बुधवार, 1 नवंबर 2017

देख कबीरा रोया - प्रवचन-21

गांधीवादी कहां हैं?

मेरे प्रिय आत्मन्!
मैं निरंतर सोचता रहाव्हेअर आर द गांधीयंसगांधीवादी कहां हैंलेकिन मेरे भीतर सिवाय एक उत्तर के और कुछ शब्द नहीं उठे। मेरे भीतर एक ही उत्तर उठता रहा--वहीं हैंजहां हो सकते थे। यही सोचते हुए रात मैं सो गया और सोने में मैंने एक सपना देखा। उसी से मैं अपनी बात शुरू करना चाहता हूं। शायद यही सोचते हुए सोया था कि गांधीवादी कहां हैंइसलिए वह सपना निर्मित हुआ होगा।
मैंने देखा कि राजधानी के एक बहुत बड़े बगीचे में जहां गांधीजी की प्रतिमा खड़ी हैमैं उस पत्थर की प्रतिमा के नीचे पड़ी बेंच पर बैठा हूं। दोपहर है और बगीचे में सन्नाटा हैकोई भी नहीं है। मैं सोचने लगा कि गांधीजी से ही क्यों न पूछ लिया जाए कि गांधीवादी कहां हैंलेकिन इसके पहले कि मैं पूछतामैंने देखा कि गांधीजी की प्रतिमा कुछ बड़बड़ा रही है। तो मैं गौर से सुनने लगा। गांधीजी की प्रतिमा कह रही थी दुष्टों ने मुझे कहां खड़ा कर दिया है--धूप में, बरसात में, सर्दी में! और राणाप्रताप को घोड़ा दिया हुआ है, शिवाजी को घोड़ा दिया हुआ है, रानी लक्ष्मीबाई को घोड़ा दिया हुआ है। मुझे पैर पर ही खड़ा कर दिया है? मैं तो बहुत हैरान हुआ। मैंने नहीं सोचा था कि गांधी भी गुस्सा होते हैं। मैं भागा हुआ राजधानी के बड़े नेता के पास गया कि गांधीजी बहुत गुस्से में हैं, बहुत गालियां दे रहे हैं कि मुझे दुष्टों ने कहां खड़ा कर दिया है। मुझे भी घोड़ा चाहिए। उन नेता ने कहा कि ऐसा कही नहीं हो सकता। गांधीजी कभी गाली नहीं दे सकते। मैं तुम्हारे साथ चलता हूं मैं उन नेता को ले जाकर प्रतिमा के सामने खड़ा हो गया। उस प्रतिमा ने कहा कि मैंने घोड़ा लाने को कहा था, तू गधे को कहां से ले आया? वह तो हैरान हुआ। यह तो मैंने कभी सोचा भी नहीं था।



उनके इस कहने से नेता का क्या हुआमुझे कुछ पता नहींमेरी नींद टूट गई। और रात मैं बार-बार सोचता रहातो मुझे कुछ बातें खयाल आईं। मुझे पहली बात तो यह खयाल आई कि इसमें गधों का कोई कसूर नहीं है। महात्माओं के पास गधे इकट्ठे हो ही जाते हैं। असल मेंमहात्मा तो प्रथम कोटि के व्यक्ति होते हैं। प्रथम कोटि के व्यक्तियों के पास प्रथम कोटि का कोई व्यक्ति इकट्ठा नहीं होता। द्वितीय और तृतीय कोटि के लोग इकट्ठे होते हैं। असल  में प्रथम कोटि का मनुष्य कभी किसी का अनुयायी नहीं बनता है। अनुयायी हमेशा द्वितीय और तृतीय कोटि के लोग बनते हैं। असल में बुद्धिहीनों के सिवाय अनुयायी कभी कोई नहीं बनता। जिनके पास अपनी बुद्धि है वे अपने पैरों पर खड़े होते हैं और किसी के अनुयायी नहीं होते। इसलिए अनुयायी तो अनिवार्य रूप से खतरनाक हैक्योंकि बुद्धिहीनता ही किसी को अनुयायी बनाती है।
गांधी के पास जो लोग इकट्ठे हुए इस देश केवे दूसरी और तीसरी श्रेणी की बुद्धि के लोग थे। प्रथम श्रेणी का कोई व्यक्ति उनके पास इकट्ठा नहीं हुआ। इकट्ठा हो भी नहीं सकता है। प्रथम कोटि का आदमी कभी किसी के पीछे नहीं चलताअपनी ही दिशा खोज कर चलता है। न कोई महावीरन कोई बुद्धन कोई जीसस कभी किसी के पीछे चलता है। न कोई गांधी कभी किसी के पीछे चलता है। जो लोग किन्हीं के पीछे चलते उनके आस-पास इस तरह के लोग इकट्ठे हो जाते हैं जो सदा किसी के पीछे चलते हैं। इस बात को ठीक से समझ लेना जरूरी है कि अनुयायी कभी बुद्धिमान आदमी नहीं होता। और महात्मा के मरने के बाद इन्हीं बुद्धिहीनों के हाथ में महात्मा की सारी व्यवस्था पड़ जाती है।
प्रथम कोटि का आदमी मरा कि द्वितीय कोटि के हाथ में सत्ता चली जाती है। गांधी के मरते हिंदुस्तान की सत्ता द्वितीय श्रेणी की बुद्धि के पास चली गई। लेकिन द्वितीय श्रेणी की बुद्धि भी कुछ मूल्य रखती है। अब तो वे भी खतम हो चुके। अब तो तृतीय श्रेणी के लोग उनकी जगह बैठे हुए हैं। ये तीसरी श्रेणी के वे लोग हैं जो गांधी के जमाने में स्वयंसेवक का और वालंटियर का काम करते थे। पट्टा बिछाने का और गांव में डुंडी पीटने का काम करते थे कि महात्मा आ रहे हैं। प्रथम श्रेणी के व्यक्ति के आस-पास द्वितीय श्रेणी कासेकेंड ग्रेड माइंड का एक घेरा खड़ा हो जाता हैयह अनिवार्यता है। द्वितीय श्रेणी के बाहर तीसरी श्रेणी का घेरा होता है। प्रथम श्रेणी के व्यक्ति के मरते ही द्वितीय श्रेणी के व्यक्तियों के हाथ में शक्ति चली जाती है।
और कुछ बातें समझने जैसी हैं। यह ऐतिहासिक प्रक्रिया का अंग है। अब तक ऐसा होता रहा है। आगे न होइसकी आशा करनी चाहिएलेकिन अब तक ऐसा हुआ है।
प्रथम कोटि का व्यक्ति जब तक जिंदा होता हैद्वितीय कोटि के बहुत तरह के लोगों को वह अपने प्रभाव में बांध कर रखता है। लेकिन प्रथम कोटि के व्यक्ति के मरने के बाद द्वितीय कोटि के सारे लोगों में से एक आदमी प्रथम कोटि का बनना चाहता हैबाकी सारे उसके साथी नाराज हो जाते हैं। वे सब अलग हटना शुरू हो जाते हैं। सत्ता की दौड़और असली वसीयत किसकी है, "हेयरकौन है महात्मा काप्रथम कोटि के व्यक्ति का कौन वंशाधिकारी हैतो द्वितीय श्रेणी के लोग प्रथम कोटि के व्यक्ति के तो प्रभाव में बंधे रहते हैंलेकिन प्रथम कोटि के व्यक्ति के हटते ही द्वितीय श्रेणी के व्यक्तियों में आपसी संघर्ष और कलह और उपद्रव शुरू हो जाता है। क्योंकि वे सब एक ही कोटि के होते हैंउनमें से कोई किसी को नेता नहीं मान सकता।
ऐसा हिंदुस्तान में हुआ। गांधी के मरते ही गांधीजी ने जिन बहुत से लोगों को अपने आसपास इकट्ठा किया हुआ थागांधी के मरते ही वे सब एक-दूसरे के दुश्मन हो गए। क्योंकि उनमें से--से सब साथी थे--उनमें से प्रथम कोई किसी को स्वीकार नहीं कर सकता था। फिर जो उनमें से प्रथम बन गयाउसके बनते ही द्वितीय श्रेणी के सारे लोग बाहर आ गए। और वह जो प्रथम श्रेणी का बन गयादूसरी श्रेणी का व्यक्तिउसने तीसरी श्रेणी के व्यक्तियों को अपने आसपास इकट्ठा कर लिया। अब वे दूसरे श्रेणी के व्यक्ति भी जा चुके। अब देश तीसरी श्रेणी के व्यक्तियों के हाथ में पड़ा हुआ है।
यह अनिवार्य है होना। यह महात्मा गांधी के साथ हुआ हो,ऐसा नहीं है। यह महावीर के साथ भी हुआबुद्ध के साथ भी हुआ,यह जीसस के साथ भी हुआयह हमेशा होता रहा है। यह होना तो तब बंद होगा जब प्रथम कोटि के व्यक्ति अनुयायी इकट्ठा करना बंद करें। और अगर प्रथम कोटि के व्यक्ति अनुयायी इकट्ठा करते से इनकार कर दें तो दुनिया का बहुत हित हो सकता है। लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका। गांधी के साथ भी ऐसा नहीं हो सका। और गांधी के साथ भी ऐसा नहीं हो सका। और गांधी के माध्यम से देश थर्ड रेटतृतीय कोटि के लोगों के हाथ में पहुंच गया।
यह भी मैं आपसे कहना चाहता हूं कि यह जो स्थिति बनी हैयह बिलकुल निश्चित थी। यह बनती ही। इसलिए मैं गांधीवादियों को कोई दोष नहीं देना चाहता हूं। उनकी कोई आलोचना करने में भी मेरे मन में बहुत पीड़ा मालूम होती है। वे आलोचना के योग्य भी नहीं हैं। आलोचना उनकी करनी चाहिए जिनसे हम ज्यादा आशा रखते हों और वे आशा से नीचे सिद्ध हुए हों। अगर कोई आदमी कंकड़-पत्थर को हीरे-मोती समझ ले और फिर बाद में वे कंकड़-पत्थर साबित होंतो आलोचना किसकी होनी चाहिएकंकड़-पत्थरों कीया उस आदमी की जिसने उन्हें हीरे-मोती समझा थाअगर वह आदमी कहता है कि हीरे-मोती धोखेबाज निकल गए--हीरे-मोती कभी धोखेबाज निकलते--सच बात यह है कि उसकी समझ की कमी थी और उसने कंकड़-पत्थरों को हीरे-मोती समझा था। जब असलियत खुली तो वे कंकड़-पत्थर निकले। उसको अपनी बुद्धि की आलोचना करनी चाहिए।
मैं आपसे कहना चाहता हूं कि गांधीवादियों की आलोचना में मत पड़नाइस देश को अपने मस्तिष्क की आलोचना करनी चाहिए कि तुम कंकड़-पत्थरों को हीरे-मोती समझा थाअगर वह आदमी कहता है कि हीरे-मोती धोखेबाज निकल गए--हीरे-मोती कभी धोखेबाज नहीं निकलते--सच बात यह है कि उसकी समझ की कमी थी और कंकड़-पत्थरों को हीरे-मोती समझा था। जब असलियत खुली तो वे कंकड़-पत्थर निकले। उसको अपनी बुद्धि की आलोचना करनी चाहिए।
मैं आपसे कहना चाहता हूं कि गांधीवादियों की आलोचना में मत पड़नाइस देश को अपने मस्तिष्क की आलोचना करनी चाहिए कि तुम कंकड़-पत्थरों को हीरे-मोती समझ लेने की तुम्हारी आदमी कब छोड़ोगेलेकिन हम अपनी आलोचना करने से बचना चाहते हैं और दोष उन पर थोप देते हैं जिनका कोई भी दोष नहीं है। यह होने वाला था। इसलिए मैं कहता हूंगांधीवादी वहीं हैं जहां हो सकते थे। इससे अन्यथा वे कुछ भी नहीं हो सकते थे। और उनकी आलोचना में समय गंवाना व्यर्थ है। मुल्क को अपने चित्त की आलोचना करनी चाहिए कि हम इस तरह गलत लोगों को कैसे चुन लेते हैंहम इनको आदर कैसे दे देते हैं! हम इनको प्रतिष्ठासत्ता और शक्ति कैसे दे देते हैंअगर गांधीवादियों की आलोचना की गई तो मैं आपसे कहता हूं कि फिर हम इसी तरह के नासमझों के हाथ में मुल्क को दुबारा दे देंगे। उनकी शक्लें दूसरी होंगीउनके झंडे दूसरे होंगेवे किसी और महात्मा के आसपास इकट्ठे होंगे। और फिर वही गलती शुरू होगी जो हमने इधर बीस वर्षों में भोगी है। हम चुनाव करते हैं।
मैंने सुना हैएक आदमी ने अपनी जिंदगी में आठ शादियां कीं। और हर बारउसने जब पत्नी बदली तो उसने बिलकुल पक्का तय कर लिया कि अब इस तरह की पत्नी दुबारा नहीं चुननी है। लेकिन वह आदमी तो वही थाचुनने वाला वही था। उसने फिर चार-छह महीने में उसी तरह की औरत फिर चुन ली। चार-छह महीने साथ रहने के बाद वह हैरान हुआ कि यह औरत भी फिर वैसी ही सिद्ध हुईजैसी पहली औरत थी। आठ औरतें बदलने के बाद उसको यह लगा कि मालूम होता हैदुनिया की सब औरतें एक सी हैं क्योंकि जिस औरत को भी लाओवही वैसी सिद्ध होती है।
असली बात यह नहीं थी। असली बात यह थी कि वह चुनने वाला तो बदलता ही नहीं। हर बार वही थाउसकी पकड़ वही थी,उसकी समझ वही थीउसका ढांचा वही थाहर बार उसकी पसंद वही थी जो पुरानी थी। फिर उसने वही चुन लिया जो पहले उसने चुना था। ये आठ औरतें बड़ी खोज कर वह लाया था।
इस देश में इस तरह की भूल निरंतर होती रही है। महात्माओं के आसपास इकट्ठे लोगों को हमने हमेशा चुना है। आज ही नहीं--महावीर के साथ भी यहीबुद्ध के साथ भी यहीगांधी के साथ भी यही। और उसका परिणाम हम भोग रहे हैं। पांच हजार सालों में हमारा समाजहमारा व्यक्तित्वहमारी आत्मा रोज नीचे गिरती चली गई। हम अनुयायियों को चुन लेते हैं। महात्मा के जीवित होने में महात्मा की ज्योति उनमें झलकती हैऔर लगता है कि वे जीवित हीरे-मोती हैं। महात्मा के मरते ही ज्योति विलीन हो जाती है। कंकड़-पत्थरों में जो चमक थी ज्योति की,वह भी विलीन हो जाती है। वे कंकड़-पत्थर साबित हो जाते हैं।
यह हमें ध्यान रखना पड़ेगा भविष्य में कि हम व्यक्तियों को देख कर चुनाव न करेंऔर व्यक्तियों को देख कर हम आदर न दें। जीवन-व्यवस्था और जीवन-दृष्टि और जीवन-दर्शन को देख कर चुनाव होना चाहिए। लेकिन हम व्यक्तियों से प्रभावित होने वाली कौम हैंहम जीवन-दर्शनों के संबंध में जरा भी विचार नहीं करते हैं। इसका परिणाम यह होता है कि हर बार भूल होती है,हर बार हम वही भूल दोहरा लेते हैंआलोचना करते हैं। और आलोचना हम क्या करते हैंआलोचना हम अनुयायियों की करते हैं। उससे कुछ भी नहीं होता है। मैं आपसे कहना चाहता हूंगांधीवादियों को तो कोई भी दोष नहीं हैसब वादी इसी तरह के सिद्ध होंगेक्योंकि वादी कभी भी तृतीयद्वितीय श्रेणी के ऊपर के लोग नहीं होते हैं।
वाद से मुक्ति चाहिए--चाहे वह गांधीवाद होचाहे वह माक्र्सवाद होचाहे कोई और वाद हो। अगर देश को अच्छा बनाना है तो वाद से मुक्ति चाहिए। एक वाद से छूट कर दूसरे वाद को पकड़ा जा सकता है। बहुत आसान वही हैलेकिन फिर गलती वही हो जाएगी। दुनिया हर बार वाद को बदल लेती है और हर बार वही मुसीबत खड़ी हो जाती है जो पहले खड़ी थी। असल में वाद को चुनने की जरूरत नहीं है। गांधीवाद को चुन कर हमने भूल की हैमाक्र्सवाद को चुन कर भी हम भूल कर सकते हैं। वाद हमेशा खतरनाक सिद्ध होगा क्योंकि वाद में सिर्फ वे ही लोग प्रभावित होते हैं जिनके पास अपने सोचने-समझने की कोई बुद्धि नहीं होती। बुद्धुओं के सिवाय वादी कभी कोई आदमी नहीं होता। विचारशील आदमी सोचता हैसमझता हैजीता है। किसी इज्म में,वाद में बांध कर अपने को खड़ा नहीं करता है। बांधने की उसे कोई जरूरत नहीं है। उसके पास अपने सोचने का ढंग है। वह सोचेगारोज-रोज जिंदगी की समस्याओं का सामना करेगा।
लेकिन वादी क्या कहता हैवादी कहता हैसमस्या महात्मा हल कर गया है। हमारा गुरु हल कर सकता है। अब हमें कोई समस्या हल नहीं करनी है। हमारे पास बंधे हुए समाधान हैं। कोई भी समस्या आ जाएहम अपनी किताब खोल कर समाधान निकाल लेंगे। वे समाधान खतरनाक सिद्ध हो सकते हैंक्योंकि सब समाधान किसी विशेष परिस्थिति में पैदा होते हैं और उस परिस्थिति के बाहर उनकी कोई सार्थकता नहीं होती।
गांधीजी ने जो समाधान इस देश को दिए वे गांधीजी की परिस्थिति में सार्थक हो सकते थे। लेकिन अब न वह परिस्थिति हैन वह प्रसंग हैन वह संदर्भ है। लेकिन वादी कहता है हम उन्हीं को सार्थक कह कर बताएंगे। और वादी इसलिए हमेशा पीछे से बंधा रहता है। जिंदगी जाती है आगे की तरफ और वादी बंधा रहता है पीछे से। इसलिए वादी हमेशा जिंदगी पर बंधन सिद्ध होता है। इस देश की चेतना को वाद सेआइडियालॉजी सेइज्म सेशास्त्र से मुक्त करने की जरूरत है। लेकिन गांधी के आसपास एक नया शास्त्र खड़ा हो गया है।
गांधी के शिष्यों में दो तरह के लोथ थे--एक तो वे लोग थे जिसकी राजनीतिक बुद्धि थीऔर एक वे लोग थे जो सिद्धांत और शास्त्र की बुद्धि के थे। तो गांधी के बाद उनका खेमा दो वर्गों में बंट गया। गांधीवादी दो वर्गों में बंट गए--एक सत्ताधीश गांधीवादी हैंऔर एक मठाधीश गांधीवादी हैं। सत्ताधीश गांधीवादी सत्ता के ऊपर हावी हैंमठाधीश गांधीवादी गांधीवाद के शास्त्र के निर्माण करने में संलग्न हैं। सत्ताधीश गांधीवादियों ने सत्यअहिंसाउन सबकी हत्या कर डाली हैऔर मठाधीश गांधीवादियों ने सत्याग्रहमॉस-रेसिस्टेंसअसहयोगउस सबकी हत्या कर डाली है।
गांधी के विचार में अहिंसा और सत्य का मूल्य था। जो लोग सत्ता में गएउन्हें जाते से यह पता चला कि सत्ता असत्य से चलती है और हिंसा से। सत्ता हिंसा और असत्य से चलती है। तब उन्होंने दोहरे व्यक्तित्व ग्रहण कर लिए। हिंसा में उतरते चले गए रोजअसत्य में जीने लगेऔर बातें सत्य और अहिंसा की और जोर से करने लगे। बातें इतने जोर से करनी जरूरी थीं ताकि वे जो कर रहे थे वह छिप जाए। बीस साल की आजादी में हिंदुस्तान सरकार ने जितनी हत्या और खून किया है और जितनी गोलियां चलाई हैं उतनी दुनिया की कोई हिंसावादी सरकार भी इतनी हिंसा करने का दावा नहीं कर सकती। अहिंसा का बात चलती रही और नीचे हिंसा चलती रही। सत्य की बात चलती रही और सत्ता की दौड़ में सब तरह का असत्य स्वीकार कर लिया गया। अपरिग्रह और दरिद्रता के वरण करने की बात चलती रही और सब तरह की संपत्ति और सब तरह का लोभ और सब तरह की परिग्रह काम करता चला गया।
मठाधीश गांधीवादी सत्याग्रह कर नहीं सकते क्योंकि उनके ही भाई-बंधु दिल्ली में हुकूमत में बैठे हुए हैं। असहयोग नहीं कर सकते तो उन्होंने भूदान के पाखंड को ईजाद किया हुआ हैजिससे न समाज बदलतान समाज की जिंदगी बदलती। लेकिन मठाधीश गांधीवादी को भी कुछ हाथ में चाहिएनहीं तो वह जिंदा नहीं रह सकता है। उसने असहयोग की बात बंद कर दी,उसने सत्याग्रह की बात बंद कर दी कि सत्याग्रह किसके खिलाफ करोगेअसहयोग किसके खिलाफ करोगेउसका ही कोई भाई दिल्ली में हुकूमत कर रहा है। उसके खिलाफ सत्याग्रह भी नहीं हो सकताअसहयोग भी नहीं हो सकता। जब कि सच्चाई यह है कि इन बीस वर्षों में सत्ताधिकारियों ने असहयोग और सत्याग्रह की जितनी संभावनाएं और परिस्थितियां दी थींइतनी अंग्रेजों ने भी मुश्किल से दी थीं। लेकिन मठाधीश गांधीवादी तो सत्याग्रह किसके खिलाफ करेंतो उसे कोई ऐसा उपाय खोजना चाहिए जो सरकार के साथ-साथ चल सके।
अभी बिहार में था तो बिहार के गांव में गया। बिहार के गांवों के लोग विनोबा को सरकारी संत कहते हैं। अब सरकारी भी संत हो सकता है कोई। संत तो सदा विद्रोही होता हैवह सरकारी नहीं हो सकता है। और अगर संत सरकारी हो सकता है तो वह वैसा ही है जैसे कोई कहे कि पतिव्रता वेश्या। यह वैसे ही हैइसका कोई मतलब ही नहीं है। इसका कोई मतलब नहीं होता। संत तो अनिवार्यरूपेण विद्रोही हैरिबेलियन तो उसके खून में होगा। और जहां असत्य देखेगाजहां बुराई देखेगालड़ेगा। लेकिन लड़े किससेमठाधीश गांधीवादी मुश्किल में पड़ा हुआ है। सरकार अपनी हैअपने लोगों की हैतो लड़ना किससे हैतो लड़ सकता नहीं। तो अब सरकार के सहयोग से...गांधी जिंदगी भर असहयोग की बात किएऔर विनोबा और उनके साथी सरकार के सहयोग से क्रांति लाने की कोशिश में लगे हुए हैं। वह क्रांति नहीं आ रही है। सिर्फ सरकार के बचाव का उपाय बन रहा है। क्रांति नहीं आ रही हैकेवल समाज की सड़ी-गली व्यवस्था को शॉक एब्जार्वर का काम कर रहे हैं। कोई धक्का नहीं लगने देते हैं समाज की पुरानी व्यवस्था को। और लोगों को आशा बंधती है कि शायद इस तरह क्रांति हो जाएगी। तो लोग चुपचाप बैठे हुए प्रतीक्षा कर रहे हैं।
ये दो मठ हैं गांधीवादियों के। और मेरा मानना हैइनसे यही होने को था। इसलिए इनकी आलोचना का कोई अर्थ नहीं है। इनसे यही होने के और भी कारण हैंवे भी समझने जरूरी हैं।
मेरी मान्यता यह है कि हिंदुस्तान के सारे महात्माओं ने आदर्श इतने ऊंचे रखे हैं कि सामान्य मनुष्य उन तक उठ ही नहीं सकता। आदर्श इतने ऊंचे रखे हैं कि सामान्य मनुष्य उनकी तरफ आंखें उठा कर भी नहीं देख सकता। और इसका परिणाम यह हुआ कि हिंदुस्तान में कुछ थोड़े से लोगबड़े-बड़े लोग उस तरह पैदा हुएऔर बाकी समाज हीन से हीन होता चला गया। अगर आदर्श असंभव होंगे तो समाज हीन हो ही जाएगा। गांधी के आदर्श भी असंभव की सीमा छूते हैं। और असंभव आदर्श प्रभावित कर सकते हैंआकर्षित कर सकते हैं लेकिन आचरण में नहीं लाए जा सकते। हांकभी कोई एकाध आदमी आचरण में ला सकता है। तो हम उसे आदर दे सकते हैं। सर्कस में आप जाते हैं और एक आदमी रस्सी पर चढ़ कर दिखाता है तो हम बड़ी तालियां पीटते हैं। वह सर्कस में देखने लायक काम है। इससे ज्यादा उसका उपयोग नहीं है। ताली पीटी जा सकती है। लेकिन अगर सारे लोग रस्सी पर चलने की कोशिश करें तो सिवाय अस्पतालों के बिस्तर भरने के और कुछ भी नहीं होगा।
महात्मा के नाम से चलने वाले जो प्राणी हैंवे कुछ जीवन की रस्सी पर चलने की कोशिश करते हैं। कुछ लोग अभ्यास से चल भी जाते हैं। और लोग अगर आदर दे रहे हों तो कैसे भी अभ्यास से गुजरा जा सकता है। आप एक आदमी को सिर के बल खड़े होने में आदर देने लगें और सारा बंबई ताली पीटने लगे और महात्मा कहने लगे तो वह आदमी फिर दो पैर पर खड़े होने की फिकर छोड़ देगा। फिर वह सिर पर ही खड़े होने का अभ्यास जारी रखेगा। लेकिन उसके सिर के बल खड़े होने का मतलब यह नहीं होता कि सारे लोग सिर के बल चलने लगें।
हिंदुस्तान असंभव आदर्शों के पीछे पढ़ कर अपने जीवन कोअपने चरित्र को सबको नष्ट कर रहा है। गांधीजी ने फिर असंभव आदर्शों को हमारे सामने रख दिया। अहिंसाएब्सल्यूट नॉन-वाइलेंस उनकी कल्पना में है। पूर्ण अहिंसा उनकी कल्पना में है। सच बात तो यह है कि गांधी खुद भी पूर्ण अहिंसक न हैंन हो सकते हैं। कोई भी आदमी जिंदा रहते पूर्ण अहिंसक नहीं हो सकता। खुद गांधी भी नहीं हो सकते। गांधीवादियों की बात तो दूर हैखुद गांधीजी भी पूरे गांधीवादी नहीं हैंन हो सकते हैं। जिंदा रहना है तो हिंसा अनिवार्य है। जी नहीं सकते एक क्षण बिना हिंसा के। हिंसा होगी ही। और जिन बातों को हम अहिंसा का नाम देते हैं वे भी हिंसा के ही रूप हैं।
अगर मैं आपकी छाती पर छुरा लेकर खड़ा हो जाऊं और आपसे कहूं कि जो मैं कहता हूं वह मान लेंतो आप कहेंगेआप हिंसा का उपयोग कर रहे हैं। और मैं आपके सामने अनशन करके बैठ जाऊं और कहूं कि मैं मर जाऊंगा अगर मेरी बात नहीं मानते,तो मैं हिंसा का उपयोग नहीं कर रहा हूंमैं अब भी हिंसा का ही उपयोग कर रहा हूं। फर्क इतना है कि वह हिंसा आपकी तरफ जा रही थीयह हिंसा मेरी तरफ जा रही है। वह हिंसा पर हिंसा थीयह हिंसा आत्महिंसा है। वह हिंसा "सैडिस्टथीयह "मैसोचिस्टहै। यह खुद को ही मारने की धमकी है।
और ध्यान रहेगांधीजी ने जितनी बार खुद को मारने की धमकी दीएक का भी हृदय परिवर्तन नहीं हुआ। लेकिन गांधीजी मर न जाएंइस खयाल से लोग झुक गए। डा. अंबेदकर ने साफ कहा है कि मेरा हृदय जरा भी परिवर्तन नहीं हुआलेकिन सिर्फ यह सोच कर कि गांधी जैसे कीमत का आदमी न मर जाएमैं झुका हूं। लेकिन मैं जो मानता थाअब भी मातना हूं। मेरा मानना वही है।
गांधीजी अनशन करके किसको झुका पाएकिसको समझा पाएकिसका हृदय-परिवर्तन हुआ हैलेकिन खुद मरने की धमकी देने से लोकमानस भयभीत हुआ कि इतना अच्छा आदमी मर न जाए! इसे बचाने की हमने कोशिश की। मैं मानता हूंयह भी हिंसा हैयह भी कोएर्शन हैयह भी जबरदस्ती दबाव है। गांधीजी खुद भी पूरे अर्थों में अहिंसक नहीं हैंन हो सकते हैं।
और यह भी ध्यान रहेजब पूर्ण अहिंसा पर जोर दिया जाएगा तो उसके परिणाम घातक होंगे। हिंदुस्तान में गांधीजी ने पूर्ण अहिंसा पर जोर दियाऔर हिंदुस्तान गांधीजी की आंखों के सामने इतनी बड़ी हिंसा से गुजरा जिसका कोई हिसाब नहीं। दस लाख आदमी हिंदुस्तान के विभाजन में मरे। दस लाख आदमी उस आंदोलन की पूर्णाहुति पर मरेजो अहिंसक था। और खुद गांधी की हत्या भी हिंसा से हुईयह भी थोड़ा विचारणीय है। इसके पीछे कुछ कारण है।
मुझे ऐसा दिखाई पड़ता है कि जीवन का एक बहुत महत्वपूर्ण नियम है जो हमारे खयाल में नहीं है। उस नियम को मैं कहता हूं--"लॉ ऑफ रिवर्स इफेक्ट', उलटे परिणाम का नियम। अगर मुझे तीर चलाना है तो मुझे प्रत्यंचा कोधनुष बाण को पीछे खींचना पड़ेगा। अगर तीर को आगे पहुंचाना है तो तीर को पहले पीछे खींचना पड़ेगा। जितना तीर पीछे चला जाएगाउतना ही आगे जा सकता है। अब यह उलटी बात है। तीर को आगे भेजना है तो पीछे क्यों खींचते हैं आपअगर दीवार पर गेंद आप मारते हैं जोर सेतो जितने जोर से आप मारते हैं गेंद उतनी ही जोर से आपकी तरफ वापस लौटा आएगी।
हिंदुस्तान हमेशा असंभव आदर्शों को थोपता रहा है मुल्क की चेतना पर। गांधीजी ने अहिंसा का असंभव आदर्श आदमी के ऊपर थोपना चाहा। इसका एक ही परिणाम हो सकता थागेंद उलटी दिशा में चली गई। हिंदुस्तान अहिंसा की बातचीत सुनते-सुनते भीतर हिंसा से भरता चला गया। जितनी हमने अहिंसा की बात सुनी उतनी भीतर हिंसा इकट्ठी होती चली गई। अहिंसा की बात सुनीऊपर से अहिंसा थोपीअपने को दबायाअहिंसक बनने की कोशिश की। लेकिन कोई कभी अहिंसक बनने की कोशिश से अहिंसक हो सकता हैहिंसा भीतर दबती चली गईइकट्ठी होती चली गईउसकी आगउसका तूफानउसका ज्वालामुखी भीतर इकट्ठा हो गया। उसे निकलने की जरूरत पड़ गई। वह गांधीजी की जिंदगी में हिंदू-मुसलमान के नाम से निकल आया।
मैं मानता हूं कि हिंदुस्तान की इस हिंसा की जिम्मा अंततः गांधीजी के ऊपर है। इतनी अहिंसा की बातचीत करनीअसंभव आदर्श की तरफ लोगों को खींचने के परिणाम बुरे होते हैं। अगर समाज को बहुत ज्यादा ब्रह्मचर्य की शिक्षा दी जाए तो उसका परिणाम कामुकता का बढ़ना होता हैसेक्सुअलिटी का बढ़ना होता है। और जो समाज जितना ब्रह्मचर्य की शिक्षा में दीक्षित होता हैउतना कामुक और सेक्सुअल हो जाता है। हमारा समाज हुआ है। और जो आदमी जितना सेक्स से लड़ेगा उतना कामुक हो जाएगा। और जो आदमी जितना हिंसा से लड़ेगा उतना हिंसक हो जाएगा।
महावीर नंगे खड़े थे। उन्होंने सब छोड़ दियाऔर महावीर के पीछे जैनियों का जो अनुयायियों का वर्ग खड़ा हुआ...आप देखते हैं,हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा धन जैनियों के पास है। महावीर ने धन छोड़ दियाउनके अनुयायी ने सब धन इकट्ठा कर लिया। महावीर नग्न खड़े थे। जबलपुर मेंजहां मैं रहता हूंमेरे एक मित्र की दुकान है। वे महावीर को मानने वाले हैंनग्न महावीर को मानने वाले हैंदिगंबर महावीर को। उनकी कपड़े की दुकान है। कपड़े की दुकान का नाम हैदिगंबर क्लाथ स्टोर्स। नंगों की कपड़ों की दुकान। अब नंगों की कपड़ों की दुकान का क्या मतलब होता हैमहावीर नंगे थे और जैनी अधिकतर कपड़ा बेचने का काम करते हैंया कपड़ा बनाने का काम करते हैं।
यह आकस्मिक नहीं है। इसके पीछे कारण हैं। हम चित्त को जिस दिशा में दबाएंगेचित्त उससे उलटी दिशा में जाना शुरू हो जाएगा। और यह नियम समझ लेना जरूरी हैअन्यथा महात्माओं से छुटकारा बहुत मुश्किल है। उनसे छुटकारा न हो तो उनके अनुयायियों से छुटकारा नहीं हो सकता। यह ध्यान रखना जरूरी है कि महात्मा अतिवादी तो नहीं हैएक्सट्रीमिस्ट तो नहीं है। और सब महात्मा अतिवादी होते हैं। क्योंकि अतिवादी हुए बिना आप उनको महात्मा स्वीकार नहीं कर सकते। जब तक वे अति परएक्सट्रीम पर न चले जाएं तब तक आप उन्हें महात्मा नहीं मानेंगे। जब वे अति पर चले जाएंगे तब उससे ठीक विपरीत अति वह पैदा करना शुरू कर देंगे। इसलिए दुनिया में हर महापुरुष के बाद पतन का एक काल आता है। जिस समाज में महापुरुष पैदा होगाउस समाज में बीस-पच्चीसतीस साल तक ह्रास और पतन का काल होगा। हमेशा यह हुआ है। जीसस ने सिखाया कि जो तुम्हारे एक गाल पर चांटा मारेतुम दूसरा गाल उसके सामने कर देना। और ईसाइयों ने जितनी तलवार चलाई उतनी किसी और के अनुयायियों ने नहीं चलाई।
मैंने सुना हैएक आदमी थाखूंखार जंगली। उसने ईसा की बाइबिल पढ़ ली। और उसने बाइबिल में पढ़ लिया कि जो आदमी तुम्हारे गाल पर चांटा मारेउसके सामने दूसरा कर देना। वह खूंखार जंगली आदमी था। उसने यह सिद्धांत मान लिया। रास्ते से निकल रहा थाएक आदमी ने उसके एक गाल पर चांटा मार दिया। उसने दूसरा उसके सामने कर दिया। उस दूसरे आदमी ने मौका देख कर दूसरे पर और जोर से चांटा मारा। उस जंगली ने उसकी गर्दन पकड़ कर मरोड़ दी। आसपास के लोगों ने कहा,तुम तो यह सिद्धांत मानते थे कि जो एक गाल पर चांटा मारेदूसरा उसके सामने कर देना। उसने कहादूसरा मैंने कर दिया,तीसरा मेरे पास नहीं है। और तीसरे के बाबत जीसस ने कुछ कहा भी नहीं है। अब जो मुझे करना है वह मैं करूंगा। आखिर मैं अपनी बुद्धि से भी चलूंगा न एक सीमा के बाद!
गांधीजी अब अपनी बुद्धि से चल रहे हैं। गांधीजी की बुद्धि से चलेअब वे अपनी बुद्धि से चल रहे हैं। आखिर कब तक गांधीजी की बुद्धि से चलेंगेऔर वह बुद्धि अतिवादी है इसलिए खतरा होना सुनिश्चित है। हिंदुस्तानसाधुओंसंतोंअवतारों,तीर्थंकरों का देश है। जितने तीर्थंकरअवतार हमने पैदा किएदुनिया में किसी देश ने पैदा नहीं किए। होना यह चाहिए था कि हमारे देश का चरित्र सबसे ऊंचा होता। ऐसा नहीं हुआ। इसका कुछ कारण होना चाहिए।
हमारे तीर्थंकरहमारे अवतारहमारे महात्मा सब अतिवादी हैं। वे एक्सट्रीम पर जीते हैं। वे वहां जीते हैं जहां आखिरी छोर है। और उस आखिरी छोर पर कोई आदमी कोशिश करके चाहे तो जी सकता है लेकिन उसकी खुद की जिंदगी भी बहुत तनाव और चिंता और परेशानी की जिंदगी होगी। और उसके पीछे चलने वाले तो बहुत मुश्किल में पड़ जाएंगे। उसके पीछे चलने वालों को हिपोक्रेट होना ही पड़ेगा। उसके पीछे चलने वालों को पाखंडी बनना ही पड़ेगा। क्योंकि वे उतने अतिवादी हो नहीं सकते। अतिवादी के पीछे चल पड़े हैं तो बातें वे करेंगे एकजीएंगे ठीक दूसरी तरह से। जीना उनका उनकी बातों से उलटा होगा। इसलिए मेरा कहना यह है कि हमें अतिवाद से विचार करके बचने की जरूरत है। भारत की चेतना बहुत अति में जा चुकी है।
कनफ्यूशियस एक गांव में गया हुआ था। उस गांव के लोगों ने उससे कहा कि हमारे गांव में भी बहुत बड़ा महात्मा हैआप उससे मिलें। कनफ्यूशियस ने कहा कि उस बड़े महात्मा का क्या कारण है कि तुम उसे बड़ा कहते होतो उन लोगों ने कहा,वह इतना विचारवान है कि एक छोटा सा काम करने के पहले तीन बार सोचता है। कनफ्यूशियस ने कहातीन बार जरा ज्यादा हो गया। एक बार कम होता हैतीन बार जरा ज्यादा हो गया। दो बार काफी है। मैं उससे मिलने नहीं जाऊंगा। वह अतिवादी है,एक्सट्रीमिस्ट है। मैं तो गोल्डन रूल को मानता हूंमैं तो स्वर्ण-नियम को मानता हूं। बीच में चलने के अतिरिक्त और कोई बुद्धिमत्ता नहीं है। हीन आत्माअपराधी एक एक्सट्रीम पर चलता है। वह कहता हैहिंसा ही नियम है और महात्मा दूसरे अति पर चलता हैवह कहता है अहिंसा की नियम है। लेकिन जीवन बीच में चलता हैजहां अहिंसा और हिंसा के मध्य एक रास्ता खोजना होता है। न तो पापी को नियम बनाया जा सकता और न महात्मा को नियम बनाया जा सकता है।   
गांधी ने भारत की जो पुरानी भूल थी उसको फिर दोहरा दिया है। लेकिन गांधी इसीलिए सफल भी हो सके। इसीलिए भारत के मन को वे प्रभावित भी कर सके। भारत की जो पुरानी बीमारी थी वह उसमें बिलकुल ही मौजूं बैठ गए। भारत की पुरानी बीमारी अतिवाद की है। आखिरीपूर्णता की हमारी बीमारी है। और उस पूर्णता की बीमारी को हमने सब दिशाओं में बढ़ाने की कोशिश की। अपरिग्रहतो पूर्णफिर हम वस्त्र भी नहीं पहनेंगे। वस्त्र भी परिग्रह है। धनतो पूर्णतया उससे छुटकारा चाहिएतो हम निर्धन हो जाएंगे। शरीर का विरोधतो अंतिम सीमा तक होगा। यहां जो शरीर के विरोधी हैंअसली हैं उन्होंने मृत्यु की भी आज्ञा दी है। कोई आदमी आत्महत्या करना चाहे तो कर सकता है। आत्महत्या का उन्होंने विरोध नहीं किया हैक्योंकि वे कहते हैंहत्या शरीर की होती है। तो अगर कोई आदमी शरीर को खत्म करना चाहे तो करेक्योंकि शरीर हमारा दुश्मन है। उस सीमा तक हम अति पर गए। और वही अति गांधी ने फिर दोहरा दी। हमें बहुत ठीक मालूम पड़ी। हमारे चित्त पर बहुत प्रभाव हुआ। हमने कहाठीक वह आदमी आ गया जो हमारी भारतीय संस्कृति का प्रतीक हैप्रतिनिधि है। प्रतीक वह थेलेकिन भारतीय संस्कृति बीमार है। वे बीमारी के ही प्रतीक हैं।
भारतीय संस्कृति पाखंडी है। भारतीय संस्कृति "स्किजोफ्रेनिकहैजिसको हम कहेंआदमी को दो हिस्सों में तोड़ देने वाला है। पूरे आदमी को स्वीकार नहीं करती। अगर आप खाना खाते हैं तो भारतीय संस्कृति कहती हैअस्वाद से खानास्वाद मत लेना। गांधीजी भी वही समझाते थे। वह कहते थेभोजन तो करोलेकिन स्वाद मत लेना। अब आदमी को आप पागल करना चाहते हैंस्वाद आदमी क्यों न लेस्वाद बराबर लेऔर मैं कहता हूंपूर्णतया स्वाद ले। और जितना गहरा स्वाद ले सके उतना विकसित आदमी है। उतना रिफाइंडउतना कल्चर्डउतना सुसंस्कृत आदमी हैजितना गहरा स्वाद ले सके। और मैं यह भी मातना हूं कि जो आदमी भोजन से जितना ज्यादा स्वाद लेगा वह भोजन से उतना ही मुक्त हो जाएगा। उसको भोजन की चिंता उतनी ही छूट जाएगी। और अस्वाद वाला आदमी भोजन करते वक्त अकड़ कर बैठेगा कि स्वाद लेना नहीं है। और जब भोजन कर चुकेगा तो चौबीस घंटा स्वाद का खयाल आता रहेगा कि नहीं लियावह पीछा करेगा। मैं मानता हूंस्वाद लेनापूर्णतया से लेना। यह अस्वाद की बात बेमानी है और खतरनाक है।
जीवन में सारे सुख का विरोध है। गांधीजी का भी विरोध है। किसी की तरफ के सुख के वे विरोधी हैं। दुख का वरण है। जो आदमी जितना दुख का वरण करेगद्दी को छोड़ कर नीचे बैठ जाएहम कहेंगेउतना बड़ा आदमी है। कपड़े उघाड़ कर धूप में बैठ जाएसर्दी में खड़ा हो जाएहम कहेंगेउतना त्यागी और तपस्वी है। हम दुखवादियों को आदर देते हैं। दुख को हम तपश्चर्या कहते हैं और दुख मनुष्य के स्वभाव के प्रतिकूल है। कोई आदमी दुख नहीं चाहता। कोई आदमी दुख चाहता ही नहीं। जब तक कि आदमी मानसिक रूप से बीमार न हो तब तक कोई आदमी दुख नहीं चाहता। आदमी सुख चाहता है। और मैं समझता हूं कि अगर हमने दुख चाहते की व्यवस्था सिखाई तो पाखंडी हो जाएगा। ऊपर से वह कहेगाठीक हैतपश्चर्या,त्याग। भीतर सेभीतर से वह सुख के रास्ते खोजेगा। इसलिए जैसे ही महात्मा विदा होगाउसके दबाए हुएस्टार्व्डभूखे जो अनुयायी होंगेवे ठीक उलटे सिद्ध होंगे।
अगर महात्मा ने समझाया था कि झोपड़े में रहनातो वे महल में रहना शुरू करेंगे। क्योंकि महात्मा के डर मेंप्रभाव में,महात्मा के असर में उन्होंने किसी तरह झोपड़े में रहने को अपने को राजी कर लिया। मन उनका महल मांगता है। और हमें एक ऐसी दुनिया बनानी चाहिए जहां हर आदमी को महल मिल सके। झोपड़ी में रहना सिखाने की जरूरत भी क्या हैझोपड़े में रहना सिखाने की शिक्षा ही गलत है। उसका एक ही मतलब हो सकता है कि हम आदमी को उसके स्वभाव के विपरीत ले जाएं,फिर वह आदमी मौका पाकर अपने स्वभाव की पूर्ति करे।
तो आज दिल्ली में वाइसराय तो चला गयालेकिन उसके महल बच गए। उनके महलों मेंगांधीवादी जो झोपड़े में रहने की इच्छा रखता थावह उन महलों में रह रहा है। हालांकि वह उसमें भी तरकीबें निकालता है। पहले राष्ट्रपति जब राजेंद्र बाबू हुए तो मैं दिल्ली गया तो उनका महल देखने गया। जिस कमरे में वे बैठते थेमैं देख कर हैरान हुआ। उस कमरे को दिखाने वाले आदमी ने मुझे कहा कि राजेंद्र बाबू कितने तपस्वीकितने सादे आदमी हैंदेखते हैं आपमैंने कहाक्यामुझे समझ में नहीं पड़ता हैयह क्या किया गया हैमहल मेंवाइसराय की बैठक के महल में चटाइयां लगा दी गई हैं चारों तरफ। झोपड़ा हो गया यह। महल वही हैदीवाल पर चटाई और जड़ दी गई हैसादगी हो गई है।
मैंने कहायह पागलपन के लक्षण हैं। महल में रहना है महल में रहोझोपड़े में रहना है झोपड़े में रहोयह महल के भीतर झोपड़ा कैसे बना गयाईमानदारी और सफाई सीधी होनी चाहिए। झोपड़े में रहो तो झोपड़े बहुत हैं। झोपड़ों की हमारे मुल्क में कमी नहीं है। आप झोपड़े में रहो। लेकिन यह वाइसराय का महलजहां एक हजार नौकर दिन-रात काम कर रहे हैंवहां आप झोपड़े में रहने का मजा भी ले रहे हो महल में भी रह रहो होये दोनों बातें कुछ मेल नहीं खातीं।
लेकिन मेल खाती हैं। वह जो भीतर द्वंद्व हमने पैदा करवाया है आदमी कोवह मेल खाता है। तो गांधी ने सिखाया है कि मोटे कपड़े पहनोखादी के कपड़े पहनो। खादी बारीक से बारीक होती चली गई। आज खादी हिंदुस्तान में सबसे महंगा कपड़ा है। उससे महंगा कोई कपड़ा नहीं है। आज खादी सिर्फ वे ही पहन सकते हैं जो कपड़े के संबंध में महंगी चीज का मजा लेना चाहते हैंबाकी कोई नहीं पहन सकता है। खादी पहननी हो तो महंगी से महंगी चीज हो गई।
और गांधी ने मोटी खादी बनाई थीऔर यह पतली खादी कैसे होती चली गईमनुष्य का स्वभाव मोटा कपड़ा पहनने की इच्छा नहीं रखता। और मैं मानता हूंक्यों पहने मोटा कपड़ाअगर स्वभाव कहता है कि पतला और रेशमी कपड़ा दुखद है तो आदमी इस दुनिया में इसलिए पैदा हुआ है कि वह सुख ले। उसे दुख झेलने की जरूरत क्या हैऔर हम इस तरह की दुनिया बनाने की कोशिश करें जहां अधिकतम लोगों को रेशम मिल सकेयह तो समझ मेंवैज्ञानिक समझ में आने वाली बात है। लेकिन आदमी का मन चाहता है रेशमी कपड़ेऔर चाहेगा। अगर आपकी चमड़ी खादी की तरह खुरदरी होकोई आपकी चमड़ी को हाथ फेरने को राजी नहीं होगा। रेशम जैसी हो तो सुखद होगी। और हमें एक ऐसी दुनिया बनानी चाहिए जहां हर बच्चे की चमड़ी रेशम जैसी सुखद हो। हर बच्चे को रेशम मिल सकेअच्छा मकान मिल सकेहर आदमी के मन की जो आकांक्षाएं हैंउनकी अधिकतम तृप्ति को उपलब्ध  हो सके।
गांधी ने जो फिलासफी सिखाई इस मुल्क कोवह थीअतृप्ति के भीतर सुख लेने की। अब यह हम आदमी को शीर्षासन करना सिखा रहे हैंव्यर्थ। इसका कोई प्रयोजन नहीं है। इसका खतरा होगाऔर इसका खतरा भोगना पड़ेगा अनुयायियों को। महात्मा तो विदा हो जाएगाअनुयायी फंस जाएंगे पीछे। और उनकी दिक्कत होगी। और सारे लोग कहेंगे कि देखोमहात्मा के सिद्धांत ऐसे हैं कि ये बेचारे आदमी उस चक्कर में पड़ कर अपने आप गलत हुए चले जा रहे हैं। ये गलत होंगे ही।
इस देश ने कभी नैसर्गिक मनुष्य को स्वीकृति नहीं दी है। वह जो हमारा निसर्ग हैहमारा जो प्राकृतिक व्यक्तित्व हैवह जो हमारी आत्मा हैउसका जो सहज सुख हैउसे हमने कभी स्वीकृति नहीं दी। हम उससे उलटी बातों को आदर देते हैं। उलटी बातें कुछ लोग पूरी कर लेते हैंउनको हम आदरऔर महात्मा और तपस्वी कहने लगते हैं। फिर प्रभावित होकर हम भी इकट्ठे हो जाते हैं और हम कठिनाई में पड़ जाते हैं। हमारा व्यक्तित्व स्प्लिट पर्सनैलिटी हैटूट गया है। चाहते कुछ और हैं भीतर से,ऊपर से कुछ और चाहा जाता है। सिद्धांत कुछ और हैजिंदगी की मांग कुछ और है। तब दोनों के बीच उपद्रव शुरू हो जाता है। और तब ऐसा होता हैएक कदम इस दिशा में जाते हैंदो कदम पिछली दिशा में जाना पड़ता है।
मैंने सुना हैएक दिन एक बच्चा स्कूल में आया है और अपने शिक्षक को उसने कहा कि--चूंकि उसे बड़ी देर हो गई हैऔर शिक्षक ने उससे पूछाइतनी देर कैसे लगा दी?--उसने कहादेखते नहींबाहर पानी पड़ रहा है! मैं एक कदम आगे चलता और दो कदम पीछे खिसक जाता थाऐसी कीचड़ मची हुई है। शिक्षक ने कहाइतनी कीचड़ कि तू एक कदम आगे चलता थातो कदम पीछे खिसक जाता थातो फिर तू यह बात कि तू स्कूल तक पहुंचा कैसेक्योंकि एक कदम आगे चलेगातो कदम पीछे चलेगातो तू स्कूल पहुंचा कैसेउसने कहाजब मेरी समझ में आया तो मैंने घर की तरफ चलना शुरू कर दियातब मैं स्कूल पहुंच गया।
इस देश को घर की तरफ चलना शुरू करना पड़ेगा। नहीं तो एक कदम चलते हैं तपश्चर्या की तरफ आगे चलेगा और दो कदम पीछे खिसक जाते हैं। खींचतान कर आगे बढ़ते हैंदुगुने पीछे खिसक जाते हैंऔर दोष हमेशा यह देते हैं कि हमारी कोई गलती है। हमारी गलती नहीं है। हिंदुस्तान के जो गांधीवादी हैं उनकी कोई गलती नहीं है। गलती है तो सिर्फ एकवे समझ नहीं पा रहे हैं कि आदमी का स्वभाव क्या है और हमारी मांग क्या हैहमारी मांग गलत है। सारी दुनिया धीरे-धीरे नैसर्गिक मुनष्य को स्वीकार करने के करीब आ रही है। वे स्वस्थ होते चले जा रहे हैं। हम अस्वस्थ हुए चले जा रहे हैं। हम पांच हजार साल से अस्वस्थ हैं और हमारा अस्वास्थ्य बढ़ता ही चला गया है और हमारे सब महात्मा हमारे अस्वास्थ्य को बढ़ाने वाले हैंक्योंकि अति का आग्रह करते हैं और निसर्ग के प्रतिकूल जाने की आकांक्षा रखते हैं--उलटे जाओसीधे मत जाओ। सीधा कोई काम उन्हें पसंद नहीं है। ठीक कपड़े पहनो तो वे नाराज हैंठीक खाना खाओ तो वे नाराज हैंठीक मकान में रहो तो वे नाराज हैं।
मैंने सुना हैगांधी जेल में थे और वल्लभ भाई पटेल भी उसके साथ में थे। गांधीजी रोज सुबह दस छुहारे फुला कर खाते थे। वल्लभ भाई ने सोचा कि बूढ़ा आदमीहड्डियां निकलती जा रही हैंकुछ थोड़ा ज्यादा नाश्ता हो तो ठीक रहेगा। फिर उन्होंने सोचा कि छुहारे दस की जगह बारह फुला दिए जाएंक्या हर्ज हैकौन पता लगाएगाकौन हिसाब रखता हैतो उनको पता नहीं था। गांधीजी ने छुहारे पहले गिने दूसरे दिनजब उन्होंने बारह फुला दिए तो गिनेबारह निकले। गांधीजी ने कहाये बारह क्यों फुलाए गएमैं तो दस ही खाता हूं। वल्लभ भाई ने कहादस और बारह में क्या फर्क हैजैसे दसवैसे बारह। गांधीजी आंख बंद करके थोड़ी देर बैठे रहे। उन्होंने चार छुहारे उठा कर अलग रख दिए। और उन्होंने कहा कि जब दस और बारह में कोई फर्क नहीं तो आठ और दस में भी कोई फर्क नहीं। अब मैं आठ ही खा लूंगा। उस दिन से वे आठ ही छुहारे खाने लगे।
यहां समझने की जो बात है--वल्लभ भाई दस की जगह बारह रखना चाहते हैंगांधीजी दस की जगह आठ कर लेते हैं। वल्लभ भाई फिर दलील कुछ भी नहीं दे पाते। क्योंकि जब दस और बारह में कोई फर्क नहीं है तो आठ और दस में भी कोई फर्क नहीं है। फिर छह और आठ में भी कोई फर्क नहीं हुआ। गांधीजी को थोड़ा और आगे जाना चाहिए। फिर चार और छह में भी फर्क नहीं होगाफिर दो और चार में भी कोई फर्क नहीं होगा। फिर शून्य में और दो में भी क्या फर्क हैअगर यह गणित ऐसा हो जाए तो शून्य पर ले जाने वाला है। अगर वल्लभ भाई पर गणित जाए तो वह अनंत पर ले जाने वाला है।
और मैं मानता हूंयह सिकोड़ने वाला गणित खतरनाक है। फैलाव चाहिएविस्तार चाहिए। और जितनी फैलाव और विस्तार की दृष्टि होगी उतना आदमी स्वस्थ होगाक्योंकि उसके अनुकूल होगा। जीवन का सारा लक्षण फैलाव का है। एक बीज आप बोते हैंएक बड़ा वृक्ष बीज से निकलता है। बीज से बहुत बड़ा वृक्ष निकलता है। एक वृक्ष में करोड़ों बीज लगते हैंफैलाव हो गया है एक बीज का। फिर एक बीज बोइएफिर एक वृक्षफिर करोड़ बीज। जीवन फैलता चला जाता है। जीवन विस्तार है। और यहां हिंदुस्तान का महात्मा सिखाता हैसंकोचसिकुड़ जानाबंद हो जानाक्लोजिंगओपनिंग नहीं। जीवन के विरोध में है सिकुड़ना। जितना आप सिकुड़ेंगेजीवन इनकार करेगा। जीवन जगह-जगह तोड़ कर बाहर निकलेगा और अगर सिकोड़ने का बहुत आग्रह कियाफिर जीवन गलत जगह से मौका पाकर तोड़ कर निकल जाएगा। तब तकलीफ शुरू होगी। दरवाजे हैं और हमने इनकार कर दिया है कि दरवाजों से निकलना पाप हैतो फिर आप क्या करोगेनिकलना तो पड़ेगा। तो फिर दीवालें तोड़ कर निकलेंगे आप।
हिंदुस्तान ने जहां-जहां नैसर्गिक दरवाजा हो सकता है मनुष्य के विकास कासब जगह पुलिस वाले बिठाए हुए हैं। वहां से नहीं जा सकते। वहां से गए कि नरक में पड़े। तो फिर आदमी जाएगा कहींफैलेगा! तब वह गलत जगह से चोरी के रास्ते दरवाजे खोल कर दीवालों से निकल जाएगा। जब दीवालों से निकले तो कहनाकरप्शन बढ़ रहा है। जब दीवालों से निकले तो कहना कि भौतिकवाद बढ़ रहा है। जब दीवालों से निकले तो कहना कि आदमी का पतन हो रहा है। संस्कृत का तो शब्द हैब्रह्म--परमात्मा के लिए--ब्रह्म का अर्थ है--विस्तार। वह जो सदा एक्सपैंडिंग हैवह जो सदा फैलता रहता है।
अगर आप आइंस्टीन से परिचित हैं तो शायद आपको पता होगा कि आइंस्टीन ने कहा कि सारी दुनिया भी फैल रही है। तारे एक दूसरे से प्रतिपलकरोड़ों मील के विस्तार से भागे जा रहे हैं। एक्सपैंडिंग यूनिवर्स हैसब चीजें फैल रही हैं। इस फैलते हुए जगत में जहां सब फैलने को आतुर हैआप भी फैलने को आतुर हैं। हर आदमी फैलने को आतुर है। जहां फैलने की आतुरता निसर्ग का नियम है वहां सिकुड़ना हमारा सिद्धांत है कि सिकोड़ो। आठ और दस में क्या फर्क हैशून्य और दो में क्या फर्क है--सिकोड़ते चले जाओ। और जब शून्य पर आदमी को खड़ा कर दोगे तो उस आदमी को भी भूख लगती है। तब फिर वह क्या करेगाजब वह चोरी से खाना खाएगा। हम जीवन की सहज चीजों के लिए भी आदमी को मजबूर करते हैं कि वह चोर हो जाएबेईमान हो जाए।
जीवन की सरलतम उपलब्धियों के लिए हम इतनी बाधाएं खड़ी कर देते हैं कि सिवाय व्यभिचारी और भ्रष्टाचारी हो जाने के कोई उपाय न रहे। लेकिन हमें यह दिखाई नहीं पड़ता है। और जब हमें यह सब दिखाई पड़ता हैभ्रष्टाचारतो हम और जोर से रोकने की कोशिश करते हैं।
मैं दिल्ली गयाएक बड़े साधु एक बड़ा सम्मेलन करते थे। और सम्मेलन हो रहा थाअश्लील पोस्टर जो लगाए जाते हैं दीवालों पर उनके खिलाफकि अश्लील पोस्टर नहीं लगाए जाने चाहिए। भूल से मुझे भी बुला लिया। कुछ लोग भूल से मुझे भी बुला लेते हैं। उन्होंने भूल से मुझे बुला लिया और कहा कि आप भी समझाइए लोगों को कि अश्लील पोस्टर न लगाए जाएं। मैंने उनसे कहातुम साधु हो सबतुम्हें अश्लील पोस्टर देखने की जरूरत क्या हैपहली बात। आप काहे के लिए अश्लील पोस्टर देखने जाते हैंऔर जिनको देखना हैउन पर रोक लगाने का किसी को क्या हक हैसवाल यह नहीं है कि अश्लील पोस्टर लगे हैंसवाल यह है कि आदमी अश्लील पोस्टर क्यों देखना चाहता है?
और मैंने उनसे कहामहात्माओंतुम्हीं कारण हो। अश्लील पोस्टर के दिखाने वाले तुम्हीं हो। उन्होंने कहाक्या मतलबहम तो सदा विरोध में हैं। हम कैसे कारण हो सकते हैंलेकिन वह लॉ ऑफ रिवर्स इफेक्ट उनको पता नहीं है। वे कहते हैंहम तो विरोध में हैं। हम तो कहते हैंआंख बंद रखोस्त्री को देखो ही मत। हम कहां अश्लील पोस्टर का पक्ष कर रहे हैं। लेकिन जो कौम सिखाएगीआंख बंद करोस्त्री को देखो मतफिर आंख तिरछी करके स्त्री को देखना पड़ेगा। फिर अश्लील पोस्टर देखना पड़ेगा। फिर गंदी किताब गीता के बीच रख कर पढ़नी पड़ेगी। कवर गीता का रखना पड़ेगागंदी किताब पढ़नी पड़ेगी। वह अनिवार्य हो जाएगा। क्योंकि हम जो व्यवस्था दे रहे हैंवह खतरनाक है।
अभी आपने अखबारों में पढ़ा होगासिडनी में एक अमरीकन नग्न अभिनेत्री को प्रदर्शन के लिए बुलाया गया। उस बड़े हॉल में जिसमें दो हजार लोग बैठ सकते थेऔर उस बड़े नगर में जहां बीस लाख की आबादी होकेवल दो आदमी उन नंगी औरत का नाच देखने आए। उस नंगी औरत को दो आदमी देख कर सर्दी लग गई। एक तो ठंडी रात थी और नंगा उसको नृत्य करना पड़ा। और दो आदमियों को देख कर नृत्य करने का मजा भी तो चला गयाऔर लोग होते तो गर्मी होतीप्रशंसा होतीथोड़ा गर्म होतासब गड़बड़ हो गया। उसे सर्दी पकड़ गई और आयोजक मुश्किल में पड़ गए--कोई देखने नहीं आया।
हिंदुस्तान में नंगी औरत का प्रदर्शन करवाइए--बंबई में करवाइए--तो दो आदमी आएंगे देखनेदो आदमी पीछे रह जाएं तो मुश्किल है। और यह मत सोचना आप कि बुरे आदमी देखने आ जाएंगे। हो सकता है बुरे आदमी न भी आएंलेकिन अच्छे आदमी सब आ जाएंगे। हांएक फर्क होगाअच्छे आदमी सीधे रास्ते नहीं आएंगेसामने के दरवाजे से नहीं आएंगे। पीछे मैनेजर से व्यवस्था करेंगे कि अलग रास्ता हमारे लिए दो। हम चुपचाप आकर देख लेंकोई हमें न देख पाए। लेकिन सब आ जाएंगे। क्योंइतना प्रताड़ित किया हुआ हैइतना सप्रेसिवइतना दमनकारी हमारा विचार है कि वह चित्त को उलटी तरह ले जाता है। जितना दमन होगाउतना आदमी कामुक होगा। दमन कौन करवा रहा हैसारे महात्मा मिल कर दमन करवा रहे हैं।
गांधीजी ने फिर दमन की फिलासफी हमें दे दीएक सप्रेसिव मारेलिटी का फिर खयाल दे दियाहर चीज का दमन करने का भाव दे दिया। इतना दमन उन्होंने करवाया अनुयायियों से पिछले तीस-चालीस सालों मेंउसका बदला ले रहे हैं उनके सब अनुयायी। उसका बदला ले रहे हैं कि ठीक हैबहुत दमन कर लियाअब आखिरी जिंदगी में थोड़ा तो आराम करने दो। तो जो-जो दमन करवाया गया था वही-वही उससे फूट कर निकल रहा है। वही फूट कर निकल रहा है जो दबाया गया है।
मेरा मानना है कि गांधीवादी कहां हैंइसको इस तरह मत पूछें। गांधीवादी जहां हैं वह इस बात का सबूत है कि गांधीजी की जो विचार दृष्टि थीवह यहीं ले जा सकती थी। वह और कहीं नहीं ले जा सकती थी। वह यहीं पहुंचा सकती थी। जीवन के सत्य को समझने का हमारा साहस ही हमने खो दिया है। जीवन का सत्य बहुत और है। अति नहीं है जीवन का सत्य। जीवन के सत्य को समझने का हमारा साहस ही हमने खो दिया है। जीवन का सत्य बहुत और है। अति नहीं है जीवन का सत्य। जीवन का सत्य अत्यंत मध्य का सूत्र है। और जीवन के सत्य सिकोड़ने वाले नहीं हैंजीवन के सत्य विस्तार करने वाले हैं।
रवींद्रनाथ की फोटो आपने देखी हैगांधीजी की फोटो आपने देखी हैगांधीजी एक कपड़े के लपेट कर ऐसा पहने हुए हैं कि अगर उससे कम में काम चल जाए तो वह उसमें से और चिंदी फाड़ कर अलग कर दें। उससे कम में और नहीं चल सकता कामइसलिए लपेटे हुए हैं। रवींद्रनाथ की फोटो आपने देखी हैवह इतना बड़ा कोट पहने हुए हैं कि उसमें दो-चार गांधी जैसे आदमी और अंदर समा जाएं। और वह कोट जमीन छू रहा है। रवींद्रनाथ ने कहा हैएफ्लुएंस चाहिएसमृद्धि चाहिए। हर चीज ज्यादा चाहिए ताकि भीतर कहीं भी मन को सिकोड़ने का कोई कारण न रह जाए। हर चीज ज्यादा चाहिए। मन को कहीं भी सिकुड़ना न पड़ेइतना फैलाव चाहिए। इतना फैलाव चाहिए कि कहीं कोई...मनोवैज्ञानिक भी यही कहते हैं कि अगर आप बाजार साबुन खरीदने जाते हैं तो बजाय इसके कि हर महीने एक साबुन खरीदेंमनोवैज्ञानिक कहते हैंबाजार साबुन खरीदने जाते हैं तो बजाय इसके कि हर महीने एक साबुन खरीदेंमनोवैज्ञानिक कहते हैंबाजार जाएं एक दिन और बारह साबुन इकट्ठे खरीद लाएं। आप ज्यादा फैले हुए अनुभव करेंगे। बारह साबुन आपने खरीदे हैं। कोई संकोच नहीं हैकोई सिकोड़ नहीं है। आप घर जाते हैंआप ज्यादा फुलफिल्ड हैं। लगेगा कि ज्यादा पूरे आ गए हैं। जिंदगी फैलाव मांगती है।
गरीबी का दुख क्या हैगरीबी का दुख भूख नहीं है। गरीबी का दुख असल में यह है कि हर जगह सीमा आ जाती हैकहीं भी फैल नहीं सकते। अगर मैं किसी को प्रेम करता हूं और दो पैसे की चीज भेंट करना चाहता हूं तो नहीं कर सकता। भूख तो सही जा सकती हैलेकिन किसी को दो पैसे की चीज भी देने की हिम्मत मैं नहीं जुटा पाता हूंतो बस सिकुड़ गई आत्मा। मैं मुश्किल में पड़ गया। गरीबी का सबसे बड़ा दुख यह है कि सब तरफ सीमाएं हैं। कहीं से भी बढ़ोसीमा आ जाती है। धन का सबसे बड़ा सुख क्या हैधन का सबसे बड़ा सुख यह नहीं है कि आपकी तिजोरी में धन भर गया तो आप बहुत आनंदित हैं। धन का सबसे बड़ा सुख यह है कि आप पर सीमाएं जरा दूर हो गईंआप कुछ कर सकते होहाथ फैला सकते हो। एक छोटे मकान में एक आदमी रहता है। वह आदमी छोटे मकान में रहेगा तो उसका मस्तिष्क धीरे-धीरे छोटा होता चला जाएगा। एक फैलाव चाहिएएक बड़ा भवन चाहिएएक बड़ा कमरा चाहिए जहां आदमी फैल सकेघूम सकेचल सकेहिल-डुल सके।
लेकिन हिंदुस्तान ने जो अब तक का दर्शनफिलासफी विकसित किया है वह ऐसा सिकोड़ने वाला हैऐसा सिकोड़ने वाला है कि सब तरफ जंजीरें हैं और सब तरफ जंजीरों को हमने कस कर पकड़ लिया है। और जितना जो आदमी इन जंजीरों को पकड़ता है,हम कहते हैंउतना महान है। क्यों कहते हैं महानमहान सिर्फ इसलिए कहते हैं कि वह प्रकृति के प्रतिकूल चलता हैउलटा चलता है। और क्या महानता हैकोई प्रकृति के प्रतिकूल चलता महानता हैप्रकृति के प्रतिकूल चलना पागलपन हैऔर उस पागलपन में आदमी सिर्फ टूट सकता हैमिट सकता हैनष्ट हो सकता है। फिर यह हो सकता हैएकाध आदमी सर्कस का खेल साध लेलेकिन जब पूरा समाज इस तरह का कार्य करने लगे तो बहुत मुश्किल खड़ी हो जाती है।
मेरी दृष्टि में गांधी पर पुनर्विचार की जरूरत है--गांधीवादियों की हालत देख कर जैनियों की हालत देख कर। महावीर पर पुनर्विचार की जरूरत है। ईसाइयों की हालत देख कर जीसस पर पुनर्विचार की जरूरत है। और अगर हम पूरी दुनिया की आज तक की हालत देखें तो हमें पूरे ओल्ड माइंडवह जो पुराना मस्तिष्क थाउस पर पुनर्विचार की जरूरत है। उसमें कहीं भूल थी,उसमें बुनियादी भूल थी। वह अहिंसा की बात करता था और हिंसा पैदा होती थी। वह प्रेम की बात करता था और घृणा खड़ी होती थी। वह अपरिग्रह की थी। वह  अहिंसा की बात करता था और हिंसा पैदा होती थी। वह प्रेम की बात करता था और घृणा खड़ी होती थी। वह अपरिग्रह की बात करता थापरिग्रह बढ़ता था। वह निर्धनता की बात करता था और धन इकट्ठा होता था। वह पुराना पूरा मस्तिष्क उलटे परिणाम ला रहा था। जो वह कहता था उससे उलटा होता था। वह कहतास्त्रियों से दूरस्त्री-पुरुष अलग-अलग--और स्त्री-पुरुष का दिमाग सेक्स से भरता चला जाता है।
मेरे एक मित्र डाक्टर हैं दिल्ली के। वह कुछ दिन पहले लंदन में एक कांफ्रेंस में भाग लेने गए। एक मेडिकल कांफ्रेंस थीयूरोप के डाक्टरों की। एशिया से भी कुछ डाक्टर गए। वह भी गए। मैं उनसे कुछ बात कर रहा थाउन्होंने एक घटना बताई। मुझे वह कहने लगे कि मैं बड़ी मुश्किल में पड़ गया। हाइड पार्क में पांच सौ डाक्टरों के लिए मिलने-जुलनेखाने-पीनेगपशप करने की बैठक थी। वे सारे लोग इकट्ठे हुए। वे गपशप कर रहे हैं। यह मित्र डाक्टर सरदार हैंयह भी वहां गए हुए हैं। लेकिन इनका मन उस बातचीत में नहीं लगता है। पास की एक बेंच पर एक झाड़ के नीचे एक युवक और युवती दोनों एक-दूसरे के गले में हाथ डाल कर आंख बंद किए कहीं खो गए हैं। इनके प्राण तो घूम-फिर कर वहीं चले जाते हैं। भारतीय दिमाग और कहीं जा नहीं सकता। उनको परेशानी यह होती है कि कोई पुलिस वाला आकर इनको उठाता क्यों नहीं है कि पब्लिक पार्क हैऐसी खुली जगह में यह क्या हो रहा है! यह कोई प्रेम करने की जगह हैयह तोइतने लोग जहां इकट्ठे हैंकोई रोकता क्यों नहीं?
उनका ध्यान बार-बार वहीं जा रहा है। सारा रस उनका खो गया है। पास में एक डाक्टर है उनकेजर्मन काउसने उनके कंधे पर हाथ रखा और कहा कि आप बार-बार उधर मत देखिए। हो सकता है पुलिस वाला आकर उठा कर आपको ले जाए। क्योंकि यह बहुत अशिष्ट और संस्कारहीन बात है। उन्होंने कहामुझेवह तो उनको ले जाना चाहिए। उनका उससे कोई संबंध नहीं है। और इस मेरे मित्र डाक्टर ने कहा कि इतनी खुली जगह में ये लोग क्या कर रहे हैंतो उन्होंने कहावे जानते हैं कि आसपास शिक्षित लोग इकट्ठे होने वाले हैंउनसे क्या प्रयोजन है किसी कावे अपने काम में होंगेहम अपने काम में हो सकते हैं। आप क्यों परेशान हैं?
लेकिन हमारा जो चित्त है वह दमन से भरा हुआ है। और जो-जो हमने दबाया। वही-वही हमें चारों तरफ दिखाई पड़ना शुरू हो जाता है। तो गांधीजी ने फिर दमन हमें सिखाया--सब बातों में दमन। हिंसा को दबाओहिंसा बुरी है। घृणा को दबाओ घृणा बुरी है। परिग्रह को दबाओपरिग्रह बुरा है। धन को दबाओधन बुरा है। सुख को दबाओसुख बुरा है। सब बुरा हैइसे दबाओ। और दबाने का एक मतलब हो सकता है--जो हुआ है--कि जो-जो दबाया थावह सब फूट कर बाहर आ गया है। जैसे मवाद फोड़े में भरी हो ऊपर पट्टी लगा कर दबा दो। वह फूट कर निकलेगीपूरे शरीर से निकलेगी। जो दबाया था गांधीवादियों नेउसका परिणाम पूरा मुल्क भोग रहा है। दबाया था उन्होंनेलेकिन वे सत्ता में पहुंच गए और उनकी मवाद पूरे मुल्क में फैल रही है।
क्या इसका यह मतलब है कि मैं यह कहता हूं कि हिंसा को दबाओ मतहिंसा करोक्या मैं यह कहता हूं कि वासना में डूब जाओक्या मैं इंडल्जेंस को कहता हूंक्या मैं यह कहता हूंक्रोध करोहिंसा करोघृणा करोनहींमैं यह नहीं कहता हूं। मैं यह कहता हूंदबाओ मतजान लोपहचान लोसमझो। और मैं यह कहता हूं कि अगर समझी गई हिंसातो एक और तरह की अहिंसा व्यक्तित्व में आनी शुरू होती है--एक और ही तरह की। अगर मैं अपनी हिंसा को समझूंपहचानूंखोजूं और देखूं कि मेरी हिंसा मुझे ही दुख लाती है और मेरे ज्ञान और मेरी समझ के बढ़ने से मेरी हिंसा धीरे-धीरे कम होतो मैं दबाता नहीं। और तब धीरे-धीरे अहिंसा बढ़नी शुरू होती है। मैं अहिंसा को बढ़ाता नहीं। मैं अहिंसा को बढ़ाता नहीं। मैं हिंसा को दबाता नहींसमझ को बढ़ाता हूं। समझ बढ़ती हैहिंसा कम होती हैअहिंसा बढ़ती है। लेकिन ऐसा आदमी खतरनाक नहीं होगा फिर क्योंकि उसने दबाई नहीं है हिंसाजो मौका पड़ने पर फूट निकले।
मैं कहता हूं सेक्स को समझोदबाओ मतसमझोपहचानोखोजोजीओ। और उस समझ से जितना सेक्स विलीन हो जाए,शुभ है। फिर वह सेक्स वापस नहीं लौटेगा। और अगर दबाया तो वह प्रतीक्षा करेगा। आज नहीं कलमौका पाते वापस लौट आएगा। धन को जीओसमझो। और जो आदमी धन को जीएगासमझेगावह धन को न तो पकड़ेगान छोड़ेगान धन के पीछे पागल होगान धन छोड़ने के पीछे पागल होगा। न तो वह महल न मिले तो सोने से इनकार करेगाऔर न ही वह यह कहेगा कि महल मिल जाए तो मैं इसमें तो सो ही नहीं सकता। उसके जीवन में एक समझजीने की एक कला विकसित होगी।
दमन जीवन की कला को विकसित नहीं होने देता है।
और गांधीवादियों के साथ जो कठिनाई हो गई है वह यह कि उनके जीवन की कोई कला नहीं है। और तब वे खुद भी मुसीबत में पड़े हैं और चूंकि उनके हाथ में सत्ता है इसलिए वे दूसरों के भी मुसीबत में डालते हैं। वे जो कह रहे हैंउनके जीवन में खुद भी गलत हो गया हैवही वह पूरे मुल्क को समझा रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चों को भी वे वही समझा रहे हैंजो उनकी जिंदगी में गलत हो गया है। वही समझाए चले जा रहे हैं। अब गांधी-शताब्दी चलती है तो वर्ष भर वही प्रचार कर रहे हैं जो उनकी जिंदगी में ही असफल हो गया है। उसी का वे प्रचार किए चले जा रहे हैं। वह पूरे मुल्क को असफल करना चाहते हैं।
इस पर चिंतन होना चाहिए। मैं समझता हूं महात्मा गांधी से ही नहींभारत को महात्मा मात्र से मुक्त होने की जरूरत है। महात्मा गांधी का सवाल नहीं हैभारत को दमन की दृष्टि से मुक्त होने की जरूरत है। यह सवाल ज्यादा गहराज्यादा मनोवैज्ञानिक है। यह सवाल ज्यादा आध्यात्मिक है। किसी एक वाद से नहींवाद मात्र से भारत को मुक्त हो जाने की जरूरत है। और अगर हम यह नहीं कर सकेतो हमने एक जो दुर्भाग्य पैदा कर लिया हैएक अंधकारऔर एक ऐसी मुसीबतजो कहीं हल होती दिखाई नहीं पड़ती और जितना हम हल करने का उपाय करते हैंमुसीबत और बढ़ती चली जाती है। क्योंकि हमारा उपाय वही होता है जिससे मुसीबत पैदा हुई है। वही हम उपाय करते हैं। जिससे मुसीबत का तो मूल कारण हैउसी उपाय को हम और करते चले जाते हैं। जिस दवा से मरीज बीमार पड़ गया हैहम वही दवा और पिलाए चले जाते हैं कि इसे ठीक करना है। वह मरीज और बीमार पड़ता चला जाता है। हमने पूरे देश की हत्या कर दी है। और आगे अगर हम नहीं सचेत होते हैं तो खतरे भारी हो सकते हैं। भारत की पूरी प्रतिभा को जंग लगा दी है और जंग लगने के कारण सूत्र-रूप में अंततः मैं कह दूं--
भारत की प्रतिभा को जंग लगने का सबसे बड़ा कारण--हम प्रकृति-विरोधी हैं। हमें प्रकृति-प्रेमी होना पड़ेगा। जो निसर्ग हैजो नेचरल हैजो स्वाभाविक हैउस पूर्ण मन से स्वीकार करना पड़ेगा। उसी के सहारेउसी के माध्यम सेउसी को विकसित करके हम ऊपर उठेंगे। जैसेशरीर को स्वीकार करना पड़ेगाविरोध नहीं। और शरीर को ही हम सीढ़ी बना कर आत्मा तक पहुंच सकते हैं। लेकिन अब तक हम शरीर के विरोध में ही पहुंचने की कोशिश करते रहे हैं। और उलटा हुआ है। जो हमने चाहा है वह बिलकुल नहीं हुआ है। आज भारत से ज्यादा मैटीरियलिस्ट मुल्क खोजना मुश्किल है। और हम अध्यात्म की बातें करते हैं। और भौतिकवादी हम हद दर्जे के हैं।
एक साध्वी मुझसे मिलने आई। इधर बंबई के ही एक मकान बैठ कर हम बात करते थे। हवा आई समुद्र कीअब हवा को क्या पताउसने मेरी चादर उड़ाई और साध्वी को मेरी चादर छू गई। वह साध्वी आत्मा-परमात्मा की बातें कर रही थीएकदम घबड़ा गई। मैंने पूछाक्या हुआबात जारी रखो।
उसने कहानहींआपकीपुरुष की चादर छू गई। पुरुष की चादरमैंने उससे कहाचादर भी पुरुष और स्त्री हो सकती हैयह मैंने सोचा भी नहीं अब तक कि चादरों में भी सेक्स होता है। स्त्री और पुरुष की चादरों में भेद होता है। यह तेरे को किसने बताया हैउस साध्वी ने कहानहींजो पुरुष ओढ़ता है वह पुरुष की हो गईजो स्त्री ओढ़ती है वह स्त्री की हो गई। और पुरुष का हमें कुछ भी नहीं छूना है। अब मुझे प्रायश्चित्त करना पड़ेगा।
मैंने उससे कहाअभी तू आत्मा की बातें कर रही थी कि हम शरीर नहीं हैं। और मुझे पता चलता है कि तू शरीर तो दूरचादर भी है। वह आत्मा की बातें कहां गईंपुरुष की चादर ने आत्मा को भ्रष्ट कर दिया!
बातें आत्मा की कर रहे हैंएकदम शारीरिक हैंहद्द शारीरिक हैं। और बातें ब्रह्म की कर रहे हैं और ब्रह्मवादी शूद्रों को पैदा किए चले जा रहे हैं। और शूद्र छू ले अगर किसी महात्मा को तो महात्मा अपवित्र हो जाते हैं। यह जो हमारी अजीब दृष्टि है,हैरानी की है। एक तरफ कहते हैं धन बिलकुल बेकार हैलेकिन हमसे ज्यादा धन को पकड़ने वाला कोई भी नहीं है। इतने जोर से पकड़ते हैं कि वह धन मुट्ठी में रह जाता है। हम उस मुट्ठी को बांधे-बांधे मर जाते हैं। न उस धन को भोगतेन उस धन को जीतेन उस धन का उपयोग करतेबस जोर से पकड़ लेते हैं। और चिल्लाए चले जाते हैं कि धन बेकार हैधन बेकार है। जो चिल्लाते हैंधन बेकार हैउनकी भी अगर वेल्यूएशन कोउनके भी अगर मूल्यांकन को खोजने जाएं तो हैरान हो जाएंगे।
मैं जयपुर गया था। एक मित्र आए और कहा कि एक बहुत बड़े महात्मा ठहरे हुए हैं। आप चलेंगेमैंने कहावह बड़े महात्मा हैं,यह तुम्हें कैसे पता चलाउन्होंने कहाखुद जयपुर महाराज उनके चरण छूते हैं। तो मैंने कहाजयपुर महाराज बड़े होते हैं इससेमहात्मा तो बड़े नहीं होते। अगर जयपुर महाराज न छुएं पैर तोतो महात्मा छोटे हो जाएंगेजयपुर महाराज बड़े हैं क्योंकि धन उनके पास हैतो जिस महात्मा के पैर छूते हैं वह महात्मा बड़ा है। इसके भीतर गहरे में क्राइटेरियन क्या हैधन। इसमें महात्मा से कुछ लेना-देना नहीं है। धन यहां क्राइटेरियन है। मापदंड धन है।
महावीर के भक्त अपनी किताबों में लिखते हैं कि इतने हाथीइतने घोड़ेइतने माणिक छोड़ेइतने रथइतने महलइतनी जमीन-जायदाद छोड़ी। सबका पूरा ब्योरा देते हैं। उसको पूछिए कि यह ब्योरा किसलिए दे रहे होक्योंकि इसी ब्योरे से पता चलेगा कि महावीर कितने बड़े तपस्वी हैं। यही ब्योरा बताएगा कि महावीर कितने बड़े आदमी हैं। अगर महावीर किसी गरीब के घर में पैदा होते तो तीर्थंकर कभी नहीं होते। क्योंकि घोड़ा-हाथी कहां से छोड़तेजब था ही नहीं छोड़ने को तो छोडकैसे आते!
यही तो वजह है--यही तो वजह है कि हिंदुस्तान में एक गरीब का बेटा न तीर्थंकर बनान  अवतार बना। अब तक नहीं बना। बन भी नहीं सकता। क्योंकि हम धन को नापने और पकड़ने वाले लोग हैं। जैनियों के चौबीस तीर्थंकर ही राजाओं के लड़के हैं। बुद्ध राजा के लड़के हैंरामकृष्णसब--सब राजा के लड़के हैं। हिंदुस्तान में गरीब आदमी को भगवान होने को अभी तक कोई हैसियत नहीं मिल सकी। कुछ कारण होना चाहिए पीछे। सारी पकड़ धन पर है--चाहे हम छोड़ेंचाहे हम पकड़ेंतौलेंगे हम धन से। माध्यम धन होगा। उससे ही नाप चलेगी और बातें हम धन के विरोध की करते रहेंगे। हमारा सारा का सारा दृष्टिकोण...जो हम कहते हैंउससे उलटा जीते हैं।
और क्यों ऐसा होता हैआपको मैं दोष दूंनहींआपको मैं दोष नहीं देता। किसी को दोष नहीं देता। दोष देता हूं चिंतना को,विचार की शक्ति को। हम यह नहीं समझ पातेहम जीवन के विपरीत जाकर नहीं जी सकते। अगर कोई आदमी अपने जूते के फीते पकड़ कर उठाने की कोशिश करे खुद कोऔर गिर पड़े तो उसी आदमी को दोष देंगे आप कि यह आदमी नालायक है,गिर जाता हैउठते नहीं बनता है इससेनहींदोष देना पड़ेगा सिर्फ उसकी बुद्धि को कि वह पागल हैयह नहीं समझ पा रहा है कि अपने पैर के जूते के फीते उठा कर कोई अपने को ऊपर नहीं उठा सकता। जैसे कोई आदमी अपने ही ओंठ को चुंबन करने की कोशिश करेऔर चुंबन तो ले नहीं सकता अपने ही ओंठ का--चुंबन तो दूसरे के ही ओंठ का लिया जा सकता है,अपने ओंठ का कैसे लेंगे--तो पागल हो जाए। जैसे कभी किसी कुत्ते को देखा हो कि अपनी पूंछ को पकड़ने की कोशिश में छलांग लगाता है। जितना उचकता हैपूंछ उतनी सरक जाती है। उस कुत्ते को पता नहीं है कि पूंछ अपनी ही है। पकड़ोगे कैसेजब तुम उचकोगेपूंछ भी उचक जाएगी।
करीब-करीब भारत ऐसे ही असंभवएब्सर्डनासमझी से भरे हुए काम करने में लगा हुआ है। जिंदगी से उलटा जाने की कोशिश कर रहा है। और जिंदगी हम खुद हैहम अपने से उलटे जा कैसे सकते हैं! कोई आदमी अपने से उलटा कैसे जा सकता है?जाने की कोशिश में टूट जाएगानष्ट हो जाएगापरेशान हो जाएगाचिंता से भर जाएगा। अशांत हो जाएगामुश्किल में पड़ जाएगा। नहींजिंदगी को स्वीकार करना पड़ेगा एक लाइफ अफर्मेशन चाहिएजिंदगी का स्वीकार चाहिए। हमारा दृष्टिकोण लाइफ निगेटिव है।
हम जीवन के विरोध में रहने वाले लोग हैं। निषेध करने वाले लोग हैं। जीवन निंदित हैकंडेम्ड हैजीवन बुरा हैजीवन असार है। आपसे कहना चाहता हूं जीवन धन्यता हैब्लिसफुल है। जीवन स्वयं परमात्मा है। कहीं और कोई परमात्मा नहीं है जीवन के अतिरिक्त। और कहीं कोई मोक्ष नहीं है जीवन के अतिरिक्त--जीवन ही। जीवन को ही हम कैसे जीएं और जीवन की धारा में कैसे बहेंअगर एक नदी पूर पर आई हो तो नासमझ आदमी तैरने की कोशिश करेगा और तैरने में बह जाएगा। और समझदार आदमी धारा के साथ बहेगा और धीरे-धीरे किनारे पर पहुंच जाएगा।
जरा फर्क समझ लेना।
समझदार आदमी भी पार हो जाएगालेकिन पहले वह धारा के साथ बहेगाक्योंकि धारा इतनी तेज है कि उसके विपरीत अपने को तोड़ा जा सकता है। उसके साथ बहोऔर साथ बहते हुए किनारे होते चले जाओ। धारा की ताकत का उपयोग करोलड़ो मत। धारा की ताकत का उपयोग करो कि धारा ही तुम्हें किनारे पहुंचा दे। लेकिन हम धारा से लड़ने खड़े हो गए हैं।
जापान में जूडोएक कुश्ती लड़ने की कला होती है। जूडो की कला का नियम अदभुत है और सारी दुनिया के समझदार लोगों को समझ लेना चाहिए। जूडो का नियम यह है कि अगर तुम्हें घूंसा मारे तो तुम कड़े मत हो जाओतुम बिलकुल ढीले हो जाओ,घूंसे को पी जाओतुम घूंसे को झेल लोरिसीव इटउसे पूरी तरह से ले लोविरोध मत करोतो घूंसा मारने वाला का हाथ टूट जाएगा। और अगर तुम कड़े हो गए तो तुम्हारी हड्डी टूट जाएगी।
आपने देखा हैअगर आप एक बैलगाड़ी में बैठे हों और पास में एक शराबी बैठा हो नशे में और बैलगाड़ी उलट जाए तो आपको चोट लगेगी। शराबी को कम लगेगीया न भी लगेगीक्योंकि वह होश में ही नहीं हैवह कड़ा नहीं होगावह ढीला रहा आया है। वह गाड़ी उलट गई तो गाड़ी के उलटने के साथ वह एक हो जाएगा। और आपपता चला कि गाड़ी उलट गईकि कड़े हो जाएंगे। आपकी हड्डी टूट जाएगी।
छोटा बच्चा भी गिरता है। हजार दफे गिरता है दिन मेंलेकिन हड्डी नहीं टूटती। आप एक दफा गिर जाओ तो टूट जाएगी। बात क्या हैबच्चा गिरने के विरोध में खड़ा नहीं होतागिरने के साथ ही हो जाता है। वह गिरने में एक ही हो जाता है। रेसिस्ट नहीं करताविरोध नहीं करतागिरने के साथ एक हो जाता है।
जिंदगी की बड़ी धारा के साथ होने की जरूरत है।
हमारे महात्मा सिखाते हैंउलटे चलोबहोतैरोलड़ो धारा से। जीतने की कोशिश करो--संयमनियमदमनये सब विपरीत जाने की चेष्टाएं हैं। मैं आपसे कहता हूं जिंदगी की जीओ। अगर जिंदगी कहती हैस्वाद लोतो स्वाद लो। इतने अर्थ सेइतनी बुद्धिमत्ता से स्वाद लो कि स्वाद लेते-लेते स्वाद से मुक्त हो सको। अगर मन कहता है कि बहुत महीन और रेशमी कपड़ा पहनूं। तो पहनो। लेकिन पहनो इतने समझ से कि उसे पहन कर तुम जल्दी से जान लो कि इसमें बहुत कुछ नहीं है--और मुक्त हो सको। लेकिन वह मुक्ति बहुत दूसरी होगी। उस मुक्ति में तुम्हारे भीतर कुछ दमन नहीं होगा। दमन नहीं होगा तो कल उसके फूटने की कोई संभावना नहीं होगी। और जो दबाया जाएगावह फूटता है।
एक छोटे से रेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था। और उस राज्य के एक मंत्री भी उस रेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। राम मैं भी लौटावे भी लौटे। मैं तो अपने बिस्तर पर सो गया। वे दूसरे कमरे में करवट बदलते रहेफिर वे उठ कर आएउन्होंने कहामुझे नींद नहीं आती है। क्योंकि बाहर कुत्ते इकट्ठे हैं और बहुत शोर-गुल करते हैं। मैंने कहाकुत्ते अखबार भी नहीं पढ़तेरेडियो भी नहीं सुनतेउनको पता भी नहीं होगा कि आप आए हुए हैं। उन्हें आपसे क्या मतलबआप सो जाइए। उन्होंने कहामैं कैसे सो जाऊंजब शोर-गुल करते हैं तो नींद नहीं आती। मैंने कहाउनके शोर-गुल से आपके नींद के न आने का मेरी समझ से कोई संबंध नहीं मालूम होता है। वे दो-चार दफा उनको भगाए। अब जितना भगा कर आएवे कुत्ते और वापस लौट आए। दो-चार और साथ ले आए। तो सारा रेस्ट हाउस कुत्तों के भौंकने से भर गया।
आखिर वे मिनिस्टर परेशान हो गए। उन्होंने कहाक्या करूंआप बताइए। मैंने कहाआप एक काम करिएआप कुत्तों के भौंकने को स्वीकार कर लीजिएविरोध मत करिए। आप लेट जाइए और कहिए कि कुत्ते भौंकते हैंमैं सोता हूंतो दोनों बातों में विरोध कहां हैझगड़ा कहां हैआप चाहते हैं कि कुत्ते न भौंकेझंझट शुरू हो जाती है। झगड़ा कुत्ते भौंकने से नहीं हैआपके इस विचार से कि कुत्ते न भौंकेबस वह विचार आपको दिक्कत दे रहा है। कुत्ते क्या दिक्कत देंगेआप इस विचार को छोड़ दें। कुत्ते भौंकते हैंउनकी आवाज गूंजने दें। आवाज गूंजेगीचली जाएगी। आप चुपचाप पड़े सुनते रहें। स्वीकार कर लें कुत्ते के भौंकने को। उनके भौंकने में बह जाएंलड़ें मत। कोई रास्ता नहीं था तो उन्होंने माना। जाकर सो गए। समझामेरी बात से शायद उन्हें नींद लग गई होगी। सुबह उठ कर उन्होंने मुझसे कहाकि मैं इतना गहरा जिंदगी में कभी नहीं सोयाऔर यह आश्चर्यजनक था। जब मैंने स्वीकार कर लिया तो मैं हैरान हुआ कि कुत्तों के भौंकने से तो कोई बाधा पड़ती ही नहीं। बाधा मेरे खयाल में थीमेरे एटिट्यूडमें थी।
जिंदगी परमात्मा तक पहुंचाने में जरा भी बाधा नहीं देती--न स्वादन शरीरन सेक्सकुछ भी बाधा नहीं देता। हमारा एटिट्यूडहमारा दृष्टिकोण कि लड़ना है सबसे--कि बस हम मुश्किल में पड़ जाएंगे।
गांधीजी की दृष्टि है और इसलिए अत्यंत खतरनाक है। उस खतरनाक दृष्टि के आसपास जो लोग इकट्ठे हुए थेवे असफल हो गए हैं। असफल होना सुनिश्चित था। उनकी आलोचना का कोई प्रयोजन नहीं है। अब तो समझने की बात यह है कि भविष्य में हमइस देश के लोग फिर इसी तरह की नासमझियों में पड़ते चले जाएंगेया सोचेंगेऔर खोजेंगेइस बात को कि जीवन की धारा में बह कर परमात्मा तक पहुंचने का कोई रास्ता हैमैं मानता हूंरास्ता वही है। और ये सारे के सारे जो दृष्टिकोण हैं विरोध केनिषेध केदमन केहिंसा केआत्महिंसा केअपने को मारने केये अपने ही दोनों हाथों को लड़ाने की तरह हैं। अगर आप अपने दोनों हाथ लड़ाएंगे तो कोई नहीं जीतेगा। आप हार जाएंगे। दोनों हाथ लड़ेंगेआपकी शक्ति नष्ट होगी और कहीं आप नहीं पहुंचेंगे।
इसलिए मैं कहता हूं कि गांधीवादी नहींगांधीवादियों की हार से गांधीजी की पूरी दृष्टि पुनर्विचार के योग्य हो गई है। और गांधीजी की दृष्टि ही नहींहिंदुस्तान की पूरी दृष्टिक्योंकि गांधीजी हिंदुस्तान की दृष्टि के प्रतिनिधि पुरुष हैं। रिप्रेजेंटेटिव हैं वे हमारे दिमाग के। हमारा जो पांच हजार वर्षों में मस्तिष्क विकसित हुआ हैजो टे्रडिशनल माइंडपरंपरा से भरा हुआ मन,शास्त्रों से भरा हुआ मनधर्म और दमन से भरा हुआ मन--गांधीजी उसके प्रतिनिधि पुरुष हैं। इसलिए वे सफल हुए। और मैं मानता हूं कि गांधी के बाद अब एक नया युग शुरू हो सकता है। अगर हमने गांधी के साथ हिंदुस्तान की पूरी परंपरा पर पुनर्विचार किया तो हम एक नये युग में प्रवेश कर सकते हैं।
गांधीवादियों से तो जल्दी मुक्ति हो जाएगीइसमें बहुत देर नहीं है। वे अपने हाथ से ही मुक्ति का उपाय करते चले जाएंगे। पंद्रह साल के भीतर गांधीवादी से हमारी मुक्ति सुनिश्चित हैइसमें कोई कठिनाई नहीं है। वह तो हो जाएगीवह तो ऐतिहासिक प्रतिक्रिया के द्वारा अपने आप हो जाएगीउसमें कठिनाई नहीं है। गांधीजी से मुक्ति में कठिनाई है। और गांधीवादी से मुक्ति के बाद गांधीजी से मुक्ति होने में बड़ी कठिनाई पड़ जाएगी जब तक ये हैं तब तक इनको देखने से गांधी का भी खयाल आता रहेगा। जब ये विदा हो जाएंगे तो गांधी एकदम भगवान हो जाएंगे। फिर उससे छुटकारा बहुत मुश्किल हो जाएगा।
गांधी से मुक्ति चाहिए। और गांधी से मुक्ति का मतलब यह है--गांधी से मेरा व्यक्तिगत कोई प्रयोजन नहीं है--गांधी से मुक्ति का मतलब हैहिंदुस्तान के पुराने मनपुरानी आत्मा से मुक्ति चाहिए।
एक नई आत्मा इस देश को मिले तो यह देश विकसित हो सकता हैस्वस्थ हो सकता हैचरित्रवान हो सकता हैधार्मिक हो सकता हैसुखी हो सकता है। और अगर हम पुरानी ही धाराओं में फिर से चलते रहे तो हम कोल्हू के बैलों की तरह घूम रहे हैं। न हम सोचतेन हम विचार करतेन हम खोजते। और हमने अपने जीवन को बिलकुल नरक बना दिया है। अब हमें नरक में जाने की कोई जरूरत नहीं है। भारत में पैदा होना नरक में होने के बराबर हैअब कोई हमें कहीं जाने की जरूरत नहीं है।
ये थोड़ी सी बातें मैंने कहीं। मेरी बातें मान लेना आवश्यक नहीं हैक्योंकि न तो मैं महात्मा हूंन महात्मा होना चाहता हूं। न मेरा कोई अनुयायी हैऔर न मैं कोई अनुयायी इकट्ठे करना चाहता हूं। तो मेरी बात से राजी होने की कोई भी जरूरत नहीं है। मेरी बात सिर्फ सोचना। उतना काफी है। विचारनादेखना कि कोई बात ठीक मालूम पड़े। गलत मालूम पड़े तब छोड़ देना। कोई एक टुकड़ा भी ठीक मालूम पड़े तो उस पर सोचनाखोजना। और अगर वह आपके विवेक को ठीक लग जाए तो वह बात आपकी हो जाएगीमेरी नहीं रह जाएगी। और जो सत्य आपका हो जाता हैवही सत्य आपको बुद्धिमान बनाता है। जो सत्य दूसरे का हैवह आपसे बुद्धि छीनता है और आपकी प्रतिभा को नुकसान पहुंचाता है।

मेरी बातों को इतनी शांति और प्रेम से सुनाउससे में अनुगृहीत हूं। और अंत में सबके भीतर बैठे परमात्मा को प्रणाम करता हूं,मेरे प्रणाम स्वीकार करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें