बुधवार, 5 जून 2019

उपनिषद -ईशावास्‍य-प्रवचन--06

वह स्‍वयंभू है

ध्‍यान योग शिविर,
माउंट आबू, राजस्‍थान।


स पर्यगाच्छुक्रमकायमव्रणम्

अस्नाविरं शुद्धमपापविद्धम्।

कविर्मनीषी पीरभू स्वयंभू—

र्याथातथ्यतोर्ध्थान् व्यदधाच्छाश्वतीभ्य: समाभ्य:।। 8।।

वह आत्मा सर्वगतशुद्धअशरीरीअक्षतस्नायु से रहितनिर्मलअपापहतसर्वद्रष्टासर्वज्ञसर्वोत्कृष्टऔर स्वयंभू है। उसी ने नित्यसिद्ध संवत्सर नामक प्रजापतियों के लिए यथायोग्य रीति से अर्थों का विभाग किया है।। 8।।

स आत्मतत्व के लिएउस आत्मतत्व के स्वभाव के लिए कुछ सूचनाएं इस सूत्र में हैं। सबसे पहली — वह आत्मतत्व स्वयंभू है। इस जगत में अस्तित्व के अतिरिक्त और कुछ भी स्वयंभू नहीं है। स्वयंभू का अर्थ हैसेल्फ ओरिजिनेटेड। स्वयंभू का अर्थ हैजो किसी और के द्वारा पैदा नहीं किया गया। स्वयंभू का अर्थ हैजो किसी और के द्वारा सृजा नहीं गया। जो स्वयं ही हुआ है। 

जिसका होना स्वयं से ही निकला है। जिसका अस्तित्व किसी और के हाथ में नहीं। जिसका अस्तित्व स्वयं में ही निर्भर है। आत्मतत्व स्वयंभू है, यह पहली बात खयाल में ले लेनी चाहिए।

हम जिन चीजों को देखते हैंवे निर्मित हो सकती हैं। जो—जो निर्मित हो सकता हैजो भी बनाया जा सकता हैवह आत्मतत्व नहीं होगा। एक मकान हम बनाते हैं। मकान स्वयंभू नहीं हैनिर्मित है। एक यंत्र हम बनाते हैंस्वयंभू नहीं है,निर्मित है। हमने बनाया। उस तत्व को खोजेंजो हमने नहीं बनाया हैजो किसी ने भी नहीं बनाया है। जो अनबना है,अनक्रिएटेड है। उस तत्व का नाम ही आत्मतत्व है। यदि हम जगत के अस्तित्व में खोजते हुए वहां तक पहुंच जाएंउस आधार को पकड़ लेंजिसे किसी ने भी नहीं बनायाजो है सदा सेअनबनास्वयं हीतो हम परमात्मा को पा लेंगे। और अगर हम अपने भीतर प्रवेश करें और खोजते चले जाएं और वहां पहुंच जाएंजो अनबना हैस्वयं हैतो हम आत्मा को पा लेंगे।

आत्मा और परमात्मा दो बातें नहीं हैं। एक ही वस्तु को दो दिशाओं से दिए गए नाम हैं। अगर आपने स्वयं में खोजा तो उस अनिर्मितअसृष्टस्वयंभू तत्व का नाम आत्मा है। और अगर आपने पर में खोजा और पायातो उस तत्व का नाम परमात्मतत्व है। आत्मा परमात्मा ही है — भीतर की तरफ से पकड़ी गई। परमात्मा आत्मा ही है — बाहर की तरफ से खोजा गया।
स्वयं में यदि हम प्रवेश करेंतो यह शरीर सृष्ट है। यह आपके मां और पिता के सहयोग के बिना निर्मित नहीं होता। या कल टेस्टटचूब में भी निर्मित हो सकेतो भी सृष्ट ही होगा। इसलिए पश्चिम के वैज्ञानिकजीवशास्त्री आज नहीं कल अपने दावे को पूरा कर लेंगे। वे शरीर को निर्मित कर लेंगे। शरीर को निर्मित करने से उन्हें लगता है कि शायद वे आत्मवादियो को आखिरी पराजय दे देंगे।
वे भूल में हैंक्योंकि आत्मवादी ने कभी आग्रह किया नहीं कि यह शरीर आत्मा है। आत्मवादी कहता हैजो असृष्ट है,वही आत्मा है। शरीर का सृजन करके वे इतना ही सिद्ध करेंगे कि शरीर आत्मा नहीं है। शरीर किसी दिन निर्मित हो जाएगा। मैं इसमें कोई कारण नहीं देखता हूं कि निर्मित क्यों नहीं हो जाएगा। बहुत से आत्मवादी भी डरे हुए होते हैं कि जिस दिन टेस्टटयूब मेंलेबोरेटरी मेंप्रयोगशाला में शरीर निर्मित हो जाएगाउस दिन आत्मा का क्या होगाजिस दिन हम बच्चे को बिना मां—बाप की सहायता केकेमिकलरासायनिक व्यवस्था से निर्मित कर लेंगे और वह ठीक मनुष्य जैसा खड़ा हो जाएगा,फिर उस दिन तो आत्मा नहीं हैसिद्ध हो गया!
उन आत्मवादियो को भी पता नहीं है कि आत्मवाद ने कभी शरीर को आत्मा कहा नहीं। किसी दिन वैज्ञानिक अगर यह कर सकेतो उससे सिर्फ उपनिषद का यह सूत्र ही सिद्ध होगा कि देखोयह शरीर भी आत्मा नहीं है। इतना ही सिद्ध होगा,और कुछ भी सिद्ध नहीं होगा।
अभी भी हम जानते हैं कि शरीर आत्मा नहीं है। अभी भी प्राकृतिक व्यवस्था से वह निर्मित होता है। कल कृत्रिम और वैज्ञानिक व्यवस्था से निर्मित हो सकेगा। आज भी जब मां और पिता के रासायनिक तत्व मिलकर उस अणु का निर्माण करते हैं जो शरीर का पहला घटक हैतो आत्मा उसमें प्रवेश करती है। कल अगर विज्ञान की प्रयोगशाला में वह घटकवह सेल निर्मित हो गयावह जैनेटिक सिचुएशनवह स्थिति पैदा हो गईजो मां—बाप के द्वारा पैदा होती रही है अब तकतो वहां आत्मा प्रवेश कर जाएगी। लेकिन वह कोष्ठरासायनिक कोष्ठजो शरीर का पहला घटक हैवह आत्मा नहीं है। वह निर्मित है। स्वयंभू नहीं है। किसी के द्वारा बना है। किसी के ऊपर उसका होना निर्भर है। इसलिए उसे आत्मतत्व कहने को आत्मज्ञानी तैयार नहीं होंगे। वह आत्मतत्व नहीं है। और पीछे चलना पड़ेगाऔर गहरे उतरना पड़ेगा।
तो मैं तो खुश होता हूं कि विज्ञान जितने जल्दी शरीर को निर्मित कर ले उतना अच्छा है। जितने जल्दी विज्ञान शरीर को निर्मित कर ले उतना अच्छा है। क्योंकि तब हमें जो शरीर के साथ तादात्म्य हैउसे तोड़ने में सहायता मिलेगी। तब हम ठीक ही जान पाएंगे कि शरीर एक यंत्र हैअब शरीर को स्वयं मानना नासमझी है। अभी भी नासमझी हैलेकिन अभी हमें पता नहीं चलता है कि शरीर यंत्र है। अभी भी यंत्र है। यह प्रकृति से उत्पन्न है। फिर हम प्रकृति के राज को समझकर स्वयं निर्माण कर लेंगे। तब शरीर के साथ तादात्म्य तोड़ने में सहयोग मिलेगा। स्वयं के भीतर प्रवेश करके उस जगह तक पहुंचना हैजिसे निर्मित न किया जा सके। और जहां तक निर्मित किया जा सकेवहां तक जानना कि आत्मतत्व नहीं है।
इसलिए विज्ञान जितने गहरे तक निर्माण कर लेउतना धर्म के पक्ष में है। क्योंकि उतने दूर तक तय हो गया कि आत्मतत्व नहीं हैआत्मतत्व और आगे है। आत्मतत्व सदा हीजहां तक निर्माण होगाउसके बियांडउसके पारउसके अतीत है।
तो विज्ञान की बड़ी कृपा है कि वह निर्माण करता चला जाए। जहा तक निर्माण हो जाएगा वहां तक सीमा निर्धारित हो जाएगी कि अब यहां तक तो आत्मतत्व नहीं है। क्योंकि आत्मतत्व हम कहते ही स्वयंभू को हैंजो अनिर्मित हैजो निर्मित नहीं हो सकता।
इस स्वयंभू का अर्थमूल में जो है। निश्चित हीइस अस्तित्व के होने के लिए कहीं कोई आधारभूतअल्टीमेट,आत्यंतिक तत्व तो चाहिएजो अनिर्मित हो। अगर हर चीज को निर्मित होने की जरूरत पड़ेतो निर्माण असंभव हो जाएगा। कहें कि जगत को बनाने के लिए परमात्मा की जरूरत है। फिर कहें कि परमात्मा को बनाने के लिए फिर किसी और परमात्मा की जरूरत है। फिर इस जरूरत का कोई अंत नहीं होगा। कहीं वह जगह न आएगीजहां हम कह सकें कि बस ठीक हैयहां वह जगह आ गईजिसके निर्माण की किसी को जरूरत नहीं है।
इसे ऐसा समझें तो और भी अच्छा और वैज्ञानिक होगा। आत्मतत्व स्वयंभू हैऐसा न कहकरज्यादा वैज्ञानिक होगा कहना कि हम कहेंजो स्वयंभू है वह आत्मतत्व है। ऐसा न कहकर कि परमात्मा को किसी ने नहीं बनायायह कहना ज्यादा वैज्ञानिक होगा कि जिसे किसी ने नहीं बनाया हैजो अनबना हैहम उसे ही परमात्मा कहते हैं।
विज्ञान को भी अनुभव होता है। जगह—जगह सीमा आ जाती है और लगता है कि इसके पार जो हैवह निर्माण के बाहर है। जैसे अभीवितान निरंतर सोचता थाखोजता था तत्वों कोएलिमेंट्स कोतो पुराने वैज्ञानिक कहते थेपांच तत्व हैं। पुराने धार्मिक नहींक्योंकि धार्मिक को तत्वों से प्रयोजन ही नहीं है। धार्मिक को तो सिर्फ एक से ही प्रयोजन हैस्वयंभू तत्व से। पुराने ढब केपुराने ढंग केचार या पांच हजार साल का पुराना जो वैज्ञानिक चिंतन थावह कहता थापंचतत्व से निर्मित है सब। गलती यह हो गई कि उन दिनों में कोई विज्ञान की किताबें अलग नहीं होती थींधर्म की किताबों में ही सब कुछ लिखा जाता था। धर्म की किताबें उस समय के ज्ञान का समुच्चय हैं। इसलिए यह बात भी कि पंचतत्वों से सब निर्मित हैधर्म की किताबों में उपलब्ध है। लेकिन यह बात वैज्ञानिक हैयह बात धार्मिक नहीं है। धर्म को तो एक ही तत्व की खोज है — स्वयंभू तत्व की।
फिर विज्ञान खोज करता चला गया। उसने पाया कि पांच तत्वों का सिद्धांत गलत है। जब विज्ञान ने यह पाया कि पंचतत्व का सिद्धांत गलत हैतो नासमझ धार्मिक बड़े परेशान हुए। उन्होंने समझा कि सब गड़बड़ हो गई। क्योंकि हम तो मानते थेपंचतत्व हैं। वितान धीरे— धीरे नए तत्व खोजता चला गया और एक सौ आठ तक संख्या पहुंच गई।
लेकिन विज्ञान की नई खोज सिर्फ पुराने विज्ञान को गलत करती है। विज्ञान की कोई खोज धर्म को गलत नहीं कर सकती। उसका कारण है कि दोनों के आयाम अलग हैं। कोई कितनी ही अच्छी कविता निर्मित कर लेकिसी गणित के सिद्धांत को गलत नहीं कर सकता। कविता और गणित की कोई संगति नहीं है। कोई कितना ही गणित का गहरा सिद्धांत खोज ले,उससे कोई कविता गलत नहीं होने वाली है। क्योंकि काव्य का आयाम अलग है। वे कहीं कटते नहीं। वे कहीं एक—दूसरे को आर—पार नहीं करते। वे छूते भी नहीं। ये सब आयाम पैरेललरेल की पटरियों की तरह दौड़ते हैं समानांतर। कहीं अगर मिलते हुए मालूम पड़ते हैंतो वह आपकी भ्रांति है। जब आप वहां जाएंगे तो पाएंगेवे कहीं नहीं मिलतेवे समानांतर दौड़ते ही चले जाते हैं। रेल की पटरियों की तरह मिलने का भ्रम हो सकता है।
विज्ञान जब भी किसी चीज को गलत करता हैतो वह पुराने विज्ञान को गलत करता है। अगर विज्ञान ने कहा कि जमीन चपटी नहीं हैजमीन गोल हैतो ईसाइयत बहुत घबरा गई। क्योंकि बाइबिल में लिखा है कि जमीन चपटी है। लेकिन बाइबिल में जो लिखा हैजमीन चपटी हैयह बाइबिल के जमाने के वैज्ञानिकों की घोषणा है। यह कोई धार्मिक घोषणा नहीं है। इसलिए अगर वितान ने खोज कर ली कि जमीन गोल हैतो ठीक हैपुरानी बात गलत हो गई। लेकिन पुराना विज्ञान गलत हुआ।
विज्ञान कभी भी धर्म को गलत नहीं कर सकता और न धर्म कभी विज्ञान को गलत कर सकता है। उनका कोई संबंध नहीं है। उनका कोई लेन—देन नहीं है। उनके बीच कोई कम्युनिकेशन भी नहीं हैवह आयाम ही भिन्न है। वे दिशाएं बिलकुल अलग हैं।
यह पांच तत्वों की खोज एक सौ आठ तत्वों तक चली गई थी और विज्ञान ने पाया कि पुराने पांच तत्व गलत ही थे। गलत ही थे। असल में जिनको पहले तत्व कहा थावे तत्व नहीं थेकंपाउंड्स थेएलीमेंट्स नहीं थे। जैसे मिट्टीअब मिट्टी में हजार तत्व हैं। कोई मिट्टी में एक तत्व नहीं है। जैसे पानीतो पानी मेंअब विज्ञान कहता हैदो तत्व हैंहाइड्रोजन और आक्सीजन। एक तत्व नहीं है पानी। पानी दो तत्वों का जोड़ है। जोड़ को विज्ञान तत्व नहीं कहतासंयोग कहता हैजोड़ कहता है। तो पानी तो कोई तत्व नहीं रहा। आक्सीजन और हाइड्रोजन तत्व हो गए। इस तरह एक सौ आठ तत्व वितान ने खोज लिए।
लेकिन फिर विज्ञान को भी धीरे— धीरेजैसे—जैसे गहरी खोज हुईएक बात खयाल में आने लगी कि इन सब तत्वों के,एक सौ आठ तत्वों के घटक समान हैं। हाइड्रोजन हो कि आक्सीजन होउन दोनों का निर्माण विद्युत से ही होता है। तो फिर तोफिर तो इसका मतलब हुआ कि हाइड्रोजन और आक्सीजन भी तत्व नहीं रह गए। तत्व तो विद्युत हो गईइलेक्ट्रिसिटी हो गई। विद्युत के ही कुछ कणों का जोड़ हाइड्रोजन बनता है और कुछ कणों का जोड़ आक्सीजन बनता है। और ये एक सौ आठ तत्व विद्युत के ही कणों के जोड़ हैं। अगर तीन कण होते हैंतो एक तत्व बन जाता है। दो कण होते हैंतो एक तत्व बन जाता है। चार होते हैंतो एक तत्व बन जाता है। लेकिन वे तीन हों कि चार हों कि दो होंवे सभी इलेक्ट्रान्स हैंबिजली के कण हैं। तो फिर विज्ञान को एक नई अनुभूति हुई और वह यह हुई कि तत्व तो सिर्फ विद्युत हैएक। बाकी ये एक सौ आठ तत्व भी गहरे में कंपाउंड हैं। ये भी जोड़ हैं। ये भी तत्व नहीं हैं। ये भी मूल नहीं हैं।
आज जो वितान की स्थिति है उसमें वह यह मानने को तैयार हो गया है कि विद्युत अनिर्मित है — स्वयंभू है। और विद्युत एकमात्र तत्व हैजिससे सारा फैलाव है। विद्युतचूंकि कंपाउंड नहीं हैमिला हुआ नहीं है दो तत्वों सेइसलिए अनिर्मित है। तत्व कहता विज्ञान उसे हैजो स्वयंभू है। तो अब विज्ञान कहता है कि विद्युत स्वयंभू तत्व है। वह नहीं बनाया जा सकता। क्योंकि जो चीज जोड़कर बन सकती हैवह बनाई जा सकती है। दो चीजों को आप जोड़ देंगेतीसरी चीज बन जाएगी। तीन चीजों को जोड़ देंगेचौथी चीज बन जाएगी।
लेकिन मौलिक तत्वजो ओरिजिनल एलीमेंट हैजो बिना जोड़ का हैउसको आप कैसे बनाएंगेउसको बना भी नहीं सकतेमिटा भी नहीं सकते। अगर हमें पानी को मिटाना होहम मिटा सकते हैं। हाइड्रोजन और आक्सीजन को अलग कर देंगे,पानी मिट जाएगाक्योंकि वह जोड़ है। अगर हमें हाइड्रोजन को मिटाना हैतो हम उसे भी मिटा देंगे। अगर हमने उसके विद्युत के कणों को अलग कर दिया — जिसको हम एटामिक एनर्जी कहते हैंवह सिर्फ विद्युत के कणों को अलग करना है — तो हाइड्रोजन मिट जाएगीहाइड्रोजन नहीं बचेगी। सिर्फ विद्युत ऊर्जा रह जाएगी। सिर्फ शक्ति रह जाएगी। लेकिन उस शक्ति को हम नहीं मिटा सकतेक्योंकि उसमें दो का जोड़ नहीं हैजिनको हम अलग कर सकें। हम सिर्फ इतना ही कर सकते हैंया तो चीजों को जोड़ सकते हैं या तोड़ सकते हैं। सृजन नहीं कर सकते। तो तत्व वह हैजो असृजित हैजिसका हम सृजन नहीं कर सकते।
विज्ञान अभी कहता है कि इलेक्ट्रिसिटीविद्युत ऊर्जा स्वयंभू तत्व है। लेकिन धर्म कहता हैआत्मतत्व स्वयंभू है। कोई हैरानी न होगी कि आज नहीं कल विज्ञान की और खोज विद्युत को भी तोड़ ले। और हम पाएं कि विद्युत भी स्वयंभू नहीं है। क्योंकि पहले हम पाते थे कि पानी तत्व हैफिर हमने तोड़ा तो पाया कि हाइड्रोजन और आक्सीजन तत्व हैपानी तत्व नहीं है। फिर हमने हाइड्रोजन को भी तोड़ लिया तो पाया कि हाइड्रोजन भी तत्व नहीं हैविद्युत तत्व है। अभी विद्युत या तो आत्मतत्व और विद्युत एक ही चीज सिद्ध होंऔर या फिर विद्युत भी टूट जाए और हमें पता चले कि वह भी तत्व नहीं है। जहां तक मेरी समझ हैविद्युत भी टूट सकेगी। और जिस दिन विद्युत टूटेगी उस दिन हम पाएंगे कि चेतनाकांशसनेसविद्युत के टूटते ही...।
अब यह बहुत मजे की बात है कि पत्थर को कोई भी नहीं कह पाएगा कि एनर्जी हैशक्ति है। पत्थर पदार्थ है। पुराना भेद हमारा है मैटर और एनर्जी कापदार्थ और शक्ति का। पदार्थ — पत्थर है पदार्थ। लेकिन जब पत्थर को तोड़ा गयातोड़ा गयाऔर एनालिसिसऔर विश्लेषणऔर जब अंतिम जाकर अणु का विस्फोट हुआतो पदार्थ खो गयाबची ऊर्जा। और विज्ञान को एक पुराना जो निरंतर का द्वैत थावह समाप्त कर देना पड़ा। मैटर ओर एनर्जी का जो पुराना द्वैत था कि एक है पदार्थ और एक है शक्तिवह समाप्त कर देना पड़ा। पदार्थ के टूटने पर पता चला कि पदार्थ नहीं हैसिर्फ शक्ति ही है। मैटर इज एनर्जी। कहना पड़ा कि पदार्थ ही ऊर्जा है। अब पदार्थ जैसी कोई चीज नहीं है।
आज विज्ञान की जो नवीनतम शोध हैउसमें पदार्थ जैसी कोई भी चीज नहीं है। पदार्थवादी को बहुत सचेत हो जाना चाहिए। अब पदार्थ जैसी कोई चीज ही नहींसिर्फ ऊर्जा है। जब तक पदार्थ के नीचे हम नहीं उतरे थेतब तक दो चीजें थीं। पदार्थ था और ऊर्जा थी। निश्चित हीएक पत्थर को उठाएं हाथ में और फिर बिजली के तार को छुएतो फर्क पता चलेगा। पत्थर को हाथ में उठाएं और बिजली के तार को छुएतो पत्थर पदार्थ मालूम होता है और बिजली के तार से जो बहती है वह ऊर्जा है। दोनों में बड़ा भेद है।
लेकिन अब विज्ञान कहता है कि पत्थर को भी तोड़ दें हमतो आखिर में वही ऊर्जा मिल जाती हैजो बिजली के तार से बहती है। उसी को तोड़कर तो हिरोशिमा में हमने एक लाख आदमी मारे। वह बिजली का धक्का है। पदार्थ के विखंडन से,एक छोटे से अणु के विस्फोट से इतनी ऊर्जा पैदा हुई कि हिरोशिमा में एक लाख और नागासाकी में एक लाख बीस हजार आदमी मरे। बड़ी से बड़ी बिजली को भी छूकर इतने आदमी नहीं मर सकते। एक छोटे से कण से इतनी बिजली पैदा हुई। लेकिन वह कण खो गया बिजली होकर। तो अब विज्ञान कहता है कि हमारा पुराना जो द्वैत था — पदार्थ और ऊर्जा का — वह नष्ट हो गया। अब तो ऊर्जा है।
अब मैं आपसे कहता हूं कि एक और अभी भेद रह गया हैऊर्जा और चेतना का। एनर्जी और कांशसनेस का। बिजली को हम छूते हैंतो पता लगता हैशक्ति है। लेकिन जब एक आदमी से हम बात करते हैंतो सिर्फ इतना ही नहीं लगता कि यह शक्ति है — चेतना भी मालूम पड़ती है। बिजली दौड़ रही हैयह टेपरिकार्डर बोलेगातो टेपरिकार्डर वही बोलेगा जो मैं बोल रहा हूं। लेकिन जब टेपरिकार्डर बोलेगा तो सिर्फ ऊर्जा है। लेकिन जब मैं बोल रहा हूं तो सिर्फ ऊर्जा नहीं हैचेतना भी है। इसलिए टेपरिकार्डर अदल—बदल नहीं कर सकेगा। जो मैंने बोला हैवही बोलेगा। और मैं चाहूं भी तो कल यह नहीं बोल सकूंगा जो आज बोल रहा हूं। क्योंकि मैं कोई यंत्र नहीं हूं। मुझे खुद भी पता नहीं है कि इस वचन के बाद कोन सा वचन निकलेगा। जब आप सुनेंगे तभी मैं भी सुनूंगा।
चेतना और ऊर्जा का फासला अभी कायम है। कहना चाहिए कि पुराना जो था जगतवह द्वैत नहीं थाद्वैत था — पदार्थऊर्जाचेतनामैटरएनर्जीकांशसनेस — वह त्रैत था। उसमें से एक तो गिर गया। पदार्थ गिर गया। अब द्वैत रह गया — ऊर्जा और चेतना। पदार्थ को गहरे में खोजने से पदार्थ नष्ट हो गया और हमने पाया कि ऊर्जा है। और मै आपसे कहता हूं कि ऊर्जा को गहरे में खोजने से ऊर्जा भी गिर जाएगीऔर हम पाएंगे कि चेतना है। उस चेतना का नाम आत्मतत्व है। जहां सब गिर जाएगान पदार्थ होगान ऊर्जा होगीसिर्फ कांशसनेस।
इसलिए हमने उस परम तत्व को सच्चिदानंद कहा है। तीन शब्दों का उपयोग किया है उस आत्मतत्व के लिए। सत — सत का अर्थ होता है एक्सिस्टेंटजो है। और जो कभी नहीं नहीं होताजो सदा है। सत का अर्थ हैजो सदा है। जो कभी भी ऐसी स्थिति में नहीं होता कि आप कह सकेंनहीं है। है ही। सब कुछ बदलता चला जाएवह है ही। चित का अर्थ होता है — चैतन्यकांशसनेस। वह अकेला है हीऐसा ही नहींउसे पता भी है कि मैं हूं। एक चीज हो सकती हैएक पत्थर पड़ा हैवह है। तब वह सिर्फ एक्सिस्टेंट है। लेकिन इस पत्थर को यह भी पता है कि मैं हूं तब वह चित भी है। तब वह कांशसनेस भी है। और तीसरा शब्द हम कहते हैंआनंद। इतना ही नहीं कि वह आत्मतत्व हैइतना ही नहीं कि वह चैतन्य हैइतना ही नहीं कि वह है और उसे पता है कि मैं हूं। इतना भी कि जैसे ही उसे पता चलता है कि हूं मैं हूं उसे यह भी पता चलता है कि मैं आनंद हूं।
इस आत्मतत्व को स्वयंभू कहा है इस सूत्र में। उसे किसी ने बनाया नहीं है। उसे कोई मिटा नहीं सकेगा। इसीलिए — ध्यान रहे — स्वयंभू हैइसीलिए अमृत है। जो चीज बनेगीवह मिटेगी। जो चीज निर्मित होगीवह नष्ट होगी। कोई निर्माण शाश्वत नहीं हो सकता। कोई निर्माण नित्य नहीं हो सकता।
सब निर्मितिया समय में बनती हैं और समय में मिट जाती हैं। असल में जिस चीज का भी जन्म होगावह मरेगी। कितना ही मजबूत बनाएंथोड़ी देर लगेगी मिटने मेंलेकिन मिटेगी। महल चाहे कागज के पत्तों के बनाए जाएं — गिर जाते हैं। और चाहे सख्त पत्थर के बनाए जाएं — गिर जाते हैं। और चाहे फौलाद के बनाए जाएं — तो गिर जाते हैं। हांदेर लगती है,समय लगता है। ताश के पत्तों के घर को हवा का एक झोंका गिरा देता है। पत्थर की दीवारों के महलों को हवा के लाखों झोंके गिरा पाते हैंलेकिन गिरा देते हैं। मात्रा का फर्क पड़ता है।
ताश के पत्तों के घर में और पत्थर के महलों में जो फर्क हैवह मात्रा का फर्क है कि कितने हवा के झौंके गिरा पाएंगे। बुनियादी अंतर नहीं है। क्योंकि ताश का घर भी बनाया गया है इसलिए गिरेगाऔर महल भी बनाए गए हैं इसलिए गिरेंगे। जहां एक छोर पर निर्माण होगावहां दूसरे छोर पर विध्वंस होगा।
स्वयंभू हैइसलिए आत्मतत्व अमृत है। क्योंकि एक छोर पर कभी बना नहीं इसलिए दूसरे छोर पर कभी मिटेगा नहीं। तो स्वयंभू में एक बात तो है कि अनिर्मित है और दूसरी बात है कि अमृत हैइम्मार्टल हैनष्ट नहीं हो सकता।
यह भी आपसे कह दूं कि इससे विज्ञान भी राजी होता है कि जो तत्व दो से मिलकर बना हैवह मिटेगा। जो तत्व एक से बना हैवह नहीं मिट सकता। उसके मिटने का कोई उपाय नहीं है। क्योंकि उसके बनने का कोई उपाय नहीं है। बनाना हो तो चीजें मिलानी पड़ती हैं। मिटाना हो तो अलग कर देनी पड़ती हैं। बनाना जोड़ना हैमिटाना बिखराना है। लेकिन जो तत्व इकहरा हैजिसमें कोई दूसरा तत्व नहीं हैउसको मिटाया नहीं जा सकता है। उसको मिटाएंगे कैसेउसे तोड़ा नहीं जा सकता। वह दो होता तो टूट जाता। वह एक ही है। वह सदा रहेगा।
तत्व स्वयंभू होगा और तत्व अमृत —होगा। उस तत्व को उपनिषद आत्मतत्व कहते हैं। फिर कुछ और बातें भी गिनाई हैं जो इसके बाद अनिवार्य हैं।
कहा है कि वह स्वयंभू आत्मतत्व सर्वज्ञ है।
सर्वज्ञ का क्या अर्थ होगासर्वश के दो अर्थ हो सकते हैं। और आमतोर से जो गलत ''पर्थ होगा दो मेंवही प्रचलित है। अक्सर ऐसा होता है कि जो चीज प्रचलित होती है अक्सर गलत होती है। ज्ञान इतना गढ़ है कि बहुत प्रचलित नहीं होता। अज्ञान सबकी समझ में आ जाता हैसहज प्रचलित हो जाता है।
सर्वज्ञ का एक अर्थ तो होता हैआल नोइंग — सब कुछ जानता है। यही अर्थ प्रचलित है। इसलिए जैसे उदाहरण के लिए जैनों ने महावीर को सर्वज्ञ कहा है। कहा था इसीलिए कि जब आत्मतत्व जान लिया गया तो आदमी सर्वज्ञ हो गया। क्योंकि आत्मतत्व का लक्षण है सर्वज्ञ होना — सब जान लिया। महावीर ने खुद कहा हैजिसने एक को जाना उसने सब जान लिया। तो फिर ठीक हैमहावीर ने सब जान लिया। तो फिर पीछे अनुयायी जो हैवह सोचता है कि महावीर को यह भी पता होगा कि साइकिल का पंक्चर कैसे जोड़ा जाता है। लेकिन महावीर को साइकिल का भी कोई पता नहीं। तो फिर महावीर को पता होना चाहिए कि हवाई जहाज कैसे बनाया जाता है।
सर्वत का अगर यह अर्थ लियातो बड़ी भ्रांति होती है और इससे बड़ी तकलीफें हुईं। महावीर को जिस दिन इस तरह सर्वज्ञ माना जैनों नेउसी दिन तकलीफ में पड़ गए। फिर उनकी इस बात की बुद्ध ने बहुत मजाक उड़ाई। बुद्ध ने बहुत जगह बहुत मजाक उड़ाई है। और महावीर के सर्वज्ञता की मजाक अनुयायियों की मजाक है। क्योंकि अनुयायियों ने जो दावा करना शुरू किया वह यह है कि महावीर सब जानते हैं। तो बुद्ध ने बहुत जगह मजाक में कहा है कि मैंने सुना है कि किसी के संबंध में कुछ लोग दावा करते हैं कि वे सर्वज्ञ हैं। लेकिन उन्हें मैंने ऐसे घर के सामने भीख मांगते देखा है जिस घर में कोई था ही नहीं। पीछे पता चला कि घर खाली है। उन्हें मैंने सुबह के धुंधले अंधेरे में चलते हुए देखा है और सुना डे कि कुत्ते की पूंछ पर पैर पड़ गया तब उन्हें पता चला कि कुत्ता रास्ते में सोया हुआ है। यह बुद्ध ने मजाक उड़ाई है सर्वज्ञता के उस अर्थ की। सर्वज्ञता का वह अर्थ नहीं है। बुद्ध ने कहा है कि जिन्हें लोग सर्वज्ञ कहते हैं उनके संबंध में मैंने सुना है कि वह भी गांव के बाहर आकर लोगों से पूछते हैं कि यह रास्ता कहां जाता है! तो यह ठीक हैमहावीर को भी पूछना पड़ता है कि रास्ता कहां जाता है। लेकिन यह मजाक महावीर की नहीं है। महावीर का ऐसा कोई दावा नहीं है। दावेदार अनुयायी हैंजो कहते हैं कि उनके महावीर सब जानते हैं। कोन सा रास्ता कहां जाता हैयह भी जानते हैं।
नहींसर्वज्ञ का दूसरा ही अर्थ हैबहुत निगेटिव। यह बहुत पाजिटिव अर्थ गलत है। यह बहुत विधायक — सब जानते हैं। नहींसर्वज्ञ का निषेधात्मक अर्थ है कि जानने को ० शेष नहीं रहता। सर्वज्ञ का अर्थ है कि जानने को कुछ शेष नहीं रहता। ऐसा कुछ नहीं बचता जो जानने योग्य है। रास्ता कहां जाता हैयह भी कोई जानने योग्य बात हैघर में है या नहींयह भी कोई जानने योग्य बात हैन जाना तो हर्ज क्या है! रास्ते पर कुत्ता सोया है या नहीं सोया हैयह भी कोई जानने योग्य बात हैन जाना तो हर्ज क्या है!
सर्वज्ञ का मेरी दृष्टि में जो अर्थ है वह यह कि ऐसा कुछ भी नहीं बचता आत्मतत्व मेंजो जानने योग्य है और न जान लिया गया हो। जो भी जानने योग्य है वह जान लिया गयाआत्मा को जानते ही — आल दैट इज वर्थ नोइग। कामचलाऊ जगत में बहुत सी बातें मालूम पड़ती हैं कि जानने योग्य हैंलेकिन क्या फर्क पड़ता है। सर्वज्ञ का मेरे लिए जो पर्थ है वह है,ऐसा कुछ भी नहीं बचा जो जानने योग्य है। ऐसा कुछ भी नहीं बचाजिसके कारण जीवन के आनंद मै रत्तीभर भी फर्क पड़ता हो। ऐसा कुछ भी जानने को नहीं बचाजिससे सच्चिदानंद होने में कोई भी भेद पड़ता है। रास्ता यह बाएं जाता हैतो पहुंचता होगा कहीं। यह रास्ता दाएं जाता हैतो पहुंचता होगा कहीं। लेकिन इससे सच्चिदानंद स्वरूप में कोई फर्क नहीं पड़ता है। और महावीर भटक भी जाएं और गलत गांव पहुंच जाएंतो भी कोई फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि ठीक मंजिल पर पहुंचा हुआ आदमी कहीं भी भटकेक्या फर्क पड़ता है! और हम जो कि ठीक मंजिल पर नहीं पहुंचेबिलकुल ठीक गांव भी पहुंच जाएतो क्या होने को हैऔर हमें सब रास्ते बिलकुल ठीक—ठीक पता हैंहम बिलकुल पी. डब्लू डी. नक्शा हैंतो भी क्या फर्क पड़ता है?
तो सर्वज्ञ का मैं अर्थ करता हूं और मैं जानता हूं कि सर्वज्ञ का ऐसा अर्थ न किया  'जाए तो मखौल हो जाता हैमजाक हो जाती है। तो महावीर को बहुत मखौल व्यर्थ झेलनी पड़ी उनके पीछे चलने वाले लोगों की वजह से। क्योंकि उन्होंने जो दावे किएवे बेमानी शे। वह. इसलिए अब बड़ी तकलीफ है उनको।
अभी जैसे कि पहली दफा अंतरिक्ष यात्री चांद पर उतरेतो जैन साधुओं को बड़ा कष्ट हुआ। कष्ट हुआक्योंकि वे कहते हैं कि उनके शास्त्र में लिखा है कि चांद कैसा है। चांद वैसा नहीं पाया गया। और शास्त्र को वे मानते हैंउन्होंने कहा है जो सर्वश थेतो उनकी बात गलत हो ही नहीं सकती! तो जैन साधुओं ने यहां तक कहा कि ये भ्रांति में हैं लोग कि चांद पर उतर गए हैं। ये चांद पर नहीं उतरेबल्कि चांद के इस तरफ देवताओं के जो वाहन ठहरे रहते हैंबैलगाड़ियांरथये उन पर उतर गए हैं। और वहीं से लौट आए हैंये चांद पर नहीं उतरे हैं।
एक जैन मुनि ने तो पैसा इकट्ठा करना शुरू कर दिया — और नासमझ मिल गए जिन्होंने लाखों रुपया भी दिया — यह सिद्ध करने के लिए कि वह सिद्ध करेंगे एक प्रयोगशाला में कि ये किसी देवता के वाहन पर उतरकर लौट आए वापसचांद तक नहीं पहुंचे। चांद पर पहुंचेंगे तो चांद वैसा ही होगा जैसा हमारे शास्त्र में लिखा हैक्योंकि वह शास्त्र सर्वज्ञ का कहा हुआ है।
अगर ऐसा दावा किया तो वह शास्त्र दो कोड़ी का हो जाएगा। तुम्हारी नासमझी की वजह से वह शास्त्र दो कोड़ी का हो जाएगा। अगर तुम्हारे शास्त्र में कहीं भी कहा हुआ है कि चांद कैसा है और गलत होता हैतो वह शास्त्र का वक्तव्य उस जमाने के वैज्ञानिक का वक्तव्य हैआत्मज्ञानी का नहीं। और आत्मज्ञानीको क्या मतलब है कि वह वक्तव्य दे कि चांद पर किस तरह के पत्थर हैं और नहीं हैं। और अगर देता भी हो ऐसा वक्तव्यतो वह आत्मज्ञानी की हैसियत से दिया गया नहीं है। पर इससे बड़ी मुश्किल होती है।
अब आइंस्टीन जैसा विचारक हैगणितज्ञ है। पर गणितज्ञ होने पर ही पूरा समाप्त थोड़े ही हैउसकी जिंदगी में और भी बहुत कुछ है। जब वह ताश खेलता हैतब गणित नहीं है। और जब किसी स्त्री के प्रेम में पड़ जाता हैतब गणित का क्या लेना—देना है। तब अगर वह स्त्री से कह दे कि तुझसे सुंदर कोई भी नहींतो यह कोई मैथमेटिकल स्टेटमेंट नहीं हैकि इसको कोई कल दावा करे कि आइंस्टीन ने कहाकि इतना बड़ा गणितज्ञतो उसने सारी दुनिया की स्त्रियों के सौंदर्य को नापकर,जोखकर कहा होगा कि यह स्त्री सबसे ज्यादा सुंदर है। यह तो कोई भी कहता रहा है। हर स्त्री को कहने वाले मिल जाते हैं। इसके लिए किसी के गणितज्ञ होने की जरूरत नहीं है। पर यह गणितज्ञ की हैसियत से नहीं कहा गया है। यह हैसियत एक प्रेमी की है। और प्रेम जिससे हो जाता है उससे सुंदर कोई भी दिखाई नहीं पड़ता। ऐसा नहीं है कि प्रेम उससे हो जाता है जो सबसे ज्यादा सुंदर है। प्रेम जिससे हो जाता है वह सबसे ज्यादा सुंदर दिखाई पड़ता है। वह प्रेम के द्वारा पैदा हुआ इल्यूजन है।
तो अगर किसी आत्मज्ञानी  ने कोई वैज्ञानिक वक्तव्य भी दिए हों तो वे वक्तव्य वैज्ञानिक हैंउनका कोई आत्मज्ञान से लेना—देना नहीं है।
आत्मज्ञानी सर्वज्ञ है इस अर्थ में कि अब ऐसा कुछ भी नहीं बचा है जिसे जानने से उसके आनंद में कोई बढ़ती होगी। बसउसका आनंद पूरा है। ऐसा कोई भी अज्ञान नहीं बचा है जो उसके आनंद में बाधा डालता हो। उसका सब अज्ञान नष्ट हो गया। उसका क्रोधउसका मोहउसका लोभ नष्ट हो गया। वह परम आनंदित है।
सर्वज्ञ का अर्थ हैपरम आनंद में प्रतिष्ठित। ऐसे ज्ञान को जान लिया जिसनेजिससे आनंद प्रतिष्ठित हो जाता है और दुख की संभावना विदा हो जाती है।
तो आत्मतत्व सर्वज्ञ हैइस अर्थ में। त्रिकालज्ञ के अर्थ में नहीं कि तीनों काल का उसे पता है कि कल क्या होगा और परसों क्या होगाकि इलेक्यान में कोन जीतेगा और कोन नहीं जीतेगा। ऐसा उसे कुछ भी पता नहीं है। ऐसा पता होने का कोई कारण भी नहीं हैकोई जरूरत भी नहीं है। यह सारा समय के भीतर में होने वाला खेल उसके लिए पानी पर खींची गई रेखाओं जैसा हो गया है। वह इसका कोई हिसाब नहीं रखता है। यह उसके लिए स्वभवत हो गया है कि कोन जीतता है और कोन हारता है। यह बच्चों की दुनिया की बात हो गई। वह प्रौढ़ हो गया। उसे इस सबसे कोई लेना—देना नहीं है।
सर्वज्ञउस तत्व को जानकर सर्वज्ञता आ जाती है। अर्थात अज्ञान गिर जाता है। अर्थात लोभमोहक्रोधजो अज्ञान से पैदा होते हैंवे गिर जाते हैं। अर्थात आनंदजो ज्ञान से जन्मता हैवह उपलब्ध हो जाता है। वह दीया जल जाता है जो ज्ञान का है और जिसकी रोशनी में परम आनंद की प्रतिष्ठा हैशाश्वतनित्य आनंद की प्रतिष्ठा है।
ऐसा जो आत्मतत्व है उसका तीसरा लक्षण कहा हैशुद्ध — सदा शुद्धसदा पवित्रसदा निर्दोष। जब हम अशुद्ध हुए मालूम पड़ते हैं तब भी वह अशुद्ध नहीं हुआ। हमारी सारी अशुद्धि हमारी भ्रांति है। जैसा कल मैं रात कह रहा था कि सूर्य का प्रतिबिंब गंदे डबरे में भी उतना ही शुद्ध हैऐसा ही वह आत्मतत्व रावण के भीतर भी उतना ही शुद्ध है जितना राम के भीतर। जरा भी फर्क नहीं है उसकी शुद्धि में। असल में शुद्ध होना उसका कोई सांयोगिक लक्षण नहीं है। उसका स्वभाव लक्षण है। इसलिए सांयोगिक लक्षण और स्वभाव लक्षण के भेद को समझ लें तो यह बात खयाल में आ जाएगी।
दो तरह के लक्षण होते हैं। एक्सीडेंटलसांयोगिक। सांयोगिक लक्षण वह हैजो फारेन हैविजातीय है। आपसे जुड़ता है,आपके भी तर से नहीं आता। जैसे एक आदमी बेईमान है। बेईमानी एक्सीडेंटल हैसांयोगिक हैस्वरूपगत नहीं हैसीखी गई है,अर्जित है। इसीलिए तो कोई आदमी चौबीस घंटे बेईमान नहीं रह सकता। बेईमान से बेईमान भी चौबीस घंटे बेईमान नहीं रह सकता। क्योंकि जो भी अर्जित है वह बोझ रूप हैउसे उतारकर रखना पड़ता हैविश्राम करना पड़ता है। वह स्वभाव नहीं है। इसलिए बेईमान से बेईमान आदमी किन्हीं के साथ ईमानदार होता है। और कई बार तो ऐसा होता है कि बेईमान आदमी आपस में जितने ईमानदार होते हैंउतने ईमानदार आदमी भी आपस में ईमानदार नहीं होते। उसका कारण है कि जिसको हम ईमानदारी कहते हैंवह भी अर्जित है। उससे भी छुटकारा लेना पड़ता है। जो भी चीज अर्जित हैएक्सीडेंटल हैउसके साथ आप सदा नहीं हो सकते। आपको बीच—बीच में छुट्टी देनी पड़ेगी। आपको थोड़ी छुट्टी लेनी पड़ेगीनहीं तो बोझ हो जाएगातनाव बढ़ जाएगा।
इसलिए गंभीर आदमी को मनोरंजन करना पड़ता है। क्योंकि गंभीरता बोझ हो जाती है। महावीर को या बुद्ध को मनोरंजन की कोई जरूरत नहीं पड़तीक्योंकि कोई गंभीरता का बोझ ही नहीं है। यह आप ध्यान में लें। हम आमतोर से समझते हैं कि वे इतने गंभीर हैंइसलिए सिनेमागृह में नहीं बैठतेनाटक देखने नहीं जाते। नहींअगर इतने गंभीर हैं तो उनको नाटक देखने जाना ही पड़ेगा। नहींवे गंभीर हैं ही नहीं। इसका यह मतलब भी नहीं है कि वे गैर—गंभीर हैं। गंभीरता और गैर—गंभीरता बेईमानी हैं। वे तो वही हैंजो निजता हैजो स्वभाव है। वे कुछ अर्जित नहीं करते ऊपर सेइसलिए किसी चीज से छुट्टी नहीं लेनी पड़ती। अगर किसी आदमी ने संतत्व को भी आदत बना लीतो उसको हाली डे पर जाना पड़ेगा। उसको दो—चार—आठ दिन मेंमहीने पंद्रह दिन में संतत्व से छुट्टी लेनी पड़ेगी। और जब तक घंटे दो घंटे वह गैर—संत की दुनिया में प्रवेश न कर जाएतब तक वापस फिर संत होना नहीं हो पाएगा। मुश्किल पड़ेगा।
एक्सीडेंटल क्यालिटीज़सांयोगिक गुण हैंजो हम सीखते हैंअर्जित करते हैंबाहर से हम पर आते हैंभीतर से नहीं आते। सब कुछ हमारा सीखा हुआ है। जैसे समझें भाषा — भाषा सांयोगिक हैसीखी हुई है। तो कोई हिंदी सीख सकता हैकोई मराठी सीख सकता हैकोई अंग्रेजीकोई जर्मन। हजार भाषाएं हैं। और हजार और हो सकती हैंकोई अड़चन नहीं है। कोई अड़चन नहीं है। एक—एक आदमी एक—एक भाषा बोल सकता हैकोई अड़चन नहीं है। कोई अंत नहीं हैइतनी भाषाएं हम बना सकते हैंसांयोगिक है।
लेकिन मौनमौन सांयोगिक नहीं है। इसलिए दो आदमी बोलते हों तो बोलने में भेद हो सकता हैलेकिन दो आदमी पूरी तरह मौन हो जाएं तो उनमें कोई भेद नहीं हो सकता है। भाषा में विवाद हो सकता हैमौन में कोई विवाद नहीं हो सकता। और जब दो आदमी बिलकुल मौन होते हैं तो उनकी भीतरी क्वालिटी में कोई फर्क नहीं रह जाता। दो साइलेंस में क्या फर्क होगादो मौन में क्या भेद होगा?
लेकिन मौन अगर ऊपर से थोपा हुआ हो तो भेद होगाक्योंकि भीतर भाषा चलती रहेगी। सिर्फ चुप हैं दो आदमी तो भेद होगा। मैं चुप बैठा हूं आप मेरे बा में चुप बैठे हैं। तो मैं अपना सोचता रहूंगाआप अपना सोचते रहेंगे। सोचना जारी रहेगा। ओंठ बंद रहेंगे। ओंठ तो लगेंगेबिलकुल एक से हैंभीतर सब भेद चलता रहेगा। हम भीतर हजारों मील के फासले पर होंगे। पता नहीं आप कहां होंऔर मैं कहा हूं। लेकिन अगर सच में मौन आ गया — ऊपर से अर्जित नहींभीतर से खिला हुआऊपर से थोपा गया नहींभीतर से आविर्भूत — हम बिलकुल ही चुप हो गएभीतर भी शब्द खो गएभाषा खो गईतो मुझमें और आपमें कोन सा भेद होगाकोन सा फासला होगाहम एक ही जगह हो जाएंगे। हम एक जैसे हो जाएंगे। हमारी दो ज्योतियां धीरे— धीरे मौन होते—होते एक ज्योति बन जाएंगी। दो भी नहीं रह जाएंगी। क्योंकि दो को फासला करने वाली बीच की कोई बाउंड्री लाइन नहीं बचेगी। भेद से बनती है सीमाअभेद में गिर जाती है।
तो मौन तो — चिर मौनअंतर मौन तो स्वभाव है। भाषा सांयोगिक है। जो—जो सांयोगिक है वह सदा रहने वाला नहीं है। इसलिए मजे की बात हैआप चौबीस घंटे क्रोध नहीं कर सकतेलेकिन चौबीस घंटे क्षमा में हो सकते हैं। सोचें इसे! चौबीस घंटे क्रोध में नहीं हो सकते। क्रोध में चढ़ेंगेउतरेंगे। चौबीस घंटे क्रोध में नहीं हो सकते। लेकिन क्षमा में चौबीस घंटे होने में कोई बाधा नहीं है। चौबीस घंटे हो सकते हैं। घृणा में अगर जीना हो तो चौबीस घंटे नहीं जी सकतेनर्क हो जाएगी खुद के लिए। लेकिन अगर प्रेम में जीना हो तो चौबीस घंटे जी सकते हैं।
लेकिन जिसे हम प्रेम कहते हैंउसमें भी हम चौबीस घंटे नहीं जी सकते। उसमें भी हम चौबीस घंटे नहीं जी सकते। जिसे हम प्रेम कहते हैंवह भी पीरियाडिकल हैवह भी अवधि का है। चौबीस घंटे में दस—पांच मिनट प्रेमपूर्ण हो सकते हैं,बाकी नहीं हो सकते। और अगर कोई ज्यादा आग्रह करे कि और प्रेमपूर्ण होंतो दस—पांच मिनट भी होना मुश्किल हो जाता है।
क्योंक्योंकि जो स्वभाव है उसी में हम सदा हो सकते हैं। जो भी विभाव है और बाहर से लिया गया है उसमें हम सदा नहीं हो सकते। उसे उतारना ही पड़ेगा। उस बोझ से हटना ही पड़ेगा।
आत्मा शुद्ध हैइसका यह अर्थ नहीं है कि वह कभी अशुद्ध हो जातो है और फिर हमें शुद्ध करनी पड़ती है। अगर आत्मा अशुद्ध हो सकेतो फिर हम शुद्ध न कर पाएंगे। फिर कोन शुद्ध करेगाहम ही अशुद्ध हो गए। शुद्ध करने वाला भी नहीं बचेगा। कोन करेगा शुद्धजो शुद्ध कर सकता थावह खुद ही अशुद्ध हो गया है। अब तो वह अशुद्ध आत्मा जो भी करेगी वह सभी अशुद्ध होगा।
नहींआत्मा अशुद्ध हो जाती है और हमें शुद्ध करनी पड़ती हैऐसा नहीं है। आत्मा शुद्ध है। सिर्फ हम अशुद्ध गुणों को अपने चारों तरफ इकट्ठा कर लेते हैं। जैसे कि एक दीए के चारों तरफ हम काला पर्दा लटका दें। दीया इससे अंधेरा नहीं हो जाता। दीया अब भी अपनी रोशनी में ही जलता रहता है। लेकिन चारों तरफ का काला पर्दाचारों तरफ रोशनी को पहुंचने से रोक देता है। और अगर दीया हमारे जैसा पागल हो और धीरे— धीरे भूल जाए कि मैं दीया हूं और समझने लगे कि मैं काला पर्दा हू तो कठिनाई जो पैदा हो जाएगी वही कठिनाई हमारे साथ है।
हमारा स्वयं के निज स्वभाव से तो संबंध टूट जाता है और शरीर और मन और विचार और वृत्ति और वासना का जो हमारे चारों तरफ जाल हैउससे हमारा तादात्म्य हो जाता है। हम कहने लगते हैंयह हूं मैंयह हूं मैं। वह जो भीतर हैवह किसी चीज के साथ अपना तादात्म्य कर लेता है और कहने लगता हैयह हूं मैं। और इतना शुद्ध है वह भीतर का तत्वइतना निर्मल है कि किसी भी चीज की जब छाया उसमें बनती है तो पूरी बन जाती है। और उस छाया को हम पकड़ लेते हैं। कहने लगते हैंयह हूं मैं। शुद्धि के कारण ही यह दुर्घटना भी घटती है। अगर दर्पण होश में आ जाए और आप दर्पण के सामने खड़े हों और दर्पण अपने भीतर झांककर देखे और पाए कि आपकी तस्वीर बनी और आपको सामने खड़ा देखेऔर दर्पण कहे कि यह हूं मैंवही भूल हो जाती है।
शुद्ध है आत्मा। उसकी शुद्धि के कारण इतनी निर्मल झील की तरह है कि जो भी उसके आसपास आता हैवह उसमें दर्पण की तरह झलकता है। जो भी! शरीर पास आता है तो दर्पण की तरह झलकता हैतो आत्मा कहती हैमैं हूं शरीर। और कितना शरीर बदलता जाता हैफिर भी आपको खयाल नहीं आता कि कितने शरीरों से आप अपना तादात्म्य कर लेते हैं!
अगर मां के पेट में जो पहला अणु बनता हैवह निकालकर आपके सामने रख दिया जाए और कहा जाए कि यह थे आप एक दिनतो आप बिलकुल इनकार करेंगे कि यह मैं! कभी नहीं। अगर आपके बचपन से लेकर बुढ़ापे तक के रोज दस—पांच चित्र लिए जाएं तो एक लंबी सीरीजश्रृंखला चित्रों की हो जाए। और हर चित्र से आपने एक दिन कहा है कि यह हूं मैं। कहां बचपन का चित्र और कहां बुढ़ापे का चित्र! कहां जन्म लेता हुआ बच्चा और कहां कब्र में उतरता ताबूत! इन सबसे आप एक रहे हैं।
जो जब दर्पण में आपके झलका हैआपने कहा हैयह हूं मैंदिस इज मी — यही हूं मैं। कल फिर दर्पण पर दूसरी झलक आई और आपने कहायही हूं। कभी अपने बचपन के चित्र को उठाकर और फिर अपनी जवानी के चित्र को उठाकर देखें,कोई भी ताल—मेल है उनमें न: कोई भी संबंध हैयह आप हैंनहींएक दिन दावा किया था यह। फिर स्मृति में दावा बैठ गयाअभी भी हां कि एक दिन मैं यह था। अब यह हूं।
रोज शरीर बदल रहा है। वैज्ञानिक कहते हैंसात वर्षों में शरीर का कण—क्या बदल जाता हैएक कण भी नहीं बचता पुराना। लेकिन आइडेंटिटी जारी रहती है। तादात्म्य जारी रहता है। हड्डी बदल जाती हैमांस बदल जाता हैसब खून बदल जाता हैसब सेल्स बदल जाते हैंसब बदल जाता है सात साल में। सत्तर साल एक आदमी जीता हैतो दस बार टोटल शरीर बदल चुका होता हैपूरा शरीर दस बार बदल चुका होता है। शरीर प्रतिपल बदल रहा है। लेकिन नहींवह शुद्ध दर्पण है भीतर। जो भी झलक बनती हैजो भी तस्वीर बनती हैवह कह देती हैयह हूं।
यही तादात्म्य टूट जाएयही नासमझी टूट जाएयह हम कहना छोड़ दें कि यह हूं मैंऔर कहने लगें कि इस सबको जानने वाला हूं मैंइस सबका साक्षी हूं मैंविटनेस हूं, मैं। मैंने बचपन को भी जाना थावह मैं नहीं था। मैंने जवानी भी जानी,वह भी मैं नहीं था। मैं बुढ़ापा भी जानूंगावह भी मैं नहीं हूं। मैंने जन्म भी जानावह भी मैं नहीं हूं। मैं मृत्यु भी जानूंगावह भी मैं नहीं हूं। मैं तो वह हूं जिसने यह सब कुछ जाना। यह लंबी सीरीजयह फिल्मों का लंबा काफिलायह सब जाना जिसने — वह हूं मैं। जानने वाला हूं मैंजो जाना जाता है वह नहीं हूं मैं। जो प्रतिफलित होता हैप्रतिबिंबित होता वह नहीं हूं मैं। जिसमें प्रतिबिंबित होता हैवह हूं मैं। तबतब आत्मा परम शुद्ध है। तब वह निर्मल दर्पण है। तब वह बिलकुल निर्दोष झील हैजहां कोई लहर अशुद्धि की भी नहीं उठी।
जब उपनिषद कहते हैं कि शुद्ध—बुद्ध है वहशुद्ध है पूरालेशमात्र भी कोई अशुद्धि कभी आत्मा में प्रवेश नहीं की है,तो इस तादात्म्य को तोड़कर कहते हैं। हम भी उतने ही शुद्ध — हैं। कोई कभी अशुद्ध हुआ नहींहो नहीं सकता हैउपाय नहीं है। लेकिन तादात्म्य अशुद्ध कर जाता हैतादात्म्य पापी बना देता हैपुण्यात्मा बना देता है।
ध्यान रहेपुण्यात्मा भी शुद्ध नहीं है। क्योंकि पुण्य से तादात्म्य है उसका। कोई कहता है कि लोहे की जंजीर हूं मैंऔर कोई कहता हैसोने की जंजीर हूं मैंइससे क्या फर्क पड़ता हैबाजार में कीमत अलग होगी सोने और लोहे कीलेकिन तादात्म्य जारी है। कोई हैपापी हूं मैंकोई कहता हैपुण्यात्मा हूं मैं। जब तक हम कहते हैंयह हूं मैंतब तक हम अशुद्ध अपने को नाहक किए चले जाते हैं। होते नहीं और फिर भी किए चले जाते है। जिस दिन हम कह देते हैं कि यह भी नहीं हूं मैं,यह भी नहीं हूं मैं — नेति—नेति जिस दि हम कह देते हैं — नाट दिसनाट दैट। यह भी नहीं हूं वह भी नहींमैं तो वह हूं जिसमें सब प्रतिबिंबित होता है। मैं तो वह दर्पण हूं जिसमें सब छायाएं बनती हैं और खो जाती हैं। मैं वह शून्य हूं जिसमें सब झलकता है और विदा हो जाता है।
न मालूम कितने जन्म झलके। न मालूम कितने शरीर झलके। न मालूम कितने रूपन मालूम कितनी आकृतियांन मालूम कितने अर्जित गुणन मालूम कितनी योग्यताएंकितने पदकितनी उपाधियां। अनंत— अनंत यात्रा हैलेकिन झलक एक ही है। और झील सदा निर्मल है। झील के किनारे पर से यात्री गुजरते जाते हैंझील में नए—नए प्रतिबिंब बनते जाते हैं;और झील सोचती चली जाती हैयह हूं मैं। कभी राह से गुजरता है कोई चोर और झील कहती हैचोर हूं मैं। और कभी राह से गुजरता है कोई साधु और झील कहती हैसाधु हूं मैं। और कभी राह से गुजरता है कोई पुण्यात्मा और झील कहती हैपुण्यात्मा हूं मैं। और कभी गुजरता है कोई पापी और झील कहती हैपापी हूं मैं। और झील कहे चली जाती है और राह के किनारे से काफिले गुजरते चले जाते हैं प्रतिबिंबों के — कैरावान्स आफ रिफ्लेक्‍शंनकारवां प्रतिबिंबों के। और इतनी तेजी से गुजरते हैं वे कि एक प्रतिबिंब मिट नहीं पाता है कि दूसरा बन जाता है। बीच में क्षण नहीं मिलता कि हम देख लें उस झील कोजिसमें कोई प्रतिबिंब नहीं है।
ध्यान की प्रक्रिया उस बीच के गैप को देने की है — अंतरालइंटरवल — जब कोई प्रतिबिंब नहीं बनता और बीच में हम झांककर देख लेते हैं कि मैं तो झील हूं काफिला नहीं हूं। वह जो गुजरता है किनारे सेवह नहींवह जो चित्र मुझ पर बनते हैं,वह नहींमैं तो वह हूं जिस पर सब बनता है और फिर भी अन—बना है। मैं अन—बना छूट जाता हूं — असृष्टअनिर्मित।
ये तीन बातें खयाल में ले लें। बाकी और जो बातें गिनाई हैंवे इनके ही भिन्न—भिन्न रूप हैं।
एक सूत्र और ले लें।

अन्‍धं तम: प्रविशंति येऽविद्यामुपासते।
ततो भूय इव ते तमो य उ विद्यायां रता:।। 9।।

जो अविद्या की उपासना करते हैंवे घोर अंधकार में प्रवेश करते
हैं। और जो विद्या में ही रत हैंवे मानों उससे भी अधिक अंधकार में प्रवेश करते हैं।। 9।।

बहुत गहन और बहुत गहरे तल से कही गई है बात। बड़े साहस की उदघोषणा थी। ऋषि ही कह सकते हैं।
कहा है कि जो अविद्या के मार्ग पर चलते हैं वे तो अंधकार में भटकते ही हैंजो विद्या के मार्ग पर चलते हैं वे महा अंधकार में भटक जाते हैं।
मनुष्य जाति के इतिहास में ऐसे साहस की उदघोषणा दूसरी खोजनी मुश्किल है। दूसरा समानांतर सूत्र पूरे मनुष्य जाति के इतिहास में खोजना मुश्किल है इतने साहस काजिसमें कहा हैअज्ञानी तो भटकता ही है अंधकार मेंतानी महा अंधकार में भटक जाते हैं। जिसने कहा हैउसने बड़े गहरे जानकर कहा है।
अज्ञानी भटकते हैंयह हमारी समझ में आ जाएगाइसमें कोई अड़चन नहीं है। बात सीधी और साफ है। निश्चित ही अज्ञानी भटकते हैं।
लेकिन ऋषि कहता हैअंधकार में — बहुत गहन अंधकार में नहींमहा अंधकार में नहीं — अज्ञानी अंधकार में ही भटकते हैं। फिर ज्ञानी महा अंधकार में क्यों भटक जाते हैंऔर अगर अज्ञानी अंधकार में भटकते हैं और जानी महा अंधकार में भटक जाते हैंतो फिर भटकने से छूटने का उपाय कहां बचाअज्ञानी क्यों अंधकार में भटकता हैबहुत गहन में नहीं। क्योंकि अज्ञान कितना ही भटकाएज्यादा नहीं भटका सकता। ज्यादा भटकाने वाला तत्व अज्ञान नहींअहंकार है। ज्यादा भटकाने वाला तत्व अज्ञान नहींअहंकार है। अज्ञान में भूलें हो सकती हैंलेकिन अज्ञान सदा भूलों को सुधारने को तत्पर होता है। इसलिए बहुत नहीं भटकता। अज्ञान भूलें करने को सदा ही तैयार हैलेकिन सुधारने को भी सदा तैयार है। अज्ञान की अपनी विनम्रता है। ध्यान रखेंअज्ञान की अपनी ह्युमिलिटी है। इसीलिए बच्चे जल्दी सीख जाते हैंके जल्दी नहीं सीख पाते। क्योंकि बच्चे अज्ञानी हैंवे सुधारने को तत्पर हैं। भूल बताई कि वे सुधार लेंगे। लेकिन बूढ़ों को अगर भूल बताई तो वे नाराज हो जाएंगेसुधारेंगे नहीं। पहले तो सिद्ध करने की कोशिश करेंगे कि यह भूल. ही नहीं है। बच्चे को भूल बताई तो वह राजी हो जाएगा कि भूल है। वह सुधार लेगा।
इसीलिए बच्चे इतने जल्दी सीख पाते हैं। बच्चे दिन में जो सीख लेते हैंके वर्ष में नहीं सीख पाते। सीखने की क्षमता क्षीण हो जाती है। क्या बात है?— बूढ़े के सीखने की क्षमता बढ़नी चाहिए। नहींलेकिन बूढ़ा ज्ञान को उपलब्ध हो जाता है। बच्चा सिर्फ अज्ञानी हैबूढ़ा और एक गहन अंधकार में गिरता है। उसको भ्रम पैदा होता है कि मैं कुछ जानता भी हूं। बच्चा जानता है कि मैं कुछ नहीं जानता हूं इसलिए सीखने को तैयार है। जो भी आप बताएंमैं राजी हूं। तो बच्चे अंधकार में ही भटक सकते हैं। के महा अंधकार में भटक जाते हैं।
अज्ञानी विनम्र है और अज्ञान का बोध आ जाए तो महा विनम्र हो जाता है। अज्ञान का स्मरण आ जाएयाद आ जाए कि मैं अज्ञानी हूं नहीं जानता हूं तो अहंकार के खड़े होने के लिए जगह. नहीं रह जाती। अहंकार कहां निर्माण करे अपने भवन कोकोई स्थान नहीं मिलता। यह भी मजे की बात है कि अज्ञान अगर बोधपूर्ण हो जाए कि मैं अज्ञानी हूं तो भटकाव टूटने लगता हैबंद होने लगता हैभूल—चूक बंद होने लगती है। राह पर आने लगता है आदमी। और ज्ञानी अगर खयाल से भर जाए कि मैं ज्ञानी हूं तो महा अंधकार में उतरना शुरू हो जाता है।
अज्ञानी को खयाल आ जाए कि मैं अज्ञानी हूं तो प्रकाश की तरफ यात्रा शुरू हो जाती है। और तानी को खयाल आ जाए कि मैं ज्ञानी हूं तो महा अंधकार की तरफ कदम उठने शुरू हो जाते हैं। क्योंकि अज्ञान की स्मृति विनम्रता में ले जाती है और ज्ञान का दंभज्ञान का दावा अहंकार में ले जाता है। असली भटकाव अहंकार है।
अज्ञान गहन अंधकार नहीं हैसंध्या की भांति है। नहींसूरज नहीं हैज्ञान का प्रकाश अभी नहीं है। लेकिन अभी अहंकार की अंधेरी रात भी नहीं है। संध्या की तरह है। अज्ञान द्वार पर खड़ा हैजहां से प्रकाश में भी जा सकता है। लेकिन ज्ञानी का जैसे—जैसे दंभ मजबूत होता है और खयाल आता है कि मैं जानता हूं मैं जानता हूं मैं जानता हूं — जितना यह मजबूत होता चला जाता है उतनी अंधेरी रात शुरू होने लगीसंध्या खो गई। अब वह गहरी रात में उतर रहा है। और जितना मजबूत होता चला जाएगाउतनी रात अमावस की होती चली जाएगी।
अहंकार महा अंधकार में ले जाता हैइसलिए बहुत मजे की घटना इस जगत में घटती है कि ज्ञानी अपने को कहने लगते हैं कि हम अज्ञानी हैंनहीं जानते। और अज्ञानी दावे करते चले जाते हैं कि हम जानते हैंहम ज्ञानी हैं। फिर उपाय क्या हैफिर मार्ग क्या है?
अज्ञान भी भटका देता हैज्ञान भी भटका देता है। फिर हम जाएं कहांहम करें क्याकहां से है मार्ग?
दो बातें खयाल में ले लेनी जरूरी हैं। एक तो सदा अपने अज्ञान के स्मरण को बढ़ाते चले जाएं। अज्ञान का स्मरण अज्ञान की हत्या है। टु बिकम अवेयर आफ वन्स इग्नोरेंस  — बस अज्ञान कटने लगा। वह बोध कि मैं अज्ञानी हूं ऐसा ही है,जैसे किसी ने दीया जला लिया हो और कमरे के भीतर अंधेरे को खोजने चला गया। और कहा कि मैं दीया जलाकर देखूं तो,अंधेरा कहां है! दीया जलाया और अंधेरे को खोजने निकल पड़े। अंधेरा फिर कहीं नहीं मिलेगा। बोध घना हुआ भीतर कि मैं जानूं कि कहां—कहां अज्ञान है! और अज्ञान जहां—जहां हैवहां जाऊं और जागै कि यहां—यहां अज्ञान है। जहां—जहां गए बोध के दीए को लेकरवहां—वहां अज्ञान नहीं है।
तो पहली बातअज्ञान की स्मृतिरिमेंबरेंसस्मरण कि मैं अज्ञानी हूं। अगर कभी भी ज्ञान के जगत में प्रवेश करना हो तो अज्ञान के प्रति होश से भर जाना। और दिन—रात खोज में लगे रहना कि कहा—कहा मेरा अज्ञान है। और जहां अज्ञान दिखाई पड़े वहां तत्काल स्वीकार करनाक्षणभर की देर मत करना। और जो दर्शा दे कि यह अज्ञान हैउसके चरणों पर सिर रख देना,वह गुरु हो गया। और अपने अज्ञान को सिद्ध करने की कोशिश मत करना कि यह नहीं हैक्योंकि मन कोशिश करेगा। अहंकार कहेगा कि मानो मत। मैं और अज्ञानी! कभी नहीं।
इसलिए हम सब अपने अज्ञान की जिद किए चले जाते हैं। हम सब कहे चले जाते हैं कि यही ठीक है। जिन्हें कुछ भी पता नहीं हैवे ठीक के बड़े दावे करते चले जाते हैं। जिन्हें राह के किनारे पड़े पत्थर का भी कोई पता नहीं हैवे भी परमात्मा के संबंध में दावे किए चले जाते हैं कि मेरा ही परमात्मा ठीक है। जिन्हें कुछ भी पता नहीं है! लेकिन दावों का कोई अंत नहीं है।
अज्ञान बड़ा दावेदार है। वह दावे करता है। दावे से बचना। और अगर दावा ही करना हो तो सिर्फ अज्ञानी होने का करना। कहना कि नहीं जानता हूं। और जितने अवसर मिलेंजितनी सुविधाएं मिलेंजितनी स्थितियां मिलेंजहां आपका अज्ञान प्रगट होता होवहां जरूर रुक जाना और जान लेना कि अज्ञानी हूं। जो आपके अज्ञान की तरफ इशारा करेउसे गुरु बना लेना।
लेकिन हम गुरु उसे बनाते हैंजो हमारे ज्ञान को बढ़ाते हैं। जिसके पास जाकर हम थोड़ी जान की बातें सीखकर और दंभ से भरकर लौट आएं और कहें कि अब हम भी जानते हैं। जो हमारे ज्ञान के दंभ को घना करेउसे हम गुरु कहते हैं। और गुरु असल में वही हैजिसके पास जाकर हमें पता लगे कि हमसे अज्ञानी और कोई भी नहीं है। जो हमारे ज्ञान को छीन लेजो हमारे ज्ञान के दावों को तहस—नहस कर देजो हमारे अहंकार के भवन को भूमिसात कर देजो हमें गिरा दे जमीन पर और कह दे कि कुछ भी तो नहींकहीं तो नहींकुछ भी तो नहीं जाना है — वही है गुरु। जिससे ज्ञान मिलता हैवह नहीं — जिससे हमें अज्ञान का स्मरण मिलता है। और ध्यान रहेअज्ञान का स्मरण ज्ञान में ले जाता है। और ज्ञान का संग्रह महा अंधकार में ले जाता है।
तो पहली तो बात — अज्ञान के प्रति जागनाहोश से भरनाअज्ञान को पहचाननाखोजनाअपने को जानना कि महा अज्ञानी हूं।
दूसरी बातजहां—जहां खयाल आए कि मैं जानता हूं वहां एक बार रिकंसीडर करनापुनर्विचार करना। जहां—जहां खयाल आए कि मैं जानता हूं फिर से सोचना — सच में जानता हूंऔर एक ही बार सोचना काफी हो जाएगा। ईमानदार होना और एक बार फिर से सोच लेना कहने के पहले कि मैं जानता हूंअज्ञान के प्रति भी होश से भरना और ज्ञान के प्रति भी सचेत रहना कि सच में मैं जानता हूंवस्तुत: मुझे पता हैऔर जब इसकी जांच करने बैठेंगे तो पता चलेगा — शब्दों का पता हैसिद्धातों का पता हैशास्त्रों का पता हैसत्यों का कोई भी पता नहीं। जिनके मन में भरे हैं शास्त्रभरे हैं शब्दबोझ लिए हैं जो शब्दों कावे शानी ही ऋषि के लिए इस सूत्र में मजाक का कारण बने हैं। कहा हैमहा अंधकार में भटक जाएंगे। मगर दावा नहीं छूटता।
सुना है मैंनेएक ईसाई पादरी एक सांझ अपने चर्च में बोलता है रविवार को। ज्ञानी हैलेकिन उस दिन ऐसा हो गया कि चश्मा लाना भूल गया। आधा ज्ञान मुश्किल में पड़ गया। क्योंकि सब लिखकर लाया था। चश्मे के बिना आधा ज्ञान मुश्किल में पड़ गया। पर अब बताना भी कठिन था कि चश्मा घर भूल आया हूं। लोग मौजूद थेसुनने को तैयार थे। तो उसने सोचा कि बिना इसके ही आज काम चला लूं। कागज में से कुछ देख—देखकरपढ़कर बोलना शुरू किया। भूलें होनी निश्चित थीं। क्योंकि जो भी कहा जा रहा था वह स्मृति से कहा जा रहा था। और आज स्मृति का बड़ा सहारा घर छूट गया था। ज्ञान से तो कुछ कहा नहीं जा रहा थानहीं तो बिना आंखों के भी कहा जा सकता हैचश्मे की तो जरूरत ही क्या है! जानकर तो कुछ कहा नहीं जा रहा था। स्मरणस्मृति सेमेमोसे से कुछ कहा जा रहा था। सहारा छूट गया था।
तो बीच में बोल रहा था जीसस के चमत्कारों के संबंध मेंतो गलती हो गई। कहा कि जीसस जंगल में थे अपने शिष्यों के साथ। तो जीसस के चमत्कारों में एक चमत्कार है कि चौबीस हजार शिष्य साथ थे और केवल छह रोटियां थीं। तो जीसस ने सबको खिला दिया खानाफिर भी रोटियां बच गईं। चौबीस हजार शिष्य थे  — भूल हो गई उस दिन — उसने कहा कि छह शिष्य थे और चौबीस हजार रोटियां थीं और जीसस ने सबको खाना खिला दिया और देखो चमत्कार कि रोटियां फिर भी बच गईं।
अधिक लोग तो सोए थेजैसा कि मंदिर और मस्जिद और चर्च में होता है। तो उन्होंने कुछ खयाल न दिया। कुछ जो जाग रहे थेउन्होंने सुना। लेकिन मंदिर और मस्जिद में जाने वाले लोग बुद्धि तो घर रख आते हैं। सुना जरूरलेकिन समझे नहीं। सिर्फ एक आदमी थोड़ा बेचैन हुआ कि मामला क्या हैयह कैसा चमत्कार! छह आदमीचौबीस हजार रोटियां! उसने खड़े होकर कहामहाशययह कोई चमत्कार नहीं। यह कोई भी कर सकता है। पादरी गुस्से से भर गया। उसे पता भी नहीं था कि भूल हो गई है। वह समझ रहा था कि उसने यही कहा है कि छह रोटियां थीं और चौबीस हजार शिष्य थे। उसने कहाकोई भी कर सकता हैतुम जीसस का अपमान कर रहे हो! उसने कहा कि महाशयकोई भी क्यामैं खुद ही कर सकता हूं।
पादरी की कुछ समझ में न आया। बाद में उसने लोगों से पूछा। किसी ने कहा कि आपसे भूल हो गई। आप उलटा बोल गए। चौबीस हजार रोटियां बोल दीं आपने और छह शिष्य बोल दिएतो यह तो कोई भी कर सकता है। इसमें कोई चमत्कार ही न...।
पादरी ने कहायह तो बहुत दुखद हो गया। ज्ञानी को भारी धक्का पहुंचा। उसने कहा अगली बार उस आदमी को ठीक रास्ते पर लगाना जरूरी है। वह दूसरी बार पूरी तैयारी करके आया। फिर उसने चर्चा के दौरान चमत्कार की बात निकाली। और कहा कि जीसस गए जंगल में। चौबीस हजार शिष्य थे — ठीक से सुन लेना — और छह रोटियां थीं और जीसस ने लोगों को खाना खिला दिया। सबके पेट भर गएफिर भी रोटियां बच गईं। फिर उसने उस आदमी की तरफ देखाजिसने पिछली बार उसे दिक्कत में डाल दिया था। और कहाक्यों भाईअब भी कर सकते हो चमत्कारउस आदमी ने खड़े होकर कहा कि हांअब भी कर सकता हूं। तब तो वह पादरी बहुत घबरा गया। उसने कहा कि अब तुम कैसे कर सकते होउसने कहा कि पिछली दफे की जो रोटियां बची हैं उनके द्वारा! उसने कहाऔर बच गईं।
शब्दों का जालकंठस्थ शब्द और शास्त्र मखौल ही हैंमजाक ही हैं। कुछ अर्थ नहीं है बहुत उनमें। और दूसरे को ठीक करने की कोशिश बड़ी अज्ञानपूर्ण है। और अपनी भूल कभी स्वीकार न करने की कोशिश बड़ी अहंकारपूर्ण है। वह गरीब पादरी इतना भी न कह सका कि मुझसे भूल हो गई। छोटी सी बात थीउसी दिन कह देता कि क्षमा करें। लेकिन अहंकार भूल मानने को कभी राजी नहीं। दूसरे से भूल मनवाने को राजी है।
तो दूसरी बात स्मरण रखना कि जहां भी खयाल लगे कि मैं जानता हूं वहां थोड़ा रिकंसीडरेट — फिर से एक बार सोचना। फिर से एक बार पूछनासचमैं जानता हूं कि शब्दशास्त्रसिद्धांतस्मृति..ध्यान है कुछजाना मैंने कुछजीया मैंने कुछकहीं मेरे प्राय अनुभव किए कुछनाचा हूं मैं उस परमात्मा के अनुभव मेंजीया हूउसकी धड़कनें मैंने अपनी धड़कनों के निकट अनुभव की हैंया कि सिर्फ रात दीए जलाए और शास्त्रों के शब्द कंठस्थ किए हैंशास्त्र जिनको कंठस्थ हो जाते हैं,उनकी बुद्धि से केरोसिन की बास आने लगती हैमिट्टी का तेल — काफी धुआ इकट्ठा हो जाता है। पंडितों से ज्यादा अज्ञानी खोजना बहुत मुश्किल है।
इसलिए यह सूत्र कहता हैअज्ञानी तो भटकते ही हैंपडितजन महा अंधकार में भटक जाते हैं। पंडित बनने से तो अज्ञानी बन जाना अच्छा है। उससे रास्ता है द्वार है। महा अंधकार में मत जानाअंधकार में ही रहना बेहतर है। उससे प्रकाश में आने में सुविधा पड़ेगी। महा अंधकार से बड़ी यात्रा करनी पड़ेगी।
आज के लिए इतना।


अब हम ध्यान में लगें। अंधकार से प्रकाश की तरफ दो—चार कदम उठाएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें