शनिवार, 9 सितंबर 2017

भक्तिसूत्र (नारद)—प्रवचन-11

शून्य की झील में प्रेम का कमल है भक्ति
दिनांक ११ मार्च१९७६श्री रजनीश आश्रमपूना

दुःसंगः सर्वथैव त्याज्य
कामक्रोधमोहस्मृतिभ्रंशबुद्धिनाशसर्वनाशकारणत्वात्
तरंगायिता अपीमे संगात्समुद्रायन्ति
कस्तरति कस्तरति मायामयः संगास्त्यजति यो
महानुभावं सेवते निर्ममो भवति
यो विविक्तस्थानं सेवतेयो लोकबन्धमुन्मूलयति,
निस्त्रैगुण्यौ भवतियोगक्षेमं त्यजति
यः कर्मफलं त्यजतिकर्माणि संन्यस्यति ततो निर्द्वन्द्वो भवति
वेदानपि संन्यस्यति केवलमविच्छिन्नानुरागं लभते
स तरति स तरति स लोकांस्तारयति

जो नहीं हैउसे निर्बल मत जानना। जो नहीं हैउसमें भी बड़ा बल है। अन्यथामरु-मरीचिकाएं मनुष्य को आकर्षित न करतीं और स्वप्नों पर भरोसा न आताक्षितिज आमंत्रण न देतास्वप्न सत्य मालूम न होते।

जो नहीं हैवह भी बड़ा प्रबल हैऔर मन के लिए "जो हैउससे भी ज्यादा प्रबल है। मन उसे देख ही नहीं पाता, "जो है'। मन सदा उसका ही चिंतन करता है जो नहीं हैजिसका अभाव है। जो हाथ में नहीं हैमन उसका विचार करता है। जो हाथ में है,उसे तो मन भूल ही जाता है।
मन के इस सूत्र को ठीक से समझ लेना जरूरी हैतो ही भक्ति-सूत्र समझ में आ सकेंगे। क्योंकि मन के विपरीत जो गयावही भक्ति को उपलब्ध हुआ। मन के साथ जो चलावह कभी भगवान तक न पहुंच सकेगा।
भगवान यानी "जो है', भक्ति यानी "जो है', उसे देखने की कला।
लेकिन "जो है', वह हमें दिखाई क्यों नहीं पड़ता? "जो हैवह तो हमें सहज ही दिखाई पड़ना चाहिए। "जो हैउसे खोजने की जरूरत ही क्यों हो? "जो हैउसे हम भूले ही क्योंउसे हम भूले ही क्योंउसे हम भूले ही कैसे? "जो हैउसे हमने खोया कैसे? "जो हैउसे खोया कैसे जा सकता है?

इसलिए पहली बात समझ लेनी जरूरी है: मन का नियम। मन उसी को जानता है जो नहीं है। तुम्हारे पास अगर दस हजार रुपये हैं तो उन उस हजार रुपयों को मन भूल जाता है। मन उन दस लाख रुपयों का चिंतन करता है जो होने चाहिएपर हैं नहीं। मन अभाव का चिंतन करता है। जो पत्नी तुम्हें उपलब्ध  है मन उसे भूल जाता है। जो पत्नी उपलब्ध नहीं हैजो स्त्री उपलब्ध नहीं हैमन उसकी कल्पनाएं करता हैयोजनाएं बनाता है। तुम्हें जो मिला हैमन उसे देखता ही नहींमन उसी पर नजर रखता हैजो मिला नहीं है। हाथ की असलियत मत को नहीं भातीस्वप्न के आभास भाते हैं। मन स्वप्न के भोजन पर जीता है। मन जीता ही स्वप्न के सहारे है।
जब भी तुम आंख बंद करोगेभीतर सपनों का जाल पाओगेचलते ही रहते हैंरुकते ही नहीं। तुम आंख खोले काम में भी लगे होतब भी भीतर उनका सिलसिला जारी रहता हैतब भी पर्त दर पर्त सपने भीतर घने होने रहते हैं। तुम देखो या न देखो,लेकिन मन सपने बुनता रहता है। मन का सपनों का ताना-बाना क्षणभर को रुकता नहीं। उसी सपने के जाल का नाम माया है। उसी सपने के जाल में उलझे तुम परेशान और पीड़ित हो।
जो नहीं है उसने तुम्हें अटकाया है। जो नहीं है उसने तुम्हें भरमाया है। जो नहीं है उसने तुम्हारी आंखें बंद कर दी हैंऔर जो है उसे देखना मुश्किल हो गया है।
रात तुम स्वप्न देखते होकितनी बार देखे हैंहर बार सुबह जागकर पायाझूठे थे! लेकिन फिर जब रात आज देखोगे स्वप्न तो देखते समय सच मानोगे। झूठ को सच मानने की तुम्हारी कितनी प्रगाढ़ धारणा है! कितनी बार जागकर भीकितनी बार देखकर भी कि सपने सुबह झूठ सिद्ध हो जाते हैंफिर भी जब तुम रात स्वप्न देखोगे आजतो सच मालूम होगाशक भी न आएगा।
मेरे पास लोग आते हैंकहते हैं, "हमारे मन में श्रद्धा नहीं है। हम बड़े संदेहशील हैं। हमारा निस्तार कैसे होगा?' मैं उनसे कहता हूं, "मैंने अभी तक संदेहशील व्यक्ति देखा नहीं। तुम सपनों तक पर श्रद्धा करते होसत्य की तो बात ही छोड़ो। तुम सपनों तक पर भरोसा करते होउन पर तक तुम्हें अभी संदेह नहीं आयातो तुम और किस पर संदेह करोगेजो नहीं हैउस पर भी संदेह नहीं हो पातातो "जो हैउस पर तुम कैसे संदेह करोगे'?
संदेहशील व्यक्त्ति मैंने अभी देखा नहीं क्योंकि जो संदेहशील हो वह पहले तो सपनों को तोड़ेगा। जिसने सपने तोड़े उसके भीतर श्रद्धा का जन्म हुआ। जिसने सपने तोड़ेउसने तब सत्य को जानने का मार्ग साफ कर लिया। आज फिर रात जब तुम सपना देखोगे तब फिर खो जाओगे सपने में। ऐसा कितनी बार हुआ हैकितने जन्मों-जन्मों हुआ है! रात की छोड़ोक्योंकि रात तुम कहोगे कि हम बेहोश हैंचलो दिन का ही विचार करें। दिन में भी कितनी बार क्रोध किया हैऔर कितनी बार तय किया है और कितनी बार पछताये हो कि अब नहींअब नहींबहुत हो गया। फिर जब क्रोध पकड़ लेता है और क्रोध का धुआं जब तुम्हें घेर लेता हैतब तुम फिर बेसुध हो जाते होसारे पछतावेसारे पश्चात्तापसारे निर्णयसंकल्प व्यर्थ हो जाते हैं। क्रोध का जरा सा धुंआ और तुम्हारे पैर उखड़ जाते हैंजड़े टूट जाती हैंतुम फिर बेहोश हो जाते होतुम फिर बेसुध हो जाते हो। कितनी बार नहीं देखा कि कामवासना व्यर्थ ही भरमाती हैभटकाती हैपहुंचाती कहीं नहींदूर से दिखाती है मरूद्यानपास आने पर मरुस्थल ही पाये जाते हैं। कितनी बार नहीं जाना है इसे! लेकिन फिर तुम भटकोगेफिर तुम खोओगे। फिर कामवासना पकड़ेगी और तब फिर तुम सपने सजाने लगोगे--और मन कहेगा, "हो सकता हैइतनी बार झूठ सिद्ध हुई होअब की बार न हो! अपवाद हो सकते हैं। जो अब तक नहीं हुआशायद अब हो जाए'
मन "शायदपर जीता है। मन आशा पर जीता है।
उमरखैयाम की बड़ी प्रसिद्ध पंक्तियां हैं कि मैंने ज्ञानियों से पूछा कि आदमी अब तक थका नहींकिस सहारे जीता हैआदमी अब तक विषाद को उपलब्ध नहीं हुआकिस सहारे जीता हैज्ञानि उत्तर न पाए। फकीरों से पूछा। फकीर भी उलझे हुए मालूम पड़े।
तब कोई राह न देखकरउमरखैयाम कहता है कि एक रात मैंने आकाश से पूछा कि तूने तो सभी को चलते देखासदियों-सदियोंयुगों-युगों सेकितने लोग उठेआशाओं और सपनों से भरे कितने लोग धूल में गिरेतूने तो सबको देखासब के अरमान मिट्टी में मिलते देखेतुझे तो पता चल गया होगा अब तकआदमी किसके सहारे चलता है! अब तक थकता नहीं,रुकता नहीं!
तो आकाश ने कहा, "आशा के सहारे'
तुम्हारा असली आकाश आशा है--जो नहीं हुआ शायदहो जाए! जो किसी को नहीं हुआ शायद तुम्हें हो जाए! जो कभी किसी को नहीं हुआशायद...।
भविष्य को किसने जाना हैसिकंदर हार जाते हैंलेकिन तुम चले जाते होचलते चले जाते हो। दिन में भी तुम सपने देखते होरात में ही नहीं। राह पर चलते हो तब भी सपने देखते हो। दुकान पर बैठते होबाजार में उठते होबैठते हो तब भी सपने देखते हो। सपने तुम्हारे भीतर एक सतत क्रम है। और इन्ही सपनों के कारण वह नहीं दिखाई पड़ताजो है। सपनों की धूल तुम्हारी आंख को दबाए है।
सत्य को जानने के लिए कुछ भी नहीं करना है--सिर्फ असत्य से मुक्त हो जाना है। सत्य को जानने के लिए कुछ भी नहीं करना है--सिर्फ जो नहीं हैउसे देख लेना है कि नहीं है। द्वार साफ है। परदा उठा हुआ है। परदा कभी था ही नहीं।
कल मैं एक गीत पढ़ता था।
हंस मानसर भूला
सनी मंक में चंचु
हो गए उजले पर मटमैले
कंकर चुनने लगा वही जो
मुक्ता चुगता पहले
क्षर में क्या ऐसा सम्मोहन
जो तू अक्षर भूला?
कमल नाम से बिछुड़
कांस के सूखे तिनके जोरे
अवगुंठित कलियों के धोखे
कुंठित शूल बटोरे
पर में क्या ऐसा आकर्षण
जो परमेश्वर भूला?
नीर-क्षीर की दिव्य दृष्टि में
अंध वासना जागी
गति का परम प्रतीक बन गया
जड़ता का अनुरागी
क्षण का अर्पित हुआ
 साधना का मन्वंतर भूला
हंस मानसर भूला
सनी पंक में चंचु
हो गए उजले पर मटमैले
कंकर चुगने लगा वही जो
मुक्ता चुगता पहले
क्षर में क्या ऐसा सम्मोहन
जो तू अक्षर भूला?
क्षण में ऐसा क्या आकर्षण हो सकता है जो शाश्वत भूल जाएअसार में ऐसा क्या बल हो सकता है जो सार विस्मृत हो जाए। दूसरे में ऐसी क्या पुकार हो सकती है जो अपना स्वभाव भूल जाए। पर है।
इसलिए पहली बात तुमसे कहता हूं: व्यर्थ केअसार केजो नहीं है उसके बल को मत भूलनाउसके बल को स्वीकार करना। जो नहीं है उसमें भी शक्ति है। क्योंकि मन का स्वभाव यही है कि वही जी ही सकता हैजो नहीं है उसी के सहारे। जो तुम्हारे पास है अगर तुम उसी को देखो तो मन की जरूरत क्याजो वर्तमान में है अगर तुम उसी में जीयो तो मन को फैलने का उपाय कहांअवकाश कहां?
अभी तुम यहां बैठे हो। अगर तुम यहीं हो सिर्फ--मैं हूंतुम हो और यह क्षण हैतो मन मिट गयातो मन यहां उठ न सकेगा। हांतुम सोचने लगो कि दुकान जाना हैदस बजे आफिस पहुंच जाना है--मन प्रविष्ट हुआ। मन के लिए भविष्य चाहिए। तुम अगर एक क्षण बाद की सोचने लगो तो मन जीवंत हुआ। तुम एक क्षण पहले की सोचने लगोतो मन जीवंत हुआ। तुम अगर अभी होयहीं होतो मन नहीं हो गया।
वर्तमान मन की मृत्यु है। भविष्य और अतीत मन का जीवन है। न तो अतीत है--जा चुकान भविष्य है--अभी आया भी नहीं। मन जीता ही, "नहींमें है। मन का स्वभाव नकार है--अनस्तित्वअभाव। मन नास्तिक है। इसलिए मन से कोई कभी आस्तिक नहीं हो पाता। मन के आस्तिक तुम्हें बहुत दिखाई पड़ेंगे--मंदिरों-मस्जिदों में बैठे हैंपूजा-पाठ करते हैंलेकिन पूजा-पाठ वे कर नहीं रहे हैंउनका मन कहीं और भी आगे गया है। कोई स्वर्ग को मांगता होगाकोई पुण्य के फल मांगता होगा। कोई परलोक के सुख मांगता होगाकोई इसी लोक के सुख मांगता होगालेकिन मन कहीं और जा चुका है।
मन न होतो पूजा। मौन पूजा होगी। मन न होतो पूजा होगीतो प्रार्थना होगीतो ध्यान होगा। जहां मन नहीं वहीं मंदिर शुरू होता है--मन की मौत पर।
इसे थोड़ा खयाल से समझ लो।
तुम अगर यहीं हो जाओइसी क्षण मेंफिर कुछ पाने को नहीं है--पाया ही हुआ है। परमात्मा मिला ही हुआ है। तुमने उसे खोया कभी नहीं। खोने की भी भ्रांति है। एक सपने में तुम लीन हो गए हो। एक सपना तुम्हें अपने से दूर ले गया है। विचारों के ऊहापोह में तुम उलझ गए हो। जो तुम्हारे पैर के नीचे हैवही मंजिल दिखाई पड़नी बंद हो गई है। जो तुम्हारे हृदय के भीतर हैइस क्षण भी गुनगुना रहा हैउसी का गीत सुनाई पड़ना बंद हो गया है। तुम अपने से दूर हो गए हो।
भक्ति सूत्र में तुम्हें समझ में आ सकेंगेअगर तुम मन की इस अवस्था को ठीक से समझ लो और इसके बाहर होने शुरू हो जाओ। स्वप्न से जागो। परमात्मा को पाने की कोई भी जरूरत नहीं है--उसे कभी खोया नहीं है। स्वप्न से जागते ही तुम हंसोगे। जैसे आज रात तुम यहां सो जाओ और सपने देखो कि कलकत्ते में हो या लंदन में हो या दिल्ली में हो--और सुबह आंख खुले और तुम पाओ कि पूना में होन कलकत्ता थेने लंदन थेन दिल्ली थे--सब सपना था। लेकिन सपने में जब तुम दिल्ली में थे तब तुम सोच भी न सकते थे कि तुम हो पूना में। ठीक ऐसा ही हुआ है। तुम हो तो परमात्मा मेंलेकिन तुम्हारा सपना तुम्हें कहीं और बतलाता है।
पहला सूत्र: "दुःसंग का सर्वथा त्याग करना चाहिए'
दुःसंगः सर्वथैव त्याज्यः।
क्या है दुःसंग?
पहला तो मन का संगदुःसंग है।
तुमने भक्ति-सूत्र की व्याख्याएं पढ़ी होंगीतो उनमें दुःसंग कहा है उन लोगों को जो बुरे हैं। उनसे क्या लेना-देनाबुरा आदमी तुम्हारा क्या बिगाड़ लेगाअपना ही बिगाड़ रहा है। इसलिए जिन्होंने भक्ति-सूत्र की व्याख्या में लिखा है, "बुरे लोगों को साथ छोड़ दोवे समझे नहीं।
दुःसंग का अर्थ हैः मन का साथ छोड़ दो। यही एकमात्र दुःसंग है। तुम बुरे लोगों का साथ छोड़ दो और मन साथ बनाए रखो तो कोई दुःसंग छूटनेवाला नहीं। तुम जहां रहोगेतुम जैसे रहोगेवहीं मन दुःसंग खड़ा कर लेगा। मन बड़ा उत्पादक हैबड़ा सृजनात्मक है। परमात्मा के बाद अगर कहीं कोई स्रष्टा है तो मन है। कितना सृजन करता है--ना कुछ से। शून्य से आकृतियां बना लेता है। शून्य में रंग भर देता है। शून्य में इन्द्रधनुष उग आते हैंफूल खिल जाते हैं। और अपने की बनाए ही खेल में कुछ अनुरक्त हो जाता है। अपने ही हाथ से बनाई छायाओं के पीछे दौड़ने लगता है।
इसलिए मेरी व्याख्या है: मन का साथ छोड़ दो।
"दुःसंग का सर्वथा त्याग करना चाहिए'
मैं तुमसे नहीं कहताचोर का साथ छोड़ो। मैं तुमसे नहीं कहताक्रोधी का साथ छोड़ो। मैं तुमसे कहता हूंमन का साथ छोड़ो;क्योंकि मन ही चोर हैमन ही क्रोधी है। यह सवाल दूसरे का नहीं हैअन्यथा धार्मिक लोग बड़े कुशल हो गए हैं...जो लोगों के साथ नहीं उठता-बैठता।
लेकिन साधु तो वही है जिसे दूसरों में बुरा दिखाई न पड़े। साधु तो वही है जिसे सभी जगह  साधु का दर्शन होने लगे। साधु तो वही है जिसकी आंखें जहां पड़ें वहीं साधुता का आविर्भाव हो। तो यह साधु की व्याख्या तो नहीं हो सकती कि चोर का साथ छोड़ दो। कहीं कुछ भूल हो गई। हांयह यह बात सच है कि अगर तुमने अपने मन के चोर का साथ छोड़ा तो चोरों से तुम्हारा साथ अपने-आप छूट जाएगा।
आखिर चोर से तुम्हारा साथ क्या है?...क्योंकि तुम भी चोर हो! और क्या साथ हो सकता हैदुष्ट से तुम्हारी संगति क्या है?...क्योंकि तुम्हारे भीतर भी दुष्टता हैउसी से सेतु बनता है। बुरे आदमी से तुम्हारा साथ क्यों हो गया है?...तुमने किया है। तुमने निमंत्रण दिया है। बुरा ऐसे ही नहीं आ गया हैतुमने बुलाया है। चाहे तुम खुद भूल भी गए होओगे कि कब बुलावा भेजा थाकब निमंत्रण पत्र लिखा थालेकिन आया तुम्हारे ही बुलावे पर है।
इस जगत में कुछ भी आकस्मिक नहीं है। इस जगत में जो कुछ भी हैव्यवस्थाबद्ध है। यह जगत एक परिपूर्ण व्यवस्था है। अगर तुम्हारा चोर से साथ है तो किन्हीं न किन्हीं रास्तों से तुमने चोर को बुलाया होगा। बीज बोए होंगेतभी तो फसल काटोगे। चोर से साथ होने का एक ही अर्थ है कि तुम्हारे भीतर कहीं चोर है। समान समान से मिलना चाहता है। शराबी से दोस्ती हो गई हैक्योंकि तुम्हारे भीतर शराबी है। हत्यारे से नाता बन गया हैक्योंकि तुम्हारे भीतर हत्या करने की भावना और कामना छिपी है। हिंसा भीतर हो तो हिंसक से दोस्ती बन जाएगी। अहिंसा भीतर हो तो हिंसक से दोस्ती बन ही न पाएगी,तालमेल न बैठेगा--छोड़ना ही पड़ेगाबनना ही मुश्किल हो जाएगा।
तो मेरी व्याख्या को ठीक से समझ लेना: अगर मन का साथ छूट जाएतो और व्याख्याकारों ने जो कहा हैवह तो अपने से घटित हो जाता हैउसकी चिंता ही नहीं करनी पड़ती। इधर भीतर मन गया--क्रोध गयालोभ गयामोह गयाकाम गया। वे सब मन के ही फैलाव हैंवे सब मन की ही सेनाएं हैं। मन का सम्राट उन्हीं सेनाओं के सहारे जीता है--इधर मन मरा कि सेनाएंबिखरीं। इधर सम्राट गया कि सम्राज्य गया। तब तुम अचानक पाओगे: बुरे से संबंध नहीं बनाना। तुम बनाना भी चाहो तो भी नहीं बनता। वस्तुतः तुम अगर बुरे के पीछे भी जाओगे तो बुरा तुमसे बचेगाबुरा तुमसे डरने लगेगा। क्योंकि शुभ इतनी बड़ी शक्ति हैप्रकाश इतनी बड़ी शक्ति है कि अंधेरा छिप जाता है। जहां प्रकाश आयाअंधेरा भागा। अंधेरा ढूंढ़ने लगता है कोई स्थानछुप जाएबचा ले।
साधु अगर असाधु की दोस्ती करेतो असाधु या तो भागेगा या मिटेगा। यही स्वाभाविक भी मालूम होता है। लेकिन यह दुनिया बड़ी उलटी है। यहां साधु असाधु से डर रहा है। जरूर साधु झूठा हैअसाधु मजबूत है। साधु असाधु से डर रहा है। यह दुनिया तो ऐसी हुई कि दवाएं बीमारियों से डर रही हैं। प्रकाश अंधेरे से भागा हुआ हैडरा हुआ है कि छिप जाऊंकहीं अंधेरा आकरा मुझे मिटा न दे। तब तो फिर "सत्यमेव जयतेकभी भी न हो सकेगासत्य की विजय फिर कभी न होगी। सत्य तो असत्य से डरा हुआ है।
नहींव्याख्या की भूल है। तुम जिसे साधु कहते होअगर वह साधु से डरा है तो सिर्फ इसका सबूत देता है कि साधु नहीं है;भीतर असाधु है और डरता है कि असाधु के संग-साथ रहा तो भीतर का असाधु प्रगट होने लगेगाबाहर आ जाएगा। यही भय है। असाधु नहीं डरता साधु से साथ होने सेकोई भय नहीं है। लेकिन जब सच्चा साधु होगा तो असाधु डरेगाया तो बचेगाया भागेगा।
मैंने सुना हैमहावीर के समय में एक बहुत बड़ा डाकू हुआ। वह महावीर से बहुत डरता था। वह बूढ़ा हो गया था। उसने अपने बेटे शिक्षा दी कि देखऔर सब करनाइस एक आदमी के आसपास मत जाना। यह खतरनाक हैयह अपने धंधे का बिलकुल दुश्मन है। इसके पास गए कि मिटे। तो अगर कभी भूल-चूक से भी तू गुजरता हो और महावीर बोलता होतो अपने कानों में अंगुलियां डाल लेना। इसी तरह बामुश्किल मैंने अपने को बचाया है।
निश्चित ही इस डाकू से भीतर साधु छिपा रहा होगाअन्यथा कौन महावीर से बचता है! इसको डर क्या हैयह जानता है कि महावीर ठीक हैं। लेकिन भूल-चूक हो गई। बेटा आखिर बेटा ही थाबाप तो बहुत कुशल पुराना डाकू थावह बचाता रहा अपने को। बेटा एक दिन जा रहा था रास्ते से। चूंकि बाप ने मना किया थाइसलिए मन में आकर्षण भी हो गया कि एकाध शब्द सुन लेने में क्या हर्ज है। ऐसा थोड़ी कि कुछ एकाध शब्द सुन लोगे और सब बदल जाएगा।
तो महावीर बोलते थेद्वार पर कहीं दूर खड़े होकर एक वाक्य सुनालेकिन फिर बाप की याद आयीअंगुलियां कान में डाल लीं। भाग खड़ा हुआ। पर एक वाक्य कान में पड़ गया। महावीर से किसी ने पूछा था कोई प्रश्नऔर वे जवाब देते थे। पूछा था प्रेत-योनि के संबंध मेंकि प्रेत होते हैं तो कैसे होते हैंदेव होते हैं तो कैसे होते हैं।
फिर वर्षों बीत गएयह डाकू पकड़ा गया। सम्राट के घर डाका डाला था। सम्राट इसके बाप से परेशान थाबात मर गयाबेटे से परेशान था। और कभी कोई बात पकड़ी न जा सकी थीउनके खिलाफ जुर्म हाथ में न थारंगे हाथ वे कभी पकड़े न गए थे। सम्राट ने अपने मनोवैज्ञानिकों से सलाह ली कि इससे सारी बातें निकलवा लेनी हैंजब हाथ में पड़ गया है तो छोड़ नहीं देना है। कैसे निकलवाएं इससे सारी बातें?
तो मनोवैज्ञानिकों ने एक उपाय सोचा। उन्होंने इसे खूब शराब पिलाई। शराब पिलाकर महल की जो सुंदरतम स्त्रियां थीउनको इसके चारों तरफ नृत्य करने को कहा। यह आदमी बीच में बैठा है नशे में सरोबोरवे स्त्रियां नाचने लगीं। ऐसा सुंदर महल इसने कभी देखा न था। वे स्त्रियां इसे अप्सराएं मालूम होने लगीं। नशा! इसे शक होने लगा कि मैं इस लोक में हूं कि परलोक मैं पहुंच गया हूं। इसने किसी को पूछा। तो मनोवैज्ञानिकों ने यही तो उपाय किया था। उन्होंने कहा कि तुम मर गए होस्वर्ग में आ गए हो। और अब तुम अपने जीवनभर में तुमने जो भी पाप किए हैंउन सब का ब्यौरा दे दोताकि परमात्मा उन्हें माफ कर दे। उसकी कृपा अनंत हैभयभीत मत हो। तुम अपना एक-एक पाप बोल दो। जो पाप तुम छिपाओगे वही बच रहेगाजो तुम बता दोगे उससे तुम्हारा छुटकारा हो जाएगा।
तब जरा डाकू चौंका: "सब पाप बता दे!तब उसे याद आयाउस दिन का महावीर का वचन कि देवलोक में देवता होते हैं तो उनकी छाया नहीं पड़ती। तो उसने गौर से देखा कि अगर यह देवलोक है...। स्त्रियों की छाया पड़ रही थीवह सम्हल गया। उसे लगा कि यह सब धोखा हैनशे में हूं। उसने एक भी पाप के संबंध में कुछ भी न कहा। अपने पुण्य की बातें बताईं जो उसने कभी भी न किए थे। उसने कहा, "पाप तो कभी किए ही नहींमैं करूं भी क्यापरमात्मा क्षमा कर सकता हैलेकिन मैंने किए नहीं। पुण्य ही पुण्य किए हैं'
सम्राट को उसे छोड़ देना पड़ा। वह जाल काम न आया। वह जैसे ही वहां से छूटासीधा महावीर के पास पहुंचाउनके पैरों में गिर गयाऔर कहने लगा, "तुम्हारे एक वचन ने मेरे प्राण बचाए। अब मैं तुम्हें पूरा-पूरा ही सुन लेना चाहता हूं। इतना ही सुना थावह भी कुछ बड़ी काम की बात न थीलेकिन काम पड़ गई। सत्संग काम आ गया। वह भी ऐसी चोरी-चोरी द्वार पर खड़े होकरएक वाक्य सुना था कि देवताओं की छाया नहीं पड़ती। तब तो सोचा भी न था कि इसकी कोई सार्थकता हो सकेगी,लेकिन काम पड़ गयामेरे प्राण बचे। तुमने मुझे बचाया। भयंकर नशे में मुझे डुबाया था और सारा इंतजाम किया था और मैं फंस ही गया था और मैं तैयार ही था बोलने कोताकि क्षमा कर दिया जाऊं। अब तुम मुझे पूरा ही बचा लो। इस सम्राट से तुमने बचायाअब तुम मुझे मृत्यु से भी बचा लो। इस मौत से तुमने मुझे बचायाअब तुम मुझे सारी मौतों से बचा लो। अब मैं तुम्हारी शरण हूं। साधु का एक वचन भी सुन लिया जाए तो असाधु के जीवन में रूपांतरण शुरू हो जाता है--बीज पड़ गया। साधु क्या डरेगा असाधु सेडरे तो असाधु डरे।
मैं तुमसे नहीं कहता कि तुम बुरे लोगों का साथ छोड़ देना। मैं तो तुमसे यह कहूंगा कि तुम उन्हें बुरे देखोगे तो तुम बुरे रह जाओगे। तुम अगर उन्हें बुरे मानोगे तो तुम्हारी बुराई कभी मिट न सकेगी। तुम तो एक साथ छोड़ दो--भीतर के अपने मन को--और तत्क्षण तुम पाओगे: संसार में कोई बुरा न रहा। चोर में भी तब तुम्हें परमात्मा ही छिपा हुआ दिखाई पड़ेगा। हत्यारे में भी तब तुम्हें उसकी ही ज्योति झिलमिलाई दिखाई पड़ेगी। और तुमसे भयभीत होने लगेगा असाधुक्योंकि तुम असाधुता की मौत सिद्ध होने लगोगे। तुम्हारी छाया जहां पड़ेगीवहां से अंधकार हटेगा। निश्चित ही तुम्हारा असाधु से साथ छूट जाएगा। मैं छोड़ने को नहीं कहता हूं--छूट जाएगा। तुम्हें छोड़ना न पड़ेगा--असाधु भाग खड़ा होगाया असाधु रूपांतरित हो जाएगा।
यह बड़ा क्रांतिकारी सूत्र है:
"दुःसंग का सर्वथा त्याग करना चाहिए'। ...पर दुःसंग है--मन का संग!
"क्योंकि वह (दुःसंग) कामक्रोधमोह,स्मृतिभ्रंशबुद्धिनाश एवं सर्वनाश का कारण है'
इतना साफ है सूत्रपर व्याख्याकारों से ज्यादा अंधे लोग खोजना मुश्किल है।
"क्योंकि वह कामक्रोधमोहस्मृतिभ्रंशबुद्धिनाश एवं सर्वनाश  का कारण है'
कौन तुम्हारा सर्वनाश कर सकेगा?...तुम्हारे अतिरिक्त और कोई भी नहीं। तुमसे बड़ा तुम्हारा कोई शत्रु नहीं है और तुमसे बड़ा न तुम्हारा कोई मित्र है। मन से साथ बना रहे तो तुम अपना ही आत्मघात करते रहोगे। मन से साथ छूट जाए तो तुम्हारे जीवन में नवजीवन का संचार हो जाएगापुनर्जन्म को जाएगा।
काम,क्रोधमोहसमृतिभ्रंशबुद्धिनाशसर्वनाश--इन शब्दों को समझो।
काम का अर्थ है: सदा इस आशा से जगत को देखना कि उससे कुछ सुख पाना है। काम का अर्थ है: सुख पाने की आकांक्षा से ही चीजों कोव्यक्तियों कोघटनाओं को देखनाआकांक्षा से भरे होकर देखना। जब तुम आकांक्षा से भरकर किसी चीज को देखते होतब तुम्हें चीज का सत्स्वरूप दिखाई नहीं पड़ताक्योंकि तुम्हारी आकांक्षा परदा डाल देती है। तुम जिस चीज को भी वासना से भरकर देखते होतुम्हें वही दिखाई पड़ता है जो तुम देखना चाहते हो।
मैं एक मित्र के साथ गंगा के तट पर बैठा था। वे थोड़े बेचैन हो आए। फिर मुझसे कहने लगे, "क्षमा करें। आपसे झूठ न कहूंगा,लेकिन मुझे थोड़े समय के लिए छुट्टी देंमैं उस तट तक जाना चाहता हूं'। वे गए। मैंने देखा कि वे क्यों जाना चाहते हैं। सुंदर स्त्री दिखाई पड़ गई हैवह स्नान कर रही है। वे गए बड़ी आतुरता सेफिर लौटे बड़े उदास। मैंने पूछा, "क्या हुआ?' उन्होंने कहा, "बड़ी भ्रांति हुई। वह स्त्री नहीं हैकोई साधु है। लम्बे बाल...। पीठ की तरफ से दिखाई पड़ा था। जब पास से जाकर देखा तो साधु हैस्त्री नहीं है'
मैंने उनसे पूछा कि थोड़ा गौर करोस्त्री तुम्हें दिखाई पड़ी इसमें तुम इतना ही मत सोचो कि साधु के बालों ने धोखा दे दिया। तुम स्त्री देखना चाहते थे। तुमने आरोपण किया। तुम मुझसे पूछे होते। उतनी दूर जाने की जरूरत न थी।
हम वही देख लेते हैं तो कामना करते हैं। तुम अपने चारों तरफ अपनी ही कामना का संसार रच लेते हो।
दो साधु एक रास्ते से गुजरते थे। एक साधु दूसरे से कुछ बोल रहा था। उसे दूसरे ने कहा कि यहां सुनाई भी नहीं पड़ेगा मुझे कुछ। यह बाजार इतना शोरगुल है! यह ज्ञान की बात यहां मत करो--एकांत में चलकर करेंगे।
वह साधु वहीं खड़ा हो गया। उसने अपनी जेब से एक रुपया निकाला और आहिस्ता से रास्ते पर गिरा दिया। खननखन की आवाज हुईभीड़ इकट्ठी हो गई। पहले साधु ने पूछा कि मैं समझा नहींयह तुमने क्या किया। उसने रुपया उठायाजेब में रखा और चल पड़ा। उसने कहा, "इतना भरा बाजार हैइतना शोरगुल मच रहा हैलेकिन रुपये की जरा सी खनन,न की आवाज--इतने लोग आ गए। ये रुपये के प्रेमी है। नरक में भी भयंकर उत्पात मचा हो और अगर रुपया गिर जाए तो ये सुन लेंगे'
हम वही सुन लेते हैं जो हम सुनना चाहते हैं। उस साधु ने कहा, "अगर तुम परमात्मा के प्रेमी हो तो यहां भीबाजार में भी परमात्मा के संबंध में मैं कुछ कहूंगा तो तुम सुन लोगे'
कोई दूसरा बाधा नहीं डाल रहा है। हम वही सुनते हैं जो हम सुनना चाहते हैं। हम वही देखते हैं जो हम देखना चाहते हैं। हमें उसी से मिलन हो जाता है जिससे हम मिलना चाहते हैं। इस जीवन में व्यवस्था को ठीक से जो समझ लेता है वह फिर दूसरे को दोष नहीं देता।
ध्यान रखना: कामना तुम्हें कभी सत्य को न देखने देगी। सत्य को देखना हो तो कामना-शून्य चित्त चाहिए।
इस बगीचे में कोई चित्रकार आए तो कुछ और देखेगा। कोई लकड़हारा आ जाए तो कुछ और देखेगा। कोई फूलों को बेचनेवाला माली आ जाए तो कुछ और देखेगा। तीनों एक ही जगह आएंगेलेकन तीनों के दर्शन अलग-अलग होंगे।
कहते हैंजब संगीत की परम ऊंचाई उपलब्ध होती है तो वीणा शांत भी रखी हो तो संगीतज्ञ को वे स्वर सुनाई पड़ने शुरू हो जाते हैंजो उस वीणा से प्रगट हो सकते हैंजो अभी छुपे हैंअभी जन्मे भी नहीं। लेकिन कान की उत्कंठा उन्हें भी सुन लेती है जो अभी प्रगट नहीं हुए। अनभिव्यक्त भी अभिव्यक्त हो जाता है। आंख हो देखनेवाली तो बीज में फूल दिखाई पड़ने लगते हैं।
कहते हैंचमार रास्तों पर लोगों को देखते हैं तो जूतों को ही देखकर आदमी का सब कुछ समझ जाते हैं। जूते की हालत बहुत कुछ बताती है: तुम्हारी आर्थिक दशाठीक चल रही है जिंदगी कि ऐसे ही जा रही हैसफलता पा रहे हो कि असफल हो रहे हो;घर से क्रोध में चले आए होझगड़कर चले आए हो कि शांति में विदा पाई है--सब तुम्हारे जूते की हालत बता देती है। जूते की शिकन-शिकन में तुम्हारी कथा लिखी हैआत्मकथा है। चमार जूतों को देखता है और सब समझ जाता है। चमार तुम्हारे चेहरे की तरफ देखता ही नहीं। जूतों को देखते-देखते पारंगत हो जाता है। वही उसकी समझ है। वहीं से जानता है।
हजारों लोग तुम रास्तों पर चलते हुए देखोगेलेकिन सभी लोग एक ही रास्ते पर नहीं चल रहे हैं--एक ही रास्ते पर चल रहे हैं यूं तोलेकिन सबकी नजर अलग-अलग चीजों पर लगी है। भूखा रेस्तरांहोटल को देखता हुआ चलेगा। जिसने उपवास किया है वही जानता है। फिर कुई भी नहीं दिखाई पड़ता संसार में सिवाय भोजन के। कहते हैंउपवासे आदमी को चांद भी तैरती हुई रोटी की तरह मालूम होता है।
संसार तुम्हारा चुनाव है। तुम्हारी वासना चुनती है। जिस चीज में तुम उत्सुक नहीं हो वह दिखाई नहीं पड़ती। मेरे पास बहुत से संन्यासियों ने आकर यह कहा है कि संन्यास लेने के पहले कपड़े की दुकानें दिखाई पड़ती थींअबनहीं दिखाई पड़तीं। अब दिखाई पड़ने का सार भी नहीं। एक ही कपड़ा बचा--गेरुआ। अब कपड़े की दुकानें हैं भी कि मिट गईं--संन्यासी को क्या लेना-देना। बात ही खत्म हो गई!
जिस बात से हमारा संबंध टूट जाता हैवह विदा हो जाती है संसार से। जिससे हमारा संबंध बना रहता हैउसी को हम देखते चलते हैं। ध्यान रखनातुम्हारा निर्णय तुम्हीं का नहीं बदलतासारे संसार को बदल देता है--तुम्हारे संसार को बदज देता है। क्योंकि तुम्हारा संसार तुम्हारा निर्णय है।
काम सत्य को न जानने देगा। क्रोध सत्य को न जानने देगा। क्योंकि क्रोध में तो तुम वैसी अवस्था में पहुंच जाते हो जैसे कोई शराबी। कहीं पड़ते हैं पैरकहीं तुम रखना चाहते थे। कुछ कह जाते होकुछ तुम कहना चाहते थे। पीछे पछताओगेपहले भी पछताए थे। क्रोध तुमसे ऐसे कृत्य करवा लेता है जो तुम की ही नहीं सकते थेजो अपने होश में तुमने कभी न किए होते।
क्रोध यानी बेहोशी।
मोह: किसी को तुम अपना मानते होतो देखने के ढंग बदल जाते हैं। जिसे तुम अपना नहीं मानतेदेखने के ढंग बदल जाते हैं। वही कृत्य अगर अपना करे तो तुम्हारा निर्णय कुछ और होता हैवही कृत्य कोई दूसरा करे तो निर्णय और हो जाता है। तुम्हारा न्याय तुम्हारे मोह से मर जाता हैसत्य को देखने की क्षमता धूमिल हो जाती है। दूसरा कुछ करे तो पापअपना कुछ करे तो ज्यादा से ज्यादा भूल। तुम अगर वही काम करो तो मजबूरीऔर दूसरा करे तो अपराध!
तुमने कभी खयाल किया?...तुम अगर रिश्वत ले लेते होतो मजबूरीक्या करेंतनख्वाह से काम नहीं चलता। लेना तुम चाहते नहींलेकिन मजबूरी हैबाल-बच्चे हैंघर-द्वार हैचलाना है। जानते होगलत है--मगर इतना भी तुम जानते ो कि अपराध तुमने नहीं कियातुम क्या करोसमाज ने मजबूर कर दिया है। दूसरा जब रिश्वत लेता है तब अपराध है। तब तुम बस?ज्ञ शोरगुल मचाते हो। वस्तुतः तुम्हारा शोरगुल उतना ही बड़ा होता है जितनी तुमने भी रिश्वत ली होती। अपनी भूल को छोटा करने के लिए तुम दूसरे की भूल को बड़ा-बड़ा करके दिखाते हो। तुम संसार में सबकी निंदा करते रहते हो। वही तुम भी करते होअन्यथा तुम भी नहीं कर रहे हो।
दूसरे का बेटा असफल हो जाता हैतुम समझते होबुद्धिहीनतुम्हारा बेटा असफल हो जाता है तो शिक्षक की शरारत!
मेरे पास मां-बाप आ जाते हैंवे कहते हैंहमारा बेटा फेल कर दियाजरूर कोई साजिश है। जो भी फेल होता हैवह कहता है साजिश हैलेकिन दूसरे जो फेल हुए हैंउनकी बुद्धि ही नहीं तो क्या करेंगे!
तुम कभी गौर करनामोह तुम्हारी आंख से न्याय को छीन लेता है।
कामक्रोधमोहस्मृतिभ्रंश...। समृतिभ्रंश बड़ा महत्वपूर्ण शब्द है। बुद्ध ने जिसे सम्यक स्मृति कहा हैयह उसकी विपरीत अवस्था है--स्मृतिभ्रंश उसकी विपरीत अवस्था है। जिसको गुरजिएफ ने सैल्फ-रिमेम्बरिंग कहा हैआत्म-स्मरणस्मृतिभ्रंश उसकी विपरीत अवस्था है। जिसे कृष्णमूर्ति अवेयरनेस कहते हैंस्मृतिभ्रंश उसकी विपरीत अवस्था है। जिसको नानक नेकबीर ने सुरति कहा हैस्मृतिभ्रंश उसकी उलटी अवस्था है।
सुरति स्मृति का ही रूप है। सुरतियोग का अर्थ है: स्मृतियोग--ऐसे जीन कि होश रहेप्रत्येक कृत्य होशपूर्ण होउठो तो जानते हुएबैठो तो जानते हुए।
एक छोटा सा प्रयोग करो। आज जब तुम्हें फुर्सत मिले घंटेभर कीतो अपने कमरे में बैठ जाना द्वार बंद करके और एक क्षण को सारे शरीर को झकझोरकर होश को जगाने की कोशिश करना--बस एक क्षण को--तुम बिलकुल परिपूर्ण होश से भरे हो बैठे होआसपास आवाज चल रही हैसड़क पर लोग चल रहे हैंहृदय धड़क रहा हैसांस ली जा रही है--तुम सिर्फ होश मात्र हो--एक क्षण के लिए। सारी स्थिति के प्रति होश से भर जानाफिर उसे भूल जानाफिर अपने काम में लग जाना। फिर घंटेभर बाद दुबारा कमरे में जाकरफिर द्वार बंद करकेफिर एक क्षण को अपने होश को जगाना--तब तुम्हें एक बात हैरान करेगी कि बीच का जो घंटा थावह तुमने बेहोशी में बितायातब तुम्हें अपनी बेहोशी का पता चलेगा कि तुम कितने बेहोश हो। पहले एक क्षण को होश को जगाकर देखनाझकझोर देना अपने कोजैसे तूफान आए और झाड़-झकझोर जाएऐसे अपने को झकझोर डालनाहिला डालना। एक क्षण को अपनी सारी शक्ति को उठाकर देखना--क्या हैकौन हैकहां है! ज्यादा देर की बात नहीं कर रहा हूंक्योंकि एक क्षण से ज्यादा तुम न कर पाओगे। इसलिए एक क्षण काफी होगा। बस एक क्षण करके बाहर चले जाना,अपने काम में लग जाना--दुकान हैबाजार हैघर है--भूल जाना। जैसे तुम साधारण जीते होघंटेभर जी लेना। फिर घंटेभर बाद कमरे में जाकर फिर झकझोरकर अपने को देखना। तब तुम्हें तुलनात्मक रूप से पता चलेगा कि ये दो क्षण अगर होश के थेतो बीच का घंटा क्या था! तब तुम तुलना कर पाओगे। मेरे कहने से तुम न समझोगेक्योंकि होश को मैं समझा सकता हूं शब्दों मेंलेकिन होश तो एक स्वाद है। मीठामीठा कहने से कुछ न होगा। वह तो तुम्हें मिठाई का पता हैइसलिए मैं मीठा कहता हूं तो तुम्हें अर्थ पता हो गया। मैं कहूं स्मृतिसुरति उससे कुछ न होगाउसका तुम्हें पता ही नहीं है। तो तुम यह भी न समझ सकोगे कि स्मृतिभ्रंश क्या है। होश को जगाना क्षणभर कोफिर घंटेभर बेहोशफिर क्षणभर को होश को जगाकर देखना--तुम्हारे सामने तुलना आ जाएगीतुम खारे और मीठे को पहचान लोगे। वह जो घंटा बीच में बीतास्मृतिभ्रंश है। वह तुमने बेहोशी में बिताया--जैसे तुम थे ही नहींजैसे तुम चले एक यंत्र की भांतिजैसे तुम नशे में थे--और तब तुम्हें अपनी पूरी जिंदगी बेहोश मालूम पड़ेगी।
मन बेहोशी हैस्मृतिभ्रंश है। और स्वभावतः इन सबका जोड़ सर्वनाश है।
"दुःसंग का सर्वथा त्याग करना चाहिएक्योंकि वह दुःसंग कामक्रोधमोहस्मृतिभ्रंशबुद्धिनाश एवं सर्वनाश है'
"ये काम-क्रोधादि पहले तरंग की तरह (क्षुद्र आकार में) आते हैंफिर विशाल समुद्र का आकार ग्रहण कर लेते हैं'
आता है सब बड़े छोटे से आकार मेंतरंग की भांति। अगर तुमने तरंग को ही न पहचाना और पकड़ातो चूक गए। पहले कदम में ही जागना। जब क्रोध की पहली लहर आती हैइतनी सूक्ष्म होती है कि पता भी नहीं चलताचुमचाप प्रविष्ट हो जाती है;इतनी हवा के हलके झकोर की तरह आती है कि पत्ता भी नहीं हिलताआवाज भी नहीं होती। पर तभी होश रखातो हीनहीं बीज प्रविष्ट हो गया।
क्रोध की अवस्थाओं का समझो। पहला: क्रोध आ रहा हैअभी आया नहींलहर उठी हैलेकिन अभी प्रवेश नहीं हुआ। फिर लहर प्रविष्ट हो गईबीज भीतर पड़ गयादेर-अबेर सागर बनेगा। फिर यह सागर जोर से झंझावात करता है। उठती हैं लहरें और तटों से टकराती हैं। फिर उतर गया सागर। फिर लहर भ चली गई। किनारा शांत रह गया। ये तीन अवस्थाएं हुईं--क्रोध के पहलेफिर क्रोध कीऔर क्रोध के बाद।
क्रोध के पहले ही जो लहर को देख लेगाजो जाग जाएगावही बच सकता है। लोग अक्सर जब क्रोध जा चुका होता है तब देखते हैंलेकिन तब तो क्या करोगेमेहमान जा चुका! जो होना था हो चुका! अब चिड़िया चुग गई खेतअब पछताए होत क्या!
लेकिन हम पछताते तभी हैं जब चिड़िया खेत चुग जाती है। तुम सभी पछताए हो। ऐसा आदमी खोजना मुश्किल है जो क्रोध करक न पछताया हो। लेकिन तुम्हारा पश्चात्ताप व्यर्थ है। यह तो तब आता है जब सागर उतर चुका। फिर तो तुम करोगे भी क्याफिर तुम पछता सकते हो और भविष्य के लिए निर्णय ले सकते हो कि अब क्रोध नहीं करूंगा। लेकिन यह निर्णय भी काम आएंगेक्योंकि तुमने एक छोटी सी बात भी न सीखीजिंदगीभर हो गई क्रोध करतेकि जब क्रोध आता है तब तुम्हारा होश नहीं रह जातातो निर्णय काम कैसे आएगाजब क्रोध आता है तब होश नहीं रह जातातो निर्णय का भी होश नहीं रह जाता। जब क्रोध चला जाता हैतुम बड़े बुद्धिमान हो जाते हो। क्रोध चले जाने पर कौन बुद्धिमान नहीं हो जाता। कामवासना का ज्वर उतर जाने पर कौन बुद्धिमान नहीं हो जाता! बुढ़ापे में सभी बुद्धिमान हो जाते हैं। लेकिन उस बुद्धिमता का कोई मूल्य नहीं है।
क्रोध की लहर जब आए...यह सूत्र बड़ा महत्वपूर्ण है: "ये कामक्रोधादि--पहले तरंग की तरह (क्षुद्र आकार में) आकार भी समुद्र का आकार धारण कर लेते हैं'
बीज से ही सुलझ देना। बो दियाफिर तो फसल काटनी ही पड़ेगी। फिर पछताना तो एक तरकीब है। वह तरकीब भी बड़ी चालाक है। अकसर लोग क्रोध करके पछताते हैं और सोचते हैं कि बड़े भले लोग हैंकम से कम पछताते तो हैं। लेकिन मेरे जानेहजारों लोगों के निर्णयों को देखकरएक बात तुमसे कहना चाहूंगा: क्रोध करके पछताना पुन: क्रोध करने की तैयारी है। तुम्हारी एक प्रतिमा है तुम्हारे मन में कि तुम बड़े साधु पुरुषसाधुचित्त हो। क्रोध करके तुम्हारी प्र्रतिमा खंडित हो जाती हैगिर जाती हैसिंहासन से नीचे पड़ जाती है। पछताकर तुम उसे वापस सिंहासन पर रखने की कोशिश करते हो कि "भला क्रोध नहीं होता!और फिर तुम समझाते हो कि "क्रोध जरूरी भी थान करते तो हानि होतीऐसे अगर क्रोध न करोगे तो हर कोई छाती पर चढ़ बैठेगा। आखिर लोगों को डराना तो पड़ेगा ही। मारो मतकम से कम फुफकारो तो। कोई मारा तो नहींकिसी की हत्या तो की नहीं--सिर्फ फुफकारे'!
तुम इस तरह के तर्क अपने लिए खोज लोगे। या तुम कहोगे कि बच्चा थाअगर उसको न डांटते न डपटतेबिगड़ जाता। उसके भविष्य के सुधार के लिए...। तुम हजार बहाने खोज लोगे यह समझाने के लिए कि क्रोध जरूरी था। हालांकि तुम जानते हो कि कोई भी क्रोध जरूरी नहीं है। अगर तुम यह जानते न होते तो तुम यह भी निर्णय करने की चेष्टा क्यों करते कि जरूरी था?यह तर्क भी तुम इसलिए खोजते हो कि भीतर चोट खलती हैभीतर तुम जानते हो कि भूल हुई है। अब भूल को लीपा-पोती करते हो। अब भूल को सजाते हो। सिंहासन पर फिर प्रतिमा को बिठा लेते हो। फिर तुम उसी जगह आ जाते हो जहां क्रोध करने के पहले थे। इसका अर्थ हुआ: अब तुम फिर पुनः क्रोध करने के लिए उतने ही तत्पर हो जितने पहले थे।
पश्चात्ताप क्रोध की तरकीब है। पश्चात्ताप से धर्म का कोई संबंध नहीं। धार्मिक व्यक्ति पछताता नहीं। और धार्मिक व्यक्ति व्यर्थ के निर्णय नहीं लेताव्रतकसमें नहीं खाता। धार्मिक व्यक्ति तो जब कोई चीज को समझ लेता है तो उसकी समझ ही उसकी कसम हैसकी समझ ही उसका पश्चात्ताप हैउसकी समझ ही उसकी क्रांति है। तब फिर वह यह नहीं कहता कि मैं क्रोध न करूंगा--वह इतना ही कहता है कि अब जब क्रोध आएगा तो मैं जागूंगा।
इस फर्क को समझ लो।
क्रोध न करूंगायह तो बेहोश आदमी का ही निर्णय है। यह तो तुम बहुत बार कर चुके और बहुत बार झुठला चुके। समझदार आदमी यह कहता है कि एक बात तो मैं समझ गया कि क्रोध जब आता हैमैं बेहोश हो जाता हूंइसलिए अब होश रखने की कोशिश करूंगा। क्रोध करूंगा कि नहीं करूंगायह मेरे बस में कहांबस में ही होता तो पहले ही कभी बंद कर दिया होता। मैं अवश हूंअसहाय हूं। इसलिए यह तो नहीं कह सकता कि क्रोध न करूंगा--इतना ही कर सकता हूं कि इस बार जब क्रोध आएगा तो होश से करूंगा।
इस फर्क को बहुत गौर से ले लेना: "क्रोध तो करूंगालेकिन होश से करूंगा'। और क्रोध अगर होश से किया जाए तो होता ही नहीं। क्रोध होश से करना तो ऐसा ही है जैसे जानते हुए पत्थर को कोई रोटी समझकर भोजन करे। क्रोध होश से करना जो ऐसा ही है जैसे जानते हुए कोई दिवाल से निकलने की कोशिश करेसिर टकराएलहूलुहान हो जाए। जानते हुए क्रोध करना ऐसे ही है जैसे जानते हुए कोई आग में हाथ डाले। इसलिए जानते हुए करूंगाहोशपूर्वक करूंगा...।
"होशपूर्वकका अर्थ है कि लहर आएगी तब जानूंगा। तूफान जब जा चुका होगा तब पछताने को कोई अर्थ नहीं है। "पकडूंगा प्रारंभ मेंबीज में'। जिसने पहले पकड़ लियावह मुक्त हो जाता है। फिर बीज कोलहर को सागर बनने की सुविधा नहीं होती। आते सब छोटी-छोटी तरंगों की तरह हैंइसलिए तो धोखा दे जाते हैं।
जब क्रोध आता हैतुम सोचते हो: "किसको पता हैइतना छोटा हैअपने को ही पता नहीं चल रहा'
जरा देखनाक्रोध बड़ा नाजुक हैबड़ी हलकी सी लहर आती है। जाते थे तुम रास्ते सेकोई हंसने लगाउसने कुछ कहा भी नहीं हैतुम्हारे लिए ही हंसा होऐसा भी जरूर नहीं हैतुम ही अकेले नहीं होदुनिया बड़ी है। और क्या मतलब तुम्हारे लिए हंसे?लेकिन एक लहर तुम्हारे भीतर सरक जाएगीतुम तन गए। कुछ खटक गया। कुछ अटक गया। तुम्हारा प्रवाह वैसा ही न रहा जो क्षण भर पहले था। उसकी हंसी पत्थर की तरह भीतर चली गई। तुम और हो गए। अपने चेहरे पर गौर करनाचेहरा तन गयामाथे पर सलवटें आ गईंओंठ भिंच गएदांत कस गएहाथों में तनाव आ गया।
इस सारी छोटी सी लहर को गौर से देखना। सूक्ष्म निरीक्षण करनाऔर तुम हैरान होओगे: जैसे-जैसे तुम निरीक्षण करोगे वैसे-वैसे तुम पाओगे कि और भी सूक्ष्म तरंगों का पता चलता है। आदमी हंसा भी नहींजिस ढंग से उसने तुम्हारी तरफ देखा और लहर आ गई। या यह भी हो सकता है कि उसने तुम्हारी तरफ देखा नहींऔर  लहर आ गईकि वह राह से तुम्हें बिना देखे गुजर गया कि क्रोध आ गया। तुम्हें और बिना देखे गुजर जाए! तो जानकर तुम्हें अनदेखा कियाउपेक्षा की! अपमान हो गया!
अहंकार घाव की तरह है। जरा-जरा सी चीज से ठोकरें खाता है। जरा-जरा चीजों से विक्षुब्ध हो जाता है। इस सबको जांचना,देखना। कुछ करने की उतनी बात नहीं है जितनी जागकर देखने की बात है। तुम्हारे किए कुछ भी न होगा। तुम अभी हो कहां?तुम अभी हो ही नहीं। होश ही होगा तब तुम पाओगे। बेहोशी में कोई है?
"कौन तरता हैमाया से कौन तरता है?...जो सब संगों का परित्याग करता हैजो महानुभावों की सेवा करता हैऔर जो ममतारहित है'
"कौन तरता हैमाया से कौन तरता हैकौन पार निकल पाता है इस तिलिस्म सेझूठ के तिलिस्म सेइस झूठ के जादू से,मन के इस फैलाव से। कहो उसे माया।
कौन तर पाता है?...जो सब संगों का परित्याग करता है।
तुम जल्दी ही संग हो जाते हो किसी भी चीज के। क्रोध उठा तुम संग हुएतुम साथ हुएतुम ने हाथ में हाथ डाल लियातुम हमजोली बने। वासना उठीतुम साथ हुए। संग होना तुम्हारे लिए इतनी तत्परता से होता है कि इधर भाव उठा नहीं कि उधर तुमने गले में फांसी डाली नहीं। तुम साथ होने को इतने तत्पर हो हर चीज के! यह संग की प्रवृत्ति ही तुम्हें डुबा रही है। जरा दूर-दूर चलो। जरा सहयोग सोच समझकर करो। संग की इतनी जल्दी मत करो। क्रोध आएआने दो?ुम साथ मत दोतुम जरा दूर-दूर खड़े रहो अलगाएअलग-अलगपृथक-पृथक! क्रोध को ऐसे देखो जैसे कोई और हो। क्रोध को ऐसे देखो जैसे " पर'है, "परहै ही। "स्वतो वही है जो देखनेवाला हैजो द्रष्टा हैशेष सब तो "परहै।
इस सूत्र का अर्थ है: जो सब संगों का परित्याग करता हैइस सूत्र का अर्थ है: जो द्रष्टा बनाता हैसाक्षी बनता है। फिर व्याख्याकारों ने बड़ी भूलें की हैं। वे कहते हैं: "कसम खाओ कि क्रोध नहीं करोगेव्रत जो ब्रह्मचर्य काधन का त्याग करोघर द्वार छोड़ोइसको वे संग-परित्याग कहते हैंमैं नहीं कहता। क्योंकि मैंने उन लोगों को देखा हैजिन्होंने धन छोड़ दिया और फिर भी धन उनसे नहीं छूटा। और मैंने उन लोगों का देखा हैजिन्होंने घर छोड़ दिएऔर कुछ भी नहीं छूटाक्योंकि घर भीतर हैबाहर नहीं।
गृहस्थ होना एक दृष्किोण है। संन्यस्त होना भी एक दृष्टिकोण है। तुम घर में एक रहकर संन्यस्त हो सकते हो। तुम संन्यासी होकर गृहस्थ रह सकते हो। यह बात जरा सूक्ष्म है। यह इतनी स्थूल नहीं है जितनी लागों ने पकड़ रखी है। लोग तो बिलकुल पदार्थवादी हैं जिनको तुम संन्यासी कहते होवे भी। जिनको तुम मुनि कहते होवे भीा पदार्थवादी हैंक्योंकि उनका त्याग भी पदार्थ का त्याग हैदृष्टि का नहीं। कोई घर को छोड़ देता हैतो उसको तुम त्यागी कहते होकोई घर को पकड़ता है तो उसको तुम भोगी कहते हो लेकिन दोनों की नजर घर पर है। दोनों पदार्थवादी हैंमेटीरियलिस्ट। अभी अध्यात्म का दोनों में से किसी को भी अनुभव नहीं हुआ।
अध्यात्म का अर्थ है: अब तुम पदार्थ को न पकड़ते होन छोड़ते होतुम दृष्टियों में रूपांतरण करते होतुम दर्शन बदलते हो;तुम अपने देखने का ढंग बदलते हो।
तो मैं तुमसे कहूंगाजो सब संगों का परित्याग करता हैउसका अर्थ हुआ: क्रोध उठता है तो हाथ में हाथ डालकर चल नहीं पड़ता--क्रोध से कहता है, "ठीक है मर्जीतुम उठेहम भी सोचेगेंनिर्णय करेंगे। साथ देने योग्य लगेगादेंगेनहीं देने योग्य लगेगानहीं देंगे। साथ की अनिवार्यता नहीं है। तुम उठेइसलिए हम साथ देंगे ही--इस भूल में मत पड़ो। साथ हमारा निर्णय होगा--होशपूर्वक'। और तब तुम एक क्रांति होते देखोगे तुम्हारे भीतर।
इस होश की आग मेंजो व्यर्थ है जल जाता है। कुंदन बचता हैकचरा जल जाता है।
"जो सब संगों का परित्याग करता है,जो महानुभावों की सेवा करता हैऔर जो ममता-रहित है'
"महानुभावबड़ा प्यारा शब्द है। महानुभाव का अर्थ है: जिसके भीतर परम भाव का अवतरण हुआ हैसदगुरुकोई ऐसा व्यक्ति जिसके भीतर परमात्मा अवतरित हुआ है। महानुभाव: जिसके भीतर आत्यंतिक भाव पैदा हुआ हैजो उस भाव दशा में है जिसको हम भगवान कहें। ऐसे व्यक्ति के पास होना। कोई बुद्ध मिल जाएकोई महावीरकोइ कबीरकोई नानककोई जीससकोई मुहम्मदतो महानुभाव की सेवा करना।
सेवा का कुल इतना अर्थ है कि सत्संग करना। ऐसे व्यक्ति की छाया में बैठना। जैसे थका-हारा पथिकधूप से बचने के लिए वृक्ष की छाया के तले बैठ जाता है और शीतल विश्राम पाता है--ऐसे ही किसी महानुभाव की छाया में बैठना। संसार से थका हुआहारा हुआविचलित व्यक्तित्वकिसी महानुभाव की छाया में औषधि को उपलब्ध हो जाता है जो स्वयं एक हो गया है,उसकी निकटता में तुम भी एक होने लगते हो। जो स्वयं एक हो गया हैउसके पास बैठकरउसका सत्य संक्रामक होने लगता है।
ध्यान रखनाबीमारी ही नहीं लगतीस्वास्थ्य भी लगता है। ध्यान रखनाबुराई ही नहीं तैरती एक से दूसरे मेंसत्य भी संक्रमित होता है। सत्य से ज्यादा संक्रामक कुछ भी नहीं है। अगर तुम सत्य के पास रहे तो तुम उसके रंग में रंग ही जाओगे। अगर तुम बगीचे से गुजरे तो तुम्हारे वस्त्र फूलों की थोड़ी न बहुत गंध ले ही लेंगे।
..."जो महानुभावों की सेवा करता है और जो ममता रहित है'
दो तरह के संबंध हो सकते हैं। एक तो ममता का संबंध है: मेरा बेटामेरी मांमेरी पत्नी...! यहां संबंध "मेरेका है। तुम गुरु के साथ "मेरेका संबंध मत बनाना। अगर तुमने वहां भी "मेरेका संबंध बनायातो तुम चूकोगे। तुम गुरु के हो जाना। तुम भला कहना कि मैं गुरु कालेकिन "मेरा गुरुऐसा मत कहना।
तुम धर्म के साथ ममता का संबंध मत बनाना। यह मत कहना कि "मेरा धर्म'--तुम धर्म के हो जाना। लेकिन तुमने "मेरा धर्म'कहा तो तुमने धर्म को भी इस जमीन पर खींच लियाबहुत नीचे उतार लिया। तुम कीचड़ में घसीट लाए कमल को ।
"मेरेका जहां भी तुमने आधार बनायावहीं तुम्हारा मोहमनसब वापस लौट आता है। गुरु के साथ तो "मेरेका संबंध मत बनाना। गुरु के साथ तो आत्मा का संबंध बनानामन का नहींममता का नहींप्रेम का। और ये बड़ी फर्क की बातें हैं।
प्रेम जानता ही नहीं "मैंऔर "तू'। ममता "मैंऔर "तूके बीच चलती है। ममता बड़ी संकीर्ण है। प्रेम विस्तार है--विस्तीर्णता है। अगर तुम ममता से मुक्त हुए और सौभाग्य से तुमने किसी महानुभाव की छाया पा लीतो तुम्हारी जिंदगी कुछ की कुछ हो जाएगी।
"आंसू तो बहुत से हैंआंखों में "जिगरलेकिन
बिंध जाए तो मोनी हैरह जाए सो दाना है'
तब तुम बिंध जाओगे। प्रेम तुम्हें बींध देगा। तुम मोती हो जाओगे।
"आंसू तो बहुत से हैआंखों में "जिगरलेकिन
बिंध जाए सो मोती हैरह जाए सो दाना है'
इस संसार में वे ही केवल मोती बन जाते हैं जो किसी महाप्रेम से बिंध जाएं।
..."जो निर्जन स्थान में निवास करता हैजो लौकिक बंधनों को तोड़ डालता हैजो तीनों गुणों से परे हो जाता हैऔर जो योगक्षेम का परित्याग कर देता है'
..."जो निर्जन स्थान में निवास करता है'। व्याख्याएं कहती हैं कि जंगल में निवास करता हैमैं नहीं कहता। क्योंकि निर्जन स्थान एक आत्यंतिक दशा का नाम है--ऐसा भीतर कि वहां कोई भी न होबस एकाकी तुम्मारा चैतन्य रह जाएकेवल चैतन्य रह जाए। यह कोई भौगोलिक बात नहीं है कि तुम हिमालय चले जाओ कि जंगल में चले जाओ। क्योंकि तुम जंगल भी चले जाओगे तो तुम्हारे मन की भीड़ तो तुम्हारे साथ ही होगी। तुम करोगे क्या जंगल में बैठकरतुम कल्पना के जाल रचोगेसपने देखोगे। तुम जंगल में बैठकर भी बाजार में ही रहोगे। तुमने बहुत बार मंदिर जाकर देखा हैकरते क्या हो मंदिर मेंबैठते हो प्रतिमा के सामने--होते वहां नहीं। बैठते हो मंदिर मेंहोते कहीं और हो।
धर्म के जगत में स्थितियां स्थान की तरह समझ ली गई हैं और बड़ी भूल हो गई है। "निर्जनस्थिति हैस्थान नहींतुम्हारे भीतर की एक अन्तर्दशा हैजहां तुम अकेले होशुद्ध कुंआरेजहां तुम किसी से बंधे नहींजहां तुम आंख बंद करते हो तो सारा जगत समाप्त हो जाता है--बस तुम ही रह जाते हो; "मैंका भाव भी नहीं रह जाताक्योंकि वह भी द्वैत होगा। बस "होनाहोतो है--निराकारनिर्विकार।
..."जो निर्जन स्थिति में निवास करता है', स्वभावतः उसके लौकिक बंधन टूट जाते हैंउसके जीवन में अलौकिक संबंधों का आविर्भाव होता हैवह संसार के बंधनों से मुक्त हो जाता हैमोक्ष के संबंध निर्मित होते हैं। और ध्यान रखना: संसार के संबंध बांधते हैंमोक्ष के संबंध मुक्त करते हैंकाम बांधता हैप्रेम मुक्त करता है। अगर तुम्हारे प्रेम ने तुम्हें बांधा हो तो समझना कि काम होगाप्रेम नहीं। प्रेम तो वही जो तुम्हें मुक्त करे। प्रार्थना तो वही जो तुम्हें मुक्त करे।
अगर तुम हिंदू हो गए हो तो बंध गए। यह धार्मिक होने का ढंग नहीं। यह धार्मिक होने की बात ही नहीं। चूक गए। अगर तुम मुसलमान हो गएबंध गए। तुम धार्मिक हो जाओबस काफी है। धार्मिक व्यक्ति न तो हिंदू होतान मुसलमान होता। धार्मिक व्यक्ति तो उस परम प्रेम में बंधा होता है जो सभी बंधनों को कोट जाता है।
"इश्क की बर्बादियों को रायगां समझा था मैं
बस्तियां निकलीं जिन्हें विरानियां समझा था मैं'
सोचा था कि प्रेम तो बर्बाद कर देता है।
"इश्क की बर्बादियों को रायगां समझा था मैं'
और बर्बाद हो जाना तो व्यर्थ हो जाना है।
"बस्तियां निकलीं जिन्हें वीरानियां समझा था मैं'

लेकिन बात कुछ और ही निकली। जहां मैंने समझा था वीरानियां होंगीमरुस्थल होंगेकुछ भी न बचेगा--वहीं मैंने पाया कि सब कुछ पा लिया।
तुम्हारे एकांत मैं ही "सर्वका साक्षात्कार होता है। तुम्हारे प्रेम की आत्यंतिक घड़ी में हीतुम पाते हो सब पा लियायद्यपि पहले ऐसा ही लगता है कि सब छोड़ रहे हैंसत्य त्याग रहे हैं।
मैं तुमसे कहता हूं: त्याग परम भोग का मार्ग है। उपनिषद कहते हैं: "तेन त्यक्तेन भुंजीथाः। उन्होंने ही भोगा जिन्होंने त्यागा। या उन्होंने ही त्यागा जिन्होंने भोगा'। यह वचन अदभुत है। इसके दोनों अर्थ हो सकते हैंऔर दोनों सही हैं। क्योंकि भोग तुम्हारे लिए है ही नहींतुम सिर्फ भोग की सोचते होकरते कहां हां! भोग सिर्फ उनके लिए है जो वर्तमान में जीते हैं। जिन्होंने मन को छोड़ावासना को छोड़ाजो अपने भीतर लौटेजिन्होंने अपने से संबंध जोड़ा उनके जीवन में परम भोग के स्वर उठते हैं।
"बस्तियां निकलीं जिन्हें वीरनियां समझा था मैं'
..."जो कर्मफल का त्याग करता हैकर्मों का भी त्याग करता हैकर्मों का त्याग करताऔर सब कुछ त्यागकर निर्द्वंद्व हो जाता है। यह भक्त की परिभाषा हो रही है। एक एक चीज को खयाल में लें।
...तीनों गुणों से परे हो जाता है: तमसरजस सत्त्व। परम भक्त न तो तामसी होता--हो ही नहीं सकताक्योंकि तामस तो तुम जितने मन से दबे हाते हो उतना ही होता है। तामस तो मन का अंधकार हैविचारों की भीड़ हैवासनाओं का ऊहापोह है।
भक्ति को उपलब्ध व्यक्ति राजस भी नहीं होता। उसके भीतर करने की कोई उद्दाम वासना नहीं होती। वह किसी त्वराज्वर,दौड़ में नहीं होता। उसे कुछ सिद्ध नहीं करना है। उसे कुछ अहंकार के शिखर उपलब्ध नहीं करने हैं। उसे राजधानियां जीतनी नहीं है। उसे सिकंदर नहीं होना है। वह तो जो "होना हैहैहै हीइसलिए जाना कहांदौड़ना क्योंपहुंचने को उसके लिए मंजिल नहीं है। वह अपनी मंजिल पर है ।
यह तो हम समझ लेते हैं कि भक्त तामसी नहीं होताराजसी नहीं होतालेकिन नारद का यह अदभुत सूत्र कहता है कि भक्त सात्त्वि हाो है। क्योंकि साधुता भीअसाधुता के विपरीत है। कहना परमात्मा को कि वह साधु हैठीक न होगाक्योंकि वह साधु असाधु दोनों से परे होना चाहिए। यह कहना कि परमात्मा को साधु ही पा सकेंगेगलत होगाक्योंकि फिर असाधुओं का क्या होगायह कहना कि साधुओं में ही परमात्मा हैनितांत गलत हैक्योंकि असाधुओं में भी तो वही है। परमात्मा का अर्थ हुआ तब: सर्वातीतट्रांसेंडेंटलजो सभी के पार है।
भक्त भगवान हैक्योंकि भक्त भगवान की ओर अग्रसर है। भक्त भगवान हैक्योंकि भक्त भगवान होने की तरफ प्रतिक्षण रूपांतरित हो रहा है। भक्त भगवान में बदल रहा है। उसकी हर प्रार्थना उसे भगवान बना रही है। उसकी हर पूजा उसे भगवान बना रही है। भक्त और परमात्मा के बीच का फासला कम होता जा रहा है प्रतिपलजल्दी ही छलांग लग जाएगीजल्दी ही भगवान में भक्त होगाभक्त में भगवान होंगेद्वैत गिर जाएगा।
इसलिए सूत्र कहता है: "तीनों गुणों से परे हो जाता है जोयोगक्षेम का परित्याग कर देता है'। न उसे अब कुछ लाभ हैन कुछ हानि है।
..."जो कर्मफल का त्याग करता है...क्योंकि जो जब अनुभव करता है कि फल तो भविष्य में होत हैंऔर भविष्य मन के बिना नहीं हो सकता हैफल तो कल होगाऔर कल बिना मन के नहीं हो सकता। और जिसने मन से ही संग साथ छोड़ दियावह कर्मफल की क्या चिंता करेलाभ तो कल होगाहानि भी कल होगी। अभी तो न लाभ हैन हानि है। अभी तो बस वही हैजो है।
जो कर्मफल का त्याग करतास्वभावतः कर्मों का भी त्याग हो जाता है। इसका यह अर्थ नहीं है कि वह कर्म नहीं करता। नहीं,वह "करनेवालानहीं रह जाता--परमाात्मा करता है अब! अब वह बांसुरी की तरह हो जाता है। गीत गाए परमात्मा तो गीत पैदा होता हैन गाए तो बांस की पोंगरी। गाए तो बांसुरीन गाए तो बांस की पोंगरी।
बांस की पोंगरी खुद नहीं गातीसिर्फ माध्यम है। भक्त जानता है कि मैं सिर्फ माध्यम हूंउपकरण हूं! उसका साधन मात्र!
"और तब सब कुछ त्यागकर निर्द्वंद्व हो जाता है'। और तब कोई द्वंद्व नहीं रह जाता। जब कुछ पाने को न रहातो कुछ खोने को भी न रहा। जब कहीं जाने को न रहातो कुछ करने को भी न रहा। सब छोड़कर...यही समर्पण है भक्त का। वह उस परम गहराई को उपलब्ध हो जाता है जहां कोई द्वंद्व नहीं।
एक गीत मैं पढ़ता था--
"शंख-सीप तो तट परलेकिन
मोती पारावार में
यहां-वहां का करती रहती
भॣड़ निरर्थक शोर रे
सांस रोककर तल तक पहंचे
कोई गोताखोर रे
कमठ केंकड़ा यहांसुनहरी
मछली नीर अपार में
जो बंसी लटकाए बैठे
खोते संध्या भोर रे
तरी लिए जो उन तक पहुंचे
वह मछुआ तो और रे
कोई कर्दम यहांमनोहर
नील कमल मंझधार में'
गहरे और गहरे...। किनारे पर ही बैठकर बंसी लटकाए समय को व्यर्थ मत गंवाओ।
"शंख-सीप तो तट परलेकिन
मोती परावार में'
..."जो वेदों का भी भलीभांति परित्याग कर देता है'
चौंकोगे तुम: "वेदों का'! कोई आर्यसमाजी मौजूद होगा तो बहुत नाराज हो जाएगा: "वेदों का'! लेकिन भक्त का लक्षण यही है।
जो वेदों का भी "भलीभांति'--ऐसा वैसा नहीं--"भलीभांति', बिलकुलसर्वथात्याग कर देता हैऔर जो अखंड असीम भगवदप्रेम को प्राप्त कर लेता है।
वेद भी खिलौने हैं बुद्धि के। शास्त्र भी समझा लेना हैसांत्वना हैसत्य नहीं। और भक्त तो ज्ञान की तलाश नहीं कर रहा है। भक्त तो प्रेम की तलाश कर रहा है। वेदों से मिल जाए ज्ञानसूचनाएंप्रेम कहां मिलेगाशास्त्रों में कहीं प्रेम हैजल के संबंध में तुम कितना ही समझ लोउससे कुछ प्यास तो न बुझेगी। सरोवर चाहिए।
भक्त जल के संबंध में शास्त्रों से तृप्त नहीं होतावह कहता है, "प्यासा हूंसरोवन चाहिए'
"इल्म के जहल् से बेहतर है कहीं जहल् का इल्म
मेरे दिल ने ये दिया दर्से-बसीरत मुझको'
ज्ञान की मूढ़ता की बजायमूढ़ता का ज्ञान बेहतर है।
"मेरे दिल ने ये दिया दर्से-बसीरत मुझको'
यह परम ज्ञान मैंने अपने ही भीतर पाया।
वेद या कुरान या बाइबिलकोई भी शास्त्र-वेद यानी सारे शास्त्र शब्दजाल है। उनसे तृप्त मत हो जाना। उनसे जो तृप्त हुआवह मूढ़ है। वह कितना ही ज्ञानी हो जाएउसकी मूढ़ता नहीं मिटतीउसकी मूढ़ता भीतर रहती हैपांडित्य को बाहर से आवरण हो जाता है।
"वेदों का जो भलिभांति त्याग कर देता है और जो अखंड असीम भगवदप्रेम प्राप्त कर लेता है।
जोर है प्रेम परज्ञान पर नहीं। जानने से क्या होगाजानने में तो दूरी बनी रहती है। भक्त कहता हैभगवान को जानना नहीं,भगवान होना है। जानने से क्या होगाभगवान को पीना है। भगववान को उतारना है अपने में। भगवान में उतर जाना है। दूरी मिटानी है। शास्त्र तो बीच में दीवालें बन जाते हैं। जितना ज्यादा तुम जानने लगते हो उतना ही अहंकार प्रगाढ़ होता है। और अहंकार तो बाधा है प्रेम मेंउसे तो छोड़ना होगा। धन का अहंकार ही नहींज्ञान का अहंकार भी छोड़ना होगा। जाननेवाले को मिटा ही देना है। कोई भीतर "मैंभाव ही न रह जाए। तुम एक शून्य हो जाओ। उसी शून्य में प्रेम के कमल खिलते हैं--शून्य की झील में प्रेम के कमल! और कोई झील नहीं है जहां प्रेम के कमल खिलते हों। तुम मिट जाओ किचड़ मेंतो ही कमल खिलते हैं। तुम्हारी कीचड़ से ही कमल उठते हैं।
..."जो वेदों को भलीभांति परित्याग कर देता है और जो अखंड असीम भगवदप्रेम को प्राप्त कर लेता हैवह तरता हैवह तरता हैयही नहींवह लोगों को भी तार लेता है'। वह एक नाव बन जाता है। खुद तो तरता ही हैलेकिन इतना ही नहीं कि खुद तरता हैऔरों को भी तार देता हैतारणतरण हो जाता हैतारता भीतरता भी! उसके सहारे न मालूम कितने लोग तर जाते हैं।
जिसके जीवन में प्रेम का फूल खिलावह न मालूम कितने भौरों को आकर्षित कर लेता है।
जिसके जीवन में प्रेम का गीत उठान मालूम कितने कंठों में गुनगुनाहट शुरू हो जाती है।
"घटे अगर तो बस एक मुश्ते-खाक है इन्सां
बढ़े तो बुसअते कौनेन में समा न सके'
घटे तो आदमी है क्याएक मुट्ठी भर राख!
"घटे अगर तो बस एक मुश्ते-खाक है इन्सा
बढ़े तो बुसअते कौनेन में समा न सके'
और अगर बढ़े तो सारे लोग भी छोटे पड़ जाते हैंसमा न सके। दोनों लोक भी छोटे पड़ जाते हैं। आदमी छोटे से छोटा भी हो सकता है। मन उसे संकीर्ण से संकीर्ण भी कर देता है। आदमी विराट से विराट भी हो सकता है--मन की दीवाल भर टूट जाए,मान का कारागृह न हो।
"घटे अगर तो बस एक मुश्ते-खाक है इन्सां
बढ़े तो बुसअते कौनेन में समा न सके'
मन कारागृह हैध्यान मुक्ति है। काम कारागृह हैप्रेम मुक्ति है। वेदशास्त्र कारागृह हैंभक्ति मुक्ति है।

आज इतना ही।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें