शनिवार, 9 सितंबर 2017

भक्तिसूत्र (नारद)—प्रवचन-01

परम प्रेमरूपा है भक्ति

अथातो भक्तिं व्याख्यास्यामः।। १ ।।
सा त्वस्मिन् परमप्रेमरूपा।। २ ।।
अमृतस्वरूपा च।। ३ ।।
यल्लब्ध्वा पुमान सिद्धो भवति
अमृतो भवति तृप्तो भवति।। ४ ।।
यत्प्राप्य न किग्चिक्षाग्छति न शोचति
न द्वेष्टि न रमते नोत्साही भवति।। ५ ।।
यज्ज्ञात्वा मत्तो भवति स्तब्धो भवति
आत्मारामो भवति।। ६ ।।

जीवन है ऊर्जा -- ऊर्जा का सागर। समय के किनारे पर अथकअंतहीन ऊर्जा की लहरें टकराती रहती हैं: न कोई प्रारंभ हैन कोई अंतबस मध्य हैबीच है। मनुष्य भी उसमें एक छोटी तरंग हैएक छोटा बीज है -- अनंत संभावनाओं का।
तरंग की आकांक्षा स्वाभाविक है कि सागर हो जाए और बीज की आकांक्षा स्वाभाविक है कि वृक्ष हो जाए। बीज जब तक फूलों में खिले नतब तक तृप्ति संभव नहीं है।

मनुष्य कामना है परमात्मा होने की। उससे पहले पड़ाव बहुत हैंमंजिल नहीं है। रात्रि-विश्राम हो सकता है। राह में बहुत जगहें मिल जाएंगीलेकिन कहीं घर मत बना लेना। घर तो परमात्मा ही हो सकता है।
परमात्मा का अर्थ है: तुम जो हो सकते होउसकी पूर्णता।

परमात्मा कोई व्यक्ति नहीं हैकहीं आकाश में बैठा कोई रूप नहीं हैकोई नाम नहीं है। परमात्मा है तुम्हारी आत्यंतिक संभावना -- आखिरी संभावनाजिसके आगे फिर कोई जाना नहीं हैजहां पहुंचकर तृप्ति हो जाती हैपरितोष हो जाता है।
प्रत्येक मनुष्य तब तक पीड़ित रहेगा। तब तक तुम चाहे कितना ही धन कमा लोकितना ही वैभव जुटा लोकहीं कोई पीड़ा का कीड़ा तुम्हें भीतर काटता ही रहेगाकोई बेचैनी सालती ही रहेगीकोई कांटा चुभता ही रहेगा। लाख करो भुलाने के उपाय -- बहुत तरह की शराबें हैं विस्मरण के लिए लेकिन भुला न पाओगे। और अच्छा है कि भुला न पाओगेक्योंकि काशतुम भुलाने में सफल हो जाओ तो फिर बीज बीज ही रह जाएगाफूल न बनेगा -- और जब तक फूल न बने और जब तक मुक्त आकाश को गंध फूल की न मिल जाएतब तक अगर तुम भूल गये तो आत्मघात होगातब तक अगर तुमने अपने को भुलाने में सफलता पा ली तो उससे बड़ी और कोई विफलता नहीं हो सकती।
अभागे हैं वे जिन्होंने समझ लिया कि सफल हो गये। धन्यभागी हैं वेजो जानते हैं कि कुछ भी करोअसफलता हाथ लगती है। क्योंकि ये ही वे लोग हैं जो किसी-न-किसी दिनकभी-न-कभी परमात्मा तक पहुंच जाएंगे।
जहां सफलता मिली वहीं घर बन जाता है। जहां असफलता मिली वहीं से पैर आगे चलने को तत्पर हो जाते हैं।
परमात्मा तक पहुंचे बिना कोई तृप्ति संभव नहीं है।
कहा मैंनेजीवन ऊर्जा है।
ऊर्जा के तीन रूप हैं। एक तो बीजरूप है: कुछ भी प्रगट नहीं है। फिर वृक्षरूप है: सब कुछ प्रगट हो गया हैलेकिन प्राण अप्रकट हैं। फिर फूलरूप है: फिर प्राण भी प्रगट हुआफिर वह अनूठी अपूर्व गंध भी आ गयीपंखुड़ियां खिल गयीं और खुले आकाश के साथ मिलन हो गयाअनंत के साथ एकता हो गयी!
साधारणतः: बीज का अर्थ है: कामना। वृक्ष का अर्थ है: प्रेम। फूल का अर्थ है: भक्ति। जब तक तुम बीज में होतब तक कामवासना में रहोगे। जब तुम वृक्ष बनोगे तब तुम्हारे जीवन में प्रेम का अवतरण होगा। और जब तुम फूल बनोगेतब भक्ति।
भक्ति परम शिखर है। वह आखिरी बात है।
इसे हम थोड़ा समझ लेंतभी इन अनूठे सूत्रों में प्रवेश हो सकेगा।
तुम शरीर होतुम उसके पार भी कुछ होजिसका तुम्हें पता नहीं।
शरीर तो बहुत स्थूल है। उसका पता चल जाता है। उसके लिए किसी बुद्धिमत्ता की जरूरत नहीं है। शरीर तो वजन रखता है। उसका बोध हो जाता है। उसके लिए किसी ध्यान की जरूरत नहीं है।
मन की भी थोड़ी झलक तुम्हें मिल जाती हैक्योंकि मन स्थूल और सूक्ष्म के मध्य में है--शरीर से भी जुड़ा हैआत्मा से भी। शरीर की तरफ से थोड़ी सी खबरें मन की  मिल जाती हैंक्योंकि एक धागा शरीर के तट से जुड़ा है। लेकिन आत्मा की तुम्हें कोई खबर नहीं मिलती। आत्मा कोरा शब्द मालूम होता है। आत्मा शब्द सुनने से ही तुम्हारे भीतर कोई घूंघर नहीं बजते। आत्मा शब्द सुनने से ही बेचैनी-सी होती है। शब्द बेबूझ है। भाषाकोश का अर्थ तो पता हैजीवन के कोश का कुछ अर्थ पता नहीं।
शरीर के साथ जुड़ी है कामवासना। कामवासना स्थूल है। शरीर शरीर को मांगता है: कामवासना का अर्थ। शरीर अपने से विपरीत शरीर को मांगता हैक्योंकि एक किनारा अधूरा हैदूसरे किनारे की चाह पैदा होती है। पुरुष स्त्री को मांगता हैस्त्री पुरुष को मांगती हैताकि जीवन की सरिता बीच में बह सकेदो किनारे जुड़ जाएं। पुरुष अकेला है। स्त्री अकेली है।
शरीर के तल पर शरीर की मांग हैशरीर से मिलन की आकांक्षा है। क्षण-भर का मिलन हो भी जाता है। क्षण-भर को शरीर शरीर में डूब जाते हैं और खो भी जाते हैं--लेकिन बस क्षण-भर को! उससे पीड़ा मिटती नहींगहन हो जाती है। उस मिलन के बाद बड़ा गहरा विषाद हो जाता हैक्योंकि मिलन के बाद गहरा विछोह होता है। मिलता कुछ भी नहींऐसा लगता हैउलटा खो गया।
 शरीर का मिलन क्षण-भर को ही हो सकता है। स्थूल एक-दूसरे में विलीन नहीं हो सकते। स्थूल की सीमा है। स्थूल अपनी सीमा को छोड़ नहीं सकताअन्यथा स्थूल न रह जाएगा।
बर्फ के दो टुकड़ों को तुम मिलाने की कोशिश करोमुश्किल होगी। लेकिन वे ही पिघल जाएं जल हो करबिलकुल मिल जाते हैं। फिर कोई अड़चन नहीं होती। सीमा खो गयीमिलन सुलभ हो गया।
शरीर बर्फ की तरह है--जमा हुआठोस। ऊर्जा वही हैपिघल जाए तो मन बनता है। मन जल की तरह है। सीमा तो हैलेकिन तरल सीमा हैठोस नहीं। तुम मन को कैसा भी ढालोढल जाता है। शरीर को कैसा भी ढालो तो न ढलेगा। मन को कैसा भी ढालोढल जाएगा।
हिंदू के घर में बच्चा पैदा होमुसलमान के घर में रख दोमुसलमान हो जाएगा। शरीर नहीं होगामन हो जाएगा। शरीर तो बाप की ही झलक देगामां की झलक देगा। शरीर की खबर तो वहीं जुड़ी रहेगी जहां से शरीर आया हैलेकिन मन मुसलमान का हो जाएगा। बच्चे को याद भी न रहेगी कि वह कभी हिंदू था। हिंदू होने के पहले हीमन इसके पहले कि ढलतामुसलमान हो गया। मुसलमान बाद में चाहे तो हिंदू हो जाए,ईसाई हो जाएआस्तिक नास्तिक हो जाएनास्तिक आस्तिक हो जाए--मन में कुछ अड़चन नहीं है।
मन तरल है। मन प्रतिपल बदलता रहता है। उसकी तरलता अनूठी है।
 कामवासना है शरीर जैसी और शरीर की
 प्रेम है मन जैसा और मन का।
 प्रेम की मांग शरीर की मांग से ऊपर है। प्रेम कहता है: दूसरे का मन मिल जाए! प्रेम करने वाला वेश्या के द्वार पर न जाएगा। यह बात ही बेहूदी मालूम पड़ेगी। यह बात ही संभव नहीं है। यह सोच भी बेहूदा मालूम पड़ेगा। लेकिन कामवासना से भरा व्यक्ति वेश्या के घर चला जाएगाशरीर की ही मांग है।
शरीर खरीदा जा सकता हैमन खरीदा नहीं जा सकता।
शरीर जड़ है। मन थोड़ा-थोड़ा चेतन हैइसलिए इतना नीचे नहीं उतरा जा सकता कि खरीद और बेच की जा सके।
मन प्रेम मांगता है: कोईजो अपना सर्वस्व देने को तैयार होबिना किसी शर्त के। मन अपने को किसी को दे देना चाहता है,बेशर्त लुटा देना चाहता है। मन की मांग प्रेम की  है।
 जब दो मन मिलते हैं तो जो रस पैदा होता हैउसका नाम प्रेम है। जब दो शरीर मिलते हैं तो जो रस पैदा होता हैउसका नाम काम है।
 फिर मन के भी पार तुम्हारा अस्तित्व है--आत्मा का। आत्मा ऐसे है जैसे पानी भाप बनकर आकाश में उड़ गया। पानी ही है,लेकिन अब तरल सीमा भी न रही। अब कोई सीमा न रहीआकाश में फैलना हो गया! अदृश्य हो जाती है भापथोड़ी दूर तक दिखायी पड़ती हैफिर खो जाती है!
आत्मा अदृश्य है--भाप जैसी!
आत्मा की तलाश किसकी है!
 शरीर मांगता है शरीर को। मन मांगता है मन को। आत्मा मांगती है आत्मा को।
 शरीर और शरीर के मिलन से जो रस पैदा होता है--क्षणभंगुर-उसका नाम: काम। मन और मन के मिलन से जो रस पैदा होता है- थोड़ा ज्यादा स्थायीजीवन भर चल सकता है। आकांक्षा तो मन की होती है कि जीवन के पार भी चलेगा। प्रेमी कहते हैं, "मौत हमारे प्रेम को न तोड़ पाएगी।अगर प्रेम जाना हैतो प्रेमी कहता है, "कुछ हमें छुड़ा न पाएगा। शरीर मिट जाएगा तो भी हमारा प्रेम नष्ट न होगा।
 यह  कामना ही हैलेकिन मन थोड़ा ज्यादा दूरगामी है। शरीर से उसकी सीमा थोड़ी बड़ी है।
फिर आत्मा हैशाश्वत की मांग है उसकी। उससे कम पर उसकी तृप्ति नहीं। क्षणभंगुर को भी क्या चाहना! अंधेरी रात में क्षण-भर को बिजली चमकती हैफिर अंधेरा और अंधेरा हो जाता है। दुख ही बेहतर है। दुख की दुनिया में क्षण-भर को सुख का फूल खिलता हैदुख और दूभर हो जाता हैफिर झेलना और मुश्किल हो जाता है।
आत्मा मन के प्रेम को भी नहीं मांगतीक्योंकि मन तरल है: आज किसी से प्रेम  कियाकल किसी और के प्रेम में पड़ सकता है। मन का कोई बहुत भरोसा नहीं है। जब प्रेम में होता है तो ऐसा ही कहता है, "अब तेरे सिवाय किसी को कभी प्रेम न कर सकूंगा। अब तेरे सिवाय मेरे लिए कोई और नहीं।मगर ये मन की ही बातें हैं। मन का भरोसा कितना! आज कहता हैकल बदल जाए! अभी कहता हैअभी बदल जाए!
 मन पानी की तरह तरल है।
 आत्मा की मांग है शाश्वत कीचिरंतन कीसनातन की। आत्मा की मांग है आत्मा की आत्मा और आत्मा के मिलन पर जो रस पैदा होता हैउसका नाम भक्ति है।
 शरीर की सीमा है ठोस। मन की सीमा है तरल। आत्मा की कोई सीमा नहीं।
काम क्षणभंगुर है। प्रेम थोड़ा दूर तक जाता हैथोड़ा स्थायी हो सकता है। भक्ति शाश्वत है।
काम में शरीर और शरीर का मिलन होता है--स्थूल का स्थूल सेमन में--सूक्ष्म का सूक्ष्म सेआत्मा में--निराकार का निराकार से। भक्ति निराकार का निराकार से मिलने का शास्त्र है।
 ऐसा समझो कि तुम अपने घर में बैठे हो द्वार खिड़कियां बंद करकेरोशनी नहीं आती सूरज की भीतरहवा के झोंके नहीं आतेफूलों की गंध नहीं आतीपक्षियों के कलरव की आवाज नहीं आती--तुम अपने में बंद बैठे हो:ऐसा शरीर हैद्वार-दरवाजे सब बंद!
फिर तुमने द्वार-दरवाजे खोलेखिड़कियां खोलींहवा के नये झोंकों ने प्रवेश कियासूरज की किरणें आयींपक्षियों के गीत गूंजने लगेआकाश की झलक मिली: ऐसा मन है! थोड़ा खुलता है। लेकिन बैठे तुम घर में ही हो।
फिर भक्ति है कि तुम घर के बाहर निकल आयेखुले आकाश में खड़े हो गये: अब सूरज आता नहींबरसता हैअब हवा कहीं से आती नहींतुम्हारे चारों तरफ आंदोलित होती हैअब तुम पक्षियों के कलरव में एक हो गये!
भक्ति-सूत्र पूरा शस्त्र है भक्ति का। एक-एक सूत्र को अति ध्यानपूर्वक समझने की कोशिश करनाऔर अति प्रेमपूर्वक भी,क्योंकि यह प्रेम का ही शास्त्र है। इसे तुम तर्क से न समझ पाओगे। स्वाद ही समझ पाएगा।
"अथातो भक्ति व्याख्यास्यामः।'
अब भक्ति की व्याख्या!
क्यों, "अब' "अथातो...!
हो चुकी बात काम की बहुत। हो चुकी चर्चा प्रेम की बहुत। अथातो भक्ति...अब भक्ति की बात हो। जी लिए बहुत। देख लिए शरीर के भी खेल। देख लिए मन के भी जाल। गुजर चुके उन सब पड़ावों से। अब भक्ति की थोड़ी बात हो।
"अब'! अचानक शुरू होता है शास्त्र!
सिर्फ भारत में ऐसे शास्त्र हैं जो "अथातोये शुरू होते हैंदुनिया की किसी भाषा में ऐसे शास्त्र नहीं हैं। क्योंकि यह तो बड़ा अधूरा मालूम पड़ता है।
कहीं "अबसे कोई शास्त्र शुरू होता है! यह तो ऐसा लगता है जैसे इसके पहले कोई बात चल रही थीकोई कथा आगे चल रही थी जो छूट गयी हैकोई बीच का अध्याय है,प्रारंभ का नहीं।
पश्चिम के व्याख्याकार जब पहली दफा ब्रह्मसूत्र से परिचित हुए--वह भी ऐसे ही शुरू होता है: "अथातो ब्रह्म जिज्ञासा,' अब ब्रह्म की जिज्ञासा--तो उन्होंने कहा कि इसके पहले कोई किताब थी जो खो गयी है। निश्चित हीक्योंकि यह तो मध्य से शुरुआत हो रही है।
नहींकोई किताब खो नहीं गयी हैयह शुरुआत ही है। यह जीवन की किताब का आखिरी अध्याय है। शास्त्र शुरू ही हो रहा है।,मगर जीवन की किताब का आखिरी अध्याय है। यह उनके लिए नहीं है जो अभी शरीर की वासना में पड़े हों। वे इसे न समझ पाएंगे अभी देर है। अभी फल पकेगा। अभी उनके गिरने का समय नहीं आया। यह उनके लिए नहीं है जो अभी प्रेम की कविता में डूबे हैं और उसको ही जिन्होंने आखिरी समझा है। उन दो को छोड़ने के लिए "अथातो'
तोशुरू में ही शास्त्र कह देता है कि कौन है अधिकारी। यह अधिकारी की व्याख्या है "अथातो'। यह कहता है कि अगर चुक गये हो कामवासना सेभर गया हो मन--तोअन्यथा अभी थोड़ी देर और भटकोक्योंकि भटके बिना कोई अनुभव नहीं है। अगर अभी प्रेम में रस आता हो तो क्षमा करोअभी इस मंदिर में प्रवेश न हो सकेगा। अभी तुम किसी और ही प्रतिमा के पुजारी हो;अभी परमात्मा की प्यास नहीं जगी। अभी तुम या तो बीज हो या वृक्ष होअभी फूल होने का समय नहीं आया।
 यहजीवन की पाठशाला में जिनका आखिरी अध्याय करीब आ गयाइसका यह मतलब नहीं है कि यह बूढ़ों के लिए है। जैसे पश्चिम के लोगों ने गलत समझा। उन्होंने समझा कि यह तो बूढ़ों के लिए है।
नहींप्रौढ़ के लिए हैबूढ़ों के लिए नहीं है। प्रौढ़ कोई कभी भी हो सकता है। एक छोटा बच्चा प्रौढ़ हो सकता है। प्रगाढ़ बुद्धिमत्ता चाहिए! और नहीं तो बूढ़े भी बचकाने रह जाते हैं। कोई बूढ़े होने से थोड़े ही पक जाता है। धूप में पक जाने से बाल कोई वृद्ध नहीं हो जाता। बूढ़े के मन में भी वही कामनाएं चलती रहती हैंवही वासनाएं चलती रहती हैं। तो उसके लिए भी नहीं हैं यह शास्त्र।
फिर कभी-कभी कोई जवान भी भर-जवानी में जाग जाता हैअभी जब कि सोने के दिन थे तब जाग जाता है। कभी कोई छोटा बच्चा भी अचानक बीज से छलांग लेता है और फूल हो जाता है। कोई शंकराचार्य छोटी उम्र मेंबड़ी छोटी उम्र में...। उम्र का कोई सवाल नहीं हैबोध का सवाल है।
"अथातो'...अब भक्ति की व्याख्या करते हैं। व्याख्या करते हैंपरिभाषा नहीं। परिभाषा हो नहीं सकती। कुछ चीजें हैं जिनका वर्णन हो सकता हैव्याख्या हो सकती हैपरिभाषा नहीं हो सकती। जैसे कि तुमने कोई स्वाद पाया और तुम किसी दूसरे को समझाने लगे जिसके जीवन में अभी वैसा स्वाद नहीं आया नहींलेकिन स्वाद को समझने की उत्सुकता आयी हैरस जगा है,जिज्ञासा बनी है--तुम क्या करोगेतुम वर्णन करोगेतुम्हें जो स्वाद मिला है उसका तुम वर्णन करोगेकैसा मिला! तुम कुछ प्रतीक चुनोगेजिससेजिससे तुम बात कर रहे होउसकी भाषा में कुछ संकेत दिये जा सकेंउसके अनुभव से तुम अपना अनुभव जोड़ने की कोशिश करोगे।
व्याख्या का अर्थ होता है: तुम्हें जिन्हें अनुभव नहीं हैउसने अपने अनुभव को जोड़ने की चेष्टाजो तैयार तो हैं मंदिर में प्रवेश केलेकिन अभी मंदिर में प्रवेश नहीं हुआ हैउन्हें मंदिर की खबर देनी हैमंदिर के भीतर क्या घट रहा हैमंदिर के भीतर कैसा अनुभव हुआ हैथोड़ा-सा स्वाद उनके लिए लाना है।
क्या करेंगेपरिभाषा करेंगे व्याख्या करेंगे। परिभाषा नहीं हो सकती। परिभाषा तो उनके बीच हो सकती है जो दानों ही जानेवाले हों। परिभाषा संक्षिप्त होती है। परिभाषा तो एक-दो वचनों मेंवाक्यों में पूरी हो जाती है। लेकिन व्याख्या थोड़ी लंबी होती है। और व्याख्या से सिर्फ हम दृश्य देते हैंझलक देते हैं। वह बिलकुल ठीक नहीं होती व्याख्याक्योंकि ठीक हो नहीं सकतीथोड़ी-थोड़ी ठीक होती हैथोड़ी-थोड़ी गलत होती है। क्योंकि ज्ञानी जब अज्ञानी से बात करता है तो अज्ञानी की भाषा में करता है। परिभाषा तो बिलकुल ठीक होती हैव्याख्या बिलकुल ठीक नहीं होती-- हो नहीं सकतीं।
जब  बुद्ध बोलेंगे उनसे जिनके जीवन में बुद्धत्व नहीं हैतो अगर बुद्ध अपनी ही भाषा का उपयोग करें तो परिभाषा होगी;अगर बुद्ध उनकी भाषा का उपयोग करें जिनसे बोल रहे हैंतो व्याख्या होगी। इसलिए सूत्र पहले ही कह देता है: "अथातो भक्ति व्याख्याअब हम भक्ति की व्याख्या करते हैं।
"वह ईश्वर के प्रति परम प्रेमरूपा है।'
 भक्ति की पहली व्याख्या का सूत्र: वह ईश्वर के प्रति परम प्रेमरूपा है।
 मैंने तुम्हें कहाऊर्जा का एक रूप है: कामऊर्जा का दूसरा रूप है: प्रेमऊर्जा का तीसरा रूप है: भक्ति। भक्ति और काम के बीच में प्रेम है। प्रेम का एक हाथ काम से जुड़ा हैप्रेम का दूसरा हाथ भक्ति से जुड़ा है। अगर कामवासना की व्याख्या करनी हो तो भी प्रेम से ही करनी होगी। अगर दोनों का मध्य बिंदु है। प्रेम दोनों का संतुलन है।
जिसने भक्ति को जाना वह उनसे बोले जिन्होंने भक्ति को नहीं जानातो वह किस भाषा में बोलेप्रेम के अतिरिक्त और कोई भाषा नहीं बचती। काम में तो बोला नहीं जा सकताक्योंकि काम एक छोर हैभक्ति दूसरा छोर है। भक्ति तो काम के करीब-करीब विपरीत है। तोअगर काम से कहना हो तो इतना ही कहा जा सकता है कि जो कामना नहीं हैवही भक्ति। लेकिन इससे कुछ हल न होगानिषेध हरे जाएगा।
हम पूछते हैं, "भक्ति क्या है?' अगर काम से कहना हो तो हम इतना ही बता सकते हैं कि भक्ति क्या नहीं है। लेकिन पूछनेवाला पूछ रहा है, "हम यह नहीं पूछ रहे हैं कि भक्ति क्या नहीं है। पत्थर नहीं हैवृक्ष नहीं हैपक्षी नहीं है--मानाभक्ति है क्यातो कहां से शुरू करें?'
..."परम प्रेमरूपा है।'
प्रेम से शुरुआत करनी पड़ेगी। लेकिन प्रेम में एक शर्त लगायी है: परम प्रेमरूपा! परम प्रेमरूपा का अर्थ है: ऋण काम। अगर सिर्फ प्रेमरूपा कहते तो फिर भक्ति में और प्रेम में कोई फर्क न रह जाताफिर तो प्रेम ही भक्ति हो जाती। फिर तीसरे की कोई जरूरत न होतीकाम और प्रेमदो काफी थे विभाजन के लिए।
नहींप्रेम में थोड़ा-सा काम शेष रहता है। भक्ति में उतना भी काम शेष नहीं रह जाता है। एक प्रतिशत होगा प्रेमनिन्यानबे प्रतिशत केवल कामना हैकेवल वासना हैलेकिन वह एक प्रतिशत प्रेम काम को भी एक सुंदर प्रतिमा बना देता हैकाम को भी एक भावभंगिमा दे देता हैकाम की व्यर्थता को ढांक लेता है और सार्थकता की थोड़ी-सी झलक दे देता है।
कामवासना में भी प्रेम का थोड़ा सा अंश है। और प्रेम में भी कामवासना का थोड़ा-सा अंश है। दोनों जुड़े हैं। इसलिए प्रेम भी पूरा प्रेम नहीं हैकुछ उसमें अभी भी विजातीय है। प्रेम में भी थोड़ी कामवासना है।
इसे हम ऐसा समझें कि कामी कामवासना में पड़ता हैकामवासना में पड़ने के कारण थोड़े-से प्रेम का आविर्भाव हो जाता है। प्रेमी प्रेम में डूबता हैप्रेम में डूबने के कारण कामवासना आ जाती है। दोनों में बड़ा फर्क हैलेकिन तालमेल भी है। कामी काम के कारण प्रेम करने लगता है। प्रेमी प्रेम के कारण काम में उतरता है। दोनों में मौलिक अंतर है। क्योंकि प्रेमी का काम बड़ा मधुर और प्रीतिकर हो जाएगा। कामी का प्रेम भी गंदा होगा। उसके प्रेम में भी बदबू होगी। लेकिन दोनों एक-दूसरे में घुलें-मिलें हैं।
परम प्रेमरूपा है भक्ति। परम प्रेमरूपा का अर्थ हुआ: प्रेम खालिस सोना बचाचौदह कैरेट नहींअट्ठारह कैरेट नहींखालिस! उसमें एक भी कैरेट कामवासना का न रहा। शुद्ध प्रेम हो गयातो भक्ति!
क्योंकि तुम प्रेम को शायद थोड़ा-सा जानते होइसलिए प्रेम के आधार पर भक्ति को समझाया जा रहा है। तुम प्रेम की थोड़ी-सी भाषा जानते होवह भी पूरी नहीं जानतेकहीं सपने में झलक मिली हैकहीं टटोलते-टटोलते हाथ पड़ गया हैकहीं से कोई थोड़ी पहचान आ गयी हैसांयोगिक रही होगीलेकिन तुम्हें थोड़ा-सा स्वाद है।
जैसे कि पीतल पीला हैऔर सोना तुमने नहीं देखातो हम पीतल से सोने को समझाते हैं।
कहते हैं-- ऐसा ही पीलापर और शुद्धज्योतिर्मयसूर्य की किरण जैसा चमकता हुआ! कुछ प्रतीक खोजते हैं। प्रतीक खोजना वर्णन हैव्याख्या है।
"वह भक्ति ईश्वर के प्रति परम प्रेमरूपा है।'
सूत्र के जो भी अनुवाद किये गये हैं हिंदी मेंउन सब में यही अनुवाद किया गया है: वह भक्ति ईश्वर के प्रति परम प्रेमरूपा है। पर संस्कृत में बात कुछ और है।
"सा त्वस्मिन् परमप्रेमरूपा!ईश्वर शब्द का प्रयोग नहीं किया है। ईश्वर शब्द नहीं है--"उसके प्रति'! त्वस्मिन! बड़ा फर्क है। जिन्होंने भी हिंदी में अनुवाद किये हैंउन्होंने बात को संकीर्ण कर दिया।
"उसके प्रति'--"उसकानाम नहीं हो सकताइशारा है। बड़ी दूर है वह। उसे ईश्वर कहने से बात हल न होगी। क्योंकि उसे ईश्वर कहने से ही हम उसकी परिभाषा कर देंगे।
ईश्वर शब्द का अर्थ होता हैऐश्वर्यवानसारा ऐश्वर्य जिसका हैवह ईश्वर। यह हमारी परिभाषा हैक्योंकि हम ऐश्वर्य की भाषा में सोचने के आदी हो गये हैं। हमारे लिए ईश्वर ऐसा है जैसे सम्राटसारे जगत का हैपर है सम्राट ही। धन की भाषा में हम सोचने के आदी हो गये हैंऐश्वर्य की भाषा में सोचने के आदी हो गए हैंतो ईश्वर कहते हैं।
लेकिन धन सेऔर ईश्वर का क्या लेना-देनाऐश्वर्य से और ईश्वर का क्या संबंधसम्राटों से उसकी कल्पना करनी ठीक नहीं। इसलिए संस्कृत शब्द ठीक है: त्वस्मिन--"उसके प्रति'। नाम मत दो उसे। नाम तुम दोगेतुम्हारा नाम होगातुम्हारा मन प्रविष्ट हो जाएगा। सिर्फ इतना ही कहो: "उसके'। इशारा करो। अंगुली बता दो। शब्द मत दो।
वह अनाम हैनाम में मत घसीटो।
वह अरूप हैरूप का आग्रह मत करो।
वह निराकार हैतुम कोई आकार मत दो।
"ईश्वरदेते ही आकार मिल जाता है। ईश्वर शब्द आते हीतुम्हारे मन में आकार उठने शुरू हो जाते हैं।
सोचो थोड़ा: "उसके प्रति'--कोई आकार उठता हैउसके प्रति! तुम पूछोगे, "किसके प्रतियह कौन है "उस'? किसकी बात कर रहे हैं?
"ईश्वर कहते ही हल हो गयातुम निश्चिंत हुएतुमने कहासमझ गये। जहां तुमने कहासमझ गयेवहीं नासमझी है। तुम न समझोकृपा होगी। तुम बहुत जल्दी समझ जाते होवहीं भूल हो जाती है।
परमात्मा इतना आसान नहीं कि समझ में आ जाए। वस्तुतः उसे समझने के लिए सब समझ छोड़नी पड़ती है। उसे केवल वे ही समझ पाते हैं जो समझ का आग्रह भी छोड़ देते हैं।
इसलिए अच्छा होगाहम भी कहें "उसके प्रति'! "उसकेकहते ही बड़ा विराट का द्वार खुलता है। फिर ये पशु-पक्षीपौधेआकाश सब सम्मिलित हो जाते हैं। परमात्मा कहते हीईश्वर कहते हीबात बिगड़ जाती हैभेद खड़ा हो जाता हैस्रष्टा और सृष्टि का भेद हो जाता है। फिर तुम सृष्टि की निंदा में लग जाते हो और स्रष्टा की पूजा में। और कहीं स्रष्टा और सृष्टि अलग नहीं हैं।
स्रष्टा शब्द ठीक नहीं हैसृजन की ऊर्जा है। वही सृष्टि हैवही स्रष्टा है।
"उसके प्रतिकहना बिलकुल ठीक है।
"सा त्वस्मिन परमप्रेमरूपा: उसके प्रति परमप्रेमरूप है। न नाम का पता हैन धाम का पता है। इसका क्या अर्थ हुआइसका अर्थ यह हुआ कि प्रेम तो नाम-धाम के बिना नहीं हो सकताभक्ति हो सकती है। प्रेम के लिए तो नाम-धाम चाहिए।
तुम अगर कहो कि मैं प्रेम में पड़ गया हूंऔर कोई पूछे, "किसके प्रति'; तुम कहो, "इसका कुछ पता नहीं', तो तुम पागल हो।
प्रेम तो साकार के प्रति हैइसलिए नाम पता है। प्रेम का तो कोई एड्रेस हैपत्र लिखा जा सकता है। परमात्मा का कोई एड्रेस नहींपत्र लिखा नहीं जा सकता। परमात्मा के लिए तो बड़ा बावला पन चाहिए। निराकार के प्रति प्रेम! इसका अर्थ यह हुआ कि आब्जैक्टविषय तो खो गयासब्जैक्टकेवल तुम्हीं बचे।
जिन्होंने परमात्मा के प्रति प्रेम जानाउन्होंने वस्तुतः यही जाना कि वहां कोई भी नहीं है।बस प्रेम ही प्रेम है। असल में परमात्मा के प्रति प्रेम कहना ठीक नहीं हैवहां "प्रतिहै ही नहीं। वहां सिर्फ प्रेम का निवेदन हैकिसी के प्रति नहीं हैसिर्फ प्रेम का आविर्भाव हैशुद्ध प्रेम की ऊर्जा का उठान हैउत्थान हैऊर्ध्वगमन हैकिसी के प्रति नहीं है। पर कहना होगा तुम्हारी भाषा में।
इसलिए सूत्र कहता है: " वह उसके प्रति परम प्रेमरूपा है।परम प्रेम तभी है जब प्रेमी की भी जरूरत न रह जाए। जब तक प्रेमी की जरूरत हैतब तक तुम्हारा प्रेम परम प्रेम नहीं हैनिर्भर है। निर्भर है तो शुद्ध नहीं हो सकता। जिससे तुम प्रेम करोगेवह तुम्हारे प्रेम को रंग देगाजिसको तुम प्रेम करोगे वह तुम्हारे प्रेम को ढंग देगा--परम नहीं हो सकता।
ऐसा समझो कि जब भी सोने का आभूषण बनाओगेतो शुद्ध न रह जाएगाकुछ-न-कुछ मिलाना पड़ेगा। क्योंकि शुद्ध सोना इतना नाजुक हैउसके आभूषण नहीं बनते। उसमें कुछ मिलाना ही पड़ेगा विजातीय--कुछ तांबा मिलाओकुछ और मिलाओ। वह अट्ठारह कैरेट रह जाएगाबीस कैरेट होगाबाईस कैरेट होगालेकिन शुद्ध नहीं सकताचौबीस कैरेट नहीं हो सकता।
ऐसा समझो कि भक्ति के जब तुम आभूषण बनाते हो तो प्रेम हो जाता है और जब तुम प्रेम के आभूषणों को पिघला लेते हो और शुद्ध कर लेते होतब भक्ति हो जाती है। लेकिन जब तुम प्रेम के आभूषण पिघलाते हो तो प्रेमी भी पिघल जाता है। तुम जिसे प्रेम करते थेवह बचता नहीं। तुम भी नहीं बचतेप्रेम ही बचता। वे दोनों गए। वह द्वैत गया। और जब प्रेम ही बचता है,तब प्रेम शुद्ध है। न मैं न तूदोनों खो गये!
जलालुद्दीन रूमी की बड़ी प्रसिद्ध कविता हैमुझे बड़ी प्यारी है। एक प्रेमी अपनी प्रेयसी के द्वार पर दस्तक देता है। भीतर से आवाज आती है, "कौन है?' "प्रेमी कहता है, "मैं हूं तेरा प्रेमी। पहचाना नहींमेरी पगध्वनि विस्मृत हो गयी! मेरी आवाज पहचान से उतर गयी।लेकिन भीतर से आवाज आयी, "अभी तुम इस योग्य नहीं कि द्वार खुलें। अभी तुम अधिकारी नहीं।'
प्रेमी बड़ा हैरान हुआ। क्योंकि प्रेमी तो सदा सोचता है कि अधिकारी है ही। हर व्यक्ति की यही भूल है कि हर व्यक्ति जन्म से ही समझता है कि वह प्रेम का अधिकारी है। इसलिए प्रेम को कोई सीखता ही नहींबिना सीखे ही प्रेम करने लगते हैं। और इसलिए फिर प्रेम में इतनी भूलें होती हैं और प्रेम में इतना उपद्रव होता हैसारा जीवन बर्बाद हो जाता है।
प्रेम संभावना हैसत्य नहीं। प्रेम को प्रगटना हैवह प्रगट नहीं है। प्रेम कोई मिली हुई संपदा नहीं हैखोजनी हैसृजन करना है उसका।
प्रेमी लौट गयावर्षों भटकता रहाप्रेम की खोज करता रहाप्रेम का अर्थ समझने की चेष्टा करता रहाध्यान कियाप्रार्थना की--धीरे-धीरे प्रेम का आविर्भाव हुआवह लौटा। फिर उसने दस्तक दी। भीतर से आवाज आयी, "कौन?' तोजलालुद्दीन कहता है कि अब प्रेमी ने कहा: "तू ही है।और द्वार खुल गये।
जलालुद्दीन से अगर मेरी कभी मुलाकात हो जाए--कभी-न-कभी हो सकती हैक्योंकि जो रहा है वह कहीं होगाजो है वह मिटता नहीं--तो उससे मैं कहूं कि कविता पूरी कर दोयह अधूरी है। अभी भी द्वार खुलने नहीं चाहिए। क्योंकि जहां "तूहै वहां "मैंमिट नहीं सकता।
प्रेमी ने पहले कहा, "मैं'! अब उसने बदल लिया पहलूलेकिन पहलू बदलने से कुछ फर्क नहीं पड़ता। अब वह कहता है, "तू'!लेकिन "तूका क्या अर्थ है अगर "मैंमिट गया होकिसको कहोगे "तू'? किस प्रसंग में कहोगे "तू'?
"तूका सारा अर्थ "मैंमें छिपा है। जब तक "मैंहूंतभी तक "तूमें अर्थ है। जब "मैंही न रहा तो "तूकौन?
जलालुद्दीन से मैं कहूं कि इसे थोड़ा और आगे बढ़ाएक दफा और लौटा इस प्रेमी को। जल्दी मत कर। कविता खत्म करने की इतनी जल्दी भी क्या हैऔर चार लाइन जोड़ी जा सकती हैं। जाने दे वापस। प्रेयसी से कहलवा दे कि कुछ-कुछ तैयार हुआ,लेकिन पूरा नहीं। थोड़ी अधिकारी होने की क्षमता आयीलेकिन अभी प्रारंभ है। थोड़ा और भटक। थोड़ा और खोज। इतना पहुंचा है तो आगे भी पहुंच ही जाएगा। रास्ता ठीक हैजिस पर चल पड़ा हैमंजिल अभी नहीं आयी। आधी यात्रा हो गयी है--"मैं', खो गयाआधी और होनी चाहिए--"तूभी खो जाए! फिर लाकुछ वर्षों बाद! फिर लाने की वैसे जरूरत भी नहीं है। फिर तो प्रेयसी वहीं चली आएगी जहां प्रेमी है।
परम प्रेम तब है जब न प्रेमी रहा न प्रेयसी रहीजब द्वंद्व खो गया।
..."उसके प्रति परम प्रेमरूपा है...!'
और तब--
"अभी मैखानए दीदार हर जर्रे में खुलता है।
अगर इंसान अपने आप से बेगाना हो जाए।'
और तब कण-कण में उसकी मधुशाला का दरवाजा खुल जाता है! कण-कण में!
"अभी मैखनाए दीदार हर जर्रे में खुलता है।'
कण-कण में उसका मधु बिखर जाता है और कण-कण में उसकी मधुशाला का द्वार खुल जाता है-- "अगर इंसान अपने आप से बेगाना हो जाए।अगर आदमी अपने को भूल जाएतो परमात्मा को पाने में अड़चन कहां! अपने से बेगाना हो जाए! मैं को भूल जाएमैं को छोड़ देमैं को न पकड़े रखे तो उसकी मधुशाला कण-कण में बिखर जाती है! फिर सभी जगह उसकी ही मस्ती है।
न तुम होन वह हैमस्ती ही मस्ती है--वही परम प्रेमरूप है!
"अमृतस्वरूपा है!'
"वह भक्ति परम प्रेमरूपा है और अमृतस्वरूपा है।क्योंकि जिसने परम प्रेम जानाफिर उसकी कोई मृत्यु नहीं। क्योंक्योंकि वह तो मर ही चुकाअब मरेगा कैसेमरना तो तभी तक शेष है जब तक तुम मिटे नहींमरे नहीं। मौत तो तभी तक डराएगी जब तक तुम हो। जिसने अपने को खो दिया उसकी कैसी मौत! उसने मौत पर विजय पा ली! वह अमृस्वरूप को उपलब्ध हो गया!
ध्यान रखना: अहंकार की ही मृत्यु होती हैतुम्हारी कभी नहीं होतीकभी हुई नहींहो नहीं सकती। तुम शाश्वत होसनातन हो;सदा थेसदा रहोगे। अन्यथा कोई उपाय नहीं है। तुम चाहो भी अपने को मिटा लेना तो नहीं मिटा सकते। मौत होती ही नहीं। लेकिन तुमने एक अपना काल्पनिक आकाररूप समझ रखा है। उस कल्पना की मौत होती है। तुमने अपनी एक अहंकार की प्रतिमा बना रखी है। परमात्मा से जुदा तुमने अपने को "मैंकहने का भाव बना रखा है। वही मैं-भाव मरता है। चूंकि तुम उससे बड़े जुड़े होतुम्हें लगता है, "मैंमरा! "मैं'-भाव छूट जाये..."अमृत-स्वरूपा च'... तबतब जो मिलता है उसकी कोई मृत्यु नहीं है।
"यल्लब्ध्वा पुमान सिद्धो भवतिअमृतो भवतितृप्तो भवति।'
"उस भक्ति को प्राप्त कर मनुष्य सिद्ध हो जाता हैअमर हो जाता है और तृप्त हो जाता है।'
..."सिद्ध हो जाता है!'
सिद्ध का अर्थ होता है?
सिद्ध का अर्थ होता है: जो होने को थे वही हो गये। जो बीज की तरह लाये थे वह खिल गया फल की तरह: सिद्ध का अर्थ होता है।
 सिद्ध का अर्थ होता है: अब और साधना करने को न रहीअब और कोई साध्य न रहाअब सभी साधनों के पार हो गये।
सिद्ध का अर्थ होता है: तुमने पा लिया अपने स्वभाव कोअपने स्वरूप कोपहुंच गए उस परम मंदिर में जिसकी तलाश थी,जन्मों-जन्मों अनंत काल तक जिसे खोजा थाजिसके लिए भटके थे।
स्वयं को खोते ही व्यक्ति सिद्ध हो जाता है। इसका अर्थ हुआ कि सारा भटकाव अहंकार का है। तुम इसलिए नहीं भटकते कि कोई तुम्हें और भटका रहा हैतुम इसलिए भटकते हो कि तुम हो। जब तक तुम होभटकोगे। तुम मिटे कि पहुंचे। मिटने में ही पहुंच जाना है। होने में ही भटकना है।
"अमर हो जाता हैतृप्त हो जाता है।'
जिस भक्ति के प्राप्त होने पर मनुष्य न किसी वस्तु की इच्छा करता हैन द्वेष करता हैन आसक्त होता है और न उसे विषय-भोगों में उत्साह होता है।'
"इतिब्दा वो थी कि जीने के लिए मरता था मैं
इतिन्हा ये है कि मरने की भी हसरत न रही।
ऐसे भी दिन थे जब जीने के लिए ऐसी आतुरता थी कि मरने को भी तैयार हो जाता था। और आखिरी वक्त--इन्तिहा यह है--और आखिरी बात यह हैपहुंच जाने की बात यह है कि मरने की भी हसरत न रही। जीने की तो बात छोड़ोमरने की भी आकांक्षा नहीं उठती।
तुमने कभी खयाल किया--तुम्हें मरने की आकांक्षा तभी उठती है जब तुम्हारी जीवन की आकांक्षा पूरी नहीं होती! जहां-जहां अड़चन आती है जीवन की आकांक्षा मेंवहीं तुम कहते हो कि मर जाना बेहतर है। मरना तुम चाहते नहीं। जीना तुम चाहते हो अपनी शर्तों पर। शर्त कभी पूरी नहीं होतीतो मरने की तैयारी करने लगते हो।
रूसी कहानी है कि एक लकड़हारा लौट रहा है गट्ठर लेकर सिर पर। जिंदगी-भर लकड़ियां ढोता रहा हैथक गया है।... सभी थक जाते हैंऔर सभी लकड़ियां ढो रहे हैं। काटो जंगल सेबेचो बाजार मेंफिर दूसरे दिन काटो जंगल सेफिर बेचो बाजार में!... थक गया है। हड्डी-हड्डी जराजीर्ण हो गयी है। उस दिन तो वह बड़ा दुखी है कि इससे भी क्या सार है! "यही करता रहूंगा,और एक दिन मर जाऊंगा और मिट्टी में गिर जाऊंगा।
तो उसने कहा, "ऐ मौतसभी को आती हैएक मुझ ही को छोड़ देती है। मुझे क्यों नहीं आतीउठा ले मुझे!ऐसे मौत साधारणतः इतना जल्दी सुनती नहीं। पर कहानी है कि मौत ने सुन लिया। मौत आ गयी। लकड़हारा गट्ठर को पटककर दुखी मन से बैठा था। मौत ने आकर कहा, " मैं आ गयी हूंबोलो क्या काम है?'
देखो मौत कोहाथ-पैर कंप गयेप्राण कंप गयेसांस रुक गयी। उसने कहा, "नहीं,कुछ काम नहींकोई और दिखायी नहीं पड़ा,गट्ठर उठवाकर सिर पर रखवाना है। कृपा कर और द्वार उठाकर सिर पर रख दे।'
 तुम जब भी मरने की बात करते हो तब गौर से देखना: वहां जीने की आकांक्षा बड़ी गहरी है। इसलिए जो लोग आत्महत्या करते हैंतुम चौंकना मततुम यह मत सोचना कि इन लोगों ने आत्महत्या कर लीबात क्या है! आदमी तो जीना चाहता है;ये मर कैसे गये! ये बहुत बुरी तरह जीना चाहते थेबड़ी प्रगाढ़ता से जीना चाहते थे। इनकी शर्तें बड़ी थींजिंदगी पूरी न कर पायी। ये जिंदगी से नाराज हो गये। ये जिंदगी को तो न मिटा पायेये जिंदगी को मिटाने के लिए तत्पर हो गये थे--अपने को मिटा लिया। मगर इनकी आत्महत्या में जीवन की आकांक्षा हैजीवेषणा है।
जब तुम जीवन की आकांक्षा छोड़ देते होतब तुम चकित हो जाओगे कि उसके साथ-ही-साथ मृत्यु की आकांक्षी छूट जाती है। जिस व्यक्ति के जीवन को जीवेषणा  से छुटकारा मिल गयाजो अभी राजी है कि मौत आ जाए तो तैयार पायेजो यह भी नहीं कहता कि कल मुझे जीना है--उसे तुम कभी आत्महत्या करता न पाओगेहालांकि तुम्हें लगेगा कि इसे तो आत्महत्या कर लेनी चाहिए जब यह आदमी कहता है कि मुझे जीने का कोई सवाल नहीं है तो इसे आत्महत्या कर लेनी चाहिए। लेकिन आत्महत्या तभी की जाती है जब जीने की बड़ी गहरी आकांक्षा होती है। यह आत्महत्या भी क्यों करेमरने की हसरत न रही। उतनी  आकांक्षा भी नहीं है अब।
..."न किसी वस्तु की इच्छा करता है।क्योंकि जिसने भक्ति को जान लियावस्तुएं व्यर्थ हो गयीं।
तुम जब कभी खयाल किया-- प्रेमी एक-दूसरे को वस्तुओं की छूट देने लगते हैं! वह प्रेम का लक्षण है। क्योंअब वस्तुओं का मोह नहीं रह जाता। वस्तुएं देने योग्य हो जाती हैंपकड़ रखने योग्य नहीं रह जातीं।
जिसे तुम प्रेम करते हो उसे तुम सब देना चाहते हो। इसलिए कंजूस प्रेम नहीं कर पाते। कृपण आदमी के जीवन में कोई प्रेम नहीं हो सकता। क्योंकि कृपणता और प्रेम एक साथ नहीं हो सकतेएक ही घर में उन दोनों का निवास नहीं हो सकता।
निजाम हैदराबाद भक्त आदमी थे। लेकिन मैंने सुना है कि वे दुनिया के सबसे बड़े संपत्तिशाली आदमी थे। इतनी बड़ी संपत्ति और किसी के पास नहीं। लेकिन कृपण तुम ऐसा आदमी न पाओगे। जो टोपी उन्होंने सिंहासन पर बैठते वक्त पहनी थीवे चालीस साल उसको पहने रहे। उससे बास आती थी। वह इतनी गंदी हो गयी थी। वे उसका धुलने नहीं देते थेक्योंकि धुलने में कहीं बिगड़ न जाएकहीं खराब न हो जाए। वे मरते दम तक उसी को पहने रहे। मेहमान सिगरेट अधजली छोड़ जाते तो ऐश-ट्रे से वे इकट्ठी कर लेते थे--खुद पीने के लिए! यह तुम भरोसा न करोगे। और यह आदमी भक्त था! पांच बार इबादत करता था भगवान की। यह असंभव है। यह बिलकुल असंभव है।
यह आदमी किसको धोखा दे रहा हैअभी तो इस आदमी के जीवन में प्रेम भी नहीं है! जली सिगरेटेंझूठी सिगरेटें संभालकर रख लेनाफिर फुर्सत से पीएंगे!
जहां भी तुम कृपण को पाओवहां तुम समझ लेना कि अगर वह भगवान की बातें कर रहा होप्रेम और भक्ति की बातें कर रहा होतो वे किसी गहरे घाव को छिपाने की तरकीबें हैं। कृपण कभी भक्त नहीं हो सकता। कृपण प्रेमी ही नहीं हो पाता। वह पहली ही सीढ़ी नहीं चढ़तादूसरी पर तो पहुंचेगा कैसे?
जब तुम प्रेम करते होतत्क्षण तुम्हारी पकड़ वस्तुओं से उठ जाती हैतुम भेंट कर सकते होदान दे सकते हो! और देकर तुम प्रसन्न होते होउदास नहीं। और जो तुमसे ले लेता हैतुम उसके अनुगृहीत होते हो कि उसने हलका किया। तुम ऐसा नहीं सोचते कि वह तुम्हारा अनुगृहीत होएक्योंकि अगर उतना भी रह गया तो सौदा हुआ फिर तुम कृपण हो।
हिंदुस्तान में रिवाज है कि ब्राह्मण घर आये तो पहले उसे भेंट दोदान दोफिर दक्षिणा भी दो। दक्षिणा का मतलब होता है धन्यवाद कि तुमने भेंट स्वीकार की! दक्षिणा बड़ा अदभुत शब्द है! पहले दोऔर चूंकि ब्राह्मण ने स्वीकार कियावह इनकार भी कर सकता थाफिर दक्षिणा दो कि धन्यभाग कि "तुमने स्वीकार किया! तुम इनकार कर देते तो ममेरा प्रेम अधूरा वापस लौट आता! तुमने द्वार दिया!'
इसलिए प्रेमी अनुगृहीत होता है देकर। भक्त सब लुटाकर अनुगृहीत होता है।
"...किसी वस्तु की इच्छा नहीं करता हैन द्वेष करता है।क्योंकि जब इच्छा ही नहीं रही तो द्वेष कहां! द्वेष तो इच्छा की छाया है। जब तक तुम इच्छा करते हो तब तक तुम द्वेष भी करोगे। क्योंकि जो वस्तु तुम चाहते होवह अगर किसी और के कब्जे में है तो तुम क्या करोगेतुम द्वेष करोगे। तुमर् ईष्या करोगे। तुम जलोगे।
"...न आसक्त होता है।क्योंकि जब इच्छा ही न रही...।
समझ लो इसको ठीक से। जिसके जीवन में वस्तुओं की इच्छा हैउसका अर्थ है कि उसने प्रेम को नहीं जाना--पहली बात। वह चूक गया। वस्तुएं तो पड़ी रह जाएंगीप्रेम साथ जाता है। थोड़ा जाता हैभक्ति होती तो पूरा जाता। उतना जाता जितना प्रेम था। जितना खालिस सोना थासाथ चला जाताशेष विजातीय पड़ा रह जाता।
अगर तुम प्रेम तक नहीं पहुंच पाए तो उसका अर्थ केवल इतना है कि जो भी इकट्ठा कर रहे होवह सब मौत छीन लेगी। इसलिए कृपण मौत से डरता है। जीता नहीं और मौत से डरता है। जीने की तैयारी करता हैजीता कभी नहीं। क्योंकि जीने में तो खर्च है। जीने में तो प्रेम लाना पड़ेगा। जीने की तैयारी करता हैजीता कभी नहीं। क्योंकि जीने में तो खर्च है। जीने में तो प्रेम लाना पड़ेगा। जीने में तो व्यक्तित्व प्रवेश कर जाएंगेवस्तुओं की दुनिया समाप्त हो जाएगी। नवह सिर्फ जीने की तैयारी करता हैमकान बनाता है जिसमें कभी रहेगाधन इकट्ठा करता है जिसको कभी भगोगेशादी करता हैपत्नीजिससे कभी प्रेम करेगाफुर्सत सेबच्चे पैदा करता है कि कभी जब समय होगासुविधा होगीतब एक बार आशीर्वाद बरसा देंगे। मगर वह दिन कभी आता नहींवह तैयारी ही करता है। एक दिन मौत उसे उठा लेती है। और जो भी उसने इकट्ठा किया थावह सब पड़ा रह जाता है। इसका भय सताता है।
इसलिए कृपण डरता रहता है और डर के कारण और भी कृपण होता जाता है। मौत के खिलाफ इंतजाम करता है।
मौत के खिलाफ एक ही इंतजाम है--और वह है प्रेम। मौत के खिलाफ दूसरा कोई इंतजाम नहीं हैकोई सुरक्षा नहीं है। कोई बीमा-कंपनी मौत के खिलाफ सुरक्षा नहीं दे सकती। सिर्फ प्रेम...।
क्योंकि प्रेम के क्षण में तुम वस्तुओं से ऊपर उठते हो और व्यक्तित्व दृष्टि में आता हैव्यक्तियों का संसार शुरू होता है;वस्तुओं का समाप्त होता है। तब वस्तुएं साधनरूप हो जाती हैं। तुम प्रेम के लिए उनका उपयोग करते होलेकिन वे तुम्हारा उपयोग नहीं कर पातीं। जब तुम वस्तुओं की इच्छा करते हो तो जो वस्तुएं तुम्हारे पास हैंउनमें तुम्हारी आसक्ति होती है: कोई छीन न ले! और जो तुम्हारे पास नहीं हैंदूसरों के पास हैंउनसे तुम्हारा द्वेष होता हैक्योंकि उनके पास हैं और तुम्हारे पास नहीं है। इच्छा के दो पहलू बन जाते हैं फिर: अपने पास जो है उसे पकड़ोऔर दूसरे के पास जो है उसे छीनो। तब सारा जीवन एक छीना-झपटएक आपाधापीएक दौड़-धूप हो जाती हैहाथ कुछ भी नहीं लगता। मरते वक्त हाथ खाली होते हैं।
..."न आसक्त होता हैन उसे विषय-भोगों में तुम्हें उत्साह तभी तक हैजब तक तुम्हें परम भोग का स्वाद नहीं मिला। क्षुद्र को भोगता आदमी तभी तक है जब तक विराट के भोग का द्वार नहीं खुला। कंकड़-पत्थर बीनते होक्योंकि हीरे जवाहरातों का पता नहीं। कूड़ा-कर्कट इकट्ठा करते होक्योंकि संपत्ति की कोई पहचान नहीं है।
यह लक्षण है भक्त का कि उसे विषय-भोगों में कोई उत्साह नहीं होता। कामी को सिर्फ विषय-भोग में उत्साह होता हैऔर कोई उत्साह नहीं होता। प्रेमी को विषय-भोग में उत्साह नहीं होताकिन्हीं और चीजों में उत्साह होता हैअगर उनके सहारे काम भी चले तो ठीक।
जैसे समझो:अगर तुम किसी व्यक्ति के प्रेम में हो,तो तुम चाहोगे कि दोनों बैठकर कभी शांत आकाश में तारों को देखो। कभी नहीं चाहेगा यह। कामी कहेगा, "क्यों फिजूल समय खराब करनातारों में क्या रखा हैएक दफा देख लिये सदा के लिए देख लिये।कामी को तो शरीर में रस हैतारों में नहींचांद में नहींपक्षियों के गीत में नहीं। दो प्रेमी बैठकर सितार सुन सकते हैं,या दो प्रेमी बैठकर शांतमौन ध्यान कर सकते हैंप्रार्थना कर सकते हैं। उस प्रार्थना के माध्यम से ही अगर काम भी जीवन में आ जाए तो उन्हें कोई विरोध नहीं है। लेकिन शुरू उन्होंने प्रार्थना की थी। चांद को देखते-देखते वे करीब आ जाएं और एक-दूसरे का हाथ हाथ में ले लें तो उन्हें कुछ विरोध नहीं हैलेकिन देखना उन्होंने चांद को शुरू किया था।
प्रेमियों की आंख एक-दूसरे पर नहीं होतींएक साथ किसी और चीज पर होती है। कामियों की आंख एक-दूसरे पर होती हैऔर किसी चीज पर नहीं होती। प्रेमी किसी और तीसरी चीज को देखते हैं अपने से पार। प्रेम का कोई गंतव्य हैकाम का कोई गंतव्य नहीं है। काम अपने-आप में समाप्त हो जाता है। प्रेम अपने से पार जाता है। जो पार ले जाएजो अतिक्रमण करायेजो तुम्हें तुमसे ऊपर देखने की सुविधा देवही प्रेम है।
तोप्रेमी कभी बैठकर सितार सुनेंगेया कभी गीत गाएंगेया कभी नाचेंगेया कभी खुले आकाश के नीचे लेटेंगेया कभी सागरत्तट पर घूमेंगेकभी सागर के नाद को सुनेंगे। लेकिन प्रेमीकामी नहीं!
प्रेमी का कुछ लक्ष्य है जो दोनों से पार है। लेकिन बार-बार उस लक्ष्य से वे अपने पर लौट आएंगे। भक्त कभी नहीं लौटता--गया सो गया! वह जब चांद की तरफ गया तो गयागयागयाफिर नहीं लौटता। भक्त पीछे लौटना नहीं जानता। कभी तो कहीं जाता ही नहींप्रेमी जाता हैलौट,लौट आता हैभक्त गया सो गया।
काम ऐसे है जैसे पिंजरे में बंद पंछीकहीं जाता नहींपहीं पिंजरे में ही उछल-कूद करता रहता हैवहीं हलन-चलन करता रहता है। बस पिंजरा उसकी सीमा है।
प्रेम ऐसे है जैसे कबूतर उड़ते हैं आकाश मेंफिर अपने घर में वापस लौट आते हैं। पिंजरों में बंद नहीं हैं। न लौटें तो कोई उन्हें बुलाता नहीं हैकोई पकड़ने नहीं जा सकताअपने से लौट आते हैं। घर के ऊपर एक छत्ता लगा दिया होता है। उड़ते हैं दूर आकाश मेंबड़ी दूर की यात्रा करते हैंथकते हैंलौट आते हैं वापस। प्रेमी ऐसे पक्षी हैं जो पिंजरों में बंद नहीं हैंजाते हैं दूर अपने से पारलौट-लौट आते हैं। भक्त ऐसा पक्षी है जो गया सो गयाउसका लौटने का कोई घर नहीं है। उसका घर सदा आगे है--और आगे! वह जब तक परमात्मा तक ही न पहुंच जाए तब तक यात्रा जारी रहती है।
"भक्ति के प्राप्त होने पर मनुष्य न किसी वस्तु की इच्छा करता है,न द्वेष करता हैन आसक्त होता हैऔर न उसे विषय-भोगों में उत्साह होता है।'
"यज्ज्ञात्वा मत्तो भवतिस्तब्धो भवतिआत्मारामो भवति!'
"उस भक्ति को जानकर मनुष्य उन्मत्त हो जाता हैस्तब्ध हो जाता हैऔर आत्माराम हो जाता है।'

...उन्मत्त हो जाता है! पागल हो जाता है!
भक्ति अपूर्व उन्मत्तता है। आंखें सदा नशे से सराबोर रहती हैं। मन सदा एक अपूर्व बेहोशी में डूबा होता है। जीवन साधारण गति नहीं रह जातीनृत्य हो जाता है। जीवन से गद्य खोपद्य का जन्म होता है। किसी और ही आयाम में प्रवेश हो जाता है।
"वह सिजदा क्यारहे एहसास जिसमें सिर उठाने का
इबादत और बकदरे होश तौहीने इबादत है।'
भक्त का सिर झुकता है तो फिर उठता नहीं। साधारण लोगों को तो पागल मालूम पड़ेगा। साधारण लोग तो सिर झुकाते ही नहींसिर्फ दिखाते हैं कि सिर झुकाते हैं। दिखाते भर हैं! अहंकार तो अकड़ा खड़ा रहता हैशरीर ही कवायद करता है।
"वह सिजदा क्यारहे एहसास जिसमें सिर उठाने का!'
लेकिन भक्त ऐसे पागल हैं कि वे इसी को सिजदा कहते हैंइसी को सिर झुकाना कहते हैं कि जब यह खयाल ही न रह जाए कि अब सिर उठाना भी है! झुका दिएउसको उठाना क्या! मिटा दियाउसे वापस सम्हालना क्या!
"इबादत और बकदरे होश तौहीने इबादत है!'
और होश क्या बचाना! जब डूबे तो डूबे! होशियारी से कहीं कोई डूबता हैहिसाब रखकर कहीं कोई प्रेम में गया हैगणित को तो छोड़ जाना पड़ता है पीछे। तर्क के तो पार जाना होता है। बुद्धि तो बेईमानी हैचालाकी है। बुद्धि तो कुशलता हैगणित है। प्रेम इस तरह के गणित को स्वीकार नहीं करता। फिर भक्ति की तो बात ही क्या!
प्रेम में भी गणित टूटने लगता है। प्रेम में भी दो और दो चार नहीं होते सदाकभी पांच हो जाते हैंकभी तीन ही रह जाते हैं। प्रेम में हिसाब-किताब की दुनिया डांवाडोल हो जाती है।
भक्ति तो आखिरी शराब हैफिर उसके आगे कोई नशा नहीं!
"वह सिजदा क्यारहे एहसास जिसमें सिर उठाने का।'
"इबादत और बकदरे होश'...प्रार्थना और वह भी होश के साथ! तो भले आदमीप्रार्थना करने ही क्यों गयेदुकान ही चलाते। वहीं तुम्हारी पात्रता थी। जब प्रार्थना करने गये तो फिर क्या होशक्या हिसाब?
"इबादत और बकदरे होश तौहीने इबादत है!'
फिर तो तुम प्रार्थना की बेइज्जती कर रहे होतौहीन कर रहे हो।
सुना है मैंनेएक फकीर दीवाना हो गया। घर के लोग पागल समझे नहीं। मित्रप्रियजन पहचाने नहीं यह बीमारी न थी। यह,जो आदमियों की साधारण बीमारी हैउससे मुक्त हो जाना था। लेकिन साधारण बीमारी को हम स्वास्थ्य  समझते हैं। उन्होंने वैद्य को बुला लिया। वैद्य नब्ज की जांच की। तो कहते हैंउस फकीर ने कहा:
"चारागर! मस्त की दुनिया है जमाने से जुदा।
होश में आ कि जहां हम हैं वहां होश नहीं।'
"होश में आ कि जहां हम हैं वहां होश नहीं।'
कहा: "वैद्यमस्तों की दुनिया और ही दुनिया है। यह तू क्या कर रहा हैहोश में आ! क्या नब्ज पकड़ रहा है?'
मस्तों की एक और ही दुनिया है। दीवाने कुछ और आयाम में जीते हैं। उसे हम समझें कि वह आयाम क्या है।
तुम जहां जीते होतुम वहां जीते हो जहां गणित हैहिसाब हैसाफ-सुथरी रेखाएं हैं। तुम ऐसे जीते हो जैसे कोई बगीचा बना लेता हैसाफ-सुथरा! भक्त ऐसे जीता है जैसे कोई जंगल में जीता है: कुछ साफ-सुथरा नहीं हैआदमी के हाथ की कोई छाप नहीं हैंसिर्फ परमात्मा के हस्ताक्षर हैं। वह किसी नियम से नहीं जीता। क्योंकि जिसने प्रेम को पा लिया उसके लिए कोई नियम लागू नहीं होतेजरूरत नहीं रह जाती।
संत अगस्तीन को कोई पूछता था कि मुझे एक ही नियम बता दो। बहुत नियमों की बात मुझसे मत करोमैं नासमझ हूं। बहुत आज्ञाएं मुझे मत दोक्योंकि मैं भूल ही जाऊंगा। तुम मुझे एक ही सार की बात बता दो। मैं शास्त्रों को नहीं जानता हूं।
आदमी बड़ा अनूठा था! क्योंकि अपने अज्ञान को स्वीकार करने से बड़ी घटना इस जगत में और नहीं। मैं अज्ञानी हूंउसने कहा,मुझे तुम साधारण-सा सूत्र दे दोजो मैं पाल लूंजो मुझे भूले न।
तोअगस्तीन ने बहुत सोचाअगस्तीन बोलने में कुशल आदमी थालेकिन इस आदमी के सामने बोलना खो गया। उसने बहुत सोचा। उसने कहा, "फिर तुम एक काम करो। प्रेमबस इतना ही याद रखोफिर शेष सब अपने से हो जाएगा।'
तुम प्रेम करो--सब नियम पूरे हो जाते हैं। और तुम सब नियम पूरे करो और प्रेम को छोड़ दोतो तुम सिर्फ धोखे में हो। बिना प्रेम के कोई नियम पूरा नहीं होता। बिना प्रेम के सारी नीति अनीति है और सारा आचरण सिर्फ दुराचरण को छिपाने की व्यवस्था है।
प्रेम के अतिरिक्त कोई आचरण नहीं। और जिसने प्रेम को पा लियाउसके लिए आचरण के कोई नियम नहींकोई अनुशासन नहींउसने परम अनुशासन पा लिया!
"उस भक्ति को जानकर मनुष्य उन्मत्त हो जाता है।'
यह वर्णन हैयह व्याख्या हैपरिभाषा नहीं। उस भक्ति के संबंध में कुछ खबरें दे रहे हैं।
..."उन्मत्त हो जाता है!'
तुमने पागल को देखा है। पागल भी नियम छोड़ देता हैलोक-लाज छोड़ देता हैकुल-मर्यादा छोड़ देता है! पागल से हम आशा भी नहीं रखते। पागल और भक्त में थोड़ी-सी समानता है--थोड़ी-सी!अंतर बड़ा हैथोड़ी-सी समानता है! पागल सामान्य जीवन से नीचे गिर जाता हैभक्त ऊपर उठ जाता है। दोनों सामान्य जीवन के पार हो जाते हैं--एक नीचे गिरकरदूसरा ऊपर उठकर। पार होने की समानता है।
इसलिए यह सूत्र है कि ध्यान रखना:भक्ति की पहचान उन्मत्तता है। हमने चैतन्य को नाचते देखा है। घर के लोग परेशान थे: पागल हो गया! मीरा को हमने नाचते देखा है सड़कों पर। घर के लोगप्रियजनपरिवार के लोग--और मीरा शाही खानदान से थी। यह राजघराने की महिला और राजस्थान मेंजहां घूंघट के बाहर आना ही संभव न थारास्तों पर नाचने लगी लोक-लाज खोकर! सब मर्यादाकुल-मर्यादा भूली!पर मीरा पागल हो गयी है...।
कहते हैंमीरा एक मंदिर में गयी। उस मंदिर में रिवाज था कि कोई स्त्री प्रवेश न कर सकेगी। बहुत-से मंदिर स्त्रियों के लिए बंद रहे: डरपोकों ने बनवाये होंगेकायरों ने बनवाये होंगेव्यभिचारियों ने बनवाये होंगे।
उस मंदिर का जो पुजारी थावह बाल-ब्रह्मचारी था। और दूर-दूर तक उसकी ख्याति थी। ख्याति उसकी यही थी कि स्त्रियों को वह देखता भी नहींमंदिर से बाहर निकलता नहीं। मीरा उस द्वार पर पहुंच गयी। कृष्ण का मंदिर थावह नाचने लगी। वह भीतर प्रवेश करने लगी। उसे रोका गया। पुजारी घबड़ाया हुआ आया। उसने कहा कि सुनोवहां स्त्रियों का प्रवेश नहीं है।
मीरा ने गौर से उस पुजारी को देखा और उसने कहा, "मैंने तो सोचा था कि एक ही पुरुष है। तो दो हैं पुरुषतुम भी एक पुरुष होमैंने तो कृष्ण को ही जाना कि एक पुरुष हैबाकी तो सब प्रकृति है। पुरुष तो एक ही हैबाकी तो सब गोपियां हैं। और कृष्ण के मंदिर में इतने दिन रहकर तुम क्या करते रहेअभी भी तुम पुरुष होतुम्हें मेरी स्त्री दिखायी पड़ती हैलेकिन मुझे तुम्हारा "पुरुषदिखायी नहीं पड़ता। रास्ता दो!'
उस दिन जैसे किसी ने नींद से जगाया उस पुजारी को! रास्ता दे दिया। आंखें आंसुओं से भर गयीपश्चात्ताप से भर गयीं। यह अब तक का समय व्यर्थ गंवाया!... किसको रोक रहा था?
अब मीरा क्या लोक-लाज रखेउसे कोई पुरुष दिखायी नहीं पड़ता। तो घूंघट सरक गया हैकपड़ों का हिसाब नहीं रहा हैरास्तों पर नाच रही है!
भक्त उन्मत्त हो जाता है--होगा ही।
ऐसा समझो कि छोटी प्याली में सागर समा जाए तो प्याली पागल न होगी तो और क्या होगीबूंद में सागर उतर आये तो बूंद कहां हिसाब रख पाएगीऔर बूंदों की दुनिया के नियम कैसे बचेंगेफिर तो सागर की उन्मत्तता होगी। फिर तो सागर की उन्मत्त लहरें होंगी। फिर बूंद चीखे-चिल्लाये और कहे कि मेरे तो नियम और व्यवस्था थीवह सब टूटी जा रही है...वह टूटेगी ही!
जब भक्त के जीवन में परमात्मा उतरता हैजब भक्त जगह देता हैद्वार देता हैहटता है मार्ग से और परमात्मा को उतरने देता हैतब एक तूफान उठता है फिर जो कभी जाता नहीं। फिर भक्त किसी और ही जगत में जीता है। फिर जीता नहीं अपनी तरफ सेपरमात्मा ही उसमें जीता है।
"मुहब्बत में गिरां पा हो न इतना खौफे-रहजन से
जो इस रास्ते में लुट जाएं बड़ी तकदीर वाले हैं।'
लुटेरों से घबड़ाओ मत प्रेम के मार्ग पर--लुटेरे सहयोगी हैं।
"जो इस रास्ते में लुट जाएं बड़ी तकदीर वाले हैं!'
हम उसे देखा किये जब  तक हमें गफलत रही
पड़ गया आंखों पर परदा होश आ जाने के बाद।'
"हम उस देखा किये जब तक हमें गफलत रही--और जैसे ही होश आयागणित की दुनिया वापस लौटीआंख पर परदा पड़ गया।
उन्मत्तता पहला लक्षण है।
"भक्त स्तब्ध हो जाता है!अवाक! ठिठक जाता है! अब तक जो गति थीवह रुक जाती है। अब तक जो जाना थासब व्यर्थ हो जाता है। अब तक जिसको जीवन पहचाना थातो वह अचानक मृत्यु जैसा हो जाता है। अब तक जो थासब गिर जाता है,बिखर जाता हैजैसे ताश के पत्तों का घर बनाया थाया जैसे कागज की नाव में सागर के पार जाने की आकांक्षा संजोयी थी! सब ठिठक जाता हैसब गिर जाता है! अवाक! श्वास भी जैसे रुक जाए! चुप हो जाता है। बोल खो जाता है। बोलो बंद हो जाती है। समय लगता है वापस बोली की दुनिया को लौटने में। वापस बोलने की योग्यता जुटाने में समय लगता है।
बुद्ध को ज्ञान हुआसात दिन तक चुप बैठे रहेसात दिन तक अवाक! सब ठहर गयाठिठक गया! देव घबड़ा गये। देवताओं में परेशानी हो गयी कि कहीं बुद्ध चुप ही न रह जाए। जब भी कोई बुद्धत्व को उपलब्ध होता है तभी यह संभावना है कि कहीं वह चुप ही न रह जाएक्योंकि घटना इतनी बड़ी है। कहीं बोल सदा के लिए न खो जाएकहीं स्तब्धता उसकी जीवन की व्यवस्था न बन जाए! तो कहते हैंब्रह्म और देवता बुद्ध के चरणों में आयेप्रार्थना की कि आप बोलें। आप कुछ भी बोलें। और रुकना खतरनाक है।
सदियों तक हम प्रतीक्षा करते हैं कि कोई बुद्धत्व को उपलब्ध हो तो खबर लाये उस लोक की। देवता भी तरसते हैंआदमी ही नहीं।
"अल्लाह! अल्लाह! मंजरे बर्के जमाल
देखती है आंखलब खामोश है।'
आंख तो देखती हैओंठ चुप हो जाते हैं। आंख तो पहचानती हैंओंठ बोल नहीं पाते हैं।
"हे ऐसी ही बात जो चुप हूं
वर्ना क्या बात कहनी नहीं आती!'
स्तब्धता!
इसे थोड़ा समझें।
योगी मौन साधता हैभक्त को मौन आता है। योगी स्तब्ध होने की चेष्टा करता हैभक्त के ऊपर स्तब्धता बरसती है। योगी को जो चेष्टा से मिलता हैभक्त को निश्चेष्ट प्रसादरूप मिलता है। योगी जो उपाय कर-करके पाता हैभक्त सिर्फ प्रेम में अपने को खोकर पा लेता है।
"जिस भक्ति को जानकर मनुष्य उन्मत्त हो जाता हैस्तब्धशांत हो जाता हैऔर आत्माराम हो जाता है।'
आत्माराम शब्द समझने जैसा है।
अब राम और आत्मा में फासला नहीं रह जाताइसलिए एक शब्द बनाया: आत्माराम! अब यह कहना ठीक नहीं कि आत्मा है,अब यह भी कहना ठीक नहीं कि राम हैअब कुछ ऐसा है जिसमें दोनों हैं और दोनों अलग नहीं हैंजुदा नहीं है--आत्माराम!
"उनसे मिलकर मैं उन्हीं में खो गया।
और जो कुछ हैवह आगे राज़ है।
उसके आगे फिर कुछ कहा नहीं जा सकता। फिर वह रहस्य की बात हैराज़ है। "वाक्या यह दोनों आलम में रहेगा यादगार
जिंदगानी मैंने हासिल की है मर जाने के बाद।'
जिन्होंने भी पायी जिंदगीमरकर ही पायी। जो मरने से डरते रहेवे चूकते ही चले गये। दो तरह की मौत है: एक जो अपने से आती है और एक जो तुम स्वीकार कर लेते होजो तुम बुला लेते हो। मौत तो अपने से बहुत बार आयी है और तुम मरे हो,फिर-फिर पैदा हुए होजिस दिन तुम मौत को अपने हाथ से स्वीकार कर लोगेस्वेच्छयाउसी दिन मृत्यु समाधि बन जाती है।
जीसस ने कहा है: "बचाओगे अपने कोमिट जाओगे। मिटा दो--बचाने का बस एक ही उपाय है।'
जिंदगानी मैंने हासिल की है मर जाने के बाद!'
जैसे ही तुम मिटे कि परमात्मा हुआ!
मेरे पास लोग आते हैंवे पूछते हैं कि हम परमात्मा को कैसे खोजें। मैं कहता हूं: तुम कृपा करके मत खोजनानहीं तो परमात्मा बचता ही चला जाएगा। तुम जहां-जहां जाओगेउसे न पाओगे। क्योंकि तुम्हारी मौजूदगी ही तुम्हारी आंख पर परदा है। परमात्मा नहीं छिपा है। यह तो बात ही मत पूछो कि परमात्मा को कहां खोजें। इतना ही पूछो कि मेरी आंख पर परदा क्या है कि जो है और दिखायी नहीं पड़ता है। तुम छुपे हो अपने ही परदे में?पनी ही आड़ में। परमात्मा कहीं खो नहीं गया है। परमात्मा खो नहीं सकता।
एक छोटे स्कूल में एक शिक्षक ने बच्चों से पूछा, "हाथी कहां पाये जाते हैं?' एक छोटी लड़की ने खड़े होकर कहा, "हाथीपहली बातखोते ही नहीं। इतने बड़े होते हैंतो खोएंगे कहांपाने का सवाल नहीं है।'
परमात्मा कैसे खो जाएगावही सब कुछ है। उसके अतिरिक्त कुछ भी नहीं। तुमने कैसे खोया है--यह पूछो। यह मत पूछो कि परमात्मा कैसे खो गया है।
"तजाहुल से मेरे नामोनिशां के पूछने वाले
वहीं रहता हूं मैं अब तक जहां ढूंढा नहीं तूने।'
अपने भीतर भर हम नहीं ढूंढते। क्योंकि अपने भीतर ढूंढने का एक ही उपाय है: अहंकार मरे तो तुम अपने भीतर जाओ। अहंकार द्वार पर खड़ा हैअटकाता है। वह तुम्हें भीतर नहीं जाने देता। अहंकार की पर्त पिघले तो तुम अपने भीतर जाओ। "मैं'मिटे तो तुम जानो कि तुम कौन हो।
"वही रहता हूं मैं अब तक जहां ढूंढा नहीं तूने!'
जैसे ही तुम छोड़ते हो "मैं',  छोड़ते हो "तू', "मैंत्तूका जाल और "मैंत्तूका भेद मिटता है--एक अभेद की रोशनीएक अभेद का प्रकाशजहां न कोई सीमा हैन जहां कोई अलग-अलग हैजहां एक का ही विस्तार है...!
 हम लहरें हैं उस सागर की। थोड़ा भीतर झांकेंसागर हमारे भीतर है। हर लहर के भीतर सागर है। लेकिन लहरें बड़े अहंकार पर चढ़ गयीं है। उन्हें यह बात ही नहीं समझ में आती कि अपने भीतर झांकने से उसका पता चल सकता है। जिससे हम पैदा हुए हैं और जिसमें हम खो जाएंगे।
भक्ति मृत्यु की कला है। भक्ति परमात्मा को खोजने की कला नहीं हैअपने को खोने की कला है। मुझे फिर दोहराने दें। भक्ति परमात्मा को खोजने की कला नहीं हैअपने को खोने की कला है। खोजने में तो अहंकार बना ही रखता है। खोजनेवाला बना रहता है। खोना है अपने को। और जिसने अपने को खोया उसने उसे पाया। अपने भीतर ही नहीं फिरफिर सब तरफ वही मालूम पड़ता है। फिर हर पत्ती में उसी की हरियाली है। हर हवा के झोंके में उसी की ताजगी है। चांदत्तारों में वही तुम्हारी तरफ झांकता है और तुम्हारे भीतर भी वही चांदत्तारों की तरफ झांकता है।
एक बार परदा हटे--
"सुबह फूटी तो आसमां पे तेरे
रंगे रूख्सार की फुहार गिरी।'
रात छायी तो रू-ए आलम पर
तेरी जुल्फों की आवशार गिरी।'
उसी की जुल्फें है रातढांक लेती है गहरे अंधेरे में तुम्हें। उसी का रंग-रूप है। उसी की बाहर है। उसी के गीत हैं! उसी की हरियाली है! उसी का जन्म हैउसकी मृत्यु है। तुमने व्यर्थ ही अपने को बीच में खड़ा कर लिया है।
अपने को बीच में खड़ा करने के कारण परमात्मा खो गया है। और परमात्मा को तुम जब तक न जान लोतब तक तुम अपनी ही ऊंचाई और गहराई से वंचित रहोगे।
परमात्मा यानी तुम्हारी आखिरी ऊंचाई! परमात्मा यानी तुम्हारी आखिरी गहराई! जब तक तुम उसे न जान लोतब तक तुम अपनी ही ऊंचाई और गहराई से वंचित रहोगे।
उस मनुष्य से ज्यादा दरिद्र और कोई भी नहीं जिस मनुष्य के जीवन से परमात्मा का भाव खो गयाजिसके जीवन में परमात्मा की तरफ उठने की आकांक्षा खो गयी है। जो आदमी होने से तृप्त हो गयाउस आदमी से दरिद्र और कोई भी नहीं।
नीत्शे ने कहा है: अभागे होंगे वे दिन जब आदमी की प्रत्यंचा पर परमात्मा की तरफ जाने का तीर न चढ़ेगा।
पर बहुत-से ऐसे लोग है जिनकी प्रत्यंचा पर परमात्मा की तरफ जानेवाला तीर कभी नहीं चढ़ता। तब वे छिछले रह जाते है। तब वे उथले रह जाते है। तब उन्हें पता नहीं चल पाता कि जो गहराई बिलकुल उनके ही पैरों के नीचे छिपी थीऔर सदा उपलब्ध थीबस जरा डूबने की बात थीऔर जो ऊंचाई सदा उनके ही सिर पर थीआसमां की तरह फैली थीजरा आंखें ऊपर उठाने की बात थी--वे भूल ही जाते हैं।
आदमी ही हो जाने से तृप्त मत हो जाना। उससे बड़ा कोई दुर्भाग्य नहीं है।
"ख्याल जिसमें हैपर तब जमाल का तेरे
उस एक खयाल की रफअत का एक छोटा-सा खयाल भी हैपरमात्मा के अनंत सौंदर्य का थोड़ा-सा खयाल भी है...।
"खयाल जिसमें है पर तब जमाल का तेरे
उस एक छोटे-से विचार की रफअत किसी को क्या मालूम!'
उस एक छोटे-से विचार की गहराई किसी को क्या मालूम!
परमात्मा के खयाल की गहराई और ऊंचाई--वही तुम्हारा विस्तार हैविकास है।
इस सदी की सबसे बड़ी तकलीफ यही है कि उसके सौंदर्य का बोध खो गया है। और हम लाख उपाय करते हैं कि सिद्ध करने के कि वह नहीं है। और हमें पता नहीं कि जितना हम सिद्ध कर लेते हैं की वह नहीं हैउतना ही हम अपनी ही ऊंचाइयों और गहराइयों से वंचित हुए जा रहे है।
परमात्मा को भुलाने का अर्थ अपने को भुलाना है। परमात्मा को भूल जाने का अर्थ अपने को भटका लेना है। फिर दिशा खो जाती है। फिर तुम कहीं पहुंचते मालूम नहीं पड़ते। फिर तुम कोल्हू के बैल हो जाते होचक्कर लगाते रहते हो।
आंखें खोलो! थोड़ा हृदय को अपने से ऊपर जाने की सुविधा दो। काम को प्रेम बनाओ। प्रेम को भक्ति बनने दो।
परमात्मा से पहले तृप्त होना ही मत।
पीड़ा होगी बहुत। विरह होगा बहुत। बहुत आंसू पड़ेंगे मार्ग से। पर घबड़ाना मत। क्योंकि जो मिलनेवाला है उसका कोई भी मूल्य नहीं है। हम कुछ भी करेंजिस दिन मिलेगा उस दिन हम जानेंगेजो हमने किया था वह ना-कुछ था।
तुम्हारे एक-एक आंसू पर हजार-हजार फूल खिलेंगे। और तुम्हारी एक-एक पीड़ा हजार-हजार मंदिरों का द्वार बन जाएगी। घबड़ाना मत। जहां भक्तों के पैर पड़ेंवहां काबा बन जाता हैं।
आज इतना ही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें