गुरुवार, 6 दिसंबर 2018

तृषा गई एक बूंद से-प्रवचन-07

जागरण के तीन सूत्र

मेरे प्रिय आत्मन्!
जो बाहर हैवह एक स्वप्न से ज्यादा नहीं है। और जो सत्य हैवह भीतर है। जो दृश्य हैवह परिवर्तन है। और जो द्रष्टा हैवह सनातन है।
सत्य की खोज में विज्ञान बाहर देखता हैधर्म भीतर देखता है। विज्ञान परिवर्तन की खोज हैधर्म शाश्वत की। और सत्य शाश्वत ही हो सकता है। इस शाश्वत सत्य की दिशा में तीसरा सूत्र साक्षीभाव है। द्रष्टा को खोजना हैतो द्रष्टा बने बिना और कोई रास्ता नहीं है।

लेकिन हम सब हैं सोए हुए लोग। हम सब करीब-करीब सोए-सोए जीते हैंसोए-सोए ही जागते हैं।
बुद्ध एक सुबह प्रवचन करते थे। कोई दस हजार लोग इकट्ठे थे। सामने ही बैठ कर एक भिक्षु पैर का अंगूठा हिलाता था। बुद्ध ने बोलना बंद कर दिया और उस भिक्षु को पूछा कि यह पैर का अंगूठा तुम्हारा क्यों हिल रहा हैजैसे ही बुद्ध ने यह कहापैर का अंगूठा हिलना बंद हो गया। उस भिक्षु ने कहाआप भी कहां की फिजूल बातों में पड़ते हैं! आप अपनी बात जारी रखिए। बुद्ध ने कहानहींमैं यह पूछे बिना आगे नहीं बढूंगा कि तुम पैर का अंगूठा क्यों हिला रहे थेउस भिक्षु ने कहामैं हिला नहीं रहा थामुझे याद भी नहीं थामुझे पता भी नहीं था।
तो बुद्ध ने कहातुम्हारा अंगूठा हैऔर हिलता हैऔर तुम्हें पता नहींतो तुम सोए हो या जागे हुए होऔर बुद्ध ने कहापैर का अंगूठा हिलता हैतुम्हें पता नहींमन भी हिलता होगा और तुम्हें पता नहीं होगा। विचार भी चलते होंगे और तुम्हें पता नहीं होगा। वृत्तियां भी उठती होंगी और तुम्हें पता नहीं होगा। तुम होश में हो या बेहोश होतुम जागे हुए हो या सोए हुए हो?
यदि हम गौर से देखेंतो आंखें खुली होते हुए भी हम अपने को होश में नहीं कह सकते। हमारा मन क्या कर रहा है इस क्षण,वह भी हमें ठीक-ठीक पता नहीं। अगर कभी दस मिनट एकांत में बैठ जाएंद्वार बंद कर लेंऔर मन में जो चलता हो उसे एक कागज पर लिख लें--जो भी चलता होईमानदारी से--तो उस कागज को आप अपने प्रियजन को भी बताने के लिए राजी नहीं होंगे। मन में ऐसी बातें चलती हुई मालूम पड़ेंगी कि लगेगा क्या मैं पागल हूंये बातें क्या हैं जो मन में चलती हैंखुद को भी विश्वास नहीं होगा कि यह मेरा ही मन है जिसमें ये सारी बातें चलती हैं!
लेकिन हम भीतर देखते ही नहींबाहर देख कर जी लेते हैं। मन में क्या चलता हैपता भी नहीं चलता। और यही मन हमें सारी क्रियाओं में संलग्न करता है। इसी मन से क्रोध उठता हैइसी मन से लोभ उठता हैइसी मन से काम उठता है। इस मन के गहरे में न हम कभी झांकते हैंन कभी इस मन के गहरे में जागते हैं। जो भी चलता हैचलता है। यंत्रवतसोए-सोए हम सब कर लेते हैं
अगर आपने कभी क्रोध किया होतो शायद ही आप यह कह सकें कि मैंने क्रोध किया है। आपको यही कहना पड़ेगाक्रोध आ गया। आज तक किसी आदमी ने क्रोध किया नहीं हैक्रोध सदा आया है। आप क्रोध के कर्ता नहीं हैंआप सिर्फ क्रोध के विक्टिम हैंशिकार हैं। आप पूरी जिंदगी स्मरण करें तो यह नहीं कह सकते कि मैंने एक बार क्रोध किया था। क्रोध मेंकरने में आप मालिक नहीं थे। अगर मालिक होते तो आपने किया ही नहीं होता। कोई आदमी जान कर गङ्ढे में नहीं गिरता है। गिर जाता है,यह दूसरी बात है। किसी आदमी ने जान कर क्रोध भी नहीं किया है कभी। क्रोध हो जाता हैयह दूसरी बात है। क्रोध घटता हैक्रोध हम करते नहीं हैं। तो हम सोए हुए आदमी हैं या जागे हुए?
और प्रेम के संबंध में तो लोग कहते ही हैं कि प्रेम हमने किया नहींहो गया। लेकिन इसका मतलब क्या होता है कि प्रेम हो गयाइसका मतलब यह होता है कि जैसे हवाएं चलती हैं और वृक्ष के पत्ते हिलते हैं अवश-परवशजैसे आकाश में बादल आते हैं और हवाएं उन्हें जहां उड़ा कर ले जाती हैंचले जाते हैंविवश। क्या वैसे ही हमारे भीतर भी चित्त में भावनाएं उठती हैं प्रेम कीक्रोध कीघृणा की और हम विवश होकर उनके साथ हिलते-डुलते रहते हैंहमारा कोई वश नहीं हैहम अपने मालिक नहीं हैं?
एक फकीर था यूनान मेंगुरजिएफ। वह तो कहता थाआदमी यंत्र है। वह यह मानता ही नहीं था कि सभी लोगों के भीतर आत्मा है। वह कहता थाजो सोए हुए हैं उनके भीतर आत्मा मानने का कारण क्या हैजाग्रत कोई हो तो ही उसके भीतर आत्मा मानने का कारण है। अगर आत्मा है भी तो सोई हुई है।
हमारा सारा व्यक्तित्व ही सोया हुआ है। न हमने कभी क्रोध किया हैन हमने प्रेम किया है। चीजें घटती रही हैं और हम उनके साथ हिलते रहे हैंडोलते रहे हैं--यंत्रवत! जैसे किसी ने बटन दबा दी हो और बिजली जल गईतो बिजली यह नहीं कह सकती कि मैं जल गई हूं। वह यही कह सकती हैजलना हो गया।
हमें भी कोई बटन दबा देता है और क्रोध जल जाता है। हम भूल से कहते हैं कि मैंने क्रोध किया। क्रोध हो गया है। बटन दबी और क्रोध हो जाता हैपता भी नहीं चलता कब हो गया। हमारे सारे व्यक्तित्व का पूरा का पूरा आधार ऐसा ही अनकांशसअचेतन है। इस अचेतन चित्त को लेकर कोई सत्य का साक्षात्कार नहीं कर सकता है। सत्य के साक्षात्कार के लिए कांशसचेतनहोश से भरा हुआ होना जरूरी है।
इस होश के लिए ही तीसरा सूत्र आपसे कहना चाहता हूं। जीवन की प्रत्येक क्रिया के प्रति जागरूक होना साधना का एकमात्र मार्ग है। जो भी हम करते हैंवह निद्रित न हो। जो भी हम करते हैंवह जाग्रत हो।
बहुत कठिन है यह बात। अगर रास्ते पर आप चल रहे हैंऔर जाग्रत होकर चलने की कोशिश करेंतो आपको पता चलेगा कितना कठिन है! एक-दो क्षण याद रख पाएंगे कि मैं चल रहा हूंऔर फिर यह बात भूल जाएगी और चलना मैकेनिकलयांत्रिक ढंग से होने लगेगा। मन कहीं और चला जाएगा। पांच मिनट भी चलते हुए यह होश रखना मुश्किल है कि मैं चल रहा हूं। अपनी ही क्रिया है चलने कीअपना ही मन हैलेकिन चलने की क्रिया को पांच मिनट तक सतत स्मरण रखनारिमेंबर रखनामुश्किल मामला है। इसे थोड़ा लौटते वक्त प्रयोग करेंगे तो खयाल में आएगा। और जब चलने की साधारण सी क्रिया के प्रति हम पांच मिनट नहीं जाग सकतेतो आत्मा की बहुत गहरी क्रियाओं के प्रति हम कैसे जाग सकते हैं?
बुद्ध एक रास्ते से गुजरते हैं। उनके साथ एक भिक्षु है आनंद। वे आनंद से बात कर रहे हैं। एक मक्खी आकर उनके गले पर बैठी हैउन्होंने मक्खी उड़ा दी है। फिर रुक कर खड़े हो गए। फिर आनंद से कहाभूल हो गई आनंदमक्खी को मैंने सोए-सोए उड़ा दिया। तुमसे बात करता रहा और हाथ मशीन की तरह गया और मक्खी को उड़ा दिया। गलती हो गई है। फिर उस जगह हाथ ले गए जहां मक्खी बैठी थी--अब मक्खी वहां नहीं हैवह कभी की उड़ चुकी है--फिर वहां हाथ ले गएफिर उस मक्खी को उड़ाया जो नहीं थी।
आनंद ने कहाआप यह क्या कर रहे हैं?
बुद्ध ने कहाअब मैं जाग कर मक्खी को उड़ा रहा हूंजैसे कि मुझे उड़ाना चाहिए था। मैंने नींद में हाथ उठा दियावह होश में नहीं था हाथ। वह यांत्रिक थावह आत्मिक नहीं था। अब मैं उस तरह हाथ ले जा रहा हूं जाग करजैसे कि मुझे ले जाना चाहिए था।
कभी आपने खयाल कियाइस हाथ को नीचे से ऊपर तक उठाएं होश से भर करआपको पूरा पता हो कि हाथ उठ रहा है। और आप हैरान हो जाएंगे। जितनी देर आप जागे रहेंगे कि हाथ उठ रहा हैउतनी देर चित्त शांत हो जाएगा।
जाग्रत चित्त शांत होता हैसोया चित्त अशांत होता है। रास्ते पर चल कर देखें दस मिनट भी जागे हुए। और जितनी देर होश रहेगा कि मैं चल रहा हूंउतनी देर चित्त शांत रहेगाजैसे ही होश जाएगाचित्त अशांत हो जाएगा।
हमारी सामान्य क्रियाओं से शुरू करना जरूरी है साक्षी का भाव--चलतेउठतेखाना खातेसुनतेबोलते। अभी मैं बोल रहा हूं और आप सुन रहे हैं। यह सुनना दो तरह से हो सकता है। या तो सोए-सोए आप सुन रहे हैंसुन रहे हैं एक यंत्र की तरह। या आप जाग कर सुन रहे हैंकि आपको पूरा पता है कि आप सुन रहे हैंहोश है पूरा कि आप सुन रहे हैं। अगर आप होशपूर्वक सुन रहे हैंतो सुनने में ही एक अदभुत शांति आनी शुरू हो जाएगी जिसका आपको कोई पता नहीं।
यहीं प्रयोग करके देखें। मुझे सुन रहे हैंइस तरह सुनें कि आपको पूरी तरह पता है कि आप सुन रहे हैं। सिर्फ कान पर चोट नहीं पड़ रहीपीछे मन पूरी तरह जाग कर सुन रहा है। मन साक्षी है कि सुनने की क्रिया हो रही है। और मन एकदम शांत होने लगेगा। सुनने में भी शांत होने लगेगा। भोजन कर रहे हैंतो भोजन करें जाग कर। और जैसे ही जाग कर भोजन करेंगेभोजन करने की क्रिया ही रह जाएगीमन और कहीं नहीं जाएगा। जाग कर कोई भी काम होगा तो मन इधर-उधर भागना बंद कर देगा। सोया हुआ मन भागता हैजागा हुआ मन नहीं भागता।
जापान में एक फकीर था बोकोजू। वह लोगों को वृक्षों पर चढ़ने की कला सिखाता था। और वह यह कहता था कि वृक्षों पर चढ़ने की कला के साथ ही मैं जागने की कला भी सिखाता हूं।
अब फकीर को वृक्षों पर चढ़ने की कला सिखाने से कोई प्रयोजन भी नहीं है। लेकिन उस फकीर ने बड़ी समझ की बात खोजी थी कि जागना और वृक्ष पर चढ़ना एक साथ सिखाना आसान था।
जापान का एक राजकुमार उस फकीर के पास वृक्ष पर चढ़ना सीखने गया। कोई डेढ़ सौ फीट ऊंचे सीधे वृक्ष पर उस फकीर ने कहा कि तुम चढ़ो। और वह फकीर नीचे बैठ गया। राजकुमार जैसे-जैसे ऊपर जाने लगाउसने नीचे लौट कर देखावैसे-वैसे फकीर ने आंख बंद कर ली। राजकुमार डेढ़ सौ फीट ऊपर चढ़ गयाजहां से जरा भी चूक जाए तो प्राणों का खतरा है। तेज हवाएं हैंवृक्ष कंपता हैआखिरी शिखर तक जाकर उसे वापस लौटना है। श्वास लेने तक में डर लगता है। और वह फकीर कुछ भी नहीं बोलताचुपचाप नीचे बैठा हैन बताता है कैसे चढ़ोन कहता है कि क्या करो। फिर वह वापस लौटना शुरू हुआ। जब कोई पंद्रह फीट ऊपर रह गयातब वह फकीर छलांग लगा कर खड़ा हो गया और उसने कहासावधानी से उतरना! होश से उतरना!
राजकुमार बहुत हैरान हुआ कि कैसा पागल है! जब मैं डेढ़ सौ फीट ऊपर थातब चुपचाप बैठा रहा। और अब जब मैं पंद्रह फीट कुल ऊंचाई पर रह गया हूंजहां से गिर भी जाऊं तो अब बहुत खतरा नहीं हैवहां इन सज्जन को होश आया हैचिल्ला रहे हैं कि सावधान! होशियारी से उतरना! बोधपूर्वक उतरना! गिर मत जाना!
नीचे उतराऔर उसने कहामैं बहुत हैरान हूं! जब मैं डेढ़ सौ फीट ऊपर थातब तुमने सावधानी के लिए नहीं कहा। और जब पंद्रह फीटनीचे से केवल पंद्रह फीट रह गयातब तुम चिल्लाने लगे।
उस फकीर ने कहाजब तुम डेढ़ सौ फीट ऊपर थेतब तुम खुद ही सावधान थे। मुझे कुछ कहने की जरूरत न थी। खतरा इतना ज्यादा था कि तुम खुद ही जागे हुए रहे होगे। लेकिन जैसे-जैसे तुम जमीन के करीब आने लगेमैंने देखा कि नींद ने पकड़ना तुम्हें शुरू कर दिया हैतुम्हारा होश खो रहा है। उस फकीर ने कहाजिंदगी भर का मेरा अनुभव हैलोग जमीन के पास आकर गिर जाते हैंऊपर से कभी कोई नहीं गिरता। ऊपर इतना खतरा होता है कि आदमी जागा होता है। और उस राजकुमार से उसने कहा कि तुम सोचो: जब तुम डेढ़ सौ फीट ऊपर थेहवाएं जोर की थीं और वृक्ष कंपता थातब तुम्हारे मन में कितने विचार चलते थे?
उसने कहाविचारएक विचार नहीं चलता था! बस एकमात्र होश था कि जरा चूक न जाऊं! मैं उस वक्त पूरी तरह जागा हुआ था।
तो उस फकीर ने पूछाउस जागरण में तुम्हें कोई विचार नहीं थे! मन अशांत थादुखी थापरेशान थास्मृतियां आती थींभविष्य की कल्पना आती थी?
उसने कहाकुछ भी नहीं आता था! बस मैं थाडेढ़ सौ फीट की ऊंचाई थीप्राण खतरे में थे! वहां कुछ भी न अतीत थान भविष्य था। बस वर्तमान था! वही क्षण था और कंपती हुई हवाएं थींऔर प्राण का खतरा थाऔर मैं थाऔर मैं पूरी तरह जागा हुआ था!
उस फकीर ने कहातो तुम समझ लोअगर इस तरह तुम चौबीस घंटे जागे रहने लगोतो तुम उसे जान लोगे जो आत्मा है। इसके अतिरिक्त तुम नहीं जान सकते हो।
यह जान कर हैरानी होगी कि बहुत बार खतरों में आदमी को आत्मा का साक्षात्कार हो जाता है। और यह भी जान कर हैरानी होगी कि खतरे का जो हमारे भीतर आकर्षण हैवह आत्मा को पाने का ही आकर्षण है। खतरे का भी एक आकर्षण हैडेंजर का भी एक आकर्षण है हर एक के भीतर। और जब तक आदमी में थोड़ा बल होता हैखतरे का एक मोह होता हैखतरे को स्वीकार करने की एक इच्छा होती है।
एक आदमी थाअभिनेताउसने अमेरिका में रह कर लाखों रुपये कमाए। जापानी था। फिर लौटता था वापसतो उसने सोचा सारी दुनिया घूमता हुआ चलूं। सारी संपत्तिकोई अस्सी लाख रुपये लेकर लौटता था। अब उसने खयाल छोड़ दिया था काम करने काअब रुपये कमा लिए थेअब चुपचाप एक झोपड़ा बना कर कहीं जंगल में रहेगा। वह पेरिस रुका आकर अपनी यात्रा में। जिस होटल में ठहरा थाउस होटल में किसी परिचित ने कहा कि पेरिस आए होतो पेरिस के जुआघर देखना बहुत जरूरी है। उनको बिना देखे व्यर्थ हैपेरिस तुमने देखा ही नहीं। तो पेरिस का जुआघर जरूर देख लो। उस आदमी ने कहामैंने कभी जुआ नहीं खेलालेकिन तुम कहते हो तो चलो चलता हूं। वह पेरिस के बड़े जुआघर में गया। और उसने जाकर अस्सी लाख रुपये एक ही साथ दांव पर लगा दिएजितना लाया था कमा कर।
उसके मित्र ने कहाक्या पागलपन करते हो! पागल हो गए होइतना बड़ा दांव पेरिस के जुआघर में कभी भी नहीं लगाया गया! एक ही दांव और इकट्ठा! और उसके पास एक पैसा नहीं बचता है पीछे।
पर उस अभिनेता ने कहाअगर दांव ही लगाना है तो पूरा लगाना चाहिएनहीं तो दांव का मजा ही नहीं आएगा।
उसने वह अस्सी लाख रुपये का दांव लगा दिया और हार गया। उस जुआघर से होटल तक लौटने के लिए पैसे भी मित्र से उधार लेने पड़े! सन्नाटा छा गया होटल में। और सभी लोगों ने समझाकहीं वह आदमी मर न जाए। इतना बड़ा धक्का होगा उसको! रात जाकर वह अपनी होटल में सो गया।
संयोग की बातकिसी दूसरे जापानी ने उस रात आत्महत्या की पेरिस में। सुबह अखबारों ने खबर छाप दी कि फलां-फलां अभिनेता ने आत्महत्या कर ली। क्योंकि पक्का ही हो गया कि वही होगा। दूसरा कौन होगा!
सुबह जब वह उठाउसने अखबार पढ़ातो उसमें छपा है कि उसने आत्महत्या कर ली। वह बहुत हैरान हुआ! उसने मैनेजर को बुला कर कहा कि यह किसने अखबार में खबर छाप दी कि मैं मर गयामैं मरा नहींमैंने कल आत्महत्या नहीं कीजुए के दांव के वक्त मुझे पहली बार आत्मा का साक्षात्कार हो गया है। जब मैंने सब दांव पर लगा दियातो श्वास भी मेरी रुक गईविचार भी मेरे रुक गए। एक क्षण को दुनिया मिट गई मेरे लिएदांव ही रह गया। मैं उसी पर जागा हुआ रह गया। क्योंकि पूरे जीवन का सवाल था। और उस मौन मेंउस जागृति में मैंने जो जाना हैवह अस्सी लाख से बहुत ज्यादा का है। मैंने कुछ खोया नहींमरने का सवाल नहीं है। मैंने कुछ पा लियाजो जिंदगी भर में मुझे कभी भी जिसकी सुगंध नहीं मिली थी।
आप जान कर हैरान होंगे कि जुए का मोह और मजाखतरे का मोह और मजा भी मनुष्य की आत्मा को जानने की गहरी प्यास से ही पैदा होता है। पहाड़ों पर चढ़ने की इच्छासमुद्रों में तैरने की इच्छाखतरों में उतरने की इच्छायुद्धों के मैदान पर चले जाने की इच्छा भी मनुष्य के आत्म-साक्षात्कार की किसी तीव्र कामना से पैदा होती है। क्योंकि लाखों वर्ष के अनुभव के बाद मनुष्य को यह पता चला है कि कभी-कभी खतरों में धुआं छूट जाता हैनींद टूट जाती हैऔर वह जो भीतर है उसकी झलक मिल जाती है। लेकिन वह खतरे के कारण नहीं मिलतीवह मिलती है जागरण के कारण। खतरे में जागरण हो जाता है और झलक मिल जाती है।
जैसे कोई आदमी अचानक आपकी छाती पर छुरा लेकर खड़ा हो जाएतो शायद एक सेकेंड को विचार बंद हो जाएंगे। विचार चलेंगे उस क्षण जब कोई छाती पर छुरा लेकर खड़ा हो गया होविचार बंद हो जाएंगे। नींद रहेगी उस वक्तबेहोशी रहेगीजैसे छुरे की धार काट देगी सारी नींद को। भीतर कोई चीज जग जाएगी जैसी कभी नहीं जगी थी। लेकिन खतरा सवाल नहीं हैअसली सवाल जागरण है। अगर हम जागने का प्रयोग कर सकें तो जीवन की सामान्य स्थितियों में भी वह भीतर की धारवह भीतर का द्वारवह भीतर का अंधेरा टूट सकता हैनींद टूट सकती है।
लेकिन जागने के लिए क्या किया जा सकता है?
जागने के लिए तीन सूत्र स्मरण रखने चाहिए। एक तो शरीर की कोई भी क्रिया होशपूर्वक होबेहोशीपूर्वक न हो। शरीर की कोई भी क्रिया--हाथ भी हिलेपैर भी उठेतो होशपूर्वक उठे। और अगर चार-छह महीने निरंतर ध्यान रखा जाएतो शरीर की सब क्रियाएं होशपूर्वक होनी शुरू हो जाती हैं।
और जब शरीर की सारी क्रियाएं होशपूर्वक होती हैंतो शरीर से सारे तनावसारे टेंशंस विदा हो जाते हैं। शरीर एकदम रिलैक्स्ड हो जाता है। शरीर इतना हलका हो जाता हैवेटलेसजैसे उड़ जाएगा। ऐसा लगने लगता है जैसे शरीर है ही नहीं। शरीर इतनाइतना हलका हो जाता है कि जैसे उड़ सकेगा। जितना होशपूर्वक होगा शरीर का जीवनउतना ही शरीर हलका हो जाएगाउतना हीशरीर नहीं हैऐसा मालूम पड़ने लगेगा।
अभी हम शरीर ही हैं। अभी हमें शरीर ही सब कुछ मालूम पड़ता है। शरीर का बहुत वेट हैबहुत वजन हैशरीर पत्थर की तरह हैवही मालूम पड़ता हैउसके भीतर और कुछ मालूम नहीं पड़ता। क्योंकि शरीर बिलकुल नींद में चल रहा हैसोया हुआ चल रहा है।
कभी आपने खयाल किया कि नींद में सोए हुए आदमी को उठाइए तो ज्यादा भारी मालूम पड़ेगाजागे हुए आदमी को उठाने की बजाय। कभी आपने सोचा कि क्या बात हो सकती हैवजन तो उतना ही है--चाहे सोओचाहे जागो।
लेकिन सोया हुआ आदमी तमस से घिर गया हैनिद्रा से घिर गया है। निद्रा भार है। जागा हुआ आदमी तमस से छूट गया हैनींद से मुक्त हो गया है। जागना निर्भार होना है। लेकिन यह तो बहुत साधारण जागना है। अगर कोई व्यक्ति अपनी शरीर की प्रत्येक क्रिया के प्रति पूरी तरह जागरूक होकर काम करता हैतो शरीर मिट जाता हैजिसको हम विदेह कहते हैं। विदेह का और कोई मतलब नहीं होता: बॉडीलेसनेस! बॉडी रहेगीशरीर रहेगालेकिन शरीर नहीं हैऐसा मालूम पड़ने लगेगा। शरीर के प्रति परिपूर्ण जागृति से विदेह अवस्था की संभावना शुरू होती है।
और जिसको विदेह होने का अनुभव होता हैउसे ही भीतर जो अशरीरी बैठा हुआ हैआत्मा बैठी हुई हैउसकी झलक मिलती है। जब तक हमें लगता है हम शरीर हैंतब तक हमें उसकी झलक नहीं मिल सकती जो शरीर के भीतर छिपा है और जो शरीर नहीं है। शरीर जाए तो हमें उसका पता चल सकता है।
जैसे ही शरीर की क्रियाओं के प्रति हम जागरूक होकर व्यवहार करेंगेएक नया अनुभव होगा: लगेगा शरीर अलग है और मैं अलग हूं।
आज ही लौटते वक्तचलते वक्तआप खयाल करके चलें कि जाग कर चल रहे हैं। आप अपने चलने के एक साक्षी हो गए हैंएक विटनेस हो गए हैं। आप अपने ही चलने को देख रहे हैंजान रहे हैंपहचान रहे हैं। चलने की क्रिया चल रही है और भीतर आप उस क्रिया को देख भी रहे हैंपहचान भी रहे हैं कि चलना हो रहा है। बायां कदम उठादायां कदम उठाआगे गएतेजी से जा रहे हैं--चलने की जो क्रिया हैजो मूवमेंट हैउसको आप देख भी रहे हैं।
तो आपको फौरन एक अजीब बात मालूम पड़ेगी। पता चलेगा: शरीर चल रहा है और मैं नहीं चल रहा हूं। शरीर चल रहा है और मैं नहीं चल रहा हूं। शरीर अलग है और मैं अलग हूं। शरीर और स्वयं के अलग होने का अनुभव बहुत जरूरी हैपहली सीढ़ी हैजिससे हम आत्मा के ज्ञान को उपलब्ध होंगे।
इसलिए पहला सूत्र है: काया-स्मृतिरिमेंबरेंस ऑफ दि बॉडीमाइंडफुलनेस ऑफ दि बॉडीशरीर के प्रति होशशरीर के प्रति स्मृति,शरीर के प्रति जागरण। अदभुत है अनुभव शरीर के प्रति जागने का।
दूसरी सीढ़ी पर: चित्त के प्रति जागरणमन के प्रति जागरण। मन में क्या हो रहा हैक्या चल रहा हैहम कभी देखते ही नहीं। हम कभी घड़ीदो घड़ी को बैठ कर यह नहीं देखते कि मन में क्या हो रहा हैकैसे विचार चल रहे हैंकैसी वासनाएं चल रही हैंकैसी वृत्तियां चल रही हैंमन में जोर के तूफान प्रतिक्षण चल रहे हैंचौबीस घंटे चल रहे हैं। एक क्षण भी मन शांत नहीं है,मौन नहीं है। मन काम कर रहा है। शरीर तो रात में सो भी जाता हैमन तब भी नहीं सोतातब भी उसका काम जारी है। रात सपने चल रहे हैं। मुश्किल से स्वस्थ आदमी रात में दस मिनट को सोता है पूरी तरहबाकी समय सपने चलते ही रहते हैं।
आप कहेंगेहमें तो सुबह याद नहीं रहता!
याद नहीं रहेगा। सिर्फ वे ही सपने याद रहते हैं जो सुबह के करीबजागने के करीब आने शुरू होते हैं। जब चित्त थोड़ा जागने लगता है तब जो सपने आते हैं वे याद रहते हैं। वे सपने याद नहीं रहते जो पूरी नींद में आते हैं। लेकिन रात भर सपने चल रहे हैं और मन काम कर रहा हैमन पूरे वक्त काम कर रहा है।
लेकिन इस मन का हमें कोई होश नहीं है। इस मन को कभी बैठ कर हमने देखा नहीं कि यह क्या कर रहा है। इस मन को भी देखना जरूरी है। कभी घड़ीआधा घड़ी को दिन मेंरात मेंद्वार बंद करके बैठ जाएंसिर्फ यह देखने के लिए कि मन क्या कर रहा है। लड़ने के लिए नहींमन से लड़ना नहीं है कि यह गलत हैयह नहीं आना चाहिएयह ठीक हैयह आना चाहिए। ऐसा नहींमन में जो भी आ रहा हैउसे मैं देखूंगा। जैसे फिल्म पर चलती हुई कहानी को कोई देखता हैऐसे मन के पर्दे पर जो भी चल रहा हैमैं देखूंगा।
देखने की शर्त है: न तो कंडेमनेशननिंदा मत करना मन कीअन्यथा देखना बंद हो जाएगा। मन बहुत बारीक हैबहुत डेलिकेटबहुत सूक्ष्म है। अगर किसी चीज की निंदा कीतो वह पीछे सरक जाएगी चीजफिर वह दिखाई नहीं पड़ेगी।
मन के दो हिस्से हैं: एक चेतन मन है और एक अचेतन मन है। चेतन मन बहुत छोटा सा हैअचेतन मन नौ गुना बड़ा है। जैसे ही किसी चीज पर आपने कहायह बुरी हैयह नहीं होनी चाहिए। वह चेतन से हट कर अचेतन में चली जाती हैअंधेरे में चली जाती है। वह आपसे डर गईवह अब अंधेरे में चली जाएगी। वह रहेगीजाएगी नहीं कहीं। लेकिन अब आपके सामने नहीं आएगीआपके पीछे चली जाएगी।
मन की निंदा मत करना।
लेकिन हमें हजारों साल से यही सिखाया गया है कि मन की निंदा करो। हमें कहा जाता हैमन शत्रु है। हमें कहा जाता हैमन दुश्मन हैउसका नियंत्रण करो। हमें कहा जाता हैमन में जो बुरा है उसको हटाओजो अच्छा है उसे लाओ। और हमें पता ही नहीं कि अच्छा और बुरा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। अच्छे और बुरे को अलग नहीं किया जा सकता। अगर कोई आदमी एक ही सिक्के के एक पहलू से मुक्त होना चाहे और दूसरे को बचाना चाहेतो पागल हो जाएगा। फेंको तो दोनों फिंक जाते हैंबचाओ तो दोनों बच जाते हैं। एक नहीं बचाया जा सकता। लेकिन हमें सिखाया गया हैअच्छे को बचाओबुरे को हटाओ। अच्छा और बुरा एक ही चीज के दो पहलू हैं। इसलिए जो संत है वह दोनों फेंक देता है--अच्छे और बुरे दोनों। तब जो शेष रह जाता हैवह बात ही और है। न वह अच्छा हैन वह बुरा है।
यह जो चित्त है हमारायह जो सतत चित्त की चलती हुई प्रक्रिया हैयह जो प्रोसेस है माइंड कीइसको घड़ीदो घड़ी कभी एकांत में बैठ कर सिर्फ देखने की जरूरत है। इस तरह जैसे आकाश में पक्षी उड़ रहे हैं और हम नीचे बैठ कर देखते होंया समुद्र की लहरें आकर तट से टकरा रही हैं--हम कोई निर्णय नहीं लेते कि अच्छी हैं कि बुरी हैं--किनारे पर बैठे हैं और देख रहे हैं। हम यह नहीं कहते कि आकाश में उड़ता हुआ फलां पक्षी अच्छा हैफलां बुरा है--बस नीचे बैठे हैं और देखते हैं। ऐसे ही मन के आकाश में जो विचारों के पक्षी चलते हैं या मन के सागर में जो विचारों की लहरें चलती हैंचुपचाप बैठ जाएं और देखें कि क्या चल रहा है। सिर्फ देखना काफी हैकुछ और करना जरूरी नहीं।
अगर चार-छह महीने निरंतर देखने का एक घंटे भी प्रयोग होतो आप चकित हो जाएंगे। जितनी देखने की क्षमता बढ़ेगीउतने ही विचार कम होते चले जाएंगे। जितना आप होश से देखेंगेउतने ही विचार गिर जाएंगे। और एक घड़ी ऐसी आएगी कि मन तो होगालेकिन विचार बिलकुल नहीं होंगे। और जिस दिन ऐसी स्थिति आ जाती हैविचारशून्य मन कीउसी दिन--उसी दिन--हम मन से भी ऊपर उठ जाते हैं। शरीर के जागरण से शरीर के ऊपर उठता है व्यक्तिमन के प्रति जागरण से मन से ऊपर उठ जाता है। और तब वहां प्रवेश होता है जो आत्मा है। शरीर और मन से मुक्त हुए बिना कोई अंदर प्रवेश नहीं पा सकता।
लेकिन शरीर और मन से मुक्त होने के लिए न तो शरीर को कष्ट देने की जरूरत हैन भूखा मारने की जरूरत हैन धूप में खड़ा करके तपश्चर्या करने की जरूरत है। शरीर से मुक्त होने के लिए शरीर की क्रियाओं के प्रति जागने की जरूरत है।
मेरे एक मित्र सीढ़ियों से गिर पड़े और बहुत चोट खा गए। पैर में बहुत असह्य दर्दकोई सत्तर साल की उम्र है। मैं उन्हें देखने गया। डाक्टरों ने कहा कि तीन महीने तक बिस्तर से हिलना भी नहीं है। और वे मित्र बहुत सक्रिय आदमी हैं। इस सत्तर साल की उम्र में भी भाग-दौड़चलना-फिरनाकाम! एक क्षण खालीएक क्षण व्यर्थ बैठना मुश्किल हैआराम करना कठिन है। तीन महीने उन्हें एक हीसीधा पड़े रहना पड़ेगा! मैं उन्हें देखने गया। वे रोने लगे और कहने लगेइससे तो अच्छा था कि मैं मर जाता। तीन महीने मैं कैसे पार होऊंगातीन महीने बरदाश्त करना मुश्किल है। अभी तीन ही दिन बीते हैं और मैं घबड़ा गया हूं। और डाक्टर कहते हैंतीन महीने हिलना भी नहीं हैकरवट भी नहीं लेनी हैसीधे ही पड़े रहेंतो ही पैर ठीक हो सकेंगे। और पैर में बहुत तकलीफ हैउसे सहना मुश्किल है। अगर मैं काम में लग जाऊं तो शायद तकलीफ भूल भी जाए। लेकिन कोई काम नहीं है तो वह तकलीफ ही तकलीफतकलीफ ही तकलीफ मालूम हो रही है।
मैंने उनसे कहाएक छोटा सा प्रयोग करेंतकलीफ के प्रति जागने का प्रयोग करें। आंख बंद कर लेंमैं आपके पास बैठा हूंऔर तकलीफ को देखें कि कहां हैपिन प्वाइंट करें कि कहां है। अभी आप कहते हैं पूरे पैर पर तकलीफ है। पूरे पैर पर नहीं हो सकतीकोई खास केंद्र होगा जहां सर्वाधिक होगी। तो सरकेंधीरे-धीरे केंद्र पर आएं। आंख बंद करके देखें कि ठीक वह केंद्र कहां हैजहां तकलीफ हैउस केंद्र पर पहुंचें।
उन्होंने आंख बंद कर ली। और मैंने कहाहांखोजेंखोजेंखोजें...। वे आंख बंद करके खोज करने लगे और उस जगह उनका चित्त पहुंच गया जहां तकलीफ थी। और पंद्रह मिनट बीतेबीस मिनट बीते--मैंने उनसे पंद्रह मिनट के लिए कहा था--पैंतीस मिनट बीतेपैंतालीस मिनट बीते...और मैं उनका बाहर बैठा चेहरा देख रहा हूंउनका चेहरा शांत होता जा रहा हैजैसे तकलीफ विलीन हो गई हो।
कोई पैंसठ मिनट पर उन्होंने आंख खोली और कहायह तो बड़ी हैरानी की बात हो गई! जैसे-जैसे मैंने गौर से देखा तो पता चलापूरे पैर पर तकलीफ भ्रम थीपूरे पैर पर तकलीफ नहीं थीवह सिर्फ खयाल था। तकलीफ बहुत छोटी जगह थीएक प्वाइंट पर थी। धीरे-धीरे मैं उस प्वाइंट पर पहुंच गया। और जब मैं ठीक उस प्वाइंट पर पहुंचा जहां तकलीफ थीदर्द थातो मैं एकदम हैरान रह गयामुझे दिखाई पड़ा: दर्द वहां है और मैं यहां हूंऔर दर्द और मेरे बीच लंबा फासला हैमैं दर्द नहीं हूं।
कभी किसी दर्द के प्रति जाग कर देखें और आपको पता चलेगाआप दर्द नहीं हैं। मैंने उनसे कहाये तीन महीने भगवान का आशीर्वाद समझेंयह मौका कभी नहीं मिलेगातीन महीने दर्द के प्रति जागें।
कोई तीन महीने बाद मैं उनसे मिलने गयावे आदमी दूसरे हो गए थे। उन्होंने मुझसे कहा कि सच में ही भगवान की कृपा हैअन्यथा मैं ऐसे ही मर जाता। मैं दर्द के प्रति ही जागने की कोशिश में धीरे-धीरे शरीर के प्रति जाग गया हूं--क्योंकि दर्द शरीर में थादर्द के प्रति जागाशरीर के प्रति जागा। और मुझे अदभुत अनुभव हुए इन तीन महीनों मेंवह आपसे कहना चाहता हूं।
मैंने कहाक्या हुआ?
उन्होंने कहापहला तो मुझे यह अनुभव हुआ कि मैं शरीर नहीं हूं। और तीन महीने में यह प्रतीति इतनी गहरी और स्पष्ट हो गई कि मैं शरीर नहीं हूं कि अब मुझे मृत्यु का भी कोई भय नहीं है। क्योंकि मैं जानता हूंशरीर ही मरेगामैं नहीं मर सकता हूं।
लेकिन शरीर और हमारे बीच फासला नहीं हैडिस्टेंस नहीं है। हम कभी जागे ही नहीं। ध्यान रहेजिस चीज के प्रति आप जागेंगेउसी से फासला हो जाएगा। जाग ही आप उस चीज के प्रति सकते हैंजो आप नहीं हैं। क्योंकि आप जागेंगेहमेशा दूसरी चीज के प्रति जागेंगे। शरीर के प्रति जागेंगे और शरीर अलग हो जाएगा।
एक फकीर था। मुसलमान फकीर था शेख फरीद। शेख फरीद के पास कोई गया और पूछने लगा कि मैंने सुना है कि जीसस को सूली दी गई। और जीसस सूली पर लटकाए जा रहे थे तो भी हंस रहे थे। यह कैसे हो सकता है कि आदमी का शरीर लटकाया जा रहा हो सूली पर और आदमी हंसता हो?
और उस आदमी ने पूछामैंने यह भी सुना है कि मंसूर के साथ तो और भी दर्ुव्यवहार किया गया। मंसूर के पहले पैर काटे गएफिर हाथ काटे गएफिर आंखें फोड़ी गईं और मंसूर हंसता रहा। यह नहीं हो सकता! यह कैसे हो सकता हैजिसके पैर कट गए हों और पैर से लहू गिर रहा होजिसके हाथ कट गए हों और जिसकी आंखें फोड़ दी गई हों--वह हंस रहा होयह नहीं हो सकता! यह कभी नहीं हो सकता! यह कैसे हो सकता हैमैं पूछने आया हूं।
शेख फरीद हंसने लगा। उसके पास एक नारियल पड़ा थाउसने उठा कर उस आदमी को दिया और कहा कि जाओइस नारियल को फोड़ लाओ। एक बात खयाल रखनाइसकी खोल टूट जाए लेकिन भीतर की गरी न टूटे।
उस आदमी ने कहायह नहीं हो सकेगा। नारियल कच्चा हैखोल और गरी जुड़े हुए हैंयह नहीं हो सकता। मैं खोल तोडूंगागरी भी टूट जाएगी।
फरीद ने दूसरा नारियल उठा कर दियासूखा नारियलऔर कहाइससे हो सकता हैइसकी गरी को बचा कर ले आनाखोल तोड़ देना।
उस आदमी ने कहायह हो सकता है।
फरीद ने पूछाक्यों?
उस आदमी ने कहागरी और खोल के बीच फासला हो गया। हम खोल को तोड़ देंगेभीतर की गरी साबुत बच सकती है। लेकिन कच्चे नारियल में यह नहीं हो सकता।
तो फरीद ने कहा कि बस तू समझा कि नहीं समझाजीसस और मंसूर जैसे लोग सूखे नारियल हैंउनके शरीर और उनके बीच फासला है। तुम शरीर को चोट पहुंचाओवह चोट शरीर से भीतर नहीं जातीवह गरी तक नहीं पहुंचतीवह आत्मा तक नहीं पहुंचती। और हम सब कच्चे नारियल हैं। हमारे ऊपर चोट पहुंचती हैवह भीतर तक पहुंच जाती हैक्योंकि बीच के फासले का हमें कोई भी पता नहीं है।
शरीर के प्रति जागरण सेस्वयं और शरीर के बीच डिस्टेंसफासला पैदा होता है। और वह फासला इतना है कि आप हैरान हो जाएंगे। वह फासला जमीन और आसमान के बीच जो फासला हैइससे ज्यादा है। वह फासलाजमीन और आसमान के बीच जो फासला हैइससे ज्यादा है। यह फासला कभी पूरा किया जा सकता है जमीन और आसमान के बीच काशरीर और आत्मा के बीच का फासला कभी पूरा नहीं किया जा सकता। वे दिशाएं ही अलग हैंडायमेंशन अलग हैं। उनके बीच जो फासला हैवह दो बिलकुल विभिन्न चीजों का फासला हैजिनके बीच कभी भी फासला पूरा नहीं किया जा सकता।
लेकिन हमें तो लगता है कि मैं शरीर हूं--हमने फासला पूरा कर लियानींद में यह फासला पूरा हो गया। जैसे एक आदमी पोरबंदर में सोए और सपना देखे कि पोरबंदर में नहीं हैपेकिंग में है। सपने में फासला पूरा हो गया। उसे नींद में पता भी नहीं चल रहा कि वह पोरबंदर में हैवह पेकिंग में समझ रहा है अपने को। सुबह नींद खुले और वह जाग कर हैरान हो जाए और वह कहे कि मैं पेकिंग से वापस कैसे आयाक्योंकि मैं सपने में पेकिंग में था! मैं लौटा कैसेमैं गया कैसेतो हम उससे कहेंगेन तुम गएन तुम लौटेतुम्हें सिर्फ खयाल पैदा हुआ कि तुम गए और तुम लौटे। तुम सदा यहीं थेरात भी तुम यहीं थेतुम पोरबंदर में ही थेपेकिंग में तुम गए ही नहींपेकिंग तुम पहुंचे ही नहींलौटे भी तुम नहींपेकिंग में होने का सिर्फ खयाल था,सिर्फ इल्यूजन था।
आदमी की आत्मा शरीर तक कभी पहुंची ही नहीं है और न लौटने का सवाल हैसिर्फ खयाल है कि हम शरीर में हैंकि मैं शरीर हूं। यह शरीर में होना सिर्फ एक सपना है। शरीर से लौटना नहीं हैसिर्फ जागना है और सपना टूट जाएगा। और पेकिंग से लौटना नहीं पड़ेगाआप पाएंगे कि आप पोरबंदर में हैं।
आदमी आत्मा में ही हैशरीर वह हो नहीं गया हैबस शरीर में होने का खयाल पैदा हो गया है कि मैं शरीर में हूं। और खयाल अगर पैदा हो जाएऔर खयाल अगर मजबूत हो जाएऔर अगर हम उसी खयाल को मजबूत करते चले जाएंतो आत्मा भूल जाती है और शरीर ही रह जाता है।
अमेरिका में सौ वर्ष पहले ऐसा हुआ। लिंकन की शताब्दी मनाई जा रही थी। एक आदमी की खोज की गई जो लिंकन जैसा दिखाई पड़ता था। बहुत मुश्किल से वह आदमी मिला। और एक आदमी मिल गया जिसकी शक्ल ठीक लिंकन जैसी थी। उसको लिंकन का पार्ट अदा करने के लिए पूरे अमेरिका में घुमाया गया। जगह-जगह लिंकन के जीवन-चरित्र का नाटक हुआ और उस आदमी ने अब्राहम लिंकन का पार्ट किया। एक साल तक वह आदमी एक कोने से दूसरे कोने तक लिंकन का पार्ट करता रहा।
लेकिन साल भर बाद एक बड़ी गड़बड़ हो गई। नाटक खतम हो गयाशताब्दी समाप्त हो गईसमारोह बंद हो गया और उस आदमी को यह भ्रम पैदा हो गया कि वह अब्राहम लिंकन है। वह भूल गयापागल हो गया! घर लौट आयालेकिन अपना नाम बताने लगा अब्राहम लिंकन! पहले तो लोगों ने समझा कि वह मजाक कर रहा है। लेकिन मजाक नहीं थी। उसने जो कपड़े नाटक में पहने थे वह उतारने से इनकार कर दिए। उसने कहायही तो मेरे कपड़े हैं। वह उन्हीं कपड़ों को पहन कर सड़कों पर निकलने लगा। वह बिलकुल लिंकन तो मालूम होता थाकपड़े भी लिंकन के पहनता थावही लिबास पुराना जो लिंकन का थाउसी तरह छड़ी रखता थाउसी चाल से चलता था। पहले तो लोगों ने समझा कि वह मजाक कर रहा हैलेकिन जब महीनेदो महीने बीत गए और घर के लोगपत्नीबेटेवह किसी को मानता ही नहीं थावह कहता थामैं अब्राहम लिंकन हूं।
तब तो परेशानी हुई। उसे बहुत समझाया गयालेकिन वह मानने को राजी नहीं हुआ। उसे बहुत डराया-धमकाया गयालेकिन वह मानने को राजी नहीं हुआ। फिर लोगों को शक हुआ कि यह खुद अपने भीतर तो जानता ही होगा कम से कम कि मैं अब्राहम लिंकन नहीं हूं। बहुत भीतर तो जानता होगा।
तो एक मशीन होती है लाई-डिटेक्टरजिस पर झूठ पकड़ी जा सकती है। उस मशीन पर उसको खड़ा किया गया।
उस मशीन पर खड़ा करके अगर आपसे पूछा जाएतो जो सत्य है वह आप बोलेंगे तो आपके हृदय की गति दूसरी रहती है और आप असत्य बोलेंगे तो हृदय की गति में फर्क पड़ जाता है। इसलिए वह मशीन नीचे हृदय की गति आंक लेती है कि फर्क कब पड़ा। जैसे आपसे पूछा कि आप स्त्री हो कि पुरुषआपने कहामैं पुरुष हूं। तो झूठ बोलने का कोई कारण नहीं हैमशीन नीचे आपकी गति अंकित करेगी। आपसे पूछा कि इस समय कितना बजा है घड़ी मेंआपने कहानौ। तो झूठ बोलने का कोई कारण नहीं हैमशीन नीचे अंकित करेगी। आप से आठ-दस ऐसे प्रश्न पूछे जाएंगेजिनमें झूठ बोलने का कोई कारण ही नहीं है। फिर आपसे असली सवाल पूछा जाएगा।
यही उसके साथ किया गया। दस सवाल पूछे गएउसने सबका ठीक जवाब दिया। फिर उससे पूछा गयातुम अब्राहम लिंकन होवह घबड़ा गया थावह परेशान हो गया था इस बात सेलोग पूछ-पूछ कर हैरान कर दिए थे। उसने कहामैं अब्राहम लिंकन नहीं हूं। लेकिन मशीन ने नीचे से बताया कि यह आदमी झूठ बोल रहा है! वह तो भीतर से जानता था कि मैं अब्राहम लिंकन हूं। मशीन ने बताया कि यह आदमी इस वक्त झूठ बोल रहा है। तब तो बड़ी मुश्किल हो गई।
कैसे यह खयाल इसे पैदा हो गयायह खयाल पैदा हो सकता है। हमें लगेगा वह आदमी पागल था। लेकिन जो जानते हैं वे कहेंगेहम सब भी पागल हैं! हम को भी यह खयाल पैदा हो गया है कि हम शरीर हैं।
और ये खयाल बहुत लोगों को पैदा होते हैं। जब स्टैलिन रूस में हुकूमत में थातो रूस के कई पागलों को यह खयाल था कि वे स्टैलिन हैं। जब चर्चिल हुकूमत में थातो कई पागलों को इंग्लैंड में खयाल था कि वे चर्चिल हैं। नेहरू जब हुकूमत में थेतो हिंदुस्तान में कम से कम दस आदमी थे जिनको यह खयाल था कि वे नेहरू हैं। एक ऐसे आदमी से नेहरू का मिलना भी हो गया।
एक पागलखाने में नेहरू गए। और उस पागलखाने में एक पागल था जो ठीक हो गया था। पागलखाने के अधिकारियों ने उसे रोक रखा था कि कल नेहरू आने वाले हैंउन्हीं के हाथ से इसको मुक्ति दिलवा देंगे तो यह भी खुश होगाजलसा भी हो जाएगा। नेहरू उससे मिल कर बहुत खुश हुए और उन्होंने कहामैं बहुत खुश हूं कि तुम ठीक हो गए। तुम बिलकुल ठीक हो गए हो?
उस आदमी ने कहामैं बिलकुल ठीक हो गया हूं। लेकिन महाशय मैं भूल गया पूछना आपसे कि आप हैं कौन?
तो नेहरू ने कहामैंतुम्हें पता नहीं! मैं जवाहरलाल नेहरू हूं।
वह आदमी खूब हंसने लगा और उसने कहामहाशयआप भी तीन साल यहां रह जाइए तो ठीक हो जाएंगे। तीन साल पहले मुझे भी यही खयाल था कि मैं जवाहरलाल नेहरू हूं। लेकिन तीन साल में मैं बिलकुल ठीक हो गया हूं।
आदमी के भ्रमों की कोई सीमा नहीं है। भ्रम तोड़ने का एक ही उपाय है--जागरण। और पहला बुनियादी भ्रम है आदमी को कि मैं शरीर हूं। और जब तक यह भ्रम बना हुआ हैतब तक मैं आत्मा हूं यह नहीं जाना जा सकता।
लेकिन कुछ साधु-संत सिखाते हैं कि बैठ कर यह विचार करो कि मैं शरीर नहीं हूंमैं शरीर नहीं हूं...। इससे कुछ भी नहीं होगा। क्योंकि जितनी बार आप कहते होमैं शरीर नहीं हूंउतनी बार ही आप यह बात सिद्ध कर रहो हो कि आप जानते हो कि आप शरीर हो। साधु-संत सिखाते हैं कि बैठ कर यह जप करो कि मैं शरीर नहीं हूंमैं शरीर नहीं हूं...। लेकिन इस जप का मतलब क्या हैइस जप का मतलब यह है कि आप मानते हो कि आप शरीर हो और उस मान्यता को तोड़ने के लिए उलटी मान्यता पैदा कर रहे हो।
अगर एक पुरुष बैठ कर एक कोने में कहे कि मैं पुरुष हूंमैं पुरुष हूंतो हमें शक होगा कि इस आदमी के दिमाग में कुछ गड़बड़ है। क्योंकि अगर यह पुरुष हैतो दोहराता क्यों हैअगर आपको पता चल गया है कि आप शरीर नहीं हैंतो आपको दोहराने की जरूरत नहीं है। दोहराने से पता नहीं चल जाएगादोहराने से सिर्फ आप एक नया भ्रम पैदा कर रहे हो। पुराना भ्रम कायम है और नया भ्रम पैदा कर रहे हो।
नहींदोहराना नहीं हैशरीर के प्रति जागना है। जागने से यह पता चल जाएगा कि मैं शरीर नहीं हूं। इसको दोहराना नहीं पड़ेगा। जैसे मैंने कहा कि एक आदमी पोरबंदर में सोया है और सपना देखता है कि मैं पेकिंग में हूं। और वह सपने में कहे कि नहींमैं पेकिंग में नहीं हूंनहींमैं पेकिंग में नहीं हूंनहींमैं पेकिंग में नहीं हूंतो भी कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि यह कहना कि मैं पेकिंग में नहीं हूंइस बात को मान लेने से शुरू होता है कि मैं पेकिंग में हूं। इसके कहने की कोई जरूरत नहीं है।
हम सिर्फ उसी को निगेट करते हैंविरोध करते हैंजिसको हम स्वीकार कर लेते हैं। स्वीकृति को ही विदा करना हैअस्वीकृति नहीं पैदा करनी है। और स्वीकृति कैसे विदा होगीस्वीकृति जागने से विदा होगीक्योंकि स्वीकृति निद्रा से पैदा हुई है। हम सोए हुए हैंइसलिए लगता है कि हम शरीर हैं। हम जाग जाएंगेलगेगा कि हम शरीर नहीं हैं।
इसलिए पहला स्मरण है शरीर की क्रियाओं के प्रति। दूसरा स्मरण है मन के विचारों के प्रति। और जैसे ही मन के विचारों के प्रति हम जागेंगेवैसे ही विचार खो जाएंगे। विचार भी निद्रा से पैदा होते हैं। और जितनी गहरी निद्रा होविचार उतने ही सत्य मालूम होते हैं।
इसीलिए तो नींद में सपना सच मालूम होता है। दिन में आपको उतना सच नहीं मालूम होताक्योंकि दिन में आप थोड़े जाग गए हैं। आप शराब पी लेंऔर दिन में ही सपना सच मालूम होने लगेगा। क्योंकि शराब में फिर आप सो गए हैं।
अभी अमेरिका में दो नई चीजें चलती हैं--लिसर्जिक एसिड और मैस्कलीन। इन दोनों चीजों को लेने से आदमी दिन में ही जागते ही ऐसे सपने देखने लगता है जिनका कोई हिसाब नहीं। जैसा भांग और गांजे से होता हैवैसे ही ये नये सिंथेटिक ड्रगनई बनाई गई दवाएं हैंजिनको लेने से आदमी अदभुत आनंद में पहुंच जाता हैजो देखना चाहे वही दिखाई पड़ने लगता है। स्वर्ग देखिए,नरक देखिएभगवान देखिए--जो भी देखना चाहें देखिए--बस एक ड्रग ले लीजिए और छह घंटे के लिए खो जाइए। छह घंटे फिर आप दूसरी दुनिया में हैं। प्रत्येक विचार सत्य मालूम होगा।
जिस मात्रा में नींद गहरी होगीबेहोशी होगीविचार उतने ही सत्य मालूम होंगे। जिस मात्रा में जागरण होगाविचार असत्य होते चले जाएंगे। जागरण पूर्ण होगाविचार शून्य हो जाएंगे। जागे हुए चित्त में कोई विचार नहीं होता।
तो दूसरी प्रक्रिया है साक्षी की: मन के प्रति जागना। यह घंटे भर कभी एकांत में बैठ कर करना जरूरी है। और बन सके तो दिन में जब भी खयाल आ जाएतब मन के विचारों के प्रति होश रखना जरूरी हैअवेयरनेस रखना जरूरी है। एक छह महीने का प्रयोग और चित्त को रूपांतरित कर देता है।
ये दो जागरण आपको करने हैंतीसरा जागरण अपने आप आता है। जो आदमी शरीर के प्रति और मन के प्रति जाग जाता है और जिस आदमी को यह अनुभव हो जाता है कि मैं शरीर नहीं हूं और जिसको यह अनुभव हो जाता है कि मन के विचार शांत हो गएउसको तीसरा जागरण अपने आप आता है--वह है आत्म-जागरण। शरीर के प्रति जागना पड़ता हैमन के प्रति जागना पड़ता हैआत्म-जागरण अपने आप आता है। दो जागरण हमें करने पड़ते हैंतीसरा जागरण अपने से उपलब्ध होता है। ये दो जागरण जहां पूरे हो जाते हैंतीसरा जागरण प्रकट हो जाता है।
जैसे कोई आदमी छत पर खड़ा हो और कूदना चाहे छत सेतो कूदेगा। कूदने के बाद अगर वह हम से पूछे कि अब मैं जमीन पर पहुंचने के लिए और क्या करूं?
तो हम उससे कहेंगेअब तुम्हें कुछ भी नहीं करनाअब जमीन तुम्हें खींच लेगी। तुम कूद गएइतना काफी है। अब बाकी काम जमीन करेगी। जमीन में ग्रेविटेशन हैवह तुम्हें खींच लेगा। छत से कूदो मततो जमीन का ग्रेविटेशन काम नहीं करेगागुरुत्वाकर्षण काम नहीं करेगा। छत से कूद जाओफिर तुम्हें कुछ भी नहीं करना हैफिर जमीन खींच लेगी।
हम शरीर और मन पर रुके हुए हैंअटके हुए हैं। वहां से हम कूद जाएंफिर आत्मा का ग्रेविटेशन हैआत्मा की कशिश हैआत्मा का गुरुत्वाकर्षण हैवह जमीन के गुरुत्वाकर्षण से भी ज्यादा है। बस एक बार हम कूद जाएं शरीर की छत सेफिर आत्मा खींच लेती है।
एक बहुत प्राचीन इजिप्त की किताब में एक वचन है कि तुम एक कदम चलो परमात्मा की तरफ और परमात्मा तुम्हारी तरफ हजार कदम चलता है। एक कदम तुम उठाओहजार कदम परमात्मा की शक्ति उठाती है। उसे उठाना नहीं पड़ताबस तुम्हारा एक कदम छलांग बन जाती है और फिर खींच लिया जाता है आदमी।
शरीर और मन से कूद जाना हैफिर हम वहां पहुंच जाते हैं जहां आत्मा है। वह तीसरा जागरण अपने आप आता है। दो साक्षीभाव स्वयं साधने हैंतीसरा अपने आप आता है। यह कहना भी शायद गलत है कि अपने आप आता है। वह तीसरा साक्षीभाव मौजूद है हमेशा सेउसका हमें पता नहीं चल रहाक्योंकि हम दो तलों पर नींद में खो गए हैं। वह सदा से मौजूद हैवह है! हम यहां से जागे और वह दिखाई पड़ जाएगा।
जैसे कि हम अभी आंख बंद करके बैठ जाएंतो सूरज है बाहरलेकिन हमें पता नहीं चलेगा। हम आंख खोलें और हम कहेंगे सूरज आ गया। सूरज आ नहीं गयासूरज तब भी था जब हम आंख बंद किए बैठे थे। लेकिन आंख बंद हो तो सूरज दिखाई कैसे पड़े?
हम शरीर की तरफ खोए हुए हैंइसलिए वह हमें नहीं दिखाई पड़ता जो शरीर के पीछे है। हम शरीर से उठ जाएं और वह हमें दिखाई पड़ जाएगा जो पीछे है।
जिस दिन बुद्ध को सत्य की उपलब्धि हुईलोगों ने उनसे पूछा कि तुम्हें क्या मिल गया हैतुम क्यों नाचते होक्यों इतने खुश हो रहे होतुम्हें मिला क्या है?
बुद्ध ने कहामिला कुछ नहींजो सदा से मिला हुआ थाउसका ही पता चल गया है। जो सदा से ही मिला हुआ थाउसका ही पता चल गया है।
बुद्ध ने कहामिला कुछ भी नहींकुछ खो जरूर गया है--नींद खो गई हैअज्ञान खो गया है। ज्ञान मिला हैऐसा मैं नहीं कहूंगा। क्योंकि ज्ञान था! मैं नींद में थाइसलिए उसका पता नहीं चलता था।
सत्य है हमारे पासउसे खोजने कहीं जाना नहीं हैसिर्फ जागना है।
एक छोटी सी कहानीऔर अपनी बात मैं पूरी कर दूंगा।
एक छोटी सी पहाड़ी के पास एक संन्यासी खड़ा हुआ है। और तीन व्यक्ति गांव के पहाड़ी के पास घूमते हुए निकल रहे हैं। उन तीनों को खयाल उठा कि सूरज की चमकती रोशनी में यह संन्यासी वहां क्या कर रहा हैएक ने कहा कि कभी-कभी ऐसा होता हैउसकी गाय खो जाती है। और वह अपनी गाय को खोजने पहाड़ पर जाता हैवहां से ऊंचाई पर खड़े होकर देखता है कि गाय कहां है।
लेकिन दूसरे व्यक्ति ने कहामित्रजो आदमी कुछ खोजता है वह आंख खोल कर खड़ा होता है। वह संन्यासी आंख बंद किए हुए खड़ा हैवह खोज नहीं रहा है। दूसरे मित्र ने कहा कि मैं समझता हूंकभी-कभी उसके साथी कुछ और लोग भी घूमने आते हैं। वे पीछे रह जाते हैं तो वह खड़े होकर उनकी प्रतीक्षा करता हैजब वे आ जाते हैं तब पहाड़ से नीचे उतर आता है।
लेकिन तीसरे मित्र ने कहायह भी ठीक मालूम नहीं पड़ताक्योंकि जो आदमी किसी की प्रतीक्षा करता है वह कभी-कभी पीछे लौट कर भी देखता है। वह पीछे लौट कर ही नहीं देख रहावह एक ही तरफ सिर किए हुए है। तो तीसरे ने कहामैं यह नहीं मानता कि वह किसी की प्रतीक्षा कर रहा हैन मैं यह मानता हूं कि वह गाय की खोज कर रहा है। मेरी समझ है कि वह परमात्मा का स्मरण कर रहा है।
विवाद तेज हो गया और उन तीनों ने कहाअब इसके सिवाय कोई रास्ता नहीं कि हम चलें और उससे ही पूछ लें कि तुम क्या कर रहे हो?
वे तीनों पहाड़ चढ़ कर गए। और पहले आदमी ने जाकर उस संन्यासी को पूछा कि भिक्षुजीक्या आप अपनी गाय खोज रहे हैं?
उस भिक्षु ने आंख खोली और कहागायमेरा कुछ भी नहीं हैतो मैं खोजूंगा क्या! मैं खाली हाथ आया और खाली हाथ चला जाऊंगा। और मैं जानता हूं कि मेरे हाथ अभी भी खाली हैं। मैं उस भ्रम में नहीं पड़ता कि मेरा कुछ है। इसलिए खोजने का सवाल ही नहीं। अपने को ही खोज लूं वही बहुतबस वही मैं हूं। अपने को ही नहीं खोज पायागाय को क्या खोजूंगासमय खराब करने को मेरे पास नहीं है। मैं कुछ खोज नहीं रहा।
वह आदमी हार कर पीछे हट गया। दूसरे आदमी ने कहातब तो निश्चय ही कोई मित्र पीछे छूट गयाआप उसकी प्रतीक्षा कर रहे हैं?
उस संन्यासी ने कहाभाईमेरा कोई शत्रु नहींइसलिए मित्र का भी कोई सवाल नहीं! जिनके शत्रु होते हैंउनके ही मित्र होते हैं! मेरा न कोई शत्रु हैन मेरा कोई मित्र है! मैं किसी की प्रतीक्षा नहीं कर रहा। प्रतीक्षा किसकी करनी हैऔर कितनी ही प्रतीक्षा करोकभी कोई मिल सकता हैअपने से ही मिलना मुश्किल हैदूसरे से मिलना कहां संभव है! मैं किसी की प्रतीक्षा नहीं कर रहा हूं।
वह आदमी भी हार गया। तीसरे आदमी ने कहातब तो निश्चित ही जीत मेरी है। मैं आपसे पूछता हूंक्या आप भगवान का स्मरण कर रहे हैं?
वह फकीर कहने लगाभगवानभगवान का मुझे कुछ पता नहीं। जिसका पता नहीं उसका स्मरण कैसे करूंऔर पता चल जाएगा तो फिर स्मरण क्यों करूंगापता नहीं है तब भी स्मरण नहीं किया जा सकता और पता हो जाए तब स्मरण की जरूरत नहीं रह जाती। मैं किसी का स्मरण नहीं कर रहा हूं।
तो उन तीनों ने पूछा कि फिर महाशयआप कर क्या रहे हैं यहां खड़े होकर?
तो उस भिक्षु ने बड़ी अदभुत बात कही। उसने कहामैं कुछ भी नहीं कर रहा हूंमैं सिर्फ जागा हुआ खड़ा हूं। उस भिक्षु ने कहा,मैं कुछ भी नहीं कर रहा हूंमैं सिर्फ जागा हुआ खड़ा हूं। जस्ट स्टैंडिंग इन अवेयरनेस। बस मैं होश में खड़ा हुआ हूं। मैं कुछ कर ही नहीं रहाबस मैं साक्षी की तरह खड़ा हुआ हूं। आकाश का साक्षी हूंसूरज का साक्षी हूंवृक्षों का साक्षी हूंतुम्हारा साक्षी हूंअपना साक्षी हूं--बस साक्षी होकर खड़ा हूं।
लेकिन वे मित्र पूछने लगे कि किसलिए साक्षी होकर खड़े हो?
तो उस भिक्षु ने कहायह तुम साक्षी होकर खड़े हो जाओ तो ही जान सकते हो। यह तुम भी इसी तरह जब किसी दिन खड़े होओगे तो जान सकोगे। क्योंकिउस भिक्षु ने कहाजब तक मैं सोया थामैंने सब खोयाऔर जब से मैं जागना शुरू हो गया हूंमैंने सब पा लिया। सोया हुआ व्यक्ति सब खो देता है--जीवनसत्यअमृतसब! जागा हुआ व्यक्ति सब पा लेता है--जीवन,आत्मासत्यअमृत। अगर पाना है कुछ तो जागना जरूरी है। अगर खोना है तो सोना पर्याप्त है।
हम सब खो रहे हैंक्योंकि सोए हैं। हम सब भी पा सकते हैंअगर हम जाग जाएं। और पाने की जो अंतिम अनुभूति है उसका नाम ही परमात्मा है। उसके आगे पाने को कुछ शेष नहीं रह जाता। उसे पाकर सब पाने की दौड़ समाप्त हो जाती है। क्योंकि वही जीवन हैवही आनंद हैवही अमृत है।
इस अमृत की दिशा मेंइस जीवन की दिशा मेंइन तीन सूत्रों में मैंने कुछ बातें कही हैं। मेरी बातें मुझे समझ लेने से कुछ परिणाम नहीं लाने वाली हैं। वह तो जो उस भिक्षु ने कहाआप भी जाग कर खड़े हो जाएंतो कुछ हो सकता है।
थोड़ी कोशिश करें। सोने की तो हम चौबीस घंटे कोशिश करते हैंकभी घड़ीदो घड़ी जागने की कोशिश करें। और इतना मैं कहता हूं कि जीवन के अंत में वही हाथ आएगा जो जागने में पाया हैजो सोने में कमाया है वह सब व्यर्थ हो जाता है।

मेरी बातों को इतनी शांति और इतने प्रेम से सुनाउससे बहुत अनुगृहीत हूं। और अंत में सबके भीतर बैठे परमात्मा को प्रणाम करता हूं। मेरे प्रणाम स्वीकार करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें