शुक्रवार, 19 अगस्त 2016

गीता दर्शन-(भाग-01)-प्रवचन-006

प्रश्न: भगवान श्रीलक्ष्य के साथ क्रियाएं बनती हैं और निश्चित परिणाम की इच्छा रहती है। अगर हर समय चित्त निरहंकार या निर्विचार रहातो क्रियाएं कैसे होंगी?निर्विचार मन कुछ व्यक्त कैसे कर सकता हैसब निरंतर निर्विचार रहने से निष्क्रिय हो जाएंतो समाज कैसे चल सकता हैसमाज नष्ट नहीं हो जाएगा?


निरहंकार होने से कोई निष्क्रिय नहीं होता हैन ही निर्विचार होने से कोई निष्क्रिय होता है। निरहंकार होने से सिर्फ कर्ता का भाव चला जाता है। लेकिन कर्म परमात्मा को समर्पित होकर पूर्ण गति से प्रवाहित होते हैं। नदी बहती हैकोई अहंकार नहीं है। हवाएं चलती हैंकोई अहंकार नहीं है। फूल खिलते हैंकोई अहंकार नहीं है। ठीक ऐसे ही सहजनिरहंकारी जीवन से सब कुछ होता हैसिर्फ भीतर कर्ता का भाव संगृहीत नहीं होता है।
इसलिए सुबह जो मैंने कहा कि अर्जुन का अहंकार ही पूरे समय उसकी पीड़ा और उसका संताप बना है। इसका यह अर्थ नहीं कि वह अहंकार छोड़ देतो कर्म छूट जाएगा।
और जैसा मैंने कहा कि विचार मनुष्य को चिंता में डालता हैनिर्विचार हो जाए चित्ततो चिंता के बाहर हो जाता है। इसका यह अर्थ नहीं है कि निर्विचार चित्त फिर बोलेगा नहींकरेगा नहींअभिव्यक्ति नहीं रहेगी।

नहींऐसा नहीं है। निर्विचार चित्त बांस की पोंगरी की तरह हो जाएगा। गीत उससे बहेंगेलेकिन अपने नहीं,परमात्मा के ही बहेंगे। विचार उससे निकलेंगेलेकिन अपने नहींपरमात्मा के ही निकलेंगे। समस्त के प्रति समर्पित होगा वैसा चित्त। बोलेगा वहीजो परमात्मा बुलाता हैकरेगा वहीजो परमात्मा कराता है। स्वयं के बीच का जो मैं का आधार हैवह बिखर जाएगा। इसके बिखरते ही चिंता नहीं है। इसके बिखरते ही कोई संतापकोई एंग्जाइटी नहीं है।


न त्वेवाहं जातु नासं न त्वं नेमे जनाधिपाः।
न चैव न भविष्यामः सर्वे वयमतः परम्।। १२।।
क्योंकि आत्मा नित्य हैइसलिए शोक करना अयुक्त है। वास्तव में न तो ऐसा ही है कि मैं किसी काल में नहीं थाअथवा तू नहीं थाअथवा ये राजा लोग नहीं थे और न ऐसा ही है कि इससे आगे हम सब नहीं रहेंगे।


अर्जुन ऐसी चिंता दिखाता हुआ मालूम पड़ता है कि ये सब जो आज सामने खड़े दिखाई पड़ रहे हैंयुद्ध में मर जाएंगेनहीं हो जाएंगे। कृष्ण उसे कहते हैंजो हैवह सदा से थाजो नहीं हैवह सदा ही नहीं है।
इस बात को थोड़ा समझ लेना उपयोगी है।
धर्म तो सदा ऐसी बात कहता रहा हैलेकिन विज्ञान ने भी ऐसी बात कहनी शुरू की है। और विज्ञान से ही शुरू करना उचित होगा। क्योंकि धर्म शिखर की बातें करता हैजिन तक सबकी पहुंच नहीं है। विज्ञान आधार की बातें करता हैजहां हम सब खड़े हैं। विज्ञान की गहरी से गहरी खोजों में एक खोज यह है कि अस्तित्व को अनस्तित्व में नहीं ले जाया जा सकता है। जो हैउसे विनष्ट करने का कोई उपाय नहीं है। और जो नहीं हैउसका सृजन करने का भी कोई उपाय नहीं है। रेत के एक छोटे से कण को भी हमारे विज्ञान की सारी जानकारी और सारे जगत की प्रयोगशालाएं और सारे जगत के वैज्ञानिक मिलकर भी विनष्ट नहीं कर सकते हैंरूपांतरित भर कर सकते हैंनए रूप भर दे सकते हैं।
जिसे हम सृजन कहते हैंक्रिएशन कहते हैंवह भी नए रूप का निर्माण है--नए अस्तित्व का नहींएक्झिस्टेंस का नहीं--फार्म का। और जिसे हम विनाश कहते हैंवह भी अस्तित्व का विनाश नहीं हैसिर्फ रूप काआकृति का। आकृतियां बदली जा सकती हैंलेकिन जो आकृति में छिपा हैवह अपरिवर्तित है। करीब-करीब ऐसाजैसे कि गाड़ी का चाक चलता हैघूमता हैलेकिन एक कील हैजो खड़ी हैजिस पर चाक घूमता रहता है। जो चाक को ही जानते हैं,वे कहेंगेसब परिवर्तन है। जो कील को भी जानते हैंवे कहेंगेसब परिवर्तन के मूल मेंकेंद्र पर ठहरा हुआ भी कुछ हैअनमूविंग भी कुछ है।
और बड़े मजे की बात यह है कि अगर चाक से कील अलग कर लेंतो चाक जरा भी घूम न पाएगा। चाक का घूमना उस पर निर्भर हैजो नहीं घूमता है। रूप बदलते हैं। रूप का बदलना उस पर निर्भर हैजो अरूप हैफार्मलेस है और नहीं बदलता है।
अर्जुन जब कह रहा है कि ये सब मर जाएंगेतब वह फार्म कीरूप कीआकृति की बात कह रहा है। वह कह रहा हैये सब मिट जाएंगे। उसे आकृति से ज्यादा का कोई भी पता नहीं है।
और जब कृष्ण कहते हैं कि नहींजिन्हें तू आज देख रहा हैवे पहले नहीं थेऐसा नहीं है। वे पहले भी थे। मैं भी पहले थातू भी पहले था। और ऐसा भी नहीं है कि जो हम आज हैंकल नहीं होंगे। कल भी हम होंगेसदा-सदा अनादि से अनंत तक हमारा होना है। यहां कृष्ण और अर्जुन दो अलग चीजों की बात कर रहे हैंयह समझ लेना जरूरी है।
अर्जुन रूप की बात कर रहा हैकृष्ण अरूप की बात कर रहे हैं। अर्जुन उसकी बात कर रहा हैजो दिखाई पड़ता हैकृष्ण उसकी बात कर रहे हैंजो नहीं दिखाई पड़ता है। अर्जुन उसकी बात कर रहा हैजो आंखों और हाथों की पकड़ में आता हैकृष्ण उसकी बात कर रहे हैंजो हाथआंख और कान की पकड़ के पीछे छूट जाता है। अर्जुन,जैसा हम सब सोचते हैंवैसा सोच रहा है। कृष्णवैसा कह रहे हैंजैसा हम सब जान सकें कभी तो सौभाग्य है।
जो दिखाई पड़ता हैवह सदा नहीं था। सदा तो बहुत बड़ा शब्द है। जो दिखाई पड़ता हैवह क्षणभर पहले भी नहीं था। आप मेरे चेहरे को देख रहे हैंक्षणभर पहले यह चेहरा यही नहीं थाक्षणभर बाद यही नहीं होगा। क्षणभर में बहुत कुछ मेरे शरीर में मर गया और बहुत कुछ नया आ गया।
बुद्ध कहा करते थे--कोई उनसे मिलने आतातो वे उससे कहा करते थे--कि तुम जब मिलने आए थे और जब तुम विदा होओगेतो वही नहीं होओगे जो मिलने आया था।
घंटेभर में बहुत कुछ बदल जाता है। एक आदमी सत्तर साल में कोई दस बार पूरा का पूरा बदल जाता है। हर सात साल में शरीर के सब अणु-परमाणु बदल जाते हैं। प्रतिक्षण शरीर में कुछ मर रहा है और बाहर फेंका जा रहा है। प्रतिक्षण शरीर में नया जीवित हो रहा हैनया आ रहा हैभोजन से आप नया डाल रहे हैं। और प्रतिपल शरीर से बहुत कुछ बाहर फेंका जा रहा है। सात साल में पूरा शरीर बदल जाता है। लेकिन हम कहे चले जाते हैं कि मैं वही हूं। आकृति की समानताआकृति की एकता बन जाती है।
फिल्म देखते हैं कभी आप। अगर परदे पर फिल्म को धीमे-धीमे चलाया जाएतो आप बहुत हैरान हो जाएंगे। इतना हाथपैर से इतना ऊपर सिर तक उठेइतने हाथ के उठने के लिए हजारों चित्र लेने पड़ते हैं। फिर वे चित्र एकदम से तेजी से चलाए जाते हैं। एक चित्र इतना ऊपर दूसरा और ऊपरतीसरा और ऊपरचौथा और ऊपर। इतनी तेजी से घूमने से हाथ उठता हुआ मालूम पड़ता है। लेकिन अगर उन्हें धीमे चलाया जाए तो आप पाएंगे कि हाथ के हजार चित्र लेने पड़े हैं।
ठीक ऐसे हीजब हम एक व्यक्ति को देख रहे हैंतो हम एक ही व्यक्ति को नहीं देख रहे हैं। जितनी देर हमने देखाउस बीच हजार चित्र हमारी आंखों ने ग्रहण किए हैं। भीतर चित्र संश्लिष्ट हुए और एक आकृति हमारे मन में बनी। जब तक वह बनी हैतब तक बाहर सब बदल गया है।
विराट आकाश में तारे दिखाई पड़ते हैं। जो तारे हमें दिखाई पड़ते हैंवे वहीं नहीं होते हैंजहां दिखाई पड़ते हैं। वहां कभी थे। क्योंकि जो निकटतम तारा हैउससे भी हम तक आने में कोई चार साल रोशनी को लग जाते हैं। और रोशनी धीमी नहीं चलती। रोशनी चलती है एक सेकेंड में एक लाख छियासी हजार मील। एक लाख छियासी हजार मील प्रति सेकेंड से प्रकाश की किरण यात्रा करती है हम तक। चार साल लगते हैंनिकटतम तारे से हम तक पहुंचने में। जब हमारे पास किरण पहुंचती हैतो हमें तारा वहां दिखाई पड़ता हैजहां चार साल पहले था। इस बीच हो सकता है कि रहा ही न होबिखर गया हो। और इतना तो तय है कि उस जगह अब नहीं होगाजहां चार साल पहले था। इस बीच में वह करोड़ोंअरबोंखरबों मील की यात्रा कर गया है।
इसलिए रात हमें जो तारे दिखाई पड़ते हैंवे वहां नहीं हैंजहां दिखाई पड़ते हैं। रात बड़ी झूठी हैतारे बिलकुल झूठे हैं। कोई तारा वहां नहीं है। और दूर के तारे हैं। किसी तारे को सौ वर्ष लगते हैंहजार वर्ष लगते हैं रोशनी पहुंचाने मेंकरोड़ वर्ष लगते हैं। ऐसे तारे हैं कि जब पृथ्वी बनी थी--कोई चार अरब वर्ष पहले--तब से उनकी चली रोशनी अब तक पृथ्वी पर नहीं पहुंची। इन चार अरब वर्षों में न मालूम क्या हो गया होगा!
जो हमें दिखाई पड़ता हैवह वही नहीं हैजो है। उतनी देर में भी बदल जाता है। जब आंख से मैं देखता हूं आपके चेहरे कोतो आपसे किरण मुझ तक आती हैतब तक भी समय गुजरा। आप वही नहीं होते हैं। इस बीच भीतर सब कुछ बदल गया है। आकृति--सदा की तो बात दूर--क्षणभर भी एक नहीं रहती।
हेराक्लतु ने कहा हैयू कैन नाट स्टेप ट्वाइस इन दि सेम रिवर--एक ही नदी में दोबारा नहीं उतर सकते। यह भी जरा ठीक नहीं हैबिलकुल ठीक नहीं है। एक ही नदी में एक बार भी उतरना बहुत मुश्किल हैदोबारा उतरना तो असंभव है। एक नदी में एक बार भी उतरना मुश्किल है! क्योंकि जब पैर आपका नदी की सतह को छूता हैतब नीचे नदी भागी जा रही है। जब पैर और थोड़ा नीचे जाता हैतब ऊपर नदी भागी जा रही है। जब पैर और नीचे जाता है,तब नदी भागी जा रही है। आपका पैर नदी में एक फीट उतरता हैउस बीच नदी का सारा पानी भागा जा रहा है। जब आप ऊपर छुए थेतब नीचे का पानी भाग गया है। जब आप नीचे पहुंचेंतब तक ऊपर का पानी नहीं है।
आकृति तो नदी की तरह भाग रही है। लेकिन आकृति हमें थिर दिखाई पड़ती है। समानता की वजह से तादात्म्य मालूम होता है। वही है जो कल देखा थावही है जो सुबह देखा थावही है। प्रतिपल आकृति बदली जा रही है।
यह आकृतियों का जो जगतयह रूप का जो जगत हैअर्जुन इस रूप के जगत के प्रति चिंतित है बहुत। हम भी चिंतित हैं बहुत। जो मर ही रहा है प्रतिपलउसके लिए वह कह रहा है कि ये मर जाएंगे तो क्या होगाजो मर ही रहा हैजिसे बचाने का कोई उपाय नहीं हैउसके लिए वह चिंतित हैवह असंभव के लिए चिंतित है। और जो असंभव के लिए चिंतित हैवह चिंता से कभी मुक्त नहीं हो सकता। असंभव की चिंता ही विक्षिप्तता बन जाती है।
आकृति को सदा बचाना तो दूरक्षणभर भी बचाना मुश्किल है। एक आकृति का जगत है--रूप काध्वनि का,किरण कातरंगों का--वह कंपित है पूरे समय। सब बदला जा रहा है। अभी हम यहां इतने लोग बैठे हैंहम सब बदले जा रहे हैंसब कंपित हैंसब तरंगायित हैंसब वेवरिंग हैंसब बदल रहा है। इस बदलाहट के जगत कोजो भी सोचता हो बचाने की आकांक्षावह असंभव आकांक्षा कर रहा है। असंभव आकांक्षाओं के किनारे टकराकर ही मनुष्य विक्षिप्त हो जाता है।
कृष्ण अर्जुन को कह रहे हैं कि तू जो कह रहा है कि ये मर जाएंगेतो मैं तुझे कहता हूंये पहले भी थेये बाद में भी होंगे। तू इनके मरने की चिंता छोड़ दे। क्यों?
मुझे सुकरात की घटना याद आती है। सुकरात जब मर रहा थातो उसके एक मित्र नेक्रेटो ने पूछा कि आप मर जाएंगेलेकिन आप चिंतित और परेशान नहीं दिखाई पड़ते! तो सुकरात ने कहा कि मैं इसलिए चिंतित और परेशान नहीं हूंक्योंकि मैं सोचता हूं कि यदि मरकर मर ही जाऊंगातब तो चिंता का कोई कारण ही नहीं है। क्योंकि जब बचूंगा ही नहींतो चिंता कौन करेगा! दुखी कौन होगा! पीड़ित कौन होगा! कौन जानेगा कि मैं मर गया! अगर मैं मर ही जाऊंगातो जानने को भी कोई नहीं बचेगा कि मैं मर गया। जानने को भी कोई नहीं बचेगा कि मैं कभी था। जानने को कोई नहीं बचेगा कि सुकरात जैसा कुछ था। इसलिए चिंता का कोई कारण नहीं है। और अगर नहीं मरा,अगर नहीं मरा मरकर भीतब तो चिंता का कोई कारण ही नहीं है। और दो ही संभावनाएं हैं--सुकरात ने कहा--या तो मैं मर ही जाऊंगा और या फिर नहीं ही मरूंगा। और तीसरी कोई भी संभावना नहीं है। इसलिए मैं निश्चिंत हूं। कृष्ण अर्जुन को कह रहे हैं कि जो मरने वाला हैवह तेरे बचाने से नहीं बचेगा। और जो नहीं मरने वाला हैवह तेरे मारने से नहीं मर सकता है। इसलिए तू व्यर्थ की चिंता में पड़ रहा है। इस व्यर्थ की चिंता को छोड़।
यह शायद रूप और अरूप के बीच जो जगत का फैलाव हैअगर हम रूप की तरफ से पकड़ेंतब भी चिंता व्यर्थ हैक्योंकि जो मिट ही रहा हैमिट ही रहा हैमिट ही रहा हैमिट ही जाएगापानी पर खींची गई लकीर है। खिंच भी नहीं पाती और मिटनी शुरू हो जाती है। हाथ उठ भी नहीं पाता और मिट गई होती है। अगर हम अरूप से सोचेंतो जो नहीं मिटेगानहीं मिटेगानहीं मिटेगावह कभी मिटा नहीं है। लेकिन अरूप से हमारा कोई परिचय नहीं हैअर्जुन का भी कोई परिचय नहीं है।
यह भी समझ लेना जरूरी है कि अर्जुन की चिंता एक और दूसरी सूचना भी देती है। अर्जुन कहता हैये सब मर जाएंगे। इसका मतलब है कि अर्जुन अपने को भी रूप ही समझता है। अन्यथा ऐसा नहीं कहेगा। हम दूसरों के संबंध में जो कहते हैंवह हमारे संबंध में ही कहा गया होता है। जब मैं किसी को मरते देखकर सोचता हूं कि मर गयाखो गयामिट गयातब मुझे जानना चाहिए कि मुझे अपने भीतर भी उसका पता नहीं हैजो नहीं मिटता है,नहीं मरता हैनहीं खोता है।
अर्जुन जब चिंता जाहिर कर रहा है कि ये मर जाएंगेतो वह अपनी मृत्यु की ही चिंता जाहिर कर रहा है। वह यह जानता नहीं कि उसके भीतर भी कुछ हैजो नहीं मरता है। और जब कृष्ण कह रहे हैं कि ये नहीं मरेंगेतब कृष्ण अपने संबंध में ही कह रहे हैंक्योंकि वे उसे जानते हैंजो नहीं मरता है।
हमारा बाहर का ज्ञानहमारे भीतर के ज्ञान का ही विस्तार है। हमारा जगत का ज्ञानहमारे स्वयं के ज्ञान का ही विस्तार हैएक्सटेंशन है। जो हम अपने संबंध में जानते हैंउसे ही फैलाकर हम समस्त के संबंध में जान लेते हैं। और जो हम अपने संबंध में नहीं जानतेउसे हम किसी और के संबंध में कभी नहीं जान सकते। आत्म-ज्ञान ही ज्ञान हैबाकी सब ज्ञान गहरे अज्ञान पर खड़ा होता है। और अज्ञान पर खड़े ज्ञान का कोई भी भरोसा नहीं।
अब वह अर्जुन बड़े ज्ञान की बातें करता हुआ मालूम पड़ता हैवह बड़े धर्म की बातें करता हुआ मालूम पड़ता हैलेकिन उसे इतना भी पता नहीं है कि अरूप भी है कोईनिराकार भी है कोई। अस्तित्व के आधार में कुछ हैजो अमृत है--इसका उसे कोई भी पता नहीं है। और जिसे अमृत का पता नहीं हैउसके लिए जीवन में अभी ज्ञान की कोई भी किरण नहीं फूटी। जिसे मृत्यु का पता हैवह घने अंधकार और अज्ञान में खड़ा है।
कसौटी यही हैअगर ज्ञात है आपको सिर्फ मृत्युतो अज्ञान आधार हैऔर अगर ज्ञात है आपको अमृतनहीं जो मरतातो ज्ञान आधार है। अगर मृत्यु का भय है मन में--चाहे दूसरे कीचाहे अपनीइससे कोई भेद नहीं पड़ता--अगर मृत्यु का भय है मन मेंतो गवाही है वह भय इस बात की कि आपको अमृत का कोई भी पता नहीं है।
और अमृत ही हैऔर मृत्यु केवल ऊपर बनी हुई लहरों का नाम है। सागर ही है लेकिन सागर दिखाई नहीं पड़तादिखाई लहरें पड़ती हैं। आप कभी सागर के किनारे गए हैंतो सागर देखा हैकहेंगेजरूर देखा है। लेकिन सिर्फ लहरें ही देखी होंगीसागर नहीं देखा होगा। लहरें सागर नहीं हैंलहरें सागर में हैं जरूरलेकिन लहरें सागर नहीं हैं। क्योंकि सागर बिना लहरों के भी हो सकता हैलेकिन लहरें बिना सागर के नहीं हो सकतीं। पर दिखाई लहरें पड़ती हैंउन्हीं का जाल फैला है ऊपर। आंखें उन्हीं को पकड़ती हैंकान उन्हीं को सुनते हैं।
और मजा यह है कि जिस लहर को आप देख रहे हैंलहर का मतलब ही यह है कि आप उसे कभी न देख पाएंगे। क्योंकि लहरदेख रहे हैंतभी बदली जा रही है। देख भी नहीं पाए कि बदल गई। लहर का मतलब ही हैजो हो रही हैनहीं हो रही हैजिसका होना और न होना एक साथ चल रहा हैजो उठ रही है और गिर रही हैजो है और नहीं हैजो एक साथ डोल रही है। इस लहर को ही हम देखते हैं।
जिसने लहरों को ही सागर समझावह चिंतित हो सकता है कि क्या होगालहरें मिट रही हैंक्या होगा?लेकिन जो सागर को जानता हैवह कहेगालहरों को बनने दोमिटने दो। लहरों में जो पानी हैजो सागर हैवह पहले भी था जब लहर नहीं थीऔर बाद में भी होगा जब लहर नहीं होगी।
जीसस से एक मित्र ने पूछा है उनके कि अब्राहम--एक बहुत पुराना प्रोफेट हुआ जेरूसलम मेंतो अब्राहम बहुत पहले हुआ-- आप अब्राहम के संबंध में क्या जानते हैंतो जीसस ने कहाजब अब्राहम हुआउसके पहले भी मैं था--बिफोर अब्राहमआई वाज़--मैं अब्राहम के पहले भी था।
निश्चित हीउस आदमी को शक हुआ होगा। तीस साल से ज्यादा उम्र नहीं थी जीसस की। अब्राहम को मरे हजारों साल हो गए और यह आदमी कहता हैअब्राहम के पहले भी मैं था। जब अब्राहम नहीं हुआ थातब भी मैं था।
असल में जीसस सागर की बात कर रहे हैंउस लहर की बात नहीं कर रहेजो मरियम से उठी। वह जो जीसस नाम की लहर हैउसकी बात नहीं कर रहे हैं। वह उस सागर की बात कर रहे हैंजो लहरों के पहले है और लहरों के बाद है।
और जब कृष्ण कहते हैं कि पहले भी हम थेतू भी थामैं भी थाये जो लोग सामने युद्ध के स्थल पर आकर खड़े हैंये भी थेबाद में भी हम होंगे--तो वे सागर की बात कर रहे हैं। और अर्जुन लहर की बात कर रहा है। और अक्सर सागर और लहर की बात करने वाले लोगों में संवाद बड़ा मुश्किल हैकम्युनिकेशन बहुत मुश्किल है। क्योंकि कोई पूरब की बात कर रहा हैकोई पश्चिम की बात कर रहा है।
इसलिए गीता इतनी लंबी चलेगी। क्योंकि अर्जुन बार-बार लहरों की बातें उठाएगाऔर कृष्ण बार-बार सागर की बात करेंगेऔर उनके बीच कहीं भीकहीं भी कटाव नहीं होता। कहीं वे एक-दूसरे को काटते नहीं। काट दें तो बात हल हो जाए। इसलिए लंबी चलेगी बात। वह फिर दोहरकर लहरों पर लौट आएगा। उसे लहरें ही दिखाई पड़ती हैं। और जिसे लहरें दिखाई पड़ती हैंउसका भी कसूर क्या है! लहरें ही ऊपर होती हैं।
असल में जो देखने पर ही निर्भर हैउसे लहरें ही दिखाई पड़ेंगी। अगर सागर को देखना होतो खुली आंख से देखना जरा मुश्किल है। आंख बंद करके देखना पड़ता है। अगर सागर को देखना होतो सच तो यह है कि आंख से देखना ही नहीं पड़तासागर में डुबकी लगानी पड़ती है। और डुबकी लगाते वक्त आंख बंद कर लेनी होती है। लहरों से नीचे उतरना पड़ता है सागर में। लेकिन जो अभी अपने ही चित्त की लहरों से नीचे न उतरा होवह दूसरे के ऊपर उठी लहरों के नीचे नहीं जा सकता है। अर्जुन की सारी पीड़ा आत्म-अज्ञान है।


प्रश्न: भगवान श्रीयह भी लहर का ही सवाल है। कृष्ण जब अर्जुन से यह कह रहे हैं कि मैंतू और ये जनादि पहले भी थे और बाद में भी होंगेइससे यह निष्कर्ष निकलता हैअभी आपने बताया कि आत्मा की फार्मलेस कंटेंट का ही शरीर के फार्म के बजाय महत्व है। लेकिन क्या यह संभावना भी नहीं हो सकती है कि फार्म के बगैर कंटेंट की सम्यक अभिव्यक्ति नहीं हो सकती! घटादि आकृति के बगैर मृत्तिका का क्या प्रयोजन है?


अभिव्यक्ति और अस्तित्व में फर्क हैएक्झिस्टेंस और एक्सप्रेशन में फर्क है। जो अभिव्यक्त नहीं हैवह भी हो सकता है। एक बीज है। छिपा है वृक्ष उसमेंअभिव्यक्त नहीं हैलेकिन है। है इस अर्थ में कि हो सकता हैहै इस अर्थ में कि छिपा हैहै इस अर्थ में कि पोटेंशियल है।
अभी आक्सफोर्ड युनिवर्सिटी की एक लेबोरेटरी मेंडिलाबार प्रयोगशाला मेंएक बहुत अनूठा प्रयोग चल रहा है,वैज्ञानिक प्रयोग है। और वह प्रयोगमैं समझता हूंइस समय चलने वाले प्रयोगों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। वह प्रयोग यह है कि बहुत संवेदनशील कैमरे बीज में छिपे हुए उस वृक्ष का भी चित्र ले सकते हैंजो बीस साल बाद पूरा का पूरा प्रकट होगा।
यह बहुत हैरानी वाली बात है। एक कली का चित्र लेते वक्त भूल से यह घटना घट गई। और विज्ञान की बहुत-सी खोजें भूल से होती हैं। क्योंकि वैज्ञानिक बहुत ट्रेडीशनल माइंड के होते हैं। वैज्ञानिक बहुत कनफर्मिस्ट होते हैं। वैज्ञानिक आमतौर से क्रांतिकारी नहीं होता। क्रांतिकारी कभी-कभी वैज्ञानिक हो जाते हैंयह दूसरी बात हैलेकिन वैज्ञानिक आमतौर से क्रांतिकारी नहीं होता। वैज्ञानिक तो जितना विज्ञान जानता हैउसको जोर से पकड़ता हैऔर किसी भी नई चीज को प्रवेश नहीं करने देता। पिछले पूरे विज्ञान का इतिहास यह बताता है कि हर विज्ञान की नई खोज में बाकी वैज्ञानिकों ने जितनी बाधा डालीउतनी और किसी ने भी नहीं डाली है। तो अक्सर नई घटना भूल से घटती हैवैज्ञानिक उसको कर नहीं रहा होताएक्सिडेंटल होती है।
डिलाबार प्रयोगशाला में बहुत संवेदनशील कैमरों के साथ फूलों पर कुछ अध्ययन किया जा रहा था। और एक कली का फोटो लिया गयालेकिन कली का फोटो तो नहीं आयाफोटो फूल का आया! कैमरे के सामने कली थी और कैमरे के भीतर फूल आया। तब पहले तो यही खयाल हुआ कि जरूर कुछ कैमरे की फिल्म में कुछ भूल हो गई है। कोई एक्सपोजर पहले हो गया। कुछ न कुछ गलती हो गई है। लेकिन फिर भी फूल के खिलने तक प्रतीक्षा करनी चाहिए।
और जब फूल खिला तो बड़ी कठिनाई हो गई। गलती कैमरे की फिल्म में नहीं हुई थीगलती वैज्ञानिकों की समझ में थी। जब फूल खिलातो ठीक वह वैसा थाजैसा कि चित्र बना था। तब फिर इस पर काम आगे जारी हुआ। और ऐसा समझा गया कि जो कल होने वाला हैवह भी किसी सूक्ष्म तरंगों के जगत मेंइस समय भी हो रहा है,तभी कल हो पाएगा।
एक बच्चा पैदा होता है मां से। नौ महीने अंदर गर्भ में छिपा होता रहता है। किसी को पता नहींक्या हो रहा है। नौ महीने बाद पैदा होता है। यह नौ महीने बाद अचानक नहीं आ जातानौ महीने की इसने भीतर यात्रा की है। एक कली जब फूल बनती हैतो फूल बनने के पहले उसके आस-पास की विद्युत तरंगें यात्रा करती हैं फूल बनने की--गर्भ में। वह चित्र लिया जा सकता है। इसका मतलब यह हुआ कि आज नहीं कलहम एक बच्चे के चित्र से उसके बुढ़ापे का चित्र भी ले सकेंगे। मैं मानता हूंले सकेंगे।
इस अर्थ में ज्योतिष बहुत वैज्ञानिक आधार लेगा। अब तक ज्योतिष वैज्ञानिक नहीं बन सका है। इस अर्थ में वैज्ञानिक बनेगा। जो कल होने वाला हैवह आज भी किसी तल पर हो रहा है--हमें चाहे दिखाई पड़ेचाहे न दिखाई पड़े।
कठिनाई कुछ ऐसी है कि मैं एक वृक्ष के नीचे बैठा हूंआप वृक्ष के ऊपर बैठे हैं। आप कहते हैंएक बैलगाड़ी रास्ते पर मुझे दिखाई पड़ रही है। मैं कहता हूंमुझे दिखाई नहीं पड़ रही है। मैं कहता हूंकोई बैलगाड़ी नहीं हैरास्ता खाली है। जहां तक रास्ता मुझे दिखाई पड़ता हैरास्ता खाली है। मेरे लिए बैलगाड़ी भविष्य में हैफ्यूचर में है। झाड़ पर आप बैठे हैंआपके लिए प्रेजेंट में हैवर्तमान में है। आप कहते हैं कि नहींबैलगाड़ी है। मैं कहता हूंहोगीहै तो नहींभविष्य में होगी। लेकिन आप कहते हैंवर्तमान में हैमुझे दिखाई पड़ रही है।
फिर बैलगाड़ी मुझे भी दिखाई पड़ने लगती है। भविष्य से मेरे लिए भी वर्तमान में आ जाती है। फिर रास्ते पर चली जाती हैथोड़ी देर में मुझे दिखाई पड़नी बंद हो जाती है। अतीत में चली जाती हैपास्ट में। लेकिन झाड़ पर से आप कहते हैं कि नहींमुझे अभी भी दिखाई पड़ रही है। मेरे लिए अभी भी वर्तमान में है।
मेरे लिए बैलगाड़ी भविष्य में थीवर्तमान में हुईअतीत में हो गई। आपके लिए एक ही प्रेजेंट में चल रही है,वर्तमान में चल रही है। आप जरा मुझसे ऊंचाई पर बैठे हैं और कोई खास फर्क नहीं है।
जहां से कृष्ण देख रहे हैंवह ऊंचाई से देखना हैफ्राम दि पीक। जहां से वे कह रहे हैं कि नहींकल भी थे,परसों भी थेपहले भी थेअभी भी हैंकल भी होंगेपरसों भी होंगे। असल में कृष्ण जहां से देख रहे हैंवहां एवर प्रेजेंट हैवहां सब वर्तमान है। अर्जुन जहां से देख रहा हैवहां से वह कहता हैक्या पता जन्म के पहले थे या नहीं थे! मुझे पता नहीं। बसउसकी यात्रा जन्म तक जाती है। जन्म तक भी नहीं जाती।
अगर आप ठीक से देखेंगेतो चार वर्ष से पहले की स्मृति आपको नहीं होती है। चार वर्ष से पहले की बात अनुमान हैइनफरेंस है। लोग कहते हैं कि आप थे। चार वर्ष तक आपकी स्मृति जाती है। कोई बहुत बुद्धिमान हुआ,तीन वर्ष तक चली जाएगी। कोई और बहुत ही प्रतिभाशाली हुआतो दो वर्ष तक चली जाएगी। लेकिन दो वर्ष तक भी जाएतो दो वर्ष तक आप थेकुछ कहा नहीं जा सकता। स्मृति ही आधार हैतो दो वर्ष के पहले आप नहीं थे। लेकिन अचानक कैसे हो जाएंगेअगर दो वर्ष तक न रहे हों।
लेकिन अगर याद आ जाए जन्म तक--दूसरे याद दिला देते हैं--पर मां के पेट में भी आप थेउसकी कोई स्मृति नहीं है। लेकिन गहरी हिप्नोसिस में उसकी स्मृति भी आ जाती है। गहरे सम्मोहन में व्यक्ति को बेहोश किया जाएतो वह बता देता है कि वह तीन महीने का जब मां के पेट में थातो मां गिर पड़ी थी। बच्चे को भी तो चोट लगती है,जब मां गिरती है तो। गर्भ की भी स्मृति आ जाती है। गर्भ के पार की भी स्मृति आ सकती है। पिछले जन्म की भी स्मृति आ सकती है। लेकिन वह हमारे लिए पास्ट होगा। उसकी स्मृति जगानी पड़ेगी। अतीत होगा।
कृष्ण के लिए सब शाश्वत वर्तमान हैदि इटरनल नाउअब ही है सब। वे जिस जगह से खड़े होकर देख रहे हैंवे कहते हैं कि नहीं अर्जुनपहले भी सब थेबाद में भी सब होंगे। मैं भी थातुम भी थे।
यहां भी डर है कि भूल हो जाएगी। यहां भी डर यह है कि अर्जुन समझेगा कि मैं अर्जुन नाम का व्यक्ति पहले भी था। कृष्ण यह नहीं कह रहे हैं। अर्जुन नाम का व्यक्ति कभी नहीं था पहलेहो नहीं सकता। अर्जुन नाम का व्यक्ति तो सिर्फ एक वस्त्र है। उस वस्त्र के पीछे जो छिपी है चेतना निराकारवह थी। और अर्जुन नाम का व्यक्ति आगे भी नहीं होगा। वह तो वस्त्र हैवह तो मौत के साथ खो जाएगा। हांजिस पर टंगा है वस्त्रवह आगे भी होगा।
कृष्ण जो कह रहे हैंअगर अर्जुन बहुत भी समझेगातो भी भूल होने वाली है। वह भूल यह होगी कि वह ज्यादा से ज्यादा यही समझेगातो मैं अर्जुन तुम कृष्णहम पहले भी थे। ये जो लोग खड़े हैंये पहले भी थे। वह फिर भी वही पूछेगाये आकृतियां पहले भी यही थीं?
आकृतियां कभी ये न थीं। लेकिन आकृति अभिव्यक्ति है। अनाकृतिनिराकार अस्तित्व--अभिव्यक्ति नहीं है। लेकिन अस्तित्व अनभिव्यक्त भी हो सकता हैअनमैनिफेस्ट भी हो सकता है। जो प्रकट है वही नहीं हैजो अप्रकट है वह भी यही है। प्रकट हमें है ही क्या! बहुत थोड़ा-सा हमें प्रकट है।
अगर हम वैज्ञानिक से पूछेंतो आज वैज्ञानिक कहने लगा है कि हमारे सामने प्रकट बहुत थोड़ा-सा है। यहां हम बैठे हैं। आज से दो सौ साल पहले रेडियो तो नहीं था। आज रेडियो है। यहां हम रेडियो रखे हैं और उसे लगाते हैं और लंदन की आवाज सुनाई पड़नी शुरू हो जाती है। जब आप रेडियो पर बटन घुमाते हैंतब लंदन से आवाज शुरू हो जाती हैनहींलंदन की आवाज तो गुजर ही रही थी पूरे वक्त। सिर्फ आपके पास रेडियो नहीं थाजो पकड़े। जब नहीं सुन रहे थेतब भी गुजर रही थीमैनिफेस्ट नहीं थीप्रकट नहीं थीअप्रकट गुजर रही थी। कान उसे नहीं पकड़ पाते थेबस इतना ही। और भी हजारों आवाजें गुजर रही हैं।
वैज्ञानिक कहते हैं कि हमारी आवाज सुनने का एक रेंज है। इतनी तरंगों तक हम सुनते हैं। इतनी तरंगों के नीचे भी नहीं सुनतेइसके ऊपर भी नहीं सुनते। हमारी सुनने की क्षमता की एक सीमा हैउसके पार बहुत कुछ गुजर रहा हैजो हमें सुनाई नहीं पड़ता है। वह है। उसके नीचे भी बहुत कुछ गुजर रहा हैजो हमें सुनाई नहीं पड़ता। वह भी है। जो हमें दिखाई नहीं पड़तावह भी है। अस्तित्व उतना ही प्रकट होता हैजितनी हमारे पास इंद्रियां हैं।
समझ लें एक अंधा आदमी हैउसके लिए प्रकाश का कोई अस्तित्व नहीं है। क्योंकि अंधे आदमी के लिए प्रकाश प्रकट होने में असमर्थ है। क्योंकि अंधे आदमी के पास कोई माध्यम नहीं है। जरा सोचें कि कहीं किसी न किसी ग्रह-उपग्रह पर जरूर ऐसे प्राणी होंगेजिनके पास पांच से ज्यादा इंद्रियां होंगी। तब हमको पहली दफे पता चलेगा कि और भी चीजें हैं जगत मेंजिनका हमें कोई भी पता नहीं है। क्योंकि पांच इंद्रियां कोई सीमा नहीं आ गई।
वैज्ञानिक कहते हैं कि कम से कम पचास हजार प्लेनेट्स पर जीवन हैकम से कम पचास हजार प्लेनेट्स पर। कोई चार अरब ग्रहों-उपग्रहों का पता हैउनमें कम से कम पचास हजार पर जीवन के होने की संभावना है। इन पर अलग-अलग तरह का जीवन विकसित हुआ होगा--कहीं सात इंद्रियों वालेकहीं पंद्रह इंद्रियों वालेकहीं बीस इंद्रियों वाले व्यक्ति होंगे। तो वे वे चीजें जान रहे होंगेजिनका हम सपना भी नहीं देख सकते। क्योंकि सपना भी हम वही देख सकते हैंजो हम जानते हैं। सपने में भी हम वह नहीं देख सकते हैंजो हम जानते नहीं हैं। हम कल्पना भी नहीं कर सकतेहमारे कालिदास और हमारे भवभूति और हमारे रवींद्रनाथ कविता भी नहीं लिख सकतेकल्पना भी नहीं कर सकते उसकीजो हमारी इंद्रियों के बाहर है। लेकिन वह है। चूंकि हमें नहीं दिखाई पड़ता हैइसलिए नहीं हैऐसा कहने का कोई भी कारण नहीं है।
और फिर अभिव्यक्ति बहुत ऊपरी घटना है। अस्तित्व बहुत भीतरी घटना है। अस्तित्व घटना नहीं हैकहना चाहिएअस्तित्व होना हैबीइंग है। और अभिव्यक्ति हैपनिंग हैघटना है। मैं यहां बैठा हूं। मैं एक गीत गाऊं। जब तक मैंने गीत नहीं गाया थातब तक गीत मेरे भीतर कहां थाकहीं था। कोई फिजियोलाजिस्ट मेरे शरीर को काट-पीटकर गीत पकड़ पाताकोई वैज्ञानिककोई मनोवैज्ञानिककोई मस्तिष्क का सर्जन मेरे मस्तिष्क को काटकर गीत की कड़ी पकड़ पाताकहीं भी खोजने से मेरे भीतर गीत नहीं मिलता। लेकिन जो गीत मैं गा रहा हूंअगर वह मेरे भीतर नहीं थातो उसके आने का उपाय क्या है!
वह अनमैनिफेस्ट थावह कहीं बीज थावह कहीं छिपा था। वह कहीं सूक्ष्मतम तरंगों में थावह कहीं अस्तित्व में तो थाअभिव्यक्त नहीं था। फिर वह प्रकट हुआ है। फिर वह प्रकट हुआ है। प्रकट होने से वह हो गया हैऐसा नहींप्रकट होने के पहले भी था। और ऐसा भी नहीं कि वह पूरा प्रकट हो गया होक्योंकि प्रकट होने में मेरी सीमाएं भी बाधा डालती हैं।
रवींद्रनाथ मरते दम तक कहते रहे कि जो मैं गाना चाहता थावह गा नहीं पाया हूं। लेकिन जिसको तुम गा ही नहीं पाएतुम्हें कैसे पता चला कि तुम उसे गाना चाहते थे! जरूर कहीं भीतर कुछ एहसास हो रहा हैकहीं कोई फीलिंग कि कुछ गाना था। जैसा कई बार आपको लगता है कि किसी का नाम जबान पर रखा है और याद नहीं आता। अब बड़े पागलपन की बात कहते हैं आप कि जबान पर रखा है और याद नहीं आता। अगर जबान पर रखा हैतो अब और याद आने की जरूरत क्या हैनिकालिए जबान से! लेकिन आप कहते हैंनहींरखा तो जबान पर हैलेकिन याद नहीं आता।
क्या मतलब हुआ इसकाइसका मतलब हुआ कि कहीं कोई एक सरकता एहसास है कि मालूम हैलेकिन फिर भी मैनिफेस्ट नहीं हो पा रहा हैफिर भी अभिव्यक्त नहीं हो पा रहा हैमन पकड़ नहीं पा रहा है। कहीं एहसास है। और अगर आप मर जाएं या आपको काट डाला जाए और हम आपके भीतर सब खोज-बीन करें कि जो बिलकुल जबान पर रखा थावह कहां है! तो जबान मिल जाएगीजबान पर रखा हुआ कुछ भी नहीं मिलेगा। मस्तिष्क मिल जाएगा,तंतु मिल जाएंगेहजारों-हजारों सेल की व्यवस्था मिल जाएगीकाट-पीट हो जाएगीवह कहीं मिलेगा नहीं। कहीं अनभिव्यक्तअनमैनिफेस्टकहीं छिपाकहीं अंतराल मेंअस्तित्व में दबा वह खो जाता है।
जो कृष्ण कह रहे हैंवह यह कह रहे हैं कि जो प्रकट हुआ हैवही तू नहीं है। वह जो अप्रकट रह गया हैवही तू है। और जो अप्रकट हैवह बहुत बड़ा हैऔर जो प्रकट हुआ हैवह एक छोर भर है अर्जुन! ऐसे छोर बहुत बार प्रकट हुए हैंऐसे छोर बहुत बार प्रकट होते रहेंगेहोते रहेंगे। लेकिन वह जो अप्रकट हैवह अनंतवह जो अप्रकट है,अनादिवह जो अप्रकट हैअसीमवह कभी चुकता नहीं। सारी अभिव्यक्तियों के बाद भी वह अनचुकापीछे शेष रह जाता है।
निश्चित हीअभिव्यक्त न होगा तो हम इंद्रियों से उसे न पहचान पाएंगे। हम इंद्रियों से उसे न पहचान पाएंगे,क्योंकि इंद्रियां सिर्फ अभिव्यक्ति को पकड़ती हैं। लेकिन हम इंद्रियां ही नहीं हैं। और अगर हम इंद्रियों के भीतर उतरने की कला सीख जाएंतो जो अभिव्यक्त नहीं हैवह भी पकड़ा जाता हैवह भी पहचाना जाता हैवह भी देखा जाता हैवह भी सुना जाता हैवह भी हृदय के किसी गहन तल पर स्पर्शित होता है।
अभिव्यक्ति अस्तित्व की अनिवार्यता नहीं हैअभिव्यक्ति अस्तित्व का खेल हैआकृति अस्तित्व की अनिवार्यता नहीं हैआकृति अस्तित्व का खेल है। इसलिए कृष्ण जगत कोजीवन को एक लीला से ज्यादा नहीं कहते हैं। और लीला का मतलब है कि मंच पर कोई आया हैराम बनकर आया हैबस वह एक आकृति है। कोई रावण बनकर आया हैवह एक आकृति है। वे धनुष-बाण लेकर लड़ने खड़े हुए हैंवह एक आकृति है। परदे के पीछे अभी थोड़ी देर बाद वे गपशप करेंगेसीता को भूल जाएंगे। झगड़ा बंद हो जाएगाचाय पीएंगे ग्रीन-रूम में बैठकर।
वह जो कृष्ण कह रहे हैंवह ग्रीन-रूम की बात कह रहे हैं। अर्जुन जो बात कह रहा हैवह मंच की बात कह रहा है। पर जो मंच पर प्रकट हुआ हैवह सिर्फ रूप हैवह सिर्फ अभिनय हैवह एक आकृति है। और आकृति के बिना अस्तित्व हो सकता हैलेकिन अस्तित्व के बिना आकृति नहीं हो सकती है। जैसा मैंने कहालहर नहीं हो सकती सागर के बिनासागर बिना लहर के हो सकता है।
जब राम और रावण पर्दे के पीछे जाकर गपशप करके चाय पीने लगेंगेतब राम और रावण की जो आकृतियां बनी थींवे कहां हैंवे नहीं हैं। वे लहरें थींवे सिर्फ आकार थेजो पीछे प्राण न होतो नहीं हो जाते हैं। रूप बदलता हैफार्म बदलता हैआकृतियां बदलती हैंअभिनय बदलता हैअभिनेता नहींवह जो पीछे खड़ा हैवह नहीं। कृष्ण उसकी ही बात कर रहे हैं।


देहिनोऽस्मिन्यथा देहे कौमारं यौवनं जरा।
तथा देहान्तरप्राप्तिर्धीरस्तत्र मुह्यति।। १३।।
किंतु जैसे जीवात्मा की इस देह में कुमारयुवा और वृद्ध अवस्था होती हैवैसे ही अन्य शरीर की प्राप्ति होती है। उस विषय में धीर पुरुष मोहित नहीं होता है।


कृष्ण कह रहे हैं कि जैसे इस एक शरीर में भी सब बदलाहट है--बचपन हैजवानी हैबुढ़ापा हैजन्म हैमृत्यु है--जैसे इस एक शरीर में भी कुछ थिर नहीं हैजैसे इस एक शरीर में भी सब अथिरसब बदला जा रहा हैबच्चे जवान हुए जा रहे हैंजवान बूढ़े हुए जा रहे हैंबूढ़े मृत्यु में उतरे जा रहे हैं...।
एक बड़े मजे की बात हैभाषा में पता नहीं चलताक्योंकि शब्दों में गति नहीं होती। शब्द तो ठहरे हुएथिर होते हैंस्टैटिक होते हैं। चूंकि भाषा में शब्द ठहरे हुए होते हैंजीवन के साथ भाषा बड़ा अनाचार करती है। जीवन में कुछ भी ठहरा हुआ नहीं होता। न ठहरे हुए जीवन पर जब हम ठहरे हुए शब्दों को जड़ देते हैंतो बड़ी गलती हो जाती है।
हम बोलते हैंयह बच्चा है। गलत बात बोलते हैं। बच्चा है की स्थिति में कभी नहीं होताबच्चा पूरे वक्त होने की स्थिति में होता है--हो रहा है। कहना चाहिएबच्चा हो रहा है। हम कहते हैंबूढ़ा है। गलत बात कहते हैं। है की स्थिति में कोई बूढ़ा नहीं होता। बूढ़ा हो रहा है। प्रत्येक चीज हो रही है। है की स्थिति में कोई भी चीज नहीं है। इज़ की हालत में कोई भी चीज नहीं हैप्रत्येक चीज बिकमिंग में है। हम कहते हैंनदी है। कैसी गलत बात कहते हैं! नदी और है हो सकती हैनदी का मतलब ही है कि जो बह रही हैहो रही है।
सब शब्द थिर हैं और जीवन में कहीं भी कुछ थिर नहीं है। इसलिए जीवन के साथ बड़ी भूल हो जाती है। और इन शब्दों को दिन-रात बोलते-बोलते हम भूल जाते हैं। जब हम किसी आदमी को जवान कहते हैंतो जवान का मतलब क्या होता है जीवन मेंभाषाकोश में नहींशब्दकोश में नहीं। शब्दकोश में तो जवान का मतलब जवान होता है। जिंदगी में क्या होता हैजिंदगी में जवान का मतलब सिर्फ बूढ़े होने की तैयारी होता है और कुछ नहीं। शब्दकोश में नहीं कहीं लिखा है ऐसा। शब्दकोश में बूढ़े का मतलब बूढ़ा होता है। जिंदगी में बूढ़े का मतलब मरने की तैयारी होता है। और तैयारी भी ऐसी नहीं कि जो हो गईहो रही हैहोती ही जा रही है।
कृष्ण कह रहे हैंइस जीवन में भी अर्जुनचीजें ठहरी हुई नहीं हैं। इस जीवन में भी जिन आकृतियों को तू देख रहा हैकल वे बच्चा थींजवान हुईंबूढ़ी हो गईं।
बड़े मजे की बात है। अगर मां के पेट में जब पहली दफे बीजारोपण होता हैउस सेलउस कोष्ठ का चित्र ले लिया जाए और आपको बताया जाए कि आप यही थे पचास साल पहलेतो आप मानने को राजी न होंगे कि क्या मजाक करते हैंमैं और यह! एक छोटा-सा सेल जो नंगी आंख से दिखाई भी नहीं पड़ताजिसको खुर्दबीन से देखना पड़ता हैजिसमें न कोई आंख हैन कोई कान हैन कोई हड्डी हैजिसमें कुछ भी नहीं हैजिसका पता नहीं कि वह स्त्री होगी कि पुरुष होगाजिसका पता नहींएक छोटा-सा बिंदुयह काला धब्बा--यह मैं! मजाक कर रहे हैं। यह मैं कैसे हो सकता हूं! लेकिन यह आपकी पहली तस्वीर है। इसे अपने एल्बम में लगाकर रखना चाहिए। और अगर यह आप नहीं हैंतो जो तस्वीर आपकी आज हैवह भी आप नहीं हो सकते हैं। क्योंकि कल वह भी बदल जाएगी।
अगर हम एक आदमी कीपहले दिन पैदा हुआ था तब की तस्वीरऔर जिस दिन मरता है उस दिन की तस्वीर को आस-पास रखेंक्या इन दोनों के बीच कोई भी तालमेल दिखाई पड़ेगाकोई भी संबंध हम जोड़ पाएंगे?क्या हम कभी कल्पना भी कर पाएंगे कि यह वही बच्चा हैजो पैदा हुआ थावही यह बूढ़ा मर रहा है! नहीं कोई संगति दिखाई पड़ेगीबड़ी असंगत बात दिखाई पड़ेगी कि कहां यह कहां वहइसका कोई संबंध दिखाई नहीं पड़ता है। लेकिन इतने असंगत प्रवाह की भी हम कभी चिंताकभी विचार नहीं करते हैं।
कृष्ण यही विचार उठाना चाह रहे हैं अर्जुन में। वे यह कह रहे हैं कि जिन आकृतियों को तू कह रहा है कि ये मिट जाएंगीइसका मुझे डर हैये आकृतियां मिट ही रही हैं। ये चौबीस घंटे मिटती ही रही हैं। ये सदा मिटने के क्रम में ही लगी हैं।
आदमी पूरी जिंदगी सिवाय मरने के और कुछ करता ही नहीं है। उसकी सारी जिंदगी मरने का ही एक लंबा क्रम है। जन्म में जो शुरू होता हैमृत्यु में वह पूरा होता है। जन्म की प्रक्रिया एक कदम हैमृत्यु की प्रक्रिया दूसरा कदम है।
और ऐसा भी नहीं है कि अचानक मौत एक दिन आ जाती है। मौत जन्म के दिन से रोज-रोज आती ही रहती हैतभी तो पहुंच पाती है। उसको सत्तर साल लग जाते हैं आप तक आने में। या ऐसा समझिए कि आपको सत्तर साल लग जाते हैं उस तक पहुंचने में। लेकिन यात्रा पहले दिन ही शुरू हो जाती है।
यह सब बदल रहा हैलेकिन फिर भी यह खयाल नहीं आता कि इतनी बदलाहट के बीच मुझे यह खयाल क्यों बना रहता है कि मैं वही हूंजो बच्चे में थामैं वही हूंजो जवान में थामैं वही हूंजो बूढ़े में है। यह आइडेंटिटी,यह तादात्म्यइतनी बदलाहट के बीच यह सातत्ययह स्मृतियह रिमेंबरिंग कहां बनी रहती हैकिसे बनी रहती है,क्यों बनी रहती हैएक स्वर तो जरूर भीतर होना चाहिए जो अनबदला हैअन्यथा कौन याद करेगा?
मैं कहता हूं कि दस साल का थातो ऐसी घटना घटी। मेरे भीतर जो दस साल में थावह जरूर किसी तल पर आज भी होना चाहिए। अन्यथा दस साल में जो घटना घटीउसे मैं कैसे याद कर सकता हूं! मैं तो नहीं थाजो मैं आज हूंयह तो मैं नहीं था। जो भी आज दिखाई पड़ता हैयह दस साल में मैं नहीं था। किसे याद हैयह स्मृति का सूत्र कहां हैकोई जरूर मेरे गहरे में कोई कील होनी चाहिएजिस पर सब बदल गया है। रास्ते बदल गए हैंअनेक-अनेक रास्तों पर वह रथ घूम चुका हैलेकिन कोई एक कील जरूर होनी चाहिएजिसने चक्के की हर स्थिति देखी है। चक्का खुद याद नहीं रख सकता हैबदल रहा है पूरे समय। कोई अनबदला तत्व चाहिए।
तो कृष्ण कह रहे हैं कि बचपन थाजवानी थीबुढ़ापा था। इस सब बदलाहट के बीच कोई थिरकोई नहीं बदलने वालाकोई अपरिवर्तितकोई अनमूविंग तथ्यउसकी स्मृति जगाने की है। तब फिर हम ऐसा न कह सकेंगे कि मैं बच्चा थाफिर हम ऐसा न कह सकेंगे कि मैं जवान थाफिर हम ऐसा न कह सकेंगे कि मैं बूढ़ा हूं।
नहींतब हमारी बात और होगी। तब हम कहेंगे कि मैं कभी बचपन में थामैं कभी जवानी में थामैं कभी बुढ़ापे में था। मैं कभी जन्मामैं कभी मरने में था। लेकिन यह जो मैं हैयह इन सारी स्थितियों से ऐसे ही टूट जाएगाजैसे कोई यात्री स्टेशनों से गुजरता है। तो अहमदाबाद के स्टेशन पर नहीं कहता कि मैं अहमदाबाद हूं। वह कहता है कि मैं अहमदाबाद के स्टेशन पर हूं। बंबई पहुंचकर वह यह नहीं कहता कि मैं बंबई हो गया हूं। वह कहता है,मैं बंबई के स्टेशन पर हूं। क्योंकि अगर वह बंबई हो जाएतो फिर अहमदाबाद कभी नहीं हो सकेगा। अहमदाबाद हो जाएतो फिर बंबई कभी नहीं हो सकेगा।
आप अगर बच्चे थेतो जवान कैसे हो सकते हैंऔर अगर आप जवान थेतो बूढ़े कैसे हो सकते हैंनिश्चित ही कोई आपके भीतर होना चाहिए जो बच्चा नहीं था। इसलिए बचपन भी आया और गयाजवानी भी आई और गई;बुढ़ापा भी आया और जाएगा। जन्म भी आयामृत्यु भी आईऔर कोई हैजो इस सब के भीतर खड़ा है और सब आ रहा है और जा रहा है स्टेशंस की तरह।
अगर यह फासला दिखाई पड़ जाए कि जिन्हें हम अपना होना मान लेते हैंवे केवल स्थितियां हैं। हमारा होना वहां से गुजरा हैलेकिन हम वही नहीं हैं--उसके स्मरण के लिए कृष्ण कह रहे हैं।


प्रश्न: भगवान श्रीयह शरीर छोड़कर आत्मा अन्य शरीर में प्रवेश करता है। मरण और जन्म के बीच के समय में आत्मा का क्या केवल अस्तित्व रहता है या अभिव्यक्ति भीउस अवस्था में आत्मा का स्वरूप कैसा होता है?


एक शरीर को छोड़ने के बाद दूसरे शरीर में प्रवेश के बीच जो अंतराल हैउस अंतराल में कोई अभिव्यक्ति भी होती है कि सिर्फ अस्तित्व होता है! अभिव्यक्ति भी होती है। लेकिन वह अभिव्यक्तिजैसी अभिव्यक्ति से हम परिचित रहे हैं शरीर के भीतरवैसी नहीं होती। उस अभिव्यक्ति का माध्यम पूरा बदल जाता है। वह अभिव्यक्ति सूक्ष्म शरीर की अभिव्यक्ति होती है। उसे भी देखा जा सकता है--विशेष टयूनिंग में। जैसे रेडियो सुना जा सकता है--विशेष टयूनिंग में। उसे भी स्पर्श किया जा सकता है--विशेष व्यवस्था से।
लेकिन साधारण शरीरजिसे हम जानते हैं वैसा शरीरतो हम दफना आते हैंवह नहीं रह जाता। लेकिन वही अकेला शरीर नहीं है हमारे भीतर। उसके भीतर और शरीर और शरीर भी हैं। उसके भीतर शरीरों का एक जाल है। साधारण मृत्यु में सिर्फ पहला शरीर गिरता है। उसके पीछे छिपा दूसरा शरीर हमारे साथ ही यात्रा करता है। सूक्ष्म शरीर कहेंकोई भी नाम दे देंएस्ट्रल बाडी कहेंकोई भी नाम दे दें--वह हमारे साथ यात्रा करता है। उस शरीर में ही हमारी सारी स्मृतियांसारे अनुभवसारे कर्मसारे संस्कार संगृहीत होते हैं। वह हमारे साथ यात्रा करता है।
उस शरीर को देखा जा सकता है। बहुत कठिन नहीं है उसे देखना। बहुत कठिन नहीं हैबहुत ही सरल है। और जैसे-जैसे दुनिया आगे बढ़ी है सभ्यता मेंथोड़ा कठिन हो गया हैअन्यथा इतना कठिन नहीं था। कुछ चीजें खो गई हैंहमें दिखाई पड़नी मुश्किल हो गई हैं। सिर्फ हम आदी नहीं रहे उनको देखने के। उस दिशा से हमारे मन हट गए हैं। उस दिशा में हमने खोज-बीन बंद कर दी है। अन्यथा वह सूक्ष्म शरीर बहुत सरलता से देखा जा सकता था। अभी भी देखा जा सकता है। और अभी तो वैज्ञानिक आधारों पर भी देखने की बड़ी सफल चेष्टाएं की गई हैं। उस सूक्ष्म शरीर के सैकड़ों-हजारों चित्र भी लिए गए हैं। समस्त वैज्ञानिक उपकरणों से जांच भी की गई है।
यहां हम इतने लोग बैठे हैं। हम इतने ही लोग नहीं बैठे हैं। अगर किसी दिन हम वैसा कैमरा बहुत ठीक से विकसित कर पाए--जो कि हो ही जाएगाक्योंकि चित्र तो सूक्ष्म शरीरों के लिए ही जाने लगे हैं--और यहां का चित्र किसी दिन उस कैमरे से लिया जाए जो सूक्ष्म शरीरों को भी पकड़ता होतो लोग इतने ही नहीं दिखाई पड़ेंगेजितने बैठे हैं। और भी बहुत से लोग दिखाई पड़ेंगेजो हमें दिखाई नहीं पड़ रहे हैं।
महावीर की सभाओं के लिए कहा जाता है कि उनमें बड़ी भीड़ होती थी। लेकिन उस भीड़ में बहुत तरह के व्यक्ति सम्मिलित होते थे। उसमें वे तो सम्मिलित होते थेजो गांवों से सुनने आए थेवे भी सम्मिलित होते थेजो आकाश से सुनने आए थे।
सदासब जगह वे चेतनाएं भी मौजूद हैं। कभी वे चेतनाएं अपनी तरफ से भी कोशिश करती हैं कि आपको दिखाई पड़ जाएं। कभी वे चेतनाएं आप कोशिश करें तो भी दिखाई पड़ सकती हैं। लेकिन उनसे उनके दिखाई पड़ने का संबंध विशेष हैसामान्य नहीं है।
एक शरीर से दूसरे शरीर की यात्रा के बीच में शरीर तो होता हैक्योंकि सूक्ष्म शरीर अगर न हो तो नया शरीर ग्रहण नहीं किया जा सकता। सूक्ष्म शरीर को अगर विज्ञान की भाषा में कहेंतो वह बिल्ट-इन-प्रोग्रैम हैनए शरीर को ग्रहण करने की योजना हैब्लूप्रिंट है। नहीं तो नए शरीर को ग्रहण करना मुश्किल हो जाएगा। आपने अब तक इस जिंदगी तक जो भी संग्रह किया है--संस्कारअनुभवज्ञानकर्म--जो भी आपने इकट्ठा किया हैजो भी आप हैंवह सब उसमें है।
कभी आपने देखारात जब आप सोते हैंतो रात सोते समय जो आपका आखिरी विचार होता हैवह सुबह उठते वक्त आपका पहला विचार होता है। नहीं देखा हो तो थोड़ा खयाल करना। रात सोते वक्त नींद के उतरने के आखिरी क्षण मेंइधर नींद उतर रही हैउस वक्त आपका जो विचार होगावह सुबह जब नींद टूट रहीतब आपका पहला विचार होगा। रात का आखिरी विचारसुबह का पहला विचार होगा। वह रातभर कहां थाआप तो सो गए थे। अब तक उसे खो जाना चाहिए था। वह आपके सूक्ष्म शरीर में प्रतीक्षा करता रहा--आप फिर उठेंवह फिर आपको पकड़े।
जैसे ही यह शरीर छूटता हैआप एक बिल्ट-इन-प्रोग्रैम-- जिंदगीभर की आकांक्षाओंवासनाओंकामनाओं का सब संगृहीत ब्लूप्रिंटएक नक्शा--अपने सूक्ष्म शरीर में लेकर यात्रा पर निकल जाते हैं। वह नक्शा प्रतीक्षा करेगाजब तक आप नए शरीर को ग्रहण करें। जैसे ही शरीर ग्रहण होगाफिर जो-जो संभावना शरीर में उपलब्ध होने लगेगी,जिस-जिस चीज का अवसर बनने लगेगावह सूक्ष्म शरीर उन-उन चीजों को प्रकट करना शुरू कर देगा।
लेकिन एक बार ऐसी मृत्यु भी होती हैजब सूक्ष्म शरीर भी आपके साथ नहीं होता। वैसी मृत्यु को ही मुक्ति,वैसी मृत्यु को ही मोक्ष...। उसके बाद सिर्फ अस्तित्व होता हैफिर कोई अभिव्यक्त शरीर नहीं होता। लेकिन साधारण मृत्यु में आपके साथ एक शरीर होता है। असाधारण मृत्यु है वहमहामृत्यु हैसमाधिस्थ की होती है। जो इस जन्म में समाधि को उपलब्ध होगाउसका मतलब होता है कि उसने जीते जी अपने सूक्ष्म शरीर को विसर्जित कर दिया। समाधि का मतलब ही यही है कि उसने जीते जी सूक्ष्म शरीर को विसर्जित कर दियाबिल्ट-इन-प्रोगै्रम तोड़ डाला। अब आगे की यात्रा के लिए उसके पास कोई योजना न रही। अब न कोई पंचवर्षीय योजना है उसके पासन कोई पांच जीवन की। अब उसके पास कोई योजना नहीं है। अब वह योजना-मुक्त हो गया। अब इस शरीर के गिरते ही उसके पास सिर्फ अस्तित्व रह जाएगाअभिव्यक्ति नहीं।
अभिव्यक्ति बंधन हैक्योंकि अभिव्यक्ति पूरे की अभिव्यक्ति नहीं है। इसलिए थोड़ा-सा प्रकट होता है और जो अप्रकट रहता हैवह बेचैन होता है। हमारे प्राणों में जो स्वतंत्रता की छटपटाहट हैहमारे प्राणों में जो मुक्ति की आकांक्षा हैवह इस कारण से है कि बड़ा थोड़ा-सा प्रकट हो रहा है। जैसे एक आदमी के सारे शरीर में जंजीरें बांध दीं और सिर्फ एक अंगुली खुली छोड़ दी। वह अपनी अंगुली हिला रहा है। तकलीफ में पड़ा हुआ है। वह कहता हैमुझे स्वतंत्रता चाहिए। क्योंकि मेरा पूरा शरीर जकड़ा हुआ है।
ऐसे ही हमारा पूरा अस्तित्व जकड़ा हुआ है। एक छोटे-से द्वार से जरा-सी अभिव्यक्ति हैवह अभिव्यक्ति बंधन मालूम पड़ती है। वही हमारी पीड़ा है। छटपटा रहे हैं। लेकिन इस छटपटाहट के हम दो तरह के प्रयोग कर सकते हैं। या तो वह जो छोटा-सा द्वार है हमारा शरीरउसी के माध्यम से हम अपने को मुक्त करने की कोशिश में लगे रहेंतो हम उसको बड़ा करेंगे।
एक आदमी बड़ा मकान बनाता है। उसका मतलब सिर्फ यह है कि वह अपने शरीर को बड़ा बना रहा है। कोई और मतलब नहीं है। एक आदमी बड़ा मकान बनाता है और बड़े मकान में जरा लगता है कि थोड़ा मुक्त हुआ। स्पेस बढ़ीजगह बड़ी हुई। छोटी कोठरी में ज्यादा बंद मालूम होता थाबड़े मकान में जरा खुला मालूम पड़ता है। लेकिन थोड़े दिन में वह भी छोटा मालूम पड़ने लगता है। फिर एक बड़ा महल बनाता हैथोड़े दिन में वह भी छोटा मालूम पड़ने लगता है।
असल में आदमी के पास इतना बड़ा अस्तित्व है कि पूरा आकाश भी छोटा है। इसलिए वह कितने ही बड़े मकान बनाता जाएसब छोटे पड़ जाएंगे। उसको इतनी स्पेस चाहिएजितनी परमात्मा को मिली है। बसइससे कम में काम नहीं चल सकता। वहां भी भीतर परमात्मा ही है। वह पूरी जगह चाहता हैवह असीम चाहता हैजहां कहीं कोई सीमा न आती हो। जहां भी सीमा आएगीवहीं बंधन मालूम होगा। और शरीर बहुत तरह की सीमाएं बना लेता है। देखने की सीमासुनने की सीमासोचने की सीमासब चीज की सीमा है।
और असीम है अस्तित्व और सीमित है अभिव्यक्तिइसलिए अभिव्यक्ति से मुक्त होना ही संसार से मुक्त होना है। वह जिसको हम पुरानी भाषा में कहेंआवागमन से मुक्त होनावह अभिव्यक्ति से मुक्त होना है। वह शुद्ध अस्तित्व की तलाश हैप्योर एक्झिस्टेंस की तलाश है। वह उस अस्तित्व की तलाश हैजहां अभिव्यक्ति नहीं होगी,बस होना ही होगा--जस्ट बीइंग--सिर्फ होना ही रह जाएगा। और कोई सीमा न होगी। सिर्फ होने में सीमा नहीं है।
तो जिस दिन कोई समाधि को पाकरसब बिल्ट-इन-प्रोग्रैम तोड़करअभिव्यक्ति की सारी आकांक्षाएं छोड़कर,अभिव्यक्ति की सारी वासनाओं को छोड़कर मरता हैउस दिन उसके पास फिर कोई शरीर नहीं होताफिर हम उसका फोटोग्राफ नहीं ले सकते।
तो अभी पश्चिम में साइकिक रिसर्च सोसाइटीज ने जो फोटोग्राफ्स लिए हैंउन फोटोग्राफ्स में महावीर का फोटोग्राफ नहीं हो सकताउस फोटोग्राफ में बुद्ध को नहीं पकड़ा जा सकताउस फोटोग्राफ में कृष्ण को नहीं पकड़ा जा सकता। उस फोटोग्राफ में उनको ही पकड़ा जा सकता हैजो अभी बिल्ट-इन-प्रोग्रैम लेकर चले हैं। जिनके पास एक योजना हैएक ब्लूप्रिंट है शरीर काउनको पकड़ा जा सकता है। महावीर का फोटोग्राफ नहीं पकड़ा जा सकता हैकोई उपाय नहीं है। अस्तित्व का कोई भी चित्र नहीं लिया जा सकता। अस्तित्ववान का चित्र लिया जा सकता हैअस्तित्व का कोई चित्र नहीं लिया जा सकता है। अस्तित्व का कैसे चित्र होगाक्योंकि अस्तित्व की कोई सीमा नहीं है। चित्र उसी का हो सकता हैजिसकी सीमा हो।
तो साधारण मृत्यु में तो--पूछा है आपने--शरीर रहेगासूक्ष्म हो जाएगा। असाधारण मृत्यु मेंयोगिक मृत्यु में,महामृत्यु मेंनिर्वाण में नहीं कोई शरीर रह जातासिर्फ अस्तित्व ही रह जाता है। नहीं कोई लहर रह जातीबस सागर ही रह जाता है।


प्रश्न: भगवान श्रीवासनामय सूक्ष्म शरीर की शांति के लिए क्या पुत्र-पत्नी कुछ कर सकते हैंक्योंकि गीता में पिंडदान का उल्लेख आता है।


वासनाप्रत्येक व्यक्ति की अपनी हैदूसरा उसमें कुछ भी नहीं कर सकता। वासना मेरी हैमेरी पत्नी कुछ नहीं कर सकती। हांलेकिन मेरी वासना के लिए करने के बहाने से अपनी वासना के लिए कुछ कर सकती है। पर वह बहुत दूसरी बात है।
पति मर गया है। पत्नी अपने पति को वासनामुक्त करने की कोशिश करती है--प्रार्थना करती हैहवन करती हैपिंडदान करती हैकुछ भी करती हैकोई आयोजन करती है--इससे उसके पति की वासना में कोई अंतर नहीं पड़ सकता हैलेकिन उसकी स्वयं की वासना में अंतर पड़ सकता है। और योजना का सीक्रेट यही है।
योजना पति की वासना-मुक्ति के लिए नहीं है। क्योंकि पति की वासना-मुक्ति अगर आप करवा देंतब तो पति को वासना भी पकड़ा सकते हैं आप। तब तो इस दुनिया में मुक्ति मुश्किल हो जाएगी। महावीर मर जाएं और महावीर की पत्नी वासना पकड़ाएतो महावीर क्या करेंगे! क्योंकि जिसे हम मुक्त कर सकते हैंउसे हम बांध भी सकते हैं। तब तो मुक्ति भी बंधन बन जाएगीतब तो मुक्ति भी असंभव है।
नहींलेकिन राज दूसरा हैसीक्रेट दूसरा है। वह सीक्रेट साधारणतः खोला नहीं गया है। राज यह है कि पति मर गया हैपति के लिए तो पत्नी कुछ भी नहीं कर सकती। जिंदा में ही कुछ नहीं कर सकतीमरने के बाद करना तो बहुत मुश्किल है। दूसरे का अपना होना हैजिसमें हमारा कोई प्रवेश नहीं है--न पति कान पत्नी कान मां कान पिता का। लेकिन पति के बहाने वह जो करेगी--अगर वह पति को वासना-मुक्त करने की आकांक्षा से प्रार्थना करेतो यह प्रार्थनायह आकांक्षायह वासना-मुक्ति की कामनाउसकी अपनी वासना को तिरोहित करेगी।
यह बड़े मजे की बात है कि दूसरे की वासना जगाने में हम अपनी ही वासना जगाते हैं। और दूसरे की वासना मिटाने में हम अपनी ही वासना मिटाते हैं। असल में दूसरे के साथ जो हम करते हैंगहरे में अपने ही साथ करते हैं। सच तो यह है कि दूसरे के साथ सिर्फ किए जाने का दिखावा हो सकता हैसब करना अंततः अपने ही साथ है। उपयोगी हैलेकिन कृपा करके ऐसा मत सोचें कि वह जो दूसरा यात्रा पर निकल गया हैउसके लिए उपयोगी है। आपके लिए उपयोगी है। आपके लिए सार्थक है।
लेकिन शायद ऐसा अगर कहा गया होता जैसा मैं कह रहा हूंतो शायद पत्नी प्रार्थना भी न करे। सोचेगीठीक है। लेकिन मरे हुए पति के लिए इतना करने की आकांक्षा उसके मन में होती है कि शायद उनको सुगम मार्ग मिल जाएआनंद की राह मिल जाएस्वर्ग का द्वार मिल जाए।
होने का बुनियादी कारण है। क्योंकि जिंदा रहते तो हम एक-दूसरे को सिर्फ नर्क के द्वार तक पहुंचाते हैंएक-दूसरे को दुख में धक्के देते हैं। इसलिए मरने के बाद पछतावारिपेंटेंस शुरू होता है। मरने के बाद पति पत्नी को जितना प्रेम करता हुआ दिखाई पड़ने लगता हैऐसा जिंदगी में कभी नहीं किया था। रिपेंटेंस शुरू होता है। जीते के साथ जो किया थाउससे बिलकुल उलटा करना शुरू होता है।
बाप के साथ बेटा जिंदा में जो कर रहा थावह मरने के बाद कुछ और करने लगता है। जिंदा में कभी आदर न दिया थामरने के बाद तस्वीरफोटो लगाता हैफूल चढ़ाता है! जिंदा में कभी पैर न दबाए थेमरने के बाद राख को समेटकर गंगा ले जाता है। जिंदा बाप ने कहा होता कि गंगा ले चलोतो भूलकर न ले गया होता। मरे बाप को गंगा ले जाता है!
यह बहुत गहरे में हमारा जो जगत हैइसमें हम जिंदा लोगों के साथ इतना दर्ुव्यवहार कर रहे हैं कि सिर्फ मरों के साथ क्षमायाचना कर सकते हैंऔर कुछ नहीं। इसलिए पति के लिए पत्नी कर सकती हैपति पत्नी के लिए कर सकता हैबेटा बाप के लिए कर सकता हैबेटा मां के लिए कर सकता है। अपने लिए शायद नहीं भी करेगा।
इसलिए एक बहुत मनोवैज्ञानिक सत्य कोएक बहुत गलत कारण देकर पकड़ाने की कोशिश की गई है। वह सत्य केवल इतना है कि हम अपनी वासना कोदूसरे की वासना-शांति के लिए किए गए प्रयास से--अपनी वासना को--शांत करने में सक्षम होते हैं। और यह छोटी बात नहीं है। मगर यह जानकर ही की जानी चाहिए अब। और अब यह जानकर ही होगीक्योंकि युग बदलता हैप्रौढ़ता बदलती है मस्तिष्क की।
घर में यदि मिठाई रखी हैतो हम बच्चों से कह देते हैं कि भूत है कमरे मेंमत जाना। कोई भूत नहीं होता,मिठाई होती है। लेकिन मिठाई बच्चा ज्यादा न खा ले। और बच्चे को अभी समझाने का कोई उपाय नहीं होता कि मिठाई ज्यादा खा लोगे तो नुकसान हो जाएगा। तो भूत खड़ा करना पड़ता है। काम हो जाता है--भूत की वजह से बच्चा नहीं जाता। लेकिन बच्चा फिर जवान हो जाता है। अब इसको कहिएभूत हैतो वह कहता हैरहने दोकोई फिक्र नहीं। बल्कि भूत की वजह से और आकर्षण पैदा होता हैवह और चला जाता है। वैसे शायद न भी जाता। अब तो उचित है कि इसे पूरी बात ही समझा दी जाए।
आदमियत ने जो-जो धारणाएं मनुष्यता के बचपन में निर्मित की थींवे सभी की सभी अब अस्तव्यस्त हो गई हैं। अब उचित है कि सीधी और साफ बात कह दी जाए। आज से पांच हजार साल पहले जब गीता कही गई होगी या और भी पहलेतो जो धारणाएं मनुष्य के विकास की बहुत प्राथमिक अवस्थाओं में कही गई थींवे अब सब हंसने योग्य हो गई हैं। अगर उन्हें बचाना हो तो उनके राज खोल देने जरूरी हैंउन्हें सीधा-साफ कह देना जरूरी है कि वे इसलिए हैं। भूत नहीं हैमिठाई है। और मिठाई खाने के नुकसान क्या हैंवे साफ कह देने उचित हैं।
मनुष्य प्रौढ़ हुआ है। और इसलिए मनुष्य सारी दुनिया में अधार्मिक दिखाई पड़ रहा है। यह मनुष्य की प्रौढ़ता हैअधार्मिकता नहीं है। असल में प्रौढ़एडल्ट आदमी के लिएएडल्ट ह्युमैनिटी के लिएप्रौढ़ हो गई मनुष्यता के लिएबचपन में दिए गए मनुष्यता को जो सिद्धांत थेअब उनकी आत्मा को फिर से नए शरीर देने की जरूरत है।


मात्रास्पर्शास्तु कौन्तेय शीतोष्णसुखदुःखदाः।
आगमापायिनोऽनित्यास्तांस्तितिक्षस्व भारत।। १४।।
हे कुंतीपुत्रसर्दी-गर्मी और सुख-दुख को देने वाले इंद्रिय और विषयों के संयोग तो क्षणभंगुर और अनित्य हैं। इसलिएहे भरतवंशी अर्जुनउनको तू सहन कर।
जो भी जन्मता हैमरता है। जो भी उत्पन्न होता हैवह विनष्ट होता है। जो भी निर्मित होगावह बिखरेगा,समाप्त होगा। कृष्ण कह रहे हैंइसे स्मरण रख भारतइसे स्मरण रख कि जो भी बना हैवह मिटेगा। और जो भी बना हैवह मिटेगाजो जन्मा हैवह मरेगा--इसका अगर स्मरण होइसकी अगर याददाश्त होइसका अगर होश,अवेयरनेस होतो उसके मिटने के लिए दुख का कोई कारण नहीं रह जाता। और जिसके मिटने में दुख का कारण नहीं रह जाताउसके होने में सुख का कोई कारण नहीं रह जाता।
हमारे सुख-दुख हमारी इस भ्रांति से जन्मते हैं कि जो भी मिला है वह रहेगा। प्रियजन आकर मिलता हैतो सुख मिलता है। लेकिन जो आकर मिला हैवह जाएगा। जहां मिलन हैवहां विरह है। जो मिलन में विरह को देख ले,उसके मिलन का सुख विलीन हो जाता हैउसके विरह का दुख भी विलीन हो जाता है। जो जन्म में मृत्यु को देख ले,उसकी जन्म की खुशी विदा हो जाती हैउसका मृत्यु का दुख विदा हो जाता है। और जहां सुख और दुख विदा हो जाते हैंवहां जो शेष रह जाता हैउसका नाम ही आनंद है। आनंद सुख नहीं है। आनंद सुख की बड़ी राशि का नाम नहीं है। आनंद सुख के स्थिर होने का नाम नहीं है। आनंद मात्र दुख का अभाव नहीं है। आनंद मात्र दुख से बच जाना नहीं है। आनंद सुख और दुख दोनों से ही उठ जाना हैदोनों से ही बच जाना है।
असल में सुख और दुख एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जो मिलन में सिर्फ मिलन को देखता और विरह को नहीं देखतावह क्षणभर के सुख को उपलब्ध होता है। फिर जो विरह में सिर्फ विरह को देखता हैमिलन को नहीं देखतावह क्षणभर के दुख को उपलब्ध होता है। और जब कि मिलन और विरह एक ही प्रक्रिया के दो हिस्से हैंएक ही मैग्नेट के दो पोल हैंएक ही चीज के दो छोर हैं।
इसलिए जो सुखी हो रहा हैउसे जानना चाहिएवह दुख की ओर अग्रसर हो रहा है। जो दुखी हो रहा हैउसे जानना चाहिएवह सुख की ओर अग्रसर हो रहा है। सुख और दुख एक ही अस्तित्व के दो छोर हैं। और जो भी चीज निर्मित हैजो भी चीज बनी हैवह बिखरेगीबनने में ही उसका बिखरना छिपा हैनिर्मित होने में ही उसका विनाश छिपा है। जो व्यक्ति इस सत्य को पूरा का पूरा देख लेता हैपूरा...! हम आधे सत्य देखते हैं और दुखी होते हैं।
यह बड़े मजे की बात हैअसत्य दुख नहीं देताआधे सत्य दुख देते हैं। असत्य जैसी कोई चीज है भी नहीं,क्योंकि असत्य का मतलब ही होता है जो नहीं है। सिर्फ आधे सत्य ही असत्य हैं। वे भी हैं इसीलिए कि वे भी सत्य के आधे हिस्से हैं। पूरा सत्य आनंद में ले जाताआधा सत्य सुख-दुख में डांवाडोल करवाता है।
इस जगत में असत्य से मुक्त नहीं होना हैसिर्फ आधे सत्यों से मुक्त होना है। ऐसा समझिए कि आधा सत्य,हाफ ट्रुथ ही असत्य है। और कोई असत्य है नहीं। असत्य को भी खड़ा होना पड़े तो सत्य के ही आधार पर खड़ा होना पड़ता हैवह अकेला खड़ा नहीं हो सकताउसके पास अपने कोई पैर नहीं हैं।
कृष्ण कह रहे हैं अर्जुन सेतू पूरे सत्य को देख। तू आधे सत्य को देखकर विचलितपीड़ितपरेशान हो रहा है।
जो भी विचलितपीड़ितपरेशान हो रहा हैवह किसी न किसी आधे सत्य से परेशान होगा। जहां भी दुख है,जहां भी सुख हैवहां आधा सत्य होगा। और आधा सत्य पूरे समय पूरा सत्य बनने की कोशिश कर रहा है।
तो जब आप सुखी हो रहे हैंतभी आपके पैर के नीचे से जमीन खिसक गई है और दुख आ गया है। जब आप दुखी हो रहे हैंतभी जरा गौर से देखेंआस-पास कहीं दुख के पीछे सुख छाया की तरह आ रहा है। इधर सुबह होती हैउधर सांझ होती है। इधर दिन निकलता हैउधर रात होती है। इधर रात हैउधर दिन तैयार हो रहा है। जीवन पूरे समयअपने से विपरीत में यात्रा है। जीवन पूरे समयअपने से विपरीत में यात्रा है। एक छोर से दूसरे छोर पर लहरें जा रही हैं। कृष्ण कहते हैंभारत! पूरा सत्य देख। पूरा तुझे दिखाई पड़ेतो तू अनुद्विग्न हो सकता है।


यं हि न व्यथयन्त्येते पुरुषं पुरुषर्षभ।
समदुःखसुखं धीरं सोऽमृतत्वाय कल्पते।। १५।।
क्योंकिहे पुरुषश्रेष्ठदुख-सुख को समान समझने वाले जिस धीर पुरुष को ये इंद्रियों के विषय व्याकुल नहीं कर सकतेवह मोक्ष के लिए योग्य होता है।


विरोधी धु्रवों में बंटा हुआ जो हमारा अस्तित्व हैइन दोनों के बीचइन दोनों की आकृतियों के भेद को देखकरइनके भीतर की अस्तित्व की एकता को जो अनुभव कर लेता हैऐसा व्यक्ति ही ज्ञानी है। जिसे जन्म में मृत्यु की यात्रा दिखाई पड़ जाती हैजिसे सुख में दुख की छाया दिखाई पड़ जाती हैमिलन में विरह आ जाता है जिसके पासजो प्रतिपल विपरीत को मौजूद देखने में समर्थ हो जाता हैवैसा व्यक्ति ही ज्ञानी है। देखने में समर्थ हो जाता है--खयाल रखना जरूरी है। ऐसा मानने में समर्थ हो जाता हैवह ज्ञानी नहीं हो जाता है। मान लिया ऐसातो काम नहीं चलता है।
माने हुए सत्य अस्तित्व के जरा-से धक्के में गिर जाते हैं और बिखर जाते हैं। जाने हुए सत्य ही जीवन में नहीं बिखरते हैं। जो ऐसा जान लेता हैऐसा देख लेता हैया कहें कि ऐसा अनुभव कर लेता है और बड़े मजे की बात है कि अनुभव करने कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। जिंदगी रोज मौका देती हैप्रतिपल मौका देती है। ऐसा कोई सुख जाना है आपनेजो दुख न बन गया होऐसा कोई सुख जाना है जीवन मेंजो दुख न बन गया होऐसी कोई सफलता जानी हैजो विफलता न बन गई होऐसा कोई यश जाना हैजो अपयश न बन गया हो?
लाओत्से कहा करता था कि मुझे जीवन में कभी कोई हरा नहीं पाया। वह मर रहा हैआखिरी क्षण है। तो शिष्यों ने पूछावह राज हमें भी बता दोक्योंकि चाहते तो हम भी हैं कि जीतें और कोई हमें हरा न पाए। जरूर बता दें जाने के पहले वह राजवह सीक्रेट। लाओत्से हंसने लगा। उसने कहातुम गलत आदमी हो। तुम्हें बताना बेकार है। तुमने मेरी पूरी बात भी न सुनी और बीच में ही पूछ लिया। मैं इतना ही कह पाया था कि मुझे जिंदगी में कोई हरा नहीं पाया। तुम इतनी जल्दी ही पूछ लिए। पूरी बात तो सुन लो! आगे मैं कहने वाला था कि मुझे जिंदगी में कोई हरा नहीं पायाक्योंकि मैंने जिंदगी में किसी को जीतना नहीं चाहा। क्योंकि मुझे दिखाई पड़ गया कि जीता कि हारने की तैयारी की। इसलिए मुझे कोई हरा नहीं पायाक्योंकि मैं कभी जीता ही नहीं। उपाय ही न रहा मुझे हराने का। मुझे हराने वाला आदमी ही नहीं था पृथ्वी पर। कोई हरा ही नहीं सकता थाक्योंकि मैं पहले से ही हारा हुआ था। मैंने जीतने की कोई चेष्टा ही नहीं की। लेकिन तुम कहते हो कि हम भी जीतना चाहते हैं और हम भी चाहते हैं कि कोई हमें हरा न पाएतब तो तुम हारोगे। क्योंकि जीत और हार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
कृष्ण कह रहे हैंवह यह कह रहे हैं कि ऐसा जो देख लेता है...! और देखने का ध्यान रखेंयह देखना एक्झिस्टेंशियल अनुभव हैयह अस्तित्वगत अनुभव है। हम रोज जानते हैंलेकिन पता नहीं कैसे चूक जाते हैं देखने से! कैसे अपने को बचा लेते हैं देखने से! शायद कोई बड़ी ही चालाकी हम अपने साथ करते हैं। अन्यथा ऐसा जीवंत सत्य दिखाई न पड़ेयही आश्चर्य है।
रोज अनुभव में आता है। सब चीजें अपने से विपरीत में बदल जाती हैं। ज्यादा गहरी मित्रता करें और शत्रुता जन्मनी शुरू हो जाती है। लेकिन तरकीब क्या है हमारी इससे बच जाने कीतरकीब हमारी यह है कि जब मित्र शत्रु बनने लगता हैतो हम ऐसा नहीं समझते हैं कि मित्रता शत्रुता बन रही हैहम समझते हैं कि मित्र शत्रु बन रहा है। बस वहीं भूल हो जाती है। जब एक मित्र शत्रु बनने लगता हैतो हम समझते हैं कि मित्र शत्रु बन रहा हैदूसरा कोई मित्र होता तो नहीं बनतायह आदमी दगाबाज था। तीसरा कोई मित्र होता तो नहीं बनतायह आदमी दगाबाज था। वह दूसरा मित्रआप भी उसके शत्रु बन रहे हैं अबवह भी यही सोचता है कि यह आदमी गलत आदमी चुन लिया। ठीक आदमी होता तो कभी ऐसा नहीं होने वाला था। मित्र जब शत्रु बनता हैतब हम सत्य से वंचित रह जाते हैं। सत्य यह है कि मित्रता शत्रुता बन जाती है। लेकिन हम मित्र पर थोपकरफिर दूसरे मित्र की तलाश में निकल जाते हैं।
एक आदमी ने अमेरिका में आठ बार शादियां कीं। मगर होशियार आदमी रहा होगा। पहली शादीसालभर बाद तलाक किया। देखा कि पत्नी गलत है। कोई अनहोनी बात नहीं देखीसभी पति देखते हैंसभी पत्नियां देखती हैं। देखा कि पत्नी गलत हैचुनाव गलत हो गया। तलाक कर दिया। फिर दूसरी पत्नी चुनी। छः महीने बाद पता चला कि फिर गलत हो गया! आठ बार जिंदगी में शादी की। लेकिन मैंने कहा कि आदमी होशियार होगाक्योंकि आठ बार की भूल से भी जो ठीक सत्य पर पहुंच जाएवह भी असाधारण आदमी है। आठ हजार बार करके भी नहीं पहुंचतेक्योंकि हमारा तर्क तो वही रहता है हर बार।
आठ बार के बाद उसने शादी नहीं की। और उसके मित्रों ने पूछा कि तुमने शादी क्यों न कीतो उसने कहा कि आठ बार में एक अजीब अनुभव हुआ कि हर बार जिस स्त्री को मैं ठीक समझकर लायावह पीछे गलत साबित हुई। तो पहली दफा मैंने सोचा कि वह स्त्री गलत थी। दूसरी दफे सोचा कि वह स्त्री गलत थी। लेकिन तीसरी दफे शक पैदा होने लगा। चौथी दफा तो बात बहुत साफ दिखाई पड़ने लगी। फिर भी मैंने कहाएक-दो प्रयोग और कर लेने चाहिए। आठवीं बार बात स्पष्ट हो गई कि यह सवाल स्त्री के गलत और सही होने का नहीं है। जिससे भी सुख चाहा,उससे दुख मिलेगा। जिससे भी सुख चाहाउससे दुख मिलेगा। क्योंकि सब सुख दुख में बदल जाते हैं। जिससे भी मित्रता चाहीउससे शत्रुता मिलेगी। क्योंकि सभी मित्रताएं शत्रुताओं की शुरुआत हैं।
ट्रिक कहां है मन कीधोखा कहां हैतरकीब?
तरकीब हैअनुभूति के सत्य कोस्थिति के सत्य कोहम व्यक्तियों पर थोप देते हैं। फिर नया व्यक्ति खोजने निकल जाते हैं। साइकिल नहीं है घर मेंसाइकिल खरीद ली। फिर पाते हैंसोचा था कि बहुत सुख मिलेगानहीं मिला। लेकिन तब तक यह खयाल भी नहीं आता कि जिस साइकिल के लिए रात-रातभर सपने देखे थे कि मिल जाए तो बहुत सुख मिलेगाअब बिलकुल नहीं मिल रहा है। लेकिन वह बात ही भूल जाते हैं। तब तक हम कार मिल जाए तो उसके सुख में लग जाते हैं। फिर कार भी मिल जाती है। फिर भूल जाते हैं कि जितना सुख सोचा थाउतना मिलावह कभी मिलता नहीं।
मिलता है दुखखोजा जाता है सुख। मिलती है घृणाखोजा जाता है प्रेम। मिलता है अंधकारयात्रा की जाती है सदा प्रकाश की। लेकिन इन दोनों को हम कभी जोड़कर नहीं देख पातेगणित को हम कभी पूरा नहीं कर पाते। उसका एक कारण और भी खयाल में ले लेना जरूरी है। क्योंकि दोनों के बीच में टाइम-गैप होता हैइसलिए हम नहीं जोड़ पाते हैं।
अफ्रीका में जब पहली दफा पश्चिम के लोग पहुंचेतो बड़े हैरान हुए। क्योंकि अफ्रीकनों में यह खयाल ही नहीं था कि बच्चों का संभोग से कोई संबंध है। उनको पता ही नहीं था इस बात का कि बच्चे का जन्म संभोग से किसी भी तरह जुड़ा हुआ है। टाइम-गैप बड़ा है। एक तो सभी संभोग से बच्चे पैदा नहीं होते। दूसरे नौ महीने का फर्क पड़ता है। अफ्रीका में खयाल ही नहीं था कबीलों में कि बच्चे का कोई संबंध संभोग से है। संभोग से कुछ लेना-देना ही नहीं है। कॉज़ और एफेक्ट में इतना फासला जो है--कारण नौ महीने पहलेकार्य नौ महीने बाद--तो जोड़ नहीं हो पाता।
सुख को जब हम पकड़ते हैंजब तक वह दुख बनता हैतब तक बीच में टाइम गिरता है समय गिरता है। तो हम जोड़ नहीं पाते कि ये दोनों बिंदु जुड़े हैं। यह वही सुख है जो अब दुख बन गया। नहींवह हम नहीं जोड़ पाते। मित्र को शत्रु बनने में समय लगेगा न! आखिर कुछ भी बनने में समय लगता है। तो जब मित्र बना था तबऔर जब शत्रु बना तबवर्षों बीच में गुजर जाते हैं। जोड़ नहीं पाते कि मित्र बनने में और शत्रु तक पहुंचने में इतना वक्त लगा। नहींमित्र बनने की घटना अलग है और शत्रु बनने की घटना अलग है। तब तय नहीं कर पातेतब व्यक्ति पर ही थोप देते हैं कि गलती व्यक्ति के साथ हो गई है।
कृष्ण अर्जुन से कह रहे हैं कि तू आर-पार देखपूरा देख। और जो इस पूरे को देख लेता हैवह ज्ञानी हो जाता है। और ज्ञानी को फिर ठंडा और गरमसुख और दुख पीड़ा नहीं देते। लेकिन इसका यह मतलब मत समझ लेना कि ज्ञानी को ठंडे और गरम का पता नहीं चलता है।
ऐसी भ्रांति हुई हैइसलिए मैं कहता हूं। ऐसी भ्रांति हुई है। तब तो वह ज्ञानी न हुआजड़ हो गया। अगर सेंसिटिविटी मर जाएतो उसको पता ही न चले। तो कई जड़-बुद्धि ज्ञानी होने के भ्रम में पड़ जाते हैंक्योंकि उनको ठंडी और गरमी का पता नहीं चलता। थोड़े अभ्यास से पता नहीं चलेगा। इसमें कोई कठिनाई तो नहीं है।
ध्यान रहेज्ञानी को ठंडे और गरम सेसुख और दुख से पीड़ा नहीं होती। सुख और दुख में चुनाव नहीं रह जाताच्वाइस नहीं रह जातीच्वाइसलेसनेस हो जाती है। इसका यह मतलब नहीं है कि दिखाई नहीं पड़ता। इसका यह मतलब नहीं है कि ज्ञानी को सुई चुभाएं तो पता नहीं चलेगा। इसका यह मतलब नहीं है कि ज्ञानी के गले में फूल डालें तो सुगंध न आएगी और दुर्गंध फेंकें तो दुर्गंध न आएगी।
नहींसुगंध और दुर्गंध दोनों आएंगीशायद आपसे ज्यादा आएंगी। उसकी संवेदनशीलता आपसे ज्यादा होगी। उसकी सेंसिटिविटी ज्यादा होगी। क्योंकि वह अस्तित्व के प्रति ज्यादा सजग होगाक्षण के प्रति ज्यादा जागा होगा। उसकी अनुभूति आपसे तीव्र होगी। लेकिन वह यह जानता है कि सुगंध और दुर्गंधगंध के ही दो छोर हैं।
कभीजहां सुगंध बनती हैउस फैक्टरी के पास से गुजरें तो पता चल जाएगा। असल में दुर्गंध को ही सुगंध बनाया जाता है। खाद डाल देते हैं और फूल में सुगंध आ जाती है। सुगंध और दुर्गंधगंध के ही दो छोर हैं। गंध अगर प्रीतिकर लगती हैतो सुगंध मालूम होती हैगंध अप्रीतिकर लगती हैतो दुर्गंध मालूम पड़ती है।
ऐसा नहीं है कि ज्ञानी को पता नहीं चलता कि क्या सौंदर्य है और क्या कुरूप है। बहुत पता चलता है। लेकिन यह भी पता चलता है कि सौंदर्य और कुरूप आकृतियों के दो छोर हैंएक ही लहर के दो छोर हैं। इसलिए पीड़ित नहीं होताडांवाडोल नहीं होताअस्थिर नहीं होता। संतुलन नहीं खोता।
लेकिन इससे बड़ी भ्रांति हुई है। और वह भ्रांति यह हुई है कि जिस आदमी को ठंडी-गरमी का पता न चलेवह ज्ञानी हो गया! यह बहुत आसान है। वह काम बहुत कठिन हैजो मैं कह रहा हूं! ठंडी-गरमी का पता न चलेइसके लिए तो थोड़ा-सा ठंडी-गरमी का अभ्यास करने की जरूरत है। ठंडी-गरमी का पता नहीं चलेगाचमड़ी जड़ हो जाएगी,उसका बोध कम हो जाएगा। जरा नाक मेंनासापुटों में जो थोड़े से गंध के तंतु हैंअगर दुर्गंध के पास बैठे रहेंवे अभ्यासी हो जाएंगे।
तो परमहंस भी हो जाते हैं लोगदुर्गंध के पास बैठकर। नासमझ उनके चरण भी छूते हैं कि बड़ा परमहंस है,दुर्गंध का पता नहीं चल रहा है! किस भंगी को पता चलता हैनासापुट नष्ट हो जाते हैं। लेकिन इससे भंगी परमहंस नहीं हो जाता।
खलील जिब्रान ने एक छोटी-सी कहानी लिखी हैवह मैं कहूंफिर आज की बात पूरी करूं। फिर हम सुबह बात करेंगे।
जिब्रान ने लिखा है कि गांव सेदेहात सेएक औरत शहर आई मछलियां बेचने। मछलियां बेच दीं। लौटती थी सांझतो उसकी सहेली थी शहर में। गांव की ही लड़की थी। उसने उसे ठहरा लिया कि आज रात रुक जा। वह एक माली की पत्नी थीमालिन थीबगिया थी सुंदर उसके पासफूल ही फूल थे। मेहमान घर में आया हैगरीब मालिन,उसके पास कुछ और तो न था। उसने बड़े फूल--मोगरे केगुलाब केजुही केचमेली के--उसके चारों तरफ लाकर रख दिए।
रात उसे नींद न आए। वह करवट बदलेऔर बदलेऔर नींद न आए। मालिन ने उससे पूछा कि नींद नहीं आतीकोई तकलीफ हैउसने कहातकलीफ है। ये फूल हटाओ--एक। और मेरी टोकरीजिसमें मैं मछलियां लाई थी,वह टोकरी मुझे दे दोउसमें थोड़ा पानी छिड़क दो।
अपरिचित मकान हो तो मुश्किल हो जाती है। अपरिचित गंध! मछलियां आदत का हिस्सा थींलेकिन इससे कुछ कोई परमहंस नहीं हो जाता।
ठंडी और गरमी का पता न चले तो कोई ज्ञानी नहीं हो जाता। सुख-दुख का पता न चले तो कोई ज्ञानी नहीं हो जाता।
सुख-दुख का पूरी तरह पता चले और फिर भी सुख-दुख संतुलन न तोड़ें सुख-दुख का पूरी तरह पता चले,लेकिन सुख में भी दुख की छाया दिखेदुख में भी सुख की छाया दिखे। सुख-दुख आर-पारट्रांसपैरेंट दिखाई पड़ने लगेंतो व्यक्ति ज्ञान को उपलब्ध होता है।
शेष कल।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें