बुधवार, 5 जून 2019

उपनिषद -ईशावास्‍य-प्रवचन--03

वह निमित्त है



ध्‍यान योग शिविर,
माउंट आबू राजस्‍थान।

कुर्वन्नेवेह कर्माणि जिजीविषेच्छतं शता:।

एवं त्वयि नान्यथेतोऽस्ति न कर्म लिप्यते नरे।। 2।।

इस लोक में कर्म करते हुए ही सौ वर्ष जीने की इच्छा करे। इस प्रकार मनुष्यत्व का अभिमान रखने वाले तेरे लिए इसके सिवाय और कोई मार्ग नहीं हैजिससे तुझे कर्म का लेप न हो।। 2।।


संसार में कोई ऐसा दूसरा मार्ग नहीं है जिससे चलकर कर्म का लेप न हो। जिस मार्ग ईशावास्य ने चर्चा की है वह मार्ग है — सब प्रभु को अर्पित करके जीना। सब उसके ही चरणों में छोड़ देना। सब उसको ही समर्पित कर देना। स्वयं के कर्ता का समस्तछोड्कर कर्मों से जो गुजरने को राजी हैउसे इस संसार में कर्म का कोई लेप नहीं होता एक ही मार्ग हैदूसरा कोई मार्ग नहीं है।
दो—तीन बातें समझ लेनी उपयोगी हैं।
एक तो संसार में जीना और कर्म से लिप्त न होना बड़ी ही कीमियाबड़ी बुद्धिमत्‍ता बड़ी विज़डम की बात है। करीब—करीब ऐसे ही हैजैसे कोई काजल की कोठरी से निकले और उसे काजल न लगे। फिर घड़ी दो घड़ी की बात नहीं हैअगर एक जीवन को भी पूरा लेंतो कम से कम सौ वर्ष। और अगर अनेक जीवन को स्मरण करेंतो अनेक सौ वर्ष। लाखों वर्ष की यात्रा है।
एक ही जीवन की बात की है इस सूत्र में कि जहां कम से कम सौ वर्ष जीवन हैसौ वर्ष काजल की कोठरी से कोई गुजरे निरंतर — जागेसोएउठेबैठेंजीए — और काजल से अछूता रह जाएबड़ी ही बुद्धिमत्ताबड़े योग की बात है। अन्यथा यही आसान और सहज है कि काजल पकड़ ले। इतना ही नहीं कि काजल ही छू जाएबल्कि व्यक्ति काजल हो जाएयही साधारणत: संभव है। छूना तो स्वाभाविक मालूम होता हैलेकिन सौ वर्ष काजल के साथ रहना पड़ेतो कठिन लगती है यह बात कि व्यक्ति ही काजल न हो काला न हो जाए।




जो भी हमें करना पड़े उससे हम अछूते गुजर कैसे पाएंगेकरते हैं तभीतभी हम उससे जुड़ जाते हैं। क्रोध करते हैं तो क्रोध से जुड़ जाते हैं। प्रेम करते हैं तो प्रेम से जुड़ जाते हैं। लड़ते हैं तो लड़ने से जुड़ जाते हैं। भागते हैं तो भागने से जुड़ जाते हैं। भोग करते हैं तो भोग पकड़ लेता है। और मजा तो ऐसा है जकड़न का कि त्याग करते हैं तो त्याग भी पकड़ लेता है। वह उससे भी काजल ही हाथ में आता है।
भोग की तो अकड़ होती ही है कि मेरे पास इतना धन हैत्याग की भी अकड़ होती है कि मैंने इतना धन त्यागा! वह अकड़ काजल बन जाती हैवह अकड़ अहंकार है। आदमी एक जीवन के सौ वर्ष भी कैसे भी गुजारेकुछ तो करेगा। जो भी करेगावही उसके काले होने का रास्ता बन जाएगा।
ईशावास्य का यह सूत्र कहता हैलेकिन एक मार्ग है। उसी मार्ग की बात की जा रही है। जिस मार्ग से सौ वर्ष इस काली कोठरी से गुजरकर भी व्यक्ति अपनी शुभता को लेशमात्र भी नहीं खोता और व्यक्ति को कर्मों का कोई लेप नहीं होता है।
असंभव लगती है बात। लेकिन इस जगत मेंजिस सूत्र की ईशावास्य बात कर रहा हैअगर हम ठीक से समझ लें तो असंभव नहीं रह जाएगी बात। सूत्र यह कह रहा है कि व्यक्ति कुछ भी करे तो काजल तो लग जाएगा — कर्ता हुआ कि काला हुआ। एक ही रास्ता रह जाता है कि व्यक्ति कर्ता ही न बने। कर्म से तो बचा नहीं जा सकता। जीएंगे तो कर्म तो होगा ही। इसलिए अगर कोई कहता हैकर्म को छोड़ देंतो फिर तो कोई लेप नहीं होगा! लेकिन जीना हैतो कर्म तो होगा ही। श्वास भी लेनी है तो कर्म हो जाएगा।
दुकान जो करता है वही कर्म करता हैऐसा नहींजो भिक्षा मांगता है वह भी कर्म करता है। और जो घर बसाता है वही कर्म करता हैऐसा नहीं हैजो घर छोड्कर वन में चला जाता है वह भी कर्म करता है। उनके कर्म भिन्न हो सकते हैंलेकिन एक कर्म और दूसरा अकर्म हैऐसा नहींदोनों ही कर्म हैं।
यहां तो जीना ही जहां कर्म हैछोड़ना भी जहां कर्म बन जाएगावहां कर्म को छोड्कर अगर कोई सोचता हो कि हम काले काजल से बच जाएंगेतो व्यर्थ सोचता है। उस सोचने से कभी भी कोई घटना घटने वाली नहीं है। कर्मों को छोड्कर कोई भाग सकता हैऔर तब पलायन ही उसका कर्म बन जाता है। भागना ही उसका कर्म बन जाता है। वह भी पकड़ लेता है।
एक ही रास्ता दिखाई पड़ता हैवह यह कि कर्म से तो छूटने का उपाय नहीं हैलेकिन कर्ता से छूटा जा सकता है। लेकिन अगर कर्म जारी रहेंगे तो कर्ता से कोई छूटेगा कैसे ई जब मैं कर्म करूंगातो कर्ता तो हो ही जाऊंगा! लेकिन ईशावास्य कहता हैकर्म तो कर सकते होकर्ता से छूट सकते हो। साधारणत: हमें दिखाई पड़ता है कि कर्म से छूट जाऊं तो शायद कर्ता से छूट जाएं हम। न करूंगा कर्मन बनूंगा कर्ता। लेकिन ईशावास्य कहता हैयह संभव नहीं है। संभव इससे उलटी बात है। और वह यह है कि कर्म तो तुम करते रहो और कर्ता से छूट जाओ। यह कैसे होगा?
ऐसे कर्म से हम थोड़ा—बहुत परिचित हैं। जब भी हम अभिनय करते हैं तब हमें खयाल में आती है बात कि कर्म हो सकता है और कर्ता नहीं हो। राम की सीता खो जाए तो राम रोते हैं वन मेंवृक्षों को पकड़—पकड़कर चिल्लाते हैंपूछते हैंसीता कहां हैरामलीला के मंच पर भी किसी राम की सीता खो जाती है। वह भी रोता है। वह भी वृक्षों से पूछता हैसीता कहां है?और शायद राम से कहीं ज्यादा ही जोर से चिल्लाकर पूछता है। शायद राम से ज्यादा कुशलता से भी पूछता है। क्योंकि राम को रिहर्सल का कोई मौका मिला नहीं। उसने काफी अभ्यास किया होता है। कर्म तो करता है वही जो राम ने किया — पूछता है,सीता कहां हैलेकिन पीछे कोई कर्ता नहीं होताअभिनेता होता है।
ध्यान रहेकर्म दो तरह से हो सकता है — कर्ता होते हुए भी हो सकता हैअभिनेता होते हुए भी हो सकता है। कर्ता की जगह अभिनेता आ जाए तो कर्म तो बाहर जारी रहेगालेकिन भीतर कर्ता की जगह अभिनेता हो जाए तो समस्त रूपांतरण हो जाता है। अभिनय बांधता नहीं है। अभिनय बाहर ही बाहर रह जाता हैभीतर उसका प्रवेश नहीं होता। अभिनय गहरे में नहीं उतरतासतह पर घूमता है और विदा हो जाता है। कितना ही रोता हो अभिनेता रामऔर कितना ही आंसू टपकाता होउसके आंसू प्राणों से नहीं आते। अक्सर तो उसे आंखों में अंजन लगाना पड़ता है कि आंसू आ जाएं। अंजन न भी लगाएअभ्यास से भी ले आता होतो भी आंसू सतह से आते हैंगहराई से नहीं आते। चिल्लाता है। आवाज आती हैपर कंठ से ही आती है,हृदय से नहीं आती। भीतर सब अछूता रह जाता है। भीतर कुछ भी छूता नहीं। भीतर अस्पर्शित रह जाता है। निकलता है काजल की कोठरी सेलेकिन भीतर कर्ता नहीं हैअभिनेता है।
ध्यान रहेकर्ता पकड़ता है काजल कोकर्म नहीं पकड़ता। अगर कर्म ही पकड़ता है काजल कोतब तो फिर ईशावास्य जो कहता है वह नहीं हो सकता। गीता जो कहती है वह नहीं हो सकता। फिर तो कर्म करते हुए कर्म से कोई छुटकारा नहीं है। फिर तो जीते जी कर्म से कोई छुटकारा नहीं है। फिर तो मरने पर ही कर्म से छुटकारा हो सकता है। फिर तो जीवित मुक्ति नहीं मालूम होती। और जो जीते जी मुक्त नहीं हो सकावह मरकर कैसे मुक्त हो सकेगाजो जीते जी नहीं मुक्त हो सकावह मरकर तो हो नहीं सकता है।
कर्म को अगर पकड़ता हो वह जो काजल है जीवन काअगर कर्म पर लेप चढ़ जाता हो उसकातब तो असंभव है। लेकिन जो गहरे खोजते हैंवे कहते हैंकर्म को नहीं कर्ता को पकड़ता है। जब भी कोई कहता हैमैं कर्ता हूं बस तभी। जब कर्म और मैं का जोड़ होता हैतभी। जब मैं और कर्म की आइडेंटिटीतादात्म्य होता हैतभी। जब मैं कर्म के साथ अपने को एक कर लेता हूं और कहता हूं मैं कर्ता हूं बस तभीतभी वह काजल पकड़ लेता है। और तभी जीवन अंधेरे से और कालिमा से भर जाता है।
अगर भीतर कोई कहने वाला न हो कि मैं कर्ता हूं और भीतर अगर कोई जानने वाला हो कि अभिनय हो रहा हैकि मंच पर नाटक के इकट्ठे हुए हैं — होगीबड़ी मंच होगीपूरी पृथ्वी मंच हो सकती हैमंच के बड़े होने से कोई अंतर नहीं पड़ताऔर पर्दा एक ही बार उठता होगा जन्म के वक्त और मृत्यु के वक्त गिरता होगाइससे कोई फर्क नहीं पड़ता हैएकांकी हैलंबा हैएक ही बार पर्दा गिरता हैइससे अंतर नहीं पड़ता — लेकिन अगर भीतर अभिनय का खयाल हैऐक्टिंग का खयाल हैऐक्टर का नहींभीतर करने वाले का खयाल नहीं हैअभिनय का खयाल हैतो सारा जगत एक लीलाएक नाटकजीवन एक मंचएक कथाएक कहानी हो गयी। फिर हम पात्र हैं और पात्रों को कुछ भी नहीं छूता है।
ईशावास्य के इस सूत्र में कहा हैंएक ही मार्ग है कि मनुष्य जीते जी कर्म से गुजरते हुए भी कर्म में लिप्त न हो। वह मार्ग हैजीवन को एक अभिनय में रूपांतरित कर लेना।
लेकिन हम बहुत अदभुत लोग हैं। हम अभिनय को तो जीवन में रूपांतरित कर लेते हैंलेकिन जीवन को अभिनय में रूपांतरित नहीं कर पाते। अभिनय को जरूर हम बहुत बार जीवन बना लेते हैं। बहुत बार तो हमारा जीवनहमारे सीखे हुए अभिनय का बहुत मजबूती से हमारे ऊपर लद जाना होता है।
अगर हम मनस्विद से पूछें तो मनस्विद कहते हैं कि कोई भी व्यक्ति का जो भी हमें आचरण दिखाई पड़ता हैवह सब सिखाया हुआ आचरण है। सब कल्टीवेटेडकंडीशनिंग है। जिसे हम मनुष्य का स्वभाव कहते हैंकहते हैंइस आदमी का यह स्वभाव हैमनस्विद कहता हैआदमी का कोई भी स्वभाव नहीं। अगर आदमी का कोई भी स्वभाव हैतो वह इनफिनिट लिक्विडिटी हैवह अंतहीन तरलता है। मनुष्य ऐसा हैजैसे हम पानी को एक गिलास में भर दें तो वह गिलास जैसा हो जाए। और एक लोटे में भर दें तो वह लोटे जैसा हो जाए। और एक गागर में डाल दें तो वह गागर जैसा हो जाए। और जैसा हो बर्तन का आकारवैसा ही पानी आकार ले ले। पानी का कोन सा स्वाभाविक आकार हैपानी का कोई स्वाभाविक आकार नहीं है। पानी का स्वभाव अनंत आकार लेने की क्षमता है। इसलिए जो भी रूप होगापानी तत्काल वही आकार ले लेगा। पानी जिद्दी नहीं है। पानी हठी नहीं है। वह यह नहीं कहता है कि मैं इसी आकार में रहूंगा। वह कहता हैकोई भी आकार होहम राजी हैं।
मनुष्य का भी कोई स्वभाव नहीं है। जिसे भी हम स्वभाव कहते हैं वह भी सिखाई गई व्यवस्थासीखे हुए वर्तन में,संस्कार के ढांचे में किया गया आचरण है। इसलिए एक व्यक्ति मांसाहारी के घर में पैदा होता है तो मांसाहार करने लगता है। स्वभाव नहीं है। उसे ही हम शाकाहारी के घर में पालेवह शाकाहार करेगा और मांस देखकर उसे उल्टी हो जाएगीवमन हो जाएगाघबराहट हो —जग़)गी। नहींऐसा मत समझ लेना कि शाकाहारी के घर में जो बड़ा हुआ तो बड़ा गुणी हें। अगर मांसाहारी के घर में बड़ा हुआ तो बड़ा दुर्गुणी है। नहींबड़े— होने के भेद हैं। बर्तन का आकार हैवह पकड़ लिया गया है।
बचपन से हम हर एक व्यक्ति को कुछ सिखा रहे हैं। वह सिखावन अगर ठीक से समझें तो जीवन में जो अभिनय उसे करना हेउसकी तैयारी है। जिन्हें —हम शिक्षालय कहते हैंवह हमारे रिहर्सल केजहां हम जीवन के अभिनय की तैयारी करते हैंउसके प्रशिक्षण हे स्थल हैं। परिवारसमाज स्कुलविश्वविद्यालय — वहां हम तैयार करते हैं एक व्यक्ति को एक ढंग से ऐक्ट करने के लिए।
एक व्यक्ति को हम हिंदू की तरह तैयार: करते— है। एक व्यक्ति को हम अमरीकन की तरह तैयार करते हैं। एक व्यक्ति को हम ईसाई की तरह तैयार करते हैं। एक को हम चीनी की तरह तैयार करते हैं। और फिर वे तैयार हो जाते हैंऔर कल,कल जब ढांचे उनके मजबूत हो जाते हैंतो ऐसा लगता है कि यह उनका स्वभाव है। ये सब सिखाए गए अभिनय हैंजो इतने मजबूती से पकड़ लिए गए कि उनको करते वक्त व्यक्ति को खयाल नहीं आता कि मैं अभिनय कर रहा हूं।
कभी आपको खयाल आया कि आप जैनहिंदू मुसलमानईसाईये आपके सिखाए गए अभिनय हैं! जो आपको न सिखाए गए होते तो आपने कभी न सीखे होते। लेकिन जब आप कहते हैंमैं हिंदू हूं तब आप कर्ता बन जाते हैं। तब तलवारें चल सकती हैं। तब जान ली और दी जा सकती है। और अगर कोई कह दे कि हिंदू नहीं हैं आपतो उपद्रव हो सकता है।
मनस्विद कहते हैं कि वह जो आदत है वह दूसरा स्वभाव हैऐसा पुराने मनस्विद कहते थे। हैबिट इज दि सेकेंड नेचर। ऐसा पुराने मनस्विद कहते थे। नए मनस्विद कहते हैंनेचर इज दि फर्स्ट हैबिट। वह जो स्वभाव है पहली आदत है। सुना है हमने निरंतर कि आदत जो है वह दूसरा स्वभाव है। लेकिन जितनी ज्यादा खोज होती है आदमी के स्वभाव की उतना ही पता चलता है कि जिसे हम स्वभाव कहते हैं वह पहली आदत है — बहुत गहरे में बैठ गई। फिर इतनी मजबूत हो गई कि व्यक्ति भूल गया कि मैं अभिनय कर रहा हूं।
अगर आपको याद रहे कि आप अभिनय कर रहे हैं तो छुरेबाजी नहीं होगी। क्योंकि आप कहेंगेक्या पागलपन है! मैं हिंदू होने का खेल खेल रहा हूं आप मुसलमान होने का खेल खेल रहे हैंइसमें झगडा कहां हैनहींझगड़ा वहां आ जाता हैक्योंकि यह खेल नहीं हैये गंभीर बातें हैं। यह मामला खेल का नहीं है।
एरिक बर्न ने एक किताब लिखी है — गेम्स दैट पीपुल प्लेखेल जो लोग खेलते हैं। उसमें उसने फुटबाल और हाकी और ताश और कैरम और शतरंज ही नहीं गिनाएउसमें उसने हिंदू मुसलमानईसाई भी गिनाए हैं। रो भी खेल हैं जो लोग खेलते हैं — महंगे पड़ जाते हैं। कभी—कभी शतरंज में भी तलवार चल जाती हैतो अगर हिंदू—मुस्लिम में चल जाती है तो कोई बहुत हैरानी की बात नहीं है।
गंभीरता से पकड़ लिए अभिनय लगते हैं कि जीवन हो गए। और जो—जो सिखा दिया जाता है वह पकड़ लिया जाता है। सारी दुनिया में स्त्रियों को सिखा दिया गया कि वे पुरुष से हीन हैंपकड़ लिया। सीख गयीं। हालांकि ऐसे समाज भी हैं मातृ—सत्ताकजहां सिखाया गया है कि पुरुष स्त्रियों से हीन हैंतो वहां वैसी बात लोग सीख गए हैं। ऐसे कबीले भी हैं जहां स्त्री श्रेष्ठ है और पुरुष हीन है। और बड़े मजे की बात तो यह है कि जिन कबीलों में यह सिखाया गया कि स्त्री श्रेष्ठ है पुरुष हीन हैवहां पुरुष हीन हो गया है और स्त्री श्रेष्ठ हो गई है। और जहां सिखाया गया कि स्त्री हीन हैवहां स्त्री हीन हो गई है और पुरुष श्रेष्ठ हो गया है।
नहींपानी की तरह हम बर्तनों में ढाल देते हैं आदमियों को। फिर अभिनय इतने मजबूती से पकड़ लेते हैं अहंकार को कि फिर वह यह नहीं कहता कि मैं अभिनय कर रहा हूं वह कहता हैयह मैं हूं। यह हिंदू होना मेरा खेल नहीं हैयह मैं हूं। और जिस क्षण आपने कहा कि मैं हूं उस दिन आपके ऊपर कालिख लगनी शुरू हो गई। और आप पर ही लगे तो भी कम है,जिस आदमी पर कालिख खुद पर लगनी शुरू होती हैवह दूसरों पर भी कालिख फेंकना शुरू कर देता है। कालिख ही होती है हाथ मेंवही हम लेन—देन करते हैं। फिर हम खुद भी काले होते हैंदूसरों को भी काले करते चले जाते हैं। फिर सारी जिंदगी कालिमा से भर जाती है।
हम अभिनय को भी कर्ता की तरह करने की तैयारी कर लिए हैं। अब कैसे खेल हैंलेकिन गहरे बैठ गए हैं। दो छोटे बच्चे एक गुड्डा और गुड्डी का विवाह करवाते हैंतो हम कहते हैंखेल खेल रहे हैं। लेकिन कभी खयाल किया कि एक स्त्री—पुरुष का विवाह भी थोड़े बड़े पैमाने परऑन ए लार्ज स्केलगुड्डा और गुड्डियों के विवाह से ज्यादा नहीं है! सब रीति—रस्म वही हैं। सब हिसाब वही हैसब व्यवस्थाढोल—बाजे वही हैं। सब ढोंगसब इंतजाम वही है। हालेकिन फर्क इतना है कि उसे छोटी उम्र के बच्चे खेलते हैंइसे बड़ी उम्र के बच्चे खेलते हैं। छोटी उम्र के बच्चे जल्दी भूल जाते हैं। सांझ को भूल जाते हैं,सुबह शादी की थी। ये बड़ी उम्र के बच्चे अदालतों तक में लड़ते हैंभूलते नहीं हैंमजबूती से पकड़ लेते हैं।
लेकिन कोई मानने को राजी न होगा कि विवाह एक खेल है। कठिनाई मालूम पड़ेगी। क्योंकि अगर विवाह एक खेल हो जाए तो उसके आसपास बना परिवार भी एक खेल हो जाएगा। और उस परिवार के आसपास बना हुआ समाज भी एक खेल हो जाएगा। और उस समाज के आसपास फैला हुआ सारे मनुष्य का जगत एक खेल हो जाएगा। इसलिए एक— एक कदम हमको मजबूत रखना पड़ता है। विवाह खेल नहीं हैगंभीर बात हैजीवन—मरण की समस्या है। परिवार खेल नहीं हैसमाज खेल नहीं है। फिर एक—एक कदम चीजें मजबूत पत्थर की तरह होती चली जाती हैं। फिर सब सख्त हो जाता है। और जो आदमी इसको खेल की तरह लेगा हम उसकी जान ले लेंगे। क्योंकि वह हमारी सारी गंभीर व्यवस्था को तोड़ रहा है। वह हमारे खेल के नियमों को नहीं मान रहा है। हम उससे बदला लेंगे।
जिंदगी हमारी पूरी की पूरी एक लंबा अभिनय है। लेकिन अभिनय को हमने ऐसा ढाल लिया है कि हम कहते हैंहमारा कर्तृत्व है यह।
ईशावास्य उलटी बात कहता है। वह कहता हैअभिनय को तो अभिनय जानो हीऐसी कोई भी घटना नहीं है जगत में जिसके लिए तुम कर्ता बनने के पागलपन में पड़ो। पागल हो तुम जो कर्ता बनो। कर्ता तो तुम परमात्मा को ही बनने दो। उस पर ही छोड़ दो  — जो सदा हैतुम नहीं थे तब भी थातुम नहीं होओगे तब भी होगा। उस पर ही छोड़ दो। करना उस पर ही छोड़ दो। तुम करने के बोझ को मत लो। वह बोझ बहुत ज्यादा पड़ जाएगातुमसे ज्यादा पड़ जाएगा। तुम्हारी सामर्थ्य से ज्यादा है वह पत्थरवह बोझ बड़ा है। उसके नीचे दबोगे और मर जाओगे। उससे उबर न पाओगे।
लेकिन हमारे अहंकार को कठिनाई होती है। हमारे अहंकार को रस आता हैजितना बड़ा पत्थर हमारी छाती पर हो उतना रस आता है। जितना बड़ा पत्थर कोई आदमी छाती पर उठा ले उतनी अकड़ आती है। लगता है कि मैं इतना बड़ा पत्थर उठा रहा हूं! तुम तो कुछ भी नहीं उठा रहे हो। मैं बहुत बड़ा पत्थर उठा रहा हूं। राष्ट्रपति हैंप्रधानमंत्री हैंये बड़े पत्थरों का मजा लेते हैं। हजार गाली खाते हैंहजार मुसीबत में पड़ते हैं — लेकिन बड़ा पत्थर उठाने के लिए! बड़ा पत्थर छाती पर हो! इतना बता पाएं कि तुम्हारी छाती पर बहुत छोटा पत्थर है — कि आप ग्राम—पंचायत के प्रमुख हो न बस! कहां हम राष्ट्रपतिकहां तुम ग्राम—पंचायत के प्रमुख! दि सेम प्ले ऑन ए लार्जर स्केल। वह ग्राम—पंचायत का पागलपन भी वही हो रहा हैवह जरा छोटी मंच है। और राष्ट्रपति की जरा बड़ी मंच है। वह ग्राम—पंचायत का जो सरपंच है वह भी पीडित है कि कब पहुंच जाएवह भी कोई बड़ा पत्थर उठा ले। इस सारी जिंदगी में जितना बड़ा पत्थर छाती पर है आदमी केहम उतना बड़ा आदमी कहते हैं उसे।
सच्चाई उलटी है। जो जानते हैंवे कहते हैंजिसकी छाती पर पत्थर ही नहीं है वही आदमी फूल की तरह हल्का है;जिसके ऊपर कोई बोझ नहीं। लेकिन ऐसा आदमी खोजना मुश्किल है। छोटे में छोटा बोझ तो आदमी रखे ही रहता है। नहीं होगा ग्राम—पंचायत का सरपंच तो अपने घर का तो प्रमुख होगा ही! और ऐसा भी नहीं है कि घर में बाप ही प्रमुख होता है। जरा बाप बाहर चला जाए तो छोटा बच्चा अपने से छोटे बच्चों का प्रमुख हो जाता है। डामिनेट करने लगता है फौरन। आपके सामने लड़ रहा होगा आपका बच्चा छोटे भाई से। आप हट जाएंआप अचानक पाएंगे कि वह डामिनेट करने लगा। वह वही रोल अदा करने लगा जो आप कर रहे थे। पैमाना छोटा होगाहैसियत कम होगीलेकिन खेल वही होगा। अनुपात के फर्क होंगेआप दो सौ और चार सौ के बीच में खेल खेलते हैंवह दो और चार के बीच में खेलेगालेकिन प्रपोर्शन वही होगा। दो और चारऔर दो सौ और चार सौ में कोई फर्क नहीं हैअनुपात का कोई फर्क नहीं हैआकड़ों का फर्क है। छोटे बच्चे छोटा खेल खेलेंगेबड़े बच्चे बड़ा खेल खेलेंगे। के और बड़ा खेल खेलते चले जाएंगे। आदमी को बड़ी कठिनाई होती है अगर वह यह न बता पाए कि मेरी छाती पर कोई पत्थर है। तो यह भी मजे की बात है कि जितना बड़ा पत्थर होता हैहम अक्सर उससे ज्यादा बड़ा बताते हैं।
मैं जिस विश्वविद्यालय में थाएक महिला मेरे साथ प्रोफेसर थीं। उनकी बीमारियां सुन—सुनकर मैं बहुत हैरान हो गया था। इतनी बीमारियां एक महिला को हो भी नहीं सकती हैं! जब भी मुझे मिलतीं वहकुछ बड़ी बीमारी! छोटी बीमारी उन्हें होती ही नहीं। फिर मैं उनके पति को पूछा कि इतनी बीमारियां! ऐसे तो पत्नी ही काफी बीमारी होती हैफिर इतनी बीमारियां! आप कैसे चला लेते हैंउन्होंने कहा कि आप बातों में मत पड़ना। उसे छोटी बीमारी होती ही नहीं। सर्दी—जुकाम भी हो तो क्षय रोग सेटीबी. से कम की वह बात नहीं करती। मैं हैरान हुआ कि बीमारी को बड़ा करके बताने में क्या राज होगा?
है राज। बड़ी बीमारी है तो बड़ा पत्थर छाती पर है। छोटी बीमारी है तो दो कोड़ी के आदमी हैं आप। बीमारी भी है तो भी छोटी हैकोई हैसियत की बीमारी नहीं हुई। इसलिए तो हम बड़ी बीमारियों को राजरोग कहते थे। जैसे यक्ष्मा थाया क्षयरोग थातो राजरोग था। छोटे गरीबों को नहीं होता थासिर्फ राजाओं को होता था।


मैं अभी पढ़ रहा था कि एक महिला ने एक डाक्टर के पास जाकर कहा कि मेरा अपेंडिक्स निकाल डालिए। पर उसने कहा कि तुम्हारे अपेंडिक्स में कोई तकलीफ भी होनी चाहिए! उसने कहाहो या न हो। मैं जिस क्लब की मेंबर हूं वहां सब स्त्रियां — किसी का अपेंडिक्स निकल गयाकिसी का कुछ निकल गयामेरा कुछ नहीं निकला है। वहां कुछ बात करने को ही नहीं मिलता।
आदमी की छाती पर पत्थर चाहिए। इसलिए फूल जैसा आदमी खोजना मुश्किल हैजो कह सकेमेरे ऊपर कोई बोझ नहीं है। लेकिन जिंदगी में बोझ है। कोन कह सकेगावही कह सकता है जो सारा बोझ परमात्मा को दे दे। और मजे की बात यह है कि सारा बोझ परमात्मा पर है। आप व्यर्थ ही बीच के मध्यस्थ बन जाते हैं।
हमारी हालत उस देहाती जैसी है जो ट्रेन में बैठ गया था। अपना बिस्तर सिर पर रखे हुए था। पास—पड़ोस के लोगों ने बहुत कहा कि नीचे रख दोक्यों कष्ट उठाते हो! उसने कहा कि टिकट लेकिन मैंने सिर्फ अपनी ही दी है। भला आदमी था,सज्जन था। उसने कहाटिकट मैंने सिर्फ अपनी दी है। बोझ की टिकट दी नहीं। तो इस पेटी कोइस बिस्तर को मैं नीचे कैसे ट्रेन पर रख दूंयह तो सरकार के साथ धोखा होगा। इसलिए इसको मैं सिर पर रखे हुए हूं।
अब उस देहाती को पता नहीं है कि वह अपने सिर पर भी रखे रहे तो भी कोई फर्क नहीं पड़ताट्रेन को तो बोझ ढोना ही पड़ता है। बोझ तो परमात्मा ही ढोता है। सारा कर्तुत्व तो परमात्मा ही ढोता है। लेकिन हम बीच—बीच में परमात्मा की ट्रेन पर सवार अपना—अपना बिस्तर अपने—अपने सिर पर रखे हुए बड़ा सुख लेते हैं रास्ते में। और जिनके ऊपर छोटे हैं वजनउनको कहते हैं कि तुम्हारी जिंदगी बेकार गई। कुछ बोझ तो बड़ा कर लेते। मरते वक्त इतना बोझ तो होता कि लोग कहते कि कुछ छोड़ गया है। इसलिए जब कोई मर जाता हैतो जो नहीं भी छोड़ गयाउसकी भी हम चर्चा करते हैं। जो बोझ उस पर नहीं थाउसकी भी चर्चा करते हैं।
मैंने सुना है कि एक आदमी मर गया। और जब गांव का पादरी उसकी कब्र के पास खड़े होकर उसके ताबूत को कब में उतारने लगा तो बातें करने लगा बड़ी — उसके गुणों कीउसके कामों कीउसने जो कियाउसकी सेवाएं। उसकी पत्नी थोड़ी चिंतित हुई। उसने अपने बेटे से कहा कि सोनीजरा झुककर देखताबूत में तेरे पिता का ही चेहरा है नक्योंकि ये बातें कभी हमने सुनी नहीं कि उन्होंने किए हों!
रात जाकर उसने पादरी से पूछा कि आप ये बातें कह रहे थेजहां तक मैं जानती हूं मेरे पति ने इस तरह के कोई काम कभी नहीं किए। पादरी ने कहान किए हों। लेकिन मर गया जो आदमीउस पर अगर कुछ काम न बताए जा सकें तो लोग क्या कहेंगेकोई बोझ बताना जरूरी है।
वोल्‍तेयर का एक मित्र थावह मरा। मरातो मित्र ऐसा था कि जिंदगीभर वोल्‍तेयर को गाली देता रहा। हर तरह से वोल्‍तेयर की आलोचना करता रहा। वोल्‍तेयर की हर चीज की खिलाफत करता रहा। आदमी अच्छा भी नहीं था। मरा तो कुछ लोग वोल्‍तेयर के पास आए और कहा कि कुछ भी होआखिर तुम्हारा मित्र था। माना कि तुम्हें बहुत गालियां दींतुम्हें बहुत भला—बुरा कहाजिंदगीभर तुम्हारी जड़ें काटींलेकिन फिर भी अब मर गया हैतो तुम दो शब्द तो उसकी प्रशंसा में लिख दो। तो वोल्‍तेयर ने लिखा कि ही वाज़ ए गुड मैनएंड ए ग्रेट वन — प्रोवाइडेडही इज रिअली डेडबड़ा आदमी थाबड़े काम किए,लेकिन अगर पक्का हो कि मर गया हैतो हम यह कह सकते हैं। प्रोवाइडेड ही इज रिअली डेड। अगर जिंदा हो तो यह बात हम नहीं कह सकते।
तो मरे हुए आदमी की हमें प्रशंसा करनी पड़ती है। जो पत्थर उसने नहीं भी उठाएवे भी उससे उठवाने पड़ते हैं। ऐसा भी क्या आदमी जिसके बाबत कहने को कुछ न हो पीछे! ईशावास्य लेकिन उसी आदमी की बात कर रहा है। वह कह रहा है कि जिसने सारा कर्तृत्व परमात्मा पर छोड़ दिया। जो कहता हैमैं तो हूं ही नहींहै तू। कर्ता है तो तू। मैं ज्यादा से ज्यादा तेरे खेल का एक मोहरा हूं। तू जहां चल दे चाल। तू जो बना लेतू जो करवा दे। तू हरा दे तो हार जाऊंतू जिता दे तो जीत जाऊं। न जीत मेरी हैन हार मेरी है। हार भी तेरीजीत भी तेरी। ऐसा जिसका पूरा समर्पण हैजो कहता हैसब परमात्मा का है — मैं भी उसी कासब कृत्य उसका। फिर भी जीएगाश्वास लेगाचलेगाउठेगाबैठेगाकाम भी करेगाखाना भी खाएगारात सोएगा भी। यह सब होगालेकिन भीतर कर्ता नहीं होगा। और यह एक ही मार्ग है।
और मैं भी कहता हूं कि ईशावास्य का ऋषि ठीक कहता है। यह एक ही मार्ग है। आज तक पृथ्वी पर जो लोग भी सच में ही पूरी तरह इस जीवन से अलिप्त गुजर गए हैं  — अछूतेताजे के ताजेजैसे के तैसेआए थे वैसे ही सरल — वे वे ही लोग हैं जिन्होंने किसी तरह के अहंकार को बीच की यात्रा में अर्जित नहीं किया। जो बिना अहंकार के जी लिए। और अहंकार अर्थात कर्ता का भाव। और निरहंकार अर्थात समर्पणसरेंडरउस प्रभु के चरणों में सब दे देने की भावना।

असुर्या नाम ते लोका: अन्धेन तमसावृता :।
तास्ते प्रेत्याभिगच्छन्ति ये के चात्महनो जना:।। 3।।

वे असुर संबंधी लोक आत्मा के अदर्शन रूप अज्ञान से आच्छादित
हैं। जो कोई भी आत्मा का हनन करने वाले लोग हैंवे मरने के
अनतर उन्हें प्राप्त होते हैं।। 3।।

उपनिषद मनुष्यों के दो विभाजन करते हैं। एक तो वे लोग जो आत्मा का हनन करने वाले हैं। अपनी ही आत्मा के हंता हैंस्यूसाइडल हैं। और एक वे लोग जो अपनी ही आत्मा के विज्ञाता हैंजानने वाले हैं। आत्मज्ञानी और आत्महंता।
ध्यान रहेआत्महत्या शब्द का हम प्रयोग करते हैंलेकिन ठीक अर्थों में उपनिषद ने प्रयोग किया हैहम ठीक अर्थों में प्रयोग नहीं करते। अगर कोई आदमी अपने शरीर को मार डालेतो हम कहते हैंआत्महत्या की है उसनेआत्महंता है वह,स्यूसाइड किया। ठीक नहीं है यह बात। क्योंकि शरीर को मार डालना आत्मा को मार डालना नहीं हैशरीर की हत्या आत्महत्या नहीं है। स्वयं ने की हैफिर भी स्वयं की नहीं है। वस्त्र काआवरण का ही बदलाहट है। शरीर—घात हैआत्महत्या नहीं है।
उपनिषद तो उसे आत्महंता कहता हैजो अज्ञान से आच्छादित अपने को बिना जाने ही जी लेता है। वह स्यूसाइडल है। वह आदमी अपनी आत्मा की हत्या कर रहा है। अपने को बिना जाने जीना आत्महत्या है। अपने को बिना जाने जीना..।
और हम सब अपने को बिना जाने जीते हैं। हम जीते हैं जरूरलेकिन यह बिलकुल पता नहीं होता कि हम कोन हैंकहां से हैंक्यों हैंकिसलिए हैंकिस ओर हैंकहां जाते हैंक्या प्रयोजन है २ क्या अर्थ है इस होने कानहींहमें कुछ भी पता नहीं है। हमें अपना कोई भी पता नहीं है।
हमें और बहुत सी बातें शायद पता हैं। एक बात तो सुनिश्चित पता नहीं हैवह अपना हमें कोई पता नहीं है। हमें उपनिषद कहेगा — हम आत्महंता लोग हैंअसुर हैं। हम अपने को जब तक जानते नहींतब तक हम जाने—अनजाने अपने को ही काटते हैं। अज्ञान दूसरे को तो बाद में पीड़ा देता हैपहले तो अपने को ही पीड़ा देता है। ध्यान रहेअज्ञानी दूसरे पर हमला तो बाद में करता हैपहले तो अपने पर ही हमला करता है। असल में दूसरे पर हमला करना संभव ही नहीं हैजब तक हमने अपने पर हमला न कर लिया हो। और दूसरे को दुख देना असंभव हैजब तक हमने अपने को दुख न दे लिया हो। और जिसने अपने पैरों में कांटे न बो दिए होंवह दूसरे के मार्गों पर कांटे बोने कभी नहीं जाता है। और जिसने अपने लिए आंसुओ की व्यवस्था न की होवह कभी दूसरों के दुखों का इंतजाम नहीं करता है।
असल में सबसे पहले हम अपने लिए पीड़ा बोते हैं और जब पीड़ा इतनी घनीभूत होकर हम पर प्रगट होने लगती है तब हम उसे बांटना शुरू करते हैं। सिर्फ दुखी लोग ही दूसरों को दुख देते हैं। ठीक भी हैजो हमारे पास होता है वही हम दे सकते हैं। लेकिन वह नंबर दो की घटना है। नंबर एक की घटना तो अपने को ही पीड़ा देना है।
क्या हम सारे लोग अपने को पीड़ा नहीं देतेदेंगे ही। चाहे हम कोशिश करते हों आनंद देने कीलेकिन सफल हो पाते हैं सिर्फ पीड़ा देने में। नरक का रास्ता बहुत शुभकामनाओं से भरा है। और अपने ही नरक का रास्ता अपने ही लिए किए गए शुभकामनाओं के प्रयासों से निर्मित हो जाता है।
असली सवाल नहीं है कि मेरी आकांक्षा क्या है। अपने को हम सभी आनंद देना चाहते हैंलेकिन स्वयं को जाने बिना अपने को कोई आनंद दे नहीं सकता। क्योंकि जिसे यही पता नहीं है कि मैं कोन हूं उसे यह कैसे पता होगा कि मेरा आनंद क्या है! मेरा आनंद क्या हो सकता हैयह तो मुझे तभी पता हो जब मेरा स्वभावमेरा स्वरूपमेरी निजता मुझे पता हो जाए। जब तक मेरी गहरी जड़ों का मुझे कोई पता न हो जाए कि वे क्या हैंतब तक मैं कैसे तय करूं कि कोन से फूलों के लिए मैं हूं जो मुझ में लगेंगे। मेरा बीज जब तक पूरा निर्णीत मेरे लिए न हो जाए कि क्या हैतब तक मैं किन फूलों की आकांक्षा करूंमैं कोन सा फूल बनना चाहूं?
अगर मुझे मेरे बीज का ही पता नहीं हैतो मैं जो भी बनना चाहूंगा उससे दुख आएगा। क्योंकि वह मैं बन नहीं पाऊंगा। और नहीं बन पाऊंगा तो पीड़ा पाऊंगासंतापग्रस्त हो जाऊंगाचिंता से भरूंगातनाव से भरूंगा। सारी जिंदगी एक दौड़ तो हो जाएगीपहुंचना नहीं होगा। यात्रा तो बहुत होगीमंजिल कहीं नहीं होगी। क्योंकि मंजिल मेरे स्वभाव में छिपी हैमेरी निजता में छिपी है।
पहले मुझे पता हो जाना चाहिएमैं कोन हूं। कहीं ऐसा तो नहीं है कि जो मैं हूं उसके लिए मैं कोई खोज ही नहीं कर रहा हूं। और जो मैं नहीं हूं उसके लिए मैं खोज कर रहा हूं। वह नहीं मिलेगा तो मैं दुख पाऊंगा। और मिल जाएगा तो भी मैं दुख पाऊंगा। यह और मजे की बात है।
इस जिंदगी में वे लोग तो दुखी होते ही हैं जो असफल हो जाते हैंलेकिन उन लोगों के दुख का भी कोई अंत नहीं है जो सफल हो जाते हैं। मानाअसफल आदमी दुखी हो जाएसमझ में आता है। लेकिन सफल आदमी भी दुख को ही उपलब्ध होता है। पूछेंसफल लोगों से पूछें। तब तो जिंदगी बड़ी विडंबना मालूम पड़ती है। यहां असफल तो दुखी होते ही हैंउनका दुखी हो जाना तर्कयुक्त मालूम होता हैन्यायसंगत दिखाई पड़ता है। लेकिन जो सफल होते हैं वे भी दुखी होते हैं। तब तो यह जगत बहुत ही पागलपन मालूम होता है। अगर यहां सफल को भी दुखी हो जाना है और असफल को भी दुखी हो जाना हैतो फिर तो सुख का कोई उपाय नहीं।
पूछें सफल लोगों से। और पहले सफल लोगों से ही पूछ लें। क्योंकि असफल लोगों के दुखी हो जाने में कोई विशेषता नहीं है। पूछें सफल लोगों से — पूछें सिकंदर से पूछें स्टैलिन से। पूछें अरबपतियों से — कार्नेगी से या फोर्ड से। पूछें उन लोगों से,जिन्होंने जो चाहा था वह उन्होंने पा लिया है। फिर पूछें कि सुख मिलातो बड़ी हैरानी की बात मालूम पड़ती है। वे कहते हैं,सफल तो हो गएलेकिन सफल हुए सिर्फ दुख पाने में।
असफल जो होते हैंवे भी कहते हैंअसफल हुए सुख पाने में। दुख हाथ आया। सफल जो होते हैंवे कहते हैंसफल हुए दुख पाने में। दुख हाथ आया। जो दौड़कर मंजिल पर पहुंचते हैंवे भी दुख में पहुंच जाते हैं। जो कहीं नहीं पहुंचतेभटकते हैं विलडरनेस मेंअरण्य मेंवे भी दुख में भटकते हैं। तो फिर मंजिल में और मार्ग में फर्क क्या हैफिर भटकाव में और पहुंचने में अंतर क्या है?
कोई अंतर नहीं मालूम पड़ता है। नहीं मालूम पड़ेगा। क्योंकि जिसने नहीं जाना कि मैं कोन हूं उसकी सफलता भी दुख लाएगी। वह जिस दिन सफल हो जाएगा उस दिन पाएगा कि जो मकान उसने बनाया वह खुद के रहने के योग्य ही नहीं है। वह उसके स्वभाव के अनुकूल नहीं है। मकान तो बन गयाधन तो इकट्ठा हो गयायश—कीर्ति तो अर्जित हो गईलेकिन प्राणों का कोई हिस्सा उससे भरता नहींपूरा नहीं होता। यह तो पहले जान लेना था कि मेरी प्यास क्या हैअभीप्सा क्या हैमैं चाहता क्या हूंकितनी चाहें हैं हमारीबिना इस बात को जाने कि सच में मेरी चाह क्या है!
फ्रायड ने मरने के कुछ दिन पहले अपने एक मित्र को एक पत्र में लिखा है कि इतनी जिंदगीभर लाखों लोगों के दुख को सुनने के बाद मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि आदमी सदा ही दुखी रहेगाक्योंकि आदमी को यही पता नहीं है कि क्या चाहता है। फ्रायड जैसा आदमी जब कहता है तो सोचने जैसी बात है। कहता हैलाखों दुखी लोगों की पीड़ाओंचिंताओंमानसिक क्लेशों के अध्ययन के बाद मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि किसी आदमी को यही पता नहीं है कि वह चाहता क्या है।
वह पता होगा भी नहीं। आदमी को उसके पहले यही पता नहीं है कि वह कोन है। मैं कपड़े बनवाने निकल जाऊंमुझे यही पता नहीं है कि मैं कोन हूं। कपड़े बन जाएंगे। और मैंने कभीमेरे शरीर का मुझे पता नहींमेरे शरीर के नाप का मुझे कोई पता नहींमेरे शरीर की जरूरत का मुझे कोई पता नहीं। मेरे शरीर का मुझे कोई पता नहींमुझे मेरा कोई पता नहींकपड़े बनवाने निकल जाता हूं। एक दिन कपड़े बन जाते हैं और मैं पाता हूं कि वे मुझ पर नहीं आते। वह अनफिट — वह कहीं कुछ तालमेल टूटा हुआ मालूम पड़ता है।
कपड़े बनवाने जरूर निकल जाइएलेकिन पहले उसकी तो जांच—परख कर लें कि वह कोन है जिसके लिए कपड़े हैं,जिसके लिए मकान हैजिसके लिए सुख खोजना है। और बड़े मजे की बात है कि जो व्यक्ति इसको जान लेता है कि मैं कोन हूं उसके सारे जीवन की यात्रा और सारे जीवन की व्यवस्था रूपांतरित हो जाती है। हम जिन चीजों को खोजने जाते हैं उनको वह खोजने जाता ही नहीं। हम जिन चीजों को पाने के लिए श्रम करते हैं उनको पाने के लिए वह श्रम क्या अगर कोई हंसी के मूल्य पर भी देने को राजी हो तो हंसने को भी राजी नहीं होगा। अगर कोई मुफ्त में भी देने को राजी हो तो वह उस रास्ते से हट जाएगा कि कहीं इसमें कोई मेरे ऊपर डाल ही न दे। वह कुछ और ही खोजने निकल जाता है। वह कुछ और ही पाने निकल जाता है।
और बड़े मजे की बात है कि स्वयं को जानने वाले लोग कभी असफल नहीं होते। आज तक नहीं हुए। और स्वयं को न जानने वाले लोग कितने ही सफल हो जाएंफिर भी सफल नहीं होते मालूम पड़ते। आज तक नहीं हुए। स्वयं को जानने वाला सफल हो ही जाता है। क्योंकि स्वयं को जानते ही वह उस रहस्य और राज और उस द्वार को खोल लेता है जहां आनंद है। वह स्वयं में ही कहीं छिपा है।
इसलिए उपनिषद कहते हैंदो तरह के लोग हैं — आत्म—ज्ञानीवे जो स्वयं को जान लेते हैंऔर आत्म—अज्ञानीवे जो स्वयं को नहीं जानते और नहीं जानने में ही दौड़े चले जाते हैं। नहीं जानने में ही कुछ न कुछ किए चले जाते हैं। नहीं जानने में ही कुछ न कुछ पाए चले जाते हैं। नहीं जानने में ही कुछ न कुछ निर्माण किए चले जाते हैं। नहीं जानने से कोई अंतर नहीं पड़ताउनकी दौड़ और तेज होती चली जाती है।
अक्सर तो जिंदगी में ऐसा ही लगता है कि जो मुझे पाना था वह मुझे मिल नहीं रहाक्योंकि मैं थोड़ा तेजी से नहीं दौड़ रहा हूं। और थोड़ा तेजी से दौडूं तो मिल जाएगाऔर थोड़ा तेजी से दौडूं तो मिल जाएगा। शायद दांव पूरा नहीं लगाया इसलिए नहीं मिल रहा है। दांव पूरा लगा दूं तो मिल जाएगा। कभी यह सोचते नहीं कि जो हम खोजने निकले हैं उसकी कोई इनरहार्मनीउसका कोई अंतरसंगीत हमारी निजता से है! अगर नहीं हैतो मिल जाए तो भी बेकार है। न मिले तब तो बेकार है ही और जो समय जाएगा मिलने या न मिलने मेंवह व्यर्थ गया। उतनी हमने हत्या की अपनी। हम आत्महंता हुए। हम असुर हुए।
असुर का अर्थ हैअंधकार में जीने वाले। असुर का अर्थ हैअंधेरे में जीने वाले। असुर का अर्थ हैजहां सूर्य का कोई प्रकाश नहीं पहुंचताऐसे लोक में जीने वाले। जहां रोशनी नहीं है — अंधकार—जीवी। अंधकार में ही टटोलते और सरकतेअंधेरे के कीड़े—मकोड़ों की तरह। और जिन्होंने स्वयं को नहीं जाना वे अंधकार में होंगे ही। क्योंकि स्वयं को जानना ही सूर्य बन जाना है। वह स्वयं का उदघाटनस्वयं की पहचान ही वह सूरज बनती हैजिससे रोशनी फैल जाती है चारों तरफ। फिर जहां भी कदम पड़ते हैंवहीं रोशनी होती है। फिर जहां भी आंख पड़ती हैवहीं रोशनी होती है। फिर जहां भी हाथ जाते हैंवहीं रोशनी होती है। फिर उस आदमी के भीतर से धारा बहने लगती है प्रकाश की। वह जहां होता हैवहीं प्रकाशित होता है। ऐसे व्यक्ति की यात्रा प्रकाश—लोकों की यात्रा है।
और एक वे हैं जिनके भीतर का दीया बिलकुल बंद और बुझा हुआ हैअंधेरे में डूबा हुआ है। और जो दौड़ते रहते हैं,टटोलते रहते हैंभागते रहते हैंअंधे अंधों का पीछा करते रहते हैंअंधे अंधों का नेतृत्व करते रहते हैं। जो थोड़े वाचाल अंधे होते हैं वे कम बोलने वाले अंधों को पीछे कर लेते हैं। दौड़ जारी रहती है। जो जरा हिम्मतवर अंधे होते हैं वे गैर— हिम्मतवर अंधों को पीछे इकट्ठा कर लेते हैं। वे कहते हैंआ जाओ।
खलील जिब्रान ने लिखा है कि एक आदमी गांव—गांव घूमकर कहता था कि मेरे पीछे आ जाओमैं तुम्हें ईश्वर से मिला दूंगा। कभी कोई पीछे उसके गया नहींइसलिए कभी कोई उपद्रव हुआ नहीं। गांव के लोगों ने कहा कि अभी हम बहुत दूसरे कामों में उलझे हैंतुम फिर आना। जरा अभी तो फसल खड़ी हैकट जाएफिर तुम आना। फिर वह आया तो उन्होंने कहा कि इस बार तो फसल ठीक हो नहीं सकीतंगी हैतकलीफ हैअगले वर्ष आना। वह गांव—गांव घूमता रहा। उसको जल्दी भी न थी कि कोई उसके पीछे चले।
लेकिन एक गांव में एक पागल मिल गया। उसने कहा कि मेरे पीछे आओजिसको ईश्वर के पास जाना हो। उसने अपनी कुदाली फेंक दीउसने कहामैं आया। वह बहुत घबड़ाया। पर उसने सोचा कि साल दो साल में भाग जाएगाकितना पीछा करेगा! लेकिन वह आदमी पीछे ही पड़ गया। वर्ष बीता। वह आदमी पीछे ही रहा। उसने कहा कि बोलोकहां ले चलते होवहीं चलूंगा। दो वर्ष बीतेअब वह नेता घबराने लगाअब वह गुरु घबराने लगावह उससे बचने लगा। लेकिन वह उसके सदा पीछे ही खड़ा रहे और बोले कि तुम बोलोकहां! तुम जहां कहोगे हम वहीं चलेंगे। तुम जो कहोगे हम वही करेंगे।
छह साल बीत गए। उसने उसकी गर्दन पकड़ लीउसके शिष्य ने। उसने कहा कि अब बहुत देर हुई जा रही हैतुम बोलो। उसने कहातू माफ कर। तेरे सत्संग में मेरा तक रास्ता खो गया। तू जिस दिन से पीछे लगा हैहम खुद ही रास्ता भटक गए। पहले रास्ता बिलकुल साफ था। सब चीजें दिखाई पड़ती थीं। मंजिल पास थीईश्वर सामने था। तेरा क्या साथ किया कि मुझे तक डुबा दिया! तू अपना रास्ता पकड़तू मेरा पीछा छोड़।
तो उस आदमी ने कहा कि दोबारा हमारे गांव से मत गुजरना अब। उसने कहाबाबाहम माफी मांगते हैं। तेरे गांव से नहीं गुजरेंगे। लेकिन और गांव हैंउन में तो हम जा सकते हैं। और फिर सब गांव में तेरे जैसे लोग कहां हैं! वे सुन लेते हैंहम अपने पार हो जाते हैं।
आदमी खुद तो अंधेरे में जीता ही हैलेकिन खुद अंधेरे में जी रहा हैइस बात को भुलाने के लिए अक्सर दूसरों से प्रकाश की बात करने लगता है। इससे थोड़े सावधान होने की जरूरत है। आपको पता ही नहीं होता वह बात भी आप दूसरे को बताने लगते हैं। तब आप इतनी हानि पहुंचाते हैं जिसका हिसाब लगाना मुश्किल है। लेकिन ऐसा आदमी खोजना मुश्किल है जो इतना नियम मानता होइतना संयम और मर्यादा रखता हो कि जो जानता है वही बताएगाजो नहीं जानता है नहीं बताएगा। नहींमौका मिल जाए तो टेंपटेशन भारी है दूसरे को बताने का। भारीबहुत भारी। कोई मिल भर जाए। जो जरा दिखा कि कमजोर हैउसकी गर्दन दबाई जा सकती हैतो फिर आप दबा देंगे। फिर उसको बता देंगे कि यह रहा रास्तापहुंच जाओ सीधे,चले जाओ।
रास्ता बताने का मजा हैउससे अपने को भ्रम पैदा होता है कि रास्ता पता है। और बताते—बताते आदमी धीरे— धीरे भूल भी जाता है कि हमें खुद ही पता नहीं है।
बहुत कम लोग हैं जिन्हें पता है। लेकिन बहुत लोग हैं जो बता रहे हैं। और इस दुनिया में जो नहीं जानते और बता रहे हैंअगर चुप हो जाएंतो बड़ा शुभ फलित हो। लेकिन बहुत कठिन है उनका चुप होना। उनको चुप करना कठिन है। उनको चुप करो तो वे और जोर से चिल्लाने लगेंगे। क्योंकि जोर से बताने में ही वे अपने को धोखा दे पाते हैं। जोर से अपनी ही आवाज सुनकरअपने ही कान में पड़ती अपनी ही आवाज भरोसा दिला देती है कि ठीक हैमुझे मालूम है।
उपनिषद कहते हैंदो तरह के लोग हैं। आप ठीक से सोच लेना कि दो में किस तरह के लोग हैंआप किस कोटि में हैंऔर ईमानदारी से निर्णय अपने बाबत लेना जरूरी हैतो ही अगला कदम ईमानदारी का उठ सकता है। आत्महंता हैं कि आत्मज्ञानी हैं?
आत्मज्ञानी हैं तब तो कोई सवाल ही नहींबात ही समाप्त हो गई। तब तो कोई यात्रा ही नहीं है। आत्महंता हैं तो यात्रा है। बात शुरू भी नहीं हुईसमाप्त होना तो दूर है। लेकिन अपने आपको आत्मज्ञानी मान लेना सरल है। उपनिषद पढ़े हैं सभी नेगीता पढ़ी हैबाइबिल पढ़ी हैकुरानमहावीरबुद्ध के वचन सभी को याद हैं। इतना महंगा पड़ गया है जिसका कोई हिसाब नहीं। सब. कंठस्थ हो गए हैंसबको सब मालूम है। किसी को कुछ भी मालूम नहीं है और सबको सब मालूम होने का भ्रम है। कंठस्थ हैं।
मुझे लोग पत्र लिखकर भेज देते हैं कि आपने यह बात कहीयह ठीक नहीं मालूम पड़ती क्योंकि फलानी किताब में ऐसा लिखा हुआ है। अगर तुम्हें पता ही है कि ठीक क्या हैतो मेरी बात सुनने की कोई जरूरत ही नहीं। और अगर पता नहीं हैतो मेरी बात ठीक है कि फलानी किताब में लिखा ठीक हैयह सिर्फ सोच—विचारकर तय नहीं होगा। कुछ करना पड़ेगा। 
कल मैं यहां से गुजरा। एक मित्र ने कार पर आकर कहा कि यही तो योगसार में भी कहा है नजो मैं कह रहा हूं। योगसार पढ़े बैठे होंगे! जो मैं कह रहा हूं उसे करने की फिक्र करो। क्योंकि योगसार में जो कहा है अगर किया होतातो यहां मेरे पास आने की जरूरत न होती। तो योगसार पर आपकी बड़ी कृपा हैकुछ किया नहीं। मुझ पर भी वही कृपा मत करो। और अब मुझसे पूछते होयही योगसार में कहा हैकहा है कि नहीं कहा हैइससे क्या फर्क पड़ेगायोगसार आपने पढ़ लिएमेरी बात सुन लीकरिएगा कब?
वह जो मित्र पूछते थे कोई बच्चे नहीं थे। बच्चे ऐसी नासमझी की बातें नहीं पूछते। वृद्ध थे। अगर नासमझी की गहरी बातें पता लगानी हों तो को के पासक्योंकि नासमझी भी परिपक्व हो गई होती है। एक्सपीरिएंस्ड़ इग्नोरेंस होती हैअनुभवी अज्ञान होता हैमजबूतभारी। सब शास्त्र देख लिए। सब जो—जो कहा गया हैजान लिया। आत्मज्ञानी बन गए। बन गए तो हर्जा नहीं। बहुत अच्छा हैशुभ है। हम सब प्रसन्न होंगे — कोई बने। लेकिन फिर मेरे पास आने की कोई जरूरत न रही। लेकिन आए हैंतो मैं जानता हूं कि योगसार बेकार गया। आए हैं तो मैं जानता हूं जो भी अब तक पढ़ा है बेकार गया। और जब इतनों को बेकार कर दिया है तो बहुत संभावना तो यह है कि मुझे भी बेकार करके रहेंगे। उसी चेष्टा में लगे हैं। मैं कह दूं कि योगसार में कहा हैतो ठीक हैमालूम ही हैबात खतम हो गई। अगर मैं कहूं नहीं कहा है योगसार मेंतो विवाद करने के लिए सुविधा मिल जाएगी। यह विवाद जिंदगीभर कर लिया है।
मैं किसी विवाद में उत्सुक नहींकिसी वाद में उत्सुक नहीं। एक बात में छोटी सी उत्सुक हूं कि आप निर्णायक रूप से तय कर पाएं — आत्महंता हैंआत्मज्ञानी हैंआत्मज्ञानी हैं तो आप बाहर हिसाब के हो गए। आपसे मुझे कुछ लेना—देना नहीं है। बात खतम हो गई। आत्महंता हैं तो कुछ किया जा सकता है। वह क्या किया जा सकता हैवही आपसे कह रहा हूं। और ध्यान रखेंमैं कह रहा हूं इसलिए वह सही नहीं हो जाएगा। मेरे कहने से कोई चीज सही नहीं हो जाएगी। जब तक कि आप उसे करके न जान लेंतब तक किसी तरह सही न हो जाएगी। उसे करके जान लें।
धर्म प्रयोग हैविचार नहीं। धर्म प्रक्रिया हैचितना नहीं। धर्म विज्ञान हैदर्शन नहीं। धर्म फिलासफी नहीं हैसाइंस है। निश्चित ही प्रयोगशाला कोई बाहरी प्रयोगशाला नहीं है कि जहां आप जाएं और टेस्ट—टयूब और सामान जुटाकर प्रयोग करने लगें। आप ही प्रयोगशाला बनेंगे। आपके भीतर ही सारा का सारा प्रयोग फलित होने वाला है।
आज के लिए इतनी बात। फिर कल हम और सूत्रों पर बात करेंगे।
अब प्रयोग की बात आपसे थोड़ी सी कर लूं फिर हम प्रयोग में लगेंगे।
मैं तो मानकर चलता हूं कि आप आत्महंता हैं। इससे बुरा लग सकता है। लगे तो भी अच्छा। थोड़ी चोट लगे तो भी अच्छा। कई बार तो ऐसे आदमी इतने मर गए होते हैं कि चोट भी नहीं लगती। उनको आत्महंता कहोवे कहेंगेठीक है। वे कहेंगेठीक कह रहे हैं। स्वीकार्य है — स्वीकार कर लेंगे।
अभी तक अपने को बिना जाने जी रहे हैंयह आपसे मैं कहता हूं। चाहता हूं कि आप खुद अपने भीतर जानें और अपने से कह पाएं कि मैं अपने को बिना जाने जी रहा हूं। क्योंकि स्वयं को न जानने की पीड़ा इतनी घनी है कि वही आपको प्रयोग में ले जाएगीअन्यथा नहीं ले जाएगी।
और ध्यान रखें कि धर्म कुछ ऐसा प्रयोग है कि आप करेंगे तो ही जानेंगे। पड़ोसी करेगा तो आप नहीं जान लेंगे। इसलिए आज दोपहर के मौन में मैं देखा कि दस—पांच पक्के नासमझवे देख रहे हैं कि दूसरे क्या कर रहे हैं। क्या देखेंगे! दौड़ रहा है एक आदमीनाच रहा है एक आदमीचिल्ला रहा है एक आदमीआप क्या देख रहे हैंआप सोच रहे होंगेयह पागल है! मैं आपसे कहता हूं फिर से सोचनापागल आप हैं। वह तो कुछ कर रहा है। आप पागल को देखने आए हैंआप किसलिए आ गए हैंकोई नाचेगा इसको देखनेबेकार की मेहनत की। इतनी लंबी यात्रा बेकार की। पागल ही देखने थेतो आपके गांव में ही मिल जाते। उसके लिए इतनी दूर इस पहाड़ पर चढ़कर आने की कोई जरूरत न थी।
फिर दूसरे के भीतर क्या हो रहा हैआप कभी नहीं जान पाएंगे। अगर वह हंस रहा है तो आपको हंसी की आवाज सुनाई पड़ेगीलेकिन उसके भीतर कोन सा झरना बह रहा हैयह आपको पता नहीं चलेगा। अगर वह रो रहा है तो उसके आंसू आपको दिखाई पड़ेंगेलेकिन उसके भीतर कोन सी चीज इतनी ओवरफ्लो हो गई हैकोन सी चीज ऐसी बाढ़ में आ गई कि आंसुओ से बह रही हैउसका आपको कभी पता नहीं चलेगा। अगर वह नाच रहा है तो ठीक हैनाच रहा है। देख लेंगे कि हाथ—पैर उठा रहा हैकूद रहा है। लेकिन उसके भीतर कोन सी धुन बजने लगीउसके भीतर कोन से तार झनझना उठेवह आपको कभी पता नहीं चलेगा। कितना ही उसकी छाती पर कान लगा लेंतो भी उसकी अंतर्वीणा का कोई स्वर आपको सुनाई पड़ने वाला नहीं है। इसलिए दूसरे को बिलकुल भूल जाएंदूसरे का स्मरण ही छोड़ दें।
तो कल के मौन के लिए आपसे कह दूं कि मौन में भी आप आंख पर पट्टी ही बांधेंवही उचित है। मौन में भी कोई बिना पट्टी के न बैठेपट्टी ही बांधकर बैठें। कान में भी रूई डाल लें। पट्टी डाल लें आंख पर। देखने की फिक्र छोड़ दें। देखने से कुछ मिलने वाला नहीं है।
रात का जो प्रयोग हैयह खुली आंख का प्रयोग है। और जिन्होंने आज दिन ज्यादा से ज्यादा आंख बंद रखी होगीवे इस प्रयोग में ज्यादा से ज्यादा गहरा जा सकेंगे। इसलिए जिन्होंने नहीं रखी होकल वे खयाल रखकर ज्यादा से ज्यादा आंख को बंद रखें। यह रात का प्रयोग खुली आंख का है। ध्यान रहेआंख के खुले होने पर पूरे समय आंख की ऊर्जा बाहर जाती है। इस प्रयोग को अगर पूरी शक्ति से करना हैतो ज्यादा से ज्यादा आंख दिन में बंद रहेगी तो एनर्जी इकट्ठी होगी। और आंख रात के इस प्रयोग में उसका उपयोग कर पाएगीअन्यथा नहीं उपयोग कर पाएगी।
तो आप कल पूरा खयाल रखें। अधिकतम आंख को बंद रखेंकान को बंद रखेंमौन रहें। सुबह तो आंख बंद करके ही प्रयोग होगादोपहर के मौन में भी आंख पर पट्टी रहेगी। रात चालीस मिनट पूरी आंख खुली रखनी है।
चालीस मिनट अभी हम यहां बैठेंगेतो आप सिर्फ मुझे देखते रहेंगे चालीस मिनट। आंख की पलक भी नहीं झपानी है। चालीस मिनट आंख के द्वार को बिलकुल खुला रखना है। थोड़ी ही देर में बहुत से अनुभव आने शुरू हो जाएंगे। और जिन्होंने आज दिन में प्रयोग किया है — और बहुत से मित्रों ने बहुत ही ठीक से प्रयोग किया है — उनके लिए परिणाम भारी होंगे। जिनको ऐसा खयाल हो कि उनके लिए खड़े होकर आसानी होगीक्योंकि उछलेंगेकूदेंगेनाचेंगेतो वे बाहर की परिधि पर चारों तरफ खड़े हो जाएंगे। इस कोने से लेकर मेरे चारों तरफ बीच में बैठे हुए लोग रह जाएंगे। खड़े हुए लोग चारों तरफ हो जाएंगे। जिनको भी जरा भी खयाल हो कि उनको आसानी खड़े होकर पड़ेगीवे हट जाएं। फिर बीच में न उठें। फिर बीच में आप नहीं उठ सकेंगे। फिर बीच में आपको बैठकर ही डोलना पड़ेगाहिलना पड़ेगा। इसलिए चुपचाप — बात कोई नहीं करेगा — बाहर के गोल घेरे में चारों तरफ मेरे खड़े हो जाए। और चालीस मिनट मुझे आपको देखना पड़ेगा। मैं चुप यहां बैठा रहूंगा। फिर जो भी आपको होहोने देना है। गहरी श्वास का मन होगहरी श्वास लें। नाचने का मन होनाचे। लेकिन ध्यान मेरी तरफ रहेआंख मुझ पर अटकी रहे। चिल्लाने का मन होचिल्लाएं। नाचेरोएंहंसेजो भी करना हो। लेकिन आंख मेरी तरफ रहे।
दो और सूचनाएं आपको दे दूं। जब मुझे लगेगा कि आप ठीक स्थिति में आ गएतो मैं अपने दोनों हाथ ऊपर की तरफ उठाऊंगा। उस वक्त आपको पूरी शक्ति लगा देनी है। वह मेरा इशारा है कि आपके भीतर की कुंडलिनी उठ रही हैआप पूरी शक्ति लगा दें। और जब मुझे ऐसा लगेगा कि आप इतनी शक्ति से भर गए हैं कि आपके ऊपर परमात्मा की शक्ति उतर सकती हैतो मैं ऊपर से हाथ नीचे की तरफ लाऊंगा। तब आप पूरीजितनी आपके पास शक्ति होपूरी लगा देंगे। और तब बहुत परिणाम होंगे।
हट जाएं। जिनको खड़े होना हैवे मेरे चारों तरफ आ जाएं। जिनको बैठना हैवे सामने...। बसजल्दीज्यादा देर न करेंचुपचाप हट जाएं। बीच में किसी को फिर उठने का मौका नहीं रहेगाइसलिए अभी बाहर निकल आएं।
और किसी को आपको देखना नहीं है। माइक तो हट जाएगा। मैं चुपचाप यहां बैलाआंख मुझ पर गड़ी रहे। चालीस मिनटअपलकबिना आंख झपके मेरी तरफ देखते रहें। आंसू गिरेगिरने देंआंख जलने लगेजलने देंकोई फिक्र न करें। और जो आपके भीतर होने लगेउसको प्रगट होने दें। उसको रोकना नहीं है।
बातचीत न करें। बाहर आ जाएं। खड़े हो जाएं। खड़े होने में जो आनंद होगा उसकी बात ही और है। कंजूसी न करें। खड़े होने का जो मजा हैउसकी बात और है। क्योंकि आपको पूरा मौका मिलेगा खुलकर अपनी शक्ति को प्रगट करने का।
आज इतना ही 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें