मंगलवार, 23 अगस्त 2016

गीता दर्शन-(भाग-01)-प्रवचन-009

आत्म-विद्या के
गूढ़ आयामों का उदघाटन

नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि नैनं दहति पावकः।
न चैनं क्लेदयन्त्यापो न शोषयति मारुतः।। २३।।
हे अर्जुनइस आत्मा को शस्त्रादि नहीं काट सकते हैं और इसको आग नहीं जला सकती है तथा इसको जल नहीं गीला कर सकता है और वायु नहीं सुखा सकता है।
अच्छेद्योऽयमदाह्योऽयमक्लेद्योऽशोष्य एव च।
नित्यः सर्वगतः स्थाणुरचलोऽयं सनातनः।। २४।।
क्योंकि यह आत्मा अच्छेद्य हैयह आत्मा अदाह्यअक्लेद्य और अशोष्य है तथा यह आत्मा निःसंदेह नित्यसर्वव्यापकअचलस्थिर रहने वाला और सनातन है।
अव्यक्तोऽयमचिन्त्योऽयमविकार्योऽयमुच्यते।
तस्मादेवं विदित्वैनं नानुशोचितुमर्हसि।। २५।।
और यह आत्मा अव्यक्त अर्थात इंद्रियों का अविषय और यह आत्मा अचिंत्य अर्थात मन का अविषय और यह आत्मा विकाररहित अर्थात न बदलने वाला कहा जाता है। इससे हे अर्जुनइस आत्मा को ऐसा जानकर तू शोक करने के योग्य नहीं है अर्थात तुझे शोक करना उचित नहीं है।



प्रश्न: भगवान श्रीजो आत्मा अपनी तरफ से किसी भी दिशा में प्रवृत्त नहीं होतावह वस्त्रों की भांति जीर्ण देह को त्यागने की और नवीन देह को धारण करने की चेष्टा की तकलीफ क्यों उठाता हैइसमें कुछ इंट्रिंजिक कंट्राडिक्शन नहीं फलित होता है?


आत्मान जन्म लेता हैन मरता हैन उसका प्रारंभ हैन उसका अंत है--जब हम ऐसा कहते हैंतो थोड़ी-सी भूल हो जाती है। इसे दूसरे ढंग से कहना ज्यादा सत्य के करीब होगा: जिसका जन्म नहीं होताजिसकी मृत्यु नहीं होती,जिसका कोई प्रारंभ नहीं हैजिसका कोई अंत नहीं हैऐसे अस्तित्व को ही हम आत्मा कहते हैं।
निश्चित हीअस्तित्व प्रारंभ और अंत से मुक्त होना चाहिए। जो हैदैट व्हिच इज़उसका कोई प्रारंभ नहीं हो सकता। प्रारंभ का अर्थ यह होगा कि वह शून्य से उतरेना-कुछ से उतरे। और प्रारंभ होने के लिए भी प्रारंभ के पहले कुछ तैयारी चाहिए पड़ेगी। प्रारंभ आकस्मिक नहीं हो सकता। सब प्रारंभ पूर्व की तैयारी सेपूर्व के कारण से बंधे होते हैंकॉजेलिटि से बंधे होते हैं।
एक बच्चे का जन्म होता हैहो सकता हैक्योंकि मां-बाप के दो शरीर उसके जन्म की तैयारी करते हैं। सब प्रारंभ अपने से भी पहले किसी चीज कोप्रिसपोज्डअपने से भी पहले किसी चीज को स्वीकार करते हैं। इसलिए कोई प्रारंभ मौलिक रूप से प्रारंभ नहीं होता। किसी चीज का प्रारंभ हो सकता हैलेकिन शुद्ध प्रारंभ नहीं होता। ठीक वैसे हीकिसी चीज का अंत हो सकता हैलेकिन अस्तित्व का अंत नहीं होता। क्योंकि कोई भी चीज समाप्त होतो उसके भीतर जो होना थाजो अस्तित्व थावह शेष रह जाता है।
तो जब हम कहते हैंआत्मा का कोई जन्म नहींकोई मृत्यु नहींतो समझ लेना चाहिए। दूसरी तरफ से समझ लेना उचित है कि जिसका कोई जन्म नहींजिसकी कोई मृत्यु नहींउसी का नाम हम आत्मा कह रहे हैं। आत्मा का अर्थ है--अस्तित्वबीइंग।
लेकिन हमारी भ्रांति वहां से शुरू होती हैआत्मा को हम समझ लेते हैं मैं। मेरा तो प्रारंभ है और मेरा अंत भी है। लेकिन जिसमें मैं जन्मता हूं और जिसमें मैं समाप्त हो जाता हूंउस अस्तित्व का कोई अंत नहीं है।
आकाश में बादल बनते हैं और बिखर जाते हैं। जिस आकाश में उनका बनना और बिखरना होता हैउस आकाश का कोई प्रारंभ और कोई अंत नहीं है। आत्मा को आकाश समझें--इनर स्पेसभीतरी आकाश। और आकाश में भीतर और बाहर का भेद नहीं किया जा सकता। बाहर के आकाश को परमात्मा कहते हैंभीतर के आकाश को आत्मा। इस आत्मा को व्यक्ति न समझेंइंडिविजुअल न समझें। व्यक्ति का तो प्रारंभ होगाऔर व्यक्ति का अंत होगा। इस आंतरिक आकाश को अव्यक्ति समझें। इस आंतरिक आकाश को सीमित न समझें। सीमा का तो प्रारंभ होगा और अंत होगा।
इसलिए कृष्ण कह रहे हैं कि न उसे आग जला सकती है।
आग उसे क्यों नहीं जला सकतीपानी उसे क्यों नहीं डुबा सकताअगर आत्मा कोई भी वस्तु हैतो आग जरूर जला सकती है। यह आग न जला सकेहम कोई और आग खोज लेंगे। कोई एटामिक भट्ठी बना लेंगेवह जला सकेगी। अगर आत्मा कोई वस्तु हैतो पानी क्यों नहीं डुबा सकताथोड़ा पानी न डुबा सकेगातो बड़े पैसिफिक महासागर में डुबा देंगे।
जब वे यह कह रहे हैं कि आत्मा को न जलाया जा सकता हैन डुबाया जा सकता है पानी मेंन नष्ट किया जा सकता हैतो वे यह कह रहे हैं कि आत्मा कोई वस्तु नहीं हैथिंगनेसवस्तु उसमें नहीं है। आत्मा सिर्फ अस्तित्व का नाम है। एक्झिस्टेंट वस्तु नहींएक्झिस्टेंस इटसेल्फ। वस्तुओं का अस्तित्व होता हैआत्मा स्वयं अस्तित्व है। इसलिए आग न जला सकेगीक्योंकि आग भी अस्तित्व है। पानी न डुबा सकेगाक्योंकि पानी भी अस्तित्व है।
इसे ऐसा समझें कि आग भी आत्मा का एक रूप हैपानी भी आत्मा का एक रूप हैतलवार भी आत्मा का एक रूप हैइसलिए आत्मा से आत्मा को जलाया न जा सकेगा। आग उसको जला सकती हैजो उससे भिन्न है। आत्मा किसी से भी भिन्न नहीं। आत्मा अस्तित्व से अभिन्न हैअस्तित्व ही है।
अगर हम आत्मा शब्द को अलग कर दें और अस्तित्व शब्द को विचार करेंतो कठिनाई बहुत कम हो जाएगी। क्योंकि आत्मा से हमें लगता हैमैं। हम आत्मा और ईगो कोअहंकार को पर्यायवाची मानकर चलते हैं। इससे बहुत जटिलता पैदा हो जाती है। आत्मा अस्तित्व का नाम है। उस अस्तित्व में उठी हुई एक लहर का नाम मैं है। वह लहर उठेगीगिरेगीबनेगीबिखरेगीउस मैं को जलाया भी जा सकता हैडुबाया भी जा सकता है। ऐसी आग खोजी जा सकती है,जो मैं को जलाए। ऐसा पानी खोजा जा सकता हैजो मैं को डुबाए। ऐसी तलवार खोजी जा सकती हैजो मैं को काटे। इसलिए मैं को छोड़ दें। आत्मा से मैं का कोई भी लेना-देना नहीं हैदूर का भी कोई वास्ता नहीं है।
मैं को छोड़कर जो पीछे आपके शेष रह जाता हैवह आत्मा है। लेकिन मैं को छोड़कर हमने अपने भीतर कभी कुछ नहीं देखा है। जब भी कुछ देखा हैमैं मौजूद हूं। जब भी कुछ सोचा हैमैं मौजूद हूं। मैं हर जगह मौजूद हूं भीतर। इतने घने रूप से हम मैं के आस-पास जीते हैं कि मैं के पीछे जो खड़ा है सागरवह हमें कभी दिखाई नहीं पड़ता।
और हम कृष्ण की बात सुनकर प्रफुल्लित भी होते हैं। जब सुनाई पड़ता है कि आत्मा को जलाया नहीं जा सकतातो हमारी रीढ़ सीधी हो जाती है। हम सोचते हैंमुझे जलाया नहीं जा सकता। जब हम सुनते हैंआत्मा मरेगी नहींतो हम भीतर आश्वस्त हो जाते हैं कि मैं मरूंगा नहीं। इसीलिए तो बूढ़ा होने लगता है आदमीतो गीता ज्यादा पढ़ने लगता है। मृत्यु पास आने लगती हैतो कृष्ण की बात समझने का मन होने लगता है। मृत्यु कंपाने लगती है मन कोतो मन समझना चाहता हैमानना चाहता है कि कोई तो मेरे भीतर होजो मरेगा नहींताकि मैं मृत्यु को झुठला सकूं।
इसलिए मंदिर मेंमस्जिद मेंगुरुद्वारे में जवान दिखाई नहीं पड़ते। क्योंकि अभी मौत जरा दूर मालूम पड़ती है। अभी इतना भय नहींअभी पैर कंपते नहीं। वृद्ध दिखाई पड़ने लगते हैं। सारी दुनिया में धर्म के आस-पास बूढ़े आदमियों के इकट्ठे होने का एक ही कारण है कि जब मैं मरने के करीब पहुंचता हैतो मैं जानना चाहता है कि कोई आश्वासन,कोई सहाराकोई भरोसाकोई प्रामिस--कि नहींमौत को भी झुठला सकेंगेबच जाएंगे मौत के पार भी। कोई कह दे कि मरोगे नहीं--कोई अथारिटीकोई प्रमाण-वचनकोई शास्त्र!
इसीलिए आस्तिकजो वृद्धावस्था में आस्तिक होने लगता हैउसके आस्तिक होने का मौलिक कारण सत्य की तलाश नहीं होतीमौलिक कारण भय से बचाव होता हैफियर से बचाव होता है। और इसलिए दुनिया में जो तथाकथित आस्तिकता हैवह भगवान के आस-पास निर्मित नहींभय के आस-पास निर्मित है। और अगर भगवान भी है उस आस्तिकता कातो वह भय का ही रूप हैउससे भिन्न नहीं है। वह भय के प्रति ही सुरक्षा हैसिक्योरिटी है।
तो जब कृष्ण यह कह रहे हैंतो एक बात बहुत स्पष्ट समझ लेना कि यह आप नहीं जलाए जा सकेंगेइस भ्रांति में मत पड़ना। इसमें तो बहुत कठिनाई नहीं है। घर जाकर जरा आग में हाथ डालकर देख लेनातो कृष्ण एकदम गलत मालूम पड़ेंगे। एकदम ही गलत बात मालूम पड़ेगी। गीता पढ़कर आग में हाथ डालकर देख लेना कि आप जल सकते हैं कि नहीं! गीता पढ़कर पानी में डुबकी लगाकर देख लेनातो पता चल जाएगा कि डूब सकते हैं या नहीं!
लेकिन कृष्ण गलत नहीं हैं। जो डूबता है पानी मेंकृष्ण उसकी बात नहीं कर रहे हैं। जो जल जाता है आग मेंकृष्ण उसकी बात नहीं कर रहे हैं। लेकिन क्या आपको अपने भीतर किसी एक भी ऐसे तत्व का पता हैजो आग में नहीं जलतापानी में नहीं डूबताअगर पता नहीं हैतो कृष्ण को मानने की जल्दी मत करना। खोजनामिल जाएगा वह सूत्रजिसकी वे बात कर रहे हैं।
सवाल पूछा है। पूछा है कि आत्मा न भी करती हो यात्रासूक्ष्म शरीरलिंग शरीर अगर यात्रा करता हैतो भी आत्मा का सहयोग तो है ही। आत्मा कोआप्ट तो करती ही है। अगर इनकार कर दे सहयोग करने सेतब तो यात्रा नहीं हो सकेगी!
इसे भी दो तलों पर समझ लेना जरूरी है। सहयोग भी इस जगत में दो प्रकार के हैं। एकवैज्ञानिक जिसको कैटेलिटिक कोआपरेशन कहता हैकैटेलिटिक एजेंट जिसको वैज्ञानिक कहता हैउस बात को समझ लेना उचित है। एक सहयोग हैजिसमें हम पार्टिसिपेंट होते हैं। एक सहयोग हैजिसमें हमें भागीदार होना पड़ता है। एक और सहयोग हैजिसमें मौजूदगी काफी हैजस्ट प्रेजेंस।
सुबह सूरज निकला। आपकी बगिया का फूल खिल गया। सूरज को पता भी नहीं है कि उसने इस फूल को खिलाया। सूरज इस फूल को खिलाने के लिए निकला भी नहीं है। यह फूल न होता तो सूरज के निकलने में कोई बाधा भी नहीं पड़ती। यह न होता तो सूरज यह न कहता कि फूल तो है नहींमैं किसलिए निकलूं! यह खिल गया हैइसके लिए सिर्फ सूरज की मौजूदगीप्रेजेंस काफी बनी है। सूरज की मौजूदगी के बिना यह खिल भी न सकतायह बात पक्की है। लेकिन सूरज की मौजूदगी इसको खिलाने के लिए नहीं हैयह बात भी इतनी ही पक्की है। सूरज की मौजूदगी में यह खिल गया है।
लेकिन यह भी बहुत ठीक नहीं है। क्योंकि सूरज की किरणें कुछ करती हैं। चाहे सूरज को पता होचाहे न पता हो। सूरज की किरणें उसकी कलियों को खोलती हैं। सूरज की किरणें उस पर चोट भी करती हैं। चोट कितनी ही बारीक और सूक्ष्म होलेकिन चोट होती है।
सूरज की किरणों का भी वजन है। सूरज की किरणें भी प्रवेश करती हैं। कोई एक वर्ग मील पर जितनी सूरज की किरणें पड़ती हैंउसका कोई एक छटांक वजन होता है। बहुत कम है। एक वर्ग मील पर जितनी किरणें पड़ती हैंअगर हम इकट्ठी कर सकेंतो कहीं एक छटांक वजन होगा। एक तो इकट्ठा करना मुश्किल है। अनुमान है वैज्ञानिकों काइतना वजन होगा। इतना भी सहीतो भी सूरज फूल की पखुड़ियों पर कुछ करता है। तो वह भी कैटेलिटिक एजेंट नहीं हैइनडायरेक्ट पार्टिसिपेंट हैपरोक्ष रूप से भाग लेता है।
लेकिन कैटेलिटिक एजेंट वैज्ञानिक बहुत दूसरी चीज को कहते हैं। जैसे कि हाइड्रोजन और आक्सीजन मिलकर पानी बनता है। तो आप हाइड्रोजन और आक्सीजन एक कमरे में बंद कर देंतो भी पानी नहीं बनेगा। सब तरह से सब मौजूद हैलेकिन पानी नहीं बनेगा।
लेकिन उस कमरे में बिजली की एक धारा दौड़ा दें। तो बसतत्काल हाइड्रोजन और आक्सीजन के अणु मिलकर पानी बनाना शुरू कर देंगे। सब तरह से खोज-बीन की गईबिजली की धारा कुछ भी नहीं करती। न वह हाइड्रोजन को छूती हैन आक्सीजन को छूती है। न स्पर्श करती हैन उनके साथ कुछ करती। बस उसकी मौजूदगीसिर्फ उसका होना। उसकी मौजूदगी के बिना नहीं हो पाता। कहना चाहिएउसकी मौजूदगी ही कुछ करती हैबिजली कुछ नहीं करती।
कृष्ण कह रहे हैं इस सूत्र मेंआत्मा निष्क्रिय हैअक्रिय हैनान-एक्टिव है।
आत्मा अक्रिय हैनिष्क्रिय हैकर्म नहीं करतीतो फिर यह सारी की सारी यात्रायह जन्म और मरणयह शरीर और शरीर का छूटनाऔर नए वस्त्रों का ग्रहण और जीर्ण वस्त्रों का त्यागयह कौन करता हैआत्मा की मौजूदगी के बिना यह नहीं हो सकता हैइतना पक्का है। लेकिन आत्मा की मौजूदगी सक्रिय तत्व की तरह काम नहीं करतीनिष्क्रिय उपस्थिति की तरह काम करती है।
जैसे समझें कि बच्चों की क्लास लगी है। शिक्षक नहीं है। चिल्ला रहे हैंशोरगुल कर रहे हैंनाच रहे हैं। फिर शिक्षक कमरे में आया। सन्नाटा छा गयाचुप्पी हो गई। अपनी जगह बैठ गए हैंकिताबें पढ़ने लगे हैं। अभी शिक्षक ने एक शब्द नहीं बोला। अभी शिक्षक ने कुछ किया नहीं। अभी उसने यह भी नहीं कहा कि चुप हो जाओ। अभी उसने यह भी नहीं कहा कि गलत कर रहे हो। अभी उसने कुछ किया ही नहीं। अभी वह सिर्फ प्रवेश हुआ है। पर उसकी मौजूदगीऔर कुछ हो गया है। शिक्षक कैटेलिटिक एजेंट है इस क्षण में। अभी कुछ कर नहीं रहा है।
ये सारे उदाहरण बिलकुल ठीक नहीं हैंसिर्फ आपको खयाल आ सकेइसलिए कह रहा हूं। आत्मा की मौजूदगी--लेकिन पूछा जा सकता हैमौजूद होने का भी उसका निर्णय तो है हीडिसीजन तो है ही! शिक्षक कमरे में आया हैनहीं आता। आने का निर्णय तो लिया ही है। यह भी कोई कम काम तो नहीं है। आया है। आत्मा कम से कम निर्णय तो ले ही रही है जीवन में होने का। अन्यथा जीवन के प्रारंभ का कोई अर्थ नहीं है। कैसे जीवन प्रारंभ होगा! तो आत्मा क्यों निर्णय ले रही है जीवन के प्रारंभ कामौजूद होने की भी क्या जरूरत हैक्या परपज है?
तो यहां थोड़े और गहरे उतरना पड़ेगा। एक बात तो यह समझ लेनी जरूरी है कि स्वतंत्रता सदा दोहरी होती है। स्वतंत्रता कभी इकहरी नहीं होती। स्वतंत्रता सदा दोहरी होती है। स्वतंत्रता का मतलब ही यह होता है कि आदमी या जिसके लिए स्वतंत्रता हैवह विपरीत भी कर सकता है।
समझ लेंएक गांव में हम डुंडी पीट दें और कहें कि प्रत्येक आदमी अच्छा काम करने के लिए स्वतंत्र हैलेकिन बुरा काम नहीं कर सकता। तो उस गांव में अच्छा काम करने की स्वतंत्रता भी नहीं रह जाएगी। अच्छा काम करने की स्वतंत्रता में इम्प्लाइड हैछिपी हैबुरा काम करने की स्वतंत्रता। और जो आदमी बुरा काम कर ही नहीं सकताउसने अच्छा काम किया हैऐसा कहने का कोई अर्थ नहीं रह जाता।
स्वतंत्रता दोहरी हैसमस्त तलों पर। आत्मा स्वतंत्र हैअस्तित्व स्वतंत्र है। उस पर कोई परतंत्रता नहीं है। उसके अतिरिक्त कोई है ही नहींजो उसे परतंत्र कर सके। अस्तित्व फ्रीडम हैअस्तित्व स्वातंत्र्य है। और स्वातंत्र्य में हमेशा दोहरे विकल्प हैं। आत्मा चाहे तो दोनों यात्राएं कर सकती है--संसार मेंशरीर मेंबंधन मेंबंधन के बाहरसंसार के बाहरशरीर के बाहर। ये दोनों संभावनाएं हैं। और संसार का अनुभवसंसार के बाहर उठने के अनुभव की अनिवार्य आधारशिला है। विश्रांति का अनुभवतनाव के अनुभव के बिना असंभव है। मुक्ति का अनुभवअमुक्त हुए बिना असंभव है।
मैं एक छोटी-सी कहानी निरंतर कहता रहता हूं। मैं कहता रहता हूं कि एक अमीर आदमीएक करोड़पतिजीवन के अंत में सारा धन पाकर चिंतित हो उठा। चिंतित हो उठा कि आनंद अब तक मिला नहीं! सोचा था जीवनभर धनधनधन। सोचा थाधन साधन बनेगाआनंद साध्य होगा। साधन पूरा हो गयाआनंद की कोई खबर नहीं। साधन इकट्ठे हो गएआनंद की वीणा पर कोई स्वर नहीं बजता। साधन इकट्ठा हो गयाभवन तैयार हैलेकिन आनंद का मेहमान आता हुआ दिखाई नहीं पड़ताउसकी कोई पदचाप सुनाई नहीं पड़ती है। चिंतित हो जाना स्वाभाविक है।
गरीब आदमी कभी चिंतित नहीं हो पातायही उसका दुर्भाग्य है। अगर वह चिंतित भी होता हैतो साधन के लिए होता है कि कैसे धन मिलेकैसे मकान मिले! अमीर आदमी की जिंदगी में पहली दफा साध्य की चिंता शुरू होती हैक्योंकि साधन पूरा होता है। अब वह देखता हैसाधन सब इकट्ठे हो गएजिसके लिए इकट्ठे किए थेवह कहां है!
इसलिए जब तक किसी आदमी की जिंदगी में साध्य का खयाल न उठेतब तक वह गरीब है। चाहे उसके पास कितना ही धन इकट्ठा हो गया होइससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उसके अमीर होने की खबर उसी दिन मिलती हैजिस दिन वह यह सोचने को तैयार हो जाता है--सब है जिससे आनंद मिलना चाहिए ऐसा सोचा थालेकिन वह आनंद कहां हैसाधन पूरे हो गएलेकिन वह साध्य कहां हैभवन बन गयालेकिन अतिथि कहां हैउसी दिन आदमी अमीर होता है। वही उसका सौभाग्य है। लेकिन बहुत कम अमीर आदमी अमीर होते हैं।
वह अमीर आदमी अमीर थाचिंता पकड़ गई उसे। उसने अपने घर के लोगों को कहा कि बहुत दिन प्रतीक्षा कर लीअब मैं खोज में जाता हूं। अब तक सोचता था कि इंतजाम कर लूंगातो आनंद का अतिथि आ जाएगा। इंतजाम पूरा हैअतिथि का कोई पता चलता नहीं। अब मैं उसकी खोज पर निकलता हूं। बहुत-से हीरे-जवाहरात अपने साथ लेकर वह गया। गांव-गांव पूछता था लोगों से कि आनंद कहां मिलेगालोगों ने कहाहम खुद ही तलाश में हैं। इस गांव तक हम उसी की तलाश में पहुंचे हैं। रास्तों पर लोगों से पूछता थाआनंद कहां मिलेगावे यात्री कहते कि हम भी सहयात्री हैंफेलो ट्रेवलर्स हैंहम भी खोज में निकले हैं। तुम्हें पता चल जाएतो हमें भी खबर कर देना।
जिससे पूछा उसी ने कहा कि तुम्हें खबर मिल जाएतो हमें भी बता देना। हमें कुछ पता नहींहम भी खोज में हैं। थक गयापरेशान हो गयामौत करीब दिखाई पड़ने लगी। आनंद की कोई खबर नहीं।
फिर एक गांव से गुजर रहा थातो किसी से उसने पूछा। झाड़ के नीचे एक आदमी बैठा हुआ था। देखकर ऐसा लगा कि शायद यह आदमी कोई जवाब दे सके। क्योंकि अंधकार घिर रहा था सांझ कालेकिन उस आदमी के आस-पास कुछ अलौकिक प्रकाश मालूम पड़ता था। रात उतरने को थीलेकिन उसके चेहरे पर चमक थी सुबह की। पकड़ लिए उसके पैरधन की थैली पटक दी। और कहा कि ये हैं अरबों-खरबों रुपए के हीरे-जवाहरात--आनंद चाहिए!
उस फकीर ने आंखें ऊपर उठाईं और उसने कहा कि सच में चाहिएबिलकुल तुम्हें आज तक कभी आनंद नहीं मिला?उसने कहाकभी नहीं मिला। उसने कहाकभी कोई थोड़ी-बहुत धुन बजी हो! कोई धुन नहीं बजी। उसने कहाकभी थोड़ा-बहुत स्वाद आया हो! उस आदमी ने कहाबातों में समय खराब मत करोतुम पहले आदमी होजिसने एकदम से यह नहीं कहा कि मैं भी खोज रहा हूं। मुझे बताओ! उस फकीर ने पूछाकोई परिचय ही नहीं हैउसने कहाकोई परिचय नहीं है।
इतना कहना था कि वह फकीर उस झोले कोजिसमें हीरे-जवाहरात थेलेकर भाग खड़ा हुआ। उस अमीर ने तो सोचा भी नहीं था। वह उसके पीछे भागा और चिल्लायामैं लुट गया। तुम आदमी कैसे हो! गांव परिचित था फकीर काअमीर का तो परिचित नहीं था। गली-कूचे वह चक्कर देने लगा। सारा गांव जुट गया। गांव भी पीछे भागने लगा। अमीर चिल्ला रहा हैछाती पीट रहा हैआंख से आंसू बहे जा रहे हैं। और वह कह रहा हैमैं लुट गयामैं मर गयामेरी जिंदगीभर की कमाई है। उसी के सहारे मैं आनंद को खोज रहा हूंअब क्या होगा! मेरे दुख का कोई अंत नहीं है। मुझे बचाओ किसी तरह इस आदमी सेमेरा धन वापस दिलवाओ। वह गांवभर में चक्कर लगाकर भागता हुआ फकीर वापस उसी झाड़ के नीचे आ गयाजहां अमीर का घोड़ा खड़ा था। झोला जहां से उठाया था वहीं पटककरजहां बैठा था वहीं झाड़ के पास फिर बैठ गया।
पीछे से भागता हुआ अमीर आया और सारा गांव। अमीर ने झोला उठाकर छाती से लगा लिया और भगवान की तरफ हाथ उठाकर कहाहे भगवानतेरा परम धन्यवाद! फकीर ने पूछाकुछ आनंद मिलाउस अमीर ने कहाकुछबहुत-बहुत मिला। ऐसा आनंद जीवन में कभी भी नहीं था। उस फकीर ने कहाआनंद के पहले दुखी होना जरूरी हैपाने के पहले खोना जरूरी हैहोने के पहले न होना जरूरी हैमुक्ति के पहले बंधन जरूरी हैज्ञान के पहले अज्ञान जरूरी हैप्रकाश के पहले अंधकार जरूरी है।
इसलिए आत्मा एक यात्रा पर निकलती हैवह धन खोने की यात्रा है। असल में जिसे हम खोते नहींउसे हम कभी पाने का अनुभव नहीं कर सकते। और इसलिए जब जिन्होंने पाया हैजैसे कृष्णजैसे बुद्ध...जब बुद्ध को मिला ज्ञानलोगों ने पूछाक्या मिलातो बुद्ध ने कहामिला कुछ भी नहीं। जो मिला ही हुआ थाउसको जाना भर। लेकिन बीच में खोना जरूरी था। स्वास्थ्य का अनुभव करने के लिए भी बीमार होना अनिवार्य प्रक्रिया है। ऐसा जीवन का तथ्य है। ऐसी फैक्टिसिटी है।
तो जब आप पूछते हैंक्या जरूरत है आत्मा को संसार में जाने कीतो मैं कहता हूंमुक्ति के अनुभव के लिए। और आत्मा संसार में आने के पहले भी मुक्त हैलेकिन उस मुक्ति का कोई बोध नहीं हो सकताउस मुक्ति की कोई प्रतीति नहीं हो सकतीउस मुक्ति का कोई एहसास नहीं हो सकता। खोए बिना एहसास असंभव है।
इसलिए संसार एक परीक्षण है। संसार एक एक्सपेरिमेंट हैस्वयं को खोने का। संसार इससे ज्यादा कुछ भी नहीं है। यह आत्मा का अपना ही चुनाव है कि वह खोए और पाए। परमात्मा संसार में अपने को खोकर पा रहा हैखोता रहेगापाता रहेगाअंधेरे में उतरेगा और प्रकाश में आकर जागेगा कि प्रकाश है।
इसलिए कृष्ण से अगर हम पूछेंगेतो वे कहेंगेलीला है--अपने से ही अपने को छिपाने कीअपने से ही अपने को खोजने कीअपने से ही अपने को पाने की--लीला हैबहुत गंभीर मामला नहीं है। बहुत सीरियस होने की जरूरत नहीं है। इसलिए कृष्ण से ज्यादा नान-सीरियसगैर-गंभीर आदमी खोजना मुश्किल है। और जो गंभीर हैंवे खबर देते हैं कि उन्हें जीवन के पूरे राज का अभी पता नहीं चला है। जीवन का पूरा राज यही है कि जिसे हम तलाश रहे हैंउसे हमने खोया है। जिसे हम खोज रहे हैंउसे हमने छिपाया है। जिसकी तरफ हम जा रहे हैंउसकी तरफ से हम खुद आए हैं।
पर ऐसा है। और आप पूछेंक्यों हैतो उस क्यों का कोई उत्तर नहीं है। एक क्यों तो जरूर जिंदगी में होगाजिसका कोई उत्तर नहीं होगा। वह क्यों हम कहां जाकर पकड़ते हैंयह दूसरी बात है। लेकिन अल्टिमेट व्हाईआखिरी क्यों का कोई उत्तर नहीं हो सकता है। नहीं हो सकताइसीलिए फिलासफीदर्शनशास्त्र फिजूल के चक्कर में घूम जाता है। वह क्यों की तलाश करता है।
इसको थोड़ा समझ लेना उचित है।
दर्शनशास्त्र क्यों की तलाश करता है--ऐसा क्यों हैएक कारण मिल जाता हैफिर वह पूछता हैयह कारण क्यों हैफिर दूसरा कारण मिल जाता हैफिर वह पूछता हैयह कारण क्यों हैफिर इनफिनिट रिग्रेस हो जाता है। फिर अंतहीन है यह सिलसिला। और हर उत्तर नए प्रश्न को जन्म दे जाता है। हम कोई भी कारण खोज लेंफिर भी क्यों तो पूछा ही जा सकता है। ऐसा कोई कारण हो सकता है क्याजिसके संबंध में सार्थक रूप से क्यों न पूछा जा सकेनहीं हो सकता। इसलिए दर्शनशास्त्र एक बिलकुल ही अंधी गली है।
विज्ञान नहीं पूछता--क्योंविज्ञान पूछता है--क्याव्हाटइसलिए विज्ञान अंधी गली नहीं है। धर्म भी नहीं पूछता--क्योंधर्म भी पूछता है--व्हाटक्याइसे समझ लेना आप।
विज्ञान और धर्म बहुत निकट हैं। विज्ञान की भी दुश्मनी अगर हैतो फिलासफी से है। और धर्म की भी अगर दुश्मनी हैतो फिलासफी से है। आमतौर से ऐसा खयाल नहीं है। लोग समझते हैं कि धर्म तो खुद ही एक फिलासफी है।
धर्म बिलकुल भी फिलासफी नहीं है। धर्म एक विज्ञान है। धर्म यह पूछता हैक्याक्यों नहीं। क्योंकि धर्म जानता है कि अस्तित्व से क्या का उत्तर मिल सकता है। क्यों का कोई उत्तर नहीं मिल सकता। विज्ञान भी पूछता हैक्याविज्ञान पूछता हैपानी क्या हैहाइड्रोजन और आक्सीजन। आप पूछें कि क्यों हाइड्रोजन और आक्सीजन मिलते हैंवैज्ञानिक कहेगादार्शनिक से पूछो। हमारी लेबोरेटरी में हम क्या खोजते हैं। हम बता सकते हैं कि हाइड्रोजन और आक्सीजन से मिलकर पानी बनता है। क्याहम बताते हैं। कैसेहम बताते हैं। क्योंकृपा करके हमसे मत पूछो। या तो पागलों से या फिलासफर सेइनसे क्यों पूछो।
वैज्ञानिक कहता है कि हम कितना ही खोजेंहम इतना ही जान सकते हैं कि क्या! और जब हमें क्या पता चल जाएतो हम जान सकते हैंकैसे! पानी हाइड्रोजन और आक्सीजन से मिलकर बना हैहमने जान लिया--व्हाट। अब हम खोज कर सकते हैं कि कैसे मिला है। इसलिए विज्ञान क्या की खोज करता है और कैसे को प्रयोगशाला में ढूंढ़ लेता है।
धर्म भी अस्तित्व के क्या की खोज करता है और योग में कैसे की प्रक्रिया को खोज लेता है। इसलिए धर्म का जो आनुषांगिक अंग हैवह योग है। और विज्ञान का जो आनुषांगिक अंग हैवह प्रयोग है। लेकिन धर्म का कोई संबंध नहीं है क्यों से। क्योंकि एक बात सुनिश्चित है कि हम अस्तित्व के क्यों को न पूछ पाएंगे। अस्तित्व हैऔर यहीं बात समाप्त हो जाती है।
तो कृष्ण कह रहे हैं कि ऐसा है कि वह जो आत्मा हैवह मरणधर्मा नहीं है। पूछेंक्योंतो क्यों का कोई सवाल ही नहीं है। ऐसा हैथिंग्स आर सच। वह जो आत्मा हैवह आत्मा जल नहीं सकतीजन्म नहीं लेतीमरती नहीं। क्यों?कृष्ण कहेंगेऐसा है। अगर तुम पूछो कि कैसे हम जानें उस आत्मा कोतो रास्ता बताया जा सकता है--जो नहीं मरती,जो नहीं जन्मती। लेकिन अगर पूछें कि क्यों नहीं मरतीतो कृष्ण कहते हैंकोई उपाय नहीं है। यहां जाकर सब निरुपाय हो जाता है। यहां जाकर आदमी एकदम हेल्पलेस हो जाता है। यहां जाकर बुद्धि एकदम थक जाती और गिर जाती है।
लेकिन बुद्धि क्यों ही पूछती है। उसका रस क्यों में है। क्योंकि अगर आप क्यों पूछेंतो बुद्धि कभी न गिरेगी और कभी न थकेगीकभी न मरेगी। वह पूछती चली जाएगीपूछती चली जाएगीपूछती चली जाएगी।
बचपन में मैंने एक कहानी सुनी हैआपने भी सुनी होगी। एक बूढ़ी औरतनानी है। बच्चे उसे घर में घेर लेते हैं और कहानी पूछते हैं। वह थक गई हैउसकी सब कहानियां चुक गई हैं। लेकिन बच्चे हैं कि रोज पूछे ही चले जाते हैं। वे फिर-फिर कहते हैं रोज रातकहानी! और वह बूढ़ी थक गई हैउसकी सब कहानियां चुक गई हैं। अब वह क्या करे और क्या न करे! और बच्चे हैं कि पीछे पड़े हैं।
तो फिर उसने एक कहानी ईजाद की। ठीक वैसी ही जैसी परमात्मा की कहानी है। उसने कहानी ईजाद की। उसने कहा,एक वृक्ष पर अनंत पक्षी बैठे हैं। बच्चे खुश हुएक्योंकि अनंत पक्षी हैंकथा अनंत चल सकेगी। उसने कहाएक शिकारी हैजिसके पास अनंत बाण हैं। उसने एक तीर छोड़ा। तीर के लगते ही वृक्ष परएक पक्षी उड़ा। बच्चों ने पूछाफिरउस बूढ़ी ने कहाउस शिकारी ने दूसरा तीर छोड़ाफिर एक पक्षी उड़ा। बच्चों ने पूछाफिर! उस बूढ़ी ने कहाफिर शिकारी ने एक तीर छोड़ा। फिर एक पक्षी उड़ा--फुर्र। बच्चों ने पूछाफिर! फिर यह कहानी चलने लगीबस ऐसे ही चलने लगी। फिर बच्चे थक गए और उन्होंने कहाकुछ और नहीं होगाउस बूढ़ी स्त्री ने कहा कि अब मैं थक गई हूंअब और कहानी नहीं। अब यह एक कहानी काफी रहेगी। अब तुम रोज पूछना। फिर उसने एक तीर छोड़ा--अनंत हैं तीरअनंत हैं पक्षी।
यह जो हमारे क्यों का जगत हैवह ठीक बच्चों जैसा हैजो पूछ रहे हैंक्योंक्यों का सवाल चाइल्डिश हैयद्यपि बहुत बुद्धिमान लोग पूछते हुए मालूम पड़ते हैं। असल में बुद्धिमानों से ज्यादा बाल-बुद्धि के लोग खोजने मुश्किल हैं। क्यों का सवाल एकदम बचकाना है। लेकिन बड़ा कीमती मालूम पड़ता है। क्योंकि दुनिया में जिनको हम बुद्धिमान कहते हैंवे यही पूछते रहे हैं। चाहे वे यूनान के दार्शनिक होंचाहे भारत के हों और चाहे चीन के होंवे यह क्यों ही पूछते रहे हैं। और फिर क्यों के उत्तर खोजते रहे हैं। किसी उत्तर ने किसी को तृप्ति नहीं दी। किसी उत्तर से हल नहीं हुआ। क्योंकि हर उत्तर के बाद पूछने वाले ने पूछाक्योंफिर एक तीरफिर पक्षी उड़ जाता है। और फिर इससे कोई अंतर नहीं पड़ता है।
इसलिए मैंने निरंतर पीछे आपसे कहा कि यह किताब मेटाफिजिकल नहीं है। यह कृष्ण का संदेश जो अर्जुन को हैयह कोई दार्शनिककोई तत्व-ज्ञान का नहींयह मनस-विज्ञान का है। इसलिए वे कह रहे हैंऐसा है। और एक आत्मा जब यात्रा करती हैतो कैसे यात्रा करती हैवह मैंने आपसे कहा। यात्रा का क्या--इतना ही ज्ञात हैइतना ही ज्ञात हो सका हैइतना ही ज्ञात हो सकता हैइससे शेष अज्ञात ही रहेगा।
वह यह कि स्वतंत्रता के पूर्ण अनुभव के पहले परतंत्रता का अनुभव जरूरी है। मुक्ति के पूरे आकाश में उड़ने के पहले किसी कारागृहकिसी पिंजरे के भीतर थोड़ी देर टिकना उपयोगी है। उसकी यूटिलिटी है। इसलिए आत्मा यात्रा करती है। और जब तक आत्मा बहुत गहरी नहीं उतर जाती पापअंधकारबुराईकारागृह मेंतब तक लौटती भी नहीं।
कल कोई दोपहर मुझसे पूछता था कि वाल्मीकि जैसे पापी उपलब्ध हो जाते हैं ज्ञान को! तो मैंने कहावही हो पाते हैं। जो मीडियाकर हैंजो बीच में होते हैंउनका अनुभव ही अभी पाप का इतना नहीं कि पुण्य की यात्रा शुरू हो सके। इसलिए वे बीच में ही रहते हैं। लेकिन वाल्मीकि के लिए तो आगे जाने का रास्ता ही खतम हो जाता हैकल-डि-सैक आ जाता हैवहां सब रास्ता ही खतम हो जाता है। अब और वाल्मीकि क्या पाप करेंआखिरी आ गई यात्रा। अब दूसरी यात्रा शुरू होती।
इसलिए अक्सर गहरा पापी गहरा संत हो जाता है। साधारण पापी साधारण सज्जन ही होकर जीता है। जितने गहरे अंधकार की यात्रा होगीउतनी अंधकार से मुक्त होने की आकांक्षा का भी जन्म होता हैउतनी ही तीव्रता से यात्रा भी होती है दूसरी दिशा में भी।
इसलिए आत्मा निष्क्रिय होते हुए भी कामना तो करती है यात्रा की। निष्क्रिय कामना भी हो सकती है। आप कुछ न करेंसिर्फ कामना करें। लेकिन आत्मा के तल पर कामना ही एक्ट बन जाती हैदि वेरी डिजायर बिकम्स दि एक्ट। वहां सिर्फ कामना करना ही कृत्य हो जाता है। वहां कोई और कृत्य करने की जरूरत नहीं होती।
इसलिए शास्त्र कहते हैं कि परमात्मा ने कामना कीतो जगत निर्मित हुआ। बाइबिल कहती है कि परमात्मा ने कहा,लेट देअर बी लाइटएंड देअर वाज़ लाइट। कहा कि प्रकाश होऔर प्रकाश हो गया। यहां प्रकाश हो और प्रकाश के हो जाने के बीच कोई भी कृत्य नहीं हैसिर्फ कामना है। आत्मा की कामना कि अंधेरे को जानेकि यात्रा शुरू हो गई। आत्मा की कामना कि मुक्त होंकि यात्रा शुरू हो गई। आत्मा की कामना कि जानें परम सत्य कोकि यात्रा शुरू हो गई।
और आपको अगर कृत्य करने पड़ते हैंतो वे इसलिए करने पड़ते हैं कि कामना पूरी नहीं है। असल में कृत्य सिर्फ कामना की कमी को पूरा करते हैंफिर भी पूरा नहीं कर पाते। अगर कामना पूरी हैतो कृत्य तत्काल हो जाता है। अगर आप इसी क्षण पूरे भाव से कामना कर पाएं कि परमात्मा को जानूंतो एक सेकेंड भी नहीं गिरेगा और परमात्मा जान लिया जाएगा।
अगर बाधा पड़ती हैतो कृत्य की कमी से नहींबाधा पड़ती हैभीतर मन ही पूरा नहीं कहता। वह यह कहता हैजरा और सोच लूंइतनी जल्दी भी क्या है जानने की! एक मन कहता हैजानें। आधा मन कहता हैछोड़ो। क्या रखा है! परमात्मा है भीनहीं है--कुछ पता नहीं है। कामना ही पूरी नहीं है।
इसलिए कृष्ण जब कहते हैंआत्मा निष्क्रिय हैतो इस बात को ठीक से समझ लेना कि आत्मा के लिए कृत्य करने की अनिवार्यता ही नहीं है। आत्मा के लिए कामना करना ही पर्याप्त कृत्य है। अगर यह खयाल में आ जाएतो ही यह बात खयाल में आ पाएगी कि कृष्ण अर्जुन को समझाए चले जा रहे हैंइस आशा में कि अगर समझ भी पूरी हो जाए,तो बात पूरी हो जाती हैकुछ और करने को बचता नहीं है। कुछ ऐसा नहीं है कि समझ पूरी हो जाएतो फिर शीर्षासन करना पड़ेआसन करना पड़ेव्यायाम करना पड़ेफिर मंदिर में घंटी बजानी पड़ेफिर पूजा करनी पड़ेफिर प्रार्थना करनी पड़े। अगर अंडरस्टैंडिंग पूरी हो जाएतो कुछ करने को बचता नहीं। वह पूरी नहीं होती हैइसलिए सब उपद्रव करना पड़ता है। सारा रिचुअल सब्स्टीटयूट है। जो भी क्रियाकांड हैवह समझ की कमी को पूरा करवा रहा है और कुछ नहीं। उससे पूरी होती भी नहींसिर्फ वहम पैदा होता है कि पूरी हो रही है। अगर समझ पूरी हो जाएतो तत्काल घटना घट जाती है।
एडिंग्टन ने अपने आत्म-संस्मरणों में लिखा है कि जब मैंने जगत की खोज शुरू की थीतो मैं कुछ और सोचता था। मैं सोचता थाजगत वस्तुओं का एक संग्रह है। अब जब कि मैं जगत की खोजजितनी मुझसे हो सकती थीकरके विदा की बेला में आ गया हूंतो मैं कहना चाहता हूंदि वर्ल्ड इज़ लेस लाइक ए थिंग एंड मोर लाइक ए थाट। अब यह नोबल प्राइज विनर वैज्ञानिक कहेतो थोड़ा सोचने जैसा है। वह कहता है कि जगत वस्तु के जैसा कम और विचार के जैसा ज्यादा है।
अगर जगत विचार के जैसा ज्यादा हैतो कृत्य मूल्यहीन हैसंकल्प मूल्यवान है। कृत्य संकल्प की कमी है। इसलिए हमें लगता है कि कुछ करें भीतब पूरा हो पाएगा।
संकल्प ही काफी है। आत्मा बिलकुल निष्क्रिय है। और उसका संकल्प ही एकमात्र सक्रियता है। संकल्प है कि हम जगत में जाएंतो हम आ गए। जिस दिन संकल्प होगा कि उठ जाएं वापसउसी दिन हम वापस लौट जाते हैं। लेकिन जगत का अनुभवलौटने के संकल्प के लिए जरूरी है।


प्रश्न: भगवान श्रीबहुत सारे श्रोताओं की जिज्ञासा मंडराती है इस प्रश्न के बारे में। क्या एस्ट्रल बाडी और प्रेतात्मा एक ही चीज हैंक्या ऐसी प्रेतात्मा दूसरे स्थूल शरीर में प्रवेश करके परेशान कर सकती हैउसका क्या उपाय हैबहुत सारे श्रोताजनों ने यह पूछा है।


जैसा मैंने कहासाधारण व्यक्तिसामान्यजनजो न बहुत बुरा हैन बहुत अच्छा है...। चार तरह के लोग हैं। साधारणजनजो अच्छाई और बुराई के मिश्रण हैं। असाधारणजनजो या तो शुद्ध बुराई हैं अधिकतम या शुद्ध अच्छाई हैं अधिकतम। तीसरे वे लोगजो न बुराई हैंन अच्छाई हैं--दोनों नहीं हैं। इनके लिए क्या नाम देंकहना कठिन है। चौथे वे लोगजो बुराई और अच्छाई में बिलकुल समतुल हैंबैलेंस्ड हैं। ये तीसरे और चौथे लोग ऐसे हैंजिनकी जन्म की यात्रा बंद हो जाएगी। उनकी हम पीछे बात करेंगे। पहले और दूसरे लोग ऐसे हैंजिनकी जन्म की यात्रा जारी रहेगी।
जो पहली तरह के लोग हैं--मिश्रणअच्छे भीबुरे भीदोनों ही एक साथकभी बुरेकभी अच्छेअच्छे में भी बुरेबुरे में भी अच्छेसबका जोड़ हैंनिर्णायक नहींइनडिसीसिवइधर से उधर डोलते रहते हैं--इनके लिए साधारणतया मरने के बाद तत्काल गर्भ मिल जाता है। क्योंकि इनके लिए बहुत गर्भ उपलब्ध हैं। सारी पृथ्वी इन्हीं के लिए मैन्युफैक्चर कर रही है। इनके लिए फैक्टरी जगह-जगह है। इनकी मांग बहुत असाधारण नहीं है। ये जो चाहते हैंवह बहुत साधारण व्यक्तित्व हैजो कहीं भी मिल सकता है। ऐसे आदमी प्रेत नहीं होते। ऐसे आदमी तत्काल नया शरीर ले लेते हैं।
लेकिन बहुत अच्छे लोग और बहुत बुरे लोगदोनों ही बहुत समय तक अटक जाते हैं। उनके लिए उनके योग्य गर्भ मिलना मुश्किल हो जाता है। जैसा मैंने कहा कि हिटलर के लिए या चंगेज के लिए या स्टैलिन के लिए या गांधी के लिए या अलबर्ट शवित्जर के लिएइस तरह के लोगों के लिए जन्म एक मृत्यु के बाद काफी समय ले लेता है--जब तक योग्य गर्भ उपलब्ध न हो। तो बुरी आत्माएं और अच्छी आत्माएंएक्सट्रीमिस्टजिन्होंने बुरे होने का ठेका ही ले रखा था जीवन मेंऐसी आत्माएंजिन्होंने भले होने का ठेका ले रखा थाऐसी आत्माएं--इनको रुक जाना पड़ता है।
जो इनमें बुरी आत्माएं हैंउनको ही हम भूत-प्रेत कहते हैं। और इनमें जो अच्छी आत्माएं हैंउनको ही हम देवता कहते रहे हैं। ये काफी समय तक रुक जाती हैंकई बार तो बहुत समय तक रुक जाती हैं। हमारी पृथ्वी पर हजारों साल बीत जाते हैंतब तक रुक जाती हैं।
पूछा है कि क्या ये दूसरे के शरीर में प्रवेश कर सकती हैं?
कर सकती हैं। प्रत्येक व्यक्ति के शरीर में जितनी संकल्पवान आत्मा होउतनी ही रिक्त जगह नहीं होती। जितनी विल पावर की आत्मा होउतनी ही उसके शरीर में रिक्त जगह नहीं होतीजिसमें कोई दूसरी आत्मा प्रवेश कर सके। जितनी संकल्पहीन आत्मा होउतनी ही रिक्त जगह होती है।
इसे थोड़ा समझना जरूरी है। जब आप संकल्प से भरते हैंतब आप फैलते हैं। संकल्प एक्सपैंडिंग चीज है। और जब आपका संकल्प निर्बल होता हैतब आप सिकुड़ते हैं। जब आप हीन-भाव से भरते हैंतो सिकुड़ जाते हैं। यह बिलकुल सिकुड़ने और फैलने की घटना घटती है भीतर।
तो जब आप कमजोर होते हैंभयभीत होते हैंडरे हुए होते हैंआत्मग्लानि से भरे होते हैंआत्म-अविश्वास से भरे होते हैंस्वयं के प्रति अश्रद्धा से भरे होते हैंस्वयं के प्रति निराशा से भरे होते हैंतब आपके भीतर का जो सूक्ष्म शरीर है,वह सिकुड़ जाता है। और आपके इस शरीर में इतनी जगह होती है फिर कि कोई भी आत्मा प्रवेश कर सकती है। आप दरवाजा दे सकते हैं।
आमतौर से भली आत्माएं प्रवेश नहीं करती हैं। नहीं करने का कारण है। क्योंकि भली आत्मा जिंदगीभर एंद्रिक सुखों से मुक्त होने की चेष्टा में लगी रहती है। एक अर्थ मेंभली आत्मा शरीर से ही मुक्त होने की चेष्टा में लगी रहती है। लेकिन बुरी आत्मा के जीवन के सारे अनुभव शरीर के सुख के अनुभव होते हैं। और बुरी आत्माशरीर से बाहर होने पर जब उसे नया जन्म नहीं मिलतातो उसकी तड़फन भारी हो जाती हैउसकी पीड़ा भारी हो जाती है। उसको अपना शरीर तो मिल नहीं रहा हैगर्भ उपलब्ध नहीं हैलेकिन वह किसी के शरीर पर सवार होकर इंद्रिय के सुखों को चखने की चेष्टा करती है। तो अगर कहीं भी कमजोर संकल्प का आदमी हो...।
इसीलिए पुरुषों की बजाय स्त्रियों में प्रेतात्माओं का प्रवेश मात्रा में ज्यादा होता है। क्योंकि स्त्रियों को हम अब तक संकल्पवान नहीं बना पाए हैं। जिम्मा पुरुष का हैक्योंकि पुरुष ने स्त्रियों का संकल्प तोड़ने की निरंतर कोशिश की है। क्योंकि जिसे भी गुलाम बनाना होउसे संकल्पवान नहीं बनाया जा सकता। जिसे गुलाम बनाना होउसके संकल्प को हीन करना पड़ता हैइसलिए स्त्री के संकल्प को हीन करने की निरंतर चेष्टा की गई है हजारों साल में। जो आध्यात्मिक संस्कृतियां हैंउन्होंने भी भयंकर चेष्टा की है कि स्त्री के संकल्प को हीन करेंउसे डराएंउसे भयभीत करें। क्योंकि पुरुष की प्रतिष्ठा उसके भय पर ही निर्भर करेगी।
तो स्त्री में जल्दी प्रवेश...। और मात्रा बहुत ज्यादा है। दस प्रतिशत पुरुष ही प्रेतात्माओं से पीड़ित होते हैंनब्बे प्रतिशत स्त्रियां पीड़ित होती हैं। संकल्प नहीं हैजगह खाली हैप्रवेश आसान है।
संकल्प जितना मजबूत होस्वयं पर श्रद्धा जितनी गहरी होतो हमारी आत्मा हमारे शरीर को पूरी तरह घेरे रहती है। अगर संकल्प और बड़ा हो जाएतो हमारा सूक्ष्म शरीर हमारे इस शरीर के बाहर भी घेराव बनाता है--बाहर भी। इसलिए कभी किन्हीं व्यक्तियों के पास जाकरजिनका संकल्प बहुत बड़ा हैआप तत्काल अपने संकल्प में परिवर्तन पाएंगे। क्योंकि उनका संकल्प उनके शरीर के बाहर भी वर्तुल बनाता है। उस वर्तुल के भीतर अगर आप गएतो आपका संकल्प परिवर्तित होता हुआ मालूम पड़ेगा। बहुत बुरे आदमी के पास भी।
अगर एक वेश्या के पास जाते हैंतो भी फर्क पड़ेगा। एक संत के पास जाते हैंतो भी फर्क पड़ेगा। क्योंकि उसके संकल्प का वर्तुलउसके सूक्ष्म शरीर का वर्तुलउसके स्थूल शरीर के भी बाहर फैला होता है। यह फैलाव बहुत बड़ा भी हो सकता है। इस फैलाव के भीतर आप अचानक पाएंगे कि आपके भीतर कुछ होने लगाजो आपका नहीं मालूम पड़ता। आप कुछ और तरह के आदमी थेलेकिन कुछ और हो रहा है भीतर।
तो हमारा संकल्प इतना छोटा भी हो सकता है कि इस शरीर के भीतर भी सिकुड़ जाएइतना बड़ा भी हो सकता है कि इस शरीर के बाहर भी फैल जाए। वह इतना बड़ा भी हो सकता है कि पूरे ब्रह्मांड को घेर ले। जिन लोगों ने कहाअहं ब्रह्मास्मिवह संकल्प के उस क्षण में उन्हें अनुभव हुआ हैजब सारा संकल्प सारे ब्रह्मांड को घेर लेता है। तब चांदत्तारे बाहर नहींभीतर चलते हुए मालूम पड़ते हैं। तब सारा अस्तित्व अपने ही भीतर समाया हुआ मालूम पड़ता है। संकल्प इतना भी सिकुड़ जाता है कि आदमी को यह भी पक्का पता नहीं चलता कि मैं जिंदा हूं कि मर गया। इतना भी सिकुड़ जाता है।
इस संकल्प के अति सिकुड़े होने की हालत में ही नास्तिकता का गहरा हमला होता है। संकल्प के फैलाव की स्थिति में ही आस्तिकता का गहरा हमला होता है। संकल्प जितना फैलता हैउतना ही आदमी आस्तिक अनुभव करता है अपने को। क्योंकि अस्तित्व इतना बड़ा हो जाता है कि नास्तिक होने का कोई कारण नहीं रह जाता। संकल्प जब बहुत सिकुड़ जाता हैतो नास्तिक अनुभव करता है। अपने ही पैर डांवाडोल होंअपना ही अस्तित्व न होने जैसा होउस क्षण आस्तिकता नहीं उभर सकतीउस वक्त जीवन के प्रति नहीं का भावन का भाव पैदा होता है। नास्तिकता और आस्तिकता मनोवैज्ञानिक सत्य हैं--मनोवैज्ञानिक।
सिमन वेल ने लिखा है कि तीस साल की उम्र तक मेरे सिर में भारी दर्द था। चौबीस घंटे होता था। तो मैं कभी सोच ही नहीं पाई कि परमात्मा हो सकता है। जिसके सिर में चौबीस घंटे दर्द हैउसको बहुत मुश्किल है मानना कि परमात्मा हो सकता है।
अब यह बड़े मजे की बात है कि सिरदर्द जैसी छोटी चीज भी परमात्मा को दरवाजे के बाहर कर सकती है। वह ईश्वर के न होने की बात करती रही। उसे कभी खयाल भी न आया कि ईश्वर के न होने का बहुत गहरा कारण मेडिकल है। उसे खयाल भी नहीं आया कि ईश्वर के न होने का कारण सिरदर्द है। तर्क और दलीलें और नहीं। जिसके सिर में दर्द हैउसके मन से नहीं का भाव उठता है। उसके मन से हां का भाव नहीं उठता। हां के भाव के लिए भीतर बड़ी प्रफुल्लता चाहिएतब हां का भाव उठता है।
फिर सिरदर्द ठीक हो गया। तब उसे एहसास हुआ कि उसके भीतर से इनकार का भाव कम हो गया है। तब उसे एहसास हुआ कि वह न मालूम किस अनजाने क्षण में नास्तिक से आस्तिक होने लगी।
संकल्प अगर क्षीण हैतो प्रेतात्माएं प्रवेश कर सकती हैंबुरी प्रेतात्माएंजिन्हें हम भूत कहेंप्रवेश कर सकती हैंक्योंकि वे आतुर हैं। पूरे समय आतुर हैं कि अपना शरीर नहीं हैतो आपके शरीर से ही थोड़ा-सा रस ले लें। और शरीर के रस शरीर के बिना नहीं लिए जा सकते हैंयह तकलीफ है। शरीर के रस शरीर से ही लिए जा सकते हैं।
अगर एक कामुक आत्मा हैसेक्सुअल आत्मा है और उसके पास अपना शरीर नहीं हैतो सेक्सुअलिटी तो पूरी होती हैशरीर नहीं होताइंद्रियां नहीं होतीं। अब उसकी पीड़ा आप समझ सकते हैं। उसकी पीड़ा बड़ी मुश्किल की हो गई। चित्त कामुक हैऔर उपाय बिलकुल नहीं हैशरीर नहीं है पास में। वह किसी के भी शरीर में प्रवेश करके कामवासना को तृप्त करने की चेष्टा कर सकती है।
शुभ आत्माएं आमतौर से प्रवेश नहीं करतींजब तक कि आमंत्रित न की जाएं। अनइनवाइटेड उनका प्रवेश नहीं होता। क्योंकि उनके लिए शरीर की कोई आकांक्षा नहीं है। लेकिन इनविटेशन परआमंत्रण परउनका प्रवेश हो सकता है। आमंत्रण का मतलब इतना ही हुआ कि अगर कोई ऐसी घड़ी होजहां उनका उपयोग किया जा सकेजहां वे सहयोगी हों और सेवा दे सकेंतो वे तत्काल उपलब्ध हो जाती हैं। बुरी आत्मा हमेशा अनइनवाइटेड प्रवेश करती हैघर के पीछे के दरवाजे सेभली आत्मा आमंत्रित होकर प्रवेश कर सकती है।
लेकिन भली आत्माओं का प्रवेश निरंतर कम होता चला गया हैक्योंकि आमंत्रण की विधि खो गई है। और बुरी आत्माओं का प्रवेश बढ़ता चला गया है। क्योंक्योंकि संकल्प दीन-हीन और नकारात्मकनिगेटिव हो गया है। इसलिए आज पृथ्वी पर देवता की बात करना झूठ हैभूत की बात करना झूठ नहीं है। प्रेत अभी भी अस्तित्ववान हैंदेवता कल्पना हो गए हैं।
लेकिन देवताओं को बुलाने कीनिमंत्रण की विधियां थीं। सारा वेद उन्हीं विधियों से भरा हुआ है। उसके अपने सीक्रेट मैथड्स हैं कि उन्हें कैसे बुलाया जाएउनसे कैसे तारतम्यउनसे कैसे कम्युनिकेशनउनसे कैसे संबंध स्थापित किया जाएउनसे चेतना कैसे जुड़े। और निश्चित हीबहुत कुछ है जो उनके द्वारा ही जाना गया है। और इसीलिए उसके लिए आदमी के पास कोई प्रमाण नहीं है।
अब यह जानकर आपको हैरानी होगी कि सात सौ साल पुराना एक पृथ्वी का नक्शा बेरूत में मिला है। सात सौ साल पुरानापृथ्वी का नक्शाबेरूत में मिला है। वह नक्शा ऐसा हैजो बिना हवाई जहाज के नहीं बनाया जा सकता। जिसके लिए हवाई जहाज की ऊंचाई पर उड़कर पृथ्वी देखी जाएतो ही बनाया जा सकता है। लेकिन सात सौ साल पहले हवाई जहाज ही नहीं था। इसलिए बड़ी मुश्किल में वैज्ञानिक पड़ गए हैं उस नक्शे को पाकर। बहुत कोशिश की गई कि सिद्ध हो जाए कि वह नक्शा सात सौ साल पुराना नहीं हैलेकिन सिद्ध करना मुश्किल हुआ है। वह कागज सात सौ साल पुराना है। वह स्याही सात सौ साल पुरानी है। वह भाषा सात सौ साल पुरानी है। जिन दीमकों ने उस कागज को खा लिया हैवे छेद भी पांच सौ साल पुराने हैं। लेकिन वह नक्शा बिना हवाई जहाज के नहीं बन सकता।
तो एक तो रास्ता यह है कि सात सौ साल पहले हवाई जहाज रहा होजो कि ठीक नहीं है। सात हजार साल पहले रहा होइसकी संभावना हैसात सौ साल पहले रहा होइसकी संभावना नहीं है। क्योंकि सात सौ साल बहुत लंबा फासला नहीं है। सात सौ साल पहले हवाई जहाज रहा हो और बाइसिकल न रही होयह नहीं हो सकता। क्योंकि हवाई जहाज एकदम से आसमान से नहीं बनते। उनकी यात्रा है--बाइसिकल हैकार हैरेल हैतब हवाई जहाज बन पाता है। ऐसा एकदम से टपक नहीं जाता आसमान से। तो एक तो रास्ता यह है कि हवाई जहाज रहा होजो कि सात सौ साल पहले नहीं था।
दूसरा रास्ता यह है कि अंतरिक्ष के यात्री आए हों--जैसा कि एक रूसी वैज्ञानिक ने सिद्ध करने की कोशिश की है--कि किसी दूसरे प्लेनेट से कोई यात्री आए हों और उन्होंने यह नक्शा दिया हो। लेकिन दूसरे प्लेनेट से यात्री सात सौ साल पहले आए होंयह भी संभव नहीं है। सात हजार साल पहले आए होंयह संभव है। क्योंकि सात सौ साल बहुत लंबी बात नहीं है। इतिहास के घेरे की बात है। हमारे पास कम से कम दो हजार साल का तो सुनिश्चित इतिहास है। उसके पहले का इतिहास नहीं है। इसलिए इतनी बड़ी घटना सात सौ साल पहले घटी हो कि अंतरिक्ष से यात्री आए हों और उसका एक भी उल्लेख न होजब कि सात सौ साल पहले की किताबें पूरी तरह उपलब्ध हैंसंभव नहीं है।
मैं तीसरा सुझाव देता हूंजो अब तक नहीं दिया गया। और वह सुझाव मेरा यह है कि यह जो नक्शे की खबर हैयह किसी आत्मा के द्वारा दी गई खबर हैजो किसी व्यक्ति में इनवाइटेड हुई। जो किसी व्यक्ति के द्वारा बोली।
पृथ्वी गोल हैयह तो पश्चिम में अभी पता चला। ज्यादा समय नहीं हुआअभी कोई तीन सौ साल। लेकिन हमारे पास भूगोल शब्द हजारों साल पुराना है। तब भूगोल जिन्होंने शब्द गढ़ा होगाउनको पृथ्वी गोल नहीं हैऐसा पता रहा होनहीं कहा जा सकता। नहीं तो भूगोल शब्द कैसे गढ़ेंगे! लेकिन आदमी के पास--जमीन गोल है--इसको जानने के साधन बहुत मुश्किल मालूम पड़ते हैं। सिवाय इसके कि यह संदेश कहीं से उपलब्ध हुआ हो।
आदमी के ज्ञान में बहुत-सी बातें हैंजिनकी कि प्रयोगशालाएं नहीं थींजिनका कि कोई उपाय नहीं था। जैसे कि लुकमान के संबंध में कथा है। और अब तो वैज्ञानिक को भी संदेह होने लगा है कि कथा ठीक होनी चाहिए।
लुकमान के संबंध में कथा है कि उसने पौधों से जाकर पूछा कि बता दोतुम किस बीमारी में काम आ सकते होपौधे बताते हुए मालूम नहीं पड़ते। लेकिन दूसरी बात भी मुश्किल मालूम पड़ती है कि लाखों पौधों के संबंध में लुकमान ने जो खबर दी हैवह इतनी सही हैकि या तो लुकमान की उम्र लाखों साल रही हो और लुकमान के पास आज से भी ज्यादा विकसित फार्मेसी की प्रयोगशालाएं रही होंतब वह जांच कर पाए कि कौन-सा पौधा किस बीमारी में काम आता है। लेकिन लुकमान की उम्र लाखों साल नहीं है। और लुकमान के पास कोई प्रयोगशाला की खबर नहीं है। लुकमान तो अपना झोला लिए जंगलों में घूम रहा है और पौधों से पूछ रहा है। पौधे बता सकेंगे?
मेरी अपनी समझ और है। पौधे तो नहीं बता सकतेलेकिन शुभ आत्माएं पौधों के संबंध में खबर दे सकती हैं। बीच में मीडिएटर कोई आत्मा काम कर रही हैजो पौधों की बाबत खबर दे सकती है कि यह पौधा इस काम में आ जाएगा।
अब यह बड़े मजे की बात हैजैसे कि हमारे मुल्क में आयुर्वेद की सारी खोज बहुत गहरे में प्रयोगात्मक नहीं हैबहुत गहरे में देवताओं के द्वारा दी गई सूचनाओं पर निर्भर है। इसलिए आयुर्वेद की कोई दवा आज भी प्रयोगशाला में सिद्ध होती है कि ठीक है। लेकिन हमारे पास कभी कोई बड़ी प्रयोगशाला नहीं थीजिसमें हमने उसको सिद्ध किया हो।
जैसे सर्पगंधा है। अब आज हमको पता चला कि वह सच में हीसुश्रुत से लेकर अब तक सर्पगंधा के लिए जो खयाल थावह ठीक साबित हुआ। लेकिन अब पश्चिम में सर्पेंटीना--सर्पगंधा का रूप है वह--अब वह भारी उपयोग की चीज हो गई है। पागलों के इलाज के लिए अनिवार्य चीज हो गई है। लेकिन यह सर्पगंधा का पता कैसे चला होगाक्योंकि आज तो पश्चिम के पास प्रयोगशाला हैजिसमें सर्पगंधा की केमिकल एनालिसिस हो सकती है। लेकिन हमारे पास ऐसी कोई प्रयोगशाला थीइसकी खबर नहीं मिलती। यह सर्पगंधा की खबरआमंत्रित आत्माओं से मिली हुई खबर है। और बहुत देर नहीं है कि हमें आमंत्रित आत्माओं के उपयोग फिर खोजने पड़ेंगे।
इसलिए आज जब आप वेद को पढ़ेंतो कपोल-कल्पना हो जाती हैझूठ मालूम पड़ता है कि क्या बातचीत कर रहे हैं ये--इंद्र आओवरुण आओफलां आओढिकां आओ। और इस तरह बात कर रहे हैं कि जैसे सच में आ रहे हों। और फिर इंद्र को भेंट भी कर रहे हैंइंद्र से प्रार्थना भी कर रहे हैं। और इतने बड़े वेद में कहीं भी एक जगह कोई ऐसी बात नहीं मालूम पड़ती कि कोई एक भी आदमी शक कर रहा हो कि क्या पागलपन की बात कर रहे हो! किससे बात कर रहे हो! देवतावेद के समय में बिलकुल जमीन पर चलते हुए मालूम पड़ते हैं।
निमंत्रण की विधि थी। सब हवनयज्ञ बहुत गहरे में निमंत्रण की विधियां हैंइनविटेशंस हैंइनवोकेशंस हैं। उसकी बात तो कहीं आगे होगीतो बात कर लेंगे।
लेकिन यह जो आपने पूछातो सूक्ष्म शरीर ही स्थूल शरीर से मुक्त रहकर प्रेत और देव दिखाई पड़ता है।


अथ चैनं नित्यजातं नित्यं वा मन्यसे मृतम्।
तथापि त्वं महाबाहो नैवं शोचितुमर्हसि।। २६।।
और यदि तू इसको सदा जन्मने और सदा मरने वाला मानेतो भी हे अर्जुनइस प्रकार शोक करना योग्य नहीं है।


कृष्ण का यह वचन बहुत अदभुत है। यह कृष्ण अपनी तरफ से नहीं बोलतेयह अर्जुन की मजबूरी देखकर कहते हैं। कृष्ण कहते हैंलेकिन तुम कैसे समझ पाओगे कि आत्मा अमर हैतुम कैसे जान पाओगे इस क्षण में कि आत्मा अमर हैछोड़ोतुम यही मान लोजैसा कि तुम्हें मानना सुगम होगा कि आत्मा मर जाती हैसब समाप्त हो जाता है। लेकिन महाबाहो! कृष्ण कहते हैं अर्जुन सेअगर ऐसा ही तुम मानते होतब भी मृत्यु के लिए सोच करना व्यर्थ हो जाता है। जो मिट ही जाता हैउसको मिटाने में इतनी चिंता क्या हैजो मिट ही जाएगा--तुम नहीं मिटाओगे तो भी मिट जाएगा--उसको मिटाने में इतने परेशान क्यों होऔर जो मिट ही जाता हैउसमें हिंसा कैसी?
एक यंत्र को तोड़ते वक्त तो हम नहीं कहते कि हिंसा हो गई। एक घड़ी को फोड़ दें पत्थर पर पटककरतब तो नहीं कहते कि हिंसा हो गईतब तो हम नहीं कहते कि बड़ा पाप हो गया! क्योंक्योंकि कुछ भी तो नहीं था घड़ी मेंजो न मिटने वाला हो।
तो कृष्ण कहते हैंजो मिट ही जाने वाले यंत्र की भांति हैंजिनमें कोई अजरअमर तत्व ही नहीं हैतो मिटा दो इन यंत्रों कोहर्ज क्या हैफिर चिंतित क्यों होते होऔर कल तुम भी मिट जाओगेतो किस पर लगेगा पापकौन होगा भागीदार पाप काकौन भोगेगाकौन किसी यात्रा पर तुम जा रहे होजहां कि इनको मारने का जिम्मा और रिस्पांसिबिलिटी तुम्हारी होने को हैतुम भी नहीं बचोगे। ये भी मर जाएंगेतुम भी मर जाओगेडस्ट अनटु डस्टधूल धूल में गिर जाएगी। तो चिंता क्या करते हो?
लेकिन ध्यान रहेयह कृष्ण अपनी तरफ से नहीं बोलते। कृष्ण इतनी बात कहकर अर्जुन की आंखों में देखते होंगेकुछ परिणाम नहीं होता है। परिणाम आसान भी नहीं है। आपकी आंखों में देखूंतो जानता हूं कि नहीं होता है।
आत्मा अमर हैसुनने से नहीं होता है कुछ। देखा होगा कृष्ण ने कि वह अर्जुन वैसा ही निढाल बैठा है। ये बातें उसके सिर पर से गुजर जाती हैं। सुनता है कि आत्मा अमर हैलेकिन उसकी चिंता में कोई अंतर नहीं पड़ता। तो कृष्ण यह वचन मजबूरी में अर्जुन की तरफ से बोलते हैं। वे कहते हैंछोड़ोमुझे छोड़ो। मैं जो कहता हूंउसे जाने दो। फिर ऐसा ही मान लोतुम जो कहते होवही ठीक है। लेकिन ध्यान रहेवे कहते हैंऐसा ही मान लोलेट अस सपोज। कहते हैंऐसा ही स्वीकार कर लेते हैं। तुम जो कहते होवही मान लेते हैं कि आत्मा मर जाती हैतो फिर तुम चिंता कैसे कर रहे होफिर चिंता का कोई भी कारण नहीं। फिर धूल धूल में गिर जाएगी। मिट्टी मिट्टी में मिल जाएगी। पानी पानी में खो जाएगा। आग आग में लीन हो जाएगी। आकाश आकाश में तिरोहित हो जाएगा। फिर चिंता कैसी?
यह अर्जुन के ही तर्क सेअर्जुन की ही ओर से कृष्ण कोशिश करते हैं। यह कृष्ण का वक्तव्य बताता है कि अर्जुन को देखकर कैसी निराशा उन्हें न हुई होगी। यह वक्तव्य बहुत मजबूरी में दिया हुआ वक्तव्य है। यह वक्तव्य खबर देता है कि अर्जुन बैठा सुनता रहा होगा। फिर भी उसकी आंखों में वही प्रश्न रहे होंगेवही चिंता रही होगीवही उदासी रही होगी। सुन लिया होगा उसने और कुछ भी नहीं सुना होगा।
इस वक्त जीसस का मुझे स्मरण आता है। जीसस ने कहा हैकान हैं तुम्हारे पासलेकिन तुम सुनते कहां! आंख है तुम्हारे पासलेकिन तुम देखते कहां!
कृष्ण को ऐसा ही लगा होगा। नहीं सुन रहा हैनहीं सुन रहा हैनहीं समझ रहा है। बात भी सुनने और समझने से आने वाली कहां है! कसूर भी उसका क्या है! बात अस्तित्वगत हैबात अनुभूतिगत है। मात्र सुनने से कैसे समझ में आ जाएगी?
नहींअभी कृष्ण को और मेहनत लेनी पड़ेगी। और-और आयामों से दरवाजे उसके खटखटाने पड़ेंगे। अभी तक वे जो कह रहे थेपर्वत के शिखर से कह रहे थे। अब वे अंधेरी गली का तर्क ही अंधेरी गली के लिए उपयोग कर रहे हैं।


जातस्य हि धु्रवो मृत्युर्ध्रुवं जन्म मृतस्य च।
तस्मादपरिहार्येऽर्थे न त्वं शोचितुमर्हसि।। २७।।
अव्यक्तादीनि भूतानि व्यक्तमध्यानि भारत।
अव्यक्तनिधनान्येव तत्र का परिदेवना।। २८।।
क्योंकि ऐसा होने से तो जन्मने वाले की निश्चित मृत्यु और मरने वाले का निश्चित जन्म होना सिद्ध हुआ। इससे भी तू इस बिना उपाय वाले विषय में शोक करने को योग्य नहीं है। (और यह भीष्मादिकों के शरीर मायामय होने से अनित्य हैंइससे शरीरों के लिए शोक करना उचित नहीं हैक्योंकि) हे अर्जुनसंपूर्ण प्राणी जन्म से पहले बिना शरीर वाले और मरने के बाद भी बिना शरीर वाले ही हैं।
केवल बीच में ही शरीर वाले (प्रतीत होते) हैं। फिर उस विषय में क्या चिंता है?


खयाल आपको आया होगा कि कृष्ण जब अपनी तरफ से बोल रहे थेतब उन्होंने अर्जुन को मूर्ख भी कहा। जब वे अपनी सतह से बोल रहे थेतब अर्जुन को मूढ़ कहने में भी उन्हें कठिनाई न हुई। लेकिन जब वे अर्जुन की तरफ से बोल रहे हैंतब उसे महाबाहोभारत...तब उसे बड़ी प्रतिष्ठा दे रहे हैंबड़े औपचारिक शब्दों का उपयोग कर रहे हैं। जब अपनी तरफ से बोल रहे थेतब उसे निपट मूढ़ कहाकि तू निपट गंवार हैतू बिलकुल मूढ़ हैतू बिलकुल मंद-बुद्धि है। लेकिन अब उसी मंद-बुद्धि अर्जुन को वे कहते हैंहे महाबाहो!
अब उसकी ही जगह उतरकर बात कर रहे हैं। अब ठीक उसके कंधे पर हाथ रखकर बात कर रहे हैं। अब ठीक मित्र जैसे बात कर रहे हैं। क्योंकि इतनी बात से लगा है कि जिस शिखर की उन्होंने बात कहीवह उसकी पकड़ में शायद नहीं आती। बहुत बार ऐसा हुआ है।
मोहम्मद ने कहा है कि मैं वैसा कुआं नहीं हूं कि अगर तुम मेरे पास पानी पीने न आओतो मैं तुम्हारे पास न आऊं। अगर तुम मोहम्मद के पास न आओगेतो मोहम्मद तुम्हारे पास आएगा। और अगर प्यासा कुएं के पास न आएगातो कुआं ही प्यासे के पास जाएगा।
कृष्ण अर्जुन के पास वापस आकर खड़े हो गए हैं। ठीक वहीं खड़े थेभौतिक शरीर तो वहीं खड़ा था पूरे समयलेकिन पहले वे बोल रहे थे बहुत ऊंचाई से। वहां सेजहां आलोकित शिखर है। तब वे अर्जुन को कह सकेतू नासमझ है। अब वे अर्जुन को कह रहे हैं कि तेरी समझ ठीक है। तू अपनी ही समझ का उपयोग कर। अब मैं तेरी समझ से ही कहता हूं।
लेकिन अब वे जो कह रहे हैंवह सिर्फ तर्क और दलील की बात है। क्योंकि जो अनुभव को न पकड़ पाएफिर उसके लिए तर्क और दलील के अतिरिक्त पकड़ने को कुछ भी नहीं रह जाताकोई उपाय नहीं रह जाता। जो तर्क और दलील को ही पकड़ पाएतो फिर तर्क और दलील की ही बात कहनी पड़ती है। लेकिन उस बात में प्राण नहीं हैवह बल नहीं है। वह बल हो नहीं सकता। क्योंकि कृष्ण जानते हैं कि वे जो कह रहे हैंअब सिर्फ तर्क हैअब सिर्फ दलील है। अब वे यह कह रहे हैं कि तुझे ही ठीक मान लेते हैं। लेकिन यह जो शरीर बना हैजिन भौतिक तत्वों सेजिस माया सेखो जाएगा उसमें। विद्वान पुरुष इसके लिए चिंता नहीं किया करते।
विद्वान और ज्ञानी के फर्क को भी ठीक से समझ लेना चाहिए। क्योंकि पहले कृष्ण पूरे समय कह रहे हैं कि जो ऐसा जान लेता हैवह ज्ञान को उपलब्ध हो जाता है। लेकिन अब वे कह रहे हैं--ज्ञानी नहीं--अब वे कह रहे हैंविद्वान पुरुष चिंता को उपलब्ध नहीं होते। विद्वान का वह तल नहीं हैजो ज्ञानी का है। विद्वान तर्क के तल पर जीता हैयुक्ति के तल पर जीता है। ज्ञानी अनुभूति के तल पर जीता है। ज्ञानी जानता हैविद्वान सोचता है।
लेकिन यही सहीकृष्ण कहते हैंनहीं ज्ञानी होने की तैयारी तेरीतो विद्वान ही हो जा। सोच मत करचिंता मत कर। क्योंकि सीधी-सी बात है कि जब सब खो ही जाता हैइतना तो तू सोच ही सकता हैयह तो विचार में ही आ जाता है कि सब खो जाता हैसब मिट जाता हैतो फिर चिंता मत करमिट जाने दे। तू बचाएगा कैसेतू बचा कैसे सकेगा?तो जो अपरिहार्य है--दैट व्हिच इज़ इनएविटेबल--जो अपरिहार्य हैजो होगा हीहोकर ही रहेगाउसमें तू ज्यादा से ज्यादा निमित्त हैअपने को निमित्त समझ ले। विद्वान हो जाचिंता से मुक्त हो।
लेकिन इसे समझ लेना। कृष्ण ने जब अर्जुन को मूढ़ भी कहातब भी इतना अपमान न थाजितना अब विद्वान होने के लिए कहकर हो गया है। मूढ़ कहातब तक भरोसा था उस पर अभी। अभी आशा थी कि उसे खींचा जा सकता है शिखर पर। उसे देखकर वह आशा छूटती है। अब वे उसे प्रलोभन दे रहे हैं विद्वान होने का। वे कह रहे हैं कि कम से कमबुद्धिमान तो तू है ही। और बुद्धिमान पुरुष को चिंता का कोई कारण नहींक्योंकि बुद्धिमान पुरुष ऐसा मानकर चलता है कि सब चीजें बनी हैंमिट जाती हैं। कुछ बचता ही नहीं है पीछेबात समाप्त हो जाती है।
रास्ते में मैं आ रहा थातो मेरे जो सारथी थे यहां लाने वालेवे कहने लगे कि कृष्ण बड़ा अपमान करते हैं अर्जुन का! कभी मूर्ख कहते हैंकभी नपुंसक कह देते हैं उसकोयह बात ठीक नहीं है।
अब वे बड़ा सम्मान कर रहे हैं। वे कह रहे हैंहे महाबाहोहे भारतविद्वान पुरुष शोक से मुक्त हो जाते हैं। तू भी विद्वान है। लेकिन मैं आपसे कहता हूंअपमान अब हो रहा है। जब उसे मूढ़ कहा थातो बड़ी आशा से कहा था कि शायद यह चिनगारीशायद यह चोट...वह ठीक शॉक ट्रीटमेंट था। वह बेकार चला गया। वह ठीक शॉक ट्रीटमेंट थाबड़ा धक्का था। अर्जुन को काफी क्रोध चढ़ा देते हैं वे। लेकिन उसको क्रोध भी नहीं चढ़ा। उसे सुनाई ही नहीं पड़ा कि वे क्या कह रहे हैं। वह अपनी ही रटे चला जाता है। तब वे अबअब यह बिलकुल निराश हालत में कृष्ण कह रहे हैं।
ऐसे बहुत उतार-चढ़ाव गीता में चलेंगे। कभी आशा बनती है कृष्ण कोतो ऊंची बात कहते हैं। कभी निराशा आ जाती हैतो फिर नीचे उतर आते हैं। इसलिए कृष्ण भी इसमें जो बहुत-सी बातें कहते हैंवे एक ही तल पर कही गई नहीं हैं। कृष्ण भी चेतना के बहुत से सोपानों पर बात करते हैं। कहीं से भी--लेकिन अथक चेष्टा करते हैं कि अर्जुन कहीं से भी--कहीं से भी उस यात्रा पर निकल जाएजो अमृत और प्रकाश को उसके अनुभव में ला दे।
आश्चर्यवत्पश्यति कश्चिदेन-
माश्चर्यवद्वदति तथैव चान्यः।
आश्चर्यवच्चैनमन्यः शृणोति
श्रुत्वाप्येनं वेद न चैव कश्चित्।। २९।।
और हे अर्जुनयह आत्मतत्व बड़ा गहन हैइसलिए कोई (महापुरुष) ही इस आत्मा को आश्चर्य की तरह देखता है और वैसे ही दूसरा कोई महापुरुष ही आश्चर्य की तरह इसके तत्व को कहता है और दूसरा कोई ही इस आत्मा को आश्चर्य की तरह सुनता है और कोई सुनकर भी इस आत्मा को नहीं जानता।


बड़ी अदभुत बात है। एक तो कृष्ण कहते हैंइस आत्मा की दिशा में किसी भी मार्ग से गति करने वाला एक आश्चर्य है--एक मिरेकलएक चमत्कार। किसी भी दिशा से उन्मुख होने वाला आत्मा की तरफ--एक चमत्कार है। क्योंकि करोड़ों-करोड़ों में कभी कोई एक उस ऊंचाई की तरफ आंख उठाता है। अन्यथा हमारी आंखें तो जमीन में गड़ी रह जाती हैंआकाश की तरफ कभी उठती ही नहीं। नीचाइयों में उलझी रह जाती हैंऊंचाइयों की तरफ हमारी आंख की कभी उड़ान नहीं होती। कभी हम पंख नहीं फैलाते आकाश की तरफ। कभी करोड़ों-करोड़ों में कोई एक आदमी...।
इस जगत में सबसे बड़ा आश्चर्य शायद यही है कि कभी कोई आदमी स्वयं को जानने के लिए आतुर और पिपासु होता है। होना नहीं चाहिए ऐसालेकिन है ऐसा। मैं कौन हूंयह कोई पूछता ही नहीं। होना तो यह चाहिए कि यह बुनियादी प्रश्न होना चाहिए प्रत्येक के लिए। क्योंकि जिसने अभी यह भी नहीं पूछा कि मैं कौन हूंउसके और किसी बात के पूछने का क्या अर्थ है! और जिसने अभी यह भी नहीं जाना कि मैं कौन हूंवह और जानने निकल पड़ा हैजिसका खुद का घर अंधेरे से भरा हैजिसने वहां भी दीया नहीं जलायाउससे ज्यादा आश्चर्य का आदमी नहीं होना चाहिए।
लेकिन कृष्ण बड?ा व्यंग्य करते हैंवे बड़ी मजाक करते हैंबहुत आयरानिकल स्टेटमेंट है। वे यह कहते हैं कि अर्जुनबड़े आश्चर्य की बात है कि कभी करोड़ों-करोड़ों में कोई एक आदमी आत्मा के संबंध में खोज परजानने पर निकलता है। लेकिन पीछे और एक मजेदार बात कहते हैं।
वे कहते हैंलेकिन वह आत्मा सोचने-समझनेमनन से नहीं उपलब्ध होता हैविचार से नहीं उपलब्ध होता है। एक तो यही आश्चर्य है कि मुश्किल से कभी कोई उसके संबंध में विचार करता है। लेकिन विचार करने वाला भी उसे पा नहीं लेता है। पाता तो उसे वही हैजो विचार करते-करते विचार का भी अतिक्रमण कर जाता है। जो विचार करते-करते वहां पहुंच जाता हैजहां विचार कह देता है कि बसअब आगे मेरी गति नहीं है।
एक तो करोड़ों में कभी कोई विचार शुरू करता है। और फिर उन करोड़ों मेंजो विचार करते हैंकभी कोई एक विचार की सीमा के आगे जाता है। और विचार की सीमा के आगे जाए बिनाउसका कोई अनुभव नहीं है। क्योंकि आत्मा का होना विचार के पूर्व है। आत्मा विचार के पीछे और पार है। विचार आत्मा के ऊपर उठी हुई लहरें हैंतरंगें हैं। विचार आत्मा की सतह पर दौड़ते हुए हवा के झोंके हैं। विचार से आत्मा को नहीं जाना जा सकता। आत्मा से विचारों को जाना जा सकता है। क्योंकि विचार ऊपर हैंआत्मा पीछे है। विचार को आत्मा से जाना सकता हैविचार से आत्मा को नहीं जाना जा सकता। मैं अपने हाथ से इस रूमाल को पकड़ सकता हूं। लेकिन इस रूमाल से अपने हाथ को नहीं पकड़ सकता। हाथ पीछे है। विचार बहुत ऊपर है।
एक जगत है हमारे बाहरवस्तुओं कावह बाहर है। फिर एक जगत है हमारे भीतरविचारों कालेकिन वह भी बाहर है। हम उसके भी पीछे हैं। हमारे बिना वह नहीं हो सकता। हम उसके बिना भी हो सकते हैं। रात जब बहुत गहरी नींद में सो गए होते हैं--सुषुप्ति में--तब कोई विचार नहीं रह जातालेकिन आप होते हैं। सुबह कहते हैंस्वप्न भी नहीं थाविचार भी नहीं थाबड़ी गहरी थी नींद। लेकिन आप तो थे। विचार के बिना आप हो सकते हैंलेकिन कभी आपका विचार आपके बिना नहीं हो सकता। वह जो पीछे हैवह विचार को जान सकता हैलेकिन विचार उसे नहीं जान सकते।
लेकिन हम विचार से ही जानने की कोशिश करते हैं। पहले तो हम जानने की कोशिश ही नहीं करते। वस्तुओं को जानने की कोशिश करते हैं। वस्तुओं से किसी तरह करोड़ों में एक का छुटकारा होता हैतो विचारों में उलझ जाता है। क्योंकि वस्तुओं के बाद विचारों का जगत है। विचार से भी किसी का छुटकारा होतो स्वयं को जान पाता है।
तो कृष्ण कहते हैंचिंतन सेमनन सेअध्ययन सेप्रवचन से उसे नहीं जाना जा सकता। एक और मजे की बात उन्होंने इसमें कही है कि आश्चर्य है कि कोई आत्मा के संबंध में समझाएउपदेश दे।
पहली तो बात इसलिए आश्चर्य है कि कोई आत्मा के संबंध में उपदेश देक्योंकि आत्मा किसी की भी आवश्यकता नहीं हैउपदेश सुनेगा कौननो वन्स नेसेसिटी। बाजार में वही चीज बिक सकती हैजो किसी की जरूरत हो। आत्मा किसी की भी जरूरत नहीं है। इसलिए जो आत्मा के संबंध में उपदेश देने की हिम्मत करता हैबिलकुल पागल आदमी है। कोई जिस चीज को लेने को तैयार नहींउसको बेचने निकल पड़े!
वह कृष्ण को खुद भी समझ में आ रहा होगा कि अर्जुन की जो मांग नहींजो उसकी डिमांड नहींवे उसकी सप्लाई कर रहे हैं। वह बेचारा कुछ और मांग रहा है। वह मांग रहा है एस्केपवह मांग रहा है पलायनवह मांग रहा है कंसोलेशनवह मांग रहा है सांत्वना। वह कह रहा हैमुझे किसी तरह बचाओनिकालो इस चक्कर से। वह आत्मा वगैरह की बात ही नहीं कर रहा है। वह किसी की जरूरत नहीं है। इसलिए आश्चर्य है कि कभी कोई आदमी आत्मा को बेचने निकल जाता है!
पर कुछ लोग सनकी होते हैंआत्मा को भी समझाने लगते हैं। एक तो यह आश्चर्य है कि कोई समझने को जिसे तैयार नहीं है...।
अभी मैंने पढ़ाएक ईसाई बिशप का मैं जीवन पढ़ रहा था। कीमती आदमी था। सारे योरोप के ईसाई पादरियों का एक सम्मेलन था। तो उस बिशप ने उस पादरियों के सम्मेलन में यह कहाउनसे पूछा कि मैं तुमसे यह पूछना चाहता हूं कि चर्चों में जब तुम बोलते होतो लोग सिर्फ ऊबे हुए मालूम पड़ते हैंबोर्ड मालूम पड़ते हैं। अधिक तो सोए मालूम पड़ते हैं। कोई रस लेता नहीं मालूम पड़ता। और लोग बार-बार घड़ी देखते मालूम पड़ते हैं। कारण क्या हैउत्तर वे बिशप नहीं दे सकेजो इकट्ठे थे। तब जिसने पूछा थाउस फकीर ने खुद ही कहा कि मैं समझता हूं कि कारण यह है कि तुम उन प्रश्नों के उत्तर दे रहे होजो कोई पूछता ही नहीं हैजो किसी के प्रश्न ही नहीं हैं।
पहला तो आश्चर्य कि कोई आत्मा को समझाने निकलने की हिम्मत करेकरेजियस है मामला कि कोई आत्मा की दुकान खोलेकोई ग्राहक मिलने की उम्मीद नहीं होनी चाहिए। और दूसरा इस कारण भी आश्चर्य है कि आत्मा ऐसा तत्व हैजो समझाया नहीं जा सकता। कोई उपाय जिसे समझाने का नहीं है।
इसलिए कृष्ण या कबीर या बुद्ध या मोहम्मद या नानकइनकी तकलीफइनकी उलझन बड़ी गहरी है। कुछ इन्होंने जाना हैजो ये चाहेंगे कि सबको जना दें। जो ये चाहेंगे कि जो इन्हें मिला हैवह सबको मिल जाए। जो आनंद की वर्षा और जो अमृत का सागर इनमें उतर आया हैसब में उतर आए। लेकिन समझाने की बड़ी मुश्किल है। शब्द बेकार हैं। जिसे विचार से जाना नहींउसे विचार से कहेंगे कैसे! और जिसे शब्द छोड़कर जानाउसे शब्द से प्रकट कैसे करेंगे! तो आश्चर्य इसलिए भी है कि वह कहा नहीं जा सकताफिर भी कहना ही पड़ेगाफिर भी कहना ही पड़ा है।
इसलिए एक और एब्सर्डबिलकुल असंगत सी घटना दुनिया में घटी कि बुद्ध कहते हैंकहा नहीं जा सकताऔर जितना बुद्ध बोलते हैंउतना कोई आदमी नहीं बोलता। और कृष्ण कहते हैंसमझाया नहीं जा सकताऔर समझाए चले जा रहे हैं। और महावीर कहते हैंवाणी के बाहर हैशब्द के बाहर हैलेकिन यह भी तो वाणी से और शब्द से ही कहना पड़ता है।
विट्गिंस्टीन ने अपने टेक्टेटस में एक वाक्य लिखा हैदैट व्हिच कैन नाट बी सेडमस्ट नाट बी सेड--जो नहीं कहा जा सकतावह नहीं ही कहना चाहिए। लेकिन विट्गिंस्टीन की बात अगर कृष्णबुद्ध और महावीर मान लेंतो यह दुनिया बहुत गरीब होतीयह बहुत दीन और दरिद्र होती।
तो मैं तो कहना चाहूंगादैट व्हिच कैन नाट बी सेडमस्ट बी सेड--जो नहीं कहा जा सकताउसे भी कहना ही चाहिए। नहीं कहा जा सकेगायह पक्का है। लेकिन नहीं कह सकने की तकलीफ में भी कुछ संवेदित हो जाएगाकुछ कम्युनिकेट हो जाएगा। नहीं कहा जा सकताइस मुसीबत में भी कोई चीज शब्दों के बाहर और शब्दों के पार और पंक्तियों के बीच में निवेदित हो जाएगी। उसी की चेष्टा चल रही है।
संगीत वही नहीं हैजो स्वरों में होता हैसंगीत वह भी हैजो दो स्वरों के बीच के मौन में होता है। वही नहीं कहा जाताजो शब्दों में कहा जाता हैवह भी कहा जाता हैजो दो शब्दों के बीच के साइलेंस मेंशून्य में होता है। वही नहीं सुना जाताजो शब्द से सुना जाता हैवह भी सुना जा सकता हैजो शब्द के बाहरइर्द-गिर्दआस-पास छूट जाता है।
तो कृष्ण कह रहे हैंमिरेकल हैचमत्कार है।
शेष सांझ बात करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें