बुधवार, 1 नवंबर 2017

देख कबीरा रोया - प्रवचन-06

तोड़ने का एक और उपक्रम
मेरे प्रिय आत्मन्!
मित्रों ने बहुत से प्रश्न से पूछे हैं। एक मित्र ने पूछा है: महापुरुषों की आलोचना की बजाय उचित होगा कि सृजनात्मक रूप से मैं क्या देखना चाहता हूं देश कोसमाज कोउस संबंध में कहूं।

लेकिन आलोचना से इतने भयभीत होने की क्या बात है। क्या यह वैसा ही नहीं है हम कहें कि पुराने मकान को तोड़ने की बजाय नये मकान को बनाना ही उचित हैपुराने को तोड़े बिना नये को बनाया कब किसने हैऔर कैसे बना सकता हैविध्वंस भी रचना की प्रक्रिया का हिस्सा है। तोड़ना भी बनाने के लिए जरूरी हिस्सा है। अतीत की आलोचना भविष्य में गति करने का पहला चरण है और जो लोग अतीत की आलोचना से भयभीत होते हैंवे वे ही लोग हैं जो भविष्य में जाने में सामर्थ्य भी नहीं दिखा सकते हैं।
लेकिन इतना भय क्या हैसृजनात्मक आलोचनाएक क्रिएटिव क्रिटिसिज्म से इतना भय क्या हैक्या हमारे महापुरुष इतने छोटे हैं कि उनकी आलोचना से हमें भयभीत होने की जरूरत पड़े। और अगर वे इतने छोटे हैं तब तो उनकी आलोचना जरूर ही होनी चाहिएक्योंकि उनसे हमारा छुटकारा हो जाएगा। और अगर वे इतने छोटे नहीं हैं तो आलोचना से उनका कुछ भी बिगड़ने वाला नहीं है। दोनों हालत में आलोचना कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकती है। लेकिन यह हमारा पूरा देश ही आलोचना से भयभीत हो गया है। यह हम आज से भयभीत हैं ऐसा नहीं, यह हम हमेशा से भयभीत हैं। और जो समाज अपने अतीत की आलोचना नहीं करता, वह भविष्य के लिए निर्णय भी नहीं ले पाता है कि कहां कदम रखने हैं, कैसे कदम रखने हैं। उसका सारा अतीत बिना आलोचना के, अनक्रिटिसाइज्ड इकट्ठा हो जाता है। उस सारे अतीत में से चुनाव करना मुश्किल हो जाता है कि क्या चुनना है। उस अतीत में से क्या छोड़ना है, यह जानना मुश्किल हो जाता है। उस अतीत का बोझ इतना हो जाता है कि उस अतीत के नीचे हम दब कर मर सकते हैं, उस अतीत के कंधे पर खड़े होकर भविष्य की ओर उठ नहीं सकते हैं।



भारत का अतीत हमारा चुना हुआ अतीत नहीं हैएक ढेर की भांति हमारे सिर पर बैठा हुआ है। उसमें सब तरह की बातें बैठी हुई हैं। उसमें विरोधी कंट्राडिक्शंस बैठे हुए हैं और उन सबको हम झेल रहे हैं और उन सबके साथ हम जीने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए भारत में इतना कंफ्यूजन हैइतना विभ्रम है। हम कोई निर्णय नहीं ले सके। हमारे अतीत में कृष्ण हैंजो युद्ध के मैदान पर लड़ते हैंवे भी हमें पूज्य हैं। हमारे अतीत में महावीर हैंजो कहते हैंएक कीड़े को भी मारना पाप हैयुद्ध में लड़ने की तो बात ही अलगवे भी हमारे पूज्य हैं। न हमने महावीर पर कभी विचार कियान कभी कृष्ण पर विचार किया। दोनों हमारे मन में बैठे हुए हैं। और उन दोनों की वजह से हमारे मन में कंफ्यूजन पैदा होना अनिवार्य है।
एक तरफ कृष्ण हैंजो कहते हैंन कोई मरता है और न कोई मारा जाता हैइसलिए युद्ध में कोई भय नहीं है। दूसरी तरफ महावीर हैंजो कहते हैं कि जरा सा भी चींटी का मर जाना नरक जाने का द्वार हैइसलिए युद्ध और हिंसा से बचना।
कुछ हमें तय करना पड़ेगाकौन है ठीककुछ हमें निर्णय लेने होंगेक्या है सही?
लेकिन हम कहते हैं कि अतीत की आलोचना मत करोअतीत का विचार मत करो। तब अतीत के हजारों-हजारों वर्षों मेंहजारों-हजारों विचारों का जो संग्रह हमारे ऊपर इकट्ठा हो गया है वह सारा संग्रह हमारे प्राणों पर बैठा हुआ है। उस सारे संग्रह कि नीचे हम दबे जा रहे हैं और जी रहे हैं और हम कोई भी निर्णय नहीं ले पाते कि इस देश का व्यक्तित्व एक स्पष्ट निखार को उपलब्ध हो। शायद आपको पता न होइस देश में कितनी धाराएं रही हैं विचार की। वे सारी की सारी धाराएं भारतीय मस्तिष्क में इकट्ठी होकर बैठ गईं। वे बहुत विरोधी धाराएं हैं और उन विरोधी धाराओं के कारण हमारा व्यक्तित्व खंडित हो गया है,स्प्लिट हो गया है।
भारत में किसी आदमी के पास इंटिग्रेटेड पर्सनैलिटी जिसको हम कहेंएक समग्र समूचा व्यक्तित्व कहेंइकट्ठा व्यक्तित्व कहें,एक स्वर वाला व्यक्तित्व कहेंवह नहीं है। उसके भीतर न मालूम कितने स्वर हैं। उन सभी स्वरों के बीच उसे जीना पड़ता है। इससे एक मल्टि-पर्सनैलिटीएक बहु-व्यक्तित्व भीतर पैदा हो गया है। जिसमें से कुछ निर्णय नहीं हो पाता कि हमारा स्वरूप क्या हैहमारा व्यक्तित्व क्या हैहम कहां खड़े हैंवह हमें कुछ भी पता नहीं चल पाता। और इस सबके पीछे एक ही कारण है कि हमने अपने अतीत की आलोचना करने से भय दिखलाया है।
और अगर हम आगे भी यह जारी रखते हैं तो भारत की सारी प्रतिभा कुंठित हो गई हैऔर कुंठित हो जाएगी। बहुत स्पष्ट विचार होना चाहिएबहुत स्पष्ट सूझ होनी चाहिए। न कोई गांधी का मूल्य हैन महावीर कान कृष्ण कामूल्य है इस देश के भविष्य का। अगर बड़े से बड़े महापुरुष को भी उस भविष्य के लिए छोड़ना पड़ेतो छोड़ने की तैयारी होनी चाहिए। सवाल यह नहीं है कि हम छोड़ देंसवाल यह है कि इस देश का भविष्य महत्वपूर्ण है या इस देश के अतीत के महापुरुष महत्वपूर्ण हैंबड़े से बड़े महापुरुष से पैदा होने वाला छोटे से छोटा बच्चा भी ज्यादा महत्वपूर्ण हैक्योंकि वह भविष्य हैवह कल आएगावह कल जीएगाकल वह बनेगा। उसको ध्यान में रखना है। लेकिन हमारा मुल्कहमारी पूरी चिंता उनको ध्यान में रखती है जो जी चुके और जा चुके। यह समादर ठीक हैलेकिन यह समादर महंगा पड़ रहा है। आने वाले बच्चे का सम्मान चाहिए। उस बच्चे के सम्मानउसके भविष्यउसके जीवन के लिए विचार चाहिए।
हमें बहुत ही स्पष्टबहुत आदरपूर्वक अतीत की आलोचना करनी पड़ेगी। आलोचना का अर्थ निंदा नहीं है। यह भी एक अजीब पागलपन है। इस मुल्क में आलोचना करने का मतलब निंदा समझा जाता है। यह हमारी क्षुद्र बुद्धि का सबूत है। इसका मतलब यह है कि हम निंदा करने को ही आलोचना समझते हैं या आलोचना करने को निंदा समझते हैं।
गांधी की आलोचनागांधी की निंदा नहीं है। मेरी बात की आप आलोचना करेंतो वह मेरी निंदा नहीं हैबल्कि मेरी बात की आलोचना करने से आप खबर देते हैं कि आपने मेरी बात को मूल्य दिया। इस योग्य समझा कि आप उस पर सोच रहे हैं। नहीं,आलोचना निंदा नहीं हैआलोचना सम्मान है। हम आलोचना हर किसी की नहीं करने बैठे जाते हैंकोई ऐरे-गैरे की आलोचना करने सारा मुल्क नहीं बैठ जाएगा। जिसकी हम आलोचना करने बैठते हैंहम यह मान कर चलते हैं कि उस व्यक्ति की आलोचना या उस व्यक्ति का विचार देश के हित या अहित में महत्वपूर्ण हो सकता है।
माक्र्स की मृत्यु हुई। उसकी मृत्यु पर थोड़े से मित्रदस-बीस मित्र ही उसकी कब्र पर इकट्ठे थे। एंजिल्स ने उसकी कब्र पर बोलते हुए एक बात कही। एंजिल्स ने कहा कि माक्र्स एक महापुरुष था। मित्रों को हैरानी हुईक्योंकि अगर महापुरुष था तो कुल बीस-पच्चीस लोग कब्र पर छोड?ने आए थे। मित्रों ने पूछा कि महापुरुषतो एंजिल्स ने कहा कि मैं इसलिए कहता हूं महापुरुष माक्र्स को कि जो भी उसकी बात सुनेगाउसे या तो माक्र्स के पक्ष में होना पड़ेगा या विपक्ष में होना पड़ेगा। दो के अतिरिक्त कोई मार्ग नहीं है। जो भी माक्र्स की बात सुनेगाउसे या तो माक्र्स के पक्ष में होना पड़ेगा  या विपक्ष में होना पड़ेगा। माक्र्स की उपेक्षा कोई भी नहीं कर सकता है। इसलिए मैं कहता हूंयह महापुरुष है।
यह बड़ी अदभुत बात कही एंजिल्स ने। माक्र्स के महापुरुष होने का कारण यह कि उसके विचार की उपेक्षा नहीं की जा सकती। आप इनडिफरेंट नहीं हो सकते उसके विचार के प्रति। आपको कोई न कोई निर्णय लेना ही पड़ेगा। चाहे पक्ष मेंचाहे विपक्ष में। जिस मनुष्य के विचार के संबंध में हमें कोई न कोई निर्णय लेना ही पड़े उसको ही महापुरुष कहा जा सकता हैऔर किसी को नहीं। और जब आप अपने महापुरुष के विपक्ष में होने की सामर्थ्य तोड़ देना चाहते हैं। गांधी के विपक्ष में कोई न हो सके जब आप ऐसी कोशिश करते हैंतो आपको पता नहींआप अपने हाथ से गांधी की जमीन खींच रहे हैं। क्योंकि जिस आदमी के विपक्ष में कोई नहीं हो सकताध्यान रहेउसके पक्ष में भी कोई कभी नहीं होगा।
जिसके विपक्ष में कोई कभी नहीं हो सकता उसके पक्ष में भी कोई कभी नहीं होगा। जिसके विपक्ष में होने की जरूरत नहीं पड़ती उसके पक्ष में होने की भी कोई जरूरत नहीं पड़ती है। और जिसके विपक्ष में हमें होने की आवश्यकता नहीं हैहम तब ऊपरी तौर से कहते रहेंगे कि हम उसके पक्ष में हैंलेकिन हमारे प्राण कभी उसके पक्ष में नहीं हो सकते हैं। हम पक्ष में उसी के हो सकते हैंजिसके विपक्ष में होना भी जरूरी मालूम पड़ सकता हो।
 एक जमाना थाईश्वर के विरोध में वे लोग समझे जाते थे जो नास्तिक थेजो कहते थे ईश्वर नहीं है। पिछली सदी में एक विचारक ने लिखा कि नास्तिक फिर भी ईश्वर को आदर देते थेक्योंकि वे ईश्वर को विचारणीय मानते थे। वे ईश्वर पर किताबें लिखते थेतर्क करते थे और सिद्ध करना चाहते थे कि ईश्वर नहीं है। जमाना नास्तिकता से भी आगे जा चुका है। अब किसी से कहो कि ईश्वरतो वह कहता हैछोड़ोयह कोई बात करने योग्य नहीं है। नास्तिक तो ईश्वर को पूरा सम्मान देता हैहो सकता है आस्तिक से ज्यादा सम्मान देता हो। और सच तो यह है कि आस्तिक से ज्यादा सम्मान ही नास्तिक देता हैक्योंकि आस्तिक शायद ही कभी ईश्वर के संबंध में इतना विचार करता हो जितना नास्तिक करता है। और यह भी हो सकता है कि आस्तिक वे ही लोग बने बैठे हुए हैं जो ईश्वर के संबंध में विचार वगैरह नहीं करना चाहतेउस झंझट में नहीं पड़ना चाहते,कहते हैंठीक हैहैहोगाजरूर होगाहोना ही चाहिए।
लेकिन नास्तिक प्राणों की बाजी लगता है ईश्वर के लिए। उसके लिए ईश्वर एक लिविंग प्रॉब्लम है। उसे तय ही करना है कि ईश्वर है या नहींक्योंकि उसी तय करने पर उसका जीवन निर्भर करेगा कि वह किस तरह जीए।
आस्तिक कहता है कि हैऔर जीता इस तरह है जैसे नास्तिक को जीना चाहिए। आस्तिक कहता है कि है परमात्मामंदिर में पूजा कर आता है और जीता ऐसे है जैसे परमात्मा पृथ्वी पर कहीं भी न हो। यह आस्तिक का सम्मान है या उस नास्तिक का सम्मान है जो ईश्वर को प्राणों की बाजी लगा लेता है। सोचता है दिन और रातविचार करता हैनिर्णय करता हैतर्क करता हैसंदेह करता हैसोचता हैखोजता हैईश्वर हैवह उसके प्राणों का सवाल है। अगर होगा तो उसे जिंदगी बदलनी पड़ेगी,नहीं होगा तो जिंदगी दूसरी तरह की होगी। लेकिन नास्तिक ईश्वर को उपेक्षा के योग्य नहीं मानता।
हमारी नई सदी में लाखों लोग ऐसे हैं जो नास्तिक भी नहीं हैं। वे कहते हैंईश्वरहोगा या नहीं होगाकोई प्रयोजन नहीं है। यह पहली दफा ईश्वर की मौत की खबर है। ईश्वर मरने के करीब पहुंच गया यह इसकी खबर है। नास्तिक ईश्वर को नहीं मरने देगालेकिन यह उपेक्षायह इनडिफरेंस कि ईश्वर की बात उठे और लोग कहें कि छोड़ोकोई और बात करें। यह इनडिफरेंस ईश्वर की मौत हो सकती है। और आप जान कर हैरान होंगेअगर दुनिया में नास्तिक न होते तो आस्तिक कभी के इनडिफरेंट हो चुके होतेउन्होंने कभी की फिक्र छोड़ दी होती ईश्वर की। वह जो नास्तिक विरोध किए जाता हैआलोचना किए जाता है,वह आस्तिक को बल देता रहता है कि वह सोचेफिर सोचेफिर सोचे ईश्वर है या नहीं।
दुनिया में विचार को जन्माने मेंविचार को गतिमान करने में कंफर्मिस्ट जो होते हैंस्वीकार करने वाले जो लोग होते हैं,आस्थावादी जो होते हैंउन्होंने कोई भी हाथ नहीं बंटाया है।
आपको शायद पता न होवेद और उपनिषद से आकर भारत में विचार की धारा रुक गई थीबिलकुल रुक गई थी। महावीर और बुद्धप्रबुद्ध कात्यायनमक्खली गोशलसंजय वेलट्ठी पुत्तइन सारे लोग ने वह धारा तोड़ी। इन सारे लोगों ने विरोध किया है--वेद काउपनिषद का। महावीर जैसा आलोचक खोजने से मिलेगा दुनिया मेंबुद्ध जैसा आलोचक खोजने से मिलेगा?बुद्ध और महावीर और दूसरे लोगों ने तोड़ दी सारी परंपरा। एक तूफान आ गया सारे मुल्क में। सारे मुल्क में चिंतन पैदा हुआ। उस चिंतन की धारा में फिर वसुबंधु और नागार्जुन और दिग्नाग और धर्मकीर्ति और कुंदकुंद और उमास्वाति और सारी परंपरा और शंकर और रामानुज और निंबार्क।
बुद्ध और महावीर ने जो आलोचना की उस आलोचना को उत्तर देने के लिएउस आलोचना के पक्ष में खड़े होने के लिए एक हजार साल तक चिंतन चला। एक हजार साल तक जवाब खोजना पड़ा बुद्ध के लिएमहावीर के लिए। या बुद्ध और महावीर के पक्ष में दलील खोजनी पड़ी। एक हजार साल मुल्क की प्रतिभा ने मंथन किया। अदभुत-अदभुत अनुभव उस मंथन से उपलब्ध हुए। उस मंथन से शंकर जैसा आदमी पैदा हुआनागार्जुन जैसा अदभुत आदमी पैदा हुआउस मंथन सेउस आलोचना के परिणाम से। अगर बुद्ध और महावीर ने आलोचना न की होती तो हिंदुस्तान में शंकर और नागार्जुन के पैदा होने की कोई संभावना नहीं थी। वे उस आलोचना के प्रतिफल थे। लेकिन फिर शंकर के बाद आलोचना क्षीण पड़ गई। फिर शंकर को स्वीकार कर लिया गया। शंकर के बाद फिर आलोचना नहीं हो सकीफिर एक हजार साल भारत में बुद्धि की दृष्टि से अकाल का समय बीता। फिर एक हजार साल तक आलोचना करने से हम भयभीत हो गए। क्योंकि बुद्ध और महावीर ने आलोचना की थीतो हमें पंद्रह सौ साल तक उस आलोचना के लिए सोचना पड़ा था।
आदमी सोचना नहीं चाहता। आदमी सुस्त और काहिल है। वह समझता है कि बिना सोचे काम चल जाए तो बहुत अच्छा। तो पंद्रह सौ साल तक टक्कर लेनी पड़ी मस्तिष्क कोश्रम करना पड़ा। तो आदमी ने सोचा कि अब छोड़ो फिक्रशंकर पर विश्वास कर लो। शंकर पर विश्वास कर लिया गया। हजार साल से फिर आलोचना बंद हो गई। फिर हिंदुस्तान मेंइन हजार सालों में उस तरह के लोग पैदा न हो सके कि नागार्जुनबुद्ध या महावीर पैदा हो सकते। वे नहीं पैदा हो सके।
अब भारत का पुनर्जागरण का युग आया। देश स्वतंत्र हुआ। अगर इस स्वतंत्रता के साथ भारत के मस्तिष्क में आलोचना की शक्ति नहीं जगती है तो हिंदुस्तान की प्रतिभा का जन्म नहीं होगायह मैं आपसे कह देना चाहता हूं। चाहिए तीव्र आलोचना कि हिंदुस्तान में पचास वर्षों तक दस-पच्चीस तीव्र आलोचक पैदा हों जो हिंदुस्तान की जड़ें हिला दें। उसके मस्तिष्क को हिला दें। तो हम आने वाली सदी में फिर बुद्ध और महावीर और शंकर जैसे लोग पैदा कर सकेंगे। नहीं तो हम पैदा नहीं कर सकेंगे। मगर हम बिलकुल नपुंसकइंपोटेंट हो गए हैं। हमारी जान निकलती है जरा सा विचार करने मेंजरा सा विचारजरा सी आलोचनाहमारे प्राण कंपते हैं। इतनी कमजोर कौम प्रतिभा पैदा नहीं कर सकती है। इतनी कमजोर कौम कैसे प्रतिभा पैदा करेगीप्रतिभा तो एक साधना हैप्रतिभा तो एक श्रम है।
आपको पता है कि तीन सौ वर्षों में यूरोप में जो भी विकास हुआ है वह किन लोगों की वजह से हुआ हैआस्तिकों की वजह सेश्रद्धा करने वालों की वजह सेकंफर्मिस्ट लोगों की वजह सेआर्थोडाक्स लोगों की वजह सेरूढ़िग्रस्त लोगों की वजह सेरूढ़िग्रस्त लोगों की वजह से दुनिया में कभी कोई विकास नहीं हुआ। किसके द्वारा विकास हुआ हैउन विद्रोहियों की वजह से जिन्होंने सारी रूढ़ि तोड़ने की हिम्मत कीजिन्होंने संदेह कियाविश्वास नहीं। जिन्होंने आलोचना कीआस्था नहीं।
तीन सौ वर्ष के उन वाल्तेयरया रूसोया दीदरोया नीत्शेया फ्रायड और माक्र्स ऐसे लोगों की वजह से पश्चिम की प्रतिभा को झकझोड़ मिला। प्रतिभा चौंक गई। उत्तर खोजना जरूरी हो गया। या तो पक्ष या विपक्ष में होना पड़ेगा। कोई विकल्प न रहा कि आप चुपचाप अपनी सुस्ती में और उपेक्षा में बैठे रहें। अब नीत्शे को सुनिएगा तो उसका पक्ष या विपक्षकहीं न कहीं आपको होना पड़ेगा। आप यह नहीं कह सकते कि ठीक हैसुन लिया। आपको यह कहना ही पड़ेगा कि नीत्शे ठीक है या गलत है। दो के अतिरिक्त तीसरा कोई रास्ता नहीं है।
और जब आपको किसी को ठीक या गलत कहने के लिए सोचना पड़ता है तो आपकी प्रतिभा में अंकुर आने शुरू होते हैं। लेकिन जब आप कहते हैं आलोचना करनी ही नहीं हैआलोचना विध्वंसात्मक हैहमें तो जो कहना है वह कहना चाहिए। तो दुनिया के सभी श्रेष्ठ विचारक विध्वंसात्मक थेलेकिन बाद में हमें याद भी नहीं रह जाता कि वे कितने बड़े आलोचक रहे होंगेकितने बड़े आलोचक रहे होंगे। और कैसी तीव्र आलोचना की होगी। हम तो समझते हैं कि आलोचना यानी गाली-गलौज हो गई।
यह जो हमारी आज की धारणा हैइस धारणा को बिलकुल आग लगा देने की जरूरत है। एक-एक बच्चे को संदेह सिखाया जाना चाहिएडाउट सिखाया जाना चाहिए। एक-एक बच्चे को क्रिटिकल होने कीआलोचनात्मक होने की प्रेरणा देनी चाहिए। एक-एक बच्चे को--मां-बाप कोगुरु को कहना चाहिए कि हमारी बात मान मत लेनाविचार करनासोचनाझगड़नाहिम्मत से हमसे लड़ना। अगर तुम्हारे विवेक को स्वीकार हो तो ही मानना अन्यथा मत मानना। अगर हम इतनी हिम्मत दिखाएंगे तो हिंदुस्तान की प्रतिभा विकसित होगीअन्यथा नहीं विकसित हो सकती। क्या करूंआपकी बात मान लूंआलोचना नहीं करनी चाहिएया कि यह देखूं कि आने वाले मुल्क का भविष्य आलोचना से ही पैदा हो सकता है?
मैंने कल शायद कहा कि राधाकृष्णन कोई विचारक नहीं हैं। बस चिट्ठियां आ गईं कि आपने बहुत बुरा काम कर दिया आपने राधाकृष्णन को ऐसा कैसे कह दिया?
राधाकृष्णन विचारक हैं या नहींयह सोचना चाहिए। मैंने कह दिया कोई मान लेने की जरूरत हैमैं कहता हूं कि नहीं हैं विचारक--मैं कहता हूं तो मैं उसके लिए दलील देता हूं। आप सोचिए कि हैं विचारक तो दलील खोजिए। बस इतना ही मैं चाहता हूं कि विचार की प्रक्रिया चले। हो सकता है कि राधाकृष्णन विचारक सिद्ध हों विचार करने से और मेरी बात गलत सिद्ध हो। लेकिन मुझे कहना नहीं चाहिए यह कौन सी बात हुई?
मुझे जो लगता है वह मुझे कहना चाहिए। मुझे लगता है कि राधाकृष्णन कोई विचारक नहीं हैं। केवल एक टीकाकार हैंएक व्याख्याकार हैंएक अनुवादक हैं। एक अच्छे अनुवादक हैंएक अच्छे कमेंटेटर हैंएक अच्छे टीकाकार हैं। उन्होंने पूरब की सारी धारणाओं को पश्चिम में जितनी सुंदरता से पहुंचाया उतना कोई मनुष्य कभी भी नहीं पहुंचाया। लेकिन विचारक वे नहीं हैं। उन्होंने एक नये विचार को जन्म नहीं दिया। उनकी सारी किताबों में एक भी सूत्र ऐसा नहीं है जो उनकी मौलिक प्रतिभा से जन्मा हो। वे सब गीताउपनिषद और वेदों के उधार सूत्र हैं। विचारक वे नहीं हैंविचारक होने का कोई सवाल नहीं है उनका। लेकिन हमने कुछ ऐसी हालत पकड़ ली है कि जिस आदमी की हम प्रशंसा करेंगे उसकी हम सब तरह से प्रशंसा करेंगे। हम फिर कोई हिस्सा नहीं छोड़ सकते उसका कि वह न होवह सभी होना चाहिए।
हिंदुस्तान में एक पागल भाव पैदा हो गया है कि हमारे महापुरुष में सभी कुछ होना चाहिए। दुनिया के किसी महापुरुष में सभी कुछ नहीं होता। अगर आप महावीर के पास पूछने जाएंगे कि साइकिल का पंचर कैसे सुधारा जा सकता हैतो महावीर नहीं बता सकते। इसके लिए तो साइकिल का जोकोने पर बैठा हुआएक टपरा लगाए हुए बैठा हुआ आदमी वही बता सकेगा। लेकिन हमारी धारणा यह कि महावीर सर्वज्ञ हैं। वे ही सभी कुछ जानते हैं। ऐसा कुछ भी नहीं जिसको वे नहीं जानते। पागलपन की बातें हैं।
बुद्ध ने मजाक उड़ाया है इस धारणा का जैनियों की । बुद्ध ने कहा है कि एक ज्ञानी हैं। उनके भक्त कहते हैं कि वे सर्वज्ञ हैं,वे त्रिकालज्ञ हैंवे तीनों काल जानते हैं। लेकिन उन्हीं ज्ञानी को मैंने ऐसे घरों के सामने भिक्षा मांगते देखा है जहां बाद में पता चलता है घर में कोई है ही नहीं। मैंने उन्हीं ज्ञानी को रास्ते पर चलते हुए कुत्ते की पूंछ पर पैर पड़ते देखा है। बाद में पता चलता है कि अंधेरे में कुत्ता सोया हुआ था और उनके भक्त कहते हैं कि वे त्रिकालज्ञ हैंतीनों काल जानते हैं!
बुद्ध बड़े महिमाशाली हैं। लेकिन शंकर कहते हैं कि मैंने सुना है कि भगवान ने बुद्ध को इसलिए अवतार दियायह कहानी शंकर ने गढ़ीकहानी शंकर ने गढ़ी कि मैंने सुना है कि नरक और स्वर्ग बनाए भगवान ने। लेकिन नरक में कोई जाता ही नहीं थातो नरक का जो अधिकारी था उसने भगवान को जाकर कहानरक में कोई आता ही नहींतो मुझे किसलिए बैठाया हुआ हैतो भगवान ने बुद्ध को अवतार दिया कि तुम जाकर लोगों को भ्रष्ट करो ताकि वे नरक जा सकें।
तो शंकर गलत कह रहे हैंशंकर गलत कह रहे हैं और सही कह रहे हैं यह सोचने की बात है। लेकिन शंकर को कहने का हक है। शंकर को कहने का हक हैजो उसे ठीक लगता है वह कह रहा है। उसे लगता है कि बुद्ध ने लोगों को भ्रष्ट किया। बुद्ध नेजिनके लिए हम सोचते हैं उनके जैसा महापुरुष जगत में कोई पैदा नहीं हुआ। लेकिन शंकर कहता है कि भ्रष्ट किया है। और शंकर की उम्र कितनी हैशंकर ने जब यह बात कही तब उसकी उम्र तीस साल है। लेकिन अच्छे लोग रहे होंगेशंकर की बात भी उन्होंने सुनी। न तो पत्थर मारेन कहा कि बहिष्कार कर देंगे। शंकर के समय तक बुद्ध तो भगवान हो चुके थे। और एक छोकरे नेएक गरीब घर के छोकरे ने कहना शुरू कर दिया कि नहींयह भ्रष्ट करने को आदमी पैदा हुआ है। इसने दुनिया को बनाया नहींबिगाड़ा। हिम्मतवर लोग थे। जब इतनी हिम्मत होती है तो विचार विकसित होता है।
हमने सारी हिम्मत खो दी है। और फिर हम चाहते हैं कि हम विचारशील हो जाएं। हम विचारशील नहीं हो सकेंगे। विचार का जन्म होता है संदेह सेविचार का जन्म होता है संघर्ष सेविचार का जन्म होता है आलोचना से। इसलिए यह मत कहें मुझसे कि मैं आलोचना न करूं!
मैं तो आलोचना करूंगा और जितना आप कहेंगे उतना खोज-खोज कर करूंगा। और एक-एक महापुरुष का पीछा करूंगाक्योंकि मुझे जरूरत मालूम होती है। मुझे जरूरत मालूम होती हैमुझे आवश्यकता लगती है कि इस समय देश के लिए सबसे बड़ी जरूरत अगर कुछ है तो वह यह हैइस समय देश का हजारों साल से रुका हुआ विचार का अवरुद्ध प्रवाह टूट जाएबहने लगे हमारी सरिता फिर से। फिर से हम सोचने लगेंफिर से हम पूछने लगेंफिर से इंक्वायरी पैदा हो जाए। कैसे अदभुत लोग रहे होंगे। खोजते थे कितने दूर-दूर तककितनी दूर-दूर तक यात्राएं करते थे। नालंदा में दस हजार विद्यार्थी थे। सारे हिंदुस्तान के कोने-कोने से हिंदुस्तान के बाहर से अफगानिस्तान से और बर्मा से और चीन से हजारों मील की पैदल यात्रा करके आते थे संदेह सीखनेतर्क सीखनेपूछनेजिज्ञासा करने।
एथेंस में जहां विचार का जन्म हुआ यूरोप मेंथोड़े से दिनों में एक आदमी ने विचार को जन्म दिला दिया--उस साक्रेटीज ने। क्या किया साक्रेटीज नेसाक्रेटीज ने जिंदगी के सारे मसले फिर से उठा दिए। एक-एक प्रश्न फिर से खड़ा कर दिया। एक-एक प्रश्न को जो हम समझते थे हल हो गयाफिर से जिंदा बना दिया। जब सारे प्रश्न जिंदा हो गए तो सोचना मजबूरी हो गई। उस सोचने से अरस्तू पैदा हुआप्लेटो पैदा हुआप्लेटीनस पैदा हुआ। वे सारे के सारे लोग पैदा हुए। सारे यूरोप की धारा पैदा हुई एक आदमी सेसाक्रेटीज से। क्योंकि उसने क्वेश्चनिंग पैदा कर दी। उसने एक भी प्रश्न को नहीं रहने दिया। अस्तव्यस्त कर दिए सारे उत्तर। अतीत ने जो भी उत्तर दिए थेसब गड़बड़ कर दिए और आदमी को वहां खड़ा कर दिया जहां वह पूछे: क्या है सत्य?
साक्रेटीज से लोग कहते कि तुम उत्तर दो। तुम तो बताओ कि सत्य क्या है। वह कहतायह मेरा काम नहीं। मेरा काम यह है बताना कि सत्य क्या नहीं है। सत्य क्या है वह तो तुम्हारे भीतर जिज्ञासा पैदा हो जाएगी तो तुम खोज लोगे। असत्य क्या है वह मैं बता दूंमेरा काम पूरा हो जाता।
साक्रेटीज ने कहामैं तो एक मिडवाइफ की तरह हूंएक दाई की तरह हूं। मेरा काम बच्चे को जन्माना नहीं हैकेवल बच्चों के लिए द्वार दे देना है कि वह जन्म जाए। बच्चा तो तुमसे पैदा होगा। मैं बच्चा नहीं पैदा कर सकता हूं।
साक्रेटीज ने कहामैं तो संदेह पैदा करूंगा।
साक्रेटीज से लोग डरते थे। अगर रास्ते पर मिल जाए तो नमस्कार करने में डरते थे। क्योंकि उससे नमस्कार की कि कोई झंझट खड़ी हो जाए। तो तुमने नमस्कार कीतो वह फौरन पूछेगाआपने नमस्कार क्यों कीअब आप कुछ तो कहेंगेआप कुछ कहेंगे और डायलाग शुरू हो जाएगा।
साक्रेटीज से लोग बचने लगे। वे यह देख लेते कि वह आ रहा हैवे दूसरी गली से निकल जाते। लेकिन उस अकेले आदमी ने मौत पर खेल कर...क्योंकि इसका बदला लिया है एथेंस के लोगों ने उससे। हम उस आदमी से बदला लेते हैं जो हमारा अज्ञान प्रकट कर देता है। इसका पता है आपकोहम उस आदमी से हमेशा बदला लेते हैं जो हमारा अज्ञान प्रकट कर देता है। क्योंकि वह हमारे अहंकार को चोट पहुंचा देता है। जिस बात को हम समझते थे हम जानते हैंवह आकर बता देता है कि नहीं जानते। बहुत गुस्सा आता उस आदमी पर कि हम तो माने बैठे थे कि हम जानते थेनिश्चिंत हो गए थेखोज पूरी हो गई थी। इस आदमी ने फिर झंझट खड़ी कर दी। यह फिर इसने ऐसी बातें उठा दीं जिनसे शक पैदा होता है कि हम जानते हैं या नहीं जानतेगुस्सा आता है उस आदमी पर। ऐसे आदमी से हमने हमेशा बदला लिया है।
सारे एथेंस के लोग परेशान हो गएक्योंकि साक्रेटीज ने सारे पुराने ज्ञान को भूमिसात कर दियापुराने भवन को गिरा दिया। एक-एक आदमी की आस्था की जमीन खींच लीएक-एक आदमी अंधेरे में लटक गया और एक-एक आदमी कहने लगायह आदमी बहुत खतरनाक है। इस आदमी से छुटकारा चाहिए। यह हमें शांति से न जीने देगा।
साक्रेटीज पर उन्होंने मुकदमा चलाया और कहा कि यह साक्रेटीज लोगों का दिमाग खराब करता है। यह हमारे युवकों का दिमाग बिगाड़ता है। इस आदमी को फांसी होनी चाहिए। इसको जहर पिलाना चाहिए। साक्रेटीज से अदालत के अध्यक्ष ने कहाक्योंकि साक्रेटीज बहुत प्यारा आदमी था। मजिस्ट्रेट ने उसे कहा कि साक्रेटीज अगर तुम यह वचन दे दो कि आगे से तुम सत्य की बातें नहीं करोगे तो हम तुम्हें छोड़ सकते हैं। साक्रेटीज ने कहाकि वह तो मेरा धंधा है सत्य की बातें करना। अगर वह धंधा ही छूट जाए तो मैं जीकर भी क्या करूंगा?
साक्रेटीज से वह अध्यक्ष कह रहा है अदालत का कि तुम सत्य की बातें और जिज्ञासा और प्रश्न खड़े नहीं करोगे। साक्रेटीज वहीं अदालत में पूछता हैक्या महानुभव मैं पूछ सकता हूंसत्य क्या हैयह तो पक्का हो जाए पहले कि सत्य क्या हैतो फिर मैं सोचूं भी कि उसे छोड़ना कि नहीं छोड़ना। सत्य का अर्थ क्या हैसत्य कहां है?
वह अध्यक्ष बोला कि यही तो हम कहते हैं कि यह सब बकवास तुम छोड़ दो।
साक्रेटीज ने कहा कि मैं जिंदगी छोड़ दूंगालेकिन यह नहीं छोडूंगा। क्योंकि सत्य से ज्यादा प्यारा कुछ भी नहीं है। और सत्य की खोज में जिसे जाना हैउसे झूठे ज्ञान को छोड़ना पड़ता है। लोग मुझसे नाराज हो गए हैं क्योंकि मैंने उनसे झूठा ज्ञान छीन लिया है और सच्चे ज्ञान पर जाने के लिए वे हिम्मत और साहस नहीं जुटा पा रहे हैं। इसलिए एक वैक्यूमएक शून्य पैदा हो गया है। लेकिन मैं यह शून्य पैदा करता रहूंगा या मर जाऊं या जिंदा रहूंगा तो सत्य बोलता रहूंगा। सत्य के बिना मैं कैसे जी सकता हूं?
उस आदमी ने मर जाना पसंद कियालेकिन उसी आदमी ने एथेंस की संस्कृति को आकाश तक उठा दिया। उस अकेले आदमी ने जिसका खून किया गयाजिसको जहर पिलाया गयाउस एक आदमी की वजह से पश्चिम की सारी संस्कृति की गंगा पैदा हुई। उसकी गंगोत्री साक्रेटीज में है।
हिंदुस्तान में साक्रेटीजसुकरात जैसे लोगों की जरूरत है ताकि हजारों साल का बंधा हुआ प्रवाह टूट जाएमुक्त हो सके। हिंदुस्तान फिर सोच सकेफिर विचार कर सके। हमें खयाल ही नहींहम जितना विश्वास कर लेते हैं उतना ही विचार करना मुश्किल हो जाता है। विश्वास विचार की हत्या है। जितना हम विश्वास करते हैं उतनी विचार की कोई जरूरत नहीं रह जाती है। विचार की जरूरत तो तब पैदा होती है जब हम विश्वास नहीं करते। जब हम मान लेते हैं कि गांधी महात्मा हैंकाम खत्म हो गया। बच्चे को हमने कह दिया कि वे महात्मा हैंबात खत्म हो गई। बच्चे को पूछना चाहिए कि महात्मा वे कैसे हैंक्यों हैं?वही महात्मा क्यों हैं और कोई महात्मा क्यों नहीं हैंऐसी बात क्या है जिसे हम महात्मा मानेंलेकिन बाप कहेगा कि नहीं,इतनी बातचीत की जरूरत नहीं है। हम जो कहते हैं वह मानो!
हमेशा पुरानी पीढ़ी नई पीढ़ी से कहती हैहम जो कहते हैं वह मानो! यह पुरानी पीढ़ी की कमजोरी बताती हैताकत नहीं। क्योंकि जब भी कोई आदमी कहता हैमैं जो कहता हूं मानोतो वह बता रहा है कि वह कमजोर आदमी है। उसको अपनी बात मनवाने के लिए विवेक को जगाने का विश्वास वह नहीं कर सकता। वह डंडे के बल पर कह रहा है कि मैं जो कहता हूं वह मानो! मानना पड़ेगा! मेरी उम्र ज्यादा है! मेरा अनुभव ज्यादा है! मैंने जिंदगी देखी है! देखी होगी जिंदगी आपने। लेकिन जो जिंदगी आपने देखीये बच्चे उस जिंदगी को कभी नहीं देखेंगे। ये दूसरी जिंदगी देखेंगे। कृपा करके अपनी जिंदगी का ज्ञान इनकी छाती पर मत थोपों। इनको मुक्त करो ताकि ये जो नई जिंदगी देखेंगे उसको देख सकें। लेकिन नहींहम भयभीत लोग,कहीं ज्ञान न खो जाएकहीं आस्था न खो जाएकहीं विश्वास न खो जाएकहीं श्रद्धा न खो जाएकहीं सब खो न जाए। और है हमारे पास कुछ भी नहीं। सब खोया हुआ है। सिर्फ धुआं-धुआं है। कुछ भी नहीं है हमारे पास।
मैंने सुनी है एक कहानी। एक सम्राट के दरबार में एक आदमी ने आकर कहा था कि मैं स्वर्ग से वस्त्र ला सकता हूं तुम्हारे लिए। उस सम्राट ने कहास्वर्ग के वस्त्रसुने नहीं कभीदेखे नहीं कभी। उस आदमी ने कहामैं ले आऊंगादेख भी सकेंगे,पहन भी सकेंगे। लेकिन बहुत खर्च करना पड़ेगा। कई करोड़ रुपये खर्च हो जाएंगे। क्योंकि रिश्वत की आदत देवताओं तक पहुंच गई है। जब से ये दिल्ली के राजनीतिज्ञ मर-मर कर स्वर्ग पहुंच गए हैं तब से रिश्वत की आदत वहां पहुंच गई। वहां भी रिश्वत जारी हो गई हैक्योंकि देवता कहते हैं हम आदमियों से पीछे थोड़े ही रह जाएंगे। और यहां पांच रुपये की रिश्वत चलती हैवहां तो करोड़ों से नीचे बात नहीं होतीक्योंकि देवताओं का लोक है।
सम्राट ने कहाकोई हर्ज नहींलेकिन धोखा देने की कोशिश मत करना! करोड़ों रुपये देंगे तुम्हेंलेकिन भागने की कोशिश मत करना! मुश्किल में पड़ जाओगे। उसने कहाभागने का सवाल नहीं है। महल के चारों तरफ पहरा कर दिया जाएमैं महल के भीतर ही रहूंगा। क्योंकि देवताओं का रास्ता सड़कों से होकर नहीं जातावह तो अंतरिक्ष यात्रा है अंदर की। वहीं से अंदर से कोशिश करूंगा। आप घबड़ाइए मत। तलवारें नंगी लगा दी गईं। उस आदमी ने छह महीने का समय मांगा और छह महीने में कई करोड़ रुपये सम्राट से ले लिए। दरबारी हैरान थे और चिंतित थे। लेकिन सम्राट ने कहाघबड़ाहट क्या हैजाएगा कहांरुपये लेकर जाएगा कहां महल के बाहर।
छह महीने पूरे होने पर सारी राजधानी में हजारों लोग इकट्ठे हो गएलाखों लोग इकट्ठे हो गए देखने को। वह आदमी ठीक समय बारह बजेजो उसने दिया थाएक बहुमूल्य पेटी लिए हुए महल के बाहर आ गया। अब तो कोई शक की बात न थी। वह सब जुलूस पूरा का पूरा राजमहल पहुंचा। दूर-दूर के राजासम्राटधनपति दरबार में इकट्ठे थे देखने को। उस आदमी ने पेटी वहां रखी और कहामहाराज यह ले आया। ये वस्त्र आ गए। अब आप मेरे पास आ जाएं। मैं देवताओं के वस्त्र दे दूं। आप पहन लें।
महाराज ने अपनी पगड़ी दी। उसने पगड़ी उस पेटी में डाल दी। वहां से खाली हाथ बाहर निकाला और कहामहाराज यह पगड़ी दिखाई पड़ती हैहाथ में कुछ भी न था। महाराज ने गौर से देखा। उस आदमी ने कहाखयाल रहेदेवताओं ने चलते वक्त मुझसे कहा था यह पगड़ी और ये कपड़े उसी को दिखाई पड़ेंगे जो अपने ही बाप से पैदा हुआ हो। उस सम्राट ने कहाहां-हां,दिखाई पड़ती हैक्यों दिखाई नहीं पड़ेगी। बड़ी सुंदर पगड़ी हैबड़ी सुंदर पगड़ी हैऐसी पगड़ी न तो कभी देखीन सुनी।
दरबारियों ने सुना। किसी को भी पगड़ी दिखाई नहीं पड़ती थी। पगड़ी होती तो दिखाई पड़ती। लेकिन दरबारियों ने देखा कि इस वक्त यह कहना कि नहीं दिखाई पड़ती हैव्यर्थ अपने मरे हुए बाप पर शक पैदा करवाने से क्या फायदा है। पगड़ी से हमको लेना-देना क्या है। अपने बाप को बचाओपगड़ी से प्रयोजन क्या है। वे भी तालियां बजाने लगे और कहने लगेधन्य महाराज,धन्य! पृथ्वी पर ऐसा अवसर कभी नहीं आया। ऐसी पगड़ी कभी देखी नहीं गई। एक-एक आदमी अपने मन में सोच रहा था कि बड़ी गड़बड़ बात है। लेकिन उसने देखा कि सारे लोग कहते हैं कि पगड़ी है तो उसने सोचा कि हो सकता है अपने बाप गड़बड़ रहे होंलेकिन यह भी किसी से कहने की बात नहीं है। अपने भीतर जान लियावह ठीक है। अपना राज अपने घर में रखो। जब सारे लोग कहते हैं तो ठीक ही कहते होंगे।
हमारी यही दलील है कि सारे लोग कहते हैं तो ठीक कहते होंगे। जब पूरा हिंदुस्तान कहता है कि फलां आदमी महावीर भगवान हैफलां आदमी बुद्ध पैगंबर हैफलां आदमी महात्मा हैतो ठीक ही कहता होगा। जब सब लोग कहते हैं तो ठीक ही कहते होंगे। अब अकेले क्यों झंझट में पड़ना। उन लोगों ने सोचाअपनी झंझट। जिसको जितना डर लगा वह उतना बाहर आगे आ गया और कहने लगा कि अहा महाराजधन्य हैं। क्योंकि उसे लगा कि कहीं मैंने धीरे-धीरे कहा तो आस-पास के लोगों को शक न हो जाए कि यह आदमी थोड़े धीरे-धीरे बोलता है।
जितने चोर होते हैं दुनिया में उतने जोर से चिल्लाते हैं कि चोरी किसने की है। चोर को पकड़ो। वे चोर चिल्लाते हैं ये बातें ताकि किसी को शक न हो जाए कि यह आदमी कुछ भी नहीं चिल्ला रहाकहीं चोर न हो। रिश्वतखोर चिल्लाते हैं कि मुल्क से रिश्वत बंद होनी चाहिएबेईमान नेता मुल्क के सामने भाषण देते हैं और कहते हैं कि भ्रष्टाचार नष्ट करना है। और जितने जोर से मंच पर चिल्लाते हैं भ्रष्टाचार नष्ट करना हैजनता समझती है यह बेचारा तो कम से कम भ्रष्टाचारी नहीं होगानहीं तो इतना भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलताऔर जनता को पता नहीं कि भ्रष्टाचारी को भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलना ही पड़ता है।
सम्राट ने देखा कि जब सारा दरबार कह रहा है तो समझ गया वह कि अपने पिता गड़बड़ रहे हैं। अब कुछ बोलना ठीक नहीं। जो कुछ होकपड़े हों या न होंस्वीकार कर लेना ठीक है। पगड़ी पहन ली उसने जो थी ही नहीं। कोट पहन लिया उसने जो था ही नहीं। एक-एक वस्त्र उसका छीनने लगावह नंगा होने लगा। आखिरी वस्त्र रह गया तब वह घबड़ाया कि यह तो बड़ी मुश्किल बात है। कहीं कपड़े मालूम नहीं होते। बस आखिरी अंडरवियर रह गया। अब यह भी जाता है।
और उस आदमी ने कहा कि महाराज यह अंडरवियर देवताओं का पहनिएइसको निकालिए। अब वह जरा घबड़ाया। यहां तक तो गनीमत थी। और दरबारी हैं कि ताली पीटे जा रहे हैं कि महाराज कितने सुंदर मालूम पड़ रहे हैं इन वस्त्रों में आप। और महाराज बिलकुल नंगे हो गए हैं। वे नंगे खड़े हुए हैं।
उस आदमी ने धीरे से कहामहाराज घबड़ाइए मत। सबको अपने बाप की फिक्र है। जल्दी निकालिएनहीं तो झंझट हो जाएगी,लोगों को पता चल जाएगा।
उन्होंने जल्दी अंडरवियर निकाल दियाक्योंकि यह तो घबड़ाहट का मामला था। वे बिलकुल नग्न खड़े हो गए और दरबारी तो नाच रहे हैं खुशी में कि धन्य हैं महाराज और एक-एक आदमी को राजा नंगा दिखाई पड़ रहा है। लेकिन अब कोई उपाय नहीं है। रानी भी देख रही है कि राजा नंगा हैलेकिन कुछ कह नहीं सकती। वह भी ताली पीट रहीकह रहीमहाराज इतने सुंदर आप कभी नहीं दिखाई पड़े।
और तब उस आदमी ने कहा कि महाराज देवताओं ने मुझसे कहा था कि जब यह वस्त्र महाराज पहन लें तो उनकी शोभा-यात्रा,उनका प्रोसेशन निकाला जाना चाहिए। राजधानी में हजारों लोग प्रतीक्षा कर रहे हैंरास्ते के किनारों पर लाखों लोग खड़े हैं। वे कहते हैंहम महाराज के दर्शन करेंगे। रथ तैयार हैआप कृपा करके रथ पर सवार होइए। आप बाहर चलिए।
अब महाराज और भी घबड़ाए। अभी तक तो कम से कम दरबारी थेअपने ही मित्र थेपरिचित थेघर के लोग थे। यह झंझट। उस आदमी ने राजा के कान में कहाआप घबड़ाइए मतआपके रथ के पहले एक डुगडुगी पिटती चलेगी और खबर की जाएगी कि ये वस्त्र उसी को दिखाई पड़ेंगे जो अपने ही बाप से पैदा हुआ। आप घबड़ाइए मत। जैसे आदमी ये भीतर हैं वैसे ही आदमी बाहर हैं। सब तरफ एक से एक बेवकूफ आदमी हैं। आप घबड़ाइए मत। और अगर आपने इनकार किया कि मैं बाहर नहीं जाता हूंतो लोगों को शक हो जाएगाआपके पिता पर शक हो जाएगा।
राजा ने कहाचलो भाई। क्योंकि यह पिता पर ही शक।
एक दफा आदमी झूठ में फंस जाए तो फिर कहां रुके यह बहुत मुश्किल हो जाता है। जो आदमी झूठ में पहले ही कदम पर रुक जाता है वह रुक सकता है। जो दस-पांच कदम आगे चल गया फिर बहुत मुश्किल हो जाती है। लौटना भी मुश्किलआगे जाना भी मुश्किल। उस बेचारे गरीब सम्राट को नंगा जाकर रथ पर खड़ा होना पड़ा। उसके सामने ही डुगडुगी पिटने लगी कि ये वस्त्र सम्राट के सुंदर वस्त्र देवताओं के वस्त्र हैं। ये वस्त्र उन्हीं को दिखाई पड़ेंगे जो अपने ही बाप से पैदा हुए हैं। और सबको वस्त्र दिखाई पड़ने लगे। एकदम प्रशंसा होने लगी।
गांव में खबर तो पहले ही पहुंच गई थी यह। सब लोग तैयार होकर आए थे कि अपने बाप की रक्षा करनी है और वस्त्र भी देखने थे। वस्त्र तो दिखाई न पड़ते थे। राजा नंगा था। लेकिन सारा जनसमूह कहने लगा कि ऐसे सुंदर वस्त्र सपनों में भी नहीं देखेलेकिन कुछ छोटे बच्चे अपने बापों के कंधों पर चढ़ कर आ गए थेवे अपने बाप से कहने लगेपिताजीराजा नंगा है! उनके पिताजी ने कहाचुप नासमझ! अभी तेरा ज्ञान कम हैअभी तेरी उम्र कम है। ये बातें अनुभव से आती हैंये बड़ी गहरी बातें हैं। जब मेरे उम्र का हो जाएगाअनुभव मिल जाएगा तो वस्त्र दिखाई पड़ने लगेंगे। ये बड़े अनुभव से दिखाई पड़ते हैं। जो बच्चे चुप नहीं हुएउनके मां-बाप उनका मुंह बंद करके भीड़ के पीछे खिसक गए। क्योंकि बच्चों का क्या भरोसाआस-पास के लोग सुन लें कि इस आदमी के लड़के ने यह कहा है!
हमेशा भीड़ के भय के कारण हम सत्यों को स्वीकार किए बैठे रहते हैंभीड़ का भयफियर ऑफ क्राउड। जिसको हम सत्य मान कर बैठें हैं वह सत्य हैया सिर्फ भीड़ का भय है कि चारों तरफ के लोग क्या कहेंगेचारों तरफ के लोग जिसको मानते हैं उसको हम भी मानते हैं। ऐसा आदमी सत्य की खोज में कभी भी नहीं जा सकता हैजो भीड़ को स्वीकार कर लेता है।
सत्य की खोज भीड़ से मुक्त होने की खोज है। वह जो पब्लिक ओपिनियन हैवह जो भीड़ का मत हैउसको जो पकड़ कर बैठ जाता है वह आदमी सत्य की यात्रा में एक कदम भी नहीं उठा सकताक्योंकि भीड़ एक-दूसरे से भयभीत है। आप जिनसे भयभीत हैं वे आपसे भयभीत हैंयह म्युचुअल फियर हैइससे छुटकारा बहुत मुश्किल है। और लोग क्या कहेंगेदुनिया क्या कहेगीजब सब लोग ऐसा मानते हैं तो ठीक ही होगा। सत्य की ये धारणाएं सत्य की धारणाएं नहीं असत्य को सत्य बनाने की तरकीबें हैं। वह जो फॉल्स हैजो मिथ्या हैजो झूठा हैउसको भीड़ के द्वारा बल इकट्ठा किया जाता है। सत्य तो अपने पैरों पर खड़ा हो सकता है। लेकिन असत्य को भीड़ का मत चाहिएउसके बिना खड़ा नहीं हो सकता।
इसीलिए तो दुनिया में जब असत्य को फैलाना होजब असत्य को प्रचारित करना हो तो एक आदमी हिम्मत नहीं जुटा पाता। भीड़ चाहिएभीड़ के साथ प्रचार चाहिएभीड़ के साथ भय चाहिएक्योंकि भय के बिना भीड़ भी मानने को राजी नहीं होगी। इसलिए वे कहते हैं कि अगर ईश्वर को नहीं मानातो नरक जाना पड़ेगा। अब नरक जाने की तैयारी किसी की भी नहीं हो सकती। ईश्वर को न मानने की तैयारी बहुत लोगों की हो सकती हैलेकिन नरक जाने की तैयारी और फिर नरक का चित्र कि वहां आग के कड़ाहे जल रहे हैं अनंत काल सेतेल भरा है उनमेंन तेल चुकता हैन आग चुकती है और आदमी उनमें सड़ाए जा रहे हैंजलाएं जा रहे हैं। आदमी मरता भी नहीं है उस कड़ाह मेंसिर्फ जलता है। करोड़ों-करोड़ों कीड़े हैं जो आदमी के जाते ही उसके शरीर में सब तरफ से घुस जाते हैंहजारों छेद कर देते हैंचक्कर लगाते हैं उसके शरीर में वे कीड़ेवे कीड़े मरते नहींवे कीड़े अमर हैं और आदमी के शरीर भर में छिद्र-छिद्र हो जाते हैंछलनी हो जाता हैलेकिन वह भी मरता नहीं है और लाखों-करोड़ों कीड़े उसके शरीर में सब तरफ से घूसते हैं और दौड़ते हैं।
इस तरह की घबड़ाहटें पैदा करते हैं वे। वे कहते हैंअगर नहीं मानोगेनरक जाना पड़ेगा। तो आदमी सोचता है कि मान ही लो। ऐसा नरक अगर कहीं हुआतो कौन झंझट में पड़े।
ठीक है तुम्हारे भगवान हैं। वे कहते हैंऔर जो भगवान को मान लेगाहमारे भगवान कोक्योंकि भगवान बहुत प्रकार के हैं। भगवान का कोई एक प्रकार नहींकोई एक क्वालिटी नहींबहुत भेद हैंबहुत सी वेराइटी हैं भगवान की। मुसलमान का भगवान अलग तरह का हैहिंदू का अलग तरह का हैईसाई का अलग तरह का हैइसका इस तरह का हैउसका उस तरह का है। जितने तरह के लोग हैं उतने तरह के भगवान हैं। वे सब कहते हैं कि हमारे भगवान को! अगर दूसरे के भगवान को माना तो फिर तुम समझ लेनानरक के सिवाय कोई रास्ता नहीं रह जाएगा। क्योंकि आखिर में जीसस क्राइस्ट ही बचाएंगेईसाई कहता है। मुसलमान कहता हैजब मोहम्मद को पुकारोगे तब वही बचाएंगे कोई और बचाने वाला नहीं है। तो ध्यान रखनाअगर मोहम्मद से बचे तो गए दोजख मेंअगर जीसस से बचे तो जलना पड़ेगा अनंत काल तक अग्नि में।
हांऔर जो जीसस को मानेंगेमोहम्मद को मानेंगे उनके लिए स्वर्ग में सारी सुख-सुविधाओं का इंतजाम है। उनके लिए वहां सुंदर महल हैं। और स्वर्ग पता है आपकोयहां तो आप एकाध कमरे को एयरकंडीशन कर पाते हैंस्वर्ग पूरा का पूरा एयरकंडीशन हैशीतल मंद बयार वहां बहती रहती है सदा। वहां सूरज निकलता है लेकिन ताप नहीं होतासिर्फ प्रकाश होता है। वहां वृक्ष कभी कुम्हलाते नहींफूल कभी मुरझाते नहींवहां पत्ते कभी पीले नहीं पड़तेवहां कभी बुढ़ापा नहीं होता। स्त्रियों की उम्र वहां सोलह वर्ष पर रुक जाती हैउसके आगे नहीं जाती। ऐसा सुंदर स्वर्ग! वहां वृक्ष हैंकल्पवृक्षजिनके नीचे बैठ कर जो भी आप कामना करें वह कामना करते ही पूरी हो जाती है। ऐसा नहीं कि फिर उसके लिए कोई श्रम करना पड़ता होऐसा नहीं कि किसी से कहना पड़ता हो। आप वृक्ष के नीचे बैठ गए और आपने कहा कि एक देवी मौजूद हो जाएदेवी मौजूद हो जाएगी। आपने कहा कि पलंग आ जाएपलंग आ जाएगाआंख खुली है पलंग सामने मौजूद है। वहां कामना की और पूरी हो जाती है,ऐसे कल्पवृक्ष हैं। जो हमारे भगवान को मानेगा उसको ऐसे कल्पवृक्ष मिलेंगेजो नहीं मानेगा उसको नरक में डाल दिया जाएगा।
यह भय के आधार पर आदमी को कुछ भी मनाने की कोशिश की जाती है। फिर भीड़ का भयजिनके साथ जीना है उनके अनुकूल न रहो तो बहुत मुसीबत हो जाती हैवे मुसीबत में डाल देंगेजीना मुश्किल कर देंगे। लड़की का विवाह होना मुश्किल हो जाएगासमाज की जिंदगी कठिन हो जाएगी। उसके भय से मानते चलो जो लोग कहते हैं। भीड़ के भय को मान लो। भीड़ जिसको कहे भगवान उसको भगवानभीड़ जिसको कहे शास्त्र उसको शास्त्रभीड़ कहे रात है अभी तो कहना रातभीड़ कहे दिन है तो कहना दिन। लेकिन भीड़ को मानने वाला व्यक्ति कभी भी आत्मा के विकास को उपलब्ध नहीं होता।
आत्मा के विकास को वे उपलब्ध होते हैं जो सत्य की सतत चेष्टा करते हैं खोज कीजो सत्य के लिए कुछ भी खोने को तैयार होते हैंजो सत्य के लिए सब कुछ दांव पर लगाने का साहस जुटाते हैंवे लोग सत्य को उपलब्ध होते हैं।
लेकिन इस देश ने तो सत्य को पाने की सामर्थ्य और आकांक्षा ही खो दी है। वह कहता है आलोचना ही मत करनावह कहता है विचार ही मत करना। नहींमैं आपसे प्रार्थना करूंगाविचार करनासंदेह करनाआलोचना करना। आपके महात्मा और आपके महापुरुष इतनी कच्ची मिट्टी के नहीं हैं कि आपकी आलोचना और आपके विचार से नष्ट हो जाएंगे। वे बचेंगे और निखर कर बचेंगे जैसे स्वर्ण आग से गुजर कर और साफ हो जाता है वैसे ही आलोचना की निरंतर धारा से गुजर कर महापुरुष और निखर कर प्रकट हो जाते हैं। उनमें भयभीत होने की कोई भी जरूरत नहीं। और जो नहीं प्रकट हो सकेंगे उनसे जितनी जल्दी छुटकारा हो जाए उतना ही अच्छा है। उनके साथ कब तक जीएंगे हमउनको जिलाने की जरूरत क्या हैइसलिए मैंने जान कर एक उदाहरण की तरह गांधी को चुन कर बात की है और अगर मुझे खयाल आ गया तो मैं एक-एक महापुरुष पर बात करने का विचार करता हूं और एक-एक महापुरुष पर विचार करना पड़ेगा।
मुल्क की प्रतिभा को जगाना जरूरी है। मुल्क के सोए प्राणों को फिर से गति देनी जरूरी हैमुल्क के मन में फिर एक मंथन पैदा करना जरूरी है। अगर मनन पैदा हो जाएअगर चिंतन पैदा हो जाएअगर विचार पैदा हो जाएतो हम हजारों साल के अंधकार को मिटाने में समर्थ हो जाएंगे। एक छोटा सा दीया और हजारों साल का अंधकार मिट जाता है। अंधकार यह नहीं कहता कि मैं हजारों साल पुराना हूं इसलिए इस छोटे से दीये से कैसे मिटूंगानहीं मिटता। एक दिन का दीया है इससे मैं कैसे मिटूंगामैं हजारों साल पुराना हूं। नहींएक छोटा सा दीयाकितना ही पुराना अंधकार हो मिट जाता है। विचार का दीया जले इस देश के प्राणों में तो हजारों साल का अंधकार मिट सकता है।

मेरी बातों को इन तीनों में इतने प्रेम और इतनी शांति से सुनाउससे बहुत अनुगृहीत हूं। और परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि आपके विचार का दीया जलेगा। और अंत में सबके भीतर बैठे परमात्मा को प्रणाम करता हूंमेरे प्रणाम स्वीकार करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें