शनिवार, 9 सितंबर 2017

भक्तिसूत्र (नारद)—प्रवचन-16

उदासी नहीं--उत्सव है भक्ति
दिनांक १६ मार्च१९७६श्री रजनीश आश्रमपूना

पहला प्रश्न: पुराण-कथा हैप्रहलाद नास्तिक राजा हिरण्यकश्यप के यहां जन्म लेता हैऔर फिर हिरण्यकश्यप अपनी नास्तिकता सिद्ध करने के लिए प्रहलाद को नदी में डुबोता हैपहाड़ से गिरवाता हैऔर अंत में अपनी बहन होलिका से पूर्णिमा के दिन जलवाता है। और आश्चर्य तो यही है कि वह सभी जगह बच जाता हैऔर प्रभु का गुणगान गाता है। और तब से इस देश में होली जालाकर होली का उत्सव मनाते हैंरंग गुलाल डालते हैंआनंद मनाते हैं। कृपा करके इस पुराण-कथा का मर्म हमें समझाइए।

पुराण इतिहास नहीं है। पुराण महाकाव्य है। पुराण में जो हुआ हैवह कभी हुआ है ऐसा नहींवरन सदा होता रहता है। तो पुराण में किन्हीं घटनाओं का अंकन नहीं हैवरन किन्हीं सत्यों की ओर इंगित है। पुराण शाश्वत है।
ऐसा कभी हुआ था कि नास्तिक के घर आस्तिक का जन्म हुआऐसा नहींसदा ही नास्तिकता में ही आस्तिकता का जन्म होता है। सदा हीऔर होने का उपाय ही नहीं है। आस्तिक की तरह तो कोई पैदा हो ही नहीं सकतापैदा तो सभी नास्तिक की तरह होते हैं। फिर उसी नास्तिकता में आस्तिकता का फूल लगता है। तो नास्तिकता आस्तिकता की मां हैपिता है। नास्तिकता के गर्भ से ही आस्तिकता का आविर्भाव होता है।
हिरण्यकश्यप कभी हुआ या नहीं मुझे प्रयोजन नहीं है। व्यर्थ की बातों में मुझे रस नहीं है। प्रहलाद कभी हुएन हुएप्रहलाद जानें। लेकिन इतना मुझे पता हैकि पुराण में जिस तरफ इशारा हैवह रोज होता हैप्रतिपल होता हैतुम्हारे भीतर हुआ है,तुम्हारे भीतर हो रहा है। और जब भी कभी मनुष्य होगाकहीं भी मनुष्य होगापुराण का सत्य दोहराया जाएगा। पुराण सार-निचोड़ हैघटनाएं नहींइतिहास नहींमनुष्य के जीवन का अंतर्निहित सत्य है।
समझो। पहली बात--
साधारणतः तुम समझते हो कि नास्तिक आस्तिक का विरोधी है। वह गलत है। नास्तिक बेचारा विरोधी होगा कैसे! नास्तिकता को आस्तिकता का पता नहीं है। नास्तिकता आस्तिकता से अपरिचित हैमिलन नहीं हुआ। लेकिन आस्तिकता के विरोध में नहीं हो सकती नास्तिकताक्योंकि आस्तिकता तो नास्तिकता के भीतर से ही आविर्भूत होती है। नास्तिकता जैसे बीज है और आस्तिकता उसी का अंकुरण है। बीज का अभी अपने अंकुर से मिलना नहीं हुआ। हो भी कैसे सकता हैबीज अंकुर से मिलेगा भी कैसेक्योंकि जब अंकुर होगा तो बीज न होगा। जब तक बीज है तब तक अंकुर नहीं है। अकुंर तो तभी होगा जब बीज टूटेगा और भूमि में खो जाएगा। तब अंकुर होगा। जब तक बीज है तब तक अंकुर हो नहीं सकता। यह विरोधाभासी बात समझ लेनी चाहिए।
बीज से ही अंकुर पैदा होता हैलेकिन बीज के विसर्जन सेबीज के खो जाने सेबीज के तिरोहित हो जाने से। बीज अंकुर का विरोधी कैसे हो सकता है! बीज तो अंकुर की सुरक्षा है। वह जो खोल बीज की हैवह भीतर अंकुर को ही सम्हाले हुए है--ठीक समय के लिएठीक ऋतु के लिएठीक अवसर की तलाश में। लेकिनबीज को अंकुर का कुछ पता नहीं है। अंकुर का पता हो भी नहीं सकता। और इसी अज्ञान में बीज संघर्ष भी कर सकता है अपने को बचाने का--डरेगाटूट न जाऊंखो न जाऊंमिट न जाऊं! भयभीत होगा। उसे पता नहीं कि उसी की मृत्यु से महाजीवन का सूत्र उठेगा। उसे पता नहींउसी की राख से फूल उठनेवाले हैं। पता ही नहीं है। इसलिए बीज क्षमायोग्य हैउस पर नाराज मत होना। दयायोग्य है। बीज बचाने की कोशिश करता है। यह स्वाभाविक है अज्ञान में।
हिरण्यकश्यप पिता है। पिताा से ही पुत्र आता है। पुत्र पिता में ही छिपा है। पिता बीज है। पुत्र उसी का अंकुर है। हिरण्यकश्यप को भी पता नहीं कि मेरे घर भक्त पैदा होगा। मेरे घर और भक्त! सोच भी नहीं सकता। मेरे प्राणों से आस्तिकता जन्मेगी--इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता। लेकिन प्रहलाद जन्मा हिरण्यकश्प से। हिरण्यकश्यप ने अपने को बचाने की चेष्टा शुरू कर दी। घबड़ा गया होगा। डरा होगा। यह छोटा-सा अंकुर था प्रहलादइससे डर भी क्या थाफिर यह अपना ही थाइससे भय भी क्या था! लेकिन जीवनभर की मान्यताएंजीवनभर की धारणाएं दांव पर लग गई होंगी।
हर बाप बेटे से लड़ता है। हर बेटा बाप के खिलाफ बगावत करता है। और ऐसा बाप और बेटे का ही सवाल नहीं है--हर आज कल के खिलाफ बगावत हैबीते कल के खिलाफ बगावत है। वर्तमान अतीत से छुटकारे की चेष्टा है। अतीत पिता हैवर्तमान पुत्र है। बीते कल से तुम्हारा आज पैदा हुआ है। बीता कल जा चुकाफिर भी उसकी पकड़ गहरी हैविदा हो चुकाफिर भी तुम्हारी गर्दन पर उसकी फांस है। तुम उससे छूटना चाहते हो: अतीत भूल-जाएविस्मृत हो जाए। पर अतीत तुम्हें ग्रसता है,पकड़ता है।
वर्तमान अतीत के प्रति विद्रोह है। अतीत से ही आता है वर्तमानलेकिन अतीत से मुक्त न हो तो दब जाएगामर जाएगा।
हर बेटा बाप से पार जाने की कोशिश है।
तुम प्रतिपल अपने अतीत से लड़ रहे हो--वह पिता से संघर्ष है।
ऐसा समझो--
सम्प्रदाय अतीत हैधर्म वर्तमान है। इसलिए जब भी कोई धार्मिक व्यक्ति पैदा होगासम्प्रदाय से संघर्ष निश्चित है। होगा ही। सम्प्रदाय यानी हिरण्यकश्यपधर्म यानी प्रहलाद। निश्चित ही हिरण्यकश्यप शक्तिशाली हप्रतिष्ठित है। सब ताकत उसके हाथ में है। प्रहलाद की सामर्थ्य क्या है?
नया-नया उगा अंकुर है। कोमल अंकुर है। सारी शक्ति तो अतीत की हैवर्तमान तो अभी-अभी आया हैताजात्ताजा है। बल क्या है वर्तमान कापर मजायही है कि वर्तमान जीतेगा और अतीत हारेगाक्योंकि वर्तमान जीवन्तता है और अतीत मौत है।
हिरण्यकश्यप के पास सब था--फौज-फांटे थेपहाड़-पर्वत थे। वह जो चहताकरता। जो चाहा उसने करने की कोशिश भी की,फिर भी हारता गया। शक्ति नहीं जीततीजीवन जीतता है। प्रतिष्ठा नहीं जीततीसत्य जीतता है। सम्प्रदाय पुराने हैं।
जीसस पैदा हुएयहूदियों का सम्प्रदाय बहुत पुराना थासूली लगा दी जीसस को। लेकिन मार कर भी मार पाएइसीलिए पुराण की कथा है कि फेंका प्र्रहलाद को पहाड़ सेडुबाया नदी में--नहीं डुबा पाएनहब मार पाए। जलाया आग में--नहीं जला पाए। इससे तुम यह मत समझ लेना कि किसी को तुम आग में जलाओगे तो वह न जलेगा। नहींबड़ा प्रतीक है। जीसस को मारा,मरा गए। लेकिन मर पाएमारकर भी तुम मार पाए?
इसलिए मैं कहता हूंपुराण तथ्य नहीं हैसत्य है। तुम अगर यह सिद्ध करने निकल जाओ कि आग जला न पाई प्रहलाद को,तो तुम गलती में पड़ जाओगेतो तुम भूल में पड़ जाओगेतो तुम्हारी दृष्टि भ्रान्त हो जाएगी। तुम अगर यह समझो कि पहाड़ से फेंका और चोट न खाईतो तुम गलती में पड़ जाओगे। नहींबात गहरी हैइससे कहीं बहुत गहरी है। यह कोई ऊपर की चोटों की बात नहीं है। क्योंकि हम जानते हैंजीसस को सूली लगीजीसस मर गए। सुकरात को जहर दियासुकरात मर गए। मंसूर को काटामंसूर मर गया। लेकिन मरा सच में या प्रतीत हुआ कि मर गएजीसस अब भी जिंदा है--मारनेवाले मर गए। सुकरात अभी भी जिंदा है--जहर पिलानेवालों का कोई पता नहीं। सुकरात ने कहा था--जिन्होंने उसे जहर दिया--कि ध्यान रखो कि तुम मुझे मारकर भी न मार पाओगेऔर तुम्हारे नाम की अगर कोई याद रहेगी तो सिर्फ मेरे साथकि तुमने मुझे जहर दिया थातुम जियोगे भी तो मेरे नाम के साथ। निश्चित ही आज सुकरात के मारनेवालों का अगर कहीं कोई नाम है तो बस इतना ही कि सुकरात को उन्होंने मारा था।
थोड़ा सोचो! हिरण्यकश्यप का नाम होताप्रहलाद के बिनाप्रहलाद के कारण ही। अन्यथा कितने हिरण्यकश्यप होते हैंहोते रहते हैं! आज हम जानते हैंकिसकी आज्ञा से जीसस को सूली लगी थी। उस वाइसरय का नाम याद है। हजारों वाइसराय होते रहे हैं दुनिया मेंसब के नाम खो गएलेकिन पायलट का नाम याद हैबस इतना ही नाम है कि उसका नाम थाजीसस को सूली दी थीजीसस के साथ अमर हो गया।
जीसस को हम मारकर भी मार न पाए--इतना ही अर्थ है। जीवन को मिटाकर भी तुम मिटा नहीं सकते। सत्य को तुम छिपाकर भी छिपा नहीं सकतेदबाकर भी दबा नहीं सकते। उभरेगाहजार-हजार रूपों में वह उभरेगाहजार-हजार गुना बलशाली होकर उभरेगा। लेकिन सदा यह भ्रांति होती है कि ताकत किनके हाथ में है। ताकत तो अतीत के हाथ में होती है। समाज के हाथ में होती हैसम्प्रदाय के हाथ में होती हैराज्य के हाथ में होती है। जब कोई धार्मिक व्यक्ति पैदा होता है तो कोंपल-सा कोमल होता हैलगता है जरा-सा धक्का दे देंगेमिट जाएगालेकिन आखिर में वही जीतता है। उस कोमल-सी कोंपल की चोट से महासाम्राज्य गिर जाते हैं।
क्या बल है निर्बल कानिर्बल के बल राम! कुछ एक शक्ति हैजो व्यक्ति की नहीं हैपरमात्मा की है। वही तो भक्त का अर्थ है। भक्त का अर्थ है: जिसने कहा, "मैं नहीं हूंतू है'! भक्त ने कहा, "अब जले तो तू जलेगामरे तो तू मरेगाहारे तो तू हारेगाजीते तो तू जीतेगा। हम बीच से हटे जाते हैं।
भक्त का इतना ही अर्थ है कि भक्त बांस की पोंगरी की भांति हो गयाभगवान से कहता है, "गाना हो गा लोन गना हो न गाओ--गीत तुम्हारे हैं! मैं सिर्फ बांस की पोंगरी हूं। तुम गाओगे तो बांसुरी जैसा मालूम होऊंगातुम न गाओगे तो बांस की पोंगरी रह जाऊंगा। गीत तुम्हारे हैंमेरा कुछ भी नहीं। हांअगर गीत में कोई बाधा पड़ेसुर भंग होतो मेरी भूल समझ लेना--बांस की पोंगरी कहीं इरछी-तिरछी हैजो मिला था उसे ठीक-ठीक बाहर न ला पाईजो पाया था उसे अभिव्यक्त न कर पाई। भूल अगर हो जाए तो मेरी समझ लेना। लेकिन अगर कुछ और होसब तुम्हारा है'
भक्त का इतना ही अर्थ है।
नास्तिकता में ही आस्तिक पैदा होगा। तुम सभी नास्तिक हो। हिरण्यकश्यप बाहर नहीं हैन ही प्रहलाद बाहर है। हिरण्यकश्यप और प्रहलाद दो नहीं हैं--प्रत्येक व्यक्ति के भीतर घटनेवाली दो घटनाएं हैं। जब तक तुम्हारे मन में संदेह है--हिरण्यकश्यप है--तब तक तुम्हारे भीतर उठते श्रद्धा के अंकुरों को तुम पहाड़ों से गिराओगेपत्थरों से दबाओगेपानी में डुबाओगेआग में जलाओगे--लेकिन तुम जला न पाओगे। उनको जलाने की कोशिश में तुम्हारे ही हाथ जल जाएंगे।
कितनी बार नहीं तुम्हारे मन में श्रद्धा का भाव उठता हैसंदेह झपटकर पकड़ लेता है। कितनी बार नहीं तुम किनारे-किनारे आ जाते हो छलांग लगाने केसंदेह पैर में जंजीर बनकर रोक लेता हैक्या कर रहे हो! कुछ घर-द्वार की सोचो! कुछ परिवारा की सोचो! कुछ धनप्रतिष्ठापद की सोचो! कुछ संसार की सोचो! क्या कर रहे होपैर रुक जाते हैं। सोचते होकल कर लेंगे,इतनी जल्दी क्या है!
क्रांति कितनी बार तुम्हारे भीतर नहीं उन्मेष लेती है! कितनी बार नहीं तुम्हारे भीतर क्रांति का झंझावात आता है--और तुम बार-बार संदेह का साथ पकड़कर रुक जाते हो! यह तुम अपने भीतर खोजो। यह कथा कुछ पुराण में खोजने की नहीं है। यह तुम्हारे प्राण में खोजने की है। यह पुराण तुम्हारे प्राणों में लिखा हुआ है।
मेरे पास लोग आ जाते हैं। वे कहते हैं कि भाव तो उठा हैलेकिन बड़े संदेह भी हैं। मैं उनसे कहता हूंभाव भी हसंदेह भी है;अब तुम किसके साथ जाने की सोचते होनिर्णय तो तुम्हें करना पड़ेगा। क्या तुम सोचते होउस दिन तुम जाओगे जिस दिन कोई संदेह न होगातब तो तुम कभी जा ही न सकोगे। संदेह भी है तुम्हारे भीतरभाव भी है तुम्हारे भीतरदोनों ही द्वार खुले हैं। संदेह भी है तुम्हारे भीतरश्रद्धा भी है तुम्हारे भीतरदोनों ही द्वार खुले हैं। संदेह भी है तुम्हारे भीतरश्रद्धा भी है तुम्हारे भीतरभाव भी है तुम्हारे भीतरदोनों ही द्वार खुले हैं। संदेह भी है तुम्हारे भीतर श्रद्धा भी है तुम्हारे भीतरभाव भी है तुम्हारे भीतरदोनों ही द्वार खुले हैं। हिरण्यकश्यपप्रहलाद दोनों ने पुकारा है--किसकी सुनोगेकारण क्या है कि तुम संदेह की ही सुन लेते हो बार-बारक्योंकि संदेह बलशाली मालूम होता है। सारा समाजसंसार साथ मालूम होता है। श्रद्धा निर्बल करती मालूम होती है--अकेले जाना होगा।
संदेह के राजपथ हैंवहां भीड़ साथ है। श्रद्धा की पगडंडियां हैंवहां तुम एकदम अकेले हो जाते होएकाकी। वही एकाकी हो जाना संन्यास है। अकेले होने का साहस ही श्रद्धा में ले जा सकता है।
हिरण्यकश्यप बलशाली है--वही उसकी निर्बलता सिद्ध हुई। प्रहलाद बिलकुल निर्बल है--वही उसका बल सिद्ध हुआ। लेकिन वह चलता रहा। उसका गीत न रुकाउसका भजन न रुका। बाप के विपरीत भी चलता रहा!
संदेह श्रद्धा का पिता हैशत्रु नहीं है। संदेह से ही श्रद्धा जन्मती है। और संदेह हजार चेष्टा करेगा कि श्रद्धा जन्मे नक्योंकि श्रद्धा अगर जन्मी तो संदेह को खोना पड़ेगामिटना पड़ेगा। तो संदेह लड़ेगा आखिरी दम तक। उसी लड़ाई में वह विध्वंस करता है।
अब यह भी समझ लेना जरूरी है कि संदेह की क्षमता सिर्फ विध्वंस की हैसृजन की नहीं है। संदेह मिटा सकता हैबना नहीं सकता। संदेह के पास सृजनात्मक ऊर्जा नहीं है। वह कह सकता है,नहींलेकिन हांहां उसके प्राणों में उठती ही नहीं। और बिना हां के जगत में कुछ निर्मित नहीं होता। सारा सृजन हां से हैसारा विध्वंस नहीं से है। तो नहीं हिंसात्मक हैहां अहिंसात्मक है। संदेह कहे चले जाता हैनहींमिटाने के उपाय सुझा देता है। कहता है, "यह छोटा-सा बालक श्रद्धा का--गिरा दो पहाड़ से! समाप्त करे यह झंझट बीच की! डुबा दो पानी में! आग में जला दो'!
मगर ध्यान रखनाजब भी सृजन और विध्वंस का संघर्ष होगाविध्वंस हारेगासृजन जीतेगा। क्योंकि सृजन परमात्मा की ऊर्जा है। जब भी हां और ना में संघर्ष होगाहां जीतेगीना हारेगी। ना में बल ही क्या हैकितनी ही बलशाली दिखाई पड़ती हो,लेकिन सारा बल नपुंसकता का है। बल है नहींझूठा दावा है।
तुमने कभी खयाल कियातुम जब भी किसी बात पर नहीं कहते हो तो बड़ी शक्ति मालूम पड़ती है--नहीं के साथ शक्ति मालूम पड़ती है। और जब भी तुम हां कहते होऐसा लगता है कहनी पड़ी। छोटा बच्चा कहता है मां से कि जरा बाहर खेल आऊं-- "नहीं'! बाहर खेल के लिए कह रहा थाकुछ "नहींकहने की बात भी न थी। पति कहता हैजराछुट्टी का दिन हैनदी पर मछली मार आऊं-- "नहीं'। क्या अड़चन थीघर बैठे-बैठे मक्खी मारेगा! मछली ही मार लेता! कम-से-कम नदी के किनारे बैठने का थोड़ज्ञ सुख ले लेता। लेकिन "नहींत्वरित आती है। "नहींके साथ बल है।
खड़े हो तुम स्टेशन की खिड़की परटिकट मांगते हो। वह जो टिकटबाबू हैकाम भी न हो तो रजिस्टर उलटने लगता है। वह कह रहा है, "खड़े रहो! कोई बड़े साहबलाटसाहब...खड़े रहो'! वह कह रहा हैनहीं! यह मौका उसको भी "नहींकहने का मिला है। इधर-उधर उलटेगा। तुमने भी बहुत बार यह किया हैखयाल करो।
जब तुम्हें "नहींकहने का मौका मिलता है तो तुम छोड़ते नहीं। क्योंकि "नहींकहने से लगता है, "देखो! अटका दिया! मेरे पर निर्भर हो! अभी दूं टिकट तो ठीकन दूं तो ठीक'!
"नहींके साथ एक नपुंसक बल की प्रतीति होती है जो कि झूठा हैवह असली बल नहीं है। अब इसे तुम खयाल करो। अगर तुम असली बलशाली हो तो तुम "नहींकहने से बल इकट्ठा करोगे?
अगर पत्नी के प्रेम का बल है पति परतो वह "नहींकहकर अपनी ताकत आजमाएगीजरूरत ही न रहेगी। जहां बल हैवहां "नहींकी जरूरत ही नहीं है। प्रयोजन क्या हैजहां वास्तविक शक्ति है वहां तो "हांसे भी शक्त्ति ही प्रगट होती है। लेकिन तुम्हारी तकलीफ यह है कि वास्तविक शक्ति नहीं है; "नहींकहते होतो ही थोड़ी-सी झंझट खड़ी करके तुम शक्ति का अनुभव कर पाते हो। "हांकहते होतो लगता है हां कहनी पड़ी। "हांतुम मजबूरी में कहते हो। तुम्हें "हांकहने का लुफ्त न आया। तुम्हें "हांकहने का सलीका न आया। तुम्हारे पास ताकत नहीं है।
हिरण्यकश्यप प्रहलाद के सामने कमजोर मालूम होने लगा होगा। आनंद के सामने दुख सदा कमजोर हो जाता है--हो ही जाएगा,है ही कमजोर। दुख नकार है। आनंद विधायक ऊर्जा का आविर्भाव है। दुख में कभी कोई फूल खिले हैंकांटे ही लगते हैं। प्रहलाद के फूल के सामने हिरण्यकश्यप का कांटा शघमदा हो उठा होगालज्जा से भर गया होगा,र् ईष्या से जल गया होगा। यह ताजगीयह कुंआरापनयह सुगंधयह संगीतये प्रहलाद के भगवान के नाम पर गाए गए गीत--उसे बहुत बेचैन करने लगे होंगे। वह घबड़ाने लगा। उसकी सांसें घुटने लगीं। उसे एकबारगी वही सूझा जो सूझता है नकार कोनास्तिक कोनिर्बल-दुर्बल को--वही सूझा उसे। मिटा दो इसे। विध्वंस सूझा।
दुनिया में दो तरह के बल हैं। या तो तुम कुछ बनाओ तो बल मालूम होता है। तुमने एक गीत लिखा...। कवियों से पूछोजब उनका गीत पूरा हो जाता है तो वे कैसे हिमालय के शिखर पर उठ जाते हैं। कैसा आनंद तरंगायित हो उठता है! मूर्तिकार से पूछोतब उसकी मूर्ति पूरी होतीतो वह स्रष्टा हो जाता है! किसी मां से पूछोजब उसका गर्भ बड़ा होता है और जब उसके पेट में बच्चा बड़ा होने लगता हैतब उसकी पुलकउसका आनंद पूछो!
एक स्त्री जब तक मां न बनेसाधारण स्त्री है। गरिमा नहीं होती उसमेंगौरव नहीं होता। अभी कुछ पैदा ही नहीं कियागरिमा कैसीअभी वृक्ष में फल ही न लगेगौरव कैसातब तक बांझपन घेरे रहता है। फिर एक बेटा हुआतब स्त्री में एक नया आविर्भाव होता हैतब वह साधारण स्त्री न रहीतब वह मां हो गई। मां होकर वह परमात्मा की संगी-साथी हो गई। सृजन दिया! कुछ पैदा किया! जीवन को जन्म दिया!
मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि पुरुष का मन स्त्री से सदा हीर् ईष्या से भरा हैक्योंकि वह जन्म नहीं दे सकता। गर्भ रखने की उसके पास सुविधा नहीं है। इसीलिए पुरुष और हजार चीजों को जन्म देता है--परिपूरक की तरह: कविता लिखता हैमूर्ति बनाता हैचित्र बनाता हैभवन बनाता हैताजमहल खड़े करता है। लेकिन कितने ही ताजमहल खड़े करोएक छोटे-से बच्चे का मुकाबला थोड़े ही कर सकेंगे। कितने ही सुंदर होंतुम्हारी मूर्तियां कितनी ही कलापूर्ण होंऔर तुम्हारे गीतों में कितना ही तरन्नुम हो और कितना ही छंद होछोटे-से बच्चे की आंखों का छंद तो न हो सकेगा। माना कि संगमरमर बहुत सुंदर हैमगर एक जीवंत बच्चे के सौंदर्य के सामने क्या होगाएक साधारण-सी स्त्री तुम्हारे शाहजहांओं को मात कर देती है। बना लो तुम ताजमहल...!
मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि पुरुष निरंतर चेष्टा करता है कुछ बनाने कीताकि वह भी अनुभव कर सकेमैं भी स्रष्टा हूं। लेकिन फिर भी तृप्ति वैसी नहीं होती जैसी स्त्री को होती है। इसलिए तो स्त्रियां कुछ नहीं बनातीं--न ताजमहलन चित्रन अजन्तान एलोरा। न उन्होंने गीत लिखे कालिदास जैसेन चित्र बनाए पिकासो जैसे। स्त्रियां कुछ भी नहीं करतीं। बड़े हैरान होओगे तु। पाकशास्त्र भी पुरुष लिखते हैं। नयी शाक-सब्जी भी खोजनी हो तो पुरुष खोजते हैंस्त्री उस झंझट में नहीं पड़ती। दुनिया के अच्छे और बड़े रसोइये स्त्रियां नहीं हैंपुरुष हैं। रसोइये भी! हद हो गई! घर की साज-सज्जा करनी होइंटीरियर डैकोरेशन करना होफर्नीचर जमाना होतो भी पुरुष विशेषज्ञ...!
स्त्री कुछ बनाती नहीं--बनाने की जरूरत अनुभव नहीं करती। मां होने में इतनी तृप्ति है: भर जाती है। सफल हो जाती है। फलवती हो जाती हैयानी सफल हो जाती है।
ध्यान रखनादो उपाय हैं शक्ति अनुभव करने के--या तो सृजन या विध्वंस। अगर तुम सृजन के द्वारा शक्ति अनुभव न कर सकेतो फिर विध्वंस के द्वारा शक्ति अनुभव करोगे। हिटलरमुसोलिनीनेपोलियन और सिकंदरये विध्वंस के द्वारा शक्ति अनुभव कहते हैंबुद्धसुकरातजीसससृजन के द्वारा शक्ति अनुभव करते हैं।
शायद तुम्हें पता न हो: हिटलर मूलतः चित्रकार होना चाहता था। उसने आर्ट-अकेडमी में अर्जी भी दी थीलेकिन स्वीकार न हुई। वह चोट उसे भारी पड़ी। वह कुछ बनाना चाहता था--चित्रमूर्तियां। वह चोट उसे भारी पड़ी। सारी जीवन-ऊर्जा उसकी विध्वंस से उलझ गई। यह भी शायद तुम्हें पता न हो कि इतने लाखों लोगों की हत्या के बाद भी रात जब उसे फुर्सत मिलती थी तो वह चित्र बनाता था। डांवाडोल था। हिटलर ने लिखा है कि आदमी को मारकर मिटाकर भी अपने बल का अनुभव होता है।
तुम जिनता बड़ा विध्वंस कर सकोउतना लगता है बलशाली होकोई फिक्र नहींबना नहीं सकतामिटा तो सकता हूं। "सकने'का पता चलता है। बना नहीं सकताकोई बात नहींमिटा सकता हूं! चलोउतनी ऊंचाई न सही बनाने कीलेकिन मिटाने की ऊंचाई तो हो ही सकती है!
नास्तिकता विध्वंसात्मक हैआस्तिकता सृजनात्मक है। और आस्तिक और नास्तिक में जब भी संघर्ष होगानास्तिक की हार सुनिश्चित है। हांआस्तिक असली होना चाहिए। कभी अगर तुम नास्तिक को जीतता हुआ देखो तो उसका केवल इतना ही अर्थ होता है कि आस्तिक नकली है। कभी अगर तुम नास्तिक को जीतता हुआ देखो तो उसका केवल इतना ही अर्थ होता है कि आस्तिक नकली है। नकली आस्तिकता से तो असली नास्तिकता भी जीत जाएगीकम-से-कम असली तो है! इतना सत्य तो है वहां कि असली है। सत्य ही जीतता है।
तो अगर कभी तुम पाओ कि नास्तिकता जीत रही है तो उसका एक ही अर्थ होता है कि नास्तिकता प्रामाणिक होगी। आस्तिकता हार रही है तो उसका अर्थ हैस कि आस्तिकता झूठी होगीआरोपित होगीथोथी होगीऊपर से ढांपी होगीपहल ली होगीप्राणों से निकली न होगीआचरण में होगीअंतस में न होगीऊपर-ऊपर रंग-रोगन होगाहृदय का जोड़ न होगा उसमें;प्राणों में जड़ें न होंगी। ऐसे बाजार से कागज के या प्लास्टिक के फूल खरीद लाए होओगेवृक्षों पर लटका दिए होओगे--सारी दुनिया को धोखा हो जाएलेकिन वृक्ष को थोड़े ही धोखा होगा। असली फूल जुड़ा हैवृक्ष की रसधार से एक हैएक ही गीत में,एक ही छंद में बद्ध हैदूर गहरी जड़ों तक जमीन से जुड़ा हैसुदूर आकाश से एक हैएक ही गीत मेंएक ही छंद में बद्ध हैदूर गहरी जड़ों तक जमीन से जुड़ा हैसुदूर आकाश में चांदत्तारों सेसूरज से जुड़ा है। प्लास्टिक का फूल किसी से भी नहीं जुड़ा हैटूटा हैन जड़ों सेन जमीन सेआकाश सेन चांदत्तारों सेन सूरज से--किसी से नहीं जुड़ा है।
तुम्हारी आस्तिकता अगर झूठी है तो नास्तिकता से हारेगीतो तुम नास्तिक से डरोगे। तुम्हारी आस्तिकता अगर सच्ची है तो नास्तिक को करने दो विध्वंसकर-करके खुद ही टूट जाएगाकर-करके खुद ही हार जाएगा।
प्रहलाद अपने गीत गाए चला गयाअपनी गुनगुन उसने जारी रखीअपने भजन में उसने अवरोध न आने दिया। पहाड़ से फेंका,पानी में डुबायाआग में जलाया--लेकिन उसकी आस्तिकता पर आंच न आई। उसके आस्तिक प्राणों में पिता के प्रति दुर्भाव पैदा न हुआ। वही मृत्यु है आस्तिक की। जिस क्षण तुम्हारे मन में दुर्भाव आ जाएउसी क्षण आस्तिक मर गया।
जीसस को सूली लगी। अंतिम क्षण में उन्होंने कहा, "हे परमात्मा! इस सभी को माफ कर देनाक्योंकि ये जानते नहीं क्या कर रहे हैं। ये नासमझ हैं। कहीं ऐसा न हो कि तू इनको दण्ड दे दे। ये दया के योग्य् हैंदण्ड के योग्य नहीं।
शरीर मर गयाजीसस को मारना मुश्किल है। इस आस्त्किता को कैसे मारोगेकिस सूली पर लटकाओगेकिस आग में जलाओगे?
प्रहलाद अपना गीत गाए चला गया।
नास्तिकता विध्वंसात्मक है। यही अर्थ है कि हिरण्यकश्यप की बहन है अग्नि। हिरण्यकश्यप की बहन है अग्नि--वह बहन हैवह छाया की तरह साथ लगी है।
और आश्चर्य मत करो! पूछा हैआश्चर्य तो यही है कि वह सभी जगह बच जाता है और प्रभु के गुण गाता है। आश्चर्य मत करो। जिसे प्रभु का गुणगान आ गयाजिसने एक बार उस स्वाद को चख लियाउस फिर कोई आग दुखी नहीं कर सकती। जिसने एक बार उसका सहारा पकड़ लियाफिर उसे कोई बेसहारा नहीं कर सकता।
आश्चर्य मत करे। आश्चर्य होता हैयह स्वाभाविक है। पर आश्चर्य मत करो।
स्वभावतः तब से इस देश में उस परम विजय के दिन को हम उत्सव की तरह मनाते रहे हैं। होली जैसा उत्सव पृथ्वी पर खोजने से न मिलेगा। रंग गुलाल है। आनंद उत्सव है। तल्लीनता कामदहोशी कामस्ती कानृत्य कानाच का--बड़ा सतरंगी उत्सव है। हंसी के फव्वारों काउल्लास काएक महोत्सव है। दीवाली भी उदास हैहोली के सामने। होली की बात ही और है। ऐसा नृत्य करता उत्सव पृथ्वी पर कहीं नहीं है। ठीक भी है। एक गहन स्मरण तुम्हारे भीतर जगता रहे कि इस जगत में सबसे बड़ी विजय नास्तिकता के ऊपर आस्तिकता की विजय हैकि सदा-सदा बार-बार तुम याद करते रहो कि आस्तिकता यानी आनंद।
आस्तिकता उदासी का नाम नहीं है। अगर आस्तिक उदास मिले तो समझना कि चूक हो गई हैबीमार हैआस्तिक नहीं है। अगर आस्तिक नृत्य से भरा हुआ न मिले तो समझना कि कहीं राह में भटक गया। कसौटी यही है।
धर्म उदासी नहीं है--नृत्यउत्सव है। और होली इसका प्रतीक है। इस दिन "नामर "हांकी विजय हुई। इस दिन विध्वंस पर सृजन जीता। इस दिन अतीत पर वर्तमान विजयी हुआ। इस दिन शक्तिशाली दिखाई पड़नेवाले पर निर्बल-सा दिखाई पड़नेवाला बालक जीत गया। नये कीनवीन कीताजे की विजय--अतीत परबासे परउधार पर। और उत्सव रंग का है। उत्सव मस्ती का है। उत्सव गीतों का है।
धर्म उत्सव है--उदासी नहीं। यह याद रहे। और तुम्हें नाचते हुएपरमात्मा के द्वार तक पहुंचना है। अगर रोओ भी तो खुशी से रोना। अगर आंसू भी बहाओ तो अहोभाव के बहाना। तुम्हारा रुदन भी उत्सव का ही अंग होविपरीत न हो जाए। थके-मांदे लंबे चेहरे लिएउदासमुर्दों की तरहतुम परमात्मा को न पा सकोगेक्योंकि यह परमात्मा का ढंग ही नहीं है। जरा गौर से तो देखोकितना रंग उसने लिया है! तुम बेरंग होकर भद्दे हो जाओगे। जरा गौर से देखोकितने फूलों में कितना रंग! कितने इंद्रधनुषों में उसका फैलाव है! कितनी हरियाली मेंकैसा चारों तरफ उसका गीत चल रहा है! पहाड़ों मेंपत्थरों मेंपक्षियों में,पृथ्वी परआकाश में--सब तरफ उसका महोत्सव है! इसे अगर तुम गौर से देखोगे तो तुम पाओगेऐसे ही हो जाना उससे मिलने का रास्ता है।
गीत गाते कोई पहुंचता हैनाचते कोई पहुंचता है--यही भक्त्ति का सार है।

दूसरा प्रश्न: याद रफीक हो तो रिफाकत ज़रूर है
कसम तुझे अल्लाह की बनाखत जरूर है
यारी करके देखा यार मिलता नहीं
बेवफा मिलता है लेकिन बावफा मिलता नहीं।

तो फिर यारी करके नहीं देखा। हम भी देखे--मिलता है। तुम्हारी मानें कि अपनीफिर यारी में कहीं कुछ भूल है। तुमने सोचा होगायारी की--कर नहीं पाए। बड़ी सरलता से आदमी अपने को समझा लेता है कि मैं तो सब कर रहा हूंमिलता नहीं।
क्या किया है तुमनेयारी क्या की हैरोएचीखेतड़फेछाती में तूफान उठाझंझावात आईअपने को चढ़ाने की तैयारी दिखाईअपने को खोने का साहस कियायारी क्या की अभीअभी उसके आशिक हुएलोग कुछ थोड़ा-बहुत कर लेते हैं और थोड़ा-बहुत भी करते हैं बहुत कुछ पाने की आशा में।
कहते हो--बेवफा मिलता है लेकिन बावफा मिलता नहीं। तुम बावफ होतुमने वफा पूरी की हैक्योंकि मेरे देखे तो ऐसा हैजो तुम हो वही मिलता है। जैसे तुम हो वैसा ही मिलता है। परमात्मा दर्पण की भांति हैतुम्हारे ही चेहरे को झलका देता है। अगर तुम बेईमान होबेईमान मिलेगा। अगर तुम धोखेबाज होधोखेबाज मिलेगा। अगर तुम चालबाजी कर रहे थे तो तुम जीत न पाओगेवह तुमसे ज्यादा चालबाजी कर जाएगा।
सरल होकर जाओ! कुछ मांगते हुए मत जाओक्योंकि मांग में ही गड़बड़ हैक्योंकि मांगने का मतलब ही हुआ कि तुमने यार को न मांगाकुछ और मांगा। लेकिन सभी की ऐसी आदत है। अहंकार का यह ढंग और शैली है कि अहंकार मान लेता है कि मैंने तो सब कुछ कियालेकिन दूसरी तरफ से प्रत्युत्तर नहीं आ रहा है।
बच्चन का एक गीत है--सुनो इसे ठीक से।
इतने मत उन्मत्त बनो
जीवन मधुशाला से मधु पी
बन कर तन-मन मतवाला
गीत सुनाने लगा झूम कर
चूम-चूम कर मैं प्याला
शीश हिला कर दुनिया बोली
पृथ्वी पर हो चुका बहुत यह
इतने मत उन्मत्त बनो!
बहुत लोग पी चेके हैं। ऐसी उधार शराब सेऐसी बाजार में बिकनेवाली शराब से बहुत लोग सोच लिए हैं कि हो गए मतवाले! इतना सस्ता नहीं है मतवालापन। उसकी शराब खोजनी जरा कठिन बात है। अंगूर की नहींआत्मा की शराब जरा कठिन बात है।
इतने मत संतप्त बनो
 जीवन मरघट पर अपने सब
अरमानाग की कर होली
चला राह में रोदन करता
 चिताराख से भर झोली
शीश हिला कर दुनिया बोली
पृथ्वी पी हो चुका बहुत यह
इतने मत संतप्त बनो!
ये ढोंग न चलेंगे। दुनिया बहुत देख चुकी है। यारों की यारीमतवालों का मतवालापन--सब ऊपर-ऊपर है। राख लगा लेने से कहीं भीतर का पता चलता हैऊपर से शोरगुल मचाने से कहीं भीतर में कोई क्रांति घटित होती है?
और ध्यान रखनाजब भी तुम्हें लगे कि हाथ में कुछ न आयातब समझ लेना कि अपेक्षा की थी कुछ। अपेक्षा के बिना विषाद होता ही नहीं है। तुमने वफा मांगी होगी तो बेवफा मिली। जब तुम मांगोगे कुछउससे विपरीत पाओगे। मांगना ही मत। बिन मांगे मोती मिलेमांगे मिले न चून।  यह परमात्मा की तरफ जाने का रास्ता भिखमंगेपन का नहीं हैयह सम्राटों जैसा है। तुम मांगना मततो मिलता है। तुम मांगो कि तुमने ही बाधा खड़ी कर दी। तुम्हारी मांग ही अड़चन बन जाती है।
"यारी करके देखा यार मिलता नहीं'
नहींदेखा ही नहीं। जिन ने यारी करके देखा उन्हें सदा मिला। पूछो मंसूर से! पूछो बुद्ध से! पूछो नारद से! पूछा मीरा से,चैतन्य से! पूछो फरीद सेकबीर सेनानक से! करोड़ों गवाह हैं इसकेकि जिन्होंने यारी की उनको यार मिलता है। और परमात्मा और बेवफा! ऐसा होता ही नहीं। ऐसा उसका स्वभाव नहीं है। तुम्हारी ही कहीं भूल होगी। तुम कहीं अधैर्य मेंजल्दी में लगे हो। भीतर से तुमने पुकारा ही नहीं। ऊपर-ऊपर से आवाज दी थीऔर भीतर संदेह रहा होगा।
मैंने सुना हैविवेकानंद अमरीका के एक गांव में बोलेतो उन्होंने बाइबिल का एक उद्धरण दिया कि "यदि तू पहाड़ से भी कह दे आस्था से भरकर कि हट जातो पहाड़ हट जाता है'। एक बूढ़ी औरत सुन रही थी। उसने कहायह हमको खयाल ही न था। उसके घर के पीछे एक पहाड़ है और उसकी वजह से हवा भी नहीं आती और गरमी में तप भी जाती है पहाड़ी। और उसने कहा,यह तो बड़ा ही सरल है। वह भागी घर। उसने कहा कि हटा दोइसमें दिक्कत ही क्या है। उसने जाकर खिड़की खोलकर एक दहा सोचाआखिरी बार तो और देख लेंफिर तो हट ही जाएगा। खिड़की खोलकर देखाखिड़की बंद कीबैठकर नीचे उसने कहा, "हे परमात्मा! श्रद्धा से भरकर कह रही हूंहटा इस पहाड़ को। बिलकुल हटा दे'। फिर दोत्तीन मिनट उसे वक्त भी दिया भगवान को। उसने खिड़की खोली-- वे पहाड़ वहीं के वहीं है। और उसने कहा, "जा भीमुझे पहले ही से पता था कि कहीं कोई पहाड़ ऐसे हटते हैं'!
पहले से ही पता था कि कहीं पहाड़ ऐसे हटते हैं! जब पहले से हेी पता था तो वह जो प्रार्थना थीऊपर-ऊपर रही होगीभीतर तो संदेह ही रहा होगा।
एक गांव में वर्षा न हुईगांव के पुजारी ने सारे गांव के लोगों को इकट्ठा किया कि प्रार्थना करेंगेवर्षा हो जाएगी। सारा गांव आ गया। पुजारी भी चला गांव के बाहर जहां सब इकट्ठे हो रहे थेएक मंदिर के पास। पुजारी के पस ही एक छोटा-सा बच्चा भी चल रहा था एक बड़ा छाता लिए। उस पुजारी ने कहा, "नालायक! छाता कहां ले जा रहा है?' उस बच्चे ने कहा, "लेकिन मैंने सोचा कि जब प्रार्थना होगी तो वर्षा भी होगीलौटने में दिक्कत होगी'। मगर एक छोटा बच्चा ही लाया था। खुद पुजारी भी छाता लेकर न आया था। गांव की भीड़ इकट्ठी हुईकोई छाता न लाया था। एक छोटा बच्चा ही प्रार्थना का पात्र था। एक वही भरोसे से आया थाकि जा ही रहे हैं प्रार्थना करने तो वर्षा होगी। लेकिन पुजारी ने उसकी श्रद्धा भी भ्रष्ट कर दी। उसने कहा, "अबे नालायक! यह छाता कहां ले जा रहा हैवर्षा ही तो नहीं हो रही वर्षों सेप्राण तड़पे जा रहे हैं और तू छाता लिए घूम रहा है'! उसको भी संदेह जगा दिया। उसकी प्रार्थना भी खराब हो गई। मुझे लगता हैउस दिन वर्षा हो सकती थी। उस अकेले एक बच्चे की प्रार्थना से भी हो सकती थी। मगर उसकी प्रार्थना भी खराब हो गई।
नहींतुमने अभी खोजा ही नहीं यार को। उस प्यारे को खोजने के लिए बड़ी हार्दिक उत्कंठा चाहिए और धैर्य चाहिए। तीन मिनट का समझ देकर खिड़की खोलकर मत देख लेना।
सुकूं है मौत यहां जौके-जुस्तजू के लिए
ये तश्नगी वो नहीं जो बुझाई जाती है।
जो उसकी चोज पर निकलते हैंवे कोई प्यास बुझाने थोड़े निकलते हैं। वे कहते हैं--ये तश्नगी वो नहीं जो बुझाई जाती है। यह कोई प्यास ऐसी थोड़े ही है जो बुझाने की जरूरत है। यह तो प्यास बड़ी प्यारी है। वे तो कहते हैं, "जितनी याद करवाए और जितनी देर प्रतीक्षा करवाएतेरी कृपा! तेरा मिलन ही थोड़ा सुखद हैतेरा इन्तजार भी'!
भक्त कहता हैछिपा रहेजितना छिपना हो! अच्छा ही हुआऔर प्रार्थना की लेंगे थोड़ी। मिल जाएगा तो फिर क्या होगा?छिपा रहे। थोड़ा और इन्तजार सही। उसका इन्तजार भी प्यारा है।
सुकूं है मौत यहां...!
उसकी राह पर जो सुकून की तलाश कर रहे हैंचैन की तलाश कर रहे हैंवे तो गलती में हैं।
सुकूं है मौत यहां जौके-जुस्तजू के लिए।
जो जीवन की तलाश कर रहे हैंचैन की तलाश पर निकले हैंउनके लिए चैन की बात ही नहीं उठानी चाहिए।
ये तश्नगी वो नहीं जो बुझाई जाती है।
यह तो प्यास बढ़ाई जाती है। प्रार्थना तो प्यास में घी का काम करती हैजैसे घी आग में पड़ता हैऐसे प्रार्थना प्यास में पड़ती है। भभकती है आग। एक ऐसी घड़ी आती है कि तुम प्यास ही प्यास रह जाते होतुम्हारे भीतर कोई ऐसा भी नहीं रह जाता जो कहेमैं प्यासा हूंवरन ऐसी ही भावना रह जाती है कि मैं प्यास हूं। उसी घड़ी यार मिल जाता है। यार तो मिला ही हुआ है।
यह न पानी से बुझेगी
 यह न पत्थर से दबेगी
यह न शोलों से डरेगी
यह वियोगी की लगन है
यह पपीहे की रटन है।

तीसरा प्रश्न: भगवान इस समय और इस जगह पर आपके और हमारे दर्म्यान क्या करवाता हैआप में और हम में फर्क क्या है और वास्ता क्या है?

बड़ा खेल करवाता है। मुझे बुलवाता हैतुम्हें सुनवाता है। मगर वही मुझसे बोलता हैवही तुमसे सुनता है। समझ लोगे तो बड़ी रसधार बहेगीक्योंकि वही मुझसे बोला हैवही तुमसे सुनने चला आया है। उसके सिवा कोई और नहीं है। परमात्मा अपने ही साथ लुका-छिपी खेलता है। यही उसकी लीला है। यही उसने होने का ढंग है।
तुमने कभी अपने साथ लुका-छिपी खेलीकभी तुमने ताशों का खेल खेला अकेले हीकभी-कभी ट्रेन में मैं यात्रा करता थातो कुछ लोग मिल जाते अकेलेमेरे डिब्बे में होते। वे कहते, "आप साथ देंगे'? "मैं जरा और दूसरे खेल में लगा हूंआप बाधा न दें'। तो फिर वे अकेले ही ताश बिछा लेते। अकेले ही दोनों तरफ से चालें चल रहे हैं।
परमात्मा दोनों तरफ से चालें चल रहा है। राम में भी वही है और रावण में भी वही। और अगर रामायण पढ़कर तुम को यह न दिखाई पड़ा कि रावण में भी वही है तो तुम चूक गएरामायण समझ न पाए। अगर यही दिखाई पड़ा कि राम में ही केवल है तो बस भूल गएभटके। रावण में भी वही है।
अंधेरा भी उसी का हैरोशनी भी उसी की है। बोलता भी वही मुझसे हैसुनता भी वही तुममें है। तुम जिसे खोज रहे हो वह तुम में ही छिपा है। खोजता भी वही हैखोजा जा रहा भी वही है। जिस दिन जानोगेजागोगेउस दिन हंसोगे।
झेन फकीर बोकोजू परम ज्ञान को उपलब्ध हुआ तो लोगों ने उससे पूछा कि "परम ज्ञान को उपलब्ध होने के बाद तुमने पहली बात क्या की'? उसने कहा, "और क्या करते?' एक प्याली चाय की मांगी'। लोगों ने कहा, "प्याली चाय की! परम ज्ञान और प्याली चाय की'! उसने कहा, "और क्या करतेजब सारा खेल समझ में आया कि अरेवही खोज रहा हैवही खोजा जा रहा है। तो और क्या करतेसोचा कि चलो बहुत हो गयाबड़ी लंबी खोज को गईएक प्याली चाय की पी लें। हंसे खूब'!
तुम पूछते हो, "भगवान इस समय और इस जगह पर हमारे और आपके दर्म्यान क्या करवाता है'?
बड़ा खेल करवाता है। जिस दिन समझ लोगेउस दिन बड़ी रसधार बहेगी।
"आप में और हम में फर्क क्या है?'
मेरी तरह से कुछ भी नहींतुम्हारी तरफ से बहुत है। और चेष्टा यही है कि तुम्हारी तरफ से भी न रह जाए। मेरी तरफ से तो तुम वहीं हो जहां मैं हूंतुम्हारी तरफ से तुम सोचते हो वहां नहीं हो। सोचते रहो। वह तुम्हारा सपना है कि वहां नहीं हो--हो तो तुम भी वहीं। हो तो तुम भी भगवान। भगवत्ता तुम्हारा स्वभाव है। बुद्धत्व तुम्हारी नियति है। तुम उससे भाग नहीं सकतेबच नहीं सकते। जैसे कमल कमल हैगुलाब गुलाब है--ऐसे तुम बुद्ध होबुद्धत्व को उपलब्ध हो। लेकिन तुम्हें यह खयाल नहीं है--तुम्हें और हजार खयाल चढ़ गए हैं सिर पर। कोई समझ रहा हैदुकानदार हूंकोई समझ रहा हैडाक्टर हूंकोई समझ रहा इंजीनियर हूंकोई समझ रहा है स्त्री हूंकोई समझ रहा हैपुरुष हूंकोई कहता है हिंदू हूंकोई कहता हैमुसलमान हूं। तुम न मालूम कितनी और हजार बीमारियों से रुग्ण हो--सिर्फ एक को नहीं देखते जो तुम हो। तुम भगवान हो! दुकान वगैरह करो--भगवान होते हुए करो। चलने दोखेल को रोकने की भी कोई जरूरत नहीं है। समझ लो कि खेल है। कुछ छोड़कर भाग जाने की भी जरूरत नहीं हैक्योंकि भागता तो वही है तो समझता है कि खेल नहीं है। जो गंभीरता से ले लेता है वही भागता है। इसलिए तो मैं अपने संन्यासी को कहता हूंकहीं भागना मत! भागे कि शक। भागे कि मतलब साफ हो गया कि तुमने गंभीरता से ले ली बात। चलो पत्नी है तो ठीक हैबच्चे हैं तो ठीक हैं--उनमें भी भगवान है। अगर तुम उसी को देखने लगोहर तरफ से वही तुम्हें पुकारा है।
पगध्वनि तो सुनता था कब से
पर तुमसे साक्षात न होता
असमंजस में पड़ी सुनहली
सुबह सांवली सांझ हो गई
मेरे हर पल की व्याकुलता
अपने आप प्रणाम हो गई
प्रतिध्वनि तो सुनता था कब से
ध्वनि का उदगम ज्ञात न होता
पगध्वनि तो सुनता था कब से
पर तुमसे साक्षात न होता।
पगध्वनि तो तुमने भी सुनी हैअन्यथा तुम यहां न आते। प्रतिध्वनि तो तुमने भी सुनी हैअन्यथा तुम्हें कौन यहां ले आता?वही प्रतिध्वनि ले आई है। लेकिन सीधा-सीधा साक्षात्कार नहीं हो रहा है। मैं उसकी तरफ मुंह किए खड़ज्ञ हूंतुम उसकी पीठ किए खड़े हो--इतना ही फासला है।
बड़ा फासला नहीं है। अबाउट टर्न--इतना-सा फासला है। मिलिट्री में लोग कर लेते हैं। घूम जाओ!
"आप में और हम में फर्क क्या है?'
घूम जाओ!
"और वास्ता क्या है?'
मेरी तरफ से तो कोई भी नहींतुम्हारी तरफ से है। तुम कुछ पाने योग्य हो। वही बाधा बन रही है। तुम कुछ तलाश रहे हो। वही बाधा बन रही है। मैं तुमसे कह रहा हूं कि तुम जिसे खोज रहे होवह मिला ही हुआ है। खोज के कारण ही तुम उलझन में पड़े हो।
मुल्ला नसरुद्दीन बाजार से जा रहा था--गधे पर बैठाभागा। बाजार के लोगों ने पूछा, "नसरुद्दीन! कहां?' मगर उसने कहा, "अभी मत रोकोअभी मैं जल्दी में हूं'। दोत्तीन घंटे बाद थका-मांदा वापस लौट रहा था। लोगों न पूछा, "कहां इतनी तेजी में जा रहे थे?' उसने कहा, "मेरा गधा खो गया था'। लोगों ने कहा, "तूम गधे पर सवार हो'। उसने कहा, "यह तीन घंटे बाद समझ में आया। पहले तो एकदम घबड़ाहट में छलांग लगाकर गधे पर सवार हो गयाखोज में निकल गया। नासमझोतुमने क्यों न कहा?' उन्होंने कहा, "हम तो चिल्ला रहे थेतुम बोलेबहुत जल्दी में हूं।
मैं चिल्ला रहा हूं लेकिन तुम कहते होबहुत जल्दी में हैं। तुम्हें हंसी आती है नसरुद्दीन परलेकिन तुमने कभी खयाल किया: चश्मा लगाकर तुमने कभी चश्मा नहीं खोजातो फिर तुम्हें चश्मा लगाना ही नहीं आया। कान पर कलम खोंसकर तुमने कभी कलम नहीं खोजीतो फिर तुम्हें कलम लगाना ही नहीं आया। तुम अपनी जिंदगी में खुद ही खोज लोगेअगर तुम गौर करोगे। कई बार विस्मरण की दशा होती है। चश्मा लगाए होते हो और उसी से खोजते होते हो कि चश्मा कहां है! जल्दी में यह हो जाता है। ट्रेन पकड़नी है और घड़ी समय बताए दे रही है और बाहर ड्रायवर हार्न बजा रहा है--घबड़ा गएअब खोजने लगे,चश्मा कहां है। स्वभावतः चश्मा आंख के इतने करीब है कि एकदम दिखाई भी नहीं पड़ता। परमात्मा उससे भी ज्यादा करीब है। करीब कहना ठीक नहीं--आंख के भीतर हैइसलिए कैसे दिखाई पड़े?
तुम्हारी अड़चन यही है कि तुम कुछ खोज रहे हो। और तुम जब खोजोगे तो तुम्हें कोई न कोई मिल जाएगा बतानेवाला कि ऐसे खोजो। मैं तुमसे यही कहना चाहता हूं कि खोज की जरूरत नहीं है--तुम जरा शांत होकर बैठ जाओछूट जाने दो ट्रेनबजाने दो ड्रायवर को हार्नतुम जरा शांत होकर बैठ जाओआंख बंद कर लो--तुम अचानक पाओगे: भीतर मौजूद हैउसे कभी खोया ही नहीं। जो खो जाए वह परमात्मा नहीं।
मेरे पास लोग आते हैं। वे कहते हैंपरमात्मा खोजना है। मैं कहता हूं, "बड़ी झंझट की बात है। तुमने खोया कहां?' वे सिर हिलाते हैं। वे कहते हैं, "खोया! खोया तो कहीं भी नहीं!तो फिर किसलिए खोज रहे हो?
मुल्ला नसरुद्दीन अपने घर के बाहर सड़क पर कुछ खोज रहा था। एक मित्र आ गया। उसने कहा, "क्या खोजते हो सांझ?'उसने कहा, "मेरी चाबी गिर गई है'। वह मित्र भी खोजने लगा। थोड़ी देर बाद उसने कहा कि "कहां गिरी हैरास्ता बड़ा है रात हुई जाती हौ'। उसने कहा, "यह मत पूछो। गिरी तो घर के भीतर है'। उसने कहा, "नासमझ! फिर बाहर क्यों खोज रहे हो?' उसने कहा, "यहां रोशनी है। घर में अंधेरा है। अंधेरे में क्या खाक खोजेंखोजने से भी क्या मिलेगीअंधेरे में?'
तुम खोज रहे हो परमात्मा कोक्योंकि भीतर अंधेरा है और सब रोशनी बाहर है। आंख बाहर खुलती हैहाथ बाहर फैलते हैं--बस टटोलने लगे। लेकिन जिसको तुम टटोल रहे होवह तुम्हें वहां मिलेगा नहींक्योंकि वह तुम्हारे टटोलने में छिपा हैतुम्हारे भीतर छिपा है।
तो मेरी तरफ से कोई फर्क नहीं है। मेरी तरफ से कोई वास्ता नहीं है। फर्क और वास्ता तुम्हारी तरफ से है। जिस दिन से भी गिर जाएगा उस दिन न तो मैं मैं हूंन तुम तुम हो--मिलन हो गया!
अंबर की आंखों में कोई
सूरज है न सितारा
केवल रजकण भर हैं सारे
यहां-वहां जो छितरे
अंध तिमिर के लिए वही सब
प्रखर विभा बन निखरे
धरती की छाती पर कोई
धारा है न किनारा
अंबर की आंखों में कोई
सूरज है न सितारा
चिर असंग के लिए न कुछ है
मेरा और तुम्हारा
जो अपपने में पूर्णउसे कब
कोई भेद सुहाता
यह अपूर्ण के मन की छलना
जोड़ा करती नाता
परमहंस के लिए न कोई
है चंदन अंगारा
अंबर की आंखों में कोई
सूरज है न सितारा।
मेरे लिए तो कोई फर्क नहीं है। मेरे लिए तो कोई भेद नहीं है। तो नाता तो कैसे होगाअपने से ही कहीं कोई नाता होता?लेकिन तुम्हारे लिए नाता हैक्योंकि तुम कुछ खोजने आए हो। तुम्हारी खोज बीच में अड़ंगा बन रही है। मत खोजो! छोड़ दो आकांक्षा! सिर्फ बैठे रहो मेरे पास। उसी को हमने पुराने दिनों में सत्संग कहा था। सत्संग का अर्थ है: खोज भी नहीं रहेबस बैठे हैं पास-पास! जिसको मिल गया है या जिसने जान लिया कि कभी खोया न थाउसके पास बैठे हैं। बस बठे हैं। न कोई विचार,न कोई कामना है--अचानक तुम तुम नहीं रह जाते। एक परदा हट जाता है। एक घूंघट उघड़ जाता है।
गुरु और शिष्य उसी क्षण न तो अलग रह जाते--न गुरु गुरु रह जातान शिष्य शिष्य रह जाता। सब फासले मिट जाते हैं। बीच की सब सीमाएं खो जाती हैं। उस मिलन के क्षण में ही सत्य को हस्तांतरण है।
मुझे सुनकर तुम्हें सत्य न मिलेगामुझे पीकर मिलेगा। पीना बड़ी और बात है। पीना तभी हो सकता है जब तुम बिलकुल खाली बैठे हो। तब तुम एक रिक्त शून्य हो जाते हो। उस रिक्त शून्य में वर्षा हो सकती है। तुम खाली होओ जो भर दिए जाओ। तुम पहले से ही भरे हो तो भरना मुश्किल है।

चौथा प्रश्न: आपके पास बैठकर लगातार डेढ़ घंटे तक आपका प्रवचन सुनते समय मैं भक्त्ति के भाव व रस में इतना डूब जाती हूं कि पता नहीं मेरे दुखचिंताएं और परेशानियां कहां खो जाती हैं। एक अपूर्व शांति का अनुभव छा जाता है। परंतुप्रवचन के बाद आपका सान्निध्य छूटते ही थोड़ी देर में पुनः चिंताओं और परेशानियों से घिरने लगती हूं। जो अनुभव आपके प्रवचन व सान्निध्य में होता हैवह कैसे अधिक समय तक रहेयह बताने का अनुग्रह करें!
क्षणभर को भी अगर चिंताएं खो जाती हैंइच्छाएं विसर्जित हो जाती हैंतनाव तिरोहित हो जाता हैतो कुंजी तुम्हारे हाथ में आ गई। कुछ और अब चाहने को है नहीं।
जो तुमने यहां किया हैवही तुम फिर-फिर करो। यहां क्या किया हैमुझे शांति से सुना। तुम्हारा ध्यान हट गया चिंताओं पर,बेचैनियों परउलझनों पर से--ध्यान मेरी तरफ लग गया। ध्यान जिस तरफ जाता हैउसी तरफ जीवन हो जाता है। फिर घर वापस लौटेफिर तुम अपना ध्यानफिर तुमने अपना प्रकाश चिंताओं पर कुरेदने में लगा दियाफिर चिंताएं खड़ी हो गईं।
तुम जिस तरफ ध्यान देते हो उसी तरफ तुम्हारा जीवन बहता है। और तुम जिस पर ध्यान देते हो उसी को तुम भोजन देते हो,शक्ति देते होअगर र्चिताओं पर ध्यान दोगेचिंताएं बलशाली हो जाएंगी। ध्यान भोजन है। इसलिए तो हम सब इतने ध्यान के लिए आतुर होते हैं। हम सब चाहते हैंलोग हम पर ध्यान दें। कोई तुम पर ध्यान दे तो तुम लगते होजैसे मर गए। घर में आते होपत्नी ध्यान ही नहीं देती। वह अपना बर्तन ही मलती रहती है। तुम गुजर जाते हो। तो ऐसा लगात है जैसे खत्म हुए। बच्चे खेल रहे हैंवे खेलते रहते हैंतुम गुजर जाते हो कोई ध्यान ही नहीं देता। रास्ते से निकलते होकोई नमस्कार नहीं करता। दस-पांच दिन में तुमको लगेगाक्या हुआमर गए क्या! कोई ध्यान ही नहीं दे रहा'!
इसलिए तो ध्यान की इतनी आकांक्षा होती है कि जो भी मिलेसिर झुकाए, "कहो कैसे हो?' चित्त प्रफुल्लित होता है। पत्नी दौड़ी आएजूते निकालेपैर दबाएचित्त प्रफुल्लित होता है।
एक आदमी मनोवैज्ञानिक के पास गया था। वह कह रहा था, "मैं बड़ी मुश्किल में पड़ गया हूं। पांच साल पहले जब मैंने शादी की थीघर आता था तो पत्नी स्लीपर लेकन दौड़ी आती थी और मेरा छोटा-सा कुत्ता स्वागत में भौंकता था। अब सब उलटा हो गया है। कुत्ता तो स्लीपर लेकर आता है मुंह में दबाए और पत्नी भौंकती है'। उस मनोवैज्ञानिक ने कहामेरी समझ में नहीं आता कि उलझन क्या है! सेवाएं तो तुम्हें वहीकी वही मिल रही हैं।
लेकिन सेवाओं का सवाल नहींध्यान का सवाल है। छोटा बच्चा भी ध्यान से जीता है। ध्यान ऊर्जा है। अभी मनोवैज्ञानिक इस पर बड़ा अध्ययन करते हैं कि ध्यान से ज़रूर कुछ गहरी ऊर्जा मिलती है। अगर मां बच्चे पर ध्यान न देवह सिकुड़ने लगता है। इसलिए तो बिना मां का बच्चाकितनी ही उसकी हिफाजत करोकुछ उसमें कमी रह जाती हैकुछ खोया-खोया हो जाता है। क्योंकि बिना मां के कौन उसे ध्यान देनर्स दूध दे देती हैकंबल ओढ़ा देती हैकपड़े बदल देती है लेकिन ध्यान नहीं देती। ध्यान क्यों देउसका अपना बेटा घर प्रतीक्षा कर रहा है ध्यान के लिए तो। सब इंतजाम कर दो बच्चे के लिएसिर्फ मां का ध्यान न मिलेवह प्रेमपूर्ण ऊष्मा न मिलेवे प्रेमपूर्ण आंखें न दिखाई पड़ें कि कोई फिक्र करता हैकोई मेरे लिए आतुर हैकोई मेरी प्रतीक्षा करता हैमेरे हंसने से किसी के जीवन में फूल खिलते हैंमेरे उदास होने से कोई उदास हो जाता हैकहीं मेरा होना किसी दूसरे के होने पर भी बल रखता है--तो बस बच्चे का प्राण मिलने लगते हैं।
तुमने देखाछोटा बच्चा गिर जाए तो पहले खड़े होकर देखता है कि मां आसपास है! हो तो रोता हैन हो तो नहीं रोता। बड़े आश्चर्य की बात हैगिरने से नहीं रोतागिरने का कोई संबंध ही नहीं रोने से। मां हो तो यह मौका नहीं चूकेगा ध्यान का;चिल्लाएगारोएगामां ध्यान देगी। मां नहीं है--क्या फायदा! फिजूल लोग खड़े हैंऔर हंसी होगी। वह अपना चुपचाप झाड़कर चल पड़ता है।
मैं एक छोटे बच्चे के साथ एक घर में मेहमान था। मां उसकी बाहर गई थी। मैं बैठा थावह खेल रहा था। वह गिर पड़ा। उसने चारों तरफ देखामुझे बैठा देखाउसने सोचा कि...अजनबी आदमी...! वह बैठा रहा। आधे घंटे बादमज तो भूल ही गया कि कब गिरा। जब उसकी मां लौटीवह एकदम से रोने लगा। मैंने पूछा कि हुआ क्या तेरातू बिलकुल ठीक है। वह कहता है, "आधा घंटा पहले गिरा था'
"तू तब क्यों नहीं रोयानासमझ?'
उसने कहा, "फायदा क्या है?'
वह याद रखा उसने। अब कोई दर्द भी नहीं हो रहा हैमगर मां ध्यान देगीपुचकारेगीपुचकाएगीहाथ फेरेगी--वह अवसर वह नहीं चुकना चाहता।
ध्यान भोजना है। ध्यान रखनातुम जिसे ध्यान देते हो उसे जीवन देते हो। तो गलत को  ध्यान मत दो। यहां सुनते हो मुझे,चित्त प्रफुल्लित हो जाता हैआनंदित हो जाता हैएक शीतलता छा जाती है। तुमने ध्यान मेरी तरफ दिया! गए घरफिर खोदने लगे अपने घावफिर उघाड़ने लगे अपनी मलहमें-पट्टियांफिर अंगुलियां  डालने लगे अपनी पीड़ाओं में। क्या जरूरत है?
करो यह--यहां से जाते समय ध्यान रखो कि अब उन्हीं घावों में हाथ नहीं लगाना है। पुरानी आदत हैहाथ चले जाएंगेवापस लौटा लो! फिर तुम्हें अड़चन होगी कि अगर कुछ न करें तो क्या करें! तो ध्यान देने को कुछ और बहुत घट रहा है चारों तरफ। पक्षियों के गीत हैं। उतना मधुर तो मैं तुमसे बोल भी नहीं सकता। जो वे तुमसे कह रहे हैंवह तो मैं कहना चाहता हूंकह नहीं पाता। तुम पक्षियों के गीत ही सुनो। चुप बैठकर सारा ध्यान उन पर लगा दो। इससे भी ज्यादा गहरा सत्संग हो जाएगा। हवाएं वृक्षों को कंपाती हैं। हवाओं की धुन वृक्षों के पत्तों में बजती हैउसे सुनो। परमात्मा वहां और भी अकलुषित भाव से प्रगट हुआ है। परमात्मा वहां और भी नैसर्गिक भाव से प्रगट हुआ है। झरने के पास बैठ जाओझरने की आहट सुनोनाद सुनो।
तुम कहोगे, "कहां झरने खोजेंकहां से पक्षी लाएंकहां वृक्ष...बीच बाजारा में रहते हैं'। कोई हर्जा नहीं है। सुनने की कला चाहिए। तो राह के शोरगुल को सुनो। सिर्फ राह के शोरगुल को सुनो। मत कहोअच्छा है बुरा हैबस सिर्फ सुनो। कारें दौड़ती हैं,बसें निकलती हैंशोरगुल हैंबच्चे चिल्लाते हैंकुत्ते भौंकते हैंबाजार लगा है--चुपचाप सुनो। तुम एक दिन चकित होकर पाओगे कि अगर ध्यान से सुना तो वहीं ध्यान लग जाएगा। और उस बाजार के कलरव में एक संगीत का जन्म होने लगेगा। वह बाजार का कलरव भी है तो उसी कापरमात्मा काजितना पक्षियों के कंठों की आवाज है। है। कोयल से ही नहीं बोलताकौवों से भी वही बोलता है। बाजार भी उसी का बाजारा है। असली बातअपने घावों पर ध्यान मत लगाओकहीं भी ध्यान लगाओ। ध्यान को अपने से मुक्त करोताकि धीरे-धीरे तुम्हारी यह सामर्थ्य बन जाए कि यह पुरानी आदत चिंताओं को उघाड़ने कीउखे॰?ने की मिट जाए। जब यह आदत मिट जाएगी तब मैं तुमसे कहूंगाअब बाहर का भी ध्यान छोड़ो। अब आंख बंद करोकहीं भी ध्यान न लगाओ। अब सिर्फ आंख बंद करके खाली बैठे रहो। उस शून्य से तुम्हें परम संगीत सुनाई पड़ेगा। वही परम सत्संग है। उसी तरफ तुम्हें ले चल रहा हूं। चाबी तो तुम्हें मिल गई है। अब जरा उस चाबी का उपयोग करो। जरा परमात्मा की याद को सब तरफ से पकड़ो। अपनी छोड़ो। उसकी गुनो!
दिन वही दिन हैंशब वही शब है
जो तेरी याद में गुज़र जाएं।
सब तरफ से उसकी याद को उठाओ। मैं तुमसे यह नहीं कहता कि बैठकर राम-रामराम-राम जपो। बहुत जप रहे हैं लोगउससे कुछ नहीं होता। उससे सिर्फ राम को नींद आने में बाधा पड़ती है। और कई तो माइक लगाकरलाउड स्पीकर लगाकर राम-राम जप रहे हैंवे राम को सोने ही नहीं देते। उस चिल्ल-पों से कुछ भी न होगा। उस शोरगुल से कुछ सार नहीं है। तुम्हारी बकवास से कुछ न होगा। तुम्हारी शांति से होगा।
और अंतिम बात खयाल रखो कि सब सत्संग अंततः तुम्हें अपने अंतरंग में ले जाने के लिए है। और सब ध्यान वस्तुतः उपाय है। मंजिल तो यह है कि तुम ऐसी दशा में आ जाओ जहां ध्यान की भी जरूरत न रहे--बस तुम होकाफी हो!
न देखा कहीं वह जल्वा जो देखा खान-ए-दिल में
बहुत मस्जिद में सर मारा बहुत-सा ढूंढा बुतखाना।
बहुत मंदिरबहुत मस्जिद खोजेमगर जो महोत्सवजो सौंदर्यजो जल्वा खुद के भीतर हृदय में देखा वह कहीं भी न देखा।
न देखा कहीं वह जल्वा जो देखा खान-ए-दिल में
बहुत मस्जिद में सर मारा बहुत-सा ढूंढ़ा बुतखाना।

आखिरी सवाल: भगवान! आपको जानने से पहले मैं राधास्वामी संत से प्रभावित थालेकिन उनसे दिक्षा नहीं लीक्योंकि वहां मांस और शराब छोड़ने की शर्त थी। फिर आपकी किताब पढ़कर कुछ प्रयोग किए और अपने में परिर्वतन पाया। आधा पागल तो लोग मुझे पहले से ही कहते थेक्योंकि मैं ज्यादा बोलता था। लेकिन अब नजदीकी दोस्त भी कहने लगे हैं कि मैं पागलपन की तरफ तेजी से बढ़ रहा हूं। वैसे मेरा बोलना जरूर बढ़ गया हैलेकिन भीतर मैं बढ़िया अनुभव करता हूं। अब संन्यास लेने का जी हो रहा हैलेकिन उसमें गैरिक वस्त्र और माला की शर्त है। क्या केवल माला से ही काम नहीं चल सकता है?

अगर आधा ही पागल रहना हो तो माला से काम चल सकता है। मगर मेरी मानो तो पूरा पागल बनने का मजा और है। ऐसी भी कंजूसी क्याऔर जब पागल ही होने निकल पड़े...तो आधा! यह एक पांव बाहरएक पांव भीतर तुम्हें दुविधा में डाल देगा। यह दो नावों पर सवारी खतरनाक होगी। लोग आधा कहते हैंतुम पूरे ही हो जाओ।
और अगर तुम्हें भीतर बढ़िया लग रहा है तो क्या फिक्र करना किसी कीअसली सवाल तो भीतर है। तुम्हें भीतर आनंद आ रहा हैछोड़ो फिक्र। चार दिन की दुनिया हैलोग पागल ही कह लेंगेक्या हर्जा हैमगर इतना मैं तुमसे कहूंगाआधे होना ठीक नहीं। क्योंकि मजा हमेशा पूरे का है। आधा तो ऐसा है जैसा कुनकुना पानीन पानी रहे ठीक से न भाप बनेत्रिशंकु हो गएबीच में लटक गए। न घर के न घाट केधोबी के गधे हो गए।
नहींयह न करो। यह मैं न करने दूंगा। मैं साथ न दूंगा इसमें। पूरा पागल होना हो तो आ जाओ।
मीरी में फकीरी में शाही में गुलामी में
कुछ काम नहीं बनता बेजुरअते रिंदाना।
पागलपन के बिना कहीं कुछ काम बनता ही नहीं।
मीरी में फकीरी में शाही में गुलामी में
कुछ काम नहीं बनता बेजुरअते रिंदाना।
रिंद कीशराबी कीपागल की मस्ती और पूरा जोश चाहिएतो ही कुछ काम बनता है। जो पहुंचे हैंवे पूरे-पूरे दौड़े हैं तो ही पहुंचे हैं। ऐसे आधे-आधेबंधे-बंधे तुम दूर न निकल पओगे घर से। तुम कोल्हू के बैल हो जाओगे। वहीं-वहीं चक्कर लगाते रहोगे।
पहली बात--
जब हुए बर्बाद ऐ "आबादतब पाया पता
बेनिशां हो कर मिला हमको निशाने कूए दोस्त।
उस परम मित्र का पता तो जब सब अपना पता खो जाता हैतभी मिलता है।
दूसरी बात-- कहा है, "राधास्वामी सत्संग से प्रभावित थे। वहां शर्त थी शराब-मांस छोड़ने कीइसलिए दीक्षित न हुए'। यहां छोड़ने की कोई शर्त नहीं हाकुछ लेने की शर्त है। छोड़ने में भी राजी न हुएलेने में भी राजी न हुएतो न राजी होने की कसम खा ली है क्याकुछ तो करो।
पिछले प्रश्नोत्तर में नरेंद्र ने अपने पिता के संबंध में प्रश्न पूछा था। वे एक जैन मुनि के दर्शन को गए थे। वे बड़े प्यारे आदमी हैं। तो जैन मुनि के पास जब तुम जाओ दर्शन कोतीर्थयात्रा को--वे गिरनार गए थेवहां जैन मुनि के दर्शन हो गए--तो मुनि ने कहा अब यहां आ ही गए हो तो कुछ त्याग करोकुछ छोड़ दो। उन्होंने काह, "महाराज! अब आप कहते हैं तो कुछ करेंगे। लेकिन छोड़ना सधान-सधापीछे झंझट होकुछ ले लेते हैं'। मुनि ने कहाचलो ठीक। उन्हेंक्या पता कि वे क्या हैंक्योंकि अब तीर्थ में व्रत ले लिया तो उसको तो पूरा करना ही पड़ेगा। लोग उन्हें पागल समझते हैंलेकिन वे आदमी बड़े गजब के हैं।
छोड़ना क्यापरमात्मा कहीं छोड़ने से थोड़े ही मिलता है! बढ़ाओ अपने कोफैलाओ अपने को! वहां तुमसे कहाशराब-मांस छोड़ दोमैं तुमसे कुछ छोड़ने को कहता नहीं। मैं कहता हूंमालागेरुआ ले लो! यह मैं जानता हूं कि अगर माला और गेरुआ लिया तो शराब और मांस छूट जाएगा। उसकी छोड़ने की बात मैं नहीं करता। वह कमजोरों की बात है। क्या छोड़ने की बात करनी! हीरा ले लोकंकड़-पत्थर छूट जाएंगेऔर रखना हो तो रखे रहनाकंकड़ ही पत्थर हैंरखे भी रहे तो क्या हर्जा है! मगर ऐसा कभी देखा नहीं कि हीरा मिल जाए तो कंकड़-पत्थर न छूट जाएं।
और ज्यादा बोलने का पूछा है कि ज्यादा बोलता हूंइसलिए लोग आधा पागल समझते हैं। और लिखा है कि बोलना और थोड़ा बढ़ता जा रहा है।
बोलने का अगर ज्यादा ही शौक है तो अण्ट-सण्ट बोलेंअनर्गल बोलेंसधुक्कड़ी बातें बोलें कि खुद की भी समझ में न आए,क्या कह रहे हैं। लोगों को भी आनंद आएगातुम्हें भी आनंद आएगा। समझदारी की न बोलें। समझदारी रोग है। चलेंयह कोशिश करके देखें। यहीं से शुरू कर दें। तुम्हें भी मजा आएगालोगों को भी मजा आएगा। और धीरे-धीरे तुम पाओगे कि बोलने को कुछ भी तो नहीं हैक्या बोले चले जा रहे होकहने को कुछ होकहो भीकहने को है क्या?
ईसाइयों का एक संप्रदाय हैकीमती संप्रदाय है। उसमें वे देव-वाणी--इसको वे देव-वाणी कहते हैंअनर्गल! उनके चर्च में लोग इकट्ठे हो जाते हैं। फिर प्रत्येक व्यक्ति शांत होकर बैठ आता है और फिर जो भी अनर्गल बोलने लगते हैं। अण्ट-सण्ट आवाजें,शोरगुलन कोई भाषान कोई तुकन कोई व्याकरणन ऐसी भाषा जिसको कोई समझ सकेकुछ भी बोल रहे हैं। लेकिन पंद्रह-बीस मिनट भी ऐसा बोलने के बाद चित्त को बड़ी गहरी शांति मिलती है। क्योंकि कूड़ा-कर्कट जो सिर में इकट्ठा हो जाता हैवह निकल जाता है।
इसलिए मैं तुमसे कहता हूं कि अगर बोलने में ही मजा आता है तो उसका मतलब केवल इतना है कि तुम कूड़ा-कर्कट इकट्ठा कर लेते होओगेउसको तुम दूसरों में उलीच देते हो। निश्चित ही वे तुमसे परेशान होंगेइसलिए पागल कहते हैं । उनको परेशान मत करो। एकांत में बैठकर बोलोहर्जा क्या हैझाड़पत्थरचट्टान--कहीं भी मिल बैठे दीवाने दोहो जाने दी चर्चा,चट्टान से बोल लोहर्जा नहीं है। फिर चट्टान से बोलो कि हिंदी बोलो कि अंग्रेजीकि मराठी कि पंजाबीक्य फर्क पड़ता है। चट्टान सभी भाषाएं समझती है। तुम सभी मिलाकर बोलो तो भी चलेगा। झाड़ से बोल लिएनदी से बोल आएआकाश पड़ा है। और इनमें से कोई तुम्हें पागल न कहेगा। वे सब प्रसन्न होंगे और तुम्हें आशीर्वाद देंगे। आदमियों को न सताओ! आदमी वैसे ही परेशान हैं। सुन लेते होंगेक्योंकि मजबूरीी है।
और तुम कहते हो कि अब तो पास केनिकट के दोस्त भी घबड़ाने लगे हैं! अखिर सीमा होती है। निकट के हैंसुनना पड़ता है। लोग ऊबते रहते हैं और सुनते रहते हैं। मत सताओ उनको यह हिंसा है। तुम्हें अच्छा लगता है--एकांत में चले गएअनर्गल बोले! उससे ध्यान उपलब्ध होगा। अगर एक तीस-चालिस मिनट तुमने अनर्गल बोल लियादिल खोलकर चिल्ला लियातुम एकदम हलके हो जाओगेफूल-से हलके हो जाओगे। और तब तुम में एक क्षमता आ जाएगी कि तुम दूसरों से व्यर्थ न बोलोगे;सार्थक कुछ होगा तो ठीक है। तब तुम्हें दिखाई पड़ेगा कि दूसरे पागल की तरह बके जा रहे हैंकोई जरूरत नहीं है बकने की,लेकिन बके जो रहे हैं। तब तुम उनको भी धीरे-धीरे यही रास्ता सुझा देनाजो मैंने तुम्हें सुझायाउनको तुम सुझा देना कि जंगल में एकांत में चले गएवहां दिल खोलकर बोल लिए।
आधे पागल मत रहो। खूब समय गुजार दिया आधे मेंअब जरा पूरे हो जाओ। और जिस दिन तुम पूरे हो जाओगेउस दिन तुम पाओगे--
जब जखुद रफ्तगी से आंख खुली
सामने ही खड़े थे मंजिल के।
जब पूरे तल्लीन हो जाओगे पागलपन मेंऔर उससे डूबकर बाहर आओगे और आंख खुलेगी--शांति मेंमौन मेंशून्य में--तुम पाओगे: मंजिल के सामने ही खड़े हैं।
मंदिर के सामने ही हर एक व्यक्ति खड़ा है। कहीं और कोई जगह ही नहीं है जहां तुम खड़े हो जाओ। मंदिर की सीढ़ियों पर ही हर एक खड़ा है।

आज इतना ही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें