शनिवार, 9 सितंबर 2017

भक्तिसूत्र (नारद)—प्रवचन-05

कलाओं की कला है भक्ति
दिनांक 15 जनवरी1976श्री रजनीश आश्रमपूना

तल्लक्षणानि वाच्यन्ते नानामतभेदात् ।।
पूजादिष्वनुराग इति पाराशर्यः।।
कथादिष्विति वर्गः।।
आत्मरत्यविरोधेनेति शांडिल्यः।।
नारदस्तु तदर्पिताखिलाचारिता
तद्धिस्मरणे परमव्याकुलतेति
यथा वज्रगोपिकानाम्।।
तद्धिहीनं जाराणामिव।।
नास्त्येव तस्मिंस्तत्सुखसुखित्वम्।।

विराट का अनुभव--मुश्किल! पर अनुभव से भी ज्यादा मुश्किल है अभिव्यक्ति। जान लेना बहुत मुश्किल--जान देना और भी ज्यादा मुश्किल! क्योंकि व्यक्ति मिट सकता है...बूंद खो सकती है सागर मेंऔर अनुभव कर ले सकती है सागर कालेकिन दूसरी बूंदों को कैसे कहेंजिन्होंने मिटना नहीं जानाजो अभी अपनी पुरानी सीमाओं में आबद्ध हैं...उनको कैसे कहें!

एक पक्षी उड़ सकता है खुले आकाश में अपने पिंजरे में बंद हैंगहरे में उसकी अनुभूति होती है--लेकिन शब्दों में कैसे उसे कोई बांधे!
शब्द में बंधते ही आकाश आकाश नहीं रह जाता। शब्दर में बंधते ही विराट नहीं रह जाता। इधर शब्द में बांधा कि उधर अनुभव झूठा हुआ।
इसलिए बहुत हैं जो जानकर चुप रह गये हैं। बहुत हैं जो जानकर गूंगे हो गये हैं। गूंगे थे नहींजानने ने गूंगा बना दिया। बहुत थोड़े-से लोगों नेहिम्मत की है--दूर की खबर तुम तक पहुंचाने की। वह हिम्मत दाद देने के योग्य हैं। क्योंकि असंभव है चेष्टा। माध्यम इतने अलग हैं...।
समझें जैसे देखा सौंदर्य आंख सेऔर फिर किसी को बताना हो और वह अंधा होतो क्या करियेगाफिर कोई और माध्यम चुनना पड़ेगाआंख का माध्यम तो काम न देगा। तुमने तो आंख से देखा था सौंदर्य सुबह काया रात का तारों से भरे आकाश काअंधे को समझाना हैआंख का माध्यम तो काम नहीं देगातो सितार पर गीत बजाओ! धुन बजाओ! नाचो! पैरों में घूंघर बांधो! लेकिन माध्यम अलग हो गया: जो देखा थावह सुनाना पड़ रहा है।
तो जो देखा थावह कैसे सुनाया जा सकता हैजो आंख ने जानावह कानर कैसे जानेगाइससे भी ज्यादा कठिन है बात सत्यस के अनुभव की। क्योंकि अनुभव होता है विर्विचार में और अभिव्यक्ति देनी पड़ती है विचार में। विचार सब झूठा कर देते हैं।
फिर भी हिम्मतवर लोगों ने चेष्टा की है: करुणा के कारणशायद किसी के मन में थोड़ी भनक पड़ जाएन सही पूरी बातन सही पूरा आकाशथोड़ी-सी मुक्ति की सुगबुगाहट आ जाएथोड़ी-सी पुलक पैदा हो जाएन सही पूरा दृश्य स्पष्ट होप्यास ही जग जाएसत्य न बताया जा सके न सहीलेकिन सत्य की तरफ जाने के लिए इशाराइंगित किया जा सके--उतना भी क्या कम है!
हजारों साल नर्गिस अपनी बेनूरी पे रोती है,
बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा।'
हजारों साल तक नर्गिस रोती हैकोई उसकी रोशनी को देखने और दिखानेवाला नहीं। फिर कहीं कोई दीदावर पदा होता हैकहीं कोई एक आंखवाला पैदा होता है।
नर्गिस को तो शायद एक आंखवाला भीउसकी रोशनी के लिए बोध दिला देता होगा कि मत रोतू सुंदर हैलेकिन सत्य के लिए तो और भी कठिनाई है। हजारों साल में कभी कोई दीदावर वहां भी पैदा होता है। फिर वह जो कहता हैवह कोई गीत जैसा नहीं हैहकलाने जैसा हैवह नाच जैसा नहीं हैलंगड़ाने जैसा है। और नाच में और लंगड़े की गति में जितना अंतर है,किसी के मधुर गीत में और किसी के हकलाने में जितना अंतर है?तना ही अंतर सत्य को देखने में और सत्य को कहने में है।
बहुत तो चुप रह गये। उन्होंने यह झंझट न ली। लोगों ने पूछा भी ऐसे चुप रह जानेवालों से। वे तो द्वोंग कर गये के दीवाने हैं। वे तो पागल गन गये। उन्होंने तो अपने चारों तरफ एक पागलपन का अभिनय कर लिया। धीरे-धीरे लोग समझ गये के पागल हो गये हैंछो,डो भी!
"चलो अच्छा हुआ काम आ गयी दीवानगी अपनी
वर्ना हम जमाने-भर को समझाने कहां जाते।'
बहुत हैं जिन्होंने सत्य को जानकर अपने को पागल घोषित कर दिया है। सूफी उनको मस्त कहतेहैं। दुनिया उनको पागल समझ लेती है। झंझट मिटी! अब कोई पूछने भी नहीं आता कि क्या जाना। पागल से कौन पूछता है!
लेकिन कुछ थोड़े-से लोग इतना आसान रास्ता नहीं लेते। वे लाख तरह की चेष्टा करते हैं कि तुम्हें किसी तरह जतला दें। तुम्हारा हाथ पकड़कर चलाने की कोशिश करते हैं। तुम्हारे भीतर तुम्हारे प्रेम की आग को जलाने की कोशिश करते हैं। ईंधन बन जाते हैं तुम्हारे हृदय में कि लपटें लगें। हजार तरह के झूठ भी बोलेते हैंसिर्फ इसीलिए कि सत्य की तरफ थोड़ा इशारा हो जाए। तोयह पाप करने जैसा है।
लाओत्सु ने कहा है: "सत्य बोला नहीं कि झूठ हुआ नहीं। जो भी बोला जाएगा वह झूठ हो जाएगा।'
इसका यह अर्थ हुआ कि बुद्धपुरुष झूठ बोलते रहेबोले तो झूठ ही बोलेक्योंकि बोलने में सच तो आता नहींबोलने में ही झूठ हो जाता है।
जैसे तुमने कभी देखालकड़ी सीधीपानी में डालीतिरछी दिखायी पड़ने लगती है। झूठ हो गया। बाहर खींचीसीधी-की-सीधी है। पानी में डालोफिर तिरछी दिखायी पड़ने लगती है। क्या हो जाता हैपानी का माध्यम हवा के माध्यम से भिन्न है। तो हवा के माध्यम में लकेड़ी का जो रुप हैरंग हैवह पानी में नहीं रह जाता। जानते हो तुम भलीभांति कि लकड़ी सीधी हैतुमने ही डाली हैलेकिन तुम्हीं को तिरछी दिखायी पड़ने लगती है।
 उनकी तो बात ही छोड़ दो--सुननेवालों की--जब सत्य को जाननेवाला सत्य को बोलने की कोशिश करता हैउसको खुद ही तिरछा दिखायी पड़ने लगता है। भाषा का माध्यमअभिव्यक्ति का माध्यम...!
नारद ने इन सूत्रों मेंभक्ति की कितने-कितने ढंगों से व्याख्या की गयी हैउनके थोड़े-से उदाहरण दिये हैं।
अब नाना मतों के अनुसार उस भक्ति के लक्षण बताते हैं।'
भक्ति तो एक हैमत नाना हैं। क्योंकि जिसको जैसा सूझावैसी उसने अभिव्यक्ति दी है। जिसको जैसी समझ आयीजिसका जैसा ढंग थाउसने वैसे रंग भरे। ये लक्षण भक्ति के नहीं हैंअगर गौर से समझो तो ये लक्षणजिस भक्त ने भक्ति का गीत गायाउसके हैं:। ये देखने के ढंग के संबंध में खबर देते हैंजो देखा गया उस संबंध में कुछ भी खबर नहीं देते।
बहुत मत हैं। बहुत मत होंगे हीक्योंकि भक्ति अनंत है। उसके बहुत किनारे हैं। और कहीं से भी घाट बनाकर तुम अपनी नौका को छोड़ दे सकते हो सागर में। फिर जब तुम सागर की गहराइयों में पहुंचोगेमध्य में पहुंचोगेउस पार पहुंचोगेतो स्वभावतः: तुम उसी घाट की बात करोगे जिससे तुमने नाव छोड़ी थी। और तुम कहोगे कि जिसको भी नाव छोड़नी होवही घाट है। तुम्हें और घाटों का पता भी नहीं है। एक घाट काफी है। तुम अपनने ही घाट का वर्णन करोगे।-- दूसरा किसी और घाट से उतरा था सागर में। सागर के घाटों का कोई हिसाब है! कोई हिंदू की तरह उतरा थाकोई मुसलमान की तरह उतरा थाकोई ईसाई की तरह उतरा था। से सब घाट हैंतीर्थ। फिर जो जहां सेउतरा थाउसी की बात करेगा। दूसरे किनारे पर पहुंचकर भीतुमनेक जिस किनारे से नाव छोड़ी थीतुम्हारे दूसरे किनारे की अभिव्यक्ति में उस किनारे का हाथ रहेगा।
और निश्चित हीसभी घाटों से नाव छोड़ने की कोई जरूरत नहीं हैएक ही घाट पर्यापपत है। सभी से छोड़ना भी चाहोगे तो कैसे छोड़ोगेजब भी छोड़ोगेएक ही घाट से छोड़ोगे।
किसी घाट पर पत्थर जड़े हैं। किसी घाट पर हीरे जड़े होंगे। किसी घाट पर आकाश को छूते वृक्ष खड़े हैं। किसी घाट पर मरुस्थल होगारेत का विस्तार होगा। किसी घाट पर आदमी ने कुछ व्यवस्था कर ली होगीसीढ़ियां लगा ली होंगी। किसी घाट पर कोई व्यवस्था न होगीअराजक होगा। पर इससे क्या फर्क पड़ता है! नाव छूट जाती हा सभी घाटों से।
"शोरे-नाकूसे-बरहमन हो कि बागे-हरम
छुपके हर आवाज में तुझको सदा देता हूं मैं।'
जो जानते हैंकहते हैं: यह मंदिर के पुजारी के घंटों की आवाज हो कि मस्जिद के मुल्ला कीसुबह की बांग होइससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
"छुपके हर आवाज में तुझको सदा देता हूं मैं।'
हर आवाज मेंहर ढंग मेंहर व्यवस्था मेंखोजनेवाला तो वही चैतन्य हैवही प्राण है--प्यासेप्रेम के लिए आतुर!
"अब नाना मतों के अनुसार उस भक्ति के लक्षण बताते हैं।'
"पाराशर के पु०त्र व्यास के अनुसार भगवान की पूजा आदि में अनुराग होना भक्ति है।'
पूजा का अर्थ होता है: परमात्मा को प्रतिस्थापित करनाएक पत्थर की मूर्ति है या मिट्टी की मूर्ति हैपरमात्मा को उसमें आमंत्रित करनापरमात्मा को कहना कि "इसमें आओ और विराजो--क्योंकि तुम हो निराकार: कहां तुम्हारी आरती उतारुंहाथ मेरे छोटे हैंतुम छोटे बनो! तुम हो विराट: कहां धूप-दीप जलाऊंमैं छोटा हूंसीमित हूंतुम मेरी सीमा के भीतर आओ! तुम्हारा ओर-छोर नहीं: कहां नाचूंकिसके सामने गीत गाऊंतुम इस मूर्ति में बैठो!'
पूजा का अर्थ है: परमात्मा की प्रतिस्थापना सीमा मेंआमंत्रण--इसलिए पूजा का प्रारंभ उसके बुलाने से है।
अंगरेजी में शब्द है "गाडभगवान के लिए। वह शब्द बड़ा अनूठा है। उसका मूल अर्थ है--जिस मूल धातू से वह पैदा हूुआ है,भाषाशास्त्री कहते हैंउस मूल धातु का अर्थ है--"जिसको बुलाया जाता है।बस इतना ही अर्थ है जिसको बुलाया जाता है,जिसको पुकारा जाता है--वही भगवान।
दूसराजिसने कभी पूजा का रहस्य नहीं जानादेखेगा तुम्हें बैठे पत्थर की मूर्ति के सामनेसमझेगा: "नासमझ हो! क्या कर रहे हो?' उसे पता नहीं कि पत्थर की मूर्ति अब पत्थर की नहीं--मृण्मय चिन्मय हो गया है! क्योंकि भक्त ने पुकारा है! भक्त ने अपनी विशिता जाहिर कर दी है। उसने कह दिया है कि "मैं मजबूर हूं। तुम जैसा विराट मैं न हो सकूंगातुम कृपा करोतुम तो हो सकते हो मेरे जैसे छोटे! मेरी अड़चनें हैं। मेरी शक्ति नहीं इतनी बड़ी के तुम जैसा विराट हो सकूं। दया करो! तुम ही मुझ जैसे छोटे हो जाओ ताकि थोड़ा संवाद हो सकेथोड़ी गुफ्तगू हो सकेदो बातें हो सकें। मैं फूल चढ़ा सकूंआरती उतार सकूं,नाच लूं: तुम्हारा कुछ न बिगड़ेगा। सभी रूप तुम्हारे हैंयह एक और रूप तुम्हारा सही! मुझे बहुत कुछ मिल जाएगातुम्हारा कुछ खोएगा नहीं।'
भक्त की आंख से देखना मूर्ति कोनहीं तो तुम मूर्ति को न देख पाओगेतुम्हें पत्थर दिखायी पड़ेगामिट्टी दिखायी पड़ेगी। भक्त ने वहां भगवान को आरोपित कर लिया है। और जब परिपूर्ण हृदय से पुकारा जाता हैतो मिट्टी भी उसी की है। मिट्टी उससे खाली तो नहीं। पत्थर उसके बाहर तो नहीं। वह वहां छिपा ही पड़ा है। जब कोई हृदय से पुकारता है तो उसका आविर्भाव हो जाता है।
इसलिए भक्त जो देखता है मूर्ति मेंतुम जल्दी मत करनातुम नहीं देख सकते। देखने के लिए भक्त की आंखें चाहिए।
"बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा।
इजारों साल नर्गिस अपनी बेनूरी पे रोती है।'
पत्थर रोते हैं हजारों सालतब कहीं कोई पत्थर में परमात्मा को देखनेवाला पैदा होता है। आंख चाहिए।
पूजा का प्रारंभ है आमंत्रण में कि आओविराजोप्रतिस्थापना में!
मूर्ति तो झरोखा हैवहां से हम विराट में झांकते हैं।
तुम अपने घर में ,ड़े होझरोखे से आकाश में झांकते हो। तुम चांदत्तारों की बात करोदूर फैले नी-गगन की बात करोऔर कोई दूसरा हो जिसको सिर्फ चौखटा ही दिखायी पड़ता हो खिड़की कावचह कहेकहां की बातें कर रहे होपागल हो गये हो?लकड़ी का चौखटा लगा हैऔर तो कुछ भी नहीं। कहां के चांदत्तारे?'...
तोजब तुम्हें मूर्ति में कुछ भी न दिखायी पड़े तो जल्दी मत करनातुम्हें चौखटा ही दिखायी पड़ रहा है।
भक्त जब हृदयपूर्वक बुलाता है तो मूर्ति खुल जाती है?सके पट बंद नहीं रहते। भक्त को उस मूर्ति के माध्यम से कुछ दिखायी पड़ने लगता है। उसके देखने के लिए भक्त की ही आंखें चाहिए।
कहते हैं कि मजनूं जब बिलकुल पागल हो गया लैला के लिएतो उस देश के सम्राट ने उसे बुलवाया। उसे भी दया आने लगी;द्वार-द्वारगली-गलीकूचे-कूचे वह पागल "लैला-लैलाचिल्लाता फिरता है! गांवभार के हृदय पसीज गये। लोग उसके आसुओं के साथ रोने लगे। सम्राट नेउसु बुलाया और कहा, "तू मत रो।उसने अपने महल से बारह सुदरियां बुलवाईं और उसने कहा, "इस पूरे देश में भी तू खोजेगातो ऐसी सुंदर स्त्रियां तुझे न मिलेंगी। कोई भी तू चुन ले।'
मजनूं ने आंख खोली। आंसू थमे। एक-एक स्त्री को गौर से देखाफिर आंसू बहने लगे और उसने कहा कि लैला तो नहीं है। सम्राट ने कहा, "पागल! तेरी लैला मैंने देखी हैसाधारण-सी स्त्री है। तू नाहक ही बावला हुआ जा रहा है।'
कहते हैंमजनूं हंसने लगा। उसने कहा, "आप ठीक कहते होंगेलेकिन लैला को देखना हो तो मजनूं की आंख चाहिए। आपने देखी नहीं। आप देख ही नहीं सकतेक्योंकि देखने का एक ही ढंग है लैला को--वह मजनूं की आंख है। वह आपके पास नहीं है।'
भगवान को देखने का एक ही ढंग हैवह भक्त की आंख है।'
तो कोई अगर मंदिर में पूजा करता हो तो नाहक हंसना मत।
मूर्ति-भंजक होना बहुत आसपन हैक्योंकि उसके लिए कोई संवेदनशील तो नहीं चाहिए। मूर्तियों को तोड़ देनपा बहुत आसान है। क्योंकि उसके लिए कोई हृदय की गहराई तो नहीं चाहिए।
मूर्ति में अमूर्त को देखना बड़ा कठिन है! वह इस जगत की सबसे बड़ी कला है। आकार में निराकार को झांक लेनाशब्द में शून्य को सुन लेनादृश्य में अदृश्य की पेड़ लेना--उससे बड़ी और कोई कला नहीं है।
इसलिए प्रेम कलाओं की बला हैसरताज है! उसके पार फिर कुछ भी नहीं है।
पूजा का अर्थ है: आकार में आमंत्रण निराकार को।
और अगर तुमने कभी पूजा की है तो तुम जानोगेतुम्हारे बुलाने के पहले मूर्ति साधारण पत्थर का टुकड़ा है।
रामकृष्ण पूजा करते थे। अनेक दिन बीत गये। वे रोज रोतेघंटों पूजा करतेफिर एक दिन गुस्से में आ गये। तलवार टंगी थी काली के मंदिर में मूर्ति के सामनेतलवार उतार लीऔर कहाबहुत हो गया! इतने दिन से बुलाता हूं! अगर तू प्रगट नहीं होती तो मैं अप्रगट हुआ जाता हूं। या तो तू दिखायी देतू होया मैं मिटता हूं। तलवार खींच ली। एक क्षण औरऔर गर्दन पर मारे लेते थेकि सब कुछ बदल गया। मूर्ति जीवंत हो उठी! वहां काली न थी। मातृत्व साकार हो उठा! ओंठ जो बंद थेपत्थर के थे,मुस्कराये! आंक्षें जो पत्थर की थींऔर जिनसे कुछ दिखायी न पड़ता थाउन्होंने रामकृष्ण में झांका। तलवार झनकार के साथ फर्श पर गिर गयी।
रामकृष्ण छह दिन बेहोश रहे। भक्त घबड़ा गये। मित्र परेशान हुए। डर तो पहले ही था कि यह आदमी थोड़ा पागल-सा हैयह अब और क्या हो गया! छह दिन की बेहोशी के बाद जब बेहोशी में भेजती हैइतने दिन होश में रखा छह दिन--अब क्ाो बेहोशयी में भेजती हैफिर से बुला ले! जा मत! रुक!'
इतना विराट थाइतना प्रगाढ़ था अनुभव कि अपने को संभाल न सके। डगमगा गये! बूंद में जब सागर उतरे तो ऐसा होगा ही। तुम्हारे आंगन में जब पूरा आकाश उतर आये तो तुम्हारे आंगन की दीवारलें कहां तक संभली रहेंगीगिर जाएंगी
उन छी दिनों रामकृष्ण ने चिन्मय का जलवा देखा। वे छी दिन सतत परमात्मा के साक्षसत्कार के दिन थे। वह उनकी पहली समाधि थी।
लेकिन पूजा का अर्थ यही है: पहले परमात्मा को आमंत्रित करोफिर अपने को उसके चरणों में चढ़ा दो रामक्रष्ण जैसेकि कह दो कि तू ही हैअब मैं नहीं!
तुम जितनी दूर तक परमात्मा को बुलाते होजितनी गहराई तक बुलाते होउतनी दूर तकउतनी गहराई तक वह आता है। तुम जब अपने को मिटाने को भी तत्पर हो जाते हो तो तुम्हारे अंतरतम को छू लेता है। तुम्हारी बिना आाा के वह तुम में प्रवेश न करेगा। वह तुम्हारा सम्मान करता है। वह कभी भी किसी की सीमा में आक्रमण नहीं करता। बिन कुलाया मेहमान परमात्मा कभी नहीं होता। तुम बुलाते होमनाते होसमझाते-बुझाते होतो मुश्किल से आता है।
भक्ति खो गयी है जगत सेक्योंकि भक्ति की कला बड़ी कठिन है--सब कुछ दांव पर लगाने की कला हैजुआ है। बड़ी हिम्मत चाहिए। आंख के लिए बड़ी हिम्मत चाहिए।
"पाराशर के पुत्र व्यास के अनुसार भगवान की पूजा में अनुराग होना भक्ति है।'
पूजा तो बहुत लोग करते हैंअनुराग होना चाहिए। संस्कारवशात है तो फिर भक्ति नहीं है। चूंकि चीढ़ी दर पीढ़ी तुम्हारे घर के लोग मंदिर में जाते रहे तो तुम मंदिर जाते होमस्जिद जाते रहे तो मस्जिद जाते होआकार को पूजा तो आकार को पूजते हो;निराकार को पूजा तो निराकार को पूजते हो--औपचारिकपरपंरागतलकीर के फकीरदूसरों के पदचिह्नों पर चलनेवाले! नहीं,ऐसे न होगा।
उधार कोई परमात्मा तक कभी नहीं पहुंचता। तुम्हारी प्यास चाहिएपरंपरा नहीं। तुम्हारी आंख चाहिएलकीर की फकीर और उसका अंधापन नहीं।
तो शर्त है: पूजा में अनुराग! प्रेम चाहिए! वैसा ही प्रेम चाहिए जैसे जब तुम किसी के प्रेम में पड़ जाते होतो सब औपचारिकता खो जाती है। सब शिष्टाचार खो जाता है। पहली दफा तुम किसी और ही गहराई से बोलना शुरू करते हो। इसके पहले भी बोलते रहे थेलेकिन वह ओठों की बात थी। अब हृदय बोलता है! पहली दफा तुम किसी और ही हवा में और किसी और ही माहौल में जीते हो। क्या हो जाता है।
साधारण प्रेम में क्या होता हैदूसरे में तुम्हें कुछ दिखायी पड़ने लगता है जो अब तक तुम्हें कभी किसी में दिखायी न पड़ा था;तुम्हारी आंख खुलती है!
तुमने कभी खयाल कियाप्रेमी दूसरों को पागल मालूम पड़ते हैं! अगर कोई दूसरा किसी के प्रेम में पड़ जाए और दीवाना हो जाएतो तुम हंसोगेतुम कहोगे, "पागल हैनासमझ है। समझ में आ! होश में आ! क्या कर रहा है?'
"हम खुदा के भी कभी काइल न थे
उनको देखा तो खुदा याद आया।'
प्रेमी पहली दफा किसी साधारण व्यक्ति में परमात्मा के दर्शन कर लेता हैकोई झलक पाता है। तुम जिसके प्रेम में पड़ जाते होवहीं तुम्हें परमात्मा की थोड़ी-सी झलक पहली दफा मिलती हैतुम्हारा आस्तिक होना शुरु हुआ।
प्रेम: आस्तिकता की पहली गंधपहली लहर। प्रेम: आस्तिकता की तरफ पहला कदम! क्योंकि कम-से-कम चलो एक में ही सही,परमात्मा दिखा तो! और एक में दिखा तो सब में दिख सकता हैन भी दिखे तो भी इतना तो तुम समझ ही सकते हो कि एक में दिखा तो सब में भी होगा।
लेकिन जल्दी ही तुम्हारी प्रेम की आंख धुधली हो जाती है: जिसमें तुम्हें परमात्मा दिखा थावह भी एक ख्वाबएक सपना हो जाता हैजल्दी ही तुम भूल जाते होधूल जम जाती है।
जब प्रेम की घटना घटे तो जल्दी करना उसे पूजा बनाने कीअन्यथा समय ढांक देगा।
इसलिए मैं कहता हूंजवानी पूजा के दिन हैं। लेकिन लोग कहते हैंपूजा बुढ़ापे में करेंगे। वे कहते हैंजवानी में प्रेम करेंगे। बुढ़ापे में पूजा करेंगे। इतना फासला प्रेम में और पूजा में होगा तो प्रेम तो मर ही जाएगापूजा आ न पाएगी। लोग यही कह रहे हैं कि प्रेम तो जवानी में करेंगेजब प्रेम मरने लगेगामर ही जाएगातब फिर पूजा कर लेंगे।
और असलियत यह है  िप्रेम ही पूजा बनता है। प्रेम के मरने सेपूजा नहीं आतीप्रेम के पूरे निखरने से पूजा बन जाती है। एक में जो दिखायी पड़ा हैअब इस सूत्र को पकड़ लेना और इसको औरों में भी देखने की कोशिश करना। जब आंख ताजी होलहर नयी होउमंग अभी जोश-भरी होउत्साह युवा होतो जल्दी कर लेना। जो तुम्हें अपनी प्रेयसी मेंप्रेमी में दिखा होबच्चे में दिखा होअपने बेटे में दिखा होमित्र में दिखा होजल्दी करना क्योंकि उस वक्त तुम्हारे पास आंख हैउस वक्त सारे जगत को गौर से देख लेनातुम अचानक पाओगेवह सभी के भीतर छिपा हैक्योंकि उसके अतिरिक्त और कोई भी नहीं है।
"पूजा में अनुराग'...
पूजा करते तुम बहुत लोगों को देखोगेलेकिन अनुराग नहीं हैप्रेम नहीं हैपूजा तो हैविधिविधान है। सात दफा आरती उतारनी है तो तुम सात दफा आरती उतारते होगिनती सेउतारते होकहीं आठ न हो जाए। वहां भी कंजूसी है।
रामकृष्ण पूजा करते तो कभी-कभीदिन-भर-दिन खाना-पीना भूल जाते। उनकी पत्नी शारदा द्वार पर खड़ी हैवह कहती है कि परमहंस देवसमय निकला जा रहा हैसूर्यास्त हुआ जा रहा हैदिन-भर से आप भूखे हैं। मगर वहां कोई परमहंस देव हैं कि सुनें। वे नाच रहे हैं! भूख की खबर किसको लगे! भूख की याद किसको आये! जो भगवान का भोग लगा रहा होसंसार के भोजन उसे क्या याद आए! गिर पड़तेतभी उठाकर लाये जातेअपने से न आते। बहुत दफे उन्हें कहा गया, "ऐसा न करें! पूजा ठीक हैघड़ी-दोघड़ी की ठीक है।पर रामकृष्ण कहते कि घड़ी-दोघड़ी की याद रह जाए तो पूजा होती ही नहीं।
तुमने कभी अपने को पूजा करते देखाबीच-बीच में तुम घड़ी देख लेते हो। घड़ी कोवहें रख आया करें जहां जूते छोड़ आते हो। जूते भी आ जाएंमंदिर खराब न होगाघड़ी नहीं आनी चाहिए।जूतों में ऐसा कुछ भी नहीं हैघड़ी नहीं आनी चाहिए। क्यों?क्योंकि परमात्मा है शाश्वत्तता। समय को अपने साथ लिये तुम उसे न छू सकोगे। वह है अनंततुम क्षणों को साथ लिये बैठे हो। और तुम्हारा मन बार-बार देख रहा है कि कब दुकान जाएंकब दफ्तर जाएं! तो अच्छा है जाना ही मत। ऐसा समय जो तुमने मंदिर में बितायाऔर बाजार के सोच में बितायाबिकुल व्यर्थ गयाइसका उपयोग बाजार में ही कर लेनाकुछ भी तो लाभ होगा। यह तो कुछ भी न लाभ न हुआ।
मैंने देखा है लोगों को पूजा करतेनमाज पढ़ते।
मैं राजस्थान जाता था अकसरतो चित्तोढ़गढ़ पर गाड़ी बदलती है। सांझ की नमाज का समय होताकोई घंटे-भर गाड़ी रुकती,तोजितने भी मुसलमान होते तो ट्रेन मेंवे उतरकर नमाज करने लगतेबिछा लेते अपनी चादरबैठ जाते नमाज करनेमगर हर मिनट दो मिनट में पीछे लौटकर देखते रहते कि कहीं गाड़ी छूट तो नहीं गयी। यह मैंने बहुत बार देखा।
एक मुसलमान मित्र मेरे साथ यात्रा कर रहे थे। वे भी पूजा के लिए गये। नल के पास प्लेटफार्म पर उन्होंने अपनी चादर बिछा लीपूजा करने बैठ गयेमैं उनके पीछे खड़ा हो गया। जब उन्होंने गर्दन पीछे मोड़ी तो मैंने उनकी गर्दन वापस पकड़कर उस तरफ मोड़ दी। बहुत नाराज हुए। उस वक्त तोकुछबोल न सके। जल्दी-जल्दी उन्होंने नमाज पूरी की। कहा, "यह क्या मामला है?आपने क्यों मेरी गर्दन इस तरफ मोड़ी?'
इस तरफ अगर गर्दन रखनी हो तो इसी तरफ रखोउस तरफ रखनी हो तो उसी तरफ रखो। यह कैसी नमाज हुईयह कैसी पूजा हुई कि बीच-बीच में खयाल है कि गाड़ी छूट न जाएगाड़ी छूट न जाएइसमें परमात्मा छूटा जा रहा है, ' मैंने उनसे कहा, "तुम या तो गाड़ी पकड़ लो या परमात्मा को पकड़ लो। कोई जरूरत नहीं हैमत करोनमाज--झूठी तो मत करो।कम-से-कम इतने सच्चे तो रहो कि नहीं है हृदय में तो न करेंगे।
रामक्रष्ण बहुत दिन तक मंदिर न जाते। वे कहते, "जब भीतर ही नहीं है तो कैसे जाऊंकैसे धोखा दूं--परमात्मा को कैसेधोखा दूंकिस मुंह से भीतर जाऊं?' द्वार के बाहर से हीबाहर-बाहरक्षमा मांगकर लोट आतेमंदिर में भीतर न जातेसीढ़ियों पर से क्षमा मां लेते: "माफ करभावच नहीं है। करूंगा तो धोखा होगाझूठ होगा।'
लेकिन तुम्हारा सब झूठ हो गया है। जिससे तुम्हें प्रेम नहीं हैउसे तुम कहते होप्रेम है। जिसे देखकर तुम्हारे भीतर कोई मुस्कराहट नहीं आतीतुम मुस्कुराते हो। जिसे देखकर तुम्हारे भीतर अभिशाप देने का भाव उठता हैउसको आर्शिवाद देते हुए अपने को दिखलाते हो। इन झूठों से घिरे तुम अगर परमात्मा के पास भी जाओगे तो तुम इन्हीं झूठों का प्रयोग वहां भी करोगे। फिर पूजा वैसी ही हो जाएगी जैसी सारी दुनिया की हो रही है।
कितने ही लोग हैंअनगिनितपूजा कर रहे हैंऔर पूजा की गंध कहीं भी नहीं अनुभव में आती! कितने ही लोग प्रार्थनाएं कर रहे हैं! अगर सच में ही इतनी प्रार्थनाएं हों तो जैसे आकाश में भाप उठ-उठ कर बादल बन जाते हैंऐसे प्रार्थनाओं के बादल बन जाएं। सब प्रार्थना बरसने लगे। मेघ घने हो जाएं आकाश में । जल ही न बरसेप्रार्थना भी बरसे। नदी-नाले प्रार्थना से भर जाएं!
जितने लोग प्रार्थना करते हैंअगर ये सच में ही प्रार्थना करते हों...।
ठीक है व्यास की भी परिभाषा। ठीक है:
"भगवान की पूजा में अनुराग भक्ति है।'
फिर गर्गाचार्य के मत से भगवान की कथा में अनुराग भक्ति है।'
पूजा में कुछ करना होता है। निश्चित ही व्यास सक्रिय वृत्ति के रहे होंगे। कुछ करना पड़ता है: आरती उतारनी पड़ती हैफूल चढ़ाने पड़ते हैंघंटी बजानी पड़ती है--कुछ करना पड़ता है।
इसे समझ लें। व्यास निश्चित ही सक्रिय प्रकृति के रहे होंगे। गर्गाचार्य निष्क्रिय प्रकृति के रहे होंगे। क्योंकि व्यास जहां कहते हैं, "पूजा आदि मग अनुराग' , वहां गर्गाचार्य कहते हैं,  "भगवान की कथा में...कोई सुनाये हम सुनें रस से सुनेंडूबकर सुनें,मिटकर सुनें--पर कोई सुनाएहम सुनें!'
"भगवान की कथा में अनुराग...!'
तुमने कभी खयाल किया: कथाओं में तो तुम्हें भी अनुराग हैभगवान की कथा में नहीं है! पड़ोसी की पत्नी किसी के साथ भाग गईइस कथा को तुम कितने रस से सुनते हो! खोद-खोद कर बातें निकलवा लेते हो। हजार काम होंरोक देते हो।
छोटे गांव में एकाध स्त्री भाग जाए तो पूरे गांव में काम-धंधा बंद हो जाता हैउस दिनपूरा गांव उसी चर्चा में लग जाता है।
किसी के घर चोरी हो जाए...कुछ भी हो जाए...!
अखबार तुम पढ़ते होवह कथा का रस है। लेकिन भगवान की कथा में अब कोई रस नहीं है। और अगर कभी तुम भगवान की कथा में श्रर रस लेते हो तो वह रस भगवान की कथा का नहीं होता। उसमें भी कारण वहीं होंगेजिन कारणों से तुम और कथाओं में रस लेते थे। कोई की स्त्री किसी के साथ भाग गईराम की स्त्री को रावण भगा ले गयातो तुम उसमें भी रस लेते हो। लेकिन तुम खयाल करनारस तुम्हारा रावण सीता को भगा ले गया हैइसमें हैराम की कथा में नहीं है।
गर्गाचार्य कहते हैं, "भगवान की कथा में अनुराग...'। ऐसे सुनना जैसे प्यासा जल पीता है। ऐसे सुनना जैसे तुम बिलकुल खाली हो--कान ही हो गएतुम्हारा सारा अस्तित्व बस कान पर ठहर गया। हृदयपूर्वक सुनना! तो परमात्मा का स्मरण अनेक-अनेक रूपों में तुम्हें भर देगा। कुछ करने की जरूरत नहीं हैतुम अगर शांत बैठकर सुन भी सको...।
तुम यहां मुझे सुन रहे हो...यह भगवान की कथा है। यहां तुम ऐसे भी सुन सकते होजैसे और साधारण बातें सुनते हो। तुम ऐसे भी सुन सकते होजैसे तुम्हारा पूरा जीवन दाव पर लगा हैजीवन और मृत्यु का सवाल है।
मैंने सुना हैमुल्ला नसरुद्दीन ने अपनी पत्नी को कहा था कि आज मैं आराम चाहता हूंकिसी को मिलाना मतकोई आ भी जाए तो कह देना घर पर नहीं है। लेकिन वह बैठा ही था आराम करने कुर्सीं परकि पत्नी आईउसने कहा, "सुनोएक आदमी दरवाजे पर खड़ा है।'
मुल्ला ने कहा, "अभी मैंने कहाअभी देर भी नहीं हुई कि आज दिनभर विश्राम करना है। अभी शुरुआत भी नहीं हुई,मैं कुर्सी पर ठीक से बैठ भी नहीं पाया।'
तो उसकी पत्नी ने कहा, "लेकिन वह आदमी कहता हैजीवन-मरण का सवाल है।'
तब तो मुल्ला भी उठ आयाजब जीवन-मरण का सवाल हो तो कैसा विश्राम! बाहर गया तो पाया कि वह इन्श्यारेंस कंपनी का एजेंट है। जीवन-मरण का सवाल...!
जीवन-मरण का सवाल होतभी तुम उठोगेतभी तुम जागोगे।
भगवान तुम्हारे लिए जीवन-मरण का सवाल है या नहींअगर नहीं हैतो फिर बिलकुल मत सुनोक्योंकि वह समय व्यर्थ ही गया। तुम जो सुनोगे वह किसी सार का नहीं होगा। क्योंकि सार तो तुम्हारे सुनने में छिपा है। सार कहने में नहीं छिपा हैसार तुम्हारे सुनने में छिपा है।
अगर तुम सुनने के लिए ही परिपूर्ण तैयार होकर नहीं आ गये होअगर यह सवाल तुम्हारे जीवन-मरण का नहीं हैअगर तुम अभी भी परमात्मा को किनारे पर टालकर अपने संसार में लगे रह सकते होअच्छा है तुम संसार में ही लगे रहो। कभी-न-कभी ऊबोगे। कभी-न-कभी लौटोगे। कभी तो वह घड़ी आएगीजब तुम्हारी अंधेरी रात तुम्हें दिखाई पड़ेगी और सुबह की पुकार तुम्हारे मन में उठेगी। कभी तो वह घड़ी आएगीजब तुम्हारी अंधेरी रात तुम्हें दिखाई पड़ेगी और सुबह की पुकार तुम्हारे पन में उठेगी। कभी तो वह घड़ी आएगीतुम अपने कूड़ा-करकट से घिरे-घिरे किसी दिन तो दुर्गंध को अनुभव करोगेफूलों की गंध की तलाध शुरू होगी।
लेकिन जल्दी मत करोअगर दुर्गंध से अभी लगाव बाकी हैतो भोग ही जो दुर्गंध को अनुभव करोगेफूलों की गंध की तलाश शुरू होगी।
लेकिन जल्दी मत करोअगर दुर्गंध से अभी लगाव बाकी हैतो भोग ही लो दुर्गंध को। चुक ही जाओ। रिक्त ही हो जाने दो उस अनुभव से अपने को। नहीं तो तुम सुन न पाओगे।
मैं एक पंजाबियों की सभा में बोलने गया। उस सभा के बाद फिर मेरा किसी सभा में जाने का मन न रहा। कृष्णाष्टमी थी। और पंजाबी हिंदुओं का मोहल्ला था। मैं तो चकित हुआवहां व्याख्यान देने वाले व्याख्यान दे रहे थेऔर ऐसी भी स्त्रियां थीं उस सभा में--स्त्रियां ही ज्यादा थीं--जो बोलने वालों की तरफ पीठ किए आपस में गपशप कर रही थीं। वहां झुंड-के-झुंड बने थे। बड़ी भीड़ थी। मुझसे भी उन्होंने प्रार्थना की। मैंने कहा, "तुम पागल हो! यहां कोई सुननेवाला ही नहीं है। यहां लोग अपनी बातचीत में लगे हैं और बोलने वाले बोले जा रहे हैं।'
मैंने कहा, "मुझे जाने दो। इनकी कोई तैयारी सुनने की नहीं है। सुनने कोई इनमें आया भी नहीं है। कृष्ण से इन्हें कुछ लेना-देना नहीं है।'
तुम मंदिरों में जाओस्त्रियां जो चर्चा मंदिरों में कर रही हैंपुरुष जो बातचीत मंदिरों में कर रहे हैंउसका मंदिर से कुछ लेना-देना नहीं हैवही राजनीतिवही उपद्रव बाहर केवहां भी ले आते हैंवे ही घर केबाहर के झगड़े वहां भी ले आते हैं।
परमात्मा की कथा तो तुम तभी सुन सकते हो जब तुम पूरे रिक्त होकर सुनो।
ठीक कहते हैं गर्गाचार्य, "भगवान की कथा में अनुराग...।और जिस दिन इस कथा में अनुराग आता है उसी दिन संसार की कथा में अनुराग खो जाता है।

तुम व्यर्थ की बातें मत सुनोक्योंकि यह सिर्फ सुनना ही नहींजो तुम सुनते हो वह तुम्हारे भीतर इकट्ठा हो रहा है।
थोड़ा सोचोअगर पड़ोसी तुम्हारे घर में कूड़ा फेंक दे तो तुम झगड़ा करने को तैयार हो जाते हो। और पड़ोसी तुम्हारे मन में हजार कूड़ा फेंकता रहे तो तुम झगड़ा तो करते नहींतुम रोज प्रतीक्षा करते हो कि कब आओकब थोड़ी चर्चा हो! तुम्हें घर में कूड़ा-करकट से भी इतनी समझ हैउतनी समझ तुम्हें भीतर के कूड़ा-करकट की नहीं है।
रोको अपने को व्यर्थ की बात सुनने सेनहीं तो सार्थक को सुनने की क्षमता खो जाएगी। अकारणआवश्यक न होऐसा सब सुनना त्याग दोताकि तुम्हारी संवेदनशीलता तुम्हें फिर से उपलब्ध हो जाएऔर भगवान का नाम तुम्हारे कान में पड़ेतो वह बहुत से विचारों की भीड़ में न पड़ेअकेला पड़े। वह चोट अकेली हो तो तुम्हारे हृदय के झरने फिर से खुल सकते हैं।
"शांडिल्य के मत से आत्मरति के अविरोधी विषय में अनुराग होना ही भक्ति है।'
व्यास सक्रिय घाट से उतने होंगे। गर्गाचार्य निष्क्रिय घाट से उतरे होंग। पर दोनों सरल व्यक्ति रहे होंगेबड़े विचारक नहींसीधे-सादेइनीसेंटनिर्दोषभोले-भाले! शांडिल्य विचारक मालूम होते हैं। उनकी परिभाषा दार्शनिक की परिभाषा है। वे कहते हैं, "आत्मरति के अविरोध विषय में अनुराग होना ही भक्ति है।दार्शनिक व्याख्या है।
अपने में साधारणतः आदमी को रस होता है। साधारणतः! उसे तुम स्वार्थ कहते हो। स्वार्थ अपने में रस हैलेकिन बिना समझ का। चाहते हो तुम हो कि सुख मिलेमिलता नहीं! चाह तो ठीक हैजो तुम करते हो उस चाह के लिएउसमें कहीं कोई गलती है।
स्वार्थ और आत्मरति में यही फर्क है। स्वार्थ भी अपने सुख की खोज करता हैलेकिन गलत ढंग सेपरिणाम हाथ में दुख आता है। आत्मरति भभ अपने सुख की खोज करती हैलेकिन ठीक ढंग सेपरिणाम सुख आता है। तुम भी अपने ही सुख के लिए जी रहे होलेकिन अभी तुमने अपने को जो समझा है वह अहंकार हैआत्मा नहीं। अभी तुम्हारा "स्वअहंकार हैझूठा है। जिस दिन तुम्हारा "स्ववास्तविक होगाआत्मा होगीउस दिन तुम पाओगे: स्वार्थ ही परमार्थ है। उस दिन अपने आनंद की खोज कर लेने में ही तुमने सारी दुनिया के लिए आनंद के द्वार खोले। उस दिन तुम सुखी हुए तो दूसरों को भी सुखी होने की संभावना बतायी। उस दिन तुम्हारा दिया जला तो दूसरों के बुझे दीये भी जल सकते हैंइसका भरोसा उनमें तुमने पैदा किया। और फिर तुम्हारे जले दीये से न मालूम कितने बुझे दिये भी जल सकते हैं।
आत्मरति का अर्थ है: वस्तुतः सच्चा स्वार्थ। उसमें परार्थ अपने-आप आ जाता है। जिसे तुम स्वार्थ समझते हो वह परार्थ के विपरीत है। और जिसको आत्मज्ञानियों ने आत्मरति कहा हैपरम स्वार्थ कहा हैवह परार्थ के विपरीत नहीं हैपरार्थ उसमें समाहित हैसमाविष्ट है।
"आत्मरति के अविरोधी विषय में अनुराग होना भक्ति है।'
अब इसे समझो।
तुम अपने को प्रेम करते हो--ठीकस्वाभाविक है। इस प्रेम के कारण तुम ऐसी चीजों को प्रेम करते हो जो तुम्हारे स्वभाव के विपरीत हैं उनसे तुम दुख पाते हो। चाहते सुख होमिलता दुख है। आकांक्षा में भूल नहीं है। आकांक्षा को प्रयोग में लाने में तुम ठीक-ठीक समझदारी का प्रयोग नहीं कर रहे हो।
बुद्ध भी स्वार्थी हैंकबीर भीकृष्ण भी--लेकिन वे परम स्वार्थी हैं। वे भी अपना साध रहे हैं आनंदलेकिन इस ढंग से साध रहे हैं कि मिलता है। तुम इस ढंग से साध रहे हो कि मिलता कभी नहींसाधते सदा होमिलता कभी नहीं।
तुम कुछ ऐसी चीजों से चीजों से अनुराग करने लगते हो जो कि तुम्हारे स्वभाव के विपरीत हैजैसे समझोतुम धन को प्रेम करने लगेतो तुम अपने स्वभाव के विपरीत जा रहे हो। क्योंकि धन है जड़तुम हो चैतन्य। चैतन्य को प्रेम करोजड़ को मत करोअन्यथा जड़ता बढ़ेगी। और चैतन्य अगर जड़ता में फंसने लगे तो कैसे सुखी होगीधन का उपयोग करोप्रेम मत करो। प्रेम तो चैतन्य से करो।
तुम पद की पूजा करते हो। पद तो बाहर है। तुम पद के आकांक्षी हो। लेकिन पद तो बाहर हैतुम भीतर होतो तुम में और तुम्हारे पद में कभी तालमेल न हो पाएगातुम भीतर रहोगे। पद बाहर रहेगा। कोई उपाय नहीं हैभीतर तो तुम दीनहीन ही बने रहोगे। कितना ही धन इकट्ठा कर लो अपने चारों तरफकितने ही बड़े पद पर बैठ जाओकितना ही बड़ा सिंहासन बना लो--तुम्हारे भीतर सिंहासन न जा सकेगान धन जा सकेगान पद जा सकेगा। वहां तो तुम जैसे पहले थे वैसे ही अब भी रहोगे।
भिखारी को राजसिंहासन पर बिठा दोक्या फर्क पड़ेगा! बाहर धन होगाशायद भूल भी जाए बाहर के धन में कि भीतर अभी भी निर्धन हूंतो यह तो और आत्मघाती हुआ। यह स्वार्थ न हुआयह तो मूढ़ता हुई।
असली धन खोजो--असली धन भीतर है।
असली पद खोजो--असली पद चैतन्य का है।
चैतन्य की सीढ़ियों पर ऊपर उठो।
उठने दो चैतन्य की उड़ान।
उठने दो ऊर्जा चैतन्य की--परमात्मा तक ले जाना है उसे।
मनुष्य परमात्मा होने की अभीप्सा है। इससे पहले कोई पड़ाव नहीं हैकोई मुकाम नहीं। पहुंचना है उस आखिरी मंजिल तक। लेकिन तुम बीच में बहुत से पड़ाव बना लेते होपड़ाव ही नहींउनको मुकाम बना लेते होमंजिल समझ लेते हो। कोई धन को ही इकट्ठा करना अपने जीवन का लक्ष्य बना लेता है।
शांडिल्य की परिभाषा दार्शनिक हैबहुमूल्य है:
"आत्मरति के अविरोधी विषय में अनुराग'...
तुमने अब तक आत्मरति के विरोधी विषय में अनुराग किया है। आत्मरति के अविरोध विषय में अनुराग करोगेतो परमात्मा शब्द को बीच में लाने की जरूरत भी नहीं हैतुम धीरे-धीरे परमात्म-स्वरूप होने लगोगे।
जब भी तुम्हारे सामने चुनाव हो तो सदा ध्यान रखना: जड़ को मत चुननाचैतन्य को चुनना। जब भी दो चीजों में से एक चुननी हो तो उसमें देख लेनाकौन ज्यादा चैतन्य है। जैसे प्रेम और धन में चुनना हो तो प्रेम चुनना। फिर प्रेम और भक्ति में चुनना हो तो भक्ति चुनना। संसार और परमात्मा में चुनना हो तो परमात्मा चुनना।
इसे अगर तुम समझ लो तो शांडिल्य की परिभाषा में ईश्वर का नाम की नहीं हैजरूरत नहीं है उसको कहने कीवह छिपा है। इस सूत्र को मानकर अगर तुम चले तो उसे पा लोगे। अब तुम फर्क देख सकते हो। यह तीनों व्यक्तित्वों का फर्क है। शांडिल्य बुद्ध जैसा व्यक्ति रहा होगा: "परमात्मा की कोई जरूरत नहीं है।'
बुद्ध ने कहा: ध्यान खोज लो। शांडिल्य कह रहा है:चैतन्य खोज लोक्योंकि वही अविरोधी है। उससे तुम्हारा तालमेल बैठेगा।
"देवर्षि के मत से' ...फिर नारद अपना मत देते है।
"नारद के मत से अपने सब कर्मों को भगवान के अर्पण करना और भगवान का थोड़ा-सा विस्मरण होने से परम व्याकुल होना भक्ति है।'
संस्कृत मेंजहां-जहां हिंदी में अनुवाद किया है लोगों नेचूक हुई है। सभी ने अनुवाद किया हैक्योंकि ऐसा लगता है ठीक नहीं कहनानारद खुद ही शास्त्र लिख रहे हैंतो हिंदी में अनुवादों में अनुवादकों ने लिखा है, "देवर्षि के मत से'। लेकिन संस्कृत में "नारदस्तु' - "नारद के मत से' ...। नारद अपने ही नाम का उपयोग कर रहे हैं। इसमें बड?ी बात छिपी है। नारद अपने व्यक्तित्व को भभ अपने से उतना ही दूर रख रहे हैं जितना शांडिल्यजितना गर्गाचार्यजितना व्यास। ऐसा नहीं कहते कि "मेरे मत से'। उसमें तो मत के प्रति जरा मोह हो जाएगा: "मेरा मत। "यह नारद का मत है' - नारद भी ऐसा ही कहते हैं।
स्वामी राम अपने को हमेशा इसी तरह बोलते थे: "रामको भूख लगी है, "रामको प्यास लगी है। एसा न कहते थे: मुझे प्यास लगी हैमुझे भूख लगी है। अपरीका गये तो लोग वहां बड़े हैरान होते थे। पहले ही दिन जब वे एक बगीचे से शाम को घूमकर लौटेतब तो गेरुआ वस्त्र बड़ी अनूठीा चीज थीबड़ी भीड़ लग गई वहां। अब तो न लगेगीकम-से-कम पंद्रह हजार मेरे संन्यासी हैं सारी दुनिया में...गेरुआ वस्त्र...! जल्दी ही उनको लाखों तक पहुंचा देना है। लेकिन उस समय बड़ी नयी बात थीतो भीड़ लग गई। लोग कंकड़-पत्थर फेंकने लगे कि कोई दिवाना आ गया। राम हंसते रहे। भीड़ में से किसी को दया आई कि यह आदमी हो सकता हैपागल होलेकिन दया-योग्य है। उसने भीड़ को हटायाउनको बचायाउनको ले चला। रास्ते में उसने पूछा कि तुम हंसते क्यों थेतो उन्होंने कहा, "राम की इतनी पीटाई हो रही थी और मैं न हंसू!तो उसने कहा, "क्या मतलब?' क्योंकि उसे पता नहीं था उनकी आदत का। वे कहने लगे, "राम की इतनी हंसाई हो रही थी! लोग पत्थर मार रहे थेगालियां दे रहे थे और मैं न हंसू! मैं खड़ा दूर देख रहा था।'
अपने ही नाम को इस तरह अगर तुम दूर कर लो तो बड़ी मुक्ति अनुभव होती हैतब तुम अपने व्यक्तित्व से अलग हो गए;तब तुम साक्षी-भाव में प्रविष्ट हो गए।
ठीक कियानारद ने कहा: "नारदस्तु'
और नारद का मत है: "सब कर्मों को भगवान के अर्पण करनाऔर भगवान का थोड़ा-सा विस्मरण होने से परम व्याकुल होना भक्ति है'
शांडिल्य दार्शनिक हैंनारद भक्त हैं। शांडिल्य विचारक हैंनारद प्रेमी हैं।
"सब कर्मों को भगवान के अर्पण करना...!प्रेमी की यही तो खूबी है कि वह कुछ भी बचाना नहीं चाहतासब अर्पण करना चाहता है। जितना अर्पण करता है उतना ही उसे लगता हैकम ही तो कियाऔर करूं! आखिर में वह अपने को भी अर्पण कर देता है।
सब अर्पण करना और भगवान का थोड़ा-सा भी विस्मरण होने से परम व्याकुल होना परम व्याकुलता पकड़ लेव्याकुलता ही व्याकुलता रह जाए।
ऐसा समझो कि तुम रेगिस्तान में भटक गएजल चूक गयादूर-दूर तक कहीं कोई मरूधान नहीं हैहरियाली का कोई पता नहीं हैसागर है सूखी रेत का। प्यास तो तम्हें पहले भी लगी थीलेकिन आज तुम पहली दफे जानोगे कि परम प्यास क्या है। प्यास तो बहुत दफे लगी थीलेकिन पानी सदा उपलब्ध थाजरा लगी थी आर पी लिया था। आज तुम्हारा रोआं-रोआं रोएगा। आज तुम्हारा रोआं-रोआं तड़फेगा। एक-एक रोएं में तुम प्यास अनुभव करोगेकण्ठ में नहीं। तुम्हारा सारा व्यक्तित्वतुम्हारा सारा होना प्यासमें रूपांतरित हो जाएगा।...तब परम व्याकुलता! जब ऐसे ही नहीं कि तुम ऐसे ही बुलाते हो परमात्मा को कि आ जाओ तो ठीकन आए तो भी कोई बात नहीं...नहींऐसे बुलाते हो जैसे रेगिस्तान में कोई पानी को खोजता हैतड़पता है। मछली को डाल दो रेत पर पानी से निकालकर,जैसे तड़पती हैवैसी परम प्यास!
"सब कर्मों को भगवान के अर्पण करना और भगवान का थोड़ा-सा भी विस्मरण होन से परम व्याकुल होना...'
अभी तो हमने जिसे प्यास समझा वह प्यास नहीं है। अभी तो जिसे धन समझाधन नहीं है। अभी तो हमारी सारी समझ ही गलत है।
"हम भूल को अपनी इल्मोफन समझे हैं
गुरबत के मुकाम को वतन समझे हैं
मंजिल पे पहुंच के झाड़ देंगे इसको
ये गर्देसफर है जिसको तन समझे हैं।'
अभी तो हमारी सारी समझ उलटी है। अभी तो हम नासमझी को समझदारी समझते हैं। अभी तो हम अहंकार को आत्मा समझे हैं। अभी तो हमने शरीर को अपना होना समझा है।
"हम भूल को अपनी इल्माफन समझे हैं
गुरबत  के मुकाम का वतन समझे हैं।'
रात-भर का पड़ाव हैठहर जाने के लिए सराय है कि धर्मशाला हैउसको हम घर समझे हैं।
"मंजिल पे पंहुच के झाड़ देंगे इसको'...
मंजिल पर पहुंचोगे तब पता चलेगा कि जैसे यात्री राह की धूल झाड़ देता हैऐसे ही यह सब जिसे तुम धन समझे होजिसे तुम अपना समझे होयह सब झड़ जाएगा।
"ये गर्देसफर है जिसको तन समझे हैं'
यह राह की धूल हैइससे ज्यादा नहीं। यह तुम नहीं हो। तुम तो साक्षी हो। शरीर के पीछे जो शरीर को देखने वाला हैमन के पीछे जो मन को भी देखने वाला है--तुम तो वही परम साक्षी हो।
सब छोड़ दो परमात्मा पर। इनमें से कुछ भी अपना मत समझो। शरीर भी उसका है--उसी पर छोड़ दो। मन भी उसका है--उसी पर छोड़ दो। कर्म भी उसी के हैं--उसी पर छोड़ दो। तुम कर्ता न रह जाओसाक्षी हो जाओ।
तो नारद के हिसाब सेसब कर्मों को भगवान के अर्पण करना और भगवान का थोड़ा-सा विस्मरण होने से परम व्याकुल होना...जरा हटे परमात्मा से तो वही हालत हो जाए जो मछली की हो जाती है सागर से हटकरजरा भूले उसे तो तड़प हो जाए!
"ठीक ऐसा ही है'
नारद कहते हैं, "ये सब जो परिभाषाएं हैं--ठीक ऐसा ही है'। ये सब परिभाषाएं ठीक हैं। इनमें कोई परिभाषा गलत नहीं है। सभी अधूरी हैंपूरी कोई भी नहीं । सभी ठीक हैंगलत कोई भी नहीं। भाषा का स्वरूप ऐसा है कि अधूरा ही रहेगा।
सत्य के इतने पहलू हैं कि तुम चुका न पाओगेऔर एक आदमी एक ही पहलू की बात कर पाता है।
 एक महाकवि की मृत्यु हुईतो उसके मित्रों ने उसके मरने के पहले पूछा कि तुम्हारी कब्र पर क्या लिखेंगेतो उसने कहा, "लिख देना सिर्फ एक शब्द--"अनफिनिश्ड' , अधूरा।'
वे पूछने लगे, "क्योंक्या तुम सोचते होतुम अधूरे मर रहे होक्योंकि तुम्हारे गीत पूरे हैं। तुम्हारा यश पूरासम्मान पूरा। तुम एक सफल जिंदगी जीए। तुमने खूब आदर पाया। क्या तुम भी अधूरे मर रहे हो?'
तो उस कवि ने कहा, "इससे कुछ भी फर्क नहीं पड़ता कि कितना हमने कियाकितना गायाकुछ भी करोजीवन का स्वभाव अधूरा है। हारे हुए तो यहां हारे हुए जाते ही हैं,जीते हुए भी हारे हुए ही जाते हैं। गरीब तो गरीब मरते हैंअमीर भी गरीब मरते हैं। जिनके पास नहीं हैवे तो अधूरे रहते ही हैंजिनके पास है वे भी अधूरे रहते हैं। क्योंकि यह जीवन का स्वभाव अधूरा है।
ऐसे ही मैं तुमसे कहूंगाभाषा का स्वभाव अधूरा है। कुछ भी कहोगेवह पूरा चुकता न हो पाएगा। बड़ी बातें छोड़ोएक छोटे-से गुलाब के फूल के संबंध में भी पूरी बातें नहीं कही जा सकतीं। अगर एक छोटे-से गुलाब के फूल के संबंध में तुम पूरी-पूरी बात कहना चाहो तो तुम्हें पूरे ब्राह्माण्ड के संबंध में जो भी हैसब कुछ वह कहना पड़ेगातभी उस गुलाब के संबंध में पूरी बात होगीक्योंकि उसकी जड़ें जमीन से जुड़ी हैंउसकी पंखुड़ियां सूरज से जुड़ी हैंउसकी श्वास हवाओं से जुड़ी हैउसके भीतर बहती रसधर बादलों से जुड़ी हैसागरों से जुड़ी है।
तुम अगर एक छोटे-से गुलाब के फूल के संबंध में सब कहना चाहो तो तुम बड़ी अड़चन में पड़ जाओगे--तुम पाओगे कि यह तो धीरे-धीरे पूरे ब्रह्माण्ड के संबंध में सब कहना हो जाएगा।
नहींपूरा कहना असंभव है। सत्य बहुत बड़ा हैकथनी बड़ी छोटी है।
जीवन में परमात्मा को छोड़कर सब मिल सकता है--और तुम अधूरे रहोगेउदास रहोगेदुखी रहोगेपीड़ित रहोगे। और कुछ भी न मिलेपरमात्मा मिल जाए तो पूरा मिल जाता है। क्योंकि परमात्मा खंड-खंड नहीं हो सकतामिलता है तो पूरानहीं मिलता है तो नहीं।
मेरे पास बहुत लोग आते हैंवे कहते हैं, "मेरे पास सब हैलेकिन बड़ी उदासी है। अब क्या करेंजब नहीं थी इतनी व्यवस्था तब तो एक आसरा भी था कि कभी जब सब होगा तो सब ठीक हो जाएगावह आसरा भी छिन गया'
"मयकदों के भी आसपास रही
गुलरुखों से भी रूसनास रही
जाने क्या बात थी इस पर भी
जिंदगी उम्र-भर उदास रही'
मधुशालाएं पास थींदूर नहीं। सुंदर मुखड़ों वाले लोग निकट थेपरिचय था उनसे...।
"मयकदों के भी आसपास रही...'
फूल के जैसे सुंदर चेहरे वाले व्यक्त्विो से भी परिचय रहामुलाकात रहीमधुशाला में भी विस्मरण कियाप्रेम में भी डूबे--
"जाने क्या बात थी इस पर भी...'
फिर भी कुछ बात--
"जाने क्या बात थी इस पर भी
जिंदगी उम्र भर उदास रही'
रहेगी ही! उदासी तो उसी की मिटती है जो भक्ति को उपलब्ध हुआउसी की मिटती है जो भगवान को उपलब्ध हुआउसी की मिटती है जिसने जाना कि मैं अलग नहीं हूंजो अनन्यता को उपलब्ध हुआ!
अन्यथातुम जो भी करोगे...। करते लोग बहुत कुछ हैंअथक श्रम करते हैंसब व्यर्थ जाता है। इतने श्रम से तो परमात्मा मिल सकता है जिससे तुम कंकड़-पत्थर इकट्ठे कर पाते हो। तुम्हें देखकर रोना भी आता हैहंसी भी आती है। हंसी आती है कि कैसा पागलपन है! इतने श्रम से तो मंदिर बन जाताइसे तुमने धर्मशाला बनाने में गंवाया। इतने श्रम से परमात्मा उतर आता;भिक्षा पात्र ले कर तुम कंकड़-पत्थर इकट्ठे करते रहे! इतने श्रम से तो अमृत्व को उपलब्ध हो जाताइससे तुम गंदे-नालों का पानी ही इकट्ठा करते रहे।
मौत जब आती है तब तुम्हें पता चलेगालेकिन तब बहुत देर हो जाती है।
तुमसे मैं कहता हूं: जागो अभी!
मौत तो जगाती हैपर तब समय नहीं बचता--परमात्मा का स्मरण करने का भी समय नहीं बचता! मौत आती है तब पता चलता है: "अरे! यह तो गंवाना हो गया!'
यह सब पड़ा रह जाएगा जो इकट्ठा कियाचले तुम अकेले। अकेले आये: अकेले चले! पानी पर खींची लकीरें हो गई सारी जिंदगी।
"वाए नादानी कि वक्ते-मर्ग से साबित हुआ'
ख्वाब था जो कुछ भी देखाजो सुना अफसाना था।'
मरते वक्त...!
"वाए नादानी कि वक्ते-मर्ग ये साबित हुआ।'
यह मूढ़ता सिद्ध हुई मरते वक्तयह नादानी पता चली मरते वक्तयह नासमझी खयाल में आई मरते वक्त--
"ख्वाब था जो कुछ कि देखा'...
जो देखावह सपना था...
..."जो सुना अफसाना था।'
और जो बात सुनते रहेवह सिर्फ कहानी थी। हाथ खाली रह गए!
अकसर तो ऐसा है कि लेकर तो तुम कुछ न जाओगेजो लेकर आये थेशायद उसे भी गंवा कर जाओ।
बच्चे पैदा होते हैंमुट्ठी बंधी होती हैमरते वक्त मुट्ठी खाली होती हैखुली होती है। बच्चा कुछ लेकर आता है--कोई ताजगी,कोई कमल के फूलों जैसा निर्दोष भावकुछ भोलापन--वाह भी गंदा हो जाता है। बच्चा आता है दर्पण की तरह ताजा-नयाधूल जम जाती है जिंदगी कीवह भी खो जाता है।
 हम जिंदगी में कमाते नहींगंवाते हैं--बड़ा अजीब सौदा करते हैं!
जो मौत के पहले जग जाए वही धार्मिक हो जाता है। जो मौत तुम्हें दिखाएगीवह तुम अपनी समझदारी में देख लोअपने होश में देख लोमौत को दिखाने की जरूरत न पड़ेतो तुम्हारी जिंदगी में एक क्रांति घटित हो जाती है।
"ठीक ऐसा ही हैजैसे ब्रजगोपियों की भक्ति!'
"इस अवस्था में भी गोपियों में माहात्म्यज्ञान की विस्मृति का अपवाद नहीं।'
इसे समझना।
"उसके बिनाभगवान को भगवान जाने बिना किया जाने वाला ऐसा प्रेम जारों के प्रेम के समान है।'
"उसमेंजार के प्रेम मेंप्रियतम के सुख से सुखी होना नहीं है।'
..."जैसे ब्रजगोपियों की भक्ति।'
कृष्ण के प्रेम मेंकथा हैसोलह हजार गोपियों की। संख्या तो सिर्फ असंख्य का प्रतीक है। लेकिन गोपियों के प्रेम को समझना जरूरी हैक्योंकि भक्त वैसी ही दशा में फिर पहुंच जाता है। कृष्ण का होना शरीर में आवश्यक नहीं है। यह तो भक्त का भाव है जो कृष्ण को मौजूद कर लेता है। कृष्ण के होने का सवान नहीं हैये तो हजारों गोपियों की प्रार्थनाएं हैंजो कृष्ण को शरीर में बांध लेती हैंइससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
राधा कृष्ण के साथ ही नाचीमीरा को जरा भी तकलीफ न हुईकृष्ण के बिना भी वैसा ही नाच नाचीऔर कृष्ण के साथ ही नाची। और अगर गौर करोतो मीरा की गइराई राधा से भी ज्यादा मालूम पड़ती हैक्योंकि राधा के लिए तो कृष्ण सहारे के लिए मौजूद थेमीरा के लिए तो कोई भी मौजूद न था। मीरा के भगवान तो उसके भाव का ही साकार रूप थे। मीरा के भगवान तो मीरा ने अपने को ही ढालकर बनाए थेअपने को ही निछावर करके निर्मित किए थे।
कृष्ण मौजूद हो और तुम राधा बन जाओतुम्हारी कोई खूबी नहींकृष्ण की खूबी होगी। कृष्ण मौजूद न हों और तुम मीरा बन जाओतो तुम्हारी खूबी हैकृष्ण को आना पड़ेगा।
भक्त खींचता है भगवान को रूप में। भक्त भगवान को गुणों के जगत मेंपृथ्वी पर ले आता है।
कैसी थी ब्रजगोपियों की भक्ति?
एक क्षण को भी विस्मरण हो जाए तो रोती हैं। एक क्षण को भी कृष्ण न दिखाई पड़े तो तड़फती हैं। लेकिन ऐसा तो साधारण प्रेम में भी कभी हो जाता है: प्रेमी न होप्रेयसी तड़फती है;प्रेयसी न हो तो प्रमी तड़पता है।
फर्क क्या है ब्रज की गोपियों की भक्ति में और साधारण प्रेमियों की भक्ति मेंफर्क इतना है कि ब्रजगोपियां कृष्ण के प्रेम में हैंलेकिन परिपूर्ण होशपूर्वक कि कृष्ण भगवान हैं। वह प्रेम किसी व्यक्ति को प्रेम नहींभगवत्ता का प्रेम है। अन्यथा फिर साधारण प्रेम हो जाएगा।
कृष्ण को भी तुम ऐसे प्रेम कर सकते हो जैसे वे शरीर हैंतुम्हारे जैसे ही एक व्यक्ति हैं। तब कृष्ण मौजूद भी हों तो भी तुम चूक गए।
रुक्मणी कृष्ण की पत्नी हैलेकिन रुक्मणी का नाम कृष्ण के साथ अकसर लिया नहीं जाता--लिया ही नहीं जाता। सीता का नाम राम के साथ लिया जाता है। पार्वती का नाम शिव के साथ लिया जाता है। कृष्ण का नाम रुक्मणी के साथ और रुक्मणी का नाम कृष्ण के साथ नहीं लिया जाता। और राधा उनकी पत्नी नहीं हैयाद रखना। राधा का नाम लेना बिलकुल गैरकानूनी है,कृष्ण-राधा कहनाराधा-कृष्ण कहना बिलकुल गैरकानूनी हैनाजायज हैनियम के बाहर है। वह उनकी पत्नी नहीं है। पर क्या बात हैरुक्मणी कैसे विस्मृत हो गईरुक्मणी कैसे अलग-थलग पड़ गई?
रुक्मणी पत्नी थी और कृष्ण में भगवान को न देख पायीपुरुष को ही देखती रही--बस ही चूक हो गई। वहीं राधा करीब आ गई जहां रुक्मणी चूक गई।
सौराष्ट्र में एक जगह है--तुलसीश्याम। वहां ध्यान का एक शिविर हुआ। तो जब मैं वहां गया तो जिस तलहटी में शिविर हुआ था वहां कृष्ण का मंदिर है। और ऊपर पहाड़ी की चोटी पर एक छोटा सा मंदिर हैतो मैंने पूछा कि वह मंदिर किसका है। कहा, "वह रुक्मणी का है'
"उतने दूर! कृष्ण का मंदिर इधर मील दो मील के फासले पर!'
पुजारी उत्तर ना दे सके। उन्होंने कहा कि यह तो पता नहीं।
रुक्मणी दूर पड़ती गई। वह कृष्ण को पुरुष ही मानती रहीपुरुषोत्तम न देख पाईपुरुष ही दिखाई पड़ता रहापति ही दिखाई पड़ता रहा। गहनर् ईष्या में जली रुक्मणीजैसा पत्नियां अकसर जलती है। वह मंदिर भी इस ढंग से बनाया गया है कि वहां से वह नजर रख सकती है कृष्ण पर। बिलकुल ठीक ढंग से बनाया हैजिसने भी बनाया है बड़ी होशियारी से बनाया है। पत्नी वहां दूर बैठी है और देख रही है। राधा और गोपियां और कृष्ण के पास प्रेमियों का और प्रेयसियों का इतना बड़ा जाल: रुक्मणी जली! बड़े दुख में पड़ी। कृष्ण की भगवत्ता न देख पाई। तो प्रेम साधारण हो गया--प्रेम रह गयाभक्ति न बन पाई।
प्रेम कब भक्ति बनता है?
जैसे ही प्रेमी में भगवान दिखाई पड़ता हैवैसे ही प्रेम भक्ति बन जाता है। कृष्ण का होना जरूरी थोड़े ही है! क्योंकि कृष्ण के होने में अगर यह बात होती तो रुक्मणी को भी भक्ति उपलब्ध हो गई होती।
तोमैं तुमसे कहता हूंइससे उलटा भी हो सकता है। तुम अपने प्रेमी मेंअपने पति मेंअपनी पत्नी मेंअपने बेटे मेंअपने मित्र मेंकहीं वही भूल तो नहीं कर रहे हो तो रुक्मणी ने कीसोचना। कहीं वही भूल तो नहीं हो रही है?
मैं तुमसे कहता हूंवही भूल हो रही हैक्योंकि उसके सिवाय कोई भी नहीं है। "वहीसब में छिपा है। जरा खोदोजरा गहरे उतरो। जरा दूसरे में डुबकी लो। जरा अनन्यता के भाव को जगने दो। और तुम अचानक पाओगे: वही भूलरुक्मणी की भूल,सारे संसार से हो रही है। सभी के पास कृष्ण खड़ा है--सभी के पास भगवान खड़ा है। भीतर भी वही हैबाहर भी वही है। लेकिन बाहर तुम्हारी आंखें देखने की आदी हैंकम से कम बाहर तो उसे देखो। एक दफा पुरुष खो जाए और परमात्मा दिखाई पड़े;पुरुष खो जाएपुरुषोत्तम दिखाई पड़े...!
तो नारद कहते हैं, "जैसे ब्रजगोपियों की भक्ति इस अवस्था में भी गोपियों मग माहात्म्यज्ञान की विस्मृति का अपवाद नहीं हैं'
हालांकि वे दीवानी थींपागल थीं प्रेम मेंलेकिन एक क्षण को भी भूलीं नहीं कि कृष्ण भगवान हैंउतनी बेहोशी में भी होश रहाअपवाद नहीं हैयह बात तो कभी न भूलीं कि कृष्ण भगवान हैंयह बात तो याद ही रहीलड़ीं भीझगड़ी भीरूठीं भी,लेकिन यह बात तो याद रही कि कृष्ण भगवान हैं।
उतनी ही बात प्रेम को भक्ति की ऊंचाई पर उठा देती है।
"उसके बिनाभगवान को भगवान जाने बिनाकिया जाने वाला प्रेम जारों के प्रेम के समान है।
"उसमें जार के प्रेम में प्रियतम के सुख से सुखी होना नहीं है'
थोड़ा आगे बढ़ो! थोड़े गहरे जाओ!
"हरम से कुछ आगे बढ़े तो देखा
जबीं के लिए आस्तां और भी हैं
सितारों के आगे जहां और भी हैं
अभी इश्क के इम्तिहां और भी हैं'
प्रेम जब तक भक्ति न बन जाए तब तक जानना "अभी इश्क के इम्तिहां और भी हैं,' अभी और भी परिक्षाएं पार करनी हैं प्रेम की। प्रेम पर मत रुक जाना।
प्रेम कली हैभक्ति फूल है। प्रेम मर मत रुक जाना।
"अभी इश्क के इम्तिहां और भी हैं
सितारों के आगे जहां और भी हैं।'
जब तक प्रेम तुम्हारा भक्ति न बन जाएजब तक प्रेमी में तुम्हें भगवान न दिखाई पड़ जाए--तब तक रुकना मततब तक मस्जिद-मंदिरों में ठहर मत जाना।
"हरम के आगे बढ़े तो देखा
जबीं के लिए आस्तां और भी हैं।'
मंदिर-मस्जिद से पार जाना है! सीमा से पार जाना है! संप्रदाय से पार जाना है! मत-मतांतर से पार जाना है!
प्रासंगिक दिखाई पड़ती है बात कि हम कहीं मंदिर-मस्जिदों मेंआकारों मेंसीमाओं मेंगुणों में उलझे हैं-- और इसलिए वह जो उनके भीतर छिपा हैहमारे हाथ से चूका जा रहा हैपकड़ में नहीं आता। खोल ही दिखाई पड़ती है। ऊपर का सांयोगिक असार ही दिखाई पड़ता हैभीतर का सारस्वभावस्वरूप दिखाई नहीं पड़ता।
"उसके बिनाभगवान को जाने बिनाकिया जानेवाला ऐसा प्रेम जारों के प्रेम के समाान है'
"उसमेंजार के प्रेम मेंप्रियतम के सुख से सुखी होना नहीं है'
फर्क क्या है?
जब तुम प्रेम करते हो--साधारण प्रेमजिसे हम प्रेम कहते हैं--तो तुम अपने सुख की फिक्र कर रहे होतुम प्रेमी का उपयोग कर रहे हो। भक्ति प्रेमी के सुख की चिंता करती हैबपने को समर्पित करती है। प्रेम में तुम प्रेमी का उपयोग करते हो साधन की तरहअपने सुख के लिए। भक्ति में तुम साधन बन जाते हो प्रेमी केउसके सुख के लिए।
भक्ति समर्पण है। भक्त फिर भगवान के लिए जीता है।
कबीर ने कहा हैजैसे बांस की पोली पोंगरी खुद गीत नहीं गातीफिर परमात्मा के ही गीत उससे बहते हैं। बांस की पोंगरी तो सिर्फ पोली हैराह देती हैजगह देती हैस्थान देती हैरुकावट नहीं देती।
तो कबीर ने कहा है, "अगर गीत में कहीं कोई अड़चन आती हो तो मेरी बांस की पोंगरी की भूल समझनाकहीं कोई गड़बड़ होगी। तुम तो गीत ठीक ही ठीक गाते होअड़चन आती होगीबाधा पड़ती होगीमेरे कारण पड़ जाती है। कसूर हो तो मेरा,भूल-चूक हो तो मेरीजो भी ठीक होतेरा! दुखी होता हूं तो मैं अपने कारणसुखी होता हूं तो तेरे कारण। बंधता हूं तो अपने कारणमुक्त होता हूं तो तेरे कारण। नरक बनता हूं तो मैंस्वर्ग तो सब तेरा प्रसाद है!'
प्रेम अपने सुख की तलाश है इसलिए प्रेम दुख में ले जाता है। जो अपने सुख की तलाश कर रहा हैवह "मैंको पकड़े हुए है। और "मैंसारे दुखों का निचोड़ है। वही तो कांटा हैचुभता है। जिसने प्रेमी के सुख को सब कुछ मानाजिसने सब प्रेमी के सुख पर निछावर कियाउसके जीवन में कोई दुख नहीं।
तुम जब तक अपना सुख खोजोगेदुख पाओगे। जिस दिन तुम परमात्मा का सुख खोजने लगे कि वह जिसमें सुखी होवही मेरा सुख...।
जीसस को सूली लगीएक क्षण को कंप गए और उन्होंने कहा, "हे भगवान यह मुझे क्या दिखला रहा है?' फिर संभल गए और कहा, "तेरी मर्जी पूरी हो!उसी क्षण क्रांति घटी। उसी क्षण जीसस का साधारण मनुष्य रूप खो गयाउधर परमात्मा रूप प्रकट हुआ। सूली स्वीकार हो गई तो सिंहासन हो गई।
जीसस की सूली से ऊंचा सिंहासन तुमन कहीं देखाजीसस की सूली से बहुमूल्य सिंहासन तुमने कहीं देखा?
...मृत्यु महाजीवन का द्वार बन गई। इधर अहंकार गयाउसर परमात्मा प्रविष्ट हुआ। अपने सुख को खोजने का अर्थ है: अहंकार अभी भी खोज रहा है। उसके सुख को खोजना जब शुरू हो जाएभक्त तब ऐसे जीने लगता है जैसे बांस की पोंगरी;बांसुरी बन जाता है: सब स्वर "उसीके हैं। फिर कोई दुख नहीं है। फिर कोई नरक नहीं है। फिर अंधेरा भी रोशन है। फिर मौत भी और नये जीवन की शुरूआत है। फिर कांटों में भी फूल दिखाई पड़ने लगते हैंकांटे भी फूल हो जाते हैं। फिर दुख अनुभव में आता ही नहीं। फिर हैरानी होती है यह देखकर कि लोग दुखी क्यों हो रहे हैं!
सब उपलब्ध है। महोत्सव की तैयारियां हैं और लोग दुखी हो रहे हैं। परमात्मा गीत गाने को तैयार है। उसके ओंठ फड़क रहे हैं। तुम्हारी बांसुरी तैयार नहीं है। तुम खाली नहीं होतुम भरे हो!
अहंकार से खाली होते ही "उसकाप्रवेश हो जाता है।

आज इतना ही।दिनांक 15 जनवरी1976श्री रजनीश आश्रमपूना
 सूत्र :

आज इतना ही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें