शनिवार, 9 सितंबर 2017

भक्तिसूत्र (नारद)—प्रवचन-18

एकांत के मंदिर में है भक्ति
दिनांक १८ मार्च१९७६श्री रजनीश आश्रमपूना

पहला प्रश्न: 
घर-परिवार में होते हुए भी मुझे लगता है कि कोई अपना नहीं हैमैं बिलकुल अकेली हूं। साथ ही पाती हूं बुढ़ापा भी आने लगा,और रिक्त हूंरूखी-सूखी हूंप्रेम की एक बूंद भी मुझमें नहीं है। पैर से थोड़ी अपाहिज हूंइसलिए शिविर में मन भर के नाच भी नहीं सकती। घर वाले आपको विशेष पसंद भी नहीं करते हैं। अब तो आपको सुनकर आंसू बहते हैं और कुछ सूझता नहीं कि क्या करूं! क्या मेरे लिए आशा की कोई किरण संभव है?

पहली बात: अकेला होना मनुष्का स्वभाव है। अकेला होना मनुष्य की नियति है। और जब तक अकेले होने को स्वीकार न करोगेतब तक बेचैनी रहेगी। लाख उपाय करो कि अकेलापन मिट जाएनहीं मिटेगानहीं मिटेगा। क्योंकि अकेलापन तुम्हारे भीतर की आंतरिक अवस्था हैतुम्हारा स्वभाव है। ऊपर-ऊपर होतानिकालकर अलग कर देते।
अकेलापन सांयोगिक नहीं हैअलग किया ही नहीं जा सकता। अगर तुम्हारा अकेलापन तुमसे अलग हो जाएउसी दिन तुम्हारी आत्मा खो जाएगी। आत्मा का होने का ढंग ही अकेला होना है। और जब तक तुम अकेलेपन को मिटाने की चेष्टा करोगेतब तक हार और पराजय ही हाथ लगेगी। क्योंकि स्वभाव का अर्थ हैजो न मिटाया जा सके। कोई उपाय नहीं है। मित्र बनाओ,परिवार बसाओबच्चे होंपति-पत्नी होंसमाज हो--सब थोड़ी देर का धोखा भला दे जाएं कि तुम अकेले नहीं होपर अकेला होना मिटता नहीं है। जब भी थोड़ी आंख भीतर करोगेपाओगे: अरे! परिवार कहां दूर पड़ा रह गयामित्र-प्रियजनकितना बड़ा फासला है! आंख बंद की कि पाया कि अकेले हो गए। आंख खोलकर तुम अपने को भुलाए रहो भरमों में,  डुबाए रहो हजार काम-धंधों मेंव्यस्तता को ओढ़े रहो--लेकिन बार-बार क्षणभर कोघड़ीभर को तो विश्राम करोगे! क्षणभर को तो घर आओगे,भीतर प्रवेश करोगे! फिर वही स्वादफिर वही एकाकीपन!
गृहस्थ का अर्थ ही यही है: वह व्यक्ति जो संबंध बनाकर अपने भीतर के अकेलेपन को मिटाने की चेष्टा में संलग्न है। गृहस्थ की यही परिभाषा है। संन्यस्त की यही परिभषा है कि जिसने यह जान लिया कि यह मेरा स्वभाव हैमिटाने में व्यर्थ समय न खोऊंऔर जिसने अपने एकाकीपन को भोगना शुरू कर दिया--रस ले-लेकरजो अपने एकाकीपन को दुश्मन की तरह नहीं देखताबल्कि एकाकीपन को ही जिसने अपनी शरण बना लीसंसार की धूप सेबेचैनी से बचने के लिए सदा अपने एकाकीपन में चला गयाजब भी थका बाहरभीतर डूब गयाजब भी बाहर उलझाउपद्रव हुआतब भीतर डूब गयाजब पाया कि बाहर जीवन गंदा हुआ जाता हैभीतर स्नान कर लिया एकाकीपन मेंफिर ताजा हो गया!
ध्यान अर्थात एकाकीपन में रमने की कला।
एकाकीपन परम सुंदर है। तुमने नाहक के भय पाल रखे हैं। उन भयों के लिए कोई वास्तविक कारण नहीं है--सांयोगिक कारण हैं।
बच्चा पैदा होता हैअसहाय होता है। मनुष्य का बच्चा पृथ्वी पर सबसे ज्यादा असहाय है। जानवरों के बच्चे पैदा होते हैंउठे और चल पड़ेजिंदगी की यात्रा शुरू हो गई। जंगली जानवरों के बच्चे परिवार में नहीं पलते,बड़े होतेजन्म होते से मां-बाप भी मुक्त हो गएवे भी मुक्त हो गए। आदमी के बच्चे को अगर छोड़ दोकोई सहारा न होकोई परिवार न होकोई प्रेम करने वालादेख-रेख करनेवाला न होतो बच्चा मर जाएगाबच नहीं सकता। अगर आदमी के लिए परिवार न मिले तो आदमी इस पृथ्वी से समाप्त हो जाएगा। और सब जानवर रहेंगे--पक्षी रहेंगेपशु रहेंगेआदमी भर नहीं रहेगा।
आदमी का बच्चा बहुत असहाय है। मां-बाप की जरूरत है--वर्षों तक! आठ-दस साल का भी हो जाएगातब भी स्वतंत्र नहीं हो पाता। पढ़ाना हैपढ़ना हैशिक्षा पानी है--तब भी मां-बाप पर निर्भर होगा। तो करीब पच्चीस साल लगते हैं आदमी के बच्चे को उस जगह आने मेंजहां जानवरों के बच्चे पैदा होने से ही होते हैं।
इस असहाय अवस्था के कारण ही परिवार  का जन्म हुआ। इसलिए पशुओं ने परिवार नहीं बनाएसिर्फ आदमी ने बनाए। पच्चीस साल तक बच्चा निर्भर रहता है--मां परपिता परभाई परपरिवार पर--यह निर्भर रहने की आदत बन जाती है छोटा बच्चा बहुत डरता हैअगर मां घर के बाहर जा रही हो तो वह बहुत भयभीत हो जाता है। उसका भय स्वाभाविक है। कौन उसकी चिंता करेगा! भूख लगेगी तो कौन दूध देगा! प्यास लगेगी तो कौन पानी देगा! कपड़े गीले कर लेगा अपनेतो कौन बदलेगा! सर्दी लगेगी तो कौन कंबल डालेगा! मां घड़ीभर को बाहर जाती है तो बच्चे को मृत्यु जैसा अनुभव होता हैयह तो मैं मरा! मां अगर ऐसे ही गुस्से में कह देती है कि मैं मर जाऊंगीअगर तुम चुप न हुएऊधम बंद न कियातो मां को पता नहीं है कि बच्चे को कितना भारी धक्का पहुंचाया है उसनेक्योंकि मां की मृत्यु का अर्थ है उसकी भी मृत्यु। वह कैसे बचेगा!
पच्चीस साल तक इस तरह पर-निर्भर रहने के कारणसदा दूसरे के साथ जीने के कारणअकेलेपन की सामर्थ्य खो जाती है। फिर तुम अकेले होने में समर्थ भी हो जाते होलेकिन पुरानी आदतें पीछा करती हैछाया की तरह पीछे लगी रहती हैं। सत्तर साल के भी हो जाते होतब भी मुक्त नहीं हो पाते कि अकेले हो सको। मरते दम तक भी आंखें दूसरों को खोजती रहती हैं।
मरते हुए बूढ़े आदमी को देखो: खोजता रहता है, "मेरा बेटा कहां हैअभी तक आया नहीं!'
अनेक बार ऐसा होता है कि बेटा दूर गांव हैआने में देर लगती हैतो बाप जिंदा बना रहता है जब तक बेटा नहीं आ जाता;जैसे ही वह आयासमाप्त होने की सुविधा बनीअटका रहता हैपकड़े रहता है जीवन कोजद्दोजहद करता रहता है। जन्म से लेकर मृत्यु तक...जन्म में तो समझ में आता हैफिर तो आदत की बात है।
ध्यान का अर्थ है: इन संस्कारों को जो बचपन से पड़ गए हैंयह दूसरे का सहारा खोजने की जो गलत आदत पड़ गई है--ध्यान का अर्थ हैइस आदत से ऊपर उठ जानाऔर एक नए सूत्रपात का उदघाटन करता: "मैं अकेला हो सकता हूं! और मैं अकेला हूं!'
तुम जितनी चेष्टा करोगे कि कहीं अकेला न रह जाऊंउतना ही ज्यादा तुम अकेलापन अनुभव करोगे। जिस दिन तुम राजी हो जाओगेस्वीकार कर लोगे कि वह तो स्वभाव हैमैं भी कैसा मूढ़ हूंस्वभाव से लड़ने चला! स्वभाव से लड़कर कभी कोई जीता! हारता है बस! जिस दिन तुम स्वीकार कर लोगेऔर तुम कहोगे, "यह तो मेरी नियती हैतो इससे परिचय तो बना लूं! यह कौन है मेरे भीतर अकेला है!'--और जैसे ही तुम भीतर की यात्रा पर चलोगेतुम पाओगे कि मैं भी खूब पागल थाजो मैं खोजता था भीड़ में वह मेरे हृदय में थाजो मैं खोजता था संग मेंसाथ मेंसंबंध में वह असंगता में थाजिसको मैंने दूसरों के सामने झोली फैलाकर मांगा थावह मेरे ही भीतर खजाना छिपा था!
एकाकीपन परम सुंदर है। इसलिए जैनों ने अपने मोक्ष का नाम रखा: कैवल्य। बड़ा प्यारा शब्द चुना। कैवल्य का अर्थ है: बस अकेलेबस अकेलापन बचाशुद्ध अकेलापन बचाइतना अकेलापन बचा कि दूसरे तो है ही नहीं वहांतुम भी नहीं होदूसरे तो गए हीसाथ-साथ तुम्हें भी ले गए। क्योंकि तुम जो अपने को समझते हो तुम होयह दूसरों का दान हैयह तुम हो नहीं। किसी ने कहा, "सुंदर हो बड़े', सम्हालकर रख लिया इस बात कोसुंदर हो गए! किसी ने कहा, "बड़े बुद्धिमान होसम्हाल ली,गठरी बांध ली भीतर कि मैं बुद्धिमान हूं! यह भी सब दूसरों का दिया हुआ है।
थोड़ी देर को सोचो तोअगर तुम उस सबको छोड़ दो जो दूसरों ने तुम्हें दिया हैतुम्हारी प्रतिमा ही बिखर जाएगी। इसमें मित्रों का भी दान हैशत्रुओं का भी दान हैअपनाग का भी दान हैपरायों का भी दान है। तुम गठरी बांधते चले गए हो। और इसलिए तो तुम्हारी जो आत्मप्रतिमा हैबड़ी उलझी हैविरोधाभासी हैउसमें कोई संगीत नहीं हैसंगीत नहीं हैलयबद्धता नहीं है। क्योंकि कितने लोगों से तुमने इकट्ठा कर लिया है!
यह ऐसे ही है जैसे कि एक कार बनाई जाएऔर तुम एक-एक पुर्जा जगह-जगह से इकट्ठा कर लाओ--कोई फोर्ड का होगाकोई फियट का होगाकोई राल्सरायस का होगाऐसे तुम कबाड़खानों से इकट्ठा कर लाओ सब कल-पुर्जे-- और फिर उसको जोड़कर तुम कार बना लोदिखाई पड़ेगी कि यह बन गईचलेगी नहीं। और भूलकर उसमें चढ़ना मत!
मुल्ला नसरुद्दीन के बेटों ने इस तरह की एक कार बना ली थीऔर उन्होंने कहा, "पापा! हम जा रहे हैं सैर कोतुम भी आ जाओ'। रंग-रोगन देखकर गाड़ी का वह भी बैठ गया। पर गाड़ी कोई रंग-रोगन से थोड़े ही चलती है! बोनट के नीचे जो छिपा है,उससे चलती हैवह तो दिखाई पड़ता नहीं है। रंग-रोगन से कहीं गाड़ी चली है! बैठ गया। गाड़ी दो-चार-दस कदम चली होगी कि हड्डी-हड्डी थरथरा गई। रास्ते के बगल में जाकर गिर गई खेत मेंकलपुर्जे बिखर गए। मुल्ला अपने सिर से हाथ लगाकर बैठ गया। उसके बेटे ने कहा, "पिताजी। चोट लगी हैतकलीफ हुई हैडाक्टर के पास ले चलूं?' उसने कहा, "डाक्टर के पास क्या होगा ले जाने से! वैटरनरी डाक्टर के पास ले चलो! अगर अक्ल ही होती मुझ में तो तुम्हारी कार में बैठतापशु-चिकिल्सालय में भरती कर दो। मेरा इलाज वहीं होगा'
यही तुम्हारी प्रतिमा है। कुछ कहीं से तुमने इकट्ठा कर लिया है। और इसलिए तो तुम्हारे जीवन में संवाद नहीं है। मित्रों ने जो बातें कही थींवे भी भीतर पड़ी हैंशत्रुओं ने जो कह दी थीं वे भी भीतर पड़ी हैं। किसी ने कह दियाबहुत सुंदर होकिसी ने कहा कि तुम जैसा कुरूप आदमी नहीं देखाकिसी ने कहा कि तुम बड़े दाता होबड़े दानी होकिसी ने कहाकृपणआखिरी दर्जे के कंजूस! यह सब पड़ा है भीतर। अब तुमको खुद भी समझ में नहीं आता कि तुम हो कौन। तुम्हारी अपनी कोई पहचान सीधी-सीधी नहीं हैसब उधार है।
परम एकांत के क्षण में दूसरे तो होते ही नहींदूसरों ने तुम्हें जो धारणा दी थी तुम्हारे संबंध मेंवह भी नहीं होती। तभी तुम्हारा स्वभाव प्रगट होता है।
एकांत में ही मंदिर है। एकांत में हीपरम एकांत में ही आत्म-साक्षात्कार है।
तोपहली बात तो यह खयाल रखो...।
पूछा है, "घर-परिवार में होते हुए भी मुझे लगता है कि कोई अपना नहीं है'। बिलकुल ठीक लगता हैशुभ लगता हैसत्य लगता है। मगर चेष्टा इससे विपरीत चल रही होगी। चेष्टा यह चल रही होगी कि किसी तरह यह एकाकीपन मिट जाएवस्तुतः कोई मेरा हो! बहुत लोग तुम्हें भरोसा भी दिला देंगे, "हम तुम्हारे हैं'; लेकिन वह सब भरोसा हैसांत्वना हैतुम्हें संतोष बंधाया जा रहा है। जो अपने नाहीं हैं वे तुम्हारे क्या हो सकेंगेऔर कोई किसी का हो कैसे सकता हैकितना ही बेटा कहे मां से कि मैं तुम्हारा हूंकल मां चल बसेगीबेटा साथ नहीं जाएगा। कितना ही पति कहे कि सदा-सर्वदा को तुम्हारा हूंपत्नी मर जाएगी तो पति साथ नहीं मर जाएगा। कौन किसके साथ जाता है! ये सब बातें हैं--जरूरी हैंक्योंकि आदमी बड़ा बेचैन है। उसे संतोष की शराब चाहिएउसे अफीम चाहिएताकि वह सोया रहेउसे ऐसा खयाल भर बना रहे कि सब अपने हैं। "कितना भरा-पूरा घर है,'लोग कहते हैं। सब भरे-पूरे घर पड़े रह जाते हैंजब विदा का क्षण आता है।
कोई अपना नहीं हैयह इतना बड़ा सत्य है कि इससे लड़ना मत। यही तो दुर्दशा है साधारण जन कीजो नहीं हो सकता उसे करने की चेष्टा करता हैजो हो सकता हैमात्र निर्णय लेने से जो हो सकता हैउसकी चेष्टा नहीं करता।
कितनी बार तुम सबको नहीं लगा है कि कितने अकेले होमगर फिर-फिर तुमने अपने को भुलाने की कोशिश की है! क्यों इतने डरे हो अपने सेजो भी तुम भीतर हो उसे जानना ही होगा! सुखद-दुखदकुछ भी होअपने स्वरूप से परिचय बनाना ही होगा,क्योंकि उसी परिचय के आधार पर तुम्हारे जीवन के फूल खिलेंगे।
देखो! जिनके जीवन के भी फूल खिले हैंवे सब किसी न किसी रूप में एकांत की तलाश में चले गए थे। खिल गए फूलतब लौट आए बाजार में। लेकिन जब फूल खिले नहीं थे--चाहे महावीरचाहे बुद्धचाहे मुहम्मदचाहे क्राइस्ट--सब चले गए थेदूर एकांत में। बाहर का एकांत तो भीतर के एकांत की खोज का ही सहारा है। बाहर का एकांत तो भीतर के एकांत को बनाने के लिए सुविधा जुटा देता है बस। असली एकांत तो भीतर है। लेकिन अगर बाहर भी एकांत हो तो भीतर के एकांत में डूबने में सुविधा मिलती है। जरूरी नहीं है कि कोई भागकर जाएठेठ बाजार में भी अकेला हो सकता है।
वस्तुतः तुम्हें हर बार लगता है कि अकेले होमगर उस अंतर्दृष्टि को तुम पकड़ते नहीं। वह अंतर्दृष्टि तुम्हारा जीवंत सत्य नहीं बन पातीउलटे तुम उसे झुठलाते हो। तुम कहते हो, "कौन कहता है मैं अकेला हूंपत्नी हैबच्चे हैंसब भरा-पूरा है!भीतर तो देखोपात्र खाली का खाली पड़ा है। ये प्रवंचनाएं हैं। इस प्रवंचनाओं से जागो!
तो मैं तुमसे यह नहीं कहता...। मैं तुम्हें कोई तरकीब नहीं बताता कि कैसे तुम्हारा अकेलापन मिट जाए--मैं तुमसे कहता हूं,कैसे तुम अकेलेपन को उत्सव बना लोकैसे तुम्हारा अकेलापन तुम्हारे जीवन की संपदा बन जाएकैसे तुम्हारा अकेलापन आत्मसाक्षात्कार का द्वार बन जाए।
छोड़ो बचना! जीवन भर बहुत दौड़ेकहां पहुंचेअब वही हो रहा जो अपने आप होता मालूम पड़ता है। राजी हो जाओ। और राजी भी बे-मन से नहींथके मन से नहींराजी भी विषाद और हार में नहीं--राजीसत्य को समझकर। क्या करोगेदीवाल से अगर निकलने की कोशिश करते होसिर टकराता है। बहुत करके देख लीसिर लहूलुहान हो गया हैअब दरवाजे से निकलो! तुम यह तो न कहोगे कि दरवाजे से जो निकलता है,वह कमजोर हैकायर हैहम तो दीवाल से ही निकलेंगेहम कोई कायर नहीं हैं! मगर तुम दरवाजे से निकलनेवाले आदमी को कायर नहीं कहतेबुद्धिमान कहते हो। दीवाल से टकरानेवाले को साहसी कहने की कोई जरूरत नहीं--वह मूढ़ हैबुद्धिहीन है। दीवाल से कोई निकलानिकलने के लिए द्वार है।
अकेलेपन से लड़कर कभी कोई नहीं जीता। जीतनेवाले अकेलेपन पर सवार हो गएउन्होंने अकेलेपन का घोड़ा बना लिया;अकेलेपन को रथ बना लियाउस पर सवार हो गए। और तब अकेलापन कैवल्य तक पहुंचा देता हैउस परम दशा तकजिसको भगवान कहेंपरमात्मा कहेंमोक्ष कहेंनिर्वाण कहें--उस परम दशा तक पहुंचा देता है। अकेले ही तुम पहंचोगे।
तो मैं जब तुमसे कहता हूंअकेलेपन को स्वीकार कर लोतो ध्यान रखनास्वीकार करने का मजा तो तभी होगा जब तुम स्वागत से स्वीकार करोगे। ऐसे बे-मन से कर लिया कि ठीक हैचलोनहीं होता तो चलो यही कर लेते हैंतो कुछ भी होगा। तब तुम्हारे इस बे-मन के पीछे तुम्हारी पुरानी आकांक्षा अभी भी सक्रिय है। तुम कोई न कोई उपाय खोजकर फिर अपने अकेलेपन को भरोगे।
गृहस्थ का अर्थ है: जो अपने अकेलेपन को भरने की कोशिश में लगा है। संन्यस्त का अर्थ है: जो इस सत्य को अंगीकार किया है कि अकेलापन हैभरा नहीं जा सकता--तो जीएंगेजो हम भोगेंगेइसका स्वाद लेंगेअगर है भीतर तो जरूर कुछ कारण होगा! और कारण यही है कि अकेलेपन की सीढ़ी परमात्मा से लगी हैउसी पर चढ़-चढ़कर एक-एक सोपान तुम परमात्मा तक पहुंच जाओगे।
जब तक तुम अपने अकेलेपन से बचोगे तब तक तुम संसार में उतरने जाओगेऔर परमात्मा से दूर हो जाओगे। क्योंकि जितना तुम दूसरों से जुड़ोगेउतने ही अपने से दूर होते जाओगे। और वह जोड़ वास्तविक नहीं हैवह जोड़ सिर्फ जोड़ का धोखा है,जोड़ का आभास है।
एक महिला मुझे मिलने आई। पति से परेशान है। मगर पुरानी धारणाओं की हैतलाक भी नहीं दे सकती। पति दुष्ट हैमारता-पीटता भी है। जब आई तो उसने अपने हाथपीठ बताई। सब निशान पड़ गए हैं। लहुलूहान कर देता है पति जब मारता है। मैंने कहा, "तू अलग क्यों नहीं हो जाती'? उसने कहा, "कैसे होऊंगठबंधन हो गया है!' --"गठबंधन!'; उसने कहा, "हां सात फेरे लग गए!तो मैंने कहा, "यह कोई बड़ी बात हैपति को ले आसात उलटे फेरे लगवा देंगे। आंचल से बंधी थीखोल देंगे! किसी ने बांधी थीहम खोल देंगेतू ले आ। गांठहै क्या मामला इसमें इतना?'
लेकिन झूठे गठबंधन भी बड़े वास्तविक मालूम होने लगते हैं। सात चक्कर लगा लिएअब क्या करें! चक्कर में पड़ गए। उलटे लगा लो!
हम सारी व्यवस्था ऐसी करत हैं कि बंधन वास्तविक मालूम पड़ने लगें। इसलिए तो शादी का इतना शोरगुल मचाया जाता है--बैंड-बाजेघोड़ादूल्हाफूल-हारमेहमानउत्सवमंत्रपूजाहवन-यज्ञ--ये सब उपाय हैं ताकि पुरुष और स्त्री को यह पक्का हो जाए कि यह घटना कुछ ऐसी है कि इसको उलटाया नहीं जा सकता। कोई बड़ी महान घटना घट रही है! यह मनोविज्ञान है। अगर शादी ऐसे ही कर दी जाए तो ज्यादा टिकेगी नहीं।
मैंने सुना हैएक युवक और युवती एक चर्च में अमरीका में भागते हुए अंदर पहुंचे। पादरी से उन्होंने कहा, "जल्दी करो। ये जो दो आदमी खड़े हैंये गवाह हो जाएंगे। और यह तुम्हारी फीस लोविवाह करवा दो'
पादरी ने कहा, "देखोतुमने कभी सुना नहीं कि जल्दबाजी का काम शैतान का'!
उन्होंने कहा, "होगाहमें फुर्सत नहींतुम जल्दी करो!'
तो पादरी ने कहा, "ठीक है...।उसने जल्दी उनकी शादी कर दी। उनके जाते वक्त उसको उत्सुकता हुई कि मामला क्या है?इतनी जल्दी क्या हैउन्होंने कहा, "बाहर हम गलत जगह कार पार्क कर आए हैं'
अब ऐसी शादी कोई ज्यादा देर टिकेगी! इतनी जल्दबाजी में की गईतो बंधन का आभास ही गहरा नहीं होता। इसलिए तो पश्चिम में तलाक बढ़ता जाता है। शादी का पूरा मनोविज्ञान टूट गया है। उसके आसपास की सारी व्यवस्था उखड़ गई है। तो सच्चाई साफ हो गई है कि हम दोनों का दिल साथ होने कातो साथ हो गएअलग होने कातो अलग हो गए--बंधन कहां है?
ध्यान रखना जिन-जिन बंधनों को तुमने बंधन माना हैवे मान्यता के हैं। मैं नहीं कहता कि सब बंधन तोड़कर भाग खड़े होओ। जाना कहां है भागकरलेकिन जानते रहो कि बंधन सब खेल हैं। पति रहोपत्नी रहोजहां पाया है अपने कोजहां खड़े हो वहीं रहो--लेकिन एक बात मन में साफ हो जाए कि सब बंधन व्यस्तता का खेल है। इससे हम अपने को भरते और भुलाते हैं। लेकिन अकेला होना हमारा स्वभाव है। साथ होना संयोगअकेला होनास्वभाव है। संसार संयोग हैकैवल्य स्वभाव है।
"घर-परिवार में होते हुए भी मुझे लगता हैकोई अपना नहीं। मैं बिलकुल अकेली हूं'
इस शुभ घड़ी का उपयोग कर लो। अकेली हो या अकेले होआनंद-भाव से छाती से लगा लो इस बात को। सब अशांति मिट जाएगीसब बेचैनी मिट जाएगी। कौन अपना है! अपेक्षा मिट जाएगी। कोई भी अपना नहीं हैफिर भी लोग इतना कुछ कर देते हैं तो अनुग्रह है।
तुमने कभी खयाल कियाजिससे अपेक्षा होती है उसके प्रति अनुग्रह का भाव पैदा नहीं होता। राह पर तुम जा रहे होतुम्हारा रुमाल गिर गया और एक राहगीर ने उठाकर दे दियातुम बड़ा अनुग्रह अनुभव करते होतुम कहते हो, "धन्यवाद! शुक्रगुजार हूं! बड़ी आपने कृपा की!लेकिन यही रुमाल तुम्हारी पत्नी उठाकरदे दे या तुम्हारा पति उठाकर दे देतो तुम शुक्रगुजारी करोगे?तुम कहोगे धन्यवादकोई कारण ही नहींक्योंकि यह तो तुम कहते हो अपनी हैअपना हैयह तो करना ही थायह किया तो कौन-सी बड़ी बात की!
जिसको तुम अपना मान लेते होउससे अपेक्षाएं हो जाती हैं। तो उसके कारण तुम दुखी तो होते होसुखी कभी नहीं होते। उसके कारण दुख होता है। जहां-जहां अपेक्षा टूटती हैवहां-वहां दुख होता है। लेकिन जहां-जहां अपेक्षा पूरी होती हैसुख नहीं होता! तुम कहते हो, " यह तो अपना है। इसमें कौन-सी बड़ी भारी बात हो गई कि रुमाल उठाकर दे दिया?'
अकेला जो जीने लगावह धीरे-धीरे अनुभव करेगा सारे संसार के प्रति अनुगृहित है। कोई यहां अपना नहीं हैफिर भी लोग बड़े प्यारे हैंहाथ में हाथ दे देते हैंकहते हैं, "चलोअंधेरे में साथ हैं!कोई अपना यहां नहीं हैफिर भी लोग ढांढ़स बंधाते हैं,साहस बंधाते हैं! कहते हैं, "घबड़ाओ मतहम तो हैं!'
मुल्ला नसरुद्दीन की पत्नी मरी तो वह खूब छाती पीट-पीटकर रोने लगा। पास-पड़ोग के लोग आएउन्होंने कहा, "रोओ मत!'मगर वह चुप ही न हो। लोगों ने कहा कि "मामला क्या हैहमें तो यह पता भी न था कि तुम्हारा इतना प्रेम था इस स्त्री से,जिस तरह तुम रो रहे हो!वह कहने लगा, "इसलिए थोड़े ही रो रहो हैं...। अब पूछते हो तो बताए देते हैं। जब मेरी मां मरी तो अनेक स्त्रियां आईं और कहने लगींहम तुम्हारी मां हैंकोई फिक्र न करो! जब मेरे पिता मरेअनेक बूढ़े आ गएकहने लगे,कोई फिक्र न करोहम तुम्हारे पिता हैं! अब कोई नहीं आता। रो रहा हूं इसलिए'
अनुभव करोगे तुमअगर तुम्हारी अपेक्षा गिर जाएकि जो भी थोड़ा-बहुत किसी ने कर दियावह भी न करता तो क्या करते?कोई जबरदस्ती तो न थी। कोई मांग और दावा तो नहीं हो सकता था। कोई कोर्ट-कचहरी तो नहीं की जा सकती थी।
"मैं बिलकुल अकेली हूं'--इस भाव को गहन होने दो। यही तुम्हारा मंत्र हुआ। इसे दोहराओगदगद होकर दोहराओ कि मैं अकेली हूं। और धीरे-धीरे इसका रस आने लगेगास्वाद जमेगा। इससे बड़ी स्फुरणा होगी। जिन-जिन से दुख मिलता थाउन-उन से दुख मिलना बंद हो जाएगा। और जिससे कभी भी सुख मिलने की कोई आशा न थीउससे भी सुख मिलने लगेगा। दृष्टि की बात है। लोग चारों तरफ बड़े प्रीतिपूर्ण मालूम होने लगेंगेएक बार तुम्हारी अपेक्षा गिर जाए। तुम देखोगेलोग भले हैंसाधु हैं। और जैसे ही यह बात तुम्हारे भीतर गहरी बैठ जाए कि अकेलापन स्वभाव हैद्वार खुला! क्योंकि तुम विश्राम की अवस्था में हो जाओगे--लड़ाई बंद हो गई। तुम नदी की धार में बहने लगे--तैरना बंद किया जब! और तुम पाओगे कि नदी की धार कितनी प्यारी है! कंधे पर बिठाए तुम्हीं ले जा रही है सागरों तक!
यह अकेलेपन की लहर परमात्मा तक ले जाती हैयह अनंत सागर तक ले जाती है। लेकिन अभागे हैं लोग! जिससे जीवन में प्रकाश उतर आता हैउसी द्वार को बंद किए बैठे हैं! रोते-चिल्लते हैं झूठे खिलौनों के लिए!
"साथ ही पाती हूं कि बुढ़ापा आने लगा है और में रिक्त हूं! रूखी-सूखी हूं! प्रेम की एक बूंद भी मुझ में नहीं है!'
प्रेम को हम कुछ गलत ही ढंग से देखते रहे हैं। प्रेम कुछ ऐसा थोड़ी है जैसे कि बालटी में पानी भरा रखा हैकि हो तो पी लो,न हो तो क्या पियोगे! प्रेम कोई वस्तु थोड़े ही है,जैसे तिजोड़ी में धन रखा हैखोल लोधन हाथ में आ जाता है। नहींप्रेम वस्तु नहीं है--प्रेम भाव है। यह कोई भरा थोड़े ही रखा है कि देने की मर्जी हुई तो दे दिया और न मर्जी हुई तो न दियाऔर है ही नहीं तो देंगे कैसे! नहींप्रेम तो करने से आता है।
तुम अभी बैठे होचल नहीं रहे हो। अगर मैं तुमसे पूछूं कि तुम्हारी चलने की शक्ति का क्या हुआतुम कहोगे, "संभावना है,शक्ति थोड़े ही है! अभी चलेंगेचल पड़ेंगे! चलने लगेंगे तो चलने की शक्ति आ जाएगी। बैठे रहेंगे तो चलने का कोई कारण नहीं उठता'। तुम बैठे-बैठे यह तो नहीं कहते कि अब हम कैसे उठेंअब चलें कैसेचलने की शक्ति कहां हैपहले इसका पक्का हो जाए।
चलना तो प्रक्रिया है। तुम चलोउसी में पैदा होती है।
ऐसा ही प्रेम हैतुम प्रेम करोउसी से पैदा होता है। ऐसा तो कोई है ही नहींजिसमें प्रेम की संभावना न हो। लेकिन तुम प्रेम करते ही नहीं। हम प्रेम मांगते हैंदेते नहीं। हमको लगता हैभीतर तो हम खाली हैंदूसरों से ले-लेकर भर लें अपनी मटकी। मगर दूसरे भी तुम्हारी ही दशा में हैंवे भी तुमसे अपनी मटकी भर लेना चाहते हैं। यह होगा कैसेमटकियां टकराएंगीखटर-पटर शोरगुल मचेगा--जो हर घर-गृहस्थी में मचा है। मटकियां टकरा रही हैंकहते हैं कि बहुत बर्तन एक् जगह रखो तो आवाज होगी ही।
प्रेम दान है। प्रेम कोई भिक्षा नहीं है कि किसी से मांग ली। और प्रेम कोई आज्ञा भी नहीं है कि किसी को दे दी कि करो प्रेम। और प्रेम कोई ऐसी चीज थोड़ी है कि तुम भीतर झांककर देखोगे तो वहां लबालब भरा हुआ मिलेगा। दो--उस देने में ही जगता हैदेने में ही पैदा होता हैकरने से ही आता है।
अगर मैं तुमसे कहूं कि "चलोनदी पर तैरना सीख लोतुम कहोगेमेरे पास तैरना तो है ही नहीं। तो मैं तुमसे कहूंगातुम घबड़ाओ मत! कौन तैरना हैकिसके पास तैरना है! बड़े से बड़े तैराक से कहो कि निकालो दिखाओ तुम्हारा तैरनातो वह भी कहेगाचलो नदीतैरकर ही बताया जा सकता है। ऐसा कोई रखा हाथ में नहीं हैसंदूक में बंद नहीं किया हुआ है कि गए और तुम्हें दर्शन करवा दिए।
प्रेम तैरने जैसा है। उतरो नदी में! और कभी भी देर नहीं हुई है। आखिरी क्षण तकजब तक आखिरी श्वास आ रही हैतब तक भी प्रेम हो सकता है। हाथ-पैर पंगु हो गए होंखाट पर लग गए होआखिरी सांस आ रही हैआंख खोलकर तुम प्रेम से देख तो सकते हो किसी की तरफ। उसी में प्रेम पैदा हो जाएगा।
प्रेम की कला सीखो! यह काई संपत्ति नहीं हैकला है। वृक्ष को देखो तो प्रेम से देखोकैसा हरा है! कैसे फूल खिले हैं! जरा पा जाओवृक्ष को छुओ--और तुम पाओगेभीतर कोई सोया थाजगने लगा! चांदत्तारों को देखोपत्थर-पहाड़ों को देखो! सरोवर,सागरों को देखो! मगर प्रेम से! प्रेम तुम्हारी शैली हो जाए!
बहुत बड़ा कवि हुआ--मिलटन। किसी ने उसके संस्मरणों में लिखा है कि वह वस्तुओं को भी छूता था तो ऐसे जैसे उनमें व्यक्त्तित्व होजूता भी उतारता तो ऐसे प्रेम से भरपूरजूते का भी धन्यवाद देता। देना चाहिए। कितने कांटों से नहीं बचा लिया है! जूते का बड़ा उपकार है! तुम आते होजूता ऐसा फेंकते हो जैसे एक झंझट मिटी। तुम्हारी दृष्टि मेंतुम्हारे होने के ढंग में भूल है। अब तुम कहोगेप्रेम है नहीं तो हम कैसे जूते को प्रेम से उतारें। मैं कहता हूंतुम प्रेम से उतारकर देखोतुम प्रेम को पाओगे! तुम कहते होप्रेम होगा तो हम प्रेम करेंगे! मैं कहता हूंप्रेम करोगे तो प्रेम होगा! शुरू करके देखो! किसी का भी हाथ,हाथ में लेकर देखो!
एक एयर होस्टेसएक परिचारिका मुझे कह रही थी। एक बूढ़ी महिला हवाई जहाज पर चढ़ीपहली दफा! और उस परिचारिका ने देखा कि वह बहुत घबड़ा रही हैनर्वस हैकंप रही है। पहली दफा अनुभव था। बूढ़ी महिला! तो वह परिचारिका उसके पास गईउसकी कुर्सी पर बैठ गईउसके सिर को अपने हृदय से लगा लिया। तब तक जहाज ऊपर उठ गयासब व्यवस्थित हे गया। धक्के आने बंद हो गए। इंजन संगीतपूर्ण रूप से चलने लगे। सब थिर हो गया। तो वह परिचारिका उठी। और जब वह जाने लगी तो बूढ़ी ने कहा, "बेटी! जब मुझे फिर डर लगे तो आ जाना!'
जब तुम किसी को प्रेम देते होतब अनायास दूसरी तरफ से भी प्रेम बहने लगता है। सुलगाओकहीं से भी सुलगाओ चिंगारी। लपटें फिर दूसरों में फैलती चली जाती हैं! तुमने कभी किसी मकान में आग लगी देखी! एक मकान में आग लगती है,सारा पड़ोस घबड़ा जाता हैक्योंकि लपटों का क्या भरोसाफैलने लगती हैं। हवा पर सवार होकर छलांग लेती है लपट और दूसरे मकान को पकड़ लेती है।
प्रेम भी आग है। तुम जरा जलाओ! तुम जरा चिंगारी उठाओ! औरसब तरफ से तुम्हारी लपट को बढ़ाने के उपाय होने लगेंगे। तुम जो करते होसंसार उसी में तुम्हारा साथी हो जाता है। अब अगर तुम्हीं थके-मांदे बैठे हो कि कैसे चलना हेगाकैसे प्रेम करना होगा--है ही नहीं! कौन लेकर आया हैजन्म के साथ कोई प्रेम की तिजोड़ी साथ लेकर आता हैसंभावना लेकर आता है। संभावना सभी की है और आखिरी श्वास तक है।
मैंने सुना हैएक आदमी राह से गुजरता था और एक भिखमंगे ने उसके सामने हाथ फैलाए। बूढ़ाअंधा दुर्बल! उस आदमी ने जल्दी से खीसे में हाथ डालेलेकिन वह अपना बटुआ तो घर ही भूल आया था। तो वह बड़ा मुश्किल में पड़ गया। वह पास बैठ गयाउसने बूढ़े का हाथ अपने हाथ में ले लिया और कहा, "बाबा! खीसे में कुछ है नहींबटुआ मैं घर भूल आया'। उस बूढ़े ने कहा, "छोड़ो भी! बटुए और खीसे की बात क्यातुमने मुझे इतना दिया हाथ हाथ में लेकरजितना कभी किसी ने मुझे नहीं दिया। जब कभी यहां से गुजरोक्षणभर को अपना हाथ मेरे हाथ में दे देनाबस बहुत है!'
कौन किसी भिखमंगे का हाथ हाथ में लेता है! कोई पैसे ही देने की थोड़ी बात है--भाव की बात है!
जहां तुम्हें प्रेम करने का अवसर मिलेचूकना मतनहीं तो चूकने की आदत मजबूत हो जाती है। अगर ज्यादा चूकते रहे तो चूकना तुम्हारा ढंग हो जाता है। प्रेम का रास्ता तब असंभव है। और हम जगह-जगह चूकते हैं।
प्रत्येक घड़ी को प्रेम की घड़ी बनाओ! कोई प्रेम के लिए परमात्मा ही उतरेगा आकाश से तब तुम प्रेम करोगे! तो जिस दिन परमात्मा उतरेगा उस दिन पाओगे कि प्रेम करना तो तुम जानतेही नहीं। इसका अभ्यास करो! जो मिल जाएघड़ीभर का साथ हो जाए रास्ते पर किसी सेफिर तो रास्ते अलग हो जाएंगेकोई गीत आता होगीत गुनगनाकर सुना दो! कुछ न आता हो,आंख तो तुम्हारे पास हैप्रेम से गीली आंख से उसे देख लो! तुम उसके सपनों के हिस्से हो जाओगे। वह तुम्हारी याद करेगा,लौट-लौटकर तुम्हारी याद करेगा। और जब-जब तुम्हारी याद करेगाभीतर तुम्हारे प्राणों में भी अज्ञात तार कंपेंगेक्योंकि हम सब जुड़े हैं। हम अलग-अलग नहीं है।
प्रेम को फैलाओ!
प्रेम के संबंध में तुम बहुत कंजूस हो। लेकिन लोग समझते हैंशायद यह कंजूसी बड़ी कीमत की है।
मैंने सुना हैएक बहुत धनवान स्त्री एक होटल में पहुंची। पांच-सात कारें सामान लदा हुआ। सब सामान नौकर-चाकरों ने उतारा। लेकिन एक् कार में उसका बेटा बैठा हैउम्र होगी कोई तेरह-चौदह साल। और तब उसने कुलियों को और बुलाया कि उतारो मेरे बेटे को। तो एक कुली ने पूछा कि "क्या अपंग है बेटायह तो बिलकुल स्वस्थ मालूम पड़ता है। चल नहीं सकता?' उस बूढ़ी ने कहा, "चल सकता हैलेकिन उसे चलने की जरूरत नहींहमारे पास सब सुविधा है। चल सकता हैचलने की कोई जरूरत नहीं। हम कोई गरीब नहीं हैं'
दो कुली उस स्वस्थ लड़के को कंधे पर उठाकर ले गए।
चलना भी गरीबों का काम है! कोई अमीर कहीं चलते हैं!
ऐसी ही भ्रांतियां हैं। प्रेम--हम सोचते हैंकभी करेंगे! लेकिन जब तक प्रेम न करोगे तब तक क्या करोगेकुछ तो करोगे! उस करने का अभ्यास प्रगाढ़ हो जाएगा। प्रेम में न होने की आदत मजबूत अगर हो गईतो मुश्किल होगी। प्रेम कोई रूखा-सूखा नहीं होतासिर्फ गलत आदतें...।
अभी भी देर नहीं हुई।
..."पाती हूंबुढ़ापा आने लगा और मैं रिक्त हूं'
अभी भी देर नहीं हुई। अभी भी आंख को गीला करो। अभी भी गीत को उठने दो। हमेशा प्रेम का उपाय है। और इतने लोग प्रेम के लिए भूखे और प्यासे हैं...! दोकोई भी अवसर मिलेएक बात ध्यान रखो कि कैसे उसे हम प्रेम देने का अवसर बनाएं।
बुढ़ापा आता हैसभी का आता है। उससे घबड़ाओ मत! बुढ़ापे को समझ का समय बनाओ। क्योंकि बच्चे अबोध हैंउन्हें कोई अनुभव नहींभोले-भाले हैंलेकिन अनुभव-रिक्त हैं। उनका भोला-भालापन तो खत्म होगाखराब होगा। वे तो उठेंगेजिंदगी में जाएंगे। और जिंदगी व्यभिचारी है। वे बिगड़ेंगे। बिगड़ना ही पड़ेगा। वह बिगड़ना जरूरी पाठ है।
फिर जवान हैं। जवानों का मन तो बहुत-सी उत्तेजनाओं से भरा है। बहुत कुछ कर लेने का उनके दिमाग में फितूर है। जवानी एक फितूर है। जवानी एक विक्षिप्तता हैएक जोशएक जुनून। तो अभी तो वे आकाश में उड़ रहे हैं। जवानअभी उनके पैर जमीन से नहीं लगते। लगेंगे उनके पैर। क्योंकि जल्दी ही पता चलेगाजवानी तो एक बुखार थीआई और गईएक उत्तेजना थीएक उत्ताप थाहम नाहक ही उसमें भूल बैठेअपने को कुछ का कुछ समझ लिया।
मैंने सुना है कि एक लोमड़ी सुबह-सुबह निकलीसूरज के उगते प्रकाश में उसकी बड़ी छाया बनी--लम्बी छाया! उसने छाया की तरफ देखा और कहाआत तो नाश्ते के लिए कम से कम एक ऊंट की जरूरत पड़ेगी--इतनी बड़ी हूं! दिन भर खोजती रही,दोपहर हो गईकुछ मिला नहीं। सूरज सिर पर आ गया। उसने फिर देखा अपनी छाया की तरफवह सिकुड़कर बड़ी छोटी हो गई। उसने कहाअब तो एक चींटी भी मिल जाए तो भी काम चलेगा!
जवानी तो एक नशा हैछाया बड़ी लंबी मालूम होती है। हर आदमी सिकंदर होना चाहता है। हर जवान सिकंदर होने के सपने देखता है। वह सपनों का समय है।
बुढ़ापा बड़ा बहूमूल्य हैबच्चों जैसा अनुभव हीन नहीं हैसारा अनुभव हो गयाजवानों जैसी विक्षिप्तता नहीं है! वह जोश-खरोश,वह पागलपन गया! चीजें ज्यादा थिर हो गई हैं। दृष्टि ज्यादा थिर हो गई है। समझ गहरी हुई है। इसका उपयोग करो।
बुढ़ापा सुंदर है--जवानी से ज्यादा। तभी तो परमात्मा जवानी के बाद बुढ़ापा देता हैवह ऊपर की सीढ़ी है। जवानी के अनुभव के बाद बुढ़ापा देता हैउसकी श्रेणी बहुत ऊंची है। बुढ़ापे के लिए तैयार होओ। उसका उपयोग करो।
 लेकिन तकलीफ क्या खड़ी होती हैकि बूढ़े तुम हो जाते होलेकिन खोपड़ी में जवानी के सपने भरे रहते हैं। तो अड़चन होगी। अब अगर एक बूढ़ा व्यक्त्ति ऐसे प्रेम की आशा करता हो जैसा एक जवान को मिलता हैतो वह अड़चन में पड़ेगा। बूढ़े आदमी को और सौम्य प्रेम के मार्ग खोजने पड़ेंगे। उत्तेजना से भरे हुए नहीं। उसे वात्सल्य को जगाना पड़ेगा। उसका प्रेम वात्सल्य होगा। उसके प्रेम में करुणा होगीशीतलता होगीशोरगुल नहीं हाोगशांति होगी। उसका प्रेम करुणा जैसा होगा।
बुढ़ापे से घबड़ाओ मत। वह तो इस जिंदगी का आखिरी सोपान हैउसके बाद ही तो परम घड़ी आती है मृत्यु की।
घबड़ाओ मत कि बुढ़ापा आ गयाअब क्या होगा! क्योंकि इस जीवन का नियम कुछ ऐसा है--
मन बन सांस अधीरसहारा
कोई और मिलेगा
रो मत मृदुल समीरदुआरा
कोई और खुलेगा
प्रभु-पूजा कर का दीपदेह का
यह उपमान बहुत है
गंगाजल कहलाएं आंसू
यह सम्मान बहुत है
गा प्रभात का गीतभीत हो
अंधियारा पिघलेगा।
मत बन सांस अधीरसहारा
कोई और मिलेगा
रो मत मृदुल समीरदुआरा
कोई और खुलेगा।
एक दरवाजा बंद हुआ नहीं कि दूसरा खुला नहीं! जवानी गई तो बुढ़ापा आया! बचपन गया तो जवानी आई! एक दरवाजा बंद होता हैदूसरा खुल जाता है। यह जन्म गयादूसरा जन्म आया! यह जीवन गयादूसरा जीवन आया! अंत तो है ही नहीं--यात्रा अनंत है। घबड़ाओ मत! मौत भी दरवाजों को बंद नहीं करतीनये दरवाजे खोलती है। और अगर तुम बुढ़ापे से राजी हो गएतो तुम मौत से भी राजी हो जाओगे। बुढ़ापे से तुम राजी इसीलिए नहीं होते कि बुढ़ापा मौत की पगध्वनि है। बुढ़ापा कहता हैमौत आने लगी! बुढ़ापा कहता हैसंभलोकब्र पास आने लगी! बुढ़ापा कहता हैअब मौत के सिवाय कुछ भी न बचाबस अब मौत ही हैमौत ही है।
लेकिन मृत्यु एक द्वार है: इस तरफ बंद होता है जीवनउस तरफ खुलता है। घबड़ाओ मतजीवन की यात्रा अनंत है। इस अनंत यात्रा में बहुत बार तुम बच्चे हुएबहुत बार जवान हुएबहुत बार बूढ़े हुएबहुत बार मरे--मर-मरकर भी कहां मर पाते हो! जीवन बचता ही चला जाता है। हजारों मौंतें पार कर लेता है और बचता चला जाता है। जीवन शाश्वत हैअमृत है।
ध्यान रखोतुम न बूढ़े होते होन तुम जवान होते होन तुम बच्चे होते हो। तुम्हारे भीतर कोई समयातीत हैकालातीत है। तुम्हारे भीतर कोई अशरीरी है। ये सारे लक्षण तो शरीर के हैं--बचपनजवानीबुढ़ापा! यह तो सब मन का और तन का ही जाल हैऔर इसके भीतर छिपे तुम हो--निष्कलुष! निराकार! निस्सीम! निर्गुण!
एकांत को साधो! ताकि तुम्हें अपना पता चलने लगेतुम कौन हो! अमृत! और घबड़ाओ मत। ऐसे बहुत घर पहले छोड़े हैं।
यह एक और घर
पीछे छूट गया
 एक और भ्रम
जो जब तक था मीठा था
 टूट गया
कोई अपना नहीं है कि
केवल सब अपने हैं;
हैं बीच-बीच में अंतराल
 जिनमें है झीने जाल
मिलाने वाले कुछकुछ दूरी और दिखाने वाले
पर सच में
सब सपने हैं।
यह एक और घर
पीछे छूट गया
एक और भ्रम
जो जब तक था मीठा था
टूट गया!
पर घबड़ाओ मत! रो मत मृदुल समीरदुआरा कोई और खुलेगादुआरा कोई और खुलेगा!
"मैं पैर से थोड़ी अपाहिज हूं और शिविर में नृत्य करना कठिन होता है'
नृत्य कोई शरीर की बात ही तो नहीं है--नृत्य तो आंतरिक घटना है। आत्मा तो कभी भी अपाहिज नहीं। तुमने कोई आत्मा देखी जो अपाहिज होनहीं शरीर नाच सकताफिक्र छोड़ो--आंख बंद करोतुम तो नाचो! तुम्हारे नाचने में शरीर क्या बाधा डालेगा?तुम्हारे होने में शरीर क्या बाधा डालेगा?
नृत्य तो एक भावभंगिमा है--प्रफुल्लता कीउत्सव की! जब कोई भक्त चलता है तो उसके चलने में भी नृत्य होता है। अभक्त नाचे भीतो भी नृत्य कहांशरीर की ही उछल-कूद होती है। उछल-कूद थोड़े ही नृत्य है।
मानाशरीर वृद्ध हुआअब नाच न सकोगेछोड़ो! लेकिन भीतर कौन रोक सकता है?
अल्बर्ट कामू ने लिखा है कि तुम मुझे कारागृह में डाल सकते होमेरे हाथों में जंजीरें पहना सकते हो--लेकिन तुम मुझे बंदी न बना सकोगे। जंजीरें हाथ पर ही होंगीमुझ पर न होंगी।
तुम पर कौन जंजीर डाल सकता हैयह शरीर के साथ तादाम्य बहुत ज्यादा हैइसलिए ऐसी अड़चन आती है। तुम सोचते हो,नाचेंगे कैसेशरीर तो अपाहिज है!
मेरी एक संन्यासिनी लंदन में अस्पताल में पड़ी है। भयंकर कार दुर्घटना हुई। कोई पैंतीस फ्रेक्चर सारे शरीर में हुए। चिकित्सकों का खयाल है कि ठीक भी हो जाएगीतो भी अब सामान्य न हो पाएगी। सभी कुछ टूट-फूट गया है भीतर। सिर्फ सिर को छोड़कर--सिर भर साबित है--बाकी सारा शरीर खंड-खंड हो गया है। सारे शरीर पर पलस्तर बंधा हुआ है। उसने मुझे लिखा कि मैं क्या करूं। उसे नटराज ध्यान बड़ा प्यारा था। जब वह यहां आई थी तो दिल खोलकर नाची थी। तो मैंने उसे लिखा कि इससे क्या फर्क पड़ता हैयह तो एक् और सुगम अवसर मिला। चौबीस घंटे बिस्तर पर होआंख बंद कर लो--और नाचो! नाचने का भाव करो। स्वप्न देखो नाचने का।
वही चकित नहीं हुईउसके चिकित्सक भी चकित हुए। क्योंकि जिस दिन से उसने भीतर का नृत्य शुरू किया हैउसकी बाहर की शिकायतें भूल गई हैं। वह उस अस्पताल में सबसे ज्यादा शांत हो गई है। और उसने खबर भेजी है कि बड़े आश्चर्य की बात है कि शरीर जल्दी भर रहा हैठीक हो रहा है।
वह जो कल्पना का आंतरिक नाच हैवह सहयोगी बनेगा। भीतर जो घटता है उसके परिणाम शरीर पर आते हैं। शरीर पर जो घटता हैजरूरी नहीं है कि परिणाम भीतर जाएं। तुम नाच सकते हो बाहर सेभीतर कुछ भी न हो! लेकिन अगर भीतर नाच हो तो बाहर परिणाम होते हैंक्योंकि केंद्र पर जो घटता है उसकी तरगें परिधि तक पहुंच जाती हैं। केंद्र मूल है।
नाचो! नाचने में शरीर से कोई बाधा नहीं है। गाओ! गूंगा भी गा सकता है। दूसरे न सुन पाएंगेयह बात जरूर सच हैलेकिन इससे गाने में क्या बाधा पड़ती हैनाचोलंगड़ा भी नाच सकता है। दूसरे न देख सकेंगे तुम्हारा नाचलेकिन तुम तो देख ही सकोगे। असली बात वहीं है।
तुम्हारा जीवन के प्रति दृष्टिकोण उत्सव का हो जाए। तुम इस जीवन को बोझ की तरह न ढोओ। इस जीवन में तुम ऐसे न चलो जैसे जबरदस्ती किसी ने पत्थर तुम्हारे सिर पर रख दिए हैं। बस नाच का इतना ही अर्थ है।
"घरवाले आपको विशेष पसंद भी नहीं करते हैं'
कैसे करेंगेक्योंकि यह नाता कुछ ऐसा हैबाकी सब नातों को पोंछ डालता है। इसलिए घर वाले किसी को भी पसंद नहीं करेंगे। एक प्रतियोगी आ गया! और कुछ ऐसा प्रतियोगी कि अब उनके बस चलाए न चलेगा। मेरे प्रेम में अगर तुम पड़े तो तुम्हारा पूरा परिवार बेचैनी अनुभव करेगा। क्योंकि हम सबका दृष्टिकोण ऐसा गलता है...।
समझो! कामवासना का एक अर्थशास्त्र है--वह अर्थशास्त्र यह है कि प्रेमी-प्रियजन नहीं चाहते कि संख्या बढ़ती जाएक्योंकि फिर प्रेम बंटेगा तो भाग कम-कम पड़ेंगे। एक ही बेटा हो तो पूरा प्रेम का मालिक था। दस बेटे हैं--प्रेम कट जाता है। लेकिन यह प्रेम ही नहीं है। इसको मैं कामवासना कहता हूंयह कामवासना का अर्थशास्त्र है। क्योंकि जितने ज्यादा दावेदार होंगे उतनी ही पूंजी बंटती चली जाएगी। एक बाप के दस लड़के हैंपंद्रह लड़के हैंजब मरेगा तो संमत्ति टुकड़ों में बंट जाएगीखेत के पंद्रह टुकड़े हो जाएंगे। अगर एक ही बेटा होतासबका मालिक हो जाता।
यह काम का अर्थशास्त्र है कि बांटने से चीजें कम होती हैं। इसलिए जितने भी काम के संबंध हैं वे हमेशा भयभीत होते हैं कि कहीं और नये संबंध न बन जाएं। पत्नी देखती रहती है कि पति किसी स्त्री से दोस्ताना तो नहीं बढ़ा रहा हैकोई दोस्ती तो नहीं बढ़ा रहा है! झांकती रहती है किनारों सेकि रास्ते पर किसी को देखकर हंसा तो नहीं!
मुल्ला नसरुद्दीन अपनी पत्नी के साथ बाजार से गुजर रहा था। एक बड़ी सुंदर युवती ने हाथ हिलाकर मुल्ला से कहा, "हेलो!'घबड़ा गया मुल्ला! वह तो देख ही नहीं रहा था उस तरफ! पत्नी के साथ पति जब चलता हैइधर-उधर नहीं देखता। तब वह ऐसे चलता है जैसे बुद्ध ने अपने भिक्षुओं को कहा था कि बसचार कदम...जमीन चार कदम देखकर चलनाइससे ज्यादा में खतरा है!
पत्नी तो ठिठककर खड़ी हो गई। उसने कहा, "क्या मामला हैयह कौन है स्त्रीइससे क्या नाता हैनसरुद्दीन ने कहा, "कोई नाता नहीं हैव्यावसायिक संबंध है'। पत्नी ने कहा, "किसका व्यवसाय--तुम्हारा या उसका?'
पत्नी घबड़ायी हैकहीं कोई सौत न जन्म जाएकहीं कोई प्रतियोगी न आ जाए! पति घबड़ाया हुआ है कि कहीं पत्नी किसी और के प्रति भी प्रेम को न बहाने लगे! अन्यथाधारा कटेगी तो मेरे पल्ले कम पड़ेगा।
यह कामवासना का अर्थशास्त्र है। प्रेम का इससे कोई संबंध नहीं हैक्योंकि प्रेम की तो खूबी यह है कि जितना बांटो उतना बढ़ता है। प्रेम का अर्थशास्त्र तो यह है कि तुम जितना ज्यादा प्रेम करोगे उतना ही तुम्हारा प्रेमियों को ज्यादा मिलेगा।
अब इसे थोड़ा समझना।
अगर कोई व्यक्ति अपनी पत्नी को ही प्रेम करता हैऔर संसार में उसके कोई प्रेम-संबंध नहीं हैंन मित्रों सेन किसी सेकोई नाता नहीं हैमैत्री का तो पत्नी के पास तुम कितनी देर बैठोगेचौबीस घंटेदुकान भी करनी हैबाजार भी करना है। पत्नी के लिए हीरे-जवाहारात भी चाहिएवे भी लाने हैंबड़ा मकान भी बनाना है। घड़ी आधा घड़ी तुम पत्नी के लिए निकाल पाते हो,साढ़े तेईस घंटे तो तुम कहीं और रहोगे। और उस साढ़े तेईस घंटों में तुम न तो किसी की तरफ प्रेम से देखतेन किसी का हाथ प्रेम से हाथ में लेतेतो अप्रेम की तुम्हारी आदत हो जाएगी। और आधा घंटा जब तुम पत्नी के पास रहोगेतब भी तुम पास रहोगे नहीं। तुम्हें प्रेम करना ही भूल गया। यह तो ऐसे ही हुआ जैसे कि पत्नी कहे कि जब तुम मेरे पास रहो तभी सांस लेना,साढ़े तेईस घंटे कहीं सांस मत लेनायह तो हद हो गई कि मेरे बिना और तुम सांस ले रहे थे! तो जब पति घर तक आएगा,आएगा नहीं कंधों पर लाया जाएगाअर्थी सज जाएगी! यही हो रहा है।
फिर जब तुम किसी को भी प्रेम नहीं कर पातेजब तुम्हारा प्रेम सहज स्वभाव नहीं होता तो पत्नी से भी प्रेम होता नहींसिर्फ दिखावा होता है--और एक दुष्टचक्र पैदा होता है। क्योंकि पत्नी अनुभव करती है कि प्रेम मुझसे नहीं तो जरूर कहीं और होगा। वह और भी जाल फैलाती हैऔर पुलिस सिपाही लगाती है। वह सब तरफ से तुम्हें बंद कर लेना चाहती हैकहीं तुम और न दे आओ। और जितना ये पुलिसपहरे लगते हैंउतनी ही तुम्हारी सांस घुटने लगती हैप्रेम मरने लगता है।
प्रेम का अर्थशास्त्र काम के अर्थशास्त्र से बिलकुल उलटा है। प्रेम कहता है: बांटो। तुम जितना बांटोगे उतना ही तुम जो तुम्हारे पास हैउनको ज्यादा दे सकोगे।
मेरे पास जब तुम आते हो तो तुम्हारे लिए जो एक महाघटना हैतुम्हारे परिवार की दृष्टि में दुर्घटना होगी। होगी ही। क्योंकि यह कोई साधारण प्रेम नहीं है। यह प्रेम कुछ ऐसा है कि तुम्हारा सारा परिवारा बेचैन हो जाएगाकि यह जो व्यक्त्ति हाथ से गयाअपना न रहा। जितना तुम्हारे मन में मेरी धुन बजेगी उतना ही वे पाएंगे कि फासला बढ़ा जा रहा है। वे सब बाधा खड़ी करेंगेसब तरह का उपद्रव खड़ा करेंगे। वे हजार तरह की बातें करेंगेतर्क देंगे। मैं उन्हें दुश्मन जैसा मालूम होने लगूंगा। कोई यह स्वाभाविक स्थिति है। इससे चिंता मत लेना।
एक ही बात खयाल रखना कि जब से मेरे प्रेम में पड़ोतब से अपने प्रियजनों को और भी ज्यादा प्रेम करनाबस इतना ही तुम कर सकते हो। मेरे प्रेम के कारण कमी मत पड़ने देनानहीं अन्यथा उनका भय सच हो जाएगा। मेरे प्रेम के कारण तुम्हारा प्रेम बढ़े तो कितनी देर तक वे अपने भय को पालकर रख सकेंगेआज नहीं कल उनकी आंख खुलेगीआज नहीं कल वे देखेंगे कि यह मां थीऔर भी ज्यादा प्यारी हो गई हैपत्नी थी और भी ज्यादा प्यारी हो गईइतनी तो इसने देख-भाल कभी न की थी। लेकिन कहीं ऐसा न हो कि तुम भी उनकी भूल को सही सिद्ध करनेवाले बन जाओताकि वे पीछे कहेंहमने पहले ही कहा था!
मैं किसी को किसी से तोड़ने को यहां नहीं हूं। मेरा तो सारा पाठ ही प्रेम का है--और प्रेम यानी जोड़ना। तो तुम अगर पति हो,तो और भी प्रेमपूर्ण पति हो जाना। तुम्हारा संन्यास तुम्हारे पति होने में किसी तरह की कमी न करे। तुम अगर पत्नी हो तो तुम पति के प्रति और भी लगाव से भर जाना। अपने स्नेह को चारों तरफ बरसा देना। अपने प्रेम के फूल पति के चारों तरफ उगा देना। तो तुम पति को भी ले आओगी मेरे पास। क्योंकि तब उसे एक नया अर्थशास्त्र दिखाई पड़ेगा जो प्रेम का हैकाम का नहीं।
कामवासना वही प्रेम है जो क्षुद्र है और बांटे बंट जाता हैछोटा हो जाता है। प्रेम की संपदा तो अपारा है।
उपनिषद कहते हैंउस पूर्ण से हम पूर्ण को भी निकाल लेंतो भी पूर्ण ही पीछे शेष रह जाता है। यह प्रेम का ही वक्तव्य है। प्रेम घटता ही नहींबांटे बढ़ता हैजितना उलीचोबढ़ता है! कबीर ने कहा हैदोनों हाथ उलीचिए! कंजूसी उलीचने में मत करना।
"और आपको सुनकर आंसू बहते हैं'
अच्छा है। कुछ लोग हैं जिनको कुछ सुनकर विचार चलते हैं। उससे यह लाख गुना बेहतर है कि मुझे सुनकर आंसू गिरते हैं। साफ है कि मेरी बात तुम्हारे हृदय तक पहुंचीतुमने मुझे सुना। चिंता मत करो। आंसुओं के कारण हम चिंतित हो जाते हैं,क्योंकि हमें सिखाया ही यह गया है कि आंसू तो दुख में आते हैं। तो किसी को तुम रोता देखते होतुम्हें यही खयाल आता है कि "बेचाराबड़ा दुखी! अन्यथा रोएगा क्यों?'
तुम्हें पता ही नहीं है कि आनंद में भी आंसू आते हैं। आंसुओं का कोई संबंध दुख-सुख से नहीं हैआंसुओं का संबंध तो किसी भी ऐसी भाव-दशा से हैजो इतनी ज्यादा हो जाती है कि तुम बरस पड़ते होतुम उसे सम्हाल नहीं पाते। जैसे मेघ भर गया जल से तो बरसेगा। फूल भर गया सुगंध से तो सुगंध फैलेगी। दीया जलेगा तो रोशनी बंटेगी।
ध्यान रखना कि आंसू तो तुम्हारे भीतर के किसी अतिरेक की खबर लाते हैंदुख हो कि सुखइससे कोई संबंध नहीं है। लेकिन चूंकि आदमी दुख में ही रोता है--खुशी में तो रोने की बात दूरलोग खुशी में हंस तक नहीं पाते। खुश होना भूल ही गए हैं हम। हम प्रसन्न होने की भाषा ही भूल गए हैं।
आंसू अगर मुझे सुनकर आते हैं--मंगलदायी है! प्रभु की कृपा हैप्रसाद है! उन आंसुओं को रोकना मत! उनको बहने देना। उन आंसुओं में बहुत कुछ कूड़ा-कर्कट तुम्हारा बह जाएगा। तुम पीछे ताजा अनुभव करोगेजैसे स्नान हो गया हो। आंखों से कंजूसी मत करना। बहने दो आंसूओं को। ये आंसू भीतर उठती किसी रसधार की खबर हैं। बस इतना ही खयाल रहे कि इन आंसूओं को अपनी मस्ती बनानाआनंद और अहोभाव से। यही तुम्हारी प्रार्थना है। अगर कोई ठीक से रोना ही सीख ले तो कुछ और नहीं चाहिएक्योंकि रोते-रोते हंसना आ जाता है।
"और कुछ सूझता नहींक्या करूं?'
रोओ! आंसू से बड़ी और प्रार्थना कहां है! हृदयपूर्वक रोओ! आंसू निखारेंगे तुम्हेंबुहारेंगे तुम्हेंजो व्यर्थ है वह फिक जाएगाजो सार्थक है वह स्फटिक मणी की भांति स्वच्छ होकर भीतर जगमगाने लगेगा।
"और भगवान! क्या मेरे लिए आशा की कोई किरण संभव है?'
 पूरा सूरज देने की यहां तैयारी हैकिरणों की बात ही नहीं है। मुझको कंजूस समझा है?

दूसरा प्रश्न: भगवानृ नास्तिक व साम्यवादी विचारों से प्रभावित होने के कारण में ईश्वर और आत्मतत्त्व को नकारता रहा। फिर आपका साहित्य पढ़ा तो तर्क-बुद्धि काम न पड़ी और यहां आ गया। जब आपको सुनने और ध्यान करने का अज्ञात के प्रति आस्था जगने लगी है और संन्यस्त होने का जी कर रहा है। कहीं ऐसा तो नहीं है कि मैं नये परिवेश में सम्मोहित हो गया हूं।
नास्तिकता ठीक-ठीक तैयारी है आस्तिकता की। जो नास्तिक न हुआ वह कभी आस्तिक भी न हुआ। जो ठीक से नास्तिक हुआ वह आस्तिक हुए बिना रह न सकेगा। जहां नास्तिकता पूर्ण होती है वहीं आस्तिकता शुरू होती है।

इसलिए पहली बात: ऐसा मत सोचो कि पहले तुम नास्तिक थे और अब तुम कुछ विपरीत दिशा में जा रहे हो। नहींतुम्हारी नास्तिकता ही तुम्हें मेरे पास ले आई है। यह मेरा अनुभव है हजारों लोगों पर काम करने के बादकि जो अपने को आस्तिक समझते हैंवे करीब-करीब थोथे लोग हैं। और उनके साथ बड़ी मुश्किल होती है। उनका विकास बड़ा कठिन होता है। क्योंकि वे नहीं हैं वह उन्होंने अपने को मान रखा हैएक झूठ को पकड़ रखा है। यह तो ऐसे ही है जैसे बीमार आदमी समझता हो कि मैं स्वस्थ हूं। अब इसका इलाज कैसे करोगेवह हाथ ही न रखने देगा। वह नाड़ी भी न पकड़ने देगा। वह कहेगामैं बीमार ही नहीं हूं। बीमार अगर जान ले कि मैं बीमार हूं तो ही इलाज हो सकता है।
करोड़ों आस्तिक हैं जो सोचते हैं कि आस्तिक हैंपर आस्तिकता का अभी उन्हें कोई पता ही नहीं चला है। उधार आस्तिकता है--और धर्म उधार नहीं है। धर्म बड़ी नकद घटना है।
तो जिनको मैं पाता हूं कि वे नास्तिक हैंमेरे पास आते हैं तो मैं प्रसन्न होता हूं। उन्होंने आधी यात्रा तो खुद ही पूरी कर ली है। थोड़े ही धक्के की जरूरत हैवे आगे निकल जाएंगे।
आस्तिक की भूल यह है कि वह अपने को आस्तिक बिना हुए आस्तिक समझता है। और नास्तिक की अगर कोई भूल हो सकती है तो वह एक कि वह नास्तिकता में ही अटक जाएअर सोचने लगे कि बस सब जान लियाअब कुछ जानने को नहीं है।
जिन मित्र ने पूछा हैउनका हृदय खुला हैइसलिए मेरे पास आ सके। लेकिन अब थोड़ी और हिम्मत जुटाने का सवाल है। मेरी बात में रस आना एक बात है और मेरे रस को पकड़कर छलांग लगा लेनारूपांतरण करना बड़ी दूसरी बात है। मुझे सुन लेना अच्छा लगेगा। उतने से काम न होगा। मैं जो कह रहा हूं जब तक तुम्हारा दर्शन न बन जाएमैं जो बता रहा हूं जब तक तुम न देख लोजब तक तुम्हारा अनुभव भी मेरी गवाही न देने लगे--तब तक मन संदेह उठाएगामन कहेगा, "बात अच्छी तो लगती हैपता नहीं ठीक है या नहीं! स्वादिष्ट तो लगती हैलेकिन स्वास्थ्यप्रद है या नहीं! फिर कौन जानेकहीं सम्मोहन तो नहीं हो गया!'
इतने गैरिक वस्त्रों में लोग--निश्चित ही एक परिवेश बनता है। उनकी मस्तीउनका नाचनाउनके जीवन में आई ताजगीतुम्हें भी लुभायमान करने लगती हैलुभाती है। फिर ध्यानफिर मुझे सुनना--ये सतत चोटें! तो मन कहेगा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि सम्मोहित हो गए हो!
लेकिन जरा इस मन से पूछोजब यह मन नास्तिक हुआ था और जब यह कम्यूनिस्ट हुआ थातब इसने तुमसे कहा था कि कहीं ऐसा तो नहीं कि सम्मोहित हो गए होपरिवेश से! इसने तब न कहा था। क्योंकि तब इसको कोई खतरा न था। नास्तिकता में मन मजे से जी सकता है। नास्तिकता मन के लिए ठीक-ठीक खाद हैचूंकि "नहींकहना है। "नहींकहना मन के लिए बड़ा सुगम है। "हांकहने में अड़चन आती है। "नहींमें संघर्ष है। संघर्ष से अहंकार मजबूत होता है। "हांसमर्पण है। "हां'कहने से अहंकार गिरता है।
तो मन अब हजार-हजार सवाल उठाएगा: कहीं सम्मोहन तो नहीं है! मन यह कह रहा हैरुको! जल्दी मत करो! लेकिन ध्यान रहेअगर जल्दी न कीतो मन कभी भी न करने देगा। वह कहेगाकल! कल कभी आता नहीं।
और फिर मैं तुमसे यह पूछता हूंइतने दिन नास्तिक रहेआस्तिकता इतनी जल्दी सम्मोहित कर लेगीहांसाधारण आस्तिक,जिन्होंने नास्तिकता जानी ही नहीं हैहो सकता है आसानी से सम्मोहित हो जाएं। लेकिन नास्तिक...। तुम तो लड़ रहे हो पूरी तरह मुझसेफिर भी बाजी हारते चले जा रहे हो। तो मन कहता हैउलट दो बाजीबंद ही करो खेल! हार तो निश्चित हुई चली जाती है!
सम्मोहन का क्या अर्थ होता हैदूसरे जो कह रहे हैंउनकी देखा-देखी कुछ करने लगो तो सम्मोहन है। दूसरों की देखा-देखी करने की कोई जरूरत नहीं है। तुम्हारा ध्यान तुम्हें सुख दे रहा होमुझे सुनकर तुम्हें प्रकाश का कोई झरोखा दिखाई पड़ रहा होमेरे पास बैठकर तुम्हारे हृदय का कोई वातायन खुलता होहवा का ताजा झोंका आता हो--तो अपने सुख की सुनोमन की मत सुनो।
मैं तुमसे यह कहता हूंवस्तुतः दुखी रहने की बजाय सम्मोहित होकर सुखी रहना बेहतर है।
सम्मोहन यह है नहींअनुभव तुम्हें बताएगा। सजगता सेहोशपूर्वक उतरो। अगर तुम्हारा आनंद बढ़ता जाएतुम्हारा जीवन अनुभव सुस्पष्ट होने लगेधुंधली-धुंधली छायाएं हटने लगें और प्रकाश पास आने लगे--तो अपने अनुभव की ही सुनना। लेकिन मुझे एक मौका दो। फिर तुम्हें लौट जाना होअनुभव के बादमजे से लौट जाना। यह इसलिए कहता हूं कि कोई कभी लौटता नहीं अनुभव के बाद। अनुभव के पहले सीढ़ियों पर ही सारी बातचीत है कि कहीं संदेहसम्मोहनकोई धोखापता नहीं क्या मामला है! ये लोग नाच रहे हैंकहीं ये सब बने-बनाए न होंसिखे-पढ़ाये न हों! कहीं ये सिर्फ तुम्हारे लिए ही नाच रहे हों कि अब तुम आ रहे होतो अब फांसने का इंतजाम किया हो!
 नहींइनको तुम्हारा कोई पता भी नहीं है। ये अपने भीतर नाच रहे हैं। तुम भी नाचकर देखो! स्वाद लो!
मैं नहीं कहतामुझ पर विश्वास करो! नहींमैं कहता हूं,मेरे साथ प्रयोग करो--सिर्फ प्रयोग! हाइपोथेटिकल! मुझ पर भरोसा करने की अभी जरूरत ही नहीं है। तुम्हारा अनुभव ही अगर भरोसा ले आएतब बात दूसरी। जब अपनी ही आंख से देखोगे और जब अपने ही हृदय में अनुभव करोगेतभी तुम्हारा मन छोड़ेगा--यह भावतर्कविरोध कहीं सम्मोहन तो नहीं है।
मन तुम्हें दुख में रखना चाहता है।
 मेरे पास लोग आते हैं। वे कहते हैं, "बड़ा आनंद आ रहा है। एक बात पूछने आए हैं आपसेयह सच तो हैआनंद उन्हें आ रहा है मगर शक है! शक यह है कि मन मान ही नहीं सकता कि तुम और आनंदित! असंभव है! कहीं कोई भूल हो रही है!
मन मान ही नहीं सकताक्योंकि तुम्हारे सारे जीवन का अनुभव तो दुख का हैअचानक तुम्हें सुख मिल रहा हैकभी न मिला थाकहीं किसी ने सम्मोहित तो नहीं किया। कहीं कोई जालसाजीकोई षड़यंत्र तो नहीं चल रहा है।
लोग इतने भयभीत हैंऔर पास कुछ भी नहीं है सिवाय दुख के!
मेरे एक संन्यासी ने किसी बड़े राजनेता को मेरी एक किताब दी। तो उन्होंने किताब हाथ में न ली। वे कहने लगे, "रुकोपहले दोत्तीन बातों का जवाब दो। मैंने सूुना है कि यह आदमी खतरनाक है और सम्मोहित करता है। यही नहींएक सज्जन ने तो यहां तक कहा है कि किताब भी मत पढ़नाक्योंकि पढ़ते-पढ़ते कई लोग पागल हो गए हैं। और फिर उन्होंने कहा कि यहां तक मैंने सुना है कि किताब छूने में भी खतरा है'। किताब हाथ में नहीं ली औनर कहा कि बाबा बख्शो! बाल-बच्चे हैं। घर-द्वार हैं। इसमें न उलझाओ!
तुम्हार संदेह सदा सुख पर आता हैदुख पर नहीं! जब तुम्हारे सिर में दर्द होता हैतब तुम किसी से आकर नहीं कहते कि सुनो भाईसिर में दर्द हो रहा हैसच है या झूठतब तुम बिलकुल मान लेते हो। सिरदर्द को तुम बिलकुल मान लेते हो। क्योंकि दर्द का तुम्हारा अनुभव है। यह सुख बिलकुल ही अपरिचित है। इससे कभी मुलाकात ही न हुई थी। यह ताजा हवा का झोंका बिलकुल अजनबी हैं।
मैंने सुना हैस्वीडन का एक राजा दिनभर सोता था। अकसर राजे यह करते रहे अतीत में। रातभर नाच-गान चलतापीना-पिलाना चलता और दिनभर सोना चलता। एक दिन कोई पांच बजे रातछह बजे रातमहफिल समाप्त हुई। नींद उसे आ नहीं रही थीतो वह अपने बगीचे में बाहर निकल आया। उसे बड़ी हैरानी हुई। उसने पूछा अपने पहरेदार को कि यह किस तरह की गंध हवा में हैउसके पहरेदार ने कहा, "महाराज! यह गंध नहीं हैसुबह की ताजी हवा है'। जिंदगीभर तो कभी निकले नहींबस शराब की ही गंध को जानते थे। महफिल--उसी बंद दुनिया को जानते थे। सुबह की ताजी हवा..!
पहली दफा जब अनुभव होगा तो तुम अड़चन में पड़ोगेयह स्वाभाविक है। लेकिन एक् ही उपाय हैऔर वह उपाय यह है कि थोड़ा हिम्मत करो और प्रयोग करो। नास्तिक रहकर देख लियाअब आस्तिक रहकर भी देख लो। गृहस्थ रहकर देख लिया,संन्यस्त होकर भी देख लो। गृहस्थ हाकर कुछ भी न पाया। इतना तो मौका दो कि शायद किसी और आयाम पर संपदा पड़ी हो। नास्तिक रहकर कुछ न पाया। इतना ही क्या काफी नहीं है कि तुम अब आस्तिकता की तरफ प्रयोग कर लोप्रयोग के लिए लेकिन साहस चाहिए। और प्रयोग से ही संदेह जाएंगे। मैं विश्वास करने को कहता ही नहीं। मैं तो कहता हूं कि सत्य इतने करीब हैटटोलकर स्पर्श करके देख लो। आंख खोलोसूरज निकल आया है। रोशनी सामने पड़ी है।
इस अंगीठी तक गली से कुछ हवा आने तो दो
जब तलक खिलते नहींये कोयले देंगे धुंआ।
तब तक संदेह चलता ही रहेगा। धुंए से ही घिरे रहोगे। एक मौका दो सुबह की हवा को। खोलो खिड़की-द्वार-दरवाजे! आने दो हवा को! शीघ्र ही अंगारे जब भभक उठेंगेधुआं विलीन हो जाएगा।
धुआं आग से पैद नहीं होताधुंआ तो पैदा होता है गीले ईंधन से। तो जब तक पूरी तरह आग पकड़ न लेगीतब तक धुंआ पैदा होता रहेगा। जब आग पूरी तरह पकड़ लेगी और लकड़ियां बिलकुल सूख जाएंगी उस आग मेंतब धुंआ नहीं पैदा होतातब शुद्ध आगस्वर्ण जैसी शुद्धनिर्धूम...।
जब तक तुम्हारे मन की लकड़ी गीली-गीली हैसूखी नहींतब तक शक-संदेह का धुआं उठता ही रहेगा। और प्रयोग के अतिरिक्त कोई और उपाय नहीं है।
मुझे सुन-सुनकर तुम कहीं भी न पहुंच पाओगे। मैं जो कहता हूंवह प्यारा लगता है। लेकिन इतने से ही कुछ भी न होगा। मैं जो कहता हूंवह तुम्हें सुख देता लगता है। लेकिन उससे तो तुम सिर्फ इशारा लो और आगे चलो। मैं तुम्हें जहां की खबर दे रहा हूंजब तक तुम वहीं न पहुंच जाओगेतब तक तुम शब्दों को इकट्ठा कर लोगेलेकिन सत्य की प्रतीति न होगी।
गर मुझे इसका यकीं हो मेरे हमदम मेरे दोस्त
गर मुझे इसका यकीं हो कि तेरे दिल की थकन
तेरी आंखों की उदासीतेरे सीने की जलन
मेरी दिलजोई मेरे प्यार से मिट जाएगी
गर मुझे इसका यकीं हो मेरे हमदम मेरे दोस्त
रूजो-शब शामो-शहर मैं तुझे बहलाता रहूं
मैं कुछ गीत सुनाता रहूं हल्के शीरीं
आबशारों केबहारों केचमनजारों के गीत
यूं ही गाता रहूंगाता रहूं तेरी खातिर
गीत बुनता रहूंबैठा रहूं तेरी खातिर
पर मेरे गीत तेरे दुख का मुदावा ही नहीं
नग्मा जर्राह नहींमूनिसो गमखार सही
मेरा गीत तुम्हारे जख्म न भर सकेगामलहम-पट्टी भला हो जाए। मेरा गीत तुम्हारी बीमारी की औषधि नहीं है। सांत्वना भले मिल जाएसत्य न मिलेगा उससे। मेरे गीत में तुम सो मत जाना। यह कोई लोरी नहीं है। यह तुम्हें सुलाने के लिए नहींतुम्हें जगाने के लिए पुकार हैआवाज है।
मेरी बातें तुम्हें अच्छी लगती हैं--अच्छा है कि अच्छी लगती हैंमगर इस काफी मत मान लेना। जरूरी हैकाफी नहीं है। थोड़ा और चलो! मेरी बात अच्छी लगी है--मेरे जैसे होकर भी देखो! तब असली द्वार खुलेंगे।
जीवन अवसर है जानने के लिएघबड़ाओ मत। पगडंडियां अधेंरे बीहड़ में ले जाती है। लेकिन जिसको भी पहुंचना होपगडंडियों से ही पहुंचता हैराजपथ नहीं है। राजपथ पर भीड़ चलती है। यह तो जो मैं तुम्हें समझा रहा हूंअकेले चलने का मार्ग है। इसमें तुम धीरे-धीरे परम एकांत को उपलब्ध हो जाओगे। वहीं तुम्हें पता चलेगाक्या सत्य हैक्या झूठ है। इसलिए जल्दी निर्णय मत लेना। बाहर द्वार पर बैठे-बैठे निर्णय मत ले लेना। मेरा नियंत्रण है--महल के भीतर आओ!
अपने को पाने का अवसर
यूं ही न कहीं खो देना!
चुन लो सुर के सुमनसमय का
राग नहीं दब जाए
वर्तमान के लिए न गूंथो
गत की सूखी माला
तिमिर खोजने के लिए न है
दीपक का उजियाला
करो न धीमे चरणमिलन का
क्षण न कहीं टल जाए
पूनम हो या अमासूर्य का
 जननी रात रहेग
शूल-फूल दोनों को छू कर
मलय बयार बहेगी
ढंको न अपने नयनहृदय की
आग नहीं बुझ जाए
अपने को पाने का अवसर
यूं ही न कहीं खो देना
चुन लो सुर के सुमनसमय का
राग नहीं दब जाए!
मैं यहां हूं। जब तक हूं जब डूब लो! जब तक हूं तब तक एक द्वार खुला है। हिम्मत कर लो! शास्त्र तो सदा रहेंगे। मैं जो कहता हूं वह तुम फिर आगे भी पढ़ लोगे। किताबें रहेंगी। सोच-विचार खूब कर लेना पीछे। लेकिन अभी स्थगित मत करो। इतना क्या भय हैइतनी क्या घबड़ाहट हैक्या अपने पर भरोसा बिलकुल भी नहीं है कि जब संन्यास का भाव उठे तो तुम्हें यह भी पक्का नहीं है कि वह तुम्हारा भाव है कि दूसरों का देखकर उठ आया हैतुम्हें क्या अपनी इतनी भी पहचान नहीं है?
श्रद्धा जगेतो भी तुम संदिग्ध हो?
संदेह मिट जाएगा एक क्षण मेंऐसा मैं नहीं कहता हूं। और यह भी मैं नहीं कहता कि श्रद्धा तभी होगी जब संदेह मिट जाएगा। अगर ऐसा कहता तो असंभव थी बात। मैं कहता हूंसंदेह हैमाना। संदेह के बावजूद श्रद्धा का जो नया अंकुर उठ रहा है उसे मौका दो! फिर तुम तौल लेना बाद में। अगर तुम्हें लगे कि नास्तिक की "नहींज्यादा मुक्तिदायी थी आस्तिक की "हांसे,वापस लौट जाना। पीछे तुम्हें लगे कि श्रद्धा से तो अश्रद्धा ही बेहतर थी--लौट जाना! लेकिन दोनों का अनुभव तो कर लो,ताकि तुलना कर सकोताकि विचार कर सको!
एक का तो तुमने अनुभव किया है--संदेह कानास्तिकता काअब दूसरे का अनुभव बिना किए निर्णय मत करो।
मुल्ला नसरुद्दीन गांव का काजी हो गया था। पहला ही मुकदमा आयातो उसने एक पक्ष का वक्तव्य सुना और कहा, "ठीक,बिलकुल ठीक!कोर्ट का जो क्लर्क थावह उठाउसने पास आकर कहा कि महानुभव! अभी तो आपने एक का ही वक्तव्य सुना है। अभी विरोधी को भी तो कुछ मौका दें। आप तो निर्णय ही देने लगे कि बिलकुल ठीक है!
नसरुद्दीन ने कहा, "लेकिन उसमें तो मैं जरा भ्रम में पड़ जाऊंगा। अगर दोनों की सुनी तो कन्फ्यूजन पैदा हो जाएगा'
मगर उसने कहा, "यह तो नियम है कोर्ट का'
उसने कहा कि चलोठीक। दूसरे से भी सुन ली। दूसरे की सुनी तो बोला, "बिलकुल ठीकबिलकुल सत्य कह रहे हो'। वह क्लर्क बोला, "आप यह कर क्या रहे हैंपहले को भी ठीक कह दियादूसरे को भी ठीक कह दिया!'
नसरुद्दीन ने कहा, "बिलकुल ठीक कह रहे हो'
मौका दो! फिर शांत निश्चिंत मन से निर्णय करना। आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ कि जिसने नास्तिकता और आस्तिकता के दोनों अनुभव किएउसने दुबारा नास्तिकता चुनी हो। यह हुआ ही नहीं। यह अपवाद भी नहीं हुआ एक। यह हो ही नहीं सकता। एक दफा परख आ जाए हीरों कीफिर कौन कंकड़-पत्थरों को ढोता है!

आखिरी प्रश्न: भगवान श्री!
वेद-कुरान को त्याग कियो
परित्याग कियो री पुरानन को
 कंत के नैन में ध्यान धरयो
ब्रह्मानंद सुनो सखि कानन को
गुरुअन की शरणन् में कबहूं न गई
मंदिर न चढ़ी नाही जोग लियो
पर जोग को भान भयो री सखी
जब प्यारे पिया संग भोग कियो!
कृपया बताएं कि क्या यह भी कोई मार्ग है!

इसी की चर्चा चल रही है। यही तो परम मार्ग है। यही तो नारद के भक्त्ति-सूत्र का सार है। कुछ भी जरूरत नहीं है--न वेद की,न कुरान कीन जोग कीन तप की। किसी की कोई जरूरत नहीं है--न मंदिर कीन मस्जिद की। जरूरत है तो बस इतनी ही कि परमात्मा के प्रति समर्पण हो जाएउस प्रेमी से नात जुड़ जाए।
पर जोग को भान भयो री सखी
जब प्यारे पिया संग भोग कियो!
तभी योग का अनुभव होता है जब उस परम प्यारे के साथ भोग हो जाता है।
सब कुछ मौजूद है तुम्हारे भीतरजरा-सी चिंगारी चाहिए।
एक चिनगार कहीं से ढूंढ लाओ दोस्तो
इस दिल में तेल से भीगी हुई बाती तो है!
तैयार है सबबस जरा प्रेम की चिनगार पड़ जाए!
कुरानवेदपुरान--कितने लोग उन्हें पढ़ रहे हैंक्या पायाउनको गौर से देखोगे तो तुम्हें समझ में आ जाएगा कि शास्त्रों से कुछ भी होता नहीं। होता होता तो सारा संसार कभी रूपांतरित हो गया होता! कितने शास्त्र हैं!
गजब है सच को सच कहते नहीं वो
कुरानो-उपनिषद खोले हुए हैं!
गौर से देखो जराकुरान और उपनिषद की छाया में कितना पाखंड चल रहा है। शब्दों के पीछे कितना धोखा पड़ा हुआ है!
भक्ति का शास्त्र इतना ही है कि उस परमात्मा के प्रेम में पड़ जाना ही सब कुछ है। जिसने प्रेम जानाउसने सब जाना। और बाकी सब जानने में जो अपने को उलझाये रहाउस सबको तो जान ही न पाएगाप्रेम को भी न जान पाएगा।
प्रेम की कठिनाई यह है कि उसके संबंध में कुछ कहा नहीं जा सकताइसलिए प्रेम का कोई शास्त्र भी नहीं बन सकता।
नारद के सूत्र भी बड़े तुतलातेत्तुतलाते हैं। कहो कैसे।
एक खंडहर के हृदय-सीएक जंगली फूल-सी
आदमी की पीर गूंगी हो सहीगाती तो है!
बस इतना ही समझ लेना कि प्रेम गीत से प्रगट हुआ हैनृत्य से प्रगट हुआ है। और कुछ कहने का उपाय नहीं हैइसलिए नारद कहते हैं, "रोते हैं भक्त्तकंठावरोध हो जाता हैआंखों से आंसू झरते हैंएक-दूसरे से संभाषण करते हैंउनके कारण ही यह पृथ्वी स्वर्ग की तरह पूज्य हो गई है'
भक्त्तों का सत्संग करो। तलाश करो उनकी जो "उसकेप्रेम में पगे होंताकि तुम्हें भी वह प्रेम छू लेतुम भी उसमें पग जाओ!
वस्तुतः आना अपने पर ही है। कितना बड़ा चक्कर लगाकर आते होयह तुम्हारी मर्जी। शास्त्रों से गए तो बहुत बड़ा चक्कर है;जबकी परमात्मा द्वार पर खड़ा थासीधे तुम जा सकते थे।
हमीं थे क्या जूस्तजू का हासिल
हमीं थे क्या आप अपनी मंजिल
वहीं पर आ कर ठहर गया दिल
चले थे जिस राहगुजर से पहले!
तुम्हीं हो मंजिलतुम्हीं हो मार्गतुम्हीं हो खोजनेवालेतुम्हीं हो खोजतुम्हीं हो खोजा जाने वाला सत्य!
नारद कहते हैंत्रिभंग के जो ऊपर उठ गया--ज्ञाताज्ञेयज्ञानसेवकसेवासेव्य--जो त्रैत के ऊपर उठ गया...। कौन उठता है उसके ऊपरजो भी प्रेम में डूब जाता हैवही ऊपर उठ जाता है। तुम प्रेम में डूबोप्रेम में मिटो!
प्रेम का शास्त्र ही एकमात्र धर्मशास्त्र है।

आज इतना ही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें