मंगलवार, 16 अगस्त 2016

गीता दर्शन-(भाग-01)-प्रवचन-003

विषाद और संताप से आत्म-क्रांति की ओर

गाण्डीवं स्रंसते हस्तात्त्वक्चैव परिदह्यते।
न च शक्नोम्यवस्थातुं भ्रमतीव च मे मनः।। ३०।।
निमित्तानि च पश्यामि विपरीतानि केशव।
न च श्रेयोऽनुपश्यामि हत्वा स्वजनमाहवे।। ३१।।
न कांक्षे विजयं कृष्ण न च राज्यं सुखानि च।
किं नो राज्येन गोविन्द किं भोगैर्जीवितेन वा।। ३२।।
तथा हाथ से गांडीव धनुष गिरता है और त्वचा भी बहुत जलती है तथा मेरा मन भ्रमित-सा हो रहा है। इसलिए मैं खड़ा रहने को भी समर्थ नहीं हूं। और हे केशव! लक्षणों को भी विपरीत ही देखता हूं तथा युद्ध में अपने कुल को मारकर कल्याण भी नहीं देखता। हे कृष्ण! मैं विजय को नहीं चाहता और राज्य तथा सुखों को भी नहीं चाहता।
हे गोविंद! हमें राज्य से क्या प्रयोजन हैअथवा भोगों से और जीवन से भी क्या प्रयोजन है।



अर्जुन बड़ी सशर्त बात कह रहा हैबहुत कंडीशनलशर्त से बंधा उसका वक्तव्य है। सुख के भ्रम से वह मुक्त नहीं हुआ है। लेकिन वह कह रहा है कि अपनों को मारकर जो सुख मिलेगाऐसे सुख से क्या प्रयोजनअपनों को मारकर जो राज्य मिलेगाऐसे राज्य से क्या प्रयोजनअगर अपनों को बिना मारे राज्य मिल जाएऔर अपनों को बिना मारे सुख मिल जाएतो अर्जुन लेने को तैयार है। सुख मिल सकता हैइसमें उसे कोई संदेह नहीं है। कल्याण हो सकता हैइसमें उसे कोई संदेह नहीं है। अपनों को मारने में उसे संदेह है।
इस मनोदशा को समझ लेना उपयोगी है। हम सब भी ऐसे ही शर्तों में सोचते हैं। वेहेंगर ने एक किताब लिखी हैदि फिलासफी आफ ऐज इफ। जैसे सारा जीवन ही यदि पर खड़ा है। यदि ऐसा हो तो सुख मिल सकेगायदि ऐसा न हो तो सुख नहीं मिल सकेगा। यदि ऐसा हो तो कल्याण हो सकेगायदि ऐसा न हो तो कल्याण नहीं हो सकेगा। लेकिन एक बात निश्चित है कि सुख मिल सकता हैशर्त पूरी होनी चाहिए। और मजे की बात यही है कि जिसकी शर्त हैउसे सुख कभी नहीं मिल सकता है। क्योंक्योंकि जिसे सुख का भ्रम नहीं टूटाडिसइलूजनमेंट नहीं हुआजिसका सुख का मोह भंग नहीं हुआउसे सुख नहीं मिल सकता है।
सुख मिलता है केवल उसेजो इस सत्य को जान लेता है कि सुख इस जगत में संभव नहीं है। बड़ा पैराडाक्सिकलबड़ा उलटा दिखाई पड़ता है। जो सोचता हैइस जगत में सुख मिल सकता हैकुछ शर्तें भर पूरी हो जाएंवह केवल नए-नए दुख खोजता चला जाता है। असल में हर दुख को खोजना हो तो सुख बनाकर ही खोजना पड़ता है। दुख के खोजने की तरकीब ही यही है कि उसे सुख मानकर खोजना पड़ता है। जब तक खोजते हैं तब तक सुख मालूम पड़ता हैजब मिल जाता है तब दुख मालूम पड़ता है। लेकिन मिल जाने के बाद कोई उपाय नहीं है।
अर्जुन अगर कहे कि सुख संभव कहां हैसंसार में कल्याण संभव कहां हैराज्य में प्रयोजन कहां हैअगर वह ऐसा कहे तो उसका प्रश्न बेशर्त हैअनकंडीशनल है। तब उत्तर बिलकुल और होता। लेकिन वह यह कह रहा हैअपनों को मारकर सुख कैसे मिलेगासुख तो मिल सकता हैअपने न मारे जाएं तो सुख लेने को वह तैयार है। कल्याण तो हो सकता हैराज्य में प्रयोजन भी हो सकता हैलेकिन अपने न मारे जाएं तो ही राज्य में प्रयोजन हो सकता है।
राज्य व्यर्थ हैसुख व्यर्थ हैमहावीर या बुद्ध को जैसा खयाल हुआअर्जुन को वैसा खयाल नहीं है। अर्जुन के सारे वक्तव्य उसकी विरोधी मनोदशा की सूचना देते हैं। वह जिस चीज को कह रहा हैबेकार हैउस चीज को बेकार जान नहीं रहा है। वह जिस चीज को कह रहा हैक्या प्रयोजनक्या फायदावह पूरे वक्त मन में जान रहा है कि फायदा हैप्रयोजन हैसिर्फ उसकी शर्त पूरी होनी चाहिए। उसका यदि अगर पूरा हो जाएइफ अगर पूरी हो जाएतो सुख मिलेगाइसमें उसे कोई भी संदेह नहीं है।
मैंने एक मजाक सुनी है। मैंने सुना है कि बर्ट्रेंड रसेल मर रहा है। मजाक ही है। एक पादरी यह खबर सुनकर कि बर्ट्रेंड रसेल मर रहा हैभागा हुआ पहुंच गया कि हो सकता है यह जीवनभर का निष्णात नास्तिकशायद मरते वक्त मौत से डर जाए और भगवान को स्मरण कर ले। पर उस पादरी की मरते हुए बर्ट्रेंड रसेल के पास भी जाने की सामने हिम्मत नहीं पड़ती है। वह भीड़ मेंजो मित्रों की इकट्ठी हो गई थीपीछे डरा हुआ खड़ा है कि कोई मौका अगर मिल जाएतो वह बर्ट्रेंड रसेल को कह दे कि अभी भी माफी मांग लो।
और तभी बर्ट्रेंड रसेल ने करवट बदली और कहाहे परमात्मा! तो उसने सोचायह ठीक मौका है। इसके मुंह से भी परमात्मा का नाम निकला है! तो वह पास गया और उसने कहा कि ठीक अवसर हैअभी भी क्षमा मांग लो परमात्मा से। तो बर्ट्रेंड रसेल ने आंख खोली और उसने कहाहे परमात्मा! यदि कोई परमात्मा होतो बर्ट्रेंड रसेल क्षमा मांगता हैयदि कोई बर्ट्रेंड रसेल की आत्मा होक्षमा मांगता हैयदि कोई पाप किए गए होंक्षमा मांगता हैयदि क्षमा संभव हो।
सारा जीवन हमारा यदि से घिरा है। बर्ट्रेंड रसेल साफ हैईमानदार है। हम इतने साफ नहीं हैं।
अर्जुन भी साफ नहीं हैबहुत कनफ्यूज्ड हैबहुत उलझा हुआ है। चित्त की गांठ उसकी बहुत इरछी-तिरछी है। वह कह रहा हैसुख तो मिल सकता हैलेकिन यदि अपने न मरें। वह कहता हैराज्य कल्याणकारी है मिल जाए तोयदि अपने न मरें। यह यदि ही उसकी गांठ है। और जो आदमी ऐसा कहता हैउसे--सुखराज्यधनयश--उनका मोह नहीं टूट गया हैउनकी आकांक्षा नहीं टूट गई हैउनकी अभीप्सा नहीं टूट गई है। पीछे वह बहुत तैयार हैसब मिल जाएलेकिन उसके यदि भी पूरे होने चाहिए।
इसीलिए कृष्ण को निरंतर पूरे समय उसके साथ श्रम करना पड़ रहा है। वह श्रम उसके सेल्फ-कंट्राडिक्टरीउसके आत्म-विरोधी चिंतन के लिए करना पड़ रहा है। क्योंकि पूरे समय यह दिखाई पड़ रहा है कि वह जो कह रहा हैवही चाह रहा है। जिससे भाग रहा हैउसी को मांग रहा है। जिससे बचना चाह रहा हैउसी को आलिंगन कर रहा है।
अर्जुन की यह दशा ठीक से समझ लेनी चाहिए। ऐसा अर्जुन हम सबके भीतर है। जिसे हम एक हाथ से धकाते हैंउसे दूसरे हाथ से खींचते रहते हैं। जिसे हम एक हाथ से खींचते हैंउसे दूसरे से धकाते रहते हैं। एक कदम बाएं चलते हैंतो तत्काल एक कदम दाएं चल लेते हैं। एक कदम परमात्मा की तरफ जाते हैंतो एक कदम तत्काल संसार की तरफ उठा लेते हैं।
यह जो अर्जुन हैऐसी बैलगाड़ी की तरह हैजिसमें दोनों तरफ बैल जुते हैं। वह दोनों तरफ खिंच रहा है। वह कह रहा हैसुख तो हैइसलिए मन भागता है। वह कह रहा हैलेकिन अपनों को मारना पड़ेगाइसलिए मन लौटता है। यह स्व-विरोध हैस्मरण रखने योग्य हैक्योंकि अर्जुन की पूरी चित्त-दशा इसी स्व-विरोध का फैलाव है।


प्रश्न: भगवान श्रीविषादग्रस्त अर्जुन के चित्त की दशा हमने देखी। अब विषाद होने से व्यक्ति स्वभाव से यानी आत्मभाव से दूर हो जाता हैस्वभाव से वियोग होता है। तो गीता के प्रथम अध्याय को अर्जुन-विषादयोग कहा गया हैवह कैसेविषाद का योग से क्या संबंध हैया गीता में योग शब्द किस अर्थ में प्रयुक्त किया गया है?


विषादयोग! योग के बहुत अर्थ हैं। और योग के ऐसे भी अर्थ हैंजो साधारणतः योग से हमारी धारणा हैउसके ठीक विपरीत हैं। यह ठीक ही सवाल है कि विषाद कैसे योग हो सकता हैआनंद योग हो सकता हैविषाद कैसे योग हो सकता है?
लेकिन विषाद इसलिए योग हो सकता है कि वह आनंद का ही शीर्षासन करता हुआ रूप हैवह आनंद ही सिर के बल खड़ा है। आप अपने पैर के बल खड़े होंतो भी आदमी हैंऔर सिर के बल खड़े हो जाएंतो भी आदमी हैं। जिसको हम स्वभाव से विपरीत जाना कहते हैंवह भी स्वभाव का उलटा खड़ा हो जाना हैइनवर्शन है। जिसको हम विक्षिप्तता कहते हैंवह भी स्वभाव का विकृत हो जाना हैपरवर्शन है। लेकिन है स्वभाव ही।
सोने में मिट्टी मिल जाएतो अशुद्ध सोना ही कहना पड़ता है। अशुद्ध हैइसलिए पूछा जा सकता है कि जो अशुद्ध हैउसे सोना क्यों कह रहे हैंलेकिन सोना ही कहना पड़ेगा। अशुद्ध होकर भी सोना है। और इसलिए भी सोना कहना पड़ेगा कि अशुद्धि जल सकती है और सोना वापस सोना हो सकता है।
विषादयोग इसलिए कह रहे हैं कि विषाद हैविषाद जल सकता हैयोग बच सकता है। आनंद की यात्रा हो सकती है। कोई भी इतने विषाद को उपलब्ध नहीं हो गया कि स्वरूप को वापस लौट न सके। विषाद की गहरी से गहरी अवस्था में भी स्वरूप तक लौटने की पगडंडी शेष है। उस पगडंडी के स्मरण के लिए ही योग कह रहे हैं।
और वह जो विषाद हैवह भी इसीलिए हो रहा है। विषाद क्यों हो रहा हैएक पत्थर को विषाद नहीं होता। नहीं होताइसलिए कि उसे आनंद भी नहीं हो सकता है। विषाद हो इसलिए रहा हैवह भी एक गहरे अर्थ में आनंद का स्मरण है। इसलिए विषाद हो रहा है। वह भी इस बात का स्मरण हैगहरे में चेतना कहीं जान रही है कि जो मैं हो सकता हूंवह नहीं हो पा रहा हूंजो मैं पा सकता हूंवह मैं नहीं पा रहा हूं। जो संभव हैवह संभव नहीं हो पा रहा हैइसलिए विषाद हो रहा है।
इसलिए जितना ही प्रतिभाशाली व्यक्तित्व होगाउतने ही गहरे विषाद में उतरेगा। सिर्फ जड़-बुद्धि विषाद को उपलब्ध नहीं होते हैं। क्योंकि जड़-बुद्धि को तुलना का उपाय भी नहीं होताउसे यह भी खयाल नहीं होता कि मैं क्या हो सकता हूं। जिसे यह खयाल है कि मैं क्या हो सकता हूंजिसे यह खयाल है कि आनंद संभव हैउसके विषाद की कालिमा बढ़ जाएगीउसे विषाद ज्यादा गहरा दिखाई पड़ेगा। जिसे सुबह का पता हैउसे रात के अंधकार में बहुत अंधकार दिखाई पड़ेगा। जिसे सुबह का कोई पता नहीं हैउसे रात भी सुबह हो सकती हैऔर रात भी उसे लग सकती है कि ठीक है।
अर्जुन की इस विषाद की स्थिति को भी योग ही कहा जा रहा हैक्योंकि यह विषाद का बोध भी स्वरूप के विपरीत,कंट्रास्ट में दिखाई पड़ता हैअन्यथा नहीं दिखाई पड़ेगा। ऐसा विषादयोग और किसी को भी उस युद्ध के स्थल पर नहीं हो रहा है। ऐसा दुर्योधन को नहीं हो रहा है।
कल रास्ते में जाता था तो एक मित्र ने पूछा कि आपने दुर्योधन की तो बात कीयुधिष्ठिर के संबंध में क्या खयाल है?क्योंकि दुर्योधन को नहीं हो रहा हैमानाआदमी भला नहीं है। पर युधिष्ठिर तो भला आदमी हैधर्मराज हैउसे क्यों नहीं हो रहा है?
तो यह भी थोड़ा विचारणीय है। आशा तो करनी चाहिए कि युधिष्ठिर को होलेकिन युधिष्ठिर को नहीं हो रहा है। युधिष्ठिर तथाकथित धार्मिक आदमी हैसोकाल्ड रिलीजस है। और बुरा आदमी भी तथाकथित धार्मिक आदमी से बेहतर होता है। क्योंकि बुरे आदमी को आज नहीं कलबुरे की पीड़ा और बुरे का कांटा चुभने लगेगा। लेकिन तथाकथित धार्मिक आदमी को वह पीड़ा भी नहीं चुभतीक्योंकि वह मानकर ही चलता है कि धार्मिक है। विषाद कैसे होयुधिष्ठिर अपने धार्मिक होने में आश्वस्त है। आश्वासन बड़ा झूठा है। लेकिन आश्वस्त है। असल में युधिष्ठिर रूढ़िग्रस्त धार्मिक आदमी की प्रतिमा है।
दो तरह के धार्मिक आदमी होते हैं। एक तो उधार धार्मिक आदमी होते हैंबारोडजिनका धर्म अतीत की उधारी से आता है। और एक वे धार्मिक आदमी होते हैंजिनका धर्म उनकी आंतरिक क्रांति से आता है।
तो अर्जुन आंतरिक क्रांति के द्वार पर खड़ा हुआ धार्मिक आदमी है। धार्मिक है नहींलेकिन क्रांति के द्वार पर खड़ा हुआ है। उस पीड़ा से गुजर रहा हैजिससे धर्म पैदा हो सकता है। युधिष्ठिर तृप्त हैअतीत से जो धर्म मिला हैउससे राजी है। इसलिए धार्मिक भी हो सकते हैंजुआ भी खेल सकते हैंतब भी कोई संदेह मन में पैदा नहीं होता। धार्मिक भी हो सकते हैंराज्य के लिए युद्ध पर भी जा सकते हैंतब भी कोई संदेह मन में पैदा नहीं होता। धार्मिक भी हैं और तथाकथित धर्म के आस-पास सब अधर्म पूरी तरह चलता हैकोई पीड़ा उससे नहीं होती।
आमतौर से मंदिर मेंमस्जिद मेंगुरुद्वारा मेंचर्च में जाने वाला आदमी युधिष्ठिर से तालमेल रखता है। तृप्त है। गीता रोज पढ़ता हैधार्मिक आदमी है--बात समाप्त हो गई। गीता कंठस्थ हैपक्का धार्मिक आदमी है--बात समाप्त हो गई। सब उसे मालूम हैजो मालूम करने योग्य है--बात समाप्त हो गई। ऐसा आदमी चली हुई कारतूस जैसा होता हैउसमें कुछ चलने को नहीं होता। खाली कारतूस होता हैउसमें बारूद नहीं होती। खाली कारतूस अच्छी भी मालूम पड़ती हैक्योंकि उससे बहुत खतरा भी नहीं होता।
युधिष्ठिर इन अर्थों में धर्मराज हैं। अतीत से जो धर्म मिला हैउसकी धरोहर है। अतीत सेपरंपरा सेरूढ़ि से जो धर्म मिला हैवे उसके प्रतीकप्रतिमा-पुरुष हैं। उन्हें कोई अड़चन नहीं होती! तथाकथित धार्मिक आदमी कंप्रोमाइजिंग होता हैसमझौतावादी होता है। वह हर स्थिति में धर्म और अधर्म के बीच समझौते खोज लेता है।
तथाकथित धार्मिक आदमी हिपोक्रेट होता हैपाखंडी होता है। उसके दो चेहरे होते हैं। एक उसका धार्मिक चेहरा होता हैजो वह दिखाने के लिए रखता है। एक उसका असली चेहरा होता हैजो वह काम चलाने के लिए रखता है। और इन दोनों के बीच कभी कांफ्लिक्ट पैदा नहीं होती। यही हिपोक्रेसी का सूत्र हैराज है। इनके बीच कभी द्वंद्व पैदा नहीं होताकभी उसे ऐसा नहीं लगता कि मैं दो हूं। वह बड़ा लिक्विड होता हैबड़ा तरल होता है। वह इधर से उधर बड़ी आसानी से हो जाता है। उसे कोई अड़चन नहीं आती। वह अभिनेता की तरह है। पात्र अभिनय बदल लेता हैउसे अड़चन नहीं होती। कल वह राम बना थाआज उसे रावण बना देंउसे कोई अड़चन नहीं आती। वह रावण की वेशभूषा पहनकर खड़ा हो जाता हैरावण की भाषा बोलने लगता है।
यह जो तथाकथित धार्मिक आदमी हैयह अधार्मिक से भी बदतर हैऐसा मैं कहता हूं। ऐसा इसलिए कहता हूं कि अधार्मिक अपनी पीड़ा को ज्यादा दिन नहीं झेल सकेगाआज नहीं कल कांटा चुभेगा। लेकिन जो आदमी समझौते कर लिया हैवह पीड़ा को अनंतकाल तक झेल सकता है।
इसलिए युधिष्ठिर को पीड़ा नहीं आती। युधिष्ठिर बिलकुल राजी है। अब यह बड़े मजे की बात हैअधार्मिक आदमी बिलकुल राजी है उस युद्ध मेंधार्मिक आदमी बिलकुल राजी है उस युद्ध मेंऔर यह अर्जुनजो न तो अधार्मिक होने से राजी हैन अभी तथाकथित धर्म से राजी हैयह चिंतित है।
अर्जुन बहुत आथेंटिकप्रामाणिक मनुष्य है। उसकी प्रामाणिकता इसमें है कि चिंता है उसे। उसकी प्रामाणिकता इसमें है कि प्रश्न हैं उसके पास। उसकी प्रामाणिकता इसमें है कि जो स्थिति हैउसमें वह राजी नहीं हो पा रहा है। यही उसकी बेचैनीयही उसकी पीड़ा उसका विकास बनती है।
विषादयोग इसलिए ही कहा है कि अर्जुन विषाद को उपलब्ध हुआ। धन्य हैं वेजो विषाद को उपलब्ध हो जाएं। क्योंकि जो विषाद को उपलब्ध होंगेउन्हें मार्ग खोजना पड़ता है। अभागे हैं वेजिनको विषाद भी नहीं मिलाउनको आनंद तो कभी मिलेगा ही नहीं। धन्य हैं वेजो विरह को उपलब्ध हो जाएंक्योंकि विरह मिलन की आकांक्षा है। इसलिए विरह भी योग हैमिलन की आकांक्षा है। वह मिलन के लिए खोजता हुआ मार्ग है। योग तो मिलन ही हैलेकिन विरह भी योग हैक्योंकि विरह भी मिलन की पुकार और प्यास है। विषाद भी योग है। योग तो आनंद ही है। लेकिन विषाद भी योग हैक्योंकि विषाद आनंद के लिए जन्मने की प्रक्रिया है। इसलिए विषादयोग कहा है।


प्रश्न: भगवान श्रीआपने अभी बर्ट्रेंड रसेल का नाम लिया। वेद मेहता ने टिलिक से बर्ट्रेंड रसेल की आत्मतुष्ट अनास्तिकता के पहलू प्रकट करके पूछा कि रसेल को नास्तिक होते हुए भी जीवन में एंपटीनेसखालीपन का अनुभव नहीं हुआ! तब पाल टिलिक ने बताया कि ऐसे लोग आत्मवंचक हो सकते हैं। कितने लोग बस यूं ही हरे रंग कोग्रीन रंग को नहीं देख पाते। क्या रसेल उनमें से एक होगाअर्जुन इस चर्मचक्षु से विराट-रूप का भव्य-दर्शन नहीं कर सकता था। और दूसरी बात यह कि पाल टिलिक अल्बर्ट कामू की नैराश्यडिस्पेअर पर र्वात्तिक देते हुए एक जगह कहते हैं कि डिस्पेअर इन इटसेल्फ इज़ रिलीजस। तो गीता की दृष्टि से तो आप जो कहते हैंउससे यह मालूम होता है कि अर्जुन का विषाद अधार्मिक था! कुछ र्वात्तिक दें।


अर्जुन का विषाद यदि विषाद में ही तृप्त हो जाए और बंद हो जाएतो अधार्मिक हैक्लोज्ड हो जाएतो अधार्मिक है। और अगर विषाद यात्रा बन जाएगंगोत्री बने और विषाद से गंगा निकले और आनंद के सागर तक पहुंच जाएतो धार्मिक है। विषाद अपने में न तो अधार्मिक हैन धार्मिक है। अगर विषाद बंद करता है व्यक्तित्व कोतो आत्मघाती हो जाएगा। और अगर विषाद व्यक्तित्व को बहाव देता हैतो आत्म-परिवर्तनकारी हो जाएगा।
पाल टिलिक जो कहते हैं कि डिस्पेअर इन इटसेल्फ इज़ रिलीजस--वह जो विषाद हैदुख हैवह अपने आप में धार्मिक है--यह अधूरा सत्य है। पाल टिलिक पूरा सत्य नहीं बोल रहे हैं। यह अधूरा सत्य हैआधा सत्य है। विषाद धार्मिक बन सकता है। उसकी पासिबिलिटी हैउसकी संभावना है धार्मिक बनने कीअगर विषाद बहाव बन जाए।
लेकिन अगर विषाद वर्तुल बन जाएसर्कुलर हो जाएअपने में ही घूमने लगेतो सिर्फ आत्मघाती हो सकता हैधार्मिक नहीं हो सकता। यह बड़े मजे की बात है कि आत्मघाती व्यक्तित्व उस जगह पहुंच जाता हैजहां से या तो उसे आत्मा परिवर्तन करनी पड़ेगी या आत्मघात करना पड़ेगा। एक बात तय है कि पुरानी आत्मा से नहीं चलेगा। तो हम ऐसा भी कह सकते हैं कि स्युसाइड इन इटसेल्फ इज़ रिलीजसआत्महत्या अपने आप में धार्मिक है। लेकिन यह अधूरा सत्य होगावैसा ही जैसा पाल टिलिक ने कहा।
हांआत्महत्या की स्थिति में आए व्यक्ति के सामने दो विकल्प हैंदो आल्टरनेटिव हैंया तो वह अपने को मार डालेजो कि बिलकुल अधार्मिक होगाऔर या वह अपने को बदल डालेजो कि मारने की और भी गहरी कीमिया हैतब वह धार्मिक होगा।
बुद्ध उस जगह आ जाते हैंजहां या तो आत्महत्या करें या आत्म-रूपांतरण करें। महावीर उस जगह आ जाते हैंया तो आत्महत्या करें या आत्म-रूपांतरण करें। अर्जुन भी उस जगह खड़ा हैजहां या तो वह मिट जाएमर जाएअपने को समाप्त कर लेऔर या अपने को बदले और नए तलों पर चेतना को ले जाए।
पाल टिलिक का वक्तव्य अधूरा है। और पाल टिलिक के वक्तव्य के अधूरे होने का कारण है। क्रिश्चियनिटी का बुनियादी सत्य अधूरा है। ईसाइयत का बुनियादी सत्य अधूरा है। और इसलिए ईसाइयत ने डिस्पेअर को...और पाल टिलिक जो हैआधुनिक युग में ईसाइयत का बड़ा व्याख्याकार है। उसके पास पैनी दृष्टि हैलेकिन पैनी दृष्टि जरूरी नहीं है कि पूरी हो।
ईसाइयत ने जीसस की जो शकल पकड़ी हैवह डिस्पेअर की है। ईसाइयत ने जीसस की और कोई शकल नहीं पकड़ी। ईसाइयत के पास जीसस की हंसती हुई कोई तस्वीर नहीं है। ईसाइयत के पास जीसस का नाचता हुआप्रसन्न कोई व्यक्तित्व नहीं है। ईसाइयत के पास सत-चित-आनंद की घोषणा करने वाले जीसस की कोई धारणा नहीं हैकोई प्रतिमा नहीं है। उनके पास प्रतिमा है जीसस की--सूली पर लटके हुएकंधे पर टिका हुआ सिरआंखें उदासमरने की घड़ी! और क्रास इसलिए ईसाइयत का प्रतीक बन गया--सूली। यह जो डिस्पेअर और सूली हैयह अपने आप में धार्मिक नहीं है। हो सकती है धार्मिकनहीं भी हो सकती है।
और पाल टिलिक बर्ट्रेंड रसेल के संबंध में गलत बात कहते हैंपूरी ही तरह गलत कहते हैंअगर वे यह कहते हैं कि बर्ट्रेंड रसेल जैसे लोग आत्मवंचक हैं। क्योंकि बर्ट्रेंड रसेल नास्तिक हैईश्वर पर उसकी कोई आस्था नहीं है। इसलिए अगर कोई पूछता है पाल टिलिक से कि बर्ट्रेंड रसेल को ईश्वर पर कोई आस्था नहीं हैफिर भी बर्ट्रेंड रसेल को अर्थहीनताएंपटीनेसखालीपन का कोई बोध नहीं होता हैजैसा सार्त्र को होता है या कामू को या किसी और को होता है। बर्ट्रेंड रसेल को क्यों नहीं होताअगर वे नास्तिक हैंतो उन्हें खालीपन का अनुभव होना चाहिए।
जरूरी नहीं है। क्योंकि नास्तिकता भी मेरी दृष्टि में दो तरह की होती हैअपने में बंदऔर बाहर बहती हुई। जो नास्तिक अपने में बंद हो जाएगा--जैसा विषाद अपने में बंद हो जाएगा--तो वह खाली हो जाएगा। क्योंकि जो आदमी नहीं के ऊपर जिंदगी खड़ी करेगावह एंप्टी हो जाएगा। जो आदमी कहेगा कि नहीं मेरे जीवन का आधार हैवह खाली नहीं होगा तो और क्या होगा!
क्योंकि नहीं के बीज से कोई अंकुर नहीं निकलता। नहीं के बीज से कोई फूल नहीं खिलते। नहीं के बीज से कोई जीवन विकसित नहीं होता। जीवन में कहीं न कहीं हां अगर न होतो जीवन खाली हो जाएगा। लेकिन जरूरी नहीं है कि नास्तिकता नहीं पर ही खड़ी हो। नास्तिकता भी हां पर खड़ी हो सकती है।
और बर्ट्रेंड रसेल की नास्तिकता हां पर खड़ी है। ईश्वर को इनकार करता हैलेकिन प्रेम को इनकार नहीं करता। और जो आदमी प्रेम को इनकार नहीं करताउसको नास्तिक केवल नासमझ आस्तिक ही कह सकते हैं। क्योंकि जो आदमी प्रेम को इनकार नहीं करतावह बहुत गहरे में परमात्मा को स्वीकार कर रहा है। फार्मल नहीं है उसकी स्वीकृति। वह भगवान की मूर्ति रखकर मंदिर में घंटी नहीं बजाता। लेकिन जो बजाते हैंवे कोई आस्तिक हैंऐसा मानने का कोई भी कारण नहीं है। क्योंकि घंटी बजाने से आस्तिकता का क्या लेना-देना हैप्रेम का स्वर जिसके जीवन में होउसके जीवन में प्रार्थना ज्यादा दूर नहीं है। प्रेम का स्वर जिसके जीवन में होउसके जीवन में परमात्मा ज्यादा दूर नहीं है। और प्रेम इनकार करने वाला सूत्र नहीं हैप्रेम स्वीकार करने वाला सूत्र है। प्रेम बड़ी गहरी हां है पूरे अस्तित्व के प्रति।
तो मैं बर्ट्रेंड रसेल को नास्तिक सिर्फ औपचारिक अर्थों में कहता हूं। औपचारिक अर्थों में बर्ट्रेंड रसेल नास्तिक है। जिस तरह औपचारिक अर्थों में बहुत से लोग आस्तिक हैं। लेकिन बर्ट्रेंड रसेल की नास्तिकता आस्तिकता की तरफ बहती हुई हैबहती हुई हैउसमें बहाव हैवह खुल रही है। वह फूलों में भी आनंद ले पाता है।
हमारा आस्तिक मंदिर में जाकर फूल तो चढ़ा देता हैलेकिन फूल में कोई आनंद नहीं ले पाता। फूल तोड़ते वक्त उसे ऐसा नहीं लगता कि परमात्मा को तोड़ रहा है। पत्थर की एक मूर्ति के लिए एक जिंदा फूल को तोड़कर चढ़ा देता है। यह आदमी गहरे में नास्तिक है। इसका अस्तित्व के प्रति कोई स्वीकार-भाव नहीं है। और न अस्तित्व में इसे परमात्मा की कोई प्रतीति है। इसे कोई प्रतीति नहीं है। इसकी पत्थर की मूर्ति को कोई तोड़ देतो यह हत्या पर उतारू हो जाता हैजिंदा मूर्तियों को तोड़ देता है। इसके मन में आस्तिकता का कोई संबंध नहीं है। इसकी आस्तिकता आत्मवंचना है।
और बर्ट्रेंड रसेल की नास्तिकता भी आत्मवंचना नहीं है। क्योंकि मुझे ऐसा दिखाई पड़ता है कि रसेल सिंसियरईमानदार आदमी है। और ईमानदार आदमी जल्दी आस्तिक नहीं हो सकता। सिर्फ बेईमान आदमी ही जल्दी आस्तिक हो सकते हैं। क्योंकि जिस आदमी ने ईश्वर को भी बिना खोजे हां भर दीउससे बड़ा बेईमान आदमी मिल सकता है! जिस आदमी ने ईश्वर जैसे महत तत्व को किताब में पढ़कर स्वीकार कर लियाउस आदमी से ज्यादा आत्मवंचक आदमीसेल्फ डिसेप्टिव आदमी मिल सकता है!
ईश्वर बच्चों का खेल नहीं है। ईश्वर किताबों में पढ़े हुए पाठ से संबंधित नहीं है। ईश्वर का मां-बाप द्वारा सिखाए गए सिद्धांतों से क्या वास्ता हैईश्वर तो जीवन की बड़ी प्राणवंत खोज और पीड़ा हैबड़ी एंग्विश है। बड़े विषाद से उपलब्ध होगा। बड़े श्रम सेबड़ी तपश्चर्या सेबड़े इनकार से गुजरने परबड़ी पीड़ाबड़े खालीपन से गुजरने परबड़ी मुश्किल सेशायद जन्मों की यात्राजन्मों-जन्मों की यात्रा और खोज और जन्मों की भटकन और जन्मों की असफलता और विफलतातब शायद इस सारी प्रसव-पीड़ा के बादवह अनुभव आता हैजो व्यक्तित्व को आस्तिकता देता है--तब।
लेकिन मैं मानता हूं कि बर्ट्रेंड रसेल वैसी यात्रा पर है। इसलिए खाली नहीं है। सार्त्र खाली हैउसकी नास्तिकता क्लोज्ड हैएनसर्किल्ड इन वनसेल्फअपने भीतर ही वर्तुल बनाकर घूम रही है। तो अपने भीतर तो आदमी फिर खाली हो जाएगा। और नहीं परनथिंगनेस पर जिसने आधार रखे--जिंदगी में कैसे फूल खिलें! उसने मरुस्थल में जिंदगी बोने की कोशिश की है। वहां फूल नहीं खिल सकते।
नहीं से बड़ा कोई मरुस्थल नहीं है। और जमीन पर जो मरुस्थल होते हैंवहां तो ओएसिस भी होते हैंवहां तो कुछ मरूद्यान भी होते हैं। लेकिन नहीं के मरुस्थल में कोई ओएसिसकोई मरूद्यान नहीं होता। वहां कोई हरियाली नहीं खिलती। हरियाली तो हां में ही खिलती है। आस्तिक ही पूरा हरा हो सकता है। आस्तिक ही पूरा भरा हो सकता है। आस्तिक ही फूलों को उपलब्ध हो सकता हैनास्तिक नहीं।
लेकिन नास्तिकता दो तरह की हो सकती है और आस्तिकता भी दो तरह की हो सकती है। नास्तिकता तब खतरनाक हो जाती हैजब अपने में बंद हो जाए। और आस्तिकता तब खतरनाक होती हैजब उधार और बारोड होती है। आस्तिकता का खतरा उधारी में हैनास्तिकता का खतरा अपने में बंद हो जाने में है। सब उधार आस्तिक हैं पृथ्वी पर! नास्तिक तक होने की ईमानदारी नहीं हैतो आस्तिक होने का बहुत विराट कदम बिलकुल असंभव है।
मैं तो मानता हूं कि नास्तिकता पहली सीढ़ी है आस्तिक होने के लिए। शिक्षण है नास्तिकता। नहीं कहने का अभ्यासहां कहने की तैयारी है। और जिसने कभी नहीं नहीं कहाउसके हां में कितना बल होगाऔर जिसने कभी नहीं कहने की हिम्मत नहीं जुटाईउसकी हां में कितना प्राणकितनी आत्मा हो सकती है?
बर्ट्रेंड रसेलमैं मानता हूं कि नास्तिकता के उस दौर से गुजरता हुआ व्यक्ति हैजो खोज रहा है। और बिना खोजे हां नहीं भर सकता। उचित हैठीक हैधार्मिक है। रसेल को मैं नास्तिक कहता हूंलेकिन धार्मिक। धार्मिक नास्तिक। और तथाकथित आस्तिकों को मैं आस्तिक कहता हूंलेकिन अधार्मिक। अधार्मिक आस्तिक। ये शब्द उलटे मालूम पड़ते हैं। लेकिन उलटे नहीं हैं।
अर्जुन का विषाद बहुत धार्मिक हैउसमें गति है। अगर वह चाहेतो कृष्ण जैसे कीमती आदमी को पास पाकर कह सकता है कि गुरुतुम जो कहते होठीक हैहम लड़ते हैं! नहीं कहताकृष्ण से जूझता है। कृष्ण से जूझने की हिम्मत साधारण नहीं है। कृष्ण जैसे व्यक्तित्व के पास हां करने का मन होता है। कृष्ण जैसे व्यक्तित्व को न कहने में पीड़ा होती है। कृष्ण जैसे व्यक्तित्व से प्रश्न उठाने में भी दुख होता है। लेकिन अर्जुन है कि पूछे चला जाता हैपूछे चला जाता है। वह कृष्ण के व्यक्तित्व को आड़ में रख देता हैअपने प्रश्न को छोड़ता नहीं। इसका भय नहीं लेता मन में कि क्या कहेगा कोईअश्रद्धालु हूंसंदेह करता हूंशक उठाता हूंआस्थावान नहीं हूं। कृष्ण जैसा व्यक्ति मिला होमान लो गुरु और स्वीकार करो। तब आस्तिकता उधार हो जाती है। लेकिन नहींवह प्रामाणिक आस्तिकता की खोज में है।
इसलिए इतनी बड़ी गीता की लंबी यात्रा हुई। पूछता चला जाता हैपूछता चला जाता हैपूछता चला जाता है।
कृष्ण भी अदभुत हैं। अपनी महिमा का जोर डाल सकते थे। अगर गुरुडम का जरा भी मोह होतातो जरूर डाल देते। लेकिन जो भी आस्तिक हैउसे गुरु होने की आकांक्षा नहीं होती। परमात्मा ही हैतो और व्यक्ति को गुरु होने की कोई जरूरत नहीं रह जाती। और जिसे परमात्मा पर भरोसा हैवह प्रश्नों को संदेह की दृष्टि से नहीं देखतानिंदा की दृष्टि से भी नहीं देखता। क्योंकि वह जानता हैपरमात्मा है। और यह व्यक्ति पूछ रहा हैतो यात्रा कर रहा हैपहुंच जाएगा। इसे पहुंचने दें सहज ही।
गंगा बह चली हैतो सागर तक पहुंच जाएगी। अभी उसे पता नहीं कि सागर हैलेकिन बह रही हैतो बेफिक्र रहेंपहुंच जाएगी। वह कहता नहीं कि रुक जाओ और मान लो। और गंगा अगर रुक जाए और मान ले कि सागर हैतो कभी जान नहीं पाएगी कि सागर है। रुक जाएगीएक डबरा बन जाएगी सड़ा-गलाफिर उसी को सागर समझेगी।
ऐसा आस्तिक अर्जुन नहीं है। अगर ठीक से समझें तो अर्जुन और बर्ट्रेंड रसेल के व्यक्तित्व में कुछ मेल है। जैसा मैंने कल कहा कि सार्त्र और अर्जुन के व्यक्तित्व में कुछ मेल है। वह मेल इतना है कि जैसा सार्त्र चिंतित हैवैसा अर्जुन चिंतित हैलेकिन यहां मेल टूट जाता है इसके आगे। सार्त्र अपनी चिंता को सिद्धांत बना लेता हैअर्जुन अपनी चिंता को सिर्फ प्रश्न बनाता है। यहां उसका बर्ट्रेंड रसेल से मेल है।
बर्ट्रेंड रसेल एगनॉस्टिक हैजिंदगी के अंतिम क्षण तक पूछ रहा है। यह दूसरी बात है कि कोई कृष्ण नहीं मिला। कोई हर्जा भी नहीं हैआगे कभी मिल जाएगा। कोई हर्जा नहीं है। लेकिन पूछना वहां है। यात्रा जारी है। मैं मानता हूं कि इस पृथ्वी पर बर्ट्रेंड रसेल के आस-पास पाल टिलिक जैसे जो आस्तिक हैंये इनसिंसियर हैं। पाल टिलिक आत्मवंचक हो सकते हैंरसेल नहीं है। और इस पृथ्वी पर पाल टिलिक और रसेल जैसे व्यक्ति साथ-साथ रहे हैं। मेरी अपनी समझ है कि बर्ट्रेंड रसेल आस्तिकता की तरफ ज्यादा बढ़ा हैपाल टिलिक नहीं बढ़ेथियॉलाजिस्ट हैं।
और बड़े मजे की बात है कि दुनिया में धर्म का सबसे बड़ा शत्रु अगर कोई हैतो अधर्म नहीं हैथियॉलाजी हैधर्म-शास्त्र है। धर्म की सबसे बड़ी शत्रुता शास्त्रीयता में है। तो जो लोग भी शास्त्रीयता में जीते हैंवे कभी धार्मिक नहीं हो पाते। उसके कारण हैंक्योंकि धर्म बुद्धि से ऊपर की बात है और शास्त्र सदा बुद्धि से नीचे की बात है। शास्त्र बुद्धि के ऊपर नहीं जाता और बुद्धि धर्म तक नहीं जाती।
पाल टिलिक सिर्फ बुद्धि से जी रहे हैं। ऐसा नहीं है कि बर्ट्रेंड रसेल बुद्धि को इनकार कर रहा हैपूरी तरह बुद्धि से जी रहा है। लेकिन बुद्धि की स्वीकृति नहीं है। बुद्धि पर भी बर्ट्रेंड रसेल को संदेह हैवह स्केप्टिक है बुद्धि के बाबत भी। यह उसे लगता है कि बुद्धि की भी सीमाएं हैं।
अर्जुन में बड़ा गहरा समन्वय है। रसेल और सार्त्र जैसे इकट्ठे हैं। उसका विषाद धार्मिक हैक्योंकि उसका विषाद श्रद्धा पर ले जाने वाला है।


येषामर्थे कांक्षितं नो राज्यं भोगाः सुखानि च।
त इमेऽवस्थिता युद्धे प्राणांस्त्यक्त्वा धनानि च।। ३३।।
हमें जिनके लिए राज्यभोग और सुखादिक इच्छित हैंवे ही यह सब धन और जीवन की आशा को त्यागकर युद्ध में खड़े हैं।
पग-पग पर अर्जुन की भ्रांतियां जुड़ी हैं। कह रहा है अर्जुन कि जिन पितापुत्रमित्रप्रियजन के लिए हम राज्य-सुख चाहते हैं...। झूठ कह रहा है। कोई चाहता नहीं। सब अपने लिए चाहते हैं। और अगर पिता-पुत्र के लिए चाहते हैंतो सिर्फ इसलिए कि वे अपने पिता हैंअपना पुत्र है। वह जितना अपना उसमें जुड़ा हैउतना हीइससे ज्यादा नहीं।
हांयह बात जरूर है कि उनके बिना सुख भी बड़ा विरस हो जाएगा। क्योंकि सुख तो मिलता कम हैदूसरों को दिखाई पड़ेयह ज्यादा होता है। सुख मिलता तो न के बराबर है। बड़े से बड़ा राज्य मिल जाएतो भी राज्य के मिलने में उतना सुख नहीं मिलताजितना राज्य मुझे मिल गया हैयह मैं अपने लोगों के सामने सिद्ध कर पाऊंतो सुख मिलता है।
और आदमी की चिंतना की सीमाएं हैं। अगर एक महारानी रास्ते से निकलती हो--स्वर्ण आभूषणों से लदीहीरे-जवाहरातों से लदी--तो गांव की मेहतरानी को कोईर् ईष्या पैदा नहीं होती। क्योंकि महारानी रेंज के बाहर पड़ती है। मेहतरानी की चिंतना की रेंज नहीं है वहवह सीमा नहीं है उसकी। महारानी से कोईर् ईष्या पैदा नहीं होतीलेकिन पड़ोस की मेहतरानी अगर एक नकली कांच का टुकड़ा भी लटकाकर निकल जाएतो प्राण में तीर चुभ जाता है। वह रेंज के भीतर है। आदमी कीर् ईष्याएंआदमी की महत्वाकांक्षाएं निरंतर एक सीमा में बंधकर चलती हैं।
अगर आप यश पाना चाहते हैंतो यह यश जो अपरिचित हैंस्ट्रेंजर्स हैंउनके सामने आपको मजा न देगा। जो अपने हैंपरिचित हैंउनके सामने ही आपको मजा देगा। क्योंकि जो अपरिचित हैंउनके सामने अहंकार को सिद्ध करने में कोई सुख नहीं है। जो अपने हैंउन्हीं को हराने का मजा है। जो अपने हैंउन्हीं को दिखाने का मजा है कि देखोमैं क्या हो गया और तुम नहीं हो पाए!
जीसस ने कहीं कहा है कि पैगंबर या तीर्थंकर अपने ही गांव में कभी आदृत नहीं होते। यद्यपि चाहेंगे अपने ही गांव में आदृत होनालेकिन हो नहीं सकते। अगर जीसस अपने ही गांव में गए होंतो लोग कहेंगेबढ़ई का लड़का है। वही न जोसफ बढ़ई का लड़का! कहां से ज्ञान पा लेगाअभी कल तक लकड़ी काटता थाज्ञान पा लियालोग हंसेंगे। इस हंसने में भी बढ़ई के लड़के को इतनी ऊंचाई पर स्वीकार करने की कठिनाई है। रेंज के भीतर है। बहुत कठिन है। कोई प्रोफेट अपने गांव में पुज जाएबड़ी कठिन बात है। क्योंकि गांव कीर् ईष्या की सीमा के भीतर है।
विवेकानंद को जितना आदर अमेरिका में मिलता थाउतना कलकत्ता में कभी नहीं मिला। दो-चार-दस दिन कलकत्ता लौटकर स्वागत-समारोह हुआफिर सब समाप्त हो गया। फिर कलकत्ता में लोग कहेंगे कि अरेवही नकायस्थ का लड़का हैकितना ज्ञान हो जाएगा!
रामतीर्थ को अमेरिका में भारी सम्मान मिलाकाशी में नहीं मिला। काशी में एक पंडित ने खड़े होकर कहा कि संस्कृत का अ ब स नहीं आता और ब्रह्मज्ञान की बातें कर रहे होपहले संस्कृत सीखो! और बेचारे रामतीर्थ संस्कृत सीखने गए।
रेंज हैएक सीमाएक वर्तुल है। लेकिन शायद रामतीर्थ को भी इतना मजा न्यूयार्क में सम्मान मिलने से नहीं आ सकता थाजितना काशी में मिलतातो आता। इसलिए रामतीर्थ भी कभी नाराज नहीं हुएअमेरिका में जब तक थे। कभी दुखी और चिंतित नहीं हुए। काशी में दुखी और चिंतित हो गए। निरंतर ब्रह्मज्ञान की बात करते थेकाशी में इतनी हिम्मत न जुटा पाए कि कह देते कि ब्रह्मज्ञान का संस्कृत से क्या लेना-देना! भाड़ में जाए तुम्हारी संस्कृत। इतनी हिम्मत न जुटा पाए। बल्कि एक टयूटर लगाकर संस्कृत सीखने बैठ गए। यह पीड़ा समझते हैं?
वह जो अर्जुन कह रहा है निरंतरसरासर झूठ कह रहा है। उसे पता नहीं है। क्योंकि झूठ भी आदमी में ऐसा खून में मिला हुआ है कि उसका पता भी मुश्किल से चलता है। असल में असली झूठ वे ही हैंजो हमारे खून में मिल गए हैं। जिन झूठों का हमें पता चलता हैउनकी बहुत गहराई नहीं है। जिन झूठों का हमें पता नहीं चलताजिनके लिए हम कांशस भी नहीं होतेचेतन भी नहीं होतेवे ही झूठ हमारी हड्डी-मांस-मज्जा बन गए हैं। अर्जुन वैसा ही झूठ बोल रहा हैजो हम सब बोलते हैं।
पति अपनी पत्नी से कहता है कि तेरे लिए ही सब कर रहा हूं। पत्नी अपने पति से कहती है कि तुम्हारे लिए ही सब कर रही हूं!
कोई किसी के लिए नहीं कर रहा है। हम सब अहंकार-केंद्रित होकर जीते हैं। अहंकार की सीमा-रेखा में जो-जो अपने मालूम पड़ते हैंउनके लिए भी हम उतना ही करते हैंजितने से हमारा अपना भरता है। वह जो अपनापन भरता हैजितना वे मेरे ईगो और मेरे अहंकार के हिस्से होते हैंउतना ही हम उनके लिए करते हैं। वही पत्नी कल अपनी पत्नी न रह जाएडाइवोर्स का विचार करने लगेबस फिर सब करना बंद हो जाता है। जिस मित्र के लिए हम जान देने को तैयार थेकल उसी की जान भी ले सकते हैं। सब भूल जाता है। क्यों भूल जाता हैजब तक वह मैं को मजबूत करता थातब तक अपना था। और जब मैं को मजबूत नहीं करतातब अपना नहीं रह जाता।
नहींअर्जुन गलत कह रहा है। उसे पता नहीं है। उसे पता होतब तो बात और हो जाए। उसे पता पड़ेगा धीरे-धीरे। गलत कह रहा है कि जिनके लिए हम राज्य चाहते हैं...। नहींउसे कहना चाहिए कि जिनके बिना राज्य चाहने में मजा न रह जाएगा...। चाहते तो अपने ही लिए हैंलेकिन जिनकी आंखों के सामने चाहने में मजा आएगा कि मिलेजब वे ही न होंगेतो अपरिचितअनजान लोगों के बीच राज्य लेकर भी क्या करेंगे! अहंकार का मजा भी क्या होगा उनके बीचजो जानते ही नहीं कि तुम कौन हो! जो जानते हैं कि तुम कौन होउन्हीं के बीच आकाश छूने पर पता चलेगा कि देखो!
ध्यान रहेहम अपने दुश्मनों से ही प्रतियोगिता नहीं कर रहे हैंअपने मित्रों से हमारी और भी गहरी प्रतियोगिता है। अपरिचितों से हमारी कोई प्रतिस्पर्धा नहीं हैपरिचितों से हमारी असली प्रतिस्पर्धा है। इसलिए दो अपरिचित कभी इतने बड़े दुश्मन नहीं हो सकतेजितने दो सगे भाई हो सकते हैं। उन्हीं से हमारी प्रतिस्पर्धा हैउन्हीं के सामने सिद्ध करना है कि मैं कुछ हूं।
वह अर्जुन गलत कह रहा है। लेकिन उसे साफ नहीं है स्वयं कोवह जानकर नहीं कह रहा है। जानकर जो हम झूठ बोलते हैंबहुत ऊपरी हैं। न-जाने जो झूठ हमसे बोले जाते हैंवे बहुत गहरे हैं। और जन्मों-जन्मों में हमने उन्हें अपने खून के साथ आत्मसात कर लिया हैएक कर लिया है। वैसा ही एक झूठ अर्जुन बोल रहा है कि जिनके लिए राज्य चाहा जाता हैवे ही न होंगे तो राज्य का क्या करूंगा...।
नहीं। उचितसही तो यह है कि वह कहेराज्य तो अपने लिए चाहा जाता हैलेकिन जिनकी आंखों को चकाचौंध करना चाहूंगाजब वे आंखें ही न होंगीतो अपने लिए भी चाहकर क्या करूंगा! लेकिन वह अभी यह नहीं कह सकता। इतना ही वह कह सकेतो जगह-जगह गीता का कृष्ण चुप होने को तैयार है। लेकिन वह जो भी कहता हैउससे पता चलता है कि वह बातें उलटी कह रहा है।
अगर वह एक जगह भी सीधी और सच्ची बात कह देएक भी असर्शन उसका आथेंटिक होतो गीता का कृष्ण तत्काल चुप हो जाए। कहेबात खतम हो गई। चलोवापस लौटा लेते हैं रथ को। लेकिन वह बात खतम नहीं होतीक्योंकि अर्जुन पूरे समय दोहरे वक्तव्य बोल रहा है। डबलदोहरे वक्तव्य बोल रहा है। बोल कुछ और रहा हैचाह कुछ और रहा है। है कुछ औरकह कुछ और रहा है। उसकी दुविधा कहीं और गहरे में हैप्रकट कहीं और कर रहा है।
इसे हमें समझकर चलना हैतभी हम कृष्ण के उत्तरों को समझ सकेंगे। जब तक हम अर्जुन के प्रश्नों की दुविधा और अर्जुन के प्रश्नों का उलझाव न समझ लेंतब तक कृष्ण के उत्तरों की गहराई और कृष्ण के उत्तरों के सुलझाव को समझना मुश्किल है।


प्रश्न: भगवान श्रीस्वजनों की हत्या में अर्जुन ने जो न च श्रेयोऽनुपश्यामि कहावहां वह प्रेयस से स्पष्टतः दूर ही रहता है। क्या केवल भौतिक उपयोग का संदर्भ हैऔर यदि ऐसा हैतो वह सच्चा आस्तिक कैसे बनेगा?


अर्जुन जहां हैवहां भौतिक सुख से ही संबंध हो सकता है। आस्तिक का भौतिक सुख से संबंध नहीं होताऐसा नहीं है। आस्तिक का भौतिक सुख से संबंध होता हैलेकिन जितना ही वह खोजता हैउतना ही पाता है कि भौतिक सुख असंभावना है। भौतिक सुख की खोज असंभव होती हैतभी आध्यात्मिक सुख की खोज शुरू होती है। तो भौतिक सुख का भी आध्यात्मिक सुख की खोज में महत्वपूर्ण कांट्रिब्यूशन हैउसका बहुत महत्वपूर्ण दान है। सबसे महत्वपूर्ण दान भौतिक सुख का यही है कि वह अनिवार्य रूप से विषाद में और फ्रस्ट्रेशन में ले जाता है।
अब यह बड़े मजे की बात है कि जिंदगी में वे ही सीढ़ियां हमें परमात्मा के मंदिर तक नहीं पहुंचातींजो परमात्मा के मंदिर से ही जुड़ी हैं। वे सीढ़ियां भी परमात्मा के मंदिर की सीढ़ियों तक पहुंचाती हैंजो परमात्मा के मंदिर से नहीं जुड़ी हैं। अब यह बड़ी उलटी-सी बात मालूम पड़ेगी। स्वर्ग तक पहुंचने में वही सीढ़ी काम नहीं आतीजो स्वर्ग से जुड़ी है। उससे भी ज्यादा और उससे भी पहलेवह सीढ़ी काम आती हैजो नर्क से जुड़ी है। असल में जब तक नर्क की तरफ की यात्रा पूरी तरह से व्यर्थ न हो जाएतब तक स्वर्ग की तरफ की कोई यात्रा प्रारंभ नहीं होती। जब तक बहुत स्पष्ट रूप से यह साफ न हो जाए कि यह-यह नर्क का मार्ग हैतब तक यह साफ नहीं हो पाता है कि स्वर्ग का मार्ग क्या है।
भौतिक सुखआध्यात्मिक सुख तक पहुंचाने में एक निषेधात्मक चेतावनी कानिगेटिव चेतावनी का काम करते हैं। बार-बार हम खोजते हैं भौतिक सुख को और बार-बार असफल होते हैं। बार-बार चाहते हैं और बार-बार नहीं पाते हैं। बार-बार आकांक्षा करते हैं और बार-बार वापस गिर जाते हैं।
यूनानी कथाओं में सिसिफस की कथा है। कामू ने उस पर एक किताब लिखी हैदि मिथ आफ सिसिफस। सिसिफस को सजा दी है देवताओं ने कि वह एक पत्थर को खींचकर पहाड़ के शिखर तक ले जाए। और सजा का दूसरा हिस्सा यह है कि जैसे ही वह शिखर पर पहुंचेगा--पसीने से लथपथहांफताथकापत्थर को घसीटता--वैसे ही पत्थर उसके हाथ से छूटकर वापस खड्ड में गिर जाएगा। फिर वह नीचे जाएफिर पत्थर को खींचे और चोटी तक ले जाए। और फिर यही होगाऔर फिर-फिर यही होता रहेगा। अब यह सजा है। और यह इटरनिटी तक होता रहेगा। यह अंत तक होता रहेगा। अनंत तक होता रहेगा।
अब वह सिसिफस है कि फिर जाता है खाई मेंफिर उठाता है पत्थर को। जब वह पत्थर को उठाता हैतो फिर इसी आशा से कि इस बार सफल हो जाएगा। अब की बार तो पहुंचा ही देगा शिखर पर। बता ही देगा देवताओं को कि बड़ी भूल में थे। देखोसिसिफस ने पत्थर पहुंचा ही दिया। फिर खींचता है। महीनों का अथक श्रमकिसी तरह टूटतामरता ऊपर शिखर पर पहुंचता है। पहुंच नहीं पाता कि पत्थर हाथ से छूट जाता है और फिर खाई में गिर जाता है। फिर सिसिफस उतर आता है।
आप कहेंगेबड़ा पागल है। खाई में क्यों नहीं बैठ जाता?
अगर इतना आपको पता चल गयातो आपकी जिंदगी में धर्म की शुरुआत हो जाएगी। क्योंकि हम सब सिसिफस हैं। कहानी अलग-अलग होगीपहाड़ अलग-अलग होंगेपत्थर अलग- अलग होंगेलेकिन सिसिफस हम सब हैं। हम वही काम बार-बार किए चले जाते हैंबार-बार शिखर से छूटता है पत्थर और खाई में गिर जाता है। लेकिन बड़ा मजेदार है आदमी का मनवह बार-बार अपने को समझा लेता है कि कुछ भूल-चूक हो गई इस बार मालूम होता है। अगली बार सब ठीक कर लेंगे। फिर शुरू कर देता है। और ऐसी भूल-चूक अगर एक-दो जन्म में होती हो तो भी ठीक है। जो जानते हैंवे कहेंगेअनंत जन्मों में ऐसा हीऐसा हीऐसा ही होता रहा है।
भौतिक सुख की चाह आध्यात्मिक खोज का अनिवार्य हिस्सा है। क्योंकि उसकी विफलताउसकी पूर्ण विफलता आध्यात्मिक आनंद की खोज का पहला चरण है। इसलिए जो भौतिक सुख खोज रहा हैउसको मैं अधार्मिक नहीं कहता। वह भी धर्म को ही गलत दिशा से खोज रहा है। वह भी आनंद को ही वहां खोज रहा हैजहां आनंद नहीं मिल सकता है। लेकिन इतना तो पता चले पहले कि नहीं मिल सकता हैतो किसी और दिशा में खोजे।
लाओत्से से किसी ने पूछा कि तुम कहते होशास्त्रों से कुछ भी नहीं मिलालेकिन हमने सुना है कि तुमने शास्त्र पढ़े! तो लाओत्से ने कहा कि नहींशास्त्रों से बहुत कुछ मिला। सबसे बड़ी बात तो यह मिली शास्त्र पढ़कर कि शास्त्रों से कुछ भी नहीं मिल सकता है। यह कोई कम मिलना है! नहीं कुछ मिल सकता हैलेकिन बिना पढ़े यह पता नहीं चल सकता था। पढ़ा बहुतखोजा बहुतनहीं मिल सकता हैयह जाना। यह कोई कम दाम नहीं है। निगेटिव हैइसलिए हमें खयाल में नहीं आता।
लेकिन एक बार यह खयाल में आ जाए कि शब्द सेशास्त्र से नहीं मिल सकता हैतो शायद हम अस्तित्व मेंजीवन में खोजने निकलें। सुख में नहीं मिल सकता है सुखतो फिर शायद हम शांति में खोजने निकलें। बाहर नहीं मिल सकता है सुखतो शायद हम भीतर खोजने निकलें। पदार्थ में नहीं मिल सकता है सुखतो शायद हम परमात्मा में खोजने निकलें। लेकिन वह जो दूसरी खोज हैइस पहली खोज की विफलता से ही शुरू होती है।
तो अर्जुन अभी जो बात कर रहा हैवह तो भौतिक सुख की ही कर रहा है कि राज्य से क्या मिलेगाप्रियजन नहीं रहेंगेतो क्या मिलेगासुख से क्या मिलेगालेकिन आध्यात्मिक खोज का पहला चरण उठाया जा रहा है। इसलिए मैं उसे धार्मिक व्यक्ति ही कहूंगा। धर्म को उपलब्ध हो गया हैऐसा नहींधर्म को उपलब्ध होने के लिए जो आतुर है,ऐसा।


प्रश्न: भगवान श्रीआपने कल बताया कि भगवद्गीता मानस-शास्त्र है और आधुनिक मानस-शास्त्र के करीब आ जाता है। तो क्या आप साइक का अर्थ माइंड करके उसको सीमित करते हैंक्योंकि साइक का जो मूल अर्थ हैवह है सोल। तो गीता को सिर्फ मानस-शास्त्र कहकर आप रुक जाएंगे कि अध्यात्म-शास्त्र भी कहेंगेस्पष्ट करें।


मैं गीता को मनोविज्ञान ही कहूंगा। और मन से मेरा अर्थ आत्मा नहीं है। मन से मेरा मतलब मन हीमाइंड ही है। कई को दिक्कत और कठिनाई होगी। वे कहेंगेयह तो मैं गीता को नीचे गिरा रहा हूं। अध्यात्म-शास्त्र कहना चाहिए। लेकिन आपसे कहना चाहूंगा कि अध्यात्म का कोई शास्त्र होता नहीं। ज्यादा से ज्यादा शास्त्र मन का हो सकता है। हांमन का शास्त्र वहां तक पहुंचा देजहां से अध्यात्म शुरू होता हैइतना ही हो सकता है। अध्यात्म-शास्त्र होता ही नहींहो नहीं सकता। अध्यात्म-जीवन होता हैशास्त्र नहीं। अधिक से अधिक जो शब्द कर सकता हैवह यह है कि वह मन की आखिरी ऊंचाइयों और गहराइयों को छूने में समर्थ बना दे।
इसलिए मैं गीता को अध्यात्म-शास्त्र कहकर व्यर्थ न करूंगा। वैसा कोई शास्त्र होता नहीं। और जो-जो शास्त्र आध्यात्मिक होने का दावा करते हैं--शास्त्र तो क्या करते हैंशास्त्र को मानने वाले दावा कर देते हैं। वे-वे अपने शास्त्रों को व्यर्थ हीव्यर्थ ही मनुष्य की सारी उपयोगिता के बाहर कर देते हैं।
अध्यात्म है अनुभव और जो अनिर्वचनीय हैऔर जो अवर्णनीय हैऔर जो व्याख्या के पार हैऔर जो शब्दों के अतीत हैऔर शास्त्र ही जिसे चिल्ला-चिल्लाकर कहते हैं कि मन से नहीं मिलेगामन के आगे मिलेगा--जो मन के आगे मिलेगावह शब्दों में नहीं लिखा जा सकता है। इसलिए शास्त्र की आखिरी से आखिरी पहुंच मनस हैमन है। उतना पहुंचा दे तो परम शास्त्र है। और उसके पार जो छलांग लगेगीवहां अध्यात्म शुरू होगा।
गीता को मैं मनस-शास्त्र कहता हूंक्योंकि गीता में वहां तक पहुंचाने के सूत्र हैं उसमेंजहां से छलांगदि जंपजहां से छलांग लग सकती है। लेकिन अध्यात्म-शास्त्र कोई शास्त्र होता नहीं। हांआध्यात्मिक वक्तव्य हो सकते हैंजैसे उपनिषद हैं। उपनिषद आध्यात्मिक वक्तव्य हैं। लेकिन उनमें कोई विज्ञान नहीं है। इसलिए मनुष्य के बहुत काम के नहीं हैं। गीता बहुत काम की है।
वक्तव्य है कि ब्रह्म हैठीक है। एक वक्तव्य है कि ब्रह्म है। ठीक है। हमें पता नहीं है। जो जानता हैवह कहता हैहै। जो नहीं जानता हैवह कहता हैहोगा। बेयर स्टेटमेंट है। तो उपनिषद काम में आ सकता हैजब आपको अध्यात्म का अनुभव हो जाए। तब आप उपनिषद में पढ़कर कह सकते हैं कि ठीक हैऐसा मैंने भी जाना है। तो उपनिषद जो है,वह गवाही बन सकता हैविटनेस हो सकता है। लेकिन जब आप जान लेंतब।
और मजा यह है कि जब आप जान लेंतो उपनिषद की गवाही की कोई जरूरत नहीं होती। आप ही जानते हैंतो आप जो कहते हैंवही उपनिषद हो जाता है।
तो उपनिषद जो हैवह ज्यादा से ज्यादा गवाही बन सकता है सिद्ध के लिए। और सिद्ध के लिए कोई गवाही की जरूरत नहीं है। गीता साधक के लिए उपयोगी हो सकती है। सिद्ध के किसी काम की गीता नहीं है। लेकिन असली सवाल तो साधक के लिए है। और साधक का असली सवाल आध्यात्मिक नहीं है।
अर्जुन का असली सवाल आध्यात्मिक नहीं है। अर्जुन का असली सवाल मानसिक हैसाइकोलाजिकल है। उसकी समस्या ही मानसिक है। इसलिए अगर कोई यह कहे कि उसकी समस्या तो मानसिक है और कृष्ण उसका आध्यात्मिक हल कर रहे हैंतो उन दोनों के बीच फिर कोई कम्युनिकेशन नहीं हो सकता। जहां समस्या हैवहीं समाधान को होना चाहिएतभी सार्थक होगा। अर्जुन की समस्या मानसिक हैउसकी समस्या आध्यात्मिक नहीं है। उसका उलझाव मानसिक है।
अब यह बड़े मजे की बात हैआध्यात्मिक समस्या होती ही नहीं। जहां अध्यात्म हैवहां समस्या नहीं है। और जहां तक समस्या हैवहां तक अध्यात्म नहीं है। मामला ठीक ऐसा ही हैजैसे कि मेरे घर में अंधेरा है और मैं आप से कहूंअंधेरा है। आप कहें कि मैं दीया ले जाकर देखता हूंकहां है! और आप दीया ले जाएं और अंधेरे को मैं न बता पाऊं। आप कहेंबताओकहां हैअब मैं दीया ले आयाअंधेरा कहां हैअब मैं मुश्किल में पड़ जाऊंगातो मैं आपसे कहूं कि कृपा कर दीया बाहर रखकर आइए। आप कहें कि दीया बाहर रख आऊंगातो अंधेरे को देखूंगा कैसेक्योंकि रोशनी चाहिए देखने के लिए! तो फिर एक ही बात मैं आप से कहूंगा कि फिर अंधेरा नहीं देखा जा सकताक्योंकि जहां रोशनी हैवहां अंधेरा नहीं है और जहां अंधेरा हैवहां रोशनी नहीं है। और इन दोनों के बीच कोई कम्युनिकेशन नहीं है।
आध्यात्मिक समस्या जैसी कोई समस्या होती ही नहीं। सब समस्याएं मानसिक हैं। अध्यात्म समस्या नहींसमाधान है। जहां अध्यात्म हैवहां कोई समस्या नहीं है। और जहां कोई समस्या नहीं हैवहां किसी समाधान की क्या जरूरत है?
अध्यात्म स्वयं समाधान है। इसलिए अध्यात्म के द्वार का नाम हमने रखा है समाधि।
समाधि का मतलब हैयहां से समाधान शुरू होता हैयहां से अब समस्याएं नहीं होंगी। समाधि का मतलब हैयहां से अब समाधान शुरू होता हैअब समस्या नहींअब आगे प्रश्न नहीं होंगेअब आगे प्रश्न का कोई उपाय नहीं है। दरवाजे का नाम समाधि रखा है। इसका मतलब यह है कि दरवाजे पर आ गएअब इसके पार समाधान का जगत है। वहां समाधान ही समाधान होंगेवहां अब कोई समस्या नहीं होगी। लेकिन समाधि के द्वार तक बड़ी समस्याएं होंगी। और वे सब समस्याएं मानसिक हैं।
अगर ठीक से समझेंतो मतलब हैदि माइंड इज़ दि प्राब्लममन ही समस्या है। जिस दिन मन नहीं हैउस दिन कोई समस्या नहीं है। और अध्यात्म का मतलब हैवह अनुभवजहां मन नहीं है।
इसलिए मैं जब गीता को मनस-शास्त्र कहता हूंतो अधिकतम जो शास्त्र के संबंध में कहा जा सकता हैदि मैग्जिमम,वह मैं कह रहा हूं। उससे आगे कहा नहीं जा सकता। और जो लोग उसे आध्यात्मिक बनाएंगेवे पिटवा देंगेवे उसे फिंकवा देंगे। क्योंकि अध्यात्म की कोई समस्या नहीं है किसी कीसबकी समस्या मन की है।
और जब मैं कहता हूंकृष्ण को मैं कहता हूं मनोविज्ञान का पहला उदघोषकतो अधिकतम जो कहा जा सकता हैवह मैं कह रहा हूं। हां! मनःसंश्लेषकआत्मा का कोई संश्लेषण नहीं होता। सारा खेल मन का है। सारा उपद्रव मन का हैमन के पार न कोई उपद्रव हैन कोई समस्या है। इसलिए मन के पार कोई शास्त्र नहीं है। सब गुरु-शिष्य मन तक हैंमन के पार कोई गुरु-शिष्य नहीं है। मन के पार न अर्जुन हैन कृष्ण हैं। मन के पार जो हैउसका कोई नाम नहीं है। सब मन के भीतर की सारी बात है। और इसलिए गीता बहुत विशिष्ट है।
आध्यात्मिक वक्तव्य बहुत हैंकीमती हैं। लेकिन वक्तव्य हैंबेयर स्टेटमेंट्स हैं। एक आदमी कहता हैऐसा है। लेकिन इससे कोई हल नहीं होता। हमारी समस्याएं किसी और तल पर हैं। हमारी मुसीबतें किसी और तल पर हैं। उस तल पर ही बात होनी चाहिए। कृष्ण ने ठीक उस तल से बात की हैजहां अर्जुन है। अगर कृष्ण अपने तल से बात करेंतो गीता अध्यात्म-शास्त्र होती। लेकिन तब अर्जुन को नहीं समझाया जा सकता था। अर्जुन कहतामाफ करेंहोगा। मेरा कोई संबंध नहीं है इससे। तब उन दोनों के बीच कोई संवाद नहीं हो सकता था। तब एक आदमी आकाश में और एक आदमी पाताल में होता। अर्जुन के सिर पर से बातें निकल जातीं। कुछ पकड़ में अर्जुन को नहीं आने वाला था।
लेकिन कृष्णठीक अर्जुन जहां हैवहां से उसका हाथ पकड़ते हैं। और वहीं से सारी समस्याओं को सुलझाना शुरू करते हैं। इसलिए गीता एक बहुत साइकिकएक बहुत मनस की गतिमान व्यवस्था है। एक-एक कदम अर्जुन ऊपर उठता हैतो गीता ऊपर उठती है। अर्जुन नीचे गिरता हैतो गीता नीचे गिरती है। अर्जुन जमीन पर गिर जाता हैतो कृष्ण नीचे झुकते हैं। अर्जुन खड़ा हो जाता हैतो कृष्ण खड़े हो जाते हैं। पूरे समय अर्जुन केंद्र पर हैकृष्ण नहीं हैं केंद्र पर। उपनिषद का ऋषि केंद्र पर हैवह अपने वक्तव्य दे रहा है। वह कह रहा हैजो मैंने जानावह मैं कहता हूं। उसका आपसे कोई संबंध नहीं है। इसलिए मैं गीता को एक शिक्षक के द्वारा कही हुई बातें कह रहा हूं।
कृष्ण सिर्फ ब्रह्मज्ञानी की तरह बोलेंतो अर्जुन से कोई नाता नहीं रह जाएगा। वे बहुत नीचे झुककर अर्जुन के साथ खड़े होकर बोलते हैं। और धीरे-धीरे जैसे अर्जुन ऊपर उठता हैवैसे ही वे ऊपर उठते हैं। और वहां छोड़ते हैं गीता के आखिरी सूत्रों कोजहां से मनस समाप्त हो जाता है और अध्यात्म शुरू हो जाता है। उसके बाद चर्चा बंद हो जाती है। उसके बाद चर्चा का कोई मतलब नहीं है।
इसलिए मैंने बहुत जानकरकंसीडर्ड--मेरा जो वक्तव्य हैऐसे ही नहीं कह देता हूंकुछ भी नहीं ऐसे कह देता हूं--बहुत जानकर कहा कि गीता एक साइकोलाजी है।
और भविष्य सिर्फ उन्हीं ग्रंथों का हैजो साइकोलाजी हैं। भविष्य उन ग्रंथों का नहीं हैजो मेटाफिजिक्स हैं। मेटाफिजिक्स मर गईअब उसकी कोई जगह नहीं है। अब आदमी कहता हैहमारी समस्याएं हैंइन्हें हल करिए। और जो इन्हें हल करेगाउसकी जगह होगी। अब फ्रायडजुंगएडलर और फ्रोम और सलीवानइनकी दुनिया हैअब यह कपिलकणाद की दुनिया नहीं है। और आने वाले भविष्य में कृष्ण अगर फ्रायड और जुंग और एडलर की पंक्ति में खड़े होने का साहस दिखलाते हैंतो ही गीता का भविष्य हैअन्यथा कोई भविष्य नहीं है।
मैंने बहुत सोचकर कहा हैबहुत जानकर कहा है। बाइबिल को मैं नहीं कह सकता कि वह मनस-शास्त्र हैनहीं कह सकता। कुछ वक्तव्य हैं जो मानसिक हैंलेकिन बहुत गहरे में वे अध्यात्म हैं। अध्यात्म का मतलबजो जाना है जीसस नेवह वक्तव्य दे रहे हैं। वही तकलीफ हुई। क्योंकि जीसस आकाश की बातें कर रहे हैं। सुनने वाले जमीन की बातें समझ रहे हैंइसलिए सूली पर लटकाए गए। सूली पर लटकाने का कारण है। और बहुत-सा कारण जीसस के ऊपर है।
जीसस कह रहे हैंदि किंग्डम आफ गॉडमैं तुम्हें परमात्मा के राज्य का मालिक बना दूंगा। लोग समझ रहे हैं कि वे जमीन के राज्य का मालिक बनाने वाले हैं। यहूदियों ने रिपोर्ट कर दी उनकी कि यह आदमी खतरनाक हैरिबेलियस है। यह कुछ राज्य हड़पने की कोशिश कर रहा है। और जब उनसे पूछा पायलट ने कि क्या तुम राज्य हड़पने की कोशिश कर रहे होउन्होंने कहा कि हम राज्य पर हमला बोल रहे हैं! मगर वह दूसरे राज्य की बात कर रहे हैंकिंग्डम आफ गॉड। वह राज्य कहीं किसी को पता नहीं है। उन्होंने कहायह आदमी खतरनाक है। इस आदमी को सूली पर लटकाना चाहिए।
जीसस जहां से बोल रहे हैंवहां सुनने वाले लोग नहीं हैं। और जहां जीसस बोल रहे हैंवहां उनको सुनने वाला एक भी आदमी नहीं है। इसलिए जीसस और उनके सुनने वाले में कोई तालमेल नहीं है।
कृष्ण अदभुत शिक्षक हैं। वे अर्जुन को प्रायमरी क्लास से लेकर ठीक युनिवर्सिटी के आखिरी दरवाजे तक पहुंचाते हैं। बहुत लंबी यात्रा है। बहुत लंबी यात्रा है और बड़ी सूक्ष्म यात्रा है। और मैं वैसे ही चाहूंगा कि हम वैसे ही यात्रा करें।


प्रश्न: भगवान श्रीआपने बताया कि मनुष्य जन्मों-जन्मों का पुनरावर्तन करता रहता है। तो क्या पुनर्जीवन पाने के लिए वह पुनरावर्तन जरूरी नहीं हैयदि न होतो उसमें से अतिक्रमण कब होता हैऔर उसमें क्या गुरु या ग्रंथ कुछ मदद नहीं कर सकतेकृपया बताइए।


जीवन का अनंत पुनरावर्तन हैउपयोगिता है उसकीउससे प्रौढ़ता आती है। खतरा भी है उसकाउससे जड़ता भी आ सकती है। एक ही चीज से दुबारा गुजरने में दो संभावनाएं हैं। या तो दुबारा गुजरते वक्त आप उस चीज को ज्यादा जान लेंगेऔर यह भी संभावना है कि दोबारा गुजरते वक्त आप उतना भी न जान पाएंगेजितना आपने पहली बार जाना था। दोनों ही बातें हैं।
आपके घर के सामने जो वृक्ष लगा हैआप उसको शायद ही देखते होंक्योंकि इतनी बार देखा है कि देखने की कोई जरूरत नहीं रह गई है। पति-पत्नी शायद ही एक-दूसरे को देखते हों। तीसत्तीस साल साथ रहते हो गए। देख लिया था बहुत पहलेजब शादी हुई थी। फिर देखने का कोई मौका नहीं आया। असल में देखने की कोई जरूरत नहीं आई। अपरिचित स्त्री सड़क से निकलती हैतो दिखाई पड़ती है।
असल में अपरिचित दिखाई पड़ता हैपरिचित के प्रति हम अंधे हो जाते हैंब्लाइंड स्पाट हो जाता है। उसे देखने की कोई जरूरत नहीं होती। कभी आंख बंद करके सोचें कि आपकी मां का चेहरा कैसा हैतो आप बड़ी मुश्किल में पड़ जाएंगे। फिल्म एक्ट्रेस का चेहरा याद आ सकता हैमां का चेहरा आंख बंद करके देखेंगेतो एकदम खोने लगेगा। थोड़ी देर में रूप-रेखा गड्ड-मड्ड हो जाएगी। मां का चेहरा पकड़ में नहीं आता! इतना देखा हैइतने पास से देखा हैकि कभी गौर से नहीं देखा। निकटता अपरिचय बन जाती है। निकटता अपरिचय बन जाती है।
तो अनंत जीवन में एक से ही अनुभव से बार-बार गुजरने पर दो संभावनाएं हैं। और चुनाव आप पर है कि आप क्या करेंगेस्वतंत्रता आपकी है।
आप यह भी कर सकते हैं कि आप बिलकुल जड़मेकेनिकल हो जाएंजैसा कि हम अधिक लोग हो गए हैं। एक यंत्रवत घूमते रहेंबस वही रोज-रोज करते रहें। कल भी क्रोध किया थापरसों भी क्रोध किया थाउसके पहले भीपिछले वर्ष भीउसके पहले वर्ष भी। इस जन्म का ही हिसाब रखेंतो भी काफी है। अगर पचास साल जीए हैंतो कितनी बार क्रोध किया है! और हर बार क्रोध करके कितनी बार पश्चात्ताप किया है! और हर बार पश्चात्ताप करके फिर दुबारा क्रोध किया हैफिर दुबारा पश्चात्ताप किया है! फिर धीरे-धीरे एक रूटीनएक व्यवस्था बन गई है।
और आदमी को देखकर आप कह सकते हैं कि यह अभी क्रोध कर रहा हैथोड़ी देर बाद पश्चात्ताप करेगा। क्रोध में क्या कह रहा हैयह भी बता सकते हैंक्या कहेगायह भी बता सकते हैं--अगर दो-चार दफे उसको क्रोध करते देखा है। और बाद में भी प्रिडिक्ट कर सकते हैं कि क्रोध के बाद पश्चात्ताप में ये-ये बातें यह कहेगा। कसम खाएगा कि अब क्रोध कभी नहीं करूंगा। हालांकि ये कसमें इसने पहले भी खाई हैंइसका कोई मतलब नहीं है। यह जड़ व्यवस्था हो गई है।
लेकिन अगर कोई आदमी होशपूर्वक क्रोध किया हैतो हर बार क्रोध का अनुभव उसे क्रोध से मुक्त कराने में सहयोगी होगा। और अगर बेहोशी से क्रोध किया हैतो हर क्रोध का अनुभव उसे और भी क्रोध की जड़ मूर्च्छा में ले जाने में सहयोगी होता है।
जीवन का पुनरावर्तन दोनों संभावनाएं खोलता है। हम कैसा उपयोग करेंगेहम पर निर्भर है। जीवन सिर्फ संभावनाएं देता है। हम उन संभावनाओं को क्या रूपांतरण देंगेयह हम पर निर्भर है। एक आदमी चाहे तो क्रोध करके और गहरे क्रोध का अभ्यासी बन सकता है। और एक आदमी चाहे तो क्रोध करकेक्रोध की मूर्खता को देखकरव्यर्थता को देखकरक्रोध की अग्नि और विक्षिप्तता को देखकरक्रोध से मुक्त हो सकता है। जो आदमी जड़ होता चला जाता है,वह अधार्मिक होता चला जाता हैवह और संसारी होता चला जाता है। जो आदमी चेतन होता चला जाता हैवह धार्मिक होता चला जाता हैउसके जीवन में एक क्रांति होती चली जाती है।
प्रत्येक पर निर्भर है कि जीवन का आप क्या करेंगे।
जीवन निर्भर नहीं हैजीवन अवसर है। उसमें क्या करेंगेयह आप पर निर्भर है। यह निर्भरता ही आपके आत्मवान होने का प्रमाण है। यह निर्भरता ही आपके आत्मा होने का गौरव है। आपके पास आत्मा हैअर्थात चुनाव की शक्ति है कि आप चुनें कि क्या करेंगे।
और मजे की बात यह है कि आपने हजारों चक्कर लगाए होंअगर आज भी आप निर्णय कर लेंतो सारे चक्कर इसी क्षण छोड़ सकते हैंतोड़ सकते हैं। लेकिन मन लीस्ट रेसिस्टेंस की तरफ बहता है। घर में एक लोटा पानी गिरा दें। फर्श से बह जाएसूख जाएपानी उड़ जाएलेकिन एक सूखी रेखा फर्श पर छूट जाती है। पानी नहीं है जरा भी। कुछ भी नहीं हैसिर्फ एक सूखी रेखा। और सूखी रेखा का मतलब क्या हैकुछ भी मतलब नहीं है। वहां पानी बहा था। बसइतनी एक रेखा छूट जाती है। फिर दुबारा पानी उस कमरे में डोल देंसौ में से निन्यानबे मौके यह हैं कि वह उसी सूखी रेखा को पकड़कर फिर बहेगा। क्योंकि लीस्ट रेसिस्टेंस है। उस सूखी रेखा पर धूल कम है। कमरे के दूसरे हिस्सों में धूल ज्यादा है। वहां जगह जरा आसानी से बहने की है। पानी वहीं से बहेगा।
हम बहुत बार जो किए हैंवहां-वहां सूखी रेखाएं बन गई हैं। उन सूखी रेखाओं को ही मनस-शास्त्र संस्कार कहता है। वह हमारी कंडीशनिंग है। उन सूखी रेखाओं पर फिर वही कामफिर शक्ति का जन्मफिर पानी का बहनालीस्ट रेसिस्टेंसफिर हम वहीं से बहना शुरू कर देते हैं।
लेकिन सूखी रेखा कहती नहीं कि यहां से बहो। सूखी रेखा बांधती नहीं कि यहां से नहीं बहेतो अदालत में मुकदमा चलेगा। सूखी रेखा कहती नहीं कि कोई नियम है ऐसा कि यहीं से बहना पड़ेगाकि परमात्मा की आज्ञा है कि यहीं से बहो। सूखी रेखा सिर्फ एक खुला अवसर हैचुनाव सदा आपका है। और पानी अगर तय करे कि नहीं बहना है सूखी रेखा सेतो नई रेखा बना ले और बह जाए। फिर नई सूखी रेखा बन जाएगी। फिर नया संस्कार बन जाएगा।
धर्म निर्णय और संकल्प हैजो होता रहा हैउससे अन्यथा होने की चेष्टा हैजो कल तक हुआ हैउसकी समझ से वैसा दुबारा न होइसका संकल्पपूर्वक चुनाव है। इसे ही हम साधना कहेंयोग कहेंजो भी नाम देना चाहेंदे सकते हैं।
एक आखिरी सूत्र औरफिर सांझ को बात करेंगे।


आचार्याः पितरः पुत्रास्तथैव च पितामहाः।
मातुलाः श्वशुराः पौत्राः श्यालाः संबन्धिनतस्था।। ३४।।
एतान्न हन्तुमिच्छामि घ्नतोऽपि मधुसूदन।
अपि त्रैलोक्यराज्यस्य हेतोः किं नु महीकृते।। ३५।।
गुरुजनताऊचाचेलड़केऔर वैसे ही दादामामाससुरपोतेसाले तथा और भी संबंधी लोग हैं।
इसलिए हे मधुसूदनमुझे मारने पर भी अथवा तीन लोक के राज्य के लिए भी मैं इन सबको मारना नहीं चाहताफिर पृथ्वी के लिए तो कहना ही क्या है?
निहत्य धार्तराष्ट्रान्नः का प्रीतिः स्याज्जनार्दन।
पापमेवाश्रयेदस्मान्हत्वैतानाततायिनः।। ३६।।
हे जनार्दन! धृतराष्ट्र के पुत्रों को मारकर भी हमें क्या प्रसन्नता होगी! इन आततायियों को मारकर तो हमें पाप ही लगेगा।


बार-बारफिर-फिर अर्जुन जो कह रहा हैवह बहुत विचार योग्य है। दोत्तीन बातें खयाल में ले लेनी जरूरी हैं। वह कह रहा है कि ये अपने स्वजनों को मारकर अगर तीनों लोक का राज्य भी मिलता होतो भी मैं लेने को तैयार नहीं हूंइसलिए इस पृथ्वी के राज्य की तो बात ही क्या! देखने में ऐसा लगेगाबड़े त्याग की बात कह रहा है। ऐसा है नहीं।
मैं एक वृद्ध संन्यासी से मिलने गया था। उन वृद्ध संन्यासी ने मुझे एक गीत पढ़कर सुनाया। उनका लिखा हुआ गीत। उस गीत में उन्होंने कहा कि सम्राटोतुम अपने स्वर्ण-सिंहासन पर होओगे सुख मेंमैं अपनी धूल में ही मजे में हूं। मैं लात मारता हूं तुम्हारे स्वर्ण-सिंहासनों पर। तुम्हारे स्वर्ण-सिंहासनों में कुछ भी नहीं रखा है। मैं अपनी धूल में ही मजे में हूं। ऐसा ही गीत था। पूरे गीत में यही बात थी। सुनने वाले बड़े मंत्रमुग्ध हो गए। हमारे मुल्क में मंत्रमुग्ध होना इतना आसान है कि और कोई चीज आसान नहीं है। सिर हिलाने लगे।
मैं बहुत हैरान हुआ। उनका सिर हिलता देखकर संन्यासी भी बहुत प्रसन्न हुए। उन्होंने मुझसे पूछाआप क्या कहते हैं?मैंने कहामुझे मुश्किल में डाल दिया है आपने। आप मुझसे पूछिए ही मत। उन्होंने कहानहींकुछ तो कहिए। मैंने कहा कि मैं सदा सोचता हूं कि अब तक किसी सम्राट ने ऐसा नहीं कहा कि संन्यासियोअपनी धूल में रहो मजे मेंहम तुम्हारी धूल को लात मारते हैं। हम अपने सिंहासन पर ही मजे में हैं।
किसी सम्राट ने अब तक ऐसा गीत नहीं लिखा। संन्यासी जरूर सैकड़ों वर्ष से ऐसे गीत लिखते रहे हैं। कारण खोजना पड़ेगा। असल में संन्यासी के मन में सुख तो सोने के सिंहासन में ही दिखाई पड़ रहा है। अपने को समझा रहा है। कंसोलेटरी है उसकी बात। वह कह रहा हैरहे आओ अपने सिंहासन परहम अपनी धूल में ही बहुत मजे में हैं। लेकिन तुम से कह कौन रहा है कि तुम सिंहासन पर रहो। तुम धूल में मजे में होतो मजे में रहो। सिंहासन वाले कोर् ईष्या करने दो तुम्हारे मजे की। लेकिन सिंहासन वाला कभी गीत नहीं लिखता है कि तुम अपने मजे में होतो रहे आओ।
उसको कंसोलेशन की कोई जरूरत नहीं है। वह अपने सिंहासन पर तुम्हारी धूल से कोईर् ईष्या नहीं कर रहा है। लेकिन तुम धूल में पड़े हुएउसके सिंहासन से जरूरर् ईष्यारत हो।र् ईष्या गहरी है।
अब अर्जुन अपने को समझा रहा है। मन तो उसका होता है कि राज्य मिल जाएलेकिन वह यह कह रहा हैइन सबको मारकर अगर तीनों लोक का राज्य भी मिलता हो--हालांकि कहीं कुछ मिल नहीं रहा हैकोई देने वाला नहीं है--तीनों लोक का राज्य भी मिलता होतो भी बेकार है। ऐसे बड़े राज्य की बात करकेफिर वह उसका दूसरा निष्कर्ष निकालता है कि तब पृथ्वी के राज्य का तो प्रयोजन ही क्या है! ऐसा बड़ा खयाल मन में पैदा करके कि मैं तीनों लोक का राज्य भी छोड़ सकता हूंतो फिर पृथ्वी का राज्य तो छोड़ ही सकता हूं। लेकिन न उसको पृथ्वी का राज्य छोड़ने की इच्छा है। और अगर कहीं कृष्ण उससे कहें कि देखतुझे तीनों लोक का राज्य दिए देते हैंतो वह बड़ी बिगूचन में पड़ जाएगा। वह कह रहा हैअपने को समझा रहा है।
अब यह बड़े मजे की बात है कि बहुत बार जब हम अपने को समझाते होते हैंतो हमारे खयाल में नहीं होता है कि हम किन-किन तरकीबों से अपने को समझाते हैं। बड़ा मकान देखकर पड़ोसी का हम कहते हैंक्या रखा है बड़े मकान में! लेकिन जब कोई आदमी कहता हैक्या रखा है बड़े मकान में! तो उस आदमी को बहुत कुछ रखा हैनिश्चित ही रखा है। अन्यथा बड़ा मकान दिखता नहीं। वह अपने को समझा रहा हैवह अपने मन को सांत्वना दे रहा है कि कुछ रखा ही नहीं हैइसलिए हम पाने की कोशिश नहीं करते। अगर कुछ होतातो हम तत्काल पा लेते। लेकिन कुछ है ही नहींइसलिए हम पाने की कोई कोशिश नहीं करते।
यह अर्जुन कह रहा हैतीन लोक के राज्य में भी क्या रखा हैइसलिए पृथ्वी के राज्य में तो कुछ भी नहीं रखा है। और इतने छोटे से राज्य की बात के लिए इतने प्रियजनों को मारना...!
यह प्रियजनों को मारना उसके लिए सर्वाधिक कष्टपूर्ण मालूम पड़ रहा हैन कि मारना कष्टपूर्ण मालूम पड़ रहा है। प्रियजनों को मारना कष्टपूर्ण मालूम पड़ रहा है।
स्वभावतःसारा परिवार वहां लड़ने को खड़ा है। ऐसे युद्ध के मौके कम आते हैं। यह युद्ध भी विशेष है। और युद्ध की तीक्ष्णता यही है महाभारत की कि एक ही परिवार कटकर खड़ा है। उस कटाव में भी सब दुश्मन नहीं हैं। कहना चाहिए कि जो फर्क है--यह थोड़ा सोचने जैसा है--जो फर्क हैवह दुश्मन और मित्र का कम हैजो फर्क हैवह कम मित्र और ज्यादा मित्र का ही है। जो बंटवारा हैवह बंटवारा ऐसा नहीं है कि उस तरफ दुश्मन हैं और इस तरफ मित्र हैं। इतना भी साफ होता कि उस तरफ पराए हैं और इस तरफ अपने हैंतो कटाव बहुत आसानी से हो जाता। अर्जुन ठीक से मार पाता।
लेकिन बंटवारा बहुत अजीब है। और वह अजीब बड़ा अर्थपूर्ण है। वह अजीब बंटवारा ऐसा है कि इस तरफ अपने थोड़े जो ज्यादा मित्र थेवे इकट्ठे हो गए हैंजो थोड़े कम मित्र थेवे उस तरफ इकट्ठे हो गए हैं। मित्र वे भी हैंप्रियजन वे भी हैंगुरु उस तरफ हैं।
यह मैं कह रहा हूंमहत्वपूर्ण है। और ऐसी सिचुएशन इसलिए महत्वपूर्ण है कि जिंदगी में चीजें वाटर टाइट कंपार्टमेंट में बंटी हुई नहीं होती हैं। जिंदगी में चीजें काले और सफेद में बंटी हुई नहीं होतीं। जिंदगी ग्रे का फैलाव है। उसके एक कोने पर काला होता हैदूसरे कोने पर सफेद होता हैलेकिन जिंदगी के बड़े फैलाव में काला और सफेद मिश्रित होता है। यहां फलां आदमी शत्रु और फलां आदमी मित्रऐसा बंटाव नहीं है। फलां आदमी कम मित्रफलां आदमी ज्यादा मित्रफलां आदमी कम शत्रुफलां आदमी ज्यादा शत्रु--ऐसा बंटाव है। यहां जिंदगी में एब्सोल्यूट टर्म्स नहीं हैं। यहां कोई चीज पूरी कटी हुई नहीं है। यही उलझाव है। यहां सब चीजें कम-ज्यादा में बंटी हैं।
हम कहते हैंयह गरम है और यह ठंडा है। लेकिन ठंडे का क्या मतलब होता हैथोड़ा कम गरम। गरम का क्या मतलब होता हैथोड़ा कम ठंडा। कभी ऐसा करें कि एक हाथ को स्टोव पर जरा गरम कर लें और एक हाथ को बरफ पर रखकर जरा ठंडा कर लें और फिर दोनों हाथों को एक ही बाल्टी के पानी में डाल देंतब आप बड़ी मुश्किल में पड़ जाएंगे। तब ठीक अर्जुन की हालत में पड़ जाएंगे। तब आपका एक हाथ कहेगा पानी ठंडा है और एक हाथ कहेगा पानी गरम है। और एक ही पानी है। दोनों तो नहीं हो सकता एक साथ--ठंडा और गरम!
जीवन में सब कुछ सापेक्ष हैरिलेटिव है। जिंदगी में कुछ भी निरपेक्ष नहीं है। यहां सब कम-ज्यादा का बंटाव है। अर्जुन की वही तकलीफ है। और जो आदमी भी जिंदगी को देखेगा ठीक सेउसकी यही तकलीफ हो जाएगी। यहां सब कम-ज्यादा का बंटाव है। कोई थोड़ा अपना ज्यादाकोई अपना कम। कोई थोड़ा ज्यादा निकटकोई थोड़ा जरा दूर। कोई सौ प्रतिशतकोई नब्बे प्रतिशतकोई अस्सी प्रतिशत अपना है। और कोई नब्बे प्रतिशतकोई अस्सी प्रतिशतकोई सत्तर प्रतिशत पराया है। लेकिन जो पराया हैउसमें भी अपना एक प्रतिशत का हिस्सा है। और जो अपना हैउसमें भी पराए के प्रतिशत का हिस्सा है। इसलिए जिंदगी उलझाव है। यह कट जाए ठीक शत्रु-मित्र मेंअच्छे-बुरे मेंतो बड़ा आसान हो जाए। इतना आसान नहीं हो पाता।
राम के भीतर भी थोड़ा रावण है और रावण के भीतर भी थोड़ा राम है। इसलिए तो रावण को भी कोई प्रेम कर पाता हैनहीं तो रावण को कोई प्रेम न कर पाए। रावण को कोई प्रेम कर पाता है। रावण में भी कहीं न कहीं राम किसी न किसी को दिखाई पड़ता है। रावण को भी कोई प्रेम करता है। राम से भी कोई शत्रुता कर पाता हैतो राम की शत्रुता में भी कहीं न कहीं रावण थोड़ा दिखाई पड़ता है। यहां बड़े से बड़े संत में भी थोड़ा पापी हैऔर यहां बड़े से बड़े पापी में भी थोड़ा संत है। जिंदगी सिर्फ सापेक्ष विभाजन है।
यह अर्जुन की तकलीफ है कि सब अपने ही खड़े हैं। एक ही परिवार हैबीच में से रेखा खींच दी है। उस तरफ अपने हैंइस तरफ अपने हैं। हर हालत में अपने ही मरेंगे। यह पीड़ा पूरे जीवन की पीड़ा है। और यह स्थितियह सिचुएशन पूरे जीवन की स्थिति है। इसलिए अर्जुन के लिए जो प्रश्न हैवह सिर्फ किसी एक युद्ध-स्थल पर पैदा हुआ प्रश्न नहीं हैवह जीवन के समस्त स्थलों पर पैदा हुआ प्रश्न है।
अब वह घबड़ा गया है। उधर द्रोण खड़े हैंउन्हीं से सीखा है। अब उन्हीं पर तीर खींचना है। उन्हीं से धनुर्विद्या सीखी है। वह उनका सबसे पट्ट शिष्य है। सबसे ज्यादा जीवन में उसके लिए ही द्रोण ने किया है। एकलव्य का अंगूठा काट लाए थे इसी शिष्य के लिए। वही शिष्य आज उन्हीं की हत्या करने को तैयार हो गया है! इसी शिष्य को उन्होंने बड़ा किया है खून-पसीना देकरसारी कला इसमें उंडेल दी है। आज इसी के खिलाफ वे धनुष-बाण खींचेंगे। बड़ा अदभुत युद्ध है। यह एक ही परिवार हैजिसमें बड़े तालमेल हैंबड़े जोड़ हैंबड़ी निकटताएं हैंकटकर खड़ा हो गया है।
लेकिन अगर हम जिंदगी को देखेंबहुत गहरे से देखेंतो जिंदगी के सब युद्ध अपनों के ही युद्ध हैंक्योंकि पृथ्वी एक परिवार से ज्यादा नहीं है। अगर हिंदुस्तान पाकिस्तान से लड़ेगातो एक परिवार ही लड़ेगा। कल जिन बच्चों को हमने पढ़ायालिखायाबड़ा किया थावे वहां हैं। कल जिस जमीन को हम अपना कहते थेवह वहां है। कल जिस ताजमहल को वे अपना कहते थे और जिसके लिए मर जातेवह यहां है। यहां सब जुड़ा है।
अगर हम कल चीन से लड़ेंगेतो हिंदुस्तान ने चीन को सब कुछ दिया है। और हिंदुस्तान की सबसे बड़ी धरोहरबुद्ध कोचीन ने बचाया है। और कोई बचाता नहीं। कल उनसे हम लड़ने खड़े हो जाएं।
सारी जिंदगीसारी पृथ्वीठीक से देखें तो एक बड़ा परिवार है। उसमें सारे युद्ध पारिवारिक हैं। और सब युद्ध इसी स्थिति को पैदा कर देते हैंजो अर्जुन के मन में पैदा हो गई है। उसकी दुविधा एकदम स्वाभाविक हैउसकी चिंता एकदम स्वाभाविक है। वह थरथर कांप गया हैयह बिलकुल स्वाभाविक है।
इस दुविधा से क्या निस्तार हैया तो आंख बंद करे और युद्ध में कूद जाएया आंख बंद करे और भाग जाए। ये दो ही उपाय दिखाई पड़ते हैं। तो आंख बंद करे और कहेहोगा कोईजो अपनी तरफ नहीं हैअपना नहीं है। मरना हैमरे। आंख बंद करेयुद्ध में कूद जाए--सीधा है। या आंख बंद करे और भाग जाए--सीधा है।
लेकिन कृष्ण जो उपाय सुझाते हैंवह सीधा नहीं है। वह लीस्ट रेसिस्टेंस का नहीं है। ये दोनों लीस्ट रेसिस्टेंस के हैं। ये दोनों सूखी रेखाएं हैं। इन दोनों में वह कहीं भी चला जाएबड़ी सरल है बात। शायद अनंत जन्मों में इन दो में से कहीं न कहीं वह गया होगा। ये सहज विकल्प हैं।
लेकिन कृष्ण एक तीसरा ही विकल्प सुझाते हैंजिस पर वह कभी नहीं गया है। वह तीसरा विकल्प ही कीमती है। और जिंदगी में जब भी आपको दो विकल्प आएंतो निर्णय करने के पहले तीसरे के संबंध में सोच लेना। क्योंकि वह तीसरा सदा ही महत्वपूर्ण हैवे दो हमेशा वही हैंजो आपने बार-बार चुने हैं। कभी इसकोइससे थक गए हैं तो विपरीत कोकभी विपरीत से थक गए तो इसको--उनको आप चुनते रहे हैं। दि थर्डवह तीसरा ही महत्वपूर्ण हैजो खयाल में नहीं आता है। उस तीसरे को ही कृष्ण प्रस्तावित करेंगेउस पर हम सांझ बात करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें