बुधवार, 5 जून 2019

उपनिषद -ईशावास्‍य-प्रवचन--02

वह परम भोग है

ध्‍यान योग शिविर,
माउंट आबू, राजस्‍थान।

हरि ओम,
            ईशावास्‍यमिदं सर्वं यत्किज्व जगत्या जगत्।
            तेन त्यक्तेन पुज्जीथा: मा गृध: कस्यस्विद्धनमू।। 1।।


      जगत में जो कुछ स्थावर—जंगम संसार हैवह सब ईश्वर के द्वारा
      आच्छादनीय है। उसके त्याग— भाव से तू अपना पालन करकिसी
                  के धन की इच्छा न कर।। 1।।

शावास्य उपनिषद की आधारभूत घोषणा : सब कुछ परमात्मा का है। इसीलिए ईशावास्य नाम है — ईश्वर का है सब कुछ।
मन करता है मानने का कि हमारा है। पूरे जीवन इसी भ्रांति में हम जीते हैं। कुछ हमारा है — मालकियतस्वामित्व — मेरा है। ईश्वर का है सब कुछतो फिर मेरे मैं को खड़े होने की कोई जगह नहीं रह जाती।

ध्यान रहेअहंकार भी निर्मित होने के लिए आधार चाहता है। मैं को भी खड़ा होने के लिए मेरे का सहारा चाहिए। मेरे का सहारा न हो तो मैं को निर्मित करना असंभव है।
साधारणत: देखने पर लगता है कि मैं पहले हैमेरा बाद में है। असलियत उलटी है। मेरा पहले निर्मित करना होता है,तब उसके बीच में मैं का भवन निर्मित होता है।
सोचेंआपके पास जो—जो भी ऐसा हैजिसे आप कहते हैं मेरावह छीन लिया जाए सबतो आपके पास मैं भी बच नहीं रहेगा। मेरे का जोड़ है मैं। मेरा धनमेरा मकानमेरा धर्ममेरा मंदिरमेरी मस्जिदमेरा पदमेरा नाममेरा कुलमेरा वंश। इन सारे लाखों मेरे के बीच में मैं निर्मित होता है। एक—एक मेरे को हम गिराते चले जाएंतो मैं की भूमि छिनती चली जाती है। अगर एक भी मेरा न बचेतो मैं के बचने की कोई जगह नहीं रह जाती।
मैं के लिए मेरे का नीड़ चाहिएनिवास चाहिएघर चाहिए। मैं के लिए मेरे के बुनियादी पत्‍थर चाहिएअन्यथा मैं का पूरा मकान गिर जाता है।
ईशावास्य की पहली घोषणा उस पूरे मकान को उस देने वाली है। कहता है ऋषि. सब कुछ परमात्मा का है। मेरे का कोई उपाय नहीं। मैं भी अपने को मेरा कह सकूंइसका भी उपाय नहीं। कहता हूं अगरतो नाजायज। अगर कहता ही चला जाता हूं तो विक्षिप्त। मैं भी मेरा नहीं डू। और तो सब ठीक ही है।
इसे दो—तीन दिशाओं से समझने की कोशिश करनी जरूरी है।
पहला तोआप जन्मते हैंमें जन्मता हूं लेकिन मुझसे कोई पूछता नहीं। मेरी इच्छा कभी जानी नहीं जाती कि में जन्मना चाहता हूं! जन्म मेरी इच्छामेरी स्वीकृति पर निर्भर नहीं है। मैं जब भी अपने को पाता हूं जन्मा हुआ पाता हूं। जन्मने के पहले मेरा कोई होना नहीं है।
इसे ऐसा सोचेंआप एक मकान बनाते हैं। मकान से पूछते नहीं कि तूर बनना भी चाहता है या नहीं बनना चाहता है। मकान की कोई मर्जी नहीं। आप बनाते हैंमकान बन जाता है। कभी आपने सोचा कि आपसे भी तो आपकी मर्जी कभी नहीं पूछी गई है। ईश्वर जन्माता हैआप जन्म जाते हैं। ईश्वर बनाता हैआप बन जाते हैं। मकान को भी होश आ जाए तो वह कहेमैं। मकान को भी होश आ जाए तो वह बनाने वाले को मालिक नहीं मानेगा। मकान भी कहेगा कि बनाने वाला मेरा नौकर हैमुझे बनाया है इसने। मेरा साधन हैमेरी सेवा की हैमैं बनना चाहता था।
लेकिन मकान को होश नहीं हैं। आदमी को होश है। और कोन जाने कि मकान को होश नहीं हैहो भी सकता है। होश के भी हजार तल हैं।
आदमी का होश का एक ढंग हैएक तरह की कांशसनेस है। जरूरी नहीं है वैसी ही कांशसनेस सबकी हो। मकान की और तरह की हो सकती है। पत्थर की और तरह की हो सकती है। पौंधे की और तरह की हो सकती है। वे भीहो सकता हैअपने—अपने मैं में जीते हो। और माली जब पौधे में पानी डालता हो तो पौधा यन सोचता हो कि माली मुझे जन्मा रहा हैपौधा यही सोचता हो किं मैं माली की सेवाएं लेने का अनुग्रह कर रहा हूं। कृपा है मेरी कि सेवाएं ले लेता हूं! यद्यपि पौधे से कोई कभी पूछने नहीं गया कि तुझें जन्मना भी है!
जो जन्म हमारी इच्छा के बिना हैउसे मेरा कहना एकदम नासमझी है। जिस जन्म के पहले मुझसे पूछा ही नहीं जाता कभीउसे मेरे कहने का क्या अर्थ हैंन ही मौत आएगी तो पूछकर आएगी। न ही मौत पूछेगी कि क्या इरादे हैंचलते हैं,नहीं चलते हैंआएगी और बस आ जाएगी। ऐसे ही अनजानी जैसा जन्म आता है। ऐसे ही बिना पूछेद्वार पर दस्तक दिए बिनाबिना किसी पूर्व—सूचना केबिना आगाह किएबस चुपचाप खडी हो जाएगी। और कोई विकल्प नहीं छोड़ती — कोई आल्टरनेटिव नहींकोई चुनाव नहींकोई च्‍वायेस नहीं। यह भी नहीं कि क्षणभर रुक जाना चाहूं तो रुक सकूं।
तो जिस मौत मैं मेरी इतनी भी मर्जी नहीं हैउसे मेरी मौत कहना बिलकुल पागलपन है। जिस जन्म मे मेरी मर्जी नहीं हैवह जन्म मेरा नहीं है। जिस मौत में मेरी मर्जी नहीं हैवह मौत मेरी नहीं है। और उन दोनो के बीच में जो जीवन हैवह मेरा कैसे हो. सकता है?
उन दोनों के बीच मैं जिस जीवन को हम भरते हैंजब उसके दोनों छोर मेरे नहीं हैं — दोनों बुनियादी छोर मेरे नही है,,दोनों अनिवार्य छोर मेरे नहीं हैंजिनके बिना मैं हो भी नहीं सकता —— तो बीच का जो भराव हैवह भी धोखा हैडिसेप्शन है। और उसे हम भरते हैंऔर हम मौत और जन्म को बिलकुल भूल जाते है।
अगर हम मनस्विद से पूछें तो वह कहेगाहम जानकर भूल जाते हैं। क्योंकि बड़े दुखद स्मरण है ये। मेरा जन्म भी मेरा नहीं है तो कितना दीन हो जाता हूं। मेरी मृत्यु भी मेरी नहीं है तो छिन गया सबकुछ बचा नहींमेरे हाथ रिक्त और खाली हो गए। राख बची। और इन दोनों के बीच में जिस जीवन के लंबे सेतु को मैं निर्मित करूंगा.. —एक नदी पर हम पुल बनाते है,ब्रिज बनाते हैं। न यह किनारा हमारा हैन वह किनारा हमारा है। न इस किनारे पर रखे हुए ब्रिज केसेतु की बुनियाद हमारी हैन उस तरफ की बुनियाद हमारी है। तो यह बीच की नदी पर जो फैला हुआ पुल हैवह भी हमारा कैसे हो सकता हैआधार जिसके हमारे नहीं हैंवह हमारा नहीं हो सकता है। इसलिए हम जानकर भुला देते है।
आदमी बहुत सी बातें जानकर भुलाए हुए है। कुछ बातों को वह स्मरण ही नही करता। क्योंकि वह स्मरण उसके अहंकार की सारी की सारी अकड़ खींच लेगाबाहर कर देगा। फिर क्या है हमाराछोड़े जन्म और मृत्यु को। जीवन में ऐसा भ्रम होता है कि बहुत कुछ हमारा है। लेकिन जितना ही खोजने जाते हैंपाया जाता है कि नहीं बहू भी हमारा नहीं है।
आप कहते हैंकिसी से मेरा प्रेम हो गयाबिना यह सोचे हुए कि प्रेम आपका निर्णय हैयोर डिसीजननहींलेकिन प्रेमी कहते हैं कि हमें पता ही नहीं चलाकब हो गया! इट हैपेन्द्वहो गयाहमने किया नहीं। तो जौ हो गयावह हमारा कैसे हो सकता हैनहीं होता तो नहीं होता। हों गया तो हो गया। बड़े परवश हैंबड़ी नियति हैँ। सब जैसे कहीं बंधा है।
लेकिन बंधान कुछ ऐसा हें कि जैसे हम एक जानवर कों एक रस्सी में बांध देंएक खूंटी में बाँध दें और जानवर रस्सी की खूंटी में चारों तरफ घूमता रहे। घूमने से भ्रम पैदा हो कि मैं स्वतंत्र हूं क्योंकि घूमता हुं। और रस्सी को भुला देक्योंकि रस्सी दुखद है। वह जो खूंटी से बंधी हुई रस्सी हैबहू बडी दुखद हैवह परतंत्रता की खबर लाती है। सच तो यह है कि वह स्वयं के न होने की खबर लाती है। परतंत्र होने योग्य भी हम नहीं हैंस्वतंत्र होने कीं तो बात बहुत दूर है। परतंत्र होने के लिए भी तो हमें होना चाहिएवह भी हम नहीं हैं। वह जौ खूंटी बंधी हैचारों तरफ घूम लेता है जानवरचूंकि घूम लेता हेंकभी बाएँ चला जाता हैकभी दाएं चला जाता हैतो सोचता हैस्वतंत्र हूं। और जब स्वतंत्र हूं तो मैं हूं। फिर धीरे— धीरे अपने को समझा लेता होगा कि खूंटी से बंधा हूं यह भी मेरी मर्जी है। जब चाहूं तब तोड़ दूं। राजी हो गया हूं यह भी मेरे हित के लिए है।
जीवन में हम बहुत सा भ्रम पैदा करते हैं। कहते हैं क्रोधकहते हैं प्रेमकहते हैं घृणामित्रताशत्रुता — लेकिन कुछ भी तो हमारा निर्णय नहीं है। कभी आपने ऐसा क्रोध किया हैजों आपने किया होकभी नहीं किया। जब क्रोध होता है तब आप होते ही नहीं। कभी आपने प्रेम किया हैजो आपने किया होअगर आप प्रेम कर सकते तब तो किसी को भी कर सकते थे,लेकिन किसी को कर पाते हैं और किसी को नहीं कर पाते। और किसी को कर पाते हैंतो नहीं चाहते तो भी करते हैं। और किसी को नहीं कर पाते हैंतो चाहें तो भी नहीं कर पाते।
जिंदगी की सारी भावनाएं किसी अज्ञात छोर से आती हैं — जहां से जन्म आता है वहीं से। आप नाहक ही बीच में मालिक बन जाते हैं। और आपने क्या किया हैक्या है जो आपका किया हुआ हैभूख लगती हैनींद आती हैसुबह नींद टूट जाती हैसांझ फिर आंखें बंद होने लगती हैं। बचपन आता हैफिर कब चला जाता हैफिर कैसे चला जाता हैन पूछतान विचार—विमर्श लेतान हम कहें तो क्षणभर ठहरता। फिर जवानी चली आती हैफिर जवानी विदा हो जाती है। फिर बुढ़ापा आ जाता है। आप कहां हैं?
नहींलेकिन आप कहे चले जाते हैं कि मैं जवान हूं मैं का हूं। जैसे कि जवानी कुछ आप पर निर्भर हो। फिर जवानी के अपने—अपने फूल हैं। बुढ़ापे के अपने फूल हैं जो खिलते हैं। वैसे ही खिलते हैं जैसे वृक्षों पर फूल खिलते हैं। गुलाब का पौधा नहीं कह सकता कि मैं गुलाब के फूल खिलाता हूं। क्योंकि यह तभी कह सकता था जब चमेली के खिला सकता होता। लेकिन चमेली के तो खिला नहीं पाता। चंपा के तो खिला नहीं पाता। मधुकामिनी तो नहीं लगती उस पर। गुलाब ही लगता है। फिर नाहक ही अकड़ है। गुलाब लगता है। चमेली पर चमेली लगती है।
बचपन में बचपन के फूल खिलते हैंआप नहीं खिलाते। और अगर बचपन में निर्दोष होते हैंतो होते हैं। कुछ गुण नहीं। कुछ गौरव नहीं। कुछ यश मत ले लेना उससे। बचपन में सरलता होती हैतो होती है। और जवानी में अगर काम और वासना पकड़ लेती हैतो वैसे ही पकड़ लेती है जैसे बचपन में निर्दोषता पकड़ लेती है। न उसके आप मालिक होते हैंन जवानी में कामवासना के आप मालिक होते हैं। और अगर बुढ़ापे में मन ब्रह्मचर्य की तरफ झुकने लगता हैतो कुछ अपना गौरव मत समझ लेना। वैसे हीठीक वैसे हीजैसे जवानी में काम पकड़ लेता हैबुढ़ापे में काम से विरक्ति पकड़ लेती है। और जिसको नहीं पकड़ती हैउसका भी कुछ वश नहीं है। और जिसको पकड़ लेती हैवह भी नाहक का गौरव न ले।
मैं को खड़े होने की जगह नहीं है। अगर जीवन को एक—एक कण—कण सोचेंगेतो पाएंगेमैं को खड़े होने की जगह नहीं है। लेकिन भ्रम पैदा हम क्यों कर लेते हैंकैसे यह इलूजन पैदा होता हैयह डिसेप्शनयह प्रवंचना आती कहां से है गुर
यह आती इसलिए है कि हमें पूरे वक्त ऐसा लगता है कि विकल्प हैंआल्टरनेटिव हैं। जैसे आपने मुझे गाली दीतो मेरे सामने दो विकल्प हैं कि चाहूं तो मैं गाली का जवाब दूं और चाहूं तो न दूं — ऐसा मुझे लगता हैहै नहीं। ऐसा मुझे लगता है कि चाहूं तो जवाब दूं और चाहूं तो जवाब न दूं! लेकिन क्या सच में ही विकल्प होते हैंक्या जो आदमी गाली के उत्तर में गाली देता हैवह चाहता तो न देताआप कहेंगे कि चाहता तो नहीं दे सकता था।
लेकिन थोड़ा औरगहरे जाना पड़ेगा। वह चाह भी आप में होती है कि आप ले आते हैंगाली देने की चाहया न देने की चाहवह भी आपके वश में हैनहींजो बहुत गहरे खोजते हैंवे कहते हैं कि कहीं तो हमें पता चलता है कि चीजें हमारे वश के बाहर हो जाती हैं। एक आदमी को खयाल आता है कि गाली दूं गाली देता है। लेकिन आता हैनहीं दूं, नहीं देता है। लेकिन यह खयाल कि दूं या नहीं दूं , यह खयाल कहां से आता हैयह खयाल आपका हैयह वहीं से आता हैजहा से जन्म। यह वहीं से हैजहां से प्रेम। यह वहीं से आता हैजहां से प्राण। यह वहीं खो जाता हैजहां मौन। क्या. वहीं लीन हो जाता है,जहां जाती छुई श्वास। लेकिन धोखा देने की सुविधा हो जाती है कि मेरे हाथ में है। चाहता तो गाली न देता। लेकिन किसने कहा था कि आप दें?
नहींआप कहेंगेबुद्ध हैंमहावीर हैंवे गाली नहीं देते।
क्या आप समझते हैं कि वै चाहें तो गाली दे सकते हैंनहींजैसे आप गाली देने में बंधा हुआ अनुभव करते हैंउससे कम बंधा हुआ बुद्ध और महावीर अनुभव नहीं करते है न गाली देने में। चाहें तो भी दे नहीं सकते। नहींवह चाह पैदा ही नहीं होती।
एक झेन फकीर के— पास सुबह—सुबह एक आदमी आया और कहने लगा किइतने शांत क्यों हैंऔर मैं इतना अशांत क्यों हूंउस फकीर ने कहा कि बस मै शा हूं और तुम अशांत हो। तुम अशांत होबात खतम हो गई। अब इसमें कुछ और आगे कहने को नहीं है। उस आदमी ने कहा कि नहींलेकिन आप शांत कैसे हुएउस फकिर ने पूछा कि मैं तुमसे पूछना चाहूंगा कि तुम अशांत कैसे होते होवह आदमी कहने लगाअशांति आ जाती है। उस फकीर ने कहाबस ऐसा ही हुआ है,शांति आ गई। और मेरा कोई गौरव नहीं है। जब तक अशांति आती थीआती थी। मैं कुछ भी कर न सका। और जब शांति आ गईतो अब मैं अगर अशांति लाना चाहूं तो उतना ही का गया हूंअब कुछ नहीं कर पाता हुं।
उस आदमी ने कहानहींलेकिन मुझे भी रास्ता बताए शात होने का। उस फकिर ने कहामैं तो एक ही रास्ता जानता हूं कि तुम यह भ्रम छोड़ दो कि तुम कुछ कर सकते हो। अशांत हो तो अशांत हो जाओ। जानो कि अशांत हूं मेरे हाथ में नहीं, और तब तुम पाओगे कि पीछे से शांति आने लगी। बह भी तुम्हारे कोशिश क्यों नहीं  करता है। और अशांत हो जाते। शांत होने की कृपा कोशिश मत करो। जो लोग भी कोशिश करते हैं और अशांत हो जाते है। अशांत तो होते ही हैंअब यह शांत होने की कोशिश और नई अशांति को जन्म दे जाती है।
पर उस आदमी ने कहा कि नहींमुझे बात कुछ जमती नहीं र मुझे शांत होना —है। उस फकीर ने कहातुम अशांत'रहोगे।  क्‍योंकि तुम्हें कुछ होना है। तुम छोड़ नहीं सकते परमात्मा पर। जबकि सब उस पर है। तुम्हारे हाथ में कुछ है नहीं। जिस दिन से हम राजी हो गए जो था उसी के लिएउसी दिन से हम शांत हुए। जब तक हम कुछ होना चाहते थेतब तक हम कुछ हो न सके।
पर नहींवह आदमी नहीं माना। उसने कहा कि तुम्हारी शांति मे ईर्ष्या पैदा होती है। और हम ऐसे मानकर चले न जाएंगे। तब उस फकीर ने कहारुको। जब कोई न रहे यहां तब पूछ लेना। फिर दिन में कई मौके आएकोई न था। उस आदमी ने फिर कहा कि अब कुछ बता देंअब कोई भी नहीं है। उस फकीर ने ओंठ पर उंगली रखी और कहा कि चुप।
वह आदमी बड़ा परेशान हुआ। उसने कहा कि जब लोग आ जाते हैं तब मैं पूछता हूं तो आप कहते हैंजब कोई न रहे। और जब कोई नहीं रहता है और मैं पूछता हूं तो आप कहते हैंचुप! यह हल कैसे होगा?
फिर सांझ हो गईसूरज ढल गयासब लोग चले गए। झोपड़ा खाली हो गया। उसने कहा कि अब तो बताएं! तो फकीर ने कहाबाहर आ। बाहर गएपूर्णिमा का चांद निकला था। फकीर ने कहादेखता है ये पौधेसामने ही छोटे—छोटे पौधे लगे थे।
उसने कहादेखता हूं।
फकीर ने कहादेखता है वे दूर खड़े वृक्ष आकाश को छूते?
उसने कहादेखता हूं।
उस फकीर ने कहावे बड़े हैं और ये छोटे हैं। और झगड़ा कुछ भी नहीं। इनमें मैंने कभी विवाद नहीं सुना। इस छोटे पौधे ने कभी बड़े पौधे से नहीं पूछा कि तू बड़ा क्यों हैछोटा अपने छोटे होने में शांत है। बड़े ने कभी छोटे से नहीं पूछा कि तू छोटा क्यों हैबड़े की अपनी मुसीबतें हैं। जब तूफान आते हैं तब पता चलता है। छोटे की अपनी तकलीफें हैं। पर छोटा छोटा होने को राजी हैबड़ा बड़ा होने को राजी है। और उन दोनों के बीच मैंने कभी संवाद नहीं सुना। और मैंने दोनों को शांत पाया है। तू भी कृपा कर और मुझे छोड़। मैं जैसा हूं वैसा हूं। तू जैसा है वैसा है।
पर वह आदमी कैसे माने! हम भी कैसे मानें! मन करता है कुछ होने को। कपों करता हैहमने मान रखा है कि हम कुछ कर सकते हैं। नहींईशावास्य कहता हैनहीं कर सकते। कर्ता नहीं बन सकते।
भाग्य की जो अदभुत कल्पना हैउसके पीछे यह रहस्य था। नियति कीडेस्टिनी की जो अदभुत धारणा हैउसके पीछे यह राज है। नियति और भाग्य का यह मतलब नहीं है कि आप कुछ न करेंबैठ जाएं। क्योंकि भाग्य तो कहता हैबैठ भी नहीं सकते तुम। वह बिठाए तो बैठ सकते हैं। भाग्य तो कहता हैकुछ न करें हम फिरयह भी तुम नहीं कर सकते। वह न कराए तो नहीं करना आ जाएगा।
ध्यान रखेंभाग्यवादी जो लोग दिखाई पड़ते हैं उनमें एक भी भाग्यवादी नहीं है। वे कहते हैंसब भाग्य कर रहा हैहम क्या करें। तो हम कुछ नहीं करते। हम कुछ नहीं करतेइतना भी खयाल शेष रह गया तो करने का भाव शेष है। पूर्ण नियति की धारणा यह है कि हम हैं ही नहीं। करने का उपाय नहीं है। वही है — परमात्मा ही है।
और जब हम कर न सकते होंकर्ता न हो सकते होंतो फिर ममत्वमेरा क्या होगाकिसे हम कहेंमेरा हैबेटे को कहेंमेरा हैलगता हैक्योंकि मैंने जन्म दिया मालूम पड़ता है। ऐसा भ्रम होता है। हालांकि किसी ने कभी किसी बेटे को जन्म नहीं दिया। बेटे जन्मते हैं। आपसे रास्ता खोज लेते हैं।
कामवासना को आप जन्म नहीं देते। आपसे रास्ता बना लेती है। एक स्त्री को आप प्रेम करने लगते हैं। वह प्रेम आपसे नहीं आतावह प्रेम आपसे रास्ता बना लेता है। वह दोनों की वासनादोनों का प्रेमदोनों के शरीर मिलने को आतुर हो जाते हैं। वह आतुरता आपकी नहीं है। वह आतुरता आपके रोएं—रोएं में छिपी है। वह दबी है कण—कण मेंवह धक्के देती है। फिर एक बच्चे का जन्म हो जाता है। कोई मां बन जाती हैकोई बाप बन जाता है। जैसे हमने जन्म दिया हो! नियति हंसती है। नियति बिलकुल हंसती है। आपसे जन्म लिया गया हैआपने दिया नहीं। यू हैव बीन जस्ट ए पैसेजएक यात्रा—पथ मात्रजिससे नियति ने जन्म लिया है। आपने कुछ किया नहीं।
एक मकान आप बना लेते हैंतो कहते हैंमेरा है। लेकिन देखते हैंचिड़िया भी घोंसला बना लेती हैं। इस जगत में छोटे से छोटा प्राणी भी रहने की जगह बनाता है। और ऐसी चिड़िया भी हैं जो कभी किसी से सीखती नहीं। कुछ ऐसी चिड़िया हैं,जिनको जन्म देने के बादजिनके अंडा देने के बाद मां तो उड़ जाती है। अंडा जब फूटता हैतो चिड़िया सीधी बाहर निकल आती है। उसे मां की शिक्षा नहीं मिल पातीपिता का संरक्षण नहीं मिल पाता। कोई स्कूलिंगकोई स्कूल में उसको भर्ती नहीं किया जाता। बड़े आश्चर्य की बात हैवह चिड़िया फिर वैसा ही घोंसला बनाती है जैसा उसकी मां ने बनाया थाऔर उसकी मां की मां ने बनाया थाऔर उसकी मां की मां ने बनाया था। और वह घोंसला साधारण नहीं होताबहुत टेक्यीकलबड़े तकनीक काबड़ा आर्किटेक्चर का होता है। कि आदमी को भी बनाना पड़े तो सीखना पड़ेफिर भी पूरी कुशलता से बना ले तो कठिन है।
यह घोंसला कैसे बन जाता हैवैज्ञानिक कहते हैंबिल्ट—इन प्रोग्राम। वे कहते हैंचिड़िया के भीतर उसके रोएं—रोएं में बिल्ट—इन प्रोग्राम है। उसके जन्म के साथ ही उसकी हड्डी—मांस—मज्जा में उस घोंसला बनाने की पूरी की पूरी नियमावली छिपी है। वह बनाएगी ही। वह वही घास—पत्ते खोज लाएगी जो उसकी मां ने खोजे थे। किसी ने सिखाया नहीं है। मां उसे मिली नहीं है। कोई स्कूल में उसे भर्ती नहीं किया गया। वह वही पत्ते चुन लाएगीवह वही घास के तिनके उठा लाएगीफिर वही ढांचा,फिर वही घोंसला बन जाएगा।
आदमी भी बनाता है। सभी बनाते हैं। मेरे के कहने का कोई कारण नहीं है। मेरे के कहने का कोई भी कारण नहीं है।
किस चीज में हम कहें मेरा हैक्योंकि धन इकट्ठा कर लेते हैंसंग्रह सारे प्राणी करते हैं। अनेक—अनेक रूपों में करते हैं। और ऐसा नहीं है कि आदमी उनमें सर्वाधिक कुशल है। ऐसा भी नहीं है। आदमी से भी ज्यादा कुशल संग्रह करने वाले प्राणी हैं।
साइबेरिया में सफेद भालू होता है। छह महीने बर्फ पड़ती है। उस छह महीने में आदमी का बचना मुश्किल हैलेकिन भालू बच जाता है। उसके संग्रह करने का ढंग बहुत अदभुत है। उसका परिग्रह करने का ढंग बहुत कुशल है। वह चीजें इकट्ठी नहीं करतावह छह महीने चर्बी इकट्ठी करता है शरीर के भीतर। चर्बी बढ़ाए चला जाता है। चर्बी इतनी इकट्ठी कर लेता है वह कि छह महीने जब बर्फ पड़ती है और बर्फ में दबकर नीचे दब जाता हैतो अपनी ही चर्बी खाता रहता है छह महीने तक बर्फ में दबा हुआ।
आपकी तिजोरी इतने भीतर नहीं है। चोर उठा ले जा सकते हैं। और तिजोरी बहुत सी चीजों पर निर्भर हैतभी काम कर पाएगी। धन पास में होबाजार खो जाएतो काम नहीं कर पाएगा। वह सफेद भालू ज्यादा कुशल है। वह सीधा भोजन ही इकट्ठा करता है। और चूंकि बर्फ में इतना दब जाएगा कि चबानेश्वास लेनेमांस—मज्जा बनाने की सुविधा नहीं रह जाएगी,इसलिए तैयार भोजन भीतर चर्बी की तरह इकट्ठा करता हैउसको चुपचाप पचा लेगा।
सारा जगत संग्रह करता है। तो संग्रह करने में कुछ यह मत सोच लें कि हम ही करते हैं। कोई मां अगर अपने बेटे को दूध पिलाती हैतो किसी बहुत गौरव से न भर जाए। दूध भर आता हैबेटे के आने के साथ ही शरीर दूध बनाना शुरू कर देता है। बेटा दूध पीने से इनकार कर दे तब मां को तकलीफ होतब उसे पता चले कि आब्लिगेटरी..। बच्चा दूध पी लेता हैबड़ी कृपा है। न पीए तो बेचैनी पैदा हो जाएगी। मां ने कभी जानकर दूध नहीं बनाया। जैसे बच्चा अनजाना पैदा होता हैऐसा ही बच्चे के साथ दूध पैदा हो जाता है। बच्चा बड़ा हुआ कि दूध खोना शुरू हो जाता है। जैसे ही बच्चे की दूध की जरूरत पूरी हो गईदूध विदा हो जाता है। यह सब निसर्गगत है। संग्रह की वृत्ति निसर्गगत है।
इसलिए ईशावास्य का यह सूत्र कहता है सब परमात्मा का है। निसर्ग का कहेंनियति का कहेंप्रकृति का कहेंलेकिन ईशावास्य कहता हैपरमात्मा का है। क्योंकि निसर्गनियति और प्रकृति मेकेनिकल शब्द हैंयांत्रिक शब्द हैं। यह इतना विराट,यह इतना रहस्यपूर्णयांत्रिक नहीं हो सकता — जीवंत हैचेतन है।
विज्ञान भी यही कहता है कि सब प्रकृति कर रही हैसब प्रकृति कर रही है। लेकिन जब हम कहते हैं विज्ञान की भाषा में कि सब प्रकृति कर रही हैतो हम दीन तो हो जाते हैंहीन तो हो जाते हैंयंत्रवत हो जाते हैं। लेकिन जब ईशावास्य कहता हैसब परमात्मा कर रहा हैतो एक तरफ हमारा अहंकार भी छिन जाता हैलेकिन दूसरी तरफ हम परमात्मा हो जाते हैं। वही महत्वपूर्ण है। वही समझ लेने जैसा है।
इसलिए विज्ञान जितना विकसित होता जाता है.. विज्ञान का भी जोर यही है कि आदमी यह भ्रम छोड़ दे कि मैं कर रहा हूं सब हो रहा है। लेकिन उसका जोर इस बात पर है कि सब मेकेनिकल हो रहा हैसब यंत्रवत हो रहा है। मशीन की तरह सब होता है। सारा जगत यंत्रवत चल रहा 'है। अगर सब यंत्रवत हो रहा हैतो आदमी दीन तो हो जाता हैउसका अहंकार तो खंडित हो जाता हैलेकिन किसी दूसरे मार्ग से उसकी गरिमा वापस नहीं लौटती। उसका गौरवजो अहंकार से मिलता था बड़ा क्षुद्र था। छोटे से मिट्टी के तेल में जलते हुए दीए की तरह था। वह तो बुझ जाता है — गहन अंधकार छा जाता है — सूरज कहीं से वापस नहीं लौटता।
इसलिए विज्ञान की बजाय ईशावास्य की घोषणा ज्यादा कीमती है। इधर आपकी टिगिटमाती छोटी सी ज्योति को बुझाता है ईशावास्य कि बुझो तुमतुम नहीं हो। तुम नाहक परेशान हो। दूसरी तरफ महासूर्य को जन्म दे जाता है। परमात्मा है। एक तरफ कहता हैतुम नहीं हो और दूसरी तरफ से तत्काल तुम्हें परमात्मा की स्थिति में स्थापित कर जाता है। एक तरफ से तुम्हें छीन लेता हैमिटा देता है और दूसरी तरफ से तुम्हें पूर्ण को दे जाता है। इसलिए अहंकार के मिट्टी के दीए और मिट्टी के तेल में जलती हुई धुंधियारी ज्योति को तो बुझा देता है — धुआ भी थाबास भी थी — और सूरज के आलोक को दे जाता है। मिटाता है मैं कोलेकिन परम मैं को प्रतिष्ठा दे जाता है।
धर्म और विज्ञान के मूल आयाम में यही भेद है। विज्ञान भी उन्हीं बातों को कह रहा है जिन्हें धर्म कहता है। उसकी एस्फेसिस मेकेनिकल हैउसका जोर यंत्र पर है। धर्म भी वही कह रहा हैलेकिन उसका जोर चेतना परप्रज्ञा परजीवंत पर है। और वह जोर कीमती है। अगर पश्चिम का विज्ञान सफल हो गयातो अंततः आदमी मशीन हो जाएगा। अगर पूरब का धर्म जीत गयातो अंतत: मनुष्य परमात्मा हो जाता है। दोनों ही अहंकार छीन लेते हैं। लेकिन एक से अहंकार छिनता है तो आदमी नीचे गिरता है।
आज से डेढ़ सौदो सौ वर्ष पहले जब विज्ञान ने पहली बार यह बात करनी शुरू की कि आदमी परवश है। जब डार्विन ने कहा कि तुम यह भूल जाओ कि तुम्हें परमात्मा ने निर्मित किया हैतुम पशुओं से आए हो। तब आदमी का पहला अहंकार टूटा। बड़े जोर से टूटा। सोचता थाईश्वर—पुत्र हैं। पता चलानहीं। पिता ईश्वर नहीं मालूम पड़ता। वानर जाति का एक चिंपांजी,बबूनकोई बंदर पिता मालूम पड़ता है। निश्चितधक्के की बात थी। कहां परमात्मा था सिंहासन परजिसके हम बेटे थेऔर कहां बंदर के बेटे होना पड़ा। बहुत दुखद था। बहुत पीड़ादाई था।
तो पहले विज्ञान ने कहा कि आदमी आदमी हैयह भूलेएक प्रकार का पशु है। सारी अहंकार कीसारी ईगो की व्यवस्था टूट गई। लेकिन यात्रा जब भी किसी तरफ शुरू हो जाए तो जल्दी रुकती नहींअंत तक पहुंचती है। जानवर पर रुकना मुश्किल था। पहले विज्ञान ने कहा कि आदमी एक तरह का पशु है। फिर वितान ने पशुओं की खोजबीन की और पाया कि पशु एक तरह का यंत्र है। पाया कि पशु एक तरह का यंत्र है।
अब आप देखते हैंकछआ सरक रहा है। आप देखते हैंधूप घनी हो गईतो कछुआ छाया में चला गया। आप कहेंगे,कछुआ सोचकर गया। वितान कहता हैनहीं। विज्ञान ने मेकेनिकल कछुए बना लिएयंत्र के कछुए बना लिए। उनको छोड़ दें। जब तक धूप कम तेज रहती हैतब तक वे धूप में रहे आते हैं। जैसे ही धूप घनी हुई कि वे सरके। वे झाड़ी में चले गए। यंत्र है! क्या हो गया उसकोविज्ञान कहता है कि थमोंस्टेट है। इतने से ज्यादा गर्मी जैसे ही भीतर पहुंची कि बस छाया की तरफ सरकना शुरू हो जाता है। इसमें कुछ चेतना नहीं है। यंत्र भी यह कर लेगा। यह आटोमेटिक यंत्र भी कर लेगा।
आप देखते हैंएक पतिंगा उड़ता है दीए की ज्योति की तरफ। कवि कहते हैं कि दीवाना हैज्योति का प्रेमी हैइसलिए जान गंवा देता है। वैज्ञानिक नहीं कहते हैं। वे कहते हैंदीवाना वगैरह कुछ भी नहीं हैमेकेनिकल है। जैसे ही उस पतिंगे को ज्योति दिखाई पड़ती हैउसका पंख ज्योति की तरफ झुकना शुरू हो जाता है। उन्होंने यांत्रिक पतिंगे बना लिए हैं। उनको छोड़ देंअंधेरे में घूमते रहेंगे। फिर दीया जलाएंफौरन दीए की तरफ चले जाएंगे।
पीछे विज्ञान ने सिद्ध किया कि जानवर यंत्र है। अंतिम नतीजा बड़ा अजीब हुआ। आदमी था जानवरफिर जानवर हुआ यंत्र। अंतत: निष्कर्ष हुआ कि आदमी यंत्र है। स्वभावत: इसमें सच्चाई है। इसमें थोड़ी सच्चाई है। अहंकार तोड़ते हैंयह तो ठीक है।
लेकिन अहंकार तोड़कर आदमी नीचे गिरता हैयंत्रवत हो जाता है। परिणाम खतरनाक होंगे। परिणाम खतरनाक हुए हैं।
स्टैलिन और हिटलर करोड़ों लोगों की हत्या कर सके। क्योंकि अगर आदमी यंत्र हैतो हत्या से कोई फर्क नहीं पड़ता। देखेंमजे की बात। कृष्‍ण भी गीता में कह सके कि आदमी की आत्मा अमर हैमरती नहींहत्या से कोई फर्क नहीं पड़ता। और स्टैलिन भी कह सकता है कि आदमी यंत्र हैआत्मा है ही नहींहत्या से कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन कृष्ण जब कहते हैं कि आत्मा अमर है अर्जुनतू कितना ही मारमरती नहीं। तब नतीजा तो वही दिखाई पड़ता है कि अर्जुन भी मारने को उत्सुक हो जाता है। लेकिन परिणाम बड़े भिन्न हैं। आत्मा की अमरता की घोषणामृत्यु बेमानी हो जाती है। यहां स्टैलिन भी राजी हो जाता है मारने को लाखों—करोड़ों लोगों को। लेकिन इसलिए कि आत्मा तो है ही नहींमारने में हर्ज क्या है?
एक मशीन को मारने में कोई भी हर्ज तो नहीं है। अगर आप एक मशीन को डंडा मार देंतो कोई अहिंसक भी तो आपसे नहीं कह सकेगा कि हिंसा की। एक मशीन को तोड़कर दो टुकड़े कर देंतो अदालत में मुकदमा तो नहीं चलाया जा सकता। परिणाम एक से मालूम पड़ते हैं। नहींलेकिन एक से नहीं हैंक्योंकि परिणाम की आभा बहुत भिन्न है। अर्थ बहुत भिन्न हैं। सारी बात ही बदल जाती है।
विज्ञान भी कहता है कि प्रकृति कर रही है सबमनुष्य नहीं। धर्म भी कहता हैलेकिन धर्म कहता हैपरमात्मा कर रहा हैमनुष्य नहीं। विज्ञान अहंकार को तोड़कर मनुष्य को नीचे गिरा देता है। धर्म अहंकार को तोड़कर मनुष्य को ऊपर की यात्रा पर भेज देता है।
ईशावास्य का यह सूत्र कहता हैन मानना किसी चीज को अपनातो मैं मिट जाएगा। मानना परमात्मा का। किसी के धन की वांछा न करना। क्योंयह भी बहुत मजे की बात है। जब मेरा कुछ भी नहीं हैतो तेरा भी कुछ नहीं हो सकता।
ध्यान रखेंइस सूत्र के बड़े गलत अर्थ किए गए हैं। किसी के धन की वांछा मत करना। इतने गलत अर्थ किए गए हैं कि कभी—कभी हैरानी होती है कि जिन लोगों ने उस तरह के अर्थ किए हैं.. समस्तअधिकतर व्याख्याकारों ने इसका अर्थ किया है कि दूसरे के धन की वांछा पाप हैदूसरे के धन की वांछा मत करना। लेकिन पागल मालूम पड़ते हैं। क्योंकि पहले सूत्र कहता है कि धन किसी का है ही नहींपरमात्मा का है। तो जब पहले ही यह सूत्र कहता है कि धन मेरा नहींतो तेरा कैसे हो सकता है?
नहींदूसरे के धन की वांछा इसलिए मत करना कि जो धन मेरा नहीं है वह तेरा भी नहीं है। वांछा का उपाय तभी है जब वह तेरा और मेरा हो सके। नहीं तो वांछा का उपाय नहीं है। लेकिन नीतिशास्त्रियों ने इसका जो उपयोग किया हैइस सूत्र कावह यह किया है कि दूसरे के धन को सोचना भी पाप है! लेकिन जब मेरा ही धन नहीं हैतो दूसरे का कैसे हो सकता है?
इस सूत्र का अर्थ नीतिवादी नहीं निकाल पाएगा। यह सूत्र गहन हैगंभीर है। नीतिवादी तो इसी फिक्र में होता है किसी के धन की चोरी मत कर लेनाकिसी के धन को अपना मत मान लेना। लेकिन किसी का हैइस पर उसका जोर है। और ध्यान रहेजो आदमी कहता है कि वह चीज आपकी हैवह आदमीमेरी हैं चीजेंइस भावना से कभी मुक्त नहीं हो सकता। क्योंकि ये दोनों संयुक्त भावनाएं हैं। जब तक मकान मेरा हैतभी तक मकान तेरा है। लेकिन जिस दिन मेरा नहीं रहा मकान,तो आपका कैसे रह जाएगा?
दूसरे के धन की वांछा मत करनाइसका यह अर्थ नहीं है कि दूसरे का धन है और उसकी वांछा करना पाप है। इसका यह अर्थ है कि धन किसी का भी नहीं हैइसलिए वांछा पाप है। धन किसी का भी नहीं हैपरमात्मा का है। उसे मेरा भी मत जानना और तेरा भी मत जानना। उसे मेरा बनाकर मालिक भी मत बन जाना और दूसरे की मालकियत समझकर उसे छीनने की कोशिश में भी मत पड़ जाना। न उसे हम छीन पाएंगेन हम उसे बचा पाएंगे। वह परमात्मा का हैजिससे छीनने का कोई उपाय नहीं हैजिससे बचाने का कोई उपाय नहीं है।
कैसा मजेदार है! एक जमीन के टुकड़े पर मैं तख्ती लगा देता हूं मेरी है। मैं नहीं था तब भी जमीन का टुकड़ा था। जमीन का टुकड़ा बहुत हंसता होगा। क्योंकि मुझसे पहले भी बहुत लोग तख्ती लगा चुके उस टुकड़े पर कि मेरी है। और उस जमीन के टुकड़े ने उन सबको दफना दिया। उसी टुकड़े में दफना दिया। जहा आप बैठे हैंएक—एक आदमी जहां बैठा हैवहां कम से कम दस—दस आदमियों की कब बन चुकी है। जमीन पर एक इंच जगह नहीं है जहां दस आदमियों की कब न बन चुकी हो। क्योंकि इतने आदमी हो चुके हैं कि एक—एक इंच जमीन पर दस—दस आदमी मर चुके हैं। वह जमीन को पूरी तरह पता है कि और भी दावेदार पहले तख्ती लगाकर जा चुके हैं। मगर नहींआदमी है कि फिर तख्ती लगाएगा। और यह भी नहीं देखता कि पुरानी तख्ती पर वार्निश करके अपना नाम लिख रहा है। वह यह भी नहीं देखता कि कल किसी को फिर वार्निश करने की तकलीफ उठानी पड़ जाएगी। यह नाहक मेहनत हो रही है। वह जमीन भी हंसती होगी।
नहींदूसरे के धन की वांछा मत करनाक्योंकि धन किसी का भी नहीं है। ध्यान रहेमेरा जोर बहुत अलग है। मैं यह नहीं कहता हूं कि दूसरे के धन को अपना बना लेना पाप है। दूसरे के धन को दूसरा या अपना मानना पाप है। किसी का भी मानना पाप है। परमात्मा के अतिरिक्त मालकियत किसी की भी है तो पाप है।
अगर इसे समझेंगेतो ईशावास्य का जो गहरा आयाम हैवह खयाल में आएगा। नहीं तोनहीं तो इतना ही मतलब होता हैइन सूत्रों से यही मतलब निकल आता है कि हरेक अपनी—अपनी संपत्ति पर कब्जा रखे और दूसरे से सुरक्षा के लिए शिक्षा देता रहे चारों तरफ कि दूसरे की धन की वांछा मत करना।
इसलिए अगर मार्क्स जैसे लोगों को यह लगा कि यह सब धर्मों ने धनपतियों को सुरक्षा दी हैतो गलत नहीं लगा। क्योंकि ऐसे सूत्रों की जो व्याख्याएं की गई हैंवे व्याख्याएं गलत हैं। इससे ऐसा लगता है कि जो जिसका है वह उसका हैतुम मत छीनने की कोशिश करना। इसका मतलब साफ हुआइसका मतलब साफ हुआ कि यह पुलिस को ही सहारा देने वाला है। व्यवस्था कोस्थिति—स्थापकता कोमालकियत को सहारा देने वाला सूत्र है।
लेकिन यह सूत्र हो नहीं सकता। क्योंकि यह सूत्र पहले ही घोषणा करता हैईशावास्य कीसब कुछ परमात्मा के होने की। परमात्मा ही मालिक है, तो दूसरा फिर और कोन हैपरमानात्मा के अलावा कोई दूसरा परमात्मा हैकोई दूसरा परमात्मा भी नहीं। न मैं मालिक हूं —न— तू मालिक है, मालकियत भ्रम है। मालिक तो सिर्फ वही है जिसने कभी आकर घोषणा नहीं की कि मे मालिक हूं। क्योंकि वह घोषणा किसके सामने करे?  वह किसको कहे कि जमींन मेरी है,  कहने के लिए कम से कम एक दूसरे की जरूरत पड़ती है। जब आप तख्ती लगाते है जमीन पर कि मैरी हैतो ध्यान रखेंकिसी के लिए लगाते हैं — कोई पढ़ेकोई जाने कि मेरी हैं। जंगल मैं नहीं लगाते हैं। अगर बिलकुल अकेले रह जाएं जमीन परतो मैं नहीं मानता हु कि ऐसे आप पागल होंगे कि तख्तियां लगाते फिरेंगे कि मेरी है। अगर आप अकेले जमीन पर बचे तो जमीन आपकी है। कहने को भी उपाय नहीं।
परमात्मा घोषणा नहीं करतालेकिन वही मालिक है। ध्यान रहेईशावास्य के इस वचनका —यह भी अर्थ है कि जो भा घोषणाएं करते हैंवे मालिक नहीं हो सकते। मालिक को घोषणा करने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। मालिक अघोषित मालिक है। घोषणा सिर्फ नौकर करते हैं। जितने जोर से कोई घोषणा करता हैसमझना कि उतना ही शक है। कोई जोर सै कहे कि नहींमेरी हैंतब आप पक्का समझ लेना कि इसकी नहीं हो सकती। घोषणा क्यों इतने जोर से की जा रही है?
घोषणा हम सदा ही जो नहीं है हमारा उसे सिद्ध करने के लिए करते हैं। परमात्मा घोषणा नहीं करता। किसके लिए घोषणा करे? क्यों घोषणा करेव्यर्थ होगी घोषणा। घोषणा की नहीं है उसकी। नहीं उसका ही है सबजिसने कभी नहीं कहा। जिन—जिनने कहां है, उन —उन क़ा बिलकुल नहीं है।
दूसरे के धन की वांछा मत करनाक्योंकि धन किसी का भी नहीं हैपरमात्मा का है। न— अपना मानना उसेन दूसरे का मानना उसे। उसे जानना प्रभु का। और दूसरे भी उतने ही प्रभु के है जितने हम प्रभु के हैं। इसलिए छीन—झपट बेकार है। इसलिए छीन—झपट बेमानी हेंअर्थहीन हैअसंगत हैं। उसमे कोई युक्ति नहीं है। व्यर्थ की हम मेहनत कर रहे हैं। ऐसा श्रम उठा रहे हैं जो पानी में खींची गई लकीरों जैसा खो जाएगा।
और भी एक बात तेन त्यक्तेन भुज्जीथा: कहा कि जो छोड़ते हैंवे ही भाग पाते हैं।
नहींऐसा हमारा जानना नहीं है। हम तो जानते हैं कि जो पकड़ते हैंवे ही भोग पाते हैं। यह ऋषि उलटी बात कहता है। कहता हैजो छोड़ते हैं — तेन त्यक्तेन — वे ही भोगतै हैं। बड़ी उलटी बात है। जो छोड़ देते हैंवे ही भोग पाते हैं। जो नहीं मालिक बनतेवे ही मालिक बन जाते हैं। जिनकी कोई पकड़ नहींउनके हाथ में सब आ जाता है।
कुछ—कुछ ऐसा है जैसे कोई हवा को मुट्ठी में पकड़े। हवा को मुट्ठी में पकड़िए तब खयाल आएगा — तेन त्यक्तेन भुज्जींथा: पकड़िए मुट्ठी में जोर सेबाधिए मुट्ठी को — और हवा बाहर निकली। बांधते चले जाइएआखिर में मुट्ठी ही रह जाएगीहवा उसमें नहीं बचेगी। खोल दें मुट्ठी कोमत बांधें। और हवा बड़ी प्रगाढ़ होकर बहती है। खुली मुट्ठी में हवा होती है,बंद मुट्ठी में हवा खो जाती है। जिसने जितने जोर से बांधाउतनी ही खाली हो जाती है। जिसने पूरी खोल दीकभी खाली नहीं होतीसदा भरी होती है। और प्रतिपल ताजी हवाएंप्रतिपल ताजी हवाएं भरती चली जाती हैं। कभी देखाखुली मुट्ठी कभी खाली नहीं होती। बंधी मुट्ठी सदा खाली हो जाती है। कुछ थोड़ा—बहुत बच भी जाए तो गंदा और बासा और पुराना और जरा—जीर्ण हो जाता है। सड़ जाता है।
वे ही भोग पाते हैंजो त्याग पाते हैं!
इस जगत मेंइस जीवन में छोड़ने के लिए जो जितना राजी हैउतना ही उसे मिलता है। पैराडाक्सिकल है। लेकिन जीवन के सभी नियम पैराडाक्सिकल हैं। जीवन के सभी नियम बड़े विरोधाभासी हैं। विरोधी नहीं हैंविरोधाभासी हैं। दिखाई पड़ते हैं कि विपरीत हैं। यहां जिस आदमी ने चाहा कि सम्मान मिलेउसे अपमान सुनिश्चित है। जिस आदमी ने चाहा कि मैं धनी हो जाऊंजितना धन मिलता जाता हैवह आदमी भीतर उतना ही निर्धन होता चला जाता है। जिस आदमी ने सोचा कि मैं कभी न मरूंवह चौबीस घंटे मौत में घिरा रहता है। मौत का भय पकड़ रहता है। जिस आदमी ने कहा कि हम अभी मरने को राजी हैंउसके दरवाजे पर मौत कभी नहीं आती। जो मरने को राजी हुआउसे अमृत का पता चल जाता है। और जो मोत से भयभीत हुआवह चौबीस घंटे मरता है। वह मरता ही हैजीने का उसे पता ही नहीं चलता। जिसने भी कहा कि मैं मालिक बनूंगावह गुलाम बन जाता है। और जिसने कहा कि हम गुलाम होने को भी राजी हैंउसकी मालकियत का कोई हिसाब नहीं।
मगर ये उलटी बातें हैं। और इसलिए बड़ी कठिन हो जाती हैं। और इनके अर्थ जब हम निकालते हैंतो हम आमतोर से जो अर्थ निकाल लेते हैं — वह इस विरोधाभास को बचाने के लिए जो हम अर्थ निकालते हैं — वे गलत होते हैं। इसका भी वैसा ही अर्थ लोगों ने निकाला है। लोगों ने निकाला — तेन त्यक्तेन भुज्जीथा: — तो निकाला कि दान करो तो स्वर्ग में मिलेगा। गंगा के तट पर एक पैसा दो तो एक करोड़ गुना मोक्ष में मिलने वाला है!
असल में महावाक्यों की जितनी दुर्दशा होती है जगत मेंउतनी और किसी चीज की नहीं होती। और ऋषियों के साथ जितना अन्याय होता हैउतना किसी और के साथ नहीं होता। क्योंकि उन्हें समझना कठिन हो जाता है। हम उनसे जो अर्थ निकालते हैंवे अर्थ हमारे होते हैं। हमने सोचा कि यह बात बिलकुल ठीक है। कुछ दान करोगे तो परलोक में पाओगे। लेकिन पाने के लिए करना दान। दान करना पाने के लिए।
और ध्यान रखनासूत्र कहता है कि जो छोड़ता हैउसे मिलता हैलेकिन जो मिलने के लिए छोड़ता हैउसको मिलता हैऐसा नहीं कहता है। जो मिलने के लिए ही छोड़ता हैवह तो छोड़ता ही नहीं। वह तो सिर्फ मिलने का इंतजार कर रहा है। जो आदमी कहता है कि मैं दान कर रहा हूं यहांताकि मुझे स्वर्ग में मिल जाएवह छोड़ ही नहीं रहा। वह सिर्फ मुट्ठी आगे तक कस रहा है। अगर ठीक से समझेंतो वह इस लोक में ही कस नहीं रहा है मुट्ठीपरलोक में भी मुट्ठी कस रहा है। वह कह रहा है कि यहां तो ठीकवहां भी!
वहां भी हम छोड़ेंगे नहीं। वहां भी चाहिए। और अगर वहां मिलने का कोई पक्का भरोसा होता होतो हम यहां कुछ इनवेस्टमेंटकुछ इनवेस्टमेंट कर सकते हैं। हम कुछ लगा सकते हैं पूंजी यहांअगर परलोक में कुछ मिलने का पक्का हो।
नहींवह समझा ही नहीं। यह सूत्र यह नहीं कहता। यह सूत्र तो यह कहता हैजो छोड़ता हैउसे मिलता है। यह यह नहीं कहता कि तुम इसलिए छोड़ना ताकि तुम्हें मिले। क्योंकि मिलने की जिसकी दृष्टि हैवह तो छोड़ ही नहीं सकता। वह तो सिर्फ इनवेस्ट करता हैवह छोड़ता कभी नहीं। वह तो सिर्फ पूंजी नियोजित करता है ताकि और मिल जाए।
एक आदमी एक लाख रुपया कारखाने में लगाता हैतो दान कर रहा हैनहीं। वह डेढ़ लाख मिल सकेगा इसलिए लगा रहा है। फिर वह डेढ़ लाख भी लगा देता हैतो दान कर रहा हैवह तीन लाख मिल सके इसलिए लगा रहा है। वह लगाए चला जाता हैवह लगाए चला जाता हैइसलिए कि मुट्ठी को और कसना है। और पकड़ लेना है। जो आदमी भी दान करता है पाने के लिएउसने दान के राज को नहीं समझा। वह दान का खयाल ही उसको पता नहीं चला कि क्या है।
यह सूत्र यह कहता हैइतना ही कहता हैसीधी—सीधी बात कि जो छोड़ता है वह भोगता है। यह यह नहीं कहता कि तुम्हें भोगना हो तो तुम छोड़ना। यह यह कहता है कि अगर तुम छोड़ सकेतो तुम भोग सकोगे। लेकिन तुम भोगने का खयाल अगर रखेतो तुम छोड़ ही नहीं सकोगे।
अदभुत है सूत्र। पहले कहासब परमात्मा का है। उसमें ही छोड़ना आ गया। जिसने जानासब परमात्मा का हैफिर पकड़ने को क्या रहापकड़ने को कुछ भी न बचा। छूट गया। और जिसने जाना कि सब परमात्मा का है और जिसका सब छूट गया और जिसका मैं गिर गयावह परमात्मा हो गया। और जो परमात्मा हो गयावह भोगने लगावह रसलीन होने लगावह आनंद में डूबने लगा। उसको पल—पल रस का बोध होने लगा। उसके प्राण का रोआ—रोआ नाचने लगा। जो परमात्मा हो गया,उसको भोगने को क्या बचासब भोगने लगा वह। आकाश उसका भोग्य हो गया। फूल खिले तो उसने भोगे। सूरज निकला तो उसने भोगा। रात तारे आए तो उसने भोगे। कोई मुस्कुराया तो उसने भोगा। सब तरफ उसके लिए भोग फैल गया। कुछ नहीं है उसका अबलेकिन चारों तरफ भोग का विस्तार है। वह चारों तरफ से रस को पीने लगा।
धर्म भोग है। और जब मैं ऐसा कहता हूं धर्म भोग हैतो अनेकों को बड़ी घबराहट होती है। क्योंकि उनको खयाल है कि धर्म त्याग है। ध्यान रहेजिसने सोचा कि धर्म त्याग हैवह उसी गलती में पड़ेगा — वह इनवेस्टमेंट की गलती में पड़ जाएगा। त्याग जीवन का तथ्य है। इस जीवन में पकड़ना नासमझी है। पकड़ रहा हैवह गलती कर रहा है — सिर्फ गलती कर रहा है। जो उसे मिल सकता थावह खो रहा हैपकड़कर खो रहा है। जो उसका ही थाउसने घोषणा करके कि मेरा हैछोड़ दिया। लेकिन जिसने जाना कि सब परमात्मा का हैसब छूट गया। फिर त्याग करने को भी नहीं बचता कुछ। ध्यान रखना त्याग करने को भी उसी के लिए बचता हैजो कहता हैमेरा है।
एक आदमी कहता है कि मैं यह त्याग कर रहा हूं तो उसका मतलब हुआ कि वह मानता था कि मेरा है। सच में जो कहता हैमैं त्याग कर रहा हूं उससे त्याग नहीं हो सकता है। क्योंकि उसे मेरे का खयाल है। त्याग तो उसी से हो सकता है जो कहता हैमेरा कुछ है नहींमैं त्याग भी क्या करूं। त्याग करने के लिए पहले मेरा होना चाहिए। अगर मैं कुछ कह दूं कि यह मैंने आपको त्याग किया — कह दूं कि यह आकाश मैंने आपको दियातो आप हंसेगे। आप कहेंगेकम से कम पहले यह पक्का तो हो जाए कि आकाश आपका है! आप दिए दे रहे हैं! मैं कह दूं कि दे दिया मंगल ग्रह आपकोदान कर दिया। तो पहले मेरा होना चाहिए। त्याग का भ्रम उसी को होता है जिसे ममत्व का खयाल है।
नहींत्याग छोड़ने से नहीं होता। त्याग इस सत्य के अनुभव से होता है कि सब परमात्‍मा का है। त्याग हो गया। अब करना नहीं पड़ेगा। घटित हो गया। इस तथ्य की प्रतीति है कि सब परमात्मा का हैअब त्याग को कुछ बचा नहीं। अब आप ही नहीं बचे जो त्याग करे। अब कोई दावा नहीं बचा जिसका त्याग किया जा सके। और जो ऐसे त्याग की घड़ी में आ जाता है,सारा भोग उसका है। सारा भोग उसका है। जीवन के सब रसजीवन का सब सौंदर्यजीवन का सब आनंदजीवन का सब अमृत उसका है।
इसलिए यह सूत्र कहता हैतेन त्यक्तेन भुज्जीथा:जिसने छोड़ा उसने पाया। जिसने खोल दी मुट्ठीभर गई। जो बन गया झील की तरहवह भर गया। जो हो गया खालीवह अनंत संपदा का मालिक है।
यह एक सूत्र आज सुबह के लिए। फिर शेष बात रात करेंगे।
अब सुबह के ध्यान के संबंध में दो—तीन बातें समझ लें। फिर हम ध्यान के लिए... थोड़ी सी बातक्योंकि करने का है। और जो मैंने समझाया वह सब ध्यान है। वह सब ध्यान है। मुट्ठी खोलनी है थोड़ी सी और हवा से भर जाएंगे। थोड़ा सा जानना है कि सब परमात्मा का है और नृत्य भीतर जग जाएगा।
चालीस मिनट का ध्यान होगा। आंख और कान तो हमें बंद कर लेने हैं पूरी तरह जरा भी रोशनी न रह जाए। और सबको थोड़े दूर—दूर खड़े हो जाना है। जो बीमार हों, वृद्ध होंबैठना चाहते होंवे फिर बहुत पीछे जाकर बैठ जाएंअन्यथा कोई उनके ऊपर जाएगा। और खड़े रहें पहले तोजब गिरने की हालत आ जाए तब गिरेतो मजा और है पहले खड़े रहें।
तो दूर हट जाएं। ध्यान रखेंचारों तरफ जगह बना लेंक्योंकि बहुत जोर से कुंडलिनी का जागरण होगा। बहुत लोग बहुत चीखेंगेचिल्लाएंगेकूदेंगेनाचेंगेइसलिए काफी जगह पर फैल जाएं।
फैल जाएं! इस पूरी जगह का उपयोग कर लें! हीबातचीत न करें। बातचीत बिलकुल करें। बातचीत की कोई जरूरत ही नहीं है। आप चुपचाप फैल जाएं। फिर मैं चारों सूत्र आपसे कह दूं। फैल जाएं। अभी पट्टी न बांधें। पहले मेरी पूरी बात सुन लें,फिर बांध लें।
पहले दस मिनट तो गहरी श्वास लेनी है पूरी शक्ति लगाकर। ताकि सारी शक्ति कुंडलिनी की भीतर जग जाए। साथ में ही शरीर नाचने—डोलने लगेकूदने लगेतो कूदने देना

नाचने देना हैडोलने देना है। चिंता नहीं करनी है। दूसरे दस मिनट में शरीर को बिलकुल छोड़ देना है आनंद—मग्न भाव से। कूदेगानाचेगाहंसेगाचिल्लाएगागाएगाजो भी करना चाहे करेगाउसे पूरी शक्ति से करना है। तीसरे दस मिनट में नाचते रहतेकूदते रहते पूछना है — मैं कोन हूंयह भी बड़े आनंद से मंत्र की तरह पूछना है — मैं कोन हूंमैं कोन हूंयह पूछते चले जाना है। चौथे दस मिनट में कोई खड़ा रहेगाकोई गिर जाएगाकोई लेट जाएगा। दस मिनट मौन प्रतीक्षा करनी है कि परमात्मा हममें उतरे। हमने मुट्ठी खुली छोड़ दीअब वह हममें उतर आए। हमने छोड़ाअब जरा भोग का क्षणरस हममें उतर आए। उसकी प्रतीक्षा करनी है।
सबसे पहले जैसे ही हम प्रयोग शुरू करेंगेसंकल्प कर लेना है। हाथ जोड़कर परमात्मा के सामने संकल्प कर लेना है। पहले संकल्प कर लेंफिर आप अपनी पट्टियां बांधेंगे। हाथ जोड़ लेंआंख बंद कर लें। परमात्मा को साक्षी रखकर हृदय में तीन बार संकल्प कर लें — मैं प्रभु को साक्षी रखकर संकल्प करता हूं कि ध्यान में अपनी पूरी शक्ति लगा दूंगा। मैं प्रभु को साक्षी रखकर संकल्प करता हूं कि ध्यान में अपनी पूरी शक्ति लगा दूंगा। मैं प्रभु को साक्षी रखकर संकल्प करता हूं कि ध्यान में अपनी पूरी शक्ति लगा दूंगा।
अब आंख पर पट्टियां बांध लें और कान में कपास डाल दें। कान और आंख पूरी तरह बंद कर लें। दूर—दूर फैल जाएंदूर—दूर फैल जाएंताकि किसी को बाधा न रहे। पट्टियां बांध लें। और शुरू करें!
 आज इतना ही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें