थे। तुम रात सोए थे,तुम्हारा बच्चा बड़ा हो रहा था। तुम रात सोए थेतुम्हारा दुख भी बढ़ रहा था। तुम शराब पी कर पड़े थे तो विस्मरण हो गया थालेकिन विस्मरण से तो कुछ मिटता नहीं। यह तो शुतुरमुर्ग की दृष्टि है।
सुनी है न तुमने बात कि शतुरमुर्ग अपने दुश्मन को देख कर सिर को रेत में खपा कर खड़ा हो जाता हैन दिखाई पड़ता दुश्मन.. शतुरमुर्ग मानता है : जो दिखाई नहीं पड़ता हैवह हो कैसे सकता हैउसका तर्क तो ठीक है। नास्तिक भी तो यही कहते हैं कि परमात्मा दिखाई नहीं पड़ता तो हो नहीं सकता। शतुरमुर्ग अरस्तु के न्याय—शास्त्र को मानता है। उसने सिर गड़ा लिया रेत में—वह कहता हैमुझे तो कोई दिखाई नहीं पड़ रहा दुश्मनतो हो कैसे सकता हैजो मुझे दिखाई न पड़ेतो हो नहीं सकताक्योंकि प्रत्यक्ष प्रमाण कहां?
लेकिन शुतुरमुर्ग कितना ही सिर रेत में गड़ा लेदुश्मन सामने है तो है। सच तो यह हैअगर आंखें खुली होतीं और शुतुरमुर्ग दुश्मन को देखता तो बचने का कोई उपाय भी था। अब बचने का कोई उपाय भी न रहा। अब तो यह बिलकुल दुश्मन के हाथ में है। इसने अपने हाथ से अपने को दुश्मन को दे दिया। यह तो आत्महत्या है। अगर दुश्मन इसको मार डालेगातो दुश्मन की कला कमशुतुरमुर्ग की आत्महत्या की वृत्ति ज्यादा कारगर है। उसका ही हाथ होगा—आत्महत्या की वृत्ति का। श्मृतुरमुर्ग मत बननाआंख बंद मत करना।
लेकिन तुम जिसे सुख कहते हो वह सब शुतुरमुर्गी बातें हैं। कभी इसमें कभी उसमेंथोड़ा अपने को उलझा लेते हो। कोई ताश के पत्ते लिए बैठा हैखेल रहा है। किसी ने शतरंज बिछा रखी हैझूठे—नकली घोड़ेवजीर—बादशाह बना रखे हैं—खेल रहा है। कैसे लोग डूब जाते हैंतुम जरा सोचो! शतरंज के खेलने वाले ऐसे डूब जाते हैं कि सारी दुनिया भूल जाती है। कैसी एकाग्रता! और किस पर ये एकाग्रता कर रहे हैं—जहां कुछ भी नहीं है! अपने ही बनाए हाथी—घोड़े हैं!
और मैं तुमसे कहना चाहता हूं कि शतरंज के हाथी—घोड़े ही झूठे होंऐसा नहीं हैजो तुम्हारे राजा—महाराजाओं के हाथी—घोड़े हैंराजनीतिज्ञों केराष्ट्रपतियोंप्रधानमंत्रियों के हाथी—घोड़े हैंवे भी इतने ही झूठे हैं।
अंतिम विश्लेषण मेंइस जगत में जो भी चल रहा है—खेल है। उस खेल को अति गंभीरता से ले लेना भ्रांति है। लेकिन हम लेते हैं। हम लेते हैं एक कारण से कि वही एकमात्र उपाय है दुख को मूलने का।
तुम देखते होक्रिकेट का मैच हो कि हाकी हो कि वालीबॉल होचले लाखों लोग देखने! इनसे थोड़ा पूछो भी कि क्या देखने जाते होतो इनके पास कोई उत्तर न होगा। लेकिन ये मूलने जा रहे हैं।
तुम राह से जा रहे होहजार जरूरी काम होंअगर दो आदमी लड़ते हों राह के किनारेतुम रुक जाते हो। टिका दी साइकिलखड़े हो गएदेखने लगे। क्या देखते होदो आदमी लड़ते हैंइसको देखना भी अशोभन हैअभद्र है। यह तो लड़ने जैसा ही है। यह तो तुम्हारे देखने से भी उनको लड़ने में गति मिलेगी। तुम पाप के भागीदार हो रहे हो। तुम प्रोत्साहन दे रहे हो। अगर कोई खड़ा न हो तो शायद वे भी अपने — अपने रास्ते चले जाएं कि क्या सार है! लेकिन जब भीड़ खड़ी हो जाए तो उनका भी जाना मुश्किल हो जाताअहंकार पर चोट पड़तीदाव लग जाता इतने लोग देख रहे हैं! अब अगर हटे तो कायर! इतने लोगों की मौजूदगी लड़ा देगी। तुम अगर खड़े हो गएतो तुम उनके लड़ने का कारण बन रहे हो।
और तुमने कभी यह भी खयाल किया कि अगर झगड़ा न हो और वे दोनों आदमी सुलह पर आ जाएं और नमस्कार करके विदा हो जाएंतो तुम भीतर थोड़ा—सा अनुभव करते होजैसे कुछ चूकाकुछ नुकसान हुआमजा न आया! तुम्हारे भीतर ऐसा लगता है कि होना जो चाहिए थाहो जाती टक्करहो जाता खून—खराबातो थोड़ी तुम्हें उत्तेजना मिलतीतुम्हारी मुर्दा —सी पड़ी जिंदगी में थोड़ा बल आताथोड़े प्राण सरकतेतुम्हारी मरी आत्मा थोड़ी सांस लेती। नहीं हुआ कुछ भीतुम ऐसे जाते हो खाली हाथजैसे तुम्हें धोखा दिया गया। तुम एक शिकायत लिए जाते हो। तुम कह भी नहीं सकते किसी से। क्या कहने का! लेकिन भीतर एक शिकायतएक कडुवा स्वाद तुम्हारे मुंह में रह जाएगा। कुछ की तुम प्रतीक्षा करते थेवह नहीं हुआ। और दोनों बडा शोरगुल मचा रहे थे और कुछ भी नहीं हुआ।
सुबह जब तुम अखबार उठा कर पढ़ते होतो तुम जल्दी से देखते हो. 'कहां डाका पड़ाकहां हत्या हुईकौन प्रधानमंत्री मारा गयाकौन गिराया गयाकौन क्या हुआ?' अगर उनखबार में कुछ भी न हो तो तुम ऐसे उदासी से पटक देते हो कि आज कोई समाचार ही नहीं। तुम किन समाचारों की प्रतीक्षा कर रहे होतुम चाहते क्या होतुम अपनी चाहत तो देखो। तुम बस अपनी उत्तेजना के लिए कुछ भीकुछ भी हो जाए,?.
स्पेन में लोग सांडों से आदमियों को लड़ाते हैं और देखने जाते हैं। अब किसी आदमी से सांड को लड़ाना सांड के साथ भी ज्यादती है और आदमी के साथ भी ज्यादती है। लेकिन लाखों लोग देखते हैं—तत्पर हो कर! इन सांडों की लड़ाई में लोग जितने ध्यान—मग्न दिखाई पड़ते हैं और कहीं दिखाई नहीं देते।
पुराने दिनों मेंरोमन दिनों में आदमियों को छोड़ दिया जाता था जंगली जानवरोंशेरोंसिंहों के सामने और उनसे लड़ाई.। और लाखों लोग देखने आते थे।
मुर्गे लड़ाते हैं लोगकबूतर लड़ाते हैं लोग। अगर तुम्हारे पड़ोस में पति—पत्नी लड़ने लगेंतो तुम दीवाल से कान लगा कर बैठ जाते हो। रस है तुम्हारा ऐसी बातों मेंजिनके द्वारा तुम किसी भांति अपने पर से अपना ध्यान हटा लो।
सारा धर्म कहता है. अपने पर ध्यान लगाओतो आनंद फलित होगा। तुम अपने पर से ध्यान हटा रहे हो। और जब तुम्हारा ध्यान थोड़ी देर को हट जाता हैतुम सफल हो जाते—तुम कहतेजरा सुख मिला! जरा—सा सुख मिला। संगीत में डूब गएकि संभोग में डूब गएकि शराब में डूब गए—जरा—सा सुख मिला। क्षण भर को अपने को भूल गएकिया विस्मरण—सुखी थेविस्मरण सुख हैतो फिर सब बुद्ध नासमझ हैं। क्योंकि वे कहते हैंआत्म—स्मरण आनंद है।
तो आनंद और सुख की परिभाषा समझ लो। आत्म—स्मरण आनंद है। स्वेच्छा से आत्म—स्मरण की तरफ जाना साधना है। आत्म—विस्मरण सुख है। जबर्दस्ती स्वयं की याद दिला दे कोई चीज तो दुख है। तुम जिसे दुख कहते होउससे आनंद करीब हैबजाय तुम्हारे सुख के।
फिर से मैं समझा दूंआत्म—स्मरण आनंद हैआत्म—विस्मरण सुख है। और दुख है दोनों के बीच में। दुख में मजबूरी से आदमी को स्वयं का थोड़ा बहुत स्मरण करना पड़ता है—मजबूरी सेजबर्दस्तीकरना नहीं चाहता! सिर में दर्द है और अपनी याद आती है। हृदय में एक कांटा चुभा है और पीड़ा के कारण याद आती। करना पड़ता है! भागता है कि कोई उपाय खोज ले,कहीं शराब की बोतल खोल ले और अपने को भूल जाए।
जहां भी तुम अपने को भुलाने जाते हो—भला वह मंदिर हो या मस्जिदप्रार्थना हो या नमाज— वह सब शराब है। जहां मूलने का तुम उपाय खोजते होवह सब शराब है। भूलना—मात्र आदमी को अपने से दूर ले जाता है।
अगर तुम्हें मेरी यह बात समझ में आई होतो तुम तपश्चर्या का अर्थ भी समझ लोगे।
तपश्चर्या का अर्थ है : जब दुख हो तो उससे भागना नहीं। तपश्चर्या का अर्थ है : जब जीवन में दुख होतो उससे जरा भी भागने की कोशिश न करनीबल्कि ठीक उस दुख के बीच ध्यानस्थ हो कर बैठ जानाउस दुख को देखनाउस दुख के प्रति जागना और साक्षी— भाव पैदा करना।
इसलिए मैंने कहा कि दुख से आनंद करीब हैबजाय सुख के। मैं तुमसे यह नहीं कह रहा हूं कि तुम दुख पैदा करो,क्योंकि वह तो दुखवाद होगावह एक तरह का मैसोचिज्म होगा। मैं तुमको यह नहीं कह रहा कि तुम अपने को सताओजैसा कि कई मूढ़ सता रहे हैं। जिंदगी में दुख अपने— आप काफी हैअब तुम्हें कुछ और करने की जरूरत नहीं है। जीवन काफी दुखदायी हैदुख ही दुख से भरा है। जन्म दुख हैजरा दुख हैमृत्यु दुख है—यहां दुख ही दुख हैं। बुद्ध ने कहायहां दुखों की कोई कमी हैसब तरफ दुख ही दुख हैं।
तुम्हें दुख बनाने की जरूरत नहींदुख तो हैंतुम सिर्फ दुखों से भागो मतदुखों के प्रति जागो! तुम दुखों को सुख में भुलाने की चेष्टा मत करो। तुम दुखों को ध्यान बना लोऔर उसी ध्यान से तुम पाओगेतुम आत्म—स्मरण में सरकने लगे। धीरे— धीरे दुख को देखते —देखतेतुम्हें वह भी दिखाई पड़ने लगेगा जो दुख को देख रहा है। सुख में तो देखने वाला सो जाता है। इसलिए तो सुख में कभी परमात्मा याद नहीं आता। इसलिए तो सुखी आदमी एक तरह के अभिशाप में है और दुखी आदमी को एक तरह का वरदान है। सुखी तो भूल जाता अपने कोपरमात्मा की सुध कौन रखेपरमात्मा तो हमारा आत्यंतिक केंद्र है। हम अपने को ही भूल गएतो अपने केंद्र की कहां सुध रहीपरमात्मा तो हमारे भीतर छिपा हैहम अपने को ही भूल गए तो परमात्मा को ही भूल गए। इसलिए कभी—कभी दुख में परमात्मा की भला याद आएसुख में जरा भी याद नहीं आतीसुख में तो आदमी बिलकुल भूल जाता है।
सुख आएं तो सौभाग्य मत समझना। सुख आएं तो उनके भी साक्षी बनना। और दुख आएं तो दुर्भाग्य मत समझनादुख आएं तो उनके भी साक्षी बनना। और दोनों के साक्षी बन कर तुम पाओगे कि दोनों के पार हो गए हो।
जो न सुखी होता न दुखीजहां न सुख है न दुखवहीं बंधन के पार हो जाता है आदमी। जब तक सुखी होतादुखी होताछोड़तापकड़तातभी तक बंधन है। तदा बंध:!
'जब मन न चाह करता हैन सोचता हैन त्यागता हैन ग्रहण करता हैवह जब न सुखी होतान दुखी होता—तब मुक्ति। '
तदा मुक्तिर्यदा चित्तं न वांछति न शोचति।
न मुडचति न गृहणाति न हष्यति न कुप्यति।।
कहां है मुक्तिमोक्ष कहां हैलोग सोचते हैंशायद मोक्ष कहीं किसी पारलौकिक भूगोल का हिस्सा हैकोई ज्याँग्राफी है। मोक्ष ज्याँग्राफी नहीं हैभूगोल नहीं है। मोक्ष तो तुम्हारे ही चित्त की आत्यंतिक रूप से शांत हो गई दशा है।
लोग सोचते हैंसंसार बाहर है। संसार भी बाहर नहीं है—तुम्हारी ही विक्षुब्ध चेतना है। मोक्ष भी कहीं दूर ऊपर आकाश में हैनहींजरा भी नहीं। मोक्ष भी तुम्हारी फिर से शांत हो गई आत्मा है। तो ऐसा समझो कि संसार है ज्वर—ग्रस्त चेतनामोक्ष है ज्वर—मुक्त चेतना। संसार है उद्विग्न लहरें तुम्हारे चैतन्य कीमोक्ष है लहरों का फिर सो जानाविश्राम में खो जाना। झील जब शांत हो जाए और चांद का प्रतिबिंब बनने लगे पूरा—पूरा तो मोक्षऔर झील जब उद्विग्न हो जाएऔर लहरें ही लहरें फैल जाएं और चांद का प्रतिबिंब टूट जाए—तब संसार।
तदा मुक्ति: यदा न वांछति।
न तो चाह हो,
न शोचति.......।
न सोच होविचार हो
न मुज्‍चति......।
——न त्याग हो;
न गृहूणाति.......।
न पकड़ हो;
तदा मुक्ति:......।
वहीं है मोक्ष।
यह शुद्धतम मोक्ष की परिभाषा है। इसका यह अर्थ हुआ कि ऐसा भी नहीं है कि तुम्हें किसी दिन मोक्ष मिलेगातुम चाहो तो अभी भीकभी—कभीभरे संसार में भी क्षण भर को तुम मोक्ष का रस ले सकते हो। क्योंकि अगर क्षण भर को भी विचार बंद हो जाएंऔर क्षण भर को भी कोई वांछा न हो क्षण भर को भी चित्त में क्रिया रुक जाएकोई गति—आवागमन न होन कुछ पकड़ने का भाव उठे न छोड़ने का—तो उस क्षण में तुम मोक्ष में हो। और वही स्वाद तुम्हें फिर और— और मोक्ष में ले जाएगा। ध्यान का अर्थ है : थोड़ी— थोड़ी झलकें। समाधि का अर्थ है : झलकों का ठहर जानाथिर हो जाना। 'जब मन न चाह करता है.। '
लेकिन तुम देखो! जिनको तुम त्यागी कहते होवे भी चाह कर रहे हैं—मोक्ष की चाह कर रहे हैं! अष्टावक्र की परिभाषा में तुम्हारे त्यागीत्यागी नहीं हैं।
तुम पूछो अपने त्यागी से कि तुमने संसार क्यों छोड़ावह कहता हैमोक्ष की तलाश में। तुम पूछो अपने त्यागी से,तुमने धन—द्वारघर—द्वार क्यों छोड़ातो वह कहता हैमोक्ष की तलाश में आत्मा के आनंद को खोजनासत्य को खोजना। मगर यह तो फिर त्याग न हुआ।
मैंने सुना हैदो छोटे—छोटे गांव एक पहाड़ी पर बसे थे। एक था क्षत्रियों का गांव और एक था जुलाहों का गांव। जुलाहे सदा से क्षत्रियों से पीड़ित थेसदा डरते रहे। क्षत्रियक्षत्रियजुलाहे जुलाहे! उनके सामने अकड़ कर भी न निकल पाते। क्षत्रियों ने नियम बना रखा था कि उनके गांव में से कोई जुलाहा मूंछ पर ताव दे कर नहीं निकल सकतातो मूंछ नीची कर लेनी पड़ती। बड़ी पीड़ा थी जुलाहों को। आखिर उन्होंने कहाइसका कुछ उपाय करना पड़ेआखिर एक सीमा होती है सहने की। उन्होंने कहाएक रात जब क्षत्रिय सोए हों—क्योंकि जागे में तो उन पर हमला करने में झंझट है—जब सब क्षत्रिय सोए हों—और उनको कभी कल्पना भी नहीं हो सकतीकिसी क्षत्रिय ने सपना भी न देखा होगा कि जुलाहे हमला करेंगे—तो रात में हम चले जाएं और अच्छी मार—कुटाई कर दें और लूटपाट कर लें।
बड़ी हिम्मत बांध कर जुलाहों ने क्षत्रियों के गांव पर हमला कियालेकिन जुलाहे तो जुलाहे थे। सोए हुए क्षत्रिय भी जागे हुए जुलाहों के लिए काफी थे। वे पहले ही से घबड़ा रहे थेएक—दूसरे के पीछे हो रहे थेबामुश्किल तो पहुंचे क्षत्रियों के गांव में! उनके पहुंचने के शोरगुल में इसके पहले कि वे हमला करें या कुछ करेंक्षत्रिय जग गए। वे सोच—विचार ही काफी करते रहे कि कहां से करें किस पर करेंसोचते रहे कि सबसे कमजोर क्षत्रिय कौन हैपहले उसी को देखें।
अब ये भी कोई ढंग होते हैंउतनी देर में क्षत्रिय जाग गएवे तलवारें निकाल लाए। जुलाहों ने तलवारें देखीं तो भागे,बेतहाशा भागे। जब जुलाहे भाग रहे थेतो उनमें से उनका एक साथी कहने
लगा कि भाइयों! भागे तो जाते ही होभला मारो—मारो तो कहते चलो। तो जुलाहे भागते जाते और चिल्लाते जाते : 'मारो—मारो!'
किसको धोखा देते होलेकिन उनको मजा आया 'मारो—मारोचिल्लाने में। मारना—करना उनके बस के बाहर थापिटाई हो रही थीभागे जा रहे थेलेकिन जिसने कहाउसने भी खूब तरकीब निकाली। उसने कहा कि कम से कम मारो —मारो तो चिल्लाओ। मार नहीं सकतेकोई हर्जा नहींलेकिन मारो —मारो की आवाज तो हम कर ही सकते हैं। इससे कम से कम भरोसा तो रहेगा कि हमने भी कुछ किया।
तुम अपने त्यागियों को देखते होतुम्हारे ही जैसेठीक तुम्हारे जैसे ही वांछा से भरेकामना से भरेतुम्हारे ही जैसे वासना से भरे। माना कि उनके वासना के विषय दूसरेतुम्हारे विषय दूसरेपर विषय— भेद से थोड़े कोई भेद पड़ता है! वासना का अर्थ है. कुछ भी चाहातो चूकेतो अपने से चूके। चाह—मात्र अपने से वंचित कर जाती है। लेकिन भागते जाते हैं अपनी चाह के पीछे और चिल्लाते भी जाते हैं कि भाइयो! त्यागोंत्यागो! वासना में कुछ सार नहीं है!
तुम जरा सुनो अपने जुलाहों को—तुम्हारे महात्मा! वे कहते हैं. 'भाइयों! त्यागोत्यागो! वासना में कुछ भी रखा नहींदुख ही दुख है। और तुम उनसे ही पूछो कि महाराजआप उपवास करतेघर छोड़ दियामंदिर में बैठे हैंबड़ा ध्यान लगाते हैं—किसलिए गुम अगर तुम्हारा महात्मा उत्तर दे दे कि इसलिएतो चूक गया। कोई भी उत्तर वह देकहे कि इसलिएतो वासना मौजूद है।
तुम्हारा महात्मा अगर हंसे और कहे कि 'किसलिए भी नहींसिर्फ जीवन की व्यर्थता दिखाई पड़ गई.! मैंने जीवन छोड़ा नहीं है—जीवन छूट गया है। मैं कुछ चाहने में नहीं लगा हूं मैं कुछ खोजने में भी नहीं लगा हूं —मैंने तो यह जान लिया कि जिसको खोजना हैवह मेरे भीतर हैउसको खोजने की कोई जरूरत नहीं है। मैं कहीं जा भी नहीं रहा हूं अपने घर में बैठा हूं। मेरी सब यात्रा समाप्त हो गई है। मैं मोक्ष भी नहीं खोज रहा हूं, परमात्मा भी नहीं खोज रहा हूं। मेरी प्रार्थना कुछ मांगने के लिए नहीं है। उपवास मेरा आनंद हैकुछ चाह नहीं। ध्यान मेरा आनंद हैकुछ चाह नहीं। ये मेरे साधन नहीं हैंये मेरे साध्य हैं।'
अगर तुमसे कोई महात्मा ऐसा कहेऔर ऐसा तुम पाओ कि किसी महात्मा के जीवन में ऐसा है भीक्योंकि कहने से कुछ नहीं होताहो सकता है 'मारो—मारोचिल्ला रहा होफिर भी तुम्हें उसकी आंखों में ऐसी झलक मिलेउसके सान्निध्य में भी ऐसा लगे कि न उसकी कोई पकड़ है न कोई छोड़ हैन त्याग है न भोग हैजो होता है होता हैवह चुपचाप किनारे पर बैठा देख रहा है—अगर तुम ऐसी विश्राम की चेतना को पा लोवहां झुकाना अपना सिर। वह झुकने की जगह है। वह मंदिर की चौखट आ गई। वैसा आदमी मंदिर है।
लेकिन अगर कहीं भी पाने कीकोई आकांक्षा अभी भी सरक रही हो मन के किसी कोने मेंफिर वह पाना कुछ भी क्यों न होतो संसारी संसारी है। सिर के बल खड़ा हो जाएइससे कुछ भेद नहीं पड़ता। भूखा मरेइससे कुछ भेद नहीं पड़ता। नंगा खड़ा हो जाएइससे कुछ भेद नहीं पड़ता। संसार और मोक्ष अष्टावक्र की परिभाषा में तुम्हारे चित्त की दशाएं हैं—चाह और अचाह की। 'जब मन न चाह करता हैन सोचता हैन त्यागता हैन ग्रहण करता हैन सुखी होतान दुखी
होता—तब मुक्ति है। '
तदा मुक्ति:।
जब मन एकरस होताबस होताकोई क्रिया नहीं होतीकोई हलन—चलन नहीं होताकोई कंपन नहीं होतास्तब्ध ज्योति ठहरी होती है अकंपन कहीं जानान होने की कोई वांछाजैसा है है—ऐसा सर्वस्वीकारऐसी तथाताजैसे दर्पण कोरा;जैसे कोरा कागजजिस पर कुछ लिखा नहीं हैऐसा जब मन कोरा होता—उस कोरे मन का नाम ही ध्यान है। और उस कोरे मन में जब कोई संभावना नहीं रह जाती...। क्योंकि कुछ कोरे कागज होते हैं जिनमें अदृश्य लिखावट होती है। कोरा कागज हो सकता हैलेकिन ऐसी रासायनिक प्रक्रियाएं होती हैं कि तुम रासायनिक द्रव्यों से लिख सकते होदिखाई न पड़ेथोड़ी आंच बताओ तो दिखाई पड़ने लगे। जब कोरा कागज ऐसा होता है कि उसमें अदृश्य लिखाई भी नहीं होतीकितनी ही आंच दिखाओ कुछ भी दिखाई नहीं पड़ेगाकुछ भी पैदा नहीं होगा—तब जानना आ गए अपने घरमंजिल मिली। तदा मुक्ति:।
'जब मन किसी दृष्टि अथवा विषय में लगा हुआ है तब बंध है और मन जब सब दृष्टियों से अनासक्त है तब मोक्ष है।'
सीधी—सीधी बातें हैंबड़े सीधे सूत्र हैं और सत्य के अत्यंत निकट हैं।
तदा बंधो यदा चित्तं सक्त कास्वपि दृष्टिषु।
तदा मोक्षो यदा चितंसक्तं सर्वदृष्टिषु।।
'जब मन किसी दृष्टि अथवा विषय में लगा है......।'
किसी दृष्टि में लगा है—आंख से जो दिखाई पड़ता है उसमें लगा हैकान से जो सुनाई पड़ता है उसमें लगा हैहाथ से जो स्पर्श में आता है उसमें लगा है—तो दृष्टि में लगा है।
समझो इस बात को। तुम राह से गुजरेदेखा एक सुंदर स्त्री को जाते हुए—मन उसके पीछे चलने लगा। तुम न भी जाओ उसके पीछेतुम मुंह मोड़ लोतुम आंख बंद कर लोतुम उस तरफ देखो ही नहीं—लेकिन मन चलने लगा। तुम्हारे चलने से कुछ मन के चलने का संबंध नहीं। तुम्हारा शरीर चले न चलेमन चलने लगा। फिर वहीं से एक त्यागी निकल रहा है। तुम उस स्त्री के सौंदर्य के भोग के लिए आतुर होने लगेमन में कल्पना उठने लगी। फिर एक त्यागी निकलता है वहीं सेउसने भी सुंदर स्त्री देखी। सुंदर स्त्री देख कर ही वह शास्त्रों के वचन अपने भीतर दोहराने लगा कि 'स्त्री में है क्याहड्डीमांसमज्जा,मल—मूत्र—है क्या स्त्री मेंकुछ भी तो नहीं है। वह समझाने लगा अपने को। यह त्यागी हैलेकिन इस त्याग के पीछे भी कहीं गहरे में राग छिपा है.नहीं तो यह बात भी क्या उठानीऔर स्त्री में मल—मूत्र छिपा है तो तुममें क्या कोई सोना—चांदी छिपा है।
तुमने कभी सोचाजिन महात्माओं ने तुम्हारे शास्त्र लिखेउसमें वे लिख गए 'स्त्री में मल—मूत्रमांस—मज्जाबस यही थूक—खखार—यही सब छिपा पड़ा है। 'खुद इन महात्मा में क्या छिपा थाइस संबंध में भी तो कुछ सूचना दे जाते। उस संबंध में बिलकुल चुप हैं। क्योंकि पुरुषों ने शास्त्र लिखे हैंइसलिए स्त्रियों में तो हड्डीमांसमज्जा है और पुरुषों में सोना—चांदी है! स्त्रियों ने शास्त्र लिखे होते तो शायद बात कुछ और होतीतो वे पुरुषों के बाबत लिखतीं। लेकिन यह लिखने की जरूरत भी क्या हैक्या इस बात में साफ प्रमाण नहीं है कि कहीं न कहीं अभी भी स्त्री में रस रहा होगा।
उसी रस को झुठलाने को यह कह रहा है कि रखा क्या है! यह अपने मन को समझा रहा है। मन तो कहता है कि चलो...। यह मन को कह रहा है : अरे पागलकुछ भी नहीं रखा है! वासना तो उठी हैयह वासना की लगाम खींचने की कोशिश कर रहा है।
लाख तुम ऐसी कोशिशें करोतुम जीतोगे नहीं। यह सब सोच—विचार ही है।
मुझे अपनी पस्ती की शरम है
तेरी रिफअतों का खयाल है
मगर अपने दिल को मैं क्या करूं?
इसे फिर भी शौक—ए—विसाल है।
तुम लाख समझोशर्मिंदा होओअपराधी अनुभव करो गलती हो रही हैपाप हो रहा है—फिर भी कुछ फर्क नहीं पड़ता।
मगर अपने दिल को मैं क्या करूं?
इसे फिर भी शौक—ए—विसाल है।
वह दिल तो भोग मांगता ही जाता है। उस दिल को तुम रोकोबंधन डालोजंजीरें पहनाओ— इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ता। तुम निकल रहे राह से—तुम भोगी हो तो भोग की आकांक्षा उठती हैत्यागी निकलताउसको भी भोग की आकांक्षा निकलती हैवह त्याग की बातों से उस आकांक्षा को दबाता। मगर दोनों दृष्टि में उलझ गएजो दिखाई पड़ा उसमें उलझ गए।
तुम उस आदमी की कल्पना करो जो वहीं रास्ते से निकलता है और जो दिखाई पड़ता हैवह न तो इस तरफ न उस तरफकिसी तरह की उलझन पैदा नहीं करता। स्त्री निकलीनिकली—स्त्री स्त्री है! न तो शोरगुल मचाने की जरूरत है कि स्वर्ग निकल गया पास सेन शोरगुल मचाने की जरूरत है कि यह कापोरशन की मैला—गाड़ी निकल गई पास से। स्त्रीस्त्री है—निकल गईनिकल गई! तुम ऐसे ही चले गएजैसे कुछ भी न निकला। इस अवस्था का नाम है : दृष्टि के पार हो जाना।
तुमने कान से कुछ सुना और उसमें रस पड़ गया। एक गीत सुन लियाफिर—फिर गीत को सुनने की आकांक्षा होने लगी—तो दृष्टि में उलझ गए। तुमने कुछ छुआप्रीतिकर लगाफिर—फिर छूना चाहा—तो फिर दृष्टि में उलझ गए।
खयाल रखनातुमने जा कर किसी साधु की वाणी सुनीकिसी संत के वचन सुनेसुनने के कारण अच्छे लगे और उलझ गए—तो वह भी दृष्टि है। समझ के कारण ठीक लगना एक बात हैसुनने के कारण ठीक लगना बिलकुल दूसरी बात है। तुम,सिर्फ कानों को प्रीतिकर लगेइसलिए उलझ गएकर्णमधुर लगेइसलिए उलझ गए—तो फिर तुम दृष्टि में उलझ गए। तुम्हारी समझ को ठीक लगे.।
'जब मन किसी दृष्टि अथवा विषय में लगा हुआ हैतब बंध है।'
यदा चित्तम् कासु दृष्टिमु सक्तम् तदा बंध:।
'और मन सब दृष्टियों से जब अनासक्त हैतब मोक्ष है।'
यदा चित्तम् सर्वदृष्टिमु असक्तम् तदा मोक्ष:।।
जब तुम देखते हुए—और नहीं देखतेचलते हुए—और नहीं चलतेछूते हुए—और नहीं छूते,
सुनते हुए—नहीं सुनतेसब होता रहता हैलेकिन तुम अपने द्रष्टा— भाव में थिर होते होवहां से तुम विचलित नहीं होतेवहां अविचलित तुम्हारी अंतरज्योति कंपती नहींकोई हवा का झोंका तुम्हें हिलाता नहींसब आता है जाता हैतुम वही के वही बने रहते होएकरसज्यों के त्यों—यही मोक्ष है। मोक्ष कहीं सात स्वर्गों के पार नहीं। और संसार बाजार मेंदुकान मेंव्यवसाय में नहीं। संसार तुम्हारे चित्त की एक दशामोक्ष भी तुम्हारे चित्त की एक दशा। मोक्ष वैसी दशा जैसा स्वाभाविक होना चाहिएऔर संसार वैसी दशा जैसा रोग—ग्रस्त अवस्था में हो जाता है। संसार यानी बीमार आत्मा की अवस्था। मोक्ष यानी स्वस्थ आत्मा की अवस्था।
'स्वस्थशब्द बडा अच्छा है। इसका अर्थ ही होता है. स्वयं में स्थित। स्वास्थ्य का अर्थ ही होता हैजो स्वयं में स्थित हो गया। आत्मस्थ जो हुआवही स्वस्थबाकी सब बीमार।
शरीर की बीमारी थोड़े ही कोई बीमारी हैअसली बीमारी तो आत्मा का अस्वस्थ होना है। अपने से स्मृत हो जानाअपने से हट जानाअपने केंद्र से डावांडोल हो जाना. अस्वास्थ्य। अपने केंद्र पर बैठ जानाअडिग. स्वास्थ्य। इसी स्वास्थ्य को अष्टावक्र मोक्ष कह रहे हैं।
'जब मैं हूं तब बंध है। जब मैं नहीं हूं तब मोक्ष है।'
कैसे प्यारे वचन हैं! इनसे श्रेष्ठ वचन तुम कहां खोज सकोगे!
'जब मैं हूं तब बंध है। जब मैं नहीं हूं तब मोक्ष है। इस प्रकार विचार कर न इच्छा करन ग्रहण कर और न त्याग कर।'
सरलअनूठेपर अति कठिन! जितने सरल उतने कठिन। सरल ही तो हमें करना कठिन हो गया है। कठिन तो हम कर लेते हैंसरल अटका देता है।
इसे थोड़ा समझना।
कठिन को तो करने में अहंकार को रस आता हैइसलिए कर लेते हैं। कठिन में तो अहंकार को चुनौती हैकुछ करके दिखला देने का मजा है। कठिन में तो कर्ता होने की सुविधा है। तो आदमी कठिन को करने में बड़ा उत्सुक होता है।
तुम ध्यान रखनातुम जीवन में जो भी कर रहे होकहीं वह इसलिए तो नहीं कर रहे हो कि वह कठिन हैबड़ा मकान बनाना कठिन है। बड़ी कार खरीद लाना कठिन है। बड़ा धन— अंबार लगा लेना कठिन है। कहीं तुम इसलिए तो पीछे नहीं लगे होखाओगेपीयोगेओढोगे—क्या करोगे उस धन के अंबार कालेकिन आदमी धन का ढेर लगाता जाता है। क्योंपूछो उससे। शायद बहुत कठिन थाइसलिए चुनौती थी। कुछ दिखला कर—मैं भी कुछ हूं—दुनिया को बतला देने का मजा था। जो बिलकुल सरल हैउसमें तो किसी को रस नहीं आता।
सिकंदर सारी दुनिया जीतना चाहता था। डायोजनीज ने उससे कहाक्या करोगे सारी दुनिया को जीतने के बादसिकंदर ने कहाक्या करेंगेफिर विश्राम करेंगे!
डायोजनीज खूब हंसने लगा। उसने कहाअगर विश्राम ही करना है तो हम अभी विश्राम कर रहे हैंतो तुम भी करो। सारी दुनिया जीत कर विश्राम करोगेयह बात कुछ समझ में नहीं आई। इसमें तर्क क्या हैक्योंकि सारी दुनिया के जीतने का विश्राम से कोई भी तो संबंध नहीं है। विश्राम मैं बिना कुछ जीते कर रहा हूं। जरा मेरी तरफ देखो!
और वह कर ही रहा था विश्राम। वह नदी—तट पर नग्न लेटा था। सुबह की सूरज की किरणें उसे नहला रही थीं। मस्त बैठा था। मस्त लेटा था। कहीं कुछ करने को न थाविश्राम में था। तो वह खूब हंसने लगा। उसने कहासिकंदर तुम पागल हो! तुम जरा मुझे कहो तोकि अगर विश्राम दुनिया को जीतने के बाद हो सकता हैतो डायोजनीज कैसे विश्राम कर रहा हैमैं कैसे विश्राम कर रहा हूंमैंने तो कुछ जीता नहीं। मेरे पास तो कुछ भी नहीं है। मेरे हाथ में एक भिक्षा—पात्र हुआ करता थावह भी मैंने छोड़ दिया। वह इस कुत्ते की दोस्ती के कारण छोड़ दिया।
कुत्ता उसके पास बैठा था। डायोजनीज का नाम ही हो गया था यूनान में : 'डायोजनीज कुत्ते वाला'। वह कुत्ता सदा उसके साथ रहता था। उसने आदमियों से दोस्ती छोड़ दी। उसने कहाआदमी कुत्तों से गए—बीते हैं। उसने एक कुत्ते से दोस्ती कर ली। और उसने कहाइस कुत्ते से मुझे एक शिक्षा मिलीइसलिए मैंने पात्र भी छोड़ दियापहले एक भिक्षा—पात्र रखता था। एक दिन मैंने इस कुत्ते को नदी में पानी पीते देखा। मैंने कहा, ' अरेयह बिना पात्र के पानी पी रहा है! मुझे पात्र की जरूरत पड़ती है!'वहीं मैंने छोड़ दिया। इस कुत्ते ने मुझे हरा दिया। मैंने कहायह हमसे आगे पहुंचा हुआ हैमुझे पात्र की जरूरत पड़ती हैक्या जरूरतजब कुत्ता पी लेता है पानी और कुत्ता भोजन कर लेता.। तो मेरे पास कुछ भी नहीं हैफिर भी मैं विश्राम कर रहा हूं।. और क्या तुम संदेह कर सकते हो मेरे विश्राम पर?
नहींसिकंदर भी संदेह न कर सका। वह आदमी सच कह रहा था। वह निश्चित ही विश्राम में था। उसकी 'आंखेंउसका सारा भावउसके चेहरे की विभा वह ऐसा था जैसे दुनिया में कुछ पाने को बचा नहींसब पा लिया है। कुछ खोने को नहींकोई भय नहींकोई प्रलोभन नहीं।
सिकंदर ने कहातुमसे मुझे ईर्ष्या होती है। चाहता मैं भी हूं ऐसा ही विश्रामलेकिन अभी न कर सकूंगा। दुनिया तो जीतनी ही पड़ेगी। मैं यह तो बात मान ही नहीं सकता कि सिकंदर बिना दुनिया को जीते मर गया।
डायोजनीज ने कहाजाते होएक बात कहे देता हूं, कहनी तो नहीं चाहिएशिष्टाचार में आती भी नहींलेकिन मैं कहे देता हूं : तुम मरोगे बिना विश्राम किए।
और सिकंदर बिना विश्राम किए ही मरा! भारत से लौटता थारास्ते में ही मर गयाघर तक भी नहीं पहुंच पाया। और जब बीच में मरने लगा और चिकित्सकों ने कहा कि अब बचने की कोई उम्मीद नहींतो उसने कहासिर्फ मुझे चौबीस घंटे बचा दोक्योंकि मैं अपनी मां को मिलना चाहता हूं। मैं अपना सारा राज्य देने को तैयार हूं। मैंने यह राज्य अपने पूरे जीवन को गंवा कर कमाया हैमैं वह सब लुटा देने को तैयार हूं. चौबीस घंटे! मैंने अपनी मां को वचन दिया है कि मरने के पहले जरूर उसके चरणों में आ जाऊंगा।
चिकित्सकों ने कहा कि तुम सारा राज्य दो या कुछ भी करोएक श्वास भी बढ़ नहीं सकती। सिकंदर ने कहाकिसी ने अगर मुझे पहले यह कहा होतातो मैं अपना जीवन न गंवाता। जिस राज्य को पाने में मैंने सारा जीवन गंवा दियाउस राज्य को देने से एक श्वास भी नहीं मिलती! डायोजनीज ठीक कहता था कि मैं कभी विश्राम न कर सकूंगा।
खयाल रखनाकठिन में एक आकर्षण है अहंकार को। सरल में अहंकार को कोई आकर्षण नहीं है। इसलिए सरल से हम चूक जाते हैं। सरल.. परमात्मा बिलकुल सरल है। सत्य बिलकुल सरल हैसीधा—साफजरा भी जटिलता नहीं।
यदा नाहं तदा मोक्षो यदाहं बंधन तदा।
मत्वेति हेलया किंचित् मा गृहाण विमुडच मा।।
'जब मैं हूं, तब बंध है। '
यदा अहम तदा बंधनम्।
मैं ही बंध हूं। मेरा भाव मुझे दूर किए है परमात्मा से। यह सोचना कि मैं हूं मेरे और उसके बीच फासला है। यही सीमा अटका रही। जिस क्षण मैं जानता हूं—वही हैमैं नहीं।
यदा अहम् न तदा मोक्ष:।
यदा अहम् न तदा मोक्ष: —जहां मैं नहींबस वहां मुक्तिवहां मोक्ष।
एक ही चीज गिरा देनी है. मैं — भावअस्मिताअहंकार। और जब तक चित्त में लहरें हैंतब तक अहंकार नहीं गिरता,क्योंकि अहंकार सभी लहरों के जोड़ का नाम है। अहंकार तुम्हारी सारी अशांति का संघट है। अहंकार कोई वस्तु नहीं है कि तुम उठा कर फेंक दो। अहंकार तुम्हारे पूरे पागलपन का संगृहीत नाम है। जैसे—जैसे तुम शांत होते जाओगेवैसे —वैसे अहंकार विसर्जित होता जाएगा।
जैसे तुम गए और देखा दरिया में तूफान हैफिर तूफान शांत हो गया—फिर तुम क्या पूछते हो तूफान कहां गयाजब दरिया शांत है तो तूफान कहा हैक्या तुम कहोगे कि तूफान अब शांत अवस्था में हैतूफान है ही नहीं। और जब तूफान था तब क्या थातब भी दरिया ही थासिर्फ अस्तव्यस्त दरिया था। बड़ी लहरें उठती थींआकाश को छू लेने का पागलपन था,बड़ा महत्वाकाक्षी दरिया थाबड़ी आकांक्षाबड़ी चाहतबड़ा विचारकुछ कर दिखाने का भाव दरिया में था। थक गयाहार गयासमझ लिया कि कुछ सार नहींसो गयाविश्राम में लौट गया—तूफान गया।
तूफान कोई वस्तु नहीं हैतूफान एक उद्विग्न अवस्था है। अहंकार भी तूफान जैसा है। तुम्हारे चित्त की उद्विग्न अवस्था का नाम अहंकार है। जैसे—जैसे तुम शांत होने लगेअहंकार विदा होने लगा। परम शांति में तुम्हारी सीमा खो जाती हैतुम अचानक असीम के साथ एक हो जाते हो।
'जब मैं हूं तब बंध है। '
यदा नाहं तदा मोक्षो यदाहं बंधन तदा।
और जब मैं नहींतब मोक्ष। '
'इस प्रकार विचार कर न इच्छा करन ग्रहण करन त्याग कर। '
बड़ा सीधा सूत्र हैलेकिन तुम कहोगेबड़ा जटिल है! यह तो उलझा दिया। सीधी बात कहोया तो कहो कि ग्रहण करो,भोगो—समझ में आता है। यह भी समझ में आता है कि मत भोगोछोड़ोत्यागो। यह भी समझ में आता है। यह क्या बात है?यह तो बड़ी उलझन है।
अष्टावक्र कहते हैं : 'ऐसा विचार कर न इच्छा करन ग्रहण कर और न त्याग कर। '
हमें तो बड़ी जटिलता मालूम होती है ऊपर से देखने पर कि यह तो बड़ी उलझन की बात हो गई। मेरे पास लोग आते हैं,वे कहते हैंहम कामवासना के साथ क्या करेंभोगेंदबाएंक्या करेंआप हमें उलझन में डाले हुए हैं।
जो कहते हैंभोगो.. .चार्वाक कहते हैंभोगो। बृहस्पति ने कहा, 'कोई फिक्र न करो। ऋण कृत्वा घृतं पिवेत! अगर ऋण ले कर घी पीना पड़े तो पीयो मजे सेलौट कर आता कौनकिसका ऋण चुकाना हैकिसको चुकाना हैमरे कि मरे। भोग लोलूट कर भी भोगना हो तो भोग लो। अपनी है कि पराई है स्त्रीइसकी फिक्र मत करो। कौन किसका हैमर गए कि सब राख है। कोई मर कर आता नहीं। कोई आत्मा इत्यादि नहींइसलिए अपराध इत्यादि की व्यर्थ बातों में मत पड़ो। न कोई पाप हैन कोई पुण्य।'
यह भी बात समझ में आती है। सौ में निन्यानबे लोग यही मानते हैंचाहे कहते कुछ भी हों। उनके कहने पर मत जाना—देखनाक्या करते हैंउनकी किताबों में मत खोजनाउनके चेहरों में खोजना।
हरेक चेहरा खुद एक खुली किताब है यहां,
दिलों का हाल किताबों में ढूंढता क्यों है?
मुसलमान को देखना हो तो कुरान में मत देखनाअन्यथा गलती में पड़ोगे। क्योंकि मुसलमान का कुरान से क्या लेना—देना हैजितना हिंदू का लेना—देना है कुरान से उतना ही मुसलमान का लेना—देना हैउससे ज्यादा नहीं। हिंदू को देखना हो तो वेद और उपनिषदों में मत देखना। उससे हिंदू को क्या लेना—देना हैहिंदू को देखना हो तो उसकी आंखों में देखनाउसके चेहरे में देखना। सिद्धांतों में मत झांकनासिद्धांत बड़े धोखे से भरे हैं। हमने सिद्धांत पकड़ लिए हैं अपनी असलियत छिपाने को। कुरान में ढंके बैठे हैं। कोई वेद को ओढ़े बैठा हैकोई राम—नाम चदरिया डाले है—उनके भीतर छिपे बैठे हैं। तुम राम—नाम चदरियों के धोखे में मत आनातुम तो आदमी की सीधी आंख में देखना।
हरेक चेहरा खुद एक खुली किताब है यहां,
दिलों का हाल किताबों में ढूंढता क्यों है?
सौ में निन्यानबे आदमी चार्वाकवादी हैं। चार्वाक का पुराना नाम है लोकायत। वह नाम बड़ा प्यारा है। लोकायत का अर्थ होता है : लोग को जो प्रिय है। सबको जो प्रिय है। कहें लोग कुछ भीऊपर से कुछ भी गुनगुनाएराम—राम जपेंऊपर से मोक्षपरमात्माधर्म की बातें करें—लेकिन भीतर से अगर पूछो तो हर आदमी का दिल चार्वाक है।
'चार्वाकशब्द भी बहुत अच्छा है। वह आया है चारु वाक से—जिसके वचन मधुर लगें। सभी को मधुर लगते हैं—कहे कोई नहींहिम्मतवर कहेंगे सिर्फ। बृहस्पति हिम्मतवर रहे होंगेइसलिए भारत में उनको आचार्य का पद दिया गया, 'आचार्य बृहस्पतिकहा है। चार्वाक—दर्शन के जन्मदाता को भी आचार्य कहा है—उसी तरह जिस तरह शंकर को आचार्य कहा हैरामानुज को आचार्य कहा है।
इस देश में हिम्मत तो है। यह तो कहता है कि बात तो कही ही है बृहस्पति नेबड़े मूल्य की कही है। और अधिक लोग तो बृहस्पति के ही अनुयायी हैं। हालाकि बृहस्पति के लिए कोई समर्पित मंदिर नहीं है कहीं। और न तुम किसी के घर में चार्वाक की किताब पाओगेकिताब बची नहीं हैकिसी ने बचाई भी नहीं। कौन बचाएगाकिताबें तुम पाओगे : गीताकुरानबाइबिल,वेदधम्मपद। मगर इनसे किसी को कुछ लेना—देना नहीं है। किताबों के कवर धम्मपद के हैंभीतर तो बृहस्पति के वचन लिखे हैं।
हृदय खोजो आदमी कातो सौ में निन्यानबे आदमी नास्तिक हैं और सौ में निन्यानबे आदमी
भोगवादी हैं। वह भी समझ में आता हैस्वाभाविक लगता है।
फिर थोड़े —से लोग हैं जो त्यागी हैं। वे भी समझ में आते हैं। भोग के तर्क से उनके तर्क में कुछ विरोध नहीं। वे कहते हैंजीवन में कुछ नहीं हैइसलिए हम छोड़ते हैं। वह भी बात समझ में आती है : 'जहां कुछ नहीं हैउससे भागो! किसी और की तलाश करोजहां कुछ हो!'
लेकिन अष्टावक्र को कैसे समझोगेमुझे कैसे समझोगे?
'न इच्छा करन ग्रहण कर और न त्याग कर।'
तो जब मुझसे कोई पूछता है, 'हम अपनी कामवासना का क्या करेंआप कहते हैं दबाओ मत। आप कहते हैं भोगो मत। करें क्या फिर?' ये दो बातें साफ समझ में आती हैं। द्वैत सदा समझ में आताअद्वैत समझ में नहीं आता।
मैं उनसे कहता हूं जागो! न भोगो न भागो—जागो। न दबाओ न दमन करोन भोग में अपने को नष्ट करो—साक्षी बनो। देखो। जो होता हो उसे देखो। वासना पकड़े तो पकड़ने दोतुम क्या करोगेतुम दूर भीतर बैठे देखते रहो कि वासना पकड़ती है। तुमने उठाई भी नहीं। जिसने उठाई वह जाने। तुम अपने को क्यों बेचैन किए लेते होक्रोध उठता हैक्रोध को भी देखो। लोभ उठता हैलोभ को भी देखो। तुम सिर्फ देखने पर ध्यान रखो कि देखूंगा। जो भी उठेगादेखूंगा।
सुबह होती है तो क्या करते हों—सुबह को देखते। रात हो जाती तो क्या करतेरात को देखते। जवान होते तो जवानी देखतेबूढ़े हो जाते तो बुढ़ापे को देखते। मौसम बदलतेऋतुएं बदलतीं—ऐसा ही तुम्हारा चित्त भी डांवांडोल होता रहता हैतुम देखते रहो। अगर तुमने देखने के सूत्र को पकड़ लियातो तुम धीरे— धीरे पाओगे सब ऋतुएं दूर हो गईंन काम बचान ब्रह्मचर्य बचान भोग बचा न त्याग बचा। दोनों गए। एक दिन अंतत: आदमी पाता है. अकेला बैठा हूं घर मेंकोई भी नहीं बचा। एकांतबिलकुल अकेलाशुद्ध चैतन्यचिन्मात्र! अहो चिन्मात्र! आश्चर्य कि मैं सिर्फ चैतन्य—मात्र हूं और सब व्यर्थ की बकवास थी—पकड़ोछोड़ोयह करोवह करो। कर्ता भी भूल थीभोक्ता भी भूल थी। संस्कृत में जो शब्द है वह बड़ा बहुमूल्य है।
मत्वेति हेलया किंचित् मा गृहाण विमुडच मा।
हिंदी में अनुवाद सदा किया जाता रहा है. 'इस प्रकार विचार करन इच्छा करन ग्रहण करऔर न त्याग कर। 'लेकिन यह 'विचार करनानहीं है। क्योंकि विचार करने को तो मना किया है अष्टावक्र ने शुरू में ही।
तो जिन्होंने भी अनुवाद किए हैं अष्टावक्र केवे ठीक नहीं मालूम पड़ते हैं। क्योंकि तीन सूत्रों के पहले ही वे कहते हैं.'जब मन कुछ चाहता हैकुछ सोचता हैकुछ त्यागताकुछ ग्रहण करताजब वह सुखी—दुखी होतातब बंध है।'
किंचित शोचति तदा बंध:!
तो विचार तो नहीं हो सकता 'मत्वेतिका अर्थ। मत्वेति बनता है मति से। मति एक बड़ी पारिभाषिक धारणा है। तुमने सुनी कहावत कि जब परमात्मा किसी को मिटाना चाहता तो उसकी मति भ्रष्ट कर देता। मति क्या हैतुम्हारे सोचने पर निर्भर नहीं है मति। तुम तो सोच—सोच कर जो भी करोगे वह मन का ही खेल होगा। मति है मन के पार जो समझ हैउसका नाम मति है। मन के पार जो समझ हैसोच—विचार से ऊपर जो समझ हैशुद्ध समझजिसको अंग्रेजी में अंडरस्टेंडिंग कहेंथिंकिंग नहींविचारणा नहींअंडरस्टेंडिंगप्रज्ञा जिसको बुद्ध ने कहा है—मति।
मत्वेति हेलया किंचित् मा गृहाण विमुडच मा।
जो ऐसी मति में थिर हो गया है—मैं अगर अनुवाद करूं तो ऐसा करूंगा—जो ऐसी मति को उपलब्ध हो गया हैमत्वेति,कि अब न तो इच्छा उठतीन ग्रहण उठतान त्याग का भाव उठता। जो ऐसी मति को उपलब्ध हो गया हैजहां मन नहीं उठता। जिसको झेन फकीर नो —माइंड कहते हैंवही मति। यह तुम्हारे सोच—विचार का सवाल नहीं है। जब तुम्हारा सब सोच—विचार खो जाएगातब तुम उस घड़ी में आओगेजिसको मति कहें।
मति तुम्हारी और मेरी नहीं होती। मति तो एक ही है। मेरे विचार मेरेतुम्हारे विचार तुम्हारे हैं। जब तुम्हारे विचार खो गएमेरे विचार खो गएमैं निर्विचार हुआतुम निर्विचार हुए—तो मुझमें तुममें कोई भेद न रहा। और जो उस घड़ी में घटेगा—वह मति। वह मति न तो तुम्हारी न मेरी। विचार तो सदा मेरे—तेरे होते हैं। और अष्टावक्र तो कहते हैंजब मैऐ हूं तब बंध है। और विचार के साथ तो मैं जुड़ा ही रहता है। इसलिए तो लोग बड़े लड़ते हैं। कहते हैंमेरा विचार। इसकी भी फिक्र नहीं करते कि सत्य क्या हैमेरा विचार सत्य होना ही चाहिएक्योंकि मेरा है। दुनिया में जो विवाद चलते हैंवह कोई सत्य के अनुसंधान के लिए थोड़े ही हैं। सत्य के अनुसंधान के लिए विवाद की जरूरत ही नहीं है। विवाद चलते हैं कि जो मैं कहता हूं वही सत्यजो तुम कहते हो वही गलत। तुम कहते होइसलिए वह गलत। और मैं कहता हूं इसलिए यह सही। और कोई आधार नहीं है। मैंने कहा हैतो गलत हो कैसे सकता है!
तो विचार में तो मैं —तू है। मति में मैं —तू नहीं है। या ऐसा होगा कहना ज्यादा ठीक कि विचार हमारे—तुम्हारे होते,विचार मनुष्यों के होतेमति परमात्मा की। मति वहां है जहां हम खो गए होते हैं।
इति मति मत्वा हेलया मा गृहाण मा विमुज्‍च।
ऐसी मति में हों हमकि न तो इच्छा करके ग्रहण करेंन इच्छा करके त्याग करें।
इसको भी समझ लेना। जरा भी इच्छा न हो। जो होउसे होने दें। अगर किसी क्षण दुख होतो उसे होने देंइच्छा करके हम दुख को न हटाए। और किसी क्षण सुख होतो उसे होने देंइच्छा करके हम सुख को न हटाए। हम इच्छा करके हटाने का काम ही बंद कर दें। हम तो यही कह दें जो हो तेरी मर्जी। जैसी तेरी मर्जी वैसे रहेंगे। जो अनंत की मर्जीवही मेरी मर्जी। मैं अपने को अलग— थलग न रखूंगा। मेरा अपना कोई निजी लक्ष्य नहीं अब। जो सर्व का लक्ष्य हैवही मेरा लक्ष्य है।
ऐसी घड़ी मेंऐसी मति मेंऐसी प्रज्ञा मेंऐसे बोधोदय मेंकहां दुखकहां सुखकहां बंधनकहां मुक्तिसब द्वंद्व खो जाते हैं। सब द्वैत सो जाते हैं। एक ही बचता है अहर्निश। एक ही गूंजता हैएक ही गाताएक ही जीताएक ही नाचता है। ऐसी घड़ी में तुम सर्व के अंग हो जातेसर्व के साथ प्रफुल्लितसर्व के साथ खिले हुए। तुम्हारा सब संघर्ष समाप्त हो जाता है। तुम सर्व के साथ लयबद्ध हो जातेछंदोबद्ध हो जाते।
सर्व के साथ जो छंदबद्ध हो गया हैउसी को मैं संन्यासी कहता हूं। जो हो—अच्छा होबुरा हो—अब कोई चिंता न रही। जैसा होहोअब मेरी कोई अपेक्षा न रही। अब जो होगा वह मुझे
स्वीकार है। नर्क तो नर्क और स्वर्ग तो स्वर्ग। ऐसी परम स्वीकृति का नाम संन्यास है।
ये संन्यास के महत सूत्र हैं। इन्हें तुम समझनासोच—विचार कर नहींध्यान कर—कर केताकि इनसे मति का जन्म हो जाए।
यदा नाहं तदा मोक्षो यदाहं बंधन तदा।
मत्वेति हेलया किंचित् मा गृहाण विमुज्‍च मा।।
और इस जीवन के लिएइस जीवन की परम क्रांति के लिए तुम्हीं प्रयोग—स्थल होतुम ही परीक्षा हो। तुम्हीं को अपनी परीक्षा लेनी है। तुम्हीं को जनक बनना है और तुम्हीं को अष्टावक्र भी। यह संवाद तुम्हारे भीतर ही घटित होना है।
मैंने सुना है कि मुल्ला नसरुद्दीन अपनी लान में आरामकुर्सी पर अधलेटा अखबार पढ़ रहा था। और एक अल्सेशियन कुत्ता उसके पांव के पास बैठा पूंछ हिला रहा था। एक पड़ोसी मित्र मिलने आए थेकुत्ते के डर से दरवाजे पर ही खड़े हो गए। मुल्ला का ध्यान आकृष्ट करने के लिए उन्होंने जोर से चिल्ला कर कहा कि भाईयह कुत्ता काटता— आटता तो नहीं?
मुल्ला ने कहाअरे आ जाइएबिलकुल आ जाइएकोई फिक्र मत कीजिए! फिर भी मित्र डरे थेक्योंकि कुत्ता कुछ खड़ा हो गया था और गुर्रा कर देख रहा था। तो मित्र ने कहा कि ठीकआप ठीक कहते हैं कि काटता इत्यादि तो नहींक्योंकि मुझे पहले कुत्तों के बड़े बुरे अनुभव हो चुके।
मुल्ला ने कहाभाईयही तो देखना चाहता हूं कि काटता है कि नहींअभी ही खरीद कर लाया हूं।
जीवन में परीक्षाएं दूसरों की मत लेना। और दूसरों की परीक्षाओं से जो तुम्हें मिल भी जाएगावह कभी तुम्हारा नहीं होगा। दूसरे के अनुभव कभी तुम्हारे अनुभव नहीं हो सकते। जीवन की आत्यंतिक रहस्यमयता तो उसी के सामने प्रगट होती है,जो अपने को ही अपना परीक्षा—स्थल बना लेताजो अपने को ही अपनी प्रयोग— भूमि बना लेता।
इसलिए कहता हूं. सोच—विचार से नहींप्रयोग सेध्यान से मति उपलब्ध होगी। और तुमने सदा सुन रखा है. स्वर्ग कहीं ऊपरनर्क कहीं नीचे। उस भ्रांत धारणा को छोड़ दो। स्वर्ग तुम्हारे भीतरनर्क तुम्हारे भीतर। स्वर्ग तुम्हारे होने का एक ढंग और नर्क तुम्हारे होने का एक ढंग। मैं से भरे हुए तो नर्कमैं से मुक्त तो स्वर्ग।
संसार बंधनऔर मोक्ष कहीं दूर सिद्ध—शिलाएं हैं जहां मुक्त पुरुष बैठे हैं—ऐसी भ्रांतियां छोड़ दो। अगर मन में चाह है,चाहत हैतो संसार। अगर मन में कोई चाहत नहींछोड़ने तक की चाह नहींत्याग तक की चाह नहींकोई चाह नहीं—ऐसी अचाह की अवस्था मोक्ष।
बाहर मत खोजना स्वर्ग—नरकसंसार—मोक्ष को। ये तुम्हारे होने के ढंग हैं। स्वस्थ होना मोक्ष हैअस्वस्थ होना संसार है। इसलिएबाहर छोड़ने को भी कुछ नहीं हैभागने को भी कुछ नहीं है। हिमालय पर भी बैठो तो तुम तुम ही रहोगे और बाजार में भी बैठो तो तुम तुम ही रहोगे। इसलिए मैंने तुमसे नहीं कहा हैमेरे संन्यासियों को मैंने नहीं कहा हैतुम कुछ भी छोड़ कर कहीं जाओ। मैंने उनको सिर्फ इतना ही कहातुम जाग कर देखते रहोजो घटता है घटने दो। गृहस्थी है तो गृहस्थी सही।
और किसी दिन अगर तुम अचानक अपने को हिमालय पर बैठा हुआ पाओ तो वह भी ठीकजाते हुए पाओ तो वह भी ठीक है।
जो घटे, उसे घटने देनाइच्छापूर्वक अन्यथा मत चाहना। अन्यथा की चाह से मैं संगठित होता है। तुम अपनी कोई चाह न रखोसर्व की चाह के साथ बहे चले जाओ। यह गंगा जहां जाती हैवहीं चल पड़ो। तुम पतवारें मत उठाना। तुम तो पाल खोल दोचलने दो हवाओं कोले चलने दो इस नदी की धार को।
इस समर्पण को मैंने संन्यास कहा है। इस समर्पण में तुम बचते ही नहींसिर्फ परमात्मा बचता है। किसी न किसी दिन वह घड़ी आएगीवह मति आएगी कि हटेंगे बादलखुला आकाश प्रगट होगा। तब तुम हंसोगेतब तुम जानोगे कि अष्टावक्र क्या कह रहे है—न कुछ छोड़ने कोन कुछ पकड़ने को। जो भी दिखाई पड़ रहा हैस्वप्‍नवत हैजो देख रहा हैवही सत्य है।

 हरि ओंम तत्सत्!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें