रविवार, 1 अक्टूबर 2017

चेति सकै तो चेति- प्रवचन-05

दिनांक 11 जून सन् 1969
बडौदा-अहमदाबारगुजरात।


कोई भी काम टेंशन पैदा कर रहा हैकोई भी काम ऊब पैदा कर रहा है। काम सवाल ही नहीं है। हम कैसे काम को लेते हैं--यह सवाल है। हमारा एटिटयूड क्या है। काम तो सब बोरिंग हैं। रोज रिपिटीटिव हैं। वही तुम्हें फिर करना पड़ेगा--चाहे दफ्तर जाओचाहे पढ़ाने जाओचाहे फैक्ट्री में जाओचाहे मजदूरी करो। रोज वही काम करना पड़ेगा। और एक बंधे हुए घेरे में रोज घूमना पड़ेगा। वह उबाने वाला हो ही जाएगा। पुनरुक्ति ऊबाती हैरिपीटीशन बोर्डम है। इसलिए यह तो सवाल ही नहीं है।
और रोज काम बदलोगे तो जिंदगी मुश्किल में पड़ जाएगी। और रोज-रोज काम बदलातो बदलना भी रिपिटीटिव हो जाएगावह भी उबाने लगेगा। जो भी चीज दोहरने लगेगीवह उबाने वाली हो जाएगी।



अब दो ही रास्ते हैं। एक रास्ता तो यह है कि इधर ऊबो और इधर ऊब को भुलाने के लिए कुछ करते रहोजैसे आमतौर से आदमी करता है। दिन भर ऊबता हैशाम को पिक्चर देख लेता है। दिन भर ऊबारात को सितार सुन लिया। दिन भर ऊबा,नाच लियाखेल खेल आया। इधर ऊबाइधर कुछ कर लिया जिससे कि बैलेंस हो जाए।
मगर इससे कुछ ऊब मिटती नहींक्योंकि वह खेलवह पिक्चर भी रोज नया होनहीं तो फिर उबाने वाला हो जाएगा। कोई भी चीज दोहराओगेतो उबाने वाली हो जाएगी। और रोज नया कैसे करोगेरोज नया कहां से लाओगेइसलिए काम तो पुराना ही होगालेकिन तुम रोज नये हो सकते हो। तुम भी पुरानेकाम भी पुराना--तो ऊब जाओगे। दो उपाय हैं। या तो काम रोज नया होतो तुम नहीं ऊबोगे। लेकिन रोज नया काम कैसे संभव हैअसंभव है। लेकिन तुम रोज नये हो सकते हो।
इसलिए बहुत गहरे में दृष्टि की बात है। तुम जो काम करते होउसमें तुम्हें रोज नया होना चाहिए। हम खुद ही पुराने पड़ जाते हैं। आज तुम क्लास में पढ़ाने जाओगे--वही लड़के होंगेवही किताब होगीवही कमरा होगालेकिन तुम्हारी एप्रोच आज फिर नई हो सकती है। लेकिन तुम खुद ही नया नहीं करोगे। क्योंकि कल वाला जो तुमने पढ़ाया थापिछले साल जो पढ़ाया थावही पढ़ाना तुमको भी सुविधाजनक लगेगा--कि उसी तरह फिर पढ़ा दो और मामला खतम कर दो। कनवीनिएंट भी वही लगेगा--कि अपने को मालूम हैवही पढ़ा दो। तो तुम ऊब जाने वाले हो।
तुम एक कमरे में गए होबीस लड़कों का तुमने मुकाबला किया हैवे तुम्हारे सामने खड़े हैं। अब तुम फिर से नया शुरू करते हो।
खाना भी रोज वही खाओगेलेकिन रोज खाते वक्त तुम नये हो सकते हो। और नये होने के दोत्तीन उपाय हैं। एक उपाय तो यह है कि बीते कल को भूल जाओ। उसको याद रखोगेतो रिपीटीशन मालूम पड़ेगा। सुबह तुमने जो खाना खायासांझ को वही खाओगे। अगर सुबह का खाना भूल ही गयाअब तुम फिर खाने पर इस तरह आ गए हो कि जैसे यह बिलकुल नया हैतो रिपीटीशन का सवाल नहीं है।
दूसरी बात यह है कि जो भी तुम कर रहे होउसे अगर तुम पुराना ही मान कर कर रहे होतो उसमें रस ले ही नहीं सकते। आज फिर नई थिरक लेकर जाना चाहिए कक्षा में। पता नहीं क्या प्रश्न पूछा जाएकौन सी बात उठेऔर तैयार नहीं होना चाहिए कभी। तैयार आदमी हमेशा ऊब जाएगा। तुम अगर कक्षा में गए हो पढ़ानेऔर तैयारी पहले से तुम्हारी है कि यह-यह मुझे पढ़ाना है। तुम ऊब ही जाओगे। क्योंकि जब तुम तैयार होतो तुम कक्षा में सिर्फ रिपीट कर रहे होवह जो तुमने तैयार कर लिया है।
तैयार कभी मत जाओ। जिंदगी को हमेशा अनप्रिपेअर्ड! कभी नहीं ऊबोगेऊबने का सवाल ही नहीं हैक्योंकि रोज नया प्रॉब्लम हो जाएगारोज नई मुश्किल में पड़ जाओगेरोज नया सवाल होगाजो हल भी नहीं हो सकता है। हो सकता है कक्षा में तुम्हें कहना पड़े कि यह तो मैं जानता ही नहीं।
लेकिन कोई शिक्षक यह कहने की हिम्मत नहीं जुटाता कि यह मैं नहीं जानता। छोटे बच्चों के सामने वह यह अकड़ लिए चला जाता है कि हम जानते हैं। ऊबेगा नहीं तो क्या करेगा! यह हो सकता है कि तुम्हें कहना पड़े कि यह तो मैं जानता ही नहींयह तो मैंने कभी सोचा ही नहीं। मैं भी सोचता हूंतुम भी सोचो। देखें क्या होता है!
मेरा मतलब समझ रहे हो न तुमजिंदगी की हर चीज को अगर तुम पूरे तैयार होकर जाकर तुमने मुकाबला कियातो तुम बासा मुकाबला ही कर रहे हो। जैसे तुम मुझसे मिलने आएऔर तुम घर से सवाल तैयार करके लाएतुम घर से सोच कर लाए कि यह अपना सवाल पूछना है। तो वह सवाल तुम्हारे मन में दोहर चुका दो-चार दफा। अब आकर तुम उसे फिर यहां दोहरा रहे हो।
नहींतुम आ गएतुम कोई सवाल लेकर नहीं आएमेरे पास बैठ गएऔर खोजा कि कोई सवाल हैऔर हुआ और कोई निकल गया। हो सकता है उसके शब्द ठीक न बनेंहो सकता है तुम समझा भी न पाओ कि यह मेरा सवाल हैलेकिन तब तुमको भी उसमें उतना ही रस होगा। जितना मेरे लिए वह नया होगातुम्हारे लिए भी उतना ही नया होगा। तुम भी डिस्कवर कर रहे हो अपने भीतर कि यह सवाल है। थोड़ी देर लगेगीथोड़ी कठिनाई होगी। लेकिन बोर्डम नहीं हो सकती।
तो एक तो जिंदगी की जितनी ज्यादा परिस्थितियों में हम नये ढंग से खड़े हो सकेंपुराने हम न जाएं वहांपुराने हम वहां न जाएं। तुमने एक गीत पढ़ा होजब पढ़ते थे। आज तुम फिर बच्चों को समझा रहे हो उसका अर्थ। तो तुम वही अर्थ समझा रहे हो जो तुमको पढ़ाया गया था। तो तुम ऊब ही जाने वाले हो। कोई आदमी मशीन नहीं होना चाहता। मशीन हुआ कि ऊब जाएगा। तो तुम फिर से सोचो कि यह अर्थ हो सकता हैकि कुछ और हो सकता हैतुम फिर से जूझो इससे। इसको नया सवाल बनाओ। जिंदगी को अगर हम प्रतिपल...और जिंदगी नई है। अगर हम नये होने की क्षमता रखेंतो जिंदगी प्रतिपल नई है।

हम अवैज्ञानिक हैं।

मतलब?

जैसे कि मेरा एक विषय हैमैं इसको समझता हूं अच्छी तरह से और मैं इसको पढ़ाए चला जाता हूं।

न। इसको भी तुम वैज्ञानिक बना ले सकते हो। इसको भी तुम वैज्ञानिक बना ले सकते हो। इसमें भी इतनी गहराइयों में उतर सकते हो और इतने नये अर्थ खोज ला सकते हो जिसका कि कोई सवाल नहीं है।
और दूसराकोई काम ऐसा नहीं है जो वैज्ञानिक है या अवैज्ञानिक है। वैज्ञानिक या अवैज्ञानिक बुद्धि के प्रयोग का सवाल है। वैज्ञानिक बुद्धि का आदमी कहीं भी वैज्ञानिक ढंग से व्यवहार करना शुरू करेगा। अवैज्ञानिक बुद्धि के आदमी को तुम विज्ञान भी पढ़ाओतो भी अवैज्ञानिक ढंग से ही पकड़ेगा। तो तुम यह तो...
जैसे संस्कृत है...

यह सवाल नहीं है। संस्कृत को भी समझने की कोशिश करोउसमें भी उतरने की कोशिश करोउसके भी नये अर्थ खोजो। अर्थ कोई बंधा हुआ नहीं है कहींहमारी खोज पर निर्भर है।

इसी के बारे में पूछा गया था। आपने जो बताया कि रोज नई तरह से नया आदमी बन कर इस चीज को देख सकता हूं। सवाल यह है कि जब मैं पुरानी बात लेकर आता हूं तो मेरा आत्मविश्वास होता है कि मैं  इसे अच्छी तरह से जानता हूंमैं इसे ठीक तरह से हल कर सकूंगा। यह आत्मविश्वास नहीं होता मेरे दिल मेंतो नई चीज से मुझे डर लगेगा। तो सवाल तो आत्मविश्वास का है। अगर मुझे आत्मविश्वास है कि कोई भी नई चीज आएमैं उसे हल कर सकूंगातो मैं  हमेशा नया रहूंगा।

न। यह सवाल ही नहीं है। हल कर सकूं या न कर सकूंयह सवाल नहीं है। नहीं भी कर सकते होयह जरूरी नहीं है। नहीं भी कर सकते होयह जरूरी नहीं है। असल में इस आत्मविश्वास का खयाल रखोगेतो तुम नये हो ही नहीं पाओगे। क्योंकि आत्मविश्वास हमेशा पुराने के साथ होता हैनये के साथ कभी हो ही नहीं सकता। नया हमेशा इनसिक्योर है ही।

लेकिन वह जब परिस्थिति होती है न। आत्मविश्वास नहीं हैसमझिए मैं बिलकुल अनजानी जगह चला जाता हूंफिर भी आदत होती है कि नई जगह पर भी गया... मैं देहात कभी नहीं गयाअभी अगर मैं जाना चाहूंतो मुझे पुरानी आदत हैऔर कम से कम आत्मविश्वास की तरह जाऊंगा कि मैं अपना रास्ता खोज लूंगाअपनी रोटी खोज लूंगाकुछ न कुछ कर लूंगा...

हांयह जो आत्मविश्वास है नयह हमेशा पुराने के साथ ही होगा। क्योंकि पुराने से तुम परिचित होतुम कई बार कर चुके हो वही। तो तुम जानते होतुम कर लोगे।
अगर इस आत्मविश्वास को जोर से पकड़ातो तुम नये कभी हो ही नहीं सकोगेबोर्डम आने वाली है। जानना चाहिए कि जिंदगी इनसिक्योरिटी हैवहां हार पूरी संभव है सदा। और वहां हो सकता है रास्ता खो जाए और न खोज पाऊं। कोशिश करूंगा! बस कोशिश करने का खयाल होना चाहिए। कोशिश करूंगा! हार भी सकता हूंभटक भी सकता हूं। और अगर हमने यह पक्का कर लिया कि मुझे जीतना ही हैभटकना नहीं हैखोजना ही हैतो फिर तुम पुराने से चिपक जाओगे।

नहींआचार्य श्रीबात क्या होती है कि हमारा मन एक या दो स्थिति में होता है। या तो मुझे लगता है कि मैं उसे हल कर सकूंगा या तो मुझे डर होता है कि मैं हल नहीं कर सकूंगा...

कोई हर्जा नहीं । दूसरी बात बेहतर है।

फिर भी डर ही लगता है।

हांलगने दो डर।

तो डर के मारे कुछ भी नहीं कर सकूंगा। पैरालाइज पहले ही हो जाता हूं न।

न-नऐसा नहीं है। डर लगता हैतो हमें जानना चाहिए कि जिंदगी का हिस्सा है डर। एक अंकुर निकल रहा है बीज से। बीज के भीतर तो बहुत सुरक्षित था। खतरे में जा रहा है। एक अंकुरकोमल अंकुर निकल रहा है। कोई पत्थर गिर जाएगा और मर जाएगा। कोई पक्षी आकर तोड़ कर ले जाएगा। कोई बच्चा मरोड़ देगा। तूफान होंगेहवा होगीधूप होगीपानी बरसेगाओले गिरेंगे। एक छोटा सा अंकुर उठ रहा है। भय तो पूरा हैकुछ भी तोड़ सकता है। बीज के भीतर बिलकुल सुरक्षित था।
वह तो मां के पेट से बच्चा बाहर आया कि भय की दुनिया शुरू हुई। खतरा तो पूरे ही दिन हैरोज रिस्क है। अभी लौट कर घर जाओगेक्या पता पत्नी मिलती है कि नहीं मिलती! या जा चुकी हो! खतरा तो है ही। लेकिन हम पक्का मन में किए बैठे हैं कि नहींमेरी पत्नी ऐसा कभी नहीं कर सकती।
तो वह जो है वह सिर्फ हम अपना पकड़े हुए बैठे हैं। कोई पक्का भरोसा नहीं है कि तुम लौट कर जाओगेघर बचेगा कि आग लग गई होगी। क्या पक्का हैरोज आग लगती हैरोज पत्नियां चली जाती हैं। इसमें कोई कठिनाई नहीं है। यह हमें स्वीकृत होना चाहिए कि ये सब खतरे जीवन का हिस्सा हैं। खतरे से बचोगे तो मर जाओगेक्योंकि खतरे से बचना मरने का सवाल है।
लेकिन भय से पहले से ही हम ऐसे पैरालाइज्ड होते हैं कि पांव तो रखना पड़ता हैएक कदम आगे बढ़ना पड़ता है।

एक कदम आगे बढ़ोगे तो पूरी तरह यह जानते हुए बढ़ना पड़ेगा कि भय हैखतरा हैजोखिम है। जहां पैर खड़ा थाहो सकता है वह जगह भी खो जाएऔर जहां हम पैर रख रहे हैं वह जगह हो ही न! यह हेजिटेशन मौजूद रहेगा ही। और इसकी सहज स्वीकृति होनी चाहिए कि यह जिंदगी का हिस्सा है। और अगर नहीं खतरा लेना हैतो पुरानी जगह खड़े रहो। वहां ऊब जाओगे। और ध्यान रहे कि जहां जितना कम खतरा हैवहां उतनी ज्यादा ऊब होगी। इसलिए जब कोई समाज बहुत ऊब जाता हैतो खतरे की तलाश करता है। फिर डेंजर खोजता है।
अब अभी अमेरिका मेंमुझे कोई कहता थाएक नया खेल चला हुआ हैकि दोनों तरफ से कारों को दौड़ाएंगेएक-एक व्हील को एक पट्टी पर--पट्टी बना लेंगे व्हाइटस्ट्रिप--इस कार के दो व्हील इस स्ट्रिप पर होंगेउस कार के भी दो व्हील स्ट्रिप पर होंगे। अब टकराना निश्चित है। तो कौन पहले स्ट्रिप से नीचे उतर जाता हैवह हार गया। अब सौ मील की रफ्तार से दोनों गाड़ियां दौड़ी हुई चली आ रही हैं। वह गाड़ी चली आ रही हैयह गाड़ी चली आ रही है। अब कौन पहले हट जाता हैकौन घबड़ा जाता है पहलेजो घबड़ा गयाजो हट गयास्ट्रिप से नीचे उतर गयावह हार गया। लाखों रुपये का दांव लगाए हुए हैं।
अब यह खतरे की खोज चल रही है। जिंदगी इतनी बोरिंग हो गई है कि खतरे की खोज चल रही है। अगर बहुत गौर से देखो तो चांद पर जाने मेंएवरेस्ट पर चढ़ने मेंसब खतरे की खोज है। साधारण जिंदगी बिलकुल खतरे से मुक्त कर ली है हमने। सब इनसिक्योरिटी खतम कर दी है। सिक्योरिटी हैबैंक बैलेंस हैबीमा हैमरो तो भी खतरा नहीं हैसब इंतजाम कर लिया है पूरा का पूरा। नौकरी पक्की है। नौकरी छूटेगी तो पेंशन मिलेगीसब पक्का कर लिया है। पत्नी बिलकुल पक्की हैकसम खिला ली है कि बस जन्म भर हमको छोड़ोगी नहींहम तुमको नहीं छोड़ेंगे। सब पक्का कर लिया है बिलकुल मजबूत। अब इसमें खतरा बिलकुल खतम हो गयाजोखिम बिलकुल नहीं रही। तो जिंदगी बोरिंग हो गई है।
एक जंगली आदमी की भी जिंदगी हमसे बेहतर जिंदगी थीइस अर्थों में कि खतरा प्रतिपल था। और खतरे की सहज स्वीकृति थी। न कोई बैंक थान कोई बीमा थान पत्नी का भरोसा थान घर का भरोसा थान जिंदगी का भरोसा था। तो एक जिंदगी में पुलक थी। वह जानवर की जिंदगी में अब भी वही पुलक है। तो जानवर में जो ताजगी मालूम पड़ती है--एक हिरन को देखो तो ताजगी मालूम पड़ती है। मगर हिरन कितना चौंका हुआ है! कितना भयभीत है! जरा सा पत्ता हिलता हैऔर वह चौंक गया। भागने की तैयारी है।
मेरा मानना यह है कि दो ही उपाय हैं: या तो खतरे को स्वीकार करो या बोरियत को।

लेकिन स्वीकृति के पहलेखतरा आने के पहले जो पैरालिसिस जो आ जाती है न...

वह पैरालिसिस इसलिए आती है कि तुम खतरे को स्वीकार ही नहीं करना चाहते। मैं कहता हूं कि दो ही विकल्प हैं--डेंजर है या बोर्डम है। तीसरा कोई विकल्प है नहीं। तो बोर्डम से राजी हो जाओ। मेरा मतलब यह है कि फिर बोर्डम से राजी हो जाओ। बोर्डम से राजी हो नहीं सकते। बोर्डम से छूटना चाहते हो। और बोर्डम से छूट नहीं सकते जब तक खतरे को उठाओ न! मेरा मतलब समझ रहे हैं न?

हांवही चक्कर चलता रहता है।

तो इसमें साफ हो जाना चाहिए। फिर बोर्डम को सहो। तो थोड़े दिन बोर्डम को सहो। मान लो कि भई खतरा मैं उठा नहीं सकता,बोर्डम सहेंगे। तो थोड़े दिन में पता चलेगा कि यह बोर्डम तो हम सह नहीं सकते। तो खतरा उठाओ! जिंदगी में आखिर करेंगे क्याहम क्या चाहते हैं--न बोर्डम होन खतरा हो! ऐसा नहीं हो सकता। असंभव है। मेरी बात समझ रहे हैं न?

(प्रश्न का ध्वनि-मुद्रण स्पष्ट नहीं।)

वह और गहरा होतो सेक्सुअल एक्ट सेक्सुअल रहेगासाथ ही और भी कुछ हो जाएगा। समथिंग विल बी एडेड।

यह एडेड को भी तो जबरदस्ती लाइएगा।

नहींमैं तो नहीं कहता कि आप लाइए। मैं तो कहता हूंकिसी को करना हो करेनहीं करना हो न करे। यह सवाल ही नहीं है। यानी मैं आपसे कहूं कि लाइएतब तो सवाल है। आपको लगता हो कि यह लाने जैसा लगता है...

नहींमैं सोचूं कि आज्ञा-चक्र पर कनसनट्रेट करूं...

नहींआप सोचें क्योंआपको लगे ऐसा कि यह मेरी एक अंतर-खोज मालूम होती है...
अंतर-खोज तो मुझे भी करनी है।

तो फिर जबरदस्ती कैसे हो रही है?

जबरदस्ती इस तरह से कि आई डोंट नो एग्जेक्टली कि इसको आज्ञा-चक्र के ऊपर कनसनट्रेट करने से क्या होगा...

यह तो करने से ही पता चलेगा।

हांठीक है। वहां तक तो आपकी बातों को हमें मानना पड़ेगा।

न। वह भी इसीलिए आप मानते हैं कि आप कुछ करना चाहते हैं उस तरफ। नहीं तो नहीं। नहीं तो सवाल नहीं है। और अगर जबरदस्ती करता हुआ मालूम पड़ेतो मत करिए।

तो जब मैं आज्ञा-चक्र के ऊपर कनसनट्रेट करूंतो आई  डोंट फील दि एक्साइटमेंट ऑफ सेक्स एक्ट।

अभी किया कहां है आपने?

नहीं थोड़ा सा जो किया है...

न। बिलकुल नहीं किया है। अभी सिर्फ किताब पढ़ी है आपने! आपने बिलकुल नहीं किया है। इसको तो थोड़ा करिएकम से कम चार-छह महीने दस-पच्चीस प्रयोग तो करिए।

यू मे नॉट फील एक्साइटमेंट एट  आल!

वह फर्क तो पड़ने ही वाला है। क्योंकि सेक्सुअल एक्साइटमेंट तो चला जाएगासेक्सुअल डेप्थ पैदा होगी। एक्साइटमेंट डेप्थ की बात ही नहीं है। एक्साइटमेंट तो चला जाएगा। एक्साइटमेंट तो बहुत ऊपरी चीज है।

तो प्रॉब्लम तो साल्व नहीं होता।

न। मैं कहां कह रहा हूं! अगर आप सेक्स से बचना चाहते हैं और सेक्स आपका प्रॉब्लम हैतो मैं यह कह ही नहीं रहा।
मैं तो यह कह रहा हूं कि सेक्स के बाबत जो हमारी गलत दृष्टि हैवह उसको पूरी गहराई तक नहीं उपलब्ध होने देती। और पूरी गहराई तक वह उपलब्ध हो जाएतो सेक्सुअल एक्ट बिलकुल नये मीनिंग ले लेता हैजिनका हमें कोई पता ही नहीं है। और सेक्सुअल एक्ट साथ ही मेडिटेशन का हिस्सा बन जाता हैजिसका हमें कोई पता नहीं है। और तब धीरे-धीरे सेक्स से तो मुक्त हो जाएंगे आपकोई और नई गहराइयां शुरू हो जाएंगी।
अगर सेक्स से मुक्त होने का डर होतो घबड़ाहट पैदा होगी आपकोक्योंकि एक्साइटमेंट तो जाने वाला है।

आखिर में एक्ट  भी जा सकता है?

यह भी संभव है आखिर में। यह भी संभव है आखिर में।

मेरा तो प्रॉब्लम सेक्स है। मैं इससे दूर जाना चाहता हूंपार जाना चाहता हूं। अब सवाल यह है: हाऊ टु स्टार्ट फ्रॉम देयरमान लो कोई मुझे कहे कि जिंदगी भर सेलिबेट  रहिए। मैं कहता हूं कि यह नहीं हो सकता है।
अब यह प्रॉब्लम किस तरह से साल्व हो?

प्रॉब्लम क्या है?

इट इज़ दि प्रॉब्लम!

प्रॉब्लम क्या है सेक्स में?

इट इज़ ए डिवास्टेटिंग पैटर्न!

क्या डिवास्टेटिंग है?

फिजिकली इट इज़ डिवास्टेटिंग।

जरा भी नहीं है।

एंड इट हैज ग्रेट साइकोलॉजिकल इंप्लीकेशंस।

वे सब पैदा किए हुए हैं।

वे सब पैदा किए हुए हैंबट दे क्रिएट प्रॉब्लम।

जरा भी नहीं। क्या प्रॉब्लम?

समझिए। आई फील सम फिजिकल अट्रैक्शन टुवर्ड्स हर। इफ आई जस्ट फालो इटतो डंडे पड़ेंगे।

डंडे पड़ने की तैयारी रखनी चाहिए। कुछ चुकाना पड़ेगा न। कि ऐसे ही मिल जाएगा सब!

मैं मर तो सकता हूं न उसमें।

तो आपको चुनाव करना है न।

चुनाव तो मैंने कई बार किया...

तो आपकी सोसाइटी गलत हैजो आपको ऐसी दिक्कत देती है। आप ऐसी सोसाइटी बनाने की कोशिश करिए...

एज ए मैरीड मैनआपका जो सुझाव है आज्ञा-चक्र पर कनसनट्रेट करने कामैं प्रयोग करूंगालेकिन...

उसको थोड़ा प्रयोग करके देखिए। और अगर प्रयोग करने में आपको कोई तकलीफ मालूम पड़े...उसको एक चार-छह महीने प्रयोग करके देखिए। इसके पहले कुछ बात करने का बहुत मतलब हल नहीं होता है।

मैं थोड़ा सा प्रयोग करके कह रहा हूं।

नहींमैं यह कह रहा हूं कि चार-छह महीने प्रयोग करके देखिए। हो सकता है कि पहले एक्साइटमेंट चला जाए। एक्ट करना भी मुश्किल हो जाएयह भी हो सकता है। लेकिन चार-छह महीने पूरा प्रयोग करके देखिए। क्योंकि है क्या मामला हमाराहमारा माइंड जैसा है वह उससे जरा भी बदलने को राजी नहीं होता। तो माइंड की बदलाहट जिन प्रयोगों से भी हो सकती हैमाइंड सब तरह से रेसिस्ट करता है। वह पच्चीस विरोध दिखलाएगा और पच्चीस गलतियां दिखलाएगा--यह नहीं हो सकतावह नहीं हो सकतायह ऐसा हो जाएगावह वैसा हो जाएगा। पच्चीस फियर खड़े करेगा। वह माइंड का हिस्सा है। यह फियर क्या हैफियर यही है कि कहीं सेक्सुअल एक्ट खतम न हो जाए!

(प्रश्न का ध्वनि-मुद्रण स्पष्ट नहीं।)

मैं समझामैं आपकी बात समझा। प्रयोग करके थोड़ा देखें। और एक किताब है एलन वाट की--नेचरमैन एंड वुमेन। वह भी थोड़ा देख जाएं। और पूरा एक्सपेरिमेंट कर डालें।

देयर आर सो मेनी फिजियोलॉजिकल कैटेगरीज। तो किस कैटेगरी को यह एप्लाई करता है?

आप उसके लिए भी फ्रेडरएक जर्मन विचारक की 'सेक्स परफेक्शनपूरी किताब देख डालेंताकि डिटेल्स में पूरा फिजियोलॉजिकलऔर पूरा सारा खयाल आ जाए। ये दो किताबें आप देख जाएं।

लेकिन आपने तो कहा अपने लेक्चर में कि यू हैव टु गो थ्रू दि एक्सपीरिएंस!

न। वह तो मेरे एक्सपीरिएंस की बात है। लेकिन डिटेल्स में आपको समझने की बात हैवह तो बहुत लोग प्रयोग कर रहे हैं सारी दुनिया मेंबहुत तलों पर प्रयोग हो रहे हैं।

लेकिन जहां तक आपके अनुभव का निष्कर्ष है...

मैं समझा। उतनी लंबी बात नहीं करना चाहता हूंइसलिए आपको किताब सुझा रहा हूं। मैं उतनी लंबी बात नहीं करना चाहता हूंइसलिए किताब सुझा रहा हूं कि यह पूरा देख जाएंतो आपको डिटेल्स में पूरा खयाल आ जाए। और इन्होंने जो काम किया हैवह तो चूंकि सेक्सुओलॉजिस्ट ही हैयह फ्रेडर जो हैउसने खुद सारी प्रिमिटिव कौमों के बीच रह करकोई बीस आदिम ट्राइब्स के बीच रह कर बहुत से प्रयोग किए हैं।

और आपके विचारों से जुड़ता है वह।

बहुत मेल खाता हैएकदम मेल खाता है। मैं इसी खयाल से कह रहा हूं कि मेरी बात समझने में आपको बहुत सहयोगी हो जाएगा। वे दोनों आप देख लेंगेतो बात करनी बहुत आसान हो जाएगी। वह तो खयाल में रह जाएगी। और फ्रेडरमैं भिजवा दूंगा नाम पूरा। वह थोड़ा देख लेंगे पूरा।
हुआ क्या है असल में कि सेक्स के बाबत हमारा जानना बिलकुल ही नहीं हैबिलकुल ही नहीं है। तो नहीं जानने की वजह से पच्चीस प्रॉब्लम खड़े होते हैंवे हमारे खयाल में ही नहीं हैं। अब जैसे हमारे खयाल मेंसभी के खयाल में हिंदुस्तान में आमतौर से यह बात है कि सेक्सुअल एक्ट जो हैवह डिवास्टेटिंग है।
अब यह फिजियोलॉजिकली बिलकुल गलत हैएकदम गलत है। बल्कि सेक्सुअल इनएक्टिविटी डिवास्टेटिंग है। एक्टिविटी तो डिवास्टेटिंग नहीं है। और यह भी मजे की बात है कि कोई सोचता हो कि हम सेक्सुअल एक्ट एक्सट्रीम पर कर सकते हैंतो वह गलती में है। बॉडी के बिलकुल ही चेक हैं। आप एक्सट्रीम पर कर ही नहीं सकते। बॉडिली चेक हैं उस पर। यानी वह प्रकृति ने ऐसी व्यवस्था की है कि आप कभी अतिरिक्त शक्ति निकाल ही नहीं सकते शरीर के बाहर।

लेकिन मिसयूज तो कर सकते हैं न!

मिसयूज भी नहीं कर सकते हैं। अगर आप पूरी की पूरी समझदारी का उपयोग करें--जितना सेक्स के बाबत जाना गया हैवह यह है कि मिसयूज भी नहीं कर सकते आप। मिसयूज भी इम्पासिबल है।

तब फिर सेक्स का ही क्योंकिसी का भी मिसयूज नहीं कर सकते। इफ वी एक्सटेंड दैट वेरी आर्ग्युमेंटयू कांट मिसयूज एनीथिंग!

न-नबहुत सी चीजों का मिसयूज कर सकते हैं।
सेक्स का क्यों मिसयूज नहीं कर सकतेक्योंकि सेक्स की जो सारी व्यवस्था हैवह चूंकि बहुत गहरे में बायोलॉजी की है और उसके एंड्स बहुत और हैं। आपके सुख-वुख से उसका मतलब बहुत ज्यादा नहीं है। वह तो पूरी की पूरी संतति और जनन की प्रक्रिया जारी रखने की बहुत गहरी व्यवस्था है वहां। आप पर नहीं छोड़ा गया है मामला। वह तो आपके जो हार्मोन्स हैंउनके भीतर जिसको हम कहें कि उनके भीतर प्रोग्रेम है पूरा का पूरा कि वह आपसे क्या एक्ट लेना हैऔर कितना लेना हैऔर कितना जरूरी हैऔर कितना आपसे लिया जा सकता है। वह सब आपका जिसको--वह जो इनर मेकेनिज्म है हार्मोन काजो आपके पिता से मिला हैआपकी मां से मिला हैउसमें सारा प्रोग्रेम है पूरा का पूरा। वह प्रोग्रेम पूरा का पूरा कार्य करेगा। आप कुछ कर नहीं रहे हैं ज्यादा। सिर्फ आपको भ्रम पैदा होता है कि मैं कर रहा हूं। वह तो पूरा प्रोग्रेम आपके भीतर अनफोल्ड हो रहा है और उसमें सारा इंतजाम रखा हुआ है।
जैसे आप ज्यादा खाना खा सकते हैं। ज्यादा खाना आप खा सकते हैंमिसयूज हो सकता है। आप ज्यादा शराब पी सकते हैं। आप चाहें तो तीस दिन तक बिलकुल खाना न खाएंयह भी आप कर सकते हैं। लेकिन ये बहुत ऊपर की घटनाएं हैं। बायोलॉजी का मामला और गहरा हैऔर गहरा है।

पर मैं साइकोलॉजिकली मिसयूज तो कर सकता हूं न! फॉर दि मेंटल इमेजिनेशन।

यह जो मामला है नयह सिर्फ सेक्स सप्रेशन की वजह से डायवर्शन शुरू होते हैं। ज्यादा की वजह से नहीं। चूंकि हमने जो सोसाइटी बनाई है वह सेक्स सप्रेसिव हैतो हर आदमी को सेक्स की जितनी जरूरत हैवह जो इनर प्रोग्रेम है आपकी बॉडी का,उसको पूरा नहीं होने देते हैंतो वह सारा का सारा सप्रेस्ड सेक्स बहुत से हिस्सों में फैलना शुरू होता हैवह मेंटल बन जाता है।
वह मेंटल जो बन रहा है वह कारण यह नहीं है कि आप ज्यादा सेक्सुअल हैंकारण यह है कि जितना सेक्सुअल होने की आपकी नीड हैउतना सोसाइटी आपको मौका नहीं दे रही है। और सोसाइटी सब तरफ से आपको बांधे हुए है। उस बंधन की वजह से सेक्स निकल नहीं पा रहा है बायोलॉजिकलीतो वह मेंटल भी हुआ जा रहा हैवह और तलों पर भी प्रवेश कर रहा है।
वह आपके कपड़ों में भी निकल रहा हैआपके उठने-बैठने के ढंग में भी जाहिर हो रहा हैआपके खाने-पीने में भी--सब तरफ;आपके मकान की बनावट मेंआपके आर्किटेक्चर में--वह सब जगह घुस रहा हैआपकी पेंटिंग मेंफोटोग्राफी मेंसिनेमा में--वह सब जगह घुस रहा है। और उसका कुल कारण इतना है कि जहां से उसको निकलना चाहिए थाजो उसका सहज मार्ग थावह सब तरफ से रोक दिया है। उसकी रुकावट की वजह से वह और रास्ते खोज रहा है निकलने के।
ये अगर किसी भी दिन हम एक सेक्स फ्री सोसाइटी बना लेंतो सेक्स एक्ट ऐसा साधारण एक्ट हो जाएगाजैसे आप खाना खा लेते हैंपानी पी लेते हैं।

ये सारी कलाएं खतम हो जाएंगी?

और दूसरे ढंग की कलाएं पैदा हो सकेंगी। ये कलाएं तो खतम हो जाएंगीये तो खतम हो जाएंगीबिलकुल ही खतम हो जाएंगी। क्योंकि ये कलाएं तो सेक्स रिप्रेशन से ही पैदा हुई हैं पूरी की पूरी। लेकिन और कलाएं पैदा हो जाएंगीक्योंकि आदमी को कला पैदा करने की एक इनर नीड है।
जैसे समझ लेंएक आदमी भूखा है। भूखे आदमी से कहो--पेंट करो! तो भूखा आदमी रोटी की पेंटिंग बना देगा। एक भूखे आदमी को कहो पेंट करोउसको भूखा रखो और कह दोतो वह जो पेंटिंग करेगा उसमें उसकी भूख उतर आएगी। अब एक आदमी यह कहे कि अगर इसको हमने खाना दे दियातो फिर पेंटिंग बंद हो जाएगी। मैं कहूंगा कि पेंटिंग बंद नहीं होगीसिर्फ रोटी की पेंटिंग बंद हो जाएगी। पेंटिंग के बंद होने का कोई कारण नहीं आतापेंटिंग नये तल खोजेगीनये मार्ग खोजेगी।

सारी सेक्सुअल एनर्जी अगर सेक्स एक्ट में चली गईतो क्या दूसरी एनर्जी बचेगी जो कला का सृजन करे?

सच बात यह हैसच बात यह है कि जितना सेक्सुअल एक्ट सरलसहज और आनंदपूर्ण होगाइनर किस्म का होगाउतना तुम मुक्तमना और ज्यादा एनर्जीफुल अनुभव करोगे--उतने ही मुक्तमना और ज्यादा एनर्जीफुल। सेक्स एनर्जी नष्ट नहीं कर रहा है तुम्हारी। सेक्स एनर्जी नष्ट नहीं कर रहा है तुम्हारी।

तो यह ब्रह्मचर्य की जो परंपरा थी कि शक्ति का संचय होइसकी वजह से...

अत्यंत अवैज्ञानिक था।

तो संत पुरुष जो सेक्सुअल नार्मल एक्ट में अपनी एनर्जी करेगा वही अच्छा संत बन सकेगा। आज के जो संत हैंउसमें अच्छा तो वही होगा कि नार्मल सेक्सुअल लाइफ लीड  करे।

अगर हम कभी भी सेक्स के बाबत वैज्ञानिक बुद्धि को उपलब्ध हुएतो दुनिया में पुराने संतों से बहुत अच्छे संत पैदा हो सकेंगे।

जैसे कला में फर्क पड़ेगावैसे ही संतों की परंपरा में भी फर्क पड़ेगा?

हर दिशा में फर्क पड़ेगा। बहुत फर्क पड़ेगा।
असल में हमारे पुराने जो संत हैंउनमें सौ में से नब्बेऔर बल्कि निन्यानबे संत तो ऐसे हैं जो साइकोपैथ हैं। जिनकी अगर हम जांच-पड़ताल करेंगेतो हम उनको किसी न किसी तरह का मनोरुग्ण पाएंगे। उनको स्वस्थ हम पा नहीं सकते हैं। क्योंकि उनकी सारी जो व्यवस्था है साधना कीवह जरा भी वैज्ञानिक नहीं हैसब अवैज्ञानिक है। और उसको दबाने के लिए उनको क्या-क्या करना पड़ रहा हैवह हमारे खयाल में नहीं हैवह हमको नहीं दिखाई पड़ता।
अब एक व्यक्ति को सेक्स को रिप्रेस करने के लिए उपवास करने पड़ रहे हैं। क्योंकि बॉडी में एनर्जी गई कि वह सेक्स फार्मेशन शुरू होता है। इधर सेक्स फार्मेशन उसको करना नहीं हैवह एनर्जी का। तो उसको इतने कमजोर तल पर जीना चाहिएइतने कमजोर तल परकि बॉडी की पूरी नीड पूरी न हो पाएंताकि सेक्स एनर्जी पैदा न हो। तो उसको बेचारे को बिलकुल रुग्ण हालत में जीना पड़ रहा है। बिलकुल उस तल पर कि बस वह उठने-बैठनेबात करने में शक्ति खतम हो जाएइतना खाना ले ले वह। इससे ज्यादा शक्ति बचीतो उसका सेक्स कनवर्शन होने वाला है। तो वह इस तल पर जीएगा बिलकुल ही। हम कहेंगे--तपश्चर्या कर रहा है!
और उसकी तकलीफ क्या हैयानी इस तल पर तो वह जी लेगासेक्स एनर्जी तो पैदा नहीं होगीलेकिन सेक्सुअल माइंड कहां चला जाएगा?
सेक्स एनर्जी फिजियोलॉजिकल है। वह उसकी जो प्लानिंग और व्यवस्था हैवह सारे माइंड से जुड़ी हुई है। माइंड सेक्सुअल बना रहेगा। इस कमजोरफीवरिश माइंड में सेक्स इमेजेज बननी शुरू होंगी। एनर्जी तो होती नहींएनर्जी पैदा नहीं कर रहा है वह। अब सिर्फ फीवरिश इमेजेज आनी शुरू होंगी।
जो तुम पढ़ते हो संतों-महात्माओं की कथाएं कि वे तपश्चर्या कर रहे हैंअप्सराएं उन्हें सता रही हैं। वे अप्सराएं कहीं से आती नहीं हैं। वे उनकी इमेज हैं। और फीवरिश माइंड को इमेज इतनी सच्ची मालूम पड़ती है कि उसको लगता है कि यह औरत नंगी होकर आ गई है। कोई औरत आई-वाई नहीं है। किसी अप्सरा को कोई मतलब नहीं है किसी संत से और कोई प्रयोजन नहीं है। न कोई अप्सरा है कहीं। मगर इसका फीवरिश माइंड है। शरीर की शक्ति कम हैकमजोर है बिलकुल। जैसे बुखार में एक आदमी कई दिन भूखा पड़ा रहा हैतो उसको चीजें दिखाई पड़ने लगती हैं ढेर तरह की।
ये सारे हमले शैतान के और परियों के--वह सब इसके माइंड का खयाल है। और इस कमजोर आदमी के पास अब इतनी ही ताकत है कि यह सिर्फ इमेज देख सकता हैऔर कर कुछ भी नहीं सकता है।
तब फिर एक दूसरा सवाल उठता है कि ऐसा बताया गया है कि जिसमें ज्यादा सेक्सुअल एनर्जी होती हैवे कुछ न कुछ कर सकते हैं। लेकिन बहुत से लोग हैंउसमें तो वैरायटी होगी। किसी में कम एनर्जी होगीकिसी में ज्यादा होगीकिसी में उससे भी ज्यादा होगीसुपरमैन में और भी ज्यादा होगी। और वह जो एनर्जी सप्रेस की जाती हैउसी वजह से सुपरमैन हो सकते हैं। ऐसी जो परंपरा और विचार है...

यह अब तक की धारणा रही है। मैं नहीं मानता हूं। मैं मानता हूं सप्रेशन से कोई सुपरमैन नहीं होता है। लेकिन सुपरमैन होने के डायमेंशंस हैं। अगर वे खुल जाएंतो जो एनर्जी सेक्स की तरफ प्रवाहित होती हैवह नये डायमेंशन में प्रवाहित होनी शुरू हो जाती है।

मेरा सवाल यह था कि कम सेक्सुअल एनर्जी हैवह भी अच्छा संत बन सकता है। और ज्यादा सेक्सुअल एनर्जी हैवह भी बन सकता है। तो सेक्स एनर्जी की वजह से कोई फर्क नहीं पड़ेगा?

न-नफर्क पड़ेगाफर्क पड़ेगा। फर्क पड़ने का कारण जो है वह यह है कि सामान्यतया दस आदमी हैंअसल में इसमें जो जितना ज्यादा स्वस्थ है बॉडी सेउसके पास उतनी ही सेक्सुअल एनर्जी ज्यादा होगी साधारणतया। उसमें जो जितना स्वस्थ व्यक्ति है। अगर सामान्य रूप से स्वस्थ हैं सारे लोगतो जो जितना ज्यादा स्वस्थ हैवह उतना ज्यादा सेक्सुअल एनर्जी से भरा हुआ आदमी होगा। क्योंकि सेक्सुअल एनर्जी और कुछ नहीं हैतुम्हारे शरीर के स्वास्थ्य से निचुड़ा हुआ एक हिस्सा है। आम आदमी के पास जो एनर्जी हैप्रकृति उसका काम संतति को उत्पन्न करने में ला रही है। स्वस्थ आदमी के पास वह ज्यादा है सामान्यतया। यह जो ज्यादा होना हैयह सिर्फ स्वस्थ होने का सबूत है। स्वस्थ होने का सबूत है।
और भी किसी दिशा में कोई आदमी जाएतो भी कमजोर आदमी की बजाय स्वस्थ आदमी ही जा सकेगाऔर किसी दिशा में भीक्योंकि ताकत सब जगह लगानी पड़ेगी। तो ज्यादा सेक्सुअल एनर्जी का आदमी सिर्फ प्रतीक है इस बात का कि वह ज्यादा स्वस्थ है। और अभी उसकी जिस तरह सेक्सुअल एनर्जी में उसका स्वास्थ्य लग रहा हैअगर कल उसका स्वास्थ्य किसी और आयाम परकिसी और डायमेंशन में लग जाएतो हमारे पास जो एनर्जी का सोर्स है वह सेक्सुअल नहीं है। सेक्सुअलिटी एनर्जी के सोर्स का एक द्वार है। ओरिजिनल सोर्स सिर्फ एनर्जी है। हमारे भीतर सिर्फ एनर्जी है। उसका एक दरवाजा सेक्स हैजिससे वह बहती है। अगर हमने और कोई दरवाजे नहीं खोले हैंतो वह सेक्स के द्वार से ही बहती रहेगी। और न बहे तो बहुत खतरनाक है। क्योंकि एनर्जी इकट्ठी हो जाए तो उत्पीड़क हो जाएगी। तब वह द्वार-दरवाजे खटखटाएगी और दीवालें तोड़ेगी और बेचैनी पैदा करेगी।
तो अगर कोई और दरवाजा नहीं खुला हैतो मैं कहता हूंसेक्स का जो नेचरल द्वार हैजो प्रकृति ने खोला हुआ है। आपको खुला हुआ मिला है। वह गिवेन डोर है। वह आपने नहीं खोला है। वह प्रकृति से मिला हुआ दरवाजा है। और दरवाजे भी इस एनर्जी के रिजर्वायर के आस-पास हैं। इन दरवाजों को जो खोलेंतो एनर्जी वही हैलेकिन अगर वह और दरवाजों से बहनी शुरू हो जाएतो सेक्स के दरवाजे पर जाने की संभावना कम होती चली जाती है।
लेकिन अगर दरवाजे ऐसे होंदरवाजे अगर ऐसे हों कि फिर भी सेक्स के आनंद की जरूरत शेष रह जाए...जैसे एक आदमी पेंटिंग कर रहा हैऔर एक दरवाजा खुला है जो हमको नहीं लगता कि दरवाजा है। एक आदमी पेंट करते वक्त उतनी ही तल्लीनता को उपलब्ध हो सकता हैजितना सेक्सुअल एक्ट में कोई हो सकता है। हमको नहीं लगताजिनको पेंटिंग से कोई मतलब नहीं है। एक आदमी सितार बजाते वक्त घंटे भर में उसी तल्लीनता में पहुंच सकता हैजितना सेक्सुअल एक्ट में कोई पहुंचता है। हमको नहीं लगता। हमको तो सिर्फ सितार ठोंक रहा है वह आदमी। और अगर वह सिर्फ टेक्नीशियन हैतो वह नहीं पहुंचेगा। अगर वह सिर्फ शिल्प सीख लिया है सितार बजाने कातो वह नहीं पहुंचेगा। लेकिन अगर उसका अंतर-भाव हैऔर सितार के साथ वह लीन हो गया है पूरा का पूरातो इस घंटे भर में उसकी एनर्जी का जो अपशोषण होगावह जो एनर्जी बहेगीयह एनर्जी सेक्स की तरफ जाने की क्षमता को कम करेगी। और अगर वह कोई ऐसी दिशा में लगा हुआ है कि जिससे सेक्स का कोई विरोध नहीं हैया सेक्स में जो एनर्जी जो आनंद देती हैवह उसको उस मार्ग से आनंद नहीं मिल रहा हैतो वह लौट-लौट कर सेक्स पर आ जाएगा।
इसीलिए मैं कहता हूं कि ध्यान जैसा जो मार्ग हैवह ठीक डायमेट्रिकली सेक्स से उलटा खड़ा हुआ है। ध्यान का जो द्वार है,वह ठीक उलटा द्वार है। और सेक्स से ज्यादा आनंद देने वाला द्वार है। वह अगर एक दफा खुल जाएतो तुम्हारी सारी एनर्जी वहां से बहनी शुरू हो जाती हैऔर सेक्स का द्वार सहज ही अनयूटिलाइज्ड पड़ा रह जाता है। तुम उसके विरोध में खड़े नहीं हो जातेतुम उसको बंद भी नहीं करते होतुम चिल्ला कर उसका इनकार भी नहीं करते होतुम सप्रेस भी नहीं करते हो।
एनर्जी है हमारे पास। वह सेक्सुअल भी नहीं हैवह मेंटल भी नहीं हैवह बॉडिली भी नहीं है--एनर्जी एज सच। और वह सब तरफ से बहती है। बॉडिली भी वही हैमेंटल भी वही बनती हैसेक्सुअल भी वही बनती है। आमतौर से हमारे पास सेक्स का द्वारमाइंड का द्वारबॉडी का द्वार है। ये द्वार सामान्य हैं। इनमें सेक्स का द्वार सर्वाधिक सुखद है। और सुखद होने का कारण है। नहीं तो सेक्सुअल एक्ट असंभव हो जाए। यानी अगर समझ लें कि किसी भी दिन हम ऐसा आदमी पैदा कर सकें कि सेक्सुअल एक्ट से सुख निकल जाएसिर्फ एक्ट रह जाएतो इस जमीन पर एक आदमीएक औरत को सेक्सुअल एक्ट के लिए राजी नहीं किया जा सकता। क्योंकि एक्ट एज सच एब्सर्ड है। यानी एक्ट में कुछ भी नहीं है मामला। उसके साथ जो सुख का अंतर-भाव जुड़ा हैवह उसी की वजह से वह एब्सर्ड एक्ट चल पाता है। और इसीलिए जैसे ही एक्ट खतम हुआआदमी कुछ परेशान और चिंतित सा लौटता हुआ मालूम पड़ता है। क्योंकि सुख तो खो जाता हैपीछे एक्ट ही रह जाता है। और एक्ट में कोई मतलब नहीं है। और एक्ट ऐसा बेहूदा है कि अर्थपूर्ण नहीं मालूम पड़ता।

तो हिप्नोसिस एक्ट कराए जा रहा है।

हांतो एक नेचरल हिप्नोसिस है पीछे। नेचरल हिप्नोसिस हैजो बहुत जोर से डाली गई है। उसी हिप्नोसिस की वजह से वह द्वार है। अगर उसमें सुख न रह जाएतो कुछ भी मतलब नहीं मालूम पड़ता। और गहरी हिप्नोसिस न रह जाएतो कुछ मतलब नहीं मालूम पड़ता। अगर आपको इससे बड़े सुख के द्वार मिलने शुरू हो जाएंतो यह हिप्नोसिस टूटनी शुरू हो जाती है।

अब दूसरी बात यह है कि हमारा यह सेक्स एनर्जी शब्द का प्रयोग ही कुछ गलत हो जाता है। टोटल एनर्जी है। सेक्स एनर्जी तो उसका एक भाव हुआजैसे थॉट की एनर्जी या कोई भी एनर्जी। जब सेक्स एनर्जी कहते हैंतो सारी परंपरायहां की और वेस्ट कीदोनों कहते हैं कि सेक्स एनर्जी कुछ अलग चीज हैऔर इसकी ही वजह से आप कुछ न कुछ कर सकते हैं।

नहींवह गलत ही धारणा हैमेरी दृष्टि में एकदम गलत धारणा है। एनर्जी टोटल है।

तो यह कहा जाए कि सेक्स एनर्जी तो एटिटयूड हैउसको प्रिजर्व करने से...

एक द्वार हैएक द्वार है। और जिन्होंने प्रिजर्व करने की बात कही हैवे भी उसी भूल में हैं। वे भी मानते हैं कि दूसरा कोई द्वार नहीं है।
तो आखिर कौन सी एनर्जी प्रिजर्व करनी चाहिए?

एनर्जी प्रिजर्व करनी चाहिए। लेकिन अकेली एनर्जी प्रिजर्व करना भी मीनिंगलेस है। यानी असल में एनर्जी प्रिजर्व करके भी क्या करोगेएनर्जी क्रिएटिव करनी चाहिए। एनर्जी क्रिएटिव होती चली जाए।

जैसे कोई खाने जैसी बात होती--यानी भूख है तब तक खाऊंउससे ज्यादा खाया तो सिर्फ बदहजमी या तकलीफ होगी। तो मतलब यह रोकने की बात हुई न! सारी एनर्जी को...

कोई एनर्जी रोकने की बात नहीं है। इतना ही ध्यान रखने की बात है कि एनर्जी कैसे श्रेष्ठ से श्रेष्ठ मार्गसुंदर से सुंदर मार्ग,अधिकतम ब्लिसफुलअधिकतम आनंदपूर्ण मार्ग खोजती चली जाए। और एक क्षण हमारी एनर्जी ऐसा मार्ग खोज लेजो हिप्नोटिक नहीं हैयानी जिसमें सुख सिर्फ कल्पना नहीं हैजिसमें सुख एक सत्य है। हमारी एनर्जी एक ऐसा मार्ग खोज रही है,और ऐसा मार्ग खोजने में सफल हो जाएजहां कि आनंद वास्तविक हैसिर्फ काल्पनिक नहीं है और किसी हिप्नोसिस की वजह से मालूम नहीं पड़ रहा हैहै! तो हमारी सारी खोज वही चल रही है। उस खोज में बहुत द्वार हमारे बंद हैं। यानी मनुष्य का व्यक्तित्व बहुत से पोटेंशियल डोर्स लिए हुए हैजो खुले हुए नहीं हैं।

जैसे कि सेक्स एक्ट के बारे में यह नेचरल हिप्नोसिस हो गया है। सेक्सुअल एनर्जी के बारे में सोशल हिप्नोसिस हो गया है कि सारी एनर्जी तो सेक्स...

यह तो गलत ही बात है।

इसमें ब्रह्मचर्य शब्द भी इतना निकम्मा हो जाएगा...

निकम्मा शब्द नहीं हो जाएगानिकम्मी ब्रह्मचर्य की पुरानी धारणा हो जाएगी।

इसके सेक्स एनर्जी के साथ जो संबंध हैं...

कोई भी संबंध नहीं हैं। कोई भी संबंध नहीं हैं।
तो हम सिर्फ एनर्जी की बात करें। सेक्स की बात नहीं करें।

करनी ही नहीं चाहिए। लेकिन हमारी जो धारणाएं बंधी हुई हैंउनसे लड़ते वक्त सारी बात करनी जरूरी हो जाती है। ब्रह्मचर्य की धारणा और अर्थ ले लेगी।
मेरे मन में ब्रह्मचर्य की धारणा का इतना ही अर्थ है--वैसे ब्रह्मचर्य शब्द का भी वही मतलब है--उसका मतलब ही यह है कि ब्रह्म जैसी चर्याईश्वर जैसा आचरण। अगर कहीं कोई ब्रह्म हैतो वह जैसा आचरण करता होऐसा आचरणउस शब्द का अर्थ है। उसका वीर्य इत्यादि से कोई संबंध ही नहीं हैशब्द का भी। और मौलिक धारणा का भी कोई संबंध नहीं है। लेकिन होता क्या हैबड़ी से बड़ी धारणालोकमानस में अत्यंत छोटे अर्थ लेकर प्रकट होती है।

वीर्य  ही एनर्जी हैऐसा कहते हैं। तो ऐसा कुछ भी नहीं है?

हांकुछ भी नहीं हैकुछ भी नहीं है। हमारी एनर्जी का एक डायवर्शन वह है। और प्रकृति के लिए बिलकुल जरूरी हैइसलिए प्रकृति उसको फोर्सफुली उपयोग करती है। यानी अगर आप प्रकृति के खिलाफ लड़ोगेतो वह आपको तोड़ डालेगी। वह आपको तोड़ डालेगीहिला देगी। वह आपसे जबरदस्ती काम ले ही लेगी। और प्रकृति की जरूरत है कि वह आपको खतम नहीं करना चाहती। आप मर जाओकोई फिक्र नहीं है। लेकिन जो जीवन-धारा हैवह बनी रहे। वह जीवन-धारा सूख न जाएइसलिए गहरी हिप्नोसिस उसके साथ जुड़ी हुई है।
एक ही स्थिति में व्यक्ति मुक्त होता है इस बात से--और प्रकृति उसको मुक्त कर देती है एकदम--कि जीवन-धारा किसी और बड़े तल पर संक्रमित हो जाए शरीर के तल से। तो उस व्यक्ति के भीतर जो सेक्स की कशिश हैग्रेविटेशन हैवह एकदम विलीन हो जाता हैएकदम विलीन हो जाता है। उसको मैं ब्रह्मचर्य कहता हूं।
मैं ब्रह्मचर्य का मतलब यह नहीं मानता हूं कि किसी ने सेक्स को रोक लिया है तो ब्रह्मचारी हो गया। वह सिर्फ रुका हुआ सेक्सुअल है। सिर्फ रुका हुआ सेक्सुअल है। यानी वह काम-शक्ति अवरुद्ध और काम-शक्ति बही हुई--ऐसे दो रूप हैं। और अवरुद्ध काम-शक्ति ज्यादा खतरनाक है बजाय बहे हुए के। यह बहा हुआ कम से कम प्राकृतिक हैअवरुद्ध बिलकुल अप्राकृतिक है। एक तीसरी दशा है--अवरुद्ध नहीं हैनया द्वार बहने का मिला है। तो जिस दिन ब्रह्म की तरफ सारी शक्ति बहने लगेजिस दिन वह ब्रह्म की तरफ सारी शक्ति प्रवाहित हो जाएउस दिन फिर कहीं वह प्रवाहित नहीं होतीकारण नहीं रह जाता है। लेकिन इसमें कोई सप्रेशन नहीं हैन खयाल हैन विचार है।

नहींयह तो सोशल हिप्नोसिस है न। मगर यह सेक्स एनर्जी ही सेक्सुअल हैऐसा कुछ खयाल सारी किताबों में रहा है--आयुर्वेद का खयालवैदिक का खयाल...

सभी का यह खयाल रहा है। वह बिलकुल गलत है।

यह बात आपकी उनसे बिलकुल उलटी है--कि एनर्जी ही है।

एकदम ही उलटी है। एनर्जी ही है हमारे पास।

तब तो फिर ये सारे सवाल ही टूट जाएंगे। यह सारी बात फिर से समझनी पड़े।

पूरी बात करनी पड़े न। असल में एक दफा ऐसा करेंअगली दफा ब्रह्मचर्य पर ही पूरी सीरीज रख लेंपूरी सीरीज ही। चार लेक्चर और चार क्वेश्चन-आंसर पूरे हो सकें।

आज इतना ही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें