बुधवार, 5 जून 2019

उपनिषद -ईशावास्‍य-प्रवचन--04

वह अतिक्रमण है


ध्‍यान योग शिविर,
माउंट आबू, राजस्‍थान।

अनेजदेकं मनसो जवीयो नैनद्देवा आप्नुवन्पूर्वमर्षत्।
तद्धावतोsन्‍यानत्येति तिष्ठत्तस्मिन्नपो मातरिश्वा दधाति।। 4।।
वह आत्मतत्व अपने स्वरूप से विचलित न होने वाला तथा मन से भी तीव्र गति वाला है। इसे इंद्रियां प्राप्त नहीं कर सकींक्योंकि यह उन सबसे आगे गया हुआ है। वह स्थिर होते हुए भी अन्य सभी गतिशीलों को अतिक्रमण कर जाता है। उसके रहते हुए ही वायु समस्त प्राणियों के प्रवृत्तिरूप कर्मों का विभाग करता है।। 4।।

त्मतत्व स्थिर होते हुए भी गतिमान से भी ज्यादा गतिमान है। आत्मतत्व इंद्रियों और मन की दौड़ के परे है,क्योंकि इंद्रियों और मन दोनों के पूर्व हैदोनों के पहले हैदोनों के पार है। इस सूत्र को साधक के लिए समझना बहुत जरूरी और उपयोगी है।


पहली बात तो कि आत्मतत्व जिससे हम अपरिचित हैंजिसका हमें कोई पता नहींजो हम हैं और फिर भी जिसकी हमें कोई पहचान नहीं है। हमारी चेतना की जो अंतिम गहराई हैजो अल्टीमेट डेप्थ हैजो आखिरी गहराई हैजहां से हमारा होना जन्मता है और विकसित होता है...।
अगर हम एक वृक्ष की तरह सोचेंतो वृक्ष में पत्ते भी हैं ऊपर आकाश में फैले हुएपत्तों के पीछे छिपी हुई शाखाएं भी हैं,शाखाओं के पीछे वृक्ष की पीड़ भी है। और उन सबके नीचे वृक्ष कीअंधेरे में पृथ्वी के गर्भ में छिपी हुईजड़ें भी हैं। कोई वृक्ष अगर अपने को पत्ता ही मान ले... और ऐसा मानने में बहुत कठिनाई नहीं हैक्योंकि जड़ें प्रगट नहीं हैंदूर अंतर—गर्भ में छिपी हैं। तो हो सकता हैवृक्ष समझ ले कि मैं पत्तों का समूह हूं। और भूल जाए यह कि जड़ें भी हैं। उसके मूलने से अंतर नहीं पड़ता। पत्ते क्षणभर भी जी न सकेंगे जड़ों के बिना। जड़ें फिर भी अंधेरे में काम करती रहेंगी। और यह मजे की बात है कि पत्ते तो जड़ों के बिना नहीं हो सकतेलेकिन जड़ें पत्तों के बिना हो सकती हैं। अगर हम पूरे वृक्ष को भी काट डाले तो भी जड़ें सक्रिय रहेंगी और नये वृक्ष को अंकुरित कर जाएंगी। लेकिन हम पूरी जड़ो को काट डाले तो पत्ते सिर्फ कुम्‍हलाएंगे, सूखेंगे, मरेंगेनए पत्तों को जन्म न दे पाएगे। वह जो अंधेरे में गहरे में छिपी हुई है जड़े, वही प्राण है।

अगर मनुष्य को भी हम एक वृक्ष मान लें तो जिन्‍हें हम विचारकहते हैंवे हमारे पत्तों से ज्यादा नहीं हैं। और विचारों के जोड़ को ही हम अपने को समझ लेते हैं कि यह मैं हूं, पत्तों के जोड़ को। जडें तो गहरे में आत्‍म तत्‍व है। लेकिन जैसे जमींन के गहरे में और अंधेरे में वृक्ष की जडें छिपी हैवैसे ही हमारे हमारे आत्‍मतत्‍व की जड़ परमात्‍मा में, गहरे मेंबहुत गहरे में छिपी हैं। वहां से ही हम रस पाते है। वहां से ही जीवन मिलताहै। वहां से ही प्राण की धाराएं बहती हैं। और हमारे पत्तों तक आती है।
हमारे पत्ते न हो सकेंगेअगर वे जड़े अपने को सिकोड़ लेती है परमात्मा मेंउसी दिन हमारे पते कुम्‍हला जाते है। शाखाएं सुख जाती हैं — कहते हैंआदमी मर गया। जब तक वे जड़ें रस को पिए चली जाती है, जब तक वह आत्मतत्व हमारे पत्तों को फैलाए चला जाता हैतब तक लगता है हम जीवित है।
हमारे विचार हमारे पत्तों की भांति हें, हमारी वासनाएं हमारी शाखाओं की भांति हैं। और इन पत्तों और शाखाओं के जोड़ से ही हमारा अहंकार निर्मित होता है। यह बहुत गौण हिस्सा है हमारे अस्तित्व का। हमारे अस्तित्व का मूल, सब्‍स्‍टैनशिएल हिस्सा तो नीचे छिपा है। उसको ही उपनिषद आत्मतत्व कहता है। वह जिसके बिना हम न हो सकेंगेयद्यपि जिसे हम भूल सकते हैं। वहजिसके बिना हम कुछ भी नहीं हो सकेगालेकिन फिर भी वह इतने भूगर्भ में हैअस्तित्व की इतनी गहराई में है कि हम उसे विस्‍मरण कर सकते हैं। आत्मतत्व विस्मरण कर दिया जाता है।
और मजे की बात हैजो बहुत गहरा नही नहीं है, जिसके बिना भी हम हो सकते हैंवह ऊपर होता है परिधि पर। वह दिखाई पड़ता है। वह पकड़ में आता है। हम अपने को जब पकड़ने जाते हैंतो अपने विचारों के जोड़ को ही समझ लेते है कि यह मैं हूं। मन को ही समझ लेते हैं कि मैं हूं। मनसतत्व हमारे पत्तों का जोड़ है, आत्‍मतत्‍व हमारी जड़ों का। और ध्यान रहेजो जड़ों तक नहीं पहुंचेगा वह उस भूमि को तो कभी पहचान ही नहीं पाएगाजिससे जड़ें रस पाती हैं। जड़ है आत्मतत्व। जड़ तक जो पहुंचगा वह पाएगाबहुत शीघ्र पाएगा कि जड़ नहीं हैजड़ भी रस पाती है पृथ्वी से। और भी एक अंतरधारा है जीवन की। आत्मतत्व को जो पहचानेगा वह परमात्मतत्व  को भी पहचान लेगा।
लेकिन हम तो जीते हैं पत्तों में और इन पत्तों के जोड़ को ही समझ लेते हैं कि यह मैं हूं। इसलिए एक जरा सा पत्ताकुम्हला जाता हैगिरता हैं, तो हम सोचते है — मरेगएनष्ट हुए। सब पत्ते कुम्हला जाते हैंतो सोचते हैं, 'जीवन गाया। जीवन का हमें पता ही नहीं है। जीवन की बहुत ऊपरी आवरणबहुत ऊपरी आच्‍छादनवही हम अपने को मान कर जीते है।
उपनिषद कहता हैइस आवरण मेंआच्छादन में जीने वाला ही आत्महंता है। इस आवरण के नीचेगहरे मेंवहां तक जाने वालाजहां जड़ें मिल जाएं — रूट्स आफ एक्सिस्टेंस — जहां से अस्तित्व अपने मूल उदगम को पा लेगंगोत्री मिल जाए जहां प्राणों कीतब हमने जाना आत्मतत्व। उसे जान लेने वाला ही आत्मज्ञानी  है। उसे जान लेने वाला ही प्रकाश को उपलब्ध होता हैजीवन को उपलब्ध होता है।
इस आत्मतत्व के लिए तीन बातें कही हैं। एक तो यह कहा है कि यह आत्मतत्व सदा स्थिर है। और इस स्थिर आत्मतत्व के चारों ओर बड़े परिवर्तन का जाल चलता है। यह भी बड़े रहस्य की बात है। जहां—जहां परिवर्तन होता हैवहां—वहां केंद्र में स्थिरता अनिवार्य है। गाड़ी का एक चाक चलता है तो कील ठहरी रहती है। अगर कील भी चल जाए तो चाक का चलना मुश्किल है। कील ठहरती हैइसलिए चाक चलता है। चाक के चलने का राज ठहरी हुई कील में होता है। अगर कील भी चली तो चाक नहीं चलेगा फिर। फिर तो गाड़ी गिरेगी और नष्ट होगी। चाक चलेगा उतनी ही व्यवस्था से जितनी व्यवस्था से कील थिर रहेगी। चाक सैकड़ों मीलों की यात्रा कर लेता हैऔर कील कितनी यात्रा करती हैकील अपनी ही जगह खड़ी रहती है। और बड़े मजे की बात तो यह है कि खड़ी हुई कील की जरूरत पड़ती है चलने वाले चाक को। वह जो परिवर्तन का चक्र हैवह चलता ही है उस परजो अपरिवर्तित है।
तो पहली बात तो हमारे जीवन में सब परिवर्तन है। जहां तक परिवर्तन है वहां तक जानना पत्ते हैं। आएंगे अभी इस बसंत में और झड़ेंगे कल पतझड में। क्षण को भी कुछ ठहरा नहीं होगाआच्छादन बदलता ही रहेगा। लेकिन गहरे मेंभीतर कहीं न कहीं कोई तत्व हैजो ठहरा हुआ हैजो सारे परिवर्तन को सम्हाले हुए है।
कभी ग्रीष्म के बवंडर देखे हैं चलते हुए हवा केगोल बवंडर धूल के बादल को आकाश की तरफ उठाए लिए चला जाता है। जब बवंडर जा चुका होतब कभी उस बवंडर के नीचे छूट गए जो चरण—चिह्न हैं जमीन की धूल परउन्हें जाकर देखना तो बड़ी हैरानी होगी। बवंडर घूमता है कितनी तेजी से! कभी—कभी तो बवंडर लोगों को उठाकर उड़ा ले जाता है। लेकिन बवंडर के निशान अगर देखेंगे तो बहुत चकित होंगे। बीच बवंडर केगाड़ी के चाक की तरह एक कील का स्थान भी होता हैजो बिलकुल अछूता रह जाता है। इतने जोर से बवंडर घूमता हैलेकिन बीच में एक जगह रहती हैजो खाली और शून्य रह जाती है। हवा की कील बन जाती है वहां। उसी ठहरी हुई कील पर पूरा बवंडर घूमता है।
असल में कोई भी चीज घूम नहीं सकती हैअगर बीच में कोई चीज ठहरी हुई न हो। जीवन बड़े जोर से घूमता है। विचार बड़े जोर से घूमते हैं। वासनाएं बड़े जोर से घूमती हैं। वृत्तियां बड़े जोर से घूमती हैं। जीवन एक चक्र हैतेजी से घूमता हे। उपनिषद कहते हैंउसके बीच में एक थिर तत्व है। उसे खोजना पडेगा। उसके बिना सहारे के यह इतना बवंडर चल नहीं सकता। यह बवंडर जीवन का उस घर तत्व पर चलता है।
वह थिर तत्व आत्मतत्व है। वह सदा थिर हैठहरा ही हुआ है। वह कहीं भी कभी गया नहीं है। वह कभी बदला नहीं है। जब तक उस अपरिवर्तित और न बदलने वाले का स्मरण न आ जाएपहचान न आ जाएतब तक जानना कि जीवन को हमने नहीं जाना। अभी हम बाहर की परिधि पर परिवर्तन को ही जानते थेअभी कील से हमारी पहचान नहीं हुई। अभी हम चाक के आरों से ही परिचित रहेअभी मूल को नहीं देखाजिस पर सब ठहरा हुआ है। इसे उपनिषद कहते हैंवह थिर है। वह ठहरा हुआ है।
ठहरे हुए का क्या अर्थ हैजो भी अर्थ हम समझेंगेउसमें गलती होने की संभावना है। और इसलिए जिन लोगों ने भी उपनिषद पर व्याख्याएं की हैंउनमें अधिक लोगों ने भूल की है।
ठहरे हुए का मतलब स्टैग्नेंट नहीं हैठहरे हुए का मतलब ऐसा नहीं है जैसा कि एक तालाब हैचलता नहींरुका हुआ। सड़ जाएगा। आत्मतत्व ठहरा हुआ हैइसका ऐसा अर्थ नहीं है। आत्मतत्व ठहरा हुआ हैइसका अर्थ स्टैग्नेंसी नहीं है।
आत्मतत्व थिर हैइसका अर्थ है कि आत्मतत्व इतना पूर्ण है कि परिवर्तन का उपाय नहीं है। आत्मतत्व इतना परिपूर्ण हैइतना एकोल्युट हैइतना निरपेक्ष है। जो भी हैइतना पूरा है कि उसमें और कुछ उपाय नहीं है होने का।
परिवर्तन वहीं होता हैजहां अपूर्णता होती है। बदलाहट वहीं होती हैजहा कुछ और होने की गुंजाइशजहां कुछ और होने की सुविधाअवकाशस्पेस होता है। बच्चा जवान हो जाता हैजवान का हो जाता है। कुछ जगह बची हैबदलती चली जाती है। पत्ते आते हैंफूल आते हैं। गिरते हैंनए पत्ते आते हैं। आत्मतत्व थिर हैइसका अर्थआत्मतत्व पूर्ण है। पूर्ण को बदलेंगे कैसेपूर्ण बदलेगा किस मेंजगह भी नहीं है बदलने को आगे। आगे बदलने को उपाय भी नहीं है। आत्मतत्व थिर है,इसका अर्थ हैआत्मतत्व पूरा खिला हुआ हैटोटल फ्लावरिंग। अब और खिलने को आगे जगह नहीं है। ध्यान रहेठहरे हुए तालाब की तरह नहींस्टैग्नेंट तालाब की तरह नहीं हैपूरे खिले हुए कमल की तरह है। इतना खिल गया है कि अब कलियों को खिलने के लिए और कोई उपाय नहीं है।
तो यहां थिरता से अर्थ है परफेक्यानस्टैग्नेंसी नहीं। थिरता का अर्थ है पूर्णता। इतना पूर्ण हैइतना पूर्णतर हैइतना पूर्णतम है कि उसके आगे अब कलियांपखुडिया और खिलना भी चाहें तो कहां खिलें! यहां थिरता का अर्थ हैपोटेंशियलिटी पूरी की पूरी एक्युअलिटी हो गई। यहां जो भी छिपा था बीज मेंवह पूरा का पूरा ही प्रगट हैअप्रगट कुछ बचा नहीं है। इसलिए यहां ठहराव का अर्थ अगति नहीं हैयहां ठहराव का अर्थ पूर्णता है। लेकिन हम जब भी सोचते हैंठहरा हुआ हैतो हमारे मन में खयाल ऐसा आता है जैसे कोई आदमी चलता न होखड़ा हुआ हो। यहां डेड स्टैग्नेंसी नहीं हैमृत ठहराव नहीं है। यहां जीवंत पूर्णता है। तो खिले हुए फूल का स्मरण करनाठहरे हुए तालाब का नहींतब खयाल में बात आ सकेगी।
दूसरी बात ईशावास्य का यह सूत्र कहता है — इंद्रियां इसे पा न सकेगीक्योंकि यह इंद्रियों के पहले है स्वभावत:मैं आंख से आपको देख सकता हूं मेरी आंख से आपको देख सकता हूं आप मेरी आंख के आगे हैं। लेकिन मैं मेरी आंख से अपने को नहीं देख सकताक्योंकि मैं आंख के पीछे हूं। तो आपको देख लेता हूं क्योंकि आप मेरी आंख के आगे हैं। अपने को नहीं देख पाता अपनी ही आंख सेक्योंकि मैं आंख के पीछे हूं। अगर मेरी आंख चली जाएमैं अंधा हो जाऊंतो फिर मैं आपको बिलकुल न देख पाऊंगालेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि मैं अपने को नहीं देख पाऊंगा। अगर आंख से मैं अंधा हो जाऊं तो उन्हीं चीजों को नहीं देख पाऊंगाजिनको आंख से देखता था। लेकिन अपने को तो कभी आंख से देखा ही नहीं था। इसलिए अंधा होकर भी मैं अपने को तो देखता ही रहूंगा।
इसमें दो बातें खयाल में लेने की हैं। इंद्रियां उन चीजों को देखने काजानने का माध्यम बनती हैंजो इंद्रियों के सामने हैं। इंद्रियां उन चीजों को देखने का माध्यम नहीं बनतींजो इंद्रियों के पीछे हैं। पीछे के भी दोहरे अर्थ हैं। पीछे का अर्थ सिर्फ पीछे नहींपूर्व भी।
एक बच्चे का गर्भ निर्मित होता हैतो जीवन पहले आ जाता हैफिर इंद्रियां आती हैं। ठीक भी है। क्योंकि अगर जीवन पहले न आ गया होतो इंद्रियों का निर्माण कोन करेगाजीवन तो पहले आ जाता है। आत्मा तो पहले प्रवेश कर जाती है गर्भ के अणु में। पूरी आत्मा प्रवेश कर जाती है। फिर एक—एक इंद्रिय विकसित होनी शुरू होती है। फिर शरीर निर्मित होना शुरू होता है। मां के पेट में सात महीने में इंद्रियां धीरे— धीरे खिलती हैं। नौ महीने में इंद्रियां अपना पूरा रूप ले लेती हैं। लेकिन कुछ चीजें तब भी पूरी नहीं होतीं। जैसे सेक्स इंद्रिय तो पूरी नहीं होती। उसको तो पूरा होने में मां के पेट से निकलने के बाद भी चौदह वर्ष लग जाते हैं। मस्तिष्क के बहुत से हिस्से हैंधीरे— धीरे विकसित होते हैंपूरे जीवन विकसित होते रहते हैं। मरता हुआ आदमी भीमरता हुआ आदमी भी बहुत कुछ अभी विकसित कर रहा होता है।
लेकिन जीवन आ गया होता है पहलेइंद्रियां आती हैं पीछेउपकरण आते हैं बाद में। मालिक आ जाता है पहलेनौकर बुलाए जाते हैं बाद में। स्वभावत:नौकरों को बुलाएगा कोनइकट्ठा कोन करेगातो वह मालिक नौकरों को तो जान सकता हैलेकिन ये नौकर लौटकर उस मालिक को नहीं जान सकते हैं। वह आत्मा इन इंद्रियों को तो जान सकती हैलेकिन ये इंद्रियां लौटकर उस आत्मा को नहीं जान सकती हैं। क्योंकि उसका होना इन इंद्रियों के पहले है और इतना गहरे में हैजहां इंद्रियों की कोई पहुंच नहीं है।
इंद्रियां ऊपर हैं। वे भी जीवन का आवरण हैं। इसलिए इंद्रियों से आत्मा को कोई जान नहीं सकताकितनी ही तीव्र हो उनकी दौड़। मन भी इंद्रिय है। मन कितना तेजी से दौड़ता है! इसलिए एक पैराडाक्स इस वक्तव्य में है और वह यह है कि इतना तेज दौड़ने वाला मन भी उस आत्मा को नहीं पा पाताजो कि ठहरी ही हुई है। इतना तेज दौड़ने वाला मन भी उसे नहीं उपलब्ध कर पाताजो कि चलती ही नहीं है। इतना तेजी से चलने वाला मन उसे चूक जाता है। बड़ी अजीब दौड़ है! प्रतियोगिता बहुत हैरानी की है! आत्माजो कि ठहरी हुई हैथिर हैइस मन को उसे पा लेना चाहिए।
लेकिन अक्सर ऐसा होता है। जीवन में भी ठहरी हुई चीजों को ठहरकर पाया जा सकता हैदौड़कर नहीं पाया जा सकता। आप रास्ते से चलते हैं। किनारे पर फूल खिले हुए हैंवे ठहरे हुए हैं। आप जितने धीमे चलते हैंउतने ही ज्यादा उनको देख पाते हैं। खड़े हो जाते हैं तो पूरा देख पाते हैं। और जब कार से आप नब्बे मील की गति से उनके पास से निकलते हैंतो कुछ भी पकड़ में नहीं आता। और हवाई जहाज से निकल जाते हैंतब तो पता ही नहीं चलता है। और कल और बड़े तीव्र गति के साधन हो जाएंगेतो फूल था भीइसका भी पता नहीं चलेगा। दस हजार मील प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाला यान रास्ते के किनारे खड़े हुए फूल को चूक जाएगा। गति के कारण ही उसको चूक जाएगाजो कि खड़ा हुआ था।
मन बड़ी तेजी से दौड़ता है। अभी हमारे पास कोई यान नहीं है जो उतनी तेजी से दौड़ता हो। और भगवान न करे कि किसी दिन ऐसा यान हो जाएजो हमारे मन की तेजी से दौड़े। नहीं तो मन हमारा पीछे रह जाएगाहम आगे निकल जाएंगे। बहुत दिक्कत होगी। बहुत कठिनाई हो जाएगी। आदमी बड़ी मुश्किल में पड़ जाएगा। नहींऐसा कभी होगा भी नहीं कि कोई यान हमारे मन से तेजी से दौड़ सके। यान चांद पर पहुंचेगातब तक मन मंगल की यात्रा कर रहा होगा। यान जब मंगल पर पहुंचेगामन तब तक और दूसरे सौ जगतों में प्रवेश कर जाएगा। मन सदा आगे दौड़ता रहता है सब यानों के। कितनी ही तेज उनकी गति हो। इतना तेजी से दौड़ने वाला मन उस ठहरी हुई आत्मा को नहीं पा सकेगाउपनिषद कहते हैं। ठीक कहते हैं। क्योंकि जो बिलकुल ही ठहरा हुआ होउसे दौड़कर नहीं पाया जा सकताउसे तो ठहरकर ही पाना पड़ेगा। अगर मन बिलकुल ठहर जाए तो ही उसको जान सकेगाजो ठहरा हुआ है।
यह भी जान लें आपजब मन बिलकुल ठहर जाता है तो होता ही नहीं। मन जब तक दौड़ता है तभी तक होता है। सच तो यह है कि दौड़ का नाम मन है। मन दौड़ता हैयह भाषा की गलती है। जब हम कहते हैंमन दौड़ता हैतो भाषा की गलती हो रही है। यह गलती वैसे ही हो रही है जैसे हम कहते हैं कि बिजली चमकती है। असल में जो चमकती है उसका नाम बिजली है। बिजली चमकती हैऐसा दो बातें कहने की कोई जरूरत नहीं है। आपने कभी न चमकने वाली बिजली देखी हैतो फिर बेकार है। असल में जो चमकता दूर उसका नाम बिजली है। मगर भाषा में दिक्कत्‍त होती है। भाषा में हम बिजली को अलग वस्र लेते हें और चमकने को अलग कर लेते हैं। फिर हम कहते हैंदेखोबिजली चमक रही है। कहना चाहिए कि देखो जो चमक रहा हैइसको हम भाषा में बिजली कहते हैं। चमकना और बिजली एक ही चीज के दो नाम हैं।
ठीक वैसे ही भूल होती है। हम कहते हैंमन दौड़ता है। असल मेंजो दौड़ता हैउसका नाम मन है। दौड़ का नाम मन है। तो ठहरे हुए मन का कोई अर्थ नहीं होता। जैसे कि न चमकने वाली बिजली का कोई मतलब नहीं होता। कोई कहे कि बिजली इस वक्त नहीं चमक रही हैतो आप कहेंगेहै ही नहीं। क्योंकि बिजली नहीं चमक रही हैइसका कोई अर्थ नहीं होता। चमकती है तभी होती है।
मन अगर ठहर जाएतो नहीं हो जाता है — नो माइंड। ठहरा हुआ मन अ—मन हो जाता है। कबीर ने जिसे अ—मनी अवस्था कहा है। वह ठहर जाता है तो फिर नहीं रह जाता। मन तभी तक हैजब तक दौड़ है। इसलिए आप मन को कभी भी ठहरा न पाएंगे। ठहर जाएंगे तो पाएंगे मन नहीं है। मन कभी आत्मा को न जान सकेगा। क्यौंकिमैंने कहादौड़ से कभी आत्मा जानी न जा सकेगीऔर मन दौड़ का ही नाम है। जिस दिन मन नहीं होताउस दिन आत्मा जानी जाती है। मन से हम सारे जगत को जान लेंगेसिर्फ एक आत्मतत्व अनजाना रह जाएगा। मन जब नहीं होगा तब हम आत्मतत्व को जान लेंगे।
और मन की दौड़ की अपनी तकनीकअपनी पूरी टेक्वालाजी है। क्योंकि अकारण तो नहीं दौड़ा जा सकताइसलिए मन कारण निर्मित करता है। उन कारणों का नाम वासनाएंडिजायर्स हैं। मन कहता हैवह चीज पानी है। नहीं तो दौड़ेगा कैसे! अगर आगे भविष्य में कुछ पाने को न होकोई मंजिल न होतो दौड़ेगा कैसेइसलिए रोज भविष्य में मन मंजिल तय करता है कि वह रही मंजिलवहा तक पहुंचना है। तब दौड़ शुरू हो जाती है। इसलिए जिस मंजिल पर मन पहुंच जाता हैवह बेकार हो जाती है। क्योंकि वह तो सिर्फ बहाना था दौड़ का। इसलिए जिस मंजिल को मन पा लेता हैवह मंजिल बेकार हो जाती है,क्योंकि वह तो सिर्फ बहाना था। तब दूसरा बहाना निर्मित करता है कि ठीक हैयह तो पा लियाअब इसमें कुछ सार नहीं। अब रही मंजिल वह — और आगे।
इसलिए मन सदा भविष्य में जीता हैंवह कभी वर्तमान में नहीं हो सकता। जिसे दौड़ना है उसे भविष्य में ही जीना होगा। वह सदा आगे ही होगा। वह वहां नहीं होगाजहां आप हैं। अगर वहीं होगा तो दौड़ बंद हो जाएगी। और आत्मा वहां है,जहां आप हैं। और मन वहां हैजहां आप कभी नहीं होते — सदा आगेआलवेज इन दि फ्यूचर। और जहां पहुंच जाता हैवहीं से कह देता हैबेकार है। ठीक हैआगे चलो।
तो मन मील के उस पत्थर की तरह है जिस पर तीर हमेशा आगे बताता रहता है। लेकिन मील के पत्थर पर तो कहीं—कहीं शून्य का पत्थर भी आ जाता है। शून्य के पत्थर पर तीर नहीं होता।
इधर भी कल मैं गुजर रहा था तो एक पत्थर मुझे आबू में मिलाशून्य का पत्थर। वहां कोई तीर नहीं — न इस तरफ,न उस तरफ। हो नहीं सकताक्योंकि शून्य का मतलब ही होता है मंजिलउसके आर—पार कुछ नहीं होता। कहीं जाने को नहीं। जहां आप जाना चाहते थे वहां आ गए।
लेकिन मन हमेशा एरोडतीर बताता रहता है आगे। मन की यात्रा में कभी वह पत्थर नहीं आता है जिस पर शून्य बना हो। और अगर किसी दिन वह पत्थर आ जाए तो उस जगह का नाम ध्यान है। जहां शून्य बना होकोई तीर न हो। और अगर कभी वैसा पत्थर आ जाए मन की यात्रा में तो वहीं आत्मा की अनुभूति है। वह शून्य की जगह जहां है। इसलिए जिन्होंने जाना हैउन्होंने कहा हैमन से तो न जान सकोगेलेकिन शून्य से जान सकते हो। ध्यान रहेजब भी इस तरह के जानने वाले लोग शून्य कहते हैंतो उनका मतलब होता है अ—मननो—माइंड।
मैंने कहा कि मन बहाने निर्मित करता है — कुछ पाना है। और मन की जो आखिरी तर हीब हैजब संसार की सब चीजें चुक जाती हैं और मन ऊबने लगता हैकहता हैधन भी पाया बहुतलेकिन कुछ मिला नहींमकान बनाए बहुतकुछ मिला नहींशरीर खरीदे बहुतकुछ मिला नहींजब मन सब थक जाता हैतो वह तब भी थकता नहींतब भी वह तीर बनाए चला जाता है। तब भी वह यह नहीं कहता कि अब शून्य बना लोअब मत बनाओ तीर। तब वह परलोकस्वर्गमोक्षपरमात्मा,इनके तीर बनाने शुरू कर देता है। वह कहता हैइनको पा लो। अब धन तो नहीं पायाछोड़ोअब धर्म पा लें। लेकिन पाएं जरूर! कुछ पाते जरूर रहें! बिकमिंग जारी रहे। कुछ पाने की यात्रा जारी रहे तो मन फिर जारी रहेगा।
ध्यान रहेधार्मिक आदमी वह नहीं है जो परमात्मा को पाना चाहता है। क्योंकि जब तक कोई कुछ भी पाना चाहता है,तब तक मन जारी रहेगा। धार्मिक आदमी वह हैजो इस सत्य को पहचान गया है कि पाने की दौड़ ही मन हैइसलिए अब हम नहीं पाते। अब हम न पाने को खड़े हो जाते हैं। अब परमात्मा भी हमसे कहे कि दो कदम चलकर आ जाओमैं यहां हूं तो अब हम जाते नहीं। अब हम शून्य के पत्थर पर खड़े हो गए। अब हमारी कोई यात्रा नहीं।
और बड़े मजे की बात है कि जो खड़ा हो जाता है उसको परमात्मा मिल जाता है। क्योंकि वह खड़ा हुआ है। जो परमात्मा को पाने के लिए भी दौड़ता हैउसको भी परमात्मा नहीं मिलता है। क्योंकि दौड़ मन की हैमन से कोई आत्मतत्व उपलब्ध नहीं होने वाला है।
मन दौड़ता है वासनाएं निर्मित करके। धार्मिक वासनाएं भी निर्मित हो जाती हैं। मोक्ष की भी वासना बन जाती है। इसलिए बुद्ध जैसे समझदार व्यक्ति को कहना पड़ता हैकोई मोक्ष नहीं है। इसलिए नहीं कि मोक्ष नहीं है। बुद्ध जैसे व्यक्ति को कहना पड़ता हैकोई परमात्मा नहीं है। इसलिए नहीं कि परमात्मा नहीं है। बल्कि इसलिए कि तुम्हारे मन के लिए अब और बहाने आगे न मिलें। संसार से तो तुम ऊब जाओगेफिर तुम ये नए बहाने बना लोगे कि छोड़ दूं कोई नहीं है। बुद्ध तो इतना दूर तक जाते हैंवे कहते हैंकोई आत्मा भी नहीं है। नहीं तो तुम आत्मा को ही पाने में लग जाओगे। मन इतना कुशल है कि वह कहेगाचलोकुछ नहीं तो आत्मा तो हैतो आत्मा को ही पा लें। लेकिन पाएं जरूरदौड़े जरूर। नहीं दौड़े घर की तरफ तो मंदिर की तरफ दौड़ेलेकिन दौड़े जरूर। नहीं पदार्थ की तरफ तो प्रभु की तरफलेकिन दौड़े जरूर।
लेकिन पहुंचते हैं वे जो खड़े हो जाते हैंइस सूत्र में यही कहा है।
इंद्रियों के पीछे है वहमन के पार है वह। इंद्रियों और मन से उसे नहीं पा सकेंगे। तो क्या करेंगेअगर इंद्रियों के पार है तो इंद्रियों का भरोसा छोड़ दें उसे पाने में। अगर मन के पार है तो मन की दौड़ के आधार तोड़ दें उसे पाने के। मन की दौड़ के आधार तोड़ देंइंद्रियों का भरोसा छोड़ दें।
वही मैं आपसे कह रहा हूं। अगर आपसे कहता हूं आंख बंद कर लेंतो असल में एक भरोसा तोड़ने को कह रहा हूं। कह रहा हूं कि आंख से बहुत देखावह दिखाई नहीं पड़ा। जन्म—जन्म देखावह दिखाई नहीं पड़ा। अब आंख बंद करके देखें। कानों से बहुत सुनना चाही उसकी आवाजवह सुनाई नहीं पड़ी। बहुत सुनना चाहा उसका संगीतनहींकान उसे नहीं पकड़ पाया। अब कान बंद कर लें। सोचा—विचारा बहुतउसका कोई सूत्र हाथ न लगा। बहुत मन को थका डालाबहुत चितना कीबहुत विचारणा कीबहुत दर्शन, बहुत धर्मबहुत शास्त्र खोजेबहुत शब्दबहुत सिद्धात निर्मित किएनहींउसकी कोई खोज—खबर न मिली। अब छोड़ दें। अब सोचना छोड़ दें। अब जरा अन—सोचे में चले जाएंनो—थिकिंग में चले जाएं। वहां शायद वह मिल जाए।
शायद कहता हूं आपके लिए। मिल ही जाता है वहां। मिल ही जाता है वहा। लेकिन आपके लिए शायद कहता हूं। क्योंकि जब तक नहीं मिला हैतब तक भरोसा कर लेना पक्का कि मिल ही जाएगा भी खतरनाक है। क्योंकि कई बार ऐसे भरोसे रुकावट का कारण बन जाते हैं। वे कहते हैंबस ठीक हैमिल ही जाएगामिल ही जाता है। जाने की भीउस दिशा में आंख उठाने की भीदूसरी दिशा से मुड़ने की भी स्मृति नहीं रह जाती। सिद्धांत ही सिद्धि बन जाते हैं। इसलिए कहता हूं — शायद। प्रयोग कर सकेंइसलिए कहता हूं — परहेप्स। प्रयोगात्मक हो सकेंइसलिए कहता हूं — शायद। मिल ही जाता हैलेकिन प्रयोग के बाद।
इंद्रियों कोइंद्रियों के सहारे को छोड़ देना पड़ता है। मन कोमन की दौड़ कोगति को छोड़ देना पड़ता है। ऐसा जो आत्मतत्व हैजो सदा उपलब्ध हमारे पासलेकिन जिसे हम ही बड़ी व्यवस्था से चूकते चले जाते हैं। जिसे हमने कभी नहीं खोयासिर्फ विस्मरण करते हैं। लेकिन उसके विस्मरण में सारा जीवन अंधकार हो जाता है। और उसके विस्मरण में सारा जीवन नरक हो जाता है। और उसके विस्मरण में जीवन में सिवाय कांटों के कोई फूल नहीं खिलता। और उसके विस्मरण में जीवन एक रेगिस्तान हो जाता हैजहां कोई सरिता नहीं बहतीकोई रस की धारा नहीं बहती। सब सूख जाता है।
ऐसा ही हमारा जीवन हैरेगिस्तान की तरह। कितना ही खोदते हैंरेत ही हाथ आती हैकहीं कोई जलस्रोत नहीं दिखाई पड़ते। कितना ही चलते हैंकहीं कोई छाया नहीं मिलतीकहीं कोई विश्राम दिखाई नहीं पड़ताकहीं कोई विराम नहीं मालूम पड़ता।
उस आत्मतत्व की छाया को पाए बिना कोई विश्राम नहीं है। और उस आत्मतत्व को पाए बिना जीवन में कोई ओएसिस,कोई मरूद्यान नहीं है। और उस आत्मतत्व को पाए बिना जीवन में कभी कोई रस की धारा नहीं बहीन बहेगी। वही है सब। लेकिन पत्तों से जो अटक गएवे जड़ों तक नहीं पहुंच पाते। माना कि पत्ते जड़ों से ही आते हैंफिर भी पत्तों से जो अटक गएवे जड़ों तक नहीं पहुंच पाते। पत्तों को छोड़ेनीचे गहरे उतरें — भीतर जाएंपारट्रांसेन्देंटलभावातीतइंद्रियातीतविचारातीत — पीछे और पीछे सरकते जाएं। उस जगह पहुंच जाना है जहां शून्य का पत्थर आ जाता है। वह सबके भीतर है। उस शून्य को हम सब लेकर घूम रहे हैं। नहीं तो घूम न पाते। जैसा मैंने कहाअगर वह शून्य भीतर न होवह थिर पूर्ण भीतर न होतो यह सारी परिवर्तन की धारायह इतना बड़ा चक्रजाल चल नहीं सकता। यह जो हम अंधड़ की तरहआधी की तरह दौड़ रहे हैंयह जो बवंडर की तरह घूम रहे हैंयह सब उस शून्य के ऊपर।
आखिरी बात इस संबंध में और कह दूं। शून्य और पूर्ण एक ही बात को कहने के दो ढंग हैं। उपनिषद पूर्ण की भाषा पसंद करते हैं। उपनिषद जब पैदा हुएजब ये उपनिषद के सूत्र कहे गएतब आदमी पूर्ण की भाषा समझने में समर्थ था। पूर्ण की भाषा का अर्थ है, पाजिटिव लैग्वेज। शून्‍य की भाषा का अर्थ हैनिगेटिव लैग्वेज। पूर्ण की भाषा समझने के लिए बच्चों जैसा हृदय चाहिए। पूर्ण की भाषा के नहीं समझ पाते। और आदमी रोज बचपन के बाहर होता चला गया हैप्रौढ़ होता गया है। जिन दिनों इस सूत्र का जन्म हुआ होगाउस दिन आदमी बच्चों की तरह थेपूर्ण की भाषा समझते थे।
कभी आपने बच्चों को अध्ययन किया होछोटे बच्चों कोतो आपको खयाल होगा। एक बच्चा रास्ते में चलते बड़ी जिज्ञासाएं उठाता है। सभी बच्चे उठाते हैं। बड़े कठिन सवाल उठाते हैं। लेकिन आप सरल सा जवाब दे देते हैं और वे प्रसन्न होकर शांत हो जाते हैं। सवाल बड़े कठिन उठाते हैंजिनके जवाब बूढ़ों के पास भी नहीं हैं। छोटा सा बच्चा पूछता हैनया बच्चा घर में आ गया हैवह पूछता हैकहां से आ गया हैकठिन सवाल है। अभी बूढ़ों के पास भी ठीक—ठीक जवाब नहीं है। जो ये कहते हैंजन्मशास्त्री जो हैंउनके पास भी ठीक—ठीक जवाब नहीं है। वे भी कहते हैंअभी हम टटोलते हैं। कहां से आता है,अभी ठीक पक्का पता नहीं है। जहां तक हम पहुंचते हैं वहां तक हम कहते हैंलेकिन वहां से भी पार से आता है जीवनअभी कुछ पक्का नहीं है।
तो जो जिंदगीभर लगाए हैं इसी खोज में कि बच्चा कहां से आता हैउनको भी पता नहीं है। जो बच्चे पैदा करते हैं,उनको तो बिलकुल ही पता नहीं हैक्योंकि पैदा करने के लिए पता होने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन भ्रम पैदा हो जाता है कि बापसात बच्चों का बाप हैतो उसको तो मालूम होना ही चाहिए कि बच्चा कहां से आता है। उस भ्रम में वह भी जीता है। तो जवाब तो वह देगा। लेकिन कभी छोटे बच्चे की वृत्ति को देखें। वह इतना कठिन सवाल पूछता है कि बच्चे कहां से आते हैं?जिसका अभी विज्ञान के पास उत्तर नहीं है। और मेरे देखे कभी भी नहीं हो सकेगा। लेकिन आप कह देते हैं कि कोवा देखा है?वह ले आता है। ले आता होगा। बच्चा खेलने जा चुका। बात खतम हो गयी। भरोसा कर लिया उसने।
अभी पाजिटिव माइंड हैअभी विधायक मन है। अभी अस्वीकार की बात नहीं उठती। अभी संदेह नहीं जागता। अभी वह यह नहीं कहता कि कोवा कैसे ला सकता है! कहां से लाएगाअभी वह यह नहीं पूछता। कल पूछेगा। एक वक्त आएगातब यह कोवे वाला उत्तर काम नहीं करेगा। तब वह सवाल उठाने शुरू करेगा। तब निगेटिव माइंड पैदा होगा।
एक युग था कि सारी दुनियासारी पृथ्वीसारी मनुष्य जाति बच्चों की तरह थी — इनोसेटसरलजो बात कही जाती थी वह मान ली जाती थी। इसलिए जितने पुराने ग्रंथ में जाएंगेउतनी ही हैरानी होगी। हैरानी होगी कि न कोई तर्क हैन कोई युक्ति हैसीधा वक्तव्य हैप्योर स्टेटमेंट।
ऋषि के पास कोई जाता हैवह पूछता है कि मन अशांत हैमैं क्या करूंवह कहता है कि तू राम का नाम ले। वह आदमी कहता हैठीक है। वह चला जाता है। वह यह भी नहीं पूछता कि कैसे होगाराम के नाम से क्या होगाकुछ नहीं पूछता।
ध्यान रहेराम के नाम से कुछ नहीं होता। उसके इस चित्त की अवस्था में अगर उस ऋषि ने कहा होता कि तू पत्थर—पत्थर कहतो उससे भी हो जाता। पत्थर से नहीं हो जाता, न राम के नाम से हो जातायह चित्त की जो पाजिटिव स्थिति है,यह जो स्वीकार का सरल 'गांव हैयह जो इनकार उठता ही नहीं हैयह जो संदेह जन्मता ही नहीं हैइससे हो जाता ओर। इसलिए वह कह देता है कि जा तू राम का नाम ले लेनासब ठीक हो जाएगा। वह घर जाकर राम का नाम ले लेता है और सब ठीक हो जाता है।
ध्यान रखना लेकिनमैं आपसे कह रहा हूं कि राम के नाम से नहीं हो जाता है। वह सो जाता है उस चित्त की पाजिटिव स्टेटवह विधायक मनोदशा! इस ऋषि ने कह दिया होता कि यह ताबीज ले जा। राख उठाकर दे दी होती और कह दिया होता कि जा इसको पी जाना। वह पी जाता और उससे भी हो जाता। किसी भी चीज से हो जाता। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। सवाल हैपीछे विधायक मनोदशा हैतो हो जाएगा।
लेकिन नहीं रही है विधायक मनोदशा। महावीर और बुद्ध के समय आते—आते विधायक दशा समाप्त हो गई थी। इसलिए महावीर और बुद्ध दोनों को निषेध की भाषा का उपयोग करना पड़ा। महावीर ने थोड़ी सी निषेध का उपयोग कियाकहा कि कोई परमात्मा नहीं है। इसलिए नहीं कि परमात्मा नहीं था। इसलिए कि अब वह आदमी नहीं था कि जिससे कह दो परमात्मा हैऔर जो नाचने लगे। जो यह न पूछे कि कहांजिससे कह दो कि परमात्मा हैऔर जो नाचने लगे उसकी धुन में और कहे कि है। फिर हो जाएगाफिर खुल जाएगा दरवाजा। इतने सरल मन के लिए कोई दरवाजा नहीं रुक सकता '
लेकिन अब वह आदमी नहीं था महावीर के सामने जिससे कहो कि परमात्मा है और वह नाचने लगे। किसी से कहो,परमात्मा हैतो वह दस सवाल लेकर आने लगा था। तो महावीर ने कहापरमात्मा नहीं है। जो परमात्मा सवाल उठाने लगे — परमात्मा तो उत्तर हैसवाल उठाने लगे — तो बेकार हो गया। वह तो आन्सर था। अगर उससे सवाल उठने लगें तो उसका कोई मतलब नहीं रहा। वह तो उत्तर था पुराने ऋषि का। कोई आता था कि क्या हैवह कहता थापरमात्मा है। वह चला जाता था। वह उत्तर था। महावीर के वक्त लोग पूछने लगेकैसा ईश्वरकहां हैकितने उसके सिर हैंकितने उसके हाथ हैंकैसे पैदा हुआकहां से आयाकहां मिलेगाक्या पक्का हैक्या भरोसा हैतो महावीर ने कहावह है ही नहीं। वह उत्तर बेकार हो गया।
जिस उत्तर से प्रश्न उठने लगें वह उत्तर बेकार है। उत्तर का तो मतलब हैजिसमें प्रश्न समाहित हो जाएं। जिस पर जाकर प्रश्न गिर जाएं। परमात्मा परम उत्तर था। तो महावीर को छोड़ देना पड़ा।
बुद्ध को एक कदम और आगे बढ़ना पड़ा। महावीर ने आत्मा से काम चला लिया। लेकिन कितनी तीव्रता से अंतर हुआ! महावीर और बुद्ध की उम्र में ज्यादा फासला नहीं थाकेवल तीस साल का फासला था। लेकिन बुद्ध को कहना पड़ाआत्मा भी नहीं है। महावीर ने कहाकोई परमात्मा नहीं हैआत्मा है। बुद्ध को कहना पड़ाआत्मा भी नहीं है। क्योंकि बुद्ध के वक्त लोग पूछने लगेआत्मा यानी क्यावह भी उत्तर न रहा। बुद्ध ने कहाशून्य है।
ध्यान रहेशून्य के संबंध में प्रश्न नहीं उठाया जा सकता। क्योंकि शून्य का मतलब ही होता हैजो नहीं है। अब उसके बाबत प्रश्न क्या उठाइएगा! शून्य के संबंध में प्रश्न नहीं उठाया जा सकताअन—केश्चनेबल है। अगर उठाते हैं आप प्रश्नतो आप समझे नहीं। शून्य का मतलब ही हैजो नहीं है। अब आप और क्या सवाल उठा रहे हैंहम खुद ही कह रहे हैं कि नहीं है। बुद्ध ने कहाशून्य। तुम इस शून्य में ही लीन हो जाओ। भाषा बदल गयी। लेकिन मैं आपसे कहता हूं शून्य और पूर्ण एक ही चीज है। पूर्ण विधायक चित्त का उत्तर हैशून्य निषेध चित्त का उत्तर है।
और यह भी बड़े मजे की बात है कि इस हमारे जगत में शून्य के अतिरिक्त और हमें किसी पूर्ण का अनुभव नहीं है। इसलिए शून्य का जो प्रतीक हमने बनाया हैसर्किलवर्तुलवह मनुष्य के द्वारा खींची गई पूर्णतम आकृति है। वर्तुल जो है,सर्किल जो हैवह मनुष्य के द्वारा खींची गई पूर्णतम आकृति है। और कोई आकृति पूर्ण नहीं है। और यह भी मजे की बात है कि शून्य की आकृति सबसे पहले भारत में खींची गयी। गणित के कारण नहींवेदांत के कारण। गणित के कारण नहीं। शून्य की पहली आकृति भारत में खींची गई। नौ तक की संख्या भारत में निर्मित हुई।
लेकिन यह बड़े मजे की बात है कि एकदोतीन या नौ सभी अपूर्ण हैं। उनमें से कुछ जोड़ा जा सकता है। एक में और एक जोड़ा जा सकता है। जिसमें कुछ जोड़ा जा सकता हैवह पूर्ण नहीं है। क्योंकि जोड़ने से वह ज्यादा हो जाता है। उनमें से कुछ घटाया जा सकता है। क्योंकि जिसमें से कुछ घटाया जा सकता है और पीछे घट जाता हैवह पूर्ण नहीं है। शून्य में आप न कुछ जोड़ सकतेन कुछ घटा सकतेवह पूर्ण है। शून्य में से आप कुछ घटा नहीं सकते। कैसे घटाइएगावहां कुछ है ही नहीं जिसमें से आप घटा लें। शून्य में आप कुछ जोड़ नहीं सकते। कैसे जोडिएगा?
शून्य पूर्ण की प्रतिकृति है। ज्यामेट्रिकलवह ज्यामिति में पूर्ण का प्रतिरूप है। यह जो शून्य पूर्ण का प्रतिरूप हैइसे हम अपने भीतर लिए चलते हैं। अगर आपको पूर्ण से समझ में आता होतो ठीक। अगर पूर्ण से समझ में न आता होतो शून्य से समझ लें। अंतिम परिणाम में कोई अंतर न पड़ेगा। आपकी मनोदशा के लिए दो यात्राएं हो जाती हैं। अगर आपको लगता है कि पूर्ण से मेरी समझ में आएगाअगर आपकी चित्तदशा विधायक हैतो नाचेगाएंआनंद में मग्न हो जाएं। अगर आपको लगता है कि मेरी विधायक दशा नहीं है चित्त कीसवाल उठते हैंतो शांत होंशून्य होंमौन होंशून्य में खो जाएं। अगर आपको लगता हैनिषेध का मन हैनिगेट का मन हैतो शून्य में खो जाएं। अंतिम फलश्रुति एक ही हो जाएगी। शून्य से भी नृत्य आ जाएगा। लेकिन वह शून्य होने से आएगा। नृत्य से भी शून्य आ जाएगालेकिन वह नृत्य से आएगा।
पूर्ण की जिसकी भावदशा हैवह नाचेगा पहलेगाएगा पहलेकीर्तन करेगाशून्य हो जाएगा। नाचते—नाचते उसके नृत्य की ध्वनि के बीच में जब नृत्य तीव्र होगागतिमान होगानृत्य ही बचेगाजब नृत्य एक बवंडर बन जाएगातभी उसे भीतर के शून्य का अनुभव होने लगेगा। पीछे कोई खड़ा हुआ मालूम होने लगेगा। शरीर नाचता रहेगाभीतर शून्य आत्मा खडी हुई रहेगी। कील दिखाई पड़ने लगेगी घूमते हुए चक्र के साथ। और ध्यान रहेचाक अगर खड़ा हो तो कील को पहचानना मुश्किल पड़ेगा। क्योंकि दोनों ही खड़े होंगे। चाक अगर खड़ा हो तो कोन कील हैकोन चाक हैपहचानना मुश्किल होगा। चाक चल पड़े तो कील को पहचानना आसान पड़ जाएगाक्योंकि वह नहीं चलेगी और चाक चलेगा।
पूर्ण के भाव में आनंदमग्न होकर कोई —चैतन्यकोई मीरा नाचती है। नाचते—नाचते चाक पूरा घूमने लगता हैभीतर की कील खड़ी अलग मालूम पड़ने लगती है। शून्य हो गया।
कोई शून्य हो जाएशून्य से शुरू करेतो फिर भीतर शून्य होता चला जाए। जब भीतर सब शून्य हो जाता है तब बाहर का चाक दिखाई पड़ने लगता है जो चल रहा है — विचार चल रहे हैंसंसार चल रहा है।
कहीं से भी यात्रा हो सकती है। दो ही यात्रा के छोर हैं। इस आत्मतत्व को या तो पूर्ण होकर या शून्य होकर जाना जा सकता है। न तो इंद्रियां पूर्ण तक ले जा सकती हैंन शून्य तक ले जा सकती हैं। न मन पूर्ण तक ले जा सकता हैन मन शून्य तक ले जा सकता है। एक सूत्र और ले लें।

तदेजति तनैजति तद्दूरे तद्वतिके।
तदन्तरस्य सर्वस्य तदु सर्वस्यास्य बाह्यत:।। 5।।

वह आत्मतत्व चलता है और नहीं भी चलता। वह दूर है और समीप
भी है। वह सब के अंतर्गत है और वही इस सब के बाहर भी है।। 5।।

नहीं चलता वह आत्मतत्वफिर भी वही चलता है। निकट है वह आत्मतत्वनिकट से भी निकटतमफिर भी दूर है। भीतर है वह आत्मतत्वअंतरात्मा है वहफिर भी वही बाहर विस्तीर्ण है।
यह सूत्रमनुष्य के इतिहास में जो भी महावचन कहे गए हैंउनमें से एक है। बहुत सरल और बहुत गहन। जीवन के जितने भी सरल सत्य हैंउनसे ज्यादा गहन कोई सत्य नहीं होता। और जो बहुत साफ—साफ मालूम पड़ता हैवही रहस्य है। और उस रहस्य को प्रगट करने के लिए सदा ही पैराडाक्सिकलविरोधाभासी शब्दों का उपयोग करना पड़ता है। अब अगर कोई तर्कशास्त्री इसको पढ़े तो कहेगा कि एकदम गलत।
आर्थर कोएसलर नेजो कि पश्चिम के आज के एक बड़े विचारक हैंउन्होंने पूरब की इस तरह की दृष्टियों की बड़ी मखौल उडाई हैबड़ी मजाक उड़ाई है। एब्सर्ड हैं। इससे ज्यादा और अर्थहीन वक्तव्य क्या होगा कि वह आत्मतत्व पास से भी पास और दूर से भी दूर है! दिमाग ठीक है आपकाक्योंकि जो पास है वह पास ही हो सकता हैवह दूर कैसे होगावह आत्मतत्व ठहरा हुआ और चलता हुआ भी! तो ऐसी बातें मत कहिएक्योंकि ऐसी बातें अर्थहीन हैंइनमें कुछ भी तो अर्थ नहीं है। वही भीतरवही बाहर भी फैला हुआ है! तो फिर बाहर और भीतर में फर्क क्या हैअगर वह भीतर है तो बाहर कैसे हो सकेगा?
और अगर बाहर है तो भीतर कैसे हो सकेगादूर है तो कृपा करके कहिए कि दूर हैफिर पास मत कहिए। और अगर पास कहते हैं तो कृपा करके दूर कहना छोड दीजिए।
कोएसलर कहेगा और आपका मन भी राजी होगा कोएसलर सेअगर ईमानदार हैं तो बराबर राजी होगा। कोएसलर ईमानदार आदमियों में से एक है। और मैं मानता हूं कि ईमानदार होना बेहतर हैउससे रास्ते खुल सकते हैं। कोएसलर कहता है कि मेरे लिए इस तरह के वक्तव्य इल्लाजिकलपागलखानों में निकले हुए वक्तव्य हैं। कोई पागल इस तरह की बात कहे तो माफ किया जा सकता है। ऊपर से तो हमें भी लगेगा।
लेकिन कोएसलर को पता नहीं है कि इधर दस वर्षों नें विज्ञान भी इसी हालत में पहुंच गया है। और इसी तरह के वक्तव्य देने लगा है। आइंस्टीन भी इस तरह के वक्तव्य देता है। छोड़ेऋषि पागल हो सकते हैं। ऋषियों का दावा भी नहीं है कि वे पागल नहीं हैं। क्योंकि इस जगत मेंपागल नहीं हैंऐसे दावे सिवाय पागलों के और कोई नहीं करता है। ऋषि इतने बुद्धिमान हैं कि पागल होने के लिए भी राजी हो सकते हैं। जो परम बुद्धि को उपलब्ध होते हैं वे परम अज्ञानी होने के लिए तैयारी दिखा पाते हैं।
कल मैं किसी से कह रहा था कि टु क्लेम विजडम इज दि ओनली स्टुपिडिटी — बुद्धिमत्ता का दावा करना एकमात्र मूढ़ता है। मूढ़ों के अतिरिक्त बुद्धिमान होने का दावा किसी ने किया नहीं। बुद्धिमान तोजितने बुद्धिमान हुए हैंउन्होंने कहा,हम महामूढ़ हैं। हमें कुछ भी पता नहीं। इतना ही पता है कि कुछ भी पता नहीं है। जितना जानाउतना ही पता चला कि अज्ञान गहन है। जितना जानाउतना ही जानने के सब द्वार—दीवार गिर गए।
लेकिन आइंस्टीन को तो कोएसलर भी नहीं कह सकता कि पागल है। लेकिन अभी पिछले दस वर्षों में ऐसी कठिनाई आ गयी जैसी कठिनाई उपनिषद को आ गई थी। जब भी कोई विचारकोई खोज परम रहस्य को छुएगीतभी यह उपद्रव आ जाएगा। जब उपनिषद का ऋषि इस परम रहस्य पर पहुंच गयाआखिरी आत्मतत्व परतब उसको पैराडाक्सिकल लैंग्वेज,विरोधी भाषा का उपयोग करना पड़ा। एक ही साथ कहा कि दूर है और पास भी। और बड़ी जल्दी से कहा कि कहीं ऐसा न हो कि आप समझ जाएं कि दूर है। कहा कि पास है और तत्काल शीघ्रता से कहा कि दूर भीकहीं ऐसा न हो कि आप समझ जाएं कि पास है। जो कहा उसको दूसरे वक्तव्य में फौरन खंडित किया। अभी विज्ञान भी परम तत्व के बहुत निकट घूमने लगा है। पदार्थ के मामले में वह भी परम के पास पहुंच गया है। और कठिनाई आ गई।
जब पहली दफा इलेक्ट्रान का आविष्कार हुआ तो वैज्ञानिक कठिनाई में पड़ गए। कोई शब्द न मिलाकिससे उसे कहें। आदमी के पास सब शब्द हैंपर इलेक्ट्रान को क्या कहेंएक बड़ी कठिनाई खड़ी हो गई कि उसको कण कहें कि तरंगकण और तरंग निश्चित ही अलग—अलग और विपरीत चीजें हैं। कण तरंग नहीं हो सकता है। कण का मतलब ही हुआजो ठहरा हुआ है। और तरंग का मतलब हैजो गतिमान हैवेब। अगर तरंग ठहर जाए तो तरंग नहीं है। तरंग का मतलब ही है जो तर रही हैतैर रही हैबही जा रही हैहुई जा रही हैबनी जा रही हैमिटी जा रही है — प्रोसेस। तरंग है एक प्रोसेसएक प्रक्रिया। और कणकण है एक स्थिति। प्रोसेस नहींस्टेट।
इलेक्ट्रान को क्या कहा जाएयह मुश्किल खड़ी हो गई कि वह कण है कि तरंग। क्योंकि वह दोनों तरह का व्यवहार करता है एक साथ। दो वैज्ञानिक उसका अध्ययन कर रहे हैं। और एक वैज्ञानिक कहता है कि मुझे तरंग मालूम पड़ती हैएक वैज्ञानिक कहता हैमुझे कण मालूम होता है। एक साथ। एक साथ एक वैज्ञानिक कहता हैक्षणभर को कण मालूम होता है,क्षणभर को तरंग मालूम होता है। दोनों हैंएक साथ। तो बहुत कठिनाई हो गई। ऐसा कोई शब्द दुनिया की किसी भाषा में न था कि उसे क्या कहें। कण भीतरंग भी। तो एक नया शब्द क्वांटा उनको खोजना पड़ा। क्वांटा का मतलब होता हैबोथदोनों;तरंग भीकण भी।
पागल हैं — कोएसलर को कहना चाहिए — ये सब आइंस्टीन और पलांकये सब पागल हैं। आइंस्टीन से किसी ने पूछा कि आप क्या कह रहे हैं! यह कैसे हो सकता है कि कण और तरंग दोनोंआइंस्टीन ने कहाहो सकता है कि नहीं हो सकता हैयह निर्णय मैं कैसे करूंऐसा है। हो सकता है कि नहीं हो सकता हैयह मैं कोन कहने वालाइतना ही मैं खबर देता हूं कि ऐसा है। उस पूछने वाले आदमी ने कहायह तो हमारे सारे तर्क के नियमों को तोड़ देता है। यह तो अरस्तू का जो सारा तर्क हैवह सब खंडित होता है। तो आइंस्टीन ने कहामैं क्या करूंअगर तथ्य के सामने तर्क टूटता हो तो तर्क को ही टूटना पड़ेगा। तथ्य टूटने को राजी नहीं है। आप अपने तर्क को बदल लें। तथ्य तो यही है। अरस्तू गलत होंइलेक्ट्रान अरस्तू को सही करने के लिए कण होने को राजी नहीं है। अरस्तू को सही करने के लिए इलेक्ट्रान सिर्फ तरंग होने को राजी नहीं हैवह दोनों है। वह अरस्तू की उसे फिक्र ही नहीं है।
अरस्तू का तर्क कहता है कि विपरीत चीजें एक साथ नहीं हो सकती हैं। ठीक कहता है। एक आदमी जिंदा और मरा हुआ एक साथ कैसे हो सकता हैलेकिन जो गहरे रहस्य को जानते हैंवे कहते हैंजिंदगी और मौत एक ही आदमी के दो पैर हैं,बाएं और दाएं। एक ही साथ आदमी जिंदा है और मर रहा है। आप जब जिंदा हैं तब मर भी रहे हैं। नहीं तो एक दिन मर नहीं पाएंगे। मरना कोई आकस्मिक घटना नहीं है कि सत्तर साल में एक क्षण आया और आप मर गए। जिस दिन आप जन्मे उसी दिन से मर रहे हैं। इधर जिंदगी चल रही हैइधर मौत भी चल रही है। सत्तर साल में मुकाम आ जाता है।
यह बड़े मजे की बात हैमरा हुआ आदमी मर सकता हैनहीं मर सकता। जिंदा आदमी चाहिए मरने के लिए। मेरा मतलब समझे आप। यानी मरने के लिए जिंदा होना बिलकुल जरूरी हैअनिवार्य है। यह शर्त ढीली नहीं की जा सकती। ऐसा नहीं हो सकता कि एक आदमी को हम कहें कि कोई हर्जा नहींतुम अगर जिंदा नहीं हो तो भी मर सकते हो। नहीं मर सकते।
अब यह तो बड़ी उलटी बात हो गयी। मरने के लिए जिंदा होना अनिवार्य शर्त है। तो फिर जिंदा होने के लिए मरना अनिवार्य शर्त है। जो आदमी इसी वक्त मर नहीं रहा हैवह जिंदा भी नहीं है। मरना और जिंदगी एक ही प्रक्रिया के नाम हैं। एक साथ हम मर भी रहे हैं और हो भी रहे हैं। हम मिट भी रहे हैं और बन भी रहे हैं।
अरस्‍तू कहता है, अँधेरा-अँधेरा है, प्रकाश—प्रकाश है। अँधेरा और प्रकाश कभी एक नहीं हो सकते। साधारणत: ठीक दिखाई पड़ता है। लेकिन कोई प्रकाश नहीं है। और कोई प्रकाश ऐसा नहीं हैजहां अंधेरा नहीं है। और विज्ञान तो कहता है कि अंधेरा कम प्रकाश का नाम है। और प्रकाश कम अंधेरे का नाम है। इससे ज्यादा फर्क हम नहीं कर सकते। डिग्रीज का अंतर है। अंधेरा और प्रकाश दो चीजें नहीं हैं। एक ही चीज के डिग्रीज के फासले हैं। जैसे कि गर्मी और सर्दी दो चीजें नहीं हैं।
कभी ऐसा करेंतो यह उपनिषद का सूत्र बड़ी अच्छी तरह समझ में आ जाएगा। एक हाथ को स्टोव पर रखकर थोड़ा गरम कर लें और एक हाथ को बर्फ पर रखकर थोड़ा ठंडा कर लें। और फिर दोनों हाथ को एक बाल्टी मेंपानी भरा होउसमें डाल दें। और फिर पूछें कि पानी ठंडा है या गरमतो एक हाथ खबर देगा कि ठंडा है और एक हाथ खबर देगा कि गरम है। तब आपको कहना पड़ेगाठंडा भी हैऔर कहीं भूल न हो जाएफौरन कहना पड़ेगागरम भी है। विपरीत वक्तव्य देने पड़ेंगे। एब्सर्ड हो जाएंगे। कोएसलर ठीक कहता है। लेकिन अब क्या किया जा सकता है! पानी ठंडा और गरम नहीं होता। आपके हाथ और पानी के बीच जो संबंध निर्मित होता है उससे डिग्री का पता चलता है और कुछ पता नहीं चलता।
यह उपनिषद कहता हैआत्मा निकट भी है और दूर भी। निकट तो इसलिए कहता है कि पत्ते कितने ही दूर होंजड़ के सदा निकट हैं। जड़ से जुड़े हैंनहीं तो पत्ते हो नहीं सकते। रस तो जड़ से ही आता है। अगर हम ठीक से समझें तो पत्ता जड़ का ही फैला हुआ हाथ है — अगर ठीक से समझें — एक्सटेंशन हैजड़ ही फैलकर पत्ता बन गई है। कहीं भी तो बीच में डिसकंटीन्यूटी नहीं हैकहीं भी तो बीच में कोई व्यवधान नहीं पड़ा है। कहीं तो ऐसी जगह नहीं हैजहां आप कह देंजड़ खतम हुई और पत्ता शुरू हुआ। बीच में कोई गैप नहीं है। जुड़ा है सब। इधर जड़ हैउस कोने पर पता हैइस कोने पर जड़ है। आपके पैर की अंगुली और आपके सिर के बाल कहीं भी तो टूटे हुए नहीं हैं। जुड़े हैंएक हैं। एक ही चीज के दो छोर हैं।
तो जड़ निकटतम है पत्ते के। उसी से तो सारा जीवन मिलता हैसारा रस मिलता है दूर हो कैसे सकते हैंफिर भी दूर हैं। बहुत दूर हैं। और पत्ते को अगर जड़ को जानना हो तो बड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ेगी।
दूर क्यों हैदूर इसलिए कि पत्ते को पता ही नहीं चलता कि जड़ है भी। सूरज भी पत्ते को पास मालूम पड़ता होगा। बहुत दूर है सूरजदस करोड़ मील का फासला है। लेकिन पत्ते को सूरज भी पास मालूम पड़ता होगा। और जब सुबह सूरज निकलता हैतो पत्ता नाच उठता है। सूरज का रोज पता चलता हैजो दस करोड़ मील दूर हैऔर जड़ का कभी पता नहीं चलताजो नीचे छिपी हैउसका ही हिस्सा है। सूरज पास है बहुतजड़ बहुत दूर है। तत्काल कहना पड़ेगालेकिन नहींपास है बहुत।
आत्मतत्व पास है बहुतक्योंकि उसके बिना हम हो नहीं सकते। और दूर भी है बहुतक्योंकि कितने जन्मों से हम उसे खोज रहे हैंउसका हमें कोई पता नहीं है। इसलिएइसलिए कहते हैंनहीं चलताबिलकुल नहीं चलताफिर भी सारा चलना उस पर ही खड़ा हैइसलिए चलता है। कील चलती नहींचाक चलता हैफिर भी यात्रा तो कील की भी हो जाती है। कील नहीं चलतीचाक चलता है। निकल पड़े आप गाड़ी पर बैठकर यात्रा करने। कील बिलकुल नहीं चलेगीइंचभर नहीं चलेगीचलेगा चाक। लेकिन जब दस मील बाद आप ठहरेंगे तो कील की भी यात्रा तो दस मील की हो चुकीऔर चली इंचभर नहींऔर दस मील की यात्रा हो गई। पागलपन होगा। पर हुआ यही है। अब तथ्य को क्या करें?
अरस्तू गलत हो तो होतथ्य गलत नहीं होते। कील बिलकुल नहीं चली और फिर भी दस मील की यात्रा हो गई। आत्मा एक क्षण भी नहीं चलीहिली भी नहींऔर कितने जन्मों की यात्रा हैकितनी अनंत यात्रा है! कितने पड़ाव और कितनी मंजिलें,कितने दूर निकल आए!
इसलिए उपनिषद का ऋषि कहता हैनहीं चलतीफिर भी बहुत चलती है। कहता हैभीतर है और फिर भी बाहर है।
असल में बाहर और भीतर कामचलाऊ फासले हैं। कोन सी चीज बाहर हैश्वास भीतर जाती हैतब आप कहते हैंभीतर जा रही है। आप कह भी नहीं पाते और वह बाहर चली जाती है। कभी आपने खयाल कियाकहते हैंश्वास भीतर जा रही है,भीतर है। कह भी नहीं पातेकह भी नहीं पाएइतना भी समय व्यतीत नहीं हुआ कि बाहर जा चुकी। और जब तक कहते हैं कि बाहर हैतब तक पाते हैं कि वह भीतर प्रवेश करती चली जा रही है।
बाहर और भीतर में फासला क्या हैदिशा काऔर कोई फासला नहीं है। रुखऔर कोई फासला नहीं है। घर के बाहर आपके जो आकाश है और घर के भीतर जो आकाश हैउसमें रत्तीभर का फासला हैकोई फासला नहीं है। दीवार आपने उठा ली और घेर लिया आकाश का एक टुकड़ा। वह बाहर का ही है। वह वही आकाश हैजो बाहर है। लेकिन फिर भी फासला है। जब धूप तेज हो जाती है तब पता चलता है कि बाहर का आकाश और हैभीतर का आकाश और है। भीतर विश्राम मिल जाता है,बाहर बड़ी पीड़ा हो जाती है। बाहर और भीतर का आकाश एक भी है और अलग भी है। घर के छप्पर के नीचे भी वही आकाश है जो बाहर है। लेकिन जब रात उसके नीचे सोते हैं तो ज्यादा निश्चिंत होते हैंजब बाहर होते हैं तो बड़े चिंतित हो जाते हैं। और आकाश वही है।
इसलिए उपनिषद कहते हैंवही भीतर हैवही बाहर है। फिर भी जानना है तो भीतर से ही शुरू करना पड़ेगा। जानने के लिए भीतर से ही शुरू करना पड़ेगा। जानने के बाद यह कहा जा सकता है कि वही बाहर है। जानने के पहले यह नहीं कहा जा सकता है कि वही बाहर है। क्योंकि जिन्हें भीतर का ही पता नहींउन्हें बाहर का कोई पता नहीं होगा। जो अपने घर के ही छोटे से आकाश को नहीं जान पाएवे इस बाहर के विराट आकाश को कैसे जान पाएंगेइस छोटे—से से पहले परिचित हो लेंफिर उस बाहर के विराट से भी परिचय हो जाएगा।
जिन्हें जानने निकलना हैउन्हें भीतर से ही शुरू करना पड़ेगा। और जो जानने की अंतिम मंजिल पर पहुंच जाते हैंवे बाहर पूरा करते हैं। प्राथमिक कदम भीतर उठता हैअंतिम कदम तो परम रूप से बाहर चला जाता है। आत्मा से यात्रा शुरू होती हैपरमात्मा पर पूर्ण होती है।
यह बहुत एब्सर्डतर्कशून्यअसंगत दिखने वाला वक्तव्यबहुत गहनबहुत सत्यबहुत तथ्यपूर्ण है। लेकिन तर्क पर ही जो रुक जाते हैंवे तथ्य तक नहीं पहुंच पाते हैं। और तथ्य पर तो केवल वे ही पहुंच पाते हैं जो तर्क को भी छोड़ने का साहस रखते हैं। क्योंकि तथ्य आपके तर्कों को नहीं मानता। सब तर्क मनुष्य—निर्मित हैं। तथ्यों को कोई फिक्र नहीं है। आपका तर्क कुछ भी कहेतथ्य जीए चले जाएंगे अपने ढंग से। सत्य को आपके तर्कों का कोई संबंध नहीं है। सत्य आपके तर्कशास्त्र को पढ़ने नहीं आते। और न आपके तर्कशास्त्र के साथ नियम के अनुसार काम करने को राजी हैं। वे अपने ढंग से काम करते चले जाते हैं। उन्हें आपके तर्कों की कोई फिक्र नहीं है।
इसलिए जब भी तथ्य और तर्क की टक्कर होती है तो तर्क को टूटना पड़ता है। इसलिएपूरब के मनीषी जब तथ्य पर पहुंचे जीवन केतो उन्होंने सब तर्क की बात छोड़ दी। उन्होंने कहा कि तर्क से कुछ होगा नहीं।
इसलिए जो तर्क में बहुत निष्णात हो जाते हैं उनका सत्य से परिचय जरा कठिन होने लगता हैमुश्किल होने लगता है। वे अपने तर्क को लिए ही बैठे रहते हैं। वे यही कहे चले जाते हैं कि पानी एक ही साथ ठंडा और गरम कैसे हो सकता है?लेकिन है। वे यही कहे चले जाते हैं कि सर्दी और गर्मी एक ही चीज कैसे हो सकती हैंकहां सर्दी और कहां गर्मी! पर हैं। वे कहे चले जाते हैंजन्म और मृत्यु एक कैसे हो सकते हैंलेकिन हैं।
सत्य के खोजी को तर्क के छोड़ने का साहस करना पड़ता हैजो कि बड़े से बडा साहस है।
यह सूत्र तर्कातीत हैबियांड लाजिक है और इसीलिए परम है। इसलिए मैंने कहा कि मनुष्य जाति के इतिहास में जो परम वचन बोले गए हैं — महावाक्य — उनमें से एक है।
अब हम उस तर्कातीत परम तथ्य में प्रवेश करें। इसलिए सोचें न कि नाचने से क्या होगा! चिल्लाने से क्या होगा! रोने से क्या होगा! हंसने से क्या होगा! सोचें नहीं। छोड़े।





आज इतना ही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें