गुरुवार, 1 सितंबर 2016

गीता दर्शन-(भाग-01)-प्रवचन-016

विषय-त्याग नहीं-- रस-विसर्जन मार्ग है

दुःखेष्वनुद्विग्नमनाः सुखेषु विगतस्पृहः।
वीतरागभयक्रोधः स्थितधीर्मुनिरुच्यते।। ५६।।
तथा दुखों की प्राप्ति में उद्वेगरहित है मन जिसका और सुखों की प्राप्ति में दूर हो गई है स्पृहा जिसकीतथा नष्ट हो गए हैं--रागभय और क्रोध जिसकेऐसा मुनि स्थिर-बुद्धि कहा जाता है।


समाधिस्थ कौन हैस्थितधी कौन हैकौन है जिसकी प्रज्ञा थिर हुईकौन है जो चंचल चित्त के पार हुआअर्जुन ने उसके लक्षण पूछे हैं। कृष्ण इस सूत्र में कह रहे हैंदुख आने पर जो उद्विग्न नहीं होता...।
दुख आने पर कौन उद्विग्न नहीं होता हैदुख आने पर सिर्फ वही उद्विग्न नहीं होताजिसने सुख की कोई स्पृहा न की होजिसने सुख चाहा न हो। जिसने सुख चाहा होवह दुख आने पर उद्विग्न होगा ही। जो चाहा हो और न मिले,तो उद्विग्नता होगी ही। सुख की चाह जहां हैवहां दुख की पीड़ा भी होगी ही। जिसे सुख के फूल चाहिएउसे दुख के कांटों के लिए तैयार होना ही पड़ता है।
इसलिए पहली बात कहते हैंदुख आने पर जो उद्विग्न नहीं होता। और दूसरी बात कहते हैंसुख की जिसे स्पृहा नहीं हैसुख की जिसे आकांक्षा नहीं है।

ये एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। सुख की आकांक्षा हैतो दुख की उद्विग्नता होगी। सुख की आकांक्षा नहीं हैतो दुख असमर्थ है फिर उद्विग्न करने में।
दुख को तो कोई भी नहीं चाहता हैदुख आता है। सुख को सभी चाहते हैं। इसलिए दुख को आने का एक ही रास्ता है,सुख की आड़ मेंऔर तो कोई रास्ता भी नहीं है। दुख को तो कोई बुलाता नहींनिमंत्रण नहीं देता। दुख को तो कोई कहता नहीं कि आओ। दुख का अतिथि द्वार पर आएतो कोई भी द्वार बंद कर लेता है। दुख का तो कोई स्वागत नहीं करता। फिर भी दुख आता तो है। तो दुख कहां से आता है?
दुखसुख की आड़ में आता हैवही है मार्ग। अगर बहुत ठीक से समझेंतो दुख सुख की ही छाया है। और भी गहरे में समझेंतो जो ऊपर से सुख दिखाई पड़ता हैवह भीतर से दुख सिद्ध होता है। कहें कि सुख केवल दिखावा हैदुख स्थिति है।
जैसे एक आदमी मछली मार रहा है नदी के किनारे बैठकरतो कांटे में आटा लगा लेता है। आटे को लटका देता है पानी में। कोई मछली कांटे को पकड़ने को न आएगी। कोई मछली क्यों कांटे को पकड़ेगीलेकिन आटे को तो कोई भी मछली पकड़ना चाहती है। मछली सदा आटा ही पकड़ती हैलेकिन आटे के पकड़े जाने में मछली कांटे में पकड़ी जाती है। आटा धोखा सिद्ध होता हैआवरण सिद्ध होता हैकांटा भीतर का सत्य सिद्ध होता है।
सुख आटे से ज्यादा नहीं है। हर सुख के आटे में दुख का कांटा है। और सुख भी तभी तक मालूम पड़ता हैजब तक आटा दूर है और मछली के मुंह में नहीं है--तभी तक! मुंह में आते ही तो कांटा मालूम पड़ना शुरू हो जाता है।
तो सुख सिर्फ दिखाई पड़ता हैमिलता सदा दुख है। और जिसने सुख चाहा होउसे दुख मिल जाएवह उद्विग्न न हो! तो फिर उद्विग्न और कौन होगाजिसने सुख मांगा हो और दुख आ जाएजिसने जीवन मांगा हो और मृत्यु आ जाएजिसने सिंहासन मांगे हों और सूली आ जाए--वह उद्विग्न नहीं होगाउद्विग्न होगा ही। अपेक्षा के प्रतिकूल उद्विग्नता निर्मित होती है।
और भी एक बात समझ लेने जैसी है कि असल में जो सुख मांग रहा हैवह भी उद्विग्नता मांग रहा है। शायद इसका कभी खयाल न किया हो। खयाल तो हम जीवन में किसी चीज का नहीं करते। आंख बंद करके जीते हैं। अन्यथा कृष्ण को कहने की जरूरत न रह जाए। हमें ही दिखाई पड़ सकता है।
सुख भी एक उद्विग्नता है। सुख भी एक उत्तेजना है। हांप्रीतिकर उत्तेजना है। है तो आंदोलन हीमन थिर नहीं होता सुख में भीकंपता है। इसलिए कभी अगर बड़ा सुख मिल जाएतो दुख से भी बदतर सिद्ध हो सकता है। कभी आटा भी बहुत आ जाए मछली के मुंह मेंतो कांटे तक नहीं पहुंचतीआटा ही मार डालता हैकांटे तक पहुंचने की जरूरत नहीं रह जाती।
एक आदमी को लाटरी मिल जाती है और हृदय की गति एकदम से बंद हो जाती है। लाख रुपया! हृदय चले भी तो कैसे चले! इतने जोर से चल नहीं सकताजितने जोर से लाख रुपये के सुख में चलना चाहिए। इतने जोर से नहीं चल सकता हैइसलिए बंद हो जाता है। बड़ी उत्तेजना की जरूरत थी। हृदय नहीं चाहिए थालोहे का फेफड़ा चाहिए थातो लाख रुपये की उत्तेजना में भी धड?कता रहता। लाख रुपये अचानक मिल जाएंतो सुख भी भारी पड़ जाता है।
खयाल में ले लेना जरूरी है कि सुख भी उत्तेजना हैउसकी भी मात्राएं हैं। कुछ मात्राओं को हम सह पाते हैं। आमतौर से सुख की मात्रा किसी को मारती नहींक्योंकि मात्रा से ज्यादा सुख आमतौर से उतरता नहीं।
यह बहुत मजे की बात है कि मात्रा से ज्यादा दुख आदमी को नहीं मार पातालेकिन मात्रा से ज्यादा सुख मार डालता है। दुख को सहना बहुत आसान हैसुख को सहना बहुत मुश्किल है। सुख मिलता नहीं हैइसलिए हमें पता नहीं है। दुख को सहना बहुत आसान हैसुख को सहना बहुत मुश्किल है। क्योंक्योंकि दुख के बाहर सुख की सदा आशा बनी रहती है। उस उत्तेजना के बाहर निकलने की आशा बनी रहती है। उसे सहा जा सकता है।
सुख के बाहर कोई आशा नहीं रह जातीमिला कि आप ठप्प हुएबंद हुए। मिलता नहीं हैयह बात दूसरी है। आप जो चाहते हैंवह तत्काल मिल जाएतो आपके हृदय की गति वहीं बंद हो जाएगी। क्योंकि सुख में ओपनिंग नहीं है,दुख में ओपनिंग है। दुख में द्वार हैआगे सुख की आशा हैजिससे जी सकते हैं। सुख अगर पूरा मिल जाएतो आगे फिर कोई आशा नहीं हैजीने का उपाय नहीं रह जाता। सुख भी एक गहरी उत्तेजना है।
मैंने सुना हैएक आदमी को लाटरी मिल गई है। उसकी पत्नी बहुत चिंतित और परेशान हैघबड़ा गई है। उस आदमी के हाथ में कभी सौ रुपये नहीं आएइकट्ठे पांच लाख रुपये! पास में चर्च है। वह पादरी के पास गई है और उसने प्रार्थना कीपांच लाख की लाटरी मिल गई हैपति दफ्तर से लौटते होंगे। क्लर्क हैंसौ रुपये से ज्यादा कभी देखे नहीं हैं हाथ मेंपांच लाख! उन्हें किसी तरह इस सुख से बचाओ। कहीं कुछ हानि न हो जाए!
पादरी ने कहाघबड़ाओ मतएकदम से सुख पड़े तो खतरा हो सकता हैइंस्टालमेंट में पड़े तो खतरा नहीं हो सकता। हम आते हैंहम खंड-खंड सुख देने का इंतजाम करते हैं।
पादरी बुद्धिमान थाआ गयाबैठ गया। पति घर लौटा। पादरी ने सोचापांच लाख इकट्ठा कहना ठीक नहींपचास हजार से शुरू करो। तो उसने पति को कहा कि सुना तुमनेपचास हजार लाटरी में मिले हैं! फिर आंखों की तरफ देखा कि इतना पचा जाए तो फिर और पचास हजार की बात करूं! लेकिन उस आदमी ने कहासच! अगर पचास हजार मुझे मिले हैंयह सच हैतो पच्चीस हजार चर्च को दान देता हूं। पादरी का हार्ट-फेल हो गया। पच्चीस हजार! पांच पैसे कोई चर्च को देता नहीं था।
सुख का आघात अगर आकस्मिक होतीव्र होतो जीवनधारा तक टूट सकती है। तार टूट सकते हैं।
सुख भी उत्तेजना है--प्रीतिकर। अपने आप में तो सिर्फ उत्तेजना है। हमारे मनोभाव में प्रीतिकर हैक्योंकि हमने उसे चाहा है। इसलिए एक और बात ध्यान में रख लेनी जरूरी है कि सब सुख कनवर्टिबल हैंदुख बन सकते हैं। और सब दुख सुख बन सकते हैं। कुल सवाल इतना है कि चाह है। चाह का फर्क हो जाना चाहिए।
एक आदमी पहली दफा शराब पीता हैतो प्रीतिकर नहीं होता स्वाद। स्वाद तिक्त ही होता हैअप्रीतिकर ही होता है। इसलिए टेस्ट डेवलप करना होता है। शराब पीने वाले को स्वाद विकसित करना पड़ता है। फिर-फिर पीता है--मित्रों की शान मेंलोगों की तारीफ मेंकि मैं कोई कमजोर तो नहीं हूं--पीता हैअभ्यास हो जाता है। फिर वह तिक्त स्वाद भी प्रीतिकर लगने लगता है।
सिगरेट कोई पहली दफा पीता हैतो खांसी ही आती हैतकलीफ ही होती है। फिर सिगरेट के साथ जुड़ी है अकड़,सिगरेट के साथ जुड़ा है अहंकारसिगरेट के साथ शान के प्रतीक जुड़े हैं। उस शान के लिए आदमी उस दुख को झेलता है और अभ्यासी हो जाता है। फिर वह सिगरेट का गंदा स्वाद--धुएं में कोई और अच्छा स्वाद हो भी नहीं सकता--प्रीतिकर लगने लगता हैसुख हो जाता है। दुख का भी अभ्यास सुख बना सकता है। और सुख के अभ्यास से भी दुख निकल आता है।
आए हैं आप मेरे पासमैंने गले आपको लगा लियाबहुत प्रीतिकर लगा है क्षणभर को। लेकिन मिनिट होने लगाअब आप घबड़ा रहे हैं। दो मिनिट होने लगेअब आप छूटना चाहते हैं। तीन मिनिट हो गएअब आप कहते हैंछोड़िए भी। चार मिनिट हो गएअब आप घबड़ाते हैं कि कहीं मैं पागल तो नहीं हूं! पांच मिनिट हो गएअब आप पुलिस वाले को चिल्लाते हैं!
यह हुआ क्यापहले क्षण में कह रहे थेहृदय से मिलकर बड़ा आनंद मिला है। पांच मिनिट में आनंद खो गया! अगर मिला थातो पांच मिनिट में हजार गुना हो जाना चाहिए था। जब एक सेकेंड में इतना मिलातो दूसरे में और ज्यादा,तीसरे में और ज्यादा। नहींवह पहले सेकेंड में भी मिला नहीं थासिर्फ सोचा गया था। दूसरे सेकेंड में समझ बढ़ी,तीसरे में समझ और बढ़ी--पाया कि कुछ भी नहीं है। जिन हाथों को हम हाथों में लेने को तरसते हैंथोड़ी देर में सिवाय पसीने के उनसे कुछ भी नहीं निकलता है।
सब सुख की उत्तेजनाएं परिचित होने पर दुख हो जाती हैंसब दुख की उत्तेजनाएं परिचित होने पर सुख बन सकती हैं। सुख और दुख कनवर्टिबल हैंएक-दूसरे में बदल सकते हैं। इसलिए बहुत गहरे में दोनों एक ही हैंदो नहीं हैं। क्योंकि बदलाहट उन्हीं में हो सकती हैजो एक ही हों। सिर्फ हमारे मनोभाव में फर्क पड़ता हैचीज वही हैउसमें कोई अंतर नहीं पड़ता है।
इसलिए कृष्ण ने दो सूत्र कहे। पहला कि दुख में जो उद्विग्न न होदुख में जो अनुद्विग्नमना होदूसरा--सुख की जिसे स्पृहा न होजो सुख की आकांक्षा और मांग किए न बैठा हो। तीसरी बात--क्रोधभय जिसमें न हों।
यहां एक बात बहुत ठीक से ध्यान में ले लेंक्योंकि उसके ध्यान में न होने से सारे मुल्क में बड़ी नासमझी है। कृष्ण कह रहे हैं कि जिसमें क्रोध और भय न होंवह समाधिस्थ है। वे यह नहीं कह रहे हैं कि जो क्रोध और भय को छोड़ देवह समाधिस्थ हो जाता है--वे यह नहीं कह रहे हैं। वे यह कह रहे हैंजो समाधिस्थ हैउसमें क्रोध और भय नहीं पाए जाते हैं। इन दोनों बातों में गहरा फर्क है। क्रोध और भय जो छोड़ देवह समाधिस्थ हो जाता है--ऐसा वे नहीं कह रहे हैं। जो समाधिस्थ हो जाता हैउसका क्रोध और भय छूट जाता है--ऐसा वे कह रहे हैं।
आप कहेंगेइसमें क्या फर्क पड़ता हैये दोनों एक ही बात हैं।
ये दोनों एक बात नहीं हैं। ये बहुत फासले पर हैंविपरीत बातें हैं। जिस आदमी ने सोचा कि क्रोध और भय छोड़ने से समाधि मिल जाती हैवह क्रोध और भय को छोड़ने में ही लगा रहेगासमाधि को कभी नहीं पा सकता। और जिस आदमी ने सोचा कि क्रोध और भय को छोड़ने से समाधि मिल जाती हैवह क्रोध और भय से लड़ेगा। और क्रोध से लड़कर आदमी क्रोध के बाहर नहीं होता। भय से लड़कर आदमी भय के बाहर नहीं होता। भय से लड़कर आदमी और सूक्ष्म भयों में उतर जाता है। क्रोध से लड़कर आदमी और सूक्ष्म तलों पर क्रोधी हो जाता है।
मैंने एक कहानी सुनी है। मैंने सुना है कि एक आदमी की ख्याति हो गई कि उसने क्रोध पर विजय पा ली है। उसका एक मित्र उसके परीक्षण के लिए गया। सुबह थीसर्दी थी अभीलेकिन सूरज उग आया था। शायद साधु चार बजे रात से उठ आया होगा। आग जलाकर आग तापता था। फिर आग भी बुझ गई थीफिर राख ही रह गई थी। अब भी साधु बैठा था। मित्र आयाउसने पास आकर नमस्कार किया और कहा कि थोड़ी-बहुत आग बची या नहींसाधु ने कहा,नहींदेखते नहींअंधे होकोई आग नहीं हैराख ही राख है। वह आदमी हंसा। उसने कहा कि नहीं बाबा जीथोड़ी-बहुत तो बची ही होगीराख के नीचे दबी होगी। साधु ने कहाआदमी कैसे होमैं कहता हूंनहीं है आग। उस आदमी ने कहाजरा कुरेदकर तो देखेंशायद कहीं कोई चिनगारी पड़ी ही हो! साधु का हाथ अपने चिमटे पर चला गया। उसने कहातू आदमी है कि जानवरमैं कहता हूंनहीं है कोई आग। उस आदमी ने कहाबाबा जीअब तो चिनगारी ही नहींलपट बन गई है।
वह जिस आग की बात कर रहा हैवह क्रोध है। वह जिस राख की बात कर रहा हैवह ऊपर का दमन है। एक छोटी-सी चर्चापता नहीं उस राख में आग थी या नहींलेकिन साधु में काफी आग थीवह निकल आई। जरा-सी चोट और वह निकल आई। उस आदमी ने कहामैंने भी यही सुना था कि राख ही राख बची हैआग नहीं बची है। यही देखने आया था। लेकिन आग काफी बची है। राख ऊपर का ही धोखा हैभीतर आग है।
क्रोध से जो लड़ेगावह ज्यादा से ज्यादा क्रोध को भीतर दबाने में समर्थ हो सकता है। भय से जो लड़ेगावह ज्यादा से ज्यादा निर्भय होने में समर्थ हो सकता हैअभय होने में नहीं। निर्भय का इतना ही मतलब है कि भय को भीतर दबा दिया है। भय आता भी है तो कोई फिक्र नहींहम डटे ही रहते हैं। अभय का मतलब बहुत और है। अभय का मतलब हैभय का अभाव। निर्भय का अर्थभय के बावजूद भी डटे रहने की हिम्मत। अभय का मतलब,फियरलेसनेस। निर्भय का मतलबब्रेवरी। बड़े से बड़ा बहादुर आदमी भी भयभीत होता हैअभय नहीं होता। अभय होने का मतलबभय है ही नहींनिर्भय होने का भी उपाय नहीं है। भय बचा ही नहीं है।
जो आदमी लक्षण को...लक्षण हैं ये। ये कृष्ण लक्षण गिना रहे हैंकाजेज नहींकांसिक्वेंसेज गिना रहे हैं। ये कारण नहीं गिना रहे हैंलक्षण गिना रहे हैं कि अगर क्रोध न होअगर भय न होतो ऐसा आदमी स्थितधी है।
लेकिन हम आमतौर से उलटा कर लेते हैं। हम कह सकते हैं कि एक आदमी का शरीर अगर गरम न होतो उस आदमी को बुखार नहीं है। ठीकइसमें कोई अड़चन नहीं मालूम पड़ती है। एक आदमी का शरीर गरम न होतो उसे बुखार नहीं है। लेकिन एक आदमी का शरीर गरम होतो उसके शरीर को ठंडा करने से बुखार नहीं जातापानी डालने से बुखार नहीं जाता। बुखार अगर पानी डालकर मिटाने की कोशिश कीतो बीमारी के जाने की उम्मीद कमबीमार के जाने की उम्मीद ज्यादा है।
नहींशरीर पर बुखार जब देखता है चिकित्सकटेंपरेचर देखता हैतो यह जानने के लिए देखता है कि बीमारी कितनी है भीतरजिससे इतना उत्ताप बाहर है। उत्ताप सिर्फ लक्षण है। उत्ताप बीमारी नहीं है। शरीर कहीं भीतर गहन संघर्ष में पड़ा हैउस संघर्ष के कारण उत्तप्त हो गया है। शरीर के सेलशरीर के कोष्ठ कहीं लड़ रहे हैं भीतर दुश्मनों की तरह। कहीं भीतर कोई लड़ाई जारी है। कोई कीटाणु भीतर घुस गए हैंजो शरीर के कीटाणुओं से लड़ रहे हैं। शरीर के रक्षक और शरीर के शत्रुओं के बीच कहीं गहरा संघर्ष है। उस संघर्ष की वजह से सारा शरीर उत्तप्त हो गया है। उत्तप्त होना सिर्फ लक्षणा हैसिम्पटम हैबीमारी नहीं है। और अगर गरम होने को ही कोई बीमारी समझ लेतो ठंडा करना इलाज है। तो पानी डालें। बुखार तो नहींबीमार चला जाएगा।
नहींइतना ही समझें कि बुखार हैतो भीतर बीमारी है। अब बीमारी को अलग करें। और बीमारी अलग हुईयह तब जानेंजब शरीर पर बुखार न रह जाए। तो चिकित्सक कहता हैजब शरीर पर गरमी नहीं है तब आदमी स्वस्थ है। लेकिन शरीर पर गरमी घटाने का उपाय स्वास्थ्य की विधि नहीं है।
कृष्ण जब कह रहे हैं कि भय नहीं रह जाताक्रोध नहीं रह जातातो समझना कि क्रोध और भय टेंपरेचर हैं। जो बीमार आदमी केडिजीज्ड माइंड केभीतर जिसका मन आपस में लड़ रहा हैकलह से भरा है--कलहग्रस्त मन में क्रोध का बुखार होता है। कलहग्रस्त मन में कमजोरी आ जाती है। स्वयं से लड़कर आदमी टूट जाता हैअपनी शक्ति को खोता है और इसलिए भयभीत हो जाता है। क्रोध और भयस्वयं जब आदमी मन में संघर्ष में पड़ा होता हैतब लक्षणाएं हैं। वे खबर देती हैं कि आदमी भीतर बीमार हैचित्त रुग्ण है। बसइतनी ही खबर। और जब क्रोध और भय नहीं होतेतब खबर मिलती है कि भीतर चित्त स्वस्थ है। चित्त का स्वास्थ्य समाधि हैअंतर-स्वास्थ्य समाधि है।
इस भेद को इसलिए आपसे कहना चाहा कि आप क्रोध और भय से मत लड़ने लग जाना। क्रोध और भय को देखना,जाननापहचानना। उनकी पहचान से पता चलेगा कि भीतर समाधि नहीं है। फिर समाधि लाने के उपाय अलग ही हैं। समाधि लाने के उपाय करना। समाधि आ जाएगीतो क्रोध और भय चले जाएंगे। टेंपरेचर कहेगा कि नहींथर्मामीटर बताएगा कि नहीं। जब क्रोध और भय मालूम न पड़ेंतब समझना कि समाधि फलित हुई है।
लेकिन हम इससे उलटा कर लेते हैंक्रोध और भय को दबा लेते हैं। दबाने से एक खतरा है। वह खतरा यह है कि समाधि तो भीतर फलित नहीं होतीदबे हुए क्रोध और भय के कारण हमें पता भी नहीं चलता कि भीतर समाधि नहीं है। हम लक्षणों में धोखा दे लेते हैं।
मैंने गुरजिएफ का नाम बीच में लिया था। और मैंने कहा कि गुरजिएफ के कोई पास आतातो वह शराब पिलाता। वह न केवल शराब पिलाताबल्कि जब कोई आदमी साधना के लिए उसके पास आतातो वह अजीब-अजीब तरह के टेंपटेशन पैदा करता। वह अजीब सिचुएशंसस्थितियां पैदा करता। वह एक आदमी को इस हालत में ला देता कि उसको पता ही न चले कि उसको क्रोध दिलाया जा रहा हैउसका पूरा क्रोध जगवा देता। वह ऐसी हालत पैदा कर देता कि वह आदमी बिलकुल पागल होकर क्रुद्ध हो जाए। और जब वह पूरे क्रोध में आ जातातब वह उस आदमी को कहता कि जरा जागकर देख कि कितना क्रोध है तेरे भीतर! जब तू आया था तब इतना क्रोध नहीं था। लेकिन तू यह मत समझना कि यह क्रोध अभी आ गया है। यह था तब भीलेकिन भीतर दबा थाअब प्रकट हुआ है। इसे पहचान लेक्योंकि यही लक्षण है।
हमें पता ही नहीं चलता कि हमारे भीतर कितना दबा है। आमतौर से हम समझते हैं कि कभी-कभी कोई हमें क्रोधित करवा देता है। यह बड़ी झूठी समझ है। कोई दुनिया में किसी को क्रोधित नहीं करवा सकताजब तक कि भीतर क्रोध मौजूद न हो। दूसरे लोग तो केवल निमित्त बन सकते हैंखूंटियां बन सकते हैंकोट आपका ही टंगता हैकोट खूंटी का नहीं होता। आपके पास कोट होता हैतो आप टांग देते हैं। आप यह नहीं कह सकते कि इस खूंटी ने कोट टंगवा लिया। कोट तो था ही--चाहे हाथ पर टांगतेचाहे सांकल पर टांगतेचाहे खीली पर टांगतेचाहे कंधे पर टांगते--कहीं न कहीं टांगते। कोट तो था ही आपके पासखूंटी ने सिर्फ रास्ता दियाआपका कोट टांग लिया। खूंटी जिम्मेवार नहीं है,जिम्मेवार आप ही हैं। खूंटी सिर्फ निमित्त है।
एक आदमी मुझे गाली देता है। आग भड़क उठती हैक्रोध आ जाता है। तो मैं कहता हूंइस आदमी ने क्रोध पैदा करवा दिया। यह आदमी क्रोध पैदा करवा सकता हैतो मैं आदमी हूं कि मशीन हूंकि इसने बटन दबाई और क्रोध पैदा हो गया।
नहींक्रोध मेरे भीतर उबल रहा हैयह आदमी सिर्फ निमित्त है। और ऐसा मत कहिए कि यह आदमी मुझको खोज रहा है। असलियत तो यह है कि मैं इस आदमी को खोज रहा हूं। अगर यह न मिलेतो मैं मुसीबत में पड़ जाऊंगा। यह मिल जाता हैतो मैं हल्का हो जाता हूंअनबर्डन्ड हो जाता हूंबोझ उतर जाता है।
जैसे एक कुएं में हम बालटी डालते हैं। फिर बालटी में पानी भरकर आ जाता है। लेकिन कुएं में पानी तो होना चाहिए न! बालटी खाली कुएं से पानी नहीं ला सकतीसूखे कुएं से पानी नहीं ला सकती। खड़खड़ाकर लौट आएगी। कह देगी,नहीं है। दूसरे आदमी की गाली ज्यादा से ज्यादा बालटी बन सकती है मेरे भीतर। लेकिन क्रोध वहां होना चाहिएतब उस बालटी में भरकर बाहर आ जाएगा।
सब भरा है भीतर। दबा-दबाकर बैठे हैं। बहुत कागजी दबाव हैबड़ा दबाव नहीं है। जरा खरोंच दोअभी उभर पड़ेगा। लेकिन उसे देखना जरूरी है।
तो कृष्ण की इस बात से यह मत समझ लेना कि क्रोध को दबा लियाभय को दबा लियातो निश्चिंत हो गए,समाधिस्थ हो गएस्थितधी हो गए! इतना सस्ता मामला नहीं है। दबाने की बजाय क्रोध को उभारकर ही देखना। और जब कोई गाली देतो अपने भीतर देखनाकितना उभरता है! और जब कोई गाली देतो उसे धन्यवाद देना कि तेरी बड़ी कृपा! तू अगर बालटी न लातातो अपने कुएं की खबर ही न मिलती। ऐसा कभी-कभी बालटी ले आना।
कबीर ने कहा हैनिंदक नियरे राखिएआंगन कुटी छवाय। साधुओं से कबीर ने कहा है कि साधुओ! अपने निंदक को आंगन-कुटी छवाकर अपने पड़ोस में ही बसा लोकि जैसे ही तुम बाहर निकलोवह बालटी डाल दे और तुम्हारे भीतर जो पड़ा हैवह तुम्हें दिखाई पड़ जाए। क्योंकि उसे तुम देख लोउसे तुम पहचान लोतो तुम्हें अपनी असली स्थिति का बोध हो। और जिसे अपनी असली स्थिति का बोध नहीं हैवह अपनी परम स्थिति को कभी प्राप्त नहीं हो सकता है। जो अपनी वास्तविकयथार्थ स्थिति को जानता है आज के क्षण मेंवह अपनी परम स्थिति कोपरम स्वभाव को भी उपलब्ध करने की यात्रा पर निकल सकता है।
क्रोध और भय इंगित हैंसूचक हैंसिंबालिक हैंसिंप्टमैटिक हैं। उनसे डायग्नोसिस कर लेना। उनसे अपना निदान कर लेना कि ये हैंतो मेरे भीतर समाधि नहीं है। लेकिन इनको दबाकर मत सोच लेना कि इनको दबाने से समाधि हो जाती है। नहींसमाधि आएगी तो ये नहीं हो जाएंगे। इनके दबाने से समाधि फलित नहीं होगी।
इसलिए कृष्ण ने बहुत ठीक सूत्र कहेदुख उद्विग्न न करेसुख की आकांक्षा न होक्रोध उत्तप्त न करेभय कंपाए नहींतो जानना अर्जुन कि ऐसा व्यक्ति समाधिस्थ है।


प्रश्न: भगवान श्रीस्थितप्रज्ञ के गुण-लक्षण कहते हुए आपने यह तो विशदता की कि उसकी सेंसिटिविटी ब्लंट नहीं होती। तो स्थितप्रज्ञ मनुष्य सुख में विगतस्पृह रहेगा और दुख में अनुद्विग्नमन रहेगा। तो इसमें एक बाधा पड़ जाती है। अगर वह सुख को सुख की भांति और कष्ट को कष्ट की भांति न लेतो उसकी संवेदना को ह्यूमनमानवीय कैसे कहेंस्थितप्रज्ञ होना क्या सुपर ह्यूमन फिनामिनन है?


जिसकी प्रज्ञा जागीथिर हुईअकंप हुईक्या उसे कष्ट का पता नहीं चलेगा?
अब यहां एक नया शब्द बीच में आया हैजो अभी चर्चा में नहीं था। सुख थादुख थाकष्ट नहीं था। इनके फासले को समझना जरूरी होगा।
कष्ट तथ्य हैदुख व्याख्या है। पैर में कांटा चुभता हैतो चुभन तथ्य हैफैक्ट हैस्थितप्रज्ञ को भी होगी। स्थितप्रज्ञ मर नहीं गया है कि पैर में कांटा चुभे तो पता नहीं चले। पता चलेगा। शायद आपसे ज्यादा पता चलेगा। क्योंकि उसकी प्रज्ञा ज्यादा शांत हैज्यादा संवेदनशील है। उसकी अनुभूति की क्षमता आपसे गहरी और घनी है। उसका बोधउसकी सेंसिटिविटी आपसे प्रगाढ़ हैअनंत गुना प्रगाढ़ है। शायद आपको जो कांटा चुभा हैइस तरह कभी पता ही नहीं चला होगाजैसा उसको पता चलेगा। क्योंकि पता चलना ध्यान की क्षमता पर निर्भर होता है।
एक युवक खेल रहा है हाकी मैदान में। पैर पर चोट लग गई है हाकी की। खून बह रहा है अंगूठे से। नाखून टूट गया है। उसे कुछ पता नहीं है। सारे देखने वाले देख रहे हैं कि पैर से खून टपक रहा है। वह दौड़ रहा हैऔर खून की बिंदुओं की कतार बन जाती है। फिर खेल खत्म हुआ और वह पैर पकड़कर बैठ गया है। और वह कह रहा है कि कब यह चोट लग गईमुझे कुछ पता नहीं है! क्या हुआचोट लगी और पता नहीं चला!
असल में जब चोट लगीतब उसकी अटेंशन कहीं और थीध्यान कहीं और था। और ध्यान के बिना पता नहीं चल सकता। अंगूठे तक पहुंचने के लिए ध्यान उसके पास था ही नहीं। ध्यान एंगेज्ड थाआकुपाइड थापूरा का पूरा संलग्न था खेल में। अभी ध्यान के पास सुविधा न थी कि अंगूठे तक जाए। तो अंगूठा पड़ा रहाचिल्लाता रहा कि चोट लगी हैचोट लगी है। लेकिन कहीं कोई सुनवाई न थी। सुनने वाला मौजूद नहीं था। सुनने वाला उस यात्रा पर जाने को राजी नहीं थाजहां अंगूठा है। सुनने वाला अभी कहीं और थाव्यस्त था। फिर खेल बंद हुआव्यस्तता समाप्त हुई। सुनने वालाध्यानअटेंशन वापस आया। अब फुर्सत थी। वह पैर की तरफ भी गया। वहां पता चला कि खून बह रहा हैचोट लग गई हैदर्द है।
तो स्थितप्रज्ञ की प्रज्ञा तो पूरे समय अव्यस्त हैअनआकुपाइड है। जिस व्यक्ति का चित्त बिलकुल शांत हैउसकी चेतना हमेशा अव्यस्त है। उसकी चेतना कहीं भी उलझी नहीं हैसदा अपने में है। तो उसके पैर में अगर कांटा गड़ेगा,तो अनंत गुना अनुभव उसे होगाजितना हमें होता है। कष्ट तथ्य हैवह जानेगा कि पैर में कष्ट है। लेकिन पैर में कष्ट उसकामुझमें दुख हैऐसी व्याख्या नहीं बनेगा। पैर का कष्ट एक घटना है--बाहरदूरअलग।
ध्यान रहेकष्ट और हमारे बीच सदा फासला हैदुख और हमारे बीच फासला नहीं है। जब हम कष्ट से आइडेंटिफाइड होते हैंजब कष्ट ही मैं हो जाता हूंतब कष्ट दुख बनता है। वह कहेगापैर में चोट हैपैर में कांटा गड़ रहा है। वह उपाय करेगा कि कांटे को निकालेपैर के लिए इंतजाम करे। लेकिन इससे उद्विग्न नहीं है।
अब यह भी बड़े मजे की बात है कि अगर पैर में कष्ट हैतो उद्विग्न होने से कम नहीं होगा। जितना उद्विग्न आदमी होगाउतना कम करने के उपाय कम कर सकेगा। जितना अनुद्विग्न आदमी होगाउतने शीघ्र उपाय कर सकेगा।
मैं एक गांव में ठहरा था। मेरे पड़ोस के मकान में आग लग गई। एक बहुत मजेदार दृश्य देखने को मिला। तीन मंजिल मकान है। पूरे मकान पर टीन ही टीन छाए हुए हैं। दूसरे मंजिल पर आग लगी। बीड़ी के पत्ते रखे हुए हैं। मकान मालिक इतना उद्विग्न हो गया कि वह तीसरी मंजिल पर चढ़ गयाजहां उसकी टंकी है पानी की। और उसने टंकी से बालटियां लेकर पानी फेंकना शुरू कर दिया तीसरी मंजिल से। सारा मकान टीन से छाया हुआ है। टीन आग की तरह लाल तप रहे हैं। वह पानी उन टीनों पर गिरे और वह पानी जाकर नीचे खड़े लोगों पर गिरेजो घर से बच्चों को निकाल रहे हैंसामान निकाल रहे हैं। जिस पर वह पानी गिर जाएवही चीखकर भागे कि मार डाला! फिर कोई उसके पास आने को तैयार न हुआ।
भीड़ खड़ी हैसारे लोग नीचे से चिल्ला रहे हैंतुम यह क्या पागलपन कर रहे हो! पानी डालना बंद करोनहीं तो तुम्हारे बच्चे अंदर मर जाएंगे। तुम्हारे घर से एक चीज न निकाली जा सकेगी। लेकिन वह आदमी बस इतना ही चिल्ला रहा हैबचाओ! आग लग गई! बचाओ! आग लग गई! और पानी डालता चला जा रहा है।
उस आदमी ने--आग ने नहीं--उस पूरे मकान को जलवा दिया। क्योंकि एक आदमी भी बुझाने की स्थिति में भीतर नहीं जा सका। एक बच्चा भी मराआग से नहींउसके पानी से। उस तक पहुंचने का भी कोई उपाय न रहा कि कैसे उस तक कोई चढ़कर जाए! उसका पानी इतने जोर से आता था कि कौन वहां चढ़कर जाए! बांसों से लोगों ने दूसरे मकानों पर चढ़कर उस पर चोट की कि भाई साहब! यह क्या कर रहे होवह बांस को ऐसा अलग कर दे और कहे कि बचाओ! आग लगी है! और पानी डालता रहा।
यह उद्विग्न चित्त आत्मघाती हो जाता है। अनुद्विग्न चित्तजो उचित हैवह करता है। कष्ट हो सिर्फदुख न होतो उद्विग्न नहीं होते आपसिर्फ कष्ट के बोध से भरे होते हैं। दुख मानसिक व्याख्या हैकष्ट तथ्य है। ठीक ऐसे ही अकष्ट तथ्य हैसुख मानसिक व्याख्या है।
स्थितप्रज्ञ कष्ट और अकष्ट को भलीभांति जानता है। कांटों पर लिटाइएतो उसे पता चलता है कि कांटे हैंऔर गद्दी पर बिठाइएतो उसे पता चलता है कि गद्दी है। लेकिन गद्दी पर बैठने की वह आकांक्षा नहीं बांध लेतागद्दी पर बैठकर वह पागल नहीं हो जातागद्दी से वह एक नहीं हो जाता। गद्दी सुख नहीं बनतीमानसिक व्याख्या नहीं बनतीएक भौतिक तथ्य होती है। कांटे भी एक भौतिक तथ्य होते हैं।
स्थितधी अनुभव मेंअनुभूति मेंतथ्यों के जानने में पूरी तरह संवेदनशील होता है। लेकिन व्याख्या जो हम करते हैं,वह नहीं करता है। मृत्यु उसकी भी आती है। हम दुखी होते हैंवह दुखी नहीं होता। वह मृत्यु को देखता है कि मृत्यु आती है। बुढ़ापा उसका भी आता है। ऐसा नहीं कि उसे पता नहीं चलता कि अब बुढ़ापा आ गया। लेकिन वह बुढ़ापे को देखता है कि जीवन का एक तथ्य है और आता है। वह जवानी को जाते देखताबुढ़ापे को आते देखता। बुढ़ापे के कष्ट होंगेशरीर जीर्ण-जर्जर होगा। लेकिन शरीर होगास्थितधी को ऐसा नहीं लगता कि मैं हो रहा हूं। लेकिन जब हम बूढ़े होते हैंतो ऐसा नहीं लगता कि शरीर बूढ़ा हो रहा हैऐसा लगता है कि मैं बूढ़ा हो रहा हूं।
हमारे प्रत्येक तथ्य में हमारा मैं तत्काल समाविष्ट हो जाता है। जीवन का कोई तथ्य हमारे मैं की व्याख्या के बाहर नहीं छूटता। हम प्रत्येक तथ्य को तत्काल व्याख्याइंटरप्रिटेशन बना लेते हैं। स्थितप्रज्ञ की कोई व्याख्या नहीं है। वह अ को अ कहता हैब को ब कहता है। वह कहीं भी अपने को जोड़ नहीं लेता है। और चूंकि जोड़ता नहींइसलिए सदा बाहर खड़े होकर हंस सकता है।
मैंने सुना हैइपिक्टेटस यूनान मेंजिसको कृष्ण समाधिस्थ कहेंऐसा एक व्यक्ति हुआ। वह कहता थामुझे मार डालो तो भी मैं हंसता रहूंगामुझे काट डालो तो भी मैं हंसता रहूंगा। सम्राट ने उसे पकड़ बुलाया और कहा कि छोड़ो ये बातें। हम बातें नहीं मानतेहम कृत्य मानते हैं। दो पहलवान बुलवाएजंजीरें बांधकर इपिक्टेटस को डाल दिया और कहा कि इसका एक पैर उखाड़ो। उन पहलवानों ने उसका एक पैर उखाड़ने के लिए पैर मोड़ा। इपिक्टेटस ने कहा कि बिलकुल ठीकजरा और। अभी तुम जितना कर रहे होइससे सिर्फ कष्ट हो रहा हैपैर टूटेगा नहीं। जरा औरबस जरा और कि टूट जाएगा!
सम्राट ने कहातू पागल तो नहीं है! अपने ही पैर को तोड़ने की तरकीब बता रहा है! इपिक्टेटस ने कहा कि मुझे ज्यादा ठीक से पता चल रहा हैउन बेचारों को क्या पता चलेगा! दूसरे का पैर मरोड़ रहे हैं। मैं इधर भीतर जान रहा हूं कि तकलीफ बढ़ती जा रही हैतकलीफ बढ़ती जा रही हैबढ़ती जा रही है। अब ठीक वह जगह हैजहां हड्डी टूट जाएगी। पर सम्राट ने कहातेरा पैर हम तोड़ रहे हैं!
इपिक्टेटस ने कहा कि अगर मुझे तोड़ रहे होतेतो बात और होती। मेरे पैर को ही तोड़ रहे हैं नतो मेरे पैर को आप नहीं तोड़ेंगेतो कल मौत तोड़ देगी। और आप तो सिर्फ पैर ही तोड़ रहे हैंफुटकरमौत होलसेल तोड़ देगीसभी कुछ टूट जाएगा। एक पैर तोड़ रहे हैंदूसरा तो बचा है। इपिक्टेटस से हम भीतर कह रहे हैं कि देखो बेटेएक ही टूट रहा हैअभी दूसरा बचा है। अभी तुम इसको ही तुड़वा दो ठीक से।
फिर यह भी हम अनुभव कर रहे हैं--उसने कहा--कि जितनी देर लगेगी टूटने मेंउतनी देर कष्ट होगा। तुम्हारा प्रयोग भी न हो पाएगाहमारा प्रयोग भी न हो पाएगा। आज मौका आ गया है। कहा हमने सदा है कि कोई तोड़ डाले हमें,तो कुछ न होगा। आज देखने का अवसर तुमने जुटा दिया। तुम भी देख लोगेहम भी देख लेंगे कि कष्ट दुख बनता है या नहीं बनता है।
कष्ट-अकष्ट अलग बात हैसुख और दुख बिलकुल अलग बात है। सुख और दुख मनुष्य की व्याख्या है। इसलिए जब आप पूछ रहे हैं कि क्या ऐसा आदमी सुपर ह्यूमन हो जाएगा?
निश्चित ही। सुपर ह्यूमन इन अर्थों में नहीं कि उसे कांटे नहीं चुभेंगे। इन अर्थों में भी अतिमानवीय नहीं कि उसे बीमारी होगीतो पीड़ा नहीं होगी। अतिमानवीय इन अर्थों में नहीं कि मौत आएगीबुढ़ापा आएगातो वह बूढ़ा नहीं होगा। नहींअतिमानवीय इन अर्थों में कि वह व्याख्या जो मनुष्य की करने की आदत हैनहीं करेगा। वह मनुष्य की व्याख्या करने की आदत के बाहर होगा। इन अर्थों में वह अतिमानव हैसुपरमैन है।


यः सर्वत्रानभिस्नेहस्तत्तत्प्राप्य शुभाशुभम्।
नाभिनन्दति न द्वेष्टि तस्य प्रज्ञा प्रतिष्ठिता।। ५७।।
यदा संहरते चायं कूर्मोऽङ्गानीव सर्वशः।
इन्द्रियाणीन्द्रियार्थेभ्यस्तस्य प्रज्ञा प्रतिष्ठिता।। ५८।।
और जो पुरुष सर्वत्र स्नेहरहित हुआ उस-उस शुभ तथा अशुभ वस्तुओं को प्राप्त होकर न प्रसन्न होता है और न द्वेष करता हैउसकी प्रज्ञा स्थिर है।
और कछुआ अपने अंगों को जैसे समेट लेता हैवैसे ही यह पुरुष जब सब ओर से अपनी इंद्रियों को इंद्रियों के विषयों से समेट लेता हैतब उसकी प्रज्ञा स्थिर होती है।


हर्ष मेंविषाद मेंअनुकूल मेंप्रतिकूल में भेद नहीं। लेकिन यह अभेद कब फलित होगाकृष्ण कहते हैंजैसे कछुआ अपने अंगों को कभी भी भीतर सिकोड़ लेता हैजैसे कछुआ अपने अंगों को सिकोड़ना जानता हैऐसा ही समाधिस्थ पुरुष विषयों से अपनी इंद्रियों को सिकोड़ना जानता है।
थोड़ी नाजुक बात हैथोड़ी डेलिकेट बात है।
यहां इंद्रियों को सिकोड़ना...योग की दृष्टि में इंद्रियों के दो रूप हैं। एक इंद्रिय का वह रूप जो हमें बाहर से दिखाई पड़ता हैकहें इंद्रिय का शरीर। एक इंद्रिय का वह रूप जो हमें दिखाई नहीं पड़ता हैलेकिन इंद्रिय का प्राण हैकहें इंद्रिय का प्राण या आत्मा इंद्रिय की।
एक मेरी आंख है। इंस्ट्रूमेंट है आंख का। इस आंख के संबंध में चिकित्सक आंख का सब कुछ बता सकता है। आंख को काट-पीट करकेसर्जरी करकेएक-एक रग-रेशे की खबर ले आ सकता है। लेकिन यह सिर्फ आंख शरीर है आंख का। वस्तुतः यह इंद्रिय नहीं है। सिर्फ इंद्रिय की बाह्य रूप-आकृति है। इंद्रिय तो और है। इस आंख के पीछे देखने की जो वासना हैदेखने की जो आकांक्षा हैवह इंद्रिय हैवह प्राण है। उसका किसी चिकित्सक को आंख के काटने-पीटने से कुछ पता नहीं चल सकता।
प्रत्येक इंद्रिय का शरीर है और प्रत्येक इंद्रिय का प्राण है। आंख सिर्फ देखने का काम ही नहीं करतीदेखने की आकांक्षादेखने का रस भी उसके पीछे छिपा है। देखने की वासना भी उसके पीछे हिलोरें लेती है। वही वासना असली इंद्रिय है।
कृष्ण को समझने के लिए समस्त इंद्रियों के इन दो हिस्सों को समझ लेना जरूरी है। अन्यथा आदमी आंख फोड़ने लग जाए। इंद्रियां सिकोड़ने का क्या मतलब--आंख फोड़ लेंइंद्रियां सिकोड़ने का क्या मतलब--कान फोड़ लेंइंद्रियां सिकोड़ने का क्या मतलब--जीभ काट डालेंऔर आप सोचते हों कि नहींऐसा तो कोई भी नहीं समझतातो गलत सोचते हैं।
जमीन पर अधिक लोगों ने ऐसा ही सोचा है। ऐसा ही सोचा है। ऐसे साधु हुए हैंजिन्होंने आंखें फोड़ी हैं। ऐसे साधु हुए हैंजिन्होंने कान फोड़े हैं। ऐसे साधु हुए हैंजिन्होंने पैर काट डाले हैं। ऐसे साधु हुए हैंजिन्होंने जननेंद्रियां काट डाली हैं। मध्ययुग में योरोप में एक बहुत बड़ा ईसाइयों का संप्रदाय थाजिसने लाखों लोगों की जननेंद्रियां कटवा डालीं। स्त्रियों के स्तन कटवा डालेपुरुषों की जननेंद्रियां कटवा डालीं।
लेकिन क्या आंख के फूट जाने से देखने की वासना फूट जाती हैक्या जननेंद्रिय के कट जाने से काम की वासना कट जाती हैतब तो सभी बूढ़े कामवासना के बाहर हो जाएं!
नहींइंद्रिय कट जाने से सिर्फ अभिव्यक्ति का माध्यम कट जाता है। और अभिव्यक्त होने की जो प्रबल वासना थी भीतरवह और विक्षिप्त होकर दौड़ने लगती है। मार्ग न मिलने से वह और पागल हो जाती हैद्वार न मिलने से और विक्षिप्त हो जाती है। हांदूसरों को पता चलना बंद हो जाता है। वह वासना प्रेत बन जाती हैउसके पास शरीर नहीं रह जाता।
कृष्ण जिस इंद्रिय को सिकोड़ने की बात कर रहे हैंऔर कछुए से जो उदाहरण दे रहे हैंकछुए के उदाहरण को बहुत मत खींच लेना। गीता पर टीका लिखने वालों ने बहुत खींचा है। आदमी कछुआ नहीं है। कोई उदाहरण पूरे नहीं होते। सब उदाहरण सिर्फ सूचक होते हैं--जस्ट ए इंडिकेशन--एक इशाराजिससे बात समझ में आ जाएबस। जैसे कछुआ अपनी इंद्रियों को सिकोड़ लेता हैऐसा ही स्थितप्रज्ञवे जो भीतर की रस इंद्रियां हैंउन्हें सिकोड़ लेता है। लेकिन रस इंद्रियों का जो बाह्य-शरीर हैउसे सिकोड़ने का कोई मतलब नहीं है। उसे सिकोड़ने का मतलब तो सिर्फ मरना है। और उसे काटकर भीतर का रस नहीं कटता। हांभीतर का रस कट जाएतो वह इंद्रिय शुद्ध इंस्ट्रूमेंट रह जाती है--वासना का नहींसिर्फ व्यवहार का।
आंख तब देखती है बिना देखने की वासना के। तब जो आंख के सामने आ जाता हैवह देखा जाता है। लेकिन तब आंख कुछ आंख के सामने आ जाएइसकी आकांक्षा से पीड़ित नहीं होती है। तब जो भोजन सामने आ जाता हैवह कर लिया जाता है। तब जीभ उस भोजन को करने में सहयोग देती हैलार छोड़ती है। लेकिन जो भोजन सामने नहीं हैजीभ फिर उसके लिए लार नहीं टपकाती है। फिर जो कान में पड़ जाता हैवह सुन लिया जाता है। लेकिन फिर कान तड़पते नहीं हैं किसी को सुनने के लिए। नहींतब इंद्रियां सिर्फ व्यवहार के माध्यम रह जाती हैं।
ध्यान रहेजब इंद्रियां व्यवहार के माध्यम रहती हैंतब वे केवल बाहर से सेंस डेटा इकट्ठा करती हैंबस। जब इंद्रियां सिर्फ व्यवहार का माध्यम होती हैंतो बाहर के जगत से तथ्यों की सूचना भीतर देती हैं। और जब इंद्रियां वासना के माध्यम बनती हैंतब वासनाओं को बाहर ले जाकर विषयों से जोड़ने के उपयोग में लाई जाती हैं।
ये दोनों अलग-अलग फंक्शन हैंये दोनों अलग-अलग काम हैं। यह तो आंख का काम है कि वह बताए कि सामने दरख्त है। यह आंख का काम है कि वह बताए कि सामने पत्थर है। यह आंख का काम है कि वह खबर दे कि सामने क्या है। लेकिन जब आंख वासना से भरती हैतो बहुत मजेदार है।
तुलसीदास भागे हैं पत्नी को खोजने। उस वक्त उनकी आंख फंक्शनल नहीं हैउस वक्त सांप को वे रस्सी समझ लेते हैं। आंख अपना फंक्शन नहीं कर पा रही है। वासना इतनी तीव्र हैरस्सी को ही देखना चाहती है। इसलिए सांप को भी रस्सी देख लेती है। रस्सी ही चाहती है उस वक्तएक क्षण चैन नहीं है। सामने के दरवाजे से जाएंगेउचित नहीं;अभी पत्नी को आए देर भी नहीं हुईवे पीछे-पीछे ही चले आए हैं।
नदी पार करते हैंतो एक मुरदे की लाश को लकड़ी समझकर सहारा लेकर नदी पार कर जाते हैं। आंख अपना फंक्शनल काम नहीं कर पा रही है। आंख जो करने के लिए बनी हैवह नहीं कर पा रही है कि लाश है। नमन कह रहा हैकहां लाश! मन को लाश से कोई लेना-देना नहीं है। मन को पहुंचना है उस पार। उस पार भी नहीं पहुंचना है,वह जो पत्नी चली गई हैउस तक पहुंचना है। अब मन बिलकुल आंखों का उपयोग नहीं कर रहा है। आंखें बिलकुल अंधी हो गई हैं। लाश का सहारा लेकरलकड़ी समझकरपार हो जाते हैं। सांप को पकड़कर छत पर चढ़ जाते हैं।
अब यहां अगर हम ठीक से समझेंतो आंख का जो व्यवहार हैजिसके लिए आंख हैवह नहीं हो रहा है। बल्कि आंख के पीछे जो वासना हैवह वासना आंख पर हावी है। आंख वासना से आब्सेस्ड है। वासनाग्रस्त आंख अंधी हो जाती है। वह वही देखती हैजो देखना चाहती हैवह नहीं देखतीजो है।
कृष्ण जब कहते हैंकछुए की तरह इंद्रियों को सिकोड़ लेता है स्थितधीतो मतलब यह नहीं है कि आंखें फोड़ लेता है,कि आंखें बंद कर लेता है। मतलब इतना ही है कि आंखों से सिर्फ आंखों का ही काम लेता है। सिर्फ देखता ही है आंखों सेवही देखता हैजो है। कानों से वही सुनता हैजो है। हाथों से वही छूता हैजो है। विषयों पर वासना को आरोपित नहीं करता। विषयों पर वासना के सपनों के भवन नहीं बनाता। विषयों को आपूरित नहीं कर देता।
सुना है मैंने कि मजनू को उसके गांव के राजा ने बुलाया और कहातू बिलकुल पागल हैसाधारण-सी स्त्री है लैला।
शायद आपको भी खयाल न होक्योंकि मजनू इतना लैला-लैला चिल्लाया है कि ऐसा खयाल पैदा हो गया है कि लैला कोई बहुत सुंदर स्त्री रही होगी। लैला बहुत साधारण स्त्री है।
सम्राट ने बुलाकर कहा कि तू पागल है। बहुत साधारण-सी स्त्री हैउसके पीछे तू दीवाना हैउससे अच्छी स्त्रियां मैं तुझे बुलाए देता हूंकोई भी चुन ले। सम्राट ने नगर की बारह सुंदरतम लड़कियों को लाकर खड़ा कर दिया। मजनू पर उसे दया आ गई।
मजनू हंसने लगा। उसने कहा कि कहां लैला और कहां ये स्त्रियां! आपका दिमाग तो ठीक हैलैला के चरणों में भी तो ये कोई नहीं बैठ सकतीं! सम्राट ने कहादिमाग मेरा ठीक है कि तेरा ठीक है! मजनू ने कहाकुछ भी होदिमाग से लेना-देना क्या है! लेकिन एक बात आपसे कहे देता हूंअब दोबारा यह बात मत उठाना। क्योंकि लैला के सौंदर्य को देखने के लिए मजनू की आंख चाहिए।
मजनू के पास कौन-सी आंख हैकोई और तरह की आंख हैआंख तो ऐसी ही हैजैसी मेरी हैआपकी हैउस राजा के पास थी। आंख तो जैसी सब की है वैसी उसकी भी है। लेकिन आंख वासनाग्रस्त है। आंख आंख का काम नहीं कर रही हैपीछे जो आंख की वासना की इंद्रिय हैवह हावी है। आंख वही देख रही हैजो वासना दिखाना चाह रही है।
इस भीतर की अंतर-इंद्रिय को सिकोड़ लेने की बात है-- अंतर-इंद्रिय कोदिस इनर इंस्ट्रूमेंटयह जो भीतर है हमारे।
इस फासले को ठीक से हमें समझ लेना चाहिए। जब हाथ से मैं जमीन छूता हूंतब मेरा हाथ क्या वही काम करता है! जब हाथ से मैं पत्थर छूता हूंतब भी वही करता है! जब हाथ से मैं किसी उसको छूता हूं जिसको मैं छूना चाहता हूंतब हाथ वही काम करता है?
नहींहाथ के काम में फर्क पड़ गया है। जब मैं जमीन को छूता हूंतो सिर्फ छूता हूं। कोई वासना नहीं है वहसिर्फ स्पर्श हैएक भौतिक घटना हैएक मानसिक आरोपण नहीं। लेकिन जब मैं किसी को प्रेम करता हूं और उसके हाथ को छूता हूंतब सिर्फ भौतिक घटना है?
नहींतब एक मानसिक घटना भी है। हाथ सिर्फ छू ही नहीं रहा हैहाथ कुछ और भी कर रहा है। हाथ कोई सपना भी देख रहा है। हाथ किसी ड्रीम में उतर रहा है। हाथ अपने स्पर्श करने के ही अकेले काम को नहीं कर रहा हैस्पर्श के आस-पास काव्य भी बुन रहा हैकविता भी गढ़ रहा है।
वह भीतरीवह जो भीतरी हाथ हैजो यह कर रहा हैइस भीतरी हाथ के सिकोड़ लेने की बात कृष्ण कह रहे हैं--कि स्थितधी अंतर-इंद्रियों को ऐसे ही सिकोड़ लेता हैजैसे कछुआ बहिर-इंद्रियों को सिकोड़ लेता है।
लेकिन आदमी को बहिर-इंद्रियां सिकोड़नी नहीं हैं। बहिर-इंद्रियां परमात्मा की बड़ी से बड़ी देन हैं। उनके कारण ही जगत का विराट हम तक उतरता हैउनके द्वार से ही हम परिचित होते हैं प्रकाश से। उनके द्वार से ही आकाश सेउनके द्वार से ही फूलों सेउनके द्वार से ही मनुष्य के सौंदर्य सेउनके द्वार से ही जगत में जो भी हैउससे हम परिचित होते हैं।
नहींइंद्रियां तो द्वार हैं। लेकिन इन द्वार से सिर्फ जो बाहर हैवह भीतर जाएतब तक ये द्वार विक्षिप्त नहीं हैं। और जब भीतर का मन इन द्वार से बाहर जाकर हमले करने लगता हैऔर चीजों पर आरोपित होने लगता हैऔर आग्रह निर्मित करने लगता हैऔर कल्पनाएं सजाने लगता हैऔर सपने निर्माण करने लगता हैतबतब हम एक जाल में खो जाते हैंजो जाल बाहर की इंद्रियों का नहीं हैअंतर-इंद्रियों का है।
अंतर-इंद्रियों को सिकोड़ लेता है स्थितधी। कैसे सिकोड़ लेता होगाक्योंकि बहिर-इंद्रियों को सिकोड़ना तो बहुत आसान समझ में आता है। यह हाथ फैला हैइसको सिकोड़ लिया। इसके लिए कोई स्थितप्रज्ञ होने की जरूरत नहीं है। कछुआ स्थितप्रज्ञ नहीं हैनहीं तो सभी आदमी कछुए हो जाएं और स्थितप्रज्ञ हो जाएं।
लेकिन बहुत लोगों ने कछुआ बनने की कोशिश की है। कई साधुसंन्यासीसाधकत्यागीयोगीकछुआ बनने की कोशिश में लगे रहे हैं कि कैसे इंद्रियों को सिकोड़ लें। कछुआ बनने से कोई हल नहीं है। कछुआ तो सिर्फ एक प्रतीक थाऔर अच्छा प्रतीक था। शायद कृष्ण जिस दुनिया में थेइससे अच्छा प्रतीक और कोई मिल नहीं सकता था। आज भी नहीं है। आज भी हम खोजें कोई दूसरा सब्स्टीटयूटतो बहुत मुश्किल है। कछुआ बिलकुल ठीक से बात कह जाता है--ऐसा कुछभीतर के जगत में। लेकिन वह भीतर के जगत में होगा कैसे?
बाहर की इंद्रियां सिकोड़ना बहुत आसान है। आंखें फोड़ लेना कितना आसान हैलेकिन देखने का रस छोड़ना कितना कठिन है! सच तो यह है कि आंखें फोड़ लोतभी पहली दफा पता चलता है कि देखने का रस कितना है! रात आंख तो बंद हो जाती हैलेकिन सपने तो बंद नहीं होते। और दिनभर जो नहीं देखावह भी रात में दिखाई पड़ता है। आंख फोड़ लेंगेतो क्या होगाइतना ही होगा कि सपने चौबीस घंटे चलने लगेंगे। और क्या होगा?
सपनों पर बहुत खोजबीन हुई है। जब आप रात सपना देखते हैंतो अब तो बाहर से भी पता चल जाता है कि आप सपना देख रहे हैं कि नहीं। अब तो यंत्र बन गए हैंजो आपकी आंखों पर लगा दिए जाते हैं रात मेंऔर रातभर अंकित करते रहते हैं कि इस आदमी ने कब सपना देखाकब नहीं देखा। क्योंकि जब आप सपना देखते हैंतब बंद आंख में भी आंख तेजी से चलने लगती है। बंद आंख हैदेखने को कुछ नहीं है वहांलेकिन आंख तेजी से चलने लगती है। उसके मूवमेंट्स रैपिड हो जाते हैं। इतनी तेजी से आंख चलने लगती हैजैसे सच में वह देख रही है अब।
तो वह उसकी आंख की गति ऊपर से पकड़ ली जाती हैवह ग्राफ बन जाता है कि आंख कब कितनी तेजी से चली। रात में कितनी बार आपने सपने देखेवह सब ग्राफ बता देता है। अब तो धीरे-धीरेधीरे-धीरे समझ में आ रहा है कि किस तरह का सपना देखा! ग्राफ से वह भी पता चलने लगा है। क्योंकि जब आप सेक्सुअल सपना देखते हैंजब आप कामुक सपना देखते हैं--और सौ में से कम से कम पचास सपने कामुक होते हैं सभी केसाधारणतः सभी केजो असाधारण हैंउनके जरा और ज्यादा परसेंटेज में होते हैंपचास प्रतिशत कामुक सपने--तब तो आंख ही नहीं,जननेंद्रिय भी तत्काल प्रभावित हो जाती है। उस पर भी मशीन लगाई जा सकती हैवह भी खबर कर देती है ग्राफ पर।
अब कोई भी नहीं हैआप बिलकुल अकेले हैं अपने सपने में। न कोई विषय हैन कोई स्त्री हैन कोई पुरुष हैन कोई भोजन है--कुछ भी नहीं है। निपट अकेले हैंसब इंद्रियां बंद हैं। फिर यह भीतर कौन गति कर रहा हैये अंतर-इंद्रियां हैंजो भीतर गति कर रही हैं। और इनकी भीतरी गति के कारण इनकी बहिर-इंद्रिय भी प्रभावित हो जाती है। काट डालें पूरे आदमी कोतो भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पता नहीं चलेगा बससब भीतर-भीतर धुआं होकर घूमने लगेगा। अक्सर सज्जन आदमियों के भीतर सब धुआं हो जाता हैभीतर घूमने लगता है। बुरे आदमी जो बाहर कर लेते हैंअच्छे आदमी भीतर करते रहते हैं। धर्म की दृष्टि से कोई भी फर्क नहीं है।
इन भीतर की इंद्रियों को कैसे सिकोड़ेंगेएक छोटा-सा सूत्रफिर हम दूसरा श्लोक लें। बहुत छोटा-सा सूत्र है भीतर की इंद्रियों को सिकोड़ने का।
एक दिन बुद्ध बैठे हैं ऐसे ही किसी सांझबहुत लोग उन्हें सुनने आ गए हैं। एक आदमी सामने ही बैठा हुआ पैर का अंगूठा हिला रहा है। बुद्ध ने बोलते बीच में उस आदमी से कहा कि क्यों भाईयह पैर का अंगूठा क्यों हिलाते होवह आदमी भी चौंकाऔर लोग भी चौंकेकि कहां बात चलती थीकहां उस आदमी के पैर का अंगूठा! बुद्ध ने कहायह पैर का अंगूठा क्यों हिल रहा हैउस आदमी का तत्काल अंगूठा रुक गया। उस आदमी ने कहाआप भी कैसी बातें देख लेते हैं! छोड़िए भी। बुद्ध ने कहानहींछोडूंगा नहीं। जानना ही चाहता हूंअंगूठा क्यों हिलता थातुम्हारे इतने सवालों के जवाब मैंने दिएआज पहली दफे मैंने सवाल पूछा हैमुझे उत्तर दो। उस आदमी ने कहाअब आप पूछते हैंतो मुश्किल में डालते हैं। सच बात यह है कि मुझे पता ही नहीं था कि पैर का अंगूठा हिल रहा हैऔर जैसे ही पता चलारुक गया। तो बुद्ध ने कहाजो अंतर-कंपन हैंवे पता चलते ही रुक जाते हैं। अंतर-कंपन जो हैंवे पता चलते ही रुक जाते हैं।
तो भीतर की इंद्रियों को सिकोड़ना नहीं पड़तासिर्फ इसका पता चलना कि भीतर इंद्रिय है और गति कर रही है,इसका बोध ही उनका सिकुड़ना हो जाता है--दि वेरी अवेयरनेस। जैसे ही पता चला कि यह भीतर काम की वासना उठी,कुछ करें मतसिर्फ देखें। आंख बंद कर लें और देखेंयह भीतर काम की वासना उठी। यह काम की वासना चली जननेंद्रिय के केंद्रों की तरफ--सिर्फ देखें। दो सेकेंड से ज्यादा नहींऔर आप अचानक पाएंगेसिकुड़ गई। यह क्रोध उठाचला यह बाहर की इंद्रियों को पकड़ने। सिर्फ देखेंआंख बंद कर लें और देखेंऔर आप पाएंगेवापस लौट गया। यह किसी को देखने की इच्छा जगी और आंख तड़पी। देखेंचली भीतर की इंद्रिय बाहर की इंद्रिय को पकड़ने। देखें--सिर्फ देखें--और आप पाएंगे कि वापस लौट गई।
भीतर की इंद्रियां इतनी संकोचशील हैं कि जरा-सी भी चेतना नहीं सह पातीं। उनके लिए अचेतना जरूरी माध्यम है--मूर्च्छा। इसलिए जो अपने भीतर की इंद्रियों के प्रति जागने लगता हैउसकी भीतर की इंद्रियां सिकुड़ने लगती हैंअपने आप सिकुड़ने लगती हैं। बाहर की इंद्रियां बाहर पड़ी रह जाती हैंभीतर की इंद्रियां सिकुड़कर अंदर चली जाती हैं। ऐसी स्थिति व्यक्ति की समाधिस्थ स्थिति बन जाती है।


विषया विनिवर्तन्ते निराहारस्य देहिनः।
रसवर्जं रसोऽप्यस्य परं दृष्ट्वा निवर्तते।। ५९।।
यद्यपि इंद्रियों द्वारा विषयों को न ग्रहण करने वाले देहाभिमानी तपस्वी पुरुष के भी विषय तो निवृत्त हो जाते हैं,परंतु रस निवृत्त नहीं होता। परंतु इस पुरुष का रस भी परमात्मा को साक्षात करके निवृत्त हो जाता है।


देहाभिमानी तपस्वी के...।
तपस्वी और देहाभिमानीअसल में देहाभिमान दो तरह का हो सकता है--भोगी कातपस्वी का। लेकिन दोनों की स्थिति देहाभिमान की हैबाडी ओरिएंटेशन की है। क्योंकि भोगी भी मानता है कि जो करूंगा वह शरीर सेऔर तपस्वी भी मानता है कि जो करूंगा वह शरीर से। भोगी भी मानता है कि शरीर ही द्वार है सुख कात्यागी भी मानता है कि शरीर ही द्वार है सुख का। सुख की धारणाएं उनकी अलग हैं। भोगी शरीर से ही विषयों तक पहुंचने की कोशिश करता हैत्यागी शरीर से ही विषयों से छूटने की कोशिश करता है। लेकिन शरीर ओरिएंटेशन हैशरीर ही आधार है दोनों का। और दोनों बड़े देहाभिमानी हैंबाडी-सेंट्रिक हैंशरीर-केंद्रित हैं। दोनों की दृष्टि शारीरिक है।
इस तथ्य को पहले समझेंफिर दूसरा हिस्सा खयाल में लाया जा सकता है। दोनों की स्थिति शारीरिक है। एक आदमी सोचता हैशरीर से इंद्रियों को तृप्त कर लें। सारा जगत सोचता है।
मुझसे कोई पूछता था कि चार्वाक का कोई संप्रदाय क्यों न बनाउसके शास्त्र क्यों न बचेउसके मंदिर क्यों न निर्मित हुएउसका कोई पंथउसका कोई संप्रदाय क्यों नहीं है?
तो मैंने उस आदमी को कहा कि शायद तुम सोचते हो कि उसके पास अनुयायी कम हैं इसलिएतो गलत सोचते हो। असल में संप्रदाय सिर्फ माइनर ग्रुप्स के बनते हैंमेजर ग्रुप का संप्रदाय नहीं बनता। जो अल्पमतीय होते हैंउनका संप्रदाय बनता हैजो बहुमतीय होते हैंवे बिना संप्रदाय के जीते हैं। बहुमत को संप्रदाय बनाने की जरूरत नहीं होती। बहुमत को संप्रदाय बनाने की क्या जरूरत हैअल्पमत संप्रदाय बनाता है। करोड़ आदमी हैंदस आदमी एक मत के होंगेतो संप्रदाय बनाएंगेबाकी क्यों बनाएंगेचार्वाक का संप्रदाय इसीलिए नहीं बना कि सारी पृथ्वी चार्वाक की है। सब चार्वाक हैंनाम कुछ भी रखे हों।
इसलिए चार्वाक शब्द बड़ा अच्छा हैवह बना है चारु-वाक सेजो वचन सभी को प्रिय लगते हैं। चार्वाक का मतलब,जो बातें सभी को प्रीतिकर हैं। चार्वाक का एक दूसरा नाम हैलोकायत। लोकायत का मतलब हैलोक को मान्यजो सबको मान्य है। बड़ी अजीब बात है। जो सबको मान्य हैऐसा विचार लोकायत है। जो सबको प्रीतिकर हैमधुर है,ऐसा विचार चार्वाक है। नहींकोई मंदिर नहींकोई संप्रदाय नहीं बनाक्योंकि सभी उसके साथ हैं।
क्याचार्वाक कहता क्या हैवह कहता यह है कि सब सुख एंद्रिक हैं। इंद्रिय के अतिरिक्त कोई सुख नहीं है। सुख यानी एंद्रिक होना। सुख चाहिए तो इंद्रिय से ही मिलेगा। हांवह कहता हैयह बात सच है कि दुख भी इंद्रिय से मिलते हैं। यह बिलकुल ठीक ही हैजहां से सुख मिलेगावहीं से दुख भी मिलेगा। लेकिन वह कहता हैकोई भी पागल भूसे के कारण गेहूं को नहीं फेंक देता। कोई भी पागल कांटों के कारण फूल को नहीं छोड़ देता। तो दुख के कारण सुख को छोड़ने की कोई भी जरूरत नहीं है। बुद्धिमान दुख को कम करता और सुख को बढ़ाता चला जाता है। लेकिन सब सुख एंद्रिक हैं।
क्या इस बात पर आपको कभी भी शक हुआ है कि सब सुख एंद्रिक हैंअगर शक नहीं हुआतो कृष्ण को समझना बहुत मुश्किल हो जाएगा। हम सब का भी भरोसा यही है कि सब सुख एंद्रिक हैं। हमने कोई सुख जाना भी नहीं हैजो इंद्रिय के बाहर जाना हो। स्वाद जाना हैसंगीत जाना हैदृश्य देखे हैंगंध सूंघी हैसौंदर्य देखा है--जो भीवह सब इंद्रियों से देखा है। वह सब एंद्रिक हैं। इंद्रिय के अतिरिक्त हमने और कुछ जाना नहीं है। हम इंद्रियों के अनुभव का ही जोड़ हैं।
इसीलिए तो हमें आत्मा का कोई पता नहीं चलता। क्योंकि इंद्रिय का अनुभव ही जिसकी सारी संपदा हैवह शरीर के ऊपर किसी भी तत्व को नहीं जान सकता है। यह तो हमारी स्थिति है। यह हमारी देहाभिमानी भोगी की स्थिति है।
फिर अगर कभी कोई देहाभिमानी भोगी देह को भोगते-भोगते ऊब जाता है...। हर चीज को भोगते-भोगते ऊब आ जाती है। सभी चीजों से चित्त ऊब जाता है। अगर स्वर्ग में भी बिठा दिया जाए आपकोतो ऊब जाएगा। ऐसा मत सोचना कि स्वर्ग में बैठे हुए लोग जम्हाई नहीं लेतेलेते हैं। वहां भी ऊब जाएंगे।
बर्ट्रेंड रसेल ने तो कहीं मजाक में कहा है कि मैं स्वर्ग से बहुत डरता हूं। सबसे बड़ा डर यह है कि इटरनल है स्वर्ग;फिर वहां से लौटना नहीं है। उसने कहाइससे बहुत डर लगता है। दूसराउसने कहा कि वहां सुख ही सुख हैसुख ही सुख हैतो फिर ऊब नहीं जाएंगे सुख सेमिठास भी उबा देती हैबीच-बीच में नमकीन की जरूरत पड़ जाती है। सुख भी उबा देता हैबीच-बीच में दुख की भी जरूरत पड़ जाती है। सब एकरसता मोनोटोनस हो जाती है और उबा देती है। कितना ही सुंदर संगीत होबजता रहेबजता रहेतो फिर सिर्फ नींद ही ला सकता हैऔर कुछ नहीं कर सकता।
तो देहाभिमानी भोगी ऊब जाता हैइंद्रियों के सुखों से ऊब जाता हैतो वह इंद्रियों की शत्रुता करने लगता है। वह देहाभिमानी भोगी की जगह देहाभिमानी त्यागी बन जाता है। फिर जिस-जिस इंद्रिय से उसने सुख पाया हैउस-उस इंद्रिय को सताता है। और कहता हैअब इससे विपरीत चलकर सुख पा लेंगे। लेकिन मानता है इंद्रिय को ही आधार अब भी।
तो कृष्ण कहते हैंऐसा व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा विषयों को छोड़ सकता हैलेकिन रस से मुक्त नहीं होता। अब आंख फोड़ डालेंगेतो दिखाई पड़ने वाले आब्जेक्ट से तो मुक्त हो ही जाएंगे। जब दिखाई ही नहीं पड़ेगातो दिखाई पड़ने वाला विषय तो खो ही जाएगा। जब कान ही न होंगेतो वीणा तो खो ही जाएगीसुनाई पड़ने वाला विषय तो खो ही जाएगा। लेकिन क्या रस खो जाएगा?
रसविषय से अलग बात है। विषय बाहर हैरस भीतर हैइंद्रियां बीच में हैं। इंद्रियां सेतु हैंब्रिजेज हैंरस और विषय के बीच में बना हुआ सेतु हैं। रस को ले जाती हैं विषय तकविषय को लाती हैं रस तक। इंद्रियां बीच के द्वारमार्ग,पैसेज हैं। इंद्रिय तोड़ देंतो ठीक हैविषय से रस का संबंध टूट जाएगा। लेकिन रस तो नहीं टूट जाएगा। रस भीतर निर्मित रह जाएगा--अपनी जगह तड़पताअपनी जगह कूदताविषयों की मांग करतालेकिन विषयों तक पहुंचने में असमर्थइंपोटेंटक्लीव हो जाएगा रस। पुंसत्व खो देगाद्वार खो देगामार्ग खो देगाविक्षिप्त हो जाएगालेकिन भीतर घूमने लगेगा। अब वह रस भीतर कल्पना के विषय निर्मित करेगा। क्योंकि जब वास्तविक विषय नहीं मिलते,जब एक्चुअल आब्जेक्ट्स नहीं मिलतेतब चित्त कल्पित विषय निर्मित करना शुरू कर देता है।
दिनभर उपवास करके देखेंतो रात सपने में पता चल जाता हैकि दिनभर किया उपवास तो रातभर सपने में भोजन करना पड़ता है। रस भीतर विषय निर्मित करने लगता है। वह कहता हैकोई फिक्र नहीं। बाहर नहीं मिलाभीतर कर लेते हैं।
असल मेंरस इतना प्रबल है कि अगर विषय न होंतो वह काल्पनिक विषयों को निर्मित कर लेता है। सेतु टूट जाए,तो भीतर ही विषय बना लेता हैआटो इरोटिक हो जाता है। दूसरे की जरूरत ही नहीं रह जातीवह आत्ममैथुन में रत हो जाता है। अपने ही रस को अपना ही विषय बनाकर भीतर ही जीने लगता है। पागलविक्षिप्तन्यूरोटिक हो जाता है।
कृष्ण जो कह रहे हैं कि विषय तो टूट जाएंगेछूट जाएंगे देहाभिमानी त्यागी केलेकिन रस नहीं छूटेंगे। और असली सवाल विषयों का नहीं हैअसली सवाल रसों का है। असली सवाल इसका नहीं है कि बाहर कोई बड़ा मकान हैअसली सवाल इसका है कि मेरे भीतर बड़े मकान की चाह है। असली सवाल यह नहीं है कि बाहर सौंदर्य हैअसली सवाल यह है कि मेरे भीतर सौंदर्य की मालकियत की आकांक्षा है। असली सवाल यह नहीं है कि बाहर फूल हैअसली सवाल यह है कि मेरे हाथ में फूल को तोड़ने की हिंसा है। असली सवाल फूल नहीं हैरहे फूलअगर मेरे हाथ में तोड़ने की हिंसा नहीं हैतो मैं निकल जाऊंगा फूल के पास से। फूल कभी कहता नहीं कि आओतोड़ो। फूल बुलाता नहींफूल निमंत्रण नहीं देतामैं ही जाता हूं।
रस! कीमती क्या हैविषय या रसअगर विषय कीमती हैतो तपश्चर्या बहुत मैटीरियल होगीशारीरिक होगी,फिजिकल होगी। और अगर रसतो फिर तपश्चर्या मनोवैज्ञानिक होगीफिर तपश्चर्या आंतरिक होगी। और मैंने जैसा कहा कि कृष्ण गहरे मनोवैज्ञानिक हैंइसलिए साधक के इस मामले में भी वह जो फिजिकलवह जो भौतिक साधक हैउसकी गहरी व्यंगना और गहरी मजाक कर रहे हैं। वे यह कह रहे हैं कि उसके विषय छूट जाते हैंरस नहीं छूटता। और देहाभिमानी कहकर जितनी कड़ी आलोचना हो सकती हैउतनी उन्होंने कर दी है। देहाभिमानी तपस्वी! अब देहाभिमानी और तपस्वी कहते हैं!
नहींदेह को मानने वाला तपस्वी...। उसको भी तपस्वी कह रहे हैंक्योंकि तपश्चर्या तो बहुत करता है--व्यर्थ करता है,करता बहुत है। असफल होता हैचेष्टा बहुत करता है। श्रम में कमी नहीं हैदिशा गलत है। रस भीतर रह जाएंगे। और अगर सारे विषय बाहर से छोड़ दिए जाएं और सारे रस भीतर रह जाएंतो इससे सिर्फ साइकोसिसविक्षिप्तता पैदा होती हैविमुक्तता पैदा नहीं होती।
समाधिस्थ व्यक्ति के विषय नहींरस छूट जाते हैं। और जिस दिन रस छूटते हैंउस दिन विषय विषय नहीं रह जाते। क्योंकि वे विषय इसीलिए मालूम पड़ते थे कि रस उनको विषय बनाते थे। जिस दिन रस छूट जाते हैंउस दिन विषय वस्तुएं रह जाते हैंविषय नहीं--थिंग्स। क्योंकि उनसे अब कोई रस का संबंध नहीं रह जाता।
समाधिस्थ व्यक्ति रसों के विसर्जन में उत्सुक हैविषयों के त्याग में नहीं। त्याग हो जाता हैयह दूसरी बात है। लेकिन असली सवाल आंतरिक रसों के विसर्जन का है। इसलिए यह लक्षण भी वे गिनाते हैं कि समाधिस्थ व्यक्ति रसों से मुक्त हो जाता हैविषयों की उसे जरा भी चिंता नहीं है।
यह ध्यान में ले लेना जरूरी हैक्योंकि यही कृष्ण के ऊपर बड़े से बड़ा आक्षेप रहा है। क्योंकि कृष्ण को आम्र-कुंजों में नाचते देखकर बड़ी कठिनाई पड़ेगी देहाभिमानी तपस्वी कोकि यह क्या हो रहा है! उसकी पीड़ा का अंत न रहेगा। उसका वश चले तो वह पुलिस में रिपोर्ट लिखाने भागेगा। यह क्या हो रहा हैये कृष्ण और नाच रहे हैंकृष्ण को समझ पाना उसे मुश्किल हो जाएगा। उसके खयाल में भी नहीं आ सकता कि किसी व्यक्ति के रस अगर भीतर सिकुड़ गए होंतो बाहर के विषयों से कोई भी सेतु नहीं बनता। सेतु बनाने वाला ही खो गया है। तब न कोई भागना हैन कोई चाहना है।
इसलिए कृष्ण के जीवन में अदभुत घटनाएं घटती हैं। जिस वृंदावन में वे नाचे हैंउस वृंदावन को जब छोड़कर चले गए हैंतो लौटकर भी नहीं देखा है। वासनाग्रस्त चित्त होतातो छोड़कर जाना बहुत मुश्किल पड़ता। वासनाग्रस्त चित्त होतातो स्मृतियां बड़ी पीड़ा देतीं। वासनाग्रस्त चित्त होतातो लौट-लौटकर वृंदावन मन को घेरतासपनों में आता।
नहींवृंदावन जैसे था ही नहीं--गया। जैसे पृथ्वी के नक्शे पर अब नहीं है। जिन्होंने वृंदावन में उनके आस-पास नृत्य करके उनको प्रेम किया थाउनकी पीड़ा का अंत नहीं है। वहां रस भी रहा होगा। इसलिए उनका मन तो वृंदावन और द्वारिका के बीच ब्रिज बनाने की चेष्टा में लगा ही हैसेतु बनाना ही चाहता है। लेकिन कृष्ण कोकृष्ण को जैसे कोई बात ही नहीं हैसब समाप्त हो गया। जहां थेवहां थे। जहां नहीं हैंवहां नहीं हैं। वृंदावन नहीं है। वह नक्शे से गिर गया। रस न हो भीतरतो ही यह संभव है। रस भीतर होतो यह कतई संभव नहीं है।
खूबी है यह कि जितना रसवासना से भरा हुआ व्यक्ति होउतना विषय के निकट होने पर पीड़ित नहीं होताजितना दूर होने पर पीड़ित होता है। जिसे हम चाहते हैंवह पास रहेतो उसकी याद नहीं आती है। जिसे हम चाहते हैंवह दूर होतभी उसकी याद आती है। जिसे हम चाहते हैंवह पास होतब तो भूलना बहुत आसान है। जिसे हम चाहते हैंजब वह पास न होतब भूलना बहुत कठिन है।
लेकिन कृष्ण उलटे हैं। जो पास हैउसे वे पूरी तरह याद रखते हैं। हमजो पास हैउसे बिलकुल भूल जाते हैंजो दूर हैउसे पूरी तरह याद रखते हैं। कृष्णजो पास हैउसे पूरी तरह याद रखते हैं। वह उनकी चेतना में पूरा का पूरा है। उसी से तो भ्रम पैदा होता है। उसी से तो प्रत्येक को लगता है कि इतनी अटेंशन मुझे दीइतना ध्यान मेरी तरफ दियाफिर मुझे इस तरह भूल गएतो बड़ी गैर-वफादारी है।
उसे पता नहीं है कि कृष्ण जहां हैंवहीं उनका पूरा ध्यान है। वे जहां हैंवहां पूरे हैंउनकी उपस्थिति पूरी है। पत्थर को भी देखते हैंतो पूरे ध्यान से देखते हैं। पत्थर भूल में नहीं पड़तायह बात दूसरी है। लेकिन आदमी को देख लेते हैंतो भूल में पड़ जाता है। स्त्री को देख लेते हैंतो और भी भूल में पड़ जाती है। फिर वह तड़पती हैरोती है,चिल्लाती है। उसे पता नहीं है कि कृष्ण गएतो गए। वहां भीतर कोई सेतु नहीं बनतावहां भीतर कोई रस नहीं है।
इस तथ्य को न समझे जाने से कृष्ण के संबंध में भारी भूल हुई है। जिस स्थितधी की वे बात कर रहे हैंवैसी थिरता चेतना की स्वयं उनमें पूरी तरह फलित हुई है।


यततो ह्यपि कौन्तेय पुरुषस्य विपश्चितः।
इन्द्रियाणि प्रमाथीनि हरन्ति प्रसभं मनः।। ६०।।
और हे अर्जुनइसलिए यत्न करते हुए बुद्धिमान पुरुष के भी मन को यह प्रमथन स्वभाव वाली इंद्रियां बलात्कार से हर लेती हैं।
तानि सर्वाणि संयम्य युक्त आसीत मत्परः।
वशे हि यस्येन्द्रियाणि तस्य प्रज्ञा प्रतिष्ठिता।। ६१।।
इसलिए मनुष्य को चाहिए कि उन संपूर्ण इंद्रियों को वश में करके समाहित चित्त हुआमेरे परायण स्थित होवे। क्योंकिजिस पुरुष के इंद्रियां वश में होती हैं,
उसकी ही प्रज्ञा स्थिर होती है।


एक चेतावनी कृष्ण देते हैंवह यह कि इंद्रियां भी व्यक्ति को खींचती हैं विषयों की ओर। इस बात को थोड़ा गहरे में समझना आवश्यक है। इंद्रियां भी व्यक्ति को खींचती हैं विषयों की ओर। साधक को भी इंद्रियां गिरा देती हैं।
इंद्रियां कैसे गिराएंगीक्या इंद्रियों के पास अपनी कोई व्यक्ति की आत्मा से अलग शक्ति हैक्या इंद्रियों के पास अपनी कोई अलग ऊर्जा हैक्या इंद्रियां इतनी बलवान हैं स्वतंत्र रूप से कि व्यक्ति की आत्मा को गिराएंगी?
नहींइस कारण नहीं। इंद्रियों के पास कोई भी शक्ति नहीं है। इंद्रियां व्यक्ति से स्वतंत्र अस्तित्ववान भी नहीं हैं। लेकिन फिर भी इंद्रियां गिरा सकती हैंगिराने का कारण बहुत दूसरा है।
वह दूसरा यह है कि इंद्रियां मैकेनिकल हैबिट्स हैंयांत्रिक आदतें हैं। और आपने जन्मों-जन्मों में जिस इंद्रिय की जो आदत बनाई हैजो कंडीशनिंग की है उसकीजब आप बदलते हैं तो उसे कुछ भी पता नहीं होता कि आप बदल गए हैं। वह अपनी पुरानी आदत को दोहराए चली जाती है। इंद्रियां यंत्र हैंउन्हें कुछ पता नहीं होता।
आपने एक ग्रामोफोन पर रिकार्ड चढ़ा दिया। रिकार्ड गाए चला जा रहा है। आधा गीत हो गयाअब आपका मन बिलकुल सुनने को नहीं हैलेकिन रिकार्ड गाए चला जा रहा है। अब रिकार्ड को कोई भी पता नहीं है कि अब आपका मन सुनने का नहीं है। रिकार्ड को पता हो भी नहीं सकता। रिकार्ड तो सिर्फ यंत्र की तरह चल रहा है। लेकिन उठकर आप रिकार्ड को बंद कर देते हैंक्योंकि रिकार्ड को कभी आपने अपना हिस्सा नहीं समझा।
इंद्रियों के यंत्र के साथ एक दूसरी आइडेंटिटी है कि आप इंद्रियों को अपना ही समझते हैं। इसलिए इंद्रियां जब चलती चली जाती हैंतो अपना ही समझने के कारण आप भी उनके पीछे चल पड़ते हैं। आप उनको यंत्र की तरह बंद नहीं कर पाते।
अब एक आदमी हैउसे सिगरेट पीने की यांत्रिक आदत पड़ गई हैया शराब पीने की। कसम खाता हैनहीं पीऊंगा। निर्णय करता हैनहीं पीऊंगा। लेकिन उसकी इंद्रियों को कोई पता नहींउनके पास बिल्ट-इन-प्रोसेस हो गई है। तीस साल से वह पी रहा हैचालीस साल से वह पी रहा है। इंद्रियों का एक नियमित ढांचा हो गया है कि हर आधे घंटे में सिगरेट चाहिए। हर आधे घंटे पर यंत्र की घंटी बज जाती हैसिगरेट लाओ। तो आदमी कहता हैतलब! तलब लग गई है। तलब वगैरह क्या लगेगी! वह कहता हैसिगरेट पुकारती है। सिगरेट क्या पुकारेगी!
नहींचालीस-पचास वर्ष का यांत्रिक जाल है इंद्रियों का। हर आधे घंटे पर सिगरेट मिलती रही हैइंद्रियों के पास व्यवस्था हो गई है। उनके पास बिल्ट-इन-प्रोग्रेम है। उनके पास चौबीस घंटे की योजना है कि जब आधा घंटा हो जाए,तब आपको खबर कर दें कि अब सिगरेट चाहिए। पूरा शरीर! और इंद्रियों के साथ पूरा शरीर है।
तो जब सिगरेट चाहिएतब शरीर के अनेक अंगों से यह खबर आएगी कि सिगरेट चाहिए। होंठ कुछ पकड़ने को आतुर हो जाएंगेफेफड़े कुछ खींचने को आतुर हो जाएंगेखून निकोटिन लेने के लिए प्यासा हो जाएगानाक कुछ छोड़ने को आतुर हो जाएगी। मन किसी चीज में व्यस्त होने को आतुर हो जाएगा। यह इकहरी घटना नहीं हैकांप्लेक्स हैइसमें पूरा शरीर संयुक्त है। और पूरा शरीर इंतजार करने लगेगा कि लाओ। सब तरफ से दबाव पड़ने लगेगा कि लाओ।
चालीस-पचास साल का दबाव है। और आपने जो निर्णय लिया है सिगरेट न पीने कावह सिर्फ चेतन मन से लिया है। और यह दबाव चालीस साल का अचेतन मन के गहरे कोनों तक पहुंच गया है। इसकी बड़ी ताकत है। और मन जल्दी बदलने को राजी नहीं होताक्योंकि अगर मन जल्दी बदलने को राजी होपूरा मनतो आदमी जिंदा नहीं रह सकता। इसलिए मन को बहुत आर्थोडाक्सी दिखलानी पड़ती है। मन को पूरी कोशिश करनी पड़ती है कि जो चीज चालीस साल सीखी हैवह एक सेकेंड में छोड़ोगे! तब तो जिंदगी बहुत मुश्किल में पड़ जाए।
एक आदमी चालीस साल एक स्त्री को प्रेम करता रहाजरा-सा गुस्सा आता हैकहता हैछोड़ देंगे! लेकिन कोई छोड़ता-वोड़ता नहींक्योंकि वह चालीस साल जो पकड़ा हैउसका वजन ज्यादा है। और अगर ऐसा छोड़ना होने लगे,तो जिंदगी एकदम अस्तव्यस्त हो जाए। इसलिए मन कहता हैजिसको चालीस साल पकड़ा हैकम से कम चालीस साल छोड़ो।
फिर मन के भी संकल्प के क्षण हैं और संकल्पहीनता के क्षण हैं। मन कभी एक ही स्थिति में नहीं होता। कभी वह संकल्प के शिखर पर होता हैतब ऐसा लगता है कि दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती। कभी वह विषाद के गङ्ढे में होता हैतब ऐसा लगता हैकोई जरा-सा धक्का दे जाएगा तो मर जाऊंगा।
तो जब वह संकल्प के शिखर पर होता हैतब वह कहता हैठीक हैछोड़ देंगे। घंटेभर बाद जब विषाद में उतर जाता हैवह कहता हैक्या छोड़ना है! कैसे छोड़ सकते हैं! नहीं छूट सकती हैअपने वश की बात नहीं है। इस जन्म में नहीं हो सकता है। यह कहता जाता है भीतरहाथ तब तक सिगरेट को खोल लेते हैंहाथ तब तक मुंह में लगा देते हैंदूसरा हाथ माचिस जला देता है। जब तक वह भीतर यह सोच ही रहा हैनहीं हो सकतातब तक शरीर पीना ही शुरू कर देता है। तब वह जागकर देखता हैक्या हो गया यहयह तो फिर सिगरेट पी लीनहींयह नहीं हो सकता है! तब निर्णय पक्का हो जाता है कि यह हो ही नहीं सकता है।
इसलिए कृष्ण कहते हैं कि इंद्रियां खींच-खींचकर गिरा देती हैं साधक को।
इंद्रियां क्या गिराएंगी! साधक का ही अतीत में इंद्रियों को दिया गया बलसाधक का ही इंद्रियों को दिया गया अभ्यास,साधक की ही इंद्रियों को दी गई कंडीशनिंगसंस्कार...।
और संस्कार बड़ी प्रबल चीज है। हम सब संस्कार से जीते हैं। हम चेतना से नहीं जीतेहम जीते संस्कार से हैं। संस्कार बड़ी प्रबल चीज है। इतनी प्रबल चीज है कि जब संस्कार की सारी स्थिति भी चली जाती हैअकेला संस्कार रह जाता हैतो अकेला संस्कार भी काम करता रहता है।
मैंने सुना हैविलियम जेम्स एक बहुत बड़ा मनोवैज्ञानिक अमेरिका में हुआ। वह संस्कार पर बड़ा काम कर रहा था। असल में जो मनोविज्ञान संस्कार पर काम नहीं करतावह मनोविज्ञान बन ही नहीं सकता। क्योंकि बहुत गहरी पकड़ तो मनुष्य की कंडीशनिंग की है। सारी पकड़ तो वहां हैजहां आदमी जकड़ा हुआ हैजहां अवशहेल्पलेस हो जाता है। तो वह कंडीशनिंग पर काम कर रहा है। वह एक दिन होटल में बैठा हुआ हैएक मित्र से बात कर रहा है। और उसने कहा कि इतना अजीब जाल है संस्कार का मनुष्य का कि जिसका कोई हिसाब नहीं है।
तभी उसने देखा कि सामने पहले महायुद्ध का रिटायर हुआ मिलिट्री का एक कैप्टन चला जा रहा है। अंडों की एक टोकरी लिए हुए है। उसे सूझा कि ठीक उदाहरण है। विलियम जेम्स ने होटल के भीतर से चिल्लाकर जोर से कहा,अटेंशन। वह मिलिट्री का आदमी अंडे छोड़कर अटेंशन खड़ा हो गया। सारे अंडे जमीन पर गिर पड़े। रिटायर हुए भी वर्षों हो गए उसे। लेकिन अटेंशन ने बिलकुल बंदूक के ट्रिगर की तरह काम किया। गोली चल गई।
वह आदमी बहुत नाराज हुआ कि तुम किस तरह के आदमी होयह कोई मजाक हैसारे अंडे फूट गए! लेकिन विलियम जेम्स ने कहातुमसे किसने कहा कि तुम अटेंशन हो जाओ। हमें अटेंशन कहने का हक है। तुमसे ही कहा,यह तुमने कैसे समझाऔर तुमसे भी कहातो तुम्हें होने की मजबूरी किसने कही कि तुम हो जाओ! उस आदमी ने कहायह सवाल कहां हैयह कोई सोचने की बात है! ये पैर वर्षों तक अटेंशन सुने हैं और अटेंशन हुए हैं। इसमें कोई गैप ही नहीं है बीच में। उधर अटेंशनइधर अटेंशन घटित होता है।
करीब-करीबवह जो कृष्ण कह रहे हैंवह एक बहुत मनोवैज्ञानिक सत्य हैकि आदमी की इंद्रियांउसकी कंडीशनिंग-- और एक जन्म की नहींअनेक जन्मों की। हमने वही-वहीवही-वही किया है। हम वही-वही करते रहे हैं। हम उसी जाल में घूमते रहे हैं। हम रोज एनफोर्समेंट कर रहे हैं। हमने जो किया हैउसको हम रोज बल दे रहे हैं। और फिर जब हम निर्णय लेते हैं कभीतो हम इसका कोई खयाल ही नहीं करते कि जिन इंद्रियों के खिलाफ हम निर्णय ले रहे हैंउनका बल कितना है! उसकी कोई तौल नहीं करते कभी। बिना तौले निर्णय ले लेते हैं। फिर पराजय के सिवाय हाथ में कुछ भी नहीं लगता।
तो जो साधक सीधा इंद्रियों को बदलने में लग जाएगा और जल्दी निर्णय लेगावह खतरे में पड़ेगा ही। इंद्रियां उसे रोज-रोज पटकेंगी। उसकी ही इंद्रियां। मजा तो यही हैकिसी और की होंतो भी कोई बात है। अपनी ही इंद्रियां! लेकिन फिर क्या रास्ता हैक्योंकि कंडीशनिंग तो बहुत पुरानी है। संस्कार बहुत पुराने हैंजन्मों-जन्मों के हैं। अनंत जन्मों के हैं। सब इतना सख्ती से मजबूत हो गया है कि जैसे एक लोहे की जैकेट हमारे चारों तरफ कसी होजिसमें से हिलना-डुलना भी संभव नहीं है। लोहा है चारों तरफ आदतों का। कैसे होगा?
तब तक न होगाजब तक हम इंद्रियों को बिलकुल ध्यान में ही न लें और निर्णय अलग किए चले जाएंउनका ध्यान ही न लें। इसकी फिक्र ही न करें कि चालीस साल मैंने सिगरेट पीऔर निर्णय ले लें एक क्षण में कि अब सिगरेट नहीं पीऊंगातो कभी नहीं होगा। एक क्षण के निर्णय चालीस साल की आदतों के मुकाबले नहीं टिकने वाले। क्षण का निर्णय क्षणिक है। टूट जाएगा। इंद्रियां पटक देंगी वापस उसी जगह। फिर क्या करना होगा?
असल में जिन इंद्रियों के साथ हमने जो किया हैउनको अनकंडीशंड करना होता है। उनको संस्कारमुक्त करना होता है। जिनकी हमने कंडीशनिंग की हैजब उनको संस्कारित किया हैतो उनको गैर-संस्कारित करना होता है। और गैर-संस्कारित इंद्रियां सहयोगी हो जाती हैं। क्योंकि इंद्रियों को कोई मतलब नहीं है कि आप सिगरेट पीओकि शराब पीओ। कोई मतलब नहीं है। सिगरेट पीने जैसी दूसरी अच्छी चीजें भी इंद्रियां वैसे ही पकड़ लेती हैं।
एक आदमी रोज भजन करता हैप्रार्थना करता है सुबह। एक दिन नहीं करता हैतो दिनभर तकलीफ मालूम पड़ती है। इससे यह मत समझ लेना आप कि यह तकलीफ कुछ इसलिए मालूम पड़ रही है कि प्रार्थना में उनको बड़ा आनंद मिल रहा था। क्योंकि जिसको प्रार्थना में आनंद मिल गयाउसके तो चौबीस घंटे आनंद से भर जाते हैं। जिसको एक बार भी प्रार्थना में आनंद मिल गयाउसकी तो बात ही और है।
लेकिन आमतौर से तो प्रार्थना न करने से दुख मिलता हैकरने से आनंद नहीं मिलता। यह बड़े मजे की बात हैन करने से दुख मिलता है। वह दुख हैबिचुअल हैवह वैसा ही है जैसा सिगरेट का। उसमें कोई बहुत फर्क नहीं है। रोज करते हैंरोज आदतें कहती हैंकरो। नहीं कियातो जगह खाली छूट जाती है। दिनभर वह खाली जगह भीतर ठक-ठक करती रहती है कि आज प्रार्थना नहीं की! फिर काम किया--आज प्रार्थना नहीं की! अब बड़ी मुश्किल हो गई। सिगरेट भी हो तो अभी जला लो और पी लो। अब सुबह तो कल आएगी।
अनकंडीशनिंग! जैसे-जैसे बांधा हैवैसे-वैसे खोलना भी पड़ता है। जैसे-जैसे आदत बनाई हैवैसे-वैसे आदत बिखरानी भी पड़ती है। इंद्रियों को निर्मित किया हैउनको अनिर्मित भी करना होता है।
इस अनिर्मित करने के लिए कृष्ण एक बहुत अदभुत सुझाव देते हैं। वे इस सूत्र में कहते हैं कि जो ज्ञानी पुरुष हैवह सारा बोझ अपने ही ऊपर नहीं ले लेता।
असल में ज्ञानी पुरुषठीक से समझोतो बोझ अपने ऊपर लेता ही नहीं। वह बोझ बहुत कुछ तो परमात्मा पर छोड़ देता है। सच तो यह है कि वह पूरा ही बोझ परमात्मा पर छोड़ देता है। और जो पुरानी आदतें हमला करती हैंउनको वह पिछले कर्मों का फल मानकर साक्षीभाव से झेलता है। उनसे कोई दुख भी नहीं लेता। कहता है कि ठीक। कल मैंने किया थाइसलिए ऐसा हुआ।
बुद्ध एक गांव से निकलते। कुछ लोग गाली देते। वे हंसकर आगे बढ़ जाते। फिर कोई भिक्षु उनसे पूछताउन्होंने गाली दीआपने उत्तर नहीं दिएबुद्ध कहतेकभी मैंने उनको गाली दी होंगीवे उत्तर दे गए हैं। अब और आगे का सिलसिला क्या जारी रखना! जरूर मैंने उन्हें कभी गाली दी होंगीनहीं तो वे क्यों कष्ट करतेअकारण तो कुछ भी घटित नहीं होता है। कभी मैंने गाली दी होंगीउत्तर बाकी रह गया थाअब वे उत्तर दे गए हैं। अब मैं उनको फिर गाली दूंफिर आगे का सिलसिला होता है। सौदा पट गया। लेन-देन हो गया। अब मैं खुश हूं। अब आगे उनसे कुछ लेना-देना न रहा। अब मैं आगे चलता हूं।
कृष्ण कहते हैंऐसा व्यक्तिजो हमले होते हैंउन हमलों को अतीत कर्मों की शृंखला मानता है। और उनको साक्षीभाव से और शांतभाव से झेल लेता है। और जो संघर्ष हैसमाधिस्थ होने की जो यात्रा हैउसमें वह परमात्मा कोप्रभु कोजीवनत्तत्व कोजीवन-ऊर्जा को सहयोगी बनाता है। वह इतना नहीं कहता कि मैं ही लड़ लूंगामैं ही कर लूंगा।
कभी इस तत्व को थोड़ा-सा समझ लें और प्रयोग करके देखें। सिगरेट मैं पीता हूंतो मैं सोचता हूंमैं ही सिगरेट छोडूंगा। लेकिन मेरा सिगरेट पीने वाला पचास साल पुराना है और मेरा सिगरेट छोड़ने वाला मैं एक क्षण का है। तो मेरा सिगरेट छोड़ने वाला मैं हार जाएगा। लेकिन मैं कहता हूंसिगरेट पीने वाला पचास साल पुराना हैइंद्रियों की आदत मजबूत हैहमला बार-बार होगाआज का एक क्षण का मैं तो बहुत कमजोर हूं--मैं परमात्मा पर छोड़ता हूंतू ही मुझे सिगरेट पीना छुड़ा दे।
यह भी अहंकार नहीं लेता हूं कि मैं छोडूंगा। क्योंकि जो यह अहंकार लेगा कि मैं छोडूंगातो वह अहंकार कहां जाएगा जिसने पचास साल कहा है कि मैं पीता हूं। उस अहंकार के मुकाबले यह छोड़ने वाला अहंकार छोटा पड़ेगा और हारेगा। इस छोड़ने वाले अहंकार को परमात्मा के चरणों में रखना जरूरी है। इसे कह देना जरूरी है कि तू सम्हाल। सिगरेट मैंने पीअब छोड़ना चाहता हूं। लेकिन अकेला बहुत कमजोर हूं। तू साथ देना। जब मैं सिगरेट पीऊंतब तू साथ देना।
और जब सिगरेट पीने का वापस जोर आएतब यह मत सोचना कि अब क्या करूं और क्या न करूं! तब बजाय सिगरेट के पक्ष-विपक्ष में सोचने के परमात्मा के समर्पण की तरफ ध्यान देना। ध्यान देना कि अब वह सिगरेट फिर पुकार रही हैअब तू सम्हाल! और जैसे ही परमात्मा का स्मरण और समर्पण का स्मरणजैसे ही विराट के प्रति समर्पण का स्मरणकि ऊर्जा इतनी हो जाती हैअनंत की ऊर्जा हो जाती हैकि पचास साल क्या पचास जन्मों की आदत भी कमजोर हो जाती है। टूट जाती है।
एक छोटी-सी घटनाउससे आपको स्मरण आ जाए। कोई उन्नीस सौ दस में एक वैज्ञानिकों का अन्वेषक-मंडल उत्तरी ध्रुव पर यात्रा पर गया। उत्तरी धु्रव में तीन महीने तक वे लोग फंस गए बर्फ में और लौट न सके। भोजन चुक गया। बड़ी मुश्किल थीबड़ी कठिनाई थी।
लेकिन सबसे बड़ी कठिनाई तब हुईजब सिगरेट चुक गई। लोग कम रोटी लेने को राजी थेलेकिन कम सिगरेट लेने को राजी नहीं थे। लोग कम पानी पीने को राजी थेलेकिन कम सिगरेट लेने को राजी नहीं थे। लेकिन कोई उपाय न था। नावें फंसी थीं बर्फ में। और तीन महीने से पहले निकलने की संभावना न थी। और तीन महीने सब चलाना था। नहीं माने। तो भोजन तो किसी तरह चला थोड़ा-थोड़ा देकरलेकिन सिगरेट सबसे पहले चुक गई। क्योंकि कोई सिगरेट कम करने को राजी न था।
फिर एक बड़ा खतरा आया। और वह खतरा यह आया कि लोगों ने नावों की रस्सियां काट-काटकर सिगरेट बनाकर पीना शुरू कर दिया। तब तो जो जहाज का कप्तान थाउसने कहा कि तुम क्या कर रहे हो यहअगर नावों की रस्सियां कट गईंतो फिर तीन महीने के बाद भी छुटकारा नहीं है। क्योंकि फिर ये नावें चलेंगी कैसेपर लोगों ने कहा कि तीन महीना! तीन महीने के बाद छुटकारा होगा कि नहीं होगायह कुछ भी पक्का नहीं है। सिगरेट अभी चाहिए। और हम बिना सिगरेट के तीन महीने बचेंगेयह कहां पक्का हैऔर तीन महीने तड़पना और रस्सियां बंधी हैं पास में जिनको पीया जा सकता है। सिगरेट तो नहीं होतींलेकिन फिर भी धुआं तो निकाला ही जा सकता है। तो नहींअसंभव है। बहुत समझायातो रात चोरी से रस्सियां कटने लगीं।
फिर जब वह नाव लौटीतो उसके कप्तान ने जो वक्तव्य दियाउसने कहा कि सबसे कठिन कठिनाई जो तीन महीने में आईवह यह थी कि लोग सिगरेट की जगह रस्सियां पी गएकपड़े जलाकर पी गएकिताबें जलाकर पी गए। जो भी मिलाउसको पीते चले गए।
एक आदमी अखबार में पढ़ रहा था। एक स्टुअर्ट पैरी नाम का आदमी अखबार में यह पढ़ रहा था। पढ़कर उसे खयाल आया-- वह भी चेन स्मोकर थाजब पढ़ रहा थातब सिगरेट पी ही रहा था--उसे खयाल आया कि मेरी भी यही हालत होती क्याक्या मैं भी रस्सी पी जाताउसने कहा कि नहींमैं कैसे रस्सी पी सकता थाआप भी कहेंगे कि मैं कैसे रस्सी पी सकता थापर उसने कहा कि वहां भी तीस-चालीस लोग थेकोई हिम्मत न जुटा पायासबने पी! क्या मैं भी पी जाता!
उसकी आधी जली हुई सिगरेट थी। उसने ऐश-टे्र पर नीचे रख दी और उसने कहा कि परमात्माअब तू सम्हाल। अब यह सिगरेट आधी रखी है नीचे। और अब मैं इसे उसी दिन उठाऊंगाजिस दिन मेरा तुझ पर भरोसा खो जाए। और जब मैं इसे उठाने लगूंतो मेरी तो कोई ताकत नहीं हैक्योंकि मैं अपने को अच्छी तरह जानता हूंकि मैं तो एक सिगरेट से दूसरी सिगरेट जलाता हूं। मैं अपने को भलीभांति जानता हूंजैसा मैं आज तक रहा हूंमैं भलीभांति जानता हूं कि यह सिगरेट नीचे नहीं रह सकतीमैं इसे उठा ही लूंगा। मैं अपनी कमजोरी से परिचित हूं। मेरे भीतर मुझे कोई सुरक्षा का उपाय नहीं है। मेरे भीतर मेरे परिचय में मेरे पास कोई संकल्प नहीं है जो मैं सिगरेट से बच सकूं। लेकिन मेरे मन को पीड़ा भी बहुत है। और मैं यह भी नहीं सोच पा सकता कि इतना कमजोरइतना दीन हूं कि सिगरेट भी नहीं छोड़ सकूंगातो फिर मैं और क्या छोड़ सकता हूं। मैं तेरे ऊपर छोड़ता हूं। अब तू ही खयाल रखना। जब तू ही साथ छोड़ देगातो ही सिगरेट उठाऊंगा। हां! उठाने के पहले एक दफे तेरी तरफ आंख उठा लूंगा!
फिर तीस साल बीत गए। उस आदमी ने उन्नीस सौ चालीस में वक्तव्य दिया है कि तीस साल बीत गए--सिगरेट आधी वहीं रखी है। जब भी उठाने का स्टुअर्ट पैरी का मन होता हैतभी ऊपर की तरफ देखता हूं कि क्या इरादे हैंसिगरेट वहां रह जाती हैपैरी यहां रह जाते हैं। तीस साल हो गएअभी उठाई नहीं। और अब तीस साल काफी वक्त है,स्टुअर्ट पैरी ने कहाअब मैं कह सकता हूं कि जो भरोसाजो ट्रस्ट मैंने परमात्मा पर किया थावह पूरा हुआ है।
तो कृष्ण अर्जुन से कह रहे हैं कि स्थितप्रज्ञ छोड़ देता है। उस गहरी साधना में लगा व्यक्तिसंयम की उस यात्रा पर निकला व्यक्ति अपने पर ही भरोसा नहीं रख लेतावह परम तत्व पर भी छोड़ देता हैसमर्पण कर देता है। वह समर्पण ही असंयम के क्षणों मेंकमजोरी के क्षणों में सहारा बनता है। वह हेल्पलेसनेस हीवह निरुपाय दशा ही--यह जान लेना कि मैं कमजोर हूं--बड़ी शक्ति सिद्ध होती है। और यह मानते रहना कि मैं बड़ा शक्तिशाली हूंबड़ी कमजोरी सिद्ध होती है।
इंद्रियां गिरा देती हैं उस संयमी कोजो अहंकारी भी है। इंद्रियां नहीं गिरा पातीं उस संयमी कोजो अहंकारी नहीं है,विनम्र है। जो अपनी कमजोरियों को स्वीकार करता है। जो उनको दबाता नहींजो उनको झुठलाता नहींलेकिन जो परमात्मा के हाथों में उनको भी समर्पित कर देता है। ऐसा संयमी व्यक्ति धीरे-धीरे रसों सेइंद्रियों के दबाव सेअतीत के किए गए संस्कारों के प्रभाव सेआदतों सेयांत्रिकता से--सभी से मुक्त हो जाता है। और तभी स्थितप्रज्ञ की स्थिति में आगमन शुरू होता है। तभी वह स्वयं में थिर हो पाता है।
आज इतना ही। शेष कल सुबह।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें