शनिवार, 9 सितंबर 2017

भक्तिसूत्र (नारद)—प्रवचन-02

स्वयं को मिटाने की कला है भक्ति
दिनांक १२ जनवरी१९७६श्री रजनीश आश्रमपूना

पहला प्रश्न-- "अथातो--' "अबका मोड़-बिंदु हम सामान्य सांसारिक जनों के जीवन में कब आ पाता हैकृपा कर समझाएं।
पहली बात कि सामान्य कोई भी नहीं है। यदि तुम सामान्य होते तो फिर "अथातोका बिंदु कभी भी न आ पाता।
सामान्य कोई भी नहीं हैक्योंकि परमात्मा छिपा बैठा है। और परमात्मा से ज्यादा असामान्य क्या होगा?
असाधारण हो तुम। तुमने समझा होगाकंकड़-पत्थर हो। और कंकड़-पत्थर तुम नहीं हो। कंकड़-पत्थर हैं ही नहीं अस्तित्व में। अस्तित्व केवल हीरों से बना है।

इसलिए पहली तो इस भ्रांति को तुम अपने मन में जगह मत देना कि तुम सामान्य हो। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि अहंकार को आरोपित करना। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि अपने को दूसरों से असामान्य समझना। मैं यह कह रहा हूं कि असामान्य होना जगत का स्वभाव है। तुम असामान्य होऐसा नहींयहां सभी कुछ असामान्य है। यहां सारर्‌मांय होने की सुविधा ही नहीं है।
और इस विरोधाभास को ठीक से समझना-- क्योंकि तुमने अपने को सामान्य समझ रखा हैइसलिए तुम असामान्य होने की बड़ी चेष्टा करते हो--धन सेपद सेप्रतिष्टा से।
अहंकार की खोज ही यही है कि मान तो लिया है तुमने कि तुम सामान्य हो--और सामान्य होने में पीड़ा होती हैचुभता है कांटामन राजी नहीं होता--तो तुम असामान्य होने का ढोंग करते होजबकि मजा यह है कि तुम असामान्य होइसके ढोंग की कोई भी जरूरत नहीं। इसलिए जिन्होंने यह जान लिया कि असामान्य हैंवे तो अहंकार को छोड़ ही देते हत्त तत्क्षण। अब जरूरत ही न रही।
ऐसा समझो कि हीरा हैऔर हीरे ने समझ रखा है कि कंकड़-पत्थर है। कंकड़-पत्थर समझ रखा हैइसलिए अपने को सजाता है कि हीरा दिखायी पड़े। कंकड़-पत्थर होने को कौन राजी है। तो हीरा अपने को कंकड़-पत्थर मानकर सजाता हैरंग-रोगन करता है कि कोई जान न ले कि मैं कंकड़-पत्थर हूं। लेकिन जिस दिन यह पहचान पाएगा कि मैं हीरा था हीउसी दिन कंकड़ होने की भ्रांति भी मिट जाएगी और स्वयं को सजाने की आंकांक्षा भी मिट जाएगी। वह कंकड़-पत्थर की भ्रांति ही छाया थी। उस दिन विनम्रता का जन्म होता है।
जिस दिन तुम जानते हो कि तुम असामान्य होउसी दिन असामान्य होने की दौड़ मिट जाती हैजिस दिन तुम जान लेते हो कि तुम असाधारण हो...क्योंकि अन्यथा होने का उपाय नहीं।
परमात्मा के हस्ताक्षर हैं तुम पर
रोएं-रोएं पर उसका गीत लिखा है
रोएं-रोएं पर उसके हाथों के चिह्व हैं।
क्योंकि उसने ही तुम्हें बनाया है।
वही तुम्हारी धड़कनों में है।
वही तुम्हारी श्वास में है।
 सारर्‌मांय तुम नहीं हो। अगर सामान्य होते तो धर्म का फिर कोई उपाय नहीं। फिर "अथातोका बिंदु कभी आएगा ही नहीं। अगर तुम सामान्य ही होते तो कैसे परमात्मा की ज्योति तुममें प्रज्वलित होगीतब कैसे तुम जागोगे और कैसे तुम बुद्ध बनोगेअसंभव है फिर।
नहींतुम बन पाते हो बुद्धतुम जागते होतुम समाधिस्थ हो पाते हो-- क्योंकि वह तुम्हारा स्वभाव है। जब तुम नहीं जानते थे तब भी तुम वही थे। जानने-भर का फर्क पड़ता हैअस्तित्व तो सदा एकरस है। कोई जान लेता हैकोई बिना जाने जीये जाता है। ज्ञान और अज्ञान का ही भेद है। अस्तित्व में जरा भी भेद नहीं है। तुममें और बुद्ध में रत्ती-भर भेद नहीं है। जहां तक अस्तित्व का संबंध है। लेकिन बुद्ध ने लौटकर अपने को देख लियातुमने लौटकर अपने को नहीं देखा। तुम भिीखारी बने हो,बुद्ध सम्राट हो गये हैं।
जिसने अपने को लौटकर देख लियावह सम्राट हो गया। सम्राट तो सभी थेकुछ को याद आ गयीखबर आ गयीसुराग मिल गयाकुछ को खबर ही न हमलीकुछ भिखारी ही बने हुए सम्राट बनने की चेद्वटा में लगे रहे।
तुम जो बनने की चेष्टा कर रहे होवह तुम हो। यही तो संदेश है सारे धर्म का।
तुम जिसे खोज रहे हो उसे तुमने कभी खोया नहींकेवल विस्मरण किया है।
इस पूरे अस्तित्व में मैंने अब तक कोई ऐसी चीज नहीं देखी जो सामान्य हो। घास का पत्ता भी उसी के रंगों से लबालब भरा है। कंकड़-पत्थरों में भी वही सोया है। जागनेवालों में वही जागता हैसोनेवालों में वही सोता है। बुद्धिमानों में वही बुद्धिमान है अज्ञानियों में वही अज्ञानी है।
इसलिए सामान्य होने का तो कोई उपाय नहीं है। जरा गौर से किसी की भी आंखों में झांकनाया दर्पण के सामने ,ड़े होकर अपनी ही आंखों में झांकना--और तुम पाओगे कि कोई और झांक रहा है तुम्हारे भीतर से।
तुम तुमसे ज्यादा हो। तुम तुम पर ही समाप्त नहीं। तुम तो केवल सीमा हो तुम्हारे अस्तित्व की। अभी गहरे तुम गये ही नहीं,डुबकी लगयी ही नहीं।
इसलिए पहली बात--सामान्य मानने की भ्रांति में मत पड़ जाना। इसलिए तो उपनिषद कहते हैं: "तत्त्वमसि श्वेतकेतु! तू वही है श्वेतकेतु।'
जिन्होंने जानावे घोषणा करते हैं: "अहं ब्रह्यास्मि! मैं वही हूं मैं ब्रह्या हूं!'
ये उदघोषणाएं अहंकार की नहीं हैं। ये उदघोषणाएं स्वभाव की हैं। ऐसा है। ऐसा तथ्य है। इसे झुठलाने का कोई उपाय नहीं है। इसे तुम कितना ही भुलाओएक-न-एक दिन तुम्हें लौटकर अपने घर आ ही जाना पड़ेगा।
तोयह तो पहली बात--सामान्य मत मान लेना। क्योंकि जो तुम मान लिये कि सामान्य हो तो खोज बंद हो गयी। तुम स्वीकार कर लिया कि तुम मात्र मनुष्य होकुछ और ज्यादा नहींतो और ज्यादा होने का द्वार बंद हो गयासंभावना अवरूद्ध हो गयी।
गंगोत्री पर गंगा कितनी दीन-हीन है। कितनी क्षीणकाय है! बस जरा-सी धार है। गोमुख से गिर जाती है। अगर गंगा गंगोत्री पर ही अपने को मान ले कि बसयही हूंतो कभी की सूख जाएगीकभी की खो जाएगी किन्हीं भी रेगिस्तानों में। लेकिन गंगोत्री पर जो छोटी-सी गंगा हैबढ़ती जाती हैबड़ी होती जाती हैसागर से मिलती है तासे सागर हो जाती है।
तुम अभी गंगोत्री पर हो सकते होलेकिन हो गंगा ही। सागर अभी दूर है... ऐसा तुम्हारी नासमझी में दिखायी पड़ता है। और जब मैं तुमसे झांकता हूं तो तुम्हारे भविष्य को भी तुम्हारे पीछे ही खड़ा हुआ पाता हूं। जब मैं तुमसे झांकता हूं तो तुम्हारे बीज में मैं उन फूलों को खिलते हुए देखता हूं जिनको तुम कभी खिलते हुए देखोगे।
मेरे लिए तुम परमात्मा होउससे कम कोई भी नहीं। उससे कम कोई भी नहीं हो सकता। इसलिए सारर्‌मांय की भ्रांति में मत पड़ जाना।
देसरी बात:
"अथातोका बिंदु "अबका क्रांति-बिंदु तभी आता है जब तुम जीवन के दुख और पीड़ा को सजग होकर भोगने लगते हो।
अभी भी तुमने बहुत पीड़ा भोगी हैलेकिन सोये-सोये। पीड़ा तो भोगी हैलेकिन इस आशा में कि शायद सुख मिल जाएगा,शायद सुख आता ही होगा! आज दुखी होकोई चिंता नहीं! किसी तरह बिता लो आज कोबस जरा-सी समय की बात हैकल सब ठीक हो जाएगा! थोड़ी ही देर की पीड़ा हैकल सब ठीक हो जाएगा--इसी आशा में तुम जीये हो। उसी आशा में छिपकर तुम्हारी पीड़ा का दर्शन तुम्हें नहीं हो पाया। तुमने उसे ओट में छिपा रखा है।
इन परदों को हटाओ।
न कोई कल हैन कोई कल कभी आएगा--बसआज हैअभी और यहीं! कल के लिए मत बैठे रहो।
यह "कलआज को भुलाने की तरकी है।
फिर "कलके बहुत रूप हैं।
धन इकट्ठा करनेवाला अभी तो जीवन को गंवाता हैसोचता है: कल जब धन इकट्ठा हो जाएगा तब भोग लूंगा सारे सुख।
यश की आकांक्षा में दौड़नेवाला सोचता है: अभी कैसेअभी तो दांव पर लगाना है सब।
जब यश मिल जाएगाभोग लूंगा।
वह यश कभी नहीं मिलता। कोई सिकंदर कभी जीत नहीं पाता। यश की दौड़ अधूरी रह जाती है। धन कभी इतना नहीं हो पाता कि तुम्हारी गरीबी को मिटा दे। इतना हो ही नहीं पाता। ऐसा कभी हो ही नहीं सकता कि धन इतना हो जाए कि तुम्हारी गरीबी मिट जाए। क्योंकि गरीबी एक दृष्टिकोई हैधन से उसके मिटने न मिटने का कोई सवाल नहींकोई संबंध नहीं। जितना धन होगाउतने ही तुम आगे की आकांक्षाआशा से भर जाओगे।
तुम्हारी आशा सदा छलांग लगाती है--तुमसे आगे। वह हमेशा कल पर ,ड़ी रहती है। तुम यहांतुम्हारी आशा सदा कल है। लाख होता है तो दस लाख मांगती है। दस लाख होते हैं तो करोड़ मांगती है। करोड़ होते हैं तो दस करोड़ मांगती है। वह सदा तुमसे आगे छलांग लगा लेती है। तुम उसे कभी भी न पकड़ पाओगे। उसे पकड़ने का कोई उपाय नहीं। लेकिन तुम आज को गंवा दोगे। अभिलाषा को तो कभी तुम पूरा न कर पाओगेलेकिन आज को गंवा दोगेजो कि अस्तित्व का सार है।
पीड़ा है तो पीड़ा को देखो। पीड़ा को भोगोकल से झुठलाओ मत। समझाओ मत। कल के नाम की शामक दवाएं लेकर सो जाओ मत। आज जागो! पीड़ा है तो पीड़ा सही। भोगो उसे। कांटा है तो चुभने दो। क्योंकि वही चुभन तुम्हें जगाएगी। उसी पीड़ा से तुम उठोगे। उसी पीड़ा में तुम देखोगे कि तुम्हारा जीवन कुछ गलत ढांचे पर दौड़ता है। अब तक तुमने जो भी किया हैकहीं बुनियादी मूल हो गयी है। तुमने अब तक जो भी किया हैपरमात्मा को छोड़कर किया हैबाद देकर किया है। अब तक तुमने जो भी किया हैउसमें परमात्मा की कोई जगह नहीं है।
कहते हैंगैलिलिओ ने सृष्टि-शास्त्र पर एक किताब बिखीऔर अपने एक मित्र को दिखाने ले गया। मित्र आस्तिक था। उसने पूरी किताब देख लीउसमें ईश्वर का कहीं उल्लेख ही न था। सृष्टि-शास्त्र और सृष्टा-शास्त्र का कोई उल्लेख न था! वैज्ञानिक करते ही नहीं उल्लेख। उसकी कोई जरूरत नहीं मालूम होती!
मित्र ने पूछा, "और सब ठीक हैव्यवस्थित हैतर्कबद्ध हैसमझ में आता हैलेकिन जरा खाली जगह मालूम पड़ती है। ईश्वर का कोई उल्लेख ही नहींएक बार भी नहीं! इनकार करने के लिए भी नहीं कि कह देते कि ईश्वर नहीं है। इतना भी नहीं। ईश्वर के बिना सृष्टि थोड़ी अधूरी मालूम पड़ती है।'
गैलिलिओ ने कहा, "नहींउसकी कोई जरूरत ही नहीं। क्योंकि उसके बिना ही मैं सब समझा दिया हूं। उस हाइपोथीसिस की,ईश्वर की परिल्पिना का मुझे कोइ प्रयोजन नहीं है। कोई चीज पूछ लो मुझसेअगर अनसमझायी रह गयी हो।'
गैलिलिओ ने जैसे सृष्टि-शास्त्र की रचना कीऐसे ही तुमने अपने जीवन को बनाया हैउसमें ईश्वर के लिए कोई जगह नहीं। उसी खाली जगह में पीड़ा का जन्म होता है। परमात्मा का जो मंदिर हैअगर खाली रहा तो वहीं से पीड़ा का आविर्भाव होता है।
इसे थोड़ा समझने की कोशिश करना।
पीड़ा तब तक रहेगी जब तक तुम्हारे जीवन में परमात्मा की ज्योति जलती नहीं। पीड़ा परमात्मा का अभाव है। जहां परमात्मा होना चाहिए और नहीं हैवहीं पीड़ा है।
तोकब तुम्हारे जीवन में "अथातोकी क्रांति आएगीकब तुम कहोगे, "अब भक्ति की खोज'...?
तुम कहोगे तभी जब तुम पाओगे कि तुमने अब तक जीवन की जो सार संपदा समझी थीवह सिवाय पीड़ा के निचोड़ के और कुछ भी नहीं। जिसे तुमने प्रेम जानावह प्रेम न था। जिसे तुमने धन जाना वह धन न था। जिसे तुमने "स्वयजाना वह "स्वयंन था। तुम्हारा सारा आधार ही गलत है।
बहंकार को तुमने जाना "स्वयं'। वह तुम न थे। वह पहचान भ्रांत थी। बाहर के धन को तुमने जाना धनवह धन न था। जो खो जाए वह धन हैमौत जिसे छीन ले वह धन है?
ज्ञानी तुम्हारी संपदा को विपदा कहते हैंतुम्हारी संपत्ति को विपत्ति कहते हैं।
संपत्ति तो वही है जो मौत भी न छीन पाये। संपत्ति तो वही है जो कोई भी न छीन पायेजिसकी चोरी न हो सकेजिसे लुटेरे न ले सकें। मौत जिसके सामने हार जाए वयही संपत्ति है।
तुमने सुना होगा: मित्र तो वही है जो विपत्ति में काम आ जाए। वह संपत्ति की परिभाषा है। संपत्ति तो वही है जो विपत्ति में काम आ जाए। और मौत से बड़ी विपत्ति कहां है! वही कसौटी है। मौत के द्वार से भी जो चली जाएनाचती हुईवही संपत्ति है।
जिसे तुमने धन समझा वह धन नहीं हैवह भीतर की निर्धनता को भुलाने का उपाय है।
जिसे तुमने अहंकार समझा वह  तुम नहीं होवह अपने आप को ढांक लेने की तरकीब हैअपने अज्ञान को झुठला लेने की तरकीब है।
जिसको तुमने पद समझा वह तुम नहीं हो। पद का अर्थ ही होता है: जिस पर विश्राम आ जाएजिस जगह बैठकर विश्राम आ जाएराहत मिलेजिस जगह बैठकर यात्रा समाप्त हो जाएपैरों को चलने की अब और जरूरत न रह जाए।
जहां पद अनावश्यक हो जाए वही जगह पद हैवहीं पहुंचकर जाने की यात्रा समाप्त हो जाएबाहर ऐसा कोई भी पद नहीं है। सारे संसार की जीतनेवाले सम्राट भी आकांक्षा से वैसे ही विह्वल होते हैं जैसे सड़क के किनारे पड़ा हुआ भिखारी। जरा भी भेद नहीं है।
मैंने सुना हैज़ापान का एक सम्राट रात को घोड़े पर सवार होकर अपनी राजधानी में चक्कर लगाता था रोज। अनेक बार उसने एक फकीर को देखाअनेक बार! रात कि किसी भी पहर में वह गयाउसने उसे सदा जागते हुए देखावृक्ष के नीचे कभी खड़ा,कभी बैठालेकिन सदा जागा हुआ।
सम्राट की उत्सुकता बढ़ी कि वह सोता क्यों नहीं! पूछा एक दिनन रूक सका। पूछा कि उत्सुकता हैउचित तो नहींक्योंकि तुम्हारा काम हैतुम जागो सोओमेरा क्या लेना-देनालेकिन रोज यहां से निकला हूं तो मन में जिज्ञासा घनी होती चली गयी है: क्यों जागते हो?
तो उस फकीर ने कहा, "कुछ सम्हाल रहा हूं। कुछ मिल गया हैउसकी रक्षा कर रहा हूं।'
सम्राट ने चारों तरफ देखा फकीर केवहां तो कुछ भी नहीं है: एक भिक्षापात्र पड़ा है टूटा-फूटाकुछ चीथड़े कपड़े पड़े हैं। फकीर हंसने लगाउसने कहा, "वहां मत देखोमेरे भीतर देखो। जो मिला है वह भीतर हैवह खो न जाए! जागने में ही उसकी रक्षा है। सोने में उसका खो जाना है। मूर्च्छा में फिर भूल जाऊंगा। होश रखना है!'
सम्राट ने कहा, "मुझे तो कुछ दिखायी नहीं पड़ता।'
सम्राट की अपनी भाषा हैजो बाहर हैवही उसकी भाषा है। फकीर की अपनी भाषा हैजो भीतर हैवही उसका जगत है। वे अलग यात्रा पर हैं।
सम्राट ने कहा, "तुम किसी संपत्ति की रक्षा कर रहे होतो फिर मुझमें और तुममें फर्क क्या है?'
फकीर ने कहा, "फर्क ज्यादा नहीं हैथोड़ा ही है--फिर भी है। फर्क इतना है कि तुम बाहर से अमीर होमैं बाहर से गरीब हूं;तुम भीतर से गरीब हो। फर्क इतना ही है। मैं भी गरीब हूंमैं भी अमीर हूंतुम भी गरीब होतुम भी अमीर हो-- इसलिए फर्क नहीं कह सकतालेकिन तुम बाहर से अमीर होमैं भीतर से अमीर हूं। मौत बताएगी। ...मौत ही कसौटी होगी।'
अगर तुम जीवन में झांको अपने और बचते न रहो अपने से...जैसा मैं देखता हूंतुम बचते होतुम तरकीबें निकालते हो किसी तरह अपने से बचते कीकिसी तरह अपने से मुलाकात न हो जाए। हजार ढंग करते हो: कभी शराब पीते होकभी पीते हो,कभी सिनेमा जाते होकभी भजन-कीर्तन भी करते हो-- मगर अपने को भुलाने को। कहीं भी डूब जाओकिसी तरह अपनी याद न आये! नहीं तो तुम्हारा भज"-कीर्तन भी झूठा हैवह भी शराब है। भजन-कीर्तन तो तभी सच हैजब वह अपने को याद लाने को आधार बनेजगाये तुम्हेंसुलाये न।
जिस दिन तुम जीवन की पीड़ा को देखोगेआंख भरकर साक्षात करोगे अपना--और दुख ही दुख पाओगे...।
मेरे पास लोग आते हैं वे कहते हैं कि "नरक है?' मैं उनसे कहता हूं, "हद हो गयी! वहीं रहते हो! मुझसे पूछने आते हो?'
वे सोचते हैं कि नरक कहीं पृथ्वी के नीचे पाताल में दबा है। किन्हीं पागलों ने सोचा होगा। किन्हीं नासमझों ने कही होगी यह बात तुमसे।
नरक तो जीवन को एक अंधेरे में जीने का ढंग है। वह तो एक दृष्टिकोण है। वह तो एक शैली है। स्थान से इसका कुछ लेना-देना नहीं है।
नरक तो जीवन की एक शैली है। वह तुम पर निर्भर है। जागकर जीयो तो जहां हो वहां स्वर्ग! सोये-सोये जीयो तो जहां होवहां नरक।
नींद से पैदा होता है नरक।
जरा विचारोदेखो--और तुम पाओगेसब तरफ तुम नरक से घिरे हो। और नरक की जरूरत है क्याइतना नरक काफी नहीं कि तुम और नरक की कल्पनाएं करते हो पाताल में?
जिस दिन तुम्हें जीवन का नरक दिखायी पड़ेगाउसी दिन "अथातोका बिंदु आ गयाउसी दिन तुम कहोगे, "अब बस हुआ,अब रूकना हैपैर ठिठक जाएंगे।
जैसे ही तुम ठिठकते हो इस संसार की दौड़ मेंवैसे ही क्रांति घटित हो जाती है: एक नया आकाशजिसका कहीं छोर नहीं,जिसका कहीं प्रारंभ और अंत नहींतुम्हें उपलब्ध हो जाता है!
अभी तुम जीते हो बड़ी संकीर्ण गली में: रोज संकरी होती जाती हैरोज संकरी होती जाती हैरोज-रोज तुम बंधते जाते होरोज-रोज जंजीरें जकड़ती जाती हैं।
तुम्हारा जीवन ऐसा है जैसे तुम अपना ही काराग्रह निर्मित करने में लगे हो। चाहे तुम काराग्रह को घर कहो,मंदिर कहोतुम्हारे नामों से कोई धोखे में आनेवाला नहीं है। बीमारियों को तुम अच्छे सुदर नाम देदोइससे बीमारियों का दंश जाता नहीं।
जागकर पहचानोदेखो!
जिस दिन तुम्हें परड़ा दिख जाएगीवहीं पैर ठिठक जाएंगे--लौट पड़ोगे तुम!
वह जो लौटना हैउसको महावीर ने प्रतिक्रमण कहा:अपनी तरफ आना! उसको पंतजलि ने प्रत्याहार कहा: अपनी तरफ आना! उसको जीसस ने "कनवर्सनकहा है: क्रांतिरूपातंरण!
अभी तुम्हारे जीवन का ढंग कामवासना हैजब तुम ठिठक जाओगेतब तुम्हारे जीवन का ढंग प्रेम होगाजब तुम लौट पड़ोगे,तब भक्ति। अभी जहां जा रहे हो वहां काम की खोज हैवासना की खोज है।
कामना ही संसार है।
संसार तुमसे कहीं बाहर नहीं है। मंदिरमस्जिद में छिपकर तुम संसार से न बच सकोगेहिमालय की गुफाओं में बैठकर भी तुम संसार से न बच सकोगे--क्योंकि संसार तुम्हारी कामना में है! वहां भी बैठकर तुम कामना ही करोगे।
लोग परमात्मा के सामने बैठकर भी मांगे चले जाते हैं। मांग रूकती ही नहीं! मंदिर में खड़े हैंलेकिन राम के उन्मुख नहीं होते। मूर्ति होगी सामनेलेकिन वहां भी मांगे चले जाते हैं।
एक आदमी मेरे पास आया और उसने कहा कि "अब मुझे भरोसा आ गया। लड़के को नौकरी न मिलती थी। परमात्मा से प्रार्थना की और तीन सप्ताह का समय दे दिया कि अगर तीन सप्ताह में मिल गयी तो सदा के लिए भरोसा हो जाएगाअगर न मिली तो बात खत्मफिर तुम नहीं हो!और उस आदमी ने कहा, "मिल गयी। अब तो रोज पूजा करता हूंप्रार्थना भी करता हूं। इसलिए आपके पास आया हूं।'
मैंने कहा, "यंसोग से मिल गयी होगी। क्योंकि परमात्मा तुम्हारी धमकी से डर जाए कि तीन सप्ताह बसतुम्हारा अल्टीमेटम! तो तुम पागल हुए हो! और यह बड़ा खतरनाक विश्वास है जो तुमने पैदा किया हैयह किसी भी दिन टूटेगा।'
मैंने कहा, "एक बार और कोशिश करो।'
उसने कहा, "क्या मतलब?
मैंने कहा, "एकाध और कोशिश करो। तुम्हारी पत्नी बीमार रहती है...। जब कुंजी ही मिल गयी तो पत्नी को भी ठीक कर लो।'
उसने कहा, "ठीक कहा आपने।'
कल ही वह गया। दे आया अल्टीमेटम फिर। तीन सप्ताह बाद आयाबहुत उदास था। उसने कहा, "खराब कर दिया आपने सब। कुछ फायदा नहीं हुआतबीयत और खराब हो गयी। भरोसा डगमगा गया मेरा।'
तुम्हारा भरोसा भी तुम्हारी मांग पर ही खड़ा है: परमात्मा कुछ दे तो परमात्मा है! परमात्मा तुम्हारा अनुसरण करे तो परमात्मा है! तुम जो मांगोपूरा करे तो परमात्मा है! परमात्मा तुम्हारी सेवा में रत रहे तो परमात्मा है! परमात्मा मालिक नहीं हैमालिक तुम हो! और अगरर उसे तुम्हारी पूजा-प्रार्थना चाहनी हो तो बदले में सेवा करता रहे तुम्हारी!
तुम्हारी प्रार्थना भी झूठी हैवह भी कामना हैवह भी संसार ही है।
जब तक तुम बाहर कुछ मांग रहे होजब तक तुम सोचते हो बाहर कुछ मिल जाएगाजिससे तृप्ति होगीजिससे मन चैन से भर जाएगाराहत की सांस आएगीआनंद के क्षण उठेंगे--अगर बाहर तुम ऐसा मांगते चले जा रहे होतो अभी तुम नरक से बाहर नहीं जा सकते।
बाहर जाना नरक में जाना है। बाहर जाती हुई चेतना नरक के बाहर नहीं जा सकती।
ठिठकता है कोई देखकर जीवन की व्यर्थताजीवन का आसारनिष्फलताहाथ में सिवाय पीड़ा के और कोई संग्रह नहींहृदय में सिवाय आंसुओं के और कुछ दिखायी नहीं पड़ताजीवन बिलकुल अंधकारपूर्ण हैनाव डूबी तब डूबी जैसी हालत है--ऐसे क्षै में जब कोई ठिठक जाता हैउस ठिठकने के क्षण में प्रेम का आविर्भाव होता हैकामना गयी! अब तुम मांगतेर नहींअब तुम देने को उत्सुक हो जाते हो।
प्रेम देता हैकाम मांगता है। जब तक मांग है तब तक समझनाकामजब देना शुरू हो जाए तब प्रेम।
क्योंकि तुम मांगते इसलिए हो कि मांगने से बढ़ेगी संपत्ति और सुख आयेगा। ठिठका हुआ व्यक्ति देना शुरू करता है: "मांगकर देख लिया?ुख न आयादुख आयाअब जरा उलटा करके देख लें।देना शुरू करता है और पाता है कि सुख के हलके झोंके आने लगेबजने लगी वीणाकहीं दूर यघपिबहुत दूर यघपि--पर बजने लगीस्वर सुनायी पड़ने लगेकोई नया लोक शुरू हुआ।
यह तो ठिठके हुए आदमी की बात है। वह देने लगता हैबांटने लगता है--और जैसे-जैसे बांटता हैवैसे-वैसे स्वर साफ होते हैं और तब ौककर उसे पता चलता है:"ये स्वर मेरे ही भीतर से आते हैं! अब तक सोचा था सुगंध बाहर हैयह मेरे भीतर से आती है! कस्तुरी कुडल बसै! यह मेरे ही नाफे में बसी है।तब लौटना शुरू होता है। "अथातोआ गया बिंदु: अब! और तभी तुम नारद के इन भक्ति-सूत्रों को समझ पाओगे। इसके पहलेजो बाहर जा रहा हैउसके लिए ये नहीं है। जो ठिटठका है उसके लिए भी ये नहीं हैं। जो लौट पड़ा हैउसके लिए ये हैं। यह पहली बात।
दूसरी बात: जब तक तुम सोचते हो कि तुम ही अपने सुख को ले आओगेतब तक "अथातोका बिंदु नहीं आता। तुम न ला पाओगे अपने सुख होतुम ही तो सारा दुख ले आये हो। वह तुम्हारे ही उपक्रम का फल है। यह तुम्हारे ही श्रम की निष्पत्ति है। पुरानी भाषा में कहें तो कहते हैंयह तुम्हारे ही कर्मो का फल है। यह पुरानी भाषा हैबात यही है। यह तुमने ही किया है। यह जो दुख तुम्हें घेरे हैंयह तुमने ही आमंत्रण दिया था। ये मेहमान बिन बुलाये नहीं आ गये हैंयह तुमने निमंत्रण भेजे थे। तुमने बड़ा आग्रह किया था कि आओ। यघपि तुमने कुछ और सोचकर बुलाया था। तुम्हारे समझने में भूल थी। बुलाये थे मित्र,आ गये हैं शत्रु। बुलाया था सुखआ गया है दुच। आग्रह किया था फूलों के लिएआ गये हैं कांटें--क्योंकि कांटे दूर से फूल जैसे दिखायी पड़ते हैंक्योंकि शत्रु दूर से मित्र जैसे दिखायी पड़ते हैं।
एक छोटा बच्चा अपने साथियों के साथ यात्रा पर गया था। वहां से उसने पत्र लिखा अपनी मां को कि "पहले दिन सब अपरिचित थेमैं किसी को जानता न था। दूसरे दिनसभी मित्र हो गयेक्योंकि पहचान हो गयी। तीसरे दिन सभी शत्रु हो गये।'
यह तीन दिन की कथा पूरी जिंदगी की कथा है। पहले दिन जब तुम देखते हो आंख खोल कर: कोई परिचित नहींअनजान जगत हैअपरिचित लोगों से घिरा हुआ है सबअजनबी और अजनबी! फिर सभी मित्र मालूम होते हैं। फिर शत्रुता शुरू हो जाती है। दूर से जो मित्र मालूम पड़ता हैजैसे-जैसे पास आते हैं वैसे-वैसे शत्रुता शुरू हो जाती है। दूर के ढोल हैं बड़े सुहावनेपास आने पर बिलकुल व्यर्थ हो जाते हैं।
...तुमने ही निमंत्रण दिये थेहो सकता है किन्हीं पिछले जन्मों में दिये होंअब तुम बिलकुल भूल ही गये होओलेकिन तुमने ही बुलाया था। जो तुम्हारे पास आ गया है वह तुम्हारा कृत्य है। और तुम्हारे कृत्य से यह दुख बढ़ता जाएगा,पर्त-दर-पर्त तुम्हारे चारों तरफ इकट्ठा होता जाएगा। यह तुम्हारे गले को घोंट रहा है।
तुम्हारे किये दुख होता है। जब तुम ठिठकोगेतब तुम अचानक पाओगे; "करने की कोई जरूरत ही नहीं।सब अनकियेतुम्हारे बिन किये हो रहा है।
प्रेम के क्षण में जीवन स्व-स्फूर्त मालूम होता है: सब अपने-आप हो रहा है। पैदा होनाजवान होनाबूढ़े हो जानाजन्म-मौत,सब अपने-आप हो रहा है।
लेकिन जब तुम लौटोगेभक्ति का आयाम शुरू होगातब तुम पाओगे कि अपने-आप नहीं हो रहा है। तुम करनेवाले नहीं हो,अपने-आप भी नहीं हो रहा है। जीवन के रोएं-रोएं में छिपा है कोई प्रयोजन। जीवन के कण-कण में छिपी है कोई नियतिकहो,छिपा है कोईपरमात्मा! उससे हो रहा है।
कामवासना में लगा आदमी अपने पर भरोसा करता है। प्रेम में खड़े आदमी का अपने पर भरोसा डगमगा जाता है। भक्ति में जाते व्यक्ति का भरोसा अपने से बिलकुल ही शून्य हो जाता है?रमात्मा पर हो जाता है।
 सुना है मैंनेजोश की बड़ी प्रसिद्ध पंक्तियां हैं:
"खुदा को सौंप दो ऐ "जोशपुश्तारा गुनाहों का
चलोगे अपने सर पर रख के यह बारे-गरां कब तक!'
यह भारी बोझ अपने सिर पर रखकर कब तक चलोगेदे दो परमात्मा को। तुम नाहक ही परेशान हो!
मैंने सुना हैएक आदमी कोउसकी पचहत्तरवीं वर्ष-गांठ थीतो मित्रों ने कहा, "कुछ नया अनुभव तुम्हारे लिए...तो ऐसी कोई चीज तुमने जीवन में न की हो...उसने कहा, "हवाई जहाज में कभी नहीं बैठा।तो उन्होंने कहा, "चलो।उसे हवाई जहाज में बिठलाकर आधा घंटा शहर का चक्कर लगवाया। आधे घंटे बाद जब वह उतरातो जो पायलट उसे उड़ा रहा थाउसने पूछा, "आप प्रसन्न तो हैंपरेशान तो नहीं हुएक्योंकि पहली ही उड़ान थी।उसने कहा, "नहींपरेशान तो नहीं हुआपर डर के कारण मैंने पूरा वजन जहाज पर नह िरखा। डर के मारे अपना पूरा वजन जहाज पर नहीं रखा कि कहीं वजन के कारण कोई उपद्रव न हो जाए।'
अब हवाई जहाज में तुम बैठोवजन पूरा रखो या न रखोवजन पूरा हवाई जहाज पर है। सुना हैं मैंनेएक सम्राट अपने रथ से लौटता थाजंगल से महल की तरफएक गरीब आदमी को उसने राह पर बड़ा बोझ ढोते हुए देखा। दया आ गयी। कहा, ",बैठ जा तू भी रथ में। कहां तुझे उतरना हैछोड़ देंगे।यह बैठ तो गया रथ मेंलेकिन पोटली उसने सिर की सिर पर ही रखी रही। सम्राट ने कहा, "पोटली नीचे क्यों नहीं रख देता!उसने कहा, "इतनी ही आपकी कृपा क्या कम है कि मुझे बिठा लिया! अब पोटली का वजन भी आप पर छोड़ूनहीं नहींयह मुझसे न होगा।'
लेकिन इससे क्या फर्क पड़ता है कि तुम रथ में बैठकर पोटली नीचे रखो रथ पर या सिर पर रखोवजन तो रथ पर ही है।
जो जरा-से लौटते हैं अपनी तरफउनको पता चलता है कि हम नाहक ही परेशान थेकरनेवाला कर रहा थाजो होनेवाला था हो रहा थाहम व्यर्थ ही बीच में उछल-कूद कर रहे थे!
तब तुम समझना कि अब तुम्हारे भीतर भक्ति की शुरूआत हुई।
भक्ति की शुरूआत का अर्थ है कि न मैं करनेवाला हूंन मैं कर सकता हूं--मैं हूं ही नहींवही है! और तब तुम्हारे मन में उसके प्रति अनन्य प्रेम का जन्म होता है।
तुम्हारा सारा बोझ वही ढो रहा है।
और तब तो भक्त ऐसी घड़ी में आ जाता है कि वह जानता है कि भक्ति भी करने का सवाल नहींप्रार्थना भी मेरे किये न होगी। वही प्रार्थना करेगामुझसे तो होगी। अब तो उसकी तरफ जाना भी मुझसे न होगावही चलेगा मेरे पैरों से तो ही पहुंच पाऊंगा।
"उठता नहीं है अब तो कदम मुझ गरीब का
 मंजिल को कह दोदौड़ के ले मुझको राह में।'
धीरे-धीरे उसे अपनी असहाय अवस्था का बोध होता है कि मैं तो कुछ भी नहीं हूं। अब तो मुझ गरीब का पैर भी नहीं उठता! वही उठाये तो उठता है। और अब भय भी क्याडर भी क्या! अगर उसे पहुचंना ही है तो मंजिल खुद ही आकर बीच राह में मुझे ले लेगी।
इसलिए भक्त किनारे को नहीं मांगता। वह तो कहता है, "तू अगर मंझधार में भी डुबा दे तो वही किनारा है।उसने अपना सारा बोझ उसी को दे दिया।
कृष्ण ने गीता में अर्जुन को बस इतनी ही बात समझायी है कि तू सारा बोझ परमात्मा पर छोड़ दे। तू आराम से बैठ हवाई जहाज मेंनाहक अपने बोझ को मत उठाये रख। रथ में बैठ ही गया हैसिर की पोटली भी नीचे रख दे। निमित्त-मात्र हो जा!

दूसरा प्रश्न: कल का एक सूत्र था कि भक्ति उसके प्रति प्रेमरूपा है। कृपया समझाएं कि भक्ति की यात्रा और सदगुरू के बीच कैसा संबंध है।

गुरु का अर्थ है: सोये हुआ में जागा हुआ व्यक्तिअंधों  में आंखवाला। बस इतना ही। तुम्हें जो स्मरण नहीं आ रहा हैउसे स्मरण आ गया है। तुम जिसे पीठ की तरफ छिपाये होवह उसके आमने-सामने ,ड़ा हो गया है। उसने अपनी आंखों में झांक लियाउसने अपने हृदय में टटोल लिया--और उसने परमात्मा को छिपे वहां पाया है।
गुरू का अर्थ है: जो मिट गया और अब केवल परमात्मा है वहां।
परमात्मा तुम्हारे लिए बड़ी दूर का शब्द है। अनंत फासला मालूम होता है। तुम्हारी नींद में और परमात्मा में अनंत फासला मालूम होता है। होगा हीक्योंकि परमात्मा जागे हुए चैतन्य का अनुभव है। इसलिए तो तुम मानते हो तो भी मान नहीं पाते। कहते होमानते होफिर भी भीतर संदेह ,ड़ा रहता है। लाख दबाते होछिपाते होमगर तुम जानते हो कि कहीं तो संदेह है: "परमात्मा हो सकता है।'
मैंने सुना है कि एक आदमी की कार बिगड़ गयी थी। चाक एक बाहर आ गया था। और वह बड़ी गालियां बक रहा थाक्रोध में था। और गालियां तुम्हें सीखनी हों तो ाईवरों से सीखोऔर कोई उतना कुशल नहीं। अकेला था। बीच जंगल में गाड़ी बिगड़ गयी है और वह गालियां दे रहा हैदिलभर के गालियां दे रहा है। एक दूसरी कार आकर रूकी। एक पादरीएक ईसाई पुरोहित उसमें थावह उतरा। उसने देखा कि इतनी गालियां बक रहा है--और गालियां साधारण नहींपरमात्मा तब को दे रहा है! तो उसने कहा, "रूक भाईयह उचित नहीं है। परमात्मा पर भरोसा कर। सब हो जाता है।'
उस आदमी ने कहा, "कैसे सब हो जाता हैक्या यह चाक लग जाएगा जाकर?'
पादरी थोड़ा डरापर अब लौट भी नहीं सकता था अपनी बात सेतो उसने कहा, "क्यों नहीं लग जाएगाभरोसा हो तो सब हो जाता है।'
तो उसने कहा, "तुम ही प्रार्थना करो।'
अब पादरी और भी मुश्किल में पड़ाक्योंकि वह भी जानता है कि "परमात्मा है कहांइतना न सोचा था कि बात आगे बढ़ जाएगी। अब यह आदमी सामने खड़ा है और अब पीछे लौटना भी कायरता मालूम होती है।उसने सोचा कि एक कोशिश करने में क्या हर्ज हैयहां कोई और है भी नहीं इस जंगल में देखनेवालापराजय भी होगी तो बस इस एक आदमी के सामने। तो उसने प्रार्थना की--और हैरानी की बात: चाक उसका गाड़ी में लग गया! तो उस पादरी ने आंख खोलीउस चाक को उचकते देखा तो वह चिल्लाया, "हे भगवानक्या तुम सच में हो?'
जिंदगीभर वह लोगों को परमात्मा के संबंध में समझा रहा थाऔर भरोसा नहीं है! धंधा हैव्यवसाय है। तो कोई पूजा का व्यवसाय करता हैकोई परमात्मा का व्यवसाय करता है। भरोसा किसी को नहीं है।
आस्तिक से आस्तिकजिसको तुम कहते होवह भी भीतर संदेह को लिये बैठा है। इसलिए आस्तिक डरता है कि नासितक की बात कहीं कान में न पड़ जाए। असली आस्तिक डरेगाशास्त्रों में लिखा है: "नास्तिकों की बात मत सुनना।ये शास्त्र आस्तिकों ने न लिखे होंगे--ये उन्होंने लिखे होंगे जिनके हृदय में संदेह का कीड़ा अभी भी है। अन्यथा डर क्या हैअगर तुम्हारे भीतर आस्था परिपूर्ण हैअगर तुम्हारा संदेह सच में ही समाप्त हो गया हैजल गया हैतो नास्तिक की बात सुनने में भय क्या है?जरूर सुनना। शायद तुम्हारे शांत मौन श्रवण को अनुभव करकके नास्तिक के जीवन में कोई फर्क हो जाए। तुम्हारे जीवन में तो कोई अंतर पड़नेवाला नहींशायद तुम्हारे ईश्वर की अनन्य आस्था नास्तिक को भी सकांमक हो जाए! आ जाने देना पस।
लेकिन आस्तिक डरते हैंभयभीत होते हैं। डर अपने ही संदेह का हैकोई और तुम्हें डरा नहीं सकता।
तुम भयभीत होडरे हुए हो। तुम्हें पता है कि अगर बाहर से कोई संदेह की बात करे तो तुम्हारे भीतर का संदेहजो सो गया है,जग जाएगाछिपा हैप्रगट हो जाएगाबाहर का संदेह तुम्हारे भीतर के संदेह को पुकार दे देगाप्रतिसंवेदना शुरू हो जाएगी,तुम भीतर कंपने लगोगे।
परमात्मा दूर है बहुत तुम्हारे लिएनींद में बड?ा दूर है! वस्तुतः दूर नहीं हैतुम्हारी नींद का ही फासला है। परमात्मा के लिए तुम दूर नहीं होतुम्हारे लिए परमात्मा दूर है--इसेध्यान रखना।
जैसे तुम सोये होसूरज निकल आयासूरज की किरणें तुम्हारे  ऊपर बरस रही हैंलेकिन तुम सोये हो: सूरज के लिए तुम दूर नहीं होतुम्हारे ऊपर बरस रहा हैतुम्हारे रोएं-रोएं को जगाने की चेष्टा कर रहा हैलेकिन तुम गहरी नींद में होतुम्हारे लिए सूरज तो बहुत दूर हैपता ही नहीं कि है भी या नहीं। तुम तो गहन अंधकार में खोये हो।
ऐसी घड़ियां में जब परमात्मा बहुत दूर मालूम पड़ता हैसदगुरू उपयोगी हो सकता है: क्योंकि सदगुरू तुम जैसा हैतुम्हारे पास हैमनुष्य जैसा मनुष्य हैहड्डी-मांस-मज्जा का है--और फिर भी तुमसे कुछ ज्यादा हैऔर फिर भी तुमने जो नहीं जाना है;तुम जो कल होओगे उसकी वह खबर है। वह तुम्हारा भविष्य है। वह तुम्हारी संभावनाओं का द्वार है।
परमात्मा बहुत दूर हैगुरू बहुत पास है। इसलिए परमात्मा के पास गुरू के बिना शायद ही कभी कोई पहुंच पाता है। गुरू ऐसा झरोखा है जिससे दूर के आकाश को तुम देख पाओगे। झरोखा पास है।
कमरे में तुम बैठे होतुमसे मैं आकाश की बातें करूं और आकाश के अनंत सौंदर्य की चर्चा करूं--व्यर्थ है। तुमसे सूरज की किरणों की कहानी कहूं--व्यर्थ है। तुमसे फूलों की वार्ता करूं--व्यर्थहै।लेकिन एक झरोखा खोल दूंएक खिड़की खोल दूं जो बंद थी--तुम अपनी ही जगह हो तुममें कोई फर्क नहीं हुआतुम उठे भी नहीं अपनी जगह सेतुम अपनी ही कोच पर आराम कर रहे होतुमने कुछ भी फर्क न किया--लेकिन एक झरोखा खुल गया: दूर का आकाश अब उतना दूर नहीं! एक कोना आकाश का दिखायी पड़ने लगा--और कोने को जिसने पकड़ लिया वह पूरे को पकड़ ही लेगा। थोड़ी फूलों की गंध भी भीतर आने लगी। थोड़ी किरणें भी आ गयीं और नाचने लगीं फर्श पर। तुम वहीं के वहीं बैठे होतुममें कोई फर्क नहीं हुआलेकिन एक झरोखा तुम्हारे पास खुल गया!
गुरू एक झरोखा है। तुम वही होलेकिन गुरू के पास होते ही उस झरोखे से तुम बड़े आकाश कोविराट आकाश को झांक पाओगे।
गुरू जैसे बूंद हैलेकिन बूंद का स्वाद तो वही है जो सागर का है: वैसा ही नमकीन।
बुद्ध कहा करते थे कि बूंद रख लो एक सागर कीतुमने सारा सागर चख लिया।
गुरू एक बूंद हैलेकिन  ऐसी बूंद जिसने पहचान लिया अपने भीतर छिपे सागर को। तुम भी बूंद होलेकिन ऐसी बूंद जिसने अपने भीतर छिपे सागर की कोई खबर नहीं। बूंद और बूंद की थोड़ी बात हो सकती है। ऐसे तो गुरू और शिष्य के बीच भी वार्ता बहुत मुश्किल हैतो खोजी और परमात्मा के बीच तो वार्ता असंभव है।
गुरू पर रुकना नहीं हैगुरू से गुजर जाना है। गुरू तो द्वार हैउससे तो पार जाना है। इसलिए सदगुरू और गुरू में यही फर्क है।
सदगुरू का अर्थ है: जो तुम्हें परमात्मा की तरफ ले जाएइतना ही नहीं जो तुम्हें तुमसे मुक्त करे और जो तुम्हें अपने से भी मुक्त करे।
वही गुरू सदगुरु है जो तुम्हें अपने से भी मुक्त होना सिखायेनहीं तो आखिर में गुरु पकड़ जाएगा। कहीं ऐसा न हो कि कोच से तो तुम उठ जाओ और खिड़की के चौखटे को पकड़ लो। तब तुम चूक गये। तो जो तुम्हें अपने को पकड़ाने की चेष्टा में लगा हो उससे सावधान रहना।
गुरु पहले तुमसे तुम्हारा संसार त?ुम्हारे गलत दृष्टिकोण छीन लेगा। और जब वे छिन गयेतो आखिरी चीज जो वह छीनेगा,वह स्वयं को तुमसे छीन लगाताकि तुम खेले आकाश में प्रवेश पा जाओ।
और असली सवाल झुकने की कला सीखने का है। गुरु के पास तुम झुकने की कला सीख लोगे। जिस दिन तुम्हें झुकना आ गयाबस सब आ गया। असली सवाल मिटने की कला सीखने का है। गुरु के पास तुम मिटना सीख लोगे। जिस दिन मिटना आ गयासब आ गया।
"कुछ जज्ब-ए-सादिक होकुछ इखलासो-इरादत
इससे हमें क्या बहस वह बुत है कि खुदा है।'
"कुछ जज्बए सादिक हो'--कुछ सत्य भावना होकुछ प्रेम का आविर्भाव हो:" कुछ इखलासो-इरादत'--कुछ हमारे इरादों मेंहमारी भावनाओं मेंप्रेम के अंकुर का अंकुरण हो: "इससे हमें क्या बहसवह बुत है कि खुदा है'-- वह पत्थर की मूर्ति हो कि परमात्मा होइससे क्या बहस! थोड़ा प्रेम करना आ जाएथोड़ा स्वाद लग जाए अनंत काथोड़ी भावना की पवित्रता आ जाएथोड़ी झुकने की कला समझ में आ जाए।
बहस नासमझ करते हैं। समझदार समय का उपयोग कर लेते हैं और जीवन की कोई गहराई सीख लेते हैं।
यही फर्क है विघार्थी और शिष्य में।
विघार्थी बहस में उत्सुक हैशिष्य जीवन को बदलने में। विघार्थी कुछ ज्ञान की सूचनाएं इकट्ठी करने चला आया हैशिष्य अस्तित्व को बदलने आया है। विघार्थी दांव पर कुछ भी नहीं लगाता। विघार्थी तो सिर्फ स्मृति का निखार कर रहा है। शिष्य जीवन को दांव पर लगाता हैसब कुछ खोना हो तो भी तैयारी दिखलाता है। क्योंकि जब तकतुम सब खोने को तैयार न हो जाओ तब तक तुम सब को पाने के मालिक न हो सकोगे। जिसने सब खोया उसने सब पाया।
तोगुरु के पास तो बारहखड़ी सीखनी है, "अल्फाबेट'। परमात्मा का गीत तो अभी कठिन पड़ेगा। तुम्हें अभी बारहखड़ी ही नहीं आती। गुरु के पास अ ब स सीख लेना है--अ ब स परमात्मा का। जब तुम सीख गयेतुम चले अपनी यात्रा पर।
पक्षी के बच्चे पैदा होते हैंअंडों से बाहर आते हैं। तुमने कभी देखा होगा झाड़ों में लटके घोसलों के किनारों पर बैठे,  डरते हैं,आकाश को देखते हैं: आकाश बड़ा है! अभी तक अंडे में रहे थेबड़ी छोटी दुनिया थीबड़ी सुरक्षित थीऊष्ण थी। मां गरमी देती रहती थी। अब दुनिया बड़ी ठंडी मालूम पड़ती है। वह ऊष्णता मां की गयी। किनारे पर बैठते हैं वेमां उड़ती है। वह उड़ान उनके भीतर भी किसी सोयी हुईप्रसुप्त आकांक्षा को जन्म देती है। वे भी उड़ान चाहते हैं--कौन नहीं उड़ना चाहता! क्योंकि उड़ने में मुक्ति हैस्वातंत्र्य है। लेकिन डगमगाते हैंडरते हैं। बैठे हैं घोंसले के किनारे। उन्हें अपने पंखों का पमा नहीं। हो भी कैसे सकता हैपंखों का पता तो तभी चलता है जब तुम उड़ो। उड़ने के पहले पंखों का पता चल नहीं सकता। उड़ने के बिना कैसे तुम जानोगे कि तुम्हारे पास भी पंख हैंपैर पता चलते हैं जब तुम चलते हो। आंख पता चलती है जब तुम देखते हो। कान पता चलते हैं जब तुम सुनते हो। पंख पता चलते हैं जब तुम उड़ते हो।
अभी पक्षी उड़ा नहींअभी अंडे से बाहर आया है। अभी उसे कैसे पता हो सकता है कि मेरे पास भी पंख है। अभी वह डरता है। क्या करता हैक्या चाहता हैचाहता है उड़ना। कोशिश भी करता है ल?किन पकड़े है जोर से घोंसले को कि कहीं इस विराट शून्य में खो न जाए।
मां क्या करती हैएक धक्का देती है। घबड़ाता है पक्षीघबड़ाहट में पंख खुल जाते हैं। घबड़ा कर लौट आता है वापस एक चक्कर मारकरलेकिन अब उसे पता हो गया: पंख उसके पास हैंथोड़ी देर होगी चाहेकला सीखने में थोड़ा समय लगेगा--लेकिन पंख हैं! एक बड़ा भरोसा आया! एक हिम्मत जगी! एक आत्मविश्वास का जन्म हुआ: "तो यह आकाश भी अपना है!दो छोटे पंखों के सहारे पूरा आकाश अपना हो जाता है। बसदो छोटे पंखों के सहारे सारे आकाश की मालकियत मिल गयी! फिर थोड़ी-थोड़ी दूर जाने के प्रयोग करता है--और दूरऔर दूरबड़े वर्तुल बनाता है--और एक दिन फिर दूर आकाश की यात्रा पर निकल जाता है। जब मां को धक्का देने की जरूरत नहीं पड़ती।
गुरू तुम्हें एक धक्का देगा घोंसलें के बाहर। इससे ज्यादा कुछ भी नहीं। यह तुम भी कर सकते थे। जब तुम कर लोगे तब तुम पाओगे: "अरेयह तो मैं भी कर सकता था!लेकिन यह तुम पाओगे तब जब तुम कर लोगे। इसके पहलेइसके पहले कैसे तुम जानो कि पंख हैगुरू तुम्हें दिखा देगा तब तुम्हें लगेगा: "अरेयह तो बिना गुरू के भी हो सकता था!'
कृष्णमूर्ति के साथ यही हुआ: धक्का दिया एनीबीसेंट नेलीडबीटर नेउनके गुरूओं ने--पंख खुले! कृष्णमूर्ति को समझ आयी कि "यह तो मुझसे ही हो सकता था। पंख मेरेपंख खुले तो मेरे: धक्के के बिना भी अगर मैं जरा-सी हिम्त कर लेता तो हो जाता।'तब से चालीस-पचास वर्ष बीत गयेवे दूसरों को यही सिखा रहे हैं कि हिम्त करोकूद जाओपंख तुम्हारे हैंगुरू की कोई जरूरत नहीं! लेकिन कोई कूदता हुआ मालूम नहीं पड़ता। बात बिलकुल ठीक कहते हैं। बात में जरा भी गलती नहीं है। भूल-चूक कोई खोज नहीं सकता इसमें।
लेकिन कोई चाहिए जो तुम्हें धक्का दे दे। और जब गुरू धक्का देगा तो बहुत बुरा लगेगा। तो पहले गुरू तुम्हें पास बुलाएगा,प्रेम देगा। तुम चौंकोगे बहुत: ऐसा प्रेमी आदमी ऐसा दुष्ट कैसे हो गया! लेकिन जरूरी है कि वह धक्का दे तभी तुम्हारे पंख खुलेंगे।
इसलिए जो परमात्मा को खोजने चले हों सीधे वे थोड़ा सम्हल जाएं: वह सीधी खोज कहीं अहंकार का ही नया करतब न हो,कहीं अहंकार की ही नयी ईजाद न हो! फिर ऐसे लोग हो सकता है वहीं बैठे रहें घोंसले मेंआंख बंद कर लें और खुले आकाश के सपने देखने लगें। वह आसान है।
गुरू को खोजोपरमात्मा की खोज की कोई जरूरत नहीं। गुरू को खोजते ही वह खोज हो जाएगी।
"हे फर्ज तुझ पै फकत बंदा-ए खुदा की तलाश
खुदा की फिक्र न करवोह मिलामिला-न-मिला।'
उसकी बहुत चिंता नहीं है। लेकिन किसी खुदा के बंदे की तलाश कर ले। किसी गुरू को खोज ले। फिर परमात्मा मिला न मिला,तू छोड़ फिक्र। मिल ही जाएगाउसकी बात ही मत उठा। क्योंकि गुरू को खोजने में ही पहला कदम उठ जाता है।
गुरू को खोजने का अर्थ है: अहंकार का समर्पण।
किसी के चरणों में झुकने का अर्थ है: झुकने की कला का पहला अभ्यास।
झुक गये तो खुदा तो मिल ही जाएगा। बस तुम झुके न थेअनिवार्यता है पूरी। जरूरत बिलकुल नहीं हैऐसा लगता है कि हो सकता है अपने-आप। कहां अड़चन हैपंख तुम्हारे पास हैंउड़ने की क्षमता तुम्हारे पास हैआकाश मौजूद है--फिर गुरू की क्या जरूरत हैअगर कोई तर्क से विचार करे तो गुरू की जरूरत मालूम नहीं होगी। लेकिन तुम में साहस नहीं हैइसलिए गुरू की जरूरत है। वह साहस को कौन पूरा करेतुम्हें हिम्मत कौन देकौन तुम्हें धक्का दे दे?
मेरे गांध में एक बूढ़े सज्जन हैं। उन्होंने करीब-करीब गांव के सभी बच्चों को तैरना सिखाया होगा। वे नदी के प्रेमी हैं। और गांवभर के बच्चे जैसे ही तैरने यांग्यस हो जाते हैंनदी पहुंच जाते हैं। और वे सुबह पूरा समय पांच-छह घंटे कागांवभर के बच्चोंको तैरना सिखाने में देते हैं। मुझे भी उन्होंने ही तैरना सिखाया। जब मैं सीख गयामैंने उनसे कहा, "यह भी कोई बात हुईतुमने कसखाया जरा भी नहींसिर्फ मुझे धकाया।उन्होंने कहा, "बस वही सिखाना है। वे फेंक देते हैं बच्चे को। बच्चा घबड़ाता है। वे खड़े हैं सामने। दोत्तीन फीट दूर फेंक देते हैं गहरे में। बच्चा घबड़ाता हैतड़फड़ाता हैहाथ-पैर फेंकता है। वही तैरने की शुरूआत है। हाथ-पैर फेंकना ही तैरने की शुरूआत है। फिर धीरे-धीरे व्यवस्था आ जाती है। पहले अव्यवस्थित फेंकता है। पहले घबड़ाहट में फेंकता है। फिर वे दौड़कर उसे बचा लेते हैं। फिर फेंकते हैं। फिर ले आते हैं किनारे पर। फिर फेंकते हैं। कभी ऐसा लगता है कि यह तो बचना मुश्किल हैमरे! और कुछ नहीं सिखाते वे। दस-पांच दफा फेंकते हैं। हाथ-पैर में गति व्यवस्थित होने लगती है। दो-चार दिन में बच्चा तैरना सीख जाता है। सिखाते कुछ भी नहींसिर्फ पानी में तुम अपने से न कूद सकोगेघबड़ाहट लगेगीउतनी घबड़ाहट भर छीन लेने की बात है।
परमात्मा उपलब्ध है गुरू कके बिनामगर उपलब्ध हो न सकेगा। जब वह उपलब्ध हो जाएगा तब तुम जानोगे कि हो सकता था। लेकिन वह सदा बाद में।
कोलम्बस ने अमरीका खोजा। जब तक नहीं खोजा थातो कोई भरोसा नहीं था किसी कोलोग सोचते थे यह गयायह लौटनेवाला नहीं है। क्योंकि यह सिर्फ कल्पना के आधार पर कि यदि पृथ्वी गोल है...जो कि गैलिलिओ और कोपरनीकस ने सिद्ध कर दिया था कि पृथ्वी गोल हैमगर कोई देखा तो नहीं थादेखा तो अभी तक नहीं था। जब पहली दफा अन्तरिक्ष-यात्रा शुरू हुई और मनुष्य पृथ्वी के घेरे के बाहर गया तब पहली दफा दिखायी पड़ा कि पृथ्वी गोल हैइसके पहले तो किसी ने देखा न थायह तो धारणा थीतर्कसिद्ध थीहजार प्रमाण थे इसककेलेकिन सब प्रमाण परोक्ष थे। कोलम्बस ने कहा कि "जब पृथ्वी गोल है तो अगर मैं जाऊं यात्रा पर और करता ही रहूं यात्रा सीधासीधातो एक दिन वापस इसी जगह लौट आऊंगा। अगर बीच में कुछ हुआ तो मिल गयी कोई जगह तो ठीक हैनहीं तो वापस अपने घर आ जाएंगे। गोल अगर पृथ्वी है तो लौट ही आएंगे अपनी जगहभटकने का कोई सवाल नहीं है।'
कोई साथ जाने को राजी न था। बड़ी मुश्किल से सालों की खोज के बाद अस्सी आदमी तैयार हो सके। उनमें कई ऐसे थेजो मरने को तत्पर थेजिनको जिंदगी में कोई सार न था। कुछ पागल थेदीवाने थेउन्होंने कहा, "चलोकोई हर्जा नहींमरेंगे,और क्या होगा!ढंग का कोई एक आदमी तैयार नहीं था। कुछ को सम्राट की आज्ञा हुई थीइसलिए कुछ सैनिकों को जाना पड़ रहा थातो वे गये थे।
इन अस्सी आदमियों को लेकर कोलम्बस गया। जिसने धन की सहायता दी थीजिस रानी नेउसके दरबारियों ने कहा था, "यह फिजूल पैसा खराब हो रहा है। ये अस्सी आदमी मरेंगे। ये लाखों रुपये खराब होंगे। पर उस रानी ने कहाकरने दोएक प्रयोग है देखेंगे।
कोलम्बस अमरीका खोजकर लौट आया। दरबार में उसका स्वागत हुआ। तो उन्हीं दरबारियों ने कहायह कोई क्या खास बात है,यह कोई भी खोज लेता। अगर पृथ्वी गोल हैकोई भी जाता तोमिल जाता।'
कोलम्बस की थाली में एक अंडा रखा था। उसने अंडा उठाया और उसने कहा, "इसे कोई सीधा खड़ा करके बता दे टेबल पर।'कई ने कोशिश की ,ड़ा करने कीपर अब अंडा कैसे सीधा खड़ा होवह गिर-गिर जाए। उन्होंने कहा, "यह हो ही नहीं सकता;यह असंभव है।'
कोलम्बस ने जोर से अंडे को ठोका टेबल परनीचे की पर्त सीधी हो गयीअंदर दब गयीअंडा ,ड़ा हो गया। उन्होंने कहा, "अरे,यह तो कोई कोई भी कर देता!कोलम्बस ने कहा, "लेकिन किसी ने किया नहीं।'
करने के बाद तो सभी कुछ आसान हो जाता है। करने के पहले असली सवाल है। उस करने के पहले गुरु की जरूरत है।
अनिवार्यता बिलकुल नहींऔर अनिवार्यता पूरी है। जानोगेतब पाओगे: हो जाता है बिना गुरु के। लेकिन तब तुम यह भी पाओगे...अगर तुम पीछे लौटकर देखो कि हो नहीं सकता थातुम हिम्मत ही न जुटा पाते।

तीसरा प्रश्न: भक्ति साधना भी है सिद्धि भी। कृपापूर्वक उसके अलग-अलग रूपों को हमें समझाएं।
भक्ति के कोई रूप नहीं हैं।

प्रेम के कहीं कोई रूप होते हैंप्रेम तो बस एक है। उसका स्वाद एक है।
भेद तो बुद्धि से होते हैंहृदय में भेद नहीं होते। हिंदू की बौद्धिक धारणा अलगमुसलमान की बौद्धिक धारणा अलगईसाई का फलसफा अलग है। वे बुद्धि की बातें है। लेकिन जब हिंदू भक्ति से भरता है और जब मुसलमान भक्ति से भरता है और जब ईसाई भक्ति से भरता हैतो उन भक्तियों में भेद नहीं हैवे एक हैं।
भक्ति हृदय की बात है: उसका तुम्हारे अंतस्तल से संबंध हैतुम्हारी बुद्धि की बाहरी बातों से नहीं। क्या तुमने सीखा है,उससे संबंध नहीं हैक्या तुम्हारा स्वभाव हैउससे संबंध है।
भक्ति का अर्थ है: परम प्रेम। परम प्रेम की साधना करनी है। और जब सिद्धि होगी तब क्या होगापरम प्रेम उपलब्ध होगा। परम प्रेम को ही साधना है और परम प्रेम को ही पाना है। प्रेम ही वहां मार्ग है और प्रेम ही वहां मंजिल है।
होना भी यही चाहिए। क्योंकि जब तुम भी किसी यात्रा पर जाते हो तो तुम जो पहला कदम उठाते हो मार्ग परउस पहले कदम में मंजिल एक कदम करीब आ गयी। तो कदम तुमने मार्ग पर ही नहीं उठायामंजिल पर भी उठाया। हजार मील की यात्रा तुम पूरी कर लोगे एक-एक कदम उठा-उठा कर। एक-एक कदम मंजिल करीब आती जाती है। एक दिन तुम मंजिल पर पहुंच जाते हो। उसमें कौन-सा कदम सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण थालगेगा: आखिरी कदमक्योंकि आखिरी कदम ने ही मंजिल पर पहुंचाया। नहींजितना आखिरी कदम महत्वपूर्ण हैउतना ही पहला कदम भी था। क्योंकि पहला कदम अगर चूक जाता है तो आखिरी तो ही हो न पाता।
तुम पानी को गर्म कर रहे होनिन्यानबे डिग्री तक गर्म करते होसौ डिग्री पर भाप बन जाता है। क्या सौवाी डिग्री के कारण भाप बनता हैअगर पहली डिग्री न होती तो सौ डिग्री हो नहीं सकता थानिन्यानबे डिग्री ही रह जाताभाप नहीं बनता।
पहला कदम आखिरी कदम भी है। मार्ग मंजिल भी है।
मार्ग क्या है भक्त का?
भक्त का मार्ग है: अहोभाव।
अहोभाव को समझना जरूरी है। वही उसकी विधि है।
साधारणतः कामवासना देखती है वह जो तुम्हारे पास नहीं है। कामवासना की दृष्टि अभाव पर रहती हैजो तुम्हारे पास नहीं है उसी को देखती है। भक्ति उलटी स्थिति हैजो तुम्हारे पास हैउसे देखती है।
जब जो तुम्हारे पास नहीं हैतुम उसको देखते होतब तुम सदा पीड़ित रहते होक्योंकि इतना कम हैइतना कम हैक़ना कम है! और यह तो कम रहेगा ही। लाख रुपये तुम्हारे पास हैंवह तुम नहीं देखते;  अरबों-खरबों जो तुम्हारे पास नहीं हैंवह तुम देखते हो। जो पत्नी तुम्हारे पास है उसे तुम नहीं देखतेसारे संसार की स्त्रियां दिखायी पड़ती हैं।
अगर पति से कोई पूछे ठीक-ठीक कि "तू अपनी पत्नी की शक्ल बता सकता है?...तो दिक्कत खड़ी हो जाएगी। कौन देखता है अपनी पत्नी को! पड़ोस की पत्नी का सब नाक-नक्शा बता देगा वह। आज उसने कैसी साड़ी पहनी है,ख यह भी बता देगा। लेकिन अपनी पत्नी...।
"जो हैउसे हम देखते ही नहींजो नहीं है उसे देखते हैंऌसलिए पीड़ित रहते हैं। क्योंकि "नहीं हैखलता हैकांटे की तरह चुभता हैअभाव मालूम पड़ता है। दीनता-दरिद्रता मालूम पड़ती है। "जो हैअगर उसे देखें तो अहोभाव पैदा होता है। तो इतना दिया है परमात्मा ने कि तुम सिवाय धन्यवाद के और क्या कर सकोगे! तो अचानक तुम पाते हो कि तुम सम्राट हो गये,भिखारी न रहे!
"दिल दियादर्द दियादर्द में लज्जत दी है!'
मेरे अल्हाह ने क्या-क्या मुझे दौलत दी है!
"दिल दियादर्द दियादर्द में लज्जत दी है।'
पी,डा में भी एक मिठास है। सुख की तो छोड़ो दुख में एक गहराई है--व भक्त को दिखायी पड़ती है। स्वर्ग की तो छोड़ोनरक में भी एक सौंदर्य है--वह भक्त को दिखायी पड़ता है। कामी को तो स्वर्ग में भी स्वर्ग दिखायी पड़ताभकत को नरक में भी स्वर्ग दिखायी पड़ता है।
और तुम्हें जो दिखायी पड़ता है तुम उसी में जीने लगते हो। क्योंकि आदमी जिसको अनुभव करता हैजिसको देखता हैउसी में जीता है।
भक्त भाव में जीतमा है।
 कामी अभाव में जीता है।
"दिल दियादर्द दियादर्द में लज्जत दी है!'
और तब तो दर्द में भी लज्जत दिखाई पड़ने लगती है।
दर्द में भी एक काव्य है
दर्द का भी एक रहस्य है
पीड़ा में भी कुछ अनूठी मिठास है
पीड़ा का भी काव्य है
और पीड़ा में भी कुछ जन्मता है,
जो बिना पीड़ा के नहीं जन्म सकता।
"रंज होदर्द होवहशत होजुनूं होकुछ हो,
आप जिस हाल से खुश होंवहीं हाल अच्छा है।'
और भक्त कहता है, "जो परमात्मा ने दिया है: "रंज हो दर्द होवहशत होजुनूं होकुछ हो...भक्त को जैसे ही यह दिखायी पड़ना शुरू होता है कि कितना दिया हैमेरी कोई पात्रता न थी और इतना दिया हैअपात्र था और जीवन दियाकमाया कुछ भी न थाइतने अनंत आनंद की क्षमता दीसौभाग्य दिया के होऊंकि मेरे नासापुूट श्वास लेंकि मेरी आंखें सूरज की किरणों को देखेंकि मेरा हृदय प्रेम की पुलक को अनुभव करेकि मेरे कानों पर संगीत का साक्षात्कार हो! कुछ भी न थाशून्य से बनाया मुझे और सब कुछ दिया!
-आप जिस हाल से खुश हों वही हाल अच्छा है!'
और तब भक्त अपनी कोई मर्जी  नहीं रखतापरमात्मा की मर्जी ही उसकी मर्जी है: "वह जहां ले जाए वहीं जाएंगे। वह जो कराये वही करेंगे!'
भक्त छोड़ ही देता है सब। भक्त उपकरण-मात्र हो जाता है। परमात्मा ही उससे बहता है। यही साधना है और यही सिद्धी भी है। जिस दिन यह स्थिति परिपूर्ण हो जाएगी...।
कब होती है स्थिति परिपूर्णयह सौभाग्य कग पूरा होता है?... जब भक्ति की मंजिल आ जाती है। पहले तो साधारण आदमी,जो कामवासना में जीता हैशिकायत करता हैशिकायत ही उसका जीवन है।
तुम लोगों की बातें सुनोसिवाय शिकायत के उनके जीवन में कुछ भी नहीं है: "यह नहीं है यह ठीक नहीं हैयह गलत हो रहा हैयह गलत हो रहा हैसब गलत हो रहा है!गलत-गलत से वे घिर गये हैं। शिकायत ही शिकायत है।
भक्त की बात सुनो: अहोभाव ही अहोभाव है।
लेकिन जब मंजिल आती हैपहले शिकायत खो जाती हैभक्त अहोभाव से भर जाता हैफिर तो अहोभाव भी खो जाता है। क्योंकि धन्यवाद भी देने का मतलब है कि थोड़ी-बहुत शिकायत शेष रही होगी। नहीं तो धन्यवाद क्यों?
इसे थोड़ा समझें।
धन्यवाद भी हम तभी देतेहैं कि अगर इससे अन्यथा होता तो शिकायत होती। धन्यवाद शिकायत का उलटा है।
रूमाल तुम्हारे हाथ से गिर गयाकिसी ने उठाकर देदियातुमने कहा, "धन्यवादइसका मतलब है कि अगर वह उठाकर न देता तो शिकायत होती। तो इसका अर्थ यह हुआ कि धन्यवाद ऊपर आ गया हैशिकायत भीतर चली गयी है।
तोभक्त जब तक मार्ग पर हैअहोभाव से भरा रहता है।
शिकायत से बेहतर है अहोभावक्योंकि शिकायत में सिर्फ पीड़ा होती हैदुख होता हैदर्द होता हैअंधेरा ही अंधेरा होता है। अहोभाव में सब रोशन हो जाता हैसब खिल जाता है! लेकिन अभी भी कमी है। मंजिल पर आते सब बात ही समाप्त हो जाती हैकुछ कहने को नहीं रह जाता।
जब अहोभाव भी नहीं बचता तब अहोभाव पूरा हो जाता है।
इस तरह मिटना है कि कुछ भी न बचे। शिकायत तो मरे हीशिकायत भी मर जाए। "दिल है तो उसी का हैजिगर है तो उसी का है
अपने को राह-ए-इश्क में बरबाद जो कर दे।'
"दिल है तो उसी का,जिगर है तो उसी का'--
बस उसी के पास दिल पैदा होगाउसी के पास जिगर आएगा।
"अपने को राह-ए-इश्क में बर्बाद जो कर दे।'
प्रेम की राह पर जो अपने को पूरा मिटा देवही पहली दफा हो पाता है।
भक्ति का अर्थ है: अपने को मिटाने की कला। वह मृत्यु की कला हैअपने को खोने की कलाअपने को डुबाने की कला।

चौथा प्रश्न: मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि मैं एक अधपका फल हूं...?

प्रतीत होने का सवाल नहींहोओगे ही! नहीं तो कभी के गिर गये होते। पके फल वृक्षों पर थोड़े ही लटके रहे जाते हैं। पके फल तो गिर जाते हैं। गिरना ही सबूत है कि फल पक गयाऔर कोई सबूत नहीं। पीले हो जाने से कोई पक गयाऐसा मत समझ लेना--गिर जाने से ही...।
उपनिषद् कहते हैं: "तेन त्यक्तेन भुंजीथाःःः।उन्होंने ही भोगा जिन्होंने त्यागा। क्योंकि त्याग से ही पता चलता है कि ठीक से भोगासमझ गये कि भोग बेकार है। जिस दिन पक जाता है उस दिन त्याग अपने-आप हो जाता है। जिस दिन फल पक जाता है उस दिन गिर जाता है।
 "ऐसा प्रतीत होता है...।'
प्रतीत होने की बात ही छोड़ दोऐसा जानो कि हैकिमैं एक अधपका फल हूं। निश्चितइस प्रतीति को सत्य समझोतो पकने की दौड़ शुरू होगीतो "अथातोका क्षण शीघ्र ही पास आ जाएगा।
आदमी जब पक जाता है तभी पूरा आदमी होता है। जिस दिन तुम पूरे आदमी होते तो हो उसी दिन गिर जाते हो। आदमी गिरा कि परमात्मा शुरू हो जाता है। जहां आदमी का अंत वहां परमात्मा की शुरूआत है।
"आदमी हैं शुमार से बाहर
कहत है फिर भी आदमियत का!'
बहुत आदमी हैंलेकिन आदमियत कहांआदमियत की बड़ी कमी हैक्योंकि पके हुए आदमी कहां?
"फर्श से ताअर्श मुमकिन है तरक्की ओ उरूज
फिर फरिश्ता भी बना लेंगे तुझेइन्सां तो बन।'
पहले आदमी बनफिर हम तुझे देवता भी बनालेंगे।
"फिर फरिश्ता भी बना लेंगे तुझे इन्सां तो बन।'
पहले पक। फिर देवत्व तो अपने-आप आ जाता है। जो आदमी पूराहुआ कि वहीं से देवत्व की शुरूआत है।
कैसे पकोगे?
बड़ा मुश्किल हो गया है पकना। इसलिए मुश्किल हो गया है कि तुम्हारे सारे संस्कारसारी शिक्षा सारा धर्म तुम्हें दमन सिखाते हैंअनुभव नहीं सिखाते।
ऐसा समझो कि जिन-जिन चीजों की जानकारी से तुम्हें जीवन व्यर्थ मालूम पड़ता हैउनकी जानकारी ही पूरी नहीं होने देते।
बच्चे को हम सिखाते हैं: "क्रोध मत कर।सिखाना चाहिए कि क्रोध जितना बन सके कर ले। जब बच्चा क्रोधित हो तो कहना चाहिए।: "खूब कर ले। क्योंकि अभी तो घर है अपनाफिर बाहर की दुनिया में जाएगावहां तुझे लोग क्रोध न करने देंगेअपने घर में पूरा कर ले। पिता परमां परकर ले पूरा। क्योंकि दूसरे लोग इतनी क्रपा न करेंगे। तू क्रोध को पूरी तरह कर लेताकि क्रोध की जलन का तुझे अनुभव हो जाए और क्रोध की व्यर्थता तझे दिखायी पड़ जाए।'
और क्रोध जहर है: और सिवाय हानि के कुछ लाभ नहीं देता।
और क्रोध मूढ़ता है: दूसरे के कसूर के लिए अपने को दंड देना है।
क्रोध अज्ञान है: क्योंकि क्रोध में तू दूसरे के हाथ में खिलौना हो गया हैकोई भी तेरी कुंजी दबा दे सकता हैकोई भी तुझे क्रोधित कर दे सकता हैतो तू दूसरे का गुलाम हो गयातेरी मालकियत खो गयी।
मगर यह तो तब होगा जब क्रोध पूरी तरह अनुभव किया जाए।
मेरी प्रतीति ऐसी है कि अगर तुमने जीवन में एक बार भी क्रोध का पूरा अनुभव कर लिया तो पक गया क्रोधउसके बाद तुम क्रोध न कर पाओगे। क्रोध की बात ही खत्म हो गयी। हाथ जल गया!
दूध का जला छांट भी फूंक-फूंक कर पीने लगता है। लेकिन तुम्हें दूध से ही नहीं जलने दिया गयाछांछ को फूंककर पीने की तो बात बहुत दूर।
तुम्हें सिखाया गया हैकामवासना से बचोइसलिए तुम कामवासना में पड़े हो और सड़ते हो। मैं तुमसे कहता हूंबचना मत। कामवासना में पूरे ही उतर जाना। ठीक तलहटी तक उतर जानाताकि और जानने को कुछ शेष न रह जाए। उसे इतनी पूर्णता से जान लेना कि रस ही खो जाए। जिस चीज को हम पूरा जान लेते हैं उसमें रस समाप्त हो जाता है। जहां-जहां रस हो तुम्हाराजानना कि वहां-वहां अधूरा जानना हुआ हैइसलिए अधपकापन है। और ऐसा जीवन पूरा अधपका रह जाता है।
पको!
अनुभव की धूप पकाती है।
अनुभव की पीड़ा पकाती है।
अनुभव की भूल-चूक पकाती है।
भटकाना पकाता है।
राह से उतर जाना पकाता है।
जब तुम पक जाते होगिर जाते हो।
उस गिरने में ही--उस गिरने में ही देवत्व का क्षण शुरू होता है।
इसलिए अपने को बचाओ मतजल्दी करो। जहां-जहां रस हो उसे पूरा-पूरा भोग ही लो। भोगने में आधा-आधा मत करना।
मैं देखता हूं: ऐसा ही होता है। मंदिर में बैठते हो तब दुकान की सोचते होक्योंकि दुकान पर कभी पूरे बैठे नहीं! जब दुकान पर बैठते हो तो मंदिर की सोचते होक्योंकि मंदिर में कभी पूरे बैठे नहीं। जहां हो वहीं अधूरे हो।
दुकान पर बैठते हो तब तुम्हें बड़ी ज्ञान की बातें सूझने लगती है कि -इसमें क्या रखा है! संसार असार है!यह सब सुनी बकवास है। अगर यह तुमने जान लिया होता तो तुम्हारी जिंदगी में क्रांति हो गयी होती। यह सब तुमने सोच लिया हैये सब तोता रटन है। यह तुमने कचरा इकट्ठा कर लिया हैयह सब उधार है। दुकान प बैठकर ये सब उधार आने लगता है दिमाग मेंफिर मंदिर जाते होमंदिर में बैठते हो तो लगता है घंटाभर खराब हो गयाइतनी देर में कुछ कमा ही लेते क्योंकि दुकान में पूरे रहे ही नहींवहां मंदिर सताता था।
जहां हो वहां पूरेजो करो उसे पूराउसमें उतर ही जाओ क्योंकि एक बात सदा स्मरण रखो कि अनुभव के अतिरिक्त और कोई चीज मुक्त नहीं करती। और अपने को धोखा देने की कोशिश मत करकनाकोई और सुगम मार्ग नहीं है। अनुभव एकमात्र मार्ग है। और जो अनुभव से बचना चाहते हैं और सस्ते में चाहते हैं ज्ञान को उपलब्ध हो जायें वे भटकतें रहेंगेअधपके रह जायेंगे,यही तो गति है तुम्हारीदुर्गति कहनी चाहिए।

आखिरी प्रश्न: क्या भक्ति-साधना के भीकुछ साधन हैंकुछ टेकनीक हैंया वह सर्वथा स्वतःस्फूर्त और सहज है?
नहींकोई साधन नहीं हैं।
प्रेम का कहीं कोई साधन होता हैकोई टेकनीककोई टेकनीक नहीं होता।
प्रेम परम साधन हैस्वयं ही:
"खाकसारी का है
गसफिल! बहुत ऊंचा मर्तबा!'
मिट जाने काऐ सोने वाले!... बहुत ऊंचा है मिट जाने की।
"खाकसारी का है गाफिल! बहुत ऊंचा मर्तबा।
यह जमीं वोह है कि जिस पर आसमां कोई नहीं।'
बस भक्ति तो मिट जाना हैना-कुछ हो जाना हैअपने को शून्य कर लेना हैताकि परमात्मा तुममें पूर्ण हो सकेजगह देनी है ताकि उसका प्रवेश हो सकेटूटना है!
तुमने बहुत चीजों को टूटते देखा हैअभी अपने को टूटते नहीं देखा। तुमने बहुत चीजें मिटते देखीं अपने को मिटते नहीं देखा। तुमने बहुतों को मरते देखाअपने को मरते नहीं देखा।
भक्ति अपने को मरते देखना है। वह मृत्यु का साक्षात्कार है।
"हुबाब देख लियाआबगीना देख लिया
शिकस्ते दिल की नज़ाकत किसी को क्या मालूम!'
बुलबुले को देखा पानी केउसको टूटता देखा...! कई बार तुमने देखा होगा पानी के बुलबुले को टूटता।
छोटे बच्चों सोप के बुलबुले उठाते हैं और उनका टूटना देखते हैंउनकी रंगीनी देखते हैं सूरज की किरणों में। गौर किया?बुलबुले के भीतर कुछ भी नहीं होताबाहर भी कुछ नहींबाहर भी खाली आकाश है भीतर भी खाली आकाश हैबीच में एक छोटी-सी पानी की पर्त है।
"हुबाब देख लिया'-- ऐसे बुलबुले को टूटते देख लिया।आबगीना देख लिया'--कभी शीशे को पटककर देखा: टुकड़े-टुकड़े हो जाता हैखंड-खंड हो जाता है। लेकिन यह कुछ भी नहीं है।
"शिकस्ते दिल की नजाकत किसी को क्या मालूम।'
जिसने दिल को टूटता देखाउसकी सूक्ष्मता का किसी को कोई भी पता नहीं है। क्योंकि जहां दिल टूटता हैजहां दिल भी एक बबूले की तरह टूट जाता हैजहां तुम्हारा होना एक बबूले की तरह टूट जाता है--वहां तुम अचानक पाते हो कि भीतर की आत्मा विराट परमात्मा से मिल गयीजरा-सी दीवाल थीखो गयी!
तुम्हारा अहंकार कांच के दर्पण से ज्यादा नहीं है: गिरा नहीं कि टूटा। जरा झुको आर गिरा दोइसे। मिटना सीखो--बस भक्ति का सूत्र इतना ही है।
योग में हजार विधियां हैंभक्ति का सूत्र एक ही है। पर एक काफी है। वैसे ही जैसे कहावत है: सौ सुनार की एक लुहार की! ऐसे ही योगी खटखट-खटखट बहुत मचाता है। इसलिए तो उसके कर्म को "खटकरम कहते हैं। बहुत उपद्रव करता है। न मालूम कितनी विधियां बनाता है! इसलिए तो उसकी विधियों को गोरखधंधा कहते हैं। वह महायोगी गोरख के नाम से बना है शब्द: गोरखधंधा! गोरख ने इतनी विधियां खोजीं कि विधियों में ही कोई खो जाएपहुंचने की तो बात ही अलग। इसलिए-गोरखधंधा।
भक्ति तो एक ही सूत्र जानती है: अपने को खो दो। झुको। मिटो।
परमात्मा द्वार पर खड़ा है: इधर तुम झुके नहींउधर वह मिला नहीं।

आज इतना ही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें